WEBVTT

00:01.251 --> 00:04.545
आगामी दृश्यों में आत्महत्या का चित्रण शामिल है।

00:04.546 --> 00:06.631
दर्शक अपने विवेक से देखने का निर्णय लें।

00:06.632 --> 00:09.717
अगर आपको या आपके किसी परिचित को
सहायता की ज़रूरत है,

00:09.718 --> 00:12.721
तो apple.com/heretohelp पर जाएँ।

00:44.962 --> 00:46.587
बात क़ानूनी प्रक्रिया की नहीं है।

00:46.588 --> 00:47.672
सवाना
जॉर्जिया

00:47.673 --> 00:50.049
नहीं, ऐसा नहीं है, बात यह है कि सही क्या है।
मेरा मुवक्किल निर्दोष है,

00:50.050 --> 00:51.300
अब डीएनए से यह साबित हो चुका है।

00:51.301 --> 00:52.302
शुक्रिया।

00:53.136 --> 00:54.220
माफ़ करना।

00:54.221 --> 00:55.721
माफ़ करना अगर अब मैं तुम्हारे

00:55.722 --> 00:57.682
- खोखले वादों पर भरोसा नहीं करती।
- शुक्रिया।

00:57.683 --> 01:01.185
तो, वह कभी काम करना बंद भी करती है या…

01:01.186 --> 01:03.020
- नहीं।
- हमने तुम्हें नहीं बताया।

01:03.021 --> 01:05.773
नहीं, नहीं। उसने… उसने ख़ुद को
दो अलग-अलग व्यक्तियों में बाँट लिया है।

01:05.774 --> 01:07.942
- रहने दो, होशियार इंसान।
- हाँ, वह 14 घंटे का ऑपरेशन होता है।

01:07.943 --> 01:09.819
- अह-हँ।
- पर अगर आप ज़िंदा बच जाते हैं,

01:09.820 --> 01:11.279
तो काफ़ी फ़ायदा मिलता है।

01:11.280 --> 01:12.363
सब्र करूँ?

01:12.364 --> 01:15.825
यह सब्र करने की बात तब कहना जब तुम 14 सालों तक
एक छह बाय आठ की ऐसी कोठरी में रह चुके हों,

01:15.826 --> 01:18.619
जहाँ से इंसानी पालतू जानवरों की दुकान जैसी बदबू आती है?

01:18.620 --> 01:19.621
सब्र गया भाड़ में।

01:20.914 --> 01:24.375
ठीक है, तो, हम अब से लेकर नवम्बर तक
हर दिन मीडिया से बात करेंगे,

01:24.376 --> 01:27.671
या फिर गवर्नर आज ही
मेरे मुवक्किल को पूर्ण क्षमादान दे दें।

01:28.172 --> 01:29.381
हाँ, और हीरो बन जाएँ।

01:30.549 --> 01:32.259
हाँ, तो, कमबख़्त चार जुलाई की शुभकामनाएँ।

01:33.051 --> 01:34.552
बढ़िया, मॉम। उन कमबख़्तों को बता दीजिए।

01:34.553 --> 01:36.053
नैटली।

01:36.054 --> 01:37.263
क्या? पहले आपने कहा था।

01:37.264 --> 01:39.724
हर किसी के लिए समान नियम नहीं हैं।

01:39.725 --> 01:40.726
बिल्कुल सही।

01:41.351 --> 01:43.228
हम सबको कमबख़्त चार जुलाई की शुभकामनाएँ।

01:43.812 --> 01:45.229
ठीक है, चलो, खाना खाते हैं।

01:45.230 --> 01:47.273
यहाँ… यहाँ क्रॉफ़िश है,

01:47.274 --> 01:49.317
बर्गर हैं, ऑइस्टर हैं, और आड़ू भी हैं।

01:49.318 --> 01:51.110
तुम बस नाम लो, मैं भून दूँगा।

01:51.111 --> 01:52.446
अपराधी
मैक्स केडी

01:56.200 --> 01:57.283
केडी को मिली उम्रक़ैद

01:57.284 --> 01:58.367
जज जैक्सन ने मैक्स केडी से कहा

01:58.368 --> 01:59.995
"तुम बाहर की दुनिया फिर कभी नहीं देख पाओगे।"

03:02.474 --> 03:03.808
मौसम ख़राब होने वाला है।

03:03.809 --> 03:05.935
मैं अभी आता हूँ।
मैंने अपनी कार की खिड़कियाँ खुली छोड़ दी थीं।

03:05.936 --> 03:07.563
जान, चाबियाँ मेरे पास हैं।

03:08.063 --> 03:09.230
- मैं अभी आती हूँ।
- वापस आ जाना।

03:09.231 --> 03:10.315
- ठीक है।
- ठीक है।

03:11.483 --> 03:12.901
शुक्रिया। शुक्रिया, मॉम।

03:13.402 --> 03:14.486
बर्गर।

03:16.446 --> 03:17.738
थोड़ी सब्ज़ियाँ भी ज़रूर खा लेना।

03:17.739 --> 03:19.907
हाँ, मैं भुट्टा खा रहा हूँ। भुट्टा सब्ज़ी ही तो है।

03:19.908 --> 03:21.868
- यह बहस का मुद्दा है।
- भुट्टा स्टार्च होता है।

03:21.869 --> 03:23.452
लेटस, फिर मैं लेटस खा लेता हूँ।

03:23.453 --> 03:25.872
लेटस रफ़ेज यानी चारा होता है। खरगोश का खाना।

03:25.873 --> 03:28.000
रफ़ेज? ऐसा कोई शब्द नहीं होता।

03:31.295 --> 03:32.837
शब्द तो है। बस यह खाने की श्रेणी में नहीं आता।

03:32.838 --> 03:34.005
- लेकिन यह…
- सही कहा।

03:34.006 --> 03:35.631
अब आप पोषण विशेषज्ञ बन गए हैं?

03:35.632 --> 03:37.884
मुझे बारिश महसूस हो रही है।
मुझे लगता है हमें अंदर चलना चाहिए।

03:37.885 --> 03:40.303
- यह जल्दी शांत हो जाएगा। सब ठीक है।
- नहीं, ठीक नहीं है।

03:40.304 --> 03:42.513
चलो, हम बरामदे में बैठ जाते हैं, ठीक है?

03:42.514 --> 03:44.724
ठीक है, चलो। हम अंदर जा रहे हैं।

03:44.725 --> 03:46.934
और तुम कोई मदद मत करना।

03:46.935 --> 03:48.144
बस अपने बर्गर का मज़ा लो।

03:48.145 --> 03:49.146
नैटली।

03:50.564 --> 03:51.814
ज़रा सुनो।

03:51.815 --> 03:52.899
हाँ?

03:52.900 --> 03:54.902
क्या तुमने मेरे बेटे को कहीं देखा है?

03:55.611 --> 04:00.282
वह होशियार है, ख़ूबसूरत है,
सबको हँसाता है, और तस्वीरों में मुस्कुराता है।

04:01.366 --> 04:03.242
और अगर तुम्हें वह दिखे तो उससे कहना
कि अपनी बहन की मदद करे।

04:03.243 --> 04:04.869
ठीक है। अभी?

04:04.870 --> 04:06.705
अभी। चलो। ये लो।

04:07.247 --> 04:08.498
ठीक है।

04:09.208 --> 04:10.209
शुक्रिया।

04:11.627 --> 04:12.878
तुम्हें मदद चाहिए?

04:14.880 --> 04:16.673
- आज उसकी हालत बेहतर है।
- हाँ।

04:19.676 --> 04:21.428
मुझे पेड़ काटने वाले को बुलाना पड़ेगा।

04:23.096 --> 04:25.390
एक भयंकर तूफ़ान आते ही इनमें से कुछ पेड़ गिर जाएँगे।

04:28.310 --> 04:32.272
तुम कभी अपने आसपास देखकर यह सोचते हो,
"क्या हम इस सबके हक़दार हैं?"

04:33.982 --> 04:35.025
नहीं।

04:53.418 --> 04:54.794
न्यूयॉर्क पोस्ट

04:54.795 --> 04:56.546
एमी ब्रैनकाटो :
क्या वह मैक्स केडी के लिए झूठ बोली?

04:56.547 --> 04:58.966
अपराधी - मैक्स केडी
केडी को पैरोल मिलने की कोई सम्भावना नहीं

05:05.347 --> 05:06.765
अज्ञात

05:35.294 --> 05:36.419
मैंने कर दिया।

05:36.420 --> 05:38.422
क्या मतलब तुमने कर दिया?

05:39.798 --> 05:41.341
बहुत दर्द हो रहा है।

05:45.012 --> 05:46.471
मैं क्या करूँ?

05:50.225 --> 05:51.893
मुझे तुम पर भरोसा है।

05:51.894 --> 05:53.228
शाबाश मेरी जान।

05:54.104 --> 05:55.314
अब बस कर दो।

06:01.862 --> 06:03.113
बस कर दो।

06:23.300 --> 06:28.138
केप फ़ियर

06:34.686 --> 06:35.978
जॉन डी. मैकडॉनल्ड के उपन्यास

06:35.979 --> 06:37.522
"दी एक्सीक्यूशनर्स" पर आधारित

06:37.523 --> 06:38.689
"केप फ़ियर" फ़िल्मों पर आधारित

06:38.690 --> 06:40.275
पटकथा : वेस्ली स्ट्रिक और जेम्स आर. वेब

06:46.698 --> 06:48.324
टारवॉटर राज्य जेल
सवाना, जॉर्जिया

06:48.325 --> 06:49.951
जॉर्जिया राज्य
सुधार विभाग

06:49.952 --> 06:52.871
गेट के पूरी तरह खुलने तक आगे न बढ़ें

07:14.977 --> 07:16.478
और मुस्कुराते रहिए।

07:18.063 --> 07:19.773
बहुत ख़ूबसूरत।

07:21.316 --> 07:22.317
शानदार।

07:27.865 --> 07:29.825
क्या, आप गुपचुप मॉडलिंग भी कर रहे हैं
और हमें ख़बर तक नहीं?

07:32.452 --> 07:34.621
ऐना, क्या आप थोड़ा मुस्कुरा सकती हैं?

07:35.414 --> 07:37.623
आप दोनों कमाल हैं। एक ताक़तवर जोड़ी।

07:37.624 --> 07:38.916
यह एकदम बढ़िया है।

07:38.917 --> 07:41.627
ठीक है, टॉम, अब आप ऐना के पीछे खड़े हो जाइए।

07:41.628 --> 07:44.297
- हाँ।
- सुंदर।

07:44.298 --> 07:45.548
यहाँ से थोड़ी और तस्वीरें।

07:45.549 --> 07:47.717
क्यों ना अब हम इंटरव्यू शुरू करें?

07:47.718 --> 07:49.510
- हाँ।
- मुझे लगता है तस्वीरें बहुत हो गईं।

07:49.511 --> 07:51.889
और इसी बात पर, मैं निकलता हूँ।

07:52.389 --> 07:54.891
ज़रा रुकिए। मुझे आपसे बात करके भी बहुत ख़ुशी होगी।

07:54.892 --> 07:56.309
दो वकील, एक शादी।

07:56.310 --> 07:57.603
ज़रूर कुछ मज़ेदार बहस होती होंगी।

07:59.271 --> 08:00.605
आप इन्हीं से बात कीजिए।

08:00.606 --> 08:01.898
मैं बस एक अच्छा वकील हूँ।

08:01.899 --> 08:03.107
यह एक अच्छी इंसान हैं।

08:03.108 --> 08:04.318
इसीलिए मैंने इनसे शादी की थी।

08:04.860 --> 08:06.278
इसे छाप मत देना।

08:06.862 --> 08:09.448
तो क्या यहाँ हमारे बैठने के लिए
कोई निजी कमरा या आरामदायक जगह है?

08:10.032 --> 08:11.490
देखो, फ़िलहाल घर की मरम्मत चल रही है,

08:11.491 --> 08:14.535
तो घर का वह हिस्सा अभी बाहरी दुनिया के लिए बंद है।

08:14.536 --> 08:16.204
क्या हम इस मेज़ को हटा सकते हैं?

08:16.205 --> 08:17.206
माइक?

08:18.248 --> 08:19.666
- हाँ।
- ज़रूर।

08:21.793 --> 08:23.462
- मैं जाकर…
- ठीक है।

08:28.509 --> 08:33.764
तो, एसजेएलपी में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान,
आपको सबसे ज़्यादा गर्व किस बात पर रहा है?

08:34.597 --> 08:37.933
कल रात म्यूज़ियम में
चंदा इकट्ठा करने के लिए जो कार्यक्रम रखा गया है,

08:37.934 --> 08:43.232
वहाँ आप बायरन फ़्रेंच से मिलेंगी जिन्हें पूर्ण क्षमादान
मिला है, वह हाल ही में जेल से बाहर आए हैं।

08:43.899 --> 08:45.442
और मुझे इसी बात का गर्व है।

08:45.943 --> 08:48.904
यही तो अच्छा लगता है,
निर्दोष मुवक्किलों को जेल से बाहर निकालना।

08:50.072 --> 08:53.617
मतलब, किसी को भी एक ऐसे अपराध के लिए जेल में बंद
नहीं किया जाना चाहिए जो उन्होंने किया ही नहीं, है ना?

09:09.383 --> 09:11.093
जेल से याद आया।

09:11.760 --> 09:13.970
माफ़ कीजिए, मुझे पूछना पड़ेगा।

09:13.971 --> 09:16.098
हम सबको मैक्स केडी का मुक़दमा याद है।

09:16.640 --> 09:17.849
आप उनकी वकील थीं,

09:17.850 --> 09:20.977
और मुझे पता है कि आप किसी भी डॉक्यूमेंट्री का
हिस्सा नहीं बनी थीं, पर मैं सोच रही थी…

09:20.978 --> 09:23.813
मैं माफ़ी चाहूँगी।
क्या हम सिर्फ़ एसजेएलपी तक सीमित रह सकते हैं?

09:23.814 --> 09:25.022
बहुत-बहुत शुक्रिया।

09:25.023 --> 09:28.443
यह पहले ही तय हो गया था,
लेकिन शायद आपको बताया नहीं गया, तो…

09:29.069 --> 09:30.778
- बेशक।
- ठीक है।

09:30.779 --> 09:33.573
- मैं बिल्कुल समझ गई।
- शुक्रिया। बढ़िया, शुक्रिया।

09:33.574 --> 09:39.120
क्या मैं कुछ पूछ सकती हूँ, जो रिकॉर्ड में ना जाए
या अगर आप चाहें तो उसे बिना नाम के इस्तेमाल किया जाए?

09:39.121 --> 09:40.496
ठीक है, क्या?

09:40.497 --> 09:44.334
आप मुझे उस बारे में क्या बता सकती हैं
जो बातें उनके बारे में की जा रही हैं?

09:45.210 --> 09:46.294
कैसी बातें?

09:46.295 --> 09:47.920
तो आपको नहीं पता।

09:47.921 --> 09:49.381
आप क्या बात कर रही हैं?

09:49.965 --> 09:53.844
मैंने बस इतना सुना है कि जल्दी ही कुछ
बहुत चौंकाने वाली ख़बर सामने आने वाली है।

09:56.430 --> 09:58.472
माफ़ करना, यह रिकॉर्ड नहीं हो रहा है ना?

09:58.473 --> 10:00.851
आपने साफ़ तौर पर नहीं बताया था।
क्या यह रिकॉर्ड नहीं हो रहा है?

10:01.476 --> 10:03.728
- ज़रूर। हाँ।
- ठीक है, बढ़िया। शुक्रिया।

10:03.729 --> 10:05.354
- मैं बस उत्सुक हूँ…
- माफ़ करना,

10:05.355 --> 10:08.650
जल्दी से एक बात पूछनी है, क्या मैं जगह बदल लूँ?
पता नहीं वह क्या कर रही हैं।

10:14.031 --> 10:16.240
क्या हम थोड़ी देर के लिए रुक सकते हैं?

10:16.241 --> 10:17.618
मैं बस अभी आती हूँ।

10:22.164 --> 10:24.374
नैटली, क्या हो रहा है?

10:28.045 --> 10:29.213
यह एक परिवार है।

10:30.088 --> 10:31.631
ये अंदर कैसे गिर गए?

10:31.632 --> 10:35.177
शायद इंटरव्यू यहीं रोक देना ठीक रहेगा,
इससे पहले कि वह इसका बतंगड़ बना दे।

10:36.178 --> 10:37.762
क्या वे स्कंक हैं?

10:37.763 --> 10:38.889
बहुत देर हो गई।

10:40.432 --> 10:41.891
हाँ।

10:41.892 --> 10:44.894
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि हम
वन्यजीव से जुड़ी कितनी रिपोर्टें प्रस्तुत करते हैं।

10:44.895 --> 10:46.604
गोल्फ़ कोर्स में घड़ियाल।

10:46.605 --> 10:48.147
पिछले महीने एक चीता एक पिल्ले को खा गया।

10:48.148 --> 10:49.358
उत्तर में इतनी दूर चीता?

10:53.320 --> 10:55.864
माफ़ करना। एसजेएलपी से ही फ़ोन है।

10:57.074 --> 10:58.075
ठीक है।

10:58.575 --> 10:59.659
नोआ।

10:59.660 --> 11:01.286
हाय। तुम्हारी बायरन से बात हुई?

11:02.329 --> 11:04.247
अभी तक नहीं। मैं उसे बाद में लेने जाऊँगी।

11:04.248 --> 11:07.792
मैं अभी भी "द टाइम्स" की पत्रकार से बात कर रही हूँ
ताकि ऑनलाइन ज़्यादा चंदा जुटाने में मदद मिले, याद है?

11:07.793 --> 11:09.837
कल वहाँ बायरन होना ही चाहिए।

11:10.462 --> 11:15.384
जब इन अमीर श्वेत लोगों को दोषमुक्त हुए किसी
असली व्यक्ति के साथ तस्वीरें खिंचवाने का मौक़ा मिलता है,

11:16.385 --> 11:17.718
तो वे ज़्यादा बड़ी रकम दान करते हैं।

11:17.719 --> 11:21.222
और कल का समारोह हमारे लिए
चंदा जुटाने का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

11:21.223 --> 11:23.766
मैं आज दोपहर उससे मिलकर उसे समझा दूँगी,

11:23.767 --> 11:25.393
और यह पक्का कर लूँगी कि कल वह ज़रूर आए।

11:25.394 --> 11:27.103
बढ़िया, शुक्रिया।

11:27.104 --> 11:29.021
हे, रुको, एक और बात है।

11:29.022 --> 11:30.898
मुझे तुमसे एक-दो लोगों को फ़ोन करवाने हैं।

11:30.899 --> 11:31.900
किसलिए?

11:33.318 --> 11:34.736
बस यूँ ही कुछ पता करना है।

11:41.493 --> 11:42.577
एंजेलएक्स - कैस्पियन77

11:42.578 --> 11:44.204
लगता है किसी ने जमकर अभ्यास किया है।

11:44.788 --> 11:47.582
तो तुम इतनी भी बेपरवाह नहीं हो, हँ?

11:47.583 --> 11:49.418
तुम इसमें काफ़ी माहिर हो।

11:49.960 --> 11:52.296
बिस्तर में तो शायद तुम और भी बेहतर होगे।

11:54.381 --> 11:58.302
धत्। माफ़ करना, मैं… मुझे जाना होगा, माफ़ करना।

12:01.054 --> 12:02.097
हाँ।

12:04.308 --> 12:05.309
मैं अंदर आ सकता हूँ?

12:06.101 --> 12:07.102
हाँ।

12:13.192 --> 12:14.610
तो कैसे हो तुम?

12:18.197 --> 12:19.906
आप… आप फ़ोन उठाना चाहते हैं?

12:19.907 --> 12:22.117
शायद काम के सिलसिले में हो, है ना?

12:22.701 --> 12:23.785
कोई बात नहीं।

12:26.538 --> 12:28.706
तो… मैं सोच रहा था,

12:28.707 --> 12:31.250
अगले वीकेंड हम कैरोलाइना बीच पर चलें तो कैसा रहेगा?

12:31.251 --> 12:32.252
अच्छा लगेगा, है ना?

12:33.504 --> 12:34.587
ज़रूर।

12:34.588 --> 12:35.671
चलो भी।

12:35.672 --> 12:38.217
तुम्हें वह जगह पसंद है, है ना?

12:40.761 --> 12:44.055
तुम्हें याद है पिछली गर्मियों में, वह लड़की
जिसके साथ तुम समय बिताते थे, क्या नाम था उसका?

12:44.056 --> 12:46.099
आप मुझसे इस बारे में बात करने आए हैं?

12:48.185 --> 12:49.353
सही कहा।

12:50.771 --> 12:51.939
अच्छा, ठीक है।

12:54.399 --> 12:56.860
तुम्हारी मॉम और मैं डॉ. कार्लायल से बात कर रहे थे।

12:57.945 --> 13:02.824
और हम जानते हैं कि पिछले साल स्कूल में जो हुआ,
वह तुम्हारे लिए बहुत मुश्किल रहा है।

13:03.617 --> 13:05.827
तो हमें लगता है
कि शायद तुम्हें एक नई शुरुआत की ज़रूरत है।

13:06.370 --> 13:08.580
क्या? आपका मतलब है, नया स्कूल?

13:09.540 --> 13:13.293
हमने ग्लेनहर्स्ट के डीन से बात की
और शायद अगले हफ़्ते हम…

13:14.586 --> 13:15.837
डैड।

13:15.838 --> 13:17.172
ग्लेनहर्स्ट।

13:18.465 --> 13:20.676
ऐसा मत करो। ख़ुद को तकलीफ़ मत दो।

13:23.470 --> 13:25.514
मुझे अफ़सोस है कि मैं आपके जैसा नहीं हूँ, डैड।

13:27.099 --> 13:28.724
आप बहुत क़ाबिल हैं।

13:28.725 --> 13:30.893
पहले आप ग़रीब लोगों को जेल भिजवाते थे,

13:30.894 --> 13:33.355
और अब आप बस अमीर लोगों को
जेल से बचाने में मदद करते हैं।

13:36.817 --> 13:38.318
चलो, और बातें बाद में करते हैं।

13:42.030 --> 13:43.448
तुम्हें पता है हम तुमसे प्यार करते हैं, बच्चे।

14:13.353 --> 14:15.355
ऐना, क्या आप थोड़ा मुस्कुरा सकती हैं?

14:15.856 --> 14:17.941
देखो, इनकी मुस्कराहट कितनी ख़ूबसूरत है।

14:31.330 --> 14:33.916
टॉम, हे, मुझे फ़ोन करो।

14:35.083 --> 14:36.250
शायद थोड़ा अजीब लगे,

14:36.251 --> 14:41.298
मुझे लगता है तुम उस बारे में
बात करना चाहते हो, मतलब, और हाँ…

14:47.054 --> 14:48.305
टॉम?

14:52.809 --> 14:54.186
मुझे भी अपने साथ अंदर छुपा लो?

14:56.313 --> 14:57.605
क्या तुमने ज़ैक से बात की?

14:57.606 --> 14:58.940
हाँ।

14:58.941 --> 15:00.317
क्या बात हुई?

15:01.944 --> 15:03.611
मुझे लगता है वह चीज़ों को समझने की कोशिश कर रहा है।

15:03.612 --> 15:05.781
- ठीक है।
- आज रात के लिए तैयार हो?

15:22.297 --> 15:23.381
हैलो, बनी।

15:23.382 --> 15:24.675
आप और बायरन तैयार हैं?

15:25.801 --> 15:28.886
एक अच्छी ख़बर है, मुझे एक डेंटिस्ट मिला,
जो उसके दाँत मुफ़्त में ठीक कर देगा।

15:28.887 --> 15:30.847
मैं तुमसे बात करना चाहती हूँ। मेरा तुमसे बात करना ज़रूरी है।

15:30.848 --> 15:33.307
सब ठीक तो है? वह यहाँ ठीक से रह पा रहा है?

15:33.308 --> 15:35.017
कुछ दिक्कतें हुई हैं।

15:35.018 --> 15:36.102
इसका क्या मतलब है?

15:36.103 --> 15:39.022
- इसका मतलब है कि…
- मॉम! मॉम।

15:40.440 --> 15:42.442
- हे, हे।
- हाय, हाय।

15:44.319 --> 15:47.280
यह मेरे… मेरे डैडी का सूट है। इसकी फ़िटिंग सही है ना?

15:47.281 --> 15:48.614
हाँ, आप बहुत अच्छे लग रहे हैं।

15:48.615 --> 15:51.869
बहुत अच्छे लग रहे हैं। मैं देख पा रही हूँ कि आपकी माँ
आपका अच्छा ख़याल रख रही हैं। आप तैयार हैं?

15:53.078 --> 15:56.414
मुझे बड़े समूहों के बीच असहज महसूस होता है।

15:56.415 --> 15:58.416
आज रात माहौल बहुत शांत रहेगा।

15:58.417 --> 16:00.376
आज बस टीम के कुछ लोगों से मुलाक़ात होगी।

16:00.377 --> 16:01.460
- ठीक है।
- ठीक है?

16:01.461 --> 16:03.172
लेकिन कल रात का क्या?

16:03.797 --> 16:05.424
कल माहौल इतना शांत नहीं होगा।

16:06.300 --> 16:09.303
देखिए, हमारे दानकर्ताओं के लिए आपसे मिलना बहुत अहम है।

16:09.887 --> 16:11.889
आप हमारे लिए बहुत अहम इंसान हैं।

16:13.307 --> 16:14.766
- ठीक है।
- ठीक है।

16:15.392 --> 16:16.976
- ठीक है।
- हाँ। ठीक है।

16:16.977 --> 16:18.978
- ठीक है। चलिए।
- वहाँ पीने का इंतज़ाम होगा?

16:18.979 --> 16:20.272
अगर आप अच्छे से रहेंगे तो बिल्कुल।

16:21.273 --> 16:22.316
ठीक है।

16:26.570 --> 16:27.653
लोग मेरी तरफ़ देख रहे हैं।

16:27.654 --> 16:29.280
शायद इसलिए क्योंकि यह सूट ढीला है।

16:29.281 --> 16:30.948
नकारात्मक बातें मत करिए, मॉम।

16:30.949 --> 16:32.034
ठीक है, ऊपर आ जाइए।

16:34.453 --> 16:35.662
बस यहाँ पर।

16:37.831 --> 16:38.915
आ गए।

16:38.916 --> 16:41.835
सब लोग सुनिए,
आख़िरकार आप सबके सामने, मिस्टर बायरन फ़्रेंच।

16:43.545 --> 16:45.505
- स्वागत है, बायरन।
- आज के ख़ास मेहमान।

16:45.506 --> 16:47.507
- मुझे लगता है अभी कुछ ज़्यादा ही जल्दी होगा…
- यह पलोमा हैं।

16:47.508 --> 16:49.091
- ड्रिंक लीजिए।
- सबको हैलो। सबको हैलो।

16:49.092 --> 16:51.177
और ये हमारे इंटर्न हैं, होप और काइल।

16:51.178 --> 16:53.471
- हैलो। आपका जिया हुआ अनुभव…
- मुझे बहुत अफ़सोस है कि सिस्टम ने…

16:53.472 --> 16:55.139
- आप आगे जाइए।
- हाय!

16:55.140 --> 16:57.016
और बेशक आपने हमारे दोस्त, रे रॉलिन्स के बारे में

16:57.017 --> 17:00.270
सुना ही है जो वे काम करते हैं जो पुलिस वाले ना करते हैं,
ना करेंगे और ना ही कर सकते हैं।

17:02.064 --> 17:03.148
आप जेल में रहे हैं?

17:03.857 --> 17:05.108
पिछले जन्म में रहा था।

17:05.943 --> 17:07.152
हाँ, आपके चेहरे पर वह नूर दिख रहा है।

17:07.986 --> 17:10.070
- आप ड्रिंक ले सकते हैं।
- नहीं, दो। हे।

17:10.071 --> 17:12.699
हे, नोआ कहाँ है?

17:13.325 --> 17:14.326
फ़ोन पर बात कर रही हैं।

17:15.327 --> 17:17.036
यह… यह अच्छा माल है।

17:17.037 --> 17:20.914
जेल में हम हंच पंच पीते थे,
वह धीरे-धीरे असर दिखाती है।

17:20.915 --> 17:24.211
आपको अपने कंधे पर कुछ ठंडा महसूस होता है,
आप ऊपर देखते हैं और पता चलता है आप फ़र्श पर पड़े हैं।

17:28.339 --> 17:29.842
क्या कल वह ठीक रहेगा?

17:33.095 --> 17:35.304
ऐना, क्या मैं थोड़ी देर तुमसे बात कर सकती हूँ?

17:35.305 --> 17:36.598
असल में, टॉम, तुम भी आ जाओ।

17:39.977 --> 17:41.185
हाँ, इसी तरफ़। हाँ।

17:41.186 --> 17:42.771
दरवाज़ा बंद कर दो।

17:44.857 --> 17:46.858
जैसा कि तुमने कहा था, मैंने कुछ लोगों को फ़ोन किया था।

17:46.859 --> 17:48.317
टॉम, तुम्हें ड्रिंक चाहिए?

17:48.318 --> 17:49.403
नहीं।

17:50.487 --> 17:51.697
शायद थोड़ी देर में चाहिए होगी।

17:52.948 --> 17:53.991
क्या हो रहा है?

17:55.450 --> 17:59.287
जब मैक्स केडी की रखैल ने दो हफ़्ते पहले
आत्महत्या की थी, उसने एक नोट छोड़ा था।

17:59.288 --> 18:01.582
वह सिर्फ़ नोट नहीं था, इक़बालिया बयान था।

18:02.165 --> 18:04.500
जिसमें उसने लिखा था
कि मैक्स की पत्नी को उसने मारा था, मैक्स ने नहीं।

18:04.501 --> 18:05.751
हे भगवान।

18:05.752 --> 18:08.379
वह बस अभी भी उसे बचाने की कोशिश कर रही है।
यह कमबख़्त बहुत दुःखद है।

18:08.380 --> 18:10.173
यह बकवास नहीं है।

18:10.174 --> 18:12.341
उसने एक चाकू भी छोड़ा था।

18:12.342 --> 18:14.677
क़त्ल का हथियार जो पुलिस को नहीं मिला था।

18:14.678 --> 18:15.761
उस पर अभी भी ख़ून लगा है।

18:15.762 --> 18:17.471
तो, हो सकता है मैक्स ने उसे वह चाकू दिया हो।

18:17.472 --> 18:19.975
और उसे ख़ुद को
गोली मारने के लिए राज़ी भी कर लिया? दो बार?

18:20.767 --> 18:22.476
इतना समर्पण देखने लायक है।

18:22.477 --> 18:27.524
नहीं, उसके नोट में लिखी हर बात बिल्कुल सही है।

18:28.817 --> 18:30.360
ऐसी बातें जो सिर्फ़ हत्यारे को पता हो सकती थीं।

18:32.821 --> 18:37.492
मैक्स केडी एक ऐसी हत्या के लिए
17 सालों से जेल में बंद है जो उसने की ही नहीं।

18:41.496 --> 18:42.663
नहीं।

18:42.664 --> 18:43.749
नहीं, क्या?

18:44.750 --> 18:47.043
हम उसका मुक़दमा नहीं लेंगे।

18:47.044 --> 18:49.546
हमें ज़रूरत ही नहीं है। वह पहले ही बाहर आ चुका है।

18:51.298 --> 18:52.840
शर्तों के साथ अस्थायी रिहाई।

18:52.841 --> 18:53.884
क्या?

18:55.302 --> 18:56.512
कब?

18:57.179 --> 18:58.514
लगभग दो दिन पहले।

19:00.891 --> 19:06.188
अभी तक इस ख़बर को मीडिया से दूर रखा गया है,
पर कल यह ख़बर बाहर आ जाएगी।

19:07.648 --> 19:09.733
इस समय मैक्स केडी कहाँ है?

19:11.068 --> 19:12.152
पता नहीं।

19:20.869 --> 19:22.204
मेरी बात सुनो।

19:22.788 --> 19:23.997
हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

19:25.207 --> 19:27.375
जब पत्रकार फ़ोन करेंगे, जो कि वे ज़रूर करेंगे,

19:27.376 --> 19:31.839
हम मैक्स केडी को उस पूरी तरह से भ्रष्ट व्यवस्था का
प्रतीक बनाकर पेश करेंगे जिसके ख़िलाफ़ हम लड़ रहे हैं।

19:33.048 --> 19:37.719
क्या पता, तुम्हारा… तुम्हारा उसके साथ कोई
कार्यक्रम भी हो सकता है, पैनल में बातचीत वग़ैरह।

19:40.597 --> 19:43.016
तो, मैं वापस बायरन के पास जा रही हूँ।

20:04.538 --> 20:05.539
सत्यानाश।

20:06.874 --> 20:07.875
हाँ।

20:10.043 --> 20:11.295
हे।

20:11.795 --> 20:13.255
हाय, पीनट बटर।

20:13.755 --> 20:14.882
हैलो, बच्चे।

20:16.925 --> 20:18.218
पीनट बटर, मुझे तुम्हारी बहुत याद आई।

20:21.430 --> 20:22.514
ज़ैक?

20:31.899 --> 20:33.609
तुम किसी गुप्त परिवार के लिए खाना ले जा रहे हो?

20:34.443 --> 20:36.320
मैं डैनी के साथ ऑनलाइन गेम खेल रहा हूँ।

20:40.908 --> 20:42.451
मॉम और डैड अजीब बर्ताव कर रहे हैं।

20:42.951 --> 20:44.244
मुझे लगता है कुछ हो रहा है।

20:44.828 --> 20:45.912
ठीक है।

20:45.913 --> 20:47.748
सक्रिय। अपनी जगह पर रुके रहें।

20:51.210 --> 20:52.252
हैलो, बच्चों।

20:53.170 --> 20:55.505
हमें तुमसे कुछ बात करनी है।

20:55.506 --> 20:57.633
मेरा एक गेम चल रहा है, तो, मैं…

20:59.218 --> 21:00.385
क्या हो रहा है?

21:03.764 --> 21:06.058
मैक्स केडी को जेल से रिहा कर दिया गया है।

21:06.725 --> 21:08.477
इससे हमारा क्या लेना-देना है?

21:09.311 --> 21:10.687
उम्मीद है कुछ लेना-देना ना हो।

21:11.313 --> 21:12.897
मैं बस चाहती थी कि तुम्हें यह पता हो

21:12.898 --> 21:17.109
और इससे वह मामला फिर से चर्चा में आ जाएगा,

21:17.110 --> 21:18.403
तो मैं बस…

21:37.881 --> 21:39.800
बस किसी भी अनजान इंसान से बात मत करना।

21:40.342 --> 21:44.179
वैसे यह थोड़ा अजीब है
कि उसे आपने रिहा नहीं करवाया, है ना?

21:45.389 --> 21:47.266
उसका मामला हमारे पास नहीं था।

21:47.933 --> 21:50.269
हाँ, लेकिन मेरा मतलब, आप उसकी वकील थीं,

21:50.769 --> 21:52.395
और अब आप निर्दोष लोगों को जेल से

21:52.396 --> 21:53.897
- रिहा करवाती हैं।
- हाँ।

21:55.148 --> 21:58.235
मुख्य द्वार। मुख्य द्वार।

21:58.861 --> 22:00.611
- मुख्य द्वार।
- हे भगवान।

22:00.612 --> 22:01.738
मुख्य द्वार।

22:02.531 --> 22:04.157
मुख्य द्वार।

22:04.700 --> 22:05.701
निष्क्रिय।

22:24.344 --> 22:27.180
धत्, इसमें फिर वही गड़बड़ हो गई है।

22:27.181 --> 22:28.223
मुख्य द्वार

22:28.932 --> 22:30.309
तुमने उन्हें फ़ोन किया था?

22:31.101 --> 22:32.227
हाँ, किया था।

22:36.148 --> 22:37.441
कुछ दिखाई दे रहा है?

22:40.235 --> 22:41.652
नहीं।

22:41.653 --> 22:42.738
सब ठीक है।

22:50.829 --> 22:52.456
तुम ठीक हो? क्या हुआ?

22:53.582 --> 22:56.251
आज पूल में एक स्कंक परिवार मरा हुआ पड़ा था।

22:56.919 --> 22:58.378
चार स्कंक थे।

22:59.296 --> 23:01.882
डैड और मॉम और दो बच्चे।

23:05.385 --> 23:06.929
स्कंक बेवक़ूफ़ होते हैं।

23:08.514 --> 23:09.515
चलो, चलकर सो जाते हैं।

23:16.355 --> 23:19.358
मेरा नाम एडम केडी है,
और मुझे जन्म लेने का मौक़ा ही नहीं मिला।

23:20.484 --> 23:21.817
आज शायद मैं कुछ ऐसा दिख रहा होता,

23:21.818 --> 23:24.363
अगर मेरे डैड ने मेरी मॉम की हत्या ना की होती
जब मैं उनके पेट में था।

23:24.947 --> 23:28.407
उन्होंने मेरी मॉम को इतनी बार चाकू मारा
कि उनकी हड्डियों पर भी चाकू के निशान पड़ गए थे।

23:28.408 --> 23:29.867
मैं मैक्स केडी का बेटा हूँ!

23:29.868 --> 23:32.955
फिर उन्होंने मेरी मॉम को एंगोला के दलदल में फेंक दिया,
जहाँ घड़ियाल उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा खा गए।

23:33.747 --> 23:35.415
उनका नाम मैक्स केडी है।

23:35.958 --> 23:38.168
और अब वह ज़िंदगी भर के लिए जेल में बंद हैं।

23:44.424 --> 23:45.508
मैसेज @एंजेलएक्स

23:45.509 --> 23:47.636
जागी हो?

24:14.454 --> 24:17.708
ऐसा नहीं है कि तुम क्रोगर में
कॉर्नफ़्लेक्स ख़रीदने जाओगी और तुम्हें वह वहाँ मिल जाएगा।

24:23.172 --> 24:25.007
मीडिया में तो काफ़ी हंगामा मचने वाला है।

24:25.924 --> 24:26.967
हाँ।

24:27.926 --> 24:30.345
लेकिन यह सवाना की गर्मियों जैसा है, है ना?

24:31.513 --> 24:33.432
आप लंच के लिए बैठते हैं। धूप खिली हुई है।

24:34.391 --> 24:36.476
अचानक, बादलों की गरज और बिजली।

24:37.728 --> 24:39.605
और जब तक खाना ख़त्म करो, फिर से धूप निकल आती है।

24:41.064 --> 24:42.399
क्योंकि तूफ़ान गुज़र जाते हैं।

24:50.782 --> 24:52.158
मैक्स केडी दोषमुक्त

24:52.159 --> 24:53.452
ख़बर फैल गई।

24:55.662 --> 24:56.955
अब बारिश होगी।

24:57.789 --> 24:58.873
ताज़ा ख़बर

24:58.874 --> 25:00.708
स्कॉट पीटरसन और केसी एंथनी की तरह,

25:00.709 --> 25:02.627
मैक्स केडी को सबसे बड़ा
और ख़तरनाक अपराधी माना जाता था।

25:02.628 --> 25:03.794
17 साल की सज़ा काटने के बाद दोषमुक्त

25:03.795 --> 25:06.005
एक धोखेबाज़ पति जिसने
अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

25:06.006 --> 25:07.299
उस बंदे ने जुर्म कुबूल किया था।

25:07.966 --> 25:09.800
उसके जेल जाने में मीडिया की कोई ग़लती नहीं है।

25:09.801 --> 25:11.260
ग़लती उसकी वकील की है।

25:11.261 --> 25:14.847
प्यारी सी गर्भवती वकील ऐना डेवेरॉ।

25:14.848 --> 25:16.599
एकदम जवान, बिल्कुल अनुभवहीन,

25:16.600 --> 25:20.603
मामले को एकदम अंत तक ले गई
और फिर अभियोजन पक्ष के साथ समझौता कर लिया।

25:20.604 --> 25:22.605
कुछ महीनों बाद पता चलता है,

25:22.606 --> 25:26.068
मिस वकील ने अपने बच्चे के पिता को छोड़ दिया
और अब वह किसके साथ है?

25:26.944 --> 25:28.986
उसी कमबख़्त सरकारी वकील के साथ।

25:28.987 --> 25:33.908
हाँ, मैक्स केडी की वकील ने उसी सरकारी वकील से
शादी कर ली जिसने मैक्स को जेल भेजा था।

25:33.909 --> 25:35.618
क्या शानदार इत्तेफ़ाक़ है ना?

25:35.619 --> 25:38.287
- पहली प्ली बार्गेन का प्यार।
- मुझे आपके बारे में नहीं पता,

25:38.288 --> 25:42.542
लेकिन मैं अपने वकील से यही उम्मीद करूँगी
कि वह सच में मेरी बेगुनाही पर यक़ीन करे

25:42.543 --> 25:45.670
ख़ासकर तब जब मैं वास्तव में निर्दोष हूँ।

25:45.671 --> 25:47.506
सन् 2000 में मैक्स केडी की रखैल ने…

25:50.968 --> 25:53.427
मैं तैयार होने जा रही हूँ। ज़ैक तैयार है?

25:53.428 --> 25:55.305
वह अभी भी अपने कमरे में है। मैं जाकर उसे ले आता हूँ।

26:06.608 --> 26:08.610
ज़ैकरी, चलो!

26:09.987 --> 26:11.655
कमबख़्त हेडफ़ोन्स।

26:17.494 --> 26:18.662
मैं अंदर आ रहा हूँ।

26:25.169 --> 26:27.212
वह सुबह पाँच बजकर पाँच मिनट पर कहीं चला गया था।

26:27.796 --> 26:29.589
कॉल बार-बार वॉइसमेल पर जा रही है।

26:29.590 --> 26:31.966
मुझे लगता है कि वह स्कूल वाली बात पर नाराज़ है।

26:31.967 --> 26:34.052
तुमने तो कहा था कि सब सही रहा?

26:34.803 --> 26:35.804
उसने ख़ुद को मारा था।

26:36.638 --> 26:38.014
मैं तुम्हें परेशान नहीं करना चाहता था।

26:38.015 --> 26:39.098
परेशान तो मैं हूँ।

26:39.099 --> 26:40.475
वह चाहता है कि आप परेशान हों।

26:42.728 --> 26:45.439
पिछली बार वह डैनी के घर जाकर
वीडियो गेम खेल रहा था।

26:46.648 --> 26:49.443
जब वह गया,
मैंने अलार्म बंद होने की आवाज़ नहीं सुनी, तुमने सुनी थी?

26:51.195 --> 26:52.445
नहीं।

26:52.446 --> 26:54.405
मैं डैनी के घर जाकर देखती हूँ कि वह वहाँ है या नहीं।

26:54.406 --> 26:55.574
ठीक है।

26:56.533 --> 26:57.534
ज़रूर।

27:00.204 --> 27:01.454
जानती हूँ, जानती हूँ, जानती हूँ।

27:01.455 --> 27:03.206
मैं बायरन के घर पर जाती हूँ। मैं बस…

27:03.207 --> 27:04.498
एक समस्या हो गई है।

27:04.499 --> 27:08.085
मैंने एक इंटर्न को यह देखने के लिए भेजा था
कि बायरन तैयार है या नहीं,

27:08.086 --> 27:09.588
और वे लोग वहाँ नहीं थे।

27:10.422 --> 27:11.506
वह भी ग़ायब है।

27:11.507 --> 27:12.508
ठीक है।

27:14.009 --> 27:16.344
ऐसा करते हैं, मैं तैयार हो जाती हूँ
और फिर वहाँ चली जाऊँगी।

27:16.345 --> 27:17.763
ठीक है, बाय।

27:18.805 --> 27:20.681
मैं नैट का इंतज़ार करता हूँ,
फिर मैं तुमसे म्यूज़ियम में मिलूँगा।

27:20.682 --> 27:21.891
ठीक है।

27:21.892 --> 27:23.309
सब ठीक हो जाएगा।

27:23.310 --> 27:24.353
हाँ।

28:06.186 --> 28:07.270
ज़ैक यहाँ है?

28:07.271 --> 28:10.565
नहीं, अब हम साथ में ज़्यादा समय नहीं बिताते।

28:10.566 --> 28:13.026
वह कभी-कभार मुझे मैसेज भेजता है, लेकिन…

28:14.194 --> 28:15.736
तुम इतनी सज-धजकर तैयार क्यों हुई हो?

28:15.737 --> 28:17.155
कल रात तुम गेम नहीं खेल रहे थे?

28:17.656 --> 28:22.286
नहीं, अब वह शायद बस उस लड़की के साथ गेम खेलता है।

28:23.078 --> 28:24.079
किस लड़की के साथ?

28:50.564 --> 28:51.647
हे, नैटली।

28:51.648 --> 28:54.651
हे, लूइस पिलग्रिम, मर्डर-हैपी कैरेक्टर्स।

28:55.319 --> 28:57.278
हे, क्या तुम्हारी मॉम की मैक्स से बात हुई है?

28:57.279 --> 28:58.654
मैं तुम्हें नहीं जानती।

28:58.655 --> 28:59.822
तुमने मेरा पॉडकास्ट नहीं सुना?

28:59.823 --> 29:02.784
पिछले हफ़्ते उसमें केसी एंथनी के जिम टीचर आए थे।

29:04.912 --> 29:06.078
हे, क्या यह…

29:06.079 --> 29:09.249
क्या यह देखकर अजीब लगता है
कि मुक़दमे के दौरान तुम उनके गर्भ में थीं?

29:11.460 --> 29:14.171
हे, उन अफ़वाहों का क्या? वे सच हैं या झूठ?

29:16.465 --> 29:17.591
कैसी अफ़वाहें?

29:18.175 --> 29:20.802
कि मुक़दमे के दौरान तुम्हारी मॉम
और तुम्हारे सौतेले पिता के शारीरिक सम्बन्ध थे।

29:21.595 --> 29:25.223
भाड़ में जाओ तुम, भाड़ में जाओ, दफ़ा हो जाओ,
तुम कमबख़्त दूसरों का ख़ून चूसने वाले कीड़े हो!

29:25.224 --> 29:28.142
मुझे तुम्हारा कमबख़्त घटिया पॉडकास्ट नहीं सुनना है
जिसमें तुम्हारी बातें कमबख़्त…

29:28.143 --> 29:29.937
तुम एक छोटी बच्ची का पीछा कर रहे हो!

29:31.813 --> 29:33.232
ऐना!

29:37.236 --> 29:38.569
- कुछ नहीं?
- कुछ नहीं।

29:38.570 --> 29:39.947
उनकी कार यहीं पर है।

29:41.323 --> 29:43.032
- तुमने फ़ोन करके देखा?
- हाँ।

29:43.033 --> 29:44.034
ठीक है।

29:44.993 --> 29:46.077
और क्या तुमने दरवाज़ा खटखटाया?

29:46.078 --> 29:47.203
- हाँ।
- ज़ोर से?

29:47.204 --> 29:48.955
- हाँ।
- क्या तुमने पीछे जाकर देखा?

29:48.956 --> 29:49.957
हाँ।

29:50.624 --> 29:51.625
बनी?

29:52.626 --> 29:53.877
बायरन?

29:58.173 --> 29:59.299
धत्।

30:02.469 --> 30:04.513
अंदर फ़ोन बजता हुआ सुनाई दिया?

30:05.722 --> 30:06.974
मुझे नहीं लगता।

30:09.518 --> 30:10.519
यहाँ।

30:20.612 --> 30:21.989
धत्।

30:25.826 --> 30:27.869
- हाय।
- क्या पता चला?

30:27.870 --> 30:31.163
हाँ, आज शायद बायरन फ़्रेंच वहाँ नहीं आ पाएगा।

30:31.164 --> 30:33.457
हो सकता है हमारे पास उससे भी कुछ बेहतर हो।

30:33.458 --> 30:34.542
क्या मतलब है तुम्हारा?

30:34.543 --> 30:37.253
आज रात ख़ुद मैक्स केडी आने वाला है।

30:37.254 --> 30:38.588
तुम क्या बात कर रही हो?

30:38.589 --> 30:40.006
उसने होप से बात की।

30:40.007 --> 30:41.424
- क्या?
- मेरे पास ज़्यादा जानकारी नहीं है।

30:41.425 --> 30:42.592
कमबख़्त यह क्या है, नोआ?

30:42.593 --> 30:43.718
मुझे जाना होगा।

30:43.719 --> 30:46.138
कमबख़्त यह क्या? कमबख़्त क्या हो रहा है?

30:53.437 --> 30:56.189
एसजेएलपी निर्दोष लोगों के लिए सहायता कार्यक्रम

30:56.190 --> 30:57.399
हे!

31:04.239 --> 31:05.657
उसने क्या कहा?

31:07.034 --> 31:08.826
मैक्स केडी ने, जब उसने ऑफ़िस में फ़ोन किया था।

31:08.827 --> 31:09.911
मेरा मतलब,

31:09.912 --> 31:11.871
- मैंने बस ऑफ़िस फ़ोन पर जवाब दिया था…
- होप।

31:11.872 --> 31:13.289
उसने क्या कहा?

31:13.290 --> 31:16.209
वह आपसे बात करना चाहता था, और मैंने उसे बताया

31:16.210 --> 31:18.544
कि आज रात आप म्यूज़ियम में होंगी, तो उसने कहा,

31:18.545 --> 31:20.672
"आज रात? शायद मैं उनसे ख़ुद ही मिल लूँगा।"
फिर उसने फ़ोन काट दिया।

31:21.798 --> 31:23.174
क्या सिक्योरिटी के पास उसकी तस्वीर है?

31:23.175 --> 31:24.926
माफ़… माफ़ करना। क्या मुझे यह नहीं कहना चाहिए था?

31:24.927 --> 31:26.844
भगवान, मुझे उम्मीद है कि वह यहाँ आ जाए।

31:26.845 --> 31:28.387
वह ख़बरों में छाया हुआ है।

31:28.388 --> 31:30.223
लोग पहले ही मेज़ बुक कर चुके हैं।

31:30.224 --> 31:31.307
उससे खाने का ख़र्च निकल आएगा।

31:31.308 --> 31:34.228
अब हमें उनसे लाखों के चेक निकलवाने हैं।

31:35.729 --> 31:38.022
- हाय। स्वागत है।
- हाय।

31:38.023 --> 31:40.733
मैं भाषण देने वाली हूँ।
मैं उन्हें दान देने के लिए राज़ी कर लूँगी।

31:40.734 --> 31:42.902
तुम इस बात को लेकर हम पर दबाव क्यों डाल रही हो?

31:42.903 --> 31:45.530
वह अमेरिका में दोषमुक्त होने वाला सबसे मशहूर व्यक्ति है।

31:45.531 --> 31:47.490
और हमने उसे रिहा नहीं करवाया।

31:47.491 --> 31:49.367
उसकी वकील ने
उसे सज़ा दिलाने वाले वकील से शादी कर ली।

31:49.368 --> 31:51.453
तुम्हें क्या लगता है वह इस बारे में क्या महसूस करता होगा?

32:03.006 --> 32:04.465
ज़ैक का कुछ पता चला?

32:04.466 --> 32:06.676
मैंने उसे फ़ोन करने की कोशिश की,
पर शायद वह अभी भी बंद है।

32:06.677 --> 32:07.886
नहीं, कुछ पता नहीं चला। नहीं।

32:08.720 --> 32:11.264
नैट का कहना है कि शायद वह किसी लड़की के साथ है
जिससे वह ऑनलाइन मिला है।

32:11.265 --> 32:13.976
- लड़की? वह कौन है?
- हाँ। पता नहीं।

32:14.726 --> 32:16.103
कम से कम वह किसी से मिल तो रहा है।

32:21.650 --> 32:25.904
उन्होंने मेरी मॉम को इतनी बार चाकू मारा…

32:26.572 --> 32:29.533
एडम केडी… मेरा नाम एडम केडी है।

32:31.535 --> 32:36.163
उनकी हड्डियों पर भी चाकू के निशान पड़ गए थे।

32:36.164 --> 32:42.044
पिछले 29 सालों में, हमने जॉर्जिया और कैरोलाइना में

32:42.045 --> 32:45.089
क़रीब दो दर्जन निर्दोष लोगों को
जेल से रिहा करवाया है।

32:45.090 --> 32:46.758
किसी को लगता है कि बस इतने ही निर्दोष लोग थे?

32:47.426 --> 32:51.680
ऐसा नहीं है, और उन्हें हमारी ज़रूरत है।

32:52.931 --> 32:54.933
- इसलिए प्लीज़…
- शांत हो जाओ।

32:55.434 --> 32:59.563
- …वहाँ रखे क्यूआर कोड स्कैन करें और दान दें।
- मैक्स केडी नहीं आएगा।

33:00.272 --> 33:02.983
अब मैं हमारी आख़िरी वक्ता का परिचय देती हूँ।

33:03.483 --> 33:07.570
अपराध और बेगुनाही, दोनों में मेरी साथी,

33:07.571 --> 33:10.699
हमारी सीनियर अटर्नी, ऐना बॉडन।

33:16.872 --> 33:18.832
ये कमबख़्त सोने लगे हैं।

33:22.628 --> 33:24.004
हैलो।

33:26.465 --> 33:28.926
आज रात यहाँ होने के लिए आप सबका शुक्रिया।

33:32.387 --> 33:35.849
मैं न्याय व्यवस्था में विश्वास रखती हूँ,
लेकिन उसमें भी कुछ ख़ामियाँ हैं।

33:36.350 --> 33:39.811
और जब वह व्यवस्था विफल हो जाती है,
उसे ठीक करना हमारी ज़िम्मेदारी है।

33:54.409 --> 33:57.829
इस हफ़्ते,
बायरन फ़्रेंच नाम के एक व्यक्ति जेल से बाहर आए।

33:58.330 --> 34:03.835
बायरन ने अपनी ज़िंदगी के 14 साल खो दिए, जब तक
कि डीएनए परीक्षण और हमारी मदद से वह रिहा हुए।

34:03.836 --> 34:05.337
और अब हमें आपकी मदद की ज़रूरत है।

34:07.714 --> 34:10.551
भलाई करना सिर्फ़ एक अच्छा काम कर देना नहीं है।

34:11.342 --> 34:15.681
यह एक प्रक्रिया है जिससे हम
अपने सही-ग़लत के पैमाने को परखते हैं।

34:17.516 --> 34:19.351
क्या हम अपने सिद्धांतों के अनुसार ज़िंदगी जीते हैं?

34:20.185 --> 34:21.770
क्या हम बेहतर कर सकते हैं?

34:22.353 --> 34:24.062
और अगर हमसे कोई ग़लती भी हो जाए,

34:24.063 --> 34:26.650
तो उस ग़लती को सुधारने के लिए
कभी भी बहुत देर नहीं होती।

35:10.861 --> 35:14.698
किसी निर्दोष को ग़लत सज़ा मिलना
कोई काल्पनिक बात नहीं है।

35:28.128 --> 35:29.379
टॉम। सब ठीक है।

35:41.391 --> 35:43.769
हाय।

35:45.270 --> 35:46.271
क्या मुझे वह…

36:07.292 --> 36:08.293
वाह।

36:09.753 --> 36:11.213
यहाँ का माहौल तो कमाल का है।

36:13.841 --> 36:15.759
शुक्रिया, मिस डे…

36:20.722 --> 36:24.560
मैं तो आपको मिस डेवेरॉ बुलाने वाला था,
लेकिन अब आपका उपनाम बॉडन है, है ना?

36:25.352 --> 36:27.812
- हाँ।
- ठीक है।

36:27.813 --> 36:30.231
क्या टॉम बॉडन भी यहाँ हैं?

36:30.232 --> 36:31.441
क्या वह यहाँ हैं?

36:32.943 --> 36:34.986
हे।

36:34.987 --> 36:38.906
वह रहे हमारे सरकारी वकील महोदय।

36:38.907 --> 36:40.993
मेरे दिल में आपके लिए कुछ भी बुरा नहीं है, मेरे भाई।

36:42.995 --> 36:43.996
कुछ भी नहीं।

36:45.789 --> 36:46.873
ठीक है।

36:46.874 --> 36:47.875
ख़ैर।

36:49.084 --> 36:50.377
मैं कोई भाषण नहीं देना चाहता।

36:53.255 --> 36:57.341
दरअसल यहाँ खड़े रहना काफ़ी अजीब लग रहा है,

36:57.342 --> 36:59.386
क्योंकि मुझे पता है कि आप मुझसे नफ़रत करते थे।

37:00.012 --> 37:05.224
अगर मुझे नफ़रत किए जाने से रॉयल्टी मिलती,
तो मैं बहुत अमीर हो जाता।

37:05.225 --> 37:07.018
लेकिन मैंने पैसे नहीं कमाए।

37:07.019 --> 37:08.729
नहीं। मीडिया ने कमाए।

37:09.813 --> 37:11.732
वकीलों ने कमाए।

37:12.816 --> 37:14.901
- ऐसा करो एक…
- और किसलिए?

37:14.902 --> 37:20.073
यह कहने के लिए कि मैंने
अपनी पत्नी और अजन्मे बच्चे को मार डाला?

37:21.909 --> 37:23.492
लेकिन पता है, सबसे ख़राब बात यह नहीं है।

37:23.493 --> 37:24.995
सबसे ख़राब बात…

37:25.662 --> 37:28.624
सबसे ख़राब बात यह है कि उन्होंने
मुझसे यह कहलवा लिया कि मैंने उन्हें मारा था।

37:31.251 --> 37:33.212
क्योंकि वे मुझे मारना चाहते थे।

37:33.962 --> 37:34.963
और…

37:38.133 --> 37:39.885
उन्होंने कमबख़्त सच में मुझे मार ही डाला।

37:42.971 --> 37:49.060
मैं 6,222 बार मरा हूँ।

37:49.061 --> 37:51.855
मैंने इतने ही दिन जेल में काटे थे, है ना?

37:52.940 --> 37:58.152
और मुझे 20 साल की सज़ा मिलनी थी।

37:58.153 --> 37:59.196
यही समझौता हुआ था।

38:00.697 --> 38:05.660
लेकिन जज जैक्सन ने मुझे उम्रक़ैद दे दी।

38:05.661 --> 38:07.037
उम्रक़ैद। हे भगवान।

38:08.956 --> 38:14.293
उम्रक़ैद। उम्रक़ैद की सज़ा ऐसी है
मानो आपके शरीर को हज़ारों बार काटा गया हो।

38:14.294 --> 38:16.171
आप जानते हैं हज़ारों बार काटने की सज़ा कैसी होती है?

38:18.966 --> 38:22.469
वे किसी दिन एक उँगली काटते हैं,
फिर एक पैर की उँगली।

38:23.637 --> 38:25.054
यही चलता रहता है।

38:25.055 --> 38:27.933
उँगलियाँ और पैर की उँगलियाँ,
उँगलियाँ और पैर की उँगलियाँ।

38:28.642 --> 38:30.394
जब तक आपके पास कुछ नहीं बचता।

38:33.772 --> 38:35.274
लेकिन मैं कोई पीड़ित नहीं हूँ।

38:35.899 --> 38:37.441
मैं ठीक हूँ। मैं किसी को दोष नहीं देता।

38:37.442 --> 38:39.319
मैं जज को दोष नहीं देता। मैं…

38:40.320 --> 38:42.197
मैं सरकारी वकील को दोष नहीं देता।

38:43.490 --> 38:48.203
मिस्टर बॉडन बस अपना काम कर रहे थे,
बहुत अच्छी तरह से, मुझे कहना पड़ेगा।

38:49.371 --> 38:53.624
ना ही मैं अपनी वकील को दोष देता हूँ कि उन्होंने मुझे
अपराध स्वीकृति के आधार पर समझौता करने की सलाह दी,

38:53.625 --> 38:58.547
क्योंकि वह मेरी जान बचाने की
कोशिश कर रही थीं, है ना?

38:59.715 --> 39:05.804
मुझे थोड़ी हैरानी हुई थी
जब आपने एक दूसरे से शादी कर ली।

39:06.722 --> 39:07.805
मैं यह बात मानता हूँ।

39:07.806 --> 39:12.644
लेकिन, हे, प्यार तो होना ही था।

39:13.854 --> 39:16.981
इसलिए, मैं किसी को भी दोष नहीं देता
और मैं आपको इसकी वजह बताने वाला हूँ।

39:16.982 --> 39:21.152
क्योंकि हम सब एक मीट ग्राइंडर में फँस गए हैं

39:21.153 --> 39:27.492
जिसे मैं आपराधिक अन्याय व्यवस्था कहता हूँ, समझ रहे हैं?

39:27.993 --> 39:29.870
तो, हम सबको यह मिलकर ठीक करना होगा।

39:30.746 --> 39:31.954
तो प्लीज़, अपने बटुए बाहर निकालिए

39:31.955 --> 39:35.416
और… और… और इस महान संस्था को दान दीजिए,

39:35.417 --> 39:36.834
क्योंकि ये अच्छा काम कर रहे हैं।

39:36.835 --> 39:40.088
ये ऐसे बहुत सारे लोगों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं
जो अभी भी जेल में बंद हैं।

39:40.797 --> 39:41.923
हाँ, हाँ।

39:41.924 --> 39:44.300
मुझे अपने बटुए दिखाइए
या आजकल जो कुछ भी इस्तेमाल होता है,

39:44.301 --> 39:45.844
फ़ोन में जो चीज़ें होती हैं।

39:46.345 --> 39:47.595
हाँ। पता है क्या?

39:47.596 --> 39:50.181
अपने लिए ज़ोरदार तालियाँ बजाइए।

39:50.182 --> 39:52.059
आप… आप इसके हक़दार हैं। आप हक़दार हैं।

39:53.310 --> 39:54.394
यह लीजिए।

40:10.494 --> 40:12.286
ज़ैक अभी भी जवाब नहीं दे रहा है।

40:12.287 --> 40:13.455
उसका फ़ोन बंद है।

40:13.956 --> 40:16.124
ठीक है। अपना सामान समेट लो। हमें निकलना चाहिए।

40:16.625 --> 40:18.001
ऐना।

40:23.841 --> 40:25.384
मैं अभी आती हूँ।

40:31.348 --> 40:32.598
क्या हम एक तस्वीर खींच सकते हैं?

40:32.599 --> 40:34.350
- आप और मैक्स।
- हाँ।

40:34.351 --> 40:35.394
हाँ।

40:36.270 --> 40:37.729
- ज़रूर।
- ज़रूर। ठीक है?

40:38.772 --> 40:39.773
ठीक है।

40:46.864 --> 40:48.115
तुम ठीक हो? धत्!

40:50.659 --> 40:51.910
तुम्हारे हाथ से ख़ून बह रहा है।

40:53.495 --> 40:56.080
- मुझे मदद चाहिए, मिसेज़ डेवेरॉ।
- ठीक है।

40:56.081 --> 40:57.165
मुझे मदद चाहिए।

41:01.920 --> 41:03.839
मिस्टर केडी को थोड़ा समय दीजिए।

41:04.923 --> 41:07.092
मैं आपको बताती हूँ कि इस साल क्या होने वाला है।

41:12.764 --> 41:15.017
आपको तुरंत किसी अस्पताल में जाना चाहिए।

41:15.767 --> 41:16.851
इसके लिए?

41:16.852 --> 41:18.395
- हाँ।
- यह तो बिल्ली की खरोंच जैसा है।

41:19.813 --> 41:21.356
सरकारी वकील महोदय।

41:21.857 --> 41:23.192
फिर से हैलो।

41:24.443 --> 41:26.360
आप एक असली चोट देखना चाहेंगी?

41:26.361 --> 41:27.404
यह देखिए।

41:29.239 --> 41:30.532
यह देख रही हैं?

41:31.325 --> 41:35.329
मेरे साथी क़ैदियों की दी हुई निशानी।

41:36.246 --> 41:39.665
और अब मुझे बाईं तरफ़ से बहुत कम दिखता है।

41:39.666 --> 41:41.752
और सुनाई भी बहुत कम देता है।

41:42.336 --> 41:45.506
हाँ। क्योंकि मेरे सिर में धातु की एक प्लेट लगी है।

41:46.548 --> 41:48.383
लेकिन वह टिफ़नी की नहीं है।

41:49.426 --> 41:53.222
वह शायद जेल के टॉयलेट वग़ैरह से निकाली होगी।

41:54.139 --> 41:56.767
इसीलिए मेरा दिमाग़ गड़बड़ कर देता है।

41:57.643 --> 41:58.936
तुम यहाँ क्यों हो?

42:01.563 --> 42:02.564
क्या?

42:04.107 --> 42:06.568
किस… किस बात पर हँसी आ रही है? मैं…

42:09.738 --> 42:11.322
- क्या?
- नहीं। माफ़ करना।

42:11.323 --> 42:15.159
बात बस यह है कि मैंने भी यही सवाल
17 सालों तक हर रोज़ पूछा था।

42:15.160 --> 42:16.285
"मैं यहाँ क्यों हूँ?"

42:16.286 --> 42:19.664
- हाँ। तुम आज रात यहाँ क्यों आए हो?
- क्योंकि मैं तुम दोनों से मिलना चाहता था।

42:19.665 --> 42:21.458
मैं तुमसे मिलना चाहता था।

42:22.918 --> 42:25.962
और तुमसे। क्योंकि मैंने तुम्हारे बारे में पढ़ा था,
तुम्हारे अच्छे कामों के बारे में।

42:25.963 --> 42:27.046
और तुम।

42:27.047 --> 42:28.841
मेरा मतलब, तुम पेशेवर तौर पर बहुत कामयाब हो।

42:34.847 --> 42:35.889
वाह।

42:38.851 --> 42:39.934
हाँ।

42:39.935 --> 42:41.186
हमें निकलना चाहिए।

42:41.979 --> 42:43.230
हाँ।

42:44.606 --> 42:45.732
ज़रा रुको, एक सेकंड…

42:49.611 --> 42:50.863
ओह, हाँ। कोई बात नहीं।

42:58.495 --> 42:59.496
धत्।

42:59.997 --> 43:04.376
पता है मैं वहाँ जेल में सच में मर गया था?

43:08.714 --> 43:10.883
मैं छह हफ़्तों तक कोमा में रहा,

43:13.010 --> 43:17.306
और पता है मैंने अँधेरे में क्या देखा?

43:18.390 --> 43:20.976
मैंने अपनी पत्नी और अपने बेटे को देखा।

43:22.978 --> 43:25.814
वे वहीं थे और मेरी पत्नी की उम्र उतनी ही थी।

43:28.567 --> 43:30.068
लेकिन मेरा बेटा,

43:30.736 --> 43:37.659
वह उतना बड़ा था जितना बड़ा वह आज होता,
अगर उसका जन्म हुआ होता।

43:39.119 --> 43:40.120
और…

43:41.371 --> 43:43.665
वैसे, तुम्हारा… तुम्हारा भी एक बेटा है, है ना?

43:48.962 --> 43:50.422
तो तुम मेरा मतलब समझते होगे।

43:53.342 --> 43:55.511
जो भी है। मैं एक अच्छा आदमी नहीं था।

43:56.386 --> 43:57.387
मुझे पता है। लेकिन…

43:59.014 --> 44:00.140
मैं अच्छे दिल का इंसान था,

44:01.600 --> 44:03.602
और मैं एक अच्छा पिता बनने के लिए तैयार था।

44:11.235 --> 44:12.486
अब वह मुझे देख सकता है।

44:14.863 --> 44:16.948
लेकिन इसमें सबसे अच्छी बात यह नहीं है।

44:16.949 --> 44:19.535
सबसे अच्छी बात यह है कि मैं भी उन्हें देख सकता हूँ।

44:23.872 --> 44:27.626
अभी वे हमारे साथ यहीं, इसी कमरे में हैं।

44:32.506 --> 44:34.550
और मैं उन्हें… मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता।

44:37.302 --> 44:39.513
मुझे अपनी ज़िंदगी को सार्थक बनाना है।

44:40.430 --> 44:45.726
तुम्हारी पार्टनर ने कहा
कि मैं तुम्हारी संस्था की मदद कर सकता हूँ?

44:45.727 --> 44:47.353
नोआ ने ऐसा कहा?

44:47.354 --> 44:52.734
हाँ। वह सुनकर मेरा दिल भर आया था, क्योंकि…

44:54.069 --> 44:56.989
मेरा मतलब, मैं यहाँ तुम्हारी मदद करने आया हूँ।

44:59.700 --> 45:00.701
ठीक है।

45:02.786 --> 45:04.162
बढ़िया।

45:22.639 --> 45:25.600
भाड़ में जाओ, दफ़ा हो जाओ,
तुम कमबख़्त दूसरों का ख़ून चूसने वाले कीड़े हो!

45:25.601 --> 45:26.809
तुम बहुत घटिया इंसान हो।

45:26.810 --> 45:28.645
- धत्!
- ज़ैक की कोई ख़बर मिली?

45:29.646 --> 45:30.647
नहीं।

45:42.117 --> 45:43.410
उसे अपराध स्वीकार करके समझौता करना पड़ा।

45:44.536 --> 45:45.537
है ना?

45:47.664 --> 45:49.458
इसमें आपकी कोई ग़लती नहीं है।

45:50.918 --> 45:52.794
कभी-कभी कोशिश के बावजूद बाद नहीं बन पाती।

45:56.965 --> 46:00.552
उस मुक़दमे का जो नतीजा निकला,
वही मेरी ज़िंदगी की सबसे महत्वपूर्ण चीज़ बन गया।

46:03.263 --> 46:06.682
जब मैंने मैक्स केडी का मुक़दमा लड़ना शुरू किया,
उसी समय मैं तुम्हारे साथ गर्भवती हो चुकी थी,

46:06.683 --> 46:08.310
लेकिन मुझे यह मालूम नहीं था।

46:09.603 --> 46:11.729
पॉल के साथ मेरी सगाई टूटने की कगार पर थी

46:11.730 --> 46:15.316
और सरकारी वकील

46:15.317 --> 46:19.821
मेरे लॉ स्कूल का पुराना क्लासमेट, टॉम बॉडन था।

46:20.989 --> 46:24.117
अपनी क्लास में अव्वल, बेहद ख़ूबसूरत।

46:25.118 --> 46:30.748
और मुक़दमा इतना लम्बा खिंच गया
कि जिस दिन मैक्स को सज़ा सुनाई गई,

46:30.749 --> 46:32.960
मुझे वहीं अदालत में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

46:33.961 --> 46:39.633
और टॉम, जो मेरा विपक्षी वकील था, वह मदद
करने के लिए पूरे कमरे को पार करके मेरी तरफ़ दौड़ पड़ा।

46:41.844 --> 46:43.846
और फिर मेरे साथ अस्पताल भी आया।

46:45.305 --> 46:47.558
तभी मुझे उससे प्यार हो गया था।

46:48.892 --> 46:50.643
फिर मैंने शराब छोड़ दी,

46:50.644 --> 46:53.605
और अब मेरा एक परिवार है
जो मेरे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखता है।

46:56.400 --> 46:59.653
तो हाँ। बात बन भी जाती है।

47:13.542 --> 47:15.960
सक्रिय। अपनी जगह पर रुके रहें।

47:15.961 --> 47:17.546
ज़ैक की कॉल वॉइसमेल पर जा रही है।

47:20.799 --> 47:23.467
ज़ैक, कोमा, अब घर आ जाओ।
पूर्णविराम। अगर अगले दस मिनट में

47:23.468 --> 47:26.679
तुमने हमसे सम्पर्क नहीं किया
तो मैं पुलिस को फ़ोन कर दूँगा। पूर्णविराम।

47:26.680 --> 47:28.432
वह बस आप लोगों को…

47:30.100 --> 47:32.393
- मुख्य द्वार।
- कमबख़्त।

47:32.394 --> 47:33.519
मुख्य द्वार।

47:33.520 --> 47:35.730
- बैठ जाओ। फ़िक्र मत करो, मैं देखता हूँ।
- मुख्य द्वार।

47:35.731 --> 47:38.233
- यह क्यों होता रहता है?
- देखो, मुझे नहीं पता।

47:39.234 --> 47:40.401
निष्क्रिय।

47:40.402 --> 47:42.362
घर के पीछे के आँगन का मोशन सेंसर।

47:43.197 --> 47:44.823
कमबख़्त क्या हो रहा है?

48:11.934 --> 48:13.101
ज़रूर कोई स्कंक होगा।

48:45.676 --> 48:46.677
बाप रे।

48:48.637 --> 48:52.181
वह शायद पहले भी यहाँ आ चुका है। बस तुमने उसे देखा नहीं।

48:52.182 --> 48:54.184
कमबख़्त तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

48:55.143 --> 48:56.352
मुझे माफ़ करना।

48:56.353 --> 48:57.937
तुमने यह छोड़ दिया था।

48:57.938 --> 48:59.647
इसमें तुम्हारा पता मिल गया।

48:59.648 --> 49:02.943
मैं इसे सामने के दरवाज़े पर छोड़ने वाला था,
लेकिन फिर मैंने कुछ आवाज़ें सुनीं।

49:05.112 --> 49:06.238
तुम्हें यह चाहिए?

49:15.205 --> 49:16.290
हैलो।

49:23.922 --> 49:25.507
तुम्हें चौंकाने के लिए माफ़ करना।

49:26.091 --> 49:27.217
गुड नाइट।

49:28.927 --> 49:29.928
मैक्स।

49:31.680 --> 49:32.681
हाँ?

49:34.099 --> 49:35.934
तुमने जो कुछ झेला है, मुझे उसका अफ़सोस है।

49:37.144 --> 49:38.145
शुक्रिया।

49:39.271 --> 49:41.565
यह बहुत मायने रखता है। मैं इसकी क़द्र करता हूँ।

49:47.613 --> 49:48.989
क्या तुम्हारा बेटा ठीक है?

49:50.240 --> 49:51.700
तुम्हें हमारे बेटे के बारे में कैसे पता?

49:52.367 --> 49:56.455
मैंने बस उसे सामने की तरफ़ देखा था
और मैंने अंदाज़ा लगाया कि वह तुम्हारा बेटा होगा।

49:57.122 --> 49:58.207
क्या?

49:59.124 --> 50:00.333
ज़ैक?

50:00.334 --> 50:01.919
हे, तुम कहाँ थे?

50:06.131 --> 50:07.299
तुम ठीक हो?

50:07.925 --> 50:09.218
मैं तुमसे बात कर रहा हूँ।

50:09.718 --> 50:10.801
बच्चे?

50:10.802 --> 50:11.803
ज़ैक?

50:13.055 --> 50:14.056
ज़ैक, तुम ठीक तो हो?

50:18.560 --> 50:19.852
ज़ैक?

50:19.853 --> 50:22.022
कोई बात नहीं। कोई बात नहीं।

50:22.648 --> 50:23.898
- बस…
- हाँ।

50:23.899 --> 50:26.025
- तुम ठीक हो?
- कोई बात नहीं।

50:26.026 --> 50:27.109
चलो।

50:27.110 --> 50:28.612
इसे कहते हैं ज़िंदगी में सब कुछ पा लेना।

50:32.616 --> 50:35.369
तुम दोनों पर तो हर तरफ़ से
ख़ुशियों की बारिश हो रही है।

50:36.203 --> 50:37.788
तुम एक अच्छी ज़िंदगी के हक़दार हो।

50:39.373 --> 50:40.666
मेरी ज़िंदगी भी अच्छी थी।

50:43.585 --> 50:47.004
तो मेरा बेटा कहाँ था? सामने की तरफ़ खड़ा था?
और तुम बस उससे यूँ ही टकरा गए?

50:47.005 --> 50:50.758
मेरा इससे कोई मतलब नहीं है,
पर मुझे लगता है कि उसने शायद कुछ नशा कर रखा है।

50:50.759 --> 50:51.843
समझ रही हो?

50:51.844 --> 50:52.927
तुम किसके साथ थे?

50:52.928 --> 50:54.929
तुम कहाँ… तुम… तुम… तुम कहाँ गए थे?

50:54.930 --> 50:57.850
आराम से, आराम से। सम्भालो, यार। सम्भालो।

50:58.517 --> 51:00.227
ज़ैक, तुमने किस चीज़ का नशा किया है?

51:00.853 --> 51:01.936
ज़ैक, मुझसे बात करो।

51:01.937 --> 51:04.147
तुमने क्या लिया है? मुझे पता है तुमने कुछ लिया है।

51:06.567 --> 51:08.276
ज़ैक, तुम कहाँ गए थे? तुमने क्या किया?

51:08.277 --> 51:10.821
- तुम मुझे कुछ तो बताओ, यार।
- हम उसे सम्भाल लेंगे।

51:11.321 --> 51:12.614
हे।

51:14.950 --> 51:16.243
क्या तुम्हें मुझसे डर लग रहा है?

51:18.078 --> 51:19.746
मैं तुमसे क्यों डरूँगी?

51:20.414 --> 51:23.165
पता नहीं। वहाँ समारोह में
तुम थोड़ी घबराई हुई लग रही थीं।

51:23.166 --> 51:28.338
और शायद मैं बेवक़ूफ़ी भरी बातें सोच रहा हूँ

51:29.840 --> 51:33.010
क्योंकि एक तुम्हीं हो जिसे किसी ऐसे आदमी के लिए

51:33.969 --> 51:39.808
सहानुभूति महसूस होगी
जिस पर ग़लत आरोप लगाया गया हो।

51:41.518 --> 51:43.020
- है ना?
- हाँ।

51:47.608 --> 51:48.650
हाँ।

51:52.029 --> 51:53.113
एक और बात।

51:59.077 --> 52:02.497
जो हुआ, उसके बारे में मैंने किसी से कभी कुछ नहीं कहा।

52:05.000 --> 52:06.460
तो अब मैं वह बात क्यों शुरू करूँगा?

52:25.938 --> 52:28.105
मॉम? मॉम!

52:28.106 --> 52:29.107
अंदर जाओ।

52:29.733 --> 52:31.360
धत्। धत्।

52:32.444 --> 52:33.737
क्या? इसने कुछ लिया है?

52:37.157 --> 52:38.158
ज़ैक।

52:38.909 --> 52:39.993
मेरी तरफ़ देखो।

52:41.411 --> 52:42.537
ज़ैक।

52:42.538 --> 52:45.165
इसके साथ कुछ तो बहुत ग़लत हो रहा है। कुछ बहुत ग़लत।

52:47.125 --> 52:48.292
क्या यह ख़ून है?

52:48.293 --> 52:49.795
यह कहाँ से आया?

52:50.963 --> 52:53.006
ज़ैक? ज़ैक?

52:53.632 --> 52:55.925
ज़ैक? उसने तुम्हारे साथ क्या किया?

52:55.926 --> 52:58.177
- ओह, धत्। ज़ैक?
- ज़ैक?

52:58.178 --> 53:00.471
- तुम ठीक हो जाओगे।
- हे भगवान।

53:00.472 --> 53:02.891
- ज़ैक? यह क्या है?
- ज़ैक।

53:03.725 --> 53:05.309
- ओह, नहीं। ज़ैक।
- हे भगवान।

53:05.310 --> 53:06.520
हे भगवान।

53:07.312 --> 53:09.523
ज़ैक? तुम ठीक हो।

53:10.858 --> 53:11.859
ज़ैक, तुम ठीक हो।

53:17.030 --> 53:18.323
तुम्हारे पैर की उँगली कहाँ है?

53:19.366 --> 53:20.576
तुम 911 पर फ़ोन करो।

53:21.493 --> 53:23.078
उँगलियाँ और पैर की उँगलियाँ।

53:23.745 --> 53:26.540
जब तक आपके पास कुछ नहीं बचता।

53:29.168 --> 53:30.835
तुम 911पर फ़ोन करो। अभी।

53:30.836 --> 53:32.171
हे भगवान।

53:35.632 --> 53:37.050
हमें एक एम्बुलेंस चाहिए।

55:11.937 --> 55:13.939
उप-शीर्षक अनुवादक : पुनीत कुसुम
