WEBVTT

00:00:08.523 --> 00:00:12.003 align:center
[उद्घोषिका 1]: देखिए, पोलियो एक ऐसी ख़तरनाक
बीमारी है... [उद्घोषिका 2]: आइए, आइए, आइए!

00:00:12.243 --> 00:00:14.963 align:center
[उद्घोषिका 1]: जिस का सब से ज़्यादा असर
बच्चों पर पड़ता है।

00:00:15.323 --> 00:00:17.883 align:center
[उद्घोषिका 1]: ये बीमारी बच्चों को अपंग बना
देती है। [रोली]: चलो, बच्चों। शांत, शांत।

00:00:18.123 --> 00:00:19.433 align:center
[रोली]: बैठ जाओ सारे।
[उद्घोषिका 1]: अर्थात् पोलियो के शिकार...

00:00:19.443 --> 00:00:21.563 align:center
[रोली]: सब को... सब को टॉफ़ी मिलेगी।
[उद्घोषिका 1]: बच्चों के अंग...

00:00:22.283 --> 00:00:24.723 align:center
[रोली]: बैठ जाओ।
[उद्घोषिका 1]: तो जब आए पोलियो की बारी...

00:00:24.963 --> 00:00:27.243 align:center
[उद्घोषिका 1]: माता-पिता की है ये ज़िम्मेदारी!

00:00:27.523 --> 00:00:29.403 align:center
दो बूँद ज़िंदगी के!
(बच्चों के शोर मचाने की आवाज़)

00:00:33.763 --> 00:00:36.603 align:center
(उद्घोषिका के पोलियो संबधी घोषणा की आवाज़)

00:00:36.843 --> 00:00:37.963 align:center
[रोली]: ये आप के लिए।

00:00:38.323 --> 00:00:40.243 align:center
[विजय]: अरे, वाह! हमारे लिए?

00:00:41.243 --> 00:00:44.683 align:center
[रोली]: आप के होंठों पे हँसी और चेहरे पे
खिलखिलाहट देख के अच्छा लगा।

00:00:46.083 --> 00:00:48.083 align:center
[विजय]: बेफ़िक्र बचपन को देख कर कोई

00:00:48.483 --> 00:00:50.283 align:center
मुर्दा ही उदास बैठ सकता है।

00:00:51.603 --> 00:00:53.443 align:center
[रोली]: एक बात पूछें?
[विजय]: हाँ, हाँ, पूछिए।

00:00:55.083 --> 00:00:58.923 align:center
[रोली]: ये बॉम्बे के एसजे अस्पताल कांड में
आप की कोई भूमिका तो नहीं थी ना?

00:00:59.923 --> 00:01:01.163 align:center
[विजय]: नहीं।

00:01:01.323 --> 00:01:03.043 align:center
और रहा सवाल हमारी भूमिका का,

00:01:05.963 --> 00:01:08.043 align:center
तो अब हमारे जीवन में
सिर्फ़ एक ही भूमिका है।

00:01:08.483 --> 00:01:09.643 align:center
वो है आप।

00:01:10.763 --> 00:01:11.923 align:center
क्या है ना, रोली जी?

00:01:12.923 --> 00:01:14.443 align:center
कि सब कुछ पा लेने के बाद अब

00:01:15.203 --> 00:01:16.683 align:center
कुछ भी खोना नहीं चाहते।

00:01:17.683 --> 00:01:20.083 align:center
ये तो तय है, विजय सिंह

00:01:20.803 --> 00:01:22.203 align:center
अब कुछ भी नहीं खोएगा।

00:01:22.923 --> 00:01:26.963 align:center
अरे, हाँ! तय से याद आया
कि बेचन चाचा से मिलने का समय तय था।

00:01:27.683 --> 00:01:29.523 align:center
और उन से मिलने जाना होगा।

00:01:29.923 --> 00:01:31.563 align:center
तो आप की अगर आज्ञा हो,
तो हम जाएँ?

00:01:32.283 --> 00:01:33.803 align:center
[विजय]: हाँ?
[रोली]: जाइए।

00:01:37.123 --> 00:01:38.203 align:center
[विजय]: चलते हैं।

00:01:40.163 --> 00:01:43.523 align:center
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)
(क़दमों की आवाज़)

00:01:53.803 --> 00:01:55.283 align:center
[बेचन]: बहुत दिमाग़ लगाए,

00:01:56.883 --> 00:01:58.683 align:center
पर एक बात समझ में ना आई।

00:02:01.363 --> 00:02:03.923 align:center
वो एसजे कांड में
तुम्हारा नाम बाहर कैसे आया?

00:02:05.883 --> 00:02:07.763 align:center
[विजय]: चाचा जी,
समझ में तो हमें भी नही आया।

00:02:11.083 --> 00:02:13.123 align:center
[बेचन]: पुलिस वालों को भी मारे थे क्या?

00:02:15.243 --> 00:02:16.363 align:center
[विजय]: नहीं तो।

00:02:16.523 --> 00:02:20.043 align:center
[बेचन]: फिर तुम्हारा नाम उस अख़बार में आया
कैसे? [विजय]: पुलिस वालो को नहीं, चाचा जी।

00:02:20.363 --> 00:02:21.963 align:center
[विजय]: सिर्फ़ तीनों गुंडों को मारे थे।

00:02:22.323 --> 00:02:24.043 align:center
और पूरे प्लान के साथ।

00:02:24.403 --> 00:02:26.563 align:center
तबियत ठीक होने के बाद
रामानंद जी ने हम से कहा कि

00:02:26.843 --> 00:02:29.803 align:center
बंबई चले जाओ और हमारा एक काम कर दो,
तो हम कर दिए।

00:02:36.043 --> 00:02:38.763 align:center
[बेचन]: एक बात बोलें? भड़कना मत।
[विजय]: जी।

00:02:40.003 --> 00:02:42.483 align:center
[बेचन]: कहीं ये रामानंद अपने एहसान के तले

00:02:44.123 --> 00:02:46.283 align:center
तुम्हारा इस्तेमाल तो नहीं कर रहा है?

00:02:46.723 --> 00:02:47.803 align:center
(विजय का मुस्कुराने की आवाज़)

00:02:48.123 --> 00:02:51.643 align:center
[विजय]: चाचा जी, जब भी
परिवार की बात आती है ना,

00:02:51.963 --> 00:02:53.603 align:center
आप बड़े बेचैन हो जाते हैं।

00:02:55.443 --> 00:02:57.883 align:center
कमाल करते हैं।
आप ये सोचे भी कैसे?

00:02:58.963 --> 00:03:02.323 align:center
इतनी गोलियाँ खाने के बाद भी
स्वस्थ तरीक़े से ज़िंदा हूँ आप के सामने।

00:03:04.883 --> 00:03:06.083 align:center
प्यार मिला।

00:03:08.083 --> 00:03:10.563 align:center
परिवार मिला।
किस की बदौलत?

00:03:11.603 --> 00:03:12.883 align:center
उन्हीं की बदौलत।

00:03:17.523 --> 00:03:19.923 align:center
[बेचन]: पर चार साल परिवार से दूर...

00:03:22.403 --> 00:03:24.323 align:center
मुझे समझ में नही आ रहा है।

00:03:24.683 --> 00:03:27.203 align:center
सुनो, आ गए।

00:03:32.523 --> 00:03:34.563 align:center
[सभी शिवभक्त]: हर हर महादेव!
(मंदिर की घंटी बजाने की आवाज़)

00:03:34.683 --> 00:03:36.603 align:center
हर हर महादेव!
(मंदिर की घंटी बजाने की आवाज़)

00:03:36.763 --> 00:03:38.483 align:center
हर हर महादेव!
(मंदिर की घंटी और शंख बजाने की आवाज़)

00:03:38.803 --> 00:03:40.443 align:center
हर हर महादेव!
(मंदिर की घंटी और शंख बजाने की आवाज़)

00:03:40.883 --> 00:03:42.403 align:center
हर हर महादेव!
(मंदिर की घंटी और शंख बजाने की आवाज़)

00:03:42.723 --> 00:03:44.233 align:center
हे, शिव शंभू!
(शंख बजाने की आवाज़)

00:03:44.243 --> 00:03:47.043 align:center
[कट्टा]: भैया, गुरु,
हम जा रहे हैं प्रयागराज।

00:03:47.523 --> 00:03:49.003 align:center
वो क्या है ना हमें स्नान करना है।

00:03:49.523 --> 00:03:50.603 align:center
जल्दी ही भेंट...

00:03:54.803 --> 00:03:56.443 align:center
[साधु 1]: तो फिर कब आप से मुलाक़ात होगी?

00:03:57.643 --> 00:03:58.923 align:center
[कट्टा]: जल्द ही भेंट होगी।

00:04:01.483 --> 00:04:03.883 align:center
महादेव!

00:04:04.083 --> 00:04:07.483 align:center
[बेचन]: हर हर महादेव!

00:04:23.003 --> 00:04:26.523 align:center
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)
(बंदूक की गोलियाँ चलने की आवाज़)

00:04:50.363 --> 00:04:53.203 align:center
(कट्टा के रोने की आवाज़)

00:05:00.163 --> 00:05:01.323 align:center
[विजय]: कैसा है, कट्टा?

00:05:03.203 --> 00:05:04.443 align:center
[कट्टा]: भैया, मुरझाया था।

00:05:05.603 --> 00:05:07.243 align:center
आप को देख के हरिया गया।

00:05:08.323 --> 00:05:11.763 align:center
हमें तो लगा था कि ईश्वर ने
आप को हम से छीन लिया।

00:05:13.043 --> 00:05:15.443 align:center
मगर ऊपर वाले का चमत्कार
कभी ख़त्म नहीं होता।

00:05:16.003 --> 00:05:17.723 align:center
[विजय]: ये दुनिया बड़ी मायावी है, कट्टा,

00:05:18.563 --> 00:05:20.003 align:center
पर ईश्वर चमत्कारी है।

00:05:20.763 --> 00:05:22.483 align:center
और ये सब उन ही का चमत्कार है।

00:05:24.123 --> 00:05:25.203 align:center
सीमा कैसी है?

00:05:27.043 --> 00:05:29.843 align:center
[कट्टा]: भैया, वो... सीमा को हम...

00:05:30.483 --> 00:05:32.283 align:center
सनकी के डर से मेरठ भेज दिए हैं।

00:05:32.923 --> 00:05:33.763 align:center
और...

00:05:34.723 --> 00:05:36.443 align:center
और यहाँ इन के साथ
घुलनशील हो गए हैं।

00:05:36.923 --> 00:05:39.163 align:center
बस, ज़िंदगी यहीं ख़र्च हो रही है।

00:05:39.763 --> 00:05:40.883 align:center
पर भैया,

00:05:41.803 --> 00:05:43.043 align:center
अब आप आ गए हैं ना,

00:05:43.923 --> 00:05:46.083 align:center
तो कुछ कर गुज़रने की
तमन्ना जाग गई है।

00:05:46.843 --> 00:05:49.603 align:center
[विजय]: सा**, इस दुनिया में अपने आप को
हम ढक कर छुपा रहे हैं

00:05:50.203 --> 00:05:51.283 align:center
और तुम...

00:05:52.563 --> 00:05:53.643 align:center
नंगे होकर।

00:05:54.643 --> 00:05:57.683 align:center
भैया, ढकोगे तो सब देखना चाहेंगे,

00:05:58.323 --> 00:06:00.403 align:center
नंगे हो जाओगे तो दूर भागेंगे।

00:06:01.443 --> 00:06:03.763 align:center
भैया, बहुत मुश्किल है ये चोला पहनना।

00:06:05.363 --> 00:06:07.443 align:center
ना, बाबा, ना।
हम से ना होगा अब।

00:06:08.363 --> 00:06:11.603 align:center
[विजय]: क्या बात है, कट्टा?
आजकल ये होंठ पढ़ना छोड़ के

00:06:13.923 --> 00:06:14.923 align:center
आधुनिक हो गए हो?

00:06:15.043 --> 00:06:16.763 align:center
[कट्टा]: सब महाकाल का चमत्कार है।

00:06:20.763 --> 00:06:22.283 align:center
भैया, अब तो बताओ

00:06:23.323 --> 00:06:24.683 align:center
कि अब करना क्या है?

00:06:28.283 --> 00:06:30.323 align:center
[विजय]: बहुत कुछ करना है, कट्टा।

00:06:32.283 --> 00:06:33.563 align:center
बहुत कुछ।

00:06:34.803 --> 00:06:37.923 align:center
[रिक्शावाला]: बनारस की एक कहावत
बहुत ही प्रसिद्ध है, बाबू जी।

00:06:38.083 --> 00:06:40.363 align:center
राड़, साड़, सीढ़ी, सन्यासी,

00:06:40.523 --> 00:06:43.323 align:center
इन से बचे तो सेवे कासी।

00:06:43.763 --> 00:06:45.283 align:center
[रिक्शावाला]: ये देखिए, बाबू जी।
[चाचा जी]: राम नाम...

00:06:45.403 --> 00:06:47.363 align:center
[रिक्शावाला]: इन्हें ले जा रहे हैं
मणिकर्णिका घाट। [रिश्तेदार]: सत्य है!

00:06:48.083 --> 00:06:51.563 align:center
[रिक्शावाला]: जीवन की अंतिम यात्रा
काशी में ही ख़त्म होती है, बाबू जी।

00:06:52.523 --> 00:06:54.203 align:center
आप बिलकुल सही जगह आए हैं।

00:06:54.643 --> 00:06:56.563 align:center
[चाचा जी]: राम नाम...
[सभी लोग]: सत्य है!

00:06:58.043 --> 00:06:59.163 align:center
[कॉन्स्टेबल 1]: अबे!

00:06:59.883 --> 00:07:02.803 align:center
चलो, बे! आ गया सब्ज़ी। उतारो।

00:07:04.603 --> 00:07:06.523 align:center
अबे, थोड़ा जल्दी-जल्दी हाथ बँटाओ।

00:07:06.803 --> 00:07:07.763 align:center
पकड़ो।

00:07:08.123 --> 00:07:09.083 align:center
कितनी पूरी बनाए हो?
(पान की पीक थूकने की आवाज)

00:07:09.203 --> 00:07:11.443 align:center
थोड़ा हाथ-वाथ चलाओ, यार।
इतना ही बनाया है मिठाई।

00:07:11.843 --> 00:07:13.523 align:center
साहब का जन्मदिन है आज।

00:07:15.723 --> 00:07:18.313 align:center
[कॉन्स्टेबल 2]: अरे, सर, आप भी खाइए
देशी घी का लड्डू है। आप भी खाइए।

00:07:18.323 --> 00:07:19.433 align:center
[बदमाश]: साहब!
[कॉन्स्टेबल 2]: छील देंगे!

00:07:19.443 --> 00:07:21.243 align:center
[बदमाश]: मत मारो! नहीं, हम ने कुछ
नहीं किया, साहब। [कॉन्स्टेबल 3]: छील देंगे!

00:07:21.363 --> 00:07:23.003 align:center
[कॉन्स्टेबल 3]: भाभी बहलाता है...
[कॉन्स्टेबल 4]: क्या बात है, साहब?

00:07:23.123 --> 00:07:25.043 align:center
[कॉन्स्टेबल 4]: किस से मिलना है?
[हिमांशु]: आप के इंचार्ज से मिलना है।

00:07:25.163 --> 00:07:27.003 align:center
[कॉन्स्टेबल 2]: खाइए, सर। खाइए, सर।
ख़ुशखबरी है। [हिमांशु]: उन से कहिए...

00:07:27.123 --> 00:07:28.803 align:center
[हिमांशु]: एसीपी हिमांशु पटनायक,
बॉम्बे पुलिस।

00:07:28.923 --> 00:07:30.163 align:center
[कॉन्स्टेबल 4]: ठीक है, सर।

00:07:32.003 --> 00:07:33.363 align:center
[कॉन्स्टेबल 2]: सर। लड्डू खाएंगे, सर?

00:07:33.723 --> 00:07:35.723 align:center
[हिमांशु]: नहीं। नहीं।
[कॉन्स्टेबल 2]: देशी घी का है, सर। खा लीजिए।

00:07:38.523 --> 00:07:40.963 align:center
[कॉन्स्टेबल 4]: जय हिंद, सर।
बॉम्बे से एसीपी साहब आए हैं।

00:07:41.763 --> 00:07:43.643 align:center
[पाठक]: लाओ उन को अंदर। बुलाओ।

00:07:51.243 --> 00:07:52.363 align:center
जय हिंद, सर।

00:07:52.883 --> 00:07:55.403 align:center
वो क्या है ना, सर?
आज थोड़ी अशांति है।

00:07:56.163 --> 00:07:57.723 align:center
हमारा जन्मदिन है ना, सर।

00:07:58.643 --> 00:07:59.963 align:center
आप सब छोड़िए, सर।

00:08:00.523 --> 00:08:02.883 align:center
ये बताइए।
आने में कोई तकलीफ़ तो नहीं हुई?

00:08:03.243 --> 00:08:04.283 align:center
[हिमांशु]: जी, नहीं।

00:08:05.483 --> 00:08:08.283 align:center
[पाठक]: कोई बात नहीं। कोई बात नहीं।
तकलीफ़ तो अब होगी, सर।

00:08:09.203 --> 00:08:10.163 align:center
[हिमांशु]: क्या कहा?

00:08:10.963 --> 00:08:12.683 align:center
[पाठक]: मज़ाक कर रहा था, सर। बस।

00:08:12.843 --> 00:08:15.083 align:center
आप के मज़ाक का
जवाब दे रहा था, बस।

00:08:15.403 --> 00:08:17.163 align:center
[हिमांशु]: लेकिन मैंने कोई
मज़ाक किया नहीं अब तक।

00:08:17.803 --> 00:08:21.243 align:center
[पाठक]: अरे, सर।
चार साल हो गए विजय सिंह को मरे।

00:08:21.723 --> 00:08:25.043 align:center
और आप बंबई से चल करके
बनारस उस को खोजने चले आए हैं।

00:08:25.883 --> 00:08:27.563 align:center
मज़ाक नहीं है तो और क्या है, सर?

00:08:28.443 --> 00:08:31.603 align:center
अब देखिए। वो तो
हमारी फ़ाइलों में भी बंद हो चुका है।

00:08:32.443 --> 00:08:35.443 align:center
[हिमांशु]: सच जो है ना, अ...
राजेश पाठक जी,

00:08:36.603 --> 00:08:39.163 align:center
वो बिल्ली की तरह
अंधेरे में छुप कर बैठता है।

00:08:39.963 --> 00:08:41.923 align:center
बत्ती जलाने पर
फट से सामने आ जाता है।

00:08:42.483 --> 00:08:44.443 align:center
तो अगर आप अपने
दिमाग़ की बत्ती जलाएँगे ना,

00:08:44.643 --> 00:08:46.083 align:center
तो शायद आप को भी
सच दिखाई देगा।

00:08:47.083 --> 00:08:50.243 align:center
[पाठक]: सर, बहुत आदर के साथ
सूचित करना चाहता हूँ आप को

00:08:50.723 --> 00:08:53.643 align:center
कि ये बनारस है,
यहाँ बॉम्बे जैसा नहीं है।

00:08:54.043 --> 00:08:56.803 align:center
कि कोई दुबई में बैठ करके
उस को संचालित कर रहा हो।

00:08:57.163 --> 00:08:59.163 align:center
यहाँ हर गली में रंगबाज़ हैं।

00:08:59.283 --> 00:09:01.123 align:center
और जो बच्चे हैं ना, सर, यहाँ के,

00:09:01.683 --> 00:09:03.443 align:center
माँ-पिता कहने से पहले

00:09:03.563 --> 00:09:05.683 align:center
माँ-बहन करना सीख जाते हैं।

00:09:06.043 --> 00:09:08.803 align:center
बस्ता बाँधने से पहले
बम बनाने लगते हैं, सर।

00:09:09.323 --> 00:09:12.803 align:center
आप जो ये गड़े मुर्दे उखाड़ रहे हैं ना, सर,
बंद करिए ये सब।

00:09:13.963 --> 00:09:16.043 align:center
[पाठक]: मैं कुछ समझा नहीं।
ज़रा विस्तार से समझाएंगे।

00:09:16.403 --> 00:09:17.763 align:center
[पाठक]: ख़ैर छोड़िए इन बातों को।

00:09:17.883 --> 00:09:19.923 align:center
आप बस खाना-वाना खाइए, सर।

00:09:20.363 --> 00:09:22.283 align:center
बढ़िया। एकदम फ्रेश बन ही रहा है।

00:09:22.963 --> 00:09:24.403 align:center
और एक काम करिए, सर।

00:09:24.683 --> 00:09:26.763 align:center
यहाँ से पलट जाइए
आप बॉम्बे की तरफ़।

00:09:26.883 --> 00:09:29.163 align:center
[हिमांशु]: आप को आदेश मिले हैं ना
मेरा सहयोग करने का?

00:09:30.323 --> 00:09:32.723 align:center
आप वही कीजिए,
जो आप के आदेश में लिखा गया है।

00:09:33.563 --> 00:09:35.003 align:center
और कितने गड़े मुर्दे उखाड़ने हैं

00:09:35.123 --> 00:09:38.123 align:center
और कितने ज़िंदा को मुर्दा बनाना है,
ये आप मुझ पे छोड़िए। समझे?

00:09:38.803 --> 00:09:40.363 align:center
[पाठक]: ख़ैर, आप की मर्ज़ी।

00:09:40.843 --> 00:09:42.723 align:center
ए! सुनो, जी!

00:09:44.923 --> 00:09:46.083 align:center
[केशव]: सर।

00:09:47.403 --> 00:09:50.963 align:center
[पाठक]: आप बंबई से आए हैं -
एसीपी हिमांशु पटनायक।

00:09:51.403 --> 00:09:52.643 align:center
[केशव]: सर।

00:09:52.923 --> 00:09:54.523 align:center
[पाठक]: आप को एक काम करना है।
इन के साथ

00:09:54.643 --> 00:09:57.883 align:center
एकदम चिपक के रहना है,
बिलकुल 24 घंटे, परछाई की तरह।

00:09:58.123 --> 00:10:00.123 align:center
[केशव]: जी, सर।
एकदम बिलकुल परछाई की तरह, सर।

00:10:01.243 --> 00:10:02.483 align:center
[हिमांशु]: गाड़ी मिलेगी?

00:10:04.843 --> 00:10:07.043 align:center
[पाठक]: वाहन है ना आप के पास, केशव जी?

00:10:07.483 --> 00:10:08.843 align:center
[केशव]: सर, वो पेट्रोल का थोड़ा...

00:10:10.563 --> 00:10:12.523 align:center
[पाठक]: ईंधन की चिंता मत करिए आप।

00:10:12.923 --> 00:10:15.123 align:center
हम व्यवस्था कर देंगे सब। हाँ?

00:10:15.763 --> 00:10:16.723 align:center
[केशव]: जी, सर।
[पाठक]: सर।

00:10:16.843 --> 00:10:19.483 align:center
[पाठक]: पूरा सहयोग मिलेगा, सर,
हमारे विभाग की तरफ़ से।

00:10:19.723 --> 00:10:21.483 align:center
और हम सब आप के साथ हैं, सर।

00:10:58.043 --> 00:11:00.163 align:center
[विजय]: अरे!
[रोली]: यहाँ कितना सुकून है।

00:11:00.403 --> 00:11:01.643 align:center
[रोली]: है ना?

00:11:03.123 --> 00:11:06.123 align:center
[विजय]: ज़िंदगी जो है ना,
बड़ी ख़ूबसूरत लगती है यहाँ से आप के साथ।

00:11:07.923 --> 00:11:09.163 align:center
[रोली]: चाचा जी।

00:11:13.363 --> 00:11:17.123 align:center
[रामानंद]: माने, एक बात थी,
जो कई दिनों से करना चाहते थे।

00:11:18.043 --> 00:11:20.203 align:center
पर पता नहीं क्यों हिचकिचा रहे थे?

00:11:21.123 --> 00:11:22.483 align:center
[विजय]: कौन सी बात?

00:11:24.243 --> 00:11:26.003 align:center
[रामानंद]: सोच रहे थे, कैसा रहे अगर

00:11:26.403 --> 00:11:28.283 align:center
तुम्हारे और रोली के प्यार को

00:11:29.763 --> 00:11:31.443 align:center
रिश्ते की गरीमा दे दी जाए?

00:11:32.843 --> 00:11:33.843 align:center
(रोली के मुस्कुराने की आवाज़)

00:11:34.643 --> 00:11:35.763 align:center
[रामानंद]: विवाह।

00:11:36.323 --> 00:11:37.763 align:center
(रोली के शर्माने और मुस्कुराने की आवाज़)

00:11:43.723 --> 00:11:45.883 align:center
[रामानंद]: हम बात करेंगे
तुम्हारी माता जी से।

00:11:48.083 --> 00:11:49.403 align:center
[विजय]: चाचा जी।

00:11:52.043 --> 00:11:55.323 align:center
[रामानंद]: विजय, तुम्हारे लिए कुछ भी।

00:11:59.723 --> 00:12:01.123 align:center
हमेशा ख़ुश रहो।

00:12:13.123 --> 00:12:14.843 align:center
[पंडित जी]: ...आसने विनियोगः।

00:12:15.043 --> 00:12:18.043 align:center
ॐ पृथ्वी त्वया धृता लोका
देवी त्वम् विष्णुना धृता।

00:12:18.163 --> 00:12:20.843 align:center
त्वम् च धारय मां देवी
पवित्रं कुरु चासनम्।

00:12:20.963 --> 00:12:22.683 align:center
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः

00:12:22.803 --> 00:12:24.563 align:center
गुरुर्देवो महेश्वरः।

00:12:24.683 --> 00:12:26.363 align:center
गुरुःसाक्षात् परब्रह्म

00:12:26.483 --> 00:12:28.163 align:center
तस्मै श्रीगुरवे नम:।

00:12:28.283 --> 00:12:30.363 align:center
गजाननं भूतगणादि सेवितं,

00:12:30.483 --> 00:12:32.843 align:center
कपित्थ जम्बूफल चारु भक्षणम्।

00:12:33.163 --> 00:12:35.243 align:center
उमासुतं शोक विनाशकारकं,

00:12:35.363 --> 00:12:36.243 align:center
नमामि...
(शहनाई बजने की आवाज़)

00:12:36.363 --> 00:12:38.603 align:center
(मंत्री की गाड़ियों के साइरन की आवाज़)

00:12:41.203 --> 00:12:42.723 align:center
[डीएम]: कब तक आएँगे मिनिस्टर साहब?

00:12:42.843 --> 00:12:44.363 align:center
[वसीम का पीए]: पता चलते ही बता दूँगा, सर।

00:12:44.963 --> 00:12:46.123 align:center
[डीएम]: तुम भी मज़े ले रहे हो?

00:12:46.243 --> 00:12:48.083 align:center
[वसीम का पीए]: नहीं, डीएम साहब।
हम मज़ाक क्यों करेंगे?

00:12:48.203 --> 00:12:51.723 align:center
[डीएम]: अरे, एक महीना हो गया है। ना
मुलाक़ात होती है, ना उन की कोई ख़बर मिलती है।

00:12:51.843 --> 00:12:53.483 align:center
[वसीम का पीए]: डीएम साहब, अपनी छोड़िए।

00:12:53.643 --> 00:12:55.523 align:center
कुर्सी तक से तो
उन की मुलाक़ात नहीं हुई,

00:12:55.803 --> 00:12:57.163 align:center
जब से मंत्रालय संभाला है।

00:12:58.163 --> 00:12:59.323 align:center
ये लो। आ गए।

00:12:59.563 --> 00:13:01.923 align:center
(मंत्री की गाड़ियों के साइरन की आवाज़)

00:13:06.843 --> 00:13:08.243 align:center
[वसीम का पीए]: डीएम साहब आए हैं।

00:13:08.763 --> 00:13:09.763 align:center
[डीएम]: आदाब।

00:13:09.883 --> 00:13:11.483 align:center
[डीएम]: कुछ काम था आप से।
[वसीम]: करवाते हैं।

00:13:17.683 --> 00:13:19.043 align:center
[वसीम]: बताओ।
क्या सेवा कर सकते हैं?

00:13:20.363 --> 00:13:21.363 align:center
[डीएम]: शुक्रिया, सर।

00:13:21.483 --> 00:13:23.363 align:center
अ... सर,
मैं ये कह रहा था कि

00:13:23.483 --> 00:13:25.643 align:center
पिछले एक महीने से अधिकारियों के

00:13:25.843 --> 00:13:28.483 align:center
ट्रांसफर और पोस्टिंग की फाइलें
आप की ही टेबल पर पड़ी हुई हैं।

00:13:29.843 --> 00:13:30.883 align:center
[वसीम]: क्या बोले?

00:13:31.803 --> 00:13:33.283 align:center
[डीएम]: नहीं, मेरा मतलब है कि

00:13:33.443 --> 00:13:35.283 align:center
आप के विभाग की
टेबल पर पड़ी हुई है।

00:13:35.963 --> 00:13:37.473 align:center
अगर इस पर जल्द फ़ैसला ना हुआ,

00:13:37.483 --> 00:13:39.163 align:center
तो मुश्किल हो सकती है।
(लैंडलाइन फ़ोन बजने की आवाज़)

00:13:39.283 --> 00:13:41.043 align:center
और मुश्किल ये है कि

00:13:41.163 --> 00:13:42.243 align:center
[डीएम]: कुछ लोगों के फ़ोन भी आ रहे हैं।
[वसीम का पीए]: हेलो?

00:13:42.363 --> 00:13:43.203 align:center
[सरस्वती]: वसीम ख़ान से बात करवाइए।
[डीएम]: आप समझ रहे हैं ना?

00:13:43.323 --> 00:13:46.083 align:center
[वसीम का पीए]: जी। सरस्वती देवी जी का फ़ोन है।
[डीएम]: तो...

00:13:48.923 --> 00:13:49.723 align:center
[वसीम]: हूँ?

00:13:49.843 --> 00:13:53.363 align:center
[सरस्वती]: जब से सीएम साहब को मालूम हुआ है
कि विजय सिंह ज़िंदा है,

00:13:53.723 --> 00:13:55.403 align:center
आप की चिंता लगी रहती है यहाँ उन्हें।

00:13:55.723 --> 00:13:57.163 align:center
इसलिए हम ने फ़ोन कर लिया।

00:13:57.803 --> 00:13:59.643 align:center
तो अतिरिक्त सावधानी बरतिए।

00:14:00.403 --> 00:14:02.323 align:center
और मंत्रालय की व्यवस्था नियमित करिए।

00:14:03.043 --> 00:14:04.523 align:center
महत्वपूर्ण मंत्रालय है।

00:14:04.803 --> 00:14:06.603 align:center
लंबी अनुपस्थिति उचित नहीं होगी।

00:14:07.083 --> 00:14:08.963 align:center
[वसीम]: वो क्या है कि गृह मंत्री हम हैं।

00:14:09.763 --> 00:14:13.003 align:center
उचित क्या है, अनुचित क्या है,
अच्छी तरह जानते हैं।

00:14:14.963 --> 00:14:15.923 align:center
रखते हैं।

00:14:35.763 --> 00:14:37.083 align:center
[रोली]: विजय?

00:14:38.723 --> 00:14:40.083 align:center
विजय।

00:14:41.843 --> 00:14:45.003 align:center
यहाँ अकेले छत पर
आसमान देखते हुए कुछ सोच रहे हो।

00:14:45.363 --> 00:14:47.403 align:center
मतलब, कुछ गंभीर सोच रहे हो।

00:14:47.763 --> 00:14:48.883 align:center
हूँ?

00:14:49.443 --> 00:14:50.923 align:center
[विजय]: पता है, रोली जी?

00:14:51.603 --> 00:14:53.323 align:center
मन करता है कहीं दूर चले जाएँ।

00:14:53.483 --> 00:14:55.123 align:center
एक नयी ज़िंदगी की शुरुआत करें।

00:14:57.363 --> 00:14:59.083 align:center
जहाँ हमारी ज़िंदगी पर

00:15:00.163 --> 00:15:02.203 align:center
हमारे अतीत के कर्मों का बोझ ना हो।

00:15:03.763 --> 00:15:04.923 align:center
[रोली]: हो जाएगा।

00:15:06.323 --> 00:15:09.283 align:center
बड़े चाचा ने कहा है
वो सब इंतज़ाम कर देंगे।

00:15:10.443 --> 00:15:11.523 align:center
हूँ?

00:15:19.083 --> 00:15:21.283 align:center
[दुकानदार]: हाँ? और क्या चाहिए?
[बेचन]: हाँ?

00:15:21.563 --> 00:15:22.923 align:center
[दुकानदार]: और क्या चाहिए?

00:15:23.523 --> 00:15:25.283 align:center
[बेचन]: इंगलिश होता तो...

00:15:25.603 --> 00:15:27.203 align:center
[दुकानदार]: इंगलिश तो यहाँ नहीं है।

00:15:27.403 --> 00:15:28.683 align:center
[बेचन]: अरे, रखा करो इंगलिश।

00:15:28.803 --> 00:15:30.203 align:center
[सदानंद]: ये लीजिए इंगलिश।
[दुकानदार]: लीजिए।

00:15:30.323 --> 00:15:32.323 align:center
[सदानंद]: वैसे आप तो
अपना मानते नहीं हैं।

00:15:33.083 --> 00:15:35.403 align:center
चलिए,
रोली के नाते ही सही।

00:15:36.683 --> 00:15:37.763 align:center
पीजिए।

00:15:38.243 --> 00:15:39.563 align:center
ये सारी बोतल आप की है।

00:15:41.283 --> 00:15:42.563 align:center
[बेचन]: लेकिन आप हैं कौन?

00:15:43.283 --> 00:15:44.363 align:center
[सदानंद]: पहचानिए।

00:15:47.243 --> 00:15:48.883 align:center
[बेचन]: रामानंद जी के भाई हैं?

00:15:50.203 --> 00:15:51.363 align:center
[सदानंद]: सदानंद।

00:15:52.363 --> 00:15:54.283 align:center
भाई के नाम से ही जाना जाता हूँ।

00:15:54.963 --> 00:15:56.763 align:center
वैसे तो बहुत लोग
गोबर गणेश भी कहते हैं।

00:15:56.963 --> 00:15:58.163 align:center
[बेचन]: आ...

00:15:59.243 --> 00:16:00.443 align:center
[सदानंद]: नमस्ते।
[बेचन]: जी।

00:16:03.843 --> 00:16:04.883 align:center
[सदानंद]: चीयर्स।
[बेचन]: चीयर्स।

00:16:05.443 --> 00:16:06.283 align:center
[सदानंद]: जी।

00:16:15.923 --> 00:16:16.883 align:center
वो कोई अ...

00:16:18.483 --> 00:16:20.003 align:center
विजय से मिलना चाहते हैं।

00:16:22.723 --> 00:16:24.043 align:center
[बेचन]: बड़ी जल्दी चढ़ गई।

00:16:26.123 --> 00:16:26.923 align:center
(बेचन के मुस्कुराने की आवाज़)

00:16:27.043 --> 00:16:29.163 align:center
[बेचन]: मरे हुए आदमी से
कोई मिलने आता है क्या?

00:16:31.363 --> 00:16:32.643 align:center
विजय तो बेचारा...

00:16:33.683 --> 00:16:34.723 align:center
(सदानंद के हँसने की आवाज़)

00:16:35.523 --> 00:16:36.883 align:center
[सदानंद]: दुनिया के लिए ना?

00:16:38.123 --> 00:16:39.843 align:center
अब आप हमें पहाड़ा ना पढ़ाइए।

00:16:40.763 --> 00:16:43.883 align:center
देखिए, हमें पता है
कि आप को उस की चिंता है।

00:16:45.083 --> 00:16:47.443 align:center
लेकिन हम भी उस के शुभचिंतक हैं।

00:16:48.403 --> 00:16:49.923 align:center
भाई, हमारा दामाद है वो।

00:16:50.643 --> 00:16:52.443 align:center
हमारी अपनी भतीजी का पति।

00:17:03.283 --> 00:17:04.923 align:center
[बेचन]: कुछ बोलना चाहते हैं?

00:17:06.203 --> 00:17:07.763 align:center
तो साफ़-साफ़ बताइए।

00:17:12.723 --> 00:17:14.483 align:center
[सदानंद]: तो साफ़-साफ़ बात ये है

00:17:15.203 --> 00:17:17.203 align:center
कि विजय का इस्तेमाल हो रहा है।

00:17:18.403 --> 00:17:19.403 align:center
डर है,

00:17:20.243 --> 00:17:23.323 align:center
कहीं उस का भी वही हाल ना हो,
जो रोली के माँ-बाप का हुआ।

00:17:27.363 --> 00:17:29.043 align:center
[बेचन]: म... मतलब?

00:17:31.603 --> 00:17:34.163 align:center
इस बात से विजय को
क्यों जोड़ रहे हैं?

00:17:37.163 --> 00:17:40.043 align:center
रो... रोली के माता-पिता तो

00:17:41.563 --> 00:17:43.563 align:center
दुर्घटना में मारे गए थे ना?

00:17:44.323 --> 00:17:45.563 align:center
[सदानंद]: मरे थे

00:17:46.763 --> 00:17:48.003 align:center
या मारे गए थे?

00:17:51.203 --> 00:17:53.363 align:center
इसलिए हम आप को सचेत कर रहे हैं।

00:17:55.763 --> 00:17:58.523 align:center
किसी पे इतना अंधविश्वास करना ठीक नहीं।

00:18:02.283 --> 00:18:06.043 align:center
विजय को उन लोगों के साथ रहना चाहिए,
जो उन के अपने हैं,

00:18:07.123 --> 00:18:08.683 align:center
जो उन का भला चाहते हैं।

00:18:13.123 --> 00:18:17.403 align:center
जो उस को उस का खोया हुआ
पूर्वांचल देना चाहते हैं।

00:18:20.083 --> 00:18:20.963 align:center
(बेचन के मुस्कुराने की आवाज़)

00:18:22.923 --> 00:18:26.003 align:center
[बेचन]: अपने बड़े भाई के ख़िलाफ़
हमें भड़का रहे हो?

00:18:26.883 --> 00:18:27.963 align:center
(सदानंद के हँसने की आवाज़)

00:18:28.363 --> 00:18:29.803 align:center
[सदानंद]: सा** भाई!

00:18:31.723 --> 00:18:34.243 align:center
भाई है इसलिए तो सब जानते हैं।

00:18:37.083 --> 00:18:39.963 align:center
अगर विश्वास नहीं है ना,
तो पता करवा लीजिएगा।

00:18:42.163 --> 00:18:44.283 align:center
रोली उस समय कॉलेज में पढ़ती थी,

00:18:45.963 --> 00:18:47.363 align:center
जब भाई साहब

00:18:48.363 --> 00:18:50.443 align:center
रोली के माता-पिता को...

00:18:55.123 --> 00:18:56.803 align:center
जब तक आप

00:18:57.723 --> 00:19:01.603 align:center
अपने आँखों से
ये एहसान का पर्दा नहीं हटाएंगे ना,

00:19:02.803 --> 00:19:03.683 align:center
तब तक

00:19:04.523 --> 00:19:06.043 align:center
सच दिखाई नहीं देगा।

00:19:13.403 --> 00:19:14.683 align:center
(दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़)

00:19:21.323 --> 00:19:23.003 align:center
[गार्ड]: चाचा, प्रणाम।
[बेचन]: प्रणाम।

00:19:23.843 --> 00:19:25.323 align:center
[बेचन]: विजय?
[गार्ड]: अंदर है, चाचा।

00:19:30.883 --> 00:19:32.323 align:center
[रोली]: सुनिए ना।
[विजय]: कहिए ना।

00:19:32.443 --> 00:19:33.963 align:center
[रोली]: आज चंद्रग्रहण है।

00:19:34.083 --> 00:19:35.963 align:center
कल आप हमें घाट पर लेकर चलिएगा।

00:19:36.083 --> 00:19:37.803 align:center
हम स्नान करके ही कुछ खाएंगे।

00:19:38.283 --> 00:19:39.483 align:center
[विजय]: जो हुक्म, रानी साहिबा।

00:19:39.603 --> 00:19:42.643 align:center
[रोली]: अच्छा? रानी साहिबा?
कौन से प्रदेश की?

00:19:43.763 --> 00:19:45.963 align:center
[विजय]: हमारे मन के प्रदेश की।

00:19:46.603 --> 00:19:47.923 align:center
[रोली]: आप भी ना।
(मुस्कुराते हुए)

00:19:48.923 --> 00:19:52.283 align:center
[विजय]: हम क्या सोच रहे थे
कि कलकत्ता में एक छोटा सा घर ले लेंगे।

00:19:52.603 --> 00:19:56.203 align:center
[रोली]: वाह! रानी साहिबा
एक छोटे से घर में कैसे रहेगी?

00:19:56.323 --> 00:19:58.003 align:center
हमें पाँच कमरे का घर चाहिए।

00:19:59.163 --> 00:20:00.883 align:center
[विजय]: आप कहिए तो पूरा
विक्टोरिया ही ख़रीद लेते हैं।

00:20:01.003 --> 00:20:01.923 align:center
[रोली]: हूँ!

00:20:02.043 --> 00:20:03.123 align:center
बस भी कीजिए।

00:20:03.563 --> 00:20:04.843 align:center
हम यहीं ठीक हैं।

00:20:14.243 --> 00:20:16.443 align:center
[रामानंद]: आप को विजय सिंह का
टिकट कराना है।

00:20:16.803 --> 00:20:19.123 align:center
[रामानंद]: और उस तक पहुँचाना है। ज़रूरी है।
[रामानंद का पीए]: जी।

00:20:19.403 --> 00:20:20.843 align:center
[रामानंद का पीए]: जी, करवा के
पहुँचा देता हूँ। [रामानंद]: हाँ।

00:20:20.963 --> 00:20:22.643 align:center
[सदानंद]: भाई साहब।
[रामानंद]: अरे, बेवकूफ़!

00:20:22.763 --> 00:20:24.203 align:center
[रामानंद]: दिख नहीं रहा है
मीटिंग कर रहे हैं?

00:20:24.443 --> 00:20:26.443 align:center
[सदानंद]: भाई साहब,
एक बहुत गुप्त बात करनी थी।

00:20:26.563 --> 00:20:28.003 align:center
आप को जानना बहुत ज़रूरी है।

00:20:29.403 --> 00:20:30.523 align:center
[रामानंद का पीए]: जी, सर।

00:20:32.683 --> 00:20:33.683 align:center
[रामानंद]: क्या बात है?

00:20:34.563 --> 00:20:35.883 align:center
[सदानंद]: बेचन चाचा मिले थे।

00:20:36.523 --> 00:20:38.803 align:center
ब्रह्मानंद भैया के बारे में
जानकारी हासिल कर रहे थे।

00:20:39.123 --> 00:20:41.563 align:center
मतलब, समझिए
कि वो पूछ ही रहे थे।

00:20:43.323 --> 00:20:45.003 align:center
[सदानंद]: मैंने कुछ नहीं बताया।

00:20:45.483 --> 00:20:48.123 align:center
लेकिन मुझे लगता है,
कहीं से उन को हिंट मिला है।

00:20:58.283 --> 00:20:59.763 align:center
मैं गाय को खाना खिलाता हूँ।

00:21:06.243 --> 00:21:08.403 align:center
[बेचन]: पैसे-वैसे समय पर मिल रहे हैं ना?
[सभी मज़दूर]: हाँ, साहब। जी, सर।

00:21:08.523 --> 00:21:09.643 align:center
[बेचन]: कोई दिक़्क़त हो तो बताना।

00:21:09.763 --> 00:21:11.443 align:center
[बेचन]: ठीक है?
[मज़दूर]: जी, साहब। जी, ठीक है।

00:21:21.963 --> 00:21:24.003 align:center
[बेचन]: तो... अच्छा।

00:21:24.443 --> 00:21:26.363 align:center
[मज़दूर 2]: चलिए, साहब।
[बेचन]: मिलते हैं, हाँ।

00:21:34.243 --> 00:21:35.923 align:center
(गाड़ी स्टार्ट करने की आवाज़)

00:22:30.883 --> 00:22:33.323 align:center
[बेचन]: छोड़ो मुझे!
[बिलाल]: अबे लेकर आओ इधर! ब***द!

00:22:33.803 --> 00:22:35.523 align:center
[बिलाल]: इधर आओ! चल!
[बेचन]: ए!

00:22:37.683 --> 00:22:40.483 align:center
[वसीम]: आदरणीय, बेचन चाचा।

00:22:41.683 --> 00:22:43.603 align:center
आप जीयें या मरें,
हमें फ़र्क नहीं पड़ता।

00:22:44.283 --> 00:22:47.683 align:center
लेकिन क्या है कि उस चू**
विजय सिंह को फ़र्क पड़ता है।

00:22:48.603 --> 00:22:50.403 align:center
और उसे दोबारा मारने के लिए

00:22:50.723 --> 00:22:52.723 align:center
आज आप का पहली बार
मरना बहुत ज़रूरी है।

00:22:53.523 --> 00:22:54.443 align:center
समझे?

00:22:56.843 --> 00:22:57.723 align:center
(बेचन के थूकने की आवाज़)

00:22:59.523 --> 00:23:00.883 align:center
[वसीम]: दो कौड़ी के कुत्ते!

00:23:02.043 --> 00:23:04.123 align:center
विजय सिंह तुझे छोड़ेगा नहीं, ब***द!

00:23:05.283 --> 00:23:07.123 align:center
[वसीम]: पूरा ख़ानदान मुँह** है, यार।

00:23:07.243 --> 00:23:11.203 align:center
तेरी माँ का! चल तेरी माँ का! ले!
(मुक्के मारने और बेचन के कराहने की आवाज़)

00:23:11.803 --> 00:23:14.883 align:center
तेरी माँ का चाचा मारूँ! मा***द!
(मुक्के मारने और बेचन के कराहने की आवाज़)

00:23:15.843 --> 00:23:17.523 align:center
ब***द!
(सीढ़ियों से गिरने की आवाज़)

00:23:19.523 --> 00:23:21.643 align:center
हट तेरी, ब***द!

00:23:21.843 --> 00:23:23.483 align:center
ज़्यादा बात करता है, सा**!

00:23:23.603 --> 00:23:25.443 align:center
मा***द!
(लात मारने की आवाज़)

00:23:25.603 --> 00:23:27.363 align:center
[बेचन]: मार! मार!

00:23:27.643 --> 00:23:30.083 align:center
तेरी माँ का! मारता हूँ तुझे! चल!

00:23:30.523 --> 00:23:33.363 align:center
चल तेरी! ब***द, चल!

00:23:36.243 --> 00:23:37.363 align:center
चल!
(चिल्लाते हुए)

00:23:40.083 --> 00:23:42.083 align:center
[बेचन]: छोड़ेगा नहीं विजय तुझे।

00:23:42.603 --> 00:23:44.283 align:center
[वसीम]: क्या बोला? क्या बोला?

00:23:44.643 --> 00:23:45.923 align:center
ब***द! दे!

00:23:46.643 --> 00:23:47.723 align:center
तेरी माँ का!

00:23:47.843 --> 00:23:50.443 align:center
(बंदूक से गोलियाँ चलाने की आवाज़)

00:23:51.083 --> 00:23:54.723 align:center
(दुखद पार्श्व संगीत)

00:23:55.163 --> 00:23:57.883 align:center
[वसीम]: अगर सुबह तक कोई इस कुत्ते की
लाश लेने नहीं आया,

00:23:58.123 --> 00:24:00.683 align:center
[वसीम]: तो गाड़ देना मा***द को!
[बिलाल]: जी, भाई।

00:24:02.963 --> 00:24:04.643 align:center
[छुन्नू]: जल्दी, जल्दी रखो सामान। फ़टाफ़ट!

00:24:04.843 --> 00:24:06.483 align:center
[छुन्नू]: पता नहीं है, समय हो गया है।
[ड्राईवर]: अरे, जल्दी आइए।

00:24:06.603 --> 00:24:08.403 align:center
[छुन्नू]: अरे, भैया! भैया, जल्दी आइए ना नीचे।
[विजय]: हाँ?

00:24:08.523 --> 00:24:10.643 align:center
[छुन्नू]: क्या कर रहे हैं आप ऊपर?
[विजय]: अरे, बस आ गए, चुन्नु। आ गए।

00:24:10.763 --> 00:24:13.283 align:center
[छुन्नू]: देखिए, भैया। समय हो गया है,
फिर ट्रेन निकल जाएगी। बता रहे हैं आप को।

00:24:13.683 --> 00:24:16.443 align:center
[विजय]: बाबू, ऐसा है कि ट्रेन हम को
छोड़ के तो नहीं निकलेगी।

00:24:16.683 --> 00:24:18.483 align:center
और हम भी सब का
बिना आशीर्वाद लिए जाएंगे नहीं।

00:24:23.803 --> 00:24:26.923 align:center
[कट्टा]: भैया! भैया!
(रोते हुए)

00:24:28.803 --> 00:24:30.683 align:center
च... चा...
(रोते हुए)

00:24:31.763 --> 00:24:32.843 align:center
चाचा।
(रोते हुए)

00:24:33.043 --> 00:24:35.123 align:center
[विजय]: अरे, हम भी वही पूछ रहे हैं।
किधर हैं बेचन चाचा?

00:24:35.803 --> 00:24:38.883 align:center
[कट्टा]: चाचा को मार के उन की लाश
घाट के सीढ़ियों पे रखी है।

00:24:40.723 --> 00:24:43.163 align:center
वसीम ख़ान भी है वहाँ
और पुलिस के आदमी भी।

00:24:49.723 --> 00:24:50.923 align:center
पागल हो गए हो तुम।

00:24:51.963 --> 00:24:54.203 align:center
[विजय]: अरे, हम चाचा का
इंतज़ार कर रहे हैं अभी।

00:24:54.563 --> 00:24:55.883 align:center
नया जीवन शुरू करना है।

00:24:56.003 --> 00:24:57.803 align:center
हम दोनों को
उन से आशीर्वाद लेना है।

00:24:58.923 --> 00:25:00.523 align:center
[कट्टा]: चाचा को मार दिया वो।
(रोते हुए)

00:25:00.643 --> 00:25:03.083 align:center
[छुन्नू]: ए! ए, कट्टा। कट्टा।

00:25:03.843 --> 00:25:05.083 align:center
झूठ बोल रहा है ना, कट्टा?

00:25:05.203 --> 00:25:06.843 align:center
किसी ने ऐसे ही
ख़बर फैला दी होगी, कट्टा। (रोते हुए)

00:25:06.963 --> 00:25:09.043 align:center
[कट्टा]: चाचा मर चुके हैं!
[छुन्नू]: नहीं, कट्टा! (रोते हुए)

00:25:09.163 --> 00:25:11.963 align:center
[छुन्नू]: कट्टा, किसी और के बारे में
सुना होगा तूने! कट्टा! (रोते हुए)

00:25:12.843 --> 00:25:15.043 align:center
[छुन्नू]: वसीम ख़ान!
(चिल्लाते हुए)

00:25:15.363 --> 00:25:18.723 align:center
उस मा***द को मार देंगे, भैया,
हम बता रहे हैं आप को। (रोते हुए)

00:25:19.123 --> 00:25:21.843 align:center
अब समय आ गया है
पूर्वांचल विस्फोट का! (रोते हुए)

00:25:22.163 --> 00:25:24.443 align:center
[छुन्नू]: इस की माँ को चो** हम!
[रोली]: छुन्नू! छुन्नू! छुन्नू!

00:25:24.563 --> 00:25:26.603 align:center
[विजय]: छुन्नू! छुन्नू, छुन्नू, छुन्नू।
[छुन्नू]: भैया, छोड़िए।

00:25:26.923 --> 00:25:29.163 align:center
[छुन्नू]: भैया! भैया! भैया!
[विजय]: छुन्नू।

00:25:29.283 --> 00:25:32.003 align:center
[छुन्नू]: भैया, हमें पिता जी की
लाश चाहिए, भैया! (रोते हुए)

00:25:32.323 --> 00:25:34.043 align:center
[विजय]: बेचन चाचा की

00:25:35.203 --> 00:25:36.523 align:center
लाश मिलेगी।

00:25:38.723 --> 00:25:40.603 align:center
और उन की अर्थी भी यहीं से उठेगी।

00:25:41.443 --> 00:25:43.123 align:center
ये हमारा वादा है तुम से।

00:25:52.123 --> 00:25:54.163 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:25:54.283 --> 00:25:56.163 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:25:56.283 --> 00:25:58.083 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:25:58.203 --> 00:25:59.563 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...

00:26:04.763 --> 00:26:07.163 align:center
[दरोगा जी]: सर। सर, आप को यहाँ से
निकलना पड़ेगा, सर।

00:26:08.043 --> 00:26:09.523 align:center
सर, हम सब संभाल लेंगे, सर।

00:26:10.403 --> 00:26:11.763 align:center
[वसीम]: आज कार्यवाही हम कर रहे हैं।

00:26:11.883 --> 00:26:14.363 align:center
सर। प्लीज़, सर।
समझने की कोशिश कीजिए, सर।

00:26:14.483 --> 00:26:16.803 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:16.923 --> 00:26:19.203 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:19.323 --> 00:26:23.843 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:24.123 --> 00:26:25.123 align:center
[वसीम]: ये कहाँ से आ गए?

00:26:25.363 --> 00:26:26.683 align:center
[दरोगा जी]: महाकाल के भक्त हैं, सर।

00:26:26.803 --> 00:26:28.163 align:center
दो मिनट में चले जाएंगे, सर।

00:26:28.323 --> 00:26:29.643 align:center
[वसीम]: कहाँ से?
[दरोगा जी]: इधर से, सर।

00:26:29.763 --> 00:26:31.283 align:center
[दरोगा जी]: सर,
इन का रास्ता नहीं रोक सकते, सर।

00:26:31.403 --> 00:26:32.953 align:center
प्लीज़, सर।
साइड होना पड़ेगा, सर।

00:26:32.963 --> 00:26:34.123 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:34.243 --> 00:26:36.443 align:center
[दरोगा जी]: सर। सर, प्लीज़, सर।

00:26:36.963 --> 00:26:38.603 align:center
ए, हटाओ इन सबको।
साइड करो। साइड करो।

00:26:39.163 --> 00:26:40.923 align:center
सर, सर, सर, सर।
प्लीज़, सर, प्लीज़।

00:26:44.123 --> 00:26:46.243 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:46.363 --> 00:26:48.563 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:48.683 --> 00:26:51.363 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:51.483 --> 00:26:55.443 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:55.603 --> 00:26:57.843 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:26:58.043 --> 00:27:00.163 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:27:00.283 --> 00:27:02.123 align:center
[वसीम]: अबे लाश नहीं है!
(चिल्लाते हुए)

00:27:02.363 --> 00:27:03.203 align:center
ए!
(चिल्लाते हुए)

00:27:03.323 --> 00:27:05.083 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:27:05.403 --> 00:27:07.233 align:center
[उद्घोषक]: हर हर...
[सभी भक्त]: महादेव! (चिल्लाते हुए)

00:27:07.243 --> 00:27:13.003 align:center
(शंख के बजने की आवाज़)
(महादेव के जयघोष की आवाज़)

00:27:13.283 --> 00:27:14.793 align:center
(सनसनीखेज़ पार्श्व संगीत)

00:27:14.803 --> 00:27:16.123 align:center
[वसीम]: विजय!
(आवाज़ गूँजते हुए)

