WEBVTT

00:01.502 --> 00:04.003
अब यह तुम्हारा बेटा नहीं है, टॉम। यह मेरा बेटा है।

00:07.716 --> 00:11.220
मैं अपने माँ-बाप से मिलने जा रहा हूँ,
उस जगह जहाँ मैं बड़ा हुआ।

00:07.966 --> 00:12.429
मुझे तुमसे प्यार है।

00:11.303 --> 00:12.512
मैं आपके साथ चल रही हूँ।

00:12.513 --> 00:14.223
मुझे ख़ुशी है तुम्हें मुझ पर भरोसा है।

00:14.723 --> 00:16.516
मैंने ऐसा तो नहीं कहा।

00:16.517 --> 00:17.600
केप फ़ियर
19 किलोमीटर

00:17.601 --> 00:19.353
क्या तुमने कभी केप फ़ियर नदी देखी है?

00:20.020 --> 00:21.687
हैलो?

00:21.688 --> 00:24.357
हरी जैकेट में वह औरत, वह क्रिस्टल केडी थी।

00:24.358 --> 00:26.360
मैक्स केडी की सौतेली बहन।

00:27.528 --> 00:28.654
हैलो?

00:29.363 --> 00:30.696
वह नैटली है?

00:30.697 --> 00:32.366
- नैटली!
- रे, रे।

00:35.118 --> 00:37.955
पुलिस वालों को अंदर नवेआ की
स्कोपॉलामीन की सारी शीशियाँ नहीं मिली थीं।

00:36.411 --> 00:38.705
- मैंने ये पहले कभी नहीं देखीं।
- ये आपकी नहीं हैं?

00:38.038 --> 00:42.167
अगर पुलिस को ये मैक्स के घर पर मिल जाएँ,
तो यह साबित हो जाएगा कि वे इस साज़िश में मिले हुए थे।

00:38.789 --> 00:40.040
- नहीं।
- ये आपके पास कैसे आईं?

00:42.251 --> 00:43.460
तुम मैक्स को फँसाना चाहते हो?

00:42.918 --> 00:45.504
किसे दोष दूँ? मुझे नहीं पता।

00:43.544 --> 00:46.295
आप ड्रग्स रखकर आइए,
हम क्राइमस्टॉपर्स पर फ़ोन कर देंगे।

00:46.296 --> 00:48.589
मैं सूचना देना चाहती हूँ
कि वेस्ट जोन्स स्ट्रीट के एक घर में

00:48.590 --> 00:50.467
भारी मात्रा में नशीले पदार्थ रखे हुए हैं।

00:49.174 --> 00:50.175
सवाना
पुलिस

00:52.094 --> 00:55.681
ठीक है। अब यहाँ देखने लायक़ कुछ नहीं है।
चलो, यहाँ से निकलते हैं। सड़क ख़ाली करो।

01:35.929 --> 01:38.640
यहाँ तुम सुरक्षित हो, ज़ैक। बिल्कुल सच बोलो।

01:40.434 --> 01:42.186
तुम्हें उस रात के बारे में क्या याद है?

01:44.605 --> 01:45.814
मुझे कुछ-कुछ टुकड़ों में याद है।

01:47.441 --> 01:49.610
जैसे अलग-अलग फ़िल्मों के दृश्य हों।

01:52.321 --> 01:54.156
तुम्हें पता है कि तुम यहाँ क्यों हो, है ना?

01:58.994 --> 02:02.497
तुमने एक बाहरी इंसान को
अपने घर की दीवारों के अंदर रहने में मदद की।

02:03.415 --> 02:07.544
और तुमने बग़ीचे की छँटाई करने वाली कैंची से
अपने डैड पर वार किया।

02:16.136 --> 02:18.596
हाँ। पता नहीं मुझे कमबख़्त क्या हो गया था।

02:18.597 --> 02:20.014
यह तो अच्छी बात है।

02:20.015 --> 02:23.644
तुम मानसिक रूप से हकीकत से कट गए थे और अब तुम्हें
उलझन हो रही है क्योंकि तुम उससे बाहर आ रहे हो।

02:30.067 --> 02:32.069
तो, मैं घर कब जाऊँगा?

02:35.614 --> 02:37.156
- इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
- सच में?

02:37.157 --> 02:39.409
क्योंकि तुम ऐसे बोल रहे हो
जैसे यह कमबख़्त बहुत आसान है।

02:41.620 --> 02:42.954
"यह तो अच्छी बात है।"

02:42.955 --> 02:44.623
मैं "उससे बाहर आ रहा हूँ।"

02:45.666 --> 02:48.126
"हे, तुम वही इंसान बनो जो तुम बनना चाहते हो, ज़ैक।

02:48.710 --> 02:49.711
वही इंसान जो तुम बनना चाहते हो।"

02:50.796 --> 02:51.879
मैंने ऐसा नहीं कहा।

02:51.880 --> 02:54.091
मुझे तो बिल्कुल सच बोलना है।

02:54.758 --> 02:57.301
और तुम यहाँ बैठकर जो चाहो बकवास कर सकते हो।

02:57.302 --> 02:58.637
मुझे तुम्हारी नौकरी कैसे मिलेगी?

03:08.355 --> 03:11.900
मैं माफ़ी चाहता हूँ। मैं सच में माफ़ी चाहता हूँ।

03:12.484 --> 03:13.944
मुझे नहीं पता क्या हो रहा है।

03:14.820 --> 03:16.028
माफ़ी मत माँगो।

03:16.029 --> 03:18.824
हे, इसमें… इसमें समय लगता है, ठीक है?

03:21.451 --> 03:24.955
हे, तुम फिर से पहले जैसा महसूस करने लगोगे, ज़ैक।

03:27.040 --> 03:28.375
हाँ, कैसा "पहले जैसा"?

03:34.590 --> 03:36.258
मेरे साथ एक ड्रिंक लोगी?

03:38.051 --> 03:39.511
तुम्हें याद है ना मैंने शराब छोड़ रखी है?

03:45.309 --> 03:50.981
सोलह साल पहले, इसी हफ़्ते में, हमने यह घर ख़रीदा था।

03:51.815 --> 03:54.358
- तुम्हारा सातवाँ महीना चल रहा था।
- मेरा आठवाँ महीना चल रहा था।

03:54.359 --> 03:55.651
तुम्हारा आठवाँ महीना चल रहा था।

03:55.652 --> 03:57.320
हाँ। मुझे बिल्कुल आराम नहीं मिल पा रहा था।

03:57.321 --> 03:58.613
तब बहुत गर्मी थी।

03:58.614 --> 04:01.867
हम नैट को आया के पास छोड़कर

04:03.410 --> 04:09.081
यहाँ फ़र्श पर बैठकर, मूवर्स का इंतज़ार कर रहे थे।

04:09.082 --> 04:10.374
हाँ, और वे यहाँ पहुँचे ही नहीं।

04:10.375 --> 04:12.668
वे पहुँचे तो थे, लेकिन 812 वेस्ट जोन्स स्ट्रीट…

04:12.669 --> 04:14.587
- हाँ।
- …चार्ल्सटन में।

04:14.588 --> 04:16.173
मैं उनका ख़ून कर डालना चाहती थी।

04:18.550 --> 04:21.260
और हमारे पास पीने के लिए सिर्फ़ नैट के जूस के डिब्बे थे,

04:21.261 --> 04:22.596
जो कार में रखे थे और बहुत गर्म थे।

04:24.681 --> 04:28.519
लेकिन वह सेब का जूस
मेरी ज़िंदगी की सबसे अच्छी ड्रिंक थी।

05:01.218 --> 05:02.219
तुम्हें लंच करना है?

05:03.136 --> 05:04.471
नहीं, मैं पूल में जा रही हूँ।

06:41.527 --> 06:46.365
केप फ़ियर

06:52.955 --> 06:54.205
जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास

06:54.206 --> 06:55.207
"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित

06:55.958 --> 06:57.124
“केप फ़ियर” फ़िल्मों पर आधारित

06:57.125 --> 06:58.710
पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक एवं जेम्स आर. वेब

07:27.281 --> 07:32.159
कैमरा 04 - पूल
सुबह तीन बजकर 23 मिनट

07:32.160 --> 07:34.453
कैमरा 01 - आँगन
सुबह तीन बजकर 24 मिनट

07:34.454 --> 07:36.747
यह जो भी है, जानता था
कि आपके यहाँ दूसरा कैमरा लगा हुआ है।

07:36.748 --> 07:39.876
"जो भी है"? हम जानते हैं यह कौन है।

07:39.877 --> 07:42.587
जब तक हम पूल की जाँच ना कर लें,
उसका पानी मत निकालना, ठीक है?

07:42.588 --> 07:45.299
- हाँ, ठीक है।
- और आप सब शहर छोड़कर नहीं जाएँगे।

07:45.966 --> 07:47.758
क्या घर में किसी के पास बंदूकें हैं?

07:47.759 --> 07:48.968
तुम यह क्यों पूछ रहे हो?

07:48.969 --> 07:50.887
माफ़ करना, पर मुझे… पूछना पड़ता है…

07:50.888 --> 07:52.806
तुम थाने जाकर उससे क्यों नहीं पूछते?

07:53.724 --> 07:55.433
अगर मेरे कहने पर तुमने उस पर नज़र रखी होती,

07:55.434 --> 07:57.227
तो शायद मेरा दोस्त अभी भी ज़िंदा होता।

07:58.645 --> 08:00.771
शरीर में लगी गोलियाँ नौ मिलीमीटर की लग रही थीं,

08:00.772 --> 08:02.356
- मैं…
- …जो आपने पहले बताया,

08:02.357 --> 08:03.734
उसके अलावा आपके पास और कोई जानकारी है?

08:04.359 --> 08:07.237
हाँ, यह जॉर्जिया है। मेरे पास बंदूकें हैं।

08:08.071 --> 08:09.697
कोई नौ मिलीमीटर वाली बंदूक भी है?

08:09.698 --> 08:10.990
हाँ।

08:10.991 --> 08:12.867
पूछने के लिए माफ़ करना, लेकिन क्या मैं उसे देख सकता हूँ?

08:12.868 --> 08:14.869
- ज़रा रुको।
- क्या आप थाने चलकर

08:14.870 --> 08:17.914
- यह बयान देना चाहेंगे?
- हाँ, बिल्कुल, हम बिल्कुल देंगे।

08:17.915 --> 08:19.124
हाँ, और कोई भी जानका…

08:33.304 --> 08:34.640
नौ मिलीमीटर

08:58.539 --> 08:59.706
स्प्रिंगफ़ील्ड एचेलॉन।

09:00.207 --> 09:01.582
ख़ुश?

09:01.583 --> 09:03.293
तुमने यह आख़िरी बार कब चलाई थी?

09:03.961 --> 09:05.254
काफ़ी समय हो गया है। हाँ।

09:06.046 --> 09:07.213
मुझे बस हर शंका दूर करनी है।

09:07.214 --> 09:08.215
हाँ, हाँ।

09:09.007 --> 09:10.384
मुझे तुम्हारे दोस्त की मौत का बहुत अफ़सोस है।

09:19.309 --> 09:20.310
शुक्रिया, टॉम।

09:20.811 --> 09:22.312
हाँ, बेशक, कोई परेशानी नहीं।

09:23.230 --> 09:24.231
मैंने पकड़ लिया।

09:26.900 --> 09:28.317
हे।

09:28.318 --> 09:29.486
क्या तुमने अलमारी खोली थी?

09:29.987 --> 09:31.822
बंदूकों वाली अलमारी? नहीं। क्यों?

09:32.489 --> 09:34.949
मेरी पिस्तौल में गोलियाँ भरी थीं,
और उसमें तीन राउंड कम हैं।

09:34.950 --> 09:37.536
किसी ने उसे चलाया था। पता नहीं कब और किसने।

09:38.036 --> 09:41.206
ऐसा तो नहीं हो सकता ना
कि मैक्स ने तुम्हारी बंदूक से रे को मारा हो?

09:42.291 --> 09:43.292
है ना?

09:46.837 --> 09:47.921
क्या?

09:50.674 --> 09:52.383
- नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।
- शुक्रिया, ऑफ़िसर।

09:52.384 --> 09:55.052
- मत करो। नहीं। मत करो। हे, नहीं।
- तू बहुत कमीना इंसान है।

09:55.053 --> 09:56.846
- रुको! रुक जाओ! रुको।
- बहुत बड़ा हरामख़ोर है! तू…

09:56.847 --> 09:58.723
इस इलाक़े में आख़िर हो क्या रहा है?

09:58.724 --> 10:00.850
हद है, ऑफ़िसर।

10:00.851 --> 10:02.768
तुम्हें पता है कोई मेरे घर में चोरी-छुपे घुसा था?

10:02.769 --> 10:04.145
- तू जानता है तूने क्या किया।
- हे, रुको। श्श। हे!

10:04.146 --> 10:05.980
- तू जानता है तूने क्या किया।
- वह यही चाहता है।

10:05.981 --> 10:08.733
लेकिन उसने कुछ चुराया नहीं।
वह मेरे लिए कुछ छोड़कर गया।

10:08.734 --> 10:10.526
या शायद किसी और के लिए, पता नहीं।

10:10.527 --> 10:12.069
पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है।

10:12.070 --> 10:13.614
हे, हे, हे, सरकारी वकील।

10:14.239 --> 10:16.282
क्या हमारे चोर ने तुम्हारे घर में भी कुछ छोड़ा है?

10:16.283 --> 10:19.410
- तू वापस जेल जाएगा, मैक्स।
- तूने इसके जुर्म के लिए मुझे जेल भेज दिया।

10:19.411 --> 10:20.579
अब तेरी बारी है, कमीने!

10:22.998 --> 10:25.626
हे, बाय। शुक्रिया, ऑफ़िसर।

10:27.002 --> 10:28.462
नैटली, हम बस पूछ रहे हैं।

10:28.962 --> 10:31.380
मैं आपकी अलमारी कैसी खोलूँगी?
मुझे तो… मुझे तो कोड भी नहीं पता।

10:31.381 --> 10:33.509
तुमने मुझे नीचे तुम्हारी मॉम को कोड बताते हुए सुना था।

10:34.343 --> 10:36.010
आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं?

10:36.011 --> 10:38.262
नैटली, माफ़ कर देना।
यह बस, यह बहुत, बहुत ज़रूरी है, बच्चे।

10:38.263 --> 10:40.724
अगर तुम कुछ भी जानती हो, तुम्हें हमें बताना होगा।

10:43.143 --> 10:44.394
मैं नहीं जानती।

10:46.772 --> 10:48.982
नैटली, हे। इधर आओ।

10:49.483 --> 10:50.484
सब ठीक है।

10:51.151 --> 10:53.945
देखो, थोड़ी चीज़ें पैक कर लो।
तुम्हें वापस पॉल के घर जाना होगा।

10:53.946 --> 10:54.947
ठीक है?

11:00.786 --> 11:03.455
यही मानकर चलो कि किसी तरह यह बंदूक
उसके हाथ लग गई और वह हमें फँसा रहा है।

11:08.877 --> 11:10.128
मुझे इसे ठिकाने लगाना होगा।

11:12.005 --> 11:14.174
देखो, वह जो भी चाल चल रहा है,
हमें उससे एक क़दम आगे रहना होगा।

11:16.426 --> 11:17.718
ओह, धत्।

11:17.719 --> 11:19.220
- ऐना।
- हाँ?

11:19.221 --> 11:20.764
तुम्हें अपने डैड से बात करनी चाहिए।

11:34.486 --> 11:35.487
डैड?

11:42.828 --> 11:43.996
डैड?

11:46.748 --> 11:47.875
डैड?

11:50.043 --> 11:52.129
हे! अंदर आ जाओ।

11:53.088 --> 11:54.089
क्या आप नशे में हैं?

11:55.257 --> 11:56.340
आप नशे में हैं।

11:56.341 --> 11:59.303
नहीं, मैं तो बस अच्छे बच्चे की तरह
अपनी दवा ले रहा हूँ।

12:00.053 --> 12:01.180
यह देखो।

12:02.764 --> 12:03.807
हे भगवान।

12:04.308 --> 12:06.101
उस हरामख़ोर ने अचानक हमला कर दिया।

12:06.643 --> 12:08.769
हमने आपको बताया था उसके पास कुत्ता है।
आपने कहा आप सम्भाल लेंगे।

12:08.770 --> 12:13.441
हाँ, इतनी हमदर्दी दिखाने के लिए बहुत शुक्रिया, ऐनी।

12:13.442 --> 12:17.069
और मुझे अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए भी शुक्रिया।

12:17.070 --> 12:21.699
मैंने छह साल तक नशा नहीं किया,
छह साल तक ना कोई जुर्म किया, ना शराब पी।

12:21.700 --> 12:23.410
कभी सिगरेट भी मुश्किल से पी होगी।

12:24.620 --> 12:26.454
सब कुछ इस उम्मीद में कि एक दिन

12:26.455 --> 12:29.332
मैं अपने नाती-नातिन के साथ बैठकर
कोई पिक्सार मूवी देख पाऊँगा। लेकिन नहीं…

12:29.333 --> 12:30.416
डैड…

12:30.417 --> 12:32.752
नहीं, तुमने फ़ोन करके सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

12:32.753 --> 12:34.921
डैड, आपको शहर छोड़कर जाना होगा। तुरंत।

12:34.922 --> 12:36.380
- भाड़ में जाओ।
- नहीं, आप भाड़ में जाओ।

12:36.381 --> 12:37.633
आपको जाना होगा। यहाँ से जाओ।

12:38.217 --> 12:40.426
मुझे कितने समय के लिए जाना होगा?

12:40.427 --> 12:42.303
छह महीने, एक साल, पता नहीं।

12:42.304 --> 12:44.889
बस ग़ायब हो जाओ। आप तो इसमें माहिर हैं। बस…

12:44.890 --> 12:45.891
ठीक है।

12:46.934 --> 12:51.229
मुझे… मुझे खाना चाहिए होगा,
रहने की जगह की ज़रूरत होगी,

12:51.230 --> 12:53.981
मुझे आने-जाने का साधन चाहिए होगा।

12:53.982 --> 12:55.817
मुझे दवाओं की ज़रूरत पड़ेगी,

12:56.610 --> 12:58.612
और मुझे ज़रूरत पड़ेगी…

13:00.948 --> 13:01.990
कितने?

13:02.991 --> 13:04.409
एक लाख डॉलर।

13:06.161 --> 13:07.787
कमीने इंसान।

13:07.788 --> 13:09.830
या फिर मैं यहीं पड़ा रहकर पुलिस के आने तक

13:09.831 --> 13:10.916
अपने ज़ख़्म सहलाता रहूँ।

13:11.834 --> 13:14.043
आप असल में तो यही चाहते थे, है ना?

13:14.044 --> 13:16.338
आपको मेरी कोई फ़िक्र नहीं है।
आपको मेरे बच्चों की कोई फ़िक्र नहीं है।

13:17.422 --> 13:21.634
हे। तुमने मुझे फ़ोन किया था, याद है?

13:21.635 --> 13:22.845
हाँ, मेरी ही ग़लती है।

13:23.846 --> 13:25.638
- ऐनी!
- क्या?

13:25.639 --> 13:27.808
पता है मेरी जिन बातों से तुम इतनी नफ़रत करती हो?

13:30.727 --> 13:32.312
तुम अपनी माँ जैसी नहीं हो।

13:35.858 --> 13:37.234
तुम पूरी तरह मेरे जैसी हो।

13:39.236 --> 13:40.571
तुम मेरी ही औलाद हो।

13:41.655 --> 13:45.534
एक लाख डॉलर देकर आपसे हमेशा के लिए
छुटकारा पा लेना, यह बुरा सौदा नहीं है।

13:49.705 --> 13:52.874
मलिसा एडम
जल्द ही खुल रहा है

13:52.875 --> 13:56.211
हाँ, उन मेज़ों को थोड़ा दूर-दूर कर दो। वही वाली।

13:56.920 --> 13:59.381
ठीक है? लोगों को सहज महसूस करने के लिए
थोड़ी जगह चाहिए होती है।

14:00.007 --> 14:02.718
मार्केज़ दे रिसकाल, यह सबसे अच्छी है।

14:03.218 --> 14:04.302
ठीक है।

14:04.303 --> 14:06.554
मैं पीच बर्बन पीकर देखता हूँ।

14:06.555 --> 14:07.890
शुक्रिया, सर।

14:10.642 --> 14:13.853
हे, नैटली, कैसी हो तुम?

14:13.854 --> 14:16.481
भगवान, तुम्हारे घर के पीछे के आँगन में जो कुछ मिला।

14:16.982 --> 14:19.192
कमाल ही हो गया। तुम्हारे लिए बहुत मुश्किल रहा होगा।

14:19.193 --> 14:21.528
उन्हें लगता है कि आपने उनकी बंदूक से रे को मारा है।

14:22.362 --> 14:24.488
जो बंदूक मैं अपने साथ उत्तरी कैरोलाइना लाई थी।

14:24.489 --> 14:27.992
ज़रा रुको। तुम्हारे… तुम्हारे… तुम्हारे पास बंदूक थी। क्यों?

14:27.993 --> 14:29.327
क्या आपने उन्हें मारा है?

14:29.328 --> 14:31.330
क्या मैं कभी भी तुम्हारी नज़रों से दूर हुआ था?

14:33.790 --> 14:35.625
कार में मुझे नींद आ गई थी।

14:35.626 --> 14:36.668
कार में?

14:38.086 --> 14:39.880
क्या उसकी हत्या उत्तरी कैरोलाइना में हुई थी?

14:43.175 --> 14:44.550
उन्हें नहीं पता, लेकिन…

14:44.551 --> 14:45.844
सुनो, सुनो।

14:46.470 --> 14:48.555
अगर मैंने उसे मारा होता,
तो तुम्हें गोली की आवाज़ सुनाई देती,

14:49.139 --> 14:52.808
और मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि इस सबके चलते

14:52.809 --> 14:54.519
अभी तुम कितना परेशान होंगी।

14:54.520 --> 14:57.064
लेकिन इसकी वजह से हमारे बीच जो कुछ है,
उसे ख़राब मत होने दो।

14:58.065 --> 15:00.609
वह भरोसा, वह लगाव।

15:01.485 --> 15:03.361
ख़ून का रिश्ता, नैटली।

15:03.362 --> 15:04.530
मेरे सवाल का जवाब दो।

15:06.949 --> 15:09.993
क्या आपने रे को मारा है? क्योंकि अगर आपने नहीं मारा,
तो किसने मारा है… फिर किसने मारा है?

15:12.037 --> 15:16.917
वे मुझे वापस जेल भेजने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

15:18.836 --> 15:24.466
क्या आप कह रहे हैं कि मेरी मॉम
और टॉम ने सिर्फ़ आपको फँसाने के लिए

15:25.425 --> 15:26.593
रे को मार दिया?

15:32.266 --> 15:33.851
मुझे इस पर विश्वास नहीं है।

16:38.707 --> 16:40.501
मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हारी बहन हूँ।

16:42.211 --> 16:45.923
क्या तुम्हें पता था कि शायद मैक्स मेरा भी डैड है?

16:46.507 --> 16:48.717
दिक्कत क्या है?
तुम मेरे बच्चे की माँ तो नहीं बनने वाली हो, है ना?

16:56.975 --> 16:59.186
मैं मैक्स के साथ उत्तरी कैरोलाइना गई थी।

16:59.978 --> 17:02.856
और मुझे नहीं पता कैसे,
पर मुझे लगता है उसने वहाँ किसी का ख़ून किया था।

17:05.025 --> 17:06.276
समझ में नहीं आ रहा कि मैं क्या करूँ।

17:07.861 --> 17:10.364
मैं चाहती हूँ कि तुम मुझे बताओ
कि वह आगे क्या करने वाला है, क्योंकि मैं बस…

17:11.365 --> 17:12.616
रुको, तुम कहाँ गई थीं?

17:13.951 --> 17:17.871
उस नदी के पास जहाँ वह पला-बढ़ा था।

17:18.789 --> 17:20.123
वह तुम्हें वहाँ ले गया था?

17:20.749 --> 17:23.584
नवेआ, मुझे पता है कि तुमने जो किया,
उसी के कहने पर किया था।

17:23.585 --> 17:26.420
तो अगर तुम यह बात मान लो, तो इससे काफ़ी कुछ रुक…

17:26.421 --> 17:28.966
अगर मैं तुम्हारी आख़िरी उम्मीद हूँ, तो तुम गईं काम से।

17:31.051 --> 17:32.719
मेरे माँ-बाप वकील हैं।

17:33.303 --> 17:34.763
बाहर निकालने में वे तुम्हारी मदद कर सकते हैं।

17:36.390 --> 17:38.559
तुम नाबालिग़ थीं और उसने तुम्हारा इस्तेमाल किया था।

17:40.602 --> 17:44.815
और मुझे लगता है शायद, कहीं ना कहीं,
तुम सच में मेरी फ़िक्र करती हो, इसलिए…

17:45.524 --> 17:47.651
अगर तुम मेरी मदद कर सको, प्लीज़।

17:51.822 --> 17:53.448
क्या तुम्हें लगता है कि उसे तुम्हारी फ़िक्र है?

17:57.995 --> 17:59.621
नहीं, तुम बस एक मासूम शिकार हो

18:01.123 --> 18:03.542
जिसे ख़त्म करने से पहले वह उसके साथ खेल रहा है।

18:04.168 --> 18:07.004
इसलिए भाड़ में जाओ तुम और भाड़ में जाएँ तुम्हारे माँ-बाप।

18:09.673 --> 18:10.799
ठीक है।

18:12.050 --> 18:13.426
तू भी भाड़ में जा।

18:13.427 --> 18:14.594
कमीनी जल रही है।

18:14.595 --> 18:17.139
अफ़सोस कि तेरे डैड ने
तेरा इस्तेमाल करके तुझे यहाँ अंदर फेंक दिया।

18:17.848 --> 18:19.724
तुझे शायद उससे एक फ़ोन करवाने के लिए उसका चूसना…

18:19.725 --> 18:21.810
कमबख़्त अपना मुँह बंद कर, कमीनी कहीं की!

18:22.311 --> 18:23.853
मैं कमबख़्त तुझे मार डालूँगी।

18:23.854 --> 18:25.688
हे भगवान, बहुत मज़ा आने वाला है।

18:25.689 --> 18:27.565
वह तुम घटिया लोगों को फाड़कर रख देगा!

18:27.566 --> 18:31.403
कमबख़्त एक-एक टुकड़ा करके! कमीनी कुतिया।

18:52.508 --> 18:54.300
उसके बाहर आने के दो दिन बाद।

18:54.301 --> 18:55.594
हाँ, मुझे अच्छी तरह याद है।

18:57.095 --> 18:59.806
मुझे नहीं लगता तब से एक दिन भी ऐसा गुज़रा है जब मैंने…

19:02.601 --> 19:04.144
मैंने उसका चेहरा ना देखा हो।

19:06.188 --> 19:07.481
मुझे माफ़ कर दो।

19:10.526 --> 19:12.361
मुझे रे को इस सब में नहीं घसीटना चाहिए था।

19:14.363 --> 19:16.531
भेड़िए को अपने घर के अंदर तो मैंने ही बुलाया था।

19:16.532 --> 19:18.367
हे, इसमें तुम्हारी कोई ग़लती नहीं है।

19:18.951 --> 19:20.661
वह जानता है कि हम उसकी छानबीन कर रहे हैं।

19:21.328 --> 19:22.746
वह अगला वार हम पर करेगा।

19:26.750 --> 19:29.877
आख़िरी बार जब मेरी रे से बात हुई,
वह कोशिश कर रहा था, पता…

19:29.878 --> 19:31.671
पता नहीं, कनेक्शन ख़राब था।

19:31.672 --> 19:34.883
लेकिन ज़रूर उसे कुछ ऐसा मिला होगा
जिसके वजह से उसकी जान गई।

19:40.222 --> 19:42.473
रुको, रे के पास ज़रूर उसका ऑफ़िस का फ़ोन होगा,

19:42.474 --> 19:43.808
जब वह उत्तरी कैरोलाइना गया था।

19:43.809 --> 19:47.938
उसमें… उसमें लोकेशन चालू नहीं थी।
मैं… मैं पहले ही देख चुकी हूँ।

19:49.898 --> 19:51.650
हम नहीं देख सकते कि वह कहाँ-कहाँ गया था।

19:52.568 --> 19:53.943
रुको, यह उसका लैपटॉप है?

19:53.944 --> 19:55.027
रे रॉलिन्स

19:55.028 --> 19:56.529
- हे, उसका पासवर्ड डालो।
- ठीक है।

19:56.530 --> 19:57.613
ठीक है, iCloud में देखो।

19:57.614 --> 20:00.241
अगर उसे कुछ मिला होगा,
उसने उसकी तस्वीरें खींची होंगी।

20:00.242 --> 20:01.451
- क्या करना है?
- यहाँ।

20:06.164 --> 20:07.748
ये उसकी खींची हुई आख़िरी तस्वीरें हैं?

20:07.749 --> 20:10.210
हाँ। ठीक है।

20:10.752 --> 20:11.879
गैलिली

20:15.507 --> 20:17.216
रे को ये कहाँ से मिलीं?

20:17.217 --> 20:18.218
आइस क्रीम

20:20.429 --> 20:22.139
क्या मैक्स केडी का कोई पीछा कर रहा था?

20:23.891 --> 20:24.975
क्रिस्टल कर रही थी।

20:26.476 --> 20:29.313
वह उसकी सौतेली बहन है। वह जेल से
रिहा होने के बाद से ही उसका पीछा कर रही है।

20:32.191 --> 20:33.984
उसके पास हर चीज़ की तस्वीरें थीं।

20:34.693 --> 20:37.695
रे को ये तस्वीरें मिल गईं
और इसीलिए मैक्स ने उसे मार डाला।

20:37.696 --> 20:41.073
मुझे पता है यह सज़ा दिलाने के लिए काफ़ी नहीं है,
पर यह जाँच शुरू करने के लिए काफ़ी है।

20:41.074 --> 20:43.618
इसमें मैक्स की उस लड़की से बात करते हुए तस्वीरें हैं,

20:43.619 --> 20:45.661
- उस लड़की से, जिससे उसने कहा था वह कभी नहीं मिला।
- हाँ।

20:45.662 --> 20:47.121
वह हमारे घर की निगरानी कर रहा है।

20:47.122 --> 20:48.372
वह उसी सड़क पर नहीं रहता?

20:48.373 --> 20:49.457
देखो…

20:49.458 --> 20:52.502
वह हमारे सामने आकर इसीलिए रह रहा है, ग्रे,
क्योंकि वह हम पर निगरानी रख रहा है।

20:52.503 --> 20:55.379
देखो, यह कोई सबूत नहीं है।
तुम दोनों वकील हो। तुम यह जानते हो।

20:55.380 --> 20:57.924
माफ़… माफ़ करना। तुम्हें किस तरह का सबूत चाहिए?

20:57.925 --> 21:00.635
पूल में तैरती हुई हमारी लाशें?
क्या वह तुम्हारे लिए काफ़ी रहेगा?

21:00.636 --> 21:02.220
क्या वह सबूत तुम्हारे लिए काफ़ी रहेगा?

21:02.221 --> 21:04.555
देखो, तुम दोनों और केडी से जुड़ी यह पूरी परिस्थिति,

21:04.556 --> 21:06.724
इसे समझना मेरे लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है।

21:06.725 --> 21:09.393
- हे भगवान।
- हर रोज़ कुछ ना कुछ अजीब हो जाता है।

21:09.394 --> 21:11.103
- हाँ।
- तुम ऑलिवर पेन नाम के किसी बंदे को जानते हो?

21:11.104 --> 21:13.439
- जिसका नाम "ऑली" भी है?
- कौन?

21:13.440 --> 21:15.858
तुम्हें ख़बरों में देखने के बाद आज यहाँ एक बंदा आया था।

21:15.859 --> 21:19.487
उसने कहा कि जब वह ग़लती से तुम्हारे आँगन में
घुस गया था, तो तुमने उसे मारने की धमकी दी थी।

21:19.488 --> 21:21.156
जिस बंदे को मैंने बिना इजाज़त अंदर आते हुए पकड़ लिया?

21:21.823 --> 21:23.616
जो बंदा कमबख़्त मेरे पूल में तैर रहा था?

21:23.617 --> 21:26.828
मुझे अपने घर की रक्षा करने का हक़ है, ग्रे।
मेरा मतलब, हम इस बारे में बात क्यों कर रहे हैं?

21:30.249 --> 21:31.667
यह तुम्हारा घर नहीं है।

21:34.711 --> 21:36.379
- तुम्हें नहीं पता था?
- देखो,

21:36.380 --> 21:38.756
- ऐसा कुछ नहीं है जैसा दिख रहा है।
- तो मुझे बताओ कैसा दिख रहा है।

21:38.757 --> 21:40.050
ग्रे, तुम मुझे जानते हो।

21:42.052 --> 21:43.679
तुमने पिस्तौल के बारे में झूठ क्यों बोला?

21:44.471 --> 21:46.931
जो नौ मिलीमीटर वाली पिस्तौल तुमने हमें दी,
वह स्प्रिंगफ़ील्ड की है,

21:46.932 --> 21:49.183
लेकिन इसके अनुसार,

21:49.184 --> 21:53.145
तुमने 2017 में गार्डन सिटी के एक डीलर से
एक नौ मिलीमीटर वाली पिस्तौल ख़रीदी थी।

21:53.146 --> 21:55.606
नहीं, जानता हूँ।
उसकी फ़ायरिंग पिन सालों पहले टूट गई थी।

21:55.607 --> 21:58.735
मैंने… मैंने उसकी बैरल काटकर, उसके हिस्से
अलग-अलग करके उसे कूड़े में फेंक दिया था।

22:00.487 --> 22:01.655
ठीक है।

22:02.698 --> 22:03.866
पता है हमें क्या करना चाहिए?

22:05.284 --> 22:07.451
चलो, कहीं थोड़ी शांत जगह ढूँढते हैं और बात करते हैं।

22:07.452 --> 22:08.744
तुम हमसे पूछताछ करना चाहते हो?

22:08.745 --> 22:09.829
नहीं, नहीं…

22:09.830 --> 22:11.956
- मैं बस हर शंका दूर कर लेना चाहते हूँ।
- नहीं, ग्रे…

22:11.957 --> 22:14.292
टॉम, हमें कुछ शंकाएँ दूर करनी होंगी।

22:14.293 --> 22:17.337
पता है, मुझे लगता है शायद तुम्हें
हमारे वकील से अपॉइंटमेंट ले लेना चाहिए।

22:18.630 --> 22:20.047
- चलो।
- हाँ।

22:20.048 --> 22:22.259
टॉम, क्या रे रॉलिन्स के क़त्ल में तुम्हारा हाथ है?

22:23.302 --> 22:24.510
हद है, यार।

22:24.511 --> 22:26.095
- अभी यहाँ कोई मज़ाक़ चल रहा है?
- टॉम।

22:26.096 --> 22:28.389
- तुम्हें लगता है मैंने हमारे फ़ैमिली फ़्रेंड को मार दिया?
- टॉम।

22:28.390 --> 22:29.765
रुक जाओ, नहीं, नहीं।

22:29.766 --> 22:31.851
तुम्हें लगता है मैं अपनी
17 साल की बेटी को कमबख़्त अपने पूल में…

22:31.852 --> 22:32.935
टॉम, चलो। चलो।

22:32.936 --> 22:35.062
…उसकी लाश के टुकड़े देखने के लिए जाने देता, यार?

22:35.063 --> 22:36.856
यार, तुम्हें लगता है ऐसा हो भी सकता है, ग्रे?

22:36.857 --> 22:38.274
वह बंदूक कहाँ है, टॉम?

22:38.275 --> 22:40.151
इन दरवाज़ों से दुनिया के
सबसे बेहतरीन पुलिस अधिकारी गुज़रते हैं

22:40.152 --> 22:44.405
कमबख़्त क्या हो रहा है? कमबख़्त क्या हो रहा है?
बंदूक? वीडियो? उनके पास कुछ और भी होगा?

22:44.406 --> 22:47.325
- वैसे उस वीडियो में कमबख़्त हो क्या रहा था?
- वह वही बंदा था जो बिना पूछे अंदर आ गया था।

22:47.326 --> 22:49.577
तो तुम बस उसका पीछा करते-करते
बार में पहुँच गए और उसे पीट डाला?

22:49.578 --> 22:51.997
- यह कब हुआ था?
- प्लीज़ अब मुझसे भी सवाल-जवाब मत करो।

22:52.623 --> 22:54.332
तुम्हारे डैड का क्या हुआ? तुमने उन्हें पैसे भेज दिए?

22:54.333 --> 22:55.708
इसमें कुछ दिन लगने वाले हैं।

22:55.709 --> 22:58.294
- धत्। धत्!
- देखो, शांत हो जाओ।

22:58.295 --> 23:00.922
अगर उन्हें बस यह पता है कि हमारे पास एक
नौ मिलीमीटर वाली पिस्तौल थी तो सब ठीक है।

23:00.923 --> 23:03.675
हाँ, "अगर।" हमें पता लगाना होगा
कि मैक्स क्या योजना बना रहा है।

23:05.427 --> 23:07.762
…जहाँ आज सुबह रे रॉलिन्स की लाश

23:07.763 --> 23:09.598
उनके पूल में टुकड़ों में कटी हुई मिली।

23:11.558 --> 23:13.684
वे जानते हैं कि उसके पास एक और पिस्तौल थी।

23:13.685 --> 23:14.936
नौ मिलीमीटर।

23:14.937 --> 23:17.481
रजिस्ट्री वग़ैरह में उसका नाम है,
पर उसने पिस्तौल सालों पहले फेंक दी थी।

23:20.692 --> 23:22.860
और कुछ नहीं। हमारी जानकारी में तो नहीं,

23:22.861 --> 23:26.281
लेकिन ग्रेसन से बात करने के बाद,
यह बिल्कुल साफ़ है कि उन्हें टॉम पर शक है।

23:36.500 --> 23:38.876
मैं काफ़ी मुश्किल में हूँ, ऐना। मैं उसका पार्टनर हूँ।

23:38.877 --> 23:41.379
मुझे फँसाया जा सकता है,
गवाह के तौर पर बुलाया जा सकता है।

23:41.380 --> 23:44.340
- किसलिए? उसने कुछ नहीं किया।
- मैं समझता हूँ, लेकिन मैं…

23:44.341 --> 23:46.301
तुम्हारी मैक्स को चूमते हुए तस्वीर क्यों है?

23:47.469 --> 23:48.512
तुम क्या बात कर रहे हो?

23:49.930 --> 23:51.098
कमबख़्त यह क्या है?

23:52.099 --> 23:53.100
मैक्स…

23:53.767 --> 23:56.060
जब हम रूबेन को रिहा करवाने में लगे थे,
मैक्स ने मुझे चूमने की कोशिश की,

23:56.061 --> 23:57.270
पर मैंने उसे धकेलकर दूर कर दिया।

23:57.271 --> 23:59.313
तुम लोगों का अतीत क्या है, असली अतीत?

23:59.314 --> 24:00.315
उसने मेरे साथ ज़बरदस्ती की।

24:00.983 --> 24:04.235
मुझे माफ़ कर दो। मुझे तुम्हें बता देना चाहिए था,
पर क्या अब हम आगे की रणनीति बना सकते हैं?

24:04.236 --> 24:07.197
"तूने इसके जुर्म के लिए मुझे जेल भेज दिया।"
मैक्स ने यह कहा था। तुमने क्या किया था?

24:12.786 --> 24:15.663
- नैटली?
- अब घर सुरक्षित है।

24:15.664 --> 24:18.374
तुम यहाँ क्या कर रही हो?
तुम्हें तो पॉल के घर पर होना चाहिए था।

24:18.375 --> 24:20.960
क्या हो रहा है? मेरा मतलब, ये लोग और पुलिस वाले

24:20.961 --> 24:22.129
कब तक बाहर खड़े रहेंगे?

24:24.006 --> 24:26.841
नैट, सुनो, पुलिस वालों को लगता है
कि रे के क़त्ल में मेरा हाथ हो सकता है।

24:26.842 --> 24:29.385
ज़ाहिर है, मैंने उसका क़त्ल नहीं किया,
तो सब ठीक हो जाएगा।

24:29.386 --> 24:31.680
मैं बस चाहता हूँ कि तुम तैयार रहो।

24:32.973 --> 24:36.435
किसलिए तैयार रहूँ? क्या आप गिरफ़्तार हो सकते हैं?

24:37.352 --> 24:39.688
नहीं, बिना किसी सबूत के तो नहीं।

24:41.523 --> 24:43.358
क्या इसीलिए आपने बंदूक के बारे में पूछा था?

24:46.069 --> 24:47.196
बंदूक की कोई बात है?

24:48.864 --> 24:50.365
मैंने आप लोगों से झूठ बोला था। मैं बस…

24:51.491 --> 24:54.703
मैं बस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी
कि मैक्स को क्या पता है। मुझे… मुझे माफ़ कर दो।

24:55.412 --> 24:56.538
तुम क्या कह रही हो?

24:57.456 --> 24:58.457
मैंने बंदूक ली थी।

24:59.208 --> 25:00.250
सवाना पुलिस।

25:00.792 --> 25:03.629
मैं डिटेक्टिव पार्क हूँ। दरवाज़ा खोलो, टॉम।

25:07.716 --> 25:08.841
तुम बंदूक लेकर कहाँ गई थीं?

25:08.842 --> 25:11.552
- उत्तरी कैरोलाइना।
- क्यों?

25:11.553 --> 25:12.888
मैं मैक्स के साथ गई थी। मैं… मैं बस…

25:13.764 --> 25:15.140
मैंने सुरक्षा के लिए बंदूक ली थी।

25:15.766 --> 25:17.517
टॉम, कमबख़्त दरवाज़ा खोलो।

25:17.518 --> 25:19.101
क्या तुम कल वहाँ पर थीं जब रे वहाँ था?

25:19.102 --> 25:20.770
- रे?
- और तुम्हारे पास बंदूक थी?

25:20.771 --> 25:23.940
ठीक है। क्या वह कभी भी तुम्हारी नज़रों से दूर हुई थी?
क्या वह कभी भी मैक्स के हाथों में थी?

25:23.941 --> 25:26.150
- नहीं। नहीं, पता नहीं, डैड।
- मैक्स ने बंदूक अपने हाथों में ली थी?

25:26.151 --> 25:28.069
- नैट, तुम्हें बताना…
- वह मेरे बैग में थी,

25:28.070 --> 25:30.238
और मैं… पर थोड़ी देर के लिए, मुझे नींद आ गई थी।

25:30.239 --> 25:32.323
हमें सख़्ती करने पर मजबूर मत करो, टॉम।

25:32.324 --> 25:33.658
रुकिए, डैड। प्लीज़, मैं…

25:33.659 --> 25:35.244
ठीक है। सब ठीक हो जाएगा।

25:36.370 --> 25:39.289
तुम किसी से कुछ नहीं कहोगी, ठीक है?

25:41.667 --> 25:44.085
रे रॉलिन्स के क़त्ल के लिए तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है।

25:44.086 --> 25:46.504
किस सबूत के आधार पर? क्या बदल गया?

25:46.505 --> 25:48.673
आज… आज दोपहर के बाद से क्या बदल गया?

25:48.674 --> 25:52.386
भगवान, टॉम, उसे पता चल गया था कि तुम
मैक्स केडी को फँसाने वाले हो और तुमने उसे मार दिया।

25:52.886 --> 25:55.429
रुको, तुमसे यह किसने कहा?
तुम्हें यह जानकारी कहाँ से मिल रही है?

25:55.430 --> 25:57.306
चलो ना, ऐनी, तुम्हें पता है यह कैसे काम करता है।

25:57.307 --> 25:59.059
यहीं रुकना, ठीक है? तुम बस यहीं इंतज़ार करो।

26:02.104 --> 26:04.105
तुम्हें इसकी बेटी के सामने यह करने की ज़रूरत नहीं थी।

26:04.106 --> 26:06.525
अगर तुमने कहा होता तो यह थाने आ जाता।

26:07.025 --> 26:08.109
यह बकवास है।

26:08.110 --> 26:11.697
टॉम। टॉम, मैं जैरेड को फ़ोन करूँगी, ठीक है?
हम तुमसे वहीं मिलेंगे।

26:13.156 --> 26:15.075
यह आरोप ज़्यादा देर नहीं टिकेगा। हम तुम्हें छुड़ा लेंगे।

26:47.733 --> 26:49.067
चलो, अंदर चलते हैं।

26:55.115 --> 26:58.201
वकील ऐना बॉडन, बार नम्बर 54481,

26:58.202 --> 27:04.749
मैंने अपने मुवक्किल, थॉमस बॉडन से मुलाक़ात की पुष्टि
करने के लिए फ़ोन किया है, बुकिंग नम्बर एम67052।

27:04.750 --> 27:06.043
नोआ
चैनल 10 देखो। अभी।

27:10.547 --> 27:14.008
हम साबित कर सकते हैं कि टॉम बॉडन ने हमारे मुवक्किल
के घर पर कुछ चीज़ें रखवाकर उन्हें फँसाने की कोशिश की।

27:14.009 --> 27:17.011
फिर, बदक़िस्मती से,
रे रॉलिन्स को इस योजना के बारे में पता चल गया,

27:17.012 --> 27:18.888
और टॉम बॉडन ने उसे बेरहमी से मार डाला,

27:18.889 --> 27:21.474
ताकि उस अपराध का आरोप भी मेरे मुवक्किल पर डाल सके।

27:21.475 --> 27:22.850
और आप इन दावों का सबूत दे सकते हैं?

27:22.851 --> 27:25.144
हाँ, हाँ, आप सीधा इन्हीं के मुँह से सुन लीजिए।

27:25.145 --> 27:26.897
ताज़ा ख़बर
मैक्स केडी का विशेष इंटरव्यू

27:27.481 --> 27:32.444
मेरे दामाद ने मैक्स को फँसाने की साज़िश रची
और मैंने उसकी मदद की।

27:33.028 --> 27:35.029
क्यों? क्योंकि मैं एक बेवक़ूफ़ बूढ़ा आदमी हूँ

27:35.030 --> 27:37.866
जो बस फिर से अपने नाती-नातिन के क़रीब
आना चाहता था, और सौदे में यही तय हुआ था।

27:38.951 --> 27:40.702
फिर यह रे रॉलिन्स नाम का बंदा…

27:42.621 --> 27:44.330
कोई बात नहीं। कोई बात नहीं।

27:44.331 --> 27:45.873
पता नहीं क्यों…

27:45.874 --> 27:51.839
देखो, मैं अपनी बेटी, ऐना से प्यार करता हूँ
और मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूँ।

27:52.548 --> 27:58.010
ख़ैर, टॉम और ऐना बॉडन ने अपने लिए
ऐशो-आराम की ज़िंदगी बनाई है।

27:58.011 --> 28:01.264
जिसकी नींव मेरी बर्बादी, मेरी तकलीफ़ों पर खड़ी है।

28:01.265 --> 28:07.436
लेकिन वे उतने अच्छे लोग नहीं हैं,
कभी नहीं रहे, जैसा वे ख़ुद को दिखाते हैं।

28:07.437 --> 28:10.731
यह टॉम बॉडन ने किया है। इसे देखिए।

28:10.732 --> 28:13.985
क़रीब से देखिए। कैमरा पास लाइए। कैमरा यहाँ लाइए।

28:13.986 --> 28:15.445
यहाँ आइए। यह देखिए, हाँ?

28:16.029 --> 28:17.865
यह टॉम बॉडन ने किया है, ठीक है?

28:18.448 --> 28:20.617
लेकिन आख़िरकार सच सामने आ रहा है।

28:21.326 --> 28:23.203
बिल्कुल। इंसाफ़ होकर रहेगा।

28:28.500 --> 28:29.877
मैंने तुम्हारे वकील के रूप में

28:30.377 --> 28:34.256
मामला दायर कर दिया है, और बस थोड़े ही समय में यह
विवाद ख़त्म हो जाएगा, पर मैं तुमसे बात करना चाहती थी।

28:38.302 --> 28:41.972
ज़रूर मेरे डैड ने पुलिस वालों से बात की होगी,
और उन्हें भी वही कहानी बताई होगी।

28:43.473 --> 28:46.101
शायद तुम्हारी गिरफ़्तारी की वजह वही थी।

28:48.061 --> 28:49.896
क्या तुम प्लीज़ मुझसे बात करोगे? ठीक है?

28:49.897 --> 28:52.191
मुझे मदद चाहिए। मुझे समझना है
कि अब हम क्या करने वाले हैं।

28:53.650 --> 28:55.527
क्या नैटली मैक्स की बेटी है?

28:58.030 --> 28:59.114
मुझे नहीं पता।

28:59.698 --> 29:00.866
तो, क्या तुमने उसके साथ सेक्स किया था?

29:03.160 --> 29:04.493
मैंने कहा मुझे नहीं पता। मैं…

29:04.494 --> 29:07.705
इसका क्या मतलब है? "मुझे नहीं पता।"
तुम्हें कमबख़्त कैसे नहीं पता?

29:07.706 --> 29:09.916
- क्योंकि मुझे नहीं पता।
- मुझसे झूठ मत बोलो।

29:09.917 --> 29:12.293
मैं तुमसे झूठ नहीं बोल रही हूँ। मुझे नहीं पता।

29:12.294 --> 29:16.005
तुमने मुझसे असली वजह छुपाई
कि वह हमें क्यों निशाना बना रहा है।

29:16.006 --> 29:19.258
अगर मुझे पता होता, तो शायद हम कुछ कर सकते थे…

29:19.259 --> 29:21.219
नहीं, हम कुछ नहीं कर सकते थे। हम…

29:21.220 --> 29:24.180
और तुमने उसके ख़िलाफ़ साज़िश में मुझे भी शामिल कर लिया।

29:24.181 --> 29:27.767
- मैंने तुम्हें शामिल कर लिया?
- "तूने इसके जुर्म के लिए मुझे जेल भेज दिया।"

29:27.768 --> 29:29.936
तुमने मुझे बहकाया। तुमने मुझे धोखा दिया।

29:29.937 --> 29:33.856
हमने मैक्स को जेल इसलिए भेजा
ताकि तुम्हें उसका सामना ना करना पड़े।

29:33.857 --> 29:37.152
मैंने तुम्हें कुछ भी करने को मजबूर नहीं किया।
उसे जेल भेजने को तुम भी उतने ही बेताब थे जितनी मैं।

29:38.070 --> 29:40.238
तुम मुझसे यह कब तक छुपाकर रखने वाली थीं?

29:40.239 --> 29:41.489
इसका अंत किस तरह होता?

29:41.490 --> 29:43.157
- तुम बस तमाशा देखती रहतीं?
- नहीं, क़सम से,

29:43.158 --> 29:45.327
- बात इससे कहीं ज़्यादा पेचीदा है।
- फिर मुझे समझाओ!

29:46.286 --> 29:47.745
हद है, टॉम। तुम मुझे जानते हो।

29:47.746 --> 29:48.747
सच में?

29:49.581 --> 29:52.458
तुम कमबख़्त कितने सालों से
मुझसे यह सब कुछ छुपा रही हो?

29:52.459 --> 29:53.751
कमबख़्त तुम हो कौन?

29:53.752 --> 29:56.504
मैं यहाँ तुम्हारे ही लिए तो लड़ रही हूँ।
मैं हमारे लिए लड़ रही हूँ।

29:56.505 --> 29:57.631
हमारे लिए?

29:58.382 --> 29:59.758
अब हमारे बीच कुछ नहीं बचा।

30:02.302 --> 30:03.553
यह? यह कुछ नहीं है।

30:03.554 --> 30:05.429
टॉम। देखो, शांत हो जाओ।

30:05.430 --> 30:07.390
मैं तुम्हें जेल से छुड़ा लूँगी,
फिर हम इस बारे में बात कर लेंगे,

30:07.391 --> 30:09.600
- ठीक है?
- तुम्हें कमबख़्त जो कुछ करना है, करो।

30:09.601 --> 30:10.602
बस…

30:11.562 --> 30:12.980
मुझसे दूर रहो।

30:19.069 --> 30:20.487
वह यही चाहता है।

31:15.125 --> 31:16.126
मॉम।

31:19.296 --> 31:20.297
हाय।

31:24.218 --> 31:26.512
तुम वापस… वापस अपने कमरे… कमरे में जाओ, प्लीज़।

31:28.847 --> 31:29.848
मेरी तरफ़ देखिए।

31:31.767 --> 31:33.769
- वापस अपने कमरे में जाओ।
- मॉम।

31:43.195 --> 31:44.530
आपको कॉफ़ी की ज़रूरत है।

31:58.710 --> 32:00.379
मैक्स केडी ने आपके साथ क्या किया था?

32:07.261 --> 32:09.388
बहुत लम्बे समय तक मेरी हालत ऐसी ही थी।

32:11.431 --> 32:13.559
मैं अचानक अपने होश खो बैठती थी…

32:16.979 --> 32:20.774
पहले यह कुछ घंटों के लिए होता था, फिर…

32:23.068 --> 32:24.778
पूरी की पूरी रातें गुज़र जाती थीं और फिर…

32:26.613 --> 32:27.906
पूरे वीकेंड।

32:30.742 --> 32:34.161
तो, जब मैं मैक्स से मिली,
वह एक ख़ूबसूरत बिज़नेसमैन था,

32:34.162 --> 32:36.998
जिसे बस पुलिस से बात करनी थी,
क्योंकि उसकी पत्नी लापता थी,

32:36.999 --> 32:39.501
और मैं एक ऐसी इंसान थी
जो किसी भी पल बिखर सकती थी।

32:41.503 --> 32:44.548
और यह उसकी पत्नी की लाश मिलने से
पहले की बात है, याद है?

32:45.048 --> 32:47.216
उसे लगा कि वह उसे छोड़कर भाग गई,

32:47.217 --> 32:50.888
और मुझे भी लगा कि वह जा चुकी है, और मैं…

32:53.557 --> 32:56.226
तब भी पॉल की मंगेतर थी, लेकिन कुछ था…

33:03.734 --> 33:04.735
हाँ।

33:05.235 --> 33:07.237
हम ड्रिंक करने बाहर गए थे।

33:08.530 --> 33:11.366
मैंने एक ड्रिंक पी, और फिर दो और फिर…

33:11.950 --> 33:13.451
क्या उसने…

33:13.452 --> 33:15.329
नहीं, नहीं। मेरा मतलब, मुझे नहीं…

33:16.955 --> 33:18.707
पता कि उस रात क्या हुआ था, लेकिन…

33:21.585 --> 33:23.461
ऐसा पहले भी दूसरे मर्दों के साथ हो चुका था,

33:23.462 --> 33:25.255
जिससे यह बात और भी शर्मनाक लगती है।

33:28.425 --> 33:31.220
और फिर मैक्स की पत्नी की लाश मिली।

33:32.095 --> 33:38.227
और जब मुझे पता चला कि मैं माँ बनने वाली हूँ,
मुझे… नहीं पता था कि बच्चा पॉल का है…

33:41.647 --> 33:42.689
या उसका।

33:51.782 --> 33:53.116
कोई बात नहीं, मॉम।

33:53.951 --> 33:55.660
जो हुआ, उसमें आपकी ग़लती नहीं थी।

33:55.661 --> 33:56.911
मुझे… मुझे नहीं पता।

33:56.912 --> 34:01.374
मुझे… मुझे नहीं पता उस रात क्या हुआ था,
लेकिन मुझे पता है क्या हो सकता था,

34:01.375 --> 34:04.628
और उस शर्म को अपने अंदर कहीं बहुत गहराई में
दफ़्न करने के लिए मैंने बहुत मेहनत की है।

34:05.712 --> 34:06.922
मैंने शराब पीना छोड़ दिया।

34:09.424 --> 34:10.842
मैंने एक अच्छे आदमी से शादी की।

34:13.262 --> 34:15.848
और मैंने तुम्हारे लिए, अपनी बेटी के लिए…
एक अच्छी ज़िंदगी बनाई।

34:24.022 --> 34:27.025
और फिर मैंने मैक्स केडी को भी गहराई में दफ़्न कर दिया।

34:32.697 --> 34:33.907
लेकिन शायद वह काफ़ी नहीं था।

34:38.536 --> 34:40.080
"दफ़्न कर दिया" से आपका क्या मतलब है?

34:47.754 --> 34:48.880
सब ठीक है।

34:49.922 --> 34:52.716
हम कोई ना कोई रास्ता निकाल लेंगे। मैं आपकी मदद करूँगी।

34:52.717 --> 34:56.929
नहीं। वह हमारे साथ जो कर रहा है,
इससे उसकी ज़िंदगी को अर्थ मिल रहा है।

35:00.392 --> 35:02.936
जब तक हम मर नहीं जाते, वह नहीं रुकेगा।

35:06.523 --> 35:07.900
या जब तक वह नहीं मर जाता।

35:20.412 --> 35:22.289
मुझे लगता है आपको बस सो जाना चाहिए।

35:24.124 --> 35:25.292
मुझे माफ़ कर दो।

35:26.793 --> 35:27.920
सब ठीक है।

35:31.673 --> 35:32.966
आप बस लेट जाओ, मॉम।

35:34.593 --> 35:35.594
सब ठीक है।

36:23.976 --> 36:28.897
मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।
मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है।

36:41.577 --> 36:43.245
नैटली, तुम यहाँ क्या कर रही हो?

36:45.664 --> 36:47.291
तुमने कमबख़्त मेरा इस्तेमाल किया।

36:47.875 --> 36:48.876
नहीं।

36:50.169 --> 36:51.837
मैंने… मैंने तुम्हारा इस्तेमाल नहीं किया।

36:53.046 --> 36:55.841
मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूँ। बहुत ज़्यादा।

36:56.383 --> 36:58.385
मैं बस तुम्हारी मदद करना चाहता हूँ
ताकि तुम खुलकर जी सको।

36:58.969 --> 37:00.553
तुम्हें मेरी फ़िक्र है?

37:00.554 --> 37:02.972
ओह, हाँ, हाँ। बहुत ज़्यादा।

37:02.973 --> 37:04.391
फिर जाकर सबको सच बता दो।

37:05.559 --> 37:07.519
पुलिस को बताओ कि मेरे डैड ने रे को नहीं मारा।

37:08.729 --> 37:09.730
कैसा सच?

37:11.190 --> 37:12.316
ओह, सच।

37:13.150 --> 37:16.737
हाँ, देखो, तुम जिन लोगों से प्यार करती हो,
तुम्हें उन लोगों के बारे में कुछ सच पता चलने वाले हैं।

37:17.821 --> 37:19.280
कड़वे सच, नैटली।

37:19.281 --> 37:22.743
ऐसे सच जिन्हें जानकर तुम सोचोगी
कि काश तुम उनसे अनजान ही रहतीं।

37:23.452 --> 37:25.245
और इसमें समय लगने वाला है।

37:26.455 --> 37:27.456
समय,

37:28.582 --> 37:29.958
यह अच्छी तरह समझने के लिए

37:31.668 --> 37:34.463
कि तुम्हारे और उनके साथ क्या हो रहा है…

37:35.297 --> 37:36.798
लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूँगा।

37:37.883 --> 37:40.468
हमेशा तुम्हारा साथ दूँगा।

37:40.469 --> 37:42.637
- भाड़ में जाओ, मुझे तुम्हारी किसी बात पर भरोसा नहीं है।
- हे!

37:42.638 --> 37:45.848
और मुझे लगता है
कि जो कुछ भी तुम्हारे साथ हुआ, सब जायज़ था।

37:45.849 --> 37:47.267
- ठीक है।
- सब कुछ!

37:49.061 --> 37:51.146
- आराम से।
- भाड़ में जाओ। सच बता दो।

37:52.981 --> 37:54.149
बंदूक मुझे दे दो।

37:55.400 --> 37:56.859
समझदारी दिखाओ।

37:56.860 --> 37:58.195
- उसे नीचे रख दो।
- रुक जाओ।

37:58.904 --> 38:01.447
हटो… मैं कमबख़्त तुम्हें गोली मार दूँगी। रुक जाओ!

38:01.448 --> 38:02.823
तुम्हें बंदूक चलानी नहीं आती।

38:02.824 --> 38:04.283
भाड़ में जाओ।

38:04.284 --> 38:06.953
इससे तुम्हें चोट लग सकती है, ठीक है?

38:06.954 --> 38:08.287
सच बता दो।

38:08.288 --> 38:11.123
अपने हाथों को देखो। ये काँप रहे हैं।

38:11.124 --> 38:14.711
मेरी जान, तुम यह नहीं कर सकतीं।

38:22.553 --> 38:24.388
या शायद तुम मुझे गोली मार सकती हो।

38:25.764 --> 38:27.932
शायद तुम मार सकती हो। इससे सब कुछ ठीक हो जाएगा।

38:27.933 --> 38:29.141
तुम अपना बचाव कर रही थीं।

38:29.142 --> 38:31.185
- मैं एक तगड़ा आदमी हूँ। तुम एक बच्ची हो।
- चुप करो।

38:31.186 --> 38:32.603
- तुम्हें छोड़ दिया जाएगा।
- चुप करो।

38:32.604 --> 38:34.355
हाँ, और मैं दूर चला जाऊँगा, चला जाऊँगा, दूर चला जाऊँगा।

38:34.356 --> 38:37.191
और तुम वापस अपनी ज़िंदगी में लौट जाओगी,
कमबख़्त अपने उस कमज़ोर बाप और अपनी

38:37.192 --> 38:38.734
- घटिया माँ के पास।
- मुझे तुमसे नफ़रत है।

38:38.735 --> 38:40.945
यहाँ रखो। हाँ, ठीक यहाँ।

38:40.946 --> 38:42.990
- कमबख़्त चला दो। गोली चला दो। चला दो।
- चुप करो।

38:43.699 --> 38:45.992
- चुप करो। चुप करो।
- चलो। कमबख़्त चला दो। ट्रिगर दबा दो।

38:45.993 --> 38:47.368
- चुप करो! चुप करो।
- ट्रिगर दबाओ।

38:47.369 --> 38:48.787
- मैं तुमसे भीख माँगूँ? गोली चलाओ!
- चुप!

38:56.712 --> 38:58.797
धत्।

39:09.016 --> 39:12.352
- नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नहीं, नैटली…
- मैम।

39:13.562 --> 39:14.896
नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।

39:14.897 --> 39:17.690
- मॉम? मॉम!
- नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। नैटली! नैटली!

39:17.691 --> 39:18.774
मैम, मैं आपको गिरफ़्तार कर लूँगा।

39:18.775 --> 39:20.109
प्लीज़ मुझे जाने दो।

39:20.110 --> 39:21.944
क्या हुआ, बच्चे? क्या हुआ?

39:21.945 --> 39:23.113
मैं चूक गई।

39:24.531 --> 39:25.782
नहीं। नहीं।

39:26.533 --> 39:27.534
मुझे माफ़ कर दो।

39:28.994 --> 39:31.746
नहीं। नहीं। नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।

39:31.747 --> 39:33.581
उसे मत ले जाओ! प्लीज़। प्लीज़, नहीं।

39:33.582 --> 39:36.542
वह मैंने किया है। वह मैंने किया है।
मेरी तरफ़ देखो। वह मैंने किया है।

39:36.543 --> 39:37.669
नैटली।

39:38.170 --> 39:40.464
मुझे तुमसे प्यार है, बच्चे, ठीक है? तुम्हें कुछ नहीं होगा।

39:41.465 --> 39:44.009
नैटली! नैटली!

40:03.654 --> 40:07.157
आप ख़ुशक़िस्मत है कि ज़िंदा हैं।
गोली शरीर के किसी महत्वपूर्ण अंग में नहीं लगी।

40:10.536 --> 40:13.412
- आपसे मिलने कोई आया है।
- क्या?

40:13.413 --> 40:15.040
आपकी बहन, क्रिस्टल।

40:15.666 --> 40:16.708
क्या?

40:25.217 --> 40:28.554
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

40:29.596 --> 40:33.183
अपनी बेटी का अधूरा काम पूरा करने आई हो?

40:35.185 --> 40:36.936
वे हमारी प्यारी सी बच्ची को कहाँ ले गए?

40:36.937 --> 40:39.106
शायद युवा सुधार-गृह ले गए होंगे। धत्।

40:41.316 --> 40:42.317
अफ़सोस की बात है।

40:45.988 --> 40:47.406
हम कह देंगे कि यह मेरा काम है।

40:49.950 --> 40:51.033
ठीक है? मैंने तुम्हें गोली मारी।

40:51.034 --> 40:52.618
तुम समझती नहीं हो।

40:52.619 --> 40:54.787
नैटली तुम तक पहुँच गई। मैं जेल चली जाऊँगी, ठीक है?

40:54.788 --> 40:56.330
- जान के बदले जान।
- ऐना…

40:56.331 --> 40:58.457
कुछ मत बोलो। देखो, तुम जो चाहोगे मैं करूँगी।

40:58.458 --> 41:01.128
मैं यही चाहता था।

41:02.921 --> 41:05.966
कि तुम यह महसूस करो।

41:06.758 --> 41:11.513
महसूस करो कि तुम्हारा परिवार बिखर गया है।

41:12.347 --> 41:13.807
टूट गया है।

41:15.184 --> 41:16.852
वह पिंजरे में क़ैद है।

41:17.644 --> 41:19.605
तुम्हारे बच्चों को तुमसे छीन लिया गया है।

41:20.480 --> 41:21.648
यह…

41:23.859 --> 41:26.152
मैंने तुमसे तुम्हारे बेटे को नहीं छीना था।

41:26.153 --> 41:28.530
अपनी पत्नी और अपने बेटे को तुमने मारा था।

41:29.156 --> 41:31.033
तुमने अपना परिवार ख़ुद तबाह किया था, मैंने नहीं।

41:31.783 --> 41:34.203
तुम्हारा तो थोड़े से दबाव में ही यह हाल है।

41:34.995 --> 41:38.831
मैं तुम्हें मार डालूँगी। मैं तुम्हें बर्बाद कर दूँगी।
तुम समझ रहे हो?

41:38.832 --> 41:41.250
- मैं तुम्हें मार डालूँगी। मैं तुम्हें मार डालूँगी।
- व्हो। हे, हे, हे, हे, हे।

41:41.251 --> 41:42.335
सिक्योरिटी।

41:42.336 --> 41:46.381
ठीक है, ऐना, जाओ। अब समझने की
कोशिश करके देखो कि ऐसी ज़िंदगी का क्या मतलब है।

41:48.175 --> 41:51.303
भगवान सब कुछ सही समय पर करता है।

43:33.363 --> 43:34.364
जानकारी प्राप्त करें

43:38.285 --> 43:39.745
उत्तर अक्षांश 34.33817 खोजें

43:48.629 --> 43:53.675
केप फ़ियर नदी

44:00.724 --> 44:02.558
केप फ़ियर नदी
हाल ही में देखे गए - उत्तरी कैरोलाइना

44:02.559 --> 44:04.144
मार्ग
सवाना, जॉर्जिया - केप फ़ियर नदी

44:28.836 --> 44:31.128
उष्णकटिबंधीय तूफ़ान वेस्ली अब हरिकेन वेस्ली बन चुका है

44:31.129 --> 44:33.297
और अटलांटिक महासागर के ऊपर
लगातार तीव्र होता जा रहा है।

44:33.298 --> 44:36.176
हालात पर हमारी नज़र बनी हुई है,
कृपया आप भी सावधानी बरतें।

46:12.064 --> 46:14.066
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
