WEBVTT

00:02.043 --> 00:03.378
कहाला
ओआहू

00:07.924 --> 00:08.967
होनोलूलू पुलिस

00:12.011 --> 00:14.014
हे दोस्तो, यहाँ आओ।

00:14.097 --> 00:15.682
इधर आओ। ध्यान से सुनो।

00:15.765 --> 00:16.933
लक्ष्य का नाम वो फ़ैट है।

00:17.017 --> 00:19.310
थर्मल इमेजिंग सुरक्षित घर में सिर्फ़ एक

00:19.394 --> 00:21.271
संकेत बता रही है,
यानी वह अकेला है पर

00:21.354 --> 00:24.149
धोखा मत खाना।
यह आदमी एक प्रमुख हथियार सौदागर है

00:24.649 --> 00:27.068
जिसके कई आतंकवादी संबंध
और हत्या के मामल ज्ञात हैं।

00:27.152 --> 00:29.112
उसके पास हथियार ज़रूर होगा,

00:29.195 --> 00:30.780
और वह बेहद ख़तरनाक है।

00:30.864 --> 00:32.115
तो होशियार रहना।

00:32.198 --> 00:34.784
आसपास हो रही चीज़ों के प्रति सजग रहना।
ठीक है? चलो।

00:36.786 --> 00:38.204
-तैयारी कर रही हो?
-हाँ।

00:38.288 --> 00:40.206
अच्छा है। पर एक चीज़ भूल गईं।

00:40.290 --> 00:42.500
क्या बात है? क्या कर रहे हो?

00:43.084 --> 00:44.502
तुम फ़ील्ड एजेंट नहीं हो।

00:44.586 --> 00:45.962
-विश्लेषक हो।
-मज़ाक़ कर रहे हो?

00:46.045 --> 00:47.213
मेरी जानकारी पर हम यहाँ आए हैं।

00:47.297 --> 00:49.007
मुझे छोड़कर कैसे जा सकते है?

00:49.090 --> 00:50.467
मैं जानता हूँ ये तुम्हारे लिए
कितना अहम है,

00:50.550 --> 00:52.218
पर मेरे होते तुम्हें चोट नहीं पहुँचेगी।

00:52.302 --> 00:53.970
चलो, दोस्तो! चलो चलें, निकलो।

01:18.661 --> 01:19.662
स्टीव, ठीक हो?!

01:24.417 --> 01:25.251
दूर रहो!

01:25.335 --> 01:27.086
-मोरचा बांधो! गोली चली है!
-ठीक है।

01:27.170 --> 01:28.505
प्रवेश दल, पीछे हटो!

01:32.467 --> 01:33.343
बॉस, वह गतिमान है!

01:33.426 --> 01:36.262
मैं अंदर जा रहा हूँ। यहीं रुको।
परिधि को घेर लो।

01:37.055 --> 01:39.015
मैं घर के पीछे जाती हूँ।

01:48.108 --> 01:48.983
वह ऊपर जा रहा है!

02:22.392 --> 02:24.477
मेरी नज़रें लक्ष्य पर हैं,
पर वह वो फ़ैट नहीं है।

02:24.561 --> 02:26.271
यह सैंग मिन है।
दोहराता हूँ, सैंग मिन।

02:28.982 --> 02:30.024
प्लीज़ दोहराएँ।

02:30.108 --> 02:31.860
मैं दोहरा रहा हूँ, सैंग मिन।

02:32.694 --> 02:34.237
वो फ़ैट घर में नहीं था।

02:53.047 --> 02:53.965
केय, नीचे झुको!

03:02.015 --> 03:02.849
-ठीक हो?
-हाँ।

03:02.932 --> 03:04.684
यहीं रुकना। प्लीज़, ठीक है?

03:21.701 --> 03:22.869
वह दिख गया।

03:22.952 --> 03:25.288
इस घर से तीन दरवाज़े बाद
एक घर में गया है।

04:04.118 --> 04:06.120
ठीक है, वह एक सफ़ेद कैडिलैक में है।

04:07.163 --> 04:09.916
गाड़ी का नंबर, सी-टी 832 आर।

04:09.999 --> 04:11.501
इसकी ख़बर दो, कोनो। हर एजेंसी में।

04:13.586 --> 04:14.462
मेरी बात सुनो

04:15.171 --> 04:16.381
सैंग मिन जानता है हम उसके पीछे हैं।

04:16.464 --> 04:18.424
-वह द्वीप से भागना चाहेगा।
-हाँ।

04:20.385 --> 04:21.970
तुमसे तो एक कार जुड़ी हुई थी ना?

04:22.595 --> 04:23.471
अजीब है।

04:24.055 --> 04:25.014
बुलेटिन दे दिया गया।

04:25.098 --> 04:27.016
अच्छा, यह सैंग मिन है कौन?

04:27.100 --> 04:29.519
भगोड़ा, मानव तस्कर,
हर तरह से कमीना आदमी।

04:29.602 --> 04:31.104
विक्टर हेस का साथी भी है,

04:31.187 --> 04:33.147
इसलिए वो फ़ैट वाली ही श्रेणी में है।

04:33.231 --> 04:35.191
इसीलिए वो फ़ैट के घर में छुपा होगा।

04:35.275 --> 04:36.693
या उसे मारने आया होगा।

04:37.694 --> 04:39.779
मुख्य द्वार पर विस्फोटक लगे थे, सही?

04:39.862 --> 04:42.949
सैंग मिन को आशा थी
वो फ़ैट उस दरवाज़े से आएगा।

04:43.950 --> 04:45.618
वह उसे मारने की कोशिश क्यों करेगा?

04:45.702 --> 04:47.120
शायद एहतियातन।

04:47.203 --> 04:49.539
सैंग मिन जानता है
वो फ़ैट को खुले सिरे पसंद नहीं।

04:49.622 --> 04:52.000
जो वह जेल से भागकर बन गया है।

04:54.127 --> 04:55.086
डैनी!

04:56.087 --> 04:56.963
डैनी! डैनी!

04:58.965 --> 05:00.133
तुम्हें गोली लगी?

05:00.216 --> 05:02.176
नहीं। पर कुछ गड़बड़ है।
मैं सांस नहीं ले पा रहा

05:04.178 --> 05:05.013
इसकी नब्ज़ धीमी है।

05:05.596 --> 05:06.681
एंबुलैंस बुलाती हूँ।

05:07.348 --> 05:09.183
मेरा सीना, पता नहीं।
मैं सांस नहीं ले पा रहा।

05:09.267 --> 05:10.476
हमने मदद बुलाई है।

05:10.560 --> 05:11.561
बताओ हुआ क्या।

05:12.687 --> 05:14.272
वहाँ एक लाश है।

05:14.355 --> 05:16.399
मैं ऑफ़िसर कलाकोआ हूँ, मुझे
1408 पलोलो एवेन्यू पर एंबुलैंस चाहिए।

05:16.482 --> 05:17.608
-उसके साथ रुको।
-हाँ।

05:26.576 --> 05:28.786
-रुको। यहीं रुक जाओ!
-क्या चक्कर है?

05:29.370 --> 05:30.288
पता नहीं।

05:30.371 --> 05:32.040
जिससे भी इसकी मौत हुई,
वह जैविक हो सकता है।

05:32.123 --> 05:32.957
डेयरी

05:33.041 --> 05:34.500
डैनी को फ़ौरन अस्पताल ले जाना होगा।

05:34.584 --> 05:35.752
स्टीव! यहाँ पर।

05:36.335 --> 05:37.628
संभलो, संभलो।

05:38.254 --> 05:39.505
यह अकड़ रहा है!

05:40.506 --> 05:42.759
डैनी। डैनी! हे। मेरे साथ रहो, डैनी।
मेरे साथ रहो।

06:13.915 --> 06:14.749
आपातकालीन भीड़ न करें
मुलाक़ाती न आएं

06:14.832 --> 06:16.042
हवाई मेडिकल सेंटर

06:16.125 --> 06:19.545
बीपी 72/40 है,
हल्की और धीमी सांस।

06:19.629 --> 06:21.881
-संपर्क में आए कितना समय हुआ?
-बीस, 30 मिनट।

06:21.964 --> 06:23.299
यह कौनसा ज़हर है?

06:23.382 --> 06:24.967
पता नहीं। मेरी टीम पता कर रही है।

06:25.051 --> 06:27.095
जल्दी करें,
पता नहीं इनके पास कितना समय है।

06:56.958 --> 06:57.959
सीडीसी

07:03.422 --> 07:04.465
मुझे मैकगैरेट से बात करनी है।

07:04.549 --> 07:06.342
हमारा सामना किस चीज़ से है?

07:06.425 --> 07:08.678
मृतक रासायनिक हथियार के संपर्क से मरा है

07:08.761 --> 07:09.887
स्नायु कारक का संपर्क।

07:09.971 --> 07:11.264
-इतना यक़ीन कैसे है?
-मैं दो साल

07:11.347 --> 07:13.558
सीआईए के जैविक ख़तरा आंकलन दल में रही हूँ।

07:14.308 --> 07:16.769
हमारे एक केस अध्ययन में '95 का
सबवे हमला था--

07:16.853 --> 07:18.146
सही। आतंकवादियों ने

07:18.229 --> 07:20.189
कई ट्रेनों में सैरिन छोड़ा था।
पूरा सबवे प्रभावित हुआ था।

07:20.273 --> 07:21.983
इस शिकार में वही लक्षण मौजूद हैं।

07:22.066 --> 07:26.028
चेहरे पर फोड़े, आँखों में
छोटे रक्तस्रावी धब्बे, संकुचित पुतलियाँ।

07:26.112 --> 07:27.363
सब कुछ सिर के आसपास है,

07:27.447 --> 07:30.324
जिससे मुझे यक़ीन है
उसने ज़हर मुँह से लिया।

07:30.408 --> 07:32.118
तो, उसने जो दूध पिया
उसमें किसी ने मिलावट की थी।

07:32.827 --> 07:33.953
सैरिन ट्रांसडर्मल भी है,

07:34.787 --> 07:35.913
मतलब जब डैनी ने उसकी

07:35.997 --> 07:37.999
नब्ज़ देखी तो संक्रमित हो गया।

07:41.085 --> 07:42.712
-मैकगैरेट।
-केय बोल रही हूँ। सुनो।

07:43.546 --> 07:45.631
डैनी सैरिन से संक्रमित है। डॅाक्टर से कहो

07:45.715 --> 07:47.675
उसे तुरंत प्रालीडोक्सीम दें।

07:47.758 --> 07:48.676
अगर नहीं दिया

07:49.510 --> 07:50.511
तो वह मर जाएगा।

07:56.934 --> 07:58.352
हवाई मेडिकल सेंटर

07:58.436 --> 08:01.355
-शुक्रिया, डॅाक्टर।
-हे, डैनी कैसा है?

08:02.732 --> 08:04.192
वह ठीक है।

08:04.275 --> 08:06.152
दवाइयों का असर हो रहा है।
पर अभी कुछ कहना जल्दी होगा,

08:06.235 --> 08:08.946
पर, सभी का सोचना है वह बच जाएगा, तो

08:09.697 --> 08:11.032
-ठीक है। शुक्र है।
-हाँ।

08:12.617 --> 08:13.910
तुम सैरिन के बारे में सही थीं।

08:13.993 --> 08:16.579
उन्होंने वह नहीं ढ़ूँढ़ा होता,
तो डैनी शायद मर चुका होता।

08:18.998 --> 08:20.541
क्या उसका परिवार है?

08:20.625 --> 08:21.959
पूर्व-पत्नी और एक छोटी बेटी।

08:22.710 --> 08:24.504
डैनी ने कहा था इस वीकएंड ग्रेस आएगी।

08:26.088 --> 08:27.215
रेशल और स्टेन मावि में हैं।

08:27.965 --> 08:28.883
हम उससे मिल सकते हैं?

08:28.966 --> 08:30.593
अभी नहीं। वह स्थिर हो जाए

08:30.676 --> 08:31.969
तो वे उसे रिकवरी वार्ड में भेज देंगे

08:32.053 --> 08:33.262
जहाँ उससे मिला जा सकेगा।

08:34.305 --> 08:37.183
जानता हूँ ये कठिन है
और हम सब यहाँ रहना चाहते हैं।

08:37.266 --> 08:38.684
पर अभी हमें मृतक की पहचान करनी है,

08:38.768 --> 08:40.311
पता करना है
उसने दूध कहाँ से ख़रीदा।

08:41.354 --> 08:42.813
सही। यह आतंकवादी हमला हो सकता है?

08:42.897 --> 08:45.233
या यूंही खलबली मचाने की हरकत,
जैसे '80 के दशक की टाइलेनोल की हत्याएं।

08:45.316 --> 08:47.985
जो भी हो, पक्का करना होगा
आगे कोई ख़तरा न हो।

08:48.069 --> 08:50.363
तो, तुम दोनों दूध वितरकों से संपर्क करो,

08:50.446 --> 08:51.531
पता करो वे माल कहाँ बेचते हैं,

08:51.614 --> 08:53.491
और बिक्री बंद करवा दो।

08:53.574 --> 08:54.992
भले ही अभी हमें सैंग मिन को ढ़ूँढ़ने वाले

08:55.076 --> 08:57.662
संसाधनों को हटाना पड़े।
अभी यह पहली प्राथिमकता है।

08:57.745 --> 08:58.704
हम इसपे लगते हैं।

09:00.039 --> 09:01.999
केय, तुम सीडीसी से समन्वय कर लोगी?

09:02.083 --> 09:03.668
पक्का करो कुछ और दूषित न हो।

09:03.751 --> 09:05.795
हाँ, बेशक। मैं एक नमूना लैंग्ले में

09:05.878 --> 09:07.088
अपने संपर्क के पास भेज सकती हूँ।

09:07.171 --> 09:08.589
वह इसका रासायनिक विश्लेषण कर

09:08.673 --> 09:10.049
शायद सैरिन का स्रोत निर्धारित कर सके।

09:10.633 --> 09:11.467
ए

09:12.593 --> 09:13.719
शुक्रिया, जेना।

09:14.679 --> 09:16.097
प्लीज़। संकट का समय है, एक आदमी कम है।

09:16.180 --> 09:17.181
मैं मदद करके ख़ुश हूँ।

09:18.015 --> 09:20.142
पता नहीं घर जाकर
मेरी नौकरी रहेगी या नहीं।

09:21.352 --> 09:23.312
मैंने उस आदमी का पता लगाने को
तीन महीने की छुट्टी ली

09:23.396 --> 09:25.356
जिसने मेरे मंगेतर को मारा था,
और सीआईए

09:25.856 --> 09:27.775
निजी बदले वाली चीज़ को लेकर
बहुत ख़ुश नहीं है।

09:27.858 --> 09:29.360
तो अगर मैं मदद कर सकती हूँ--

09:29.443 --> 09:31.237
-केय, केय। केय! केय!
-हाँ।

09:31.320 --> 09:33.155
मेरा मतलब था, शुक्रिया

09:33.239 --> 09:34.699
डैनी की मदद के लिए।

09:35.658 --> 09:36.659
तुमने उसकी जान बचाई।

09:39.662 --> 09:40.746
तुम्हारा स्वागत है।

09:41.914 --> 09:43.291
-कुछ पता चले तो फ़ोन करना।
-ठीक है।

09:43.374 --> 09:44.667
कहाँ जा रहे हो?

09:45.459 --> 09:46.919
मुझे एक काम निबटाना है।

09:48.045 --> 09:48.921
अकैडमी ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट्स

09:57.346 --> 09:58.598
मैकगैरेट।

09:58.681 --> 09:59.849
तुम्हें अपनी शक्ल देखनी चाहिए थी।

10:00.766 --> 10:02.602
तुम्हें मुझे देखने की क़तई उम्मीद

10:02.685 --> 10:03.561
नहीं थी ना?

10:05.021 --> 10:07.231
कहना पड़ेगा, मैं ख़ुद भी चकित था।

10:08.232 --> 10:11.235
शायद दरवाज़े वाला बम वो फ़ैट के लिए था।

10:11.319 --> 10:12.570
अब कोई फ़र्क़ पड़ता है?

10:12.653 --> 10:14.405
हम दोनों निशाना चूक गए।

10:14.488 --> 10:17.116
पर मैं शायद तुम्हें
दूसरा मौक़ा दे सकता हूँ।

10:17.658 --> 10:21.162
-उसे ढ़ूँढ़ने की क़ीमत क्या होगी?
-क़ीमत?

10:21.245 --> 10:24.081
ज़्यादा नहीं।
क्योंकि तुम हमसे भिड़ चुके हो।

10:24.165 --> 10:26.083
देखो, परिस्थिति बदल चुकी है।

10:26.167 --> 10:27.543
सौदा करना चाहते हो? बढ़िया।

10:27.627 --> 10:29.086
मेरा प्रस्ताव यह है।

10:32.632 --> 10:33.549
हे, ग्रेसी!

10:33.633 --> 10:35.009
-अंकल स्टीव!
-हे।

10:37.011 --> 10:38.346
हे, बेटा।

10:38.429 --> 10:39.472
डैडी कहाँ हैं?

10:41.432 --> 10:42.308
सुनो, ग्रेसी,

10:42.391 --> 10:44.435
डैनो की तबीयत ठीक नहीं है।

10:44.518 --> 10:46.812
ठीक? तो मैं तुम्हें अस्पताल ले जाऊँगा।

10:46.896 --> 10:47.772
हम उससे मिलेंगे।

10:48.356 --> 10:49.690
ठीक हो जाएँगे ना?

10:49.774 --> 10:52.401
ठीक? तुम्हें डैडी के बारे में
कुछ बताता हूँ।

10:52.485 --> 10:55.154
वह भले ही ऐसे बात न करें,
पर वह मज़बूत आदमी हैं।

10:55.237 --> 10:56.530
और बहादुर भी हैं।

10:57.782 --> 10:58.783
तुम डैनो जैसी बहादुर बन सकती हो?

10:59.659 --> 11:01.619
पक्का? तो उनसे मिलने चलते हैं।

11:01.702 --> 11:02.995
इंतज़ार किसका है? चलो।

11:05.081 --> 11:06.499
फ़ाइव-0 मुख्यालय

11:06.582 --> 11:07.917
पे'ऐना डेयरी के उत्पाद

11:08.000 --> 11:09.835
द्वीप पर कोई 100 जगह बिकते हैं।

11:10.503 --> 11:12.046
हमने उनका सारा दूध
दुकानों से हटा लिया है।

11:12.129 --> 11:14.507
सी़डीसी कुछ का परीक्षण कर रही है,

11:14.590 --> 11:17.593
पर अब तक किसी नमूने से
सैरिन नहीं मिला सिवाय उसके

11:17.676 --> 11:19.011
जिसमें से मृतक ने पिया।

11:19.095 --> 11:21.013
तो यह अकेली घटना लगती है।

11:21.806 --> 11:24.308
पर यह संयोग था, या मृतक ही लक्ष्य था?

11:25.267 --> 11:27.561
सैरिन क़त्ल के हथियार के रूप में
अजीब लगता है।

11:28.104 --> 11:30.231
यह उतना अजीब नहीं है
जितना तुम्हें लगता है।

11:30.940 --> 11:32.400
पहले था जब सैरिन का मिलना कठिन था,

11:32.483 --> 11:35.820
पर 9/11 के बाद, हमने इतने सारे
आतंकी गुटों का सफ़ाया किया है

11:35.903 --> 11:37.863
कि सैरिन के दलाल नए ग्राहक ढ़ूँढ़ रहे हैं।

11:37.947 --> 11:40.699
जिसके पास पैसा
और काले बाज़ार से संपर्क है

11:40.783 --> 11:41.992
वह इसे पा सकता है।

11:42.076 --> 11:43.661
पीड़ित की शिनाख़्त हो गई।

11:44.161 --> 11:45.788
उसका नाम अमोका मूलीटालो था।

11:45.871 --> 11:50.167
उम्र 57 साल, छह महीने पहले
अतिक्रमण के अपराध में गिरफ़्तार हुआ था।

11:50.251 --> 11:52.503
जो दिलचस्प है, क्योंकि वह
जिस घर में मिला वह उसका नहीं है।

11:53.587 --> 11:54.630
फिर किसका घर है?

11:54.713 --> 11:56.590
जैफ़ और शीला फ़ैलन का।

11:57.591 --> 11:58.467
कैलिफ़ोर्निया में रहते हैं,

11:58.551 --> 11:59.802
संपत्ति दस्तावेज़

11:59.885 --> 12:01.053
यह घर छुट्टियों के लिए ले रखा है।

12:01.137 --> 12:04.598
तो, अमोका उनके घर में
दूषित दूध कैसे पी रहा था?

12:06.892 --> 12:08.102
मेरे पिता कार हादसे के बाद

12:08.185 --> 12:09.353
पहले जैसे नहीं रहे।

12:09.437 --> 12:10.396
केवालो बेसिन पार्क
होनोलूलू

12:10.479 --> 12:13.858
वह बोल नहीं सकते थे,
उनकी याददाश्त कमज़ोर थी।

12:13.941 --> 12:15.526
ख़ुद को संभाल नहीं सकते थे।

12:15.609 --> 12:17.987
तो, हमने उन्हें अपने साथ रख लिया था।

12:18.612 --> 12:21.240
तुमने कुछ हफ़्ते पहले उनकी
गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई।

12:22.575 --> 12:23.909
और वह पहली बार नहीं था?

12:23.993 --> 12:24.827
कभी-कभी

12:25.369 --> 12:26.454
वे टहलने जाते और

12:27.496 --> 12:28.789
घर का रास्ता भूल जाते।

12:30.166 --> 12:31.375
अगर मैं उन्हें ढ़ूँढ़ नहीं पाती,

12:31.459 --> 12:33.043
तो गुमशुदगी की रिपोर्ट करा देती।

12:33.586 --> 12:34.879
फिर कुछ दिनों बाद,

12:34.962 --> 12:37.006
पुलिस उन्हें गलियों से
या किसी आश्रय से

12:38.924 --> 12:39.925
ढ़ूँढ़ निकालती।

12:40.509 --> 12:41.927
पर, इस बार

12:47.183 --> 12:48.058
माफ़ करना, लेकिन

12:48.142 --> 12:51.187
-मैंने इन्हें कभी नहीं देखा।
-मुझे समझ नहीं आता।

12:51.270 --> 12:54.523
आख़िर कैसे, यह आदमी
हमारे घर में मृत पाया गया?

12:54.607 --> 12:56.317
शायद वहाँ अवैध रूप से रह रहा था,

12:56.400 --> 12:59.111
और वहाँ उसने फ़्रिज से दूध निकालकर पिया।

12:59.695 --> 13:02.114
दूध में सैरिन मिश्रित था।
यह एक यौगिक है

13:02.198 --> 13:03.491
जो रासायनिक हथियार बन सकता है।

13:03.574 --> 13:05.034
उससे वह मिनटों में मर गया।

13:06.827 --> 13:09.330
-क्या हुआ?
-हम पिछले हफ़्ते हवाई

13:09.413 --> 13:10.456
आने वाले थे।

13:13.292 --> 13:16.212
मैंने अपने प्रभारी, गेब्रियल, को
फ़्रिज में राशन भरने को कहा था।

13:16.295 --> 13:17.838
पर हमने यात्रा रद्द कर दी।

13:18.422 --> 13:19.798
तो दूध गेब्रियल लाया था?

13:20.341 --> 13:21.175
हाँ।

13:22.051 --> 13:23.469
आख़री बार आपने उससे कब बात की थी?

13:24.094 --> 13:26.472
कुछ दिनों पहले, जब हमने उसे हटा दिया।

13:26.555 --> 13:28.057
आपने उसे निकाल दिया? क्यों?

13:28.682 --> 13:31.185
हमने उसे ख़र्चे के लिए
एक चेकबुक दे रखी थी।

13:31.268 --> 13:32.978
बिल, मरम्मत इत्यादि के लिए।

13:33.062 --> 13:36.649
पिछले हफ़्ते पता चला
कि वह चेक ख़ुद ही भुना रहा था।

13:36.732 --> 13:38.817
मैंने उसे फ़ोन किया। पहले उसने मना किया,

13:38.901 --> 13:40.986
पर… आख़िर में सब कुछ क़ुबूल कर लिया।

13:42.238 --> 13:44.490
मैंने कहा पैसे रख ले
और अपनी चाबी छोड़ जाए।

13:44.573 --> 13:45.866
उसकी प्रतिक्रिया कैसी थी?

13:45.950 --> 13:46.867
अच्छी नहीं थी।

13:48.244 --> 13:49.245
वह बहुत परेशान था।

13:49.828 --> 13:51.622
यानी सैरिन प्रभारी ने रखा होगा?

13:52.581 --> 13:53.749
उसका हिंसा का इतिहास रहा है।

13:54.375 --> 13:57.378
वह लूट के दौरान मारपीट के मामलों में
सज़ा काट चुका है,

13:57.461 --> 14:00.130
वह नौकरी से निकाला गया था,
जो उसे वजह देता है।

14:00.214 --> 14:01.507
पर साधन नहीं देता,

14:01.590 --> 14:02.675
और सैरिन मिलना आसान नहीं है।

14:02.758 --> 14:04.969
एक स्थानीय प्रभारी को सैरिन मिला कैसे?

14:05.052 --> 14:06.303
मैं जाँच कर रही हूँ।

14:06.387 --> 14:09.181
पर चिन और कोनो उससे यही पूछने गए हैं।

14:09.848 --> 14:11.725
मुझे जाना होगा। बस ख़बर देती रहना।

14:11.809 --> 14:12.893
हाँ, बिल्कुल।

14:14.353 --> 14:15.646
डॅाक्टर, अब वह कैसा है?

14:15.729 --> 14:16.981
लोगों से मिलने को तैयार।

14:17.064 --> 14:18.065
ठीक है।

14:18.691 --> 14:19.942
ग्रेसी, चलो डैनो से मिलें।

14:25.072 --> 14:26.699
लगता है सो रहा है।

14:30.661 --> 14:32.830
-डैनो!
-बंदरिया!

14:36.625 --> 14:37.585
मैंने आपके लिए बनाया।

14:37.668 --> 14:38.711
तुमने बनाया?

14:41.171 --> 14:43.716
इसे देखो। यह मैं हूँ। कमाल की कला है।

14:43.799 --> 14:45.718
देखो तो।
यह तो कलाकार है, है न?

14:46.594 --> 14:47.761
यह-- यह ख़ूबसूरत है।

14:48.304 --> 14:50.180
मैं फ़्रिज पर चीज़ें इधर उधर करके

14:50.264 --> 14:52.683
इसके लिए जगह बनाऊँगा।
यह ठीक बीच में रहेगा।

14:52.766 --> 14:53.976
शुक्रिया।

14:55.769 --> 14:57.104
कैसी तबीयत है?

14:58.188 --> 14:59.732
पता नहीं। हर जगह दर्द है।

15:00.316 --> 15:01.901
जैसे सिर अभी फट जाएगा।

15:02.401 --> 15:03.777
जैसे मेरा अब तक का
सबसे बुरा ख़ुमार।

15:04.361 --> 15:05.487
ख़ुमार क्या होता है?

15:05.571 --> 15:08.532
यह तुम्हें तब समझ आएगा जब तुम

15:08.616 --> 15:10.200
हो जाओगी कितनी, 35 की?

15:10.284 --> 15:12.786
पैंतीस, 30-- 16।

15:12.870 --> 15:13.954
चालीस साल की।

15:14.914 --> 15:17.291
-शुक्रिया।
-कोई बात नहीं।

15:20.294 --> 15:22.463
सुनो, अब जब तुम थोड़ा,

15:23.005 --> 15:24.423
थोड़ा ठीक दिख रहे हो,

15:24.506 --> 15:25.758
तो मैं ऑफ़िस जाता हूँ।

15:26.508 --> 15:27.843
बाद में इसे ले जाऊँगा।

15:27.927 --> 15:30.054
यह रेशल के आने तक मेरे साथ रह सकती है।

15:30.137 --> 15:32.014
-यह कैसा रहेगा?
-बोलो।

15:33.140 --> 15:34.141
ठीक है।

15:36.018 --> 15:36.894
तुम ठीक हो?

15:37.770 --> 15:39.104
मुझे जो चाहिए, सब यहीं है।
मैं ठीक हूँ।

15:43.150 --> 15:44.318
हे।

15:45.861 --> 15:47.613
तुमने माइली सायरस का अपहरण करके
उसे बैग में रख लिया

15:47.696 --> 15:48.697
या यह फ़ोन है?

15:48.781 --> 15:50.991
-स्टेन ने लाकर दिया था।
-वाक़ई?

15:51.075 --> 15:52.701
शानदार। फ़ोन उठाओ।

15:54.745 --> 15:56.580
पहले लड़के का फ़ोन आते ही, मैं इसे

15:56.664 --> 15:58.040
पेसिफ़िक में फेंक दूँगा।

15:59.416 --> 16:01.794
हाइ, माँ। हाँ, मैं डैडी के साथ हूँ।

16:02.336 --> 16:03.379
वे अस्पताल में हैं।

16:04.755 --> 16:06.423
माँ बात करना चाहती है।

16:07.883 --> 16:08.842
हाइ, रेशल।

16:09.635 --> 16:11.136
नहीं, मैं ठीक हूँ।

16:12.346 --> 16:13.806
बस करोगी, प्लीज़? मैं ठीक हूँ।

16:13.889 --> 16:15.641
मुझे अस्पताल का खाना पसंद है,
तुम्हें तो पता है।

16:15.724 --> 16:17.559
बस वीकएंड बिताने आया हूँ।
यहाँ मुझे अच्छा लगता है।

16:26.568 --> 16:27.403
हाँ।

16:28.028 --> 16:29.613
यहां बढ़िया लोको मोको मिलता है।

16:29.697 --> 16:31.740
हाँ? अफ़सोस हम लंच के लिए
नहीं रुकेंगे।

16:39.164 --> 16:40.457
गेब्रियल डेलगाडो?

16:46.588 --> 16:47.923
मैं आगे से जाती हूँ!

16:56.598 --> 16:58.350
फ़ाइव-0! नीचे रहो और हिलना मत।

17:03.897 --> 17:04.857
देखिए, मैंने बताया ना

17:05.441 --> 17:08.318
मेरा बेटा… बीमार है।

17:09.528 --> 17:10.988
उसे ल्यूकीमिया है।

17:13.323 --> 17:15.159
उसके जीवन के पहले पाँच साल
मैं जेल में था।

17:15.784 --> 17:18.579
जेल से आया, तो उसके
अस्पतास बिल तक नहीं भर सकता था।

17:19.288 --> 17:20.622
कैसा बाप हूँ मैं?

17:21.665 --> 17:23.459
इसीलिए तुमने फ़ैलन्स से चोरी की?

17:25.627 --> 17:27.421
मुझे एयरपोर्ट शटल चलाने की
दूसरी नौकरी मिल गई थी।

17:28.881 --> 17:31.425
तन्ख़ाह मिलते ही
उनके खाते में पैसे वापस डाल देता।

17:31.508 --> 17:32.593
पर उन्हें पहले पता चल गया?

17:33.844 --> 17:36.305
और वे रिपोर्ट लिखाते,
तो तुम्हें वापस जेल जाना पड़ता।

17:37.222 --> 17:38.474
इसलिए तुमने उन्हें मारने की कोशिश की।

17:40.350 --> 17:41.393
क्या?

17:41.977 --> 17:43.896
तुमने पिछले हफ़्ते
फ़ैलन्स के लिए राशन ख़रीदा था?

17:45.230 --> 17:46.106
हाँ।

17:46.857 --> 17:48.400
हमें सैरिन मिला,

17:48.484 --> 17:50.944
फ़्रिज में तुम्हारे रखे
दूध के एक कार्टन में।

17:51.653 --> 17:53.072
इस बारे में कुछ बताओगे?

17:53.155 --> 17:55.616
पता नहीं आप क्या कह रहे हैं।

17:55.699 --> 17:57.367
मुझे तो यह भी नहीं पता

17:57.451 --> 17:58.410
कि सैरिन होता क्या है।

17:58.494 --> 18:00.746
सच में? मैं तुम्हें दिखाता हूँ।

18:02.331 --> 18:03.707
यह है सैरिन।

18:04.833 --> 18:06.460
और सैरिन यह करता है।

18:07.086 --> 18:08.212
हे भगवान।

18:09.838 --> 18:10.672
अमोका।

18:13.675 --> 18:15.094
-क्या, तुम उसे जानते थे?
-हाँ।

18:16.637 --> 18:18.972
मैं अपने बेटे को ब्लैसेड पीपल्स
मिशन लेकर जाता हूँ।

18:19.056 --> 18:20.724
वहाँ हफ़्ते में एक बार
मुफ़्त क्लिनिक लगता है।

18:22.017 --> 18:24.144
अमोका अक्सर उनके आश्रय में सोता था।

18:24.895 --> 18:25.854
दयालु आदमी था।

18:25.938 --> 18:28.440
अपनी सारी मुसीबतों के बावजूद,
हमेशा मेरे बेटे के बारे में पूछता।

18:31.860 --> 18:33.320
उसे वहाँ काफ़ी परेशानी थी,

18:33.403 --> 18:34.571
इसीलिए मैंने उसे पत्थर
के बारे में बता दिया।

18:36.115 --> 18:37.157
कैसा पत्थर?

18:47.501 --> 18:48.919
तो, फ़ैलन्स एक अतिरिक्त चाबी,

18:49.002 --> 18:50.254
छुपाकर रखते थे।

18:50.337 --> 18:52.381
हमें ये पिछवाड़े से मिली,
और गेब्रियल ने

18:52.464 --> 18:53.674
अमोका को इसके बारे में बताना क़ुबूला।

18:53.757 --> 18:55.092
ताकि आश्रय में भीड़ हो

18:55.175 --> 18:56.426
तो वह वहाँ रात को रुक सके।

18:56.510 --> 18:57.761
-हम उसकार भरोसा करें?
-मैंने मिशन में बात की,

18:57.845 --> 18:59.429
जानकारी सही निकली।

18:59.513 --> 19:02.474
अमोका आश्रय में
दो महीने से कभी-कभी रह रहा था।

19:02.558 --> 19:04.685
उन्हीं तारीख़ों पर जब गेब्रियल के
बेटे का इलाज चल रहा था।

19:05.477 --> 19:06.728
अगर गेब्रियल ने दूध में
सैरिन मिलाया होता

19:07.646 --> 19:10.023
तो लक्ष्यों के वापस आने तक
एक भूखे, बेघर

19:10.107 --> 19:12.067
आदमी को वहाँ रहने को
कभी नहीं कहता।

19:12.776 --> 19:13.902
तो हमारा एकमात्र संदिग्ध गया।

19:13.986 --> 19:15.988
अच्छी ख़बर है
कि एक नया आ गया है।

19:16.071 --> 19:17.865
मुझे अतिरिक्त चाबी से
नए निशान मिले।

19:19.032 --> 19:20.826
जो एलियट कॉनर के हैं।

19:20.909 --> 19:23.871
एसईसी की फ़ाइलों में उसकी
उंगलियों के निशान हैं।

19:23.954 --> 19:25.205
-जैफ़ और शीला को कैसे जानता है?
-जैफ़ का साला

19:25.289 --> 19:27.040
होने के साथ, उसका कर्मचारी भी है।

19:27.124 --> 19:29.001
जैफ़ की कंपनी का सीओओ है।

19:29.543 --> 19:32.588
वे औद्योगिक भंडारण उपकरण के निर्माण
का व्यापार करते हैं।

19:32.671 --> 19:33.589
इसे देखो।

19:33.672 --> 19:34.631
फ़ैलन ग्लोबल में
मैनेजमेंट में हलचल

19:34.715 --> 19:35.841
इंटरनेशनल बिज़नेस न्यूज़ के अनुसार,
जैफ़ और एलियट में

19:36.466 --> 19:38.510
टकराव की अफ़वाहें थीं।

19:39.219 --> 19:41.263
उनकी कुछ बोर्ड की बैठकें
विवादास्पद हो गई थीं।

19:41.889 --> 19:42.890
वजह हो सकती है।

19:42.973 --> 19:44.141
तुम लोग जैफ़ से मिलो,

19:44.224 --> 19:46.476
देखो क्या कहता है,
मैं एलियट से मिलता हूँ।

19:52.149 --> 19:53.400
देखो, मैं बयान दे चुका हूँ।

19:55.152 --> 19:57.237
फिर से पूछताछ करनी है,
तो तुम्हें पता है मैं कहाँ मिलूँगा।

20:07.956 --> 20:09.666
मैं तुम्हें बता देता हूँ,
क्योंकि तुम्हें पता चल जाएगा।

20:15.005 --> 20:16.215
मैंने आई.ए. को पैसे लौटा दिए।

20:17.507 --> 20:19.468
अंकल कीको को जेल से बचाने का
यही एक तरीक़ा था ।

20:21.595 --> 20:23.680
तुम्हें 200,000 डालर मिले कहाँ से?

20:23.764 --> 20:25.182
किसी से उधार लिए थे।

20:26.225 --> 20:27.684
घर गिरवी रख कर।

20:29.102 --> 20:30.395
यह पागलपन है।

20:31.730 --> 20:33.982
आई.ए. को बस क्रम संख्या को मिलाना होगा

20:34.066 --> 20:36.068
और वे जान जाएंगे
कि वह चुराए पैसों से नहीं मिलते।

20:36.151 --> 20:37.361
वे ऐसा नहीं कर सकते।

20:37.444 --> 20:39.655
संपत्ति ज़ब्ती लॅाकर का सूची अभिलेख

20:39.738 --> 20:41.448
वर्षों पहले खो गया था।

20:42.032 --> 20:42.908
तुम्हें कैसे पता?

20:42.991 --> 20:44.868
विभाग में सब जानते हैं।

20:44.952 --> 20:46.453
द्वीप का सबसे ख़राब ढंग से
छुपाया हुआ राज़।

20:46.536 --> 20:47.704
मैंने कभी नहीं सुना।

20:47.788 --> 20:48.830
क्योंकि तुमने कभी गश्त नहीं लगाई।

20:50.791 --> 20:52.417
अभी भी कहीं दो पुलिसवाले

20:52.501 --> 20:54.461
कॅाफ़ी और बिस्किट पर
यह कहानी सुना रहे होंगे।

20:58.799 --> 20:59.841
देखो

21:01.134 --> 21:02.761
तुमने बहुत समय इसे सीने में दबाए रखा।

21:04.471 --> 21:06.265
तुमने वह जुर्म अपने सिर लिया
जो तुमने किया ही नहीं,

21:07.182 --> 21:08.392
और तुमने अपनी नौकरी

21:09.268 --> 21:10.143
दोस्त,

21:10.894 --> 21:12.020
और परिवार खो दिया।

21:13.981 --> 21:16.108
अब तुम्हारे पास मौक़ा है
इस सबसे बचने का।

21:16.858 --> 21:17.901
और होगा क्या?

21:18.735 --> 21:20.153
तुम सब तबाह कर दोगे,

21:21.029 --> 21:22.155
क़र्ज़ में डूब जाओगे,

21:22.239 --> 21:23.949
और जेल चले जाओगे?

21:35.377 --> 21:36.753
ये लीजिए।

21:39.214 --> 21:40.048
माफ़ कीजिए।

21:40.632 --> 21:41.883
हमें एलियट कॉनर से मिलना है।

21:43.802 --> 21:45.429
सॉरी, वे एक मीटिंग में हैं।

21:45.512 --> 21:47.180
शायद हमारे लिए फ़ुर्सत निकाल सकें।

21:47.264 --> 21:48.098
मेरे और जैफ़ के बीच

21:48.181 --> 21:49.683
अनबन की अफ़वाह बकवास है।

21:50.392 --> 21:52.602
झगड़े हुए हैं?
हुए हैं, पर किसी के साथ

21:52.686 --> 21:54.187
बिज़नेस करने में यह सामान्य है।

21:54.855 --> 21:56.648
वैसे, मि. कॉनर, आपके झगड़े

21:56.732 --> 21:58.108
किस बारे में होते थे?

21:58.191 --> 21:59.693
पेसिफ़िक का काम संभालने को

21:59.776 --> 22:01.403
जैफ़ ने मुझे हवाई भेज दिया।

22:01.486 --> 22:03.155
कंपनी एशिया में पाँव जमाना चाहती है।

22:04.364 --> 22:07.576
हमारा मतभेद मार्केटिंग की
कार्यनीति को लेकर था। बस।

22:08.285 --> 22:10.245
साले के साथ काम करने का यही फ़ायदा था

22:10.329 --> 22:11.872
कि हम ऑफ़िस में ख़ूब लड़ सकते थे,

22:12.664 --> 22:15.000
पर अंत में, परिवार पहले आता है।

22:15.083 --> 22:16.585
काम हमेशा बाद में।

22:17.377 --> 22:18.378
लगता है आप दोनों क़रीब हैं।

22:19.046 --> 22:20.088
अच्छी बात है।

22:21.965 --> 22:23.842
तो एक बात बताइए। जैफ़ और शीला ने

22:23.925 --> 22:26.887
कभी आपको अपने घर भेजा,
जायदाद की देखभाल के लिए?

22:26.970 --> 22:30.182
नहीं। उनका एक प्रभारी है
जो उनके न होने पर वहाँ रहता है।

22:30.265 --> 22:32.059
तो हमें आपकी उंगलियों के निशान

22:32.142 --> 22:33.810
घर के बाहर छुपाई हुई
अतिरिक्त चाबी पर क्यों मिले?

22:37.606 --> 22:40.859
मैंने वह चाबी एक बार इस्तेमाल की थी
कुछ काग़ज़ात वहाँ छोड़ने के लिए,

22:40.942 --> 22:42.235
चौथी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट।

22:42.319 --> 22:44.112
मैं चाहता था जैफ़ पहुँचते ही
उसकी समीक्षा करे।

22:44.821 --> 22:46.073
-झूठ मत बोलिए।
-मैं झूठ नहीं बोल रहा।

22:46.907 --> 22:48.825
जवाब देते हुए आप कुर्सी पर कसमसाए

22:48.909 --> 22:50.410
और अपने चेहरे को छुआ।

22:50.494 --> 22:54.331
दोनों ही झूठ बोलने की निशानी है।
साथ ही, आपने उस झूठ को विश्वसनीय

22:54.414 --> 22:56.833
बनाने के लिए काग़ज़ात पहुँचाने का
ग़ैरज़रूरू विवरण दिया।

22:59.711 --> 23:02.130
क्या जैफ़ जानता है आप उसके घर का इस्तेमाल
उसकी बहन को धोखा देने के लिए कर रहे हैं?

23:02.214 --> 23:03.507
क्या?

23:04.174 --> 23:05.050
यह बकवास है।

23:05.759 --> 23:07.511
वाह, झूठा ग़ुस्सा। बहुत ही ख़राब।

23:07.594 --> 23:08.929
आपकी उंगली पर भूरी रेखा।

23:10.472 --> 23:12.599
पिछले मिलाप के बाद
शादी की अंगूठी पहनना भूल गए?

23:16.853 --> 23:17.771
देखिए,

23:18.313 --> 23:19.981
मुझे लगता है यहाँ यह चल रहा है।

23:20.524 --> 23:23.026
या तो आप जैफ़ के घर का इस्तेमाल
अपने प्रेम संबंध के लिए कर रहे हैं,

23:23.110 --> 23:24.277
इसलिए चाबी पर हमें
आपके निशान मिले,

23:25.153 --> 23:26.988
या आप वहाँ
अपनी साथी को मारने गए थे।

23:29.366 --> 23:30.450
कौन सा है?

23:36.623 --> 23:38.041
हमने महीनों से घर का
इस्तेमाल नहीं किया है

23:41.002 --> 23:42.462
जब से जैफ़ ने इस बारे में मुझसे बात की।

23:42.963 --> 23:44.256
यही असली कारण है

23:44.339 --> 23:46.550
कि ऑफ़िस में इतना तनाव था।
इसका कारोबार से कोई संबंध नहीं।

23:47.300 --> 23:48.343
पूरे सम्मान के साथ,

23:48.426 --> 23:50.637
आप उसकी बहन को धोखा देने के लिए
घर का इस्तेमाल कर रहे थे।

23:50.720 --> 23:52.389
मैं उसे परेशान होने के लिए
दोषी नहीं ठहरा सकती।

23:52.472 --> 23:53.807
जानता हूँ यह बुरा है।

23:54.766 --> 23:57.352
जैफ़ ने मुझे क्लोई के साथ रिश्ता तोड़ने
को कहा है, और मैं तोड़ने वाला हूँ।

23:58.019 --> 23:59.521
बस अब तक तोड़ा नहीं?

23:59.604 --> 24:01.982
हमें इसकी पुष्टि करने ले लिए

24:02.065 --> 24:03.316
-क्लोई से बात करनी होगी।
-ज़रूर।

24:04.109 --> 24:05.193
वह बाहर ही है।

24:09.656 --> 24:11.199
सेक्रेटरी? एकदम नई चीज़।

24:12.701 --> 24:13.869
एक सवाल पूछूँ?

24:14.536 --> 24:16.121
तुम्हें ग़ुलेल क्यों चाहिए?

24:16.204 --> 24:18.373
मुझे समझ नहीं आता।
मतलब, वे चिड़ियाँ हैं।

24:18.456 --> 24:19.499
वे उड़ नहीं सकतीं?

24:19.583 --> 24:21.459
इन चिड़ियों के पंख नहीं हैं।

24:22.711 --> 24:24.713
अब समझा वे इतने ग़ुस्से में क्यों हैं।

24:24.796 --> 24:25.672
समझाने के लिए धन्यवाद।

24:26.756 --> 24:27.841
कैसे हो, जर्सी?

24:29.718 --> 24:31.970
हे बड़े भालू। क्या चल रहा है?

24:32.053 --> 24:33.847
ग्रेस, तुम्हें कामेकोना याद है?

24:34.556 --> 24:35.599
-हाइ।
-क्या हाल है, छुटकी?

24:36.725 --> 24:37.976
मैंने सोचा अब तक
तुम्हें कुछ खाने को चाहिए होगा।

24:38.059 --> 24:40.478
अस्पताल का खाना सबसे बुरा होता है
और मात्रा,

24:41.104 --> 24:42.022
बहुत कम होती है।

24:42.564 --> 24:44.191
तुम कितने अच्छे हो।

24:44.274 --> 24:45.400
फ़्राइड चिकन?

24:45.483 --> 24:46.484
फ़िलिपीनो तरीक़ा।

24:46.568 --> 24:47.986
द्वीप का सबसे अच्छा, भाई।

24:48.862 --> 24:51.031
ग्रेसी, जब मैं तुम्हारी तरह छोटा था,

24:51.114 --> 24:55.076
तो जब भी मैं बीमार पड़ता, तो मेरी माँ
मेरे लिए हमेशा यही चिकन लाती थीं।

24:55.952 --> 24:57.537
फ़्राइड चिकन आपके लिए अच्छा नहीं है।

24:57.621 --> 24:59.706
इसमें कोलेस्ट्रॉल है
और दिल की बीमारी का कारण है।

25:00.373 --> 25:02.667
नहीं, थोड़ा सा तेल अच्छा रहता है।

25:03.376 --> 25:05.921
भीतर की चीज़ों को चिकना रखता है।

25:06.922 --> 25:07.964
टाँग या जांघ?

25:09.591 --> 25:12.344
मुझे-- मुझे सफ़ेद माँस पसंद है।
छाती वाला हिस्सा है?

25:13.053 --> 25:14.221
माफ़ करना, ख़त्म हो गया।

25:15.055 --> 25:16.681
यह बहुत लंबी ड्राइव थी, भाई।

25:16.765 --> 25:18.308
पता है, पता है।

25:18.391 --> 25:20.185
मैंने तुम्हें चिकन के लिए नहीं बुलाया था।

25:20.268 --> 25:21.269
ग्रेसी, प्लीज़, हेडफ़ोन लगा लो।

25:23.104 --> 25:23.939
तो,

25:24.439 --> 25:26.233
सैंग मिन लौट आया है।

25:26.942 --> 25:29.110
सुना था कुछ महीने पहले वह भाग गया था।
वह लौट आया?

25:29.194 --> 25:32.614
धूमधाम के साथ। लगता है उसने किसी
बड़ी मछली पर झपट्टा मारा और चूक गया।

25:32.697 --> 25:34.449
मुझे लगता है वह द्वीप से
भागने की कोशिश में है,

25:35.450 --> 25:36.576
तो मैं चाहता हूँ,

25:36.660 --> 25:39.037
तुम अपने ख़बरियों से संपर्क करो,
कुछ फ़ोन करो।

25:39.120 --> 25:41.081
तुमने उसे एक बार ढ़ूँढ़ा था,
तुम फिर से यह कर सकोगे ना?

25:42.999 --> 25:44.709
बिल्कुल, ज़रा अपना फ़ोन दो।

25:44.793 --> 25:46.962
-तुम्हारे फ़ोन को क्या हुआ?
-मैं फ़ोन

25:47.045 --> 25:48.255
अस्पताल नहीं लाता हूं।

25:48.838 --> 25:51.216
तुमने भी सुना होगा कि फ़ोन
पेसमेकर में हस्तक्षेप करते हैं?

25:53.343 --> 25:55.762
-यह सच है।
-ठीक है, मेरा फ़ोन ले लो।

25:55.845 --> 25:57.555
लेकिन मेरा फ़ोन छूने से पहले

25:58.223 --> 25:59.474
अपने पंजों से तेल पोंछोगे?

25:59.557 --> 26:00.517
तेल?

26:01.101 --> 26:02.060
हाँ, ऐसे लगते हैं--

26:03.395 --> 26:04.771
इतना-- इतना काफ़ी है।

26:09.150 --> 26:10.485
हे। तुम्हें कुछ मिला?

26:11.069 --> 26:13.071
हाँ, तुम्हारे सीआईए संपर्क का फ़ोन आया था।

26:13.697 --> 26:15.323
उन्हें हमारे सैरिन का
रासायनिक मेल मिल गया।

26:15.949 --> 26:18.702
यह वैसा ही है
जिसका पाँच साल पहले मॉस्को में

26:18.785 --> 26:20.787
चेचेन आंतकियों के हमले में प्रयोग हुआ,

26:20.870 --> 26:23.039
और रूसी एफ़एसबी ने सप्लायर की पहचान

26:23.123 --> 26:25.625
मिखाइल यूर्स्की के रूप में की है।

26:25.709 --> 26:28.795
और ये सुनो, मि. यूर्स्की पाँच दिन पहले

26:28.878 --> 26:31.006
नक़ली पासपोर्ट पर हवाई आए हैं।

26:31.089 --> 26:32.632
समय हत्या से मेल खाता है।

26:32.716 --> 26:34.050
तो वही हत्यारा है।

26:34.718 --> 26:35.760
अब हमें सिर्फ़ उसे ढ़ूँढ़ना है।

26:44.769 --> 26:46.062
मिखाइल यूर्स्की के होटल का कमरा

26:46.146 --> 26:48.398
साफ़ है। पीछे भी साफ़ है।

26:51.401 --> 26:53.570
हे, मिखाइल यहाँ नहीं है।
तुम्हें क्या मिला?

26:53.653 --> 26:56.531
एक क्रेडिट कार्ड है,
उसी नाम से जिस पर नक़ली पासपोर्ट है।

26:56.614 --> 26:59.075
उसने बोर्नियो की फ़्लाइट की टिकट ख़रीदी ।
आज रात 7:00 बजे छूटेगी।

26:59.159 --> 27:00.452
अच्छा, टीएसए को सूचित करो।

27:00.535 --> 27:02.162
शेरिफ़ के विभाग से
फ़्लाइट पर नज़र रखने को कहो,

27:02.245 --> 27:04.789
और हम उसके वापस आने के लिए
एक दल यहाँ होटल पर छोड़ेंगे।

27:04.873 --> 27:06.207
अभी नई सूचना मिली है।

27:06.291 --> 27:07.834
उसका कार्ड अभी एक एटीएम

27:07.917 --> 27:11.004
में इस्तेमाल हो रहा है।
अलाकावा पर सेंट्रल पेसिफ़िक बैंक ।

27:11.087 --> 27:12.714
पास ही है। हम पहुंचते हैं।

27:12.797 --> 27:13.923
मैं उसे रोकने की कोशिश करूंगी।

27:21.264 --> 27:22.474
सेंट्रल पेसिफ़िक बैंक

27:30.315 --> 27:31.649
कार्ड त्रुटि
कृपया पुन: प्रयास करें

27:33.068 --> 27:35.070
अब तुम शायद मैग्नेटिक पट्टी देखना चाहो।

27:36.029 --> 27:37.322
शायद साफ़ भी करना चाहो।

27:39.282 --> 27:40.533
तुम बढ़िया हो।

27:47.499 --> 27:48.958
यह अच्छा नहीं है।

27:49.042 --> 27:50.752
-स्टीव, वह चल दिया है।
-मिल गया, वह रहा।

27:51.503 --> 27:52.629
मिल गया।

28:20.698 --> 28:23.118
सभी यूनिट, ध्यान दें।
संदिग्ध मैरून सेडान में

28:23.201 --> 28:24.661
अलाकावा पर उत्तर में बढ़ रहा है।

29:05.577 --> 29:06.536
हे!

29:25.054 --> 29:26.848
पीछे रहो, डब्बा रिस रहा है।

29:26.931 --> 29:28.308
-वह संपर्क में आ चुका है।
-मैं एंबुलेंस बुलाता हूँ,

29:28.391 --> 29:30.852
-एचपीडी हैज़मैट को भी।
-जाओ, जाओ।

29:38.067 --> 29:41.905
हाँ, हम अलाकावा के 1500 ब्लॅाक पीछे
एक गली में हैं।

29:43.031 --> 29:45.241
चिन वह जा चुका है, मर चुका है।

29:45.325 --> 29:46.701
एंबुलेंस रहने दो।

29:47.243 --> 29:48.661
एम.ई. और हैज़मैट टीम भेजो।

29:48.745 --> 29:50.538
हाँ, ठीक है।

29:51.748 --> 29:52.749
हे।

29:56.461 --> 29:57.629
क्या बकवास है?

30:06.554 --> 30:09.140
-उस अतिरिक्त श्रेय के लिए तैयार?
-अतिरिक्त श्रेय?

30:09.224 --> 30:10.266
तुम कह रही हो ये आदमी

30:10.809 --> 30:12.018
यहाँ का नहीं है?

30:12.101 --> 30:15.104
नहीं, डैड। स्पंजबॅाब समुद्र के नीचे
एक अनानास में रहता है।

30:15.188 --> 30:17.106
तो, उससे ज़्यादा हवाईयन क्या होगा?

30:18.691 --> 30:19.651
मम्मी!

30:20.193 --> 30:21.861
डैडी अब बीमार नहीं हैं।

30:22.695 --> 30:24.280
मुझे यह देखकर बहुत ख़ुशी हुई।

30:24.781 --> 30:25.782
हे।

30:28.660 --> 30:30.370
तुम्हें आने की ज़रूरत नहीं थी।

30:31.246 --> 30:33.164
हाँ, थी।

30:34.958 --> 30:36.000
शुक्रिया।

30:43.383 --> 30:45.009
ठीक है, जब सुरक्षित हो जाए,

30:45.093 --> 30:47.095
तो सबूतों के लिए
एचपीडी से कार की जाँच कराना।

30:48.930 --> 30:50.306
हैज़मैट टीम ने अभी मिखाइल की कार की

30:50.390 --> 30:51.766
डिक्की में मिले कनस्तरों
की जाँच पूरी की है।

30:51.850 --> 30:53.434
ख़ाली, बिना ज़हर के नामोनिशान के।

30:53.518 --> 30:55.311
वह उन्हें लेकर द्वीप से जाने वाला था।

30:55.395 --> 30:57.897
शायद उनका प्रयोग
सैरिन की तस्करी के लिए करता।

30:57.981 --> 30:59.232
हाँ, पर समझ नहीं आता

30:59.315 --> 31:01.234
कि एक जैविक हथियारों का डीलर
जिसके आंतकवादियों से संबंध हैं

31:01.317 --> 31:03.778
दो निर्दोष लोगों को क्यों निशाना बनाएगा।

31:03.862 --> 31:04.779
क्या चल रहा है?

31:10.243 --> 31:11.327
कमांडर मैकगैरेट।

31:11.411 --> 31:13.580
-डेविड अकाहोशी, इंटरनल अफ़ेयर्स।
-मैं आपको जानता हूँ।

31:14.414 --> 31:15.748
आप यहाँ कैसे?

31:15.832 --> 31:19.502
मैं मि. कैली को कुछ वापस करने आया हूँ।

31:23.214 --> 31:26.175
इन नोटों की क्रम संख्या
चुराए हुए पैसों से नहीं मिलती,

31:26.843 --> 31:29.345
जिसका मतलब,
तुम अपने अंकल को बचा रहे हो।

31:29.429 --> 31:30.805
वह सूची अभिलेख सालों पहले

31:30.889 --> 31:32.807
ग़ायब हो गए,
तो उनकी क्रम संख्याएँ मौजूद नहीं हैं।

31:32.891 --> 31:34.434
वे मौजूद हैं।

31:34.517 --> 31:37.061
ज़ब्ती लॅाकर में चोरी होने के बाद,

31:37.145 --> 31:40.481
आई.ए. इंतज़़ार करता रहा
कि कब तुम फिसलो और कहीं पैसे ख़र्च करो।

31:41.190 --> 31:42.817
हमने सोचा तुम सावधानी बरत रहे हो

31:43.610 --> 31:46.112
तो हमने संपत्ति ज़ब्ती विभाग से
ख़बर फैलवा दी

31:46.195 --> 31:48.156
कि उनके सूची अभिलेख खो गए।

31:48.740 --> 31:49.657
वह झूठ था।

31:49.741 --> 31:52.619
अगर तुम सोचते कि हम क्रम संख्या का पता
नहीं लगा पाएँगे,

31:52.702 --> 31:55.121
तो शायद आख़िरकार
तुम पैसे ख़र्च करना शुरू करते।

31:55.747 --> 31:56.873
पर वह कभी नहीं हुआ

31:56.956 --> 31:58.499
क्योंकि तुमने वह चुराया ही नहीं था।

31:59.000 --> 32:00.960
चिन, बात काफ़ी आगे बढ़ चुकी है।

32:02.503 --> 32:04.130
आपको पैसा वापस मिल गया।

32:04.213 --> 32:05.673
अब इसे जाने दीजिए।

32:05.757 --> 32:07.008
माफ़ करना, पर मैं ऐसा नहीं कर सकता।

32:08.843 --> 32:11.721
जानता हूँ, तुम अपने परिवार को
बचाने का कोशिश कर रहे थे

32:12.388 --> 32:17.185
इसलिए मैं तुम पर न्याय में बाधा डालने का
इल्ज़ाम नहीं लगा रहा हूँ।

32:17.810 --> 32:20.772
मैं तुमसे यह भी नहीं पूछूँगा
कि तुम्हें वह पैसे कहाँ से मिले,

32:20.855 --> 32:23.441
पर तुम्हारे अंकल ने
होनोलूलू पुलिस से पैसे चुराए,

32:23.524 --> 32:26.069
जिसका मतलब उन्होंने
हवाई के लोगों से पैसे चुराए

32:27.236 --> 32:28.905
और उन्हें उसकी सफ़ाई देनी होगी।

32:39.540 --> 32:41.709
मैं भी पूछना चाहूँगा
तुम्हें पैसा कहाँ से मिला।

32:44.504 --> 32:45.505
मार्कम से।

32:47.256 --> 32:48.341
वह सट्टेबाज़?

32:50.051 --> 32:51.970
मैंने अपने घर के काग़ज़ात उसे दे दिए।

32:55.807 --> 32:58.559
-उसे वापस कर दो। अपने काग़ज़ात ले लो--
-स्टीव

32:58.643 --> 33:00.687
-और कोई चारा नहीं था।
-मेरी बात सुनो।

33:01.354 --> 33:02.772
अगर तुमने यह अपने अंकल के लिए किया

33:02.855 --> 33:04.399
तो तुम्हें मुझे और कुछ समझाने की
ज़रूरत नहीं।

33:10.822 --> 33:12.615
तुम लोग यह देखो।

33:15.493 --> 33:17.954
तो, कोई भी अच्छा रसायनज्ञ
सैरिन बना सकता है,

33:18.037 --> 33:20.790
बस इस प्रक्रिया में
ख़ुद को मरने से बचाना है।

33:20.873 --> 33:22.458
क्योंकि छोटी अर्द्ध-आयु के अलावा,

33:22.542 --> 33:23.793
सैरिन बेहद वाष्पशील है,

33:23.876 --> 33:25.211
इसलिए इसका भंडारण कठिन है।

33:26.337 --> 33:30.216
आदर्श पात्र है इलेक्ट्रोपॅालिश्ड
एल्युमिनियम, दोहरी दीवार,

33:30.299 --> 33:32.677
सुरक्षित कपलिंग वॉल्व,
पर उन्हें प्राप्त करना कठिन है।

33:32.760 --> 33:34.554
हाँ, क्योंकि एफ़बीआई इनकी

33:34.637 --> 33:36.389
बड़ी बिक्री पर नज़र रखती है ताकि

33:36.472 --> 33:38.891
इनका इस्तेमाल रासायनिक हथियारों की
तस्करी के लिए न हो।

33:38.975 --> 33:41.978
बिल्कुल। इसलिए यह बड़ा प्रभावशाली है

33:42.061 --> 33:43.980
कि हमें मिखाइल की
डिक्की से 36 कनस्तर मिले।

33:45.064 --> 33:46.983
देखो निर्माता कौन है।

33:47.066 --> 33:49.068
फ़ैलन ग्लोबल?
यह जैफ़ और एलियट की कंपनी है।

33:49.694 --> 33:52.321
तो मिखाइल को कनस्तर उनसे मिले

33:52.405 --> 33:54.532
और उसका सैरिन जैफ़ के घर में।

33:55.199 --> 33:56.951
इतना ही नहीं।
मैंने मिखाइल के फ़ोन रिकार्ड निकाले।

33:57.827 --> 33:59.328
सोचो उतरते ही उसने किसे फ़ोन किया?

34:00.955 --> 34:01.998
मि. कॉनर।

34:04.667 --> 34:06.044
एक मिनट देंगे?

34:08.838 --> 34:10.590
मैंने इसे पहले कभी नहीं देखा।

34:11.841 --> 34:14.260
अजीब है, क्योंकि उसने यहाँ फ़ोन किया था।

34:14.343 --> 34:16.429
-तीन बार।
-मैंने उससे बात नहीं की।

34:16.512 --> 34:19.849
हाँ? फ़ोन रिकार्ड बताते हैं कि कॅाल
डाइरेक्ट लाइन पर आई थीं,

34:19.932 --> 34:21.184
और आपने उससे कुल 12 मिनट बात की।

34:21.726 --> 34:23.311
हम शायद जानते हैं
आप किस बारे में बात कर रहे थे।

34:23.394 --> 34:25.313
मिखाइल को वह उपकरण चाहिए थे

34:25.396 --> 34:27.982
जो आपकी कंपनी बनाती है
ताकि वह सैरिन का भंडारण कर सके।

34:28.066 --> 34:29.442
आप चाहते थे आपका साला बाहर हो जाए

34:29.525 --> 34:30.693
ताकि कंपनी आप चला सकें।

34:30.777 --> 34:32.320
इसे क्या कहते हैं?

34:32.403 --> 34:34.655
-प्रतिदान।
-नहीं। मैं कुछ और सोच रहा था।

34:35.281 --> 34:37.325
हाँ। हत्या के लिए षड्यंत्र।

34:40.286 --> 34:41.913
ये कॅाल कब किए गए थे?

34:41.996 --> 34:43.623
गुरुवार, 13 तारीख़ को।

34:44.957 --> 34:46.501
मैं पिछले हफ़्ते बिग आइलैंड पर था।

34:46.584 --> 34:48.086
शनिवार को वापस आया था।

34:48.169 --> 34:49.504
आप होटल से पूछ सकते हैं।

34:49.587 --> 34:50.671
तो कॅाल किसने लिए?

34:50.755 --> 34:52.173
मेरा फ़ोन
सिर्फ़ मेरी सेक्रेटरी उठा सकती है।

35:00.139 --> 35:01.182
गई।

35:05.061 --> 35:06.521
संदिग्ध का नाम क्लोई बैलेंटाइन है।

35:06.604 --> 35:08.940
मैं-- मैं चाहता हूँ
पूरी इमारत को अभी बंद कर दो।

35:09.440 --> 35:10.983
फ़ौरन। स्टीव!

35:23.204 --> 35:24.872
अपने हाथ स्टीयरिंग पर रखो।

35:25.706 --> 35:26.833
हाथ स्टीयरिंग पर रखो।

35:33.798 --> 35:35.091
एलियट मेरे साथ रहना चाहता था।

35:35.174 --> 35:37.051
-हम साथ में ख़ुश थे।
-पर जैफ़ और शीला ने

35:37.135 --> 35:38.636
उसे संबंध ख़त्म करने को कहा,

35:38.719 --> 35:39.637
और तुम्हें यह मंज़ूर नहीं था।

35:40.638 --> 35:43.599
आख़िर तुम्हारे जैसी स्थानीय औरत
मिखाइल जैसे आंतकवादी के साथ फँस कैसे गई?

35:49.981 --> 35:51.357
ये देखो।

35:53.025 --> 35:54.902
हे। तस्वीर को देखो।

35:54.986 --> 35:56.487
तस्वीर को देखो!

35:59.031 --> 36:01.284
उसका नाम अमोका था।
उसकी एक बेटी

36:01.367 --> 36:02.410
और नाती-नातिनें थीं।

36:02.493 --> 36:04.328
और अब वह तुम्हारी वजह से मर चुका है।

36:13.212 --> 36:16.382
मिखाइल ने हमारा एक विशेष उत्पाद
ख़रीदने के लिए हमसे संपर्क किया।

36:16.465 --> 36:19.427
पर हमारे क़ानूनी विभाग ने जाँच की
और बेचने से मना कर दिया।

36:20.052 --> 36:22.638
तो दो दिन बाद,
मिखाइल ने ऑफ़िस में फ़ोन किया,

36:23.389 --> 36:24.849
मुझे 20,000 डॅालर का प्रस्ताव दिया।

36:25.975 --> 36:28.144
मुझे बस कुछ नक़ली बिल बनाने थे।

36:28.227 --> 36:29.520
पर पैसे लेने की बजाय,

36:29.604 --> 36:30.980
तुमने उसे हत्या करने को कहा।

36:32.064 --> 36:34.066
नहीं। मैंने पैसे भी लिए।

36:35.860 --> 36:38.362
हे भगवान, क्या अवसरवादी हो तुम!

36:39.071 --> 36:40.948
मैं एक बात पूछना चाहूँगा। सैरिन क्यों?

36:41.949 --> 36:43.951
हत्या के बहुत से आसान तरीक़े हैं।

36:44.035 --> 36:45.244
बस इसीलिए।

36:45.328 --> 36:47.246
है ना? क्योंकि यह बड़ा और साहसिक है।

36:47.330 --> 36:49.790
तुमने सोचा पुलिस इसे आतंकवादी हमला मानेगी,

36:49.874 --> 36:51.083
और बड़े पैमाने पर आतंक से जूझने में

36:51.167 --> 36:52.919
इतनी व्यस्त होगी
कि हत्या के बारे में सोच भी नहीं पाएगी।

36:54.212 --> 36:55.421
कहना पड़ेगा, अच्छी चाल थी।

36:56.631 --> 36:57.590
तुम्हें एक बात और पता है?

36:58.591 --> 36:59.800
तुमने कभी एलियट से प्यार नहीं किया।

36:59.884 --> 37:02.136
क़तई नहीं।
वह तुम्हारे लिए पैसे की खान था।

37:02.220 --> 37:04.639
तुम्हारे विकृत तर्क के हिसाब से,
जैफ़ और शीला ही

37:04.722 --> 37:05.973
तुम्हारे रास्ते का कांटा थे।

37:06.515 --> 37:07.725
और उनके रास्ते से हटने के बाद,

37:08.476 --> 37:09.769
एलियट कंपनी पर अधिकार जमा लेता।

37:10.394 --> 37:12.313
और तुम दोनों अपना रिश्ता
आगे बढ़ाने को आज़ाद होते।

37:12.855 --> 37:15.066
वह अपनी पत्नी को तलाक़ देकर
मुझसे शादी करने वाला था।

37:16.150 --> 37:17.652
पर बिना पैसे के इसका क्या फ़ायदा था?

37:17.735 --> 37:19.820
पता है? अब तुम्हारे पास कुछ नहीं है।

37:19.904 --> 37:21.447
और यह दुख की बात है

37:22.031 --> 37:24.992
क्योंकि तुम अभी उस पैसे से
वकील कर सकती थीं।

38:09.328 --> 38:10.246
स्टीव मैकगैरेट

38:19.839 --> 38:22.675
-तुम्हें एक और लिफ़ाफ़ा मिला?
-हाँ।

38:22.758 --> 38:23.843
उसके अंदर यह मेडल मिला।

38:24.677 --> 38:25.845
इसे ऑर्डर ऑफ़ द राइज़िंग सन कहते हैं।

38:26.762 --> 38:29.974
पर्ल हार्बर पर बमबारी करने वाले
एक जापानी पायलट को दिया गया था।

38:32.226 --> 38:34.103
यह तुम्हारे पिता के टूलबॅाक्स में
कैसे आया?

38:35.104 --> 38:36.022
मुझे नहीं पता।

38:37.440 --> 38:39.984
मेरे दादा पर्ल पर काम करते थे,
और उनकी मौत "एरिज़ोना" पर हुई थी।

38:40.568 --> 38:42.778
शायद वही व्यक्ति है जो ओसाका से

38:42.862 --> 38:44.572
मेरे पिता को पोस्टकार्ड भेजता था।

38:45.448 --> 38:46.449
ये तुम्हें अब क्यों लौटाया जा रहा है?

38:47.033 --> 38:49.327
जो भी तुम्हें मिला है
उसका वो फ़ैट से कुछ न कुछ संबंध है।

38:49.410 --> 38:50.953
उसका इस मेडल से क्या वास्ता?

38:52.955 --> 38:54.165
उसे ढ़ूँढ़ लूँ तो पता चल जाएगा।

38:57.251 --> 38:58.961
नहीं, यही असली वाला है?

39:04.383 --> 39:06.177
आप हमारे साथ बीच पर चलेंगे?

39:06.260 --> 39:08.346
मैं इससे अधिक कुछ नहीं चाहता
कि तुम्हारे साथ बीच पर चलूँ।

39:08.971 --> 39:10.639
पर मेरे पास छुट्टियाँ कम बची हैं,

39:10.723 --> 39:13.225
तो मुझे काम पर जाना पड़ेगा।
बाद में मिलें?

39:13.309 --> 39:14.769
ठीक है? यहाँ आओ।

39:17.605 --> 39:20.524
आज अस्पताल में मेरा ख़्याल
रखने के लिए शुक्रिया, ठीक है?

39:21.359 --> 39:23.319
-मुझे तुमसे प्यार है।
-मुझे भी।

39:23.402 --> 39:24.403
ठीक है।

39:27.615 --> 39:28.699
मेरी रानी।

39:35.748 --> 39:37.083
एक तरह से, मैं ख़ुश हूँ कि यह हुआ।

39:37.666 --> 39:39.377
ख़ुश हो? तुम ख़ुश हो कि,

39:39.460 --> 39:40.628
मुझे ज़हर दिया गया और मैं लगभग मर गया।

39:40.711 --> 39:43.047
ठीक है, ख़ुश नहीं, आभारी हूँ,

39:43.672 --> 39:45.800
मैं घर आने का बहाना ढ़ूँढ़ रही थी।

39:47.551 --> 39:49.553
मुझे लगा तुम्हें मावि पसंद था,
पर ख़ुशी हुई कि तुम्हारे काम आ सका।

39:51.138 --> 39:54.016
स्टेन ने यह दौरा हमारी शादी
बचाने के लिए किया था।

39:55.851 --> 39:58.354
पता नहीं बचाने के लिए
कुछ बचा भी है या नहीं।

40:01.857 --> 40:02.858
यह अच्छा है।

40:02.942 --> 40:04.151
-तुम्हें काम पर जाना चाहिए।
-हाँ।

40:05.069 --> 40:07.363
-बाद में बात करें?
-हाँ, मुझे इंतज़ार रहेगा।

41:02.168 --> 41:04.587
अरे, मैं दस मिनट को क्या गया, हर कोई

41:04.670 --> 41:06.255
-ख़ाली खड़ा है, हाँ?
-हाँ।

41:06.964 --> 41:08.048
-एक भले आदमी को दूर नहीं रख सकते--
-माफ़ करना।

41:08.132 --> 41:10.968
क्या हम तुम्हें जानते हैं?
देखो तो ख़ुद को!

41:11.051 --> 41:12.678
-वापसी पर स्वागत है, दोस्त।
-स्वागत है।

41:12.761 --> 41:13.971
-शुक्रिया।
-हाँ, हाँ।

41:15.598 --> 41:19.143
कुछ लोगों ने मुझसे कहा
कि मुझे तुम्हें शुक्रिया अदा करना चाहिए।

41:20.436 --> 41:21.479
गले मिलने से काम चल जाएगा।

41:21.562 --> 41:25.191
गले मिलने से काम चल जाएगा?
ठीक है, मैं तैयार हूँ। शुक्रिया।

41:28.235 --> 41:29.278
इधर सुनो।

41:30.863 --> 41:31.697
क्या हुआ?

41:32.698 --> 41:33.991
तुम और रेशल?

41:36.160 --> 41:37.203
यह कितने समय से चल रहा है?

41:38.370 --> 41:39.622
कुछ समय से।

41:40.331 --> 41:43.083
-मुझे कभी बताने वाले थे, या
-तुम्हें कभी--

41:43.167 --> 41:45.419
हम बहुत क़रीब आ गए हैं।

41:46.170 --> 41:47.755
तुमने कहा बहुत क़री--
हम बहुत क़रीब आ गए हैं?

41:47.838 --> 41:48.714
हाँ-- हाँ।

41:48.797 --> 41:51.467
मौत से एक नज़दीकी अनुभव ने
तुममें मेरे लिए अपनाइयत जगा दी?

41:52.468 --> 41:53.719
आ जाओ।

41:53.802 --> 41:55.387
-मुझे गले लगाना चाहते हो?
-आओ।

41:55.471 --> 41:57.389
-तुम्हें वापस पाकर अच्छा लगा।
-मैकगैरेट?

41:59.600 --> 42:00.893
हाथ ऊपर कर लो!

42:01.560 --> 42:03.062
घुटनों के बल बैठ जाओ!

42:06.398 --> 42:07.650
-तुम अंदर कैसे आए?
-मझे तुम्हारी मदद चाहिए।

42:09.443 --> 42:10.361
कोई हथियार नहीं है।

42:11.654 --> 42:13.239
कहा था न मैं तुमसे कोई सौदा नहीं करूँगा।

42:13.322 --> 42:14.615
तुम समझ नहीं रहे।

42:14.698 --> 42:18.077
मैं कोई भी इल्ज़ाम क़ुबूल कर लूँगा,
अधिकतम सज़ा ले लूँगा,

42:18.160 --> 42:20.204
बस तुम मुझे सुरक्षात्मक हिरासत में लो लो।

42:21.330 --> 42:22.164
हाँ? क्या हुआ?

42:24.500 --> 42:25.376
वो फ़ैट।

42:26.544 --> 42:28.212
मैंने उसके साथ चीज़ें ठीक
करने की कोशिश की।

42:28.295 --> 42:29.838
उसने क्या कहा?

42:29.922 --> 42:31.799
उसने कहा वह तब तक नहीं रुकेगा,

42:31.882 --> 42:32.967
जब तक मैं मर नहीं जाता,

42:33.509 --> 42:37.012
और जब मैं मर जाऊँगा,
तो वह तुम्हारे लिए आएगा।
