WEBVTT

00:01.000 --> 00:02.585
"लकी" में इससे पहले

00:02.586 --> 00:03.794
तुम मुझे गोली नहीं मारोगी।

00:03.795 --> 00:05.338
मैं बहुत डर गई थी, कैरी।

00:05.339 --> 00:08.341
पर तुम कमबख़्त एक बीच हाउस में
यहाँ ज़िंदा और सही-सलामत हो,

00:08.342 --> 00:09.926
और तुमने सच में मेरे साथ यह किया।

00:09.927 --> 00:11.427
वह तुम्हें मारने वाली थीं!

00:11.428 --> 00:12.888
और वह अभी भी मार देगी।

00:15.182 --> 00:16.975
किचन में कोई नहीं है। पहली मंज़िल पर कोई नहीं है।

00:18.727 --> 00:20.770
नीली ब्रॉन्को गाड़ी! जाओ, जाओ, जाओ!

00:20.771 --> 00:21.813
वह लकी है।

00:25.859 --> 00:27.444
उन्हें दूसरी तरफ़ जाकर पकड़ो।

00:28.195 --> 00:29.238
धत्।

00:30.197 --> 00:32.616
- तुम क्या कर रहे हो?
- हमें थोड़ा समय दिलवा रहा हूँ।

00:40.666 --> 00:41.792
उन्होंने मुझे गोली मार दी।

00:42.334 --> 00:43.502
चलो!

00:45.170 --> 00:46.295
धत्, धत्, धत्।

00:46.296 --> 00:48.048
रैंड! ऑफ़िसर घायल है!

00:50.467 --> 00:54.346
नहीं!

00:57.516 --> 00:58.684
टर्नर रूथ

01:12.739 --> 01:15.449
सुनिए, सर। मेरी मदद कीजिए।
मेरी दादी को चोट लगी है।

01:15.450 --> 01:16.951
- शांत रहिए।
- नहीं, मैं इन्हें खो नहीं सकती।

01:16.952 --> 01:19.579
हम आपकी दादी को संभाल लेंगे,
पर आपको भी स्ट्रेचर पर लिटाना होगा।

01:19.580 --> 01:22.039
मैं ठीक हूँ। मुझे बस… मुझे उनके साथ रहना है।

01:22.040 --> 01:24.376
आप अभी भी सदमे में हैं।
आपको गंभीर चोटें आई हो सकती हैं।

01:26.003 --> 01:29.673
सर, प्लीज़ मुझे उनके साथ जाने दीजिए।
अगर वह मर गईं और मैं उनके साथ नहीं हुई…

01:30.424 --> 01:31.800
प्लीज़।

01:33.719 --> 01:34.761
- ठीक है।
- शुक्रिया।

01:55.949 --> 01:58.868
इकहत्तर साल की महिला, कई चोटें आई हैं।

01:58.869 --> 02:01.162
संभावित रूप से सिर में चोट आई है,
शायद फेफड़ा पिचक गया है।

02:01.163 --> 02:03.957
रक्तचाप क़रीब 50 था।
हम एड्रेनेलिन से 80 तक ले आए हैं।

02:06.210 --> 02:08.294
सब ठीक है। आप मेरा हाथ दबा सकती हैं?

02:09.213 --> 02:10.506
मेरा हाथ दबाने की कोशिश कर सकती हैं?

02:16.386 --> 02:18.679
हे! माफ़ करना। तुम उनकी पोती हो?

02:18.680 --> 02:21.015
क्या? हाँ।

02:21.016 --> 02:22.558
और उनका नाम क्या है?

02:22.559 --> 02:24.436
- रूथ टर्नर।
- और तुम कौन हो?

02:25.229 --> 02:28.606
- अमैंडा… टर्नर।
- ठीक है।

02:28.607 --> 02:30.608
क्या वह इस समय कोई दवाइयाँ ले रही हैं?

02:30.609 --> 02:32.860
मुझे पक्का नहीं पता।

02:32.861 --> 02:34.863
क्या तुम उनके मेडिकल अतीत के बारे में बता सकती हो?

02:35.948 --> 02:37.615
नहीं, मैं… नहीं।

02:37.616 --> 02:39.283
पहले से कोई बीमारियाँ हैं?

02:39.284 --> 02:41.369
मैं बस एक हफ़्ते के लिए
उनसे मिलने आई थी, ठीक है? मुझे नहीं…

02:41.370 --> 02:42.954
क्या वह ठीक हो जाएँगी?

02:42.955 --> 02:44.164
हम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करेंगे।

02:44.748 --> 02:45.749
ठीक है।

02:51.797 --> 02:54.216
- अरे, हमें तुम्हारी भी जाँच करनी होगी।
- नहीं, मैं ठीक हूँ।

02:55.217 --> 02:57.928
- तुम सदमे में हो।
- मैं ठीक हूँ।

02:59.263 --> 03:01.973
क्या यहाँ पीने का पानी है?
मुझे बहुत ज़ोर की प्यास लगी है।

03:01.974 --> 03:04.643
मैं लाती हूँ। यहीं रहना। मैं अभी वापस आती हूँ।

03:16.280 --> 03:17.238
नहीं!

03:17.239 --> 03:18.574
- और तेज़, लकी। चलो।
- कोशिश कर रही हूँ।

03:19.491 --> 03:20.534
इमरजेंसी विभाग

03:22.786 --> 03:24.037
क्या आप ठीक हैं?

04:35.317 --> 04:37.236
मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित

04:41.031 --> 04:43.951
लकी

05:19.069 --> 05:20.404
बेहतर महसूस कर रही हो?

05:24.074 --> 05:26.285
- मैं यहाँ कितने समय से हूँ?
- ज़्यादा समय नहीं हुआ है।

05:27.119 --> 05:29.078
- क्या हुआ था?
- तुम बेहोश हो गई थी।

05:29.079 --> 05:31.163
तुम्हारी जैसी स्थिति में काफ़ी आम है।

05:31.164 --> 05:32.915
तुम एड्रेलिन के दम पर चल रही थी।

05:32.916 --> 05:34.375
रूथ का ऑपरेशन चल रहा है।

05:34.376 --> 05:35.459
कौन?

05:35.460 --> 05:36.461
तुम्हारी दादी।

05:37.671 --> 05:40.381
उनकी हालत अभी भी नाज़ुक है,
पर वे पूरी कोशिश कर रहे हैं।

05:40.382 --> 05:41.675
तुम आराम करो, ठीक है?

05:56.565 --> 05:58.192
हे भगवान। बिली।

06:03.989 --> 06:05.782
हे। यह ठीक हो जाएँगी।

06:31.850 --> 06:32.851
यह लो।

06:33.477 --> 06:34.478
मैं ठीक हूँ।

06:35.812 --> 06:36.855
तुम ठीक लग नहीं रही हो।

06:44.279 --> 06:45.696
मेरी एक प्रियजन मर सकती हैं।

06:45.697 --> 06:48.075
और मैंने उनसे आख़िरी चीज़ यह कही थी
कि "मैं उनसे नफ़रत करती हूँ।"

06:52.037 --> 06:54.373
मैं अपने डैड से
हमेशा कहा करती थी कि मुझे उनसे नफ़रत है।

06:55.832 --> 06:56.834
पर वह सच नहीं था।

06:59.002 --> 07:01.839
मैं उनके लिए कुछ भी कर सकती थी,
और मेरे ख़्याल से उन्हें यह पता था।

07:06.218 --> 07:07.511
शायद मुझे इसी बात से नफ़रत थी।

07:08.095 --> 07:09.388
मुझे पता नहीं मुझे क्या करना चाहिए।

07:12.641 --> 07:15.352
वहाँ जाओ और यह सुनिश्चित करो कि उन्हें पता हो
कि तुम्हारा वह मतलब नहीं था।

07:27.531 --> 07:28.615
एफ़बीआई

08:23.378 --> 08:24.379
क्या आप ठीक हैं?

08:25.422 --> 08:26.423
हाँ।

08:27.090 --> 08:31.345
मैं ठीक हूँ। मुझे बस एक रात के लिए कमरा चाहिए।
जो भी सबसे सस्ता हो।

08:32.304 --> 08:33.678
ज़रूर। पहचान पत्र दीजिए, प्लीज़।

08:33.679 --> 08:34.681
हाँ।

08:49.863 --> 08:53.116
हैलो। मैं पीटर कर्शॉ हूँ। बिली का बॉस।

08:53.617 --> 08:56.245
हाँ। मैं ऐलिसन हूँ। हम पहले मिल चुके हैं।

08:59.373 --> 09:01.208
यह… यह कैसी है?

09:02.125 --> 09:04.169
सिर में चोट लगने से दिमाग़ में सूजन है।

09:04.962 --> 09:07.797
वे इस पर नज़र रखने के लिए
इसे एक-दो दिन तक यहाँ रखेंगे।

09:07.798 --> 09:10.049
यह जिनका पीछा कर रही थी, आपने उन्हें पकड़ लिया?

09:10.050 --> 09:12.885
उनमें से एक घटनास्थल पर मारा गया।
हम दूसरी को अभी भी ढूँढ रहे हैं।

09:12.886 --> 09:14.805
कौन? कौन मर गया?

09:15.472 --> 09:18.350
कैरी मैस्टरसन। गोली लगने से।

09:19.142 --> 09:21.270
- और लकी?
- वह हमें नहीं मिली।

09:24.773 --> 09:25.983
तो तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

09:26.567 --> 09:28.694
बस सुनिश्चित कर रहा हूँ
कि तुमने ख़ुद को मरवा ना लिया हो।

09:30.487 --> 09:31.947
मुझे थोड़ा पानी पिलाओ।

09:33.448 --> 09:34.908
मुझे यक़ीन है वह ज़्यादा दूर नहीं गई होगी।

09:36.326 --> 09:39.871
वह शायद कहीं घायल पड़ी होगी।
तुम्हें उसे ढूँढना चाहिए, जब तक वह यहीं आसपास है।

09:39.872 --> 09:42.832
हाँ। और तुम्हें इस पर ध्यान देना बंद करके
थोड़ा आराम करना चाहिए।

09:42.833 --> 09:43.792
आमीन।

09:45.002 --> 09:46.752
- गेट्स कहाँ है?
- अपना काम कर रहा है।

09:46.753 --> 09:48.546
यह तुम्हारा आख़िरी सवाल है, ठीक है?

09:48.547 --> 09:50.966
मैं यहाँ तुम्हें देखने आया था, तुम्हें उकसाने नहीं।

09:51.592 --> 09:54.011
ठीक है? कोई जानकारी मिलने पर मैं तुम्हें बता दूँगा।

10:05.314 --> 10:06.440
यह लो।

10:17.409 --> 10:19.411
मैं उसका दाह-संस्कार करवाना चाहती हूँ।

10:21.413 --> 10:24.958
और जितनी जल्दी हो सके,
उतनी जल्दी हम एक शोक सभा रखेंगे।

10:28.045 --> 10:31.507
मैं नहीं चाहती कि वह किसी
ठंडे, अँधेरे मुर्दाघर में अकेला पड़ा रहे।

10:33.091 --> 10:34.384
मैं संभाल लूँगा।

10:35.928 --> 10:37.596
मुझे नहीं पता उसके दोस्त कौन हैं।

10:39.097 --> 10:40.598
या कोई दोस्त हैं भी या नहीं।

10:40.599 --> 10:44.853
शायद बस मेरे लोग ही आएँगे।

10:48.065 --> 10:50.442
शायद वे भी ज़्यादा नहीं बचे हैं।

10:51.735 --> 10:52.903
तुम्हारी समझ से ज़्यादा हैं।

10:57.199 --> 10:58.534
वेन को बताया जाना चाहिए।

10:59.993 --> 11:01.411
मैं उसके लोगों को फ़ोन कर दूँगा।

11:06.124 --> 11:07.292
तुम्हें लगता है वह आएगा?

11:14.675 --> 11:16.927
चलो उस लड़के को चिरनिद्रा में सुला दें। उसे आज़ाद कर दें।

11:19.471 --> 11:22.808
बाकी सब… वह उतना ज़रूरी नहीं है।

11:26.270 --> 11:27.437
हाँ, तुम सही हो।

11:30.524 --> 11:32.109
मैं तुम्हें अकेला छोड़ देता हूँ।

11:32.693 --> 11:34.695
तुम बैठ सकते हो। प्लीज़।

11:37.531 --> 11:39.366
फ़ोन लगाओ, तुम उन्हें अभी फ़ोन कर सकते हो।

11:40.826 --> 11:42.411
देखो वेन का क्या कहना है।

12:20.991 --> 12:23.744
जाने दीजिए।
मुझे नहीं पता मैं क्या कहने की कोशिश कर रही हूँ।

12:24.411 --> 12:25.412
मेरे ख़्याल से तुम्हें पता है।

12:26.663 --> 12:28.248
क्या हम बुरे लोग हैं?

12:29.333 --> 12:30.667
तुम्हें ऐसा क्यों लगता है?

12:32.711 --> 12:34.671
मुझे पक्का यक़ीन है कि हम अच्छे लोग नहीं हैं।

12:36.965 --> 12:38.592
इसके बारे में बहुत सोचा है, हँ?

12:42.930 --> 12:44.848
हमारे लिए गर्मी का स्रोत क्या है? धरती पर।

12:45.766 --> 12:47.016
सूरज।

12:47.017 --> 12:48.310
हमारे लिए ठंड का स्रोत क्या है?

12:52.606 --> 12:53.774
अंटार्टिका?

12:54.358 --> 12:55.692
ठंड का कोई स्रोत नहीं होता।

12:56.652 --> 12:58.362
ठंडा बस गर्मी का आभाव होता है।

12:58.862 --> 13:02.574
तो अंत में बस यह मायने रखता है
कि आप सूरज से कितनी दूर हैं।

13:03.450 --> 13:05.035
यह दर का सवाल है।

13:06.828 --> 13:10.165
तो आप कह रहे हैं कि बुराई नहीं होती है?
बस यह कि आप अच्छाई से कितनी दूर हैं?

13:11.333 --> 13:13.627
अच्छाई और बुराई इंसानी सिद्धांत हैं।

13:14.628 --> 13:17.713
और बाकी किसी भी इंसान द्वारा बनाई चीज़ की तरह,
वे बेहद अपूर्ण हैं।

13:17.714 --> 13:19.549
तुम्हें लगता है कि शेर यह सोचने में

13:19.550 --> 13:22.134
एक सेकंड भी बर्बाद करता है
कि एक हिरण को मारना अच्छा है या बुरा?

13:22.135 --> 13:24.762
ज़िंदा रहने के लिए उसे जो करना है, वह कर रहा है।

13:24.763 --> 13:27.014
हाँ, पर हम जानवर नहीं हैं।

13:27.015 --> 13:28.809
केवल इसलिए क्योंकि हम कहते हैं हम जानवर नहीं हैं।

14:59.191 --> 15:01.025
आप क्या पीएँगी?

15:01.026 --> 15:04.780
आपकी सबसे सस्ती बर्बन, प्लीज़,
और एक शक्कर का क्यूब।

15:13.830 --> 15:14.831
यह मुफ़्त है।

15:17.376 --> 15:18.627
शुक्रिया।

15:24.591 --> 15:28.344
क्या बकवास है ना?
कुछ लोगों की क़िस्मत बहुत अच्छी होती है।

15:28.345 --> 15:29.804
लॉटरी विजेता
एक द्वीप ख़रीदने वाला है

15:29.805 --> 15:32.724
मुझे माफ़ करना। आज मेरा मिजाज़ काफ़ी ख़राब है।

15:34.309 --> 15:35.393
कोई बात नहीं।

15:35.394 --> 15:37.771
मेरी घर जाने वाली फ़्लाइट रद्द हो गई।

15:40.107 --> 15:42.234
मेरा भी दिन काफ़ी बुरा बीता है, तो…

15:44.403 --> 15:47.322
ख़ैर, तो फिर हमारी बुरी क़िस्मत के नाम।

15:52.911 --> 15:54.996
- और वह बंदा भाड़ में जाए।
- हाँ।

15:54.997 --> 15:55.998
वह बंदा भाड़ में जाए।

15:58.876 --> 16:01.377
उस फ़्लाइट की वजह से
मैं मेरी बेटी के जन्मदिन में नहीं जा पाया।

16:01.378 --> 16:03.380
मैं उसकी परवरिश ख़राब नहीं करना चाहता हूँ, पता है?

16:05.591 --> 16:07.592
यह तथ्य कि तुम्हें इस बात की चिंता है,

16:07.593 --> 16:09.803
इसका मतलब है कि तुम्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

16:16.435 --> 16:17.769
तो, तुम्हें क्या हुआ?

16:19.146 --> 16:22.608
दरबान ने मुझे ग़लत सूटकेस दे दिया।

16:23.984 --> 16:26.695
जिसका मतलब है
कि कोई और मेरा सूटकेस लिए घूम रहा होगा।

16:27.654 --> 16:31.741
उन्होंने वादा किया है कि वे उसका पता लगा लेंगे,
पर तब तक, मैं…

16:31.742 --> 16:34.536
तुमने बस किसी अजनबी के कपड़े पहन रखे हैं?

16:39.875 --> 16:41.126
नहीं।

16:43.795 --> 16:46.548
नहीं, असल में ये मेरे पति के कपड़े हैं। वह…

16:50.302 --> 16:51.512
वह आज मर गया।

16:57.976 --> 17:01.145
मैंने ये पहन रखे हैं क्योंकि मेरे वाले खून से सने हुए हैं।

17:01.146 --> 17:03.940
हम एक कार दुर्घटना में थे और अब वह मर चुका है।

17:03.941 --> 17:06.984
और मैं यहाँ बैठी तुमसे बात कर रही हूँ।

17:10.614 --> 17:14.201
माफ़ करना, तुम्हें मुझे माफ़ करना पड़ेगा,
मैं सच बोलने की आदी नहीं हूँ।

17:15.536 --> 17:19.163
और किसी भी दिन
मैंने सूटकेस वाली बकवास कहानी जारी रखी होती

17:19.164 --> 17:24.335
और तुम्हारी बेटी के प्रति तुम्हारे अपराध बोध का
इस्तेमाल करके तुमसे मेरे कमरे के पैसे दिलवाए होते

17:24.336 --> 17:26.003
और तुमसे अतिरिक्त पैसे भी निकलवाए होते…

17:28.131 --> 17:30.591
और तुम्हें पता है इसके बारे में सबसे ज़्यादा बुरा क्या है?

17:30.592 --> 17:32.552
कि मुझे तुमसे वह माँगने की ज़रूरत भी नहीं पड़ती।

17:32.553 --> 17:34.179
तुम ख़ुद ज़ोर देते।

17:35.430 --> 17:37.765
क्योंकि मैं ऐसे इंसान के सामने
एकदम सटीक शब्दों का इस्तेमाल करना जानती हूँ

17:37.766 --> 17:39.852
जिसे अपनी नन्ही बच्ची की चिंता है।

17:44.731 --> 17:46.066
पर तुम वह नहीं कर रही हो?

17:52.531 --> 17:53.949
नहीं।

17:56.577 --> 17:57.703
क्यों नहीं।

17:59.621 --> 18:01.748
क्योंकि मैं ऐसी बनकर बहुत थक चुकी हूँ।

18:03.333 --> 18:04.418
और…

18:06.670 --> 18:10.299
आज मुझे यह विश्वास करने की बहुत ज़्यादा ज़रूरत है
कि मैं पूरी तरह से बुरी इंसान नहीं हूँ।

18:20.893 --> 18:23.687
ख़ैर, एक बुद्धिमान इंसान ने मुझसे कहा था,

18:25.314 --> 18:27.023
"यह तथ्य कि तुम्हें इस बात की चिंता है,

18:27.024 --> 18:28.734
इसका मतलब है कि तुम्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।"

18:32.863 --> 18:34.114
वह बहुत बुद्धिमान भी नहीं थी।

18:42.623 --> 18:44.708
वह कार दुर्घटना, तुम्हारा पति।

18:47.252 --> 18:48.504
वह सच है?

18:53.050 --> 18:54.551
हम लड़ रहे थे।

18:57.471 --> 18:59.139
और मैंने जो कहा था, मुझे उसका बहुत अफ़सोस है।

19:09.107 --> 19:11.109
ज़रूरी नहीं है कि वे तुम्हारे आख़िरी शब्द हों।

19:17.157 --> 19:18.325
ठीक है, गुरूजी।

19:24.164 --> 19:25.873
- शुक्रिया।
- एक और जाम चाहिए?

19:25.874 --> 19:27.583
- हाँ। हाँ।
- हाँ?

19:27.584 --> 19:29.044
हमें एक और जाम मिलेगा, प्लीज़?

19:35.759 --> 19:37.177
ओह, सत्यनाश। प्रिसिला।

19:40.806 --> 19:41.890
प्रिसिला!

19:42.933 --> 19:44.059
प्रिसिला।

20:02.411 --> 20:04.872
यह बहुत अच्छा लग रहा है।

20:41.325 --> 20:44.828
क्या वह मेरी वजह से मारा गया, डच?
क्या यह मैंने किया है?

20:45.746 --> 20:48.582
- बिल्कुल नहीं।
- नहीं। क्या वह मेरी वजह से उस कार में बैठा था?

20:49.541 --> 20:53.586
अगर उसने वह किया होता जो तुमने उससे करने को कहा था,
तो वह अभी ज़िंदा होता।

20:53.587 --> 20:55.630
हाँ, पर मैं उसे इस ज़िंदगी में लाई थी।

20:55.631 --> 20:57.507
- मैंने उस पर बहुत दबाव डाला था।
- चलो भी।

20:57.508 --> 20:59.133
इस तरह की बातें करने से कोई फ़ायदा नहीं होगा।

20:59.134 --> 21:01.887
हाँ, पर मैंने यह सच में किया था। मतलब, मैं उसे…

21:02.804 --> 21:05.098
मैं उसे हॉस्टल में पढ़ने भेज सकती थी।

21:05.599 --> 21:07.768
मैं उसे बेहतर परवरिश दे सकती थी।

21:10.020 --> 21:14.023
मतलब, बुरे पलों में पीछे मुड़कर देखना और विकृत रूप से…

21:14.024 --> 21:16.151
हिसाब-किताब करना सामान्य है, पता है?

21:18.028 --> 21:20.279
आप किसी पर दोष मढ़ना चाहते हैं, चाहे…

21:20.280 --> 21:21.822
चाहे वह हम ख़ुद ही क्यों ना हों।

21:21.823 --> 21:23.824
असल ज़िंदगी ऐसी नहीं होती है, पता है?

21:23.825 --> 21:27.787
ज़िंदगी में आप हर दिन, हर साल हज़ारों चयन करते हैं,

21:27.788 --> 21:29.956
और बाद में आप…

21:29.957 --> 21:32.500
आप उन्हें जोड़-तोड़कर
अपनी मर्ज़ी से कोई भी रूप दे सकते हैं।

21:32.501 --> 21:35.796
पर… उससे वह सच नहीं हो जाता।

21:38.507 --> 21:41.677
हाँ, मुझे नहीं पता तुम बुद्धिमानी की बात कर रहे हो
या कोरी बकवास।

21:42.636 --> 21:43.804
उसके बीच बहुत पतली रेखा है।

21:48.892 --> 21:49.976
तुम…

21:49.977 --> 21:54.231
तुम मेरी बंदूक से और गोलियाँ चलाने वाली हो?

21:56.233 --> 21:58.610
- अभी नहीं।
- ठीक है, क्योंकि मुझे इसे रीलोड करना पड़ेगा।

22:09.913 --> 22:11.455
इन्होंने तुम्हें डिस्चार्ज भी कर दिया?

22:11.456 --> 22:13.374
वह ख़ुद को डिस्चार्ज कर रही है।

22:13.375 --> 22:14.709
डॉक्टर ने कहा कि मैं घर जा सकती हूँ।

22:14.710 --> 22:17.212
नहीं। उन्होंने कहा कि वह तुम्हें
यहाँ रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकते हैं।

22:18.714 --> 22:20.841
- यह हो गया, बच्चे।
- मैं तुम दोनों से नीचे कार में मिलती हूँ।

22:27.055 --> 22:29.807
- तुम्हें थोड़ा आराम करना चाहिए।
- मैं कोशिश करूँगी।

22:29.808 --> 22:30.809
सच में?

22:31.685 --> 22:35.271
हमारे सारे सुराग़ ख़त्म हो गए।

22:35.272 --> 22:38.566
ना कैरी है। ना पैसे हैं। ना लकी है।

22:38.567 --> 22:40.902
हम फिर से कुछ ढूँढ लेंगे। हम हमेशा कर लेते हैं।

22:40.903 --> 22:42.279
आराम करके नहीं।

24:20.210 --> 24:22.963
प्रिसिला, मुझे बहुत अफ़सोस है।

24:25.340 --> 24:26.592
प्रिसिला।

24:42.482 --> 24:47.029
तो, क्या उसने फूल भेजने की भी ज़हमत उठाई?

24:48.405 --> 24:50.490
फूलों से कोई फ़र्क नहीं पड़ा होता।

25:02.503 --> 25:04.004
तुम कहाँ जा रही हो?

25:05.297 --> 25:07.048
मुझे एकांत चाहिए।

25:07.049 --> 25:09.050
यहाँ बहुत सारे लोग आए हुए हैं।

25:09.051 --> 25:10.344
इसीलिए मैं यहाँ से जा रही हूँ।

25:43.168 --> 25:44.169
प्रिसिला।

25:45.963 --> 25:47.673
तुमसे कोई मिलने आया है।

25:54.429 --> 25:55.597
मैं तुम दोनों को अकेला छोड़ देता हूँ।

26:02.062 --> 26:03.981
तुम्हारी इतनी हिम्मत कि यहाँ आ गई।

26:05.399 --> 26:06.941
वह मेरा पति था।

26:06.942 --> 26:09.987
हाँ, ख़ैर, वह हमेशा से आसानी से बहक जाता था।

26:11.280 --> 26:13.365
हाँ। फिर उसने बहकना बंद कर दिया।

26:13.949 --> 26:15.242
फिर उसने बहकना बंद कर दिया।

26:16.910 --> 26:18.537
तुम यहाँ क्यों आई हो, लकी?

26:19.705 --> 26:20.873
वह पैसा चला गया है।

26:22.374 --> 26:23.958
"चला गया" से तुम्हारा क्या मतलब है?

26:23.959 --> 26:26.252
केवल कैरी जानता था कि वह पैसा कहाँ है।

26:26.253 --> 26:28.880
अह-हँ। और उसने तुम्हें नहीं बताया।

26:28.881 --> 26:30.215
उसे मौका ही नहीं मिला।

26:31.383 --> 26:32.925
तुम्हें लगता है मैं यह मान लूँगी?

26:32.926 --> 26:35.179
तुम वही मानोगी जो तुम मानना चाहती हो।

26:36.471 --> 26:37.472
क्या तुम उससे प्यार करती थी?

26:42.227 --> 26:43.312
हाँ।

26:46.690 --> 26:48.192
तुम्हारी समझ से कहीं ज़्यादा।

26:48.775 --> 26:49.860
कितना मार्मिक है।

26:51.904 --> 26:53.946
प्रिसिला, मैं तुमसे भागती नहीं रह सकती।

26:53.947 --> 26:56.365
मैंने तुम्हें और जॉन को उसकी छोटी-मोटी

26:56.366 --> 26:59.369
चोरी-चकारी से ऊपर उठने का मौका दिया था।

27:00.037 --> 27:02.371
मुझे तुम में असली प्रतिभा दिखी थी।
तुमने मुझे धोखा दिया।

27:02.372 --> 27:05.584
प्रतिभा? हम तुम्हारे लिए केवल प्यादे थे। हमेशा से।

27:06.502 --> 27:08.961
ऐसे ही अपनी जगह बनाई जाती है।
अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाकर।

27:08.962 --> 27:13.382
जॉन ने कभी ऐसा एक भी काम नहीं किया
जो वह करना नहीं चाहता था।

27:13.383 --> 27:14.717
वह स्थिति को समझता था।

27:14.718 --> 27:18.972
जैसे वह यह भी जानता था
कि मुझसे पैसे चुराने से उसका क्या हश्र होगा।

27:20.557 --> 27:23.227
ठीक है। तो अब क्या?

27:24.603 --> 27:28.397
अब मैं ऊपर जाकर अपने बेटे का शोक मनाऊँगी

27:28.398 --> 27:30.651
और तुम मेरे बीच से दफ़ा हो जाओगी।

27:31.318 --> 27:35.029
और मेरी सलाह है
कि तुम उन पैसों को पाने का कोई रास्ता निकाल लो,

27:35.030 --> 27:38.116
क्योंकि अगली बार जब मैं तुमसे मिलूँगी,
मैं इतने अच्छे से पेश नहीं आऊँगी।

28:09.815 --> 28:11.817
मुझे तुमसे नफ़रत है!

28:19.491 --> 28:22.285
सेब, हैम्स्टर, कर्म,

28:22.286 --> 28:27.540
बर्फ़, छुट्टियाँ, सूर्यास्त, प्रण,

28:27.541 --> 28:33.088
टर्की, पहचान, उद्देश्य, जीवाश्म, मशरूम।

28:43.015 --> 28:45.600
सेब, हैम्स्टर, कर्म…

28:45.601 --> 28:51.355
बर्फ़, छुट्टियाँ, सूर्यास्त, प्रण, टर्की…

28:51.356 --> 28:52.440
पहचान, उद्देश्य…

28:52.441 --> 28:54.025
आपका बारह शब्द का सीड वाक्यांश

28:54.026 --> 28:56.236
…जीवाश्म, मशरूम।

28:57.196 --> 28:58.197
99,13,432.07 डॉलर

29:05.370 --> 29:06.622
हाँ!

29:26.600 --> 29:27.851
ठीक है…

29:31.188 --> 29:33.232
आप जानती हैं उन्होंने आपको दर्द की दवाई दी है।

29:35.442 --> 29:36.901
उनसे मुझे नींद आती है।

29:36.902 --> 29:38.278
शायद आपको सोने की ज़रूरत है।

29:40.072 --> 29:41.822
मुझे मेरा लैपटॉप दे दो, प्लीज़।

29:41.823 --> 29:43.325
डॉक्टर ने कहा कि स्क्रीन पर कोई समय नहीं बिताना है।

29:45.744 --> 29:47.788
तुम जानती हो कि मेरे लिए काम करना ही आराम करना है।

29:48.539 --> 29:53.418
और डॉक्टर ने कहा कि स्क्रीन पर कम समय बिताना है।
मैं "कम समय" बिता रही हूँ।

29:54.169 --> 29:55.253
गज़ब।

29:55.254 --> 29:58.381
तो अब आप मुझे आपको बढ़ावा देने वाली
और आपकी ड्रग्स की दलाल बना रही हैं।

29:58.382 --> 29:59.716
वह बस ब्रूफ़ेन है, बच्चे।

30:03.053 --> 30:04.054
शुक्रिया।

30:05.889 --> 30:06.890
हे भगवान।

30:08.767 --> 30:14.438
आओ। मेरे पास बैठो।
हम साथ में काम और आराम कर सकते हैं।

30:14.439 --> 30:16.983
ऐसा कुछ नहीं होता है। यह अजीब है।

30:16.984 --> 30:19.361
- तुम मुझे अजीब कह रही हो?
- आप सच में अजीब हैं। हाँ।

30:20.946 --> 30:22.364
मुझे अजीब कह रही है।

30:23.073 --> 30:27.118
तीन साल पुराने केस को
फिर से पढ़ने से ज़्यादा आरामदायक और क्या है?

30:27.119 --> 30:28.244
जाँच-पड़ताल की रिपोर्ट

30:28.245 --> 30:30.747
- इससे ज़्यादा आरामदायक क्या है?
- मुझे पता नहीं, गांजे वाली टॉफ़ी।

30:31.832 --> 30:33.416
यह मज़ाक की बात नहीं है।

30:33.417 --> 30:35.626
- और मैं तुम्हें नारकॉटिक्स ब्यूरो के हवाले कर दूँगी।
- ठीक है।

30:35.627 --> 30:36.753
ठीक है।

30:37.713 --> 30:38.714
गांजे वाली टॉफ़ी।

30:39.423 --> 30:41.466
- रुकिए, रुकिए। वापस जाइए।
- क्या?

30:42.050 --> 30:43.718
वापस जाइए। वह औरत।

30:43.719 --> 30:46.555
कैलिफ़ोर्निया ड्राइविंग लाइसेंस
आर्मस्ट्रॉन्ग लूसियाना

30:47.890 --> 30:49.474
मेरे ख़्याल से मैंने इसे देखा था।

30:50.601 --> 30:51.852
तुमने इस औरत को देखा था?

30:52.686 --> 30:56.899
हाँ, अस्पताल में। दुर्घटना वाले दिन। बाथरूम में।

30:59.610 --> 31:00.777
वह क्या कर रही थी?

31:02.529 --> 31:04.363
- मुझे याद नहीं है।
- डेना।

31:04.364 --> 31:08.951
डेना, बच्चे। याद करने की कोशिश करो।
वह क्या कर रही थी?

31:08.952 --> 31:10.871
गज़ब, मॉम। मुझे नहीं पता।

31:11.747 --> 31:14.874
वह अपनी बाँह से खून वगैरह धो रही थी।

31:14.875 --> 31:16.251
क्या उसने तुमसे बात की थी?

31:17.461 --> 31:18.962
वह अपने डैड के बारे में बात कर रही थी।

31:19.630 --> 31:20.714
ठीक है। क्या कह रही थी?

31:22.382 --> 31:24.927
कि उसे नफ़रत है
कि वह अपने डैड के लिए कुछ भी कर सकती है।

31:30.516 --> 31:31.599
मॉम?

31:31.600 --> 31:34.185
- मेरा फ़ोन कहाँ है?
- क्यों?

31:34.186 --> 31:36.812
- आपको इस समय काम नहीं करना है।
- मेरा फ़ोन कहाँ है?

31:36.813 --> 31:39.316
- मॉम, आपको काम नहीं…
- तुम्हारे पीछे है।

31:41.193 --> 31:42.736
- मॉम।
- सब ठीक है।

31:47.574 --> 31:48.575
गेट्स।

31:50.452 --> 31:53.079
हाँ। मैं चाहती हूँ तुम न्याय विभाग से
एक बकाया एहसान चुकाने को कहो…

31:53.080 --> 31:54.205
जी, मैडम।

31:54.206 --> 31:56.708
…पर यह बात तुम्हारे, मेरे
और दीवार के बीच रहनी चाहिए।

32:35.956 --> 32:37.457
मेरे लिए कोई ख़बर लाई हो?

32:42.671 --> 32:43.672
भाड़ में जाओ।

32:44.590 --> 32:46.091
तो, इसका मतलब ना है?

32:48.051 --> 32:50.387
पता है, मैंने तुमसे कभी
बच्चे के भरण-पोषण के पैसे नहीं माँगे।

32:51.263 --> 32:55.808
मैंने कभी तुमसे बाप का फ़र्ज़ निभाने को नहीं कहा।
मैंने कभी तुमसे कुछ नहीं माँगा।

32:55.809 --> 32:57.144
तुम्हें उसके अच्छे पैसे दिए गए थे।

33:04.359 --> 33:07.320
- निकल जाओ। निकलो यहाँ से।
- वह तुम्हारा बेटा था।

33:07.321 --> 33:09.280
तुम ज़रा सी भी इंसानियत नहीं दिखा सकते थे?

33:09.281 --> 33:11.365
- निकलो यहाँ से!
- हमारा बेटा मर गया है।

33:11.366 --> 33:12.992
वह पहले ही मर चुका था।

33:12.993 --> 33:15.244
जिस पल उसने वह पैसा चुराया था, समझो तभी मर गया था।

33:15.245 --> 33:18.664
तुम्हें वाक़ई लगता है मैं उसे ऐसे ही छोड़ देता?

33:18.665 --> 33:20.917
और अगर तुम अपनी भलाई समझती,
तो तुम यहाँ से चली जाती

33:20.918 --> 33:24.505
और यहाँ कमबख़्त पैर पटकने के बजाय
वह पैसा ढूँढ रही होती।

33:25.672 --> 33:27.298
तुम्हारे पास मुझे धमकाने के लिए कुछ नहीं बचा है।

33:27.299 --> 33:28.842
अब मैं तुमसे डरती नहीं हूँ।

33:35.307 --> 33:36.475
तुम…

33:39.102 --> 33:40.395
अब भी डरती हो।

33:59.706 --> 34:01.375
अगर तुम दुनिया में और कोई भी होती…

34:04.920 --> 34:06.630
तो मैं तुम्हें बहुत समय पहले मार चुका होता।

34:09.632 --> 34:13.846
अब, यह गंदगी साफ़ करो
और फिर जाकर मेरे पैसे वापस लाओ।

34:26.108 --> 34:27.775
आर्मस्ट्रॉन्ग, उठो।

34:29.027 --> 34:30.194
पाँच और।

34:30.195 --> 34:32.364
हाँ, इस बार तुम्हें जल्दी करनी पड़ेगी।

34:33.532 --> 34:34.740
क्या हो रहा है?

34:34.741 --> 34:36.243
तुम जेल से छूट रहे हो।

34:38.954 --> 34:40.706
- क्या?
- तुमने ठीक सुना है।

34:41.373 --> 34:42.665
किसकी अनुमति से?

34:42.666 --> 34:46.003
कोई अंदाज़ा नहीं है। वॉर्डन ने मुझसे तुम्हें लाने को कहा,
तो मैं यही कर रहा हूँ।

34:51.382 --> 34:54.719
हे। पता है, ज़्यादातर लोग यहाँ से निकलने के लिए
किसी की जान भी ले सकते हैं, है ना?

34:55.429 --> 34:56.847
ओह, हाँ। ज़रूर।

34:59.892 --> 35:02.727
मैं बस सोच रहा हूँ कि इसके दूसरी तरफ़
कौन मेरा इंतज़ार कर रहा है।

35:02.728 --> 35:04.605
ख़ैर, पता लगाने का एक ही तरीका है।

35:16.450 --> 35:17.910
ये तुम्हारे हैं। तैयार हो जाओ।

35:27.628 --> 35:29.462
आख़िरी तुमने ऐसे किसी बंदे को
यहाँ से छूटते हुए कब देखा था

35:29.463 --> 35:30.880
जिसकी पैरोल होने में आठ साल बाकी थे?

35:30.881 --> 35:31.882
कभी नहीं।

35:33.425 --> 35:34.676
मुझे भी यही लगा था।

35:37.012 --> 35:39.640
सारा सामान मिला लो और नीचे हस्ताक्षर कर दो।

35:40.349 --> 35:44.769
यह राज्य की ओर से 200 डॉलर हैं। गिन लो।

35:44.770 --> 35:45.771
बी. वॉकर

35:47.648 --> 35:49.023
और कुछ है?

35:49.024 --> 35:50.025
टैक्सी इंतज़ार कर रही है।

36:13.048 --> 36:14.466
टैक्सी

36:25.310 --> 36:26.311
कहाँ जाना है?

36:27.729 --> 36:29.314
पश्चिम की ओर चलो। मैं कुछ सोच लूँगा।

36:45.956 --> 36:46.957
डैड?

36:47.583 --> 36:48.584
मैं छूट गया।

36:50.586 --> 36:52.963
- क्या?
- मैं अभी जेल से छूट गया।

36:55.716 --> 36:56.884
किसने छुड़वाया?

36:57.467 --> 37:00.762
मुझे केवल दो संभावनाएँ दिख रही हैं
और दोनों के ही नतीजे मेरे लिए अच्छे नहीं होंगे।

37:04.224 --> 37:06.393
यह रैंड का काम है। उसने ही करवाया है।

37:07.144 --> 37:08.228
तुम यक़ीन से कैसे कह सकती हो?

37:08.770 --> 37:12.649
क्योंकि मैं उसे जानती हूँ, डैड।
वह मुझे ढूँढने के लिए आपका इस्तेमाल कर रही है।

37:14.276 --> 37:16.028
तो हमें उसकी चाल में नहीं फँसना चाहिए।

37:22.284 --> 37:25.120
रैंड के नियंत्रण में सब कुछ नहीं है।
उसे बस लगता है कि सब नियंत्रण में है।

37:26.246 --> 37:27.456
अगर तुम ऐसा कह रही हो, तो ठीक है।

37:32.211 --> 37:35.714
हमारी वाली जगह पर जाइए।
ऊँचाई वाली। मैं आपसे वहीं मिलूँगी।

38:14.711 --> 38:15.796
हे, बच्चे।

38:19.299 --> 38:20.300
हाय, डैडी।

38:22.803 --> 38:23.804
ध्यान से।

38:27.766 --> 38:28.809
हाँ।

38:32.020 --> 38:33.021
मैं इससे बेहतर स्थिति में रही हूँ।

38:43.991 --> 38:45.117
तुम्हारे पास कोई योजना है?

38:46.493 --> 38:47.703
मेरे पास पैसे हैं।

38:50.289 --> 38:51.540
यह हुई ना बात।

38:55.210 --> 38:56.753
तो, हम क्या करने वाले हैं?

39:00.424 --> 39:02.759
हाँ, आपको वह पसंद नहीं आएगा।

39:16.190 --> 39:18.192
यहाँ कैसा रहेगा?

39:19.484 --> 39:22.321
हाँ। यह जगह सही लग रही है।

39:29.703 --> 39:30.704
तुम सच में यह करना चाहती हो?

39:31.872 --> 39:33.207
यह आप मुझसे अब पूछ रहे हैं?

39:56.688 --> 39:57.731
क्या चल रहा है, जॉन?

40:02.653 --> 40:03.987
तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है।

40:05.697 --> 40:06.823
तुम्हें काफ़ी समय लग गया।

40:10.035 --> 40:11.036
ठीक है।

41:15.434 --> 41:17.436
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू
