WEBVTT

00:00:21.923 --> 00:00:24.883 align:center
♪इश्क़ा, इश्क़ा, इश्क़ा...♪

00:00:25.003 --> 00:00:27.923 align:center
♪इश्क़ा, इश्क़ा, इश्क़ा♪

00:00:28.083 --> 00:00:32.563 align:center
♪हो गया हूँ मैं।♪

00:00:34.083 --> 00:00:36.963 align:center
♪दिल की कैसी है मजबूरी?♪

00:00:37.163 --> 00:00:40.043 align:center
♪सह ना पाए तुझ से दूरी।♪

00:00:40.203 --> 00:00:43.163 align:center
♪मेरे यारा।♪

00:00:43.323 --> 00:00:45.883 align:center
♪मेरे यारा।♪

00:00:46.363 --> 00:00:49.323 align:center
♪मेरी चाहत है अधूरी।♪

00:00:49.523 --> 00:00:52.403 align:center
♪होगी मिल के तुझ से पूरी।♪

00:00:52.563 --> 00:00:55.483 align:center
♪मेरे यारा।♪

00:00:55.643 --> 00:00:58.323 align:center
♪मेरे यारा।♪

00:00:59.163 --> 00:01:02.203 align:center
♪बेचैनियों को तेरे बिना तो,♪

00:01:02.323 --> 00:01:05.353 align:center
♪बेताबियों को तेरे सिवा तो♪

00:01:05.363 --> 00:01:07.963 align:center
♪आए क़रार ना।♪

00:01:08.443 --> 00:01:11.123 align:center
♪मेहरबाँ, मेहरबाँ।♪

00:01:11.523 --> 00:01:14.403 align:center
♪मेहरबाँ, मेहरबाँ।♪

00:01:14.643 --> 00:01:19.963 align:center
♪आ लिखें दो दिलों की दास्ताँ।♪

00:01:21.243 --> 00:01:27.283 align:center
♪दिल का हुआ है जब से ये लेन-देन है।♪

00:01:30.563 --> 00:01:36.123 align:center
♪तेरा ही रस्ता तके मेरे दो नैन है।♪

00:01:36.763 --> 00:01:42.243 align:center
♪दी है ख़ुदा ने तुझे इतनी अदायें।♪

00:01:42.923 --> 00:01:48.043 align:center
♪चाहे तुझे तो हम कैसे ना चाहें।♪

00:01:48.483 --> 00:01:51.403 align:center
♪ख़ामोशियों को तेरे बिना तो,♪

00:01:51.523 --> 00:01:54.563 align:center
♪तनहाइयों को तेरे सिवा तो♪

00:01:54.683 --> 00:01:57.363 align:center
♪आए क़रार ना।♪

00:01:57.643 --> 00:02:00.363 align:center
♪मेहरबाँ, मेहरबाँ।♪

00:02:00.683 --> 00:02:03.523 align:center
♪मेहरबाँ, मेहरबाँ।♪

00:02:03.843 --> 00:02:09.403 align:center
♪आ लिखें दो दिलों की दास्ताँ।♪

00:02:10.123 --> 00:02:11.963 align:center
(बादलों के गरजने की आवाज़)
(बारिश गिरने की आवाज़)

00:02:24.083 --> 00:02:25.163 align:center
[रामानंद का भाई]: अरे!

00:02:25.883 --> 00:02:27.363 align:center
बुर्क़े वाली ख़ातून!

00:02:28.683 --> 00:02:32.043 align:center
मतलब, बड़े भाई साहब
कंबल ओढ़ के घी पी रहे हैं, लगता है।

00:02:32.643 --> 00:02:33.763 align:center
देखता हूँ।

00:02:52.963 --> 00:02:54.723 align:center
[रामानंद]: सुस्वागतम्, विजय।

00:02:54.963 --> 00:02:56.243 align:center
(रामानंद के हँसने की आवाज़)

00:02:56.443 --> 00:02:57.763 align:center
[रामानंद]: सुस्वागतम्।

00:02:58.163 --> 00:03:00.483 align:center
तुम ने तो, भाई, इतिहास रच दिया।

00:03:00.963 --> 00:03:02.443 align:center
ऐसा कोई नहीं कर सकता।

00:03:02.963 --> 00:03:04.683 align:center
माने, भूतो ना भविष्यति।

00:03:06.563 --> 00:03:09.243 align:center
[रामानंद]: हम तो तुम्हारे ऋणी हो गए।
[विजय]: अरे!

00:03:10.323 --> 00:03:12.123 align:center
[विजय]: ऐसा कह कर
हमें शर्मिंदा मत कीजिए।

00:03:13.283 --> 00:03:16.843 align:center
आप ने जो हमारे
और हमारे परिवार के लिए किया है,

00:03:17.523 --> 00:03:19.683 align:center
इस के लिए हम अपनी
जान भी दे दें, तो कम है।

00:03:21.243 --> 00:03:22.803 align:center
और वैसे भी, कहते हैं कि...

00:03:23.483 --> 00:03:25.123 align:center
प्राण लेने वाला कोई भी हो सकता है,

00:03:26.163 --> 00:03:29.403 align:center
लेकिन देने वाला साक्षात् ईश्वर का रूप।

00:03:32.083 --> 00:03:35.403 align:center
और हाँ,
अब आप बिलकुल निश्चिंत रहिए।

00:03:36.483 --> 00:03:39.163 align:center
बंबई से किसी भी तरह की
परेशानी की घंटी नहीं बजेगी।

00:03:41.403 --> 00:03:44.723 align:center
[रामानंद]: जानते हैं।
सिर्फ़ तुम्हारे लिए ऐसा हुआ है।

00:03:47.083 --> 00:03:50.323 align:center
हम ने रोली से कहा है
कि तुम हमारे काम से बाहर गए हो।

00:03:51.283 --> 00:03:53.083 align:center
बहुत चिंतित रहती है।

00:03:54.003 --> 00:03:55.523 align:center
उस से जाकर मिल लो।

00:03:56.403 --> 00:03:57.763 align:center
उसे अच्छा लगेगा।

00:03:58.723 --> 00:03:59.763 align:center
[विजय]: जी।

00:04:02.603 --> 00:04:03.603 align:center
चलता हूँ।

00:04:14.923 --> 00:04:17.803 align:center
(रोमांचकारी पार्श्व संगीत)
(बंदूक से गोलियाँ चलने की आवाज़)

00:05:17.563 --> 00:05:18.643 align:center
[विजय]: कैसी हो?

00:05:20.003 --> 00:05:21.163 align:center
[रोली]: अब अच्छे हैं।

00:05:25.123 --> 00:05:28.483 align:center
अ... बड़े चाचा ने आप के लिए
एक सरप्राइज़ प्लान किया है।

00:05:30.403 --> 00:05:31.843 align:center
[विजय]: सरप्राइज़?

00:05:36.603 --> 00:05:38.443 align:center
[रोली]: पर पहले आप वादा कीजिए।
[विजय]: हूँ।

00:05:39.643 --> 00:05:41.883 align:center
[रोली]: कि आप हमें अंधेरे में
रख कर कहीं नहीं जाएंगे।

00:05:44.363 --> 00:05:46.363 align:center
[विजय]: अब से हमेशा उजाले में रख के जाएंगे।

00:05:47.083 --> 00:05:48.203 align:center
वादा है।

00:05:49.003 --> 00:05:51.923 align:center
[विजय]: अब दर्शन कर लें?
[रोली]: हूँ।

00:05:55.163 --> 00:05:56.683 align:center
[गुंडा 1]: चल, चल। जल्दी, जल्दी, जल्दी।

00:05:59.083 --> 00:06:00.283 align:center
सलाम, भाई।

00:06:01.323 --> 00:06:02.803 align:center
[बिलाल]: आइए।
[गुंडा 2]: आदाब।

00:06:03.323 --> 00:06:04.363 align:center
[गुंडा 3]: सलाम, भाई।

00:06:04.963 --> 00:06:07.643 align:center
[वसीम]: माल आ गया?
[बिलाल]: हाँ, भाई। कल ही आ गया था।

00:06:08.683 --> 00:06:09.673 align:center
[वसीम]: हूँ।

00:06:09.683 --> 00:06:10.803 align:center
[गुंडा 4]: सलाम, भाई।

00:06:11.723 --> 00:06:12.723 align:center
[गुंडा 5]: सलाम, भाई।

00:06:14.963 --> 00:06:16.163 align:center
[वसीम]: कितना छापे हो अब तक?

00:06:16.483 --> 00:06:19.043 align:center
[बिलाल]: साढ़े तीन लाख, भाई।
धड़ा-पेल छपाई चल रही है।

00:06:20.763 --> 00:06:22.043 align:center
[वसीम]: केवल साढ़े तीन लाख?

00:06:22.203 --> 00:06:24.363 align:center
[बिलाल]: वो... दो डाई से ही
छाप रहे हैं ना, भाई।

00:06:25.243 --> 00:06:27.723 align:center
तीन डाई और मंगाई थी,
लेकिन वो बॉर्डर पे कुछ नाटक हो गया तो...

00:06:28.323 --> 00:06:31.723 align:center
[वसीम]: बिलाल, हमारे जीवन में ना
बहुत चू*** चल रहे हैं।

00:06:32.363 --> 00:06:33.923 align:center
अपनी तरफ़ से और जोड़ो मत।

00:06:35.443 --> 00:06:37.963 align:center
दो दिन हैं तुम्हारे पास।
बीस लाख चाहिए हमें।

00:06:39.363 --> 00:06:40.883 align:center
हाँ, वो हो जाएगा, भाई।
हो जाएगा।

00:06:41.923 --> 00:06:43.163 align:center
[वसीम]: ज़बान दे रहे हो?

00:06:44.603 --> 00:06:45.683 align:center
[बिलाल]: जी, भाई।

00:06:50.243 --> 00:06:51.443 align:center
[गुंडा 5]: बिलाल भाई।

00:06:54.883 --> 00:06:56.313 align:center
आप से चूक हो गई, भाई।

00:06:56.323 --> 00:06:57.753 align:center
हम चार लाख रुपये छापे हैं।

00:06:57.763 --> 00:06:59.683 align:center
आप वसीम भाई को
साढ़े तीन लाख क्यों बोले?

00:06:59.803 --> 00:07:03.203 align:center
[बिलाल]: अच्छा! हम से चूक हो गई? हाँ?

00:07:04.003 --> 00:07:05.803 align:center
ऐसा है, भो** के!

00:07:06.043 --> 00:07:10.043 align:center
किस को साढ़े तीन लाख बोलना है,
किस को पाँच, ये हम तय करेंगे।

00:07:11.563 --> 00:07:13.433 align:center
अब खड़े क्या हो? छापो!

00:07:13.443 --> 00:07:14.753 align:center
बीस लाख बोले हैं ना!

00:07:14.763 --> 00:07:16.603 align:center
[गुंडा 5]: जी, भाई। जी।
[बिलाल]: दो दिन में!

00:07:17.363 --> 00:07:18.443 align:center
[बिलाल]: ब***द!

00:07:21.963 --> 00:07:23.003 align:center
[निशांत]: आइए।

00:07:24.723 --> 00:07:26.883 align:center
(गाड़ी के चलने की आवाज़)

00:07:27.243 --> 00:07:28.363 align:center
[बेचन]: हूँ।

00:07:28.483 --> 00:07:29.483 align:center
आओ।

00:07:31.123 --> 00:07:33.123 align:center
[बेचन]: सब ठीक है? हूँ।
[मज़दूर]: ठीक ही है।

00:07:40.883 --> 00:07:43.523 align:center
[गुंडा 6]: बेचन सिंह जी,
चलिए, आप को बुलाया है।

00:07:44.323 --> 00:07:45.403 align:center
[बेचन]: हूँ?

00:07:45.563 --> 00:07:46.723 align:center
कौन बुलाया है?

00:07:46.843 --> 00:07:49.403 align:center
[गुंडा 6]: वो तो नहीं बता सकते,
लेकिन आप तो जानते ही हैं

00:07:49.643 --> 00:07:51.363 align:center
कि हम आप के शुभचिंतक हैं।

00:07:53.403 --> 00:07:56.003 align:center
[बेचन]: बेटा निशांत, थोड़ा देख लेना, हाँ।

00:07:56.283 --> 00:07:58.003 align:center
[निशांत]: लेकिन, भैया...
[बेचन]: अरे!

00:07:58.723 --> 00:07:59.963 align:center
[गुंडा 6]: आइए।

00:08:00.283 --> 00:08:01.673 align:center
[बेचन]: अरे, कहाँ लेके जा रहे हो?

00:08:01.683 --> 00:08:03.843 align:center
[गुंडा 6]: अरे, चलिए तो सही।
[बेचन]: कौन बुलाया है?

00:08:18.523 --> 00:08:20.443 align:center
(भावुक पार्श्व संगीत)
(सुधा के रोने की आवाज़)

00:08:22.083 --> 00:08:24.283 align:center
[सुधा]: विजय! विजय!
(रोते हुए)

00:08:25.323 --> 00:08:26.523 align:center
विजय।
(रोते हुए)

00:08:27.003 --> 00:08:28.163 align:center
विजय।
(रोते हुए)

00:08:30.403 --> 00:08:32.763 align:center
विजय, तुम कहाँ थे?
(रोते हुए)

00:08:33.883 --> 00:08:35.643 align:center
कहाँ थे तुम?
(रोते हुए)

00:08:37.123 --> 00:08:39.643 align:center
हम मर गए थे तुम्हारे बग़ैर।
(रोते हुए)

00:08:41.723 --> 00:08:43.083 align:center
[विजय]: अरे, नहीं।

00:08:49.003 --> 00:08:50.123 align:center
छुन्नू।

00:08:50.403 --> 00:08:51.483 align:center
[छुन्नू]: अम्मा।
[चाची]: हाँ?

00:08:52.323 --> 00:08:53.763 align:center
[छुन्नू]: आप को मालूम है ये कौन है?
(रोते हुए)

00:08:55.003 --> 00:08:56.793 align:center
[छुन्नू]: रोली दीदी।
[सुधा]: हाँ, रोली।

00:08:56.803 --> 00:08:58.113 align:center
[छुन्नू]: पूजा में आई थी हमारे घर पे।

00:08:58.123 --> 00:09:00.563 align:center
[सुधा]: हाँ, हाँ, रोली।

00:09:04.083 --> 00:09:06.683 align:center
तुम और तुम्हारे चाचा जी...

00:09:07.723 --> 00:09:09.923 align:center
[सुधा]: हमारे लिए भगवान की तरह हो।
[रामानंद]: अरे!

00:09:11.283 --> 00:09:13.113 align:center
[सुधा]: मैं तुम्हारा ये एहसान
कभी नहीं भूल सकती। (रोते हुए)

00:09:13.123 --> 00:09:14.563 align:center
[रामानंद]: नहीं, भाभी जी। नहीं।

00:09:15.443 --> 00:09:17.083 align:center
(भावुक पार्श्व संगीत)
(सुधा के रोने की आवाज़)

00:09:17.563 --> 00:09:19.683 align:center
[रामानंद]: रोली, अभी इन्हें लेके जाओ।
[रोली]: जी?

00:09:19.923 --> 00:09:21.923 align:center
[रामानंद]: यहाँ पे रहना ठीक नहीं है।
[रोली]: जी।

00:09:22.323 --> 00:09:23.323 align:center
[सुधा]: हाँ?

00:09:23.883 --> 00:09:24.793 align:center
[छुन्नू]: आइए।

00:09:24.803 --> 00:09:25.763 align:center
[सुधा]: विजय।
(रोते हुए)

00:09:25.963 --> 00:09:28.643 align:center
[सुधा]: कहीं जाना मत, हाँ।
[विजय]: नहीं, माँ। कहीं नहीं जाऊँगा।

00:09:30.643 --> 00:09:32.683 align:center
(भावुक पार्श्व संगीत)
(सुधा के रोने की आवाज़)

00:09:43.283 --> 00:09:44.643 align:center
[विजय]: हमारे परिवार से मिला कर
(रोते हुए)

00:09:46.683 --> 00:09:47.843 align:center
आज जो आप ने...
(रोते हुए)

00:09:50.723 --> 00:09:51.843 align:center
क्या बात है, चाचा जी?

00:09:53.403 --> 00:09:54.523 align:center
आप परेशान लग रहे हैं?

00:09:55.763 --> 00:09:57.363 align:center
[रामानंद]: ख़बर अच्छी नहीं है, विजय।

00:09:59.443 --> 00:10:01.923 align:center
एसजे अस्पताल कांड में
तुम्हारा नाम उछल चुका है।

00:10:05.963 --> 00:10:07.803 align:center
अख़बार में भी बात छप चुकी है।

00:10:08.523 --> 00:10:09.843 align:center
[विजय]: उन्हें कैसे पता चला?

00:10:10.523 --> 00:10:11.883 align:center
[रामानंद]: वसीम ख़ान।

00:10:14.203 --> 00:10:17.963 align:center
इंसान की हरकतें बदल जाती हैं,
लेकिन नीयत नहीं बदलती।

00:10:20.043 --> 00:10:22.403 align:center
[विजय]: इस का मतलब है
कि उसे पता है हम ज़िंदा हैं।

00:10:24.323 --> 00:10:26.603 align:center
तो अब हमारी भी नीयत
बिलकुल साफ़ है, चाचा जी।

00:10:27.723 --> 00:10:30.763 align:center
[विजय]: और वो है वसीम ख़ान से बदला।
[रामानंद]: नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।

00:10:31.603 --> 00:10:33.403 align:center
[रामानंद]: ये हम नहीं करेंगे, विजय।

00:10:34.923 --> 00:10:36.123 align:center
याद रखो।

00:10:37.323 --> 00:10:39.723 align:center
एक शिकार के बाद
बाघ भी इंतज़ार करता है।

00:10:40.203 --> 00:10:41.563 align:center
अगले शिकार का।

00:10:44.043 --> 00:10:45.883 align:center
हम भी इंतज़ार करेंगे।

00:10:47.443 --> 00:10:49.003 align:center
ये मामला मैं संभालूँगा।

00:10:50.003 --> 00:10:51.083 align:center
और सुनो।

00:10:52.283 --> 00:10:54.363 align:center
हम ने बेचन से कहा है तुम से मिलने।

00:10:55.443 --> 00:10:56.603 align:center
मिलना उस से।

00:10:57.323 --> 00:10:58.363 align:center
हूँ?

00:11:11.923 --> 00:11:14.593 align:center
[बिलाल]: आओ, आओ। जल्दी, जल्दी।
अंदर चलें।

00:11:14.603 --> 00:11:15.923 align:center
मा***द! हाँ!

00:11:17.563 --> 00:11:20.313 align:center
[बिलाल]: क्या, पंडित जी! भोजन-पानी, हाँ!
[महावीर]: अरे!

00:11:20.323 --> 00:11:22.393 align:center
[महावीर]: ए! ए!
[महावीर की बहन]: कौन हो तुम लोग?

00:11:22.403 --> 00:11:24.353 align:center
[बिलाल]: ब***द!
[महावीर की बहन]: कौन हो तुम लोग?

00:11:24.363 --> 00:11:25.883 align:center
[महावीर की बहन]: मत मारो!

00:11:28.203 --> 00:11:31.683 align:center
[महावीर की बहन]: रुको! कौन हो तुम लोग?
अम्मा! छोड़ो! [बिलाल]: नेता बनेगा?

00:11:32.483 --> 00:11:33.393 align:center
[महावीर की बहन]: किस ने भेजा है?

00:11:33.403 --> 00:11:34.403 align:center
[गुंडा 8]: मारो, भैया!

00:11:34.563 --> 00:11:36.363 align:center
[बिलाल]: पंडिताई करेंगे!
[महावीर की बहन]: छोड़ो!

00:11:36.643 --> 00:11:37.923 align:center
[बिलाल]: रे! ले चल इस को!

00:11:43.763 --> 00:11:44.723 align:center
चल!

00:11:45.523 --> 00:11:47.283 align:center
[गुंडा 8]: ज़िंदा नहीं छोड़ना है सा** को!

00:11:47.803 --> 00:11:49.483 align:center
[महावीर की बहन]: छोड़ दो!
[गुंडा 8]: ए!

00:11:49.683 --> 00:11:50.763 align:center
[गुंडा 9]: ए!

00:11:51.523 --> 00:11:53.443 align:center
[महावीर की बहन]: महावीर!
[बिलाल]: ए!

00:11:54.883 --> 00:11:56.603 align:center
[महावीर की माँ]: मत मारो! मत मारो ना!
(रोते हुए)

00:11:59.603 --> 00:12:01.403 align:center
(महावीर की बहन के रोने की आवाज़)

00:12:02.443 --> 00:12:04.723 align:center
(कुदाल से पैर पर वार करने की आवाज़)
(महावीर के कराहने और बहन की रोने की आवाज़)

00:12:08.963 --> 00:12:11.203 align:center
(महावीर की बहन के रोने की आवाज़)

00:12:12.323 --> 00:12:14.323 align:center
(महावीर को ज़मीन पर घसीटने की आवाज़)
(महावीर के ज़ोरों से कराहने की आवाज़)

00:12:14.803 --> 00:12:16.563 align:center
[बिलाल]: रामानंद राय के ख़िलाफ़ बोलेगा!

00:12:19.003 --> 00:12:21.603 align:center
[बिलाल]: देख तेरे को नेतागिरी का इनाम
मिल रहा है! [महावीर की बहन]: छोड़ दो!

00:12:29.283 --> 00:12:31.483 align:center
(महावीर की बहन के रोने की आवाज़)

00:12:37.643 --> 00:12:39.683 align:center
(गुंडों के बड़ाबड़ाने की आवाज़)

00:12:44.443 --> 00:12:47.763 align:center
[बिलाल]: ऊँचा! और ऊपर खींचो!
(फंदा कसने की आवाज़)

00:12:48.163 --> 00:12:50.563 align:center
देखो! सब आँखें खोल के!
(फंदा कसने की आवाज़)

00:12:51.283 --> 00:12:53.363 align:center
और कान खोल कर सुनो!
(महावीर के कराहने की आवाज़)

00:12:53.843 --> 00:12:58.083 align:center
तुम में से जिस किसी को भी लगता है
कि वो पंडिताई पढ़ के

00:12:58.243 --> 00:13:00.233 align:center
अपनी औक़ात बदल लेगा,

00:13:00.243 --> 00:13:02.883 align:center
हमारी बराबरी कर लेगा,

00:13:03.123 --> 00:13:06.443 align:center
वो एक नाम अच्छे से
अपने दिमाग़ में बिठा ले।

00:13:06.803 --> 00:13:08.523 align:center
रामानंद राय!

00:13:09.163 --> 00:13:12.763 align:center
जिस की भी आवाज़
रामानंद राय के ख़िलाफ़ गई,

00:13:13.163 --> 00:13:16.243 align:center
उस की आवाज़ ऐसे टाँग दी जाएगी।

00:13:16.923 --> 00:13:18.483 align:center
समझे हो कि नहीं?

00:13:20.243 --> 00:13:23.673 align:center
[न्यूज़ एंकर]: आज शहर में दिन-दहाड़े
एक गरीब छात्र की हत्या कर दी गई।

00:13:23.683 --> 00:13:27.123 align:center
हत्यारों की ज़बान पे
गृहमंत्री रामानंद राय का नाम था।

00:13:27.403 --> 00:13:29.313 align:center
जनता में काफ़ी आक्रोश है।

00:13:29.323 --> 00:13:31.353 align:center
[न्यूज़ एंकर]: विपक्ष ने इस्तीफ़े की माँग
की है। [महावीर की बहन]: रामानंद राय...

00:13:31.363 --> 00:13:33.113 align:center
[महावीर की बहन]: मुर्दाबाद, मुर्दाबाद!
[सभी छात्र]: रामानंद राय...

00:13:33.123 --> 00:13:35.513 align:center
[सभी छात्र]: मुर्दाबाद! मुर्दाबाद!
(चिल्लाते हुए)

00:13:35.523 --> 00:13:38.203 align:center
[सभी छात्र]: रामानंद राय मुर्दाबाद!
मुर्दाबाद! (चिल्लाते हुए)

00:13:38.323 --> 00:13:42.123 align:center
[सभी छात्र]: हाय-हाय! हाय-हाय!
रामानंद राय हाय-हाय! (चिल्लाते हुए)

00:13:42.363 --> 00:13:44.883 align:center
[एसपी]: सर, उस लड़के की हत्या को
लोग सीधे आप से जोड़ रहे हैं।

00:13:45.043 --> 00:13:46.283 align:center
[रामानंद]: लोग नहीं,

00:13:47.323 --> 00:13:48.563 align:center
कुछ लोग।

00:13:49.283 --> 00:13:50.763 align:center
कुछ नालायक लोग।

00:13:51.203 --> 00:13:52.433 align:center
जानते हैं।

00:13:52.443 --> 00:13:53.803 align:center
[एसपी]: वो लोग संगठित हो रहे हैं।

00:13:54.163 --> 00:13:56.283 align:center
कानून व्यवस्था की स्थिति भी
ख़राब हो रही है।

00:13:57.603 --> 00:13:59.683 align:center
मुझे लगता है, सर,
कुछ करना होगा आप को इस में।

00:14:03.243 --> 00:14:05.043 align:center
[रामानंद]: आप चलिए।
[एसपी]: सर।

00:14:17.523 --> 00:14:19.763 align:center
[सरस्वती]: आप डोज़ेज़ का ख़याल रखिये। हूँ?
[डॉक्टर]: ठीक है, मैडम।

00:14:29.243 --> 00:14:30.323 align:center
[रामानंद]: माननीय।

00:14:33.603 --> 00:14:35.043 align:center
[मुख्यमंत्री]: र... रामा,

00:14:35.843 --> 00:14:37.203 align:center
ये क्या सुन रहे हैं हम?

00:14:37.883 --> 00:14:40.643 align:center
उस लड़के की हत्या में तुम्हारा नाम?

00:14:41.203 --> 00:14:42.323 align:center
[रामानंद]: माननीय,

00:14:42.643 --> 00:14:45.643 align:center
उसे मरवा कर हम अपने पाँव में
कुल्हाड़ी क्यों मारेंगे?

00:14:46.723 --> 00:14:49.803 align:center
माने, हम इतने मंदबुद्धि भी नहीं हैं।

00:14:51.923 --> 00:14:56.443 align:center
आप लोग अच्छी तरह जानते हैं
कि ये हमारे ख़िलाफ़ एक साज़िश है।

00:14:57.363 --> 00:14:59.323 align:center
और उस के सूत्रधार कौन हैं,

00:14:59.723 --> 00:15:01.203 align:center
ये भी आप लोग जानते हैं।

00:15:04.643 --> 00:15:05.723 align:center
[सरस्वती]: रामानंद जी,

00:15:06.563 --> 00:15:08.523 align:center
सच, षड्यंत्र, सूत्रधार,

00:15:08.963 --> 00:15:10.363 align:center
इस सब पर विचार होगा।

00:15:12.723 --> 00:15:14.443 align:center
लेकिन अभी मुख्यमंत्री जी

00:15:14.603 --> 00:15:16.963 align:center
सिर्फ़ पार्टी के
स्वास्थ्य के बारे में सोच रहे हैं।

00:15:20.163 --> 00:15:22.803 align:center
[रामानंद]: पार्टी के स्वास्थ्य की
चिंता में हम भी कुछ

00:15:23.043 --> 00:15:24.723 align:center
पीछे नहीं रहे हैं, माननीय।

00:15:26.323 --> 00:15:29.643 align:center
तभी तो रात-दिन लग कर
अमीर, ग़रीब,

00:15:30.163 --> 00:15:32.963 align:center
अगाड़ी, पिछाड़ी, सब के वोट

00:15:33.163 --> 00:15:34.803 align:center
पार्टी की झोली में डलवाए हैं।

00:15:36.323 --> 00:15:38.803 align:center
अगर आप पार्टी के पिता समान हैं,

00:15:39.323 --> 00:15:42.043 align:center
तो हम ने भी पार्टी के
बड़े भाई होने की भूमिका

00:15:42.283 --> 00:15:43.803 align:center
भलीभांति निभाई है।

00:15:46.323 --> 00:15:48.563 align:center
[सरस्वती]: आप की हर भूमिका
हम जानते हैं, रामानंद जी।

00:15:49.763 --> 00:15:51.283 align:center
आप पार्टी का एक स्तंभ हैं।

00:15:52.643 --> 00:15:56.243 align:center
मगर जो हुआ है,
उस से एक समाज नाराज़ हो गया है।

00:15:58.363 --> 00:16:01.283 align:center
और उन की नाराज़गी
बड़ा नुकसान पहुँचा सकती है पार्टी को।

00:16:03.443 --> 00:16:04.563 align:center
[रामानंद]: माननीय,

00:16:05.563 --> 00:16:08.243 align:center
आप बताएं,
क्या चाहते हैं हम से।

00:16:10.163 --> 00:16:12.003 align:center
[सरस्वती]: राजनीति में इतने वरिष्ठ हैं आप।

00:16:12.363 --> 00:16:15.763 align:center
अब आप को तो बताने की
ज़रूरत नहीं है कि कुछ आरोप

00:16:16.443 --> 00:16:18.203 align:center
सफ़ाई नहीं,
त्याग पत्र माँगते हैं।

00:16:18.923 --> 00:16:20.043 align:center
तो दे दीजिए ना।

00:16:20.483 --> 00:16:23.443 align:center
आप के और पार्टी की,
दोनों की छवि बनी रहेगी।

00:16:24.523 --> 00:16:26.643 align:center
और इस देश की जनता को तो
आप जानते ही हैं।

00:16:27.443 --> 00:16:30.243 align:center
नया कांड होते ही
पुराने को भूल जाती है।

00:16:33.043 --> 00:16:37.003 align:center
[रामानंद]: आश्चर्य नहीं हुआ,
क्योंकि आशंका थी।

00:16:41.763 --> 00:16:45.243 align:center
तभी जेब में त्याग पत्र लेकर निकले थे।

00:16:49.643 --> 00:16:51.403 align:center
सिर्फ़ एक बात जानना चाहेंगे।

00:16:56.363 --> 00:16:57.963 align:center
हमारी जगह कौन आ रहा है?

00:17:02.083 --> 00:17:05.283 align:center
[सरस्वती]: क्यों? आला कमान के
फ़ैसले पर भरोसा नहीं है आप को?

00:17:07.003 --> 00:17:09.003 align:center
[रामानंद]: अगर फ़ैसला आला कमान करें...

00:17:12.123 --> 00:17:13.123 align:center
माननीय।

00:17:26.683 --> 00:17:29.203 align:center
(सभी के तालियाँ बजाने की आवाज़)
(चिंताजनक पार्श्व संगीत)

00:17:37.243 --> 00:17:49.323 align:center
[उद्घोषक]: वसीम ख़ान ज़िंदाबाद!
[सभी लोग]: ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद! (चिल्लाते हुए)

00:17:49.443 --> 00:17:53.363 align:center
[उद्घोषक]: वसीम ख़ान ज़िंदाबाद!
[सभी लोग]: ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद! (चिल्लाते हुए)

00:17:53.483 --> 00:17:54.553 align:center
[अधिकारी]: मैं...

00:17:54.563 --> 00:17:56.683 align:center
[वसीम]: मैं, वसीम ख़ान,

00:17:57.523 --> 00:17:59.403 align:center
अल्लाह की शपथ लेता हूँ कि

00:17:59.643 --> 00:18:01.403 align:center
मैं विधि द्वारा स्थापित

00:18:01.603 --> 00:18:03.323 align:center
भारत के संविधान के प्रति

00:18:03.843 --> 00:18:06.403 align:center
सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगा।

00:18:06.923 --> 00:18:09.083 align:center
मैं राज्य के गृह मंत्री के रूप में

00:18:09.483 --> 00:18:12.433 align:center
अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक

00:18:12.443 --> 00:18:15.363 align:center
और शुद्ध अंतःकरण से निर्वहन करूँगा।

00:18:16.003 --> 00:18:17.153 align:center
तथा...

00:18:17.163 --> 00:18:18.883 align:center
मैं भय या पक्षपात,

00:18:19.043 --> 00:18:20.763 align:center
अनुराग या द्वेष के बिना

00:18:20.963 --> 00:18:22.723 align:center
सभी प्रकार के लोगों के प्रति

00:18:22.883 --> 00:18:25.923 align:center
संविधान और विधि के अनुसार न्याय करूँगा।

00:18:26.403 --> 00:18:30.153 align:center
[एंकर 2]: सूबे में तमाम उठा-पठक के बाद
आख़िरकार प्रदेश में

00:18:30.163 --> 00:18:33.153 align:center
[रामानंद का भाई]: भाई साहब। [एंकर 2]:
जनशक्ति पार्टी और एकता पार्टी के बीच...

00:18:33.163 --> 00:18:34.953 align:center
[एंकर 2]: गठबंधन की औपचारिकता...

00:18:34.963 --> 00:18:38.243 align:center
[रामानंद का भाई]: वसीम ख़ान आप की
गद्दी पे बैठ गया है और आप मुस्कुरा रहे हैं?

00:18:38.363 --> 00:18:41.323 align:center
[एंकर 2]: वसीम ख़ान को प्रदेश का
नया गृहमंत्री बनाया गया है।

00:18:41.443 --> 00:18:44.203 align:center
[रामानंद]: होई है वही...
[एंकर]: आज उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

00:18:44.323 --> 00:18:46.003 align:center
[रामानंद]: जो राम रची राखा।

00:18:47.363 --> 00:18:49.923 align:center
(मंत्री की गाड़ी के साइरन की आवाज़)

00:19:05.523 --> 00:19:07.763 align:center
[वसीम]: हाँ, भाई। क्या चल रहा है?
[वसीम का भाई]: हाँ।

00:19:08.963 --> 00:19:10.043 align:center
[वसीम का भाई]: अरे! वो...

00:19:12.603 --> 00:19:14.043 align:center
भाई जान, ये देखिए ना।

00:19:14.323 --> 00:19:15.963 align:center
पत्रकार लोग पागल हो गए हैं क्या?

00:19:16.443 --> 00:19:19.203 align:center
लिखा है, विजय भाई ज़िंदा है
और बंबई में कांड कर रहा है।

00:19:20.243 --> 00:19:22.603 align:center
आप तो बताए थे
चार साल पहले उस को मार दिए थे।

00:19:24.243 --> 00:19:27.803 align:center
वसीम ख़ान किसी को गोली मारे
और ज़िंदा बच जाए?

00:19:29.603 --> 00:19:31.403 align:center
[वसीम]: दिमाग़ चला रहे हो या चल गया है?

00:19:32.203 --> 00:19:33.443 align:center
हूँ?

00:19:34.043 --> 00:19:37.683 align:center
देखो, इस परिवार में ना
दिमाग़ केवल हम चलाते हैं।

00:19:38.843 --> 00:19:41.963 align:center
इसलिए हमारे सामने ना तुम्हारा मुँह चलेगा,
ना तुम्हारा दिमाग़।

00:19:42.963 --> 00:19:44.123 align:center
समझे?

00:19:59.923 --> 00:20:02.593 align:center
[सहायिका]: नमस्ते। मैडम अभी बाहर हैं।

00:20:02.603 --> 00:20:05.043 align:center
आप बैठ जाइए,
वो आती ही होंगी।

00:20:29.803 --> 00:20:31.683 align:center
(दराज़ खोलने की आवाज़)

00:20:35.683 --> 00:20:37.963 align:center
'चेतावनी, नियमित ख़ुराक से
लकवा अथवा मृत्यु भी हो सकती है'

00:20:45.923 --> 00:20:47.723 align:center
[रामानंद का भाई]: नमस्ते, मैडम। आप आ गई?

00:20:48.243 --> 00:20:49.603 align:center
[सरस्वती]: बताइए, क्या काम है?

00:20:49.883 --> 00:20:51.323 align:center
समय नहीं है हमारे पास।

00:20:53.163 --> 00:20:54.403 align:center
[सरस्वती]: बैठिए।
[रामानंद का भाई]: जी।

00:20:58.403 --> 00:20:59.523 align:center
[सरस्वती]: हूँ।

00:21:00.123 --> 00:21:01.523 align:center
[रामानंद का भाई]: हमें पता है, मैडम।

00:21:02.323 --> 00:21:05.963 align:center
बड़े आदमियों के पास सब कुछ होता है,
समय को छोड़ के।

00:21:08.403 --> 00:21:10.563 align:center
लेकिन हम आप को ये कहने आए हैं

00:21:10.963 --> 00:21:12.763 align:center
कि गौ माता के आशिर्वाद से

00:21:13.923 --> 00:21:15.923 align:center
अख़बार की ख़बर
एकदम सच है, मैडम।

00:21:16.883 --> 00:21:18.083 align:center
विजय सिंह ज़िंदा है।

00:21:20.363 --> 00:21:21.913 align:center
और इसी पूर्वांचल में है।

00:21:21.923 --> 00:21:24.043 align:center
एकदम सुरक्षित हाथ के नीचे।

00:21:25.483 --> 00:21:28.443 align:center
मेरे बड़े भाई साहब, रामानंद जी

00:21:28.803 --> 00:21:30.603 align:center
अपने घर का चिराग
बनाए हुए हैं उन को।

00:21:34.523 --> 00:21:35.683 align:center
[सरस्वती]: क्या लेंगे आप?

00:21:35.843 --> 00:21:38.683 align:center
[रामानंद का भाई]: अरे!
[सरस्वती]: चाय? ठंडा? मीठा खाएंगे?

00:21:39.323 --> 00:21:41.763 align:center
[सरस्वती]: अरे, कोई लौंग लता लाओ इन के लिए।
[सहायिका 2]: जी, मैडम।

00:21:42.003 --> 00:21:43.083 align:center
[रामानंद का भाई]: लौंग...

00:21:46.683 --> 00:21:48.403 align:center
[सरस्वती]: विजय सिंह से
मुलाक़ात करवाओगे हमारी?

00:21:53.883 --> 00:21:55.043 align:center
क्या हुआ?

00:21:55.283 --> 00:21:57.603 align:center
[रामानंद का भाई]: नहीं। कोशिश करते हैं।
हो जाएगा।

00:21:57.803 --> 00:21:59.523 align:center
जी, मैम। हो जाएगा, मैडम।

00:22:00.443 --> 00:22:02.123 align:center
[रामानंद का भाई]: हो जाएगा।
[सरस्वती]: धन्यवाद।

00:22:02.523 --> 00:22:03.923 align:center
[सरस्वती]: हम प्रतीक्षा करेंगे, हाँ।

00:22:06.523 --> 00:22:07.843 align:center
[रामानंद का भाई]: मैडम,

00:22:08.803 --> 00:22:10.243 align:center
हमें क्या मिलेगा?

00:22:11.403 --> 00:22:15.923 align:center
वो क्या है कि आजकल
हर जगह देने के बदले में कुछ

00:22:16.523 --> 00:22:18.563 align:center
लेने की परंपरा है तो...

00:22:19.963 --> 00:22:21.083 align:center
[सरस्वती]: क्या चाहिए?

00:22:22.283 --> 00:22:24.803 align:center
[रामानंद का भाई]: ज़्यादा कुछ नहीं, मैडम।
वो...

00:22:26.483 --> 00:22:29.563 align:center
पार्टी में अगर ज़िला स्तर का

00:22:30.123 --> 00:22:32.243 align:center
पद मिल जाता,
तो आनंद आ जाता।

00:22:33.003 --> 00:22:35.323 align:center
[रामानंद का भाई]: बहुत...
[सरस्वती]: पद?

00:22:37.243 --> 00:22:40.763 align:center
[सरस्वती]: पद तो आप ऐसे माँग रहे हैं,
जैसे सब्ज़ी लेने के बाद कोई मिर्ची माँगता है।

00:22:42.843 --> 00:22:43.843 align:center
[रामानंद का भाई]: मैडम,

00:22:45.123 --> 00:22:46.283 align:center
बड़े भाई साहब

00:22:47.163 --> 00:22:48.563 align:center
बहुत बड़े नेता हैं।

00:22:49.003 --> 00:22:50.483 align:center
और मैं...

00:22:51.203 --> 00:22:53.083 align:center
आप को तो पता ही है?

00:22:54.083 --> 00:22:56.843 align:center
हीन भावना ख़तरे के
निशान को पार कर गई है।

00:22:58.363 --> 00:23:00.643 align:center
[सरस्वती]: आप विजय सिंह से
हमारी मुलाक़ात करवा दीजिए

00:23:01.363 --> 00:23:02.443 align:center
हम सोचते हैं।

00:23:03.043 --> 00:23:05.923 align:center
[रामानंद का भाई]: जी।
[सरस्वती]: लौंग लता खाके जाइए। दीजिए।

00:23:07.883 --> 00:23:11.563 align:center
'सेंट मैक्स पब्लिक स्कूल'
(बच्चों के शोर मचाने की आवाज़)

00:23:11.883 --> 00:23:15.563 align:center
(बच्चों के शोर मचाने की आवाज़)
(ट्रैफिक की आवाज़)

00:23:17.763 --> 00:23:20.113 align:center
[सनकी]: ए! इधर आओ!
[लड़की 1]: जी।

00:23:20.123 --> 00:23:22.163 align:center
[सनकी]: मम्मी का क्या नाम तुम्हारे?
[लड़की 1]: सीमा।

00:23:28.963 --> 00:23:30.403 align:center
(कीलों के खनकने की आवाज़)

00:23:50.723 --> 00:23:52.483 align:center
[सनकी]: क्या हो रहा है यहाँ पर? हाँ?

00:23:52.843 --> 00:23:53.963 align:center
क्या हो रहा है?

00:23:54.523 --> 00:23:56.883 align:center
[वसीम का बेटा]: हमारी एक्स्ट्रा क्लास
चल रही है। कोई समस्या है?

00:23:58.603 --> 00:24:00.003 align:center
[सनकी]: कौन सा आविष्कार
चल रहा है यहाँ पर?

00:24:00.483 --> 00:24:01.883 align:center
हम मदद करते हैं। लाओ।

00:24:02.443 --> 00:24:03.643 align:center
[लड़का 2]: बम बना रहे हैं।

00:24:04.163 --> 00:24:05.443 align:center
बनाए हो कभी?

00:24:06.923 --> 00:24:09.403 align:center
[सनकी]: बेटा, तुम ना सुरसुरी
छोड़ते हुए लंबे हुए हो।

00:24:09.683 --> 00:24:11.563 align:center
और हम? बम!

00:24:12.723 --> 00:24:13.883 align:center
अब ये डब्बा पकड़ाओ।

00:24:19.763 --> 00:24:21.563 align:center
(कीलों के खनकने की आवाज़)

00:24:35.523 --> 00:24:37.843 align:center
[सीमा]: लो! हो गया डब्बा बंद!

00:24:38.203 --> 00:24:39.923 align:center
बन गया बम।

00:24:40.123 --> 00:24:41.993 align:center
अब हम इसे फोड़ेंगे।

00:24:42.003 --> 00:24:43.723 align:center
[लड़का 2]: कहाँ फोड़ेंगे?
[लड़का 3]: कहाँ फोड़ेंगे?

00:24:43.923 --> 00:24:45.483 align:center
[वसीम का बेटा]: प्रिंसिपल के ऑफिस के बाहर।

00:24:46.363 --> 00:24:47.523 align:center
[सनकी]: वाह!

00:24:55.923 --> 00:24:58.123 align:center
(बम धमाके की आवाज़)
[प्रिंसिपल]: हे भगवान! बचाओ हमें!

00:25:06.083 --> 00:25:07.833 align:center
[वसीम का पीए]: सर, आप का ऑफिस जाना
हो नहीं रहा है ना,

00:25:07.843 --> 00:25:09.123 align:center
इसलिए फ़रीयादी घर आ गए हैं।

00:25:09.323 --> 00:25:10.683 align:center
[वसीम]: कोई दिक्कत नहीं है।
इन ही का घर है।

00:25:11.203 --> 00:25:12.723 align:center
[वसीम]: कहिए। क्या समस्या है?
[उस्मान]: सलाम, भाई।

00:25:12.883 --> 00:25:14.203 align:center
[उस्मान]: मेरा नाम उस्मान है।

00:25:14.483 --> 00:25:18.123 align:center
मेरे खेत में नहर का पानी नहीं आ रहा है।
खड़ी फसल सूख रही है।

00:25:18.283 --> 00:25:21.123 align:center
बार-बार लेखपाल से कहते हैं,
कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है।

00:25:21.403 --> 00:25:24.203 align:center
[वसीम]: डीएम को फ़ोन लगवाइए और कहिए
कि इन के खेत में पानी तुरंत छोड़ा जाए।

00:25:24.643 --> 00:25:25.963 align:center
[वसीम का पीए]: सर, सीधे डीएम को?

00:25:27.603 --> 00:25:28.723 align:center
[वसीम]: क्या कहा आप से?

00:25:29.163 --> 00:25:31.123 align:center
मंत्री हैं हम।
लेखपाल को फ़ोन करेंगे?

00:25:36.123 --> 00:25:37.643 align:center
[वसीम का बेटा]: ओए! बैग लो।

00:25:46.163 --> 00:25:47.033 align:center
[वसीम का पीए]: आप बताइए।

00:25:47.043 --> 00:25:48.273 align:center
[वसीम का बेटा]: क्या चालू है?
[फ़रियादी]: साहब, हमारे गाँव में...

00:25:48.283 --> 00:25:50.073 align:center
[सनकी]: प्रणाम करो, अब्बू जान हैं।
[फ़रियादी]: बहुत अच्छा होता।

00:25:50.083 --> 00:25:52.163 align:center
[वसीम का बेटा]: सलाम, अब्बू।
[वसीम]: क्या हुआ कमीज़ को?

00:25:52.363 --> 00:25:53.593 align:center
[सनकी]: प्रणाम, भाभी।

00:25:53.603 --> 00:25:56.923 align:center
[वसीम का बेटा]: कुछ नहीं, अब्बू।
थोड़े से गिर गए थे, तो कमीज़ गंदी हो गई।

00:25:57.923 --> 00:25:58.963 align:center
[वसीम]: कहाँ गिरे?

00:25:59.443 --> 00:26:01.443 align:center
[वसीम का बेटा]: अ... बम धमाके की वजह से।

00:26:02.203 --> 00:26:03.283 align:center
[वसीम]: क्या?

00:26:03.763 --> 00:26:05.843 align:center
[वसीम का बेटा]: नहीं।
बम बनाना सीख रहे थे,

00:26:05.963 --> 00:26:08.323 align:center
[वसीम का बेटा]: तो धम से फट गया।
[सनकी]: कौन सिखा रहा था?

00:26:09.283 --> 00:26:11.003 align:center
[वसीम का बेटा]: स... सनकी चाचा।

00:26:12.683 --> 00:26:14.363 align:center
[वसीम]: लगी तो नहीं?
[वसीम का बेटा]: नहीं, अब्बू।

00:26:15.923 --> 00:26:17.363 align:center
[वसीम]: आप इसे ले जाइए। जाओ।

00:26:18.323 --> 00:26:19.403 align:center
यहाँ आओ।

00:26:20.643 --> 00:26:21.683 align:center
यहाँ आओ!

00:26:22.003 --> 00:26:23.803 align:center
तुम हमारे लौंडे को
बम बनाना सिखा रहे हो?

00:26:24.083 --> 00:26:26.763 align:center
[सनकी]: हाँ, ढंग से नहीं बना रहे थे,
तो ढंग से बनाना सिखा रहे थे।

00:26:27.443 --> 00:26:30.523 align:center
[वसीम]: तुम्हें क्या कहा गया था?
स्कूल से लाना है और छोड़ना है, बस।

00:26:30.963 --> 00:26:32.323 align:center
ये उम्र है उस की बम बनाने की?

00:26:33.123 --> 00:26:34.443 align:center
वो गोली चलाना सीख रहा है।

00:26:35.323 --> 00:26:36.923 align:center
थोड़ा बड़ा होगा,
तब बम बनाएगा वो।

00:26:37.523 --> 00:26:38.483 align:center
[सनकी]: हूँ।

00:26:38.643 --> 00:26:40.083 align:center
और नहा लिया करो।

00:26:40.643 --> 00:26:42.203 align:center
फ्लॉप मजनू भो** के!

00:26:46.843 --> 00:26:49.003 align:center
[बिलाल]: इतना तो सा** कुत्ता भी सुन ले,

00:26:49.123 --> 00:26:51.323 align:center
भो** का वो भी मर जाए शर्म से।

00:26:53.763 --> 00:26:55.243 align:center
[सनकी]: देखो, नहाते हम रोज़ हैं,

00:26:55.683 --> 00:26:57.043 align:center
लेकिन इज़्ज़त करते हैं।

00:26:58.763 --> 00:27:01.003 align:center
तुम अपनी सीमा पार मत करो। समझे?

00:27:01.163 --> 00:27:02.003 align:center
[बिलाला]: अरे!
(हँसते हुए)

00:27:02.203 --> 00:27:04.763 align:center
सीमा तो तुम को पार कर गई, भो** के।

00:27:09.323 --> 00:27:10.723 align:center
[हिमांशु]: सर, मैंने तय कर लिया है।

00:27:11.563 --> 00:27:12.723 align:center
मैं बनारस जाऊँगा

00:27:13.123 --> 00:27:15.003 align:center
और विजय सिंह को घसीट के
आप के सामने ले आऊँगा।

00:27:15.763 --> 00:27:17.963 align:center
[अशोक]: हिमांशु, मैं समझता हूँ,
तुम पर क्या बीत रही है।

00:27:19.323 --> 00:27:21.963 align:center
पर तुम मक़सूद के जाल में
उलझते जा रहे हो।

00:27:23.363 --> 00:27:25.243 align:center
[अशोक]: विजय सिंह मर गया है।
[हिमांशु]: नहीं, सर।

00:27:26.643 --> 00:27:28.403 align:center
[हिमांशु]: मरता हुआ आदमी झूठ नहीं बोलता।

00:27:28.643 --> 00:27:31.483 align:center
और उदय सच कह रहा था,
विजय सिंह ज़िंदा है और मुझे उस पर भरोसा है।

00:27:32.083 --> 00:27:34.043 align:center
[अशोक]: तुम एक साये के पीछे भाग रहे हो।

00:27:34.683 --> 00:27:36.083 align:center
कुछ हासिल नहीं होगा।

00:27:36.683 --> 00:27:39.243 align:center
निलंबन की तलवार
तुम्हारे सर पर लटक रही है।

00:27:40.483 --> 00:27:42.043 align:center
[अशोक]: छोड़ दो ये केस।
[हिमांशु]: नहीं, सर।

00:27:42.763 --> 00:27:44.003 align:center
[हिमांशु]: इसे सुलझाने से पहले तो नहीं।

00:27:44.683 --> 00:27:47.283 align:center
सर, जब तक ये केस नहीं सुलझाऊँगा ना,
मुझे चैन नहीं आएगा।

00:27:48.083 --> 00:27:49.563 align:center
मुझे बस एक मौक़ा दीजिए।

00:27:50.163 --> 00:27:52.523 align:center
मैं विजय सिंह को लाके आप के सामने
खड़ा कर दूँगा और ये मेरा वादा है आप से।

00:27:54.123 --> 00:27:55.363 align:center
[अशोक]: लेकिन हिमांशु,

00:27:55.843 --> 00:27:57.803 align:center
वहाँ पे कोई भी ग़लती हुई,

00:27:58.363 --> 00:28:00.083 align:center
तो तुम निलंबित नहीं होंगे,

00:28:00.323 --> 00:28:01.723 align:center
सीधे नौकरी से निकाले जाओगे।

00:28:02.003 --> 00:28:03.043 align:center
[हिमांशु]: मैं समझता हूँ, सर।

00:28:04.603 --> 00:28:06.243 align:center
[अशोक]: संभल कर रहना।
[हिमांशु]: जी, सर।

00:28:06.763 --> 00:28:08.323 align:center
[अशोक]: शुभकामनायें।
[हिमांशु]: शुक्रिया, सर।

