WEBVTT

00:01.000 --> 00:04.420
क्या आपने सुना कि उस पॉडकास्ट वाले बंदे ने
टॉम के बारे में क्या कहा था?

00:04.421 --> 00:06.380
शायद वह, मतलब, मेरे असली डैड भी हो सकते हैं।

00:06.381 --> 00:08.674
क्या आपको पता है कि उस समय उनके बीच क्या हुआ था?

00:08.675 --> 00:10.051
अपनी माँ से पूछो।

00:10.052 --> 00:11.385
जानती हूँ मुझ पर सनक सवार हो गई है।

00:11.386 --> 00:14.139
लेकिन जब मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती,
मेरे लिए रुकना मुश्किल होता है।

00:12.012 --> 00:13.639
कमबख़्त हिल मत।

00:14.223 --> 00:16.264
शायद इसके लिए मेरे डैड ज़िम्मेदार हैं।

00:16.265 --> 00:18.936
- नैट, तुम्हारा भाई कहाँ गया?
- वह सड़क के उस पार है।

00:16.683 --> 00:21.438
नहीं, मेरे पिता, वह नहीं चाहते थे
कि कोई कमीना उनके आसपास रहे।

00:19.436 --> 00:21.020
नहीं! नहीं, नहीं, नहीं, नहीं। मैं जाता हूँ।

00:21.021 --> 00:22.523
तुम ऊपर जाओ, मेरी अलमारी।

00:21.522 --> 00:24.358
हमें अकेला छोड़ दो,
वरना मुझे इस मामले को अपने हाथ में लेना होगा।

00:22.606 --> 00:23.898
कोड नैट का जन्मदिन है।

00:23.899 --> 00:25.150
नैटली, पुलिस को फ़ोन करो।

00:26.276 --> 00:28.320
ज़ैक, वह आग तुमने लगाई थी?

00:29.071 --> 00:30.905
अपने ही परिवार के साथ तुम ऐसा कैसे कर सकते हो?

00:30.906 --> 00:32.698
- कैसे?
- आप मेरा परिवार नहीं हैं।

00:35.244 --> 00:36.203
टॉम!

00:35.744 --> 00:36.912
यह लो।

00:37.079 --> 00:38.997
कोई हमारे घर में रह रहा है!

00:38.163 --> 00:39.873
यह हिले तो इसे गोली मार देना।

00:42.876 --> 00:43.961
मत करो।

00:43.836 --> 00:44.962
इधर आ!

00:45.462 --> 00:48.130
मेरे बेटे से दूर रह!

00:48.131 --> 00:49.383
कौन सा बेटा?

00:51.885 --> 00:53.846
कल तुम क्या करना चाहोगे?

00:55.013 --> 00:56.181
जो भी आप चाहें।

00:58.725 --> 01:00.018
क्या हम फिर से मछलियाँ पकड़ने जा सकते हैं?

01:01.019 --> 01:03.105
मैं बस आपके साथ समय बिताना चाहता हूँ।

01:04.188 --> 01:05.190
बेशक।

01:08.402 --> 01:09.778
अब तुम मेरे पास हो।

01:13.240 --> 01:14.449
तुम मेरे बेटे हो।

01:20.873 --> 01:22.373
वह क्या है?

01:22.374 --> 01:26.043
यह वाई-फ़ाई जैमर है।
इसने अलार्म से बचने के लिए इसका इस्तेमाल किया होगा।

01:26.044 --> 01:27.336
तुम्हें यह कैसे पता है?

01:27.337 --> 01:29.381
ओह, तुमने हमारी डेट के बारे में
अपनी मॉम को नहीं बताया?

01:34.219 --> 01:35.553
नैट, क्या वे आ रहे हैं?

01:35.554 --> 01:36.971
तुम्हें पता भी है बंदूक कैसे चलाते हैं?

01:36.972 --> 01:38.265
कमबख़्त अपना मुँह बंद करो!

01:39.349 --> 01:41.101
तुम सच में मुझे गोली मारना चाहती हो, है ना?

01:41.685 --> 01:42.853
वापस नीचे बैठ जाओ।

01:49.693 --> 01:50.694
तुम गोली नहीं चला सकतीं।

01:53.530 --> 01:55.115
भगवान! भाड़ में जाओ!

01:57.242 --> 01:58.827
- कोई बात नहीं।
- भाड़ में जाओ!

02:03.248 --> 02:04.498
ज़ैक!

02:04.499 --> 02:05.751
यह बंदा क्या चाहता है?

02:06.752 --> 02:07.753
- ज़ैक!
- कोई बात नहीं।

02:15.010 --> 02:16.470
ज़ैक! वह कहाँ है?

02:16.970 --> 02:18.513
- हे भगवान।
- वह बहुत डरा हुआ था।

02:18.514 --> 02:19.889
तुम कमबख़्त दूर रहो!

02:19.890 --> 02:20.891
हे!

02:21.433 --> 02:22.975
मेरे डैड को अकेला छोड़ दो।

02:22.976 --> 02:24.769
- ओह, चुप करो। बेटा, बाहर चलो।
- नहीं।

02:24.770 --> 02:26.771
- नहीं। मैं नहीं जाऊँगा।
- हम जा रहे हैं। नहीं, हम जा रहे हैं!

02:26.772 --> 02:28.940
- तुम उसे तकलीफ़ दे रहे हो! उसे तकलीफ़ दे रहे हो!
- डैड!

02:28.941 --> 02:30.024
नहीं! नहीं, "रुको!"

02:30.025 --> 02:32.151
- उसे तकलीफ़ हो रही है! वह बच्चा है!
- नहीं। रुको। रुको।

02:32.152 --> 02:33.611
- तुम घर चलोगे।
- नहीं, मैं नहीं जाऊँगा।

02:33.612 --> 02:35.112
- टॉम! वह तकलीफ़ में है।
- हाँ, तुम चलोगे।

02:35.113 --> 02:36.531
- नहीं। डैड।
- वह बच्चा ही तो है!

02:36.532 --> 02:38.533
इसे मुझे वापस ले जाने से रोकिए। ओह, धत्।

02:38.534 --> 02:40.159
अब यह तुम्हारा बेटा नहीं है, टॉम।

02:40.160 --> 02:41.370
यह मेरा बेटा है।

02:52.005 --> 02:53.090
इधर आ।

03:01.807 --> 03:04.434
टॉम, रुक जाओ! वह मर जाएगा!

03:09.106 --> 03:10.315
उसके पास चाकू है!

03:11.608 --> 03:12.693
हे भगवान।

03:16.613 --> 03:19.074
डैड। सब ठीक हो जाएगा, डैड।

03:21.493 --> 03:22.494
आप ठीक हो जाएँगे।

03:47.811 --> 03:51.273
सवाना पुलिस

04:13.212 --> 04:18.050
केप फ़ियर

04:26.934 --> 04:28.601
जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास

04:28.602 --> 04:29.894
"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित

04:29.895 --> 04:31.062
"केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित

04:31.063 --> 04:32.648
पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब

04:36.944 --> 04:40.071
- तुम्हारा उस बंदे पर हमला करना ज़रूरी था?
- वही बंदा जिसने मेरे बेटे को अगवा किया?

04:40.072 --> 04:42.740
वही बंदा जिसकी बेटी
हमारे घर की कमबख़्त दीवारों में रह रही थी?

04:42.741 --> 04:43.866
वही बंदा? हद है, यार।

04:43.867 --> 04:45.743
हाँ, कम से कम उसने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

04:45.744 --> 04:48.287
हाँ, ताकि वह सबके सामने उदार बन सके।
उसे यह बहुत पसंद है।

04:48.288 --> 04:50.873
तो तुमने तुम्हारी दीवार में बंदूक की गोली से बने
छेद के बारे में पुलिस को क्या बताया?

04:50.874 --> 04:53.710
मैंने उन्हें सच बताया। कि उसने हमें कोई
नशीली चीज़ पिला दी और फिर एक दुर्घटना हो गई।

04:55.879 --> 04:56.963
देखो,

04:56.964 --> 05:00.716
उन्हें दीवारों में कुछ शीशियाँ मिली थीं,
जिनमें शायद सफ़र में चक्कर आने की कोई दवा थी।

05:00.717 --> 05:03.678
अगर ज़ैक के ख़ून में भी वही दवा मिलती है,
तो शायद यह कोई साज़िश हो सकती है।

05:03.679 --> 05:05.721
पर इसका कोई सबूत नहीं है
कि यह साज़िश केडी ने रची थी, है ना?

05:05.722 --> 05:07.975
नवेआ अभी भी इसमें
मैक्स के शामिल होने से इंकार कर रही है।

05:08.642 --> 05:12.646
मेरा मतलब, हो सकता है कोई सबूत यूँ ही मिल जाए।

05:13.272 --> 05:14.397
यूँ ही मिल जाए?

05:14.398 --> 05:16.232
किसी को कुछ नहीं मिलेगा।

05:16.233 --> 05:19.277
तुम्हें नहीं लगता
कि तुम्हारा नसीहत देने का समय अब बीत चुका है?

05:19.278 --> 05:21.153
तुम्हारी ही वजह से आज हमारी यह हालत है, ठीक है?

05:21.154 --> 05:23.781
जानती हूँ। मैं मैक्स के बारे में ग़लत थी।

05:23.782 --> 05:26.075
मुझसे ग़लती हो गई और मुझे इसका अफ़सोस है।

05:26.076 --> 05:28.286
लेकिन हमें होशियारी से काम लेना होगा।

05:28.287 --> 05:32.748
ज़्यादा कुछ तो नहीं है, लेकिन वह औरत जिसने
फ़ेस मास्क लगाया हुआ था, जिसके बारे में तुमने कहा था

05:32.749 --> 05:34.668
कि शायद वह मैक्स के बारे में कुछ जानती है…

05:35.335 --> 05:38.505
मुझे मेकन के उस होटल के सुरक्षा कैमरे से
उसकी गाड़ी का नम्बर मिल गया।

05:39.006 --> 05:41.967
उसका नाम वैल टियरनी है,
वह पाइनी ग्रोव, उत्तरी कैरोलाइना से है।

05:42.926 --> 05:44.385
केडी इसी जगह के आसपास पला-बढ़ा था ना?

05:44.386 --> 05:45.804
और एमी ब्रैनकाटो भी।

05:46.305 --> 05:48.307
हो सकता है वह मैक्स को तभी से जानती हो।

05:48.849 --> 05:53.352
अगर उस औरत के पास कोई भी सबूत हुआ कि मैक्स ने
एमी को झूठा इक़बालिया बयान देने के लिए मजबूर किया था,

05:53.353 --> 05:55.772
- तो यह न्याय में बाधा डालना कहलाएगा।
- यह कम बड़ी बात नहीं है।

05:56.273 --> 05:57.481
- हम साथ चलेंगे।
- हाँ।

05:57.482 --> 06:00.776
नहीं। तुम दोनों अब कोई ग़लती नहीं कर सकते।

06:00.777 --> 06:03.112
- वैल से मिलने रे जाएगा। तुम दोनों…
- मैं यहाँ हाथ पर हाथ रखकर

06:03.113 --> 06:04.322
बैठी नहीं रहूँगी, नोआ।

06:04.323 --> 06:06.032
सिर्फ़ तुम लोग उसे जेल नहीं भेजना चाहते।

06:06.033 --> 06:07.909
वह हरामज़ादा उस संस्था में पूरी तरह घुस चुका है

06:07.910 --> 06:10.037
जिसे बनाने में मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लगा दी।

06:10.621 --> 06:12.122
तो, हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

06:12.956 --> 06:14.708
लेकिन हम यह काम सही तरीक़े से करेंगे।

06:16.502 --> 06:18.878
हैलो। हाँ।

06:18.879 --> 06:19.880
अस्पताल से है।

06:20.506 --> 06:22.841
क्या… वह कैसा है? क्या अब हम उससे मिल सकते हैं?

06:24.968 --> 06:26.136
हाँ, हम आ रहे हैं।

06:28.639 --> 06:30.389
- ठीक है।
- ऐना डेवेरॉ

06:30.390 --> 06:33.017
और टॉम बॉडन लॉ स्कूल में मिले थे।

06:33.018 --> 06:35.937
क्या ऐना के पेट में उसके मंगेतर का बच्चा था,

06:35.938 --> 06:38.357
या उसके लॉ स्कूल के पुराने साथी, टॉम का?

06:39.650 --> 06:41.067
मुझे यहाँ कब तक रहना पड़ेगा?

06:41.068 --> 06:44.820
मैंने तुम्हारी मॉम से वादा किया है कि जब तक
स्थिति सुलझ नहीं जाती, मैं तुम्हें सुरक्षित रखूँगा।

06:44.821 --> 06:48.242
भगवान। देखो, यह ख़बर "सिटीज़न" पर आ गई।

06:51.662 --> 06:53.914
मुझे हमेशा से पता था कि टॉम में कुछ तो दिक्कतें हैं।

06:54.414 --> 06:55.748
आपको उनसे इतनी नफ़रत क्यों है?

06:55.749 --> 06:56.875
मुझे टॉम से नफ़रत नहीं है।

06:57.584 --> 06:59.419
हाँ, वह कुछ ज़्यादा ही तनाव में रहता है, और…

07:00.170 --> 07:03.257
क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उनके और मॉम के
शारीरिक सम्बन्ध थे जबकि आपकी सगाई हो चुकी थी?

07:05.092 --> 07:06.510
क्या वह मेरे असली डैड हैं?

07:08.971 --> 07:10.681
तुम मुझे यह बात अभी क्यों पूछ रही हो?

07:11.390 --> 07:13.433
आप सीधा ना क्यों नहीं कह रहे हैं?

07:16.603 --> 07:17.604
देखो…

07:18.856 --> 07:19.898
मुझे लगता है तुम मेरी ही बेटी हो।

07:22.651 --> 07:23.944
आप मज़ाक़ कर रहे हैं?

07:25.070 --> 07:27.864
देखो, अगर तुम मुझसे यह कहलवाना चाहती हो
कि मुझे सौ प्रतिशत यक़ीन है

07:27.865 --> 07:29.783
कि मैं ही तुम्हारा असली डैड हूँ, तो मैं कह दूँगा।

07:38.166 --> 07:40.252
बहुत बढ़िया। मॉम मुझे लेने आ गई हैं।

07:41.003 --> 07:43.338
- अभी से? उसने कहा था…
- अगर मुझ पर यक़ीन नहीं है तो उन्हें फ़ोन कर लो।

07:47.467 --> 07:48.593
मेरी लोकेशन
मेरी लोकेशन साझा करें

07:48.594 --> 07:49.595
लोकेशन साझा नहीं की जा रही है

07:50.554 --> 07:52.972
हम उसे छुड़ाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
हम बस अपने बेटे से मिलना चाहते हैं।

07:52.973 --> 07:54.265
हमारे हाथ बंधे हुए हैं।

07:54.266 --> 07:58.103
मुझे अफ़सोस है, पर किसी मानसिक संस्थान में
निगरानी की प्रक्रिया ऐसी ही होती है।

07:58.770 --> 08:00.397
अभी वह ठीक नहीं है।

08:01.273 --> 08:04.276
टॉम, उसने आपको चाकू मारा है
और वह मानसिक तौर पर हकीकत से कट गया है।

08:04.776 --> 08:06.987
तो वह अभी भी कह रहा है कि वह…

08:08.488 --> 08:10.073
मैक्स केडी का बेटा है?

08:10.866 --> 08:11.909
हाँ।

08:12.743 --> 08:15.161
देखिए, उसके शरीर में जितने भी ड्रग्स हैं,

08:15.162 --> 08:18.623
सबसे ज़्यादा चिंताजनक स्कोपॉलामीन है।

08:18.624 --> 08:19.875
क्या आप जानते हैं वह क्या है?

08:20.876 --> 08:23.085
वह सफ़र में चक्कर आने की दवा है?

08:23.086 --> 08:28.717
बिल्कुल, हाँ, पर ज़्यादा मात्रा में, वह किसी को आज्ञाकारी
बना सकती है या पहचान से कटा हुआ महसूस करा सकती है।

08:29.384 --> 08:32.928
आप किसी को स्कोपॉलामीन तब देते हैं
जब आपको उन्हें क़ाबू में करना होता है,

08:32.929 --> 08:34.597
या उनकी पहचान मिटानी होती है।

08:35.724 --> 08:37.142
नवेआ ने उसका दिमाग़ अपने क़ाबू में कर लिया।

08:38.309 --> 08:41.772
यह कोई चिकित्सीय शब्द नहीं है, लेकिन हाँ।

08:43.524 --> 08:45.943
तो, उसे सही होने में कितना समय लगेगा?

08:47.361 --> 08:50.029
हमें कोई अंदाज़ा नहीं है
कि ज़ैक को यह ड्रग कितनी मात्रा में दी गई है,

08:50.030 --> 08:53.742
या कब से दी जा रही थी या उन ड्रग्स ने
पहले से मौजूद किसी स्थिति को और बिगाड़ ना दिया हो।

08:54.326 --> 08:55.661
पहले से मौजूद जैसे?

08:56.620 --> 09:00.039
मेरा मतलब यह है
कि जिस व्यक्ति को पहले से मानसिक समस्याएँ हों,

09:00.040 --> 09:02.668
अगर वह लम्बे समय तक इस दवा के असर में रहे,

09:03.585 --> 09:05.796
तो वह हमेशा के लिए मानसिक संतुलन खो सकता है।

09:07.881 --> 09:09.258
हमेशा के लिए मानसिक संतुलन खो सकता है?

09:24.898 --> 09:25.899
टॉम?

09:28.652 --> 09:29.862
मैंने…

09:30.863 --> 09:32.531
एक रात मैंने एक सपना देखा।

09:34.825 --> 09:35.826
मैं 14 साल का था।

09:36.702 --> 09:39.288
जब मेरा भाई कॉलेज गया था,
यह उससे पहले की गर्मियों की बात है।

09:40.455 --> 09:41.665
और हम सब डिनर कर रहे थे।

09:43.584 --> 09:45.169
और मेरे डैड ने कहा…

09:47.546 --> 09:50.465
"थैंक्सगिविंग की छुट्टियों में तुम्हारा भाई मर जाएगा।

09:52.885 --> 09:55.512
यह घर आएगा
और एक कार दुर्घटना में इसकी मौत हो जाएगी।"

09:58.390 --> 09:59.892
और मेरी माँ ने कहा,

10:01.560 --> 10:02.561
"सही कहा।

10:03.604 --> 10:04.605
यह मर जाएगा।"

10:07.441 --> 10:09.066
और मैंने उन दोनों की तरफ़ देखा और मैंने कहा,

10:09.067 --> 10:10.652
"क्या आप कुछ नहीं करेंगे?"

10:12.988 --> 10:14.573
और उन्होंने मेरी तरफ़ देखा तक नहीं।

10:16.783 --> 10:18.160
और मैं अपने भाई की तरफ़ देखता हूँ,

10:18.869 --> 10:23.290
लेकिन उसके चेहरे पर… कोई भाव नहीं थे।
वह जड़ होकर बैठा रहा।

10:25.959 --> 10:27.710
और फिर मुझे एहसास हुआ कि वह मेरा भाई नहीं है।

10:27.711 --> 10:28.795
वह मेरा…

10:52.903 --> 10:54.654
हे, नैटली, सब ठीक है ना?

10:54.655 --> 10:55.697
मुझे कुछ पूछना है।

10:56.406 --> 10:58.116
क्या आप पूरी ज़िंदगी मुझसे झूठ बोलती रही हैं?

10:59.284 --> 11:01.452
नैटली, अभी हालात सच में बहुत ख़राब हैं,

11:01.453 --> 11:03.454
और जब तुम मुझे फ़ोन करती हो,
तो मुझे लगता है कोई बड़ी बात…

11:03.455 --> 11:05.707
पॉल ने कहा कि उन्हें नहीं पता
कि वह मेरे असली डैड हैं या नहीं।

11:08.335 --> 11:10.294
देखो, मुझे नहीं पता कि उसने ऐसी बात क्यों कही।

11:10.295 --> 11:11.754
लेन्कोव
प्रीमियम वोडका

11:11.755 --> 11:13.381
तो यह सच है?

11:13.382 --> 11:14.883
क्या आपको पता है मेरे डैड कौन हैं?

11:16.093 --> 11:18.970
टॉम तुम्हारे डैड हैं क्योंकि उन्होंने तुम्हें पाला है।

11:18.971 --> 11:20.806
तुम्हारे असली डैड पॉल हैं।

11:22.266 --> 11:24.433
तो आपने जाँच करवाई थी कि मेरे डैड कौन हैं?

11:24.434 --> 11:27.186
अपनी माँ से यह पूछना बहुत ख़राब बात है। तुम्हें पता है ना?

11:27.187 --> 11:28.271
क्यों?

11:28.272 --> 11:29.856
आप चाहती हैं कि मैं आपसे सवाल करना बंद कर दूँ,

11:29.857 --> 11:33.610
लेकिन आपने मुझे अपनी सारी
घटिया चीज़ों में शामिल कर लिया है।

11:34.695 --> 11:37.154
- इससे तुम्हारा क्या मतलब है?
- कुछ लोग हैं जो कह रहे हैं

11:37.155 --> 11:39.949
कि मुक़दमे के दौरान ही आप और टॉम साथ हो गए थे,

11:39.950 --> 11:41.325
और अगर किसी को यह पता होता…

11:41.326 --> 11:42.493
नहीं, नहीं, ऐसा नहीं…

11:42.494 --> 11:44.203
तो मैक्स सालों पहले रिहा हो चुका होता।

11:44.204 --> 11:45.997
नहीं, नैटली, तुम यह सब कहना बंद करो।

11:45.998 --> 11:48.374
क्या मैं असल में आपकी ग़लत करतूतों का नतीजा हूँ,

11:48.375 --> 11:51.043
और आपने मुझसे झूठ बोला,
क्योंकि बाक़ी सबसे झूठ बोलना आपकी मजबूरी थी?

11:51.044 --> 11:53.713
तुम्हें इंटरनेट पर झूठी बातें पढ़ना बंद कर देना चाहिए।

11:53.714 --> 11:55.047
तुम अपना फ़ोन एक तरफ़ रख दो,

11:55.048 --> 11:56.382
और तुम्हें पॉल के घर पर ही रहना होगा

11:56.383 --> 11:57.843
जब तक कि घर लौटना सुरक्षित ना हो जाए।

11:58.719 --> 12:01.346
ठीक है, मॉम। मैं पॉल के घर पर ही रहूँगी।

12:10.856 --> 12:12.065
नैटली?

12:13.275 --> 12:14.818
मैंने अभी-अभी तुम्हें घर आते हुए देखा।

12:15.861 --> 12:18.864
देखो, यह बिल्ली बार-बार वहाँ आ रही है।

12:20.240 --> 12:21.700
और मैं इसे फिर से तुम्हारे पास ले आया हूँ।

12:25.162 --> 12:27.164
कहो, "हैलो, नैटली।

12:28.332 --> 12:29.625
मैं घर जाना चाहती हूँ।"

12:32.669 --> 12:33.670
ठीक है।

12:47.476 --> 12:48.727
हैलो।

12:54.775 --> 12:55.984
इसे लाने के लिए शुक्रिया।

12:57.945 --> 12:58.946
बेशक।

13:05.160 --> 13:06.161
आप ठीक हैं?

13:07.162 --> 13:08.163
हाँ!

13:08.664 --> 13:10.374
हाँ, मैं ठीक हूँ। तुम ठीक हो?

13:11.750 --> 13:12.793
मुझे क्या होगा?

13:15.045 --> 13:18.674
अच्छा, तुम अपने माँ-बाप की बात पर
यक़ीन करती हो, ठीक है।

13:20.175 --> 13:23.928
तुम्हें लगता है कि उस लड़की को तुम्हारे साथ
वे सब चीज़ें करने के लिए मैंने कहा था, है ना?

13:23.929 --> 13:25.764
"वह लड़की" मतलब आपकी बेटी?

13:27.391 --> 13:29.392
जो मेरी दीवारों में रह रही थी
और जिसने मेरे भाई को ड्रग्स दिए?

13:29.393 --> 13:32.103
लेकिन क्या उसने पुलिस से कहा
कि वह सब करने के लिए मैंने उससे कहा था?

13:32.104 --> 13:35.482
- नहीं, पर…
- क्या उसने तुमसे कहा कि मैंने उससे यह सब करवाया?

13:36.191 --> 13:37.692
कहने की ज़रूरत नहीं थी। समझ आता है।

13:37.693 --> 13:38.861
ओह, समझ आता है।

13:40.320 --> 13:42.572
वैसे, मुझे इस पर थोड़ा शक है।

13:42.573 --> 13:44.908
यह लो। यह देखो।

13:46.285 --> 13:49.829
वह इस बात को लेकर बहुत जुनूनी थी
कि मैं उसका पिता हूँ,

13:49.830 --> 13:52.498
और उसने सोचा कि अगर वह मेरे लिए बदला लेगी,
तो मैं उससे प्यार करने लगूँगा।

13:52.499 --> 13:53.583
बेवक़ूफ़ी मत करना।
बात करने के लिए कोई ढूँढते हैं।

13:53.584 --> 13:54.667
भाड़ में जाए। पूरे परिवार को
डर और नुक़सान झेलना होगा।

13:54.668 --> 13:55.751
उन्हें छोड़ दो। हालात और बिगड़ जाएँगे।

13:55.752 --> 13:57.963
देख रही हो?
और मैंने उससे कहा था कि तुम्हें अकेला छोड़ दे।

13:59.089 --> 14:00.257
उसे मदद की ज़रूरत है।

14:03.343 --> 14:04.719
वाह।

14:04.720 --> 14:05.804
"वाह।" हाँ।

14:06.889 --> 14:07.890
ठीक है।

14:08.724 --> 14:09.807
बाय।

14:09.808 --> 14:11.268
क्या मैं आपसे कुछ पूछ सकती हूँ?

14:13.562 --> 14:16.315
मुझे अफ़सोस है कि उसने तुम्हें तकलीफ़ दी,
पर मैं और कुछ नहीं जानता।

14:17.858 --> 14:19.860
बात नवेआ की नहीं है। मेरी मॉम की है।

14:22.029 --> 14:23.864
इस बारे में तुम ऐना से बात करो।

14:24.531 --> 14:25.532
मुझे जाना होगा।

14:26.825 --> 14:28.159
मैक्स, यह ज़रूरी है।

14:28.160 --> 14:29.828
हाँ, लेकिन मुझे कहीं के लिए निकलना है।

15:30.138 --> 15:31.473
हे।

15:32.349 --> 15:33.350
मैं आपके साथ चल रही हूँ।

15:34.101 --> 15:35.853
लेकिन तुम्हें नहीं पता मैं कहाँ जा रहा हूँ।

15:37.104 --> 15:38.105
बहुत लम्बी ड्राइव है।

15:38.730 --> 15:42.025
आपने कहा था कि अगर मेरे पूछने पर मेरी मॉम ने
जवाब नहीं दिया तो मैं वापस आपके पास आ सकती हूँ।

15:42.526 --> 15:44.069
मैंने उनसे पूछा था और उन्होंने जवाब नहीं दिया, तो…

15:45.320 --> 15:46.572
मुझे ख़ुशी है तुम्हें मुझ पर भरोसा है।

15:47.823 --> 15:49.115
मैंने ऐसा तो नहीं कहा।

15:49.116 --> 15:50.867
मैं अपनी दोस्त के साथ अपनी लोकेशन शेयर कर चुकी हूँ,

15:50.868 --> 15:53.286
तो अगर मुझे कुछ होता है,
तो वह 911 पर फ़ोन कर देगी।

15:53.287 --> 15:54.371
ओह, ठीक है।

15:54.955 --> 15:56.539
- मैं सच कह रही हूँ।
- मैं मान रहा हूँ।

15:56.540 --> 15:57.958
अगर तुम्हें चलना ही है,

15:58.542 --> 15:59.543
तो अंदर बैठ जाओ।

16:27.571 --> 16:30.782
सब कहते हैं कि जब मेरी मॉम
आपकी वकील थीं, तब वह अलग थीं।

16:33.160 --> 16:35.913
शायद वह बस चीज़ें छुपाने में बेहतर हो गई है।

16:38.624 --> 16:39.917
इसका क्या मतलब है?

16:41.752 --> 16:43.962
तुम्हारी माँ हमेशा…

16:46.173 --> 16:50.427
ख़ुद से छुपने की हर मुमकिन कोशिश करती रहती थी।

16:56.850 --> 16:57.935
जैसे शराब पीकर?

17:02.022 --> 17:03.023
और दूसरी चीज़ें?

17:05.776 --> 17:06.777
"दूसरी चीज़ें।"

17:09.029 --> 17:10.196
पता है…

17:11.198 --> 17:13.074
उसके मंगेतर का क्या नाम था?

17:13.075 --> 17:15.243
पॉल? है ना? पॉल?

17:16.118 --> 17:18.412
वह बंदा उसके साथ वफ़ादार नहीं था,

17:18.413 --> 17:21.874
तो उसे उस बंदे की इज़्ज़त क्यों करनी चाहिए?

17:21.875 --> 17:23.794
आपको कैसे पता कि वह वफ़ादार नहीं थे?

17:24.920 --> 17:25.921
ऐना ने मुझे बताया।

17:31.134 --> 17:32.219
जब मैं उससे मिला,

17:34.012 --> 17:38.934
हम दोनों को लगा
कि मेरी पत्नी मुझे छोड़कर चली गई और…

17:41.520 --> 17:44.106
हम काफ़ी करीब आ गए थे।

17:48.485 --> 17:52.906
लेकिन फिर पुलिस को मेरी पत्नी की लाश मिल गई,
और कुछ बदल गया।

18:12.593 --> 18:13.844
हे।

18:16.513 --> 18:18.182
हमारे बेटे को क्या हो गया?

18:47.628 --> 18:48.629
हैलो?

18:50.964 --> 18:51.965
हैलो?

18:59.556 --> 19:00.681
हे, हैलो।

19:00.682 --> 19:01.683
हाय।

19:02.476 --> 19:03.644
क्या वैल टियरनी घर पर हैं?

19:04.520 --> 19:05.937
तुम कौन हो?

19:05.938 --> 19:10.234
मैं 1994 मॉडल की
प्लिमथ रिलायंट के स्टेशन वैगन की मालिक को ढूँढ रहा हूँ।

19:10.901 --> 19:13.737
रे रॉलिन्स। लिबर्टी स्टेट इंश्योरेंस से।

19:14.530 --> 19:18.157
आपको ज़्यादा वसूले गए प्रीमियम के मामले में,
सामूहिक मुक़दमे के समझौते से मुआवज़ा मिल सकता है।

19:18.158 --> 19:19.534
ओह, धत्।

19:19.535 --> 19:21.202
मैंने वह गाड़ी बेच दी।

19:21.203 --> 19:23.538
क्या मेरा मुआवज़ा उस लड़की को मिल जाएगा?

19:23.539 --> 19:26.333
उसकी फ़िक्र मत करिए। देखिए। पेशगी।

19:27.459 --> 19:28.585
मेरे बॉस से मत कहना।

19:30.504 --> 19:31.629
आपने वह गाड़ी किसे बेची?

19:31.630 --> 19:33.841
मैं तुम्हारी जगह होती तो सावधान रहती।

19:34.550 --> 19:37.093
वह कमबख़्त दिमाग़ से खिसकी हुई है।

19:37.094 --> 19:40.138
सालों से अस्पताल के अंदर-बाहर के चक्कर लगा रही है।

19:40.639 --> 19:41.849
अच्छा? उसका नाम क्या है?

19:43.517 --> 19:44.935
उसका नाम क्रिस्टल केडी है।

19:45.686 --> 19:46.687
क्रिस्टल केडी?

19:48.814 --> 19:50.232
क्या वह मैक्स केडी की पत्नी है?

19:50.858 --> 19:52.442
वह उसकी बहन है।

19:53.861 --> 19:54.945
उसकी बहन?

19:56.280 --> 19:58.115
रुको, क्या वह यही है?

19:58.907 --> 19:59.950
ज़रा दिखाओ।

20:02.661 --> 20:04.496
मास्क में देखकर बताना मुश्किल है।

20:05.914 --> 20:08.333
ओह, हाँ। यह वही है।

20:10.085 --> 20:11.086
बेचारी।

20:13.589 --> 20:15.465
अगर वह आज़ाद होगी,

20:17.217 --> 20:18.343
तो उसका ठिकाना कहाँ होगा?

20:33.567 --> 20:35.277
- आप ठीक हैं?
- हाँ, हाँ, मैं ठीक हूँ।

20:36.028 --> 20:37.779
चार्ल्सटन - 50

20:40.407 --> 20:41.532
हम कहाँ जा रहे हैं।

20:41.533 --> 20:43.619
मैंने तुमसे कहा था कि बहुत लम्बी ड्राइव है।

20:44.745 --> 20:47.997
याद रखना, मैंने अपनी लोकेशन शेयर कर दी थी,
तो अगर कुछ होता है, मैं…

20:47.998 --> 20:51.502
अच्छी बात है, अच्छी बात है। तुम होशियार लड़की हो।

20:53.504 --> 20:55.672
हाँ। मुझे यह पसंद आया, मुझे पसंद आया।

20:57.341 --> 20:58.509
क्या आप मुझे अगवा कर रहे हैं?

21:09.978 --> 21:12.189
क्या मैंने तुमसे मेरी कार में बैठने के लिए कहा था?

21:14.483 --> 21:15.651
नहीं, मैंने नहीं कहा था।

21:18.237 --> 21:19.488
यह बहुत मज़ेदार था।

21:20.197 --> 21:22.573
तो, तुम्हें बस पकड़कर घर जाना है?

21:22.574 --> 21:23.742
तुम जा सकती हो।

21:25.077 --> 21:26.286
सच में, तुम जा सकती हो।

21:27.955 --> 21:29.623
लेकिन मुझे ख़ुशी हुई कि तुम साथ आ गईं।

21:30.791 --> 21:37.464
क्योंकि मैं अपने माँ-बाप से मिलने जा रहा हूँ,
उस जगह जहाँ मैं बड़ा हुआ, और…

21:40.634 --> 21:42.343
वह तो उत्तरी कैरोलाइना में है ना?

21:42.344 --> 21:44.471
मैंने तुमसे कहा था कि यह… लम्बी ड्राइव है।

21:46.098 --> 21:48.891
और यह आसान नहीं होने वाला है।

21:48.892 --> 21:52.646
इसलिए मुझे ख़ुशी है कि इस ड्राइव पर मैं अकेला नहीं हूँ।

21:56.859 --> 21:58.443
यह आसान क्यों नहीं होगा?

22:00.070 --> 22:01.196
क्या वे आपसे बुरा व्यवहार करते थे?

22:01.989 --> 22:04.783
मेरा बाप कुत्ते पालता था।

22:08.370 --> 22:09.495
बहुत सारे।

22:09.496 --> 22:12.832
और, मतलब, अगर मैं अंग्रेज़ी नहीं बोलता था,

22:12.833 --> 22:14.835
तो वह मुझे कुत्ते की तरह पिंजरे में डाल देता था।

22:19.047 --> 22:20.798
आपकी मॉम उन्हें रोकती नहीं थीं?

22:20.799 --> 22:23.427
स्पेन की क़ब्र से? नहीं, वह नहीं रोक पाईं।

22:24.303 --> 22:27.221
मेरी सौतेली माँ उस बारे में कुछ कर सकती थी,

22:27.222 --> 22:30.142
लेकिन उसने भी… उसने भी मेरे बाप को कभी नहीं रोका।

22:30.809 --> 22:32.978
क्योंकि उसके लिए मैं एक अनचाहा मेहमान था।

22:34.271 --> 22:35.354
मुझे बहुत अफ़सोस है…

22:35.355 --> 22:36.689
मैक्स।

22:36.690 --> 22:37.983
- धत्!
- मैक्स!

22:38.859 --> 22:39.860
धत्!

22:40.485 --> 22:41.653
मैक्स!

22:48.243 --> 22:50.579
ब्रेक लगाओ! ब्रेक लगाओ!

22:53.540 --> 22:55.791
- नैटली, गोलियाँ। गोलियाँ।
- क्या?

22:55.792 --> 22:57.503
गोलियाँ। गोलियाँ, यहाँ।

23:21.735 --> 23:22.819
यह क्या था?

23:25.280 --> 23:27.865
ओह, मुझे झटके महसूस होते हैं।

23:27.866 --> 23:29.368
कभी-कभी मुझे झटके महसूस होते हैं।

23:30.244 --> 23:34.540
क्योंकि जेल में,
लोगों ने यहाँ से मेरी खोपड़ी तोड़ दी थी।

23:35.541 --> 23:38.001
ओह, धत्। बहुत बुरी हालत थी।

23:39.127 --> 23:40.419
धत्।

23:40.420 --> 23:42.422
और तुम्हारे पिता ने मेरे सिर पर मारा।

23:45.425 --> 23:46.592
धत्।

23:46.593 --> 23:48.220
उससे हालत और बिगड़ गई।

23:49.137 --> 23:50.639
उससे हालत और बिगड़ गई।

23:52.975 --> 23:55.394
अगर कभी अकेले में ऐसा होता है तो आप क्या करते हैं?

24:03.402 --> 24:04.403
वाह।

24:05.988 --> 24:08.155
वाह, तुमने बहुत बहादुरी दिखाई, नैटली।

24:08.156 --> 24:10.784
धत्। शुक्रिया। तुम ठीक हो?

24:11.577 --> 24:12.660
हाँ।

24:12.661 --> 24:13.911
- ठीक है।
- और आप?

24:13.912 --> 24:14.997
हाँ, मैं ठीक हूँ।

24:16.957 --> 24:20.627
बेहतर होगा कि तुम गाड़ी चलाओ।

24:21.670 --> 24:23.505
मुझे आराम करना चाहिए।

24:26.258 --> 24:27.759
तुम्हारे पास तुम्हारा लाइसेंस है ना?

24:29.803 --> 24:31.972
- हाँ, मेरे पास मेरा लाइसेंस है।
- ठीक है।

24:40.939 --> 24:43.942
पुलिस वालों को अंदर नवेआ की
स्कोपॉलामीन की सारी शीशियाँ नहीं मिली थीं।

24:44.526 --> 24:46.612
इन पर नवेआ की उँगलियों के निशान होंगे।

24:48.113 --> 24:52.450
अगर पुलिस को ये मैक्स के घर पर मिल जाएँ,
तो यह साबित हो जाएगा कि वे इस साज़िश में मिले हुए थे।

24:52.451 --> 24:53.826
तुम मैक्स को फँसाना चाहते हो?

24:53.827 --> 24:56.245
अगर अपराध उसी ने किया है तो इसे फँसाना नहीं कहेंगे।

24:56.246 --> 24:58.039
अपने बचाव में तुम यह दलील दोगे?

24:58.040 --> 25:00.833
मुझे बचाव करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी,
क्योंकि मैं पकड़ा नहीं जाऊँगा।

25:00.834 --> 25:02.752
तुम्हें नहीं लगता कि अगर कोई मैक्स के घर में

25:02.753 --> 25:05.630
स्कोपॉलामीन होने की ख़बर पुलिस को देगा,
तो उन्हें सीधा हम पर शक होगा?

25:05.631 --> 25:08.049
ऐना, ख़बर देने वाला हेरोइन या कोकेन कहेगा।

25:08.050 --> 25:09.551
उन्हें बस स्कोपॉलामीन मिल जाएगी।

25:11.094 --> 25:12.471
देखो, मैक्स की गाड़ी वहाँ नहीं है।

25:13.138 --> 25:14.805
मुझे यह अभी करना होगा।

25:14.806 --> 25:16.975
हे, व्हो, व्हो, व्हो, व्हो, हे।

25:17.559 --> 25:19.435
अगर तुम जेल चले गए
तो हमारे परिवार की हिफ़ाज़त कौन करेगा?

25:19.436 --> 25:21.103
हमें कुछ तो करना होगा।

25:21.104 --> 25:23.356
शायद हमें यहाँ से चले जाना चाहिए।
शायद हमें घर बेच देना चाहिए। मैं…

25:23.357 --> 25:25.441
और जब वह हमारा पीछा करेगा तब हम क्या करेंगे, हँ?

25:25.442 --> 25:26.610
कहीं और जाकर बसेंगे?

25:27.653 --> 25:31.073
जब भी हमारे बच्चे हमारी नज़रों से दूर होंगे,
उनके लिए हर पल डरते रहेंगे?

25:32.324 --> 25:33.783
तुम्हारे पास कोई बेहतर योजना है तो बताओ,

25:33.784 --> 25:35.451
क्योंकि भगवान क़सम, मुझे और कुछ नहीं सूझ रहा।

25:35.452 --> 25:36.453
ठीक है, ठीक है, ठीक है।

25:40.290 --> 25:42.166
लेकिन तुम मैक्स के घर में चोरी-छुपे नहीं घुसोगे।

25:42.167 --> 25:44.044
तुमने ऐसा कुछ पहले कभी नहीं किया है।

25:49.716 --> 25:51.552
लेकिन हम किसी को जानते हैं जो ऐसा काम कर चुका है।

26:11.446 --> 26:12.447
क्या?

26:14.408 --> 26:15.409
पता नहीं।

26:16.493 --> 26:17.619
तुम…

26:19.371 --> 26:20.622
तुम शांत लग रही हो।

26:24.585 --> 26:26.170
बस गाड़ी चलाकर अच्छा लग रहा है।

26:28.005 --> 26:29.423
हर चीज़ से थोड़ी देर के लिए दूर होकर।

26:34.970 --> 26:36.972
क्या तुमने कभी केप फ़ियर नदी देखी है?

26:38.599 --> 26:40.266
वह बहुत ज़्यादा प्रदूषित नहीं है?

26:40.267 --> 26:42.186
नहीं, मेरा बपतिस्मा वहीं हुआ था।

26:43.187 --> 26:44.520
- नदी में?
- हाँ।

26:44.521 --> 26:46.899
ठीक वहाँ। ब्लफ़्स पॉइंट पर।

26:48.901 --> 26:49.943
और…

26:50.527 --> 26:52.154
हाँ, मुझे तैरना नहीं आता था।

26:53.071 --> 26:54.656
असल में, अभी भी नहीं आता।

26:55.490 --> 26:57.910
लेकिन मेरे बाप ने मुझे ज़बरदस्ती नदी में उतारा।

26:58.827 --> 27:01.288
पाप धोने के लिए। और…

27:02.539 --> 27:04.040
धत्, मैं बहुत डर गया था।

27:04.041 --> 27:06.043
मैं इतना डर लग रहा था कि मैं डूब जाऊँगा।

27:07.836 --> 27:11.840
लेकिन पता है जब मैं पानी से…
पानी से बाहर आया तो क्या हुआ?

27:14.301 --> 27:17.888
मैं एक अलग इंसान बन गया था, एकदम पवित्र।

27:21.225 --> 27:22.893
अब मैं वह लड़का नहीं रहा था।

27:24.937 --> 27:26.104
लेकिन मैं फिर भी मैं ही था।

27:31.109 --> 27:34.112
केप फ़ियर
19 किलोमीटर

27:58.679 --> 28:00.180
आप यहाँ पले-बढ़े थे?

28:06.061 --> 28:07.854
- मैं आपके साथ आती हूँ।
- यहीं रहो, यहीं रहो।

28:07.855 --> 28:08.856
मुझे ज़्यादा देर नहीं लगेगी।

28:32.713 --> 28:33.714
हैलो।

28:36.008 --> 28:38.509
हाय, हाय।

28:38.510 --> 28:39.511
ओह, हे।

28:40.929 --> 28:43.682
हाय, बच्चे। देखो तो तुम कितने प्यारे हो।

28:45.642 --> 28:47.477
तुम क्या कर रही हो, हँ?

28:48.020 --> 28:49.104
माफ़ करना।

28:52.107 --> 28:54.610
तुम्हें कैसा लगेगा अगर मैं आकर तुम्हें सहलाने लगूँ?

28:56.653 --> 28:58.238
मुझे… मुझे यह मिलनसार लग रही थी।

28:58.864 --> 29:00.407
अपने हाथ धो लेना।

29:01.200 --> 29:02.284
इसे संक्रमण है।

29:09.625 --> 29:10.667
मेरा नाम नैटली है।

29:11.168 --> 29:12.503
क्या ये तुम्हारे कुत्ते हैं?

29:13.545 --> 29:14.630
नहीं।

29:16.882 --> 29:18.425
लेकिन इन्हें लेकर मैं काफ़ी सतर्क हो जाता हूँ।

29:19.551 --> 29:20.677
यह अच्छी बात है।

29:22.137 --> 29:23.639
ख़ासकर उन्हें लेकर, जो शर्मीले हैं।

29:26.683 --> 29:30.186
तो, मैं बस किसी का इंतज़ार कर रही हूँ,

29:30.187 --> 29:31.980
लेकिन मैं जाकर कार में इंतज़ार कर लूँगी।

29:32.564 --> 29:33.732
क्या मैं तुम्हें चूम सकता हूँ?

29:37.986 --> 29:38.987
क्या?

29:44.910 --> 29:45.911
बस एक बार।

29:46.745 --> 29:48.038
मुझे जाना है। माफ़ करना।

30:16.316 --> 30:17.568
वाह, वाह, वाह।

30:18.527 --> 30:21.029
देखो कौन वापस आया है।

30:28.871 --> 30:30.622
किसी ने तुझे तुम्हारी औकात दिखा दी, हँ?

30:32.207 --> 30:33.292
हाँ।

30:34.293 --> 30:35.377
जैसे तुम दिखाते थे…

30:37.296 --> 30:38.422
पापा।

30:39.423 --> 30:41.383
मेरे सामने यह कुत्तों जैसी भद्दी आवाज़ मत निकाल।

30:45.470 --> 30:46.554
अत्यंत आवश्यक सूचना

30:46.555 --> 30:48.222
वर्ष 2026 के प्रस्तावित मूल्य की सूचना
रॉबर्ट केडी

30:48.223 --> 30:49.975
हे, हे! उन्हें मत छू।

30:50.601 --> 30:53.437
तू कमबख़्त वहीं वापस क्यों नहीं चला जाता जहाँ से आया है?

30:55.397 --> 30:58.150
ठीक है। क्रिस्टल… क्रिस्टल कहाँ है?

31:00.819 --> 31:02.154
तू उसके दिमाग़ से काफ़ी खेल चुका है।

31:03.363 --> 31:05.365
अब तू उसके ज़रा भी नज़दीक गया,

31:06.033 --> 31:07.451
तो मैं पीट-पीटकर तेरी हालत ख़राब कर दूँगा।

31:09.703 --> 31:12.538
मैं तुमसे सच उगलवा सकता हूँ, बुढ़ऊ।

31:12.539 --> 31:13.790
तुम यह जानते हो।

31:25.052 --> 31:27.888
तुझे लगता है तू मुझसे कुछ भी करवा सकता है?

31:32.100 --> 31:33.936
ज़िंदगी में तूने जो कुछ भी सीखा है,

31:35.729 --> 31:37.105
वह सब मैं पहले से जानता हूँ।

31:41.985 --> 31:43.111
वूफ़!

31:45.322 --> 31:46.365
देखा?

31:47.449 --> 31:49.117
हाँ, अगर कुत्ते को सही से ट्रेनिंग दी जाए…

31:51.495 --> 31:53.121
तो वह अपने मालिक को कभी नहीं भूलता।

31:55.916 --> 31:56.917
तू अभी भी इशारे पर बैठता है?

32:00.003 --> 32:02.005
कमबख़्त क्रिस्टल कहाँ है?

32:04.091 --> 32:05.717
तू फिर से पिंजरे में जाना चाहता है?

32:06.426 --> 32:08.095
मैंने उसे अभी भी तेरे लिए खुला रखा है।

32:09.638 --> 32:10.639
बैठ।

32:12.015 --> 32:13.016
पलटी मार।

32:16.645 --> 32:18.313
हाँ, मुझे भी यही लगा था।

32:19.106 --> 32:20.232
तू कुछ नहीं है।

32:22.276 --> 32:23.860
तू बस एक छोटा सा बीमार पिल्ला है।

32:23.861 --> 32:25.528
जो कालीन पर पेशाब करने की आदत नहीं छोड़ पाया।

32:25.529 --> 32:27.531
इसीलिए मुझे तेरी नाक पर मारना पड़ा।

32:28.115 --> 32:29.283
लेकिन तू कभी कुछ नहीं सीखता।

32:30.617 --> 32:33.786
माफ़ करना। वहाँ एक बंदा मुझसे बात कर रहा था।

32:33.787 --> 32:35.121
ओह, वह तो लूक है।

32:35.122 --> 32:36.874
वह कुत्तों को खाना खिलाता है।

32:39.543 --> 32:41.210
यह कौन है?

32:41.211 --> 32:42.670
इसकी उम्र थोड़ी कम नहीं है?

32:42.671 --> 32:43.672
यहाँ आओ।

32:44.923 --> 32:46.549
तुम वापस सवाना क्यों नहीं लौट जाते?

32:46.550 --> 32:49.093
वहाँ उस डेवेरॉ लड़की के साथ घूमो-फिरो
जिसने तुम्हें जेल भेजा था।

32:49.094 --> 32:50.262
डेवेरॉ?

32:51.430 --> 32:54.348
ऐना डेवेरॉ।

32:54.349 --> 32:56.810
हेस्टर, तुम अच्छी लग रही हो।

32:57.644 --> 33:01.898
तुम अभी भी शैतान के लिए तड़प रही हो?

33:01.899 --> 33:04.233
मैं ऐना नहीं हूँ, मैम।

33:04.234 --> 33:06.319
मुझे पता है तुमने क्या किया है, जान।

33:06.320 --> 33:11.032
तुमने इसे जेल भेज दिया,
क्योंकि तुम्हें शर्म आ रही थी कि तुम इसे चाहती थीं।

33:11.033 --> 33:12.825
चलो, जान। वापस बिस्तर पर चलते हैं।

33:12.826 --> 33:13.951
हेस्टर, हेस्टर।

33:13.952 --> 33:15.287
- क्रिस्टल… क्रिस्टल कैसी है?
- ओह, हाँ।

33:16.413 --> 33:17.914
- मैं तुम्हें बताती हूँ।
- हाँ?

33:17.915 --> 33:22.043
क्रिस्टल, वह उस क्लिनिक के मुक़ाबले
अब कहीं बेहतर हालत में है।

33:22.044 --> 33:24.253
- हेस्टर।
- उसने नदी के किनारे अपना एक

33:24.254 --> 33:26.631
- बढ़िया ठिकाना बना लिया है।
- हेस्टर।

33:26.632 --> 33:28.008
नदी के किनारे?

33:29.176 --> 33:30.344
कमबख़्त हद है!

33:31.762 --> 33:33.930
- हाँ।
- लगता है तुम्हारे बीच का प्यार अभी भी वैसा ही है।

33:33.931 --> 33:35.516
यहाँ से दफ़ा हो जा।

33:48.529 --> 33:49.571
हे, क्रिस्टल।

33:50.489 --> 33:52.115
मैंने तुम्हें आगाह करने के लिए फ़ोन किया है।

33:54.785 --> 33:56.286
अफ़सोस कि तुम्हें वह सब देखना पड़ा।

33:57.746 --> 33:59.998
अफ़सोस कि आपको ऐसे माहौल में बड़ा होना पड़ा।

34:00.749 --> 34:02.000
तुम्हें भूख लगी होगी।

34:13.469 --> 34:14.971
वह वहाँ क्या कह रही थीं?

34:14.972 --> 34:17.349
क्या आपको मेरी मॉम से प्यार वग़ैरह था?

34:19.101 --> 34:20.101
"वग़ैरह।"

34:23.105 --> 34:24.731
वापसी का सफ़र लम्बा है।

34:26.275 --> 34:27.442
आपको भूख नहीं लग रही?

34:28.569 --> 34:29.820
मेरी तो भूख ही मर गई।

34:42.498 --> 34:43.625
अच्छा है?

34:44.751 --> 34:45.918
एकदम जॉर्जिया आड़ू जैसा।

34:46.837 --> 34:48.005
हाँ। हमें निकलना चाहिए।

35:01.560 --> 35:03.020
यह काफ़ी अच्छा पूल है।

35:07.399 --> 35:09.902
क्या माली वग़ैरह यहीं से अंदर आते हैं?

35:12.988 --> 35:15.157
यह पीछे का ही गेट है।

35:18.493 --> 35:20.621
बाप रे, तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा है, ऐनी।

35:21.455 --> 35:22.915
तुम पहले से लम्बी लग रही हो।

35:23.707 --> 35:25.375
मैं सीढ़ियों पर खड़ी हूँ, डैड।

35:27.753 --> 35:28.754
और मैं छोटा हो गया।

35:29.296 --> 35:30.923
बुढ़ापे में इंसान सिकुड़ जाता है।

35:31.548 --> 35:32.841
गुरुत्वाकर्षण वग़ैरह का असर होगा।

35:33.509 --> 35:34.927
आप पहले से काफ़ी ज़्यादा पतले लग रहे हैं।

35:36.762 --> 35:40.140
मैं तो यही मानना पसंद करता हूँ
कि बस थोड़ी धार कम हुई है।

35:42.059 --> 35:43.060
बच्चे यहीं हैं?

35:44.019 --> 35:45.020
नहीं।

35:55.113 --> 35:57.031
देखो, मुझे नहीं पता क्या मामला है।

35:57.032 --> 35:59.785
मुझे बस बहुत ख़ुशी हो रही है
कि तुमने आख़िरकार मुझसे सम्पर्क किया।

36:04.665 --> 36:06.500
मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है।

36:07.709 --> 36:10.378
और अगर तुम्हारा भरोसा वापस जीतने के लिए

36:10.379 --> 36:13.882
मैं कुछ भी कर सकता हूँ, ऐनी, तो मैं…

36:15.592 --> 36:17.010
मैं वह करने के लिए तैयार हूँ।

36:20.597 --> 36:21.598
ठीक है।

36:22.099 --> 36:23.100
चलिए, बात करते हैं।

36:24.643 --> 36:26.603
ब्लफ़्स पॉइंट

36:54.423 --> 36:55.507
हैलो?

36:56.425 --> 36:58.427
गैलिली

37:02.014 --> 37:03.140
हैलो?

38:27.933 --> 38:29.977
पता है, छह साल पहले,

38:31.019 --> 38:35.440
मैंने अपनी आदतें सुधारीं और मैं सवाना आकर बस गया

38:36.441 --> 38:39.694
और मुझे लगा कि देर-सवेर,
तुम लोग मुझे एक मौक़ा ज़रूर दोगे।

38:39.695 --> 38:43.031
शायद कभी बच्चे मिलने आ जाएँगे,
हम कोई फ़िल्म देखेंगे या कुछ और करेंगे।

38:43.615 --> 38:48.036
और यहाँ तुम चाहती हो कि मैं उस बंदे के घर में
चोरी-छुपे घुसकर तुम्हारे लिए वहाँ ड्रग्स रखकर आऊँ।

38:49.705 --> 38:52.541
आपको लगता है कि अगर मेरे पास कोई
बेहतर विकल्प होते, तो मैं आपसे सम्पर्क करती?

38:55.460 --> 38:57.671
- शायद मुझे आपको नहीं बुलाना चाहिए था।
- नहीं, हे, हे, हे।

38:58.547 --> 39:00.007
मैंने मना नहीं किया है।

39:01.550 --> 39:05.053
देखो, ऐनी, मुझे पता है
कि मैं तुम्हारे लिए एक अच्छा बाप नहीं रहा।

39:06.471 --> 39:08.557
पर देखो, अब मैं वह इंसान नहीं हूँ।

39:09.183 --> 39:12.268
बच्चे, अगर मैं यह काम करता हूँ और बात बिगड़ गई,

39:12.269 --> 39:14.771
तो मुझे अपनी पूरी ज़िंदगी वापस जेल में बितानी पड़ेगी।

39:16.481 --> 39:20.235
हाँ, मैं थोड़े ड्रग्स का जुगाड़ तो कर सकता हूँ,
लेकिन फ़िलहाल मेरे पास एक नौकरी है।

39:20.777 --> 39:23.571
मेरे पास… मेरे पास गार्डन सिटी में
एक छोटा-सा अच्छा-सा घर है…

39:23.572 --> 39:25.490
वह इस घर जितना अच्छा तो नहीं है, पर वह…

39:27.284 --> 39:28.826
अब मैं अपनी ज़िंदगी में कुछ खोना नहीं चाहता।

39:28.827 --> 39:30.370
यह काम बहुत सीधा है।

39:31.246 --> 39:33.916
आप ड्रग्स रखकर आइए,
हम क्राइमस्टॉपर्स पर फ़ोन कर देंगे।

39:35.125 --> 39:36.751
मैकग्रफ़ द क्राइम डॉग?

39:36.752 --> 39:38.085
उसमें पहचान छुपी रहती है।

39:38.086 --> 39:40.546
पुलिस बिना कोई सवाल पूछे आ जाएगी।

39:40.547 --> 39:46.470
हमारे कुछ मुवक्किल हैं जिन्हें सिर्फ़
ऐसी सूचना के आधार पर 20 साल की सज़ा मिली है।

39:49.014 --> 39:51.308
और मैंने सोचा था कि तुमने मुझे दिल से माफ़ कर दिया।

39:55.812 --> 39:58.815
हे, शायद हम दोनों में कोई ख़ास अंतर नहीं है, हँ?

40:00.776 --> 40:02.486
- नहीं, मैंने ग़लती कर दी।
- डिनर।

40:05.113 --> 40:06.114
महीने में एक बार।

40:08.283 --> 40:10.327
तुम और मैं। ताकि मैं तुमसे बात कर सकूँ।

40:15.332 --> 40:17.668
और मैं अपने नाती-नातिन से मिल सकूँ।

40:18.961 --> 40:21.462
क्या आपको सच में लगता है
कि मैं कभी भी आपको अपने बच्चों से मिलने दूँगी?

40:21.463 --> 40:23.799
मैं तुम्हारा काम कर रहा हूँ,
तो तुम्हें मेरी इच्छा पूरी करनी होगी।

40:33.684 --> 40:35.102
हम सही कर रहे हैं।

40:44.778 --> 40:46.153
रे, वहाँ सब कैसा चल रहा है?

40:46.154 --> 40:50.993
सुनो, वैल टियरनी वह औरत नहीं थी
जो तुम्हारा पीछा कर रही थी।

40:53.036 --> 40:56.706
हरी जैकेट में वह औरत, वह क्रिस्टल केडी थी।

40:56.707 --> 40:58.458
मैक्स केडी की सौतेली बहन।

40:59.710 --> 41:00.919
वह उसकी बहन है?

41:01.628 --> 41:02.921
- रे?
- हैलो?

41:04.047 --> 41:05.048
हैलो?

41:07.634 --> 41:09.970
मैक्स केडी का परिवार
मुक़दमे के दौरान कहीं दिखाई नहीं दिया।

41:11.013 --> 41:13.097
उसकी बहन उस समय मानसिक अस्पताल में थी।

41:13.098 --> 41:15.183
अब वह उसके पीछे-पीछे क्यों घूम रही है?

41:15.184 --> 41:16.185
पता नहीं।

41:17.644 --> 41:19.855
लेकिन इससे यह बात नहीं बदलती कि हमें क्या करना है।

42:08.987 --> 42:09.988
हे!

42:11.156 --> 42:13.158
तुम यहाँ इतनी दूर क्या कर रहे हो?

42:14.159 --> 42:15.744
मैं एक कार के मालिक को ढूँढ रहा हूँ।

42:17.579 --> 42:18.705
और तुम?

42:20.499 --> 42:21.917
मैं तो यहीं आसपास पला-बढ़ा था।

42:25.170 --> 42:26.672
क्या इत्तेफ़ाक़ है?

42:28.340 --> 42:30.008
क्या तुम्हें मालिक मिल गया?

42:32.135 --> 42:33.136
नहीं।

42:34.054 --> 42:35.222
वहाँ अंदर कोई नहीं है।

42:38.600 --> 42:39.601
अच्छा…

42:40.143 --> 42:41.311
इससे दर्द हो रहा है?

42:42.980 --> 42:45.816
क्या? नहीं। इससे कोई दर्द नहीं होता, नहीं।

42:47.150 --> 42:48.151
वाह।

42:48.944 --> 42:50.153
तुमसे यहाँ मिलकर अच्छा लग रहा है।

42:51.280 --> 42:54.740
तो दरवाज़ा खुला हुआ था, है ना?

42:54.741 --> 42:56.493
और कोई भी अंदर जा सकता है?

42:57.077 --> 42:58.245
देख सकता है?

42:59.204 --> 43:00.247
लेकिन…

43:01.790 --> 43:02.916
तुम सावधान रहना।

43:03.792 --> 43:05.586
अगर तुम इस इलाक़े के नहीं हो…

43:08.714 --> 43:10.257
तो कब कौन नाराज़ हो जाए, पता नहीं चलता।

43:14.178 --> 43:17.806
हे, मैक्स, पता है दुनिया का सबसे बेहतरीन एहसास क्या है?

43:18.932 --> 43:20.017
आगे बढ़ना।

43:21.185 --> 43:22.519
तुम्हें जिन भी हालात से गुज़रना पड़ा,

43:23.103 --> 43:24.771
जो भी दर्द, जो भी नुक़सान झेलना पड़ा,

43:25.397 --> 43:27.816
उसे भुलाकर आगे बढ़ो।

43:33.447 --> 43:34.531
अह-हँ।

43:35.032 --> 43:37.659
ख़ैर, मुझे निकलना चाहिए।

43:38.493 --> 43:39.578
रास्ता लम्बा है।

43:40.287 --> 43:42.705
इतनी क्या जल्दी है? चलो, तुम्हें एक ड्रिंक पिलाता हूँ।

43:42.706 --> 43:43.999
मुझे आगे सड़क पर एक जगह पता है।

43:44.583 --> 43:45.834
फिर कभी चलते हैं?

43:48.712 --> 43:50.005
वह नैटली है?

43:51.423 --> 43:53.300
- नैटली!
- रे, रे।

43:56.178 --> 43:57.221
ठीक है।

44:01.517 --> 44:02.642
तुमने सही कहा। तुमने सही कहा।

44:02.643 --> 44:05.229
"आगे बढ़ो।"

44:39.388 --> 44:41.097
हम कहाँ हैं?

44:41.098 --> 44:42.099
हे।

44:44.726 --> 44:46.435
क्या हुआ?

44:46.436 --> 44:47.521
तुम सो गई थीं।

44:56.822 --> 44:57.865
वह क्या है?

44:58.574 --> 45:00.617
ध्यान से। ध्यान से। ध्यान से।

45:03.787 --> 45:06.623
तुम्हारे होने से यह दुनिया थोड़ी
बेहतर लगती है, ठीक है?

45:10.419 --> 45:11.420
क्या?

45:17.342 --> 45:18.343
क्या?

45:22.514 --> 45:24.766
उन्हें आपकी पत्नी की लाश कब मिली थी?

45:28.395 --> 45:29.438
क्यों?

45:30.230 --> 45:32.316
आपने कहा था कि जब उन्हें उनकी लाश मिली…

45:35.152 --> 45:36.737
उसके बाद कुछ बदल गया था, और मेरी मॉम ने…

45:38.822 --> 45:42.367
आपका केस कब अपने हाथों में लिया था?
वह 2008 की गर्मियों की बात है?

45:46.830 --> 45:48.665
और आपने कहा था कि आप लोग करीब थे।

45:52.044 --> 45:53.879
और यह कि आप उनके लिए कुछ महसूस करने लगे थे।

45:58.717 --> 45:59.843
अक्टूबर।

46:00.886 --> 46:02.054
साल 2008 में।

46:08.227 --> 46:09.811
मेरा जन्म जुलाई में हुआ था।

46:11.897 --> 46:13.148
साल 2009 में।

46:18.487 --> 46:19.821
टॉम मेरे डैड नहीं हैं।

46:21.448 --> 46:22.658
ना ही पॉल।

46:23.492 --> 46:24.493
नहीं।

46:30.749 --> 46:34.711
देखो, मैं जेल में रहते हुए तुमसे नहीं मिलना चाहता था।

46:37.214 --> 46:40.926
लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे बारे में सोचता रहता था,

46:41.885 --> 46:42.928
नैटली।

46:56.984 --> 46:59.611
ब्लफ़्स पॉइंट
200 फ़ीट

48:06.845 --> 48:08.430
मुझे कुछ भी अलग नहीं लग रहा है।

48:09.765 --> 48:11.433
ऐसा इसलिए क्योंकि तुम बदली नहीं हो।

48:15.395 --> 48:17.022
तुम वही हो जो हमेशा से थीं।

48:26.198 --> 48:27.741
चलो। घर चलते हैं।

48:45.425 --> 48:48.387
यक़ीन नहीं होता
कि उन्होंने जाँच नहीं कराई कि मेरे पिता कौन हैं।

49:10.367 --> 49:11.785
शायद इससे तुम्हारी मदद हो जाए।

49:21.378 --> 49:22.504
शुक्रिया।

49:24.965 --> 49:26.340
ओह, रुको। रुको।

49:26.341 --> 49:28.343
तुम्हारा बैग। अपना बैग मत भूलो।

49:29.845 --> 49:30.929
ओह, मैं…

49:35.559 --> 49:36.560
क्या?

50:20.270 --> 50:22.856
नैटली, तुम घर क्यों आ गईं?

50:24.900 --> 50:27.152
मुझे पॉल के घर पर सोना बिल्कुल पसंद नहीं,
इसलिए मैं ऊबर लेकर आ गई।

50:35.202 --> 50:36.620
क्या हम यह करने वाले हैं?

50:37.412 --> 50:39.414
हम बस उसी का खेल उसी के ख़िलाफ़ खेल रहे हैं।

50:40.040 --> 50:41.458
देखते हैं उसे मज़ा आता है या नहीं।

50:52.761 --> 50:54.595
क्राइमस्टॉपर्स की अनाम सूचना हेल्पलाइन।

50:54.596 --> 50:56.806
मैं सूचना देना चाहती हूँ
कि वेस्ट जोन्स स्ट्रीट के एक घर में

50:56.807 --> 50:58.642
भारी मात्रा में नशीले पदार्थ रखे हुए हैं।

52:28.690 --> 52:30.692
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
