WEBVTT

00:00:08.723 --> 00:00:10.523 align:center
(मंदिर की घंटी बजाने की आवाज़)
(लोगों के बड़बड़ाने की आवाज़)

00:00:12.843 --> 00:00:14.443 align:center
[रामानंद]: उसे चोट पहुँची है,

00:00:15.603 --> 00:00:18.043 align:center
पर उस की रीढ़ की हड्डी
अभी भी बरकरार है।

00:00:18.723 --> 00:00:23.203 align:center
वाराणसी और ग़ाज़ीपुर के बीच में
उसकी एक नकली नोटों की फैक्ट्री है।

00:00:24.683 --> 00:00:28.883 align:center
माने, चार साल हो गए और हम उसे
ढूँढे जा रहे हैं, कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

00:00:30.963 --> 00:00:33.443 align:center
वसीम की रीढ़ की हड्डी तोड़नी है।

00:00:35.243 --> 00:00:37.883 align:center
और वक़्त नहीं है
तुम्हारे पास ज़्यादा। माने...

00:00:38.843 --> 00:00:41.123 align:center
समझ रहे हो ना
कि हम क्या कह रहे हैं?

00:00:47.243 --> 00:00:48.723 align:center
[सरस्वती]: आप डोज़ का ख़याल रखिए।

00:00:49.683 --> 00:00:50.763 align:center
[डॉक्टर]: जी, मैडम।

00:00:51.163 --> 00:00:52.153 align:center
[महिला 1]: नमस्ते, मैम।
[सरस्वती]: नमस्ते।

00:00:52.163 --> 00:00:54.713 align:center
[महिला 1]: मैम, ये सब कागज़ातों पे
मुख्यमंत्री जी के हस्ताक्षर चाहिए थे।

00:00:54.723 --> 00:00:56.163 align:center
[सरस्वती]: आइए, हम करवा देते हैं।

00:00:59.683 --> 00:01:02.323 align:center
[महिला 2]: मैडम जी,
वॉर्ड नंबर 14 की जो डॉक्टर है,

00:01:03.523 --> 00:01:07.803 align:center
उनकी पहल पर हमारी निम्न जाति की बहनों को
नर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

00:01:08.243 --> 00:01:11.163 align:center
अगले चुनाव में इन का वोट
फिर से हमारी ही पार्टी को जाएगा।

00:01:11.563 --> 00:01:15.243 align:center
इन्होंने थोड़ा निवेदन किया है
कि इन्हें अतिरिक्त सहायता दी जाए।

00:01:18.163 --> 00:01:20.683 align:center
[सरस्वती]: रोली राय! हूँ।

00:01:29.923 --> 00:01:32.923 align:center
[गुंडा 1]: मुज़फ्फरपुर से लेके ग़ाज़ीपुर तक का
सारा ठेका उठा रहा है वो विजय सा**!

00:01:33.043 --> 00:01:34.483 align:center
[वसीम]: नाक में दम कर रखा है सा** ने।

00:01:34.603 --> 00:01:36.203 align:center
[गुंडा 2]: भाई जान,
इस का कुछ करना पड़ेगा।

00:01:36.683 --> 00:01:37.723 align:center
[बिलाल]: भाई।
[वसीम]: हूँ?

00:01:38.363 --> 00:01:40.323 align:center
[वसीम]: निकलो अभी। बाद में बाद करते हैं।
[गुंडा 1]: जी, भाई। जी। जी।

00:01:40.603 --> 00:01:43.483 align:center
[वसीम]: आइए, आइए।
एसीपी हिमांशु मुंबई से।

00:01:45.363 --> 00:01:48.003 align:center
आप ही का तो
इंतज़ार कर रहे थे। बैठिए।

00:01:48.643 --> 00:01:49.643 align:center
[हिमांशु]: सर।

00:01:54.043 --> 00:01:56.043 align:center
बहुत किस्से सुने हैं आपकी बहादुरी के।

00:01:57.163 --> 00:01:59.963 align:center
बताइए।
क्या ख़ातिरदारी कर सकते हैं आप की?

00:02:00.443 --> 00:02:02.003 align:center
[हिमांशु]: ख़ातिरदारी कभी और करवाएँगे।

00:02:02.763 --> 00:02:04.323 align:center
फ़िलहाल आप से जानकारी चाहिए।

00:02:04.963 --> 00:02:07.083 align:center
[वसीम]: आप तो ख़ुद ही
जासूसों के कान काटते हैं।

00:02:07.283 --> 00:02:09.003 align:center
भला हम आप को
क्या ही जानकारी देंगे?

00:02:09.683 --> 00:02:11.443 align:center
ख़ैर, पूछिए।

00:02:12.003 --> 00:02:13.883 align:center
[हिमांशु]: नरौरा कांड में हाथ किस का था?

00:02:14.923 --> 00:02:18.323 align:center
[वसीम]: कुछ साल पहले पूछते,
तो हम कहते हमारा हाथ था।

00:02:19.883 --> 00:02:22.363 align:center
लेकिन क्या है
कि अब हम माननीय हो गए हैं।

00:02:23.003 --> 00:02:25.083 align:center
माननीय गृह मंत्री!

00:02:26.083 --> 00:02:27.963 align:center
अब इस कांड में
अगर हमारा नाम आया,

00:02:28.403 --> 00:02:31.363 align:center
तो हमारे साथ-साथ
पूरे प्रदेश का नाम ख़राब होगा,

00:02:31.923 --> 00:02:33.203 align:center
जो हम चाहते नहीं हैं।

00:02:35.723 --> 00:02:37.963 align:center
[हिमांशु]: एक विजय सिंह के
ज़िंदा होने की ख़बर ने

00:02:38.723 --> 00:02:40.603 align:center
आप को विचलित कर दिया है, मंत्री जी।

00:02:41.883 --> 00:02:44.683 align:center
लेकिन आप तो गृह मंत्री हैं।
माननीय गृह मंत्री!

00:02:45.403 --> 00:02:47.483 align:center
जब चाहे उसे झट से
गिरफ़तार करवा सकते हैं।

00:02:48.043 --> 00:02:49.403 align:center
तो फिर दिक़्क़त क्या है?

00:02:50.043 --> 00:02:51.363 align:center
[वसीम]: दिक़्क़त है।

00:02:51.643 --> 00:02:52.643 align:center
दिक़्क़त ये है

00:02:52.763 --> 00:02:56.003 align:center
कि कुछ कार्य हम ने
अधूरे छोड़ दिए थे मंत्री बनने से पहले।

00:02:57.003 --> 00:03:00.123 align:center
अब उन को पूरा करने जाएंगे,
तो हमें वही वसीम ख़ान बनना पड़ेगा,

00:03:00.403 --> 00:03:01.923 align:center
जो हम बनना नहीं चाहते।

00:03:03.643 --> 00:03:07.323 align:center
वैसे, सुना है कि एक तलवार लटक रही है
आप के ऊपर निलंबन की।

00:03:08.483 --> 00:03:11.123 align:center
कहीं ऐसा ना हो
कि आप यहाँ से ख़ाली हाथ जाएँ,

00:03:11.363 --> 00:03:13.283 align:center
और वो तलवार गिरे आप की गर्दन पर।

00:03:13.843 --> 00:03:17.403 align:center
[हिमांशु]: अब तलवार किस की गर्दन पे गिरती है,
ये तो वक़्त बताएगा।

00:03:17.683 --> 00:03:19.523 align:center
[वसीम]: बिलकुल सही। वक़्त बताएगा।

00:03:20.043 --> 00:03:21.483 align:center
मिल गई आप को जानकारी?

00:03:23.643 --> 00:03:24.603 align:center
[हिमांशु]: जी।

00:03:27.323 --> 00:03:28.603 align:center
अ...

00:03:28.883 --> 00:03:30.443 align:center
एक दरख़्वास्त है, मंत्री जी।

00:03:32.283 --> 00:03:34.523 align:center
आइंदा मेरी पीठ पीछे
आप के आदमी मत भेजिएगा।

00:03:34.803 --> 00:03:37.123 align:center
मुझ से जो पूछना है,
मुँह पे पूछिएगा। बता दूँगा।

00:03:37.723 --> 00:03:39.483 align:center
क्योंकि हिमांशु पटनायक जो करता है,

00:03:39.883 --> 00:03:42.163 align:center
वो बता के और जता के करता है।

00:03:43.003 --> 00:03:44.083 align:center
[वसीम]: ठीक है।

00:03:51.723 --> 00:03:56.723 align:center
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

00:04:23.483 --> 00:04:24.883 align:center
[कट्टा]: सनकी।

00:04:25.803 --> 00:04:27.353 align:center
इसकी माँ का!
(दरवाज़ा की कुंडी बजाने की आवाज़)

00:04:27.363 --> 00:04:29.643 align:center
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

00:04:31.523 --> 00:04:32.523 align:center
[सनकी की बीवी]: कौन?

00:04:32.843 --> 00:04:35.043 align:center
[कट्टा]: हम वो...
सनकी के बचपन के दोस्त हैं।

00:04:35.963 --> 00:04:37.443 align:center
[सनकी की बीवी]: उस पगले के दोस्त भी हैं?

00:04:37.683 --> 00:04:39.603 align:center
[कट्टा]: हाँ, हाँ, हम साथ में पले-बढ़े।

00:04:39.963 --> 00:04:41.603 align:center
और साथ में पढ़ाई भी किए हैं।

00:04:42.123 --> 00:04:43.803 align:center
[सनकी की बीवी]: अच्छा, अच्छा।

00:04:44.923 --> 00:04:46.083 align:center
[सनकी]: वैसे,

00:04:46.563 --> 00:04:48.323 align:center
सनकी कभी बताया नहीं
आप के बारे में।

00:04:50.003 --> 00:04:52.403 align:center
[सनकी की बीवी]: अभागिन। अर्धांगिनी हैं।

00:04:53.003 --> 00:04:56.803 align:center
[कट्टा]: अरे, सा** सनकी शादी कर लिया!
हम को पूछा तक नहीं।

00:04:57.203 --> 00:04:59.203 align:center
[सनकी की बीवी]: चाय पीएंगे क्या?
[कट्टा]: हाँ।

00:04:59.843 --> 00:05:01.523 align:center
[कट्टा]: शादी का चाय तो
हम पी ही सकते हैं।

00:05:02.603 --> 00:05:04.243 align:center
[सनकी की बीवी]: आओ। खौलाते हैं।

00:05:09.083 --> 00:05:11.643 align:center
[सनकी की बीवी]: मीठा कैसे लेंगे?
[कट्टा]: मीठा ज़्यादा लेंगे, भाभी जी।

00:05:11.963 --> 00:05:13.393 align:center
[सनकी की बीवी]: डर नहीं लगता मधुमेह से?

00:05:13.403 --> 00:05:16.243 align:center
[कट्टा]: नहीं। वो क्या है ना, जब से जीवन में
मिठास कम हुआ है ना, डर गायब हो गया है।

00:05:16.603 --> 00:05:18.523 align:center
[सनकी की बीवी]: दर्शन शास्त्री की तरह
बात करते हैं।

00:05:18.643 --> 00:05:19.763 align:center
बैठिए। आते हैं।

00:05:20.203 --> 00:05:28.163 align:center
(चिड़ियों के चहचहाने की आवाज़)
(दुविधाजनक पार्श्व संगीत)

00:05:53.003 --> 00:05:54.323 align:center
[सनकी की बीवी]: ओ, भो** वाले!

00:05:56.363 --> 00:05:57.803 align:center
टुकुर-टुकुर क्या देख रहे हो?

00:05:58.843 --> 00:06:00.843 align:center
[कट्टा]: हम तो घर देख रहे थे।

00:06:01.283 --> 00:06:02.443 align:center
बहुत सुंदर घर है।

00:06:03.123 --> 00:06:05.723 align:center
[सनकी की बीवी]: झाँ**, घर ऊपर है।
नीचे क्या कर रहा था?

00:06:06.043 --> 00:06:08.643 align:center
[कट्टा]: नहीं, वो...
नीचे की सुंदरता भी देख रहे थे।

00:06:11.123 --> 00:06:13.073 align:center
[सनकी की बीवी]: बाहर निकल! बाहर निकल, ब***द!
[कट्टा]: देखिए।

00:06:13.083 --> 00:06:14.753 align:center
[सनकी की बीवी]: निकल बाहर, भो** के!
[कट्टा]: देखिए।

00:06:14.763 --> 00:06:17.113 align:center
[सनकी की बीवी]: निकल, निकल, निकल!
[कट्टा]: भाभी जी!

00:06:17.123 --> 00:06:19.923 align:center
[सनकी की बीवी]: ब***द, अगर दिख गया ना,
तो ज़मीन में गाड़ देंगे!

00:06:23.003 --> 00:06:25.283 align:center
[डॉक्टर]: मैडम,
ये बस कहने के लिए ज़िंदा हैं।

00:06:25.883 --> 00:06:29.283 align:center
शरीर पूरी तरह से जवाब दे चुका है।
साँसें चल रही हैं केवल।

00:06:31.043 --> 00:06:32.723 align:center
[सरस्वती]: कितने दिन बचे हैं इन के पास?

00:06:32.883 --> 00:06:34.363 align:center
[डॉक्टर]: यही कोई दो से तीन दिन।

00:06:34.763 --> 00:06:37.083 align:center
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)

00:06:42.083 --> 00:06:43.883 align:center
[सरस्वती]: इन का पोस्टमॉर्टम
नहीं होना चाहिए।

00:06:44.483 --> 00:06:46.603 align:center
[डॉक्टर]: ठीक है, मैडम। नहीं होगा।

00:06:47.323 --> 00:06:49.243 align:center
[डॉक्टर]: हम सब संभाल लेंगे।
[सरस्वती]: हूँ।

00:06:50.163 --> 00:06:52.243 align:center
(मेडिकल उपकरण की आवाज़)
(दुखद पार्श्व संगीत)

00:06:56.563 --> 00:06:58.523 align:center
(मंत्री की गाड़ी के साइरन की आवाज़)
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

00:07:07.323 --> 00:07:08.403 align:center
[सरस्वती]: गाड़ी रोको।

00:07:18.163 --> 00:07:19.283 align:center
आइए अंदर।

00:07:20.003 --> 00:07:20.963 align:center
चलो।

00:07:21.563 --> 00:07:25.523 align:center
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

00:07:26.883 --> 00:07:29.043 align:center
[सरस्वती]: हम से मिलने के लिए
क्यों छटपटा रहे थे?

00:07:30.243 --> 00:07:31.643 align:center
[सनकी]: चुनाव लड़ना चाहते हैं।

00:07:32.603 --> 00:07:34.723 align:center
विधायक बनना चाहते हैं, चुनाव में...

00:07:35.243 --> 00:07:36.883 align:center
मंत्री बन जाना चाहते हैं।

00:07:37.643 --> 00:07:39.923 align:center
[सरस्वती]: हमारे लोकतंत्र की
यही तो ख़ासीयत है।

00:07:40.603 --> 00:07:43.843 align:center
कोई भी चू** चुनाव लड़ सकता है,
विधायक बन सकता है।

00:07:45.443 --> 00:07:46.803 align:center
तुम्हें नहीं कह रहे हैं।

00:07:48.363 --> 00:07:49.603 align:center
तुम लड़ो चुनाव।

00:07:51.243 --> 00:07:53.963 align:center
लेकिन... हमें क्या मिलेगा?

00:07:55.083 --> 00:07:56.243 align:center
[सनकी]: पैसे देंगे,

00:07:56.803 --> 00:07:58.163 align:center
जैसे बाक़ी सब देते हैं।

00:07:59.643 --> 00:08:01.843 align:center
[सरस्वती]: चुनाव लड़ने में
लाखों का ख़र्चा होता है।

00:08:02.923 --> 00:08:04.363 align:center
कहाँ से लाओगे इतना पैसा?

00:08:04.843 --> 00:08:06.443 align:center
[सनकी]: हमारी शक्ल पे मत जाइए।

00:08:06.923 --> 00:08:09.203 align:center
पैसे बहुत हैं हमारे पास,
पर हम दिखाते नहीं हैं।

00:08:09.803 --> 00:08:12.203 align:center
थोड़ा लो प्रोफाइल रखते हैं।

00:08:13.563 --> 00:08:15.563 align:center
[सरस्वती]: हमें तुम से पैसा नहीं,
कुछ और चाहिए।

00:08:15.843 --> 00:08:18.033 align:center
[सनकी]: अरे, आप को जो भी चाहिए,
हम आप को दे देंगे।

00:08:18.043 --> 00:08:20.323 align:center
लेकिन हमें आप की
पार्टी से टिकट चाहिए।

00:08:21.043 --> 00:08:23.763 align:center
वो क्या है ना कि हम अगर
आप की पार्टी से चुनाव लड़ेंगे,

00:08:23.883 --> 00:08:25.603 align:center
तो ताल ठोक कर जीतेंगे।

00:08:29.603 --> 00:08:30.763 align:center
[सरस्वती]: दिलवाएँगे।

00:08:32.043 --> 00:08:33.443 align:center
दिलवाएँगे तुम्हें टिकट।

00:08:34.283 --> 00:08:35.283 align:center
[सनकी]: पक्का?

00:08:36.243 --> 00:08:37.443 align:center
[सरस्वती]: हूँ।

00:08:40.803 --> 00:08:42.483 align:center
[सनकी]: अरे, धन्यवाद, मैडम जी।

00:08:44.203 --> 00:08:45.363 align:center
हम जानते थे

00:08:45.963 --> 00:08:48.113 align:center
कि इतनी बड़ी पार्टी का
साम्राज्य जो संभालती हैं,

00:08:48.123 --> 00:08:49.723 align:center
वो हमें टिकट ज़रूर देंगी।

00:08:51.403 --> 00:08:53.363 align:center
अरे, आप का दिल नहीं, दरिया है।

00:08:54.363 --> 00:08:56.243 align:center
खुल के बोलिए,
आप को क्या चाहिए। बोलिए।

00:08:57.563 --> 00:08:59.083 align:center
[सरस्वती]: समय आने पर बताएँगे।

00:08:59.963 --> 00:09:03.523 align:center
[सनकी]: ठीक है। तब हम सर के बल आके
आप के सामने खड़े हो जाएंगे।

00:09:05.043 --> 00:09:07.483 align:center
एक मुख्य बात
हम आप से पूछना ही भूल गए।

00:09:08.763 --> 00:09:10.643 align:center
हम जब विधायक बन जाएंगे,
तो हमें वो

00:09:10.843 --> 00:09:12.443 align:center
हेलिकॉप्टर मिल जाएगा ना?

00:09:14.003 --> 00:09:15.323 align:center
[सरस्वती]: हेलिकॉप्टर क्यों?

00:09:18.483 --> 00:09:19.763 align:center
[सनकी]: वैसे तो, ज़ाती बात है।

00:09:21.163 --> 00:09:25.523 align:center
लेकिन बस आप इतना समझ लीजिए
कि जब इंसान आसमान की तरफ़ देख के थूकता है ना,

00:09:26.123 --> 00:09:28.483 align:center
तो थूक पलट कर
उस के चेहरे पर ही गिरता है।

00:09:29.803 --> 00:09:32.003 align:center
लेकिन जब आसमान से थूकता है...

00:09:38.643 --> 00:09:40.563 align:center
[सरस्वती]: इतने सपने एक साथ देखोगे,

00:09:40.963 --> 00:09:42.523 align:center
तो आँखें चौंधिया जाएंगी।

00:09:43.443 --> 00:09:44.683 align:center
पहला लक्ष्य...

00:09:45.363 --> 00:09:47.723 align:center
[सरस्वती]: चुनाव जीतना बनाओ।
[सनकी]: हूँ।

00:09:48.163 --> 00:09:49.763 align:center
[सरस्वती]: लेकिन जीतने से पहले

00:09:50.483 --> 00:09:51.643 align:center
हमारा काम।

00:09:52.443 --> 00:09:53.563 align:center
[सनकी]: हो जाएगा।

00:09:54.523 --> 00:09:55.923 align:center
[सनकी]: अब हम चलते हैं।
[सरस्वती]: हूँ।

00:09:56.603 --> 00:09:58.043 align:center
हूँ।

00:10:09.083 --> 00:10:11.963 align:center
(बाज़ार में लोगों के बड़ाबड़ाने की आवाज़)

00:10:53.483 --> 00:10:54.483 align:center
[गुंडा 3]: सलाम, भाई।

00:10:58.083 --> 00:10:59.243 align:center
[भाई]: आ गए लाट साहब।

00:10:59.643 --> 00:11:01.163 align:center
अरे, कितना समय लगाते हो?

00:11:01.523 --> 00:11:03.523 align:center
[बिलाल]: अपनी होने वाली भाभी की ले रहे थे।

00:11:03.683 --> 00:11:04.603 align:center
चलो!

00:11:07.363 --> 00:11:09.203 align:center
(चाकू पर धार लगाने वाली मशीन की आवाज़)

00:11:11.363 --> 00:11:12.443 align:center
[बिलाल]: ए, सत्तार!

00:11:14.243 --> 00:11:15.603 align:center
ये पैसे सब जल्दी-जल्दी निकालो।

00:11:15.723 --> 00:11:16.753 align:center
रखवाओ अंदर।

00:11:16.763 --> 00:11:18.603 align:center
फ़टाफ़ट! सब का सब।

00:11:23.523 --> 00:11:25.073 align:center
[बिलाल]: उठाओ, उठाओ, उठाओ!
[सत्तार]: जल्दी, जल्दी। लेके जा।

00:11:25.083 --> 00:11:26.363 align:center
[सत्तार]: अरे, उठा इधर। हाँ।

00:11:27.523 --> 00:11:29.713 align:center
[भाई 1]: भाई, थोड़ा जल्दी...
[बिलाल]: इधर, इधर। हाँ, इधर से आ।

00:11:29.723 --> 00:11:31.443 align:center
[भाई 1]: हाँ, ध्यान से। संभाल के।

00:11:33.843 --> 00:11:36.283 align:center
हाँ, लगाओ, लगाओ, लगाओ।
फ़टाफ़ट, फ़टाफ़ट। जल्दी, जल्दी।

00:11:47.043 --> 00:11:48.603 align:center
संभाल के। संभाल के।

00:11:49.323 --> 00:11:52.233 align:center
असली-नकली एक हो गया ना,
तो तुम्हारा पसली-पसली अलग हो जाएगा।

00:11:52.243 --> 00:11:54.643 align:center
[बिलाल]: जिस दिन भाई जान को
ख़बर हुई ना असली-नकली की,

00:11:54.923 --> 00:11:57.523 align:center
भो** के तुम्हारा क्या-क्या अलग हो जाएगा,
तुम को आइडिया नहीं है।

00:11:58.843 --> 00:12:00.523 align:center
[भाई 1]: अपने काम से काम रख। समझा?

00:12:01.483 --> 00:12:02.763 align:center
[बिलाल]: मा***द।

00:12:03.123 --> 00:12:06.833 align:center
[सरस्वती]: ये जो वार्ड नंबर 14 में डॉक्टर है,
जो ये नर्सों को प्रशिक्षण वगैरह देती है,

00:12:06.843 --> 00:12:08.033 align:center
क्या नाम है उस का?

00:12:08.043 --> 00:12:09.723 align:center
[महिला 1]: डॉक्टर रोली राय।
[सरस्वती]: हूँ।

00:12:10.163 --> 00:12:11.443 align:center
[सरस्वती]: रोली राय।

00:12:11.643 --> 00:12:13.643 align:center
[सरस्वती]: अच्छा काम कर रही है।
[महिला 1]: जी, मैम।

00:12:13.843 --> 00:12:15.963 align:center
[सरस्वती]: हम सोच रहे हैं,
क्यों ना उसे सम्मानित किया जाए?

00:12:16.203 --> 00:12:19.443 align:center
[महिला 1]: अच्छा विचार है।
बड़ी प्रतिभाशाली लड़की है। [सरस्वती]: हूँ।

00:12:20.283 --> 00:12:23.323 align:center
[सरस्वती]: तो उस के साथ मीटिंग फिक्स करवाइए।
[महिला 1]: जी, मैडम। करवाते हैं।

00:12:23.763 --> 00:12:27.353 align:center
[सरस्वती]: ये... गोबर की बदबू
आ रही है। है ना?

00:12:27.363 --> 00:12:29.003 align:center
[महिला 1]: सदानंद जी आए हैं।

00:12:29.443 --> 00:12:31.443 align:center
[सरस्वती]: हूँ। दुर्गंध का स्रोत मिल गया।

00:12:32.603 --> 00:12:33.633 align:center
नमस्ते।

00:12:33.643 --> 00:12:35.843 align:center
[सरस्वती]: तो आप मीटिंग फिक्स करवाइए।
[महिला 1]: जी, मैडम।

00:12:35.963 --> 00:12:37.323 align:center
[महिला 1]: आप निश्चिंत रहिये।

00:12:37.563 --> 00:12:38.923 align:center
[महिला 1]: नमस्ते।
[महिला 2]: नमस्ते।

00:12:40.163 --> 00:12:41.243 align:center
[सदानंद]: नमस्ते।
[महिला 2]: नमस्ते।

00:12:42.803 --> 00:12:44.363 align:center
[सदानंद]: नमस्ते, जी।
[महिला 3]: नमस्ते।

00:12:44.603 --> 00:12:46.043 align:center
[सरस्वती]: आइए। बैठिए।
[सदानंद]: जी।

00:12:52.723 --> 00:12:55.923 align:center
[सदानंद]: मैडम,
आप रोली से मिलना चाहती हैं?

00:12:56.443 --> 00:12:58.003 align:center
[सरस्वती]: काम तो आप से कुछ होता नहीं,

00:12:58.683 --> 00:13:00.123 align:center
हर जगह कान लगाए रखते हैं।

00:13:00.923 --> 00:13:02.043 align:center
[सदानंद]: मैडम,

00:13:02.883 --> 00:13:04.483 align:center
काम तो हम ही आएँगे।

00:13:04.803 --> 00:13:06.683 align:center
विजय सिंह से हम ही मिलवाएंगे आप को।

00:13:07.323 --> 00:13:10.603 align:center
ये रोली से तो यूँ मिलवा दें
चुटकी बजा के गौ माता के आशीर्वाद से।

00:13:11.203 --> 00:13:12.363 align:center
लेकिन वो...

00:13:13.043 --> 00:13:16.723 align:center
विजय सिंह से मिलवाने में
थोड़ा समय लगेगा।

00:13:17.683 --> 00:13:19.683 align:center
[सरस्वती]: 2025 तक तो मिलवा पाएंगे ना?

00:13:20.163 --> 00:13:21.563 align:center
इतना समय काफ़ी है?

00:13:23.083 --> 00:13:25.123 align:center
तब तक हम रोली से ही
मुलाक़ात कर लेते हैं।

00:13:26.083 --> 00:13:27.203 align:center
[सदानंद]: मैडम जी,

00:13:28.283 --> 00:13:29.683 align:center
काम बिगड़ सकता है।

00:13:30.163 --> 00:13:32.643 align:center
देखिए,
वो भाई साहब की चहेती है।

00:13:33.323 --> 00:13:35.443 align:center
बता सकती है।
सोच लीजिए आप।

00:13:35.883 --> 00:13:37.003 align:center
[सरस्वती]: वाह!

00:13:37.763 --> 00:13:39.083 align:center
क्या जानकारी दी है!

00:13:39.683 --> 00:13:41.003 align:center
आँखें खोल दी हमारी।

00:13:41.363 --> 00:13:42.803 align:center
अगर कुछ करना है,

00:13:43.443 --> 00:13:45.283 align:center
तो विजय सिंह से मुलाकात करवाइए।

00:13:46.043 --> 00:13:48.763 align:center
ये फ़ालतू का ज्ञान मत दीजिए हमें।
समझे?

00:13:50.603 --> 00:13:53.163 align:center
[सदानंद]: मैडम, वो...
कोशिश तो कर रहे हैं।

00:13:58.203 --> 00:14:00.233 align:center
[केशव]: क्या, बाबू जी?
अंदर बिजली-विजली नहीं है क्या?

00:14:00.243 --> 00:14:01.473 align:center
[अधिकारी 1]: है। क्यों नहीं?

00:14:01.483 --> 00:14:03.793 align:center
एक कमरे की बिजली जलाओ,
तो दूसरा जल जाता है।

00:14:03.803 --> 00:14:05.283 align:center
सरकारी विभाग है, भाई।

00:14:06.403 --> 00:14:09.163 align:center
वैसे भी, लाइट है नहीं,
तो बिजली आएगी कहाँ से?

00:14:09.363 --> 00:14:12.203 align:center
[केशव]: अच्छा! ये बात है।

00:14:14.003 --> 00:14:15.283 align:center
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

00:14:19.763 --> 00:14:21.443 align:center
[केशव]: गाँधी जी की बात नहीं सुने हो क्या?

00:14:21.603 --> 00:14:23.753 align:center
स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है।
कितना गंदा है!

00:14:23.763 --> 00:14:25.323 align:center
[अधिकारी 1]: ये स्वच्छ ही है, भैया।

00:14:25.483 --> 00:14:27.563 align:center
इस के पहले तो
यहाँ आना ही मुश्किल था।

00:14:29.563 --> 00:14:31.323 align:center
ये रही विजय सिंह की फ़ाइल।

00:14:32.083 --> 00:14:34.443 align:center
[केशव]: अबे, अंधे हो क्या?
इस पे तो बेचन सिंह लिखा है।

00:14:35.043 --> 00:14:38.003 align:center
[अधिकारी 1]: रिश्वत देकर नौकरी लिए हो
या पढ़ाई करके?

00:14:38.123 --> 00:14:39.993 align:center
पुलिस वाले होकर
इतना भी नहीं जानते।

00:14:40.003 --> 00:14:42.723 align:center
कोई भी बाहुबली
ख़ुद के नाम पे ठेके नहीं उठाता है।

00:14:43.243 --> 00:14:45.073 align:center
बेचन सिंह विजय का चाचा था।

00:14:45.083 --> 00:14:47.003 align:center
सारे ठेके उसी के नाम पर थे।

00:14:47.123 --> 00:14:49.953 align:center
ख़ैर, अब तो सब पर
वसीम और बिलाल का कब्ज़ा है।

00:14:49.963 --> 00:14:51.043 align:center
[हिमांशु]: और ये?

00:14:51.803 --> 00:14:53.403 align:center
इस फ़ाइल पे रामानंद राय लिखा है।

00:14:54.083 --> 00:14:55.523 align:center
ये किस के नाम के लिए ठेके लेते थे?

00:14:55.683 --> 00:14:57.523 align:center
[अधिकारी 1]: सर,
इस बारे में हम को नहीं पता।

00:14:57.723 --> 00:14:58.803 align:center
[हिमांशु]: आप को नहीं पता?

00:14:59.483 --> 00:15:01.113 align:center
ये विभाग आप का है।
ज़िम्मेदारी आप की है।

00:15:01.123 --> 00:15:04.033 align:center
कौन सी फ़ाइल पे किस का नाम है, कौन किस के लिए
ठेके उठाता है, आप को पता होना चाहिए।

00:15:04.043 --> 00:15:06.153 align:center
और रामानंद राय किस के लिए ठेके उठाता है,
आप को नहीं पता?

00:15:06.163 --> 00:15:08.883 align:center
[अधिकारी 1]: सर, हम सच कह रहे हैं।
इस बारे में हम को कुछ नहीं पता।

00:15:09.643 --> 00:15:11.763 align:center
[हिमांशु]: ठीक है। आप को ये तो पता है ना
कि आप किस के नीचे काम करते हैं?

00:15:11.883 --> 00:15:13.643 align:center
[अधिकारी 1]: बड़े बाबू दीनानाथ जी।

00:15:13.883 --> 00:15:16.243 align:center
[हिमांशु]: वो कहाँ हैं?
[अधिकारी 1]: वो अब सेवामुक्त हो गए, सर।

00:15:16.643 --> 00:15:17.593 align:center
[हिमांशु]: और कहाँ रहते हैं?

00:15:17.603 --> 00:15:19.643 align:center
[अधिकारी 1]: जी, उन का घर हम को नहीं पता।
[हिमांशु]: नहीं पता!

00:15:19.923 --> 00:15:21.243 align:center
[हिमांशु]: अजीब सी बात है ना, केशव?

00:15:21.563 --> 00:15:22.723 align:center
आप को कुछ नहीं पता!

00:15:22.963 --> 00:15:25.243 align:center
रामानंद राय किस के लिए ठेके लेता था,
आप को नहीं पता।

00:15:25.363 --> 00:15:26.833 align:center
आप के बड़े बाबू कहाँ रहते हैं,
आप को नहीं पता।

00:15:26.843 --> 00:15:29.163 align:center
एक ही विभाग में काम करते हो।
आप सच कह रहे हो हम से?

00:15:29.363 --> 00:15:31.803 align:center
[अधिकारी 1]: हम सच कह रहे हैं, सर।
हम को इस बारे में कुछ नहीं पता।

00:15:33.643 --> 00:15:35.563 align:center
[केशव]: देखो, साहब को सच-सच बता दो।

00:15:37.963 --> 00:15:38.833 align:center
[अधिकारी 1]: सर, हम सच कह रहे हैं।

00:15:38.843 --> 00:15:42.123 align:center
आप लोग के सामने हम झूठ कैसे बोलेंगे,
पुलिस वालों के सामने?

00:15:45.483 --> 00:15:46.443 align:center
[हिमांशु]: ठीक है।

00:15:53.483 --> 00:15:55.643 align:center
(पक्षियों की चहचाहट की आवाज़)

00:15:56.043 --> 00:15:56.963 align:center
(मंत्रियों के हँसने की आवाज़)

00:15:57.163 --> 00:15:58.353 align:center
[ठाकुर]: चले गए क्या मुख्यमंत्री जी?

00:15:58.363 --> 00:16:00.553 align:center
[श्रीवास्तव]: अरे! बस,
गया ही समझिए। और क्या?

00:16:00.563 --> 00:16:01.963 align:center
[रामानंद का पीए]: आइए, सर। सर, आइए।

00:16:03.483 --> 00:16:04.553 align:center
[ठाकुर]: अरे, राय साहब!

00:16:04.563 --> 00:16:05.833 align:center
[मंत्री 1]: राय साहब, प्रणाम।
[मंत्री 2]: राय साहब, प्रणाम।

00:16:05.843 --> 00:16:07.443 align:center
[रामानंद]: प्रणाम।
[मंत्री 3]: प्रणाम।

00:16:07.843 --> 00:16:09.243 align:center
[मंत्री 4]: राय साहब, प्रणाम।
[रामानंद]: प्रणाम।

00:16:09.403 --> 00:16:11.203 align:center
[रामानंद]: आप सब को हमारा नमस्कार।

00:16:12.803 --> 00:16:14.763 align:center
विमर्श शुरू करने से पहले

00:16:15.603 --> 00:16:18.843 align:center
आइए मुख्यमंत्री जी की
दीर्घायु के लिए प्रार्थना कर लेते हैं।

00:16:27.323 --> 00:16:30.403 align:center
भगवान हम सब की प्रार्थना को सुन ले

00:16:30.803 --> 00:16:33.443 align:center
और मुख्यमंत्री जी को जल्द से जल्द

00:16:33.723 --> 00:16:34.843 align:center
स्वस्थ कर दे।

00:16:36.283 --> 00:16:37.323 align:center
बैठिए।

00:16:41.243 --> 00:16:42.403 align:center
लेकिन...

00:16:43.283 --> 00:16:45.483 align:center
राम ना करे अगर उन्हें कुछ हो जाए,

00:16:46.163 --> 00:16:50.443 align:center
तब भी पार्टी उन के आदर्शों पर चल के

00:16:50.563 --> 00:16:53.923 align:center
राज्य की जनता की सेवा करती रहेगी।

00:16:55.363 --> 00:16:57.163 align:center
हम ने उन्हें वचन दिया है।

00:16:57.843 --> 00:16:59.243 align:center
उन के बाद भी

00:16:59.403 --> 00:17:03.003 align:center
हम अपने काँधे पर
पार्टी को आगे ले जाएंगे।

00:17:05.323 --> 00:17:09.043 align:center
हमें पूर्ण विश्वास है
कि आप सब का समर्थन हमें मिलेगा।

00:17:09.203 --> 00:17:10.353 align:center
[ठाकुर]: बिलकुल, राय साहब।
[श्रीवास्तव]: अवश्य मिलेगा।

00:17:10.363 --> 00:17:11.873 align:center
[ठाकुर]: हम सब आप के साथ हैं, राय साहब।
[श्रीवास्तव]: बिलकुल मिलेगा।

00:17:11.883 --> 00:17:13.923 align:center
[मंत्री 1]: राय साहब, हम सब आप के साथ हैं।
[रामानंद]: धन्यवाद।

00:17:14.323 --> 00:17:15.673 align:center
[मंत्री 1]: आप ही तो हमारे नेता हैं।

00:17:15.683 --> 00:17:19.043 align:center
[ठाकुर]: लेकिन राय साहब,
हम सब का समर्थन तो आप के साथ है।

00:17:20.083 --> 00:17:24.003 align:center
लेकिन बहुमत के लिए ये वसीम के
12 एमएलए की भी आवश्यकता पड़ेगी।

00:17:24.323 --> 00:17:25.923 align:center
[श्रीवास्तव]: बिलकुल सही कह रहे हैं ये।

00:17:26.403 --> 00:17:29.643 align:center
बहुमत के अभाव में
राज्यपाल शासन लग जाएगा।

00:17:29.803 --> 00:17:33.443 align:center
और उधर सरस्वती देवी, सीएम के सपने को
आगे बढ़ाने के लिए लालायित हैं।

00:17:33.923 --> 00:17:37.083 align:center
आजकल तो वसीम से गुपचुप तरीक़े से
उनका मिलना भी चल रहा है।

00:17:39.323 --> 00:17:41.763 align:center
[रामानंद]: आप को बता दें
कि जो सब करना पड़ेगा,

00:17:42.643 --> 00:17:43.883 align:center
हम करेंगे।

00:17:44.483 --> 00:17:46.763 align:center
आज मैं मुख्यमंत्री जी से मिलने जा रहा हूँ।

00:17:48.403 --> 00:17:50.843 align:center
और सारे मुद्दों को
मैं साफ़ करवा दूँगा।

00:17:51.083 --> 00:17:53.083 align:center
[श्रीवास्तव]: जी, बहुत अच्छे।
[ठाकुर]: जी, राय साहब। यही अच्छा रहेगा।

00:17:53.283 --> 00:17:56.283 align:center
[मंत्री 1]: रामानंद राय की...
[सभी मंत्री]: जय! (चिल्लाते हुए)

00:17:56.403 --> 00:17:57.923 align:center
(दरवाज़े की कुंडी खोलने की आवाज़)

00:17:59.523 --> 00:18:01.043 align:center
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

00:18:13.243 --> 00:18:14.273 align:center
[सनकी]: हूँ?

00:18:14.283 --> 00:18:15.523 align:center
कैसे लग रहे हैं?

00:18:17.483 --> 00:18:18.633 align:center
विधायक बनने वाले हैं हम।

00:18:18.643 --> 00:18:20.083 align:center
और बहुत जल्द मुख्यमंत्री।

00:18:20.443 --> 00:18:23.483 align:center
अपनी अक्ल दौड़ाओ और ये सोचो
कि अगर तुम हमारे साथ होती,

00:18:24.763 --> 00:18:27.003 align:center
तो आज तुम भी विधायकन कहलाती।

00:18:27.363 --> 00:18:28.883 align:center
कितना भौकाल होता तुम्हारा।

00:18:30.803 --> 00:18:33.123 align:center
पर तुम ने तो ख़ुद ही
अपनी क़िस्मत को मतलब...

00:18:34.323 --> 00:18:35.683 align:center
तुम तो बस दिन गिनो

00:18:35.923 --> 00:18:38.963 align:center
कि यहाँ हमारे मन से
तुम्हारे लिए प्यार ख़त्म हुआ नहीं

00:18:39.083 --> 00:18:40.723 align:center
और वहाँ तुम्हारी जान गई नहीं।

00:18:42.763 --> 00:18:43.843 align:center
ऊ हूँ!

00:18:44.523 --> 00:18:45.563 align:center
हूँ!

00:18:46.563 --> 00:18:47.603 align:center
करो आ!

00:18:50.123 --> 00:18:51.363 align:center
चलो, ये लो।

00:18:54.763 --> 00:18:55.753 align:center
अरे, यार।

00:18:55.763 --> 00:18:56.753 align:center
ये ना!

00:18:56.763 --> 00:18:57.963 align:center
चलो। बोलो आ।

00:18:59.683 --> 00:19:00.723 align:center
खाओ!

00:19:00.963 --> 00:19:01.923 align:center
भाग सा**!

00:19:02.923 --> 00:19:03.923 align:center
मत खाओ!

00:19:04.323 --> 00:19:06.803 align:center
अरे, प्यार करते हैं तुम से हम, छि**!

00:19:07.563 --> 00:19:08.643 align:center
मरो!

00:19:08.843 --> 00:19:10.403 align:center
ख़राब कर रखी है दिमाग़!

00:19:12.123 --> 00:19:13.483 align:center
(दरवाज़े की कुंडी खोलने की आवाज़)

00:19:16.283 --> 00:19:18.843 align:center
[महिला 1]: मैडम, रोली जी आई हैं।
[सरस्वती]: हूँ? हाँ, भेजो।

00:19:19.043 --> 00:19:19.963 align:center
[महिला 1]: जी।

00:19:22.443 --> 00:19:24.363 align:center
[रोली]: नमस्ते, मैडम।
[सरस्वती]: नमस्ते। बैठो।

00:19:27.043 --> 00:19:29.523 align:center
[सरस्वती]: क्या लोगी?
[रोली]: जी, धन्यवाद। कुछ नहीं।

00:19:31.403 --> 00:19:33.163 align:center
[सरस्वती]: बहुत तारीफ़ हो रही है
तुम्हारे काम की।

00:19:33.283 --> 00:19:34.363 align:center
(रोली के मुस्कुराने की आवाज़)

00:19:34.843 --> 00:19:36.683 align:center
[रोली]: जी,
बस छोटी सी एक पहल की है।

00:19:37.563 --> 00:19:41.003 align:center
[सरस्वती]: हज़ार मील की यात्रा
एक छोटे क़दम से शुरू होती है।

00:19:41.603 --> 00:19:44.563 align:center
और तुम्हारी ये पहल
तुम्हें बहुत दूर ले जाएगी।

00:19:46.323 --> 00:19:48.603 align:center
तुम्हें नहीं पता
कि तुम्हारा ये छोटा सा क़दम,

00:19:48.803 --> 00:19:52.203 align:center
हमारी कितनी निम्न जाती की
महिलाओं के लिए कितनी बड़ी चीज़ है।

00:19:53.443 --> 00:19:54.843 align:center
और ये सब एक दिन

00:19:55.123 --> 00:19:57.443 align:center
तुम्हारे कारण अपने पैरों पर
खड़ी हो सकेंगी।

00:19:58.963 --> 00:20:01.683 align:center
[रोली]: जी, समाज के लिए
कुछ अच्छा करने की इच्छा रखते हैं।

00:20:04.883 --> 00:20:07.203 align:center
[सरस्वती]: एक बात पूछें?
[रोली]: जी, पूछिए ना।

00:20:07.843 --> 00:20:09.043 align:center
[सरस्वती]: सच बताओगी?

00:20:13.523 --> 00:20:14.883 align:center
विजय सिंह कहाँ है?

00:20:15.843 --> 00:20:17.523 align:center
[रोली]: विजय की मृत्यु हो चुकी है।

00:20:19.923 --> 00:20:21.043 align:center
[सरस्वती]: अच्छा?

00:20:23.043 --> 00:20:25.483 align:center
फिर तुम ने अपने पाँव में
बिछिया क्यों पहनी है?

00:20:33.723 --> 00:20:34.843 align:center
(दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़)

00:20:35.123 --> 00:20:37.923 align:center
[सनकी की बीवी]: अरे, हाँ, हाँ! आ रहे हैं,
मा***द! अब क्या गाँ** में घुसोगे?

00:20:38.243 --> 00:20:40.843 align:center
[सनकी]: अरे, यार! तुम्हारा ये
भजन-कीर्तन क्यों शुरू हो जाता है?

00:20:40.963 --> 00:20:43.243 align:center
[सनकी]: चाय पिलाओ। चलो। थक गए हैं।
[सनकी की बीवी]: क्यों? चाय क्यों पिलायें?

00:20:43.363 --> 00:20:44.603 align:center
[सनकी की बीवी]: दुनिया का ठेका ले रखा है?

00:20:44.763 --> 00:20:47.163 align:center
अभी पहले तुम्हारी दोस्त की
ख़ातिरदारी की और अब तुम्हारी करें?

00:20:47.883 --> 00:20:49.123 align:center
[सनकी]: हमारा कौन सा दोस्त?

00:20:49.283 --> 00:20:52.163 align:center
[सनकी की बीवी]: तुम्हारा दोस्त!
लंगोटिया यार। ज़िंदगी की पढ़ाई की है।

00:20:52.483 --> 00:20:53.923 align:center
तुम ने कौन सी पढ़ाई कर ली है?

00:20:54.963 --> 00:20:56.273 align:center
[सनकी]: अरे, हम ने ज़िंदगी भर
कोई पढ़ाई नहीं की है।

00:20:56.283 --> 00:20:58.643 align:center
हमारे साथ ज़िंदगी की
पढ़ाई करने वाला कौन पैदा हो गया?

00:20:58.803 --> 00:21:00.723 align:center
[सनकी की बीवी]: इसीलिए!
इसलिए हम को शक हुआ!

00:21:01.043 --> 00:21:02.723 align:center
दौड़ा-दौड़ा के मारे हैं सा** को!

00:21:03.203 --> 00:21:04.123 align:center
[सनकी]: क्या कह रहा था?

00:21:04.403 --> 00:21:06.083 align:center
[सनकी की बीवी]: कुछ नहीं।
कह रहा था तुम्हारा दोस्त है।

00:21:06.203 --> 00:21:07.833 align:center
हम को भाभी बोले,
तो हम बोले, अंदर आ जाओ।

00:21:07.843 --> 00:21:10.193 align:center
[सनकी]: अरे, यार! तुम ऐसे कैसे
किसी को भी अंदर ले लेती हो?

00:21:10.203 --> 00:21:12.513 align:center
[राहुल]: दीदी, थोड़ा दाल दो ना।
[सनकी की बीवी]: हाँ, आये।

00:21:12.523 --> 00:21:14.193 align:center
[सनकी]: भो** का! मा***द!
[सनकी की बीवी]: देखो, देखो...

00:21:14.203 --> 00:21:15.393 align:center
[सनकी]: अरे, पीछे हटो तुम।

00:21:15.403 --> 00:21:17.633 align:center
[सनकी]: उठ, भो** के! उठ!
[सनकी की बीवी]: देखो...

00:21:17.643 --> 00:21:19.473 align:center
[राहुल]: अरे, खाना तो खा लेने दीजिए, महाराज।
[सनकी]: अच्छा, खाना खाने दें तुम्हें?

00:21:19.483 --> 00:21:20.843 align:center
[सनकी की बीवी]: खाना खाते समय
टोकना नहीं! हाँ!

00:21:20.963 --> 00:21:22.313 align:center
[सनकी]: हाँ! इसे ना टोकें? हाँ?
[सनकी की बीवी]: हाँ।

00:21:22.323 --> 00:21:23.993 align:center
[सनकी]: हम दाढ़ी बनाने गए थे! उठ!
[सनकी की बीवी]: देखो...

00:21:24.003 --> 00:21:27.153 align:center
[सनकी की बीवी]: देखो... देखो, आख़िरी बार बोल
रहे हैं। [सनकी]: उठ, मा***द! चल! चल, भो** के!

00:21:27.163 --> 00:21:28.113 align:center
[सनकी]: चल, मा***द!
[राहुल]: सुनो, सुनो, सुनो!

00:21:28.123 --> 00:21:29.993 align:center
[राहुल]: विजय सिंह का भाई
छुन्नू तुमसे मिलना चाहता है।

00:21:30.003 --> 00:21:31.843 align:center
[सनकी]: सा**, तुम विजय सिंह से
मिल कर आए हो!

00:21:31.963 --> 00:21:34.033 align:center
[राहुल]: अरे, हम मिल के नहीं आये हैं।
बुलाए थे वो। [सनकी]: मा***द!

00:21:34.043 --> 00:21:35.483 align:center
[राहुल]: इज़्ज़त से।
[सनकी]: अच्छा? और?

00:21:35.603 --> 00:21:37.393 align:center
[राहुल]: वो तुम से हाथ मिलाना चाहते हैं।
[सनकी]: और? और?

00:21:37.403 --> 00:21:39.603 align:center
[राहुल]: वसीम ख़ान उन का भी
दुश्मन है और तुम्हारा भी।

00:21:39.723 --> 00:21:41.353 align:center
[सनकी]: अच्छा?
[राहुल]: हाथ मिला लो, जीजा।

00:21:41.363 --> 00:21:43.273 align:center
[सनकी]: हाँ?
[राहुल]: ताक़त दोगुनी हो जाएगी।

00:21:43.283 --> 00:21:45.593 align:center
[राहुल]: ये चुनाव में ना टॉनिक का काम करेगा।
[सनकी]: हाँ, हाँ।

00:21:45.603 --> 00:21:47.683 align:center
[सनकी की बीवी]: हाँ, हाँ। सही बोल रहा है ये।
[सनकी]: चुप बैठो!

00:21:48.603 --> 00:21:49.953 align:center
[सनकी]: ज़्यादा ज्ञान-बुद्धि लगा रहे हो,
हाँ तुम!

00:21:49.963 --> 00:21:51.273 align:center
[राहुल]: अरे,
ज्ञान-बुद्धि इस बार सही चला रहे हैं।

00:21:51.283 --> 00:21:53.523 align:center
[राहुल]: कि एक बार बस तुम विधायक बन जाओ!
[सनकी]: अच्छा!

00:21:53.643 --> 00:21:56.393 align:center
[राहुल]: फिर पूर्वांचल की माँ-बहन एक करेंगे
साला-बहनोई मिल के। समझे?

00:21:56.403 --> 00:21:59.763 align:center
[सनकी]: अरे, तुम्हारी माँ का चो**!
भो** के! मा***द! [सनकी की बीवी]: अबे!

00:22:03.123 --> 00:22:05.283 align:center
[सनकी]: विजय सिंह था वहाँ पर?
[राहुल]: नहीं था।

00:22:05.843 --> 00:22:08.163 align:center
[सनकी]: तो और कौन था?
[राहुल]: छुन्नू था, कट्टा था।

00:22:09.123 --> 00:22:11.843 align:center
[सनकी]: और कौन था उधर?
[राहुल]: था कोई ड्राइवर-वाइवर!

00:22:15.283 --> 00:22:16.363 align:center
(सनकी के हँसने की आवाज़)

00:22:19.683 --> 00:22:20.643 align:center
[सनकी]: ये!

00:22:21.523 --> 00:22:24.363 align:center
ये चू** भाई तुम्हारा, साला हमारा।

00:22:26.203 --> 00:22:27.913 align:center
उस विजय की ना गाँ** में दम नहीं है

00:22:27.923 --> 00:22:30.283 align:center
कि सनकी पांडे के
सामने आके खड़ा हो जाए।

00:22:31.043 --> 00:22:33.443 align:center
तुम्हारे जैसे झाँ** भर के
आदमी से ही मिलेगा जाकर वो।

00:22:34.003 --> 00:22:35.163 align:center
जानते हो क्यों?

00:22:35.683 --> 00:22:38.123 align:center
क्योंकि उस की गाँ** में ना
बम डाले थे हम।

00:22:39.803 --> 00:22:42.963 align:center
अब जाके बोल देना
उस विजय के झाँ** को

00:22:44.523 --> 00:22:47.643 align:center
कि वसीम ख़ान की गाँ** में
चारपाई बिछाने के काम के लिए ना,

00:22:47.883 --> 00:22:50.203 align:center
सनकी पांडे अकेला ही काफ़ी है। समझे?

00:22:50.883 --> 00:22:53.203 align:center
चलो, कबूतर।
फुर्र उड़ो यहाँ से। चलो!

00:22:53.603 --> 00:22:54.993 align:center
निकल, भो** के! चल!
(चिल्लाते हुए)

00:22:55.003 --> 00:22:56.643 align:center
[राहुल]: दीदी,
हम दोबारा आएँगे खाना खाने।

00:22:56.763 --> 00:22:58.123 align:center
[सनकी की बीवी]: हाँ, हाँ, हाँ, बाबू।

00:22:58.403 --> 00:23:01.003 align:center
[सनकी]: हाँ, घर का सारा राशन
खिला दो इस चू** को तुम!

00:23:02.963 --> 00:23:04.443 align:center
चू** भाई!

00:23:06.843 --> 00:23:09.483 align:center
[सरस्वती की पीए]: मैडम जी,
मुख्यमंत्री आवास से फ़ोन है। [सरस्वती]: हूँ।

00:23:10.123 --> 00:23:11.323 align:center
[सरस्वती]: हूँ।

00:23:12.283 --> 00:23:13.843 align:center
[सरस्वती]: हेलो।
[डॉक्टर]: हाँ, नमस्ते, मैडम।

00:23:14.363 --> 00:23:16.203 align:center
[डॉक्टर]: मैडम,
मुख्यमंत्री जी स्वर्गवासी हो गए।

00:23:20.243 --> 00:23:21.363 align:center
[सरस्वती]: हम आते हैं।

00:23:21.963 --> 00:23:24.043 align:center
लेकिन ये बात किसी को
पता नहीं चलनी चाहिए।

00:23:24.483 --> 00:23:26.243 align:center
[सरस्वती]: हवा को भी नहीं।
[डॉक्टर]: ठीक है, मैम।

00:23:32.963 --> 00:23:34.323 align:center
[रामानंद]: सब मीटिंग को रद्द कर देना।

00:23:34.443 --> 00:23:35.913 align:center
कोई फ़ोन करे, तो कहना
कि हम बाद में बात करेंगे।

00:23:35.923 --> 00:23:38.033 align:center
[रामानंद का पीए]: जी।
[सदानंद]: भाई साहब, आप तनाव में लग रहे हैं।

00:23:38.043 --> 00:23:39.033 align:center
[सदानंद]: कहाँ जा रहे हैं?

00:23:39.043 --> 00:23:41.153 align:center
[रामानंद]: भाड़ में जा रहे हैं।
साथ चलोगे?

00:23:41.163 --> 00:23:42.353 align:center
[रामानंद]: वो पौधे के...
[रोली]: बड़े चाचा!

00:23:42.363 --> 00:23:43.353 align:center
[रामानंद]: कुछ भी...

00:23:43.363 --> 00:23:46.003 align:center
[रोली]: बड़े चाचा, कुछ बात करना था।
[रामानंद]: अरे, रोली, बहुत जल्दी में हैं।

00:23:46.163 --> 00:23:47.473 align:center
[रामानंद]: माने, कुछ ज़रूरी बात है?

00:23:47.483 --> 00:23:49.273 align:center
[रोली]: बहुत ज़रूरी बात है।
[रामानंद]: चलो, गाड़ी में बैठो।

00:23:49.283 --> 00:23:50.273 align:center
[रोली]: जी।
[रामानंद]: रास्ते में बात करते हैं।

00:23:50.283 --> 00:23:52.273 align:center
[सदानंद]: शीशा कितना गंदा है।
सब फाँकी मारते हैं।

00:23:52.283 --> 00:23:54.163 align:center
[रामानंद]: अब मुख्यमंत्री
तुम्हारा इंतज़ार करेंगे क्या?

00:23:54.723 --> 00:23:56.873 align:center
[रामानंद]: ऊपर भी पूरा फैला रखा है तुम ने!
[सदानंद]: जी। (गाड़ी का दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

00:23:56.883 --> 00:23:59.243 align:center
[रामानंद]: हटो सामने से!
आज... दिमाग़ ख़राब कर दिया है।

00:23:59.763 --> 00:24:00.553 align:center
[रामानंद]: सुबह-शाम...
[ड्राइवर]: चलो, बैठो।

00:24:00.563 --> 00:24:02.243 align:center
[रामानंद का पीए]: चलो, चलो।
[रामानंद]: जल्दी चलो। चलिए।

00:24:11.643 --> 00:24:14.563 align:center
[सरस्वती]: मुख्यमंत्री जी का स्वास्थ्य
ख़राब होने के कारण थोड़ा विलंब हो रहा है।

00:24:14.843 --> 00:24:17.153 align:center
[सरस्वती]: लेकिन आप लोग फ़िक्र मत...
[महिला 1]: मैडम जी, सदानंद जी का फ़ोन है।

00:24:17.163 --> 00:24:18.073 align:center
[सरस्वती]: हूँ।

00:24:18.083 --> 00:24:20.243 align:center
[सरस्वती]: हम करते हैं बाद में बात। हाँ।
[महिला 3]: जी, मैडम जी।

00:24:21.083 --> 00:24:22.403 align:center
[सरस्वती]: हेलो।
[सदानंद]: मैडम।

00:24:22.843 --> 00:24:24.883 align:center
[सदानंद]: हाँ, भाई साहब निकल गए हैं
बंसीराम जी से मिलने।

00:24:25.123 --> 00:24:26.043 align:center
रखते हैं।

00:24:26.683 --> 00:24:29.603 align:center
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

00:24:32.243 --> 00:24:33.553 align:center
[रामानंद]: बोलो, बेटी। क्या बात है?

00:24:33.563 --> 00:24:35.283 align:center
[रोली]: आज हम सरस्वती देवी से मिले।

00:24:38.203 --> 00:24:39.243 align:center
[रामानंद]: सरस्वती से?

00:24:39.443 --> 00:24:40.443 align:center
[रोली]: जी।

00:24:41.163 --> 00:24:45.163 align:center
[रामानंद]: माने, क्या बात हो गई
कि हमें बिना बताए तुम सीधे उस के पास?

00:24:45.323 --> 00:24:48.163 align:center
[रोली]: अरे, हम नहीं मिले।
उन्होंने बुलाया हमें।

00:24:48.443 --> 00:24:51.123 align:center
वो हमें महिला मोर्चा की
अध्यक्ष बनाना चाहती हैं।

00:24:53.323 --> 00:24:55.763 align:center
और अगले चुनाव में
पार्टी से हमें टिकट भी देंगी।

00:24:56.203 --> 00:24:57.363 align:center
[रामानंद]: अच्छा?

00:24:58.483 --> 00:25:00.083 align:center
और क्या-क्या बनाएगी वो तुम्हें?

00:25:00.883 --> 00:25:02.483 align:center
[रोली]: और बोली कि... आ...

00:25:03.843 --> 00:25:08.683 align:center
अगर हम चुनाव जीत जाते हैं, तो इस से हमें
विजय की छवि सुधारने का बहुत बड़ा मौक़ा मिलेगा।

00:25:11.203 --> 00:25:12.633 align:center
[टेम्पो का ड्राइवर]: अरे, हटाइए!
[नागरिक 1]: ओ!

00:25:12.643 --> 00:25:14.883 align:center
(मंत्री के गाड़ियों के साइरन की आवाज़)
(लोगों के शोर मचाने की आवाज़)

00:25:16.883 --> 00:25:19.003 align:center
[सरस्वती]: क्या हुआ? देखिए तो।

00:25:19.403 --> 00:25:21.723 align:center
(मंत्री के गाड़ियों के साइरन की आवाज़)
(लोगों के शोर मचाने की आवाज़)

00:25:23.443 --> 00:25:26.473 align:center
[नागरिक 3]: अरे, दायें काट ना! [नागरिक]: भो**
वाले, दिमाग़ घर पे रख के गाड़ी चलाते हो क्या?

00:25:26.483 --> 00:25:28.363 align:center
[नागरिक]: हाँ? ए, चलो, साइड हटो!
[ड्राइवर 2]: निकल यहाँ से!

00:25:28.563 --> 00:25:30.523 align:center
(मंत्री के गाड़ियों के साइरन की आवाज़)
(लोगों के शोर मचाने की आवाज़)

00:25:32.643 --> 00:25:34.163 align:center
(गाड़ियों के हॉर्न बजाने की आवाज़)

00:25:35.483 --> 00:25:37.113 align:center
[बॉडीगार्ड]: मैम, रोज़ का जाम लगा हुआ है।
[सरस्वती]: अरे, हटवाइए ना।

00:25:37.123 --> 00:25:39.323 align:center
[सरस्वती]: समय नहीं है अपने पास। जल्दी कीजिए।
[बॉडीगार्ड]: जी, मैम।

00:25:39.483 --> 00:25:41.443 align:center
(मंत्री के गाड़ियों के साइरन की आवाज़)

00:25:42.123 --> 00:25:44.243 align:center
[रामानंद]: देखो, एक बात तुम्हें समझाते हैं।
[रोली]: जी।

00:25:45.363 --> 00:25:49.323 align:center
सरस्वती के बहुत क़रीब है वसीम ख़ान।

00:25:50.843 --> 00:25:54.883 align:center
वही वसीम ख़ान,
जो विजय का कट्टर दुश्मन है।

00:25:55.643 --> 00:25:58.283 align:center
और ऊपर से
हम ठहरे तुम्हारे बड़े चाचा।

00:25:58.763 --> 00:26:02.803 align:center
उस के बावजूद सरस्वती
तुम्हें टिकट देने की बात कर रही है।

00:26:04.283 --> 00:26:06.603 align:center
माने, बात समझ में
आ रही है ना तुम्हें?

00:26:07.803 --> 00:26:08.723 align:center
[रोली]: जी।

00:26:09.323 --> 00:26:13.283 align:center
[रामानंद]: देखो, बहुत कम लोगों ने
विजय को बाहर देखा है।

00:26:14.723 --> 00:26:18.003 align:center
बहुत कम लोग जानते हैं
कि विजय ज़िंदा है।

00:26:19.723 --> 00:26:23.843 align:center
हमें लगता है कि ये...
ये विजय को बाहर निकालने की साज़िश है।

00:26:25.283 --> 00:26:27.723 align:center
विजय की जान को भी
ख़तरा हो सकता है।

00:26:28.283 --> 00:26:31.243 align:center
इसलिए सरस्वती को ना कह दो।

00:26:32.163 --> 00:26:33.763 align:center
[रोली]: हम आप का डर समझ रहे हैं।

00:26:34.443 --> 00:26:38.163 align:center
पर पता नहीं क्यों हमें लग रहा है
कि वो सच में हमारी मदद करना चाहती हैं।

00:26:39.523 --> 00:26:41.283 align:center
[रामानंद]: क्या मदद करना चाहती है?

00:26:43.083 --> 00:26:46.643 align:center
हमारी राजनीति में ना,
भावना बोल के कोई चीज़ नहीं है।

00:26:46.803 --> 00:26:48.563 align:center
यहाँ पर सिर्फ़ धोखा है।

00:26:50.523 --> 00:26:53.353 align:center
हम तुम्हें आगाह करना चाहते हैं,
क्योंकि हम तुम्हारे बड़े चाचा हैं।

00:26:53.363 --> 00:26:54.803 align:center
पर तुम ये सोचो।

00:26:55.203 --> 00:26:57.203 align:center
तुम्हारे ऊपर है
कि तुम किस की बात मानती हो।

00:26:57.803 --> 00:27:00.523 align:center
उस सरस्वती की या हमारी।

00:27:02.243 --> 00:27:03.923 align:center
माने, निर्णय तुम पर है।

00:27:05.203 --> 00:27:06.803 align:center
तुम्हें घर छुड़वा देते हैं।

00:27:11.843 --> 00:27:13.753 align:center
[बॉडीगार्ड]: तू साइड से निकाल!
अबे, अंधा है क्या? [नागरिक 1]: हटो! हटो!

00:27:13.763 --> 00:27:15.793 align:center
[बॉडीगार्ड]: साइड से चल! चल, चल, चल!
[नागरिक 1]: अरे, हटाओ! हटाओ यहाँ से!

00:27:15.803 --> 00:27:17.353 align:center
[बॉडीगार्ड]: चल, भो** कहीं का!
[नागरिक 2]: हमेशा जाम लगा देते हो।

00:27:17.363 --> 00:27:18.523 align:center
(मंत्री की गाड़ी के साइरन की आवाज़)

00:27:25.923 --> 00:27:26.793 align:center
[रामानंद का पीए]: आइए, सर।

00:27:26.803 --> 00:27:28.803 align:center
[ऑफिसर 1]: रुकिए, रुकिए। रुकिए।

00:27:29.963 --> 00:27:32.403 align:center
[ऑफिसर 1]: सर, आप अंदर नहीं जा सकते।
[रामानंद]: जानते हो, हम कौन हैं?

00:27:32.523 --> 00:27:34.033 align:center
[ऑफिसर 1]: सर,
मैं जानता हूँ आप कौन हैं।

00:27:34.043 --> 00:27:35.593 align:center
लेकिन मैडम का
सख़्त आदेश है कि आप...

00:27:35.603 --> 00:27:36.993 align:center
[रामानंद]: अरे, आप का आदेश! हटो!
[ऑफिसर 1]: सर! सर! ओ, सर!

00:27:37.003 --> 00:27:37.913 align:center
[ऑफिसर 1]: ओ, सर!
[रामानंद]: हटो!

00:27:37.923 --> 00:27:38.993 align:center
[ऑफिसर 1]: अरे, सर! प्लीज़, सर!
[रामानंद]: अरे, क्या कर रहे हैं आप? अरे!

00:27:39.003 --> 00:27:40.163 align:center
(दरवाज़ा खोलने की आवाज़)

00:27:40.323 --> 00:27:44.243 align:center
(दुविधाजनक पार्श्व संगीत)
(सनसनीखेज़ पार्श्व संगीत)

00:28:08.363 --> 00:28:09.523 align:center
(सरस्वती के रोने की आवाज़)

00:28:09.923 --> 00:28:11.003 align:center
[रामानंद]: ये तो...

00:28:11.203 --> 00:28:13.523 align:center
[सरस्वती]: मुख्यमंत्री जी
हमें छोड़ कर चले गए। (रोते हुए)

00:28:16.483 --> 00:28:18.523 align:center
हम, पार्टी, प्रदेश...
(रोते हुए)

00:28:20.523 --> 00:28:21.993 align:center
सब को अनाथ कर गए।
(रोते हुए)

00:28:22.003 --> 00:28:26.803 align:center
(दुविधाजनक पार्श्व संगीत)
(उत्तेजक पार्श्व संगीत)

00:28:27.083 --> 00:28:35.003 align:center
(दुखद पार्श्व संगीत)

