WEBVTT

00:34.285 --> 00:37.037
सू
फ़्लोरेक

01:15.951 --> 01:20.830
एव्री इयर ऑफ़्टर

01:20.831 --> 01:21.749
सैम!

01:22.875 --> 01:23.709
सैम!

01:24.585 --> 01:26.045
यार, चलो! हमें देर हो रही है!

01:46.732 --> 01:47.817
यार, यह क्या बकवास है?

01:49.026 --> 01:50.402
मैं कब से फ़ोन कर रहा हूँ।

01:51.070 --> 01:52.612
माँ के परिवार को लेने जाना है।

01:52.613 --> 01:54.698
मुझे नहीं जाना।
तुम ज़बरदस्ती नहीं कर सकते।

01:57.076 --> 01:59.161
अगर तुम छोटे होते
तो तुम्हें खींचकर ले जाता।

02:04.458 --> 02:06.793
माँ के रिश्तेदारों को
तुम लेने जाओगे, या मैं जाऊँ?

02:06.794 --> 02:08.879
"माँ के परिवार को
तुम लेने जाओगे या मैं?"

02:11.006 --> 02:13.049
- हम बच्चे हैं क्या?
- हाँ, सही कहा।

02:13.050 --> 02:16.512
जब मैं बच्चा था तो तुम मुझ पर
धौंस जमाते थे, पर अब मैं लड़ सकता हूँ।

02:17.263 --> 02:18.429
मुझे तुमसे नहीं लड़ना।

02:18.430 --> 02:20.224
क्यों? हार जाओगे इसलिए?

02:20.808 --> 02:21.809
ना, क्योंकि आई लव यू।

02:23.644 --> 02:25.937
हाँ, तुम्हारा प्यार दिखाने का तरीका
थोड़ा अजीब है।

02:25.938 --> 02:28.523
- कल वैसा कुछ भी नहीं हुआ था।
- मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

02:28.524 --> 02:29.942
साफ़ है कि झूठ बोल रहे हो।

02:35.614 --> 02:37.324
अब नहाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

02:50.045 --> 02:51.921
बे ब्रीज़ मोटेल

02:51.922 --> 02:53.257
डलाइला, सुनो।

02:54.091 --> 02:54.925
डलाइला।

02:56.427 --> 02:57.303
तुम ठीक तो हो?

02:59.555 --> 03:01.056
हाँ। क्यों?

03:05.936 --> 03:08.938
तुम्हें द टैवर्न में सू की शोक-सभा की
तैयारियाँ नहीं करनी थीं?

03:08.939 --> 03:09.940
न, मुझे नहीं करनी।

03:11.066 --> 03:13.693
किसी को परवाह नहीं है।
शायद मैं ही पागल हूँ।

03:13.694 --> 03:17.280
जो मेज़पोश जैसी बेकार चीज़ों को लेकर
बेवजह परेशान होती हूँ

03:17.281 --> 03:20.742
और सच्चे प्यार की जगह
बस रिश्तों के दिखावे पर मरती हूँ।

03:20.743 --> 03:21.660
सत्यानाश।

03:23.871 --> 03:26.290
पर्सी, मैं ऐसी कैसे बन गई?
मेरा बहुत ही बुरा हाल है।

03:28.417 --> 03:30.127
ग़लतियाँ तो हम सबसे होती हैं।

03:32.922 --> 03:35.674
सालों पहले तुम्हें छोड़कर जाना
मेरी ग़लती थी।

03:36.425 --> 03:38.636
मैं हमेशा सोचती थी कि
तुमने ऐसा क्यों किया, पर...

03:40.137 --> 03:41.597
शायद अब मैं समझती हूँ।

03:44.850 --> 03:46.810
तुम चाहती तो मुझे सब बता सकती थी।

03:47.394 --> 03:49.813
मैं पूरी तरह से
अपनी नज़रों में गिर चुकी थी।

03:51.148 --> 03:53.442
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था,

03:54.526 --> 03:57.738
सिवाय इसके कि मैं किसी भी
अच्छी चीज़ के लायक नहीं हूँ।

03:58.614 --> 03:59.865
इस दोस्ती के भी नहीं।

04:01.283 --> 04:02.117
और अब?

04:03.452 --> 04:04.578
अब उसे सुधार रही हूँ।

04:05.621 --> 04:07.580
क्योंकि सू भी शायद मुझसे यही उम्मीद करतीं।

04:07.581 --> 04:12.710
और मुझे लगता है सू मुझसे यह उम्मीद करतीं
कि मैं इस बिस्तर पर लेटी रहूँ

04:12.711 --> 04:14.129
और बस ये चिप्स खाती रहूँ।

04:15.714 --> 04:17.215
वह काफ़ी कूल थीं।

04:17.216 --> 04:18.676
हाँ, वह तो है।

04:21.679 --> 04:23.888
ठीक है। तुम यहाँ पर लेटो,

04:23.889 --> 04:26.474
और मैं जाकर द टैवर्न में
सब कुछ तैयार कर देती हूँ।

04:26.475 --> 04:29.936
मैं शोक-सभा की सारी तैयारी
दो घंटे में कर लूँगी। हाँ।

04:29.937 --> 04:33.272
फिर चाहे खाना हो, या फिर मेज़-कुर्सियाँ
लगानी हों। कोई दिक्कत नहीं है।

04:33.273 --> 04:35.233
- इतनी जल्दी नहीं हो पाएगा।
- मैं कर लूँगी।

04:35.234 --> 04:39.154
सैम और चार्ली को मालूम भी नहीं पड़ेगा
कि मैं वहाँ गई थी। आसानी से हो जाएगा।

04:39.738 --> 04:42.573
क्यों कर रही हो? यहाँ लेटो
और बोलो कि सब भाड़ में जाएँ।

04:42.574 --> 04:43.908
दिल तो यही कह रहा है।

04:43.909 --> 04:46.537
पर जो कुछ हुआ उसके बाद इतना करना बनता है।

04:47.913 --> 04:50.124
मुझे सू को अच्छे से विदा करना होगा।

04:51.542 --> 04:52.751
मैं इतना तो कर सकती हूँ।

04:53.252 --> 04:54.086
तुम जा रही हो?

04:54.670 --> 04:56.964
शायद मुझे अब सिएटल वापस जाना चाहिए।

04:58.674 --> 05:00.466
आज हो क्या रहा है?

05:00.467 --> 05:01.427
आपका क्या मतलब है?

05:02.052 --> 05:04.762
आज सुबह चार्ली
अपना सारा सामान बाँधकर चला गया।

05:04.763 --> 05:07.432
बोला उसे जल्द से जल्द
यूनिवर्सिटी पहुँचना है?

05:07.433 --> 05:08.350
चार्ली चला गया?

05:08.851 --> 05:11.437
हाँ। तुम दोनों के साथ चल क्या रहा है?

05:12.396 --> 05:14.815
हम दोनों में कुछ भी तो नहीं चल रहा।

05:15.399 --> 05:16.607
मेरा मतलब है...

05:16.608 --> 05:20.404
इससे पहले तुम गर्मियाँ ख़त्म होने तक
जाने का नाम नहीं लेती थी, तुम दोनों ही।

05:21.113 --> 05:21.947
और अब देखो।

05:22.489 --> 05:25.743
हाँ, ऐसा ही था।
पर फिर सैम ने मुझसे ब्रेकअप कर लिया।

05:28.871 --> 05:31.706
जान, मुझे बेहद अफ़सोस है।

05:31.707 --> 05:34.208
मुझे पता है तुम्हारे व सैम के लिए
यह मुश्किल रहा है।

05:34.209 --> 05:35.252
वह तो है।

05:36.003 --> 05:37.713
तो सिएटल में जाकर क्या करोगी?

05:38.797 --> 05:43.844
थोड़ा बारिश का मज़ा लूँगी और डलाइला के
ट्रिप से लौटने का इंतज़ार करूँगी।

05:44.344 --> 05:45.387
तब तक यहीं रह लो।

05:47.723 --> 05:50.100
वे फ़्लोरेक छोरे इस शहर के
मालिक नहीं हैं। हम हैं।

05:51.643 --> 05:52.603
पता है क्या?

05:55.230 --> 05:56.065
मैं यहीं रहूँगी।

05:57.024 --> 06:01.110
बहुत अच्छे। अब जाओ ख़ुद को संभालो
और डिनर की तैयारी में मेरी मदद करो।

06:01.111 --> 06:02.237
मैं करती हूँ।

06:30.015 --> 06:33.476
हाँ। इस बिल में जोड़े गए इन छिपे हुए
चार्जेस के बारे में बात करनी होगी।

06:33.477 --> 06:35.020
कुछ भी छिपा नहीं है।

06:35.813 --> 06:37.897
किसी "टिफ़" के लिए तीस डॉलर?

06:37.898 --> 06:41.234
टूरिज़्म इंप्रूवमेंट फ़ीस।
यह बैरीज़ बे नगरपालिका को जाता है।

06:41.235 --> 06:42.652
हर दिन पार्किंग के दस डॉलर?

06:42.653 --> 06:45.738
जो उस एग्रीमेंट में लिखा था
जिस पर तुमने आते ही साइन किया था।

06:45.739 --> 06:49.575
जोकि छोटे-छोटी अक्षरों में लिखा हुआ था,
जो मैं आमतौर पर ख़ुशी-ख़ुशी पढ़ती,

06:49.576 --> 06:53.704
पर मैं दो कमरों के बजाय एक कमरा
होने वाली बात में उलझ गई थी।

06:53.705 --> 06:55.624
चीज़ें साफ़ रहें तो अच्छा रहता है।

06:56.375 --> 06:58.501
- ठीक है।
- हद तय होनी चाहिए।

06:58.502 --> 07:01.170
वरना, चीज़ें हाथ से निकल जाती हैं।

07:01.171 --> 07:03.214
मैं पार्किंग की छूट दे सकता हूँ।

07:03.215 --> 07:05.717
मैं कोई चीटर नहीं हूँ, समझे?
मेरी सगाई हो चुकी है।

07:07.511 --> 07:09.304
तभी कहूँ कि तुम गुस्से में क्यों हो।

07:11.515 --> 07:12.850
पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

07:13.725 --> 07:15.978
पर लगता है जैसे हुआ है, क्योंकि...

07:19.773 --> 07:20.815
मैं एक बुरी इंसान हूँ।

07:20.816 --> 07:24.278
अच्छा, तुम कुछ भी हो सकती हो,
पर बुरी तो बिल्कुल नहीं हो।

07:24.987 --> 07:26.195
नहीं। क्यों?

07:26.196 --> 07:30.658
क्यों तुमसे बात करना और
तुम्हारे साथ वक़्त बिताना इतना आसान है?

07:30.659 --> 07:34.036
और तुम बिल्कुल बेफ़िक्र बंदे हो,
पर साथ में परवाह भी करते हो।

07:34.037 --> 07:35.289
चिढ़ होती है मुझे।

07:36.832 --> 07:38.207
यह भले ही आसान लगता हो,

07:38.208 --> 07:41.002
पर परवाह करते हुए
बेफ़िक्र रहना भी एक कला है।

07:41.003 --> 07:43.005
उस बेफ़िक्री को गले लगाना होता है,

07:43.797 --> 07:45.756
जो तुम करने की कोशिश कर रही हो।

07:45.757 --> 07:46.924
बस करो।

07:46.925 --> 07:50.219
नहीं, बहुत हो गया। बस करो...
अभी जो भी कर रहे हो।

07:50.220 --> 07:55.100
और पता है क्या? अब मुझे
यह पार्किंग वाली छूट चाहिए, ठीक है?

07:56.560 --> 07:57.728
इसे ठीक कराओ।

08:00.147 --> 08:00.981
हैलो, सैम।

08:02.107 --> 08:03.733
पर्सी यहाँ नहीं है।

08:03.734 --> 08:04.650
हाँ, मुझे पता है।

08:04.651 --> 08:07.237
- वह होती तो मैं नहीं आता।
- हाँ।

08:08.280 --> 08:10.199
जॉर्डी से अपने लिए
कुछ प्रिंट करने कहा था।

08:10.782 --> 08:14.076
देखो, मुझे पता है कि हम
एक-दूसरे को बहुत अच्छे से नहीं जानते।

08:14.077 --> 08:18.040
पर ऐसा लगता है जैसे
तुम्हारे बारे में बहुत कुछ जानती हूँ।

08:19.124 --> 08:21.125
- अच्छा।
- और तुम्हारी माँ के बारे में।

08:21.126 --> 08:23.921
पर्सी हमेशा कहती रहती थी
कि वह कितनी कूल थीं।

08:25.297 --> 08:26.714
हाँ। हाँ, बेशक। यह सही है।

08:26.715 --> 08:28.132
उसने मुझे वह किस्सा बताया था

08:28.133 --> 08:31.928
कि कैसे तुम्हारे दादा-दादी का एक खलिहान था
जिसे वे तोड़कर गिराने वाले थे,

08:31.929 --> 08:36.432
तो तुम्हारी मम्मी ने ख़ूब सारा स्प्रे पेंट
ख़रीदा और तुम लोगों ने उसे रंग डाला।

08:36.433 --> 08:38.393
ऐसा लग रहा था कि वहाँ होली खेली गई हो।

08:38.977 --> 08:40.812
मेरे बाल में कई हफ़्ते
नीला पेंट लगा रहा।

08:43.982 --> 08:46.902
ख़ैर, मुझे सू के बारे में सुनकर
बहुत दुख हुआ था।

08:47.736 --> 08:49.196
काश मैं उनसे कभी मिल पाती।

08:50.030 --> 08:51.073
शुक्रिया।

08:55.452 --> 08:57.912
ख़ैर, यह काफ़ी अच्छी और
हैरान करने वाली बातचीत थी।

08:57.913 --> 09:01.666
यकीन मानो, उस लड़की की
हर बात हैरान कर देती है।

09:01.667 --> 09:03.542
मतलब, उसकी कई परतें हैं।

09:03.543 --> 09:05.836
जैसे एक प्याज़ के अंदर
मिंट चिप आइसक्रीम भरी हो।

09:05.837 --> 09:08.130
क्या यह अच्छी चीज़ है?
सुनने में घिनौनी लगती है।

09:08.131 --> 09:10.758
शायद लगती हो। पर वह बेहद दिलचस्प है।

09:10.759 --> 09:12.552
कब क्या बोल दे नहीं पता।

09:14.554 --> 09:15.638
लेकिन...

09:15.639 --> 09:16.556
उसकी सगाई हो गई?

09:17.391 --> 09:19.017
पर शायद ज़्यादा दिन न रहे।

09:20.018 --> 09:22.228
यार, इस शहर में
कोई रिश्ता पूरा क्यों नहीं होता?

09:22.229 --> 09:24.231
डलाइला का हुआ, पर हाँ।

09:26.233 --> 09:29.111
- यह लो।
- डलाइला। अब वह सिंगल है।

09:31.488 --> 09:32.322
हाँ।

09:35.075 --> 09:36.826
पुराना प्यार आसानी से नहीं मरता।

09:36.827 --> 09:38.245
हाँ, यह तो सच है।

09:39.204 --> 09:41.915
या मेरे मामले में, तहस-नहस हो जाता है।

09:42.708 --> 09:44.960
यह भी है। शायद इसीलिए मैं आज तक सिंगल हूँ।

09:46.545 --> 09:49.715
अगर मैं पुराना सैम होता तो तुमसे
प्यार में यकीन करने को कहता।

09:51.258 --> 09:55.053
पर जितना सोचता हूँ, उतना ही
तुम्हारी बात सही लगती है। तन्हाई अच्छी है।

09:57.389 --> 09:58.889
तुम सच में ऐसा नहीं सोचते।

09:58.890 --> 10:00.559
मुझे ख़ुद नहीं पता कि क्या सोचूँ।

10:01.310 --> 10:04.645
इस हफ़्ते की शुरुआत में, मेरी लगभग
मंगनी होने वाली थी, मेरा एक भाई थी,

10:04.646 --> 10:06.605
एक एक्स थी जिससे दस साल से बात नहीं की,

10:06.606 --> 10:08.607
और एक माँ जो मुझे लगता था
कि सब सँभाले हैं।

10:08.608 --> 10:11.194
चलो भी, यार,
मैं जानता हूँ वक़्त बुरा चल रहा है,

10:12.529 --> 10:14.531
पर तुम्हें लोगों में भलाई देखना आता है।

10:17.659 --> 10:20.495
या फिर मैं बेवकूफ़ हूँ
जिसे थोड़ा मज़बूत बनने की ज़रूरत है।

10:42.309 --> 10:43.310
डलाइला?

10:46.146 --> 10:46.980
कोई है?

10:58.784 --> 10:59.659
डलाइला?

11:03.747 --> 11:04.581
नहीं, मैं हूँ।

11:06.750 --> 11:07.834
यह क्या पहन रखा है?

11:08.960 --> 11:09.795
और क्यों?

11:14.383 --> 11:16.634
बढ़िया अंडा भुर्जी के लिए,
उसे धीमी आँच पर पकाओ।

11:16.635 --> 11:20.931
और सब्र किया, तो इनाम में मिलेगा
नरम और मुलायम अंडा।

11:21.765 --> 11:24.184
आपको राइटर होना चाहिए था।
मैं यह लाइन चुराने वाली हूँ।

11:24.810 --> 11:25.727
शौक से चुराओ।

11:26.395 --> 11:30.147
और यह टूटू और टियारा क्यों पहन रखा है?

11:30.148 --> 11:33.150
कभी-कभी अतरंगी होना सब कुछ बदल देता है।

11:33.151 --> 11:37.447
और यह तो अतरंगी होने की इंतिहा है।

11:38.156 --> 11:39.408
तुम मेरा टियारा पहनोगी?

11:39.991 --> 11:42.118
मुझे नहीं लगता मैं
ताज पहनने के लिए तैयार हूँ।

11:42.119 --> 11:43.370
ख़ैर, एक दिन पहनोगी।

11:44.454 --> 11:47.456
वैसे, मेरे दोनों बेटे तो इसे पहनने से रहे,

11:47.457 --> 11:49.250
तो मैं तुमसे आस लगा रही हूँ।

11:49.251 --> 11:51.419
- बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी।
- हाँ।

11:51.420 --> 11:55.841
टियारा पहनने की बस यही शर्त है
कि तुम्हें डिनर में नाश्ता करना होगा।

11:56.883 --> 11:59.844
मैंने कभी डिनर में नाश्ता नहीं किया।

11:59.845 --> 12:01.054
सच में?

12:01.888 --> 12:03.139
अगर मुझे यह पता होता,

12:03.140 --> 12:05.141
तो मैं अपनी अंडा रोल वाली रेसिपी निकालती।

12:05.142 --> 12:08.227
मेरा बस चलता तो मैं हर वक़्त
नाश्ते वाली चीज़ें खाती रहती।

12:08.228 --> 12:10.063
यह भकोसों की रानी कह रही है।

12:11.106 --> 12:13.108
मैं तुम्हें एक छोटा सा राज़ बताती हूँ।

12:14.693 --> 12:15.609
किसी से नहीं कहोगी?

12:15.610 --> 12:16.653
मैं कसम खाती हूँ।

12:17.237 --> 12:18.404
मुझे भकोसे पसंद नहीं हैं।

12:18.405 --> 12:19.448
क्या?

12:20.282 --> 12:22.658
- नहीं।
- सुनो, मैं सात साल की थी, ठीक है?

12:22.659 --> 12:24.452
मेरे दादाजी जो पुराने विचारों के थे,

12:24.453 --> 12:26.662
मुझे पड़ोस के एक पोलिश रेस्तरां में ले गए।

12:26.663 --> 12:29.707
और मैंने भकोसे की एक बड़ी प्लेट
ऑर्डर करने की ज़िद ठान ली।

12:29.708 --> 12:33.377
और वह बोले, "नहीं, वह बहुत ज़्यादा है।"
मैंने कहा, "पर मुझे वह चाहिए।"

12:33.378 --> 12:35.796
तो उन्होंने कहा, "पर तुम्हें
इसे ख़त्म करना होगा।"

12:35.797 --> 12:39.175
तो मैंने उनसे कहा कि मैं वह पूरा खा लूँगी,

12:39.176 --> 12:41.928
और मुझे वह खाना पड़ा।

12:43.680 --> 12:46.099
बहुत जी ख़राब हो गया था। तब से तौबा कर ली।

12:48.059 --> 12:50.520
आप वाकई अपने हाथों के स्वाद का
जादू नहीं चख पा रही हैं।

12:51.730 --> 12:53.981
आपको पता है,
मैं ख़ुशी से वह प्लेट चट कर जाती,

12:53.982 --> 12:55.817
भले ही सैम मेरा मज़ाक उड़ाता।

13:05.160 --> 13:06.745
मैं बेहद माफ़ी चाहती हूँ। मैं...

13:08.747 --> 13:12.374
डलाइला ने कहा कि तुम एयरपोर्ट से
अपने रिश्तेदारों को लेने गए हो।

13:12.375 --> 13:14.418
और उसकी तबियत ख़राब थी, तो मैंने सोचा...

13:14.419 --> 13:17.214
एक टूटू और टियारा पहनकर...

13:19.674 --> 13:20.509
वॉफल्स बना लोगी।

13:21.551 --> 13:22.969
बेकन और साथ में नर्म अंडे।

13:24.804 --> 13:26.389
जिसके लिए मेरी माँ मशहूर थीं।

13:27.265 --> 13:28.433
- धीमे पके।
- धीमे पके।

13:31.895 --> 13:32.896
वही उसकी ख़ासियत है।

13:35.732 --> 13:39.361
मुझे... मुझे पता है कि तुम्हारी माँ को
भकोसे पसंद नहीं थे।

13:40.320 --> 13:41.153
क्या?

13:41.154 --> 13:43.030
उन्हें वह हमारे लिए पकाना पसंद था,

13:43.031 --> 13:46.200
पर उन्हें डिनर में नाश्ते की चीज़ें
खाने का बहुत शौक था,

13:46.201 --> 13:48.202
तो मुझे लगा कि मैं वही बनाऊँ...

13:48.203 --> 13:49.538
जो उन्हें पसंद आता।

13:50.497 --> 13:51.331
हाँ।

13:51.915 --> 13:54.125
मैं यह सब सेट कर दूँगी, और फिर मैं

13:55.544 --> 13:56.628
मैं चली जाऊँगी।

13:58.129 --> 13:59.172
नहीं, रुको।

14:01.800 --> 14:02.676
शोक-सभा के लिए।

14:06.304 --> 14:08.640
मैं उनके सम्मान में इतना कर पाई,
वही काफ़ी है।

14:09.349 --> 14:10.766
मैं भी वही कर रहा हूँ।

14:10.767 --> 14:13.687
वह भी चाहतीं थीं कि तुम यहाँ रहो।

14:16.064 --> 14:18.817
ठीक है। मैं अब काम निपटा लेती हूँ।

14:38.795 --> 14:40.880
- तुम मेरे फ़्रेंच टोस्ट पर हँस रही हो?
- नहीं।

14:46.803 --> 14:49.598
- यह हुई न बात।
- देखा? मैं सीख रही हूँ।

15:22.380 --> 15:24.507
यकीन नहीं होता कि
एक हफ़्ते में मुझे लौटना है।

15:25.842 --> 15:27.052
गर्मियाँ ख़त्म हो गईं।

15:29.137 --> 15:31.680
सैम और चार्ली के बिना
आपको अकेलापन लगेगा न?

15:31.681 --> 15:34.225
लगेगा तो, पर मैं रह लूँगी।
मुझे आदत हो गई है।

15:34.893 --> 15:36.394
मुझे अकेला रहना आता है।

15:38.480 --> 15:39.773
आप बहुत हिम्मत वाली हैं।

15:40.357 --> 15:43.610
शुरुआत में ऐसा नहीं था।
क्रिस को खोने के बाद मैं बिखर गई थी।

15:47.405 --> 15:50.033
हाँ, उसके गुज़रने के बाद
मैं पूरी तरह टूट गई थी।

15:50.784 --> 15:53.994
आप इतनी अच्छी माँ हैं।
उन लड़कों को शायद अंदाज़ा भी नहीं है।

15:53.995 --> 15:56.623
क्या लगता है चार्ली जानबूझकर
मुझसे दूर क्यों रहता है?

15:58.958 --> 16:01.920
इसलिए रहता है क्योंकि जब उसे
मेरी ज़रूरत थी, तब मैं वहाँ नहीं थी।

16:05.090 --> 16:07.967
मैंने ख़ुद को संभालने के बाद कोशिश की,
लेकिन तब तक...

16:09.552 --> 16:11.304
पता नहीं, बहुत देर हो चुकी थी।

16:12.847 --> 16:13.848
आप वह कैसे करती हैं?

16:16.393 --> 16:19.396
कैसे उबरते हैं... उस दुख से?

16:20.146 --> 16:22.023
मैं तो इसमें डूबी जा रही हूँ।

16:22.899 --> 16:24.109
ख़ैर, तुम्हें चुनना होगा।

16:24.734 --> 16:27.445
तुम ख़ुद के लिए लड़ना छोड़कर डूब सकती हो,

16:28.446 --> 16:32.075
या ख़ुद को पहचानकर और हिम्मत करके
सतह पर आने की कोशिश कर सकती हो।

16:33.952 --> 16:35.578
ज़िंदगी तभी ख़ूबसूरत लगती है।

16:36.454 --> 16:37.539
मैं चाहती हूँ, पर...

16:40.875 --> 16:43.795
बस पता नहीं मैं सैम के बिना
यह कर पाऊँगी या नहीं।

16:46.923 --> 16:48.258
तुम कर सकती हो, मेरी जान।

16:49.926 --> 16:52.011
तुम्हें बस ख़ुद पर भरोसा करना होगा।

16:57.142 --> 17:00.478
तब तक, वही करो जो मैंने तब किया था।

17:01.438 --> 17:02.272
क्या?

17:03.732 --> 17:04.566
मैं डांस करती थी।

17:08.153 --> 17:09.738
जैसे कोई देख न रहा हो।

17:13.116 --> 17:14.075
क्योंकि कोई था नहीं।

17:20.707 --> 17:21.541
ए।

17:56.326 --> 17:58.536
आप सबका शुक्रिया आज यहाँ आने के लिए।

18:01.247 --> 18:03.708
माँ इतने ज़्यादा लोग देखकर ख़ुश हो जातीं।

18:05.877 --> 18:06.795
उन्हें पार्टी पसंद थी।

18:14.511 --> 18:15.887
मुझे तो यही लगता था।

18:17.680 --> 18:20.225
मुझे आज ही पता चला
कि उन्हें भकोसे पसंद नहीं थे।

18:22.477 --> 18:24.604
क्या यह सिर्फ़ मुझे ही नहीं पता था?

18:33.196 --> 18:34.656
माँ का सच्चे प्यार में भरोसा था।

18:37.116 --> 18:39.994
वह मेरे पापा से हाई स्कूल में मिली थीं।

18:42.121 --> 18:43.747
हाँ, कुछ लोग किस्मतवाले होते हैं।

18:43.748 --> 18:46.251
वे अपने सच्चे दोस्त,

18:49.087 --> 18:50.255
अपने प्यार से मिलते हैं,

18:52.507 --> 18:54.509
और फिर उन्हें कभी जाने नहीं देते।

19:10.441 --> 19:11.901
रो मत, यार। मैं हूँ न।

19:13.027 --> 19:14.112
तुम ठीक हो।

19:18.324 --> 19:19.158
सब ठीक है।

19:24.831 --> 19:25.665
मैं साथ हूँ।

19:37.343 --> 19:39.470
मुझे अपने मम्मी-पापा के बारे में जो याद है

19:40.346 --> 19:41.431
वह है उनकी लड़ाई।

19:42.515 --> 19:44.267
हाँ, उनके बीच नोक-झोंक चलती रहती थी।

19:45.059 --> 19:46.644
क्योंकि मेरी माँ जज़्बाती थीं।

19:47.854 --> 19:50.481
मुझसे और सैम से बेइंतिहा प्यार करती थीं।

19:52.233 --> 19:53.568
हम उनकी पूरी दुनिया थे।

19:57.238 --> 19:59.198
आज होतीं तो कहतीं
कि हम परिवार के लिए लड़ें।

20:01.200 --> 20:02.911
एक-दूसरे का साथ कभी न छोड़ें,

20:04.495 --> 20:05.413
हालात चाहे जो हों।

20:06.414 --> 20:09.917
क्योंकि मेरे पापा के साथ शादी के मंडप में
जाने से अपनी आख़िरी साँस लेने तक

20:09.918 --> 20:12.211
उन्होंने हिम्मत से
हर चुनौती का सामना किया।

20:19.928 --> 20:20.762
माँ...

20:23.973 --> 20:25.767
उम्मीद है कि आप पापा के साथ होंगी,

20:27.393 --> 20:28.561
एक-आध बीयर पीते हुए,

20:29.979 --> 20:31.189
अपनी चहेती झील के किनारे...

20:33.274 --> 20:34.150
सनसेट देखती हुईं।

20:37.320 --> 20:38.237
आप उसकी हक़दार हैं।

20:41.699 --> 20:42.867
सू के नाम।

20:43.284 --> 20:44.452
- सू के नाम।
- सू के नाम।

20:52.460 --> 20:53.503
हैलो।

20:58.091 --> 20:58.925
ए...

21:01.719 --> 21:04.472
- आज तुमने जो किया, उसके लिए शुक्रिया।
- बेशक।

21:06.140 --> 21:07.976
आज मैं उन्हें मैसेज ही करने वाला था।

21:09.519 --> 21:11.938
उनकी सलाह के लिए
कि हम दोनों के बीच सब कैसे ठीक करूँ।

21:14.273 --> 21:15.108
हमारे रिश्ते को।

21:18.069 --> 21:19.153
रोज़ मैसेज करता हूँ।

21:21.114 --> 21:23.407
ताकि ऐसा लगे कि वह अभी भी हमारे बीच हैं।

21:23.408 --> 21:24.492
पर जानता हूँ कि वह...

21:26.703 --> 21:27.537
जा चुकी हैं।

21:28.955 --> 21:29.831
हमसे बहुत दूर।

21:31.541 --> 21:34.752
जब पापा की दिल के दौरे से मौत हुई थी,
तो हम बहुत छोटे थे,

21:35.670 --> 21:38.006
और मैंने कभी नहीं सोचा
कि हमने क्या कुछ खोया था।

21:39.048 --> 21:41.092
मैं बस हमारे लिए दुखी था।

21:43.678 --> 21:45.430
अब वह भी हमें छोड़कर चली गईं।

21:47.598 --> 21:49.726
हम उन्हें बूढ़ा होते हुए नहीं देख पाएँगे।

21:52.020 --> 21:55.732
न ही कभी हमारे बच्चों के साथ खेलते हुए।

22:01.195 --> 22:02.447
हम अनाथ हो गए।

22:16.961 --> 22:18.546
न ही अब तुम साथ हो।

22:21.424 --> 22:22.258
सैम...

22:27.388 --> 22:29.639
मैंने तुम्हें बताया
कि मैं कमाल का डांस करती हूँ?

22:29.640 --> 22:31.224
यह मुझे कैसे नहीं पता?

22:31.225 --> 22:33.436
मेरे एक कंट्री संगीत वाले
क्लाइंट ने सिखाया था।

22:34.187 --> 22:35.021
डांस करोगी?

22:36.522 --> 22:41.359
एक समझदार औरत ने एक बार
मुझसे कहा था कि डिस्को बॉल

22:41.360 --> 22:44.197
और डांस से लगभग सब कुछ ठीक हो जाता है।

23:01.714 --> 23:02.882
तो...

23:05.134 --> 23:07.261
यह तो साफ़ है कि सैम काफ़ी नाराज़ है।

23:09.847 --> 23:10.681
मैं अकेला हूँ।

23:12.809 --> 23:13.726
तुम अकेले नहीं हो।

23:40.378 --> 23:41.838
मैंने तुम्हें नया बिल भेज दिया।

23:42.338 --> 23:44.631
मेरे ख़याल से यह वाला तुम्हें पसंद आएगा।

23:44.632 --> 23:45.632
बहुत अच्छे।

23:45.633 --> 23:47.676
अब एक बढ़िया सा रिव्यू भी दे देना।

23:47.677 --> 23:50.762
मेरे साथ डांस करो, फिर मैं सोचूँगी।

23:50.763 --> 23:51.722
तो हो जाए।

23:56.978 --> 23:57.854
चलो।

24:00.523 --> 24:01.440
बुरा नहीं है।

25:37.119 --> 25:38.246
तुम वापस क्यों आई?

25:50.216 --> 25:51.050
मुझे...

25:52.301 --> 25:54.512
मुझे लगा कि तुम
सर्दियों तक वापस नहीं आओगे।

25:55.763 --> 25:56.847
मुझे वापस आना पड़ा।

25:58.349 --> 25:59.475
आई लव यू, सैम।

26:00.977 --> 26:04.604
भले ही मैंने कितनी ग़लतियाँ की हों,
मैं कभी तुमसे प्यार करना बंद नहीं करूँगी।

26:04.605 --> 26:06.482
मैं हर पल तुम्हारे बारे में सोचता रहता।

26:09.485 --> 26:10.569
हर रात।

26:12.196 --> 26:13.154
मैं जागी रहती,

26:13.155 --> 26:14.824
यह सोचती कि तुम कहाँ हो,

26:16.158 --> 26:17.076
क्या कर रहे हो,

26:19.829 --> 26:21.122
यह दुआ करती कि तुम ख़ुश हो,

26:23.374 --> 26:25.710
ख़यालों में ही सही
पर तुम्हारे साथ होती हूँ।

26:26.669 --> 26:28.212
मैं घूमने के सपने देखता हूँ...

26:30.131 --> 26:32.508
नौकरी करने और घर बसाने के सपने देखता हूँ।

26:34.510 --> 26:36.470
और उन सभी सपनों में तुम मेरे साथ होती है।

26:39.682 --> 26:41.434
क्योंकि तुमसे ही मेरी हर ख़ुशी है।

26:44.395 --> 26:47.523
मैं तुमसे प्यार करती हूँ, सैम फ़्लोरेक।

26:49.817 --> 26:51.569
और यह सच कभी नहीं बदलेगा।

26:52.695 --> 26:54.488
आई लव यू,
पर्सेफ़नी फ्रेज़र।

26:56.907 --> 26:58.117
और हमेशा करता रहूँगा।

27:03.956 --> 27:05.166
सॉरी, सैम। नहीं कर सकती।

27:06.584 --> 27:07.418
क्या?

27:10.046 --> 27:11.172
क्यों? ऐसा क्या बदल गया?

27:12.798 --> 27:14.008
सब कुछ, सैम।

27:15.301 --> 27:16.302
सब कुछ।

27:20.848 --> 27:21.682
गुडबाय।

27:22.391 --> 27:23.225
गुडबाय, सैम।

27:30.733 --> 27:33.027
हम कई बार बेरुखी से
एक-दूसरे को अलविदा कह चुके हैं,

27:35.613 --> 27:37.448
तो यह आख़िरी अलविदा
अच्छे से कह देते हैं।

28:26.872 --> 28:27.706
मैंने मिस किया।

28:28.332 --> 28:30.084
मैंने भी बहुत ज़्यादा मिस किया।

29:05.286 --> 29:06.287
मैं प्यार करता था।

29:09.665 --> 29:10.499
मैं जानती हूँ।

29:13.085 --> 29:14.253
तुमने मेरा दिल तोड़ा।

29:17.673 --> 29:18.674
मैं यह भी जानती हूँ।

29:23.387 --> 29:25.139
मैं तुम्हें माफ़ करना चाहता हूँ।

29:30.811 --> 29:32.438
पर लगता नहीं कि कर पाऊँगा।

29:39.612 --> 29:40.446
मैं जानती हूँ।

29:56.170 --> 29:57.004
तुम तैयार हो?

29:58.714 --> 29:59.548
हाँ।

30:00.758 --> 30:03.344
जो करने आई वह कर लिया, अलविदा कह दिया।

30:05.513 --> 30:06.347
ठीक है।

30:22.655 --> 30:25.698
"पर्सेफ़नी, पाताल लोक की देवी।"

30:25.699 --> 30:27.242
बैरीज़ बे
लेक लाइफ़ को इंतज़ार है!

30:27.243 --> 30:30.079
"जवानी में जल्दबाज़ी में लिए गए
एक फ़ैसले की वजह से,

30:30.788 --> 30:31.956
उसने दुनिया बदल दी।

30:33.249 --> 30:37.377
उसका गुनाह सिर्फ़ इतना था
कि उसने अनार के छह दाने खा लिए थे,

30:37.378 --> 30:40.923
जिसके लिए उसे हर साल
छह महीने पाताल लोक में रहना पड़ता था,

30:42.258 --> 30:43.425
एक दाने के लिए एक महीना।

30:46.929 --> 30:48.138
और जब वह ऊपर नहीं होती,

30:48.722 --> 30:51.517
तो ऊपर की दुनिया शोक मनाती,
और गर्मियाँ पतझड़ में बदल जातीं।

30:53.143 --> 30:57.398
सुनहरे दिनों की गर्माहट
उसके जाते ही सर्द हवाओं में बदल जाती।

31:11.370 --> 31:14.956
जब फूल मुरझाते हैं और पत्ते गिरते हैं,
तब कुछ हैरान करने वाली

31:14.957 --> 31:16.542
चीज़ें होती हैं।"

31:18.377 --> 31:19.378
ठीक है।

31:20.296 --> 31:21.589
"लोग भी बदल जाते हैं।

31:23.549 --> 31:25.967
जब पर्सेफ़नी अपनी दुनिया में
लुप्त हो जाती है,

31:25.968 --> 31:29.513
तब भी मौसम चलते रहते हैं,
पतझड़ सर्दियों में बदल जाता है।

31:42.067 --> 31:43.777
सर्दियाँ आते ही कुछ लोग खो जाते हैं।

32:01.879 --> 32:04.089
पर हर मौसम की तरह,
सर्दियाँ भी ख़त्म होती हैं,

32:05.007 --> 32:07.009
और पर्सेफ़नी इस दुनिया में लौट आती है।

32:07.760 --> 32:09.678
उसकी छह महीने की सज़ा ख़त्म हो जाती है।

32:10.304 --> 32:12.014
पर यह रही एक चौंकाने वाली बात।

32:12.514 --> 32:13.557
उसे जो सज़ा मिली थी?

32:14.475 --> 32:17.894
पाताल में भले ही सर्दी थी,
पर इस बीच उसे सोचने-समझने

32:17.895 --> 32:21.273
और अपनी असली ताकत पहचानने का
एक नायाब मौका मिला।

32:24.151 --> 32:27.112
उसने जाना कि कोई एक जगह या शख़्स
उसकी पहचान तय नहीं कर सकता।

32:28.530 --> 32:30.115
और वह सब कुछ बन सकती है।

32:30.783 --> 32:32.242
रोशनी भी और अंधेरा भी।

32:34.036 --> 32:35.871
और वह जो कुछ भी है उसे उस पर नाज़ है।"

32:39.166 --> 32:40.458
द थ्रीपेनी रिव्यू
पर्सेफ़नी

32:40.459 --> 32:42.043
"हो सकता है कि गर्मियाँ

32:42.044 --> 32:44.546
पर्सेफ़नी, पाताल लोक की देवी की
ख़ुशहाल जगह हो,

32:46.215 --> 32:49.550
पर अगर वह मौसमों के साथ आने-वाले
उतार-चढ़ाव अनुभव न करती

32:49.551 --> 32:51.970
तो उसके कोई मायने नहीं रह जाते।

32:53.681 --> 32:55.890
एक बार एक लड़के ने पर्सेफ़नी से कहा था

32:55.891 --> 32:59.186
कि पाताल लोक की देवी होना
उस पर बहुत जँचता था।

33:00.562 --> 33:03.523
तब वह इतनी छोटी और नादान थी
कि यह समझ नहीं पाई

33:03.524 --> 33:06.151
कि उसके अंदर किस तरह की ताकत छिपी हुई है।

33:07.736 --> 33:09.321
एक देवी बनने की।

33:10.906 --> 33:12.241
या फिर कुछ भी बनने की।

33:13.659 --> 33:15.786
पर वक़्त बीतने के साथ
उसे वह अनमोल तोहफ़ा मिला।

33:17.496 --> 33:20.582
वह समझ पाई कि
उसकी असली ताकत मौसम में नहीं,

33:22.167 --> 33:23.335
उसके अंदर छिपी थी।"

33:32.428 --> 33:34.387
तुम इसकी हक़दार हो,
पर्सेफ़नी

33:34.388 --> 33:35.889
इस दुनिया की देवी
सैम

33:42.813 --> 33:46.316
द टैवर्न

34:10.215 --> 34:11.049
तुम यह कर सकती हो!

34:53.425 --> 34:54.593
ए। अभी बात कर सकती हो?

34:55.719 --> 34:59.180
वह कालीन वहाँ पर
फायरप्लेस के पास रख देना। शुक्रिया।

34:59.181 --> 35:00.599
ज़रा देखो तो बॉस लेडी को।

35:01.892 --> 35:05.437
यकीन नहीं होता कि गर्मियाँ
शुरू ही होने वाली हैं।

35:06.814 --> 35:08.606
इसके खुलते ही लोग दंग रह जाएँगे।

35:08.607 --> 35:12.318
मैं उम्मीद करती हूँ। क्योंकि
यहाँ के लोगों को बदलाव पसंद नहीं है।

35:12.319 --> 35:14.904
द टैवर्न का काम पूरा होने पर
सब तुम्हारी तारीफ़ करेंगे।

35:14.905 --> 35:15.823
हम दोनों की।

35:16.490 --> 35:19.367
मैंने जो भी किया,
उसके पीछे का आइडिया तुम्हारा था।

35:19.368 --> 35:21.537
ए, पर उसकी मालकिन तो तुम हो न। मैं तो बस...

35:22.454 --> 35:23.914
दोस्ती निभा रही हूँ।

35:25.457 --> 35:26.290
है कि नहीं?

35:26.291 --> 35:27.793
मैं जानती हूँ। हाँ।

35:29.586 --> 35:33.798
तो, क्या पुराने मालिक से बात हुई?

35:33.799 --> 35:35.133
और मेरा मतलब सू से नहीं था।

35:35.717 --> 35:36.552
नहीं।

35:37.761 --> 35:42.307
जॉर्डी ने उन्हें रीओपनिंग का बताया था,
पर हमारी बात नहीं हुई।

35:44.059 --> 35:45.394
और मुझे उम्मीद भी नहीं है।

35:46.603 --> 35:47.646
जो है सो है।

35:48.605 --> 35:51.482
तो क्या अब तुम्हारी किताब में मुझे
सैम से प्रेरित राक्षस

35:51.483 --> 35:53.442
तुम्हारी जान खाता हुआ नहीं दिखेगा?

35:53.443 --> 35:57.238
मेरी नई किताब की इकलौती चीज़
जो मेरी जान खा रही है

35:57.239 --> 35:58.782
वह है करीब आती डेडलाइन।

35:59.658 --> 36:01.951
क्योंकि अब तुम्हारे पास
एक पब्लिशर भी है, पर्सी।

36:01.952 --> 36:03.828
मैं जानती हूँ। अब भी यकीन नहीं होता।

36:03.829 --> 36:06.039
मेरी लिखी डरावनी कहानियाँ अब छपेंगी।

36:06.790 --> 36:09.710
और यहाँ बैरीज़ बे में रहकर, सब कुछ...

36:11.253 --> 36:12.588
थोड़ा कम डरावना लगता है।

36:14.840 --> 36:16.717
मुझे इस जगह से बहुत प्रेरणा मिलती है।

36:18.260 --> 36:19.344
मुझे हम पर नाज़ है।

36:20.470 --> 36:23.056
हम दोनों ने ही हार नहीं मानी, जबकि...

36:23.974 --> 36:28.687
हमारी ज़िंदगी... हमारे रिश्तों के
टूटे-फूटे हिस्सों पर टिकी थी।

36:29.271 --> 36:30.688
वाह, मेरी राइटर।

36:30.689 --> 36:32.440
वह काम तो तुम्हारा है,

36:32.441 --> 36:36.235
मुझे बस चीज़ों को डिज़ाइन करना
और दूसरों के बिगड़े रिश्ते सुधारना आता है,

36:36.236 --> 36:38.279
क्योंकि मेरा अपना कोई रिश्ता नहीं है।

36:38.280 --> 36:40.407
सैम ने अभी तक चार्ली से बात नहीं की?

36:41.116 --> 36:41.950
नहीं।

36:42.826 --> 36:44.660
उसे यही बात खाए जा रही है।

36:44.661 --> 36:48.205
वह अपने काम में पूरी तरह से डूब गया है,

36:48.206 --> 36:49.248
जबकि वह ऐसा है नहीं।

36:49.249 --> 36:53.419
आमतौर पर चार्ली ज़िंदगी को
खुलकर जीने में ज़्यादा यकीन करता है,

36:53.420 --> 36:57.090
और मुझे... पता नहीं,
पर उसकी बहुत चिंता हो रही है।

36:57.716 --> 36:58.759
एक दोस्त के नाते?

37:00.510 --> 37:01.637
प्लीज़, नहीं।

37:02.804 --> 37:06.474
अगर मुझे मेरे रंगरलियों से भरे साल ने
कुछ सिखाया है,

37:06.475 --> 37:09.226
तो वह यह है कि मुझे बहुत कुछ
अपने ज़हन से निकालना होगा,

37:09.227 --> 37:10.853
जिसमें चार्ली फ़्लोरेक शामिल है।

37:10.854 --> 37:13.147
पर तुम्हें बहुत मज़ा आया, उतना काफ़ी है।

37:13.148 --> 37:16.652
वह तो है। मैं अब बस दिखावे के लिए
कुछ भी नहीं करना चाहती।

37:18.111 --> 37:19.862
मर्द या औरत किसी के सामने दिखावा नहीं।

37:19.863 --> 37:25.452
अब मुझे... कोई ऐसा चाहिए
जो मुझे पूरे दिल से प्यार करे।

37:28.956 --> 37:33.293
और मैं... ऐसे इंसान को ढूँढ़कर ही रहूँगी।

37:37.130 --> 37:38.882
- हैलो।
- हैलो, जॉर्डी।

37:39.758 --> 37:42.009
सोचा मैं भी थोड़ा हाथ बँटा दूँ।

37:42.010 --> 37:44.763
लगता है कि खुलने से पहले
यहाँ अभी काफ़ी काम बाकी है।

37:46.056 --> 37:48.266
हाँ, मदद कैसी भी हो चलेगी।

37:49.476 --> 37:52.436
असल में, एक लॉकबॉक्स है
जो खुल नहीं रहा है।

37:52.437 --> 37:54.523
शायद तुम उसे खोल सको।

37:59.611 --> 38:01.946
धत् तेरी। मेरा पर्स कार में ही रह गया।

38:01.947 --> 38:03.031
क्या मुझे चाबी मिलेगी?

38:03.699 --> 38:05.450
- मैं ही ले आता हूँ।
- शुक्रिया।

38:09.788 --> 38:10.622
हैलो।

38:12.416 --> 38:13.250
हैलो।

38:14.126 --> 38:16.712
तुम तो काम की वजह से कल आने वाली थी न?

38:19.381 --> 38:20.631
अच्छा, ठीक है।

38:20.632 --> 38:23.843
मैं उसके साथ वक़्त बिताने की वजह से
एक दिन पहले आ गई।

38:23.844 --> 38:27.555
उसके? किसके, जॉर्डी के साथ?

38:27.556 --> 38:28.473
हाँ।

38:29.182 --> 38:32.561
मुझे लगा कि रात गई बात गई वाला मामला है,
पर यहाँ कुछ और ही चल रहा है।

38:33.145 --> 38:33.979
कुछ और चल रहा है?

38:34.938 --> 38:37.106
मुझे नहीं पता।
मुझे नहीं पता कि यह क्या है।

38:37.107 --> 38:39.275
पर जो भी है, मैं इसे नाम नहीं देना चाहती।

38:39.276 --> 38:42.070
यह... यह बेनाम है।
और मुझे यही अच्छा लगता है।

38:42.654 --> 38:45.574
अच्छा, पर तुम कब से छिपकर चीज़ें करने लगी?

38:46.366 --> 38:48.075
हाँ, पर वकालत की तरह ज़िंदगी में भी

38:48.076 --> 38:50.411
हमें हालात के मुताबिक
खुद को ढालना पड़ता है।

38:50.412 --> 38:52.039
तुम्हें उससे कोई एतराज़ नहीं है?

38:52.622 --> 38:53.874
बिल्कुल भी एतराज़ नहीं है।

38:56.334 --> 38:58.462
बैरीज़ बे का जादू हम सब पर चल गया है।

38:59.379 --> 39:01.839
शायद तुमने सही कहा था।
कुछ तो है यहाँ के पानी में।

39:01.840 --> 39:02.758
जो आपको बदलता है।

39:04.217 --> 39:05.968
- अच्छा, जगह नहीं दिखाओगी?
- ज़रूर।

39:05.969 --> 39:07.763
- हाँ?
- आओ।

39:11.183 --> 39:12.100
हैलो, फ़्लोरेक।

39:16.438 --> 39:17.939
शनिवार को यहाँ क्या कर रहे हो?

39:18.982 --> 39:21.942
एक नई कंपनी पर मेरी नज़र है।
बस उसी के आँकड़े देखने आया था।

39:21.943 --> 39:23.028
मैं समझ सकता हूँ।

39:23.779 --> 39:27.198
मेरी भी ऑस्ट्रेलिया के साथ एक कॉल है,
और घर पर छह साल से कम के दो बच्चे हैं,

39:27.199 --> 39:28.949
इसलिए अब दफ़्तर ही मेरा घर है।

39:28.950 --> 39:31.411
- तुम्हारे कितने बच्चे हैं?
- एक भी नहीं।

39:32.704 --> 39:34.498
मुझे यहाँ ध्यान लगाकर काम करना पसंद है।

39:36.041 --> 39:39.627
अगर काम के बाद ड्रिंक पीने का मन हो,
तो मुझे बता देना।

39:39.628 --> 39:43.423
जैसा मैंने कहा, घर पर छोटे बच्चे हैं
और एक थकी हुई बीवी भी।

39:44.132 --> 39:45.467
ठीक है। बता दूँगा।

39:51.014 --> 39:52.516
हाँ, कितनी बढ़िया तस्वीर है न?

39:53.767 --> 39:54.601
हाँ।

39:58.897 --> 40:01.316
काफ़ी अजीब बात है, पर वह शायद मैं हूँ।

40:03.944 --> 40:04.778
वाकई?

40:05.654 --> 40:09.866
हाँ, इसमें मैं, मेरा भाई और पर्सी
मेरे पापा की बोट में हैं।

40:10.700 --> 40:12.285
यह वही झील है जहाँ बड़े हुए थे।

40:16.414 --> 40:17.582
पता नहीं किसने ली होगी।

40:18.667 --> 40:19.668
हाँ, मुझे भी नहीं पता।

40:20.460 --> 40:23.462
मेरा पत्नी ने एक गैलरी में ख़रीदी थी
जब हम कुछ साल पहले बीसी गए थे।

40:23.463 --> 40:25.882
उसने कहा यह याद दिलाएगी
हम मेहनत क्यों कर रहे हैं।

40:27.300 --> 40:28.426
ऐसे पलों के लिए।

40:29.678 --> 40:31.179
वह पल तो वाकई ख़ास था।

40:33.640 --> 40:34.474
बेहद ख़ास।

40:36.935 --> 40:37.936
वहाँ अब भी परिवार है?

40:40.689 --> 40:41.606
नहीं।

40:43.150 --> 40:46.486
पक्का तुम्हारा जाने का मन करता होगा,
अब तो गर्मियाँ भी आ गई हैं।

41:05.630 --> 41:07.006
- हैलो।
- हैलो।

41:07.007 --> 41:09.466
जब कोई टेबल का इंतज़ार कर रहा हो तो उसे

41:09.467 --> 41:11.886
- बार में ठहरने के लिए बोलना, ठीक है?
- ठीक है।

41:11.887 --> 41:13.262
असली पैसा दारू में है।

41:13.263 --> 41:14.180
सब ठीक चल रहा है?

41:14.181 --> 41:15.724
हाँ, सब बढ़िया है।

41:17.726 --> 41:19.936
लोग टेबल के लिए 45 मिनट तक
रुकने को भी तैयार हैं।

41:20.437 --> 41:22.731
- मुझे यकीन नहीं होता। यह तो...
- वही तो।

41:23.982 --> 41:26.234
- हमने कर दिखाया। सच में कर दिखाया।
- हाँ। सच में।

41:27.569 --> 41:29.195
यह जाम द टैवर्न के नाम।

41:29.196 --> 41:31.488
और तुम दोनों के भी,
जिन्होंने यह कारनामा किया।

41:31.489 --> 41:33.533
और सू के नाम, जिन्होंने यह मुमकिन बनाया।

41:35.577 --> 41:37.412
चीयर्स।

41:38.079 --> 41:40.207
इसने तुम्हें ये ड्रिंक्स
मुफ़्त तो नहीं दिए?

41:40.957 --> 41:42.082
- दिए हैं।
- हम दोस्त हैं।

41:42.083 --> 41:44.293
ठीक है। केवल इस बार,
इसके बाद पैसे देने होंगे।

41:44.294 --> 41:46.087
- मैं सच कह रही हूँ।
- हाँ।

41:50.800 --> 41:53.595
अच्छा, मुझे कुछ सिखाने के लिए जाना होगा।
मैं अभी आई।

41:54.888 --> 41:57.556
चिंता मत करो,
तुम लोगों के लिए खाता खोल दूँगी।

41:57.557 --> 41:58.474
यह मुफ़्त है।

41:58.475 --> 41:59.392
शुक्रिया।

42:00.185 --> 42:02.187
मैं सबसे मिलकर आती हूँ। अभी आई।

42:09.319 --> 42:10.528
मुझे तुमसे कुछ कहना है।

42:12.656 --> 42:13.490
ठीक है।

42:14.491 --> 42:15.659
अब और आँख-मिचौली नहीं।

42:17.535 --> 42:19.161
मुझे लगा कि हमें वह पसंद है।

42:19.162 --> 42:20.288
नहीं, तुम्हें पसंद थी।

42:21.623 --> 42:22.499
मुझे ज़्यादा चाहिए।

42:23.667 --> 42:27.086
ए, तुमने ही तो कहा था कि
तुम सख़्त लौंडे हो, उसका क्या हुआ?

42:27.087 --> 42:28.046
हाँ, मैं हूँ,

42:28.546 --> 42:32.801
पर मैं सही जगह पर पिघलना भी जानता हूँ।

42:35.679 --> 42:36.513
क्या तुम राज़ी हो?

42:38.431 --> 42:41.977
काम काफ़ी है, और पता नहीं मैं कैसे...

42:43.520 --> 42:45.647
मैं तुमसे बदलने को नहीं कह रहा।

42:46.231 --> 42:50.777
तुम जैसी हो वैसी ही रहने को
कह रहा हूँ, बस मेरे साथ।

43:13.842 --> 43:16.386
- हैलो। सब कुछ ठीक है?
- हाँ, बहुत-बहुत शुक्रिया।

43:49.085 --> 43:50.045
पर्सी।

44:05.268 --> 44:06.186
तुम घर लौट आए।

47:50.243 --> 47:52.244
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

47:52.245 --> 47:54.330
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अमृता गुप्ता
