WEBVTT

00:02.335 --> 00:05.964
पोहांग, साउथ कोरिया

00:10.844 --> 00:12.846
यू.एस. मिलिट्री कैदी ट्रांसपोर्ट

00:12.929 --> 00:15.682
फायर ऐट वन,
कैसल को परिस्थितियाँ जाननी हैं।

00:15.765 --> 00:19.060
फायर वन, कमांडर मक़गैरेट के पास
कैदी सुरक्षित है। ओवर।

00:22.355 --> 00:23.314
मज़ाक की बात बताऊँ?

00:24.482 --> 00:26.568
तुम हवाइयन नहीं लगते।

00:29.070 --> 00:30.572
तुम हमें सब बताओगे।

00:30.655 --> 00:32.907
लेकिन तुम वहीं पैदा हुए थे, ना?

00:32.991 --> 00:36.286
हर आतंकवादी सेल जिसे
तुमने और विक्टर ने हथियार दिये…

00:36.369 --> 00:38.747
हर सप्लायर जिसके साथ
तुमने काम किया, सभी तस्कर सहयोगी,

00:38.830 --> 00:41.166
वो सभी जिनको तुमने आज तक हथियार बेचे।

00:41.249 --> 00:44.210
मुझे और मेरे भाई को पूरी
दुनिया में पाँच साल ढूँढ़ते रहे,

00:44.294 --> 00:46.337
जैसे कुत्ता हड्डी को ढूँढता है।

00:47.130 --> 00:50.049
तुम्हें क्या लगा हम
तुम्हारे बारे में पता नहीं लगाएंगे?

00:55.096 --> 00:56.056
डैड
मोबाइल

00:56.139 --> 00:58.058
तुम्हें उसे उठाना चाहिए।

00:58.141 --> 01:00.351
तुम अपने पिता से ज़्यादा
बात नहीं करते।

01:06.483 --> 01:08.568
- डैड।
<i>- हे, चैम्प।</i>

01:11.404 --> 01:12.447
आप ठीक हैं?

01:12.530 --> 01:14.199
जॉन मक़गैरेट का घर
ओआहू, हवाइ

01:14.282 --> 01:16.076
कौन हैं ये लोग, स्टीव?

01:16.868 --> 01:20.663
अब पता चला तुम ऐसे क्यों हो।
बहुत बहादुर है यह बूढ़ा आदमी।

01:20.747 --> 01:23.124
स्टीव, हम दोनों यहाँ कुछ खो सकते हैं।

01:23.792 --> 01:25.710
इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनो।

01:25.794 --> 01:27.295
तुम्हारे लिए एक सौदा है।

01:27.378 --> 01:28.546
होनोलूलू पी.डी. को भेजो

01:28.630 --> 01:30.131
मेरे भाई के बदले तुम्हारे पिता।

01:30.215 --> 01:31.424
जल्दी मेरे पिता के घर!

01:31.508 --> 01:34.052
सब चीज़ें देखते हुए,
मैं कहूँगा कि ये उदार होगा, है ना?

01:34.636 --> 01:36.721
तुम समझदार हो
जानते हो ऐसा कभी नहीं होगा।

01:36.805 --> 01:39.808
मुझे तारीफ़ अच्छी लगी।
क्या तुम हो इतने समझदार?

01:41.017 --> 01:42.727
विक्टर, तुम्हें पता
है ये कैसे होता है।

01:42.811 --> 01:44.062
सेल सिग्नल पर पकड़

01:44.145 --> 01:46.523
- हम आतंकवादियों से सौदा नहीं करते।
- अब कर लो।

01:47.190 --> 01:49.901
घोस्ट टू वन।
मैंने उनका सिग्नल पता लगा लिया।

01:49.984 --> 01:52.278
रक्षदल तुमसे दस मील पश्चिम में है।

01:53.154 --> 01:54.781
मैं ऐसे सौदा नहीं करूँगा।

01:54.864 --> 01:56.407
क्या हम सौदा कर रहे हैं?

01:56.491 --> 01:59.077
अगर तुमने उन्हें मारा,
तो कुछ नहीं मिलेगा।

01:59.160 --> 02:01.538
मुझे फ़ोन दो। प्लीज़।

02:02.789 --> 02:04.290
मैं उससे मदद करवा सकता हूँ।

02:05.458 --> 02:07.293
वो मेरी बात सुनेगा। मेरा बेटा है।

02:10.296 --> 02:11.381
मेरी बात सुनो, चैम्प।

02:11.464 --> 02:15.343
डैड, मैं आपको वहाँ से छुड़ा लूंगा,
समझे? आप चिंता मत करें।

02:15.426 --> 02:16.970
खेद है मैंने तुमसे झूठ बोला।

02:17.053 --> 02:18.096
क्या?

02:18.930 --> 02:21.015
किस बारे में?
आप क्या कह रहे हैं?

02:21.099 --> 02:22.642
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

02:23.226 --> 02:24.769
मैंने बहुत नहीं कहा तुम्हें।

02:24.853 --> 02:27.063
इन लोगों को जो भी चाहिए, स्टीव…

02:29.691 --> 02:30.942
इन्हें मत देना।

02:31.025 --> 02:32.944
इन्हें बिलकुल भी मत देना!

02:33.027 --> 02:35.071
- डैड?
- अब और खेल नहीं!

02:35.155 --> 02:36.072
अभी अपना भाई ले जाऊँगा!

02:36.156 --> 02:38.908
मैं कसम खाता हूँ,
तुम्हें ढूँढकर मार डालूंगा।

02:38.992 --> 02:40.910
हे, बूम।

02:48.126 --> 02:50.128
- हमपर हमला हुआ है।
- चलो।

02:50.211 --> 02:52.297
दुश्मन हवा से राकेट
व गोलियाँ बरसा रहा है।

02:54.674 --> 02:55.592
सभी लोग, चलो!

02:58.636 --> 03:00.013
सार्ज, सर।

03:00.096 --> 03:01.347
<i>…हमारा बहुत नुकसान हो रहा है।</i>

03:02.348 --> 03:03.224
चलो! चलो चलें!

03:10.148 --> 03:11.232
चलो!

03:11.983 --> 03:13.610
नीचे झुको!

03:19.657 --> 03:21.826
आदमी घायल! अपना कवर संभालो! चलो!

03:21.910 --> 03:23.369
जल्दी से। देखकर!

03:23.453 --> 03:25.997
- बंदों, बाहर जाओ!
- इधर आओ।

03:39.802 --> 03:42.555
चलो। यहाँ आओ।

03:49.938 --> 03:51.481
नहीं! नीचे झुको!

03:57.320 --> 03:58.905
नहीं! ऐसा मत करना! उसे नीचे फेंको!

04:12.335 --> 04:13.419
उठो, ऐंटन।

04:14.337 --> 04:15.546
चलो भी।

04:15.630 --> 04:16.965
चलो, ऐंटन।

04:20.051 --> 04:21.386
नहीं!

04:44.325 --> 04:45.451
क्या हुआ?

04:46.369 --> 04:48.162
विक्टर, सुनो।

04:48.746 --> 04:49.956
ऐंटन को फ़ोन दो।

04:51.624 --> 04:52.834
मेरा भाई मर गया।

04:54.002 --> 04:55.128
है ना?

04:55.211 --> 04:56.587
- विक्टर, सुनो।
- है ना?

05:00.800 --> 05:02.260
फिर तुम्हारे पिताजी भी मरे।

05:04.095 --> 05:05.138
नहीं!

05:41.340 --> 05:42.842
यू.एस.ए.एफ सी-17 विक्ट्री
ओआहू, हवाइ

05:42.925 --> 05:44.635
होनोलूलू के पास, 717 से संपर्क।

05:45.178 --> 05:46.804
3,000 की ऊँचाई पर।

05:46.888 --> 05:49.766
717, बाएँ मुड़ो शून्य-एक-शून्य,
3,000 पर बरकरार रहो

05:50.308 --> 05:51.601
जब तक स्थापित ना हो जाए।

05:52.852 --> 05:54.187
कितने समय से घर नहीं गए?

05:56.814 --> 05:58.357
काफ़ी समय से।

06:04.655 --> 06:07.408
सर, आपके लिए हवाइ
के गवर्नर का फ़ोन आया है।

06:20.379 --> 06:21.339
कमांडर?

06:23.174 --> 06:25.676
- गवर्नर।
- मुझसे मिलने के लिए शुक्रिया।

06:25.760 --> 06:28.054
मुझे तुम्हारे लिए अफ़सोस है।

06:28.137 --> 06:29.555
ये तहकीकात के बारे में है?

06:29.639 --> 06:31.224
हाँ हमने सब द्वीप सचेत कर दिये।

06:31.307 --> 06:33.935
विक्टर रास्ते बंद करके या ढूँढ़ने
से नहीं मिलेगा।

06:34.018 --> 06:37.146
वो द्वीप से सुरक्षित निकल
पाने तक छुप गया है।

06:37.230 --> 06:38.314
मुझे यहाँ क्यों बुलाया?

06:38.397 --> 06:41.150
मैं उसमें मदद करना चाहूँगी
जिसके लिए तुम वापस आए।

06:41.234 --> 06:42.151
चलो चलते हैं।

06:42.735 --> 06:44.278
तुम्हारे पिता की मौत ने मुझे

06:44.362 --> 06:46.948
और हवाइ की सभी क़ानून प्रवर्तक
एजेंसियों को जगा दिया।

06:47.031 --> 06:50.076
मैं एक कार्य दल तैयार कर रही हूँ
चाहती हूँ तुम उसे चलाओ।

06:51.410 --> 06:53.996
- आप मुझे जानती भी नहीं।
- तुम्हारे बारे में जानती हूँ।

06:54.080 --> 06:54.997
अनैपोलिस।

06:55.665 --> 06:58.417
पाँच साल नौसेना खुफिया महकमा,
छह साल सील्स के साथ।

06:59.127 --> 07:01.212
तुम्हारे वरिष्ठ कहते हैं तुम अब तक

07:01.295 --> 07:03.464
- के सबसे बढ़िया हो--
- रुकिये जरा।

07:04.132 --> 07:06.175
मैंने पाँच साल विक्टर हेस की तलाश की।

07:06.676 --> 07:08.261
अगर उसने दिखने का साहस किया,

07:08.344 --> 07:10.680
तो निश्चित, भागने
की योजना पहले ही बना रखी होगी।

07:10.763 --> 07:12.682
वो जानता है मुझे यह पता है, तो

07:12.765 --> 07:16.060
मेरे पास अपने पिता
को दफनाने का भी वक़्त नहीं है…

07:16.144 --> 07:18.312
खड़े होकर आपसे बात करना तो दूर।

07:19.105 --> 07:19.939
माफ़ कीजिए।

07:20.022 --> 07:22.942
मैं इस कमीने को ढूँढने में
तुम्हारी मदद कर सकती हूँ।

07:23.025 --> 07:25.653
पूरे बचाव और साधनों के साथ।
तुम्हारे कार्य दल

07:25.736 --> 07:28.030
के पास पूरा अधिकार
होगा हेस जैसे लोगों को

07:28.114 --> 07:30.616
पकड़कर मेरे द्वीप से बाहर फेंकने का।

07:33.244 --> 07:36.539
तुम्हारे नियम, मेरी सहायता,
कोई झंझट नहीं।

07:37.081 --> 07:38.916
और वादा करती हूँ, कमांडर…

07:39.000 --> 07:42.503
- मैं जो कहूँगी वो तुम्हें मिलेगा।
- मुझे दिख रहा है…

07:43.379 --> 07:46.716
कि चुनाव आने वाले हैं
और एक राजनेता को लोक ख्याति चाहिए,

07:46.799 --> 07:49.343
जो कुछ भी करने को तैयार है,
मुझे पर्ल हार्बर पर

07:49.427 --> 07:51.345
बुलाने समेत जहाँ
मेरे दादाजी मारे गए थे,

07:51.429 --> 07:55.099
ताकि मुझे अपने परिवार की नियति
पूरा करने की ज़िम्मेदारी महसूस हो।

07:55.183 --> 07:56.476
मैंने सही कहा ना, गवर्नर?

07:56.559 --> 07:59.604
उनमें से कुछ भी मुझे कम
ज़िम्मेदार नहीं महसूस कराता।

07:59.687 --> 08:01.355
मैं तुम्हारे पिता को जानती थी।

08:01.898 --> 08:03.649
ये मेरे लिए भी व्यक्तिगत है।

08:04.775 --> 08:05.860
रहने दीजिए।

08:07.403 --> 08:09.947
ठीक है। ये रहा मेरा निजी नंबर।

08:10.740 --> 08:11.908
इस बारे में सोचना।

08:12.783 --> 08:13.618
शुक्रिया।

08:18.956 --> 08:20.124
बहुत समझदार महिला हैं वो।

08:21.250 --> 08:22.835
स्टीव मक्गैरेट, है ना?

08:23.586 --> 08:24.587
मैं तुम्हें जानता हूँ।

08:24.670 --> 08:27.256
क्यों नहीं। चिन हो कैली।

08:28.841 --> 08:30.801
चिन हो कैली, कहुकू हाई स्कूल।

08:31.594 --> 08:33.179
तुम एक बढ़िया क्वार्टरबैक थे।

08:33.262 --> 08:34.805
तुम बहुत मेहरबान हो,

08:34.889 --> 08:36.682
तुमने तो मेरे सारे रिकॉर्ड तोड़े थे।

08:36.766 --> 08:38.017
वो बहुत समय पहले था।

08:39.268 --> 08:40.728
सुना तुम पुलिसवाले बन गए।

08:40.811 --> 08:42.563
मैंने तुम्हारे पिता के साथ काम किया।

08:42.647 --> 08:44.690
उन्होंने मुझे पुलिस का सब काम सिखाया।

08:45.691 --> 08:47.485
लगता है तुमने काम बदल लिया।

08:47.568 --> 08:50.238
कह सकते हैं कि होनोलूलू
पी.डी और मुझमें मतभेद था

08:50.321 --> 08:51.447
मेरे काम को लेकर।

08:52.031 --> 08:53.658
पर तुम्हारे पिता समझते थे।

08:53.741 --> 08:55.451
उन्होंने मेरे साथ हमेशा अच्छा किया।

08:55.535 --> 08:57.954
वो मेरे मित्र रहे,
उन्हें इससे नुकसान हुआ।

08:58.037 --> 09:00.164
काश किसी तरह
उनका कर्ज़ चुका पाता।

09:00.998 --> 09:03.834
लेकिन अब तुम यहाँ आ गए,
शायद तुम कुछ करो।

09:03.918 --> 09:04.877
क्या मतलब?

09:04.961 --> 09:06.546
सुना है पुलिस अध्यक्ष
ने तुम्हारे पिता के

09:06.629 --> 09:08.506
क़त्ल की तहकीकात किसी गैरहवाइयन
को दी है।

09:08.589 --> 09:10.216
वह मुख्य भूमि से नया आया है,

09:10.299 --> 09:13.010
जिसका मतलब वो इस द्वीप
के बारे में कुछ नहीं जानता।

09:18.057 --> 09:19.058
नहीं, ये बढ़िया है।

09:19.141 --> 09:23.020
पर मुझे इतना इंतजार कराया, मैं
भूल गया किससे बात कर रहा था।

09:23.104 --> 09:24.855
मुझे जॉन मैक़गैरेट के क़त्ल से जुड़े

09:24.939 --> 09:27.400
संदिग्ध व्यक्ति पर
निगरानी के लिए वारंट चाहिए।

09:27.483 --> 09:30.611
संदिग्ध व्यक्ति का नाम डोरैन है।
फ्रेड डोरैन।

09:32.738 --> 09:34.365
हाँ, बढ़िया है। शुक्रिया।

09:40.288 --> 09:41.455
हाय, डैड।

09:43.499 --> 09:44.750
शुक्रिया। अच्छी झप्पी थी।

09:45.668 --> 09:46.961
कौन… वो कौन है?

09:47.461 --> 09:50.881
मिस्टर हौपी। स्टेन ने मेरे लिए
पशु प्रदर्शन के लिए इसे खरीदा।

09:51.882 --> 09:53.301
बढ़िया स्टेन।

09:53.384 --> 09:56.137
ये बहुत प्यारा है।
लेकिन तुम्हारे जितना नहीं।

09:56.887 --> 09:58.556
चलना चाहिए। मिस्टर हौपी को स्कूल के

09:58.639 --> 10:00.391
पहले दिन देर नहीं होनी चाहिए, क्यों?

10:00.474 --> 10:02.393
- नहीं।
- ठीक है। चलें।

10:02.476 --> 10:04.020
कहाँ जा रही हो? तुम गाड़ी चलाओगी?

10:04.103 --> 10:05.396
चलो, इस तरफ़ चलें।

10:05.479 --> 10:08.357
तुम चलाना चाहोगी? तुम नहीं चला सकती।
बहुत छोटी हो, चलो।

10:08.441 --> 10:09.942
मेरा सर चकरा रहा है। चलो।

10:10.026 --> 10:11.193
ऐ, देखो… वो क्या है?

10:12.320 --> 10:14.614
क्या कर रही हो?
वहाँ क्या देख रही हो? चलो।

10:14.697 --> 10:16.365
स्कूल के लिए देर हो जाएगी।

10:33.883 --> 10:35.468
मैं तुमसे प्यार करता हूँ, बेटे।

10:37.595 --> 10:38.596
चलाओ!

10:40.306 --> 10:41.349
चलाओ!

10:43.351 --> 10:44.185
चलाओ!

11:08.042 --> 11:08.918
व्हील लूब

11:45.496 --> 11:46.414
चैम्प

11:47.331 --> 11:49.291
मेरी बात सुनो, चैम्प।

12:01.595 --> 12:04.306
मैं पुलिस विभाग के अंदर
से ये तहकीकात जारी

12:04.390 --> 12:06.642
नहीं रख सकता, मुझे अपने
सहकर्मियों पर भरोसा नहीं है।

12:07.268 --> 12:08.978
इसलिए, मुझे इसे अकेले ही करना होगा।

12:09.061 --> 12:12.106
ये सब चाबी से संबंधित है,
बस उसका मकसद नहीं जानता।

12:12.189 --> 12:14.400
मैं सिर्फ़ इसके दो
जरिए ढूँढ पाया हूँ…

12:19.321 --> 12:20.614
तुम! हाथ ऊपर! हिलना मत!

12:20.698 --> 12:21.574
- तुम कौन हो?
- तुम कौन हो?

12:22.533 --> 12:24.577
- डिटेक्टिव डैनी विलियम्स!
- लेफ्टिनेंट कमांडर स्टीव मक्गैरेट,

12:24.660 --> 12:26.871
- ये मेरे पिता का घर है।
- हथियार नीचे रखो।

12:26.954 --> 12:29.123
नहीं, तुम हथियार नीचे रखो।
अपनी आईडी दिखाओ!

12:29.206 --> 12:30.749
तुम अपनी आईडी दिखाओ, अभी!

12:30.833 --> 12:31.876
मैं गन नीचे नहीं करूँगा।

12:31.959 --> 12:33.085
मैं भी नहीं।

12:33.794 --> 12:36.589
- खाली हाथ से, अपनी आईडी बाहर निकालो।
- तुम्हारे बाद।

12:37.298 --> 12:38.340
एक साथ?

12:38.424 --> 12:40.092
- एक साथ?
- हाँ, एक साथ।

12:40.176 --> 12:42.720
- क्या, तीन गिनने पर?
- हाँ। तीन गिनना सही रहेगा।

12:43.679 --> 12:44.638
एक…

12:46.599 --> 12:47.558
दो…

12:49.185 --> 12:50.102
तीन।

12:53.022 --> 12:55.107
सुनो, तुम्हारे पिताजी
के लिए अफ़सोस हुआ,

12:55.191 --> 12:58.194
लेकिन तुम यहाँ नहीं आ सकते।
यह एक सक्रिय अपराध स्थल है।

12:58.277 --> 12:59.445
इतना सक्रिय तो नहीं लगता।

12:59.528 --> 13:01.197
मैं कोई जानकारी नहीं दे सकता।

13:01.280 --> 13:04.200
हेस यहाँ अकेला नहीं था
जब मेरे पिता का क़त्ल हुआ।

13:04.283 --> 13:05.784
कोई स्टडी में मेज पर बैठा था,

13:05.868 --> 13:08.037
एक 13-इंच के लैपटॉप
की जगह खाली थी

13:08.120 --> 13:09.872
और पिताजी को कंप्यूटरों से नफरत थी।

13:09.955 --> 13:12.708
मैं फिर कहूँगा,
तुम्हें जाना होगा।

13:12.791 --> 13:15.085
- ठीक है।
- और तुम बक्सा छोड़ सकते हो,

13:15.169 --> 13:17.546
- वो सबूत है। तुम जानते हो।
- मैं इसे लाया था।

13:17.630 --> 13:19.381
नहीं, तुम नहीं लाए।
मैं धूल में इसकी जगह

13:19.465 --> 13:21.634
देख सकता हूँ। बक्से में क्या है?

13:21.717 --> 13:24.053
- क्या छुपा रहे हो?
- होनोलूलू पी.डी. में कब से हो?

13:24.553 --> 13:25.971
तुमसे मतलब।
क्या हो तुम, बारबरा वाल्टर्स?

13:26.472 --> 13:29.016
मेरे पिता के क़त्ल की
तहकीकात कर रहे हो, तो मतलब है।

13:29.099 --> 13:30.893
कर रहा हूँ और
जितनी जल्दी तुम जाओगे,

13:30.976 --> 13:32.811
- उतनी जल्दी आगे बढ़ूँगा।
- जो तुम कहो।

13:32.895 --> 13:35.022
बक्सा वहीं छोड़ो या
गिरफ्तार हो जाओ, समझे?

13:35.105 --> 13:36.774
तुम और आदमी बुलाओगे?

13:36.857 --> 13:38.234
एक एम्बुलेंस।

13:42.780 --> 13:44.657
- शुक्रिया।
- अभी मेरा शुक्रिया मत करो।

13:48.077 --> 13:49.286
तुम क्या कर रहे हो?

13:50.788 --> 13:52.373
हाँ, गवर्नर जेम्सन, प्लीज़?

13:52.998 --> 13:55.251
- उनसे कहो कि स्टीव मक्गैरेट है।
- ओह, प्लीज़।

13:55.334 --> 13:58.879
कमांडर, गवर्नर जेम्सन बोल रही हूँ,
तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूँ?

13:58.963 --> 13:59.838
क्या मज़ाक है।

14:00.548 --> 14:02.633
गवर्नर, मुझे आपकी नौकरी मंज़ूर है।

14:03.717 --> 14:06.095
मान लीजिए मुझे कुछ मिला
जिससे मेरा मन बदल गया।

14:06.178 --> 14:07.680
नहीं, अभी इसी वक्त।

14:07.763 --> 14:10.808
मैं रिज़र्व में स्थानांतरण करके
आपके कार्य दल को चलाऊंगा।

14:11.642 --> 14:13.394
क्या, अभी?

14:13.978 --> 14:15.020
ठीक है।

14:18.774 --> 14:20.818
"मैं, स्टीवन जे. मक़गैरेट,

14:20.901 --> 14:22.903
अपने सम्मान और विवेक की कसम खाता हूँ,

14:23.487 --> 14:26.490
कि मैं हमेशा अपनी पूरी काबिलियत
और ज्ञान के अनुसार काम करूँगा

14:26.574 --> 14:28.409
जो एक कानून के अफसर को शोभा देता है।"

14:29.577 --> 14:30.911
शुक्रिया, गवर्नर।

14:33.080 --> 14:35.082
अब ये मेरा अपराध स्थल है।

14:53.517 --> 14:55.644
तुम्हारे दफ्तर गया,
तुम्हारे कप्तान से बात हुई।

14:55.728 --> 14:58.856
उसने कहा तुमने किसी फ्रेड डोरैन पर
निगरानी को कहा था।

14:58.939 --> 15:00.232
- मुझे बताओ उस बारे में।
- अंदर आओ।

15:03.319 --> 15:06.155
- ये तुम्हारी बेटी है?
- हाँ, बहुत बढ़िया जासूसी की।

15:06.238 --> 15:09.533
तुम उसे अपने साथ तो नहीं…
रहने देते ना?

15:10.534 --> 15:12.494
तुम क्या, दाई 911 हो?

15:13.078 --> 15:16.332
तुम इस डोरैन के
बारे में क्या जानते हो?

15:17.082 --> 15:19.043
तुम्हें मेरी मदद की
ज़रुरत तो नहीं, क्यों?

15:19.126 --> 15:20.294
मुझे बताओ।

15:21.295 --> 15:24.089
वो संदिग्ध हथियारों का सौदागर है।
हथियार रखने के लिए

15:24.173 --> 15:26.508
दो साल माऊई जेल में रहा। अभी उसपर एक

15:26.592 --> 15:29.887
असंबद्ध क़त्ल के मामले में शक है।
क़त्ल का हथियार नहीं मिला।

15:29.970 --> 15:31.889
तो, उसका मेरे पिताजी
के केस से क्या संबंध?

15:33.432 --> 15:36.018
जब मैंने तुम्हारे पिताजी को
मारने वाली गोली की जाँच करवाई

15:36.101 --> 15:38.145
तो डोरैन की तहकीकात से मेल बना।

15:38.228 --> 15:41.357
मुझे लगता है हेस ने द्वीप पर
पहुँचकर पहला काम यही किया,

15:41.440 --> 15:43.150
डोरैन से मिलकर एक बंदूक खरीदी।

15:43.233 --> 15:47.029
शायद डोरैन को पता हो वो कहाँ है,
इसलिए चलकर उससे बात करते हैं।

15:48.197 --> 15:52.201
माफ़ करना। तुम पागल हो क्या?
अब ये मेरा केस नहीं है।

15:52.284 --> 15:55.079
कप्तान ने कहा तुम्हारा न्यू जर्सी
से छह महीने पहले तबादला हुआ,

15:55.162 --> 15:57.539
- इसलिए अभी नया दृष्टिकोण होगा।
- मुझे अच्छा लगा

15:57.623 --> 16:00.918
- लेकिन मानसिक जाँच छः हफ्ते बाद है।
- अस्थायी बिस्तर, हाथ में अंगूठी नहीं।

16:01.001 --> 16:03.379
तुम यहाँ ज़रूर अपनी बेटी
के साथ रहने आए हो।

16:03.462 --> 16:06.423
उसके अलावा तुम्हारे पास सिर्फ़
यह नौकरी है जिसपर तुम्हें गर्व है।

16:06.507 --> 16:08.342
- मैं यही ढूँढ रहा हूँ।
- पता है क्या?

16:08.425 --> 16:11.220
तुम जैसे लोग, जिन्हें लगता है
वे सब बेहतर कर सकते हैं

16:11.303 --> 16:13.180
मेरा काम और मुश्किल कर देते हैं।

16:14.890 --> 16:16.684
और कोई रास्ता नहीं है, डिटेक्टिव।

16:16.767 --> 16:19.395
गवर्नर ने मुझे अधिकार दिया है,
मैं तुम्हें पार्टनर बना रहा हूँ।

16:19.478 --> 16:20.980
हमारी अच्छी पटेगी।

16:37.329 --> 16:38.580
रेशल की कॉल उठाओ
हाँ नहीं

16:43.127 --> 16:45.045
तुम्हारी शादी का अंत अच्छा नहीं हुआ।

16:45.838 --> 16:47.047
नहीं।

16:47.131 --> 16:49.299
अच्छा हो सकता था,
अगर मेरी पूर्व-पत्नी

16:49.383 --> 16:53.095
दूसरी शादी करके मेरी बेटी
को इस नरक में ना घसीटती।

16:53.178 --> 16:54.680
तुम्हें समुद्र-तट पसंद नहीं?

16:54.763 --> 16:57.474
- नहीं पसंद।
- समुद्र-तट सबको पसंद होता है।

16:57.558 --> 17:02.896
मुझे शहर पसंद है। विशाल इमारतें,
कोई सुनामी नहीं, कोई जेलीफ़िश नहीं।

17:02.980 --> 17:04.189
तुम्हें तैरना आता है ना।

17:04.273 --> 17:06.150
- तैरना?
- तुम तैरना नहीं जानते।

17:06.233 --> 17:08.777
मैं तैरना--जानता हूँ, बचाव
के लिए तैरता हूँ, मज़े के लिए नहीं।

17:08.861 --> 17:09.737
ठीक है।

17:12.948 --> 17:13.949
हाँ, बताओ?

17:16.326 --> 17:20.622
ऐ, बंदरिया। नहीं।
मुझे लगा कि तुम्हारी माँ है।

17:21.874 --> 17:24.626
मुझे ख़ुशी है कि
सबको मिस्टर हौपी अच्छा लगा।

17:25.419 --> 17:28.756
मैं भी उत्साहित हूँ, बेटी।
हम इस सप्ताहांत बहुत मौज करेंगे।

17:28.839 --> 17:31.216
हे, डैनो तुमसे प्यार करता है।

17:36.138 --> 17:37.639
- डैनो कौन है?
- मत पूछो।

17:38.932 --> 17:40.893
- बस…
- ठीक है।

17:40.976 --> 17:42.269
शुक्रिया।

17:43.187 --> 17:44.104
हाँ।

17:59.912 --> 18:01.038
ऐ, ऐ!

18:01.997 --> 18:04.708
डोरैन एक निशानेबाज़ है। हमें ये
मदद के बिना नहीं करना चाहिए।

18:04.792 --> 18:08.003
- तुम हो मदद के लिए।
- मैं मदद के लिए।

18:08.087 --> 18:09.922
मुझे उससे नफरत है। बहुत नफरत है।

18:12.049 --> 18:14.051
हे। हे, आराम से।

18:16.637 --> 18:19.264
तुमने ज़िंदगी बर्बाद कर दी!
दुखी हूँ तुम्हारी बकवास से।

18:19.348 --> 18:21.558
बकवास बंद करूँ? क्या मतलब,
बकवास बंद करूँ?

18:22.059 --> 18:23.560
तुम्हें चुप रहने की ज़रुरत है। बैठो!

18:24.061 --> 18:25.312
तुम्हारी बकवास से तंग आ गई हूँ।

18:28.107 --> 18:29.358
यहाँ वापस आओ!

18:30.109 --> 18:31.527
ट्रेसी? ट्रेसी?

18:35.989 --> 18:37.241
नीचे!

18:41.370 --> 18:43.330
- डैनी।
- जाओ!

19:09.857 --> 19:11.400
- अपनी गन नीचे करो!
- इसकी जरूरत नहीं, यार।

19:11.483 --> 19:12.860
मैंने कहा गन नीचे करो!

19:12.943 --> 19:14.945
तुमने विक्टर
नामक आदमी को हथियार बेचा।

19:15.028 --> 19:15.863
मुझे तुम नहीं, वो चाहिए।

19:15.946 --> 19:17.364
- मैं तुमसे बात नहीं करूँगा!
- वो कहाँ है?

19:17.990 --> 19:19.408
मैंने कहा तुमसे बात नहीं करूँगा!

19:19.491 --> 19:21.118
अब गन नीचे करो नहीं तो इसे मार दूंगा!

19:21.702 --> 19:25.622
तुम्हें लगता है मैं नहीं करूँगा?
मैं मारूँगा! मैं इसे अभी मार डालूंगा!

19:42.014 --> 19:43.265
आशा है कि दर्द है।

19:44.057 --> 19:45.434
सावधान, वो काटती है।

20:02.201 --> 20:05.120
डरो मत।

20:05.204 --> 20:06.205
सब ठीक है।

20:06.997 --> 20:08.040
डरो मत।

20:09.833 --> 20:12.127
सब ठीक होगा। तुम्हारा नाम क्या है?

20:14.546 --> 20:16.215
तुम्हारा नाम क्या है?

20:16.965 --> 20:19.426
- चेन ची।
- चेन ची।

20:20.844 --> 20:23.764
मेरे साथ आओ।

20:25.515 --> 20:28.852
उसे चार दिन पहले चीन से
एक मालवाहक जहाज़ में लाया गया,

20:28.936 --> 20:30.854
साथ में उसके माँ-बाप,
कुछ 100 शरणार्थी।

20:30.938 --> 20:32.648
यहाँ पहुँचने कर डोरैन को बेच दी गई।

20:32.731 --> 20:35.984
अच्छा, माफ़ करना, आम तौर पर अब तुम…

20:36.068 --> 20:37.736
जान बचाने के लिए मुझे शुक्रिया कहोगे।

20:38.612 --> 20:40.656
तुमने मेरे इकलौते सुराग को मार दिया।

20:40.739 --> 20:42.699
- तुम मज़ाक कर रहे हो?
- ये वही लोग हैं

20:43.242 --> 20:45.077
जो लोगों को एशिया
से ला रहे हैं।

20:45.160 --> 20:46.828
वो हेस को हवाइ में लाये हो सकते हैं।

20:46.912 --> 20:49.498
तुमने अभी एक बेवकूफों
वाला जोखिम उठाया।

20:49.581 --> 20:52.793
उसे समझो। मैं तुम्हारे बदले के लिए
अपनी जान नहीं गँवा सकता।

20:52.876 --> 20:54.419
मेरी एक बेटी है, समझे?

20:54.503 --> 20:56.672
हाँ, वो लड़की भी किसी की बेटी है।

20:56.755 --> 20:58.090
तुम नहीं समझोगे।

20:58.173 --> 20:59.716
तुमने अपने पिता को अभी खोया,

20:59.800 --> 21:01.260
- फिर भी मूर्ख हो।
- तुमने क्या कहा?

21:02.261 --> 21:05.639
तुमने अभी मुझसे क्या कहा?
अगर वो तुम्हारी बेटी होती तो?

21:05.722 --> 21:07.849
क्या तुम कोई कसर छोड़ते
उस कमीने को पकड़कर मारने में

21:08.475 --> 21:10.811
- जिसने उसका क़त्ल किया?
- मेरे संकल्प पर शक मत करना…

21:11.311 --> 21:13.021
एक चेतावनी, अपनी
उँगली मेरे सामने से हटाओ।

21:13.105 --> 21:15.899
- मेरी बात सुनो, कमीने कहीं के!
- मैंने तुमसे क्या कहा?

21:15.983 --> 21:18.110
- मैंने कहा था।
- तुम कोई निंजा हो? छोड़ो।

21:18.193 --> 21:19.861
- इन अच्छे लोगों के सामने…
- ठीक है।

21:19.945 --> 21:21.405
सब ठीक है। अपना काम करो। ठीक है।

21:23.073 --> 21:24.032
तुम्हारा मुझे पसंद करना ज़रूरी नहीं।

21:24.116 --> 21:26.660
पर अभी,
इस काम के लिए और कोई नहीं।

21:26.743 --> 21:28.245
अच्छा, मुझे जाने दो।

21:33.208 --> 21:35.627
ठीक है, हमें इन इंसानों
के तस्करों को ढूँढना--

21:38.588 --> 21:39.756
ठीक कहा, मुझे तुम पसंद नहीं।

21:41.883 --> 21:43.093
कमीना कहीं का…

21:50.475 --> 21:51.685
तुम्हारी बाजू कैसी है?

21:52.769 --> 21:54.104
हम बात ना ही करें।

21:54.187 --> 21:55.564
तुम्हारा मतलब अभी या दोबारा कभी नहीं?

21:55.647 --> 21:56.940
दोनों, समझे?

21:57.024 --> 21:59.276
शायद--मैं जानता हूँ
तुम्हारी पत्नी ने तुम्हें क्यों छोड़ा।

21:59.901 --> 22:01.945
- सच में?
- हाँ, तुम बहुत भावुक हो।

22:02.946 --> 22:04.406
- मैं भावुक हूँ?
- हाँ।

22:04.489 --> 22:06.199
- तुम्हें मैं भावुक लगता हूँ?
- थोड़े से।

22:06.283 --> 22:08.493
तुमने कब तय किया कि मैं भावुक हूँ?

22:09.036 --> 22:10.787
जब एक गोली ने मेरे माँस को चीरा,

22:10.871 --> 22:12.539
क्या मैं तुम्हें तब भावुक लगा?

22:13.457 --> 22:16.001
मुझे ख़ुशी है कि तुम्हें
किसी चीज़ से डर नहीं।

22:16.084 --> 22:20.464
ख़ुशी है तुम्हारी नज़र जी.आई. जो की
तरह 1000 गज वाली है जो दुनिया भर में

22:20.547 --> 22:22.632
तुम्हें आतंकवादियों का
पीछा करते हुए मिली।

22:22.716 --> 22:25.802
लेकिन एक सभ्य समाज में,
हमारे कुछ नियम होते हैं, समझे?

22:25.886 --> 22:30.098
ये एक ऐसी गोंद है जो हमें
गीदड़ों और लकड़बग्घों से अलग करती है,

22:30.182 --> 22:31.516
- समझे?
- गीदड़ और लकड़बग्घे।

22:31.600 --> 22:34.644
एनिमल प्लेनेट, कुछ भी, यार।
बात ये है कि, सबसे पहला नियम,

22:34.728 --> 22:37.564
अगर तुम्हारी वजह से किसी को गोली लगी,
तो उससे माफ़ी मांगो!

22:37.647 --> 22:40.108
- माफ़ कर दो।
- ख़ास अवसर का इंतज़ार मत करो।

22:40.192 --> 22:41.985
- माफ़ कर दो।
- समझे? जैसे जन्मदिन,

22:42.069 --> 22:42.944
- सॉरी।
- राष्ट्रपति दिवस--

22:43.028 --> 22:45.947
अरे, यार, मुझे माफ़ कर दो।
मैंने कहा सॉरी, सच में।

22:46.490 --> 22:49.284
मैं तुमसे यही कहने की
कोशिश कर रहा था, पिछले साल,

22:49.367 --> 22:51.119
जब ये बातचीत पहले शुरू हुई।

22:56.208 --> 22:58.627
तुम्हारी… माफ़ी दर्ज की।

22:59.252 --> 23:01.838
- मंजूरी अभी बाक़ी है।
- मुझे बता देना।

23:01.922 --> 23:03.590
हाँ। मैं तुम्हें बता दूंगा।

23:03.673 --> 23:05.383
यहाँ से बाएँ मुड़ना।

23:05.467 --> 23:07.469
- क्यों?
- कोई है जो हमारी मदद कर सकता है।

23:09.679 --> 23:11.223
उसका नाम चेन ची है।

23:15.018 --> 23:17.062
- तुम्हें वो कहाँ मिली?
- एक घर में कैद।

23:17.145 --> 23:19.022
वह यहाँ नई ज़िंदगी शुरू करने आई थी।

23:19.106 --> 23:21.149
उन्होंने इसे ड्रग्स दे
कर वेश्या बना दिया।

23:22.192 --> 23:25.070
हमें जिसकी तलाश है
वो बहुत बड़ा मुजरिम है, विक्टर हेस।

23:25.737 --> 23:28.198
सीआईए, एफबीआई,
इंटरपोल, उसकी सबको तलाश है

23:28.281 --> 23:29.407
जिसका मतलब उसने
यहाँ पहुँच कर पासपोर्ट

23:29.491 --> 23:31.493
पर ठप्पा नहीं लगवाया,
उसे छुपा कर लाया गया।

23:31.576 --> 23:33.453
अच्छा। तुम्हें लगता है जो नेटवर्क उस

23:33.537 --> 23:35.455
लड़की को द्वीप
पर लाया उसी से हेस भी आया।

23:35.539 --> 23:38.583
उसने मलेशिया के बच्चों की तस्करी कर
बहुत पैसे कमाए, तो…

23:38.667 --> 23:40.585
फिर तुम्हें एक सांप की तलाश है।

23:40.669 --> 23:43.046
स्थानीय चीनी गिरोह
जो लोगों की तस्करी करते हैं।

23:43.130 --> 23:44.089
हमें एक नाम चाहिए।

23:44.589 --> 23:46.299
मज़ाक कर रहे हो? मुझे देखो।

23:46.383 --> 23:47.676
मैं इस काम के लायक नहीं अब।

23:47.759 --> 23:49.886
रहने दो, तुम 15 साल पुलिस में रहे।

23:51.513 --> 23:54.099
देखो, मैं किसी को जानता हूँ
जिसका उस दुनिया से संपर्क है।

23:54.182 --> 23:56.810
- बढ़िया। हमारा परिचय करवाओ।
- भूल जाओ।

23:57.435 --> 24:00.438
वो एक पूर्व गुप्तचर रह चुका है।
उसे किसी पर भरोसा नहीं।

24:01.022 --> 24:02.232
खासकर गैर हवाइयों पर।

24:02.315 --> 24:03.567
- तुम उससे बात करो।
- मैं व्यस्त हूँ।

24:03.650 --> 24:05.026
व्यस्त? तुम्हें लगता है

24:05.110 --> 24:06.820
अपराध की लहर
तुम्हें तोहफ़े में मिलेगी?

24:07.404 --> 24:10.365
देखो… मैं दोबारा
पुलिसवाला नहीं बन सकता।

24:10.448 --> 24:12.367
- क्यों नहीं?
- क्योंकि नहीं बन सकता!

24:12.450 --> 24:13.743
समझ सकते हो?

24:14.703 --> 24:17.455
एचपीडी ने मुझपर
रिश्वत का इलज़ाम लगाया है।

24:17.539 --> 24:20.083
तो विभाग मुझे कभी भी
बिल्ला पहने हुए नहीं देखना चाहेगा।

24:21.501 --> 24:22.919
मुझे जाना होगा।

24:23.420 --> 24:25.881
- बहुत अच्छा जा रहा है ये।
- तुमने पैसे लिए?

24:25.964 --> 24:27.215
माफ़ करना?

24:31.595 --> 24:32.637
क्या तुमने…

24:33.388 --> 24:34.514
…पैसे लिए थे?

24:36.641 --> 24:37.684
नहीं।

24:40.562 --> 24:42.063
फिर हमारे साथ आओ…

24:43.106 --> 24:45.066
और हम दोबारा इसकी बात नहीं करेंगे।

24:45.901 --> 24:48.528
कभी भी।
ये तुम्हारा वापस आने का रास्ता है।

24:48.612 --> 24:51.072
इसे क़र्ज़ उतारना, या जो चाहो कहो।

24:51.156 --> 24:53.033
परवाह
नहीं, लेकिन मुझे तुम्हारी ज़रूरत है।

24:54.826 --> 24:56.286
तुम मुझपर भरोसा कैसे करोगे?

24:57.245 --> 24:58.830
क्योंकि मेरे पिता करते थे।

25:21.394 --> 25:22.520
हे, कामेकोना!

25:24.648 --> 25:27.275
- कैसे हो?
- तुम्हें देखकर ख़ुशी हुई, मेरे भाई।

25:27.359 --> 25:28.193
ऐ, भाई।

25:29.152 --> 25:30.070
मुझे एक नाम चाहिए।

25:31.821 --> 25:32.781
ऐ, बाहर इंतज़ार करो।

25:34.658 --> 25:36.076
पैसे देने के बाद।

25:37.285 --> 25:40.038
दो कोन, दो टी-शर्ट।

25:40.121 --> 25:42.540
- मीडियम।
- एक्स.एल. और उससे ऊपर, भाई।

25:43.083 --> 25:44.668
मेरा चेहरा उससे कम में नहीं आता।

25:45.293 --> 25:46.169
वैओला शेव आइस
उत्तरी छोर

25:46.253 --> 25:47.754
कितना <i>कला </i>चाहिए, <i>बुल्लेह</i>?

25:49.172 --> 25:51.549
- तुम स्थानीय बोलते हो?
- मैं यहीं बड़ा हुआ।

25:51.633 --> 25:53.551
फर्क नहीं पड़ता, फिर
भी गैरहवाइ लगते हो।

25:56.763 --> 25:58.807
यह थोड़ा अकेला लगता है, भाई।

26:03.520 --> 26:04.479
बढ़िया।

26:05.605 --> 26:09.025
एक और चीज़, जो तुम गोरे सज्जन करोगे।

26:18.618 --> 26:20.287
क्या आप पुलिसवाले हैं?

26:21.079 --> 26:23.707
- नहीं।
- दिखते तो पुलिसवाले जैसे हैं।

26:25.375 --> 26:29.296
- कॉटन कैंडी पसंद है? माँ के पास जाओ।
- मुझे कॉटन कैंडी पसंद नहीं।

26:29.379 --> 26:31.089
मेरे पास कुछ है तुम्हारे लिए।

26:31.881 --> 26:33.383
यह कैसा…

26:34.259 --> 26:35.969
- ये कैसा रहेगा?
- हाँ।

26:36.052 --> 26:37.637
- शुक्रिया।
- कोई बात नहीं।

26:41.182 --> 26:42.017
क्या?

26:46.604 --> 26:47.897
तुम्हारे पास नाम है ना?

26:48.815 --> 26:50.817
राज्य पुलिस कार्य दल मुख्यालय

26:53.236 --> 26:55.739
सैंग मिन। आठ साल
पहले यहाँ चीन से आया,

26:55.822 --> 26:57.282
और मेरे आदमी कामेकोना के अनुसार,

26:57.365 --> 26:59.701
वह द्वीप का इंसानी आयात निर्यात
व्यापार चलाता है।

26:59.784 --> 27:02.412
हेस ने द्वीप पर आने-जाने के लिए उसका
इस्तेमाल किया होगा।

27:02.495 --> 27:03.913
अगर यह आदमी ज़िम्मेवार है भी।

27:03.997 --> 27:05.373
वह हमें हेस की जगह क्यों बताएगा।

27:05.457 --> 27:07.917
उसका कुछ लाभ
ढूँढेंगे, उसे मजबूर करेंगे।

27:08.001 --> 27:09.669
- लाभ की परिभाषा।
- सीधा चारा और जाल।

27:09.753 --> 27:11.921
किसी गुप्तचर को छुपे रिकार्डर के साथ
भेज देंगे।

27:12.005 --> 27:13.548
सिर्फ़ एक समस्या है, दोस्त।

27:13.631 --> 27:15.008
ये मुख्य भू-भाग पर काम करेगा,

27:15.091 --> 27:17.510
हम दस लाख से कम लोगों वाले
द्वीप पर हैं

27:17.594 --> 27:19.637
तो बुरे लोग अच्छे लोगों को जानते हैं

27:19.721 --> 27:22.432
तो जो लालच हम देंगे
वो असामान्य होना चाहिए।

27:22.515 --> 27:24.809
तुम्हारे दिमाग में इसके लिए
सही आदमी होगा।

27:24.893 --> 27:26.019
हाँ।

27:40.241 --> 27:41.826
वो तुम्हारी कज़िन है?

27:42.535 --> 27:44.162
अगले शब्द सोच समझकर चुनना…

27:44.913 --> 27:45.955
तुम दोनों।

27:46.706 --> 27:49.417
- खैर, वो बहुत गुणवान है।
- वो उपलब्ध नहीं है।

27:49.501 --> 27:52.420
उसने तीन साल पेशावर प्रतियोगिताओं में
भाग लिया फिर घुटने पर चोट लगगई।

27:52.504 --> 27:53.505
वो टूट गई थी।

27:54.047 --> 27:56.257
उसने काम बदला और
पुलिस की नौकरी का फैसला किया।

27:56.341 --> 27:58.635
एक हफ्ते में
पुलिस अकादमी से स्नातक होगी।

27:58.718 --> 28:00.470
अफ़सोस, मेरे परिवार की है,

28:00.553 --> 28:02.680
इसलिए एचपीडी
उसे कभी गंभीरता से नहीं लेगी।

28:03.723 --> 28:04.849
हे, देखकर!

28:11.439 --> 28:13.191
वो पक्का इसके लिए तैयार है?

28:13.274 --> 28:14.150
उसके पास अनुभव नहीं है।

28:16.027 --> 28:17.028
अरे, भाई।

28:19.239 --> 28:21.908
किसी की लहर पर गिरने से पहले
दो बार सोच लेना।

28:25.495 --> 28:26.496
भाई!

28:28.873 --> 28:30.708
तुमने उसे हरा दिया, जल कन्या।

28:31.251 --> 28:33.878
- डबल ओवरहेड।
- बेकार। मौसम का पहला बढ़िया वाला।

28:34.462 --> 28:36.047
पर्यटकों का क्या कर सकते हैं?

28:36.131 --> 28:38.174
कोनो, कमांडर स्टीव मक्गैरेट से मिलो

28:38.258 --> 28:39.843
और डिटेक्टिव डैनी विलियम्स।

28:39.926 --> 28:42.846
- बढ़िया दाँव था।
- नहीं, यार, ये हल्का ही था।

28:42.929 --> 28:43.972
हाय।

28:45.890 --> 28:48.017
- ये बढ़िया है, भाई।
- बिलकुल।

28:48.685 --> 28:52.439
तुम्हारा भाई कहता है तुम अगले हफ्ते
पुलिस विद्यालय से ग्रेजुएट होगी।

28:53.314 --> 28:55.525
इससे पहले थोड़ा
अतिरिक्त गौरव कमाना चाहोगी?

28:56.985 --> 28:58.153
मैं सुन रही हूँ।

29:03.742 --> 29:07.495
अभी चिन से बात हुई, वो सैंग मिन से
मुलाकात करवा रहा है।

29:08.246 --> 29:10.373
मैं वो निगरानी उपकरण
ले आया जो तुमने कहा।

29:10.457 --> 29:11.708
तुम इसे पहचानते हो?

29:13.001 --> 29:14.252
नहीं। कौन है ये?

29:14.836 --> 29:17.589
जोवान एटीएन। फाइल कहती है
कि वो रूसियों के लिए एस.वी.आर

29:17.672 --> 29:20.175
में एक कंप्यूटर प्रोग्रामर
का काम करता था।

29:20.258 --> 29:22.719
मेरे पिताजी की हत्या के समय यहीं था।

29:22.802 --> 29:25.638
मुझे स्टडी में उसके
हाथों और यहाँ जूतों के निशान मिले।

29:25.722 --> 29:27.974
तुम्हें कैसे पता जूतों के
निशान हेस के नहीं थे?

29:28.057 --> 29:30.393
हेस मेरी तरह 11 पहनता है,
सिवाय डबल ई के।

29:30.477 --> 29:33.938
जो निशान मुझे मिले वो छोटे थे
और हेस अपने जूते ख़ास बनवाता है।

29:34.022 --> 29:37.400
सीधे डाला गया पोलीयुरेथेन मध्य सोल और
नाइट्राईट रबर बाहरी सोल।

29:38.902 --> 29:41.112
तुम्हारा, दिमाग एक…

29:42.071 --> 29:44.407
…दुखी जगह होगा। मुझे बियर चाहिए।

29:48.661 --> 29:50.497
बताओगे डैनो का क्या मतलब है?

29:50.580 --> 29:52.957
हाँ, जब तुम बताओगे बक्से में क्या है।

29:53.041 --> 29:54.793
सच में, अभी जानता नहीं।

29:57.212 --> 29:58.046
यही जानता हूँ,

29:58.546 --> 30:00.423
मेरे पिता चाहते थे वह मुझे मिले ।

30:01.007 --> 30:02.258
अभी ये एक पहेली है।

30:03.134 --> 30:04.761
मुझे और ग्रेस को पहेलियाँ पसंद हैं।

30:06.429 --> 30:09.724
- तुम एक अच्छे बाप हो।
- हाँ, शायद, मुझे पता नहीं।

30:10.642 --> 30:12.602
इसे देखने के तीन तरीके हैं। एक…

30:12.685 --> 30:14.979
किसी सिरफिरे को
पकड़ते हुए मारा जाऊँगा,

30:15.063 --> 30:16.815
फिर मैं कैसा बाप कहलाऊंगा?

30:16.898 --> 30:19.025
मैं इस कारण हमेशा अपने पिता
की इज्ज़त करता था।

30:19.108 --> 30:20.902
उन्होंने जो बलिदान दिए।

30:21.486 --> 30:22.862
ग्रेस भी अवश्य ऐसा महसूस करती होगी।

30:23.446 --> 30:24.572
हाँ, शायद।

30:25.156 --> 30:27.867
या उसे लगता होगा कि मैं
एक मतलबी कमीना हूँ।

30:29.118 --> 30:32.080
सच ये है, मेरे पास बस यही है,
मुझे इसकी ज़रुरत है।

30:32.872 --> 30:36.543
मैं वह करना चाहता हूँ जिसमें माहिर
हूँ, अपनी तारीफ सुनना चाहता हूँ।

30:37.627 --> 30:40.129
अगर उसका मतलब
है… कि तुम्हारे कभी ना

30:40.213 --> 30:42.632
गलत होने के अभिमान को सहना पड़े…

30:42.715 --> 30:44.342
तो यही सही।

30:50.598 --> 30:51.599
तो, तीसरा वाला क्या है?

30:54.060 --> 30:55.937
अगर मैं इसे अस्थायी भी मानूँ…

30:57.397 --> 30:58.606
अब ग्रेस का घर यही है।

30:59.899 --> 31:01.359
इसे सुरक्षित रखना मेरा काम है।

31:06.197 --> 31:07.031
हाँ?

31:09.659 --> 31:11.619
ठीक है। बहुत बढ़िया।

31:13.371 --> 31:15.081
- क्या मिला तुम्हें?
- वो चिन था।

31:15.915 --> 31:18.251
सैंग मिन मान गया और
कोनो से कल सुबह मिलेगा।

31:18.334 --> 31:20.545
अभी भी पक्का नहीं वो हेस
के बारे में बताएगा।

31:20.628 --> 31:21.629
उसे बताना होगा।

31:23.047 --> 31:25.842
ये मेरे पिता के हत्यारे को ढूँढने का
इकलौता मौका है।

31:34.434 --> 31:36.352
ठीक है, दोस्तों, कोनो काम पर।

31:37.395 --> 31:38.229
तो शुरू हुआ।

31:40.148 --> 31:43.526
बस उससे इतना बुलवाओ कि वो इन
लोगों को द्वीप से कैसे निकालेगा।

31:43.610 --> 31:45.403
<i>मेरा दोस्त कहता है</i>
<i>कि तुम्हें मदद चाहिए।</i>

31:45.486 --> 31:47.322
नानजिंग में मेरे मामा मामी हैं।

31:47.405 --> 31:49.616
वो यहाँ रहना चाहते हैं।

31:49.699 --> 31:52.410
तुम्हारे परिवार को
एक हफ्ते में यहाँ ला सकते हैं।

31:52.493 --> 31:54.370
उनको चीन से निकलवाना आसान है।

31:54.913 --> 31:57.290
उसके लिए पैसे देना, कठिन भाग है।

31:57.874 --> 31:59.083
मेरे पास पैसे हैं।

31:59.167 --> 32:01.336
बुरा ना मानो तो तुम क्या करती हो?

32:02.545 --> 32:04.964
मैं पैसिफ़िक पर एक कारखाने में
काम करती हूँ।

32:05.590 --> 32:08.509
और छुट्टियों पर शाही हवाइयन
में देखभाल करने वाली के तौर पर।

32:09.093 --> 32:11.262
दो नौकरियाँ? बहुत प्रशंसनीय।

32:11.888 --> 32:15.850
बस इतना डर है कि जितने पैसों की
ज़रुरत है शायद तुम्हारे बस में ना हो।

32:16.392 --> 32:20.229
सिवाए, अगर हम भुगतान का
कोई और ज़रिया ढूँढ लें।

32:24.776 --> 32:25.985
रेत।

32:26.069 --> 32:29.322
दो नौकरियाँ करके समुद्र-तट पर
जाने का वक़्त किसे मिलता है?

32:29.405 --> 32:31.157
बस। बंद करो।
उसे वहाँ से निकालो।

32:31.240 --> 32:32.575
शांत, वो संभाल सकती है।

32:32.659 --> 32:35.536
हे, उसे जालसाज़ी लगी,
तो उसे मार डालेगा, समझे?

32:35.620 --> 32:37.872
- भरोसा रखो।
- मैं खाने के समय सर्फ करती हूँ।

32:38.748 --> 32:39.916
या शायद तुम एक पुलिसवाली हो।

32:41.542 --> 32:43.336
किसी ने इसे तार के लिए जांचा?

32:43.419 --> 32:45.004
हमने उसके अंदर आने पर जाँचा।

32:46.422 --> 32:47.757
तुमने देखा नहीं होगा।

32:50.301 --> 32:53.930
अपने कपड़े उतारो, ताकि पता चले
कि तुमने कोई तार नहीं पहनी।

33:09.570 --> 33:10.571
पीछे मुड़ो।

33:32.969 --> 33:35.138
अब वापस मैं कपड़े पहनना चाहूंगी।

33:37.348 --> 33:38.891
तुम क्या… क्या कर रहे हो?

33:40.351 --> 33:42.395
मैं इस तस्वीर को
अपने एक दोस्त के पास भेजूंगा।

33:42.478 --> 33:43.980
उस फ़ोन से संपर्क मिला।

33:44.063 --> 33:45.314
कॉल ट्रेस करो, डैनी।

33:45.398 --> 33:47.275
और वो इसे अपने दोस्तों को दिखाएगा।

33:47.358 --> 33:49.318
अगर किसी ने तुम्हें पहचाना…

33:49.402 --> 33:51.362
मोबाइल नंबर, सूची में नहीं।

33:51.446 --> 33:52.363
…तो तुम गई।

33:53.489 --> 33:54.365
कोई जगह मिली?

33:59.579 --> 34:01.831
- डैनी?
- मेरे थाने में बज रहा है।

34:01.914 --> 34:02.999
वहाँ कोई गद्दार है।

34:04.584 --> 34:06.127
वो एक पुलिसवाली है।

34:10.339 --> 34:11.674
हमें जाना होगा।

34:23.644 --> 34:25.104
- तुम जल्दी आ गए।
- तुम ठीक हो?

34:26.981 --> 34:28.858
नीचे! ज़मीन पर! अभी! नीचे!

34:28.941 --> 34:30.109
अपने हाथ पीछे रखो।

34:31.027 --> 34:32.320
ऐ! मुझे अपने हाथ दिखाओ!

34:34.947 --> 34:35.990
गन!

34:37.950 --> 34:39.118
नीचे झुको!

34:44.082 --> 34:45.625
- किसी को चोट लगी?
- बढ़िया।

34:45.708 --> 34:47.710
- बढ़िया!
- बढ़िया!

35:07.146 --> 35:09.524
अपने हाथ स्टीयरिंग व्हील पर रखो।

35:11.943 --> 35:14.695
अभी गाड़ी से बाहर निकलो।
हाथ सर के पीछे।

35:17.240 --> 35:18.282
सब साफ़ है।

35:19.450 --> 35:20.701
यहाँ पर हलचल है।

35:20.785 --> 35:23.246
आगे बढ़ो। मैं तुम्हारे साथ हूँ।

35:34.257 --> 35:35.424
सुनो, डैनी।

35:54.569 --> 35:56.154
हैलो, चेन ची।

35:59.323 --> 36:00.324
मामा!

36:08.833 --> 36:10.585
उन्हें चीन से निकलवाना आसान है।

36:11.127 --> 36:13.629
उसके लिए पैसे देना, कठिन है।

36:14.630 --> 36:16.465
लेज़र ध्वनी निरीक्षण।

36:16.549 --> 36:19.135
तुमसे सच उगलवाने के लिए
किसी तार की ज़रुरत नहीं।

36:20.511 --> 36:22.680
मैं जालसाज़ी के लिए
तुम पर मुकद्दमा करूँगा।

36:22.763 --> 36:24.599
और मुआवजा लेने के बाद

36:24.682 --> 36:26.976
मैं उस माल को ढूँढूँगा
जिसे तुमने यहाँ भेजा

36:27.059 --> 36:30.062
और इस बार, मैं सज्जनों की तरह
पेश नहीं आऊँगा।

36:33.900 --> 36:34.734
सॉरी, बॉस।

36:35.735 --> 36:38.112
- मैंने कुछ नहीं देखा।
- तुमने कुछ नहीं देखा!

36:38.196 --> 36:40.364
- कमीने ने मुझे मारा!
- तुम रिपोर्ट करना चाहते हो,

36:40.448 --> 36:43.492
तुम्हें गवाह की ज़रुरत होगी।
करना चाहते हो रिपोर्ट?

36:43.576 --> 36:45.953
मैं अभी जेल में जाना चाहता हूँ।

36:46.037 --> 36:46.954
वो कहाँ है?

36:47.038 --> 36:48.456
हेस कहाँ है?

36:50.416 --> 36:52.210
तुम्हारी बीवी और बच्चे का क्या?

36:52.293 --> 36:53.252
जानते हो वो कहाँ हैं?

36:54.378 --> 36:55.338
मैं जानता हूँ।

36:58.090 --> 37:00.593
वो कालाकुआ एवेन्यू में
अपने नाखून करवा रही है।

37:01.886 --> 37:05.264
और तुम्हारा लड़का, डायमंड हेड में अपने
प्राइवेट स्कूल में है।

37:06.057 --> 37:07.058
वह क्या सोचेगा

37:07.141 --> 37:10.478
जब उसे पता चलेगा उसके पिता उस जैसे
बच्चों को सड़क पर डाल

37:10.561 --> 37:14.065
काले टार वाले हेरोइन से भर
अजनबियों को पशुओं की तरह बेच देता है।

37:15.107 --> 37:16.442
तुम जेल जा रहे हो।

37:17.068 --> 37:18.402
उसमें कोई समझौता नहीं है।

37:18.486 --> 37:21.864
तुम्हारा परिवार एक
पति और बाप खो देगा।

37:23.241 --> 37:25.785
मेरी नज़र में, अब वो
भी तुम्हारे शिकार हुए।

37:25.868 --> 37:28.579
समस्या ये है, कानून इसे इस तरह से
नहीं देखता।

37:28.663 --> 37:32.959
तुम्हारी बीवी, वो रवांडा से है।
उसे वापस भेज दिया जाएगा। उन दोनों को।

37:33.751 --> 37:36.712
अगर वो खुशकिस्मत हुए,
तो किसी रिफ्यूजी कैंप में जाएंगे।

37:37.338 --> 37:38.464
और तुम्हारा बेटा?

37:39.548 --> 37:42.468
सात साल की उम्र में
हाथ में हूतू फ़ौज गन पकड़ा देगी।

37:46.722 --> 37:48.766
मैं वो सब रोक सकता हूँ।

37:48.849 --> 37:51.477
पर मैं उनकी मदद नहीं करता जो
मेरी मदद नहीं करते।

37:57.275 --> 38:00.194
- तुम लोग किस तरह के पुलिसवाले हो?
- नए तरह के।

38:02.571 --> 38:03.906
ठीक है।

38:05.324 --> 38:08.744
सैंग मिन ने हेस और एटीएन को चीन जाने
वाले मालवाहक जहाज़ पर डाला है।

38:08.828 --> 38:09.662
<i>"दी एमा कार्ल"।</i>

38:09.745 --> 38:12.707
<i>- </i>स्टीव, ऐसा सोचना भी मत…
<i>- </i>गवर्नर, आप ऐसा कार्य दल चाहती थी

38:12.790 --> 38:16.335
जो सभी ज़रूरी काम करे। और आपने बचाव
और साधनों का वादा किया था।

38:16.419 --> 38:20.089
नहीं। किसी राजनीतिक दुर्घटना
को भड़काने के लिए नहीं

38:20.172 --> 38:23.968
जो अंतर्राष्ट्रीय जल में जाने वाले
चीनी जहाज़ पर चढ़ने से होगी।

38:24.051 --> 38:28.139
अगर चीन एक आतंकवादी की तस्करी करते
हुए पकड़ा गया, तो वो कुछ नहीं कहेंगे।

38:28.222 --> 38:31.642
मैंने अपना काम कर दिया। मैंने हेस
को ढूँढा। अब आप अपना काम करें।

38:31.726 --> 38:34.937
तटरक्षक को बन्दरगाह रोकने के
लिए कहें। जहाज़ कहीं नहीं जाएगा।

38:39.734 --> 38:41.193
धत्त तेरी।

38:42.778 --> 38:47.033
हाँ रेशल। रेशल, फिरसे मत शुरू हो जाओ।
मैंने तुम्हें दो मेसेज किए थे,

38:47.116 --> 38:48.617
उसे स्कूल से ले आना।

38:49.243 --> 38:51.162
यह मत कहो तुम्हें अपनी योजना
बदलनी पड़ी।

38:51.245 --> 38:53.664
तुम आधे वक़्त उसके लिए ड्राइवर ही
भेजती हो।

38:53.748 --> 38:56.959
मैं नहीं… मैं अभी वो नहीं कर सकता।
मुझे काम है।

38:57.043 --> 38:58.210
प्लीज़ एक सेकंड रुको।

38:58.961 --> 38:59.920
मेरे लिए एक काम करोगी?

39:00.880 --> 39:04.133
बस ग्रे… ग्रेसी से कहना डैनो उससे
प्यार करता है, समझी?

39:07.094 --> 39:08.095
ठीक है।

39:09.055 --> 39:11.307
ग्रेसी तीन साल की थी, उसने मेरा
नाम लेना चाहा

39:11.390 --> 39:12.600
वो डैनो ही बोल पाई।

39:12.683 --> 39:14.602
उसके मुँह से यही निकला। डैनो।

39:15.478 --> 39:18.105
- बस यही?
- बस यही।

39:18.647 --> 39:21.108
- कितना प्यारा है।
- चुप करो।

39:21.859 --> 39:23.694
- इसे प्यारा क्यों नहीं समझ सकता?
- क्योंकि।

39:23.778 --> 39:25.529
मैं नहीं चाहता तुम हमारे बारे
में सोचो।

39:25.613 --> 39:27.531
- ये मेरे और मेरी बेटी के बीच है।
- ठीक।

39:31.494 --> 39:32.953
वो रही… दी एमा कार्ल।

39:33.662 --> 39:34.747
तुम इसे कैसे करना चाहते हो?

39:37.083 --> 39:38.376
- ठीक है।
- कस के बैठो।

39:44.548 --> 39:45.383
ठीक है।

39:46.008 --> 39:48.219
ठीक है!

39:51.806 --> 39:53.349
कवर करो। मैं हेस को ढूँढूँगा।

40:00.689 --> 40:02.066
जाओ!

41:24.064 --> 41:25.983
तुम्हें अपने भाई के बारे में
कुछ जानना है।

41:26.066 --> 41:28.235
- क्या?
- वो बिलकुल तुम्हारी तरह ही मरा था।

41:48.214 --> 41:50.925
अपने हाथ सर के पीछे रखो।
दोबारा गोली मत खा लेना।

41:53.802 --> 41:54.637
हे…

41:55.387 --> 41:57.556
तटरक्षक को उस लाश को ढूँढने को कहो।

41:57.640 --> 41:58.807
इसके साथ क्या करूँ?

42:00.726 --> 42:01.852
गिरफ्तार करो, डैनो।

42:03.354 --> 42:04.688
मैंने उस बारे में क्या बताया था?

42:04.772 --> 42:06.649
कहाँ जाने की कोशिश कर रहे हो?

42:06.732 --> 42:08.526
तुम कहाँ…? कहाँ? जाओ।

42:08.609 --> 42:11.445
तुम चाहते हो मैं तुम्हें गोली
मारूँ? रुको। रुक जाओ।

42:24.166 --> 42:25.960
ये दूसरी तरफ़ कैसा रहेगा?

42:30.756 --> 42:31.590
हे।

42:37.888 --> 42:39.348
क्या… ये क्या है?

42:42.977 --> 42:44.728
कहाला होटल में तीन रातें।

42:44.812 --> 42:47.398
- मैं जानता हूँ तुम ना कहोगे।
- सही है, मैं ना कहूँगा।

42:47.481 --> 42:49.149
तुम्हें मेरे रहने की
जगह से क्या मतलब?

42:49.233 --> 42:51.277
ग्रेसी इस सप्ताहांत आ रही है ना?

42:51.819 --> 42:53.862
- हाँ।
- मैंने सुना इस जगह में एक पूल है,

42:53.946 --> 42:56.574
जहाँ तुम डॉलफिन के साथ तैर सकते हो।
ले लो।

42:56.657 --> 42:57.658
हे।

43:00.202 --> 43:02.037
देखो…तुम सच में घायल लग रहे हो।

43:04.707 --> 43:05.541
शुक्रिया।

43:07.251 --> 43:09.253
- कोई बात नहीं।
- शुक्रिया।

43:14.842 --> 43:16.760
अच्छा, दोस्तों, हमें
एक नाम की ज़रुरत है।

43:17.261 --> 43:18.304
- एक नाम?
- कैसा नाम?

43:18.387 --> 43:20.389
- क्या कह रही हो?
- कुछ कहलाने के लिए।

43:20.973 --> 43:22.975
- तुमने क्या सोचा?
- नाम की ज़रुरत क्यों है?

43:23.058 --> 43:25.603
क्योंकि हम एक साथ काम करेंगे और
ये बढ़िया होगा।

43:25.686 --> 43:26.770
मैंने सोच लिया।

43:28.564 --> 43:31.025
एक साथ करने पर कोई काम असंभव नहीं है।

43:34.028 --> 43:35.279
- तुम भी।
- क्या?

43:35.362 --> 43:37.323
किस पर हँस रहे हो?

43:37.406 --> 43:41.035
इसका मतलब है, "एक साथ करने
पर कोई काम असंभव नहीं है।"

43:43.120 --> 43:46.040
तुम गैरहवाइयों की यही समस्या है,
कोई टीम उत्साह नहीं।

43:46.123 --> 43:47.916
<i>- </i>कोई द्वीप उत्साह नहीं।
- नहीं, सच में।

43:48.000 --> 43:49.710
कुछ बढ़िया चाहिए, जैसे स्ट्राइक फ़ोर्स।

43:49.793 --> 43:51.545
- स्ट्राइक फ़ोर्स?
- हाँ। स्ट्राइक फ़ोर्स।

43:51.629 --> 43:55.049
मुझे ये बिलकुल अच्छा नहीं लगा।
जानते हो, हमें सोचते रहना चाहिए।
