WEBVTT

00:04.755 --> 00:06.716
मौत कई रूपों में आती है।

00:07.842 --> 00:09.218
आपके किसी प्यारे इंसान की मौत।

00:18.769 --> 00:20.396
किसी रिश्ते की मौत।

00:28.863 --> 00:30.531
मन में छिपी किसी अनकही हसरत की मौत।

00:33.701 --> 00:36.328
हम सब अपने दुखों से
अलग-अलग तरीकों से जूझते हैं।

00:37.955 --> 00:40.166
कुछ लोग लिखकर अपना दर्द हल्का करते हैं।

00:51.969 --> 00:53.512
कुछ लोग भागने की कोशिश करते हैं।

01:01.061 --> 01:02.438
कुछ लोग गुस्सा दिखाते हैं।

01:27.922 --> 01:31.425
और कुछ को बस एक ड्रिंक की ज़रूरत होती है।

01:34.804 --> 01:35.638
पर्सी?

01:42.812 --> 01:45.313
कम ऑन। मैं कौन सा चुपके से
अंदर घुसकर चोरी कर रही थी।

01:45.314 --> 01:47.941
नहीं, यह बिल्कुल साफ़ मिसाल है

01:47.942 --> 01:51.069
- कहीं पर चुपके से घुसकर चोरी करने की...
- मैं आज बहुत ज़्यादा थक गई थी

01:51.070 --> 01:54.072
और मोटेल में कोई मिनीबार नहीं था,
और कुछ पीने का बहुत मन था, तो...

01:54.073 --> 01:55.824
इतना तो चलता है, ठीक है?

01:55.825 --> 01:58.910
शुक्र मनाओ कि मेरी माँ ने कभी
उस खिड़की का लॉक ठीक नहीं करवाया।

01:58.911 --> 02:00.830
वरना तुम अंदर नहीं आ पाती।

02:02.414 --> 02:04.291
तो तुम्हारी यहाँ होने की क्या वजह है?

02:05.334 --> 02:07.294
कहीं नाइट वॉचमैन तो नहीं बन गए?

02:08.045 --> 02:09.129
नहीं।

02:10.673 --> 02:12.842
हाँ, शायद मैं भी
थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहा था।

02:14.093 --> 02:15.469
थोड़ी ताज़ी हवा चाहिए थी और...

02:17.429 --> 02:18.930
मैं यहाँ पर चला आया।

02:18.931 --> 02:20.599
और वक़्त रहते तुम्हारी चोरी पकड़ ली।

02:29.233 --> 02:31.110
तो तुम कैसे हो?

02:33.362 --> 02:36.532
हाँ, मैं ठीक ही हूँ।

02:44.999 --> 02:46.584
काफ़ी वक्त हो गया है, पर्सी।

02:47.251 --> 02:49.044
हाँ। मैं जानती हूँ।

02:50.713 --> 02:52.047
इस दौरान बहुत कुछ हुआ है।

02:54.300 --> 02:56.760
हाँ, मुझे तो समझ भी नहीं आ रहा
कि कहाँ से शुरू करूँ।

03:01.307 --> 03:02.683
ए, क्या हम तीन नए अपडेट्स बताएँ?

03:07.479 --> 03:08.606
पहले तुम।

03:09.356 --> 03:12.108
ओह गॉड, कितना कुछ है बताने को।
इस साल स्कूल में बहुत कुछ हुआ।

03:12.109 --> 03:13.027
साल 2012 की गर्मियाँ

03:16.655 --> 03:18.364
मेरे पास एक आइडिया है।

03:18.365 --> 03:21.284
क्यों न हम एक-दूसरे को
तीन नई चीज़ें बताएँ?

03:21.285 --> 03:23.328
कोई भी तीन अपडेट्स जो हम देना चाहते हैं।

03:23.329 --> 03:25.581
- पहले तुम बताओ।
- ठीक है।

03:26.749 --> 03:29.292
मेरी इंग्लिश की टीचर
मेरी एक शॉर्ट स्टोरी को

03:29.293 --> 03:31.795
एक स्टेट कॉम्पटिशन के लिए
भेजना चाहती हैं।

03:32.671 --> 03:36.884
उसकी आख़िरी तारीख़ नज़दीक है
और मैं हिस्सा लेने का सोच रही हूँ।

03:37.468 --> 03:39.969
यह तो बहुत अच्छी बात है।
क्या मैं पढ़ सकता हूँ?

03:39.970 --> 03:41.679
नहीं। वह किसी ने नहीं पढ़ी है।

03:41.680 --> 03:45.099
ज़ाहिर है कि तुम्हारी टीचर ने पढ़ी है
और उन्हें बहुत पसंद भी आई है।

03:45.100 --> 03:48.728
- मैं कोई ऐरा-गैरा नहीं हूँ। कम ऑन।
- हाँ।

03:48.729 --> 03:50.271
अब भी लिखती हूँ।

03:50.272 --> 03:52.106
बस शोक समाचार।

03:52.107 --> 03:53.191
बढ़िया। अच्छी बात है।

03:53.192 --> 03:56.027
अच्छी ख़बर यह है कि
शोक समाचार हमेशा चलन में रहेंगे।

03:56.028 --> 03:58.821
सही कहा। हाँ, शायद वह
एक अख़बार का अकेला ऐसा सेक्शन है

03:58.822 --> 04:00.866
जो वाकई, कभी मर नहीं सकता।

04:05.996 --> 04:09.624
मैं सोच रही थी अगर तुम्हें अपनी माँ का
शोक समाचार लिखने के लिए मदद चाहिए हो।

04:09.625 --> 04:11.543
तुम चाहो तो मैं अपने...

04:12.753 --> 04:15.089
तो मैं तुम्हारी मदद कर सकती हूँ।

04:19.176 --> 04:20.719
यह बहुत अच्छा रहेगा। थैंक यू।

04:23.347 --> 04:25.724
पर असल में, टेलर पहले से ही
उस पर काम कर रही है।

04:26.976 --> 04:28.018
- अच्छा।
- हाँ।

04:29.395 --> 04:30.437
तो...

04:31.605 --> 04:34.440
ज़ाहिर है कि टेलर ही पहला अपडेट है।

04:34.441 --> 04:36.442
तुम मुझे दूसरा व तीसरा अपडेट बताना चाहोगे?

04:36.443 --> 04:38.861
और शायद मेरा तीसरा अपडेट है कि

04:38.862 --> 04:41.448
मैंने देखा कि तुमने हमारा
फ़्रेंडशिप ब्रेसलेट नहीं पहना है।

04:45.244 --> 04:47.537
वैसी कोई बात नहीं है। जो चाहो वह करो।
मैं तो सोच रहा था...

04:47.538 --> 04:49.205
नहीं, सुनो,

04:49.206 --> 04:52.917
सच कहूँ, मैंने अपना वाला यह सोचकर कार में
उतार दिया कि कहीं तुमने न पहना हुआ हो तो।

04:52.918 --> 04:54.460
मुझे बेवकूफ़ों जैसा महसूस होता।

04:54.461 --> 04:55.878
चलो, सुनकर चैन मिला।

04:55.879 --> 04:58.507
मैं अपना ब्रेसलेट कभी नहीं उतारता,
धोने के लिए भी नहीं।

04:59.174 --> 05:00.509
हाँ, मैंने देखा है।

05:06.557 --> 05:09.934
और मेरे सामने बेवकूफ़ जैसा
महसूस करने की फ़िक्र कभी मत करना।

05:09.935 --> 05:12.271
हम हमेशा दोस्त रहेंगे, चाहे जो हो जाए।

05:12.855 --> 05:14.397
मैं वादा करता हूँ।

05:14.398 --> 05:16.524
सच में? हमेशा?

05:16.525 --> 05:17.984
हमेशा।

05:17.985 --> 05:20.195
अपनी फ़्रेंडशिप ब्रेसलेट की कसम खाएँ?

05:27.244 --> 05:29.204
- मैं कसम खाती हूँ।
- मैं कसम खाता हूँ।

05:31.123 --> 05:36.086
एव्री इयर ऑफ़्टर

05:39.840 --> 05:42.008
- वैसे, शायद अब मुझे चलना चाहिए।
- हाँ।

05:42.009 --> 05:44.510
मुझे पक्का पता है,
टेलर मेरा इंतज़ार कर रही होगी।

05:44.511 --> 05:46.429
हाँ-हाँ, ठीक है।

05:46.430 --> 05:48.139
मैं यहाँ पूरे हफ़्ते रहूँगी।

05:48.140 --> 05:49.308
टिप देकर जाना।

05:53.062 --> 05:54.104
और पर्सी?

05:54.938 --> 05:55.773
हाँ?

06:03.072 --> 06:05.783
तुम्हें याद है न कि कैसे
सब कुछ बंद करना है?

06:06.325 --> 06:08.118
हाँ।

06:08.702 --> 06:10.621
जैसे साइकिल चलाना याद है।
कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।

06:12.706 --> 06:13.665
ठीक है।

06:18.253 --> 06:20.798
बे ब्रीज़ मोटेल

06:22.800 --> 06:25.635
गुड मॉर्निंग।
ये रहे एक्स्ट्रा तौलिए जो तुमने माँगे थे।

06:25.636 --> 06:28.638
और वह तकिया हमारा सबसे
अच्छा तकिया है, मैंने पता किया।

06:28.639 --> 06:29.722
थैंक्यू, जॉर्डी।

06:29.723 --> 06:32.141
थैंक्यू। पर वह मेरी
सबसे बड़ी परेशानी नहीं है।

06:32.142 --> 06:35.061
पहली है यह माइक्रोचिप
जिसे तुम साबुन कहते हो,

06:35.062 --> 06:37.522
और दूसरी परेशानी है वाई-फ़ाई।
वह बहुत ही ख़राब है।

06:37.523 --> 06:41.150
- मैं अपना काम कैसे करूँगी?
- शांटाल, वह पुराना दोस्त है, शांत रहो।

06:41.151 --> 06:44.904
बात यह है कि, ज़्यादातर लोग बैरीज़ बे में
काम करने के लिए नहीं आते हैं।

06:44.905 --> 06:47.365
वे आते हैं झील का मज़ा लेने के लिए,

06:47.366 --> 06:49.659
पहाड़ी रास्तों पर घूमने के लिए,

06:49.660 --> 06:51.744
और यहाँ का मशहूर झींगा खाने के लिए।

06:51.745 --> 06:52.912
- तुम भी खाना।
- समझ गई।

06:52.913 --> 06:54.997
- तुम्हें अच्छी लगेगी।
- मैं यहाँ उसके लिए नहीं आई।

06:54.998 --> 06:56.250
अपनी सहेली के लिए आई हूँ।

06:57.167 --> 06:58.501
वह मेरी प्लस-वन है।

06:58.502 --> 07:02.046
हाँ, और मैं यहाँ काम करने के लिए आई हूँ
और उसके लिए वाई-फ़ाई चाहिए।

07:02.047 --> 07:03.256
ख़ैर, अगर ऐसा है तो

07:03.257 --> 07:05.967
तुम जब चाहो मेरे ऑफ़िस का
वाई-फ़ाई इस्तेमाल कर सकती हो।

07:05.968 --> 07:09.054
बहुत बढ़िया। हाँ, मुझे तुम्हारा यह ऑफ़र
बिल्कुल मंज़ूर है। थैंक यू।

07:10.013 --> 07:12.641
- मुझे साबुन नहीं चाहिए।
- हाँ, तुम रख सकते हो।

07:13.267 --> 07:15.351
तो क्या हम कल रात के बारे में बात करें?

07:15.352 --> 07:17.895
तुम और सैम? उसकी गर्लफ़्रेंड?

07:17.896 --> 07:19.982
वह काफ़ी कूल लगी।

07:20.941 --> 07:22.942
और ज़ाहिर है, उसकी गर्लफ़्रेंड तो होगी ही,

07:22.943 --> 07:25.236
और ज़रूर, वह अच्छी भी होगी।
आख़िर वह है ही ऐसा।

07:25.237 --> 07:28.865
मुझे लग रहा है कि तुम जो कहानी
खत्म करने आई थी, तुमने खत्म नहीं की।

07:28.866 --> 07:29.908
मेरे चेहरे पर लिखा है?

07:31.201 --> 07:34.204
मैं उससे दोबारा मिलने से बहुत घबरा रही थी।

07:34.872 --> 07:37.498
मुझे वाकई लगा था कि वह
सबसे डरावना हिस्सा होगा,

07:37.499 --> 07:40.502
कि मुझे बस किसी तरह से... वह निपटाना है।

07:40.878 --> 07:43.963
ठीक है, पर तुमने उसका सामना किया
और अब भी टूटी नहीं हो।

07:43.964 --> 07:48.385
मैं जानती हूँ, पर अब ऐसा लग रहा है
कि मुझे... और चाहिए।

07:49.595 --> 07:50.928
यह और चाहिए वाली बात ठीक नहीं लगी।

07:50.929 --> 07:53.015
मेरा वह मतलब नहीं है। मेरा मतलब है कि...

07:54.016 --> 07:56.225
सैम और मैं एक-दूसरे के
बेहद करीब हुआ करते थे,

07:56.226 --> 07:58.769
जैसे, दो जिस्म एक जान की तरह।

07:58.770 --> 08:03.107
और शायद यह थोड़ा, या बेहद शर्मनाक लगे,

08:03.108 --> 08:05.943
पर मैं बस... मैं वह
फिर से महसूस करना चाहती हूँ।

08:05.944 --> 08:07.237
क्या महसूस करना चाहती हो?

08:08.071 --> 08:09.656
जैसे मैं उसके लिए मायने रखती हूँ।

08:10.657 --> 08:11.491
बेशक।

08:12.117 --> 08:13.952
हम हमेशा एक-दूसरे का सहारा थे।

08:14.953 --> 08:17.664
और अब मैं उसे सहारा देना चाहती हूँ।

08:20.584 --> 08:21.460
डलाइला।

08:22.085 --> 08:22.920
थैंक यू, मॉर्गन।

08:24.796 --> 08:27.674
- हैलो। सॉरी। मैं तंग नहीं करना चाहती।
- कोई बात नहीं।

08:28.550 --> 08:29.800
मेमोरियल के इंतज़ाम में लगी हूँ।

08:29.801 --> 08:31.802
उम्मीद से कहीं ज़्यादा बड़ा हो रहा है।

08:31.803 --> 08:35.389
पता है क्या? अगर उसमें कोई भी मदद
चाहिए हो, तो मुझे बेझिझक काम दे देना।

08:35.390 --> 08:38.477
मैं यहाँ हूँ, और मुझे कोई भी मदद करके
बहुत खुशी होगी।

08:39.186 --> 08:41.188
थैक यू, पर्सी। यह तो बहुत अच्छी बात है।

08:41.980 --> 08:44.232
पर मेरे पास हर काम के लिए
कोई न कोई है। मैं...

08:44.233 --> 08:45.901
सारे इंतज़ाम हो चुके हैं, तो...

08:54.034 --> 08:57.703
वैसे, एक चीज़ है जो मुझे अब याद आ रही है।

08:57.704 --> 08:59.038
ओके, बढ़िया। बोलो।

08:59.039 --> 09:01.500
मुझे लगता है कि तुमने
वापस आकर बहुत अच्छा किया।

09:02.334 --> 09:04.502
- ठीक है।
- पर तुम बहुत वक्त से यहाँ नहीं हो।

09:04.503 --> 09:07.171
बहुत चीज़ें हैं... जो तुमने मिस कर दीं।

09:07.172 --> 09:09.674
मैं सैम और चार्ली की बात कर रही हूँ,

09:09.675 --> 09:11.133
और उन पर जो कुछ बीता है।

09:11.134 --> 09:14.680
तो मैं बस पक्का करना चाहती हूँ
कि तुम यहाँ सही इरादे से आई हो।

09:15.055 --> 09:18.016
मैं यहाँ इसलिए आई हूँ क्योंकि
सू मेरे लिए दूसरी माँ जैसी थीं।

09:19.643 --> 09:20.686
दिखाने का तरीका अजीब है।

09:21.937 --> 09:23.145
वैसे, मुझे...

09:23.146 --> 09:24.647
मुझे इससे कोई मतलब नहीं है।

09:24.648 --> 09:27.609
मैं बस सैम को उसके रिश्ते में
ख़ुश देखकर ख़ुश हूँ।

09:29.111 --> 09:31.947
सैम और चार्ली दोनों ही
अपनी-अपनी ज़िंदगी अच्छे से जी रहे हैं।

09:44.376 --> 09:45.459
धत् तेरे की, सैम!

09:45.460 --> 09:47.378
इस पूरे हिस्से को ही बदलना पड़ेगा।

09:47.379 --> 09:48.964
इसे दीमक खा रही है।

09:50.090 --> 09:52.258
जब मैं आख़िरी बार यहाँ आया था
तो तुमसे कहा था।

09:52.259 --> 09:55.970
ओह गॉड। मुझे नहीं लगता कि माँ ने
कभी एक भी कागज़ फेंका होगा।

09:55.971 --> 09:58.139
यह पर 2001 की डिलीवरी की रसीदें हैं।

09:58.140 --> 09:59.765
वह सब कचरा है। उसे फेंक दो।

09:59.766 --> 10:02.143
- ओह गॉड, यह देखो!
- बहुत हो गया।

10:02.144 --> 10:05.104
या तो उसे फेंको, या बचाकर रखो।
सैम, हमें बहुत काम करना है।

10:05.105 --> 10:07.023
इस पूरी जगह को पावर-वॉश करना होगा।

10:07.024 --> 10:09.400
अगर यह टूटी झोंपड़ी जैसा दिखेगा
तो अच्छी कीमत कैसे मिलेगी?

10:09.401 --> 10:12.361
मैंने बोला था कि अभी इस जगह को
बेचने के बारे में नहीं सोचना चाहता।

10:12.362 --> 10:14.614
अभी बहुत जल्दी है,
तो बार-बार यह बात मत उठाओ!

10:15.699 --> 10:18.994
हमें कम से कम मेमोरियल के लिए
इसका हाल थोड़ा ठीक करना होगा।

10:20.662 --> 10:22.413
अंदर चलकर देखते हैं कि कहाँ मरम्मत चाहिए,

10:22.414 --> 10:25.625
इससे पहले कि पूरा शहर यहाँ आ जाए।
चलो, हम साथ मिलकर कर लेंगे।

10:28.253 --> 10:30.172
वह तुम्हारा काम है, चार्ल्स। तुम कर लोगे।

10:33.175 --> 10:35.302
सैम, चुपचाप अंदर आओ!

10:41.391 --> 10:42.851
यह कूलर लीक कर रहा है।

10:44.728 --> 10:45.729
नहीं।

10:46.355 --> 10:47.689
धत् तेरे की।

10:47.981 --> 10:50.274
मैने कहा था,
तुमने कंडेंसर के कॉइल साफ़ करवाए?

10:50.275 --> 10:53.235
मैंने उस बंदे को फ़ोन किया,
पर वह सितंबर के आख़िर तक बिज़ी है।

10:53.236 --> 10:55.446
यह सिर्फ़ लीक नहीं कर रहा,
ख़राब भी हो गया है।

10:55.447 --> 10:59.658
हमने मेमोरियल के लिए जो भी खाने की चीज़ें
इकट्ठा की हैं, वे सब सड़ जाएँगी।

10:59.659 --> 11:02.245
यकीन नहीं होता तुमने यह होने दिया।
यह तुम्हारी ज़िम्मेदारी थी।

11:03.246 --> 11:05.414
माफ़ करना कि माँ की
कीमोथेरेपी और इलाज के बीच

11:05.415 --> 11:07.959
मेरे पास द टैवर्न की
मरम्मत करने का वक़्त नहीं था।

11:12.297 --> 11:13.882
जो भी हो। मैं सब सँभाल लूँगा।

11:14.883 --> 11:15.884
हमेशा की तरह।

11:17.135 --> 11:18.136
हैलो?

11:18.470 --> 11:19.471
हैलो?

11:22.808 --> 11:24.142
चलो, जल्दी से खोलो।

11:27.771 --> 11:28.687
हैलो।

11:28.688 --> 11:31.273
नहीं। क्या तुम... क्या तुम बीमार हो?

11:31.274 --> 11:32.691
- मैं बीमार नहीं हूँ।
- बढ़िया।

11:32.692 --> 11:34.944
मैं बस दोपहर को झपकी ले रहा था।

11:34.945 --> 11:36.529
क्या तुम सो रहे थे?

11:36.530 --> 11:37.988
बीच दोपहर में?

11:37.989 --> 11:39.741
और तुम... तुम इस जगह के मालिक हो?

11:40.826 --> 11:42.452
शायद... इसीलिए?

11:43.412 --> 11:48.833
पता है क्या? बिज़नेस को लेकर तुम्हारे अजीब
रवैये को समझने का वक़्त मेरे पास नहीं है।

11:48.834 --> 11:52.921
मैं सिर्फ़ इतना कहूँगी, तुम्हारे काम पर
सोने को लेकर मेरी अपनी राय है, पर...

11:53.588 --> 11:55.965
क्या तुम अब जा सकते हो?
मुझे लॉग-इन करना है।

11:55.966 --> 11:57.717
- ज़रूर।
- थैंक यू।

12:02.055 --> 12:03.556
सबसे पहले कनेक्शन चेक कर लीजिए...

12:03.557 --> 12:05.099
यह नहीं कह रही कि तुम्हारी गलती है।

12:05.100 --> 12:06.684
बस यह मानना मुश्किल है कि

12:06.685 --> 12:09.395
किसी को अभी तक पता नहीं चला
कि वह इतना लीक कर रहा था।

12:09.396 --> 12:12.565
हाँ, यह सब एक लापरवाह छोटे भाई को
ज़िम्मेदारी देने का नतीजा है।

12:12.566 --> 12:15.025
मुझे हैरानी है कि उसने
पूरी जगह जलाकर राख नहीं की है।

12:15.026 --> 12:16.485
...निकलने से।

12:16.486 --> 12:17.737
- यह ज़रूर देख लीजिए...
- ठीक है।

12:19.489 --> 12:22.534
हमें मरम्मत करवानी होगी, वरना इस जगह को
ख़रीदने का ऑफ़र वापस लेना होगा।

12:23.118 --> 12:24.785
तुम ज़रा धीरे बात करोगी?

12:24.786 --> 12:27.872
अगर सैम को पता चला कि हमने डील की है,
तो वह बहुत नाराज़ होगा।

12:27.873 --> 12:29.623
उसे कभी न कभी तो पता चल ही जाएगा।

12:29.624 --> 12:31.542
व्हिट ने पैसों का इंतज़ाम कर लिया है,

12:31.543 --> 12:33.169
- सारी तैयारी हो रही है।
- अच्छा?

12:33.170 --> 12:35.212
- हाँ।
- और व्हिट की वाइफ़ क्या कर रही है,

12:35.213 --> 12:38.008
यहाँ के मौजूदा मालिक को तंग करने के अलावा?

12:38.675 --> 12:39.676
बड़े बदतमीज़ हो।

12:40.135 --> 12:41.678
मैं कई चीज़ों में बिज़ी हूँ।

12:43.430 --> 12:45.307
तुम्हें यह जगह चलाने की प्रैक्टिस चाहिए?

12:46.099 --> 12:49.186
जाओ जाकर ख़ूब सारी बर्फ़ लेकर आओ
ताकि खाना सड़ने न पाए।

12:51.646 --> 12:53.189
यह काम मेरे लायक़ नहीं है।

12:53.190 --> 12:54.356
नहीं।

12:54.357 --> 12:59.320
पर मैं एक इंसान को जानती हूँ,
जो इस काम के लिए सही रहेगी।

12:59.321 --> 13:03.867
बल्कि, मेरे पास उसे देने के लिए
छोटे-मोटे कामों की लंबी लिस्ट है।

13:19.299 --> 13:20.175
पर्सी?

13:21.676 --> 13:22.969
यह सब क्या है?

13:25.388 --> 13:26.473
पूछो मत।

13:28.016 --> 13:28.934
अंदर बैठो।

13:46.868 --> 13:48.160
हाँ, मैं नहीं...

13:48.161 --> 13:49.287
मैं सो नहीं रही थी।

13:49.704 --> 13:50.579
वह तो दिख रहा था।

13:50.580 --> 13:51.914
नहीं, मैं सो नहीं रही थी।

13:51.915 --> 13:53.082
अब किसे आलसी कहोगी?

13:53.083 --> 13:56.710
सच में, मैं ब्रीफ़ पढ़कर ख़त्म कर रही थी
और दस सेकंड के लिए आँखें बंद की थीं।

13:56.711 --> 13:57.670
तुम जो भी बहाना बनाओ।

13:57.671 --> 14:00.089
इस पूरे वक़्त मुझे पता था
कि आसपास क्या चल रहा है।

14:00.090 --> 14:02.841
या शायद मुझे तुम्हारे
इन पिचके हुए तकियों की वजह से

14:02.842 --> 14:04.761
बिल्कुल भी ढंग की नींद नहीं आ रही है।

14:05.136 --> 14:07.638
देखो, हमारे बीच यही फ़र्क है।

14:07.639 --> 14:08.556
ओह, गॉड।

14:08.557 --> 14:10.224
तुमने और मैंने एक ही काम किया।

14:10.225 --> 14:11.517
बस एक झपकी ली।

14:11.518 --> 14:15.271
पर मुझे झपकी लेकर मज़ा आया
और मैं तरोताज़ा हो गया,

14:15.272 --> 14:17.439
बल्कि तुम पूरे वक़्त
झपकी न लेने की कोशिश करती रही

14:17.440 --> 14:22.195
और तुम्हारे चिड़चिड़ेपन को देखकर लगता है,
तुम इसका कोई फ़ायदा नहीं ले पाई।

14:23.280 --> 14:24.905
इस बारे में सोचना ज़रूर।

14:24.906 --> 14:28.576
जो भी हो। ठीक है।
तुमसे बात करके अच्छा लगा, पर मेरी...

14:28.577 --> 14:30.828
मेरी अब वाकई एक ज़ूम मीटिंग है।

14:30.829 --> 14:32.079
एक आइडिया है।

14:32.080 --> 14:34.039
तुम अपनी बाकी की ज़ूम मीटिंग,

14:34.040 --> 14:36.333
या जो भी करने का नाटक कर रही हो,
उसे छो़ड़ो

14:36.334 --> 14:38.294
और मैं तुम्हें दुनिया की सबसे

14:38.295 --> 14:40.212
ख़ूबसूरत जगहों में से एक दिखाने ले जाऊँगा।

14:40.213 --> 14:42.464
ऐसी जगह जिससे अब तक
लोग अनजान हैं,

14:42.465 --> 14:44.134
जो उसे और भी ख़ास बनाता है।

14:46.636 --> 14:49.221
पता है क्या? तुम्हारे जज़्बात की
कद्र करती हूँ, पर मैं...

14:49.222 --> 14:50.932
बाप रे, तुम कितनी अड़ियल हो।

14:52.142 --> 14:53.809
मैं उसके साथ में एक कोन दिलाऊँगा

14:53.810 --> 14:57.147
ऐसी ज़बरदस्त आइसक्रीम का
जो तुमने आज तक नहीं खाई होगी।

15:02.110 --> 15:04.653
अब जबकि मुझे मालूम है
कि तुम्हें यह काम दिया गया था...

15:04.654 --> 15:05.863
यह बहुत ज़रूरी काम है।

15:05.864 --> 15:08.657
किसी ऐरे-गैरे को बर्फ़ लाने की
ज़िम्मेदारी तो नहीं दे सकते, है न?

15:08.658 --> 15:09.784
ठीक है।

15:12.704 --> 15:13.787
वैसे, काम की बात करें तो,

15:13.788 --> 15:17.167
तुमने नहीं बताया कि
तुम अभी तक क्या कर रहे थे।

15:18.585 --> 15:19.628
तो अब सुन लो।

15:20.879 --> 15:24.507
- ग्रेजुएशन करने के लिए स्टैनफ़र्ड गया।
- हाँ। मुझे यह बात पता थी।

15:25.091 --> 15:28.093
- हाँ, सॉरी। और फिर मैं...
- नहीं, कोई बात नहीं। सॉरी।

15:28.094 --> 15:30.722
- सॉरी। क्या तुम कुछ...
- नहीं! प्लीज़ बोलो।

15:33.016 --> 15:36.852
हाँ। तो फिर, मैंने यूसी सैन डिएगो से
मेडिकल की पढ़ाई की,

15:36.853 --> 15:39.980
जहाँ का मौसम बहुत सुहाना था। यह अजीब था।

15:39.981 --> 15:42.983
और अब मैं यूसीएसएफ़ से
अपनी रेज़िडेंसी कर रहा हूँ,

15:42.984 --> 15:46.070
जिसमें एडमिशन की उम्मीद नहीं थी,
क्योंकि कॉम्पटिशन काफ़ी कड़ा होता है।

15:46.071 --> 15:48.615
तो... मैं ख़ुद को लकी मानता हूँ।

15:49.574 --> 15:50.824
ख़ैर, मेरा मतलब, मैं...

15:50.825 --> 15:53.744
यह किस्मत से नहीं मिला।
मैं जानती हूँ तुम कितनी मेहनत करते हो।

15:53.745 --> 15:56.581
या मैं... पहले जानती थी।

15:59.876 --> 16:01.086
तुम जानती तो थी।

16:02.671 --> 16:04.506
हम एक-दूसरे के बारे में
बहुत कुछ जानते हैं।

16:15.600 --> 16:17.351
ओह नहीं, तुम्हें बहुत बुरी लगी।

16:17.352 --> 16:18.560
बहुत घटिया लिखी है।

16:18.561 --> 16:20.397
- बेकार कहानी है, तुम...
- बहुत अच्छी है।

16:21.356 --> 16:22.272
सच में?

16:22.273 --> 16:24.441
"यंगब्लड" बहुत कमाल की कहानी है।

16:24.442 --> 16:26.569
वैसे, मुझे टाइटल बहुत पसंद आया।

16:27.862 --> 16:30.782
देखो, तुम कॉन्टेस्ट में हिस्सा लोगी
और उसे जीतोगी भी।

16:33.159 --> 16:35.161
थैंक यू। सच में।

16:37.288 --> 16:41.834
सच में, तुम ऐसी कहानियाँ कैसे सोच लेती हो?

16:41.835 --> 16:44.253
मतलब, तुम तो बिल्कुल...

16:44.254 --> 16:47.089
बाहर से कितनी साधारण और
सीधी-सादी लड़की दिखती हो और...

16:47.090 --> 16:48.340
मैं ऐसी ही हूँ। सीधी-सादी।

16:48.341 --> 16:51.970
हाँ। पर अंदर ही अंदर,
तुम बहुत ही अतरंगी हो।

16:52.637 --> 16:53.470
ए!

16:53.471 --> 16:54.763
मैं तारीफ़ कर रहा था।

16:54.764 --> 16:56.682
"अतरंगी" होना कब से तारीफ़ हो गई?

16:56.683 --> 16:59.268
क्योंकि तुम्हारा दिमाग़ इतना कमाल है।

16:59.269 --> 17:01.854
मन करता है कि उसके अंदर जाकर देखूँ
कि क्या चल रहा है।

17:01.855 --> 17:04.523
अच्छा, हाँ, अब किसे अतरंगी कहोगे,
डॉक्टर फ़्लोरेक?

17:04.524 --> 17:05.566
जो चाहो कह लो।

17:05.567 --> 17:07.360
दो अतरंगी नमूने।

17:08.111 --> 17:11.197
तुम एक मशहूर राइटर बनोगी
और मैं एक वर्ल्ड-क्लास डॉक्टर।

17:12.449 --> 17:13.283
वादा।

17:17.454 --> 17:18.454
कितनी गर्मी है।

17:18.455 --> 17:19.622
चलो जाकर तैरते हैं।

17:20.999 --> 17:23.000
क्या जब हम 17 साल के होंगे
तो उनके जैसे होंगे?

17:23.001 --> 17:24.669
नहीं, सिर्फ़ चार्ली ही ऐसा है।

17:25.462 --> 17:27.964
वह 12 साल की उम्र से ऐसा ही था।

17:28.673 --> 17:31.760
और यहाँ हम दोनों 14 साल के हैं
और 11 साल के बच्चों जैसे दिखते हैं।

17:32.719 --> 17:35.053
मुझे यकीन नहीं हो रहा कि
कल तुम डलाइला से मिलोगे।

17:35.054 --> 17:37.848
मुझे यकीन नहीं हो रहा कि
तुमने उसे यहाँ बुलाया, धोखेबाज़।

17:37.849 --> 17:39.600
मैं धोखेबाज़ नहीं हूँ, समझे? तुम देखना।

17:39.601 --> 17:41.894
हम सब साथ में ख़ूब मज़ा करेंगे।
वह सुधर गई है।

17:41.895 --> 17:43.271
बेहतर होगा कि ऐसा ही हो।

17:43.772 --> 17:48.525
उम्मीद है कि उसके यहाँ आने से
सब कुछ बदल न जाए।

17:48.526 --> 17:51.112
नहीं, मैं वादा करती हूँ। डलाइला कूल है।

17:51.488 --> 17:53.865
सब कुछ बिल्कुल पहले जैसा रहेगा।

18:10.673 --> 18:12.717
सुनो, उसकी सहेली का नाम क्या बताया था?

18:13.426 --> 18:14.719
डलाइला।

18:16.679 --> 18:17.847
काम कुछ आगे बढ़ा?

18:19.724 --> 18:21.183
मैं बहुत बुरे मूड में हूँ, डलाइला।

18:21.184 --> 18:23.228
एक सलाह है, मुझे गुस्सा मत दिलाओ।

18:25.772 --> 18:27.439
चार्ली कितना हॉट है!

18:27.440 --> 18:29.525
तुमने मुझे यह कैसे नहीं बताया?

18:29.526 --> 18:31.527
क्योंकि कुछ बताने जैसा है ही नहीं।

18:31.528 --> 18:34.863
सैम मेरा दोस्त है, और चार्ली
बस उसका तंग करने वाला बड़ा भाई है।

18:34.864 --> 18:36.657
तंग करने वाला हॉट बड़ा भाई।

18:36.658 --> 18:38.660
अगर तुम्हे यह नहीं दिखता, तो चश्मा लगा लो।

18:46.793 --> 18:48.085
वह लगाने की ज़रूरत नहीं है।

18:48.086 --> 18:49.461
हम स्विमिंग के लिए जाने वाले हैं।

18:49.462 --> 18:50.922
अभी तुरंत नहीं।

18:53.174 --> 18:54.424
पहले मुझे थोड़ी गर्मी लेने दो।

18:54.425 --> 18:56.344
और इस नज़ारे से थोड़ी मदद मिलेगी।

19:01.099 --> 19:02.558
क्या वह मेरी तरफ़ देख रहा है?

19:02.559 --> 19:03.685
नहीं।

19:05.061 --> 19:06.354
आओ, बैठ जाओ।

19:07.146 --> 19:08.313
रिलैक्स करो।

19:08.314 --> 19:10.400
अगर तुम वहाँ खड़ी रही
तो वह मुझे देख नहीं पाएगा।

19:18.032 --> 19:19.908
तुम्हें एक बिकिनी पहनानी होगी, दोस्त।

19:19.909 --> 19:21.160
तुम अपनी ब्यूटी छिपा रही हो।

19:22.078 --> 19:24.581
ख़ैर, हम दोनों की ब्यूटी एक जैसी नहीं है।

19:24.956 --> 19:25.832
पर्स,

19:26.583 --> 19:28.208
तुम हमेशा ख़ुद को कम समझती हो।

19:28.209 --> 19:30.878
तुम चाहो, तो उन दोनों में से
किसी भी लड़के को अपना बना सकती हो।

19:30.879 --> 19:31.921
हाँ, नहीं।

19:33.381 --> 19:35.258
मतलब, मैं ऐसा चाहती नहीं हूँ।

19:35.592 --> 19:37.385
सैम मेरा बेस्ट फ़्रेंड है।

19:43.391 --> 19:46.059
बेहतर होगा कि वह मत खोलना।
पता नहीं क्या निकलकर बाहर आ जाए।

19:46.060 --> 19:47.603
तुम्हारे पास हबा बबा है?

19:47.604 --> 19:49.396
कहीं यह मेरा तो नहीं है?

19:49.397 --> 19:52.566
हाँ, मैं यह दावे के साथ कह सकता हूँ
कि तुम पहली और आख़िरी इंसान हो

19:52.567 --> 19:54.652
जिसने इस गाड़ी में
हबा बबा का मज़ा लिया है।

19:56.988 --> 19:59.281
तुम यह क्या... वह खाओ मत।
तुम क्या कर रही हो?

19:59.282 --> 20:02.076
मैं नहीं खा रही।
मैं तुम्हें डबल-डेयर कर रही हूँ।

20:03.161 --> 20:04.037
सच में?

20:06.831 --> 20:09.667
ख़ैर, अब जो डबल-डेयर दिया है,
तो मुझे खाना ही पड़ेगा।

20:13.421 --> 20:15.673
यह लगभग दस साल पुराना होगा।

20:19.469 --> 20:23.806
ठीक है। यह बहुत गंदा है। ख़ैर, मैं ज़रा...

20:29.020 --> 20:30.896
यह तो हो ही नहीं सकता!

20:30.897 --> 20:33.899
हमने यह तुम्हारी माँ के
40वें बर्थडे के लिए बनाया था। याद है?

20:33.900 --> 20:35.025
मुझे याद है।

20:35.026 --> 20:35.984
क्या यह चलती है?

20:35.985 --> 20:37.569
मैं ठोकर खाकर गिरता हूँ

20:37.570 --> 20:38.779
पर फिर से खड़ा हो जाता हूँ

20:38.780 --> 20:40.489
तुम मुझे कभी न रख पाओगे गिराकर

20:40.490 --> 20:42.032
मैं ठोकर खाकर गिरता हूँ

20:42.033 --> 20:43.408
पर फिर से खड़ा हो जाता हूँ

20:43.409 --> 20:45.285
तुम मुझे कभी न रख पाओगे गिराकर

20:45.286 --> 20:46.912
मैं ठोकर खाकर गिरता हूँ

20:46.913 --> 20:47.913
पर फिर से...

20:47.914 --> 20:50.249
रुकिए

20:52.293 --> 20:53.169
सॉरी।

20:56.297 --> 20:57.256
थोड़ा सा टाइम लगेगा।

21:02.303 --> 21:04.180
डलाइला ख़ुश नहीं होगी।

21:07.767 --> 21:08.810
धत् तेरे की।

21:10.478 --> 21:13.271
जानता हूँ। सुनो, नहीं, मुझे पता है।
उस ट्रैफ़िक स्टॉप ने और देर करा दी।

21:13.272 --> 21:15.233
ए, हम यहाँ पीछे हैं। इधर आ जाओ।

21:16.818 --> 21:17.734
हैलो।

21:17.735 --> 21:18.819
तुम तो जल्दी लौट आई।

21:18.820 --> 21:21.864
- हाँ।
- हाँ, मुझे थोड़ी मदद मिल गई।

21:24.784 --> 21:26.785
हैरानी हो रही है कि इसमें
दो लोगों की ज़रूरत पड़ी।

21:26.786 --> 21:29.162
ख़ैर, मैं फ़्यूनरल होम जा रहा था

21:29.163 --> 21:32.040
जब मैंने एक दुबली-पतली परेशान लड़की को
यह ले जाते हुए देखा।

21:32.041 --> 21:34.251
वैसे, मैं इन्हें ख़ुद उठाकर चल सकती थी।

21:34.252 --> 21:36.254
तुम बस बर्फ़ के दो बैग्स लाई हो?

21:37.547 --> 21:39.006
तुम दोनों क्या कर रहे हो?

21:39.007 --> 21:40.549
डलाइला बस...

21:40.550 --> 21:42.592
मैं मेमोरियल की चीज़ों पर काम कर रही थी।

21:42.593 --> 21:43.594
हाँ।

21:45.513 --> 21:46.472
तो, ठीक है...

21:46.973 --> 21:49.475
मैं प्रोग्राम लेकर
वापस फ़्यूनरल होम जाता हूँ।

21:50.226 --> 21:53.229
सारा खाना छोटे वाले फ़्रीज़र में रख देना
और हम वहाँ और बर्फ़ डाल देंगे।

21:54.188 --> 21:55.689
- तुमसे बाद में मिलता हूँ, पर्सी?
- हाँ।

21:55.690 --> 21:57.191
- मदद के थैंक यू।
- हाँ।

22:00.486 --> 22:02.030
तुम्हें अभी और काम नहीं निपटाने?

22:02.905 --> 22:03.739
हाँ।

22:03.740 --> 22:05.866
मैं अपनी लिस्ट देखती हूँ।

22:05.867 --> 22:07.452
"मेमोरियल के लिए तस्वीरें।"

22:08.119 --> 22:09.120
मैं लेकर आती हूँ, बॉस।

22:13.124 --> 22:14.959
ओह गॉड, बाल-बाल बचे।

22:16.044 --> 22:17.378
सबक सीख लिया।

22:20.923 --> 22:22.257
पता नहीं तुमने क्या सबक सीखा,

22:22.258 --> 22:24.843
पर मुझे बस इतना समझ आया कि
हमें दरवाज़े बंद करके यह करना चाहिए।

22:24.844 --> 22:27.055
- मैं बंद करके आती हूँ।
- मैं सामने वाला बंद करता हूँ।

22:29.599 --> 22:31.059
ओह गॉड।

22:31.392 --> 22:33.101
तुम्हें इसके साथ अकेला छोड़ दूँ?

22:33.102 --> 22:35.020
अगर चाहो तो मैं वहाँ कोने में जा सकता हूँ।

22:35.021 --> 22:37.065
मैं आइसक्रीम की दीवानी हूँ।

22:37.565 --> 22:38.648
वह तो दिख रहा है।

22:38.649 --> 22:40.150
पता नहीं था तुम्हें आइसक्रीम खिलाकर

22:40.151 --> 22:42.152
दोपहर में काम छोड़ने के लिए
मनाया जा सकता है।

22:42.153 --> 22:45.197
वह जो आख़िरी वाली ज़ूम मीटिंग थी
वह शादी की तैयारी को लेकर थी।

22:45.198 --> 22:46.782
तो उसे छोड़ना आसान था, पता है?

22:46.783 --> 22:48.700
क्या? किसकी शादी?

22:48.701 --> 22:49.910
किसी क्लाइंट की?

22:49.911 --> 22:50.912
मेरी।

22:52.038 --> 22:53.498
पता नहीं था कि तुम एंगेज्ड हो।

22:54.290 --> 22:58.294
हाँ। लेकिन, यह मेरे बारे में
जानने वाली सबसे दिलचस्प चीज़ नहीं है।

22:59.212 --> 23:00.129
ठीक है।

23:00.505 --> 23:01.506
तो फिर क्या है?

23:02.090 --> 23:05.175
यह कि मैं अपनी कंपनी में
सबसे कम उम्र की पार्टनर बनने वाली हूँ।

23:05.176 --> 23:07.511
यह कि मैंने पिछले साल 20,000 घंटे बिल किए।

23:07.512 --> 23:10.932
यह कि मैंने आज सुबह ब्रश करने से पहले
सिज़ा और कोच की डील करवाई।

23:12.809 --> 23:15.186
सुनकर लगता है कि
तुमने ज़िंदगी में बहुत कुछ हासिल किया है।

23:15.895 --> 23:17.062
मैं ऐसा तो नहीं कहूँगी।

23:17.063 --> 23:19.231
मैं बस... मैं जी-तोड़ मेहनत करती हूँ।

23:19.232 --> 23:23.151
और मैंने आज तक अपने लिए
जो भी चाहा उसे हासिल किया है।

23:23.152 --> 23:24.945
भले ही यह सुनने में अजीब लगे।

23:24.946 --> 23:27.989
हाँ, नहीं, मुझे तुम पर यकीन है,
तुम वाकई मेहनती लगती हो।

23:27.990 --> 23:30.283
मैं बस अपने तजुर्बे से कह रहा हूँ,

23:30.284 --> 23:33.370
कि चाहे जितने सपने देख लो,
जब बुरा होना होता है तो होकर रहता है।

23:33.371 --> 23:34.788
कैसा बुरा?

23:34.789 --> 23:35.790
चलो...

23:36.833 --> 23:38.125
मान लेते हैं...

23:38.126 --> 23:41.878
तुमने ज़िंदगी भर प्रोफ़ेशनल फ़ुटबॉल
खेलने का सपना देखा हो

23:41.879 --> 23:45.507
और तुमने कॉलेज में डी1 खेलने के लिए
ज़बरदस्त ट्रेनिंग की हो,

23:45.508 --> 23:48.803
ताकि तुम प्रोफ़ेशनल लोगों की नज़र में आओ,
जो तुम्हारे साथ होता भी है।

23:49.971 --> 23:51.764
लेकिन फिर तुम्हारी पेक्टरैलिस मसल फट जाए,

23:52.765 --> 23:55.684
और तुम अपने बड़े सपने को
मिट्टी में मिलते हुए देखो।

23:55.685 --> 23:56.936
यह एक मिसाल है।

23:57.895 --> 23:59.020
ओह नहीं।

23:59.021 --> 24:00.189
और फिर,

24:00.773 --> 24:04.109
अगले ही पल, तुम उस
छोटे से शहर में लौट आओ

24:04.110 --> 24:06.362
जहाँ कभी न रहने की तुमने कसम खाई थी

24:08.322 --> 24:11.742
और फ़ैमिली बिज़नेस सँभालो
जिसे कभी न सँभालने की कसम खाई थी।

24:12.493 --> 24:13.744
इस तरह की कोई चीज़।

24:15.621 --> 24:16.622
मुझे माफ़ कर दो।

24:19.041 --> 24:20.208
मैं बहुत मतलबी हूँ।

24:20.209 --> 24:22.377
कम से कम तुम अपने
मतलबीपन को पहचानती तो हो।

24:22.378 --> 24:23.588
यह काफ़ी अच्छी बात है।

24:56.162 --> 24:57.038
कोई है?

25:07.340 --> 25:08.632
द टैवर्न
पब एंड रेस्तराँ

25:08.633 --> 25:09.550
डलाइला।

25:10.593 --> 25:12.761
- हैलो।
- हैलो।

25:12.762 --> 25:15.513
तुम कैसी हो? ऐसा लग रहा है
जैसे तुम्हें सालों से न देखा हो।

25:15.514 --> 25:18.226
हाँ। मैं मेमोरियल के
इंतज़ामों में उलझी हुई थी।

25:19.852 --> 25:22.396
क्या इसीलिए तुम हर वक़्त
द टैवर्न में रहती हो?

25:24.190 --> 25:25.024
काफ़ी ग़ौर करते हो।

25:26.108 --> 25:29.862
नहीं, मैं मेमोरियल की तैयारियों में
सैम और चार्ली की मदद कर रही हूँ।

25:30.488 --> 25:31.947
तुम जानते हो लड़के कैसे होते हैं।

25:31.948 --> 25:32.906
हाँ।

25:32.907 --> 25:35.660
लड़के, या सिर्फ़ चार्ली?

25:38.704 --> 25:41.457
पता नहीं तुम क्या इशारा कर रहे हो।
तुम्हारा क्या मतलब...

25:44.877 --> 25:47.003
- हैलो। आप कैसे हैं?
- हम दोस्त हैं, डलाइला।

25:47.004 --> 25:49.548
दोस्त एक-दूसरे से
पूछताछ नहीं करते, ठीक है?

25:51.259 --> 25:52.969
अच्छा। मैं कोई राय नहीं बना रहा।

25:53.970 --> 25:56.264
मैं जानता हूँ कि तुम
किसी मुश्किल से गुज़र रही होगी।

25:57.014 --> 25:59.849
पर चार्ली फ़्लोरेक उसका जवाब नहीं है।

25:59.850 --> 26:01.977
क्या तुम सवाल जानते भी हो, जॉर्डी?

26:01.978 --> 26:03.019
क्या मतलब है?

26:03.020 --> 26:05.438
मेरा अंदाज़ा है कि
तुम्हारे और व्हिट के बीच सब कुछ...

26:05.439 --> 26:06.648
पूरी तरह से बिगड़ चुका है?

26:06.649 --> 26:08.066
हाँ।

26:08.067 --> 26:09.568
अब तुम ख़ुश हो?

26:10.945 --> 26:12.445
नहीं, डी। मुझे बहुत अफ़सोस है।

26:12.446 --> 26:14.657
अफ़सोस मत करो। मैं ठीक हूँ।

26:18.494 --> 26:21.121
- हैलो। सॉरी। मैं पर्सी हूँ।
- हैलो।

26:21.122 --> 26:22.998
हाँ, मुझे याद है।

26:22.999 --> 26:26.084
डलाइला ने मुझे भेजा है।
मुझे लगा नहीं था कि कोई घर पर होगा।

26:26.085 --> 26:27.460
कोई बात नहीं, अंदर आ जाओ।

26:27.461 --> 26:29.254
सच कहूँ तो, मुझे एक ब्रेक चाहिए था।

26:29.255 --> 26:32.383
मैं नीचे पागलों की तरह
फ़ालतू की चीज़ें हटाने में लगी थी।

26:33.134 --> 26:35.260
मैं जल्दी से काम करके चली जाऊँगी।
वादा करती हूँ।

26:35.261 --> 26:39.097
डलाइला ने मुझे यहाँ
एक फ़ोटो ऐल्बम लेने के लिए भेजा था।

26:39.098 --> 26:42.059
हाँ, ज़रूर। मेमोरियल के लिए।

26:43.060 --> 26:44.562
शायद वह नीचे हो?

26:45.313 --> 26:46.480
मैं ढूँढने में मदद करती हूँ।

26:47.732 --> 26:49.692
देखकर। नीचे बहुत ख़तरा है।

26:59.785 --> 27:00.702
एक बढ़िया गेम पता है।

27:00.703 --> 27:02.079
चलो ट्रुथ ऑर डेयर खेलते हैं।

27:03.122 --> 27:04.039
क्या कहती हो?

27:04.040 --> 27:05.707
तुम खेलोगे तो मैं भी खेल लूँगी।

27:05.708 --> 27:06.751
ठीक है।

27:07.460 --> 27:09.462
तुम दोनों एक-दूसरे के बिना कुछ नहीं करते।

27:10.212 --> 27:11.172
ए, चार्ली,

27:11.922 --> 27:13.549
हमारे साथ ट्रुथ ऑर डेयर खेलोगे?

27:14.467 --> 27:15.301
मैं यहीं ठीक हूँ।

27:15.801 --> 27:17.428
तुम बच्चे लोग मस्ती करो।

27:18.346 --> 27:19.722
ठीक है, मत खेलो।

27:20.181 --> 27:22.725
अच्छा, पहले मेरी बारी,
क्योंकि यह मेरा आइडिया था।

27:26.520 --> 27:28.939
ठीक है। शायद मैं सच चुनना चाहूँगी।

27:29.940 --> 27:31.067
पता था वही चुनोगी।

27:31.984 --> 27:32.943
ठीक है।

27:36.530 --> 27:37.823
क्या तुम्हारा कोई बॉयफ़्रेंड है?

27:40.284 --> 27:41.493
तुम जानती हो कि नहीं है।

27:41.494 --> 27:43.079
बस कन्फ़र्म कर रही थी।

27:49.877 --> 27:50.920
सच।

27:51.629 --> 27:52.755
बोरिंग।

27:53.297 --> 27:54.548
क्या तुम्हारी गर्लफ़्रेंड है?

27:58.302 --> 27:59.803
पक्का नहीं होगी। इसकी शक्ल देखो।

27:59.804 --> 28:00.721
मुँह बंद रखो।

28:02.473 --> 28:03.599
तो, कोई है क्या?

28:07.478 --> 28:08.312
नहीं।

28:09.563 --> 28:11.648
ठीक है। हम फिर से स्पिन करेंगे।

28:11.649 --> 28:14.609
उफ़, अगर मैं डेयर चुनता हूँ
तो उसके बाद यह गेम बंद कर सकते हैं?

28:14.610 --> 28:16.236
हाँ।

28:16.237 --> 28:18.531
अब यह डेयर क्या होना चाहिए?

28:19.615 --> 28:20.866
ज़रा मुझे सोचने दो।

28:26.163 --> 28:27.706
मेरा डेयर है कि तुम पर्सी को किस करो।

28:34.463 --> 28:36.340
यह एक डेयर है। तुम्हें करना पड़ेगा।

28:39.385 --> 28:41.470
यार, तुम किसका इंतज़ार कर रहे हो?

28:42.721 --> 28:44.431
ज़रा इसे देखो, सैम। यह कितनी प्यारी है।

28:44.432 --> 28:46.182
भाड़ में जाओ, चार्ल्स।

28:46.183 --> 28:48.394
अगर तुम नहीं करना चाहते,
तो मैं कर सकता हूँ।

28:51.355 --> 28:52.605
नहीं चाहता पर्सी को बुरा लगे

28:52.606 --> 28:54.733
क्योंकि तुम्हारे अंदर हिम्मत नहीं है।

29:22.052 --> 29:23.387
मज़ाक कर रहा था।

29:24.805 --> 29:25.805
बुरा मत मानना, पर्स।

29:25.806 --> 29:27.224
कुछ साल बाद देखेंगे।

29:35.483 --> 29:37.693
रुको। अब स्पिन करने की तुम्हारी बारी है।

29:38.777 --> 29:40.653
मुझे यह बेसमेंट इस तरह याद नहीं है।

29:40.654 --> 29:42.406
किसे पता था? सू चीज़ें जमा करती थीं।

29:43.616 --> 29:45.241
सू? यह तो सही नहीं लगता।

29:45.242 --> 29:46.159
नहीं, मेरा यकीन करो।

29:46.160 --> 29:48.496
मुझे इन लड़कों के
बचपन के दिनों का सामान मिला।

29:49.413 --> 29:52.457
हाँ। अगर यकीन नहीं हो रहा है
तो मैं दिखा सकती हूँ।

29:52.458 --> 29:54.250
नहीं, प्लीज़ मत दिखाओ। मुझे यकीन है।

29:54.251 --> 29:56.127
मुझे दराज़ें पूरी भरी हुई मिली थीं

29:56.128 --> 29:57.504
पुराने "पोकेमॉन" कार्ड्स से

29:57.505 --> 29:59.964
और उन रबर की गेंदों वाले पैडल गेम्स से?

29:59.965 --> 30:02.927
मुझे सू से बहुत प्यार था,
पर कोई उन्हें क्यों रखना चाहेगा?

30:03.511 --> 30:04.845
सच कहूँ तो, मुझे नहीं पता।

30:05.930 --> 30:07.347
धत् तेरी। ऑफ़िस से मैसेज।

30:07.348 --> 30:08.849
उफ़, वह कभी रुकता ही नहीं।

30:09.934 --> 30:11.101
तुम क्या काम करती हो?

30:11.477 --> 30:12.937
मैं एक पीडियाट्रिशियन हूँ।

30:13.687 --> 30:15.438
सैम और मैं मेडिकल स्कूल में मिले थे,

30:15.439 --> 30:17.650
और मैं पीडियाट्रिक सर्जरी में
फ़ेलोशिप कर रही हूँ।

30:19.235 --> 30:22.612
तो तुम सब करीने से लगाने वाली लड़की हो
जो ज़िंदगियाँ बचाती है?

30:22.613 --> 30:25.073
हाँ, ख़ैर, अभी ट्रेनिंग कर रही हूँ।

30:25.074 --> 30:26.492
तुम कमाल हो।

30:28.244 --> 30:29.787
ओह गॉड। क्या तुम हँसना चाहोगी?

30:30.829 --> 30:34.333
तो यह देखो। यह न जाने
कितने सालों पुरानी डीवीडी हैं।

30:34.875 --> 30:39.212
यहाँ पर "हैलोवीन 6" है,
"एमिटीविल हॉरर" और "द थिंग।"

30:39.213 --> 30:42.508
कितनी डरावनी है। साथ ही, बिल्कुल भी
सैम की पसंद की नहीं हैं, है ना?

30:43.217 --> 30:45.718
मैं... मैं बार-बार इसे देने के लिए
इस पर नोट लगाती हूँ,

30:45.719 --> 30:47.345
और वह इस देना नहीं चाहता है।

30:47.346 --> 30:50.723
याद रहे, यह वह लड़का है
जो टीवी पर फ़िल्म देखने के बजाय

30:50.724 --> 30:52.016
अपना दाँत उखड़वाना पसंद करेगा।

30:52.017 --> 30:53.769
मतलब, कोई भी फ़िल्म।

30:56.605 --> 30:59.023
हाँ, अभी तो बहुत सारे बॉक्स निपटाने हैं।

30:59.024 --> 31:01.277
और मुझे दान की चीज़ें भी देने जाना है और...

31:02.319 --> 31:04.905
पता है क्या? फ़ोटो ऐल्बम
शायद सैम के कमरे में होंगे।

31:05.072 --> 31:08.534
सू का इतना सारा सामान है।
धत् तेरी, फिर से ऑफ़िस से मैसेज आया।

31:18.085 --> 31:19.503
सैम? तुम घर पर हो?

31:20.254 --> 31:21.714
हाँ, यहाँ नीचे हूँ।

31:22.381 --> 31:24.550
सैमुअल? हैलो।

31:26.176 --> 31:28.262
इस नाम से मत बुलाया करो। बस सैम बुलाओ।

31:28.929 --> 31:29.929
क्या बात हो गई?

31:29.930 --> 31:31.724
कुछ नहीं। क्यों?

31:34.018 --> 31:35.603
अच्छा। जो भी हो।

31:36.520 --> 31:39.689
मैं सावर पैच किड्स
और अपना पूरा मूवी कलेक्शन लाई हूँ।

31:39.690 --> 31:42.400
और यह मान लेते हैं,
तुम्हारा टीवी मेरे वाले से बेहतर है।

31:42.401 --> 31:44.611
जो तुम चुनो। "साइको" या...

31:44.612 --> 31:46.447
मैं "बिली मैडिसन" देखूँगा।

31:47.197 --> 31:48.907
ठीक है। जो भी हो।

31:54.997 --> 31:56.206
बिली मैडिसन।

31:57.249 --> 31:58.666
एक मसखरा,

31:58.667 --> 32:03.129
और फिर भी, इस कंपनी पर मेरा
कब्ज़ा करने के रास्ते में आने वाला रोड़ा।

32:03.130 --> 32:04.048
एक आफ़त।

32:05.257 --> 32:06.716
और हम आफ़त के साथ क्या करते हैं?

32:06.717 --> 32:08.551
उससे छुटकारा पा लेते हैं।

32:08.552 --> 32:11.429
हम बिली मैडिसन से भी छुटकारा पा लेंगे।

32:11.430 --> 32:12.764
ट्रिशिया लबॉन्टी?

32:12.765 --> 32:13.724
मैं यहाँ हूँ।

32:15.768 --> 32:17.018
- स्कॉटी लोगन।
- क्या हुआ?

32:17.019 --> 32:17.936
मैं यहाँ हूँ।

32:18.479 --> 32:20.021
- कुछ नहीं, मैं बस...
- बिली मैडिसन।

32:20.022 --> 32:22.149
मुझे ज़रा बाथरूम जाना है।
फ़िल्म को रोकना मत।

32:39.124 --> 32:40.708
पर्सी, तुम्हें कुछ चाहिए?

32:40.709 --> 32:43.671
नहीं, मैं ठीक हूँ। मुझे बस...
मुझे घर जाना है।

32:44.797 --> 32:46.298
आराम से, पर्स। क्या हुआ?

32:49.510 --> 32:51.428
मेरे पीरियड्स आ गए।

32:51.929 --> 32:53.763
ठीक है। तुम्हारे पास कोई पैड है या...

32:53.764 --> 32:54.848
नहीं, मतलब...

32:55.849 --> 32:57.351
पहली बार आए हैं।

33:00.062 --> 33:01.562
यह तो बड़ी ख़बर है।

33:01.563 --> 33:03.398
ओह गॉड।

33:03.399 --> 33:05.984
सॉरी। क्या मैं तुम्हें
गले लगा सकती हूँ? मैं बस...

33:08.529 --> 33:10.114
मुझे बताने के थैंक यू।

33:12.157 --> 33:14.159
चलो भी। मैं तुम्हारी मदद करती हूँ। डरो मत।

33:16.161 --> 33:17.161
काफ़ी बुरा हो सकता था

33:17.162 --> 33:20.123
जब यह एक फ़ील्ड ट्रिप पर
एक सेब के बाग़ में हुआ होता,

33:20.124 --> 33:23.668
जहाँ मीलों दूर तक
कोई वॉशरूम मिलना मुश्किल होता,

33:23.669 --> 33:27.131
और मैंने अपनी पसंदीदा जीन्स भी पहन रखी थी।

33:28.090 --> 33:29.007
सफ़ेद रंग की।

33:29.466 --> 33:30.426
हद है।

33:31.051 --> 33:35.597
वैसे, मेरी अंडरवियर और मेरे
सबसे मनपसंद शॉर्ट्स में ख़ून लग गया है।

33:36.765 --> 33:39.268
और शायद आपके सोफ़े पर भी।

33:39.727 --> 33:40.852
मुझे माफ़ कर दीजिए।

33:40.853 --> 33:42.937
कोई बात नहीं।
उस सोफ़े ने और भी बुरे दिन देखे हैं।

33:42.938 --> 33:45.232
मेरे दो बेटे हैं। मेरा मुँह मत खुलवाओ।

33:46.108 --> 33:47.108
यह लो।

33:47.109 --> 33:51.028
ये मेरे पास अलग-अलग साइज़ के हैं
और तुम जो चाहो वह चुन सकती हो,

33:51.029 --> 33:53.574
- और तुम्हारे लिए नए शॉर्ट्स लेकर आती हूँ।
- थैंक यू।

34:08.589 --> 34:10.048
लो। देखो अगर तुम्हें यह आ जाए।

34:13.093 --> 34:14.303
हनी।

34:15.471 --> 34:16.555
तुम ठीक हो?

34:17.890 --> 34:19.683
- मुझे माफ़ कर दीजिए।
- नहीं।

34:20.934 --> 34:23.312
तुम जी भरकर रो लो, मेरी जान।

34:24.521 --> 34:25.481
यह बात किसी से कहना मत,

34:27.524 --> 34:29.401
यह रोने के लिए मेरी सबसे मनपसंद जगह है।

34:30.652 --> 34:32.070
मैं बस...

34:32.988 --> 34:34.822
ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ बदल रहा है।

34:34.823 --> 34:36.200
मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा।

34:38.118 --> 34:40.287
मुझे पता है। मैं समझती हूँ।

34:53.967 --> 34:54.802
हैलो।

34:57.095 --> 34:59.223
मैं बस तुमसे बाय कहने आई थी।

34:59.723 --> 35:01.391
मुझे लगा था कि तुम कल जाने वाली हो।

35:02.434 --> 35:05.436
नहीं। मेरा मॉम को कोई काम आ गया है।

35:05.437 --> 35:08.524
अब वह डिपार्टमेंट की हेड हैं,
तो उन्हें जल्दी वापस जाना होगा।

35:09.233 --> 35:11.902
ठीक है। ख़ैर, यह तो बुरा हुआ।

35:14.321 --> 35:16.490
तो शायद "द शाइनिंग" देखने के लिए
इंतज़ार करना होगा।

35:17.741 --> 35:19.409
हाँ, बदकिस्मती से।

35:25.457 --> 35:28.501
वैसे, हमारे बीच सब ठीक है?

35:28.502 --> 35:30.504
हाँ, बिल्कुल।

35:31.380 --> 35:32.214
कसम खाते हो?

35:33.924 --> 35:34.758
कसम खाता हूँ।

36:30.772 --> 36:32.399
फ़ोटो
ऐल्बम

37:08.727 --> 37:12.355
मॉम, मुझे कभी नहीं...
मुझे यहाँ कभी नहीं आना चाहिए था।

37:12.356 --> 37:13.898
मैं कितनी बेवकूफ़ थी।

37:13.899 --> 37:18.070
मैंने कहा था हम साथ में एक दिन के लिए
मेमोरियल में जाएँगे और श्रद्धांजलि देंगे।

37:18.862 --> 37:20.363
तुम इतनी जल्दी क्यों चली गई?

37:20.364 --> 37:23.324
मुझमें यहाँ अकेले आने की
हिम्मत होनी चाहिए।

37:23.325 --> 37:24.742
यह मेरा घर था।

37:24.743 --> 37:28.496
पर्सी, मेरी बात सुनो।
वह जगह और वे लड़के बहुत ख़राब हैं, समझी?

37:28.497 --> 37:31.332
तो जैसे ही हम फ़ोन रखेंगे,
तुम वहाँ से निकल जाओगी।

37:31.333 --> 37:34.419
आज रात। तुम मेरी बात सुन रही हो? पर्सी?

37:34.962 --> 37:36.296
माँ, मुझे जाना होगा।

37:37.089 --> 37:38.090
हैलो?

37:39.675 --> 37:40.842
धत् तेरे की।

37:41.677 --> 37:42.678
जान?

37:43.887 --> 37:45.221
वह वहाँ वापस क्यों गई?

37:45.222 --> 37:48.516
उन्होंने उसके साथ जो किया उसके बाद क्यों?
उसने ऐसा क्यों किया?

37:48.517 --> 37:49.851
मुझे नहीं पता।

37:50.686 --> 37:53.105
पर हम इससे ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते।

37:54.898 --> 37:56.483
अब वह कोई बच्ची नहीं रही।

37:58.443 --> 38:00.320
एक मिनट रुको। मैं अभी आई।

38:16.003 --> 38:16.920
सैम।

38:17.713 --> 38:18.588
हेलो।

38:19.089 --> 38:21.341
ऐसे अचानक आने के लिए सॉरी।

38:22.175 --> 38:23.260
कोई बात नहीं।

38:24.594 --> 38:25.804
क्या मैं अंदर आ सकता हूँ?

38:26.430 --> 38:27.389
ज़रूर।

38:45.866 --> 38:48.326
कार्ली फ़ॉर्च्यून की
'एवरी समर ऑफ़्टर' पर आधारित

40:21.294 --> 40:23.295
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

40:23.296 --> 40:25.382
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अमृता गुप्ता
