WEBVTT

00:09.635 --> 00:12.971
तो, हाँ, बेइली की तुलना में,
हम यहाँ काफ़ी कम संरचित हैं।

00:13.055 --> 00:16.265
हम क्लाइंटों को क्षेत्र के आधार पर नहीं,
बल्कि संबंध के आधार पर विभाजित करते हैं।

00:16.350 --> 00:18.018
यहाँ कर्मचारियों को मुनाफ़े का हिस्सा मिलता है,

00:18.101 --> 00:20.854
पर अक्सर मैं किसी मैनेजर को

00:20.938 --> 00:23.649
कोई ख़ास क्लाइंट सौंपता हूँ अगर मुझे लगता है
कि इस तरह से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

00:23.732 --> 00:26.360
- तो, ऑफ़िस में पारदर्शिता होती है।
- हाँ, यह उचित है।

00:26.443 --> 00:27.444
अह-हँ।

00:27.528 --> 00:30.656
मुझे पता है कि तुम सहकर्मियों के साथ
ज़रूरी जानकारी साझा करने के आदी नहीं हो, कूप,

00:30.739 --> 00:34.159
पर मानना पड़ेगा, मुझे लगता है
कि यह हमारे लिए शानदार साझेदारी हो सकती है।

00:34.993 --> 00:36.078
मैक्स। हाँ, अंदर आओ।

00:36.161 --> 00:38.872
- कूप, तुम मैक्स कोन को जानते हो?
- पता नहीं, हम एक-दूसरे को जानते हैं?

00:38.956 --> 00:40.082
पिछले साल रॉबिन हुड वाला डिनर।

00:40.165 --> 00:42.084
टेलर स्विफ़्ट के सुइट के लिए
तुमने मुझसे ज़्यादा बोली लगाई थी।

00:42.167 --> 00:44.336
- हाँ। इसके लिए माफ़ी चाहूँगा। हाँ।
- हाँ।

00:44.419 --> 00:47.089
मेरी एक 17 साल की बेटी है
और मुझे भयानक परिणामों का सामना करना पड़ता।

00:47.172 --> 00:49.216
- बेशक।
- मैक्स एक सुपरस्टार है।

00:49.299 --> 00:51.760
वह उभरते बाज़ारों में काफ़ी क़िस्मतवाला रहा है।

00:52.344 --> 00:54.263
मैं इस बारे में सब कुछ सुनने के लिए उत्सुक हूँ।

00:54.972 --> 00:57.850
तुम्हें मेरे गैर-प्रलोभन समझौते के बारे में पता है?

00:57.933 --> 00:59.101
क़ानूनी सलाहकारों को इसकी चिंता नहीं है।

00:59.184 --> 01:01.895
इस समझौते को लागू करवाने की क़ीमत बहुत ज़्यादा होगी,
बेइली के लिए भी।

01:05.732 --> 01:09.778
ठीक है, तो मैं अपने क्लाइंट के साथ अकेले काम करूँगा,
बेशक, पारदर्शी रूप से।

01:09.862 --> 01:11.029
आम फ़ीस रहेगी

01:11.113 --> 01:13.156
और अब बस इस पर चर्चा करना बाकी है
कि मेरा हिस्सा कितना होगा।

01:13.240 --> 01:14.241
सही कहा न?

01:15.576 --> 01:16.910
दरअसल नहीं।

01:18.161 --> 01:19.621
वे मैक्स के क्लाइंट होंगे।

01:20.205 --> 01:23.208
तुम बस नए क्लाइंट ढूँढोगे जिसकी तुम्हें फ़ीस मिलेगी।

01:23.292 --> 01:24.501
हम देखेंगे कि कितनी सफलता मिलती है।

01:24.585 --> 01:26.795
हाँ, हम निवेश पूंजी लाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

01:27.629 --> 01:29.339
तो मैं इस बच्चे के लिए क्लाइंट लाऊँगा,

01:29.423 --> 01:31.633
वह अपने क्लाइंटों की गिनती बढ़ाएगा
और फिर तुम मुझे निकाल दोगे?

01:31.717 --> 01:33.510
व्हो, मुझे किसी की मदद की ज़रूरत नहीं है।

01:33.594 --> 01:36.096
सम्मान सहित, मैक्स,
तुम्हारे बॉस को लगता है कि तुम्हें मदद की ज़रूरत है,

01:36.180 --> 01:38.390
वरना हम अभी चर्चा नहीं कर रहे होते, है न?

01:38.473 --> 01:39.558
कूप।

01:39.641 --> 01:41.935
थ्री यैंकीज़ ने पिछले साल
बस सात प्रतिशत मुनाफ़ा कमाया, बेन।

01:42.019 --> 01:44.730
उससे पहले वाले साल में तुम्हें 20 प्रतिशत का घाटा हुआ था
जबकि बाकी सभी फ़ायदे में थे।

01:44.813 --> 01:46.315
हमने इंडेक्स स्टॉक में कुल मिलाकर बेहतर प्रदर्शन किया।

01:46.398 --> 01:49.151
मैक्स, चुप रहो।
किसी को इंडेक्स स्टॉक की परवाह नहीं है।

01:49.234 --> 01:51.486
- इसके पिताजी कौन हैं?
- क्या?

01:51.570 --> 01:54.114
इसे यहाँ आए पाँच मिनट भी नहीं हुए हैं
और मुझे पता चल गया कि यह यहाँ सिफ़ारिश पर आया है।

01:55.782 --> 01:56.950
मेरा भांजा है।

01:57.951 --> 01:59.494
ख़ैर, अंकल बेन,

01:59.578 --> 02:02.539
तुम न्यू जर्सी में घटिया कॉन्डो बेचने से
बस एक मार्जिन कॉल दूर हो

02:02.623 --> 02:05.042
और तुम सस्ते जूते पहने
किसी बेवकूफ़ को कंपनी सौंपने वाले हो…

02:05.125 --> 02:06.710
- ए।
- …क्योंकि वह तुम्हारा भांजा है।

02:06.793 --> 02:08.878
- अरे, तुम यहाँ आकर…
- चुप रहो, मैक्स।

02:08.961 --> 02:10.047
कूप।

02:10.130 --> 02:12.591
बेन, तुम एक डूबता हुआ जहाज़ हो।

02:13.634 --> 02:15.385
डिनर पार्टियों में तुम्हारा मज़ाक उड़ाया जाता है।

02:15.928 --> 02:18.889
वैसे, जहाँ तक मैंने सुना है,
केवल मैं ही तुमसे मिलने के लिए राज़ी हुआ।

02:20.474 --> 02:22.017
और इससे तुम्हारे बारे में क्या पता चलता है?

02:24.269 --> 02:25.437
शुभकामनाएँ।

02:25.521 --> 02:29.274
टेक स्टॉक्स में उछाल
दूसरी तिमाही के लिए रिकॉर्ड गति

02:37.241 --> 02:39.493
मैं बेरोजगार था और, ज़ाहिर तौर पर,
नौकरी के लायक नहीं था,

02:39.576 --> 02:41.411
अपना सबसे अच्छा सूट

02:41.495 --> 02:43.997
और चोरी की घड़ी पहने हुए
200,000 डॉलर की कार में बैठा था।

02:44.665 --> 02:47.251
कुछ समझ नहीं आ रहा था, और इसलिए,

02:47.835 --> 02:50.420
समय आ गया था
कि कुछ अन्य विकल्पों पर विचार करना शुरू करूँ।

03:04.935 --> 03:07.521
पैटेक फ़िलिप नॉटिलस, 18 कैरेट।

03:08.981 --> 03:10.065
यह शानदार घड़ी है।

03:10.941 --> 03:12.234
मुझे खाता देखना होगा,

03:12.317 --> 03:16.238
पर मुझे लगता है कि मैं तुम्हें इसके लिए
लगभग 175,000 दे सकता हूँ।

03:17.030 --> 03:18.949
हाँ, ये सेकंडहैंड बाज़ार में अच्छी बिकती हैं।

03:19.032 --> 03:20.033
दो लाख।

03:20.742 --> 03:22.327
एक लाख पचासी हज़ार।

03:22.411 --> 03:23.704
आख़िरी दाम है।

03:26.206 --> 03:27.875
- यह तुम्हारी हुई।
- बढ़िया है।

03:28.667 --> 03:30.752
मुझे बस बक्सा और कागज़ात चाहिए होंगे।

03:34.631 --> 03:35.674
यह नई नहीं है।

03:35.757 --> 03:37.843
हाँ, मुझे पता है, पर इसका एक सीरियल नंबर है

03:37.926 --> 03:40.304
और इसके साथ प्रामाणिकता का प्रमाण पत्र आता है,
जिसकी मुझे ज़रूरत होगी।

03:42.055 --> 03:43.515
दरअसल, मेरे पास दोनों चीज़ें नहीं हैं।

03:43.599 --> 03:46.018
मुझे यह तोहफ़े में मिली थी।

03:47.060 --> 03:48.061
हाँ।

03:48.145 --> 03:49.605
माफ़ करना, मेरे दोस्त।

03:49.688 --> 03:51.523
कागज़ात नहीं हैं, तो नहीं खरीद सकता।

03:52.191 --> 03:54.443
वैसे, अगर मैंने दाम कम कर दिया तो?

03:59.531 --> 04:00.532
लो।

04:01.992 --> 04:04.036
तुम ब्रॉन्क्स में यहाँ जाओ।

04:04.119 --> 04:05.454
लू से मिलो।

04:06.413 --> 04:07.414
- लू?
- हाँ।

04:07.497 --> 04:09.041
और लू से कहो कि तुम्हें लिपशिट्ज़ ने तुम्हें भेजा है।

04:09.124 --> 04:10.250
वर्गास पॉन शॉप
खरीदें बेचें अदला-बदली करें

04:18.466 --> 04:20.219
वर्गास पॉन शॉप

04:54.253 --> 04:55.546
तुम लू हो?

04:56.630 --> 04:57.881
तुम कौन हो?

04:59.591 --> 05:01.218
माफ़ करना, लिपशिट्ज़ ने मुझे भेजा है।

05:01.301 --> 05:02.344
मैं लू हूँ।

05:04.638 --> 05:07.266
- तुम लिपशिट्ज़ को कैसे जानते हो?
- हम अभी-अभी मिले।

05:08.308 --> 05:11.728
कहाँ मिले? किसी बार में,
यहूदी मंदिर में, एए मीटिंग में, कहाँ?

05:12.312 --> 05:13.689
उसकी दुकान में। मैं बस…

05:13.772 --> 05:15.440
मैं यह बेचने की कोशिश कर रहा हूँ।

05:18.986 --> 05:20.696
हम पीछे जा रहे हैं, रॉको।

05:20.779 --> 05:22.573
आओ, चलो एक नज़र डालूँ।

05:37.671 --> 05:42.676
ऊपर जाकर टीवी देखो जबकि दादी काम करेगी, ठीक है?

05:42.759 --> 05:44.636
- ठीक है।
- ठीक है।

05:47.556 --> 05:51.685
हाँ, तो मेरी पत्नी को बस लगता है
कि यह ज़्यादा भड़कीली है।

05:52.769 --> 05:54.521
ज़्यादा भड़कीली है, हँ?

05:56.899 --> 05:59.610
क्या इसलिए तुम शादी की अंगूठी नहीं पहनते हो?

05:59.693 --> 06:01.737
तुम घड़ी खरीदोगी या मेरा विश्लेषण करोगी?

06:01.820 --> 06:04.031
मैं एक ही समय में दोनों कर सकती हूँ।

06:08.702 --> 06:10.245
मैं तुम्हें इसके लिए 65 दूँगी।

06:10.329 --> 06:12.080
लिपशिट्ज़ मुझे 185 देने वाला था।

06:12.164 --> 06:13.332
फिर उसने तुम्हें मेरे पास भेजा।

06:13.999 --> 06:15.792
अगर तुम इसे वैध रूप से बेच सकते, तो यहाँ नहीं आते।

06:18.253 --> 06:19.254
पचानवे।

06:23.717 --> 06:26.428
तुम्हारे जैसे आदमी यहाँ अक्सर नहीं आते हैं।

06:26.512 --> 06:28.597
तुम क्या हो, व्यापारी? स्टॉकब्रोकर?

06:29.598 --> 06:30.682
जो भी हो।

06:31.183 --> 06:36.104
मुद्दा यह है कि तुम ऐसे आदमी हो जो ऐसी चीज़ें
खरीदता और बेचता है जिन्हें वह कभी नहीं छूता।

06:36.188 --> 06:38.482
तुम चीज़ों को एक क़ीमत देते हो।

06:39.107 --> 06:42.903
तुम्हारा कौशल है, अन्य अमीर लोगों को
उस क़ीमत का यक़ीन दिलाना।

06:43.737 --> 06:47.449
अब तुम यहाँ मुझे ऐसी चीज़ बेच रहे हो
जिसे तुम अपने हाथ में थाम सकते हो।

06:47.533 --> 06:48.951
यह तुम्हारे लिए नई बात है।

06:49.034 --> 06:53.163
तुम्हें इस बाज़ार की समझ नहीं है,
पर फिर भी तुम्हें लगता है कि तुम मोलभाव कर सकते हो।

06:55.290 --> 06:57.376
यह समझदारी नहीं है, यह बेवकूफ़ी है।

06:59.211 --> 07:01.129
शायद यह बस हताशा है।

07:03.966 --> 07:05.843
पहली बार तुमने सच बोला।

07:06.343 --> 07:08.303
अब हम सौदा कर सकते हैं।

07:08.387 --> 07:09.638
मैं तुम्हें 60 दूँगी।

07:11.181 --> 07:12.432
तुमने अभी-अभी 65 कहा था।

07:12.516 --> 07:13.767
सौदा तय रहा।

07:13.851 --> 07:15.936
तुम मुझे मेरी मूल क़ीमत पर वापस ले आए।

07:16.019 --> 07:18.272
क्या मोलभाव करते हो।

08:35.265 --> 08:37.893
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

08:53.742 --> 08:54.743
ओह, जान।

09:07.256 --> 09:08.382
समय हो गया, बेटे।

09:11.093 --> 09:12.344
समय हो गया।

09:12.970 --> 09:14.471
- सुप्रभात।
- हमें देर हो गई है।

09:14.555 --> 09:17.224
ए, तुमने अपने डैड के मेसेज का जवाब दिया?

09:17.307 --> 09:18.350
आप मज़ाक कर रही हैं?

09:18.433 --> 09:20.644
कृपया, बस मेरी ख़ातिर उन्हें जवाब दो।

09:21.603 --> 09:22.938
हाँ, ठीक है।

09:23.021 --> 09:24.147
ए।

09:28.819 --> 09:30.070
अलविदा, मॉम।

09:32.447 --> 09:36.618
साँस लेते हुए हाथ ऊपर करो और दायाँ हाथ वापस नीचे ले जाओ।

09:36.702 --> 09:38.036
हम बायाँ हाथ वापस नीचे लाएँगे…

09:38.120 --> 09:39.955
मेरी थॉन्ग मुझे परेशान कर रही है।

09:40.998 --> 09:41.999
यह लो।

09:44.084 --> 09:44.918
हैलो।

09:48.589 --> 09:49.590
नॉटिलस

09:49.673 --> 09:51.341
वैलनेस एंड काउंसिलिंग सेंटर

09:51.425 --> 09:52.426
धन्यवाद।

09:54.428 --> 09:58.473
वह मेरी माँ के बॉयफ़्रेंड को
कमीना बुलाने के तरीके ढूँढने में माहिर है।

09:58.557 --> 10:01.476
वह बस एक सेल्फ़ी थी
और मैंने वह अपने बॉयफ़्रेंड के साथ साझा की थी,

10:01.560 --> 10:03.395
फिर उसने वह अपने दोस्तों के साथ साझा की…

10:04.521 --> 10:06.190
मैंने रोबॉटिक्स क्लब छोड़ दिया।

10:06.273 --> 10:07.524
मुझे बताओ क्या हुआ।

10:07.608 --> 10:09.735
आप मुझसे बात नहीं उगलवा सकतीं।

10:11.320 --> 10:12.905
नहीं, देखो, वह फूल लेकर नीचे आया,

10:12.988 --> 10:16.366
उसने मुझे इतने जुनून के साथ किस किया

10:16.450 --> 10:18.160
और यह मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन किस था…

10:20.621 --> 10:21.955
मार्क।

10:22.039 --> 10:24.750
हाँ, मेरी माँ मुझे डाँटने लगीं, जैसे हमेशा डाँटती हैं।

10:24.833 --> 10:28.378
शायद मैंने बस उन्हें हज़ारवीं बार सही साबित किया था।

10:28.462 --> 10:29.588
वैसे, अब एक मिनट रुको।

10:29.671 --> 10:32.007
क्या हम यह स्वीकार कर सकते हैं

10:32.090 --> 10:35.511
कि डिटेंशन पाने और कार खरोंचने में अंतर है?

10:35.594 --> 10:37.429
हाँ, मुझे पता है।

10:38.263 --> 10:40.974
क्या तुमने यह पहली बार किया था?

10:41.058 --> 10:42.184
मैं पहली बार पकड़ा गया।

10:44.770 --> 10:47.856
- क्या तुम कार के मालिक को जानते हो?
- नहीं, नहीं जानता।

10:47.940 --> 10:49.149
तो फिर तुमने ऐसा क्यों किया?

10:49.233 --> 10:51.985
मेरा मतलब, शायद तुम नहीं जानते हो,
पर मैं बस सोच रही हूँ

10:53.695 --> 10:55.030
कि तुम्हारे दिमाग़ में क्या चल रहा था?

10:56.240 --> 10:59.034
मुझे काफ़ी गुस्सा आता है।

11:00.202 --> 11:03.163
यह दरअसल गुस्सा नहीं है, मानो जैसे एक ऊर्जा है,

11:03.872 --> 11:06.708
और यह ऊर्जा मेरे अंदर बस बढ़ती रहती है

11:06.792 --> 11:08.460
और मुझे बेचैन कर देती है।

11:08.544 --> 11:11.755
और ऐसा पल आता है जब मैं काँप रहा होता हूँ

11:11.839 --> 11:16.093
और अगर मैं कुछ नहीं करता हूँ,
तो मैं बस फट जाऊँगा, समझी?

11:18.512 --> 11:20.597
और फिर मैं कोई खिड़की तोड़ देता हूँ

11:20.681 --> 11:22.057
या कोई कार वगैरह खरोंच देता हूँ।

11:23.642 --> 11:25.060
और मानो…

11:25.853 --> 11:29.523
यह ऊर्जा बस बाहर निकल जाती है
और मैं फिर से साँस ले सकता हूँ।

11:40.325 --> 11:43.704
हम सबका एक सपना होता है,
कोई निर्वाण जिसकी हम कल्पना करते हैं।

11:43.787 --> 11:45.080
वह जगह जहाँ हम पहुँचना चाहते हैं

11:45.163 --> 11:47.207
जिसका आख़िरकार मतलब होगा
कि हमने सब हासिल कर लिया है,

11:47.291 --> 11:49.668
सफलता, ख़ुशी, शांति।

11:50.878 --> 11:52.671
मेरे लिए, वह वेस्टमॉन्ट विलेज था,

11:52.754 --> 11:57.050
जहाँ करोड़ों के घर,
घास के शानदार मैदान और विशिष्ट क्लब हैं।

11:57.968 --> 11:59.303
पर मुझे शक़ होने लगा था

11:59.386 --> 12:01.889
कि मेरे सपने मेरी तरह ही

12:01.972 --> 12:03.140
बेवकूफ़ाना थे।

12:16.153 --> 12:17.279
ए, कूप!

12:25.454 --> 12:26.705
ओकवुड कंट्री क्लब,

12:26.788 --> 12:28.624
जो सालाना एक लाख डॉलर लेकर आपको परोसे जाने वाले

12:28.707 --> 12:30.167
प्रत्येक सलाद, बर्गर, कॉफ़ी

12:30.250 --> 12:32.961
और कॉकटेल के लिए सामान्य मूल्य से 40 प्रतिशत
ज़्यादा भुगतान करने का विशेषाधिकार देता है।

12:33.712 --> 12:34.963
पर अगर आप उसके सदस्य नहीं बनते हैं,

12:35.047 --> 12:37.424
तो सबको ऐसा लगता है कि वे आपको स्वीकार नहीं करेंगे।

12:37.925 --> 12:40.427
यह सामाजिक जबरन वसूली का सदियों पुराना तरीका है,

12:40.511 --> 12:43.180
पर सब कुछ जानते हुए भी,
मैं बाकी बेवकूफ़ों की तरह वहाँ जाने से

12:43.263 --> 12:44.681
ख़ुद को रोक नहीं पाया।

12:45.307 --> 12:46.433
बहुत ख़ूब।

12:48.268 --> 12:49.645
तुम मुझे थोड़ा थका रही हो।

12:49.728 --> 12:51.188
वह निक के साथ क्यों खेल रही है?

12:51.688 --> 12:52.773
क्योंकि तुमने देर कर दी।

12:53.357 --> 12:54.191
शाबाश।

12:55.400 --> 12:56.401
टेनिस मेरी ख़ासियत है।

12:56.485 --> 12:59.863
क्या तुम कृपया उससे यह न करने को कह सकती हो?

12:59.947 --> 13:01.156
ठीक है, हमने योजना नहीं बनाई थी, कूप।

13:01.240 --> 13:03.534
हमें बस पता नहीं था कि तुम कब आओगे और टूर्नामेंट कल है।

13:03.617 --> 13:05.077
वह अच्छा खेल रही है।

13:05.160 --> 13:09.248
उसे अपना यूटीआर नौ तक लाना होगा,
तब जाकर प्रिंसटन वाले उस पर नज़र तक डालेंगे।

13:09.331 --> 13:10.791
मुझे लगा था कि उसका यूटीआर नौ ही है।

13:10.874 --> 13:12.459
नहीं, 8.7 है।

13:12.543 --> 13:14.169
उसे इस टूर्नामेंट में चार या पाँच सितारा

13:14.253 --> 13:16.171
खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ लगातार दो मैच जीतने होंगे।

13:16.255 --> 13:18.382
वैसे, एक बास्केटबॉल खिलाड़ी इसमें कैसे मदद करेगा?

13:18.465 --> 13:21.051
वह यहाँ समय पर आया था।

13:25.264 --> 13:26.431
तुमने सही कहा।

13:26.515 --> 13:27.724
अब चलो चलें।

13:28.600 --> 13:29.810
ए।

13:30.978 --> 13:33.063
ए, कूप, इसके लिए माफ़ी चाहूँगा,
बस मदद करने की कोशिश कर रहा हूँ।

13:33.146 --> 13:35.691
हाँ, हाँ। अगर मुझे पता चला
कि किसी की पत्नी को सेक्स करना है,

13:35.774 --> 13:37.067
तो मैं तुम्हें बता दूँगा।

13:40.279 --> 13:42.531
ठीक है, चलो थोड़ा नेट पर अभ्यास करें, हँ?

13:42.614 --> 13:43.824
कोच हमें नेट की ओर भागने से मना करते हैं।

13:45.117 --> 13:47.369
वैसे, उसने सही कहा, पर कभी-कभी यह…

13:48.829 --> 13:49.955
…कारगर होता है।

13:52.374 --> 13:54.209
टूर्नामेंट कल है। यह सही समय नहीं है।

13:55.127 --> 13:57.129
यह टेनिस की मूल तकनीक है। चलो, मैं तुम्हें दिखाता हूँ।

13:57.212 --> 13:58.297
मारो। ज़ोर से मारो।

14:06.680 --> 14:07.514
आप ठीक हैं?

14:08.265 --> 14:09.391
बहुत बढ़िया। अच्छा शॉट था।

14:10.726 --> 14:12.352
आपने मेरे बॉयफ़्रेंड के अंडकोषों पर मुक्का मारा था।

14:13.562 --> 14:15.272
ठीक है, वैसे, वह फिर भी उस लायक था।

14:15.898 --> 14:16.899
ए, टोरी।

14:17.524 --> 14:19.735
- ए, चेल्स।
- कल के लिए शुभकामनाएँ।

14:19.818 --> 14:20.819
तुम्हें भी। कमीनी।

14:23.947 --> 14:26.325
- मुझे लगा था कि तुम दोनों दोस्त हो।
- हाँ, हम हैं, पर टेनिस टीम में

14:26.408 --> 14:28.243
एक ही नई खिलाड़ी के लिए जगह है।

14:28.327 --> 14:30.621
वैसे, सकारात्मक पहलू देखो,
शायद उसे प्रिंसटन में दाख़िला नहीं मिलेगा।

14:30.704 --> 14:31.914
शायद मुझे दाख़िला नहीं मिलेगा।

14:32.789 --> 14:34.082
अब तुम बस बचकानी बात कर रही हो।

14:34.833 --> 14:36.793
चलो, वापस बेसलाइन पर चलें।

14:36.877 --> 14:38.003
चलो।

15:08.116 --> 15:09.952
लगता है तुम्हारे और निक के बीच
सब कुछ सच में अच्छा चल रहा है, हँ?

15:10.035 --> 15:11.119
सब ठीक चल रहा है।

15:13.872 --> 15:15.415
चीज़ें अब भी शुरुआती चरण में हैं।

15:15.499 --> 15:18.168
शुरुआती चरण में? वह लगभग तुम्हारे साथ ही रह रहा है।

15:18.252 --> 15:19.378
क्या? नहीं, ऐसा नहीं है।

15:19.461 --> 15:21.421
मैं उसे अक्सर घर भेज देती हूँ।

15:21.505 --> 15:23.590
मुझे अकेले सोना पसंद है।

15:23.674 --> 15:26.426
उसे मेरे पास भेज दो। मैं उसे घास काटने वाली
मशीन की तरह गेराज में रखूँगी

15:26.510 --> 15:28.428
और थोड़ी छंटाई चाहिए होगी, तब बाहर निकालूँगी।

15:29.263 --> 15:30.264
इसका क्या मतलब है?

15:30.347 --> 15:32.349
- मैगी और मैंने उसके जिम में दाख़िला लिया है।
- हाँ।

15:32.432 --> 15:34.059
- सारी क्लासें बढ़िया हैं।
- बढ़िया है।

15:35.269 --> 15:36.812
मैं इक्विनॉक्स जाना पसंद करती हूँ।

15:37.688 --> 15:38.939
इसलिए क्योंकि मेल् को अकेले रहना पसंद है…

15:39.022 --> 15:40.023
- जो भी हो।
- …है न?

15:40.649 --> 15:42.568
- धत्। दोस्तों।
- क्या हुआ?

15:42.651 --> 15:43.986
पॉल आया है।

15:46.905 --> 15:49.950
हे भगवान। क्या यह वही वेट्रेस है?

15:50.033 --> 15:51.618
हाँ, साक्षात्।

15:52.953 --> 15:54.788
सच में, वह अपना पूरा शरीर दिखा रही है।

15:54.872 --> 15:56.790
विश्वास नहीं होता कि वह उसे यहाँ लेकर आया।

15:56.874 --> 15:58.125
इस बारे में कोई नियम होना चाहिए।

15:58.208 --> 15:59.168
वह भाड़ में जाए।

15:59.251 --> 16:00.252
हाँ, वह भाड़ में जाए।

16:00.335 --> 16:02.087
वह कितने साल की है, 16, 17?

16:02.171 --> 16:03.380
चौबीस।

16:04.631 --> 16:06.216
- उसका नाम मिस्टी है।
- हे भगवान।

16:06.300 --> 16:10.888
मैं सवैना बोलने वाली थी, पर मिस्टी भी ठीक है।

16:10.971 --> 16:11.930
हाँ।

16:12.014 --> 16:14.057
वैसे, तुम पॉल के रेस्टोरेंटों में गई हो।

16:14.141 --> 16:16.268
उसकी सारी वेट्रेस मिस्टी के जैसी ही हैं।

16:16.351 --> 16:17.644
ए। ए।

16:17.728 --> 16:18.854
क्या हुआ?

16:20.856 --> 16:23.317
बेशक, तुम्हें छोड़कर।

16:23.400 --> 16:24.693
कोई बात नहीं।

16:25.569 --> 16:28.572
उसने मुझे 15 साल पहले चुना था,
जब मैं भी वैसी बिकिनी पहना करती थी।

16:28.655 --> 16:31.074
ऐसा मत कहो, सैम। तुम बेहद आकर्षक हो।

16:31.658 --> 16:33.202
और जब तुम कहोगी कि तुम तैयार हो,

16:33.285 --> 16:36.413
हम तुम्हें किसी योग्य कुंवारे से मिलवाएँगे।

16:36.496 --> 16:37.414
हाँ।

16:37.497 --> 16:39.833
अरे, हाँ, सैम, तुम्हें ढेर सारे बंदे मिलेंगे।

16:39.917 --> 16:41.043
ठीक है।

16:41.126 --> 16:42.920
तुम बंदों के बारे में क्या जानती हो?

16:43.003 --> 16:45.422
धन्यवाद, दोस्तों, पर उसे वही रखे।

16:47.799 --> 16:49.343
और तुम उसके पैसे रखो।

16:49.426 --> 16:51.178
ए। ए, सही कहा, सही कहा!

16:54.139 --> 16:57.267
क्लब में सप्ताहांत का ब्रंच, जहाँ आपको बढ़िया खाना,

16:57.351 --> 17:01.688
अच्छी संगति और ढेरों क़ीमती चीज़ें देखने को मिलेंगी।

17:01.772 --> 17:05.901
ऐसा नहीं है कि मैंने कभी ध्यान नहीं दिया था,
पर शायद अब मैं अलग नज़रिए से देख रहा था।

17:07.819 --> 17:09.154
ए, दोस्तों, कैसे हो?

17:09.780 --> 17:11.406
हैलो, कूप। तुम हमारे साथ बैठोगे?

17:12.241 --> 17:14.034
पता नहीं। तुमने हंटर को देखा है?

17:14.117 --> 17:16.537
- किसी ने भी?
- वह यहीं कहीं है।

17:17.037 --> 17:18.454
जेक, ए।

17:18.539 --> 17:21.124
- ए।
- धत्।

17:21.834 --> 17:23.961
ए, जेक। कैसे हो, बच्चे?

17:24.545 --> 17:25.462
श्री कूपर।

17:26.672 --> 17:28.006
उस दिन के लिए माफ़ी चाहूँगा।

17:28.089 --> 17:29.424
तुमने मुझे झटका दे दिया था।

17:29.508 --> 17:32.010
हाँ। मुझे भी काफ़ी झटका लगा था।

17:32.511 --> 17:33.345
बेशक।

17:33.887 --> 17:35.264
ख़ैर, मुझे उम्मीद है कि कोई…

17:36.348 --> 17:38.016
स्थायी क्षति नहीं पहुँची है।

17:38.100 --> 17:40.561
और इससे भी ज़रूरी बात,
उम्मीद है कि कोई कड़वाहट नहीं है।

17:41.812 --> 17:43.564
- ज़रूर, कोई कड़वाहट नहीं है।
- बहुत ख़ूब।

17:43.647 --> 17:45.065
बढ़िया है। चलो, बैठो, थोड़ा लंच करो।

17:45.148 --> 17:46.567
हाँ, जेक, आओ… चलो तुम्हें…

17:46.650 --> 17:48.610
- वह कैसा था?
- ज़्यादा बेहतर लगेगा अगर आपने यह दिल से कहा था…

17:48.694 --> 17:51.113
वैसे, मुझे ज़्यादा बेहतर लगेगा अगर वह अपनी पैंट पहने रहे।

17:51.196 --> 17:52.739
मेरी बात समझ रही हो? चलो।

17:52.823 --> 17:56.410
ठीक है। अगर तुम्हें हंटर दिखे,
तो कृपया उससे कहना कि मैं उसे ढूँढ रहा हूँ।

17:57.411 --> 17:58.453
धन्यवाद।

18:00.581 --> 18:02.040
- हैलो।
- ए।

18:02.124 --> 18:04.084
- कैसी हो?
- वैसे, मैं अब भी तुमसे नाराज़ हूँ।

18:04.168 --> 18:06.628
जानता हूँ, पर सच कहूँ तो, मुझे कारण याद नहीं है।

18:06.712 --> 18:08.797
- हद है, कूप।
- ए, ए, मैं मज़ाक कर रहा हूँ।

18:08.881 --> 18:10.591
मज़ाक कर रहा हूँ। माफ़ कर दो।

18:10.674 --> 18:11.842
सैम, चलो भी।

18:11.925 --> 18:13.969
मैं उस रात के लिए माफ़ी चाहूँगा,
मेरे दिमाग़ में काफ़ी कुछ चल रहा था।

18:14.052 --> 18:16.054
वैसे, आमतौर पर,
मैं तुमसे थोड़ा ज़्यादा समय तक नाराज़ रहती,

18:16.138 --> 18:18.265
पर पॉल अपनी कमबख़्त वेट्रेस को लेकर आया है
और मैं कमज़ोर महसूस कर रही हूँ,

18:18.348 --> 18:20.893
जिससे मुझे बेहद गुस्सा आ रहा है, तो हाँ।

18:20.976 --> 18:22.352
तुमने देखा उसने क्या पहन रखा था?

18:23.020 --> 18:24.396
मैंने ध्यान नहीं दिया।

18:24.479 --> 18:26.690
वह इसलिए क्योंकि उसने काफ़ी कम कपड़े पहन रखे हैं।

18:26.773 --> 18:29.318
बात यह है कि मुझे जल्द ही सेक्सी महसूस करना है,

18:29.401 --> 18:30.736
इसलिए मैं तुम्हें माफ़ कर दूँगी।

18:30.819 --> 18:33.030
- वैसे, मैं इसे ज़रूर सार्थक बनाऊँगा।
- तुम्हें बनाना ही होगा।

18:33.113 --> 18:34.615
- ए, लड़कियों।
- ए, दोस्तों।

18:34.698 --> 18:36.074
कैसे हो?

18:36.158 --> 18:37.576
हैलो, देवियों।

18:37.659 --> 18:39.286
- ए।
- ब्रैड, जूल्स, कैसे हो?

18:39.369 --> 18:41.038
ए, कूप। कोई ताज़ा और दिलचस्प ख़बर?

18:41.121 --> 18:43.999
हे भगवान, वही घिसी-पिटी ज़िंदगी।
बैंक में स्थिति कैसी है?

18:44.082 --> 18:46.585
वे ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर काफ़ी नाराज़ हैं।

18:46.668 --> 18:49.505
- पर हम सब संभाल लेंगे।
- कृपया, दोस्तों, काम की बातें मत करो।

18:49.588 --> 18:51.215
चेल्सी, मैंने तुम्हें खेलते देखा।

18:51.298 --> 18:52.382
तुम काफ़ी अच्छा खेल रही हो।

18:52.466 --> 18:54.218
धन्यवाद, श्री कूपर।

18:54.301 --> 18:55.844
मैंने निक को टोरी के साथ खेलते देखा।

18:55.928 --> 18:58.388
तुम पेशेवर खिलाड़ियों को शामिल कर रहे हो, हँ?

18:58.972 --> 19:00.974
कूप ही पेशेवर खिलाड़ी है, जान।

19:01.058 --> 19:02.601
उसने प्रिंसटन के लिए खेला था।

19:03.185 --> 19:04.228
क्या मुझे यह पता था?

19:04.311 --> 19:05.771
यह बहुत पहले की बात है।

19:05.854 --> 19:10.067
ख़ैर, मैं भविष्यवाणी कर रहा हूँ कि हमारी बेटियाँ
पिछले साल की तरह फिर से फ़ाइनल में पहुँचेंगी।

19:10.150 --> 19:12.236
- तुम्हें क्या लगता है?
- तुम सही कह रहे हो।

19:12.736 --> 19:14.696
हैलो। कैसी हो?

19:14.780 --> 19:15.656
हैलो।

19:15.739 --> 19:17.824
सभी को हैलो। सप्ताहांत की शुभकामनाएँ।

19:17.908 --> 19:20.452
- ए, जान। पूल कैसा था?
- वह शानदार था।

19:20.536 --> 19:21.870
पैसों से याद आया,

19:22.579 --> 19:24.665
मैंने तुम्हें थ्री यैंकीज़ वाला इंटरव्यू दिलाने के लिए
बहुत मेहनत की थी।

19:24.748 --> 19:26.208
चलो भी, वह बेकार नौकरी थी।

19:26.291 --> 19:27.960
और तुम्हें वह बेकार नौकरी मिल सकती थी।

19:28.877 --> 19:30.420
देखो, तुम्हें किनारे कर दिया गया है, मेरे दोस्त।

19:30.504 --> 19:31.964
और पहले की तरह सफल होने से पहले,

19:32.047 --> 19:33.549
तुम्हें नीचे से शुरुआत करनी होगी।

19:33.632 --> 19:34.800
मैंने तुम्हें यह मौका दिलवाया था।

19:34.883 --> 19:36.635
मैं चंद पैसों के लिए
किसी और के लिए काम नहीं करूँगा, बार्नी।

19:36.718 --> 19:38.428
चलो देखें कि तुम छह महीने बाद भी
यही सोचोगे या नहीं।

19:39.263 --> 19:41.515
मुझे लगता है
कि तुम बस अपने पाँच प्रतिशत के बारे में चिंतित हो।

19:41.598 --> 19:44.643
बिल्कुल सही कहा, साथ ही बकाया 40,000 के
बिल के बारे में भी जो तुम्हें मुझे देने हैं।

19:46.186 --> 19:49.064
- मैं बस कह रहा हूँ।
- हाँ, ख़ैर, मैं बस कह रहा हूँ कि मुझे…

19:49.147 --> 19:50.983
- मुझे जाना होगा।
- तुम अभी-अभी बैठे थे।

19:51.066 --> 19:52.359
जानता हूँ। मुझे जाना होगा। ए।

19:54.361 --> 19:55.529
- हैलो, डैड।
- ए।

19:56.280 --> 19:57.281
क्या तुम नशे में हो?

19:58.532 --> 19:59.575
नहीं।

20:00.951 --> 20:02.578
- बस थोड़ा सा।
- हंटर।

20:02.661 --> 20:04.037
चिंता मत कीजिए, मैंने बस एक कश लिया था।

20:04.121 --> 20:06.039
ख़ुद को काबू में रखो।

20:06.707 --> 20:08.458
तुम इन चीज़ों के लिए अभी काफ़ी छोटे हो।

20:09.501 --> 20:10.961
क्या आप ड्रम सेट नहीं लाने वाले थे?

20:12.087 --> 20:13.755
यह लंबी कहानी है। वह मेरे घर में है।

20:14.965 --> 20:16.133
तो, क्या हम उसे लेने जा सकते हैं?

20:16.758 --> 20:18.051
हम मॉम की कार इस्तेमाल कर सकते हैं।

20:20.095 --> 20:21.680
दरअसल, यह काफ़ी अच्छा विचार है।

20:21.763 --> 20:23.265
पता है क्या? पहले मुझे एक काम पूरा करना है

20:23.348 --> 20:24.725
और फिर हम ड्रम सेट लेने जा सकते हैं।

20:24.808 --> 20:25.809
ठीक है।

20:25.893 --> 20:30.522
ठीक है, क्यों न तुम जाकर कार बदलो?

20:32.482 --> 20:33.483
क्या आप यह कर सकते हैं?

20:34.318 --> 20:35.903
अगर उन्हें लगा कि मैं नशे में हूँ, तो वह बौखला जाएँगी।

20:35.986 --> 20:38.238
अगर परिणामों का सामना नहीं कर सकते,
तो ग़लतियाँ मत करो।

20:39.990 --> 20:41.533
जाओ ले आओ। चलो।

21:07.476 --> 21:09.728
- कैसा रहा?
- कल्पना से बेहतर।

21:09.811 --> 21:12.272
अच्छा? लो। तुम्हें उसकी ज़रूरत होगी।

21:15.526 --> 21:17.361
निक्स स्ट्रॉन्ग ऐस जिम

21:17.444 --> 21:19.154
वह क्या है?

21:19.863 --> 21:21.281
आपने अभी तक ऐसमोबील नहीं देखी?

21:22.241 --> 21:23.367
वह निक की है।

21:23.450 --> 21:24.910
उन्हें उस पर काफ़ी गर्व है।

21:26.995 --> 21:28.121
बेशक।

21:31.333 --> 21:32.543
- धन्यवाद।
- कोई बात नहीं।

22:08.829 --> 22:10.122
- वह उठाओ।
- हाँ।

22:10.622 --> 22:11.456
माफ़ करना।

22:12.708 --> 22:14.793
हैलो, हैलो। अंदर आओ।

22:14.877 --> 22:17.296
हमने एक नई कॉफ़ी मशीन खरीदी है।

22:18.380 --> 22:20.174
मैं हम सबके लिए कॉफ़ी बनाऊँगा।

22:22.342 --> 22:23.635
क्या उन्होंने तुम्हें निकाल दिया?

22:23.719 --> 22:25.554
- मॉम।
- नहीं, उन्होंने मुझे नहीं निकाला।

22:25.637 --> 22:26.597
मैं बस पूछ रही हूँ।

22:26.680 --> 22:29.391
वह घर टूट-फूट रहा था, हम उसके लिए
एक बेहतर घर ढूँढने की कोशिश कर रहे हैं।

22:29.474 --> 22:31.935
- तो, वह तुम्हारे साथ क्यों नहीं रह रही है?
- अरे, धन्यवाद, मॉम।

22:32.019 --> 22:34.313
अरे, मैं बस कह रही हूँ, यह द रिट्ज़ नहीं है।

22:34.396 --> 22:36.023
तुम क्यों यहाँ वापस आना चाहोगी?

22:36.106 --> 22:37.232
मेरे पास कोई अतिरिक्त बेडरूम नहीं है।

22:38.400 --> 22:41.153
मैं भूलती रहती हूँ कि अब तुम बड़े घर में नहीं हो।

22:42.571 --> 22:44.656
देखिए, अगर आपको कोई समस्या होगी, तो मैं बस…

22:44.740 --> 22:46.575
नहीं, बेशक नहीं।

22:47.659 --> 22:48.952
मैं बस कह रही हूँ।

22:49.620 --> 22:51.038
आप दरअसल क्या कह रही हैं?

22:52.164 --> 22:55.083
मैं बस कह रही हूँ कि काश मुझे पता होता
कि क्यों तुम दोनों अपनी ज़िंदगियाँ

22:55.167 --> 22:57.419
- बर्बाद करने पर अड़े हुए हो।
- हे भगवान। हद है।

22:57.503 --> 22:59.171
किसे डीकैफ़ चाहिए?

22:59.254 --> 23:01.048
- मुझे।
- हमारे पास डीकैफ़ नहीं है, रॉन।

23:01.131 --> 23:05.260
- चांदी के पॉड डीकैफ़ हैं।
- नहीं, नीले वाले थे और वे ख़त्म हो गए हैं।

23:05.886 --> 23:06.887
तुम फिर भी लेना चाहोगी?

23:06.970 --> 23:09.848
ऐसा लगता है कि मेरी बेचैनी को बढ़ाने के लिए
यह बहुत अच्छा समय है।

23:12.476 --> 23:14.603
मैं जाकर तुम्हारे बैग ऊपर रख आता हूँ।

23:14.686 --> 23:16.271
एंडी, तुम्हारी कॉफ़ी।

23:16.355 --> 23:18.190
हाँ, डैड, मैं बाद में पीयूँगा।

23:40.420 --> 23:44.466
मैंने ब्रूस और उसके परिवार को स्टॉप एंड शॉप में देखा था।

23:44.550 --> 23:48.929
उसके दो प्यारे बच्चे हैं, त्वचा का रंग बेहद ख़ूबसूरत है।

23:49.012 --> 23:52.224
उसकी पत्नी की वजह से
त्वचा का रंग ब्रूस के मुक़ाबले थोड़ा हल्का है।

23:52.307 --> 23:53.308
यह बढ़िया है, मॉम।

23:53.392 --> 23:56.979
ख़ैर, इतना कुछ होने के बावजूद,
वह मुझसे मिलकर बहुत ख़ुश लग रहा था।

23:57.062 --> 24:00.649
और मैं बस यह सोचने से ख़ुद को रोक नहीं पाई
कि अगर तुमने उस समय उससे शादी कर ली होती,

24:00.732 --> 24:02.192
तो अभी हालात क्या होते।

24:02.276 --> 24:04.111
मैं अब भी वैसी ही होती।

24:04.194 --> 24:06.488
- आप शादी करने वाली थीं?
- यह लंबी कहानी है।

24:06.572 --> 24:08.323
वह अपनी ही शादी के दिन भाग गई थी।

24:08.407 --> 24:10.367
- मुझे मानसिक आघात लगा था।
- जानती हूँ।

24:10.450 --> 24:13.287
मैं तुम्हें दोष नहीं दे रही हूँ। मैं बस कह रही हूँ।

24:14.788 --> 24:15.914
योजनाएँ बदल गईं।

24:16.874 --> 24:18.208
- हम यहाँ से जा रहे हैं।
- ठीक है।

24:18.292 --> 24:19.501
एक मिनट रुको, क्या हुआ?

24:19.585 --> 24:20.586
तुम कहाँ जा रहे हो?

24:20.669 --> 24:22.754
आप उसका कमरा ठीक नहीं कर सकी?
बिस्तर नहीं लगा सकी?

24:22.838 --> 24:24.131
मैं यह करने वाली थी।

24:24.214 --> 24:25.591
हाँ।

24:25.674 --> 24:27.384
चलो, चलो चलें।

24:29.970 --> 24:31.013
आपसे प्यार है, मॉम।

24:32.472 --> 24:33.807
आपसे प्यार है, डैड।

24:34.516 --> 24:35.517
चलो।

24:36.393 --> 24:37.394
इस तरफ़।

24:42.983 --> 24:44.359
किसी ने कॉफ़ी नहीं पी।

24:53.076 --> 24:55.913
दादी सच में बेकार हैं।

24:55.996 --> 24:57.414
बेटे, तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं है।

24:57.497 --> 24:58.957
आप मेरे कमरे में रह सकती हैं, ऐली।

24:59.833 --> 25:03.170
तुम बेहद प्यारे हो, जान,
पर मैं तुम्हारी जगह में दख़ल नहीं देना चाहती।

25:03.253 --> 25:04.588
कोई बात नहीं।

25:04.671 --> 25:06.131
वैसे भी मैं वहाँ ज़्यादा समय नहीं बिताता।

25:11.803 --> 25:12.804
धत्।

25:22.231 --> 25:24.191
दरवाज़े पर ज़्यादा देर मत रुको, यह डरावना है।

25:26.401 --> 25:27.444
माफ़ करना।

25:27.528 --> 25:30.405
लो, यह आख़िरी बैग है।

25:30.489 --> 25:31.949
बढ़िया है। धन्यवाद।

25:32.533 --> 25:34.409
देखो, मुझे खेद है
कि मुझे इस तरह तुमसे घर खाली करवाना पड़ा।

25:34.493 --> 25:35.536
चलो भी। मैं ठीक रहूँगी।

25:35.619 --> 25:37.746
मुझे बस अपने पैरों पर
वापस खड़े होने के लिए थोड़ा समय चाहिए,

25:37.829 --> 25:39.456
फिर हम तुम्हारे लिए एक अच्छी जगह देखेंगे, ठीक है?

25:39.540 --> 25:41.959
एंडी, तुम सालों से मेरी देखभाल कर रहे हो।

25:42.042 --> 25:43.752
चाहे तुमने और जो भी गड़बड़ी की होगी,

25:43.836 --> 25:45.754
तुम हमेशा से एक औसत भाई से ऊपर रहे हो।

25:48.048 --> 25:49.424
मैं तुम्हारे बिना दिशाहीन होती।

25:52.886 --> 25:53.887
हे भगवान।

25:55.848 --> 25:57.724
समैंथा लेविट
अटैचमेंट एक फ़ोटो

26:00.978 --> 26:03.564
मुझे कुछ काम है।

26:04.106 --> 26:06.275
तुम यहाँ कुछ समय के लिए अकेली रह सकोगी?

26:06.358 --> 26:07.776
मुझे बेबीसिटर की ज़रूरत नहीं है।

26:07.860 --> 26:09.695
- जाओ। अपनी ज़िंदगी जीयो।
- ठीक है।

26:10.362 --> 26:12.364
कमरे को साफ़ करो। सामान रख दो। चलो।

26:14.032 --> 26:16.410
लगभग 80 साल पहले, हर्शल लेविट हिटलर से भागकर

26:16.493 --> 26:18.078
अमरीका आ गये थे,

26:18.161 --> 26:20.455
जहाँ उन्होंने न्यूयॉर्क के उत्तरी भाग में इंटरस्टेट के पास

26:20.539 --> 26:22.749
एक छोटा सा डाइनर खरीदने के लिए पर्याप्त पैसे जुटाए।

26:22.833 --> 26:26.086
जब तक उनके प्रीडायबिटिक पोते,
पॉल ने, जो समैंथा का पति था,

26:26.170 --> 26:27.629
पारिवारिक व्यवसाय संभाला,

26:27.713 --> 26:30.465
नौ डाइनर और कई आलीशान रेस्टोरेंट हो गए थे।

26:31.091 --> 26:32.551
और अब, हर्शल का साम्राज्य,

26:32.634 --> 26:34.386
जिसने लगभग एक शताब्दी तक
उनके परिवार का भरण-पोषण किया,

26:34.469 --> 26:37.264
वह न्यूयॉर्क स्टेट के तलाक़ क़ानून की
अनिश्चितताओं में फँसने वाला था,

26:37.931 --> 26:41.268
बस इसलिए क्योंकि पॉल
अपने लिंग पर काबू नहीं रख सका।

26:42.436 --> 26:43.437
ए।

26:45.022 --> 26:46.273
माफ़ करना। वह क्या है?

26:47.441 --> 26:48.317
वह निक की है।

26:48.942 --> 26:50.777
हाँ। शायद काफ़ी आकर्षक है।

26:50.861 --> 26:52.321
और तुम निक की कार क्यों चला रहे हो?

26:52.404 --> 26:53.697
दरअसल, मुझे कार बदलनी पड़ी

26:53.780 --> 26:55.407
क्योंकि मुझे हंटर के साथ एक ड्रम किट लेने जाना था।

26:55.490 --> 26:57.159
मुझे इसे लौटाने का समय नहीं मिला। यह…

26:57.242 --> 26:58.327
पूरा दिन काफ़ी व्यस्त था।

26:58.410 --> 27:00.162
मैं इसे गेराज में डाल दूँ?

27:01.538 --> 27:02.873
नहीं, मेरे पास एक बेहतर विचार है।

27:05.584 --> 27:07.920
रुको। रुको, मेरे नितंब छुओ।

27:08.420 --> 27:12.007
हाँ। वाह। हे भगवान।

27:12.591 --> 27:13.592
हाँ।

27:13.675 --> 27:16.011
हाँ। वाह। वाह।

27:20.015 --> 27:23.060
रुको। वाह।

27:24.645 --> 27:25.646
वाह!

27:26.522 --> 27:28.440
निक को अपनी कार की नई महक बेहद पसंद आएगी।

27:29.858 --> 27:31.818
तो, आज तुम क्लब से काफ़ी जल्दी निकल गए ।

27:32.486 --> 27:34.446
हाँ। मैं कुछ पारिवारिक समस्याओं से निपट रहा था।

27:34.530 --> 27:36.240
- हाँ, सब ठीक है?
- हाँ।

27:36.323 --> 27:38.075
यह… बेशक। सब ठीक है।

27:39.284 --> 27:42.454
इन दिनों क्लब में जाना ज़्यादा मुश्किल होता जा रहा है।

27:42.538 --> 27:44.122
अच्छी बात केवल तुमसे मिलना है

27:44.206 --> 27:47.000
और हमें ढोंग करना पड़ता है
कि हमारे बीच कुछ नहीं चल रहा।

27:47.084 --> 27:48.836
हाँ। वैसे, मुझे नहीं लगता कि अभी मैं

27:48.919 --> 27:51.421
क्लब के एक और विवाद का विषय बनना बर्दाश्त कर पाऊँगा।

27:51.505 --> 27:53.423
हे भगवान, नहीं। तुम पहले ही बासी ख़बर बन चुके हो।

27:53.507 --> 27:55.592
मैं बस ताज़ा विषय बनती जा रही हूँ।

27:55.676 --> 27:57.970
जानते हो, आज उस गर्लफ़्रेंड ने
हेनरी के चिंता विकार के बारे में

27:58.053 --> 27:59.888
मुझसे बात करने की कोशिश की।

27:59.972 --> 28:01.139
और वह बातचीत कैसी रही?

28:01.223 --> 28:03.058
उतनी अच्छी नहीं जितनी कि उसने उम्मीद की थी।

28:03.141 --> 28:06.603
सच कहूँ तो, मुझे पता नहीं
कि उससे नफ़रत करूँ या उस पर तरस खाऊँ।

28:08.188 --> 28:10.107
वैसे, हेनरी से नफ़रत करो। उस लड़की पर तरस खाओ।

28:12.442 --> 28:13.443
और तुम्हारे साथ सेक्स करूँ।

28:13.527 --> 28:14.736
बिल्कुल सही।

28:17.322 --> 28:19.491
हे भगवान, अब मैं परेशान हूँ कि हेनरी को चिंता विकार है।

28:20.075 --> 28:22.327
- वह तुम्हारे दिमाग़ से खेल गई, हँ?
- हाँ।

28:22.411 --> 28:23.912
जानती हूँ। यह काफ़ी खीझ दिला रहा है।

28:24.913 --> 28:26.206
क्या तुम जाने वाले हो?

28:27.124 --> 28:30.711
वैसे, मैंने सोचा था कि मैं यहीं रात बिताऊँ।

28:30.794 --> 28:32.379
बच्चों के जागने से पहले निकल जाऊँगा।

28:35.007 --> 28:36.258
यह बढ़िया विचार है।

28:37.801 --> 28:39.928
हम एक पॉडकास्ट सुन सकते हैं।

28:41.597 --> 28:42.806
एक बेहद शानदार पॉडकास्ट है।

28:44.308 --> 28:47.769
यह घर व्यवस्थित करने के बारे में है।

28:47.853 --> 28:49.479
- और…
- ठीक है।

28:50.480 --> 28:53.567
…तुम अपने बर्तनों को उनके ढक्कनों से अलग करते हो।

28:53.650 --> 28:55.527
ठीक है। यह स्मार्ट तरीका है।

28:56.445 --> 28:57.905
हाँ, और फिर…

28:58.864 --> 29:01.950
तुम्हारे पास बस सामान के लिए एक पूरा अलग कमरा होता है।

29:03.535 --> 29:04.786
तुम्हारे पास सामान के लिए अलग कमरा है।

29:04.870 --> 29:06.413
यह सच में सुविधाजनक है।

29:35.526 --> 29:36.777
नहीं? ठीक है।

29:39.112 --> 29:41.365
आज डैड के साथ दिन कैसा बीता?

29:41.949 --> 29:42.908
ठीक था।

29:42.991 --> 29:44.284
तुम दोनों ने कुछ मज़ेदार किया?

29:47.663 --> 29:49.748
तुम उनके साथ मज़े कर सकते हो।

29:49.831 --> 29:51.875
मुझे बुरा नहीं लगेगा। मैं वादा करती हूँ।

29:53.252 --> 29:54.253
जानता हूँ।

29:58.215 --> 29:59.591
और उनकी कमी ख़लना ठीक है।

30:00.801 --> 30:03.136
सच कहूँ तो, यह पहले की तुलना में
ज़्यादा अलग महसूस नहीं होता है।

31:34.186 --> 31:35.187
क्यों?

31:45.322 --> 31:46.865
मुझे पेशाब करना था।

31:53.288 --> 31:54.289
मैं समझता हूँ।

31:56.708 --> 31:58.418
मुझे सुला सकते हैं?

31:58.502 --> 31:59.628
ज़रूर, बेटा।

31:59.711 --> 32:01.129
हम कहाँ जा रहे हैं?

32:01.213 --> 32:03.340
- वहाँ।
- ठीक है, बिस्तर पर लेटो।

32:03.423 --> 32:04.842
शाबाश।

32:04.925 --> 32:07.553
चलो तुम्हें कंबल ओढ़ा दूँ। शाबाश।

32:07.636 --> 32:09.555
ठीक है, शुभरात्रि।

32:11.265 --> 32:12.766
मुझे मेरा ड्रैगन चाहिए।

32:12.850 --> 32:14.935
- वह कहाँ है?
- ड्रेसर पर।

32:16.854 --> 32:18.772
अरे, हाँ, यह रहा।

32:20.858 --> 32:23.151
यह वाला, हँ? हाँ।

32:24.194 --> 32:26.321
ठीक है, बेटा, यह रहा तुम्हारा ड्रैगन।

32:30.367 --> 32:32.995
मुझे नींद आने तक रुक सकते हैं?

32:43.255 --> 32:44.715
ज़रूर, बेटा, ज़रूर।

32:44.798 --> 32:46.341
मैं यहीं रहूँगा, ठीक है?

32:47.134 --> 32:49.219
अभी आया, हम दोनों सो भी जाएँगे।

32:49.303 --> 32:50.304
ठीक है।

32:50.387 --> 32:51.763
शाबाश, बेटा।

32:58.729 --> 33:00.314
ऐसे ही पलों में,

33:00.397 --> 33:02.191
आधी रात को किसी और के घर में फ़र्श पर बैठकर

33:02.274 --> 33:05.110
किसी और के बच्चे को सुलाते समय,

33:05.819 --> 33:08.780
मुझे एहसास हुआ कि दरअसल बिना कहीं गए,
आप अपनी ही ज़िंदगी से

33:09.406 --> 33:10.991
कितना दूर जा सकते हैं।

33:29.218 --> 33:30.052
हैलो?

33:31.178 --> 33:32.471
सुप्रभात।

33:33.263 --> 33:35.807
मुझे तुम्हारी रसोई से परिचित होने में
थोड़ी परेशानी हो रही थी,

33:35.891 --> 33:40.479
इसलिए मैं जाकर हमारे बचपन की
सभी पसंदीदा चीज़ें ले आई।

33:41.688 --> 33:42.814
तुम दूध लेकर आई?

33:42.898 --> 33:44.274
धत् तेरी की।

33:44.358 --> 33:46.443
मज़ाक कर रहा हूँ। मेरे पास दूध है। शायद।

33:46.527 --> 33:47.778
कमीने।

33:52.282 --> 33:54.910
तो, सैम लेविट।

33:54.993 --> 33:55.911
हाँ।

33:56.411 --> 33:58.413
मेरा मतलब, अब जब तुमने बताया, यह सही लगता है।

33:59.081 --> 34:02.167
तुम दोनों आकर्षक हो और हाल ही में सिंगल हुए हो।

34:02.251 --> 34:03.335
और यहाँ कोई सिंगल नहीं है।

34:03.418 --> 34:06.463
इसलिए, या तो सैम लेविट, या फिर छिनालपन।

34:06.547 --> 34:08.632
अब मुझे लगने लगा है
कि काश मैंने तुम्हें यह नहीं बताया होता।

34:08.715 --> 34:09.925
मेरा मतलब, मुझे ग़लत मत समझो।

34:10.759 --> 34:12.052
सैम आकर्षक है।

34:12.135 --> 34:13.387
जहाँ तक मुझे याद है।

34:14.388 --> 34:15.514
तुम्हें उससे कहीं बुरी मिल सकती थी।

34:17.724 --> 34:19.560
- है न?
- कोई बात नहीं।

34:19.643 --> 34:20.643
क्या?

34:22.855 --> 34:25.983
मेरा मतलब, हम उन्हें डिनर के लिए बुलाया करते थे।

34:26.065 --> 34:27.442
हम उनके यहाँ जाया करते थे।

34:27.525 --> 34:29.820
निक और आइवी भी आते-जाते थे। अब निक मेल् के साथ है,

34:30.404 --> 34:33.239
मैं सैम के साथ सो रहा हूँ, मेरी नौकरी।

34:33.322 --> 34:35.742
ऐसा लगता है जैसे किसी ने पूरी दुनिया उलट-पुलट कर दी

34:35.826 --> 34:38.036
और मैं उसमें खो गया हूँ।

34:40.038 --> 34:41.373
मेरी ज़िंदगी में स्वागत है।

34:44.793 --> 34:45.878
वैसे, मैं यह सब साफ़ कर दूँगी।

34:47.212 --> 34:49.590
- सच में?
- शायद नहीं।

34:52.050 --> 34:54.428
निक ब्रैंड्स
ए जान। तुम कहाँ हो?

34:54.511 --> 34:59.266
किराने की दुकान में। देर हो गई।
टोरी के मैच के लिए क्लब में मिलेंगे

35:02.102 --> 35:03.187
तुम्हारी उम्र कितनी है, टोनी?

35:04.938 --> 35:06.815
मैं अभी-अभी 41 का हुआ।

35:06.899 --> 35:08.192
इकतालीस।

35:08.692 --> 35:10.402
इतनी अच्छी उम्र है। मुझे यह उम्र याद है।

35:10.485 --> 35:14.907
बस 30 की उम्र की बकवास कोशिशों से आगे बढ़कर,

35:15.908 --> 35:18.368
एक सच्चे वयस्क की तरह महसूस करना शुरू करना।

35:18.452 --> 35:20.495
फिर जब और उम्र बढ़ती है, तुम्हें एहसास होता है
कि कोई कमबख़्त वयस्क नहीं है।

35:20.579 --> 35:22.289
और तुम्हें कोई अंदाज़ा नहीं होता है
कि तुम क्या कर रहे हो।

35:23.415 --> 35:25.375
ख़ुद को दिन में किसी बार में पीते हुए पाते हो।

35:25.459 --> 35:27.127
मुझे इसका इंतज़ार रहेगा।

35:28.253 --> 35:29.713
तुम ठीक हो?

35:30.672 --> 35:31.715
हाँ।

35:32.466 --> 35:33.592
मेरी परवाह मत करो।

35:33.675 --> 35:34.843
जानती हो,

35:36.220 --> 35:38.263
मुझे हमेशा से लगता था कि मेरी उम्र तुमसे ज़्यादा है।

35:38.347 --> 35:39.598
तुम्हें झूठ बोलना नहीं आता है।

35:40.807 --> 35:41.808
एक और लेना चाहोगी?

35:42.434 --> 35:44.019
हाँ, पर मैं नहीं लूँगी।

35:49.024 --> 35:50.317
धन्यवाद, नौजवान।

35:51.401 --> 35:52.486
तुम्हारा दिन अच्छा बीते।

36:28.230 --> 36:30.732
ब्रैड और जूली स्पर्लिंग घर में नहीं थे।

36:31.483 --> 36:32.317
हाँ!

36:32.401 --> 36:35.195
मुझे यह इसलिए पता था
क्योंकि मुझे अच्छी तरह पता था कि वे कहाँ हैं।

36:40.284 --> 36:44.663
और मुझे यह इसलिए पता था
क्योंकि मुझे भी वहाँ होना चाहिए था।

36:57.593 --> 37:00.596
आउट, 30, 40।

37:11.064 --> 37:12.024
ड्यूस।

37:19.823 --> 37:20.908
वाह।

37:32.461 --> 37:33.879
हैलो?

37:36.965 --> 37:39.176
जूल्स एक बड़े जापानी बैंक के लिए
विलय और अधिग्रहण करती थी

37:39.259 --> 37:42.346
और वह अपने पुरुष समकक्षों से बेहतर सौदेबाज़ी
कर सकती थी और ज़्यादा शराब पी सकती थी।

37:43.347 --> 37:45.349
उसका पति, ब्रैड न्यू इंग्लैंड के उच्च वर्ग से था

37:45.432 --> 37:48.268
जिसके वंशज मेफ़्लावर से थे।

37:49.186 --> 37:50.270
जहाँ तक मुझे पता था,

37:50.354 --> 37:53.232
ब्रैड अपना समय गॉल्फ़ खेलने
और युद्ध के बारे में किताबें पढ़ने में बिताता था।

37:54.024 --> 37:55.817
अगर संभव हो, तो यह शानदार काम है।

37:55.901 --> 37:57.903
उनकी बेटी, चेल्सी एक अच्छी बच्ची थी

37:57.986 --> 38:00.531
और उम्मीद है कि इस समय मेरी बेटी

38:00.614 --> 38:02.407
टेनिस कोर्ट में उसे धूल चटा रही थी।

38:46.660 --> 38:49.413
रिशार्ड मिल फ़िलिपे मासा स्वचालित क्रोनोग्राफ़,

38:49.496 --> 38:51.707
जिसमें सिग्नेचर रोज़ गोल्ड और टाइटेनियम ढांचे

38:51.790 --> 38:56.003
और फ़्लाईबैक तंत्र है
और इसकी क़ीमत 225,000 डॉलर से ज़्यादा है।

38:56.086 --> 38:57.921
मैंने ब्रैड को कई सालों से इसे पहनते नहीं देखा था,

38:58.005 --> 39:00.090
जिसका मतलब था कि शायद उसे इसकी कमी नहीं खलेगी।

39:00.174 --> 39:02.009
शायद वह भूल भी चुका होगा कि उसके पास यह थी।

39:16.190 --> 39:18.358
आउट! गेम, सेट, मैच।

39:18.442 --> 39:20.485
टोरी कूपर फ़ाइनल में जाएगी।

39:44.301 --> 39:45.719
प्रश्न और उत्तर सेवा

39:45.802 --> 39:48.931
लगता है जूल्स और ब्रैड
कुछ भी क़िस्मत पर नहीं छोड़ रहे थे।

39:49.014 --> 39:53.060
उन्होंने अगले महीने की एसएटी खरीद ली थी,
जिसमें उत्तर शीट भी थी।

40:09.535 --> 40:10.994
दोनों 30 पर।

40:22.923 --> 40:24.216
माफ़ करना, माफ़ करना, दोस्तों।

40:24.299 --> 40:27.010
माफ़ करना।

40:27.094 --> 40:28.929
माफ़ करना। माफ़ करना, दोस्तों।

40:29.513 --> 40:30.639
सच में?

40:30.722 --> 40:32.307
ठीक है, मुझे पता है, माफ़ कर दो।

40:32.391 --> 40:34.351
तुम ऐसा क्या कर रहे थे जो इससे ज़्यादा महत्वपूर्ण था?

40:34.434 --> 40:36.520
- तुम दो मैच चूक गए।
- कुछ ज़रूरी काम आ गया था, ठीक है?

40:36.603 --> 40:37.896
देखो, लगता है कि उसने अच्छा खेला।

40:37.980 --> 40:39.940
मज़ाक कर रहे हो? उसने सबको धूल चटा दी।

40:41.441 --> 40:43.443
जब मैंने तुम्हें हमारी बेटी का समर्थन करने आने को कहा था,

40:43.527 --> 40:44.778
मेरा मतलब था कि समय पर आओ।

40:46.613 --> 40:48.115
तुम ख़ुद हँसी का पात्र बन रहे हो।

40:48.198 --> 40:49.241
मैं पहले ही माफ़ी माँग चुका हूँ।

40:49.324 --> 40:51.410
तुम्हें मुझसे माफ़ी माँगने की ज़रूरत नहीं है।

40:51.493 --> 40:53.912
- ठीक है, तो हम बहस करना बंद कर सकते हैं?
- ठीक है।

41:04.715 --> 41:06.884
- चालीस, 30।
- शाबाश।

41:19.938 --> 41:21.190
- आउट! ड्यूस।
- हाँ।

41:22.941 --> 41:24.359
शाबाश, चेल्स।

41:32.034 --> 41:34.578
किसी ऐसे व्यक्ति के आस-पास होना एक अजीब सा

41:34.661 --> 41:37.456
नया एहसास था, जब आप अभी-अभी उसके घर में थे,
उसकी चीज़ें टटोल रहे थे,

41:37.539 --> 41:41.502
जब आपकी जेब में उनकी 225,000 डॉलर की घड़ी थी
और उन्हें इसका कोई अंदाज़ा नहीं था।

41:41.585 --> 41:42.586
एडवांटेज, टोरी…

41:42.669 --> 41:45.255
सच कहूँ तो, मुझे बुरा महसूस नहीं हो रहा था।

41:52.095 --> 41:53.639
- बैंग। शाबाश, शाबाश, शाबाश!
- शाबाश!

41:55.098 --> 41:56.433
गेम, सेट, मैच।

41:56.517 --> 41:58.018
शाबाश!

41:59.394 --> 42:01.313
शाबाश, शाबाश, शाबाश!

42:02.564 --> 42:03.899
तुम नेट के पास भागकर आई।

42:03.982 --> 42:05.359
हाँ, यह टेनिस की मूल तकनीक है।

42:07.361 --> 42:08.403
यहाँ आओ।

42:10.364 --> 42:13.408
ऐसा नहीं है कि मैंने सोचा था
कि छोटी-मोटी चोरियाँ मेरी समस्याओं का

42:13.492 --> 42:14.493
हल है।

42:14.576 --> 42:17.621
पर लू ने मुझसे बिना सवाल पूछे
मुझे 65 हज़ार डॉलर दिए थे।

42:17.704 --> 42:18.956
और मेरे मौजूदा हालात में,

42:19.039 --> 42:22.334
निवेश पर इस तरह के कर-मुक्त रिटर्न पर
बहस करना मुश्किल था।

42:22.417 --> 42:24.378
ए, रॉको, है न?

42:24.461 --> 42:25.462
लू है?

42:29.424 --> 42:30.717
हाँ, कोई आपसे मिलना चाहता है।

42:32.094 --> 42:35.472
नहीं, वही श्वेत आदमी है,
जो लगता है कि अपने बालों को बहुत संवारता है।

42:36.473 --> 42:37.599
ठीक है।

42:56.785 --> 42:57.995
वही व्यापारी।

42:58.495 --> 43:00.080
तुमसे दोबारा मिलकर ख़ुशी हुई।

43:05.335 --> 43:06.503
रिशार्ड मिल।

43:08.714 --> 43:09.798
काफ़ी शानदार है।

43:13.218 --> 43:15.679
तुम्हारी पत्नी
तुम्हें यह भी बेचने के लिए मजबूर कर रही है?

43:15.762 --> 43:18.849
- मेरा तलाक़ हो चुका है।
- यह सच लगता है।

43:21.226 --> 43:23.770
मुझे अंदाज़ा लगाने दो, तुमने इसके कागज़ात भी खो दिए?

43:27.900 --> 43:29.067
घर जाओ, व्यापारी।

43:29.151 --> 43:31.069
- क्या?
- कागज़ात नहीं, तो सौदा नहीं।

43:31.153 --> 43:32.988
मुझे लगा था कि तुमने कहा था
कि तुम ये चीज़ें बेच सकती हो।

43:33.071 --> 43:34.448
अब मैं तुमसे कह रही हूँ

43:34.531 --> 43:36.283
- कि समय रहते यह छोड़ दो।
- …तुमने यह कहकर…

43:36.366 --> 43:37.701
- मुझे समझ नहीं आ रहा।
- …मुझे वह बेची थी कि तुम्हें पैसे चाहिए।

43:37.784 --> 43:39.203
- यह मेरी समस्या नहीं है।
- मुझे वह अंगूठी दो।

43:39.286 --> 43:41.330
- तुम्हें अंगूठी नहीं मिलेगी।
- मुझे वह अंगूठी दो!

43:41.413 --> 43:44.541
- बस मुझे वह कमबख़्त अंगूठी दो!
- मुझे यह काफ़ी समय पहले करना चाहिए था।

43:44.625 --> 43:46.710
- यहाँ से निकलो।
- मुझे वह कमबख़्त अंगूठी दो, रॉको!

43:46.793 --> 43:47.753
वह मेरी माँ की अंगूठी है!

43:47.836 --> 43:49.671
तुम यहाँ कमबख़्त चाकू दिखा रहे हो?

43:49.755 --> 43:50.923
हे भगवान।

43:51.006 --> 43:53.175
कमीने कहीं के। तुम कमीने हो, डॉनी।

43:53.258 --> 43:55.135
- चलो!
- भाड़ में गए तुम और तुम्हारी भद्दी माँ।

43:55.219 --> 43:57.679
- बस बहुत हुआ, डॉनी।
- देखो, मुझे बस मेरी कमबख़्त अंगूठी चाहिए, लू।

43:57.763 --> 43:59.389
"मुझे बस मेरी कमबख़्त अंगूठी चाहिए, लू।"

43:59.473 --> 44:01.183
- भाड़ में जाओ, रॉको।
- इसके पास 200 डॉलर कम हैं।

44:01.266 --> 44:03.393
चलो भी, रॉको। यार, वह मेरी माँ की अंगूठी है।

44:03.477 --> 44:04.603
तुम बेवकूफ़ किसे बना रहे हो?

44:04.686 --> 44:07.314
वह कमबख़्त चाकू नीचे करो और मेरी दुकान से निकलो।

44:14.363 --> 44:15.614
तुम सही सलामत निकल सकते हो।

44:15.697 --> 44:19.618
या फिर अगले छह महीने यह कामना करते हुए
बिता सकते हो कि काश निकल जाते।

44:23.747 --> 44:26.708
ठीक है, लू। देखो, मैं…
हद है। माफ़ करना, लू। ठीक है? मुझे माफ़ कर दो।

44:26.792 --> 44:29.127
- वह मेरी माँ की अंगूठी है।
- अब, मुझसे कहो कि तुम वापस नहीं लौटोगे।

44:31.213 --> 44:32.464
चलो भी, लू।

44:32.548 --> 44:33.715
कहो, डॉनी।

44:41.056 --> 44:42.599
मैं वापस नहीं लौटूँगा।

44:42.683 --> 44:44.184
अगर तुम यहाँ वापस आए,

44:44.685 --> 44:46.770
तो शरीर में एक बड़े छेद के साथ जाओगे, समझे?

44:51.859 --> 44:53.360
हाँ, हाँ।

44:53.443 --> 44:54.903
तुम शर्मनाक हो, डॉनी।

45:11.086 --> 45:12.379
तुम अब भी यहीं हो।

45:16.967 --> 45:19.469
ए, देखो, मैं मुश्किल परिस्थिति में हूँ।

45:20.137 --> 45:21.805
नहीं, तुम नहीं हो।

45:22.306 --> 45:23.557
तुम्हें बस लगता है कि तुम हो।

45:24.808 --> 45:25.976
मैं तुम्हारी मदद नहीं कर सकती।

45:26.059 --> 45:28.270
देखो, तुम बस अपना दाम बताओ।

45:31.356 --> 45:34.234
क्या मुझे रॉको को तुम्हें बाहर ले जाने को कहना होगा?

45:52.336 --> 45:53.545
धत्!

46:04.014 --> 46:05.057
लू बोल रही हूँ।

46:05.766 --> 46:07.226
मैं तुम्हें एक नंबर प्लेट भेज रही हूँ।

46:09.061 --> 46:11.021
मुझे इस आदमी की सारी जानकारी चाहिए।

47:31.518 --> 47:33.520
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता
