WEBVTT

00:00:34.075 --> 00:00:36.828 align:center
एक, दो, तीन।

00:00:36.911 --> 00:00:37.954 align:center
अच्छा।

00:00:38.038 --> 00:00:39.873 align:center
अच्छा। बढ़िया। ठीक है।

00:00:39.956 --> 00:00:41.082 align:center
- ऐसा मत करो।
- कैसा मत करूँ?

00:00:42.375 --> 00:00:44.294 align:center
जब उठो, तो पैर की तरफ़ मत देखो।

00:00:44.377 --> 00:00:45.462 align:center
पता कैसे चलेगा कि मेरे पैर कहाँ हैं

00:00:45.545 --> 00:00:48.256 align:center
- अगर उन्हें देखूँगा नहीं तो?
- दोबारा करो।

00:00:48.339 --> 00:00:49.674 align:center
चलो।

00:00:49.758 --> 00:00:51.634 align:center
अच्छा, मैं पागल जैसे
महसूस कर रहा हूँ।

00:00:51.718 --> 00:00:54.387 align:center
मेरा मतलब, मैं सर्फ़िंग अभ्यास
के दौरान कभी सच में

00:00:54.471 --> 00:00:56.598 align:center
- सर्फ़ करूँगा या नहीं?
- हाँ, लेकिन इसके मूल तत्व जान लो।

00:00:56.681 --> 00:00:58.224 align:center
मुझे मूल तत्वों की परवाह नहीं।

00:00:58.308 --> 00:00:59.976 align:center
मैं इसे इसलिए कर रहा हूँ
क्योंकि ग्रेस को सिखाना है,

00:01:00.060 --> 00:01:01.770 align:center
मैंने सोचा, साथ सर्फ़िंग
करना बढ़िया रहेगा।

00:01:01.853 --> 00:01:03.313 align:center
अच्छा, मुझे यक़ीन है

00:01:03.396 --> 00:01:04.731 align:center
- उसने इसकी कल्पना नहीं।
- अच्छा।

00:01:04.814 --> 00:01:05.648 align:center
ठीक है। तुम्हें लगता है तुम तैयार हो?

00:01:05.732 --> 00:01:06.608 align:center
हाँ तैयार हूँ।

00:01:06.691 --> 00:01:08.651 align:center
- चलो।
- अच्छा, जाकर एक लहर पकड़ो, भाई।

00:01:15.784 --> 00:01:17.702 align:center
शायद हम थोड़ा और मूल तत्वों
पर काम कर सकते हैं।

00:01:18.328 --> 00:01:19.829 align:center
ठीक है? फिर चले जाएँगे।

00:01:22.874 --> 00:01:24.626 align:center
- वह क्या था?
- वह सुनामी चेतावनी है।

00:01:24.709 --> 00:01:26.336 align:center
यह सुनामी है…? मज़ाक कर रही हो?

00:01:26.419 --> 00:01:28.797 align:center
हमें अभी क्षेत्र खाली
करवाना पड़ेगा। चलो।

00:01:28.880 --> 00:01:30.006 align:center
जीवन-रक्षक

00:01:30.089 --> 00:01:32.133 align:center
डैनी, चलो।
यहाँ से चलते हैं।

00:01:32.217 --> 00:01:33.802 align:center
चलो। आगे बढ़ो।

00:01:35.094 --> 00:01:37.889 align:center
<i>चलो, सभी लोग! यह</i>
<i>अनिवार्य रिक्तिकरण है।</i>

00:01:38.556 --> 00:01:39.682 align:center
<i>तट से दूर हटें।</i>

00:01:39.766 --> 00:01:41.601 align:center
<i>सावधान! यह अनिवार्य रिक्तिकरण है।</i>

00:01:42.185 --> 00:01:43.895 align:center
<i>तट से दूर हटें।</i>

00:02:30.525 --> 00:02:31.359 align:center
- गवर्नर।
- सर।

00:02:34.112 --> 00:02:35.238 align:center
- मूल स्थल कहाँ है?
- अच्छा।

00:02:35.321 --> 00:02:36.865 align:center
पहली लहर में कितना वक़्त है?

00:02:36.948 --> 00:02:38.449 align:center
सुनामी चेतावनी प्लवों ने वेक द्वीप से

00:02:38.533 --> 00:02:40.743 align:center
लगभग सौ मील उत्तर-पूर्वी
दिशा से लहर खोजी।

00:02:40.827 --> 00:02:42.662 align:center
उनके मुताबिक यह गहरे समुद्र में
भू-स्खलन से हुआ।

00:02:42.745 --> 00:02:45.206 align:center
पहली लहरें लगभग
तीन घंटों में पहुँचेंगीं।

00:02:46.833 --> 00:02:49.002 align:center
जी। सर, मैं दस
मिनट में पहुँचूँगी।

00:02:49.085 --> 00:02:50.920 align:center
हाँ, गवर्नर, पाँच
मिनट में पहुँचूँगा।

00:02:52.380 --> 00:02:54.716 align:center
- मुक़ाबला?
- यह श्राप है।

00:02:54.799 --> 00:02:56.885 align:center
कमान ने सभी कर्मचारियों
को बेस पर बुलाया।

00:02:56.968 --> 00:02:59.554 align:center
हम बेड़े को गहरे पाने में
ले जाकर संभालेंगे।

00:03:00.388 --> 00:03:01.806 align:center
बढ़िया होगा।

00:03:01.890 --> 00:03:04.934 align:center
शायद बाक़ियों को जिनके पास
विमान वाहक पोत नहीं,

00:03:05.018 --> 00:03:07.270 align:center
उन्हें अपनी जल-नलियाँ निकालनी होंगी।

00:03:08.271 --> 00:03:10.940 align:center
- आज सावधान रहना, समझे?
- हाँ। तुम, भी।

00:03:15.278 --> 00:03:16.321 align:center
सुनामी रिक्तिकरण क्षेत्र

00:03:17.280 --> 00:03:18.948 align:center
पुलिस

00:03:22.160 --> 00:03:23.411 align:center
होनोलुलु पुलिस

00:03:34.505 --> 00:03:35.757 align:center
वाहल

00:03:35.840 --> 00:03:36.716 align:center
नैपकिन्स

00:03:42.430 --> 00:03:43.514 align:center
दो पंक्तियाँ।

00:03:43.598 --> 00:03:45.516 align:center
हे, सब ठीक हो जाएगा, बंदरिया।

00:03:45.600 --> 00:03:47.060 align:center
वादा करता हूँ। अच्छी ख़बर है।

00:03:47.143 --> 00:03:48.937 align:center
स्कूल से छुट्टी मिल गई।

00:03:49.020 --> 00:03:51.105 align:center
मेरा दोस्त टॉमी कहता है कि लहरें

00:03:51.189 --> 00:03:53.858 align:center
इमारतों जितनी बड़ी
और रेस कार जितनी तेज़ हो सकती हैं।

00:03:53.942 --> 00:03:56.152 align:center
ओह, उसने ऐसा कहा?
टॉमी ने यह भी कहा

00:03:56.236 --> 00:03:58.071 align:center
कि उसने एक बोर्ड से टाइगर शार्क मारी।

00:03:58.154 --> 00:04:01.032 align:center
समझो भी, टॉमी एक पैदाइशी झूठा है।

00:04:01.115 --> 00:04:03.117 align:center
तो अब से, अगर टॉमी बात करेगा

00:04:03.201 --> 00:04:05.161 align:center
तो हम कान बंद कर लेंगे, समझे?

00:04:05.245 --> 00:04:06.496 align:center
टॉमी।

00:04:06.996 --> 00:04:08.289 align:center
टॉमी बेवकूफ़ है, बेटी।

00:04:12.377 --> 00:04:14.420 align:center
- कैसे हो?
- हे, मुझे एवा बीच के

00:04:14.504 --> 00:04:16.631 align:center
सुनामी चेतावनी केंद्र पर मिलो,

00:04:16.714 --> 00:04:17.840 align:center
- ठीक है?
<i>- क्या? अभी?</i>

00:04:17.924 --> 00:04:21.427 align:center
हाँ। अभी। केंद्र के प्रमुख,
डॉ. नॉर्मन रसल, लापता हो गए हैं।

00:04:22.762 --> 00:04:25.515 align:center
- हे, सुन रहे हो?
<i>- हाँ। मेरे साथ ग्रेस है,</i>

00:04:25.598 --> 00:04:28.226 align:center
और, स्टैन और रेचल शहर से बाहर हैं।

00:04:29.227 --> 00:04:30.478 align:center
उसकी देखभाल के लिए कोई है?

00:04:31.020 --> 00:04:33.064 align:center
नहीं है। क्यों? तुम्हारे
पास कोई तरक़ीब है?

00:04:34.315 --> 00:04:35.692 align:center
हाँ।

00:04:35.775 --> 00:04:39.362 align:center
सुनामी चेतावनी केंद्र
एवा बीच

00:04:39.445 --> 00:04:41.739 align:center
सुनामी प्रभाव समय
2 घंटे 56 मिनट

00:05:07.890 --> 00:05:08.975 align:center
कैसे हो, भाई?

00:05:10.101 --> 00:05:12.603 align:center
सुना है मेरे लिए
उच्च-प्राथमिकता वाला काम है।

00:05:12.687 --> 00:05:13.896 align:center
उच्च-प्राथ… हाँ।

00:05:13.980 --> 00:05:15.106 align:center
तुम्हें यकीन है यह सही रहेगा?

00:05:15.690 --> 00:05:17.066 align:center
उसने मेरी बहन का ख़याल रखा।

00:05:17.150 --> 00:05:18.776 align:center
हाँ, जानता हूँ, और वह भाग गई।

00:05:18.860 --> 00:05:21.112 align:center
हे। झूठ है, भाई। उसने बेवकूफ़ बनाया।

00:05:21.195 --> 00:05:23.531 align:center
उसने मेरे जज़बातों से खेला।

00:05:23.614 --> 00:05:24.991 align:center
- यह सच है।
- तुम चुप करो।

00:05:25.074 --> 00:05:27.869 align:center
उसके अलावा, मैं बच्चों के
साथ अच्छा हूँ। मैं संभाल लूँगा।

00:05:29.454 --> 00:05:31.247 align:center
बेबी, तुम्हें क्रिसमस
से कामेकोना याद हैं?

00:05:31.873 --> 00:05:35.251 align:center
हाँ? क्या कहती हो? मेरा मतलब,
यह बहुत मज़ा करवाएँगे।

00:05:35.335 --> 00:05:37.086 align:center
तुम उसके साथ थोडा घूमना चाहोगी?

00:05:37.170 --> 00:05:38.421 align:center
पर मुझे आपके साथ रहना है।

00:05:38.504 --> 00:05:39.922 align:center
समझ सकता हूँ।

00:05:41.466 --> 00:05:42.467 align:center
पर सुनो।

00:05:42.550 --> 00:05:44.510 align:center
तुम उसके घर पर थोड़ी देर खेलना

00:05:44.594 --> 00:05:46.095 align:center
क्योंकि वह पानी से काफ़ी दूर है।

00:05:46.179 --> 00:05:48.056 align:center
ठीक? और मैं चाहता हूँ तुम वही करो।

00:05:48.139 --> 00:05:50.767 align:center
जैसी ही हम इस मामले को सुलझा लेंगे,

00:05:50.850 --> 00:05:52.518 align:center
जो बहुत जल्द होगा।
मैं यक़ीन दिलाता हूँ।

00:05:52.602 --> 00:05:54.687 align:center
मैं वापस आऊँगा, और तुम्हें ले जाऊँगा,

00:05:54.771 --> 00:05:57.065 align:center
- वादा करता हूँ, ठीक है? ठीक है न?
- ठीक है।

00:05:57.148 --> 00:05:59.567 align:center
तुम्हें बर्फ़ का गोला पसंद है, ग्रेस?

00:05:59.650 --> 00:06:01.235 align:center
मैं नए स्वाद बना रहा था।

00:06:01.944 --> 00:06:03.196 align:center
मुझे स्वाद जाँचने वाला चाहिए।

00:06:03.279 --> 00:06:04.864 align:center
तुम मेरी मदद करोगी?

00:06:04.947 --> 00:06:05.990 align:center
- हाँ।
- बढ़िया।

00:06:06.074 --> 00:06:06.949 align:center
मैं उसका ख़याल रखूँगा।

00:06:07.033 --> 00:06:07.992 align:center
ठीक है। तुम्हें चाहता हूँ।

00:06:08.076 --> 00:06:09.118 align:center
तुम्हें भी चाहती हूँ, डैनो।

00:06:12.205 --> 00:06:13.998 align:center
तुम्हारे पास सीट बेल्ट है? डैनी…

00:06:14.082 --> 00:06:16.084 align:center
चिंता मत करो। भरोसा रखो, भाई।

00:06:16.167 --> 00:06:17.126 align:center
सीमित क्षेत्र

00:06:17.210 --> 00:06:19.212 align:center
मैं संभाल लूँगा। तुम लोग यह जानते हो।

00:06:20.171 --> 00:06:21.255 align:center
ओह।

00:06:22.340 --> 00:06:23.508 align:center
अच्छा, मुझे एक बात बताओ।

00:06:23.591 --> 00:06:26.010 align:center
हम हज़ारों लोगों को निकालने में
मदद क्यों नहीं कर रहे?

00:06:26.094 --> 00:06:27.804 align:center
उसकी बजाए, एक
लापता शख्स को ढूँढ़ रहे हैं।

00:06:27.887 --> 00:06:30.348 align:center
क्योंकि, डैनी, वही
शख्स उन हज़ारों लोगों की

00:06:30.431 --> 00:06:32.683 align:center
सुरक्षा सुनिश्चित
करने का ज़िम्मेदार है।

00:06:32.767 --> 00:06:34.936 align:center
ठीक है, सही है। लापता परिभाषित करो।

00:06:35.019 --> 00:06:37.772 align:center
लापता का मतलब, कल रात से
दिखा या बात नहीं हुई।

00:06:37.855 --> 00:06:39.816 align:center
चिन और कोनो अभी उसका घर छान रहे हैं।

00:06:39.899 --> 00:06:42.276 align:center
सुनामी प्रभाव समय
02:44:44 तटीय आगमन का अनुमान

00:06:44.487 --> 00:06:45.363 align:center
दो सौ

00:06:47.907 --> 00:06:50.118 align:center
देखो, शेल्डन, स्तर एक और स्तर तीन को

00:06:50.201 --> 00:06:51.786 align:center
खाली करने में बहुत अंतर है।

00:06:51.869 --> 00:06:52.745 align:center
तुम्हें फ़ैसला करना होगा।

00:06:52.829 --> 00:06:54.080 align:center
मुझे आँकड़े देखने के लिए
और वक़्त चाहिए।

00:06:54.163 --> 00:06:56.749 align:center
डॉ. रसल ही आम तौर पर
सैलाब के क्षेत्र परिभाषित करते हैं।

00:06:56.833 --> 00:06:59.585 align:center
लेकिन डॉ. रसल यहाँ नहीं हैं,
इसलिए आज, तुम करोगे।

00:06:59.669 --> 00:07:01.003 align:center
- मैं…
- दख़ल देने के लिए माफ़ी चाहूँगा।

00:07:01.087 --> 00:07:02.964 align:center
मैं फ़ाइव-0 से लेफ्टिनेंट कमांडर
स्टीव मैकगैरेट हूँ।

00:07:03.047 --> 00:07:03.881 align:center
यह डिटेक्टिव डैनी विलियम्स हैं।

00:07:03.965 --> 00:07:05.716 align:center
हम डॉ. रसल के लापता होने की

00:07:05.800 --> 00:07:08.010 align:center
- तहकीकात पर हैं।
- शेल्डन टनी, उप निदेशक।

00:07:08.094 --> 00:07:09.720 align:center
कमांडर सैम हेल। तटरक्षक।

00:07:09.804 --> 00:07:12.098 align:center
माफ़ कीजिए, लेकिन
हमें इसी वक़्त चलना होगा।

00:07:12.181 --> 00:07:14.392 align:center
तो अगर तुम आदेश
नहीं दोगे, तो मैं दूँगा।

00:07:16.310 --> 00:07:19.647 align:center
पश्चाताप से बेहतर है सुरक्षित रहना।
स्तर तीन का ऐलान करता हूँ।

00:07:21.607 --> 00:07:22.733 align:center
सुनामी चेतावनी

00:07:23.901 --> 00:07:25.236 align:center
ओह, उसके लिए माफ़ी चाहूँगा।

00:07:25.319 --> 00:07:27.280 align:center
डॉ. रसल के बिना बहुत उलझन है यहाँ।

00:07:27.363 --> 00:07:30.741 align:center
अच्छा, देखो, मुझे वैज्ञानिकों से भरा
कमरा दिख रहा है।

00:07:30.825 --> 00:07:33.536 align:center
डॉ. रसल इतने ज़रूरी क्यों हैं?
मुझे उत्सुकता है।

00:07:33.619 --> 00:07:35.163 align:center
मेरे दफ़्तर में बात करते हैं।

00:07:36.622 --> 00:07:40.626 align:center
देखो, वैसे, हम में से बहुत लोग
उन आंकड़ों को पढ़ सकते हैं

00:07:40.710 --> 00:07:42.044 align:center
जो चेतावनी प्लवों से मिल रहे हैं।

00:07:42.128 --> 00:07:44.964 align:center
लेकिन जो अभी मिल रहा है
उसमें असामान्यताएँ भरी हैं।

00:07:45.047 --> 00:07:47.133 align:center
असामान्य… कैसी असामान्यताएँ?

00:07:47.216 --> 00:07:50.178 align:center
लहर की ऊँचाई, पानी का दबाव,
बैरोमीटरिक खिसकाव।

00:07:50.261 --> 00:07:53.556 align:center
ये सब लहर की ऊँचाई और तीव्रता के
अनुमान पर प्रभाव डालते हैं,

00:07:53.639 --> 00:07:55.391 align:center
और ये बेतरतीब हैं।

00:07:55.475 --> 00:07:57.059 align:center
अच्छा, देख कर समझना चाहूँगा।

00:07:57.643 --> 00:08:00.938 align:center
- अच्छा।
- अच्छा, यहाँ। देखिए।

00:08:03.024 --> 00:08:06.152 align:center
यह हाल ही के आँकड़े
का एक प्रतिरूपण है।

00:08:06.235 --> 00:08:08.905 align:center
इससे पहले के आँकड़े में,
लहर लगभग आधी ऊँचाई की थी।

00:08:08.988 --> 00:08:10.990 align:center
लेकिन उससे पहले, माप से परे थी।

00:08:11.073 --> 00:08:13.159 align:center
जबसे 5:00 पूर्वाहन को प्लव बजा है

00:08:13.242 --> 00:08:14.952 align:center
कोई समझने लायक रुझान नहीं मिला।

00:08:15.495 --> 00:08:18.581 align:center
- आँकड़े बदलते रहते हैं।
- बाक़ी चेतावनी केन्द्रों का क्या?

00:08:18.664 --> 00:08:19.749 align:center
तुमने उनसे सलाह की?

00:08:19.832 --> 00:08:22.001 align:center
हम पूरी पैसिफिक रिम का
मुख्य केंद्र हैं।

00:08:22.084 --> 00:08:24.003 align:center
हमने अलास्का में सैटेलाइट केंद्र
से भी पूछा,

00:08:24.086 --> 00:08:26.255 align:center
लेकिन उन्हें भी ख़राब
आँकड़े मिल रहे हैं।

00:08:26.797 --> 00:08:27.965 align:center
अच्छा, तो तुम कह रहे हो कि,
तुम्हारे सभी लोग…

00:08:28.049 --> 00:08:29.342 align:center
तुम्हें अंदाज़ा नहीं
कि हमारी तरफ़ क्या आएगा?

00:08:29.425 --> 00:08:32.136 align:center
- क्या यह सही है?
- मैं सबसे नए आँकड़े के आधार पर

00:08:32.220 --> 00:08:35.806 align:center
एक अनुमान लगा सकता हूँ।
लेकिन हम ऐसी लहर की बात कर रहे हैं

00:08:35.890 --> 00:08:37.934 align:center
जो तीन-मंज़िली इमारत जितनी बड़ी होगी,

00:08:38.017 --> 00:08:40.269 align:center
और जैट प्लेन की गति से चल रही होगी।

00:08:40.353 --> 00:08:41.771 align:center
मैं अनुमान नहीं लगाना चाहता।

00:08:41.854 --> 00:08:44.106 align:center
लगता है टॉमी इस बार सच कह रहा था।

00:08:44.732 --> 00:08:46.651 align:center
- टॉमी कौन है?
- आठ साल का बच्चा।

00:08:47.527 --> 00:08:49.695 align:center
अच्छा, तो तुम कह रहे हो कि,

00:08:49.779 --> 00:08:51.489 align:center
डॉ. रसल यह सब समझ पाएँगे?

00:08:51.572 --> 00:08:53.241 align:center
सिर्फ़ वही समझ पाएँगे।

00:08:53.324 --> 00:08:55.618 align:center
उन्होंने ही इस तकनीक को बनाया है।

00:08:55.701 --> 00:08:57.578 align:center
वह समुद्रों को सबसे बेहतर जानते हैं।

00:08:57.662 --> 00:08:59.288 align:center
आख़िरी बार उनसे कब बात की?

00:08:59.372 --> 00:09:03.376 align:center
कल रात लगभग पाँच बजे,
जब हम दफ़्तर से निकल रहे थे।

00:09:03.459 --> 00:09:05.378 align:center
और 6:00 पूर्वाहन को संकेत मिलता है कि

00:09:05.461 --> 00:09:07.505 align:center
पहले प्लव ने सुनामी का इशारा किया है।

00:09:07.588 --> 00:09:10.258 align:center
और प्रोटोकॉल माँगता है कि
मैं डॉ. रसल से सलाह करूँ

00:09:10.341 --> 00:09:12.385 align:center
इससे पहले कि किसी भी आपातकाल
प्रक्रिया लागू करूँ,

00:09:12.468 --> 00:09:15.388 align:center
लेकिन उन्होंने कभी संपर्क नहीं किया,
और मैं उन तक नहीं पहुँच पाया।

00:09:15.471 --> 00:09:18.975 align:center
दोस्तों, वह इसके लिए ही जीते हैं।
उनके पेजर पर संकेत मिलते ही

00:09:19.058 --> 00:09:21.143 align:center
वह इस दफ़्तर में सबसे पहले शख्स होते।

00:09:22.061 --> 00:09:24.230 align:center
- चिन, क्या मिला?
- साज़िश लगती है, सज्जनों।

00:09:25.314 --> 00:09:27.316 align:center
ज़बरन प्रवेश। संघर्ष के निशान।

00:09:27.400 --> 00:09:28.985 align:center
पड़ोसियों को सुरक्षित भेज दिया।

00:09:29.068 --> 00:09:31.529 align:center
लेकिन एच.पी.डी को
इसकी कोई शिकायत नहीं पहुँची।

00:09:31.612 --> 00:09:33.823 align:center
तो, हवाई के मुख्य सुनामी विशेषज्ञ

00:09:33.906 --> 00:09:35.116 align:center
डॉ.नॉर्मन रसल का घर
काहाला

00:09:35.199 --> 00:09:37.660 align:center
उसी दिन ग़ायब हुए,
जब उनकी ज़्यादा ज़रूरत पड़ी?

00:09:37.743 --> 00:09:39.579 align:center
संयोग के बारे में जानते होगे।

00:09:39.662 --> 00:09:40.913 align:center
- नहीं जानता।
- इसमें बहुत योजना चाहिए।

00:09:41.914 --> 00:09:43.374 align:center
अच्छा, क्या लगता है?

00:09:43.457 --> 00:09:44.875 align:center
यह जल्दी से हुआ।

00:09:45.626 --> 00:09:46.919 align:center
ज़रूर वहाँ से आए होगे।

00:09:47.503 --> 00:09:48.879 align:center
मेरे ख़याल से वह वहाँ बैठे थे। उठे।

00:09:48.963 --> 00:09:51.090 align:center
संघर्ष हुआ। वह इस तरफ़ आए।

00:09:52.049 --> 00:09:53.175 align:center
वह दीवार से टकराए।

00:09:53.259 --> 00:09:54.760 align:center
- यह मेरे पिता का घर है।
- और ज़मीन पर गिरे।

00:09:54.844 --> 00:09:57.597 align:center
ख़ून की बूँदें उस तरफ़ जाती हैं।
बहुत ख़ून लगता है।

00:09:57.680 --> 00:09:59.682 align:center
- गोली का घाव लगता है।
- गोली का घाव?

00:10:00.725 --> 00:10:02.018 align:center
क्या हुआ? मेरे पिता कहाँ हैं?

00:10:09.567 --> 00:10:11.986 align:center
सुनामी आगमन समय
1 घंटा 56 मिनट

00:10:13.863 --> 00:10:16.407 align:center
कोर्टनी, तुमने आख़िरी बारे
अपने पिता से कब बात की?

00:10:16.490 --> 00:10:18.826 align:center
- कल रात आठ बजे।
- अच्छा। किस बारे में बात की?

00:10:18.909 --> 00:10:21.996 align:center
मेरी भौतिकी परीक्षा।
फ़्री पार्टिकल्स के बारे में पूछना था।

00:10:22.079 --> 00:10:24.874 align:center
मेरी समझ से बाहर था,
और उन्होंने मदद की।

00:10:27.877 --> 00:10:28.753 align:center
क्या?

00:10:29.712 --> 00:10:31.714 align:center
मुझे नफ़रत होगी अगर मैंने आख़िरी बार

00:10:31.797 --> 00:10:33.924 align:center
अपने पिता से भौतिकी
के बारे में बात की।

00:10:34.467 --> 00:10:37.803 align:center
तुम्हें और कुछ याद है जो उन्होंने
कहा? चाहे कितना भी मामूली हो।

00:10:38.888 --> 00:10:41.766 align:center
हमने छुट्टी पर हाईकिंग पर
जाने के बारे में बात की।

00:10:41.849 --> 00:10:42.850 align:center
बस यही।

00:10:45.061 --> 00:10:47.146 align:center
वह मुझे बिलकुल, ठीक लगे।

00:10:47.229 --> 00:10:48.689 align:center
लेकिन जब आज सुबह साईरन बजे,

00:10:48.773 --> 00:10:51.233 align:center
और उनका फ़ोन नहीं आया,
तो मुझे फ़िक्र होने लगी।

00:10:53.152 --> 00:10:54.528 align:center
उन्हें कौन तकलीफ़ देना चाहेगा?

00:10:54.612 --> 00:10:56.614 align:center
सुनो। वादा करता हूँ कि
हमसे जो होगा वह करेंगे

00:10:56.697 --> 00:10:59.325 align:center
तुम्हारे पिताजी को ढूँढ़ने के लिए,
लेकिन अभी, तुम्हें जाना होगा।

00:10:59.867 --> 00:11:01.285 align:center
- मैं यहीं रहूँगी।
- मैं संभाल लूँगा।

00:11:01.911 --> 00:11:02.828 align:center
कोर्टनी,

00:11:02.912 --> 00:11:05.247 align:center
तुम्हारे पिता तुम्हारी
सुरक्षा चाहेंगे। मैं जानता हूँ।

00:11:05.331 --> 00:11:07.541 align:center
ठीक है? मैं एक
अधिकारी से कहकर तुम्हें

00:11:07.625 --> 00:11:10.544 align:center
भिजवाता हूँ और कुछ पता चला,
तो तुम्हें सबसे पहले बताऊँगा।

00:11:10.628 --> 00:11:11.587 align:center
वादा करता हूँ, ठीक?

00:11:13.172 --> 00:11:14.048 align:center
ठीक है।

00:11:14.131 --> 00:11:15.466 align:center
- ठीक है?
- शुक्रिया।

00:11:47.373 --> 00:11:49.667 align:center
यह मार्क है। यह बहुत अच्छे आदमी हैं।

00:11:49.750 --> 00:11:51.085 align:center
यह तुम्हारा ख़याल रखेंगे।

00:11:51.794 --> 00:11:53.796 align:center
अच्छा, तो हमें क्या मिला?

00:11:53.879 --> 00:11:55.256 align:center
स्किड के निशान और पेंट के टुकड़े।

00:11:55.339 --> 00:11:57.383 align:center
लगता है किसी ने जल्दी से गाड़ी निकालकर

00:11:57.466 --> 00:12:00.010 align:center
रसल की गाड़ी ठोक दी।
अपहरणकर्ता हो सकते हैं।

00:12:00.094 --> 00:12:02.763 align:center
इस द्वीप पर सिर्फ़ एक लाख
सफ़ेद गाड़ियाँ हैं।

00:12:02.847 --> 00:12:03.973 align:center
अच्छी बात। और कुछ?

00:12:06.684 --> 00:12:09.145 align:center
- यह बैग है।
- कूड़ा हो सकता है,

00:12:09.228 --> 00:12:12.314 align:center
लेकिन एक आदमी का कूड़ा
दूसरे के लिए सबूत होता है।

00:12:12.398 --> 00:12:13.232 align:center
चलो उठाते हैं।

00:12:20.448 --> 00:12:22.450 align:center
मैंने टी.डब्ल्यू.सी का
सुरक्षा लॉग देखा…

00:12:22.533 --> 00:12:23.617 align:center
फ़ाइल ट्रांसफ़र ओवरराइड प्रोटोकॉल

00:12:23.701 --> 00:12:25.202 align:center
…रसल के आख़िरी क़दम खोजने के लिए।

00:12:25.286 --> 00:12:28.080 align:center
लगता है उसने आज सुबह
5:32 पूर्वाहन को लॉगइन किया,

00:12:28.164 --> 00:12:31.167 align:center
पहले प्लव से सुनामी संकेत मिलने के
लगभग आधे घंटे पहले।

00:12:31.792 --> 00:12:33.711 align:center
शायद उन्हें भूस्खलन
का पूर्व संकेत मिला।

00:12:33.794 --> 00:12:35.671 align:center
कुछ अंदाज़ा है उन्होंने क्या देखा?

00:12:35.754 --> 00:12:39.091 align:center
नहीं। उसने इस कंप्यूटर से लॉगइन
नहीं किया, तो जानकारी नहीं देख सकता।

00:12:39.175 --> 00:12:41.093 align:center
रुको। अगर उन्होंने इस कंप्यूटर से
लॉगइन नहीं किया,

00:12:41.177 --> 00:12:42.219 align:center
तो शायद तब तक अपहरण हो चुका हो।

00:12:42.303 --> 00:12:44.638 align:center
हम वह आईपी पता खोज सकते हैं
जहाँ से उन्होंने लॉगइन किया?

00:12:44.722 --> 00:12:47.725 align:center
नहीं। सुरक्षा लॉग
आई.पी पता नहीं दर्ज़ करता,

00:12:47.808 --> 00:12:50.436 align:center
लेकिन यह असफल लॉगइन कोशिशें
ज़रूर रिकॉर्ड करता है।

00:12:51.604 --> 00:12:53.606 align:center
अब, जब उसने लॉगइन किया,
तो पासवर्ड ग़लत डाला…

00:12:53.689 --> 00:12:54.690 align:center
लॉगइन पासवर्ड
ग़लत पासवर्ड

00:12:54.773 --> 00:12:56.650 align:center
…सही वाला डालने से पहले दो दफ़ा।

00:12:57.568 --> 00:12:59.320 align:center
रुको। कोई और उनका पासवर्ड तो नहीं

00:12:59.403 --> 00:13:01.822 align:center
- डालने की कोशिश कर रहा था?
- पहले मुझे भी यही लगा।

00:13:01.906 --> 00:13:03.532 align:center
लेकिन जो ग़लत पासवर्ड डाला गया

00:13:03.616 --> 00:13:05.242 align:center
दोनों बार एक ही था।

00:13:05.326 --> 00:13:07.203 align:center
अच्छा। और अगर कोई लॉगइन
करने की कोशिश करता,

00:13:07.286 --> 00:13:08.913 align:center
तो वह अलग-अलग पासवर्ड
डाल कर देखता।

00:13:08.996 --> 00:13:11.081 align:center
- बिलकुल।
- और बात यह है,

00:13:11.165 --> 00:13:13.375 align:center
कि ग़लत पासवर्ड
चार नंबरों से बना है…

00:13:13.459 --> 00:13:15.211 align:center
…"1015।"

00:13:15.836 --> 00:13:17.254 align:center
असली पासवर्ड "कोर्टनीरोज़" है…

00:13:17.838 --> 00:13:18.881 align:center
…उसकी बेटी का नाम।

00:13:18.964 --> 00:13:20.257 align:center
हाँ। बिलकुल मेल नहीं खाते।

00:13:20.341 --> 00:13:22.218 align:center
लगता है उन्होंने जान बूझकर
ग़लत पासवर्ड डाला।

00:13:22.760 --> 00:13:25.137 align:center
वह एक संदेश भेजना चाहते थे,
जिसका मतलब साढ़े पाँच बजे,

00:13:25.221 --> 00:13:27.348 align:center
जब उन्होंने वह संदेश
भेजा, तब वह ज़िंदा थे।

00:13:32.603 --> 00:13:35.272 align:center
अच्छा, तो किस समय हम
समझदार लोगों की बात सुनकर

00:13:35.356 --> 00:13:36.524 align:center
ऊँची ज़मीन पर जाएँगे?

00:13:36.607 --> 00:13:39.527 align:center
जैसे ही पता लगे कि
डॉ. रसल क्या संदेश भेज रहे थे।

00:13:39.610 --> 00:13:42.404 align:center
अच्छा, वह किसी पहाड़
पर जाकर नहीं कर सकते?

00:13:42.488 --> 00:13:45.324 align:center
कहीं भी? फेरिस व्हील? इमारत?
बहुत ऊँची जगह पर? हैं?

00:13:45.407 --> 00:13:46.450 align:center
मामो, कैसे हो?

00:13:46.534 --> 00:13:49.203 align:center
भाई, तुम्हें इन पुलिसवालों को
यहाँ से हटाना होगा।

00:13:49.703 --> 00:13:51.622 align:center
चाहते हैं कि मैं तट छोड़कर चला जाऊँ।

00:13:51.705 --> 00:13:54.291 align:center
जैसा वह कहें वैसा करो, मामो।
सुनामी आ रही है।

00:13:54.375 --> 00:13:56.043 align:center
तट पर रहना सुरक्षित नहीं।

00:13:56.126 --> 00:13:59.338 align:center
स्टीव मैं यहाँ पर 60, 64 और
75 में था। मैंने सब देखा।

00:13:59.421 --> 00:14:00.923 align:center
मैं पानी को जानता हूँ।

00:14:01.006 --> 00:14:02.550 align:center
आज इसमें कोई सुनामी नहीं है।

00:14:02.633 --> 00:14:04.051 align:center
अच्छा, सुनो। मैंने सुन लिया,

00:14:04.134 --> 00:14:06.136 align:center
लेकिन तुमको वहाँ से
जाना होगा, ठीक है?

00:14:06.220 --> 00:14:07.221 align:center
अच्छा, भाई। लेकिन मैं बता रहा हूँ।

00:14:07.304 --> 00:14:09.807 align:center
कोई बिना आग के धुआँ फैला रहा है।

00:14:09.890 --> 00:14:10.808 align:center
<i>सुरक्षित रहना, मामो।</i>

00:14:13.269 --> 00:14:16.564 align:center
बढ़िया था। तो, मामो को नहीं लगता
कि सुनामी होगी।

00:14:17.064 --> 00:14:19.024 align:center
शायद नहीं। लेकिन मेरा मतलब,
उससे बेहतर पानी को कौन जानता है?

00:14:19.108 --> 00:14:20.901 align:center
वैज्ञानिक, स्टीवन।

00:14:20.985 --> 00:14:23.487 align:center
वैज्ञानिक, जो ऐसी चीज़
का अध्ययन करते हैं,

00:14:23.571 --> 00:14:26.156 align:center
जिन्होंने बताया कि सुनामी एक घंटे और
27 मिनट में आएगी।

00:14:26.240 --> 00:14:29.869 align:center
ये लोग लहरों को
सदियों से परख रहे हैं, डैनी।

00:14:29.952 --> 00:14:32.872 align:center
मैं… मैं उनके काम की सराहना
करता हूँ। सच में करता हूँ।

00:14:32.955 --> 00:14:35.749 align:center
अगर मामो मदद करना चाहते हैं,
तो क्यों न अपना परिज्ञान

00:14:35.833 --> 00:14:38.419 align:center
डॉ. रसल को ढूँढ़ने के लिए
इस्तेमाल करें। यह अच्छा होगा।

00:14:39.795 --> 00:14:41.630 align:center
जानते हो क्या? यह सब एक पहेली है।

00:14:42.339 --> 00:14:45.009 align:center
मेरा मतलब, कोई डॉ.रसल का
अपहरण क्यों करेगा? उनके पास

00:14:45.092 --> 00:14:47.136 align:center
तो कोई गुप्त सरकारी राज़ नहीं रखे।

00:14:47.219 --> 00:14:48.345 align:center
किसे फ़ायदा होगा?

00:14:48.429 --> 00:14:50.723 align:center
जो भी पानी या पेट्रोल बेचता हो।

00:14:52.308 --> 00:14:53.392 align:center
वह मज़ाक था, स्टीवन।

00:14:53.475 --> 00:14:54.768 align:center
- रुको। नहीं।
- यह कोई आग लगाकर

00:14:54.852 --> 00:14:56.478 align:center
भीड़ खाली नहीं कर रहा।

00:14:57.062 --> 00:15:00.816 align:center
समझे? यह एक प्राकृतिक आपदा है।
सुनामी बनाई नहीं जा सकती।

00:15:02.693 --> 00:15:04.194 align:center
सही कहा। शायद बना सको।

00:15:10.242 --> 00:15:13.370 align:center
- कहाँ जा रहे हो?
- वापस सुनामी चेतावनी केंद्र में।

00:15:13.454 --> 00:15:14.705 align:center
फ़ाइव-0 मुख्यालय

00:15:15.664 --> 00:15:17.666 align:center
सुनामी आगमन समय
1 घंटा 12 मिनट

00:15:18.459 --> 00:15:19.627 align:center
आंटी एमेले को ले आए?

00:15:20.544 --> 00:15:22.755 align:center
अच्छा। बढ़िया। अच्छा। ध्यान रखना, भाई।

00:15:22.838 --> 00:15:24.465 align:center
तुम्हें तो नहीं बुलाया न?

00:15:25.549 --> 00:15:27.927 align:center
अच्छा। अस्पताल का रिक्तिकरण
कितना रह गया है?

00:15:29.094 --> 00:15:30.512 align:center
बस अपना ख़याल रखना।

00:15:30.596 --> 00:15:31.722 align:center
बाय।

00:15:31.805 --> 00:15:33.557 align:center
- वो मलीआ थी?
- हाँ।

00:15:34.099 --> 00:15:35.851 align:center
- आंटी एमेले कैसी हैं?
- बढ़िया।

00:15:35.935 --> 00:15:38.020 align:center
तुम मलीआ से अस्पताल
के बाद से कभी मिले?

00:15:39.313 --> 00:15:41.732 align:center
तुम लोग वापस एक साथ तो नहीं हो रहे?

00:15:41.815 --> 00:15:44.693 align:center
आराम से, बहना। मैं बस अस्पताल का
रिक्तिकरण देख रहा था।

00:15:44.777 --> 00:15:46.946 align:center
देखो, हमें असफल पासवर्ड
और पेंट के टुकड़ों के बारे में

00:15:47.029 --> 00:15:48.614 align:center
जानना होगा। सभी जा चुके हैं।

00:15:48.697 --> 00:15:49.823 align:center
हमें भी उनके साथ जाना होगा।

00:15:49.907 --> 00:15:51.450 align:center
- अच्छा।
- सबसे नए अनुमान क्या हैं?

00:15:52.076 --> 00:15:53.702 align:center
पहले जैसे। बिलकुल बेतरतीब।

00:15:53.786 --> 00:15:54.954 align:center
बदतर की तैयारी कर रहे हैं।

00:15:55.037 --> 00:15:56.330 align:center
डॉ. रसल का कुछ पता चला?

00:15:56.413 --> 00:15:58.415 align:center
हमें एक सुराग़ मिला
है, पर हमें जानना है।

00:15:58.499 --> 00:16:00.000 align:center
पूर्व चेतावनी प्रणाली
कैसे काम करती है?

00:16:00.084 --> 00:16:01.168 align:center
तुम्हें जानकारी कैसे मिलती है?

00:16:01.251 --> 00:16:02.920 align:center
यह इतना मुश्किल भी नहीं।

00:16:03.003 --> 00:16:04.004 align:center
उठो!

00:16:04.546 --> 00:16:05.756 align:center
अच्छा।

00:16:05.839 --> 00:16:06.799 align:center
देखो।

00:16:06.882 --> 00:16:10.469 align:center
ये चिन्ह सुनामी चेतावनी प्लवों की
स्थिति दर्शाते हैं।

00:16:10.552 --> 00:16:12.262 align:center
प्लव लहर की जानकारी रिकॉर्ड करते हैं

00:16:12.346 --> 00:16:14.848 align:center
और आँकड़े गोस 11
सैटेलाइट को भेजते हैं।

00:16:14.932 --> 00:16:16.976 align:center
और गोस 11 सैटेलाइट
वे आँकड़े हमें भेजती है।

00:16:17.059 --> 00:16:18.227 align:center
समझ गया।

00:16:18.310 --> 00:16:21.271 align:center
तुम इसे सामान्य ढंग से समझाओगे?
20 या कम शब्दों में।

00:16:21.355 --> 00:16:23.107 align:center
जैसे… जैसे खेत की सैर हो?

00:16:23.190 --> 00:16:25.609 align:center
- मुझे उसका मतलब नहीं पता।
- ठीक है।

00:16:27.152 --> 00:16:28.779 align:center
सुनामी के बारे में सीखें

00:16:28.862 --> 00:16:30.406 align:center
पानी में प्लव जानकारी हासिल करते हैं।

00:16:30.489 --> 00:16:33.033 align:center
उसे सैटेलाइट को भेजते हैं।
सैटेलाइट यहाँ भेजती है।

00:16:33.117 --> 00:16:34.660 align:center
अच्छा, बस इतना ही। यह मुश्किल था?

00:16:34.743 --> 00:16:37.871 align:center
- नहीं।
- सवाल। क्या सिग्नल किसी रीले स्टेशन

00:16:37.955 --> 00:16:39.123 align:center
से गुज़रता है या

00:16:39.206 --> 00:16:40.833 align:center
किसी और जगह से जहाँ
सिग्नल ख़राब हो सके?

00:16:40.916 --> 00:16:43.711 align:center
नहीं। यह गोस 11 से हम तक सीधी फ़ीड है।

00:16:44.211 --> 00:16:46.130 align:center
ओह! मुझे इजाज़त दीजिए।

00:16:46.213 --> 00:16:47.631 align:center
अच्छा, शुक्रिया। आपने बहुत मदद की।

00:16:47.715 --> 00:16:48.549 align:center
हाँ।

00:16:49.174 --> 00:16:50.426 align:center
इससे मदद कैसे हुई?

00:16:50.509 --> 00:16:52.720 align:center
एक सेकंड चुप रहोगे?
ताकि बड़े लोग सोच सकें।

00:16:52.803 --> 00:16:55.389 align:center
सोचें? सोचना? उस चहरे का यह मतलब है?

00:16:55.472 --> 00:16:58.392 align:center
यू.एस.एस एंटरप्राइज़
पैसिफ़िक महासागर

00:16:58.475 --> 00:16:59.852 align:center
<i>- मैं हूँ।</i>
- क्या चाहिए?

00:16:59.935 --> 00:17:02.104 align:center
हैलो कहने के लिए फ़ोन नहीं कर सकता?

00:17:02.187 --> 00:17:05.190 align:center
सैद्धांतिक तौर पर, संभव है।
लेकिन तुमने पहले कभी ऐसा नहीं किया,

00:17:05.274 --> 00:17:07.609 align:center
और इसका समय भी अजीब लगता है।

00:17:07.693 --> 00:17:10.487 align:center
सही बात है। जानना चाहता हूँ कि कोई
दूसरा सिग्नल है…

00:17:10.571 --> 00:17:11.613 align:center
सुनामी चेतावनी

00:17:11.697 --> 00:17:13.073 align:center
…जो गोस 11 सैटेलाइट की फ़्रीक्वेंसी

00:17:13.157 --> 00:17:15.075 align:center
पर डाला जा रहा है।

00:17:15.659 --> 00:17:16.577 align:center
ठीक है।

00:17:17.578 --> 00:17:19.705 align:center
- क्या चल रहा है?
<i>- अभी पता नहीं।</i>

00:17:20.581 --> 00:17:21.707 align:center
क्या?

00:17:21.790 --> 00:17:23.208 align:center
क्या कह रहे हो, दूसरा सिग्नल?

00:17:24.501 --> 00:17:26.128 align:center
- य… यह।
- मैं… मैं समझाता हूँ।

00:17:26.211 --> 00:17:27.838 align:center
एक प्लव है जो सैटेलाइट को
जानकारी पहुँचाता है

00:17:27.921 --> 00:17:29.298 align:center
और सैटेलाइट यहाँ
भेजती है। मैं समझता हूँ।

00:17:29.381 --> 00:17:31.216 align:center
लेकिन, श्रीमान जादूगर, मैं
उत्सुक हूँ। हमें क्या चिंता?

00:17:31.300 --> 00:17:33.385 align:center
टनी ने कहा कि आज
सुबह आँकड़े बदलते रहे।

00:17:33.469 --> 00:17:36.430 align:center
समझे? क्या होगा अगर ग़लत सिग्नल
अंतरिक्ष से वास्तविक सिग्नल को

00:17:36.513 --> 00:17:38.557 align:center
ओवरराइड कर रहा हो? यह, अंतरिक्ष।

00:17:39.683 --> 00:17:43.020 align:center
तो वह प्लव और
सैटेलाइट, क्या वह नहीं…?

00:17:43.812 --> 00:17:45.564 align:center
डॉ. रसल, डैनी! डॉ. रसल!

00:17:46.231 --> 00:17:47.441 align:center
- चिल्ला क्यों रहे हो?
- बस…

00:17:47.524 --> 00:17:48.692 align:center
- स्टीव?
- हे।

00:17:48.776 --> 00:17:50.444 align:center
अच्छा। तुम सही थे।
कोई दूसरा सिग्नल है,

00:17:50.527 --> 00:17:52.404 align:center
जो अंतरिक्ष से नहीं आ रहा।

00:17:52.488 --> 00:17:54.740 align:center
यह आला वाई बंदरगाह
में एक नाव से आ रहा है।

00:17:54.823 --> 00:17:56.825 align:center
अच्छा, जानना चाहता
हूँ कि नाव पर कोई है।

00:17:56.909 --> 00:17:58.035 align:center
ऊष्मा छवि भेज सकती हो?

00:18:00.287 --> 00:18:02.081 align:center
तुम मेरा कोर्ट-मार्शल करवाओगे?

00:18:02.164 --> 00:18:04.166 align:center
चलो भी, ज़रूरी न होता तो नहीं कहता।

00:18:04.249 --> 00:18:05.793 align:center
हालाँकि, तुम्हारे
यहाँ धरती पर होने के

00:18:05.876 --> 00:18:06.960 align:center
<i>अपने फ़ायदे हैं।</i>

00:18:08.253 --> 00:18:10.005 align:center
अच्छा, ऊष्मा छवि आ गई।

00:18:10.089 --> 00:18:12.174 align:center
नाव पर कम से कम एक जीवित शरीर है।

00:18:12.257 --> 00:18:13.425 align:center
मुझे निर्देशांक भेजोगी?

00:18:13.509 --> 00:18:14.968 align:center
उससे बेहतर कर सकती हूँ।

00:18:16.762 --> 00:18:18.263 align:center
एवरी क्लेयर होनोलुलु हाई

00:18:18.847 --> 00:18:20.933 align:center
यह "एवरी क्लेयर", कतार 21 पर है।

00:18:21.016 --> 00:18:23.393 align:center
- तुम सबसे बढ़िया हो। शुक्रिया।
<i>- स्टीव,</i>

00:18:23.477 --> 00:18:24.895 align:center
प्लीज़ मुझे बताओ कि तुम वहाँ

00:18:24.978 --> 00:18:28.065 align:center
जाने की तो नहीं सोच रहे?
वह सीधे लहर के मार्ग में है।

00:18:28.148 --> 00:18:29.942 align:center
कोई बात नहीं। एक
घंटा है। बहुत वक़्त है।

00:18:30.025 --> 00:18:31.193 align:center
बाद में फ़ोन करूँगा, ठीक है?

00:18:32.361 --> 00:18:36.240 align:center
तुम्हारी धारणा। डॉ. रसल द्वारा नकली
सिग्नल बनाने के लिए उनका अपहरण हुआ।

00:18:38.075 --> 00:18:39.368 align:center
क्या? कोई शाबाशी नहीं?

00:18:39.451 --> 00:18:40.744 align:center
नाव पर पहुँचते हैं, ठीक?

00:18:41.495 --> 00:18:42.454 align:center
रुको। हम ग़लत हुए तो?

00:18:43.831 --> 00:18:46.542 align:center
बढ़िया है। बुद्धिमानी है।
अब हम पानी की तरफ़ जा रहे हैं।

00:18:46.625 --> 00:18:48.293 align:center
यही तुम्हारी योजना है? मेरी बात सुनो।

00:18:48.377 --> 00:18:50.504 align:center
अगर मैं इस द्वीप पर मरूँगा,
जहाँ मुझे कभी नहीं आना चाहिए था,

00:18:50.587 --> 00:18:53.549 align:center
तो मुझे आख़िरी चेहरा
तुम्हारा नहीं देखना।

00:18:53.632 --> 00:18:55.300 align:center
तुम समझते हो? बेशक़, आदर से।

00:18:58.137 --> 00:18:59.555 align:center
मैकगैरेट, फ़ाइव-0

00:19:02.724 --> 00:19:05.477 align:center
- जानता हूँ तुम्हें यह जगह पसंद है।
- मुझे यह? मुझे…

00:19:05.561 --> 00:19:07.604 align:center
ग़लत। तुम ग़लत हो, मेरे दोस्त।

00:19:09.356 --> 00:19:11.024 align:center
फिर वह बोर्ड किसलिए?

00:19:11.942 --> 00:19:13.235 align:center
मतलब, प्रलय आ गई क्या?

00:19:13.318 --> 00:19:15.487 align:center
मैंने तुम्हें देखा नहीं कि तुम उस पर

00:19:15.571 --> 00:19:17.030 align:center
- चढ़ने के कोशिश कर रहे थे?
- कोई टिप्पणी नहीं।

00:19:17.114 --> 00:19:18.532 align:center
ठीक है? कोई और ठोस तर्क अपनाते हैं,

00:19:18.615 --> 00:19:21.577 align:center
कि डॉ.रसल उस नाव में क्यों होंगे।

00:19:21.660 --> 00:19:23.620 align:center
क्योंकि दूसरा सिग्नल
वहीं से आ रहा है।

00:19:23.704 --> 00:19:24.788 align:center
- दूसरा सिग्नल?
- हाँ।

00:19:24.872 --> 00:19:27.624 align:center
ओह। अच्छा। उम्मीद है कि तुम सही हो।
क्योंकि अगर नहीं हुए,

00:19:27.708 --> 00:19:30.085 align:center
तो हम सही मायनों में,
मछलियों के साथ सो रहे होंगे,

00:19:30.169 --> 00:19:31.253 align:center
45 मिनट में।

00:19:39.428 --> 00:19:40.387 align:center
चिन, बताओ।

00:19:40.470 --> 00:19:42.514 align:center
<i>- एक समस्या है।</i>
- क्या हुआ?

00:19:42.598 --> 00:19:44.391 align:center
लहर की गति बढ़ गई, उनके अनुमान से

00:19:44.474 --> 00:19:45.893 align:center
- ज़्यादा तेज़ आ रही है।
- कितनी तेज़?

00:19:45.976 --> 00:19:46.977 align:center
अभी आ रही है।

00:19:47.519 --> 00:19:48.562 align:center
00:00:00 सुनामी प्रभाव समय

00:19:52.608 --> 00:19:54.735 align:center
चलो, स्टीव। क्या कर
रहे हो? चलो चलते हैं।

00:19:55.402 --> 00:19:56.320 align:center
चलो।

00:19:57.696 --> 00:19:58.572 align:center
नहीं आ रही है।

00:20:07.122 --> 00:20:08.081 align:center
नहीं आ रही।

00:20:08.957 --> 00:20:10.209 align:center
पानी घट नहीं रहा।

00:20:10.918 --> 00:20:12.669 align:center
अगर लहर आ रही होती,
तो पहले पानी घटता।

00:20:12.753 --> 00:20:16.381 align:center
किसी को… और किसी को भी
यह इतना महत्वपूर्ण नहीं लगता

00:20:16.465 --> 00:20:17.382 align:center
कि इसे रद्द किया जाए।

00:20:17.466 --> 00:20:19.968 align:center
डैनी, यहाँ और कोई नहीं है।
आस-पास कोई नहीं।

00:20:20.052 --> 00:20:21.678 align:center
और किसी को दूसरे सिग्नल का पता नहीं।

00:20:54.086 --> 00:20:56.296 align:center
यह सिर्फ़ एक अनुमान
है, वह डॉ. रसल नहीं।

00:20:56.380 --> 00:20:58.507 align:center
हाँ। मुझे भी नहीं लगता।

00:21:09.101 --> 00:21:10.060 align:center
अरे!

00:21:41.550 --> 00:21:44.386 align:center
अच्छा। मेरा काम हो
गया। अब हम चलें, प्लीज़?

00:21:45.012 --> 00:21:46.013 align:center
चलो।

00:21:50.183 --> 00:21:51.101 align:center
डॉ. रसल कहाँ हैं?

00:21:51.184 --> 00:21:53.228 align:center
देखो, क्या हम… क्या
इसे ज़मीन पर करें?

00:21:54.521 --> 00:21:56.815 align:center
शायद किसी बड़ी इमारत
में? दसवीं मज़िल पर?

00:21:56.898 --> 00:21:58.066 align:center
- प्लीज़।
- सुनामी असली नहीं है।

00:21:58.150 --> 00:22:00.610 align:center
- है न?
- शायद देर से आए। देर से आई तो?

00:22:00.694 --> 00:22:02.237 align:center
चेतावनी केंद्र इसका
सिग्नल उठा रहा था,

00:22:02.321 --> 00:22:04.448 align:center
सैटेलाइट की असली फ़ीड नहीं।

00:22:04.531 --> 00:22:07.075 align:center
जबसे यह शुरू हुआ यह
ग़लत सिग्नल भेजती रही।

00:22:07.743 --> 00:22:08.994 align:center
बड़ी बदमाश हैकर।

00:22:09.077 --> 00:22:11.163 align:center
अगर यह सच है, तो यह समझो,
कि तुम मुसीबत में हो।

00:22:11.246 --> 00:22:13.415 align:center
तुम कौन हो और किसके लिए काम करती हो?

00:22:16.835 --> 00:22:19.463 align:center
- हे। हम अभी भी सूखे हैं।
<i>- हाँ, माफ़ करना,</i>

00:22:19.546 --> 00:22:20.964 align:center
ग़लत चेतावनी थी।

00:22:21.048 --> 00:22:23.342 align:center
तुम्हारे फ़ोन रखते ही,
प्लव के चेतावनी सेंसर बदल गए

00:22:23.425 --> 00:22:25.552 align:center
और लहर का आगमन समय वापस
11:00 पूर्वाहन हो गया।

00:22:25.635 --> 00:22:27.179 align:center
यह फिर भी तुम लोगों के लिए
ज़्यादा समय नहीं वहाँ से

00:22:27.262 --> 00:22:28.555 align:center
<i>- निकलने के लिए।</i>
- कोई बात नहीं,

00:22:28.638 --> 00:22:30.515 align:center
मुझे नहीं लगता सुनामी असली है।

00:22:30.599 --> 00:22:32.601 align:center
रसल उस नाव पर नहीं था,
लेकिन नकली सिग्नल का

00:22:32.684 --> 00:22:33.935 align:center
ज़रिया मिल गया, यह छलावा था।

00:22:34.019 --> 00:22:37.522 align:center
छलावा? यह बहुत बड़ा मज़ाक लगता है।

00:22:37.606 --> 00:22:40.192 align:center
- पक्का कैसे कह सकते हो?
<i>- नहीं कह सकते, इसलिए अभी</i>

00:22:40.275 --> 00:22:41.318 align:center
<i>हम पहली योजना से चलेंगे।</i>

00:22:42.486 --> 00:22:44.488 align:center
10:15 पूर्वाहन
ग़लत चेतावनी

00:22:44.571 --> 00:22:46.073 align:center
तुम्हें याद है मैंने संयोग
के बारे में क्या कहा था?

00:22:46.156 --> 00:22:47.574 align:center
बहुत योजना बनानी पड़ती है।

00:22:47.657 --> 00:22:49.910 align:center
ग़लत चेतावनी सवा दस को बजी।

00:22:51.286 --> 00:22:53.371 align:center
"सवा दस" मतलब एक शून्य एक पाँच?

00:22:54.039 --> 00:22:55.832 align:center
यही डॉ. रसल का ग़लत पासवर्ड था।

00:22:55.916 --> 00:22:59.795 align:center
वह जानते थे और वह आँकड़े बिगाड़कर
हमें इशारा कर रहे थे।

00:22:59.878 --> 00:23:00.921 align:center
<i>मुझे भी यही लगता है।</i>

00:23:01.004 --> 00:23:03.924 align:center
लेकिन समझ नहीं आता, कि रसल को
अगवा करके सुनामी का नाटक क्यों रचा?

00:23:04.007 --> 00:23:05.342 align:center
ध्यान बँटाने के लिए।

00:23:05.884 --> 00:23:09.221 align:center
सभी संभावित गवाह हट गए,
पुलिस रिक्तिकरण में व्यस्त है।

00:23:09.304 --> 00:23:11.264 align:center
यह बड़े अपराध के लिए उत्तम समय है।

00:23:11.348 --> 00:23:13.433 align:center
तुम लोग ढूँढ़ो कि वे क्या चाहते हैं।

00:23:14.017 --> 00:23:15.811 align:center
हम डॉ. रसल को ढूँढ़ने की कोशिश करेंगे।

00:23:15.894 --> 00:23:16.895 align:center
समझ गया।

00:23:18.188 --> 00:23:19.648 align:center
00:23:53 सुनामी आगमन समय

00:23:20.315 --> 00:23:21.691 align:center
मैं ऐसा करता हूँ।

00:23:23.652 --> 00:23:27.072 align:center
मैं तुमसे एक और बार पूछूँगा,
और उसके बाद मुझे गुस्सा आ जाएगा।

00:23:27.155 --> 00:23:29.908 align:center
इसलिए, प्लीज़ मुझे
बताओ। डॉ. रसल कहाँ हैं?

00:23:31.368 --> 00:23:33.411 align:center
देखो, तुमने सिर्फ़
जानकारी प्रसासित की,

00:23:33.495 --> 00:23:36.206 align:center
समझी? डॉ. रसल तुम्हें यह
कहीं और से भेज रहे होंगे, है न?

00:23:36.289 --> 00:23:37.207 align:center
उनकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़।

00:23:37.290 --> 00:23:39.209 align:center
उन्हें कोई मजबूर कर रहा है।

00:23:41.169 --> 00:23:43.296 align:center
तुम्हें अभी उसके
सवाल का जवाब देना है।

00:23:45.215 --> 00:23:46.258 align:center
अच्छा।

00:23:46.341 --> 00:23:48.635 align:center
देखा? अब तुमने हम दोनों के लिए
समस्या खड़ी कर दी,

00:23:48.718 --> 00:23:50.011 align:center
वह कुछ अजीब करेगा।

00:23:53.723 --> 00:23:54.558 align:center
<i>हे।</i>

00:23:54.641 --> 00:23:56.685 align:center
रसल के घर के बाहर मिले
पेंट का कुछ पता चला?

00:23:56.768 --> 00:23:57.853 align:center
हाँ, यह अनोखा है।

00:23:57.936 --> 00:23:59.980 align:center
सिर्फ़ सरकारी गाड़ियों पर होता है।

00:24:00.564 --> 00:24:01.565 align:center
- सरकारी?
- मुझे लगता है शायद

00:24:01.648 --> 00:24:04.067 align:center
अपहरणकर्ताओं ने इसे
छुपने के लिए चुराया होगा।

00:24:04.151 --> 00:24:04.985 align:center
ये पूरे शहर में हैं…

00:24:05.068 --> 00:24:05.944 align:center
अनिवार्य रिक्तिकरण क्षेत्र

00:24:06.027 --> 00:24:07.154 align:center
…एच.पी.डी से कोई ख़बर नहीं मिली।

00:24:07.237 --> 00:24:09.114 align:center
हाँ, लगता है वे अभी व्यस्त होंगे।

00:24:09.990 --> 00:24:12.409 align:center
- ये सब क्या हैं?
- सभी सरकारी गाड़ियों में,

00:24:12.492 --> 00:24:13.702 align:center
जी.पी.एस होता है।

00:24:13.785 --> 00:24:16.288 align:center
तो ये सब रिक्तिकरण ट्रक्स के
सक्रिय स्थान हैं

00:24:16.371 --> 00:24:18.248 align:center
जो आपातकाल प्रबंधन विभाग, तटरक्षक,

00:24:18.331 --> 00:24:19.916 align:center
राष्ट्रीय रक्षक ने भेजे हैं।

00:24:20.000 --> 00:24:21.543 align:center
इनमें से कोई भी रसल के घर हो सकता था।

00:24:21.626 --> 00:24:23.712 align:center
- सभी पर नज़र रखना मुश्किल है।
- हाँ।

00:24:23.795 --> 00:24:25.463 align:center
इनमें से कितने रिक्तिकरण
क्षेत्र के अंदर या आस-पास हैं?

00:24:25.547 --> 00:24:26.840 align:center
चौबीस।

00:24:27.716 --> 00:24:29.384 align:center
सभी वही सफ़ेद पेंट वाले हैं
जिसे हम ढूँढ़ रहे हैं।

00:24:29.968 --> 00:24:32.929 align:center
मैकगैरेट समझता है कि यह
बड़े अपराध से ध्यान बँटाने के लिए है,

00:24:33.013 --> 00:24:35.056 align:center
तो हमें उच्च-मूल्य
निशाने ढूँढ़कर उनकी सूची

00:24:35.140 --> 00:24:37.100 align:center
तैयार करनी चाहिए,
जो रिक्तिकरण क्षेत्र,

00:24:37.184 --> 00:24:40.145 align:center
दूतावास, उच्च पदाधिकारियों के स्थान,
राजदूतों के आस पास हो।

00:24:40.228 --> 00:24:42.022 align:center
जितना बड़ा भटकाव, उतना बड़ा निशाना।

00:24:42.606 --> 00:24:43.440 align:center
हाँ।

00:24:47.194 --> 00:24:48.111 align:center
ठीक है।

00:24:49.905 --> 00:24:51.114 align:center
कुछ जवाब मिलेंगे।

00:25:01.333 --> 00:25:02.250 align:center
प्यारा बच्चा।

00:25:03.084 --> 00:25:04.419 align:center
वाह!

00:25:04.502 --> 00:25:05.670 align:center
तुम्हें देखो।

00:25:06.880 --> 00:25:09.382 align:center
बिलकुल साफ़, बढ़िया,
कंघी की हुई, सज-धज कर।

00:25:09.466 --> 00:25:11.760 align:center
बगल से माँग निकाली है।

00:25:13.094 --> 00:25:14.596 align:center
बेशक़, बहुत समय हो गया होगा।

00:25:15.639 --> 00:25:16.806 align:center
वह…

00:25:16.890 --> 00:25:20.227 align:center
वह तुम्हारी बच्ची है,
जिससे तुम ज़्यादा नहीं मिलती, है न?

00:25:21.394 --> 00:25:23.104 align:center
मुझे बच्चे सबसे अच्छे लगते हैं।

00:25:23.188 --> 00:25:24.189 align:center
सबसे बढ़िया चीज़।

00:25:24.272 --> 00:25:28.526 align:center
इस उम्र की ख़ासियत यह है कि
उनकी याददाश्त सबसे ख़राब होती है।

00:25:28.610 --> 00:25:29.986 align:center
मतलब, मेरी बेटी जब तीन साल की थी,

00:25:30.070 --> 00:25:32.364 align:center
उसने अपने चाचा को
लगभग छह महीनों से नहीं देखा,

00:25:32.447 --> 00:25:36.826 align:center
और उसके बाद वह आया, वह उठाने गया,
और वह देखकर घबरा गई।

00:25:36.910 --> 00:25:39.579 align:center
मेरा मतलब, उसने अपना संतुलन खो दिया।

00:25:40.121 --> 00:25:43.041 align:center
बुरी तरह चिल्लाने लगी।
मैंने उसे वापिस गोद में लिया।

00:25:43.124 --> 00:25:45.794 align:center
फिर भी, मेरा मतलब,
वे जल्दी बड़े हो जाते हैं।

00:25:45.877 --> 00:25:47.587 align:center
एक और बात जानती हो?
जब तुम डॉ. रसल के

00:25:48.088 --> 00:25:49.089 align:center
अपहरण के लिए गिरफ़्तार होगी

00:25:49.172 --> 00:25:51.633 align:center
यह शायद पाँच… या
दस साल हो सकते हैं।

00:25:52.509 --> 00:25:53.802 align:center
इससे पहले उससे दोबारा मिलो।

00:25:54.344 --> 00:25:55.804 align:center
नहीं, ऐसा नहीं कर सकते!

00:25:56.638 --> 00:25:57.806 align:center
अच्छा।

00:25:58.598 --> 00:25:59.516 align:center
यह बोलती है।

00:25:59.599 --> 00:26:01.726 align:center
मैं किसी डॉ. रसल को नहीं जानती, समझे?

00:26:01.810 --> 00:26:03.478 align:center
अच्छा। तो बताओ क्या जानती हो।

00:26:04.229 --> 00:26:06.898 align:center
हर आठ मिनट में मुझे कहीं से
नए आँकड़े की ईमेल मिलती है।

00:26:06.982 --> 00:26:08.900 align:center
और उन्होंने इसे सुनामी फ़्रीक्वेंसी पर

00:26:08.984 --> 00:26:10.485 align:center
प्रसारित करने के 25 हज़ार दिए।

00:26:10.568 --> 00:26:11.653 align:center
कौन? किसने पैसे दिए?

00:26:11.736 --> 00:26:15.282 align:center
मैं नहीं जानती। सब गुप्त है।
उन्होंने मुझे ऑनलाइन ढूँढ़ा।

00:26:15.365 --> 00:26:17.158 align:center
उन्होंने मुझे पैसे नकद में भेजे,

00:26:17.659 --> 00:26:19.786 align:center
और एक पेजर। पेजर आज सुबह बजा,

00:26:19.869 --> 00:26:21.538 align:center
तो मैंने प्रसारण शुरू कर दिया।

00:26:21.621 --> 00:26:23.123 align:center
यह और कितनी देर चलेगा?

00:26:23.832 --> 00:26:25.709 align:center
- पता नहीं, शायद दोपहर तक?
- और फिर?

00:26:26.751 --> 00:26:28.378 align:center
शायद, ख़त्म हो जाएगा।

00:26:28.461 --> 00:26:30.505 align:center
अच्छा, मुझे जानना है
कि ईमेल कौन भेजता है।

00:26:30.588 --> 00:26:31.881 align:center
मुझे कैसे पता होगा?

00:26:31.965 --> 00:26:34.175 align:center
तुम हैकर हो। हैक करो।

00:26:34.259 --> 00:26:35.135 align:center
चलो।

00:26:54.029 --> 00:26:56.281 align:center
- कैसे हो?
- यो, फ्रिज, कैसे हो?

00:26:56.364 --> 00:26:57.490 align:center
मेरी बच्ची कैसी है?

00:26:57.574 --> 00:26:59.701 align:center
ओह, वह बढ़िया है, भाई।

00:26:59.784 --> 00:27:02.579 align:center
मेरा परिवार अभी उसे राजा कमेहमेहा
और हवाइयन द्वीपों के

00:27:02.662 --> 00:27:05.123 align:center
एकीकरण के बारे में सिखा रहा है।

00:27:05.206 --> 00:27:07.584 align:center
अच्छा। क्या… रुको, वह आवाज़ क्या थी?

00:27:08.293 --> 00:27:10.337 align:center
मुझ पर महरबानी करो,
और वह भाग मत बताना

00:27:10.420 --> 00:27:11.880 align:center
जिसमें राजा अपने दुश्मनों
को खाई में फेंकता है।

00:27:11.963 --> 00:27:13.882 align:center
वह सबसे बढ़िया भाग है।

00:27:13.965 --> 00:27:15.633 align:center
उससे बात कर सकता हूँ, प्लीज़?

00:27:15.717 --> 00:27:17.510 align:center
<i>बेटी, डैनो है फ़ोन पर।</i>

00:27:19.179 --> 00:27:21.139 align:center
- हैलो?
- हे, जान। कैसी हो तुम?

00:27:21.222 --> 00:27:22.766 align:center
अब घर जा सकती हूँ?

00:27:22.849 --> 00:27:25.185 align:center
नहीं, तुम्हें थोड़ी देर
और रुकना होगा, ठीक?

00:27:25.268 --> 00:27:26.770 align:center
जितनी जल्दी हो
सके मैं वहाँ पहुँचूँगा।

00:27:26.853 --> 00:27:28.897 align:center
- ठीक है।
- तुम्हें चाहता हूँ, बंदरिया।

00:27:28.980 --> 00:27:29.981 align:center
आपको भी चाहती हूँ।

00:27:33.610 --> 00:27:35.487 align:center
कुछ और करना चाहोगी, ग्रेस?

00:27:36.363 --> 00:27:37.572 align:center
मुझे और डैडी को ताश खेलना पसंद हैं।

00:27:38.156 --> 00:27:40.533 align:center
बढ़िया, तुम्हारे सामने
गो फ़िश का राजा है।

00:27:41.618 --> 00:27:43.411 align:center
पाँच-पत्ती के बारे में क्या ख़याल है?

00:27:46.164 --> 00:27:47.540 align:center
हे, सब ठीक है?

00:27:47.624 --> 00:27:49.959 align:center
ठीक है? हाँ, बढ़िया है।

00:27:50.585 --> 00:27:52.837 align:center
बेटी एक पूर्व-अपराधी
मुख़बिर के साथ बैठी है।

00:27:52.921 --> 00:27:54.130 align:center
सब बिलकुल शानदार है।

00:27:54.714 --> 00:27:56.716 align:center
तुम्हारी ग़लती है।
माफ़ करना, तुम्हारी ग़लती है।

00:27:57.258 --> 00:27:58.259 align:center
कोई ठिकाना मिला क्या?

00:27:58.343 --> 00:28:01.638 align:center
फ़ायरवाल और एन्क्रिप्शन के नीचे
एक गतिशील आई.पी पता छिपा है।

00:28:01.721 --> 00:28:02.931 align:center
काम चुटकी बजाते नहीं होता।

00:28:04.933 --> 00:28:07.310 align:center
मुझे… मैं नहीं…
मुझे यक़ीन है वह…

00:28:09.479 --> 00:28:11.981 align:center
- अच्छा, यह वही है?
- नहीं, तुम्हारे दोस्त का ईमेल है।

00:28:12.065 --> 00:28:13.608 align:center
आठ मिनट हो गए, मुझे
आँकड़े बदलने पड़ेंगे।

00:28:13.691 --> 00:28:15.402 align:center
ओह, नहीं, मत करो, सिर्फ़ ईमेल खोजो

00:28:15.485 --> 00:28:17.779 align:center
- और पता लगाओ कहाँ से आ रहा है।
- नहीं, रुको, हमें उसे

00:28:17.862 --> 00:28:20.949 align:center
दोपहर तक उसके कहे अनुसार ऐसा
करने देना है। वरना, अपहरणकर्ताओं को

00:28:21.032 --> 00:28:23.451 align:center
भाँप जाएँगे कि हमें पता है
और डॉ. रसल मारे जाएँगे।

00:28:23.535 --> 00:28:26.037 align:center
अच्छा, तो हम हज़ारों लोगों को
अँधेरे में रखेंगे

00:28:26.121 --> 00:28:28.456 align:center
और सड़कों पर दहशत
रहने देंगे। पसंद आया।

00:28:28.540 --> 00:28:31.084 align:center
गवर्नर चेतावनी रद्द नहीं करने वाली
जब तक डॉ. रसल से

00:28:31.167 --> 00:28:33.378 align:center
पक्का ना पता लगे कि
कोई असली ख़तरा नहीं।

00:28:33.461 --> 00:28:34.671 align:center
आह! मिल गया।

00:28:36.005 --> 00:28:38.091 align:center
इओमेहानी स्ट्रीट

00:28:38.591 --> 00:28:39.843 align:center
वह रहा अपराधी।

00:28:56.735 --> 00:28:58.069 align:center
चिन, क्या मिला?

00:28:58.945 --> 00:29:00.113 align:center
पता सही है।

00:29:00.196 --> 00:29:02.490 align:center
यह बंदरगाह पर पुराना गोदाम है।

00:29:02.574 --> 00:29:03.825 align:center
ठीक है, हम रास्ते में हैं।

00:29:03.908 --> 00:29:06.619 align:center
हमें अपराध स्थल से जो पेंट मिला,
उसका कुछ पता लगा?

00:29:07.620 --> 00:29:09.539 align:center
मैंने रिक्तिकरण क्षेत्र के भीतर
बड़े निशानों की

00:29:09.622 --> 00:29:12.333 align:center
सूची तैयार करके क्षेत्र के भीतर मौजूद
सरकारी गाड़ियों के

00:29:12.417 --> 00:29:14.377 align:center
जी.पी.एस स्थानों से मिलाया,
और सिर्फ़ छह निशानों पर

00:29:14.461 --> 00:29:17.005 align:center
कुछ ब्लॉक में सरकारी
गाड़ियाँ मौजूद हैं।

00:29:17.088 --> 00:29:19.632 align:center
ठीक है, वे तान्या द्वारा सिर्फ़
दोपहर तक सिग्नल भिजवाना चाहते थे,

00:29:19.716 --> 00:29:21.760 align:center
जिसका मतलब जो होना है अभी हो रहा है।

00:29:21.843 --> 00:29:23.845 align:center
सभी निशानों को जाँच कर
रसल को ढूँढ़ने का वक़्त नहीं।

00:29:23.928 --> 00:29:26.431 align:center
ठीक है। अपना सामान उठाओ,
और बंदरगाह पर मिलो।

00:29:32.771 --> 00:29:35.482 align:center
केवालो बेसिन बंदरगाह
व्यक्तिगत जायदाद

00:29:49.412 --> 00:29:50.288 align:center
अच्छा…

00:29:50.914 --> 00:29:52.832 align:center
यही जगह है, वह यहीं पर हैं।

00:29:52.916 --> 00:29:54.167 align:center
दरवाज़ा अंदर से बंद है।

00:29:54.250 --> 00:29:57.378 align:center
- अंदर कैसे जाना चाहोगे?
- वहाँ से। वहाँ किसी की नज़र नहीं।

00:30:32.539 --> 00:30:35.416 align:center
बस कुछ और घंटे,
और तुम अपनी बेटी से मिलोगे।

00:30:38.419 --> 00:30:39.879 align:center
मुझे डॉ. रसल दिख गए।

00:30:47.011 --> 00:30:48.847 align:center
अगले प्रसारण का वक़्त हो गया।

00:30:49.514 --> 00:30:50.640 align:center
काम पर लगो।

00:30:56.813 --> 00:30:57.730 align:center
यहीं रहना।

00:31:02.986 --> 00:31:04.153 align:center
फ़ाइव-0! अपना हथियार फेंको!

00:31:15.915 --> 00:31:17.584 align:center
सीढ़ियों से नहीं ला सकते थे?

00:31:18.585 --> 00:31:20.044 align:center
उसके हाथ में क्या है, डैनी?

00:31:20.128 --> 00:31:21.379 align:center
उसने मुझ पर बंदूक़ तानी, समझे?

00:31:37.562 --> 00:31:39.230 align:center
यह आदमी जाना-पहचाना लगता है।

00:31:39.314 --> 00:31:40.940 align:center
अगर प्रणाली में होगा,
तो नाम मिल जाएगा।

00:31:43.276 --> 00:31:44.235 align:center
मिल गया।

00:31:44.903 --> 00:31:47.572 align:center
उन्होंने मुझसे दोपहर तक
नए आँकड़े भेजते रहने को कहा।

00:31:48.531 --> 00:31:51.200 align:center
अगर मैंने हर आठ मिनट
में नए नंबर नहीं दिए,

00:31:51.284 --> 00:31:52.869 align:center
- तो वे मेरी बेटी को मार देंगे।
- वह ठीक है।

00:31:52.952 --> 00:31:54.913 align:center
एक अधिकारी के साथ
सुरक्षित स्थान पर है।

00:31:54.996 --> 00:31:55.872 align:center
शुक्रिया।

00:31:55.955 --> 00:31:57.665 align:center
- आपने कहा, "उन्हें"।
- मैंने उसे फ़ोन पर सुना।

00:31:57.749 --> 00:31:59.834 align:center
वे शहर का एक सेक्टर खाली चाहते थे।

00:31:59.918 --> 00:32:01.210 align:center
कौन सा सेक्टर? आपने सुना?

00:32:01.294 --> 00:32:03.129 align:center
नहीं। पर उन्हें अधिक रिक्तिकरण
करवाने के लिए

00:32:03.212 --> 00:32:05.256 align:center
मुझसे नकली आँकड़े बनवाने की ज़रूरत थी।

00:32:05.340 --> 00:32:06.716 align:center
आपको अंदाज़ा है कि उन्हें क्या चाहिए?

00:32:06.799 --> 00:32:07.759 align:center
- नहीं।
- हे।

00:32:08.301 --> 00:32:09.677 align:center
हे, मुझे निशान मिल गया।

00:32:09.761 --> 00:32:10.803 align:center
अच्छा, हे।

00:32:12.221 --> 00:32:13.806 align:center
उसका नाम हैरिसन डंफ़ी है।

00:32:13.890 --> 00:32:15.558 align:center
आठ साल पहले तटरक्षक से दुर्व्यवहार

00:32:15.642 --> 00:32:17.518 align:center
के लिए निकाला गया था।

00:32:17.602 --> 00:32:18.728 align:center
- तटरक्षक?
- हाँ।

00:32:18.811 --> 00:32:22.065 align:center
कोनो, सफ़ेद पेंट वाली
सभी तटरक्षक गाड़ियों के स्थान का

00:32:22.148 --> 00:32:24.567 align:center
पता लगाओ, ठीक?
हमें जानना है कि ये लोग

00:32:24.651 --> 00:32:25.985 align:center
किसी संभावित निशाने
के सामने तो नहीं।

00:32:26.069 --> 00:32:27.195 align:center
ठीक है।

00:32:27.820 --> 00:32:28.655 align:center
मिलान हुआ हैरिसन डंफ़ी

00:32:28.738 --> 00:32:29.948 align:center
यह बंदा, डंफ़ी,
कभी इसने 14वें इलाक़े में काम किया?

00:32:30.031 --> 00:32:31.783 align:center
- हाँ। तुम्हें कैसे पता?
- क्योंकि आठ साल पहले,

00:32:31.866 --> 00:32:34.118 align:center
एच.पी.डी ने इसके साथ
संयुक्त नार्को मामले पर काम किया।

00:32:34.202 --> 00:32:36.245 align:center
हमने एक जहाज़ के माल पर छापा मारा।

00:32:36.329 --> 00:32:38.498 align:center
700 किलो कोकीन ज़ब्त किया,

00:32:38.581 --> 00:32:40.667 align:center
और उसके साथ नकद में कई मिलियन डॉलर।

00:32:41.376 --> 00:32:42.251 align:center
अठाईस मिलियन?

00:32:42.335 --> 00:32:45.129 align:center
अठाईस मिलियन जो एच.पी.डी के
संपत्ति-ज़ब्त-लॉकर में रखा गया।

00:32:45.213 --> 00:32:46.923 align:center
जो रिक्तिकरण क्षेत्र
के ठीक बीच में है।

00:32:47.006 --> 00:32:48.758 align:center
- कोनो।
- मैं उसी पर हूँ।

00:32:48.841 --> 00:32:50.551 align:center
ज़ब्तीकरण लॉकर देख रही हूँ।

00:32:50.635 --> 00:32:52.220 align:center
यू.एस तटरक्षक प्रतिक्रिया
वाहन वी.एच.सी पहचान नंबर सीजी-28849एस

00:32:52.303 --> 00:32:53.596 align:center
अभी एक सफ़ेद ट्रक उसके सामने खड़ा है।

00:32:53.680 --> 00:32:56.849 align:center
वही है… उनके मुताबिक़ वह
28 मिलियन लूटने वाले हैं।

00:32:56.933 --> 00:32:58.476 align:center
जो उनके मुताबिक़ 28 मिलियन हैं।

00:32:58.559 --> 00:33:00.770 align:center
मेरी जान बचाने के लिए
10 मिलियन निकालने से पहले।

00:33:00.853 --> 00:33:01.938 align:center
कोई चारा नहीं था।

00:33:03.231 --> 00:33:07.026 align:center
<i>अगर हम हेस को 10 मिलियन डॉलर ना देते</i>
<i>तो वह तुम्हें मार देता।</i>

00:33:08.194 --> 00:33:10.405 align:center
28 मिलियन, 18 मिलियन,
फ़र्क नहीं पड़ता, वे अभी

00:33:10.488 --> 00:33:11.739 align:center
- लॉकर चुरा रहे हैं।
- सही कहा।

00:33:11.823 --> 00:33:13.241 align:center
एक सेकंड रुको। थोड़ा सोचने दो।

00:33:13.324 --> 00:33:14.200 align:center
सोचो इसका क्या मतलब होगा।

00:33:14.283 --> 00:33:15.702 align:center
मैं इसका मतलब जानता हूँ, डैनी।

00:33:15.785 --> 00:33:16.995 align:center
हमने इन लोगों को पकड़ा,

00:33:17.078 --> 00:33:19.330 align:center
तो एच.पी.डी उन पैसों को गिनेगी,

00:33:19.414 --> 00:33:21.749 align:center
वे जान जाएँगे कि 10 मिलियन ग़ायब हैं।

00:33:21.833 --> 00:33:24.085 align:center
ज़रूरी नहीं इसका सुराग़ हम तक पहुँचे।

00:33:24.168 --> 00:33:27.255 align:center
हमने गवर्नर से 10 मिलियन माँगे,
और उन्होंने मना कर दिया।

00:33:27.338 --> 00:33:29.424 align:center
जैसे ही एच.पी.डी उन्हें बताएगी
कि कितना ग़ायब हुआ,

00:33:29.507 --> 00:33:30.925 align:center
वह समझ जाएँगी।

00:33:31.009 --> 00:33:33.219 align:center
- और क्या रास्ता है?
- उन्हें जाने देंगे।

00:33:34.929 --> 00:33:35.805 align:center
नई शुरुआत करेंगे…

00:33:36.764 --> 00:33:38.016 align:center
अच्छा, उसके बाद अपनी

00:33:38.099 --> 00:33:39.934 align:center
बेटी से नज़रें नहीं मिला पाऊँगा। चलो।

00:33:40.018 --> 00:33:41.310 align:center
मैं गाड़ी चलाऊँगा।

00:34:04.709 --> 00:34:05.752 align:center
हम सही कर रहे हैं।

00:34:07.503 --> 00:34:08.337 align:center
जानता हूँ।

00:34:10.631 --> 00:34:12.383 align:center
हम पैसे लेते समय
जोख़िम के बारे में जानते थे।

00:34:12.467 --> 00:34:13.301 align:center
जानता हूँ।

00:34:20.266 --> 00:34:22.268 align:center
हमें एच.पी.डी से मदद मँगवानी चाहिए।

00:34:22.351 --> 00:34:25.688 align:center
बढ़िया विचार है, हमें गिरफ़्तार
करने के लिए और पुलिसवाले बुलाओ।

00:34:27.398 --> 00:34:29.400 align:center
मैं जनता हूँ तुम क्या सोच रहे हो।

00:34:29.484 --> 00:34:30.610 align:center
यह मेरी ग़लती है, और यह ठीक है।

00:34:30.693 --> 00:34:33.362 align:center
मेरी बात सुनो, मैं वहीँ था,
मेरी आँखें खुलीं थीं,

00:34:33.446 --> 00:34:35.782 align:center
और मैं उसे दोबारा करूँगा।
चिन इसके लायक था।

00:34:35.865 --> 00:34:38.034 align:center
लेकिन तुम्हें मानना पड़ेगा कि आजकल हम

00:34:38.117 --> 00:34:39.577 align:center
जल्दी हदें पार करने लगे हैं।

00:34:39.660 --> 00:34:42.455 align:center
समझे? और अब लगता है कि हमें
इसकी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

00:34:45.583 --> 00:34:46.667 align:center
<i>एच.पी.डी कमान।</i>

00:34:46.751 --> 00:34:49.212 align:center
हाँ, यह फ़ाइव-0 है।
हमें मुख्य स्टेशन से सहायता चाहिए।

00:34:49.295 --> 00:34:52.173 align:center
<i>फ़ाइव-0, ध्यान दें, सबसे नज़दीकी इकाई</i>
<i>दस मील दूर है।</i>

00:34:52.256 --> 00:34:54.675 align:center
क्या कह रही हो, दस मील दूर?
तुम लोगों को यहाँ होना चाहिए!

00:34:54.759 --> 00:34:57.512 align:center
<i>सभी इकाई लुनालीलो स्ट्रीट की</i>
<i>रिक्तिकरण रेखा पर लगी हैं।</i>

00:34:57.595 --> 00:34:59.097 align:center
उन्हें इतनी दूर किसने भिजवाया?

00:34:59.180 --> 00:35:01.808 align:center
<i>चेतावनी केंद्र से</i>
<i>कमांडर हेल के आदेश आए थे।</i>

00:35:01.891 --> 00:35:03.559 align:center
हेल? तटरक्षक वाला?

00:35:04.852 --> 00:35:05.895 align:center
<i>वही।</i>

00:35:07.605 --> 00:35:09.357 align:center
- शुक्रिया, डिस्पैच।
- यही था।

00:35:09.440 --> 00:35:12.110 align:center
वह चेतावनी प्रणाली,
रिक्तिकरण प्रोटोकॉल को जानता था,

00:35:12.193 --> 00:35:13.402 align:center
और रसल तक पहुँच सकता था।

00:35:13.486 --> 00:35:15.738 align:center
क्या संभावना लगती है
कि जब छापा मारा गया

00:35:15.822 --> 00:35:17.115 align:center
तो वह 14वीं में था?

00:35:17.198 --> 00:35:18.491 align:center
अच्छा, उसने आज
सुबह हमें बेवकूफ़ बनाया,

00:35:18.574 --> 00:35:20.034 align:center
कैप्टन अमेरिका तटों
की रक्षा करते हुए।

00:35:20.660 --> 00:35:21.536 align:center
मुझे बेवकूफ़ बनना पसंद नहीं।

00:35:21.619 --> 00:35:22.995 align:center
हमें
तटरक्षकों को फ़ोन करना होगा, उनसे कहो

00:35:23.079 --> 00:35:24.747 align:center
आज वह किसी अपने को ही पकड़ेंगे।

00:35:35.800 --> 00:35:36.676 align:center
एच.पी.डी इलाक़ा जिला 1

00:35:36.759 --> 00:35:38.678 align:center
- हे, हाथ!
- क्या कर रहे हो?

00:35:39.428 --> 00:35:40.805 align:center
हमें रिक्तिकरण क्षेत्र से
बाहर निकलना चाहिए।

00:35:40.888 --> 00:35:41.722 align:center
चुप रहो!

00:35:44.976 --> 00:35:46.102 align:center
खरोंच मिल गई, पैसे यहीं होंगे।

00:35:46.185 --> 00:35:47.854 align:center
ठीक है, हाथ ट्रक पर रखो अभी!

00:35:47.937 --> 00:35:48.771 align:center
हाथ ट्रक पर रखो अभी!

00:35:50.064 --> 00:35:52.191 align:center
तुम्हारे दोस्त डंफ़ी ने आज सुबह
अपनी टक्कर के बारे में बताया?

00:35:52.275 --> 00:35:54.652 align:center
क्या हो रहा है?
हमें अभी यह क्षेत्र खाली करना होगा।

00:35:54.735 --> 00:35:56.028 align:center
इन्हें यही बता रहा था।

00:35:56.112 --> 00:35:57.613 align:center
खेल ख़त्म हुआ, हेल।

00:35:57.697 --> 00:36:00.032 align:center
हम जानते हैं कि सुनामी नहीं आएगी,
और तुम्हें क्या चाहिए।

00:36:00.116 --> 00:36:01.909 align:center
यह शख्स एच.पी.डी के मुख्य दरवाज़े से

00:36:01.993 --> 00:36:03.661 align:center
ड्रग्स के मिलियनों डॉलर लेकर
भागने वाला था।

00:36:03.744 --> 00:36:05.538 align:center
यह बेहूदा है! मैं नहीं जानता
तुम क्या कह रहे हो!

00:36:05.621 --> 00:36:08.124 align:center
तो ट्रक में देखने से
तुम्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

00:36:08.207 --> 00:36:10.376 align:center
बहुत बड़ी ग़लती कर रहे हो,
कमांडर मैकगैरेट।

00:36:22.263 --> 00:36:23.431 align:center
काम पूरा हो गया क्या?

00:36:24.265 --> 00:36:26.475 align:center
अगर तुम कहो, तो मैं अपने
शहर खाली करने के काम पर

00:36:26.559 --> 00:36:27.643 align:center
वापस लगता हूँ।

00:36:28.227 --> 00:36:30.062 align:center
जिसके बाद मैं गवर्नर से
इस घटना के बारे में

00:36:30.146 --> 00:36:32.064 align:center
लंबी बातचीत करना चाहूँगा।

00:36:33.024 --> 00:36:33.983 align:center
यह पहचानते हो?

00:36:35.651 --> 00:36:38.112 align:center
हमें ऐसा ही एक डॉ.
रसल के घर के बाहर मिला।

00:36:39.113 --> 00:36:41.699 align:center
यह एक बोरी है।
यह हर जगह हज़ारों हैं।

00:36:41.782 --> 00:36:42.658 align:center
हाँ, हैं।

00:37:16.817 --> 00:37:17.652 align:center
बहुत चालाक हो।

00:37:18.236 --> 00:37:19.987 align:center
आपदा टलने तक इंतज़ार करो,

00:37:20.071 --> 00:37:22.156 align:center
सभी शाँत हो जाएँ, सफ़ाई चालू होगी,

00:37:22.240 --> 00:37:23.699 align:center
और फिर वापिस आकर इसे ले जाओगे।

00:37:26.786 --> 00:37:29.622 align:center
तटरक्षकों ने उस ड्रग सौदे पर
छह महीने काम किया।

00:37:29.705 --> 00:37:32.750 align:center
यह हमारा काम होना चाहिए था,
लेकिन एच.पी.डी बीच में आ गई,

00:37:32.833 --> 00:37:36.003 align:center
इसका श्रय ले गई। अब मुझे
समय से पहले निकाला जा रहा है,

00:37:36.087 --> 00:37:38.047 align:center
कोई पेंशन, या फ़ायदे नहीं।

00:37:39.006 --> 00:37:40.132 align:center
देश मेरा क़र्ज़दार है।

00:37:42.468 --> 00:37:43.594 align:center
अरे…

00:37:44.178 --> 00:37:45.763 align:center
अभी एक बात साफ़ करते हैं।

00:37:46.472 --> 00:37:48.516 align:center
तुमने देश की रक्षा की शपथ ली,

00:37:48.599 --> 00:37:50.101 align:center
चाहे जो भी क़ीमत हो।

00:37:50.184 --> 00:37:52.311 align:center
देश तुम्हारा क़र्ज़दार नहीं है, समझे?

00:37:56.399 --> 00:37:57.275 align:center
यह…

00:37:58.567 --> 00:38:00.820 align:center
हमारा कहने का आख़िरी मौक़ा होगा। चलो।

00:38:07.660 --> 00:38:08.703 align:center
गिरफ़्तार करो, डैनो।

00:38:11.163 --> 00:38:12.290 align:center
अच्छा लड़कों।

00:38:12.373 --> 00:38:13.708 align:center
यह कितना पैसा है?

00:38:16.544 --> 00:38:17.795 align:center
28 मिलियन है।

00:38:18.963 --> 00:38:20.423 align:center
ले जाओ, लड़कों।

00:38:57.501 --> 00:38:58.586 align:center
फिर से हार गया!

00:38:59.211 --> 00:39:00.296 align:center
हे, जान।

00:39:02.131 --> 00:39:03.591 align:center
डैडी!

00:39:05.885 --> 00:39:07.845 align:center
क्या कर रही हो, सबके पैसे ले रही हो?

00:39:07.928 --> 00:39:09.263 align:center
हाँ? अच्छी बच्ची।

00:39:10.056 --> 00:39:11.098 align:center
शुक्रिया, भाई।

00:39:17.855 --> 00:39:20.900 align:center
गवर्नर जेम्सन का दफ़्तर

00:39:32.536 --> 00:39:34.413 align:center
क्या देख रहे हो? हम सभी शामिल हैं।

00:39:38.084 --> 00:39:40.127 align:center
लेफ्टिनेंट कमांडर, वह आपसे मिलेंगी।

00:39:40.211 --> 00:39:42.505 align:center
गवर्नर सिर्फ़ मैकगैरेट से मिलेंगी।

00:40:05.194 --> 00:40:06.028 align:center
हे।

00:40:09.573 --> 00:40:10.908 align:center
सुनो, जो भी होगा,

00:40:10.991 --> 00:40:13.077 align:center
सब वही करते जो हमने पहले किया, है न?

00:40:15.121 --> 00:40:16.122 align:center
हाँ।

00:40:34.473 --> 00:40:36.642 align:center
वह हमारा शुक्रिया करना चाहती थी।

00:40:37.393 --> 00:40:38.561 align:center
दरअसल, वह हमें…

00:40:38.644 --> 00:40:41.647 align:center
एक और बढ़िया काम के लिए
बधाई देना चाहती थी।

00:40:44.567 --> 00:40:45.901 align:center
माफ़ करना, क्या?

00:40:45.985 --> 00:40:47.778 align:center
अच्छा, पैसों का क्या हुआ?

00:40:47.862 --> 00:40:49.029 align:center
अठाईस मिलियन।

00:40:51.449 --> 00:40:53.117 align:center
पूरे मौजूद हैं और सुरक्षित हैं।

00:40:57.288 --> 00:40:58.956 align:center
ओह। मैं समझी नहीं।

00:41:01.000 --> 00:41:02.626 align:center
सारे पैसे मौजूद हैं।

