WEBVTT

00:07.174 --> 00:08.425
यह पूरी तरह समझ आता है।

00:09.301 --> 00:14.431
कूप और सैम एक-दूसरे से
किसी बार, या पार्टी, या बार्बिक्यू में मिलते हैं।

00:15.015 --> 00:16.475
दोनों को धोखा दिया गया है।

00:16.558 --> 00:18.560
कूप आकर्षक है। और सैम भी।

00:18.644 --> 00:20.854
वे दोनों अकेले हैं, दोनों नशे में हैं।

00:21.605 --> 00:22.773
आसानी से एक-दूसरे से आकर्षित होते हैं।

00:23.690 --> 00:26.527
हैरानी की बात तब होगी
जब वे एक-दूसरे के साथ सेक्स न करने लगें।

00:27.611 --> 00:30.364
तो फिर समय बीतता है। पता नहीं।
तीन महीने, छह महीने बीतते हैं।

00:30.447 --> 00:34.284
वे मेल् और पॉल और बाकियों के कारण, इसे राज़ रखते हैं।

00:35.410 --> 00:36.828
पर फिर पॉल को इस बारे में पता चलता है।

00:37.704 --> 00:40.916
वह कूप से बदला लेने जाता है
और कूप उसकी हत्या कर देता है।

00:40.999 --> 00:43.460
आत्मरक्षा में। प्यार के आवेश में। कुछ…

00:43.544 --> 00:44.628
यह बचकाना है।

00:45.838 --> 00:48.173
जब तक कोई मुझे पुख़्ता सबूत नहीं दिखाता,

00:48.257 --> 00:50.425
मैं कभी नहीं मानूँगी कि कूप हत्यारा है।

00:50.509 --> 00:52.636
मेरा मतलब, चलो भी, हम उसे सालों से जानते हैं।

00:52.719 --> 00:56.014
हाँ, पर किसी तरह हम में से किसी को
उसके और सैम के रिश्ते के बारे में पता नहीं था, है न?

00:56.098 --> 00:57.140
मैं बस कह रही हूँ।

00:57.224 --> 00:59.309
हमें कूप के बारे में सब कुछ नहीं पता है।

00:59.393 --> 01:01.019
या साफ़ तौर पर, सैम के बारे में भी।

01:01.103 --> 01:02.980
पॉल उसे सालों से धोखा दे रहा था।

01:03.063 --> 01:06.191
वह तलाक़ को लेकर उसे परेशान कर रहा था।
शायद उसने गुस्से में आकर उसे मार डाला।

01:06.275 --> 01:09.194
या सबसे ज़्यादा संभावना है कि किसी और ने हत्या की।

01:09.695 --> 01:11.280
मेरा मतलब, किसे पता कि पॉल किन झमेलों में फँसा था?

01:11.363 --> 01:13.490
जब हत्या हुई थी,
सैम अपने माता-पिता के साथ बॉस्टन में थी।

01:13.574 --> 01:15.325
पक्का पुलिस ने वहाँ उसकी मौजूदगी की पुष्टि की होगी।

01:15.409 --> 01:16.493
ग्रेस, क्या तुमने मेल् से बात की?

01:16.577 --> 01:18.537
मैंने उसके लिए एक वॉयसमेल छोड़ा था। मैं काफ़ी व्यस्त थी।

01:18.620 --> 01:21.248
हे भगवान। सही कहा। बार्नी कैसा है?

01:21.331 --> 01:24.668
वह घर पर है, जो कि अच्छी बात है। शायद।

01:25.752 --> 01:28.714
कंधे की हड्डी उखड़ गई, पसली टूट गई, और अब यह।

01:28.797 --> 01:31.383
मैं अपनी मानसिक शांति के लिए उसे बेहोश रख रही हूँ।

01:32.009 --> 01:34.386
क्या किसी और ने भी ध्यान दिया है
कि यहाँ हिंसा में बढ़ोतरी हुई है?

01:34.469 --> 01:35.345
मेरा मतलब, यह क्या हो रहा है?

01:35.429 --> 01:36.972
मैंने कल रात को मेल् से बात की थी।

01:37.598 --> 01:40.017
वह कूप से काफ़ी नाराज़ है,
पर साथ ही उसे पक्का यक़ीन है कि वह बेगुनाह है।

01:40.100 --> 01:42.102
वह उसके बच्चों का पिता है।
बेशक उसे उसकी बेगुनाही का पक्का यक़ीन है।

01:42.186 --> 01:43.687
गिरफ़्तार होते समय, वह बेगुनाह नहीं दिख रहा था।

01:43.770 --> 01:45.272
कोई हथकड़ियों में बेगुनाह नहीं दिखता है।

01:45.355 --> 01:48.901
जैसा कि मैंने कहा, कोई और भी हत्या कर सकता है।
या यह ग़लती से हो सकती है।

01:48.984 --> 01:50.360
हत्या हमेशा एक ग़लती होती है।

01:50.444 --> 01:53.155
हमें ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए
जिसके बारे में डिनर के बाद बात न कर सकें।

01:53.989 --> 01:54.948
यह ऑस्कर वाइल्ड ने कहा था।

01:55.949 --> 01:57.159
क्या?

01:57.242 --> 01:58.243
मैं तुम्हें बता रही हूँ।

01:58.744 --> 02:01.455
पॉल ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा, हालात बिगड़ गए। बैम।

02:01.538 --> 02:03.874
पॉल के पास उसकी छिनाल वेट्रेस थी।
उसे परवाह क्यों होगी?

02:03.957 --> 02:06.793
पुरुष अपनी चीज़ पर अपना हक समझते हैं।
ब्रो कोड वगैरह। जो भी हो।

02:06.877 --> 02:09.670
तो तुम्हारा अनुमान है
कि कूप सैम के साथ उसके घर में सेक्स कर रहा है,

02:09.755 --> 02:12.591
भले ही सैम अपने घर से 200 मील दूर है।

02:12.674 --> 02:16.178
और जबकि वे एक-दूसरे से इतनी दूर होते हुए सेक्स करके
भौतिकी के नियमों की अवहेलना कर रहे हैं,

02:16.261 --> 02:19.181
पॉल अब वहाँ न रहने के बावजूद उन्हें रंगे हाथों पकड़ता है।

02:19.264 --> 02:21.099
और तुम्हारी इस कल्पना में,

02:21.183 --> 02:23.268
कूप, जिसने अपनी ज़िंदगी में न कभी बंदूक नहीं चलाई है,

02:23.352 --> 02:28.357
और न ही कभी कोई बंदूक ख़रीदी है, उसने अपने पास
या अपने आस-पास एक बंदूक रखी है क्योंकि…

02:28.440 --> 02:30.943
- …उसने साफ़ तौर पर पैंट नहीं पहनी है।
- मैं यह नहीं कह रही कि मेरे पास सारे जवाब हैं।

02:31.026 --> 02:32.653
वे बस दोस्त थे जो एक-दूसरे के साथ सेक्स करते थे।

02:33.153 --> 02:34.905
कोई ऐसी दोस्त के लिए हत्या नहीं करता है।

02:34.988 --> 02:36.406
क्या पता उनका रिश्ता इससे ज़्यादा गहरा हो।

02:36.490 --> 02:38.075
कूप, समैंथा लेविट से प्यार नहीं करता है।

02:38.158 --> 02:39.409
तुम्हें यह कैसे पता?

02:40.160 --> 02:41.453
क्योंकि वह अब भी मेल् से प्यार करता है।

02:42.621 --> 02:47.292
अगर कूप को किसी की हत्या करनी होती,
तो काफ़ी अरसा पहले निक की हत्या कर देता,

02:47.376 --> 02:48.585
पर उसने ऐसा नहीं किया। पता है क्यों?

02:48.669 --> 02:50.754
क्योंकि कूप कोई हत्यारा नहीं है।

02:50.838 --> 02:53.382
यह पूरी स्थिति बस समझ से परे है।

02:53.465 --> 02:58.220
वह अंतिम संस्कार सेवा में बस ऐसे खड़ा था

02:58.303 --> 03:00.430
जैसे सब कुछ बिल्कुल ठीक था।

03:00.514 --> 03:01.932
क्योंकि उसने हत्या नहीं की।

03:02.015 --> 03:02.850
बेशक।

03:06.395 --> 03:07.646
या वह मनोरोगी है।

03:08.146 --> 03:10.983
ठीक है। सूज़, सच में? क्या बकवास… मैं…

03:12.734 --> 03:14.903
तो, क्या हम अब भी मिलर के कैंसर समारोह में जाएँगे?

03:14.987 --> 03:16.864
- बिल्कुल। बेशक।
- हाँ।

04:21.470 --> 04:24.097
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

05:42.551 --> 05:43.844
श्री कूपर।

05:44.928 --> 05:46.180
श्री कूपर।

05:47.514 --> 05:48.724
एंड्रू कूपर।

05:49.933 --> 05:50.934
जी, योर ऑनर।

05:51.018 --> 05:53.729
आपको अपने वकील से विचार-विमर्श करने का मौका मिला

05:53.812 --> 05:55.272
और आप अपने विरुद्ध लगाए गए आरोपों को समझते हैं?

05:55.355 --> 05:56.231
जो, योर ऑनर।

05:56.315 --> 05:57.816
और आप निर्दोष होने का दावा कर रहे हैं।

05:57.900 --> 05:59.610
- जी, योर ऑनर।
- यह रिकॉर्ड में डाला जाता है।

05:59.693 --> 06:03.071
वकीलों, मुक़दमे की तारीख की पुष्टि के लिए
बग़ल वाले कमरे में मौजूद मेरे क्लर्क से मिलिए।

06:03.155 --> 06:05.490
ज़मानत की राशि 250,000 डॉलर निर्धारित की गई है।

06:31.892 --> 06:32.893
तो, अब क्या होगा?

06:32.976 --> 06:36.021
जज वुड हमें मुक़दमे से पहले जाँच के लिए
लगभग एक महीने का समय देंगे।

06:36.104 --> 06:38.982
अभियोक्ता नाकारा है। शायद वह कोई सौदा पेश करेगा।

06:39.066 --> 06:40.025
मैं कोई सौदा नहीं करना चाहता।

06:40.108 --> 06:41.068
जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।

06:41.151 --> 06:43.237
- मैंने उसकी हत्या नहीं की, कैट।
- मैंने तुमसे यह नहीं पूछा।

06:43.320 --> 06:44.947
अरे, क्यों नहीं पूछा?

06:47.157 --> 06:48.200
हमें थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ोगे?

06:53.455 --> 06:55.374
तुमने क्यों नहीं पूछा? क्यों?

06:55.457 --> 06:56.500
क्योंकि इससे फ़र्क नहीं पड़ता है।

06:56.583 --> 06:58.877
मुझे फँसाया गया है, समझी?

06:58.961 --> 07:00.963
मैं तुम्हें बता रहा हूँ। कई लोग पॉल से नफ़रत करते थे।

07:01.046 --> 07:03.799
यह सैम का काम हो सकता है, किसी ऐसे का काम हो सकता है
जिसे हमारे रिश्ते के बारे में पता चल गया था।

07:04.299 --> 07:06.552
मेरा मतलब, मैं उत्तम बलि का बकरा हूँ।

07:06.635 --> 07:08.053
असल ज़िंदगी में मुक़दमे ऐसे नहीं जीते जाते हैं।

07:08.136 --> 07:09.513
- तो कैसे जीते जाते हैं?
- वैसे, पारंपरिक रूप से,

07:09.596 --> 07:11.014
अपनी वकील को ब्लैकमेल करके नहीं।

07:12.057 --> 07:16.103
देखो, हम उनकी दलीलों को
कमज़ोर करेंगे, उनकी प्रक्रिया,

07:16.186 --> 07:18.689
सबूतों, गवाहों की विश्वसनीयता,
विशेषज्ञ की गवाही पर हमला करेंगे

07:18.772 --> 07:21.149
और अगर हमने यह अच्छी तरह किया,
तो हम उचित संदेह स्थापित कर सकेंगे।

07:21.233 --> 07:22.776
और तुम्हें लगता है कि तुम ये सब कर सकती हो?

07:22.860 --> 07:24.653
तुम्हारी कार में मिली बंदूक से निपटना मुश्किल होगा।

07:24.736 --> 07:26.029
कैट।

07:26.113 --> 07:27.698
मैं हारती नहीं हूँ, कूप।

07:31.326 --> 07:32.661
तुम्हारे ज़मानत की राशि जमा कर दी गई है।

07:32.744 --> 07:34.997
मुझे गुरुवार तक प्रारंभिक जानकारी मिल जाएगी।

07:35.080 --> 07:37.624
भगवान के लिए,
इस बीच मुसीबतों से दूर रहने की कोशिश करो।

08:02.566 --> 08:04.276
ये चाबियाँ डालने के लिए कार मिलेगी?

08:20.876 --> 08:21.877
एंडी।

08:28.967 --> 08:30.052
धन्यवाद, डैड।

08:52.157 --> 08:54.493
यह लो। मुझे लगा कि शायद तुम्हें भूख लगी होगी।

08:54.576 --> 08:56.495
मैंने तुम्हारे लिए एक टर्की सैंडविच बनाया।

08:58.372 --> 09:01.959
पता नहीं तुम आज-कल क्या खाते हो,
पर यह तुम्हारा पसंदीदा हुआ करता था।

09:12.344 --> 09:13.595
सब ठीक हो जाएगा।

09:14.179 --> 09:15.556
डैड, मुझे नहीं लगता कि सब ठीक हो जाएगा।

09:20.561 --> 09:23.230
ख़ैर, चलो घर चलें।

09:24.147 --> 09:26.942
तुम्हें देखकर लगता है
कि तुम्हें नहाने और सोने की ज़रूरत है।

09:29.152 --> 09:30.237
बस मुझे मेल् के घर पर छोड़ दीजिए।

09:45.294 --> 09:46.378
मैं इंतज़ार करूँ?

09:46.461 --> 09:47.963
नहीं। मैं चला जाऊँगा।

09:48.922 --> 09:51.133
ए, आपको ज़मानत के लिए पैसे कहाँ से मिले?

09:51.216 --> 09:52.217
मेरे आईआरए से।

09:53.177 --> 09:56.597
डैड, आपको कर चुकाने में काफ़ी कठिनाई होगी।

09:57.306 --> 09:58.515
मेरे पास और कोई चारा नहीं था।

10:00.267 --> 10:02.227
ठीक है। मैं आपको पैसे लौटा दूँगा।

10:03.061 --> 10:06.815
ए। तुम्हारे पास सुलझाने के लिए इससे बड़ी समस्या है।

10:34.927 --> 10:35.886
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

10:35.969 --> 10:36.970
आज मंगलवार है।

10:39.431 --> 10:42.851
चलो भी, मेल्। मैं बस बच्चों से बात करना चाहता हूँ।

10:43.977 --> 10:45.103
- किस बारे में?
- पता नहीं।

10:45.187 --> 10:46.522
शायद पूछना चाहता हूँ कि स्कूल कैसा चल रहा है।

10:46.605 --> 10:48.649
शायद उन्हें बताना चाहता हूँ
कि उनका पिता कोई हत्यारा नहीं है।

10:49.399 --> 10:51.318
- चलो भी, मेल्। तुम मुझे जानती हो।
- चलो भी?

10:51.401 --> 10:53.237
तुम्हें पता है कि मैं ऐसा काम नहीं करूँगा।

10:53.320 --> 10:54.488
मुझे कुछ भी नहीं पता।

10:56.448 --> 10:58.700
मुझे नहीं पता कि तुम क्या कर रहे हो,
किसके साथ सेक्स कर रहे हो।

10:58.784 --> 10:59.952
- मुझे नहीं पता कि क्यों…
- सच में?

11:00.035 --> 11:03.455
…कुछ दिन पहले,
तुम्हारे बच्चों और मैंने तुम्हें बुरी तरह पिटते देखा।

11:04.581 --> 11:06.416
बस इतना पता है
कि तुम्हें हत्या के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

11:09.419 --> 11:11.421
इसलिए जब तक मुझे कुछ अलग पता नहीं चलता है,

11:11.505 --> 11:13.090
मैं नहीं चाहती कि तुम उनसे मिलो।

11:13.173 --> 11:14.466
तुम्हारी वजह से वे काफ़ी कुछ सह चुके हैं।

11:28.564 --> 11:30.357
कभी यह मेरा घर हुआ करता था।

11:32.609 --> 11:35.112
कभी यह मेरी पूरी दुनिया थी।

11:39.950 --> 11:40.909
यह सच में हैरतअंगेज़ था

11:40.993 --> 11:44.162
कि एक ही कमबख़्त चीज़
कितनी बार आपका दिल तोड़ सकती है।

11:49.376 --> 11:50.586
हैलो?

11:50.669 --> 11:51.753
हैलो?

11:53.046 --> 11:54.173
तुम जल्दी लौट आए।

11:55.215 --> 11:59.011
मुझे लगा कि अगर मैं बस यह सब इकट्ठा करके
ढेर बना दूँ, तो यह ज़्यादा साफ़ दिखेगा,

11:59.094 --> 12:03.348
पर फिर मुझे कुछ पुराने रिकॉर्ड मिल गए और…
हाँ, यहाँ काफ़ी गंदगी है।

12:05.309 --> 12:06.310
तुम कैसा महसूस कर रहे हो?

12:06.935 --> 12:08.937
जैसे मैंने अभी-अभी जेल में रात बिताई। और तुम?

12:09.980 --> 12:11.398
जैसा हमेशा महसूस करती हूँ।

12:12.399 --> 12:16.278
ख़ैर, चलो कुछ गार्बेज बैग लें और सफ़ाई करना शुरू करें।

12:16.778 --> 12:17.779
ठीक है।

12:18.780 --> 12:21.658
शायद हमें बेसमेंट से शुरुआत करनी चाहिए
क्योंकि पुलिसवालों ने वहाँ सब तहस-नहस कर दिया।

12:39.676 --> 12:42.804
अगर पुलिसवालों को पैसे मिलते,
तो वे पूछताछ के समय उनका ज़िक्र ज़रूर करते।

12:43.931 --> 12:47.309
मेरे पास ख़ुद लुटने की विडंबना पर
विचार करने का समय नहीं था।

12:47.809 --> 12:49.353
मुझे बस मेरे पैसे वापस चाहिए थे।

12:51.939 --> 12:53.732
ए। वह कहाँ है?

12:53.815 --> 12:56.360
- वह व्यस्त है। ए!
- लू! लू!

12:56.443 --> 12:57.528
वह तुमसे मिलना नहीं चाहती है।

12:57.611 --> 12:58.862
मुझे देखकर लगता है कि मुझे इसकी परवाह है?

12:59.571 --> 13:00.906
तुम मज़ाक कर रहे हो?

13:00.989 --> 13:01.990
आओ।

13:02.491 --> 13:04.243
- आओ! आओ।
- हाँ?

13:04.326 --> 13:05.827
उससे क्या करोगे?

13:05.911 --> 13:07.371
वह नीचे रखो, कूप।

13:08.580 --> 13:10.999
अंदर आओ। हम सभ्य लोगों की तरह बात करेंगे।

13:12.251 --> 13:13.252
यह लो।

13:18.924 --> 13:20.425
मेरे पास केवल पाँच मिनट हैं।

13:20.509 --> 13:23.720
- मैंने चूल्हे पर माँस का स्टू चढ़ाया हुआ है।
- क्या तुमने मेरे पैसे लूटे?

13:27.266 --> 13:29.017
मैं लोगों को लूटती नहीं हूँ।

13:29.643 --> 13:32.688
मैं यहाँ अपनी कुर्सी पर बैठती हूँ
और तुम्हारे जैसे लोग मेरे लिए चीज़ें लेकर आते हैं।

13:32.771 --> 13:34.189
ख़ैर, मेरे पैसे गायब हैं।

13:34.273 --> 13:36.942
तुम नक़द में लेनदेन करते हो। यह होता है।

13:39.069 --> 13:42.322
- क्रिस्टियन?
- क्रिस्टियन ने अपना बदला ले लिया।

13:42.406 --> 13:44.533
- तुमने उसे बताया कि मैं कहाँ मिलूँगा।
- हाँ, मैंने ही बताया।

13:45.367 --> 13:47.536
तुम्हारी जान बख़्शने के लिए मनाने के बाद।

13:47.619 --> 13:49.121
नहीं तो वह तुम्हें मारने वाला था।

13:49.204 --> 13:51.540
जहाँ तक मुझे दिख रहा है, तुम्हें ज़्यादा सज़ा नहीं मिली।

13:51.623 --> 13:53.625
- तुम मुझे चेतावनी दे सकती थी।
- मैंने दी थी।

13:53.709 --> 13:57.462
मैंने तुमसे कहा था कि पेंटिंग मत चुराओ,
पर तुम तो केवल अपने मन की सुनते हो।

13:57.546 --> 13:59.423
इस खेल के कुछ नियम हैं।

13:59.506 --> 14:01.091
तुम्हें उन्हें सीखना होगा।

14:01.175 --> 14:03.343
तुमने क्रिस्टियन का अपमान किया।

14:03.427 --> 14:05.012
उसने उसका जवाब दिया।

14:05.095 --> 14:06.722
क्रिया, प्रतिक्रिया।

14:06.805 --> 14:08.432
हिसाब बराबर हुआ। अब वह तुम्हारे साथ व्यवसाय करेगा,

14:08.515 --> 14:11.268
पर जहाँ तक मुझे पता चला है,
अब तुम्हारे सामने इससे बड़ी समस्याएँ हैं।

14:12.895 --> 14:16.190
और बस तभी जब लग रहा था कि तुम शानदार काम करोगे।

14:19.234 --> 14:20.444
मेरा स्टू जल रहा है।

14:21.028 --> 14:22.487
ए, मैंने किसी की हत्या नहीं की।

14:24.448 --> 14:27.075
इससे यह बस और ज़्यादा दयनीय बन जाता है।

14:28.619 --> 14:29.995
यहाँ वापस मत आना।

15:02.236 --> 15:03.278
कैसे हो, फ़ैली?

15:03.779 --> 15:05.447
इक्वेडोर हमें धूल चटा रहा है।

15:06.949 --> 15:08.700
इसमें पूरे पैसे हैं जो चिवो को तुम्हें देने थे।

15:17.042 --> 15:18.043
यह बढ़िया है।

15:19.962 --> 15:21.797
पता नहीं था
कि घरों की साफ़-सफ़ाई करके इतने पैसे मिलते हैं।

15:21.880 --> 15:23.841
अगर तुम चाहो, तो तुम्हें भी इस काम में लगवा सकती हूँ।

15:27.928 --> 15:28.929
हमारा हिसाब बराबर हुआ?

15:30.681 --> 15:31.557
अगली बार तक के लिए।

15:31.640 --> 15:32.474
नहीं।

15:32.558 --> 15:33.725
कोई अगली बार नहीं।

15:33.809 --> 15:35.310
चिवो अब तुम्हारे लिए काम नहीं करेगा।

15:38.021 --> 15:40.691
मुझे पैसों से भरा बैग पकड़ाकर तुम्हें लगता है
कि तुम मुझसे ऐसे बात कर सकती हो?

15:41.441 --> 15:42.276
बस भी करो, फ़ैली।

15:42.359 --> 15:44.236
मैंने तुम्हारे डायपर बदले थे।

15:45.487 --> 15:47.948
मुझसे सावधानी से बात करो।

15:49.950 --> 15:51.660
मैं सावधानी से ऐसे ही बात करती हूँ।

15:58.041 --> 15:59.751
अपनी माँ को मेरा हैलो कहना।

16:05.507 --> 16:07.217
ए। तुम ठीक हो?

16:09.219 --> 16:15.392
हमारे रिश्ते में आने के बाद,
लोगों ने बस अभी हमें घूरना बंद ही किया था।

16:15.475 --> 16:16.476
और अब यह हो गया।

16:16.560 --> 16:17.603
अपना सिर ऊँचा रखो।

16:17.686 --> 16:19.229
तुमने कुछ ग़लत नहीं किया।

16:20.731 --> 16:22.691
ऐसा लग रहा है कि मुझे उन्हें स्कूल नहीं भेजना चाहिए था।

16:22.774 --> 16:24.526
वैसे, तुमने उन्हें नहीं भेजा। वे ख़ुद गए।

16:24.610 --> 16:25.986
यह कॉफ़ी की दुकान है।

16:26.486 --> 16:28.280
कल्पना करो कि हाई स्कूल में कैसा महसूस हो रहा होगा।

16:29.656 --> 16:31.533
मैं उनसे कहने वाली हूँ कि वे घर आ सकते हैं।

16:31.617 --> 16:33.785
अगर वे घर आना चाहते हैं, तो आ जाएँगे।

16:43.128 --> 16:46.256
काफ़ी समय लग रहा है। चलो, फ़िल की दुकान में चलें।

16:46.340 --> 16:47.591
हमारा नंबर आने ही वाला है।

16:47.674 --> 16:51.094
तो फिर हम कमबख़्त कॉफ़ी के लिए
और दस मिनट इंतज़ार करेंगे। चलो, चलो चलें।

16:51.178 --> 16:52.596
हाँ, मैं इसकी सराहना करती हूँ।

16:52.679 --> 16:54.473
वह यहीं है। हाँ।

16:55.557 --> 16:56.850
तुम लोगों से बाद में मिलूँगी।

17:00.437 --> 17:01.438
मैं बस…

17:02.731 --> 17:06.276
मुझे समझ भी नहीं आ रहा कि यह सब कैसे सुलझाना शुरू करूँ।

17:06.359 --> 17:07.944
मैं बस… मुझे पता है कि यह पेचीदा है, पर मैं…

17:08.028 --> 17:09.070
क्या यह पेचीदा है?

17:10.239 --> 17:11.740
- हाँ।
- तुमने कूप के साथ सेक्स किया।

17:12.699 --> 17:13.825
मैंने निक के साथ सेक्स किया।

17:13.909 --> 17:15.536
शायद तुम्हें निक के साथ सेक्स करना चाहिए
और मैं किसी और के साथ सेक्स कर सकती हूँ…

17:15.618 --> 17:17.871
- इतना कुछ होने के बाद, तुम्हें यही सूझा?
- …चूँकि हम दोनों यही कर रहे हैं।

17:17.954 --> 17:19.705
मेल्, कूप ने मेरे पति की हत्या की।

17:19.790 --> 17:20.832
उसने किसी की हत्या नहीं की।

17:20.915 --> 17:22.125
तुम्हें यह नहीं पता।

17:22.209 --> 17:23.585
वह बहुत मुश्किल परिस्थिति से गुज़र रहा है।

17:25.002 --> 17:27.422
मेरे पूर्व पति के साथ सेक्स करके
तुम उसके बारे में कोई विशेषज्ञ नहीं बन जाती हो।

17:27.506 --> 17:29.550
मैं समझती हूँ कि तुम्हारे लिए
यह स्वीकार करना बहुत कठिन है,

17:29.633 --> 17:30.968
पर कूप और मैं काफ़ी क़रीब थे।

17:31.051 --> 17:32.386
- अच्छा?
- हाँ।

17:32.469 --> 17:36.098
वैसे, मैंने हाल ही में उसके साथ सेक्स किया, तो शायद
तुम्हें जितना लगता है, तुम उतनी क़रीब नहीं थी।

17:36.181 --> 17:38.559
- माफ़ करना, क्या?
- काँच के घर, निक।

17:38.642 --> 17:40.394
इसका क्या मतलब है?

17:41.353 --> 17:43.230
- तो फिर तुम मुझसे इतनी नाराज़ क्यों हो?
- विश्वास ही नहीं होता।

17:43.313 --> 17:44.982
क्या? तुमने मुझसे झूठ बोला!

17:45.065 --> 17:46.567
मैं तुम्हें बताने से डर रही थी।

17:46.650 --> 17:48.068
- इसमें अंतर है।
- मुझे बताने से डरने का

17:48.151 --> 17:49.820
- तुम्हारे पास कारण है।
- क्या हम कहीं और बात कर सकते हैं?

17:49.903 --> 17:51.405
तुम मुझे बताने से क्यों डर रही थी?

17:51.488 --> 17:53.866
मेल्। मैं अब भी तुम्हारी दोस्त हूँ।

17:53.949 --> 17:55.993
तुम मेरी दोस्त नहीं हो।
तुम पैसों के पीछ्ने भागने वाली वह विधवा हो

17:56.076 --> 17:58.453
जो अपने उस पति की मौत के बाद
हर तरफ़ से सहानुभूति इकट्ठा कर रही है

17:58.537 --> 18:00.080
जिससे वह नफ़रत करती थी।

18:01.081 --> 18:02.082
अरे, नहीं।

18:03.542 --> 18:04.710
नहीं, मेल्।

18:04.793 --> 18:07.045
- भाड़ में जाओ!
- मेल्, कृपया, रुको।

18:12.718 --> 18:14.094
- निक।
- भाड़ में जाओ, मेल्।

18:24.730 --> 18:25.731
दरवाज़ा खोलोगे?

18:29.151 --> 18:30.152
मैं तुम्हारे साथ आई थी।

18:31.653 --> 18:32.654
कूप को फ़ोन करो।

18:51.465 --> 18:52.716
क्या? वे क्या देख रहे हैं?

18:53.759 --> 18:54.760
क्या हुआ? क्या मेरे डैड का वीडियो है?

18:57.012 --> 18:59.056
नहीं। तुम्हारी माँ का।

19:01.725 --> 19:03.936
…सहानुभूति इकट्ठा कर रही है
जिससे वह नफ़रत करती थी।

19:04.019 --> 19:05.229
अरे, नहीं।

19:06.855 --> 19:08.232
नहीं, मेल्।

19:08.315 --> 19:09.566
- भाड़ में जाओ।
- मेल्।

19:35.008 --> 19:36.009
तुमने वीडियो देखा?

19:36.635 --> 19:37.636
हाँ।

19:40.514 --> 19:41.890
मेरे डैड ज़मानत पर रिहा हुए हैं,

19:42.933 --> 19:45.102
मेरी माँ कॉफ़ी की दुकान में लड़ रही है।

19:46.395 --> 19:48.981
वैसे, अच्छी बात यह है कि तुम्हारे पास
निबंध लिखने के लिए शानदार विषय होगा।

19:52.985 --> 19:54.778
अगर यह सुनकर कुछ राहत मिले,

19:55.362 --> 19:58.198
तो सबके माता-पिता कुछ हद तक पागल होते हैं।

20:00.325 --> 20:01.785
पर ज़रूरी बात यह है कि तुम पागल नहीं हो।

20:04.204 --> 20:05.205
क्या तुम मुझसे पहले मिली हो?

20:12.045 --> 20:14.339
माफ़ करना। मुझे लगा कि तुम…

20:14.423 --> 20:15.424
बेवकूफ़।

20:35.569 --> 20:37.487
ऐली। यहाँ क्या कर रही हो?

20:37.571 --> 20:39.698
मैं सफ़ाई कर रही थी और मुझे यह मिला।

20:40.699 --> 20:41.700
यह तुम्हारा है।

20:42.618 --> 20:44.286
मैंने सोचा कि मैं तुम्हें यह दे दूँ।

20:44.912 --> 20:46.830
तुम्हारे पास यह लगभग 15 सालों से था।

20:47.623 --> 20:48.707
हाँ।

20:48.790 --> 20:50.250
और मैंने यह भी सोचा कि हम बात कर सकते हैं।

20:51.001 --> 20:53.795
हम यहाँ बात नहीं कर सकते। बस मुझे फ़ोन करना।

20:53.879 --> 20:55.380
मैंने फ़ोन किया था।

20:55.964 --> 20:57.007
और मेसेज भेजे थे।

20:58.300 --> 20:59.718
ऐली, मेरा एक परिवार है।

21:00.302 --> 21:01.929
मैं बस जब चाहे तब बात नहीं कर सकता।

21:02.012 --> 21:04.139
तुम मुझे सच में काफ़ी बुरी स्थिति में डाल रही हो।

21:06.433 --> 21:07.643
वैसे,

21:08.644 --> 21:10.020
क्या तुम्हें अपना रिकॉर्ड वापस चाहिए?

21:10.521 --> 21:11.480
क्या?

21:11.563 --> 21:13.607
नहीं, यह कमबख़्त रिकॉर्ड अपने पास रखो। बस…

21:14.691 --> 21:15.734
मैं तुम्हें फ़ोन करूँगा।

21:16.527 --> 21:17.819
पर यहाँ दोबारा मत आना।

21:44.638 --> 21:47.015
याद है, सली, मैंने तुम्हें आख़िर में मारने का वादा किया था?

21:47.099 --> 21:48.934
सही कहा, मेट्रिक्स! तुमने वादा किया था!

21:49.017 --> 21:49.977
मैंने झूठ बोला था।

21:55.649 --> 21:57.025
तो, अब तुम्हारे पास कार नहीं है?

22:06.618 --> 22:08.370
अरे, निक। तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

22:08.996 --> 22:12.332
जब भी मैं ख़ुद को थोड़ा संभालती हूँ,
उनमें से एक मेरी ज़िंदगी में खलबली मचा देते हैं।

22:12.833 --> 22:15.294
- उन्हें क्या समस्या है?
- हाँ।

22:15.377 --> 22:18.589
यह एहसास होना डरावना होता है कि तुम ही वयस्क हो।

22:18.672 --> 22:21.049
पर मैं वयस्क नहीं हूँ। यही तो मैं कहना चाहती हूँ।

22:21.133 --> 22:23.385
मैं अब भी चाहती हूँ कि वे मेरे माता-पिता जैसा बर्ताव करें।

22:24.219 --> 22:27.598
ऐसा लगता है कि वे अपने झमेलों में इतने उलझे हैं
कि अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभा नहीं पा रहे हैं।

22:27.681 --> 22:30.601
और वे सारे लोग भाड़ में जाएँ
जो मेरे डैड को दोषी मानते हैं।

22:31.101 --> 22:33.896
मेरे डैड बेवकूफ़ियाँ कर सकते हैं,
पर वह कोई हत्यारे नहीं हैं। मेरा मतलब, हद है!

22:38.108 --> 22:39.526
- क्या हुआ?
- क्या?

22:40.319 --> 22:41.820
- क्या?
- उन्होंने हत्या नहीं की।

22:42.321 --> 22:45.240
तुम्हारे लिए यह महसूस करना बेहद स्वाभाविक है,

22:45.324 --> 22:46.950
पर तुम्हें पक्का नहीं पता, है न?

22:47.034 --> 22:47.951
मैं अपने डैड को जानती हूँ।

22:48.035 --> 22:49.745
मुझे बस लगता है कि तुम्हारे लिए यह समझना महत्वपूर्ण है

22:49.828 --> 22:53.165
कि क्यों कुछ लोग यह मान सकते हैं कि उन्होंने हत्या की।

22:53.248 --> 22:55.167
वह उस आदमी की पत्नी के साथ सेक्स कर रहे थे।

22:55.250 --> 22:56.960
हम मेरे डैड के सेक्स जीवन के बारे में
बात करना बंद कर सकते हैं?

22:57.044 --> 22:59.838
पुलिस तुम्हारे पिता जैसे अमीर श्वेत व्यक्ति को
तब तक गिरफ़्तार नहीं करती जब तक उनके पास

22:59.922 --> 23:01.798
- कोई पुख़्ता सबूत न हो।
- तुम सच में ऐसा कह रहे हो?

23:01.882 --> 23:04.593
साथ ही, उन्होंने पहले भी हिंसक बर्ताव किए हैं।

23:04.676 --> 23:05.844
वह बिल्कुल भी हिंसक नहीं हैं।

23:07.513 --> 23:09.139
उन्होंने मेरे लिंग पर मुक्का मारा था।

23:11.683 --> 23:12.684
तुम ज़्यादा बोल गए।

23:13.685 --> 23:14.686
चलो भी।

23:14.770 --> 23:16.522
- ए, वह तुम्हारे डैड हैं।
- मेरे रास्ते से हटो।

23:16.605 --> 23:20.776
तुम उनका समर्थन करती हो और मैं तुम्हारा।
मेरा विश्वास करो।

23:20.859 --> 23:22.945
हाँ, हाई स्कूल की लड़की को डेट करने वाले
कॉलेज के लड़के का विश्वास करूँ।

23:23.028 --> 23:25.405
- मेरे रास्ते से हटो।
- टोरी, बस अपना यह नाटक बंद करो…

23:41.922 --> 23:43.632
- हैलो। टोरी के लिए आए हो?
- हाँ।

24:06.321 --> 24:07.906
ए, यार, तुम्हारे चेहरे पर मारने के लिए माफ़ी चाहता हूँ।

24:08.407 --> 24:11.535
कोई बात नहीं। यह पूरी तरह संभव है
कि मैं इसका हक़दार था।

24:12.411 --> 24:13.412
हाँ।

24:17.457 --> 24:18.458
दरवाज़ा खुला है!

24:23.046 --> 24:24.298
निक, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

24:25.382 --> 24:27.050
मैं कूप को चेहरे पर मुक्का मारने आया था।

24:27.134 --> 24:28.468
मैं भी।

24:29.136 --> 24:31.972
नहीं। बकवास कर रहे हो।
तुम्हारा अच्छा हाथ तो स्लिंग में लटका है।

24:32.556 --> 24:34.099
जैसे मैं तुम पर अपना अच्छा हाथ इस्तेमाल करूँगा।

24:37.561 --> 24:39.313
सज्जनों, हमारे साथ जो घटनाएँ घटीं, उन्हें देखते हुए,

24:39.396 --> 24:43.192
मेरा सुझाव है कि हम बाहर जाएँ
और जमकर शराब पीकर धुत्त हो जाएँ।

25:12.304 --> 25:14.223
हाँ, आज की रात अविश्वसनीय रही है।

25:18.810 --> 25:20.062
हम जहाँ भी जाते हैं, यही होता है।

25:20.812 --> 25:22.981
तुम कभी सोचते नहीं हो
कि वह हमेशा इतने अच्छे मूड में क्यों होता है?

25:23.065 --> 25:23.899
इसलिए होता है।

25:24.483 --> 25:26.777
- तो तुम दोनों ने सुलह कर ली?
- बिल्कुल नहीं।

25:26.860 --> 25:28.946
पर इन दिनों मेरे पास दोस्तों की कमी है।

25:29.029 --> 25:30.697
तो शायद तुम्हें उन्हें कारों से ठुकवाना बंद करना चाहिए।

25:36.078 --> 25:39.831
मानना पड़ेगा, यह शराब मेरे वाईकोडिन के साथ
अच्छी तरह घुल रही है।

25:39.915 --> 25:41.625
ठीक है। माफ़ करना।

25:41.708 --> 25:42.709
ठीक है, दोस्तों।

25:43.210 --> 25:44.461
- अह-ओह।
- यह लो।

25:44.545 --> 25:45.671
ये उनकी तरफ़ से हैं।

25:45.754 --> 25:47.214
- धन्यवाद, देवियों।
- हैलो, देवियों।

25:47.297 --> 25:48.507
हैलो। धन्यवाद।

25:49.174 --> 25:50.801
इन्हें ऊपर उठाओ और खाली कर दो।

25:50.884 --> 25:52.135
ठीक है। चलो शुरू करें।

25:54.263 --> 25:55.264
अरे, हाँ।

25:55.764 --> 25:56.849
बहुत ख़ूब।

25:56.932 --> 25:58.559
ए, बी, तुमने कूप को शर्त लगने के बारे में बताया?

25:59.393 --> 26:00.435
नहीं।

26:00.519 --> 26:02.938
- माफ़ करना, कैसी शर्त?
- यह इतना बुरा है नहीं जितना सुनाई देगा।

26:03.021 --> 26:04.731
- "कूप अपराधी है या नहीं" की शर्त लगी है।
- वाह।

26:04.815 --> 26:07.359
दरअसल, अब जब उसने ज़ोर से कहा,
यह सच में काफ़ी बुरा सुनाई पड़ रहा है।

26:07.442 --> 26:09.403
ठीक है। तो कितनों को लगता है कि मैं अपराधी हूँ?

26:09.486 --> 26:11.822
पता नहीं। तुम मेरे दोस्त हो।
इसलिए मैंने उसमें भाग नहीं लिया।

26:11.905 --> 26:14.408
- बार्नी?
- क्या? अरे, मैं निक के साथ हूँ।

26:16.118 --> 26:18.328
- ठीक है, पर मैंने तुम्हारी बेगुनाही पर शर्त लगाई।
- यह लो।

26:18.412 --> 26:19.955
पर मैंने उचित संदेह पर भी दाँव लगाया।

26:20.038 --> 26:22.332
- सही दिमाग़ लगाया।
- जूल्स ने तुम्हारे हत्यारा होने की शर्त लगाई है।

26:22.416 --> 26:24.084
- हे भगवान।
- उस महिला में हिम्मत है।

26:24.168 --> 26:27.754
- कूप। विश्वास नहीं होता है।
- हे भगवान।

26:27.838 --> 26:28.797
देखो कौन आया है।

26:28.881 --> 26:31.175
ए, कूप। तुमसे मिलकर बेहद ख़ुशी हुई।

26:31.258 --> 26:32.176
कैसे हो?

26:32.259 --> 26:33.886
हे भगवान। तुम निक ब्रैंड्स हो।

26:33.969 --> 26:36.054
- हाँ।
- टोबी और जॉश मेरे लिए काम किया करते थे।

26:36.138 --> 26:38.307
और तुम्हारे बिना ऑफ़िस बिल्कुल भद्दा बन गया है।

26:38.390 --> 26:39.808
अरे, चलो भी। यह सच नहीं हो सकता।

26:39.892 --> 26:41.143
नहीं, यह बिल्कुल सच कह रहा है।

26:41.226 --> 26:43.312
पता नहीं तुमने क्या सुना, पर हालात गंभीर हैं।

26:43.395 --> 26:44.605
स्विस समझौता रद्द करने की धमकी दे रहे हैं।

26:44.688 --> 26:45.522
- अच्छा?
- बिल्कुल।

26:45.606 --> 26:47.524
जैक इसे लेकर अपना आपा खो रहा है।

26:47.608 --> 26:48.775
यार, यह बेहद शानदार है।

26:48.859 --> 26:50.068
मैंने कॉलेज में तुम्हारे नंबर की जर्सी पहनी थी।

26:50.152 --> 26:52.029
- हाँ, तुम खेलते थे?
- हाँ, डी3, यार।

26:52.112 --> 26:53.488
मैं बेहद, बेहद श्वेत हूँ।

26:53.572 --> 26:56.909
पर मैंने तुम्हारे दो कमबख़्त टॉयलेट खरीदे।
उन्होंने मेरी ज़िंदगी बदल दी।

26:57.743 --> 26:58.827
यार।

26:59.870 --> 27:02.372
यहाँ कोई वेटर आएगा? हम इन कमीनों के लिए

27:02.456 --> 27:03.457
- कुछ ड्रिंक खरीदेंगे।
- दोस्तों।

27:03.540 --> 27:04.833
- लाते रहो…
- ए!

27:06.210 --> 27:09.588
तुम्हारे बर्ताव को देखकर मेरा अंदाज़ा है
कि तुम दोनों ने कोकेन लिया है?

27:14.843 --> 27:16.678
हाँ, यह मस्त चीज़ है।

27:16.762 --> 27:19.515
मेरा मतलब, शायद मैं इस बात को नज़रअंदाज़ कर सकता हूँ
कि उसने मुझे धोखा दिया,

27:19.598 --> 27:23.310
पर यह लगभग ऐसा है मानो वह मुझसे गुस्सा है
कि उसने मुझे धोखा दिया, मेरा मतलब समझ रही हो?

27:23.393 --> 27:24.561
अरे। हाँ।

27:25.062 --> 27:27.523
ए, तुम्हारे ऊपर लगे हत्या के आरोप मिट गए?

27:28.148 --> 27:29.149
मैं इसी कोशिश में लगा हूँ।

27:29.233 --> 27:31.360
एवन ने कर की चोरी के लिए
छह महीने की सज़ा काटी थी।

27:31.443 --> 27:33.654
नौ महीने और वह कमबख़्त मज़ेदार था।

27:34.154 --> 27:36.823
मैं ओटिसविल की जेल में था
जो कि मूल रूप से एक कमबख़्त समर कैंप है।

27:37.324 --> 27:38.534
हाँ, मैंने अपना टेनिस का खेल सुधारा

27:38.617 --> 27:40.953
और कमबख़्त कुछ बड़े लोगों के साथ
संपर्क बनाकर बाहर निकला।

27:41.036 --> 27:43.455
वहाँ केवल बड़े और शक्तिशाली लोग हैं।
अब मैं उनमें से तीन के साथ सौदा कर रहा हूँ।

27:43.539 --> 27:46.416
हाँ, कूप। तुम्हें ओटिसविल जाना चाहिए, यार।

27:46.500 --> 27:48.669
हाँ। या शायद मुझे बस बरी कर दिया जाएगा।

27:49.670 --> 27:52.005
मैंने अरसे बाद इतना अच्छा महसूस किया है।

27:52.756 --> 27:54.675
ए, यार। आराम से।

27:54.758 --> 27:56.218
आराम से? नहीं, नहीं।

27:56.301 --> 27:59.012
कुछ आराम से नहीं होगा।

28:01.014 --> 28:02.808
- मैं लौट आया हूँ।
- ठीक है।

28:02.891 --> 28:06.144
चोई बॉय लौट आया है, चोई बॉय लौट आया है,

28:06.228 --> 28:08.355
चोई बॉय फिर से लौट आया है।

28:08.438 --> 28:09.773
चोई बॉय लौट…

28:11.358 --> 28:12.442
हद है, बार्नी।

28:12.943 --> 28:14.278
यार?

30:24.157 --> 30:25.993
तो, यह हत्या वाली घटना।

30:28.287 --> 30:30.831
- हाँ?
- मानना पड़ेगा, मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ होगा।

30:33.166 --> 30:35.752
तुम्हें लगता है कि तुम मुक़दमा जीत जाओगे?

30:42.301 --> 30:43.343
बार्नी।

30:44.887 --> 30:47.514
हम आधी रात को गॉल्फ़ कोर्स में नशे में धुत हैं,

30:47.598 --> 30:51.727
इसलिए जो पूछना चाहते हो, वह साफ़-साफ़ पूछो।

30:51.810 --> 30:53.812
क्योंकि मैं तुमसे पूछना नहीं चाहता हूँ।

30:55.147 --> 30:57.232
और यह डरावनी बात सुनो।

30:59.318 --> 31:00.986
मुझे नहीं पता कि मुझे सच में परवाह है या नहीं।

31:04.531 --> 31:06.658
- तो अगर तुमने सच में हत्या की…
- ठीक है, मैंने उसकी हत्या नहीं की।

31:06.742 --> 31:08.952
ठीक है। ठीक है, यह अच्छी बात है।

31:09.036 --> 31:11.038
यह अच्छी बात है।

31:12.873 --> 31:16.043
पर, मैं बता दूँ, मैंने नहीं पूछा।

31:23.300 --> 31:24.468
क्या तुम्हें डर लग रहा है?

31:25.928 --> 31:29.389
यह बचकाना सवाल है, मुझे माफ़ कर दो।

31:33.727 --> 31:34.895
घर के पुनर्निर्माण का काम कैसा चल रहा है?

31:36.522 --> 31:38.941
अरे, मैंने उस रात को घर लगभग जला ही दिया था।

31:39.024 --> 31:41.443
क्या तुम्हें कोई समस्या हो रही है? क्या बात है?

31:42.903 --> 31:44.321
सच कहूँ तो, मुझे नहीं पता।

31:45.030 --> 31:47.407
हमारे पास इस घर में ऐसे कमरे हैं
जिनका हमने कभी इस्तेमाल भी नहीं किया।

31:47.491 --> 31:48.700
अब हम और कमरे बना रहे हैं।

31:51.119 --> 31:52.496
ग्रेस बहुत खर्चा करती है।

31:53.789 --> 31:56.333
मैं बहुत खर्चा करता हूँ।
इस समय जैसे यह एक आम बात हो गई है।

31:56.416 --> 31:59.628
हम खाते हैं, पीते हैं, ढेरों चीज़ें खरीदते हैं।

32:00.671 --> 32:02.005
फिर हम उन चीज़ों के बारे में बात करते हैं
जो हमने खरीदीं

32:02.089 --> 32:04.466
और फिर हम उन चीज़ों के बारे में बात करते हैं
जो हम खरीदने वाले हैं

32:04.550 --> 32:05.884
और फिर हम जाकर उन्हें खरीदते हैं।

32:10.848 --> 32:12.599
कभी-कभी मैं बस घर में घूमता हूँ और मैं…

32:13.141 --> 32:18.564
मैं बस उन ढेरों चीज़ों को देखता हूँ जो हमारे पास हैं
और बस हैरान रह जाता हूँ।

32:19.273 --> 32:22.484
मेरा मतलब, हम ऐसे लोग कब बन गए, मतलब कब…

32:22.568 --> 32:26.530
हमारी ज़िंदगियाँ कब इतनी खोखली हो गईं…

32:29.116 --> 32:32.202
कि हमें उन्हें लगातार इन सब बकवास चीज़ों से भरना पड़ा।

32:38.500 --> 32:40.002
पता नहीं मुझे क्या हो गया।

32:40.085 --> 32:41.461
हम में से किसी को भी यह नहीं पता है, यार।

32:46.466 --> 32:49.011
तुम्हारे साथ कुछ चल रहा है।
तुम्हें मुझे बताने की ज़रूरत नहीं है कि क्या।

32:51.930 --> 32:56.268
पर मैं बस तुम्हें बताना चाहता था कि मुझे पता है।

32:58.478 --> 33:00.022
मुझे नहीं पता कि मुझे क्या पता है।

33:03.442 --> 33:04.526
पर मुझे पता है।

33:05.777 --> 33:07.404
मुझे कुछ हो गया है, यार।

33:07.946 --> 33:10.407
मुझे पता भी नहीं कि मैं यह समझा सकता हूँ या नहीं। यह…

33:10.490 --> 33:13.702
मैं नौकरी से निकाला गया और सब कुछ बस बदल गया।

33:13.785 --> 33:19.750
जो भी मुझे पता था कि ठोस था, कमबख़्त स्थाई था, बस…

33:20.334 --> 33:22.044
पता नहीं।

33:23.170 --> 33:24.171
पता नहीं।

33:25.005 --> 33:26.632
मैं सारे नियमों के बारे में ग़लत था।

33:28.008 --> 33:29.426
मुझे पता चला कि कोई नियम ही नहीं हैं।

33:35.432 --> 33:37.309
तो ख़ैर, मैं लोगों के घरों में चोरी-छुपे घुसकर

33:37.392 --> 33:38.519
उनका सामान चुराता रहा हूँ।

34:02.084 --> 34:04.253
अरे, नहीं। मेरी कार।

34:04.753 --> 34:05.754
वह कहाँ है?

34:06.421 --> 34:07.589
वह ज़ब्त कर ली गई है।

34:07.673 --> 34:09.591
मुझे आज शहर जाकर कैट से मिलना है।

34:09.675 --> 34:12.511
कोई बात नहीं। मुझे घर छोड़ने के बाद,
मैं वॉली को तुम्हें लेने वापस भेज दूँगा।

34:14.096 --> 34:15.097
पक्का?

34:15.179 --> 34:16.431
वॉली, तुम आज काम कर सकते हो?

34:17.014 --> 34:18.891
- हाँ, ज़रूर, निक।
- समस्या सुलझ गई।

34:18.976 --> 34:20.018
ईश्वर तुम्हारा भला करें।

34:20.518 --> 34:21.645
ठीक है, दोस्तों।

34:24.022 --> 34:27.400
धन्यवाद। कल की रात कमाल की थी।

34:27.484 --> 34:29.570
हाँ। चलो यह फिर कभी न करें।

34:56.096 --> 34:57.431
जब हंटर चार साल का था,

34:57.514 --> 34:59.808
तो चार साल के बच्चों के सपनों में जो भी राक्षस आते हैं,

34:59.892 --> 35:02.060
वह उनसे डरकर आधी रात को हमारे बेडरूम में

35:02.144 --> 35:03.187
भाग आता था।

35:04.521 --> 35:07.441
मैं उसे अपने साथ बिस्तर पर खींच लेता था
और वह मेरी बाँहों में सो जाता था।

35:09.443 --> 35:11.403
उसे सुरक्षित महसूस कराने के लिए बस इतना ही काफ़ी था।

35:12.613 --> 35:14.114
जब वे बड़े हो जाते हैं, तो उन्हें

35:14.198 --> 35:16.241
उन सभी चीज़ों से बचाना मुश्किल हो जाता है
जो उन्हें डरा सकती हैं

35:16.325 --> 35:17.451
या किसी भी तरह से चोट पहुँचा सकती हैं।

35:19.036 --> 35:20.329
पर आप कभी कोशिश करना नहीं छोड़ते हैं।

35:21.288 --> 35:24.583
और फिर एक दिन आपको एहसास होता है
कि उन्हें चोट पहुँचाने वाले आप ही हैं।

35:25.792 --> 35:26.960
आपको क्या हुआ?

35:31.340 --> 35:32.382
यह लंबी रात थी।

35:34.218 --> 35:35.844
मैं…

35:36.470 --> 35:38.138
मैं कल तुमसे मिलने आया था।

35:38.222 --> 35:39.348
मॉम ने मुझे बताया।

35:39.431 --> 35:40.641
अरे, यह अच्छी बात है।

35:41.225 --> 35:43.018
यह ज़्यादा अच्छा होता अगर वह आपको अंदर आने देतीं।

35:43.101 --> 35:44.394
देखो, वह बस…

35:46.396 --> 35:49.233
वह बस वही कर रही है
जो उसे सबसे बेहतर लगता है, समझे?

35:52.486 --> 35:54.446
पर ए, बेटे।

35:54.530 --> 35:55.906
मैं तुमसे माफ़ी माँगना चाहता हूँ।

35:56.490 --> 35:58.283
इन सब बकवासों के लिए।

35:58.367 --> 36:02.704
पहले तलाक़ और अब यह झमेला।

36:03.747 --> 36:05.916
मैं कभी नहीं चाहता था कि यह सब हो।

36:05.999 --> 36:07.793
पर मुझे पता है कि इससे तुम्हारे लिए
यह आसान नहीं बनता है,

36:07.876 --> 36:11.421
इसलिए मैं बस तुमसे माफ़ी माँगना चाहता हूँ।

36:11.505 --> 36:14.967
डैड। क्या आपको जेल होगी?

36:16.802 --> 36:18.220
ठीक है, हंटर।

36:19.513 --> 36:20.514
यह महत्वपूर्ण है।

36:20.597 --> 36:23.392
चाहे जो भी हो, मैं चाहता हूँ कि तुम्हें यह पता हो, समझे?

36:24.101 --> 36:28.689
मैंने पॉल की हत्या नहीं की।
मेरा उससे कोई लेना-देना नहीं था।

36:28.772 --> 36:29.690
मुझे पता है कि आपने हत्या नहीं की।

36:30.858 --> 36:32.568
इसलिए मैं यहाँ आपसे यही कहने आया था।

36:34.152 --> 36:35.404
मैं इसकी सराहना करता हूँ।

36:38.657 --> 36:42.536
इसलिए मैंने जो नहीं किया, उसके लिए मैं जेल नहीं जाऊँगा।

36:43.161 --> 36:44.162
समझे?

36:44.705 --> 36:47.499
अब, आज कैट रेज़निक के साथ मेरी मीटिंग है,

36:47.583 --> 36:49.960
जो अपने काम में माहिर है।

36:51.920 --> 36:54.464
और हम यह सुलझा लेंगे। समझे?

36:56.884 --> 36:59.803
वैसे, शायद पहले आपको नहा लेना चाहिए।

37:00.721 --> 37:02.890
- आपसे बू आ रही है।
- धन्यवाद। अच्छा सुझाव दिया।

37:05.309 --> 37:06.310
और कुछ?

37:08.395 --> 37:09.855
मेरी एक गर्लफ़्रेंड है।

37:35.255 --> 37:37.633
- सुप्रभात।
- धत्।

37:42.012 --> 37:43.013
रात को काफ़ी पी ली?

37:54.107 --> 37:56.693
मैं तुम्हें कॉफ़ी के उस कप के लिए एक हज़ार डॉलर दूँगा।

38:01.740 --> 38:03.408
हद है, ग्रेस।

38:03.992 --> 38:05.827
मुझे लगा था
कि तुम्हारी हालत अस्पताल में बुरी दिख रही थी।

38:17.464 --> 38:18.799
ठीक है, मुझे पता है कि तुम क्या कहोगी।

38:18.882 --> 38:20.676
तो फिर वह कहने का कोई फ़ायदा नहीं है।

38:20.759 --> 38:23.011
वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है, ग्रेस।

38:28.016 --> 38:29.935
मुझे लगता है कि शायद तुम्हें स्वीकार करना
शुरू कर देना चाहिए

38:30.018 --> 38:34.022
कि तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त हत्या के लिए जेल जा सकता है।

38:34.106 --> 38:35.107
उसने हत्या नहीं की।

38:35.190 --> 38:36.775
- तुम्हें यह पक्का पता है?
- तुम्हें नहीं पता?

38:39.653 --> 38:41.113
तुम्हें सब कुछ नहीं पता, बार्नी।

38:41.613 --> 38:43.031
वैसे, मुझे पर्याप्त पता है।

38:48.495 --> 38:49.746
और तुम्हें भी।

38:54.918 --> 38:56.587
मुझे तो तुम्हारे बारे में भी पर्याप्त नहीं पता।

38:57.254 --> 38:58.589
इसका क्या मतलब है, हँ?

39:07.931 --> 39:09.516
मुझे ये तुम्हारे स्वेटर के दराज में मिले।

39:11.852 --> 39:14.062
कृपया कह दो कि इनका कूप से कोई लेना-देना नहीं है।

39:24.781 --> 39:25.908
तुम और मैं, बार्नी, है न?

39:29.203 --> 39:32.789
बाकी सबसे पहले, तुम और मैं मायने रखते हैं।

39:34.666 --> 39:35.751
तुम और मैं।

39:45.594 --> 39:47.012
पी लो।

39:55.020 --> 39:56.188
मैं तुम्हारे नहाने के लिए पानी तैयार करती हूँ।

40:01.610 --> 40:02.736
- सुप्रभात।
- सुप्रभात, मेल्।

40:06.573 --> 40:08.242
- हैलो।
- कैसी हो, मेल्?

40:09.201 --> 40:10.202
ठीक हूँ।

40:10.702 --> 40:11.954
मैं तुमसे बात करना चाहती थी।

40:12.454 --> 40:14.790
पर 11 बजे एक मरीज़ आ रहा है।

40:15.290 --> 40:17.125
उस मरीज़ ने अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया है।

40:18.961 --> 40:20.671
तुम्हारे कई मरीज़ों ने अपॉइंटमेंट रद्द कर दिया है।

40:24.716 --> 40:25.717
कितनों ने?

40:30.097 --> 40:31.348
कूप की वजह से?

40:31.431 --> 40:33.892
नहीं। कूप की वजह से नहीं।

40:35.727 --> 40:37.813
…जिससे वह नफ़रत करती थी।

40:37.896 --> 40:39.147
अरे, नहीं।

40:40.816 --> 40:42.985
- नहीं, मेल्। चलो भी।
- भाड़ में जाओ!

40:43.694 --> 40:45.320
हे भगवान। ठीक है। हाँ।

40:45.404 --> 40:47.698
मैं कल्पना भी नहीं कर सकती
कि तुम और तुम्हारा परिवार किस स्थिति से गुज़र रहे हैं,

40:47.781 --> 40:49.783
- तुम कितने तनाव में हो।
- मैं ठीक हूँ, डेब।

40:49.867 --> 40:50.826
मुझे नहीं लगता कि तुम ठीक हो।

40:52.077 --> 40:53.161
मैं थोड़े तनाव में हूँ,

40:53.245 --> 40:54.580
- पर मैं बिल्कुल…
- तुमने उस महिला पर हमला किया।

40:54.663 --> 40:55.664
उसने मुझ पर पहले हाथ उठाया!

40:55.747 --> 40:59.126
व्हो। क्या मैं हमारे मरीज़ों के माता-पिताओं से यही कहूँ?

40:59.209 --> 41:01.879
कि सब ठीक है क्योंकि "उसने पहले हमला किया था?"

41:01.962 --> 41:03.255
मैंने बस आत्मरक्षा की।

41:03.338 --> 41:04.715
यह जानबूझकर किया गया हमला था।

41:04.798 --> 41:05.966
- ठीक है, ऐसा मत करो।
- क्या?

41:06.049 --> 41:07.467
मुझसे मरीज़ों जैसा बर्ताव मत करो।

41:08.677 --> 41:10.220
मैं तुम्हारे साथ बातचीत करने की कोशिश कर रही हूँ।

41:10.304 --> 41:11.305
चलो भी, डेब।

41:12.347 --> 41:16.226
क्या तुम्हें अपनी पूरी ज़िंदगी में,
कभी किसी को मारने की इच्छा नहीं हुई?

41:16.310 --> 41:18.061
बेशक हुई। पर मैंने हाथ नहीं उठाया।

41:18.145 --> 41:19.271
अरे, शायद तुम्हें उठाना चाहिए था।

41:19.354 --> 41:23.025
क्योंकि मैं तुम्हें बता रही हूँ, यह बस चाहने के मुक़ाबले,
कहीं ज़्यादा शांति देता है।

41:23.817 --> 41:25.652
दरअसल, यह एक इच्छापूर्ति का पल है।

41:25.736 --> 41:27.988
हम यहाँ अपने मरीज़ों को यही करने के लिए
प्रेरित करने की कोशिश नहीं कर रहे?

41:28.071 --> 41:30.532
- मेल्।
- उसने मेरे पति के साथ सेक्स किया।

41:30.616 --> 41:31.700
और उस पर हत्या का आरोप लगाया।

41:31.783 --> 41:33.035
तुम्हारा पूर्व-पति।

41:33.118 --> 41:34.119
क्या?

41:34.203 --> 41:36.371
जो भी हो?

41:36.455 --> 41:39.124
मेल्, मुझे लगता है कि अभी तुम्हें मदद की ज़रूरत है।

41:39.958 --> 41:40.959
अह-अह।

41:43.003 --> 41:44.004
मैं तुम्हें छुट्टी पर भेज रही हूँ।

41:48.509 --> 41:49.510
मुझे माफ़ कर दो।

41:52.888 --> 41:53.889
क्या, अभी?

42:04.316 --> 42:05.609
"मैं हारती नहीं हूँ" का क्या हुआ?

42:05.692 --> 42:07.194
कभी-कभी सौदा मंज़ूर करके ही जीत होती है।

42:07.277 --> 42:08.737
तब नहीं जब मैंने यह नहीं किया।

42:09.321 --> 42:12.115
चलो भी, कैट। अगर यह इस बारे में है
कि मैं तुम्हें मजबूर कर रहा हूँ, तो…

42:12.199 --> 42:13.951
तुम मुझे मजबूर नहीं कर रहे, ब्लैकमेल कर रहे हो।

42:14.535 --> 42:18.830
और, नहीं, चाहे तुम कितने भी कमीने हो
और मैं कितनी भी छिनाल हूँ,

42:18.914 --> 42:21.959
हमने मिलकर हमारे बच्चों की परवरिश की
और मुझे सच में नहीं लगता कि तुमने पॉल की हत्या की।

42:22.543 --> 42:24.837
पर तुम्हें सारे विकल्प बताना मेरी ज़िम्मेदारी है।

42:25.420 --> 42:27.297
- मैंने प्रारंभिक जानकारी का अध्ययन किया।
- और?

42:27.381 --> 42:30.717
तुम्हारी वकील होने के नाते, मैं तुम्हें बता रही हूँ
कि हमें सौदा मंज़ूर करने के बारे में सोचना चाहिए।

42:31.844 --> 42:34.638
उनके पास दो लैब रिपोर्ट हैं
जो अपराध स्थल पर तुम्हारे डीएनए की पुष्टि करती हैं।

42:34.721 --> 42:36.014
हत्या का हथियार तुम्हारी डिक्की में मिला।

42:36.807 --> 42:39.810
तुम्हारे पास इनमें से किसी की सफ़ाई देने के लिए कुछ है?

42:42.312 --> 42:43.897
तुमने सैम के साथ अपने रिश्ते के बारे में झूठ बोला।

42:43.981 --> 42:45.858
- उसने भी झूठ बोला।
- वह बॉस्टन में थी।

42:45.941 --> 42:47.150
हेनरी का जन्मदिन था।

42:47.234 --> 42:48.694
- क्या?
- कुछ नहीं।

42:48.777 --> 42:49.611
कूप।

42:50.654 --> 42:53.323
अगर तुम अपराध स्वीकार करो,
तो हंटर के ग्रेजुएशन से पहले छूट सकते हो।

42:53.407 --> 42:54.449
तुम मज़ाक कर रही हो?

42:54.533 --> 42:55.742
मैं तुम्हारी मदद करने की कोशिश कर रही हूँ।

42:55.826 --> 42:57.119
मुझे जेल में डालकर?

42:58.078 --> 42:59.788
चलो भी, कैट, मुझे मुसीबत में मत डालो।

42:59.872 --> 43:01.331
तुमने अपने आपको मुसीबत में डाला।

43:09.548 --> 43:13.802
कूप। मैं रोज़ाना ऐसी चर्चाएँ करती हूँ

43:14.303 --> 43:15.429
और मुझे तुम्हें बताना होगा

43:16.013 --> 43:18.724
कि मुझे नहीं लगता कि जूरी को ऐसा लगेगा
कि तुम सच बोल रहे हो।

43:19.224 --> 43:21.476
- क्यों नहीं लगेगा?
- क्योंकि तुम सच नहीं बोल रहे हो।

43:21.560 --> 43:23.020
- किस बारे में?
- हर चीज़ के बारे में।

43:23.103 --> 43:24.813
मुझे विश्वास नहीं है कि तुम उस नाइटक्लब में अकेले थे,

43:24.897 --> 43:27.649
मुझे विश्वास नहीं है कि तुमने बाद में
अपनी बहन के साथ समय बिताया

43:27.733 --> 43:31.361
और मुझे विश्वास नहीं है कि तुम्हारा ख़ून बस इसलिए
फ़र्श पर था क्योंकि तुम सैम के साथ सेक्स कर रहे थे।

43:32.279 --> 43:34.323
वह जो भी है जो तुम मुझे नहीं बता रहे हो,

43:34.406 --> 43:36.491
वह बताने का अभी सबसे अच्छा समय होगा।

43:41.538 --> 43:43.248
- यह पेचीदा है।
- हाँ।

43:43.832 --> 43:46.126
क्योंकि मैं तो केवल बेहद आसान हत्या के मुक़दमे लड़ती हूँ।

43:48.003 --> 43:49.296
वह बंदूक तुम्हारी कार में कैसे पहुँची?

43:49.379 --> 43:51.131
- मुझे नहीं पता।
- झूठ, कूप।

43:51.798 --> 43:53.091
मुझे कुछ तो बताओ।

43:57.095 --> 43:58.138
मैंने तुमसे कहा कि मैंने उसकी हत्या नहीं की।

43:58.222 --> 43:59.598
और मैंने तुमसे कहा कि इससे फ़र्क नहीं पड़ता है।

44:03.101 --> 44:04.394
धत् तेरी की।

44:28.544 --> 44:30.337
धन्यवाद, यार। ठीक है।

44:37.177 --> 44:38.220
ए।

44:39.096 --> 44:40.514
- क्या वह निक की कार है?
- हाँ।

44:40.597 --> 44:45.477
मेरी कार अभी ज़ब्त है ताकि वे उसे मेरे ख़िलाफ़
सबूत के रूप में इस्तेमाल कर सकें।

44:47.896 --> 44:51.358
ए, अगर यह हंटर के मुझसे बात करने के लिए
यहाँ आने के बारे में है, तो मैंने उससे नहीं कहा…

44:51.441 --> 44:53.861
रुको, हंटर यहाँ बात करने आया था?

44:55.404 --> 44:56.446
नहीं।

44:59.074 --> 45:00.951
मेरे सामने तो वह बच्चा दो शब्द भी नहीं बोलता है।

45:02.077 --> 45:06.498
हाँ। वैसे, मैं क्या कहूँ। मुझमें यह हुनर है।

45:18.427 --> 45:19.928
आज मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।

45:21.972 --> 45:23.140
धत्। मेरी वजह से?

45:24.016 --> 45:27.895
दरअसल मैं ख़ुद अपनी नौकरी गँवाने में सक्षम हूँ।

45:29.313 --> 45:30.480
मेरी…

45:32.316 --> 45:33.984
मेरी सैम के साथ लड़ाई हो गई थी।

45:35.444 --> 45:36.862
यानी, कोई बहस हुई थी?

45:37.988 --> 45:39.239
हाँ, कुछ वैसा ही हुआ था।

45:39.323 --> 45:40.657
और फिर मैंने उसे मुँह पर मुक्का मारा।

45:44.703 --> 45:45.829
हाँ, मुझे पता है। मैंने वीडियो देखा।

45:45.913 --> 45:47.497
तो फिर मुझसे क्यों पूछ रहे हो?

45:47.581 --> 45:50.459
क्योंकि मैं यह तुम्हारे मुँह से सुनना चाहता था।

45:51.043 --> 45:52.044
क्या तुम मेरे सम्मान के लिए लड़ रही थी?

45:53.253 --> 45:54.588
उसने तुम्हें हत्यारा बुलाया था।

45:55.631 --> 45:58.175
हाँ। ऐसी स्थिति हो रही है
कि हममें से कोई भी यहाँ अपना चेहरा

45:58.258 --> 45:59.092
नहीं दिखा सकता, हँ?

46:05.849 --> 46:06.850
पर तुम नहीं हो न?

46:07.434 --> 46:08.435
हत्यारा?

46:09.645 --> 46:11.271
नहीं। मैं हत्यारा नहीं हूँ।

46:12.189 --> 46:13.190
पूछने के लिए माफ़ी चाहूँगी।

46:14.024 --> 46:15.025
मुझे ख़ुशी हुई कि तुमने पूछा।

46:16.777 --> 46:18.320
कैट क्या कहती है, क्या तुम मुक़दमा जीत सकते हो?

46:18.403 --> 46:22.115
उसने मुझे अभियोक्ता का सौदा मंज़ूर करने को कहा
और मैंने जवाब दिया, "भाड़ में जाओ"।

46:22.199 --> 46:23.283
अच्छा किया।

46:27.663 --> 46:30.624
हमारी ज़िंदगियाँ ऐसी कैसे बनीं?

46:44.388 --> 46:46.932
आप शायद ही कभी
एक ही पल में अपनी ज़िंदगी तबाह करते हैं।

46:49.893 --> 46:53.188
आप यह पलों की एक शृंखला में,
गुज़रते समय के साथ करते हैं।

46:55.983 --> 46:58.151
जब आख़िरकार मेरा वास्तविकता से सामना हुआ,
तो मैं देख सकता था

46:58.235 --> 47:00.237
कि वे सारे पल बिल्कुल एक के बाद एक घटे,

47:00.320 --> 47:02.614
मानो यह मैंने सोच-समझ कर किया हो।

47:26.972 --> 47:29.391
तो सवाल यह नहीं है कि "मेरे साथ यह कैसे हुआ?"

47:29.975 --> 47:32.769
असली सवाल केवल यही था
कि "मैंने कैसे नहीं देखा कि यह होने वाला था?"

48:40.921 --> 48:42.923
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता
