WEBVTT

00:00:30.321 --> 00:00:32.157 align:center
फोर्ड आइलैंड ओआहु

00:00:58.767 --> 00:01:00.226 align:center
जल्दी उठने वालों का स्वागत

00:01:00.310 --> 00:01:02.937 align:center
दिन की पहली सैर हमेशा
सबसे अच्छी होती है।

00:01:03.021 --> 00:01:05.190 align:center
शुरू करने से पहले, कौन बताएगा

00:01:05.273 --> 00:01:07.067 align:center
इस जंगी जहाज के बारे में?

00:01:08.193 --> 00:01:10.361 align:center
- हे।
- मिसौरी वहीं था जहाँ

00:01:10.445 --> 00:01:12.405 align:center
जापान ने आत्मसमर्पण किया था

00:01:12.489 --> 00:01:13.615 align:center
द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त
करने हेतु।

00:01:13.698 --> 00:01:14.574 align:center
बढ़िया।

00:01:26.795 --> 00:01:29.422 align:center
बहादुर मो ने दुनिया भर में
लड़ाइयों में काम किया।

00:01:29.506 --> 00:01:33.134 align:center
1992 से हालांकि, इन बन्दूकों पर,
मिसौरी की तरह,

00:01:33.218 --> 00:01:36.221 align:center
पाबन्दी लगा दी। अब ये शांतिपूर्ण
सेवानिवृत्ति का आनंद लेती हैं

00:01:36.304 --> 00:01:37.722 align:center
यहाँ पर्ल हार्बर में।

00:01:37.806 --> 00:01:39.974 align:center
चलो अब जहाज पर चलें।

00:01:40.058 --> 00:01:42.811 align:center
"हम चल रहे हैं" की ये जहाजी भाषा है।

00:01:45.772 --> 00:01:47.398 align:center
रुको। हिलना मत।

00:01:47.482 --> 00:01:49.150 align:center
हाथ ऊपर।
हाथ हवा में।

00:01:49.651 --> 00:01:51.903 align:center
- ठीक है, ठीक है। मुझे माफ़ कर दो।
- नीचे।

00:01:59.119 --> 00:02:00.411 align:center
बन्दूक गिरा दो।

00:02:00.495 --> 00:02:02.455 align:center
- मैंने नहीं किया!
- अपनी बन्दूक गिराओ!

00:02:04.249 --> 00:02:05.917 align:center
मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा!

00:02:55.425 --> 00:02:57.302 align:center
कमांडर मैकगैरेट।
जासूस विलियम्स।

00:02:58.094 --> 00:03:00.555 align:center
काश हम बेहतर हालात
में मिलते। लौरा हिल्स।

00:03:00.638 --> 00:03:02.056 align:center
हाल ही में राज्यपाल
जेमिसन की सार्वजनिक

00:03:02.140 --> 00:03:03.308 align:center
सुरक्षा संपर्क का पद संभाला है।

00:03:03.933 --> 00:03:05.351 align:center
- क्या हुआ?
- जहाज पर संदिग्ध है

00:03:05.435 --> 00:03:09.063 align:center
विशेष युद्ध ऑपरेटर द्वितीय श्रेणी
ग्राहम विल्सन, सील टीम पांच।

00:03:09.147 --> 00:03:11.149 align:center
- रुको। वो एक सील है?
- काफ़ी जाने माने।

00:03:11.941 --> 00:03:14.777 align:center
उसने अपने आप को अनेक बंधकों संग
अन्दर बंद कर लिया है।

00:03:15.320 --> 00:03:17.447 align:center
सवार होने के बाद उससे कोई बात हुई?

00:03:17.530 --> 00:03:19.741 align:center
उसने वार्ताकारों से कहा
वो बंधकों को मार देगा

00:03:19.824 --> 00:03:21.284 align:center
अगर उसे पकड़ने की कोशिश की।

00:03:21.367 --> 00:03:22.243 align:center
उसकी कोई माँग?

00:03:22.327 --> 00:03:24.621 align:center
सिर्फ़ एक। उसकी
पत्नी का हत्यारा ढूंढो।

00:03:25.204 --> 00:03:27.749 align:center
ओह। ये दिलचस्प है। ये कब हुआ?

00:03:27.832 --> 00:03:30.501 align:center
आज सुबह।
उसका नाम नोरीन विल्सन था।

00:03:30.585 --> 00:03:32.921 align:center
उसने हमें चार घंटे दिये हैं,
हत्यारे को पकड़ने के लिए।

00:03:33.004 --> 00:03:35.673 align:center
ये किसने किया, उसने
नाम नहीं लिया होगा।

00:03:35.757 --> 00:03:37.592 align:center
- कोई संदिग्ध?
- हाँ। वही।

00:03:37.675 --> 00:03:41.179 align:center
एचपीडी को
ग्राहम हथियार पकड़े, घटनास्थल पर मिला।

00:03:41.262 --> 00:03:42.847 align:center
जब उन्होंने उसे पकड़ना चाहा, वो भागा।

00:03:42.931 --> 00:03:44.891 align:center
वो हमसे हत्यारे को ढुँढवाना चाहता है?

00:03:44.974 --> 00:03:46.851 align:center
शायद उसे ज़िम्मेदार
ठहराना काम नहीं करेगा?

00:03:46.935 --> 00:03:50.104 align:center
अभी मुझे चिंता सिर्फ़ उन बंधकों
को जहाज से निकालने की है।

00:03:50.188 --> 00:03:52.523 align:center
अकसर स्वाट टीम ये सब संभालता है।

00:03:52.607 --> 00:03:56.069 align:center
लेकिन गवर्नर को लगता है
तुम्हारे सील होने से,

00:03:56.152 --> 00:03:58.655 align:center
तुम बेहतर तरीके से संभाल लोगे।

00:03:59.155 --> 00:04:01.741 align:center
ये? और मैं, मैं यहाँ क्यों हूँ?
मनोरंजन के लिए?

00:04:01.824 --> 00:04:04.869 align:center
खैर, आप स्वाट को आराम करने दो।
मैं अकेले जाऊँगा।

00:04:05.411 --> 00:04:06.746 align:center
- ये पागलपन है।
- माफ़ करना?

00:04:07.580 --> 00:04:10.041 align:center
ग्राहम एक सील है। उसके पास
करीबी मुकाबलों का प्रशिक्षण है।

00:04:10.124 --> 00:04:11.626 align:center
जिसका मतलब वो अभी ताकतवर है।

00:04:11.709 --> 00:04:14.128 align:center
स्वाट को भेजने से,
भारी नुकसान होगा

00:04:14.712 --> 00:04:16.339 align:center
और ज़्यादा बंधक मारे जायेंगे।

00:04:16.422 --> 00:04:18.216 align:center
अगर उसने अपनी पत्नी को नहीं मारा,

00:04:18.299 --> 00:04:20.593 align:center
गोलीबारी से पहले
कम से कम एक बार बात करनी चाहिये।

00:04:20.677 --> 00:04:25.682 align:center
अगर उसने मारा है और वो और
लोगों को मारेगा, मैं खुद उसे मारूँगा।

00:04:25.765 --> 00:04:28.351 align:center
लेकिन आज मैं अपने
तरीके से काम करूँगा।

00:04:28.434 --> 00:04:29.477 align:center
मैं अकेले जाऊंगा।

00:04:39.028 --> 00:04:42.824 align:center
ओके, मान लो, मैं तुम हूँ
और तुम वो बुरे आदमी हो,

00:04:43.574 --> 00:04:46.077 align:center
मुझे पता है जहाज के सारे
रास्ते किसी तरह दिखते हैं।

00:04:46.577 --> 00:04:50.873 align:center
तो तुम कैसे चालाकी से
जहाज में अन्दर जाओगे

00:04:50.957 --> 00:04:54.460 align:center
बिना अपने आप को दिखाए?

00:04:56.045 --> 00:04:58.089 align:center
ठीक है। क्या ये सही में सवाल था

00:04:58.172 --> 00:05:00.967 align:center
या फिर तुम यूंही बोल रहे हो
अर्थ निकालने की उम्मीद में?

00:05:01.050 --> 00:05:03.303 align:center
तुम ग्राहम की नज़रों से बचकर
जहाज में कैसे जाओगे? सिर्फ़ यही।

00:05:03.845 --> 00:05:06.306 align:center
ग्राहम को ज़मीन से खतरे की आशंका है,
पानी से नहीं।

00:05:08.433 --> 00:05:11.477 align:center
- मैं तैर कर जाऊँगा।
- तुम तैर कर जाओगे? सही में?

00:05:11.561 --> 00:05:13.313 align:center
और अब तुमने कमीज़ उतार दी।
बढ़िया।

00:05:13.396 --> 00:05:14.689 align:center
मानो या नहीं, मैंने
ये पहले किया है।

00:05:14.772 --> 00:05:15.690 align:center
पहले किया है?

00:05:15.773 --> 00:05:18.901 align:center
तुम एक जहाज तक तैरे हो
सैलानियों को बचाने के लिए

00:05:18.985 --> 00:05:21.612 align:center
जिन्हें हत्या के संदिग्ध
एक आदमी ने बंदी बनाया हुआ है?

00:05:22.155 --> 00:05:23.740 align:center
खैर, मेरा ये मतलब नहीं था…

00:05:24.282 --> 00:05:28.202 align:center
देखो, मुझे कोई और
तरीका नहीं नज़र आ रहा।

00:05:28.703 --> 00:05:29.829 align:center
हमारे पास बस चार घंटे हैं।

00:05:30.371 --> 00:05:32.665 align:center
मुझे यकीन है।
ठीक है, क्या इरादा है?

00:05:33.207 --> 00:05:35.877 align:center
स्वाट को पोजीशन पर रखेंगे,
उसे लगेगा कि हमें बात करनी है।

00:05:35.960 --> 00:05:37.712 align:center
तब, मैं जहाज में जाऊँगा,

00:05:37.795 --> 00:05:39.922 align:center
संपर्क करने का प्रयास करूँगा
तब तक तुम इस हत्या को जांचोगे।

00:05:40.006 --> 00:05:43.134 align:center
मुझे उसका विश्वास जीतकर दिखाना है
कि हम उसके लिए काम कर रहे हैं।

00:05:43.217 --> 00:05:46.054 align:center
तो शायद मैं उन्हें बाहर ला पाऊं,
ग्राहम को भी।

00:05:46.137 --> 00:05:48.139 align:center
लेकिन सिर्फ़ जब उसे लगेगा कि
मैं उसे समझता हूँ।

00:05:48.222 --> 00:05:49.682 align:center
ठीक है।

00:05:49.766 --> 00:05:52.602 align:center
क्या होगा अगर मुझे पता चला
उसने ही हत्या की है,

00:05:52.685 --> 00:05:54.479 align:center
जो शायद उसने की है?
फिर क्या?

00:05:55.354 --> 00:05:56.814 align:center
कम से कम पता चलेगा
किस चीज से सामना है।

00:05:56.898 --> 00:05:59.650 align:center
हे, एचपीडी ने कहा
पड़ोसियों ने चिल्लाने की आवाज़ सुनी

00:05:59.734 --> 00:06:01.277 align:center
ग्राहम के घर से,

00:06:01.778 --> 00:06:03.654 align:center
पुलिस आई, उसके हाथ में चाकू मिला।

00:06:03.738 --> 00:06:05.698 align:center
जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की
वह भाग गया।

00:06:05.782 --> 00:06:08.534 align:center
उन्हें उसकी सात साल की बेटी
सोफे के पीछे छिपी मिली।

00:06:08.618 --> 00:06:11.204 align:center
जबसे बाल कल्याण ने उसे
संरक्षण में लिया उसने बात नहीं की।

00:06:11.287 --> 00:06:13.039 align:center
शायद उसने कुछ डरावना देखा।

00:06:13.122 --> 00:06:15.041 align:center
मैं बच्ची से मिलती हूँ,
देखती हूँ उसे कुछ पता है क्या

00:06:15.124 --> 00:06:18.086 align:center
क्योंकि टीम मैं अकेली लड़की हूँ।
वैसे भी तुम मुझे ये करने कहोगे।

00:06:18.169 --> 00:06:19.629 align:center
नहीं।
इसलिए नहीं कि तुम लड़की हो,

00:06:19.712 --> 00:06:21.923 align:center
क्योंकि तुम नयी हो, जो और ख़राब है।

00:06:22.006 --> 00:06:25.009 align:center
सुनो, मेरे पास फ़ोन होगा,
लेकिन तुम फ़ोन मत करना, मैं करूँगा।

00:06:25.093 --> 00:06:27.428 align:center
पक्का तुमने ये पहले भी कहा है।

00:06:27.512 --> 00:06:30.056 align:center
सुरक्षित जगह पर पहुँचते ही
मैं संपर्क करूँगा।

00:06:30.139 --> 00:06:32.308 align:center
- ये भी।
- ध्यान रखना।

00:07:40.209 --> 00:07:42.962 align:center
- ये क्या…
- आराम से, ओके?

00:07:43.045 --> 00:07:44.130 align:center
मैं मदद करने आया हूँ।

00:07:44.213 --> 00:07:45.548 align:center
लेफ़्टिनेंट कमांडर
स्टीव मैकगैरेट

00:07:47.008 --> 00:07:48.926 align:center
शुक्र है मदद आई।

00:07:49.760 --> 00:07:54.098 align:center
बोट्सवैन मेट पहली श्रेणी
एड मैकके, यू.एस. नौसेना, सेवानिवृत्त।

00:07:56.017 --> 00:07:57.685 align:center
- आप ये यात्रा चलाते हैं?
- हाँ।

00:07:58.186 --> 00:08:00.813 align:center
मैंने गोलीबारी की आवाज़ सुनी,
फ़िर बवाल मचा, लोग भागे।

00:08:00.897 --> 00:08:03.816 align:center
मैं ज्यादातर लोगों को बचा पाया
लेकिन कुछ रह गए

00:08:04.317 --> 00:08:05.860 align:center
और उसने उन्हें बंदी बना लिया।

00:08:05.943 --> 00:08:07.195 align:center
- कितने?
- सात।

00:08:08.070 --> 00:08:10.072 align:center
और वह उन्हें वार्ड रूम की तरफ़ ले गया।

00:08:12.325 --> 00:08:14.410 align:center
बहुत बढ़िया, बोट्स।

00:08:15.119 --> 00:08:17.371 align:center
सुनो, जहाज से निकलना अभी खतरनाक है।

00:08:17.914 --> 00:08:19.165 align:center
किसी सुरक्षित जगह छिप सकते हो आप?

00:08:19.248 --> 00:08:21.959 align:center
मैं कहीं नहीं छिप रहा।
उन नक्शों को अलग रखो,

00:08:22.043 --> 00:08:23.336 align:center
क्योंकि मैं साथ आ रहा हूँ।

00:08:23.419 --> 00:08:25.630 align:center
उसके पास मेरे लोग हैं।

00:08:25.713 --> 00:08:28.466 align:center
मैं इस जहाज पर दिन में पांच बार
आगे पीछे जाता हूँ।

00:08:28.549 --> 00:08:30.760 align:center
इसे मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता।

00:08:30.843 --> 00:08:32.303 align:center
ये नक्शा तो बिलकुल नहीं।

00:08:32.386 --> 00:08:35.056 align:center
ठीक है। लेकिन मैं कहूँगा "कूदो",
तुम कहोगे "कितना ऊँचा?"

00:08:35.139 --> 00:08:37.058 align:center
- समझे, जहाज़ी?
- जी, सर।

00:08:38.601 --> 00:08:40.645 align:center
- दिखना मत, मैं कुछ भी करूँ।
- ऐसा ही होगा।

00:08:49.987 --> 00:08:51.030 align:center
बाल कल्याण सेवाएं

00:08:51.113 --> 00:08:52.448 align:center
लिली का ध्यान कौन रखेगा?

00:08:52.532 --> 00:08:55.243 align:center
ग्राहम की बहन आ रही हैं ओक्लाहोमा से।
आज पहुंचेगी।

00:08:56.118 --> 00:08:58.162 align:center
माँ की तरफ़ से क्या?
पास में कोई नहीं क्या?

00:08:58.746 --> 00:08:59.747 align:center
अभी कोई नहीं मिला।

00:09:00.998 --> 00:09:03.417 align:center
उसने अपनी माँ की मौत के बारे में
कुछ कहा?

00:09:03.501 --> 00:09:04.877 align:center
- एक शब्द नहीं बोली।
- धन्यवाद।

00:09:12.802 --> 00:09:13.803 align:center
हाई, लिली।

00:09:15.346 --> 00:09:16.389 align:center
मेरा नाम कोनो है।

00:09:18.683 --> 00:09:21.352 align:center
तुमसे आज बहुत सारे
सवाल किये गए होंगे, हैना?

00:09:22.270 --> 00:09:25.398 align:center
खैर, और सवाल नहीं
क्योंकि मुझे भूख लगी है

00:09:25.481 --> 00:09:29.735 align:center
और मैं बर्फ का गोला खाने जा रही हूँ
अगर तुम मेरे साथ चलोगी।

00:09:39.036 --> 00:09:41.455 align:center
तो तुम्हें लगता है
इसने अपनी पत्नी को मारा?

00:09:42.164 --> 00:09:44.333 align:center
ना कहने के लिए
इसने काफ़ी मुसीबतें झेली।

00:09:44.417 --> 00:09:46.877 align:center
- प्लीज़।
- मैं यहाँ बात कर रहा हूँ।

00:09:56.804 --> 00:09:58.139 align:center
टीम एक, अपनी जगह लो।

00:10:00.600 --> 00:10:01.976 align:center
चलो, चलें।

00:10:08.649 --> 00:10:10.943 align:center
- माफ़ करना, लेकिन, सर?
- बात नहीं।

00:10:11.569 --> 00:10:13.779 align:center
प्लीज़ मेरी रक्त शर्करा कम है।

00:10:13.863 --> 00:10:15.948 align:center
मेरे पति नाश्ता लेने गए थे जब…

00:10:16.741 --> 00:10:19.076 align:center
अगर मैंने कुछ नहीं खाया,
मैं बेहोश हो जाऊँगी।

00:10:21.704 --> 00:10:23.914 align:center
किसी के पास इसके लिए खाना है?

00:10:25.416 --> 00:10:26.250 align:center
धीरे।

00:10:27.710 --> 00:10:29.879 align:center
- मूंगफली हैं। प्रोटीन मिलेगा।
- धन्यवाद।

00:10:29.962 --> 00:10:33.341 align:center
सब एक दम शांत रहेंगे। समझे?

00:10:34.091 --> 00:10:38.429 align:center
बात नहीं मानोगे आपको तकलीफ दूँगा।
ये मेरा वादा है।

00:10:46.479 --> 00:10:48.439 align:center
टूटा फर्नीचर,
दीवारों पर रक्त के छींटे।

00:10:48.522 --> 00:10:49.523 align:center
काफी संघर्ष हुआ।

00:10:49.607 --> 00:10:50.524 align:center
विल्सन होम
फोर्ड आइलैंड

00:10:50.608 --> 00:10:51.776 align:center
समझ आता है।

00:10:51.859 --> 00:10:54.070 align:center
ग्राहम नौसेना का सील है
और उसकी पत्नी का वजन ज्यादा नहीं।

00:10:54.153 --> 00:10:56.113 align:center
मैं यही कह रहा हूँ।
हत्या आसानी से हो जानी चाहिए थी।

00:10:56.197 --> 00:10:58.491 align:center
- गड़बड़ कहाँ है?
- प्यार और नफ़रत, हैना?

00:10:58.574 --> 00:11:01.952 align:center
एक सिक्के के दो पहलू। इसे जुनून
का अपराध इसीलिए तो कहते हैं।

00:11:02.036 --> 00:11:04.372 align:center
वैवाहिक झगड़ा बढ़ता है,

00:11:04.455 --> 00:11:07.333 align:center
और वह आपा खो देता है।
बेकाबू हो जाता है।

00:11:07.416 --> 00:11:09.877 align:center
पहले, वो थोड़ा
नुकसान पहुँचाना चाहता है।

00:11:09.960 --> 00:11:11.420 align:center
लेकिन पत्नी मर जाती है।

00:11:12.213 --> 00:11:15.383 align:center
- तुम कितनी देर शादीशुदा थे?
- ये सिर्फ़ एक कल्पना है।

00:11:16.550 --> 00:11:19.762 align:center
वोंग ली। ये द्वीप पर
सर्वश्रेष्ठ दिम सम देते हैं।

00:11:19.845 --> 00:11:21.931 align:center
- तुम चीनी पढ़ते हो?
- हाँ, आदेश करने लायक।

00:11:22.014 --> 00:11:24.767 align:center
अच्छा है… भविष्य के लिए।

00:11:31.273 --> 00:11:33.526 align:center
रुको। इसमें कुछ फँसा है।
मदद करो।

00:11:33.609 --> 00:11:34.443 align:center
हाँ।

00:11:37.321 --> 00:11:39.031 align:center
एक मिनट रुको।

00:11:49.208 --> 00:11:50.543 align:center
क्या तुम रूसी भाषा भी पढ़ते हो?

00:11:50.626 --> 00:11:52.670 align:center
- नहीं। क्यों?
- ये रूसी में है।

00:11:53.504 --> 00:11:54.338 align:center
कैसे पता?

00:11:55.089 --> 00:11:56.757 align:center
यह वी और उलटे आर दिखे?

00:11:57.591 --> 00:11:59.135 align:center
जर्सी में एक केस मिला था।

00:11:59.218 --> 00:12:02.012 align:center
रूसी नार्थ बर्गेन के चालक दल पर
ताकत आजमाने की कोशिश में था।

00:12:02.096 --> 00:12:06.350 align:center
प्रेस ने इसे "बोर्स्च बस्ट" कहा था।
अखबार में मेरी तस्वीर आई थी।

00:12:06.434 --> 00:12:07.977 align:center
तुम्हारे माता पिता को गर्व होगा।

00:12:08.060 --> 00:12:09.687 align:center
हाँ, पर नाम गलत छपा था।

00:12:09.770 --> 00:12:12.940 align:center
भाषा प्रशिक्षण के बारे में
पति की फाइल में कुछ नहीं।

00:12:13.023 --> 00:12:16.068 align:center
हाँ, खैर, शायद ये मृतक का होगा।
इसका अनुवाद कराते हैं।

00:12:16.152 --> 00:12:17.486 align:center
ये क्या?

00:12:18.487 --> 00:12:20.698 align:center
- "397।"
- ये एक तिजोरी की चाबी है।

00:12:20.781 --> 00:12:22.783 align:center
ठीक है।
इन दोनों की जाँच करते हैं।

00:12:22.867 --> 00:12:23.784 align:center
हाँ।

00:12:27.705 --> 00:12:30.583 align:center
हे… ग्राहम से मिले?

00:12:31.500 --> 00:12:33.210 align:center
हाँ, मिल गया। मेरी नज़र है उसपर।

00:12:33.961 --> 00:12:37.673 align:center
उसके पास हथियार हैं। सात बंधक हैं।
व्यवहार काफी अस्थिर है।

00:12:37.756 --> 00:12:39.758 align:center
मतलब, बाकी बंधक बनाने वालों से अलग

00:12:39.842 --> 00:12:41.051 align:center
जो शांत रहते हैं?

00:12:41.135 --> 00:12:43.846 align:center
नहीं, उसके प्रशिक्षण की वजह से
उसे चिंता नहीं होनी चाहिए,

00:12:43.929 --> 00:12:45.848 align:center
लेकिन वो पगलाया हुआ है। अस्थिर है।

00:12:45.931 --> 00:12:48.559 align:center
देखो तो उसका दिमागी इलाज हुआ है क्या?

00:12:48.642 --> 00:12:50.311 align:center
ठीक है। मैं अभी घर में हूँ।

00:12:50.394 --> 00:12:52.229 align:center
चिन, देखो कोई दवाई मिलती है क्या।

00:12:52.855 --> 00:12:55.191 align:center
हे, हमें कुछ मिला है।

00:12:55.691 --> 00:12:58.527 align:center
यह एक छिपाई हुई पांडुलिपि है।
यह रूसी में है।

00:12:58.611 --> 00:13:04.033 align:center
और तिजोरी की चाबी। अगर यह स्थानीय
है तो मैं सामान निकलवा सकता हूँ।

00:13:04.116 --> 00:13:06.368 align:center
बढ़िया।
लगता है तुम प्रगति कर रहे हो।

00:13:06.869 --> 00:13:07.995 align:center
हाँ।

00:13:08.078 --> 00:13:10.623 align:center
- तुम्हें मेरी… याद आ रही है, हैना?
<i>- हाँ।</i>

00:13:10.706 --> 00:13:12.291 align:center
काश तुम यहाँ होते,
लेकिन तुम्हें तैरना नहीं आता ना?

00:13:12.374 --> 00:13:16.670 align:center
तैरना नहीं आता? बहुत अच्छे से आता है।
मैं तैरना चुनता नहीं हूँ।

00:13:16.754 --> 00:13:17.755 align:center
हाँ।

00:13:18.672 --> 00:13:21.550 align:center
- पत्नी से बात कर रहे हो?
- पार्टनर से बात कर रहा हूँ।

00:13:21.634 --> 00:13:24.762 align:center
अरे, ग्राहम का दवाई का खाना
दवाईयों से भरा हुआ है।

00:13:24.845 --> 00:13:29.099 align:center
मुझे नींद की गोलियां, लिथियम
और क्लोनाज़पेम मिलीं।

00:13:29.183 --> 00:13:30.267 align:center
क्लोनाज़पेम।

00:13:31.435 --> 00:13:33.354 align:center
रुको।
वो मनोविकार के प्रति प्रभावकारी है।

00:13:33.437 --> 00:13:36.524 align:center
पोस्ट-ट्रोमैटिक तनाव विकार के
इलाज में इस्तेमाल होता है।

00:13:36.607 --> 00:13:37.942 align:center
सभी नुस्खे डॉ. कल्स्को के हैं।

00:13:39.193 --> 00:13:41.445 align:center
तीन सप्ताह पुरानी बोतले हैं,
लेकिन भरी हुई हैं।

00:13:41.529 --> 00:13:42.905 align:center
ये बेहूदा सवाल है।

00:13:43.405 --> 00:13:45.449 align:center
क्या होगा अगर ग्राहम
दवाई लेना बंद कर दे?

00:13:45.533 --> 00:13:47.535 align:center
चुप!
गुस्सा मत दिलाओ!

00:13:48.077 --> 00:13:49.495 align:center
शायद हमें पता चल रहा है।

00:13:50.538 --> 00:13:53.332 align:center
मुझे यह भी लगता है जितनी देर होगी,
उतना ख़राब होगा।

00:13:55.626 --> 00:13:56.669 align:center
कौन है वहां?

00:13:58.087 --> 00:14:00.798 align:center
- मैकगैरेट, माफ़ करना।
- वापस ऑफिस में जाओ, ठीक है?

00:14:01.382 --> 00:14:03.676 align:center
दरवाज़ा बंद करो। वहीं रुको।

00:14:03.759 --> 00:14:05.511 align:center
- कौन है वहां?
- क्या करने वाले हो?

00:14:05.594 --> 00:14:07.221 align:center
- मैं तुम्हें बचाऊंगा।
- कसम से!

00:14:08.305 --> 00:14:11.725 align:center
कसम से अगर तुम यहाँ आये
मैं इन सबको मार दूंगा।

00:14:17.648 --> 00:14:19.233 align:center
- हाथ ऊपर!
- हे।

00:14:21.402 --> 00:14:24.947 align:center
गोली मत चलाना। मैं… मैं खो गया था।
मैं बाथरूम ढूंढ रहा था।

00:14:25.030 --> 00:14:26.824 align:center
समझ नहीं आ रहा।
क्या हो रहा है?

00:14:27.783 --> 00:14:29.618 align:center
ठीक है। टोपी उतारो।

00:14:32.663 --> 00:14:34.039 align:center
हाथ सिर के पीछे।

00:14:34.123 --> 00:14:36.292 align:center
- प्लीज़, मुझे मत मारना।
- मुड़ो।

00:14:38.335 --> 00:14:39.587 align:center
घुटनों पर।

00:14:46.844 --> 00:14:49.138 align:center
वहां बैठो। मुंह बंद रखना।

00:15:12.369 --> 00:15:14.121 align:center
हे, तुम ठीक हो?

00:15:14.622 --> 00:15:16.957 align:center
- तुम ठीक नहीं लग रहे।
- कोई बात नहीं।

00:15:17.041 --> 00:15:20.294 align:center
वो ठीक नहीं है। वह
बीमार है। देखो उसे।

00:15:21.754 --> 00:15:22.796 align:center
- वह ठीक है।
- मैं ठीक हूँ।

00:15:24.673 --> 00:15:25.966 align:center
हमें पानी मिल सकता है?

00:15:26.467 --> 00:15:28.719 align:center
"बात नहीं करनी" इसमें
क्या समझ नहीं आया?

00:15:30.554 --> 00:15:32.723 align:center
डॉ. क्लेस्को,
हमारे पास तीन घंटे का समय है।

00:15:32.806 --> 00:15:33.849 align:center
नेवल हेल्थ क्लिनिक मकल्पा

00:15:33.933 --> 00:15:35.517 align:center
आप ग्राहम का ईलाज क्यों कर रहे थे?

00:15:35.601 --> 00:15:38.646 align:center
उसकी टीम पर बाकुबह, इराक में घात
लगाकर हमला हुआ।

00:15:39.188 --> 00:15:43.400 align:center
गोलीबारी में कुछ बच्चे फँस गये,
कोई नहीं बचा।

00:15:43.943 --> 00:15:46.195 align:center
सदमे का मनोवैज्ञानिक असर पड़ा।

00:15:46.278 --> 00:15:48.530 align:center
मूड के उतार-चढ़ाव, हिंसक आवेग।

00:15:49.198 --> 00:15:51.575 align:center
ये इस हद तक बढ़ गया
कि उसके घर एम.पी. बुलाये गए

00:15:51.659 --> 00:15:52.785 align:center
घरेलू अशांति के लिए।

00:15:53.285 --> 00:15:55.537 align:center
और आपने पोस्ट ट्रॉमेटिक तनाव का
निदान दिया?

00:15:55.621 --> 00:15:57.289 align:center
हाँ, और सुधार हो रहा था।

00:15:57.373 --> 00:16:00.709 align:center
ग्राहम ठीक होने के लक्षण दिखा रहा था
और फिर रुकावट आई।

00:16:01.210 --> 00:16:02.711 align:center
कैसी रुकावट?

00:16:02.795 --> 00:16:05.756 align:center
उसे लगा दवाई से उसके फैसला
लेने की शक्ति पर असर पड़ रहा है,

00:16:05.839 --> 00:16:07.257 align:center
उसने दवाई लेना बंद कर दी।

00:16:07.341 --> 00:16:09.051 align:center
उससे उसकी दिमागी हालत बिगड़ गयी।

00:16:09.635 --> 00:16:11.887 align:center
ऐसी हालत हो गयी कि वह भूलने लगा।

00:16:11.971 --> 00:16:13.722 align:center
भूल? मतलब वह बेहोश होने लगा?

00:16:13.806 --> 00:16:19.019 align:center
नहीं, पी.टी.एस.डी. रोगी किसी
अलग ही फ्यूग हालत में जा सकते हैं।

00:16:19.103 --> 00:16:22.982 align:center
ऐसा तब होता है जब वे उत्तेजित हों
या खतरे का अनुभव करते है।

00:16:23.065 --> 00:16:25.526 align:center
वे क्रोधित हो सकते हैं,
कभी-कभी हिंसक।

00:16:26.193 --> 00:16:29.154 align:center
और फिर सब ख़तम होने के बाद,
उन्हें कुछ याद नहीं रहता।

00:16:29.863 --> 00:16:32.658 align:center
मतलब संभव है ग्राहम ने
अपनी पत्नी को मारा हो और याद ना हो?

00:16:32.741 --> 00:16:34.159 align:center
बिलकुल हो सकता है।

00:16:50.801 --> 00:16:51.844 align:center
मत करो।

00:16:59.351 --> 00:17:00.310 align:center
हे।

00:17:03.439 --> 00:17:06.108 align:center
कौन हो तुम? सैलानी तो नहीं हो।

00:17:06.775 --> 00:17:09.153 align:center
- मैंने कहा, कौन हो?
- मैं स्टीव मैकगैरेट हूँ।

00:17:09.236 --> 00:17:12.614 align:center
मैं फाइव-0 से हूँ। लेकिन उसके पहले
तुम्हारी तरह सील था।

00:17:12.698 --> 00:17:14.033 align:center
बीयूडी/एस क्लास 203।

00:17:14.825 --> 00:17:18.954 align:center
- उन्होंने तुम्हें मुझे लेने भेजा है?
- नहीं। मैं खुद आया।

00:17:19.580 --> 00:17:22.416 align:center
मैं किसी और को शामिल नहीं करना
चाहता था जब तक हम बात नहीं करते।

00:17:22.499 --> 00:17:24.126 align:center
ठीक?
तुम बताओ क्या हुआ था।

00:17:25.419 --> 00:17:29.131 align:center
तुम्हारी सेवा के बदले,
कम से कम इसके तो अधिकारी हो।

00:17:35.304 --> 00:17:38.307 align:center
- मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा।
- मुझे विश्वास है।

00:17:38.390 --> 00:17:40.559 align:center
हम इसकी तह तक जाने की कोशिश में हैं।

00:17:41.602 --> 00:17:42.895 align:center
कहाँ है?

00:17:44.646 --> 00:17:45.814 align:center
चाकू कहाँ है?

00:17:46.315 --> 00:17:48.233 align:center
रुको, ग्राहम। किसी ने तुम्हारा
चाकू नहीं लिया। ठीक है?

00:17:48.317 --> 00:17:51.195 align:center
शायद खो गया। लेकिन
तुम्हारे पास बन्दूक है।

00:17:52.279 --> 00:17:53.655 align:center
तुम्हारा ही नियंत्रण है।
यहाँ सब जानते हैं।

00:17:53.739 --> 00:17:55.949 align:center
सबको पता है किसका नियंत्रण है यहाँ।

00:17:56.033 --> 00:17:57.743 align:center
लेकिन मेरी बात सुनो।

00:17:58.744 --> 00:18:01.330 align:center
अगर तुम सच बोल रहे हो,
मेरी टीम पता लगाएगी।

00:18:01.914 --> 00:18:03.707 align:center
वो केस पर काम कर रहे हैं।

00:18:03.791 --> 00:18:07.002 align:center
लेकिन, तुम इसे मुश्किल कर रहे हो
ग्राहम, इन सभी को यहाँ पकड़ कर।

00:18:07.086 --> 00:18:09.421 align:center
पता है? तुम्हें अपने और अपनी
बेटी के लिए सही काम करना है।

00:18:09.505 --> 00:18:11.465 align:center
- लिली कहाँ है?
- सुरक्षित है मेरी टीम के पास।

00:18:11.548 --> 00:18:13.634 align:center
मैं वादा करता हूँ।

00:18:15.302 --> 00:18:16.804 align:center
कुछ लोगों को जाने देते हैं।

00:18:17.638 --> 00:18:19.973 align:center
चलो। तुम एक सील हो

00:18:20.057 --> 00:18:24.186 align:center
और तुम्हारी सलाह है मैं अपने
एक ही फायदे को जाने दूँ?

00:18:24.269 --> 00:18:25.938 align:center
क्या?
में तुम्हारी गिरफ्त मैं हूँ।

00:18:26.021 --> 00:18:28.273 align:center
- मुझे ले लो।
- तुम भी हो मेरे पास।

00:18:28.816 --> 00:18:31.360 align:center
चलो भी, ग्राहम।
कुछ तो मानना होगा।

00:18:32.027 --> 00:18:33.487 align:center
थोड़ी अच्छाई दिखाओ।

00:18:33.570 --> 00:18:36.907 align:center
इस आदमी के खून बह जाने से पहले
मुझे इसे तो देखने दो।

00:18:39.910 --> 00:18:42.454 align:center
ठीक है। साफ़ करो इसे।

00:18:42.538 --> 00:18:44.540 align:center
- अपनी जेब और पर्स खाली करो।
- कुछ मत करो।

00:18:45.624 --> 00:18:47.376 align:center
मुझे खून रोकना है।
कुछ सामान नहीं है।

00:18:47.459 --> 00:18:49.628 align:center
मुझे नेल गोंद, सिलाई
किट, कुछ भी चलेगा।

00:18:57.636 --> 00:18:58.512 align:center
बस।

00:18:59.763 --> 00:19:01.932 align:center
खाली करो। कुछ गड़बड़ मत करना।

00:19:02.015 --> 00:19:04.434 align:center
हे, ठीक है। देखने दो मुझे।

00:19:06.895 --> 00:19:08.772 align:center
ग्राहम तुमने काफ़ी जोर से मारा इसे।

00:19:09.773 --> 00:19:11.942 align:center
अच्छी बात ये है, उसे मारा नहीं।

00:19:12.985 --> 00:19:16.488 align:center
पता है। अगर मैं चाहता
तो मार सकता था उसे।

00:19:30.127 --> 00:19:31.211 align:center
वैओला शेव आइस

00:19:32.921 --> 00:19:36.466 align:center
हे, सुंदरियों।
दो बड़े आपके लिए।

00:19:36.967 --> 00:19:38.635 align:center
- धन्यवाद अंकल।
- कोई नहीं।

00:19:39.553 --> 00:19:41.889 align:center
- और कुछ हो तो आवाज़ देना।
- ठीक।

00:19:42.472 --> 00:19:44.141 align:center
ये आपका।

00:19:47.269 --> 00:19:48.604 align:center
ये मेरा है।

00:19:57.404 --> 00:19:58.447 align:center
अच्छा लगा?

00:20:01.158 --> 00:20:02.367 align:center
मेरा पसंदीदा अंगूर है।

00:20:03.076 --> 00:20:04.119 align:center
पता है क्यों?

00:20:07.748 --> 00:20:09.625 align:center
मेरी जीभ जामुनी कर देता है। देखो?

00:20:17.925 --> 00:20:18.884 align:center
नींबू पसंद नहीं?

00:20:20.219 --> 00:20:21.553 align:center
डैडी वो हिस्सा खाते हैं।

00:20:35.734 --> 00:20:38.320 align:center
तो एक रात बी.यू.डी./एस. पर,

00:20:39.488 --> 00:20:43.033 align:center
मैं और कुछ लोग
छिपकर बेस वापस आ रहे थे, ठीक है?

00:20:43.116 --> 00:20:45.410 align:center
और हमने ये मतलबी, कर्कश, आवाज़ सुनी

00:20:45.953 --> 00:20:48.664 align:center
"आप औरतें गीली और
रेतीली होने को तैयार?"

00:20:48.747 --> 00:20:50.207 align:center
मास्टर चीफ वाइट?

00:20:52.251 --> 00:20:53.210 align:center
जी, सर।

00:20:55.170 --> 00:20:57.047 align:center
बहुत खुश नहीं होगा वह, हैना?

00:20:57.130 --> 00:20:59.258 align:center
मज़ाक कर रहे हो?
वो हमें पकड़ कर बहुत खुश हुआ।

00:20:59.341 --> 00:21:02.052 align:center
हमारी सजा, पांच अतिरिक्त
घंटे ठंडे पानी की कंडीशनिंग।

00:21:03.095 --> 00:21:06.098 align:center
हम सुबह तक पानी से बाहर नहीं निकले।
ये था सख्त प्यार।

00:21:09.685 --> 00:21:11.561 align:center
तो, ग्राहम नोरीन के बारे में बताओ।

00:21:12.145 --> 00:21:13.063 align:center
कहाँ मिले तुम लोग?

00:21:15.607 --> 00:21:17.818 align:center
जर्मनी, साढ़े छ: साल पहले।

00:21:18.402 --> 00:21:21.029 align:center
मैं छुट्टी में यूरोप घूम रहा था।

00:21:21.571 --> 00:21:24.825 align:center
वो रमस्तेन में
सभी-रैंक क्लब में काम कर रही थी।

00:21:25.826 --> 00:21:28.078 align:center
वो तभी अपनी बेटी के साथ वहां आई थी।

00:21:28.829 --> 00:21:30.372 align:center
तीन महीने बाद, हमने शादी की।

00:21:31.873 --> 00:21:33.250 align:center
रूस से, हैना?

00:21:35.043 --> 00:21:36.003 align:center
तुम्हें कैसे पता?

00:21:36.503 --> 00:21:38.630 align:center
मैंने कहा ना मेरे
लोग जांच कर रहे हैं।

00:21:39.339 --> 00:21:42.301 align:center
अमरीका आने से पहले
उसने अपना नाम बदला।

00:21:43.385 --> 00:21:45.345 align:center
उसे वैसे भी इरिना नाम पसंद नहीं था।

00:21:47.848 --> 00:21:50.517 align:center
वो अपना अतीत पीछे छोड़कर
नयी ज़िन्दगी शुरू करना चाहती थी।

00:21:54.521 --> 00:21:57.774 align:center
और उसकी बेटी, लिली, वो…
पिछली शादी से थी?

00:21:58.317 --> 00:22:01.028 align:center
हाँ, उसके पैदा होने के पहले
उसके पापा चल बसे।

00:22:02.362 --> 00:22:03.196 align:center
लिली…

00:22:05.991 --> 00:22:08.410 align:center
मैं सोच भी नहीं सकता
उसने क्या क्या झेला है।

00:22:12.497 --> 00:22:14.833 align:center
ग्राहम, आज सुबह क्या हुआ?

00:22:18.420 --> 00:22:21.548 align:center
हमने झगड़ा किया। बहस की। हाँ।

00:22:21.631 --> 00:22:23.508 align:center
मुझे पता भी नहीं किस बारे में।

00:22:25.343 --> 00:22:28.972 align:center
मुझे पता है, मेरे साथ रहना आसान नहीं।

00:22:29.723 --> 00:22:33.477 align:center
जबसे मैं वापस आया हूँ…
पता है, सब मुश्किल है।

00:22:34.102 --> 00:22:36.396 align:center
नोरीन बहुत बार कहती है कि
वह मुझसे डरती है।

00:22:36.480 --> 00:22:38.940 align:center
कि मैं बदल चुका हूँ शादी के बाद।

00:22:41.026 --> 00:22:43.403 align:center
लेकिन मैं संभाल रहा था।
सुधर रहा था।

00:22:43.487 --> 00:22:46.656 align:center
पता है, मनोविश्लेषक ने कहा,
"जब तुम गुस्से में हो,

00:22:46.740 --> 00:22:48.909 align:center
तो दौड़ कर ब्लाक के
दो चक्कर काट लेना",

00:22:49.451 --> 00:22:51.536 align:center
"दिमाग ठंडा करो" और मैंने वही किया।

00:22:51.620 --> 00:22:53.330 align:center
ठीक। तुम घर से चले गए?

00:22:56.625 --> 00:22:58.251 align:center
जब मैं वापस आया,

00:23:00.003 --> 00:23:01.963 align:center
वो लिविंग रूम के बीचों-बीच थी।

00:23:02.047 --> 00:23:04.174 align:center
मैंने उसे पुनर्जीवित
करने की कोशिश की।

00:23:04.800 --> 00:23:07.803 align:center
तभी… पुलिस आ गयी।

00:23:08.804 --> 00:23:10.639 align:center
नोरीन और मेरे बीच जो हुआ,

00:23:11.139 --> 00:23:13.433 align:center
मैं समझ गया उन्हें
लगा मैंने उसे मारा है।

00:23:13.517 --> 00:23:14.810 align:center
मैं डर गया। मैं भागा।

00:23:17.062 --> 00:23:18.939 align:center
मैं नोरीन को चोट नहीं पहुँचा सकता।

00:23:19.898 --> 00:23:23.568 align:center
लिली के लिए जानना बहुत जरूरी है
कि मैंने उसकी माँ को नहीं मारा।

00:23:24.152 --> 00:23:27.572 align:center
- समझ गया, ग्राहम।
- क्या कर रहे हो? क्या?

00:23:28.156 --> 00:23:31.326 align:center
पीछे। ये मत सोचो
मुझे पता नहीं तुम क्या कर रहे हो?

00:23:31.910 --> 00:23:32.744 align:center
मैं कुछ नहीं कर रहा।

00:23:33.286 --> 00:23:35.413 align:center
हो गया। चलो।
नर्स बनना हो गया।

00:23:35.497 --> 00:23:37.374 align:center
ग्राहम इसे कैट स्कैन की जरूरत है।

00:23:37.457 --> 00:23:38.708 align:center
उसे जहाज से उतरना होगा।

00:23:38.792 --> 00:23:40.877 align:center
मुझे रखो, इन सब को
रखो, लेकिन इसे जाने दो।

00:23:40.961 --> 00:23:43.296 align:center
साबित करो ग्राहम
कि तुम अच्छे इंसान हो।

00:23:49.427 --> 00:23:50.262 align:center
ठीक है।

00:23:51.221 --> 00:23:52.305 align:center
तुम जा सकते हो।

00:23:53.974 --> 00:23:55.016 align:center
जाओ। यहाँ से।

00:24:01.731 --> 00:24:04.693 align:center
ठीक है। बाकी सब,
हम चल रहे हैं। तुम्हें छोड़कर।

00:24:05.485 --> 00:24:07.028 align:center
तुम अन्दर जा रहे हो।

00:24:07.654 --> 00:24:09.281 align:center
उस तरफ़ से।

00:24:12.409 --> 00:24:15.453 align:center
मेरी तुम्हारी और साजिशों में
कोई रुची नहीं।

00:24:16.454 --> 00:24:17.539 align:center
चलो अन्दर।

00:24:20.709 --> 00:24:21.543 align:center
दरवाज़ा बंद करो।

00:24:25.922 --> 00:24:26.756 align:center
पीछे हटो!

00:24:42.439 --> 00:24:43.273 align:center
क्या बात है।

00:24:49.654 --> 00:24:51.031 align:center
- कहाँ हो?
<i>- शौचालय में।</i>

00:24:51.656 --> 00:24:53.491 align:center
ग्राहम ने मुझे यहाँ बंद किया।

00:24:53.575 --> 00:24:56.077 align:center
शौचालय में? मैं शौचालय
में बंद हो सकता था।

00:24:56.161 --> 00:24:58.788 align:center
<i>- लम्बी कहानी है।</i>
- ठीक, मैं स्वाट को बुलाता हूँ।

00:24:58.872 --> 00:25:01.583 align:center
नहीं, स्वाट को मत बुलाओ।
मैं रास्ता ढूंढता हूँ।

00:25:01.666 --> 00:25:02.918 align:center
बस बताओ, क्या पता चला?

00:25:04.920 --> 00:25:08.340 align:center
ग्राहम के मनोचिकित्सक ने कहा
वह भूल रहा था,

00:25:08.423 --> 00:25:11.134 align:center
मतलब बिना जाने
उसने अपनी पत्नी को मारा हो सकता है।

00:25:12.469 --> 00:25:13.887 align:center
नहीं, बात नहीं बनती।

00:25:13.970 --> 00:25:16.890 align:center
क्यों नहीं बनती?
ऐसा क्यों नहीं हो सकता?

00:25:16.973 --> 00:25:20.644 align:center
वह घटनास्थल से हत्या
का हथियार लेकर भागा।

00:25:20.727 --> 00:25:23.730 align:center
मतलब, मैं जासूस
नहीं। रुको। मैं कहाँ हूँ?

00:25:23.813 --> 00:25:26.274 align:center
मैं जासूस हूँ।
वो अभी भी प्रधान संदिग्ध है।

00:25:26.358 --> 00:25:28.777 align:center
ग्राहम ने पहचाना मैं खतरा हूँ
और कुछ नहीं किया।

00:25:28.860 --> 00:25:30.528 align:center
वो मुझे मार सकता था,
लेकिन नहीं मारा।

00:25:30.612 --> 00:25:31.571 align:center
ठीक है, सुनो।

00:25:31.655 --> 00:25:33.573 align:center
पता है मुझे कि वो सील है, ठीक है?

00:25:33.657 --> 00:25:35.659 align:center
भाईचारा, ये बात है, समझ गया।

00:25:36.243 --> 00:25:38.495 align:center
लेकिन इसका मतलब ये नहीं
उसने अपनी पत्नी को नहीं मारा।

00:25:40.288 --> 00:25:41.915 align:center
तुम ठीक कह रहे हो।

00:25:41.998 --> 00:25:44.084 align:center
लेकिन मैंने वादा किया है
हम हत्या की जांच करेंगे।

00:25:44.167 --> 00:25:46.127 align:center
मैं क्या कर रहा हूँ?
जांच ही तो कर रहा हूँ।

00:25:46.211 --> 00:25:47.879 align:center
दुर्भाग्यवश वो अकेला संदिग्ध है।

00:25:47.963 --> 00:25:50.465 align:center
मेरे तजर्बे में, जब
सिर्फ़ एक संदिग्ध हो,

00:25:50.548 --> 00:25:52.509 align:center
उसे ही जेल में डाला जाता है।

00:25:52.592 --> 00:25:54.970 align:center
अच्छा? तुम चाहते हो
मैं और खोजूँ, ठीक है,

00:25:55.053 --> 00:25:56.763 align:center
लेकिन तुम्हें कुछ और बताना होगा।

00:25:56.846 --> 00:25:58.890 align:center
वास्तव में एक और सुराग मिला है।

00:25:58.974 --> 00:26:01.518 align:center
ग्राहम ने कहा नोरीन रुसी नागरिक थी।

00:26:01.601 --> 00:26:03.019 align:center
वे यहाँ छ: साल पहले आये।

00:26:03.103 --> 00:26:05.563 align:center
इसलिए उसका '04 से
पहले कोई रिकॉर्ड नहीं।

00:26:05.647 --> 00:26:08.650 align:center
हाँ। और यहाँ आने के
पहले उसने पहचान बदली।

00:26:08.733 --> 00:26:10.902 align:center
उसका पहला नाम इरिना है।
और गहरा खोजो।

00:26:10.986 --> 00:26:13.071 align:center
पता क्या? शायद वो पांडुलिपि मदद करे।

00:26:14.698 --> 00:26:15.740 align:center
मैंने भेजी है

00:26:15.824 --> 00:26:17.701 align:center
कैथरीन के पास इंटेलिजेंस में।

00:26:17.784 --> 00:26:19.786 align:center
एक घंटे में अनुवाद मिल जायेगा।

00:26:19.869 --> 00:26:22.706 align:center
और हाँ मुझे तिजोरी की
चाबी का मेल मिल गया

00:26:22.789 --> 00:26:24.374 align:center
फर्स्ट हवाईयन बैंक में।

00:26:24.457 --> 00:26:26.042 align:center
वे अभी सामान भेज रहे हैं।

00:26:28.211 --> 00:26:29.713 align:center
ये क्या था?

00:26:29.796 --> 00:26:30.839 align:center
मैं दोबारा फ़ोन करता हूँ।

00:26:37.387 --> 00:26:39.431 align:center
मुझे लगा
तुम्हें सामान वापस चाहिये होगा।

00:26:41.099 --> 00:26:42.892 align:center
तुम ग्राहम से बचकर कैसे आये?

00:26:43.435 --> 00:26:46.855 align:center
मुझे इस जहाज के बारे में वो पता है
जो नक़्शे में नहीं है।

00:26:46.938 --> 00:26:49.149 align:center
- मैंने तुम्हें वहीं रुकने को कहा था।
- हम्म?

00:26:49.232 --> 00:26:53.236 align:center
मैं बूढ़ा आदमी हूँ।
ठीक से सुनाई नहीं देता। हम्म?

00:26:55.280 --> 00:26:56.781 align:center
- गोली मत चलाना!
- हाथ ऊपर।

00:26:56.865 --> 00:26:59.743 align:center
- मैं बंधक हूँ। उसने मुझे जाने दिया!
- यूनिट की तरफ़ चलो, सर।

00:27:00.243 --> 00:27:01.870 align:center
- चलते रहो!
- मुझे मदद चाहिये!

00:27:03.538 --> 00:27:06.082 align:center
तुम्हें वो मिलेगा। मैं
सील को रख लूंगा।

00:27:06.624 --> 00:27:10.962 align:center
जब तक नोरीन के हत्यारे का
पता नहीं चलता कोई नहीं रिहा होगा।

00:27:11.046 --> 00:27:14.549 align:center
- मेरी मैकगैरेट से बात कराओ।
- बस ये जान लो वो जिंदा है।

00:27:15.633 --> 00:27:16.968 align:center
मैं तुम्हें देख रहा हूँ।

00:27:17.052 --> 00:27:20.180 align:center
दो घंटे से कम वक़्त है।
ऐसा कुछ और किया,

00:27:20.263 --> 00:27:22.015 align:center
तो इनमें से कोई मारा जायेगा।

00:27:26.644 --> 00:27:29.314 align:center
तुम्हारे पास उसका चाकू था
और तुम उसके पास खड़े थे

00:27:29.397 --> 00:27:30.774 align:center
और तुमने हमला नहीं किया?

00:27:30.857 --> 00:27:34.986 align:center
इसे सुलझाने का ऐसा तरीका है
जिसमें कोई ना मरे। ऊपर से यह सबूत है।

00:27:35.570 --> 00:27:36.738 align:center
इस चाकू पर सूखा खून देखो।

00:27:38.198 --> 00:27:39.199 align:center
यहाँ उंगली का निशान देखो।

00:27:39.866 --> 00:27:41.618 align:center
ये शायद हत्या के समय डला।

00:27:44.579 --> 00:27:45.413 align:center
ये देखो।

00:27:56.341 --> 00:27:58.176 align:center
यह उसे निर्दोष साबित कर सकता है।

00:27:58.259 --> 00:28:00.804 align:center
तुम्हें वाकई लगता है वह निर्दोष है,
हैना?

00:28:02.764 --> 00:28:05.308 align:center
टीम का सिद्धांत है
"किसी को अकेला मत छोड़ो।"

00:28:06.267 --> 00:28:07.477 align:center
अब हमें उसे ढूंढना है।

00:28:08.144 --> 00:28:09.562 align:center
वो बंधकों को कहाँ ले गया होगा?

00:28:09.646 --> 00:28:12.232 align:center
ऐसी जगह जहाँ से बाहर
का नज़ारा अच्छा हो।

00:28:12.315 --> 00:28:14.317 align:center
मेरे ख्याल से सर्वश्रेष्ठ जगह
पायलट हाउस है।

00:28:14.401 --> 00:28:16.486 align:center
मैं एक लघु पथ जानता हूँ।

00:28:17.070 --> 00:28:18.363 align:center
बताओ।

00:28:19.030 --> 00:28:23.993 align:center
समय लगा याद आने में लेकिन
स्टीव मैकगैरेट नाम मैं जानता था।

00:28:26.121 --> 00:28:28.123 align:center
तुम्हारे दादा नौसेना में थे, हैना?

00:28:28.623 --> 00:28:30.166 align:center
जी, सर। यहाँ पर्ल में नियुक्त।

00:28:30.250 --> 00:28:33.545 align:center
- हाँ। याद है मुझे।
- रुको।

00:28:34.045 --> 00:28:35.213 align:center
काफ़ी हिम्मतवाले थे।

00:28:35.839 --> 00:28:37.674 align:center
आप मेरे दादा के साथ काम करते थे?

00:28:37.757 --> 00:28:39.175 align:center
एरिज़ोना पर।

00:28:39.259 --> 00:28:41.928 align:center
- क्या आप भाग्यशालियों में से थे?
- भाग्य नहीं था।

00:28:42.595 --> 00:28:44.264 align:center
मैं उस दिन जहाज पर नहीं था।

00:28:44.889 --> 00:28:47.559 align:center
मैंने भरती होने के लिए
अपनी झूठी उम्र बताई।

00:28:48.226 --> 00:28:49.477 align:center
मैं 16 वर्ष का था तब।

00:28:50.353 --> 00:28:53.606 align:center
उन्हें पता चल गया
लेकिन अफसरों को मैं पसंद था

00:28:53.690 --> 00:28:56.484 align:center
और उन्होंने…
मुझे संदेशवाहक के रूप में रख लिया।

00:28:58.069 --> 00:29:02.949 align:center
7 दिसम्बर… 1941
को मैं यही कर रहा था।

00:29:04.826 --> 00:29:09.456 align:center
हार्बर के पार फोर्ट शाफ्टर में
फ़ौज को संदेश पहुँचाना।

00:29:10.457 --> 00:29:15.086 align:center
मुझे विस्फ़ोट दिख रहे थे,
जिन लोगों को मैं सराहता था।

00:29:18.089 --> 00:29:20.091 align:center
उन्होंने हम सबके लिए अपनी जान दे दी।

00:29:23.720 --> 00:29:25.555 align:center
और मैं कुछ नहीं कर पाया।

00:29:28.266 --> 00:29:30.935 align:center
मैं हर दिन एरिज़ोना स्मारक से जाता हूँ

00:29:31.853 --> 00:29:35.273 align:center
तो उनकी बलि याद आती है।

00:29:37.233 --> 00:29:42.781 align:center
वो इंसान… जिसका नाम
तुम्हें मिला, सही में महान था।

00:29:45.700 --> 00:29:47.368 align:center
तुम्हें गर्व होना चाहिये।

00:29:51.289 --> 00:29:52.332 align:center
मुझे गर्व है।

00:29:53.958 --> 00:29:54.959 align:center
चलो, चलते हैं।

00:30:01.257 --> 00:30:02.258 align:center
क्या बना रही हो?

00:30:02.884 --> 00:30:04.928 align:center
मैं, माँ और पापा।

00:30:18.775 --> 00:30:20.109 align:center
तुम क्या बना रही हो?

00:30:20.944 --> 00:30:24.364 align:center
ये मैं हूँ… आज सुबह सर्फ करते हुए।

00:30:26.324 --> 00:30:28.576 align:center
क्या तुम बना सकती हो
आज सुबह तुमने क्या किया?

00:30:32.664 --> 00:30:33.498 align:center
ठीक है।

00:30:46.177 --> 00:30:47.136 align:center
ये क्या है?

00:30:47.929 --> 00:30:51.391 align:center
जब बहुत शोर होता
है मैं यहाँ छिपती हूँ।

00:30:52.225 --> 00:30:54.894 align:center
- तुम सोफे के नीचे छिपती हो?
- कभी कभी।

00:30:56.145 --> 00:30:59.482 align:center
- ये डैडी के जूते हैं?
- नहीं।

00:31:01.025 --> 00:31:01.943 align:center
किसके हैं?

00:31:03.695 --> 00:31:05.530 align:center
डरो मत।

00:31:06.114 --> 00:31:07.073 align:center
तुम्हें कुछ नहीं होगा।

00:31:09.534 --> 00:31:10.493 align:center
मुझे बता सकती हो।

00:31:15.206 --> 00:31:18.418 align:center
जो आदमी माँ पर चिल्लाया।

00:31:19.669 --> 00:31:21.588 align:center
क्या इनके चिल्लाते समय, डैडी वहां थे?

00:31:23.506 --> 00:31:25.758 align:center
लिली, ये बहुत जरूरी है।

00:31:26.718 --> 00:31:28.386 align:center
कौन था वो?

00:31:28.970 --> 00:31:30.555 align:center
और उसने माँ से क्या कहा?

00:31:32.807 --> 00:31:35.768 align:center
मैं उसकी और माँ की तरह
अजीब बात नहीं कर सकती।

00:31:36.352 --> 00:31:37.979 align:center
लेकिन वे बहुत चिल्लाये।

00:31:39.772 --> 00:31:40.982 align:center
फिर माँ को चोट लगी।

00:31:45.445 --> 00:31:47.947 align:center
तुम जानना चाहोगी
मैं कहाँ काम करती हूँ?

00:31:53.036 --> 00:31:54.996 align:center
लिली, कौन है वो? कौन है वह आदमी?

00:31:56.205 --> 00:31:57.582 align:center
माफ़ करना, सर?

00:31:59.167 --> 00:32:01.669 align:center
सुनो, सर? सर।

00:32:04.380 --> 00:32:05.381 align:center
लिली?

00:32:05.882 --> 00:32:08.384 align:center
लिली! नहीं! रुको!

00:32:25.902 --> 00:32:28.613 align:center
देखो, मेरी लिली से सिर्फ़
एक सेकंड के लिए नज़र हटी।

00:32:28.696 --> 00:32:30.448 align:center
वे उसे निशाना बना रहे थे।
हमें नहीं पता था।

00:32:30.531 --> 00:32:32.158 align:center
तुम उसे बचाने के लिए
कुछ नहीं कर सकती थी।

00:32:32.241 --> 00:32:36.537 align:center
मैंने उस गाड़ी का ए.पी.बी. निकलवाया।
एचपीडी नाका डाल रही है।

00:32:36.621 --> 00:32:39.332 align:center
गाड़ी का नंबर नहीं हैं, लेकिन कोनो ने
उन्हें देखा है।

00:32:40.249 --> 00:32:42.126 align:center
- क्या वह ठीक है?
<i>- </i>लगता नहीं।

00:32:42.210 --> 00:32:44.587 align:center
जो निशान भेजे थे उनका कुछ पता चला?

00:32:44.671 --> 00:32:48.633 align:center
हाँ। मुझे चाकू पर दूसरे निशान
भी मिले। वो ग्राहम के नहीं है।

00:32:48.716 --> 00:32:50.635 align:center
वो नोरीन के भी नहीं है।

00:32:50.718 --> 00:32:53.137 align:center
लेकिन वो एचपीडी
के डेटाबेस में भी नहीं,

00:32:53.221 --> 00:32:55.306 align:center
तो मैं देश भर में ढूंढ रहा हूँ।

00:32:55.390 --> 00:32:57.642 align:center
बढ़िया। तो हमें अपहरणकर्ता मिल गए।

00:32:57.725 --> 00:33:00.687 align:center
एक गवाह भी जो बताएगी कि
हत्या के समय वहां कोई और था।

00:33:00.770 --> 00:33:02.522 align:center
और चाकू पर किसी और के निशान हैं।

00:33:03.064 --> 00:33:04.565 align:center
पता है क्या, डैनी? ऐसा लगने लगा है…

00:33:04.649 --> 00:33:06.693 align:center
ग्राहम ने नहीं किया।
लेकिन खत्म नहीं हुआ है।

00:33:06.776 --> 00:33:08.736 align:center
हमें उस निशान का मेल चाहिए, डैनी।

00:33:08.820 --> 00:33:10.655 align:center
तुम यह बंधक वाली समस्या सुलझाओ।

00:33:11.155 --> 00:33:13.032 align:center
और… जो भी करो प्लीज़,

00:33:13.116 --> 00:33:15.827 align:center
किसी भी हाल में
उसकी बेटी के बारे में मत बताना।

00:33:15.910 --> 00:33:17.620 align:center
- उसे पता होना चाहिये।
- नहीं।

00:33:17.704 --> 00:33:19.580 align:center
- उसे नहीं पता चलना चाहिये।
- पिता हूँ, भरोसा करो,

00:33:19.664 --> 00:33:22.667 align:center
तुम कभी नहीं जानना चाहोगे
तुम्हारे बच्चों को कुछ हुआ है।

00:33:22.750 --> 00:33:25.837 align:center
उसकी दिमागी हालत में अगर तुम बताओगे
तो हालात बस बिगड़ेंगे।

00:33:26.796 --> 00:33:27.714 align:center
समझ गया।

00:33:29.340 --> 00:33:31.676 align:center
उसके साथ नर्म मत होना, पार्टनर, ठीक?

00:33:31.759 --> 00:33:35.096 align:center
जब तक इसके अपनी पत्नी को
ना मारने के पुख्ता सबूत ना मिलें।

00:33:35.179 --> 00:33:38.516 align:center
और अगर इसने मारा है,
क्या तुम उस पर गोली चला पाओगे?

00:33:40.101 --> 00:33:41.227 align:center
वह नौबत नहीं आएगी।

00:33:46.983 --> 00:33:47.817 align:center
शांत।

00:34:03.207 --> 00:34:05.835 align:center
ग्राहम, मैकगैरेट हूँ।
हमें बात करनी होगी।

00:34:08.212 --> 00:34:10.381 align:center
मुझे समझ जाना चाहिये
था तुम निकल जाओगे।

00:34:11.591 --> 00:34:14.761 align:center
मुझे तुम पर भरोसा है कि
तुमने अपनी पत्नी को नहीं मारा।

00:34:15.344 --> 00:34:16.429 align:center
ठीक?

00:34:16.512 --> 00:34:20.016 align:center
कुछ और समय में
मेरी टीम ये साबित कर देगी, ग्राहम।

00:34:20.099 --> 00:34:21.267 align:center
कैसे?

00:34:21.350 --> 00:34:24.187 align:center
उन लोगों को छोड़ दो
ताकि हम बात कर सकें।

00:34:24.270 --> 00:34:25.521 align:center
तुम झूठ बोल रहे हो!

00:34:30.943 --> 00:34:32.028 align:center
मुझे अपना थैला चाहिये।

00:34:32.111 --> 00:34:33.946 align:center
बहुत हुआ। अब ख़त्म करते हैं।

00:34:36.199 --> 00:34:38.159 align:center
हमें तिजोरी में नोरीन
का पासपोर्ट मिला।

00:34:38.701 --> 00:34:42.205 align:center
वो सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में 1979 में
इरिना तरसोवा नाम से पैदा हुई।

00:34:42.288 --> 00:34:44.082 align:center
कैथरीन ने अनुवाद भेज दिया।

00:34:44.165 --> 00:34:46.751 align:center
जो पांडुलिपि तुम्हें घर में मिली
वो नोरीन की दैनिकी है।

00:34:46.834 --> 00:34:49.003 align:center
ज्यादातर रूस में
ज़िन्दगी के बारे में हैं।

00:34:49.087 --> 00:34:52.131 align:center
उसकी बैंकर से शादी हुई
और लगता है काफ़ी दर्दनाक थी।

00:34:52.215 --> 00:34:54.050 align:center
बहुत बार घरेलू हिंसा।

00:34:54.133 --> 00:34:55.426 align:center
हमें उसकी पहचान भी मिली है।

00:34:55.927 --> 00:35:00.014 align:center
येगोर चुबैस, स्विट्ज़रलैंड के
दोंवाया बैंक का उपराष्ट्रपति।

00:35:00.640 --> 00:35:03.184 align:center
उसने रिपोर्ट करायी कि
उसकी बच्ची और पत्नी लापता हैं

00:35:03.267 --> 00:35:05.144 align:center
- बाहर किसी सैर में।
- ये वही है।

00:35:05.228 --> 00:35:07.688 align:center
- वही कौन?
- जिसने लिली का अपहरण किया।

00:35:08.606 --> 00:35:10.233 align:center
चुबैस तीन दिन पहले हवाई आया।

00:35:10.733 --> 00:35:12.944 align:center
वो एक घंटे में मॉस्को
के लिए निकल जायेगा।

00:35:13.027 --> 00:35:14.112 align:center
वो लिली के साथ भागने की कोशिश
में है।

00:35:14.195 --> 00:35:15.780 align:center
तभी वो हवाई आया था।

00:35:15.863 --> 00:35:17.448 align:center
उसने नयी ज़िन्दगी शुरू की
उससे बचने के लिए।

00:35:17.532 --> 00:35:20.576 align:center
- पर उसे पता लगा नोरीन कहाँ है।
- नोरीन उसके साथ कभी नहीं जाती।

00:35:20.660 --> 00:35:22.453 align:center
उसने अपनी ही बेटी की माँ को मारा।

00:35:22.537 --> 00:35:24.413 align:center
हम उसे भागने नहीं दे सकते। चलो।

00:36:03.244 --> 00:36:06.372 align:center
चलो सब। निकलो। चलो।

00:36:12.628 --> 00:36:13.754 align:center
हिलना मत।

00:36:21.345 --> 00:36:23.681 align:center
- मैकगैरेट फ़ोन नहीं उठा रहा।
- फिर कोशिश करो।

00:36:30.062 --> 00:36:30.938 align:center
उठाना मत।

00:36:31.647 --> 00:36:33.774 align:center
तुम्हें बेगुनाह साबित करने की
खबर हो सकती है।

00:36:33.858 --> 00:36:35.151 align:center
ग्राहम, उठाने दो।

00:36:37.904 --> 00:36:38.988 align:center
स्पीकर पर करो।

00:36:40.531 --> 00:36:41.532 align:center
कोई चालाकी नहीं।

00:36:44.911 --> 00:36:46.495 align:center
आखिरकार। उठा लिया।

00:36:46.579 --> 00:36:47.955 align:center
डैनी, ग्राहम स्पीकर पर सुन रहा है।

00:36:49.207 --> 00:36:51.918 align:center
- जिसने किया तुमने पकड़ लिया ना।
- नहीं।

00:36:52.627 --> 00:36:54.712 align:center
लेकिन हमें नाम और जगह पता चल गयी।
हम रास्ते में हैं।

00:36:54.795 --> 00:36:55.922 align:center
कौन?

00:36:56.005 --> 00:36:59.425 align:center
येगोर चुबैस। लिली का पिता।

00:37:00.426 --> 00:37:02.595 align:center
ये नहीं हो सकता। वो मर चुका है।

00:37:02.678 --> 00:37:05.348 align:center
वो तीन दिन पहले
होनोलूलू एअरपोर्ट आया है।

00:37:06.307 --> 00:37:07.516 align:center
येगोर मर चुका है।

00:37:08.976 --> 00:37:11.771 align:center
नोरीन ने बताया था वो कैंसर से मरा।

00:37:11.854 --> 00:37:14.315 align:center
- वो झूठ क्यों बोलेगी?
- नहीं पता, ग्राहम।

00:37:14.899 --> 00:37:18.069 align:center
शायद वो तुमसे अपने उस अतीत को
शर्म के मारे छिपाना चाहती थी।

00:37:18.152 --> 00:37:21.239 align:center
लेकिन अगर मेरी टीम ने कहा
ये आदमी है, तो है।

00:37:24.408 --> 00:37:25.409 align:center
तुम झूठ बोल रहे हो।

00:37:27.954 --> 00:37:31.123 align:center
मैकगैरेट? स्टीव?

00:37:31.207 --> 00:37:32.166 align:center
घुटनों पर।

00:37:32.667 --> 00:37:35.002 align:center
- ग्राहम।
- घुटनों पर आओ।

00:37:39.840 --> 00:37:41.050 align:center
सिर के पीछे हाथ।

00:37:46.222 --> 00:37:47.640 align:center
प्लीज़, मेरे कुछ सवाल हैं।

00:37:50.017 --> 00:37:51.602 align:center
मैं मैकगैरेट हूँ। बोलो।

00:37:53.271 --> 00:37:54.146 align:center
सार्जेंट।

00:37:58.818 --> 00:38:00.361 align:center
- आदमी तैनात करो।
- जी, मैम।

00:38:17.545 --> 00:38:19.463 align:center
- वो रहे।
- ठीक है, रुको।

00:38:53.456 --> 00:38:54.790 align:center
हाथ ऊपर।

00:38:58.461 --> 00:38:59.628 align:center
नीचे आओ। ज़मीन पर।

00:39:00.129 --> 00:39:02.340 align:center
हथियार निकालो। टी. बनाओ। नीचे आओ।

00:39:04.592 --> 00:39:06.677 align:center
ज़मीन पर, चेहरा नीचे।

00:39:07.845 --> 00:39:09.930 align:center
हाथ ऊपर। पैर मोड़ो।

00:39:10.014 --> 00:39:12.058 align:center
- हे।
- आगे बढ़ो।

00:39:16.729 --> 00:39:17.730 align:center
आप सुरक्षित हो, ठीक है?

00:39:24.362 --> 00:39:25.696 align:center
मुझे तुम्हें ले जाने दो।

00:39:26.364 --> 00:39:28.616 align:center
ग्राहम, हम अब भी बात सुलझा सकते हैं।

00:39:29.700 --> 00:39:32.661 align:center
हम झगड़े और मैं घूमने निकल गया।

00:39:33.662 --> 00:39:36.207 align:center
हाँ। ब्लॉक के दो चक्कर।

00:39:36.290 --> 00:39:39.001 align:center
हमें आदमी मिल गया, ग्राहम।
तुमने सुना। येगोर था।

00:39:39.085 --> 00:39:41.003 align:center
अगर मैं घूमने नहीं गया होता?

00:39:47.134 --> 00:39:50.471 align:center
- क्या मैंने ही नोरीन को मारा हो?
- तुमने नहीं मारा, ग्राहम।

00:39:50.554 --> 00:39:52.264 align:center
येगोर ने मारा है।

00:39:52.348 --> 00:39:54.975 align:center
ये ख़त्म हुआ, ग्राहम। सुना तुमने?

00:39:55.059 --> 00:39:55.893 align:center
नहीं!

00:39:59.313 --> 00:40:01.148 align:center
- मैकगैरेट।
- संभल कर। अन्दर वापस जाओ।

00:40:04.485 --> 00:40:05.444 align:center
रुको!

00:40:06.362 --> 00:40:08.155 align:center
धीरे से हथियार रखो और ज़मीन पर बैठो।

00:40:10.699 --> 00:40:11.659 align:center
अब, ग्राहम।

00:40:14.453 --> 00:40:15.663 align:center
हथियार फेंक दो।

00:40:19.417 --> 00:40:20.251 align:center
हथियार रखो, अभी!

00:40:23.421 --> 00:40:25.714 align:center
गोलीबारी रोको!

00:40:42.148 --> 00:40:44.108 align:center
- ठीक हो?
- गोली लगने से दर्द होता है।

00:40:45.401 --> 00:40:46.360 align:center
क्या सोच रहे थे?

00:40:47.570 --> 00:40:51.490 align:center
यही… किसी को अकेला मत छोड़ो।

00:40:53.242 --> 00:40:54.326 align:center
क्या ये सही है?

00:40:55.744 --> 00:40:57.913 align:center
जितना सोचा था उससे
ज्यादा पागल हो। चलो।

00:41:10.217 --> 00:41:11.552 align:center
हे, रुको।

00:41:14.388 --> 00:41:17.016 align:center
उसको अपनी बेटी के साथ एक मिनट दो,
हथकड़ी के बिना।

00:41:22.813 --> 00:41:23.731 align:center
जाओ।

00:41:34.825 --> 00:41:35.784 align:center
देखो कौन है।

00:41:38.329 --> 00:41:39.997 align:center
डैडी।

00:41:54.762 --> 00:41:56.680 align:center
डैडी, क्या हम घर जा सकते हैं?

00:41:56.764 --> 00:41:59.475 align:center
अभी नहीं, बेटा। ठीक है?

00:42:00.059 --> 00:42:02.937 align:center
कुछ समय आंटी सूसन आपका ध्यान रखेगी,
ठीक है?

00:42:05.147 --> 00:42:07.566 align:center
डैडी थोड़े बीमार हैं।

00:42:08.150 --> 00:42:09.610 align:center
उन्हें ठीक होना है ना?

00:42:59.743 --> 00:43:01.662 align:center
उप-शीर्षक अनुवादक: कृष्णा
ान रखेगी,
ठीक है?

