WEBVTT

00:18.101 --> 00:20.811
हीरों का कोई अंतर्निहित मूल्य नहीं होता है।
हमें यह पता है।

00:20.812 --> 00:23.022
और फिर भी, वैन क्लीफ़ एंड आर्पेल्स स्नोफ़्लेक चोकर की

00:23.023 --> 00:26.442
खुदरा क़ीमत लगभग एक रोल्स रॉयस के बराबर है।

00:26.443 --> 00:27.902
हीरे इतने महंगे क्यों हैं?

00:27.903 --> 00:30.863
यह आधुनिक इतिहास के सबसे सफल कार्टेल,

00:30.864 --> 00:32.990
जिसे शर्मन अधिनियम की कोई परवाह नहीं है,

00:32.991 --> 00:34.534
और 80 साल पुराने मार्केटिंग अभियान का परिणाम है

00:34.535 --> 00:37.245
जो संपीड़ित कार्बन को शाश्वत प्रेम से जोड़ता है।

00:37.246 --> 00:39.455
कहते हैं कि हीरा हमेशा के लिए होता है।

00:39.456 --> 00:43.418
पर जैसा कि हाल की घटनाओं से पता चला है,
"हमेशा के लिए" के अब वे मायने नहीं रहे जो पहले थे।

01:36.597 --> 01:38.140
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

01:38.765 --> 01:40.809
- हम यहाँ रहते हैं।
- नाश्ते के लिए आए हो, कूप?

01:41.393 --> 01:42.477
तुम यहाँ नहीं रहते हो।

01:45.814 --> 01:47.316
न ही तुम रहते हो।

01:57.784 --> 01:59.077
मोलभाव करने वाला।

02:03.624 --> 02:05.209
मुझे सिरप दो।

02:06.710 --> 02:07.835
- सिरप दो।
- सिरप दो।

02:07.836 --> 02:09.295
भाड़ में जाओ।

02:13.967 --> 02:16.053
तुमने सच में साझा करना सीखना होगा।

02:16.637 --> 02:17.845
यहाँ से निकलो।

02:17.846 --> 02:20.389
शांत हो जाओ, कूप। हम परिवार हैं।

02:20.390 --> 02:21.599
मैं तुम्हें मार डालूँगा।

02:21.600 --> 02:23.310
तुम मुझे मार नहीं सकते, कूप।

02:25.771 --> 02:27.272
क्योंकि तुम पहले ही मर चुके हो।

02:35.280 --> 02:37.574
ए। देखो यह होश में आ गया।

02:39.743 --> 02:40.744
हैलो, डैडी।

02:41.578 --> 02:42.620
ए, बच्चे।

02:42.621 --> 02:44.206
कैसा महसूस कर रहे हो?

02:45.165 --> 02:46.707
दरअसल, काफ़ी अच्छा महसूस कर रहा हूँ।

02:46.708 --> 02:50.211
वह इसलिए क्योंकि डॉक्टरों ने
तुम्हें बहुत सारा मॉर्फ़ीन दिया था।

02:50.212 --> 02:54.090
- जान।
- क्या? मैंने देखा था। ढेर सारा दिया था।

02:54.091 --> 02:55.550
तुम्हें कुछ चाहिए?

02:55.551 --> 02:57.261
कृपया, पानी देना। यह बढ़िया होगा।

03:01.390 --> 03:03.307
डॉक्टर तुम्हें देखने आए थे,

03:03.308 --> 03:05.477
- पर हम तुम्हें जगाना नहीं चाहते थे।
- धन्यवाद, बेटा।

03:06.061 --> 03:07.436
मैं कितनी देर तक बेहोश था?

03:07.437 --> 03:08.771
बारह घंटे।

03:08.772 --> 03:11.358
हे भगवान। मुझे ख़ुद को अक्सर पिटवाना चाहिए।

03:12.192 --> 03:14.485
उनके पास डोरिटोस ख़त्म हो गए, पर मुझे...

03:14.486 --> 03:17.154
अरे, नहीं। ए, श्री कूपर।

03:17.155 --> 03:18.573
मुझे लगा था कि तुमने उसके साथ रिश्ता तोड़ दिया।

03:18.574 --> 03:19.658
डैड।

03:20.242 --> 03:22.034
- वह अब भी पूरी तरह होश में नहीं हैं, इसलिए...
- हाँ।

03:22.035 --> 03:24.162
- मैं शानदार महसूस कर रहा हूँ।
- कोई बात नहीं।

03:27.583 --> 03:28.667
हैलो।

03:30.961 --> 03:31.961
क्या यह बुरा समय है?

03:31.962 --> 03:33.379
मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?

03:33.380 --> 03:35.298
माफ़ कीजिए। मैं डिटेक्टिव रेबेका लिन हूँ।

03:35.299 --> 03:38.010
मैं श्री कूपर से एकाध मिनट बात करना चाहती थी।

03:38.844 --> 03:40.470
फिर से टेनिस खेलते हुए चोट लगी?

03:41.471 --> 03:42.471
नहीं।

03:42.472 --> 03:43.764
तुम उन्हें जानते हो?

03:43.765 --> 03:45.641
उसने पॉल के बारे में मुझसे पूछताछ की थी।

03:45.642 --> 03:47.310
उसके बारे में कैसी पूछताछ?

03:47.311 --> 03:50.188
मुझे कल रात को लेकर कुछ सवाल पूछने हैं।

03:50.189 --> 03:51.648
अगर आप अभी सक्षम हो तो।

03:52.524 --> 03:54.776
या मैं बाद में वापस आ सकती हूँ?

03:56.612 --> 03:58.822
तो, बच्चों, क्यों न तुम दादा-दादी को लंच कराने ले जाओ?

03:59.489 --> 04:01.574
मिलीज़ बारह बजे से पहले नहीं खुलता है।

04:01.575 --> 04:03.784
तो फिर आज हम उनके पहले ग्राहक होंगे।

04:03.785 --> 04:06.079
सभी चलो। चलो चलें।

04:18.007 --> 04:20.802
मैं आमतौर पर ये पूछताछ अकेले में करना पसंद करती हूँ।

04:27.351 --> 04:28.644
मैं जाकर बार्नी को देखती हूँ।

04:29.228 --> 04:30.269
वह कैसा है?

04:30.270 --> 04:31.647
मैं तुम्हें बाद में बता दूँगी।

04:36.985 --> 04:38.362
बहुत सुंदर परिवार है आपका।

04:38.946 --> 04:40.863
आप बहुत उदार हैं। मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ?

04:40.864 --> 04:42.908
आप मुझे कल रात के बारे में क्यों नहीं बताते?

04:43.408 --> 04:44.868
मुझे ज़्यादा कुछ याद नहीं है।

04:45.410 --> 04:46.787
वैसे, आपको क्या याद है?

04:47.704 --> 04:49.623
मुझे याद है कि मुझ पर हमला हुआ था।

04:50.332 --> 04:52.960
पर यह अजीब बात है, है न?

04:53.710 --> 04:56.045
मेरे पास इसकी तुलना करने के लिए
कोई और घटना नहीं है, इसलिए...

04:56.046 --> 04:58.549
वैसे, पहली बात तो यह है
कि हमलावर कुछ भी नहीं ले गए।

04:59.132 --> 05:00.508
जो कि थोड़ा अजीब है।

05:00.509 --> 05:01.592
ठीक है।

05:01.593 --> 05:04.680
शायद जब बार्नी को उस कार ने ठोका,
तब वे अपना काम अधूरा छोड़कर भाग गए?

05:05.264 --> 05:10.519
तो दरअसल आपको कुछ तो याद है।
और मैं बाद में श्री चोई से बात करूँगी।

05:12.062 --> 05:13.771
सच कहूँ तो, श्री कूपर,

05:13.772 --> 05:16.191
मुझे यह कोई सामान्य हमले का मामला नहीं लगता है।

05:16.775 --> 05:18.402
मुझे लगता है कि आपको निशाना बनाया गया था।

05:18.986 --> 05:20.611
कोई मुझे निशाना क्यों बनाएगा?

05:20.612 --> 05:22.113
कोई पॉल लेविट को क्यों मारेगा?

05:22.114 --> 05:23.573
मुझे कोई संबंध नहीं दिख रहा।

05:23.574 --> 05:26.868
मैं ब्रॉन्क्स में पुलिसवाली हुआ करती थी।

05:26.869 --> 05:29.078
वहाँ हिंसक अपराध बेहद आम बात थी।

05:29.079 --> 05:32.748
पर यहाँ नहीं। यह काफ़ी शांत शहर है।

05:32.749 --> 05:35.377
यहाँ हमें हिंसक अपराध दिखते ही नहीं हैं।

05:35.961 --> 05:40.256
और पिछले कुछ दिनों में, एक व्यक्ति की
उसके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई।

05:40.257 --> 05:42.466
- उस व्यक्ति की जिसके साथ आप हाल ही में लड़े थे।
- वह लड़ाई नहीं थी।

05:42.467 --> 05:46.679
और फिर आप पर मेन स्ट्रीट पर हमला हुआ
और बुरी तरह पिटाई की गई,

05:46.680 --> 05:48.514
बिना किसी ज़ाहिर मकसद के।

05:48.515 --> 05:52.268
और वहाँ आपका दोस्त, बार्नी
अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ रहा है।

05:52.269 --> 05:54.979
फिर से कह रहा हूँ कि मुझे कोई संबंध नहीं दिख रहा है।

05:54.980 --> 05:56.607
वह आप हैं, श्री कूपर।

05:57.524 --> 05:58.942
वह संबंध आप हैं।

05:59.735 --> 06:03.654
मुझे ऐसा लगता है कि आपकी दोस्ती ही ख़तरनाक है।

06:03.655 --> 06:05.908
क्या इसका मतलब यह है कि हम दोस्त नहीं बनेंगे?

06:10.996 --> 06:13.623
मैंने सुना कि आपने एक महीने पहले
अपनी नौकरी छोड़ दी।

06:13.624 --> 06:15.082
एक काफ़ी सामान्य घटना है।

06:15.083 --> 06:18.545
आपने अभी बताया कि आपने ब्रॉन्क्स में अपनी पुलिस की
नौकरी छोड़ी थी। आपने वह क्यों छोड़ी थी?

06:19.505 --> 06:22.215
- वह ज़िंदगी अच्छी नहीं थी।
- ए। वही कारण है।

06:22.216 --> 06:23.633
पर आपको निकाला गया था।

06:23.634 --> 06:24.884
यह शब्दों का खेल है।

06:24.885 --> 06:26.512
आप कल रात को कहाँ से लौट रहे थे?

06:27.179 --> 06:30.807
जर्सी। हमारी बेटी को कॉलेज दिखाने ले गए थे।

06:33.810 --> 06:36.355
देखिए, मैं सीधा मुद्दे पर आती हूँ।

06:37.940 --> 06:39.483
मैं आपको अच्छी तरह नहीं जानती हूँ।

06:40.526 --> 06:45.030
आपको देखकर लगता है कि आप किसी ऐसी स्थिति में हैं
जो बिगड़ती जा रही है।

06:45.697 --> 06:47.783
और आपको मदद की सख़्त ज़रूरत है।

06:49.368 --> 06:54.623
अब, मैं आपको अभी मेरी मदद की पेशकश कर रही हूँ।

06:55.791 --> 07:00.921
आप जिस भी मुसीबत में फँसे हैं... मैं मदद कर सकती हूँ।

07:10.931 --> 07:12.015
बात यह है कि...

07:13.809 --> 07:15.686
कभी न कभी आप हद पार कर जाएँगे

07:16.603 --> 07:18.772
और उसके बाद मैं आपकी मदद नहीं कर सकूँगी।

07:19.773 --> 07:25.779
और जब वह समय आएगा, मेरे पास
आपको हिरासत में लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

07:30.659 --> 07:34.496
वैसे, यह सोचने लायक बात है।
यहाँ आने के लिए धन्यवाद, डिटेक्टिव।

07:35.247 --> 07:36.456
अपना समय देने के लिए धन्यवाद।

07:48.969 --> 07:50.052
वह ठीक-ठाक गया?

07:50.053 --> 07:54.224
हाँ। मेरा मतलब, वह औपचारिकता पूरी कर रही थी।
बस जानकारी इकट्ठा कर रही थी।

07:56.185 --> 07:57.186
बार्नी कैसा है?

07:58.228 --> 07:59.897
उसे काफ़ी चोटें लगी हैं, पर वह ठीक हो जाएगा।

08:01.356 --> 08:03.900
सुनो, कल रात जो हुआ,
क्या हम उस बारे में बात कर सकते हैं? मैं...

08:03.901 --> 08:06.737
- मैं चाहती हूँ...
- शायद अभी नहीं।

08:11.491 --> 08:12.701
हाँ। ठीक है।

08:15.287 --> 08:16.371
मैं जा रही हूँ।

08:18.165 --> 08:19.957
वे तुम्हें छुट्टी देने के लिए लगभग तैयार हैं।

08:19.958 --> 08:21.417
मैं तुम्हें लेने वापस आ सकती हूँ।

08:21.418 --> 08:25.422
नहीं, चलो भी। मैं ऐली से
मुझे लेने आने को कह सकता हूँ। तुम बच्चों के साथ रहो।

08:35.599 --> 08:36.683
ए, मेली।

08:40.437 --> 08:44.066
शायद हमें सच में बस उल्टी दिशा में
गाड़ी चलाते रहना चाहिए था, हँ?

08:46.276 --> 08:47.486
थोड़ा आराम करो।

10:00.684 --> 10:03.312
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

10:15.908 --> 10:17.867
- ...अलग। मुझे कुछ आज़माने को मिलता है।
- यह अच्छी बात है।

10:17.868 --> 10:19.203
- माफ़ करना, मुझे जाना...
- ठीक है।

10:21.288 --> 10:22.289
तुमसे अच्छी ख़ुशबू क्यों आ रही है?

10:23.207 --> 10:25.333
मैं कुछ नया आज़मा रहा हूँ। तुम्हें पसंद नहीं आई?

10:25.334 --> 10:27.877
नहीं, मैंने ऐसा नहीं कहा। हमें क्या मिला?

10:27.878 --> 10:29.420
लैब की रिपोर्टें।

10:29.421 --> 10:32.757
हत्या का हथियार .38 बंदूक थी।
एक ही बंदूक, तीनों गोलियाँ।

10:32.758 --> 10:34.592
और पत्नी के पास .22 बंदूक थी?

10:34.593 --> 10:37.888
हाँ। और वह सच कह रही थी,
उसकी बंदूक से कभी गोली नहीं चलाई गई है।

10:39.223 --> 10:40.723
पर यह क्या है?

10:40.724 --> 10:42.808
- यह एक टॉरस टीएक्स22 थी।
- नहीं, नहीं।

10:42.809 --> 10:44.519
यह पर्फ्यूम। कस्तूरी की महक आ रही है।

10:44.520 --> 10:48.272
बॉलसम ब्रीज़।
यह असली बॉलसम तेल से बना है। और देवदार से।

10:48.273 --> 10:50.399
हँ। ठीक है। इसमें और क्या है?

10:50.400 --> 10:52.361
और शायद, सिट्रस नोट भी हैं।

10:54.112 --> 10:54.946
हाँ।

10:54.947 --> 10:59.493
बारूद के अवशेष की रिपोर्ट से पता चला
कि पीड़ित ने भी बंदूक चलाई थी।

11:00.035 --> 11:03.079
पर घटनास्थल पर कोई अतिरिक्त गोली
या खोखा नहीं मिला।

11:03.080 --> 11:06.499
तो या तो उसकी गोली किसी को लगी थी
या कोई भाग गया।

11:06.500 --> 11:07.417
या...

11:08.752 --> 11:10.087
- हम कुछ चूक रहे हैं।
- हाँ।

11:10.838 --> 11:12.964
मैंने अपने ऑफ़िस से स्थानीय अस्पतालों से संपर्क करके
पता लगाने को कहा है

11:12.965 --> 11:15.675
कि गोली लगने से घायल किसी व्यक्ति को
अस्पताल में भर्ती कराया गया है या नहीं।

11:15.676 --> 11:18.594
हत्यारे आमतौर पर ख़ुद ईआर में जाकर भर्ती नहीं होते हैं।

11:18.595 --> 11:20.430
तुम्हें इसके लिए कूपर पर शक़ है?

11:21.181 --> 11:24.643
पता नहीं मुझे इसके लिए उस पर शक़ है या नहीं,
पर मुझे उस पर किसी चीज़ का तो शक़ है।

11:27.062 --> 11:28.689
तुमसे क्रिसमस के पेड़ की महक आ रही है।

11:32.234 --> 11:34.819
तो वे शहर की हर बेस्ट बाई दुकान में जाते थे।

11:34.820 --> 11:37.071
और वे एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव खरीदते थे।

11:37.072 --> 11:40.616
फिर वे उन्हें नए जैसे दिखने वाले
पुराने मॉडलों से बदल देते थे

11:40.617 --> 11:43.160
और उन्हें वापस लौटा देते थे।

11:43.161 --> 11:47.331
फिर वे नए वालों को दोबारा पैक करके
इंटरनेट पर बेचते थे, सौ प्रतिशत मुनाफ़ा।

11:47.332 --> 11:51.127
तो क्या इस कहानी के अंत में तुम्हारा दोस्त, मिगी
अपनी माँ के लिए नया घर खरीदता है?

11:51.128 --> 11:53.296
नहीं, बेशक नहीं।

11:53.297 --> 11:56.300
उन्होंने उसके कार्डों के सीरियल नंबर ट्रेस किए

11:57.009 --> 11:58.176
और उसे गिरफ़्तार कर लिया।

11:58.177 --> 11:59.677
और तुम्हें हैरानी हुई?

11:59.678 --> 12:01.596
वह यह काफ़ी अरसे तक करता रहा था।

12:01.597 --> 12:03.347
कभी ना कभी तो गिरफ़्तार होना ही था।

12:03.348 --> 12:05.309
नहीं, वह बेवकूफ़ी कर बैठा।

12:09.980 --> 12:11.315
धत्। सत्यानाश।

12:18.822 --> 12:22.034
अरे, वाह, तुम अब भी आकर्षक दिखती हो।

12:22.910 --> 12:23.910
कैसी हो, ई?

12:23.911 --> 12:24.995
नहीं।

12:25.621 --> 12:26.954
क्या हुआ?

12:26.955 --> 12:29.081
शांत हो जाओ, मैं मज़ाक कर रहा हूँ।

12:29.082 --> 12:30.918
पर तुम सच में अच्छी दिख रही हो।

12:32.377 --> 12:33.878
तुम्हें क्या चाहिए, फ़ैली?

12:33.879 --> 12:35.589
कुछ नहीं। मुझे कुछ नहीं चाहिए।

12:36.465 --> 12:38.549
मुझे बस हमारे नन्हे भाई से मेरे पैसे लेने है

12:38.550 --> 12:39.635
और फिर मैं चला जाऊँगा।

12:40.802 --> 12:42.053
यह क्या बोल रहा है?

12:42.054 --> 12:43.888
तुम्हें नहीं पता?

12:43.889 --> 12:45.098
अरे।

12:45.891 --> 12:48.351
मैं एकाध बार ड्रग्स देने गया था। बस।

12:48.352 --> 12:50.603
हाँ, बस इतनी सी बात है।

12:50.604 --> 12:52.939
पर तुम्हारे भाई ने ड्रग्स पहुँचाने में गड़बड़ कर दी।

12:52.940 --> 12:54.650
मेरे पीछे कमबख़्त पुलिसवाले पड़े थे।

12:57.069 --> 12:59.195
इस कमीने को साइरन की बस एक आवाज़ सुनाई दी

12:59.196 --> 13:02.740
और यह इतना घबरा गया कि पूरा पैकेट ही फेंक दिया।

13:02.741 --> 13:04.033
कहाँ फेंक दिया?

13:04.034 --> 13:05.452
यही सबसे मज़ेदार हिस्सा है।

13:06.411 --> 13:07.412
इसे बताओ।

13:07.996 --> 13:09.206
ईस्ट रिवर में।

13:10.374 --> 13:12.918
पक्का कमबख़्त मछलियाँ अभी पूरे नशे में होंगी।

13:14.044 --> 13:15.754
तो अब मुझे देने के लिए तुम्हारे पास पैसे नहीं हैं।

13:16.338 --> 13:17.922
ठीक है, कितने देने हैं?

13:17.923 --> 13:20.425
तुम बताना चाहोगे या मैं बताऊँ?

13:21.593 --> 13:23.178
पूरे 150,000 डॉलर।

13:24.304 --> 13:25.930
तुम इतने बेवकूफ़ हो।

13:25.931 --> 13:29.016
दरअसल, 175,000 डॉलर देने हैं।

13:29.017 --> 13:32.228
और अगले हफ़्ते, लगभग 200,000 देने होंगे।

13:32.229 --> 13:34.772
यह ब्याज कमीनी चीज़ है।

13:34.773 --> 13:39.026
देखो, मुझे कमबख़्त पूरा यक़ीन है
कि यह तुम्हारे लिए बहुत बड़ी रक़म है।

13:39.027 --> 13:41.904
पर मैं पैसे बिना लिए कैसे छोड़ सकता हूँ।

13:41.905 --> 13:43.198
छोड़ सकता हूँ क्या?

13:44.491 --> 13:45.993
- छोड़ सकता हूँ क्या?
- ठीक है।

13:47.953 --> 13:49.579
तुम्हें पैसे मिल जाएँगे।

13:49.580 --> 13:51.331
मैं तुम्हें पैसे ला दूँगी।

13:52.416 --> 13:55.169
- तुम पैसे लाओगी?
- हाँ, तुमने सही सुना।

14:01.758 --> 14:05.136
जहाँ तक मुझे पता है,
तुम शहर से दूर उस जगह में टॉयलेट साफ़ करती हो।

14:05.137 --> 14:07.180
तुम इतने सारे पैसों का इंतज़ाम कैसे करोगी?

14:07.181 --> 14:09.808
तुम्हें इसकी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

14:13.061 --> 14:16.314
मैं तुम्हें हमेशा से पसंद करता था, एलेना।

14:16.315 --> 14:18.817
उस समय तुम काफ़ी आकर्षक हुआ करती थी।

14:22.196 --> 14:25.574
और चूँकि हम एक-दूसरे को इतने अरसे से जानते हैं,
मैं ब्याज नहीं लूँगा।

14:26.742 --> 14:28.785
तुम अगले हफ़्ते तक मुझे...

14:30.078 --> 14:31.078
मूलधन लौटा दो

14:31.079 --> 14:34.833
और मैं हमारे भाई को छोड़ दूँगा।

14:43.008 --> 14:45.385
ये कमबख़्त इतने स्वादिष्ट कैसे हैं?

14:46.261 --> 14:49.973
जानती हो वे दिन में ये दस बिलियन बनाते हैं?

14:50.933 --> 14:53.560
बड़े पैमाने की किफ़ायत वगैरह।

14:54.102 --> 14:55.687
यही हो रहा है।

14:56.563 --> 14:58.022
ठीक है।

14:58.023 --> 15:00.734
फिर मिलेंगे, बेवकूफ़।

15:03.195 --> 15:05.196
और एलेना,

15:05.197 --> 15:08.783
अगर तुम अच्छे पैसे कमाना शुरू करना चाहती हो,

15:08.784 --> 15:10.953
तो तुम्हें पता है कि मेरे पास हमेशा से तुम्हारे लिए काम है।

15:15.499 --> 15:16.500
अह-हँ?

15:17.668 --> 15:19.211
भाड़ में जाओ, फ़ैली।

15:32.724 --> 15:33.934
कमबख़्त डरपोक कहीं का।

15:39.815 --> 15:41.441
पूरे 150,000 डॉलर?

15:43.569 --> 15:47.864
तुम क्या सोच रहे थे? तुम्हें क्या हो गया है?

15:47.865 --> 15:49.699
तो क्या हुआ?

15:49.700 --> 15:52.285
तुमने सालों तक जिसेल और राफ़ के लिए ड्रग्स बेचे थे।

15:52.286 --> 15:56.414
कमबख़्त, मैंने यह सेंटिआगो में किया था।
यहाँ हमारे पास विकल्प हैं।

15:56.415 --> 15:57.582
बकवास।

15:57.583 --> 15:59.877
शायद तुम्हारे पास विकल्प हैं।

16:32.826 --> 16:34.661
इस अस्पताल का खाना अच्छा नहीं है।

16:37.331 --> 16:39.124
- यह तुमने बनाया?
- बेशक नहीं।

16:42.252 --> 16:44.963
प्रिंसटन यूनिवर्सिटी

16:53.597 --> 16:54.640
ए, एंडी।

16:55.474 --> 16:58.267
ए। आने के लिए धन्यवाद।

16:58.268 --> 16:59.519
तुम मज़ाक कर रहे हो?

16:59.520 --> 17:02.898
अब मुझे कार चलाने का मौका ही नहीं मिलता है।
और मैं भूल गई थी कि यह कितना मज़ेदार है।

17:03.690 --> 17:05.650
- क्या तुम्हारे पास लाइसेंस है भी?
- बेशक है।

17:05.651 --> 17:08.694
मेरा मतलब, तकनीकी तौर पर
इसकी अवधी ख़त्म हो चुकी है, पर है ज़रूर।

17:09.363 --> 17:10.571
तुम ख़ुद चलाना चाहते हो?

17:11.240 --> 17:12.824
नहीं।

17:14.409 --> 17:17.454
बस सड़क पर चलाने की कोशिश करना, ठीक है?

17:20.582 --> 17:22.751
- तो वह डिटेक्टिव...
- लिन, हाँ।

17:23.502 --> 17:25.877
हाँ। वह घर आई थी।

17:25.878 --> 17:27.548
- अच्छा?
- हाँ।

17:28.674 --> 17:31.801
मैंने उससे कहा कि जिस रात पॉल लेविट की हत्या हुई थी,
तुम घर लौटे थे।

17:31.802 --> 17:33.178
मैंने कहा कि तुम मेरे साथ ही थे।

17:33.929 --> 17:34.930
ठीक है।

17:35.931 --> 17:38.976
सुनो, तुम्हें पता है न
कि मेरा पॉल की हत्या से कोई लेना-देना नहीं है?

17:39.726 --> 17:41.854
बेशक। मुझे पता है कि तुम कोई हत्यारे नहीं हो।

17:43.564 --> 17:46.984
और अगर हो भी, तो मेरे पास केवल तुम ही हो।

17:51.697 --> 17:53.282
रुकने का साइन।

18:17.347 --> 18:19.182
- हैलो।
- ए।

18:19.183 --> 18:20.725
हे भगवान। तुम मज़ाक नहीं कर रही थी।

18:20.726 --> 18:22.769
मुझे पता है। मुझे पता है।

18:26.273 --> 18:29.108
यह बस हैरानी की बात है
कि एक आदमी के मरने के बाद भी

18:29.109 --> 18:30.610
इतनी कागज़ी कार्रवाई करनी पड़ती है।

18:30.611 --> 18:32.195
अरे, तो मुझे भी कुछ काम दो।

18:32.196 --> 18:33.405
ठीक है, तो...

18:34.406 --> 18:36.533
- आप पीने के लिए कुछ लेना चाहेंगी?
- हैलो, मैं बस...

18:37.284 --> 18:38.576
मैं बस वही लूँगी जो यह ले रही है।

18:38.577 --> 18:41.246
पता है क्या? बस ये सब ले लो।

18:41.914 --> 18:42.873
हाँ।

18:43.498 --> 18:45.791
मुझे नहीं पता था
कि मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना होता है।

18:45.792 --> 18:47.710
हाँ। काफ़ी कुछ करना होगा।

18:47.711 --> 18:50.421
मेरा मतलब, शायद यह शोक मनाने वाली विधवाओं का
ध्यान भटकाने के लिए अच्छी चीज़ है,

18:50.422 --> 18:54.300
पर सच कहूँ तो, मुझे पता नहीं
कि मैं शोक मना रही हूँ या नहीं।

18:54.301 --> 18:57.094
मैं समझ सकती हूँ। तुम्हें यहाँ कब तक रहना होगा?

18:57.095 --> 18:58.889
घर में पुलिसवालों का काम ख़त्म नहीं हुआ है।

19:01.808 --> 19:02.809
ए।

19:04.019 --> 19:05.020
तुम कैसी हो?

19:06.230 --> 19:07.563
मैं बस... मैं...

19:07.564 --> 19:10.108
मैं सच में समझ ही नहीं पा रही हूँ।

19:10.776 --> 19:17.658
मेरा मतलब, सबको पता है
कि पॉल और मेरे बीच कितनी कड़वाहट थी।

19:18.951 --> 19:22.495
और अब मुझे उसकी याद में कार्यक्रम आयोजित करना होगा?
लोग मुझसे क्या कहेंगे?

19:22.496 --> 19:25.082
"मुझे पता है कि तुम उससे काफ़ी नफ़रत करती थी,
पर यह कैसरोल लो"?

19:25.874 --> 19:27.583
मुझे कैसरोलों से नफ़रत है।

19:27.584 --> 19:29.294
मैं ध्यान में रखूँगी। कैसरोल नहीं दूँगी।

19:30.587 --> 19:31.754
- धन्यवाद।
- स्वागत है।

19:31.755 --> 19:35.132
तुम्हें लगता है
कि विधवाएँ दुखी होने का ढोंग कर सकती हैं?

19:35.133 --> 19:37.927
अरे, हाँ। मुझे लगता है
कि हर चीज़ का ढोंग किया जा सकता है।

19:37.928 --> 19:40.596
- मेरा मतलब, बेशक मैं थोड़ी दुखी हूँ।
- बेशक।

19:40.597 --> 19:42.182
पर,

19:43.058 --> 19:45.601
जब भी मैं सोचती हूँ
कि हर कोई मुझ पर तरस खा रहा है,

19:45.602 --> 19:48.480
तो मुझे बस के सामने कूद जाने का मन करता है।

19:49.147 --> 19:52.483
मेरा मतलब, वह मुझे आख़िरी बार
अपमानित करवाए बिना मर भी नहीं सका।

19:52.484 --> 19:55.570
मेरा मतलब, बहुत ख़ूब, पॉल। क्या शानदार खेल खेला।

19:55.571 --> 19:58.489
पर... माफ़ करना, मैं तुम्हारे सामने अपना दुखड़ा
नहीं रोना चाहती थी। मुझे पता है क्योंकि मैंने सुना...

19:58.490 --> 20:00.575
- तुम मज़ाक कर रही हो?
- नहीं, मैंने कूप के बारे में सुना।

20:00.576 --> 20:02.410
- बचकानी बात मत करो।
- नहीं, वह कैसा है?

20:02.411 --> 20:05.329
उसका हुलिया थोड़ा बिगड़ा हुआ है, पर वह ठीक हो जाएगा।

20:05.330 --> 20:07.373
हे भगवान। कूप को कौन चोट पहुँचाना चाहेगा?

20:07.374 --> 20:08.625
मेरे अलावा?

20:09.459 --> 20:10.752
रुको, उसने क्या किया?

20:11.295 --> 20:12.337
मैं मज़ाक कर रही हूँ।

20:12.921 --> 20:17.176
दरअसल मुझे उसकी चिंता हो रही है।
ऐसा लगता है कि वह किसी बुरी स्थिति से गुज़र रहा है।

20:18.302 --> 20:19.802
यह ठीक करना तुम्हारी ज़िम्मेदारी नहीं है।

20:19.803 --> 20:21.429
जानती हूँ,

20:21.430 --> 20:26.267
पर जब तुम किसी के साथ लंबे समय तक रहते हो,
तो एक निजी भाषा विकसित कर लेते हो।

20:26.268 --> 20:28.519
और बस इसलिए कि तुम्हारा तलाक़ हो गया है,

20:28.520 --> 20:32.774
इसका यह मतलब नहीं कि तुम वह भाषा अचानक भूल जाओगे।

20:33.817 --> 20:36.611
हम अभी प्रिंसटन में टोरी के साथ
कॉलेज का दौरा कर रहे थे

20:36.612 --> 20:37.946
और ऐसा लगा जैसे...

20:40.365 --> 20:45.329
हम अतीत में लौट गए थे। "एसएसए-721।"

20:46.705 --> 20:48.247
अरे... मुझे समझ नहीं आ रहा।

20:48.248 --> 20:51.251
अंतिम संस्कार निदेशक...
क्या यह अंतिम संस्कार निदेशक को नहीं करना चाहिए?

20:52.211 --> 20:56.548
हाँ। वह उस ढेर में रखो। उसका नाम "दूसरों का काम" है।

20:58.759 --> 21:02.720
हे भगवान। देखो। यहाँ देखो।

21:02.721 --> 21:07.559
प्रोबेट के लिए याचिका। क़ानूनी भाषा में
इसका मतलब है कि हमें और वाइन की ज़रूरत है।

21:08.769 --> 21:10.228
हाँ, अब मैं विशेषज्ञ बन गई हूँ।

21:10.229 --> 21:11.396
सुनो?

21:20.739 --> 21:23.283
पचास डॉलर की शर्त
कि किसी को वह बजाना नहीं आता है।

21:25.327 --> 21:27.828
क्या तुमने अपने बालों के साथ कुछ अलग किया?

21:27.829 --> 21:29.163
मुझे बाद में कहीं जाना है।

21:29.164 --> 21:31.290
वैसे, तुमने वह पर्फ्यूम न लगाकर अच्छा किया।

21:31.291 --> 21:32.667
मुझे पता था कि तुम्हें वह पसंद नहीं आया।

21:32.668 --> 21:33.836
हाँ, सही कहा।

21:36.839 --> 21:39.215
उसकी गर्लफ़्रेंड के साथ,
पूछताछ कैसी रही? मिस्टी के साथ?

21:39.216 --> 21:43.594
कुछ ठोस पता नहीं चला।
वह थोड़ी बहुत दूसरी पत्नी जैसी थी।

21:43.595 --> 21:45.721
उसकी मौत के कारण, काफ़ी टूटी हुई लग रही थी।

21:45.722 --> 21:50.309
हालाँकि, शायद वह उस नई रेंज रोवर का शोक मना रही है
जो वह कभी चला नहीं पाएगी।

21:50.310 --> 21:51.686
तुम्हारा क्या? तुम्हें कोई सुराग़ मिला?

21:51.687 --> 21:55.398
फ़ॉरेंसिक विभाग को अमोनिया में ख़ून के नमूने मिले।

21:55.399 --> 21:56.900
जो पॉल के ख़ून से मेल नहीं खाते हैं।

21:57.651 --> 21:59.778
हँ। लगता है कि मृतक ने जान बचाने की कोशिश की थी।

22:01.071 --> 22:02.363
और अस्पतालों से कुछ पता चला?

22:02.364 --> 22:03.657
कोई गोली से घायल व्यक्ति नहीं आया।

22:05.200 --> 22:07.578
पर फिर भी, हमारे अपराध स्थल पर
किसी और का ख़ून बहा था।

22:08.328 --> 22:09.663
और फिर उसने इसे साफ़ किया।

22:12.416 --> 22:15.627
मुझे सच में समझ नहीं आता है
कि लोग बच्चे क्यों पैदा करते हैं।

22:17.337 --> 22:19.422
चलो भी। तुमने इस बारे में कभी नहीं सोचा?

22:19.423 --> 22:20.631
नहीं।

22:20.632 --> 22:22.217
मुझे तो ढेरों बच्चे चाहिए।

22:23.093 --> 22:25.011
वैसे, चलो पहले तुम्हारे लिए
एक ऐसी महिला ढूँढें जिसके साथ तुम दो महीने से

22:25.012 --> 22:26.095
ज़्यादा समय तक रह सको।

22:26.096 --> 22:29.224
यह उचित नहीं है। कभी-कभी वे भी मुझे छोड़ती हैं।

22:31.351 --> 22:33.103
वह क्या है?

22:34.188 --> 22:36.481
मुझे लगता है कि वह पुतला कहलाता है।

22:42.070 --> 22:43.322
यह एक नैनी कैमरा है।

22:46.325 --> 22:47.742
क्या लगता है कि उसमें क्या मिलेगा?

22:47.743 --> 22:50.746
शायद कुछ ख़ास नहीं, पर हम देख सकते हैं।

23:06.637 --> 23:07.970
हैलो, हेक्टर।

23:07.971 --> 23:09.805
अरे! हे भगवान!

23:09.806 --> 23:11.599
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

23:11.600 --> 23:13.601
तुम मेरे फ़ोन का जवाब नहीं दे रहे थे।

23:13.602 --> 23:15.770
तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है
कि मैं किन समस्याओं से जूझ रहा हूँ।

23:15.771 --> 23:17.271
उस हत्या के बाद से,

23:17.272 --> 23:19.649
मुझे अलार्म सिस्टम अपग्रेड करने के लिए
लगातार फ़ोन आ रहे हैं।

23:19.650 --> 23:21.234
सारे वेस्टमॉन्ट विलेज से।

23:21.235 --> 23:23.737
लगता है कि व्यवसाय अच्छा चल रहा है।

23:24.571 --> 23:26.989
जान, क्या कुछ हुआ था?

23:26.990 --> 23:28.366
मतलब?

23:28.367 --> 23:30.826
उन्होंने कहा कि घुसपैठ के दौरान दुर्घटना घटी।

23:30.827 --> 23:32.912
मैं कभी उस घर के पास नहीं गई।

23:32.913 --> 23:36.416
ज़ाहिर है, मैंने कभी किसी की हत्या नहीं की है।
यह सोचना पागलपन है, हेक्टर!

23:37.709 --> 23:39.085
जॉर्ज क्लूनी का क्या?

23:39.086 --> 23:40.169
बेशक नहीं।

23:40.170 --> 23:42.046
कूप ने भी यह नहीं किया।

23:42.047 --> 23:43.506
तुम्हें कैसे पता?

23:43.507 --> 23:45.132
क्योंकि मैं उसे जानती हूँ।

23:45.133 --> 23:46.592
क्या तुम उसके साथ सेक्स कर रही हो?

23:46.593 --> 23:48.387
हद है! कृपया।

23:49.304 --> 23:51.931
मुझे बस यह पता है कि तुम उस श्वेत आदमी के साथ मिलकर

23:51.932 --> 23:54.225
जो कर रही हो, मैं उस बारे में सोचकर सो नहीं पाता हूँ।

23:54.226 --> 23:57.478
मैं छत को घूरकर सोचता रहता हूँ
कि कब तुम ग़लती करोगी और पकड़ी जाओगी।

23:57.479 --> 23:59.605
तुम्हें मेरी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

23:59.606 --> 24:01.148
मुझे तुम्हारी चिंता नहीं है।

24:01.149 --> 24:03.860
समझ नहीं आता
कि मैं इसमें शामिल होने के लिए कैसे राज़ी हुआ।

24:03.861 --> 24:05.486
हम अपराधी नहीं हैं, एलेना।

24:05.487 --> 24:07.238
देखो, मुझे पता है कि तुम डरे हुए हो।

24:07.239 --> 24:09.949
पर मैं वादा करती हूँ, मैं यह संभाल लूँगी।

24:09.950 --> 24:12.201
नहीं, अब मैं यह नहीं करूँगा।

24:12.202 --> 24:15.789
और अगर मैं तुम्हारी जगह होता,
तो मैं भी यह काम बंद कर देता।

24:17.374 --> 24:20.961
चिवो को फ़ैली को 150,000 डॉलर देने हैं।

24:21.545 --> 24:22.587
धत्।

24:22.588 --> 24:26.008
और तुम्हें यह पता था।

24:27.176 --> 24:29.343
मैंने सुना था कि चिवो फिर से
उन लोगों के साथ समय बिता रहा है। बस।

24:29.344 --> 24:31.679
तुम्हें ऐसा नहीं लगा कि मुझे यह चेतावनी देनी चाहिए थी?

24:31.680 --> 24:33.639
तुम अच्छा काम कर रही हो।
मैं नहीं चाहता था कि वह तुम्हें ले डूबे।

24:33.640 --> 24:36.435
अगर तुम मुझे इस बारे में बताते,
तो मैं यह होने से रोक सकती थी।

24:37.186 --> 24:38.812
तो यह मेरी ग़लती है?

24:40.772 --> 24:42.733
घर जाओ, एलेना।

24:58.540 --> 25:00.333
तो, मिस लेविट।

25:00.334 --> 25:03.504
मुझे लगा कि शायद आप अपना बयान बदलना चाहेंगी।

25:17.726 --> 25:20.687
हमें इस कूप की और गहराई से छानबीन करनी होगी।

25:21.188 --> 25:22.189
हाँ।

25:26.944 --> 25:28.111
हे भगवान, ये लोग भी।

25:28.737 --> 25:30.781
तुम्हें लगता है कि वह जितना दिखा रही है,
उससे ज़्यादा जानती है?

25:33.116 --> 25:34.117
ठीक है।

25:45.379 --> 25:46.380
ए।

25:52.344 --> 25:53.345
ए।

26:22.332 --> 26:24.710
- ए, शानदार शो था।
- धन्यवाद।

26:26.378 --> 26:27.671
मैं तुम्हें छोड़ सकता हूँ?

26:32.134 --> 26:33.385
हाँ।

26:37.472 --> 26:39.182
- यह काम कैसा है?
- ठीक-ठाक है।

26:39.183 --> 26:40.267
- अच्छा?
- हाँ।

27:11.840 --> 27:12.758
वाह।

27:21.183 --> 27:22.184
हाँ।

27:22.684 --> 27:26.229
सबसे पहले, यह वेस्टलेक था। बायरम हिल्स नहीं।

27:26.230 --> 27:28.564
- तुम्हें ये सब कैसे याद है?
- तुम्हें कैसे याद नहीं है?

27:28.565 --> 27:29.983
मुझे घर में रहने की सज़ा मिलना याद है।

27:30.567 --> 27:33.236
अरे, वैसे, मुझे दोष मत दो।
मैंने तुमसे पकड़े जाने को नहीं कहा था।

27:33.237 --> 27:35.948
मेरी मॉम की कार के टायरों में घास और कीचड़ भरा हुआ था।

27:36.573 --> 27:38.617
वैसे, हम क़िस्मतवाले हैं
कि तुम्हारी मॉम ने हमारे बारे में नहीं बताया।

27:39.201 --> 27:41.203
उन्हें हमेशा से लगता था कि मैं ख़राब संगत हूँ।

27:41.703 --> 27:43.287
अफ़सोस कि अंत में वह सही निकलीं।

27:43.288 --> 27:44.747
ए, वह सही नहीं थीं।

27:44.748 --> 27:47.334
तुम जिन चीज़ों से गुज़री, जिन चीज़ों से गुज़र रही हो...

27:49.086 --> 27:50.128
यह तुम्हारी ग़लती नहीं है।

27:50.879 --> 27:52.130
यह कहने के लिए धन्यवाद।

27:53.173 --> 27:54.423
और ए, अगर तुम नहीं होती,

27:54.424 --> 27:56.844
मैंने हाई स्कूल में बिल्कुल भी मज़े नहीं किए होते।

27:57.344 --> 27:59.513
मैं एक उबाऊ, फ़ुटबॉल खेलने वाला मैथलीट होता।

28:00.222 --> 28:01.223
और तुम...

28:02.641 --> 28:03.641
तुम निडर थी।

28:03.642 --> 28:05.268
उस समय मैं दवा नहीं लेती थी।

28:05.269 --> 28:06.478
मैं तुम्हारी सराहना करता था।

28:07.104 --> 28:08.105
अब भी करता हूँ।

28:08.605 --> 28:11.108
क्या तुम इसलिए मेरे शो में आते हो?
मेरी सराहना करने के लिए?

28:11.984 --> 28:13.318
मुझे तुम्हें मंच पर देखना बेहद पसंद है।

28:13.986 --> 28:15.362
तुम फिर से पहले जैसी दिखती हो।

28:15.988 --> 28:17.281
मैं पहले कैसी दिखती थी?

28:19.908 --> 28:23.203
जो हमेशा वह करती है जो मैं करना चाहता हूँ,
पर कर नहीं सकता।

29:01.325 --> 29:02.326
अरे, वाह।

29:09.291 --> 29:10.375
अरे, धत् तेरी की।

29:14.046 --> 29:15.672
धत्। सत्यानाश।

29:30.103 --> 29:32.688
हाँ। तोहफ़े की दुकान में
उनके पास यही सबसे महँगी चीज़ थी।

29:32.689 --> 29:34.775
यह न लेता तो गुब्बारे का गुलदस्ता लेना पड़ता, इसलिए...

29:42.533 --> 29:43.909
तुम्हें कुछ चाहिए?

29:44.743 --> 29:45.869
वे लोग कौन थे?

29:47.079 --> 29:48.287
मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

29:48.288 --> 29:49.706
भाड़ में जाओ।

29:51.416 --> 29:54.252
बार्नी, चलो भी। मेरा विश्वास करो।
मुझे नहीं पता कि वे कौन थे।

29:54.253 --> 29:55.754
बात यह है, कूप,

29:56.630 --> 29:57.631
कि मुझे तुम पर विश्वास नहीं है।

29:58.215 --> 29:59.465
तुम्हारे साथ कुछ हो रहा है।

29:59.466 --> 30:01.468
मुझे पता नहीं वह क्या है
या तुम मुझे क्यों बता नहीं रहे हो।

30:02.135 --> 30:05.096
पर मैं तुम्हारी मदद करने की कोशिश करता आया हूँ
और तुम केवल मुझसे झूठ बोलते हो।

30:05.097 --> 30:07.890
- ए, देखो, बार्न, ऐसी कोई बात नहीं है।
- तुमने मुझे नोटों की गड्डी दी।

30:07.891 --> 30:10.018
- बार्नी, चलो भी...
- मुझसे झूठ मत बोलो!

30:17.651 --> 30:18.985
मैं बस तुम्हारी रक्षा करने की कोशिश कर रहा हूँ।

30:18.986 --> 30:20.070
हाँ, काफ़ी अच्छी रक्षा की।

30:23.240 --> 30:24.283
तुम्हें यहाँ से जाना चाहिए।

30:24.867 --> 30:27.828
- तुम क्या कह रहे हो?
- अगर तुम चले गए, तो मैं सच में इसकी सराहना करूँगा।

30:41.216 --> 30:44.093
सुप्रभात। डैड। हर्नैंडेज़।

30:44.094 --> 30:46.263
- सुप्रभात।
- तुम्हें पता था कि रायन को कल रात को डेट पर जाना था?

30:46.805 --> 30:48.015
अरे, हाँ। उसने बालों में जेल लगाया था।

30:49.266 --> 30:50.267
वह कैसी रही?

30:51.393 --> 30:53.144
- वह पहुँच ही नहीं पाया।
- कोई बात नहीं, आर्ट।

30:53.145 --> 30:54.980
कभी-कभी हमें देर तक काम करना पड़ता है, डैड।

30:56.857 --> 30:58.066
कृपया, क्या हम काम पर जा सकते हैं?

30:59.359 --> 31:00.360
ए।

31:00.861 --> 31:02.653
मैंने अंडे बनाए हैं। बैठो।

31:02.654 --> 31:04.114
उन्होंने अंडे बनाए हैं।

31:08.744 --> 31:09.745
तो,

31:10.412 --> 31:12.955
कूड़ेदान में कोई काम की चीज़ मिली?

31:12.956 --> 31:15.042
दरअसल, हाँ। मुझे ख़ून का नमूना मिला।

31:16.043 --> 31:19.087
एंड्रू कूपर का ख़ून घटना स्थल पर मिले
अमोनिया में मौजूद ख़ून के नमूने से मेल खाता है।

31:21.840 --> 31:24.133
- यह फिर से कहो।
- मुझे अभी-अभी लैब से फ़ोन आया था। मेल हो गया।

31:24.134 --> 31:26.470
और हम यहाँ बैठकर तुम्हारी डेट के बारे में बातें कर रहे हैं?

31:27.346 --> 31:28.639
हमें जाना होगा। यह बहुत बड़ी बात है।

31:29.723 --> 31:31.516
दरअसल मैं डेट पर गया ही नहीं।

31:31.517 --> 31:33.060
हर्नैंडेज़, चलो।

32:13.350 --> 32:14.685
मिसेज़ लेविट?

32:15.269 --> 32:16.687
मेहमान आने शुरू हो गए हैं।

32:23.402 --> 32:26.029
हैलो, जानेमन। मुझे बेहद खेद है।

32:26.864 --> 32:28.657
मुझे सच में बेहद खेद है। हम तुम्हारे साथ हैं।

32:30.742 --> 32:32.703
आज हम शोक मनाते हैं

32:37.332 --> 32:39.209
तुम्हारी याद आएगी पॉल!

32:43.297 --> 32:45.215
यह जो भी है, तुम इससे कहीं बेहतर के हक़दार थे

32:52.389 --> 32:54.098
- अरे, जान।
- मैं ठीक हूँ।

32:54.099 --> 32:55.601
बस कुछ अच्छा लिखो।

33:16.288 --> 33:18.540
- ए।
- शुक्र है कि तुम आ गई।

33:20.459 --> 33:21.667
हमें बेहद खेद है, सैम।

33:21.668 --> 33:23.002
- धन्यवाद, निक।
- तुम कैसी हो?

33:23.003 --> 33:24.962
अभी मैंने पीना शुरू नहीं किया है।

33:24.963 --> 33:26.507
तो तुम काफ़ी पीछे हो?

33:27.007 --> 33:29.134
पॉल की माँ फ़्लोरिडा से आई हैं।

33:29.718 --> 33:31.427
या तो वह सठिया गई हैं

33:31.428 --> 33:34.348
या पॉल ने उन्हें कभी नहीं बताया
कि हमारा तलाक़ होने वाला था।

33:35.182 --> 33:37.308
- जो भी हो, यह काफ़ी अजीब स्थिति है।
- अरे।

33:37.309 --> 33:38.392
हाँ।

33:38.393 --> 33:40.561
वैसे, कम से कम मैं इसे कुछ लोगों के मुक़ाबले
काफ़ी अच्छी तरह संभाल रही हूँ।

33:40.562 --> 33:41.980
धन्यवाद।

33:43.565 --> 33:45.067
- तुम काफ़ी उदार हो।
- हाँ।

33:46.235 --> 33:47.528
शायद मैं मिस्टी को दोष नहीं दे सकती।

33:48.111 --> 33:51.198
मेरा मतलब, यह जगह शिकारों से भरी है
और वह पहले से ही आकर्षण का केंद्र है।

33:51.740 --> 33:54.909
क्यों न अगला आदमी ढूँढ लें
जबकि पिछले वाले की राख़ ठंडी हो रही है?

33:54.910 --> 33:56.870
तुम्हें उसके कौशल की सराहना करनी होगी।

34:00.624 --> 34:03.334
पता है क्या, शायद मैं पीना शुरू करने के लिए तैयार हूँ।

34:03.335 --> 34:04.419
आगे कुछ मत कहो।

34:05.170 --> 34:06.463
हाँ। हम पीने के लिए कुछ ले आते हैं।

34:10.634 --> 34:11.635
ए।

34:57.054 --> 34:58.056
अच्छी फ़िटिंग है।

34:58.640 --> 34:59.641
नहीं, नहीं, नहीं।

35:00.475 --> 35:01.768
उन्हें पहने रखो।

35:47.189 --> 35:48.606
अंतिम संस्कार का कार्यक्रम अच्छा था।

35:48.607 --> 35:49.691
धन्यवाद।

35:51.026 --> 35:52.193
तुम कैसी हो?

35:52.194 --> 35:53.487
मैं काफ़ी अच्छी हूँ, कूप।

35:55.322 --> 35:56.572
तुम्हें कुछ चाहिए?

35:56.573 --> 35:57.658
जान।

35:58.450 --> 35:59.951
जब तुम कड़क चीज़ लेने को तैयार हो जाओ,
तो मुझे बता देना।

35:59.952 --> 36:01.036
- ठीक है।
- कूप।

36:02.204 --> 36:04.039
क्या मुझसे बाद में मिलोगे? हमें बात करनी चाहिए।

36:06.792 --> 36:08.417
- बढ़िया है।
- आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

36:08.418 --> 36:10.003
आ रही हूँ।

36:11.839 --> 36:13.841
हे भगवान। आ रही हूँ!

36:16.760 --> 36:18.011
मिस कूपर।

36:18.971 --> 36:21.097
- डिटेक्टिव।
- क्या श्री कूपर घर पर हैं?

36:21.098 --> 36:22.349
नहीं, वह यहाँ नहीं है।

36:23.267 --> 36:25.727
हमारे पास घर की तलाशी का वारंट है।

36:27.396 --> 36:28.647
मैंने पैंट नहीं पहनी है।

36:30.315 --> 36:31.650
मैं देख सकती हूँ।

36:33.110 --> 36:35.070
- और आप कौन हैं?
- मैं बस इसका दोस्त हूँ।

36:36.071 --> 36:37.072
ज़रूर।

36:42.828 --> 36:45.204
- हाँ।
- क्या घर में कोई और है?

36:45.205 --> 36:46.999
- नहीं।
- तो फिर, ठीक है।

36:48.250 --> 36:49.251
चलो शुरू करें।

37:00.846 --> 37:02.638
अगर मैं दोस्त लेकर नहीं जा सकता, तो मैं नहीं जाऊँगा।

37:02.639 --> 37:05.141
पूरा सुइट ले लो।
वैसे भी हम अगस्त में हैम्पटन्स जा रहे हैं।

37:05.142 --> 37:07.810
विश्वास नहीं होता कि तुम कभी यैंकी स्टेडियम नहीं गए।

37:07.811 --> 37:08.936
मैं मेट्स का फ़ैन हूँ।

37:08.937 --> 37:10.021
माफ़ कर दो।

37:10.022 --> 37:11.189
यह अच्छी बात नहीं है।

37:11.190 --> 37:12.481
- दोस्तों।
- कूप।

37:12.482 --> 37:14.151
- ए।
- अरे, यार।

37:15.527 --> 37:16.861
तुम कैसा महसूस कर रहे हो?

37:16.862 --> 37:18.404
पूरे शरीर में दर्द है।

37:18.405 --> 37:19.864
हाँ, धत्।

37:19.865 --> 37:22.909
मुझे शहर में एक जगह पता है। क्रायोथेरेपी। वह शानदार है।

37:22.910 --> 37:23.993
मैं तुम्हें लिंक भेज दूँगा।

37:23.994 --> 37:25.661
यह क्या होता है? बर्फ़ में नहाने जैसा होता है?

37:25.662 --> 37:28.748
नहीं, दरअसल यह इससे कहीं बेहतर है।
मैंने यह होकाडो में करवाना शुरू किया था।

37:28.749 --> 37:30.417
जापानी लोगों को पता है कि यह क्या है।

37:31.585 --> 37:33.629
वैसे वे कमीने कैसे दिखते थे?

37:34.129 --> 37:36.339
ऐसे दो लोग दिख रहे थे जो मेरी धुलाई कर रहे थे।

37:36.340 --> 37:37.924
हम करों के रूप में जितने पैसे देते हैं,

37:37.925 --> 37:39.967
उसे देखते हुए पुलिस को तेज़ी से इसकी जाँच करनी चाहिए।

37:39.968 --> 37:41.512
पहले पॉल, अब यह।

37:42.179 --> 37:43.679
यहाँ की संपत्ति की क़ीमत घटने वाली है।

37:43.680 --> 37:46.474
जानता हूँ। डायेन हर घंटे ज़िलो रिफ़्रेश कर रही है।

37:46.475 --> 37:47.559
यह उसकी नई लत है।

37:48.060 --> 37:49.436
किसी को पता है कि बार्नी कैसा है?

37:49.937 --> 37:52.022
- तुम उससे मिले, कूप?
- हाँ, वह ठीक हो रहा है।

37:52.814 --> 37:54.315
वैसे, जो हुआ उसे देखकर,

37:54.316 --> 37:57.778
हो सकता है कि समैंथा अब उस बड़े घर में रहना न चाहे।

37:58.362 --> 38:01.113
तुम्हें लगता है कि वह बेचेगी?
वह घर कमबख़्त बेहद सुंदर है, यार।

38:01.114 --> 38:06.118
पता नहीं, पर हत्या होने वाले घर बाज़ार दर से
25 प्रतिशत से कम में बिकते हैं। शायद उससे भी कम में।

38:06.119 --> 38:07.912
- हे भगवान।
- यह सच है।

38:07.913 --> 38:11.208
मेरा मतलब, अलग होने से ठीक पहले,
उसने बेसमेंट में मनोरंजन के लिए एक कमरा बनवाया था।

38:11.708 --> 38:14.127
मुझे लगता है
कि मुझे हत्या होने वाले घर में रहना अजीब लगेगा।

38:14.711 --> 38:17.464
बाज़ार दर से 25 प्रतिशत कम,
तुम इस एहसास से उभर जाओगे।

38:31.812 --> 38:33.187
- मैक्नील, रूसो।
- जी, मैडम।

38:33.188 --> 38:35.022
मेरे साथ ऊपर चलो। हम बेडरूम से शुरुआत करेंगे।

38:35.023 --> 38:36.775
- ठीक है।
- ज़रूर।

39:29.328 --> 39:30.329
यह लो।

39:31.997 --> 39:33.290
हे भगवान, पक्का तुम मुझसे नफ़रत करती होगी।

39:33.999 --> 39:35.459
मेरा मतलब, मैं भी ख़ुद से नफ़रत करती।

39:38.086 --> 39:40.839
उसने मुझसे कहा था कि तुम दोनों के बीच
सब ख़त्म हो गया था। और मैं बस...

39:43.091 --> 39:45.677
मैं उससे सच में प्यार करती थी, समझी?

39:46.261 --> 39:47.261
हाँ।

39:47.262 --> 39:50.641
मुझे लगा था कि हम बाकी की ज़िंदगी साथ बिताएँगे।
और अब वह...

39:51.975 --> 39:53.477
हाँ, यह कठिन है।

39:53.977 --> 39:55.395
हेनरी कैसा है? क्या मैं उससे मिल सकती हूँ?

39:56.146 --> 39:58.982
समैंथा, पेस्ट्री लगभग ख़त्म हो चुकी हैं।

39:59.483 --> 40:01.817
पॉल यह ज़रूर चाहता कि उसके मेहमानों को डेज़र्ट मिले।

40:01.818 --> 40:03.778
हाँ। धन्यवाद, पैमेला। मैं उन्हें बता दूँगी।

40:03.779 --> 40:07.199
पैमेला! आख़िरकार आपसे मिलकर बेहद ख़ुशी हुई।

40:08.492 --> 40:10.618
मैं आपके बेटे से बेहद प्यार करती थी।

40:10.619 --> 40:13.204
उसे यह जानकर बेहद ख़ुशी होती
कि हम आख़िरकार मिल रहे हैं।

40:13.205 --> 40:14.289
माफ़ करना, जान।

40:15.332 --> 40:16.332
तुम कौन हो?

40:16.333 --> 40:18.501
पैमेला, यह मिस्टी है,

40:18.502 --> 40:21.046
वह महिला जिसके साथ
आपका बेटा मरने से पहले सेक्स कर रहा था।

40:51.201 --> 40:52.618
बॉस, कहाँ हो?

40:52.619 --> 40:53.704
बेसमेंट में।

40:54.204 --> 40:55.622
तुम यह देखना चाहोगी।

40:57.291 --> 40:58.625
डिटेक्टिव लिन।

41:01.044 --> 41:02.045
क्या?

41:09.094 --> 41:10.804
अरे, वाह।

41:11.305 --> 41:12.306
हाँ।

41:14.016 --> 41:15.017
- ए, कूप।
- ए।

41:16.518 --> 41:17.519
मेरे साथ चलोगे?

41:19.188 --> 41:20.189
ठीक है।

41:25.527 --> 41:27.738
- तो उस डिटेक्टिव ने मुझे फ़ोन किया था।
- अच्छा?

41:28.572 --> 41:30.073
उसे नहीं लगता कि वह लूटपाट का मामला था।

41:30.866 --> 41:31.867
हाँ, मुझे पता है।

41:33.035 --> 41:34.953
कार में वह आदमी कौन था, कूप?

41:35.871 --> 41:37.706
- मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।
- ठीक है।

41:38.415 --> 41:39.999
अभी तुम्हारे साथ जो भी हो रहा है,

41:40.000 --> 41:42.169
यह मुझसे बातें छुपाने का सही समय नहीं है।

41:42.794 --> 41:45.296
धन्यवाद, पर तुम्हें मेरी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

41:45.297 --> 41:47.089
- तुम्हारे बच्चों ने...
- हमारे बच्चों ने।

41:47.090 --> 41:49.884
...अभी-अभी अपने पिता को बुरी तरह से पिटते देखा।

41:49.885 --> 41:52.094
वे काफ़ी समय तक इस सदमे से उभर नहीं सकेंगे।

41:52.095 --> 41:53.930
ठीक है, और मेरा क्या? हम्म? मेरे सदमे का क्या?

41:53.931 --> 41:55.516
- हाँ, मुझे बताओ।
- हाँ?

41:56.475 --> 41:58.268
मुझे बताओ। क्या हो रहा है?

41:58.769 --> 42:01.230
मैं तुम्हारा साथ देने की कोशिश कर रही हूँ,
पर तुम्हें मुझे कुछ तो बताना होगा।

42:01.939 --> 42:02.940
मेल्...

42:04.942 --> 42:05.943
ठीक है।

42:08.570 --> 42:09.988
- मुझे फ़ोन उठाना होगा।
- हाँ।

42:11.114 --> 42:12.115
हे भगवान।

42:16.912 --> 42:18.789
ए, ऐली। यह सही समय नहीं है।

42:19.373 --> 42:21.041
मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूँ। वे बस अचानक आ गए।

42:21.875 --> 42:23.876
कौन आ गया? तुम क्या कह रही हो? शांत हो जाओ।

42:23.877 --> 42:28.005
पुलिसवाले। और उनके पास वारंट था और...
धत्। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूँ।

42:28.006 --> 42:30.466
क्या? पुलिसवालों का क्या?

42:30.467 --> 42:31.802
एंडी।

42:32.678 --> 42:33.679
वे आ रहे हैं।

42:39.768 --> 42:40.853
तुम लोग फ़िशर को जानते हो?

42:41.436 --> 42:42.937
वह थोड़ा अलग दिख रहा है।

42:42.938 --> 42:44.189
मैंने उसकी ठुड्डी की सर्जरी की थी।

42:46.733 --> 42:47.734
बहुत ख़ूब।

42:48.402 --> 42:50.528
ए, कैट, तुमसे एक सेकंड के लिए बात कर सकता हूँ?

42:50.529 --> 42:52.864
मैंने सुना क्या हुआ। तुम ठीक हो, कूप?

42:52.865 --> 42:53.948
हाँ, मैं ठीक हो जाऊँगा।

42:53.949 --> 42:56.952
- उन्होंने तुम्हारी काफ़ी धुलाई की, हँ?
- वाक़ई। हाँ।

42:58.370 --> 43:00.288
कैट, अभी बात कर सकते हैं?

43:00.289 --> 43:01.497
ज़रूर। क्या बात है?

43:01.498 --> 43:03.083
यहाँ नहीं।

43:08.839 --> 43:09.840
क्या बात है?

43:11.133 --> 43:12.134
मुझे एक वक़ील चाहिए।

43:12.885 --> 43:14.678
मैं पॉल की हत्या में संदिग्ध हूँ।

43:15.304 --> 43:16.305
कैसे?

43:17.973 --> 43:19.099
यह पेचीदा है।

43:20.184 --> 43:22.102
- यह मेरा पेशा है, कूप।
- हाँ।

43:23.896 --> 43:25.355
मैं सैम के साथ सो रहा था।

43:26.982 --> 43:27.982
और पॉल की मौत के

43:27.983 --> 43:32.945
कुछ दिन पहले, मेरी सबके सामने उससे लड़ाई हुई थी।

43:32.946 --> 43:35.072
निक की पार्टी में। डॉम ने इसका कुछ ज़िक्र किया था।

43:35.073 --> 43:36.575
तो तुम्हें मेरी वक़ील बनना होगा।

43:37.075 --> 43:39.076
अगर इससे कोई फ़र्क पड़ता है,
तो मैं बता दूँ कि निर्दोष हूँ।

43:39.077 --> 43:41.245
- कूप, मैं तुम्हारा केस नहीं ले सकती।
- बेशक ले सकती हो।

43:41.246 --> 43:43.498
नहीं, नहीं, सच में। सैम और मैं दोस्त हैं।

43:44.416 --> 43:45.500
तो, क्या हम दोस्त नहीं हैं?

43:45.501 --> 43:47.502
- बेशक हैं, पर...
- तो फिर, यह कमबख़्त केस ले लो।

43:47.503 --> 43:49.670
बेशक, मैं तुम्हारी मदद करूँगी।

43:49.671 --> 43:52.632
पर मैं केस नहीं लड़ सकती।
ठीक है, कल मेरे ऑफ़िस में फ़ोन करना।

43:52.633 --> 43:54.842
मैं मेरे एक सहयोगी, रॉब बैरो से तुम्हारी बात करवाऊँगी।

43:54.843 --> 43:56.344
नहीं, यह केस तुम्हें ही लेना होगा।

43:56.345 --> 43:57.678
- कूप...
- यह...

43:57.679 --> 43:59.055
तुम सबसे बेहतरीन वक़ील हो।

43:59.056 --> 44:00.932
- तुम्हें यह केस लेना ही होगा।
- सैम की दोस्त के रूप में,

44:00.933 --> 44:02.433
मैं निष्पक्ष होकर केस लड़ नहीं सकूँगी।

44:02.434 --> 44:03.560
ठीक है, कैट...

44:04.478 --> 44:05.728
मुझे नहीं लगता कि मैं साफ़ कह रहा हूँ।

44:05.729 --> 44:09.106
जब मैं तुमसे मेरा केस लड़ने को कह रहा हूँ,
मैं पूछ नहीं रहा, बल्कि बता रहा हूँ।

44:09.107 --> 44:10.399
तुम मेरा केस ज़रूर लड़ोगी

44:10.400 --> 44:11.484
क्योंकि अगर तुमने केस नहीं लड़ा,

44:11.485 --> 44:13.862
तो मैं डॉम को बता दूँगा कि तुम अपनी बेटी के
बॉयफ़्रेंड के साथ सेक्स कर रही हो।

44:17.282 --> 44:20.285
और मुझे नहीं लगता
कि यह बात अलिसा को भी इतनी रास आएगी, है न?

44:24.373 --> 44:25.498
तुम क्या कर रहे हो, कूप?

44:25.499 --> 44:26.583
वही जो करना ज़रूरी है।

44:29.169 --> 44:31.337
साथ ही मैं तुम्हें अग्रिम भुगतान नहीं कर सकता,

44:31.338 --> 44:33.047
पर यह ख़त्म होने के बाद, तुम्हें फ़ीस मिल जाएगी।

44:33.048 --> 44:34.299
भाड़ में जाओ।

44:36.635 --> 44:38.136
मैं इसे तुम्हारी हाँ समझूँगा।

44:53.068 --> 44:56.321
ए। मुझे थोड़ी स्कॉच दो।

44:58.866 --> 44:59.867
बहुत ख़ूब।

45:02.244 --> 45:03.245
चियर्स।

45:39.448 --> 45:40.449
एंड्रू कूपर,

45:40.949 --> 45:43.827
आपको पॉल लेविट की हत्या के आरोप में
गिरफ़्तार किया जाता है।

46:54.064 --> 46:55.232
दाएँ मुड़िए।

47:17.421 --> 47:18.589
ब्रूस

47:24.219 --> 47:25.762
यहाँ आओगे?

47:32.811 --> 47:35.646
पिछले कुछ महीनों से हर हफ़्ते
दूसरों के घरों में चोरियाँ करने के बाद

47:35.647 --> 47:37.023
यह विडंबनापूर्ण लग सकता है

47:37.024 --> 47:39.233
कि मुझे उस अपराध के लिए पकड़ा गया
जो मैंने किया ही नहीं।

47:39.234 --> 47:40.359
हत्या के मामले में संदिग्ध गिरफ़्तार

47:40.360 --> 47:42.237
पर हाल ही में, मुझे लग रहा था कि कुछ बुरा होने वाला है।

47:43.155 --> 47:44.155
शायद 2008 में

47:44.156 --> 47:46.074
उन लीमन कमीनों ने या 15 साल बाद,

47:46.742 --> 47:48.868
बैंकमन-फ़्रीड ने ऐसा ही महसूस किया होगा,

47:48.869 --> 47:50.703
जब वह बहामास में छिपकर इंतज़ार कर रहा था

47:50.704 --> 47:53.749
कि किसी को पता चल जाएगा
कि उसने आठ बिलियन डॉलर का गबन किया था।

47:55.626 --> 47:58.003
कैट रेज़निक। मैं श्री कूपर का प्रतिनिधित्व करूँगी।

48:01.131 --> 48:04.134
एंड्रू कूपर को पीड़ित की स्मृति सेवा के दौरान
हिरासत में लिया गया

48:27.950 --> 48:31.202
आपके पास यहाँ केवल परिस्थितिजन्य सबूतों का ढेर है।

48:31.203 --> 48:33.579
और ऊपर से आपने एक ऐसी महिला को वारंट दिया

48:33.580 --> 48:37.083
जो मानसिक बीमारी से पीड़ित है
और इसलिए उसे स्वीकार करने के लिए सक्षम नहीं थी।

48:37.084 --> 48:39.710
उसने वह घर लीज़ पर नहीं लिया है।
वह किराया भी नहीं देती है।

48:39.711 --> 48:42.005
हम इस सप्ताहांत से पहले ही यह केस ख़ारिज करवा देंगे।

48:44.800 --> 48:46.885
हमें श्री कूपर की कार में यह मिली।

48:48.929 --> 48:50.848
- यह मेरी नहीं है।
- कुछ मत कहो।

49:07.656 --> 49:10.826
मुझे पता था कि कल मैं बच्चों के बारे में, मेल् के बारे में

49:11.326 --> 49:13.495
और 25 साल से लेकर
आजीवन कारावास के बारे में सोच रहा हूँगा।

49:14.121 --> 49:17.916
पर जो सबसे बुरी चीज़ हो सकती थी,
वह आख़िरकार हो ही गई थी।

49:19.209 --> 49:21.460
और उस कोठरी में रात बिताना पहली ईमानदार चीज़ थी

49:21.461 --> 49:23.130
जो मैंने काफ़ी अरसे बाद की थी।

49:24.298 --> 49:27.467
या शायद मैं बस कोशिश करके थक गया था। पता नहीं।

49:30.470 --> 49:33.765
जो भी हो, काफ़ी अरसे बाद, वह पहली रात थी...

49:36.018 --> 49:37.769
जब मैं थोड़ा सो पाया था।

50:47.673 --> 50:49.675
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता
