WEBVTT

00:00:01.000 --> 00:00:03.420 align:center
जब मैक्स केडी की रखैल ने
दो हफ़्ते पहले आत्महत्या की थी, वह अपने पीछे

00:00:01.251 --> 00:00:04.463 align:center
आगामी दृश्यों में आत्महत्या का चित्रण शामिल है।

00:00:03.504 --> 00:00:04.796 align:center
एक इक़बालिया बयान छोड़ गई थी।

00:00:04.546 --> 00:00:06.548 align:center
दर्शक अपने विवेक से देखने का निर्णय लें।

00:00:04.880 --> 00:00:06.757 align:center
कि मैक्स की पत्नी को उसने मारा था, मैक्स ने नहीं।

00:00:06.632 --> 00:00:09.635 align:center
अगर आपको या आपके किसी परिचित को
सहायता की ज़रूरत है,

00:00:06.840 --> 00:00:08.174 align:center
अपराधी
मैक्स केडी

00:00:08.175 --> 00:00:12.471 align:center
मैक्स केडी की वकील ने उसी सरकारी वकील से
शादी कर ली जिसने मैक्स को जेल भेजा था।

00:00:09.718 --> 00:00:12.721 align:center
तो apple.com/heretohelp पर जाएँ।

00:00:12.554 --> 00:00:14.222 align:center
क्या शानदार इत्तेफ़ाक़ है ना?

00:00:14.223 --> 00:00:16.015 align:center
तुम्हारी मॉम और मैं डॉ. कार्लायल से बात कर रहे थे।

00:00:14.848 --> 00:00:16.183 align:center
टारवॉटर

00:00:16.099 --> 00:00:17.935 align:center
और हम जानते हैं यह तुम्हारे लिए मुश्किल रहा है।

00:00:16.725 --> 00:00:20.854 align:center
सात साल पहले

00:00:18.810 --> 00:00:21.479 align:center
म्यूज़ियम में, आप बायरन फ़्रेंच से मिलेंगी,
जिन्हें पूर्ण क्षमादान मिला है,

00:00:21.480 --> 00:00:23.064 align:center
वह हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।

00:00:23.065 --> 00:00:24.690 align:center
- और मुझे इसी बात का गर्व है…
- हाय, हाय।

00:00:24.691 --> 00:00:26.359 align:center
…कि हम निर्दोष मुवक्किलों को जेल से बाहर निकालते हैं।

00:00:26.360 --> 00:00:28.027 align:center
मेरा नाम एडम केडी है।

00:00:28.028 --> 00:00:30.363 align:center
आज शायद मैं कुछ ऐसा दिखता,
अगर मेरे डैड ने मेरी मॉम की हत्या ना की होती

00:00:30.364 --> 00:00:32.322 align:center
- जब मैं उनके पेट में था।
- ज़ैकरी!

00:00:32.323 --> 00:00:34.450 align:center
वह सुबह पाँच बजकर पाँच मिनट पर कहीं चला गया था।

00:00:34.451 --> 00:00:38.246 align:center
उम्रक़ैद की सज़ा ऐसी है
मानो आपके शरीर को हज़ारों बार काटा गया हो।

00:00:38.247 --> 00:00:41.707 align:center
वे किसी दिन आपके हाथ की एक उँगली काट देते हैं,
फिर एक पैर की उँगली।

00:00:41.708 --> 00:00:42.709 align:center
यह देख रही हैं?

00:00:43.210 --> 00:00:46.254 align:center
मेरे साथी क़ैदियों की दी हुई निशानी।

00:00:46.255 --> 00:00:49.715 align:center
जो हुआ, उसके बारे में मैंने किसी से कभी कुछ नहीं कहा।

00:00:49.716 --> 00:00:51.008 align:center
ज़ैक? तुम कहाँ थे?

00:00:51.009 --> 00:00:52.427 align:center
कुछ बहुत ग़लत हो रहा है।

00:00:52.928 --> 00:00:55.304 align:center
- तुम्हारे पैर की उँगली कहाँ है?
- हाथों और पैरों की उँगलियाँ।

00:00:55.305 --> 00:00:57.307 align:center
जब तक आपके पास कुछ नहीं बचता।

00:01:39.933 --> 00:01:42.644 align:center
मारो उसे! मारो उस हरामी को!

00:01:44.980 --> 00:01:47.774 align:center
उसे काट दो! उसे सूअर की तरह काट दो!

00:03:43.390 --> 00:03:44.975 align:center
वह आख़िर है कहाँ?

00:03:45.851 --> 00:03:47.476 align:center
क्या हमें घर पर नज़र रखनी चाहिए?

00:03:47.477 --> 00:03:48.645 align:center
वह वापस आ सकता है।

00:03:53.817 --> 00:03:54.943 align:center
हे!

00:03:55.986 --> 00:03:58.446 align:center
- हमें यहाँ अंदर बैकअप चाहिए, तुरंत!
- हिलना मत!

00:03:58.447 --> 00:04:00.782 align:center
नहीं! मैं विरोध नहीं कर रहा हूँ!
नहीं! मुझे नहीं पता था तुम लोग पुलिसवाले हो।

00:04:05.537 --> 00:04:06.830 align:center
अतीत

00:04:08.874 --> 00:04:10.542 align:center
कमबख़्त लेटे रहो।

00:04:15.714 --> 00:04:20.552 align:center
केप फ़ियर

00:04:27.100 --> 00:04:28.392 align:center
जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास

00:04:28.393 --> 00:04:29.936 align:center
"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित

00:04:29.937 --> 00:04:31.103 align:center
"केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित

00:04:31.104 --> 00:04:32.689 align:center
पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब

00:04:42.616 --> 00:04:44.367 align:center
बस थोड़ा सा चुभेगा।

00:04:44.368 --> 00:04:46.327 align:center
- ग्रेसन से बात हुई?
- अभी तक नहीं।

00:04:46.328 --> 00:04:49.455 align:center
शायद अब थाने में केडी से पूछताछ हो रही होगी।

00:04:49.456 --> 00:04:51.582 align:center
क्या तुम्हें कुछ याद आया?

00:04:51.583 --> 00:04:53.125 align:center
तुम कहाँ गए थे?

00:04:53.126 --> 00:04:54.127 align:center
तुमने क्या लिया था?

00:04:55.379 --> 00:04:57.089 align:center
तुम पूरा दिन ग़ायब थे, ज़ैक।

00:05:02.344 --> 00:05:03.554 align:center
नैटली बोल रही हूँ।

00:05:05.597 --> 00:05:09.225 align:center
अगर तुम्हें याद हो कि तुम्हारी पैर की उँगली
कहाँ कटी थी, तो मैं उसे बर्फ़ में रख सकता हूँ।

00:05:09.226 --> 00:05:10.394 align:center
उसे वापस लगा सकते हैं।

00:05:15.816 --> 00:05:16.983 align:center
क्या हुआ?

00:05:16.984 --> 00:05:19.193 align:center
- क्या हुआ? तुम ठीक हो?
- निगलना मुश्किल हो रहा है।

00:05:19.194 --> 00:05:20.696 align:center
क्या मेरी बात किसी डॉक्टर से हो सकती है?

00:05:21.530 --> 00:05:22.947 align:center
वह थोड़ी देर में आपसे मिलेंगे।

00:05:22.948 --> 00:05:24.491 align:center
मैं देखता हूँ अगर हम तुम्हें…

00:05:33.166 --> 00:05:34.168 align:center
हट जाइए।

00:05:36.503 --> 00:05:38.881 align:center
- नहीं!
- रुकिए, रुकिए। मैम।

00:05:40.048 --> 00:05:42.175 align:center
हे भगवान! मैम…

00:05:42.176 --> 00:05:44.761 align:center
- छोड़ दो! छोड़ दो मुझे!
- मुझे मदद चाहिए!

00:05:47.222 --> 00:05:48.223 align:center
ज़रा सम्भालकर।

00:05:55.480 --> 00:05:56.564 align:center
कप ही नहीं हैं।

00:05:56.565 --> 00:05:58.775 align:center
ठीक है, डॉक, जो आपको करना है, करिए।

00:06:00.444 --> 00:06:04.238 align:center
आपको बिल्कुल स्थिर रहना है,
जब तक मैं इसे ठीक से नहीं लगा देता।

00:06:04.239 --> 00:06:06.407 align:center
आप कब तक इसके साथ छेड़छाड़ करते रहेंगे?

00:06:06.408 --> 00:06:08.785 align:center
जब पुलिस वालों ने मुझ पर हमला किया,
उन्होंने इसे बुरी तरह मरोड़ दिया था।

00:06:10.078 --> 00:06:12.413 align:center
यह टूटी नहीं है, ठीक है?
यह बस अपनी जगह से हट गई है।

00:06:12.414 --> 00:06:13.498 align:center
आपको पूरा यक़ीन है?

00:06:13.999 --> 00:06:15.834 align:center
- क्या आपने यह पहले किया है?
- दिन-रात यही करता हूँ।

00:06:17.920 --> 00:06:19.963 align:center
- क्या सबसे अच्छा तरीक़ा यही है?
- यही एकमात्र तरीक़ा है।

00:06:21.256 --> 00:06:22.424 align:center
- ठीक है।
- नहीं, नहीं।

00:06:27.513 --> 00:06:29.305 align:center
- हिलो मत। एकदम स्थिर रहो…
- ठीक है, सर, सर।

00:06:29.306 --> 00:06:31.600 align:center
- मुझे करने दीजिए। मैं करता हूँ। मैं करता हूँ।
- नहीं…

00:06:33.477 --> 00:06:34.937 align:center
हो गया। आसान था।

00:06:35.938 --> 00:06:41.275 align:center
और अब आपकी उँगली पर
स्प्लिंट लगा दी गई है, मिस्टर केडी।

00:06:41.276 --> 00:06:42.652 align:center
ठीक है। शुक्रिया।

00:06:42.653 --> 00:06:45.656 align:center
और अब यह पूरी तरह से आपके हवाले हैं, डिटेक्टिव्स।

00:06:46.698 --> 00:06:47.949 align:center
शुक्रिया, डॉक्टर।

00:06:47.950 --> 00:06:51.786 align:center
कोई जवाब नहीं दे रहा है।
लगता है वे सब मेरे बारे में भूल गए।

00:06:51.787 --> 00:06:54.539 align:center
समझ में नहीं आ रहा कि उसकी पैर की उँगली
कैसे कट गई। तुम्हारी माँ कहाँ थीं?

00:06:54.540 --> 00:06:55.874 align:center
- टॉम कहाँ था?
- पॉल।

00:06:57.209 --> 00:06:58.627 align:center
मैं वापस सोने आ रहा हूँ।

00:06:59.628 --> 00:07:02.631 align:center
- ठीक है, तो…
- माफ़ करना। ब्रिटनी को नींद नहीं आती।

00:07:03.382 --> 00:07:04.550 align:center
- बातचीत अच्छी रही, डैड।
- नाइट।

00:07:33.036 --> 00:07:35.037 align:center
- कमबख़्त पार्टी हो जाए!
- भगवान।

00:07:35.038 --> 00:07:37.540 align:center
- कैली।
- मैं शराब लाई हूँ। मैं जॉइंट भी लाई हूँ।

00:07:37.541 --> 00:07:40.210 align:center
- हे। हे।
- यह तो बहुत अच्छी बात है।

00:07:41.587 --> 00:07:43.630 align:center
- हे भगवान।
- मैंने तुम्हें चौंका दिया।

00:07:44.214 --> 00:07:46.466 align:center
मैं तुम्हारी पसंद की चीज़ें लाई हूँ। सब कुछ लाई हूँ।

00:07:46.967 --> 00:07:49.969 align:center
मिस्टर केडी, अगर हम कुछ सवाल पूछें
तो आपको कोई ऐतराज़ तो नहीं?

00:07:49.970 --> 00:07:52.472 align:center
क्या यह वही समय है जब एक समझदार आदमी
एक वकील की माँग करता है?

00:07:54.558 --> 00:07:58.019 align:center
देखिए, सर, आज रात आपने
तीन पुलिस वालों पर हमला किया।

00:07:58.020 --> 00:08:00.438 align:center
मुझे लगता है एक समझदार व्यक्ति
हमारे साथ सहयोग करना चाहेगा।

00:08:00.439 --> 00:08:03.817 align:center
आप हमें यह क्यों नहीं बताते
कि पिछले 24 घंटों में आप क्या कर रहे थे?

00:08:04.693 --> 00:08:07.236 align:center
आपके ऑफ़िसरों ने अपनी पहचान नहीं बताई थी।

00:08:07.237 --> 00:08:11.574 align:center
आपका एयरबीएनबी एक गेस्ट हाउस था।
प्रॉपर्टी के मालिक ने हमें मंज़ूरी दे दी थी।

00:08:11.575 --> 00:08:14.660 align:center
देखिए, आधी रात को फुसफुसाहटें हो रही थीं…

00:08:14.661 --> 00:08:16.038 align:center
शरीर अपने-आप प्रतिक्रिया देने लगता है।

00:08:16.914 --> 00:08:18.415 align:center
आपको पता है मेरे दिमाग़ में चोट लगी है?

00:08:19.041 --> 00:08:20.417 align:center
हाँ, वह दिमाग़ की चोट…

00:08:21.460 --> 00:08:25.005 align:center
क्या उसकी वजह से आपको कभी भ्रम होता है
या कुछ चीज़ें दिखाई देती हैं?

00:08:25.923 --> 00:08:28.133 align:center
जैसे, आपकी मृत पत्नी या बच्चा?

00:08:30.719 --> 00:08:31.845 align:center
क्या हुआ?

00:08:33.096 --> 00:08:34.972 align:center
अब मुझे पता चल गया आपको किसने भेजा है।

00:08:37.476 --> 00:08:40.312 align:center
और इसमें आपको
इतना मज़ेदार क्या लग रहा है, मिस्टर केडी?

00:09:04.086 --> 00:09:05.546 align:center
शैतान का नाम लिया और शैतान हाज़िर।

00:09:08.882 --> 00:09:11.510 align:center
ग्रेसन, मैं मिस्टर केडी से अकेले में कुछ बात करना चाहूँगी।

00:09:12.511 --> 00:09:14.555 align:center
आप एक दूसरे को जानते हैं? बेशक जानते होंगे।

00:09:16.348 --> 00:09:18.933 align:center
मुझे लगता है यह मामला
आप हमें सम्भालने दीजिए, मिस बॉडन।

00:09:18.934 --> 00:09:20.978 align:center
दरअसल, मैं भी एक वकील से बात करना चाहता हूँ।

00:09:21.812 --> 00:09:22.813 align:center
इस वकील से।

00:09:23.772 --> 00:09:24.773 align:center
तुमने सुन लिया।

00:09:39.997 --> 00:09:41.665 align:center
क्या यहाँ का काम कभी पूरा भी होगा?

00:09:42.583 --> 00:09:45.294 align:center
मेरे डैड ने एक और कांट्रेक्टर को निकाल दिया।

00:09:47.713 --> 00:09:49.631 align:center
जब टॉम ग़ुस्से में होते हैं तो काफ़ी आकर्षक लगते हैं।

00:09:50.549 --> 00:09:55.846 align:center
उस "मैं पहले मरीन में था और तुम्हें उठाकर
आसानी से बेंच-प्रेस कर सकता हूँ," वाले अंदाज़ में।

00:09:59.766 --> 00:10:02.936 align:center
क्या? तुम दोनों का कोई ख़ून का रिश्ता तो है नहीं।

00:10:03.937 --> 00:10:05.771 align:center
तुम ऐसी क्यों हो?

00:10:05.772 --> 00:10:07.107 align:center
अपना मूड मत ख़राब करो।

00:10:08.317 --> 00:10:09.902 align:center
मुझे मस्ती करती हुई नैटली ज़्यादा अच्छी लगती है।

00:10:20.662 --> 00:10:21.663 align:center
पी भी लो।

00:10:22.581 --> 00:10:26.668 align:center
मैं नहीं चाहती कि जब वे वापस आएँ,
मैं उन्हें नशे में धुत मिलूँ।

00:10:28.587 --> 00:10:29.588 align:center
ठीक है।

00:10:37.262 --> 00:10:38.555 align:center
वैसे तुम मुझे पिला सकती हो।

00:10:40.182 --> 00:10:42.059 align:center
तुम ख़ुद जॉइंट नहीं पी सकतीं?

00:10:43.477 --> 00:10:44.728 align:center
तुम चाहती हो कि मैं, मतलब,

00:10:45.521 --> 00:10:48.690 align:center
इसे चबा-चबाकर
चिड़िया के बच्चे की तरह तुम्हारे मुँह में डालूँ?

00:10:50.150 --> 00:10:51.151 align:center
नहीं।

00:11:12.130 --> 00:11:14.466 align:center
अह-अह। बहुत अजीब लगेगा।

00:11:18.887 --> 00:11:20.097 align:center
माफ़ करना।

00:11:28.355 --> 00:11:29.356 align:center
क्या कोई फ़ोन बज रहा है?

00:11:30.399 --> 00:11:32.525 align:center
तुम्हारे उँगलियाँ और पैर की उँगलियाँ काटने वाले

00:11:32.526 --> 00:11:35.111 align:center
भाषण देने के ठीक बाद मेरा बेटा घर आया
और उसके पैर में नौ उँगलियाँ थीं।

00:11:35.112 --> 00:11:38.489 align:center
वाह। तुम्हारे बेटे के पैर की उँगली कट गई? क्या हुआ?

00:11:38.490 --> 00:11:40.784 align:center
उसे याद नहीं है क्योंकि तुमने
उसे कुछ नशीली चीज़ पिला दी थी।

00:11:41.368 --> 00:11:43.120 align:center
- मैंने उसे नशीली चीज़ पिला दी?
- हाँ।

00:11:44.121 --> 00:11:45.413 align:center
मैं ऐसा क्यों करूँगा?

00:11:45.414 --> 00:11:48.208 align:center
मैक्स। मुझे पता है यह तुमने ही किया है।

00:11:49.126 --> 00:11:50.794 align:center
फिर मैं तुमसे दोबारा पूछता हूँ।

00:11:52.045 --> 00:11:53.797 align:center
मैं तुम्हें तकलीफ़ क्यों देना चाहूँगा?

00:11:57.968 --> 00:11:59.428 align:center
मैं तुम्हारा दिमाग़ नहीं पढ़ सकती।

00:12:01.680 --> 00:12:03.556 align:center
मुझे तुम्हारे बेटे के लिए अफ़सोस हो रहा है।

00:12:03.557 --> 00:12:07.059 align:center
अगर वह ड्रग्स ले रहा है और ग़लत फ़ैसले ले रहा है,
यह उसके लिए अच्छा नहीं है।

00:12:07.060 --> 00:12:10.439 align:center
लेकिन, उसकी उम्र बहुत कम है।
वह बदल सकता है। तुम भी बदल गई थीं।

00:12:11.023 --> 00:12:12.273 align:center
मत करो।

00:12:12.274 --> 00:12:13.649 align:center
- क्या?
- तुम मुझे नहीं जानते।

00:12:13.650 --> 00:12:14.734 align:center
- नहीं?
- नहीं।

00:12:14.735 --> 00:12:18.196 align:center
मुझे याद आ रहा है कि हम कई मायनों में एक जैसे हैं।

00:12:18.197 --> 00:12:21.073 align:center
जैसे, मुश्किल बचपन, और सख़्त पिता।

00:12:21.074 --> 00:12:24.912 align:center
और सुनो, तुम्हारा बेटा ख़ुशक़िस्मत है कि तुम उसके साथ हो।

00:12:27.581 --> 00:12:31.585 align:center
और तुम भी ख़ुशक़िस्मत हो।
तुम्हें वह सब कुछ मिल गया जो तुम चाहती थीं।

00:12:33.086 --> 00:12:34.087 align:center
भाड़ में जाओ।

00:12:38.383 --> 00:12:40.385 align:center
- ज़ैक बॉडन?
- वह वहाँ पर है।

00:12:42.304 --> 00:12:44.139 align:center
- मिस्टर बॉडन?
- हाँ।

00:12:44.640 --> 00:12:46.641 align:center
मैं डॉ. मिंटर हूँ। मैं एक मनोचिकित्सक हूँ।

00:12:46.642 --> 00:12:48.017 align:center
- हाय।
- क्या मैं आपसे बात कर सकती हूँ?

00:12:48.018 --> 00:12:50.270 align:center
हाँ। मेरी पत्नी बस अभी आती ही होंगी।

00:12:52.439 --> 00:12:53.982 align:center
तुम कहाँ हो? प्रश्नवाचक चिह्न।

00:12:56.276 --> 00:12:57.861 align:center
क्या आपका बेटा ड्रग्स लेता है?

00:12:58.612 --> 00:13:00.029 align:center
नहीं। नहीं।

00:13:00.030 --> 00:13:03.783 align:center
मेरा मतलब, शायद वीड लेता हो, लेकिन हार्ड ड्रग्स नहीं।

00:13:03.784 --> 00:13:05.618 align:center
परिवार में पहले किसी को मानसिक बीमारी रही है?

00:13:05.619 --> 00:13:06.745 align:center
नहीं, नहीं।

00:13:08.497 --> 00:13:11.916 align:center
मेरी पत्नी के डैड को रही है। वह शायद बायपोलर हैं।

00:13:11.917 --> 00:13:13.793 align:center
पर अब उनका मेलजोल नहीं है।

00:13:13.794 --> 00:13:14.795 align:center
और आपकी तरफ़ के परिवार में?

00:13:15.921 --> 00:13:16.922 align:center
नहीं।

00:13:18.882 --> 00:13:21.051 align:center
क्या घर पर कुछ चल रहा है? स्कूल में?

00:13:28.684 --> 00:13:33.730 align:center
पिछले साल, ज़ैक की उसी की उम्र की एक गर्लफ़्रेंड थी,
और ज़ैक के पास उसकी कुछ…

00:13:35.148 --> 00:13:37.317 align:center
अंतरंग तस्वीरें थीं।

00:13:38.151 --> 00:13:39.569 align:center
और उसका…

00:13:39.570 --> 00:13:42.363 align:center
अपने दोस्तों के साथ एक छोटा सा चैट ग्रुप था।

00:13:42.364 --> 00:13:43.447 align:center
और…

00:13:43.448 --> 00:13:47.119 align:center
पर शायद उनमें से एक और लड़का उस लड़की को
पसंद करता था, और उसने उस लड़की को यह बता दिया।

00:13:48.287 --> 00:13:54.542 align:center
मेरा मतलब, ज़ैक ने माफ़ी माँग ली थी,
पर स्कूल ने मिसाल कायम करने के लिए उसे सज़ा दी।

00:13:54.543 --> 00:13:57.170 align:center
वह… वह मामला महीनों तक चलता रहा था।

00:13:57.171 --> 00:13:59.088 align:center
मुझे… बड़ा शर्मिंदगी भरा मामला है।

00:13:59.089 --> 00:14:00.174 align:center
और…

00:14:01.175 --> 00:14:02.758 align:center
उसने अपने दोस्तों को खो दिया

00:14:02.759 --> 00:14:04.845 align:center
और तब से वह सबसे दूर रहने लगा है।

00:14:11.393 --> 00:14:13.395 align:center
ओह, धत्। यह महक कैसी है?

00:14:30.913 --> 00:14:32.747 align:center
हे भगवान। यह तो पॉसम है।

00:14:32.748 --> 00:14:35.501 align:center
कैली!

00:14:36.126 --> 00:14:37.127 align:center
धत्।

00:14:38.545 --> 00:14:39.546 align:center
वाह।

00:14:41.840 --> 00:14:43.217 align:center
हे भगवान।

00:14:44.218 --> 00:14:47.054 align:center
कमबख़्त यह क्या है? ये सब चीज़ें क्या हैं?

00:14:56.271 --> 00:14:57.355 align:center
कॉल आ रही है

00:14:57.356 --> 00:14:58.814 align:center
छूटी हुई कॉल - द सकर्स

00:14:58.815 --> 00:15:00.692 align:center
यह तो कमबख़्त ज़ैक का फ़ोन है।

00:15:07.032 --> 00:15:08.033 align:center
हे भगवान।

00:15:08.617 --> 00:15:10.284 align:center
क्या यहाँ कोई डॉक्टर आ सकता है प्लीज़?

00:15:10.285 --> 00:15:11.578 align:center
मैं आपको बाद में फ़ोन करती हूँ।

00:15:12.371 --> 00:15:14.747 align:center
हम ऐसे ही बहस करते रह सकते हैं।

00:15:14.748 --> 00:15:17.875 align:center
तुम पुलिस वालों से कह सकती हो
कि मैं लोगों की उँगलियाँ काटता फिरता हूँ

00:15:17.876 --> 00:15:21.087 align:center
और मुझे अपना मृत परिवार दिखाई देता है।

00:15:21.088 --> 00:15:23.966 align:center
वैसे, तुम्हें पता है
कि मेरा सच में वह मतलब नहीं था, है ना?

00:15:24.591 --> 00:15:28.636 align:center
या तुम्हें लगता है
कि इतने साल जेल में बंद रहकर मैं, मतलब,

00:15:28.637 --> 00:15:30.847 align:center
बिल्कुल सनकी और पागल हो गया हूँ। हद है।

00:15:30.848 --> 00:15:32.890 align:center
मुझे नहीं लगता कि तुम पागल हो।

00:15:32.891 --> 00:15:33.976 align:center
मुझे लगता है कि तुम अपराधी हो।

00:15:34.560 --> 00:15:35.769 align:center
ऐना, तुम कहाँ हो?

00:15:37.145 --> 00:15:38.437 align:center
आराम से। ठीक है।

00:15:38.438 --> 00:15:40.107 align:center
सत्रह साल बाद जेल से रिहा होकर,

00:15:41.233 --> 00:15:44.278 align:center
तुम्हें लगता है कि मैं सबसे पहले जाकर
किसी बच्चे के शरीर को काटूँगा?

00:15:45.529 --> 00:15:47.489 align:center
बस उसकी मॉम को परेशान करने के लिए?

00:15:48.407 --> 00:15:50.909 align:center
तुमने मेरे बेटे के साथ कमबख़्त क्या किया है?

00:15:51.952 --> 00:15:53.871 align:center
और कमबख़्त उसके पैर की उँगली कहाँ है?

00:15:55.205 --> 00:15:56.956 align:center
नैट, मैं अभी बात नहीं कर सकता। क्या हुआ?

00:15:56.957 --> 00:15:59.418 align:center
उसने वह यहीं किया था। उसने वह घर में ही किया था।

00:16:00.586 --> 00:16:01.669 align:center
डेन में।

00:16:01.670 --> 00:16:02.921 align:center
हे, इसकी साँस अटक रही है!

00:16:07.301 --> 00:16:08.302 align:center
तुम ठीक हो?

00:16:12.264 --> 00:16:13.265 align:center
भगवान।

00:16:14.099 --> 00:16:15.350 align:center
क्या यह इनके पैर की उँगली है?

00:16:16.101 --> 00:16:17.226 align:center
- हाँ।
- मुझे यह कैसे पता होगा…

00:16:17.227 --> 00:16:18.561 align:center
- मिस बॉडन?
- क्या?

00:16:18.562 --> 00:16:19.938 align:center
आपके बेटे से जुड़ी बात है।

00:16:25.194 --> 00:16:27.820 align:center
मुझे नहीं लगता कि अपने पैर की उँगली
ख़ुद ही काट लेना मुमकिन भी है?

00:16:27.821 --> 00:16:31.658 align:center
वैसे, जोड़ों से पैर की उँगलियाँ
अलग करने में ज़्यादा ताक़त नहीं लगती।

00:16:32.993 --> 00:16:35.286 align:center
डॉक्टर ने कहा, "उसे एक छोटी गाजर जैसा समझो।"

00:16:35.287 --> 00:16:36.330 align:center
- क्या?
- मैं…

00:16:38.373 --> 00:16:40.708 align:center
जब हम फ़ंडरेज़र कार्यक्रम में थे, वह घर आया होगा,

00:16:40.709 --> 00:16:42.961 align:center
उसने कुछ नशा किया होगा,

00:16:44.296 --> 00:16:46.340 align:center
और घर में ही अपने पैर की उँगली काट ली होगी।

00:16:47.049 --> 00:16:49.091 align:center
फिर हमारे घर आने के बाद,
वह मुख्य द्वार से बाहर गया होगा,

00:16:49.092 --> 00:16:50.552 align:center
और इसी वजह से अलार्म बजा होगा।

00:16:51.053 --> 00:16:52.429 align:center
उसकी उँगली किसी और ने काटी है।

00:16:53.639 --> 00:16:56.098 align:center
मैक्स हमारे साथ फ़ंडरेज़र कार्यक्रम में था।

00:16:56.099 --> 00:16:57.309 align:center
वह बीच में आया था।

00:16:57.893 --> 00:17:00.312 align:center
देखो, उससे पहले, वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहा था।

00:17:01.230 --> 00:17:03.147 align:center
उसके पास किसी और जगह होने का पुख़्ता सबूत है।

00:17:03.148 --> 00:17:04.148 align:center
क्या?

00:17:05.651 --> 00:17:07.778 align:center
क्या, ज़ैक ने अपने साथ यह ख़ुद ही किया है?

00:17:11.698 --> 00:17:12.699 align:center
नहीं।

00:17:13.534 --> 00:17:14.660 align:center
मैं घर जाना चाहता हूँ।

00:17:15.743 --> 00:17:17.079 align:center
जानती हूँ, जान। जानती हूँ।

00:17:17.996 --> 00:17:20.332 align:center
तुम्हें बस रात भर यहाँ रहने की ज़रूरत है, ठीक है?

00:17:21.250 --> 00:17:22.333 align:center
हाँ, ठीक है।

00:17:22.334 --> 00:17:24.210 align:center
ठीक है, मैं जाकर नैटली को देखती हूँ।

00:17:24.211 --> 00:17:25.711 align:center
- ठीक है।
- मैं वापस आ जाऊँगी।

00:17:25.712 --> 00:17:26.796 align:center
- ठीक है।
- ठीक है?

00:17:26.797 --> 00:17:28.882 align:center
बाय।

00:17:37.140 --> 00:17:38.517 align:center
रुकिए, रुकिए, रुकिए, रुकिए, रुक जाइए।

00:17:39.101 --> 00:17:40.477 align:center
मुझे पेशाब करना है।

00:17:42.437 --> 00:17:43.896 align:center
- आ जाओ। मैंने सम्भाला हुआ है।
- नहीं, मैं…

00:17:43.897 --> 00:17:45.899 align:center
मुझे अंदर तक छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, डैड।

00:17:46.775 --> 00:17:49.069 align:center
- मैं यहीं पर इंतज़ार करता हूँ।
- हाँ।

00:18:07.546 --> 00:18:10.007 align:center
मैंने सुना कि तुम्हारे पैर की एक उँगली ग़ायब हो गई।

00:18:11.008 --> 00:18:12.009 align:center
दर्द हो रहा है?

00:18:13.760 --> 00:18:15.012 align:center
नहीं, ज़्यादा नहीं।

00:18:15.512 --> 00:18:16.513 align:center
अच्छी बात है।

00:18:22.102 --> 00:18:24.104 align:center
तुम्हारे माता-पिता तुम्हारा अच्छे से ख़याल रखेंगे।

00:18:29.443 --> 00:18:30.652 align:center
भाड़ में जाएँ मेरे माता-पिता।

00:18:38.911 --> 00:18:39.912 align:center
हे।

00:18:40.412 --> 00:18:41.495 align:center
ठीक हो?

00:18:41.496 --> 00:18:42.497 align:center
हाँ।

00:18:43.624 --> 00:18:47.503 align:center
मैं बहुत तक गया हूँ। चलिए, ऊपर चलते हैं।

00:18:48.337 --> 00:18:49.880 align:center
तुम्हारा शानदार कमरा तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।

00:20:37.863 --> 00:20:39.489 align:center
हे भगवान। माफ़ करना।

00:20:41.617 --> 00:20:42.826 align:center
ज़ैक के बारे में कोई नई ख़बर?

00:20:44.411 --> 00:20:47.164 align:center
तुम्हारे डैड अभी भी अस्पताल में हैं।
मैं वहाँ वापस जा रही हूँ।

00:20:48.916 --> 00:20:50.375 align:center
मैंने यहाँ एक पॉसम को देखा।

00:20:52.252 --> 00:20:54.213 align:center
मुझे लगता है वह शायद दीवार में रह रहा है।

00:20:56.757 --> 00:20:58.799 align:center
दरअसल, एक दिन मुझे खरोंचने की आवाज़ सुनाई दी थी।

00:20:58.800 --> 00:21:00.427 align:center
तुम्हें पता है यह सब सामान कैसा है?

00:21:01.595 --> 00:21:02.596 align:center
नहीं।

00:21:03.388 --> 00:21:07.351 align:center
और तुमने उसे ऐसा कुछ करते हुए पहले कभी नहीं देखा?

00:21:08.310 --> 00:21:09.311 align:center
कभी नहीं।

00:21:11.980 --> 00:21:16.276 align:center
अब तो वह मुझसे बात ही नहीं करता है।

00:21:18.487 --> 00:21:20.489 align:center
डैनी ने बताया कि वह ऑनलाइन एक लड़की से मिला।

00:21:22.491 --> 00:21:25.327 align:center
ज़ाहिर है वह बेहद आकर्षक है।

00:21:25.994 --> 00:21:27.663 align:center
बहुत अच्छे। यह तो अच्छी बात है।

00:21:30.916 --> 00:21:34.670 align:center
वैसे, मुझे उसका फ़ोन मिला।

00:21:35.254 --> 00:21:36.922 align:center
मुझे उसका पासवर्ड नहीं पता, लेकिन…

00:21:45.264 --> 00:21:48.016 align:center
भगवान का शुक्र है कि हम तुम पर
हमेशा भरोसा कर सकते हैं कि तुम ठीक रहोगी।

00:21:57.192 --> 00:21:59.653 align:center
नोआ, मैं आज काम पर नहीं आ सकती। मैं अभी बस…

00:22:01.822 --> 00:22:03.031 align:center
तुम सच कह रही हो?

00:22:04.825 --> 00:22:05.826 align:center
कैसे?

00:22:17.045 --> 00:22:19.505 align:center
वे दोनों? कमबख़्त यह क्या हो गया?

00:22:19.506 --> 00:22:22.885 align:center
उन्हें लगता है कि बनी ने बायरन को गोली मारी,
फिर वह गिर पड़ी। शायद दिल के दौरे से।

00:22:23.468 --> 00:22:25.178 align:center
पर बनी ने उसे जेल से छुड़ाने के लिए सालों मेहनत की।

00:22:25.179 --> 00:22:27.638 align:center
लगता है आपके उन्हें यहाँ छोड़ने के बाद
वह वापस बाहर चला गया।

00:22:27.639 --> 00:22:29.640 align:center
जब घर आया तो होश में नहीं था,
शराब या किसी नशे के असर में।

00:22:29.641 --> 00:22:32.519 align:center
पड़ोसियों ने लड़ाई-झगड़े, चीखने
और फिर धमाके की आवाज़ें सुनीं।

00:22:33.270 --> 00:22:35.689 align:center
पता है, लोग हमेशा वैसे नहीं होते हैं
जैसी आप उनसे उम्मीद करते हैं।

00:22:36.857 --> 00:22:38.232 align:center
नहीं, मुझे उन्हें देखना है।

00:22:38.233 --> 00:22:39.443 align:center
हाँ, मुझे लगा ही था।

00:22:51.955 --> 00:22:53.373 align:center
हमें यहाँ रहने की ज़रूरत नहीं है।

00:22:55.626 --> 00:22:56.627 align:center
हाँ।

00:22:57.794 --> 00:23:01.339 align:center
उसने मुझसे कहा था कि वह इंडी 500 रेस देखने
जाना चाहता है। अपनी मॉम को साथ लेकर।

00:23:01.340 --> 00:23:02.674 align:center
मेरा मतलब, कमबख़्त क्या हो गया?

00:23:03.425 --> 00:23:06.135 align:center
हे, देखो। जेल इंसान को
कई अलग-अलग मायनों में बदल सकती है

00:23:06.136 --> 00:23:08.054 align:center
और यह बात वहीं जाकर समझ आती है।

00:23:08.055 --> 00:23:10.181 align:center
वह एक आदमी को बना भी सकती है,
और उसे तोड़ भी सकती है,

00:23:10.182 --> 00:23:13.184 align:center
या फिर उसे इतना बदल सकती है
कि उसकी ख़ुद की मॉम भी उसे पहचान न सकें।

00:23:13.185 --> 00:23:14.310 align:center
इसलिए ख़ुद को दोष मत दो।

00:23:14.311 --> 00:23:15.811 align:center
हे, देखो। यह सही समय नहीं है,

00:23:15.812 --> 00:23:18.315 align:center
लेकिन हमें एक और निर्दोष बंदे के बारे में
बात करने की ज़रूरत है।

00:23:19.650 --> 00:23:21.652 align:center
मैक्स नहीं। रूबेन।

00:23:22.319 --> 00:23:23.819 align:center
वह अपनी अपील वापस लेना चाहता है।

00:23:23.820 --> 00:23:26.864 align:center
वह इस मोड़ पर हार नहीं मान सकता।
छह हफ़्तों में उसे फाँसी दे दी जाएगी।

00:23:26.865 --> 00:23:30.117 align:center
इसीलिए तुम्हें आज ही टारवॉटर जाना होगा

00:23:30.118 --> 00:23:32.662 align:center
और उससे बात करके उसमें कमबख़्त
फिर से लड़ने का जज़्बा भरना होगा।

00:23:32.663 --> 00:23:34.581 align:center
मैं… मैं नहीं जा सकती।

00:23:35.624 --> 00:23:38.209 align:center
ज़ैक… वह अस्पताल में है।

00:23:38.210 --> 00:23:39.877 align:center
ज़ैक को क्या हो गया? वह ठीक तो है?

00:23:39.878 --> 00:23:42.255 align:center
मुझे काफ़ी बेहतर नींद आएगी,
जब मुझे इस सवाल का जवाब पता चल जाएगा,

00:23:42.256 --> 00:23:45.466 align:center
लेकिन उसे जल्दी ही छुट्टी मिल जाएगी,
तो मुझे घर जाना होगा, ठीक है?

00:23:45.467 --> 00:23:46.927 align:center
मैं रूबेन से कल बात कर लूँगी।

00:23:51.306 --> 00:23:52.891 align:center
देखो तो कौन आया है।

00:23:56.770 --> 00:23:57.771 align:center
हाय, मॉम।

00:23:58.272 --> 00:23:59.772 align:center
बच्चे।

00:23:59.773 --> 00:24:03.026 align:center
तुम्हें भूख लग रही होगी, हँ?
तुम्हें खाने के लिए कुछ चाहिए?

00:24:03.569 --> 00:24:04.735 align:center
नहीं, नहीं।

00:24:04.736 --> 00:24:08.197 align:center
सवाना कॉफ़ी रॉस्टर्स की ब्लैक कॉफ़ी अच्छी रहेगी।

00:24:08.198 --> 00:24:09.241 align:center
ठीक है। कॉफ़ी तैयार करते हैं।

00:24:10.617 --> 00:24:13.370 align:center
उन्होंने तुम्हें तुम्हारे पैर के लिए
कुछ निर्देश वग़ैरह दिए थे?

00:24:14.580 --> 00:24:17.290 align:center
नहाना मना है। शुक्रवार तक बूट पहने रखना है।

00:24:17.291 --> 00:24:18.876 align:center
काफ़ी बदबू फैलने वाली है।

00:24:19.793 --> 00:24:21.085 align:center
उन्होंने कहा मैं उसे रख सकता हूँ।

00:24:21.086 --> 00:24:22.087 align:center
बूट को?

00:24:22.963 --> 00:24:24.339 align:center
नहीं। पैर की उँगली को।

00:24:28.886 --> 00:24:30.136 align:center
मैं कपड़े बदलने जा रहा हूँ।

00:24:30.137 --> 00:24:31.138 align:center
ठीक है।

00:24:38.270 --> 00:24:39.479 align:center
जो सोच रही हो, कह दो।

00:24:40.397 --> 00:24:43.149 align:center
मैं सोच रही हूँ कि हमारे बेटे के साथ ऐसा बहुत कुछ हुआ है

00:24:43.150 --> 00:24:44.151 align:center
जिसके बारे में हम नहीं जानते,

00:24:45.110 --> 00:24:47.863 align:center
और हमें जितना कम पता होगा,
हमारे लिए उसकी मदद करना उतना ज़्यादा मुश्किल होगा।

00:24:48.572 --> 00:24:52.576 align:center
और मुझे लगता है कि उसकी मदद करने का सबसे अच्छा
तरीक़ा बस यही है कि हम बस उसके लिए मौजूद रहें।

00:24:53.160 --> 00:24:55.454 align:center
तुम ऐसे कह रहे हो जैसे मैं कुछ और करने को कह रही हूँ।

00:24:57.497 --> 00:24:59.875 align:center
माफ़ करना, बस यह पूरा बायरन वाला मामला और…

00:25:00.459 --> 00:25:02.920 align:center
बस ऐसा लगता है जैसे सब कुछ बिखर रहा है, है ना?

00:25:12.554 --> 00:25:14.181 align:center
वह लड़की कौन है जिससे वह ऑनलाइन मिला था?

00:25:15.599 --> 00:25:16.934 align:center
भगवान। सही कहा।

00:25:19.228 --> 00:25:20.895 align:center
पिछले साल सोफ़िया वाले मामले के बाद,

00:25:20.896 --> 00:25:23.357 align:center
ज़ैक की एक ऑनलाइन गर्लफ़्रेंड है
जिसके बारे में हम कुछ नहीं जानते।

00:25:24.274 --> 00:25:26.943 align:center
तुम्हें लगता है हमें उससे पूछना चाहिए
कि क्या उस लड़की ने उसे ड्रग्स दिए थे?

00:25:26.944 --> 00:25:27.945 align:center
सही कहा।

00:25:29.279 --> 00:25:31.281 align:center
देखो, हमें जानना होगा कि यह कैसे हुआ था।

00:25:34.826 --> 00:25:35.827 align:center
हाँ।

00:25:37.579 --> 00:25:38.580 align:center
ज़ैकरी।

00:25:43.460 --> 00:25:44.503 align:center
कैसा लग रहा है?

00:25:47.923 --> 00:25:48.924 align:center
ठीक लग रहा है।

00:25:51.260 --> 00:25:52.427 align:center
तुम्हें कुछ याद आया?

00:25:54.054 --> 00:25:57.056 align:center
मतलब तुम्हारे यहाँ से जाने के बाद,
क्या तुम किसी से मिले थे,

00:25:57.057 --> 00:25:58.976 align:center
शायद इंटरनेट पर मिली उस लड़की से?

00:26:02.229 --> 00:26:03.564 align:center
मुझे अभी भी याद नहीं आ रहा है।

00:26:04.231 --> 00:26:05.858 align:center
हमें तुम्हारी फ़िक्र हो रही है, ज़ी।

00:26:07.276 --> 00:26:08.652 align:center
तुम्हें किसी से तो बात करनी होगी।

00:26:09.361 --> 00:26:10.696 align:center
उन चीज़ों के बारे में, जो मुझे याद नहीं हैं?

00:26:12.322 --> 00:26:16.159 align:center
अब डॉ. कार्लायल के साथ
हफ़्ते में तीन सेशन होंगे। ठीक है?

00:26:17.160 --> 00:26:19.496 align:center
और कुछ सेशन हम साथ में भी करेंगे। हम दोनों।

00:26:20.789 --> 00:26:22.290 align:center
इसे मैं अपने पास रखूँगी।

00:26:22.291 --> 00:26:23.624 align:center
ओह, नहीं। मेरा फ़ोन मैं ही रखूँगा।

00:26:23.625 --> 00:26:25.751 align:center
- तुम्हारा पासकोड क्या है?
- मेरा फ़ोन मुझे वापस दीजिए।

00:26:25.752 --> 00:26:27.171 align:center
मैं आपको पासकोड नहीं बताऊँगा।

00:26:28.714 --> 00:26:30.674 align:center
यह तस्वीर कैसी है?

00:26:32.384 --> 00:26:33.385 align:center
कौन सी तस्वीर?

00:26:37.806 --> 00:26:39.640 align:center
- कमबख़्त कुतिया कहीं की!
- हे, हे, हे, हे।

00:26:39.641 --> 00:26:41.225 align:center
- मेरा फ़ोन वापस दो।
- अपनी मॉम को गाली मत दो।

00:26:41.226 --> 00:26:43.269 align:center
- मॉम, मुझे…
- सब ठीक होने पर फ़ोन वापस मिल जाएगा, ठीक है?

00:26:43.270 --> 00:26:45.646 align:center
- हे, सुनो! शांत हो जाओ, प्लीज़।
- मुझे छोड़िए! डैड।

00:26:45.647 --> 00:26:46.773 align:center
मॉम!

00:26:49.318 --> 00:26:50.401 align:center
ऐसी लड़की के दीवाने हो
जिसे तुमने कभी छुआ तक नहीं

00:26:50.402 --> 00:26:51.819 align:center
अब तुम सिर्फ़ एक लड़की नहीं रहीं
तूफ़ान बन चुकी हो

00:26:51.820 --> 00:26:52.821 align:center
फिर मेरी लहरों में डूब जाओ

00:26:55.657 --> 00:26:56.741 align:center
तो आज रात हम क्या कर रहे हैं?

00:26:56.742 --> 00:26:57.825 align:center
इस वाले पर नहीं। दूसरे से आओ।

00:26:57.826 --> 00:26:58.910 align:center
तस्वीरें भेजो!

00:26:58.911 --> 00:27:00.162 align:center
बेसब्र लड़का।
यह तो बस हमारी शुरुआत है।

00:27:09.838 --> 00:27:12.174 align:center
तुम ऑनलाइन हो?

00:27:39.660 --> 00:27:42.079 align:center
घर के पीछे के आँगन का मोशन सेंसर।

00:28:35.883 --> 00:28:38.260 align:center
ब्रैंडन? ब्रैंडन?

00:28:41.096 --> 00:28:42.097 align:center
हे, टॉमी।

00:28:42.931 --> 00:28:44.224 align:center
किसी दिन कोई आपको गोली मार देगा।

00:28:45.767 --> 00:28:47.268 align:center
तुम और मेरी बेटी जैसे आरामदायक ज़िंदगी जीने वाले

00:28:47.269 --> 00:28:49.353 align:center
उदारवादी लोग किसी को गोली नहीं मार सकते।

00:28:49.354 --> 00:28:50.438 align:center
सही कहा।

00:28:50.439 --> 00:28:52.732 align:center
आप जानते हैं कि अगर ऐना आपको देख लेती,
तो धक्के देकर बाहर निकाल देती।

00:28:52.733 --> 00:28:53.816 align:center
वह कमबख़्त मेरी बेटी है।

00:28:53.817 --> 00:28:55.902 align:center
अगर मैं चाहूँ तो बरामदे में कुछ भी रख सकता हूँ

00:28:55.903 --> 00:28:57.779 align:center
और वे दोनों मेरे नवासा-नवासी हैं।

00:28:58.447 --> 00:29:00.740 align:center
तो मैं बस… मैं नैटली के लिए कुछ लाया था।

00:29:00.741 --> 00:29:03.826 align:center
मैं उसके लिए फ़ुटबॉल खेलने के लिए स्पाइक्स वाले
जूते लाया था। उसे फ़ुटबॉल खेलना पसंद है, है ना?

00:29:03.827 --> 00:29:05.620 align:center
उसे वह मेगन रेपिनो पसंद है।

00:29:05.621 --> 00:29:08.623 align:center
वे मेगन रेपिनो के जूते हैं।
मेरा मतलब, वे उसके जूते नहीं हैं।

00:29:08.624 --> 00:29:11.876 align:center
- वह… वह उनकी… मॉडल है।
- ठीक है।

00:29:11.877 --> 00:29:13.920 align:center
वह लड़की…
वह मर्दों की टीम के लिए भी खेल सकती थी।

00:29:13.921 --> 00:29:16.631 align:center
- ठीक है। ठीक है। ठीक है।
- वह भी कमाल कर देती।

00:29:16.632 --> 00:29:18.217 align:center
नैटली का जन्मदिन हफ़्तों पहले था।

00:29:18.926 --> 00:29:21.637 align:center
ऐना नहीं चाहती कि आप यहाँ आएँ। यह डिब्बा ले जाइए।

00:29:22.387 --> 00:29:24.722 align:center
मैं कुछ अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूँ, कमबख़्त।

00:29:24.723 --> 00:29:25.891 align:center
तुम…

00:29:27.976 --> 00:29:30.312 align:center
ऐना से कहना कि मुझे उससे मिलकर बहुत अच्छा लगेगा…

00:29:32.898 --> 00:29:33.941 align:center
जब भी वह तैयार हो।

00:29:37.152 --> 00:29:38.529 align:center
मैं आप पर एक एहसान कर देता हूँ।

00:29:41.240 --> 00:29:42.824 align:center
मैं उसे नहीं बताऊँगा कि आप आए थे।

00:29:45.536 --> 00:29:46.662 align:center
गुड नाइट, ब्रैंडन।

00:30:02.886 --> 00:30:06.306 align:center
जब भी वह तैयार हो। जब भी वह तैयार हो।

00:30:38.422 --> 00:30:39.548 align:center
कमबख़्त तुम कौन हो?

00:30:42.009 --> 00:30:43.010 align:center
हे।

00:30:48.640 --> 00:30:49.975 align:center
आख़िर तुझे हो क्या गया है, कुत्ते?

00:30:50.893 --> 00:30:52.268 align:center
तू भौंकता तक नहीं है।

00:30:52.269 --> 00:30:56.314 align:center
यार, यह कुत्ता, मुझे लगता है इसे कुछ हो गया है।
इसे देखो ज़रा।

00:30:56.315 --> 00:30:58.482 align:center
बहुत लम्बे समय तक ज़ंजीर में बंधा जानवर

00:30:58.483 --> 00:31:00.819 align:center
यह सीख जाता है कि चाहे वह कुछ भी करे,
उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

00:31:01.612 --> 00:31:04.281 align:center
यह कुत्ता तो जैसे एक ज़िंदा लाश बन गया है,
तुम देख नहीं पा रहे हो?

00:31:05.782 --> 00:31:07.826 align:center
इसे अपने मालिक तक की आवाज़ सुनाई नहीं दे रही है।

00:31:08.493 --> 00:31:11.580 align:center
यह बेवक़ूफ़ कुत्ता कोई करतब वग़ैरह करना भी नहीं जानता।

00:31:12.122 --> 00:31:16.001 align:center
और आँगन में आए
अजनबी लोगों पर भौंकना तो इसे बिल्कुल नहीं आता।

00:31:17.878 --> 00:31:24.050 align:center
तुम जैसे आदमी को, जो अपनी चीज़ों की रखवाली
करता है, एक ताक़तवर, ख़तरनाक कुत्ते की ज़रूरत है।

00:31:24.051 --> 00:31:25.052 align:center
हाँ, तुम सही कह रहे हो।

00:31:27.596 --> 00:31:30.807 align:center
अगर तुम चाहो तो मैं इसे अपने साथ ले सकता हूँ,

00:31:31.642 --> 00:31:37.523 align:center
क्योंकि मैं सली मूड ड्राइव वाली
ह्यूमेन सोसाइटी में काम करता हूँ, समझ रहे हो?

00:31:38.440 --> 00:31:42.485 align:center
और तुम कल आ जाना और कहना कि मैक्स ने तुम्हें भेजा है।

00:31:42.486 --> 00:31:47.573 align:center
क्योंकि वहाँ एक कुत्ता है, एक नया कुत्ता,
जो तुम्हारे लिए बिल्कुल सही रहेगा, क्योंकि वह…

00:31:47.574 --> 00:31:52.995 align:center
वह एक मैक्सिकन पिट बुल है जिसका सिर मानो…
मेरे सिर जितना बड़ा है

00:31:52.996 --> 00:31:55.874 align:center
और वह मेरा गला ऐसे फाड़ देता जैसे…

00:31:58.544 --> 00:32:00.128 align:center
तुम्हें उसी की ज़रूरत है, मेरे दोस्त।

00:32:01.088 --> 00:32:03.256 align:center
क्या, तुम कह रहे हो
मुझे इस कुत्ते के बदले में वह कुत्ता मिल जाएगा?

00:32:03.257 --> 00:32:04.590 align:center
जैसे कार वग़ैरह की अदला-बदली होती है?

00:32:04.591 --> 00:32:07.969 align:center
हाँ, मैं तुम्हारे लिए इसका इंतज़ाम कर दूँगा।
और उसका नाम "तू पोइया" है।

00:32:07.970 --> 00:32:11.348 align:center
समझ गए? तुम उसका या मेरा नाम भूल तो नहीं जाओगे?

00:32:12.432 --> 00:32:15.269 align:center
तो, वहाँ जाकर तुम आख़िर क्या कहोगे?

00:32:16.228 --> 00:32:17.229 align:center
- मुझे मैक्स ने भेजा है।
- हाँ?

00:32:18.605 --> 00:32:19.689 align:center
- सही कहा?
- हाँ।

00:32:19.690 --> 00:32:22.150 align:center
मैक्स। मैं यहाँ तुम्हारा औज़ार लेने आया हूँ।

00:32:23.318 --> 00:32:24.861 align:center
- तुम्हारा औज़ार।
- सही कहा।

00:32:24.862 --> 00:32:26.363 align:center
- हाँ।
- तुम्हें कुत्ता मिल जाएगा।

00:33:25.339 --> 00:33:26.756 align:center
मिलती-जुलती तस्वीरें खोजें

00:33:26.757 --> 00:33:28.049 align:center
खोजा जा रहा है

00:33:28.050 --> 00:33:29.133 align:center
शून्य मेल

00:33:29.134 --> 00:33:31.469 align:center
तुम कमबख़्त हो कौन?

00:33:31.470 --> 00:33:32.929 align:center
एंजेलएक्स

00:33:32.930 --> 00:33:34.264 align:center
क्या तुम अंदर हो?

00:33:36.266 --> 00:33:37.934 align:center
तो ज़ैक उस लड़की को मैसेज कर रहा था।

00:33:37.935 --> 00:33:39.018 align:center
मिसेज मिट जाते हैं

00:33:39.019 --> 00:33:41.437 align:center
इसलिए मेरे पास बस पिछले कुछ दिनों के मैसेज हैं,
पर फिर भी हज़ारों मैसेज हैं।

00:33:41.438 --> 00:33:43.398 align:center
तुम यहाँ अंदर कब से बैठी हो?

00:33:44.358 --> 00:33:47.985 align:center
तुम मुझे उस लड़की के बारे में पता लगाने के लिए
दोषी महसूस कराने की कोशिश कर रहे हो

00:33:47.986 --> 00:33:49.862 align:center
जिसने ज़ैक को पूरी तरह से अपने क़ाबू में कर रखा है?

00:33:49.863 --> 00:33:52.490 align:center
नहीं। मैं तुम्हारा ध्यान खींचने की कोशिश में हूँ,
क्योंकि तुम एक चीज़ पर अटक जाती हो।

00:33:52.491 --> 00:33:56.786 align:center
माफ़ करना अगर मेरा ध्यान इस बात पर अटका है
कि हमारे बेटे को ड्रग्स किसने दिए थे।

00:33:56.787 --> 00:34:00.873 align:center
इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि उसे ड्रग्स किसी
ऑनलाइन गेमर लड़की ने दिए थे या मैक्स केडी ने,

00:34:00.874 --> 00:34:03.543 align:center
या फिर सवाना बनैनाज़ ने।

00:34:03.544 --> 00:34:04.711 align:center
यहाँ सिर्फ़ ज़ैक मायने रखता है।

00:34:05.546 --> 00:34:08.632 align:center
हमें उसके लिए मौजूद रहना होगा।
हमें सामान्य ज़िंदगी में लौटना होगा।

00:34:10.050 --> 00:34:12.886 align:center
तो मैं चाहता हूँ कि तुम भी मेरे साथ वही करो,
अगर तुम कर सको।

00:34:14.763 --> 00:34:17.431 align:center
हमें असल दुनिया में बहुत काम करना है।

00:34:39.538 --> 00:34:40.539 align:center
हैलो।

00:34:41.581 --> 00:34:44.876 align:center
सोफ़िया। मैं बोल रहा हूँ, ज़ैक।

00:34:44.877 --> 00:34:45.878 align:center
क्या चाहिए तुम्हें?

00:34:46.712 --> 00:34:52.967 align:center
मैं बस कहना चाहता था कि मैं…
मैं बस… मुझे माफ़ कर दो। फिर से।

00:34:53.760 --> 00:34:56.889 align:center
मुझे वह नहीं करना… मैं नहीं…

00:34:59.808 --> 00:35:00.809 align:center
मैं बस…

00:35:06.648 --> 00:35:08.149 align:center
टारवॉटर राज्य जेल
सवाना, जॉर्जिया

00:35:08.150 --> 00:35:09.984 align:center
रमीरेज़, कोई मिलने आया है।

00:35:09.985 --> 00:35:11.486 align:center
मुलाक़ात कक्ष

00:35:16.033 --> 00:35:17.743 align:center
ये वकील लोग कभी भी हार नहीं मानते।

00:35:45.312 --> 00:35:47.897 align:center
हैलो, रूबेन।

00:35:47.898 --> 00:35:51.193 align:center
तुम जानते हो मैं कौन हूँ?

00:35:52.277 --> 00:35:57.199 align:center
फिर तुम्हें पता होगा कि यह वह आख़िरी जगह है
जहाँ मैं कभी भी आना चाहूँगा।

00:35:58.867 --> 00:36:00.493 align:center
फिर तुम यहाँ क्यों आए हो?

00:36:00.494 --> 00:36:04.498 align:center
मैंने सुना कि तुम अपील वापस लेने वाले हो।

00:36:06.542 --> 00:36:09.627 align:center
तुम्हें एसजेएलपी ने भेजा है।

00:36:09.628 --> 00:36:11.672 align:center
मैंने उनसे कह दिया था कि मैं अब अपील नहीं करूँगा।

00:36:13.549 --> 00:36:16.467 align:center
मैं यहाँ तुमसे एक बात कहने आया हूँ…

00:36:16.468 --> 00:36:20.222 align:center
…कि तुम्हारे दर्द की भी अहमियत है।

00:36:20.973 --> 00:36:26.186 align:center
तुम्हारा दर्द, तुम उसे अपनाओ
और उसे अपनी ताक़त में बदल दो।

00:36:28.689 --> 00:36:31.358 align:center
पता है, ये शब्द तुम्हारे मुँह से सुनकर अजीब लग रहा है।

00:36:33.068 --> 00:36:34.444 align:center
मैंने तुम्हारे बारे में कुछ बातें सुनी थीं।

00:36:35.153 --> 00:36:37.154 align:center
मैं हैरान हूँ कि उन्होंने
तुम्हारे जैसे कमीने को यूँ ही निकल जाने दिया।

00:36:37.155 --> 00:36:39.156 align:center
मैं जन्म से कमीना नहीं था।

00:36:39.157 --> 00:36:42.286 align:center
इस दुनिया ने मुझे कमीना बना दिया।
ज़िंदा रहने के लिए मुझे कमीना बनना पड़ा।

00:36:43.287 --> 00:36:44.413 align:center
और तुम…

00:36:47.332 --> 00:36:51.461 align:center
मैंने कभी किसी को नहीं मारा था, जब तक
कि उन्होंने मुझे इस घटिया जगह में नहीं डाल दिया।

00:36:52.212 --> 00:36:55.298 align:center
यह जगह आप पर हावी हो जाती है!

00:36:55.299 --> 00:36:59.553 align:center
पिछले हफ़्ते ही, मैं वहीं था जहाँ आज तुम हो।

00:37:00.345 --> 00:37:04.016 align:center
तुम्हें लगता है कि तुम्हारी कहानी ख़त्म हो चुकी है,
पर ऐसा नहीं है।

00:37:05.767 --> 00:37:08.352 align:center
शायद वह तुम्हारी कहानी है ही नहीं।

00:37:08.353 --> 00:37:13.566 align:center
हो सकता है तुम्हारी ज़िंदगी का कोई बड़ा उद्देश्य हो…
जो अब तक सामने नहीं आया।

00:37:13.567 --> 00:37:15.903 align:center
रूबेन!

00:37:33.003 --> 00:37:34.004 align:center
ज़ैक।

00:37:36.673 --> 00:37:38.091 align:center
ज़ैक, तुम आख़िर क्या कर रहे हो?

00:37:38.759 --> 00:37:39.801 align:center
ज़ैक।

00:37:40.719 --> 00:37:42.762 align:center
तुम कहाँ जा रहे हो?

00:37:42.763 --> 00:37:45.848 align:center
डॉक्टर ने मुझसे पैदल चलने को कहा था, तो मैं…

00:37:45.849 --> 00:37:48.185 align:center
मैं बस सैर करने जा रहा हूँ।

00:37:48.810 --> 00:37:50.771 align:center
सोफ़िया ने कुछ लोगों को बताया कि तुमने उसे फ़ोन किया।

00:37:52.814 --> 00:37:55.358 align:center
प्लीज़ कह दो कि अभी तुम वहाँ नहीं जा रहे हो।

00:37:55.359 --> 00:37:58.403 align:center
बस… मैं… मैं माफ़ी माँगना चाहता हूँ।

00:38:00.197 --> 00:38:03.075 align:center
जो कुछ हुआ, तुम उसे ठीक नहीं कर सकते।
तुम्हें आगे बढ़ना होगा।

00:38:03.992 --> 00:38:05.952 align:center
तुम्हारे लिए सब कुछ आसान है।

00:38:05.953 --> 00:38:08.913 align:center
तुम बढ़िया एथलिट हो, पढ़ाई में अच्छी हो,
एकदम आदर्श बेटी।

00:38:08.914 --> 00:38:10.624 align:center
मेरे लिए कुछ भी आसान नहीं है।

00:38:12.125 --> 00:38:13.752 align:center
यह कमबख़्त थका देने वाला है।

00:38:14.628 --> 00:38:16.004 align:center
वे मुझे समझते तक नहीं हैं।

00:38:20.092 --> 00:38:21.635 align:center
मॉम और डैड हमें नहीं जानते।

00:38:24.471 --> 00:38:25.472 align:center
और हम उन्हें नहीं जानते।

00:38:28.308 --> 00:38:30.352 align:center
वे बस हमारा भला चाहते हैं।

00:38:32.062 --> 00:38:34.898 align:center
कम से कम तुम्हारा। तुम उनके असली बच्चे हो।

00:38:37.985 --> 00:38:39.069 align:center
हालाँकि उन्हें तुम ज़्यादा पसंद हो।

00:38:42.155 --> 00:38:44.241 align:center
चलो। चलो, घर चलते हैं।

00:38:47.870 --> 00:38:52.374 align:center
मैं सम्भाल लूँगा। मैं चल सकता हूँ।
मैं विकलांग नहीं हूँ, बस पैर की एक उँगली कटी है।

00:38:56.253 --> 00:38:58.505 align:center
तुम रात में यूँ ही निकल तो नहीं जाओगे, है ना?

00:39:01.383 --> 00:39:02.467 align:center
मैं नहीं जाऊँगा।

00:39:10.100 --> 00:39:11.101 align:center
वादा?

00:39:13.687 --> 00:39:15.814 align:center
नाइट।

00:40:02.277 --> 00:40:03.362 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:40:06.615 --> 00:40:08.325 align:center
पिछले कुछ दिन बहुत तनाव से भरे थे।

00:40:11.411 --> 00:40:14.247 align:center
पता है, मैं नोआ की कही
एक बात के बारे में सोचती रहती हूँ,

00:40:14.248 --> 00:40:17.125 align:center
कि अगर मैक्स दोषी साबित होता
तो यह हमारे लिए कितना बुरा होता।

00:40:17.626 --> 00:40:19.586 align:center
लेकिन उसके ख़िलाफ़ पुख़्ता सबूत थे।

00:40:20.504 --> 00:40:23.506 align:center
वह अपनी पत्नी को बहुत मानसिक यातना देता था।

00:40:23.507 --> 00:40:26.425 align:center
ल्यूमिनोल को उसके घर
और उसकी कार की डिक्की में ख़ून के निशान मिले थे…

00:40:26.426 --> 00:40:29.303 align:center
एमी ब्रैनकाटो ने अपना जुर्म कुबूल किया था।
उसके पास क़त्ल का हथियार था।

00:40:29.304 --> 00:40:30.638 align:center
हो सकता है वह उसे मैक्स ने ही दिया हो।

00:40:30.639 --> 00:40:34.809 align:center
और उसने अपने सिर में गोली मारकर
मैक्स पर आख़िरी एहसान किया था?

00:40:34.810 --> 00:40:36.603 align:center
वह लोगों को प्रभावित करके उनसे चीज़ें करवा सकता है।

00:40:39.273 --> 00:40:41.941 align:center
पता है… पता है मैं शायद ज़रूरत से ज़्यादा शक कर रही हूँ।

00:40:41.942 --> 00:40:45.403 align:center
- माफ़ करना, मैं…
- एमी ब्रैनकाटो के उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध थे,

00:40:45.404 --> 00:40:47.446 align:center
और वह उसकी पत्नी को अपने रास्ते से हटाना चाहती थी।

00:40:47.447 --> 00:40:51.994 align:center
तो, वे सारे सबूत जो हमारे हिसाब से मैक्स की तरफ़ इशारा
कर रहे थे, वे असल में एमी की तरफ़ इशारा कर रहे थे।

00:40:55.122 --> 00:40:56.373 align:center
मान लो तुम्हारी बात सही है।

00:40:58.375 --> 00:40:59.626 align:center
क्या तुम्हें अपराधबोध महसूस नहीं होता?

00:41:01.962 --> 00:41:03.630 align:center
हमने वही किया जो हमें सही लगा।

00:41:06.091 --> 00:41:07.092 align:center
है ना?

00:41:09.303 --> 00:41:12.055 align:center
क्या हम बस इस मामले को पीछे नहीं छोड़ सकते?

00:41:12.723 --> 00:41:15.976 align:center
वापस सामान्य ज़िंदगी जीना शुरू नहीं कर सकते? साथ में?

00:41:18.395 --> 00:41:20.814 align:center
हाँ। हाँ।

00:41:47.132 --> 00:41:48.509 align:center
तुमने अलार्म बंद कर दिया?

00:41:49.927 --> 00:41:50.969 align:center
शुक्रिया की कोई ज़रूरत नहीं है।

00:41:51.512 --> 00:41:54.306 align:center
ऐसा कोई ज़रूरी काम नहीं है
कि तुम एक घंटा ज़्यादा ना सो सको, है ना?

00:41:56.141 --> 00:41:58.976 align:center
नहीं, शायद नहीं है। लेकिन…

00:41:58.977 --> 00:42:02.689 align:center
धत्। धत्! धत्!

00:42:03.857 --> 00:42:05.776 align:center
मुझे उस कमबख़्त फ़ोन को पूल में फेंक देना चाहिए था।

00:42:06.652 --> 00:42:07.735 align:center
अब कहाँ आग लग गई?

00:42:07.736 --> 00:42:11.364 align:center
नोआ, मुझे माफ़ करना।
मैं रूबेन से बात करने के लिए अभी जा रही हूँ।

00:42:11.365 --> 00:42:13.241 align:center
बस कल का दिन मेरे हाथ से निकल गया।

00:42:13.242 --> 00:42:14.450 align:center
शांत हो जाओ।

00:42:14.451 --> 00:42:17.453 align:center
मैक्स केडी के वहाँ जाकर उसे समझाने और हिम्मत देने के बाद

00:42:17.454 --> 00:42:20.873 align:center
रूबेन को फिर से अपनी जान बचाने में
दिलचस्पी होने लगी है।

00:42:20.874 --> 00:42:23.251 align:center
मैक्स केडी ने वहाँ जाकर उससे बात क्यों की?

00:42:23.252 --> 00:42:24.877 align:center
देखो, वह ऑफ़िस आया था,

00:42:24.878 --> 00:42:27.505 align:center
जानना चाहता था
कि वह हमारी मदद कैसे कर सकता है। मैंने कहा,

00:42:27.506 --> 00:42:30.299 align:center
"वापस जेल जाने के बारे में क्या ख़याल है?"

00:42:30.300 --> 00:42:33.261 align:center
देखो, वह ग़ैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए
बहुत काम का आदमी है।

00:42:33.262 --> 00:42:36.222 align:center
और वह "द टाइम्स" को एक इंटरव्यू भी देने वाला है।

00:42:36.223 --> 00:42:37.348 align:center
हमें अपनी शुभकामनाएँ दो।

00:42:37.349 --> 00:42:39.517 align:center
रुको, वह इंटरव्यू दे रहा है? कब?

00:42:39.518 --> 00:42:40.601 align:center
अभी।

00:42:40.602 --> 00:42:42.563 align:center
इस समय ऑफ़िस में उसका ही इंतज़ाम हो रहा है।

00:42:45.440 --> 00:42:47.108 align:center
- मैं अच्छा लग रहा हूँ? बताओ?
- हाँ।

00:42:47.109 --> 00:42:48.651 align:center
हे।

00:42:48.652 --> 00:42:49.695 align:center
मैं वहाँ आ रही हूँ।

00:42:52.990 --> 00:42:54.324 align:center
अब तो आराम नहीं किया जा सकता।

00:42:54.992 --> 00:42:58.661 align:center
मैक्स, आप उस व्यवस्था के सबसे बड़े शिकार हैं,

00:42:58.662 --> 00:43:00.664 align:center
जिसे आप आपराधिक अन्याय व्यवस्था कहते हैं।

00:43:01.248 --> 00:43:04.835 align:center
लेकिन मुझे पूछना होगा,
आपने अपराध स्वीकार करके समझौता क्यों किया था?

00:43:06.920 --> 00:43:09.715 align:center
देखिए, मुझ पर बहुत दबाव था।

00:43:10.716 --> 00:43:11.799 align:center
किसका?

00:43:11.800 --> 00:43:13.176 align:center
यह अतीत की बात है।

00:43:13.177 --> 00:43:15.678 align:center
टैबिथा, आज, मैं बस

00:43:15.679 --> 00:43:20.433 align:center
रूबेन रमीरेज़ जैसे उन दूसरे लोगों की
मदद करना चाहता हूँ जिन पर अन्याय हुआ है, ठीक है?

00:43:20.434 --> 00:43:25.521 align:center
और ईश्वर का शुक्रिया, एसजेएलपी जैसे समूहों के लिए,
जो रूबेन के लिए लड़ रहे हैं।

00:43:25.522 --> 00:43:27.690 align:center
यह मानना मुश्किल है कि आप अतीत के बारे में नहीं सोचते।

00:43:27.691 --> 00:43:29.776 align:center
लेकिन वैसे, अतीत है क्या?

00:43:30.611 --> 00:43:34.197 align:center
मृत चीज़ों से भरा हुआ एक संग्राहलय।

00:43:34.198 --> 00:43:37.034 align:center
आपका बचपन सामान्य नहीं था, है ना?

00:43:37.784 --> 00:43:40.329 align:center
आप अपने पिता से 13 साल की उम्र तक नहीं मिल पाए थे?

00:43:43.415 --> 00:43:45.041 align:center
हाँ। मेरे पिता।

00:43:45.042 --> 00:43:49.796 align:center
ठीक है, मेरे पिता एक अमेरिकी सैनिक थे,

00:43:52.424 --> 00:43:54.300 align:center
- उन्होंने ख़ूब मज़े किए।
- ठीक है।

00:43:54.301 --> 00:43:58.638 align:center
उन्होंने एक ख़ूबसूरत जवान बैस्क महिला को
गर्भवती कर दिया, लेकिन वह बच्चा नहीं चाहती थीं।

00:43:58.639 --> 00:44:02.309 align:center
तो, मतलब, उनके…

00:44:03.143 --> 00:44:07.523 align:center
उनके साथ रहकर… रहकर बड़ा होना
कोई आसान काम नहीं था। आप समझ रही हैं?

00:44:08.732 --> 00:44:10.733 align:center
लेकिन कम से कम वह खाना बहुत अच्छा पकाती थीं।

00:44:10.734 --> 00:44:13.110 align:center
इसीलिए मैंने रेस्त्राँ उद्योग में क़दम रखा।

00:44:13.111 --> 00:44:15.322 align:center
तो, कम से कम मेरे पास यह तो है।

00:44:15.906 --> 00:44:19.242 align:center
और, हाँ।

00:44:19.243 --> 00:44:22.579 align:center
और फिर, जब मैं 13 साल का था,
उन्होंने आत्महत्या कर ली।

00:44:23.580 --> 00:44:28.460 align:center
हाँ। धड़ाम। वह एक इमारत से नीचे कूद गईं।

00:44:30.170 --> 00:44:35.509 align:center
और मुझे अपने पिता के साथ रहने के लिए
अमेरिका भेज दिया गया।

00:44:36.510 --> 00:44:39.012 align:center
अब स्पेन में मेरा कोई परिवार नहीं है,
मैं वहाँ कभी वापस नहीं गया।

00:44:40.430 --> 00:44:43.308 align:center
और जब मैं उत्तरी कैरोलाइना पहुँचा…

00:44:44.184 --> 00:44:47.645 align:center
मुझे नहीं पता। मैं… मैं एकदम भटक सा गया था।

00:44:47.646 --> 00:44:49.814 align:center
मुझे अंग्रेज़ी बोलनी भी नहीं आती थी, समझ रही हैं?

00:44:49.815 --> 00:44:51.274 align:center
आपके डैड ने आपको अंग्रेज़ी सिखाई?

00:44:51.275 --> 00:44:57.071 align:center
नहीं। नहीं। नहीं।
नहीं, मेरे पिता एक नई ज़िंदगी जी रहे थे।

00:44:57.072 --> 00:44:58.740 align:center
वह कुत्ते पाल रहे थे।

00:44:59.741 --> 00:45:01.368 align:center
उनका एक… उनका एक नया परिवार था

00:45:02.244 --> 00:45:05.414 align:center
और वह नहीं चाहते थे कि कोई

00:45:06.665 --> 00:45:13.630 align:center
हरामख़ोर कमीना उनके आसपास रहे, शायद।

00:45:14.506 --> 00:45:15.799 align:center
बहुत तकलीफ़देह बात है।

00:45:22.014 --> 00:45:25.767 align:center
वह मुश्किल दौर था,
लेकिन मुझे हालात के अनुसार ख़ुद को ढालना था।

00:45:26.393 --> 00:45:27.978 align:center
और मैंने ख़ुद को ढाला।

00:45:28.687 --> 00:45:30.856 align:center
मैंने मज़बूत बनना सीखा।

00:45:33.901 --> 00:45:35.736 align:center
उससे मुझे सही और ग़लत की पहचान हुई।

00:46:02.221 --> 00:46:05.681 align:center
पता है, एक दिन एक पुराने दोस्त ने मुझसे कहा

00:46:05.682 --> 00:46:09.894 align:center
कि अपनी ग़लतियाँ सुधारने के लिए
कभी भी बहुत देर नहीं होती,

00:46:09.895 --> 00:46:13.440 align:center
और मैंने ज़िंदगी भर सिर्फ़ एक चीज़ की चाह रखी।

00:46:14.107 --> 00:46:15.399 align:center
कि मेरा अपना एक परिवार हो।

00:46:15.400 --> 00:46:20.029 align:center
और मैं उसे साफ़ देख पाता था। पत्नी, बेटी, बेटा।

00:46:20.030 --> 00:46:22.658 align:center
शायद एक घर जिसके पीछे एक बड़ा सा आँगन है।

00:46:23.200 --> 00:46:24.576 align:center
शायद एक स्विमिंग पूल।

00:46:25.202 --> 00:46:27.955 align:center
यहाँ तक कि एक गुज़रती हुई बिल्ली भी। पता नहीं।

00:46:28.747 --> 00:46:30.122 align:center
उसके लिए अब शायद बहुत देर हो चुकी है।

00:46:30.123 --> 00:46:33.377 align:center
पता नहीं, लेकिन मैं एक बेसब्र लड़का था,

00:46:34.461 --> 00:46:36.296 align:center
लेकिन मैं एक सब्र रखने वाला आदमी हूँ।

00:46:37.297 --> 00:46:39.091 align:center
और यह तो बस मेरी शुरुआत है।

00:46:48.809 --> 00:46:49.810 align:center
क्या?

00:47:00.779 --> 00:47:04.116 align:center
बेसब्र लड़का।
यह तो बस हमारी शुरुआत है।

00:47:06.285 --> 00:47:07.369 align:center
हरामज़ादा।

00:47:08.620 --> 00:47:13.584 align:center
सब ठीक है? ऐना? हैलो?

00:47:16.128 --> 00:47:20.382 align:center
क्या हमारी अभी यह बात नहीं हुई थी कि हम ज़ैक पर
ध्यान देंगे? सामान्य ज़िंदगी में लौटने की कोशिश करेंगे?

00:47:23.427 --> 00:47:24.928 align:center
हाँ। तुम सही कह रहे हो।

00:47:26.805 --> 00:47:28.056 align:center
लग नहीं रहा है तुम मान गई हो।

00:47:32.936 --> 00:47:35.564 align:center
क्या मैक्स को किसी तरह पता चल सकता है
हमने क्या किया था?

00:47:37.858 --> 00:47:39.109 align:center
हमारे अलावा और कोई नहीं जानता।

00:47:39.693 --> 00:47:41.653 align:center
कोई नहीं जान पाएगा,
क्योंकि उसकी ज़रूरत ही नहीं है, है ना?

00:47:42.946 --> 00:47:43.947 align:center
सही कहा।

00:47:45.324 --> 00:47:46.742 align:center
हमने वही किया जो हमें सही लगा।

00:48:08.138 --> 00:48:10.807 align:center
इस घर में चार बेडरूम,
चार बड़े बाथरूम और एक छोटा बाथरूम है।

00:48:11.391 --> 00:48:12.475 align:center
रसोई में,

00:48:12.476 --> 00:48:15.646 align:center
यहाँ सम्भलकर चलिएगा,
सभी उपकरण नए और स्टेनलेस स्टील के हैं।

00:48:16.563 --> 00:48:19.900 align:center
निजी बरामदा सीधे एक ख़ूबसूरत बग़ीचे में खुलता है।

00:48:20.734 --> 00:48:25.155 align:center
आप यहाँ रखा सारा फ़र्नीचर भी ख़रीद सकते हैं,
बस उसकी क़ीमत अलग होगी।

00:48:26.365 --> 00:48:28.908 align:center
और गराज के ऊपर जो अतिरिक्त कमरा है,

00:48:28.909 --> 00:48:31.662 align:center
आप उसे होम ऑफ़िस
या खेलने के कमरे की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

00:48:32.746 --> 00:48:38.251 align:center
क्या आप अकेले हैं? आपके बच्चे हैं?
आपके इस प्यारे से पालतू जानवर के अलावा।

00:48:38.252 --> 00:48:40.462 align:center
यह घर में कोई गंदगी तो नहीं करेगा, है ना?

00:48:41.713 --> 00:48:42.798 align:center
नहीं।

00:48:45.259 --> 00:48:47.261 align:center
बयाना देकर जल्दी ही सौदा कर लें तो कैसा रहेगा?

00:48:48.178 --> 00:48:50.889 align:center
और मैं कोई भी शर्त नहीं रखूँगा।

00:48:52.057 --> 00:48:53.559 align:center
मैं देखती हूँ क्या हो सकता है।

00:48:55.185 --> 00:48:59.439 align:center
माफ़ करना। आप बुरा मत मानिएगा,
लेकिन मैं जानती हूँ आप कौन हैं।

00:49:00.482 --> 00:49:01.483 align:center
क्या यह घर आपके बजट में है?

00:49:02.317 --> 00:49:07.489 align:center
पैसों की फ़िक्र मत करिए।
मुझे मेरी तकलीफ़ों के लिए मुआवज़ा मिलने वाला है।

00:49:08.365 --> 00:49:09.366 align:center
ठीक है।

00:49:10.617 --> 00:49:14.246 align:center
क्या आपके बैंक में कोई है जिससे मैं बात कर सकती हूँ?

00:49:15.289 --> 00:49:18.708 align:center
आपको पता ही है लोग क्या कहते हैं।
भरोसा करो, लेकिन जाँच-परखकर।

00:49:18.709 --> 00:49:22.379 align:center
हाँ। आपको पता है लोग और क्या कहते हैं?

00:49:23.672 --> 00:49:26.174 align:center
कि अगर आपको झूठा दोषी ठहराया जाता है,

00:49:26.175 --> 00:49:31.304 align:center
तो उसका सदमा बाक़ी क़ैदियों से अलग होता है,

00:49:31.305 --> 00:49:37.268 align:center
क्योंकि आप उन सभी व्यवस्थाओं से भरोसा खो देते हैं,
जो आपकी रक्षा करने के लिए बने थे,

00:49:37.269 --> 00:49:39.438 align:center
जैसे क़ानून और पैसे।

00:49:40.397 --> 00:49:42.816 align:center
तो, आपको सिर्फ़ एक व्यवस्था समझ आती है,
वह है "भाड़ में जाओ" वाली व्यवस्था।

00:49:44.818 --> 00:49:47.320 align:center
पर, ग्लोरिया, आप उस व्यवस्था में नहीं हैं।

00:49:47.321 --> 00:49:49.614 align:center
आप नहीं हैं। आप अभी भी दूसरी व्यवस्था में हैं।

00:49:49.615 --> 00:49:51.532 align:center
- सही कहा ना?
- हाँ।

00:49:51.533 --> 00:49:54.244 align:center
फ़िक्र मत करिए, मेरी दोस्त।
मैं आपको पूरी जानकारी दे दूँगा।

00:49:55.162 --> 00:49:57.623 align:center
और मैं माँगे हुए दाम से ज़्यादा ही दूँगा।

00:49:59.750 --> 00:50:02.628 align:center
कितने ज़्यादा?

00:50:05.172 --> 00:50:08.967 align:center
क्या आप मुझे थोड़ा समय दे सकती हैं
ताकि मैं इस जगह को महसूस कर सकूँ?

00:50:10.969 --> 00:50:12.262 align:center
ज़रूर।

00:50:19.811 --> 00:50:22.731 align:center
अकेले में, अगर आपको ऐतराज़ ना हो।

00:50:33.617 --> 00:50:36.495 align:center
आप बिल्कुल बाहर चली जाइए, प्लीज़।

00:53:28.959 --> 00:53:30.961 align:center
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम

