WEBVTT

00:10.886 --> 00:12.261
यह सब क्या है?

00:12.262 --> 00:13.971
बस यहाँ रहने का हक़
हासिल करने की कोशिश कर रहा हूँ।

00:13.972 --> 00:15.307
तुम वह पहले ही हासिल कर चुके हो।

00:16.015 --> 00:17.309
यहाँ आओ, जानेमन।

00:19.144 --> 00:20.145
चलो चलें।

00:21.897 --> 00:23.481
रुको, टॉर। मैंने तुम्हारे लिए प्लेट लगाई है।

00:23.482 --> 00:24.982
मुझे टॉर मत बुलाइए, निकी।

00:24.983 --> 00:26.526
- ए।
- ग़लती हो गई।

00:26.527 --> 00:27.985
टोरी।

00:27.986 --> 00:31.030
पर देखो, तुम एक एथलीट हो। तुम्हें माँसपेशियाँ
मज़बूत करने के लिए प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी होगी।

00:31.031 --> 00:32.698
आठ सौ मिलीग्राम प्रति पाउंड।

00:33.325 --> 00:35.076
यह चैंपियनों का नाश्ता है।

00:35.077 --> 00:36.661
वह नाश्ता नहीं है।

00:36.662 --> 00:37.955
यह एक रूपक है।

00:44.086 --> 00:45.920
फ़िल, मैं लागत में बढ़ौतरी समझता हूँ, ठीक है।

00:45.921 --> 00:48.965
पर भूदृश्य निर्माण में
अतिरिक्त 60 हज़ार डॉलर का खर्चा कैसे आ रहा है?

00:48.966 --> 00:51.467
तुम्हारी पत्नी ने हमसे पीछे के आँगन को
समतल करके और कुछ पेड़ लगाने को कहा है।

00:51.468 --> 00:54.220
- इससे तुम्हें काफ़ी छाया मिलेगी।
- ग्रेस।

00:54.221 --> 00:56.473
- ग्रेस!
- मैं यहाँ व्यस्त हूँ, जान।

00:57.266 --> 00:58.516
हम पेड़ों को रद्द कर सकते हैं?

00:58.517 --> 01:00.184
- ए, फ़िल!
- ट्रक यहाँ आ चुका है।

01:00.185 --> 01:01.686
- ट्रक यहाँ आ चुका है।
- फ़िल।

01:01.687 --> 01:03.647
- हाँ?
- उन्हें रिग में तुम्हारी ज़रूरत है।

01:04.815 --> 01:06.607
ए, तुम्हें पता है न बाहर ढेरों पेड़ हैं?

01:06.608 --> 01:08.025
हाँ, उनसे हमें काफ़ी छाया मिलेगी।

01:08.026 --> 01:09.652
ए। पेड़ों के बारे में...

01:09.653 --> 01:10.862
हाँ, हमें छाया चाहिए।

01:10.863 --> 01:12.321
- पर क्या सच में चाहिए?
- माफ़ करना, हमें देर हो गई है।

01:12.322 --> 01:15.116
- ठीक है। तुम्हारा दिन अच्छा बीते।
- अलविदा। मैं... अलविदा, बच्चों। अलविदा।

01:15.117 --> 01:16.534
- चलो। चलो चलें।
- अलविदा।

01:16.535 --> 01:18.078
- ए, कूप।
- ए। अलविदा।

01:21.123 --> 01:22.123
पैदल आए हो या गाड़ी लेकर?

01:22.124 --> 01:23.666
पैदल। तुमने मुझे पैदल आने को कहा था।

01:23.667 --> 01:25.586
हाँ। हम मेरी कार में जाएँगे।

01:26.837 --> 01:27.838
चलो।

01:28.881 --> 01:29.840
ठीक है।

01:39.683 --> 01:41.685
वाह, बार्नी। क्या वह स्पेक्टर है?

01:42.811 --> 01:44.729
ख़ास एडिशन। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक।

01:44.730 --> 01:46.647
ग्रेस ने मेरे लिए कुछ ही हफ़्तों पहले खरीदी।

01:46.648 --> 01:47.815
जन्मदिन का तोहफ़ा है।

01:47.816 --> 01:50.067
- उसने तो काफ़ी अच्छा तोहफ़ा दिया।
- अरे, नहीं।

01:50.068 --> 01:52.028
यह उसकी चाल है।

01:52.029 --> 01:53.946
देखो, अगर मैं कमबख़्त रोल्स चलाऊँगा, तो ग्रेस को

01:53.947 --> 01:55.489
उसके खर्च के बारे में टोक नहीं सकूँगा।

01:55.490 --> 01:57.117
अरे, चलो भी। तुम्हें यह बेहद पसंद है।

01:58.660 --> 02:00.078
यह अद्भुत कार है।

02:01.079 --> 02:03.540
यह बेहद शानदार है।

02:04.208 --> 02:05.292
इसे मैं चलाऊँगा।

02:07.419 --> 02:08.294
ज़रूर।

02:35.572 --> 02:37.491
क्या बकवास है?

03:50.856 --> 03:53.483
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

04:07.289 --> 04:08.706
तो हम कहाँ जा रहे हैं?

04:08.707 --> 04:10.458
हम एक वक़ील से मिलने जा रहे हैं।

04:10.459 --> 04:12.960
बार्नी, मैं बेइली रसल पर मुक़दमा नहीं कर सकता।
वे मुझे आसानी से हरा देंगे।

04:12.961 --> 04:15.088
माफ़ करना। मुझे स्पष्ट कहना चाहिए था।

04:15.631 --> 04:17.882
हम रिक मैसियेलो से मिलने जा रहे हैं।

04:19.885 --> 04:22.428
तुम्हें मैसी के साथ अपॉइंटमेंट मिला?
तुम्हें मैसी के साथ अपॉइंटमेंट कैसे मिला?

04:22.429 --> 04:23.513
इससे फ़र्क नहीं पड़ता है।

04:23.514 --> 04:26.808
ज़रूरी बात यह है कि जैसे ही बेइली उसका नाम सुनेगा,
वे समझौता करेंगे।

04:27.518 --> 04:28.893
जैक कभी नहीं चाहेगा

04:28.894 --> 04:31.562
कि मैसी तमाशा खड़ा करे और उसके निवेशक घबरा जाएँ।

04:31.563 --> 04:33.022
वह महँगा होगा।

04:33.023 --> 04:35.149
वैसे, वह केस जीतने पर ही फ़ीस लेगा।

04:35.150 --> 04:37.860
- उसने तुमसे यह ख़ुद कहा?
- नहीं, पर तुम उसे मना लोगे।

04:37.861 --> 04:40.029
- वह आधे पैसे ले लेगा।
- शायद।

04:40.030 --> 04:42.615
पर तुम्हारे पास अभी जितने पैसे हैं,
वह बाकी आधे पैसे उससे कहीं ज़्यादा होंगे।

04:42.616 --> 04:44.825
तुम्हें कई बिल चुकाने हैं, मेरे दोस्त। मेरे बिल भी।

04:44.826 --> 04:46.161
निक ब्रैंड्स।

04:48.622 --> 04:49.705
निक! ए।

04:49.706 --> 04:50.831
कैसे हो, बार्नी?

04:50.832 --> 04:53.376
बस जिम के लिए पुनर्वित्त के बारे में
पूछने के लिए फ़ोन किया था।

04:53.377 --> 04:55.795
डॉब्स कह रहा है
कि हम अपने किसी भी जिम को बंद किए बिना

04:55.796 --> 04:57.713
अगले दो नए जिम में पैसे लगा सकते हैं।

04:57.714 --> 04:59.173
हाँ। ए, माफ़ करना, निक।

04:59.174 --> 05:00.675
मैं कूप के साथ कार में हूँ।

05:00.676 --> 05:02.093
- क्या स्पीकर ऑन है?
- हाँ।

05:02.094 --> 05:03.761
ए। कैसे हो, कूप?

05:03.762 --> 05:06.514
तुम्हें पता है न कि महिलाएँ आज रात को
आत्मरक्षा अभ्यास के लिए जा रही हैं?

05:06.515 --> 05:08.724
- क्या वह आज रात को है?
- मुझे यही बताया गया है।

05:08.725 --> 05:10.935
आज रात हम सब कुंवारे हैं, दोस्तों।

05:10.936 --> 05:14.146
तो मैं माँस और शराब लेकर आऊँगा
और सबको मज़े करने के लिए बुलाऊँगा।

05:14.147 --> 05:15.731
- तुम दोनों आओगे?
- ज़रूर।

05:15.732 --> 05:17.358
जी, सर। तुम्हारा क्या, कूप?

05:17.359 --> 05:18.360
मैं नहीं आ सकता, निक।

05:19.111 --> 05:23.656
हाँ। वैसे, अगर तुम्हारा मन बदले, तो तुम आ सकते हो।

05:23.657 --> 05:25.617
हाँ, मेरा मन नहीं बदलेगा। पर धन्यवाद।

05:28.996 --> 05:30.872
ख़ैर, इससे पहले कि स्थिति अजीब हो जाए,
मैं फ़ोन रख रहा हूँ।

05:30.873 --> 05:32.707
- आज रात को मिलेंगे, निक।
- ठीक है, बार्नी।

05:32.708 --> 05:34.418
मुझे बाद में पुनर्वित्त के बारे में फ़ोन करके बताना।

05:38.130 --> 05:40.131
- क्या हुआ?
- टीम कूप का क्या हुआ?

05:40.132 --> 05:41.966
तुमने मुझसे कहा था कि कोई टीम नहीं है।

05:41.967 --> 05:44.510
पर अगर होती, तो बेशक मैं तुम्हारी टीम में होता।

05:44.511 --> 05:47.180
- भाड़ में गया निक।
- पर तुम उसके घर जाओगे।

05:47.181 --> 05:48.723
वह अच्छी पार्टी देता है।

05:48.724 --> 05:50.308
तुम्हें जाना चाहिए।

05:50.309 --> 05:51.602
तुम्हें नहीं जाना चाहिए।

05:52.728 --> 05:54.812
वैसे, कुछ दिन पहले से, निक मेरा सबसे बड़ा क्लाइंट है,

05:54.813 --> 05:56.522
इसलिए मेरे हाथ बंधे हुए हैं।

05:56.523 --> 05:57.774
वाह।

05:58.358 --> 05:59.942
अगर इस कार को कुछ हुआ, तो बहुत बुरा लगेगा।

05:59.943 --> 06:01.862
इस बारे में मज़ाक भी मत करो।

06:06.617 --> 06:07.783
तुम जीत नहीं सकते।

06:07.784 --> 06:09.452
मुझे यह पहले ही बताना होगा।

06:09.453 --> 06:12.581
तुम एक स्मार्ट आदमी हो, कूप। तुम्हें पता है
कि तुम उन लोगों के साथ लंबी लड़ाई नहीं लड़ सकते।

06:14.374 --> 06:15.416
ख़ैर, अपना समय देने के लिए धन्यवाद।

06:15.417 --> 06:17.543
अच्छी ख़बर यह है कि तुम्हें जीतने की ज़रूरत नहीं है।

06:17.544 --> 06:19.170
तुम्हें बस सारांश निर्णय का चरण पार करना होगा

06:19.171 --> 06:21.672
और फिर बेइली तुम्हें प्रस्ताव देने लगेगा।

06:21.673 --> 06:23.591
फिर यह एक समझौता वार्ता बन जाएगी।

06:23.592 --> 06:25.551
और मैं कमबख़्त शानदार समझौते करवाता हूँ।

06:25.552 --> 06:27.596
तुम केस जीतने पर ही फ़ीस लेने के लिए मानोगे?

06:28.430 --> 06:29.514
नहीं।

06:29.515 --> 06:31.516
मुझे इसके लिए तुमसे पूरा शुल्क लेना होगा।

06:31.517 --> 06:34.310
शुरुआती फ़ीस दो लाख डॉलर होगी।
क्योंकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

06:34.311 --> 06:36.522
कितना समय? तीन महीने? छह महीने?

06:37.231 --> 06:38.898
दो, तीन साल।

06:38.899 --> 06:40.942
- हे भगवान।
- हाँ। दक्षिणी ज़िला।

06:40.943 --> 06:42.486
जो है सो है।

06:44.154 --> 06:45.488
पक्का तुम्हारे पास यह मुक़दमा लड़ने के लिए पैसे हैं?

06:45.489 --> 06:46.615
बेशक हैं।

06:49.868 --> 06:52.411
ठीक है। देखो, मुझे वापस कोर्ट जाना है।

06:52.412 --> 06:53.871
अपनी कॉफ़ी का मज़ा लो। मेरी तरफ़ से, हँ?

06:53.872 --> 06:55.541
तो तुम यह मुक़दमा लड़ोगे?

06:56.250 --> 06:57.667
दरअसल, मैं इस पर विचार करूँगा।

06:57.668 --> 06:58.960
अनुसूची देखूँगा।

06:58.961 --> 07:00.295
मैं बाद में संपर्क करूँगा, ठीक है?

07:01.839 --> 07:04.090
- दो से तीन साल?
- वह तुम्हारी उम्मीदें नहीं बढ़ाना चाहता।

07:04.091 --> 07:05.216
मैं उसका खर्चा नहीं उठा सकता।

07:05.217 --> 07:08.804
देखो, बस उसकी शुरुआती फ़ीस दो और देखते जाओ
कैसे धीरे-धीरे यह मामला आसानी से सुलझता जाएगा।

07:09.346 --> 07:11.639
तुम ज़रूरत से ज़्यादा आशावादी बन रहे हो।

07:11.640 --> 07:13.517
तुम देख चुके हो कि मेरे घर में क्या हो रहा है।

07:14.017 --> 07:15.644
आशावादी बनना ही मेरा इकलौता विकल्प है।

07:17.145 --> 07:18.105
चलो।

07:18.689 --> 07:20.648
चलो चलकर थोड़ी असली कॉफ़ी पीएँ।

07:20.649 --> 07:21.692
पैसे तुम दोगे।

07:23.402 --> 07:24.819
आपका घर कालीन कीट से ग्रस्त है।

07:24.820 --> 07:26.237
- कालीन कीट?
- हाँ।

07:26.238 --> 07:27.613
वे आपके कालीनों में अपने अंडे देते हैं।

07:27.614 --> 07:29.532
मुझे यहाँ लगभग हर कमरे में लार्वा मिले।

07:29.533 --> 07:30.700
हे भगवान।

07:30.701 --> 07:32.368
आपने मुझे तुरंत फ़ोन करके बहुत अच्छा काम किया

07:32.369 --> 07:34.370
वरना आपके घर में इनकी कई कॉलोनियाँ बन जातीं।

07:34.371 --> 07:36.455
- तुम मुझे इनसे छुटकारा दिला सकते हो?
- हाँ।

07:36.456 --> 07:38.833
कुछ कीट नाशक इलाज करने होंगे,
शायद अगले महीने में तीन बार।

07:38.834 --> 07:40.502
इसमें 9,000 डॉलर का खर्चा आएगा।

07:41.044 --> 07:42.712
- नौ हज़ार डॉलर?
- हाँ।

07:42.713 --> 07:45.840
अगर आप ग़ैर-विषैले रसायनों का इस्तेमाल करना चाहती हैं,
तो 10,500 डॉलर लगेंगे।

07:45.841 --> 07:48.301
और मुझे आपकी अलमारी के पीछे की दीवार तोड़नी होगी।

07:48.302 --> 07:50.136
और कम से कम, वह दीवार भी।

07:50.137 --> 07:51.554
- तुम गंभीर हो?
- हाँ।

07:51.555 --> 07:53.306
देखिए, वे उसके अंदर हैं और फैल रहे हैं।

07:53.307 --> 07:56.475
मेरे ख़याल से ये पहली पीढ़ी हैं,
पर अगर आपने इन्हें अभी ख़त्म नहीं किया,

07:56.476 --> 07:58.728
तो यहाँ हर दीवार के पीछे इनकी कॉलोनियाँ होंगी।

07:58.729 --> 08:00.354
और आप इनसे कभी छुटकारा नहीं पा सकेंगी।

08:00.355 --> 08:01.898
तुम कब काम शुरू कर सकते हो?

08:01.899 --> 08:04.318
मैं एकाध दिनों में एक दल यहाँ भेज सकता हूँ।

08:19.833 --> 08:22.252
- सवारी के लिए धन्यवाद, बार्नी।
- कोई बात नहीं।

08:26.924 --> 08:27.925
ए!

08:28.467 --> 08:29.593
कूप।

08:31.053 --> 08:32.762
आज रात को निक के यहाँ आओ।

08:32.763 --> 08:34.806
चलो भी। तुम थोड़ी मस्ती तो कर सकते हो।

08:35.390 --> 08:38.433
एक साल से ज़्यादा समय हो चुका है।
शायद इसे भूलकर आगे बढ़ने का समय आ गया है।

08:38.434 --> 08:40.187
वह मेरी पत्नी के साथ सोया।

08:41.313 --> 08:43.565
यह सच है, पर तुम इसे ज़्यादा ही लंबा नहीं खींच रहे?

08:44.274 --> 08:46.150
देखो, मैं यह नहीं कह रहा कि निक ने ग़लती नहीं की।

08:46.151 --> 08:48.653
उसने ग़लती की। मेल् ने ग़लती की।

08:48.654 --> 08:51.405
पर शायद तुमने भी ग़लती की, है न?

08:51.406 --> 08:52.823
थोड़ी सी?

08:52.824 --> 08:54.283
शादियाँ पेचीदा होती हैं।

08:54.284 --> 08:55.660
तो तुम कह रहे हो कि यह मेरी ग़लती है?

08:55.661 --> 08:58.496
मैं यह कह रहा हूँ कि इससे फ़र्क नहीं पड़ता
कि यह किसकी ग़लती है।

08:58.497 --> 09:00.831
हम सभी निकट भविष्य में यहीं रहेंगे।

09:00.832 --> 09:02.751
ख़ुद पर एक एहसान करो और इसे भूलकर आगे बढ़ो।

09:03.544 --> 09:04.545
तुम भूलकर आगे बढ़ पाते?

09:06.088 --> 09:07.089
मैं भूलने का ढोंग करता।

09:08.048 --> 09:09.466
ख़ैर, आज रात को बच्चे मेरे यहाँ रहेंगे, इसलिए...

09:10.092 --> 09:11.467
ठीक है। यह उचित है।

09:11.468 --> 09:13.177
मैं तुमसे बाद में मिलूँगा, बार्नी।

09:13.178 --> 09:14.513
अलविदा, कूप।

09:22.896 --> 09:25.606
हे भगवान। वह इतनी प्यारी है।

09:25.607 --> 09:28.025
एस्टी? वह नन्ही सी शैतान है।

09:28.026 --> 09:29.735
वह परी जैसी दिखती है।

09:29.736 --> 09:31.487
वह तुम्हें इसी तरह रिझाती है।

09:31.488 --> 09:33.574
वह एक शैतान जीनियस है।

09:34.533 --> 09:36.200
ए, एंडी। तुम्हारी दोस्त आई है।

09:36.201 --> 09:37.661
हैलो, कूप।

09:39.538 --> 09:40.621
तुम यहाँ क्या कर रही हो?

09:40.622 --> 09:42.249
मैं पड़ोस में ही थी।

09:43.000 --> 09:45.335
- इस पड़ोस में?
- सोचा कि आकर तुमसे मिल लूँ।

09:45.961 --> 09:47.838
देखूँ कि क्या तुम अब भी व्यवसाय करना चाहते हो।

09:52.551 --> 09:57.054
ख़ैर, मैं नहाने जा रही हूँ
और तुम दोनों अपनी बातचीत जारी रखो।

09:57.055 --> 09:58.764
तुमसे मिलकर बेहद ख़ुशी हुई, लू।

09:58.765 --> 09:59.892
मुझे भी, ऐली।

10:00.559 --> 10:02.185
आज रात के लिए शुभकामनाएँ।

10:02.186 --> 10:03.896
धन्यवाद।

10:07.149 --> 10:08.274
तुम्हारी बहन काफ़ी अच्छी है।

10:08.275 --> 10:09.483
तुम मेरे घर में क्या कर रही हो?

10:09.484 --> 10:10.651
मैं वह घड़ी लेने आई हूँ।

10:10.652 --> 10:12.612
मुझे लगा था कि तुमने कहा था कि तुम उसे नहीं बेच सकोगी।

10:12.613 --> 10:14.989
मुझे सुनिश्चित करना था कि तुम पुलिसवाले नहीं हो।

10:14.990 --> 10:16.199
इसलिए मैंने तुम्हारी जानकारी निकाली।

10:16.200 --> 10:17.700
तुमने मेरी जानकारी निकाली?

10:17.701 --> 10:21.078
रईस आदमी ने अपने बड़े हेज फ़ंड वाली
अपनी बड़ी नौकरी खो दी।

10:21.079 --> 10:24.081
अचानक नक़द पैसों का अभाव हो गया।

10:24.082 --> 10:27.376
तुम अपनी मैज़राटी बेच सकते थे,
पर अगर एंड्रू कूपर अचानक

10:27.377 --> 10:30.963
एक सी-क्लास कार चलाने लगे, तो पड़ोसी क्या सोचेंगे?

10:30.964 --> 10:35.092
इसलिए, प्रिंसटन फ़ाइनेंस सुपरस्टार
छोटी-मोटी चोरियाँ करने लगा।

10:35.093 --> 10:37.220
तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं कि तुम क्या कह रही हो।

10:37.221 --> 10:39.472
वह रिशर्ड मिल घड़ी।

10:39.473 --> 10:42.391
वह तुम्हारी नहीं है,
पर वह इसी इलाके के किसी व्यक्ति की है।

10:42.392 --> 10:44.519
ब्रैडली स्पर्लिंग।

10:44.520 --> 10:46.688
जो यहाँ से कुछ ही सड़क दूर रहता है।

10:47.648 --> 10:51.526
मुझे घड़ी का सीरियल नंबर ट्रेस करने,
यह पता लगाने के लिए कि उसे किसने खरीदा था

10:51.527 --> 10:54.362
और वे कहाँ रहते हैं, बस एक फ़ोन करना पड़ा।

10:54.363 --> 10:57.949
कुछ न पता होना, यह बेहद ख़तरनाक होता है।

10:57.950 --> 10:59.159
सही कहा न?

10:59.743 --> 11:02.913
पर तुम्हें यह पता है
कि अब मैं जानती हूँ कि तुम कहाँ रहते हो।

11:03.872 --> 11:05.707
मैं जानती हूँ कि तुम्हारा परिवार कहाँ रहता है।

11:08.210 --> 11:09.377
क्या तुम मुझे धमका रही हो?

11:09.378 --> 11:11.212
इसे धमकी मत समझो।

11:11.213 --> 11:14.715
दरअसल यह एक कॉन्ट्रैक्ट की तरह है,

11:14.716 --> 11:19.262
जो कहता है कि अगर तुम पकड़े गए,
तो तुम अपनी नई दोस्त, लू का नाम नहीं लोगे।

11:19.263 --> 11:22.391
और अगर तुमने लिया, तो तुम्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।

11:23.183 --> 11:24.643
चोरों के बीच सम्मान।

11:25.769 --> 11:27.311
मैं कोई चोर नहीं हूँ।

11:27.312 --> 11:29.690
मुझे अभी यह नहीं पता कि तुम क्या हो।

11:30.357 --> 11:32.401
शायद तुम्हें भी यह नहीं पता।

11:39.741 --> 11:42.202
अब क्यों न तुम जाकर वह घड़ी ले आओ?

12:09.813 --> 12:10.938
मैं तुमसे बात नहीं कर सकती।

12:10.939 --> 12:12.815
तुम मुझे बार-बार वॉयसमेल पर क्यों भेजती रहती हो?

12:12.816 --> 12:14.442
यह फ़ोन काटने से ज़्यादा सभ्य है।

12:14.443 --> 12:16.068
- अच्छा?
- और अब मैं फ़ोन काटने वाली हूँ।

12:16.069 --> 12:18.362
जैक तुम्हें कल अपने ऑफ़िस आने के लिए कहेगा।

12:18.363 --> 12:20.198
वह तुमसे कहेगा कि मैंने मैसी को नियुक्त किया है।

12:20.199 --> 12:22.074
हद है, कूप।

12:22.075 --> 12:24.035
जैक ने मुझे धोखा दिया, लिव। तुम यह जानती हो।

12:24.036 --> 12:25.704
मैसी मुझे इसमें ज़रूर घसीटेगा।

12:27.080 --> 12:28.456
अख़बारों में मेरा नाम छपेगा।

12:28.457 --> 12:30.374
मैं ऐसा नहीं होने दूँगा, पर तुम्हारा बयान लिया जाएगा।

12:30.375 --> 12:32.126
मैं इस कहानी में वेश्या हूँगी।

12:32.127 --> 12:34.420
- जैक तुमसे झूठ बोलने के लिए कहेगा।
- और तुम मुझसे सच बोलने के लिए कह रहे हो।

12:34.421 --> 12:37.716
मैं तुमसे वह करने को कह रहा हूँ जो सही है।

12:38.550 --> 12:40.718
उसने मुझसे सब कुछ छीन लिया, लिव।

12:40.719 --> 12:42.094
और अब तुम मेरे साथ भी वही करोगे।

12:42.095 --> 12:43.262
यह तुम्हारे बारे में नहीं है।

12:43.263 --> 12:44.681
हाँ, बेशक नहीं है।

12:45.766 --> 12:46.766
अब मैं फ़ोन रख रही हूँ।

12:46.767 --> 12:48.143
लिव। कृप...

12:49.811 --> 12:51.271
हे भगवान। धत्।

12:52.314 --> 12:54.233
- हैलो, बच्चों।
- ए, डैड।

12:54.900 --> 12:56.484
- ए, डैड।
- स्कूल कैसा था?

12:56.485 --> 12:57.693
जैसा हमेशा होता है।

12:57.694 --> 13:00.364
- अच्छी ख़ुशबू आ रही है।
- हाँ, मैं पास्ता बना रहा हूँ।

13:01.406 --> 13:03.699
मैं जेक के साथ बाहर जा रही हूँ।
मुझे लगा था कि मैंने आपको मैसेज भेजा था।

13:03.700 --> 13:04.993
नहीं, तुमने...

13:07.287 --> 13:08.120
तुमने भेजा था। ठीक है।

13:08.121 --> 13:10.332
मैं बस अपना सामान रखने आई थी।

13:11.041 --> 13:14.043
वह मुझे स्कॉट के यहाँ ले जा रही है
ताकि हम जल्दी से थोड़ा साउंड चेक कर सकें।

13:14.044 --> 13:15.545
कौन स्कॉट?

13:15.546 --> 13:16.755
मक्ग्रेगर।

13:17.422 --> 13:18.965
हम बाद में आज रात को एक पार्टी में प्रदर्शन करेंगे।

13:18.966 --> 13:20.425
आपको याद नहीं है?

13:21.009 --> 13:23.803
ठीक है। हाँ। तो डिनर नहीं करोगे?

13:23.804 --> 13:26.305
- ठीक है। ठीक है, चलो चलें।
- मैं बाद में बचा हुआ खाना खा सकता हूँ।

13:26.306 --> 13:27.640
रुको।

13:27.641 --> 13:29.851
तुम दोनों घर कब लौटोगे?

13:29.852 --> 13:30.935
ग्यारह या 12 बजे तक।

13:30.936 --> 13:32.020
हाँ, मैं भी।

13:32.646 --> 13:34.398
तुम दोनों को पता है न कि कल स्कूल जाना है?

13:36.108 --> 13:37.108
यह सच है।

13:37.109 --> 13:38.568
हमें जाना है। हाँ, वह सही कह रहे हैं।

13:38.569 --> 13:39.735
आप अच्छी परवरिश कर रहे हैं, डैड।

13:39.736 --> 13:40.988
चलो।

13:50.497 --> 13:51.664
हे भगवान।

13:51.665 --> 13:53.082
ए।

13:53.083 --> 13:54.751
मुझे पता नहीं था कि तुम अब भी यहीं हो।

13:55.627 --> 13:57.545
क्या कर रही हो? आओ बैठो। एक ड्रिंक लो।

13:57.546 --> 13:59.964
बेल्जियम के बेहतरीन अभिनेता को देखो।

13:59.965 --> 14:02.425
नहीं। मुझे प्रदर्शन करने जाना है।

14:02.426 --> 14:03.510
फिर से?

14:04.094 --> 14:05.553
इतने हैरान मत हो।

14:05.554 --> 14:07.805
ख़ैर, मैं कपड़े बदल लेता हूँ।

14:07.806 --> 14:08.891
मैं तुम्हें सुनने आऊँगा।

14:09.558 --> 14:12.686
तुम बस मूड बिगाड़ दोगे और मुझे बेचैन कर दोगे।

14:13.353 --> 14:14.354
ठीक है।

14:15.355 --> 14:16.480
बच्चे कहाँ हैं?

14:16.481 --> 14:17.481
मुझे अकेला छोड़कर चले गए।

14:17.482 --> 14:18.983
मुझे खेद है, एंडी।

14:18.984 --> 14:21.027
- काश मैं रुक पाती, पर...
- ए, मैं ठीक हूँ।

14:21.028 --> 14:23.112
कृपया। जाकर अपना काम करो।

14:23.113 --> 14:25.448
मुझे तुम्हें ऐसे छोड़कर जाते हुए बुरा लग रहा है।

14:25.449 --> 14:26.532
कैसे छोड़कर जाते हुए?

14:26.533 --> 14:30.579
मेरे पास पास्ता है, स्कॉच है, जॉन-क्लॉड वैन डेम है।

14:31.914 --> 14:33.080
यह बेहद रोमांचक है।

14:33.081 --> 14:35.416
ठीक है। ख़ैर, मैं तुमसे बाद में मिलूँगी।

14:35.417 --> 14:36.667
- अलविदा!
- अलविदा।

14:36.668 --> 14:38.753
अलविदा।

14:38.754 --> 14:40.087
- मेरी शुभकामनाएँ।
- धन्यवाद।

14:40.088 --> 14:41.840
- तुम बहुत अच्छी दिख रही हो।
- बहुत-बहुत धन्यवाद।

14:50.557 --> 14:51.974
- ए।
- ए।

14:51.975 --> 14:54.101
मेरा घर खाली है। तुम आना चाहोगी?

14:54.102 --> 14:55.978
नहीं आ सकती। मुझे आत्मरक्षा अभ्यास में जाना है।

14:55.979 --> 14:57.064
हे भगवान। तुम भी?

14:57.856 --> 14:59.357
एक महिला को पता होना चाहिए कि कैसे पलटकर लड़ना है।

14:59.358 --> 15:01.567
किसके ख़िलाफ़?

15:01.568 --> 15:02.652
कोई अंदाज़ा नहीं है,

15:02.653 --> 15:04.988
- पर जब वे हमला करेंगे, तब मैं तैयार हूँगी।
- सैम, रुको।

15:05.739 --> 15:06.781
ए, मुझे जाना होगा।

15:06.782 --> 15:08.450
- मुझे बाद में फ़ोन करोगे?
- हाँ।

15:19.378 --> 15:22.463
उस रात मेरे सारे परिचित लोग बाहर थे
और हाल में ऐसा लगने लगा था

15:22.464 --> 15:25.007
कि एक बुरे विचार को अच्छे विचार में बदलने के लिए
अकेलापन ही काफ़ी था।

15:25.008 --> 15:26.510
भाड़ में गया।

15:29.263 --> 15:31.055
- ए।
- तो तुमने वह देखा था, है न?

15:31.056 --> 15:34.059
- क्या तुम गई थी?
- हाँ, मैं गई थी।

15:34.977 --> 15:36.185
- हैलो।
- ए।

15:36.186 --> 15:38.145
- ए, लड़कियों।
- ए।

15:38.146 --> 15:40.523
- कई महिलाएँ आई हैं।
- धन्यवाद। किसे पता था?

15:40.524 --> 15:41.941
शायद वे इस बहाने

15:41.942 --> 15:43.776
यहाँ आकर तुम्हारे सजावट के तरीके चुराना चाहती हैं।

15:43.777 --> 15:45.486
वैसे, तुम्हारा घर काफ़ी शानदार लग रहा है।

15:45.487 --> 15:48.114
सच में? मैं सजावट बदलने के बारे में सोच रही थी।

15:48.115 --> 15:50.199
अरे, जो भी हो।

15:50.200 --> 15:52.703
उन ब्राउनी में गांजा है। तुम्हें बाद में खाना चाहिए।

15:53.328 --> 15:54.538
क्या ये ग्लूटेन-रहित हैं?

15:55.205 --> 15:56.874
- बेशक।
- तो फिर, ठीक है।

15:59.418 --> 16:01.502
ठीक है, देवियों!

16:01.503 --> 16:03.297
कौन चाहती है कि उसका रेप हो?

16:06.383 --> 16:08.509
बिल्कुल सही जवाब।

16:08.510 --> 16:11.305
तो अपने कैनपेज़ नीचे रखो और काम पर लगो।

16:15.559 --> 16:18.394
सारी पत्नियाँ मैगी और सुज़ैन के यहाँ कुंग फ़ू सिखने गई थीं

16:18.395 --> 16:20.354
और सारे पति निक के यहाँ शराब पी रहे थे,

16:20.355 --> 16:23.150
यानी मैं कोई भी खाली घर चुन सकता था।

16:25.444 --> 16:26.611
जब मेल् और मैं शादीशुदा थे,

16:26.612 --> 16:29.740
हमने रेज़निक परिवार के डिनर का निमंत्रण
कभी अस्वीकार नहीं किया था।

16:31.325 --> 16:35.162
डॉम एक पेशेवर शेफ़ था
और वह हमेशा बेहद स्वादिष्ट खाना बनाता था।

16:37.706 --> 16:39.374
सामने का दरवाज़ा खुल गया है।

16:41.919 --> 16:43.127
दरवाज़ा बंद हुआ।

16:43.128 --> 16:45.922
कैट रेज़निक मैनहैटन की
सबसे नामचीन आपराधिक बचाव वकीलों में से

16:45.923 --> 16:47.298
एक थी।

16:47.299 --> 16:50.260
दो हज़ार डॉलर प्रति घंटे के शुल्क पर,
उसे कोर्ट में बेहद क्रूर माना जाता था।

16:52.429 --> 16:54.723
साथ ही, उसे आज शाम को घर पर नहीं होना चाहिए था।

16:55.557 --> 16:56.600
और वह...

16:57.559 --> 16:59.228
वह डॉम नहीं था।

17:40.102 --> 17:41.979
वह बच्चा ब्लेक फ़ारकस था,

17:42.980 --> 17:45.356
जो टोरी से एक क्लास ऊपर था और, जहाँ तक मुझे याद है,

17:45.357 --> 17:47.025
कैट की बेटी, अलिसा को डेट कर रहा था।

18:02.958 --> 18:05.501
डोमेन डोवने शेवले-मॉन्ट्रेशे ग्रैंड क्रू।

18:05.502 --> 18:07.337
सन् 2013 विंटेज।

18:08.255 --> 18:09.882
शेवले-मॉन्ट्रेशे 2013

18:11.508 --> 18:16.262
लालू बिज़े-लरॉय, उर्फ़ क्वीन ऑफ़ बर्गेंडी का आविष्कार।

18:16.263 --> 18:18.681
बायोडायनामिक वाइन निर्माण में अग्रणी,

18:18.682 --> 18:20.600
वह मानती थी कि सेंट-रोमैन में
उनकी बेलों का अपना व्यक्तित्व है

18:20.601 --> 18:22.895
और उनके साथ जीवित प्राणियों जैसा
बर्ताव करने के लिए प्रसिद्ध थी।

18:23.979 --> 18:25.813
यह बिल्कुल उसी प्रकार की बकवास थी

18:25.814 --> 18:27.231
जो दिखावटी वाइन प्रेमियों को पसंद है,

18:27.232 --> 18:30.359
और मान भी लीजिए,
क्या कोई ऐसा वाइन प्रेमी है जो दिखावटी न हो?

18:30.360 --> 18:34.864
इसीलिए वे इसके लिए
ख़ुशी से 32 हज़ार डॉलर प्रति बोतल देने को तैयार हैं।

18:34.865 --> 18:37.825
इसकी क़ीमत को देखते हुए,
शायद आज की रात पूरी तरह से असफल नहीं थी।

18:37.826 --> 18:39.745
बस, मैं यहाँ से निकलने का रास्ता ढूँढ सकूँ।

19:12.110 --> 19:13.986
बार्नी चोई

19:13.987 --> 19:15.989
हे भगवान।

19:20.410 --> 19:21.662
कूप।

19:23.205 --> 19:25.706
- हाँ।
- कूप, तुम कहाँ हो?

19:25.707 --> 19:26.791
बाहर हूँ।

19:26.792 --> 19:28.668
सभी निक के यहाँ हैं।

19:28.669 --> 19:29.752
तुम्हें यहाँ आना होगा।

19:29.753 --> 19:31.546
हम इस बारे में बात कर चुके हैं।

19:31.547 --> 19:33.381
हाँ, पर तब मैं नशे में नहीं था।

19:33.382 --> 19:36.008
बस... चलो भी। तुम क्या करोगे?

19:36.009 --> 19:39.804
तुम अपने खाली घर में जाकर
ख़ुद पर तरस खाकर फिर से अकेले पार्टी करोगे?

19:39.805 --> 19:41.430
मुझे बस इस बारे में सोचकर ही बुरा लग रहा है।

19:41.431 --> 19:43.432
देखो, बस मेरे लिए आओ, समझे?

19:43.433 --> 19:44.518
आ जाओ। आओ...

19:48.063 --> 19:50.440
मैं वहाँ कभी नहीं आऊँगा।

19:52.901 --> 19:54.570
- श्री कूपर।
- एलेना।

19:55.404 --> 19:56.404
मुझे देखकर हैरानी हुई?

19:56.405 --> 19:57.489
हाँ।

19:58.615 --> 20:00.116
माफ़ कीजिए। मेरा मतलब... नहीं।

20:00.117 --> 20:01.952
मुझे पता नहीं था कि आप आ रहे हैं।

20:03.287 --> 20:04.537
वे नीचे हैं।

20:04.538 --> 20:05.956
बढ़िया है। धन्यवाद।

20:13.505 --> 20:16.132
सन् 2004 यूएसए मेन्स बास्केटबॉल
ओलिंपिक टीम की घोषणा हो चुकी है

20:16.133 --> 20:18.802
ब्रैंडेस

20:29.229 --> 20:30.229
बाईस।

20:30.230 --> 20:32.398
तुरंत इनमें से एक खरीदो।

20:32.399 --> 20:34.692
क्योंकि जब यह बाज़ार में उपलब्ध होगा,
तब काफ़ी देर हो चुकी होगी।

20:34.693 --> 20:36.445
मैं झूठ नहीं बोल रहा।

20:39.489 --> 20:41.950
मैं तुम्हें बता रहा हूँ,
भविष्य में ऐसे ही टॉयलेट प्रचलित होंगे।

20:42.451 --> 20:44.619
यह पर्यावरण के अनुकूल है, तुम्हारे तापमान की जाँच करेगा,

20:44.620 --> 20:47.872
तुम्हारे पेशाब की जाँच करेगा और जब भी बैठोगे,
तुम्हारे नितंब और अंडकोष साफ़ करेगा।

20:47.873 --> 20:49.374
हाँ, तुम्हारे भी, जूल्स।

20:50.667 --> 20:53.753
इसमें ब्लूटूथ और वाई-फ़ाई है,
ताकि तुम अपना संगीत बजा सको।

20:53.754 --> 20:58.674
और यह मूत्र परीक्षण के परिणाम
सीधे तुम्हारे डॉक्टर को ईमेल कर सकता है।

20:58.675 --> 21:00.885
ताकि सरकार तुम्हारे मूत्र और मल की जासूसी कर सके।

21:00.886 --> 21:02.220
मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं है।

21:02.221 --> 21:03.346
हाँ, ठीक है। मेरे पास है।

21:03.347 --> 21:05.556
मैंने लक्सोस एमटी के साथ साझेदारी की है।

21:05.557 --> 21:07.642
इनकी खुदरा क़ीमत 30 हज़ार डॉलर है

21:07.643 --> 21:10.019
और मुझे बिना कुछ खर्चा किए 20 प्रतिशत मिलेगा।

21:10.020 --> 21:11.897
मैं बता रहा हूँ, यार, यह...

21:12.481 --> 21:14.774
यह मेरा जॉर्ज फ़ोरमन ग्रिल होगा।

21:14.775 --> 21:16.609
इस क़ीमत पर,
बेहतर होगा कि यह तुम्हारे लिए माँस पकाए।

21:16.610 --> 21:17.985
और तुम्हें ओरल सेक्स दे।

21:17.986 --> 21:19.445
कैट तुम्हें वह नहीं दे रही है?

21:19.446 --> 21:21.656
- ए।
- हे भगवान।

21:21.657 --> 21:24.450
नीच, जुआरी बेवकूफ़ों के इस दल को देखो।

21:24.451 --> 21:26.202
- वाह।
- ए।

21:26.203 --> 21:27.662
- ए, कूप।
- कूप!

21:27.663 --> 21:29.957
- कैसे हो, यार?
- तुम आ गए।

21:31.333 --> 21:32.917
वाह। तुम्हारा यहाँ होना बहुत मायने रखता है।

21:32.918 --> 21:35.586
- सच में।
- चलो इसे बड़ा मुद्दा न बनाएँ।

21:35.587 --> 21:36.672
हाँ। नहीं।

21:38.715 --> 21:39.715
वाह। ग्रैंड क्रू।

21:39.716 --> 21:41.592
- यह शानदार बोतल है।
- यह ठीक-ठाक है।

21:41.593 --> 21:43.302
मैं इसे बार में खोलकर सुगंध को बढ़ने के लिए छोड़ूँगा।

21:43.303 --> 21:44.470
- ठीक है।
- हाँ।

21:44.471 --> 21:45.722
मुझे ख़ुशी है कि तुम आए।

21:48.141 --> 21:49.810
कैप्टन कर्क का टॉयलेट?

21:50.644 --> 21:52.687
यह अच्छी प्रगति है।

21:52.688 --> 21:55.481
समय आ गया है
कि तुम मेरी बात सुनो और इसे भूलकर आगे बढ़ो।

21:55.482 --> 21:56.691
मैं कुछ नहीं भूलूँगा।

21:56.692 --> 21:59.652
उस कमबख़्त आदमी ने मेरी पत्नी को छीना।
मैं उसे मेरे दोस्त भी छीनने नहीं दूँगा।

21:59.653 --> 22:01.195
- यह हुई न बात।
- हे भगवान।

22:01.196 --> 22:02.822
तुम कितने नशे में हो?

22:02.823 --> 22:04.365
चलो देखें।

22:04.366 --> 22:07.451
मेरे घर के नवीकरण का बजट बढ़कर लाखों में चला गया है,

22:07.452 --> 22:10.121
मेरे सास-ससुर हमारे क़रीब रहने के लिए अमरीका आ रहे हैं

22:10.122 --> 22:14.835
और मेरे सबसे बड़े, सबसे लाभदायक क्लाइंट ने
अपना करियर तबाह कर लिया

22:15.377 --> 22:16.377
और अपने बिल नहीं चुका रहा है।

22:16.378 --> 22:19.006
इसलिए, मैं काफ़ी नशे में हूँ।

22:21.175 --> 22:23.427
पर सवाल यह है कि तुम नशे में क्यों नहीं हो?

22:24.428 --> 22:25.721
तुमने बिल्कुल सही सवाल पूछा।

22:36.231 --> 22:37.566
यह क्या है?

22:38.192 --> 22:40.234
तुम्हारी जान ख़तरे में है।

22:40.235 --> 22:41.819
- हाँ।
- है न?

22:41.820 --> 22:43.613
- हाँ।
- हाँ।

22:43.614 --> 22:44.781
तो...

22:46.575 --> 22:48.701
- हाथ पर वार! फिर गले पर वार करो।
- ठीक है।

22:48.702 --> 22:51.329
- इसमें दो चरण हैं। समझी?
- हाँ।

22:51.330 --> 22:53.372
- हाँ।
- तुम, वहाँ।

22:53.373 --> 22:54.999
- मैं?
- हाँ, आओ।

22:55.000 --> 22:58.920
मेल्! मेल्!

22:58.921 --> 23:00.714
तुम यह कर सकती हो।

23:03.467 --> 23:04.842
शुरू करो! चलो। उसका गला दबाओ।

23:04.843 --> 23:05.928
ठीक है।

23:12.518 --> 23:14.061
अरे, नहीं। मैं हँस नहीं रही। चलो।

23:14.978 --> 23:16.063
ठीक है।

23:16.772 --> 23:17.605
तुम...

23:17.606 --> 23:19.690
- अरे, हाँ। ठीक है।
- हाथ पर वार।

23:19.691 --> 23:21.567
हाथ पर वार। माफ़ करना।

23:21.568 --> 23:23.361
- ठीक है।
- घुटना।

23:23.362 --> 23:24.695
फिर गले पर वार?

23:24.696 --> 23:26.656
और ज़ोर से! फिर से करो!

23:26.657 --> 23:28.241
- माफ़ करना। क्या यह ठीक है?
- चलो भी!

23:28.242 --> 23:30.618
मानो यह सच में हो रहा हो।

23:30.619 --> 23:34.330
ठीक है। अब, वह तुमसे वह सब छीन लेगी
जिसकी तुम्हें परवाह है।

23:34.331 --> 23:35.791
वह सब जिससे तुम प्यार करती हो!

23:36.375 --> 23:38.001
अब, तुम क्या करोगी?

23:43.507 --> 23:44.507
हंटर!

23:44.508 --> 23:46.343
यो, हंटर!

23:47.302 --> 23:49.221
- हाँ?
- यहाँ आओ!

23:51.265 --> 23:52.849
हाँ। यह हंटर है।

23:52.850 --> 23:53.975
यह हमारा ड्रमर है।

23:53.976 --> 23:56.185
यह पागल है।

23:56.186 --> 23:59.189
- तुम्हें इसका संगीत सुनना चाहिए।
- तुम कौन से स्कूल में जाते हो?

24:00.065 --> 24:02.693
- क्या?
- तुम कौन से स्कूल में जाते हो?

24:03.360 --> 24:04.778
मेफ़ील्ड। जहाँ तुम भी जाती हो।

24:05.696 --> 24:07.947
सच में? माफ़ करना।

24:07.948 --> 24:09.198
कोई बात नहीं।

24:09.199 --> 24:10.908
वैसे भी मैं तुमसे एक क्लास नीचे हूँ।

24:10.909 --> 24:13.370
मुझे तुम पर नज़र रखनी होगी।

24:14.913 --> 24:16.414
मशरूम।

24:16.415 --> 24:17.624
लेना चाहोगे?

24:18.375 --> 24:19.751
नहीं। मैं नहीं लूँगा।

24:20.502 --> 24:22.421
यह लेने पर मैं ड्रम नहीं बजा सकूँगा।

24:23.422 --> 24:25.591
या फिर ज़्यादा अच्छा बजाओगे।

24:29.386 --> 24:30.637
भाड़ में गया। ठीक है।

24:36.643 --> 24:38.145
चलो भी। यह शानदार होगा।

24:38.937 --> 24:42.315
मुझे तुम्हें स्कॉटलैंड के इस आदमी से मिलवाना होगा
जिससे मैं खरीदता हूँ।

24:42.316 --> 24:44.859
वह अपने पीपे बनाने के लिए
इन पुनर्निर्मित शैरी बैरलों का इस्तेमाल करता है।

24:44.860 --> 24:46.903
यह इसे मिठास और महोगनी टोन देता है।

24:46.904 --> 24:48.237
वह आदमी कलाकार है।

24:48.238 --> 24:49.864
शैरी के उन पीपों से ही यह इतनी अच्छी बनती है।

24:49.865 --> 24:52.326
यहाँ, स्कॉच एक कमबख़्त धर्म जैसी थी।

24:53.243 --> 24:54.577
हर बार जब कोई ड्रिंक बनाता है,

24:54.578 --> 24:56.913
वे उस स्कॉच के बारे में एक बकवास भाषण देते हैं।

24:56.914 --> 24:58.623
फिर पक्का कोई बीच में टोकेगा

24:58.624 --> 25:01.375
और किसी बेहतरीन बोतल के बारे में बोलेगा
जो उनके पास कभी थी और अब नहीं मिलती,

25:01.376 --> 25:02.920
वगैरह, वगैरह, वगैरह।

25:03.754 --> 25:07.508
शायद किसी समय सबको यह समझ आने लगा था
कि बस यही है।

25:08.133 --> 25:10.593
ये घर, ये पत्नियाँ, ये नौकरियाँ।

25:10.594 --> 25:12.720
कुल-मिलाकर उनकी ज़िंदगियाँ यहीं तक सीमित रहेंगी।

25:12.721 --> 25:14.764
उनका भविष्य पहले से ही लिखा हुआ है।

25:14.765 --> 25:17.266
और इसलिए खालीपन को दूर करने की कोशिश शुरू हुई।

25:17.267 --> 25:21.771
स्कॉच, सिगार, स्मोक्ड माँस,
कस्टम गोल्फ़ क्लब, महँगी एस्कॉर्ट।

25:21.772 --> 25:25.733
अमीर, मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों की शांत हताशा का
फ़ायदा उठाने के लिए

25:25.734 --> 25:27.986
ये उद्योग शुरू हुए।

25:37.621 --> 25:38.914
कूप।

25:39.790 --> 25:42.167
क्या मैंने सही सुना कि तुमने बेइली रसल छोड़ दिया?

25:44.586 --> 25:48.840
हाँ। मैं दुबई के इस पारिवारिक ऑफ़िस के साथ
अपनी ख़ुद की योजनाएँ बना रहा हूँ।

25:48.841 --> 25:50.049
यह बहुत बड़ा फैसला है।

25:50.050 --> 25:51.133
बधाई हो, कूप।

25:51.134 --> 25:52.760
हाँ। धन्यवाद।

25:52.761 --> 25:53.970
निवेश करना शुरू किया?

25:53.971 --> 25:55.805
मैं हाल ही में कई निर्माण कार्य कर रहा हूँ।

25:55.806 --> 25:58.975
- हमें बात करनी चाहिए।
- हाँ, हम अब भी सौदे पर काम कर रहे हैं।

25:58.976 --> 26:00.518
बेइली में मेरे निवेश का क्या?

26:00.519 --> 26:01.894
क्या मुझे निवेश निकाल लेना चाहिए?

26:01.895 --> 26:03.939
- मैं होता तो निकाल लेता।
- नहीं।

26:04.565 --> 26:05.607
नहीं।

26:14.408 --> 26:15.659
चलो!

26:22.291 --> 26:26.794
तुम्हें नहीं पता कि तुम मेरा क्या हाल करती हो

26:26.795 --> 26:30.590
मुझे बिखेरकर दिल में समा लेती हो

26:30.591 --> 26:33.634
मैं पूरी तरह थक चुका हूँ

26:33.635 --> 26:35.720
क़िस्मत ने साथ छोड़ दिया है

26:35.721 --> 26:37.847
मैं मंत्रमुग्ध हो गया हूँ

26:37.848 --> 26:41.392
पर तुम्हारी आँखों में कुछ है

26:41.393 --> 26:44.604
जिसने मेरी उम्मीद को ज़िंदा रखा है

26:44.605 --> 26:46.522
पर मैं ख़ुद से तंग आ गया हूँ

26:46.523 --> 26:48.649
जब मैं तुम्हें देखता हूँ

26:48.650 --> 26:52.945
कि तुम इतनी सुंदर और सच्ची हो

26:52.946 --> 26:56.866
ऐसी दुनिया में जो भद्दी और झूठी है

26:56.867 --> 27:00.411
कोशिश करना भी मुश्किल है

27:00.412 --> 27:02.581
और मैं सोचने लगा हूँ...

27:35.989 --> 27:38.200
हंटर, क्या कर रहे हो, यार?

28:20.200 --> 28:21.951
- चलो। और ज़ोर से।
- मैं?

28:21.952 --> 28:23.035
हाँ, और ज़ोर से!

28:23.036 --> 28:24.704
तुम।

28:24.705 --> 28:26.372
वह क्या है? नहीं। वह रेप है।

28:26.373 --> 28:28.833
तुम्हारा रेप हो रहा है! यह मज़ाकिया नहीं है।

28:28.834 --> 28:30.960
तुम। तुम मारी गई। तुम मर गई।

28:30.961 --> 28:32.295
तुम मर गई!

28:32.296 --> 28:34.131
थोड़ा आगे। चलो!

28:35.132 --> 28:38.217
यह बकवास है। तुम पीड़ित की तरह वार कर रही हो।

28:38.218 --> 28:40.469
क्या तुम यही हो? क्या तुम पीड़ित हो?

28:40.470 --> 28:42.263
- नहीं।
- नहीं? तुम मुस्कुरा क्यों रही हो?

28:42.264 --> 28:45.309
शुरू करो! वार करो! चलो!

28:46.643 --> 28:49.563
बेहतर है। हाँ!

28:50.272 --> 28:52.983
हाँ!

28:54.526 --> 28:56.403
हाँ।

29:03.619 --> 29:10.250
मैं सारे दर्द को सहलाती हूँ
उसे अपने अंदर गहराई में रखती हूँ

29:10.751 --> 29:17.216
मैं यह समझ सकती हूँ
पर मुझे थोड़ा समय चाहिए

29:17.799 --> 29:24.306
अगर इस बीच
तुम्हारा मन बदला

29:24.806 --> 29:31.771
अगर तुम चाहो, तो मैं इंतज़ार करूँगी
पर मुझे थोड़ा समय चाहिए

29:31.772 --> 29:38.320
मुझे और दो दिन दो
मैं तुमसे प्यार करती हूँ

29:41.281 --> 29:42.699
ए।

29:43.575 --> 29:44.742
वह सच में शानदार था।

29:44.743 --> 29:45.993
धन्यवाद।

29:45.994 --> 29:47.245
तुम्हारे लिए एक ड्रिंक खरीद सकता हूँ?

29:47.246 --> 29:48.997
मैं मुफ़्त की पीती हूँ।

29:49.665 --> 29:51.082
यह हमारे सौदे का हिस्सा है।

29:51.083 --> 29:55.420
ठीक है। तो, मैं अपने लिए ड्रिंक खरीदकर
तुम्हारे साथ बैठ सकता हूँ?

29:56.505 --> 29:57.714
वैसे, मैं टॉम हूँ।

29:58.799 --> 30:00.174
तुम एक अच्छे आदमी लगते हो, टॉम,

30:00.175 --> 30:03.970
और तुम्हारे कंधे काफ़ी आकर्षक हैं,
पर मैं तुम्हें सच-सच बताऊँगी।

30:03.971 --> 30:05.930
- मैं बुरी विकल्प हूँ।
- कोई बात नहीं।

30:05.931 --> 30:07.974
मुझे पता है कि कैसे दूर भागना है।

30:07.975 --> 30:10.059
हंटर

30:10.060 --> 30:11.436
रुको।

30:12.729 --> 30:14.898
ए, बच्चे। कैसे हो? कैसे...

30:16.525 --> 30:18.318
रुको। नहीं। रुको। धीरे बोलो।

30:19.027 --> 30:20.236
धीरे बोलो।

30:20.237 --> 30:21.321
तुम कहाँ हो?

30:31.206 --> 30:33.500
ए। तुम्हें पता है कि हंटर कहाँ है?

30:34.293 --> 30:35.294
कौन?

30:37.671 --> 30:39.298
ड्रग्स मत लो।

30:42.676 --> 30:44.761
चलो भी, यार। मुझे पेशाब करना है। क्या कर रहे हो?

30:50.851 --> 30:52.769
हंटर! यह मैं हूँ, ऐली।

31:11.747 --> 31:12.955
ए, बच्चे।

31:12.956 --> 31:14.791
मेरे लिए जगह है?

31:29.932 --> 31:31.391
यह आलिशान है।

31:33.727 --> 31:35.103
तो तुमने क्या लिया?

31:35.604 --> 31:37.064
एक मशरूम और एक कैप्सूल।

31:37.981 --> 31:39.273
वाह।

31:39.274 --> 31:40.692
अब भी नशे में हो?

31:41.818 --> 31:44.363
निर्भर करता है। हम बाथटब में बैठे हैं?

31:51.203 --> 31:54.331
कोई मुझ पर कभी ध्यान नहीं देता।

31:55.582 --> 31:56.833
पता नहीं क्यों।

31:56.834 --> 31:59.001
शायद मैं बस ऐसा ही हूँ।

31:59.002 --> 32:00.963
मैं इसका आदी हो चुका हूँ।

32:01.797 --> 32:05.884
पर आज, इस बैंड के साथ,
उन्होंने आख़िरकार मुझ पर ध्यान दिया।

32:07.219 --> 32:08.762
और मुझे अच्छा महसूस हुआ।

32:11.306 --> 32:13.517
और फिर मैंने उन्हें निराश कर दिया।

32:14.393 --> 32:15.227
मैं समझती हूँ।

32:16.061 --> 32:17.271
मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है।

32:19.314 --> 32:21.024
मेरे साथ अब भी ऐसा होता है।

32:22.276 --> 32:23.652
दरअसल, अब मैं ऐसी ही बन गई हूँ।

32:24.862 --> 32:26.655
इस मामले में, हम दोनों काफ़ी हद तक एक जैसे हैं।

32:27.364 --> 32:29.907
हम नज़र में आने से डरते हैं,
पर इसका यह मतलब नहीं है कि हम नज़र नहीं आना चाहते।

32:29.908 --> 32:31.493
या हमें इसकी ज़रूरत महसूस नहीं होती है।

32:32.286 --> 32:34.203
शायद इसीलिए हम संगीतकार हैं।

32:34.204 --> 32:36.539
- यह नज़र में आने का मौका है।
- यो, मुझे पेशाब करना है!

32:36.540 --> 32:38.708
मैं तुम्हारी धुलाई करूँगी!

32:38.709 --> 32:41.043
- चले जाओ!
- चलो भी।

32:41.044 --> 32:42.796
जल्दी करो!

32:44.464 --> 32:46.716
ख़ैर, इस मामले में,

32:46.717 --> 32:48.342
मुझे नहीं लगता कि तुम्हें चिंता करने की कोई ज़रूरत है

32:48.343 --> 32:50.887
क्योंकि वहाँ जो भी हुआ,

32:50.888 --> 32:54.140
वे बच्चे इतने नशे में हैं कि उन्हें कल कुछ याद नहीं रहेगा।

32:54.141 --> 32:56.185
- आपको ऐसा लगता है?
- हाँ।

32:57.811 --> 32:59.062
घर जाने के लिए तैयार हो?

33:00.230 --> 33:02.191
- हाँ।
- ठीक है।

33:04.234 --> 33:07.403
वैसे, पहले तुम्हें उठना होगा

33:07.404 --> 33:10.157
क्योंकि मुझे इससे निकलने के लिए
तुम्हारी मदद चाहिए होगी।

33:17.831 --> 33:20.917
मैं कभी इतनी सुंदर हाउसकीपर नियुक्त नहीं करती।

33:20.918 --> 33:23.920
मेरा मतलब,
पक्का निक उसके साथ सेक्स कर रहा होगा।

33:23.921 --> 33:26.380
- मैं ज़रूर करता।
- हाँ, मुझे पता है कि तुम ज़रूर करते।

33:26.381 --> 33:27.966
क्या वह करती?

33:28.634 --> 33:29.550
सही कहा।

33:29.551 --> 33:31.093
वह बेहद सुंदर अंगूठी है।

33:31.094 --> 33:32.387
देखो।

33:34.765 --> 33:35.766
यह लो।

33:37.351 --> 33:38.477
इस नायाब चीज़ को देखो।

33:39.436 --> 33:41.562
तुम इसे पकड़ सकते हो।
बस अपनी ऊँगली में नहीं डाल सकते।

33:41.563 --> 33:42.855
क्यों नहीं डाल सकता?

33:42.856 --> 33:45.442
क्योंकि तुमने कोई
कमबख़्त चैंपियनशिप नहीं जीती है, है न, पीटर?

33:58.455 --> 34:00.414
वाह, पॉल।

34:00.415 --> 34:02.417
- वह बेहद आकर्षक है।
- वह बुरी नहीं है, हँ?

34:03.043 --> 34:05.461
अरे, हाँ। वह ख़ूबसूरत है।

34:05.462 --> 34:07.880
वह तुम्हारे किसी रेस्टोरेंट में बस एक वेट्रेस थी?

34:07.881 --> 34:10.633
कुछ विकल्प रखना हमेशा अच्छा होता है।

34:10.634 --> 34:11.926
तुम्हारा क्या, डॉम?

34:11.927 --> 34:13.553
इतनी सारी जवान वेट्रेस, हँ?

34:13.554 --> 34:15.137
पक्का शेफ़ को पहले चुनने का मौका मिलता होगा।

34:15.138 --> 34:16.638
चलो भी।

34:16.639 --> 34:18.559
- यह रिश्ते में दरार लाने लायक नहीं है।
- नहीं?

34:19.184 --> 34:20.853
कैट और मेरे बीच काफ़ी शानदार रिश्ता है।

34:24.857 --> 34:26.692
मुझे सच में तलाक़ लेना है।

34:27.317 --> 34:30.151
ए, वैसे, सैम के साथ कैसा चल रहा है?

34:30.152 --> 34:32.655
तुम लोग इस पेचीदा क़ानूनी तलाक़ प्रक्रिया से बच सकोगे?

34:32.656 --> 34:34.490
लगता तो नहीं है।

34:34.491 --> 34:37.827
वह बहुत ही कठोर, ईर्ष्यालु और लालची है।

34:37.828 --> 34:39.495
वह कमीनी मेरे सारे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही है।

34:39.496 --> 34:40.663
मैंने उसे बहुत बड़ा प्रस्ताव दिया,

34:40.664 --> 34:44.917
पर उसके बकवास वक़ीलों ने उसे मना लिया
कि वह उससे भी ज़्यादा पैसों की हक़दार है।

34:44.918 --> 34:46.878
पर मैं बता दूँ, उसे वे नहीं मिलेंगे।

34:46.879 --> 34:48.797
हद है, पॉल। बस भी करो।

34:49.505 --> 34:50.506
तुम्हें क्या समस्या है, कूप?

34:50.507 --> 34:52.884
वह तुम्हारे बच्चों की माँ है। तुम ऐसे क्यों बोल रहे हो?

34:52.885 --> 34:54.135
शायद हम दोनों बस अलग हैं।

34:54.136 --> 34:55.887
निक तुम्हारे बच्चों की माँ के साथ सेक्स कर रहा है

34:55.888 --> 34:57.847
और तुम उसके लिए एक महँगी वाइन की बोतल लेकर आए।

34:57.848 --> 34:59.724
- पॉल, शांत हो जाओ।
- बस सभ्य बर्ताव करो।

34:59.725 --> 35:02.685
वह कमबख़्त वेश्या
मेरे सारे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही है।

35:02.686 --> 35:05.938
अरे, नहीं, पॉल। पता नहीं।
अगर सैम ने तुम्हें अपने उस छोटे, उदासीन,

35:05.939 --> 35:07.899
नन्हें लिंग के साथ उसके साथ सेक्स करने दिया,

35:07.900 --> 35:09.693
- तो शायद वह इसकी हक़दार है।
- कमीने!

35:10.485 --> 35:11.528
कमीने!

35:13.363 --> 35:15.865
मैं तुम्हारी जान ले लूँगा। सच में मार डालूँगा।

35:15.866 --> 35:17.033
और तुम कमबख़्त...

35:17.034 --> 35:18.451
- झगड़ा बंद करो!
- मैं तुम्हारी जान ले लूँगा।

35:18.452 --> 35:20.287
यो, शांत हो जाओ।

35:21.413 --> 35:22.955
ठीक है।

35:22.956 --> 35:25.416
ठीक है, सभी सुनो, अब असली पार्टी शुरू हुई है।

35:25.417 --> 35:27.126
पता है क्या?

35:27.127 --> 35:29.670
जो मुझे हराकर स्कोर कर सकेगा, उसे हज़ार डॉलर मिलेंगे।

35:29.671 --> 35:32.215
- हाँ।
- हाँ। कौन क़िस्मतवाला महसूस कर रहा है?

35:32.216 --> 35:33.424
मैं!

35:33.425 --> 35:35.594
हाँ। चलो नीचे चलें।

35:37.638 --> 35:39.431
शेवले-मॉन्ट्रेशे 2013

36:27.521 --> 36:28.981
चलो, यार। चलो।

36:32.442 --> 36:34.902
अस्वीकृत। पहुँच अस्वीकृत।

36:34.903 --> 36:36.946
आज नहीं, कमीने।

36:36.947 --> 36:39.156
- यह हुई न बात।
- कभी नहीं। मेरे घर में नहीं।

36:39.157 --> 36:41.450
ठीक है। अगला कौन आएगा? कोई कोशिश करना चाहेगा?

36:41.451 --> 36:44.495
जैरी, जैरी, जैरी!

36:44.496 --> 36:47.416
जैरी? ठीक है। ठीक है। बस बहुत हुआ।

36:48.083 --> 36:49.292
जैरी, तुमने पहले डिवीज़न में खेला था न?

36:49.293 --> 36:50.586
- बेशक।
- ठीक है।

36:51.086 --> 36:52.795
- उम्मीद है कि तुममें अब भी क्षमता है।
- ठीक है।

36:52.796 --> 36:54.380
जैरी पर 100 डॉलर। दस पर एक।

36:54.381 --> 36:56.174
- कौन बाज़ी लगाएगा?
- मैं लगाऊँगा।

36:56.175 --> 36:58.092
अरे, वाह।

36:58.093 --> 37:00.052
- चलो भी, जैरी।
- यह लो।

37:00.053 --> 37:01.637
- हे भगवान!
- चलो भी।

37:01.638 --> 37:03.264
तुम मुझे ऐसे अटकाओगे?

37:03.265 --> 37:05.725
क्या यही योजना है? तुम्हें लगता है
कि यह वाईएमसीए का कोई पिक-अप गेम है?

37:05.726 --> 37:07.935
वह मुझे दो। नौसिखिए कहीं के।

37:07.936 --> 37:09.353
शाबाश, निक।

37:09.354 --> 37:12.023
वह मुझे दो। नौसिखिए कहीं के।

37:12.024 --> 37:14.025
वह मुझे दो।

37:14.026 --> 37:17.361
वह मुझे दो, जैरी। हाँ, मैं डिफ़ेंस भी खेलता हूँ।

37:17.362 --> 37:20.823
- लोग यही चाहते हैं।
- जैरी! चलो भी, जैरी!

37:20.824 --> 37:22.408
लोग यही चाहते हैं।

37:22.409 --> 37:23.869
जैरी!

37:25.871 --> 37:29.790
- अरे, नहीं। अरे, धत्। धत् तेरी की।
- अरे, नहीं।

37:29.791 --> 37:32.001
- अरे, नहीं।
- मुझे माफ़ कर दो, जैरी।

37:32.002 --> 37:33.294
रुको। बस मुझे देखने दो।

37:33.295 --> 37:34.629
यह क्या हो गया?

37:34.630 --> 37:36.506
हड्डी निकल आई है।

37:36.507 --> 37:38.382
ए, 911 पर फ़ोन करो।

37:38.383 --> 37:40.259
- यह बहुत बुरा हुआ।
- तुम जल्दी ठीक हो जाओगे, यार।

37:40.260 --> 37:41.969
- धत्!
- धत्, मुझे माफ़ कर दो, जैरी।

37:41.970 --> 37:43.304
- धत् तेरी की।
- सब ठीक हो जाएगा।

37:43.305 --> 37:45.307
- मुझे ऐसी चीज़ें देखना पसंद नहीं है।
- उसे मत छुओ।

38:00.989 --> 38:02.990
मैं बर्दाश्त कर सकती हूँ कि पॉल
आधी उम्र की लड़की के साथ सेक्स कर रहा है।

38:02.991 --> 38:06.203
मेरा मतलब, यह भद्दा और रूढ़िवादी और दयनीय है,

38:06.995 --> 38:09.914
पर वह इतना आत्ममुग्ध है
कि उसे एक ऐसी युवती पर विश्वास है जो उसके प्रति

38:09.915 --> 38:11.374
आकर्षित होने का ढोंग कर रही है।

38:11.375 --> 38:14.627
पर उसकी यह लापरवाही।

38:14.628 --> 38:16.879
मेरा मतलब, मुझे इसी से गुस्सा आता है।

38:16.880 --> 38:18.965
मैं बस क़िस्मतवाली हूँ
कि उसकी वजह से मुझे हर्पीज़ नहीं हुआ।

38:18.966 --> 38:20.634
उस वेट्रेस को हर्पीज़ है?

38:21.176 --> 38:22.593
नहीं, मुझे नहीं पता।

38:22.594 --> 38:24.178
मैं तो बस सैद्धांतिक तौर पर कह रही हूँ।

38:24.179 --> 38:25.680
सैद्धांतिक हर्पीज़।

38:25.681 --> 38:29.476
और कोई भी यह देख सकता है
कि यह लड़की बस एक अस्थाई उपाय है।

38:29.977 --> 38:33.354
मेरा मतलब, जल्द ही किसी दिन
वह उठकर ख़ुद को आईने में देखेगा

38:33.355 --> 38:37.818
और फिर उसे एहसास होगा
कि उसमें जो भी कमियाँ हैं, वे अब भी मौजूद हैं।

38:39.444 --> 38:43.197
और साथ ही, मुझे धोखा देने के बाद भी,
भगवान जाने कितनी बार,

38:43.198 --> 38:46.785
वह ऐसे जता रहा है मानो मैंने ही ग़लती की। मेरा मतलब...

38:49.663 --> 38:51.540
शायद कूप के साथ मुझे इतनी समस्या नहीं हुई।

38:52.207 --> 38:54.250
वैसे, हाँ। हमारी स्थिति एक जैसी नहीं है।

38:54.251 --> 38:56.628
मेरा मतलब, तुम्हारे मामले में तुम पॉल हो, है न?

38:57.504 --> 38:58.838
- क्या?
- नहीं, मुझे माफ़ कर दो।

38:58.839 --> 39:01.007
मैं यह कहने की कोशिश नहीं कर रही
कि तुम पॉल जैसी हो।

39:01.008 --> 39:03.593
मेरा बस यह मतलब था कि अफ़ेयर तुमने किया था।

39:03.594 --> 39:05.344
मेरा मतलब, मैं तुम्हें आंक नहीं रही हूँ।

39:05.345 --> 39:06.638
मेरा मतलब, बिल्कुल नहीं आंक रही।

39:07.639 --> 39:09.682
- अब मैं बोलना बंद करूँगी।
- हे भगवान। मैं पॉल हूँ।

39:09.683 --> 39:11.559
- नहीं, तुम पॉल नहीं हो।
- नहीं। तुमने सही कहा।

39:11.560 --> 39:14.104
- मेरा वह मतलब नहीं था।
- मैंने ही धोखा दिया था।

39:16.523 --> 39:20.277
पर मैंने कई सालों की... कई सालों की कोशिशों के बाद...

39:21.403 --> 39:26.909
धोखा दिया जब मैं कूप का ध्यान
हमारी ओर आकर्षित करने में असफल रही।

39:29.244 --> 39:30.287
मेरी ओर।

39:35.083 --> 39:39.670
पर मैंने चाहे जो भी कोशिश की,
हमारे बीच की दरार बढ़ती गई

39:39.671 --> 39:42.758
और एक पल आया जब मेरे पास करने को कुछ नहीं था।

39:43.425 --> 39:45.719
इसलिए तुमने उसके सबसे अच्छे दोस्तों में से
एक के साथ सेक्स किया।

39:46.929 --> 39:48.263
- मुझे माफ़ कर दो।
- वाह।

39:48.805 --> 39:50.181
- माफ़ करना। यह ब्राउनी का असर है।
- सैम।

39:50.182 --> 39:51.265
यह ब्राउनी का असर है।

39:51.266 --> 39:54.310
इसलिए ऐसा नहीं बोल रही
क्योंकि मैंने अभी-अभी तुम्हारी धुलाई की?

39:54.311 --> 39:57.438
क्या? हे भगवान। यह बेहद बचकाना है
कि तुम्हें लगता है कि तुमने मेरी धुलाई की।

39:57.439 --> 39:59.357
- तुम्हें सच में भ्रम हुआ है।
- अगर वे मुझे नहीं रोकते,

39:59.358 --> 40:01.859
- तो मैं वह दीवार तोड़कर तुम्हें बाहर फेंक देती।
- तुम सच में पागल हो।

40:01.860 --> 40:03.694
मैं झटके में तुम्हारी ऐसी धुलाई

40:03.695 --> 40:05.571
- कर सकती हूँ...
- यह देखो।

40:05.572 --> 40:07.031
- तुम मज़ाक कर रही हो? क्या?
- मेरे डोले देखो।

40:07.032 --> 40:09.116
- क्या देखूँ? कौन से डोले?
- मेरे डोले देखो, कमीनी।

40:09.117 --> 40:11.786
- वह... वह सपाट है।
- यहाँ देखो। इसे देखो।

40:11.787 --> 40:14.247
- इसे देखो। इसे महसूस करो।
- ठीक है। रुको। मुझे महसूस करने दो।

40:14.248 --> 40:16.374
यह? मैं बस यह कर सकती हूँ?

40:16.375 --> 40:19.961
- हे भगवान। ए।
- हाँ। ठीक है, मेल्।

40:19.962 --> 40:22.965
- तुम क्या कर रही हो?
- हाँ, यह लो।

40:23.549 --> 40:25.342
क्या तुम बस...

40:31.682 --> 40:33.140
नहीं।

40:33.141 --> 40:34.350
चलो भी।

40:34.351 --> 40:37.980
- हार मान लो। हद है।
- इस तरह हार नहीं मानते हैं।

40:40.607 --> 40:42.359
हे भगवान।

40:54.121 --> 40:55.581
मैं ग़ायब होने लगी।

40:56.456 --> 41:00.878
सबसे महत्वपूर्ण इंसान होने के बजाय,
उसकी ज़िंदगी का एक छोटा सा हिस्सा बनने लगी।

41:02.171 --> 41:06.258
यह ऐसा था मानो उसके दिल में बस थोड़ी सी जगह थी
और मुझे बस और ज़्यादा जगह चाहिए थी।

41:08.594 --> 41:12.264
मुझे नहीं लगता कि कूप के दिल में इतनी जगह है।

41:15.559 --> 41:18.270
शायद कभी थी, पर अब नहीं रही।

41:20.480 --> 41:22.106
तुम्हारे अंदर काफ़ी गुस्सा दबा हुआ है।

41:22.107 --> 41:24.067
तुम्हें जल्द ही सेक्स करने की ज़रूरत है।

41:25.986 --> 41:28.322
हाँ। जानती हूँ।

41:30.574 --> 41:31.909
ठीक है। मुझे जाना होगा।

41:35.162 --> 41:36.330
हाँ। मुझे भी।

41:43.504 --> 41:45.463
तुम पैसों से भरे बैग के बारे में बात करना चाहते हो?

41:45.464 --> 41:46.882
नहीं।

41:50.594 --> 41:53.639
क्या तुम कभी किसी ऐसी चीज़ को देखते हो
जिसे तुम बहुत लंबे समय से देख रहे हो...

41:55.474 --> 41:59.394
पर अचानक तुम्हें एहसास होता है
कि तुम्हें वह बहुत समय पहले दिखना बंद हो गया था?

42:00.312 --> 42:02.064
हम किस बारे में बात कर रहे हैं?

42:03.774 --> 42:04.816
मेरी ज़िंदगी के बारे में।

42:09.821 --> 42:10.822
अरे, धत् तेरी की।

42:15.160 --> 42:16.495
हद है, बार्नी।

42:19.831 --> 42:21.666
मुझे माफ़ कर दो।

42:21.667 --> 42:22.917
वह एक पहला नमूना है।

42:22.918 --> 42:24.711
मुझे माफ़ कर...

42:27.130 --> 42:29.091
अगर आपको रूपक पसंद हैं...

42:30.384 --> 42:33.970
तो देखिए एक आदमी 30,000 डॉलर के
एक ऐसे टॉयलेट में उल्टी कर रहा है

42:33.971 --> 42:35.514
जो किसी भी पाइप से जुड़ा नहीं है।

42:38.976 --> 42:41.686
पर, अगर आप एक ख़ास नज़रिए से देखें,

42:41.687 --> 42:44.439
तो इस शहर में सब कुछ एक कमबख़्त रूपक है,

42:45.440 --> 42:49.778
जिससे यह समझना सच में मुश्किल हो जाता है
कि क्या, अगर कुछ है भी तो, वास्तविक है।

43:17.222 --> 43:18.473
तुम्हारा दिन अच्छा बीते।

43:22.644 --> 43:23.812
ए, हंटर।

43:50.422 --> 43:52.840
ए।

43:52.841 --> 43:54.008
मैं तुम्हारे घर गई थी।

43:54.009 --> 43:56.260
ऐली से मिली। उसने बताया कि तुम यहाँ होगे।

43:56.261 --> 43:58.012
अब वह तुम्हारे साथ रह रही है?

43:58.013 --> 43:59.514
हाँ। वह कुछ समस्याओं से गुज़र रही है।

43:59.515 --> 44:01.307
मैं नहीं चाहता था कि वह अकेली रहे।

44:01.308 --> 44:03.017
यह बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है।

44:03.018 --> 44:04.770
वैसे, मैं उसका इकलौता सहारा हूँ।

44:06.188 --> 44:08.732
वह मेरा भी सहारा ले सकती है, कूप।
उम्मीद है कि तुम यह जानते हो।

44:12.069 --> 44:14.237
निक ने बताया कि अब तुम बेइली में नहीं रहे?

44:14.238 --> 44:17.658
हाँ। मैं यूएई के एक नए फ़ंड के साथ काम शुरू करने वाला हूँ।

44:18.367 --> 44:19.742
कम निरीक्षण, बेहतर मुनाफ़ा।

44:19.743 --> 44:20.826
ऐसे ही अचानक?

44:20.827 --> 44:22.745
बदलाव लाने का समय आ गया है।

44:22.746 --> 44:24.121
तुम बेइली में काफ़ी लंबे समय से थे।

44:24.122 --> 44:26.165
हाँ, वैसे, तुम भी मेरे साथ काफ़ी लंबे समय से थी, है न?

44:26.166 --> 44:27.792
ठीक है, कूप।

44:27.793 --> 44:29.210
चिंता मत करो। तुम्हें तुम्हारे चेक मिल जाएँगे।

44:29.211 --> 44:30.503
अरे, भाड़ में जाओ।

44:30.504 --> 44:32.421
तुम्हें मुझसे क्या चाहिए, हँ?

44:32.422 --> 44:34.049
क्या चाहिए? मुझे बताओ।

44:34.675 --> 44:36.259
तुम्हारे साथ बात करना बस असंभव हो गया है।

44:36.260 --> 44:38.804
फिर भी, तुम अब भी
मुझसे बात करने की कोशिश कर रही हो।

44:40.973 --> 44:43.725
मैं टोरी के लिए
एक पेशेवर कोच नियुक्त करने के बारे में सोच रही थी।

44:44.351 --> 44:46.894
लगभग एक हज़ार प्रति सप्ताह का खर्चा आएगा।
बस तुमसे इस बारे में बात करना चाहती थी।

44:46.895 --> 44:49.689
मैं उसका कोच हूँ और वह यहाँ एडी के साथ अभ्यास करती है।

44:49.690 --> 44:50.815
- उसका अभ्यास अच्छा चल रहा है।
- पता है।

44:50.816 --> 44:52.942
- मैं पेशेवर कोच के बारे में बात कर रही हूँ।
- निक के दोस्तों में से एक, हँ?

44:52.943 --> 44:55.736
यह निक के नहीं,
टोरी के लिए क्या सबसे अच्छा है, इस बारे में है।

44:55.737 --> 44:57.238
अगले कुछ महीने महत्वपूर्ण हैं

44:57.239 --> 44:59.532
और तुम जानते हो कि प्रिंसटन के लिए खेलने का मौका
वह कितना ज़्यादा चाहती है।

44:59.533 --> 45:01.826
- उसे पेशेवर कोच की ज़रूरत नहीं है।
- हमारी वजह से...

45:01.827 --> 45:04.036
कम से कम, उसे ऐसे इंसान की ज़रूरत है जो वहाँ आए।

45:04.037 --> 45:05.371
- मैं आता हूँ।
- नहीं, कूप।

45:05.372 --> 45:06.956
- तुम बस आख़िरी समय पर आते हो...
- अरे, हद है।

45:06.957 --> 45:09.292
- ...ताकि ख़ुद को विश्वास दिला सको कि तुम आए थे।
- फिर से वही बकवास।

45:09.293 --> 45:11.043
हम बार-बार इस पर बहस नहीं करेंगे।

45:11.044 --> 45:12.920
मेरे लिए न आना अलग बात है,

45:12.921 --> 45:14.964
पर बेहतर होगा कि तुम उसके लिए आओ।

45:14.965 --> 45:17.176
- समझे?
- और कुछ?

45:42.284 --> 45:44.827
आपके पास यहाँ कई घड़ियाँ हैं, श्री स्पर्लिंग।

45:44.828 --> 45:47.413
कोई चोर केवल वही घड़ी क्यों चुराएगा?

45:47.414 --> 45:51.250
उस इकलौती घड़ी की क़ीमत 225,000 डॉलर है।

45:51.251 --> 45:53.669
तो, चोर लालची नहीं बनना चाहता था?

45:53.670 --> 45:56.172
चूँकि बाकी घड़ियाँ वहीं हैं,

45:56.173 --> 45:59.676
मुझे लगता है, कहीं आपने वह घड़ी खो ना दी हो।

46:00.385 --> 46:02.554
इतनी महँगी घड़ी कौन खोता है?

46:03.222 --> 46:06.098
पता नहीं। शायद वही जो वह खरीदता है?

46:06.099 --> 46:07.184
क्या?

46:08.769 --> 46:10.603
- आपके पास उस घड़ी की फ़ोटो है?
- हाँ।

46:10.604 --> 46:12.898
और खरीदारी के कागज़ात भी। मैं अभी आया।

46:17.110 --> 46:19.028
इस आदमी के साथ तुम्हारी कोई दुश्मनी है?

46:19.029 --> 46:20.488
बस उसकी घड़ी ढूँढने की कोशिश कर रही हूँ।

46:20.489 --> 46:21.906
तुम्हें लगता है कि हम सच में उसे ढूँढ लेंगे?

46:21.907 --> 46:24.117
पता नहीं, पर हम इसे प्राथमिकता देंगे।

46:25.035 --> 46:27.704
- सच में?
- नहीं। सच में नहीं।

46:44.930 --> 46:47.265
पेपर क्लिप, जो अब बैटरी पैक से जुड़ गया है,

46:47.266 --> 46:48.934
एक टेंशनर के रूप में काम करेगा।

46:50.102 --> 46:53.397
अब, अपने टेंशनर को जगह पर ही रखिए।

46:54.940 --> 46:56.400
केवल एक सेंटीमीटर अंदर।

46:57.025 --> 46:58.276
उस पर ज़ोर मत डालिए।

46:58.277 --> 47:00.737
बस हल्की सी खरोंच आ सकती है।

47:01.446 --> 47:03.907
अब, बिजली चालू कीजिए।

47:06.076 --> 47:11.290
खुल गया। और अगर इससे काम नहीं बना,
तो आप हमेशा अपना ज़ोर आज़मा सकते है।

47:18.797 --> 47:20.506
मेरे साइकेट्रिस्ट को यह जानकर बेहद ख़ुशी होती

47:20.507 --> 47:24.553
कि मैं उस आदमी का सामान चुरा रहा था
जिसने मेरी पत्नी के साथ सेक्स किया था।

47:28.056 --> 47:29.641
पर मेरा कोई साइकेट्रिस्ट नहीं था।

47:30.309 --> 47:32.643
मेरे पास था, एक यूट्यूब टुटोरिअल,

47:32.644 --> 47:34.687
निक की चैंपियनशिप अंगूठी

47:34.688 --> 47:36.689
और यह धारणा कि सब चीज़ों पर विचार करें तो,

47:36.690 --> 47:38.525
मैं इसमें काफ़ी माहिर हो रहा था।

47:44.448 --> 47:45.449
या नहीं हो रहा था।

48:58.188 --> 49:00.190
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता
