WEBVTT

00:01.000 --> 00:02.669
"लकी" में इससे पहले

00:03.586 --> 00:04.588
कैरी?

00:07.591 --> 00:09.926
गुड मॉर्निंग, लोगों। मैं एजेंट रैंड हूँ।

00:09.927 --> 00:13.179
मुझे इस होटल के कोने-कोने की तलाशी चाहिए।

00:13.180 --> 00:14.222
मुझे वे ज़िंदा चाहिए।

00:14.223 --> 00:16.808
वह वही है। वही है! जाओ।

00:17.643 --> 00:19.269
मैं जानता हूँ कब बाहर जाना चाहिए

00:17.935 --> 00:20.729
कैरी मैस्टरसन
और उसकी पत्नी, लूसियाना आर्मस्ट्रॉन्ग पर

00:20.521 --> 00:21.813
मैं जानता हूँ कब घर पर रहना चाहिए

00:20.812 --> 00:23.231
करदाताओं के लाखों डॉलर चुराने का आरोप है

00:23.232 --> 00:26.985
जो दो साल पहले
माफ़िया संबंधित बायोडीज़ल साज़िश में ग़ायब हो गए थे।

00:23.398 --> 00:24.482
काम पूरे करने चाहिए

00:24.483 --> 00:27.319
- हाँ। हाँ।
- जानती हूँ।

00:27.069 --> 00:29.279
इससे पहले कि मुझे समझ में भी आया
कि क्या हो रहा है, उन्होंने मुझे घेर लिया था।

00:28.445 --> 00:33.700
मैं अख़बार वाले के समय उठ गया
पर सच में कुछ भी नहीं बदला

00:29.363 --> 00:30.948
पर तुम बच निकली, है ना?

00:31.448 --> 00:33.658
तुम्हारे हिसाब से कितने लोग ऐसा कर पाए होते?

00:33.659 --> 00:35.327
एफ़बीआई! हिलना मत।

00:33.784 --> 00:38.914
मैं बहती हवा में खड़ा हूँ
पर कभी अलविदा में हाथ नहीं हिलाता

00:37.496 --> 00:38.580
तुरंत रुक जाओ!

00:38.997 --> 00:40.374
इसके बाद क्या है?

00:42.167 --> 00:44.378
पर मैं कोशिश करता हूँ

00:43.627 --> 00:44.710
हैलो, जान।

00:44.711 --> 00:45.796
हमें मिले काफ़ी समय हो गया।

00:45.546 --> 00:46.755
मैं कोशिश करता हूँ

00:46.296 --> 00:47.839
तुम सही हो, लकी।

00:47.840 --> 00:49.882
वे मेरे पैसे नहीं हैं, पर तुम जानती हो वे किसके पैसे हैं,

00:49.883 --> 00:52.719
तो तुम कल्पना कर सकती हो
कि तुम्हारे और जॉन के साथ क्या होगा

00:50.050 --> 00:51.844
ड्रॉइंग रूम - किताबें - ऑफ़िस

00:52.636 --> 00:55.222
- मेरे साथ चलता है
- आधुनिक प्यार

00:52.803 --> 00:54.638
अगर उसे वे पैसे वापस नहीं मिले।

00:55.305 --> 00:57.474
- मुझे छोड़कर चला जाता है
- आधुनिक प्यार

00:56.098 --> 00:57.224
डच!

00:58.058 --> 01:01.978
मुझे समय पर चर्च पहुँचाता है

01:01.979 --> 01:04.689
- समय पर चर्च पहुँचाता है
- मुझे डराता है

01:04.690 --> 01:07.275
- समय पर चर्च पहुँचाता है
- मुझसे पार्टी करवाता है

01:07.276 --> 01:12.405
- समय पर चर्च पहुँचाता है
- भगवान और इंसान में मुझे विश्वास दिलाता है

01:12.406 --> 01:15.074
- भगवान और इंसान में
- कोई स्वीकरण नहीं

01:15.075 --> 01:17.994
- भगवान और इंसान में
- कोई धर्म नहीं

01:17.995 --> 01:22.833
- भगवान और इंसान में
- मुझे आधुनिक प्यार में विश्वास नहीं

04:03.035 --> 04:04.995
मरिसा स्टेपली के उपन्यास पर आधारित

04:08.749 --> 04:11.668
लकी

04:28.185 --> 04:29.937
माइकल लुइस
गोइंग इन्फ़िनिट

04:33.315 --> 04:36.151
आर्मस्ट्रॉन्ग। तुमसे मिलने कोई आया है।

04:37.444 --> 04:39.028
अभी मुलाक़ात करने का समय नहीं है।

04:39.029 --> 04:41.740
जानता हूँ। मुझे बस इतना पता है कि तुम्हें बुलाया गया है।

05:06.974 --> 05:08.016
तुम अंदर नहीं आ रहे हो?

05:08.600 --> 05:09.601
केवल तुम जाओगे।

05:24.575 --> 05:25.784
मेरी याद आई?

05:26.493 --> 05:27.952
कभी-कभी।

05:27.953 --> 05:29.746
तुम कमाल की लग रही हो।

05:32.791 --> 05:37.003
पता है, प्रिसिला, ज़्यादातर लोग जेल से निकलने के बाद…

05:37.004 --> 05:38.963
वहाँ दोबारा आना पसंद नहीं करते हैं।

05:38.964 --> 05:40.382
उस मामले में मैं थोड़ी अजीब हूँ।

05:44.344 --> 05:47.264
तो, मैं जानती हूँ कि तुम उससे बात करते हो।

05:48.974 --> 05:49.975
कभी-कभी।

05:51.268 --> 05:52.560
तुम्हें पता है वह कहाँ है?

05:52.561 --> 05:56.148
और मैं जानता हूँ कि तुम जानती हो
कि अगर मुझे पता भी होता, तो भी मैं तुम्हें नहीं बताता।

05:56.940 --> 05:59.108
तो, मुझे लगता है कि घूम-फिरकर आख़िर में

05:59.109 --> 06:01.153
तुम मुझे वह संदेश दे दोगी जो तुम देना चाहती हो।

06:03.155 --> 06:04.406
तुम मुझे कितने अच्छे से जानते हो।

06:05.115 --> 06:07.451
ख़ैर, मैंने उसमें समय बिताया था।

06:09.244 --> 06:12.706
तो, उसे वे पैसे मेरे पास लाने होंगे, जॉन। जल्दी।

06:13.582 --> 06:15.750
फिर मैं वेन को शांत कर सकती हूँ,

06:15.751 --> 06:17.836
हम दोनों के बच्चों को मरने से बचा सकती हूँ।

06:20.672 --> 06:21.673
तुम्हारा लड़का,

06:22.716 --> 06:24.008
नियमों को तोड़कर चला गया।

06:24.009 --> 06:25.928
या किसी ने उसे अगवा कर लिया।

06:26.678 --> 06:29.180
मैं अभी भी वह पता करने की कोशिश कर रही हूँ।

06:29.181 --> 06:30.264
ख़ैर, जो भी हो।

06:30.265 --> 06:32.434
इसका मतलब है कि अब पैसे लकी के पास नहीं हैं।

06:33.101 --> 06:36.730
अगर अभी नहीं हैं, तो तुम और मैं,
दोनों जानते हैं कि जल्द आ जाएँगे।

06:43.362 --> 06:44.655
मैं उससे मिली थी।

06:45.864 --> 06:46.865
हाँ।

06:47.449 --> 06:48.616
वह मुलाक़ात कैसी रही?

06:48.617 --> 06:50.744
उसके लिए बहुत सफलता भरा दिन नहीं था।

06:52.329 --> 06:53.538
पर वह बचकर भाग निकली।

06:53.539 --> 06:55.499
मेरे ख़्याल से लंगड़ाते हुए गई होगी।

06:58.919 --> 07:00.254
वह उसे मार डालेगा।

07:04.258 --> 07:05.466
तुम उसे मार डालोगी।

07:05.467 --> 07:06.927
अगर वह सहयोग करेगी, तो नहीं।

07:07.636 --> 07:10.138
प्रिसिला, वह पहले से सहयोग कर रही है।

07:10.639 --> 07:12.432
तुम्हें बस अभी तक खेल समझ में नहीं आया है।

07:15.018 --> 07:18.230
मैं भूल गई थी कि तुम्हारी हेकड़ी कितनी थकाऊ लगती है।

07:19.273 --> 07:22.568
बाप का गर्व एक चीज़ है, और अँधा घमंड दूसरी चीज़ है।

07:23.485 --> 07:24.486
ख़ैर,

07:25.404 --> 07:27.406
कम से कम मेरी बच्ची अभी भी मुझसे बात करती है।

07:29.950 --> 07:32.494
पता है, मुझसे पैसे चुराने के लिए मैं तुम्हें माफ़ कर सकती हूँ।

07:34.204 --> 07:35.414
तुम जैसे हो वैसे हो।

07:36.832 --> 07:37.833
पर…

07:38.876 --> 07:42.962
जब तुम्हारी बेटी अकेले और डरते हुए,

07:42.963 --> 07:47.551
किसी गली-कूचे में छुपने की जगह में
सिर में पीछे गोली लगने से मरेगी,

07:48.385 --> 07:50.721
तब मेरे ख़्याल से तुम भी ज़िम्मेदार महसूस करोगे।

07:55.726 --> 07:58.812
- जब मैं यहाँ से बाहर निकलूँगा…
- प्लीज़ रहने दो।

07:59.563 --> 08:01.398
ख़ुद को शर्मिंदा मत करो।

08:03.567 --> 08:04.568
मुझे…

08:06.278 --> 08:07.279
मुझे सच में तुम्हारी याद आती है…

08:08.864 --> 08:09.865
कभी-कभी।

08:13.619 --> 08:15.412
उसके पास ज़्यादा समय नहीं है, जॉन।

08:16.538 --> 08:17.581
उसे बता देना।

08:33.597 --> 08:35.265
हे भगवान।

08:57.829 --> 08:59.456
मेरी लड़कियों से दूर हटो।

09:01.625 --> 09:04.252
माफ़ करना। मैं तुम्हें डराना नहीं चाहती थी।

09:04.253 --> 09:06.296
अपने हाथ में विंचेस्टर बंदूक लिए हुए
मैं तुम्हें डरी हुई लग रही हूँ?

09:07.798 --> 09:09.882
मुझे बहुत प्यास लगी है। मैं घंटों से चल रही हूँ।

09:09.883 --> 09:10.967
अच्छा?

09:10.968 --> 09:12.677
अब तुम थोड़ा और चल सकती हो।

09:12.678 --> 09:14.470
- इन्होंने साँप को मारा।
- अच्छा?

09:14.471 --> 09:16.557
- वह डसने वाला था।
- अह-हँ।

09:17.391 --> 09:18.642
बस प्रतिक्रिया थी।

09:19.142 --> 09:20.352
तुमने भी यही किया होता।

09:25.899 --> 09:27.317
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

09:28.735 --> 09:29.736
मेरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

09:30.362 --> 09:31.363
तुम्हें चोट लगी है?

09:32.155 --> 09:34.992
कुछ चोटें आई हैं, पर मेरे…
मेरे ख़्याल से खून बहना बंद हो चुका है।

09:35.617 --> 09:38.370
- मैं तुम्हारे लिए एम्बुलेंस बुलाऊँ?
- नहीं। मत बुलाना। मेरे पास…

09:39.705 --> 09:41.206
इंश्योरेंस नहीं है।

09:41.999 --> 09:43.000
मैं यहाँ से चली जाती हूँ।

09:43.542 --> 09:45.919
मुझे अपना पानी पीने देने के लिए शुक्रिया।

09:49.131 --> 09:51.592
क्या मुझे सबसे क़रीबी शहर की दिशा बता सकती हो?

09:52.426 --> 09:55.595
किंगमन यहाँ से दक्षिण में 40 मील दूर है।

09:55.596 --> 09:59.099
वहाँ पहुँचने से पहले तुम गर्मी से मर जाओगी।

10:03.228 --> 10:04.563
तुम अंदर क्यों नहीं आ जाती?

10:05.439 --> 10:08.024
हम तुम्हारी मरहम-पट्टी करते हैं
और तुम्हें एक गिलास साफ़ पानी पिलाते हैं।

10:08.025 --> 10:09.902
और फिर हम सोचेंगे कि तुम्हारे साथ क्या करना है।

10:18.785 --> 10:20.369
हमें पता चल गया है कि मरने वाले कौन हैं?

10:20.370 --> 10:21.787
अभी तक नहीं।

10:21.788 --> 10:26.542
कोई आईडी नहीं है। यह कैलिफ़ोर्निया की नंबर प्लेट
डेलावेयर की एक नक़ली कंपनी के नाम पर पंजीकृत है।

10:26.543 --> 10:29.128
आपको ऐसा क्यों लगता है कि ये हमारे केस से जुड़े हैं?

10:29.129 --> 10:30.213
घातक दुर्घटना,

10:30.214 --> 10:31.923
नक़ली पंजीकरण वाली गाड़ी जो उस जगह से

10:31.924 --> 10:33.842
तीस मील से कम दूरी पर है जहाँ मेसन को मारा गया था।

10:34.343 --> 10:35.761
तुम्हें लगता है यह संयोग है?

10:36.345 --> 10:39.890
तुम और मैं, दोनों जानते हैं
कि जब भी प्रिसिला आती है, लाशों के ढेर लग जाते हैं।

10:40.390 --> 10:41.600
आपको लगता है वह यहाँ थी?

10:42.476 --> 10:43.477
नहीं।

10:44.269 --> 10:46.021
प्रिसिला अपने हाथ गंदे नहीं करती है।

10:46.772 --> 10:48.106
मुझे लगता है लकी यहाँ थी।

10:49.066 --> 10:50.983
और उसने संघर्ष भी किया है।

10:50.984 --> 10:54.947
आपको लगता है कि उस लड़की ने इन दो आदमियों को
मारा है? उसका वज़न 40 किलो भी नहीं होगा।

10:55.948 --> 10:58.534
मुझे नहीं पता कि यहाँ क्या हुआ था,
पर मैं जानती हूँ कि वह यहाँ थी।

11:00.619 --> 11:01.827
वह बचकर निकल गई थी।

11:01.828 --> 11:03.247
उसे वापस किसने घसीटा?

11:04.331 --> 11:05.665
एक करोड़ डॉलर ने।

11:05.666 --> 11:06.792
नहीं।

11:09.044 --> 11:10.170
कुछ और है।

11:11.797 --> 11:13.173
आपके पीछे।

11:20.347 --> 11:22.182
गुड मॉर्निंग, सहायक डायरेक्टर।

11:24.977 --> 11:27.520
- मेसन की कोई ख़बर?
- मैं सीधे अस्पताल से आ रहा हूँ।

11:27.521 --> 11:29.397
उस कार ने उसे काफ़ी ज़ोर से टक्कर मारी थी।

11:29.398 --> 11:31.859
उसकी सर्जरी हो गई है,
पर फ़ील्ड में उसका करियर ख़त्म हुआ।

11:32.693 --> 11:34.986
मैं तय करने की कोशिश कर रहा हूँ कि क्या बदतर है।

11:34.987 --> 11:38.656
कि तुमने मुझे बताए बिना
वेगस में एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया,

11:38.657 --> 11:40.242
या यह कि तुम्हारे हाथ कुछ नहीं लगा।

11:41.285 --> 11:44.120
- मेरा अच्छा समय नहीं चल रहा है, सर।
- और इसी समय तुम मुझे बताओगी

11:44.121 --> 11:45.788
कि इसका प्रिसिला मैस्टरसन को फिर से जेल भेजने की

11:45.789 --> 11:47.875
तुम्हारी इच्छा से कोई लेना-देना नहीं है।

11:50.460 --> 11:51.587
हमें अकेला छोड़ दो, गेट्स।

11:56.133 --> 11:57.967
- पीटर?
- तुम डूब रही हो, बिली।

11:57.968 --> 11:59.177
नहीं, डूब नहीं रही हूँ।

11:59.178 --> 12:00.596
मैं अपना काम कर रही हूँ।

12:01.388 --> 12:03.640
- मैं पैसों का पीछा कर रही हूँ।
- प्रिसिला तक?

12:04.391 --> 12:05.517
वेन व्हिटेकर तक।

12:07.269 --> 12:09.520
तुम्हें लगता है प्रिसिला ने व्हिटेकर के पैसे चुराए हैं?

12:09.521 --> 12:11.148
नहीं। नहीं, वह इतनी बेवक़ूफ़ नहीं है।

12:12.274 --> 12:17.403
पर जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग ने
अपना फ़ायदा देखे बिना कभी कुछ नहीं किया है।

12:17.404 --> 12:22.284
मेरा अनुमान है
कि उसने प्रिसिला की पीठ पीछे पैसे जमा किए थे।

12:22.784 --> 12:24.285
अब जब वह जेल से छूट गई है,

12:24.286 --> 12:27.663
उसने सोचा कि प्रिसिला को पता चलने से पहले
उसे वे पैसे ठिकाने लगाने होंगे।

12:27.664 --> 12:28.998
तो उसने अपनी बेटी को फ़ोन किया।

12:28.999 --> 12:31.209
व्हिटेकर ने प्रिसिला को पैसों का पता लगाने भेजा।

12:31.210 --> 12:34.170
अगर हम उसे पैसे कब्ज़े में लेते हुए पकड़ लें,
तो हम उसे पकड़ लेंगे।

12:34.171 --> 12:36.464
वह व्हिटेकर के ख़िलाफ़ बयान दे देगी,
हम दोनों को जेल भेज सकते हैं।

12:36.465 --> 12:38.049
हाँ, पर पिछली बार उसने मुँह नहीं खोला था।

12:38.050 --> 12:39.635
अब वह जेल का मज़ा ले चुकी है।

12:44.139 --> 12:45.973
ठीक है, मैं तुम्हें इस पर काम करने की आज़ादी देता हूँ।

12:45.974 --> 12:47.935
पर मुझे जानकारी देती रहना, सुन रही हो?

12:48.810 --> 12:51.395
- तुम सुन रही हो?
- मैं सुन रही हूँ। जी, सर। मैं सुन रही हूँ।

12:51.396 --> 12:52.397
मैं सुन रही हूँ।

12:54.900 --> 12:56.026
यही चीज़।

12:57.444 --> 12:59.070
तुम्हारी आँखों में यह भाव।

12:59.071 --> 13:00.404
कैसा भाव?

13:00.405 --> 13:02.032
- बिल्कुल यही।
- यह भाव?

13:04.618 --> 13:07.246
प्रतिशोध की भावना ऐसे केसों को डुबो देती है।

13:08.914 --> 13:10.916
उसे फिर से अपना लक्ष्य मत बनाओ।

13:14.503 --> 13:16.380
जी, सर। गेट्स।

13:28.851 --> 13:30.852
इसके बाल पीछे करो। एकदम पीछे।

13:30.853 --> 13:31.936
- एकदम पीछे?
- हाँ।

13:31.937 --> 13:33.271
- बस थोड़ा…
- और फिर क्लिप लगा दो।

13:33.272 --> 13:35.106
- ठीक है।
- हाँ, हाँ, हाँ। एकदम पीछे।

13:35.107 --> 13:36.233
हाँ। ताकि मैं यह देख सकूँ।

13:36.900 --> 13:38.944
बहुत गहरा घाव है। देखो ज़रा।

13:39.611 --> 13:42.739
इसमें शायद टाँकों की ज़रूरत थी,
पर अब उसके लिए बहुत देर हो चुकी है।

13:43.907 --> 13:46.576
लगता है तुम्हारी माँ जानती हैं कि यह क्या कर रही हैं।

13:46.577 --> 13:48.160
यह हमारी माँ नहीं हैं।

13:48.161 --> 13:49.621
यह हमारी नानी हैं।

13:50.539 --> 13:52.499
ये मेरी बेटी की बेटियाँ हैं।

13:53.333 --> 13:57.629
बहुत समय पहले की बात है, पर मैं
एक हाई स्कूल में नर्स का काम करती थी।

13:58.380 --> 14:01.966
और तुम्हें जानकर हैरानी होगी
कि मुझे ऐसे कितने घावों का इलाज करना पड़ता था।

14:01.967 --> 14:05.470
वे सभी बच्चे कभी स्केटबोर्ड से गिरते थे और…

14:06.680 --> 14:07.681
ठीक है।

14:09.016 --> 14:10.433
यह तुम दोनों में से किसी ने बनाया है?

14:10.434 --> 14:12.436
मैंने बनाया था। जब मैं छोटी थी।

14:13.145 --> 14:17.148
बहुत अच्छा है, हँ? यह स्पष्ट रूप से कलाकर है।

14:17.149 --> 14:18.482
अपनी माँ की तरह।

14:18.483 --> 14:21.152
मुझे वह पसंद नहीं है, वह नानी उसे हटाने नहीं देती हैं।

14:21.153 --> 14:22.154
क्या?

14:22.779 --> 14:23.780
क्या मैं देख सकती हूँ?

14:24.531 --> 14:25.699
ज़रूर।

14:31.580 --> 14:32.581
चलो देखें।

14:33.999 --> 14:36.417
इसमें क्या बुराई है? यह तुम्हें पसंद क्यों नहीं है?

14:36.418 --> 14:38.420
यह मैं और नानी हैं।

14:39.171 --> 14:40.588
- पर…
- ये पक्षी जैसे दिखते हैं।

14:40.589 --> 14:41.756
नहीं, पक्षी नहीं दिखते हैं।

14:41.757 --> 14:43.966
- इन पंखों को देखिए।
- बिल्कुल नहीं।

14:43.967 --> 14:46.219
मेरे ख़्याल से ये स्पष्ट रूप से बाल हैं।

14:46.220 --> 14:48.514
यह इसका मास्टरपीस है।

14:49.014 --> 14:50.140
और यह पूरी तरह से मेरा है।

14:51.475 --> 14:53.185
मैं इसे कभी नहीं हटाऊँगी।

14:58.899 --> 15:01.360
क्या मैं तुम्हारे लिए किसी को फ़ोन कर सकती हूँ?

15:02.611 --> 15:04.570
नहीं। नहीं। कोई बात नहीं।

15:04.571 --> 15:06.448
- पक्का? कोई तो होगा।
- नहीं।

15:11.828 --> 15:15.498
बच्चों, तुम जाकर अपने कबाड़खाने जैसे कमरे में
टोबी को क्यों नहीं ढूँढती?

15:15.499 --> 15:17.124
और फिर तुम दिखा सकती हो…

15:17.125 --> 15:18.334
- रेचल।
- रेचल को।

15:18.335 --> 15:21.254
तुम रेचल को अपना खरगोश दिखा सकती हो।
जाओ और उसे ढूँढो।

15:21.255 --> 15:23.756
नानी। यह टोबी को देखना नहीं चाहती हैं।

15:23.757 --> 15:25.007
शायद देखना चाहती हूँ।

15:25.008 --> 15:26.801
- चलो, एली। मेरी मदद करो।
- ठीक है।

15:26.802 --> 15:28.053
पलंग के नीचे देखना।

15:29.012 --> 15:30.013
ज़्यादा उत्साहित मत होना।

15:31.849 --> 15:33.475
क्योंकि नन्हा टोबी मेरे ट्रक में है।

15:34.268 --> 15:38.229
कभी-कभी, जब मुझे थोड़ी शांति की ज़रूरत होती है,
मैं उन्हें बेकार की खोज में लगा देती हूँ।

15:38.230 --> 15:40.107
अगर कभी मेरे बच्चे हुए, तो मैं यह याद रखूँगी।

15:43.694 --> 15:46.321
सुनो। मैं… मैं तुमसे झूठ नहीं बोलना चाहती हूँ।

15:47.739 --> 15:51.827
और मुझे यक़ीन है कि तुमने पहले ही अनुमान लगा लिया होगा
कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी।

15:54.079 --> 15:55.080
जानती हूँ।

15:56.123 --> 15:57.957
मुझे इसका आभास था।

15:57.958 --> 16:00.919
हाँ। मेरे… मेरे पति और मेरी लड़ाई हो गई और उसने…

16:03.380 --> 16:04.923
मुझे कार से धक्का दे दिया।

16:07.634 --> 16:09.469
मैं… तुम भाग्यशाली हो कि ज़िंदा हो।

16:12.097 --> 16:15.517
मुझे पता नहीं कि इस समय मैं क्या करूँ।

16:17.394 --> 16:20.021
मैं इन लड़कियों को इनकी माँ की मौत के बाद

16:20.022 --> 16:21.940
यहाँ इस रेगिस्तान में एक वजह से रहने के लिए लाई थी।

16:23.400 --> 16:24.735
तुम मेरी सलाह सुनना चाहती हो?

16:26.403 --> 16:27.904
तुम्हें उसे छोड़ना होगा।

16:27.905 --> 16:30.364
तुम्हें इस अवसर को पहचानना होगा

16:30.365 --> 16:33.701
- और दोबारा उसके पास वापस कभी मत जाना।
- नहीं। वह बुरा इंसान नहीं है।

16:33.702 --> 16:35.119
उसने तुम्हें कार से बाहर फेंक दिया।

16:35.120 --> 16:37.205
- पर मैंने उसे ग़ुस्सा दिलाया था।
- और उसने तुम्हें सड़क किनारे छोड़ दिया।

16:37.206 --> 16:38.956
हम लड़ रहे थे और वह… वह मेरी ग़लती थी।

16:38.957 --> 16:40.833
- वह सच में मेरी ग़लती थी।
- वह तुम्हारी ग़लती नहीं थी।

16:40.834 --> 16:42.419
वह कभी तुम्हारी ग़लती नहीं थी।

16:45.714 --> 16:46.840
मैं उससे प्यार करती हूँ।

16:48.592 --> 16:49.593
सच में।

16:52.846 --> 16:55.349
इसीलिए इस बात पर यक़ीन करना
इतना मुश्किल है कि उसने…

16:57.809 --> 17:00.479
मेरे साथ ऐसा किया।

17:03.899 --> 17:05.067
मुझे ऐसे छोड़कर चला गया।

17:10.239 --> 17:14.910
मेरी बेटी मुझे ऐसी कहानियाँ सुनाया करती थी।

17:16.328 --> 17:19.164
इसके पहले हज़ारों बार और…

17:21.625 --> 17:27.256
मेरा यक़ीन मानो कि इसका अंत ख़ुशनुमा नहीं होगा।

17:34.012 --> 17:35.681
आपकी बेटी के लिए मुझे खेद है।

17:37.474 --> 17:38.517
रहने दो।

17:46.650 --> 17:47.818
नहीं, मेरी बात सुनो।

17:48.861 --> 17:50.612
ऐसा आदमी जो तुम्हें मरने के लिए छोड़ दे,

17:52.239 --> 17:53.615
वह तुम्हारे प्यार के लायक़ नहीं है।

17:55.576 --> 17:58.161
वह हथकड़ियों में, जेल में होने के लायक़ है।

17:58.787 --> 18:00.913
उसे उसकी बाकी की ज़िंदगी वहीं सड़ना चाहिए।

18:00.914 --> 18:03.750
- मैं ऐसा नहीं कर सकती…
- हाँ, मैं जानती हूँ यह मुश्किल है।

18:04.251 --> 18:07.212
- यह मुश्किल है, पर…
- नहीं, तुम समझ नहीं रही हो। वह…

18:08.714 --> 18:10.090
एक पुलिसवाला है।

18:12.593 --> 18:13.677
ओह, सत्यानाश।

18:15.012 --> 18:18.432
उसके दोस्त शायद इस समय मुझे ढूँढ रहे होंगे
और मैं उन्हें मुझे ढूँढने नहीं दे सकती।

18:19.224 --> 18:21.058
मैं इस सबका बोझ तुम पर डालना नहीं चाहती हूँ।

18:21.059 --> 18:22.227
मैंने बस सोचा कि तुम्हें पता होना चाहिए।

18:22.853 --> 18:25.522
क्योंकि मैं तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के सिर पर
कोई मुसीबत नहीं डालना चाहती हूँ।

18:26.023 --> 18:27.274
मुझे मुसीबत से डर नहीं लगता।

18:29.276 --> 18:31.778
कोई तुम्हें यहाँ ढूँढ नहीं पाएगा। ठीक है?

18:32.696 --> 18:35.949
क्यों ना तुम नहा लो?
और मैं तुम्हारे लिए साफ़ कपड़े लाती हूँ।

18:37.159 --> 18:38.451
- सच में?
- हाँ।

18:38.452 --> 18:40.745
मेरे पास बहुत सारे पुराने कपड़े हैं

18:40.746 --> 18:42.580
क्योंकि यह लड़कियाँ लंबी होती जाती हैं।

18:42.581 --> 18:43.957
- मैं तुम्हारे लिए कुछ ढूँढ लूँगी।
- हे।

18:46.001 --> 18:47.002
शुक्रिया।

18:52.716 --> 18:54.801
हाँ। कोई बात नहीं।

19:12.402 --> 19:14.655
गुड आफ़्टरनून। मैं आपकी क्या मदद कर सकता हूँ?

19:17.157 --> 19:18.158
मैंने…

19:19.117 --> 19:22.913
मैंने आपके वेगस वाले ऑफ़िस से
अपने बेटे के लिए एक कार किराए पर ली थी।

19:23.997 --> 19:24.998
और…

19:25.666 --> 19:28.252
वह उसका जन्मदिन का सप्ताहांत था।

19:30.128 --> 19:32.464
और आप जानते हैं कि वेगस में युवक क्या करते हैं।

19:33.257 --> 19:34.757
बिल्कुल जानता हूँ।

19:34.758 --> 19:37.677
बात यह है कि वह घर नहीं आया है।

19:37.678 --> 19:39.720
और उसने कार भी नहीं लौटाई है।

19:39.721 --> 19:41.932
तो मुझे चिंता होने लगी है।

19:42.891 --> 19:44.976
मुझे ऐसा याद है कि किराए की कार वाली कंपनियाँ

19:44.977 --> 19:47.437
अपनी गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकर लगाती हैं।

19:48.063 --> 19:49.064
हाँ, हम लगाते हैं।

19:49.731 --> 19:51.942
पर मैं वैध रूप से वह जानकारी नहीं दे सकता।

19:55.946 --> 19:57.990
मुझे लगा था कि आप ऐसा कुछ कहेंगे।

20:19.261 --> 20:21.513
कुछ चीज़ों के लिए नियम तोड़े जा सकते हैं।

20:22.472 --> 20:23.724
चलो, देखें।

20:25.100 --> 20:26.935
सुबारू फ़ॉरेस्टर कार है, है ना?

20:30.731 --> 20:33.775
लगता है वह लॉन्ग बीच में पाइक्स आउटलेट पर खड़ी है।

20:34.818 --> 20:36.195
एक मॉल में?

20:41.909 --> 20:44.285
- हैलो।
- तो, तुम्हें यह सुनकर यक़ीन नहीं होगा।

20:44.286 --> 20:45.494
आज़माकर देख लो।

20:45.495 --> 20:48.540
कैरी की किराए की कार लॉन्ग बीच के एक मॉल में है।

20:49.583 --> 20:51.918
वह कमबख़्त लॉन्ग बीच के मॉल में क्या कर रहा है?

20:51.919 --> 20:54.004
वही तो। कार वहाँ एक दिन से खड़ी है।

20:55.297 --> 20:57.966
- तुम्हें लगता है उसे अगवा कर लिया गया है?
- शायद।

20:59.343 --> 21:00.802
या वह मर चुका है।

21:02.596 --> 21:03.721
तुम कहाँ हो?

21:03.722 --> 21:06.058
मैं इस समय उन्हें
लकी द्वारा मचाई बर्बादी की सफाई करते हुए देख रहा हूँ।

21:06.558 --> 21:09.019
और मैं भयानक बर्बादी की बात कर रहा हूँ।

21:10.437 --> 21:12.813
इतने छोटे कद का कोई
इतनी मुसीबत कैसे खड़ी कर सकता है?

21:12.814 --> 21:15.775
डच, मेरे पास इस समय
तुम्हारे पहेलियों के लिए समय नहीं है।

21:15.776 --> 21:17.235
मैं बस चाहती हूँ कि तुम उसे ढूँढ लो।

21:17.236 --> 21:18.403
ख़ैर, वह पैदल है।

21:18.987 --> 21:22.533
किसी भी दिशा में 20 मील से ज़्यादा दूर नहीं गई होगी।

21:23.200 --> 21:24.951
और यहाँ कुछ भी नहीं है।

21:24.952 --> 21:26.661
उसे ढूँढना मुश्किल नहीं होगा।

21:26.662 --> 21:27.995
लॉन्ग बीच का क्या?

21:27.996 --> 21:29.831
मैं अभी वहाँ जा रही हूँ।

22:39.610 --> 22:40.736
भगवान…

22:41.361 --> 22:44.990
तीस साल का हो गया
और अपना कमबख़्त कूड़ा नहीं फेंक सकता।

22:54.458 --> 22:57.127
418 बैक्सटर स्ट्रीट
एको पार्क, कैलिफ़ोर्निया

23:03.050 --> 23:04.051
हाथ दो।

23:12.684 --> 23:13.810
आमीन।

23:17.397 --> 23:19.024
क्या तुम लोग यह हमेशा करते हो?

23:20.234 --> 23:21.235
डिनर खाना?

23:21.985 --> 23:23.069
नहीं।

23:23.070 --> 23:25.072
इस तरह मेज़ पर एक साथ बैठना।

23:25.781 --> 23:29.076
क्या सामान्य लोग यही नहीं करते हैं?

23:29.952 --> 23:32.037
सामान्य जैसा कुछ नहीं होता, एली।

23:33.830 --> 23:35.749
हाँ, बड़े होते समय में मुझे घर का खाना नहीं मिला।

23:36.250 --> 23:37.793
- क्यों नहीं?
- ख़ैर…

23:41.004 --> 23:42.214
परिवार में केवल मैं और मेरे डैड थे।

23:44.216 --> 23:46.760
उनका काम काफ़ी बेतरतीब था, तो हम काफ़ी सफ़र करते थे।

23:48.762 --> 23:50.597
ज़्यादातर बर्गर और…

23:52.599 --> 23:53.934
मिल्कशेक पर जीते थे।

23:54.977 --> 23:58.105
पर कभी-कभी हम होटल में बड़ा कमरा लेते थे,

23:58.897 --> 24:01.692
रूम सर्विस से जितना खा सकें, उतना खाना मँगवाते थे
और पूरी रात जागकर फ़िल्में देखते थे।

24:02.401 --> 24:03.526
गज़ब।

24:03.527 --> 24:05.612
हमें कभी भी वैसा कुछ करने को नहीं मिलता है।

24:06.196 --> 24:08.031
नानी हमेशा हमें पौष्टिक खाना देती हैं।

24:08.574 --> 24:10.449
मैं तुमसे सब्ज़ियाँ खाने के बारे में क्या कहा था?

24:10.450 --> 24:11.617
वह महत्वपूर्ण है।

24:11.618 --> 24:14.955
हाँ, पर देखिए। यह ठीक हैं।

24:16.290 --> 24:19.000
अपना खाना ख़त्म करो, मैं तुम्हें डेरी क्वीन ले चलूँगी।

24:19.001 --> 24:20.002
सच में?

24:22.129 --> 24:25.006
लॉमपोक, कैलिफ़ोर्निया
कॉल आ रही है

24:25.007 --> 24:26.133
उसी का फ़ोन है?

24:32.097 --> 24:33.223
हिम्मत रखो।

24:57.956 --> 24:59.416
हाँ, हाँ, हाँ, हाँ।

25:05.714 --> 25:08.425
तुम… ऊबर ईट्स की डिलीवरी वाली नहीं लग रही हो।

25:09.009 --> 25:11.219
नहीं, मैं उम्मीद कर रही थी
कि तुम मेरी मदद कर पाओगे।

25:11.220 --> 25:14.013
मैं… मैं कैरी मैस्टरसन को ढूँढ रही हूँ।

25:14.014 --> 25:16.140
- किसे?
- कैरी मैस्टरसन?

25:16.141 --> 25:17.308
मैंने कभी उसका नाम नहीं सुना है।

25:17.309 --> 25:18.601
नहीं? वह मेरा बेटा है।

25:18.602 --> 25:22.522
मुझे यक़ीन है वह बहुत अच्छा बंदा है,
पर मैं उसे नहीं जानता हूँ।

25:22.523 --> 25:24.566
नहीं, वह इतना अच्छा बंदा भी नहीं है।

25:25.442 --> 25:28.861
बल्कि, कभी-कभी वह एक नंबर का
एहसान फ़रामोश कमीना होता है,

25:28.862 --> 25:31.697
और फिर उसकी ऐसी परवरिश करने के लिए
मैं ख़ुद को दोष देती हूँ

25:31.698 --> 25:34.576
और फिर मुझसे नफ़रत करने के लिए
मैं उससे नाराज़ हो जाती हूँ।

25:35.869 --> 25:37.620
तुम्हारा नाम क्या है?

25:37.621 --> 25:39.623
मेरा? मैं… मैं नोआह हूँ।

25:40.541 --> 25:43.043
तुम मुझसे झूठ तो नहीं बोल रहे हो ना, नोआह?

25:43.627 --> 25:47.380
देखो, मोहतरमा, मैं झूठ नहीं बोल रहा हूँ
और मैं तुम्हारे बेटे को नहीं जानता हूँ।

25:47.381 --> 25:49.924
और, गज़ब, मुझे अफ़सोस है
कि वह एहसान फ़रामोश कमीना है।

25:49.925 --> 25:52.593
बहुत बुरी बात है। पर मैं बस… मैंने कुछ खाना मँगवाया था।

25:52.594 --> 25:54.470
वह… क्या बकवास है? व्हो, व्हो, व्हो।

25:54.471 --> 25:57.140
व्हो, व्हो। क्या बकवास है?

26:02.145 --> 26:05.565
देखो, मेरा बेटा लापता है
और मुझे उसकी कार में तुम्हारा पता मिला,

26:05.566 --> 26:07.943
तो तुम दोबारा कोशिश करना चाहोगे?

26:09.820 --> 26:12.655
मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि तुम्हारा बेटा कौन है।
भगवान की क़सम, यार।

26:12.656 --> 26:15.075
मुझे बस डेल टाको का… ओह, कमबख़्त!

26:15.826 --> 26:18.828
- हाँ। तुम उसे कमीना नहीं बुला सकते हो।
- हे भगवान।

26:18.829 --> 26:19.954
तिरपाल का इस्तेमाल करना।

26:19.955 --> 26:22.040
मैं नहीं चाहती कि कार में सब जगह खून फैल जाए।

26:41.185 --> 26:42.186
हैलो।

26:52.321 --> 26:54.156
आरामदायक आराम

27:00.996 --> 27:02.039
क्या मिला है?

27:03.540 --> 27:04.749
ट्रेल टूट गई है!

27:04.750 --> 27:06.084
सियार की लाश से यह भटक गई।

27:07.461 --> 27:08.753
तुम इसे वापस ट्रेल पर ला सकती हो?

27:08.754 --> 27:10.589
आपने कभी मरे हुए सियार को सूँघा है?

27:12.591 --> 27:13.634
यहाँ से आगे नहीं जा पाएँगे।

28:42.681 --> 28:45.893
प्लीज़, भगवान। आशा करती हूँ
कि तुम वह मेरे लिए नहीं बना रहे हो।

28:51.940 --> 28:54.735
पता नहीं क्यों तुम उन चीज़ों से इतना क्यों भागती हो
जो तुम्हारे लिए अच्छी हैं।

28:55.319 --> 28:56.486
मैं ऐसी ही हूँ।

28:57.279 --> 29:01.282
केल एक सुपरफ़ूड है, जिसमें बहुत लूटीन होता है।

29:01.283 --> 29:02.743
- अह-हँ।
- तुम्हें पता है उससे क्या होता है?

29:03.243 --> 29:06.330
नहीं, पर मुझे लगता है कि तुम मुझे बताओगे।

29:07.873 --> 29:11.000
इससे आँखों की माँसपेशियों की कमज़ोरी दूर होती है।

29:11.001 --> 29:13.754
और पैनी नज़र, प्रिसिला, बहुत ज़रूरी होती है

29:14.922 --> 29:16.714
ताकि बकवास को पहचान पाओ।

29:16.715 --> 29:21.344
पता है, यह अजीब है
कि पर्यावरण की इतनी चिंता करने वाले इंसान ने

29:21.345 --> 29:23.889
अपनी दौलत जीवाश्म ईंधन के स्कैम से कमाई है।

29:24.806 --> 29:27.559
तुम यहाँ और समय माँगने आई हो, तो माँगो।

29:28.852 --> 29:32.231
मामला काफ़ी अस्त-व्यस्त हो गया है,
पर हमें उसका सुराग़ मिला है।

29:32.773 --> 29:34.732
मामले में अस्त-व्यस्त यह था

29:34.733 --> 29:37.902
कि जॉन आर्मस्ट्रॉन्ग जैसा औसत दर्जे का ठग

29:37.903 --> 29:39.905
तुम्हें बेवक़ूफ़ बना पाया।

29:40.822 --> 29:44.867
मैंने तुमसे कहा था कि पैसे जितनी तेज़ी से आ रहे थे,
मैं उतनी तेज़ी से उसे वैध नहीं बना सकती थी।

29:44.868 --> 29:47.245
क्या उसका हल निकालना तुम्हारा काम नहीं था?

29:47.246 --> 29:49.622
मैंने कोशिश की थी, पर तुम मेरी बात सुन नहीं रहे थे।

29:49.623 --> 29:51.833
तुम उसके लिए उतनी ही बेताब थी, जितना कि मैं था।

29:51.834 --> 29:55.086
नहीं, मैं सबको थोड़ा धीमा करना चाहती थी,
पर तुमने मुझे करने नहीं दिया।

29:55.087 --> 29:56.879
तो यह मेरी ग़लती है?

29:56.880 --> 29:59.090
तुम संयम बरतने की बुद्धिमानी समझ ही नहीं रहे थे।

29:59.091 --> 30:01.634
मुझे पाँच हज़ार करोड़ की बुद्धिमानी समझ आ रही थी।

30:01.635 --> 30:04.345
ख़ैर, उस सबका सटीक हिसाब रखना नामुमकिन था।

30:04.346 --> 30:06.097
वह तुम्हारी ज़िम्मेदारी थी।

30:06.098 --> 30:09.810
देखो, वह मेरा आईडिया था, ठीक है? वह पूरा कमबख़्त धंधा।

30:10.352 --> 30:11.811
वह मेरा आईडिया था।

30:11.812 --> 30:13.771
मैंने तुम्हारे लिए दौलत कमाई,

30:13.772 --> 30:18.359
तो यह समझना इतना मुश्किल भी नहीं है
कि जॉन उससे कुछ लाख का फ़ायदा उठा सकता था।

30:18.360 --> 30:19.778
तुम्हारा मतलब तुम्हारा फ़ायदा उठा सकता था।

30:21.572 --> 30:22.906
तुम्हारा।

30:24.658 --> 30:26.326
वह बिस्तर में कमाल का होगा।

30:28.161 --> 30:29.371
तुम्हें जलन हो रही है?

30:32.332 --> 30:33.333
क्या मुझे जलन हो रही है?

30:35.002 --> 30:36.086
मुझे पता नहीं, शायद।

30:58.275 --> 31:00.110
तुम्हारी उम्र की औरत का यह सोचना

31:00.903 --> 31:04.323
कि सेक्स अभी भी मायने रखता है, थोड़ा दयनीय है।

31:06.950 --> 31:08.994
भगवान के लिए, अपनी कुछ तो इज़्ज़त रखो।

31:23.300 --> 31:24.968
क्या कैरी उस लड़की के साथ काम कर रहा है?

31:29.765 --> 31:30.807
मुझे नहीं पता।

31:32.893 --> 31:34.478
अंत में उससे फ़र्क नहीं पड़ता।

31:35.979 --> 31:37.356
जहाँ तक कैरी की बात आती है।

31:38.190 --> 31:40.442
कृपया मेरे बेटे को धमकी मत दो, वेन।

31:41.735 --> 31:43.362
मैंने तुम्हें किसी वजह से जेल से निकाला है।

31:46.240 --> 31:47.241
अपना काम करो।

31:47.783 --> 31:48.784
मेरे पैसे पहुँचाओ।

31:49.326 --> 31:50.536
पर कैरी…

32:00.170 --> 32:01.379
गुड नाइट, नानी।

32:01.380 --> 32:02.923
हाँ। गुड नाइट।

32:04.967 --> 32:06.093
गुड नाइट।

32:06.885 --> 32:08.135
तुमसे प्यार है।

32:08.136 --> 32:09.680
आपसे भी। गुड नाइट।

32:14.560 --> 32:17.062
अच्छा हुआ तुमने तब उसका फ़ोन नहीं उठाया।

32:18.480 --> 32:19.647
पर वह फ़ोन करता रहेगा।

32:19.648 --> 32:21.065
तुम जानती हो वह क्या कहेगा,

32:21.066 --> 32:24.151
कि वह तुमसे प्यार करता है
और वह दोबारा कभी ऐसा नहीं करेगा,

32:24.152 --> 32:26.779
पर लोग कभी नहीं बदलते हैं।

32:26.780 --> 32:29.700
हाँ, कुछ लोग बदल जाते हैं।

32:30.826 --> 32:33.370
मेरी बेटी यही मनाते हुए मर गई।

32:35.455 --> 32:38.040
और सुरक्षित रहने का इकलौता तरीका है
कि उसे अपनी ज़िंदगी से निकाल दो।

32:38.041 --> 32:39.835
पर यह हमेशा इतना आसान नहीं होता है।

32:43.630 --> 32:45.673
मुझे माफ़ करना। मुझे माफ़ करना।

32:45.674 --> 32:47.801
मैं… मैं ज़्यादा बोल गई। तुम्हारी…

32:48.385 --> 32:49.553
तुम्हारी ज़िंदगी तुम्हारी अपनी है।

32:50.429 --> 32:53.598
सुनो, तुमने यहाँ मेरे लिए जो कुछ भी किया है,
मैं उसके लिए आभारी हूँ,

32:53.599 --> 32:55.100
पर मुझे सच में चलना चाहिए।

33:08.530 --> 33:10.157
म…म…मैं इस औरत को जानती हूँ।

33:11.283 --> 33:12.366
यह उसके साथ काम करती है।

33:12.367 --> 33:14.410
प्लीज़, प्लीज़ कुछ मत कहना,

33:14.411 --> 33:16.495
क्योंकि यह बस मुझे उसके पास वापस ले जाएगी और मैं व…

33:16.496 --> 33:17.915
मैं वह नहीं कर सकती।

33:18.457 --> 33:20.374
लड़कियों के बेडरूम में जाओ, उन्हें शांत रखना।

33:20.375 --> 33:23.045
- मैं संभाल लूँगी। हाँ, बिल्कुल।
- सच में?

33:23.670 --> 33:25.047
हाँ, एक सेकंड!

33:29.343 --> 33:30.469
मैं आपकी कोई मदद कर सकती हूँ?

33:31.053 --> 33:33.764
हाय, मैं स्पेशल एजेंट बिली रैंड हूँ।

33:34.515 --> 33:38.267
एफ़बीआई। और डिनर के समय
आपको परेशान करने के माफ़ी चाहती हूँ,

33:38.268 --> 33:39.895
पर हम एक गुमशुदा औरत को ढूँढ रहे हैं।

33:41.688 --> 33:43.481
यहाँ बस मैं और मेरी दो नातिन रहती हैं।

33:43.482 --> 33:46.109
- हमने किसी को नहीं देखा है।
- ठीक है।

33:48.403 --> 33:50.863
- मैं आपको उसकी तस्वीर दिखा सकती हूँ?
- ज़रूर, हाँ।

33:50.864 --> 33:52.740
हाँ, अगर वह आपको दिख जाए…

33:52.741 --> 33:53.992
- हाँ। ज़रूर।
- …मेरे जाने के बाद।

33:54.701 --> 33:56.245
कैलिफ़ोर्निया

33:58.121 --> 33:59.580
दिखने में बहुत प्यारी है।

33:59.581 --> 34:01.959
मैं आशा करती हूँ कि वह मिल जाए।

34:04.711 --> 34:08.674
ठीक है, तो हम यहाँ अंदर रहेंगे
और चुप रहने की पूरी कोशिश करेंगे, ठीक है?

34:09.257 --> 34:11.051
- क्यों?
- दरवाज़े पर कौन आया है?

34:14.054 --> 34:15.346
तुम लोग एक राज़ रख सकते हो?

34:15.347 --> 34:16.680
- ज़रूर।
- हाँ?

34:16.681 --> 34:18.140
ठीक है, यहाँ आओ।

34:18.141 --> 34:20.852
तो, यह थोड़ा डरावना होगा, ठीक है?

34:20.853 --> 34:22.144
पर तुम यह देख रही हो?

34:22.145 --> 34:23.272
तुम यह देख रही हो?

34:23.856 --> 34:24.939
हाँ।

34:24.940 --> 34:28.943
बाहर जो औरत आई है, वह उस इंसान की दोस्त है
जिसने मुझे चोट पहुँचाई,

34:28.944 --> 34:31.529
और अगर उसने मुझे ढूँढ लिया,
तो मुझे दोबारा चोट पहुँचेगी,

34:31.530 --> 34:33.446
और मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि वैसा हो।

34:33.447 --> 34:34.908
तो क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो?

34:35.659 --> 34:36.952
- हाँ।
- हमें क्या… हमें क्या करना होगा?

34:37.703 --> 34:40.873
तुम्हें एकदम ख़ामोश रहना होगा।

34:42.708 --> 34:44.207
मैं आपको अपना विज़िटिंग कार्ड दे सकती हूँ?

34:44.208 --> 34:46.209
- ज़रूर।
- अगर आपको वह दिखाई दे।

34:46.210 --> 34:47.880
हाँ, ज़रूर। ज़रूर।

34:48.463 --> 34:50.174
असल में, मेरे पास मेरा कार्ड नहीं है।

34:50.966 --> 34:54.343
अगर आपके पास कागज़ और पेन हो,
तो मैं अपना नंबर लिख सकती हूँ।

34:54.344 --> 34:56.888
ज़रूर। बिल्कुल। हाँ। मैं अभी वापस आती हूँ। हाँ।

34:56.889 --> 34:58.390
आपका नाम क्या है?

34:59.349 --> 35:02.226
सिल्विया।

35:02.227 --> 35:04.270
सच कहूँ तो, मेरा दिन बहुत बुरा बीता है।

35:04.271 --> 35:06.814
- ओह, अच्छा?
- आपको ऐतराज़ होगा अगर मैं एक गिलास पानी पीने…

35:06.815 --> 35:07.982
अंदर आ जाऊँ?

35:07.983 --> 35:11.485
- हाँ। हाँ, ज़रूर। हाँ, अंदर आइए।
- शुक्रिया।

35:11.486 --> 35:13.155
हाँ। मैं… मैं लाती हूँ…

35:18.785 --> 35:22.121
तो यहाँ बस आप और आपकी नातिन रहती हैं, हँ?

35:22.122 --> 35:23.498
जी, मैडम।

35:32.382 --> 35:34.009
वे पूरा समय आपके साथ रहती हैं?

35:34.676 --> 35:36.219
- जी, मैडम।
- शुक्रिया।

35:36.220 --> 35:37.471
- हाँ।
- शुक्रिया।

35:42.226 --> 35:43.643
मेरा भी एक बच्चा है।

35:43.644 --> 35:45.770
- ओह, अच्छा?
- किशोर बेटी है।

35:45.771 --> 35:48.272
अह-ओह। किशोरी, हँ?

35:48.273 --> 35:49.399
लॉस एंजेलेस में है।

35:51.401 --> 35:53.070
तो, यह कैसा लगता है?

35:53.946 --> 35:55.947
शहर से इतनी दूर लड़कियों को पालना?

35:55.948 --> 35:58.659
मेरे ख़्याल से यह ज़्यादा आसान है।

35:59.326 --> 36:01.620
दूसरे लोगों से दूर। मेरे पास नहीं…

36:02.162 --> 36:03.330
मुझे पेन नहीं मिल रहा है।

36:04.081 --> 36:05.415
मेरे फ़ोन में सेव करना चाहेंगी?

36:13.048 --> 36:14.132
हाँ, ठीक है।

36:21.348 --> 36:23.225
- यह लीजिए।
- बढ़िया, शुक्रिया।

36:30.190 --> 36:33.193
आपने कहा कि यहाँ केवल आप
और आपकी दो नातिन रहती हैं, है ना?

36:35.487 --> 36:36.779
जी, मैडम।

36:36.780 --> 36:40.826
पर वहाँ चार प्लेट सूख रही हैं।

36:42.953 --> 36:44.288
चौथी प्लेट किसके लिए है?

36:47.499 --> 36:49.751
- क्या कहा?
- चौथी प्लेट किसके लिए है?

36:54.173 --> 36:55.174
देखो।

36:55.841 --> 36:56.884
सिल्विया।

37:03.974 --> 37:05.475
मैं जिस औरत को ढूँढ रही हूँ,

37:07.144 --> 37:09.062
वह दिखने में भले ही प्यारी लगती है…

37:11.106 --> 37:12.900
पर वह बहुत ख़तरनाक है।

37:13.525 --> 37:15.152
कल रात उसने दो आदमियों को मार डाला।

37:15.652 --> 37:17.904
उनकी कार में आग लगा दी।

37:17.905 --> 37:20.489
वह पेशेवर अपराधी है जो कानून से भाग रही है

37:20.490 --> 37:26.038
और वह अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए
कुछ भी, कुछ भी करने से पीछे नहीं हटेगी।

37:26.872 --> 37:30.041
अब मैं जानती हूँ तुम अपनी लड़कियों को
सुरक्षित रखने के लिए यहाँ ले आई,

37:30.042 --> 37:32.711
पर आज तुमने अपने घर में ग़लत इंसान को घुसने दिया।

37:33.420 --> 37:34.463
तुम मेरी बात समझ रही हो?

37:35.214 --> 37:36.215
हाँ।

37:40.886 --> 37:42.887
मैं तुम्हें और तुम्हारी लड़कियों को सुरक्षित रखूँगी।

37:42.888 --> 37:43.889
मैं क्या करूँ?

37:50.896 --> 37:52.064
ठीक है, लड़कियों।

37:52.940 --> 37:55.149
मुझे वहाँ बाहर से कुछ सामान चाहिए,

37:55.150 --> 37:58.236
तो तुम लोग यहीं रहना
और मैं वादा करती हूँ कि सब ठीक हो जाएगा,

37:58.237 --> 37:59.238
ठीक है?

37:59.988 --> 38:01.865
- ठीक है।
- आप वापस आ रही हैं…

38:03.992 --> 38:04.993
है ना?

38:06.995 --> 38:09.789
हाँ, बच्चे, मैं वादा करती हूँ, ठीक है?

38:09.790 --> 38:12.835
- प्लीज़ वापस आना।
- ठीक है। मैं वादा करती हूँ।

38:14.127 --> 38:15.170
बहादुर रहना, ठीक है।

38:18.507 --> 38:20.050
ठीक है, ठीक है।

38:24.304 --> 38:25.347
याद रखना।

38:27.933 --> 38:30.602
मैं तुम्हें और तुम्हारी लड़कियों को कुछ नहीं होने दूँगी।

38:32.479 --> 38:33.730
क्या वह अभी भी यहाँ है?

38:37.150 --> 38:39.151
वह लड़कियों के साथ कमरे में है।

38:39.152 --> 38:40.778
तुम्हारी लड़कियाँ किस चीज़ के लिए बाहर आएँगी?

38:40.779 --> 38:42.697
- आइसक्रीम के लिए।
- ठीक है, ठीक है।

38:42.698 --> 38:45.075
मैं चाहती हूँ कि तुम उन्हें यहाँ बाहर बुलाओ। शांत हो जाओ।

38:46.994 --> 38:48.370
उन्हें बाहर बुलाओ।

38:50.747 --> 38:51.874
बच्चों।

38:53.709 --> 38:56.378
- उन्हें बुलाओ।
- आइसक्रीम खाने के लिए बाहर आ जाओ।

38:57.838 --> 38:58.839
लड़कियों।

38:59.673 --> 39:02.592
पक्का? आपने हमसे यहाँ अंदर रहने को कहा था।

39:02.593 --> 39:04.386
थोड़ी आइसक्रीम खाने के लिए बाहर आ जाओ, सब ठीक है।

39:05.095 --> 39:06.180
सब ठीक है।

39:10.309 --> 39:11.310
क्या हो रहा है?

39:12.311 --> 39:13.687
चुप रहने की कोशिश करना।

39:57.940 --> 39:59.525
हाँ। ठीक है।

41:00.335 --> 41:01.378
लकी!

41:01.879 --> 41:03.005
लकी, रुक जाओ!

41:04.381 --> 41:05.674
लकी!

41:29.156 --> 41:30.699
आपको कैसे पता था कि वह काम कर जाएगा?

41:31.825 --> 41:33.826
हर व्यक्ति की एक लय होती है।

41:33.827 --> 41:36.371
तुम उसे बजाना सीख लो,
तो तुम उन्हें अपनी उँगलियों पर नचा सकती हो।

41:37.831 --> 41:40.374
- हम भागकर कहाँ जा रहे हैं?
- हम भाग नहीं रहे हैं।

41:40.375 --> 41:42.543
लोग केवल तभी भागते हैं जब वे ख़तरे में होते हैं।

41:42.544 --> 41:45.631
और आप ख़तरे में केवल तब होते हैं,
जब नियंत्रण आपके हाथ में नहीं होता।

41:48.342 --> 41:49.968
नियंत्रण हमारे हाथों में है।

42:27.756 --> 42:31.050
सभी यूनिट्स चुराई हुई
भूरी फ़ोर्ड एफ़-150 के लिए चौकन्ने रहें,

42:31.051 --> 42:33.761
जो आख़िरी बार मोहावे काउंटी से
पूर्व की ओर जाते हुए देखी गई थी।

42:33.762 --> 42:37.891
माना जा रहा है कि ड्राइवर एक श्वेत महिला है,
उम्र 26 से 29 के बीच, सुनहरे बाल हैं।

43:17.222 --> 43:18.806
यहाँ चारा बेचा जाता है

43:18.807 --> 43:20.808
मैंने उससे कहा कि वे दूध पर एक्सपायरी की तारीख़

43:20.809 --> 43:23.227
दो हफ़्ते पहले की डालते हैं, वे वैसे ही मुनाफ़ा कमाते हैं।

43:23.228 --> 43:26.189
उनके पास चीज़ों का समाधान निकालने के लिए
एल्गोरिदम वगैरह होते हैं।

43:26.190 --> 43:27.566
मुझे पता नहीं, उसने मेरा विश्वास नहीं किया।

43:31.236 --> 43:33.779
तो, तुम्हें क्या लगता है? स्निकर्स? या बेबी रूथ?

43:33.780 --> 43:36.283
- उसमें नट्स हैं, है ना?
- मेरे ख़्याल से मूँगफली और कैरामेल है।

43:37.451 --> 43:40.870
हे, जब तक यह तय करता है,
सात नंबर के पंप में 40 डॉलर डाल सकते हो?

43:40.871 --> 43:41.872
ज़रूर।

43:46.877 --> 43:51.048
क्या इसमें ग्लूटेन है? अगर मैं ग्लूटेन खा लूँ,
तो गुब्बारे की तरह फूल जाता हूँ।

43:51.673 --> 43:52.799
मुझे नहीं पता।

43:53.592 --> 43:54.760
ये बहुत अच्छी हैं।

43:56.094 --> 43:58.263
ये दोनों दूध के साथ अच्छे लगते हैं, यह तो पक्का है।

43:59.264 --> 44:01.141
मुझे पाँच लकी 10 लॉटरी टिकट मिलेंगे?

44:01.767 --> 44:02.768
ज़रूर।

44:09.233 --> 44:10.901
पाँच लकी 10 लॉटरी टिकट।

44:13.278 --> 44:14.279
हे भगवान!

44:24.456 --> 44:25.623
हे, डच।

44:25.624 --> 44:26.791
सब कैसा चल रहा है?

44:26.792 --> 44:28.793
तुम मुझे जानती हो। बेहतरीन ज़िंदगी जी रहा हूँ।

44:28.794 --> 44:30.295
911, आपको क्या मदद चाहिए?

44:30.796 --> 44:33.257
- वह तुमसे ख़ुश नहीं है।
- हाँ, मुझे यक़ीन है।

44:33.966 --> 44:35.633
- पैसे कहाँ हैं?
- कैरी कहाँ है?

44:35.634 --> 44:37.177
चलो भी, लकी। सहयोग करो।

44:37.761 --> 44:40.931
तुम जानती हो वेन उसके साथ क्या करेगा।
तुम्हारे साथ भी वही करेगा।

44:43.725 --> 44:46.519
- मुझे लॉन्ग बीच के बारे में बताओ।
- कमबख़्त लॉन्ग बीच में क्या है?

44:46.520 --> 44:47.646
हमें उसकी कार मिल गई।

44:48.230 --> 44:50.023
और अगर तुम्हें सच में नहीं पता कि वह कहाँ है,

44:50.774 --> 44:52.943
तो तुम्हें यह तो पता ही होगा कि हम उसे पहले ढूँढ लेंगे।

44:53.485 --> 44:56.112
तुम्हें इस मामले में
सही पक्ष की ओर आने के बारे में सोचना चाहिए।

44:56.113 --> 44:57.864
शायद तुम्हारे बचने का कोई रास्ता हो।

44:57.865 --> 44:59.116
भाड़ में जाओ, डच।

45:00.701 --> 45:02.034
तुम हमेशा मुश्किल रास्ता चुनती हो, हँ?

45:02.035 --> 45:03.036
हाँ, ज़ाहिर है।

45:04.454 --> 45:05.706
मुझे अपने प्रति सच्चा रहना है।

45:11.211 --> 45:12.754
सत्यानाश।

45:19.178 --> 45:20.554
उसे बुझाओ!

45:21.889 --> 45:23.098
लकी।

45:37.070 --> 45:38.155
लकी!

46:03.597 --> 46:06.016
आप ख़तरे में केवल तब होते हैं,
जब नियंत्रण आपके हाथ में नहीं होता।

46:08.018 --> 46:09.811
नियंत्रण हमारे हाथों में है।

46:16.151 --> 46:18.737
लकी 10

46:48.684 --> 46:51.770
नहीं, मैं समझा नहीं सकता

46:52.271 --> 46:55.566
मैं उसका चेहरा नहीं पहचानता

46:56.233 --> 46:59.402
जब मैं अकेला छुपा हुआ होता हूँ
बत्तियां बंद होती हैं

46:59.403 --> 47:03.198
मेरे शीशे के घर पर पत्थर मार रहा है

47:05.075 --> 47:10.497
यह सबसे अजीब अलविदा है

47:13.041 --> 47:18.630
यह सबसे अजीब अलविदा है

47:20.465 --> 47:23.719
मैं अपना हाथ फैलाता हूँ

47:24.261 --> 47:27.556
इस दुनिया को फिर से महसूस करने के लिए

47:28.140 --> 47:32.351
पर तुम्हारी याद की डोर मुझे खींचती है

47:32.352 --> 47:36.689
सब कुछ पहुँच से बाहर रखती है

47:36.690 --> 47:40.151
मैं यह समझा नहीं सकता

47:40.152 --> 47:44.113
नहीं, मैं अपना ख़ुद का चेहरा नहीं पहचानता

47:44.114 --> 47:46.199
तो मैं बत्तियाँ बुझाकर
अकेले छुपा रहता हूँ

47:46.200 --> 47:48.202
उप-शीर्षक अनुवादक : मीनू
