WEBVTT

00:20.562 --> 00:21.855
एको कूला
सुरक्षा

00:22.689 --> 00:25.191
कालिया रोड
वाईकिकी

00:25.275 --> 00:27.902
हे, सुना है तुम डेरेक जीटर से मिले।

00:27.986 --> 00:29.738
सच बात है क्या?

00:29.821 --> 00:30.864
हाँ, एक बार।

00:30.947 --> 00:33.491
तुम जैसे मलीहिनी के साथ यह कैसे हुआ?

00:34.200 --> 00:35.201
तुम तो बच्चे हो।

00:35.285 --> 00:39.164
मैं एक बार होनोलुलु शार्क्स के लिए
खेला। वह एक बार मिलने आया था।

00:39.789 --> 00:42.667
- तुम यहाँ पर कैसे आए?
- यू.सी.एल. में गड़बड़ हो गई।

00:42.751 --> 00:45.879
जब तक कोहनी ठीक हुई,
हवाई विंटर बेसबॉल समाप्त हो गई थी,

00:45.962 --> 00:48.089
इसलिए मैं यहाँ पर हूँ।

00:50.467 --> 00:51.718
वह सफ़ेद वैन क्या कर रही है?

00:51.801 --> 00:54.512
ओह, वह सिर्फ़ मैनी है।
वह ब्रेड पहुँचाता है।

00:54.596 --> 00:57.682
चिंता मत करो, भाई।
तुम्ह जल्द ही समझ जाओगे।

00:57.766 --> 00:58.850
तुम्हारा पहला दिन है।

01:49.359 --> 01:50.693
हाँ। शुक्रिया, यार।

01:57.659 --> 01:59.911
- सब ठीक है?
- हाँ।

02:28.773 --> 02:30.316
बच्चे, संभाल कर!

02:39.742 --> 02:42.620
प्लीज़, मेरी बीवी का
बच्चा होने वाला है।

03:34.756 --> 03:35.840
हे, थके नहीं क्या?

03:37.091 --> 03:39.302
तुम्हारे भाइयों की सेवाएँ
नहीं लूँगा, समझे?

03:39.385 --> 03:42.055
इस द्वीप के सबसे
बढ़िया ठेकेदार हूँ, भाई।

03:42.138 --> 03:44.015
मेहनत से छुटकारा मिलेगा।

03:44.098 --> 03:45.350
ख़ुद करूँगा तो पैसे बचेंगे।

03:46.184 --> 03:49.646
तुम मान जाओगे और जब ऐसा होगा,
तो मैं मदद के लिए तैयार रहूँगा।

03:49.729 --> 03:52.357
अच्छा कामेकोना, तुम्हें
आस पास रहना है, तो रहो।

03:52.440 --> 03:54.150
तुम हथौड़ा लेकर काम क्यों नहीं करते।

03:54.234 --> 03:55.860
मैं कर चुका हूँ।

03:55.944 --> 03:58.071
तुम मेरे पास लकड़ी ख़रीदने आए थे।

03:58.154 --> 04:01.157
- यह द्वीप पर सबसे बढ़िया है।
- सच कह रहे हो?

04:01.241 --> 04:04.744
तुमने जिसके पैसे दिए वह मिलेगा, भाई।
यह सामान पेड़ पर नहीं उगता।

04:06.788 --> 04:08.081
यो।

04:08.164 --> 04:10.124
- हे।
- क्या हाल है, दोस्त?

04:10.208 --> 04:12.877
बेबी हुए, कैसे हो?
तुम्हारी क्या समस्या है?

04:12.961 --> 04:15.588
काम आया है यार। मैंने तुम्हें
इतना फ़ोन किया जैसे क़र्ज़ लेना हो।

04:15.672 --> 04:17.090
क्या बोल रहे हो? फ़ोन तो नहीं बजा।

04:17.173 --> 04:18.299
मैंने तुम्हें पाँच, छह बार फ़ोन किया।

04:18.383 --> 04:20.677
मैं मानता हूँ। मैंने फ़ोन नहीं सुना।
मैंने वहीं पर छोड़ा था।

04:20.760 --> 04:22.553
मेरा फ़ोन कहाँ है? मेरा फ़ोन देखा?

04:26.182 --> 04:27.475
ओह, माफ़ करना।

04:28.935 --> 04:31.396
तुम्हें हिलते हुए महसूस नहीं हुआ?

04:32.105 --> 04:33.815
ओह, तो वह यह था।

04:34.399 --> 04:36.442
- यह लो।
- तुम रख लो।

04:36.526 --> 04:39.195
- पक्का?
- हाँ, तुम रख लो।

04:43.283 --> 04:46.619
यह कवचयुक्त गाड़ी की चोरी थी।
दो मरे, एक जूझ रहा है।

04:46.703 --> 04:48.162
इसका नाम जॉर्डन
टाउनसेंड है। 25 साल का।

04:48.246 --> 04:49.247
एको कूला सुरक्षा

04:49.330 --> 04:51.165
बारह साल का लगता है।

04:51.249 --> 04:52.292
और क्या मिला?

04:52.792 --> 04:54.669
प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं कि
सब बहुत जल्दी हुआ।

04:54.752 --> 04:57.380
उन्हें इतना ही याद है कि
शूटर्स पेंटर बनकर आए।

04:57.463 --> 04:59.340
कोई कहता है दो थे, कोई कहता है दस।

04:59.424 --> 05:00.883
तुम जानते हो यह सब।

05:00.967 --> 05:03.636
- कार्ल, इन बच्चों को यहाँ से भेजो।
- समझ गया। चलो चलें, बच्चों।

05:03.720 --> 05:05.888
- तो ट्रक कहाँ है?
- वे उसे भी ले गए।

05:05.972 --> 05:09.100
ले गए? यह तुम्हें अजीब नहीं लगता?
सिर्फ़ पैसे लेकर क्यों नहीं भागे?

05:09.183 --> 05:10.893
शायद उनको सवारी की ज़रुरत थी।

05:10.977 --> 05:14.689
शायद, चोरी की गई कवचयुक्त गाड़ी चलाना
दरअसल गोपनीय नहीं होता।

05:15.231 --> 05:17.567
वे जीपीएस को नाकाम कर सके।
हम अभी भी ढूँढ़ रहे हैं।

05:18.568 --> 05:20.862
वाईकिकी के बीचों-बीच, भरी दोपहर में।

05:21.446 --> 05:24.949
बेशक़ उन्हें जीवन की कोई कद्र नहीं।
यह बहुत शातिर दल है।

05:25.033 --> 05:27.327
अच्छा, चिन, एच.पी.डी. और टी.एस.ए.
से संपर्क करो। उनसे कहो,

05:27.410 --> 05:29.329
हमें उन्हें ढूँढ़ना हैं
जो भारी रकम लेकर

05:29.412 --> 05:31.122
- जा रहे हैं या कहीं उतार रहे हैं।
- हाँ।

05:31.205 --> 05:32.290
अपनी लंच की योजना रद्द मत करना।

05:32.373 --> 05:33.541
हम इसे उम्मीद से जल्दी
समाप्त कर सकते हैं।

05:33.624 --> 05:34.917
अच्छा?

05:35.001 --> 05:36.252
हाँ मैंने अभी कंपनी
के प्रतिनिधि से पूछा।

05:36.335 --> 05:39.338
एको कूला सुरक्षा पैसों के हर बैग पर
ट्रैकिंग उपकरण लगाती है।

05:39.422 --> 05:40.840
लोजैक वाले पैसे।

05:40.923 --> 05:43.259
हाँ, यह सब एक नए
सुरक्षा प्रोटोकॉल का भाग है

05:43.342 --> 05:44.635
जो उन्होंने कुछ हफ़्ते पहले लागू की।

05:44.719 --> 05:46.721
और जानते हो क्या? हमने पता लगा लिया।

05:47.346 --> 05:49.140
हमें सिर्फ़ पैसों का पीछा करना है।

06:00.193 --> 06:01.611
पक्का यही जगह है?

06:01.694 --> 06:03.988
हाँ, पैसों का सिग्नल
यहीं से आ रहा था।

06:05.323 --> 06:06.824
घाट 20
होंडोलुलु बंदरगाह

06:13.748 --> 06:17.543
- कोई तैरना चाहेगा?
- आह, अपने तैराक कपड़े लाना भूल गया।

06:17.627 --> 06:19.962
लगता है नौसिखिया तैरने जा रही है।

06:20.046 --> 06:21.297
मैं तुम्हारे साथ जाऊँगा।

06:21.380 --> 06:22.924
बहुत अच्छा किया।

06:38.356 --> 06:39.857
तुम पक्का तैरना नहीं चाहते?

06:40.817 --> 06:44.570
नहीं, तुम जाओ, अपनी पतलून के साथ। मैं
यहाँ सूखा तौलिया लेकर खड़ा होता हूँ।

06:54.914 --> 06:56.958
जानते हो, इस पर शॉर्टकट बना सकते हैं।

06:57.542 --> 06:59.544
अक्षर टाइप करो और
पूरा शब्द ख़ुद आ जाएगा,

06:59.627 --> 07:00.962
सिर्फ़ सबसे ज़्यादा
इस्तेमाल होने वाले शब्द।

07:01.546 --> 07:05.466
फिर तो गंभीरता से सोचना पड़ेगा कि कौन
से शब्द मैंने ज़्यादा इस्तेमाल किए।

07:05.550 --> 07:07.135
हाँ ऐसा करोगे।

07:12.932 --> 07:15.810
- हमें पैसा मिल गया।
- और ट्रक भी।

07:15.893 --> 07:17.186
घाट से सीधा धकेल दिया।

07:18.771 --> 07:20.231
यह बहुत बढ़िया था।

07:20.314 --> 07:22.733
पैसों पर ट्रैकिंग उपकरण के बिना,
इसे कभी नहीं ढूँढ़ पाते।

07:22.817 --> 07:24.694
कोई संभावना नहीं कि
शूटर अंदर होंगे, है न?

07:24.777 --> 07:26.529
ट्रक खाली था। दरवाज़े खुले थे।

07:27.280 --> 07:29.490
ट्रक फेंकना समझ
आता है, पर पैसे क्यों?

07:31.409 --> 07:33.244
शायद चोरी का मक़सद पैसे नहीं थे।

07:42.879 --> 07:43.796
एको कूला सुरक्षा

07:46.299 --> 07:50.136
एक कवचयुक्त ट्रक को फेंकने में
एक ख़ास पागल की ज़रुरत होती है।

07:50.219 --> 07:52.305
कवच, बंदूक़ लेकर
आदमी पहले से तैयार थे।

07:52.388 --> 07:55.016
- हाँ, शायद इससे उनका हौंसला बढ़ता है।
- पागल लोग।

07:55.099 --> 07:58.769
- ठीक है।
- वह क्या है, समुद्री शैवाल?

07:58.853 --> 08:00.563
- हाँ, समुद्री शैवाल।
- हाँ, हम…

08:00.646 --> 08:02.023
हम आगे देखते हैं।

08:02.106 --> 08:04.775
अच्छा, चलो देखें उन्होंने
पैसों के अलावा और क्या छोड़ा।

08:09.363 --> 08:12.158
उन्होंने डैश उखाड़ दिया
जैसे कि कुछ ढूँढ़ रहे हों।

08:12.241 --> 08:14.285
इन ट्रकों में
स्मार्ट ब्लैक बॉक्स होते हैं।

08:14.368 --> 08:17.914
जहाज़ पर फ़्लाइट रिकॉर्डर की तरह। ये
हर हरकत विडियो पर रिकॉर्ड करते हैं।

08:17.997 --> 08:20.374
एको कूला प्रतिनिधि ने कहा 24 घंटे का।

08:20.458 --> 08:21.751
यह हमारे काम का होगा।

08:24.420 --> 08:27.465
हाँ, अगर उन्होंने इसमें पहले
गोली नहीं मारी होती।

08:27.548 --> 08:28.883
तुम ठीक कर लोगे, है न, भाई?

08:30.676 --> 08:33.554
थोड़ी सी मेहनत और प्रार्थना से, शायद।

08:33.638 --> 08:34.805
<i>समझ गया।</i>

08:36.766 --> 08:38.226
मास्क, टूटा हुआ पट्टा।

08:38.309 --> 08:40.311
- वहाँ सिर्फ़ एक ही मिला?
- हाँ।

08:40.394 --> 08:42.480
शायद संघर्ष हुआ। किसी
चीज़ से अटका होगा।

08:42.563 --> 08:44.524
रुको। चिकित्सा-सहायकों ने कहा
कि जो चौकीदार

08:44.607 --> 08:46.526
अभी ज़िंदा है
उसके हाथ पर प्रतिरोधक निशान थे।

08:46.609 --> 08:47.777
अगर उसने मास्क खींचने की कोशिश की…

08:47.860 --> 08:50.196
शायद उसने एक चेहरा देखा हो।

08:52.573 --> 08:53.866
हवाई चिकित्सा केंद्र
होंगलुलु

08:53.950 --> 08:55.493
तो क्या उम्मीद है?
उसके तालू में गोली घुसी,

08:55.576 --> 08:58.079
और चार घंटों की
ब्रेन सर्जरी के बाद ज़िंदा है,

08:58.162 --> 09:01.749
फिर भी हर साल 150 लोग
सिर पर नारियल गिरने से मरते हैं।

09:02.250 --> 09:03.793
यह सच है। मैंने ऑनलाइन पढ़ा।

09:03.876 --> 09:05.878
अब तुम ग्रेस को नारियल
के पेड़ के पास नहीं जाने दोगे?

09:05.962 --> 09:08.464
एक हेलमेट के बिना तो नहीं। हाए।

09:08.548 --> 09:12.593
<i>डॉ. मूरा आईसीयू पेजिंग डॉ. मूरा।</i>

09:14.512 --> 09:15.638
माफ़ कीजिए।

09:15.721 --> 09:18.391
- कैमिल टाउनसेंड?
- हाँ।

09:18.474 --> 09:20.851
हे। मैं स्टीव मैकगैरेट हूँ फ़ाइव-ओ से।
यह हैं…

09:20.935 --> 09:23.563
मेरे साथी, डिटेक्टिव डैनी विलियम्स।
हम गोलीबारी की तहकीकात पर हैं।

09:23.646 --> 09:25.356
आपके पति के लिए हमें अफ़सोस है।

09:26.732 --> 09:29.193
मैंने उसे यह नौकरी करने से मना किया।
इसमें बहुत ख़तरा था।

09:29.277 --> 09:31.988
लेकिन उसने मेरी नहीं सुनी।

09:32.780 --> 09:34.782
हम 18 साल की उम्र से साथ हैं।

09:36.784 --> 09:38.536
नहीं जानती कि उसके बिना क्या करूँगी।

09:38.619 --> 09:40.621
तुम्हें उसकी फ़िक्र
करने की ज़रूरत नहीं।

09:40.705 --> 09:43.082
डॉक्टर ने कहा वह मज़बूत
है और ठीक हो जाएगा।

09:43.165 --> 09:44.417
तो तुम्हें भी मज़बूत बनना होगा।

09:50.131 --> 09:53.884
मैंने सुना कि बाक़ी दो
आदमी नहीं बच पाए।

09:53.968 --> 09:55.303
नहीं, वे नहीं बचे।

09:55.386 --> 09:57.305
शायद आपके पति इस वारदात के
इकलौते गवाह होंगे,

09:57.388 --> 09:59.599
उम्मीद है कि कुछ समय बाद
हम उससे बात कर पाएँ।

09:59.682 --> 10:01.934
बेशक़ इस वक़्त आपके मन में
यह आख़िरी बात होगी,

10:02.018 --> 10:03.561
लेकिन अगर संभव हो, तो जब वह उठे,

10:03.644 --> 10:05.813
- तो कृपया हमें फ़ोन करेंगी?
- ज़रूर।

10:07.565 --> 10:09.525
यह उसका पहला दिन था।

10:09.609 --> 10:11.485
सुनो, हम पूरी कोशिश करेंगे
उन्हें ढूँढ़ने की

10:11.569 --> 10:14.405
जिन्होंने आप दोनों के साथ
ऐसा किया, ठीक है?

10:17.325 --> 10:18.743
ठीक है।

10:18.826 --> 10:19.994
फ़ाइव-ओ मुख्यालय

10:20.077 --> 10:22.788
इसे लदान गोदी के
सुरक्षा कैमरा से निकाला।

10:23.456 --> 10:24.957
वहाँ चार शूटर्स थे।

10:25.625 --> 10:29.462
सबसे अच्छा फ्रेम यही है।
कुछ ख़ास नहीं है।

10:29.545 --> 10:32.840
उन्हें पता था हम विडियो निकालेंगे।
इसलिए उन्होंने मास्क और लबादे पहने।

10:32.923 --> 10:34.091
बेशक़। और ख़राब बात यह भी है

10:34.175 --> 10:38.471
कि आस पास के पेंटर
बिलकुल वैसे कपड़े पहनकर खड़े हैं।

10:38.554 --> 10:40.056
यह इत्तेफ़ाक नहीं है।

10:40.139 --> 10:42.808
सही कहा। इसलिए मैंने विडियो को
चेहरा पहचान सॉफ्टवेयर में डाला

10:42.892 --> 10:45.645
और एच.पी.डी. के डेटाबेस से
पहचान मिल गई।

10:46.395 --> 10:47.605
गॉर्डन स्मिथ।

10:47.688 --> 10:50.858
दो घरेलू डकैतियों का दोषी।
छह महीने पहले हलावा से छूटा।

10:50.941 --> 10:54.111
मैंने उसके पैरोल अफ़सर से बात की जिसने
कहा वह आज की मुलाक़ात में नहीं आया।

10:54.195 --> 10:56.864
अच्छा, मैं कोई रॉकेट वैज्ञानिक नहीं,

10:56.947 --> 10:59.158
पर शायद पता है कि
उसने मुलाक़ात क्यों नही की।

10:59.241 --> 11:01.702
चलो ऐसी मीटिंग रखते है
जिसे वह नहीं टालेगा।

11:01.786 --> 11:03.788
हे, यार।

11:03.871 --> 11:05.915
क्या कर रहे हो, यार?
मैंने कुछ नहीं किया।

11:05.998 --> 11:06.957
तुमने मुझे कैसे ढूँढ़ा?

11:07.041 --> 11:08.834
तुम्हारे पीओ ने
बताया। तुम्हें याद है।

11:08.918 --> 11:11.420
तुम आज सुबह उससे मिलने वाले थे,
लेकिन नहीं मिले,

11:11.504 --> 11:14.590
इसलिए तुमने पैरोल
का उल्लंघन किया। है न?

11:15.257 --> 11:17.009
तो उन्होंने फ़ाइव-ओ को भेज दिया?

11:19.220 --> 11:21.055
- नहीं, हमें उसकी परवाह नहीं।
- नहीं।

11:21.138 --> 11:24.100
लेकिन हमें उससे मतलब है
कि तुमने मुलाक़ात क्यों टाल दी?

11:24.183 --> 11:26.185
कृपया मुझे बताओ। मुझे बताओ,

11:26.268 --> 11:29.438
तुम लैपटॉप चुराना छोड़कर
लोगों के सिर में गोली कबसे मारने लगे?

11:29.522 --> 11:31.732
- नहीं पता तुम क्या बोल रहे हो।
- यह सच नहीं।

11:31.816 --> 11:33.401
- तुम वहाँ थे।
- कहाँ?

11:33.484 --> 11:35.903
पागल मत बनाओ, गॉर्डन।
मुझे अच्छा नहीं लगता।

11:35.986 --> 11:37.571
इससे मुझे नफ़रत है, समझे।

11:37.655 --> 11:39.532
तुम आज 8 पूर्वाहन पर
फोर्ट और किंग में थे।

11:40.116 --> 11:43.077
हमने तुम्हें कैमरे में देखा
जब एक कवचयुक्त ट्रक लूटा गया।

11:43.160 --> 11:46.372
देखो, यार, मैं सीधा वहाँ जाकर
मालिक से मिला।

11:46.455 --> 11:49.375
मैंने कुछ ग़लत नहीं किया।
मैंने सिर्फ़ विज्ञापन का जवाब दिया।

11:49.458 --> 11:52.294
- कौन सा विज्ञापन?
- पेंट कार्य के लिए गैविन की सूची।

11:52.378 --> 11:55.548
उन्होंने कहा कि वहाँ सफ़ेद सूट, टोपी,
और धूल मास्क पहनकर मिलो।

11:55.631 --> 11:58.551
और वे 30 डॉलर प्रति
घंटा नकद दे रहे थे।

11:58.634 --> 12:02.304
मुझे लगा पीओ को ऐतराज़ नहीं होगा
अगर मैंने काम के लिए मुलाक़ात टाली।

12:02.388 --> 12:03.597
किससे मिलना था?

12:05.307 --> 12:07.143
मुझे पता नहीं। कोई नहीं आया।

12:07.226 --> 12:09.103
वहाँ दूसरे लोगों के साथ खड़ा रहा।

12:09.186 --> 12:11.147
फिर गोलियाँ चलने लगीं, इसलिए भाग गया।

12:11.230 --> 12:12.898
ठीक है, वहाँ जाओ।

12:13.691 --> 12:15.693
ऐसे मत देखो। मुझे थोड़ा एकांत चाहिए।

12:18.362 --> 12:20.239
- विज्ञापन नकली था।
- हाँ।

12:20.322 --> 12:22.074
शूटर्स को पेंटर नहीं चाहिए थे।

12:22.158 --> 12:25.119
उसी जगह पर वैसे ही कपड़ों में
कुछ लोग चाहिए थे।

12:25.202 --> 12:27.371
बस भ्रम फैलाने के लिए
कुछ वैसे ही लोग।

12:27.455 --> 12:28.456
यही बात है।

12:28.539 --> 12:30.749
लगता है मुझे इन्हें
पकड़ने में मज़ा आएगा।

12:32.001 --> 12:35.671
हमें यह पता लगाना है कि गैविन की सूची
विज्ञापन कब और किसने डलवाया।

12:35.754 --> 12:40.050
- चिन, बॉक्स से कुछ मिला?
- थोड़े से अवशेष बचे हैं।

12:40.134 --> 12:41.927
जब उन्होंने ब्लैक बॉक्स को गोली मारी,

12:42.011 --> 12:44.013
तो विडियो रखने वाले
एसडी कार्ड को नुकसान हुआ।

12:44.096 --> 12:45.639
इसे बदतर किए बिना
निकालने की कोशिश कर रहा हूँ।

12:45.723 --> 12:48.017
- लेकिन वक़्त लगेगा।
- बैलिस्टिक्स आ गए।

12:48.100 --> 12:51.353
पिछले साल वाईकिकी की एक बैंक
डकैती में यही बंदूक़ इस्तेमाल की गई।

12:51.437 --> 12:53.939
- मास्क पहने हुए चार लोग।
- निशाने पर क्या था?

12:54.523 --> 12:56.525
ओआहू फ़ेडरल बैंक का अंदरूनी वॉल्ट।

12:56.609 --> 12:58.986
दो चौकीदार मार दिए,
और चार मिलियन डॉलर लेकर भागे।

12:59.069 --> 13:01.238
- कोई संदिग्ध?
- नहीं।

13:01.322 --> 13:04.700
बदकिस्मती से, यह सालाना कोको क्रेटर
क्लासिक ट्रायथलॉन के समय हुआ।

13:04.783 --> 13:07.495
सड़कें बंद थी। एच.पी.डी. भी कम थी।

13:07.578 --> 13:09.163
कोई नहीं जानता कि वे कैसे आए या गए।

13:09.246 --> 13:10.831
मैंने इसके आंकड़े
एफ.बी.आई. डेटाबेस से जाँचे।

13:10.915 --> 13:13.792
पिछले साल, चार लोगों द्वारा
बहुत बड़ी चोरियाँ हुईं

13:13.876 --> 13:16.128
बोल्डर, सैन डिएगो और ऑस्टिन में।

13:16.712 --> 13:18.923
एक मिनट। सभी शहर
जो ट्रायथलॉन रखते हैं।

13:19.006 --> 13:21.509
और चोरियाँ सिर्फ़ दौड़ के समय होती हैं।

13:21.592 --> 13:23.594
अच्छा, तो यही उनका तरीक़ा है।

13:24.136 --> 13:26.305
वे ध्यान हटाने के लिए
ऐसे अवसर इस्तेमाल करते हैं।

13:26.388 --> 13:29.308
दोस्तों, ट्रायथलॉन के
लिए शहर कल बंद होगा।

13:31.727 --> 13:36.232
अच्छा। अगर हम सही हैं,
तो यह दल एक और चोरी की तैयार में है।

13:36.315 --> 13:37.691
मतलब हमारे पास 18 घंटे हैं

13:37.775 --> 13:39.777
इससे पहले कि कोई और मारा जाए।

13:39.860 --> 13:41.654
ठीक है, आपका बहुत शुक्रिया।

13:42.530 --> 13:44.073
- कौन था?
- कैमिल टाउनसेंड।

13:44.156 --> 13:47.701
- जॉर्डन उठकर बात कर रहा है।
- उम्मीद है कि वह शूटर को पहचानेगा।

13:58.420 --> 14:00.422
- ओह, क्या यार।
- आज तुम्हें क्या हुआ?

14:00.506 --> 14:03.175
- तुम्हारा फ़ोन बजे जा रहा है।
- रेचल का है, ठीक?

14:03.259 --> 14:05.970
वकीलों ने तय किया कि
हम दोनों की आपस में नहीं बनती,

14:06.053 --> 14:08.138
तो ईमेल से बात करना बेहतर रहेगा।

14:08.222 --> 14:10.766
लेकिन मुझे ईमेल पसंद नहीं
और कंप्यूटर पर नहीं बैठूँगा।

14:10.849 --> 14:13.185
और इस चीज़ पर टाइप करना
मेरे अंगूठों के लिए मुश्किल है।

14:13.269 --> 14:16.021
- इसे घुमा कर क्यों नहीं कोशिश करते।
- इससे क्या होगा?

14:16.105 --> 14:18.107
चीज़ें बड़ी हो जाती हैं।
बस मदद करना चाहता हूँ।

14:18.190 --> 14:19.400
कमांडर मैकगैरेट, डिटेक्टिव विलियम्स,

14:19.483 --> 14:21.569
मैं मेरेडिथ माइकल्स हूँ,
चैनल 9 न्यूज़ से।

14:21.652 --> 14:23.654
आपको कवचयुक्त गाड़ी
की चोरी पर सुराग़ मिले?

14:23.737 --> 14:25.698
- कोई टिप्पणी नहीं।
- यहाँ प्रेस क्या कर रही है?

14:25.781 --> 14:28.117
दस मिनट में प्रसारण
करेंगे। मुझे उम्मीद है

14:28.200 --> 14:30.703
जॉर्डन टाउनसेंड से बयान लेने की,
जो चौकीदार ज़िंदा बचा।

14:30.786 --> 14:32.371
अच्छा, उसे बंद करो, प्लीज़।

14:32.454 --> 14:36.083
अच्छा, जॉर्डन टाउनसेंड
दो हत्याओं का संभावित गवाह है।

14:36.166 --> 14:39.044
जिन लोगों ने ऐसा किया,
वे नहीं चाहते कि वह बात करे।

14:39.128 --> 14:40.713
समझी? उसका नाम जनता को बताओगी,

14:40.796 --> 14:42.339
तो इससे उसकी सुरक्षा को ख़तरा होगा।

14:42.423 --> 14:44.925
जॉर्डन की ख़बर अपराध स्थल से
तीन घंटे पहले आई।

14:48.053 --> 14:49.972
<i>कमरा 218, कोड ब्लू।</i>

14:50.598 --> 14:52.266
<i>कोड ब्लू, कमरा 218।</i>

14:53.058 --> 14:55.269
डॉक्टर ने कहा सब ठीक है।
मैं बस कॉफ़ी लेने गई।

14:56.520 --> 14:57.396
यह पाँच मिनट में हुआ।

15:01.567 --> 15:02.526
तुमने देखा?

15:03.694 --> 15:06.363
- हाँ, उसने मास्क क्यों पहना है?
- माफ़ कीजिए, डॉक्टर।

15:07.239 --> 15:09.158
सर? सर, आपसे बात कर रहा हूँ।

15:19.793 --> 15:21.128
मेरी आँखें बनना।

15:24.757 --> 15:25.716
अच्छा, तीन।

15:27.593 --> 15:28.552
<i>चार।</i>

15:29.887 --> 15:31.055
<i>पाँच।</i>

15:31.138 --> 15:32.514
पाँच, वह पाँच पर रुका।

15:32.598 --> 15:33.849
पाँच

15:47.488 --> 15:48.614
हवाई चिकित्सा केंद्र

15:49.281 --> 15:50.741
हे, एक बात बताओ।

15:50.824 --> 15:54.328
कौन है जो हाथ से केबल पर चढ़कर
एलीवेटर को भी हरा सकता है?

15:54.411 --> 15:56.997
तुम्हारे अलावा, मुझे पता नहीं।
मैंने हॉस्पिटल को बंद करवा दिया।

15:57.081 --> 15:59.249
हाँ लेकिन चहरे के बिना,
हमें पता नहीं कि किसको ढूँढ़ना है।

15:59.333 --> 16:03.504
मैंने जॉर्डन के दरवाज़े पर दो रक्षक
और हर निकास पर सुरक्षा लगवा दी है।

16:03.587 --> 16:05.547
- अभी भी कुछ नहीं।
- जॉर्डन कैसा है?

16:05.631 --> 16:07.675
डॉक्टर ने कहा कि
उसे एम्बोलिज़म हुआ है।

16:08.550 --> 16:10.719
उसकी आईवी में सिरिंज
द्वारा हवा डाली गई।

16:10.803 --> 16:12.972
वह बेहोश है। उसकी देखभाल चल रही है।

16:13.055 --> 16:15.099
- और कैमिल?
- आज उसका पति लगभग दो बार मरा।

16:15.182 --> 16:17.226
- क्या सोचते हो?
- लगता है अगर जॉर्डन निशाने पर था,

16:17.309 --> 16:18.644
तो उसने ज़रूर कुछ देखा।

16:19.603 --> 16:20.521
कोनो?

16:20.604 --> 16:22.189
वह गैविन की सूची
में पेंटर का विज्ञापन?

16:22.272 --> 16:24.566
मैंने एक वाई-फ़ाई राऊटर से
आईपी अड्रेस ढूँढ़ा।

16:24.650 --> 16:27.736
इसे काईमुकी में एक
हाड वैध के दफ़्तर से डाला गया था।

16:36.829 --> 16:39.206
- साफ़।
- यहाँ साफ़ है।

16:46.422 --> 16:48.590
- मुझे ख़ून मिला है।
- हाँ, मुझे भी।

16:53.137 --> 16:56.432
इमारत के मैनेजर ने कहा कि
डॉ. किन्कर्क तीन हफ़्तों से बाहर है।

16:56.515 --> 16:58.058
उसे पता भी नहीं कि
ऑफिस में लोग भी थे।

16:58.142 --> 16:59.685
- क्या वह ख़ून है?
- हाँ।

16:59.768 --> 17:01.562
शायद ये लोग शक्ति-वर्धक लेते हैं।

17:02.146 --> 17:04.481
- उसका क्या मतलब है?
- अपने ख़ून का एक पिंट निकालो,

17:04.565 --> 17:06.775
उसे फ्रिज में रखकर कुछ दिन बाद
दोबारा इंजेक्ट करो।

17:06.859 --> 17:09.319
- क्यों? किसलिए?
- इससे रेड सेल बढ़ जाते हैं

17:09.403 --> 17:12.489
और 12 घंटों के लिए
माँस पेशियों की क्षमता बढ़ जाती है।

17:12.573 --> 17:15.159
कोरोनाडो के कुछ सील्स इसे अपने
जलस्थ कार्य से पहले करेंगे।

17:15.242 --> 17:17.036
बिलकुल एक प्राकृतिक
स्टेरॉयड की तरह।

17:17.119 --> 17:18.412
हाँ, पिशाचों के लिए।

17:18.495 --> 17:20.122
या अति-सहनशील एथलीट के लिए।

17:22.291 --> 17:25.335
अगर ये शक्ति-वर्धक लेते हैं, तो शायद
हमारे शूटर्स ट्रायथलॉन में होंगे।

17:25.919 --> 17:27.921
इससे एलीवेटर में टार्ज़न वाली हरकत
समझ आती है।

17:28.005 --> 17:30.215
सबसे अच्छा बहाना
है। बीच में चोरियाँ करो।

17:30.299 --> 17:31.467
दौड़ भी पूरी करो,

17:31.550 --> 17:33.802
लेकिन पूरे समय दौड़
में होने का दावा करो।

17:35.429 --> 17:36.930
कहाँ जा रहा है? कहाँ जा रहे हो?

17:38.557 --> 17:40.726
उसके लिए सफ़ाई वाले होते हैं, यार।

17:42.603 --> 17:43.729
तुम्हें मदद चाहिए?

17:45.064 --> 17:48.942
ओह। अब समझ आया।
वैज्ञानिक स्टीव वापस आ गया।

17:49.026 --> 17:50.360
मुझे एक निशान चाहिए।

17:53.322 --> 17:55.574
बॉस, मेरे पास गाड़ी
में प्रिंट किट पड़ा है।

17:55.657 --> 17:57.534
वक़्त नहीं है।

18:06.043 --> 18:07.920
प्रिंट मिल गया। अभी ढूँढ़ रहा हूँ।

18:08.003 --> 18:10.964
अच्छा, तुम्हें ब्लैक बॉक्स के
एसडी कार्ड से कुछ मिला?

18:11.048 --> 18:13.467
इतनी मेहनत के बाद, खाली है,
बिलकुल नया।

18:13.550 --> 18:16.720
चोरों ने गोली मारने से पहले
असली वाले से बदल दिया होगा।

18:16.804 --> 18:19.056
समझ नहीं आया।
उन्होंने इतनी मेहनत क्यों की?

18:19.139 --> 18:21.183
जिस वजह से उन्होंने
ट्रक को घाट से धकेला।

18:21.266 --> 18:22.976
वे हमें धीमा करना,
और हमारा ध्यान हटाना चाहते हैं।

18:23.060 --> 18:26.688
वे सिर्फ़ अपने सुराग़ नहीं
बल्कि जो चुराया उसे छुपा रहे थे।

18:26.772 --> 18:28.565
वे उस कार्ड से विडियो लेना चाहते थे।

18:29.066 --> 18:30.025
हाँ, लेकिन किसलिए?

18:30.109 --> 18:31.860
मैंने अपने आप से यही सवाल पूछा।

18:32.361 --> 18:35.197
इसलिए मैंने एको कूला दल के
दूसरे ट्रक से विडियो निकलवाया।

18:35.280 --> 18:37.366
उनके कैमरे चार अलग
कोण दिखाते हैं जिसमें

18:37.449 --> 18:39.118
ड्राईवर और सामने का भाग भी है।

18:39.201 --> 18:42.371
<i>अच्छा, तो उनके पास क्या,</i>
<i>दरवाज़ों के प्रवेश मार्ग की विडियो है?</i>

18:43.956 --> 18:44.915
ज़रा ठहरो।

18:45.499 --> 18:48.710
उनके पास ट्रक के रास्ते के
हर पास-कोड की जानकारी भी है।

18:48.794 --> 18:51.088
ट्रक चुराने का पूरा
मक़सद वह विडियो था।

18:51.171 --> 18:53.382
<i>यह सब अगली चोरी की तैयारी है।</i>

18:53.465 --> 18:56.844
मेरा मतलब, इस जानकारी का होना
चाबियाँ होने के बराबर है।

18:56.927 --> 19:00.264
चिन, हमें जॉर्डन के रास्ते के
हर पड़ाव को जाँचना होगा, ठीक है?

19:00.347 --> 19:02.099
<i>और सभी संभावित निशानों का पता लगाओ।</i>

19:03.058 --> 19:06.186
हे, अभी-अभी बैग पर मिले
उँगलियों के निशान का पता चला।

19:06.270 --> 19:07.938
काए रोलिंस नाम का स्थानीय आदमी है।

19:08.021 --> 19:10.149
यह शराब की दुकानों में
चोरी के लिए दर्ज़ है।

19:10.232 --> 19:11.984
अच्छा, यह हमें कहाँ मिलेगा?

19:14.361 --> 19:15.863
- तुम्हें काम चाहिए, काए?
- नहीं, मेरे पास है।

19:15.946 --> 19:17.072
चलो भी, मान लो।

19:18.657 --> 19:20.659
- मैं मदद कर सकता हूँ?
- चलो कहानी सुनाएँ।

19:20.742 --> 19:24.204
पहले बताओ कि तुम किन्कर्क की
हाड चिकित्सा में क्या कर रहे थे?

19:24.288 --> 19:25.914
- कभी सुना नहीं।
- तुमने सुना होगा।

19:30.002 --> 19:31.170
सच में?

19:32.546 --> 19:37.050
तुम्हारे लिए ज़िंदगी की क्या कीमत है,
काए, 25,000, 35,000,

19:37.134 --> 19:39.344
- 45, आधा मिलियन, क्या?
- मुझे यह सापेक्षिक लगता है।

19:39.428 --> 19:42.306
मतलब, हर मानव जीवन का
अलग दाम होना चाहिए, है न?

19:44.308 --> 19:45.976
- रुको।
- रुकें? क्या…

19:46.059 --> 19:47.895
- और वज़न चाहिए?
- इसने क्या कहा?

19:47.978 --> 19:49.354
- और वज़न डाल देते हैं।
- और वज़न।

19:53.859 --> 19:55.027
यह तुम्हारे लिए आसान होगा।

19:55.110 --> 19:57.738
तुम्हारी रगों में अतिरिक्त रक्त का
पिंट बह रहा होगा

19:57.821 --> 19:59.823
- तुम्हें ताकत देने के लिए।
- यह शक्ति-वर्धन के बारे में है।

19:59.907 --> 20:02.743
न, यह कवचयुक्त गाड़ी लूटने और तीन
लोगों को गोली मारने के बारे में है।

20:02.826 --> 20:06.580
तुम्हारी उंगलियों के निशान, डॉक्टर
के दफ़्तर में खून के बैग पर मिले।

20:07.080 --> 20:10.459
देखो, मेरी प्रेमिका उस इमारत की
सफ़ाई करती है।

20:10.542 --> 20:12.211
डॉ. किन्कर्क बहुत घूमते हैं।

20:12.294 --> 20:14.796
इसलिए, मैं दफ़्तर का
इस्तेमाल ट्रायएथलीट्स

20:14.880 --> 20:17.591
को शक्ति-वर्धन उपकरण
देने के लिए करता हूँ।

20:19.301 --> 20:20.719
ख़ून निकालने के लिए।

20:22.262 --> 20:23.972
तुम्हें मेरा एक बैग मिला होगा,

20:24.056 --> 20:28.685
लेकिन मुझे कुछ नहीं पता…
एक कवचयुक्त ट्रक की चोरी के बारे में।

20:28.769 --> 20:30.062
एक नाम बताओ, काए।

20:30.145 --> 20:32.940
मतलब, चार का समूह।
देखो तुम्हें क्या याद आता है।

20:33.815 --> 20:35.150
एक महिला है।

20:36.235 --> 20:37.819
सब्रीना… कुछ।

20:38.862 --> 20:40.030
वह यहीं रहती है।

20:41.865 --> 20:43.158
चार की आपूर्ति चाहिए थी।

20:43.242 --> 20:45.327
तुम्हें क्या लगता है? कुछ तो है।

20:45.410 --> 20:47.037
एक सब्रीना नाम की महिला, काए।

20:48.956 --> 20:51.208
तुम चुस्त हो, दोस्त, सही में चुस्त।

20:56.797 --> 20:58.090
जानते हो, मुझे एक ख़याल आया।

20:58.173 --> 21:00.008
- ख़ुद को कष्ट मत दो।
- हास्यमय था।

21:00.092 --> 21:05.264
हम उस सिरफिरे के कहने पर
उस सब्रीना के पीछे जा रहे हैं।

21:05.347 --> 21:08.183
वह ट्रायथलॉन के रोस्टर पर इकलौती
सब्रीना है जो द्वीप पर रहती है।

21:08.809 --> 21:10.310
- सच कहा।
- और हुलिया मिलता है।

21:10.394 --> 21:11.520
क्यों? क्या कहना चाहते हो?

21:11.603 --> 21:13.855
हमारे पास अपराध
स्थल की टेप पर गॉर्डन है।

21:13.939 --> 21:15.274
काए के फिंगरप्रिंट हैं।

21:15.357 --> 21:19.069
इस महिला ने तो बस ट्रायथलॉन के लिए
जाकर चिकित्सीय आपूर्ति ख़रीदी।

21:19.152 --> 21:21.113
देखो तो इनमें से कुछ भी अवैध नहीं।

21:21.196 --> 21:24.074
हम उसका दरवाज़ा खटखटा कर
ज़मीन पर नहीं धर सकते, समझे?

21:24.157 --> 21:27.786
- अच्छा, कोई योजना है क्या?
- बिलकुल। हम उसका इंतज़ार करते हैं।

21:27.869 --> 21:31.623
देखते हैं कौन आता है, कौन जाता है।
हमें तीन साथियों की तलाश है।

21:31.707 --> 21:34.918
डैनी ये निशानेबाज़ी के लिए
पास खड़े लोगों का इस्तेमाल करते हैं।

21:35.002 --> 21:36.962
और अगर वे दौड़ का इस्तेमाल कर रहे हैं,

21:37.045 --> 21:39.631
तो हमारे पास सिर्फ़ 14 घंटे बचे हैं
उनकी अगली चोरी तक।

21:39.715 --> 21:42.551
वही। बिना ठोस सबूत के,
हमें उन्हें रंगे हाथों पकड़ना होगा

21:42.634 --> 21:44.386
नहीं तो उन्हें डरा देंगे,

21:44.469 --> 21:46.763
और उन्हें बिलकुल नहीं पकड़ पाएँगे।
इस तरफ़ क्यों जा रहे हो?

21:46.847 --> 21:48.849
इसी गली में सब्रीना जेम्स ने
घर किराए पर लिया है।

21:48.932 --> 21:51.977
कोनो ने अपनी ट्रायथलॉन एप्लीकेशन से
जानकारी निकाली।

21:52.060 --> 21:55.147
घर उसके पति, सैथ जेम्स के नाम से
किराए पर है। ईमेल देखो।

21:55.230 --> 21:58.442
ईमेल, पता है। घुमा कर देखना है।

21:59.776 --> 22:02.070
काहाला।

22:09.911 --> 22:12.914
अच्छा, तो तुम्हें अहसास है
कि हमें कुछ नहीं दिख रहा?

22:13.457 --> 22:15.042
- जानता हूँ।
- ओहो।

22:15.584 --> 22:18.086
यह हमारे, "चलो निगरानी रखें" के लिए
उत्तम नहीं है।

22:18.170 --> 22:19.796
मैंने कहा, मैं जानता हूँ।

22:19.880 --> 22:22.424
- इतने गुस्से में क्यों हो?
- क्योंकि मैं गुस्से वाला हूँ, समझे?

22:22.507 --> 22:23.884
तुम आगे रोकोगे, प्लीज़?

22:24.760 --> 22:26.303
कहाँ? यही तो उनका घर है।

22:26.386 --> 22:28.388
प्लीज़? मैं किसी को जानता हूँ।

22:28.472 --> 22:29.514
प्लीज़।

22:46.198 --> 22:47.616
डैनी, यहाँ किसलिए आए हो?

22:47.699 --> 22:50.452
- मुझ एक अहसान चाहिए।
- गेट से अंदर कैसे आए?

22:50.535 --> 22:52.496
क्योंकि कोड अभी
भी ग्रेस का जन्मदिन है।

22:52.579 --> 22:55.207
इसे 15,000 बार बदलने को कहा,
लेकिन तुमने सुना नहीं।

22:55.290 --> 22:57.834
मुझे बताओगे कि मेरे आँगन
में क्या कर रहे हो

22:57.918 --> 22:59.669
और तुम्हारा सामान वाला दोस्त कौन है।

22:59.753 --> 23:01.797
यह मेरा साथी, स्टीव मैकगैरेट है।

23:01.880 --> 23:04.758
स्टीव,
यह मेरी प्यारी पूर्व-पत्नी रेचल है।

23:09.554 --> 23:12.891
बिलकुल नहीं।
अच्छा, फिर मैं स्टैनली से पूछता हूँ।

23:12.974 --> 23:15.102
वह बेकार है, लेकिन मेरी बात सुनेगा।

23:15.185 --> 23:17.020
स्टैन कारोबार के लिए
इंडोनेशिया गया है।

23:17.104 --> 23:18.396
स्टैनली!

23:18.480 --> 23:21.316
जानती थी उसके जाने के बाद
तुम मुझसे उलझने का तरीक़ा ढूँढ़ लोगे।

23:21.399 --> 23:23.360
इसका तुमसे और मुझसे
कोई लेना-देना नहीं।

23:23.443 --> 23:25.821
तुम्हारे पड़ोस में
शायद ह्त्या के संदिग्ध रहते हैं।

23:25.904 --> 23:28.490
हमें सिर्फ़ उन पर निगरानी
के लिए मदद चाहिए।

23:28.573 --> 23:30.909
- निगरानी?
- हाँ, निगरानी।

23:30.992 --> 23:33.537
फिर हम चले जाएँगे।
विश्वास करो, वे बुरे लोग हैं।

23:33.620 --> 23:35.789
तुम नहीं चाहोगी कि वे आस पास रहें।

23:35.872 --> 23:38.291
तुम्हारे पास ग्रेस है
और… जानती होगी।

23:38.375 --> 23:40.502
तुम्हें उनका व्यवहार असामान्य लगा?

23:40.585 --> 23:43.713
असामान्य नहीं।
शायद वे कुछ महीने पहले यहाँ आए।

23:43.797 --> 23:44.965
वे किराए पर हैं।

23:45.465 --> 23:47.467
- उसका क्या मतलब है?
- कुछ नहीं।

23:47.551 --> 23:49.636
यही कि वे यहाँ थोड़े वक़्त के लिए हैं।

23:49.719 --> 23:51.012
वे ख़ुद से मतलब रखते हैं।

23:53.640 --> 23:55.809
माफ़ करना, वहाँ पर कुछ लगा था।

23:55.892 --> 23:57.936
रेचल, मैं जानता हूँ
यह अनुकूल नहीं है,

23:58.019 --> 24:01.398
लेकिन हमारे पास ज़्यादा वक़्त नहीं
और हमें तुम्हारी मदद चाहिए।

24:03.108 --> 24:06.027
ठीक है। तुम दोनों जो चाहो कर सकते हो।

24:06.111 --> 24:09.072
मैं ग्रेस को स्कूल से लेकर
होटल में कमरा ले लेती हूँ।

24:09.156 --> 24:12.325
- तुम ऐसा नहीं कर सकती।
- मैं संदिग्ध नहीं हूँ।

24:12.409 --> 24:14.202
समझता हूँ, लेकिन हमें
सामान्य ढंग से रहना होगा।

24:14.286 --> 24:17.414
अगर तुमने दिनचर्या तोड़ी,
तो उन्हें शक़ हो जाएगा।

24:17.497 --> 24:19.124
ओह, रेचल मेरे पास सुझाव है।

24:19.207 --> 24:21.751
क्यों ना ग्रेसी को लेकर
लौरा के पास रहो?

24:21.835 --> 24:24.421
क्योंकि वह तुमसे, तीन
महीनो से कह रही है।

24:24.504 --> 24:27.382
- और मुझे यहाँ रहना होगा?
- मुझे भी इस परिस्थिति से सहमति नहीं।

24:27.465 --> 24:29.134
यह, नहीं।

24:29.217 --> 24:33.180
तो, अगर सब ठीक है,
हम ऊपर जाकर जगह ढूँढ़ते हैं

24:33.263 --> 24:35.557
जहाँ से बगल के घर का अच्छा नज़ारा मिले

24:35.640 --> 24:37.767
और हम काम पर लगें।

24:41.062 --> 24:44.566
यह… यह बेहूदा है, समझे?
किसी को इतना बड़ा बिस्तर नहीं चाहिए।

24:44.649 --> 24:47.527
मतलब, मेरा पूरा अपार्टमेंट
इस बिस्तर में समा जाएगा।

24:47.611 --> 24:49.571
यह बहुत ज़्यादा है। यह बेतुका है।

24:49.654 --> 24:52.282
मतलब, इस कमरे से,
सबसे बढ़िया नज़ारा मिलता है, डैनी।

24:52.866 --> 24:54.701
तुम्हें मज़ा आ रहा है? सच में?

24:54.784 --> 24:56.953
अपना चेहरा नोच लूँगा। मज़े ले रहे हो?

24:58.538 --> 24:59.998
कोई चाय पिएगा?

25:00.081 --> 25:02.042
मेरा मज़ाक मत उड़ाओ, डैनियल।

25:02.125 --> 25:03.835
मैं मज़ाक नहीं उड़ा रहा था।

25:03.919 --> 25:06.922
मुझे यह प्यारा लगा।
हम गुप्त निगरानी रखें और तुम चाय लाओ।

25:07.005 --> 25:08.548
इसे सभ्यता कहते हैं।

25:09.216 --> 25:10.550
कुछ चाहिए तो नहीं,

25:10.634 --> 25:12.385
- कमांडर मैकगैरेट?
- नहीं, शुक्रिया, रेचल।

25:12.469 --> 25:14.763
लेकिन बता सकती हो कि
पड़ोस में कितने लोग रहते हैं?

25:14.846 --> 25:16.348
- सिर्फ़ एक दम्पति।
- दो लोग?

25:16.431 --> 25:18.350
देखा जाए तो, दम्पति दो ही होते हैं।

25:20.060 --> 25:22.103
प्यारा है। ओह, पता
है क्या करना चाहिए?

25:22.187 --> 25:24.105
हम उन्हें पकड़ने वाले हैं।

25:24.189 --> 25:26.233
शायद उससे पहले, हम उन्हें
टेनिस के लिए निमंत्रित करें।

25:26.316 --> 25:28.485
- चाय और टेनिस।
- मुझे काटो।

25:29.736 --> 25:31.571
यह बहुत सभ्य था।

25:32.739 --> 25:34.199
वह मस्त है, यार।

25:34.824 --> 25:36.660
वह मस्त है। पता
नहीं तुम्हें कैसे मिली

25:36.743 --> 25:39.788
मुझे कैसे मिली? हे,
मैं बढ़िया शिकारी हूँ।

25:40.664 --> 25:42.457
नहीं। सच में, तुम्हें कैसे मिली?

25:43.041 --> 25:44.793
सच में? उसने मुझे मारा।

25:45.669 --> 25:47.295
- उसने मारा?
- हाँ।

25:47.379 --> 25:49.673
कैसे मारा? तुम्हारे
मुँह पर घूँसों से?

25:49.756 --> 25:51.466
- और कैसे मारा उसने?
- नहीं, उसने…

25:52.133 --> 25:53.385
वह स्टेट्स में नई थी

25:53.468 --> 25:56.221
और, वह सड़क की दाहिनी ओर
चलाने की आदी नहीं थी

25:56.304 --> 26:00.433
और, वह पुलिसवाले की गाड़ी देखकर
घबरा गई, इसलिए पीछे से टक्कर मार दी।

26:00.517 --> 26:03.353
तो मैं गाड़ी से निकला
और उसे टिकट देने के बजाए

26:03.436 --> 26:05.355
ड्राइविंग अभ्यास देने का प्रस्ताव
रखा।

26:05.939 --> 26:07.148
बिलकुल मक्खन जैसा, दोस्त।

26:07.232 --> 26:09.234
हाँ, खैर, मैं बस भला कर रहा था।

26:09.317 --> 26:12.779
और वह बहुत आकर्षक थी।

26:12.862 --> 26:16.241
ज़ाहिर है, लंडन अर्थशास्त्र विद्यालय
वाले गाड़ी चलाना नहीं सिखाते।

26:16.324 --> 26:18.451
इसलिए ड्राइविंग के अभ्यास…

26:19.744 --> 26:23.081
मुलाक़ातें बन गईं और मुलाक़ातें बदल कर
वीहॉकन में दो कमरे बन गए।

26:23.164 --> 26:25.375
अगले दिन उसने
पुलिसवाले से शादी कर ली।

26:26.042 --> 26:31.089
- यह इतना बुरा नहीं।
- नहीं, मैंने यही सोचा था, लेकिन…

26:33.591 --> 26:35.677
अच्छा, यहाँ इंतज़ाम हो गया।

27:05.415 --> 27:07.876
- चाय अच्छी है?
- हाँ, मुझे चाय पसंद है।

27:07.959 --> 27:10.128
- तुम्हें एक कप चाहिए?
- नहीं, शुक्रिया।

27:11.629 --> 27:13.006
यहाँ हरकत हो रही है।

27:15.467 --> 27:16.801
अच्छा, तुम्हें ताज़ी हवा चाहिए?

27:16.885 --> 27:18.178
- हाँ।
- जाओ।

27:22.015 --> 27:23.683
अच्छा, दोस्तों, संदिग्ध लोग मिल गए।

27:23.767 --> 27:26.102
वे मैरून एसयूवी
में दक्षिण जा रहे हैं।

27:26.770 --> 27:28.188
सुन लिया। हम जा रहे हैं।

27:41.701 --> 27:43.370
वे अभ्यास के लिए जा रहे होंगे?

27:43.953 --> 27:46.956
उम्मीद करते हैं। हम पता
लगा लेंगे कि उन्हें क्या चाहिए।

28:05.141 --> 28:06.017
ठीक है, मैं अंदर हूँ।

28:10.730 --> 28:12.065
क्या मिला? कुछ मिला?

28:12.148 --> 28:15.443
नहीं, यहाँ सात सेकंड गुज़ारने पर
मुझे कुछ नहीं मिला, ठीक है?

28:16.027 --> 28:18.696
बंदूक़ नहीं, दलिए के डिब्बे के साथ
कोई अपराध की योजना नहीं पड़ी।

28:18.780 --> 28:20.782
<i>कुछ नहीं है। थोड़ा वक़्त मिलेगा, प्लीज़?</i>

28:20.865 --> 28:23.326
- तो, वैसे तुम दोनों को क्या हुआ?
<i>- "किन दोनों को" क्या हुआ?</i>

28:23.410 --> 28:25.787
- किसकी बात कर रहे हो?
<i>- तुम्हारी और रेचल की।</i>

28:28.832 --> 28:30.875
आवाज़ कट रही है। सुनाई नहीं दे रहा।

28:33.878 --> 28:35.880
मैं अभी तुम्हें कुछ भेजता हूँ।

28:36.923 --> 28:41.636
बीच शहर के नक़्शे जैसा लगता है,
रेखांकित किया हुआ।

28:43.763 --> 28:46.641
लगता है मैंने सफलतापूर्वक
एक फ़ोटो भेज दी।

28:46.725 --> 28:49.310
अच्छा, मुझे कुछ
रजिस्ट्रेशन पैकेट मिले।

28:51.271 --> 28:52.814
कोई इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट है।

28:52.897 --> 28:55.066
जानते हो, लंबी दौड़
में सभी प्रतियोगियों

28:55.150 --> 28:56.484
को डिजिटल टाइमिंग चिप दिए जाते हैं।

28:56.568 --> 28:59.654
<i>वे समय रखते हैं, और</i>
<i>जीपीएस स्थल रिकॉर्ड करते हैं।</i>

29:00.613 --> 29:02.532
मुझे वह नंबर क्यों नहीं भेजते
ताकि हम उन पर नज़र रख सकें

29:02.615 --> 29:03.742
जब वे दौड़ में हों।

29:03.825 --> 29:05.952
कसरत इतनी उलझन भरी कब हो गई?

29:22.343 --> 29:25.680
और यह रहा, हम तीसरी बार
मोआना सर्फ़राइडर से गुज़रे।

29:25.764 --> 29:27.015
हम गोल घूम रहे हैं।

29:27.724 --> 29:29.601
सोचते हो वे जानते है
कि हम उनके पीछे हैं?

29:29.684 --> 29:32.896
नहीं, मेरी उनके सभी शीशों पर नज़र है।
वे हमें नहीं देख रहे।

29:32.979 --> 29:34.439
फिर क्या देख रहे हैं?

29:34.522 --> 29:37.192
पता नहीं। पूरा रास्ता
ज़ेवरों की दुकानों से भरा है।

29:37.275 --> 29:39.444
सभी बड़े मूल्य के निशाने।

29:39.527 --> 29:42.655
हम एच.पी.डी. को बता सकते हैं,
लेकिन कहाँ से शुरू करने को कहें?

29:45.617 --> 29:47.994
मुझे लगा वे कवचयुक्त ट्रक के
रास्ते पर जाएँगे।

29:48.077 --> 29:49.162
यह मेल नहीं खाता।

29:49.245 --> 29:52.165
हाँ, और हमने चौथी ट्रायथलॉन नाकाबंदी
पार कर ली है।

29:52.248 --> 29:54.459
हम ट्रायथलॉन के
रास्ते पर नहीं जा रहे।

29:54.542 --> 29:56.711
अगर वे निशाने का पीछा नहीं कर रहे?

29:56.795 --> 29:58.797
अगर वे भागने का रास्ता बना रहे हों?

30:08.890 --> 30:11.976
- कैसा चल रहा है?
- दरअसल थोड़ा धीमा।

30:14.062 --> 30:15.730
जगह लेने के लिए दोबारा माफ़ी चाहूँगा।

30:15.814 --> 30:16.815
कोई बात नहीं।

30:16.898 --> 30:19.901
कभी-कभी मैं जज़्बातों में बह जाती हूँ।

30:21.903 --> 30:23.154
वह क्या है?

30:23.863 --> 30:25.198
वह डैनी है।

30:28.034 --> 30:29.619
तो वह हत्यारों के साथ उनके घर में है?

30:29.702 --> 30:32.705
हाँ, लेकिन वह सलामत है।
अकेला है। वहाँ कोई नहीं।

30:37.126 --> 30:40.004
मतलब, तुम्हें फ़िक्र
करने की ज़रूरत नहीं।

30:40.964 --> 30:44.092
डैनी एक बढ़िया पुलिसवाला है।
वह अपना काम अच्छे से जानता है।

30:44.175 --> 30:45.051
मुझे पता है।

30:46.052 --> 30:49.222
मैं हर रोज़ ख़ुद से यही कहती थी
जब वह काम पर जाता।

30:50.390 --> 30:51.432
उससे मदद मिली?

30:52.559 --> 30:53.476
नहीं।

31:02.861 --> 31:05.363
<i>डैनी? तुम्हें निकलना होगा, यार।</i>

31:05.446 --> 31:07.866
<i>गैराज से दूसरे वाले</i>
<i>दो संदिग्ध आ रहे हैं।</i>

31:07.949 --> 31:10.159
- सही वक़्त पर बोला, दोस्त।
<i>- माफ़ करना।</i>

31:10.243 --> 31:12.287
<i>वे वहाँ किसी भी पल</i>
<i>अंदर आ जाएँगे। जाओ।</i>

31:13.454 --> 31:16.082
गैराज में कुछ ज्वलनशील पड़ा है?

31:16.165 --> 31:17.667
- केरोसीन? गैसोलीन?
- क्या?

31:17.750 --> 31:20.086
डैनी मुसीबत में है, ठीक?
मुझे ध्यान हटाना होगा।

31:20.169 --> 31:21.963
मुझे एक ख़याल आया है।

31:25.758 --> 31:28.177
- तुमने इसे खुला छोड़ा था?
- नहीं।

31:29.429 --> 31:30.305
शायद सब्रीना ने।

31:36.519 --> 31:38.271
थोड़ी और प्रोटीन बार ला सकते हो?

31:49.157 --> 31:50.658
वह क्या था?

32:06.466 --> 32:07.717
ओह।

32:07.800 --> 32:10.386
हे भगवान, मैं…
मुझे माफ़ कर दो। मैं…

32:11.930 --> 32:14.682
यह मेरा घर या दरवाज़ा नहीं है।

32:14.766 --> 32:16.851
मुझे माफ़ कर दो। मैं…

32:17.435 --> 32:18.436
शायद…

32:19.395 --> 32:21.814
स्टैन मुझे मार डालेगा।

32:21.898 --> 32:25.193
हमें बीमा बदलना पड़ेगा

32:25.818 --> 32:28.947
और इसकी मरम्मत के लिए आपका नाम चाहिए।

32:29.489 --> 32:31.783
मुझे माफ़ कर दो। सच में।

32:33.034 --> 32:37.580
मैंने थोड़ी सी… पी ली थी।

32:58.101 --> 33:00.436
नाम, हालाँकि मुझे
यक़ीन है कि ये नकली हैं।

33:01.521 --> 33:02.730
शायद पेन से निशान निकलवा सको।

33:05.984 --> 33:07.193
पेन से निशान?

33:08.486 --> 33:10.363
मैं पुलिसवाले की पत्नी थी, याद है?

33:12.615 --> 33:14.742
हमारी बातों के हद वहीं थी।

33:14.826 --> 33:16.202
रेचल, यह सही नहीं।

33:16.285 --> 33:17.537
यह सच नहीं। हर बार नहीं।

33:20.039 --> 33:22.333
अच्छा, हर बार नहीं, लेकिन कभी-कभी।

33:27.338 --> 33:28.423
क्या हुआ?

33:29.215 --> 33:31.175
इसकी पड़ोसियों के
दरवाज़े से बातचीत हो गई।

33:33.261 --> 33:35.054
बढ़िया काम। शुक्रिया।

33:36.597 --> 33:39.600
मुझे लगता है मैंने यह
तरक़ीब पहले देखी है।

33:39.684 --> 33:41.853
खैर, एक बार सफल हुई, है न?

33:43.521 --> 33:44.439
माफ़ करना?

33:46.733 --> 33:48.026
माफ़ करना…

33:49.986 --> 33:52.405
मतलब जब तुमने मुझे टक्कर मारी,
जब हम मिले,

33:52.488 --> 33:53.489
वह जान-बूझ कर किया?

33:55.992 --> 33:56.993
<i>डैनी, वक़्त आ गया।</i>

33:57.076 --> 33:58.036
रुको।

33:58.119 --> 34:00.997
<i>संदिग्ध दौड़ के लिए निकल रहे हैं।</i>
<i>गाड़ी में मिलता हूँ।</i>

34:01.914 --> 34:04.333
अच्छा, मुझे एक लैपटॉप चाहिए।

34:04.417 --> 34:06.294
- तुम्हारे पास लैपटॉप है?
- किसलिए?

34:06.377 --> 34:07.670
मुझे…

34:07.754 --> 34:09.213
इसमें जो है वह देखना है।

34:24.645 --> 34:26.981
<i>धावकों, तैयार।</i>

35:02.100 --> 35:05.103
हमारा दल अभी भी पानी में है।
अभी तक, कुछ भी असामान्य नहीं।

35:05.186 --> 35:07.396
हाँ, हम अभी भी नहीं जानते कि
निशाना क्या है।

35:07.480 --> 35:09.023
कोनो ने एच.पी.डी. द्वारा सभी बैंक और

35:09.107 --> 35:11.609
ट्रायथलॉन रूट पर सभी ज्वेलरी स्टोर को
चौकन्ना कर दिया।

35:11.692 --> 35:14.112
- अच्छा, काम कैसा चल रहा है, बच्ची?
- अच्छा नहीं।

35:14.195 --> 35:17.031
- जर्सी में ऐसा करते हैं?
- नहीं, जर्सी में ऐसा नहीं करते।

35:17.115 --> 35:19.158
यह ग्रेस का कंप्यूटर
है, रेचल ने यही दिया।

35:19.242 --> 35:21.828
फ़्लैश ड्राइव पर जो
भी है, देर लगा रहा है।

35:21.911 --> 35:23.830
फ़ाइलों के इतिहास में
यह सबसे बड़ी फ़ाइल है।

35:23.913 --> 35:26.457
रेचल ने पड़ोसियों से जो नाम लिए
उनकी कोई जानकारी नहीं।

35:26.541 --> 35:27.834
लेकिन उनके निशान मिले।

35:27.917 --> 35:30.920
एरन और किम रॉकवेल।
और मैंने ट्रायथलॉन से भी संपर्क किया।

35:31.003 --> 35:33.506
उन्होंने कहा कि हमारे चारों
संदिग्धों ने पिछले साल दौड़ पूरी की।

35:33.589 --> 35:35.341
सामान्य वक़्त, लेकिन पूरी की।

35:35.424 --> 35:37.093
तो अब हमें उनके रास्ते से
हटने का इंतज़ार है।

35:37.176 --> 35:38.427
या उन्हें जल्दी पकड़ सकेंगे।

35:38.511 --> 35:40.888
एरन पिछले साल
ओआहू फ़ेडरल बैंक के लिए काम करता था

35:40.972 --> 35:41.889
जब चोरी हुई।

35:42.431 --> 35:44.058
यह उसे गिरफ़्तार
करने के लिए काफ़ी है।

35:44.142 --> 35:46.185
आरएफआईडी सिग्नल
उन्हें पानी से निकलकर,

35:46.269 --> 35:48.020
- बाइक्स पर चढ़ते हुए दिखा रहा है।
- चलो।

35:49.522 --> 35:51.607
कोको क्रेटर क्लासिक
ट्रायथलॉन

36:04.162 --> 36:06.164
- वे आ रहे हैं।
- चिन?

36:12.253 --> 36:13.713
यह रहे।

36:13.796 --> 36:15.256
एक, दो, तीन और चार।

36:15.339 --> 36:17.717
- यह रहे, एक से चार।
- रुको!

36:17.800 --> 36:20.344
- हेलमेट उतारो। मैं पुलिसवाला हूँ।
- अपने चश्मे और हेलमेट उतारो।

36:20.928 --> 36:22.346
- क्या?
- वे नहीं हैं।

36:24.432 --> 36:27.018
उन्होंने इन राइडर्स पर
अपने ट्रैकिंग चिप लगा दिए।

36:27.101 --> 36:29.270
जिसका मतलब
वे इस वक़्त चोरी कर रहे हैं।

36:42.033 --> 36:45.244
- डैनी।
- अच्छा, तो…

36:45.328 --> 36:48.456
लगता है उन्होंने ट्रक की एसडी कार्ड
विडियो इस फ़्लैश ड्राइव पर डाल दी।

36:48.539 --> 36:50.625
और पूरी फुटेज
बॉबरो इम्पोर्ट्स नामक जगह की है।

36:50.708 --> 36:52.585
यह दक्षिण-अफ़्रीकी
हीरा-व्यापार समूह है।

36:52.668 --> 36:53.711
यही निशाना है, पक्का।

36:53.794 --> 36:56.422
मिलियन को हीरों में ले जाना
नकद से ज़्यादा आसान है।

36:56.505 --> 36:58.424
मुझे वह इमारत का पता है।
यहाँ से तीन ब्लाक है।

36:58.507 --> 37:01.844
अच्छा, हमारी गाड़ियाँ यहाँ से
कभी नहीं निकल पाएँगी। चलो चलें।

37:15.399 --> 37:16.567
बॉबरो इम्पोर्ट्स

37:28.329 --> 37:31.290
पैंतालीस सेकंड
सेंसर दोबारा सक्रिय होने में।

37:42.093 --> 37:44.845
तैयार रहो। तीन, दो, एक।

37:52.478 --> 37:55.356
- कोनो, उस छत पर जाओ।
- सुन लिया।

38:07.243 --> 38:08.703
अच्छा, मैं यहाँ हूँ।

38:11.831 --> 38:14.500
कुछ दिख नहीं रहा… रुको।

38:16.002 --> 38:18.713
चारों माउका की तरफ़ से
इमारत से निकल रहे हैं।

38:19.297 --> 38:21.549
वे काले लम्बार पैक वाले
धावकों की पोशाक में हैं।

38:23.676 --> 38:25.428
<i>कोनो, मुझे बताओ। क्या हो रहा है?</i>

38:25.511 --> 38:29.432
वे अलग हो रहे हैं। वे नक़्शे वाले चार
रास्ते ले रहे हैं।

38:29.515 --> 38:31.809
नीचे आ रही हूँ। मैं उन्हें पकड़ूँगी।

38:31.892 --> 38:34.186
- अच्छा, मैं इस तरफ़ हूँ।
- मैं चार पर।

38:47.450 --> 38:49.285
हाथ अपने पीछे रखो।

38:49.368 --> 38:50.494
हाथ अपने पीछे रखो।

39:06.385 --> 39:07.428
सफ़र ख़त्म हुआ।

39:20.316 --> 39:21.984
ओह, भाई, तुम्हारी बाज़ू पर लगी।

39:22.068 --> 39:24.737
- शायद टूट गई, यार।
- मैं तुम्हारी मदद करता हूँ।

39:55.226 --> 39:56.644
रेत का स्वाद कैसा है?

40:11.075 --> 40:12.743
हमें इसकी पूरी जाँच चाहिए।

40:12.827 --> 40:15.121
<i>डॉ. मिलर रेडियोलोजी में आएँ।</i>

40:15.204 --> 40:16.789
<i>डॉ. मिलर रेडियोलोजी में आएँ।</i>

40:18.374 --> 40:20.459
मैं तुम लोगों का अहसानमंद हूँ।

40:21.001 --> 40:22.420
अहसान मानने की ज़रूरत नहीं।

40:22.503 --> 40:25.589
अपनी ऊर्जा बचाओ।
तुम्हें उस बच्चे का ख़याल रखना है।

40:26.799 --> 40:29.635
जॉर्डन, जब तुम्हें सही लगे,
तुम्हें कुछ तस्वीरें दिखाएँगे।

40:29.718 --> 40:32.847
डीए तुमसे शूटर की तरफ़
इशारा करने को कहेंगे।

40:32.930 --> 40:35.141
ज़रूर। कभी भी।

40:35.850 --> 40:38.227
मैं ठीक हूँ, दरअसल, मैं बस…

40:40.104 --> 40:42.440
मैं कैमी को
इसमें डालने के लिए शर्मिंदा हूँ।

40:42.523 --> 40:44.275
अरे, नहीं। मैं ठीक हूँ, जान।

40:45.151 --> 40:46.277
हम ठीक हैं।

40:46.944 --> 40:49.572
अब सब ठीक है।

40:56.787 --> 40:58.497
<i>अपना कंप्यूटर देने के लिए शुक्रिया।</i>

40:59.123 --> 41:00.166
आपने बुरे लोगों को पकड़ा?

41:00.749 --> 41:02.626
मैंने पकड़ा… किससे बात कर रही हो?

41:02.710 --> 41:04.879
आप हमेशा पकड़ लेते हैं।

41:04.962 --> 41:07.756
सच कहा। ठीक है।

41:08.632 --> 41:10.050
मैंने आपके लिए बनाया।

41:10.759 --> 41:12.178
तुम्हारा शुक्रिया।

41:14.096 --> 41:17.016
मेरा मतलब, मैं दुनिया का
सबसे ख़ुशकिस्मत इंसान हूँ।

41:17.099 --> 41:18.100
तुम्हें चाहता हूँ। इधर आओ।

41:21.395 --> 41:22.229
शुक्रिया, प्यारी।

41:23.272 --> 41:24.815
आपसे प्यार करती हूँ, डैनो।

41:25.483 --> 41:26.942
मैं ज़्यादा प्यार करता हूँ।

41:35.659 --> 41:39.330
- अच्छी परवरिश की।
- हाँ, हमने साथ में कुछ तो सही किया।

41:41.373 --> 41:44.585
मैं उसे अगले हफ़्ते किस वक़्त लेने आऊँ?

41:47.713 --> 41:48.631
मैं फ़ोन करूँगी।

42:08.651 --> 42:10.694
- सब ठीक है न?
- हाँ।

42:11.946 --> 42:14.698
साइड स्ट्रीट जाना चाहते हो?
मैं पैसे दूँगा।

42:15.491 --> 42:16.784
हाँ।
