WEBVTT

01:27.587 --> 01:29.047
पीछे मुड़ो। धीरे से।

01:30.006 --> 01:31.049
उठो।

01:35.220 --> 01:36.513
तुम क्या कर रहे हो?

02:53.047 --> 02:55.508
एच.पी.डी को बुलाती हूँ,
वे यहाँ की जाँच करेंगे।

02:56.134 --> 02:58.219
नहीं… इसकी ज़रूरत नहीं है।

02:59.178 --> 03:02.015
उन्हें कुछ नहीं मिलेगा।
उन लोगों ने दस्ताने पहने थे।

03:02.932 --> 03:04.726
- तुम क्या खा रहे हो?
- कुछ नहीं।

03:04.809 --> 03:06.978
- बर्फ़, तुम्हारे सिर ले लिए।
- मैं ठीक हूँ।

03:07.061 --> 03:08.146
दिखावा मत करो, समझे।
मैंने भी स्टन गन झेली है

03:08.229 --> 03:10.315
समझ सकता हूँ, बर्फ़ से आराम मिलेगा

03:10.398 --> 03:11.816
- तुमने भी स्टन गन झेली?
- हाँ, मैंने भी।

03:11.900 --> 03:14.569
होबोकेन, हेलोवीन 2002। लंबी कहानी है,
अभी नहीं सुनाना चाहता।

03:14.652 --> 03:16.529
- वे कितने आदमी थे?
- तीन।

03:16.613 --> 03:19.198
तीन, तब ठीक है
क्योंकि मैं सोच ही रहा था

03:19.282 --> 03:21.242
अकेला चोर नौसेना के सील
को चकमा कैसे देगा।

03:21.326 --> 03:23.077
वे चोर नहीं थे, समझे? वे पेशेवर थे।

03:23.161 --> 03:24.245
वे व्यवस्थित थे, एकदम सटीक।

03:24.329 --> 03:26.915
हाँ। स्टन गन, दस्ताने।
पूरी तैयारी से आये थे,

03:26.998 --> 03:27.916
ज़रूर तुम्हें निशाना बनाया गया।

03:27.999 --> 03:30.001
यह तो मैं समझा, पर वे अंदर कैसे आए?

03:30.084 --> 03:33.254
जनरल पाक के बाद तुमने चेतावनी प्रणाली
नहीं लगाईं? मैंने कहा तो था।

03:33.338 --> 03:35.423
कोई ज़बरदस्ती नहीं,
पर तुम्हें मेरी बात माननी चाहिए।

03:35.506 --> 03:37.675
मैंने लगवाई थी, समझे?
पता नहीं कैसे अंदर घुस गए।

03:37.759 --> 03:39.344
न सेंसर बजा। समझ नहीं आया।

03:39.427 --> 03:40.887
वह नहीं बजा क्योंकि उन्होंने
चेतावनी कंपनी सर्वर से

03:40.970 --> 03:42.263
तुम्हारी प्रणाली को हैक किया।

03:42.347 --> 03:45.099
उसे ऐसे निष्क्रिय किया
मानो तुमने ख़ुद किया है।

03:45.183 --> 03:46.726
पता चला वे अंदर कहाँ से आए?

03:46.809 --> 03:49.062
हाँ, पिछले दरवाज़े से
आने और जाने के जूतों के निशान मिले

03:49.145 --> 03:50.855
पर जबरन प्रवेश का निशान नहीं।

03:50.939 --> 03:54.359
सारी खिड़कियाँ भी सलामत हैं।
कह नहीं सकते, वे कहाँ से आए।

03:56.152 --> 03:58.196
तुम्हारे पिता के औज़ार बक्से के अलावा
कुछ और ले गए?

03:58.279 --> 04:02.325
नहीं, पर मेरी माँ की हत्या को लेकर
की गई पूरी जाँच उस बक्से में थी।

04:02.408 --> 04:05.995
मैं कोई तीस-मार-ख़ाँ नहीं हूँ, पर वे
यहाँ सिर्फ़ सबूतों के लिए ही आये थे।

04:06.079 --> 04:07.705
उन्हें सबूतों के बारे
में कैसे पता लगा?

04:07.789 --> 04:09.165
मैंने किसी को नहीं बताया।

04:09.249 --> 04:12.085
जब मैंने एच.पी.डी अभिलेखागार में
दुर्घटना रिपोर्ट के लिए फ़ोन किया,

04:12.168 --> 04:13.503
तो सिर्फ़ फ़ाइल नंबर ही पूछा।

04:13.586 --> 04:15.964
तुममें से किसी ने उस बक्से
के बारे में किसी को बताया?

04:16.047 --> 04:17.215
- नहीं।
- नहीं।

04:18.466 --> 04:19.842
और तुमने भी कभी किसी को बताया नहीं?

04:19.926 --> 04:22.345
मैंने इस कमरे में मौजूद लोगों…

04:24.597 --> 04:27.433
और मेरी बहन… मैंने
अपनी बहन को बताया था।

04:31.771 --> 04:33.898
हाए, मैरी बोल रही
हूँ, संदेश छोड़ दीजिए।

04:34.941 --> 04:36.109
कुछ गड़बड़ है।

04:36.192 --> 04:38.653
मेरी बात सुनो, ऐसी बातें न करें?
तुम कुछ नहीं जानते।

04:38.736 --> 04:41.531
शायद कल रात उसने ज़्यादा पी,
और आकर सो गई हो।

04:41.614 --> 04:43.116
और एक बात सच कहूँगा।

04:43.199 --> 04:46.077
अगर, सुबह उठते ही मुझे मेरे फ़ोन
पर तुम्हारा चेहरा दिखेगा,

04:46.160 --> 04:49.163
- शायद मैं भी जवाब न दूँ…
- वे घर में जबरन नहीं घुसे, डैनी।

04:49.247 --> 04:52.292
और मैरी के अलावा घर की चाबी
और किसी के पास नहीं।

04:59.215 --> 05:02.135
मैरी ऐन मैकगैरेट का किराए का घर
कैमुकी

05:10.685 --> 05:11.894
मैरी, क्या तुम अंदर हो?

05:15.606 --> 05:16.774
मैरी, मैं स्टीव हूँ।

05:29.037 --> 05:30.288
मैरी?

05:58.316 --> 05:59.317
घर में कोई नहीं है।

06:03.112 --> 06:08.076
शायद मैरी यहाँ थी ही नहीं?
शायद उन्होंने बेवजह उथल-पुथल की हो।

06:09.869 --> 06:12.789
वह यहीं थी। यह देखो खून।

06:17.085 --> 06:18.419
अब यह क्या है?

06:22.173 --> 06:23.132
एक दाँत।

06:24.509 --> 06:27.011
- मैरी का।
- काश ना हो।

06:28.679 --> 06:30.890
जो भी बक्सा ले गया
वही मैरी को भी ले गया।

06:36.562 --> 06:37.522
फ़ाइव-0 मुख्यालय

06:37.605 --> 06:40.525
- एच.पी.डी से कोई ख़बर?
- नहीं। मैरी का खोज-आदेश निकाला है,

06:40.608 --> 06:44.362
और कोनो पड़ोसियों से बात कर रही है,
कहीं किसी ने कुछ देखा या सुना हो।

06:44.445 --> 06:45.780
ठीक, यह अपराध प्रयोगशाला से है?

06:45.863 --> 06:47.865
हाँ, मैंने उन्हें खून और दाँत की
जाँच के लिए कहा था।

06:47.949 --> 06:49.742
अभी सिर्फ़ प्रारंभिक नतीजे आए हैं।

06:49.826 --> 06:52.620
अच्छी बात यह है कि,
दोनों एक ही इंसान के हैं।

06:53.287 --> 06:55.248
- एक पुरुष के।
- ठीक है।

06:55.331 --> 06:56.749
पर प्रणाली से कोई जानकारी नहीं मिली।

06:56.833 --> 06:59.293
उसके फ़ोन का क्या?
अपराध स्थल पर तो मिला नहीं।

06:59.377 --> 07:02.463
हाँ, मैंने उसके रिकॉर्ड निकलवाए
ताकि किसी गड़बड़ी का पता चले।

07:02.547 --> 07:04.173
बस एक ही नंबर अटपटा लगा,

07:04.257 --> 07:08.302
वाईकिकी के एक किराए वाले सर्फ़ स्टैंड
का है। मालिक का नाम मामो कहिके है।

07:12.598 --> 07:13.933
उसने मामो को कॉल किया?

07:15.518 --> 07:18.855
- तुम इस आदमी को जानते हो?
- हाँ, जानता था।

07:20.690 --> 07:23.609
तो, बचपन में मामो
हमारा पुराना पड़ोसी हुआ करता था।

07:24.402 --> 07:26.195
उसी ने हमें सर्फ़िंग सिखाई थी।

07:26.279 --> 07:27.488
वाईकिकि तट
होनोलूलू

07:27.572 --> 07:29.282
यह आदमी बाबा आदम
के ज़माने से तट पर ही है।

07:29.365 --> 07:32.910
ऐसा क्या? वैसे मैंने माइक लव, ब्रायन
विल्सन, इनके बारे में तो सुना है।

07:32.994 --> 07:36.080
- पर मामो के बारे में कभी नहीं सुना।
- दरअसल, यह अलग किस्म का है, डैनी।

07:36.164 --> 07:39.208
ये स्थानीय लोग थे जिनकी वाईकिकि में
सर्फ़िंग सिखाने की दुकान थी।

07:39.292 --> 07:42.712
पर मैरी अपने अपहरण से पहले
इस आदमी से क्यों मिली होगी?

07:42.795 --> 07:46.048
पता नहीं, पर सर्फ़िंग के लिए तो
बिलकुल भी नहीं। वह रहा।

07:48.092 --> 07:49.427
मामो।

07:51.596 --> 07:52.805
स्टीवी।

07:53.306 --> 07:54.932
कैसे हो, मेरे भाई?

07:56.976 --> 07:59.770
- बढ़िया दिख रहे हो।
- तुम 18 साल में भी नहीं बदले।

07:59.854 --> 08:02.273
अच्छा, बाल पक गए हैं
और डोले-शोले भी नहीं रहे।

08:02.356 --> 08:05.234
चलो भी, अभी भी जवान हो।
यह डिटेक्टिव डैनी विलियम्स हैं।

08:05.318 --> 08:07.069
- डिटेक्टिव।
- कैसे हैं आप?

08:07.153 --> 08:09.238
- यहाँ कैसे आना हुआ?
- मेरी बहन।

08:10.198 --> 08:11.741
वह तुमसे मिलने आई थी, मामो?

08:15.328 --> 08:17.663
हाँ, दो-चार दिन पहले ही आई थी।

08:18.456 --> 08:21.042
तुम्हारी माँ के बारे
में सवाल कर रही थी।

08:21.125 --> 08:23.002
- तुमने उसे क्या बताया?
- सच।

08:24.212 --> 08:26.506
यह सच कि मेरी माँ की जान
किसी सड़क हादसे में नहीं गई?

08:26.589 --> 08:28.257
बल्कि एक कार बम हादसे में गई?

08:29.467 --> 08:31.511
- हाँ।
- तुम कैसे जानते हो, मामो?

08:33.471 --> 08:34.889
तुम्हारी माँ के मरने से पहले,

08:34.972 --> 08:37.767
मैंने एक पुलिसवाले को
उस कार के नीचे जाँच करते देखा।

08:37.850 --> 08:39.769
यह काफ़ी पुरानी बात है,
कुछ हुलिया याद है?

08:39.852 --> 08:41.854
एशियाई। शायद छह फीट?

08:42.355 --> 08:43.356
मैंने तुम्हारे पिता को बताया।

08:43.439 --> 08:45.149
उन्होंने
मुझे रिपोर्ट लिखवाने से मना दिया।

08:45.233 --> 08:47.693
किसी पुलिसवाले पर
भरोसा न करने को कहा।

08:47.777 --> 08:49.987
मैं तुम्हारे पिता से किए वादे को
आगे भी निभाता।

08:51.113 --> 08:54.742
पर जब मैरी मेरे पास आई मुझे
लगा उसके प्रति मेरा कुछ कर्तव्य है

08:56.994 --> 08:57.870
और अब तुम्हारे प्रति भी।

09:01.499 --> 09:04.085
इतना समय बीत गया।
अब तुम क्यों आ रहे हो?

09:04.877 --> 09:07.255
क्योंकि लगता है माँ के बारे में
उन सवालों के चक्कर में ही

09:07.338 --> 09:08.923
मैरी का अपहरण हो गया।

09:10.967 --> 09:12.343
अरे नहीं।

09:21.852 --> 09:24.480
- मुझे इसका अंदाज़ा होना चाहिए था।।
- किसका अंदाज़ा होना चाहिए था?

09:24.564 --> 09:25.731
इस अपहरण का?

09:25.815 --> 09:27.608
नहीं, मैरी बक्से के छेड़छाड़ कर रही थी।

09:27.692 --> 09:29.318
वह मेरी बहन है। मैं
उसका स्वभाव जनता हूँ।

09:29.402 --> 09:31.821
जैसे ही उसे पता चला
डैड माँ की हत्या की जाँच कर रहे थे,

09:31.904 --> 09:33.573
मुझे पता था वह भी इसमें कूद जाएगी।

09:33.656 --> 09:36.325
उसके लापता होने का ज़िम्मेदार मैं हूँ।
पता नहीं वह कहाँ है।

09:36.409 --> 09:39.954
- मुझे बस इतना पता है…
- कुछ नहीं पता तुम्हें, समझे?

09:40.037 --> 09:43.791
तुम्हारी बहन, मैरी, एक समझदार लड़की
है। थोड़ा तो सकारात्मक सोच सकते हैं?

09:43.874 --> 09:46.002
- सोच सकते हैं न?
- डैनी, उसने उनके चेहरे देख लिए।

09:46.085 --> 09:49.505
वह उसे इसलिए ले गए क्योंकि वह
उनके काम की है। समझे तुम?

09:49.589 --> 09:52.800
वह जानती है उस बक्से के अंदर क्या है।
और वे यही जानना चाहते हैं।

09:52.883 --> 09:55.219
यह अच्छी बात है।
इस वजह से वह ज़िंदा रहेगी। समझे तुम?

09:55.303 --> 09:57.430
ठीक है, हम उसे ढूँढ़ लेंगे।

09:57.513 --> 10:00.433
और उसके बाद, उस पुलिसवाले को भी
जिसे मामो ने देखा।

10:00.516 --> 10:03.436
मुझे मेरी माँ की हत्या के समय के
सारे अधिकारियों की सूची…

10:03.519 --> 10:05.938
तुम्हें नहीं लगता तुम्हारे पिता ने
पहले ही उन सबकी जाँच की होगी?

10:06.522 --> 10:09.483
ज़रूर की होगी, पर कोई तो वजह होगी
कोई गिरफ़्तारी नहीं करने की?

10:09.567 --> 10:10.568
बिलकुल, सुबूत। उनके
पास कोई सबूत नहीं था।

10:10.651 --> 10:14.071
समझे? तुम्हें एक पुलिसवाले को
पकड़ना है तो सब सोच समझकर करना,

10:14.155 --> 10:16.490
नहीं तो सारा विभाग
तुम्हारा दुश्मन बन जाएगा।

10:16.574 --> 10:17.742
मैरी एन
मोबाइल

10:17.825 --> 10:20.077
मैरी का कॉल। मैरी, कहाँ हो तुम?

10:20.161 --> 10:21.370
स्टीव।

10:21.454 --> 10:24.582
हे भगवान। स्टीव, मुझे माफ़ कर दो।

10:24.665 --> 10:27.335
सब ठीक है, शाँत रहो।
मेरी बात सुनो। तुम कहाँ हो, मैरी?

10:27.418 --> 10:31.631
<i>- बताओ मुझे कहाँ हो तुम।</i>
- एक कार की डिग्गी में।

10:31.714 --> 10:33.716
- हमें सिग्नल का पता लगाना होगा।
- ठीक है।

10:33.799 --> 10:35.885
मेरी बात सुनो, मैरी।
मुझ पर भरोसा रखो।

10:35.968 --> 10:39.055
मैं तुम्हें ढूँढ़ लूँगा, वादा करता हूँ
पर जैसा मैं कहूँ वैसा करो, ठीक?

10:39.138 --> 10:40.348
चिन, हम मैरी के साथ फ़ोन पर हैं।

10:40.431 --> 10:42.391
हमें खोज कर बताओ कि वह अभी कहाँ है।

10:42.475 --> 10:44.935
ठीक है, मैरी, सुनो।
तुम्हें पीछे वाली लाइट दिख रही है?

10:45.019 --> 10:48.397
<i>- तुम्हारे दोनों तरफ़ होनी चाहिए।</i>
- हाँ, मुझे दिख गई।

10:48.481 --> 10:49.857
उन्हें लात मारो, मैरी।
ज़ोर की लात मारो।

10:49.940 --> 10:52.735
<i>- जितना ज़ोर से हो सके लात मारो।</i>
- ठीक है।

10:58.491 --> 11:01.535
- हो गया, मैंने उन्हें फोड़ दिया।
- बाहर देखो, बताओ क्या दिख रहा है।

11:01.619 --> 11:04.914
<i>कुछ जाना-पहचाना सा दिख रहा है,</i>
<i>जिससे मैं तुम्हें ढूँढ़ सकूँ।</i>

11:06.707 --> 11:08.834
नहीं, कुछ नहीं दिख रहा। हम बस…

11:08.918 --> 11:12.088
- हम एक कच्ची सड़क पर चढ़ रहे हैं।
- ठीक, चढ़ रहे हो।

11:12.171 --> 11:14.090
और क्या दिख रहा है, मैरी? बाहर
देखो, बाँए या दाएँ कुछ दिख रहा है?

11:14.173 --> 11:16.008
<i>कोई शहर दिख रहा है? कैलुआ दिख रहा है?</i>

11:16.092 --> 11:19.720
<i>- द्वीप के कौन से हिस्से में हो?</i>
- हाँ, मुझे एक सीमेंट का…

11:19.804 --> 11:21.180
मैरी?

11:23.015 --> 11:25.559
- चिन, जगह का पता चला?
- जगह का पता नहीं चल पाया,

11:25.643 --> 11:28.938
लेकिन उसके फ़ोन का आख़िरी सिग्नल
पंचबोल के पास एक ट्रांसपोंडर से मिला।

11:29.021 --> 11:31.107
चिन, सुनो, वह कार
की डिग्गी से आ रहा है,

11:31.190 --> 11:34.026
<i>- जो ऊपर चढ़ रही है, ठीक है?</i>
- तब तो पाली हाईवे होगा।

11:34.110 --> 11:35.778
वहाँ कच्ची सड़के हैं
जो जंगल तक जाती हैं

11:35.861 --> 11:37.613
<i>- मैनुवली से पहले।</i>
- ठीक है।

11:41.158 --> 11:43.577
- ओए! पाली हाईवे उस तरफ़ है।
- हाँ।

11:44.078 --> 11:45.454
क्या, हाँ? इधर क्यों जा रहे हो?

11:45.538 --> 11:47.498
क्योंकि कार से हम
जल्दी नहीं पहुँच पाएँगे।

12:03.681 --> 12:05.641
- ध्यान रखना।
- शुक्रिया, दोस्त।

12:30.833 --> 12:33.878
एच.पी.डी और डीएलएनआर यूनिट ने
पाली के सभी रास्तों में

12:34.420 --> 12:37.047
नाकाबंदी कर दी है।
गाड़ियों की डिग्गी की जाँच हो रही है।

12:41.177 --> 12:43.596
डैनी, वे पूर्व चोटी
की तरफ़ बढ़ रहे हैं।

12:43.679 --> 12:44.847
पीछे की लाइट देखो।

12:51.103 --> 12:52.354
<i>हाँ, टूटी हुई है।</i>

13:02.490 --> 13:03.866
रुको ज़रा।

13:17.796 --> 13:18.964
अरे, देख कर, बंदूक़।

13:29.433 --> 13:31.143
- मैरी।
- मुझे बाहर निकालो!

13:33.479 --> 13:34.480
इधर आओ।

13:36.023 --> 13:37.066
हे भगवान।

13:59.338 --> 14:00.297
मेरी नन्ही जान।

14:01.966 --> 14:04.134
- शुक्रिया।
- दिखाओ मुझे।

14:14.228 --> 14:17.022
मुझे माफ़ कर दो उस बक्से की
जासूसी के लिए, ठीक है?

14:17.565 --> 14:20.276
- मुझे बाद में सुना सकते हो।
- मैं तुम्हें सुनाने नहीं वाला था।

14:20.359 --> 14:22.570
मेरे पास डैड की वही एक निशानी बची थी।

14:24.280 --> 14:26.490
मैं बस सारे माजरे को
समझना चाहती थी, मतलब,

14:26.574 --> 14:29.618
माँ… उनकी मौत और…

14:30.286 --> 14:32.288
और यह कि उनकी मौत हादसा नहीं थी।

14:32.371 --> 14:35.291
समझता हूँ, ठीक है?
मैं भी इसे सुलझाने की कोशिश में था।

14:38.043 --> 14:39.670
तुम मामो के पास क्यों गई?

14:39.753 --> 14:41.964
क्योंकि उसकी दुकान का
एक पोस्टकार्ड मिला था

14:42.047 --> 14:44.258
जिसमें डैड की लिखावट में कुछ लिखा था।

14:44.341 --> 14:46.343
मुझे याद है, उसमें कुछ
मैगलाइट जैसा लिखा था।

14:46.427 --> 14:49.889
- पर अंदर कोई मैगलाइट नहीं थी।
- नहीं, वह मैगलाइट नहीं लिखा था।

14:50.723 --> 14:56.186
देखो, वह जी असल में छह था,
मतलब वह एम.ए.6.एल.टी लिखा था।

14:57.396 --> 14:59.064
यह पुलिसवालों की आशुलिपि है।

14:59.148 --> 15:00.441
तुम्हें आशुलिपि के बारे में कैसे पता?

15:00.524 --> 15:02.943
एल.ए में कुछ घटना घटी थी मेरे साथ।

15:03.027 --> 15:04.695
- कैसी घटना?
- वह ज़रूरी नहीं है, समझे?

15:04.778 --> 15:07.156
वह पुलिसवाला सारी जानकारी

15:07.239 --> 15:08.490
आशुलिपि में लिख रहा था।

15:08.574 --> 15:11.994
तो मैं सारा माजरा समझ गई। और क्योंकि
वह पोस्टकार्ड मामो ने भेजा था।

15:12.077 --> 15:14.538
मुझे लगा, "शायद वह गवाह हो।"

15:16.373 --> 15:18.292
और मेरा शक़ सही निकला।

15:19.543 --> 15:22.880
तो एम.ए.6.एल.टी एक विवरण है
जो उसने डैड को दिया।

15:24.131 --> 15:28.302
एम.ए 6, पुरुष, एशियाई, छह फुट लंबा,
हल्का रंग।

15:28.385 --> 15:30.638
वही पुलिसवाला जो डैड
की कार के पास दिखा।

15:33.140 --> 15:35.768
ज़रा रुको। मामो से बात करने के बाद
तुम कहाँ गई?

15:36.810 --> 15:38.145
मैं कहीं नहीं गई।

15:38.228 --> 15:40.689
मैं कई महीनों से एच.पी.डी को फ़ोन कर
रही थी

15:40.773 --> 15:42.650
ताकि कोई पुलिस रिपोर्ट मिल सके।

15:43.275 --> 15:44.860
उन्होंने कहा कि वह खो गई है।

15:46.320 --> 15:49.365
तो मैंने उनसे सारे पुलिस अधिकारियों
के नाम की सूची माँगी

15:49.448 --> 15:52.826
जो माँ की मौत के दिन मौजूद थे
उन्होंने फिर मुझे निराश किया।

15:52.910 --> 15:56.038
मैंने उनकी नाक में दम कर दिया, पर…

15:57.873 --> 16:00.459
मैं यह सब माँ के लिए कर रही थी, समझे?

16:01.168 --> 16:02.670
एच.पी.डी में तुमने किससे बात की?

16:04.630 --> 16:06.507
सभी से… क्यों?

16:06.590 --> 16:08.467
क्योंकि कुछ दिन पहले हमने
एक गद्दार का पर्दाफ़ाश किया

16:08.550 --> 16:10.344
और अगर उसे पता है कि तुम
वहाँ सवाल कर रही थी

16:10.427 --> 16:13.097
तो उसने सारी जानकारी ग़लत
हाथों में दे दी होगी।

16:13.180 --> 16:16.183
मुझे विश्वास नहीं हो रहा तुमने
इतना सब कर दिया, मैरी।

16:16.266 --> 16:20.312
अब, डैड पुलिसवाले हैं,
तुम्हारा तो क्या ही कहना।

16:23.190 --> 16:25.693
मैं नंबर घुमाने के अलावा
और करती भी क्या।

16:28.737 --> 16:29.863
तुम बहुत ख़ास हो।

16:39.707 --> 16:40.916
सुनो…

16:43.627 --> 16:46.588
तुम्हें चाहता हूँ और आज जो हुआ
उसके लिए माफ़ी चाहता हूँ।

16:51.301 --> 16:53.303
जानते हो डैड ने हमें दूर क्यों भेजा।

16:56.098 --> 16:57.558
क्योंकि माँ का ख़ून हुआ था।

16:58.934 --> 17:00.769
वह हमें बचाने की कोशिश कर रहे थे।

17:05.274 --> 17:07.276
तुम इन लोगों को कैसे ढूँढ़ोगे, स्टीव?

17:12.197 --> 17:13.032
मैं नहीं जानता।

17:13.907 --> 17:16.368
पर माँ की हत्या का एकमात्र सबूत
उस बक्से में था

17:16.452 --> 17:17.953
और अब वह भी हाथ से निकल गया।

17:19.663 --> 17:20.789
रुको।

17:22.791 --> 17:24.043
पूरी तरह नहीं।

17:30.591 --> 17:33.969
यक़ीन नहीं हो रहा तुमने बक्से की
सभी चीज़ों की तस्वीरें ली।

17:34.053 --> 17:37.014
- माफ़ करना तुम्हें बताए बिना यह किया।
- मैं भुला सकता हूँ।

17:37.097 --> 17:39.016
लगता है, तुम अपने परिवार के
पेशे को आगे बढ़ा सकती हो।

17:39.099 --> 17:40.809
ठीक है, रुको ज़रा। दो फ़ोल्डर क्यों?

17:41.935 --> 17:43.437
तो, सारी चीज़ों को जाँचने के बाद,

17:44.021 --> 17:48.192
जिन भी चीज़ों का संबंध मुझे
माँ से लगा, मैंने उन्हें इसमें रखा।

17:48.275 --> 17:52.029
और वे चीज़े, जो मुझे समझ नहीं आईं।
जैसे जापान से आए पोस्टकार्ड।

17:54.490 --> 17:56.158
ये चित्र मेरे पल्ले नहीं पड़े।

17:56.241 --> 17:58.660
मुझे ये "शरलॉक होम्स " की
किसी कहानी से संबंधित लगते हैं।

17:58.744 --> 18:00.746
"एडवेंचर ऑफ़ ए डांसिंग मैन"

18:00.829 --> 18:02.748
- शरलॉक होम्स?
- तुम बोल क्या रही हो?

18:02.831 --> 18:06.335
सर आर्थर कोनन डॉयल। डैड मुझे
हमेशा वे कहानियाँ सुनाया करते थे।

18:06.418 --> 18:07.294
अच्छा।

18:07.377 --> 18:08.670
उनके हिसाब से
तुम्हारे अंदर सब्र नहीं था।

18:08.754 --> 18:11.298
इसका मतलब तुम इन चित्रों
का मतलब जानती हो, मैरी?

18:11.381 --> 18:13.842
मैं नहीं जानती, भाई।
मेरा मतलब, नौसैनिक तो तुम हो।

18:14.635 --> 18:17.096
मुझे लगता है होम्स ने कहानी में
कोई गुत्थी सुलझाई थी।

18:17.679 --> 18:20.057
हे, एमई दफ़्तर से डैनी का फ़ोन आया था।

18:20.140 --> 18:22.935
उँगलियों के निशान मिले नहीं,
कोई पहचान नहीं।

18:23.018 --> 18:26.021
हमारी प्रणाली में कोई डीएनए मेल नहीं।
ये लोग भूत हैं।

18:26.105 --> 18:28.065
इसके अलावा, उनके दाँत दुरुस्त थे।

18:28.148 --> 18:30.526
नहीं, एक तीसरा आदमी
था जो आदेश दे रहा था,

18:30.609 --> 18:32.111
और मैंने उसी का दाँत तोड़ा।

18:32.194 --> 18:34.029
- तुम्हारी हिम्मत की दाद देती हूँ।
- शुक्रिया।

18:34.113 --> 18:36.031
- मैक्स को कुछ मिला?
- यह देखो।

18:43.163 --> 18:45.332
यह तो शानदार शिल्प कौशल है।

18:45.415 --> 18:48.127
यह कोई भी स्टाइल नहीं।
यह पुरानी "इरेज़ुमी" है।

18:48.210 --> 18:49.545
- याकूज़ा।
- हाँ।

18:50.045 --> 18:52.089
लेकिन काम के आधार पर,
पूरी आस्तीन पर काम नहीं है,

18:52.172 --> 18:54.842
- ये लोग नीचे के स्तर के लोग हैं।
- "बोज़ोज़ोकू"।

18:54.925 --> 18:56.552
"बोज़ोज़ोकू"। वह क्या हुआ?

18:56.635 --> 18:59.179
यह याकूज़ा की एक युवा शाखा है।

18:59.263 --> 19:01.223
गुंडे होते हैं, पर हथियारों से लैस
और ख़तरनाक गुंडे।

19:01.306 --> 19:02.850
ठीक। हमें पता है वे कहाँ मिलेंगे?

19:02.933 --> 19:05.435
ओआहू में हरेक पुलिसवाला जानता है
वे कहाँ मिलेंगे।

19:05.519 --> 19:08.147
हर कोई उन्हें अनदेखा करता है।
जैसे वे अछूत हों।

19:22.035 --> 19:23.078
यह है वह जगह।

19:26.290 --> 19:30.169
अगर तीसरा हमलावर यहाँ नहीं मिला,
तो ये लोग उसका पता बता सकते हैं।

19:30.252 --> 19:31.587
क्या बढ़िया बाइक हैं।

19:32.754 --> 19:35.215
जानते हो, मैं हमेशा से
ऐसी एक चलाना चाहता था।

19:52.316 --> 19:53.609
ओए।

19:54.318 --> 19:56.236
ठीक है, उठो, सब उठो, जल्दी।

19:56.320 --> 19:59.823
- उठो, दीवार की तरफ़ मुँह।
- अपने हाथ ऊपर करो, पीछे मुड़ो।

20:00.490 --> 20:02.117
- तुमसे बोल रही हूँ।
- चलो।

20:02.201 --> 20:03.202
- अंदर चलो।
- डैनी।

20:03.285 --> 20:04.286
शुक्रिया।

20:06.455 --> 20:10.167
मैं तुम्हें एक चिकित्सक का नंबर
देना चाहता हूँ, समझे?

20:10.250 --> 20:12.711
अब इंसानों की तरह बर्ताव करो।

20:18.675 --> 20:20.260
यह क्या है?

20:21.511 --> 20:22.763
- साफ़ है।
- ठीक है।

20:27.893 --> 20:30.395
- यहाँ भी सब साफ़।
- यहाँ भी।

20:30.479 --> 20:32.481
ठीक है, पीछे मुड़ो।

20:40.113 --> 20:41.323
ये तुम्हारे दोस्त हैं?

20:45.202 --> 20:46.536
तुम्हारे साथी हैं?

20:47.621 --> 20:49.122
क्योंकि अब ये मर चुके हैं, समझे?

20:49.915 --> 20:52.000
और जानना चाहूँगा ये
किसके लिए काम करते थे।

20:52.084 --> 20:54.503
तो जो सबसे पहले मुँह
खोलेगा उसे छोड़ देंगे।

20:55.671 --> 20:57.589
तुम बताओ? जानते हो इन दोनों को?

21:01.551 --> 21:03.011
यह क्या चीज़ है?

21:05.722 --> 21:06.974
बोलो, "आह।"

21:13.188 --> 21:15.732
ठीक है, सभी लोग बाहर निकलो।
इस बंदे के अलावा।

21:15.816 --> 21:16.900
निकलो चलो।

21:16.984 --> 21:18.110
- चलो!
- बाहर, निकलो सब।

21:18.902 --> 21:20.279
इस तरफ़, सज्जनों।

21:21.989 --> 21:25.242
- डैनी?
- हाँ, स्टीवन?

21:25.325 --> 21:29.037
सैद्धांतिक रूप से, यदि इस आदमी
का मुँह खोलना चाहोगे, तो कैसे खोलोगे?

21:30.080 --> 21:32.332
तो, मैं पेट में एक मुक्का मारूँगा।

21:32.416 --> 21:34.668
यह बढ़िया रहेगा। जोड़
में घुटना भी मारूँगा।

21:34.751 --> 21:37.671
और बेशक़ विलियम्स परिवार का
सबसे पसंदीदा तरीक़ा भी है।

21:37.754 --> 21:38.714
और वह क्या है?

21:44.469 --> 21:47.639
ठीक है, बस ऐसे ही लेटे रहो।

21:48.473 --> 21:50.892
अरे, यह देखो। एक दाँत ग़ायब।

21:50.976 --> 21:53.061
अभी का टूटा लगता है। यहीं रहो।

21:55.814 --> 21:58.817
ठीक है। चिन, कोनो इसे ले चलो।

21:59.443 --> 22:00.694
एमई से दाँत मँगवाओ।

22:01.653 --> 22:03.280
देखे तो, इसी का है या नहीं।

22:07.367 --> 22:08.744
माफ़ करना।

22:08.827 --> 22:10.704
तुम उससे कुछ सवाल नहीं करना चाहते?

22:10.787 --> 22:12.789
- वह कभी मुँह नहीं खोलता।
- खोलता भी कैसे।

22:12.873 --> 22:13.707
तुमने उसे शार्क
टैंक में फेंका ही नहीं।

22:13.790 --> 22:16.418
डैनी, ये लोग याकूज़ा
के बिचौलिए हैं, समझे?

22:16.501 --> 22:19.546
वे कभी अपना मुँह नहीं खोलते। ऐसा किया
तो उन्हें अपने परिवार को खोना पड़ेगा।

22:19.629 --> 22:20.964
हमें इनसे ऊपर के लोगों को पकड़ना होगा

22:21.048 --> 22:23.258
जो इस अपहरण और
मेरी माँ के हत्या के पीछे हैं।

22:23.342 --> 22:26.303
ठीक है, पर अगर यह मुँह नहीं खोलेगा,
तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे?

22:27.137 --> 22:28.221
शायद इससे मदद मिले।

22:30.432 --> 22:32.225
तो, फ़ोन की एन्क्रिप्शन तोड़ने में
काफ़ी समय लगा,

22:32.309 --> 22:35.562
पर हमारे अपहरणकर्ता के फ़ोन से
इस आदमी को कई कॉल गईं।

22:35.645 --> 22:37.564
हिरो नोशीमुरी।

22:37.647 --> 22:40.525
एक कॉल मैरी के लापता
होने के समय ही गई थी।

22:40.609 --> 22:42.861
रुको, स्टीव को भी पता होना चाहिए।
वह कर क्या रहा है?

22:42.944 --> 22:44.780
द एडवेंचर ऑफ़ शरलॉक होम्स

22:44.863 --> 22:46.990
सुनो, यहाँ आओ, हमें कुछ मिला।

22:55.499 --> 22:57.000
- ठीक। क्या मिला तुम्हें?
- ठीक है।

22:57.084 --> 22:59.211
एक प्रसिद्ध उद्यम
पूंजीवादी, जापान से।

22:59.294 --> 23:03.131
इसके घर जापान में, दुबई, मालिबू
और तीन घर यहाँ हवाई में हैं।

23:03.215 --> 23:05.634
उसकी काफ़ी पहुँच भी है।
और जितनी जानकारी मुझे मिल पायी,

23:05.717 --> 23:08.178
उसके हिसाब से वह एक प्रतिष्ठित
और बहुत अमीर व्यवसायी है।

23:08.804 --> 23:10.764
पर इसका मतलब यह नहीं
कि वह याकूज़ा के साथ नहीं।

23:10.847 --> 23:13.141
जापान में वैसे भी बहुत से
पूंजीवादी लोग ऐसे ही

23:13.225 --> 23:15.185
गिरोह के लिए खुल कर काम करते हैं।

23:15.268 --> 23:17.938
- इसका नाम क्या है?
- हिरो नोशीमुरी।

23:24.277 --> 23:25.487
कुछ ग़लत बोल दिया?

23:31.076 --> 23:33.829
- क्या कहा तुमने?
- हिरो नोशीमुरी।

23:34.412 --> 23:35.372
हो गया काम।

23:36.331 --> 23:38.875
उन गूढ़लेख का मतलब
यही था। हिरो नोशीमुरी।

23:40.502 --> 23:41.920
गूढ़लेख। इसका क्या मतलब हुआ?

23:42.003 --> 23:45.423
1992 में, मेरे पिता एच.पी.डी के
संगठित अपराध इकाई के प्रमुख थे।

23:45.507 --> 23:47.759
वे याकूज़ा हवाई में
याकूज़ा के विस्तार की जाँच कर रहे थे

23:47.843 --> 23:49.845
और जापान में कोई उनकी मदद कर रहा था,

23:50.387 --> 23:52.430
कोई ऐसा जिसने उन्हें
हिरो नोशीमुरी का नाम बताया।

23:52.514 --> 23:54.266
वह भी कोड में, यहाँ देखो।

23:55.142 --> 23:57.060
तुमने इन चित्रों से एक नाम निकाला?

23:57.144 --> 23:58.854
ये चित्र एक कोड हैं।

23:58.937 --> 24:00.564
मैंने इन्हें समझने के लिए आवृत्ति
विश्लेषण का इस्तेमाल किया।

24:00.647 --> 24:02.357
- आवृत्ति क्या?
- आवृत्ति विश्लेषण।

24:02.440 --> 24:05.861
इसकी मदद से हम गूढ़लेख को
पढ़ और समझ सकते हैं।

24:05.944 --> 24:08.530
- तुम दोनों का चक्कर चल रहा है?
- मेरे डैड काफ़ी नज़दीक पहुँच गए थे।

24:08.613 --> 24:12.409
वह स्थानीय मालिक "ओयाबुन" की पहचान को
उजागर करना चाहता थे।

24:12.492 --> 24:14.911
इसलिए वह उनका शिकार बने।
याकूज़ा उनकी मौत चाहता था।

24:14.995 --> 24:17.247
तो उन्होंने उनकी कार
के नीचे बम लगाया।

24:17.330 --> 24:19.916
पर उन्हें पता नहीं था
कि उस दिन कार माँ चला रही थीं।

24:20.667 --> 24:23.587
और इसलिए मेरे डैड चाहते थे
कि मुझे वह औज़ार बक्सा मिले।

24:23.670 --> 24:26.006
ताकि उन्होंने जो शुरू किया,
उसे अंजाम मैं दूँ।

24:26.089 --> 24:28.425
हिरो नोशीमुरी
जापानी टाइटन की पहुँच दुनिया भर में

24:28.508 --> 24:31.344
मुझे पता लगाना होगा
यह आदमी इस वक़्त कहाँ है।

24:34.639 --> 24:36.266
पावआही टॉवर

24:36.349 --> 24:38.018
मुख्य शहर वित्तीय जिला
होनोलूलू

24:39.936 --> 24:40.854
आई.सी.सी

24:44.608 --> 24:45.775
वह रहा।

24:47.068 --> 24:49.404
नहीं, दोस्तों, प्लीज़।
बैठ जाओ। आराम से।

24:49.487 --> 24:52.407
हम सिर्फ़ बात करना चाहते हैं,
तुम अपनी जगह पर…

24:53.241 --> 24:54.743
सलाद की तरफ़।

24:57.120 --> 24:58.580
प्लीज़, बैठ जाइए।

25:02.500 --> 25:05.921
वैसे, यह सीट मेरी प्रेमिका के लिए है,
जो तुम नहीं हो।

25:07.005 --> 25:09.674
और कितना दिखावा करोगे,
तुम नहीं जानते मैं कौन हो?

25:12.093 --> 25:15.555
अब जब तुमने कहा, तो तुम्हारा
चेहरा जाना पहचना लग लग रहा है।

25:18.266 --> 25:20.143
तुम्हारी याददाश्त ताज़ा करते हैं।

25:21.353 --> 25:22.229
रीडायल
(808)555-0184

25:22.312 --> 25:23.438
इस फ़ोन को देख रहे हो?

25:23.521 --> 25:26.233
यह उस आदमी का फ़ोन है
जिसने मेरी बहन का अपहरण किया।

25:26.816 --> 25:30.195
अपहरण? सच में।

25:30.278 --> 25:32.322
उसने आख़िरी कॉल तुम्हें की थी।

25:38.036 --> 25:42.415
ग़लत नंबर। मेरा इससे
कुछ लेना-देना नहीं है।

25:42.499 --> 25:45.043
मैं यहाँ सिर्फ़ लंच
मुलाक़ात पर आया हूँ।

25:45.543 --> 25:46.878
एक बात कान खोलकर सुन लो।

25:49.339 --> 25:51.132
मैं जानता हूँ तुम कौन हो।

25:51.925 --> 25:54.469
मैं जानता हूँ तुमने मेरे
और मेरे परिवार के साथ क्या किया।

25:54.552 --> 25:57.472
और मैं यह बताने आया हूँ
कि अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता,

25:57.555 --> 25:59.766
न तुम्हारा पैसा और न तुम्हारे आदमी।

26:01.351 --> 26:02.394
मुझे बचा सकता?

26:04.271 --> 26:05.689
किससे?

26:07.190 --> 26:10.610
- मुझसे।
- तुमने अपना नाम क्या बताया?

26:12.153 --> 26:13.280
मैकगैरेट?

26:14.447 --> 26:17.993
गवर्नर जेम्सन। दुबारा मिलकर ख़ुशी हुई।

26:24.666 --> 26:25.709
मेरी प्रेमिका।

26:26.459 --> 26:27.627
आप इस आदमी को जानती हैं?

26:28.211 --> 26:30.505
हाँ बिलकुल। हमारी
दोस्ती कई सालों की है।

26:32.007 --> 26:35.510
मि. नोशीमुरी हवाई के
सबसे उदार व्यक्तियों में से हैं।

26:36.886 --> 26:38.722
- क्या सच में?
- हाँ, बिलकुल।

26:40.390 --> 26:43.184
- तुम यहाँ क्या कर रहे हो?
- आप लंच का आनंद लें।

27:16.343 --> 27:18.970
मैं मि. नोशीमुरी को शाँत करने के लिए

27:19.054 --> 27:21.139
पूरे दो घंटे बिता कर आ रही हूँ।

27:21.723 --> 27:22.891
तुम क्या सोच रहे थे?

27:24.392 --> 27:27.354
- आप एक अपराधी के साथ पी रहीं थीं।
- बकवास मत करो।

27:27.437 --> 27:29.522
इसी आदमी के कारण
हवाई शिपिंग उद्योग में

27:29.606 --> 27:31.274
बारह सौ बेरोज़गारों को रोज़गार मिला।

27:31.358 --> 27:33.777
और उसकी नौ अन्य कंपनियों को
हम कैसे भूल सकते हैं।

27:33.860 --> 27:36.363
समझ गया, वह आपके अभियान में
प्रमुख योगदानकर्ता है?

27:38.490 --> 27:39.866
मेरी एक बात सुनो।

27:40.617 --> 27:43.286
मैंने इस टास्क फ़ोर्स की स्थापना की,
मैंने तुम्हें हक़ दिए।

27:43.370 --> 27:48.124
और इस फ़ोर्स का मक़सद हवाई के प्रमुख
समर्थकों को परेशान करना नहीं है।

27:48.208 --> 27:50.377
अगर मि. नोशीमुरी ने अपने पैसे

27:50.460 --> 27:53.046
कहीं और लगाने के बारे में सोच लिया,

27:53.129 --> 27:55.632
तुम्हें अंदाज़ा भी है
स्थानीय अर्थव्यवस्था का क्या होगा?

27:55.715 --> 27:57.300
सकारात्मक पहलू देखें,
तो अपराधों की संख्या कम होगी।

27:57.926 --> 27:59.636
क्या बकवास कर रहे हो तुम?

27:59.719 --> 28:04.307
- हिरो हवाई में याकूज़ा का प्रमुख है।
- यह बकवास है।

28:04.391 --> 28:06.393
अठारह साल पहले, मेरे
डैड याकूज़ा के ख़िलाफ़

28:06.476 --> 28:08.520
एक केस की जाँच कर रहे थे।

28:08.603 --> 28:13.316
वह हिरो तक पहुँच भी गए थे, समझीं? तो
उन्होंने डैड की कार में बम लगा दिया।

28:13.942 --> 28:16.111
पर उस दिन मेरे डैड
कार नहीं चला रहे थे।

28:16.653 --> 28:18.613
- मेरी माँ चला रही थी।
- स्टीव, वह एक दुर्घटना थी।

28:18.696 --> 28:21.825
वह कोई दुर्घटना नहीं थी, गवर्नर।
मेरी बात सुनिए।

28:21.908 --> 28:25.495
वह कोई दुर्घटना नहीं थी,
और मेरे डैड इस बात को जानते थे।

28:25.578 --> 28:28.415
पर मैरी और मेरे कारण वह पीछे हट गए,
क्योंकि हम बच्चे थे।

28:28.498 --> 28:30.875
मैं तुम्हारे पिता को जानती थी।
अगर ऐसा होता, तो वह मुझे बताते।

28:30.959 --> 28:33.962
यही तो बात है।
उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई।

28:35.130 --> 28:38.717
और उनके मरने के बाद, मुझे यह
सबूत मिले जो वह मेरे लिए छोड़ गए।

28:38.800 --> 28:40.510
सबूत जो मुझे हिरो तक ले गए।

28:41.219 --> 28:43.012
और इनके बारे में मैरी
को भी पता चल गया।

28:43.096 --> 28:45.724
वह लोगों को फ़ोन करने लगी,
माँ की मौत का पता लगाने के लिए।

28:45.807 --> 28:48.268
- कल, हिरो ने उसे अगवा करवा लिया।
- क्या?

28:49.436 --> 28:52.147
- हे भगवान, कहाँ है वह? वह ठीक है?
- ठीक है। फ़िलहाल तो।

28:53.022 --> 28:54.399
शुक्र है भगवान का।

29:03.032 --> 29:04.492
मुझे माफ़ कर दो, स्टीव।

29:06.453 --> 29:07.412
कोई बात नहीं।

29:09.706 --> 29:13.168
- दफ़्तर में बियर पड़ी है?
- क्या?

29:14.544 --> 29:17.839
मैं ऐसे नौसेना वाले को नहीं जानती
जो एक महिला को बियर न पिला सके।

29:19.132 --> 29:21.176
हाँ, बिलकुल।

29:23.344 --> 29:25.263
मैं एक गिलास लाता हूँ।

29:28.683 --> 29:29.642
शुक्रिया।

29:38.026 --> 29:39.152
स्टीव।

29:40.779 --> 29:42.572
मुझे तुम्हारी समझ पर भरोसा है।

29:44.240 --> 29:45.158
लेकिन?

29:48.995 --> 29:50.747
अगर जो तुम कह रहे हो वह सच है…

29:51.915 --> 29:55.126
और अगर तुम हिरो नोशीमुरी जैसे
ताकतवर और पहुँच वाले इंसान को

29:55.877 --> 29:57.212
सबके सामने लाना चाहते हो

29:58.588 --> 30:01.257
तो तुम्हें पुख्ता सबूतों
को ढूँढ़ना होगा।

30:01.341 --> 30:04.177
और अत्यधिक सावधानी से आगे बढ़ना होगा।

30:05.428 --> 30:06.304
समझ गया।

30:06.387 --> 30:10.683
क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मुझे
नहीं लगता मैं तुम्हें बचा पाऊँगी।

30:16.898 --> 30:18.107
लगता है काम बन गया।

30:18.191 --> 30:20.944
- जर्सी जाने की तैयारी करूँ या…
- इतनी आसानी से नहीं।

30:21.027 --> 30:24.113
मुझे हिरो नोशीमुरी के बारे में
सारी जानकारी चाहिए, समझे?

30:24.197 --> 30:27.534
उसके हर व्यवसाय और हर कर्मचारी की
जानकारी मुझे चाहिए।

30:27.617 --> 30:30.954
उसके परिवार के सदस्य, सभी दोस्त।
वह खाता कहाँ है।

30:31.037 --> 30:33.957
मुझे जानना है कि वह सोता कहाँ है।
सब कुछ, समझे?

30:34.040 --> 30:37.168
हम इस आदमी की ज़िंदगी में घुसकर,
उसे नर्क बना देंगे।

30:39.003 --> 30:42.465
तुम्हारी यह बात सुनने के बाद तो
मुझे तुम और अच्छे लगने लगे हो।

30:42.549 --> 30:43.508
क्या बात की।

30:48.596 --> 30:49.889
बकते रहो, बेवकूफ़ों।

30:49.973 --> 30:51.975
हथकड़ियाँ तंग लग रही हैं?
और भी लगेंगी।

30:52.058 --> 30:53.309
- कोनो?
- हाँ।

30:53.393 --> 30:55.270
इस जगह के चप्पे-चप्पे की जाँच करो।

30:55.353 --> 30:57.188
हिरो तक पहुँचने के लिए मुझे
कुछ भी चाहिए।

30:57.272 --> 30:58.690
हाँ, समझ गई।

30:58.773 --> 31:02.277
हे। मेरी अभी एच.पी.डी अभिलेखागार
में बात हुई।

31:02.360 --> 31:05.196
याद है तुमने मुझसे सन 92 के
पुलिसवालों की सूची माँगी थी।

31:05.280 --> 31:06.447
- हाँ?
- तो, मुझे पता चला कि

31:06.531 --> 31:10.326
तुम्हारे डैड के जिले में कोजी
नोशीमुरी नाम का एक पुलिस अधिकारी था।

31:10.410 --> 31:12.161
अगर यह नाम सुना सा लग रहा है,

31:12.245 --> 31:14.789
तो इसलिए क्योंकि वह
हिरो नोशीमुरी का भाई है।

31:18.084 --> 31:19.586
यह महज़ संयोग नहीं हो सकता।

31:19.669 --> 31:22.171
उसी ने डैड की कार में बम लगाया होगा।

31:22.255 --> 31:24.257
मैं मुख्यालय जाता हूँ,
उसके बारे में जानकारी ढूँढ़ता हूँ।

31:24.340 --> 31:26.384
सुनो, हम एक तस्वीर लेते हैं,
उसे मामो के पास ले चलते हैं।

31:26.467 --> 31:29.012
शायद वह उसे पहचान पाए।

31:29.095 --> 31:32.056
अठरह साल में लोगों का हुलिया बदल
जाता है। हम तब की तस्वीर चाहिए।

31:32.140 --> 31:33.975
हाँ। जानता हूँ कहाँ मिल सकती है।

31:35.018 --> 31:38.438
मेरे डैड को सभी चीज़े संभाल कर
रखने का शौक था।

31:39.022 --> 31:41.649
अगर उनके पास उनके जिले
की तस्वीर होगी, तो यहीं मिलेगी।

31:41.733 --> 31:44.360
वह सारे अधिकारियों को एक देते हैं।
मेरी वाली में मेरी आँखे बंद थी।

31:44.444 --> 31:46.863
जैसे कि मैं सो रहा हूँ।
ग्रेस उसे देखकर हँसती है।

31:51.200 --> 31:54.829
"कोजी नोशिमुरी।" यह रहा, यही है।

31:57.999 --> 32:00.001
दुआ करो कि मामो की याददाश्त अच्छी हो।

32:03.630 --> 32:05.465
चिन, कोजी के बारे में कुछ पता लगा।

32:05.548 --> 32:07.800
वह ज़िंदा और सही सलामत है
और भाई के लिए

32:08.635 --> 32:10.595
सलाहकार के रूप में काम कर रहा है।

32:10.678 --> 32:14.307
शहर में एक घर है। पर हिरो के लिए
वह जापान आता जाता रहता है।

32:14.390 --> 32:17.810
एक बात बताओ, सलाहकार का
याकूज़ा में क्या काम हुआ?

32:17.894 --> 32:20.188
अपने भाई के काले धंधों को साफ़ करना।

32:20.271 --> 32:22.607
सुनो, पता करो क्या
कोजी देश में है, समझे?

32:22.690 --> 32:25.401
<i>- अगर है, तो मुझे बताओ कहाँ।</i>
- ठीक है।

32:28.029 --> 32:29.864
क्या? क्या देख रहे हो? क्या हुआ?

32:29.948 --> 32:31.908
कुछ नहीं। लगा कोई हमारा
पीछा कर रहा है, नीली कार में।

32:31.991 --> 32:34.702
आख़िरी दो मोड़ पर हमारे पीछे थी,
पर अब नहीं दिख रही।

32:39.374 --> 32:40.458
क्या लगता है तुम्हें?

32:40.541 --> 32:44.087
- यही वह बंदा है?
- लग तो वैसा ही रहा है, पर…

32:44.170 --> 32:46.923
मामो, सुनो, आराम से सोचो, ठीक है?
यह बहुत ज़रूरी है।

32:48.007 --> 32:51.344
मुझे लगता है यही तस्वीर मुझे
एक बार तुम्हारे पिता ने भी दिखाई।

32:51.427 --> 32:52.595
यक़ीन से नहीं कह सकता।

33:02.397 --> 33:03.898
डैनी।

33:04.774 --> 33:07.986
काली टोपी। यह वही आदमी है
जो मेरे घर में घुस आया था।

33:09.195 --> 33:10.321
- बंदूक़।
- बंदूक़, नीचे झुको।

33:35.388 --> 33:36.806
मैकगैरेट के घर में घुसने के लिए
तुम्हें किसने पैसे दिए?

33:36.889 --> 33:39.726
किसके लिए काम करते हो तुम? हिरो?
हिरो के लिए?

33:40.393 --> 33:42.186
क्या हिरो ने तुम्हें भेजा है?

33:58.077 --> 33:59.328
<i>वह मारा गया?</i>

33:59.412 --> 34:02.123
नहीं। पर जब तुम्हें ढूँढ़ लूँ,
तुम ज़रूर मारे जाओगे।

34:08.171 --> 34:11.049
तो, उसने गोली तुम पर चलाई
या तुम्हारे दोस्त पर?

34:11.132 --> 34:13.509
पता नहीं, पर उसे
सुरक्षा प्रदान करनी होगी।

34:13.593 --> 34:14.844
मैंने एच.पी.डी को बुलाया है।

34:14.927 --> 34:16.846
- हमलावर से कुछ मिला?
- नहीं।

34:16.929 --> 34:19.140
- चिन ने फ़ोन ट्रेस किया?
- तत्कालीन फ़ोन था।

34:19.223 --> 34:22.268
- न कोई नाम, न स्थान।
- वह हिरो ही था।

34:23.311 --> 34:26.564
तुम उस आदमी से एक ही बार मिले।
फिर भी उसकी आवाज़ पहचान गए?

34:26.647 --> 34:28.107
ज़िन्दगी में कुछ चीज़े हम
कभी नहीं भूलते।

34:28.191 --> 34:30.777
ठीक है।
तो, मैं तुम्हारी शानदार याददाश्त का

34:30.860 --> 34:33.446
बहुत सम्मान करता हूँ, ठीक है?

34:33.529 --> 34:37.867
पर बिना पुख्ता सबूत के… सुनो,
बिना पुख्ता सबूत के,

34:37.950 --> 34:39.869
हम हिरो और उसके भाई को पकड़ नहीं सकते।

34:39.952 --> 34:42.538
मुझे यक़ीन है 18 साल पहले
तुम्हारे डैड भी इसी उलझन में होंगे।

34:42.622 --> 34:45.750
सुनो, मैं किसा का पिता नहीं हूँ,
समझे? न मेरी बीवी है और न बच्चे।

34:45.833 --> 34:48.336
इससे तुम्हें कोई भी बेवकूफ़ी करने का
लाइसेंस नहीं मिल जाता।

34:48.419 --> 34:50.630
कैसी बेवकूफ़ी, कोजी और हिरो का
भेजा उड़ाने जैसी?

34:52.048 --> 34:53.341
हाँ, यह मान सकते हो।

35:01.766 --> 35:04.477
ठीक है, तुमने बॉस की बात सुनी।
जो मिलेगा सब ले जाना है।

35:04.560 --> 35:06.020
ड्रग्स, बंदूकें, नकदी,
कागज़ी कार्यवाही

35:06.104 --> 35:08.147
जो मिले उठाओ, रखो और मुख्यालय चलो।

35:11.150 --> 35:13.444
सुनो, तुम दोनों।
चलो, मेरे साथ आओ, चलो।

35:15.822 --> 35:18.449
फ़ाइव-0। हम सबूत के रूप में
सब ज़ब्त कर रहे हैं।

35:18.533 --> 35:19.742
सारा सामान निकालो।

35:20.993 --> 35:23.204
सारे थैलों की जाँच करो।
यह क्लब का ही कचरा है।

35:37.969 --> 35:39.720
जानते हो, मैं कभी
द्वीप से दूर जाता ही नहीं।

35:40.304 --> 35:42.098
कभी नौसेना में शामिल नहीं होता।

35:42.181 --> 35:44.934
न कोई छुट्टी छोड़ता,
न कोई जन्मदिन, मैरी के साथ रहता।

35:47.145 --> 35:50.356
जिस दिन वह कार धमाका हुआ,
उस दिन मैंने अपना अस्तित्व पाया।

35:51.023 --> 35:53.276
- डैनी, अब हार नहीं मान सकता।
- मैंने हार मानने को नहीं कहा।

35:53.359 --> 35:55.403
मैं भी वही चाहता हूँ जो तुम चाहते हो।

35:55.987 --> 35:58.698
और हम उसे पकड़ लेंगे,
क्योंकि हिरो अब लापरवाही दिखा रहा है।

35:58.781 --> 36:01.325
वाईकिकि, दिन के उजाले में,
समुद्र तट पर गोलीबारी?

36:01.409 --> 36:02.785
- मानो भी।
- हाँ, मायूस हो रहा है।

36:02.869 --> 36:04.787
यह बिलकुल मायूसी और बेवकूफ़ी है।

36:04.871 --> 36:06.956
हम इन कमीनों को
पकड़ लेंगे, वादा करता हूँ।

36:07.039 --> 36:08.583
हमें बस थोड़ा रूककर
इनकी हरकतों पर नज़र रखनी होगी।

36:08.666 --> 36:10.168
- वे कोई तो ग़लती करेंगे ही।
- हाँ।

36:10.251 --> 36:12.670
और जब ऐसा होगा, हम उन्हें दबोच लेंगे।

36:14.589 --> 36:18.092
- कोनो, कुछ तो मिला ही होगा।
- तुम यक़ीन नहीं करोगे।

36:18.176 --> 36:20.595
मुझे पीछे के कचरे से
तुम्हारे डैड का औज़ार बक्सा मिला।

36:20.678 --> 36:21.804
पर वह खाली है।

36:21.888 --> 36:23.723
<i>इसमें मौजूद सारे सबूत ग़ायब हैं।</i>

36:24.599 --> 36:27.768
ठीक है, मेरी बात सुनो,
पूरे बक्से से उँगलियों के निशान लो।

36:27.852 --> 36:30.938
शायद इससे हम हिरो को
चोरी और अपहरण से जोड़ पाएँ।

36:31.022 --> 36:33.024
हाँ, समझ गई।

36:41.908 --> 36:43.826
कैमुकु कंट्री क्लब

36:55.630 --> 36:58.007
लगता है सुरक्षाकर्मी अपना काम
ठीक से नहीं कर रहे, कोज।

36:58.090 --> 37:00.509
सुरक्षा तो अच्छी है।
हमें तो बस सदस्यों की चिंता है।

37:08.017 --> 37:09.060
तुम कोजी हो?

37:12.063 --> 37:14.774
मैकगैरेट, गवर्नर
जानती है तुम यहाँ हो?

37:16.442 --> 37:17.610
हाँ, जानती हैं।

37:18.653 --> 37:19.654
सब जानती हैं वह।

37:22.323 --> 37:23.491
मुझे एक बात बताओ।

37:25.034 --> 37:26.744
तुम मेरे पिता को
मारना चाहते थे, है न?

37:29.830 --> 37:32.416
मेरी माँ को नहीं।
पर गड़बड़ी हो गई, बताओ मुझे।

37:32.500 --> 37:34.210
क्या कहानी है।

37:36.003 --> 37:37.672
पर तुम्हारे पास कोई सबूत नहीं।

37:39.006 --> 37:40.466
कोई भी सबूत नहीं।

37:41.550 --> 37:42.969
नहीं, कोई सबूत नहीं है।

37:43.719 --> 37:45.930
मेरी माँ की हत्या का
कोई सबूत नहीं है।

37:50.351 --> 37:53.437
पर मैरी का अपहरण,
उसमें तुम हमें चकमा नहीं दे पाए।

37:54.772 --> 37:56.023
तुम्हें यह दस्ताना काफ़ी पसंद है?

37:58.317 --> 38:00.611
यह दस्ताना, हाथ में पूरा है?
अच्छा दिख रहा है।

38:00.695 --> 38:02.154
तुम्हें इसका ज़्यादा
इस्तेमाल करना चाहिए,

38:02.238 --> 38:04.073
जैसे चोरी की संपत्ति को छूते वक़्त।

38:04.156 --> 38:05.408
मतलब समझ गए होंगे?

38:06.158 --> 38:09.078
तुम उसे छुआ, बक्से को खोला,
और सबूतों को ग़ायब कर दिया,

38:09.161 --> 38:12.164
तुम्हें जानना था कि मेरे डैड के पास
तुम्हारे ख़िलाफ़ क्या है, है न?

38:14.125 --> 38:15.835
उसकी तरफ़ क्या देख रहे हो?

38:16.836 --> 38:20.589
उसकी तरफ़ मत देखो, उसकी कोई ग़लती नहीं।
तुम्हारी कोई ग़लती नहीं, कोजी।

38:20.673 --> 38:23.009
मतलब, सबूतों को ख़त्म करने के लिए
इसने क्या नहीं किया।

38:23.092 --> 38:27.471
पर तुम, बेवकूफ़ आदमी
अपने उँगलियों के निशान छोड़ आए।

38:27.555 --> 38:29.223
तुम्हें गिरफ़्तार किया जाता है।

38:33.185 --> 38:36.814
मेरे जगह पर खेलो, मैकगैरेट।
मैं कुछ घंटो में वापस आता हूँ।

38:36.897 --> 38:40.359
चंद घंटो में भी बहुत कुछ हो सकता है।
वह जेल है, महल नहीं।

38:40.443 --> 38:41.694
चलो अब।

38:47.450 --> 38:50.536
जानता हूँ उस कार को तुमने उड़ाया।
मेरे पास कोई सबूत नहीं, पर जल्द होगा।

38:50.619 --> 38:53.581
मुझे कुछ भी करना पड़े, करूँगा।
मेरी तुम पर 24/7 नज़र है।

38:54.790 --> 38:57.543
मैं सारे गड़े हुए मुर्दे
फिर से उखाड़ूँगा।

38:58.878 --> 39:00.504
और फिर तुम्हें अंदर करूँगा।

39:06.135 --> 39:07.553
तुम, क्या नाम है तुम्हारा?

39:09.597 --> 39:10.598
वो फ़ैट।

39:11.182 --> 39:13.684
- खेल ख़त्म हुआ, वापस घर जाओ।
- जी, सर।

39:49.345 --> 39:50.971
<i>देवियो और सज्जनों, उड़ान संख्या 7013</i>
<i>बोर्डिंग के लिए तैयार…</i>

39:51.055 --> 39:52.807
अलोहा
होनोलूलू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

39:52.890 --> 39:55.059
<i>…लॉस एंजिल्स के</i>
<i>लिए, गेट नंबर छह से।</i>

40:00.481 --> 40:02.400
कितनी अजीब बात है न।

40:02.483 --> 40:06.904
मैं यहाँ कभी नहीं आना चाहती थी।
अब मैं जाना नहीं चाहती।

40:08.781 --> 40:11.158
मुझे दुबारा घर जैसा लगने लगा था।

40:11.242 --> 40:13.619
क्या बोल रही हो?
यह हमेशा तुम्हारा घर रहेगा।

40:14.703 --> 40:16.414
पर जब तक कोजी आज़ाद है,

40:16.497 --> 40:19.792
और जब तक यह ख़त्म नहीं होता
तुम्हारा दूर रहना ही सुरक्षित होगा

40:24.422 --> 40:26.006
<i>मुझे फिर पहले जैसा लग रहा है।</i>

40:29.718 --> 40:32.430
पहले जैसा ही, जब डैड
हम दोनों को यहाँ लाए

40:32.513 --> 40:35.099
पर हमें अलग-अलग जगह भेजा।

40:40.646 --> 40:44.817
मैंने दस सालों में तुमसे बात तक
नहीं की और न डैड को दुबारा देखा।

40:46.193 --> 40:47.528
अरे।

40:49.530 --> 40:51.532
हम दुबारा से मिलेंगे, ठीक है?

40:51.615 --> 40:53.325
सुनो, हम जरूर मिलेंगे।

40:54.743 --> 40:56.537
- वादा?
- हाँ, पक्का वादा?

40:56.620 --> 40:58.330
इधर आओ।

41:05.296 --> 41:09.508
<i>लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान 7013</i>
<i>के लिए अंतिम बोर्डिंग कॉल</i>

41:09.592 --> 41:12.094
<i>सभी यात्री समय पर बोर्डिंग के लिए</i>
<i>पहुँच जाएँ।</i>

41:12.595 --> 41:14.513
एल.ए पहुँचते ही मुझे
फ़ोन करना, ठीक है?

41:14.597 --> 41:15.514
हाँ।

41:15.598 --> 41:16.724
बाय।

41:17.725 --> 41:18.893
बाय।

41:25.107 --> 41:27.193
- आपकी यात्रा शुभ हो।
- शुक्रिया।

41:36.494 --> 41:37.578
बाय।

41:37.661 --> 41:38.829
गंतव्य:
(एल.ए.एक्स) लॉस एंजिल्स

42:17.701 --> 42:18.911
अरे।

42:19.703 --> 42:21.497
कहाँ थे? मैंने फ़ोन भी किया।

42:23.415 --> 42:26.252
मैरी को छोड़ने गया था और फिर
समय का पता ही नहीं चला।

42:27.211 --> 42:28.546
इस बात का मुझे खेद है, दोस्त।

42:30.130 --> 42:31.674
तुम्हें उसे श्रेय देना होगा।

42:32.424 --> 42:35.302
वह कुछ तो कर रही थी।
मेरे पिता के इस सामान के साथ।

42:35.386 --> 42:37.179
यह सिर्फ़ मेरी माँ के
मामले के बारे में नहीं।

42:37.263 --> 42:39.056
और भी बहुत सी कड़ियाँ इससे जुड़ी हैं।

42:39.139 --> 42:43.060
जैसे कि हेस द्वारा उनकी हत्या से पहले
वह जिस जाँच में शामिल थे।

42:43.143 --> 42:45.187
उसके बारे में भी हमें कई सुराग़ मिले।

42:45.980 --> 42:49.400
हाँ, पर कुछ है जिसके बारे में
अब और जानकारी की ज़रूरत नहीं।

42:49.942 --> 42:51.151
क्या?

42:51.235 --> 42:53.487
हिरो का भाई कोजी
एक घंटे पहले मरा पाया गया।

42:54.613 --> 42:57.199
- कैसे?
- कार दुर्घटना।

42:57.825 --> 42:58.742
मान सकते हो?

43:01.453 --> 43:02.413
नहीं।
