WEBVTT

00:12.137 --> 00:13.179
कुकुई
किंग्ज़

00:13.263 --> 00:14.556
कुकुई हाई स्कूल
होनोलुलु

00:21.646 --> 00:24.482
§अलोहा, फुटबॉल प्रशंसकों,
और ग्रज मैच में आपका स्वागत है।

00:24.566 --> 00:27.569
वो अन्तर-द्वीप मुकाबला जिसका आपको
इंतज़ार था।

00:27.652 --> 00:30.488
कपुई किंग्ज़ बनाम पिकोई स्कॉर्पिअंस

00:30.572 --> 00:31.531
हाँ!

00:33.783 --> 00:35.452
तुमने उसे अनदेखा क्यों किया, रेफ?

00:35.535 --> 00:38.621
उसने सिर्फ़ उसकी आँखें नोचने
की कोशिश की! तुम घटिया हो!

00:38.705 --> 00:42.333
-मुझे ख़ुशी है वो हमारी टीम में है।
-नहीं, अभी तो शुरूआत है।

00:44.627 --> 00:47.088
-माफ़ करना हमें देर हो गई।
-हे!

00:47.172 --> 00:48.465
अच्छे हाथ हैं।

00:49.466 --> 00:51.718
-हे, ग्रेसी, मैं स्टीव हूँ।
-हैलो।

00:51.801 --> 00:54.929
आखिर तुमसे मिलकर अच्छा लगा। तुम्हारे
डैड तुम्हारी बात करते रहते हैं।

00:55.013 --> 00:56.639
आपके बारे में भी।

00:57.932 --> 00:59.893
क्या सच में?

00:59.976 --> 01:02.812
हम हमदर्दी रखते हैं।
ये बाप-बेटी वाली बात है।

01:04.731 --> 01:06.191
-हाए, मैं कोनो हूँ।
-हैलो।

01:06.775 --> 01:08.151
और मैं हूँ चाचा चिन।

01:08.234 --> 01:10.945
- क्या आप फुटबॉल खिलाड़ी हैं?
- पहले हुआ करता था।

01:11.029 --> 01:12.906
मैं लाल टीम के लिए
क्वार्टरबैक खेलता था।

01:12.989 --> 01:17.077
ये भी एक आदर्श था, जब तक मैंने
आकर उसके सभी रिकॉर्ड नहीं तोड़ दिए।

01:17.160 --> 01:18.119
सच में…

01:20.622 --> 01:22.624
वो बहुत अच्छी टेनिस शर्ट है।

01:22.707 --> 01:24.876
हाँ, मुझे आज इसे
एक कंट्री क्लब से लाना पड़ा।

01:26.628 --> 01:29.088
सौतेले-स्टैन ने तय किया कि
इसे टेनिस सीखना चाहिए।

01:29.631 --> 01:31.966
- टेनिस में क्या बुराई है, डैनी?
- बताता हूँ क्या बुराई है।

01:32.050 --> 01:34.886
उसे मेज पर खेल सकते हैं, तो वह
एक गतिविधि है, खेल नहीं।

01:34.969 --> 01:37.138
आप गेंद फेंको, मैं गेंद पकडूँगा,
उसे कहते हैं खेल।

01:37.222 --> 01:39.724
मेरे पिता होने का कर्तव्य है
मैं अपनी बेटी को फर्क बताऊँ।

01:39.808 --> 01:42.227
डैड, मैं अभी भी सुन सकती हूँ।

01:42.310 --> 01:44.270
तुम्हें मेरी बातें नहीं सुननी चाहिए।

01:44.354 --> 01:47.565
तुम्हें वहाँ ध्यान देना चाहिए,
क्योंकि ये फुटबॉल है। खेल है।

01:48.900 --> 01:50.819
अब, मुझे भूख लगी है।

01:50.902 --> 01:52.987
तुम भूखी कैसे हो?
हमने एक घंटे पहले खाया था।

01:53.071 --> 01:54.989
हमने एक घंटे पहले नाचोस नहीं खाए।

01:55.073 --> 01:58.243
मैं क्या सोच रहा था? बेशक,
हमने नहीं खाए। चलो। चलते हैं।

01:59.119 --> 02:00.829
-हे, मेरे लिए भी लाना।
-ठीक है।

02:06.167 --> 02:07.377
हाँ!

02:08.253 --> 02:12.173
मेरा मतलब, ये जगह अच्छी है क्या?
ये एक पार्क जैसा है।

02:12.257 --> 02:13.466
याद है यैंकी स्टेडियम?

02:14.592 --> 02:16.344
पॉपकॉर्न, और कॉर्नडॉग्स खाए थे।

02:16.427 --> 02:18.555
कंट्री क्लब्स में ऐसा
खाना नहीं मिलता, क्यों?

02:18.638 --> 02:22.058
उनके पास हॉट डॉग्स होते हैं,
लेकिन वो डंडियों पर नहीं लगाते।

02:22.142 --> 02:24.477
कोई डंडियाँ नहीं? इससे
सब खराब हो जाता है।

02:28.439 --> 02:29.732
इधर आओ।

02:31.109 --> 02:33.111
-माफ़ करना। मैं पुलिस ऑफिसर हूँ।
-जी?

02:33.194 --> 02:34.404
मुझपर एक कृपा कर दीजिए।

02:34.487 --> 02:37.198
ये मेरी बेटी, ग्रेस है।
आप मेरी और अपनी बेटी

02:37.282 --> 02:38.992
के साथ मेरे वापस आने तक बाथरूम में
इंतज़ार करेंगी?

02:39.075 --> 02:40.243
-ठीक है।
-शुक्रिया।

02:40.326 --> 02:41.202
बेटी, सुनो।

02:41.286 --> 02:42.912
ये कुछ देर तुम्हारा ख्याल रखेंगी।

02:42.996 --> 02:44.497
- तुम इनके साथ जाओ, समझी?
- डैडी…

02:44.581 --> 02:45.748
मैं बस देखना चाहता हूँ

02:45.832 --> 02:47.375
यहाँ बुरे लोग ना हों। अच्छा?

02:47.458 --> 02:50.003
मैं अभी आता हूँ।
मैं तुमसे प्यार करता हूँ। जाओ।

02:50.086 --> 02:51.170
अच्छा, चलो।

02:52.881 --> 02:53.965
बस इंतज़ार करो।

02:57.510 --> 03:00.638
- मेरे नाचोज़ कहाँ हैं?
- हे, मैं ठीक तुम्हारे सामने हूँ।

03:00.722 --> 03:03.349
दो लड़के मैदान की
ओर जा रहे हैं, गन लेकर।

03:04.100 --> 03:06.019
मुझे लगता है कुछ घटने वाला है।

03:06.102 --> 03:08.938
एक समस्या है।
कोनो, बैकअप के लिए एचपीडी को फ़ोन करो।

03:17.780 --> 03:19.282
बयालीस रह गए! 42 बचे!

03:19.365 --> 03:21.284
- चलो चलें!
- हे, ठीक है। चलो, जूनियर।

03:23.912 --> 03:24.746
गन!

03:25.872 --> 03:27.749
उसे नीचे रखो!

03:33.922 --> 03:36.216
- काली शर्ट! भगोड़ा!
- दिख गया।

03:36.299 --> 03:38.009
अपने हाथ सर के पीछे रखो! अभी!

03:38.092 --> 03:40.929
पकड़ लिया। जाओ! ग्रेस को लाओ!

03:42.680 --> 03:44.891
चलते रहें, सभी लोग, चलते रहें।
सुरक्षित रहें।

03:44.974 --> 03:46.017
ग्रेस!

03:46.809 --> 03:47.644
महिलाएँ

03:49.312 --> 03:50.146
ग्रेस!

03:51.105 --> 03:52.690
डैडी!

03:54.108 --> 03:55.944
इधर आओ, बेबी। इधर आओ।

03:58.529 --> 04:01.032
तुम ठीक हो?

04:02.617 --> 04:03.952
रुको! हिलना मत!

04:05.870 --> 04:07.247
अपने हाथ वहाँ रखो जहाँ देख सकूँ!

04:07.330 --> 04:08.581
धीरे से पीछे मुड़ो।

04:14.337 --> 04:15.171
सिड?

04:59.799 --> 05:00.675
इसपर कोई आई.डी. नहीं है।

05:00.758 --> 05:03.177
पता करो कि कोई गवाह इसे पहचानता हो।

05:03.970 --> 05:06.639
तुम एक बढ़िया क्वार्टरबैक हो।
तुम्हारा नाम क्या है?

05:07.807 --> 05:08.975
जूनियर साटेली।

05:09.058 --> 05:11.269
जूनियर, आज तुम खुशकिस्मत हो।
सिर्फ़ एक खरोंच आई है।

05:11.894 --> 05:13.563
हे, बॉस, यहाँ पर।

05:14.314 --> 05:16.941
-तुम ठीक हो जाओगे।
-तुम्हारे सभी अंग ठीक हैं।

05:17.025 --> 05:18.109
माफ़ करना।

05:19.777 --> 05:22.447
ये शूटरों में से एक है।
इस कला को पहचानते हो?

05:24.824 --> 05:26.826
ये एक 14के टैटू है।
ये ट्रायड संचालक है।

05:27.452 --> 05:30.204
दूसरा वाला समोअन है।
ये दो अलग गैंग से हैं।

05:30.872 --> 05:33.207
तो यह क्या हो रहा था? एक गैंग युद्ध?

05:36.210 --> 05:37.879
हमेशा से, ट्रायड और समोअन इस द्वीप पर

05:37.962 --> 05:39.630
एक साथ रहे। वो कभी अपना युद्ध

05:39.714 --> 05:41.049
जनता के सामने नहीं लाए।

05:41.132 --> 05:42.759
ख़ास कर अपने परिवारों के सामने।

05:44.302 --> 05:46.137
- तुम लोग ठीक हो?
- हाँ। और तुम?

05:46.220 --> 05:48.431
हाँ। मेरा भगोड़ा पार्किंग में खो गया।

05:49.599 --> 05:52.560
ये मेरी पूरी ज़िंदगी की सबसे
बेतुकी बात है जो कभी सुनी।

05:53.144 --> 05:54.395
हिंसा मेरे साथ चलती है?

05:54.479 --> 05:56.272
तुम ऐसी बातें कैसे सोच लेती हो?

05:56.814 --> 05:58.649
नहीं, यहाँ जो हुआ उसका मेरी
नौकरी से कोई लेना-देना नहीं।

05:58.733 --> 06:00.985
असल में, ये उसके
विपरीत है, समझे?

06:01.069 --> 06:03.279
वो सुरक्षित है क्योंकि
मैं पुलिसवाला हूँ।

06:04.947 --> 06:06.574
जानती हो, मैं ये… अभी नहीं कर सकता।

06:07.784 --> 06:10.912
वो वहाँ पाँच मिनट में पहुंचेगी।
एक अफसर उसे घर पहुंचाएगा।

06:10.995 --> 06:12.371
हाँ। अलविदा।

06:12.914 --> 06:14.540
-तुम्हारी भूतपूर्व से
मिलना चाहता हूँ।

06:14.624 --> 06:16.751
-हाँ, दोनों मेरी मौत की योजना बनाना।

06:16.834 --> 06:18.086
तो हमें क्या मिला?

06:19.128 --> 06:20.630
छह साथी घायल हुए, दो अपराधी मारे गए।

06:20.713 --> 06:23.549
हमें ये गैंग शूटिंग लगती है।
ट्रायड और समोअन।

06:27.095 --> 06:29.680
अगर ये गैंग युद्ध है तो समस्या ये है
सिर्फ़ एक जीतेगा।

06:29.764 --> 06:32.517
हाँ, और हारेंगे वे जो उनके
रास्ते में आएँगे।

06:42.401 --> 06:43.694
मैंडा घाटी
होनोलूलू

06:57.166 --> 06:58.251
तुम्हें क्या चाहिए?

07:01.129 --> 07:01.963
सिड कहाँ है?

07:04.257 --> 07:05.842
उसे कई महीनों से नहीं देखा।

07:13.266 --> 07:14.600
इसकी आँखें तुमपर गई हैं।

07:15.810 --> 07:16.727
मुझे जाना होगा।

07:18.771 --> 07:19.772
ठीक है।

07:20.273 --> 07:22.650
अगर वो दिखा, उससे कहना मैं उसे
ढूँढ रहा था।

07:29.323 --> 07:32.326
अच्छा, मैंने गैंग लड़ाई के लक्ष्य
की पहचान कर ली।

07:32.410 --> 07:35.496
उसका नाम माना सपोलू है। एच.पी.डी उसे
एक उच्च पदवी का लेफ्टिनेंट बताती है।

07:36.080 --> 07:38.791
अगर ये गैंग युद्ध है, तो सपोलू शायद
प्रतिशोध होगा।

07:38.875 --> 07:41.043
अपराध कटौती यूनिट
का कहना है कि पिछले छह

07:41.127 --> 07:43.754
महीनों में समोअन कम-से-कम
सात ट्रायड की मौत के ज़िम्मेदार हैं।

07:43.838 --> 07:46.132
इसलिए ये इतना सार्वजनिक था।

07:46.215 --> 07:48.426
ट्रायड संदेश भेज रहे हैं वो
बैठे रह कर

07:48.509 --> 07:50.386
एक-एक करके मरते नहीं रहेंगे।

07:50.470 --> 07:52.847
हे, दोस्तों! मुझे कुछ मिला।

07:54.807 --> 07:57.226
कैमरों में, शूटरों की
पहचान करने की कोशिश की।

07:57.310 --> 07:58.352
मुझे ये दिखा।

08:05.985 --> 08:08.279
रुको। पीछे जाओ। रिवाइंड करो।

08:11.741 --> 08:12.575
इसे देखो।

08:14.076 --> 08:15.953
वो जूनियर साटेली है, क्वार्टरबैक।

08:18.289 --> 08:20.291
एक मिनट,
सभी गोलियों से दूर भाग रहे हैं,

08:20.374 --> 08:22.251
लेकिन जूनियर सीधा उसकी तरफ़
जा रहा है।

08:22.335 --> 08:24.837
मुझे लगा तुम्हें दिलचस्प लगेगा,
इसलिए तुम्हें बुलाया।

08:24.921 --> 08:27.673
जूनियर के चाचा माना सपोलू हैं,
हमारा मृत समोअन।

08:27.757 --> 08:31.010
-हाँ, तो वो भी गैंग में शामिल होगा।
-और शूटरों को जानता होगा।

08:31.093 --> 08:34.138
ईएमटी ने उसे छोड़ दिया।
मैंने उसे लाकर रूम में जाते देखा।

08:34.222 --> 08:35.598
चलो।

08:36.349 --> 08:39.393
जब मैं बच्चा था, ये द्वीप
धरती की सबसे सुरक्षित जगह लगता था।

08:39.477 --> 08:41.771
बच्चा होने का यही मज़ा है,
ज़्यादा पता नहीं होता।

08:41.854 --> 08:44.190
दरवाज़ा खुला छोड़ सकते थे,
कोई तंग नहीं करता था।

08:44.273 --> 08:47.276
अगर लोगों में झगड़ा होता, वे
हाथापाई से सुलझाते, हथियारों से नहीं।

08:47.360 --> 08:50.446
अपने घर, जब लड़ाई जीतते थे, तो घर जाकर
दो ताले लगाते थे,

08:50.530 --> 08:52.782
क्योंकि जानते थे कि कोई गन
लेकर वापस आएगा।

08:52.865 --> 08:55.368
मुझे लगता है हवाई वक़्त के साथ
बदल रहा है।

08:55.451 --> 08:56.452
शायद।

08:58.955 --> 09:00.665
हे, वो रहा जूनियर।

09:03.626 --> 09:05.503
क्या लगता है बैग में क्या होगा?

09:05.586 --> 09:07.797
पता नहीं । मैं शर्त लगाता हूँ खाना
नहीं होगा।

09:13.094 --> 09:15.596
-हे! जूनियर।
-कैसे हो?

09:17.682 --> 09:18.599
तुम्हारा खाना देखें जरा।

09:19.934 --> 09:22.228
-मैंने कुछ नहीं किया।
-हाँ, अभी तक नहीं किया।

09:22.311 --> 09:24.188
हमें पता है माना
सपोलू तुम्हारा चाचा था।

09:28.943 --> 09:30.194
क्या मिला?

09:32.863 --> 09:33.823
ज़रा इसे देखो।

09:34.532 --> 09:36.033
क्या सोच रहे हो?

09:36.951 --> 09:39.495
- किस बारे में सोच रहे हो?
- ये मेरी गलती है।

09:39.579 --> 09:43.291
मैंने उन्हें आज मेरा खेल देखने के लिए
बुलाया था… अगर ऐसा नहीं करता, तो…

09:43.374 --> 09:46.127
तुम साल के सबसे बड़े खेल
में क्वार्टरबैक खेलने वाले थे।

09:46.210 --> 09:48.546
तुम्हें लगता है तुम्हारे
चाचा उससे दूर रहते?

09:52.258 --> 09:54.468
तुमने आज किसी अपने को खोया,
समझता हूँ।

09:54.552 --> 09:55.761
पर एक और को मारना

09:55.845 --> 09:58.347
तुम्हें लगता है इससे तुम्हें
बेहतर महसूस होगा?

09:59.473 --> 10:02.768
हमें बताओ वो कहाँ मिलेंगे
जिन्होंने तुम्हारे चाचा को गोली मारी।

10:02.852 --> 10:05.396
तुमसे वादा करता हूँ कि
उन्हें बंद करवा दूंगा।

10:07.315 --> 10:08.816
अंतर्राष्ट्रीय मार्किट।

10:10.026 --> 10:11.319
जिन लोगों ने ये किया…

10:11.986 --> 10:14.739
…उन्होंने नशे का धंधा छिपाने के लिए
दुकानें खोल ली हैं।

10:15.865 --> 10:20.202
ठीक है। अगर तुम मुझे फुटबॉल
के मैदान के अलावा कहीं और दिखे,

10:20.286 --> 10:21.495
तो गिरफ्तार कर लूंगा।

10:22.038 --> 10:23.122
समझ रहे हो?

10:23.205 --> 10:24.165
-हाँ।
-घर जाओ।

10:24.248 --> 10:25.416
- माफ़ करना?
- जाओ।

10:25.499 --> 10:26.584
रुको।

10:27.710 --> 10:28.586
जाओ!

10:30.796 --> 10:34.884
अच्छा, तुमसे एक सवाल पूछना चाहूँगा।
तुम्हारी क्या समस्या है?

10:34.967 --> 10:37.178
-वो एक बच्चा है।
-नहीं, वो सिर्फ़ बच्चा नहीं है।

10:37.678 --> 10:40.348
-वो गन के साथ बच्चा है। -तुम
चाहते थे मैं उसे गिरफ्तार करूँ, डैनो?

10:40.431 --> 10:42.266
तुम्हें हास्यमय लगता है?

10:42.350 --> 10:43.893
तुम्हारे लिए सरल भाषा में बोलता हूँ।

10:43.976 --> 10:47.938
गन वाले बच्चे निर्दोष लोगों
और पुलिसवालों को मार देते हैं!

10:48.022 --> 10:49.357
-सही कहा।
-अब वो बच्चा,

10:49.440 --> 10:50.983
शायद वो स्कूल का काम ख़त्म करेगा,

10:51.067 --> 10:54.737
पर शायद किसी को मारने के लिए एक और गन
ढूँढ रहा हो!

10:54.820 --> 10:58.199
क्यों? क्योंकि तुमने क़ानून के
बारे में भूलने का फैसला लिया!

10:58.282 --> 11:02.203
वो गुस्सा है क्योंकि आज किसी ने आकर
उसके परिवार के सदस्य को मार दिया,

11:02.286 --> 11:05.706
और उसे लगता है अगर उसने
कुछ नहीं किया, तो कोई नहीं करेगा।

11:05.790 --> 11:07.667
उसे गलत साबित करना होगा।

11:08.501 --> 11:10.252
चलो, हमारे पास काम है।

11:10.336 --> 11:12.880
तुम्हारी कोई समस्या
है, तुम जानते हो ना?

11:15.007 --> 11:16.634
अंतर्राष्ट्रीय मार्किट
वाईकिकि

11:44.328 --> 11:46.414
फुटबॉल के मैदान पर
लोगों की हत्या करना पसंद है?

11:48.165 --> 11:51.335
माना सपोलू के क़त्ल में तुम्हें
गिरफ्तार किया जाता है।

12:00.594 --> 12:03.764
वो इसलिए क्योंकि लड़कियाँ कहती हैं,
"हमें थोड़े पैसे दीजिए।"

12:09.103 --> 12:10.521
जाओ, लड़कियों को घर वापस छोड़ दो।

12:25.035 --> 12:26.537
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

12:27.538 --> 12:29.123
खेल की एक टेप है।

12:29.206 --> 12:32.877
थोड़े ही वक़्त में तुम्हारी पहचान करके
तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

12:32.960 --> 12:35.796
क्या बोल रहे हो, भाई?
मुझपर बंदूक तो तुमने तान रखी थी।

12:36.380 --> 12:40.301
मेरी बात सुनो। तुम्हें अभी मेरे साथ
चलकर मेरे लोगों से बात करनी पड़ेगी।

12:40.384 --> 12:41.427
तुम्हारे लोग?

12:41.510 --> 12:44.138
तुम्हारा मतलब वे ड्रग सौदागर जिन्हें
तुमने लूटा जब पुलिसवाले थे?

12:44.221 --> 12:45.264
मुझसे दूर रहो।

12:47.933 --> 12:50.478
- तुम क्या कर रहे हो!?
- मैं फिर पुलिसवाला बन गया।

12:50.561 --> 12:52.146
मैं तुम्हारी मदद करना चाहता था।

12:52.229 --> 12:54.732
मैं चीज़ों को अलग
तरीके से करना चाहता था।

12:55.316 --> 12:56.734
शायद मैं गलत था।

12:57.234 --> 12:58.110
हे!

12:58.194 --> 12:59.278
राज्य पुलिस कार्य दल मुख्यालय

12:59.361 --> 13:00.362
- चलो!
- यहाँ अंदर।

13:00.446 --> 13:02.531
- मुझे छोड़ दो!
- बैठो!

13:05.242 --> 13:06.660
क्या हो रहा है?

13:07.995 --> 13:11.832
ये सिड है। ये आज फुटबॉल के खेल में
मौजूद था। और समोअन गैंग का हिस्सा है।

13:11.916 --> 13:14.793
कोनो? मत बताओ कि तुम उनके साथ
काम कर रही हो?

13:16.003 --> 13:17.296
तुम उसे कैसे जानते हो?

13:18.714 --> 13:20.424
-हमारा भाई है।
-हमारा भाई है।

13:20.508 --> 13:22.009
मैं भी एक पुलिसवाला हूँ।

13:34.813 --> 13:37.066
-तुम एक पुलिसवाले हो।
-अंडरकवर।

13:37.816 --> 13:39.026
चिन ने कहा तुमने एचपीडी छोड़ दिया।

13:40.319 --> 13:41.987
ऐसा करना आसान रास्ता होता।

13:43.072 --> 13:45.449
इस काम को लेने से पहले,
पूरा डिपार्टमेंट मुझपर कहर

13:45.533 --> 13:48.035
बरसाने लगा सिर्फ़ इसलिए
क्योंकि मैं इस चोर का भाई हूँ।

13:48.118 --> 13:49.411
ज़बान संभाल कर।

13:50.788 --> 13:53.457
अच्छा, अभी-अभी एचपीडी
से फ़ोन पर बात की।

13:54.083 --> 13:55.167
इसकी बात सच है।

13:55.960 --> 13:59.463
ये गैंग यूनिट में काम कर रहा है।
समोअंस के बीच अंडरकवर है।

14:00.631 --> 14:02.299
मैं यही बताने की कोशिश कर रहा था।

14:02.383 --> 14:05.511
पुलिस विभाग ने मेरा कवर बनाने
के लिए नौकरी छोड़ने का कहा।

14:05.594 --> 14:07.346
मैं 11 महीनों से समोअन गैंग में
अंडरकवर हूँ।

14:07.429 --> 14:10.349
मुख्य खिलाड़ियों की पहचान कर
पर्याप्त सबूत इकट्ठा करके

14:10.432 --> 14:13.602
-उन्हें वारंट के साथ पकड़ने। -गैंग
युद्ध के बारे में क्या जानते हो?

14:16.063 --> 14:19.316
मैं इस बेईमान पुलिसवाले के सामने
एक और शब्द नहीं कहूँगा।

14:19.400 --> 14:22.027
तुम मानते हो मैंने ड्रग्स
छापों से पैसे लिए, ठीक है।

14:22.111 --> 14:23.988
लेकिन तुम जो जानते हो हमें बताओगे।

14:25.072 --> 14:26.073
मैं इन दोनों को बताऊंगा।

14:28.075 --> 14:29.618
मैं तुमसे बात नहीं करूँगा।

14:49.597 --> 14:51.807
तुमने सिड को फुटबॉल
खेल में देखा था ना?

14:53.601 --> 14:54.560
और तुमने उसे जाने दिया?

14:55.352 --> 14:56.604
वो शूटिंग में शामिल नहीं था।

14:57.563 --> 14:58.772
वो बस भाग रहा था।

14:59.648 --> 15:02.401
तुमने उसे परिवार होने
की वजह से छोड़ दिया।

15:03.986 --> 15:06.280
तुम्हारे लिए उन्होंने ऐसा नहीं किया।

15:13.704 --> 15:16.749
मैं ऊपर तक पहुँच रहा हूँ।
वो मुझपर भरोसा करने लगे हैं।

15:17.333 --> 15:20.669
पिछले छह महीने, मैं उनकी कॉल गर्ल
गतिविधियों का रक्षक रहा।

15:20.753 --> 15:23.047
और आखिर उनके सुरक्षा
के काम में हिस्सा मिलने लगा।

15:23.130 --> 15:25.132
मुझे जहाँ तक समझ आया…

15:26.091 --> 15:29.386
ट्रायडस के साथ लड़ाई के बीज
समोअंस ने बोये हैं।

15:30.220 --> 15:31.263
- क्यों?
- पता नहीं।

15:31.347 --> 15:32.431
पर जो मैंने सुना है,

15:32.514 --> 15:34.642
मामला सुधरने से पहले और
बिगड़ने वाला है।

15:34.725 --> 15:36.143
हम मामले सुधारने का काम करते हैं,

15:36.226 --> 15:38.103
तो बताओ शुरूआत कहाँ से करें।

15:41.148 --> 15:42.983
खाड़ी में एक दुकान है जिसे समोअंस

15:43.067 --> 15:44.693
कभी-कभी
माल सौंपने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

15:44.777 --> 15:47.529
आजकल वहाँ गतिविधियाँ बहुत बढ़ गई हैं।

15:47.613 --> 15:50.449
पक्का नहीं जानता… लेकिन
सुना है इसका ट्रायडस को

15:50.532 --> 15:53.410
एक धंधे से ज़बरदस्ती
निकालने से संबंध है।

15:53.494 --> 15:55.996
अगर मैं जवाब ढूँढ रहा होता,
तो शुरूआत वहीं करता।

16:00.709 --> 16:03.420
तो सिड को लगता है कि
समोअंस यहाँ कारोबार चलाते हैं।

16:03.504 --> 16:06.298
- हाँ, किस प्रकार का कारोबार?
- चोरी की गाड़ियाँ तोड़ने का

16:06.382 --> 16:08.759
यह पुरानी कारें कौन चुराकर तोड़ेगा।

16:10.803 --> 16:12.221
मैं सोच रहा था।

16:12.304 --> 16:14.264
शायद तुम्हें चिन को कुछ दिन घर भेज
देना चाहिए।

16:16.809 --> 16:18.894
क़ानून प्रवर्तन चिन
का पारिवारिक काम है,

16:18.978 --> 16:21.313
तो जब उसने अपना बैज खो दिया,
उसने परिवार खो दिया।

16:21.397 --> 16:24.608
अगर वो बैज पहनना चाहता है, तो ऐसी
परिस्थितियों से निपटना होगा।

16:25.109 --> 16:26.735
जब तुम बच्चे थे तो किसी
ने तुम्हें पकड़ा नहीं ना?

16:27.361 --> 16:29.029
इसे कठोर प्यार कहते हैं, पार्टनर।

16:34.660 --> 16:36.829
और हाँ, मुझे पकड़ा गया था।

16:36.912 --> 16:39.331
मेरे पास तस्वीरें हैं,
अगर तुम्हें सुबूत चाहिए।

16:40.290 --> 16:41.291
झूठी तस्वीरें।

16:42.167 --> 16:43.335
- तुमने कुछ कहा?
- नहीं।

16:48.382 --> 16:52.094
समोअंस का सामान तो बढ़िया है।
काफी खाना खा सकते हैं।

16:52.177 --> 16:54.430
- है ना?
- बहुत ज़्यादा पिज़्ज़ा लगता है।

16:54.513 --> 16:55.389
शायद नहीं।

16:56.598 --> 16:57.683
इसे देखो।

16:58.851 --> 17:00.185
तुम्हें क्या दिखता है?

17:00.269 --> 17:01.311
गर्म ताज़ा पिज़्ज़ा

17:02.021 --> 17:03.063
कुछ भी नहीं दिखता।

17:03.147 --> 17:07.776
बिलकुल वही। कोई खाने का निशान,
या दाग नहीं। कुछ भी नहीं है।

17:08.485 --> 17:09.945
ये तुम्हें अजीब नहीं लगता?

17:10.029 --> 17:12.698
उतना नहीं जितना बाहर के
खाने पर जीने वाले आदमी को।

17:12.781 --> 17:15.325
मैं कह रहा हूँ वो इन बक्सों में
क्या भेजते होंगे।

17:18.162 --> 17:20.080
अच्छा, वो नज़र क्या थी?

17:20.164 --> 17:22.541
- क्या?
- वो नज़र। जब तुम मुझे बताते नहीं

17:22.624 --> 17:23.709
तुम क्या सोच रहे हो।

17:23.792 --> 17:27.629
-और अगली चीज़, मुझपर गोलियाँ चलने लगती
हैं। -आयोडीन ढूँढ रहा हूँ। आयोडीन।

17:27.713 --> 17:29.798
आयोडीन। अरे देखो, रहस्य सुलझ गया।

17:29.882 --> 17:32.176
एक डिब्बा उठाओ और यहाँ पर रख दो।

17:36.972 --> 17:38.474
- यहाँ पर?
- हाँ।

17:43.020 --> 17:44.980
अच्छा, बहुत हुआ। हम क्या कर रहे हैं?

17:45.064 --> 17:49.234
जब आयोडीन धातु से मिलती है,
उससे बाइनरी नमक बनते हैं।

17:49.318 --> 17:51.820
बाइनरी नमक। अच्छा।

17:51.904 --> 17:53.530
इस रसायन-शास्त्र पाठ की कोई वजह?

17:53.614 --> 17:55.824
ध्यान दो। तुम कुछ सीख जाओगे।

17:55.908 --> 17:59.912
कोई भी धातु वाली वास्तु…
जो इन डिब्बों में रही होगी…

18:02.039 --> 18:03.999
पीछे निशान छोड़ेगी।

18:04.083 --> 18:06.668
आयोडीन से वो कुछ पलों में उभर जाएंगे।

18:11.090 --> 18:11.924
वाह।

18:14.927 --> 18:18.138
-मोटी परत, अतिरिक्त बुलेट्स, प्लीज़।
-हाँ।

18:19.515 --> 18:22.184
चलो, मुझे एक बढ़िया पिज़्ज़ा चाहिए।
चलो चलें।

18:30.984 --> 18:33.195
पता है क्या? ये जगह वाकई सही लगती है।

18:33.278 --> 18:36.323
-बिलकुल लगती होगी।
-यहाँ लिखा है वे पानी में उड़ते हैं।

18:36.406 --> 18:39.243
बढ़िया है। हाँ। इस शहर को
बढ़िया पिज़्ज़ा चाहिए।

18:39.326 --> 18:40.786
अफसोस हमें उनकी दुकान
बंद करवानी पड़ेगी।

18:40.869 --> 18:43.288
तुम्हें वाईकिकी में
आयोलानी आज़माना चाहिए।

18:43.372 --> 18:45.833
वो द्वीप के सबसे बढ़िया हैम
और पाइनएप्पल वाले बनाते हैं।

18:46.125 --> 18:47.042
क्या?

18:47.126 --> 18:48.961
मैं तुम्हें कुछ समझाना
चाहता हूँ, समझे?

18:49.044 --> 18:53.423
पिज़्ज़ा का मतलब, चीज़,
सॉस और मैदा है। बस।

18:53.507 --> 18:57.302
अच्छा, तुम पेपरोनी डालना चाहते हो,
बढ़िया, लेकिन हैम, नहीं।

18:57.386 --> 18:58.846
फल, नहीं।

18:58.929 --> 19:01.098
मुझे परवाह नहीं हम कहाँ हों।
पिज़्ज़ा और पाइनएप्पल

19:01.181 --> 19:02.933
एक जगह साथ नहीं रह सकते।

19:04.476 --> 19:06.812
तुम इसके बारे में दृढ़ता
से महसूस करते हो।

19:08.188 --> 19:10.232
यह प्यारी है। तुम्हारी भूतपूर्व ने नई
रिंगटोन लगाई है?

19:10.315 --> 19:12.568
नहीं, ये उसका वकील है।

19:13.777 --> 19:15.028
हाँ, लॉर्ड वेडर।

19:17.990 --> 19:19.032
ये मज़ाक था क्या?

19:20.868 --> 19:22.244
हाँ, मेरे मरने के बाद।

19:22.327 --> 19:26.165
समझाता हूँ क्यों। क्योंकि
वो मेरी भी बेटी है, समझे?

19:27.124 --> 19:31.545
मुझे परवाह नहीं। हे!
मेरी बात सुनो! कमीने।

19:32.045 --> 19:36.717
घटिया, नालायक, घूस-खोर… हैलो?

19:41.597 --> 19:43.015
अच्छा, क्या हुआ?

19:43.724 --> 19:46.685
रेशल…मुझे दोबारा अदालत में
ले जाना चाहती है

19:46.768 --> 19:50.439
क्योंकि उसे लगता है कि ग्रेस का
मेरे आस-पास होना,

19:50.981 --> 19:53.692
सुरक्षित नहीं है, जैसे फुटबॉल की
शूटिंग मेरी गलती थी।

19:53.775 --> 19:54.902
यार…

19:57.196 --> 19:58.197
मुझे अफसोस है।

20:09.666 --> 20:11.585
हे, तुम मालिक हो?

20:11.668 --> 20:15.005
- पाई या स्लाइस, ऑफिसर्स?
- हम तुमसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं।

20:15.088 --> 20:17.299
- उसे बंद करोगे?
- हे, इस खेल पर मेरा पैसा लगा है।

20:18.592 --> 20:19.927
हाँ। समझ गया।

20:23.180 --> 20:25.891
तुम्हें अंदाज़ा नहीं कि
तुम कहाँ हो, है ना?

20:25.974 --> 20:28.560
हम जानते हैं हम
न्यू यॉर्क में नहीं हैं।

20:28.644 --> 20:31.647
तुम्हारी बोली से लगता है न्यू जर्सी,
वेस्ट ऑरेंज?

20:31.730 --> 20:33.774
सही। तुम, भी?

20:33.857 --> 20:36.526
-हाँ।
-तुम घर से बहुत दूर आए हो।

20:36.610 --> 20:37.653
हाँ, याद मत दिलाओ।

20:37.736 --> 20:40.113
तुम कमोमाई ऑटो शॉप को सामान भेजते हो?

20:40.197 --> 20:42.908
हाँ। मैं कई जगहों पर
बहुत कुछ भेजता हूँ।

20:42.991 --> 20:44.201
जरूर भेजते होगे।

20:45.494 --> 20:47.871
ये वाला ख़ास आर्डर था।

20:50.791 --> 20:52.834
देखो, मैं सिर्फ़ पिज़्ज़ा
पहुंचाता हूँ, यार।

20:52.918 --> 20:55.087
बाद में लोग इस
बक्से में क्या डालते हैं,

20:55.170 --> 20:56.713
वो उनपर निर्भर है।

20:57.297 --> 20:59.007
अगर आप सज्जनों के पास और सवाल हैं…

20:59.508 --> 21:01.718
तो मेरे वकील से बात करें।

21:03.637 --> 21:05.639
-हे, मैंने कोशिश की।
-मुझे लगा तुम उचित थे।

21:05.722 --> 21:06.765
-तुम्हारी बारी।
-अच्छा।

21:17.442 --> 21:20.070
तुम लोग बहुत ज़्यादा बदमाशों
वाली फिल्में देखते होगे।

21:20.153 --> 21:21.738
तुम्हें कैसे पता?

21:21.822 --> 21:23.573
यह सारा मारने का तमाशा

21:23.657 --> 21:25.367
जिससे मैं विश्वास कर लूँ

21:25.450 --> 21:29.121
कुछ पुलिसवाले मुझे मार कर समुद्र में
फेंकने वाले हैं। प्लीज़।

21:29.204 --> 21:32.082
-हम तुम्हें गोली नहीं मारेंगे, जोई।
-चिंता कम हुई।

21:32.749 --> 21:35.335
हे, जोई, तुम्हारे पास एक आऊमाकुआ है?

21:35.419 --> 21:36.503
तुमने मुझे क्या कहा?

21:36.586 --> 21:40.674
-एक आऊमाकुआ।
-नहीं, एक आउमा… वो क्या है<i>?</i>

21:41.300 --> 21:44.428
कुछ हवाइयन मानते हैं कि उनके
पूर्वजों की आत्मा

21:44.511 --> 21:46.847
किसी और जीव के
रूप में प्रकट होती हैं।

21:46.930 --> 21:49.766
जैसे कि, एक शार्क में, समझे?

21:50.642 --> 21:52.894
और वो जानवर, वही जानवर,

21:52.978 --> 21:55.355
उन्हें ज़रूरत पड़ने
पर सुरक्षित रखते हैं।

22:01.528 --> 22:03.280
लगता है एक आऊमाकुआ तुम्हारे काम

22:03.363 --> 22:04.614
आ सकता है अभी, जोई।

22:06.992 --> 22:09.536
हे, ये क्या है, यार? ये डॉलफिन हैं?

22:10.620 --> 22:12.205
-हे।
-मुझे बताओ कि वो डॉल्फिन्स हैं!

22:12.914 --> 22:14.416
क्या वो शार्क हैं?

22:14.499 --> 22:16.376
- नहीं!
- चलो, जोई।

22:23.717 --> 22:26.386
हे!

22:29.890 --> 22:30.849
मुझे यहाँ से निकालो!

22:30.932 --> 22:32.768
बात करनी हो तो बता देना, जोई।

22:33.602 --> 22:39.441
मुझे यहाँ मत छोड़ो! बचाओ! हे!
मुझे यहाँ मत छोड़ो! हे!

22:41.777 --> 22:42.861
हे! रुको!

22:45.655 --> 22:46.531
हे!

22:50.577 --> 22:51.703
मुझे यहाँ से निकालो!

22:53.538 --> 22:55.499
एक सवाल पूछूँ।
क्या तुम सचमुच पागल हो?

22:55.582 --> 22:57.626
शांत। ये पर्यटकों के लिए पिंजरा है।

22:57.709 --> 23:00.378
वो… वो हानिरहित गलैपगोस शार्क हैं।

23:00.462 --> 23:01.963
वो आदमखोर नहीं हैं।

23:02.047 --> 23:03.548
हे!

23:03.632 --> 23:04.674
लेकिन, जोई ये नहीं जानता।

23:06.051 --> 23:08.095
- हे, तुम्हें बियर चाहिए?
- हाँ।

23:09.096 --> 23:10.055
हे!

23:10.806 --> 23:12.057
जोई के लिए।

23:12.140 --> 23:14.267
बचाओ! हे!

23:17.437 --> 23:19.106
अपनी भूतपूर्व पत्नी
का क्या करोगे, यार?

23:19.189 --> 23:21.274
मैं जो जानता हूँ तुम्हें
बताऊंगा। बचाओ!

23:21.358 --> 23:22.359
मुझे पता नहीं।

23:26.196 --> 23:27.739
ग्रेसी मेरी ज़िंदगी है।

23:27.823 --> 23:30.200
अगर उसे खो दिया,
तो मेरा यहाँ होने का कोई कारण नहीं।

23:30.283 --> 23:31.952
मैं द्वीप पर अकेला हो जाऊँगा।

23:32.994 --> 23:36.206
हे! रुको!

23:36.790 --> 23:38.708
-खैर, तुम्हारे पास जोई तो है।
-हाँ।

23:40.335 --> 23:42.921
- हे!
- हमें उसे वहाँ से निकालना चाहिए।

23:43.672 --> 23:44.673
ठीक है।

23:44.756 --> 23:46.091
- मुझे यहाँ से निकालो!
- ठीक है।

23:46.174 --> 23:48.176
तुम समोअंस को गन्स क्यों भेज रहे हो?

23:48.260 --> 23:49.594
मेरा उनके साथ व्यापार है।

23:49.678 --> 23:51.888
जानता हूँ तुम्हारा उनके
साथ व्यापार है। कैसा व्यापार?

23:53.807 --> 23:56.726
समोअंस हमें ट्रायडस
को उनके जुए के काम से

23:56.810 --> 23:58.478
निकालने में हमारी मदद कर रहे हैं।

24:01.648 --> 24:02.607
हमारे पास बंदूकें और पैसे हैं,

24:02.691 --> 24:06.069
समोअंस के पास ताकत
और स्थानीय जानकारी।

24:06.153 --> 24:10.157
और मैं बस इतना ही जानता हूँ। कसम से।
प्लीज़! हे!

24:11.241 --> 24:13.118
कौन "हम"? किसके लिए काम करते हो?

24:13.201 --> 24:14.911
-सैल्वो।
-फ्रैंक सैल्वो?

24:14.995 --> 24:18.331
हाँ! वो कल शहर में आ रहा है।

24:19.332 --> 24:20.208
क्यों?

24:20.292 --> 24:22.794
क्योंकि जिसके साथ उसने
सौदा किया था वो मारा गया।

24:22.878 --> 24:25.380
वही जिसे कल फुटबॉल खेल में गोली
मार दी गई।

24:25.922 --> 24:27.716
सैल्वो कार्यवाही देखना चाहता है,

24:28.216 --> 24:30.802
और समोअन गैंग के नए बॉस के साथ बैठकर
आश्वस्त होना

24:30.886 --> 24:33.263
-चाहता है कि सब सही है।
-जोई, एक सेकंड रुको।

24:34.806 --> 24:35.640
सैल्वो कौन है?

24:36.850 --> 24:40.020
फ्रैंक सैल्वो जर्सी में सैल्वो अपराधी
परिवार का मुखिया है।

24:40.103 --> 24:43.356
अगर वही सब करवा रहा है, तो असली
युद्ध अभी शुरू भी नहीं हुआ।

24:49.112 --> 24:51.489
फ्रैंक सैल्वो। आधे
दर्ज़न हत्याओं का दोषी।

24:51.573 --> 24:55.660
तीन साल पहले, उसने परिवार का मुखिया
बनने के लिए अपने चाचा की हत्या कर दी।

24:55.744 --> 24:57.704
उसके कर्मचारी सब कुछ करते हैं।
वेश्यावृत्ति,

24:57.787 --> 25:00.957
लोन-चोरी, सुरक्षा, ड्रग्स, सब कुछ।

25:01.041 --> 25:03.043
सिवा एक धंधे के,
ग़ैरकानूनी जुआ,

25:03.126 --> 25:06.504
क्योंकि अटलांटिक शहर ने उसे हथिया
लिया। इसलिए वो यहाँ दुकान लगा रहा है।

25:06.588 --> 25:09.424
जरूर। होनोलूलू ने अभी-अभी
कानूनन गैम्बलिंग रद्द कर दी।

25:09.507 --> 25:11.426
सैल्वो जानता है ये
अवसरों का द्वीप है।

25:11.509 --> 25:14.012
अगर उसने ग़ैरकानूनी जुआ संभाला,
काम अपने तरीके से करेगा।

25:14.095 --> 25:16.306
तो बता देता हूँ, वो बीमारी फैला देगा।

25:16.890 --> 25:18.767
न्यू जर्सी गिरोह को भागीदार
पसंद नहीं,

25:18.850 --> 25:21.353
तो वो सिर्फ़ थोड़े वक़्त में समोअंस को
हटा देंगे।

25:21.436 --> 25:23.688
ऐसा होने पर, मौका से मकाई तक
हर गली

25:23.772 --> 25:25.398
उस फुटबॉल मैदान की तरह खूनी बन जाएगी।

25:25.482 --> 25:28.777
-खैर, हमें बीमारी ख़त्म करनी होगी।
-कैसे?

25:29.653 --> 25:31.738
जोई के मुताबिक,
सैल्वो यहाँ पर समोअन गैंग के

25:31.821 --> 25:33.323
नए मुखिया से मिलने आ रहा है।

25:33.406 --> 25:36.201
ये आदमी… टुएने।
माना सपोलू का सहायक।

25:36.284 --> 25:38.703
सही। कल रात टुएने
का ऑडिशन है ये देखने

25:38.787 --> 25:40.830
के लिए कि वो कैसीनो सही चलाएगा।

25:40.914 --> 25:42.040
हमें अंदर घुसना होगा,

25:42.123 --> 25:44.793
सैल्वो की सहभागीदारी को
टेप में रिकॉर्ड करने के लिए।

25:45.919 --> 25:47.295
हम ये कैसे करेंगे?

25:50.298 --> 25:51.466
तुम्हें क्या चाहिए?

25:51.549 --> 25:52.550
तुमने इसे ज़रूरी बताया।

25:52.634 --> 25:53.593
वाईआले बीच पार्क
काहाला

25:53.677 --> 25:56.388
आज रात कैसीनो लगा है।
हमें अंदर भिजवा सकते हो?

25:57.305 --> 26:00.183
मैंने कहा मैं किसी काम की सुरक्षा में
व्यस्त था।

26:00.267 --> 26:01.601
फिर, क्या तुम ऐसा करोगे?

26:02.185 --> 26:03.979
मुझे संकट में डालोगी, बच्ची।

26:04.062 --> 26:07.107
ये काम बिगड़ गया तो मेरी तहकीकात
संकट में पड़ जाएगी।

26:07.190 --> 26:09.985
मैं तुमसे ये नहीं कहती अगर
हमारे पास इस गैंग युद्ध को ख़त्म

26:10.068 --> 26:11.945
करने का असली मौका ना होता।

26:12.028 --> 26:15.073
मैं मदद करूँगा, लेकिन मेरा चिन से
कोई लेना देना नहीं।

26:17.534 --> 26:20.787
ये बुरी बात है, भाई।
वो परिवार का हिस्सा है।

26:20.870 --> 26:25.166
तुम समझती हो कि मैं ऐसा महसूस करना
चाहूँगा? मैं और चिन बच्चे थे।

26:25.792 --> 26:28.003
-मुझे लगा मैं उसे जानता हूँ।
-तुम जानते हो।

26:28.086 --> 26:30.839
उसने जो किया उससे मेरे
एचपीडी के साथ संबंध बिगड़ गए।

26:31.673 --> 26:34.050
मैं जानता हूँ अगर मैं
सबसे कठिन काम नहीं पकडूँगा,

26:34.134 --> 26:37.262
जिन्हें कोई नहीं आज़माता, तो मैं भी
उन्हें बेईमान लगूँगा।

26:38.138 --> 26:39.806
तुम्हें लगता है मुझे
चाल में रहना पसंद है?

26:39.889 --> 26:42.267
एक साल अपनी बीवी बच्चे से दूर।

26:42.350 --> 26:44.436
चिन से रिश्ते के कारण मेरे साथ
ऐसा हुआ।

26:44.519 --> 26:46.855
तुमने कभी सोचा शायद उसने कुछ ना
किया हो?

26:46.938 --> 26:48.857
- शायद उसे फँसाया गया हो?
- यही मायने रखता

26:48.940 --> 26:52.027
है कि बॉस क्या सोचते हैं,
और उन्होंने उसका बैज ले लिया।

26:52.652 --> 26:54.404
और कुछ सोचना कैरियर
की आत्महत्या होगा।

26:54.487 --> 26:57.449
उसने फुटबॉल के मैदान में तुम्हारी
रक्षा की, तुम ऐसे क़र्ज़ चुकाओगे।

26:57.532 --> 27:00.493
उसे लगा कि मैं गैंग वाला हूँ,
और मुझे जाने दिया।

27:00.577 --> 27:02.203
ऐसा कौन पुलिसवाला करता है?

27:02.287 --> 27:04.789
जिसे अपने परिवार का
ख्याल रखना आता हो।

27:10.337 --> 27:11.963
मुझे तुम्हारी फ़िक्र है, कोनो।

27:12.922 --> 27:16.092
वह एचपीडी. वाले
जिनपर तुम बैकअप के लिए निर्भर हो?

27:16.176 --> 27:17.844
क्या वे नहीं जानते तुम्हारा
भाई कौन है?

27:17.927 --> 27:19.929
वो गलत सोचते हैं, और तुम भी।

27:20.013 --> 27:21.639
वो एक अच्छा आदमी है।

27:24.517 --> 27:26.895
सुनो, बच्ची। अगर तुम्हें मदद चाहिए…
तो करूँगा।

27:27.812 --> 27:29.814
लेकिन चिन की नहीं। बात ख़त्म।

27:29.898 --> 27:31.941
वो अंडरकवर नहीं जा रहा।

27:32.025 --> 27:35.653
द्वीप पर सभी उसे जानते हैं।
सिर्फ़ मैं, मक़गैरेट और डैनी होंगे।

27:38.198 --> 27:40.617
मैं तुम्हें अंदर भिजवा सकता हूँ अगर
तुम पेय परोस दो।

27:40.700 --> 27:44.204
-उन दो हओलों के बारे में नहीं पता।
-वो अच्छा तैयार होते हैं।

27:44.287 --> 27:45.747
वो जुआरी बनकर जा सकते हैं।

27:46.331 --> 27:47.374
भरोसा करो।

27:59.511 --> 28:03.181
पलटो। विनती करता हूँ।

28:09.062 --> 28:11.147
तुम क्या कर रहे हो? पीछे मुड़ो!

28:40.760 --> 28:42.220
-मैं अँदर पहुँच गई।
-ठीक।

28:43.513 --> 28:45.056
गृह सुरक्षा ऑनलाइन है।

29:13.168 --> 29:14.377
हवाई लोआ रिज
होनोलूलू

29:15.044 --> 29:16.588
अलोहा, सज्जनों। नाम?

29:18.131 --> 29:19.090
एडवर्ड्स।

29:26.389 --> 29:28.892
अच्छा, वो सही हैं।
उन्हें अंदर जाने दो।

29:36.733 --> 29:37.942
मज़े करो।

29:38.026 --> 29:39.277
- छुट्टा सर?
- हाँ प्लीज़।

29:48.203 --> 29:50.205
-वो आदमी तुम्हारा है।
-बहुत विशाल है।

29:51.206 --> 29:53.583
<i>-</i>हम अंदर हैं।
-सुन गया। ऊंचा और साफ़।

29:57.962 --> 29:59.589
ववेनी और सोडा, प्लीज़।

29:59.672 --> 30:02.801
मैं क्या लगता हूँ? उन लड़कियों से पूछो
जिन्होंने ड्रिंक्स पकड़ी हैं।

30:02.884 --> 30:04.260
हाँ, सही विचार है ना?

30:06.137 --> 30:08.181
मैं वेटर और तुम जेम्स बांड
क्यों लग रहे हो?

30:08.264 --> 30:09.098
मुझे पता नहीं।

30:09.182 --> 30:11.017
-उसे पता नहीं क्या बोल रहा है।
-सच में।

30:12.352 --> 30:13.728
हम शामिल हो सकते हैं?

30:17.398 --> 30:18.441
शुरू में दस।

30:25.740 --> 30:29.494
सज्जनों, सैल्वो नए समोअन बॉस,
टुएने के साथ आ रहा है।

30:41.005 --> 30:42.131
चलें?

30:50.890 --> 30:52.016
तुम्हें क्या लगता है?

30:53.309 --> 30:54.561
उसके पास इक्का होगा।

31:06.489 --> 31:07.824
कितने गंभीर लोग।

31:09.075 --> 31:10.994
काम से पहले ड्रिंक लेना चाहेंगे?

31:12.495 --> 31:13.746
व्हिस्की, भर कर।

31:15.039 --> 31:16.124
बोतल में बियर।

31:28.678 --> 31:29.846
शुक्रिया, प्यारी।

31:31.222 --> 31:33.308
आनंद लें। आशा है आपको अच्छा लगेगा।

31:35.935 --> 31:37.729
यहाँ ज्यादा आना चाहिए।

31:37.812 --> 31:40.732
अच्छा, देखो। अब जब सपोलू चला गया है,

31:41.316 --> 31:42.817
मेरे दोस्तों को फ़िक्र है कि तुम वो सब

31:42.901 --> 31:45.570
कर पाओगे जो माना ने तुम्हारे बारे में
कहा था।

31:45.653 --> 31:46.988
कर सकते हैं, और करेंगे।

31:47.071 --> 31:49.490
हम ट्रायडस को ख़त्म करने को
ज़्यादा प्रेरित हैं।

31:49.574 --> 31:50.783
मुझे उसी का डर है।

31:50.867 --> 31:54.996
हम यह हथियार तुम्हारे कभी
ना ख़त्म होने वाले गैंग युद्ध के लिए

31:55.079 --> 31:58.082
नहीं भेज रहे। तुम्हें पैसा ट्रायडस को

31:58.166 --> 32:00.960
जुए के व्यापार से
हटाने के लिए मिल रहा है

32:01.044 --> 32:05.006
ताकि हम अपना काम निर्विरोध कर
सकें। बस इतना ही।

32:05.089 --> 32:08.259
फिर तुम्हारा पैसा सही जगह लग रहा है।
तुमने अपनी आँखों से देखा है।

32:08.885 --> 32:11.512
हमारे गेमिंग कमरे सही चल रहे हैं।
उनकी जगह…

32:11.596 --> 32:14.015
- ये दो नाम। मुझे इन्हें…
- रुको।

32:14.098 --> 32:17.477
-मैंने इन्हें जाने दिया। ये सही हैं।
-बॉस इसे देखना चाहते हैं।

32:18.603 --> 32:21.230
दोस्तों, मुझे इस बारे में बुरा ख्याल
आ रहा है।

32:21.814 --> 32:24.901
मैं तुमसे जानना चाहता हूँ कि तुम और
तुम्हारे लोग

32:24.984 --> 32:27.278
मेरे निवेश को सुरक्षित रख पाएँगे।

32:27.362 --> 32:28.571
क्या है?

32:29.197 --> 32:31.491
सर, मुझे लगता है आपको देखना चाहिए।

32:33.076 --> 32:34.994
तुम जानते हो क्या करना है।

32:35.703 --> 32:36.537
कुछ गड़बड़ है?

32:39.082 --> 32:42.043
ऐसा क्यों है कि तुम्हारे लोग इस
घास से ढके पत्थर

32:42.126 --> 32:46.005
पर कई पीढ़ियों से खेल रहे हैं,

32:46.506 --> 32:49.676
और दो सेकंड में, मेरे आदमियों
ने उस लिस्ट में दो ऐसे नाम ढूंढे

32:49.759 --> 32:52.303
- जिनकी कोई जानकारी नहीं?
- हम पकड़े गए।

32:53.096 --> 32:56.724
सिड को अंदर बुलाओ। वो गेट पर है।
मैं उससे अभी मिलना चाहता हूँ।

32:56.808 --> 32:57.892
मेरे आदमी सिड को संभालेंगे।

32:58.935 --> 33:01.771
बस उन दो आदमियों को ढूँढो
जिन्हें उसने अंदर आने दिया।

33:08.611 --> 33:09.821
सिड को कहाँ ले गए?

33:11.823 --> 33:13.241
सैल्वो के साथ पूल के पास।

33:13.324 --> 33:14.200
वो मुसीबत में है।

33:17.120 --> 33:18.663
मैं बैकअप के साथ आ रहा हूँ।

33:25.294 --> 33:27.088
आपकी मदद करूँ? सिर्फ़ निमंत्रित लोग।

33:34.887 --> 33:38.641
मुझे सब कुछ बताओ…
जल्दी और दर्द से रहित होगा

33:39.517 --> 33:41.144
बहुत मेहरबानी तुम्हारी।

33:45.148 --> 33:47.233
है अगर दूसरे विकल्प का सोचो।

33:47.316 --> 33:51.279
कि मैं तुम्हारे पेट में गोलियाँ दाग
दूँ और तुम्हारा खून बहते हुए देखूँ।

33:51.362 --> 33:54.615
क्योंकि अगर तुमने बोलना
शुरू नहीं किया तो ऐसा ही होगा।

33:56.159 --> 33:59.203
अब, वो दोनों कौन थे जिन्हें तुमने
अंदर आने दिया।

34:00.329 --> 34:01.581
और क्या तुम पुलिसवाले हो?

34:16.971 --> 34:18.389
उन्हें यहाँ से निकालो!

34:19.140 --> 34:20.850
कहाँ? नहीं, हम नहीं… हे!

34:21.350 --> 34:23.770
दोस्तों, माफ़ करना।
हमें कोई समस्या नहीं चाहिए।

34:23.853 --> 34:24.687
हे!

34:27.982 --> 34:29.025
गन फेंक दो!

35:22.411 --> 35:24.163
हवाई प्रदेश
गवर्नर

35:45.101 --> 35:46.769
- जी?
- रेशल, मेरी बात सुनो।

35:47.520 --> 35:51.315
अच्छा, इस से पहले तुम अपने वकीलों को
मुझपर छोड़ो, और ग्रेस को मुझसे छीनो,

35:51.399 --> 35:53.651
मैं तुम्हें कुछ याद दिलाना चाहता हूँ।

35:53.734 --> 35:58.865
मैं 5,000 मील दूर इसलिए आया ताकि
ग्रेस को हफ्ते में दो बार देख पाऊँ।

35:59.574 --> 36:03.077
दो बार, समझी? उसका मतलब 48 घंटे,
साल में 52 बार,

36:03.161 --> 36:05.788
जो कुल मिलाकर 2,500 घंटे हुए।

36:06.664 --> 36:09.208
जब नींद और स्कूल को मिला लो,

36:09.292 --> 36:12.879
तो हर साल गिनती के 400 घंटे
बचते हैं जब ग्रेस से मिल पाता हूँ।

36:13.880 --> 36:15.590
और फिर, जानती हो,
ये कम हो जाएगा

36:15.673 --> 36:19.302
जब वो दोस्त बनाने शुरू करेगी और…
कॉलेज जाना शुरू कर देगी।

36:24.432 --> 36:27.351
तो, आखिरकार, इसके बाद मेरे पास ज़्यादा
वक़्त नहीं रहता अपनी बेटी

36:27.435 --> 36:28.769
के साथ बिताने के लिए।

36:29.353 --> 36:31.105
उतना नहीं जितना मैं चाहूँगा।

36:32.231 --> 36:36.110
लेकिन मैंने कभी शिकायत नहीं की। मैंने
कभी शिकायत नहीं की क्योंकि इससे हर पल

36:36.194 --> 36:39.238
मेरे यहाँ पर होने का
मकसद याद रहता है।

36:41.824 --> 36:43.784
वो नन्ही लड़की मेरी ज़िंदगी है।

36:45.453 --> 36:47.997
इसलिए तुम्हें कह रहा हूँ,
प्रार्थना करता हूँ, रेशल,

36:48.080 --> 36:52.877
प्लीज़… प्लीज़, दयालु बनो…

36:54.337 --> 36:56.422
और उसे मुझसे दूर मत ले जाओ। बस।

36:58.216 --> 37:00.259
मैं मिस रेशल को बुलाती हूँ, सर।

37:02.136 --> 37:04.347
डिटेक्टिव विलियम्स,
मैं रेशल का वकील हूँ।

37:05.139 --> 37:06.933
हाँ, रेशल से बात करवाओगे, प्लीज़?

37:07.516 --> 37:08.851
इसकी ज़रूरत नहीं है।

37:08.935 --> 37:11.771
मुझे मत बताओ कि क्या ज़रूरी है,
बस जो कहा वो करो।

37:11.854 --> 37:14.065
रेशल याचिका वापस ले रही है।

37:14.148 --> 37:16.234
- वो क्या?
<i>- </i>उसने तुमसे मुलाक़ात के लिए ना लड़ने

37:16.317 --> 37:17.276
का फैसला लिया है।

37:23.199 --> 37:24.242
डैडी!

37:24.909 --> 37:27.662
इधर आओ, बंदरिया। हे भगवान!

37:31.916 --> 37:35.086
पता है क्या? मैं जानती हूँ मुझे मेरे
जन्मदिन पर क्या चाहिए।

37:35.169 --> 37:36.796
- मुझे बताओ।
- एक फुटबॉल, मुलायम गुलाबी रंग की।

37:36.879 --> 37:38.506
मुलायम गुलाबी रंग की?

37:41.425 --> 37:43.552
ये पूरे दिन की दूसरी
सबसे अच्छी खबर है।

37:55.898 --> 37:57.566
- हे।
- हे।

37:57.650 --> 38:00.528
तो, एच.पी.डी. सिड
की प्रशंसा कर रहा है।

38:01.028 --> 38:03.155
- क्या मतलब?
- वो एक साल अंडरकवर रहा,

38:03.239 --> 38:04.699
गैंग युद्ध को समाप्त करवाया।

38:04.782 --> 38:07.660
अब सैल्वो को पकड़ने में हमारी मदद की।
अब वह हीरो है।

38:07.743 --> 38:09.161
वह और चिन दोस्त हैं फिर?

38:09.912 --> 38:11.872
"दोस्त" तो पता नहीं,
थोड़ा पिघलने लगे हैं।

38:11.956 --> 38:13.291
इसमें वक्त लगेगा।

38:13.374 --> 38:16.210
ये लंबी दुश्मनी होगी, यार।
चिन ने उसकी जान बचाई है।

38:16.794 --> 38:19.547
हाँ, इससे याद आया,
क्या तुमने गवर्नर से मेरे

38:19.630 --> 38:21.257
संरक्षण मामले की बात की?

38:21.340 --> 38:23.676
गवर्नर मुझसे अपने मामलों की चर्चा
नहीं करती।

38:24.844 --> 38:26.721
मैंने सुना है सौतेला-स्टेन
एक नया होटल

38:26.804 --> 38:29.557
बना रहा है, जिसके लिए
सरकारी मंज़ूरी की ज़रूरत होगी।

38:32.018 --> 38:32.852
शुक्रिया।

38:34.562 --> 38:37.523
तुमसे कुछ पूछना चाहूँगा।
तुम्हें कितनी गहराई में जाना पड़ा?

38:37.606 --> 38:38.649
मेरा मतलब…

38:38.733 --> 38:41.694
मेरी वाकई प्रशंसा करने के
लिए तुम्हें अपना कितना ईमान खोना पड़ा?

38:44.363 --> 38:45.573
नाप रहा हूँ।

38:46.741 --> 38:47.575
अच्छा।

38:48.951 --> 38:52.038
शायद तुम यहाँ उतने अकेले नहीं जितना
खुदको समझते हो, डैनो।

38:59.253 --> 39:00.212
क्या देख रहे हो?

39:01.088 --> 39:03.507
क्षेत्रीय प्रतियोगिता में तुम्हारी
धुनाई होते हुए।

39:04.091 --> 39:05.718
कुकुई ने सभी गेम्स ऑनलाइन डाल दीं।

39:06.218 --> 39:07.803
तुम तो गए, बॉस।
पास करना चाहिए था।

39:07.887 --> 39:09.555
भाग सको तो पास क्यों करें?

39:16.812 --> 39:19.023
देखा, अब मैं मानता हूँ,
कि वो बढ़िया खेल था।

39:19.648 --> 39:22.193
- शुक्रिया।
- तुम्हारे डैड चिल्लाने से नहीं रुके।

39:24.695 --> 39:26.364
तुम मेरे डैड के साथ वहाँ थे?

39:30.159 --> 39:33.537
हाँ। मैं अकादमी से बस निकला ही था,
वो मेरे प्रशिक्षण ऑफिसर थे।

39:36.874 --> 39:38.042
सच कहता हूँ, जिस दिन

39:38.125 --> 39:41.337
स्टीव मैकगैरेट क्वार्टरबैक था
उस दिन सरकारी छुट्टी होती थी।

39:43.297 --> 39:44.215
सिर्फ़ एक सवाल है।

39:44.298 --> 39:45.841
क्वार्टरबैक के ऊपर नंबर 50 कैसे?

39:49.053 --> 39:51.097
- नहीं, ये फाइव-ओ है।
- हाँ।

39:51.180 --> 39:53.265
नहीं, ये… ये 50 नहीं,
एक फाइव-ओ है।.

39:53.349 --> 39:54.892
डैड हमारे परिवार को ऐसे बुलाया करते
थे,

39:55.476 --> 39:56.852
क्योंकि हम स्थानीय हवाईयन नहीं थे,

39:56.936 --> 39:58.312
इसलिए उन्होंने हमारा
उपनाम "फाइव-ओ" रखा

39:58.396 --> 40:00.773
यूनियन के 50वें प्रदेश के नाम पर…
पता नहीं।

40:00.856 --> 40:04.819
ये उनका हमें महसूस कराने का तरीका
था… कि हम किसी जगह से हैं, शायद।

40:08.572 --> 40:09.573
मुझे पसंद है।

40:12.618 --> 40:13.536
फाइव-0।
