WEBVTT

00:01.502 --> 00:03.710
लकी में इससे पहले

00:03.711 --> 00:05.046
व्हिटेकर कभी अपना चेहरा नहीं दिखाता है।

00:05.047 --> 00:06.756
वह हमेशा संभाव्य नकारने की क्षमता बनाए रखता है।

00:06.757 --> 00:08.966
तो तुम मेरी समस्या समझ रही हो।

00:08.967 --> 00:10.552
मैं चाहती हूँ तुम मुझे प्रिसिला लाकर दो,

00:11.136 --> 00:13.012
पर मैं चाहती हूँ कि तुम उसके साथ व्हिटेकर को लाओ।

00:13.013 --> 00:14.223
मेरे पैसे कहाँ हैं?

00:13.514 --> 00:15.933
चलो भी, तुम यह कर सकती हो।

00:14.306 --> 00:15.389
सुरक्षित जगह पर हैं।

00:15.390 --> 00:17.100
मैं उसे ख़ुद देना चाहती हूँ।

00:16.433 --> 00:19.436
अगर मुझे ठीक से पता नहीं होता कि वहाँ क्या होगा,
तो मैं तुमसे यह करने के लिए नहीं कहता।

00:17.184 --> 00:19.393
तुम वेन व्हिटेकर को आदेश नहीं दे सकती।

00:19.394 --> 00:20.854
आज दे सकती हूँ।

00:19.937 --> 00:21.188
तुम्हें क्या हो गया है?

00:20.938 --> 00:22.856
मैं तुम्हें कुछ बताना चाहता हूँ।

00:21.271 --> 00:22.813
- कुछ नहीं।
- तुम ऐसी तो नहीं हो।

00:22.814 --> 00:24.733
बात बस यह है कि आप कह रहे हैं
कि आपको पता है वहाँ क्या होगा,

00:23.398 --> 00:26.193
प्रिसिला और उसका रिश्ता थोड़ा उलझा हुआ है।

00:24.816 --> 00:26.360
पर ऐसा नहीं है।

00:26.276 --> 00:28.987
जब प्रिसिला उसके आसपास होती है,
तो उसे कुछ हो जाता है।

00:26.443 --> 00:27.652
- मुझे पता है।
- नहीं, नहीं पता है।

00:27.653 --> 00:29.696
- हमने यह पहले कभी नहीं किया है।
- देखो, यह सच नहीं है।

00:29.071 --> 00:32.323
तुम अपनी आँखें हर समय उस पर रखना, ठीक है?

00:29.780 --> 00:33.450
हो सकता है हमने ठीक यही नाटक पहले ना किया हो,
पर हमने इसके जैसे बहुत सारे नाटक किए हैं।

00:32.406 --> 00:33.700
एफ़बीआई

00:33.534 --> 00:35.619
मैदान बदल जाता है, पर खेल वही रहता है।

00:34.368 --> 00:35.702
तुम्हें कुछ सुनाई दिया?

00:37.871 --> 00:39.206
यह वैसा ही नहीं लग रहा है।

00:42.292 --> 00:43.627
गेट्स!

00:42.292 --> 00:44.586
ठीक है, लकी। मेरी बात सुनो।

00:45.712 --> 00:48.506
दुनिया में बुरे लोगों के मुक़ाबले अच्छे लोग ज़्यादा हैं,

00:48.507 --> 00:50.801
और वे अच्छे लोग, सामान्य लोग,

00:51.343 --> 00:54.805
उनमें ज़रूरतमंद लोगों की
मदद करने की भावना कूट-कूटकर भरी होती है।

00:55.514 --> 00:56.973
कोई ना कोई तुम्हारी मदद करेगा।

00:56.974 --> 00:58.391
आपके लिए कहना आसान है।

00:58.392 --> 01:00.102
तुम्हें लगता है मेरे लिए यह करना आसान है?

01:00.978 --> 01:02.478
तुमसे वहाँ जाकर यह करने के लिए कहना?

01:02.479 --> 01:05.274
क्योंकि यक़ीन मानो, मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहता हूँ।

01:06.066 --> 01:07.401
तो आपको चिंता हो रही है?

01:08.151 --> 01:10.904
बिल्कुल। मुझे तुम्हारी चिंता होती है।

01:12.239 --> 01:13.322
क्यों?

01:13.323 --> 01:15.909
मुझे लगा था आपको पता है कि वहाँ क्या होने वाला है।

01:31.925 --> 01:35.888
लकी, तुम जो कुछ भी सोच रही हो,
उसे अपने दिमाग़ से निकाल दो।

01:36.722 --> 01:38.098
मेरे साथ कोई चालाकी मत करना।

01:39.057 --> 01:40.142
आज नहीं।

01:40.893 --> 01:42.311
यह ख़तरा उठाने के लायक नहीं है।

01:46.607 --> 01:48.984
मैं बस सोच रही हूँ कि मैं इससे ज़िंदा निकलना चाहती हूँ।

01:49.610 --> 01:51.111
तुम इससे निकलना चाहती हो, उसका यही रास्ता है।

01:55.991 --> 01:57.451
अगर वह यहाँ सौदा करने ना आ रहा हो, तो?

01:59.453 --> 02:01.079
फिर मुझे जो करना पड़ेगा, मैं वह करूँगी।

02:34.530 --> 02:35.739
तुम पक्का यह करना चाहती हो?

02:36.657 --> 02:37.782
कौन सा हिस्सा?

02:37.783 --> 02:38.784
सब कुछ।

02:40.661 --> 02:42.079
वह पैसे लेकर आएगी।

02:47.167 --> 02:48.544
मुझे साथ में चलना चाहिए।

02:49.586 --> 02:50.963
तुम्हें बुलाया नहीं गया था।

02:55.926 --> 02:57.052
मुझे यह मिली।

02:58.428 --> 02:59.429
कैरी के सामान में।

03:00.138 --> 03:01.348
मुझे लगा तुम यह रखना चाहोगी।

03:44.057 --> 03:45.058
हाय, डच।

03:45.642 --> 03:46.643
तुम कैसे हो?

03:48.187 --> 03:49.354
सपनों की ज़िंदगी जी रहा हूँ।

04:45.953 --> 04:48.038
एफ़बीआई

04:56.171 --> 04:57.548
गुड मॉर्निंग।

04:58.674 --> 04:59.966
इसने ट्रांसमीटर पहना हुआ है?

04:59.967 --> 05:01.051
हाँ।

05:01.844 --> 05:04.512
ठीक है। मैं तुम्हें समझा देता हूँ कि यह कैसे करना है।

05:04.513 --> 05:07.682
मैं जानता हूँ कि एजेंट रैंड ने
शायद तुम्हें यह सब पहले ही बता दिया होगा,

05:07.683 --> 05:09.309
पर मैं फिर से बता दूँ,

05:10.269 --> 05:11.603
तुम यहाँ अकेली नहीं हो।

05:12.688 --> 05:16.065
यहाँ केवल एजेंट रैंड और मैं होंगे। टीम एक मील दूर है।

05:16.066 --> 05:18.776
तुम्हारे ट्रांसमीटर से
हम सब सुन और रिकॉर्ड कर सकते हैं।

05:18.777 --> 05:22.238
हम चाहते हैं कि तुम उनसे
अपराध के बारे में बुलवाओ ताकि हम उसे रिकॉर्ड कर लें।

05:22.239 --> 05:24.073
तुम उन्हें कुछ मत देना

05:24.074 --> 05:27.911
जब तक व्हिटेकर अपने मुँह से यह ना कबूल ले
कि उसे पेट्रोल स्कैम के बारे में मालूम था

05:28.412 --> 05:29.871
और उसने उससे पैसे कमाए हैं।

05:29.872 --> 05:32.248
साज़िश और मंशा। समझ गई।

05:32.249 --> 05:33.666
बिल्कुल सही।

05:33.667 --> 05:35.126
तुम्हें अपना सेफ़ वर्ड पता है?

05:35.127 --> 05:36.170
हाँ।

05:37.129 --> 05:38.172
बोलो।

05:39.339 --> 05:41.300
- जीनियस।
- इसे किसी वाक्य में प्रयोग करो।

05:42.217 --> 05:44.677
यह समझने के लिए जीनियस की ज़रूरत नहीं है
कि अगर सेफ़ वर्ड का इस्तेमाल हो रहा है,

05:44.678 --> 05:46.471
तो शायद बहुत देर हो चुकी होगी।

05:47.306 --> 05:48.640
ठीक है, तुम्हें यहाँ रहना है।

05:50.017 --> 05:52.227
ठीक है, हम वहाँ रहेंगे।

05:52.853 --> 05:54.188
तुम्हें सीधे देख पाएँगे।

05:54.730 --> 05:56.982
ठीक है। इसके बाद मिलते हैं।

07:34.162 --> 07:36.081
मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित

07:39.877 --> 07:42.796
लकी

08:57.704 --> 08:59.081
तुम्हें यक़ीन है वह यह कर सकती है?

08:59.957 --> 09:01.707
वह ठीक है। वह कर सकती है।

09:01.708 --> 09:03.335
अरे, वह मुझे ठीक नहीं लग रही है।

09:04.086 --> 09:05.254
वह हिम्मत नहीं हारेगी।

09:14.888 --> 09:16.139
तुम बहुत ख़ामोश हो।

09:19.017 --> 09:20.269
मैं सोच रही हूँ।

09:21.436 --> 09:22.604
किस बारे में?

09:24.815 --> 09:25.899
जेल के बारे में।

09:26.900 --> 09:30.278
मुझे नहीं लगता कि मुझे जेल से छुड़वाने के लिए
मैंने तुम्हारा शुक्रिया अदा किया था।

09:30.279 --> 09:31.446
नहीं, तुमने नहीं किया था।

09:33.615 --> 09:35.951
ख़ैर, उसके साथ बहुत बड़ी शर्त जुड़ी हुई थी।

09:36.451 --> 09:38.120
मैं हमेशा एक जैसा रहता हूँ।

09:39.538 --> 09:41.915
मुझे लगता है कि तुमने वैसे भी मुझे छुड़वाया होता।

09:43.208 --> 09:46.378
मुझे माफ़ करना कि पैसों का पता लगाने में
मुझे इतना समय लग गया।

09:58.098 --> 10:01.100
टारगेट मिलने की जगह पर आ रहा है,
क़रीब 500 मीटर दूर है।

10:01.101 --> 10:02.686
ठीक है, लोगों। यह शुरू हो रहा है।

10:04.479 --> 10:07.649
कुछ समय के लिए
तुम स्थिति को ठीक से समझ नहीं रही थी।

10:08.984 --> 10:10.903
तुम्हारा बेटा उसमें शामिल था।

10:12.029 --> 10:14.114
और हालाँकि मैंने तुमसे उसे शामिल करने को नहीं कहा था,

10:15.032 --> 10:17.993
मैं तुम्हें बस बताना चाहता हूँ
कि जो कुछ भी हुआ, मुझे उसका अफ़सोस है।

10:18.827 --> 10:20.954
मैं जानता हूँ मुझे यह पहले कहना चाहिए था।

10:21.705 --> 10:23.290
मेरे लिए भावनाएँ मुश्किल होती हैं।

10:24.833 --> 10:28.170
मेरे बाप ने किशोरावस्था में पहुँचने से पहले ही
पीट-पीटकर सारी भावनाएँ ख़त्म कर दी थीं।

10:30.005 --> 10:31.381
इसीलिए मैंने कभी बच्चे नहीं किए।

10:34.301 --> 10:36.136
पर तुम्हारा बच्चा था, वेन।

10:37.679 --> 10:39.473
वह तुम्हारा फ़ैसला था, मेरा नहीं।

10:40.557 --> 10:42.142
तुम जानती थी कि उसके बारे में मेरा क्या कहना था।

11:10.337 --> 11:12.172
मेरे ख़्याल से अब से हम दोनों के लिए बेहतर होगा

11:13.090 --> 11:15.550
कि भविष्य पर ध्यान दें, अतीत पर नहीं।

11:15.551 --> 11:16.552
तुम सहमत नहीं हो?

11:17.177 --> 11:18.262
हाँ, सहमत हूँ।

12:19.573 --> 12:22.075
तो यही वह लड़की है
जिसने यह सारी मुसीबत खड़ी की है?

12:25.120 --> 12:26.913
तुम भी वैसे नहीं हो जैसा मैंने सोचा था।

12:26.914 --> 12:28.498
नहीं, मुझे यक़ीन है मैं वैसा नहीं हूँ।

12:32.711 --> 12:33.962
मुझे तुमसे सहानुभूति है, लकी।

12:34.546 --> 12:36.297
तुम्हें इस मुसीबत में नहीं होना चाहिए था।

12:36.298 --> 12:39.551
मतलब, मेरे पैसे तुमने नहीं चुराए थे।
तुम्हारे पिता ने चुराए थे।

12:42.054 --> 12:43.764
उन्होंने तुम्हारी नाक के नीचे से चुरा लिए, है ना?

12:45.682 --> 12:46.850
हाँ।

12:47.434 --> 12:48.810
और वह उसके लिए कैसा रहा?

12:50.687 --> 12:53.481
जैसा कि मैंने सुना है, तुम बहुत होशियार लड़की हो।

12:53.482 --> 12:57.276
अगर हालात अलग रहे होते, तो हो सकता है
तुम मेरे लिए काम कर रही होती।

12:57.277 --> 12:58.486
नहीं, शुक्रिया।

12:58.487 --> 13:00.864
मैं जानती हूँ तुम उन औरतों के साथ कैसा बर्ताव करते हो
जो तुम्हारे लिए काम करती हैं।

13:03.033 --> 13:05.910
- वह पूरे ऑपरेशन को बिगाड़ देगी।
- वह ठीक है।

13:05.911 --> 13:07.037
वह बस शुरू कर रही है।

13:08.330 --> 13:09.956
अजीब बात है कि हम पहले कभी नहीं मिले हैं।

13:09.957 --> 13:12.124
ऐसा लगता है कि मैं हमेशा से
कैरी को तुम्हारे बारे में बात करते सुनते आई हूँ।

13:12.125 --> 13:13.417
मुझे यक़ीन है केवल अच्छी बातें ही होंगी।

13:13.418 --> 13:15.754
जब हम बच्चे करने की बात करते थे,
तब तुम्हारा ज़िक्र होता था।

13:16.713 --> 13:18.339
कैरी बेटी चाहता था,

13:18.340 --> 13:21.009
क्योंकि उसे लगता था
कि उसे बेटे को पालने के बारे में कुछ पता नहीं था।

13:21.927 --> 13:26.974
उसे समझ में ही नहीं आता था कि उसका बाप
उससे कोई वास्ता क्यों नहीं रखना चाहता था।

13:27.558 --> 13:30.768
उसे चिंता थी कि उसके पिता के अंदर जो भी कमी थी,

13:30.769 --> 13:31.854
वह उसके अंदर भी होगी।

13:35.649 --> 13:37.526
लगता है अब हमें कभी पता नहीं चलेगा, है ना?

13:38.443 --> 13:41.572
मैंने उससे कहा था कि यह ना जानना बेहतर था
कि तुम कितने घटिया इंसान हो।

13:42.489 --> 13:43.699
पर तुम्हें पता होना चाहिए,

13:44.283 --> 13:47.243
जब कैरी ने वे पैसे चुराए थे, वह मुझसे नहीं चुरा रहा था।

13:47.244 --> 13:50.413
या प्रिसिला या जॉन से भी नहीं चुरा रहा था।

13:50.414 --> 13:52.791
वह उसका यह कहने का ख़ास तरीका था,

13:53.542 --> 13:56.044
"भाड़ में जाओ, वेन।"

13:57.546 --> 13:59.630
वह क्या कर रही है?

13:59.631 --> 14:00.923
मुझे नहीं पता। कुछ तो गड़बड़ है।

14:00.924 --> 14:04.178
और तुमने मेरे सब्र का आख़िरी कतरा भी ख़त्म कर दिया है।

14:04.803 --> 14:06.722
जैसा कि तुमने कहा, हम पहले कभी नहीं मिले हैं।

14:07.222 --> 14:09.850
पर मैं तुम्हें एक अच्छी सलाह दूँगा।

14:10.809 --> 14:12.519
पैसा मेरे लिए एक हद तक मायने रखता है।

14:14.313 --> 14:15.606
यह आचार की बात है।

14:16.106 --> 14:19.817
यह तुम्हारे जैसी
छोटी-मोटी चोरी करने वाली कभी नहीं समझेगी।

14:19.818 --> 14:22.236
और अगर तुमने उस हद तक जाने पर मजबूर किया

14:22.237 --> 14:25.741
जहाँ मुझे लगेगा
कि तुम्हें मारने से मुझे ज़रा सी भी संतुष्टि मिलेगी,

14:27.451 --> 14:29.453
मैं उसे पैसे की क़ीमत वसूल समझूँगा।

14:30.537 --> 14:31.914
तो मैं फिर से पूछ रहा हूँ।

14:33.332 --> 14:34.958
मेरे कमबख़्त पैसे कहाँ हैं?

14:39.505 --> 14:40.506
ठीक है।

14:48.305 --> 14:49.555
कैरी मैस्टरसन

14:49.556 --> 14:51.308
अमेरिकी डॉलर
कुल राशि

14:52.142 --> 14:53.351
यह क्या है?

14:53.352 --> 14:54.603
सारे पैसे हैं।

14:55.103 --> 14:56.979
एक करोड़ डॉलर।

14:56.980 --> 15:00.399
कुछ हज़ार कम हैं। कैरी ने थोड़े पैसे खर्च किए थे।

15:00.400 --> 15:02.610
तुमने पैसों को क्रिप्टो में बदल दिया?

15:02.611 --> 15:04.947
मैंने नहीं। कैरी ने।

15:05.697 --> 15:08.324
जब तुमने इस मीटिंग की माँग की थी,

15:08.325 --> 15:09.909
तब तुमने मुझे यह नहीं बताया था।

15:09.910 --> 15:11.619
शायद मैं भूल गई थी।

15:11.620 --> 15:14.372
तो इस अकाउंट का सीड वाक्यांश होगा।

15:14.373 --> 15:16.374
तो मेरा मानना है तुम वह भी लाई होगी।

15:16.375 --> 15:19.795
हाँ, सीड वाक्यांश के ज़रिए ही मैं यहाँ से निकलूँगी।

15:21.046 --> 15:23.465
क्योंकि वह इस समय केवल एक जगह में है।

15:25.217 --> 15:27.468
तो मैं यहाँ से सुरक्षित चली जाऊँगी।

15:27.469 --> 15:28.720
तुम्हें तुम्हारे पैसे मिल जाएँगे।

15:30.472 --> 15:33.307
या मैं मेरे बंदों से यहाँ आकर तुम्हें चीरने के लिए

15:33.308 --> 15:36.394
और एक-एक करके तुम्हारे अंग निकालने के लिए कहता हूँ,
जब तक तुम सीड वाक्यांश बता नहीं देती।

15:36.395 --> 15:39.230
- ऐसा भी किया जा सकता है।
- लकी, यह सौदे का हिस्सा नहीं था।

15:39.231 --> 15:40.982
इसने इस बारे में कुछ नहीं कहा था।

15:40.983 --> 15:43.609
मुझे लगा था मुझे यह बताने की ज़रूरत नहीं थी
क्योंकि वेन को पहले से पता था।

15:43.610 --> 15:44.611
है ना, वेन?

15:45.487 --> 15:47.071
क्या?

15:47.072 --> 15:49.740
वेन को पता था कि पैसों को क्रिप्टो में बदला जा चुका है,

15:49.741 --> 15:52.702
वैसे ही जैसे उसे पता था कि कैरी ला होया में था।

15:52.703 --> 15:55.289
यह क्या बात कर रही है, वेन?

15:56.164 --> 15:59.209
वैसे ही जैसे यह जानता है कि एफ़बीआई यहाँ है,

15:59.751 --> 16:02.629
हमारी बातचीत का एक-एक शब्द सुन रही है।

16:03.839 --> 16:06.175
इसके दोस्त, एजेंट कर्शॉ ने इसे बता दिया था।

16:11.471 --> 16:14.015
अब जब हम सब लोग यहाँ मौजूद हैं,

16:14.016 --> 16:17.686
तो क्यों ना सारा ख़ुलासा कर दें, है ना?

16:24.067 --> 16:25.443
यह बुरा विचार है।

16:25.444 --> 16:26.778
तुम्हारे पास इससे बेहतर विचार है?

16:27.613 --> 16:28.863
बिली…

16:28.864 --> 16:30.281
हिलना मत।

16:30.282 --> 16:32.326
कमबख़्त हिलना मत।

16:33.035 --> 16:34.577
शाबाश, लकी।

16:34.578 --> 16:36.246
मैंने सोचा इस खेल के मैदान को सबके लिए बराबर कर दूँ।

16:36.830 --> 16:38.706
लगता है तुम्हें भी कर्शॉ के बारे में नहीं मालूम था।

16:38.707 --> 16:40.500
तुम इस समय जो भी खेल खेल रही हो, लकी,

16:40.501 --> 16:42.043
उसका अंत वैसा नहीं होगा जैसा तुम सोच रही हो।

16:42.044 --> 16:44.337
मुझे नहीं पता कि कर्शॉ इसकी टीम का हिस्सा कब बना,

16:44.338 --> 16:45.838
पर मेरे हिसाब से यह हाल ही में हुआ होगा,

16:45.839 --> 16:48.466
वरना वेन ने उस दिन तुम्हें जॉन के साथ

16:48.467 --> 16:50.761
गिरफ़्तार होने से बचा लिया होता, है ना?

16:55.349 --> 16:56.933
तुम जानते हो क्या करना है।

16:56.934 --> 16:59.186
अपना हथियार निकालो, उसे ज़मीन पर फेंक दो।

17:02.689 --> 17:06.817
तुम रैंड के साथ काम कर रही थी, मैं कर्शॉ के साथ,
और हम गोल-गोल घूम रहे थे।

17:06.818 --> 17:08.903
तुम्हारे जितना होशियार होने का एक नुक़सान यह है

17:08.904 --> 17:12.030
कि आप किसी भी स्थिति में
सबसे होशियार इंसान होने के आदी हो जाते हैं,

17:12.031 --> 17:16.368
और जब आप नहीं होते हैं,
पता चलता है कि आप उसके लिए तैयार नहीं होते हैं।

17:16.369 --> 17:17.871
उसे सामने ले आओ।

17:19.080 --> 17:20.623
तुमने क्या सोचा था, कि मैं अपनी तरफ़ से

17:20.624 --> 17:23.210
सुरक्षा के कोई कदम उठाए बिना ऐसे ही आ जाऊँगा?

17:27.506 --> 17:30.258
अगर तुमने उन्हें चोट पहुँचाई, तो तुम्हारा पैसा गया समझो।

17:30.259 --> 17:31.551
अच्छा मज़ाक है। अच्छा मज़ाक है।

17:31.552 --> 17:33.386
इसे अभी भी लगता है कि स्थिति इसके क़ाबू में है।

17:33.387 --> 17:35.055
अब मुझे वह सीड वाक्यांश दे दो।

17:37.850 --> 17:39.184
तुम बस गद्दार हो।

17:39.726 --> 17:41.644
इस पूरे समय। तुम गद्दार थे।

17:41.645 --> 17:44.481
तुम्हारी वह लड़की पहले ही दिन समझ गई, पर तुम…

17:45.399 --> 17:47.233
तुम बस बड़ी सोच नहीं रख पाई।

17:47.234 --> 17:48.610
मुझे बस लगता था कि तुम कमीने हो।

17:49.319 --> 17:51.362
तो क्या हुआ था? उन्होंने तुम्हें कैसे बरगलाया?

17:51.363 --> 17:53.030
- किसी ने मुझे बरगलाया नहीं था।
- बकवास।

17:53.031 --> 17:56.034
मैंने सालों पहले ख़ुद व्हिटेकर से बात की थी। मैंने बस…

17:57.244 --> 17:58.953
मैंने ख़ुद ही फ़ैसला लिया था।

17:58.954 --> 18:00.079
क्यों?

18:00.080 --> 18:01.581
- क्यों?
- क्यों?

18:01.582 --> 18:06.544
क्योंकि यह काम करना हवा में मूतने जैसा है।

18:06.545 --> 18:10.215
हम हर रोज़ हारते हैं।

18:12.551 --> 18:13.802
उसके लिए पैसे मिलने में कोई बुराई नहीं है।

18:15.762 --> 18:16.929
तुम जेल जा रहे हो।

18:16.930 --> 18:18.347
ठीक है, ख़ैर, सुनो…

18:18.348 --> 18:20.766
- तुम घूसखोरी के लिए जेल जाओगे।
- तुम्हें मदद चाहिए?

18:20.767 --> 18:22.227
यह मत सोचना कि मैं गोली नहीं चलाऊँगी। मत…

18:29.568 --> 18:32.111
- नहीं!
- रुक जाओ। जहाँ हो वहीं रहो, लकी।

18:32.112 --> 18:33.613
हम यहाँ सौदा करने के बीच में हैं।

18:33.614 --> 18:35.448
तुम किसी सौदे के बीच में उठकर नहीं जा सकती।

18:35.449 --> 18:37.200
उसे दोबारा मारो।

18:37.201 --> 18:40.162
तुम्हें पक्का इस समय अपनी छोटी सी
जेल की कोठरी याद आ रही होगी, है ना, जॉनी बाबू?

18:40.871 --> 18:42.456
जैसे ही तुम इसे पैसे दे दोगी,

18:43.081 --> 18:44.082
हम दोनों मारे जाएँगे।

18:50.172 --> 18:51.714
समय ख़त्म हुआ, लकी।

18:51.715 --> 18:54.634
मुझे सीड वाक्यांश दे दो
और हो सकता है तुम यहाँ से ज़िंदा चली जाओ।

18:54.635 --> 18:57.512
अगर नहीं दिया, तो तुम अपने बाप को मरते हुए देखोगी।

18:57.513 --> 18:58.805
चलाओ गोली, मुझे मार दो।

19:02.142 --> 19:03.559
- मुझे गोली मार दो।
- चुप रहो, जॉन।

19:03.560 --> 19:05.186
मैं ही हूँ जिसने तुमसे पैसे चुराए थे।

19:05.187 --> 19:06.313
डैड, अपना मुँह बंद रखिए।

19:06.939 --> 19:09.858
यह मत भूलो कि तुम्हें इस मुसीबत में डाला किसने था।

19:10.400 --> 19:11.443
वह मैं नहीं था।

19:13.028 --> 19:15.280
इस समय यह बलिदान की बात कर रहा है,

19:15.948 --> 19:17.574
पर तुम्हारे यहाँ होने की वजन यही है।

19:18.951 --> 19:22.453
इसके लिए तुम्हारी अहमियत
कभी किसी प्यादे से ज़्यादा नहीं रही है।

19:22.454 --> 19:23.705
यह सच नहीं है।

19:29.253 --> 19:30.712
तो अब क्या करना है?

19:35.384 --> 19:36.468
वही करेंगे जो करने वाले थे।

19:38.095 --> 19:41.098
हम यहाँ से चले जाएँगे। मैं तुम्हें सीड वाक्यांश मैसेज कर दूँगी।

19:43.308 --> 19:44.517
नया प्लान है।

19:44.518 --> 19:45.810
पैसे भाड़ में जाएँ।

19:45.811 --> 19:48.479
इसने मुझसे पैसे चुराए हैं और उसकी सज़ा तो भुगतनी पड़ेगी।

19:48.480 --> 19:51.107
- मैं चाहता हूँ यह अपनी बेटी को मरते हुए देखे।
- नहीं!

19:51.108 --> 19:52.942
फिर हम इसे थोड़े समय के लिए ज़िंदा रखेंगे,

19:52.943 --> 19:54.570
ताकि यह ठीक से अपनी बेटी का मातम मना पाए।

20:12.838 --> 20:14.214
यह रायता तुमने फैलाया है।

20:14.965 --> 20:15.966
तुम्हीं इसे साफ़ करो।

20:17.384 --> 20:19.302
नहीं! प्रिसिला…

20:19.303 --> 20:20.929
मुझे दिखाओ कि तुम वापस आने के लिए सच में तैयार हो।

20:52.252 --> 20:53.295
प्रिसिला।

21:06.183 --> 21:08.727
नहीं! प्रिसिला, नहीं।

21:09.561 --> 21:11.647
प्रिसिला, मत करो।

21:12.523 --> 21:13.732
उसे जाने दो।

21:14.483 --> 21:15.484
प्रिसिला।

21:16.026 --> 21:18.028
मत करो। प्रिसिला, मत करो!

21:24.326 --> 21:26.578
प्रिसिला। प्रिसिला।

21:38.340 --> 21:39.591
प्रिसिला।

21:44.972 --> 21:46.390
बच्चे, मुझे माफ़ कर दो।

22:10.372 --> 22:11.498
सत्यानाश।

22:18.088 --> 22:19.339
- चलो।
- चलिए।

22:32.019 --> 22:33.228
तुम्हें देखो ज़रा।

22:37.107 --> 22:39.067
किसी कीड़े की तरह ज़मीन पर रेंग रहे हो।

22:40.152 --> 22:41.403
कमबख़्त।

22:42.237 --> 22:44.156
भगवान के लिए, अपनी कुछ तो इज़्ज़त रखो।

22:48.911 --> 22:50.661
भाड़ में जाओ, प्रिसिला।

22:50.662 --> 22:54.957
अगर तुमने एक बार भी मेरे लड़के के लिए
पिता जैसा कोई भी काम करने की कोशिश की होती,

22:54.958 --> 22:56.960
तो तुम इस समय इस स्थिति में नहीं होते।

23:26.573 --> 23:27.866
भाड़ में जाओ!

24:05.737 --> 24:06.989
चलिए।

24:17.791 --> 24:19.418
सीमित
जगह

24:22.171 --> 24:23.297
हैलो, जॉन।

24:25.424 --> 24:26.425
डच।

24:29.428 --> 24:30.804
चलो चलें।

25:20.812 --> 25:22.147
मैंने तुमसे घर पर रहने को कहा था।

25:24.441 --> 25:26.360
मुझे नहीं लगा था तुम सच में वही चाहती थी।

25:27.903 --> 25:29.654
चलो, यहाँ से चलें।

25:29.655 --> 25:30.656
अभी नहीं।

25:32.157 --> 25:34.743
मैंने तुमसे कहा था कि इसका अंत वैसा नहीं होगा
जैसा तुमने सोचा था।

25:36.537 --> 25:37.621
तुम सही थी।

25:40.999 --> 25:42.751
यह सब तुम्हारी ग़लती है, है ना, जॉन?

25:46.255 --> 25:48.047
शायद, हाँ।

25:48.048 --> 25:49.674
हाँ, तुम्हारे लिए सब अच्छा चल रहा था,

25:49.675 --> 25:54.513
पर तुम में कुछ है,
कोई कमी, कोई खालीपन। मुझे नहीं पता।

25:58.475 --> 26:00.018
तुम्हारे लिए कभी कुछ काफ़ी नहीं होता है।

26:06.108 --> 26:07.734
मैं तुम दोनों का क्या करूँ?

26:14.575 --> 26:15.909
तुम हमें जाने दे सकती हो।

26:17.828 --> 26:19.371
मैं ऐसा क्यों करूँगी?

26:20.581 --> 26:23.750
क्योंकि मैं तुमसे मेरे लिए वह करने को कह रही हूँ,
जो उन्होंने तुम्हारे लिए नहीं किया।

26:29.423 --> 26:30.465
मुझे एक मौका दो।

26:33.385 --> 26:35.679
या तुम हमें मार सकती हो, पर मैं और भागना नहीं चाहती।

26:36.430 --> 26:39.016
तुमसे। या और किसी से भी।

26:42.561 --> 26:45.022
यह सब कुछ छोड़कर चले जाने जैसा आसान नहीं है।

26:45.814 --> 26:46.899
मुझे नहीं पता।

26:48.275 --> 26:49.568
मुझे कभी कोशिश करने का मौका नहीं मिला।

26:58.202 --> 26:59.869
दरवाज़ा वहाँ है।

26:59.870 --> 27:00.954
तुम कार ले जा सकती हो।

27:05.250 --> 27:07.753
जाओ। निकलो यहाँ से।

27:19.223 --> 27:20.515
शुक्रिया।

27:20.516 --> 27:22.059
मैंने यह तुम्हारे लिए नहीं किया।

27:26.897 --> 27:27.981
और पैसे?

27:34.154 --> 27:35.822
मुझे लगता है वह चाहता कि पैसे तुम्हारे पास रहें।

27:53.465 --> 27:54.466
शुक्रिया।

27:55.843 --> 27:58.804
- क़िस्मत वाले कमीने हो।
- हाँ।

28:03.809 --> 28:06.770
मैं तुम दोनों में से किसी को भी
दोबारा कभी देखना नहीं चाहती। समझ गए?

28:42.890 --> 28:49.605
मुझे… मुझे शायद पता है मैं क्या महसूस कर रही हूँ

28:54.151 --> 28:56.445
क्योंकि मैं

28:57.321 --> 29:00.991
मैं केवल ईमानदारी से काम करती हूँ

29:03.202 --> 29:06.163
तुम्हें मुझे ऊपर उठाना चाहिए

29:17.382 --> 29:23.722
मैं… मैं जानना चाहती हूँ तुम क्या महसूस कर रहे हो

29:28.810 --> 29:30.479
क्योंकि मैं

29:32.189 --> 29:35.859
मैं केवल ईमानदारी से काम करती हूँ

29:37.736 --> 29:41.073
तुम्हें मुझे ऊपर उठाना चाहिए

29:43.825 --> 29:47.412
उसके बजाय तुम मुझे नीचे घसीट रहे हो

29:49.414 --> 29:52.124
मैं तुम्हें प्यार दे सकती हूँ

29:52.125 --> 29:53.709
सिएरा पेलोना
मोटेल

29:53.710 --> 29:55.003
पूल - कमरे खाली हैं

29:55.754 --> 29:58.507
पर तुम यहाँ नहीं हो

30:01.468 --> 30:04.428
अब जब तुम यहाँ नहीं हो

30:04.429 --> 30:05.930
दर्द हो रहा है?

30:05.931 --> 30:06.932
नहीं।

30:09.560 --> 30:11.478
यह वाली चोट पाने के लिए आपने क्या कहा था?

30:11.979 --> 30:14.147
तुम्हें ऐसा क्यों लगता है कि मैंने कुछ कहा होगा?

30:14.857 --> 30:16.358
क्योंकि ऐसा लगता है आप इसके हक़दार थे।

30:17.234 --> 30:19.027
मैंने उससे कहा था कि उसकी घड़ी नकली थी।

30:20.070 --> 30:22.781
- डैड।
- सच कहूँ तो, वह नकली ही थी।

30:23.991 --> 30:26.868
सिर पर बंदूक तनी हुई हो,
तब भी आप बड़बोले रहते हैं।

30:26.869 --> 30:28.703
हाँ, देखो यह कौन कह रहा है।

30:28.704 --> 30:29.705
माफ़ कीजिए।

30:35.377 --> 30:37.754
तो तुम्हें कब पता चला? व्हिटेकर के बारे में?

30:40.424 --> 30:41.550
ला होया के बाद।

30:42.217 --> 30:44.385
प्रिसिला को किसी हालत में
पता नहीं चल सकता था कि हम वहाँ थे,

30:44.386 --> 30:45.929
अगर एफ़बीआई में वेन का कोई ख़बरी ना होता।

30:47.931 --> 30:49.224
तुमने मुझे बताया क्यों नहीं?

30:50.934 --> 30:52.060
क्योंकि मुझे पक्का नहीं मालूम था।

30:52.561 --> 30:54.687
तुमने एक अनुमान के आधार पर पूरा ऑपरेशन उड़ा दिया?

30:54.688 --> 30:57.649
मैं या तो सही होती,
या वह एक बड़ी कोरी धमकी होती, तो…

31:10.996 --> 31:12.331
चलो चलकर जश्न मनाते हैं।

31:13.290 --> 31:15.458
नहीं, मैं नींद में जश्न मनाऊँगी।

31:15.459 --> 31:17.168
- प्लीज़।
- चलो,

31:17.169 --> 31:18.337
अपने बूढ़े बाप को बर्गर खिलाओ।

31:21.215 --> 31:22.591
मुझे यक़ीन है तुम उसके पैसे दे सकती हो।

31:40.526 --> 31:42.069
तुमने व्हिटेकर को मार गिराया, हँ?

31:49.785 --> 31:51.995
आज तुमने किसी को मार डाला, है ना?

31:52.621 --> 31:57.208
अगर तुम यहाँ उसे दोहराने आई हो,
तो मैं सलाह दूँगी कि काम ख़त्म करो।

31:57.209 --> 31:59.377
नहीं, वह बहुत आसान होगा।

31:59.378 --> 32:04.590
मैं चाहती हूँ कि तुम अपनी बाकी की ज़िंदगी
जेल की कोठरी में उस भार के साथ जीयो।

32:04.591 --> 32:09.011
तुमने व्हिटेकर को
और एक उच्च स्तरीय एफ़बीआई गद्दार को पकड़ लिया।

32:09.012 --> 32:11.764
अपना केस बंद करो। अपना कमबख़्त मेडल ले लो।

32:11.765 --> 32:12.891
तुम्हारे बिना नहीं।

32:14.017 --> 32:15.644
ज़िंदगी में हमें सब कुछ नहीं मिलता

32:17.062 --> 32:18.521
तुमने मेरे पार्टनर को मार डाला।

32:18.522 --> 32:19.981
मैंने तुम्हारे पार्टनर को नहीं मारा।

32:19.982 --> 32:21.859
तुमने गोली नहीं चलाई थी, पर तुमने उसे मार डाला।

32:24.945 --> 32:26.321
घर जाओ, रैंड।

32:27.531 --> 32:28.907
तुम थक नहीं गई हो?

32:34.621 --> 32:36.665
मैं तुम्हें कमबख़्त पकड़ लूँगी।

33:09.281 --> 33:11.282
मुझे लगा था तुम्हें अचार पसंद नहीं हैं।

33:11.283 --> 33:13.076
पसंद नहीं थे। बचपन में।

33:13.785 --> 33:15.912
तुम कहती थी, "छी, इन्हें हटाइए, डैड।"

33:15.913 --> 33:18.665
और, हाँ, कुछ चीज़ें शायद बदल जाती हैं।

33:20.501 --> 33:21.835
ये लज़ीज़ हैं।

33:24.463 --> 33:27.048
पता है, जेल में एक ही सपना मुझे बार-बार आता था।

33:27.049 --> 33:28.884
एक बॉल होती है।

33:29.968 --> 33:33.263
पर मेरी कोठरी में
मेरे बिस्तर पर चादरों की एक बॉल के जैसी।

33:34.097 --> 33:38.142
और हर बार मैं उसके पास जाता, उसे उठाता,

33:38.143 --> 33:39.895
और जैसे ही वह मेरी गोद में होती,

33:40.562 --> 33:43.232
मुझे समझ आता कि उसके अंदर तुम हो।

33:44.691 --> 33:48.153
बस कुछ ही दिनों की बच्ची,
मेरी जेल की चादरों में लिपटी हुई।

33:49.238 --> 33:53.616
तुम्हारी बड़ी-बड़ी भूरी आँखें मुझे देखतीं।

33:53.617 --> 33:55.910
और तुम रोती नहीं हो। तुम शिकायत नहीं कर रही हो।

33:55.911 --> 34:00.039
तुम बस मेरे साथ रहने में ही ख़ुश हो।

34:00.040 --> 34:03.794
और फिर मुझे समझ आता है कि हम जेल में हैं
और मुझे तुम्हें वहाँ से बाहर निकालना है।

34:04.336 --> 34:08.965
तो मैं बिस्तर से सारे चादर हटाता हूँ
और उन्हें अपने आसपास लपेट लेता हूँ,

34:08.966 --> 34:10.591
ताकि तुम मुझसे चिपकी हुई रहो।

34:10.592 --> 34:15.638
और फिर हर एक बार, बिना किसी मुश्किल के,
मैं गार्ड के पास जाता

34:15.639 --> 34:20.768
और वह मेरे सीने से बंधी
इस ख़ूबसूरत, प्यारी बच्ची को देखता

34:21.436 --> 34:24.690
और दरवाज़ा खोल देता।

34:26.608 --> 34:31.572
और तुम और मैं वहाँ से साथ में बाहर निकल जाते।

34:34.741 --> 34:35.993
बस यही है। यही सपना है।

34:36.659 --> 34:38.036
और तुम्हारा?

34:38.745 --> 34:40.245
क्या?

34:40.246 --> 34:41.456
तुम्हें क्या सपना आता है?

34:42.748 --> 34:43.916
मुझे कोई सपना नहीं आता है।

34:43.917 --> 34:44.918
ज़रूर आता है।

34:47.629 --> 34:50.090
कुछ ख़ास नहीं है।

34:50.757 --> 34:52.217
आपके जैसा अच्छा सपना नहीं है।

34:53.010 --> 34:54.760
हमेशा एक ही सपना आता है।

34:54.761 --> 34:57.723
मैं पानी के अंदर हूँ…

34:59.975 --> 35:01.476
और मैं साँस नहीं ले पा रही हूँ।

35:05.063 --> 35:08.025
और फिर मैं जाग जाती हूँ। बस यही है। यही सपना है।

35:10.819 --> 35:12.321
तुम जानती हो यह किस बारे में है, है ना?

35:16.658 --> 35:18.743
- हाँ।
- यह पर्याप्त समय ना होने के बारे में है।

35:18.744 --> 35:23.040
यह उन चीज़ों के लिए पर्याप्त समय ना होने के बारे में है
जो तुम करना चाहती हो।

35:25.876 --> 35:26.877
तो,

35:28.504 --> 35:29.880
तुम क्या करना चाहती हो?

35:30.964 --> 35:32.340
क्या मतलब है आपका?

35:32.341 --> 35:35.344
मतलब, अब हम कुछ भी कर सकते हैं।

35:35.886 --> 35:39.680
पता है? अब जब हम वापस एक साथ हैं
और हमारे पास यह सारा पैसा है।

35:39.681 --> 35:43.726
डैड, मैं पैसों का कुछ करना नहीं चाहती हूँ।

35:43.727 --> 35:45.729
- चलो भी।
- नहीं, मैं सच कह रही हूँ।

35:47.314 --> 35:48.398
मेरा हो गया।

36:02.996 --> 36:04.665
तुम्हें वह सीड वाक्यांश कैसे मिला?

36:17.719 --> 36:18.720
सेब।

36:19.388 --> 36:20.389
हैम्स्टर।

36:21.139 --> 36:22.223
कर्म।

36:22.224 --> 36:25.853
बर्फ़। छु…

36:27.479 --> 36:29.773
हे भगवान। मैंने जितना सोचा था,
वह इससे ज़्यादा होशियार था।

36:31.900 --> 36:32.901
हाँ।

36:35.153 --> 36:37.655
आपको टॉमी टैंगल्स याद है?

36:37.656 --> 36:38.906
बिल्कुल।

36:38.907 --> 36:41.158
आप बाल गुथने में बहुत बुरे थे।

36:41.159 --> 36:44.787
तुम मुझे बालों में कंघी नहीं करने देती थी।

36:44.788 --> 36:47.707
- इसीलिए मुझे टॉमी को ईजाद करना पड़ा था।
- "करना पड़ा था।"

36:47.708 --> 36:50.543
हाँ, वरना तुम अपने सिर पर

36:50.544 --> 36:53.255
चिड़िया का घोंसला लिए घूम रही होती।

36:54.464 --> 36:56.216
तो आपने बस एक दिन उसे ईजाद कर लिया।

36:56.884 --> 36:57.968
हाँ।

36:59.094 --> 37:01.470
मुझे लड़की के बाल बनाने के बारे में कुछ नहीं आता था।

37:01.471 --> 37:02.555
या बाल गुथने के बारे में।

37:02.556 --> 37:04.516
या गुथने के बारे में।
हमने अभी… हमने अभी ही बात की थी।

37:05.559 --> 37:09.854
पर जब उलझे हुए बालों की बात आती थी,
तुम बहुत नाटक करती थी।

37:09.855 --> 37:12.316
जैसे मैं तुम्हारे दाँत उखाड़ रहा था।

37:13.108 --> 37:16.653
तो, जब भी बालों में कोई गाँठ होती,
मैं उसका नाम रख देता।

37:18.322 --> 37:19.573
टॉमी टैंगल्स।

37:20.657 --> 37:22.701
देखो, यह टीना टैंगल्स है।

37:23.327 --> 37:24.744
टिमी टैंगल्स।

37:24.745 --> 37:27.581
टिमी कहता,
"कोई मुझे टिमी नहीं बुलाता है। मुझे बस टिम बुलाओ।"

37:28.081 --> 37:30.584
ट्रेवर टैंगल्स। थॉमस।

37:31.084 --> 37:33.878
और टॉरस टैंगल्स।

37:33.879 --> 37:36.548
तुम अप्रैल या मई में पैदा भी नहीं हुई थी।
इसका कोई तुक नहीं है।

39:15.314 --> 39:16.648
हाय, डैड।

39:19.067 --> 39:21.111
मुझे अंदेशा था आप ऐसा ही कुछ करेंगे।

39:24.281 --> 39:26.825
ऐसा अंदेशा जिसे मैं
अपनी ज़्यादातर ज़िंदगी नज़रअंदाज़ करती आई हूँ।

39:31.830 --> 39:34.958
मुझे ऐसा कोई समय याद नहीं
जब आप अपने फ़ायदे के लिए कोई चाल ना चल रहे हों।

39:44.551 --> 39:45.969
डैड!

39:48.013 --> 39:49.473
आप ऐसे ही हैं।

39:49.973 --> 39:51.808
डैड!

39:53.227 --> 39:54.561
आप जानते थे मुझे तैरना नहीं आता था।

40:02.236 --> 40:05.531
पर सबसे अच्छी धोखाधड़ियों में
90 प्रतिशत सच होता है, है ना, डैड?

40:06.406 --> 40:08.742
और सच यह है कि मैं डूब रही थी।

40:16.834 --> 40:18.292
मैं इसका पिता हूँ।

40:18.293 --> 40:19.836
बच्चे, तुम ठीक हो?

40:19.837 --> 40:21.212
- मैं इसका पिता हूँ।
- माफ़ करना। ठीक है।

40:21.213 --> 40:22.630
तुम ठीक हो, बच्चे? क्या हुआ था?

40:22.631 --> 40:24.674
यह जानती है कि गहरे पानी में नहीं जाना है।

40:24.675 --> 40:27.678
क्या किसी ने तुम्हें धक्का दिया था?
मैडम। भगवान का शुक्र है कि आप यहाँ थीं।

40:28.637 --> 40:30.472
तुम ठीक हो। ठीक है।

40:31.056 --> 40:32.516
ठीक है, चलो शुरू करें। हे।

40:34.268 --> 40:37.395
कमबख़्त यक़ीन नहीं होता।
क्या यहाँ कोई लाइफ़… तुम मैनेजर हो?

40:37.396 --> 40:39.188
- हाँ, मैं यहाँ का मैनेजर हूँ।
- मैं जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग हूँ।

40:39.189 --> 40:42.401
ताकि आप उन पर मुक़दमा करने की धमकी देकर
कमरे का किराया माफ़ करवा सकें।

40:50.826 --> 40:52.786
सच यह है कि आप उस ठगी के लिए

40:53.871 --> 40:56.415
मेरी जान दाँव पर लगाने के लिए तैयार थे और…

41:04.298 --> 41:05.966
अब मुझे और मंज़ूर नहीं है।

41:12.973 --> 41:14.975
फ़ेडेक्स

41:29.531 --> 41:31.408
मैं आपको पैसे नहीं दूँगी।

41:39.166 --> 41:41.251
पर मैं आपको आपकी आज़ादी दे रही हूँ।

41:44.922 --> 41:46.507
आशा है आप बुद्धिमानी से उसका इस्तेमाल करेंगे।

41:52.262 --> 41:53.429
आपका बारह शब्दों का सीड वाक्यांश

41:53.430 --> 41:55.181
इस वाक्यांश से कोई भी
आपके वॉलेट तक पहुँच सकता है।

41:55.182 --> 41:57.350
सेब हैम्स्टर कर्म बर्फ़
छुट्टियाँ सूर्यास्त प्रण टर्की

41:57.351 --> 41:58.936
पहचान उद्देश्य जीवाश्म मशरूम

42:08.737 --> 42:10.572
मैं आपसे प्यार करती हूँ, डैड।

42:13.200 --> 42:14.868
पर आप मुझसे दोबारा कभी नहीं मिलेंगे।

42:18.997 --> 42:19.998
अलविदा।

42:51.154 --> 42:53.866
अपने चेहरे से वह चिंता हटाओ

42:54.616 --> 42:57.160
मैं बस एक आम आदमी हूँ

42:58.871 --> 43:01.415
वे मुझे कुछ नहीं बताते हैं

43:02.207 --> 43:04.835
तो मैं जो पता लगा सकता हूँ, पता लगाता हूँ

43:06.545 --> 43:09.381
मैं देख नहीं सकता पर मैं महसूस करता हूँ

43:09.882 --> 43:12.509
और उससे मुझे सुकून मिलता है

43:13.677 --> 43:18.891
तो मुझे, मुझे ऐतराज़ नहीं है

43:21.310 --> 43:23.854
नहीं मुझे…मुझे…मुझे

43:24.521 --> 43:27.399
मुझे ऐतराज़ नहीं है

43:28.901 --> 43:32.069
तो मुझे

43:32.070 --> 43:35.407
मुझे घर ले चलो

43:36.450 --> 43:37.701
क्योंकि मुझे याद नहीं है

44:30.754 --> 44:32.756
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू
