WEBVTT

00:14.890 --> 00:17.350
- तुम क्या कर रही हो?
- खाना पका रही हूँ।

00:17.351 --> 00:19.728
देखो, तुम बार-बार यहाँ इस तरह नहीं आ सकती।

00:19.729 --> 00:21.772
क्यों नहीं? अब मेरे पास यहाँ की चाबी है।

00:22.565 --> 00:25.942
सू द टैवर्न मुझे देकर गई हैं, याद है न?

00:25.943 --> 00:27.318
तुम क्या करना चाहती हो?

00:27.319 --> 00:28.945
यह सॉस बनाना चाहती थी,

00:28.946 --> 00:31.031
- पर तुम मेरा ध्यान भटका रहे हो।
- बहुत हो गया।

00:42.793 --> 00:44.086
इसे चखकर देखना नहीं चाहोगे?

00:52.219 --> 00:55.054
यहाँ आकर ऐसे मत जताओ
जैसे तुम इस जगह की मालकिन हो।

00:55.055 --> 00:56.724
पर सच तो यही है।

00:57.516 --> 00:58.809
द टैवर्न मेरा है।

00:59.894 --> 01:01.437
और तुम भी मेरे हो, सैम।

01:20.039 --> 01:23.459
एव्री इयर ऑफ़्टर

01:25.377 --> 01:27.086
मैंने कुछ महीने पहले ली थी।

01:27.087 --> 01:29.464
मैं इंतज़ार कर रहा था
कि हमारे काम का बोझ थोड़ा कम हो

01:29.465 --> 01:32.425
ताकि उसे किसी अच्छी जगह पर
ले जाकर दे सकूँ, जैसे नापा या बिग सर।

01:32.426 --> 01:33.802
पर हम काम में ही बिज़ी रहे,

01:33.803 --> 01:36.638
और फिर, जैसा तुम जानते हो,
माँ बहुत बीमार हो गईं

01:36.639 --> 01:38.181
और मौका ही नहीं मिल पाया।

01:38.182 --> 01:40.434
और उसे प्रपोज़ करने के लिए यह मौका सही है?

01:41.185 --> 01:43.061
- हाँ।
- यह उस हफ़्ते करना जब

01:43.062 --> 01:45.480
तुम्हारी माँ की शोक-सभा है,
ज़्यादा रोमांटिक नहीं लगेगा।

01:45.481 --> 01:48.399
श्रद्धांजलि का मकसद
ज़िंदगी को याद करके जश्न मनाना होता है,

01:48.400 --> 01:51.277
और सिर्फ़ उस इंसान की नहीं
जिसे आपने खोया है।

01:51.278 --> 01:54.489
पात है, माँ कहती थीं कि जब भी
ख़ुशियाँ मिलें, उन्हें बटोर लेना चाहिए।

01:54.490 --> 01:57.785
उससे भी ज़रूरी बात, वह मानती थीं
कि प्यार से बड़ी कोई ताकत नहीं होती।

01:58.661 --> 02:01.997
और हाँ, उन्हें टेलर बहुत पसंद थी।

02:03.874 --> 02:05.375
तो यही सही मौका है।

02:05.376 --> 02:08.169
मैं ज़िंदगी के अगले पड़ाव के लिए
तैयार हूँ, तो इंतज़ार कैसा?

02:08.170 --> 02:11.715
पर यहाँ बात वह नहीं है
जो तुम कह रहे हो, है न?

02:13.467 --> 02:15.094
- क्या मतलब है?
- पर्सी वापस आ गई है।

02:18.639 --> 02:20.139
- चीज़ों पर काफ़ी ग़ौर करते हो।
- बस...

02:20.140 --> 02:23.017
नहीं। मैं जानता हूँ
तुम क्या कहना चाहते हो, पर वह ग़लत है।

02:23.018 --> 02:24.644
मैं पर्सी के लिए कुछ महसूस नहीं करता।

02:24.645 --> 02:26.062
हाँ, पर पहले तो करते थे।

02:26.063 --> 02:28.606
और उसके वापस आने से
काफ़ी कशमकश में तो होगे।

02:28.607 --> 02:30.775
मतलब, मैं भी कशमकश में हूँ।

02:30.776 --> 02:33.027
अगर ऐसा होता, तो मैं प्रपोज़ क्यों करता?

02:33.028 --> 02:35.363
क्योंकि उससे मामला थोड़ा ठंडा हो जाएगा,
पर ऐसा होगा नहीं।

02:35.364 --> 02:38.491
जैसे कि दीवारें दोबारा रंगने से
सीलन चली नहीं जाती।

02:38.492 --> 02:40.285
तुम पर्सी की तुलना सीलन से कर रहे हो?

02:40.286 --> 02:42.370
मैं एक मोटेल का मालिक हूँ।
इसी बारे में सोचता हूँ।

02:42.371 --> 02:45.498
देखो, क्या पर्सी के साथ
पुरानी यादें भी लौट आई हैं?

02:45.499 --> 02:46.833
बेशक।

02:46.834 --> 02:48.877
हाँ, पर वे बस यादें हैं। बीते वक़्त की।

02:48.878 --> 02:51.254
जो अब अतीत हैं। और कुछ दिनों में,
वह यहाँ से चली जाएगी।

02:51.255 --> 02:53.965
ऐसा होगा तो नहीं। अब द टैवर्न उसका है।

02:53.966 --> 02:56.301
- चार्ली और मैं वसीयत को लेकर कोर्ट जाएँगे।
- क्यों?

02:56.302 --> 02:58.928
तुम और चार्ली दोनों उसे बेचना चाहते थे।
तो आगे बढ़ जाओ।

02:58.929 --> 03:01.764
वह हमारा फैमिली रेस्तरां है, जॉर्डी।

03:01.765 --> 03:04.435
और मैं आगे ही बढ़ रहा हूँ।
टेलर को शादी के लिए प्रपोज़ करके।

03:06.437 --> 03:09.398
देखो, मुझे अपने लिए
उससे बेहतर साथी नहीं मिलेगी।

03:10.858 --> 03:13.611
वैसे, अपने बेस्ट फ़्रेंड से मुझे
इससे ज़्यादा हौसले की ज़रूरत थी।

03:16.739 --> 03:18.364
और इसी पल से,

03:18.365 --> 03:21.619
मैं पूरी तरह से टेलर के पक्ष में हूँ।

03:25.289 --> 03:26.832
तो तुम कब प्रपोज़ करने वाले हो?

03:27.833 --> 03:30.460
आज रात। वह आज वापस आ रही है।

03:30.461 --> 03:33.922
तो, मान लो अगर मामले का फ़ैसला
हमारे हक़ में नहीं होता है,

03:33.923 --> 03:36.174
और पर्सी को द टैवर्न मिल जाता है,

03:36.175 --> 03:38.469
तब भी उसे यह 18 साल पुरानी
व्हिस्की नहीं मिलेगी।

03:39.178 --> 03:40.803
नहीं। मैं इतनी सुबह नहीं पीने वाला।

03:40.804 --> 03:43.307
अरे यार, तुम प्रपोज़ करने वाले हो।
जाम टकराना तो बनता है।

03:44.224 --> 03:47.728
- इसने तुम्हें बताया?
- हाँ, यह... बहुत अच्छी ख़बर है।

03:48.520 --> 03:50.104
- है न?
- तुम मज़ाक कर रहे हो?

03:50.105 --> 03:51.857
टेलर से अच्छी लड़की इसे कभी नहीं मिलती।

03:52.816 --> 03:54.817
फ़्लोरेक खानदान का नाम यही तो आगे बढ़ाएगा?

03:54.818 --> 03:57.571
- मैं तो बढ़ाने से रहा।
- जो एक तरह से अच्छा ही है।

03:58.197 --> 03:59.781
तुम्हें बस एक सही लड़की चाहिए।

03:59.782 --> 04:02.075
छोटे, हम दोनों अलग-अलग तरह के प्राणी हैं।

04:02.076 --> 04:04.243
अब, मैं शादी के बंधन में बँधने के लिए

04:04.244 --> 04:06.412
तुम्हारे उत्साह को देखकर ख़ुश हूँ,

04:06.413 --> 04:09.416
बात रही मेरी शादी की, तो जलता कोयला
मुँह में रखना ज़्यादा अच्छा है। तो...

04:11.293 --> 04:12.961
यह जाम सैम और टेलर के नाम।

04:12.962 --> 04:15.089
- जोरू के साथ हमेशा ज़बरदस्त सेक्स करना।
- हद है।

04:16.465 --> 04:18.008
और दुआ है कि हमेशा ख़ुश रहना।

04:18.634 --> 04:20.009
तुम इसके हक़दार हो।

04:20.010 --> 04:22.304
- तुमसे प्यार है, सैमी।
- तुमसे प्यार है, भाई।

04:27.726 --> 04:29.435
अच्छा। माँ के वकील से मिलकर आता हूँ,

04:29.436 --> 04:32.439
देखूँ अगर पर्सी को हमारा जन्मसिद्ध अधिकार
छीनने से रोकने का कोई रास्ता हो।

04:33.899 --> 04:35.192
बाद में मिलते हैं, कुँवारो।

04:39.738 --> 04:42.241
सभी को नया साल मुबारक हो!

04:46.870 --> 04:50.833
न्यू ईयर्स ईव 2014

04:51.750 --> 04:53.167
हे भगवान।

04:53.168 --> 04:54.919
मुझे यहाँ नहीं होना चाहिए। सच में।

04:54.920 --> 04:55.920
क्या?

04:55.921 --> 04:58.548
- बेशक होना चाहिए।
- बहुत ही बेहूदा महसूस हो रहा है।

04:58.549 --> 05:00.550
नहीं तुम पर्सेफ़नी फ्रेज़र हो।

05:00.551 --> 05:03.678
तुम एक राइटर हो, और बेहद ख़ूबसूरत हो।
तुम्हें देखकर कुदरत भी हैरान है।

05:03.679 --> 05:06.389
और साथ ही, तुम यहाँ पर
सैम फ़्लोरेक को दिखाने आई हो

05:06.390 --> 05:08.891
कि तुमसे ब्रेकअप करना उसकी बेवकूफ़ी थी।

05:08.892 --> 05:11.394
"मैं एक जूनियर स्टूडेंट हूँ।
मुझ पर बहुत दबाव है।"

05:11.395 --> 05:13.479
ठीक है, पर उसे वाकई
स्कॉलरशिप की ज़रूरत है...

05:13.480 --> 05:16.149
नहीं। बिल्कुल नहीं। उसकी तरफ़दारी मत करो।

05:16.150 --> 05:18.192
अपना मिशन याद रखो। बस उसे यह जताओ

05:18.193 --> 05:20.278
कि तुम्हें बिल्कुल भी उसकी ज़रूरत नहीं है।

05:20.279 --> 05:24.033
क्योंकि अब तुम्हारा
एक नया और बेहद हसीन बॉयफ़्रेंड है।

05:26.535 --> 05:29.078
- अगर तुम उसे डेट न कर रही होती...
- मेसन तुम्हारा कज़िन है।

05:29.079 --> 05:31.080
मैं उसकी रिश्तेदार हूँ, पर अंधी नहीं हूँ।

05:31.081 --> 05:32.832
वह बहुत अच्छा दिखता है।

05:32.833 --> 05:36.044
हाँ। वैसे, क्या तुम उसे आज रात
अपने कमरे में चुपके से ले जाओगी?

05:36.045 --> 05:37.295
काश न ही आए, तो बेहतर है।

05:37.296 --> 05:40.339
मेरी माँ के कान बहुत ज़्यादा तेज़ हैं।

05:40.340 --> 05:42.842
वह किसी लड़के को घर में
आने तक नहीं देती हैं।

05:42.843 --> 05:44.636
मैं हैरान हूँ कि उन्होंने उसे आने दिया।

05:45.637 --> 05:47.847
तुम्हारे मम्मी-पापा भी
सैम को सबक सिखाना चाहते हैं।

05:47.848 --> 05:49.724
अरे यार, वह तुम्हारा कज़िन है।

05:49.725 --> 05:53.812
और हाँ, शायद वे इस बात से ख़ुश हैं
कि मैं अब घर पर उदास पड़ी नहीं रहती।

05:54.897 --> 05:56.273
हम सभी ख़ुश हैं।

05:56.774 --> 05:59.442
अब जाओ और उसके साथ सेक्स करो,
और बाद में मुझे बताना कि कैसा रहा।

05:59.443 --> 06:00.818
यह तो वाकई अजीब बात है।

06:00.819 --> 06:03.821
और अभी बस एक महीना हुआ है,
मैं अभी तैयार नहीं हूँ।

06:03.822 --> 06:07.159
मेरी आँखें मुझे धोखा दे रही हैं?
मुझे नहीं पता था कि तुम लोग आओगी।

06:09.411 --> 06:10.662
दोनों बहुत ख़ूबसूरत लग रही हो।

06:12.164 --> 06:13.331
सैम को पता है कि तुम आई हो?

06:13.332 --> 06:15.541
नहीं, हमारी बात नहीं... नहीं।

06:15.542 --> 06:17.376
ए, वह बहुत बड़ा अहमक है।

06:17.377 --> 06:20.254
मैंने उससे कहा, "तुम गधे हो
जो पर्सी से ब्रेकअप किया।"

06:20.255 --> 06:22.840
उसने कहा कि प्यार-मोहब्बत पर
मैं सलाह देने के काबिल नहीं हूँ।

06:22.841 --> 06:24.093
ज़रा सोचो।

06:25.135 --> 06:26.803
क्या वह आज आने वाला है?

06:26.804 --> 06:28.221
हाँ, माँ उसे ज़बरदस्ती भेजेंगी।

06:28.222 --> 06:31.682
द टैवर्न में नए साल का स्वागत करना
हमारे परिवार की परंपरा है।

06:31.683 --> 06:35.603
साथ ही, वह कह रही थीं
कि वह अपने कमरे से निकला ही नहीं है।

06:35.604 --> 06:38.856
वह कहता है कि पढ़ रहा है,
जो कि उस पढ़ाकू के मामले में सच होगा।

06:38.857 --> 06:40.525
और वह सिर्फ़ पोर्न नहीं देख रहा होगा।

06:40.526 --> 06:42.735
कॉलेज जाकर काफ़ी समझदार हो गए हो, है न?

06:42.736 --> 06:45.322
पहले नहीं था? पर सच में,
वह एक नंबर का गधा है।

06:46.448 --> 06:48.407
तो, यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो कैसी है?

06:48.408 --> 06:51.494
बहुत अच्छी।
सबसे पहले, वह बैरीज़ बे में नहीं है।

06:51.495 --> 06:53.037
- दूसरा...
- "वहाँ की लड़कियाँ" मत कहना।

06:53.038 --> 06:55.874
वे लड़कियाँ नहीं हैं, वे औरतें हैं।

06:56.500 --> 06:58.251
क्या वाहियात बात है।

06:58.252 --> 07:01.379
और तीसरा, मुझे मेरा मकसद मिल गया।

07:01.380 --> 07:02.380
फ़ाइनेंस।

07:02.381 --> 07:04.132
तुम फ़ाइनेंस में जाओगे?

07:04.133 --> 07:06.759
फ़ाइनेंस रईसी की मंज़िल की पहली सीढ़ी है।

07:06.760 --> 07:08.553
ठीक है, इसे एक मकसद कह सकते हैं।

07:08.554 --> 07:11.306
- जिसके मैं पूरे समर्थन में हूँ।
- शुक्रिया, डलाइला।

07:12.641 --> 07:14.142
- पेश करता हूँ।
- शुक्रिया।

07:14.143 --> 07:15.060
शुक्रिया।

07:15.853 --> 07:17.103
मेसन, यह चार्ली है।

07:17.104 --> 07:19.897
बैरीज़ बे का हमारा पुराना दोस्त।
चार्ली, यह मेसन है,

07:19.898 --> 07:22.484
मेरा कज़िन और पर्सी का बॉयफ़्रेंड।

07:23.652 --> 07:25.653
- तुमसे मिलकर अच्छा लगा, दोस्त।
- मुझे भी।

07:25.654 --> 07:27.072
- और सैम को नहीं...
- नहीं।

07:27.865 --> 07:30.909
ख़ैर, तब तो मज़ा आएगा।

07:56.143 --> 07:56.977
सैम।

07:58.228 --> 07:59.354
नया साल मुबारक हो।

08:00.022 --> 08:01.148
हैलो। हाँ।

08:01.899 --> 08:04.568
मुझे नहीं पता था कि तुम आने वाली हो।

08:05.402 --> 08:10.032
हाँ। मेरे मम्मी-पापा को
सर्दियों में बैरीज़ बे देखना था, तो...

08:14.661 --> 08:16.954
मैंने तो मिलवाया ही नहीं?
मेसन, यह मेरा भाई सैम है।

08:16.955 --> 08:20.041
सैम, यह मेसन है। पर्सी का बॉयफ़्रेंड।

08:20.042 --> 08:21.543
सैम, तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

08:25.255 --> 08:27.089
अबे, हाथ मिला, बुद्धू।

08:27.090 --> 08:29.634
- सॉरी। हाँ, तुमसे भी।
- मैं ड्रिंक लेने जा रहा हूँ।

08:29.635 --> 08:30.968
मेसन, सैम से बात करो।

08:30.969 --> 08:33.430
- तुम दोनों काफ़ी कुछ एक जैसे हो।
- बढ़िया।

08:36.183 --> 08:39.269
तो तुम बैरीज़ बे में बड़े हुए?

09:05.128 --> 09:06.713
सोचा तुम लोगों को और बीयर चाहिए होगी।

09:07.798 --> 09:09.216
हाँ। शुक्रिया, यार।

09:11.677 --> 09:13.178
तो, तुमने कोई नई कहानी लिखी?

09:14.054 --> 09:16.055
नहीं, मैं बहुत बिज़ी रही हूँ।

09:16.056 --> 09:18.432
रुको, तुम कहानी... तुम कहानियाँ लिखती हो?

09:18.433 --> 09:20.851
बस शौक के लिए।

09:20.852 --> 09:22.979
क्या? नहीं, वह बस तुम्हारा शौक नहीं है।

09:22.980 --> 09:24.355
पर्सी बहुत ही कमाल की राइटर है।

09:24.356 --> 09:25.982
तुमने इसकी एक भी कहानी नहीं पढ़ी?

09:25.983 --> 09:27.275
- नहीं।
- सैम।

09:27.276 --> 09:29.486
रुको, तुम लोग कब से डेट कर रहे हो?

09:30.320 --> 09:32.239
यही कोई एक महीने से।

09:33.657 --> 09:35.992
और इसने कभी ज़िक्र नहीं किया
कि यह एक राइटर है?

09:35.993 --> 09:37.285
नहीं।

09:37.286 --> 09:39.412
क्यों न हम कुछ और बात करें?

09:39.413 --> 09:42.206
यह बस शर्माती है। लेकिन लिखती कमाल का है।

09:42.207 --> 09:44.709
सैम! मेसन इस सबके बारे में
नहीं सुनना चाहता होगा।

09:44.710 --> 09:46.585
पर्सी की राइटिंग के बारे में
नहीं जानना?

09:46.586 --> 09:48.671
नहीं, मैं जानना चाहता हूँ।

09:48.672 --> 09:50.464
मेरी सबसे पसंदीदा कहानी है...

09:50.465 --> 09:54.344
यह काफ़ी मुश्किल है, पर शायद "यंगब्लड।"

09:59.474 --> 10:01.685
तो, बताओ कि आजकल किसे डेट कर रहे हो।

10:03.854 --> 10:04.855
कोई ख़ास नहीं है।

10:05.939 --> 10:08.024
काफ़ी सारी लड़कियों के साथ
चक्कर चला रहे हो?

10:08.025 --> 10:10.235
नहीं, माफ़ करना। औरतों के साथ।

10:10.986 --> 10:12.112
एक मज़ेदार बात बताऊँ?

10:13.530 --> 10:17.367
मुझे आख़िरकार बैरीज़ बे से छुटकारा मिला,
और अब बाहर की दुनिया देख पा रहा हूँ।

10:18.618 --> 10:19.995
पर कुछ चीज़ें ऐसी हैं,

10:21.580 --> 10:23.040
और कुछ लोग भी...

10:24.666 --> 10:28.544
जिनकी बाहर की दुनिया बराबरी नहीं कर सकती।

10:28.545 --> 10:30.213
यह तो मैं भी तुम्हें बता सकती थी।

10:33.925 --> 10:35.969
हमारे लिए थोड़ी और शैंपेन लेकर आता हूँ।

10:39.598 --> 10:40.723
अच्छा, तुम सच कह रहे हो?

10:40.724 --> 10:42.850
इसने कभी तुम्हें अपने साथ
डरावनी फ़िल्म नहीं दिखाई?

10:42.851 --> 10:45.561
नहीं, मुझे तो मालूम भी नहीं था
कि इसे यह सब पसंद है।

10:45.562 --> 10:48.356
यह फालतू में बात को
बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है, ठीक है?

10:48.357 --> 10:51.233
देखना अब यह तुम्हें "हैलोवीन" के
सारे पार्ट दिखाएगी।

10:51.234 --> 10:54.236
या फिर "फ़्राइडे द थर्टीन्थ" के
बारह के बारह पार्ट।

10:54.237 --> 10:57.198
या फिर उससे भी बदतर,
"किलर क्लाउंस फ़्रॉम आउटर स्पेस।"

10:57.199 --> 11:00.326
क्या... नहीं। यह कोई
असली फ़िल्म नहीं हो सकती।

11:00.327 --> 11:01.619
मैं वादा करता हूँ कि है।

11:01.620 --> 11:03.079
सैम, अब बस करो।

11:03.080 --> 11:04.622
चलो भी। इसे पता होना चाहिए

11:04.623 --> 11:07.333
कि इसकी गर्लफ़्रेंड अगली
स्टीफ़न किंग बनने वाली है।

11:07.334 --> 11:10.586
कि यह पूरी "डार्क टावर" सीरीज़
दो बार पढ़ चुकी है है।

11:10.587 --> 11:13.506
इसने एक बार इस पर दस हज़ार वर्ड्स का
ब्लॉग पोस्ट लिखा था कि

11:13.507 --> 11:15.466
गिएर्मो डेल टोरो की फ़िल्में
कितनी बकवास हैं।

11:15.467 --> 11:19.638
सबके कमरों में एक्टर्स के पोस्टर होते हैं,
इसके कमरे में खंडहरों के पोस्टर हैं, और...

11:20.555 --> 11:23.100
तुम्हें इसकी पसंदीदा किताब तो पता ही होगी।

11:26.561 --> 11:28.146
रुको, तुम्हें पता है, है न?

11:30.399 --> 11:33.819
तुमने बताया नहीं... "फ़्रैंकन्स्टाइन"।

11:35.529 --> 11:38.197
क्योंकि मैरी शेली बस उन्नीस साल की थी
जब उन्होंने वह लिखी,

11:38.198 --> 11:39.157
और एक जीनियस भी थीं।

11:40.367 --> 11:41.785
वह एक लड़की ने लिखी थी?

11:44.204 --> 11:46.415
सैम, क्या मैं तुमसे बात कर सकती हूँ?

11:50.710 --> 11:52.128
तुम्हें हो क्या गया है?

11:52.129 --> 11:54.171
- मुझे माफ़ कर दो।
- यह सब क्यों कर रहे हो?

11:54.172 --> 11:56.298
मैंने थोड़े ही इसकी उम्मीद की थी?

11:56.299 --> 11:57.925
कि तुम अपने बॉयफ़्रेंड के साथ आ जाओगी।

11:57.926 --> 11:59.385
अच्छा?

11:59.386 --> 12:02.555
तुम्हें यह बात मुझसे ब्रेकअप करने से
पहले सोचनी चाहिए थी।

12:02.556 --> 12:03.931
मैं जिसे चाहूँ डेट कर सकती हूँ।

12:03.932 --> 12:05.433
- तुमने ही कहा था।
- जानता हूँ।

12:05.434 --> 12:06.851
तो अब तुम्हारी क्या दिक्कत है?

12:06.852 --> 12:08.477
उसे यहाँ लाने की क्या ज़रूरत थी?

12:08.478 --> 12:11.439
हाँ? बैरीज़ बे में,
वह भी मेरे फ़ैमिली रेस्तराँ में?

12:11.440 --> 12:13.649
यह घटिया हरकत तुमने जानबूझकर की है।

12:13.650 --> 12:17.736
तो क्या हुआ? बिना वजह के
मुझसे ब्रेकअप करना घटिया हरकत नहीं थी?

12:17.737 --> 12:19.196
पर्सी, वह बिना वजह नहीं था।

12:19.197 --> 12:20.281
हाँ, मुझे पता है।

12:20.282 --> 12:22.324
पढ़ाई ज़रूरी है।
पर तुमने यह ख़ुद ही मान लिया

12:22.325 --> 12:24.910
कि मैं उसमें
तुम्हारे लिए एक रुकावट बनूँगी।

12:24.911 --> 12:26.370
मुझे एक मौका तक नहीं दिया।

12:26.371 --> 12:29.290
मुझे लगा था कि इतनी दूर रहकर
रिश्ता निभाना हमारे लिए मुश्किल होगा।

12:29.291 --> 12:31.042
तुम्हें मुझ पर भरोसा करना चाहिए था।

12:31.918 --> 12:33.712
हम पर भरोसा करना चाहिए था।

12:36.423 --> 12:37.799
और मैं अब अपनी गलती समझता हूँ।

12:41.136 --> 12:42.596
- पर्सी।
- नहीं।

12:43.638 --> 12:47.057
नहीं, तुम ऐसा नहीं कर सकते।
पहले मुझसे पल भर में नाता तोड़ लिया

12:47.058 --> 12:49.978
और अब मुझे किसी और के साथ देखकर
मुझे वापस पाना चाहते हो।

12:50.479 --> 12:51.729
तो सब ख़त्म?

12:51.730 --> 12:53.190
तुम अपना फ़ैसला ले चुके थे, सैम।

12:54.357 --> 12:56.610
मैं चलती हूँ अपने बॉयफ़्रेंड के पास।

13:26.932 --> 13:28.016
डलाइला।

13:30.310 --> 13:32.311
- मुझे नहीं पता था कि तुम भी यहाँ आई हो।
- हाँ।

13:32.312 --> 13:33.312
- तुम अकेली हो।
- आठ...

13:33.313 --> 13:35.898
- लगता तो है। रुको, तुम्हारा क्या?
- हाँ।

13:35.899 --> 13:37.650
आजकल अकेले ही कट रही है।

13:37.651 --> 13:40.486
तीन, दो, एक!

13:40.487 --> 13:42.781
हैप्पी न्यू ईयर!

13:50.121 --> 13:52.457
- तुम करोगी?
- ज़रूर।

14:07.264 --> 14:10.267
तुम यहाँ हो। सब ठीक तो है?

14:20.068 --> 14:21.653
द टैवर्न का क्या सोचा है?

14:22.487 --> 14:24.196
क्या उसे रखना ग़लत होगा?

14:24.197 --> 14:25.864
नहीं, सू चाहती थीं कि वह तुम्हारा हो।

14:25.865 --> 14:28.659
मुझे बस इसकी चिंता है कि
मेरे और सैम के बीच बात न बिगड़ जाए।

14:28.660 --> 14:31.829
ठीक है, पर सैम कुछ दिनों में चला जाएगा,

14:31.830 --> 14:35.458
और तुम और वह कई सारी वजहों से
एक-दूसरे के साथ रिश्ते में नहीं रह सकते।

14:36.501 --> 14:38.628
तो मेरी लीगल सलाह रहेगी...

14:39.796 --> 14:41.255
कि उससे क्या फ़र्क पड़ता है?

14:41.256 --> 14:43.717
बात सिर्फ़ सैम की नहीं है। बात है...

14:44.759 --> 14:47.053
उस इंसान की जो मैं बनना चाहती हूँ,

14:47.887 --> 14:49.264
या जो मैं बन सकती हूँ।

14:51.641 --> 14:54.518
बैरीज़ बे में रहना
मेरे लिए अच्छा साबित हो सकता है।

14:54.519 --> 14:56.770
- हाँ।
- पर साथ ही...

14:56.771 --> 14:58.105
- "पर साथ ही"?
- कुछ नहीं।

14:58.106 --> 15:01.026
- मुझे यह ठीक नहीं लग रहा। नहीं, पर्सी।
- कुछ नहीं।

15:02.444 --> 15:04.820
क्या? तुम चाहती हो कि मैं कहूँ
कि मुझे लगा था

15:04.821 --> 15:07.573
कि जब मैं वापस आऊँगी, तो वह कहेगा
कि उसे मुझसे हमेशा से प्यार था

15:07.574 --> 15:10.160
और फिर से साथ हो जाएँगे?
हाँ, मुझे लगा तो था।

15:11.328 --> 15:13.412
पर अब वह एक ख़ूबसूरत डॉक्टर के साथ है।

15:13.413 --> 15:14.664
हाँ, मैं जानती हूँ।

15:15.415 --> 15:17.291
अगर सैम को पता चला कि मैंने क्या किया था...

15:17.292 --> 15:19.585
- दस साल पहले।
- ...तो मुझसे हमेशा के लिए नफ़रत करेगा।

15:19.586 --> 15:23.381
अच्छा, तो क्या फ़र्क पड़ता है?
यह फ़ैसला अपनी ख़ातिर लो।

15:29.387 --> 15:30.263
हैलो।

15:31.222 --> 15:32.931
- हैलो।
- हैलो, जॉर्डी।

15:32.932 --> 15:34.308
तुम लोग ठीक हो?

15:34.309 --> 15:35.226
हाँ।

15:35.810 --> 15:36.645
तुम ठीक हो?

15:37.604 --> 15:38.480
बिल्कुल ठीक हूँ।

15:39.272 --> 15:40.564
- तुम झूठ बोल रहे हो।
- शांटाल।

15:40.565 --> 15:43.901
मैं अपने काम के तजुर्बे से यकीन के साथ
कह सकती हूँ कि यह जो बोल रहा है,

15:43.902 --> 15:45.612
वह बिल्कुल झूठ है।

15:46.655 --> 15:47.905
- सॉरी।
- हाँ, कोई बात नहीं।

15:47.906 --> 15:50.282
मुझे नहीं लगता कि मुझे
उस बात का ज़िक्र करना चाहिए।

15:50.283 --> 15:51.325
तो फिर मत करो।

15:51.326 --> 15:54.328
हाँ, बिल्कुल। ख़ासकर जब वह पर्सी
और द टैवर्न से जुड़ी हो।

15:54.329 --> 15:57.164
- नहीं, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
- सैम और पर्सी से जुड़ी है?

15:57.165 --> 16:00.501
नहीं, सैम से जुड़ी है, पर्सी से नहीं।
तो बात को यहीं ख़त्म करते हैं।

16:00.502 --> 16:02.836
तो सैम और किसी और से जुड़ी है?

16:02.837 --> 16:05.172
- चार्ली? उसकी माँ?
- अब बस भी करो, शांटाल।

16:05.173 --> 16:06.424
सैम और टेलर से जुड़ा है?

16:07.133 --> 16:09.009
सैम और टेलर ब्रेकअप कर रहे हैं?

16:09.010 --> 16:11.011
नहीं। इसका उल्टा है।

16:11.012 --> 16:12.847
उल्टा। इसका उल्टा क्या होगा?

16:15.350 --> 16:16.308
वह प्रपोज़ कर रहा है।

16:16.309 --> 16:18.894
- क्या?
- हद है। तुम वाकई बहुत तेज़ हो।

16:18.895 --> 16:20.854
हाँ, पर तुमसे बातें निकलवाना आसान है।

16:20.855 --> 16:22.940
रुको। वह कब प्रपोज़ करने वाला है?

16:22.941 --> 16:24.859
क्या टेलर वापस आ रही है?

16:27.112 --> 16:29.530
- आज? वह आज प्रपोज़ करने वाला है?
- हाँ।

16:29.531 --> 16:31.699
तुम इस बात से ज़्यादा ख़ुश नहीं लग रहे।

16:31.700 --> 16:32.616
बड़ी दिलचस्प बात है।

16:32.617 --> 16:35.619
मेरा फंडा बिल्कुल सीधा-सादा है,
सैम इसके लिए राज़ी है।

16:35.620 --> 16:37.830
और उसके दोस्त के नाते, मैं उसका साथ दूँगा।

16:37.831 --> 16:38.997
फिर से झूठ बोल रहे हो।

16:38.998 --> 16:42.210
प्लीज़। किसी से कुछ मत कहना।

16:44.254 --> 16:46.256
- तुम वाकई डरावनी हो।
- शुक्रिया।

16:50.635 --> 16:52.761
- तुम ठीक हो?
- हाँ, बिल्कुल। हाँ।

16:52.762 --> 16:54.054
उसके पास पहले से अँगूठी थी

16:54.055 --> 16:56.683
और हमारे बीच कुछ है भी नहीं, है न? तो...

16:57.976 --> 16:59.102
मुझे ज़रा बैठना है।

17:02.147 --> 17:03.772
मैं सैम को ज़्यादा तो नहीं जानती,

17:03.773 --> 17:05.607
और उसकी गर्लफ़्रेंड को तो बिल्कुल नहीं।

17:05.608 --> 17:08.527
पर अपनी माँ की शोक-सभा वाले हफ़्ते में
उस लड़की को प्रपोज़ करना,

17:08.528 --> 17:11.655
उसी हफ़्ते जब उसके बचपन का प्यार
वापस लौटकर आया है,

17:11.656 --> 17:13.157
साफ़ है कि वह पैनिक कर रहा है।

17:13.158 --> 17:15.325
नहीं, मैं बिल्कुल भी यह नहीं सोचना चाहती

17:15.326 --> 17:18.078
कि सैम कोई ग़लती कर रहा है।

17:18.079 --> 17:20.414
न ही यह कि उसकी वजह मैं हो सकती हूँ।

17:20.415 --> 17:23.375
ठीक है। पर यह तो मानोगी न
कि उसने मौका बहुत अजीब चुना है?

17:23.376 --> 17:26.003
नहीं, सैम और मैं, हमारा...
हमारा कोई भविष्य नहीं है।

17:26.004 --> 17:27.796
- न आज, और न ही कल।
- पर्सी।

17:27.797 --> 17:29.339
नहीं, सच में... मैं ठीक हूँ।

17:29.340 --> 17:32.634
बस थोड़ी देर टहलकर आती हूँ।
तुमसे वापस मोटेल में मिलूँगी, ठीक है?

17:32.635 --> 17:33.636
ठीक है।

17:35.263 --> 17:37.723
- तुम सैम से मिली?
- नहीं, मैं बस अभी-अभी पहुँची हूँ।

17:37.724 --> 17:38.682
साल 2015 की गर्मियाँ

17:38.683 --> 17:41.059
क्या मतलब, वह तुम्हें लेने नहीं आया?

17:41.060 --> 17:43.061
नहीं। उसे मालूम नहीं था कि मैं आ रही हूँ।

17:43.062 --> 17:45.063
नए साल की पार्टी के बाद से बात नहीं हुई।

17:45.064 --> 17:46.982
मुझे लगा कि तुम्हारा नाता इतना गहरा है

17:46.983 --> 17:49.276
कि उसे एहसास हो जाएगा
कि तुमने मेसन को छोड़ दिया,

17:49.277 --> 17:52.738
जो मेरे हिसाब से बहुत बड़ी ग़लती थी,
वह लड़का तुम्हें बहुत चाहता है।

17:52.739 --> 17:53.782
मैं बस...

17:54.616 --> 17:56.533
- वह...
- सैम नहीं है?

17:56.534 --> 17:57.659
सही जवाब।

17:57.660 --> 18:00.329
पर्सी, वह तुम्हारे लायक नहीं है, समझी?

18:00.330 --> 18:02.414
तुम उससे कहीं ज़्यादा बेहतर हो। मैं बस...

18:02.415 --> 18:05.375
चलो छोड़ो। मैं एक हफ़्ते में आ जाऊँगी,
तो तुम अकेली नहीं रहोगी।

18:05.376 --> 18:06.919
- हे भगवान।
- क्या हुआ?

18:06.920 --> 18:07.836
हे भगवान।

18:07.837 --> 18:09.463
- क्या? क्या बात है?
- वह यहीं है।

18:09.464 --> 18:11.840
मैंने सैम को देखा, पर पक्का नहीं पता।
शायद वही था।

18:11.841 --> 18:14.260
तो क्या तुम उससे छिप रही हो?
पिंपल निकल आया है क्या?

18:15.386 --> 18:16.512
पर्सी।

18:16.513 --> 18:17.930
हैलो। माफ़ करना।

18:17.931 --> 18:20.766
मुझे लगा कि तुम हो। तुम यहाँ कब आई?

18:20.767 --> 18:21.976
बाद में बात करती हूँ।

18:23.269 --> 18:25.604
- आज ही आई।
- क्या? काश मुझे पता होता।

18:25.605 --> 18:27.648
मैं तुम्हें लेने आ सकता था।

18:27.649 --> 18:28.817
तो तुम कैसे हो?

18:29.818 --> 18:32.778
बढ़िया हूँ। हाँ, आजकल काफ़ी बिज़ी हूँ।

18:32.779 --> 18:35.323
पता है न, स्कूल और टैवर्न के बीच, और...

18:36.241 --> 18:38.367
नए साल की पार्टी में जो हुआ,
उसके लिए सॉरी कहना था।

18:38.368 --> 18:39.952
- उसकी ज़रूरत नहीं है।
- ज़रूरत है।

18:39.953 --> 18:42.079
मैंने बहुत बदतमीज़ी की।
और तुमने सही कहा था।

18:42.080 --> 18:45.542
तुम जिसे चाहो उसे डेट कर सकती हूँ।
मुझे बस जलन हो रही थी।

18:48.086 --> 18:49.169
सच में? जलन हो रही थी?

18:49.170 --> 18:51.755
हाँ। और वह तुम्हारे साथ नाइंसाफ़ी थी,

18:51.756 --> 18:53.967
तो मैं तहेदिल से माफ़ी चाहता हूँ।

18:55.510 --> 18:58.388
कोई बात नहीं, सैम। शुक्रिया।

19:00.181 --> 19:02.225
साथ ही, मुझे अपनी दोस्त वापस चाहिए।

19:03.101 --> 19:04.142
मुझे भी।

19:04.143 --> 19:06.437
उम्मीद करता हूँ कि
इस साल हम गर्मियाँ साथ बिताएँ।

19:08.147 --> 19:09.399
मतलब, हम चारों।

19:11.109 --> 19:12.150
हम चारों?

19:12.151 --> 19:14.236
हाँ, तुम और मेसन,

19:14.237 --> 19:16.906
अगर वह यहाँ आए तो,
और मैं और मेरी गर्लफ़्रेंड।

19:18.950 --> 19:21.202
हाँ, ज़रूर। काफ़ी मज़ा आएगा।

19:22.078 --> 19:23.121
हाँ।

19:23.621 --> 19:26.708
ख़ैर, अब मैं द टैवर्न चलता हूँ।
मेरी शिफ़्ट शुरू होने वाली है,

19:27.458 --> 19:30.044
- पर मैं बहुत ख़ुश हूँ कि तुम वापस आ गई।
- हाँ।

19:38.720 --> 19:39.595
क्या हुआ?

19:39.596 --> 19:41.597
मेसन से कहो कि कोई ब्रेकअप नहीं हुआ है

19:41.598 --> 19:43.892
और उसे अपने साथ ही लेकर आना, समझी?

19:47.896 --> 19:48.729
हैलो, पर्सी।

19:48.730 --> 19:51.024
ड्रू। तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

19:51.691 --> 19:55.152
इसने और जेक और इनके कुछ दोस्तों ने
फ़िशिंग ट्रिप पर जाने का फ़ैसला लिया,

19:55.153 --> 19:57.822
और फिर मुझे सरप्राइज़ देने यहाँ आ गया।
कितनी मज़ेदार बात है न?

19:58.364 --> 20:00.616
सोचा इसके लिए नए कपड़े ले आऊँ।

20:00.617 --> 20:04.454
जिसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूँ,
पर यह कुछ और भी लाया है।

20:06.539 --> 20:07.414
वह बीमार है?

20:07.415 --> 20:10.125
बच्चे क्यों चाहिए होंगे
जब मेरा मंगेतर ही एक बच्चा है?

20:10.126 --> 20:11.919
- वह बुरा नहीं है।
- बिल्कुल बुरा नहीं है।

20:11.920 --> 20:14.338
वह एक शरीफ़ और ख़ुशमिज़ाज इंसान है।

20:14.339 --> 20:16.966
तभी तो मैं उससे प्यार करती हूँ।
पर वह एक बच्चा है।

20:17.342 --> 20:19.385
और मुझे उसकी मम्मी नहीं बनना।

20:22.889 --> 20:25.642
कोई बात नहीं। मुझे लगा...
यह तो चलता रहेगा। मैं ठीक हूँ।

20:27.393 --> 20:30.271
- सैम की ख़बर सुनकर कैसा महसूस कर रही हो?
- मैं ठीक हूँ।

20:32.190 --> 20:34.442
- मुझसे झूठ मत बोलो।
- मैं झूठ नहीं बोल रही।

20:36.569 --> 20:39.948
अच्छा, मैं ठीक नहीं हूँ, पर हो जाऊँगी।
बस ध्यान भटकाने के लिए कुछ चाहिए।

20:42.450 --> 20:44.869
शांटाल, हैलो,
मुझे लगा था कि यही कमरा होगा।

20:45.578 --> 20:47.538
हैलो, पर्सी।

20:48.957 --> 20:50.874
- यार, तू सोने जा रहा है?
- हाँ, यह बीमार है।

20:50.875 --> 20:53.210
इसे थोड़े आराम की ज़रूरत है,
तो तुम लोग जाओ।

20:53.211 --> 20:55.212
क्यों न मैं यहीं बैठूँ,
शायद इसे बेहतर लगे।

20:55.213 --> 20:57.881
- मुझे नहीं लगता।
- पता है क्या?

20:57.882 --> 21:00.008
क्यों न मैं तुम्हें शहर घुमाऊँ?

21:00.009 --> 21:02.844
मुझे सभी सीक्रेट अड्डे पता हैं।
बहुत मज़ा आएगा।

21:02.845 --> 21:04.554
- बढ़िया। तो चलो।
- एक मिनट। माफ़ करना।

21:04.555 --> 21:05.515
क्या?

21:06.891 --> 21:08.850
नहीं, हर सवाल का जवाब सेक्स नहीं होता।

21:08.851 --> 21:10.645
शांटाल, जान, बस देखती जाओ।

21:12.772 --> 21:14.190
- हम चलें?
- चलो।

21:16.901 --> 21:17.776
कैसी लग रही हूँ?

21:17.777 --> 21:20.446
क्या मैं लिखकर दूँ,
तुम बहुत अच्छी लग रही हो। ठंड रखो।

21:22.115 --> 21:23.991
हैलो। द टैवर्न में स्वागत है। तीन लोग?

21:23.992 --> 21:27.244
हाँ। क्या सैम काम कर रहा है?
उसके सेक्शन में बैठ जाएँ? हम दोस्त हैं।

21:27.245 --> 21:29.122
ज़रूर। हाँ।

21:31.249 --> 21:33.166
मुझे अच्छा लगा कि तुम आने के लिए मान गए।

21:33.167 --> 21:35.669
यह दिखावा करूँ कि
मैं फ़ोन पकड़े हुए तुम्हारी कॉल का

21:35.670 --> 21:36.963
इंतज़ार नहीं कर रहा था?

21:39.549 --> 21:40.716
दिल जीतने में उस्ताद हो।

21:40.717 --> 21:41.884
मैं जानता हूँ।

21:43.094 --> 21:44.178
पर यह सच है।

21:47.473 --> 21:48.390
शुक्रिया।

21:48.391 --> 21:50.559
क्या यहाँ वह लड़का भी होगा
जो उस दिन तुम्हारे

21:50.560 --> 21:52.436
हॉरर फ़िल्मों के शौक के बारे में
बता रहा था?

21:52.437 --> 21:53.396
क्या?

21:54.022 --> 21:55.647
यह रेस्तरां उसी के परिवार का है न?

21:55.648 --> 21:59.026
हाँ, क्या करें, यहाँ पर
अच्छे रेस्तरां की बड़ी किल्लत है।

21:59.027 --> 22:01.070
- और उसका नाम है...
- सैम।

22:03.698 --> 22:05.283
अरे, डलाइला। तुम्हें देखकर अच्छा लगा।

22:06.159 --> 22:08.077
- मेसन, वापस स्वागत है।
- कैसे हो, यार?

22:08.703 --> 22:10.370
रुको, क्या तुम हमारे वेटर हो?

22:10.371 --> 22:11.872
- हाँ।
- हम यहाँ रोज़ आएँगे।

22:11.873 --> 22:13.207
मैं, पर्सी और मेसन।

22:14.042 --> 22:16.085
बहुत अच्छे। तुम लोग
कितने दिन रुकने वाले हो?

22:16.878 --> 22:18.628
डलाइला यहाँ एक महीने के लिए आई है।

22:18.629 --> 22:21.715
और मेसन बस कुछ दिन ठहरेगा।

22:21.716 --> 22:25.844
इसे शिकागो के बहुत ज़बरदस्त मुकाबले वाले
एक हॉकी कैंप से इन्वाइट आया है।

22:25.845 --> 22:27.387
यह इतनी भी बड़ी बात नहीं है।

22:27.388 --> 22:30.140
बड़ी बात तो है।
वहाँ देश के टॉप 50 खिलाड़ी होंगे।

22:30.141 --> 22:31.141
तारीफ़ से शर्माता है।

22:31.142 --> 22:33.268
वह यहाँ वेटरगिरी करने से तो अच्छा ही है,

22:33.269 --> 22:35.604
जहाँ दिन भर
बस बर्गर और फ़्राइज़ लाने पड़ते हैं।

22:35.605 --> 22:38.774
इतना भी बुरा नहीं होगा।
सुना है तुम्हारी एक गर्लफ़्रेंड भी है।

22:38.775 --> 22:40.358
ओह, हाँ। लेक।

22:40.359 --> 22:42.861
तुम्हारी गर्लफ़्रेंड का नाम लेक है?
और तुम लेक पर रहते हो?

22:42.862 --> 22:44.572
हाँ, वह ये सब जोक्स सुन चुकी है।

22:45.198 --> 22:47.450
बहरहाल, तुम लोग उससे मिल चुके हो।
वह होस्टेस है।

22:54.248 --> 22:55.291
तो...

22:56.459 --> 22:59.253
तो तुम लोग साथ में काम करते हो।
एक-दूसरे से रोज़ मिलते हो?

22:59.921 --> 23:00.963
हाँ, लगभग।

23:03.841 --> 23:07.052
ठीक है, तुम लोगों के लिए पानी लाता हूँ,
तब तक सोच लो कि क्या खाना है।

23:07.053 --> 23:08.262
कोई जल्दी नहीं है।

23:11.015 --> 23:13.100
लग ही नहीं रहा वह न्यू ईयर्स वाला बंदा है।

23:13.101 --> 23:14.477
तब काफ़ी पीछे पड़ गया था।

23:17.522 --> 23:19.065
मैं आती हूँ। बाथरूम जाना है।

23:30.701 --> 23:32.953
पर्सी! हैलो। तुम वापस आ गई।

23:32.954 --> 23:35.081
- हैलो, जॉर्डी।
- तुम अकेली हो?

23:35.748 --> 23:36.582
हाँ।

23:37.708 --> 23:39.460
मेरा मतलब, नहीं, डलाइला भी साथ में है।

23:40.128 --> 23:43.296
बढ़िया। तो, उसका कोई बॉयफ़्रेंड है?

23:43.297 --> 23:44.966
नहीं, अभी तो नहीं।

23:47.677 --> 23:48.678
तुम लेक से मिली?

23:49.428 --> 23:51.930
हाँ। उसे और सैम को डेट करते हुए
कितना वक़्त हो गया?

23:51.931 --> 23:53.431
मैं इसे डेटिंग तो नहीं कहूँगा।

23:53.432 --> 23:55.433
मतलब, वह साल भर उसके पीछे पड़ी रही,

23:55.434 --> 23:59.105
और एक बार वह यहाँ काम करने लगी,
तो आख़िर वह ख़ुद को कैसे रोकता?

24:00.356 --> 24:02.233
तो कुछ सीरियस नहीं है?

24:02.817 --> 24:04.234
वैसे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

24:04.235 --> 24:07.028
नहीं। आख़िर कौन कहना चाहेगा,
"आई लव यू, लेक"?

24:07.029 --> 24:09.157
वह तो ऐसा कहना होगा कि,
"आई लव यू, क्लाउड।"

24:10.074 --> 24:12.368
या फिर "आई लव यू, ट्री।"

24:13.953 --> 24:15.079
आई लव यू।

24:15.997 --> 24:18.124
मुझे तुम्हें देखते ही यह कह देना चाहिए था।

24:20.001 --> 24:21.627
और मैंने तुम्हें बहुत मिस किया।

24:22.587 --> 24:25.840
मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ।
और तुम्हें बहुत मिस किया।

24:26.716 --> 24:29.427
लग रहा है कि दो दिन से नहीं,
पर बहुत लंबे समय से दूर हो।

24:30.052 --> 24:31.053
इस बीच काफ़ी कुछ हो गया।

24:32.180 --> 24:36.808
हाँ, मतलब, पर्सी और द टैवर्न वाला
जो मामला हुआ। क्या तुम...

24:36.809 --> 24:38.268
तुम ठीक तो हो?

24:38.269 --> 24:41.022
हाँ, ख़ैर, हम वसीयत को लेकर कोर्ट जाएँगे,
फिर देखते हैं।

24:42.523 --> 24:44.399
तुम्हारी माँ ने ऐसा क्यों किया होगा?

24:44.400 --> 24:45.693
काश मुझे मालूम होता।

24:47.069 --> 24:49.571
सैम, मैं एक शक्की गर्लफ़्रेंड
नहीं बनना चाहती हूँ,

24:49.572 --> 24:52.574
पर कहीं तुम्हारी माँ तुम्हें और पर्सी को
फिर से साथ लाना तो नहीं चाहती थी?

24:52.575 --> 24:54.076
नहीं, हरगिज़ नहीं।

24:54.785 --> 24:56.411
उन्होंने 2021 में वसीयत बनाई थी।

24:56.412 --> 24:59.122
अगर उनकी यह तमन्ना होती,
तो उनके पास बताने के लिए पाँच साल थे।

24:59.123 --> 25:00.624
इतने यकीन से कैसे कह सकते हो?

25:00.625 --> 25:03.210
उन्होंने चार्ली से कहकर उसे यहाँ बुलाया।

25:03.211 --> 25:05.338
अच्छा, देखो, माँ उसे बहुत चाहती थीं,

25:06.505 --> 25:07.840
पर अब वह मायने नहीं रखता,

25:08.674 --> 25:12.553
क्योंकि आगे चाहे जो भी हो,
पर्सी और द टैवर्न

25:13.512 --> 25:14.931
मेरा अतीत रहेंगे,

25:16.265 --> 25:17.683
तुम मेरा आने वाला कल हो।

25:19.518 --> 25:20.811
सुनकर अच्छा लगा।

25:31.155 --> 25:33.824
आज रात मैंने
कुछ बहुत स्पेशल प्लान किया है।

25:35.701 --> 25:36.702
ठीक है।

25:37.703 --> 25:39.956
- तुम्हारा सामान ऊपर रख देता हूँ।
- यह बढ़िया रहेगा।

25:44.794 --> 25:47.463
धत् तेरे की! सब गुड़-गोबर हो गया!

25:49.298 --> 25:51.968
तो वकील के साथ मुलाकात ठीक नहीं रही?

25:53.135 --> 25:58.432
"सू फ़्लोरेक अपने पूरे होश-ओ-हवास में थीं
जब उन्होंने यह वसीयत बनाई।

25:59.684 --> 26:03.604
तुम्हारे इस वसीयत को चुनौती देकर
जीतने की संभावना न के बराबर है।"

26:05.523 --> 26:07.108
तो हाँ, तुमने सही कहा।

26:10.111 --> 26:13.072
ख़ैर, तो फिर यही सही।

26:14.323 --> 26:15.199
एक मिनट।

26:16.033 --> 26:18.118
चार्ली, यह साफ़ है कि
द टैवर्न पर्सी को मिलेगा।

26:18.119 --> 26:20.662
अब बाकी बातें उसी से करूँगी।
यह बिज़नेस ही तो है।

26:20.663 --> 26:22.455
डलाइला, मैं अब भी उसके लिए लड़ूँगा।

26:22.456 --> 26:23.874
इतना फ़र्क क्यों पड़ता है?

26:24.542 --> 26:25.834
तुम तो उसे बेचना चाहते थे न?

26:25.835 --> 26:27.669
क्योंकि वह मेरी और सैम की हक़ की चीज़ है।

26:27.670 --> 26:29.297
पैसों के हक़दार हम हैं, वह नहीं।

26:30.339 --> 26:35.428
देखो, मैं जानती हूँ तुम्हारी माँ के
फ़ैसले ने काफ़ी उलझन में डाल दिया होगा।

26:36.595 --> 26:38.723
मुझे पैसों की भी परवाह नहीं है। मैं बस...

26:39.765 --> 26:42.018
वह हमें यह देना क्यों नहीं चाहती थीं?
समझ में नहीं...

26:43.269 --> 26:45.771
देखो, व्हिट से कहना कि
मैं कोई जुगाड़ निकाल लूँगा।

26:47.440 --> 26:50.233
ख़ैर, अब व्हिट का द टैवर्न के सौदे से
कोई लेना-देना नहीं है।

26:50.234 --> 26:52.361
और न ही मेरी ज़िंदगी से, तो...

26:53.195 --> 26:54.738
तुम यह क्या कह रही हो?

26:54.739 --> 26:57.700
व्हिट और मेरे बीच सब ख़त्म हो गया।

26:59.327 --> 27:01.412
यह मानना मेरे लिए आसान नहीं था। पर...

27:03.039 --> 27:04.165
अब मैं...

27:05.333 --> 27:08.127
यह सच्चाई सब के सामने
कबूलने के लिए तैयार हूँ, तो...

27:09.337 --> 27:11.964
जो हुआ ठीक ही हुआ?

27:12.465 --> 27:14.592
शुक्रिया। ठीक ही हुआ।

27:15.468 --> 27:18.137
पर कहना चाहूँगा कि मैं
अभी किसी रिश्ते की तलाश में नहीं हूँ।

27:19.305 --> 27:21.140
नहीं, चार्ली, मैं नहीं...

27:22.975 --> 27:24.351
तुम मेरे अकेलेपन का सहारा थे।

27:24.352 --> 27:27.938
जैसे चोट लगने पर
लोग पट्टी लगाते हैं, वैसे ही।

27:29.482 --> 27:30.523
शुक्रिया।

27:30.524 --> 27:33.818
मैं कह रही हूँ, कोई चार्ली फ़्लोरेक के पास
गहरा नाता जोड़ने क्यों जाएगा?

27:33.819 --> 27:36.113
तुम हसीन हो,
तुम्हारी फ़ितरत तो सभी जानते हैं।

27:36.947 --> 27:40.951
बहरहाल,हमारे बीच जो भी था
उसे ख़त्म करने के लिए

27:41.869 --> 27:43.496
- यह सही वक़्त है।
- एक सेकंड रुको!

27:44.455 --> 27:45.373
डलाइला...

27:46.332 --> 27:48.709
मुझे साथ बिताए एक भी पल का पछतावा नहीं है।

27:50.127 --> 27:53.422
सिवाय... उस समय के
जब हमने वह गाड़ी में किया था।

27:54.382 --> 27:56.509
पर मैं पर्सी से द टैवर्न की बात करूँगी।

28:07.228 --> 28:09.730
बे ब्रीज़ मोटेल

28:12.108 --> 28:13.025
हाँ?

28:13.776 --> 28:15.443
थर्मोस्टैट बंद कैसे करते हैं?

28:15.444 --> 28:18.114
कंबल हटाकर देखो शायद अच्छा लगे?

28:24.286 --> 28:25.620
अब बेहतर है।

28:25.621 --> 28:28.123
अच्छा, मुझे काम है। मुझे जाना होगा।

28:28.124 --> 28:29.457
शांटाल...

28:29.458 --> 28:30.542
क्या?

28:30.543 --> 28:32.419
मैं हमारा प्राइम का पासवर्ड भूल गया।

28:32.420 --> 28:35.089
मैंने तुम्हारे नोट्स ऐप में लिखा है।
अच्छा, बाय।

28:47.643 --> 28:49.227
तुमसे अब कोई सवाल नहीं पूछूँगी।

28:49.228 --> 28:50.187
क्या?

28:51.856 --> 28:53.983
अरे, मैंने तो तुम्हें देखा ही नहीं।

28:56.819 --> 28:58.446
तुम यहाँ बैठकर काम क्यों कर रही हो?

28:59.822 --> 29:04.577
मेरा मंगेतर मिलने आया है और वह हमारे
कमरे में बिस्तर पर बीमार पड़ा है, तो...

29:08.247 --> 29:09.873
"खाने को कुछ है क्या?"

29:09.874 --> 29:12.126
"मैं पोस्टमेट्स से ऑर्डर कर दूँगी।"

29:12.543 --> 29:14.503
बैरीज़ बे में पोस्टमेट्स नहीं चलता।

29:15.796 --> 29:18.006
बहुत ख़ूब। बढ़िया। यहाँ क्या चलता है?

29:18.007 --> 29:20.091
शांत हो जाओ। मैं सूप लेकर आता हूँ।

29:20.092 --> 29:21.926
जॉर्डी, रुको।
लाने की ज़रूरत नहीं है।

29:21.927 --> 29:23.845
मैं इस जगह का मालिक हूँ

29:23.846 --> 29:25.973
और मेरे लिए मेहमान की ख़ुशी सबसे ऊपर है।

29:28.058 --> 29:31.103
जिससे याद आया, तुम ठीक हो?

29:32.897 --> 29:34.773
बस थोड़ा हैंगओवर है।

29:35.483 --> 29:36.317
हैंगओवर?

29:37.776 --> 29:39.403
वाह जी वाह...

29:40.154 --> 29:41.321
मौज-मस्ती चल रही थी।

29:41.322 --> 29:43.615
नहीं, ऐसी बात नहीं है। मैं तो बस...

29:43.616 --> 29:45.367
पर्सी का साथ दे रही थी।

29:46.619 --> 29:50.789
अच्छा। तो सैम की ख़बर सुनने के बाद
अब वह कैसी है?

29:52.625 --> 29:55.169
पर्सी मुश्किल हालात से लड़ना
काफ़ी अच्छे से जानती है।

29:59.340 --> 30:02.176
कहना तो नहीं चाहिए, पर मैं ख़ुश हूँ
कि ड्रू बीमार पड़ा।

30:07.848 --> 30:09.182
तुम्हें यह जगह कैसे मिली?

30:09.183 --> 30:11.227
मैं बचपन में यहाँ आया करती थी।

30:12.811 --> 30:13.895
हे भगवान।

30:13.896 --> 30:16.607
तुम्हारे साथ और कितने ख़ुशनसीब लड़कों ने
इस जगह का मज़ा लिया है?

30:21.779 --> 30:22.947
ए, मैं मज़ाक कर रहा था।

30:26.075 --> 30:27.284
पर्सी?

30:34.250 --> 30:35.793
पर्सी? ए।

30:40.256 --> 30:42.550
मैं अब यह नहीं कर सकती।

30:43.259 --> 30:44.092
रुको, क्या?

30:44.093 --> 30:45.553
यह ठीक नहीं है।

30:47.263 --> 30:49.765
उफ़, क्या मैं आख़िरकार
समझदार हो रही हूँ? हद है।

30:50.307 --> 30:52.600
- मैं कुछ समझा नहीं।
- मैं जानती हूँ।

30:52.601 --> 30:54.395
मुझे... मुझे माफ़ कर दो।

30:55.854 --> 30:57.314
मैं तुम्हें शहर वापस छोड़ देती हूँ।

30:59.191 --> 31:00.608
यह सरासर बेवकूफ़ी है।

31:00.609 --> 31:03.862
क्या मैं ग़लत ऑर्डर ले आई?
आज मेरा पहला दिन है।

31:04.572 --> 31:05.447
हे भगवान।

31:06.323 --> 31:07.199
क्या?

31:08.158 --> 31:10.702
मेरा मतलब यह। तुम्हारा वेट्रेस बनना।

31:10.703 --> 31:12.912
गर्मियाँ बैरीज़ बे में बिताऊँगी।
नौकरी की ज़रूरत थी।

31:12.913 --> 31:15.623
रहने दो। सैम को जलाने का
तुम्हारा प्लान नाकाम रहा।

31:15.624 --> 31:18.042
मैं जानती हूँ कि तुम्हें लगा होगा
कि हर दिन किचन की

31:18.043 --> 31:20.837
तपती हुई गर्मी और पसीने के बीच
उसके करीब रहकर

31:20.838 --> 31:23.673
शायद उसे लगने लगेगा कि वह
तुम्हें चाहता है, पर...

31:23.674 --> 31:25.092
मैंने ऐसा कुछ नहीं सोचा था।

31:27.344 --> 31:28.429
अच्छा। मैं...

31:29.430 --> 31:32.515
मैं जानती हूँ कि ऐसा नहीं होगा।
पर हम दोस्त तो रह सकते हैं।

31:32.516 --> 31:35.852
तुमने उसे बताया कि तुमने
मेसन से ब्रेकअप कर लिया, फिर से?

31:35.853 --> 31:37.187
मौका ही नहीं मिला।

31:38.022 --> 31:39.147
तो कुछ पहल करो।

31:39.148 --> 31:41.275
नहीं, उसकी अब भी एक गर्लफ़्रेंड है।

31:41.942 --> 31:44.110
पिछली गर्मियों में मैंने कोशिश की थी।
अब उसकी बारी है।

31:44.111 --> 31:46.529
ठीक है, पर शायद वह कोशिश न करे।
तब क्या होगा?

31:46.530 --> 31:48.866
इस तरह तो पूरी गर्मियाँ
बर्बाद हो जाएँगी, पर्सी।

31:55.122 --> 31:57.249
मैं हार मानती हूँ।
तुम्हारा कुछ नहीं हो सकता।

31:57.958 --> 32:00.419
साथ ही, तुम मेरी कर्ली फ़्राइज़ भूल गई।
तुमसे प्यार है।

32:28.447 --> 32:29.448
शुक्रिया।

32:37.873 --> 32:39.375
माफ़ करना मुझे।

32:42.586 --> 32:45.838
अच्छा। नहीं! अच्छा। अब बस करो।

32:45.839 --> 32:47.173
- अच्छा, बहुत हो गया।
- शांति।

32:47.174 --> 32:48.967
शांति। मैं इसे अपनी तरफ़ ले जाता हूँ।

32:49.718 --> 32:51.095
हे भगवान।

32:51.970 --> 32:52.888
पर्सी!

32:59.812 --> 33:00.646
सैम?

33:03.023 --> 33:04.983
हम मूवी के लिए लेट हो जाएँगे।

33:07.069 --> 33:10.071
हाँ, सही कहा। माफ़ करना।
हम बस बर्तन धो रहे थे।

33:10.072 --> 33:12.074
नहीं, बस हो ही गया है। तुम चले जाओ।

33:14.159 --> 33:15.035
हाँ।

33:23.127 --> 33:25.545
माफ़ करना। यह अजीब है क्या?

33:25.546 --> 33:28.339
यह बिल्कुल अजीब लग रहा होगा।
मुझे फ़ोन करके आना चाहिए था,

33:28.340 --> 33:30.466
फ़ोन करने चाहिए था।
मैं मोटेल नहीं जा सकती,

33:30.467 --> 33:31.843
शांटाल का मंगेतर बीमार है।

33:31.844 --> 33:35.054
ज़ाहिर है, मैं द टैवर्न भी नहीं जा सकती,
मेरे पास रहने को कोई...

33:35.055 --> 33:36.181
अंदर आओ।

33:36.932 --> 33:38.016
आ जाओ।

33:42.062 --> 33:46.232
मुझे लगा था कि यहाँ वापस आने पर
सब कुछ... अलग होगा,

33:46.233 --> 33:47.735
पर थोड़ा पहले जैसा भी।

33:48.527 --> 33:50.237
और मैं जानती हूँ इसका कुछ तुक नहीं बनता।

33:50.821 --> 33:52.280
नहीं, पर मैं समझ सकती हूँ।

33:52.281 --> 33:54.449
तुम्हें लगा सारी अच्छी चीज़ें
वैसी ही होंगी

33:54.450 --> 33:56.784
- और सारी बुरी चीज़ें छूमंतर हो जाएँगी।
- हाँ।

33:56.785 --> 34:00.830
पर अच्छी चीज़ें सब जा चुकी हैं,
और बस बुरा चीज़ें बची हैं। और मैं...

34:00.831 --> 34:04.000
मैं महसूस करना नहीं चाहती,
पर ख़ुद को महसूस करने से रोक भी नहीं सकती।

34:04.001 --> 34:07.420
और मैं हमेशा की तरह वह करके
अपना ध्यान भी नहीं हटा पा रही हूँ।

34:07.421 --> 34:08.338
तुम क्या करती हो?

34:09.089 --> 34:11.383
- हॉट लड़कों के साथ हुकअप करती हूँ।
- ख़ैर...

34:12.134 --> 34:13.469
कम से कम मज़ा तो आता होगा।

34:14.178 --> 34:15.387
इस बार नहीं आया।

34:17.723 --> 34:19.391
अब तो कुछ महसूस करने से...

34:21.560 --> 34:22.686
बच भी नहीं पा रही।

34:24.146 --> 34:26.523
मुझे सब महसूस हो रहा है।
हे भगवान, मुझे यह नहीं चाहिए।

34:28.567 --> 34:29.735
पर्सी, बात क्या है?

34:31.987 --> 34:32.821
ए।

34:33.489 --> 34:35.032
बताओ। मैं तुम्हारी दोस्त हूँ।

34:36.116 --> 34:37.159
मैं जानती हूँ।

34:38.619 --> 34:41.789
और मुझे यकीन नहीं होता
कि तुमने... मुझे माफ़ कर दिया।

34:42.706 --> 34:43.874
वह बहुत समय पहले की बात थी।

34:45.834 --> 34:48.003
पर तुम मुझ पर भरोसा कर सकती हो। ठीक है?

34:57.471 --> 34:59.806
- चार्ली?
- मुझे बस एक बात कहनी है।

34:59.807 --> 35:04.227
तुम्हें लगता है कि मैं बहुत
ग़ैर-ज़िम्मेदार, ख़ुदगर्ज़ आदमी हूँ,

35:04.228 --> 35:05.520
पर मैं ऐसा नहीं हूँ।

35:05.521 --> 35:06.646
क्या तुम नशे में हो?

35:06.647 --> 35:09.398
- चार्ली, यह सही वक़्त नहीं है।
- सालों तक मैंने द टैवर्न को संभाला।

35:09.399 --> 35:12.944
मैंने सैम की डॉक्टरी की पढ़ाई की फ़ीस भरी,
और उसे बताया तक नहीं।

35:12.945 --> 35:16.239
मैं हमेशा अच्छी टिप देता हूँ,
भले ही सर्वर कोई लड़का हो।

35:16.240 --> 35:19.283
क्योंकि मैं अच्छा इंसान हूँ।
क्या हुआ जो तुमने मेरा इस्तेमाल किया?

35:19.284 --> 35:20.660
- चार्ली...
- सेक्स कमाल का था।

35:20.661 --> 35:22.037
हे भगवान!

35:24.164 --> 35:26.916
चार्ली? तुम्हारा चार्ली के साथ
चक्कर चल रहा था?

35:26.917 --> 35:29.044
शांटाल ने यह कहा भी था,
पर मैं ही नहीं मानी।

35:30.587 --> 35:33.047
पर्सेफ़नी फ्रेज़र।

35:33.048 --> 35:34.258
तो तुम भी यहाँ हो।

35:35.259 --> 35:37.802
यार, अगर मुझे एक मौका मिलता,

35:37.803 --> 35:40.555
अतीत की एक चीज़ बदलने का,
तो मैं दस साल पीछे जाकर...

35:40.556 --> 35:43.349
चार्ली! माफ़ करना।
हमें एक मिनट दे सकती हो, प्लीज़?

35:43.350 --> 35:46.311
हाँ, ज़रूर। आराम से बात करो।

35:48.188 --> 35:50.857
पागल हो गए हो क्या?
तुम जानते भी हो कि क्या करने वाले थे?

35:50.858 --> 35:52.108
छोड़ो। किसे फ़र्क पड़ता है?

35:52.109 --> 35:54.569
मुझे फ़र्क पड़ता है।
और जानती हूँ कि तुम्हें भी।

35:54.570 --> 35:57.488
- क्योंकि डलाइला और तुम दोबारा दोस्त हो गए?
- हाँ।

35:57.489 --> 35:59.323
और हमने यह बात तय की थी।

35:59.324 --> 36:01.117
यह कि हम कुछ नहीं बताएँगे।

36:01.118 --> 36:03.870
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि तुम
वापस आकर सब बर्बाद कर दोगी।

36:03.871 --> 36:05.580
तुमने मुझे बुलाया था।

36:05.581 --> 36:08.457
और मैंने तुम्हारी माँ से नहीं कहा था
कि वह मुझे द टैवर्न दे दें।

36:08.458 --> 36:10.669
पर तुम उसे रख तो रही हो, है न?

36:13.046 --> 36:14.423
मुझे एक बात बताओ, पर्सी।

36:15.299 --> 36:18.050
अगर माँ को तुम्हारे जाने की वजह पता होती,

36:18.051 --> 36:19.595
तो क्या वह तुम्हें द टैवर्न सौंपतीं?

36:21.054 --> 36:24.057
अगर तुम उसे रखने का फ़ैसला लेती हो,
तो वह धोखा माना जाएगा।

36:24.808 --> 36:26.435
- अगर सैम को पता चला...
- चार्ली...

36:27.269 --> 36:29.103
सैम को यह कभी पता नहीं चलना चाहिए।

36:29.104 --> 36:30.314
हाँ, मुझे पता है।

36:33.233 --> 36:35.068
काश मैं माँ की बात न मानता।

36:36.570 --> 36:38.030
काश मैंने तुम्हें न बुलाया होगा।

37:07.309 --> 37:10.353
तुम्हें याद है जब मैंने
तुमसे पहली बार डेट के लिए पूछा था?

37:10.354 --> 37:13.689
हम अस्पताल में राउंड पर थे,
वह मेडिकल स्कूल का आख़िरी साल था।

37:13.690 --> 37:15.983
तुम एक केस के बहाने बात करने आए थे।

37:15.984 --> 37:18.111
मैं बहुत नर्वस था, ठीक है?

37:18.946 --> 37:21.907
पर बहरहाल, हमें वह बार-बार टालनी पड़ी।

37:22.449 --> 37:23.991
कभी तुम्हारे, कभी मेरे काम के चलते।

37:23.992 --> 37:26.827
और फिर एक दिन
हम अस्पताल के कैफ़ेटेरिया में बैठे

37:26.828 --> 37:28.579
और रात को दो बजे कॉफ़ी पी।

37:28.580 --> 37:30.498
हम दोनों ने थकान के मारे बात तक नहीं की।

37:30.499 --> 37:32.000
- बस वहाँ बैठे रहे।
- हाँ।

37:32.751 --> 37:33.919
वह बहुत अच्छा पल था।

37:34.628 --> 37:35.545
वह तो है।

37:39.383 --> 37:44.595
और मुझे समझ आ गया था, कि यही वह इंसान है
जिस पर मैं भरोसा कर सकता हूँ,

37:44.596 --> 37:45.847
जिसकी इज़्ज़त कर सकता हूँ,

37:47.140 --> 37:48.767
और जो मेरा हर मुश्किल में साथ देगी।

37:49.768 --> 37:50.936
मुझे भी यही लगा था।

37:54.564 --> 37:56.483
यह हफ़्ता मेरे लिए बहुत मुश्किल रहा।

37:59.945 --> 38:01.238
मुझे डर महसूस हुआ।

38:06.368 --> 38:08.704
- माँ को खोना...
- हाँ।

38:09.329 --> 38:10.372
बहुत तकलीफ़देह रहा है।

38:12.416 --> 38:13.625
पता है, जब घर वापस आया,

38:15.085 --> 38:19.297
तब एहसास हुआ कि मैं असल में कौन हूँ
और मुझे क्या चाहिए।

38:20.173 --> 38:22.842
मतलब, जहाँ आप बड़े होते हैं वहाँ वापस आना

38:22.843 --> 38:24.803
हमेशा ही ख़ास होता है।

38:27.222 --> 38:28.390
हाँ, वह तो है।

38:35.313 --> 38:36.606
इसीलिए...

38:38.191 --> 38:40.527
मैं तुमसे कुछ बात करना चाहता हूँ।

38:48.118 --> 38:48.952
शांटाल?

38:49.786 --> 38:52.247
हाँ, मैं बस... मैं बाथरूम जा रही हूँ।

38:54.082 --> 38:55.083
तुम्हें क्या चाहिए?

38:55.709 --> 38:56.585
कुछ नहीं।

38:58.211 --> 39:00.588
- मुझे माफ़ कर दो।
- कोई बात नहीं।

39:00.589 --> 39:01.798
तुम नाराज़ हो।

39:04.843 --> 39:06.302
मैं नाराज़ नहीं हूँ। मैं बस...

39:06.303 --> 39:08.220
मैं बीमार नहीं पड़ सकती।
और तुम यह जानते हो।

39:08.221 --> 39:10.014
मुझ पर कितने केसों की ज़िम्मेदारी है।

39:10.015 --> 39:12.017
मैं जानबूझकर बीमार नहीं पड़ा।

39:13.435 --> 39:16.645
अच्छा, तो सुबह जब तुम
जेक का साथ कार में बैठे

39:16.646 --> 39:20.357
और तुम्हें कमज़ोरी महसूस हुई,
तो तुमने सोचा तो होगा न कि,

39:20.358 --> 39:22.359
"अगर बीमार हो गया तो शांटाल संभाल लेगी"?

39:22.360 --> 39:23.487
नहीं।

39:26.239 --> 39:27.240
शायद।

39:28.742 --> 39:31.494
ड्रू। यही वह इंसान है जो मुझे नहीं बनना,

39:31.495 --> 39:35.457
कोई जो हमेशा हर चीज़ और
हर शख़्स का ध्यान रखती रहे।

39:36.500 --> 39:37.459
लेकिन...

39:39.294 --> 39:40.420
तुम तो ऐसी ही हो।

39:42.964 --> 39:45.800
पर शायद... शायद मैं ऐसी बनना नहीं चाहती।

39:45.801 --> 39:48.428
या शायद हर वक़्त ऐसा न करना चाहूँ।

39:49.179 --> 39:51.097
क्या तुमने कभी सोचा है कि

39:51.098 --> 39:54.016
शायद मेरा भी कभी मन करता होगा
कि कोई मेरा ख़याल रखे?

39:54.017 --> 39:55.893
मैं रखूँगा।

39:55.894 --> 39:57.854
बस मुझे बता दो क्या चाहिए।

40:00.899 --> 40:04.111
मुझे ऐसा इंसान चाहिए
जो मेरे बिना बोले ही मेरी ज़रूरत जान ले।

40:04.986 --> 40:06.655
मैं यह कैसे कर पाऊँगा?

40:09.908 --> 40:11.034
मुझे नहीं पता।

40:19.126 --> 40:21.503
अगर माफ़ी माँगने आए हो,
तो पर्सी जा चुकी है।

40:23.421 --> 40:24.798
शायद मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हो गई।

40:27.175 --> 40:29.886
देखो, मैंने जो कहा था वह मेरी भूल थी।

40:30.929 --> 40:32.097
पर वह है तो सच।

40:33.682 --> 40:36.559
कोई भी एक गहरे रिश्ते के लिए
चार्ली फ़्लोरेक के पास नहीं जाएगा।

40:36.560 --> 40:37.936
धत् तेरे की।

40:38.645 --> 40:41.106
इस बात पर कभी मुझे फ़ख़्र हुआ करता था।

40:41.398 --> 40:44.316
- पर अब, तुम...
- पता नहीं।

40:44.317 --> 40:47.696
वजह शायद मेरी माँ की मौत है
या सैम का प्रपोज़ करना...

40:48.155 --> 40:50.407
रुको, सैम प्रपोज़ कर रहा है? टेलर को?

40:53.869 --> 40:55.954
तभी पर्सी की ऐसी हालत हो रखी है।

40:58.081 --> 41:00.959
मुझे ऐसा नहीं रहना... अब और नहीं।

41:03.211 --> 41:04.713
शायद अब बदलने का वक़्त हो गया है।

41:06.673 --> 41:09.551
मैं जानता हूँ, व्हिट की वजह से
तुम पूरी तरह टूट चुकी हो।

41:10.844 --> 41:13.263
पर क्या तुम कोशिश करोगी?
मेरे साथ नाता जोड़ने की?

41:23.732 --> 41:25.317
देखो, एक ऐसा वक़्त भी था,

41:26.818 --> 41:31.239
बल्कि मेरी पूरी ज़िंदगी ही, जब तुम्हारे
यह पूछने पर... मैं ख़ुशी से हाँ कह देती।

41:34.576 --> 41:37.495
पर हम दोनों को ही
अभी बहुत कुछ सीखना है, और...

41:39.789 --> 41:42.459
और मुझे यकीन है कि यह काम
हमें अकेले ही करना होगा।

41:43.376 --> 41:44.461
मुझे माफ़ कर दो।

42:03.563 --> 42:04.980
- हैलो।
- हैलो।

42:04.981 --> 42:07.234
बस मरीज़ के लिए गेटोरेड लेने जा रही हूँ।

42:07.651 --> 42:09.944
और सूप लाया हूँ। और गेटोरेड भी।

42:09.945 --> 42:11.947
मरीज़ को गेटोरेड तो चाहिए ही होता है।

42:12.948 --> 42:14.531
- शुक्रिया।
- कोई दिक्कत नहीं है।

42:14.532 --> 42:18.119
और अलग बैग में आइसक्रीम लाया हूँ
ताकि वह पिघले नहीं।

42:18.870 --> 42:20.205
तुम मेरे लिए आइसक्रीम लाए हो?

42:21.498 --> 42:24.083
हाँ, आज सुबह तुम थोड़ी परेशान लग रही थी।

42:24.084 --> 42:26.544
और मैं जानता हूँ कि तुम्हें
आइसक्रीम कितनी पसंद है, तो...

42:29.381 --> 42:30.340
मिंट चिप।

42:31.549 --> 42:32.466
मेरी फ़ेवरेट।

42:32.467 --> 42:35.262
हाँ, मुझे याद था।
ख़ैर, मैं तुम्हें मैसेज करूँगा।

42:35.887 --> 42:37.596
मेरा मतलब, तुम मुझे मैसेज करना

42:37.597 --> 42:39.808
- अगर कुछ चाहिए हो।
- हाँ। ठीक है।

43:13.133 --> 43:15.135
तो यह है तुम्हारी सीक्रेट जगह?

43:18.013 --> 43:18.972
सुकून भरी जगह है।

43:20.390 --> 43:21.308
खूबसूरत भी।

43:22.976 --> 43:24.394
और किताब पढ़ने के लिए बढ़िया जगह।

43:26.187 --> 43:27.397
या सिर्फ़ बैठने के लिए भी।

43:37.615 --> 43:40.035
मुझे ऐसा क्यों लगा था
कि तुम मुझे यहीं पर मिलोगी?

43:44.039 --> 43:45.665
क्योंकि अब वक़्त आ गया है जाने का।

43:47.042 --> 43:47.917
तुम जा रही हो?

43:49.294 --> 43:51.671
सिएटल में कई काम हैं।

43:53.048 --> 43:54.549
अच्छा हाँ। वहाँ मेसन भी तो है।

43:57.344 --> 43:59.095
असल में, मेसन और मेरा ब्रेकअप हो गया।

44:01.222 --> 44:03.767
- कब?
- कुछ हफ़्ते पहले।

44:05.060 --> 44:06.311
तुमने मुझे बताया क्यों नहीं?

44:08.229 --> 44:09.189
तुम लेक के साथ हो।

44:11.608 --> 44:13.193
तुम्हें टेलर के साथ नहीं होना चाहिए?

44:15.862 --> 44:16.905
जॉर्डी।

44:17.906 --> 44:19.615
उसने न बताने की बहुत कोशिश की,

44:19.616 --> 44:21.659
पर शांटाल ने उससे सब उगलवा लिया।

44:22.369 --> 44:23.495
हाँ।

44:24.913 --> 44:26.081
ख़ैर, टेलर...

44:28.375 --> 44:29.376
वह चली गई।

44:35.006 --> 44:38.509
लेक ने मुझ पर इल्ज़ाम लगाया
कि मैं किसी और को चाहता हूँ।

44:38.510 --> 44:39.928
तुमने क्या कहा?

44:43.223 --> 44:44.307
कि वह सही कह रही है।

44:46.434 --> 44:48.395
और फिर उसने कहा कि मैं किसी एक को चुनूँ।

44:52.774 --> 44:54.401
मेरी जेब में अँगूठी थी।

44:55.610 --> 44:56.861
यह सोच रखा था कि क्या बोलूँगा।

44:58.321 --> 45:01.740
कैसे हमें ख़ुशी और प्यार हासिल करने का

45:01.741 --> 45:03.034
बस एक ही मौका मिलता है।

45:04.327 --> 45:05.578
पर ऐसा न होता हो तो?

45:07.122 --> 45:09.290
अपना प्यार हासिल करने का मौका न मिलता हो?

45:10.583 --> 45:11.501
नहीं।

45:14.504 --> 45:16.756
अगर मुझे एक और मौका मिले तो?

45:24.597 --> 45:26.224
मैं तुम्हें चुनता हूँ, पर्सी।

45:44.826 --> 45:46.244
मैं तुम्हें चाहता हूँ, पर्सी।

45:48.204 --> 45:49.873
मैं एक सच्ची ज़िंदगी जीना चाहता हूँ।

45:51.624 --> 45:53.042
मुझे अब झूठ में नहीं जीना।

45:55.420 --> 45:56.713
मैं चाहता हूँ कि हम एक हों।

46:00.592 --> 46:01.468
सैम।

46:05.763 --> 46:07.724
मुझे तुम्हें कुछ बताना है।

47:55.039 --> 47:57.040
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

47:57.041 --> 47:59.127
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अमृता गुप्ता
