WEBVTT

00:01.000 --> 00:03.044
आप एक असली चोट देखना चाहेंगी?

00:03.045 --> 00:05.005
क्योंकि मेरे सिर में धातु की एक प्लेट लगी है।

00:05.923 --> 00:09.383
मेरे साथी क़ैदियों की दी हुई निशानी।

00:09.384 --> 00:11.093
हे, मुझे फ़ोन करो।

00:11.094 --> 00:13.597
लेकिन मुझे लगता है तुम उस बारे में बात करना चाहते हो।

00:13.722 --> 00:17.518
देखो, मैंने अभी जमानत के लिए पाँच लाख जमा किए हैं।

00:16.808 --> 00:19.645
यहाँ सिर्फ़ ज़ैक मायने रखता है।
हमें उसके लिए मौजूद रहना होगा।

00:17.601 --> 00:19.727
- मिस बकली, मुझे पता है कि आप हताश हैं…
- नहीं। देखो,

00:19.728 --> 00:23.899
माफ़ करना अगर मेरा ध्यान इस बात पर अटका है
कि हमारे बेटे को ड्रग्स किसने दिए थे।

00:19.811 --> 00:21.729
अगर मुझे सहायक वकील से बात करनी होती,

00:21.730 --> 00:25.317
तो मैं अपने लिए
एक सरकारी वकील ही रख लेती। ठीक है, टॉम?

00:23.982 --> 00:26.193
तुम इसमें काफ़ी माहिर हो।

00:25.400 --> 00:27.903
जितने पैसे मैं आप सबको दे रही हूँ,

00:26.276 --> 00:28.529
लेकिन बिस्तर में तो शायद तुम और भी बेहतर होगे।

00:27.986 --> 00:30.197
उस हिसाब से मुझे सबसे बड़ा वकील चाहिए।

00:29.029 --> 00:30.948
लेकिन मैं एक बेसब्र लड़का था,

00:30.280 --> 00:32.658
कैट, लेक्सी ना सिर्फ़ एक सीनियर एसोसिएट हैं,

00:32.573 --> 00:34.326
लेकिन मैं एक सब्र रखने वाला आदमी हूँ।

00:32.741 --> 00:36.787
अगर मुझ पर हत्या का मुक़दमा चल रहा होता,
तो मैं इन्हीं को अपना वकील बनाता।

00:34.409 --> 00:37.162
बेसब्र लड़का।
यह तो बस हमारी शुरुआत है।

00:36.870 --> 00:39.665
ओह, अच्छा? शायद आपको बेहतर पता होगा।

00:37.246 --> 00:38.663
हरामज़ादा।

00:38.664 --> 00:40.165
आपने अपराध स्वीकार क्यों किया था?

00:39.748 --> 00:42.000
लेक्सी - उसके लिए शुक्रिया :)
मैं हत्या के मामले में तुम्हारा बचाव ज़रूर करूँगी

00:41.124 --> 00:43.877
देखिए… मुझ पर बहुत दबाव था।

00:43.710 --> 00:46.004
- तुम तैराकी करना चाहोगी?
- डैड, हमारे आँगन में कौन है?

00:43.961 --> 00:45.044
किसका?

00:45.045 --> 00:47.798
क्या मैक्स को किसी तरह पता चल सकता है
हमने क्या किया था?

00:46.088 --> 00:49.423
- चलो। पूल में उतर जाओ।
- ज़रा रुकिएगा। क्या?

00:49.424 --> 00:50.676
हमारे अलावा और कोई नहीं जानता।

00:49.508 --> 00:52.886
- तुमने अभी तक कुछ भी नहीं देखा है, जान।
- हाँ।

00:50.759 --> 00:52.803
कोई नहीं जान पाएगा, क्योंकि उसकी ज़रूरत ही नहीं है।

00:52.970 --> 00:57.224
- हो सकता है मैं तुम्हें उस पूल में मेरे साथ सेक्स करने दूँ।
- हम कमबख़्त जो चाहें, कर सकते हैं।

00:53.887 --> 00:54.888
सही कहा।

00:57.307 --> 00:58.392
ऊपर जाओ।

00:59.101 --> 01:00.978
- सबसे माफ़ी चाहता हूँ। मैं बाद में फ़ोन करूँगा।
- टॉम…

01:10.279 --> 01:12.447
तुम्हारे पास एक और है, ट्रिश?

01:13.031 --> 01:14.408
तुम यहाँ आकर रहना चाहोगे?

01:18.787 --> 01:22.290
हे, यार। भगवान, यह तो बहुत गर्म है, हँ?

01:22.291 --> 01:23.667
तुम क्या कर रहे हो?

01:24.293 --> 01:27.295
- पता है क्या कहा जाता है…
- क्या कहा जाता है, ट्रिश?

01:27.296 --> 01:29.547
कहा जाता है कि असली परेशानी गर्मी नहीं,
बल्कि उमस होती है।

01:29.548 --> 01:30.631
हाँ।

01:30.632 --> 01:34.468
लेकिन, यार, आज तो कमबख़्त
सब मिलकर हमारे पीछे ही पड़ गए हैं।

01:34.469 --> 01:37.305
यह निजी सम्पत्ति है। यहाँ से तुरंत निकलो।

01:37.306 --> 01:40.683
ज़रा रुक जाओ। हमें यहाँ बुलाया गया है।

01:40.684 --> 01:42.810
किसने बुलाया?

01:42.811 --> 01:44.813
घर के… के मालिक ने। टॉमी।

01:48.317 --> 01:49.443
मैं ही टॉम हूँ।

01:51.278 --> 01:53.112
धत्।

01:53.113 --> 01:55.908
पता है, फिर शायद दो टॉम होंगे।

01:58.368 --> 02:01.204
रुको, रुको, रुको। ज़रा रुक जाओ, ठीक है?

02:01.205 --> 02:03.415
क्योंकि तुम तो अपने पूल का
इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हो।

02:03.916 --> 02:05.876
तुम्हें नहीं लगता कि तुम थोड़े स्वार्थी हो रहे हो?

02:07.169 --> 02:10.463
हम बस थोड़ा आराम करना चाहते हैं, समझ रहे हो?
कुछ लोगों के पास पूल नहीं होते।

02:10.464 --> 02:12.341
कमबख़्त यहाँ से दफ़ा हो जाओ।

02:13.175 --> 02:14.551
वरना क्या करोगे?

02:15.177 --> 02:17.012
वरना मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूँगा।

02:18.680 --> 02:19.932
भगवान, टॉम…

02:22.226 --> 02:24.561
मुझे नहीं लगता कि तुम हिंसक क़िस्म के आदमी हो।

02:32.528 --> 02:36.198
तुम्हें पता है ना कि इस राज्य में अपने बचाव में
किसी को मारना ग़ैर-क़ानूनी नहीं माना जाता?

02:37.699 --> 02:40.118
- शायद हम यहाँ ज़रूरत से ज़्यादा देर तक रुक गए।
- हाँ।

02:40.869 --> 02:44.497
ट्रिश, आराम ख़त्म।

02:44.498 --> 02:46.040
- सच में?
- हाँ।

02:46.041 --> 02:49.252
- यह बहुत सुंदर जगह है।
- जानता हूँ। फिर किसी दिन। चलो।

02:49.253 --> 02:51.547
हमें बुलाने के लिए शुक्रिया।

02:54.508 --> 02:55.968
- खुल गया?
- यह भारी है।

02:56.718 --> 02:58.053
कितना उबाऊ…

03:02.349 --> 03:07.187
केप फ़ियर

03:13.777 --> 03:15.027
जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास

03:15.028 --> 03:16.029
"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित

03:16.572 --> 03:17.780
"केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित

03:17.781 --> 03:19.366
पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब

03:26.456 --> 03:30.668
यह ज़ैक का फ़ोन है। यह मिरर फ़ोन है।

03:30.669 --> 03:33.839
ज़ैक के मोबाइल पर जो कुछ भी होगा,
वह यहाँ भी दिखाई देगा।

03:34.464 --> 03:38.134
तो मैं ज़ैक बनकर मैसेज भेज सकती हूँ
और फिर उसे मिटा सकती हूँ और उसे यह नहीं दिखेगा?

03:38.135 --> 03:40.721
तुमने कभी उससे सीधा बात कर लेने के बारे में सोचा है?

03:41.346 --> 03:44.974
अगर उसने तुम्हें यह करते हुए पकड़ लिया,
तो वह फिर कभी तुम पर भरोसा नहीं करेगा।

03:44.975 --> 03:46.894
किसी ने उस पर हमला किया।

03:47.769 --> 03:50.855
उसे ड्रग्स दिए और उसकी उँगली काट ली।

03:50.856 --> 03:53.191
मैं बस वही कर रही हूँ
जो मुझे अपने बेटे की रक्षा के लिए करना चाहिए।

03:53.192 --> 03:54.276
हाँ।

03:57.821 --> 03:59.323
तुम मुझे क्या नहीं बता रही हो?

04:01.325 --> 04:02.326
वह लड़की…

04:03.577 --> 04:05.120
वह एंजेलएक्स…

04:07.331 --> 04:09.249
मुझे लगता है कि वह मैक्स केडी है।

04:10.501 --> 04:14.505
वह टॉम और मुझे परेशान करने के लिए
ज़ैक को नक़ली पहचान इस्तेमाल करके फँसा रहा है।

04:15.172 --> 04:17.715
- लेकिन तुम्हें पक्का नहीं पता है?
- मुझे पता है।

04:17.716 --> 04:19.968
मुझे पता है। मैं बस…
मैं बस अभी यह साबित नहीं कर सकती।

04:21.720 --> 04:24.556
ठीक है, ऐना। मुझ पर तुम्हारे बहुत एहसान हैं।

04:25.474 --> 04:28.851
अगर तुम मेरे लिए खड़ी नहीं होतीं,
तो मैं अभी भी उस क़त्ल की सज़ा में

04:28.852 --> 04:30.521
जेल में सड़ रहा होता जो मैंने किया ही नहीं था।

04:31.230 --> 04:33.606
लेकिन मैक्स भी वही सब झेल रहा है जो मैं झेल रहा हूँ।

04:33.607 --> 04:35.525
- नहीं।
- देखो, तुम एक ऐसे बंदे के पीछे पड़ी हो

04:35.526 --> 04:37.610
जिसे हाल ही में दोषमुक्त किया गया है।

04:37.611 --> 04:40.029
यह एसजेएलपी के सिद्धांतों के बिल्कुल ख़िलाफ़ है।

04:40.030 --> 04:41.615
नहीं, मैं तुम्हारी बात समझती हूँ, सच में।

04:42.449 --> 04:44.367
लेकिन यहाँ बात मेरे परिवार की हो रही है।

04:44.368 --> 04:48.788
मेरी सलाह यह है कि अगर तुम्हें लगता है
कि वह सच में तुम्हें निशाना बना रहा है…

04:48.789 --> 04:51.750
- यही सच है।
- …फिर तुम ऐसा नाटक करो जैसे तुम उसके साथ हो।

04:52.668 --> 04:55.712
उसके साथ मिलजुलकर काम करो। उसका भरोसा जीतो।

04:56.964 --> 04:59.215
अपने दोस्तों को क़रीब
और दुश्मनों को और ज़्यादा क़रीब रखो, है ना?

04:59.216 --> 05:01.635
मेरा मतलब यह नहीं था।

05:02.219 --> 05:04.846
मुझे भरोसा है कि तुम यह बात हमारे बीच ही रखोगे।

05:04.847 --> 05:06.765
- हाँ।
- हाँ।

05:18.151 --> 05:19.152
डैड।

05:20.112 --> 05:22.196
बस कुछ ग़लतफ़हमी हो गई थी।

05:22.197 --> 05:23.781
क्या ग़लतफ़हमी हो गई थी?

05:23.782 --> 05:24.867
वे शराब के नशे में थे।

05:25.367 --> 05:26.493
ग़लत पूल पर आ गए।

05:27.119 --> 05:28.662
सब ठीक है।

05:42.342 --> 05:45.553
सेंचूरियन जेल कम्पनी इस हफ़्ते मैक्स के साथ

05:45.554 --> 05:47.096
मुआवज़े का समझौता करने वाली है।

05:47.097 --> 05:50.224
अच्छी बात है। वे लोग दर्द से मुनाफ़ा कमाते हैं,
उन्हें डराया जाना जायज़ है।

05:50.225 --> 05:52.143
ख़ासकर वह जंगली सूअर, कॉबर्न।

05:52.144 --> 05:55.146
मुझे उसका पर्फ़्यूम बिल्कुल पसंद नहीं
और उसकी नेकटाई से तो मुझे बहुत नफ़रत है।

05:55.147 --> 05:57.481
वे केडी के मुक़दमे को निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।

05:57.482 --> 06:00.402
और वह चाहता है कि तुम फ़्लाइट पकड़कर
एटलांटा जाओ, सौदा पक्का करो।

06:01.236 --> 06:03.614
उसका कहना है कि उसकी पहचान में
तुम सबसे अच्छी वकील हो।

06:04.281 --> 06:07.533
जब मैं उसकी वकील थी, उसे उम्रक़ैद हो गई थी।

06:07.534 --> 06:11.705
हमें 40 प्रतिशत हिस्सा और मुफ़्त का प्रचार मिलेगा।
पाँचों उँगलियाँ घी में।

06:12.664 --> 06:15.292
मुझे पता है कि तुम्हारे मन में केडी को लेकर कुछ सवाल थे।

06:16.335 --> 06:17.835
ट्रिप के दौरान तुम उसी से पूछ सकती हो।

06:17.836 --> 06:19.630
रुको। वह भी जा रहा है?

06:27.638 --> 06:28.639
ठीक है।

06:43.445 --> 06:45.614
गर्मी में आइसक्रीम खाने का मज़ा ही कुछ और है।

06:46.365 --> 06:47.741
मुझे पता था आप ही हैं।

06:48.575 --> 06:50.451
वेंडी विल्सन, याद है?

06:50.452 --> 06:52.453
अफ़सोस कि मुझे याद नहीं है। नहीं।

06:52.454 --> 06:53.996
मैं हफ़्ते में कम से कम एक दिन

06:53.997 --> 06:56.207
- आपके रेस्त्राँ में खाना खाती थी।
- ठीक है।

06:56.208 --> 06:58.752
और आपने उसका नाम अपनी पत्नी के नाम पर रखा था,
यह सच में बहुत प्यारी बात थी।

06:59.336 --> 07:02.756
आप लड़कियों के लिए खाने की नई जगह कब खोलने वाले हैं?

07:05.551 --> 07:06.802
पता नहीं।

07:07.511 --> 07:08.929
आपका दिन अच्छा बीते।

07:09.763 --> 07:12.474
हे, क्या आपको सच में लगता है
कि एमी ब्रैनकाटो ही क़ातिल थी?

07:13.809 --> 07:16.770
वह अपना अपराध स्वीकार करने के लिए
इतने सालों तक इंतज़ार क्यों करती?

07:18.897 --> 07:21.733
मुझे अब शक होने लगा है
कि क्या हम एक दूसरे को जानते हैं, वेंडी।

07:23.235 --> 07:25.988
मैं बस… मुझे लगता है
हत्यारा तो कोई आदमी ही होगा, है ना?

07:26.738 --> 07:30.075
- मतलब…
- एक मज़बूत हाथों वाला आदमी।

07:31.201 --> 07:32.369
उससे याद आया…

07:33.412 --> 07:35.747
क्या? आपको मेरे हाथ पसंद हैं?

07:36.790 --> 07:38.374
मैं इन हाथों से बहुत कुछ कर सकता हूँ।

07:38.375 --> 07:40.043
- ओह, अच्छा? जैसे?
- ओह, हाँ।

07:41.879 --> 07:42.963
आप सच में जानना चाहती हैं?

07:44.006 --> 07:47.342
पता है मैं एक नदी के किनारे पला-बढ़ा था? हाँ।

07:48.177 --> 07:52.639
हम केप फ़ियर नदी के किनारे एक कैबिन में जा सकते हैं।

07:53.599 --> 07:57.394
और मैं इन हाथों से आपके लिए मछली पकड़ सकता हूँ।

07:58.312 --> 08:04.776
फिर मैं उसे जैतून के तेल और थोड़े से
लहसुन के साथ पकाऊँगा। एकदम साधारण तरीक़े से।

08:05.444 --> 08:07.195
सुनकर मुँह में पानी आ रहा है।

08:07.196 --> 08:08.738
हाँ।

08:08.739 --> 08:12.409
और फिर मैं आपको ऊपर ले जाऊँगा…

08:15.871 --> 08:17.955
आपके गले पर अपना हाथ रखूँगा

08:17.956 --> 08:20.958
और थोड़ा सा दबाऊँगा।

08:20.959 --> 08:25.213
- बस थोड़ा सा। आपको यह अच्छा लगेगा?
- हाँ।

08:25.214 --> 08:28.217
अगर मैं आपका गला घोंटकर…

08:30.219 --> 08:32.970
- आपको मार दूँ, वेंडी, तो?
- नहीं।

08:32.971 --> 08:34.596
- आपको यह अच्छा लगेगा?
- नहीं।

08:34.597 --> 08:35.889
आपको यह अच्छा लगेगा?

08:35.890 --> 08:36.975
आपको पक्का अच्छा लगेगा।

08:40.854 --> 08:42.105
आपसे मिलकर अच्छा लगा।

08:49.112 --> 08:50.239
क्या हम बात कर सकते हैं?

08:52.074 --> 08:53.867
हाँ। एक सेकंड।

09:01.041 --> 09:02.042
हाय।

09:02.751 --> 09:04.294
मैं अपना फ़ोन रख सकता हूँ?

09:05.128 --> 09:10.425
तुम्हारे डैड और मैं बस यह कहना चाहते थे
कि हमें तुम पर भरोसा है और हम तुमसे प्यार करते हैं।

09:23.272 --> 09:25.314
केडी को इंसाफ़ मिलना ही चाहिए!
सच्ची आपराधिक कहानियाँ

09:25.315 --> 09:28.401
यह आदमी 17 साल जेल में रहा,
जबकि उसकी श्वेत महिला वकील

09:28.402 --> 09:31.029
उसके श्वेत सरकारी वकील के साथ सो रही थी
और अब उसके बच्चों की माँ है।

09:31.738 --> 09:33.489
ज़ाहिर है उनके कमबख़्त पहले से ही शारीरिक सम्बन्ध थे।

09:33.490 --> 09:36.118
उन्होंने उसके साथ धोखा किया।
बॉडन परिवार को जेल जाना चाहिए।

09:37.703 --> 09:40.414
एंजेलएक्स - 17 मिनट
मुझे सब कुछ जानना है

09:48.005 --> 09:50.757
ज़ैक - अभी
तुम कहाँ हो? मुझे मेरा फ़ोन वापस मिल गया…

10:01.935 --> 10:03.020
मॉम?

10:05.772 --> 10:07.315
क्या आप सच में यह पहनती थीं?

10:07.316 --> 10:09.400
तुम्हें यह कहाँ मिली?

10:09.401 --> 10:11.110
आपकी अलमारी के पिछले हिस्से में।

10:11.111 --> 10:14.572
तुम मेरी अलमारी में क्या खोज-बीन कर रही हो?

10:14.573 --> 10:16.658
मुझे पार्टी में पहनने के लिए कुछ चाहिए था।

10:17.659 --> 10:19.328
आप किस तरह का लुक पाने की कोशिश कर रही थीं?

10:19.995 --> 10:21.496
मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

10:21.997 --> 10:24.498
यह 1990 के दशक की बात है।
किसी चीज़ का कोई ख़ास मतलब नहीं था।

10:24.499 --> 10:26.792
मुझे नहीं लगता आप पर
इतनी झालर वाली ड्रेस अच्छी लगेगी।

10:26.793 --> 10:29.046
सच में? इसे तुम रख सकती हो।

10:33.217 --> 10:35.844
शुक्रिया, मॉम। मुझे लगता है कैली को यह पसंद आएगी।

10:53.028 --> 10:54.738
हाँ मैं जगी हुई हूँ, तुम?

11:09.962 --> 11:11.128
कटी हुई उँगली का क्या हाल है?

11:11.129 --> 11:12.381
भाड़ में जाओ, मैक्स।

11:15.551 --> 11:16.552
उसकी कमी खल रही है। हाहा।

11:17.135 --> 11:20.639
एंजेलएक्स - छोटी उँगली को श्रद्धांजलि

11:22.975 --> 11:23.809
उनकी प्रतिक्रिया कैसी थी?

11:29.314 --> 11:31.567
कुछ घिनौना देखना चाहोगी?

11:32.150 --> 11:35.946
एंजेलएक्स - ???

11:41.493 --> 11:45.289
पागल इंसान। मैं खाना खा रही हूँ।
मुझे उलटी आने वाली थी।

11:47.791 --> 11:50.127
तुम क्या खा रही हो। तस्वीर भेजो।

11:54.882 --> 11:57.843
रात के खाने में नाश्ता, जान।

12:52.314 --> 12:54.358
रात के खाने में नाश्ता। अच्छा सोचा।

12:56.401 --> 12:58.861
हालाँकि आम तौर पर यह ऑरेंज सोडा के साथ बेहतर लगता है।

12:58.862 --> 13:01.573
कमबख़्त तुम क्या कर रही हो? कौन हो तुम?

13:03.367 --> 13:04.659
मेरा नाम ऐना है।

13:04.660 --> 13:06.036
मेरा नाम "भाड़ में जाओ" है।

13:11.875 --> 13:14.253
कमबख़्त तुम कर क्या रही हो, कमीनी औरत?

13:25.514 --> 13:27.224
ड्राइविंग लाइसेंस
नवेआ वैलेंटाइन

13:29.142 --> 13:32.646
तो… नवेआ…

13:33.981 --> 13:35.566
मैं ज़ैक की मॉम हूँ।

13:36.525 --> 13:39.820
और मैं चाहूँगी कि तुम मुझे बताओ
कि उसके पैर में अब सिर्फ़ नौ उँगलियाँ क्यों बची हैं?

13:40.445 --> 13:41.864
तुम उसी से क्यों नहीं पूछतीं?

13:43.532 --> 13:46.034
उसने घर जाने के बाद उँगली काटी थी।
मैं तो वहाँ पर थी भी नहीं।

13:51.790 --> 13:55.001
ठीक है, मैं बताती हूँ तुम्हें क्या करना है।
तुम वह फ़ोन उठाओ,

13:55.002 --> 13:56.461
और ज़ैक को मैसेज करके उससे

13:57.379 --> 13:58.589
ब्रेकअप करो।

13:59.464 --> 14:01.091
प्यार से बात करना, लेकिन मज़बूती से।

14:02.384 --> 14:04.636
मैं नहीं चाहती कि ग़लतफ़हमी की कोई गुंजाइश रहे।

14:09.933 --> 14:11.393
मेरे साथ पंगा मत लो।

14:12.728 --> 14:14.562
सवाना पुलिस विभाग में मेरे कुछ दोस्त हैं,

14:14.563 --> 14:17.691
और मैं एक नाबालिग़ को ड्रग्स बेचने के जुर्म में
तुम्हें गिरफ़्तार करवा सकती हूँ।

14:19.359 --> 14:21.403
मैं तुम्हारे ख़िलाफ़ एक वयस्क की तरह मुक़दमा चलवाऊँगी।

14:41.131 --> 14:44.259
हे माफ़ करना लेकिन अब हम
बात नहीं कर सकते। तुम्हें ब्लॉक कर रही हूँ।

14:44.927 --> 14:45.928
ख़ुश?

14:49.306 --> 14:50.724
एक और बात।

14:53.519 --> 14:54.602
क्या तुम जानती हो यह कौन है?

14:54.603 --> 14:55.771
एसजेएलपी के कार्यक्रम में मैक्स केडी का भाष…

14:56.897 --> 14:59.107
कोई उम्रदराज़ आदमी
जिसके साथ मैं ज़रूर सेक्स करना चाहूँगी।

15:00.108 --> 15:01.485
अब मुझे मेरा सामान वापस दो।

15:18.335 --> 15:20.003
अगर तुम्हें रहने के लिए जगह चाहिए,

15:20.796 --> 15:23.297
तो फ़ुलर स्ट्रीट पर एक बसेरा है।

15:23.298 --> 15:26.510
वह थर्ड स्ट्रीट वाले बसेरे से ज़्यादा सुरक्षित है,
और वहाँ आम तौर पर बिस्तर उपलब्ध रहते हैं।

15:32.266 --> 15:35.643
तुम क्या सोच रही थीं?
तुम ख़ुशक़िस्मत हो कि वह मैक्स नहीं था।

15:35.644 --> 15:38.104
और शायद तुम भूल गईं कि जब ज़ैक ने
उस लड़की से बात करना शुरू किया था,

15:38.105 --> 15:39.689
तब वह बंदा जेल में था।

15:39.690 --> 15:41.400
जेल में भी इंटरनेट होता है।

15:42.234 --> 15:43.986
तुम्हें क्या हो रहा है?

15:44.903 --> 15:47.113
- तुम्हें पता है ना तुम नियंत्रण खो रही हो?
- हाँ, जानती हूँ।

15:47.114 --> 15:50.116
जानती हूँ, जानती हूँ। मैं पैटर्न देख पा रही हूँ।
मुझे पता है मुझ पर सनक सवार हो गई है।

15:50.117 --> 15:53.412
लेकिन जब मैं सुरक्षित महसूस नहीं करती,
मेरे लिए रुकना मुश्किल होता है।

15:54.371 --> 15:56.373
शायद इसके लिए मेरे डैड ज़िम्मेदार हैं।

15:57.124 --> 15:59.459
बदक़िस्मती से मुझे यह चीज़ विरासत में मिली है।

16:01.211 --> 16:06.758
तुम्हारा बचपन हमेशा डर और ख़तरे के माहौल में गुज़रा।
लेकिन यह हमारी सच्चाई नहीं है।

16:08.969 --> 16:10.429
तुम सुरक्षित हो।

16:11.346 --> 16:13.473
हम सुरक्षित हैं।

16:16.685 --> 16:17.686
ठीक है।

16:19.605 --> 16:21.565
मैं बस ज़ैक को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रही थी।

16:23.775 --> 16:25.110
लेकिन मुझे तुम्हें बता देना चाहिए था।

16:27.613 --> 16:30.532
अगली बार, अगर तुम अपने मन से
कुछ भी करने वाली हों, तो बस मुझे बता देना।

16:32.284 --> 16:33.784
- ठीक है?
- हाँ।

16:33.785 --> 16:34.953
- बस इतना ही।
- ठीक है।

16:35.746 --> 16:38.414
तो वह बस शायद कोई बिगड़ी हुई किशोर लड़की थी।

16:38.415 --> 16:39.749
हाँ।

16:39.750 --> 16:42.628
और अब वह तस्वीर से बाहर हो चुकी है।

16:46.340 --> 16:48.508
रे, क्या तुम इस लड़की की जानकारी निकाल सकते हो?

16:48.509 --> 16:49.801
जो कुछ मिले, मुझे बताना

16:51.345 --> 16:54.306
जॉर्जिया
अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस

16:58.477 --> 17:00.853
तुम पक्का ऑफ़िस में एक दिन मेरे बिना काम चला लोगी?

17:00.854 --> 17:04.482
तुम बस एटलांटा जाओ
और हमें हमारी 40 प्रतिशत कमीशन दिलवाओ,

17:04.483 --> 17:06.567
- और मेरी घबराहट ख़ुद बंद हो जाएगी।
- पूरी कोशिश करूँगी।

17:06.568 --> 17:07.736
दबाव की कोई बात नहीं।

17:21.083 --> 17:23.668
ब्लेड को नीचे वाले हिस्से से उँगलियों से पकड़ो।

17:23.669 --> 17:26.964
सीधा नीचे दबाओ, जैसे गीयटीन गिरती है।

17:28.590 --> 17:31.050
इस तरह। बहुत अच्छे।

17:31.051 --> 17:32.761
तुम कमबख़्त मेरे घर में क्या कर रहे हो?

17:33.554 --> 17:35.264
ज़ैक, क्या तुमने इन्हें अंदर आने दिया?

17:36.765 --> 17:38.267
आप नहा रही थीं।

17:40.102 --> 17:44.397
ज़ैक ने कहा कि हम यहाँ इंतज़ाम कर सकते हैं।
उम्मीद है आपको कोई ऐतराज़ नहीं है।

17:44.398 --> 17:47.733
तुम यहाँ क्या कर रही हो? घर में रिकॉर्ड मत करो।

17:47.734 --> 17:49.902
नोआ ने आपको नहीं बताया?

17:49.903 --> 17:52.864
जैक्सनविल की तरफ़
एक उष्णकटिबंधीय तूफ़ान तेज़ी से बढ़ रहा है,

17:52.865 --> 17:55.700
इसलिए हम गाड़ी से एटलांटा जा रहे हैं।

17:55.701 --> 17:58.411
और रास्ते में हम डॉक्युमेंट्री के लिए
कुछ अतिरिक्त शॉट्स भी ले सकते हैं।

17:58.412 --> 17:59.537
डॉक्युमेंट्री?

17:59.538 --> 18:01.497
इंटरव्यू को बहुत सारे लोगों ने देखा,
इसलिए हम इसे वेबसाइट पर

18:01.498 --> 18:03.292
तीन भागों की एक शृंखला के रूप में डाल रहे हैं।

18:05.419 --> 18:08.004
- क्या तुम कार में इंतज़ार करोगी?
- हम पर आपका ध्यान भी नहीं जाएगा।

18:08.005 --> 18:11.925
डस्टी बहुत सभ्य इंसान है।
यह तभी बात करता है जब मैं कहती हूँ, तो…

18:14.136 --> 18:16.847
ज़ैक, उपकरण जमाने में उनकी मदद करो।

18:17.431 --> 18:18.765
क्या, मैं…

18:19.766 --> 18:21.393
- मैं पूरा कर लूँगा।
- ठीक है।

18:22.561 --> 18:23.562
बढ़िया काम किया।

18:28.233 --> 18:31.236
यह देखो। रास्ते के लिए सैंडविच। तुम्हें चाहिए?

18:32.529 --> 18:33.655
स्वादिष्ट हैं।

18:34.740 --> 18:38.118
आज यह दूसरी बार है जब तुम मेरे घर आए हो।

18:42.664 --> 18:46.293
हमने दरवाज़ा खटखटाया
और तुम्हारे बेटे ने हमें अंदर बुला लिया।

18:47.586 --> 18:50.589
और तुम बस यहाँ आकर, क्या, इसे अपना घर समझने लगे?

18:53.717 --> 18:56.887
ऐना, शुरू में ही हमारा क़दम ग़लत पड़ गया था।

18:58.555 --> 19:01.433
माफ़ करना। धत्। माफ़ करना।

19:02.476 --> 19:04.144
मेरे शब्दों का चुनाव अच्छा नहीं था।

19:06.146 --> 19:10.441
और मैं नाराज़ नहीं हूँ कि तुमने मुझे गिरफ़्तार करवाया,
क्योंकि मैं समझता हूँ।

19:10.442 --> 19:13.237
तुम्हें लगा कि मैंने तुम्हारे बेटे को चोट पहुँचाई।
मैं समझता हूँ।

19:14.571 --> 19:18.408
लेकिन इसीलिए मैंने तुम्हें यह केस दिया है,
क्योंकि मैं फिर से थोड़ा भरोसा कायम करना चाहता हूँ।

19:19.034 --> 19:23.330
मतलब हमारे बीच कोई ग़लतफ़हमी हो
तो उसे साफ़ कर लेना चाहता हूँ। ठीक है?

19:26.875 --> 19:29.795
अगर तुम चाहो तो हम अलग-अलग कारों में जा सकते हैं?

19:30.504 --> 19:32.338
जैसा तुम चाहो।

19:32.339 --> 19:33.340
नहीं।

19:34.258 --> 19:35.634
नहीं, ठीक है।

19:36.426 --> 19:37.636
मुझे दस मिनट दो।

19:40.597 --> 19:41.849
और कार में इंतज़ार करो।

19:56.530 --> 19:59.365
तुम वहाँ एक कैमरा क्रू और उसके साथ गाड़ी से जा रही हो।

19:59.366 --> 20:01.409
हाँ, मतलब, मैं और क्या करती?

20:01.410 --> 20:04.663
वह ज़ैक के साथ नीचे ही था
और कमबख़्त सैंडविच बना रहा था।

20:05.455 --> 20:07.666
कुछ नहीं होगा। असल में मुझे इसका बेसब्री से इंतज़ार है।

20:08.250 --> 20:10.710
जान, तुम्हारी आवाज़ का यह लहजा
मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा है।

20:10.711 --> 20:13.379
मैं निजी जेल वालों से मिलकर
उन्हें ख़ूब खरी-खोटी सुनाने के लिए

20:13.380 --> 20:14.756
बहुत उत्साहित हूँ।

20:15.382 --> 20:16.466
क्या बस यही बात है?

20:19.094 --> 20:22.722
देखो, यह शायद मेरे लिए अच्छा होगा, पता नहीं,

20:22.723 --> 20:24.765
कि मैं मैक्स के साथ थोड़ा समय बिताऊँ, उससे बात करूँ।

20:24.766 --> 20:27.853
ऐना, पुराने ज़ख़्मों को मत कुरेदना।

20:29.688 --> 20:31.148
वह कुछ नहीं जानता।

20:31.940 --> 20:33.941
मैं कोई बेवक़ूफ़ी नहीं करूँगी।

20:33.942 --> 20:35.736
देखो, वह बार-बार सामने आ जाता है।

20:36.236 --> 20:38.321
लगातार हमारी ज़िंदगियों में दख़ल देता रहता है।

20:38.322 --> 20:39.614
और मुझे बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं होगा

20:39.615 --> 20:42.201
जब तक कि मैं यह नहीं समझ लेती
कि आख़िरकार उसकी मंशा क्या है।

20:44.536 --> 20:46.038
हमें यह जानना होगा कि वह क्या चाहता है।

20:47.414 --> 20:48.582
बस सावधान रहना।

20:50.292 --> 20:51.710
मैं हमेशा सावधान रहती हूँ।

21:13.690 --> 21:14.774
फ़िक्र मत करो, लेक्स।

21:14.775 --> 21:17.109
उसके बचाव में तुम्हारी एक अहम भूमिका है। यह…

21:17.110 --> 21:18.111
ओह, धत्।

21:19.112 --> 21:20.113
कमबख़्त…

21:20.989 --> 21:22.407
मैं तुम्हें बाद में फ़ोन करता हूँ।

21:27.913 --> 21:29.623
हरामज़ादा।

21:32.876 --> 21:35.461
हाँ, मैम, आप पहले ही यह बात दो बार कह चुकी हैं।
पर इसमें गड़बड़ हो रही है,

21:35.462 --> 21:39.715
जिसका मतलब है कि मैं नहीं बता सकता
कि किसके कुत्ते ने मेरे आँगन में आकर हगा है।

21:39.716 --> 21:43.428
मैं आप लोगों की महँगी फ़ीस इसलिए नहीं दे रहा हूँ
कि आप इसका दोष मेरे वाई-फ़ाई वाले पर डाल दें।

21:44.930 --> 21:46.390
हाँ। इंतज़ार करता हूँ।

22:11.540 --> 22:13.250
कमबख़्त यह क्या?

22:24.094 --> 22:28.181
मैं पूरी कोशिश करूँगी
कि यह शृंखला प्रामाणिक लगे, समझ रहे हैं?

22:28.182 --> 22:32.644
कि जेल की औद्योगिक व्यवस्था में
फँसे होने का असली अनुभव कैसा होता है।

22:33.604 --> 22:36.355
पत्थरों को पलटकर नीचे छुपे कीड़ों को दिखाने जैसा।

22:36.356 --> 22:37.691
वैसे क्या तुम सच में यह कर रही हो?

22:38.275 --> 22:41.612
क्या तुम यह दिखा पाओगी
कि अकेला होना वास्तव में कैसा होता है?

22:43.322 --> 22:46.867
क्योंकि मैंने 17 साल
किसी औरत की त्वचा के स्पर्श के बिना गुज़ारे थे।

22:49.411 --> 22:52.831
हमें चलना चाहिए।
तूफ़ान हमारा पीछा करते हुए एटलांटा आ रहा है।

23:20.108 --> 23:21.777
तुम उस कार को पहचानते हो?

23:23.445 --> 23:24.446
नहीं।

23:51.974 --> 23:53.809
हे। तुम यहीं नीचे रहो।

23:54.601 --> 23:56.435
कोई बात नहीं।
मैं उनसे वीडियो बनाने की अनुमति ले लूँगी।

23:56.436 --> 23:58.104
तुम्हारे पास मेरी अनुमति नहीं है।

23:58.105 --> 24:01.482
मान जाइए। "एक्सेस टू मैक्स।" यह सोने की खान है।

24:01.483 --> 24:03.819
मतलब, एचबीओ, नेटफ़्लिक्स के बारे में सोचिए।

24:06.154 --> 24:08.072
मैं 40 साल की उम्र में भी "सवाना टाइम्स" के लिए

24:08.073 --> 24:09.782
सोशल मीडिया कॉन्टेंट नहीं बनाना चाहती।

24:09.783 --> 24:15.998
मैंने तुम्हारा यहाँ मेरे साथ आना बर्दाश्त कर लिया।
पर अब मैं काम कर रही हूँ इसलिए मेरे रास्ते से हट जाओ।

24:18.917 --> 24:20.001
धत्।

24:20.002 --> 24:21.545
फिर ठीक है।

24:22.045 --> 24:25.423
उन सभी दावों के पूर्ण और अंतिम निपटारे के रूप में,

24:25.424 --> 24:31.471
जो मिस्टर मैक्सिमिलियानो केडी द्वारा किए गए थे,
हम 11 लाख डॉलर के भुगतान पर सहमत हैं।

24:32.639 --> 24:37.102
यह बहुत बड़ी रकम है, मिस्टर केडी। आपको ज़िंदगी
फिर से शुरू करने के लिए अच्छा सहारा मिल जाएगा।

24:37.769 --> 24:41.439
हाँ। हाँ, ठीक है। ठीक है।

24:41.440 --> 24:44.442
- शुक्रिया। बढ़िया काम किया।
- बहुत अच्छे। फिर सब काम यहीं ख़त्म होता है।

24:44.443 --> 24:46.694
यहाँ किसी भी पल तूफ़ान आने वाला है।

24:46.695 --> 24:49.780
प्लीज़ बैठ जाइए। अभी हमारी बात पूरी नहीं हुई है।

24:49.781 --> 24:51.991
माफ़ करना? हम पूरी दोपहर यहीं बैठे रहे,

24:51.992 --> 24:54.577
- और हमने अभी सहमति जताई है।
- हम यहाँ सिर्फ़ पैसों के लिए नहीं आए हैं।

24:54.578 --> 24:57.663
अंतिम चरण में नई माँगें रखना
सिर्फ़ अतार्किक ही नहीं, यह साफ़ तौर पर

24:57.664 --> 24:59.958
- बुरी नीयत दिखाता है।
- यह बुरी नीयत दिखाता है?

25:00.542 --> 25:03.586
आपके कर्मचारी बस खड़े देखते रहे,
जब एक कुख्यात श्वेत नस्लवादी गिरोह ने

25:03.587 --> 25:05.630
मेरे मुवक्किल की खोपड़ी फोड़ दी।

25:05.631 --> 25:06.797
आप क्या चाहती हैं?

25:06.798 --> 25:08.633
हम उस घटना में शामिल सभी कर्मचारियों की

25:08.634 --> 25:11.052
आंतरिक जाँच कराने की माँग करते हैं।

25:11.053 --> 25:15.891
हम चाहते हैं कि आप सार्वजनिक रूप से
अपनी ग़लती को स्वीकार करें और माफ़ी माँगें।

25:20.938 --> 25:22.564
शायद अब आपसे अदालत में ही मुलाक़ात होगी।

25:23.565 --> 25:27.318
जहाँ मिस्टर केडी
एक भी पैसा मिलने से पहले ही बुढ़ापे से मर जाएँगे।

25:27.319 --> 25:30.488
मुझे आपको अदालत ले जाकर बहुत ख़ुशी होगी,

25:30.489 --> 25:33.242
इसलिए सज्जनों, मुझे इससे डराने की कोशिश मत कीजिए।

25:33.742 --> 25:38.121
मैक्स केडी एक ट्रू-क्राइम स्टार बन चुके हैं।

25:38.705 --> 25:40.831
और मैं इस मामले को घसीटकर सबके सामने ले आऊँगी,

25:40.832 --> 25:43.209
जहाँ कैमरा क्रू हर पल रिकॉर्ड करेगा,

25:43.210 --> 25:45.003
इसलिए चलिए, कमबख़्त अदालत में ही मिलते हैं।

25:46.004 --> 25:48.297
रुकिए। मिस्टर केडी,
क्या हमने अभी यह तय नहीं किया था कि…

25:48.298 --> 25:50.467
माफ़ कीजिए? मुझसे बात कीजिए।

25:53.053 --> 25:56.222
क्या मैंने आपको बताया कि नीचे एक डॉक्युमेंट्री क्रू भी है

25:56.223 --> 25:57.683
जिसकी नेटफ़्लिक्स के साथ डील हो चुकी है?

25:59.059 --> 26:01.186
बाहर निकलते समय मुस्कुराना मत भूलिएगा।

26:08.527 --> 26:13.115
अगर हमें अब इस बारे में बात जारी रखनी है,

26:14.283 --> 26:17.619
तो हम चाहेंगे कि आप हमारी उदारता को
सार्वजनिक रूप से स्वीकार करें।

26:23.208 --> 26:24.334
ऐना बॉडन
मैक्सिमिलियानो केडी

26:25.544 --> 26:28.045
बयालीस लाख। बाप रे।

26:28.046 --> 26:29.964
आज आप सबके लिए यह एक बड़ी जीत है।

26:29.965 --> 26:32.425
- शुक्रिया, मिस्टर कॉबर्न।
- कोई बात नहीं।

26:32.426 --> 26:34.969
आप अभी भी तस्वीर तो खिंचवाना चाहेंगे ना?

26:34.970 --> 26:36.053
ज़रूर। हाँ।

26:36.054 --> 26:38.139
- क्या तुम तस्वीर खींच दोगे?
- ठीक है।

26:38.140 --> 26:39.682
- आप… आप तैयार हैं?
- हाँ।

26:39.683 --> 26:40.976
ठीक है।

26:41.560 --> 26:43.937
आपकी उदारता के लिए शुक्रिया, सर।

26:44.688 --> 26:45.689
हो गया।

26:47.524 --> 26:48.525
बढ़िया।

27:09.254 --> 27:10.671
हे।

27:10.672 --> 27:11.715
- नैट।
- हे, नैट।

27:13.509 --> 27:15.969
तुम्हारी ड्रेस बहुत पुराने ज़माने की लग रही है।

27:16.637 --> 27:17.888
यह विंटेज है।

27:18.639 --> 27:20.974
मुझे झालर पसंद आई। झालर मज़ेदार हैं।

27:23.227 --> 27:25.020
तुम्हें झालर पसंद आई।

27:27.981 --> 27:30.567
हे, क्या हमारे बीच सब ठीक है?

27:32.903 --> 27:34.321
हमारे बीच सब ठीक क्यों नहीं होगा?

27:40.369 --> 27:42.371
मैं ड्रिंक लेने जा रही हूँ। तुम्हें चाहिए?

28:07.145 --> 28:11.149
भगवान! कमाल का फ़िगर है, नैट।
अब ज़रा पीछे मुड़कर दिखाओ।

28:12.025 --> 28:13.277
यह क्या है?

28:14.111 --> 28:17.155
मैंने आज तक लोगों को लुभाने वाली जितनी पोस्ट देखी हैं,
यह सबसे पेशेवर तरीक़े से बनाई गई है।

28:18.407 --> 28:20.325
यह ड्रोन से लिया गया वीडियो है? यह तुमने लिया है?

28:20.868 --> 28:23.495
क्या? यह अभी-अभी तुमने ही सब लोगों को भेजा है।

28:28.667 --> 28:30.794
मज़ेदार।

28:32.421 --> 28:34.131
- नहीं।
- हाँ।

28:38.218 --> 28:39.887
अच्छा है, नैट।

28:44.349 --> 28:45.766
यह वही है। यह वही है।

28:45.767 --> 28:47.602
यह मैंने नहीं भेजा। मैंने यह नहीं भेजा।

28:47.603 --> 28:49.520
- यह किसने भेजा है?
- शायद मेरी बहन को भी ऐसा ही

28:49.521 --> 28:52.357
महसूस हुआ होगा जब तुम्हारे भाई ने
उसकी तस्वीरें लोगों को दिखानी शुरू की थीं, है ना?

28:54.109 --> 28:55.193
यह तुमने किया है?

28:55.194 --> 28:57.320
ज़ैक का दिमाग़ नहीं खिसक गया था?
उसने अपना ही औज़ार काट लिया था ना?

28:57.321 --> 28:58.404
भाड़ में जाओ।

28:58.405 --> 28:59.740
हे। हे!

29:00.407 --> 29:03.202
- कमबख़्त यह क्या?
- यार।

29:05.120 --> 29:06.205
हे।

29:07.539 --> 29:08.582
तुम्हारा नाम क्या है?

29:11.126 --> 29:12.211
ऐम्बर।

29:13.337 --> 29:14.421
तुम्हारा नाम क्या है?

29:15.839 --> 29:18.216
बस एक रात देर तक काम कर लें,
तो हम इस ब्रीफ़ को निपटा देंगे।

29:18.217 --> 29:19.801
आज तो मुश्किल है।

29:22.137 --> 29:23.764
लेक्स, ज़रा होल्ड करना।

29:24.723 --> 29:27.558
- हे।
- तूफ़ान ठीक हमारे ऊपर है।

29:27.559 --> 29:31.313
हम मेकन में हाइवे के पास एक सस्ते से होटल में रुके हैं।

29:32.231 --> 29:34.191
मैं तो आज रात तुम्हारे आने का इंतज़ार कर रहा था।

29:34.691 --> 29:38.194
माफ़ कर दो। जैसे ही तूफ़ान रुकेगा, मैं यहाँ से निकल जाऊँगी।

29:38.195 --> 29:39.570
ठीक है। सुरक्षित रहना।

29:39.571 --> 29:41.031
- जल्दी मिलते हैं।
- हाँ।

29:41.740 --> 29:43.575
लेक्सी होल्ड - ऐना कॉल ख़त्म हो गई

29:47.579 --> 29:49.957
हे, तुम सही कह रही हो। इसे निपटा देते हैं।

29:50.958 --> 29:52.459
क्यों ना तुम यहाँ आ जाओ?

29:53.210 --> 29:56.755
पजामा पार्टी करें? हमारे कमरे बिल्कुल आमने-सामने हैं।

29:58.423 --> 29:59.842
तुम्हें मिनीबार भी मिल गई।

30:00.676 --> 30:03.804
यह तो मेरे पर्स में थी।
आप पक्का जश्न नहीं मनाना चाहतीं?

30:05.013 --> 30:06.473
तुम मज़े करो।

30:09.017 --> 30:10.018
बिल्कुल करूँगी।

30:13.313 --> 30:14.314
भगवान।

30:22.030 --> 30:24.366
सुनो। थोड़ी देर के लिए इसे रोकोगे?

30:27.286 --> 30:30.663
आज मैं सुरक्षा कैमरे की फ़ुटेज देख रहा था।

30:30.664 --> 30:34.793
जब मैक्स केडी यहाँ आया था,
उसने तुम्हें कुछ दिया था। वह क्या था?

30:36.420 --> 30:38.172
उन्होंने मुझे कुछ नहीं दिया।

30:40.215 --> 30:42.718
पता नहीं। शायद हमने हाथ मिलाए थे?

30:56.732 --> 30:58.901
तुम्हारा दिल किसने तोड़ा? उस लड़के ने या उस लड़की ने?

31:00.736 --> 31:04.156
उसे लड़के उतने पसंद नहीं हैं जितना उसे लगता है।

31:04.823 --> 31:05.991
हाँ, दिख रहा है।

31:07.034 --> 31:08.660
मैं लोगों के व्यक्तित्व को अच्छी तरह समझ लेती हूँ।

31:09.286 --> 31:10.495
फिर बताओ मैं किस तरह की इंसान हूँ।

31:16.168 --> 31:20.755
तुम एक ख़ूबसूरत लड़की हो
जिसकी ज़िंदगी भी ख़ूबसूरत है,

31:20.756 --> 31:25.052
और तुम सब कुछ सही करती हो।

31:26.220 --> 31:30.390
लेकिन, जाने क्यों, फिर भी वह ग़लत महसूस होता है
और तुम बेचैन रहती हो।

31:33.060 --> 31:34.353
जैसे तुम पर किसी का उधार बाक़ी है।

31:36.563 --> 31:39.273
यही बात है। हाँ। ऐसा लगता है
जैसे तुम्हारे पास जो कुछ है, सब उधार का है,

31:39.274 --> 31:40.816
पर तुम उसका भुगतान पैसों से नहीं कर रही हो।

31:40.817 --> 31:42.945
तुम उसका भुगतान…

31:45.197 --> 31:47.950
खेलों में अव्वल आकर, और कॉलेज ऐप्स बनाकर
और अच्छे अंक पाकर कर रही हो।

31:49.743 --> 31:51.745
तुम वह उधार अपनी ज़िंदगी से चुका रही हो।

31:53.580 --> 31:59.586
और अगर तुम ऐसा ही करती रहीं, तो एक दिन,
तुम बस ग़ायब हो जाओगी।

32:08.178 --> 32:11.974
अगर तुम मेरी जगह होतीं तो क्या करतीं?

32:12.474 --> 32:14.017
भुगतान करना बंद कर दो।

32:16.186 --> 32:17.437
और…

32:23.777 --> 32:25.028
मेरे साथ जॉइंट पियो?

32:50.262 --> 32:52.346
तुम्हें लगता है हम इसे ग़ैर-इरादतन हत्या साबित कर पाएँगे?

32:52.347 --> 32:55.934
ओह, नहीं। मुझे लगता है कि ज्यूरी को लगेगा
कि उसी ने अपने पति को मारा है।

32:57.895 --> 33:00.522
मैं ज़्यादा निजी नहीं होना चाहती, पर तुम कैसे हो?

33:02.566 --> 33:03.567
मैं ठीक हूँ।

33:04.193 --> 33:07.321
जैसे-जैसे चीज़ें सामने आती हैं, उन्हें सम्भाल रहा हूँ।

33:09.323 --> 33:10.824
तुम्हें कौन सम्भाल रहा है?

33:12.451 --> 33:13.911
मैं अपना ख़याल रख सकता हूँ।

33:16.205 --> 33:21.376
तो, क्या हम कभी भी
इस बारे में बात करेंगे कि हमारे बीच क्या है?

33:22.920 --> 33:25.796
हम हफ़्तों से इस मुद्दे को टाल रहे हैं।

33:25.797 --> 33:27.381
मेरा मतलब, हम…

33:27.382 --> 33:31.220
हम एक ग़लती करने ही वाले थे।
लेकिन हमने वह ग़लती नहीं की।

33:35.015 --> 33:37.017
लगता है तुम्हें एक ड्रिंक चाहिए।

33:38.769 --> 33:40.103
घर में कुछ नहीं है।

33:41.063 --> 33:42.523
तुम्हें पता है ऐना ने शराब छोड़ दी है।

33:44.149 --> 33:46.443
मुझे बता देना अगर मैं हद पार कर रही हूँ।

33:50.239 --> 33:52.241
बारह साल पुरानी स्पेशल रिज़र्व।

34:00.290 --> 34:02.459
शराब पीना धोखा देना नहीं होता।

34:04.545 --> 34:05.963
या हम वह तरीक़ा अपनाते हैं…

34:08.215 --> 34:09.341
जो असरदार है।

34:20.351 --> 34:21.562
चीयर्स।

34:23.105 --> 34:24.188
चीयर्स।

34:31.947 --> 34:33.446
हे, ज़ैक। मॉम बोल रही हूँ।

34:33.447 --> 34:35.409
मैंने बस तुम्हारा हालचाल पूछने के लिए फ़ोन किया है।

34:36.201 --> 34:38.620
मुझे फ़ोन करना, ठीक है? प्यार तुम्हें।

34:51.216 --> 34:52.467
मैक्स।

35:03.312 --> 35:05.606
मुझे फ़र्श पर तुम्हारे क़दमों की आवाज़ सुनाई दे रही है।

35:11.528 --> 35:14.865
कौन हो तुम? तुम मैक्स से क्या चाहती हो?

35:15.449 --> 35:17.075
मैं उसे एक गाना गाकर सुनाना चाहती हूँ।

35:17.910 --> 35:20.704
और मैं उसके लिए एक तोहफ़ा लाई हूँ।

35:24.708 --> 35:26.335
यह मैक्स का कमरा नहीं है।

35:29.129 --> 35:31.590
तुम्हारा नाम क्या है? मैं उसे बता सकती हूँ कि तुम आई थीं।

36:10.546 --> 36:12.256
तुम्हें लगता है वह इसे भी रिकॉर्ड कर रहा होगा?

36:13.757 --> 36:15.133
वह ख़ूबसूरत कैमरामैन?

36:16.301 --> 36:19.137
नहीं, नहीं। उसकी आवाज़ से लग रहा है
कि उसे शायद थोड़ी मदद…

36:19.721 --> 36:22.266
मुझे लगता है उसकी पूरी मदद की जा रही है।

36:23.058 --> 36:24.268
हाँ।

36:25.143 --> 36:26.895
चलो, बाहर चलकर कॉफ़ी पीते हैं।

36:29.565 --> 36:31.692
बशर्ते तुम सुनते रहना ना चाहती हों।

36:33.485 --> 36:35.904
- हाँ।
- नहीं। मैं जूते पहनकर आती हूँ।

36:41.368 --> 36:42.451
आज का दिन लम्बा था।

36:42.452 --> 36:47.124
हाँ। एक अजीब सी औरत
तुम्हें ढूँढते हुए मेरे दरवाज़े पर आई थी।

36:48.792 --> 36:52.712
पागल औरतें हर जगह से मुझे ख़त लिखती रहती हैं।

36:52.713 --> 36:54.423
माफ़ करना तुम्हें परेशानी हुई।

36:55.757 --> 36:57.968
हे, आज, तुम…

37:02.681 --> 37:04.682
- बहुत ख़ूब।
- शुक्रिया।

37:04.683 --> 37:06.351
बयालीस लाख। बाप रे।

37:07.352 --> 37:08.811
- हाँ।
- यह बहुत बड़ी रकम है।

37:08.812 --> 37:09.813
हाँ।

37:10.480 --> 37:15.651
हाँ। निजी जेल कम्पनियों की बात आते ही
मेरे अंदर कुछ बदल जाता है, शायद।

37:15.652 --> 37:16.653
मुझे यह दिखता है।

37:17.321 --> 37:21.365
हालाँकि अगर मैं 42 लाख को 17 सालों से भाग दूँ,

37:21.366 --> 37:25.745
और फिर तुम्हारे 40 प्रतिशत
और तरह-तरह के टैक्स वग़ैरह, वग़ैरह…

37:25.746 --> 37:29.166
कितना बचा? मतलब, जितना तुम कमाती हो,
उससे कम, शर्तिया तौर पर।

37:30.334 --> 37:33.044
कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।
तुमने बहुत शानदार काम किया।

37:33.045 --> 37:35.922
तुम उनसे एकदम भिड़ गईं। मैं…

37:35.923 --> 37:39.009
मुझे तुम्हें वह करते देखकर बहुत अच्छा लगा।
उससे मुझे उस समय की याद आई जब तुम…

37:40.719 --> 37:44.306
जब मैंने तुम्हें पहली बार देखा था,
जब हम पहली बार मिले थे और…

37:45.224 --> 37:46.891
और मैं एक निर्दोष आदमी था।

37:46.892 --> 37:50.479
और तुम्हें मुझ पर भरोसा था,
और तुम मेरे लिए लड़ रही थीं।

37:52.523 --> 37:54.983
लेकिन फिर कुछ बदल गया। वह क्या था?

37:58.320 --> 37:59.696
कुछ नहीं।

38:03.825 --> 38:06.370
मैंने अपनी पूरी क्षमता से तुम्हारा केस लड़ा था।

38:09.790 --> 38:10.916
नहीं।

38:12.251 --> 38:13.460
नहीं, एक दिन…

38:14.127 --> 38:18.298
एक दिन ऐसा था जब तुम मुझे अलग नज़रों से देख रही थीं।

38:19.424 --> 38:20.633
मुझे याद है।

38:20.634 --> 38:22.385
मुझे नहीं पता तुम क्या बात कर रहे हो।

38:22.386 --> 38:23.761
- हाँ, तुम्हें पता है।
- नहीं, मुझे नहीं पता

38:23.762 --> 38:25.847
- तुम क्या बात कर रहे हो।
- तुम्हें पता है। मान जाओ, ऐना।

38:25.848 --> 38:28.058
हमारे बीच एक लगाव था। हम दोस्त थे।

38:29.601 --> 38:30.811
नहीं?

38:37.943 --> 38:39.862
वह सब मेरे बस से बाहर हो गया था।

38:41.113 --> 38:42.948
उस मुक़दमे ने मुझे तोड़ दिया था, लेकिन…

38:44.032 --> 38:47.578
शायद मुझसे कुछ ग़लतियाँ हो गईं।
मैंने तुम्हें ग़लत सलाह दे दी।

38:52.666 --> 38:55.543
"अपनी ग़लती को सुधारने के लिए
कभी भी बहुत देर नहीं होती,"

38:55.544 --> 38:57.004
एक दिन तुमने ही कहा था।

38:57.588 --> 38:59.923
बस तुम्हें याद दिला रहा हूँ।

39:02.926 --> 39:06.180
हमारे पास यह जानने का कोई तरीक़ा नहीं था
कि ज्यूरी का झुकाव किस तरफ़ है।

39:06.972 --> 39:12.060
लेकिन अगर मुझे वह सब दोबारा करना पड़ता…

39:16.190 --> 39:18.150
तो मैं तुम्हें समझौता करने की सलाह नहीं देती।

39:25.991 --> 39:27.242
मुझे माफ़ कर दो।

39:34.291 --> 39:35.292
शुक्रिया।

39:45.969 --> 39:47.930
- गुड नाइट, मैक्स।
- गुड नाइट।

39:49.264 --> 39:50.516
मैं एक टैक्सी बुला लूँगी।

40:05.322 --> 40:07.031
कमबख़्त। ये ख़ुश लग रहे हैं।

40:07.032 --> 40:09.159
समझ नहीं आता हालात इतने ख़राब कैसे हो गए।

40:09.993 --> 40:13.497
मैं तो नहीं बता सकती। मेरी शादी नहीं हुई है।

40:15.415 --> 40:17.626
पता है, एक अच्छी शादी में भी,

40:18.460 --> 40:21.171
शुरू में आप प्रेमी होते हैं और फिर दोस्त बन जाते हैं।

40:22.965 --> 40:25.676
आख़िरकार, यह सब एक तरह का मोलभाव ही है।

40:28.762 --> 40:30.055
ऐसा होना नहीं चाहिए।

40:48.782 --> 40:50.408
- हे।
- हे।

40:50.409 --> 40:52.910
तूफ़ान गुज़र गया है।
आख़िरकार मैं आज रात ही वापस आ जाऊँगी।

40:52.911 --> 40:54.787
- तुमने सोच लिया है? काफ़ी देर हो गई है।
- हाँ। नहीं।

40:54.788 --> 40:57.457
- मैं तुम्हारा इंतज़ार करूँगा।
- जल्दी मिलते हैं। ठीक है। बाय।

41:04.798 --> 41:06.174
मैं तुमसे ऑफ़िस में मिलती हूँ।

41:06.175 --> 41:07.217
हाँ।

41:15.726 --> 41:17.185
सोचो मत।

41:17.186 --> 41:18.937
यह माल बहुत तगड़ा है।

41:20.355 --> 41:21.857
जो भी मन करे, कह दो।

41:23.400 --> 41:24.943
कभी-कभी मुझे लगता है…

41:26.862 --> 41:30.823
कि मैं खिड़की पर बैठा एक कीड़ा हूँ।

41:30.824 --> 41:32.451
मैं बस वहाँ अटक गई हूँ।

41:35.245 --> 41:37.122
कोई भी मुझे देख नहीं सकता।

41:41.001 --> 41:44.213
मेरी मॉम के लिए, उनका… उनका काम ही सब कुछ है।

41:46.673 --> 41:47.758
और मेरे…

41:49.176 --> 41:51.678
मेरे डैड तो मेरे असली डैड भी नहीं हैं।

41:52.429 --> 41:53.430
तुम्हारी माँ के किसी से सम्बन्ध थे?

41:54.389 --> 41:57.267
वह मेरे सौतेले पिता हैं।

41:59.144 --> 42:00.437
पता नहीं।

42:02.356 --> 42:03.732
कभी-कभी मुझे…

42:05.400 --> 42:06.818
उन लोगों से बहुत अलगाव महसूस होता है।

42:07.903 --> 42:09.988
जैसे वह तुम्हारा अपना परिवार ही नहीं है?

42:14.201 --> 42:16.411
जैसे वह मेरा अपना परिवार ही नहीं है।

42:25.295 --> 42:26.879
हाँ, लेक्स को लगता है कि हमें

42:26.880 --> 42:29.590
ट्रायल तक जाना चाहिए, लेकिन मुझे नहीं लगता
कि ज्यूरी को इस आरोपी के लिए

42:29.591 --> 42:31.133
ज़रा भी सहानुभूति होगी।

42:31.134 --> 42:34.680
उनके प्रीनप के नियम बहुत सख़्त हैं,
इसलिए उसके पास मक़सद तो है।

42:35.889 --> 42:37.224
तुम मेरा मतलब समझ रही हो ना?

42:40.185 --> 42:43.438
हे। हे, जब मेरी पत्नी घर आ जाए
तो मुझे जगा देना, ठीक है?

42:45.482 --> 42:48.193
माफ़ करना। मेरा दिमाग़ बस…

42:51.488 --> 42:52.823
बहुत थकाने वाला दिन था।

43:02.457 --> 43:03.834
- ज़्यादा ज़ोर तो नहीं पड़ रहा?
- नहीं।

43:05.127 --> 43:07.629
नहीं। अच्छा लग रहा है।

43:33.197 --> 43:34.656
- हाँ?
- हाँ।

44:39.179 --> 44:40.847
हाय मैक्स

44:40.848 --> 44:42.140
मुझे चलाओ

44:57.531 --> 45:00.909
हे, मैक्स। मैंने सुना तुम जेल से बाहर आ गए।

45:15.924 --> 45:19.094
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

45:21.471 --> 45:25.851
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

45:26.560 --> 45:28.937
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

45:30.606 --> 45:32.733
मैं बता सकती हूँ तुम हँस रहे हो।

45:35.986 --> 45:39.239
क्या तुम… हँस रहे हो?

45:41.408 --> 45:42.658
नहीं!

45:42.659 --> 45:46.788
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

45:47.414 --> 45:49.750
कमबख़्त चुप रहो!

45:52.044 --> 45:56.340
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

45:57.090 --> 46:02.303
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उनके लिए काफ़ी है

46:02.304 --> 46:06.433
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

46:07.643 --> 46:12.856
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उनके लिए काफ़ी है

46:13.774 --> 46:17.693
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

46:17.694 --> 46:19.780
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी…

46:24.493 --> 46:25.661
मैक्स।

46:28.455 --> 46:29.498
मैक्स।

46:30.666 --> 46:31.750
मैक्स।

46:34.586 --> 46:35.712
मैक्स।

46:40.592 --> 46:41.635
मैक्स।

46:42.719 --> 46:43.846
मैक्स।

46:55.148 --> 46:59.194
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

47:00.112 --> 47:02.865
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

47:03.907 --> 47:08.287
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

47:09.162 --> 47:13.417
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

47:14.334 --> 47:18.463
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

47:19.590 --> 47:22.217
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

47:23.260 --> 47:27.181
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

47:28.473 --> 47:32.477
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

47:33.353 --> 47:37.608
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

47:38.650 --> 47:41.195
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

47:42.404 --> 47:46.742
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

47:47.659 --> 47:51.830
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

47:52.915 --> 47:57.044
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

47:58.045 --> 48:00.506
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

48:01.798 --> 48:05.802
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

48:06.845 --> 48:11.016
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें ठीक लगेगी

48:12.142 --> 48:16.355
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता, मेरी जान?

48:17.189 --> 48:19.816
उन्हें प्यार के बारे में क्या पता?

48:20.943 --> 48:24.779
कुत्ते के पट्टे की झंकार भी
उन्हें…

48:24.780 --> 48:26.782
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
