WEBVTT

00:00:18.393 --> 00:00:20.478 align:center
वाइकिकी बे के नीचे

00:00:23.314 --> 00:00:26.484 align:center
लिमु लिपोया एक तरह
की समुद्री शैवाल है।

00:00:26.568 --> 00:00:31.322 align:center
असल में, वाइकिकि में समुद्री पौधों की
लगभग 200 प्रजातियाँ हैं।

00:00:32.365 --> 00:00:35.577 align:center
समुद्र स्थल पर वो काली चीज़ मूँगा है।

00:00:35.660 --> 00:00:38.747 align:center
और वो सफ़ेद चीज़, खैर…
वो रेत है।

00:00:38.830 --> 00:00:41.458 align:center
ओह। द्वार की तरफ़
आते हुए आपको दिखेगी…

00:00:41.541 --> 00:00:43.877 align:center
उस ज्ञापन पर सी.सी. लीगल
ध्यान से लिख देना।

00:00:44.836 --> 00:00:47.172 align:center
नहीं। मैंने कहा सी.सी. लीगल।

00:00:47.255 --> 00:00:49.174 align:center
माँ, देखो।
चट्टानें कितनी धुंधली हैं।

00:00:49.257 --> 00:00:52.594 align:center
मैं तुम्हें दोबारा फ़ोन करती हूँ।
मैं पनडुब्बी में हूँ।

00:00:52.677 --> 00:00:54.262 align:center
माँ, ये निमो है।

00:00:54.345 --> 00:00:56.056 align:center
ये मछली निमो जैसी लगती है।

00:00:56.139 --> 00:00:56.973 align:center
एक सेकंड।

00:00:58.683 --> 00:01:03.354 align:center
माँ? जलपरी।
जलपरी!

00:01:06.357 --> 00:01:07.275 align:center
हे, भगवान।

00:01:09.277 --> 00:01:11.863 align:center
तटरक्षक बल,
पनडुब्बी अटलांटिस से बोल रहा हूँ।

00:01:11.946 --> 00:01:14.908 align:center
हमें द्वार की तरफ़
एक महिला का शव मिला है।

00:02:06.918 --> 00:02:08.253 align:center
गुड मोर्निंग लेफ्टिनेंट।

00:02:12.173 --> 00:02:13.967 align:center
गुड मोर्निंग, कमांडर।

00:02:15.885 --> 00:02:16.845 align:center
तुम्हें पता है…

00:02:20.348 --> 00:02:22.142 align:center
मुझे तुम्हें खाने पर ले जाना है।

00:02:23.434 --> 00:02:27.814 align:center
हाँ,
किसी ना किसी वजह से हम खाने के लिए…

00:02:29.023 --> 00:02:30.483 align:center
जा नहीं पाते।

00:02:31.860 --> 00:02:33.570 align:center
हमने कोरोनाड़ो में खाना खाया था।

00:02:34.279 --> 00:02:37.115 align:center
नहीं।
केवल रिजर्वेशन कराया था।

00:02:39.117 --> 00:02:42.912 align:center
पता है, आज हम दोनों की छुट्टी है।

00:02:42.996 --> 00:02:44.914 align:center
हम बीच पर नाश्ता कर सकते थे।

00:02:45.957 --> 00:02:47.292 align:center
या…

00:02:48.418 --> 00:02:49.460 align:center
या?

00:02:57.510 --> 00:02:58.928 align:center
लगता है मैं हिल रही हूँ।

00:03:02.307 --> 00:03:05.894 align:center
नहीं, मैं शायद सही में हिल रही हूँ।

00:03:09.022 --> 00:03:10.064 align:center
गवर्नर जेम्सन मोबाइल

00:03:10.148 --> 00:03:11.399 align:center
गयी तुम्हारी छुट्टी।

00:03:14.444 --> 00:03:16.988 align:center
चिकित्सा परीक्षक का ऑफिस

00:03:18.031 --> 00:03:20.074 align:center
आज तुम अलग लग रहे हो।

00:03:20.158 --> 00:03:22.201 align:center
- बाल कटाए हैं?
- नहीं।

00:03:23.077 --> 00:03:24.120 align:center
नयी कार्गो पैंट?

00:03:25.538 --> 00:03:26.748 align:center
- ये क्या था?
- क्या?

00:03:27.624 --> 00:03:29.250 align:center
मुझे लगा तुम अभी मुस्कुराये।

00:03:29.876 --> 00:03:31.920 align:center
तुम खुश लग रहे हो।

00:03:32.629 --> 00:03:34.047 align:center
तुम्हें नहीं लगता मैं खुश इंसान हूँ?

00:03:34.130 --> 00:03:36.966 align:center
मुझे यकीन है कभी कभी तुम मज़े करते हो।

00:03:37.050 --> 00:03:39.302 align:center
जैसे जब "गन्स एंड
एम्मो" उपहार में छुट्टी दे।

00:03:39.385 --> 00:03:41.888 align:center
या "रेम्बो रेट्रोस्पेक्टिव"
टी. वी. पर आये।

00:03:41.971 --> 00:03:44.933 align:center
जब गवर्नर हमें शनिवार को भी
एम.इ. के ऑफिस बुला ले

00:03:45.016 --> 00:03:47.727 align:center
मैं तुमसे पूछता हूँ
इसमें खुश होने का क्या है?

00:03:47.810 --> 00:03:49.520 align:center
- सप्ताहांत तुम ग्रेस के साथ थे?
- हाँ।

00:03:49.604 --> 00:03:51.356 align:center
मैंने अभी उसे रेशल के यहाँ छोड़ा।

00:03:51.856 --> 00:03:54.943 align:center
याद दिलाऊँ, मेरा घुटना टूटा है,
अपनी बेटी से थोड़ा ही मिलता हूँ।

00:03:55.026 --> 00:03:58.488 align:center
अब मैं शनिवार को काम करता हूँ।
ज़िन्दगी हसीन है, समझे?

00:03:59.864 --> 00:04:01.616 align:center
-आने के लिए शुक्रिया।
-गवर्नर।

00:04:01.699 --> 00:04:04.661 align:center
आज सुबह वाइकिकी में
एक 18-वर्षीय लड़की की लाश मिली।

00:04:04.744 --> 00:04:06.955 align:center
-वो एचपीडी का अधिकार क्षेत्र है।
-इस बार नहीं।

00:04:12.168 --> 00:04:14.671 align:center
सही बात है।
आप अभी डॉ. बर्गमैन से नहीं मिले।

00:04:17.048 --> 00:04:19.092 align:center
मैक्स एक स्पर्श विचारक है।

00:04:19.175 --> 00:04:21.302 align:center
संगीत उसकी प्रक्रिया का हिस्सा है।

00:04:21.386 --> 00:04:24.847 align:center
लोग कहते हैं वह विद्वान् है।
मुझे लगता है वह प्रतिभाशाली है।

00:04:24.931 --> 00:04:26.057 align:center
मैक्स?

00:04:29.519 --> 00:04:30.353 align:center
मेरा यकीन करो।

00:04:45.660 --> 00:04:48.037 align:center
-एडेमेटौस एयरवेज।
-क्या कहा उसने?

00:04:48.830 --> 00:04:50.915 align:center
आपसे मिलकर हमें भी अच्छा लगा।

00:04:57.463 --> 00:04:59.382 align:center
मृतक के फेफड़ों में सूजन थी,

00:04:59.465 --> 00:05:02.010 align:center
पेटीकियल रक्त-स्राव
और वायु मार्ग में झाग थी।

00:05:02.093 --> 00:05:03.678 align:center
मौत पक्का डूबने से हुई है।

00:05:08.182 --> 00:05:10.268 align:center
मतलब यह हत्या नहीं हैं?

00:05:10.351 --> 00:05:12.812 align:center
नहीं, इसका मतलब ये नहीं।

00:05:14.147 --> 00:05:16.399 align:center
माफ़ करना। ये दोहरा नकारात्मक था।

00:05:16.482 --> 00:05:19.360 align:center
मेरा मतलब यह हत्या भी हो सकती है।

00:05:24.991 --> 00:05:26.909 align:center
कलाई पर ये चोट देख रहे हो?

00:05:26.993 --> 00:05:28.953 align:center
-ये मरने से पहले की है।
-पट्टी के निशान।

00:05:29.037 --> 00:05:30.788 align:center
-उसे बाँधा गया था।
-हाँ।

00:05:30.872 --> 00:05:34.042 align:center
-इसके रक्षात्मक घाव भी हैं।
-मतलब इसने लड़ाई की।

00:05:36.127 --> 00:05:36.961 align:center
हाँ।

00:05:38.421 --> 00:05:40.506 align:center
हाँ, हेलो। मैं मैक्स बर्गमैन हूँ।

00:05:43.509 --> 00:05:44.635 align:center
हेलो, मैक्स।

00:05:44.719 --> 00:05:46.262 align:center
हाँ, हाई, मैक्स।

00:05:46.345 --> 00:05:48.431 align:center
गवर्नर, क्या मृतक की पहचान हो गयी?

00:05:48.514 --> 00:05:50.183 align:center
उसका नाम अमैंडा रीव्स है।

00:05:50.266 --> 00:05:53.603 align:center
पिता माइकल रीव्स हैं,
फिलिप्पींस में अमेरिकी राजदूत

00:05:53.686 --> 00:05:54.729 align:center
और मेरे पुराने दोस्त।

00:05:54.812 --> 00:05:58.149 align:center
इसलिए मैंने दो सर्वश्रेष्ठ लोग
इस केस में लगाये हैं।

00:06:01.819 --> 00:06:03.321 align:center
ठीक है…

00:06:03.404 --> 00:06:04.530 align:center
वे हवाई में क्यों हैं?

00:06:04.614 --> 00:06:06.532 align:center
हर साल यहाँ छुट्टी मनाते हैं।

00:06:06.616 --> 00:06:08.076 align:center
- गवर्नर?
- धन्यवाद।

00:06:11.746 --> 00:06:15.249 align:center
लड़कियाँ कल रात फिल्म देखने गयी थीं,
पर वापस नहीं लौटीं।

00:06:15.833 --> 00:06:19.212 align:center
माफ़ करना। आपने कहा लड़कियाँ?
मतलब एक से ज्यादा?

00:06:20.046 --> 00:06:22.340 align:center
अमैंडा की बहन रोबिन अभी भी गायब है।

00:06:23.800 --> 00:06:27.095 align:center
तटरक्षक ने सुबह गोताखोरों को भेजा,
लेकिन कुछ पता नहीं चला।

00:06:28.846 --> 00:06:30.515 align:center
मतलब रोबिन रीव्स जिंदा हो सकती है।

00:06:50.368 --> 00:06:53.079 align:center
मैं हमेशा अमैंडा और रोबिन के लिए
सामान्य परवरिश…

00:06:55.164 --> 00:06:57.500 align:center
चाहता था।
लेकिन यह आसान नहीं रहा है।

00:06:57.583 --> 00:06:59.961 align:center
तो वे आपके साथ
मनीला में दूतावास में थे?

00:07:00.586 --> 00:07:04.215 align:center
हाँ, पिछले दो सालों से।
उससे पहले बुडापेस्ट था।

00:07:05.591 --> 00:07:08.761 align:center
हमारे लिए परिवार को साथ रखना
अति-आवश्यक रहा है।

00:07:10.513 --> 00:07:13.724 align:center
बेशक विदेशी देशों में परवरिश,
जब सुरक्षाकर्मियों की तुम्हारे

00:07:13.808 --> 00:07:16.310 align:center
हर कदम पर नज़र हो
बिलकुल आदर्श बचपन नहीं है।

00:07:19.021 --> 00:07:22.275 align:center
जब कल वे बाहर गयीं
तो क्या उनके साथ सुरक्षा सैनिक थे?

00:07:22.358 --> 00:07:24.777 align:center
फिलीपींस में अलग बात है,
पर हम हवाई तब से आ रहे है

00:07:24.861 --> 00:07:26.404 align:center
जब से वो छोटी थी।

00:07:27.864 --> 00:07:30.741 align:center
-मुझे जरूरी नहीं लगा।
-फिल्म देखने ही तो जा रही थीं।

00:07:31.701 --> 00:07:33.327 align:center
खुद को दोष मत दो।
हम रोबिन को ढूँढ लेंगे।

00:07:35.246 --> 00:07:36.164 align:center
पक्का। मेरा वादा है।

00:07:42.170 --> 00:07:43.629 align:center
ये काफ़ी ताकतवर लगता है।

00:07:46.549 --> 00:07:47.967 align:center
ये एक किम्बर 1911 है।

00:07:48.509 --> 00:07:50.136 align:center
मुझे कुछ तगड़ा चाहिये होता है।

00:07:50.928 --> 00:07:53.473 align:center
राजनयिक सुरक्षा
केंद्र द्वारा दिया हुआ नहीं है।

00:07:54.140 --> 00:07:55.391 align:center
तो तुम कौन हो?

00:07:55.475 --> 00:07:57.935 align:center
रसल एल्लिसन, सुरक्षा सलाहकार।

00:07:58.769 --> 00:08:01.439 align:center
मैं वीआईपी और कॉर्पोरेट सुरक्षा
का विशेषज्ञ हूँ।

00:08:02.273 --> 00:08:04.609 align:center
जो हुआ, उसके लिए,
राजदूत रीव्स ने मुझे बुलाया

00:08:04.692 --> 00:08:06.569 align:center
अपने सुरक्षा सेना में।

00:08:06.652 --> 00:08:08.070 align:center
तुम शहर में कब आये?

00:08:08.654 --> 00:08:09.655 align:center
आज सुबह।

00:08:10.531 --> 00:08:12.950 align:center
अगर बुरा ना मानो
मेरे पास बहुत काम है।

00:08:17.413 --> 00:08:18.456 align:center
अलोहा।

00:08:19.165 --> 00:08:20.041 align:center
ऐसा हो सकता है,

00:08:20.124 --> 00:08:23.252 align:center
कि आपकी बेटी आपके राजदूत होने के कारण
निशाना बनी हों।

00:08:23.336 --> 00:08:25.922 align:center
आपके विदेशी कार्यकाल में
क्या कोई आपका दुश्मन बना?

00:08:26.005 --> 00:08:29.800 align:center
मैं दुनिया के अस्थिर क्षेत्र में
अमेरिका का प्रतिनिधि हूँ।

00:08:29.884 --> 00:08:31.636 align:center
यह मेरे काम का हिस्सा है।

00:08:32.220 --> 00:08:34.138 align:center
फिलीपींस में कैसा है?

00:08:34.222 --> 00:08:36.307 align:center
अमेरिका उस देश को काफ़ी मदद देता है।

00:08:36.974 --> 00:08:39.393 align:center
अधिकांश जनसंख्या
उस सहायता के लिए आभारी है

00:08:39.477 --> 00:08:42.104 align:center
हाँ, लेकिन सब सराहना नहीं करते।
मेरा मतलब हमेशा

00:08:42.188 --> 00:08:44.815 align:center
कट्टरपंथी तत्व होते हैं,
जो हमारी उपस्थिति से कुढ़ते हैं।

00:08:44.899 --> 00:08:46.526 align:center
माइकल क्या उनमें से
किसी ने तुम्हें कभी धमकाया?

00:08:46.609 --> 00:08:49.153 align:center
हमारे ऑफिस को बहुत सी धमकियाँ आती है।

00:08:50.029 --> 00:08:51.822 align:center
सुरक्षा ब्यूरो उनका रेकॉर्ड रखता है।

00:08:51.906 --> 00:08:55.117 align:center
मिसेज रीव्स, आप सोवेर्सबाई
फाइनेंसियल में संस्थापक थी।

00:08:55.618 --> 00:08:58.829 align:center
क्या यह सच है कि अभी आपने
कंपनी में अपना हिस्सा बेच दिया?

00:08:59.497 --> 00:09:01.707 align:center
हाँ, पर इसका क्या लेना देना?

00:09:01.791 --> 00:09:04.919 align:center
क्योंकि, मैम, आपने सोवेर्सबाई
से 12 मिलियन डॉलर निकाले।

00:09:05.002 --> 00:09:08.089 align:center
हमारे पास यह जानकारी है
तो औरों के पास भी हो सकती है।

00:09:08.172 --> 00:09:10.967 align:center
क्या? तुम कह रहे हो
अमैंडा मेरे पैसे की वजह से मरी है?

00:09:11.050 --> 00:09:12.260 align:center
माफ़ करना।

00:09:12.802 --> 00:09:16.222 align:center
मैम, ये बड़े केस
अकसर पैसे से जुड़े होते हैं।

00:09:16.889 --> 00:09:19.100 align:center
फिर कोई फिरौती
की माँग क्यों नहीं हुई?

00:09:20.476 --> 00:09:21.602 align:center
मुझे नहीं पता।

00:09:38.995 --> 00:09:40.788 align:center
-हाई।
-हाँ।

00:09:42.248 --> 00:09:43.833 align:center
स्टीव को…

00:09:43.916 --> 00:09:47.253 align:center
काम पर जाना पड़ा
और उसने मुझे खुद चले जाने को कहा…

00:09:48.796 --> 00:09:49.880 align:center
- तुम…?
- बहन।

00:09:50.464 --> 00:09:51.716 align:center
-हाँ।
-मैं, मैरी।

00:09:51.799 --> 00:09:53.467 align:center
मैं लोस एंजल्स से आई हूँ।

00:09:55.261 --> 00:09:56.387 align:center
कल बहुत बड़ी रात थी।

00:09:57.597 --> 00:09:59.807 align:center
पुराना घर। पतली दीवारें।

00:09:59.890 --> 00:10:03.060 align:center
-हे, भगवान।
-हाँ, तुमने यह बहुत कहा था।

00:10:03.144 --> 00:10:04.186 align:center
ये लज्जाजनक है।

00:10:04.270 --> 00:10:06.230 align:center
मेरा मेरे बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया,

00:10:06.314 --> 00:10:09.233 align:center
इसलिए मेरी बहुत सारे
लड़कों को बुलाने की योजना है।

00:10:09.317 --> 00:10:10.818 align:center
ताकि झगड़ा बराबरी का हो।

00:10:16.782 --> 00:10:17.617 align:center
हे।

00:10:18.367 --> 00:10:20.578 align:center
-हे।
-स्टेट में बात की।

00:10:20.661 --> 00:10:23.205 align:center
पिछले तीन महीनों में
कोई विश्वसनीय धमकी नहीं मिली,

00:10:23.289 --> 00:10:26.292 align:center
एक लड़की को मारकर
दूसरी को ज़िन्दा क्यों रखा?

00:10:26.375 --> 00:10:29.170 align:center
अगर फिरौती की कोशिश है तो
जताना चाहते हैं वो गंभीर हैं।

00:10:29.712 --> 00:10:31.172 align:center
एचपीडी के लोग घर पर हैं।
फिरौती की कोई माँग नहीं।

00:10:31.255 --> 00:10:32.548 align:center
तो कोई वजह नहीं?

00:10:32.632 --> 00:10:35.301 align:center
ध्यान देते हैं
कि लड़कियों का अपहरण कैसे हुआ।

00:10:35.384 --> 00:10:39.263 align:center
75 प्रतिशत अपहरण जानने वाले करते हैं।

00:10:39.347 --> 00:10:41.349 align:center
हमने राजदूत के स्टाफ
की पृष्ठभूमि जांची।

00:10:41.432 --> 00:10:42.433 align:center
सब ठीक लगे।

00:10:42.516 --> 00:10:45.353 align:center
नए आदमी का क्या?
सुरक्षा सलाहकार, रसल एल्लिसन?

00:10:46.187 --> 00:10:47.480 align:center
उसकी कहानी सही है।

00:10:48.105 --> 00:10:49.565 align:center
राजदूत ने उसे अभी बुलाया है।

00:10:49.649 --> 00:10:52.860 align:center
लेकिन लड़कियों का अपहरण
उसके पहुँचने से पहले हुआ।

00:10:52.943 --> 00:10:54.236 align:center
मैकगैरेट।

00:10:54.779 --> 00:10:55.613 align:center
आ रहे हैं।

00:10:56.155 --> 00:10:57.156 align:center
चलो चलते हैं।

00:10:59.283 --> 00:11:01.494 align:center
विष विज्ञान की रिपोर्ट अभी मिली।

00:11:01.577 --> 00:11:04.789 align:center
मृतक के खून में
बेंजोडाइजेपाइन की मात्रा मिली है।

00:11:04.872 --> 00:11:07.541 align:center
आप इसके घरेलू नाम से परिचित होंगे।
रूफिस।

00:11:07.625 --> 00:11:09.001 align:center
ये एक नशा है।

00:11:09.085 --> 00:11:11.796 align:center
हाँ। अकसर ये नशा लड़कियों को
सिनेमा में नहीं दिया जाता।

00:11:11.879 --> 00:11:13.756 align:center
यह बात फ़ोन पर बता देते।

00:11:13.839 --> 00:11:15.174 align:center
फ़ोन पर भरोसा नहीं है।

00:11:17.885 --> 00:11:19.053 align:center
ठीक।

00:11:19.136 --> 00:11:23.849 align:center
कोनो ने कहा कि लड़कियों की छवि
पार्टी करने वाली लड़कियों की थी।

00:11:24.433 --> 00:11:25.851 align:center
तुम्हारे पास कोई काली लाइट है?

00:11:27.103 --> 00:11:29.522 align:center
ओह, इसे ए.एल.एस. वैंड कहते हैं।

00:11:29.605 --> 00:11:31.524 align:center
कोई मेरे यन्त्र छुए मुझे पसंद नहीं।

00:11:32.566 --> 00:11:34.568 align:center
क्या मुझे वैंड मिल सकता है, प्लीज़?

00:11:36.695 --> 00:11:37.530 align:center
ठीक है।

00:11:41.325 --> 00:11:42.410 align:center
ज़ेफायर लाउन्ज।

00:11:43.035 --> 00:11:44.078 align:center
ये नाइट क्लब है।

00:11:44.161 --> 00:11:47.164 align:center
उनके कैमरे की तस्वीरें दूर से देख
पाने का लिंक भेजा है।

00:11:47.957 --> 00:11:51.001 align:center
बढ़िया। प्रभावशाली है।
क्या तुमने ये सील स्कूल में सीखा?

00:11:51.669 --> 00:11:53.421 align:center
हाँ, इसे इन्टरनेट का उपयोग कहते हैं।

00:11:53.504 --> 00:11:55.714 align:center
लोग ऐसा 90 के दशक से कर रहे हैं।
सुना होगा…

00:11:55.798 --> 00:11:57.883 align:center
नहीं पता था
मैं अभी भी मिस पैक मैन खेल रहा हूँ।

00:11:57.967 --> 00:11:58.884 align:center
- ओह, हाँ?
- हाँ।

00:11:58.968 --> 00:12:01.679 align:center
- कभी दूसरे लेवल में पहुँचे हो?
- तीसरे पर पहुँच गया।

00:12:02.805 --> 00:12:04.306 align:center
-तुम झूठे हो।
-नहीं।

00:12:05.683 --> 00:12:09.311 align:center
कल रात वाला मुख्य दरवाज़ा दो। आधी
रात में शुरू करके पीछे की ओर जाना।

00:12:14.066 --> 00:12:15.526 align:center
ठीक वहीं।

00:12:15.609 --> 00:12:16.652 align:center
अब आगे चलो।

00:12:18.612 --> 00:12:20.823 align:center
हाँ। वहीं बड़ा करो।

00:12:25.494 --> 00:12:27.163 align:center
वो क्या लग रहा है तुम्हें?

00:12:27.246 --> 00:12:30.666 align:center
-दो सुन्दर शिकार और एक अजीब आदमी।
-मिल गया।

00:12:42.470 --> 00:12:43.345 align:center
यह लो।

00:12:44.847 --> 00:12:46.098 align:center
आपका नाम लिस्ट में है?

00:12:46.182 --> 00:12:47.516 align:center
हाँ। वी.आई.पी।

00:12:49.143 --> 00:12:51.687 align:center
- आप इसे जानते हैं?
- हाँ। अन्दर है।

00:13:11.123 --> 00:13:13.250 align:center
हे। दो लोंग्बोर्ड्स।

00:13:13.334 --> 00:13:15.461 align:center
क्या कर रहे हो?
बियर पी रहे हो?

00:13:15.544 --> 00:13:17.296 align:center
इसने दो लड़कियाँ अगवा की हैं।

00:13:18.964 --> 00:13:22.343 align:center
वह सावधान होगा।
अगर उसने हमें देखा तो भाग जायेगा।

00:13:22.426 --> 00:13:26.180 align:center
इसलिए बियर पीते हैं।
जगह पर नज़र रखते हैं और आराम करते हैं।

00:13:26.263 --> 00:13:28.265 align:center
लगता है तुम किसी की नज़र में हो।

00:13:32.645 --> 00:13:35.105 align:center
ध्यान दो, प्लीज़।
एक बार ध्यान दो।

00:13:35.189 --> 00:13:36.857 align:center
रुको।
एक बात बताओ।

00:13:36.941 --> 00:13:38.442 align:center
-पूछो।
-दो बहुत सुन्दर लड़कियाँ

00:13:38.526 --> 00:13:41.195 align:center
तुम्हें देख रही हैं, सम्मान से।
और क्या?

00:13:41.278 --> 00:13:43.906 align:center
कुछ नहीं?
मेरा मतलब नब्ज़ देखूँ क्या?

00:13:43.989 --> 00:13:45.282 align:center
क्या तुम जिंदा हो? हेलो।

00:13:47.243 --> 00:13:48.744 align:center
ये क्या?
ये मुस्कान कैसी?

00:13:48.827 --> 00:13:50.704 align:center
- कौन सी मुस्कान?
- वो बेवकूफ़ मुस्कान।

00:13:50.788 --> 00:13:52.081 align:center
तुम्हें क्या हो गया है आज?

00:13:54.333 --> 00:13:57.294 align:center
-तुम कल्पना कर रहे हो।
-मैं कल्पना कर रहा हूँ।

00:13:57.378 --> 00:13:58.254 align:center
हाँ।

00:13:59.630 --> 00:14:00.839 align:center
रुको एक मिनट।

00:14:00.923 --> 00:14:03.175 align:center
रुको एक मिनट।
मैं भी कैसा जासूस हूँ।

00:14:03.259 --> 00:14:06.178 align:center
कल रात किसी लड़की
के साथ सोये हो, हैना?

00:14:06.262 --> 00:14:07.805 align:center
मैं सही हूँ या मैं सही हूँ?

00:14:09.098 --> 00:14:11.225 align:center
-तुम बहुत समझदार हो।
-धन्यवाद।

00:14:16.814 --> 00:14:19.066 align:center
उस कैसेनोवा को देखो
6:00 बजे की दिशा में।

00:14:20.150 --> 00:14:21.235 align:center
वही लड़का है।

00:14:22.236 --> 00:14:24.405 align:center
बताऊँ मैं क्या करता,
अगर वो मेरी बेटी होती

00:14:24.905 --> 00:14:27.408 align:center
मैं इसकी सारी उंगलियाँ
एक एक कर तोड़ देता।

00:14:30.327 --> 00:14:32.913 align:center
-ओह।
-हे भगवान, बहाने के लिए धन्यवाद।

00:14:36.542 --> 00:14:37.793 align:center
माफ़ करना।

00:14:38.460 --> 00:14:40.754 align:center
ड्रिंक रखो।
तुम्हारे शौचालय जाने का समय है।

00:14:40.838 --> 00:14:43.549 align:center
क्या समझते हो तुम खुद को?

00:14:44.174 --> 00:14:46.468 align:center
ये क्या?
मैं क्या समझता हूँ खुद को?

00:14:49.597 --> 00:14:51.307 align:center
मैं वो आदमी हूँ

00:14:51.390 --> 00:14:53.642 align:center
जिसने तुम्हें एक लड़की की
ड्रिंक में कुछ मिलाते देखा।

00:14:53.726 --> 00:14:55.769 align:center
- क्या कह रहे हो?
- तुम्हें नहीं पता?

00:14:55.853 --> 00:14:57.062 align:center
मैंने कुछ नहीं मिलाया।

00:14:57.146 --> 00:14:58.647 align:center
नहीं मिलाया, तो पियो इसे।

00:14:59.398 --> 00:15:01.150 align:center
- क्या?
- पियो इसे।

00:15:01.233 --> 00:15:03.861 align:center
यहाँ आओ। पियो…सुनो।

00:15:03.944 --> 00:15:07.031 align:center
इसे पियो वरना मैं तुम्हारे दाँत तोड़
जबरदस्ती पिलाऊंगा।

00:15:08.490 --> 00:15:09.825 align:center
मैं होता तो पी लेता।

00:15:17.666 --> 00:15:21.128 align:center
मैं मदद करता हूँ। चलो। एक घूँट।
गले के नीचे। ये हो गया।

00:15:21.211 --> 00:15:22.963 align:center
गटक लो, गटक लो।

00:15:23.047 --> 00:15:25.341 align:center
बढ़िया। चलो, अब चलते हैं।

00:15:37.978 --> 00:15:39.688 align:center
रोबिन रीव्स।
क्या किया उसके साथ?

00:15:40.439 --> 00:15:42.942 align:center
- क्या?
- वाह। अब ये बहरा हो गया।

00:15:43.484 --> 00:15:46.570 align:center
कहाँ है वो?
रोबिन रीव्स कहाँ है?

00:15:47.738 --> 00:15:49.907 align:center
ये रही तुम्हारे गुनाहों की सूची।
क्रेडिट कार्ड का घोटाला।

00:15:49.990 --> 00:15:53.619 align:center
अल्पव्यस्क के साथ संबंध। कानूनी
बलात्कार। और अब तुम कातिल बन गए।

00:15:53.702 --> 00:15:54.828 align:center
-मुबारक हो।
-हत्या?

00:15:54.912 --> 00:15:56.705 align:center
-हाँ।
-आप क्या बोल रहे हो?

00:15:56.789 --> 00:15:59.041 align:center
-आज सुबह हमें अमैंडा
रीव्स की लाश मिली।

00:16:00.668 --> 00:16:03.963 align:center
-मैंने उसे नहीं मारा। -नहीं?
फिर तुम्हें पता होगा किसने मारा।

00:16:05.130 --> 00:16:07.216 align:center
ठीक है।

00:16:09.218 --> 00:16:11.512 align:center
मैंने उन्हें कल रात नशा तो दिया था।

00:16:13.764 --> 00:16:15.641 align:center
वह लड़कियां क्यों?
उन्हें ही क्यों चुना?

00:16:15.724 --> 00:16:17.518 align:center
मैंने बस उतना किया जितना बोला गया था।

00:16:17.601 --> 00:16:20.521 align:center
पर जब मैंने कैंग
को उन्हें दिया वो जिंदा थीं।

00:16:21.271 --> 00:16:22.481 align:center
कैंग कौन?

00:16:23.148 --> 00:16:24.858 align:center
उसने मुझे ये काम दिया था।

00:16:25.359 --> 00:16:28.320 align:center
उसने कहा हर लड़की के लिए
वो मुझे पाँच हज़ार देगा।

00:16:29.905 --> 00:16:31.198 align:center
वो लड़कियों का क्या करता है?

00:16:31.907 --> 00:16:35.035 align:center
मुझे लड़की भेजने के पैसे मिलते हैं,
सवाल पूछने के नहीं।

00:16:35.119 --> 00:16:36.453 align:center
ठीक है।
कैंग कैसे मिलेगा?

00:16:36.537 --> 00:16:39.456 align:center
नहीं पता।
उसने कभी अपना पूरा नाम भी नहीं बताया।

00:16:39.540 --> 00:16:43.585 align:center
-मुझे उसका फ़ोन नंबर भी नहीं पता।
-तुम कैंग को लड़कियाँ कैसे भेजते हो?

00:16:43.669 --> 00:16:44.795 align:center
वो कैसे होता है?

00:16:46.630 --> 00:16:49.508 align:center
वो पार्किंग में गाड़ी छोड़ देता है।

00:16:49.591 --> 00:16:50.592 align:center
ठीक है। आगे।

00:16:52.136 --> 00:16:54.179 align:center
लड़कियाँ डिक्की में डालता हूँ।

00:16:54.263 --> 00:16:56.932 align:center
गाडी आला वाई ले जाकर
नदी किनारे खड़ी कर देता हूँ।

00:16:57.808 --> 00:17:02.187 align:center
अगले दिन वो फिर पार्किंग में होती है
डैशबोर्ड में पाँच हज़ार

00:17:02.271 --> 00:17:04.064 align:center
और अगली जगह के निर्देश के साथ।

00:17:05.816 --> 00:17:09.445 align:center
जिस लड़की को तुम आज नशा देने वाले थे,
क्या वो अगली वितरण थी?

00:17:09.528 --> 00:17:11.905 align:center
हाँ।

00:17:12.865 --> 00:17:14.616 align:center
मुझे उसे एक बजे तक पहुँचाना था।

00:17:15.117 --> 00:17:16.285 align:center
एक घंटे से कम।

00:18:04.208 --> 00:18:06.418 align:center
हमला यूनिट, सुन लें।
हम कोड-5 पर हैं।

00:18:06.502 --> 00:18:08.504 align:center
कोनो, हम तुम्हारे पीछे रहेंगे।

00:18:21.683 --> 00:18:24.269 align:center
ब्रावो टीम। लक्ष्य कुहिओ में
दक्षिण पूर्व जा रहा है।

00:18:24.353 --> 00:18:27.564 align:center
-ठीक है।
-कुहिओ एव. रात में लाल बत्ती जिला।

00:18:28.607 --> 00:18:32.069 align:center
हाँ। सेक्स व्यापार। अपहृत लडकियाँ।
मजबूरन वेश्यावृत्ति।

00:18:32.152 --> 00:18:33.028 align:center
हाँ।

00:18:33.112 --> 00:18:35.739 align:center
अमैंडा और रोबिन
जैसे बच्चे मुख्य लक्ष्य होते हैं।

00:18:37.324 --> 00:18:41.495 align:center
पता है तामारा, हवाई की कुर्सी
सिर्फ़ घर के लिए नहीं बनी थी।

00:18:41.578 --> 00:18:43.747 align:center
मतलब, कुछ हम जैसों के लिए

00:18:43.831 --> 00:18:48.544 align:center
सप्ताह के कम से कम 40 घंटे
ऑफिस में एक डेस्क के पीछे कटते हैं।

00:18:48.627 --> 00:18:51.880 align:center
तो देखने ऑफिस के कार्यकर्ता हवाई
कुर्सी के बारे में क्या सोचते हैं,

00:18:51.964 --> 00:18:54.091 align:center
हमने एरिन ली को काम पर भेजा।

00:18:55.050 --> 00:18:57.302 align:center
- हाई मैं हूँ एरिन ली…
- सही में?

00:18:57.928 --> 00:19:00.305 align:center
बैठी हो? ये कसरत है?

00:19:01.723 --> 00:19:03.976 align:center
कुछ प्रतिक्रियाएं लेते हैं।

00:19:04.059 --> 00:19:06.562 align:center
वाह, ये अद्भुत है।

00:19:06.645 --> 00:19:08.063 align:center
मांसपेशियों के लिए अच्छी है।

00:19:08.147 --> 00:19:10.274 align:center
इसे काम करता हुआ महसूस कर सकती हूँ…

00:19:10.357 --> 00:19:12.484 align:center
हे भगवान, कोई रोको इसे।

00:19:12.568 --> 00:19:13.819 align:center
…कंप्यूटर का इस्तेमाल,

00:19:13.902 --> 00:19:16.321 align:center
हिसाब करते
या कागजात का काम करते हुए।

00:19:16.405 --> 00:19:17.865 align:center
ये काम नहीं है।

00:19:17.948 --> 00:19:20.993 align:center
हवाई कुर्सी, ये आपके काम
के दिन से काम निकाल देता है।

00:19:21.076 --> 00:19:24.288 align:center
आप बैठ सकते हो
तो फिट हो सकते हो

00:19:25.122 --> 00:19:27.708 align:center
हवाई कुर्सी

00:19:36.300 --> 00:19:38.635 align:center
सही में, तुम्हारे पास बैटरी नहीं हैं?

00:19:38.719 --> 00:19:41.263 align:center
आप अपने रात्रि दृष्टि चश्मा
कैसे चार्ज करते हो?

00:19:44.683 --> 00:19:45.684 align:center
चैम्प

00:19:54.693 --> 00:19:56.111 align:center
अभी नहीं, मैरी।

00:19:56.195 --> 00:19:58.614 align:center
स्टडी में जले मुर्दों
की फोटो क्यों हैं?

00:19:58.697 --> 00:19:59.823 align:center
क्या बात कर रही हो?

00:19:59.907 --> 00:20:03.452 align:center
मुझे ये टूल किट मिला
और इसमें ये अजीब चीज़ें हैं।

00:20:03.535 --> 00:20:07.289 align:center
जैसे एक टेप रिकॉर्डर,
अपराध की जगहों की फोटो और कुछ…

00:20:08.290 --> 00:20:10.459 align:center
जापान से कुछ पोस्ट कार्ड?

00:20:10.542 --> 00:20:12.377 align:center
डब्बा वापस रख दो, ठीक
है? ये सबूत हैं।

00:20:12.461 --> 00:20:13.921 align:center
किसके सबूत?

00:20:14.004 --> 00:20:16.256 align:center
डैड जिस केस की जांच कर रहे थे।

00:20:16.340 --> 00:20:18.175 align:center
-वो चाहते थे मैं पता करूँ।
-क्यों?

00:20:18.258 --> 00:20:21.970 align:center
मैरी, प्लीज़ एक एहसान करो
और अभी डब्बा वापस रख दो, ठीक है?

00:20:22.054 --> 00:20:23.513 align:center
ठीक है। रख दूंगी।

00:20:23.597 --> 00:20:27.517 align:center
-बोलो तुम डब्बा वापस रख रही हो।
-शांत रहो। रख दूंगी।

00:20:28.352 --> 00:20:30.187 align:center
-धन्यवाद।
-बाय।

00:20:32.814 --> 00:20:35.442 align:center
- सब ठीक है?
- शायद नहीं।

00:21:10.644 --> 00:21:13.188 align:center
- संगीत को क्या हुआ?
- पार्टी अन्दर है।

00:21:22.572 --> 00:21:24.199 align:center
चलो चलें।

00:21:25.701 --> 00:21:27.577 align:center
चलो। अपने पैर इस्तेमाल करो।

00:21:31.707 --> 00:21:34.001 align:center
कोनो, रोबिन की जगह
पता करने की कोशिश करो।

00:21:37.796 --> 00:21:38.880 align:center
ताज़ा माल लाओ।

00:21:42.884 --> 00:21:45.178 align:center
ठीक है।
सामना होने वाला है शत्रुओं की

00:21:45.262 --> 00:21:47.931 align:center
अनजान तादाद से।
रोबिन रीव्स अकेली लड़की नहीं है वहाँ।

00:21:48.015 --> 00:21:49.891 align:center
इसलिए गोलीबारी का ध्यान रखना, ठीक?

00:21:50.726 --> 00:21:53.145 align:center
वहाँ एक अंडर कवर एजेंट महिला भी है।

00:21:53.228 --> 00:21:55.939 align:center
5'9'', देसी लड़की,
काली कमीज़, काली निक्कर।

00:21:56.023 --> 00:21:58.483 align:center
वो अपनी ही है। ध्यान से देखना।

00:22:01.278 --> 00:22:02.154 align:center
मिस, लियाओ।

00:22:13.206 --> 00:22:14.791 align:center
बहुत अच्छी त्वचा है।

00:22:17.085 --> 00:22:18.754 align:center
हड्डी की संरचना भी अच्छी है।

00:22:20.005 --> 00:22:21.131 align:center
ताकतवर भी।

00:22:22.049 --> 00:22:23.633 align:center
तुम्हें खूब पैसा मिलेगा।

00:22:23.717 --> 00:22:26.803 align:center
ठीक है। बहुत सुन लिया।
होशियार रहो हम आ रहे हैं।

00:22:36.938 --> 00:22:39.232 align:center
गोली चलाओ!

00:22:39.316 --> 00:22:40.484 align:center
अपने हाथ दिखाओ।

00:22:45.030 --> 00:22:47.741 align:center
इससे पहले मैं तुम्हें
गिराऊँ, बैठ जाओ।

00:22:52.537 --> 00:22:55.665 align:center
चलो। वहीं रुके रहो!

00:22:55.749 --> 00:22:57.459 align:center
चलो, सब हाथ ऊपर करो, प्लीज़।

00:22:58.210 --> 00:23:00.629 align:center
ठीक है। ज़मीन पर बैठो।

00:23:09.971 --> 00:23:11.890 align:center
-बिल्डिंग सुरक्षित है।
-रोबिन कहाँ है?

00:23:11.973 --> 00:23:12.933 align:center
वो यहाँ नहीं है।

00:23:14.518 --> 00:23:17.521 align:center
चलो। दूसरा हाथ दिखाओ।

00:23:17.604 --> 00:23:19.189 align:center
यही।

00:23:19.981 --> 00:23:21.650 align:center
रोबिन रीव्स, कहाँ है?

00:23:22.234 --> 00:23:23.902 align:center
मैंने उसे कभी नहीं देखा।

00:23:23.985 --> 00:23:26.029 align:center
जब तुम देख भी नहीं रही।

00:23:26.113 --> 00:23:28.990 align:center
शायद तुम्हें याद होगा
वह अपनी बहन, अमैंडा के साथ थी।

00:23:29.074 --> 00:23:30.700 align:center
तुम्हें बता दूँ वह मर चुकी है।

00:23:30.784 --> 00:23:33.370 align:center
मैं चाहती हूँ तुम मेरी
मिरांडा अभी पढ़ो।

00:23:34.121 --> 00:23:35.330 align:center
चीनी में।

00:23:36.248 --> 00:23:38.291 align:center
मेरी अंग्रेज़ी ज्यादा अच्छी नहीं है।

00:23:40.460 --> 00:23:43.922 align:center
क्या कर रहे हो?

00:23:46.216 --> 00:23:47.717 align:center
-बैठो।
-दो मुझे।

00:23:47.801 --> 00:23:48.635 align:center
शांत।

00:23:51.429 --> 00:23:52.639 align:center
एक मिनट दो।

00:23:53.598 --> 00:23:54.558 align:center
हाँ। बिलकुल।

00:24:12.325 --> 00:24:14.119 align:center
रीव्स बहनों का अपहरण इसने कराया है।

00:24:14.202 --> 00:24:15.704 align:center
लेकिन वेश्या वृत्ति के लिए नहीं।

00:24:15.787 --> 00:24:17.956 align:center
- उसने बताया रोबिन कहाँ है?
- उसे नहीं पता।

00:24:18.039 --> 00:24:19.875 align:center
उसके हिसाब से रीव्स
बहनें यहाँ आई ही नहीं।

00:24:21.126 --> 00:24:23.587 align:center
एक निजी खरीददार ने उनका अपहरण कर
देने के लिए 50,000 दिए।

00:24:23.670 --> 00:24:25.547 align:center
उसने कहा अपहरण स्वतन्त्र काम था।

00:24:26.131 --> 00:24:27.757 align:center
सेक्स व्यापार से उसका कुछ लेना देना
नहीं।

00:24:27.841 --> 00:24:29.718 align:center
कोई खास उन्हें लक्ष्य बना रहा था।

00:24:29.801 --> 00:24:31.303 align:center
खरीददार का नाम पता चला?

00:24:31.386 --> 00:24:33.763 align:center
उसके पास बस फ़ोन नंबर था
जिससे वो उस आदमी से बात करती थी।

00:24:33.847 --> 00:24:35.599 align:center
उसने कहा पैसे सीधे आते थे।

00:24:36.349 --> 00:24:38.351 align:center
-इससे मदद मिलेगी।
-तुमने बात कैसे उगलवाई?

00:24:39.060 --> 00:24:41.938 align:center
कहा उसके जेल जाने के बाद
उसके कुत्ते को मार देंगे।

00:24:42.022 --> 00:24:44.733 align:center
मैंने वादा किया अगर साथ देगी
तो कोई घर ढूँढ देंगे।

00:24:51.823 --> 00:24:55.160 align:center
क्या?
इसमें कुत्ते का दोष थोड़े है।

00:24:59.372 --> 00:25:00.916 align:center
मैंने इस निजी
खरीददार के फ़ोन की जांच की।

00:25:00.999 --> 00:25:02.792 align:center
फ़ोन किसी फेंकने वाले फोन से किया गया।

00:25:02.876 --> 00:25:05.253 align:center
-जिसका पता नहीं लगाया जा सकता।
-हाँ।

00:25:05.337 --> 00:25:08.089 align:center
लेकिन मैंने फोनों की सूची निकलवा ली।

00:25:09.007 --> 00:25:10.717 align:center
जबसे रीव्स बहनें गायब है,

00:25:10.800 --> 00:25:12.802 align:center
तीन फ़ोन किये गए उस फ़ोन से

00:25:12.886 --> 00:25:14.137 align:center
राजदूत के निजी नंबर पर।

00:25:14.221 --> 00:25:16.598 align:center
तो क्या उसकी बेटियों के गायब होने में
उसका हाथ है?

00:25:16.681 --> 00:25:19.768 align:center
नहीं। ये अपहरण और फिरौती का केस है।

00:25:19.851 --> 00:25:21.686 align:center
राजदूत को फिरौती के लिए फ़ोन किया।

00:25:21.770 --> 00:25:24.481 align:center
इसलिए उसने एल्लिसन को बुलाया
जब लड़कियाँ गायब हो गयीं।

00:25:24.564 --> 00:25:28.276 align:center
-एलिस्सन। "सुरक्षा सलाहकार।"
-शर्त लगा लो वो सुरक्षा सलाहकार नहीं।

00:25:28.360 --> 00:25:30.987 align:center
-वो के. और आर. विशेषज्ञ है।
-के. और आर. क्या है?

00:25:31.071 --> 00:25:31.988 align:center
-अपहरण और फिरौती।

00:25:32.864 --> 00:25:36.660 align:center
ये एक तरह का बीमा है।
अगर किसी पॉलिसीधारक का अपहरण होता है,

00:25:36.743 --> 00:25:38.870 align:center
कंपनी आएगी, फिरौती देगी और वे

00:25:38.954 --> 00:25:41.164 align:center
अपहरणकर्ताओं से
अदलाबदली की निगरानी करते हैं।

00:25:41.248 --> 00:25:44.626 align:center
और इनकी आदत है
पुलिस जांच में बाधा डालने की।

00:25:44.709 --> 00:25:47.379 align:center
इसलिए, अगर एल्लिसन ये संभाल रहा है,

00:25:47.462 --> 00:25:49.756 align:center
इससे समझ आता है
राजदूत ने झूठ क्यों बोला।

00:26:01.685 --> 00:26:04.354 align:center
क्या आपके पति घर पर हैं?
हमें बात करनी है।

00:26:04.854 --> 00:26:07.565 align:center
नहीं। उन्हें मीटिंग के
लिए बाहर जाना पड़ा।

00:26:08.358 --> 00:26:09.567 align:center
एल्लिसन के साथ?

00:26:11.653 --> 00:26:13.613 align:center
-पता नहीं।
-क्या चल रहा है?

00:26:15.031 --> 00:26:16.700 align:center
श्रीमती रीव्स, हमें पता है

00:26:16.783 --> 00:26:18.827 align:center
अपहरणकर्ताओं ने
आपके पति से बात की है।

00:26:22.289 --> 00:26:25.583 align:center
उन्होंने रसल एलिस्सन को
सौदे के लिए बुलाया है। सही कहा ना?

00:26:28.712 --> 00:26:32.507 align:center
सारा।
अगर तुम्हें कुछ पता है इन्हें बता दो।

00:26:33.758 --> 00:26:35.385 align:center
माफ़ करना मैंने झूठ बोला।

00:26:38.555 --> 00:26:40.056 align:center
आख़िरी फ़ोन एक घंटे पहले आया।

00:26:40.140 --> 00:26:43.310 align:center
उस आदमी ने कहा अगर हमने
पैसे दिए तो रोबिन वापस आ जायेगी।

00:26:43.393 --> 00:26:46.229 align:center
तो तुम्हारे पति और एल्लिसन
फिरौती देने गए हैं।

00:26:47.981 --> 00:26:50.233 align:center
प्लीज़। मुझे बस मेरी बेटी वापस चाहिये।

00:27:00.410 --> 00:27:03.330 align:center
अपहरणकर्ताओं ने जैसे ही संपर्क किया

00:27:03.413 --> 00:27:08.585 align:center
माइकल ने एल्लिसन को बुलाया। वह पैसे
लेकर आया और सभी कॉल पर नज़र रखी।

00:27:08.668 --> 00:27:11.129 align:center
उसने माइकल को बता दिया
क्या करना और कहना है।

00:27:11.212 --> 00:27:13.506 align:center
क्या आपके पति ने
बताया लेनदेन कहाँ होगा?

00:27:13.590 --> 00:27:16.301 align:center
नहीं। एल्लिसन ने मुझे
कोई जानकारी नहीं देने दी।

00:27:16.384 --> 00:27:17.969 align:center
क्या एल्लिसन ने झूठ बोलने को कहा?

00:27:19.387 --> 00:27:22.932 align:center
उसने कहा पुलिस को बीच में डालने से
रोबिन को खतरा है।

00:27:24.392 --> 00:27:25.226 align:center
माफ़ करना।

00:27:26.144 --> 00:27:27.228 align:center
हाँ।

00:27:27.312 --> 00:27:29.189 align:center
मैंने उस निजी खरीददार के
पैसे के रास्ते को ट्रेस किया

00:27:29.272 --> 00:27:31.274 align:center
जिसने रीव्स बहनों के
अपहरण का पैसा दिया।

00:27:31.358 --> 00:27:33.526 align:center
भुगतान फिलीपींस के एक बैंक से हुआ।

00:27:33.610 --> 00:27:35.904 align:center
ये अकाउंट कार्लोस बगोयो का है।

00:27:35.987 --> 00:27:38.156 align:center
राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा का
जाना माना चेहरा।

00:27:38.239 --> 00:27:40.200 align:center
ग्रामीण लुज़ोन में काम करता है।

00:27:40.283 --> 00:27:42.285 align:center
2008 में सैन्य बेस पर हमला किया।

00:27:42.369 --> 00:27:44.913 align:center
आजकल उस देश में अमरीकी सैनिकों पर
हमला कर रहे हैं।

00:27:44.996 --> 00:27:46.247 align:center
हाँ।

00:27:46.331 --> 00:27:48.583 align:center
क्योंकि हम लोकतांत्रिक सरकार का
समर्थन करते हैं

00:27:49.125 --> 00:27:49.959 align:center
जिससे उन्हें सत्ता नहीं मिलती।

00:27:50.043 --> 00:27:51.669 align:center
लगता नहीं उनकी फिरौती में रुची होगी।

00:27:51.753 --> 00:27:52.796 align:center
नहीं है।

00:27:52.879 --> 00:27:55.131 align:center
ये अपहरण पैसे के लिए
नहीं हुआ। मामला राजनीतिक है।

00:27:55.215 --> 00:27:57.842 align:center
अगर वो राजदूत को निशाना बना रहे हैं,
उसके पास कुछ है जो उन्हें चाहिये।

00:27:57.926 --> 00:28:02.013 align:center
हाँ। और उन्होंने उनसे मिलने के लिए
अपनी सुरक्षा साथ नहीं ली।

00:28:04.599 --> 00:28:06.851 align:center
हे, सुनो।

00:28:06.935 --> 00:28:10.563 align:center
डी.एस.पी. की सभी कारों में
वाहन ट्रांसपोंडर है।

00:28:10.647 --> 00:28:11.856 align:center
मुझे उस कार की जगह बताओ

00:28:11.940 --> 00:28:13.483 align:center
-जिसमें राजदूत गया है।
-ठीक है।

00:28:46.057 --> 00:28:47.392 align:center
सरकारी नंबर। यही है।

00:28:50.687 --> 00:28:52.939 align:center
टायर गरम हैं।
ज्यादा दूर नहीं गए होंगे।

00:28:53.022 --> 00:28:55.900 align:center
एल्लिसन ने शायद राजदूत को
अकेले भेजा है लेकिन…

00:28:56.526 --> 00:28:58.445 align:center
वह हमला टीम के साथ
निगरानी में होगा

00:28:58.528 --> 00:29:00.280 align:center
ताकि सब ठीक से हो जाए।

00:29:00.363 --> 00:29:01.239 align:center
पता है क्या?

00:29:01.948 --> 00:29:04.617 align:center
शायद मैं पता लगा लूँ
ये निगरानी कहाँ से कर रहा है।

00:29:04.701 --> 00:29:05.952 align:center
हाँ, तुम कर लोगे।

00:29:06.494 --> 00:29:07.871 align:center
तुम्हें अच्छा लगेगा।

00:29:09.539 --> 00:29:11.499 align:center
पर्ल हार्बर ऑप्स सेंटर
होनोलूलू

00:29:19.257 --> 00:29:21.134 align:center
मैं सोच ही रही थी कब फोन करोगे तुम।

00:29:21.217 --> 00:29:22.594 align:center
कल रात देर से आये?

00:29:22.677 --> 00:29:24.137 align:center
मैं घर ही नहीं गया अभी।

00:29:24.679 --> 00:29:26.264 align:center
रोचक।

00:29:26.347 --> 00:29:29.142 align:center
ऐसा नहीं है। मैं एक उच्च
प्राथमिकता केस में फँसा हूँ।

00:29:29.225 --> 00:29:33.354 align:center
मुझे ऐसा क्यों लग रहा है
तुम मुझसे फिर मदद मांगने वाले हो?

00:29:33.438 --> 00:29:36.107 align:center
सुनो, तुम्हारी पूरी भरपाई करूँगा।
हम खाने पर चलेंगे

00:29:36.608 --> 00:29:38.276 align:center
और तुम्हें द्वीप का
सर्वश्रेष्ठ टिक्का मिलेगा।

00:29:38.359 --> 00:29:39.694 align:center
किससे बात कर रहे हो?

00:29:40.320 --> 00:29:41.237 align:center
ठीक है, सौदा मंज़ूर है।

00:29:43.323 --> 00:29:44.574 align:center
क्या चाहिये?

00:29:44.657 --> 00:29:46.743 align:center
होनोलूलू बंदरगाह को समर्पित
एक उपग्रह है।

00:29:46.826 --> 00:29:49.078 align:center
क्या तुम इससे रेडियो संदेशों का पता
लगा सकती हो?

00:29:49.162 --> 00:29:50.997 align:center
हाँ। क्या देखना है?

00:29:51.080 --> 00:29:54.584 align:center
400 मेगाहर्ट्ज़ रेंज में
स्पेक्ट्रम सिग्नल देखो।

00:29:55.168 --> 00:29:57.003 align:center
जो उच्च-अंत निगरानी यंत्रों द्वारा
प्रयोग होता है।

00:29:57.086 --> 00:29:59.714 align:center
-ठीक है, एक सेकंड।
-धन्यवाद, कैथ।

00:29:59.798 --> 00:30:01.549 align:center
ओह, कैथरीन।

00:30:01.633 --> 00:30:04.219 align:center
मुझे पता होना चाहिए था।
कल रात तुम उसी के साथ थे।

00:30:04.302 --> 00:30:05.678 align:center
ये शानदार जासूसी है।
बहुत अच्छा।

00:30:05.762 --> 00:30:08.932 align:center
ये बढ़िया है।
वो तुम्हारे लिए अपराधी पकड़ती है

00:30:09.015 --> 00:30:11.893 align:center
और फिर साथ सोती है,
खाना भी बनाती है क्या?

00:30:11.976 --> 00:30:13.770 align:center
हाँ।
बहुत बढ़िया बनाती है।

00:30:13.853 --> 00:30:15.772 align:center
हमारी नज़रें उपागम पर हैं।

00:30:15.855 --> 00:30:16.981 align:center
तुम्हारी क्या स्थिति है?

00:30:17.065 --> 00:30:19.692 align:center
शायद मुझे आवृत्ति मिल गयी।
तुम्हें अभी जोड़ती हूँ।

00:30:19.776 --> 00:30:20.985 align:center
रीव्स पर तगड़ी नज़र है।

00:30:21.569 --> 00:30:22.987 align:center
-हम पास हैं।
-वो हमारा आदमी है।

00:30:23.071 --> 00:30:25.532 align:center
तुम संकेत स्रोत का वेक्टर
प्राप्त कर सकती हो?

00:30:28.493 --> 00:30:30.245 align:center
ठीक है।
बंदरगाह के पश्चिमांत पर।

00:30:31.454 --> 00:30:33.498 align:center
ये किसी शिपिंग कंटेनर से आ रही है।

00:30:35.959 --> 00:30:38.253 align:center
-अपने हाथ उठाओ।
-बन्दूक नीचे करो! अभी!

00:30:38.878 --> 00:30:40.171 align:center
ठीक है, यहाँ आओ,
तुम इस लड़की को मरवाओगे।

00:30:40.255 --> 00:30:41.422 align:center
हम मरवायेंगे?

00:30:41.923 --> 00:30:44.425 align:center
तुमने हमारी जांच में बाधा डाली है।

00:30:44.509 --> 00:30:46.386 align:center
अगर तुम्हारे आदमी पुलिसवालों
को मारने को तैयार नहीं हैं,

00:30:46.469 --> 00:30:48.263 align:center
तो उन्हें हथियार डालने को कहो।

00:30:49.639 --> 00:30:51.099 align:center
अभी इसी वक़्त, दोस्त।

00:30:53.059 --> 00:30:54.185 align:center
गिरा दो।

00:30:56.604 --> 00:30:58.231 align:center
राजदूत कहाँ है?

00:30:58.314 --> 00:31:01.276 align:center
-वो निर्धारित जगह पर हैं।
-उसे निकालो।

00:31:01.359 --> 00:31:02.277 align:center
सम्मान से,

00:31:02.777 --> 00:31:05.113 align:center
मेरी टीम इन हालातों में निपुण है।

00:31:05.196 --> 00:31:07.073 align:center
हम रोबिन को
उसके परिवार से मिलाना चाहते हैं।

00:31:07.156 --> 00:31:08.575 align:center
बेशक, क्योंकि अगर नहीं लाये

00:31:08.658 --> 00:31:10.869 align:center
तुम्हारी फर्म को साठ मिलियन
का घाटा होगा, हैना?

00:31:10.952 --> 00:31:13.371 align:center
जिन आदमियों ने राजदूत
की बेटी को अगवा किया

00:31:14.122 --> 00:31:15.415 align:center
वो फिलिपिनो आतंकवादी ग्रुप से हैं।

00:31:15.498 --> 00:31:17.542 align:center
सर, वो आ गए।

00:31:17.625 --> 00:31:21.170 align:center
ये नकद के बारे में नहीं है।
उन्होंने उसे लालच दे कर फँसाया है।

00:31:21.254 --> 00:31:23.339 align:center
देखो, रोबिन उनके साथ नहीं है।

00:31:23.423 --> 00:31:24.299 align:center
मेरी राजदूत से बात कराओ।

00:31:27.135 --> 00:31:28.720 align:center
सुनो, वे आ गए।

00:31:28.803 --> 00:31:32.015 align:center
शांति से वही करना जैसे हमने बात की।

00:31:48.656 --> 00:31:50.116 align:center
जानते हो मैं कौन हूँ।

00:31:52.160 --> 00:31:53.202 align:center
कार्लोस बगायो।

00:31:54.829 --> 00:31:56.789 align:center
एन.एल.एफ. में काम करते हो।

00:31:57.832 --> 00:32:01.920 align:center
ज़ाम्बोआंगा विस्फ़ोट में मरे
78 लोगों की मौत के ज़िम्मेदार।

00:32:04.881 --> 00:32:06.883 align:center
तो तुम अपनी
सुरक्षा रिपोर्ट पढ़ते हो।

00:32:07.508 --> 00:32:08.384 align:center
वह कहाँ है?

00:32:10.178 --> 00:32:12.805 align:center
- मेरी बेटी कहाँ है?
- पास में है।

00:32:12.889 --> 00:32:15.183 align:center
हमें जो चाहिये वो
मिलने पर उसे छोड़ देंगे।

00:32:17.310 --> 00:32:19.228 align:center
तुम यहाँ मेरे पैसे के
लिए नहीं आये, है ना?

00:32:20.521 --> 00:32:22.357 align:center
नहीं, राजदूत।

00:32:26.235 --> 00:32:27.445 align:center
आपके लिए आये हैं।

00:32:34.786 --> 00:32:35.703 align:center
क्या चाहिये तुम्हें?

00:32:40.500 --> 00:32:44.170 align:center
आपका देश फिलीपींस
को सैनिक मदद देता है।

00:32:45.338 --> 00:32:49.050 align:center
तुम हमारे बेटे और भाइयों को मारने
वाले सैनिकों को बन्दूकें देते हो।

00:32:49.133 --> 00:32:49.968 align:center
मैं समझा नहीं।

00:32:50.051 --> 00:32:53.262 align:center
एम-4 मशीन गन की अमरीकी लदाई
मनीला के रास्ते में है।

00:32:53.346 --> 00:32:55.431 align:center
आप मुझे बताओ वो अभी कहाँ है।

00:32:55.515 --> 00:32:57.433 align:center
इन हथियारों से हम अपना देश
वापस लेंगे।

00:32:57.517 --> 00:32:58.726 align:center
मेरे पास वह जानकारी नहीं है।

00:32:59.310 --> 00:33:02.313 align:center
राजदूत के नाते तुम सैनिक मदद का
राज्य विभाग से संयोजन करते हो,

00:33:02.397 --> 00:33:05.274 align:center
मतलब तुम उनके गुप्त सर्वर
में प्रवेश कर सकते हो।

00:33:07.026 --> 00:33:10.279 align:center
अब अगर तुम्हें अपनी बेटी को
जिंदा देखना है, लॉग-इन करो।

00:33:11.656 --> 00:33:13.282 align:center
इसे पता चल गया माल कहाँ है,

00:33:13.366 --> 00:33:16.369 align:center
वो लूटने के लिए टीम भेजेगा। हम
वो हथियार उन्हें लेने नहीं दे सकते।

00:33:16.452 --> 00:33:18.830 align:center
-पेरिमीटर टीम को तैयार होने कहो।
-रुको, तुम क्या कर रहे हो?

00:33:18.913 --> 00:33:20.832 align:center
हमारे पास विकल्प ख़त्म हो रहे हैं।
हमें चलना होगा।

00:33:20.915 --> 00:33:22.875 align:center
हमें कुछ नहीं करना।
तुम अपने आदमियों को हटाओ,

00:33:22.959 --> 00:33:25.795 align:center
ताकि मैं और मेरा दोस्त
ये गड़बड़ ठीक कर सकें।

00:33:25.878 --> 00:33:28.756 align:center
बाहर निकलो।
मैं दोबारा नहीं कहूँगा।

00:33:29.507 --> 00:33:30.383 align:center
आओ।

00:33:35.930 --> 00:33:38.099 align:center
तुम्हारी पत्नी ने पहले
ही एक बेटी खो दी।

00:33:38.891 --> 00:33:40.852 align:center
क्या तुम दूसरी की
मौत की खबर देने को तैयार हो

00:33:40.935 --> 00:33:42.937 align:center
क्योंकि जैसा कहा गया था
तुमने नहीं किया?

00:33:44.397 --> 00:33:46.399 align:center
राजदूत,
ये कमांडर मैकगैरेट हैं।

00:33:46.482 --> 00:33:48.401 align:center
शांत रहो और सुनो।

00:33:48.484 --> 00:33:50.194 align:center
उसको बोलो आप सहयोग करने को तैयार हो,

00:33:50.278 --> 00:33:51.738 align:center
लेकिन पहले आपको
अपनी बेटी को देखना है।

00:33:51.821 --> 00:33:54.032 align:center
जब तक हमें पता नहीं चलता वह कहाँ है,
हम कुछ नहीं कर सकते। समझे?

00:33:54.115 --> 00:33:56.617 align:center
फिंगरप्रिंट और पासवर्ड डालो, राजदूत।

00:33:56.701 --> 00:33:58.077 align:center
मैं दोबारा नहीं बोलूंगा।

00:33:58.578 --> 00:34:01.205 align:center
जैसा कहता हूँ करो।
कार्लोस से कहो आप राजी हो,

00:34:01.289 --> 00:34:03.041 align:center
पर पहले आपको रोबिन से मिलना है।

00:34:09.088 --> 00:34:10.882 align:center
राजदूत, प्लीज़ ऐसा करो।

00:34:12.425 --> 00:34:15.470 align:center
तुम मुझे देशद्रोह करने को कह रहे हो।

00:34:15.553 --> 00:34:17.889 align:center
और जैसा तुम कहोगे मैं करूँगा।

00:34:17.972 --> 00:34:19.766 align:center
पर पहले जान लूँ वह सुरक्षित है।

00:34:22.852 --> 00:34:24.353 align:center
मुझे रोबिन को देखना है।

00:34:30.443 --> 00:34:31.819 align:center
वो आ रही है।

00:34:31.903 --> 00:34:34.405 align:center
ठीक है। वो रोबिन को ला रहे हैं।
हमें देखना है।

00:34:35.239 --> 00:34:36.991 align:center
-तुम मज़ाक कर रहे हो।
-नहीं। आओ देखो।

00:34:37.075 --> 00:34:39.827 align:center
ये कैमरे का नियंत्रण करता है। जोस्टिक
पास लाने और बड़ा करने के लिए है।

00:34:39.911 --> 00:34:42.038 align:center
ये मिस पैक-मैन की तरह है।
आसान है।

00:34:44.332 --> 00:34:47.085 align:center
ड्राई डॉक नंबर सात पर
उन्होंने राजदूत को बंदी बनाया है।

00:34:47.168 --> 00:34:48.795 align:center
- और बेटी?
- वो वहाँ नहीं है।

00:34:48.878 --> 00:34:50.963 align:center
लेकिन बगोयो मान गया है
उसे दिखाने के लिए।

00:34:51.047 --> 00:34:52.965 align:center
शायद उसने उसे आसपास कहीं रखा है।

00:34:53.049 --> 00:34:55.301 align:center
जैसे ही रोबिन दिखती है
हम आगे बढ़ सकते हैं।

00:34:55.384 --> 00:34:56.469 align:center
एक नाव आ रही है।

00:34:58.179 --> 00:34:59.514 align:center
-मिली।
-अब हमारा काम है।

00:34:59.597 --> 00:35:01.349 align:center
-हम जा रहे हैं।
-जा रहे हैं, डैनी।

00:35:01.432 --> 00:35:03.476 align:center
ठीक है, मैं यहाँ दंड पेटी में हूँ।

00:35:14.070 --> 00:35:15.321 align:center
- सब ठीक?
- हाँ।

00:35:35.675 --> 00:35:38.594 align:center
-डैडी।
-रोबिन…!

00:35:56.404 --> 00:35:57.238 align:center
जाओ।

00:36:02.535 --> 00:36:05.496 align:center
रुको जरा।
दक्षिण द्वार पर दो हैं।

00:36:06.831 --> 00:36:09.458 align:center
एक चक्कर काट रहा है,
अभी तुम्हारी तरफ़ आ रहा है।

00:36:14.046 --> 00:36:15.715 align:center
वो ठीक तुम्हारे पीछे है।

00:36:21.345 --> 00:36:23.306 align:center
लगभग दस सेकंड में तुम्हारे पास होगा।
रुको।

00:36:25.850 --> 00:36:26.767 align:center
अभी रुको।

00:36:27.602 --> 00:36:28.477 align:center
अब।

00:36:30.104 --> 00:36:30.938 align:center
ओह!

00:36:44.285 --> 00:36:45.161 align:center
ये काफ़ी है।

00:36:46.412 --> 00:36:47.830 align:center
नहीं, प्लीज़।

00:36:47.914 --> 00:36:49.624 align:center
राजदूत, तुमने अपनी बेटी देख ली।

00:36:50.958 --> 00:36:52.210 align:center
अब लॉग-इन करो।

00:37:03.179 --> 00:37:05.848 align:center
मेरा संयम ख़त्म हो रहा है, राजदूत।

00:37:07.642 --> 00:37:08.851 align:center
करो वरना ये मर जाएगी।

00:37:29.622 --> 00:37:30.539 align:center
रोबिन?

00:37:33.167 --> 00:37:34.752 align:center
-ठीक है।
-तुम लोग ठीक हो?

00:37:34.835 --> 00:37:35.711 align:center
हाँ।

00:38:30.516 --> 00:38:31.350 align:center
ठीक है।

00:38:32.435 --> 00:38:34.937 align:center
सुनो, मैं मानता हूँ
गलती हुई। धन्यवाद।

00:38:35.021 --> 00:38:36.522 align:center
आप दोनों की बढ़िया प्रवृति है।

00:38:36.605 --> 00:38:40.443 align:center
और अगर तुम कभी
गैर-सरकार क्षेत्र में नौकरी चाहो,

00:38:41.027 --> 00:38:42.528 align:center
मुझे फ़ोन करना।

00:38:43.279 --> 00:38:45.614 align:center
आप जैसे कुशल लोगों को
मुआवजा मिलना चाहिये।

00:38:45.698 --> 00:38:47.950 align:center
खैर, धन्यवाद।
मैं सहमत हूँ।

00:38:51.412 --> 00:38:54.248 align:center
- ओह, आप क्या कर रहे हैं?
- मैं मुआवजा ले रहा हूँ।

00:38:54.915 --> 00:38:56.959 align:center
तुमने एक आपराधिक
जांच में बाधा डाली है।

00:38:57.043 --> 00:38:58.878 align:center
ये गिरफ्तार होने योग्य जुर्म है।

00:38:58.961 --> 00:39:01.839 align:center
लेकिन हम दोनों को पता है
चार्ज कभी नहीं लगेंगे।

00:39:01.922 --> 00:39:02.882 align:center
हाँ, शायद नहीं।

00:39:02.965 --> 00:39:05.634 align:center
लेकिन तुम्हारी फर्म
को 24 घन्टे लगेंगे

00:39:05.718 --> 00:39:07.678 align:center
लॅास एंजेलिस से
तुम्हारा वकील लाने में।

00:39:07.762 --> 00:39:09.847 align:center
मैं ध्यान रखूँगा तुम
वो समय जेल में काटो।

00:39:10.931 --> 00:39:11.932 align:center
डैनो, गिरफ्तार करो।

00:39:12.933 --> 00:39:15.269 align:center
पता है, सच में, मुझे
ये बुरा नहीं लगा।

00:39:15.353 --> 00:39:17.271 align:center
- सही में?
- हाँ। चलो।

00:39:25.196 --> 00:39:26.906 align:center
तुमने आज एक लड़की की जान बचाई।

00:39:26.989 --> 00:39:29.200 align:center
बस अपना काम कर रहा हूँ।

00:39:29.950 --> 00:39:30.868 align:center
हो सकता है।

00:39:31.535 --> 00:39:33.579 align:center
पर मैंने एक दोस्त से वादा किया था…

00:39:35.206 --> 00:39:36.248 align:center
और तुमने निभा दिया।

00:39:38.000 --> 00:39:38.876 align:center
धन्यवाद।

00:39:41.629 --> 00:39:42.588 align:center
हे, तुम ठीक हो?

00:39:44.256 --> 00:39:45.091 align:center
हाँ।

00:40:11.409 --> 00:40:12.326 align:center
चैम्प

00:40:20.960 --> 00:40:21.877 align:center
जॉन मक़गैरेट
होनोलूलू

00:40:27.800 --> 00:40:32.096 align:center
ठीक है… देखने दो मुझे।
ये कैसा रहेगा?

00:40:33.722 --> 00:40:35.766 align:center
-आखिरकार डिनर पर आ ही गए।
-हाँ।

00:40:37.810 --> 00:40:38.936 align:center
-चियर्स।
-चियर्स।

00:40:41.981 --> 00:40:44.024 align:center
खाने का नहीं पता।

00:40:44.108 --> 00:40:45.776 align:center
लेकिन नज़ारा बहुत सुन्दर है।

00:40:47.695 --> 00:40:49.488 align:center
- टिक्का कैसा पसंद है?
- कच्चा।

00:40:50.656 --> 00:40:52.324 align:center
-ये हुई ना बात।

00:40:53.242 --> 00:40:54.952 align:center
ये एक मिनट में तैयार हो जाएंगे।

00:40:57.663 --> 00:40:58.706 align:center
- पता है क्या?
- क्या?

00:40:59.290 --> 00:41:00.416 align:center
थोड़ा पका दो।

00:41:04.086 --> 00:41:05.880 align:center
-एक सेकंड रुको।
-हाँ।

