WEBVTT

00:00:05.840 --> 00:00:07.925 align:center
आप में से जो लोग मुझे नहीं जानते...

00:00:10.970 --> 00:00:12.138 align:center
मैं पर्सी फ्रेज़र हूँ।

00:00:18.352 --> 00:00:20.062 align:center
और जो मुझे जानते हैं,

00:00:21.313 --> 00:00:24.275 align:center
वे जानते होंगे कि मैं
लोगों के सामने बोलने में कितना घबराती हूँ।

00:00:25.943 --> 00:00:28.112 align:center
अगर और कोई होता, तो मैं अभी

00:00:29.113 --> 00:00:30.823 align:center
कोने में खड़ी शैंपेन का मज़ा ले रही होती।

00:00:50.009 --> 00:00:53.179 align:center
पर यह किसी ग़ैर के लिए नहीं है।

00:00:54.346 --> 00:00:55.556 align:center
यह शांटाल

00:00:56.056 --> 00:00:59.560 align:center
और उसके प्यारे मंगेतर, ड्रू के लिए है। और...

00:01:00.311 --> 00:01:02.520 align:center
मैं उम्मीद करती हूँ कि आप सब

00:01:02.521 --> 00:01:05.483 align:center
मेरी स्पीच सुनकर भागेंगे नहीं, तो मैं...

00:01:15.159 --> 00:01:16.827 align:center
प्यार बहुत मुश्किल से मिलता है।

00:01:21.040 --> 00:01:23.667 align:center
एक ऐसा शख़्स ढूँढ़ना
जिसे आप अपना कह सकें।

00:01:27.046 --> 00:01:29.840 align:center
कभी-कभी ज़िंदगी
बहुत अकेलेपन से भरी होती है।

00:01:31.509 --> 00:01:33.093 align:center
बहुत कठोर भी होती है।

00:01:35.221 --> 00:01:38.224 align:center
ऐसा लगता है जैसे कि ज़िंदगी की लहरें
उल्टी दिशा में बह रही हों।

00:01:41.602 --> 00:01:43.229 align:center
लेकिन अगर आप ख़ुशकिस्मत हैं,

00:01:43.938 --> 00:01:46.190 align:center
तो आपको साथ देने वाला
एक हमसफ़र मिल जाता है।

00:01:50.152 --> 00:01:53.697 align:center
जो इस ज़िंदगी के सफ़र को
आपके साथ तय करना चाहता हो।

00:01:55.407 --> 00:01:57.368 align:center
कोई जो मुश्किल वक़्त में भी

00:01:58.452 --> 00:02:00.496 align:center
आपका हाथ थामे हुए रहता है।

00:02:01.580 --> 00:02:07.002 align:center
कोई जो आपकी नादानियों
और जज़्बे को समझता है,

00:02:07.878 --> 00:02:10.047 align:center
और सिर्फ़ समझता ही नहीं,

00:02:10.798 --> 00:02:12.633 align:center
बल्कि ख़ुशी-ख़ुशी नखरे उठाता है।

00:02:14.260 --> 00:02:16.053 align:center
आपको अपनी ख़ुशनसीबी मानता है।

00:02:17.054 --> 00:02:19.181 align:center
ऐसे शख़्स को ढूँढ़ना आसान नहीं है।

00:02:20.891 --> 00:02:24.103 align:center
ऐसे रिश्ते को निभा पाना और भी मुश्किल है।

00:02:29.108 --> 00:02:32.027 align:center
तो अगर किस्मत ऐसे इंसान को
आपकी ज़िंदगी में लाई हो,

00:02:33.070 --> 00:02:35.781 align:center
जैसे कि शांटाल और ड्रू को
एक-दूसरे की ज़िंदगी में लाई...

00:02:38.701 --> 00:02:39.702 align:center
तो...

00:02:42.371 --> 00:02:43.581 align:center
कभी उसे जाने मत देना।

00:02:49.336 --> 00:02:52.756 align:center
उस प्यार के नाम जिसे थामकर रखना चाहिए।
हमेशा-हमेशा के लिए।

00:03:19.158 --> 00:03:22.536 align:center
एव्री इयर ऑफ़्टर

00:03:26.290 --> 00:03:27.416 align:center
हैलो, पर्सी।

00:03:28.083 --> 00:03:29.209 align:center
स्पीच तो बहुत अच्छी थी।

00:03:30.294 --> 00:03:32.712 align:center
कुछ देर के लिए लगा जैसे वह सच हो।

00:03:32.713 --> 00:03:35.382 align:center
तुम और मैं एक जैसे हैं।
हम बेहतर जानते हैं।

00:03:37.259 --> 00:03:38.427 align:center
हाँ, वह तो है।

00:03:38.969 --> 00:03:40.178 align:center
तो, काम कैसा चल रहा है?

00:03:40.179 --> 00:03:42.555 align:center
इस बीच काफ़ी दौरों पर जाता रहता हूँ। तुम?

00:03:42.556 --> 00:03:44.933 align:center
- अब भी शोक-समाचारों वाला काम कर रही हो?
- हाँ।

00:03:44.934 --> 00:03:48.103 align:center
उन चंद चीज़ों में से एक जिनके लिए
अखबारों को अभी भी राइटर्स चाहिएँ।

00:03:48.812 --> 00:03:50.856 align:center
और उससे मेरा घर भी चलता है।

00:03:51.440 --> 00:03:52.775 align:center
किसी को डेट कर रही हो?

00:03:53.734 --> 00:03:54.568 align:center
नहीं।

00:03:55.152 --> 00:03:55.986 align:center
तुम?

00:03:57.780 --> 00:04:00.740 align:center
तुम क्यों जा रही हो?
प्लीज़, अभी तो रात जवान है।

00:04:00.741 --> 00:04:03.117 align:center
रात के 11:00 बज चुके हैं।
और मुझे कुछ काम करना है।

00:04:03.118 --> 00:04:05.329 align:center
तुम... वह कोरी बकवास है।

00:04:10.167 --> 00:04:11.876 align:center
- नहीं। जेक?
- क्या?

00:04:11.877 --> 00:04:15.338 align:center
- नहीं। प्लीज़, जेक नहीं।
- वह तुम्हारे मंगेतर का भाई है।

00:04:15.339 --> 00:04:17.298 align:center
सौतेला भाई। और वह इतनों के साथ सो चुका है...

00:04:17.299 --> 00:04:18.466 align:center
जिनमें से एक मैं भी हूँ।

00:04:18.467 --> 00:04:20.468 align:center
उससे वह कम कमीना नहीं बन जाता।

00:04:20.469 --> 00:04:24.056 align:center
मैं किसी भले आदमी की तलाश नहीं कर रही हूँ।
बस थोड़ी मस्ती करना चाहती हूँ।

00:04:24.682 --> 00:04:26.224 align:center
तुम्हें दोनों चीज़ें भी मिल सकती हैं।

00:04:26.225 --> 00:04:28.434 align:center
मैं जानती हूँ तुम्हें मिल सकती है,

00:04:28.435 --> 00:04:30.395 align:center
और मैं तुम्हारे लिए बहुत ख़ुश हूँ।

00:04:30.396 --> 00:04:33.565 align:center
तुम्हें और तुम्हारे हसीन मंगेतर को
मेरा बहुत-बहुत प्यार।

00:04:35.025 --> 00:04:37.778 align:center
- आई लव यू। अच्छे से रहना।
- तुम जानती हो मैं नहीं रहूँगी।

00:04:43.784 --> 00:04:47.413 align:center
तो, इन गर्मियों की छुट्टियों में
कुछ मज़ेदार करने का सोचा है?

00:04:48.080 --> 00:04:50.916 align:center
छुट्टियाँ तो बच्चे मनाते हैं।
अब मैं उस सबसे ऊब चुकी हूँ।

00:04:51.542 --> 00:04:52.793 align:center
मौसम से ही?

00:04:54.044 --> 00:04:55.796 align:center
उसमें मौज-मस्ती करने की चाहत से।

00:04:59.883 --> 00:05:01.010 align:center
ऊपर आओगे?

00:05:01.927 --> 00:05:05.139 align:center
गर्मियों की जो एक चीज़ याद आती है
वह है नंगे पाँव चलना।

00:05:05.681 --> 00:05:07.641 align:center
ये हील्स भाड़ में जाएँ।

00:05:11.228 --> 00:05:12.562 align:center
मैं पाँव दबा सकता हूँ।

00:05:12.563 --> 00:05:13.981 align:center
सारा दर्द भगा दूँगा।

00:05:14.648 --> 00:05:15.690 align:center
वह तो बहुत अच्छा रहेगा।

00:05:15.691 --> 00:05:16.734 align:center
तो लेट जाओ।

00:05:23.866 --> 00:05:25.909 align:center
बैरीज़ बे, बीसी

00:05:26.410 --> 00:05:27.703 align:center
मुझे यह कॉल लेनी होगी।

00:05:40.174 --> 00:05:41.133 align:center
हैलो?

00:05:41.800 --> 00:05:43.135 align:center
- पर्स?
- सैम?

00:05:43.927 --> 00:05:46.430 align:center
नहीं, नहीं। मैं चार्ली बोल रहा हूँ।

00:05:49.224 --> 00:05:50.641 align:center
चार्ली, हैलो...

00:05:50.642 --> 00:05:52.894 align:center
मैं जानता हूँ, बहुत अरसा हो चुका है।

00:05:52.895 --> 00:05:54.395 align:center
याद भी नहीं है कि कितना समय हो गया।

00:05:54.396 --> 00:05:55.814 align:center
दस साल।

00:05:57.107 --> 00:05:59.150 align:center
- बाप रे, बहुत वक़्त गुज़र गया।
- हाँ।

00:05:59.151 --> 00:06:00.443 align:center
सॉरी कि इतनी रात को फ़ोन किया।

00:06:00.444 --> 00:06:02.237 align:center
मुझे एक ख़बर देनी थी।

00:06:03.030 --> 00:06:04.114 align:center
एक बुरी ख़बर।

00:06:04.573 --> 00:06:06.574 align:center
कुछ दिन पहले मेरी माँ चल बसीं।

00:06:06.575 --> 00:06:07.701 align:center
हे भगवान।

00:06:07.951 --> 00:06:09.912 align:center
मुझे बेहद अफ़सोस है, चार्ली।

00:06:10.788 --> 00:06:12.330 align:center
उन्हें क्या हुआ था?

00:06:12.331 --> 00:06:13.499 align:center
कैंसर।

00:06:14.041 --> 00:06:16.209 align:center
वह अपनी बीमारी से बहुत बहादुरी से लड़ीं।

00:06:16.210 --> 00:06:18.212 align:center
ज़ाहिर है, हम बहुत दुखी हैं, पर...

00:06:20.714 --> 00:06:22.465 align:center
वह बीमार रह-रहकर थक चुकी थीं।

00:06:22.466 --> 00:06:25.385 align:center
मुझे वहाँ पर होना चाहिए था।
मुझे खोज-ख़बर लेनी चाहिए थी।

00:06:26.303 --> 00:06:29.556 align:center
ऐसा बहुत सी चीज़ें हैं
जो हम सब ही अलग तरीके से कर सकते थे।

00:06:30.265 --> 00:06:34.770 align:center
बहरहाल, मुझे लगता है कि वह बहुत
नाराज़ होतीं अगर मैं तुमको न बताता।

00:06:36.688 --> 00:06:38.982 align:center
उनकी शोक-सभा कुछ दिनों में है।
क्या तुम आओगी?

00:06:41.401 --> 00:06:42.694 align:center
पर्सी, क्या तुम सुन रही हो?

00:06:43.779 --> 00:06:45.489 align:center
मैं...

00:06:46.281 --> 00:06:49.535 align:center
हाँ। मैं... माफ़ करना, मैं कोशिश करूँगी।

00:06:49.952 --> 00:06:51.036 align:center
एक बात कहूँ...

00:06:53.455 --> 00:06:55.082 align:center
मुझे पता है कि वह भी चाहता है कि तुम आओ।

00:07:26.780 --> 00:07:29.448 align:center
पर्सी? अंदर सब ठीक तो है?

00:07:29.449 --> 00:07:31.743 align:center
क्या मैं शांटाल को फ़ोन करूँ? पर्सी?

00:07:34.288 --> 00:07:35.955 align:center
वह एक पैनिक अटैक था।

00:07:35.956 --> 00:07:37.624 align:center
तुम्हें यह कई सालों बाद आया है।

00:07:38.125 --> 00:07:39.626 align:center
पता नहीं उसका सामना कैसे करूँगी।

00:07:41.003 --> 00:07:42.086 align:center
किसका सामना?

00:07:42.087 --> 00:07:43.880 align:center
जिस जगह को मैं अपना घर बुलाती थी।

00:07:43.881 --> 00:07:45.298 align:center
जिन लोगों को मैंने ठेस पहुँचाई।

00:07:45.299 --> 00:07:49.260 align:center
जबसे मैंने तुम्हें जाना है, तुमने पहले
पाँच साल इन पैनिक अटैक के साथ बिताए,

00:07:49.261 --> 00:07:50.469 align:center
और आख़िरी पाँच साल

00:07:50.470 --> 00:07:53.389 align:center
जेक जैसों के साथ सोने में
और फ़र्क न पड़ने का नाटक करते हुए।

00:07:53.390 --> 00:07:56.810 align:center
ऐसा नहीं कि मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।
यह नहीं लगता कि मैं बेहतर की हकदार हूँ।

00:07:57.227 --> 00:07:59.020 align:center
तुम हर अच्छी चीज़ की हकदार हो।

00:07:59.021 --> 00:08:02.690 align:center
बस मेरी पूरी ज़िंदगी पछतावे से भरी हुई है

00:08:02.691 --> 00:08:05.986 align:center
उन फ़ैसलों की वजह से जो मैंने लिए,
और जिस तरह सैम के साथ रिश्ता टूटा।

00:08:06.862 --> 00:08:08.112 align:center
वाक़ई, इतना वक़्त हो गया है

00:08:08.113 --> 00:08:11.158 align:center
कि मुझे यह भी अंदाज़ा नहीं है
कि वहाँ का माहौल कैसा होगा।

00:08:11.658 --> 00:08:13.118 align:center
सोशल मीडिया पर जासूसी कर सकते हैं।

00:08:13.827 --> 00:08:16.163 align:center
मैंने कोशिश की है। हर एक-दो साल में।

00:08:16.580 --> 00:08:17.622 align:center
सबके अकाउंट प्राइवेट हैं।

00:08:17.623 --> 00:08:19.166 align:center
अच्छा, यह तो बड़ी बेरुख़ी है।

00:08:21.251 --> 00:08:23.169 align:center
सैम मेरा सच्चा प्यार था।

00:08:23.170 --> 00:08:25.881 align:center
मैं उसे भुला नहीं सकती,
पर मुझे पता है कि भुलाना होगा।

00:08:26.798 --> 00:08:30.468 align:center
मुझे सू और बैरीज़ बे को अलविदा कहना होगा।

00:08:30.469 --> 00:08:34.681 align:center
और मैं यह तब तक सच में नहीं कर पाऊँगी
जब तक सैम को अलविदा नहीं कहती।

00:08:36.266 --> 00:08:37.558 align:center
मुझे उससे मिलना होगा।

00:08:37.559 --> 00:08:39.393 align:center
अच्छा। तुम वहाँ कैसे जाओगी?

00:08:39.394 --> 00:08:41.354 align:center
पता नहीं, शायद गाड़ी किराए पर लेकर।

00:08:41.355 --> 00:08:42.272 align:center
किसलिए?

00:08:43.190 --> 00:08:44.399 align:center
यह झील पर जा रही है।

00:08:45.108 --> 00:08:46.067 align:center
बहुत अच्छी बात है।

00:08:46.068 --> 00:08:47.985 align:center
पर तुम गाड़ी नहीं चला सकती,
पैनिक अटैक आया था।

00:08:47.986 --> 00:08:49.071 align:center
मुझे कुछ नहीं होगा।

00:08:49.571 --> 00:08:50.571 align:center
नहीं।

00:08:50.572 --> 00:08:51.782 align:center
शांटाल तुम्हें ले जाएगी।

00:08:52.741 --> 00:08:55.743 align:center
नहीं। इस हफ़्ते मेरा
एक बहुत ज़रूरी डिपोज़िशन है।

00:08:55.744 --> 00:08:56.661 align:center
मैं नहीं जा पाऊँगी।

00:08:56.662 --> 00:08:58.622 align:center
ज़ूम और वाई-फ़ाई तो हर जगह होता है।

00:09:00.207 --> 00:09:01.999 align:center
शायद मैं जा...

00:09:02.000 --> 00:09:03.877 align:center
- सच में? तुम्हें ऐतराज़ नहीं होगा?
- हाँ।

00:09:05.420 --> 00:09:06.463 align:center
मुझे बहुत ख़ुशी होगी।

00:09:10.050 --> 00:09:11.301 align:center
मफ़िन कहाँ हैं?

00:09:12.594 --> 00:09:14.513 align:center
धत् तेरे की। मैं भूल गया।

00:09:15.264 --> 00:09:16.890 align:center
पर मैं कॉफ़ी लेकर आया हूँ।

00:09:21.770 --> 00:09:23.272 align:center
- मैं अभी आता हूँ।
- हाँ।

00:10:39.806 --> 00:10:44.477 align:center
गर्मियों का मौसम 2011

00:10:44.478 --> 00:10:45.604 align:center
बेहद सुंदर जगह है ना?

00:10:47.105 --> 00:10:48.523 align:center
ज़रा घर देखना, फिर कहना।

00:10:53.362 --> 00:10:58.825 align:center
बैरीज़ बे

00:11:11.838 --> 00:11:13.590 align:center
झील पर स्वागत है, पर्सेफ़नी।

00:11:14.925 --> 00:11:16.760 align:center
रुको। यह मुझे पकड़ाओ। ठीक है।

00:11:17.636 --> 00:11:18.969 align:center
हम शहर में जा सकते हैं।

00:11:18.970 --> 00:11:20.555 align:center
तुम्हारी हमउम्र लड़कियाँ मिलेंगी।

00:11:21.640 --> 00:11:23.099 align:center
हमउम्र लड़कियों की ज़रूरत नहीं है।

00:11:23.100 --> 00:11:24.768 align:center
बेशक नहीं होगी। मैं तो बस...

00:11:26.353 --> 00:11:27.770 align:center
क्या मैं झील पर जा सकती हूँ?

00:11:27.771 --> 00:11:28.855 align:center
बढ़िया ख़याल है।

00:11:29.481 --> 00:11:30.857 align:center
अपना स्विमसूट लेकर आती हूँ।

00:11:37.614 --> 00:11:39.658 align:center
फ़्लोरेक

00:12:16.778 --> 00:12:18.654 align:center
डॉक पर आखिर में पहुँचने वाला बर्तन धोएगा।

00:12:18.655 --> 00:12:19.781 align:center
यह चीटिंग है!

00:12:20.532 --> 00:12:21.658 align:center
तुम पहले निकल गए थे।

00:12:30.959 --> 00:12:32.043 align:center
तुम हार गए।

00:12:34.504 --> 00:12:35.630 align:center
तुमने बेईमानी की।

00:12:36.423 --> 00:12:38.216 align:center
- जी नहीं।
- जी हाँ।

00:12:42.345 --> 00:12:43.430 align:center
अबे, अबे।

00:12:46.892 --> 00:12:47.726 align:center
हैलो।

00:12:48.977 --> 00:12:49.895 align:center
हैलो।

00:12:50.520 --> 00:12:51.396 align:center
नई पड़ोसी हो?

00:12:52.272 --> 00:12:53.106 align:center
हाँ।

00:12:54.900 --> 00:12:56.317 align:center
उफ़, सैम। कम से कम हैलो तो कहो।

00:12:56.318 --> 00:12:57.277 align:center
हैलो।

00:13:04.534 --> 00:13:05.784 align:center
वे दो लड़के थे।

00:13:05.785 --> 00:13:07.370 align:center
तुम्हारे हिसाब से कितनी उम्र होगी?

00:13:08.455 --> 00:13:09.623 align:center
मुझे नहीं पता।

00:13:10.373 --> 00:13:11.665 align:center
शायद मेरी ही उम्र के होंगे।

00:13:11.666 --> 00:13:13.167 align:center
कम से कम छोटा वाला तो होगा।

00:13:13.168 --> 00:13:14.502 align:center
क्या तुमने उनसे बात की?

00:13:14.503 --> 00:13:16.337 align:center
मतलब, मैंने हैलो कहा था।

00:13:16.338 --> 00:13:17.923 align:center
वे एक लकड़ी के बेड़े पर थे।

00:13:18.465 --> 00:13:19.757 align:center
पर मैं वहाँ तक तैरकर नहीं गई।

00:13:19.758 --> 00:13:21.760 align:center
और उन्होंने मुझे बुलाया भी नहीं था।

00:13:32.312 --> 00:13:34.355 align:center
हैलो।

00:13:34.356 --> 00:13:35.689 align:center
सॉरी कि आपको परेशान कर रहा हूँ,

00:13:35.690 --> 00:13:37.733 align:center
पर वह लड़की जो डॉक पर थी
क्या वह यहाँ रहती है?

00:13:37.734 --> 00:13:39.693 align:center
हाँ, वह हमारी बेटी पर्सी है।

00:13:39.694 --> 00:13:41.947 align:center
अरे वाह, हम तो बस उससे हैलो कहने आए थे।

00:13:43.240 --> 00:13:44.198 align:center
ज़रूर।

00:13:44.199 --> 00:13:46.284 align:center
पर्सी, तुमने मिलने कोई आया है।

00:13:50.288 --> 00:13:52.332 align:center
मैं जाकर बर्तन धोती हूँ।

00:13:55.335 --> 00:13:56.253 align:center
हैलो।

00:13:57.254 --> 00:13:58.379 align:center
मैं चार्ली हूँ।

00:13:58.380 --> 00:13:59.965 align:center
यह सैम है।

00:14:00.590 --> 00:14:01.466 align:center
मैं पर्सी।

00:14:02.050 --> 00:14:04.301 align:center
तो, सैम पूछ रहा था

00:14:04.302 --> 00:14:06.262 align:center
अगर तुम साथ में खेलना चाहोगी।

00:14:06.263 --> 00:14:09.014 align:center
यार, मैंने ऐसा नहीं कहा। एक बार भी नहीं।

00:14:09.015 --> 00:14:10.058 align:center
अच्छा, ठीक है।

00:14:11.184 --> 00:14:13.061 align:center
मैं पूछना चाहता था
अगर तुम वक़्त बिताना चाहो।

00:14:13.812 --> 00:14:14.938 align:center
तुम लोगों के साथ?

00:14:15.355 --> 00:14:16.314 align:center
सैम के साथ।

00:14:16.856 --> 00:14:18.941 align:center
मेरे कुछ दोस्त
थोड़ी देर में आने वाले हैं, तो...

00:14:18.942 --> 00:14:21.026 align:center
यह नहीं चाहता इसका छोटा भाई आसपास मंडराए।

00:14:21.027 --> 00:14:23.571 align:center
मैंने कहा कि अपने कमरे में रहूँगा,
पर दोनों का एक बाथरूम है,

00:14:23.572 --> 00:14:27.576 align:center
- तो इसे रंगरलियाँ मनाते हुए सुन सकता हूँ।
- इतनी भी जानकारी नहीं देनी है, सैम।

00:14:28.493 --> 00:14:30.327 align:center
कोई बात नहीं। मुझे ख़ुशी होगी।

00:14:30.328 --> 00:14:32.830 align:center
मेरा मतलब, अगर... अगर तुम भी चाहते हो।

00:14:32.831 --> 00:14:35.124 align:center
तुम्हारे मम्मी-पापा तो कुछ नहीं कहेंगे?

00:14:35.125 --> 00:14:37.919 align:center
उन्हें इस बात की ख़ुशी होगी
कि मेरे पास उनके अलावा कोई है।

00:14:38.878 --> 00:14:40.713 align:center
एकदम फिसड्डियों जैसी बात कर रही हूँ।

00:14:40.714 --> 00:14:41.673 align:center
मैं भी चाहता हूँ।

00:14:42.090 --> 00:14:42.923 align:center
क्या?

00:14:42.924 --> 00:14:44.134 align:center
तुम्हारे साथ वक़्त बिताना।

00:14:44.551 --> 00:14:46.553 align:center
- बढ़िया।
- बढ़िया।

00:14:47.053 --> 00:14:47.886 align:center
बढ़िया।

00:14:47.887 --> 00:14:50.599 align:center
इस वक़्त मुझे बढ़िया तो
बिल्कुल भी नहीं लग रहा है।

00:14:51.224 --> 00:14:52.434 align:center
कम से कम जगह तो प्यारी है।

00:14:53.018 --> 00:14:56.521 align:center
और मैं वाई-फ़ाई की दिक्कत की वजह से
गाँव-देहात में नहीं जाती।

00:14:57.272 --> 00:14:59.857 align:center
क्या वे जानबूझकर ऐसा करते होंगे,
ताकि लोग चैन न ले सकें?

00:14:59.858 --> 00:15:03.111 align:center
ज़्यादातर लोगों को
इंटरनेट से दूर रहकर ही सुकून मिलता है।

00:15:08.158 --> 00:15:10.577 align:center
मैं यहाँ वापस क्यों आई हूँ?

00:15:11.786 --> 00:15:13.038 align:center
मैं जानती हूँ। मुझे पता है।

00:15:13.955 --> 00:15:15.749 align:center
मैं यहाँ सू को श्रद्धांजलि देने आई हूँ।

00:15:17.500 --> 00:15:19.294 align:center
वह बहुत ही कमाल की इंसान थीं।

00:15:20.670 --> 00:15:22.464 align:center
पता है, उन्होंने मुझे पूल खेलना सिखाया था।

00:15:23.465 --> 00:15:24.840 align:center
मार्गरीटा बनाना सिखाया था।

00:15:24.841 --> 00:15:26.051 align:center
कॉन्ट्रो डालना ज़रूरी है।

00:15:27.093 --> 00:15:28.887 align:center
मुझे मेरे पहले बिकिनी वैक्स के लिए ले गईं।

00:15:29.846 --> 00:15:31.138 align:center
काश मेरी ऐसी माँ होती।

00:15:31.139 --> 00:15:32.265 align:center
हाँ, काश मेरी भी।

00:15:33.808 --> 00:15:36.018 align:center
फिर मैं यहाँ से ग़ायब हो गई।

00:15:36.019 --> 00:15:37.311 align:center
तब तुम बच्ची थी।

00:15:37.312 --> 00:15:40.397 align:center
और आख़िर में सैम तुमसे
बहुत बुरी तरह से पेश आया था।

00:15:40.398 --> 00:15:42.275 align:center
- वह इस बात को समझतीं।
- हाँ, ख़ैर...

00:15:44.444 --> 00:15:47.696 align:center
अब मैं एक 28 साल की औरत हो गई हूँ।

00:15:47.697 --> 00:15:50.699 align:center
मेरे पास पत्रकारिता में बची हुई
कुछ नौकरियों में से एक नौकरी है,

00:15:50.700 --> 00:15:52.034 align:center
एक प्यारा सा अपार्टमेंट है,

00:15:52.035 --> 00:15:54.036 align:center
रातें बिताने के लिए
मस्त मर्दों का काफ़िला है,

00:15:54.037 --> 00:15:56.247 align:center
और अचानक से यहाँ आकर मुझे फिर से

00:15:56.623 --> 00:15:57.916 align:center
अठारह साल जैसा महसूस हो रहा है।

00:15:58.416 --> 00:15:59.875 align:center
उन सभी तनावों और पछतावों के साथ

00:15:59.876 --> 00:16:02.586 align:center
जो उस उम्र में होते हैं।

00:16:02.587 --> 00:16:04.254 align:center
तभी मैं अपने शहर नहीं जाती।

00:16:04.255 --> 00:16:06.675 align:center
मुझे एरिज़ोना की ट्रेसी फ़्लिक समझ लो।

00:16:06.966 --> 00:16:08.926 align:center
मैं तुम्हें तब जानती तो बहुत मज़ा आता।

00:16:08.927 --> 00:16:11.763 align:center
मैं बिल्कुल ऐसी ही थी,
बस दाँत में ब्रेसेस लगे थे।

00:16:13.473 --> 00:16:16.351 align:center
क्या तुम घबरा रही हो कि कहीं
हम चार्ली या सैम से ना टकरा जाएँ?

00:16:17.602 --> 00:16:20.187 align:center
बिल्कुल। यह जगह दिलकश ही नहीं,
बहुत छोटी भी है।

00:16:20.188 --> 00:16:24.109 align:center
देखो, मैं जानती हूँ कि यहाँ कई
ऐसी चीज़ें हुईं जो अच्छी नहीं थीं, पर...

00:16:24.901 --> 00:16:27.194 align:center
हम उसी वजह से तो यहाँ आए हैं, है न?

00:16:27.195 --> 00:16:29.488 align:center
हाँ, पर इस तरह से नहीं।

00:16:29.489 --> 00:16:30.739 align:center
किस तरह से?

00:16:30.740 --> 00:16:33.159 align:center
मैं बस... मैं चाहती हूँ कि
सब अच्छे से निपट जाए।

00:16:34.119 --> 00:16:35.452 align:center
मैं चाहती हूँ कि मैं अच्छी दिखूँ।

00:16:35.453 --> 00:16:37.454 align:center
यह तो ख़ुद पर बहुत दबाव डाल रही हो।

00:16:37.455 --> 00:16:39.081 align:center
मैं बस... मैं...

00:16:39.082 --> 00:16:41.542 align:center
पता है, एक बार जब हम होटल पहुँच जाएँगे,

00:16:41.543 --> 00:16:45.295 align:center
तो मैं कपड़े बदलकर
थोड़ा मेकअप वगैरह कर लूँगी,

00:16:45.296 --> 00:16:48.382 align:center
बाल ठीक कर लूँगी,
पता है, थोड़ा बन-सँवर लूँगी।

00:16:48.383 --> 00:16:50.634 align:center
मैं समझती हूँ। मैं हमेशा ब्लेज़र पहनती हूँ

00:16:50.635 --> 00:16:52.762 align:center
जब डिपोज़िशन में
अपने दुश्मन का सामना करना होता है।

00:16:53.805 --> 00:16:55.515 align:center
मैं नहीं चाहती कि सैम मेरा दुश्मन हो।

00:16:57.892 --> 00:16:59.768 align:center
भले ही शायद वह मुझे दुश्मन समझता हो।

00:16:59.769 --> 00:17:01.770 align:center
पता नहीं चार्ली ने मुझे क्यों बुलाया है।

00:17:01.771 --> 00:17:03.064 align:center
मुझे लगा मुझसे नफ़रत करता है।

00:17:05.150 --> 00:17:06.818 align:center
जानती हूँ तुम्हें डर लग रहा है।

00:17:07.360 --> 00:17:08.361 align:center
वह तो है।

00:17:10.405 --> 00:17:12.115 align:center
बड़ा होना कोई आसान बात नहीं है।

00:17:14.325 --> 00:17:16.119 align:center
पर मैं जानती हूँ
मुझे उनका सामना करना होगा।

00:17:17.454 --> 00:17:18.413 align:center
सैम का सामना करना होगा।

00:17:19.914 --> 00:17:22.458 align:center
और यह भी जानती हूँ कि
तुम्हारी ज़ूम मीटिंग है, तो जाओ।

00:17:22.459 --> 00:17:24.877 align:center
मैं झील के किनारे टहलकर
दिमाग को ठंडा करती हूँ।

00:17:24.878 --> 00:17:27.422 align:center
वह झील हर बिगड़ी चीज़ को सुधार देती है।

00:17:28.339 --> 00:17:31.216 align:center
अच्छा। जब कमरे तैयार हो जाएँगे
तो मैं फ़ोन कर दूँगी, ठीक है?

00:17:31.217 --> 00:17:32.302 align:center
ठीक है।

00:18:14.761 --> 00:18:16.553 align:center
आँखें खुली रखोगी तो यह काम नहीं करेगा।

00:18:16.554 --> 00:18:17.972 align:center
आपको कैसे पता चला?

00:18:19.390 --> 00:18:20.850 align:center
उसे एक माँ का आभास समझ लो।

00:18:21.768 --> 00:18:23.353 align:center
भले ही यह कितना भी करने की कोशिश करूँ,

00:18:24.187 --> 00:18:25.355 align:center
मुझे अजीब महसूस होता है।

00:18:26.064 --> 00:18:28.942 align:center
पर दो शरारती लड़कों के साथ,
मुझे मन की शांति की ज़रूरत है।

00:18:32.570 --> 00:18:35.406 align:center
मुझे अपने सारे ख़यालों को
चुप कराने के लिए इसकी ज़रूरत है।

00:18:37.742 --> 00:18:38.618 align:center
मेरी गुड़िया,

00:18:39.244 --> 00:18:41.204 align:center
कभी ऐसा मत सोचना कि उन्हें चुप कराओ।

00:18:42.330 --> 00:18:44.707 align:center
वे ख़याल ही तुम्हें तुम जैसा बनाते हैं।

00:18:47.836 --> 00:18:50.630 align:center
और तुम बेमिसाल हो।

00:18:54.592 --> 00:18:55.426 align:center
तैयार हो?

00:18:57.095 --> 00:18:57.971 align:center
झाँकना मत।

00:20:01.576 --> 00:20:02.535 align:center
सैम।

00:20:14.839 --> 00:20:16.799 align:center
तो, पूरा नाम क्या है? सैमुअल?

00:20:17.467 --> 00:20:18.301 align:center
सैमसन?

00:20:19.677 --> 00:20:21.304 align:center
सैमवाइज़?

00:20:21.804 --> 00:20:24.139 align:center
"लॉर्ड ऑफ़ द रिंग्स"। बहुत ख़ूब। पर...

00:20:24.140 --> 00:20:25.641 align:center
मेरा नाम बस सैम है।

00:20:25.642 --> 00:20:28.144 align:center
माँ कहती हैं नाम जब छोटे होते हैं
तो दमदार होते हैं।

00:20:31.648 --> 00:20:32.940 align:center
तुम्हारा क्या?

00:20:32.941 --> 00:20:35.777 align:center
क्या तुम्हारे मम्मी-पापा को
पर्सी जैकसन बहुत पसंद था?

00:20:36.444 --> 00:20:38.237 align:center
वे दोनों प्रोफ़ेसर हैं। तो, नहीं।

00:20:38.738 --> 00:20:40.280 align:center
मेरा पूरा नाम पर्सेफ़नी है।

00:20:40.281 --> 00:20:41.573 align:center
ग्रीक पौराणिक कथाओं से?

00:20:41.574 --> 00:20:43.492 align:center
वह पाताल लोक की देवी मानी जाती थी।

00:20:43.493 --> 00:20:44.826 align:center
यह तो डरावना लगता है।

00:20:44.827 --> 00:20:46.119 align:center
शायद मम्मी-पापा को लगा था

00:20:46.120 --> 00:20:48.121 align:center
कि मैं बहुत रहस्यमय शख्सियत बन जाऊँगी,

00:20:48.122 --> 00:20:50.583 align:center
पर वह कोशिश कामयाब नहीं रही।

00:20:51.084 --> 00:20:52.250 align:center
मुझे तो बिल्कुल सही लगी।

00:20:52.251 --> 00:20:53.169 align:center
कैरी

00:20:56.089 --> 00:20:58.299 align:center
क्या तुमने फ़्रेंडशिप ब्रेसलेट पहन रखा है?

00:20:59.759 --> 00:21:02.636 align:center
हाँ। सिवाय इसके कि मैंने यह
ख़ुद के लिए बनाया था।

00:21:02.637 --> 00:21:03.763 align:center
काफ़ी कूल है।

00:21:04.263 --> 00:21:06.224 align:center
जब यह कोई और देता है तो और भी कूल होता है।

00:21:06.849 --> 00:21:08.016 align:center
पर मेरे पास ऐसा कोई न...

00:21:08.017 --> 00:21:10.436 align:center
क्या तुम्हारे पापा का
दोस्त बनाने से यही मतलब था?

00:21:11.104 --> 00:21:12.312 align:center
तुमने वह सुन लिया था?

00:21:12.313 --> 00:21:14.648 align:center
माँ-बाप उतने चालाक नहीं होते
जितना ख़ुद को समझते हैं।

00:21:14.649 --> 00:21:15.857 align:center
जो भी हो।

00:21:15.858 --> 00:21:17.735 align:center
इस साल एक लड़की के साथ मेरा झगड़ा हो गया।

00:21:18.069 --> 00:21:19.528 align:center
पापा कहते हैं वह मुझसे जलती है।

00:21:19.529 --> 00:21:20.988 align:center
पर तुम्हें उसे देखना चाहिए।

00:21:20.989 --> 00:21:22.991 align:center
डलाइला किसी से भी नहीं जलती है।

00:21:23.950 --> 00:21:25.493 align:center
ज़रा इसकी सूरत तो देखो।

00:21:27.036 --> 00:21:28.286 align:center
यह बहुत बदतमीज़ लगती है।

00:21:28.287 --> 00:21:31.915 align:center
और डलाइला तो बाइबिल में
एक खलनायिका का नाम था न?

00:21:31.916 --> 00:21:34.292 align:center
शायद उसी ने एक आदमी के बाल काट दिए थे।

00:21:34.293 --> 00:21:37.129 align:center
- तुम्हारा मतलब सैमसन के।
- धत् तेरे की।

00:21:37.130 --> 00:21:39.089 align:center
मम्मी कहती हैं कि उस कमीनी को मार डालेंगी।

00:21:39.090 --> 00:21:42.342 align:center
या फिर तब यह मेरे पापा से बोला था
जब उन्हें लगा मैं सुन नहीं रही हूँ।

00:21:42.343 --> 00:21:43.720 align:center
तुम्हारी मम्मी तो शेरनी हैं।

00:21:44.053 --> 00:21:46.221 align:center
शायद उन्हें वक्त ना दे पाने का
बुरा लगता है।

00:21:46.222 --> 00:21:48.932 align:center
बहुत समय बात इन गर्मियों ने
उन्होंने काम से छुट्टी ली है।

00:21:48.933 --> 00:21:50.100 align:center
वह बहुत काम करती हैं।

00:21:50.101 --> 00:21:51.102 align:center
मेरी मम्मी भी।

00:21:53.855 --> 00:21:55.814 align:center
तो, तुम लोग यहाँ पर क्या करते हो?

00:21:55.815 --> 00:21:57.233 align:center
छुट्टी मनाने के अलावा?

00:21:57.608 --> 00:21:58.443 align:center
ख़ैर...

00:21:59.360 --> 00:22:01.862 align:center
मेरी माँ डॉक के पास बने
द टैवर्न की मालकिन हैं।

00:22:01.863 --> 00:22:03.989 align:center
क्या बात है। मुफ़्त का खाना मिलता होगा।

00:22:03.990 --> 00:22:06.199 align:center
भकोसे। हफ़्ते के हर दिन।

00:22:06.200 --> 00:22:08.410 align:center
मुझे नहीं पता कि वह क्या होता है,

00:22:08.411 --> 00:22:09.703 align:center
पर मैं भी खाऊँगी।

00:22:09.704 --> 00:22:12.999 align:center
तभी जब तुम मेरे लिए भी वैसा ही
फ़्रेंडशिप ब्रेसलेट बनाओगी। वादा?

00:22:14.792 --> 00:22:15.626 align:center
वादा।

00:22:16.127 --> 00:22:18.379 align:center
और मैं तुम्हें अपनी कुछ
मनपसंद फ़िल्में भी दिखा सकती हूँ।

00:22:20.923 --> 00:22:22.258 align:center
तो, हम किससे शुरुआत करें?

00:22:22.925 --> 00:22:24.843 align:center
पहले सोच रही थी कि "स्क्रीम' देखते हैं।

00:22:24.844 --> 00:22:27.387 align:center
डरावनी फ़िल्मों की शैली पर
एक मज़ेदार व्यंग्य है,

00:22:27.388 --> 00:22:29.264 align:center
फिर मुझे लगा कि उसमें तब ज़्यादा मज़ा आएगा

00:22:29.265 --> 00:22:31.476 align:center
अगर उसे "हॉलीवुड वन,
टू और फ़ोर" के बाद देखें।

00:22:33.102 --> 00:22:34.061 align:center
कितनी फ़िल्में हैं?

00:22:34.062 --> 00:22:35.021 align:center
दस।

00:23:12.517 --> 00:23:13.518 align:center
आ जाओ।

00:23:33.746 --> 00:23:35.123 align:center
पकड़ लिया।

00:23:36.916 --> 00:23:38.000 align:center
चलो।

00:23:43.840 --> 00:23:46.008 align:center
डॉक पर आखिर में पहुँचने वाला बर्तन धोएगा!

00:23:53.558 --> 00:23:55.935 align:center
गर्मियाँ ख़त्म होने को हैं, यार।
बढ़िया तापमान है।

00:23:56.519 --> 00:23:58.729 align:center
- तुम्हें तौलिया चाहिए?
- नहीं, मैं ठीक हूँ।

00:24:01.190 --> 00:24:03.859 align:center
हाँ, मेरे ख़याल से
मैं एक महीने से पानी में नहीं गया हूँ।

00:24:03.860 --> 00:24:05.318 align:center
तुम्हारे सामने इतनी बड़ी झील है।

00:24:05.319 --> 00:24:08.196 align:center
हाँ, पर मेरे पास ज़्यादा खाली समय नहीं था।

00:24:08.197 --> 00:24:10.240 align:center
क्योंकि मैं माँ का ख़याल रख रहा था

00:24:10.241 --> 00:24:11.701 align:center
- जबकि तुम...
- काम कर रहा था।

00:24:12.368 --> 00:24:15.745 align:center
मैं जानता हूँ कि तुम अपनी रेज़िडेंसी से
छह महीने की छुट्टी ले सकते हो,

00:24:15.746 --> 00:24:18.498 align:center
- पर हेज फंड में ऐसा नहीं चलता।
- मेरे पास कोई चारा नहीं था।

00:24:18.499 --> 00:24:22.043 align:center
मैंने कहा था कि उनकी देखभाल के लिए
किसी को काम पर रख लो।

00:24:22.044 --> 00:24:23.253 align:center
मैं उसके पैसे दे देता।

00:24:23.254 --> 00:24:25.422 align:center
देखते हैं, मैं एक डॉक्टर हूँ
और उनका बेटा भी,

00:24:25.423 --> 00:24:27.716 align:center
तो मुझे लगा कि मुझे ही देखभाल करनी चाहिए।

00:24:27.717 --> 00:24:29.050 align:center
मैं मौका मिलते ही आ गया।

00:24:29.051 --> 00:24:31.428 align:center
- कॉर्नफ्लेक्स कहाँ हैं?
- काउंटर के नीचे वाली अल्मारी में।

00:24:31.429 --> 00:24:32.554 align:center
फ़्रिज के ऊपर होता था!

00:24:32.555 --> 00:24:35.141 align:center
अब वहाँ नहीं, काउंटर के नीचे है
जहाँ मैंने उसे रखा था!

00:24:36.017 --> 00:24:38.185 align:center
अगर तुम घर पर थोड़ा और वक़्त बिताते,

00:24:38.186 --> 00:24:40.188 align:center
तो तय कर सकते थे कि
कॉर्नफ्लेक्स कहाँ रखे जाएँ।

00:24:41.397 --> 00:24:43.608 align:center
- कहाँ जा रहे हो?
- झील में डुबकी लगाने।

00:24:56.579 --> 00:24:57.872 align:center
ठीक है।

00:25:10.301 --> 00:25:11.427 align:center
ठीक है।

00:25:25.024 --> 00:25:26.150 align:center
धत् तेरे की।

00:25:26.984 --> 00:25:29.027 align:center
प्रिंसेस बॉक्सर, ब्रीफ स्टाइल गर्ल्स, XL

00:25:29.028 --> 00:25:31.948 align:center
सुपर हीरोज़, बॉक्सर ब्रीफ स्टाइल बॉयज, XL

00:25:40.414 --> 00:25:42.375 align:center
शुक्रिया। फिर से आइएगा।

00:25:45.044 --> 00:25:46.003 align:center
माफ़ी चाहती हूँ।

00:25:47.046 --> 00:25:47.964 align:center
पर्सी?

00:25:48.506 --> 00:25:49.465 align:center
डलाइला।

00:25:50.258 --> 00:25:52.592 align:center
- हे भगवान। तुम्हें देखकर ख़ुशी हुई।
- हैलो। हाँ। बिल्कुल।

00:25:52.593 --> 00:25:54.386 align:center
रुको। तुम यहाँ क्या कर रही हो?

00:25:54.387 --> 00:25:56.721 align:center
मैं यहाँ क्या कर रही हूँ?
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

00:25:56.722 --> 00:25:58.014 align:center
यहाँ मेरा एक घर है।

00:25:58.015 --> 00:25:59.975 align:center
मेरे पति और मैं
यहाँ अपनी गर्मियाँ बिताते हैं।

00:25:59.976 --> 00:26:01.184 align:center
- शादी हो गई?
- हाँ।

00:26:01.185 --> 00:26:03.937 align:center
व्हिट और मैं कॉलेज में मिले थे।
वह पहली नज़र का प्यार था।

00:26:03.938 --> 00:26:05.021 align:center
पर वह बिज़ी रहता है,

00:26:05.022 --> 00:26:07.190 align:center
- तो बस वीकेंड पर आता है, इसलिए...
- बहुत ख़ूब।

00:26:07.191 --> 00:26:09.693 align:center
हाँ। हमने वह कोने वाला बड़ा घर ख़रीदा था,

00:26:09.694 --> 00:26:10.903 align:center
लगभग पाँच साल पहले।

00:26:11.445 --> 00:26:15.283 align:center
तुम तो जानती ही हो
कि यह जगह कितनी ख़ास है।

00:26:16.075 --> 00:26:17.075 align:center
हाँ, वह तो है।

00:26:17.076 --> 00:26:19.244 align:center
क्या तुम यहाँ पर अपने...

00:26:19.245 --> 00:26:20.329 align:center
बच्चों के साथ आई हो?

00:26:21.330 --> 00:26:24.916 align:center
नहीं, मैं सिएटल में ख़ुशी-ख़ुशी
कुँवारियों की ज़िंदगी जीती हूँ।

00:26:24.917 --> 00:26:26.002 align:center
यह तो बढ़िया बात है।

00:26:27.086 --> 00:26:29.379 align:center
व्हिट और मैं हाल ही में
मेडीना में रहने गए हैं।

00:26:29.380 --> 00:26:30.923 align:center
बहुत अच्छी बात है।

00:26:32.091 --> 00:26:33.843 align:center
किसी बाल-बच्चों वाले से मिलने आई हो?

00:26:34.552 --> 00:26:37.345 align:center
नहीं, असल में ये मेरे लिए हैं।

00:26:37.346 --> 00:26:40.433 align:center
जल्दबाज़ी में सामान रखा था
और अंडरवेयर रखना भूल गई, तो...

00:26:42.226 --> 00:26:43.185 align:center
रुको, क्या तुम...

00:26:44.103 --> 00:26:45.687 align:center
क्या तुम यहाँ सू के लिए आई हो?

00:26:45.688 --> 00:26:47.356 align:center
हाँ। इसीलिए आई हूँ।

00:26:48.649 --> 00:26:51.860 align:center
ख़ैर, यह तो तुम्हारी दरियादिली है।

00:26:51.861 --> 00:26:53.654 align:center
चार्ली और सैम का बहुत ही...

00:26:54.405 --> 00:26:56.115 align:center
यह साल काफ़ी मुश्किल रहा है, तो...

00:26:57.867 --> 00:26:59.409 align:center
उन्हें पता है कि तुम यहाँ हो?

00:26:59.410 --> 00:27:01.453 align:center
नहीं, मैं...

00:27:01.454 --> 00:27:02.580 align:center
उन्हें अब पता चल जाएगा।

00:27:07.209 --> 00:27:08.169 align:center
तुम आ गई।

00:27:09.211 --> 00:27:10.254 align:center
मैं आ गई।

00:27:13.466 --> 00:27:15.676 align:center
तुम्हारी माँ की ख़बर सुनकर बहुत दुख हुआ।

00:27:16.177 --> 00:27:19.471 align:center
वह वाकई बहुत कमाल की इंसान थीं।

00:27:19.472 --> 00:27:20.805 align:center
शुक्रिया।

00:27:20.806 --> 00:27:23.392 align:center
मुझे लगा कि तुम सीधे
शोक-सभा वाले दिन आओगी।

00:27:23.976 --> 00:27:25.477 align:center
हाँ, मैंने भी यही सोचा था।

00:27:25.478 --> 00:27:27.104 align:center
पर फिर मैं बस...

00:27:27.605 --> 00:27:28.938 align:center
मेरा यहाँ आने का मन कर गया।

00:27:28.939 --> 00:27:30.315 align:center
मैं यह समझता हूँ।

00:27:30.316 --> 00:27:31.817 align:center
तो चार्ली ने तुम्हें बुलाया था?

00:27:32.610 --> 00:27:33.902 align:center
यह कब हुआ?

00:27:33.903 --> 00:27:35.154 align:center
मैंने इसे फ़ोन किया था।

00:27:35.863 --> 00:27:37.197 align:center
इसे माँ के लिए यहाँ होना चाहिए।

00:27:37.198 --> 00:27:38.532 align:center
मैं आना चाहती थी।

00:27:39.241 --> 00:27:40.659 align:center
वह मेरे लिए बहुत अज़ीज़ थीं।

00:27:41.577 --> 00:27:43.203 align:center
वापस आकर काफ़ी अजीब लग रहा होगा।

00:27:43.204 --> 00:27:46.498 align:center
कितने साल बीत गए हैं, है न?

00:27:46.499 --> 00:27:47.666 align:center
- दस साल।
- दस साल।

00:27:49.043 --> 00:27:50.919 align:center
क्या तुम्हें रुकने के लिए कोई जगह मिली?

00:27:50.920 --> 00:27:53.713 align:center
गर्मियों में बहुत भीड़ होती है,
तो अगर न मिली हो, मैं...

00:27:53.714 --> 00:27:55.882 align:center
मैं मदद कर सकती हूँ।
मेरी अच्छी जान-पहचान है।

00:27:55.883 --> 00:27:58.051 align:center
नहीं, मेरा इंतज़ाम हो गया। पर शुक्रिया।

00:27:58.052 --> 00:28:00.845 align:center
पर्सी, तुम यहाँ हो।
मेरी अभी-अभी होटल वालों से बात हुई।

00:28:00.846 --> 00:28:02.472 align:center
कमरे तैयार हो गए हैं। तो, याहू।

00:28:02.473 --> 00:28:03.891 align:center
- शुक्र है।
- हाँ।

00:28:04.350 --> 00:28:06.017 align:center
पर अगर तुम अपने दोस्तों के साथ हो...

00:28:06.018 --> 00:28:07.770 align:center
नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।

00:28:08.479 --> 00:28:10.189 align:center
शांटाल, यह चार्ली है।

00:28:10.940 --> 00:28:11.857 align:center
सैम का भाई।

00:28:12.942 --> 00:28:14.610 align:center
हाँ, तुमने मेरे बारे में सुना है?

00:28:18.531 --> 00:28:19.406 align:center
और मैं डलाइला हूँ।

00:28:19.407 --> 00:28:20.907 align:center
हैलो। तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

00:28:20.908 --> 00:28:23.494 align:center
मैं पर्सी की बचपन की सहेली हूँ।

00:28:23.953 --> 00:28:24.954 align:center
बढ़िया।

00:28:25.371 --> 00:28:26.996 align:center
तुम्हें मेरे बारे में नहीं पता था?

00:28:26.997 --> 00:28:28.623 align:center
यह बहुत पहले की बात है, डलाइला।

00:28:28.624 --> 00:28:30.166 align:center
- तब हम बच्चे थे।
- हाँ।

00:28:30.167 --> 00:28:32.043 align:center
मुझे अपनी ज़ूम मीटिंग के लिए
वाई-फ़ाई चाहिए।

00:28:32.044 --> 00:28:33.294 align:center
हाँ। सॉरी, इसे काम है।

00:28:33.295 --> 00:28:34.671 align:center
हाँ। मुझे हमेशा काम होता है।

00:28:34.672 --> 00:28:36.339 align:center
- उसे मेरी ख़ासियत समझ लो।
- हाँ।

00:28:36.340 --> 00:28:38.550 align:center
एक बार तुम लोग काम-वाम कर लो,
फिर मिलते हैं?

00:28:38.551 --> 00:28:40.093 align:center
हम मिल सकते हैं। हाँ।

00:28:40.094 --> 00:28:42.471 align:center
हाँ, और शोक-सभा की
सारी जानकारी मैसेज कर दूँगी।

00:28:42.930 --> 00:28:45.182 align:center
- शाद मेरे पास अब भी तुम्हारा नंबर है।
- ठीक है।

00:28:45.975 --> 00:28:48.144 align:center
- वह बढ़िया रहेगा। शुक्रिया।
- ठीक है, हाँ। बाय।

00:28:50.563 --> 00:28:53.106 align:center
तुम किसी भी हाल में पलटना मत
क्योंकि वे देख रहे हैं।

00:28:53.107 --> 00:28:56.359 align:center
वह बहुत ही अटपटा और अजीब था।
वे ऐसे क्यों पेश आ रहे थे जैसे...

00:28:56.360 --> 00:28:57.735 align:center
वे एक-दूसरे के साथ सोते हैं?

00:28:57.736 --> 00:29:00.196 align:center
क्या? नहीं। उसकी शादी हो चुकी है,
किसी व्हिट नाम के आदमी से।

00:29:00.197 --> 00:29:02.907 align:center
शादीशुदा होकर भी लोग ऐसा करते हैं।

00:29:02.908 --> 00:29:04.368 align:center
तुमने उसे क्यों बुलाया था?

00:29:05.786 --> 00:29:07.413 align:center
क्योंकि मेरी माँ ने कहा था।

00:29:08.038 --> 00:29:09.206 align:center
तुम्हारी माँ ने?

00:29:10.499 --> 00:29:11.666 align:center
यह यकीन नहीं हो रहा है

00:29:11.667 --> 00:29:14.462 align:center
कि वह तुम दोनों की ज़िंदगी में
यह ड्रामा वापस लाना चाहतीं।

00:29:16.213 --> 00:29:17.298 align:center
क्या सैम को पता है?

00:29:21.427 --> 00:29:23.888 align:center
हे भगवान! वह बहुत टूट जाएगा।

00:29:25.097 --> 00:29:27.641 align:center
यकीन मानो। मुझे अपने फ़ैसले पर
अभी से पछतावा हो रहा है।

00:29:30.311 --> 00:29:32.020 align:center
बे ब्रीज़ मोटेल

00:29:32.021 --> 00:29:36.817 align:center
नहीं। बिल्कुल नहीं। क्या...

00:29:37.943 --> 00:29:39.028 align:center
तुमने मुझसे झूठ बोला था।

00:29:39.945 --> 00:29:43.865 align:center
हाँ। तुमने कहा था कि यह एक होटल है।

00:29:43.866 --> 00:29:46.326 align:center
और यह एक मोटेल है।

00:29:46.327 --> 00:29:47.453 align:center
मैंने ऐसा कहा था?

00:29:48.078 --> 00:29:49.078 align:center
हाँ, तुमने ऐसा कहा था।

00:29:49.079 --> 00:29:52.707 align:center
अगर यह सुनकर थोड़ी राहत मिले,
तो इसकी अभी हाल में ही मरम्मत हुई है।

00:29:52.708 --> 00:29:54.250 align:center
- देखकर लग तो नहीं रहा।
- ख़ैर...

00:29:54.251 --> 00:29:56.504 align:center
हाँ, मुझे पक्का खटमल काटने वाले हैं।

00:30:00.007 --> 00:30:02.009 align:center
जॉर्डी। हैलो।

00:30:02.384 --> 00:30:04.802 align:center
हे भगवान, क्या तुम इस शहर में
सबको जानती हो?

00:30:04.803 --> 00:30:06.764 align:center
- हैलो।
- हैलो।

00:30:08.516 --> 00:30:10.433 align:center
मैं पर्सी हूँ।

00:30:10.434 --> 00:30:11.602 align:center
फ्रेज़र?

00:30:12.561 --> 00:30:14.187 align:center
हम अक्सर मिलते-जुलते थे।

00:30:14.188 --> 00:30:15.564 align:center
अच्छा।

00:30:15.898 --> 00:30:18.191 align:center
माफ़ करना, क्या मैं तुम्हें जानता हूँ?
कॉलेज से?

00:30:18.192 --> 00:30:19.234 align:center
नहीं, यहाँ से।

00:30:19.235 --> 00:30:20.568 align:center
तुम यहाँ बड़ी हुई हो?

00:30:20.569 --> 00:30:21.862 align:center
मैं गर्मियों में आया करती थी।

00:30:22.613 --> 00:30:24.990 align:center
हम सैम के साथ घूमते-फिरते थे।

00:30:25.491 --> 00:30:26.534 align:center
अच्छा।

00:30:27.451 --> 00:30:28.536 align:center
हाँ। तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

00:30:29.203 --> 00:30:31.163 align:center
मुझे भी।

00:30:32.289 --> 00:30:33.456 align:center
तो, मैं क्या मदद करूँ?

00:30:33.457 --> 00:30:36.751 align:center
हम एक मोटेल की लॉबी में खड़े हैं, तो...

00:30:36.752 --> 00:30:40.339 align:center
उम्मीद है तुम्हें कमरे की तलाश नहीं होगी
क्योंकि इस हफ़्ते एक भी खाली नहीं है।

00:30:41.298 --> 00:30:43.132 align:center
हाँ, मैंने पहले ही बुकिंग कर ली थी।

00:30:43.133 --> 00:30:44.468 align:center
थॉमसन के नाम पर दो कमरे होंगे।

00:30:45.219 --> 00:30:46.345 align:center
हाँ, यहाँ पर लिखा है।

00:30:46.804 --> 00:30:48.722 align:center
पर तुम्हारे नाम से केवल एक कमरा बुक है।

00:30:49.223 --> 00:30:50.390 align:center
मैंने दो कमरे बुक किए थे।

00:30:50.391 --> 00:30:52.642 align:center
शायद दूसरे बंदे ने किए होंगे
जो डेस्क पर रहता है।

00:30:52.643 --> 00:30:54.353 align:center
उसने तुम्हें गलत जानकारी दी होगी।

00:30:54.812 --> 00:30:57.605 align:center
हाँ, मेरा सलाह है कि एक वेबसाइट बनाओ

00:30:57.606 --> 00:30:59.567 align:center
ताकि इस तरह की भूल दोबारा न हो।

00:31:00.150 --> 00:31:01.193 align:center
तो तुम्हें कमरा चाहिए?

00:31:01.610 --> 00:31:03.278 align:center
मुझे दो कमरे चाहिए।

00:31:03.279 --> 00:31:05.197 align:center
इस कमरे में दो बेड हैं।

00:31:09.493 --> 00:31:10.411 align:center
ठीक है।

00:31:15.499 --> 00:31:16.458 align:center
रूम नंबर 106 है।

00:31:22.339 --> 00:31:23.591 align:center
तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

00:31:35.519 --> 00:31:36.728 align:center
डलाइला।

00:31:36.729 --> 00:31:39.981 align:center
नहीं, उस जॉर्डी बंदे को तो
तुम बिल्कुल भी याद नहीं थी।

00:31:39.982 --> 00:31:42.066 align:center
उसने कितनी बेरुखी से बात की थी।

00:31:42.067 --> 00:31:43.193 align:center
बिल्कुल मेरी तरह।

00:31:43.652 --> 00:31:44.527 align:center
वाह जी वाह।

00:31:44.528 --> 00:31:46.654 align:center
हाँ, वह सैम का बेस्ट फ़्रेंड है।

00:31:46.655 --> 00:31:49.450 align:center
या हुआ करता था। पता नहीं
दोनों अब भी बात करते हैं या नहीं।

00:31:50.075 --> 00:31:52.619 align:center
ख़ैर, ये छोटे शहर के लोग
दुश्मनी अच्छे से निभाते हैं।

00:31:52.620 --> 00:31:54.704 align:center
जिस दुश्मनी ने मेरी आफ़त कर दी क्योंकि...

00:31:54.705 --> 00:31:56.623 align:center
मैं अकेले अपने कमरे में रहना
चाहती थी।

00:31:56.624 --> 00:31:58.750 align:center
माफ़ करना। मैं खर्राटे नहीं लेती।

00:31:58.751 --> 00:32:00.627 align:center
कम से कम मुझे लगता तो नहीं है।

00:32:00.628 --> 00:32:02.420 align:center
मैं अपनी ज़्यादातर रातें या कोई भी रात

00:32:02.421 --> 00:32:05.048 align:center
ऐसे इंसान के साथ लिपटकर नहीं बिताती
जो मुझे यह सब बताए।

00:32:05.049 --> 00:32:05.965 align:center
मैं बिताती हूँ।

00:32:05.966 --> 00:32:07.258 align:center
और यह बहुत थकाऊ होता है।

00:32:07.259 --> 00:32:08.885 align:center
ड्रू के खर्राटे?

00:32:08.886 --> 00:32:10.386 align:center
नहीं, मेरे खर्राटे।

00:32:10.387 --> 00:32:11.888 align:center
नहीं, ड्रू खर्राटे नहीं लेता।

00:32:11.889 --> 00:32:14.183 align:center
उसकी साँसें भी उसी की तरह
बिना किसी ख़ामी की हैं।

00:32:15.225 --> 00:32:17.352 align:center
वह हमारे दिन के बारे में
बात करना चाहता है,

00:32:17.353 --> 00:32:19.562 align:center
हमारे जज़्बातों और शादी के बारे में।

00:32:19.563 --> 00:32:20.563 align:center
कितना बड़ा राक्षस है।

00:32:20.564 --> 00:32:22.649 align:center
कुछ दिन, मैं बस अकेली बैठकर

00:32:22.650 --> 00:32:25.401 align:center
उस तगड़े ब्रिटिश आदमी को
खेत पर काम करते देखना चाहती हूँ।

00:32:25.402 --> 00:32:27.195 align:center
अकेले वक़्त बिताना है। वह आम बात है।

00:32:27.196 --> 00:32:28.237 align:center
सच में?

00:32:28.238 --> 00:32:32.826 align:center
क्या अपने साथी से इसलिए चिढ़ना आम बात है
क्योंकि वह साथ में वक़्त बिताना चाहता है?

00:32:33.118 --> 00:32:36.455 align:center
सच में, मुझे यह किए हुए इतना वक़्त
हो गया है कि इसका जवाब नहीं मालूम है।

00:32:37.414 --> 00:32:38.956 align:center
यकीन नहीं होता यहाँ रहना पड़ रहा है।

00:32:38.957 --> 00:32:41.376 align:center
शुक्रिया! ठहरने की कोई बेहतर जगह नहीं है?

00:32:41.377 --> 00:32:42.627 align:center
हाँ, एक जगह है।

00:32:42.628 --> 00:32:45.004 align:center
वह घर जिसमें मैं गर्मियाँ बिताया करती थी।
मेरा घर।

00:32:45.005 --> 00:32:46.547 align:center
अब वहाँ कोई और परिवार रहता है।

00:32:46.548 --> 00:32:49.258 align:center
जो डलाइला को सलाम करता होगा
जब वे शहर में मिलते होंगे।

00:32:49.259 --> 00:32:51.302 align:center
वह घर जो उसने ख़रीदा है? बेहद ख़ूबसूरत है।

00:32:51.303 --> 00:32:53.305 align:center
- वह इस जगह के लायक़ नहीं है।
- है न?

00:32:53.806 --> 00:32:55.933 align:center
मैं न होती तो उसे
इसके बारे में पता भी न चलता।

00:32:57.810 --> 00:32:58.727 align:center
पता है क्या?

00:32:59.144 --> 00:33:02.272 align:center
हमें यहाँ से निकलना चाहिए।
चलो दौड़-वौड़ पर चलते हैं।

00:33:02.856 --> 00:33:04.148 align:center
तुम्हारी तो ज़ूम मीटिंग थी।

00:33:04.149 --> 00:33:06.110 align:center
फूलवाले के साथ। मैं कैंसिल कर दूँगी।

00:33:06.610 --> 00:33:09.696 align:center
शायद मुझे यहीं रहना चाहिए
और कहीं नहीं जाना चाहिए,

00:33:09.697 --> 00:33:11.573 align:center
ताकि वह हमारे बेड्स पर से
चादर ही न ले जाए।

00:33:12.157 --> 00:33:13.991 align:center
हाँ। नहीं, तुम मेरे साथ चल रही हो।

00:33:13.992 --> 00:33:15.118 align:center
मुझे नहीं जाना।

00:33:15.119 --> 00:33:16.411 align:center
मुझे ऐसी जगह में नहीं रहना

00:33:16.412 --> 00:33:18.663 align:center
जहाँ पर अच्छी सुविधाएँ न हों,
तो हिसाब बराबर है।

00:33:18.664 --> 00:33:19.665 align:center
अच्छा, ठीक है।

00:33:20.082 --> 00:33:21.999 align:center
अब मुझे फ़ैसला करना पड़ेगा कि

00:33:22.000 --> 00:33:24.377 align:center
अपनी इकलौती अच्छी अंडरवियर में
पसीने से लथपथ हूँ,

00:33:24.378 --> 00:33:26.546 align:center
या फिर बिना ब्रांड वाली
प्रिंसेस निक्कर पहनूँ।

00:33:26.547 --> 00:33:29.507 align:center
इस ट्रिप के लिए
तुम बहुत अजीब कपड़े चुनकर लाई हो।

00:33:29.508 --> 00:33:31.719 align:center
आनन-फानन में पैकिंग की थी।
थोड़ा धीरे दौड़ोगी?

00:33:32.136 --> 00:33:33.886 align:center
बूढ़ी औरतों की तरह सैर पर नहीं निकली हूँ।

00:33:33.887 --> 00:33:35.555 align:center
- दौड़ती रहो।
- मुझे दौड़ना पसंद नहीं है।

00:33:35.556 --> 00:33:37.141 align:center
हमेशा से पसंद नहीं था।

00:33:39.351 --> 00:33:42.104 align:center
मन की शक्ति। अगर मन से डर हटा दिया,
तो वह मायने नहीं रखेगा।

00:34:12.968 --> 00:34:14.928 align:center
ख़तरा
तोड़-फोड़ का काम चालू - प्रवेश न करें

00:35:21.453 --> 00:35:22.579 align:center
मैंने तुम्हें थाम लिया।

00:35:23.080 --> 00:35:24.248 align:center
मैंने तुम्हें थाम लिया।

00:35:30.587 --> 00:35:31.630 align:center
तुम ठीक हो?

00:35:36.718 --> 00:35:39.303 align:center
यह मेरे अंदाज़े से
कहीं ज़्यादा मुश्किल है।

00:35:39.304 --> 00:35:41.390 align:center
वापस आना? हाँ।

00:35:48.689 --> 00:35:50.816 align:center
मैंने जो किया था,
उससे भागते हुए कई साल बिता दिए।

00:35:55.445 --> 00:35:57.781 align:center
मुझे लगा कि मैं आगे बढ़ चुकी हूँ।

00:36:00.742 --> 00:36:03.287 align:center
और मैं यहाँ अलविदा कहने आई थी,
हमेशा-हमेशा के लिए।

00:36:05.747 --> 00:36:08.834 align:center
पर अब मुझे साफ़ समझ आ गया है।
यहाँ वापस आकर, मुझे एहसास हो गया...

00:36:09.793 --> 00:36:11.253 align:center
मैं इससे भाग नहीं सकती।

00:36:13.046 --> 00:36:14.840 align:center
न ही तैरकर दूर जा सकती हूँ।

00:36:17.259 --> 00:36:19.720 align:center
तुम पहले बहुत अच्छी स्विमर हुआ करती थी।

00:36:21.430 --> 00:36:23.557 align:center
क्योंकि सैम मेरे साथ होता था।

00:36:25.183 --> 00:36:26.894 align:center
और मैंने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

00:36:32.941 --> 00:36:34.026 align:center
क्या उसे मुझसे नफ़रत है?

00:36:44.453 --> 00:36:46.872 align:center
हैलो, दोस्त, तुम कैसे हो?

00:36:47.331 --> 00:36:48.415 align:center
मैं ठीक ही हूँ।

00:36:49.666 --> 00:36:52.878 align:center
हाँ, मैं बस तुम्हारा साथ देना चाहता हूँ,
दोस्त। कोई मदद कर सकता हूँ?

00:36:53.337 --> 00:36:55.880 align:center
हाँ। असल में, हम इनमें से
कुछ मेज़ लगाने वाले हैं।

00:36:55.881 --> 00:36:58.425 align:center
सब लोग शोक-सभा के बाद यहाँ वापस आएँगे, तो...

00:36:58.967 --> 00:37:00.761 align:center
- तो, शुक्रिया।
- मैं करता हूँ।

00:37:02.679 --> 00:37:03.555 align:center
तो, मतलब...

00:37:04.723 --> 00:37:07.266 align:center
तुम्हें पता है कि शोक-सभा में
कौन-कौन आ रहा है?

00:37:07.267 --> 00:37:10.186 align:center
हाँ, हमने अपने कुछ अंकल
और आंटियों से बात की थी।

00:37:10.187 --> 00:37:12.188 align:center
और हमारे कुछ कज़िन्स भी आने वाले हैं।

00:37:12.189 --> 00:37:15.567 align:center
बढ़िया। तो, बस परिवार वाले
और पुराने दोस्त आएँगे?

00:37:16.693 --> 00:37:20.780 align:center
हाँ, मेरी माँ ज़िंदगी भर इसी शहर में रहीं,
तो कोई बाहर वाला नहीं आ रहा है।

00:37:20.781 --> 00:37:21.906 align:center
सही भी है।

00:37:21.907 --> 00:37:27.120 align:center
पर हो सकता है कि कुछ बाहर वाले आएँ।

00:37:30.624 --> 00:37:32.667 align:center
पता है, मैं पर्सी के बारे में सोच रहा था।

00:37:32.668 --> 00:37:35.252 align:center
शायद इसलिए क्योंकि मैं
कुछ पुरानी तस्वीरें देख रहा था।

00:37:35.253 --> 00:37:37.589 align:center
पर साथ ही, और मुझे पागल मत समझना, पर...

00:37:38.799 --> 00:37:40.509 align:center
कसम से, मुझे लगा मैंने उसे देखा है।

00:37:43.428 --> 00:37:44.720 align:center
कितनी अजीब बात है, है न?

00:37:44.721 --> 00:37:45.847 align:center
वह मोटेल में ठहरी है।

00:37:48.266 --> 00:37:49.184 align:center
क्या?

00:37:51.144 --> 00:37:53.020 align:center
वह यहाँ पर है। कैसे?

00:37:53.021 --> 00:37:55.190 align:center
तुम यह सुनकर ख़ुश नहीं होगे।

00:37:56.733 --> 00:37:57.858 align:center
तुमने पर्सी को बुलाया?

00:37:57.859 --> 00:37:59.276 align:center
मैं वापस फ़ोन करता हूँ।

00:37:59.277 --> 00:38:00.570 align:center
यह क्या बकवास है, यार?

00:38:01.488 --> 00:38:03.072 align:center
तुम यह फ़ैसला लेने वाले कौन होते हो?

00:38:03.073 --> 00:38:05.074 align:center
हे भगवान, सैम।

00:38:05.075 --> 00:38:07.827 align:center
- किस्मत अच्छी है कि मैं पीट नहीं रहा हूँ।
- जैसे तुम कुछ उखाड़ पाते।

00:38:07.828 --> 00:38:10.330 align:center
- तुम कितने बचकाने हो!
- तुम कितने ख़ुदगर्ज़ हो!

00:38:11.039 --> 00:38:12.581 align:center
वह भी माँ से प्यार करती थी।

00:38:12.582 --> 00:38:15.168 align:center
- वह यहाँ पर पर्सी की मौजूदगी चाहतीं।
- भाड़ में जाओ।

00:38:15.919 --> 00:38:18.338 align:center
तुम्हें कैसे पता कि माँ को
क्या चाहिए था और क्या नहीं?

00:38:23.927 --> 00:38:24.886 align:center
बस करो।

00:38:28.849 --> 00:38:29.683 align:center
ठीक है।

00:38:37.399 --> 00:38:40.152 align:center
यकीन नहीं होता कि तुमने
बिना मुझसे बात किए ऐसा किया।

00:38:44.489 --> 00:38:45.866 align:center
मैं ज़िंदा तो रहूँगा, डॉक्टर?

00:38:47.117 --> 00:38:48.409 align:center
हाँ, आधी-आधी संभावना है।

00:38:48.410 --> 00:38:49.702 align:center
बहुत बड़ी चीरा लगा है।

00:38:49.703 --> 00:38:50.870 align:center
क्या मुझे दर्द होगा?

00:38:50.871 --> 00:38:51.913 align:center
हाँ।

00:38:53.457 --> 00:38:55.667 align:center
तुम इसे ज़रूरत से ज़्यादा
दर्द देने वाला बनाओगे?

00:38:56.209 --> 00:38:57.586 align:center
हाँ, हो सकता है।

00:38:59.629 --> 00:39:01.006 align:center
वह ठीक भी है।

00:39:05.719 --> 00:39:07.971 align:center
इसलिए नहीं बताया क्योंकि पता नहीं था
कि वह आएगी या नहीं।

00:39:10.223 --> 00:39:11.141 align:center
समझ गया।

00:39:11.767 --> 00:39:14.102 align:center
हाँ, ख़ैर, वह आ गई।

00:39:20.609 --> 00:39:22.652 align:center
जब पर्सी यहाँ से गई थी,
तो मैं पागल हो गया था।

00:39:24.654 --> 00:39:25.781 align:center
मैं जानता हूँ।

00:39:26.114 --> 00:39:27.115 align:center
या...

00:39:28.116 --> 00:39:29.326 align:center
माँ ने मुझे बताया था।

00:39:30.827 --> 00:39:32.496 align:center
वह साल बहुत मुश्किल से काटा था, यार।

00:39:35.207 --> 00:39:36.624 align:center
पर फिर मैंने ख़ुद को संभाला,

00:39:36.625 --> 00:39:39.585 align:center
और अब मेरी ज़िंदगी बिल्कुल...

00:39:39.586 --> 00:39:41.420 align:center
मतलब, चीज़ें सुधर गई हैं।

00:39:41.421 --> 00:39:42.546 align:center
मुझे यह बात पसंद है।

00:39:42.547 --> 00:39:45.008 align:center
- तुमने बहुत तरक्की की है, छोटे।
- हाँ।

00:39:47.427 --> 00:39:49.304 align:center
मुझे नहीं पता कि कैसा होगा...

00:39:49.888 --> 00:39:51.139 align:center
जब मैं उससे दोबारा मिलूँगा।

00:39:53.016 --> 00:39:55.811 align:center
देखो, पर्सी सिर्फ़ मेरी
गर्लफ़्रेंड नहीं थी, वह...

00:39:57.813 --> 00:39:59.731 align:center
वह मेरी बेस्ट फ़्रेंड थी।

00:40:05.278 --> 00:40:06.696 align:center
वह परिवार का हिस्सा थी।

00:40:08.365 --> 00:40:09.658 align:center
ये बहुत लज़ीज़ हैं।

00:40:10.242 --> 00:40:12.369 align:center
यकीन नहीं होता
कि तुम एक बार में इतने खा लेती हो।

00:40:13.036 --> 00:40:15.539 align:center
- सैम, बदतमीज़ी मत करो।
- माफ़ करना।

00:40:16.414 --> 00:40:19.208 align:center
माफ़ी मत माँगो। मैं पिरोगी खाने का
वर्ल्ड रिकार्ड तोड़ना चाहती हूँ।

00:40:19.209 --> 00:40:21.794 align:center
इस हफ़्ते किसी दिन
तुम्हारे लिए गुड़ वाले बनाऊँगी।

00:40:21.795 --> 00:40:24.588 align:center
- आजकल अच्छा गुड़ आ रहा है।
- हाँ।

00:40:24.589 --> 00:40:27.174 align:center
अच्छा, पता है क्या?
मुझे रेस्तरां पहुँचना होगा।

00:40:27.175 --> 00:40:28.926 align:center
- तुम लोग ठीक से रहोगे?
- हाँ।

00:40:28.927 --> 00:40:31.887 align:center
हम "हैलोवीन" टेन देखेंगे,
जो उस सीरीज़ में आख़िरी फ़िल्म है।

00:40:31.888 --> 00:40:35.683 align:center
तुमने मेरे बेटे को और बहादुर बना दिया है,
पर्सेफ़नी फ्रेज़र।

00:40:35.684 --> 00:40:38.060 align:center
जो चाहे कहिए। मैं इससे पहले
किसी चीज़ से नहीं डरता था।

00:40:38.061 --> 00:40:39.979 align:center
यह पहले हमेशा डरावनी फ़िल्मों से डरता था।

00:40:39.980 --> 00:40:41.690 align:center
बस वह बात मानना नहीं चाहता।

00:40:44.776 --> 00:40:47.111 align:center
पर्सी, क्या तुम बर्तन धोने मे
सैम की मदद कर दोगी,

00:40:47.112 --> 00:40:49.613 align:center
वरना मुझे घर आकर
गंदी प्लेटों से जूझना पड़ेगा।

00:40:49.614 --> 00:40:52.659 align:center
और सैम, फ़िल्म देखने के बाद
पर्सी को घर छोड़ आना, ठीक है?

00:40:54.286 --> 00:40:55.245 align:center
मज़े करना।

00:40:58.790 --> 00:41:00.041 align:center
तुम्हारा खाना हो गया?

00:41:00.709 --> 00:41:02.085 align:center
पेट बहुत ज़्यादा भर गया है।

00:41:05.714 --> 00:41:07.214 align:center
तुम्हारी मम्मी कितनी कूल हैं।

00:41:07.215 --> 00:41:09.091 align:center
वह एक माँ जैसी दिखती भी नहीं हैं।

00:41:09.092 --> 00:41:11.093 align:center
इसलिए क्योंकि वह अभी बहुत जवान हैं।

00:41:11.094 --> 00:41:12.219 align:center
वैसे उनकी उम्र क्या होगी?

00:41:12.220 --> 00:41:14.388 align:center
करीब 35 साल।

00:41:14.389 --> 00:41:15.973 align:center
तब भी बड़ी ही हैं।

00:41:15.974 --> 00:41:18.225 align:center
पर मेरे मम्मी-पापा जितनी बड़ी नहीं हैं।

00:41:18.226 --> 00:41:21.729 align:center
तो, तुम्हारे पापा कहाँ पर हैं?

00:41:21.730 --> 00:41:23.939 align:center
क्या वह कहीं और रहते हैं, या...

00:41:23.940 --> 00:41:25.150 align:center
नहीं...

00:41:25.609 --> 00:41:26.985 align:center
वह गुज़र गए।

00:41:27.944 --> 00:41:30.070 align:center
पहले कभी किसी से नहीं मिली
जिसके पापा मर गए हों।

00:41:30.071 --> 00:41:33.325 align:center
ख़ैर, अब मिल चुकी हो।

00:41:34.326 --> 00:41:36.285 align:center
कभी-कभी मैं बिना सोचे-समझे बोल देती हूँ।

00:41:36.286 --> 00:41:40.999 align:center
वह बहुत ही अजीब और अटपटी बात थी,
और बदतहज़ीबी भी।

00:41:41.708 --> 00:41:43.083 align:center
तुम्हारे पापा के जाने का दुःख है।

00:41:43.084 --> 00:41:44.251 align:center
शुक्रिया।

00:41:44.252 --> 00:41:46.337 align:center
उनकी बात करने के लिए सॉरी।
मुझे पता नहीं था।

00:41:46.338 --> 00:41:48.214 align:center
नहीं, मुझे तो अच्छा लगा।

00:41:48.215 --> 00:41:50.841 align:center
अब कोई उनका ज़िक्र नहीं छेड़ता है।

00:41:50.842 --> 00:41:52.092 align:center
क्यों?

00:41:52.093 --> 00:41:54.387 align:center
पता नहीं। मतलब...

00:41:56.973 --> 00:41:58.308 align:center
मेरी माँ दुखी हो जाती हैं।

00:41:59.184 --> 00:42:02.312 align:center
चार्ली तो बस चार्ली ही है।

00:42:03.271 --> 00:42:05.440 align:center
मैं उन्हें धीरे-धीरे भूलने लगा हूँ,
जानती हो?

00:42:05.857 --> 00:42:08.234 align:center
मैं जानती तो नहीं हूँ।

00:42:08.235 --> 00:42:10.362 align:center
उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

00:42:11.404 --> 00:42:15.908 align:center
एक दिन, वह यहाँ मुझे डॉक से
झील में उछालकर फेंक रहे थे,

00:42:15.909 --> 00:42:17.826 align:center
मुझ पर डॉक साफ़ करने के लिए चिल्ला रहे थे।

00:42:17.827 --> 00:42:19.370 align:center
मुझे पोकर खेलना सिखा रहे थे।

00:42:19.371 --> 00:42:22.999 align:center
और अगले ही दिन, वह चल बसे।

00:42:24.084 --> 00:42:25.377 align:center
और मुझे उनकी बहुत याद आती है।

00:42:26.127 --> 00:42:30.215 align:center
अगर तुम कभी मुझसे उनकी बात करना चाहो,
तो कर सकते हो।

00:42:30.799 --> 00:42:31.800 align:center
शुक्रिया।

00:42:35.178 --> 00:42:36.012 align:center
मैंने बना लिया।

00:42:36.513 --> 00:42:37.514 align:center
तुम्हें पसंद आया?

00:42:43.228 --> 00:42:44.938 align:center
मैं इसे कभी नहीं उतारूँगा।

00:42:46.356 --> 00:42:47.565 align:center
मैं भी नहीं।

00:45:33.523 --> 00:45:34.357 align:center
सैम।

00:45:56.379 --> 00:45:57.464 align:center
तुम घर आ गई।

00:46:04.429 --> 00:46:05.430 align:center
ए।

00:46:05.972 --> 00:46:07.306 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:46:07.307 --> 00:46:08.640 align:center
- कोई बात नहीं।
- मुझे माफ़ कर दो।

00:46:08.641 --> 00:46:10.685 align:center
कोई बात नहीं, पर्सी। सब ठीक है।

00:46:12.145 --> 00:46:13.937 align:center
अरे, मुझे तो तुम्हें हिम्मत देनी चाहिए।

00:46:13.938 --> 00:46:15.106 align:center
तुम हिम्मत दे रही हो।

00:46:15.982 --> 00:46:17.233 align:center
यहाँ आकर।

00:46:20.028 --> 00:46:21.696 align:center
तो मुझे मदद करने दो।

00:46:23.198 --> 00:46:24.281 align:center
क्या कर रही हो?

00:46:24.282 --> 00:46:25.491 align:center
बर्तन धो रही हूँ।

00:46:25.492 --> 00:46:27.118 align:center
तुम कभी ठीक से नहीं धो पाते थे।

00:46:28.077 --> 00:46:29.078 align:center
यह तो सच है।

00:46:30.455 --> 00:46:31.664 align:center
मैं उन्हें पोंछ दूँगा।

00:46:54.729 --> 00:46:55.772 align:center
डलाइला।

00:46:56.648 --> 00:46:57.899 align:center
क्या सैम यहाँ है?

00:46:58.983 --> 00:47:00.735 align:center
नहीं। वह द टैवर्न में है।

00:47:02.237 --> 00:47:03.363 align:center
क्या उसे मालूम है?

00:47:05.990 --> 00:47:07.449 align:center
तुम उसे कब बताओगे?

00:47:07.450 --> 00:47:09.327 align:center
पता नहीं। वह बहुत नाराज़ हो जाएगा।

00:47:10.537 --> 00:47:13.247 align:center
या शायद यह जानकर ख़ुश हो जाए
कि तुम द टैवर्न को मुझे बेच रहे हो।

00:47:13.248 --> 00:47:14.457 align:center
बस मुझे थोड़ा वक़्त दो।

00:47:15.166 --> 00:47:16.626 align:center
सैम बहुत दुख से गुज़रा है।

00:47:23.216 --> 00:47:24.968 align:center
पता है, तुम बहुत अच्छे बड़े भाई हो।

00:48:17.312 --> 00:48:18.438 align:center
सैम?

00:48:19.480 --> 00:48:20.940 align:center
जान? क्या तुम वहाँ अंदर हो?

00:48:25.737 --> 00:48:26.654 align:center
तुम यहाँ पर हो।

00:48:27.447 --> 00:48:28.281 align:center
टेलर।

00:48:29.198 --> 00:48:31.117 align:center
हैलो।

00:48:32.118 --> 00:48:33.911 align:center
तुम कैसी हो? सफ़र कैसा रहा?

00:48:37.832 --> 00:48:40.501 align:center
- तुम्हारा क्या हाल है?
- मैं ठीक हूँ।

00:48:47.175 --> 00:48:49.135 align:center
पर्सी, यह मेरी गर्लफ़्रेंड टेलर है।

00:48:54.641 --> 00:48:55.974 align:center
- हैलो।
- हैलो।

00:48:55.975 --> 00:48:58.061 align:center
- तुमसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।
- मुझे भी।

00:49:18.790 --> 00:49:21.584 align:center
मैं उससे मिलने से इतना घबरा रही थी।

00:49:22.627 --> 00:49:25.296 align:center
मुझे वाकई लगा कि किसी तरह
बस वह काम निपटा लूँ।

00:49:28.800 --> 00:49:30.134 align:center
बहुत वक़्त गुज़र गया है, पर्सी।

00:49:30.593 --> 00:49:31.803 align:center
बहुत कुछ हुआ है।

00:49:32.095 --> 00:49:33.345 align:center
तो अब तुम कैसे हो?

00:49:33.346 --> 00:49:35.348 align:center
एव्री इयर ऑफ़्टर के
इस सीज़न में

00:49:36.599 --> 00:49:39.059 align:center
मुझे लगता है कि बहुत अच्छा है
कि तुम यहाँ वापस आई हो।

00:49:39.060 --> 00:49:40.645 align:center
पर तुमने बहुत चीज़ें मिस कर दी हैं।

00:49:43.106 --> 00:49:46.109 align:center
वह वहाँ वापस क्यों गई?
उन्होंने उसके साथ जो किया उसके बाद क्यों?

00:49:47.902 --> 00:49:50.863 align:center
- अगर उसे पता चला कि मैंने क्या किया था...
- ख़ुद को सज़ा देना बंद करो।

00:49:52.198 --> 00:49:54.492 align:center
पर्सी का यहाँ होना... मेरे लिए बुरा है।

00:49:56.703 --> 00:49:58.246 align:center
उसके साथ होने पर कुछ नहीं सूझता।

00:49:58.955 --> 00:49:59.914 align:center
कुछ भी नहीं।

00:50:00.581 --> 00:50:03.167 align:center
तुम दोनों को साथ देखकर
अतीत की यादें ताज़ा हो गईं।

00:50:03.793 --> 00:50:05.378 align:center
पर्सी और मेरा रिश्ता बहुत पहले टूट गया।

00:50:05.712 --> 00:50:07.087 align:center
अब मैं टेलर के साथ हूँ।

00:50:07.088 --> 00:50:09.048 align:center
कभी समझ नहीं आता कि हमारे बीच क्या है।

00:50:09.424 --> 00:50:10.758 align:center
तुम मुझे कभी चाहते हो, कभी नहीं।

00:50:12.135 --> 00:50:13.594 align:center
यह उलझाने और दिल तोड़ने वाली बात है।

00:50:18.349 --> 00:50:20.101 align:center
अगर सैम को पता होता कि तुम क्यों गई...

00:50:20.560 --> 00:50:21.936 align:center
सैम को कभी पता नहीं चल सकता।

00:50:24.147 --> 00:50:27.358 align:center
किस तरह तुम्हारे पास
सिर्फ़ एक मौका है ख़ुशी का...

00:50:28.609 --> 00:50:30.111 align:center
चलो, तुम यह कर लोगी!

00:50:32.280 --> 00:50:33.114 align:center
...और प्यार का।

00:50:33.823 --> 00:50:34.657 align:center
पर अगर न हुआ तो?

00:50:39.036 --> 00:50:41.998 align:center
सैम। मुझे तुमको कुछ बताना है।

00:52:21.931 --> 00:52:23.932 align:center
संवाद अनुवादक श्रुति शुक्ला

00:52:23.933 --> 00:52:26.018 align:center
रचनात्मक पर्यवेक्षक
अमृता गुप्ता

