WEBVTT

00:21.939 --> 00:23.398
वह ज़िंदा हैं!

00:25.359 --> 00:26.360
ए!

00:29.863 --> 00:31.031
पानी में उतरो।

00:52.177 --> 00:53.637
पुलिस! हिलना मत!

01:01.103 --> 01:04.022
यह बहुत ही दुःख की बात थी
कि अपने ही सपनों में पकड़े जाना

01:04.105 --> 01:05.899
दरअसल किसी तरह की राहत जैसा लगने लगा था।

01:11.321 --> 01:13.323
जब आपको आजीवन कारावास होने की संभावना हो,
तो आपका नज़रिया

01:13.407 --> 01:14.533
बदलने लगता है।

01:14.616 --> 01:17.077
आपको हर चीज़ ज़्यादा साफ़ दिखने लगती है,

01:17.160 --> 01:18.787
उनकी बारीक़ संरचना और विवरण के साथ,

01:18.871 --> 01:21.206
मानो आपका दिमाग़ पहले से ही
उन सारी चीज़ों को यादों में समेटने की

01:21.290 --> 01:23.542
कोशिश कर रहा हो जिन्हें आप खोने वाले हैं।

01:27.629 --> 01:29.923
और फिर वह नज़रिया होता है
जिससे बाकी लोग आपको देखते हैं।

01:33.135 --> 01:34.428
कोई मदद चाहिए, दोस्तों?

01:37.848 --> 01:39.141
तुम्हारा दिन अच्छा गुज़रे।

01:57.284 --> 01:58.577
सुप्रभात, श्री कूपर।

01:59.953 --> 02:00.996
लडी।

02:03.415 --> 02:05.626
मैं उम्मीद कर रहा था
कि जब आपका खेलना हो जाए, तो आपसे ऑफ़िस में

02:05.709 --> 02:06.835
थोड़ी देर बात कर लूँ।

02:07.503 --> 02:09.630
- किस बारे में?
- क्या?

02:10.797 --> 02:14.176
मैं लगभग दस साल से इस क्लब का सदस्य हूँ,

02:14.259 --> 02:15.844
पर तुमने पहले कभी मुझे ऑफ़िस में नहीं बुलाया।

02:15.928 --> 02:18.805
तो मैं बस जानना चाहता हूँ कि मसला क्या है।

02:20.641 --> 02:22.559
मैं उम्मीद कर रहा था कि हम अकेले में

02:22.643 --> 02:23.810
इस पर बात करें।

02:25.771 --> 02:27.981
क्यों न तुम मुझसे वह सीधे-सीधे कहो
जो तुम कहने आए थे, लडी?

02:29.233 --> 02:30.526
ख़ैर, देखिए,

02:30.609 --> 02:32.361
बेशक यह एक संवेदनशील मामला है

02:32.444 --> 02:36.073
और पक्का आपको पता है कि हम यहाँ क्लब में
आपकी सदस्यता की कितनी कद्र करते हैं।

02:36.156 --> 02:37.366
अरे, यह सुनकर बहुत अच्छा लगा।

02:37.449 --> 02:40.118
बात यह है कि बोर्ड की मीटिंग हुई थी और…

02:41.912 --> 02:44.456
हमें लगता है कि जब तक आपकी समस्याएँ
सुलझ नहीं जाती हैं, बस तब तक के लिए

02:44.540 --> 02:45.916
आपकी सदस्यता…

02:46.625 --> 02:48.168
रद्द करना सही रहेगा।

02:48.252 --> 02:50.921
- समझ गया।
- मुझे इस बारे में सच में खेद है, कूप।

02:51.004 --> 02:53.674
मुझे बताओ, क्लब के उपनियमों में से
किस नियम के आधार पर बोर्ड ने

02:53.757 --> 02:56.134
तुम्हें मुझे निकालने का क़ानूनी हक़ दिया?

02:56.218 --> 02:57.928
चलो भी, कूप। ऐसी बात नहीं है।

02:58.011 --> 03:01.181
क्योंकि अगर मेरी याददाश्त सही है,
तो अगर मैंने कोई उल्लंघन किया होता,

03:01.265 --> 03:04.560
जो मैंने नहीं किया, तो क्लब को
मुझे लिखित रूप से सूचित करना पड़ता

03:04.643 --> 03:06.395
और तीन ऐसे नोटिसों के बाद ही,

03:06.478 --> 03:08.605
वे मेरी सदस्यता रद्द करने की सिफ़ारिश करने के लिए

03:08.689 --> 03:09.690
अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर सकते हैं।

03:09.773 --> 03:11.149
तुम हत्या के आरोप में गिरफ़्तार हुए थे।

03:11.233 --> 03:12.359
मैंने किसी की हत्या नहीं की।

03:12.442 --> 03:14.570
अरे, मैं यह कैसे मान लूँ?

03:16.864 --> 03:18.699
अरे, शायद तुम सही कह रहे हो, लडी।

03:18.782 --> 03:21.076
यह जानने का सच में कोई तरीका नहीं है।

03:21.743 --> 03:23.453
पर अगर थोड़ी भी संभावना है

03:23.537 --> 03:25.831
कि मैं वही निर्दयी हत्यारा हूँ जैसा कि तुम मानते हो,

03:26.957 --> 03:29.209
तो क्या तुम सच में इस समय मुझसे उलझना चाहते हो?

03:32.796 --> 03:34.131
मैं अपनी बाल्टी ख़त्म करने जा रहा हूँ।

03:34.214 --> 03:35.215
धन्यवाद, दोस्त।

04:40.989 --> 04:43.617
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

05:02.052 --> 05:03.303
मेल्।

05:05.305 --> 05:07.182
ए। हे भगवान।

05:07.266 --> 05:08.684
क्या अभी भी दर्द हो रहा है?

05:08.767 --> 05:10.602
मैं लगातार वाइकोडिन ले रहा हूँ।

05:10.686 --> 05:11.979
अरे, बढ़िया है।

05:12.062 --> 05:13.772
पर्कोसेट, वाइकोडिन का असर बढ़ा देता है।

05:14.940 --> 05:16.024
और तुम कैसी हो?

05:17.317 --> 05:19.987
मेरा मतलब, बहुत अच्छी नहीं हूँ।

05:20.863 --> 05:21.864
हाँ।

05:21.947 --> 05:23.240
मैंने हमारे लिए ऐपिटाइज़र मँगवाए हैं।

05:23.323 --> 05:24.658
धन्यवाद।

05:28.495 --> 05:32.207
मुझे कहना पड़ेगा,
जब तुम्हारा संदेश आया, तो मैं थोड़ा चौंक गया।

05:33.834 --> 05:37.337
मैं सोच रही हूँ कि तुम्हें क्या पता है।

05:37.880 --> 05:39.548
किस बारे में?

05:40.424 --> 05:43.343
पता नहीं। किसी भी चीज़ के बारे में।

05:44.219 --> 05:46.388
तुम्हें थोड़ा और साफ़-साफ़ बताना पड़ेगा।

05:46.471 --> 05:48.640
हे भगवान, बार्नी, तुमसे पूछताछ नहीं हो रही है।

05:54.813 --> 05:55.856
यह क्या है?

05:55.939 --> 05:57.649
यह तुम्हारे घर की डीड है।

05:57.733 --> 05:59.735
उसने अपना आधा हिस्सा तुम्हारे नाम कर दिया है।

05:59.818 --> 06:02.154
मैं यह तुम्हें देने आने वाला था,
पर जब तुमने मिलने के लिए कहा…

06:04.198 --> 06:05.532
उसे लगता है कि वह जेल जाने वाला है।

06:05.616 --> 06:09.036
वह बचाव में जुटा है, अपनी संपत्तियाँ
तुम्हारे नाम करके उन्हें सुरक्षित कर रहा है।

06:09.119 --> 06:11.705
- यह समझदार क़दम है।
- अगर तुम्हें लगे कि तुम जेल जाने वाले हो।

06:12.331 --> 06:14.041
फ़िलहाल, हम यह कह नहीं सकते कि क्या होगा, मेल्।

06:14.124 --> 06:16.668
- हे भगवान, मेरे बच्चे।
- बच्चे ठीक रहेंगे, समझी?

06:16.752 --> 06:17.961
और तुम भी।

06:18.045 --> 06:19.254
अगर वह जेल गया तो।

06:19.755 --> 06:21.006
तुम्हारे पास उनके कॉलेज की पढ़ाई के लिए पैसे हैं,

06:21.089 --> 06:22.591
रिटायरमेंट की सारी संपत्तियाँ तुम्हारे नाम पर हैं।

06:22.674 --> 06:25.594
अगर ज़रूरत पड़ी,
तो तुम घर को गिरवी रखकर कर्ज़ भी ले सकती हो।

06:25.677 --> 06:26.887
मुद्दा यह है कि तुम सबका भविष्य सुरक्षित रहेगा।

06:34.353 --> 06:36.063
उसके साथ कुछ तो गड़बड़ है।

06:36.146 --> 06:37.981
मुझे पता है। मैं उसे जानती हूँ।

06:39.733 --> 06:43.237
यहाँ तक कि पॉल की मौत से पहले से।
मैं बस… मैं यह समझ नहीं पा रही हूँ।

06:43.946 --> 06:46.365
नौकरी से निकाले जाने के बाद से वह क्या कर रहा है?

06:46.448 --> 06:47.741
उसने तुम्हें इस बारे में बताया?

06:47.824 --> 06:49.868
हाँ। पर वह मुझसे क्या छुपा रहा है?

06:52.538 --> 06:54.623
अगर मुझे पता भी होता, तो शायद मैं तुम्हें नहीं बताता।

06:54.706 --> 06:58.043
- मैं उसकी मदद करने की कोशिश कर रही हूँ।
- मुझे लगता है कि तुम वह मौका गँवा चुकी हो, है न?

06:58.126 --> 07:00.045
हमें दोनों को यह स्वीकार करना होगा
कि इस समय कूप की मदद

07:00.128 --> 07:03.090
केवल कूप ही कर सकता है।

07:11.056 --> 07:13.475
- मुझे यहाँ से निकलना होगा। मैं नहीं…
- हाँ।

07:14.142 --> 07:16.019
- मुझे सूचित करते रहना।
- तुम भी।

07:18.605 --> 07:19.648
बू!

08:04.443 --> 08:08.197
इस कमरे में माहौल थोड़ा उदासीन लग रहा है।
कोई और भी यह महसूस कर रहा है?

08:10.908 --> 08:11.950
ऐली।

08:15.704 --> 08:18.248
मुझे लगता है कि ऐसे मौकों पर,

08:18.332 --> 08:22.503
कमरे में मौजूद मानसिक विकार से पीड़ित इंसान को ही
बातचीत शुरू करनी पड़ती है।

08:23.795 --> 08:26.715
अब, मुझे पता है कि यह डरावना समय है
और हम सब एक ही बात सोच रहे हैं,

08:26.798 --> 08:29.801
इसलिए मैं बस साफ़-साफ़ कह ही देती हूँ…

08:31.929 --> 08:34.222
हाँ, मैं अपने पूर्व मंगेतर के साथ सेक्स कर रही हूँ।

08:35.097 --> 08:36.140
माफ़ करना, क्या?

08:37.017 --> 08:38.393
मैं ब्रूस के साथ सेक्स कर रही हूँ।

08:38.477 --> 08:40.145
हे भगवान, ऐली।

08:40.229 --> 08:41.772
- मुझे मत आंको, यार।
- मैं तुम्हें आंक नहीं रहा हूँ।

08:41.855 --> 08:44.983
- पर यह बहुत बुरा विचार है।
- और सैम लेविट के साथ सेक्स करना शानदार विचार था?

08:45.067 --> 08:46.151
थोड़ा सोच-समझकर बोलोगी?

08:47.236 --> 08:48.904
क्या, तुम्हें लगता है कि उन्हें नहीं पता?

08:48.987 --> 08:51.448
तुम्हें लगता है कि इस शहर में कोई भी
ऐसा बचा है जिसे यह नहीं पता?

08:51.532 --> 08:53.242
- क्या तुमने अपनी दवाइयाँ लेना बंद कर दिया है?
- क्यों?

08:53.325 --> 08:55.118
मुझे सेक्स करने के लिए अपनी दवाइयाँ बंद करनी होंगी?

08:55.202 --> 08:57.162
क्या तुमने अपनी दवाइयाँ लेना बंद कर दिया है?

08:57.246 --> 09:00.582
हाँ! मुझे सेक्स करने के लिए
अपनी दवाइयाँ बंद करनी होंगी।

09:01.416 --> 09:02.751
कम से कम, सेक्स का पूरा मज़ा लेने के लिए।

09:04.503 --> 09:06.380
आपको सेक्स का मज़ा लेने के लिए
दवाइयाँ छोड़ने की ज़रूरत क्यों है?

09:06.463 --> 09:09.174
- हे भगवान, टोरी।
- यह एक वैध सवाल है।

09:11.510 --> 09:13.011
तुम्हें भी कुछ पूछना है?

09:13.095 --> 09:14.471
- बिल्कुल नहीं।
- समझदार हो।

09:16.473 --> 09:18.225
दवाइयों की वजह से मैं चरम सुख तक नहीं पहुँच पाती।

09:18.308 --> 09:20.185
- तुम मजाक कर रही हो?
- ठीक है, अब समझ आया।

09:20.269 --> 09:22.020
- शायद हमें बात करनी चाहिए।
- तुम्हारी सेक्स-संबंधी ज़िंदगी पर?

09:22.104 --> 09:24.022
इस बारे में कि तुम जेल जा सकते हो!

09:31.947 --> 09:34.491
- तुम इस पर बात नहीं करोगे।
- और इसकी एक अच्छी वजह है।

09:34.575 --> 09:36.243
- क्या?
- क्योंकि मैं बात नहीं करना चाहता।

09:37.828 --> 09:39.913
वैसे, यह बढ़िया फैसला है, एंडी।

09:39.997 --> 09:42.332
- तुम कहाँ जा रही हो?
- मेरा एक शो है।

09:42.416 --> 09:45.294
- क्या ब्रूस वहाँ होगा?
- नहीं, उसने मुझसे संपर्क करना बंद कर दिया।

09:45.794 --> 09:47.796
- कमीना कहीं का।
- हाँ।

09:48.922 --> 09:51.133
- बाद में मिलते हैं।
- ए, नहीं, रुकिए, मैं आपके साथ चलना चाहती हूँ।

09:52.259 --> 09:53.719
सब कहाँ जा रहे हैं?

09:53.802 --> 09:55.179
डैड, मैं बस उन्हें गाते हुए देखना चाहती हूँ।

09:55.262 --> 09:56.638
- चलिए भी।
- हाँ, मैं भी।

09:56.722 --> 09:57.890
चलिए।

09:59.391 --> 10:02.561
हाँ, यह बढ़िया विचार है।
चलो बच्चों को बार में ले चलते हैं।

10:03.437 --> 10:09.151
मैं वह लड़की बनना चाहती हूँ जो सबसे ज़्यादा ख़ुश हो

10:10.194 --> 10:13.530
उसे केवल वही चीज़ें पसंद हैं
क्योंकि उसे उन्हें टूटते देखना पसंद है

10:13.614 --> 10:14.698
काफ़ी अच्छा गा रही है, है न?

10:14.781 --> 10:15.908
वह शानदार हैं।

10:17.159 --> 10:23.290
मैं इतना सच्चा दिखावा करती हूँ, मैं झूठ से परे हूँ

10:23.790 --> 10:30.339
और किसी दिन तुम्हें भी वैसा ही दर्द होगा
जैसा मुझे होता है

10:30.422 --> 10:37.054
और किसी दिन तुम्हें भी वैसा ही दर्द होगा
जैसा मुझे होता है

10:37.137 --> 10:43.810
और किसी दिन तुम्हें भी वैसा ही दर्द होगा
जैसा मुझे होता है

10:43.894 --> 10:45.771
और किसी…

10:45.854 --> 10:47.439
माफ़ करना। यह गाना…

10:47.523 --> 10:48.690
धत्।

10:52.528 --> 10:54.071
मेरी शादी होने वाली थी।

10:54.154 --> 10:55.656
अरे, नहीं।

10:55.739 --> 10:57.282
यह बहुत पहले की बात है।

10:57.366 --> 10:58.825
वह क्या कर रही हैं?

10:59.535 --> 11:00.702
जो भी उसके मन में आ रहा है।

11:00.786 --> 11:03.247
ख़ैर, उसका नाम ब्रूस है।

11:04.748 --> 11:06.041
असल बात यह है कि,

11:07.709 --> 11:10.921
मेरी वजह से हमारा रिश्ता टूट गया
क्योंकि मुझमें कुछ गड़बड़ है।

11:11.463 --> 11:12.548
मेरे दिमाग़ में कुछ गड़बड़ी है।

11:14.341 --> 11:18.637
सच कहूँ तो, मेरी दिमाग़ी हालत ठीक नहीं है।

11:20.764 --> 11:24.184
पर हाल ही में, मैं सोच रही हूँ
कि शायद ब्रूस उतना भी अच्छा नहीं है

11:24.268 --> 11:25.686
जितना मैंने सोचा था।

11:26.895 --> 11:29.898
क्योंकि एक अच्छा इंसान आपकी ज़िंदगी में वापस लौटकर

11:29.982 --> 11:30.983
अचानक गायब नहीं हो जाता है।

11:31.066 --> 11:33.819
एक अच्छा इंसान आपको मौका देता है कि आप उसे होल का

11:33.902 --> 11:36.280
उसका "लिव थ्रू दिस" रिकॉर्ड लौटा दें

11:36.363 --> 11:39.825
जिसे आपने लगभग एक दशक से संभाल कर रखा है।

11:39.908 --> 11:43.495
वही दशक जिसमें आपने
अपनी ज़िंदगी की लगभग हर चीज़ खो दी।

11:43.579 --> 11:44.872
सिवाय तुम्हारे, एंडी।

11:49.751 --> 11:50.919
वह मेरा बड़ा भाई है।

11:56.758 --> 11:58.552
तुमने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। एक बार भी नहीं।

12:00.637 --> 12:01.763
तुमने मेरी जान बचाई।

12:03.056 --> 12:05.267
बस काश कोई ऐसा होता जो तुम्हारा उतना ही ख़्याल रखता

12:05.350 --> 12:08.562
जितना तुम मेरा रखते हो,
क्योंकि मुझे पता है कि इस वक्त तुम्हें उसकी

12:08.645 --> 12:09.855
सख़्त ज़रूरत है।

12:13.567 --> 12:15.986
ख़ैर, ब्रूस मेरे फ़ोन का जवाब नहीं दे रहा है।

12:16.069 --> 12:17.988
और यह ठीक नहीं है।

12:20.365 --> 12:21.742
हाँ, शायद मैं ही पागल हूँ,

12:21.825 --> 12:27.289
पर असली कमीना वह है जो पत्नी और बच्चे होने के
बावजूद अपनी मानसिक विकार से ग्रस्त पूर्व-मंगेतर के साथ

12:27.372 --> 12:28.540
उसके भतीजे के बिस्तर में सेक्स करता है।

12:28.624 --> 12:29.666
- हे भगवान।
- क्या?

12:29.750 --> 12:30.876
धत् तेरी की।

12:31.835 --> 12:34.421
मुझे पता है कि यह पेचीदा और ग़लत था,

12:34.505 --> 12:37.716
पर मैंने सोचा था कि यह असली और सच्चा था।

12:38.467 --> 12:39.635
पर अब मुझे…

12:39.718 --> 12:41.553
अब मुझे समझ आ गया है
कि वह बस मेरा इस्तेमाल कर रहा था।

12:44.139 --> 12:45.432
और भाड़ में गया यह सब।

12:51.605 --> 12:53.315
मैं किसी की रखैल नहीं हूँ।

12:53.398 --> 12:56.318
- भाड़ में गया ब्रूस।
- ठीक है।

12:57.402 --> 12:58.403
हाँ।

12:58.487 --> 13:00.822
हाँ, वह भाड़ में जाए!

13:00.906 --> 13:03.534
- वह तुम्हारे लायक नहीं है! तुम आकर्षक हो!
- भाड़ में जाए ब्रूस!

13:03.617 --> 13:06.119
सही कहा। भाड़ में जाए ब्रूस!

13:06.203 --> 13:08.038
- भाड़ में जाए ब्रूस।
- भाड़ में जाए ब्रूस।

13:08.121 --> 13:12.376
भाड़ में जाए ब्रूस! भाड़ में जाए ब्रूस! भाड़ में जाए ब्रूस!

13:12.459 --> 13:15.212
भाड़ में जाए ब्रूस! भाड़ में जाए ब्रूस!

13:15.295 --> 13:17.965
भाड़ में जाए ब्रूस! भाड़ में जाए ब्रूस!

13:18.048 --> 13:19.174
भाड़ में जाए ब्रूस!

13:25.055 --> 13:26.849
तुम्हें मुझे अपना बिस्तर देने की ज़रूरत नहीं है।

13:26.932 --> 13:29.309
- मैं सोफ़े पर भी सो सकती हूँ।
- कोई बात नहीं।

13:29.393 --> 13:31.061
मैं वैसे भी अंत में ज़्यादातर वहीं सोता हूँ।

13:31.144 --> 13:32.688
ठीक है। अगर तुम कहते हो तो।

13:34.940 --> 13:36.942
आज बार में जो हुआ, वह कुछ ख़ास था, है न?

13:37.025 --> 13:38.735
हाँ, रॉक एंड रोल।

13:38.819 --> 13:40.362
तुम ठीक हो?

13:40.445 --> 13:42.239
यह एक मुश्किल सवाल है।

13:49.621 --> 13:51.373
- मैं अपनी दवाइयाँ ख़ुद ले सकती हूँ।
- सच में?

13:51.456 --> 13:52.457
यह एक आज़ाद देश है।

13:55.586 --> 13:58.046
देखो, ऐली, मुझे नहीं पता कि मेरे साथ आगे क्या होगा।

13:59.506 --> 14:02.092
स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है।

14:03.886 --> 14:06.930
और मुझे यह जानना है कि तुम ठीक रहोगी और बच्चे…

14:08.056 --> 14:09.433
उन्हें तुम्हारी ज़रूरत होगी।

14:12.060 --> 14:13.228
एंडी…

14:14.897 --> 14:15.898
अपनी कमबख़्त दवाइयाँ लो।

14:18.609 --> 14:19.693
कृपया।

14:48.138 --> 14:49.556
- ए।
- ए।

14:51.433 --> 14:52.684
तुमने वह ख़ुद लिखा?

14:53.477 --> 14:55.604
हाँ, मैं इस पर काम कर रहा हूँ।

14:57.481 --> 14:58.732
बहुत ख़ूब।

15:00.442 --> 15:01.777
आज रात तुम्हें मज़ा आया?

15:02.277 --> 15:04.446
हाँ, वह कमाल की हैं।

15:06.114 --> 15:07.241
वह वाक़ई ख़ास है।

15:10.160 --> 15:11.620
मैं तुम्हें कुछ दिखाना चाहता हूँ।

15:14.289 --> 15:15.457
यह घड़ी देख रहे हो?

15:17.042 --> 15:19.461
मैंने यह उसी साल खरीदी थी जिस साल तुम पैदा हुए थे।

15:20.295 --> 15:21.713
तुम तब क़रीब तीन महीने के थे।

15:24.132 --> 15:25.592
टोरी तीन साल की थी…

15:26.927 --> 15:29.763
और काम पर हालात कुछ ख़ास अच्छे नहीं चल रहे थे…

15:31.932 --> 15:35.435
और मैं थोड़ा घबराया हुआ था

15:35.519 --> 15:38.313
कि शायद मैंने अपनी क्षमता से
ज़्यादा बड़ी ज़िम्मेदारी उठा ली हो।

15:38.397 --> 15:41.650
मैं अभी-अभी इन दो ख़ूबसूरत बच्चों को दुनिया में लाया था

15:41.733 --> 15:45.487
और मैं सोच रहा था कि मैं इनका ख़याल कैसे रखूँगा,

15:46.280 --> 15:48.991
कैसे खिलाऊँगा, कैसे सुरक्षित रखूँगा, वगैरह-वगैरह।

15:49.074 --> 15:52.244
और फिर मैं एक ज्वेलरी स्टोर के पास से गुज़रा
और यह घड़ी देखी,

15:53.036 --> 15:57.499
और यह बेहद महँगी थी और मुझे पता था कि अगर
मैंने इसे खरीदा, तो तुम्हारी माँ मुझे मार ही डालेंगी,

15:58.083 --> 16:00.419
पर फिर भी मैंने ख़रीद ली।

16:01.461 --> 16:05.215
बस ख़ुद को निडर महसूस करना चाहता था
या देखना चाहता था कि यह कैसा महसूस होता है।

16:06.383 --> 16:08.510
जब तक क़ामयाब न हो जाओ, तब तक दिखावा करो, समझे?

16:12.347 --> 16:15.267
ख़ैर, मुझे पता है
कि आज-कल तुम बच्चे घड़ियाँ ज़्यादा नहीं पहनते,

16:15.350 --> 16:18.103
पर शायद कभी पहनोगे,
इसलिए मैं चाहता था कि तुम यह रखो।

16:27.362 --> 16:29.698
मैं भी कभी-कभी ऐसा ही करता हूँ।

16:29.781 --> 16:31.074
क्या?

16:31.158 --> 16:34.494
- क़ामयाब न होने तक दिखावा करता हूँ।
- हाँ।

16:34.578 --> 16:36.163
वैसे, जल्द ही तुम्हें पता चलेगा कि दुनिया में

16:36.246 --> 16:38.749
लगभग हर कोई यही कर रहा है।

16:38.832 --> 16:40.667
और तभी सब कुछ वाक़ई डरावना हो जाता है।

16:42.628 --> 16:43.629
इसे पहनो।

16:49.384 --> 16:50.385
बहुत ख़ूब।

16:51.220 --> 16:52.387
मुझे यह अच्छी लगी।

16:53.263 --> 16:55.516
अच्छा है। तुम्हारे लिए सही साइज़ करवा देंगे।

16:58.393 --> 17:00.270
- क्या दरवाज़ा बंद कर दूँ?
- हाँ।

17:00.854 --> 17:02.689
- शुभरात्रि, बेटा।
- शुभरात्रि।

17:25.878 --> 17:26.880
अंदर आइए।

17:29.800 --> 17:31.218
- ए।
- ए।

17:32.094 --> 17:33.971
- यहाँ सब कैसा चल रहा है?
- सब बढ़िया है।

17:39.101 --> 17:40.143
तो…

17:41.562 --> 17:44.982
डिनर के वक़्त, जब ऐली ने कहा था
कि हमें इस बारे में बात करनी चाहिए…

17:46.191 --> 17:48.193
क्या हमें इस बारे में बात करनी चाहिए?

17:49.111 --> 17:50.195
क्या आपने वह किया था?

17:50.779 --> 17:52.239
क्या मैंने पॉल लेविट की हत्या की?

17:52.322 --> 17:53.574
नहीं, मैंने नहीं की।

17:55.409 --> 17:57.327
मुबारक हो। हमने इस बारे में बात कर ली।

18:00.163 --> 18:01.206
ठीक है।

18:06.670 --> 18:07.671
शुभरात्रि।

18:10.007 --> 18:11.091
शुभरात्रि।

18:17.055 --> 18:18.390
वैसे, बच्चे, तुमने उसे हरा दिया।

18:19.183 --> 18:20.184
तुमने सही कहा, हेनरी।

18:21.059 --> 18:22.060
यह काफ़ी नहीं है।

18:25.814 --> 18:26.899
यह क़रीब है।

18:29.902 --> 18:32.905
ठीक है, दोस्तों। चलो तुरंत इस जगह की तलाशी लें।

18:32.988 --> 18:35.365
तुम आज रात को बुडरो में
एडी से अपना हिस्सा ले सकते हो।

18:41.288 --> 18:42.998
- बहुत बढ़िया, जे.जे।
- क्या मैं…

18:44.166 --> 18:45.167
आओ।

18:45.250 --> 18:47.419
जब तुम आए थे, मुझे लगा कि तुम एफ़बीआई हो।

18:47.503 --> 18:50.088
कोई समस्या नहीं है, हेनरी।
स्नाइडर ने अपनी पूरी कोशिश की।

20:20.512 --> 20:22.639
कूप, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

20:23.390 --> 20:24.641
मुझे इस क़बूलनामे के समझौते के बारे में बताओ।

20:28.604 --> 20:30.230
हम ग़लती से हुई हत्या का गुनाह क़बूल करेंगे, समझे?

20:30.314 --> 20:33.358
आमतौर पर इसकी सज़ा दस साल होती है,
पर डीए जल्दी जीतना चाहता है,

20:33.442 --> 20:35.110
तो मुझे लगता है कि मैं उसे आठ साल के लिए मना लूँगी।

20:35.194 --> 20:36.612
आठ साल?

20:36.695 --> 20:38.030
तुम छह साल में बाहर आ जाओगे।

20:38.947 --> 20:40.324
और तुम ऐसे बोल रही हो जैसे यह बड़ी बात नहीं है।

20:40.949 --> 20:42.910
इसकी तुलना 25 साल से लेकर आजीवन सज़ा से करो।

20:44.161 --> 20:46.413
देखो, अगर तुम मुक़दमा लड़ना चाहते हो,

20:46.496 --> 20:48.457
तो मैं उनके पूरे केस को ध्वस्त करने की
भरसक कोशिश करूँगी।

20:48.540 --> 20:49.750
पर तुम आश्वस्त नहीं हो।

20:49.833 --> 20:52.127
उनके पास मकसद है, मौका है, फ़ॉरेंसिक सबूत हैं

20:52.211 --> 20:53.921
और वह बंदूक तुम्हारी कार में से मिली।

20:54.630 --> 20:56.882
सबसे अच्छे हालातों में भी, मुक़दमा लड़ना जोखिम भरा है।

20:56.965 --> 20:59.384
- और इस मामले में…
- हाँ, मैंने अपनी ज़िंदगी के

20:59.468 --> 21:00.761
पिछले 20 साल जोखिम से बचने में लगाए हैं।

21:00.844 --> 21:01.970
यह क़बूलनामे का समझौता ही तुम्हारा रास्ता है।

21:02.054 --> 21:04.681
यह बचकर निकलने का रास्ता नहीं है,
पर सज़ा कम करने एक तरीक़ा ज़रूर है।

21:04.765 --> 21:06.642
क्या किसी को परवाह है कि मैं बेगुनाह हूँ?

21:06.725 --> 21:07.726
नहीं।

21:09.853 --> 21:11.355
हे भगवान, मेरे बच्चे।

21:12.189 --> 21:14.066
हाँ। यह बहुत मुश्किल चयन है।

21:14.149 --> 21:16.360
दरअसल, यह वाकई कोई चयन नहीं है, है न?

21:24.493 --> 21:25.494
ठीक है।

21:26.662 --> 21:27.829
ठीक है, क्या?

21:28.372 --> 21:29.456
मीटिंग तय करो।

21:29.998 --> 21:32.251
क्या तुम्हारी प्रोफ़ेसर तुम्हारी समय-सीमा बढ़ाएँगी?

21:32.334 --> 21:34.586
हाँ, मिसेज़ डगलस बहुत मददगार रही हैं।

21:34.670 --> 21:35.963
मैं कल उनसे बात करूँगा।

21:36.046 --> 21:38.465
इन हालातों में, जब इतना कुछ चल रहा है,
वह तुम्हें इस हफ़्ते

21:38.549 --> 21:39.925
जमा करने को नहीं कहेंगी…

21:40.634 --> 21:41.927
हाँ।

21:42.010 --> 21:44.096
- बढ़िया घड़ी है।
- धन्यवाद।

21:46.014 --> 21:47.015
हैलो।

21:49.643 --> 21:51.687
- हैलो।
- मैं मेल् हूँ।

21:51.770 --> 21:53.146
मैं हंटर की माँ हूँ।

21:53.230 --> 21:55.899
- यह मॉर्गन है।
- हैलो, मॉर्गन।

21:55.983 --> 21:57.276
मॉर्गन।

21:57.359 --> 21:58.527
ऐडरल वाली मॉर्गन?

21:59.194 --> 22:00.696
- मॉम।
- माफ़ करना।

22:00.779 --> 22:02.030
नहीं, कोई बात नहीं।

22:02.531 --> 22:04.366
क्या तुम डिनर के लिए रुकोगी?

22:05.200 --> 22:06.994
नहीं, धन्यवाद। मुझे अब घर जाना चाहिए।

22:07.077 --> 22:09.913
पक्का? मैं तुरंत कुछ शाकाहारी बर्गर बनाने वाली थी।

22:09.997 --> 22:12.249
कोई बात नहीं। मैं कुछ ही मिनटों में निकल जाऊँगी।

22:13.667 --> 22:15.085
तुम्हारी कलाई पर वह क्या है?

22:15.169 --> 22:17.337
बस यह घड़ी जो डैड ने दी थी।

22:17.421 --> 22:19.798
डैड ने तुम्हें अपनी डेटोना घड़ी दे दी?

22:19.882 --> 22:22.050
- हाँ।
- उन्होंने तुम्हें वह क्यों दी?

22:22.801 --> 22:23.927
पता नहीं।

22:27.973 --> 22:29.516
हाँ।

22:35.355 --> 22:36.899
- हैलो।
- मैं अंदर आ सकती हूँ?

22:37.566 --> 22:38.567
ज़रूर।

22:44.072 --> 22:45.073
क्या बात है?

22:45.157 --> 22:47.367
तुम पहले कभी यहाँ अंदर नहीं आई।

22:47.451 --> 22:50.746
माफ़ करना, यहाँ सब कुछ काफ़ी बिखरा हुआ है।
ऐली को संभालना मुश्किल है।

22:50.829 --> 22:52.539
तुमने हंटर को अपनी डेटोना घड़ी क्यों दे दी?

22:52.623 --> 22:54.041
क्योंकि मेरे पास और घड़ियाँ हैं।

22:54.124 --> 22:55.834
- तुम बीयर लोगी?
- नहीं, मुझे बीयर नहीं चाहिए।

22:55.918 --> 22:57.836
मैं चाहती हूँ कि तुम मुझसे वादा करो
कि तुम जेल नहीं जाओगे।

22:57.920 --> 22:59.755
ठीक है, मैं जो कर सकता हूँ, कर रहा हूँ। ठीक है?

22:59.838 --> 23:01.715
इसका क्या मतलब है? तुम तो बेगुनाह हो।

23:01.798 --> 23:04.718
और फिर भी तुम घर का अपना आधा हिस्सा
मेरे नाम कर रहे हो।

23:04.801 --> 23:06.637
अपनी क़ीमती चीज़ें बाँट रहे हो।

23:06.720 --> 23:07.721
वह एक पुरानी घड़ी है।

23:07.804 --> 23:10.557
ऐसा मत करो। अगर तुमने कभी मुझसे प्यार किया है,
तो अभी मुझसे झूठ मत बोलो।

23:12.976 --> 23:14.269
हालात अच्छे नहीं लग रहे हैं।

23:16.063 --> 23:17.564
शायद मुझे क़बूलनामे का समझौता करना पड़ेगा।

23:18.690 --> 23:20.901
- कैसा समझौता?
- ग़ैर-इरादतन हत्या का।

23:22.194 --> 23:23.612
मैं छह साल में बाहर आ सकता हूँ।

23:23.695 --> 23:26.615
तुम मज़ाक कर रहे हो? छह साल?

23:26.698 --> 23:28.492
अगर मैं मुक़दमा हार गया,
तो पूरी ज़िंदगी जेल में काटनी पड़ सकती है।

23:28.575 --> 23:30.744
तुम क्यों हारोगे? तुमने उसकी हत्या नहीं की।

23:30.827 --> 23:33.455
क्योंकि दुनिया ऐसे नहीं चलती, मेल्!

23:34.790 --> 23:36.208
हद है!

23:37.918 --> 23:39.962
हक़ीक़त की दुनिया में किसी चीज़ की गारंटी नहीं होती।

23:40.838 --> 23:43.382
समझ रही हो? अगर तुम एक सेकंड के लिए ध्यान हटा लो,

23:43.465 --> 23:45.592
तो सब बदल जाता है।

23:45.676 --> 23:49.137
तुम अपना घर खो देते हो,
तुम्हारे बच्चे अपने ही घर में अजनबी बन जाते हैं,

23:49.221 --> 23:51.348
तुम अपनी पत्नी को खो देते हो, ख़ुद को खो देते हो।

23:54.685 --> 23:56.103
ठीक है, मेरी बात सुनो।

23:57.145 --> 23:59.898
मैगी के डैड डेविड गेल्सन के साथ गॉल्फ़ खेलते हैं।

23:59.982 --> 24:02.025
वह देश के सबसे बड़े डिफ़ेन्स एटर्नी हैं।

24:02.109 --> 24:04.570
उन्होंने मेडिकल विशेषज्ञों के साथ मिलकर
डीएनए सबूतों को ख़ारिज करने में

24:04.653 --> 24:05.863
ज़बरदस्त क़ामयाबी हासिल की है।

24:06.697 --> 24:08.490
उसने कहा कि वह तुम्हारी उनसे मुलाक़ात करा सकती है…

24:08.574 --> 24:10.784
वह बस वही करेगा जो कैट कर रही है।

24:10.868 --> 24:13.328
तुम यह नहीं जानते। हे भगवान।

24:13.871 --> 24:16.748
तुम चाहते हो कि टोरी और हंटर तुमसे जेल में मिलने आएँ?

24:18.166 --> 24:20.127
कि लोग उन्हें वे बच्चे कहें
जिनके पिता हत्या के मामले में जेल गए?

24:20.210 --> 24:22.588
- क्योंकि इससे उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो जाएगी।
- तुम्हें लगता है मुझे यह नहीं पता?

24:22.671 --> 24:24.464
- तो इस बारे में कुछ करो!
- मैं कोशिश कर रहा हूँ!

24:24.548 --> 24:27.176
और कोशिश करो, ख़ुदगर्ज़ कमीने कहीं के!

24:31.180 --> 24:32.556
हे भगवान।

24:35.893 --> 24:38.145
एक ऐसा समय था जब तुमने हमारे मामले में हार मान ली थी।

24:39.104 --> 24:40.898
नहीं, मुझे याद नहीं वह कब था,

24:40.981 --> 24:43.775
पर मुझे पूरा यक़ीन है कि वह वही पल था

24:43.859 --> 24:45.485
जब तुम्हें जान लड़ा देनी चाहिए थी।

24:48.488 --> 24:52.784
मैं तुम्हें इलज़ाम नहीं दे रही, मैंने भी हार मान ली थी।
दोनों ने हार मान ली थी। हम बुरी तरह नाकाम हुए, कूप।

24:53.452 --> 24:55.746
और हमें हमेशा इस पश्चाताप के साथ जीना होगा।

24:56.580 --> 24:58.081
पर अभी,

24:59.791 --> 25:03.420
यह फिर से वैसा ही मौका है और मैं तुम्हें बता रही हूँ,
तुमसे हाथ जोड़कर कह रही हूँ

25:03.504 --> 25:05.172
कि वह इंसान मत बनो

25:05.255 --> 25:07.841
जो ठीक उसी वक़्त हार मान लेता है
जब उसे अपनी पूरी ताक़त से लड़ना चाहिए।

25:07.925 --> 25:10.093
- मेल्…
- मत बनो।

25:32.908 --> 25:36.828
अभी-अभी मेरी डीए से बात हुई और थोड़ी हाँ-ना के बाद,

25:36.912 --> 25:39.414
मुझे लगता है कि हमारी उम्मीद के अनुसार
समझौता स्वीकार किया जाएगा।

25:40.374 --> 25:41.458
अच्छा?

25:42.251 --> 25:43.919
देखो, मुझे पता है कि यह बहुत बुरा है।

25:44.002 --> 25:45.921
पर इन हालातों को देखते हुए…

25:46.004 --> 25:47.297
हालात तो यह लग रहे हैं

25:47.381 --> 25:50.509
कि मेरी वकील मुझे उस अपराध के लिए
जेल जाने की सलाह दे रही है जो मैंने किया ही नहीं।

25:50.592 --> 25:52.219
हाँ, मैं यह विकल्प सामने रख रही हूँ।

25:52.302 --> 25:53.387
इस बीच,

25:53.470 --> 25:55.514
हमारे जाँचकर्ता इस मामले की पड़ताल करके देखेंगे

25:55.597 --> 25:57.099
अगर पुलिस से कुछ छूट गया हो,

25:57.182 --> 25:59.226
क्योंकि विभाग के आकार
और संसाधनों की कमी को देखते हुए,

25:59.309 --> 26:00.310
काफ़ी कुछ छूट जाने की संभावना है।

26:00.394 --> 26:01.645
मैं यह समझौता स्वीकार नहीं कर सकता।

26:03.730 --> 26:06.733
अगर तुम्हें लगता है कि मैं तुम्हारे लिए पूरी कोशिश
नहीं कर रही क्योंकि तुमने मुझे जिस तरह नियुक्त…

26:06.817 --> 26:08.610
इसका उससे कोई लेना-देना नहीं है।

26:08.694 --> 26:09.778
बिल्कुल भी नहीं।

26:10.988 --> 26:12.865
- मैं तुम्हारे परिवार के बारे में सोच रही हूँ, कूप।
- मैं भी।

26:13.824 --> 26:16.869
और इस समझौते को मान लेने से उन्हें क्या संदेश जाएगा?

26:16.952 --> 26:18.620
कि तुम उनसे इतना प्यार करते हो कि तुम अपना बलिदान…

26:18.704 --> 26:19.997
कि मैं दोषी हूँ।

26:20.747 --> 26:23.667
मैं कई चीज़ों का दोषी हूँ, पर इस मामले में नहीं।

26:25.169 --> 26:26.211
कोई समझौता नहीं होगा।

26:27.004 --> 26:28.422
- कूप…
- कोई समझौता नहीं होगा।

26:31.592 --> 26:32.718
ठीक है।

26:33.510 --> 26:35.304
अगर यही तुम्हारा फैसला है, तो फिर हम यही करेंगे।

26:37.055 --> 26:39.099
पर तुम्हें मुझे कुछ और जानकारी देनी होगी,
जिस पर मैं काम कर सकूँ।

26:39.183 --> 26:40.601
ठीक है, शुरू से शुरू करते हैं।

26:41.685 --> 26:43.187
मौके पर तुम्हारा डीएनए क्यों मिला?

26:45.522 --> 26:48.233
मैं वहाँ अक्सर जाता था। हमारे बीच रिश्ता था।

26:48.317 --> 26:50.027
- जिसके बारे में तुमने झूठ बोला।
- उसने भी झूठ बोला था।

26:50.736 --> 26:52.404
कोई उस पर गहराई से नज़र क्यों नहीं डाल रहा?

26:54.114 --> 26:55.490
ये सैम के फ़ोन रिकॉर्ड हैं।

26:55.574 --> 26:58.410
ठीक है। सेल फ़ोन टावर से पुष्टि होती है
कि जिस रात पॉल की हत्या हुई,

26:58.493 --> 27:00.370
वह बॉस्टन में थी। उसके माता-पिता ने भी पुष्टि की।

27:00.454 --> 27:02.039
उनके पास हेनरी के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें हैं।

27:02.122 --> 27:04.416
वह किसी को पैसे देकर उसे मरवा सकती थी।

27:04.499 --> 27:06.084
और वह इंसान तुम भी हो सकते हो।

27:07.294 --> 27:09.129
उन दोनों का तलाक़ बेहद ख़राब दौर में था,

27:09.213 --> 27:11.173
तुम्हें पैसों की दिक्कत थी और तुम दोनों प्रेमी थे।

27:11.256 --> 27:13.550
मेरा मतलब, तुम समझ सकते हो कि यह कैसा दिख सकता है।

27:13.634 --> 27:15.302
तो फिर मेरा फ़ोन नंबर इसमें क्यों नहीं है?

27:15.385 --> 27:16.845
क्या?

27:16.929 --> 27:19.389
हम अक्सर फ़ोन या मैसेज पर बात करते थे।

27:19.473 --> 27:21.391
मेरा नंबर इसमें नहीं है।

27:23.310 --> 27:24.895
तुम्हारे पास उसका कौन सा नंबर है?

27:25.854 --> 27:27.105
एक दूसरा फ़ोन?

27:27.189 --> 27:28.941
हाँ। संभव है कि उसने बॉस्टन में एक फ़ोन छोड़ा हो।

27:29.024 --> 27:31.485
यह एक बर्नर नंबर है और कुछ ऐसी अंतरंग फ़ोटो हैं
जिनमें चेहरा नहीं दिखता।

27:31.568 --> 27:33.904
ये किसी के भी स्तन हो सकते हैं।
यह कोई ठोस सबूत नहीं है।

27:33.987 --> 27:35.656
चलो भी। ये सैम के ही स्तन हैं।

27:35.739 --> 27:37.366
जिस पर मेरा कहना है, तो क्या?

27:37.449 --> 27:40.202
आपने उसकी अन्यत्र उपस्थिति की पुष्टि
ग़लत मोबाइल नंबर से की।

27:40.285 --> 27:41.620
हमने उस नंबर की पुष्टि की।

27:41.703 --> 27:43.747
और उसके माता-पिता ने भी इसकी पुष्टि की।

27:43.830 --> 27:45.582
क्योंकि कौन-से माता-पिता
अपनी बेटी के लिए झूठ बोलते हैं?

27:45.666 --> 27:47.209
- उन्होंने झूठ नहीं बोला।
- और न मैं झूठ बोल रहा हूँ।

27:47.292 --> 27:49.670
ज़रा याद दिलाइए, ऑफ़िसर हर्नैंडेज़,
आपने कितने हत्या के मामलों पर काम किया है?

27:49.753 --> 27:50.796
ठीक है, सुनिए, मोहतरमा…

27:50.879 --> 27:51.922
मुझे मोहतरमा मत कहो।

27:52.005 --> 27:53.215
क्या आप…

27:54.508 --> 27:56.260
साबित कर सकती हैं
कि वह दूसरा नंबर समैंथा लेविट का ही है?

27:56.343 --> 27:57.469
माफ़ कीजिए, यह आपका काम नहीं है?

27:57.553 --> 28:00.055
हम मनमाने ढंग से हर नंबर की जाँच नहीं कर सकते।

28:00.138 --> 28:02.558
हमें वारंट लेने के लिए जज के पास जाना पड़ता है।

28:02.641 --> 28:04.226
- आपकी वकील को यह पता है।
- तो फिर जाइए!

28:04.309 --> 28:06.395
अगर मेरे पास वह फ़ोन होता, तो मैं उसे उससे जोड़ पाती,

28:06.478 --> 28:09.356
और फिर वारंट हासिल करने का मामला बना सकती।
पर वह फ़ोन मेरे पास नहीं है।

28:09.439 --> 28:11.483
मेरे मुवक्किल की ज़िंदगी दाँव पर लगी है।

28:12.234 --> 28:13.443
अपना काम सही से कीजिए।

28:15.153 --> 28:16.822
- चलो चलें।
- हम जा रहे हैं?

28:16.905 --> 28:18.240
हाँ।

28:19.533 --> 28:20.617
ठीक है।

28:25.080 --> 28:26.957
तो… ए। हमें वह फ़ोन ढूँढना होगा।

28:27.040 --> 28:28.959
हमने अभी उस फ़ोन को लेकर अपनी चाल चली।
पर कोई हल नहीं निकला।

28:29.543 --> 28:31.003
तो, क्या? बस इतना ही?

28:31.086 --> 28:33.255
देखो, अगर हमारे पास वह फ़ोन होता भी,

28:33.338 --> 28:35.966
तो वह केवल तब मायने रखता
अगर पॉल की हत्या सैम ने ही की होती।

28:36.049 --> 28:38.051
और मुझे यक़ीन है कि जैसे तुमने
पॉल की हत्या नहीं की, उसने भी नहीं की।

28:38.135 --> 28:41.346
तो फिर, सैम ने शुरुआत में ही
इस दूसरे फ़ोन के बारे में क्यों नहीं बताया?

28:41.430 --> 28:43.807
उसी वजह से जिस कारण
तुम दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोला।

28:45.434 --> 28:48.437
देखो, मैं हमारे जाँचकर्ताओं से जाँच करने को कहूँगी,
पर शायद वह फ़ोन काफ़ी पहले ही ग़ायब हो चुका होगा।

28:48.520 --> 28:49.521
मुझे यह कॉल लेनी होगी।

28:51.023 --> 28:52.024
ए।

28:52.983 --> 28:54.109
हाँ।

28:56.945 --> 28:58.780
नहीं, मुझे वे फ़ाइलें अब तक नहीं मिली हैं।

29:04.369 --> 29:07.039
दरवाज़े बंद हो रहे हैं, कृपया दूरी बनाए रखें।

29:15.506 --> 29:17.174
- एलेना।
- हे भगवान, कूप!

29:17.257 --> 29:18.967
- यह क्या बकवास है?
- मुझे तुमसे बात करनी है, ठीक है?

29:19.051 --> 29:21.136
माफ़ करना, मैं कॉल करने वाला था,
पर मैं कॉल नहीं करना चाहता था, इसलिए…

29:21.220 --> 29:22.721
यह अच्छा विचार है।
शायद तुम्हें इसी पर अमल करना चाहिए…

29:22.804 --> 29:26.099
ठीक है! मुझे बस तुम्हारी मदद चाहिए। कृपया।

29:26.183 --> 29:27.351
मैं तुम्हारी मदद क्यों करूँगी?

29:27.434 --> 29:29.686
पता नहीं, पर शुरुआत के लिए,
तुमने जो मेरे एक लाख डॉलर

29:29.770 --> 29:31.188
और छुट्टे चुराए, उनके लिए।

29:32.564 --> 29:35.275
अरे, मैं नहीं चाहती थी कि अगर तुम बाहर
न आ पाओ, तो कोई और उन्हें ढूँढ ले।

29:35.359 --> 29:36.818
- समझे?
- यह कोई ढंग का माफ़ीनामा नहीं है।

29:36.902 --> 29:38.779
- मुझे उन पैसों की ज़रूरत थी और तुम यह जानते हो।
- ठीक है, देखो…

29:38.862 --> 29:40.781
मुझे पता है, माफ़ करना। हालात थोड़े अजीब हो गए हैं, पर…

29:40.864 --> 29:43.200
- उन्होंने तुम्हें हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया!
- जैसा कि मैंने कहा, पर देखो, मैं…

29:43.283 --> 29:44.785
- क्या तुमने हत्या की? क्या तुमने उसकी हत्या की?
- बेशक नहीं।

29:44.868 --> 29:47.246
- बेशक नहीं? मुझे नहीं पता।
- जब मैं पहुँचा, लाश पहले से वहाँ थी।

29:47.329 --> 29:48.705
- तो तुम वहाँ थे?
- समझी?

29:48.789 --> 29:50.791
- हे भगवान।
- ठीक है। बस चले जाओ, कूप।

29:59.383 --> 30:00.384
कमीना।

30:00.467 --> 30:02.010
यह क्या कर रहे हो?

30:04.054 --> 30:05.347
तुमने मेरा दरवाज़ा तोड़ दिया।

30:06.223 --> 30:07.558
उसके लिए माफ़ी चाहूँगा।

30:08.684 --> 30:09.726
तुम ठीक हो?

30:10.310 --> 30:12.104
हे भगवान, यह दिखने से ज़्यादा मुश्किल है।

30:12.187 --> 30:13.564
हाँ, तुम्हें अच्छा सबक़ मिला।

30:17.568 --> 30:19.403
तुम सैम के घर में क्या कर रहे थे?

30:20.320 --> 30:21.613
तुम्हें क्या लगता है?

30:22.447 --> 30:23.824
और तुमने मुझे फ़ोन भी नहीं किया?

30:23.907 --> 30:25.075
हम साथी थे।

30:25.158 --> 30:28.078
क्योंकि मुझे पता था कि अगर मैं तुम्हें बता देता,
तो तुम कहतीं कि यह पूरी तरह ग़लत है।

30:28.161 --> 30:29.413
और मैं सही होती।

30:30.497 --> 30:32.833
अपनी गर्लफ़्रेंड को लूटना? यह ग़लत है।

30:32.916 --> 30:34.751
वैसे, देखा जाए तो, उसने पहले ही मुझे छोड़ दिया था,

30:34.835 --> 30:37.546
तो हम थोड़ी अजीब-सी स्थिति में हैं।

30:43.051 --> 30:44.052
क्या हुआ?

30:47.848 --> 30:50.100
तो, तुम मेरी मदद करोगी या नहीं?

30:50.184 --> 30:51.185
दरअसल…

30:53.729 --> 30:54.730
एलेना, हैलो।

30:54.813 --> 30:57.316
हैलो, मिसेज़ लेविट। मुझे आपके लिए बेहद अफ़सोस है।

30:57.399 --> 30:58.442
धन्यवाद।

30:58.525 --> 31:01.904
मैं बता नहीं सकती कि मेरी मदद करने की पेशकश के लिए
मैं तुम्हारी कितनी आभारी हूँ।

31:01.987 --> 31:03.655
- वह…
- एस्पेरान्ज़ा को पॉल को

31:03.739 --> 31:05.115
उस हालत में देखकर गहरा सदमा लगा।

31:05.199 --> 31:08.160
और मैंने बस… मैंने उससे कहा कि बस…
जितना समय चाहिए, ले लो।

31:08.785 --> 31:11.622
तो, पुलिस ने सारा सामान बिखेर दिया है।

31:12.539 --> 31:14.666
पक्का निक को तुम्हारे आज काम न करने से
ऐतराज़ नहीं होगा?

31:15.667 --> 31:17.252
निक आजकल ज़्यादा घर पर नहीं रहते।

31:17.336 --> 31:18.712
समझ गई।

31:20.506 --> 31:22.216
मैं कुछ काम के लिए बाहर जा रही हूँ।

31:22.299 --> 31:23.800
मैं कुछ घंटों के लिए बाहर रहूँगी।

31:23.884 --> 31:25.427
तुम सब कुछ ठीक से संभाल पा रही हो?

31:25.511 --> 31:27.721
- जी, मिस लेविट। मैं संभाल लूँगी।
- ठीक है। बाद में मिलती हूँ।

31:27.804 --> 31:29.765
- एक बार फिर धन्यवाद।
- यह मेरा सौभाग्य है।

31:44.947 --> 31:46.865
- सब कैसा रहा?
- सब ठीक है। हमारे पास कुछ घंटे हैं।

31:46.949 --> 31:48.659
ठीक है। चलो शुरू करते हैं।

31:49.451 --> 31:51.870
तुम्हें क्यों लगता है
कि उसने इस फ़ोन को ठिकाने नहीं लगाया होगा?

31:51.954 --> 31:53.413
क्योंकि यही मेरे बचने का एकमात्र रास्ता है।

31:56.291 --> 31:57.417
तुम ऊपर से शुरू करो।

32:22.901 --> 32:24.152
हैरीज़ बर्गर्स?

32:25.487 --> 32:27.739
मैं उन्हें बार-बार कहती हूँ, "सॉस अलग से दो,"

32:27.823 --> 32:29.408
पर यह ऐसा है मानो मैं दीवारों से कह रही हूँ।

32:29.491 --> 32:30.951
सॉस? वही तो उनकी ख़ासियत है।

32:31.618 --> 32:33.453
हाँ, पर इससे मेरा बर्गर गंदा हो जाता है।

32:33.537 --> 32:34.997
और तुम्हारी टेबल भी।

32:37.708 --> 32:38.709
मेरे लिए क्या लेकर आए हो?

32:38.792 --> 32:40.878
पॉल लेविट की नई एमई रिपोर्ट आई है।

32:41.670 --> 32:43.213
मैं किसी टीवी वाले पुलिसकर्मी जैसा बोल रहा हूँ।

32:43.297 --> 32:44.298
तुमने इसे नहीं खोला?

32:44.840 --> 32:46.300
यह तुम्हारे नाम से आई है।

32:46.884 --> 32:48.343
तुम उस पर केचप लगा दोगी।

32:50.846 --> 32:52.389
- वह तुम्हारी उँगलियों पर…
- चुप रहो।

32:52.472 --> 32:53.473
ठीक है।

32:55.017 --> 32:57.102
मेडिकल एग्ज़ामिनर की जाँच रिपोर्ट

32:59.188 --> 33:01.565
- उसमें कुछ मिला?
- तीन में से दो गोलियाँ

33:01.648 --> 33:02.649
मृत्यु के बाद चलाई गई थीं।

33:02.733 --> 33:03.984
इसका क्या मतलब हुआ?

33:34.306 --> 33:35.599
जे मैकेनेर्नी ने लिखा था,

33:35.682 --> 33:38.477
"जब आपके साथ विश्वासघात होता है,
तब सब कुछ प्रतीक और विडंबना बन जाता है।"

33:38.560 --> 33:40.354
और अगर आप कुछ प्रतीकात्मक ढूँढ रहे थे,

33:40.437 --> 33:42.606
तो मैं अपनी पूर्व प्रेमिका के घर में
चोरी-छुपे घुसकर वह फ़ोन ढूँढ रहा था

33:42.689 --> 33:44.942
जिसके वहाँ मिलने की संभावना लगभग न के बराबर थी
और यह सब मैंने

33:45.025 --> 33:48.111
इस हताश कोशिश में किया कि मुझे मुक्ति मिल जाए
जिसका मुझे ख़ुद यक़ीन नहीं था कि मैं हक़दार हूँ या नहीं।

33:50.405 --> 33:53.450
मैं इस आक्रोश भरी निश्चितता से भरा था
कि न सिर्फ़ मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो गई थी,

33:53.534 --> 33:55.285
बल्कि इसका ज़िम्मेदार मैं ख़ुद था।

34:27.025 --> 34:28.110
कूप।

34:29.735 --> 34:31.487
कूप। इधर आओ।

34:42.748 --> 34:44.001
हे भगवान!

34:44.083 --> 34:45.168
धत् तेरी की।

34:45.252 --> 34:46.420
कूप।

34:46.503 --> 34:48.255
तुमने मुझे बुरी तरह डरा दिया।

34:48.338 --> 34:50.549
किसी ने पॉल की हत्या नहीं की।

34:51.884 --> 34:53.051
क्या?

34:53.135 --> 34:54.261
उसने ख़ुद को गोली मार ली थी।

34:55.512 --> 34:56.513
देखो…

34:56.597 --> 34:59.224
मुझे नहीं पता तुम अभी क्या कह रहे हो,
पर तुम्हें यहाँ से जाना होगा।

34:59.308 --> 35:01.935
और फिर पक्का तुमने उसकी लाश पर गोली चलाई होगी,

35:02.728 --> 35:04.396
ताकि लगे कि यह हत्या है।

35:05.022 --> 35:06.356
ठीक है। तुम बचकानी बातें कर रहे हो।

35:06.982 --> 35:07.983
यह याद है?

35:11.403 --> 35:12.821
"प्यारी सैम, मुझसे बहुत बड़ी ग़लती हो गई।

35:12.905 --> 35:16.408
यह बयाँ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं
कि मैं तुम्हारे प्रति अपनी लापरवाही,

35:16.491 --> 35:18.577
हमारी शादी तोड़ने,
हमारा परिवार तोड़ने के लिए कितना शर्मिंदा हूँ।

35:20.078 --> 35:22.831
एक पति और एक इंसान के तौर पर
मैंने तुम्हें बहुत निराश किया है, और कम से कम,

35:22.915 --> 35:24.791
यह जान लो कि इसका यह कारण नहीं था
कि मैं तुमसे प्यार नहीं करता था,

35:24.875 --> 35:25.876
मैं तुमसे सबसे ज़्यादा प्यार करता था,

35:25.959 --> 35:29.588
और यही इसे मेरे लिए बेहद तकलीफ़देह बना रहा है।

35:29.671 --> 35:31.006
तुमसे प्यार है।

35:31.089 --> 35:32.090
पॉल।"

35:34.301 --> 35:35.302
दिल से लिखा है।

35:36.053 --> 35:38.555
फिर भी अंत में ख़ुद को ही अहमियत दी।
पॉल ऐसा ही था।

35:38.639 --> 35:39.681
तुमने मेरे घर में घुसपैठ की?

35:39.765 --> 35:42.476
तुमने मेरी कार में बंदूक रखी थी।
शायद इससे हिसाब बराबर हुआ।

35:42.559 --> 35:45.521
शायद पॉल की बीमा पॉलिसी में
"आत्महत्या होने पर बीमा लागू नहीं" वाली

35:45.604 --> 35:47.523
शर्त थी?

35:51.527 --> 35:55.155
उसकी तमाम अच्छी ख़ूबियों के बावजूद,

35:55.906 --> 35:57.908
मुझे पता चला कि पॉल पैसों के मामले में काफ़ी ख़राब था।

35:58.617 --> 36:01.328
मुझे तलाक़ की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही
पूरी बात का पता चला।

36:02.496 --> 36:05.582
मुझे मेरी उम्मीद से कहीं कम मिलने वाला था।

36:06.375 --> 36:07.876
यह हुआ था।

36:08.627 --> 36:11.880
तुम स्कूल में बहुत लोकप्रिय थीं,
पर छह साल बाद, तुम एक वेट्रेस बन गईं

36:11.964 --> 36:14.007
क्योंकि जो सीढ़ी होनी थी,
वही एक भारी पत्थर बन गया था।

36:14.675 --> 36:16.218
तुम अपने बॉस के साथ सोने लगीं।

36:16.718 --> 36:20.222
शायद तुम्हें नौकरी की पक्की गारंटी चाहिए थी,
या फिर तुम बस ऊब गई थीं।

36:21.557 --> 36:23.350
फिर एक दिन वह तुमसे शादी करने को कहता है।

36:24.017 --> 36:25.102
तुम्हें इसकी उम्मीद नहीं थी,

36:25.185 --> 36:27.771
पर तुम्हें एक बड़ा आरामदायक घर…

36:27.855 --> 36:31.191
आर्थिक सुरक्षा, और वह मौका दिखता है जिससे तुम
अपने दिमाग़ में गूँजती उस आवाज़ को चुप करा सको

36:31.275 --> 36:33.819
जो यह पूछना कभी बंद नहीं करती, "आगे क्या होगा?"

36:38.031 --> 36:40.409
तुम वेस्टमॉन्ट विलेज नामक
एक ख़ास गाँव में बस जाती हो जिसके बारे में

36:40.492 --> 36:41.994
तुमने पहले कभी सुना भी नहीं था।

36:42.077 --> 36:44.621
तुम साउथ बॉस्टन से हो,
तुम्हें गाँवों के बारे में कोई अंदाज़ा नहीं है।

36:44.705 --> 36:45.831
तुम वहाँ दूसरी पत्नियों से मिलती हो

36:45.914 --> 36:49.042
और अपने दक्षिणी लहज़े के
आख़िरी निशान मिटाने में ख़ुद को लगा देती हो

36:49.126 --> 36:50.794
और सीखती हो
कि ऐसी फटी हुई जींस कैसे ख़रीदी जाती हैं

36:50.878 --> 36:53.672
जिसके दाम तुम्हारे पुराने मकान के
एक महीने के किराए से भी ज़्यादा हैं।

36:54.506 --> 36:56.508
और फिर, वे जींस कसने लगती हैं

36:56.592 --> 36:59.386
और नौ महीने बाद : पहला बच्चा।

36:59.469 --> 37:00.721
तुमने ऐसी कोई योजना चाहे नहीं बनाई थी

37:00.804 --> 37:02.973
पर तुमने योजनाओं पर यक़ीन करना उसी वक़्त छोड़ दिया था

37:03.056 --> 37:04.349
जब तुम पॉल के साथ सोने लगी थीं।

37:04.433 --> 37:07.936
और तुम इस नन्हे बच्चे से इतना प्यार करती हो,
जितना तुमने कभी किसी से नहीं किया,

37:08.020 --> 37:10.647
इसलिए कुछ साल बाद तुम एक और बच्चे को जन्म देती हो।

37:10.731 --> 37:12.065
और कुछ समय के लिए,

37:12.149 --> 37:14.943
तुम्हारे पास परिवार है,
दोस्त हैं और ज़िंदगी पूरी लगती है।

37:15.027 --> 37:17.696
बीच-बीच में वह आवाज़ तुम्हारे दिमाग़ में अब भी गूँजती है,

37:17.779 --> 37:21.200
पर वह थोड़े ज़ैनेक्स और व्हिस्परिंग एंजल से
क़ाबू में आ जाती है।

37:21.283 --> 37:25.746
और इसी तरह, कल्पना की भारी कमी
और कम आत्मविश्वास के चलते,

37:25.829 --> 37:28.248
तुम ख़ुद को यक़ीन दिलाती हो कि तुम ख़ुश हो,

37:28.332 --> 37:29.917
ठीक वैसे ही जैसे तुम्हारे दोस्त और पड़ोसी दिखते हैं।

37:31.084 --> 37:34.963
कुछ साल बाद, पॉल एक कम उम्र की लड़की के लिए
तुम्हें छोड़ देता है।

37:36.798 --> 37:38.926
कूप में वह सब है, जो पॉल में नहीं है।

37:39.009 --> 37:44.223
वह हैंडसम और सेक्सी और मज़ाक़िया है
और वह कभी तुमसे सच्चा प्यार नहीं करेगा।

37:44.306 --> 37:46.642
पता चला कि ब्रूनेलो कुचिनेली के पोलो शर्ट में

37:46.725 --> 37:48.852
राजकुमार भी बस मेंढक ही हैं।

37:49.436 --> 37:52.189
तो तुम भागकर अपने माता-पिता के पास
बॉस्टन चली जाती हो।

37:52.272 --> 37:54.191
तुम बस इस सबसे
कुछ समय के लिए थोड़ी दूरी चाहती हो।

37:54.775 --> 37:56.860
और तुम्हारे दिमाग़ में वह आवाज़ फिर से लौट आती है,

37:56.944 --> 37:59.112
चीख-चीखकर कहती है कि तुम सब कुछ खो दोगी
और इस सपनों की दुनिया से

37:59.196 --> 38:01.156
बेइज़्ज़त करके निकाल दी जाओगी।

38:03.825 --> 38:08.330
और तब पॉल, व्हिस्की और ऐंटीसाइकॉटिक दवाओं के
ख़तरनाक मेल के नशे में,

38:08.413 --> 38:09.748
तुम्हारे घर में घुस आता है।

38:09.831 --> 38:12.459
उसी घर में जहाँ से वह उस वेट्रेस के साथ
सेक्स करने के लिए निकल गया था।

38:12.543 --> 38:14.294
हमें एक मौका दो! कृपया, जान।

38:14.378 --> 38:15.629
मैं कभी तुम्हारे पास वापस नहीं आऊँगी।

38:15.712 --> 38:17.798
- मैं तुमसे मिलना चाहता हूँ!
- मैं वादा करती हूँ कि जब तुम जागोगे,

38:17.881 --> 38:19.258
तुम्हें याद आएगा कि तुम मुझसे कितनी नफ़रत करते हो

38:19.341 --> 38:21.468
और 30 से ज़्यादा की उम्र की हर औरत से भी।

38:21.552 --> 38:24.012
क्या तुम मेरे घर में हो?
तुम कमबख़्त मेरे घर में क्या कर रहे हो?

38:24.096 --> 38:26.473
- मैंने तुम्हारे लिए एक नोट लिखा है।
- तुम क्या कह रहे हो?

38:30.310 --> 38:31.603
रुको, पॉल।

38:31.687 --> 38:33.063
मैं यहीं सब ख़त्म कर दूँगा! कसम से!

38:33.146 --> 38:34.565
- बंदूक नीचे रखो।
- कसम से!

38:34.648 --> 38:36.567
बस बंदूक नीचे रख दो!

38:39.695 --> 38:43.532
और तभी आपका 15 साल से रहा पति
FaceTime पर अपने सिर में गोली मार लेता है।

38:43.615 --> 38:45.200
पॉल?

38:45.284 --> 38:46.910
पॉल, फ़ोन उठाओ!

38:46.994 --> 38:48.954
पॉल, फ़ोन उठाओ!

38:50.914 --> 38:52.040
हे भगवान।

38:56.336 --> 38:58.338
पॉल का जीवन बीमा 20 मिलियन डॉलर का है।

38:59.214 --> 39:01.508
तुम्हें यह पता है क्योंकि उसने पिछले साल ही
पॉलिसी दोबारा बनवाई थी।

39:02.342 --> 39:05.137
इसी वजह से तुम जानती हो कि आत्महत्या की स्थिति में
यह अभी भी रद्द हो सकती है।

39:10.767 --> 39:13.770
अगले तीन-चार घंटों तक,
तुम लगातार इधर-उधर चलती रहती हो

39:14.521 --> 39:17.524
क्योंकि तुम जानती हो
कि अगर तुम रुकीं, तो हिम्मत हार बैठोगी।

39:18.734 --> 39:20.068
तुमने एक बर्नर फ़ोन इस्तेमाल करना शुरू किया था

39:20.152 --> 39:22.279
क्योंकि तुम्हारा सामान्य फ़ोन अब भी पॉल के प्लान पर है

39:22.362 --> 39:24.656
और तुम नहीं चाहती थीं कि उस ईर्ष्यालु पागल को

39:24.740 --> 39:26.033
कूप के बारे में पता चले।

39:27.034 --> 39:29.828
और इसी वक़्त, वह अस्थायी फ़ोन तुम्हारे काम आने वाला है।

39:44.384 --> 39:47.596
सबसे अहम बात यह है
कि तुम इसे आत्महत्या नहीं होने दे सकती।

40:01.610 --> 40:03.445
कूप
जगी हुई हो?

40:20.128 --> 40:22.965
मैं बच्चों के साथ बॉस्टन में हूँ। याद है?

40:46.738 --> 40:48.907
मरने के बाद भी,
उसने हमारे सारे पैसे उड़ाने का रास्ता ढूँढ ही लिया।

40:50.075 --> 40:53.120
मैं उसे हमारे साथ ऐसा करने नहीं दे सकती थी।

40:53.203 --> 40:55.664
तुम पुलिस के पास जा सकती थी। उन्हें सच बता सकती थी।

40:55.747 --> 40:57.332
वह बीमा मेरे बच्चों का भविष्य था।

40:57.416 --> 40:59.668
तो तुमने सोचा कि मेरा भविष्य ही तबाह कर दो।

41:00.669 --> 41:02.337
तुम्हें मेरे प्रति थोड़ा दयालु होना चाहिए था।

41:03.005 --> 41:04.423
यह मेरी ज़िंदगी है।

41:04.506 --> 41:05.924
तुम इसके हक़दार नहीं हो!

41:07.551 --> 41:10.137
तुम और बाकी सारे अमीर कमीने…

41:10.220 --> 41:12.472
तुम लोग ऐसे अकड़कर घूमते हो,

41:12.556 --> 41:14.433
जैसे ये सारा पैसा होना किसी चीज़ का सबूत हो,

41:14.516 --> 41:16.351
जबकि ये सब तुम्हें बस यूँ ही मिला था।

41:16.435 --> 41:21.523
मुझे सालों तक पसीने से लथपथ उस कमीने को
हर रात अपने ऊपर चढ़ने देना पड़ा।

41:22.274 --> 41:26.403
मैंने एक के बाद एक बेइज़्ज़ती सही,
बस यहाँ तक पहुँचने के लिए,

41:26.486 --> 41:29.573
अपने बच्चों के लिए और अपने लिए
यह सब हासिल करने के लिए।

41:30.324 --> 41:31.658
और मैं यह सब खोने वाली थी,

41:31.742 --> 41:34.453
सिर्फ़ इसलिए कि पॉल न तो अपने पैसे बैंक में रख पाया

41:34.536 --> 41:35.871
और न ही अपनी शराफ़त क़ायम रख पाया।

41:39.708 --> 41:40.918
दुख की बात यह है

41:41.710 --> 41:45.756
कि तुम्हें अंदाज़ा ही नहीं
कि मैं तुम्हारी भावनाएँ कितनी अच्छी तरह समझता हूँ।

41:47.674 --> 41:48.800
मैं सच में समझता हूँ।

41:49.551 --> 41:52.221
और तुम सही हो।
मुझे तुम्हारे प्रति ज़्यादा दयालु होना चाहिए था।

41:53.472 --> 41:54.932
और मैं इसके लिए माफ़ी चाहूँगा।

41:55.641 --> 41:57.267
पर मैं तुम्हारे लिए जेल नहीं जाने वाला।

41:57.351 --> 42:00.145
रुको, हमें इस बारे में बात करनी चाहिए।

42:00.229 --> 42:01.855
मुझे लगता है कि हमने अभी-अभी बात कर ली।

42:02.606 --> 42:03.607
कूप।

42:04.650 --> 42:05.692
कू…

42:07.778 --> 42:09.029
कूप!

42:10.697 --> 42:13.825
हे भगवान, यहाँ कब से सब बंदूकें रखने लगे?

42:13.909 --> 42:16.328
- यह ज़रूरी है कि किसी न किसी ने उसे मारा हो।
- बस भी करो।

42:16.411 --> 42:17.454
तुम ज़बरदस्ती मेरे घर में घुस आए।

42:17.538 --> 42:18.914
तुमने मुझ पर हमला किया।

42:18.997 --> 42:21.583
मैंने उस आदमी के ख़िलाफ़ आत्मरक्षा की
जिसने मेरे पति की हत्या की।

42:23.961 --> 42:25.420
तुम बस एक बात भूल गई।

42:27.089 --> 42:28.090
क्या?

42:28.882 --> 42:30.133
तुम भी कोई क़ातिल नहीं हो।

42:32.302 --> 42:33.303
कूप!

42:34.763 --> 42:36.849
रुको! कूप!

42:37.558 --> 42:39.101
- कूप!
- एक ऐसे शहर में जहाँ कुछ भी

42:39.184 --> 42:40.727
और कोई भी वैसा नहीं था जैसा दिखता था,

42:41.270 --> 42:44.439
वहाँ यह बात समझ में आती है
कि एक हत्या असल में हत्या थी ही नहीं।

42:51.572 --> 42:55.367
जिस औरत ने मुझे हत्या के झूठे मामले में फँसाया था,
उसके लिए अफ़सोस महसूस होना अजीब था…

42:55.993 --> 42:57.494
दाईं तरफ़ मुड़िए।

43:00.581 --> 43:03.166
पर सैम बस
वही बचाने की कोशिश कर रही थी जो उसका था

43:03.792 --> 43:06.378
और कोई इस बात को मुझसे बेहतर नहीं समझता था।

43:07.880 --> 43:09.965
हम सबने एक ही सपने पर यक़ीन किया था,

43:10.048 --> 43:12.050
शहर के बाहर बने इस स्वर्ग का वादा।

43:12.134 --> 43:14.636
और हम सबको धोखा देकर विश्वास दिलाया गया था
कि वहाँ पहुँचने के बाद,

43:14.720 --> 43:15.762
वह हमेशा के लिए हमारा हो जाएगा।

43:16.430 --> 43:18.640
हमारे बड़े-बड़े, पक्के मकानों ने हमें ऐसा एहसास दिलाया

43:18.724 --> 43:21.226
कि हमने हमेशा के लिए एक संपत्ति हासिल कर ली है।

43:21.310 --> 43:24.479
पर आपको बुनियाद में सड़न ढूँढने के लिए
ज़्यादा खुदाई नहीं करनी पड़ी।

43:25.856 --> 43:27.566
यह सब बहुत ही महीन तरीक़े से रचा गया भरम था,

43:27.649 --> 43:29.985
जहाँ जादूगर और दर्शक, दोनों एक ही थे।

43:30.903 --> 43:33.155
और कभी-कभी यह समझना मुश्किल होता था
कि क्या असली है

43:33.238 --> 43:34.907
और क्या सिर्फ़ छलावा है।

43:47.544 --> 43:50.506
और फिर कभी-कभी
यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं होता था।

44:06.230 --> 44:07.314
यहाँ आओ।

44:25.874 --> 44:28.335
मुझे पता है कि तुम उसे सबक़ सिखाना चाहोगे,
पर पहले समझौता पक्का कर लो।

44:28.418 --> 44:29.419
एक हफ़्ते बाद

44:29.503 --> 44:31.338
तुम्हें पता है कि उसे तुम्हें फ़ोन करने में
कितना कष्ट हुआ होगा।

44:31.421 --> 44:33.632
अगर वह लूइनबर्गर को खो देता है,
तो फिर सब कुछ धीरे-धीरे तबाह हो जाएगा।

44:33.715 --> 44:35.926
उसे पता है कि वह बुरी तरह फँस चुका है।
मेरा मतलब, उनके आँकड़े ही बस…

44:36.009 --> 44:38.595
- मुझे आँकड़े पता हैं।
- हाँ। माफ़ करना।

44:41.974 --> 44:43.809
उसने वॉल्टर को वरमॉन्ट से बुलाया?

44:43.892 --> 44:45.269
मैं तुम्हें बता रही हूँ…

44:46.228 --> 44:47.855
ठीक है, धन्यवाद।

44:56.029 --> 44:57.990
बेइली और रसल एक ही कमरे में।

44:58.991 --> 44:59.992
मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।

45:00.993 --> 45:03.161
- तुमसे मिलकर अच्छा लगा, कूप।
- मैं माफ़ी नहीं माँगूँगा।

45:03.245 --> 45:04.329
तुम हद से ज़्यादा घमंडी हो रहे थे।

45:04.413 --> 45:06.498
- मैं यहाँ माफ़ी सुनने नहीं आया हूँ।
- अच्छा है।

45:06.582 --> 45:07.791
चलो मुद्दे पर आते हैं।

45:07.875 --> 45:09.042
जैसा कि मिस क्रॉस ने तुम्हें बताया,

45:09.126 --> 45:11.920
तुम्हारे जाने के बाद से हमें लूइनबर्गर के साथ
व्यापार जारी रखने में समस्या हो रही है।

45:12.004 --> 45:13.172
मैं वहाँ किसी को भी भेजूँ,

45:13.255 --> 45:16.592
वे सब दुम दबाकर लौट आते हैं।

45:16.675 --> 45:18.886
वे स्विस कमीने सिर्फ़ तुम्हारे साथ ही सौदा करेंगे।

45:18.969 --> 45:21.138
पक्का तुमने उन पर बहुत गहरा प्रभाव छोड़ा है।

45:22.514 --> 45:25.893
हम तुम्हें वापस वही पद देंगे, बकाया वेतन भी देंगे,

45:25.976 --> 45:28.520
और एक अच्छा-ख़ासा साइनिंग बोनस भी देंगे,
जो तुम जैसे चाहो वैसे ले सकते हो।

45:28.604 --> 45:30.397
ऐसा लगेगा कि तुम कभी गए ही नहीं थे।

45:31.398 --> 45:36.028
पर मैं गया था, वॉल्टर।
जैक ने मुझे बाहर मौजूद सबके सामने बाहर निकलवाया था।

45:36.111 --> 45:37.654
अरे, छोड़ो भी, कूप।

45:37.738 --> 45:40.449
तुम्हें लगता है कि वहाँ ऐसा कोई है
जिसे नहीं पता कि मैं कमीना हूँ?

45:40.532 --> 45:43.660
मेरा विश्वास करो,
तुम इस मुश्किल स्थिति से विजेता बनकर उभरोगे।

45:43.744 --> 45:46.663
मुझे लूइनबर्गर में 20 प्रतिशत
और कुल मुनाफ़े में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी चाहिए।

45:46.747 --> 45:49.041
भाड़ में जाओ। स्विस में 12 प्रतिशत।

45:49.124 --> 45:52.711
जब वे नया पूँजी निवेश लाएँगे, तब मुनाफ़े में 15 प्रतिशत।

45:52.794 --> 45:55.756
वैसे, अगर लूइनबर्गर हाथ से निकलता है, हेलमैन डर जाएगा,

45:56.256 --> 45:58.467
टेक्सस के ऑयल घराने अपने दुश्मन की हार भांपने लगेंगे,

45:58.550 --> 46:00.928
निवेशक अपने पैसे इतनी तेज़ी से निकालेंगे
कि तुम संभाल नहीं पाओगे

46:01.011 --> 46:02.804
और यह जगह तबाह हो जाएगी।

46:02.888 --> 46:04.848
और तुम्हारा कैपिटल खाता भी हमारे साथ डूबेगा।

46:05.349 --> 46:07.476
- तुम सब खो दोगे।
- मैं सब पहले ही खो चुका हूँ।

46:08.602 --> 46:11.480
स्विस में 20 प्रतिशत और कुल में 25 प्रतिशत।

46:11.563 --> 46:14.566
मुझे डर है कि तुम यह नहीं समझते
कि सौदेबाज़ी कैसे काम करती है।

46:14.650 --> 46:15.776
मैं सौदेबाज़ी नहीं कर रहा।

46:15.859 --> 46:17.986
भाड़ में जाओ! भाड़ में जाओ!

46:18.987 --> 46:20.697
यह मेरी कम्बख़्त कंपनी है!

46:20.781 --> 46:23.075
अगर तुम इसे संभाल नहीं सकते, तो यह तुम्हारी नहीं है।

46:26.578 --> 46:30.332
ठीक है। 20 और 25।
तुम्हारे स्विस को राज़ी करने की शर्त पर।

46:30.415 --> 46:31.416
तुरंत।

46:31.500 --> 46:33.961
तुम और जैक आज रात स्विट्ज़रलैंड जाओगे।

46:34.670 --> 46:35.754
आज रात को मुझे एक कार्यक्रम में जाना है।

46:35.838 --> 46:37.881
जेट आज रात 11 बजे टीटरबरो से उड़ान भरेगा।

46:37.965 --> 46:39.633
मैरी तुम्हें विमान का टेल नंबर मैसेज कर देगी।

46:39.716 --> 46:42.219
तुम और मैं बाकी विवरणों पर विमान में चर्चा कर सकते हैं।

46:42.302 --> 46:43.595
क्या तुम्हें सौदा मंज़ूर है?

46:49.893 --> 46:50.936
ज़रूर।

47:27.806 --> 47:30.517
गुटेनबर्ग कैंसर गाला हर साल कैंसर के अनुसंधान के लिए

47:30.601 --> 47:31.602
लाखों डॉलर इकट्ठा करता है।

47:35.606 --> 47:37.941
पीटर और डायेन मिलर
कई सालों से इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं

47:38.025 --> 47:40.235
और हम सब पर दबाव डालते हैं
कि हम टेबलें और लॉटरी टिकटें ख़रीदें।

47:40.319 --> 47:42.779
और समय के साथ यह वेस्टचेस्टर के सामाजिक कैलेंडर के

47:42.863 --> 47:44.573
सबसे बड़े वार्षिक आयोजनों में से एक बन गया था।

47:44.656 --> 47:46.950
यहाँ दिखाई देने से सबको पता चल जाता था कि आप उदार हैं,

47:47.034 --> 47:49.244
उस क़िस्म की उदारता जिसमें ढेर सारे पैसे लगते हैं,

47:49.328 --> 47:51.288
और इसी तरह सामाजिक दबाव और दिखावे के

47:51.371 --> 47:54.625
मिले-जुले असर से चिकित्सा विज्ञान का काम आगे बढ़ रहा था।

47:54.708 --> 47:58.003
तुम्हें अंदाज़ा नहीं है कि तुम्हारे बेगुनाह साबित होने से
हमें कितनी राहत मिली।

47:58.086 --> 48:00.631
ऐसा नहीं कि हमने कभी भी सोचा था
कि तुमने हत्या की थी।

48:00.714 --> 48:02.674
मैंने ग़लत बोल दिया।

48:02.758 --> 48:05.010
धत्। मुझे नहीं पता कि इस बारे में कैसे बात करूँ।

48:05.093 --> 48:06.678
यह किसी को नहीं पता। कोई बात नहीं।

48:06.762 --> 48:08.555
तो क्यों न हम इस बारे में
बात करने की कोशिश करना छोड़ दें?

48:08.639 --> 48:10.349
- ठीक है।
- यह अच्छा विचार है।

48:10.432 --> 48:12.059
- कूप, हैलो।
- हैलो। धन्यवाद।

48:18.690 --> 48:21.235
तुम कमाल की लग रही हो। हे भगवान!

48:21.318 --> 48:22.861
धन्यवाद। धन्यवाद।

48:22.945 --> 48:24.905
तुम्हें देखकर बहुत अच्छा लगा।

48:24.988 --> 48:26.573
- तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।
- यह हुई न बात?

48:26.657 --> 48:28.033
- तुम्हें देखो।
- काफ़ी समय बाद मिले।

48:28.116 --> 48:30.327
- तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई। मिलकर ख़ुशी हुई।
- अरे, हाँ। बढ़िया टेबल है।

48:30.410 --> 48:31.411
अच्छी टेबल है।

48:31.495 --> 48:33.205
ए, तुम कैसी हो? बार्नी कहाँ है?

48:33.288 --> 48:34.665
- क्या लगता है कि कहाँ होगा?
- अरे, ठीक है। हाँ।

48:34.748 --> 48:35.791
हाँ। बेशक।

48:36.416 --> 48:37.960
तुम यहाँ हो।

48:38.585 --> 48:39.753
टेबल संख्या दस।

48:39.837 --> 48:41.839
हैलो, बहना। कैसी हो?

48:41.922 --> 48:44.341
- मैं अभी आया। हाँ।
- ठीक है।

48:45.384 --> 48:46.510
हैलो, दोस्त।

48:48.095 --> 48:49.221
तो,

48:49.304 --> 48:50.931
तुम इस पार्टी के सबसे प्रसिद्ध इंसान हो, है न?

48:51.014 --> 48:53.892
हाँ। हत्या के मुक़दमे से बरी हो जाना
समाज में लोकप्रियता बढ़ाता है।

48:54.685 --> 48:56.854
हम्म। मुबारक हो कि तुम हत्यारे नहीं निकले।

49:01.483 --> 49:04.278
तो, जैक से कब मिल रहे हो?

49:04.361 --> 49:05.654
मैं मिल चुका हूँ।

49:05.737 --> 49:06.905
तुम पहले ही मिल चुके हो।

49:06.989 --> 49:08.574
और तुमने मुझे फ़ोन भी नहीं किया?

49:08.657 --> 49:10.075
वैसे, मुझे पता था कि तुमसे यहाँ मुलाक़ात होगी।

49:10.158 --> 49:11.577
भाड़ में जाओ। तो उसने क्या कहा?

49:11.660 --> 49:13.370
उसका प्रस्ताव काफ़ी आकर्षक था।

49:14.079 --> 49:15.205
कितना आकर्षक था?

49:16.206 --> 49:18.000
- मैं इस पर विचार कर रहा हूँ।
- तुम विचार कर रहे हो…

49:18.083 --> 49:19.501
हाँ, ज़रूर विचार करो।

49:19.585 --> 49:21.378
चलो इस मामले में थोड़ा वक़्त लेते हैं,

49:21.461 --> 49:23.672
तुम बिना अच्छी तरह विचार किए
वह सारी आय फिर से हासिल नहीं करना चाहोगे,

49:23.755 --> 49:26.466
- जिसमें मेरा भी हिस्सा है, है न?
- कूप।

49:26.550 --> 49:28.552
- ए
- तुम्हें देखकर बहुत ख़ुशी हुई, यार।

49:28.635 --> 49:30.429
मुझे एक पल को भी तुम पर शक़ नहीं हुआ था।

49:30.512 --> 49:32.264
ए, चलो इसे कुछ ड्रिंक दो, हँ?

49:32.347 --> 49:33.473
मेरे पास पहले से है।

49:33.557 --> 49:34.683
हाँ, क्या कहना चाहते हो?

49:34.766 --> 49:36.435
ए, हमें यहाँ एक मकैलन दो, ठीक है?

49:40.647 --> 49:42.232
- माफ़ करना, दोस्तों।
- हाँ।

49:43.609 --> 49:44.902
हैलो।

49:44.985 --> 49:46.486
- हैलो।
- हैलो, डैड।

49:46.570 --> 49:48.113
- हैलो।
- स्वागत है। आने के लिए धन्यवाद।

49:49.239 --> 49:50.657
- हैलो।
- मेल्।

49:50.741 --> 49:52.451
तुम बहुत अच्छी लग रही हो। हैलो, मैं एंड्रू हूँ।

49:52.534 --> 49:54.119
- हैलो।
- तुमसे मिलकर ख़ुशी हुई।

50:11.428 --> 50:13.347
नहीं पता। यह… देखो कौन आया है।

50:13.430 --> 50:14.890
- हैलो।
- इधर…

50:14.973 --> 50:16.391
- हैलो।
- हैलो।

50:21.688 --> 50:22.689
तुम ठीक हो?

50:23.232 --> 50:24.274
मैं ठीक हूँ।

50:28.445 --> 50:29.947
टेनिस टीम के बारे में भूल जाओ।

50:32.157 --> 50:34.368
प्रिंसटन की चिंता करने के लिए
अभी तुम्हारे पास पूरा एक साल है।

50:39.331 --> 50:41.834
क्या तुम किसी पेशेवर टेनिस कोच से
प्रशिक्षण लेना चाहोगी?

50:43.168 --> 50:44.461
आप मेरे कोच हैं।

50:45.838 --> 50:47.589
मैं बस कह रहा हूँ, ज़रूरी नहीं है कि मैं ही रहूँ।

50:48.674 --> 50:50.050
और मैं कह रही हूँ, हाँ, आपको ही रहना होगा।

50:56.849 --> 50:57.933
धन्यवाद।

50:59.560 --> 51:01.854
लगता है हमारे नन्हें खिलाड़ी में हुनर है।

51:07.359 --> 51:08.777
और तुम्हारा क्या? किसी को डेट कर रही हो?

51:11.280 --> 51:13.407
यह पेचीदा है।

51:15.409 --> 51:16.618
मुझे झेलना मुश्किल हो सकता है।

51:17.995 --> 51:19.746
इसमें कुछ ग़लत नहीं है।

51:19.830 --> 51:21.582
अगर वह संभाल नहीं सकता, तो वह भाड़ में जाए।

51:21.665 --> 51:23.083
हाँ।

51:23.166 --> 51:24.418
वह भाड़ में जाए।

51:24.501 --> 51:25.502
हाँ।

51:29.131 --> 51:30.257
ठीक है। मुझे जाना होगा।

51:31.300 --> 51:32.593
पर तुम अभी तो आई हो।

51:32.676 --> 51:33.927
यही तो सबसे सही वक़्त होता है जाने का।

51:35.804 --> 51:36.972
ए।

51:37.055 --> 51:39.099
बाद में मिलते हैं। कंडोम इस्तेमाल करना।

51:51.278 --> 51:52.905
- ए।
- ए।

51:52.988 --> 51:55.240
- मैं यहाँ बैठ सकता हूँ?
- बेशक। हाँ।

51:55.324 --> 51:57.451
- ठीक है।
- हम अभी आते हैं।

51:57.534 --> 51:58.619
ठीक है।

52:01.371 --> 52:03.040
मैं लगातार तुमसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।

52:03.123 --> 52:04.208
मैं जानता हूँ।

52:04.291 --> 52:06.210
मुझे बस थोड़ा वक़्त चाहिए था।

52:06.710 --> 52:08.128
बेशक।

52:11.507 --> 52:12.841
मुझे बेहद अफ़सोस है।

52:15.928 --> 52:17.596
तुम इससे कहीं बेहतर के हक़दार हो।

52:18.722 --> 52:19.723
हाँ, मैं हक़दार था।

52:20.641 --> 52:22.226
पर मैंने ख़ुद अपने साथ ऐसा किया।

52:26.063 --> 52:29.149
मैं एक ऐसी औरत से प्यार कर बैठा
जो किसी और से प्यार करती थी।

52:31.485 --> 52:32.653
तुम क्या कह रहे हो?

52:37.574 --> 52:38.575
कुछ नहीं।

53:09.982 --> 53:12.067
ठीक है। कुछ मत कहना। वह आ रही हैं।

53:13.694 --> 53:14.736
आप जारी रखिए।

53:14.820 --> 53:16.446
क्या? एक मिनट रुको।

53:16.947 --> 53:18.824
अरे, नहीं। अब तुम मेरे साथ फँस गई हो।

53:20.534 --> 53:21.577
वाह।

53:25.539 --> 53:26.665
तुम अच्छी दिख रही हो।

53:28.667 --> 53:30.544
तुम यह बस इसलिए कह रहे हो क्योंकि यह सच है।

53:35.674 --> 53:37.176
वह कैसा गया?

53:38.594 --> 53:40.137
लगता है मुझे माफ़ कर दिया गया है।

53:42.681 --> 53:43.849
वह मुझसे बेहतर इंसान है।

53:43.932 --> 53:45.058
बेशक।

53:49.062 --> 53:51.773
जो भी हो, मुझे लगता है कि मैं कुछ वक़्त अकेली रहूँगी।

53:54.067 --> 53:55.277
मैं भी।

53:57.654 --> 54:01.200
जिससे याद आया, मैंने उस दिन सैम को शॉपिंग करते देखा

54:01.283 --> 54:03.202
जैसे कुछ हुआ ही न हो।

54:04.703 --> 54:08.832
वैसे, मेरा मतलब, उसने उसकी हत्या नहीं की

54:10.125 --> 54:11.877
और उसने अभी बीमे का दावा भी दायर नहीं किया था,

54:11.960 --> 54:14.171
तो तकनीकी रूप से कोई धोखाधड़ी नहीं हुई।

54:15.464 --> 54:20.511
पक्का उसका वकील
उसे कुछ सामाजिक सेवा और जुर्माने पर छुड़वा लेगा।

54:22.054 --> 54:24.139
भले ही वह तुम्हें जेल भेजने वाली थी।

54:26.016 --> 54:27.267
उसके पास अपने कारण थे।

54:28.769 --> 54:29.811
उसे तुम माफ़ कर रहे हो?

54:31.605 --> 54:33.857
मुझे माफ़ करने में तो तुम्हें दो साल लगे थे।

54:35.734 --> 54:37.444
मैं उससे प्यार नहीं करता था।

54:49.331 --> 54:51.166
अब मुझे जाना होगा।

54:54.795 --> 54:56.505
उन्होंने अभी तक डिनर भी नहीं परोसा है।

54:56.588 --> 54:58.215
यही तो जाने का सबसे अच्छा वक़्त होता है।

55:02.511 --> 55:03.512
ए।

55:04.680 --> 55:05.973
मुसीबत में न फँसने की कोशिश करना?

55:13.647 --> 55:15.482
- मैं तुमसे बाद में मिलता हूँ।
- ठीक है।

55:15.566 --> 55:17.860
आज़ाद परिंदा। इसे देखो।

55:26.910 --> 55:29.496
- जूल्स।
- अरे, ए, कूप।

55:29.580 --> 55:32.165
हमें यह सुनकर बहुत ख़ुशी हुई कि तुम बेगुनाह निकले।

55:32.958 --> 55:35.169
मेरा मतलब, हमने कभी इस पर विश्वास नहीं किया था,
पर फिर भी।

55:35.252 --> 55:37.880
हाँ, मैंने सुना कि बेटिंग पूल में तुमने
जानबूझकर की हत्या पर दाँव लगाया था।

55:40.716 --> 55:41.717
तुम मुझे जानते हो।

55:42.301 --> 55:44.136
मुझे बड़े दाँव लगाना पसंद है।

55:45.637 --> 55:48.390
तो, शायद मैं ख़ुद को क़िस्मतवाला समझूँगा
कि तुम्हारे पास अंदरूनी जानकारी नहीं थी।

55:49.183 --> 55:50.601
जैसे तुम्हें एसएटी की अंदरूनी जानकारी थी।

55:53.145 --> 55:54.313
तुम क्या कह रहे हो?

55:54.396 --> 55:58.483
देखो, मुझे पता है कि तुम्हें लगा था कि तुम सावधान थी,
पर बातें फैल ही जाती हैं।

56:00.319 --> 56:03.655
और अगर ये बातें सही लोगों तक पहुँचती रहीं,

56:04.281 --> 56:06.742
तो चेल्सी क़िस्मतवाली होगी
अगर उसे किसी कम्युनिटी कॉलेज में भी दाख़िला मिले।

56:07.826 --> 56:09.661
तुम्हें यह कैसे पता हो सकता है?

56:11.997 --> 56:13.207
तुम्हें यह पता नहीं हो सकता।

56:13.290 --> 56:15.042
यह काम तुम्हारे बूते का नहीं है, जूल्स।

56:16.752 --> 56:19.338
इससे बुरा कुछ नहीं होता
जब किसी को यह भी न पता हो कि वह क्या नहीं जानता।

56:19.421 --> 56:20.464
और तुम्हें कुछ भी नहीं पता।

56:22.382 --> 56:25.636
तो तुम पूरे अमरीका में कोई भी कॉलेज चुन सकती हो,

56:25.719 --> 56:27.638
पर वह प्रिंसटन नहीं जाएगी।

56:28.430 --> 56:29.681
क्या तुम मुझे धमका रहे हो?

56:29.765 --> 56:31.266
बिल्कुल सही समझा।

56:47.824 --> 56:48.825
धन्यवाद।

56:55.832 --> 56:57.459
- धन्यवाद।
- धन्यवाद, सर।

57:24.319 --> 57:25.737
तो यह होता है।

57:25.821 --> 57:28.699
आप उस ज़िंदगी को बनाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हैं
जो आपको लगता है कि आपको चाहिए

57:30.576 --> 57:32.619
और फिर एक दिन कोई आपसे वह सब छीन लेता है।

57:33.829 --> 57:35.664
और तभी आपको पता चलता है कि ख़ूब मेहनत करने

57:35.747 --> 57:38.083
और अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ने में
जमीन-आसमान का फ़र्क है।

57:39.710 --> 57:42.880
आपको पहले कभी लड़ना नहीं पड़ा था।
आपको यह भी नहीं पता कि आप लड़ना जानते हैं या नहीं।

57:42.963 --> 57:45.966
पर फिर आप लड़ते हैं
और ख़ुद हैरान होते हैं कि आप जीत जाते हैं।

57:46.049 --> 57:47.176
और यह अच्छा महसूस होना चाहिए।

57:47.259 --> 57:51.221
यह एक ही समय में मुक्ति, मान्यता
और विजय जैसा महसूस होना चाहिए।

57:51.305 --> 57:52.639
पर कुछ बदल चुका है।

57:52.723 --> 57:55.642
आप अपनी पुरानी ज़िंदगी को अपने सामने देख सकते हैं
जिसे आप वापस हासिल कर सकते हैं।

57:55.726 --> 57:58.437
और वापस उसी दोड़-भाग के चक्र में घुसना
और दोबारा दौड़ना शुरू करना

57:58.520 --> 57:59.771
बहुत आसान होगा।

58:06.069 --> 58:09.156
भाड़ में गया ब्रूस

58:09.239 --> 58:10.616
धत्।

58:14.536 --> 58:15.787
सूज़ी।

58:16.955 --> 58:18.248
तुमने क्या किया?

58:18.999 --> 58:20.501
- सुनो…
- नहीं!

58:20.584 --> 58:22.169
तुमने कमबख़्त किया क्या?

58:27.758 --> 58:29.593
पर जब आप अपने घावों को सहलाना और दुनिया से नाराज़ होना

58:29.676 --> 58:33.680
और हर उस शख़्स को बचाने की कोशिश करना
बंद कर चुके होते हैं जिनसे आप प्यार करते हैं,

58:33.764 --> 58:35.724
तो आपको आईने में ख़ुद को देखकर पूछना होगा

58:35.807 --> 58:37.893
कि क्या आप सच में फिर से
वैसे ही बन सकते हैं जैसे पहले थे।

58:42.189 --> 58:43.607
क्योंकि कड़वी सच्चाई यह है

58:43.690 --> 58:45.734
कि एक बार जब आप परदे के पीछे के
इस गोलमाल को देख लेते हैं,

58:45.817 --> 58:48.737
आप उस शो को कभी उसी तरह देख नहीं पाएँगे।

58:54.368 --> 58:55.536
पर अभी…

58:56.453 --> 58:58.038
अभी इस वक़्त,

58:59.623 --> 59:00.999
काम पर वापस लौटने का वक़्त आ गया है।

01:00:02.853 --> 01:00:05.189
अगर आपको या आपके किसी जानने वाले को
सहायता की ज़रूरत हो,

01:00:05.272 --> 01:00:08.609
तो APPLE.COM/HERETOHELP पर जाएँ

01:01:24.351 --> 01:01:26.353
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता
