WEBVTT

00:01.251 --> 00:04.463
आगामी दृश्यों में आत्महत्या का चित्रण शामिल है।

00:02.294 --> 00:04.545
मुझे बस एक और चीज़ की ज़रूरत है।

00:04.546 --> 00:05.589
काम ख़त्म कर दो।

00:04.546 --> 00:06.548
दर्शक अपने विवेक से देखने का निर्णय लें।

00:05.672 --> 00:08.842
मतलब, नैटली को मार दूँ? मतलब, आपने सोच लिया है?

00:06.632 --> 00:09.635
अगर आपको या आपके किसी परिचित को
सहायता की ज़रूरत है,

00:09.426 --> 00:10.969
तुम्हारी गर्लफ़्रेंड को ज़मानत मिल गई।

00:09.718 --> 00:12.721
तो apple.com/heretohelp पर जाएँ।

00:11.053 --> 00:12.221
नहीं। नहीं! नहीं! नहीं!

00:13.096 --> 00:14.514
तुमने क्या किया?

00:14.515 --> 00:16.975
मेरा एक दोस्त तुम्हें एक तोहफ़ा भेजेगा।

00:17.476 --> 00:21.104
नियंत्रण वापस अपने हाथ में लो, टॉम।
ज़ैक और नैटली को बचा लो।

00:20.521 --> 00:21.605
मैंने इसे पकड़ लिया।

00:21.188 --> 00:23.899
मिस्टर बॉडन? ज़ैक के साथ एक घटना घटी है।

00:22.648 --> 00:23.940
बस, बस। अब शांत हो जा, लड़के।

00:23.941 --> 00:25.275
- धत्।
- तुमने मुझसे झूठ बोला।

00:23.982 --> 00:26.235
किसी तरह, वह सिक्योरिटी से बचकर बाहर निकल गया।

00:25.359 --> 00:27.194
इतना परेशान मत हो। हमसे जो बन पड़ा, हमने किया।

00:26.318 --> 00:31.573
एमी ने मुझे बताया था कि मैक्स,
वह उससे रात में बातें किया करता था,

00:27.277 --> 00:28.986
ओह, तुमसे जो बन पड़ा, तुमने किया? बकवास!

00:28.987 --> 00:31.072
- चुप करो। चुप!
- कमीने! मुझे कमबख़्त तुमसे नफ़रत है!

00:31.073 --> 00:33.116
- तुम्हें मदद करनी है… कमबख़्त यह मत…
- मैक्स आ गया है।

00:31.657 --> 00:33.450
और मुझे उनकी रिकॉर्डिंग्स मिलीं।

00:33.200 --> 00:34.743
- क्या?
- मैक्स आ गया है।

00:33.534 --> 00:34.867
ऐसी रिकॉर्डिंग्स भी हैं?

00:34.868 --> 00:37.579
हाँ, वे सब एक यूएसबी में हैं।

00:35.410 --> 00:38.413
अगर उसे पता चला कि ऐना भाग गई,
तो पता नहीं वह क्या करेगा।

00:37.663 --> 00:38.789
मुझे पता है तुमने मलिसा को नहीं मारा।

00:38.497 --> 00:40.123
अब बस करो, ख़ुद को सम्भालो।

00:38.872 --> 00:40.373
तो, मलिसा को किसने मारा?

00:40.374 --> 00:42.708
क्रिस्टल ने। क्रिस्टल के पेट में तुम्हारा बच्चा था,

00:42.709 --> 00:44.670
और वह तुम्हें मलिसा के साथ घर बसाते हुए देख रही थी।

00:44.253 --> 00:45.587
हे, वह कहाँ है?

00:44.753 --> 00:46.755
- हे भगवान।
- मैं यह निशान पहले देख चुकी हूँ।

00:46.171 --> 00:48.841
अरे, मिलने का यह भी क्या तरीक़ा हुआ?

00:46.839 --> 00:48.798
क्या मैक्स को पता है कि तुम उसके बेटे हो?

00:48.799 --> 00:50.300
तू अपना मुँह बंद करेगी?

00:48.924 --> 00:50.883
कम से कम पहले हैलो तो कह लेते?

00:50.884 --> 00:52.385
ऐना कहाँ है?

00:52.386 --> 00:53.470
वाह।

00:52.636 --> 00:53.846
कमबख़्त मुझसे दूर रहो!

00:55.055 --> 00:57.224
तुम्हें यहाँ देखकर बहुत अजीब लग रहा है।

00:58.350 --> 01:01.103
मुझे याद है जब तुम नदी किनारे सैर किया करते थे

00:59.810 --> 01:00.811
मत करो!

01:01.186 --> 01:03.104
और मैं तुम्हारे पीछे-पीछे चलती थी, याद है?

01:03.105 --> 01:04.272
वह तुम्हारे क़ब्ज़े में नहीं है।

01:05.941 --> 01:07.525
वह…

01:07.526 --> 01:11.070
ये लोग लड़ रहे थे और फिर मैं
उसे रोक नहीं पाई और वह भाग गई।

01:11.071 --> 01:12.655
वह पानी में कूद गई।

01:12.656 --> 01:16.159
मैं उसे ढूँढने जाने वाली थी,
लेकिन ये लोग… ये लोग लड़ रहे थे।

01:18.912 --> 01:21.540
यह बस कुछ ही मिनटों पहले की बात है।

01:24.168 --> 01:25.377
उन्हें मत छूओ।

01:26.044 --> 01:27.378
कमबख़्त तुम कौन हो?

01:27.379 --> 01:28.380
मैं लूक हूँ।

01:28.881 --> 01:32.134
मैं बस तुमसे यह कहना चाहती हूँ कि मुझे माफ़ कर दो।

01:34.052 --> 01:35.470
मैंने तुम्हारे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया।

01:37.014 --> 01:38.348
तुम्हारे साथ वह सब नहीं होना चाहिए था।

01:40.267 --> 01:41.727
लेकिन तुम भी मुझसे बुरा बर्ताव करते थे।

01:46.899 --> 01:50.027
अब हमारा हिसाब बराबर हो गया, है ना?

01:50.903 --> 01:52.112
हमारा हिसाब बराबर हो गया।

01:54.865 --> 01:56.783
अगर तुम मुझे माफ़ कर दोगे तो मैं भी तुम्हें माफ़ कर दूँगी।

01:59.036 --> 02:00.329
नहीं!

02:02.831 --> 02:03.999
लूक!

02:07.669 --> 02:08.752
हे भगवान।

02:08.753 --> 02:10.172
धत्।

02:11.256 --> 02:12.841
तुम्हारे पेट में गोली लगी है।

02:13.425 --> 02:17.054
तुम्हें तुरंत इलाज की ज़रूरत है,
लेकिन यहाँ, तुम्हारा बचना मुश्किल है।

02:17.888 --> 02:20.389
- अरे, प्यारी बहन, मेरी तरफ़ देखो।
- क्या?

02:20.390 --> 02:25.562
अरे, मेरी तरफ़ देखो। मरते समय इस चेहरे को मत भूलना।

02:26.104 --> 02:29.691
उस छोटे से लड़के का चेहरा मत भूलना
जिसे तुमने बहुत लम्बे समय तक सताया था।

02:31.068 --> 02:32.319
अब हँसी आ रही है?

02:34.655 --> 02:35.656
मर जाओ।

02:36.657 --> 02:38.282
हैलो, डैड।

02:38.283 --> 02:39.368
सिर्फ़ एक शैतान ही

02:41.078 --> 02:42.412
अपनी ख़ुद की बहन को मार सकता है।

02:43.247 --> 02:45.082
अगर मैं शैतान हूँ, तो तुम क्या हो?

02:45.666 --> 02:47.084
आ मैं तुझे दिखाता हूँ मैं क्या हूँ।

03:34.256 --> 03:35.339
तुम्हें इसका मतलब पता है?

03:35.340 --> 03:38.509
नहीं, बेशक नहीं।
तुमने कभी सीखने की ज़हमत ही नहीं उठाई।

03:38.510 --> 03:40.220
इसका मतलब है "बुरा कुत्ता।"

03:41.221 --> 03:42.723
तू जो कर रहा है, उसका फल यहीं भुगतेगा।

03:44.308 --> 03:46.059
मुझे नहीं लगता ऐसा होगा।

03:49.354 --> 03:51.773
ऐसा मत कर! कमबख़्त!

03:52.566 --> 03:54.109
हे भगवान!

03:54.943 --> 03:58.946
ठीक है, अब मुझे इजाज़त दो,
मुझे जाकर अपना रेस्त्राँ खोलना है।

03:58.947 --> 04:03.242
हे। हे। हे। हे, अभी के अभी यहाँ वापस आ।

04:03.243 --> 04:04.536
देख, बहुत हो गया।

04:05.287 --> 04:07.414
इस कमबख़्त पिंजरे को खोल दे, तू मेरी बात सुन रहा है?

04:08.790 --> 04:11.501
ऐसा मत कर, हरामख़ोर! ऐसा मत कर!

04:11.502 --> 04:13.795
अब बहुत हो गया! मुझे यहाँ से बाहर निकाल!

04:15.297 --> 04:17.798
नहीं। नहीं! नहीं!

05:16.441 --> 05:21.280
केप फ़ियर

05:27.870 --> 05:29.120
जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास

05:29.121 --> 05:30.122
"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित

05:30.622 --> 05:31.831
"केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित

05:31.832 --> 05:33.333
पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब

05:44.428 --> 05:46.512
यह कोई अभ्यास नहीं है।

05:46.513 --> 05:49.015
हरिकेन वेस्ली बहुत ख़तरनाक रूप लेने जा रहा है, दोस्तो।

05:49.016 --> 05:52.852
अनुमान है कि ज़मीन से टकराने तक यह श्रेणी पाँच का
तूफ़ान बन चुका होगा जिसकी हवाओं की रफ़्तार

05:52.853 --> 05:54.312
274 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज़्यादा…

05:54.313 --> 05:55.981
तुम कमबख़्त वेज़ मैप में रास्ता देख लो ना?

05:56.481 --> 05:58.692
- जॉर्जिया के निवासी और…
- हॉली सो रही है।

05:59.401 --> 06:02.153
मैं बस यह कह रही हूँ कि शायद तुम्हें
हाइवे से उतरना नहीं चाहिए था।

06:02.154 --> 06:04.697
और शायद तुम्हें हॉली के
फ़ुटबॉल कोच के साथ सोना नहीं चाहिए था।

06:04.698 --> 06:06.408
वह, मतलब, दो साल पहले की बात है।

06:06.909 --> 06:08.952
हाँ, माफ़ करने में समय लगता है, हाइडी।

06:09.703 --> 06:11.913
ओह, प्लीज़, तुम अभी भी उसी बात को पकड़े हुए हो।

06:11.914 --> 06:12.997
मैं कोशिश कर रहा हूँ…

06:12.998 --> 06:14.248
ओह, धत्!

06:14.249 --> 06:17.084
हे भगवान। हे भगवान।

06:17.085 --> 06:18.420
यह क्या हुआ?

06:21.798 --> 06:23.883
- वह अचानक से आ गई!
- मैम, क्या आप ठीक हैं?

06:23.884 --> 06:25.511
- ठीक है।
- मॉम?

06:30.641 --> 06:31.892
मैं तुम्हें नया दिलवा दूँगी।

06:33.435 --> 06:34.937
आप मुझे मेरी कार तक छोड़ देंगे?

06:44.488 --> 06:46.573
हे, बॉडन, अच्छी ख़बर है।

06:47.366 --> 06:51.036
तुम्हें ज़मानत मिल गई है,
तो कुछ ही घंटों में तुम यहाँ से बाहर जा सकते हो।

06:52.621 --> 06:54.790
सही समय है। तूफ़ान आने वाला है।

07:00.254 --> 07:01.337
कोसीना वास्का
मलिसा एंड एडम

07:01.338 --> 07:02.421
सवाना। जॉर्जिया

07:02.422 --> 07:05.008
सवाना शहर का व्यापार मंडल
मैक्स केडी का हार्दिक स्वागत करता है।

07:07.719 --> 07:08.929
हैलो। हैलो, हैलो।

07:11.431 --> 07:13.267
यहाँ आने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।

07:13.767 --> 07:17.603
मेरे पुराने रेस्त्राँ का नाम मेरी पत्नी के नाम पर था,

07:17.604 --> 07:21.775
और फिर मैंने सोचा कि मैं उसे दोबारा कैसे शुरू करूँ,
जब मेरी पत्नी हमारे साथ यहाँ नहीं है?

07:23.527 --> 07:24.610
मैक्स के साथ अन्याय हुआ था

07:24.611 --> 07:26.571
लेकिन शायद मैं इसे ग़लत नज़रिए से देख रहा था,

07:26.572 --> 07:30.242
क्योंकि फिर मैंने सोचा कि इस तरह
मैं उसे और हमारे बेटे को श्रद्धांजलि दे सकता हूँ।

07:32.119 --> 07:36.623
इसीलिए इसका नाम "मलिसा एंड एडम" है
और यही इसकी वजह है।

07:37.666 --> 07:39.209
शुक्रिया। शुक्रिया।

07:46.341 --> 07:48.260
हे, ऐना।

07:50.387 --> 07:51.555
ठीक है।

07:56.018 --> 07:58.478
अच्छा हुआ तुम… कि तुम यहाँ आ गईं।

07:59.396 --> 08:00.397
लेकिन…

08:02.274 --> 08:04.483
हमारे बीच की कोई भी समस्या
हम बाद में सुलझा सकते हैं, ठीक हैं?

08:04.484 --> 08:06.277
यहाँ नहीं, अभी नहीं।

08:06.278 --> 08:07.279
नहीं, यह जल्दी हो जाएगा।

08:08.363 --> 08:11.491
तुम्हारी बहन ने मुझे काफ़ी गहरा घाव दिया है,
तो मुझे अस्पताल जाना होगा।

08:18.040 --> 08:20.333
मेरी बेटी किशोर सुधार गृह में है…

08:20.334 --> 08:22.251
हाँ, हाँ, मुझ पर गोली चलाने की वजह से। सही कहा।

08:22.252 --> 08:23.336
…इसकी बेटी के साथ।

08:23.337 --> 08:24.421
हाँ, इसकी एक औलाद भी है।

08:25.172 --> 08:27.382
और वे दोनों वहाँ अंदर साथ हैं, जो कि…

08:29.134 --> 08:32.429
और मेरी बेटी ने मुझ तक यह पहुँचाने के लिए
अपनी जान जोखिम में डाल दी।

08:39.727 --> 08:41.562
ठीक है।

08:41.563 --> 08:44.398
ठीक है, तो तुम हमें यहाँ तमाशा दिखाने वाली हो…

08:44.399 --> 08:47.401
नहीं,
बस हमारी बेटियों के बीच की एक छोटी सी बातचीत।

08:47.402 --> 08:49.070
ठीक है, ऐना…

08:49.071 --> 08:51.113
क्या तुमसे वह सब मैक्स ने करवाया?

08:51.114 --> 08:54.159
हाँ। उन्होंने मुझसे चोरी-छुपे तुम्हारे घर में घुसने,

08:55.327 --> 08:56.994
चाय में एसिड मिलाने,

08:56.995 --> 08:58.330
तुम्हारे भाई को लुभाने…

08:59.373 --> 09:01.041
और उससे उसकी पैर की उँगली कटवाने को कहा था।

09:04.670 --> 09:06.838
अब वह तुमसे क्या करवाना चाहता है?

09:06.839 --> 09:08.507
वह चाहते हैं कि मैं तुम्हें मार दूँ।

09:10.092 --> 09:13.387
और वह तब तक नहीं रुकेंगे
जब तक कि तुम्हारे पूरे परिवार को बर्बाद ना कर दें।

09:15.806 --> 09:18.100
ठीक है, इसे लाने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।

09:19.476 --> 09:20.852
तुम कैसी इंसान हो, ऐना?

09:20.853 --> 09:24.230
तुम यहाँ ये फ़ालतू हरकतें करके मुझे नीचा दिखाने आई हो?

09:24.231 --> 09:26.066
इन नक़ली आवाज़ों के साथ? हद है।

09:27.150 --> 09:29.194
तुम्हें लगता है मेरे पास बस यही है?
मेरे पास और भी सबूत हैं।

09:31.697 --> 09:33.740
तुम कैसे इंसान हो, मैक्स?

09:34.575 --> 09:35.993
मैक्स, मुझे नहीं पता।

09:37.369 --> 09:39.328
मुझे नहीं पता कि मैं असल में यह कर सकती हूँ।

09:39.329 --> 09:41.915
हाँ, तुम कर सकती हो।
हाँ, तुम कर सकती हो। वह वहीं पर तो है।

09:43.375 --> 09:45.544
नोट लिखो और ट्रिगर दबा दो।

09:47.337 --> 09:48.838
- नहीं, मैक्स।
- इसे हटाओ।

09:48.839 --> 09:50.632
हाँ, एमी, हम दोनों को आज़ाद कर दो।

09:51.216 --> 09:52.634
यही इसका असली रूप है।

09:54.052 --> 09:56.137
- यही इसका असली रूप है।
- हाँ। साथ में।

09:56.138 --> 09:57.598
मैं चाहती हूँ कि तुम आज़ाद हो जाओ।

09:58.098 --> 10:00.016
अब कुबूल भी कर लो, मैक्स।

10:00.017 --> 10:01.809
मुझे पता है कि तुम चाहती हो। एमी, कोई बात नहीं।

10:01.810 --> 10:06.147
एमी ब्रैनकाटो ने जुर्म कुबूल किया था,
लेकिन अपनी पत्नी को मारने वाले तुम थे।

10:06.148 --> 10:09.318
तुम्हें पता है यह सच नहीं है, ठीक है?
तुम्हें पता है यह सच नहीं है।

10:09.902 --> 10:11.277
अपने दिल की बात सुनो।

10:11.278 --> 10:12.737
मैक्स, मलिसा…

10:12.738 --> 10:14.071
नहीं, नहीं, नहीं, ऐसा नहीं है।

10:14.072 --> 10:16.073
याद है हमने उसके बिस्तर में सेक्स किया था?

10:16.074 --> 10:18.243
इसे बंद करो। इसे बंद करो!

10:19.077 --> 10:20.913
वह मेरे लिए कोई मायने नहीं रखती थी।

10:23.248 --> 10:25.501
तुमने अपनी रखैल के सामने मलिसा की जमकर बुराई की,

10:26.084 --> 10:29.296
ताकि तुम उसे मलिसा को मारने के लिए राज़ी कर सको।

10:32.341 --> 10:34.343
लगता है तुम सचमुच मलिसा को मरा हुआ देखना चाहते थे।

10:36.553 --> 10:38.847
और तुम्हें उसे बच्चे को जन्म देने से पहले ही मारना था।

10:40.516 --> 10:44.520
कहीं ऐसा ना हो कि तुम एक अच्छे पति
और एक अच्छे बाप होने का नाटक करना पड़े।

10:47.189 --> 10:48.732
ऐना!

10:51.944 --> 10:52.945
भाड़ में जा।

10:57.032 --> 10:58.825
हिलना मत, समझ गए?

11:04.706 --> 11:05.874
लेटे रहो।

11:13.549 --> 11:15.300
ठीक है, ठीक है, उठो।

11:21.098 --> 11:22.349
हे, हे!

11:36.280 --> 11:38.031
चलो। तुम्हें अस्पताल ले चलते हैं।

11:57.926 --> 11:59.928
डैनी
व्हाट्सएप कॉल

12:02.890 --> 12:05.016
- हैलो।
- अरे, नैट, क्या तुम घर पर हो?

12:05.017 --> 12:06.851
मैं पॉल के घर पर हूँ। क्यों?

12:06.852 --> 12:09.812
हम शहर से बाहर जा रहे थे
और अभी तुम्हारे घर के पास से गुज़रे थे,

12:09.813 --> 12:13.232
और हमने देखा कि ज़ैक वहाँ यूँ ही खड़ा हुआ था।

12:13.233 --> 12:15.693
वह तो किसी, मतलब, अस्पताल वग़ैरह में था ना?

12:15.694 --> 12:17.987
और सुनो, अगर तुम चाहो
तो तूफ़ान थमने तक कंट्री हाउस में

12:17.988 --> 12:19.655
आकर रुक सकती हो, वहाँ काफ़ी जगह है।

12:19.656 --> 12:20.907
मुझे ख़ुशी होगी अगर तुम…

12:20.908 --> 12:22.534
- मुझे ख़ुशी होगी अगर तुम वहाँ आओगी।
- मुझे जाना है।

12:23.702 --> 12:25.120
चैटम काउंटी जेल

12:27.998 --> 12:28.999
टॉम।

12:38.383 --> 12:40.469
मैंने जज लवीन को तुम्हारी ज़मानत पर
फिर से सोचने के लिए मना लिया।

12:41.470 --> 12:43.971
मैंने उन्हें यक़ीन दिलाया
कि सरकारी वकील तुम्हारी शोहरत को भुना रहा है।

12:43.972 --> 12:45.224
मेरी ज़मानत याचिका तुमने तैयार की?

12:45.807 --> 12:47.518
तुम अभी भी एक कमीने इंसान हो,

12:48.602 --> 12:49.603
लेकिन क़ातिल नहीं हो।

12:51.188 --> 12:52.189
शुक्रिया, लेक्स।

13:02.574 --> 13:04.743
मुझे लगता है तुमने अभी तक देखा नहीं है
कि तुम्हारी पत्नी ने क्या किया है।

13:05.244 --> 13:06.245
क्या?

13:07.663 --> 13:08.872
तुम्हें यह वीडियो देखना चाहिए।

13:09.915 --> 13:11.166
वह बड़ी हिम्मतवाली है।

13:24.012 --> 13:25.013
ज़ैक!

13:31.019 --> 13:32.020
ज़ैक!

14:21.570 --> 14:22.571
नैट।

14:24.364 --> 14:25.448
माफ़ करना।

14:25.449 --> 14:27.534
- भगवान, ज़ैक।
- हाय।

14:30.245 --> 14:32.122
- तुम्हें फिर से देखकर अच्छा लगा।
- मैं बहुत ख़ुश हूँ तुम आ गए।

14:33.457 --> 14:34.916
तुम ठीक हो?

14:34.917 --> 14:36.335
- मैं ठीक हूँ।
- तुम्हें चोट लगी है?

14:36.877 --> 14:37.878
- नहीं।
- नहीं?

14:38.545 --> 14:40.046
तुम यहाँ कैसे पहुँचे?

14:40.047 --> 14:42.299
मैं पैदल चलकर आया हूँ। मेरे पास चाबियाँ नहीं हैं।

14:44.885 --> 14:46.595
सब लोग कहाँ हैं?

14:48.180 --> 14:50.599
मैं तुम्हें अंदर बताऊँगी, ठीक है? बहुत कुछ हुआ है।

14:51.183 --> 14:53.185
- ठीक है।
- मैं तुम्हें सब कुछ बताऊँगी।

15:02.069 --> 15:03.111
हे।

15:03.862 --> 15:04.863
हे।

15:06.240 --> 15:09.867
मैक्स अभी भी हिरासत में है, और…

15:09.868 --> 15:12.079
मेरी फ़ोन पर नैट से बात हुई।

15:12.829 --> 15:14.998
वह और ज़ैक घर पर हैं।

15:16.708 --> 15:17.709
दोनों ठीक हैं।

15:19.336 --> 15:20.546
तुम कैसी हो? तुम्हारा हाथ कैसा है?

15:21.296 --> 15:22.297
ठीक हो जाएगा।

15:23.131 --> 15:24.550
या फिर मुझे एक हुक लगवाना पड़ेगा।

15:29.221 --> 15:30.347
मुझे बहुत अफ़सोस है।

15:36.436 --> 15:37.437
मैंने वीडियो देखा।

15:39.314 --> 15:40.482
तुमने बहुत बहादुरी का काम किया।

15:41.733 --> 15:42.734
हमने उसे हरा दिया।

15:44.611 --> 15:45.612
हाँ।

15:50.951 --> 15:52.411
तो अब हम क्या करेंगे?

16:00.085 --> 16:01.503
पहले तो तुम्हें घर ले चलते हैं।

16:02.171 --> 16:03.172
और फिर?

16:13.765 --> 16:16.143
- मुझे पता है मुझसे ग़लती हुई है, टॉम। मैं…
- नहीं।

16:17.436 --> 16:20.606
मैं इसका सारा दोष तुम पर नहीं डाल रहा हूँ।

16:22.983 --> 16:24.067
मैं…

16:26.904 --> 16:29.406
मुझे ख़ुशी है कि तुम सच जानते हो।

16:35.996 --> 16:36.997
मैं तुमसे प्यार करती हूँ।

16:51.053 --> 16:52.553
हरिकेन वेस्ली की वजह से,

16:52.554 --> 16:55.264
सवाना के लिए तत्काल निकासी का आदेश जारी किया गया है।

16:55.265 --> 16:57.433
जो लोग यहाँ से निकल सकते हैं, उन्हें निकल जाना चाहिए।

16:57.434 --> 16:58.684
हे भगवान।

16:58.685 --> 17:01.021
हाँ, मुझे यहाँ से ले चलो, ठीक है?

17:15.035 --> 17:17.287
रुकिए

17:20.123 --> 17:22.208
काउंटी के सभी जेलों में लॉकडाउन लग गया है,

17:22.209 --> 17:23.751
इसलिए आराम से बैठो। सफ़र लम्बा होने वाला है।

17:23.752 --> 17:26.212
सर। ऑफ़िसर, प्लीज़।

17:26.213 --> 17:27.296
क्या दिक्कत है?

17:27.297 --> 17:30.508
मुझे झटके लगते हैं और मुझे मेरी दवा चाहिए।

17:30.509 --> 17:33.554
दवा यहीं मेरी जेब में है, प्लीज़, सर।
प्लीज़, मैं उसे निकाल नहीं पा रहा हूँ।

17:34.596 --> 17:35.639
शुक्रिया, सर।

17:57.828 --> 17:58.829
नैटली।

17:59.413 --> 18:02.206
- ज़ैक।
- हाय, मॉम।

18:02.207 --> 18:03.709
- हे।
- हाय।

18:05.502 --> 18:06.920
अब तुम घर पर हो। तुम सुरक्षित हो।

18:09.923 --> 18:11.425
मॉम, आपके हाथ को क्या हुआ?

18:12.217 --> 18:13.218
हे।

18:14.970 --> 18:17.264
मेरी क़िस्मत अच्छी थी
कि मेरी उँगली नहीं कटी, बच्चे।

18:19.683 --> 18:21.185
तुम भाग क्यों गए थे?

18:22.102 --> 18:24.312
मैं घर आना चाहता था।

18:24.313 --> 18:25.731
- हाँ?
- हाँ।

18:28.108 --> 18:29.942
- मैं ठीक हूँ। मैं…
- ठीक है।

18:29.943 --> 18:31.528
माफ़ करना, मुझे थोड़ा समय चाहिए।

18:50.631 --> 18:52.841
हे, क्या मैं बैठ जाऊँ…

19:02.184 --> 19:05.770
ज़ैक, जब मैं जेल में था
और मुझे कोई अंदाज़ा नहीं था कि तुम कहाँ हो

19:05.771 --> 19:06.897
या तुम्हारे साथ क्या हुआ…

19:08.690 --> 19:10.025
तुम ज़ैक ही हो ना?

19:12.319 --> 19:13.320
हाँ।

19:14.571 --> 19:15.572
मैं ज़ैक ही हूँ।

19:17.115 --> 19:21.119
आपको डरने की ज़रूरत नहीं है। सच में…

19:25.082 --> 19:29.503
पता है, जब मेरा भाई मुश्किल दौर से गुज़र रहा था…

19:32.130 --> 19:33.215
उसने सब कुछ अंदर दबाकर रखा

19:34.883 --> 19:36.885
और हम में से किसी को नहीं पता था
कि हालत कितनी ख़राब थी।

19:44.685 --> 19:47.437
उसकी मौत किसी दुर्घटना में नहीं हुई थी।

19:49.857 --> 19:52.109
बस मेरे माँ-बाप ने सबको यही बताया था।

19:54.111 --> 19:56.697
और मैं 14 साल का था, तो मैंने भी वही किया, ठीक है?

19:58.115 --> 19:59.867
आप मुझे अब क्यों बता रहे हैं?

20:01.326 --> 20:03.287
शायद बहुत लम्बे समय तक,

20:04.538 --> 20:09.418
मैं देखना नहीं चाहता था कि तुम्हारी हालत कितनी ख़राब है।

20:12.045 --> 20:17.885
मेरे लिए ख़ुद को यह समझाकर रखना
ज़्यादा आसान था कि तुम ठीक हो जाओगे।

20:22.556 --> 20:25.225
लेकिन कभी-कभी हालात बस

20:26.560 --> 20:27.977
बहुत ख़राब होते हैं।

20:27.978 --> 20:32.064
और हम सब कुछ ठीक होने का दिखावा नहीं कर सकते।

20:32.065 --> 20:35.319
हम मिलकर इस मुश्किल से निपट लेंगे।

20:39.448 --> 20:41.283
मुझे नहीं पता आप मुझसे क्या कहलवाना चाहते हैं।

20:52.377 --> 20:53.462
इस बार मैंने किसे मार दिया?

20:54.046 --> 20:56.506
हाँ, उसी मामले के बारे में बात करनी है।

20:56.507 --> 20:58.049
मैक्स कहाँ है?

20:58.050 --> 20:59.259
क्या हम अंदर आ सकते हैं?

21:00.761 --> 21:01.803
हाँ।

21:07.309 --> 21:08.393
मैक्स ने एक पुलिसवाले पर हमला किया।

21:10.270 --> 21:12.522
कुछ घंटों पहले वह हिरासत से भाग निकला।

21:12.523 --> 21:14.774
मुझे नहीं लगता
वह इतना बेवक़ूफ़ होगा कि तुरंत वापस आ जाए,

21:14.775 --> 21:16.526
लेकिन तुम्हारे बीच की दुश्मनी,

21:16.527 --> 21:19.780
और जो चोटें उसने
हमारे साथी ऑफ़िसर को पहुँचाई हैं, उन्हें देखते हुए,

21:20.572 --> 21:21.822
एहितयात बरतने में ही समझदारी है।

21:21.823 --> 21:23.075
तुम लोग घर पर कब से हो?

21:24.910 --> 21:25.911
ज़्यादा देर नहीं हुई।

21:27.120 --> 21:28.705
हरिकेन वेस कहर बरसा रहा है।

21:31.083 --> 21:33.502
अगर तुम्हें ऐतराज़ ना हो तो हम ज़रा देख लें
कि यहाँ कोई छुपा तो नहीं बैठा है?

21:34.628 --> 21:36.879
- हाँ, देख लो।
- चलो।

21:36.880 --> 21:38.382
तुम ऊपर जाओ। तुम, उस तरफ़।

21:40.551 --> 21:43.970
देखो, मुझे नहीं पता
कि केडी ने अपनी पत्नी को मारा था या नहीं,

21:43.971 --> 21:47.975
लेकिन शायद अब यह तो बिल्कुल साफ़ है कि उसने
तुम सबकी ज़िंदगी नर्क बनाने का इरादा कर लिया था।

21:48.600 --> 21:51.270
इसलिए, माफ़ करना हमसे ग़लती हो गई।

21:53.480 --> 21:56.441
चलो, अब हमें यह सुनिश्चित करना है
कि तुम सब सुरक्षित हो और हम यहाँ से जल्दी से निकलें।

21:59.069 --> 22:02.072
नैट, ज़ैक, अपना बैग लगा लो। हम यहाँ से निकल रहे हैं।

22:22.259 --> 22:23.342
नोआ

22:23.343 --> 22:24.969
पता नहीं
तुम्हें अभी भी यह चाहिए या नहीं पर -

22:24.970 --> 22:27.346
इतने कम समय में क्रिस्टल केडी के बारे में
बस यही जानकारी मिल पाई है

22:27.347 --> 22:29.432
किसी लूक केडी के
जन्म का रिकॉर्ड मिला है

22:29.433 --> 22:31.310
लूक-केडी-जन्म-प्रमाणपत्र.पीडीएफ़
घर पर जन्म का प्रमाण पत्र

22:32.728 --> 22:34.228
पंजीकृत व्यक्ति का नाम : लूक केडी

22:34.229 --> 22:36.773
माता/अभिभावक का क़ानूनी नाम :
क्रिस्टल डेलायला केडी

22:39.026 --> 22:41.736
जन्म स्थान :
घर पर जन्म - बिना किसी चिकित्सीय देखरेख के

22:41.737 --> 22:43.739
हे, क्या मैं ऊपर चलकर तुमसे थोड़ी बात कर सकता हूँ?

22:54.499 --> 22:57.043
ज़रा मेरे साथ कल्पना करो।

22:57.044 --> 22:59.837
हम किसी दूसरे राज्य में जाकर बस जाएँ,
अपने नाम बदल लें, और फिर उसके

22:59.838 --> 23:02.173
हमें ढूँढ लेने का इंतज़ार करते रहें?

23:02.174 --> 23:03.592
तुम क्या कह रहे हो?

23:07.137 --> 23:09.139
तुम बच्चों को शहर से बाहर ले जाओ, मैं उसका इंतज़ार करूँगा।

23:11.517 --> 23:12.851
तुम उसे मारने वाले हो?

23:13.393 --> 23:16.021
ख़तरे को ही मिटा देते हैं। हमेशा के लिए।

23:18.649 --> 23:19.732
अगर उसने तुम्हें मार दिया तो?

23:19.733 --> 23:22.402
- क्या तुमने इस सम्भावना के बारे में सोचा है?
- वह पहले ही हमें मारने पर तुला हुआ है।

23:23.111 --> 23:24.403
हज़ारों मौतें देकर।

23:24.404 --> 23:27.907
नहीं, अब हमारे पास असली सबूत हैं।
मैक्स केडी को जेल हो जाएगी।

23:27.908 --> 23:29.283
कब?

23:29.284 --> 23:30.285
वह नहीं रुकेगा।

23:31.370 --> 23:36.792
हम अभी जिस डर के साथ जी रहे हैं,
यही हमारी और हमारे बच्चों की ज़िंदगी बन जाएगा।

23:38.752 --> 23:39.753
तुम लोग यहाँ हो?

23:41.588 --> 23:44.883
ओह, तुमने अपनी शॉटगन निकाल ली।
मैं तुम्हें दोष नहीं दे सकता।

23:45.926 --> 23:48.261
तो, तुम्हारे बरामदे के नीचे
एक बहुत ग़ुस्सैल पॉसम रह रहा है,

23:48.262 --> 23:50.264
लेकिन मैक्स केडी यहाँ नहीं है।

24:16.290 --> 24:19.126
देखो, अपना अलार्म चालू रखना
और जितनी जल्दी हो सके, शहर छोड़कर चले जाओ।

24:19.710 --> 24:21.002
तूफ़ान और भी भयंकर होता जा रहा है।

24:21.003 --> 24:24.213
हम बस बैग में कुछ सामान भरकर 15 मिनट में निकल जाएँगे।

24:24.214 --> 24:25.215
अच्छा, ठीक है।

26:11.905 --> 26:13.156
सब लोग सुनो?

26:15.200 --> 26:16.368
सब ने पैकिंग कर ली?

26:22.499 --> 26:23.500
नैट?

26:26.420 --> 26:27.421
नैट?

26:30.883 --> 26:31.925
टॉम!

26:33.302 --> 26:35.303
टॉम!

26:35.304 --> 26:37.638
उसे छोड़ दो! उसे छोड़ दो!

26:37.639 --> 26:39.140
- बंदूक नीचे।
- उसे छोड़ दो।

26:39.141 --> 26:40.267
बंदूक नीचे!

26:40.934 --> 26:42.811
अगर तुमने उसे चोट पहुँचाई तो टॉम गोली चला देगा।

26:43.395 --> 26:44.646
फिर चलाओ। गोली चलाओ।

26:45.856 --> 26:47.982
हे, हे, हे, हे, हे, हे! ठीक है, ठीक है, ठीक है!

26:47.983 --> 26:49.443
बंदूक नीचे!

26:50.068 --> 26:51.069
अभी!

26:53.447 --> 26:54.948
पीछे। पीछे!

27:04.625 --> 27:06.751
हे, हे, हे, हे! सुनो! रुक जाओ!

27:06.752 --> 27:08.045
- ठीक है।
- ठीक है…

27:10.005 --> 27:11.006
ठीक है।

27:12.049 --> 27:15.636
चार तक गिनते ही, हम आगे बढ़ेंगे।

27:19.515 --> 27:21.474
- वहाँ पर। वहाँ पर।
- ठीक है।

27:21.475 --> 27:26.020
ठीक है, मिस डेवेरॉ और सरकारी वकील महोदय,

27:26.021 --> 27:27.688
प्लीज़ बैठ जाओ।

27:27.689 --> 27:29.232
कमबख़्त बैठो। वहाँ।

27:29.233 --> 27:30.234
उन दोनों कुर्सियों पर।

27:31.026 --> 27:32.151
हाँ।

27:32.152 --> 27:36.239
अब, यह लो। उनकी कलाइयाँ कुर्सी से बांधो।

27:36.240 --> 27:38.824
- लड़के, वहीं रह।
- कोई बात नहीं।

27:38.825 --> 27:40.285
अच्छे से और कसकर।

27:40.994 --> 27:42.620
चलो। चलो।

27:42.621 --> 27:44.914
कुर्सियों से। चलो।

27:44.915 --> 27:46.958
ठीक है, खड़ी हो जाओ। खड़ी हो जाओ।

27:46.959 --> 27:49.378
अब, तुम, उसकी कलाइयाँ बांधो।

27:52.005 --> 27:53.506
प्लीज़ ऐसा मत करो, डैड।

27:53.507 --> 27:56.844
डैड? तुमने "डैड" कहा? ठीक है, कहो, "पपा। पपा।"

27:57.970 --> 28:00.722
मुझे अपने साथ ले चलो। आप… आप जहाँ कहोगे, मैं चलूँगी।

28:01.515 --> 28:03.432
- आपने कहा था ना आप मेरी मदद करना चाहते हैं?
- नैटली।

28:03.433 --> 28:06.227
हाँ, मैंने कुछ ऐसा कहा तो था, हाँ,
लेकिन फिर तुमने मुझ पर गोली चला दी।

28:06.228 --> 28:09.147
ठीक है, अब कमबख़्त पीछे मुड़ो। और यहाँ बैठो।

28:10.274 --> 28:11.649
ठीक है।

28:11.650 --> 28:12.651
अब,

28:13.819 --> 28:17.280
बेहतर होगा कि हम यह पक्का कर लें
कि यह ख़ुद को कोई नुक़सान ना पहुँचाए।

28:17.281 --> 28:18.531
- नहीं।
- नहीं।

28:18.532 --> 28:19.615
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, मैक्स।

28:19.616 --> 28:21.868
- तुम्हें यह करने की ज़रूरत नहीं है। नहीं!
- नहीं। नहीं, ज़ैक!

28:21.869 --> 28:24.120
- ठीक है। इधर आओ।
- ज़ैक, मैं यहीं हूँ।

28:24.121 --> 28:25.246
- बस।
- ओह, धत्।

28:25.247 --> 28:26.789
- मुमकिन है अब तुम इसके…
- मैक्स!

28:26.790 --> 28:29.041
- नहीं! ऐसा मत करो, मैक्स! नहीं!
- …आदी हो चुके हों,

28:29.042 --> 28:31.002
- पर फ़िक्र मत करो, क्योंकि यह बड़ा डोज़ है।
- नहीं, नहीं!

28:31.003 --> 28:32.378
बस थोड़ा सा चुभेगा।

28:32.379 --> 28:33.588
नहीं!

28:33.589 --> 28:35.381
- वाह, बहुत जल्दी असर हुआ।
- इधर देखो।

28:35.382 --> 28:37.425
मैं यहीं हूँ। ठीक है? मैं यहीं हूँ।

28:37.426 --> 28:39.177
- देखो तो ज़रा।
- मैं यहीं हूँ।

28:39.178 --> 28:40.470
इधर आओ।

28:45.184 --> 28:46.559
ठीक है, इस तरह।

28:46.560 --> 28:52.733
ठीक है, तो अब पूरा परिवार साथ में है। आख़िरकार।

28:53.400 --> 28:54.901
लेकिन शुरू करने से पहले,

28:54.902 --> 28:59.114
टॉम, मेरे बच्चों को पालने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया।

29:00.240 --> 29:01.741
क्या तुम यही सुनना चाहते हो?

29:01.742 --> 29:03.910
तुम मेरे मुँह से यह सुनना चाहते हो
कि वह तुम्हारी बेटी है,

29:03.911 --> 29:05.453
वह तुम्हारी बेटी है। वह…

29:05.454 --> 29:07.289
वह तुम्हारा बेटा है। तुमने उसे अपना बेटा बना लिया।

29:07.915 --> 29:10.583
ठीक है? ठीक है, तुम जीत गए। बस इन्हें जाने दो।

29:10.584 --> 29:12.585
- मैं इन्हें नहीं जाने दे सकता।
- इन्हें जाने दो।

29:12.586 --> 29:14.253
मैं इन्हें नहीं जाने दे सकता क्योंकि…

29:14.254 --> 29:15.546
अरे, बस करो।

29:15.547 --> 29:18.132
अगर मैंने इन्हें जाने दिया,
तो मेरे पास मेरी ज्यूरी नहीं होगी।

29:18.133 --> 29:19.760
सब लोग खड़े हो जाओ।

29:21.386 --> 29:25.474
जनता बनाम ऐना डेवेरॉ और टॉम बॉडन की सुनवाई

29:26.099 --> 29:27.434
अब शुरू होती है।

29:27.935 --> 29:31.688
तो, ज्यूरी में उपस्थित देवी और प्यारे से सज्जन,

29:32.189 --> 29:38.694
सबूतों से आपको पता चलेगा कि मिस डेवेरॉ
और मिस्टर बॉडन ने अपने निजी कारणों से

29:38.695 --> 29:41.489
मैक्स केडी को जेल भेजने की साज़िश रची।

29:41.490 --> 29:43.492
बैठ जाओ। सुनो, तुम्हारे पास बाइबल है?

29:44.201 --> 29:45.576
क्या?

29:45.577 --> 29:47.871
अपना विरोध जताने की इजाज़त चाहूँगा, योर ऑनर।

29:48.789 --> 29:50.206
बाइबल।

29:50.207 --> 29:53.376
आम तौर पर वह काले रंग की होती है
जिस पर एक क्रॉस छपा होता है।

29:53.377 --> 29:54.669
कमबख़्त तुम क्या कर रहे हो?

29:54.670 --> 29:56.922
कमबख़्त मैं क्या कर रहा हूँ? ज़रा यह देखो।

29:57.589 --> 29:58.590
सुनो।

29:59.758 --> 30:02.134
मैं चाहता हूँ कि तुम मेरे लिए अपनी जीभ काट लो।

30:02.135 --> 30:03.720
ज़ैक, उसकी बात मत सुनो!

30:04.930 --> 30:07.515
- नहीं, नहीं, नहीं। ज़ैक, ज़ैक, ज़ैक।
- ज़ैक, ऐसा मत करो। नहीं!

30:07.516 --> 30:09.600
- बहुत धीरे से काटो।
- ज़ैक! ज़ैक!

30:09.601 --> 30:10.769
- ज़ैक!
- नहीं।

30:11.353 --> 30:14.355
- थोड़ा और ज़ोर से। काटते रहो।
- ठीक है, ठीक है, ठीक है, मैं क़सम खाती हूँ।

30:14.356 --> 30:15.565
मैं पूरा सच बता दूँगी।

30:15.566 --> 30:16.941
क़सम से, हम पूरा सच बता देंगे, मैक्स।

30:16.942 --> 30:18.401
क़सम से, मैं पूरा सच बता दूँगी।

30:18.402 --> 30:22.072
ठीक है, ठीक है, ठीक है। बच्चे, बच्चे, बच्चे।
ठीक है, थोड़ा रुक जाओ। शाबाश।

30:23.031 --> 30:24.241
मिस डेवेरॉ।

30:26.118 --> 30:31.623
ज्यूरी को उस समझौते के बारे में बताओ
जिसे तुमने मैक्सिमिलियानो केडी को

30:32.332 --> 30:33.375
स्वीकार करने की सलाह दी थी।

30:33.876 --> 30:35.961
मैंने तुम्हारे लिए ऐसा समझौता करवाया…

30:36.837 --> 30:38.796
जिससे मृत्युदंड का विकल्प हट जाता।

30:38.797 --> 30:41.132
मैं गवाह को याद दिला दूँ
कि उन्होंने सच बोलने की क़सम खाई है।

30:41.133 --> 30:42.800
बिल्कुल यही हुआ था, मैक्स।

30:42.801 --> 30:45.929
दूसरे गवाह के असहयोग को
दर्ज कराने की इजाज़त चाहूँगा, योर ऑनर।

30:46.930 --> 30:49.348
टॉम। ठीक है, ठीक है, ठीक है, हमने साज़िश रची थी।

30:49.349 --> 30:51.017
तुम यही सुनना चाहते हो? हमने वह कहानी गढ़ी थी।

30:51.018 --> 30:55.314
मैं सिर्फ़ सच सुनना चाहता हूँ, ऐना।
अपनी ज़िंदगी में कमबख़्त एक बार तो सच बोलो।

30:57.733 --> 30:58.734
ठीक है।

31:06.325 --> 31:09.077
एक गोपनीय जानकारी लीक हुई थी।

31:10.245 --> 31:11.288
ज्यूरी कक्ष से।

31:12.414 --> 31:16.542
और ज्यूरी किसी नतीजे पर नहीं पहुँच पा रही थी,
और वे शायद तुम्हें बरी भी कर देते,

31:16.543 --> 31:18.128
पर मुझे तुमसे डर लग रहा था, मैक्स।

31:19.713 --> 31:22.548
और मैं मौक़े का फ़ायदा उठाकर तुम्हारे लिए अच्छा
समझौता करवा सकती थी, पर मैंने ऐसा नहीं किया।

31:22.549 --> 31:25.552
मैंने इसका उलटा किया,
और हमने तुम्हें लम्बे समय के लिए जेल भिजवा दिया।

31:34.353 --> 31:35.687
मैं बरी हो सकता था?

31:37.397 --> 31:38.649
मैं बरी हो सकता था।

31:40.817 --> 31:42.110
मैं बरी हो सकता था।

31:42.694 --> 31:43.862
क्या आपने सुना, ज्यूरी?

31:44.947 --> 31:48.200
इन्होंने अपने ही मुवक्किल को धोखा दिया। हाँ? ठीक है।

31:50.577 --> 31:52.996
लेकिन यह पूरा सच नहीं है, है ना? यह पूरा सच नहीं है।

31:54.915 --> 31:56.499
ज्यूरी को बताओ तुमने कमबख़्त क्या किया था।

31:56.500 --> 31:57.792
हाँ, मैंने तुम्हें धोखा दिया।

31:57.793 --> 31:59.168
नहीं, नहीं। तुम मुझे जेल क्यों भेजना चाहती थीं?

31:59.169 --> 32:01.045
क्योंकि मुझे लगता था
कि तुमने ही अपनी पत्नी को मारा था।

32:01.046 --> 32:04.549
- नहीं। नहीं। नहीं, नहीं, नहीं! ठीक है।
- नहीं। नहीं! नहीं!

32:04.550 --> 32:06.217
इस अदालत में, झूठी गवाही देना

32:06.218 --> 32:07.885
- मामूली अपराध नहीं है, ठीक है?
- ठीक है…

32:07.886 --> 32:10.263
- क़सम खाकर झूठ बोलने पर…
- …ठीक है, ठीक है।

32:10.264 --> 32:11.472
…कड़ी सज़ा दी जाती है।

32:11.473 --> 32:12.557
तुम्हें समझ आ रहा है?

32:12.558 --> 32:16.144
ठीक है, ठीक है, ठीक है।
मुझे डर था कि नैट तुम्हारी बेटी है।

32:18.814 --> 32:20.482
क्या कहा? क्या कहा तुमने?

32:22.776 --> 32:24.777
मुझे डर था कि नैट तुम्हारी बेटी है,

32:24.778 --> 32:26.696
- और मैं नहीं चाहती थी कि वह तुम्हें जाने।
- बेटी।

32:26.697 --> 32:29.282
मैं नहीं चाहती कि उसे पता चले कि उसका बाप एक हैवान है।

32:29.283 --> 32:32.577
"हैवान," शब्द को हटाया जाए,
यह पूर्वाग्रह से प्रभावित है।

32:32.578 --> 32:35.121
अगर उस समय तुम हैवान नहीं भी थे,
तो अब हैवान बन चुके हो।

32:35.122 --> 32:36.373
देखो…

32:38.250 --> 32:41.837
मैं आज जो भी हूँ, तुमने मुझे बनाया है।

32:42.421 --> 32:43.921
तुम्हें समझ में आ रहा है?

32:43.922 --> 32:46.257
यह तुम दोनों ने किया है।
यह तुम दोनों ने साथ मिलकर किया है।

32:46.258 --> 32:48.926
तुमने एक निर्दोष इंसान को दोषी ठहराया!

32:48.927 --> 32:50.428
- हम दोनों…
- और तुम्हें यह पता था!

32:50.429 --> 32:52.805
- हम दोनों को लगा था कि तुम दोषी हो!
- कमीने लोग!

32:52.806 --> 32:55.683
कमीने लोग! झूठे लोग!

32:55.684 --> 32:58.519
- हम सच कह रहे हैं।
- अब मैं तुम्हारी झूठी बातों पर यक़ीन क्यों करूँ?

32:58.520 --> 33:00.730
- हम सच कह रहे हैं!
- तुम जानना चाहती हो? तुम्हारी ज़िंदगी में

33:00.731 --> 33:02.773
कमबख़्त कुछ भी सच नहीं है!

33:02.774 --> 33:04.401
तुम एक बहुत बड़ा झूठ हो!

33:05.277 --> 33:06.360
हमेशा झूठ बोलती रहती हो!

33:06.361 --> 33:10.866
कल, इसने मुझे यक़ीन दिलाने की कोशिश की
कि मेरा अपनी बहन से एक बच्चा था।

33:11.742 --> 33:13.326
यह कमबख़्त क्या बकवास है?

33:13.327 --> 33:15.579
हाँ, वह लड़का लूक तुम्हारा बेटा है, मैक्स।

33:17.206 --> 33:18.831
वह लड़का लूक तुम्हारा बेटा है, मैक्स।

33:18.832 --> 33:20.041
था।

33:20.042 --> 33:23.044
अब वह नदी में है, मेरी बर्बाद हो चुकी बहन

33:23.045 --> 33:25.129
और उस घटिया इंसान के साथ जिसे मैं अपना बाप कहता था।

33:25.130 --> 33:26.131
और तुम्हें पता है?

33:26.715 --> 33:32.136
वह मेरा बच्चा नहीं हो सकता था,
क्योंकि क्रिस्टल माँ ही नहीं बन सकती थी, ठीक है?

33:32.137 --> 33:34.723
उसके साथ एक कार हादसा हुआ था,
जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई थी।

33:35.307 --> 33:39.227
ठीक है। ज्यूरी की देवी और सज्जन,

33:39.228 --> 33:43.273
अभियोजन पक्ष फ़िलहाल
इस गवाह से पूछताछ पूरी कर चुका है।

33:47.903 --> 33:54.659
"शांगो, शांगो! हाँ, शुक्रिया। शुक्रिया!"

33:54.660 --> 34:00.499
मैंने आपको अपनी रूह में बसाकर रखा था,
ताकि आज का यह दिन देख सकूँ।

34:01.333 --> 34:02.667
न्याय।

34:02.668 --> 34:04.001
आग।

34:04.002 --> 34:05.837
गर्जन और बिजली।

34:05.838 --> 34:09.632
आज वही दिन है और फ़ैसला आपके हाथ में है!

34:11.426 --> 34:13.970
वैसे, अदालत में तो पानी लीक हो रहा है,
लेकिन किसे परवाह है?

34:13.971 --> 34:15.972
न्याय में विलम्ब नहीं होना चाहिए।

34:15.973 --> 34:19.016
अब मैं टॉम बॉडन को कटघरे में बुलाना चाहूँगा।

34:21.895 --> 34:25.314
हाँ, अरे, लीक से याद आया,
तुम्हें ज्यूरी के बारे में पता था, है ना?

34:25.315 --> 34:28.109
तुम्हारा बचाव करना कमबख़्त मेरा काम नहीं था।

34:28.110 --> 34:29.777
ठीक है, फिर तुम्हारा क्या काम था?

34:30.362 --> 34:33.990
शायद न्याय की तलाश करना।
लेकिन तुमने इसके बजाय क्या किया?

34:33.991 --> 34:37.077
ताकि तुम्हारे अपने रिकॉर्ड में
एक भी हार दर्ज ना हो पाए।

34:37.661 --> 34:38.910
कमीने कहीं के।

34:38.911 --> 34:42.916
और सिर्फ़ इतना ही नहीं,
तुमने मेरी वकील के साथ यौन सम्बन्ध भी बनाए।

34:44.126 --> 34:47.794
और तुम दोनों ने मुझे बर्बाद करके
अपने लिए ऐशो-आराम की ज़िंदगी बनाई,

34:47.795 --> 34:51.716
मेरे दर्द, मेरी तकलीफ़,
जेल में बिताए गए मेरे समय की क़ीमत पर।

34:51.717 --> 34:53.467
तुम दोनों ने यही किया।

34:54.303 --> 34:56.513
मैं वह सब कुछ कह दूँगा जो तुम सुनना चाहते हो।

34:57.222 --> 35:00.434
लेकिन तुम्हारे मुक़दमे के दौरान हमारे यौन सम्बन्ध नहीं थे।

35:03.812 --> 35:05.147
मुझे इससे प्यार होने लगा था।

35:07.441 --> 35:08.775
लेकिन हमारे बीच कुछ नहीं हुआ।

35:11.028 --> 35:12.070
धत्।

35:13.614 --> 35:15.282
धत्। धत्।

35:17.951 --> 35:21.245
मैक्स, आज तुम्हारे सिर पर बहुत ज़ोर से चोट लगी थी।
अगर तुम्हारे दिमाग़ में चोट आई है,

35:21.246 --> 35:23.248
तो तुम्हें तुरंत अस्पताल जाना चाहिए,
वरना तुम्हारी जान भी जा सकती है।

35:28.045 --> 35:30.672
आज मैं तुम्हारे पास आ जाऊँगा।

35:31.798 --> 35:33.550
आख़िरकार आज तुम्हारे पास आ जाऊँगा।

35:36.637 --> 35:37.888
मुझे बेसब्री से इंतज़ार है।

35:41.642 --> 35:45.186
ठीक है, अब मैं अंतिम दलीलें पेश कर सकता हूँ,

35:45.187 --> 35:48.523
लेकिन मुझे यक़ीन है कि तुम्हें अंदाज़ा है मैं क्या कहने वाला हूँ।

35:48.524 --> 35:52.945
लेकिन… हे। क्या ज्यूरी किसी फ़ैसले पर पहुँच गई है?

35:55.072 --> 35:56.948
हाँ, जैसा कि मेरे डैड ने कहा, भाड़ में जाओ।

35:56.949 --> 35:59.867
ठीक है, दोषी नहीं हैं। वैसे, हाँ, क्या?

35:59.868 --> 36:02.203
हाँ, योर ऑनर, आपने सही कहा,

36:02.204 --> 36:05.873
यह एक निष्पक्ष ज्यूरी सदस्य नहीं है,
इसलिए इसे ज्यूरी से बाहर किया जाता है।

36:05.874 --> 36:07.334
तुम। अरे, लड़के।

36:08.627 --> 36:11.254
धत्। तुम अभी भी होश में नहीं हो, है ना?

36:11.255 --> 36:15.716
नहीं, ठीक है, तो लगता है
कि अब सीधा फ़ैसला सुनाया जाएगा।

36:15.717 --> 36:19.638
तो चलो, सुनते हैं। सुनते हैं उन्हें क्या कहना है।

36:21.014 --> 36:22.015
शांगो…

36:24.101 --> 36:25.602
न्याय के देवता।

36:27.563 --> 36:29.064
बिजली के देवता।

36:32.484 --> 36:33.902
आपका क्या फ़ैसला है?

36:38.866 --> 36:40.117
दोषी।

36:41.326 --> 36:45.079
इन्हें तुरंत मृत्युदंड दिया जाए। ठीक है।

36:45.080 --> 36:47.707
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं! नहीं! नहीं!

36:47.708 --> 36:50.376
मैक्स, वह लड़का लूक तुम्हारा बेटा है और मलिसा उसकी माँ है।

36:50.377 --> 36:52.879
ज़रा सोचकर देखो। ज़रा सोचकर देखो।

36:52.880 --> 36:54.672
मलिसा से मेरा बेटा?

36:54.673 --> 36:56.258
मैं यह साबित कर सकती हूँ।

36:57.217 --> 36:58.968
तुम कमबख़्त मेरे साथ मज़ाक़ कर रही हो?

36:58.969 --> 37:01.471
मुझे सबूत तो दिखाने दो। वह मेरे फ़ोन में है।

37:04.766 --> 37:06.268
मैं तुम्हारे पास बाद में आता हूँ।

37:07.436 --> 37:10.439
यही एकमात्र सम्भावना है। नोआ का आख़िरी मैसेज देखो।

37:10.939 --> 37:12.648
एक घर पर हुए जन्म का प्रमाण पत्र है।

37:12.649 --> 37:15.318
उसमें लिखा है कि लूक केडी, क्रिस्टल केडी का बेटा है।

37:15.319 --> 37:17.111
- अह-हँ।
- हाँ, पर क्रिस्टल माँ नहीं बन सकती थी,

37:17.112 --> 37:18.571
- है ना? जानती हूँ।
- नहीं।

37:18.572 --> 37:20.073
तो वह बच्चा कहाँ से आया, मैक्स?

37:23.118 --> 37:24.536
- यह तुम्हारा फ़ोन है?
- हाँ।

37:27.581 --> 37:28.582
खोलो इसे।

37:31.168 --> 37:32.252
तारीख़ देखो।

37:33.837 --> 37:34.962
क्या?

37:34.963 --> 37:37.006
यह मलिसा के लापता होने के ठीक बाद की तारीख़ है।

37:37.007 --> 37:38.008
हाँ।

37:39.801 --> 37:43.387
अगर क्रिस्टल माँ नहीं बन सकती थी, मैक्स,
तो उसके पास वह बच्चा कहाँ से आया?

37:43.388 --> 37:45.057
क्या तुमने उस लड़के के शरीर पर वह निशान देखा था?

37:51.980 --> 37:57.819
मुझे लगता है कि क्रिस्टल ने मलिसा को मार डाला।
और उसने बच्चे को उसके पेट से निकाल लिया।

37:59.530 --> 38:02.658
तुम्हारी बहन ने तुम्हारा बच्चा चुराया था, मैक्स।

38:04.117 --> 38:05.618
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।

38:05.619 --> 38:09.373
- हाँ। लूक मलिसा से तुम्हारा बच्चा है।
- नहीं, यह नहीं हो…

38:09.998 --> 38:12.626
नाव पर वह लड़का तुम्हारा बेटा एडम था,

38:14.127 --> 38:16.420
और वह तब तक ज़िंदा था जब तक तुमने उसे मार नहीं डाला।

38:16.421 --> 38:18.298
- तुमने उसे मार दिया, मैक्स।
- नहीं, नहीं, नहीं।

38:19.800 --> 38:21.509
तुमने अपने ख़ुद के बेटे को मार डाला।

38:21.510 --> 38:22.594
नहीं!

38:23.512 --> 38:25.055
तुमने उसे मार डाला।

38:40.153 --> 38:41.863
खुल गया।

38:41.864 --> 38:43.031
भागो!

39:17.024 --> 39:18.275
तुम्हारा ज्यूरी का काम बाक़ी है।

39:20.986 --> 39:23.363
नहीं! नहीं! नहीं!

40:13.247 --> 40:16.458
- नैटली। नैटली।
- चाकू लेकर आओ। जल्दी, जल्दी…

40:18.585 --> 40:19.670
नैट!

40:26.301 --> 40:27.469
नहीं!

40:29.179 --> 40:30.764
नहीं!

40:48.282 --> 40:49.533
शाबाश।

41:14.099 --> 41:15.142
नहीं।

41:16.852 --> 41:18.145
नहीं।

41:19.354 --> 41:20.856
नहीं!

41:26.361 --> 41:27.362
धत्।

41:28.197 --> 41:29.489
नहीं।

41:38.790 --> 41:40.417
ज़ैक, चाकू लेकर आओ।

42:43.021 --> 42:44.314
टॉम!

43:06.128 --> 43:07.462
उसे मार दो!

43:14.553 --> 43:16.180
उसे मार दो!

43:20.893 --> 43:21.977
टॉम!

43:30.611 --> 43:31.987
टॉम!

43:33.572 --> 43:34.948
इसे पिंजरे में ही सड़कर मरने दो।

44:43.475 --> 44:48.187
आप सब जानते हैं कि यहाँ क्या हुआ था,
उसी घर में जहाँ मैक्स केडी रहता था

44:48.188 --> 44:51.692
और उन वकीलों से बदला लेने की योजना बना रहा था,
जिन्होंने उसे जेल भिजवाया था।

44:52.818 --> 44:54.026
लेकिन जो बात आप नहीं जानते…

44:54.027 --> 44:55.486
केडी मामला : पीड़ित या खलनायक

44:55.487 --> 44:56.572
…और कभी जान ही नहीं सकते,

44:57.239 --> 44:59.992
वह यह है कि मैक्स केडी के
आसपास रहने का अनुभव कैसा था।

45:01.159 --> 45:03.787
उसकी नज़रों की गर्माहट में डूब जाने का अनुभव कैसा था।

45:05.414 --> 45:06.415
लेकिन मैं जानती हूँ।

45:07.416 --> 45:09.042
क्योंकि मैं मैक्स से प्यार करती थी।

45:26.101 --> 45:27.853
नैटली, खाने का समय हो गया है।

45:30.397 --> 45:31.981
डीएनए
गोपनीय स्वास्थ्य जानकारी

45:31.982 --> 45:33.233
सिर्फ़ प्राप्तकर्ता के द्वारा ही खोला जाए

45:39.781 --> 45:41.617
मुझे बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना पसंद नहीं है,

45:42.117 --> 45:46.287
लेकिन अगर यह ख़बर फैल गई
कि ये चीज़बर्गर कितने लाजवाब हैं…

45:46.288 --> 45:48.123
फ़िक्र मत करो। यह ख़बर नहीं फैलेगी।

46:15.442 --> 46:17.444
हे, डैड, कुछ मदद चाहिए?

46:18.987 --> 46:20.072
ज़रूर।

46:21.156 --> 46:23.158
बस काम में लग जाओ।

46:25.452 --> 46:26.954
इनमें से एक खोल लो।

46:34.378 --> 46:35.712
तुम ठीक हो?

46:37.506 --> 46:38.841
मैं ठीक हूँ।

46:43.345 --> 46:46.932
कौन मनोरोगी है जिसे बर्गर में
ना चीज़ चाहिए, ना लैटस, ना बन?

46:47.516 --> 46:49.433
- मैं ही हूँ।
- यह लो। अगर ऐसा है,

46:49.434 --> 46:50.519
तो यह कमाल का लग रहा है।

48:42.047 --> 48:44.049
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
