WEBVTT

01:07.526 --> 01:08.819
तीन गोलियाँ मारी गईं।

01:08.902 --> 01:11.405
सिर में एक। धड़ में दो।

01:13.615 --> 01:15.450
तुम्हें लगता है कि घर में घुसपैठ के दौरान
कुछ गड़बड़ हो गई?

01:16.702 --> 01:18.954
अभी पक्का कुछ कहा नहीं जा सकता,
पर यह आमतौर पर घर में घुसपैठ के दौरान

01:19.037 --> 01:21.123
इतनी गोलीबारी नहीं होती है
और वह भी इतनी सटीक।

01:21.790 --> 01:25.919
दो बग़ल में मारी गईं, फिर एक सिर में।

01:27.754 --> 01:29.089
यह जानबूझकर की गई हत्या लगती है।

01:29.673 --> 01:31.800
इस बारे में थोड़ा कम उत्साहित सुनाई पड़ने की
कोशिश कर सकती हो?

01:34.803 --> 01:35.804
"पॉल लेविट।"

01:35.888 --> 01:37.681
चिट्ठियों के अनुसार, यही घर का मालिक है।

01:37.764 --> 01:39.683
और सारी पारिवारिक फ़ोटो से ग़ायब है।

01:40.184 --> 01:41.185
तलाक़ हुआ होगा?

01:41.810 --> 01:42.811
कुछ तो बात है।

01:42.895 --> 01:45.647
डिटेक्टिव लिन,
शायद हमें यहाँ बारूद के कुछ अवशेष मिले हैं।

01:45.731 --> 01:46.648
पीड़ित ने गोली चलाई थी?

01:46.732 --> 01:49.151
अभी पक्का नहीं कह सकते, पर ऐसा ही लगता है।

01:49.234 --> 01:50.152
पर कोई बंदूक नहीं मिली।

01:50.235 --> 01:52.446
नहीं। तुम्हारे आने से पहले हमने पूरी तलाशी ली थी।

01:53.113 --> 01:54.990
सबूत

01:56.992 --> 01:57.993
तुम्हें यह गंध आ रही है?

01:58.076 --> 02:01.121
- किसकी, मल और मौत की?
- नहीं। अमोनिया।

02:08.794 --> 02:10.547
किसी ने यहाँ सफ़ाई करने की कोशिश की है।

02:17.596 --> 02:18.805
तैयार हो जाओ, हर्नैंडेज़।

02:19.306 --> 02:20.891
लगता है हमें एक हत्यारे को ढूँढना होगा।

03:26.248 --> 03:28.876
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

03:41.471 --> 03:43.307
यक़ीन नहीं हो रहा
कि यह सब तब हुआ जब हम घर पर थे।

03:43.390 --> 03:45.058
क्या आपने कल शाम छह बजे से

03:45.142 --> 03:47.311
आज सुबह छह बजे के बीच कुछ देखा या सुना?

03:47.394 --> 03:50.814
- हम कभी घर के इस तरफ़ नहीं रहते हैं।
- घर के सामने?

03:51.773 --> 03:53.317
सिक्योरिटी कैमरों का क्या?

03:53.817 --> 03:54.860
कल रात को हम घर पर थे।

03:54.943 --> 03:57.237
जब हम घर में होते हैं, तब आमतौर पर
सिक्योरिटी सिस्टम सक्रीय नहीं रखते हैं।

03:57.321 --> 03:58.780
यह काफ़ी सुरक्षित पड़ोस है।

04:00.157 --> 04:02.242
तो, आपने श्री लेविट को आख़िरी बार कब देखा था?

04:02.326 --> 04:04.369
पॉल ने कुछ महीने पहले घर छोड़ दिया था।

04:04.870 --> 04:06.288
उनके तलाक़ का मुक़दमा चल रहा है।

04:06.788 --> 04:09.082
तो आपने श्री लेविट को आख़िरी बार तब देखा था
जब वह घर छोड़ रहे थे?

04:09.166 --> 04:10.626
- नहीं। वह आता-जाता रहता था।
- नहीं।

04:10.709 --> 04:13.128
वह क्लब में गोल्फ़ खेलता है
और सभी सामाजिक कार्यक्रमों में आता है।

04:16.005 --> 04:17.925
माफ़ कीजिए, क्या आपको उससे बात करनी है?

04:18.007 --> 04:19.885
नहीं। वह बस पिसे हुए सीप के खोल देने आया है।

04:19.968 --> 04:21.720
- प्टांक कोर्ट के लिए।
- बेशक।

04:21.803 --> 04:24.139
तो पॉल, क्या वह आपके दोस्त थे?

04:24.223 --> 04:25.766
शायद आप ऐसा कह सकती हैं।

04:26.934 --> 04:29.978
क्या आपको किसी ऐसे व्यक्ति का पता है
जो उन्हें चोट पहुँचाना चाहता हो

04:30.062 --> 04:32.689
या जिसने उन्हें धमकाया हो?

04:32.773 --> 04:34.191
नहीं। बिल्कुल नहीं।

04:34.274 --> 04:36.276
रुको, क्या तुमने यह नहीं कहा था
कि उसने निक के यहाँ लड़ाई की थी?

04:36.360 --> 04:38.612
- वह इतनी बड़ी बात नहीं थी।
- निक कौन है?

04:38.695 --> 04:39.863
निक ब्रैंड्स।

04:41.573 --> 04:42.824
वह एनबीए खिलाड़ी?

04:44.451 --> 04:46.411
हाँ, वह कुछ ही ब्लॉक आगे रहता है।

04:47.955 --> 04:51.250
तो, निक ब्रैंड्स और श्री लेविट के बीच लड़ाई हुई थी?

04:51.333 --> 04:53.752
यह बराबरी की लड़ाई नहीं लगती है।

04:53.836 --> 04:56.380
नहीं। निक ने पार्टी आयोजित की थी।

04:56.463 --> 05:00.425
ठीक है। तो, श्री लेविट ने
इस पार्टी में किससे लड़ाई की थी?

05:03.220 --> 05:05.055
इसके पीछे बस एक ही वजह हो सकती है।

05:05.138 --> 05:06.640
- ए।
- ए, कूप।

05:07.266 --> 05:09.643
मेरा मतलब, पक्का यह सैम का काम है, है न?

05:10.227 --> 05:12.187
तलाक़ को लेकर उनमें काफ़ी कड़वाहट थी

05:12.271 --> 05:13.647
और अब सारी संपत्ति उसकी हो जाएगी।

05:14.481 --> 05:16.525
उसके पास वजह है, मौका है…

05:16.608 --> 05:17.943
ग्रेस ने बताया कि सैम शहर के बाहर थी।

05:19.611 --> 05:22.781
जिन लोगों ने पॉल के रेस्टोरेंटों में निवेश किया है,
वे आपराधिक दुनिया से काफ़ी जुड़े हुए हैं।

05:22.865 --> 05:25.367
- शायद उसने ग़लत आदमी को नाराज़ कर दिया हो।
- या यह बिना कारण हो सकता है।

05:25.450 --> 05:27.578
बढ़िया है। पेशेवर हत्या। सीरियल किलर।

05:28.370 --> 05:31.373
धत्। मैं एक बंदूक खरीदूँगा।

05:31.456 --> 05:32.416
तुम्हें क्या लगता है, कूप?

05:32.499 --> 05:33.750
मुझे लगता है कि बंदूक खरीदते ही,

05:33.834 --> 05:35.878
गॉर्डी जल्द ही अपना ख़ुद का ही लिंग उड़ा लेगा।

05:38.881 --> 05:39.882
भाड़ में जाओ।

05:40.716 --> 05:44.720
मिस लेविट, बॉस्टन से इतनी जल्दी
यहाँ पहुँचने के लिए धन्यवाद।

05:45.387 --> 05:47.306
बेशक। मैं आपका फ़ोन आते ही निकल गई थी।

05:47.389 --> 05:48.891
मुझे आपके लिए बेहद खेद है।

05:48.974 --> 05:51.101
मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं अपने बेटों को कैसे बताऊँगी।

05:53.896 --> 05:57.441
पॉल बेहद कमीना था, पर फिर भी वह उनका पिता था।

05:58.025 --> 05:59.651
वैसे, हमने आपके माता-पिता से बात की

05:59.735 --> 06:04.948
और उन्होंने पुष्टि की कि आप और आपके बेटे
कल पूरी रात उनके साथ

06:05.032 --> 06:06.033
जन्मदिन का जश्न मना रहे थे।

06:06.617 --> 06:07.910
शुक्र है कि हम वहाँ गए थे।

06:07.993 --> 06:09.912
मैं सोचना ही नहीं चाहती
कि अगर हम घर में होते, तो क्या होता।

06:11.205 --> 06:15.209
जिससे याद आया, श्री लेविट आपके घर क्यों आए थे?

06:15.292 --> 06:16.627
अब वह वहाँ नहीं रहते थे, है न?

06:17.211 --> 06:19.588
उसने पाउंड रिज में अपने लिए एक छोटा सा घर लिया था,

06:19.671 --> 06:21.965
पर उसने कभी पूरी तरह से
मेरा घर नहीं छोड़ा था, समझी?

06:22.049 --> 06:25.594
तो, अक्सर, वह कुछ सामान लेने आता था।

06:25.677 --> 06:26.929
और आपको इससे ऐतराज़ नहीं था?

06:27.930 --> 06:29.223
बेशक था।

06:30.307 --> 06:31.934
पर मैं इस बारे में क्या करती?

06:32.017 --> 06:33.560
जब मैंने कहा कि मैं ताले बदलवा दूँगी,

06:33.644 --> 06:36.230
तो उसने घर की किश्त भरना
बंद करने की धमकी दी थी।

06:36.730 --> 06:40.150
मैं बस बच्चों की ख़ातिर हालातों को
जितना हो सके शांतिपूर्ण रखने की कोशिश कर रही थी।

06:40.234 --> 06:42.569
पर उसने इसे आसान नहीं बनाया था।

06:53.205 --> 06:55.123
क्या आपको पता है कि आप अपने पति के नाम पर ली गई

06:55.207 --> 06:57.918
बीस मिलियन डॉलर की जीवन बीमा पॉलिसी की
एकमात्र लाभार्थी हैं?

06:59.378 --> 07:02.047
मुझे हमारे तलाक़ के समझौते से अच्छी रक़म मिलने वाली थी।

07:02.714 --> 07:04.174
अब आपको सब कुछ मिलेगा।

07:08.428 --> 07:11.306
माफ़ कीजिए। मुझे ये सवाल पूछने ही होंगे।

07:11.390 --> 07:13.642
- पर वह कोई सवाल नहीं था।
- नहीं, शायद नहीं था।

07:15.477 --> 07:20.357
तो, आपके पति ने आपको
एक बहुत ही जवान महिला के लिए छोड़ दिया था।

07:20.440 --> 07:21.650
पक्का आपको इससे काफ़ी गुस्सा आया होगा।

07:21.733 --> 07:22.734
नहीं।

07:23.235 --> 07:24.778
वह मुझसे वापस आने की विनती कर रहा था।

07:24.862 --> 07:26.154
और आप नहीं चाहती थीं वह वापस आएँ?

07:27.406 --> 07:29.908
यह तलाक़ मेरे लिए सबसे अच्छी बात थी।

07:30.951 --> 07:32.369
पॉल के साथ जीवन सुखद नहीं था।

07:32.452 --> 07:35.581
मेरा मतलब, मैं जीवन में पहली बार
किसी आदमी की देखभाल नहीं कर रही हूँ।

07:35.664 --> 07:37.082
आप किसी और को डेट नहीं कर रही हैं?

07:37.165 --> 07:40.627
अभी के लिए, मैं अपने बच्चों
और फिर अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करके ख़ुश हूँ।

07:40.711 --> 07:43.046
आपने अपने पति से आख़िरी बार कब बात की थी?

07:44.047 --> 07:47.217
- कल रात को।
- क्या आप अक्सर बात करते थे?

07:47.301 --> 07:50.095
वह काफ़ी फ़ोन करता था।
उसे अतीत को भूलने में परेशानी हो रही थी।

07:50.596 --> 07:51.847
वह कैसे सुनाई पड़ रहे थे?

07:52.347 --> 07:56.226
नशे में, उदास, गुस्से में। हमेशा की तरह।

07:57.936 --> 08:00.606
क्या पॉल का कोई दुश्मन था
जिसके बारे में आपको जानकारी है?

08:00.689 --> 08:01.899
नहीं, नहीं।

08:03.692 --> 08:06.236
एंड्रू कूपर का क्या?

08:07.905 --> 08:08.906
माफ़ कीजिए। क्या?

08:08.989 --> 08:11.909
वैसे, पता चला है कि कुछ हफ़्ते पहले एक पार्टी में

08:11.992 --> 08:13.660
पॉल और श्री कूपर के बीच लड़ाई हुई थी।

08:14.786 --> 08:16.747
आप हैरान दिख रही हैं।

08:17.497 --> 08:20.334
कूप और मेल् हमारे पड़ोस के दोस्त हैं।

08:22.169 --> 08:24.546
मैंने किसी लड़ाई के बारे में नहीं सुना।

08:24.630 --> 08:27.257
और मेल्, श्री कूपर की पत्नी हैं?

08:27.341 --> 08:28.592
पूर्व-पत्नी है।

08:28.675 --> 08:32.804
मुझे अपने पति के व्यवसाय के बारे में बताइए।
रेस्टोरेंटों के बारे में।

08:32.888 --> 08:35.432
नहीं, पॉल मुझे उन सबसे दूर रखता था।

08:35.515 --> 08:37.017
मैं उसमें शामिल नहीं थी।

08:37.100 --> 08:39.645
शायद आपको उसके निवेशकों से पूछताछ करनी चाहिए?

08:39.727 --> 08:42.940
पॉल हमेशा उन्हें लेकर थोड़ा डरा हुआ रहता था।

08:43.023 --> 08:45.400
जहाँ तक मैंने सुना है, वे थोड़े संदेहजनक हैं।

08:45.484 --> 08:46.693
क्या पॉल के पास अपनी बंदूक थी?

08:46.777 --> 08:49.863
हाँ। मैंने आपसे कहा न कि वह थोड़ा डरा हुआ रहता था।

08:51.782 --> 08:52.783
आपको पता है कि कौन सी बंदूक थी?

08:52.866 --> 08:55.160
नहीं। मुझे बंदूकों की कोई जानकारी नहीं है।

08:56.662 --> 08:58.413
मैंने उसे अपनी बंदूक ऑफ़िस में ही रखने को कहा था।

08:58.497 --> 09:00.582
वह मेरे लिए भी बंदूक लाया था,
पर मैंने कभी उसका इस्तेमाल नहीं किया।

09:00.666 --> 09:02.668
वह घर में तिजोरी में है।

09:04.169 --> 09:05.712
मैं अपनी तिजोरी का कॉम्बिनेशन दे सकती हूँ।

09:08.215 --> 09:10.509
आप जाँच कर सकती हैं। वह कभी चलाई नहीं गई है।

09:13.846 --> 09:17.140
वह एक छोटी सी बंदूक है। पता नहीं।

09:21.478 --> 09:22.479
क्या मेरी पूछताछ ख़त्म हुई?

09:22.563 --> 09:24.314
माफ़ कीजिए, मुझे मेरे बेटों को देखने जाना होगा।

09:25.232 --> 09:26.441
हाँ, बेशक।

09:27.943 --> 09:29.111
डिटेक्टिव लिन

09:31.947 --> 09:34.324
- तुम्हें उस पर विश्वास नहीं है?
- तुम्हें है?

09:34.408 --> 09:36.785
उसकी अन्यत्र उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है।
मैंने ख़ुद उसके माता-पिता से बात की थी।

09:36.869 --> 09:38.745
पर इसका यह मतलब नहीं कि वह उसमें शामिल नहीं थी।

09:39.454 --> 09:40.998
तुम तिजोरी में उस बंदूक की जाँच करोगे?

09:41.790 --> 09:44.501
- ठीक है।
- पुरानी वाली गई, नई वाली आई।

09:45.419 --> 09:47.254
- वह वही गर्लफ़्रेंड है?
- हाँ।

09:47.963 --> 09:50.549
बेशक पॉल इसमें माहिर था। मानना पड़ेगा।

09:50.632 --> 09:52.926
- यह सीधा लेन-देन का रिश्ता था।
- तुम्हें कैसे पता?

09:53.010 --> 09:54.386
उसे देखो।

09:54.469 --> 09:56.680
तुम बहुत ही शक्की इंसान हो।
क्या कभी किसी ने तुम्हें यह बताया है?

09:56.763 --> 09:58.515
और तुम क्या हो, कोई रोमांटिक इंसान?

09:58.599 --> 10:00.517
मुझे बस लोगों में अच्छाई देखना पसंद है।

10:00.601 --> 10:02.477
ख़ासकर जब वे वैसी दिखती हों।

10:02.561 --> 10:05.147
- तुम कहो तो उससे मैं पूछताछ करूँ?
- तुम तो यही चाहोगे।

10:05.230 --> 10:06.607
क्यों न तुम जाकर उस बंदूक की जाँच करो?

10:07.482 --> 10:10.068
मैंने फिर से सैम को फ़ोन किया।
वह अब भी फ़ोन नहीं उठा रही है।

10:10.152 --> 10:12.446
मेरा मतलब, पक्का उसे ढेरों फ़ोन आ रहे होंगे।
वह देखेगी कि तुमने फ़ोन किया था।

10:13.572 --> 10:16.783
मुझे उसके लिए बेहद बुरा लग रहा है। उसके बेटों के लिए।

10:16.867 --> 10:19.912
जानता हूँ। पॉल परेशान ज़रूर करता था,

10:19.995 --> 10:21.163
पर वह बुरा आदमी नहीं था।

10:21.246 --> 10:23.498
- सच में?
- नहीं, बिल्कुल नहीं।

10:25.042 --> 10:26.543
तुम कल के सफ़र के लिए तैयार हो?

10:26.627 --> 10:28.921
बस अभी जाना ग़लत लगता है।

10:29.004 --> 10:30.797
मैं सोच रही हूँ कि क्या मुझे
टोरी और कूप को अकेले जाने देना चाहिए।

10:30.881 --> 10:33.133
मेरा मतलब, कॉलेज के ये दाख़िले वाले सफ़र
बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

10:33.217 --> 10:34.635
मुझे लगता है कि टोरी के लिए यह अच्छा होगा

10:34.718 --> 10:37.012
कि उसके माता-पिता दोनों ही
कुछ समय के लिए उस पर ध्यान दें,

10:37.095 --> 10:39.097
- यह देखते हुए कि…
- कि वह हमसे नफ़रत करती है?

10:39.181 --> 10:40.724
वह तुमसे नफ़रत नहीं करती है।

10:41.975 --> 10:45.103
ए, तुम्हें लगता है कि कूप के साथ वापस वहाँ जाकर
तुम्हें अजीब महसूस होगा?

10:45.938 --> 10:46.772
तुम क्या कहना चाहते हो?

10:47.648 --> 10:49.107
तुम दोनों को वहीं प्यार हुआ था।

10:49.816 --> 10:50.984
नहीं।

10:52.819 --> 10:54.947
मैं बस उम्मीद कर रही हूँ
कि वह भूल न जाए कि हमें कल जाना है।

11:08.001 --> 11:11.380
श्री कूपर, मैं डिटेक्टिव लिन हूँ। वेस्टमॉन्ट पीडी।

11:12.214 --> 11:13.465
मैं आपके लिए क्या कर सकता हूँ, डिटेक्टिव?

11:13.549 --> 11:14.550
पक्का आपने सुना होगा

11:14.633 --> 11:16.885
कि आपके दोस्त, पॉल लेविट की
कल रात को गोली मारकर हत्या की गई।

11:17.469 --> 11:20.097
हाँ। यह बहुत बुरा हुआ। हम सभी अब भी सदमे में हैं।

11:21.014 --> 11:22.516
क्या मैं एक मिनट के लिए अंदर आ सकती हूँ?

11:23.892 --> 11:25.727
हाँ, कृपया। ज़रूर आइए।

11:28.772 --> 11:30.858
आप पीने के लिए कुछ लेना चाहेंगी?

11:31.358 --> 11:32.359
नहीं।

11:33.235 --> 11:34.987
- आप अकेले रहते हैं?
- हाँ।

11:35.070 --> 11:37.906
दरअसल, अकेले नहीं। अभी नहीं।

11:37.990 --> 11:40.534
मेरी बहन। कुछ दिनों के लिए रह रही है।
इसलिए इतनी गंदगी है।

11:40.617 --> 11:42.411
तो, श्री लेविट के बारे में बात करते हैं।

11:42.953 --> 11:45.122
मैंने सुना है आप दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे।

11:46.331 --> 11:48.250
- यह ग़लत है।
- अच्छा?

11:49.001 --> 11:51.003
मैंने सुना कि एक पार्टी में
आप दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

11:53.714 --> 11:54.715
वह।

11:55.841 --> 11:57.718
वैसे, वह दरअसल कोई लड़ाई नहीं थी।

11:57.801 --> 11:59.636
पॉल बस हमेशा वाला आम बर्ताव कर रहा था।

11:59.720 --> 12:01.096
वैसे, अब पॉल मर चुके हैं,

12:01.180 --> 12:03.056
इसलिए मुझे लड़ाई की वजह पूछनी होगी।

12:03.932 --> 12:05.267
वैसे, मुझे सच में याद नहीं है।

12:06.101 --> 12:09.021
हम दोनों शराब पी रहे थे
और मैंने कुछ ऐसा कहा जो उसे पसंद नहीं आया,

12:09.104 --> 12:10.105
फिर उसने मुझे धक्का दिया।

12:11.523 --> 12:15.277
सच कहूँ तो, हम दोनों काफ़ी नशे में थे।

12:15.360 --> 12:17.070
क्या कोई कारण है कि आप नहीं होंगे?

12:17.154 --> 12:18.822
- नशे में?
- ईमानदार।

12:18.906 --> 12:19.907
बिल्कुल नहीं।

12:21.909 --> 12:23.744
क्या आप अक्सर लड़ाई करते हैं, श्री कूपर?

12:23.827 --> 12:25.746
- नहीं।
- क्योंकि आपकी उँगलियों पर वे चोटें

12:25.829 --> 12:28.290
इतनी ताज़ा हैं
कि पॉल के साथ हुई लड़ाई के दौरान नहीं लगी होंगी।

12:28.373 --> 12:30.626
हाँ, दरअसल, जैसा कि मैंने कहा, वह लड़ाई नहीं थी

12:30.709 --> 12:32.044
और ये चोटें टेनिस खेलने के दौरान लगी थीं।

12:34.087 --> 12:34.922
टेनिस।

12:36.715 --> 12:38.342
जितना आपको लगता है, उससे कहीं ज़्यादा लगती हैं।

12:38.425 --> 12:39.843
क्या मैं पूछ सकती हूँ कि आप कल रात को कहाँ थे?

12:39.927 --> 12:41.970
- सच में?
- आपको संदिग्धों की सूची से हटाना होगा।

12:44.431 --> 12:47.809
मैं मैनहैटन में क्यू नाईट-क्लब में था।

12:47.893 --> 12:49.353
क्-यू।

12:51.104 --> 12:53.315
- क्या आप किसी के साथ गए थे?
- नहीं।

12:53.398 --> 12:54.983
आप अकेले गए थे?

12:55.901 --> 12:57.861
मुझे लगता है कि अगर आप किसी के साथ नहीं जाते हैं,

12:57.945 --> 12:59.404
तो किसी के साथ लौटने की संभावना कहीं ज़्यादा होती है।

12:59.488 --> 13:01.490
- क्या आप किसी के साथ लौटे थे?
- नहीं।

13:02.032 --> 13:04.034
- यह आपके लिए असामान्य बात है?
- धीरे-धीरे आम बात हो रही है।

13:06.954 --> 13:10.916
- आप कितने बजे घर लौटे थे?
- लगभग आधी रात को।

13:10.999 --> 13:13.585
बाकी की रात यहीं गुज़ारी, मेरी बहन के साथ समय बिताया।

13:14.962 --> 13:16.839
पर, आप नाईट-क्लबों में जाने के लिए थोड़े बूढ़े हैं।

13:16.922 --> 13:19.341
ज़ाहिर है। मैं हाल ही में सिंगल हुआ हूँ

13:19.424 --> 13:22.594
और ऐसा नहीं है कि मुझे यहाँ कोई मिलेगा।

13:22.678 --> 13:27.975
वैसे, समैंथा लेविट भी हाल ही में सिंगल हुई हैं
और काफ़ी आकर्षक हैं।

13:28.851 --> 13:31.103
- क्या वह किसी को डेट कर रही हैं?
- मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है।

13:32.187 --> 13:33.438
वह मेरी पूर्व-पत्नी की दोस्त ज़्यादा है।

13:33.522 --> 13:36.692
मैंने सुना है कि उनके और पॉल के तलाक़ में
काफ़ी समस्याएँ पैदा हो रही थीं।

13:36.775 --> 13:38.360
आपने कभी किसी शांतिपूर्ण तलाक़ के बारे में सुना है?

13:38.443 --> 13:41.113
हाँ। शायद आपको इसका अच्छा अनुभव होगा।

13:42.781 --> 13:45.617
माफ़ करना, डिटेक्टिव लिन,
क्या आपको मुझसे कोई समस्या है?

13:45.701 --> 13:46.702
नहीं।

13:47.578 --> 13:49.705
बेशक नहीं है। आपने ऐसा क्यों सोचा?

13:49.788 --> 13:52.249
शायद आपके ख़ुशमिज़ाज़ बर्ताव के कारण।

13:52.332 --> 13:54.293
हाँ, वैसे, लोग मुझसे यह अक्सर कहते हैं।

13:54.376 --> 13:55.961
समय देने के लिए धन्यवाद, श्री कूपर।

13:56.044 --> 13:58.714
ज़रूर। मैं आपको बाहर छोड़ आता हूँ।

14:12.477 --> 14:17.733
तुम्हें यक़ीन है कि कोई इलाज है

14:19.193 --> 14:24.239
और आख़िरकार तुम्हें वह ढूँढ लिया है

14:25.365 --> 14:30.746
तुम्हें लगता है कि एक ड्रिंक

14:31.914 --> 14:36.793
तुम्हारी चेतना को दबा देगा और तुम अपनी

14:36.877 --> 14:38.253
सारी ग़लतियाँ भूल जाओगे

14:38.337 --> 14:42.925
पर तुम नहीं भूलोगे

14:44.259 --> 14:48.847
पर तुम नहीं भूलोगे

14:49.515 --> 14:55.771
जब तक तुम समझदार नहीं हो जाते

14:57.648 --> 15:00.442
उन चीज़ों की सूची बनाओ जो तुम्हें चाहिए

15:00.526 --> 15:03.403
इससे पहले कि तुम फैसला करो

15:03.487 --> 15:06.198
पर तुम नहीं…

15:09.159 --> 15:12.120
शायद मैंने आख़िरी बार यह तुम्हारे साथ ही पी थी।

15:12.704 --> 15:15.123
- दरअसल यह वयस्क लोगों की ड्रिंक नहीं है।
- नहीं।

15:15.207 --> 15:17.960
- ए, तुमने सच में शानदार गाना गाया।
- धन्यवाद।

15:22.005 --> 15:23.632
वैसे, तुमने सच में शानदार गाना गाया।

15:23.715 --> 15:26.009
- लोग सच में झूम रहे थे।
- धन्यवाद।

15:28.095 --> 15:30.138
वैसे, मुझे तुम्हें यहाँ देखकर हैरानी हुई।

15:30.222 --> 15:32.474
मुझे लगा था कि तुम्हारे
पब आने के दिन कब के ख़त्म हो गए होंगे।

15:32.558 --> 15:34.184
मेरा मतलब, अब जबकि तुम्हारा परिवार है।

15:34.268 --> 15:37.771
तुम मज़ाक कर रही हो?
यह इकलौता समय है जब मैं अकेले रह सकता हूँ।

15:37.855 --> 15:39.481
और तुम्हारी पत्नी को इससे ऐतराज़ नहीं है?

15:41.024 --> 15:42.901
मुझे नहीं लगता कि उसे मेरी ग़ैर-मौजूदगी खलती है।

15:45.779 --> 15:47.197
माफ़ करना। ज़्यादा बोल रहा हूँ।

15:47.281 --> 15:49.366
हाँ, तुम सच में मूड बिगाड़ रहे हो।

15:49.449 --> 15:50.868
- माफ़ करना।
- बस चुप रहो और पीयो।

15:50.951 --> 15:51.952
ठीक है।

15:52.995 --> 15:53.996
चियर्स।

15:57.666 --> 15:58.667
तुम चुपचाप हो।

15:59.168 --> 16:00.002
बस भूख लगी है।

16:01.420 --> 16:02.796
मछली बाज़ार में सब कैसा चल रहा है?

16:03.672 --> 16:06.300
वे मुझे वहाँ पहचानने लगे हैं, पर इसमें समय लगता है।

16:06.383 --> 16:08.177
कभी-कभी वे मेरे पास आते हैं। कभी-कभी नहीं आते हैं।

16:08.260 --> 16:09.094
हाँ, पर…

16:09.178 --> 16:10.470
जब वे आते हैं, तो अच्छे पैसे मिलते हैं।

16:10.554 --> 16:11.847
ये बदबूदार पैसे हैं।

16:13.098 --> 16:13.932
तुमने माँ को फ़ोन किया?

16:14.224 --> 16:15.058
हाँ।

16:16.226 --> 16:17.561
हद है। रुको।

16:21.857 --> 16:23.692
- हे भगवान।
- क्या हुआ?

16:24.776 --> 16:26.528
- सब ठीक है?
- ह…

16:26.612 --> 16:27.863
वेस्टमॉन्ट विलेज के एक बंगले में
एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई

16:27.946 --> 16:28.947
हाँ। नहीं।

16:30.240 --> 16:31.491
मुझे एक फ़ोन करना है।

16:32.492 --> 16:33.827
मैं आपसे कुछ बात करना चाहता था।

16:33.911 --> 16:35.704
हाँ। माफ़ करना। मुझे कुछ मिनट दो।

16:42.628 --> 16:44.129
जॉर्ज क्लूनी

16:45.797 --> 16:47.382
मेरा मतलब, मैं बहुत मुसीबत में हूँ।

16:47.466 --> 16:48.467
एलेना बेनिटेज़

16:48.550 --> 16:51.220
उन्होंने मुझ पर आरोप नहीं लगाया है, पर तुम जानते हो
कि हमेशा पत्नी पर ही शक़ जाता है।

16:51.303 --> 16:54.473
वैसे, मुझे लगता है कि पॉल के साथ हुई
मेरी लड़ाई के बाद उन्हें मुझ पर भी शक़ है।

16:54.556 --> 16:56.183
हाँ, मैंने इस बारे में सुना था। क्या हुआ था?

16:56.767 --> 16:59.937
दरअसल… दरअसल कोई बड़ी बात नहीं थी।

17:00.020 --> 17:02.898
तुम मेरे सम्मान की रक्षा कर रहे थे? तुम बेहद प्यारे हो।

17:04.066 --> 17:05.233
जिससे याद आया,

17:05.317 --> 17:07.277
पुलिसवालों ने मुझसे पूछा
कि क्या मैं किसी को डेट कर रही हूँ।

17:08.945 --> 17:11.656
- वैसे, उम्मीद है कि तुमने उन्हें ना कहा।
- बेशक मैंने ना कहा।

17:11.740 --> 17:14.242
इतना कुछ होने के बाद, मैं नहीं चाहती
कि मेल् और बाकी सब मुझसे दूर हो जाएँ,

17:14.326 --> 17:15.911
पर चिंता करने के लिए धन्यवाद।

17:15.993 --> 17:17.246
मुझे चिंता है।

17:17.329 --> 17:18.872
हाँ, बस मेरे लिए नहीं है।

17:18.955 --> 17:20.082
सैम…

17:28.882 --> 17:30.759
लू वर्गा

17:38.433 --> 17:39.518
ए।

17:42.229 --> 17:43.230
पीछे बैठो।

17:46.108 --> 17:47.109
उत्साहित हो?

17:47.192 --> 17:48.694
साफ़ है कि आपके और मॉम के जितना नहीं।

17:48.777 --> 17:51.029
- तुम्हें यह बेहद पसंद आएगा।
- मुझे शर्मिंदा मत कीजिएगा।

17:51.613 --> 17:52.698
मैं वादा नहीं कर सकता।

17:52.781 --> 17:54.032
ए, डैड।

17:54.783 --> 17:57.035
- ख़ुशी हुई कि तुम आ सके।
- मुझे ज़बरदस्ती लाया गया।

17:57.119 --> 17:58.203
यह हुई न बात।

17:58.287 --> 18:00.289
ए, तुम निलंबित हो, बेटे।
तुम्हें हमारी हर बात माननी होगी।

18:00.372 --> 18:02.541
मेरा विश्वास करो, तुम्हें बेहद ख़ुशी होगी कि तुम आए।

18:02.624 --> 18:04.376
रोड ट्रिप!

18:05.627 --> 18:07.004
- तुम अच्छे मूड में हो।
- हमेशा होता हूँ।

18:07.671 --> 18:08.672
सच में?

18:12.634 --> 18:13.635
हाँ!

18:19.266 --> 18:21.226
- क्या हम पहुँच गए? ठीक है।
- मैं तुम्हें मुँह पर मुक्का मारूँगी।

18:27.024 --> 18:30.068
मॉर्गन
तुम वहाँ हो?

18:33.447 --> 18:35.574
ए, मॉम, आपको लगता है कि सैम ने पॉल की हत्या की?

18:35.657 --> 18:36.700
क्या?

18:36.783 --> 18:38.285
बचकानी बात मत बोलो।

18:38.368 --> 18:40.370
यह इतनी बचकानी क्यों है?
क्या आप कभी डैड को मारना नहीं चाहती थीं?

18:40.454 --> 18:42.331
- हाँ।
- ए! धन्यवाद।

18:42.414 --> 18:45.042
- पर बात यह है कि मैंने नहीं मारा।
- मैं यहीं हूँ।

18:45.125 --> 18:46.752
हाँ। हाँ, आपने बस उन्हें तलाक़ दिया।

18:46.835 --> 18:48.295
- हे भगवान। टोरी, बस भी करो।
- ठीक है।

18:48.921 --> 18:50.631
मुझे पता था कि मुझे बस जेक को लेकर जाना चाहिए था।

18:50.714 --> 18:52.966
मुझे समझ नहीं आता
कि इसे पारिवारिक सफ़र क्यों बनाया गया।

18:53.050 --> 18:54.968
- क्योंकि यह कॉलेज है, जान…
- ठीक है।

18:55.052 --> 18:56.929
…और अपने बच्चों को कॉलेज ले जाना बहुत महत्वपूर्ण है।

18:57.012 --> 18:58.680
तुम यह किसी बेवकूफ़ बॉयफ़्रेंड पर
बर्बाद नहीं करना चाहोगी

18:58.764 --> 19:00.224
जो कुछ सालों में तुम्हारे आस-पास भी नहीं रहेगा।

19:00.307 --> 19:02.267
आप उसके साथ इतना बुरा बर्ताव क्यों करते हैं?

19:02.351 --> 19:03.310
यह प्राकृतिक है।

19:03.393 --> 19:05.604
ठीक है, वैसे, मुझे आपको बताते हुए खेद हो रहा है,
पर जेक मुझे छोड़कर कहीं नहीं जाएगा।

19:05.687 --> 19:07.397
- पर तुम जाओगी।
- इसका क्या मतलब है?

19:07.481 --> 19:10.150
- क्या हम किसी और विषय पर बात कर सकते हैं…
- इसका यह मतलब है

19:10.234 --> 19:12.819
कि कॉलेज जाने के ज़्यादा से ज़्यादा दो हफ़्ते बाद,
तुम उसे छोड़ दोगी।

19:12.903 --> 19:16.365
माफ़ कीजिए, पर हम सभी बस यूँ ही
अपने चाहितों को छोड़कर नहीं चले जाते, डैड।

19:16.448 --> 19:17.824
तुम उससे प्यार नहीं करती हो।

19:17.908 --> 19:20.536
सच में? आप प्यार के बारे में क्या जानते हैं?

19:20.619 --> 19:21.453
ए!

19:21.537 --> 19:23.288
- नहीं, कोई बात नहीं। उसे बोलने दो।
- यह ठीक नहीं है।

19:23.372 --> 19:24.915
- नहीं, मैं सुनना चाहता हूँ कि वह…
- नहीं, सच में, डैड।

19:24.998 --> 19:27.292
- आप प्यार के बारे में क्या जानते हैं?
- मुझे पता है कि वह पाना कैसा महसूस होता है

19:27.376 --> 19:29.503
और मुझे पता है कि उसे खोने पर,
दिल के कितने टुकड़े होते हैं।

19:30.504 --> 19:33.632
यह तुम्हें बचकाना लग सकता है,
पर कभी-कभी प्यार पाकर नहीं,

19:33.715 --> 19:35.634
बल्कि उसके खोने पर वह ज़्यादा समझ आता है।

19:35.717 --> 19:37.427
मुझे पता है कि रोज़ाना मेरा हाथ पकड़ने वाली

19:37.511 --> 19:41.223
उस छोटी सी लड़की को अब देखना कैसा लगता है
जब वह बड़ी हो गई है और आँखें घुमाकर

19:41.306 --> 19:44.810
मुझसे इतनी नफ़रत से बात करती है
कि मेरे लिए साँस लेना मुश्किल हो जाता है।

19:49.189 --> 19:50.190
डैड, मैं…

19:54.611 --> 19:56.238
हे भगवान, जान, मुझे माफ़ कर दो।

19:58.156 --> 19:59.324
पता नहीं…

20:00.325 --> 20:02.744
पता नहीं मैंने यह सब क्यों कहा। मुझे सच में माफ़ कर दो।

20:04.538 --> 20:07.749
चलो बस… मुझे माफ़ कर दो, जान। माफ़ कर दो।

20:20.554 --> 20:21.638
मुझे पता है।

20:21.722 --> 20:23.765
- तुम दोनों को पानी चाहिए?
- उसमें पानी है।

20:23.849 --> 20:24.850
- वह सच में अच्छा है।
- नहीं चाहिए? ठीक है।

20:32.357 --> 20:34.151
उम्मीद है आपको ऐतराज़ नहीं होगा। मुझे अभ्यास करना है।

20:34.234 --> 20:35.319
कोई बात नहीं।

20:35.402 --> 20:37.696
हरी ने मुझे पहले ही बता दिया था।
आप यहाँ पॉल के बारे में बात करने आई हैं।

20:37.779 --> 20:40.115
मैंने सुना कि आपने यहाँ काफ़ी शानदार पार्टी की थी।

20:40.199 --> 20:41.658
नहीं।

20:42.659 --> 20:43.744
दरअसल वह काफ़ी उबाऊ पार्टी थी।

20:43.827 --> 20:46.663
मैंने सुना कि आपके एक मेहमान को एम्बुलेंस में ले जाया गया।

20:46.747 --> 20:48.874
हाँ, हाँ। मुझे इस बात का बुरा लग रहा है।

20:48.957 --> 20:50.542
मेरा मतलब, कभी-कभी मैं भूल जाता हूँ
कि मैं किसके साथ खेल रहा हूँ।

20:50.626 --> 20:52.753
मैंने यह भी सुना कि श्री लेविट और एंड्रू कूपर के बीच

20:52.836 --> 20:54.922
किसी तरह की लड़ाई हुई थी।

20:55.005 --> 20:56.632
नहीं, वह लड़ाई नहीं थी।

20:56.715 --> 20:59.343
बस दो अधेड़ उम्र के श्वेत आदमी
अपना तनाव दूर कर रहे थे।

21:00.719 --> 21:02.012
आपको लड़ाई की वजह पता है?

21:03.639 --> 21:05.015
नहीं। कोई अंदाज़ा नहीं है।

21:05.766 --> 21:08.393
पर पॉल, वह हमेशा से थोड़ा गुस्सैल स्वभाव का था।

21:08.477 --> 21:10.646
- और श्री कूपर?
- कूप?

21:12.147 --> 21:14.483
नहीं। नहीं, कूप लड़ाई करने वालों में से नहीं है।

21:15.943 --> 21:18.654
अगर वह होता, तो कब का मुझ पर हमला कर चुका होता।

21:18.737 --> 21:21.490
- ऐसा क्यों?
- मैं उसकी पूर्व-पत्नी को डेट कर रहा हूँ।

21:21.573 --> 21:22.824
और वह आपकी पार्टी में आया?

21:23.659 --> 21:25.619
हाँ, मैं भी हैरान था।

21:37.464 --> 21:38.298
जॉर्ज क्लूनी

21:42.845 --> 21:44.972
ए, मैं एंड्रू कूपर हूँ। मुझे संदेश भेजो।

21:54.940 --> 21:56.483
पॉल लेविट की हत्या हुई!

21:56.567 --> 21:59.820
सभी को हैलो। प्रिंसटन में स्वागत है।

22:00.404 --> 22:01.321
कूप।

22:02.489 --> 22:04.783
हम बस और एकाध लोगों का इंतज़ार कर रहे हैं
जो पीछे छूट गए हैं

22:04.867 --> 22:06.368
और फिर हम शुरू करेंगे।

22:09.621 --> 22:11.874
ए, तो वे मुझे टेनिस के लिए मौजूद
सुविधाएँ दिखाना चाहती हैं।

22:12.457 --> 22:14.376
पर, जान, अभी दौरा होगा। हमें दौरा करना है।

22:14.459 --> 22:16.295
- ठीक है।
- क्या वे तुम्हें बाद में नहीं दिखा सकतीं?

22:16.378 --> 22:18.172
ठीक है। पर उन्होंने कहा कि वे मुझे दौरा करवा सकती हैं।

22:20.340 --> 22:22.926
ठीक है। तो, जब मिलना हो, तो हमें फ़ोन करना।

22:23.010 --> 22:24.428
ठीक है। बढ़िया है। धन्यवाद।

22:27.347 --> 22:29.433
हाँ, वह हमें फिर फ़ोन नहीं करेगी, है न?

22:29.516 --> 22:30.642
- नहीं।
- नहीं।

22:32.102 --> 22:34.771
और हंटर को अभी प्रिंसटन का दौरा नहीं चाहिए।

22:36.190 --> 22:37.608
- या कभी नहीं चाहिए होगा।
- चिंता मत करो।

22:37.691 --> 22:39.318
मैंने उसके लिए कुछ और योजना बनाई है।

22:40.068 --> 22:41.069
क्या?

22:43.614 --> 22:44.615
क्या?

22:44.698 --> 22:48.702
तो किसी भी पेशेवर रिकॉर्डिंग स्टूडियो की तरह,
हमारे पास भी सारे उपकरण हैं।

22:48.785 --> 22:53.207
लॉजिक प्रो, 72-चैनल वाला एनालॉग मिक्सिंग कंसोल,

22:53.290 --> 22:55.751
वहाँ ऊपर कस्टम ग्रिफ़न सबवूफ़र हैं।

22:55.834 --> 22:57.669
हमारे पास हर उस उपकरण की पहुँच है जिसके बारे में

22:57.753 --> 23:00.088
तुम सोच सकते हो और डिजिटल बैंकों में और हज़ारों हैं।

23:00.172 --> 23:02.799
तो अल्ट्रावायलेट स्टूडियोज़
आमतौर पर छात्रों के लिए आरक्षित होता है,

23:02.883 --> 23:06.845
पर मैंने सोचा कि आज तुम यहाँ आकर
इसका इस्तेमाल कर सकते हो।

23:06.929 --> 23:07.930
सच में?

23:08.013 --> 23:10.390
हम कुछ डेमो बनाने के लिए
दो बैंडों को प्रशिक्षण दे रहे हैं,

23:10.474 --> 23:12.434
जो कि अगर तुम चाहो, तो बैठकर देख सकते हो।

23:12.518 --> 23:15.020
और उसके बाद,
तुम्हारे पास स्टूडियो को आज़माने का समय होगा।

23:15.103 --> 23:17.022
- ठीक है?
- बढ़िया है।

23:17.105 --> 23:18.315
- ठीक है।
- चलो चलें।

23:22.444 --> 23:25.072
- हम तुम्हें बाद में डिनर के लिए लेने आएँगे।
- अलविदा।

23:30.953 --> 23:31.954
मैंने एक एहसान का बदला माँगा।

23:33.413 --> 23:35.374
उसे यहाँ डलवाने के लिए
तुम्हें कितने एहसानों का बदला माँगना पड़ेगा?

23:36.250 --> 23:38.001
हमें बस कॉलेज में उसका दाखिला करवाना है। बस।

23:38.085 --> 23:39.628
फिर वह अपना रास्ता ढूँढ लेगा और दोस्त बना लेगा।

23:40.671 --> 23:41.505
जैसे हमने किया था।

23:43.507 --> 23:44.508
हाँ।

23:47.386 --> 23:49.012
तो, लगता है कि हमें पूरा दिन अकेले बिताना होगा।

23:49.096 --> 23:50.264
सच में?

23:50.347 --> 23:51.390
हम क्या करेंगे?

23:53.809 --> 23:54.810
मेरे पीछे आओ।

23:59.982 --> 24:01.775
एलेना बेनिटेज़
मिस्ड कॉल

24:07.865 --> 24:11.201
- सब ठीक है?
- हाँ। बस सारे लड़के हत्या पर अपनी राय दे रहे हैं।

24:12.160 --> 24:15.122
तो बहुमत क्या कहती है?

24:15.622 --> 24:16.665
सूदख़ोरों ने हत्या की।

24:16.748 --> 24:19.960
हे भगवान, यह इतना दुखद है।
मैं कल्पना भी नहीं कर सकती।

24:20.043 --> 24:22.504
हाँ। चलो एक सौदा करें।

24:23.213 --> 24:26.925
चलो वास्तविक जीवन के बारे में बातें न करें।
बिल्कुल नहीं। बस आज के लिए।

24:28.594 --> 24:29.636
और अगर मैंने की?

24:30.470 --> 24:31.889
अगर तुमने की, तो तुम्हें एक शॉट लेना होगा।

24:33.765 --> 24:34.600
यह तय रहा।

24:35.350 --> 24:37.686
- जिससे याद आया, हमें एक और…
- नहीं, मैं पहले ही मँगवा चुका हूँ।

24:37.769 --> 24:38.812
धन्यवाद।

24:40.522 --> 24:41.523
धन्यवाद।

24:44.151 --> 24:47.654
आराम करो, यात्री, आराम करो, और चिंताएँ भूल जाओ।

24:47.738 --> 24:50.574
अपने दोस्तों के नाम पीयो
और उन्हें यहाँ आने की सलाह दो।

24:57.789 --> 24:58.874
क्या यह अजीब है?

25:01.043 --> 25:02.085
लगता है कि अतीत में लौट आया हूँ।

25:03.420 --> 25:05.506
विश्वास ही नहीं होता
कि यह जगह कितनी कम बदली है।

25:05.589 --> 25:06.840
मेरा मतलब, अगर बदलाव की ज़रूरत नहीं है…

25:08.342 --> 25:11.220
ए, तुम्हें लगता है कि थॉमस स्वीट के पास
अब भी मेरे पसंदीदा फ़ायरबॉल हैं?

25:11.303 --> 25:12.804
क्योंकि मैंने वे सारे खा लिए

25:12.888 --> 25:15.098
- जो तुमने मेरे जन्मदिन पर दिए थे।
- हे भगवान।

25:15.182 --> 25:17.017
उनके लिए धन्यवाद। मुझे खाकर बेहद मज़ा आया।

25:18.060 --> 25:21.313
कोई बात नहीं। वैसे, क्या निक पार्टी के सदमे से उभरा?

25:21.396 --> 25:24.024
दो मिनट भी नहीं हुए
और तुमने अपना ही नियम तोड़ दिया।

25:24.107 --> 25:25.400
हाँ, मैंने तोड़ दिया।

25:25.484 --> 25:28.654
माफ़ करना, क्या हमें येगरमाइस्टर के शॉट दोगी?

25:28.737 --> 25:30.197
- दो?
- दरअसल, पता है क्या?

25:30.280 --> 25:31.782
- पूरी बोतल ले आओ।
- हाँ, ज़रूर।

25:31.865 --> 25:34.618
- मैंने यह नहीं कहा था कि येगरमाइस्टर ही पीनी होगी।
- उसकी ज़रूरत पड़ेगी। कहने की ज़रूरत नहीं थी।

25:35.118 --> 25:36.370
अरे, नहीं।

25:36.912 --> 25:40.415
- यह लीजिए।
- ठीक है। धन्यवाद।

25:40.499 --> 25:41.500
हाँ।

25:47.714 --> 25:49.049
अच्छी है?

25:49.132 --> 25:50.551
- हाँ।
- सच में?

25:50.634 --> 25:51.635
नहीं।

26:08.026 --> 26:08.861
वह…

26:18.704 --> 26:19.913
- ब… वाह।
- पाँच सेकंड वाला नियम।

26:19.997 --> 26:21.373
- पाँच सेकंड वाला नियम।
- पाँच सेकंड…

26:21.456 --> 26:24.835
तुमने एक भी अंदर नहीं डाला। ऐसा नहीं होता है।

26:29.089 --> 26:31.425
- और ज़्यादा खोलो।
- यह बैग छोटा सा है।

26:32.426 --> 26:33.427
हे भगवान।

26:35.262 --> 26:37.848
ठीक है, ठीक है। हमें मिल गए।

26:38.682 --> 26:39.975
धन्यवाद।

26:40.058 --> 26:41.185
कैंडी का बैग।

26:42.311 --> 26:44.104
कैंडी का एक बैग…

26:44.897 --> 26:47.357
वाह, ये इतने स्वादिष्ट दिख रहे हैं।

26:50.235 --> 26:51.069
एक लो।

26:52.738 --> 26:54.323
थॉमस स्वीट चॉकलेट

26:56.825 --> 26:59.953
माफ़ कीजिए! मैडम, शायद आप उस जैम के पैसे देना भूल गईं।

27:01.079 --> 27:01.914
क्या कहा?

27:01.997 --> 27:04.583
पक्का आपसे ग़लती हुई होगी,

27:04.666 --> 27:07.711
पर आप बस पैसे दिए बिना
वह जैम का डब्बा लेकर निकल आईं।

27:08.712 --> 27:11.798
हमने बस फ़ायरबॉल खरीदे। हमने…

27:12.382 --> 27:13.467
मैंने आपको वह लेते हुए देखा था।

27:14.134 --> 27:16.220
अब, मैं आपके लिए कोई परेशानी खड़ी नहीं करना चाहता,

27:16.303 --> 27:18.096
इसलिए क्यों न आप बस मेरे पीछे वापस अंदर चलें और हम…

27:18.180 --> 27:20.724
ए, ए। दोस्त, उसने तुम्हारा जैम नहीं लिया।

27:21.808 --> 27:24.811
देखिए, मुझे नहीं पता कि यहाँ क्या चल रहा है,

27:24.895 --> 27:26.355
पर क्यों न आप मुझे दिखाएँ कि आपके पर्स में क्या है?

27:26.438 --> 27:28.857
उसने कुछ नहीं चुराया। समझे?

27:29.816 --> 27:31.860
इसलिए या तो तुम चुपचाप वापस जा सकते हो,

27:31.944 --> 27:34.738
या अगले छह महीने यह सोचते हुए बिता सकते हो
कि काश तुम चुपचाप वापस चले जाते।

27:47.209 --> 27:48.460
तुम कौन हो?

27:51.088 --> 27:52.548
- कौन फ़ोन कर रहा है?
- तुम्हारा बेटा।

27:54.258 --> 27:55.467
- हैलो, बेटा।
- ए।

27:56.176 --> 27:57.845
ग्रैटी और एक्स को यह ट्रैक बेहद पसंद आया
जो मैंने बनाया है,

27:57.928 --> 27:59.555
इसलिए उन्होंने पार्टी करने के लिए
कुछ दोस्तों को बुलाया है।

27:59.638 --> 28:01.640
क्या मैं डिनर छोड़ सकता हूँ?

28:01.723 --> 28:03.684
बेशक, पर कुछ खाना ज़रूर, समझे?

28:04.434 --> 28:07.813
हाँ। शायद वे फ़ैट सैंडविच नामक कुछ मँगवा रहे हैं?

28:07.896 --> 28:09.064
फ़ैट सैंडविच।

28:09.940 --> 28:12.234
ठीक है, बेटा। वह स्वादिष्ट होगा।

28:12.317 --> 28:13.819
- बस हमें बाद में मैसेज करना।
- ज़रूर।

28:20.158 --> 28:22.744
फ़ैट सैंडविच।

28:23.871 --> 28:28.125
पुलिस ने अभी भी घर को बंद कर रखा है,
इसलिए मैं बस कुछ ज़रूरी सामान खरीद रही हूँ।

28:28.208 --> 28:29.501
हाँ, तुम कहाँ रहोगी?

28:29.585 --> 28:32.546
मैं ओपस होटल में ठहर रही हूँ। बच्चे कैसे हैं?

28:32.629 --> 28:34.965
वे आँगन में खेलकर थक गए हैं।

28:35.048 --> 28:36.884
डैड अभी उन्हें नहला रहे हैं।

28:37.551 --> 28:39.094
धन्यवाद, मॉम। मुझे उनकी याद आ रही है।

28:39.178 --> 28:40.512
वे कहीं नहीं जा रहे, बेटा।

28:40.596 --> 28:42.598
तुम्हें जो करना है, वह काम पूरा करो।

28:44.141 --> 28:45.559
तुम माइकल से बात करना चाहोगी?

28:45.642 --> 28:47.936
नहीं। ऐसा लगेगा कि मैं उससे झूठ बोल रही हूँ।

28:48.604 --> 28:50.480
- मैं बस… मैं आपको कल फ़ोन करूँ?
- ठीक है।

28:50.564 --> 28:51.815
- ठीक है।
- अलविदा।

28:51.899 --> 28:52.900
ठीक है। आपसे प्यार है।

28:52.983 --> 28:55.319
हैलो। मैं कुछ ढूँढने में मदद करूँ?

28:55.402 --> 28:57.196
नहीं, धन्यवाद। मैं बस कुछ सामान ले रही हूँ।

28:57.279 --> 28:59.948
वैसे, हमारे पास अभी-अभी कुछ नए उत्पाद आए हैं।

29:00.032 --> 29:01.909
आपको ये रेटिनॉल आई पैच बहुत पसंद आएँगे।

29:01.992 --> 29:04.745
महीन रेखाओं और उस सूजन के लिए बहुत बढ़िया हैं।

29:04.828 --> 29:06.163
मुझे नहीं चाहिए, धन्यवाद।

29:06.246 --> 29:07.247
ठीक है।

29:08.624 --> 29:12.211
मुझे आपकी झाइयाँ बेहद पसंद आईं।
माफ़ कीजिए। वे बेहद प्यारी हैं।

29:12.920 --> 29:14.922
अगर आप काफ़ी करीब से देखें,

29:15.005 --> 29:17.341
तो आपकी बढ़ती उम्र की थोड़ी सी झलक दिखती है।

29:17.424 --> 29:20.511
और गर्दन में दर्द, उसकी चिंता मत कीजिए,
वह मुझे भी होता है।

29:20.594 --> 29:22.137
माफ़ करना। तुम्हारा नाम क्या है?

29:22.221 --> 29:23.222
मैं कीली हूँ।

29:23.305 --> 29:25.766
कीली, मैं बस कुछ दिनों का सामान ले रही हूँ,

29:25.849 --> 29:26.934
इसलिए मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए।

29:27.017 --> 29:29.770
- क्या आप यहाँ घूमने आई हैं?
- नहीं, मैं यहीं रहती हूँ।

29:29.853 --> 29:31.313
तो फिर केवल कुछ दिनों का सामान क्यों?

29:32.940 --> 29:35.067
कीली, चूँकि तुमने पूछा,

29:36.068 --> 29:38.946
मेरे पति की हमारे घर की लॉबी में
अभी-अभी हत्या कर दी गई,

29:39.029 --> 29:40.614
जो कि अब एक अपराध स्थल है,

29:40.697 --> 29:42.449
और इसलिए मैं होटल में ठहर रही हूँ,

29:42.533 --> 29:44.535
और इसलिए मुझे नए सामान चाहिए,

29:44.618 --> 29:47.788
और इसलिए, जैसा कि तुमने इतनी बारीकी से गौर किया,

29:47.871 --> 29:51.041
मुझे रेटिनल आई पैच की सख़्त ज़रूरत हो सकती है।

29:51.792 --> 29:55.003
हमारा तलाक़ का मुक़दमा चल रहा था
जिसमें काफ़ी समस्याएँ हो रही थीं,

29:55.087 --> 29:56.797
इसलिए कहीं न कहीं मेरे मन को…

29:56.880 --> 30:00.384
बहुत राहत मिली है कि वह मर गया है।

30:00.467 --> 30:04.012
पर, मेरा मतलब, कीली, मैं इस बात को लेकर
बहुत दोषी महसूस कर रही हूँ क्योंकि…

30:05.013 --> 30:07.057
मेरा मतलब, भगवान के लिए, वह मेरे बच्चों का पिता है।

30:07.140 --> 30:09.351
मेरा मतलब, तो फिर मैं कैसी इंसान हुई, समझी?

30:09.434 --> 30:10.769
और मुझे तुम्हें ये सब बताने में कोई ऐतराज़ नहीं है

30:10.853 --> 30:12.688
क्योंकि, मेरा मतलब, तुम कौन हो, है न?

30:13.188 --> 30:14.064
बात यह है कि…

30:14.731 --> 30:18.318
मैं बस तलाक़शुदा होना स्वीकार करने ही लगी थी

30:18.402 --> 30:20.571
और फिर अचानक मैं कमबख़्त विधवा बन गई?

30:21.071 --> 30:23.532
मेरा मतलब, मेरी पूरी पहचान ही मिट गई,

30:23.615 --> 30:24.950
कुब्लर-रॉस मॉडल के साथ।

30:25.033 --> 30:28.203
तो अपने घर से बाहर निकाले जाने के अलावा,

30:28.704 --> 30:31.415
मैं इस अपराधबोध और शोक और व्याकुलता

30:31.498 --> 30:35.377
और गुस्से के बवंडर में फँसी हूँ
जिसे मैं समझने की कोशिश कर रही थी

30:35.460 --> 30:39.631
और बुरी तरह असफल हो रही थी
जब तुम मुझसे ज़बरदस्ती बात करने लगी।

30:39.715 --> 30:43.886
तो अगर मैं तुम्हारी जगह होती,
तो इतना हैरान होना बंद करती

30:43.969 --> 30:47.222
और लॉरा मर्सिए के पास खड़ी
उस ग्राहक की मदद करने जाती,

30:47.306 --> 30:49.349
क्योंकि ऐसा लगता है
कि उसे सच में तुम्हारी मदद की ज़रूरत है।

30:50.100 --> 30:52.519
- हाँ। शायद मुझे…
- हाँ।

30:57.399 --> 30:58.442
है न?

30:59.860 --> 31:02.362
इतना स्वादिष्ट है। इतना स्वादिष्ट है!

31:03.989 --> 31:05.282
इतना स्वादिष्ट है।

31:06.658 --> 31:07.492
नहीं।

31:07.576 --> 31:09.244
वॉइसमेल
एलेना बेनिटेज़

31:12.998 --> 31:14.374
- कौन था?
- वास्तविक ज़िंदगी।

31:14.458 --> 31:15.792
क्या वह तुम्हारी गर्लफ़्रेंड है?

31:17.169 --> 31:19.838
- महिला दोस्त है?
- ऑफ़।

31:22.382 --> 31:24.510
हमारी 18 सालों की शादीशुदा ज़िंदगी में,
मैंने तुम्हें कभी अपना फ़ोन ऑफ़ करते नहीं देखा।

31:24.593 --> 31:25.802
वैसे, इससे यह ज़्यादा टिकती है।

31:25.886 --> 31:27.513
- शादी?
- नहीं, बैटरी।

31:33.101 --> 31:35.062
मैंने सालों बाद तुम्हारे साथ इतना अच्छा समय बिताया है।

31:35.687 --> 31:37.523
वह इसलिए, मेरी दोस्त, क्योंकि तुम नशे में हो।

31:37.606 --> 31:38.440
मैं हूँ।

31:40.526 --> 31:41.693
और इसी ख़ुशी में…

31:43.612 --> 31:45.155
मुझे एक राज़ की बात बतानी है।

31:55.832 --> 31:57.042
ए!

31:58.585 --> 32:01.171
- मैंने उस आदमी को डाँट लगाई।
- मुझे पता है। तुम शानदार थे।

32:02.297 --> 32:03.298
क्यों?

32:06.969 --> 32:08.387
तुम कभी कुछ चुराना नहीं चाहते थे?

32:51.680 --> 32:54.266
हाँ। ठीक है। मैं और सुनना चाहती हूँ।

33:13.202 --> 33:14.494
तुम यहाँ नई हो।

33:15.245 --> 33:18.874
मुझे यह इसलिए पता है
क्योंकि हमारे केवल छह ही असली फ़ैन हैं।

33:18.957 --> 33:20.501
क्लब हमें यहाँ केवल इसलिए गाने दे रहा है

33:20.584 --> 33:23.170
क्योंकि पिछले हफ़्ते उनका साउंड सिस्टम ख़राब हो गया।

33:23.253 --> 33:25.130
तुम क्या कह रहे हो? तुम सभी शानदार गाते हो।

33:26.423 --> 33:28.634
हाँ। इस उत्साह को नियंत्रित करने की कोशिश करो।

33:32.137 --> 33:36.016
सभी हमेशा कहते थे कि जिन चीज़ों के कारण
हाई स्कूल में तुम पर अत्याचार होते थे, उनके कारण ही

33:36.099 --> 33:37.476
तुम्हें कॉलेज में सेक्स करने को मिलेगा।

33:38.894 --> 33:40.145
और क्या तुम्हें सेक्स करने को मिला?

33:41.855 --> 33:43.690
कम से कम अब मुझ पर अत्याचार नहीं होते हैं।

33:45.817 --> 33:48.403
- बस… हो गया। यह अंदर घुस गई है।
- अरे, अब यह उल्टी है।

33:48.487 --> 33:50.572
अब, देखो। बस इसे…

33:52.741 --> 33:57.371
और मैं यीशु के घर का
ताला खोल रहा हूँ

34:03.961 --> 34:05.212
यह चर्च है।

34:05.295 --> 34:07.422
यहाँ प्रार्थना की जाती है। तुम्हें बहुत शिष्ट होना होगा।

34:07.506 --> 34:09.424
तुम यहीं रुको।

34:09.507 --> 34:12.052
- बैठो। यहाँ बैठो, समझी? बस…
- हम क्या कर रहे हैं?

34:12.135 --> 34:13.344
मैं अभी आया।

34:13.428 --> 34:15.764
मुझे कुछ काम है। रुको। यहीं रुको।

34:17.266 --> 34:18.600
तुम क्या कर रहे हो?

34:31.071 --> 34:32.989
- तुम नर्क में जाओगे।
- हाँ।

34:33.072 --> 34:34.658
कुछ ऐसा बताओ जो मुझे नहीं पता।

34:34.741 --> 34:37.452
- तुम्हारे जैम के लिए क्रैकर। है न?
- मैं तुमसे वहीं मिलूँगी।

34:37.536 --> 34:39.913
- तुम पागल हो गए हो।
- शायद हो गया हूँ।

34:53.635 --> 34:54.719
नहीं?

35:08.358 --> 35:09.902
मैं तुम्हें कुछ बता सकता हूँ?

35:11.612 --> 35:12.738
बेशक।

35:16.283 --> 35:18.785
मैंने बेइली की नौकरी छोड़ी नहीं थी।
मुझे निकाल दिया गया।

35:20.370 --> 35:21.371
क्या?

35:23.248 --> 35:24.541
- क्यों?
- हाँ।

35:24.625 --> 35:27.544
मैं ज़्यादा ढीठ हो गया था और जैक ने मुझे निकाल दिया।

35:29.713 --> 35:30.923
एक लड़की थी…

35:31.757 --> 35:33.884
नहीं, नहीं। वह इसकी वजह नहीं है। यह…

35:34.676 --> 35:37.804
देखो, उसे मौका मिला और उसने इसका फ़ायदा उठाया।

35:40.724 --> 35:41.975
- वह कमीना है।
- हाँ।

35:42.059 --> 35:43.977
- तुम हमेशा उससे नफ़रत करते थे।
- तुमने सही कहा,

35:44.061 --> 35:45.270
पर बेशक वे पैसे ज़रूरी थे।

35:47.064 --> 35:49.107
स्थिति कितनी बुरी है?

35:50.192 --> 35:51.193
यह अच्छी नहीं है।

35:52.236 --> 35:53.862
हम गुज़ारा कर सकेंगे?

35:54.613 --> 35:55.697
हाँ, इसकी चिंता नहीं है।

35:55.781 --> 35:58.700
नहीं, मेरी कई और लोगों से काम की बात चल रही है।

35:58.784 --> 36:00.327
यह… हम गुज़ारा कर लेंगे।

36:03.038 --> 36:05.249
- मुझे खेद है, कूप।
- अरे, खेद मत करो।

36:06.959 --> 36:09.920
- इसे सुलझाने की कोशिश कर रहा हूँ।
- नहीं, मुझे हर चीज़ के लिए खेद है।

36:16.134 --> 36:17.386
अरे, तुम्हें होना चाहिए।

36:18.262 --> 36:19.638
ए, पता है क्या…

36:20.681 --> 36:22.182
यह यीशु मसीह का शरीर है।

36:24.476 --> 36:25.686
सावधान रहो।

36:29.648 --> 36:31.191
सच में। मुझे खेद है।

36:34.444 --> 36:35.737
मुझे भी।

36:39.491 --> 36:41.326
तुम्हारा और निक का रिश्ता शुरू होने से काफ़ी पहले ही…

36:42.703 --> 36:44.580
मैंने तुम पर ध्यान देना बंद कर दिया था।

36:46.999 --> 36:49.293
अब जब तुमने यह कह दिया है,
मैं कहीं कम दोषी महसूस कर रही हूँ।

36:49.376 --> 36:50.794
- अच्छा?
- हाँ।

36:53.463 --> 36:54.506
तो फिर…

36:56.842 --> 36:58.260
मैं तुम्हें दोषमुक्त करता हूँ।

37:27.080 --> 37:28.165
यहाँ क्या हो रहा है?

37:30.417 --> 37:32.419
- मैंने अपना फ़ोन छोड़ दिया था…
- मैं… हम प्रार्थना कर रहे हैं…

37:32.503 --> 37:34.129
मिल गया। मिल गया। धन्यवाद।

37:34.213 --> 37:37.007
- धन्यवाद, फ़ादर।
- बहुत-बहुत धन्यवाद। ईश्वर आपका भला करें।

37:37.090 --> 37:38.926
जॉर्ज वाशिंगटन सुइट

38:44.867 --> 38:45.909
मुझे जाना चाहिए।

38:47.202 --> 38:48.453
ए। बस…

38:51.498 --> 38:54.042
अगर हम बस वापस ही नहीं जाएँ तो?

38:54.126 --> 38:57.546
अगर हम बस बच्चों को लेकर, उन्हें कार में बिठाकर

38:57.629 --> 38:59.590
उल्टी दिशा में चल पड़ें

38:59.673 --> 39:02.259
और बस किसी नई जगह दोबारा नई शुरुआत करें तो?

39:06.054 --> 39:07.055
बढ़िया सुनाई पड़ता है।

39:10.225 --> 39:11.685
मेरे साथ भाग चलो, मेल्।

39:20.235 --> 39:21.361
हमेशा के लिए नहीं छुप सकते।

39:35.459 --> 39:36.627
अभी नहीं।

40:30.472 --> 40:32.099
बस तुम्हें बता दूँ, तुम्हें सेक्स करने को नहीं मिलेगा।

40:32.683 --> 40:34.184
- तुम कुँवारी हो?
- मेरा बॉयफ़्रेंड है।

40:35.102 --> 40:37.271
- तुम्हारा बॉयफ़्रेंड है?
- क्या इससे फर्क पड़ता है?

40:39.106 --> 40:40.107
नहीं।

40:48.073 --> 40:49.825
आओ। मैं सज्जन बना रहूँगा।

41:14.641 --> 41:16.268
- मैं तुम्हारे लिए गाना गा सकता हूँ।
- कृपया मत गाओ।

41:16.351 --> 41:17.352
हाँ।

41:27.321 --> 41:28.822
अगर मैं हस्तमैथुन करूँ, तो क्या तुम्हें ऐतराज़ होगा?

41:30.741 --> 41:32.618
शाबाश। अरे, वाह।

41:32.701 --> 41:35.078
क्या… रंग है।

41:37.080 --> 41:39.124
तुमने कल रात को मज़े किए, हँ?

41:39.625 --> 41:41.251
उम्मीद है कि तुमने कुछ अच्छे फैसले लिए।

41:46.006 --> 41:47.758
मुझे नहीं लगता कि जेक के साथ रिश्ता टिकेगा।

41:48.634 --> 41:49.760
अरे, यह अच्छा फैसला है।

41:51.512 --> 41:52.387
- डैड।
- चुप रहो।

41:52.471 --> 41:53.555
मुझे ख़ुशी हो रही है।

41:54.264 --> 41:55.807
आप उससे इतनी नफ़रत क्यों करते थे?

41:55.891 --> 41:57.935
मैं उससे नफ़रत नहीं करता था।
मुझे बस पता था कि वह तुम्हारे लायक नहीं था।

42:00.938 --> 42:03.106
- आप यह हर किसी के लिए कहेंगे।
- हाँ, मैं कहूँगा।

42:04.149 --> 42:06.193
पर सुनो, जल्द ही, तुम किसी से मिलोगी

42:06.276 --> 42:09.363
और वह लंबा और सुंदर और स्मार्ट

42:09.446 --> 42:11.949
और संवेदनशील और सब कुछ होगा।

42:12.032 --> 42:13.534
- सारी ख़ूबियाँ… आप फिर भी उससे नफ़रत करेंगे।
- हाँ।

42:13.617 --> 42:15.369
- हाँ।
- शायद नफ़रत करूँगा।

42:16.453 --> 42:17.538
मेरी बात सुनो।

42:18.872 --> 42:22.125
मुझे पता है कि तुम्हें अभी ऐसा महसूस हो रहा है
मानो तुम्हारी ज़िंदगी बार-बार शुरू हो रही है

42:22.209 --> 42:25.170
और पक्का यह डरावना होगा, पर मेरा विश्वास करो,

42:25.754 --> 42:27.172
जवान होने के बारे में सबसे अच्छी बात यही है

42:27.256 --> 42:30.092
कि अभी तुम चाहे कुछ भी करो,
उसे ठीक किया जा सकता है।

42:35.097 --> 42:36.098
हाँ।

42:36.640 --> 42:38.141
शायद यह हमेशा सच होता है।

42:40.102 --> 42:42.688
शायद बड़े होने पर, चीज़ों को
ठीक करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

42:45.941 --> 42:47.860
क्या तुम्हें कभी किसी ने बताया
कि तुम ज़रूरत से ज़्यादा समझदार हो?

42:48.360 --> 42:49.403
इससे पहले कि तुम इसका जवाब दो,

42:49.486 --> 42:50.946
मैं तुम्हें याद दिलाना चाहूँगा
कि तुमसे अब भी उल्टी की बू आ रही है।

42:51.029 --> 42:52.447
- हाँ।
- चलो।

42:58.954 --> 43:03.125
डैम
काश मैं तुम्हारी प्रेमिका होती

43:08.338 --> 43:10.340
मॉर्गन
तुम ठीक हो?

43:19.516 --> 43:21.894
माफ़ करना! मेरे माता-पिता ने मेरा फ़ोन ले लिया था,
अभी-अभी वापस मिला

43:24.605 --> 43:26.481
तुमसे सोमवार को मिलने के लिए उत्साहित हूँ

43:38.702 --> 43:40.996
आप दोनों को यह गाना इतना क्यों पसंद है?

43:41.997 --> 43:43.040
यह बिल्कुल घटिया है।

43:43.123 --> 43:44.416
- क्या?
- हे भगवान।

43:44.499 --> 43:46.543
वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में एक दिन बिताकर
अब आलोचक बन गया है।

43:46.627 --> 43:48.587
अरे, नहीं। हे भगवान। कृपया वह बंद कर दीजिए।

43:48.670 --> 43:50.714
- सहन नहीं हो रहा। वह सही कह रहा है।
- वॉल्यूम बढ़ा दूँ? हम बढ़ा सकते हैं।

43:50.797 --> 43:52.049
- ज़रूर। हाँ।
- नहीं।

43:52.132 --> 43:53.967
- हाँ, बढ़ा दिया। थोड़ा और ज़ोर से।
- नहीं, डैड।

43:54.051 --> 43:55.511
नहीं।

43:55.594 --> 43:58.138
हाँ। बेहतर महसूस होता है, है न?

44:04.603 --> 44:05.604
रास्ते पर ध्यान दो।

44:09.691 --> 44:11.318
ए, हमें डिनर के लिए रुकना चाहिए।

44:12.277 --> 44:13.946
तुम लोग डिनर करना चाहोगे? हाँ कहो।

44:14.029 --> 44:15.197
- बहुत भूख लग रही है।
- ठीक है।

44:18.283 --> 44:19.660
सुनिए क्या होता है।

44:20.285 --> 44:21.578
आपको दुनिया में भेज दिया जाता है

44:21.662 --> 44:23.830
और सहज रूप से,
आप अपनी ज़िंदगी इकट्ठा करने में बिताते हैं।

44:24.748 --> 44:29.419
प्यार, सेक्स, परिवार, दोस्त, घर, कारें, अनुभव।

44:29.503 --> 44:30.963
आप कभी इकट्ठा करना बंद नहीं करते हैं।

44:31.839 --> 44:33.006
और केवल बढ़ती उम्र के साथ

44:33.090 --> 44:35.968
आपको एहसास होने लगता है
कि आप इस सफ़र में चीज़ें खो रहे हैं।

44:36.051 --> 44:40.013
और तभी आपके पेट में ट्यूमर की तरह,
पछतावा बढ़ने लगता है।

44:41.807 --> 44:43.350
पर ऐसे दुर्लभ पल आते हैं

44:43.433 --> 44:45.352
जब आपको अपनी ज़िंदगी साफ़ दिखती है।

44:45.435 --> 44:47.980
कि क्या ज़रूरी है और क्या नहीं। सही और ग़लत फैसले।

44:48.063 --> 44:49.815
आपकी जीत और आपके दिल के दर्द।

44:49.898 --> 44:51.024
और उन्हीं पलों में,

44:51.108 --> 44:53.068
आप देख सकते हैं कि कौन सी चीज़ें सच में मायने रखती हैं।

44:53.151 --> 44:54.486
वे चीज़ें जो आपको परिपूर्ण बनाती हैं।

44:54.570 --> 44:56.488
वे चीज़ें जिनके बिना, आपका स्वर्ग

44:56.572 --> 44:58.699
तुरंत ख़ुद के द्वारा बनाया गया नर्क बन जाता है।

45:00.701 --> 45:03.787
उन्हीं पलों में, आपको पूरा एहसास होता है
कि आपको क्या करना होगा,

45:04.288 --> 45:07.958
आपको क्या बचाना होगा… किसी भी हाल में।

45:14.673 --> 45:15.841
ए। तुम कहाँ जा रहे हो?

45:16.341 --> 45:18.802
मेल् की कार से छतरी लेने जा रहा हूँ।
तेज़ बारिश होने लगी है।

45:20.137 --> 45:23.599
ए, तुम्हें और मेल् को
इस तरह परिवार के साथ देखना सपने जैसा लग रहा है।

45:23.682 --> 45:26.435
- पहले ऐसा नहीं लगता था।
- नहीं, नहीं लगता था। तो,

45:27.728 --> 45:30.147
- क्या कुछ चल रहा है?
- बस डिनर कर रहे हैं, बार्नी।

45:32.024 --> 45:33.192
अगर तुम ऐसा कहते हो तो।

45:35.152 --> 45:37.279
अपने परिवार के साथ, मेल के साथ अकेले बिताए इस समय ने

45:37.362 --> 45:41.241
मेरे अंदर वह चीज़ जगा दी थी
जिसकी अनुपस्थिति का मुझे एहसास भी नहीं था।

45:41.825 --> 45:42.910
उम्मीद।

45:44.411 --> 45:45.829
ऐसा लग रहा था जैसे कोहरा छंट गया हो।

45:47.539 --> 45:50.167
मैंने देखा कि मैंने क्या खोया था
और मैं उसे वापस हासिल करने वाला था।

45:51.919 --> 45:54.046
यह आसान नहीं था, पर मुझे पता था कि मैं यह कर सकता हूँ।

45:54.129 --> 45:55.088
ए!

46:08.727 --> 46:09.728
तुरंत 911 पर फ़ोन करो।

46:10.521 --> 46:11.939
ए!

46:13.065 --> 46:14.316
ए!

46:17.778 --> 46:18.779
- यहीं रुको!
- चलो!

46:18.862 --> 46:19.905
चलो यहाँ से निकलें!

46:20.405 --> 46:22.908
बार्नी! बार्नी!

46:22.991 --> 46:24.368
हे भगवान।

46:26.537 --> 46:28.664
- मेरी तरफ़ देखो। मेरी तरफ़ देखो।
- अपनी आँखें खोलो। मुझे सुन सकते हो?

46:28.747 --> 46:30.207
- कहाँ दर्द हो रहा है?
- हे भगवान।

46:30.290 --> 46:32.501
कृपया। हे भगवान।

46:37.214 --> 46:39.424
कोई मदद करो! कृपया!

46:42.302 --> 46:44.805
सुनिश्चित करो कि बार्नी ठीक है।
सुनिश्चित करो कि बार्नी ठीक है।

47:57.377 --> 47:59.379
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता
