WEBVTT

00:22.647 --> 00:23.773
आला मोआना बुलेवार्ड। वाइकिकी

00:23.857 --> 00:27.068
डैड, सच में? सुबह के छह बज रहे हैं।

00:27.152 --> 00:29.738
6:15 हैं। तुमने कहा था पढ़ने
के लिए जल्दी उठना है।

00:29.821 --> 00:31.698
इसलिए तुम्हें जगा रहा हूँ।

00:31.781 --> 00:36.494
हाँ, जल्दी, लेकिन इतनी सुबह भी नहीं।
आप कहाँ हैं?

00:36.578 --> 00:39.205
इस बारे में बात की थी।
आज एक बड़ी मीटिंग है।

00:39.706 --> 00:41.374
अच्छा। ठीक है।

00:41.458 --> 00:45.003
सभी पूछ रहे थे मैं
काहाना ट्रिप पर जा रहा हूँ या नहीं।

00:45.086 --> 00:48.506
ऐवन, मुझे लगता नहीं मैं तुम्हें बिना
देखरेख के कैम्पिंग पर जाने दूंगा।

00:48.590 --> 00:50.091
जॉर्डन के चाचा वहाँ होंगे।

00:50.175 --> 00:52.051
मैं जॉर्डन के चाचा को
नहीं जानता, ऐवन।

00:52.135 --> 00:53.344
डैड, वो लाइब्रेरियन हैं।

00:53.428 --> 00:55.764
वो कितने खतरनाक हो सकते हैं?

00:55.847 --> 00:57.057
एक काम करते हैं।

00:57.140 --> 01:00.852
इस परीक्षा में अव्वल आओ फिर हम
काहाना घाटी की बात करेंगे, ठीक है?

01:00.935 --> 01:02.270
<i>आप कितने तानाशाह हैं।</i>

01:02.353 --> 01:04.355
मैं जानता हूँ।
मैं सबसे खराब डैड हूँ।

01:09.360 --> 01:10.403
डैड?

01:12.072 --> 01:13.156
डैड, वो क्या था?

01:17.202 --> 01:18.286
डैड?

01:21.081 --> 01:22.916
बात कीजिए, डैड! क्या हो रहा है?

01:27.670 --> 01:28.755
वो आवाज़ क्या थी?

01:29.923 --> 01:31.007
वो क्या है?

01:33.802 --> 01:34.636
ऐवन!

01:37.180 --> 01:38.723
नहीं!

01:48.900 --> 01:49.901
डैड?

02:28.064 --> 02:29.440
जब वो पाँच साल का था,

02:29.524 --> 02:32.986
मैंने अपने बेटे स्टीव से पूछा,
कि वो बड़ा होकर क्या बनना चाहेगा।

02:34.529 --> 02:36.990
"मैं आपकी तरह पुलिसवाला
बनना चाहता हूँ, डैड।"

02:39.033 --> 02:40.160
मेंने उससे कहा…

02:41.536 --> 02:43.079
उसके अलावा कुछ भी बनो।

02:47.917 --> 02:49.335
पुलिसवालों की ज़िन्दगी…

02:50.211 --> 02:51.713
आसान नहीं होती।

02:54.048 --> 02:57.051
ऐसा नहीं कि मुझे अपने
काम पर गर्व नहीं, लेकिन…

02:57.135 --> 02:58.803
सबसे ज़्यादा, मेरे पास…

03:00.221 --> 03:01.222
पश्चाताप है।

03:03.766 --> 03:07.061
इससे मेरे परिवार पर जो असर हुआ,
जिस तरह उन्हें तकलीफ हुई,

03:07.145 --> 03:10.023
इस बारे में रोज़ सोचता हूँ।

03:11.316 --> 03:12.650
अब, मैं…

03:13.776 --> 03:14.944
यहाँ पर अकेला हूँ।

03:17.322 --> 03:19.866
पत्नी को खोना लगभग असहनीय था।

03:21.367 --> 03:23.202
लेकिन अपने बच्चों को छोड़ना<i>…</i>

03:23.995 --> 03:25.246
…उससे मैं टूट गया।

03:27.874 --> 03:31.002
मुझे उनपर बहुत गर्व है,
लेकिन वो ये जानते नहीं।

03:31.961 --> 03:35.506
मैंने उनके जीवन का बहुत हिस्सा,
उन्हें बड़े होते देखना खो दिया।

03:37.884 --> 03:39.719
शायद इसे ऐसा ही रहना होगा।

03:40.428 --> 03:41.930
जब तक इसे सुलझा ना लूं।

03:45.141 --> 03:47.060
लोगों के घरों में कैसे घुस आते हो?

03:47.143 --> 03:48.853
- मैंने खटखटाया था।
- मैंने सुना नहीं।

03:48.937 --> 03:51.064
मैंने खटखटाया था,
और फिर तुम्हें खिड़की से देखा

03:51.147 --> 03:53.608
- और मुझे लगा तुमने अपना सर हिलाया।
- नहीं।

03:54.400 --> 03:56.778
- तुम चाहते हो मैं चला जाऊँ?
- शायद। बैग में क्या है?

03:56.861 --> 03:59.364
वो डोनट-जैसी चीज़ें जो यहाँ
आम बिकती हैं।

03:59.447 --> 04:01.449
- मालासाडास?
- जो भी है। वे तले होते हैं।

04:01.532 --> 04:05.536
- और स्वादिष्ट हैं। तुम्हें चाहिए?
- नहीं। बिना बाईपास सर्जरी के नहीं।

04:06.204 --> 04:08.831
तुम रह सकते हो।
मेरी चीज़ों के पास मत खाना।

04:10.500 --> 04:11.626
एक नैपकिन मिलेगा?

04:13.002 --> 04:13.920
हाँ।

04:14.003 --> 04:16.714
वो नज़र क्या थी? क्या फ़ौज में खाना
ना गिराना सिखाते हैं?

04:16.798 --> 04:18.925
नौसेना है, समझे? नौसेना।

04:20.176 --> 04:21.344
गिराने की बात नहीं…

04:22.303 --> 04:23.429
तुम्हारी टाई है।

04:24.305 --> 04:25.974
हवाइ में कोई टाई नहीं पहनता।

04:26.057 --> 04:28.142
माफ़ करना, मुझे पेशेवर दिखना पसंद है।

04:28.226 --> 04:32.689
- पेशेवर क्या?
- अच्छा, ये मेरी मनपसंद टाई है।

04:32.772 --> 04:34.691
ग्रेस ने ये टाई मुझे फादर्स डे पर दी।

04:34.774 --> 04:36.192
और तुम्हारी जानकारी के लिए,

04:36.276 --> 04:38.903
जर्सी और इस देश के
सभी सामान्य शहरों में,

04:38.987 --> 04:41.030
डिटेक्टिव ऐसे ही दिखा करते हैं।

04:41.114 --> 04:42.282
- सच में?
- हाँ, सच।

04:42.365 --> 04:43.658
हाँ, शर्ट, टाई, डोनट के टुकड़े।

04:44.284 --> 04:45.368
एक जगह रह गई।

04:46.119 --> 04:48.246
मुख्य भू-भाग के दिखते तुम यहाँ कभी
मेल नहीं खाओगे।

04:48.329 --> 04:50.581
किसने कहा मैं मेल खाना चाहता हूँ?
नहीं चाहता।

04:50.665 --> 04:52.417
मैं मुख्य भू-भाग का दिखना चाहता हूँ।

04:52.500 --> 04:55.878
अच्छा, मैंने इन कपड़ों में 87 क़त्ल
के केस सुलझाए हैं।

04:55.962 --> 04:57.422
पर इतनी गर्मी में नहीं।

04:57.505 --> 04:59.424
- मैं टाई नहीं उतारूंगा।
- ठीक है।

04:59.507 --> 05:00.633
- तो इसे छोड़ दो।
- अच्छा।

05:00.717 --> 05:02.969
अच्छा? तुम मेरे जूतों
पर भी टिप्पणी करोगे?

05:03.052 --> 05:05.388
अब तुम कहते हो तो,
पेटेंट वाले लैदर लोफर्स?

05:07.015 --> 05:09.142
एक मेहरबानी करोगे, प्लीज़?

05:09.767 --> 05:10.852
इसे छोड़ दो।

05:13.438 --> 05:14.689
चैम्प

05:16.941 --> 05:19.193
- वो तुम्हारे पिताजी का सामान है?
- हाँ।

05:19.277 --> 05:22.113
- तुम्हें उससे कुछ मिला?
- जवाब से ज़्यादा सवाल।

05:22.196 --> 05:25.158
- तटरक्षक से बात की?
- हाँ।

05:25.241 --> 05:27.368
उन्हें अभी तक विक्टर
हेस की लाश नहीं मिली।

05:27.452 --> 05:29.162
इसका यह मतलब नहीं कि नहीं मिलेगी।

05:29.245 --> 05:30.788
अगर वो ज़िंदा हुआ तो?

05:30.872 --> 05:33.541
तुमने पूरी मैगज़ीन खाली की थी।
वो सड़ गया होगा।

05:33.624 --> 05:36.044
देखो, एडमिरल शेपर्ड जानते हैं उसने
तुम्हारे पिताजी को मारा।

05:36.127 --> 05:38.212
उन्होंने इसपर 24 घंटे आदमी लगाए हैं।

05:38.296 --> 05:39.797
वो हेस की लाश ढूँढ लेंगे।

05:43.593 --> 05:44.802
हाँ, गवर्नर।

05:50.892 --> 05:54.479
अपहरण किए गए का नाम रोलैंड लावरी है।
उसकी गाड़ी की एक घंटे पहले टक्कर हुई।

05:54.562 --> 05:56.689
दोनों तरफ़ गोलियाँ
चली, यात्री मारे गए।

05:56.773 --> 05:57.732
ये सब दिन में हुआ।

05:58.816 --> 06:01.652
एक साधारण आदमी का सड़क से ऐसे
अपहरण करना काफ़ी घटिया तरीका लगता है।

06:01.736 --> 06:04.030
ये आदमी साधारण नहीं है।
लावरी पूर्व-एन.एस.ए. है।

06:04.113 --> 06:06.324
उसके पास उच्च-गोपनीय
सुरक्षा मंजूरी होती थी।

06:06.407 --> 06:09.285
जिसका मतलब उसका अपहरण राष्ट्रीय
सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

06:09.368 --> 06:11.454
ठीक है। गवर्नर ने और क्या कहा?

06:11.537 --> 06:12.997
उन्होंने कहा, "उसे ढूँढो।"

06:19.087 --> 06:20.296
हे, तुम्हारा सन्देश मिला।

06:20.379 --> 06:22.256
बढ़िया। चलो काम पर लगें।

06:22.340 --> 06:23.800
गवर्नर का कार्य दल, अब हम संभालेंगे।

06:23.883 --> 06:27.303
चिन, कोनो, एस.यू.वी पर रहना।
डैनी और मैं वैन पर हैं।

06:27.386 --> 06:28.262
अफसर ली।

06:30.973 --> 06:33.726
उत्तरी हवाएँ जल्दी बह रही हैं।
मुझे ठंड लग गई।

06:33.810 --> 06:36.771
मैंने उसे प्रशिक्षित किया और अब वह
मुझसे नज़रें भी नहीं मिलाता।

06:36.854 --> 06:38.106
उसे भूल जाओ, भाई।

06:39.816 --> 06:42.735
मेरा ग्रेजुएशन का खाना
हलेइवा जो में 7:30 बजे है।

06:43.444 --> 06:44.821
तुम आ पाओगे?

06:44.904 --> 06:45.947
कोशिश करूँगा।

06:47.532 --> 06:48.699
- गाड़ी किराये की थी।
- चलो।

06:48.783 --> 06:50.326
तुम मेरी ग्रेजुएशन पर आओगे ना?

06:50.868 --> 06:52.537
मुझे ये ख्याल ठीक नहीं लगता।

06:52.620 --> 06:56.040
- हमारे परिवार और एच.पी.डी के बीच…
- मुझे उनकी सोच की परवाह नहीं।

06:56.541 --> 06:58.751
मेरे पुलिसवाली बनने का कारण तुम हो।

06:59.919 --> 07:03.464
एक रस्म किसी को पुलिसवाला नहीं बनाती।
काम करने से पुलिसवाले बनते हैं।

07:04.215 --> 07:05.341
मैं चाहती हूँ तुम आओ।

07:05.424 --> 07:06.425
नहीं।

07:06.926 --> 07:08.136
मैं उन्हें बेईमान लगता हूँ।

07:08.219 --> 07:09.929
वो तुम्हारे बारे में भी वही सोचेंगे।

07:10.012 --> 07:11.681
ये तुम्हारे लिए कर रहा हूँ।

07:13.683 --> 07:16.227
गाड़ी पर रहना,
मैं उस कैमरे की फुटेज निकलवाता हूँ,

07:16.310 --> 07:17.562
देखता हूँ अगर कुछ मिले।

07:21.566 --> 07:23.651
एस.एस-190 ढाल-भेदक गोलियाँ।

07:23.734 --> 07:25.862
इन लोगों के पास बढ़िया सहायता थी।

07:25.945 --> 07:27.363
बेशक कोई स्थानीय काम नहीं था।

07:27.447 --> 07:28.448
तुम्हें क्या मिला?

07:28.531 --> 07:31.033
ये वैन दो दिन पहले चुराई गई थी।

07:31.117 --> 07:33.327
एस.यू.वी. में दो मृत लोग,

07:33.411 --> 07:36.581
ब्रडाज़ की व्यक्तिगत
सुरक्षा संस्था के बॉडीगार्ड थे।

07:36.664 --> 07:38.291
दिलचस्प बात है।

07:38.374 --> 07:39.375
दिलचस्प बात क्यों है?

07:41.419 --> 07:43.254
ये घनी परत वाला बैलिस्टिक कांच है जो

07:43.337 --> 07:45.298
एक लचीले पोलीकार्बोनेट पर जोड़ी गई है।

07:45.381 --> 07:48.050
तुम बुलेटप्रूफ क्यों नहीं कहते?
वह कहना मुश्किल है क्या?

07:48.134 --> 07:51.179
चिन से कहो सुरक्षा संस्था से
पता करे वो कहाँ जा रहे थे।

07:51.262 --> 07:54.265
दोस्तों, रोलैंड का आखिरी फ़ोन
6:15 पूर्वाह्न को था।

07:54.348 --> 07:56.392
जब उसका अपहरण हुआ।
उसने किसे फ़ोन किया था?

07:56.476 --> 07:57.477
उसके बेटे, ऐवन को।

07:59.896 --> 08:00.980
हमें गवाह मिल गया।

08:11.324 --> 08:12.241
ऐवन.<i>..</i>

08:12.325 --> 08:13.659
राज्य पुलिस कार्य दल मुख्यालय

08:13.743 --> 08:16.287
<i>…</i>तुम जानते हो तुम्हारे डैड आज सुबह
कहाँ जा रहे थे?

08:16.370 --> 08:20.082
नहीं। उन्होंने शायद मुझे बताया होगा,
लेकिन मैंने ठीक से सुना नहीं।

08:22.043 --> 08:23.252
कोई बड़ी मीटिंग थी।

08:24.295 --> 08:25.421
पता है किस बारे में थी?

08:26.380 --> 08:28.216
उनके काम के बारे में हम
बात नहीं करते।

08:28.299 --> 08:31.260
क्या तुम्हारे डैड की किसी के साथ
अनबन थी?

08:31.344 --> 08:34.263
क्या कोई तुम्हारे डैड को
नुक्सान पहुँचाना चाहेगा।

08:34.347 --> 08:35.640
नहीं, वो सबसे उबाऊ इंसान हैं जिनसे

08:35.723 --> 08:37.141
आप कभी मिलेंगे।

08:37.225 --> 08:39.644
और तुम्हारी माँ? वो कहाँ हैं?

08:39.727 --> 08:41.187
गुज़र गई जब मैं सात साल का था।

08:43.731 --> 08:44.941
ठीक है, दोस्त, देखो…

08:46.275 --> 08:48.653
आज सुबह तुम्हारे डैड
के साथ दो और लोग थे,

08:48.736 --> 08:49.820
वो बॉडीगार्ड थे।

08:50.446 --> 08:52.740
तुम्हें अंदाज़ा है कि
उन्होंने बॉडीगार्ड क्यों रखे?

08:52.823 --> 08:54.283
- सच में?
- हाँ।

08:54.784 --> 08:56.077
बॉडीगार्ड?

08:58.538 --> 09:00.248
नहीं, मुझे बिलकुल नहीं पता था।

09:03.501 --> 09:04.794
मुझे विश्वास नहीं होता।

09:06.796 --> 09:09.632
वो डैड से मेरी आखिरी
बार बात हो सकती है।

09:10.258 --> 09:12.176
और मैंने उन्हें तानाशाह कहा।

09:14.178 --> 09:15.346
ऐवन।

09:15.972 --> 09:17.139
तुम ठीक हो?

09:18.432 --> 09:20.059
मुझे बहुत अफसोस है।

09:21.561 --> 09:22.562
तुम ठीक हो?

09:23.104 --> 09:26.941
हे भगवान, तुम कितना डर गए होगे।
मैं सोच भी नहीं सकती।

09:27.024 --> 09:29.527
जब तक उन्हें ढूँढ नहीं लेते,
तुम मेरे साथ रहोगे।

09:29.610 --> 09:30.861
- ठीक है?
- ठीक है।

09:35.992 --> 09:38.286
- वो कौन है?
- उसका नाम नैटली रीड है।

09:38.369 --> 09:39.495
वो रोलैंड की गर्लफ्रेंड है।

09:39.579 --> 09:41.622
उसे अंदाज़ा है उसके दोस्त को
कौन उठाना चाहेगा?

09:41.706 --> 09:44.375
- नहीं।
- ठीक है, पास में रहना।

09:44.458 --> 09:47.044
अगर ये अपहरण और फिरौती है,
तो अपहरणनकर्ता संपर्क करेंगे

09:47.128 --> 09:48.713
अगर उन्होंने किया कोई चाहिए
ट्रेस करने को।

09:48.796 --> 09:50.464
- ठीक है।
- हे, सुनो,

09:50.548 --> 09:52.758
हमें कुछ वक़्त दो,
हम कुछ सुराग ढूँढेंगे।

09:52.842 --> 09:56.262
हम तुम्हें कार्यमुक्त कर देंगे। वादा
करता हूँ, तुम ग्रेजुएशन पर जाओगी।

09:56.345 --> 09:57.305
सही है, भाई।

09:57.388 --> 09:59.807
अपराध स्थल के ट्रैफिक कैमरे से
फिल्म निकलवा ली।

09:59.890 --> 10:02.310
ऑनलाइन देखता हूँ अगर इन निशानेबाज़ो को
पहचाना जाए।

10:02.393 --> 10:05.062
उस सुरक्षा संस्था से संपर्क
किया जिसकी रोलैंड ने आज सेवाएँ ली?

10:05.146 --> 10:06.856
हाँ, मैंने मालिक से बात की।

10:06.939 --> 10:08.357
रोलैंड ने आज सुबह की

10:08.441 --> 10:10.818
मुलाकात के लिए बॉडीगार्ड बुलवाये थे।

10:10.901 --> 10:13.279
- वो कहाँ जा रहे थे?
- हिकम एयर फ़ोर्स बेस।

10:13.362 --> 10:14.864
हिकम में किसी को जानते हो?

10:15.865 --> 10:18.618
कैसा सवाल था। ज़रूर जानते होगे।

10:24.290 --> 10:25.458
हिकम एयर फ़ोर्स बेस

10:25.541 --> 10:26.917
रोलैंड पगला गया था।

10:27.001 --> 10:29.420
आधी रात को मेमोज़ भेजने लगा

10:29.503 --> 10:31.714
सीधे स्टाफ के जॉइंट प्रधानों को,

10:31.797 --> 10:34.258
जिससे उसके वरिष्ठों को गुस्सा आ गया।

10:34.342 --> 10:35.468
मेमो किस बारे में थे?

10:35.551 --> 10:38.721
वो हमें बार-बार कह रहा था
कि हमपर हमला करना आसान है।

10:39.388 --> 10:41.515
दरअसल, वो हवाइ में रिटायर होने नहीं
आया था,

10:41.599 --> 10:43.517
बल्कि अपने काम को आगे बढ़ाने आया था।

10:43.601 --> 10:46.312
उसे लगा कि वो सबसे ज्यादा
अच्छा यहीं कर सकता है।

10:46.395 --> 10:48.773
- उसका क्या मतलब है?
- हवाइ विश्व के रंगमंच पर एक

10:48.856 --> 10:50.066
कूटनीतिक स्थिति में है।

10:50.149 --> 10:53.277
और संयुक्त राष्ट्र प्रशांत कमान 150
मिलियन वर्ग मील के लिए

10:53.361 --> 10:55.780
सीधे ज़िम्मेवार है।

10:55.863 --> 10:57.365
वस्तुतः आधी धरती।

10:58.366 --> 11:00.034
पर्ल हार्बर निशाने पर क्यों था?

11:00.117 --> 11:03.037
वह इसलिए आपसे मिलना चाहते थे,
क्योंकि हम अभी भी असुरक्षित हैं?

11:03.120 --> 11:05.414
उसने कहा उसका कोई
काम इसे साबित कर सकता है।

11:05.998 --> 11:06.957
वो क्या था?

11:07.041 --> 11:08.959
उसे फ़ोन पर बात करना सही नहीं लगा

11:09.043 --> 11:10.586
इसलिए वो आज साथ लाने वाला था।

11:11.629 --> 11:14.507
तो रोलैंड, द्वीप पर गंभीर खतरे का
खुलासा करने वाला था।

11:14.590 --> 11:16.175
इसलिए मैंने मीटिंग रखी।

11:17.134 --> 11:18.594
इसलिए उसका अपहरण किया गया।

11:19.178 --> 11:21.305
ट्रैफिक कैमरा 274

11:52.420 --> 11:53.295
<i>मक़गैरेट।</i>

11:53.379 --> 11:55.798
स्टीव, गोलीबारी में एक आदमी
घायल होकर भागा।

11:55.881 --> 11:59.301
टेप में दिखता है कि वो भागकर
कालिया रोड पर द कहीको में गया।

12:23.993 --> 12:26.162
होटल सुरक्षा कैमरा दिखाता है
वो दाईं लिफ्ट से ऊपर गया।

12:26.245 --> 12:28.873
उसे गोली लगी थी।
जानता था हस्पताल नहीं जा सकता,

12:28.956 --> 12:30.249
छिपने को जगह ढूँढ रहा था।

12:30.332 --> 12:31.917
यहाँ खून है। वो ऊपर गया।

12:35.087 --> 12:36.881
हे, वो 36वें फ्लोर पर है।

12:54.899 --> 12:56.233
हम पुलिसवाले हैं। डरो मत।

13:00.613 --> 13:01.989
तुम्हें हिप्पोज़ पसंद हैं?

13:03.491 --> 13:05.659
मुझे भी। मेरी एक बेटी
है, उसे हिप्पोज़ पसंद हैं।

13:05.743 --> 13:07.119
सभी को हिप्पो पसंद हैं।

13:07.995 --> 13:09.163
वो ठीक होगा।

13:12.291 --> 13:13.334
जाओ।

13:17.880 --> 13:19.465
तुम बच्चों के साथ लाजवाब हो।

13:21.675 --> 13:22.551
क्या?

13:22.635 --> 13:23.761
कुछ नहीं।

13:32.728 --> 13:33.687
यहाँ!

13:40.277 --> 13:41.362
- साफ़।
- साफ।

13:42.196 --> 13:43.113
वो छत पर है।

14:01.048 --> 14:02.174
मिल गया!

14:15.104 --> 14:16.272
वो मर गया?

14:16.355 --> 14:17.648
अभी नहीं।

14:20.234 --> 14:21.277
हे।

14:24.613 --> 14:25.906
अच्छी नींद थी, राजकुमारी?

14:28.742 --> 14:29.827
तुम कौन हो?

14:32.162 --> 14:33.622
उसने तुमसे कुछ पूछा।

14:34.665 --> 14:35.958
रोलैंड लावरी कहाँ है?

14:36.750 --> 14:38.210
तुम्हें उससे क्या चाहिए?

14:43.382 --> 14:45.718
हे, जानते हो, मुझे भी गोली लगी थी।

14:45.801 --> 14:48.053
हाँ, तुम्हें उसे दिखाना चाहिए।

14:48.137 --> 14:50.264
कितना समय हुआ गोली लगे,
एक या दो घंटे?

14:50.806 --> 14:52.808
जल्द ही बैक्टीरिया संक्रमण हो जाएगा

14:52.892 --> 14:54.560
और विश्वास करो, तुम ये नहीं चाहोगे।

14:54.643 --> 14:57.938
ये रक्तप्रवाह में जाएगा। इससे घाव
सड़ेगा, अंग काम करना बंद कर देंगे।

14:58.022 --> 15:00.733
उसके बाद, तुम्हारे
गुर्दे निकाले जाएँगे।

15:00.816 --> 15:04.653
और मैंने जहाँ तक सुना है,
डायलिसिस… कोई मज़े की बात नहीं।

15:06.113 --> 15:08.490
एक बात बताओ। तुम्हारे दोस्त
इतनी तकलीफ के लायक हैं?

15:08.574 --> 15:11.744
कोई गहरी दोस्ती तो होगी नहीं?
तभी तुम्हें पीछे छोड़ गए।

15:12.870 --> 15:16.081
- डैनो, हटो। चिन, उसे पकड़ कर रखो।
- तुम क्या कर रहे हो?

15:21.754 --> 15:23.714
तुम्हारी क्या समस्या है?

15:24.298 --> 15:25.674
मुझे एक कागज़ दो।

15:30.095 --> 15:33.182
उस प्रिंट को जांचो। चलो, राजकुमारी।

15:34.224 --> 15:36.101
कैली बोल रहा हूँ।
एक प्रिंट भेज रहा हूँ।

15:36.185 --> 15:38.479
हे, तुम क्या कर…
हे, तुम क्या कर रहे हो?

15:39.396 --> 15:41.482
हे! क्या तुम पागल हो गए हो?

15:41.565 --> 15:43.651
ठीक है, तुम खेलना चाहते हो?
चलो खेलें।

15:43.734 --> 15:46.779
ये ग्वांतानामो नहीं है। तुम किसी
को छत से नहीं लटका सकते।

15:46.862 --> 15:49.949
मैं यही कहूँगा तुम मेरी तरफ़
गन लेकर आए, संघर्ष में नीचे गिर गए।

15:50.032 --> 15:51.408
- ऐ, मेरी बात सुनो।
- क्या ख्याल है?

15:51.951 --> 15:52.785
मेरी बात सुनो।

15:52.868 --> 15:56.372
अगर एक अपराधी मर जाता है,
तो उसमें बोलने की शक्ति नहीं रहती।

15:56.455 --> 15:58.582
मतलब, वो हमारे किसी काम का नहीं।

15:59.249 --> 16:01.502
तुम्हें लगता है कोई परवाह करेगा?
तुमने दो लोगों को मारा।

16:01.585 --> 16:03.921
- मैं दुनिया पर मेहरबानी कर रहा हूँ।
- बस करो!

16:04.004 --> 16:06.465
तुम लोग चुप कर सकते हो।

16:06.548 --> 16:09.593
मुझे इंटरपोल डेटाबेस से
उँगली के निशान का मेल मिला है।

16:09.677 --> 16:11.053
मतलब?

16:11.136 --> 16:13.430
तुम और मैं बाद में
लंबी बात करेंगे, समझे?

16:13.973 --> 16:14.807
उसे ऊपर उठाओ!

16:20.062 --> 16:21.730
उसका नाम सर्गेई इवानोविच है।

16:21.814 --> 16:23.941
सर्बियन नागरिक जिसका चिट्ठा
बहुत लम्बा है।

16:24.024 --> 16:26.694
इसके गैंग ने
ज़्यादातर बैंक लूटे, ज़ेवर लूटे।

16:26.777 --> 16:27.861
प्रहार करो और लूटो।

16:27.945 --> 16:30.614
चोर। चोर चीज़ें
चुराते हैं, इंसान नहीं।

16:30.698 --> 16:33.075
- शायद उसने अपहरण करना सीख लिया।
- या उन्हें पता था रोलैंड

16:33.158 --> 16:35.911
जनरल को क्या दिखाना चाहता
था, उसे हथियाना चाहते थे।

16:35.995 --> 16:38.247
जो हो, इसे ऑफिस ले जाओ।
बंद कर दो।

16:38.330 --> 16:39.540
फिर इसकी पूरी जानकारी हासिल करो।

16:39.623 --> 16:42.042
पता करो सर्गेई इस द्वीप पर
कब आया, कहाँ रहा,

16:42.126 --> 16:44.253
- इसके सभी साथी, सब कुछ।
- समझ गया।

16:45.796 --> 16:48.841
- तुम कहाँ जा रहे हो?
- हम रोलैंड के घर जा रहे हैं, समझे।

16:48.924 --> 16:51.301
ये चोर हैं, जानना चाहता हूँ ये
क्या चाहते थे।

16:51.385 --> 16:52.928
तुम उस तरफ़ जा रहे हो?

16:55.973 --> 16:56.932
चुप रहो।

17:14.450 --> 17:17.619
- इसे जाने दो।
- प्लीज़ अभी मुझसे बात मत करो।

17:18.245 --> 17:19.955
हम फिर वो सब करेंगे।
हमें क्यों वह…

17:20.039 --> 17:21.874
एक पल चुप रहोगे?

17:21.957 --> 17:24.251
अब मैं बोलना चाहता हूँ। मेरी बारी है।

17:24.793 --> 17:27.463
सर्गेई इवानोविच। वो एक संदिग्ध है।

17:28.505 --> 17:30.924
जिसका मतलब हम उससे
जानकारी के माध्यम की तरह पेश आएँ

17:31.008 --> 17:33.052
और उसे गिरफ्तार करें, समझे?

17:33.135 --> 17:35.596
कष्ट देना और मारना
इस नौकरी का विवरण नहीं है।

17:35.679 --> 17:36.513
मैं उसे मारने नहीं वाला था।

17:37.097 --> 17:38.557
- बोल क्यों रहे हो?
- मैं समझाने…

17:38.640 --> 17:40.476
तुम्हारे होंठ क्यों हिल रहे हैं?

17:41.435 --> 17:43.395
- अच्छा बोलो।
- मैं जानता हूँ गवर्नर ने

17:43.479 --> 17:45.189
तुम्हें खुली छूट दी है, समझे?

17:45.272 --> 17:48.859
लेकिन बचाव तुम्हें किसी को
छत से लटकाने का हक नहीं देता।

17:48.942 --> 17:50.652
मैं इवानोविक का मनोबल तोड़ने वाला था।

17:50.736 --> 17:53.322
मुझे उसके सर में घुसने के लिए थोड़ा
वक़्त चाहिए था।

17:53.405 --> 17:57.576
पुलिस का काम ऐसे किया जाता है। क्या
ये तुम्हारे लिए ज़्यादा सैद्धांतिक है?

17:59.536 --> 18:00.621
- क्या मैं बोलूँ?
- प्लीज़।

18:00.704 --> 18:01.580
ठीक है।

18:03.040 --> 18:06.335
वो आदमी सिर्फ़ मौत के डर से
बोल सकता था।

18:07.044 --> 18:08.587
- मौत का डर?
- मौत का डर।

18:08.670 --> 18:11.882
उसका क्या मतलब हुआ? लोग मौत के डर में
कुछ भी कह देंगे।

18:11.965 --> 18:13.717
ज़रूरी नहीं वह सच हो।

18:13.801 --> 18:15.302
तुमने उसके हाथ पर गोदना देखा?

18:15.385 --> 18:17.221
- क्या?
- नीला तारा।

18:17.304 --> 18:18.972
तुमने उसके हाथ पर
नीले तारे वाला गोदना देखा?

18:19.556 --> 18:21.642
वो एक न्यू बेलग्रेड,
सर्बियन माफिया का गोदना है।

18:21.725 --> 18:24.603
ये लोग, मामूली गुंडे नहीं हैं।
ये बच्चों को मारते हैं।

18:24.686 --> 18:27.689
वो परिवारों का क़त्ल करते हैं।
वो बच्चा अपना बाप खो देगा।

18:28.982 --> 18:31.026
क्या सब तुम्हारे लिए
व्यक्तिगत अभियान है?

18:31.110 --> 18:33.570
तुम एक आदमी को इसलिए लटका दोगे
क्योंकि तुमने अपना पिता खो दिया?

18:33.654 --> 18:35.739
- डैनी, तुम जानते हो कि…
- नहीं।

18:35.823 --> 18:37.825
कसम से।
मैं सिर्फ़ जानना चाहता हूँ

18:37.908 --> 18:40.911
क्योंकि अगर सब कुछ
तुम्हारे लिए व्यक्तिगत अभियान है,

18:40.994 --> 18:45.290
तो मेरी नौकरी की सुरक्षा ही नहीं
जीवन की संभावनाएँ बहुत कम होगी।

18:45.999 --> 18:47.084
समझे? हम पार्टनर हैं।

18:48.127 --> 18:49.545
तो अगर तुम पहले

18:49.628 --> 18:52.589
गोली मारो बाद में सवाल पूछो
वाले ढंग के आदमी बनोगे,

18:52.673 --> 18:56.426
तो कम से कम इतना चाहूँगा कि
मुझसे सलाह करो, ताकि मैं तैयार रहूँ।

19:00.973 --> 19:01.849
ठीक है।

19:02.808 --> 19:03.725
ठीक है।

19:07.479 --> 19:09.815
जानकारी के लिए,
मैं उसे मारने नहीं वाला था।

19:10.399 --> 19:11.608
खैर, ये अच्छी बात है।

19:16.947 --> 19:18.490
रोलैंड लावरी का घर
काहाला

19:23.871 --> 19:26.874
सुरक्षा कैमरे, दो-दो ताले…

19:27.583 --> 19:30.752
दो अलग प्रवेश मार्ग,
स्वचालित बंदूकों वाली बुर्ज कहाँ हैं?

19:31.295 --> 19:32.546
ऐवन ने सही कहा था।

19:33.505 --> 19:36.425
रोलैंड अपनी निजी सुरक्षा
गंभीरता से लेता है।

19:36.508 --> 19:38.260
हाँ, ये इसका पुख्ता सबूत है।

19:38.343 --> 19:41.388
तुम पगला गए हो, इसका मतलब ये नहीं कि
कोई मारेगा नहीं।

19:44.224 --> 19:47.603
ठीक है, हमें फाइलों, किताबें
और कंप्यूटरों की जाँच करनी है।

19:48.395 --> 19:50.105
शुक्रिया, इंस्पेक्टर स्पष्ट।

19:51.231 --> 19:52.524
मैं पीछे देखता हूँ।

20:17.132 --> 20:18.342
दोबारा खुली आँखों से सो गए?

20:20.427 --> 20:22.971
हास्यमय था।
ये दीवार तुम्हें अजीब नहीं लगती?

20:23.722 --> 20:27.017
मैं कोई आर्किटेक्ट नहीं,
लेकिन यहाँ एक और कमरा होना चाहिए।

20:46.328 --> 20:47.454
वाह।

20:56.421 --> 20:59.132
वाह। ये मेरे स्तर से थोड़ा सा ऊपर है।

21:02.010 --> 21:05.055
तुम क्या कर रहो हो?
नहीं, नहीं, हाथ मत लगाओ। मत… नहीं।

21:06.515 --> 21:08.642
बढ़िया। तुमने मैट्रिक्स
में ब्लिप डाल दिया।

21:11.979 --> 21:13.855
हमें कोई चाहिए जिसे ये सब समझ आए।

21:14.439 --> 21:16.400
तुम नौसेना गुप्तचर हो, तुम्हें
यह देखा हुआ नहीं लगता?

21:16.483 --> 21:20.070
नहीं। मैंने इससे पहले उच्च-स्तर का
कूट-लेखन देखा है, लेकिन ऐसा नहीं।

21:20.153 --> 21:23.323
ये कुछ और है।
ये किसी हैकर की दुनिया लगती है।

21:23.407 --> 21:26.076
हैकर। मैं किसी को जानता हूँ
जो हमारी मदद कर सकता है।

21:26.785 --> 21:27.828
तुम जानते हो?

21:27.911 --> 21:29.454
जानता हूँ। मैं भी लोगों को जानता हूँ।

21:29.538 --> 21:30.706
अच्छा।

21:31.665 --> 21:33.083
तुम्हारे पास कुछ नकद है?

21:37.337 --> 21:38.964
का'आ'अवा घाटी, ओआहू

21:48.765 --> 21:50.350
तुम इस आदमी को कैसे जानते हो?

21:50.851 --> 21:52.060
उसका नाम ऐडम चार्ल्स है।

21:52.144 --> 21:54.354
छह महीने पहले यहाँ मेरे पहले केस में

21:54.438 --> 21:57.274
मैंने उसे द्वीप के ए.टी.एम.
हैक करने के लिए पकड़ा।

21:57.357 --> 21:58.692
वैसे सही बच्चा है।

21:58.775 --> 22:01.945
वो सिरफिरों में फँस गया,
जो उसके हुनर का इस्तेमाल कर रहे थे।

22:02.029 --> 22:04.156
अच्छा,
तो तुम्हारा दिल उसके लिए पिघल गया?

22:04.239 --> 22:05.324
नहीं, मैंने…

22:06.491 --> 22:08.827
बस जज को कुछ बातें बताईं।

22:08.910 --> 22:11.997
मेरा मतलब, इस बच्चे के पास
एम.आई.टी. की स्कालरशिप है।

22:12.080 --> 22:13.457
वो सच में प्रवीण है।

22:14.249 --> 22:16.293
कम से कम दिन के 42 मिनट के लिए।

22:16.376 --> 22:19.671
- और बाक़ी के समय में?
- नशे में धुत्त।

22:19.755 --> 22:20.839
चरसी।

22:20.922 --> 22:22.883
कहता है इससे उसे नमूने
देखने में आसानी होती है

22:22.966 --> 22:25.218
और सभी कोड नमूने होते हैं।

22:29.848 --> 22:31.224
हे भगवान।

22:31.767 --> 22:33.143
खाने से पहले मिठाई।

22:35.729 --> 22:37.189
हे, जर्सी।

22:37.272 --> 22:38.482
हैलो।

22:38.565 --> 22:41.526
- टोस्ट।
- तुम पूरे हवाइयन लग रहे हो।

22:42.944 --> 22:44.362
टाई की वजह से?

22:44.446 --> 22:45.906
सच में बढ़िया है।

22:46.573 --> 22:49.242
मुझे इसका मतलब नहीं पता।
हमें तुम्हारी मदद चाहिए, टोस्ट।

22:49.326 --> 22:51.536
अपना सामान उठाओ। हम कहीं जा रहे हैं।

22:52.537 --> 22:54.915
ऐवन, तुम्हें कुछ खाना होगा।

22:56.583 --> 22:58.168
- ऐ।
<i>- ऐ, कोनो। हमें रोलैंड का अपहरण</i>

22:58.251 --> 23:00.587
- करने वालों में से एक शख्स मिला।
- उसने कुछ बताया?

23:00.670 --> 23:03.256
नहीं, पता चला वो सर्बियन चोरों की
गैंग का भाग है।

23:03.340 --> 23:05.300
मैं तुम्हें एक तस्वीर ईमेल करता हूँ।

23:06.676 --> 23:08.553
सुनो, तुम ऐवन से बात
करोगी?

23:08.637 --> 23:11.640
उसे पूछो इस शख्स या अपने डैड के
काम के बारे में जानता हो।

23:11.723 --> 23:13.600
अंतरराष्ट्रीय संबंध, विदेशों से फ़ोन,

23:13.683 --> 23:15.560
कुछ भी जो रोलैंड को सर्ब्स से जोड़े।

23:15.644 --> 23:17.104
हाँ, ज़रूर। कोशिश करूँगी।

23:17.187 --> 23:18.730
बच्चा कैसा है?

23:19.314 --> 23:21.024
परिस्थितियों के मुताबिक ठीक है।

23:21.733 --> 23:24.027
- और तुम?
- मैं ठीक हूँ। क्यों?

23:24.111 --> 23:25.570
समय थोड़ा रह गया है।

23:25.654 --> 23:27.447
शायद तुम ग्रेजुएशन पर ना जा सको।

23:27.531 --> 23:30.492
कोई बात नहीं। काम करने से पुलिसवाले
बनते हैं।

23:30.575 --> 23:32.869
मंच पर चलने से नहीं, है ना?

23:32.953 --> 23:34.996
अच्छी खबर यह कि तुम आज़ाद हो।

23:35.080 --> 23:37.582
तुम्हें वहाँ होने की ज़रुरत नहीं।

23:37.666 --> 23:38.959
बच्चे के लिए शुभकामनाएं।

23:39.042 --> 23:41.169
- शुक्रिया।
- कोई खबर?

23:41.711 --> 23:42.671
कुछ भी ठोस नहीं।

23:43.255 --> 23:45.340
वो खाता नहीं। बात नहीं कर रहा।

23:45.423 --> 23:47.425
मुझे उसकी बहुत फ़िक्र है।

23:49.928 --> 23:51.096
तुम्हारे पास कोई कागज़ है?

23:53.181 --> 23:55.142
तुम्हारे अपहृत दोस्त का तगड़ा सेटप है।

23:55.767 --> 23:57.978
आराम से करो, टोस्ट।
यहाँ राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल है।

23:58.603 --> 24:00.730
मैं आराम से करके इसे सही करूँगा।

24:01.940 --> 24:03.150
यहाँ सिगरेट पी सकता हूँ?

24:03.233 --> 24:04.234
- नहीं।
- नहीं।

24:05.152 --> 24:06.319
ज़ालिम।

24:10.907 --> 24:12.534
ये नहीं हो सकता।

24:12.617 --> 24:13.869
ये असली नहीं है।

24:14.536 --> 24:16.288
जैसे कोई यूनिकॉर्न हो।

24:16.371 --> 24:18.331
मैंने इसके बारे में अफवाहें सुनी हैं
इन्टरनेट पर,

24:18.415 --> 24:20.792
लेकिन मुझे लगा कि
ये सिर्फ़ काल्पनिक है,

24:24.504 --> 24:25.672
उसने सच में किया।

24:26.798 --> 24:27.632
क्या? क्या किया उसने?

24:29.885 --> 24:31.219
उसने एक सर्व-कुँजी बनाई।

24:31.887 --> 24:35.223
ये एक कीड़े जैसी है जो
उच्च-श्रेणी वाले सुरक्षा नेटवर्क पर

24:35.307 --> 24:37.225
असंयमित कूटलेखन से
बच कर निकल सकता है,

24:37.309 --> 24:40.061
और मूलभूत प्रणाली तक दूर से पहुँचने
देता है।

24:40.729 --> 24:43.398
बढ़िया। मेरे दोस्त के लिए
थोड़ा सरल अंदाज़ में बताओगे?

24:43.481 --> 24:45.108
बस देखो।

24:47.527 --> 24:48.445
रुको।

24:49.196 --> 24:53.241
ये तो ओआहू के पूरी द्वीप के
बिजली वितरण तंत्र का चित्रण है।

24:53.325 --> 24:56.786
और होनोलूलू अंतर्राष्ट्रीय हवाई-अड्डे
के रेडार की व्यूह-रचना भी।

24:57.662 --> 24:59.789
- रोलैंड ने क्या किया?
- मुझे नहीं पता।

24:59.873 --> 25:02.167
लेकिन तुम उन जगहों की बात कर रहे हो

25:02.250 --> 25:04.836
जहाँ उच्च-श्रेणी का
असंयमित कूटलेखन है

25:04.920 --> 25:07.380
और तुम्हारे दोस्त ने
उसमें प्रवेश किया।

25:07.464 --> 25:09.341
सब इस कंप्यूटर से, रोलैंड ने किया?

25:10.217 --> 25:11.092
नहीं।

25:11.927 --> 25:14.429
मेरा मतलब, ये बस रिकॉर्ड हैं,
उसके कामों की सूची।

25:14.512 --> 25:16.389
सर्व-कुँजी इन ड्राइव्स पर नहीं है।

25:19.309 --> 25:20.143
मेरा अनुमान है…

25:21.978 --> 25:22.979
वो इसके अन्दर थी।

25:23.063 --> 25:25.857
कम-से-कम हमें पता चला वो जनरल
नेथंसन को क्या दिखाना चाहते थे।

25:25.941 --> 25:27.651
सर्व-कुँजी और उसकी क़ाबिलियत।

25:27.734 --> 25:30.737
तो अगर रोलैंड द्वीप की मूलभूत
प्रणाली, किसी भी सरकारी कंप्यूटर

25:30.820 --> 25:32.948
में घुस सकता है, तो …

25:33.031 --> 25:34.824
जिसने उसे उठाया वो भी कर सकता है।

25:39.746 --> 25:41.164
आप क्या बना रही हैं?

25:42.082 --> 25:46.086
सारस। जापान में, ये शांति, सम्मान और
वफादारी का चिन्ह है।

25:47.504 --> 25:50.298
मुझे क्योटो में एक बार अपने
भाई की शादी में हज़ार बनाने पड़े।

25:50.382 --> 25:54.261
- एक हज़ार?
- हाँ, यह रिवाज सा है।

25:54.344 --> 25:56.137
तुम कभी देश से बाहर गए हो?

25:56.221 --> 25:57.222
नहीं।

25:57.806 --> 25:59.057
हम कभी कहीं नहीं जाते।

25:59.140 --> 26:01.893
हम वर्जिनिया से हवाइ के अलावा कहीं
नहीं गए।

26:05.480 --> 26:06.982
क्या तुम…

26:08.233 --> 26:09.651
क्या तुम इसे पहचानते हो?

26:10.860 --> 26:11.861
नहीं।

26:13.363 --> 26:16.074
- क्या इसी ने मेरे डैड का अपहरण किया?
- हाँ उनमें से एक है।

26:17.450 --> 26:18.660
हमने इसे पकड़ लिया।

26:18.743 --> 26:20.870
और बाक़ियों को पकड़
लेंगे, वादा करती हूँ।

26:25.500 --> 26:27.961
क्या मैं वह बनाने की कोशिश करूँ?

26:28.044 --> 26:30.880
मुझे अच्छा लगेगा तुम्हें सिखाना।
एक कागज़ लाने दो।

26:32.507 --> 26:34.718
सर्गेई यहाँ सर्बिआ से दो महीने पहले
आया था।

26:34.801 --> 26:36.761
- अकेले?
- नहीं।

26:37.387 --> 26:40.890
वो यहाँ ड्रैगो जैंकोविच के साथ
आया था। लगता है, वो इनका बॉस है।

26:40.974 --> 26:43.727
इसने टिकट के पैसे दिए।
दोनों फ़र्ज़ी पासपोर्ट से आए।

26:43.810 --> 26:46.771
- ट्रैफिक कैमरे में तीन लोग थे।
- थोड़ा और पीछे जाते हैं।

26:46.855 --> 26:49.733
मुझे हवाइ में पिछले छह महीने के सभी
सर्बियन पासपोर्ट दिखाओ।

26:49.816 --> 26:50.942
हाँ, एक मिनट।

26:53.028 --> 26:56.031
- नैटली, तुम्हारे पास और कागज़ है?
- ऊपर वाले खाने में।

26:56.114 --> 26:58.366
मैंने अभी चाय का पानी रखा है।
तुम लोगी?

26:58.450 --> 26:59.492
हाँ, ज़रूर।

27:19.971 --> 27:21.014
उसे बड़ा करो।

27:21.097 --> 27:22.140
लुकोविच, नादिया

27:22.223 --> 27:23.433
नादिया लुकोविच।

27:23.516 --> 27:24.934
उर्फ़ नैटली।

27:30.523 --> 27:33.401
- सब ठीक है?
- हाँ, सब ठीक है।

27:35.195 --> 27:37.655
- ऐवन ठीक है?
- हाँ वो ठीक है।

28:46.558 --> 28:48.017
हे।

28:48.101 --> 28:49.102
उसे जाने दो।

28:51.354 --> 28:52.856
मैंने कहा, उसे जाने दो।

28:58.319 --> 28:59.362
चलो।

28:59.446 --> 29:01.364
हम सब घूमने के लिए जा रहे हैं।

29:18.715 --> 29:19.924
आगे से बाएँ मुड़ो।

29:21.634 --> 29:23.344
लड़के को शामिल नहीं करना था।

29:23.428 --> 29:25.305
तुम्हें इससे बेहतर काम करना चाहिए था।

29:25.388 --> 29:28.099
तुम उसे खुले बाज़ार में
बेचने को मना सकती थी।

29:29.976 --> 29:31.895
और वक्त? कई महीने हो गए थे।

29:32.520 --> 29:35.023
वो उसे अमरीकी फौज को देने वाला था।

29:35.106 --> 29:37.817
तुमने मेरे डैड पर
कई महीनों से निगरानी रखी है?

29:41.112 --> 29:42.071
मेरे बॉस का फ़ोन है।

29:42.697 --> 29:45.074
अगर नहीं उठाया,
वह जान जाएंगे कुछ गड़बड़ है।

29:46.117 --> 29:49.871
उससे कहो सब ठीक है, नहीं तो लड़का अपना
अगला जन्मदिन नहीं देखेगा।

29:53.458 --> 29:54.751
स्टीव।

29:54.834 --> 29:56.628
- कोनो, क्या मैं स्पीकर पर हूँ?
- नहीं।

29:56.711 --> 29:58.421
नैटली सर्बियंस के साथ है।

29:58.505 --> 30:01.424
<i>- </i>हम रास्ते में हैं। तुम कहाँ हो?
- हाँ, सब बढ़िया है।

30:02.258 --> 30:05.178
कॉपी। जितना हो सके
लाइन पर रहो हम पता लगा रहे हैं।

30:05.261 --> 30:07.514
चिन हो कैली बोल रहा हूँ,
एक प्राथमिक ट्रेस चाहिए।

30:07.597 --> 30:09.432
<i>- </i>कोनो, बता सकती हो तुम कहाँ हो?
- हाँ।

30:09.516 --> 30:11.851
मैं शायद ऐवन को मोकुलिया बीच पर तैरने
ले जाऊँ।

30:11.935 --> 30:14.145
- तुम उत्तर की ओर जा रही हो।
<i>- बिलकुल।</i>

30:15.563 --> 30:16.898
जानती हूँ तुम क्या कर रही हो।

30:20.360 --> 30:21.486
अब, बाएँ मुड़ो।

30:25.907 --> 30:28.493
डिलिंघम एयरफील्ड

30:36.209 --> 30:37.669
- डैड!
- ऐवन।

30:39.003 --> 30:39.963
नहीं, डैड!

30:43.091 --> 30:44.467
हे, भगवान।

30:46.302 --> 30:47.136
नैटली।

30:47.929 --> 30:49.597
- क्या कर रही हो?
- वो उनके साथ है, डैड!

30:50.974 --> 30:51.891
नहीं।

30:51.975 --> 30:53.852
- नहीं, ऐसा नहीं हो सकता!
- चुप करो!

30:54.602 --> 30:57.480
तुम्हारे पिताजी हमारी
मदद नहीं कर रहे,

30:57.564 --> 31:01.818
लेकिन अब तुम यहाँ हो,
तो शायद ये मान जाएँ?

31:02.485 --> 31:05.363
- उससे कहो हम जैसा कहें वैसा करे।
- ठीक है।

31:05.989 --> 31:07.949
तुम जीत गए। तुम जो चाहो करूँगा।

31:08.032 --> 31:09.784
प्लीज़ मेरे बेटे को कुछ मत करना!

31:10.326 --> 31:11.870
- डैड!
- उसे अकेला छोड़ दो।

31:11.953 --> 31:13.162
- चुप करो!
- बैठ जाओ!

31:17.458 --> 31:19.127
अच्छा।

31:20.378 --> 31:21.421
ठीक है।

31:22.881 --> 31:23.840
चलो।

31:25.300 --> 31:26.634
अब काम पर लगो।

31:38.897 --> 31:41.274
पासवर्ड डालें:
यूएसबी लिंक पोर्ट 12 की पुष्टि

31:41.357 --> 31:42.817
नहीं।

31:51.451 --> 31:52.619
हाँ, टोस्ट, क्या हुआ?

31:52.702 --> 31:54.787
जर्सी,
मैं तुम्हें डराना नहीं चाहता…

31:55.747 --> 31:58.499
मुँह से लौलीपॉप निकालो,
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।

31:58.583 --> 32:01.461
मैं डराना नहीं चाहता, लेकिन लगता है
सर्व-कुँजी अभी सक्रीय हो गई।

32:01.544 --> 32:03.713
- इसका क्या मतलब?
- कोई उसका इस्तेमाल कर रहा है।

32:03.796 --> 32:04.881
मौजूदा शीर्षक जानकारी अनुपलब्ध

32:04.964 --> 32:07.258
नहीं। ये तो समस्या है।

32:08.217 --> 32:09.636
क्या समस्या है?

32:09.719 --> 32:10.929
रेडार अभी-अभी बंद हुआ।

32:11.012 --> 32:13.681
- क्या इसका पता लगा सकते हैं?
<i>- नहीं, मैं इसका आरंभ नहीं ढूँढ सकता।</i>

32:13.765 --> 32:16.100
ये जो भी है, उसने होनोलूलू का आगमन

32:16.184 --> 32:18.353
<i>- रेडार बंद कर दिया।</i>
- ऐसा क्यों किया?

32:19.062 --> 32:20.772
ताकि कोई बिना पता लगे आ-जा सके।

32:29.989 --> 32:32.283
उनके उतरने से पहले
रेडार बंद होना चाहिए।

32:33.409 --> 32:34.577
समझे?

32:35.870 --> 32:36.955
वो उनसे क्या करवा रहे हैं?

32:38.873 --> 32:41.042
पूरा होने के बाद,
क्या वो हमें जाने देंगे?

32:41.125 --> 32:42.043
ऐ।

32:42.919 --> 32:45.421
- मैंने तुम्हें चुप रहने को कहा।
- उसे अकेला छोड़ दो।

32:50.927 --> 32:52.595
उसे अकेला छोड़ दो, कमीने।

32:58.977 --> 33:02.772
अभी नहीं। वो एक बढ़िया बंधक है।
मेरी बंधक!

33:03.731 --> 33:04.857
उसे कुर्सी पर वापस बिठाओ।

33:04.941 --> 33:05.817
हे।

33:06.818 --> 33:07.860
काम पर लगो।

33:14.575 --> 33:15.576
तुम तो गई।

33:16.244 --> 33:17.829
बस थोड़ी ही देर में।

33:23.042 --> 33:24.377
सॉरी।

33:39.559 --> 33:41.686
- तुमने उसे देखा?
- हाँ, कोई निशान या टेल नंबर नहीं।

33:41.769 --> 33:43.271
- तुम सही थे।
- हमारा नहीं है।

33:43.813 --> 33:44.689
ये आया कहाँ से?

33:44.772 --> 33:46.607
पता नहीं पर कहाँ जा रहा है पता है।

33:46.691 --> 33:47.984
यहाँ पर स्काईडाइविंग स्कूल है।

33:48.067 --> 33:49.610
- स्काईडाइविंग?
- सही सुना। यहाँ है।

33:49.694 --> 33:52.196
- कहीं तो उतरेगा, है ना?
- डिलिंघम हवाईअड्डा।

33:52.280 --> 33:53.322
वो लोग वहीं हैं।

34:17.764 --> 34:20.391
- कहाँ है?
- पहले पैसे देखने दो।

34:30.443 --> 34:31.944
लगता है सब यहीं है।

34:33.404 --> 34:35.114
तुम्हें ये पसंद आएगा।

34:35.990 --> 34:36.824
यहाँ।

34:48.878 --> 34:51.464
- हम बिल्डिंग पर हमला कैसे करेंगे?
- तुम्हें क्या लगता है?

34:51.547 --> 34:54.717
मुझे लगता है अगर हमारे लोग दिखे तो
अंदर हमला बोलना चाहिए।

34:55.635 --> 34:57.762
- क्या तुम ऐसा करोगे?
- हाँ, मैं यही करूँगा।

34:57.845 --> 34:59.263
देखा? इसे पार्टनरशिप कहते हैं।

34:59.889 --> 35:02.016
- ये दांत खींचने जैसा है, जानते हो?
- चलो।

35:02.100 --> 35:03.434
- चलो चलें।
- हाँ।

35:10.942 --> 35:12.610
ये रहा, जैसा आपने माँगा था।

35:18.658 --> 35:20.660
- डैड?
- हाँ?

35:22.745 --> 35:25.289
माफ़ कर दीजिए मैंने
आपको तानाशाह कहा था।

35:26.124 --> 35:27.041
कोई बात नहीं।

35:28.334 --> 35:29.794
कोई बात नहीं।

36:19.844 --> 36:22.346
चलो। इसे बंद कर दो।

36:47.455 --> 36:48.998
हे, तुम दोनों। हे।

36:49.081 --> 36:51.083
मेरी बात सुनो। भागने
के लिए तैयार रहो।

36:51.876 --> 36:54.212
- कब?
- तुम जान जाओगे। बस ऐसा करना।

36:55.171 --> 36:56.130
उसे मारना चाहती हो?

36:56.797 --> 36:58.090
उसे मार दो।

36:58.174 --> 36:59.300
सही से करना।

37:36.337 --> 37:38.381
सभी लोग बाहर, अभी!

37:39.257 --> 37:40.675
- जाओ!
- चलो चलें।

37:55.815 --> 37:57.441
हे!

37:57.525 --> 37:59.610
ऐवन। हे, ऐवन।

37:59.694 --> 38:01.696
मैं आ गया। फ़िक्र मत करो।

38:02.697 --> 38:04.490
हाथ ऊपर।

38:06.284 --> 38:07.576
खड़े हो जाओ।

38:09.287 --> 38:11.497
- हाथ सर के पीछे।
- आप ठीक हो, डैडी।

38:17.920 --> 38:19.797
तुमने मुझे डरा ही दिया था, बहन।

38:20.423 --> 38:21.799
मैंने संभाल लिया था।

38:34.979 --> 38:36.605
उसे गिरफ्तार करो, डैनो।

38:36.689 --> 38:38.482
वाकई? अब ऐसे ही बुलाओगे क्या?

38:38.566 --> 38:41.068
- तुम्हें पसंद नहीं?
- मुझे पसंद नहीं।

38:41.152 --> 38:42.486
मुझे ये बढ़िया लगा।

38:43.321 --> 38:46.574
तुम क्या देख रहे हो?
जाओ, आगे चलो, इस तरफ़।

39:24.111 --> 39:26.197
एच.पी.डी. कालाकुआ

40:06.946 --> 40:07.822
चलो।

40:15.204 --> 40:16.622
कैल-टेक 9 मिल।

40:17.373 --> 40:18.958
बहुत बढ़िया।

40:19.041 --> 40:20.418
बहुत बढ़िया बैकअप हथियार है।

40:20.501 --> 40:22.711
इसे बेल्ट या टखने के पट्टे में रखना।

40:23.337 --> 40:25.464
इसके लिए अलग पिस्तौलदान नहीं चाहिए।

40:25.548 --> 40:26.507
शुक्रिया, बॉस।

40:29.343 --> 40:31.262
माफ़ करना आज तुम खतरे में डली।

40:31.345 --> 40:34.515
हम परिवार की तरह
एक-दूसरे की फ़िक्र करते हैं, इसलिए…

40:34.598 --> 40:37.518
जान लो कि हमेशा तुम्हें सुरक्षित रखने
के लिए सब कुछ करेंगे।

40:43.941 --> 40:45.985
- ये संरक्षण संत है…
- क़ानून प्रवर्तन के।

40:46.068 --> 40:47.319
हाँ।

40:47.403 --> 40:49.071
मैंने पुलिसवालों
को इसे पहने देखा है।

40:49.155 --> 40:51.490
मैं आश्वस्त हूँ कि तुम्हें इसकी
ज़रुरत कभी नहीं पड़ेगी।

40:51.574 --> 40:54.493
मेरे सार्जेंट ने दिया था जब मैं
अकादमी से ग्रेजुएट हुआ।

40:54.577 --> 40:55.828
मैंने हमेशा अपने पास रखा।

40:55.911 --> 40:57.496
इसने हमेशा मुझे सुरक्षित रखा।

40:58.080 --> 40:59.290
जब तक मैं इसे नहीं मिला।

41:07.756 --> 41:09.633
तुमने आज सच में खुदको साबित कर दिया।

41:09.717 --> 41:12.428
बहन के लिए, जो हमेशा अँधेरे में रोशनी
लाती है

41:12.511 --> 41:13.554
तुमने इसे कमाया है

41:23.314 --> 41:24.899
और रिकॉर्ड के लिए…

41:26.150 --> 41:28.569
मैं तुम्हारी ग्रेजुएशन में कभी
आने से नहीं रुकता।

41:31.697 --> 41:33.073
अब, अपना दाहिना हाथ उठाओ।

41:36.202 --> 41:40.122
"मैं वादा करती हूँ कि मैं संयुक्त
राष्ट्र और हवाइ के प्रदेश के

41:40.206 --> 41:43.584
संविधान का पूरी वफादारी
से समर्थन करूँगी।"

41:44.502 --> 41:46.003
मैं वादा करती हूँ

41:46.086 --> 41:48.964
कि संविधान का पूरी वफादारी से
समर्थन करूँगी…

42:15.783 --> 42:17.701
उप-शीर्षक अनुवादक: संदीप सिंघ
समर्थन करूँगी…
