WEBVTT

00:00:01.000 --> 00:00:02.418 align:center
लकी में इससे पहले

00:00:02.419 --> 00:00:03.794 align:center
तुम्हारा लड़का नियमों को तोड़कर चला गया।

00:00:03.795 --> 00:00:06.548 align:center
उसे वे पैसे मेरे पास लाने होंगे, जॉन। जल्दी।

00:00:10.260 --> 00:00:11.303 align:center
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

00:00:14.681 --> 00:00:16.849 align:center
- मेरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
- तुम अंदर क्यों नहीं आ जाती?

00:00:16.850 --> 00:00:19.560 align:center
हम तुम्हारी मरहम-पट्टी करते हैं
और फिर हम सोचेंगे कि तुम्हारे साथ क्या करना है।

00:00:19.561 --> 00:00:21.479 align:center
तुमने यहाँ मेरे लिए जो कुछ भी किया है,
मैं उसके लिए आभारी हूँ,

00:00:21.480 --> 00:00:22.773 align:center
पर मुझे सच में चलना चाहिए।

00:00:22.564 --> 00:00:24.733 align:center
एक दिन में औसतन 300 बैरल निकल रहे हैं।

00:00:22.856 --> 00:00:24.732 align:center
कोई तुम्हें यहाँ ढूँढ नहीं पाएगा।

00:00:24.733 --> 00:00:26.860 align:center
क्यों ना तुम नहा लो? मैं तुम्हारे लिए साफ़ कपड़े लाती हूँ।

00:00:25.275 --> 00:00:27.110 align:center
काफ़ी तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है।

00:00:26.944 --> 00:00:28.612 align:center
हे। शुक्रिया।

00:00:29.947 --> 00:00:32.532 align:center
चिंता मत करो। वह संभाल लेगा।

00:00:32.533 --> 00:00:33.616 align:center
मैं आपकी कोई मदद कर सकती हूँ?

00:00:33.617 --> 00:00:37.037 align:center
मैं स्पेशल एजेंट बिली रैंड हूँ। एफ़बीआई।

00:00:34.159 --> 00:00:36.119 align:center
तुमने उसे बहुत आज़ादी दे रखी है।

00:00:37.120 --> 00:00:38.622 align:center
हम एक गुमशुदा औरत को ढूँढ रहे हैं।

00:00:37.496 --> 00:00:38.789 align:center
मैं जानती हूँ मैं क्या कर रही हूँ।

00:00:39.790 --> 00:00:41.166 align:center
लकी!

00:00:40.040 --> 00:00:41.542 align:center
मेरा विनियमन लाइसेंस।

00:00:42.167 --> 00:00:43.668 align:center
बच्चे कैसे हैं?

00:00:43.669 --> 00:00:45.462 align:center
सबसे बड़ा वाला कॉलेज जा रहा है।

00:00:45.003 --> 00:00:46.421 align:center
हे भगवान!

00:00:46.380 --> 00:00:47.381 align:center
उसमें बहुत पैसा खर्च होगा।

00:00:46.505 --> 00:00:47.964 align:center
- पैसे कहाँ हैं?
- कैरी कहाँ है?

00:00:47.965 --> 00:00:49.424 align:center
तुम हमेशा मुश्किल रास्ता चुनती हो, हँ?

00:00:48.298 --> 00:00:49.716 align:center
मैं जानता हूँ।

00:00:49.508 --> 00:00:51.385 align:center
और अगर तुम्हें सच में नहीं पता कि वह कहाँ है,

00:00:49.800 --> 00:00:50.843 align:center
इससे मदद मिलेगी।

00:00:51.468 --> 00:00:53.804 align:center
तो तुम्हें यह तो पता ही होगा कि हम उसे पहले ढूँढ लेंगे।

00:01:00.394 --> 00:01:01.520 align:center
यहाँ साइन करो।

00:01:18.328 --> 00:01:19.162 align:center
कैलिफ़ोर्निया
ऊर्जा आयोग

00:01:20.205 --> 00:01:21.415 align:center
मेरी वजह से तुम्हें घबराहट हो रही थी?

00:01:22.124 --> 00:01:23.125 align:center
बातचीत कैसी रही?

00:01:23.625 --> 00:01:25.794 align:center
अगले 12 महीनों के लिए
हमारे पास राज्य सरकार की अनुमति है।

00:01:28.463 --> 00:01:30.840 align:center
मैं चाहती हूँ कि तुम हमारा उत्पादन कम करो।

00:01:30.841 --> 00:01:33.510 align:center
हम जितनी तेज़ी से नकद ला रहे हैं,
मैं उतनी तेज़ी से उसे वैध नहीं बना सकती।

00:01:34.636 --> 00:01:36.304 align:center
तुम मेरा शुक्रिया अदा कर सकती हो।

00:01:36.305 --> 00:01:37.805 align:center
ज़्यादा घमंड मत करो।

00:01:37.806 --> 00:01:39.557 align:center
आत्मविश्वास पैसा होता है।

00:01:39.558 --> 00:01:41.852 align:center
नहीं, जॉन। पैसा ही पैसा होता है।

00:02:02.831 --> 00:02:03.957 align:center
क्या हुआ?

00:02:05.042 --> 00:02:06.752 align:center
आप मुझे बता सकते थे कि हम यहाँ आने वाले हैं।

00:02:07.336 --> 00:02:08.669 align:center
बस छोटा सा पड़ाव था।

00:02:09.755 --> 00:02:11.757 align:center
आप जानते हैं कि मैं इससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती हूँ।

00:02:12.424 --> 00:02:13.841 align:center
किस हिस्से से?

00:02:13.842 --> 00:02:15.969 align:center
इससे। प्रिसिला से। इस सबसे।

00:02:16.720 --> 00:02:17.846 align:center
चलो भी। भरोसा रखो।

00:02:18.514 --> 00:02:20.015 align:center
यह धंधा अच्छा चल रहा है।

00:02:28.106 --> 00:02:29.691 align:center
इसका अंत अच्छा नहीं होगा।

00:03:41.722 --> 00:03:43.724 align:center
मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित

00:03:47.436 --> 00:03:50.355 align:center
लकी

00:04:40.781 --> 00:04:42.323 align:center
यह कितने समय से ऐसा है?

00:04:42.324 --> 00:04:43.534 align:center
कुछ घंटों से।

00:04:44.910 --> 00:04:46.160 align:center
कुछ पता चला?

00:04:46.161 --> 00:04:47.621 align:center
कुछ भी नहीं। वह मुँह नहीं खोल रहा है।

00:04:49.122 --> 00:04:50.541 align:center
यह उसके बटुए में था।

00:04:55.546 --> 00:04:57.881 align:center
ठीक है। ट्रक से औज़ार की पेटी निकाल लो।

00:05:30.539 --> 00:05:32.457 align:center
उन्होंने तुम्हारी बहुत पिटाई की है, हँ?

00:05:32.958 --> 00:05:34.543 align:center
नहीं, मुझे देखो। मिस्टर मिलर?

00:05:35.794 --> 00:05:37.754 align:center
मेरी तरफ़ देखो, मिस्टर मिलर।

00:05:40.132 --> 00:05:41.716 align:center
मेरा नाम डच है।

00:05:41.717 --> 00:05:45.012 align:center
और मैं… मैं उस औरत के लिए काम करता हूँ
जिसने तुम्हारे पैर में यह गोली मारी थी।

00:05:48.182 --> 00:05:49.265 align:center
यह लो। तुम्हें चाहिए?

00:05:49.266 --> 00:05:50.516 align:center
क्या?

00:05:50.517 --> 00:05:51.643 align:center
- तुम्हें एक चाहिए?
- न…

00:05:52.728 --> 00:05:55.271 align:center
- नहीं।
- आह। मैं सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर रहा हूँ।

00:05:55.272 --> 00:05:56.273 align:center
वह…

00:05:57.566 --> 00:05:59.025 align:center
तो, मैं जिस औरत के लिए काम करता हूँ,

00:05:59.026 --> 00:06:02.070 align:center
वह एक माँ है
जो अपने बेटे को ढूँढने की कोशिश कर रही है।

00:06:02.946 --> 00:06:05.531 align:center
जब एक माँ से उसके बच्चे को अलग कर दिया जाता है,

00:06:05.532 --> 00:06:08.284 align:center
तो कुछ कड़वा, कुछ जानवर जैसा भयानक होता है।

00:06:08.285 --> 00:06:10.244 align:center
अगर मैं तुम्हारी मदद कर सकता, तो कर देता।

00:06:10.245 --> 00:06:12.289 align:center
क़सम से, मैं उस बंदे को नहीं जानता हूँ।

00:06:20.881 --> 00:06:24.051 align:center
देखो, नाक टूटने पर मुश्किल दर्द की नहीं होती है…

00:06:25.219 --> 00:06:26.970 align:center
…हालाँकि बहुत ज़्यादा दर्द होता है।

00:06:27.638 --> 00:06:30.891 align:center
पर उससे तुम्हारी साँसें भी बदल जाती हैं,
क्योंकि अब तुम केवल अपने मुँह से साँस लेते हो।

00:06:31.391 --> 00:06:33.769 align:center
तो, चलो देखें अगर हम यह मामला जल्दी सुलटा पाएँ।

00:06:34.353 --> 00:06:35.686 align:center
क्या?

00:06:35.687 --> 00:06:39.650 align:center
हे भगवान। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।
हे भगवान। नहीं, प्लीज़।

00:06:40.484 --> 00:06:41.860 align:center
प्लीज़। मैं…

00:06:47.115 --> 00:06:49.575 align:center
- ओह, नहीं। प्लीज़ मत…
- कैरी मैस्टरसन।

00:06:49.576 --> 00:06:51.827 align:center
मैं उसे… मैं उ… मैं उसे नहीं जानता।

00:06:51.828 --> 00:06:53.621 align:center
मैं उसे नहीं जानता। मुझे नहीं पता।

00:06:53.622 --> 00:06:55.373 align:center
हम जानते हैं कि कैरी तुमसे मिलने आया था।

00:06:55.374 --> 00:06:56.457 align:center
नहीं।

00:06:56.458 --> 00:06:57.626 align:center
हम जानते हैं कि तुम क्या करते हो।

00:06:58.627 --> 00:07:00.628 align:center
क्या तुमने कैरी मैस्टरसन के लिए नया आईडी बनाया था?

00:07:00.629 --> 00:07:02.463 align:center
मैं आईडी नहीं बनाता हूँ, यार।

00:07:02.464 --> 00:07:07.301 align:center
मुझे नहीं पता, मैं बस कमबख़्त…
नहीं, यह सब एक बड़ी ग़लतफ़हमी है।

00:07:07.302 --> 00:07:09.470 align:center
हे भगवान। हे भगवान। नहीं।

00:07:09.471 --> 00:07:10.972 align:center
ओह, प्लीज़। ओह, प्लीज़।

00:07:10.973 --> 00:07:12.224 align:center
ओह, प्लीज़। अरे, नहीं।

00:07:20.190 --> 00:07:21.482 align:center
हे।

00:07:21.483 --> 00:07:22.776 align:center
गुड मॉर्निंग।

00:07:23.861 --> 00:07:25.069 align:center
घुड़सवारी कैसी थी?

00:07:25.070 --> 00:07:27.239 align:center
बहुत अच्छी थी। दिमाग़ शांत हो गया।

00:07:31.451 --> 00:07:33.287 align:center
तो, कुछ पता नहीं चला?

00:07:34.204 --> 00:07:37.249 align:center
- प्लीज़। मैं भीख माँगता हूँ। मुझे नहीं पता।
- हाँ, इसे कुछ नहीं पता।

00:07:39.626 --> 00:07:40.627 align:center
अफ़सोस की बात है।

00:07:41.253 --> 00:07:43.504 align:center
- इसे चुपचाप निपटा दो।
- क…क्या?

00:07:43.505 --> 00:07:45.798 align:center
- मैं घोड़ों को डराना नहीं चाहती हूँ।
- म…मत जाओ।

00:07:45.799 --> 00:07:47.551 align:center
- ज़रूर।
- हे भगवान। नहीं, वापस आओ।

00:07:49.678 --> 00:07:51.053 align:center
मेरा क्या?

00:07:51.054 --> 00:07:52.055 align:center
नहीं।

00:07:53.932 --> 00:07:56.017 align:center
मैं नहीं जानता हूँ। मैं… प्लीज़। मैं भीख माँगता हूँ।

00:07:56.018 --> 00:07:57.435 align:center
मुझे नहीं पता। मैं उसे नहीं जानता हूँ।

00:07:57.436 --> 00:07:58.770 align:center
मैं नहीं… मैं नहीं जानता…

00:08:29.134 --> 00:08:31.136 align:center
कैंसर
बहुत बुरा है

00:08:33.597 --> 00:08:37.307 align:center
आपके लिए लॉमपोक फ़ेडरल जेल से
एक कैदी का कलेक्ट कॉल है।

00:08:37.308 --> 00:08:39.018 align:center
जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग।

00:08:39.019 --> 00:08:40.270 align:center
स्वीकार करने के लिए एक दबाएँ।

00:08:41.980 --> 00:08:44.774 align:center
- डैड।
- तुम्हें फ़ोन करने की कोशिश कर रहा था।

00:08:44.775 --> 00:08:47.110 align:center
- मुझे बताइए कि मैं क्या करूँ।
- तुम ठीक हो?

00:08:48.612 --> 00:08:51.114 align:center
- मैं ज़िंदा नहीं बचूँगी।
- बेशक ज़िंदा रहोगी।

00:08:52.157 --> 00:08:54.910 align:center
आप… आप समझ नहीं रहे हैं। लोग मर रहे हैं, डैड।

00:08:58.664 --> 00:08:59.790 align:center
नहीं, फ़ोन पर मत बोलो।

00:09:01.500 --> 00:09:04.126 align:center
अपना अगला कदम तय करो। किसी सुरक्षित जगह पर जाओ।

00:09:04.127 --> 00:09:07.213 align:center
अगली बार जब मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा,
बेहतर स्थिति में होना। मुझे दोहराकर सुनाओ।

00:09:07.214 --> 00:09:09.632 align:center
- मैं बेहतर स्थिति में हूँगी।
- फिर से कहो।

00:09:09.633 --> 00:09:11.051 align:center
मैं एक बेहतर स्थिति में हूँगी।

00:09:13.011 --> 00:09:14.137 align:center
लकी?

00:10:16.992 --> 00:10:18.075 align:center
ड्राइविंग लाइसेंस
मिलर नोआह

00:10:18.076 --> 00:10:19.119 align:center
नंबर 418 बैक्सटर स्ट्रीट
लॉस एंजेलेस, कैलिफ़ोर्निया

00:10:32.674 --> 00:10:35.051 align:center
यह लड़की जिसे भी हाथ लगाती है,
वह जलकर राख क्यों हो जाता है?

00:10:35.052 --> 00:10:36.219 align:center
एफ़बीआई

00:10:36.220 --> 00:10:37.763 align:center
वह इस समय कहीं भी हो सकती है।

00:10:39.097 --> 00:10:40.973 align:center
देखिए, मैं जानता हूँ आप यह सुनना नहीं चाहती हैं…

00:10:40.974 --> 00:10:42.226 align:center
तो फिर मुझे मत बताओ।

00:10:42.726 --> 00:10:46.187 align:center
तो, हमने वेगस में किराए की कार की एक कंपनी से
एक रिज़र्वेशन का पता लगाया।

00:10:46.188 --> 00:10:49.065 align:center
- हमें वह कार मिल चुकी है।
- नहीं, यह दूसरी कार है।

00:10:49.066 --> 00:10:50.608 align:center
मोहावे काउंटी
अग्निशमन विभाग

00:10:50.609 --> 00:10:52.109 align:center
वह प्रिसिला के नाम में है

00:10:52.110 --> 00:10:54.071 align:center
और यह बुकिंग उसी दिन की है
जिस दिन वे वेगस पहुँचे थे।

00:10:54.613 --> 00:10:56.698 align:center
मुझे लगता है कैरी इसी कार से फ़रार हुआ था।

00:10:57.824 --> 00:10:58.951 align:center
तो शायद हमें दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए।

00:11:00.452 --> 00:11:01.954 align:center
- दूसरा रास्ता?
- हाँ।

00:11:02.829 --> 00:11:04.331 align:center
अभी दूसरा रास्ता अपनाने का समय नहीं है।

00:11:05.123 --> 00:11:06.917 align:center
वह हाल ही में यहाँ थी। हम उसके क़रीब हैं।

00:11:08.836 --> 00:11:12.213 align:center
हम अब भी उतनी ही दूर हैं जितने वेगस में थे।
कर्शॉ पहले ही आपसे नाराज़ है।

00:11:12.214 --> 00:11:13.297 align:center
मोहावे काउंटी
एम्बुलेंस

00:11:13.298 --> 00:11:14.966 align:center
तुम कर्शॉ को मुझ पर छोड़ दो।

00:11:14.967 --> 00:11:16.676 align:center
अगर करने दें, तो छोड़ दूँ।

00:11:16.677 --> 00:11:19.679 align:center
आप नियमों का उल्लंघन करती रहती हैं, रैंड।

00:11:19.680 --> 00:11:21.264 align:center
मैं जानता हूँ आपको लगता है इसीलिए आप काम में अच्छी हैं,

00:11:21.265 --> 00:11:23.475 align:center
पर अब वह दो बार आपके हाथों से निकल चुकी है।

00:11:24.142 --> 00:11:26.185 align:center
हमें एहसासों के नहीं, तथ्यों के आधार पर काम करना चाहिए।

00:11:26.186 --> 00:11:27.938 align:center
कभी-कभी केवल एहसास ही होता है।

00:11:28.689 --> 00:11:30.899 align:center
मैं ऐसा मान लूँगा कि आपने अभी यह नहीं कहा।

00:11:34.736 --> 00:11:35.988 align:center
गेट्स!

00:11:37.197 --> 00:11:39.657 align:center
- तुम किराए की कार की जाँच करना चाहते हो?
- हाँ।

00:11:39.658 --> 00:11:41.409 align:center
किराए की कार की जाँच करो।

00:11:41.410 --> 00:11:43.452 align:center
पर आगे से ध्यान रखना कि किससे बात कर रहे हो।

00:11:43.453 --> 00:11:46.206 align:center
- मैं बस आपके बारे में सोच रहा हूँ, मैडम।
- तुम अपने बारे में सोच रहे हो।

00:12:11.398 --> 00:12:13.191 align:center
यह शायद एक ग़लती है।

00:12:13.192 --> 00:12:14.318 align:center
कौन सा हिस्सा?

00:12:15.819 --> 00:12:18.780 align:center
उससे उसकी माँ और पत्नी के बीच चुनने को कहना।

00:12:20.657 --> 00:12:21.991 align:center
अगर कैरी ने उसे चुना होता,

00:12:21.992 --> 00:12:23.827 align:center
तो वह उस तरह अकेले…

00:12:24.328 --> 00:12:25.495 align:center
रेगिस्तान में नहीं घूम रही होती।

00:12:28.457 --> 00:12:29.666 align:center
शायद तुम सही हो।

00:12:30.584 --> 00:12:33.961 align:center
मुझे लगा था लकी ने पक्का उसे मेरे ख़िलाफ़ भड़का दिया होगा,
पर अब मैं…

00:12:33.962 --> 00:12:35.380 align:center
मैंने उसके चेहरे पर देखा था।

00:12:36.215 --> 00:12:38.842 align:center
हमारी ही तरह… उसे भी कोई अंदाज़ा नहीं है
कि कैरी कहाँ है।

00:12:39.510 --> 00:12:42.346 align:center
तो, क्या हुआ होगा? आख़िर क्या हो सकता था?

00:12:43.805 --> 00:12:47.935 align:center
उसने शायद ग़लत लोगों के सामने
पैसों का रौब झाड़ा हो। ठग लिया गया?

00:12:49.811 --> 00:12:51.396 align:center
आह, और फिर क्या? उन्होंने उसे मार डाला?

00:12:55.234 --> 00:12:56.652 align:center
उसकी कार लॉन्ग बीच में क्यों थी?

00:12:57.444 --> 00:12:58.987 align:center
शायद हमें भटकाने के लिए।

00:13:18.173 --> 00:13:19.174 align:center
मुझे नहीं पता।

00:13:19.967 --> 00:13:21.093 align:center
मैं…

00:13:21.844 --> 00:13:26.098 align:center
मैं शावर में देर तक नहाऊँगी
और सोचूँगी कि आगे क्या करना है।

00:13:27.140 --> 00:13:30.018 align:center
और तुम अस्तबल में पड़ी
उस बेचारे की लाश को ठिकाने लगाओगे।

00:13:31.311 --> 00:13:32.979 align:center
अस्तबल में कोई नहीं है।

00:13:32.980 --> 00:13:35.022 align:center
बेचारा या कोई और।

00:13:35.023 --> 00:13:36.316 align:center
मैं लापरवाह हो गई।

00:13:38.485 --> 00:13:39.570 align:center
तुम्हारा बेटा लापता है।

00:13:41.864 --> 00:13:44.157 align:center
जब तक वह मिल नहीं जाता, सब कुछ जायज़ है।

00:13:47.286 --> 00:13:48.912 align:center
और लकी?

00:13:49.580 --> 00:13:50.831 align:center
उसे क्या फ़ायदा होगा?

00:13:52.249 --> 00:13:53.750 align:center
जब उसे ढूँढ लेंगे, तब उसी से पूछे लेंगे।

00:14:23.530 --> 00:14:25.364 align:center
यह लीजिए। मज़े कीजिए।

00:14:25.365 --> 00:14:29.286 align:center
तुम तैयार हो? हाँ, तुम तैयार हो। ठीक है।

00:14:31.163 --> 00:14:32.247 align:center
हे भगवान।

00:14:35.250 --> 00:14:37.419 align:center
डॉ. नील और नेओमी लैंकर
मालिबू, कैलिफ़ोर्निया 90265

00:14:39.922 --> 00:14:42.757 align:center
- हे, मैं कोई मदद करूँ?
- हे भगवान। शुक्रिया।

00:14:42.758 --> 00:14:44.300 align:center
- मैं मदद करती हूँ।
- शुक्रिया।

00:14:44.301 --> 00:14:46.178 align:center
औरतें इतना सारा सामान संभालती हैं।

00:14:47.387 --> 00:14:49.013 align:center
क्या मैं तुमसे पहले कभी स्कूल में मिली हूँ?

00:14:49.014 --> 00:14:50.932 align:center
नहीं, मुझे नहीं लगता।

00:14:50.933 --> 00:14:52.642 align:center
नेओमी ने मुझे बच्चों को संभालने के लिए काम पर रखा है।

00:14:52.643 --> 00:14:54.477 align:center
- मैं उसे उठा लेती हूँ।
- शुक्रिया।

00:14:54.478 --> 00:14:55.687 align:center
- हाँ।
- हे, नन्हे पहलवान।

00:14:56.480 --> 00:14:57.563 align:center
मेरा हाथ पकड़ना चाहते हो?

00:14:57.564 --> 00:15:00.066 align:center
- ज़रूर।
- ठीक है, चलो चलें।

00:15:00.067 --> 00:15:03.487 align:center
मार्कस को जन्मदिन मुबारक़ हो।

00:15:04.112 --> 00:15:05.238 align:center
- हाँ।
- हाँ।

00:15:05.239 --> 00:15:07.114 align:center
- तुम उत्साहित हो?
- हाँ।

00:15:07.115 --> 00:15:10.077 align:center
तुम्हें लगता है वहाँ अंदर जन्मदिन का केक होगा?

00:15:10.577 --> 00:15:11.744 align:center
केक।

00:15:11.745 --> 00:15:14.205 align:center
केक अच्छा होता है।

00:15:14.206 --> 00:15:16.040 align:center
ख़ासतौर से उसकी आइसिंग।

00:15:16.041 --> 00:15:19.086 align:center
- आइसिंग लज़ीज़ होती है, है ना?
- हाँ।

00:15:28.178 --> 00:15:34.142 align:center
ठीक है, बच्चे। क्यों ना तुम जाकर अपनी माँ के साथ खेलो?

00:15:34.893 --> 00:15:37.687 align:center
इसकी चिंता मत करो। तुम लोग पार्टी का मज़ा लो।

00:15:37.688 --> 00:15:38.772 align:center
यह हो गया।

00:15:42.693 --> 00:15:44.194 align:center
ठीक है, लकी। तुम कहाँ हो?

00:16:04.506 --> 00:16:05.757 align:center
चलो भी।

00:16:13.849 --> 00:16:14.850 align:center
यह लो, हो गया।

00:16:23.150 --> 00:16:24.860 align:center
तुम कहाँ हो? तुम कहाँ हो?

00:16:42.753 --> 00:16:44.671 align:center
यह रही तुम।

00:17:14.034 --> 00:17:15.035 align:center
ठीक है।

00:17:25.378 --> 00:17:26.838 align:center
हे भगवान।

00:17:26.839 --> 00:17:28.507 align:center
अच्छी ड्रेस है।

00:17:30.175 --> 00:17:33.554 align:center
चिंता मत करो। हम सब यह कर चुके हैं।
यहाँ कुछ ज़्यादा ही कपड़े हैं।

00:17:34.388 --> 00:17:35.763 align:center
है ना?

00:17:35.764 --> 00:17:37.932 align:center
मतलब, उसने मुझसे यहाँ ऊपर आने को कहा, क्योंकि…

00:17:37.933 --> 00:17:41.477 align:center
मुझसे थोड़ी वाइन गिर गई थी, पता है?
पर मैंने यह उम्मीद नहीं की थी कि यहाँ…

00:17:41.478 --> 00:17:43.354 align:center
कमबख़्त बर्गडॉर्फ़ गुडमैन की पूरी दुकान होगी?

00:17:43.355 --> 00:17:44.438 align:center
- हाँ।
- हाँ।

00:17:44.439 --> 00:17:46.315 align:center
यहाँ आ ही गई हो, तो बर्किन का एक बैग उठा लो।
उसे पता नहीं चलेगा।

00:17:46.316 --> 00:17:48.861 align:center
वैसे भी, तलाक़ के बाद यह सब नील को ही मिलने वाला है।

00:17:49.653 --> 00:17:50.737 align:center
मैंने सुना।

00:17:51.321 --> 00:17:52.322 align:center
बेचारी नेओमी।

00:17:52.823 --> 00:17:53.866 align:center
यही ठीक रहेगा।

00:17:54.449 --> 00:17:57.160 align:center
नील बेहद कर्कश इंसान है।

00:17:58.370 --> 00:17:59.580 align:center
हाँ। उसका…

00:18:01.039 --> 00:18:03.124 align:center
उसके चबाने के अंदाज़ से कोई संबंध है, है ना?

00:18:03.125 --> 00:18:05.459 align:center
- बहुत ज़ोर से चबाता है।
- हे भगवान।

00:18:05.460 --> 00:18:09.547 align:center
मुझे उनके साथ डिनर करने से बचने के लिए
सिर में दर्द का बहाना करना पड़ा था।

00:18:09.548 --> 00:18:10.716 align:center
मैं समझती हूँ।

00:18:12.009 --> 00:18:14.886 align:center
- तुम इस ड्रेस में कमाल की लग रही हो।
- शुक्रिया। मेरा मतलब…

00:18:14.887 --> 00:18:17.263 align:center
हाँ, अ… असल में,
क्या इसे पहनने में मेरी मदद कर सकती हो?

00:18:17.264 --> 00:18:19.891 align:center
मुझे पक्का नहीं मालूम है कि मेरी ड्रेस कैसे पहननी है।

00:18:19.892 --> 00:18:21.226 align:center
- मतलब, क्या यह…
- हाँ।

00:18:21.935 --> 00:18:22.936 align:center
सही कहा।

00:18:23.478 --> 00:18:24.688 align:center
तुम्हारी ड्रेस है।

00:18:27.274 --> 00:18:28.566 align:center
तुम्हारा नाम क्या है?

00:18:28.567 --> 00:18:30.819 align:center
- शैरन।
- हाय, शैरन। मैं एमी हूँ।

00:18:31.570 --> 00:18:33.989 align:center
- यह हो गया। एक और।
- मुझे देखने दो।

00:18:35.407 --> 00:18:36.866 align:center
- हाँ।
- शैरन।

00:18:36.867 --> 00:18:37.950 align:center
देखा?

00:18:37.951 --> 00:18:39.076 align:center
इस तरफ़।

00:18:39.077 --> 00:18:40.912 align:center
- मेरा पर्स कहाँ है?
- तुमने ले लिया?

00:18:40.913 --> 00:18:43.332 align:center
- हाँ। हाँ, हाँ, हाँ।
- ठीक है। ठीक है। ठीक है, ठीक है, ठीक है।

00:18:45.167 --> 00:18:46.959 align:center
चलो एक जाम पीते हैं। हाँ!

00:18:46.960 --> 00:18:48.503 align:center
- बहुत अच्छा विचार है।
- यह कुछ ज़्यादा ही है।

00:18:48.504 --> 00:18:50.422 align:center
मैं इन पार्टियों में गाड़ी से आती हूँ।
मुझे हमेशा टैक्सी लेनी पड़ती है।

00:18:52.925 --> 00:18:54.217 align:center
- तुम्हारी ड्रेस कमाल की है।
- माफ़ करना।

00:18:54.218 --> 00:18:57.012 align:center
- बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं आभारी हूँ।
- चलो। चलो।

00:18:58.180 --> 00:18:59.431 align:center
देवियों के लिए डॉन हूलियो।

00:19:00.891 --> 00:19:02.308 align:center
शैरन, तुम बहुत मज़ेदार हो।

00:19:02.309 --> 00:19:05.395 align:center
- शुक्रिया। तुम मज़ेदार हो।
- इसके लिए शुक्रिया। मुझे इसकी ज़रूरत थी।

00:19:06.813 --> 00:19:08.065 align:center
- तुम्हारे नाम।
- तुम्हारे नाम।

00:19:12.361 --> 00:19:13.403 align:center
हाँ।

00:19:38.804 --> 00:19:40.347 align:center
तुम्हें उस तरफ़ रखे तोहफ़े दिख रहे हैं?

00:19:40.848 --> 00:19:43.391 align:center
वे सारे कार्ड उठा लेना जो किसी तोहफ़े के साथ नहीं हैं।

00:19:43.392 --> 00:19:45.017 align:center
उनमें नकद रखा होता है।

00:19:45.018 --> 00:19:47.019 align:center
फिर, पर्स टटोलना शुरू करना।

00:19:47.020 --> 00:19:48.187 align:center
वे मुझे देख लेंगे।

00:19:48.188 --> 00:19:50.649 align:center
नहीं, वे नहीं देखेंगे। तुम अदृश्य होगी।

00:19:51.358 --> 00:19:52.650 align:center
मैं अदृश्य कैसे हूँगी?

00:19:52.651 --> 00:19:54.861 align:center
मैं इस पार्टी में आमंत्रित भी नहीं हूँ।

00:19:54.862 --> 00:19:56.863 align:center
अदृश्यता परिवेश पर निर्भर करती है।

00:19:56.864 --> 00:19:59.824 align:center
- ध्यान से देखना।
- एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में…

00:19:59.825 --> 00:20:01.200 align:center
बहुत धीरे…

00:20:01.201 --> 00:20:03.745 align:center
…सबसे अदृश्य चीज़ एक बच्चा ही होता है।

00:20:05.038 --> 00:20:06.290 align:center
ठीक है।

00:20:10.377 --> 00:20:11.378 align:center
अभी नहीं।

00:20:12.379 --> 00:20:14.631 align:center
अब।

00:20:30.314 --> 00:20:33.107 align:center
मस्ती में स्वागत है
जहाँ मुक्त बाज़ार जीतता है

00:20:33.108 --> 00:20:34.358 align:center
और पैसा एक मुकुट है

00:20:34.359 --> 00:20:37.529 align:center
और कुछ भी नीचे तक नहीं आता
अगर वह बहता हुआ खून ना हो

00:20:41.992 --> 00:20:44.660 align:center
भूखी चींटियाँ
अपनी पैंट में हाथ डाले हुए

00:20:44.661 --> 00:20:46.037 align:center
अपना ख़्याल रखना चाहते हैं

00:20:46.038 --> 00:20:49.416 align:center
बाकी सब से पहले, थोड़े लालची

00:20:50.542 --> 00:20:53.377 align:center
वे चोरी करने में इतने अच्छे हो जाते हैं
कि कभी विश्वास करना बंद नहीं करते

00:20:53.378 --> 00:20:56.715 align:center
कि यह मेरा है, मेरा है, मेरा है, मेरा है
मेरा, मेरा, मेरा

00:20:58.926 --> 00:21:01.845 align:center
मेरा, मेरा, मेरा, मेरा
मेरा, मेरा, मेरा

00:21:04.056 --> 00:21:06.683 align:center
मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा

00:21:09.686 --> 00:21:12.731 align:center
मेरा, मेरा, मेरा, मेरा
मेरा, मेरा, मेरा

00:21:14.983 --> 00:21:17.945 align:center
मेरा, मेरा, मेरा, मेरा
मेरा, मेरा, मेरा

00:21:20.072 --> 00:21:22.616 align:center
मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा, मेरा

00:21:24.034 --> 00:21:26.744 align:center
रूट शुरू हो रहा है नंबर 418 बैक्सटर स्ट्रीट के लिए।

00:21:26.745 --> 00:21:29.164 align:center
दस मील तक पैसिफ़िक कोस्ट हाईवे पर सीधे जाएँ।

00:22:27.347 --> 00:22:29.433 align:center
तुम्हें वह मिल गया जो तुम ढूँढ रही हो?

00:22:35.189 --> 00:22:38.441 align:center
तुम हमेशा अपना अस्तबल साफ़ करने के लिए
ब्लीच का इस्तेमाल करती हो?

00:22:38.442 --> 00:22:41.445 align:center
मुझे नहीं पता। मैं यह काम कर्मचारियों पर छोड़ देती हूँ।

00:22:42.613 --> 00:22:43.614 align:center
हाँ।

00:22:44.239 --> 00:22:46.282 align:center
मैं जानती हूँ तुम्हें अपने हाथ गंदे करना पसंद नहीं है।

00:22:46.283 --> 00:22:49.285 align:center
अगर तुम मुझे यह बताने यहाँ आई होती
कि मेरा बेटा मर चुका है,

00:22:49.286 --> 00:22:50.996 align:center
तो तुम सामने के दरवाज़े पर दस्तक देती।

00:22:52.831 --> 00:22:54.081 align:center
पर मुझे नहीं पता कि कैरी कहाँ है।

00:22:54.082 --> 00:22:55.083 align:center
पर मैं यह ज़रूर जानती हूँ…

00:22:56.126 --> 00:22:57.919 align:center
मैं यह ज़रूर जानती हूँ कि वह बहुत मुसीबत में है।

00:22:57.920 --> 00:22:59.963 align:center
मुझे बताओ, एजेंट रैंड। तुम्हारे बच्चे हैं?

00:23:03.717 --> 00:23:04.884 align:center
ज़ाहिर है कि तुम जवाब नहीं दोगी,

00:23:04.885 --> 00:23:08.138 align:center
क्योंकि तुम्हें डर है कि मैं वैसे ही उनके पीछे पड़ जाऊँगी,
जैसे तुम मेरे बेटे के पीछे पड़ी हो।

00:23:08.639 --> 00:23:10.265 align:center
तुम्हारा बेटा वयस्क है।

00:23:11.433 --> 00:23:13.060 align:center
एक कमबख़्त वयस्क आदमी,

00:23:13.936 --> 00:23:15.353 align:center
जो अपने फ़ैसले ख़ुद ले सकता है।

00:23:15.354 --> 00:23:17.605 align:center
हाँ, तुम यहाँ क्यों आई हो, एजेंट रैंड?

00:23:17.606 --> 00:23:19.483 align:center
बस एक सुराग़ की जाँच-पड़ताल कर रही हूँ।

00:23:21.109 --> 00:23:22.735 align:center
हाँ, वह बकवास है।

00:23:22.736 --> 00:23:25.656 align:center
यह कैरी के बारे में नहीं है। यह तुम्हारे और मेरे बारे में है।

00:23:26.156 --> 00:23:29.201 align:center
मैं तुम्हारे लिए करियर बना देने वाली गिरफ़्तारी थी
और तुम मुझे जेल में नहीं रख पाई।

00:23:29.952 --> 00:23:31.286 align:center
इस बार रख पाऊँगी।

00:23:32.412 --> 00:23:34.039 align:center
हाँ। क्योंकि वह…

00:23:35.082 --> 00:23:36.959 align:center
वह एक फ़ेडरल एजेंट था…

00:23:37.876 --> 00:23:39.336 align:center
जिसे तुम्हारे लोगों ने कुचल दिया।

00:23:41.004 --> 00:23:42.171 align:center
मेरा एजेंट था।

00:23:42.172 --> 00:23:44.091 align:center
मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रही हो।

00:23:45.259 --> 00:23:48.804 align:center
पर हम दोनों जानते हैं कि अगर तुम्हारे पास मेरे ख़िलाफ़
कोई सबूत होता, तो तुम मुझे गिरफ़्तार कर रही होती।

00:23:49.763 --> 00:23:52.306 align:center
समय आने पर सब हो जाएगा।
मैं चाहूँ तो अभी डच को गिरफ़्तार कर सकती हूँ।

00:23:52.307 --> 00:23:54.141 align:center
अफ़सोस कि वह यहाँ नहीं है।

00:23:54.142 --> 00:23:58.021 align:center
अच्छा? क्योंकि वह कल रात वही ट्रक चला रहा था।

00:24:01.650 --> 00:24:03.151 align:center
उसने कोई अपराध किया है?

00:24:03.902 --> 00:24:04.903 align:center
बहुत सारे।

00:24:05.571 --> 00:24:06.947 align:center
पर मैं उसे हाथ नहीं लगाऊँगी।

00:24:08.615 --> 00:24:11.326 align:center
मैं उसे तुम्हारा गड्ढा और गहरा खोदने में

00:24:12.244 --> 00:24:14.037 align:center
तुम्हारी मदद करने दूँगी।

00:24:14.997 --> 00:24:17.416 align:center
तुम इसके लिए बहुत बेताब हो, एजेंट रैंड।

00:24:24.840 --> 00:24:25.841 align:center
शायद।

00:24:33.223 --> 00:24:34.224 align:center
हम जानते हैं…

00:24:36.310 --> 00:24:39.354 align:center
कि तुमने कैरी के लिए वह कार किराए पर ली थी।

00:24:39.980 --> 00:24:41.772 align:center
और हम उसे ढूँढ लेंगे।

00:24:41.773 --> 00:24:46.153 align:center
और तुम मनाना कि हम उसे व्हिटेकर से पहले ढूँढ लें।

00:24:48.697 --> 00:24:49.907 align:center
उस कार से कुछ नहीं मिलेगा।

00:24:51.992 --> 00:24:52.993 align:center
सच में?

00:24:55.579 --> 00:24:56.663 align:center
लकी का क्या?

00:24:58.040 --> 00:24:59.041 align:center
उसका क्या?

00:25:04.922 --> 00:25:06.048 align:center
तुम्हें सच में नहीं मालूम।

00:25:10.802 --> 00:25:14.222 align:center
कल रात उस पेट्रोल पंप में डच के गोलियाँ चलाने के बाद

00:25:14.223 --> 00:25:17.726 align:center
लकी उसके ट्रक में छिप गई थी।

00:25:18.769 --> 00:25:20.853 align:center
वही ट्रक जो वहाँ बाहर खड़ा है।

00:25:20.854 --> 00:25:24.066 align:center
जिसके बारे में तुम कह रही हो कि तुम्हें कुछ नहीं पता।

00:25:28.529 --> 00:25:30.531 align:center
वह इस पूरे समय…

00:25:32.282 --> 00:25:33.575 align:center
ठीक तुम्हारी नाक के नीचे थी।

00:25:37.079 --> 00:25:38.080 align:center
प्रिसिला।

00:25:43.043 --> 00:25:44.253 align:center
मैं ख़ुद बाहर चली जाऊँगी।

00:26:05.190 --> 00:26:08.818 align:center
कैरी मैस्टरसन की
किराए की कार का जीपीएस आपको भेज रहा हूँ।

00:26:08.819 --> 00:26:09.902 align:center
उससे कुछ नहीं मिलेगा।

00:26:09.903 --> 00:26:13.198 align:center
कार की जाँच करने का विचार मेरा था,
इसका मतलब यह नहीं कि आप उसे ऐसे अनदेखा कर दें।

00:26:13.699 --> 00:26:16.868 align:center
गेट्स, कार वाले सुराग़ से कुछ नहीं मिलेगा।
उसने कार को छोड़ दिया।

00:26:16.869 --> 00:26:18.035 align:center
तुम्हें कैसे पता?

00:26:18.036 --> 00:26:19.120 align:center
उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

00:26:19.121 --> 00:26:20.788 align:center
तो अब हम क्या करेंगे?

00:26:20.789 --> 00:26:24.542 align:center
मैं चाहती हूँ तुम दक्षिण कैलिफ़ोर्निया के
हर एक कार शोरूम में पूछताछ करो।

00:26:24.543 --> 00:26:28.547 align:center
मुझे उन लोगों की सूची चाहिए जिन्होंने
पिछले दो दिनों में नकद पैसे देकर कार ख़रीदी हो।

00:26:29.256 --> 00:26:31.091 align:center
तुम्हें ऐसा क्यों लग रहा है
कि उसने नई कार ख़रीदी होगी?

00:26:31.717 --> 00:26:35.179 align:center
वह 29 साल का आदमी है
जिसकी जेब में एक करोड़ डॉलर उसे ललचा रहे हैं।

00:26:35.888 --> 00:26:37.222 align:center
इसे एक एहसास समझ लो।

00:27:01.079 --> 00:27:02.413 align:center
हैलो?

00:27:02.414 --> 00:27:03.582 align:center
पॉज़ है
गेम दोबारा शुरू करें

00:28:02.641 --> 00:28:03.642 align:center
तुम खो गई हो?

00:28:05.435 --> 00:28:07.938 align:center
हाँ। शायद। थोड़ी सी।

00:28:11.149 --> 00:28:15.278 align:center
पता है क्या, जाने दो। यह बस समय की बर्बादी थी।

00:28:15.279 --> 00:28:16.362 align:center
यहाँ आना एक ग़लती थी।

00:28:16.363 --> 00:28:17.447 align:center
तुम यहाँ क्यों आई थी?

00:28:20.325 --> 00:28:24.621 align:center
क्योंकि मुझे बताया गया था
कि तुम शायद मेरी मदद कर सकती हो।

00:28:25.497 --> 00:28:26.832 align:center
या यहाँ कोई और मेरी मदद कर सकता है।

00:28:27.958 --> 00:28:30.419 align:center
शायद। वह इस पर निर्भर करता है कि तुम्हें क्या चाहिए।

00:28:33.964 --> 00:28:34.965 align:center
मुझे…

00:28:36.967 --> 00:28:39.970 align:center
एक नए नाम की ज़रूरत है।

00:28:43.265 --> 00:28:44.558 align:center
तुमने मुझे कैसे ढूँढा?

00:28:46.226 --> 00:28:47.728 align:center
सच कहूँ तो, रेडिट पर एक बंदे ने बताया था।

00:28:49.354 --> 00:28:50.980 align:center
- रेडिट पर?
- हाँ, जानती हूँ।

00:28:50.981 --> 00:28:52.691 align:center
मुझे पता नहीं था कि और कहाँ ढूँढूँ।

00:28:54.776 --> 00:28:56.778 align:center
मैंने यह पहले कभी नहीं किया है।

00:28:57.362 --> 00:28:58.905 align:center
हाँ। ज़्यादातर लोगों ने नहीं किया होता है।

00:28:58.906 --> 00:28:59.907 align:center
हाँ।

00:29:03.410 --> 00:29:05.036 align:center
तुम ग़ायब क्यों होना चाहती हो?

00:29:05.037 --> 00:29:06.205 align:center
क्या उससे फ़र्क पड़ता है?

00:29:07.247 --> 00:29:09.291 align:center
उससे मुझे यह जानने में मदद मिलेगी कि तुम्हें क्या चाहिए।

00:29:10.751 --> 00:29:14.046 align:center
ठीक है। मुझे तलाक़ चाहिए।

00:29:16.215 --> 00:29:18.007 align:center
- मैं वकील नहीं हूँ।
- हाँ।

00:29:18.008 --> 00:29:20.427 align:center
पर मैं कुछ स्थाई की तलाश में हूँ।

00:29:22.262 --> 00:29:24.264 align:center
मुझे उसका नाम नहीं चाहिए, अपना नाम नहीं चाहिए।

00:29:25.057 --> 00:29:28.268 align:center
ऐसा कुछ नहीं चाहिए
जो मुझे उससे जोड़े जो मैं बन चुकी हूँ।

00:29:30.145 --> 00:29:31.897 align:center
या उससे जो उसने मुझे बना दिया है।

00:29:35.943 --> 00:29:37.069 align:center
माफ़ करना। मैं तैयार नहीं थी।

00:29:37.653 --> 00:29:39.655 align:center
माफ़ करना। तुम तैयार हो?

00:29:43.742 --> 00:29:45.327 align:center
तुम्हारे पास किस तरह के लोग आते हैं?

00:29:46.245 --> 00:29:47.537 align:center
क्या लोग एक तरह के होते हैं?

00:29:47.538 --> 00:29:49.664 align:center
कुछ को स्वास्थ्य बीमा चाहिए होता है।

00:29:49.665 --> 00:29:52.501 align:center
कुछ किसी और नाम से बैंकों में पैसा छुपाना चाहते हैं।

00:29:54.127 --> 00:29:56.504 align:center
ज़्यादातर लोग बार में जाना चाहते हैं।

00:29:56.505 --> 00:29:57.881 align:center
तो हर कोई भाग नहीं रहा होता है?

00:29:58.382 --> 00:29:59.800 align:center
नहीं।

00:30:00.592 --> 00:30:03.636 align:center
मुझे लगता है कि सबसे ज़्यादा,
हम सबको ख़ुद से आज़ादी चाहिए होती है।

00:30:03.637 --> 00:30:06.473 align:center
क्या तुमने कभी विरामित संतुलन के बारे में सुना है?

00:30:07.307 --> 00:30:08.558 align:center
नहीं।

00:30:08.559 --> 00:30:10.142 align:center
यह एक विकासवादी सिद्धांत है।

00:30:10.143 --> 00:30:13.272 align:center
चरम परिस्थितियों में तीव्र बदलाव की ज़रूरत होती है।

00:30:14.398 --> 00:30:16.275 align:center
अगर आप ज़िंदा रहना चाहते हैं, तो।

00:30:21.780 --> 00:30:25.199 align:center
यह लो। ये ग़लत छपाई वाले आईडी हैं।
मैं इन्हें मेरे काम के नमूने के रूप में इस्तेमाल करती हूँ।

00:30:25.200 --> 00:30:26.325 align:center
देखो तुम्हें क्या पसंद है।

00:30:26.326 --> 00:30:27.327 align:center
शुक्रिया।

00:30:27.911 --> 00:30:30.413 align:center
मुझे आईडी के लिए तुमसे एक असली पता चाहिए

00:30:30.414 --> 00:30:32.164 align:center
ताकि मैं उससे क्रेडिट कार्ड जोड़ सकूँ।

00:30:32.165 --> 00:30:33.166 align:center
हाँ।

00:30:41.717 --> 00:30:43.927 align:center
कैलिफ़ोर्निया - स्मिथ - कोल्सन

00:30:55.564 --> 00:30:57.232 align:center
तो तुम्हें पता है तुम कहाँ जाओगी?

00:31:01.069 --> 00:31:02.196 align:center
हाँ।

00:31:11.079 --> 00:31:12.455 align:center
अनजान कॉलर

00:31:12.456 --> 00:31:14.124 align:center
- हैलो?
- हाय, बच्चे।

00:31:15.250 --> 00:31:16.876 align:center
- डैड?
- मुझे एक बर्नर फ़ोन मिल गया है।

00:31:16.877 --> 00:31:18.295 align:center
अब हम खुलकर बात कर सकते हैं।

00:31:21.089 --> 00:31:25.260 align:center
मैंने उसे ढूँढ लिया।
उसने अपना नाम बदल लिया, नया आईडी बनवा लिया।

00:31:26.762 --> 00:31:27.845 align:center
नंबर 683 कोस्ट - लीज़ पर दे दिया

00:31:27.846 --> 00:31:30.557 align:center
पर मेरे पास उसका पता है, और मैं पैसे वापस ले लूँगी।

00:31:31.225 --> 00:31:33.977 align:center
उसने हमसे जो कुछ भी चुराया था, डैड,
मैं सब वापस ले लूँगी।

00:31:35.521 --> 00:31:38.899 align:center
ठीक है। ठीक है, अच्छी बात है। अब, गहरी साँस लो।

00:31:40.734 --> 00:31:42.527 align:center
- क्या मतलब है आपका? मैं ठीक हूँ।
- बच्चे,

00:31:42.528 --> 00:31:45.571 align:center
तुम्हें अभी-अभी पुष्टि हुई है कि तुम
जिस आदमी से प्यार करती थी, उसने तुम्हें धोखा दिया।

00:31:45.572 --> 00:31:47.532 align:center
तुम्हें नहीं लगता तुम थोड़ी भावुक होगी?

00:31:47.533 --> 00:31:50.077 align:center
क्या आप इस समय
मुझे भाषण ना देने की कोशिश कर सकते हैं?

00:31:50.744 --> 00:31:52.412 align:center
मैं… मैं क़सम खाती हूँ कि मैं क़ाबू में हूँ।

00:31:53.080 --> 00:31:54.872 align:center
अब यह पैसों के बारे में है।

00:31:54.873 --> 00:31:58.251 align:center
तुम एकदम सही पल चुनना
और फिर, ज़ॉरो की तरह अंदर घुसना,

00:31:58.252 --> 00:32:00.628 align:center
अपने आने का संकेत छोड़ना और वहाँ से तुरंत निकल आना।

00:32:00.629 --> 00:32:02.964 align:center
अपने दिमाग़ में यह बात मत घुसने देना

00:32:02.965 --> 00:32:06.384 align:center
कि इसके लिए तुम्हें उससे कोई बदला लेना है।
तुम समझ रही हो?

00:32:06.385 --> 00:32:08.220 align:center
वह कुछ भी कहे, वह काफ़ी नहीं होगा।

00:32:11.014 --> 00:32:12.390 align:center
और अगर वह तुम्हारे साथ यह कर सकता है,

00:32:12.391 --> 00:32:14.643 align:center
तो हमें नहीं पता वह और क्या-क्या कर सकता है, है ना?

00:32:16.812 --> 00:32:17.813 align:center
लकी?

00:32:20.774 --> 00:32:23.235 align:center
हाँ। हाँ, मैं समझ गई। अंदर जाकर तुरंत बाहर।

00:32:59.980 --> 00:33:01.815 align:center
- यह लीजिए।
- शुक्रिया।

00:33:30.010 --> 00:33:32.596 align:center
- तुम किसे घूर रही हो? चलो भी। क्या?
- अरे, नहीं।

00:33:33.263 --> 00:33:37.100 align:center
नहीं… तुम मुझे किसी की याद दिलाते हो।

00:33:37.726 --> 00:33:39.227 align:center
- और…
- बस इतना ही।

00:33:39.228 --> 00:33:40.811 align:center
क्या यह अच्छी बात है?

00:33:40.812 --> 00:33:44.358 align:center
अच्छी बात थी। कुछ दिनों पहले तक।

00:33:46.443 --> 00:33:48.445 align:center
- मुश्किल ब्रेक-अप था?
- ओह, हाँ, तुम्हें अंदाज़ा भी नहीं है।

00:33:50.822 --> 00:33:53.242 align:center
मुझे नहीं पता उसने तुम्हारे साथ क्या किया था…

00:33:54.159 --> 00:33:55.451 align:center
दो देना।

00:33:55.452 --> 00:33:57.329 align:center
पर, मेरे अनुभव में,

00:33:58.163 --> 00:33:59.706 align:center
और मैं यह सलाह दे सकता हूँ,

00:34:00.290 --> 00:34:04.294 align:center
कि अगर उसने तुम्हारे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया,
तो वह उसकी बुरी क़िस्मत है, तुम्हारी नहीं।

00:34:05.128 --> 00:34:06.463 align:center
पता है?

00:34:08.090 --> 00:34:09.299 align:center
हाँ।

00:34:10.007 --> 00:34:12.885 align:center
वह… बहुत-बहुत शुक्रिया।

00:34:12.886 --> 00:34:15.847 align:center
मुझे ज़रूरत थी कि आज कोई मुझसे यह कहे। गज़ब।

00:34:15.848 --> 00:34:19.226 align:center
अपनी राय की निष्पक्ष पुष्टि
अजनबियों से ज़्यादा और कोई नहीं कर सकता।

00:34:19.726 --> 00:34:21.519 align:center
तो उसे कम मत आँकना, सच में।

00:34:21.520 --> 00:34:23.187 align:center
और पता है लोग और क्या कहते हैं?

00:34:23.188 --> 00:34:24.730 align:center
- नहीं, क्या कहते हैं?
- हाँ।

00:34:24.731 --> 00:34:28.150 align:center
वे कहते हैं कि अच्छी ज़िंदगी जीना सबसे अच्छा बदला है…

00:34:32.489 --> 00:34:34.573 align:center
…और हम कहेंगे कि अच्छा हुआ उस बेकार कूड़े से पीछा छूटा।

00:34:34.574 --> 00:34:36.659 align:center
- एकदम सही। बढ़िया।
- हाँ।

00:34:39.204 --> 00:34:40.288 align:center
तुम ठीक हो?

00:34:40.289 --> 00:34:42.206 align:center
- हाँ। मुझे…
- ठीक है।

00:34:43.333 --> 00:34:45.251 align:center
मुझे घर जाना है। मुझे चलना चाहिए।

00:34:45.252 --> 00:34:47.837 align:center
देखो, यहाँ टैक्सी आने में एक घंटा लग सकता है।

00:34:47.838 --> 00:34:49.005 align:center
पर मेरा ऑफ़िस…

00:34:49.755 --> 00:34:51.216 align:center
मेरा ऑफ़िस सड़क के दूसरी तरफ़ ही है।

00:34:53.135 --> 00:34:54.928 align:center
मैं तुम्हें वहाँ ले जा सकता हूँ,
तुम्हारे लिए कॉफ़ी बना सकता हूँ।

00:34:55.596 --> 00:34:56.972 align:center
वहाँ से तुम्हारे लिए टैक्सी बुला सकता हूँ।

00:34:57.472 --> 00:34:58.807 align:center
वह सुरक्षित है, गर्म है।

00:35:04.313 --> 00:35:07.691 align:center
मैंने इसके बारे में सोचा। ठीक है, सुनो। ध्यान दो।

00:35:09.526 --> 00:35:13.362 align:center
मैं नशे में ज़रूर हूँ, पर तुम मुझसे पंगा नहीं लेना चाहोगे।

00:35:13.363 --> 00:35:14.364 align:center
मैं देख सकता हूँ।

00:35:16.283 --> 00:35:17.825 align:center
वह अच्छा विचार नहीं होगा।

00:35:17.826 --> 00:35:19.035 align:center
हम आ गए।

00:35:19.036 --> 00:35:20.037 align:center
वैसे…

00:35:21.538 --> 00:35:23.415 align:center
अच्छा नज़ारा है।

00:35:24.124 --> 00:35:25.125 align:center
शुक्रिया।

00:35:26.293 --> 00:35:28.128 align:center
तुम क्या काम करते हो, नवाबज़ादे?

00:35:29.087 --> 00:35:30.796 align:center
रियल एस्टेट का धंधा करता हूँ।

00:35:30.797 --> 00:35:32.256 align:center
यह रियल एस्टेट का धंधा करता है।

00:35:32.257 --> 00:35:33.925 align:center
मैं रियल एस्टेट का धंधा करता हूँ।

00:35:33.926 --> 00:35:35.384 align:center
ऊह-ला-ला।

00:35:35.385 --> 00:35:37.679 align:center
तुम्हें एक जाम दूँ? तुम्हें स्कॉच चाहिए?

00:35:39.473 --> 00:35:40.974 align:center
मतलब, एक और जाम से क्या हो जाएगा?

00:35:41.558 --> 00:35:43.184 align:center
- स्कॉच।
- ख़ैर, मेरा मतलब,

00:35:43.185 --> 00:35:46.771 align:center
वह केवल एक और जाम है।

00:35:46.772 --> 00:35:48.398 align:center
- बिल्कुल सही।
- ठीक है।

00:35:49.858 --> 00:35:50.859 align:center
पी लो।

00:35:51.818 --> 00:35:52.819 align:center
- शुक्रिया।
- अब, यहाँ आओ।

00:35:53.487 --> 00:35:56.823 align:center
तुम कुँवारे हो, है ना?

00:35:57.324 --> 00:35:59.742 align:center
हाँ, हूँ। तुम्हें कैसे पता चला?

00:35:59.743 --> 00:36:00.786 align:center
कोई अँगूठी नहीं पहनी है।

00:36:02.371 --> 00:36:03.914 align:center
कोई फ़ोटो नहीं हैं।

00:36:05.290 --> 00:36:08.876 align:center
मैं स्थिति को भाँप सकती हूँ।
मैं उसमें बहुत, बहुत अच्छी हूँ।

00:36:08.877 --> 00:36:09.878 align:center
अच्छा?

00:36:11.630 --> 00:36:13.048 align:center
पता है तुम और क्या हो?

00:36:13.924 --> 00:36:14.925 align:center
नशे में धुत?

00:36:15.884 --> 00:36:17.427 align:center
नहीं, मैं ख़ूबसूरत कहने वाला था।

00:36:19.972 --> 00:36:21.014 align:center
कितनी अच्छी बात है।

00:36:27.646 --> 00:36:30.148 align:center
- तुम बेहद आकर्षक हो।
- ठीक है।

00:36:31.275 --> 00:36:33.276 align:center
नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नहीं। रुको, रुको…

00:36:33.277 --> 00:36:34.819 align:center
नहीं, नहीं, नहीं।

00:36:34.820 --> 00:36:36.864 align:center
छी। मुझे फ़ोन करना है…

00:36:37.406 --> 00:36:39.615 align:center
मुझे अपनी रूममेट को फ़ोन करना है।

00:36:39.616 --> 00:36:42.452 align:center
- गज़ब। आराम से, यार।
- ठीक है।

00:36:44.621 --> 00:36:46.039 align:center
क्या मैं तुम्हारा फ़ोन इस्तेमाल कर सकती हूँ?

00:36:46.748 --> 00:36:48.959 align:center
- मेरा वाला पक्का बंद हो गया है।
- क्या?

00:36:50.294 --> 00:36:52.545 align:center
- क्यों?
- हाँ, क्योंकि मेरा फ़ोन बंद हो गया है।

00:36:52.546 --> 00:36:54.338 align:center
- ठीक है।
- हम मेरी रूममेट को फ़ोन करेंगे। पता है,

00:36:54.339 --> 00:36:55.965 align:center
- उसे बता देंगे कि मैं कहाँ हूँ।
- ठीक है। हाँ, ज़रूर।

00:36:55.966 --> 00:36:57.009 align:center
शुक्रिया।

00:36:58.051 --> 00:37:01.387 align:center
यह लो। एक सेकंड। यह लो।

00:37:01.388 --> 00:37:03.307 align:center
बहुत-बहुत शुक्रिया।

00:37:12.149 --> 00:37:13.901 align:center
मुझे लगा तुमने कहा कि तुम्हारा फ़ोन बंद हो गया था।

00:37:16.570 --> 00:37:18.447 align:center
तुम्हें यह भी लगा था कि मैं नशे में हूँ।

00:37:18.947 --> 00:37:20.907 align:center
ग़लत। दोनों चीज़ों में।

00:37:20.908 --> 00:37:24.285 align:center
मैंने अभी तुम्हारी पत्नी की जानकारी ख़ुद को भेज दी।
वैसे, वह ख़ूबसूरत है।

00:37:24.286 --> 00:37:26.579 align:center
उसे बस यह बताने के लिए कि तुम अभी अपने ऑफ़िस में

00:37:26.580 --> 00:37:28.665 align:center
एक नशे में धुत लड़की के साथ ज़बरदस्ती करने वाले थे।

00:37:29.416 --> 00:37:32.460 align:center
तुम उसे साथ में FaceTime करना चाहते हो?
वह प्यारा लगेगा।

00:37:32.461 --> 00:37:33.794 align:center
यहाँ हो क्या रहा है?

00:37:33.795 --> 00:37:36.130 align:center
- तुम क्या बात…
- इसे धमकी से पैसा वसूली कहते हैं, एरिक।

00:37:36.131 --> 00:37:38.258 align:center
और यक़ीन मानो, तुम आसानी से छूट जाओगे।

00:37:38.759 --> 00:37:41.677 align:center
मुझे बस अपनी किराए की एक संपत्ति के
एक्सेस कोड और चाबियाँ दे दो,

00:37:41.678 --> 00:37:44.138 align:center
और मैं हमेशा के लिए तुम्हें अकेला छोड़ दूँगी।

00:37:44.139 --> 00:37:45.515 align:center
आख़िर तुम्हारी समस्या क्या है?

00:37:45.516 --> 00:37:46.517 align:center
बहुत सारी हैं।

00:37:47.017 --> 00:37:51.271 align:center
पर सच कहूँ, दोस्त,
अभी बात तुम्हारी समस्या की है, मेरी नहीं।

00:37:54.691 --> 00:37:55.775 align:center
हे।

00:37:55.776 --> 00:37:57.610 align:center
आप ठीक नहीं लग रही हैं।

00:37:57.611 --> 00:38:00.239 align:center
मैं थकी हुई हूँ और मेरा मिजाज़ ख़राब है, मुझे यक़ीन है।

00:38:01.156 --> 00:38:03.450 align:center
ख़ैर, आपको मेरी ख़बर अच्छी लगेगी।

00:38:04.243 --> 00:38:05.619 align:center
आज़माकर देख लो।

00:38:07.037 --> 00:38:08.580 align:center
मैं तुम्हें देख सकती हूँ, बच्चे।

00:38:20.592 --> 00:38:23.971 align:center
मैं जानती हूँ समय निकला जा रहा है।
मुझे धमकी देने की ज़हमत मत उठाओ।

00:38:24.805 --> 00:38:26.306 align:center
तुम्हारे लहज़े से…

00:38:28.308 --> 00:38:31.895 align:center
मैं सोच रहा हूँ कि तुम शायद
इस स्थिति की गंभीरता को समझ नहीं रही हो।

00:38:33.105 --> 00:38:36.190 align:center
तुम सही थी। कैरी ने एक कार ख़रीदी थी, नकद देकर।

00:38:36.191 --> 00:38:38.609 align:center
यहाँ लिखा है कि वह एक नीली हेरिटेज ब्रॉन्को है।

00:38:38.610 --> 00:38:41.488 align:center
- पक्का?
- पक्का। सौ प्रतिशत।

00:38:42.155 --> 00:38:45.658 align:center
तुमने एक करोड़ डॉलर खो दिए।
यक़ीन मानो, मैं समझती हूँ।

00:38:45.659 --> 00:38:47.785 align:center
मैंने कुछ नहीं खोया, तुमने खोया है।

00:38:47.786 --> 00:38:50.038 align:center
और तुम जानती हो कि यह केवल पैसों के बारे में नहीं है।

00:38:52.416 --> 00:38:54.626 align:center
यह बर्दाश्त ना करने के नियम के बारे में है।

00:38:55.252 --> 00:38:56.503 align:center
मुझसे कोई चोरी नहीं कर सकता।

00:38:57.171 --> 00:38:59.840 align:center
वेन, वह मेरा बेटा है।

00:39:01.383 --> 00:39:05.845 align:center
जानता हूँ। इसीलिए मैं इस समय
तुम्हें बता रहा हूँ कि उसकी चिंता करना

00:39:05.846 --> 00:39:09.015 align:center
ग़लती होगी, जबकि तुम्हें मेरी चिंता करनी चाहिए,

00:39:09.016 --> 00:39:11.058 align:center
क्योंकि इस मामले का केवल एक समाधान है

00:39:11.059 --> 00:39:13.561 align:center
जहाँ सब ख़त्म होने के बाद तुम ज़िंदा बचोगी।

00:39:13.562 --> 00:39:15.063 align:center
मुझसे कहो कि तुम समझ रही हो।

00:39:16.023 --> 00:39:17.440 align:center
मैं समझ रही हूँ।

00:39:17.441 --> 00:39:19.525 align:center
तुम्हें जाँच के लिए कोई नंबर प्लेट मिली?

00:39:19.526 --> 00:39:22.905 align:center
नहीं, उससे भी बेहतर। मुझे उसका नया आईडी मिला है।

00:39:24.406 --> 00:39:25.866 align:center
मुझसे ऑफ़िस में मिलना।

00:39:26.450 --> 00:39:27.659 align:center
तुम्हारे पास पेन है?

00:39:28.493 --> 00:39:29.703 align:center
मैंने तुम्हारे लड़के को ढूँढ लिया है।

00:41:00.502 --> 00:41:04.714 align:center
आख़िर हो क्या रहा है?

00:41:04.715 --> 00:41:08.218 align:center
यह आख़िर क्या हो सकता है?

00:41:08.969 --> 00:41:12.306 align:center
मैं जागने की कगार पर हूँ

00:41:12.931 --> 00:41:17.018 align:center
मेरे लिए एक नई तरह की शक्ति

00:41:17.019 --> 00:41:21.230 align:center
मैं एक ताक़त महसूस कर रही हूँ
जो पहले कभी नहीं की

00:41:21.231 --> 00:41:25.526 align:center
अब मैं और नहीं लड़ सकती

00:41:25.527 --> 00:41:29.614 align:center
इतनी प्रबल भावनाएँ
नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकतीं

00:41:29.615 --> 00:41:33.827 align:center
मैंने आवाज़ उठाई
मैं बदल गई

00:41:34.453 --> 00:41:38.497 align:center
मैं एक ताक़त महसूस कर रही हूँ
जो पहले कभी नहीं की

00:41:38.498 --> 00:41:42.877 align:center
अब मैं और नहीं लड़ सकती

00:41:42.878 --> 00:41:46.964 align:center
इतनी प्रबल भावनाएँ
नज़रअंदाज़ नहीं की जा सकतीं

00:41:46.965 --> 00:41:51.052 align:center
और मैं उस पर हँसती हूँ
यही दस्तूर है

00:41:51.053 --> 00:41:55.015 align:center
मैंने आवाज़ उठाई
मैं बदल गई

00:42:23.752 --> 00:42:25.212 align:center
मैं एक ताक़त महसूस कर रही हूँ

00:42:27.339 --> 00:42:31.760 align:center
मैं बस चाहती हूँ
मैं बस चाहती हूँ

00:42:57.160 --> 00:42:58.995 align:center
आपका बारह शब्दों का सीड वाक्यांश
इसे सुरक्षित रखें।

00:42:58.996 --> 00:43:00.539 align:center
इस वाक्यांश से कोई भी
आपके वॉलेट तक पहुँच सकता है।

00:44:53.151 --> 00:44:55.153 align:center
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू

