WEBVTT

00:00:19.269 --> 00:00:20.270 align:center
हे भगवान।

00:00:24.816 --> 00:00:25.859 align:center
हे भगवान।

00:00:39.957 --> 00:00:41.208 align:center
ठीक है।

00:00:46.004 --> 00:00:47.005 align:center
धत्।

00:00:48.632 --> 00:00:49.633 align:center
धत्।

00:00:53.011 --> 00:00:54.054 align:center
क्लियर अमोनिया

00:01:11.822 --> 00:01:12.823 align:center
ठीक है।

00:01:14.825 --> 00:01:16.034 align:center
ठीक है।

00:01:22.499 --> 00:01:24.251 align:center
धत्। धत्।

00:01:32.926 --> 00:01:35.762 align:center
मुझे पता है कि आप क्या सोच रहे हैं :
यह पूल एक रूपक है।

00:01:36.680 --> 00:01:40.559 align:center
पर यह बेहद वास्तविक और बेहद ठंडा भी था।

00:01:40.642 --> 00:01:43.854 align:center
मैं आमतौर पर ऐसा आदमी नहीं था
जो बहुत ज़्यादा आत्मविश्लेषण करता था।

00:01:43.937 --> 00:01:45.397 align:center
बेशक, हाल ही तक,

00:01:45.480 --> 00:01:47.357 align:center
मैं ऐसा आदमी नहीं था जो किसी और के घर के फ़र्श पर

00:01:47.441 --> 00:01:49.568 align:center
किसी मरे हुए आदमी के ख़ून से लथपथ होकर उठे

00:01:49.651 --> 00:01:52.154 align:center
और फिर पूल में गिर जाए, पर अब मुझे देखिए।

00:01:52.946 --> 00:01:53.947 align:center
और उस पल,

00:01:54.031 --> 00:01:56.033 align:center
मैं अपनी आँख के कोने से अपनी उथल-पुथल ज़िंदगी की

00:01:56.116 --> 00:01:57.492 align:center
एक झलक देखने

00:01:58.243 --> 00:02:00.412 align:center
और यह सोचने पर मजबूर होने से ख़ुद को रोक न सका

00:02:00.913 --> 00:02:05.083 align:center
कि आख़िर कैसे सब कुछ इतनी जल्दी
इतना ग़लत हो सकता है।

00:02:08.002 --> 00:02:09.545 align:center
यह हुआ था…

00:02:13.675 --> 00:02:14.510 align:center
लॉयड, चलो।

00:02:14.593 --> 00:02:15.594 align:center
चार महीने पहले

00:02:15.677 --> 00:02:17.387 align:center
- चलो शॉट लें। शॉट।
- और एक राउंड?

00:02:17.471 --> 00:02:18.514 align:center
हाँ, बारटेंडर।

00:02:18.597 --> 00:02:20.516 align:center
- तुम्हें कौन से शॉट चाहिए?
- चलो रम लें।

00:02:20.599 --> 00:02:22.684 align:center
यह क्या पी रही है? चलो वही लें।
वह अच्छा दिख रहा है।

00:02:23.477 --> 00:02:25.896 align:center
तुम सुंदर दिख रही हो। तुम्हारे लिए कुछ खरीद सकता हूँ?

00:02:25.979 --> 00:02:27.231 align:center
बड़ा प्रमोशन मिला है, यार!

00:02:27.314 --> 00:02:29.399 align:center
कमबख़्त बहुत बड़ा प्रमोशन। तुम्हें कितनी वृद्धि मिली?

00:02:29.483 --> 00:02:30.817 align:center
तुम्हें कितनी वृद्धि मिली?

00:02:36.907 --> 00:02:40.327 align:center
मकैलेन 25। बारटेंडर ने मुझे बताया।

00:02:41.787 --> 00:02:43.372 align:center
यह महँगी ड्रिंक है। उम्मीद है कि मैं इस लायक हूँ।

00:02:43.455 --> 00:02:45.165 align:center
चिंता मत करो। भुगतान तुम करोगे।

00:02:46.166 --> 00:02:47.042 align:center
लिव क्रॉस।

00:02:47.125 --> 00:02:48.460 align:center
- एंड्रू कूपर।
- मुझे पता है।

00:02:48.544 --> 00:02:50.003 align:center
मैं माइक शैपर्ड के दल में काम करती हूँ।

00:02:50.087 --> 00:02:51.922 align:center
माफ़ करना। मैं तुम्हें पहचान नहीं पाया।

00:02:52.005 --> 00:02:54.591 align:center
कोई बात नहीं।
माइक हमें अक्सर सातवें माले से ऊपर जाने नहीं देता।

00:02:56.260 --> 00:02:59.179 align:center
वहाँ पैट्रिक बेटमेन के वे फ़ैन
थोड़ा ज़्यादा उत्साहित हो रहे थे।

00:02:59.263 --> 00:03:01.348 align:center
मुझे लगा कि अगर मैं किसी के साथ दिखूँ,
तो यह ज़्यादा बेहतर होगा।

00:03:01.431 --> 00:03:02.307 align:center
मदद करके ख़ुशी हुई।

00:03:02.391 --> 00:03:04.810 align:center
एक मिनट के लिए मुझे लगा कि तुम मेरे पास आओगे,

00:03:04.893 --> 00:03:05.727 align:center
पर मैं धैर्य नहीं रख सकी।

00:03:06.812 --> 00:03:11.108 align:center
हाँ, दरअसल, मैं हाल ही में
काफ़ी समय बाद पहली बार सिंगल हुआ हूँ,

00:03:11.191 --> 00:03:12.651 align:center
इसलिए मैं इस खेल में माहिर नहीं हूँ।

00:03:12.734 --> 00:03:14.653 align:center
यह कहना कि तुम इस खेल में माहिर नहीं हो,
यही तुम्हारा पैंतरा है।

00:03:15.320 --> 00:03:18.073 align:center
- यह बेहद कमज़ोर है। देखा मैं क्या कहना चाहता हूँ?
- तुम शादीशुदा थे?

00:03:18.156 --> 00:03:19.908 align:center
हाँ, 18 साल।

00:03:19.992 --> 00:03:21.785 align:center
- तो तुम…
- तुम्हारे लिए बहुत बूढ़ा हूँ।

00:03:21.869 --> 00:03:23.495 align:center
दरअसल उम्र मेरे लिए मायने नहीं रखती है।

00:03:24.538 --> 00:03:26.623 align:center
- वह इसलिए क्योंकि तुम कितने साल की हो, 27?
- अट्ठाईस।

00:03:26.707 --> 00:03:28.876 align:center
- और यही तुम्हारा खेल है।
- शायद।

00:03:30.127 --> 00:03:32.588 align:center
या शायद तुम इतने लंबे समय से शादी
और बच्चों की परंपराओं में

00:03:32.671 --> 00:03:34.089 align:center
- उलझे रहे हो…
- दो बच्चे हैं।

00:03:34.173 --> 00:03:37.509 align:center
…बच्चों वाले दूसरे शादीशुदा लोगों के बीच रहते हुए,

00:03:37.593 --> 00:03:40.220 align:center
कि तुमने यह नहीं सोचा
कि जनसंख्या का एक पूरा हिस्सा ऐसा भी हो सकता है

00:03:40.304 --> 00:03:42.681 align:center
जो अलग विकल्प चुनते हैं और जिनके लक्ष्य अलग होते हैं।

00:03:44.349 --> 00:03:45.350 align:center
तो तुम्हारे लक्ष्य क्या हैं?

00:03:45.934 --> 00:03:47.352 align:center
चिरस्थाई प्यार,

00:03:47.436 --> 00:03:48.812 align:center
कामुक, स्वस्थ सेक्स,

00:03:48.896 --> 00:03:50.230 align:center
वित्तीय सुख,

00:03:50.314 --> 00:03:52.149 align:center
मानसिक शांति, सद्भाव।

00:03:52.232 --> 00:03:54.776 align:center
- मुझे लगता है कि ये हर किसी के लक्ष्य हैं।
- और तुमने इनमें से कितने हासिल किए हैं?

00:03:56.069 --> 00:03:58.864 align:center
मैं बस यह कह रही हूँ कि शायद तुम्हें
इन नियमों पर थोड़ा पुनर्विचार करना चाहिए।

00:04:00.824 --> 00:04:01.825 align:center
मैं तुम्हारा पिता हो सकता हूँ।

00:04:01.909 --> 00:04:03.994 align:center
मेरे पास पहले से ही एक हैं। मिल्ट।

00:04:04.077 --> 00:04:05.662 align:center
अच्छे आदमी हैं और तुमसे काफ़ी बड़े हैं।

00:04:05.746 --> 00:04:09.249 align:center
- यह अजीब है कि मुझे यह जीत महसूस हुई।
- तो फिर तुम्हें घर से ज़्यादा बाहर निकलना चाहिए।

00:04:09.333 --> 00:04:11.084 align:center
मैं अभी बाहर ही हूँ।

00:04:11.168 --> 00:04:13.253 align:center
नहीं, नहीं हो। सच में नहीं हो। अभी नहीं।

00:04:14.046 --> 00:04:16.339 align:center
माफ़ करना, क्या तुम हर किसी से ऐसे ही बात करती हो?

00:04:16.423 --> 00:04:18.634 align:center
- तुमने मुझसे यह नहीं पूछा कि क्या मैं शादीशुदा रही हूँ।
- क्या तुम शादीशुदा रही हो?

00:04:18.716 --> 00:04:20.135 align:center
हाँ। दो साल।

00:04:20.219 --> 00:04:22.137 align:center
- वैसे, तुम काफ़ी जवान थी।
- हाँ।

00:04:23.096 --> 00:04:24.806 align:center
साथ ही, पता चला कि उसे मोटी वैश्याएँ पसंद थीं।

00:04:24.890 --> 00:04:26.475 align:center
सबकी अलग-अलग पसंद होती हैं।

00:04:26.558 --> 00:04:29.019 align:center
विडंबना यह है कि किशोरावस्था में मैं मोटापे से ग्रस्त थी,

00:04:29.102 --> 00:04:30.687 align:center
पर यह उससे मिलने से बहुत पहले की बात है।

00:04:31.396 --> 00:04:33.357 align:center
फिर भी, जब मैंने उसकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री देखी,

00:04:33.440 --> 00:04:36.777 align:center
मैं सोचने लगी कि जब हम मिले थे, क्या उसने किसी तरह
मुझमें उस मोटी लड़की को महसूस किया था

00:04:36.860 --> 00:04:38.070 align:center
और इसलिए मेरी ओर आकर्षित हुआ था।

00:04:38.904 --> 00:04:41.406 align:center
मेरा विश्वास करो,
वह इसलिए तुम्हारी ओर आकर्षित नहीं हुआ था।

00:04:41.490 --> 00:04:43.492 align:center
और वह रहा तुम्हारा खेल।

00:04:47.496 --> 00:04:48.497 align:center
देखो,

00:04:50.123 --> 00:04:53.627 align:center
मैं यह समझता हूँ
कि तुम्हारी उम्र के ज़्यादातर लोग बेवकूफ़ होते हैं।

00:04:54.419 --> 00:04:56.463 align:center
वहाँ जो भी हो रहा है,

00:04:56.547 --> 00:04:58.799 align:center
वह… नशे में अपनी मर्दानगी दिखा रहे हैं।

00:04:59.967 --> 00:05:02.719 align:center
आत्मकामी अपरिपक्व आदमी
जिनका तुमसे कोई मुक़ाबला नहीं है,

00:05:02.803 --> 00:05:04.346 align:center
न बातचीत में और न ही बिस्तर पर।

00:05:04.429 --> 00:05:08.308 align:center
तो, तुलना करके देखें, तो मेरी उम्र का आदमी
एकदम सही विकल्प जैसा लगता है, है न?

00:05:08.392 --> 00:05:10.894 align:center
मैं विचारशील हूँ। मैं समझदार हूँ। मैं मर्द हूँ,

00:05:10.978 --> 00:05:12.396 align:center
चाहे इन दिनों इसका जो भी मतलब हो।

00:05:12.479 --> 00:05:13.814 align:center
- पर तुम 27 साल की हो?
- अट्ठाईस।

00:05:13.897 --> 00:05:16.066 align:center
अट्ठाईस, तो तुम मुझसे 20 साल छोटी हो।

00:05:16.149 --> 00:05:18.694 align:center
और इस समय, यह कारगर है, है न?

00:05:18.777 --> 00:05:20.571 align:center
मेरे पास पैसे हैं, तुम्हारे पास आज़ादी है,

00:05:20.654 --> 00:05:23.031 align:center
हम एक साथ दुनिया घूम सकते हैं,
हम एक-दूसरे से कई चीज़ें सीख सकते हैं।

00:05:23.115 --> 00:05:26.201 align:center
- बातचीत में और बिस्तर पर।
- हाँ। हाँ।

00:05:26.285 --> 00:05:27.494 align:center
मैं तुम्हें बेहद दिलचस्प लगूँगा

00:05:27.578 --> 00:05:29.872 align:center
क्योंकि मेरे पास तुमसे दो दशक ज़्यादा की कहानियाँ हैं

00:05:29.955 --> 00:05:32.499 align:center
और तुम मुझे बेहद दिलचस्प लगोगी
क्योंकि तुम लापरवाह तात्कालिकता के साथ

00:05:32.583 --> 00:05:36.086 align:center
वर्तमान में अपनी ज़िंदगी जीती हो
जो मैं अरसा पहले खो चुका हूँ।

00:05:36.670 --> 00:05:38.797 align:center
इसलिए हमें एक-दूसरे का मनोरंजन करने में
कोई परेशानी नहीं होगी।

00:05:38.881 --> 00:05:41.175 align:center
और यह कुछ समय तक कारगर होगा, है न?

00:05:42.092 --> 00:05:45.554 align:center
फिर दस साल आगे चलते हैं, तुम 38 की होगी।
मैं 58 का हूँगा।

00:05:45.637 --> 00:05:47.431 align:center
तब चीज़ें थोड़ी मुश्किल होने लगेंगी।

00:05:47.514 --> 00:05:49.224 align:center
शायद तुम्हें बच्चे चाहिए होंगे, पर मेरे पहले से बच्चे हैं।

00:05:49.308 --> 00:05:51.059 align:center
शायद तुम यह सोचने लगोगी, "क्या मैं ज़िंदगी के

00:05:51.143 --> 00:05:52.769 align:center
शानदार अनुभवों में से एक से चूक गई?"

00:05:52.853 --> 00:05:54.980 align:center
- और तुम तब भी बेहद ख़ूबसूरत होगी…
- तुम्हें लगता है कि मैं ख़ूबसूरत हूँ?

00:05:55.063 --> 00:05:56.565 align:center
मैं बूढ़ा हो रहा हूँगा।

00:05:56.648 --> 00:05:58.192 align:center
वैसे, मैं देख सकती हूँ कि तुम पर बुढ़ापा ख़ूब फ़बेगा।

00:05:58.275 --> 00:06:00.319 align:center
वह इसलिए क्योंकि मेरा बुढ़ापा शुरू हो चुका है।

00:06:00.402 --> 00:06:03.030 align:center
बात यह है कि हम कम सेक्स करेंगे
और ज़्यादा वाइन पीने लगेंगे,

00:06:03.113 --> 00:06:05.532 align:center
और शायद यह थोड़े और समय के लिए कारगर रहेगा।

00:06:05.616 --> 00:06:07.117 align:center
कभी किसी ने तुमसे कहा है कि तुम बहुत बोलते हो?

00:06:07.201 --> 00:06:11.413 align:center
दरअसल, मैंने अपनी चुप्पी और अपनी पत्नी को
लगभग एक ही समय पर खोया था।

00:06:11.496 --> 00:06:13.373 align:center
ख़ैर, चलो और दस साल आगे चलते हैं।

00:06:13.457 --> 00:06:15.876 align:center
- यह ज़रूरी है?
- मैं 68 साल का हो जाऊँगा।

00:06:15.959 --> 00:06:18.045 align:center
चाहे मैं अपना कितना भी अच्छा ख़्याल रखूँ,

00:06:18.128 --> 00:06:20.839 align:center
मेरा प्रोस्टेट वही करेगा जो वह करता है और मेरे बाल भी,

00:06:20.923 --> 00:06:22.341 align:center
और तुम अपने दिन यह सोचने में बिताने लगोगी

00:06:22.424 --> 00:06:24.426 align:center
कि मेरे गुज़रने के बाद तुम्हारी ज़िंदगी कैसी होगी।

00:06:24.510 --> 00:06:26.762 align:center
इस बीच, जब भी तुम घर से निकलोगी,

00:06:26.845 --> 00:06:29.806 align:center
मैं सोचने लगूँगा
कि तुम किस जवान आदमी के साथ सेक्स कर रही होगी।

00:06:29.890 --> 00:06:31.725 align:center
सच में? तुम इतने असुरक्षित हो?

00:06:31.808 --> 00:06:33.185 align:center
अभी नहीं हूँ, पर मैं हूँगा।

00:06:33.268 --> 00:06:35.354 align:center
- हाँ, चरित्र का क्या?
- तुम्हारा या मेरा?

00:06:35.437 --> 00:06:38.357 align:center
- तुम्हें पक्का यक़ीन है कि मैं धोखा दूँगी?
- नहीं, बस पक्का यक़ीन है कि मुझे इसकी चिंता होगी।

00:06:38.440 --> 00:06:40.734 align:center
तुममें आत्मविश्वास और कम आत्मसम्मान का
एक अजीब मिश्रण है।

00:06:40.817 --> 00:06:42.528 align:center
तो, मैं ईर्ष्यालु, भद्दा बूढ़ा हूँगा

00:06:42.611 --> 00:06:44.988 align:center
और तुम अपनी यौन चरम अवस्था में
एक बेचैन महिला होगी,

00:06:45.072 --> 00:06:47.032 align:center
और हम दोनों इस डर से घिरे रहेंगे

00:06:47.115 --> 00:06:49.368 align:center
कि हमारी ज़िंदगी के आख़िरी साल, सबसे कठिन साल,

00:06:49.451 --> 00:06:51.995 align:center
पूरी तरह से अकेले ही गुज़रेंगे।

00:06:52.079 --> 00:06:53.080 align:center
वाह।

00:06:53.580 --> 00:06:56.625 align:center
बस वाह। तुम्हारे दिमाग़ में यह सब कब आया?

00:06:57.626 --> 00:07:00.671 align:center
उन दस सेकंड में
जो तुम्हें उस स्टूल से इस स्टूल तक पहुँचने में लगे।

00:07:02.756 --> 00:07:05.217 align:center
वैसे, मैं यहाँ बैठकर तुम्हारी हर बात का जवाब दे सकती हूँ,

00:07:05.300 --> 00:07:08.011 align:center
पर सच कहूँ तो, मेरा इरादा बस सेक्स करने का था।

00:07:08.971 --> 00:07:11.181 align:center
तुम्हें इससे कितनी समस्याएँ हैं?

00:07:14.518 --> 00:07:15.727 align:center
एक भी नहीं सूझ रही।

00:07:20.816 --> 00:07:21.817 align:center
चलो यह करें!

00:07:21.900 --> 00:07:24.152 align:center
तीन महीने बाद

00:07:53.182 --> 00:07:54.892 align:center
यह हुआ था…

00:08:01.565 --> 00:08:04.109 align:center
आपको कॉलेज से निकलते ही
एक बड़ी कंपनी में नौकरी मिल जाती है।

00:08:04.193 --> 00:08:05.903 align:center
आप बस एक बड़ी संस्था के मामूली कर्मचारी हैं,

00:08:05.986 --> 00:08:07.946 align:center
पर आपके पास सफल होने का मौका है।

00:08:09.781 --> 00:08:12.367 align:center
आप शहर में एक घटिया सा अपार्टमेंट लेते हैं
जो आप मुश्किल से वहन कर सकते हैं

00:08:12.451 --> 00:08:14.203 align:center
क्योंकि आप जानते हैं कि पैसे आएँगे।

00:08:14.286 --> 00:08:16.830 align:center
आप शादी करते हैं क्योंकि, आपको पता है…

00:08:18.207 --> 00:08:20.042 align:center
और वह आपके साथ उस घटिया अपार्टमेंट में रहने आती है।

00:08:22.336 --> 00:08:24.296 align:center
आप पूरी तरह कंगाल हो चुके हैं, पर अब आप दो लोग हैं।

00:08:24.922 --> 00:08:26.840 align:center
आप इस स्थिति में साथ हैं और यह अच्छा महसूस होता है।

00:08:29.384 --> 00:08:33.972 align:center
वैसे बता दूँ, कोई आपके साथ वैसे सेक्स नहीं करेगी
जैसे उसने उस घटिया अपार्टमेंट में किया।

00:08:35.557 --> 00:08:37.142 align:center
वह भी नहीं।

00:08:39.227 --> 00:08:41.772 align:center
तो आप कड़ी मेहनत करते हैं
और आर्थिक रूप से स्थिर होते हैं।

00:08:41.855 --> 00:08:43.690 align:center
इतनी मुश्किल से, आसानी से
आप इतने पैसे कभी नहीं कमा पाएँगे।

00:08:43.774 --> 00:08:45.984 align:center
वैसे, यह इतना आसान भी नहीं है।

00:08:47.694 --> 00:08:49.738 align:center
ए। हाँ।

00:08:51.240 --> 00:08:52.866 align:center
और फिर, जब आप चीज़ों को लेकर
अच्छा महसूस कर रहे होते हैं,

00:08:52.950 --> 00:08:55.911 align:center
जब चीज़ें व्यवस्थित हो जाती हैं,
आपका पहला बच्चा होता है।

00:08:55.994 --> 00:08:57.162 align:center
साँस लो, साँस लो।

00:09:00.624 --> 00:09:03.919 align:center
आप 30 प्रतिशत अग्रिम भुगतान देकर एक घर खरीदते हैं,
साढ़े चार प्रतिशत की ब्याज दर पर 30 साल का ऋण लेकर।

00:09:04.002 --> 00:09:05.879 align:center
और आप फिर से कंगाल हो जाते हैं।

00:09:09.299 --> 00:09:11.468 align:center
- अह-हँ।
- इसलिए आप और मेहनत करते हैं, ज़्यादा घंटे।

00:09:11.552 --> 00:09:13.387 align:center
- आप ज़्यादा पैसे कमाने लगते हैं…
- बढ़िया है।

00:09:13.470 --> 00:09:15.848 align:center
…जो आपको बस इस बात से अवगत कराता है
कि आप और भी ज़्यादा पैसे

00:09:15.931 --> 00:09:16.932 align:center
कमा सकते हैं।

00:09:18.392 --> 00:09:19.518 align:center
दूसरा बच्चा।

00:09:20.644 --> 00:09:21.603 align:center
दूसरा घर।

00:09:22.312 --> 00:09:23.438 align:center
फिर से कंगाल।

00:09:26.942 --> 00:09:28.902 align:center
पर यह अलग तरह की कंगाली है।

00:09:29.695 --> 00:09:31.738 align:center
आप सामर्थ्यवान हैं, जो यह कहने का एक शानदार तरीका है

00:09:31.822 --> 00:09:33.657 align:center
कि आपके पास
अपनी कोशिशों का फल दिखाने के लिए कुछ है।

00:09:33.740 --> 00:09:35.784 align:center
घर, कारें, बाकी चीज़ें।

00:09:38.871 --> 00:09:40.163 align:center
और अब तक, आप अपनी सारी

00:09:40.247 --> 00:09:42.124 align:center
सीधी-सादी योजनाएँ भूल चुके होंगे,

00:09:42.207 --> 00:09:44.501 align:center
या उन चीज़ों को भूल चुके होंगे
जो आपके लिए शुरुआती समय में मायने रखती थीं।

00:09:44.585 --> 00:09:48.255 align:center
आप इतनी तेज़ी से आगे बढ़ रहे होंगे कि आपके पास
वे मुश्किल सवाल पूछने का समय नहीं होगा, जैसे,

00:09:48.338 --> 00:09:49.381 align:center
"कब यह पर्याप्त होगा?"

00:09:49.464 --> 00:09:51.550 align:center
और, "सच में, क्या यह सब ज़रूरी है?"

00:09:56.430 --> 00:09:58.432 align:center
तीसरा घर।

00:10:03.020 --> 00:10:05.230 align:center
फिर एक दिन, घर खरीदने के लगभग पाँच साल बाद,

00:10:05.314 --> 00:10:07.191 align:center
आप देखेंगे और आपको एहसास होगा कि आप वहाँ पहुँच चुके हैं,

00:10:07.274 --> 00:10:09.067 align:center
उस पवित्र ऊँचाई पर जहाँ पहली बार

00:10:09.151 --> 00:10:11.486 align:center
आप सच में अपनी ज़िंदगी का ख़र्च उठा सकते हैं।

00:10:11.570 --> 00:10:13.906 align:center
और उस रहस्यमयी पल में जहाँ आपको लगता है

00:10:13.989 --> 00:10:16.825 align:center
कि आपने ज़िंदगी और उसकी सभी जटिल चुनौतियों को
अपने वश में कर लिया है,

00:10:17.701 --> 00:10:21.246 align:center
आमतौर पर वहीं पर आप अपनी 18 साल की पत्नी को
अपने बिस्तर पर अपने सबसे…

00:10:21.330 --> 00:10:22.623 align:center
अरे, वाह।

00:10:23.123 --> 00:10:25.083 align:center
…क़रीबी दोस्तों में से एक के साथ पाएँगे।

00:10:41.308 --> 00:10:42.809 align:center
चौथा घर।

00:10:42.893 --> 00:10:43.810 align:center
किराए पर।

00:10:44.561 --> 00:10:47.189 align:center
यह छोटा है, पर चिंता मत कीजिए,
यह निराशाजनक भी है।

00:10:51.109 --> 00:10:53.403 align:center
यॉर फ़्रेंड्स एंड नेबर्स

00:11:21.598 --> 00:11:23.267 align:center
हमने अभी भी पैक-प्रो में शेयर क्यों रखे हुए हैं?

00:11:23.350 --> 00:11:24.518 align:center
हमने लगभग सारे शेयर बेच दिए हैं।

00:11:24.601 --> 00:11:26.728 align:center
- लगभग? क्या उसने सच में ऐसा कहा?
- वे फिर से सफल होंगे।

00:11:26.812 --> 00:11:29.231 align:center
दोस्तों, मैं तुमसे कहता आ रहा हूँ
कि हम कुल मिलाकर पैसे कमा रहे हैं,

00:11:29.314 --> 00:11:31.358 align:center
हमें उभरती हुई तकनीक में फँसने की ज़रूरत नहीं है।

00:11:31.441 --> 00:11:32.776 align:center
आज ही सारे शेयर बेच दो।

00:11:32.860 --> 00:11:34.570 align:center
ठीक है, बॉस।

00:11:35.612 --> 00:11:37.322 align:center
- उसे क्या हुआ है?
- मुझे? कुछ नहीं हुआ।

00:11:37.906 --> 00:11:38.907 align:center
उसकी गर्लफ़्रेंड ने उसे छोड़ दिया।

00:11:38.991 --> 00:11:40.993 align:center
- क्या यह नई बात है?
- मैं उससे प्यार करता हूँ।

00:11:41.660 --> 00:11:42.494 align:center
नहीं, तुम नहीं करते।

00:11:42.578 --> 00:11:43.829 align:center
तुम्हें प्यार से प्यार है, बस।

00:11:43.912 --> 00:11:47.666 align:center
- बात बस यह है कि मुझे पता नहीं कि मैं क्या करूँ।
- मुझे पता है। पैक-प्रो के सारे शेयर बेच दो।

00:11:47.749 --> 00:11:48.750 align:center
धन्यवाद।

00:11:50.419 --> 00:11:52.087 align:center
- सुप्रभात, कूप।
- जैक।

00:11:52.171 --> 00:11:53.088 align:center
सज्जनों।

00:11:53.172 --> 00:11:54.464 align:center
आज हम स्क्वाश खेलेंगे?

00:11:55.048 --> 00:11:56.800 align:center
सच में? क्या मैरी ने मुझे ईमेल भेजा था?

00:11:56.884 --> 00:11:58.552 align:center
शायद ग़लती मेरी है। तुम्हारे पास तुम्हारा बैग है?

00:11:58.635 --> 00:11:59.803 align:center
हाँ।

00:11:59.887 --> 00:12:01.847 align:center
- बढ़िया है। दोपहर को?
- दोपहर को।

00:12:01.930 --> 00:12:02.806 align:center
बहुत ख़ूब।

00:12:07.603 --> 00:12:09.396 align:center
आउट। आउट। चलो भी। थोड़ी और कोशिश करो।

00:12:17.613 --> 00:12:19.448 align:center
सर्व करो। हद है।

00:12:26.872 --> 00:12:27.706 align:center
बच्चे कैसे हैं?

00:12:27.789 --> 00:12:28.790 align:center
वे ठीक हैं।

00:12:28.874 --> 00:12:30.792 align:center
- पत्नी?
- पूर्व-पत्नी।

00:12:30.876 --> 00:12:34.046 align:center
हाँ, वह अब भी उस बेवकूफ़ के साथ है?
उसका नाम क्या है, उस बास्केटबॉल खिलाड़ी का?

00:12:34.129 --> 00:12:36.173 align:center
निक। हाँ।

00:12:36.256 --> 00:12:38.342 align:center
उसे सज़ा ज़रूर मिलेगी। कर्मों का फल, है न?

00:12:39.134 --> 00:12:41.595 align:center
जिससे याद आया, मुझे कुछ बुरी ख़बर देनी है।

00:12:41.678 --> 00:12:44.389 align:center
हे भगवान, जैक, फिर से कैंसर तो नहीं हो गया न?

00:12:44.473 --> 00:12:45.766 align:center
क्या? नहीं। हे भगवान, नहीं।

00:12:45.849 --> 00:12:49.895 align:center
नहीं, मेरा इकलौता बचा हुआ अंडकोष स्वस्थ है।
बहुत मोटा है।

00:12:50.854 --> 00:12:53.148 align:center
नहीं, बात यह है, कूप,
कि तुम्हें नौकरी से निकाला जाता है।

00:12:54.191 --> 00:12:55.442 align:center
बढ़िया है।

00:12:55.526 --> 00:12:57.861 align:center
नहीं, मैं गंभीर हूँ। मुझे तुम्हें निकालना होगा।

00:12:59.863 --> 00:13:00.697 align:center
क्या?

00:13:01.365 --> 00:13:03.033 align:center
यह लड़की, ऑलिव… उसका क्या नाम है?

00:13:03.116 --> 00:13:05.827 align:center
- कोई ऑलिविया वगैरह है।
- रुको। रुको। लड़की? कौन सी लड़की?

00:13:05.911 --> 00:13:08.372 align:center
- तुम क्या कह रहे हो?
- क्रॉस। ऑलिविया क्रॉस। ऑलिविया क्रॉस।

00:13:08.455 --> 00:13:09.706 align:center
ऑलिव…

00:13:09.790 --> 00:13:10.832 align:center
लिव क्रॉस?

00:13:11.834 --> 00:13:14.670 align:center
एक मैनेजिंग डिरेक्टर का एक एसोसिएट के साथ सोना…

00:13:14.753 --> 00:13:16.296 align:center
एक मिनट रुको, नहीं,
उसने कभी मेरे अधीन काम नहीं किया।

00:13:16.380 --> 00:13:18.257 align:center
वह शैपर्ड के दल में थी। और…

00:13:18.340 --> 00:13:19.967 align:center
मुझे नहीं लगता कि मैं उससे पहले कभी मिला भी था।

00:13:20.050 --> 00:13:23.262 align:center
इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि तुम उससे मिले थे या नहीं।
इससे फ़र्क पड़ता है कि तुमने उसके साथ सेक्स किया या नहीं।

00:13:23.345 --> 00:13:24.680 align:center
तुमने उसके साथ सेक्स किया था, है न?

00:13:26.431 --> 00:13:27.599 align:center
ओह!

00:13:28.225 --> 00:13:31.353 align:center
हाँ, पर यह एक ही सप्ताहांत को हुआ था,
तीन महीने पहले।

00:13:31.436 --> 00:13:32.688 align:center
संपूर्ण सहमति से।

00:13:32.771 --> 00:13:34.898 align:center
- मेरा मतलब, उसने मुझ पर डोरे डाले थे।
- मुद्दा वह नहीं है।

00:13:34.982 --> 00:13:35.983 align:center
तुम उसके वरिष्ठ अधिकारी थे।

00:13:36.900 --> 00:13:39.069 align:center
मैंने तुम्हें बताया था, मैं उसे जानता भी नहीं था।

00:13:39.152 --> 00:13:41.071 align:center
पर तुम्हें पता था
कि वह शैपर्ड के लिए काम करती है, है न?

00:13:42.281 --> 00:13:45.993 align:center
देखो, कूप, बात यह है कि उसे लगता है
कि उसे छोड़कर वीपी का पद किसी और को दिया गया।

00:13:46.076 --> 00:13:48.203 align:center
वीपी? वह 27 साल की है।

00:13:48.287 --> 00:13:50.664 align:center
नहीं, वह 28 की है और मैं उसका पक्ष नहीं ले रहा हूँ।

00:13:50.747 --> 00:13:52.541 align:center
तुम मुझे नौकरी से नहीं निकाल सकते, जैक।

00:13:52.624 --> 00:13:57.212 align:center
दरअसल, हमारे यहाँ बेहद सख़्त ग़ैर-बंधुत्व धारा है,
या मुझे यही बताया गया है।

00:13:57.296 --> 00:14:00.007 align:center
पर तुम मुझे यहाँ क्यों लेकर आए,
मुझे नौकरी से निकालने के लिए?

00:14:02.176 --> 00:14:05.053 align:center
एचआर को तुम्हारे कंप्यूटर तक पहुँचने के लिए
तुम्हारे ऑफ़िस में जाना था।

00:14:05.137 --> 00:14:06.597 align:center
मालिकाना जानकारी, तुम्हें पता है कि क्या होता है।

00:14:06.680 --> 00:14:07.764 align:center
वे मेरे क्लाइंट हैं।

00:14:07.848 --> 00:14:10.851 align:center
दरअसल, तुम्हारे द्वारा हस्ताक्षरित
गैर-याचना समझौते के अनुसार,

00:14:10.934 --> 00:14:13.020 align:center
वे कम से कम अगले दो सालों तक हमारे क्लाइंट हैं।

00:14:13.103 --> 00:14:15.314 align:center
तुम सच में मुझे इस तरह निकालोगे?

00:14:15.397 --> 00:14:16.648 align:center
तुम्हें पता है कि यह कैसे होता है।

00:14:18.275 --> 00:14:19.610 align:center
मेरा कैपिटल खाता?

00:14:20.485 --> 00:14:22.696 align:center
वह मेरे पैसे हैं, जैक। बिल्कुल नहीं।

00:14:22.779 --> 00:14:24.656 align:center
- चलो भी, जैक। तुम ऐसा नहीं कर सकते।
- तुम्हें किसी कारण से नौकरी से निकाला गया है।

00:14:24.740 --> 00:14:28.035 align:center
मेरे पास जो भी है, वह उसी खाते में है।
तुम मुझे तबाह कर दोगे, जैक।

00:14:28.118 --> 00:14:30.829 align:center
माफ़ करना कि यह ऐसे करना पड़ रहा है,
पर ऐसे ही करना होगा।

00:14:32.122 --> 00:14:32.956 align:center
मैं मुक़दमा करूँगा।

00:14:33.665 --> 00:14:35.834 align:center
अगर न करो, तो वे तुम्हें छह महीने का वेतन देंगे।

00:14:35.918 --> 00:14:37.127 align:center
भाड़ में जाओ।

00:14:37.211 --> 00:14:39.213 align:center
हाँ। ख़ैर…

00:14:41.131 --> 00:14:43.091 align:center
मैं तुम्हें फैसला लेने के लिए कुछ दिन देता हूँ।

00:15:32.766 --> 00:15:33.809 align:center
हंटर। ए!

00:15:47.906 --> 00:15:48.991 align:center
आप यहाँ क्या कर रहे हैं?

00:15:50.284 --> 00:15:52.119 align:center
काम जल्दी ख़त्म कर लिया,
इसलिए सोचा कि तुम्हें लेने आऊँ।

00:15:52.953 --> 00:15:54.413 align:center
- आज मंगलवार नहीं है।
- मुझे पता है।

00:15:55.205 --> 00:15:57.040 align:center
मैंने सोचा कि शायद हम थोड़ा समय साथ बिता सकते हैं।

00:15:57.124 --> 00:15:59.084 align:center
- शायद आइसक्रीम खाने चल सकते हैं।
- क्या मैंने कोई ग़लती की?

00:15:59.168 --> 00:16:00.460 align:center
हे भगवान, हंटर, नहीं।

00:16:00.544 --> 00:16:05.883 align:center
क्या एक पिता अपने बेटे के साथ बिना
किसी पूर्व योजना के कुछ अच्छा समय नहीं बिता सकता?

00:16:15.475 --> 00:16:16.685 align:center
स्कूल कैसा चल रहा है?

00:16:19.146 --> 00:16:21.023 align:center
- स्कूल कैसा चल रहा है?
- ठीक है।

00:16:23.358 --> 00:16:25.027 align:center
हमने जो ट्यूटर लगवाई, वह कैसी है?
वह सही पढ़ा रही है?

00:16:26.111 --> 00:16:27.112 align:center
शायद।

00:16:29.239 --> 00:16:30.240 align:center
तुम्हारी कोई गर्लफ़्रेंड है?

00:16:31.533 --> 00:16:33.202 align:center
- नहीं।
- कोई संभावित गर्लफ़्रेंड है?

00:16:33.285 --> 00:16:34.286 align:center
नहीं।

00:16:37.831 --> 00:16:40.209 align:center
तुम्हें लगता है कि आज किसी समय तुम मुझे दो अक्षरों से

00:16:40.292 --> 00:16:42.002 align:center
ज़्यादा लंबा जवाब दे सकोगे?

00:16:43.587 --> 00:16:44.588 align:center
शायद।

00:17:00.979 --> 00:17:03.982 align:center
- आप अंदर आ रहे हैं?
- हाँ, टोरी यहीं है। मैं हैलो कहना चाहता हूँ।

00:17:05.483 --> 00:17:06.984 align:center
- हैलो, जान।
- ए, मॉम।

00:17:07.069 --> 00:17:08.694 align:center
- तुम्हारा दिन कैसा था?
- ठीक था।

00:17:13.282 --> 00:17:14.701 align:center
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

00:17:14.785 --> 00:17:16.869 align:center
क्य… मैं हंटर को आइसक्रीम खिलाने ले गया था।

00:17:16.954 --> 00:17:17.871 align:center
आज मंगलवार नहीं है।

00:17:18.579 --> 00:17:19.665 align:center
मुझे बताया जा चुका है।

00:17:20.457 --> 00:17:22.542 align:center
- क्या टोरी यहाँ है?
- वह अभी तक घर नहीं लौटी है।

00:17:25.253 --> 00:17:26.171 align:center
- क्या हुआ?
- क्या हुआ?

00:17:26.255 --> 00:17:27.506 align:center
क्यों घूर रही हो?

00:17:28.423 --> 00:17:30.551 align:center
- मैं तुम्हें नहीं घूर रही।
- तुम मुझे वैसे ही घूर रही हो जो…

00:17:30.634 --> 00:17:32.719 align:center
वैसे ही घूर रही हो
जब तुम मुझे न घूरने की कोशिश करती हो।

00:17:32.803 --> 00:17:34.054 align:center
तो, क्या समस्या है?

00:17:37.224 --> 00:17:40.310 align:center
शायद यह थोड़ा पेचीदा होता है जब तुम तब आते हो
जब तुम्हारा दिन नहीं होता है।

00:17:40.394 --> 00:17:42.729 align:center
हे भगवान, मैं उसे आइसक्रीम खिलाने ले गया था।

00:17:42.813 --> 00:17:45.440 align:center
यह उसे उलझन में डालता है। हदें किसी कारण से होती हैं।

00:17:45.524 --> 00:17:47.818 align:center
हदें? तुम्हारा मतलब, एकविवाह की तरह?

00:17:48.402 --> 00:17:49.236 align:center
सच में, कूप?

00:17:49.319 --> 00:17:52.155 align:center
लगभग दो साल हो चुके हैं।
तुम उसी दलील का इस्तेमाल करना कब बंद करोगे?

00:17:52.239 --> 00:17:55.492 align:center
पता नहीं, छिनालपन की सीमा अवधि क्या होती है?

00:17:55.576 --> 00:17:58.704 align:center
शायद तुमने जितना समय पीड़ित पति की
भूमिका निभाने में बिताया है, उससे भी कम।

00:17:58.787 --> 00:18:00.664 align:center
- पीड़ित पति कौन कहता है? कौन हो तुम?
- पता है क्या?

00:18:00.747 --> 00:18:02.708 align:center
अगर तुम थोड़ा भी आत्म-जागरूक होते,

00:18:02.791 --> 00:18:04.835 align:center
तो तुम्हें एहसास होता कि ये चीज़ें अचानक नहीं होती हैं

00:18:04.918 --> 00:18:07.838 align:center
और शायद तुम इसके लिए
ख़ुद को भी थोड़ा सा ज़िम्मेदार समझते।

00:18:07.921 --> 00:18:11.758 align:center
ठीक है, माफ़ करना, पर तुम निक के साथ सोई,
तुमने मुझे इस घर से निकाल दिया,

00:18:11.842 --> 00:18:14.136 align:center
मुझे इन सबका खर्चा उठाना पड़ रहा है

00:18:14.219 --> 00:18:15.637 align:center
और मैं ही ज़िम्मेदार नहीं हूँ?

00:18:15.721 --> 00:18:16.930 align:center
अभी मैं इस पर बहस नहीं करूँगी।

00:18:17.014 --> 00:18:19.016 align:center
अरे, यह अकेले करना बिल्कुल भी मज़ेदार नहीं है।

00:18:21.268 --> 00:18:22.352 align:center
- ए!
- क्या?

00:18:23.061 --> 00:18:24.813 align:center
क्या उसने तुम्हें बताया कि उसे एक नया ड्रम किट चाहिए?

00:18:24.897 --> 00:18:26.982 align:center
उसे नया ड्रम किट चाहिए?
उसके पुराने ड्रम किट का क्या हुआ?

00:18:27.065 --> 00:18:28.942 align:center
पता नहीं, वह पुराना और टेढ़ा-मेढ़ा हो गया है।

00:18:29.026 --> 00:18:31.195 align:center
वह जिस बैंड के साथ बजा रहा है,
और वैसे, वे बेहद अच्छे हैं,

00:18:31.278 --> 00:18:32.487 align:center
उन्होंने कहा कि उसे एक नया चाहिए।

00:18:32.571 --> 00:18:33.697 align:center
- उफ़।
- निक ने उसे खरीदकर देने का कहा…

00:18:33.780 --> 00:18:37.409 align:center
नहीं। मैं… निक को मेरे बेटे के लिए
ड्रम सेट खरीदने की ज़रूरत नहीं है।

00:18:37.492 --> 00:18:40.078 align:center
- मैं बस कह रही हूँ कि अगर तुम सच में व्यस्त हो…
- मैं यह संभाल सकता हूँ।

00:18:41.121 --> 00:18:42.539 align:center
रुको। कूप।

00:18:43.165 --> 00:18:44.917 align:center
मैं टोरी को डर्मेटोलॉजिस्ट के पास ले गई थी।

00:18:45.417 --> 00:18:47.711 align:center
- उसकी त्वचा ठीक है।
- हाँ, तुम उसे यह बताना चाहते हो?

00:18:48.295 --> 00:18:51.798 align:center
वह यह नया लेज़र उपचार कराना चाहती है।
तीन बार कराना होता है और फिर काम ख़त्म,

00:18:51.882 --> 00:18:53.175 align:center
एक बार का 1,500 डॉलर।

00:18:54.176 --> 00:18:55.719 align:center
वे तुम्हें बिल ईमेल कर देंगे।

00:18:55.802 --> 00:18:57.763 align:center
जब भी तुमसे मिलता हूँ, मेरे पैसे खर्च होते हैं।

00:18:57.846 --> 00:18:59.556 align:center
केवल मंगलवारों को मिलने की कोशिश करना।

00:19:01.517 --> 00:19:03.393 align:center
टोरी से कहना कि उसके पिताजी ने हैलो कहा है।

00:19:05.979 --> 00:19:06.980 align:center
हद है।

00:19:08.899 --> 00:19:11.443 align:center
हे भगवान। तुम मज़ाक कर रहे हो?

00:19:14.696 --> 00:19:17.991 align:center
अरे, धत्। माफ़ कर दीजिए।
यह पूरी तरह से मेरी ग़लती है।

00:19:18.075 --> 00:19:19.243 align:center
हाँ।

00:19:19.326 --> 00:19:22.246 align:center
- रुकिए, मैं आपको मेरी जानकारी देता हूँ।
- टोरी?

00:19:22.329 --> 00:19:23.288 align:center
हैलो, डैडी।

00:19:24.498 --> 00:19:25.499 align:center
जेक, वह मेरे पिताजी हैं।

00:19:25.582 --> 00:19:27.376 align:center
डैडी, यह जेक है।

00:19:28.669 --> 00:19:29.837 align:center
आपसे मिलकर ख़ुशी हुई, सर।

00:19:29.920 --> 00:19:32.256 align:center
मुझे खेद है कि आपसे मिलने के लिए
मुझे आपकी कार ठोकनी पड़ी।

00:19:32.339 --> 00:19:33.590 align:center
रुको, तुम कौन हो?

00:19:34.174 --> 00:19:35.175 align:center
जेक वेस्टन।

00:19:35.259 --> 00:19:36.760 align:center
ठीक है, इससे मुझे कोई जानकारी नहीं मिली।

00:19:36.844 --> 00:19:38.220 align:center
यह मेरा बॉयफ़्रेंड है।

00:19:38.804 --> 00:19:41.223 align:center
- माफ़ करना, तुम कितने साल के हो?
- मैं 20 का हूँ, सर।

00:19:42.015 --> 00:19:43.809 align:center
मुझे सर बुलाना बंद करो। कोई इस पर विश्वास नहीं करेगा।

00:19:43.892 --> 00:19:45.936 align:center
- माफ़ कीजिए।
- ठीक है, तुम बी…

00:19:46.019 --> 00:19:48.647 align:center
वह 17 साल की है।
क्या तुम इस राज्य के क़ानून से परिचित हो?

00:19:48.730 --> 00:19:50.190 align:center
- यह वैसा नहीं है, सर।
- डैडी।

00:19:50.274 --> 00:19:51.650 align:center
ठीक है। जेक, है न?

00:19:51.733 --> 00:19:53.610 align:center
अगर तुमने एक बार और मुझे सर बुलाया,
तो मैं तुम्हारे पैरों के बीच मुक्का मारूँगा।

00:19:53.694 --> 00:19:55.904 align:center
डैड, आप अजीब बर्ताव कर रहे हैं।
मॉम, डैड अजीब बर्ताव कर रहे हैं।

00:19:55.988 --> 00:19:57.656 align:center
- तुम इससे सहमत हो?
- क्यों न तुम दोनों अंदर जाकर

00:19:57.739 --> 00:19:59.241 align:center
- कुछ खाओ?
- तुम इस बारे में जानती हो?

00:19:59.324 --> 00:20:00.158 align:center
तुम्हें इससे कोई ऐतराज़ नहीं है?

00:20:00.242 --> 00:20:03.620 align:center
- मुझे आपकी कार के लिए खेद है।
- ठीक है, भाड़ में जाओ, जेक। भाड़ में जाओ।

00:20:05.664 --> 00:20:07.332 align:center
- तुम्हारी समस्या क्या है?
- तुम्हारी समस्या क्या है?

00:20:07.416 --> 00:20:09.459 align:center
तुम हमारी बेटी के वैधानिक बलात्कार से सहमत हो?

00:20:09.543 --> 00:20:10.669 align:center
- अरे, बस करो।
- क्या?

00:20:10.752 --> 00:20:13.130 align:center
- वह उससे प्यार करती है।
- वह बच्ची है। वह 20 साल का है।

00:20:13.213 --> 00:20:14.590 align:center
तुम इससे कैसे सहमत हो सकती हो?

00:20:14.673 --> 00:20:15.507 align:center
- जान।
- हे भगवान।

00:20:15.591 --> 00:20:17.176 align:center
तुम उन्हें अकेला छोड़ती हो… बढ़िया, निक आ गया।

00:20:17.259 --> 00:20:19.678 align:center
- हैलो।
- ए, कूप।

00:20:19.761 --> 00:20:20.762 align:center
वह इसे सुलझा देगा।

00:20:22.264 --> 00:20:25.225 align:center
मुझे तुमसे मिलने आने दो।

00:20:25.309 --> 00:20:26.310 align:center
- ए।
- हैलो।

00:20:26.393 --> 00:20:28.145 align:center
ठीक है। हाँ। हाँ।

00:20:28.228 --> 00:20:32.399 align:center
मैं ये शानदार स्कर्ट स्टेक ग्रिल करने वाला था
जो मैंने अभी-अभी खरीदे।

00:20:32.482 --> 00:20:34.943 align:center
मेरा मतलब, तुम रुकते क्यों नहीं?

00:20:36.403 --> 00:20:37.654 align:center
क्यों न मैं रुकूँ?

00:20:39.198 --> 00:20:40.449 align:center
क्यों न मैं रुकूँ?

00:20:40.532 --> 00:20:43.410 align:center
मुझे इसलिए नहीं रुकना चाहिए
क्योंकि शायद मेरे पिछले आँगन में जाकर

00:20:43.493 --> 00:20:44.828 align:center
मेरी पत्नी के साथ

00:20:44.912 --> 00:20:47.581 align:center
सेक्स करने वाले आदमी द्वारा

00:20:47.664 --> 00:20:49.917 align:center
मेरे 5,000 डॉलर के ग्रिल पर पकाए गए
स्टेक खाने का विचार…

00:20:50.000 --> 00:20:52.169 align:center
- वाह।
- …मुझे अपने ही शन फ़ुजी स्टेक चाकू से

00:20:52.252 --> 00:20:54.046 align:center
अपना दिल काटने के लिए मजबूर करेगा।

00:20:54.129 --> 00:20:56.590 align:center
शायद इसलिए मैं यहाँ नहीं रुकना चाहता।

00:20:56.673 --> 00:20:58.634 align:center
इसलिए, मैं जा रहा हूँ।

00:20:59.676 --> 00:21:01.220 align:center
देखो, मैं समझता हूँ, कूप।

00:21:02.054 --> 00:21:03.347 align:center
मैं तुम्हारी पीड़ा समझता हूँ। सच में।

00:21:03.430 --> 00:21:06.391 align:center
मैं बस इससे उबरने का तरीका ढूँढने की
कोशिश कर रहा हूँ, समझे?

00:21:06.475 --> 00:21:07.518 align:center
हम सबके लिए।

00:21:08.268 --> 00:21:09.770 align:center
हाँ, उसके लिए शुभकामनाएँ।

00:21:11.146 --> 00:21:13.190 align:center
उस नन्हें कमीने से कहो कि मैं उसे बिल भेज दूँगा।

00:21:14.441 --> 00:21:15.776 align:center
पैरों की उँगलियाँ संभालो, जान।

00:21:28.789 --> 00:21:31.375 align:center
मैं चलाता रहा जबकि हैस्केल घोड़े बेचकर सोता रहा।

00:21:32.251 --> 00:21:35.045 align:center
कुछ देर बाद, मुझे भी नींद आने लगी।

00:21:36.046 --> 00:21:37.464 align:center
अन्य निकासी, शुल्क और लागत जारी

00:21:37.548 --> 00:21:38.632 align:center
दैनिक अंतिम जमा राशि

00:21:38.715 --> 00:21:40.092 align:center
जल्द ही मैं फिर से सू के साथ हूँगा।

00:21:40.759 --> 00:21:42.302 align:center
- यह लंबा सफ़र लगभग ख़त्म ही हो गया था…
- धत्।

00:21:42.386 --> 00:21:44.388 align:center
…और जल्दबाज़ी करने की कोई ज़रूरत नहीं थी।

00:21:45.848 --> 00:21:46.932 align:center
मैं भविष्य के बारे में सोचने लगा

00:21:47.975 --> 00:21:50.936 align:center
जो कि इतना उज्जवल नहीं होता
अगर मैंने उसे इन रंगों से नहीं जड़ा होता।

00:21:51.854 --> 00:21:53.897 align:center
सू के सफल होने के बारे में सोचकर ख़ुशी हो रही थी।

00:21:57.317 --> 00:21:58.569 align:center
शायद वह मेरे लिए भी था।

00:21:59.194 --> 00:22:00.779 align:center
तुम्हें एहसास नहीं है कि अगर मैं पकड़ा गया,

00:22:00.863 --> 00:22:02.739 align:center
तो वे जानना चाहेंगे कि मुझे कार और ये चीज़ें कैसे मिलीं।

00:22:02.823 --> 00:22:05.617 align:center
- और वे मुझे हत्या के आरोप में गिरफ़्तार कर लेंगे।
- अगर तुम स्मार्ट बने रहे, तो पकड़े नहीं जाओगे।

00:22:07.244 --> 00:22:08.245 align:center
ए।

00:22:09.997 --> 00:22:10.998 align:center
क्या कर रही हो?

00:22:14.042 --> 00:22:15.711 align:center
- हैलो।
- हैलो।

00:22:15.794 --> 00:22:17.838 align:center
हाँ! हाँ! चलो।

00:22:17.921 --> 00:22:20.632 align:center
समैंथा के पति, पॉल ने अपनी दौलत डाइनरों से कमाई थी।

00:22:20.716 --> 00:22:22.676 align:center
- उसके पास नौ डाइनर थे, 44-इंच की कमर थी…
- हे भगवान।

00:22:22.759 --> 00:22:25.053 align:center
…और स्तंभन दोष से गंभीर रूप से ग्रस्त था।

00:22:25.137 --> 00:22:27.556 align:center
हाँ! वाह! हाँ!

00:22:27.639 --> 00:22:30.350 align:center
जब से वे अलग हुए,
वह खोए समय की भरपाई कर रही है।

00:22:35.355 --> 00:22:36.440 align:center
हे भगवान।

00:22:38.317 --> 00:22:40.152 align:center
शायद तुम्हारे दाँत सच में त्वचा के अंदर चले गए थे।

00:22:40.235 --> 00:22:42.821 align:center
अरे, उसी से तुम्हें पता चलता है
कि मैं ढोंग नहीं कर रही थी।

00:22:44.281 --> 00:22:45.449 align:center
सब ठीक है?

00:22:45.532 --> 00:22:46.533 align:center
अह-हँ। हाँ।

00:22:49.161 --> 00:22:50.454 align:center
क्या तुम्हें जाना है?

00:22:50.537 --> 00:22:51.413 align:center
नहीं।

00:22:52.915 --> 00:22:54.750 align:center
क्यों? क्या तुम चाहते हो कि मैं चली जाऊँ?

00:22:54.833 --> 00:22:55.834 align:center
नहीं, मैं बस…

00:22:55.918 --> 00:22:58.879 align:center
तुम्हें देखकर ऐसा लगा जैसे तुम्हें कोई…

00:23:00.255 --> 00:23:01.673 align:center
- ज़रूरी काम है।
- नहीं।

00:23:03.884 --> 00:23:04.885 align:center
पर ठीक है। ठीक है।

00:23:06.470 --> 00:23:10.474 align:center
- ए, क्या हुआ?
- क्या? सब बिल्कुल ठीक है।

00:23:10.557 --> 00:23:13.477 align:center
नहीं, अगर तुम्हें कुछ कहना है, तो कृपया बस कह दो।

00:23:13.560 --> 00:23:16.063 align:center
मेरा मतलब, एक मिनट पहले
तुम सच में मेरे अंदर स्खलित हो रहे थे

00:23:16.146 --> 00:23:17.648 align:center
और अब तुम्हें मुझसे तुरंत छुटकारा चाहिए।

00:23:18.148 --> 00:23:19.066 align:center
सैम, हे भगवान।

00:23:19.149 --> 00:23:21.068 align:center
नहीं, सच में, कोई बात नहीं।
नहीं, ठीक है। मैं जाती हूँ।

00:23:21.151 --> 00:23:23.320 align:center
सच में, मेरा मतलब, यह जीव विज्ञान है, है न?

00:23:23.403 --> 00:23:25.489 align:center
कामोन्माद की तीव्र अनुभूति के बाद
डोपामाइन का कम होना।

00:23:25.572 --> 00:23:27.783 align:center
मुझे लगा कि शायद तुम्हारे बच्चों को कोई परेशानी है।

00:23:27.866 --> 00:23:30.244 align:center
नहीं, मेरे बच्चे गहरी नींद में हैं,
पर चिंता करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

00:23:30.327 --> 00:23:32.621 align:center
ठीक है, देखो, मैं… शायद कुछ ग़लतफ़हमी हो रही है।

00:23:32.704 --> 00:23:34.331 align:center
मुझे लग रहा है कि तुम मुझे समझ नहीं रही हो। देखो…

00:23:34.414 --> 00:23:37.668 align:center
नहीं, सच कहूँ तो, मुझे थोड़ा बुरा ज़रूर लगा और…

00:23:37.751 --> 00:23:39.711 align:center
मेरा मतलब, क्योंकि तुमने मुझे फ़ोन किया था, है न?

00:23:39.795 --> 00:23:42.548 align:center
और फिर मैंने एक सेक्सी ड्रेस पहनी और…

00:23:42.631 --> 00:23:45.092 align:center
- सैम। सैम। सैम। सैम।
- …एक बेबीसिटर बुलाई और एक्स्फ़ोलीएट किया।

00:23:45.634 --> 00:23:46.468 align:center
सैम।

00:23:46.552 --> 00:23:47.553 align:center
मुझे माफ़ कर दो।

00:23:48.762 --> 00:23:51.223 align:center
ठीक है? मैं नहीं चाहता कि तुम जाओ।

00:23:55.936 --> 00:23:57.354 align:center
मुझे सच बताओ।

00:23:57.437 --> 00:23:59.857 align:center
क्या तुमने कभी सोचा है
कि हम इससे भी ज़्यादा कुछ हो सकते हैं?

00:24:03.318 --> 00:24:04.820 align:center
चलो भी। सैम।

00:24:07.030 --> 00:24:07.865 align:center
चलो भी।

00:24:20.043 --> 00:24:22.421 align:center
हमारे बीच छह महीनों से यह संबंध चल रहा था

00:24:23.922 --> 00:24:25.716 align:center
और मेरे दिल में अभी तक उसके लिए भावनाएँ नहीं जगी हैं।

00:24:28.343 --> 00:24:31.054 align:center
देखो, तुम्हें पता है न
कि बेइली में मेरे पास कितने क्लाइंट थे?

00:24:31.138 --> 00:24:32.806 align:center
मैं उनमें से आधे क्लाइंट यहाँ लेकर आ सकता हूँ,

00:24:32.890 --> 00:24:34.975 align:center
अगर हम उन्हें टेक्सस के तेल परिवारों के साथ जोड़ दें,

00:24:35.058 --> 00:24:38.228 align:center
तो मैं एक साल से भी कम समय में पाँच सौ मिलियन डॉलर
कमा सकता हूँ। चलो भी। सबकी जीत होगी।

00:24:38.312 --> 00:24:39.855 align:center
और तुम अभी तक
हमारी किसी एसोसिएट के साथ नहीं सोए।

00:24:41.231 --> 00:24:43.317 align:center
देखो, जैक सबको फ़ोन कर रहा है।
किसी को तुम्हें नौकरी देने की अनुमति नहीं है।

00:24:43.400 --> 00:24:45.861 align:center
चलो भी, मॉन्टी। मैंने तुम्हें यह नौकरी दिलवाई थी।
बस मुझे ले लो।

00:24:45.944 --> 00:24:47.154 align:center
वह सबको फ़ोन कर रहा है।

00:24:47.237 --> 00:24:49.656 align:center
देखो, मुझे पता है कि जैक सबको फ़ोन कर रहा है।

00:24:49.740 --> 00:24:51.825 align:center
भाड़ में गया जैक। उसका यहाँ कोई दोस्त नहीं है।

00:24:51.909 --> 00:24:53.827 align:center
यह जानकर ख़ुशी हुई।

00:24:53.911 --> 00:24:55.245 align:center
देखो, मैं जैक को नाराज़ नहीं कर सकता।

00:24:55.329 --> 00:24:57.748 align:center
अभी नहीं, इस साल तकनीकी क्षेत्र में
जो मार झेल रहे हैं, उसके मद्देनज़र नहीं।

00:24:57.831 --> 00:24:59.583 align:center
मैं काफ़ी समय से तुम्हें यहाँ लाना चाह रहा था।

00:24:59.666 --> 00:25:02.753 align:center
- ख़ैर…
- तुम्हारे गैर-प्रलोभन समझौते की अवधि 90 दिन है?

00:25:02.836 --> 00:25:05.005 align:center
कभी तुम इस कुर्सी पर थे, मॉन्टी,
और मैं तुम्हारी कुर्सी पर था।

00:25:05.088 --> 00:25:07.049 align:center
- हाँ, मुझे पता है।
- दो साल?

00:25:07.132 --> 00:25:08.967 align:center
हस्ताक्षर करने से पहले
किसी वकील से सलाह नहीं ली थी?

00:25:09.051 --> 00:25:11.428 align:center
दरअसल, उन्होंने मुझे अच्छी पेशकश दी थी, अब क्या कहूँ?

00:25:11.512 --> 00:25:12.471 align:center
तुम्हें मेरी सलाह चाहिए?

00:25:12.554 --> 00:25:13.514 align:center
बिल्कुल नहीं।

00:25:13.597 --> 00:25:15.474 align:center
चलो भी, कूप। समझौते की अवधि
पूरी हुए बिना नौकरी कैसे दे दूँ?

00:25:15.557 --> 00:25:19.645 align:center
कुछ समय के लिए आराम करो, इस कांड को शांत होने दो
क्योंकि अभी कोई तुम्हें नौकरी नहीं देगा।

00:25:19.728 --> 00:25:22.564 align:center
तुम्हें दुबई के उन नए पारिवारिक कार्यालयों में से
किसी एक से संपर्क करना चाहिए।

00:25:22.648 --> 00:25:25.275 align:center
वे तुम्हारे गैर-याचना समझौते या उस लड़की के साथ
तुम्हारे संबंध की परवाह नहीं करेंगे।

00:25:25.359 --> 00:25:26.777 align:center
उस लड़की के साथ कोई संबंध नहीं था।

00:25:26.860 --> 00:25:29.196 align:center
मेरा मतलब है कि चाहे जो भी हो, वे परवाह नहीं करेंगे।

00:25:29.863 --> 00:25:32.616 align:center
कूप, चलो भी, ऐसे मत जाओ।

00:25:53.303 --> 00:25:54.388 align:center
माफ़ करना मुझे देर हो गई।

00:25:55.013 --> 00:25:56.014 align:center
मैंने वही हमेशा वाली चीज़ मँगवाई।

00:25:58.559 --> 00:26:00.310 align:center
कल तुम मिलर की पार्टी में आओगे?

00:26:01.144 --> 00:26:02.396 align:center
मुझे आमंत्रित किया गया था, क्यों नहीं आऊँगा?

00:26:04.022 --> 00:26:05.107 align:center
बस यूँ ही पूछा।

00:26:05.190 --> 00:26:08.610 align:center
अगर मैं हर पार्टी वगैरह में जाना छोड़ दूँ
क्योंकि मेल् और निक वहाँ हो सकते हैं,

00:26:08.694 --> 00:26:11.488 align:center
- तो मैं कभी घर से बाहर नहीं निकल पाऊँगा।
- ए, मैं टीम कूप में हूँ।

00:26:12.197 --> 00:26:14.867 align:center
- कोई टीम नहीं है।
- बकवास।

00:26:21.331 --> 00:26:23.208 align:center
ठीक है, क्या हुआ?

00:26:23.292 --> 00:26:24.293 align:center
क्या?

00:26:25.335 --> 00:26:26.461 align:center
तुम अपना फ़ोन नहीं देख रहे हो।

00:26:26.545 --> 00:26:28.422 align:center
जल्दबाज़ी में नहीं खा रहे हो। कुछ तो गड़बड़ है।

00:26:35.512 --> 00:26:37.055 align:center
अगर मैं कुछ समय तक काम न करूँ तो?

00:26:39.099 --> 00:26:40.434 align:center
अब, तुम ऐसा क्यों करोगे?

00:26:40.517 --> 00:26:43.645 align:center
पता नहीं, शायद अपने बच्चों से मिलने के लिए।
पता नहीं, कोई किताब पढ़ने के लिए।

00:26:44.771 --> 00:26:46.106 align:center
तो, हम कुछ हफ़्तों की बात कर रहे हैं,

00:26:46.190 --> 00:26:47.774 align:center
- शायद एक महीने की?
- बिल्कुल।

00:26:48.901 --> 00:26:49.902 align:center
या शायद एक साल की।

00:26:52.988 --> 00:26:56.783 align:center
कूप, हर बातचीत में एक ऐसा समय आता है

00:26:56.867 --> 00:26:59.244 align:center
जब इंसान को बकवास करना बंद करके
सीधे मुद्दे पर आना पड़ता है।

00:27:01.246 --> 00:27:02.789 align:center
मेरी नौकरी चली गई।

00:27:08.212 --> 00:27:09.421 align:center
- तुमने किसके साथ सेक्स किया?
- ए।

00:27:09.505 --> 00:27:11.632 align:center
- तुम्हें सीधे यही निष्कर्ष क्यों निकाला…
- नहीं, नहीं, नहीं, नहीं।

00:27:11.715 --> 00:27:13.967 align:center
तुम पियक्कड़ या जातिवादी नहीं हो
और तुम्हारे आँकड़े अच्छे थे,

00:27:14.051 --> 00:27:15.052 align:center
तो केवल सेक्स ही बचता है।

00:27:15.135 --> 00:27:16.970 align:center
हद है, बार्नी, चलो भी।

00:27:18.889 --> 00:27:21.517 align:center
मुझे बस समझ नहीं आ रहा
कि जैक ने मुझे इस मुश्किल परिस्थिति में क्यों डाला।

00:27:21.600 --> 00:27:23.393 align:center
मेरा मतलब, वह बस एक मामूली चूक थी।

00:27:23.477 --> 00:27:26.063 align:center
जैक को तुम्हें निकालकर
तुम्हारे क्लाइंट हथियाने का मौका दिखा। तो क्या सच में थी?

00:27:26.146 --> 00:27:28.190 align:center
- क्या?
- बस एक मामूली चूक।

00:27:29.358 --> 00:27:31.026 align:center
वह बिल्कुल अलग माले पर काम करती थी।

00:27:31.109 --> 00:27:32.653 align:center
- मैं उसे जानता नहीं था।
- तुम्हें कोई और नहीं मिला?

00:27:32.736 --> 00:27:34.321 align:center
- और कोई भी?
- उसने मुझ पर डोरे डाले थे।

00:27:34.404 --> 00:27:36.532 align:center
- इससे फ़र्क नहीं पड़ता है।
- अरे, फ़र्क पड़ना चाहिए।

00:27:37.324 --> 00:27:39.326 align:center
पड़ना चाहिए। फ़र्क पड़ना चाहिए।

00:27:46.750 --> 00:27:48.043 align:center
बेइली समझौता करेगा।

00:27:48.126 --> 00:27:49.044 align:center
क्या?

00:27:49.127 --> 00:27:50.671 align:center
बेइली रसल पर मुक़दमा चलाओ। वे समझौता करेंगे।

00:27:51.255 --> 00:27:52.256 align:center
वे ऐसा क्यों करेंगे?

00:27:52.339 --> 00:27:54.883 align:center
क्योंकि तुम पियक्कड़ या जातिवादी नहीं हो
और तुम्हारे आँकड़े अच्छे थे।

00:27:55.634 --> 00:27:57.594 align:center
वे नहीं चाहते कि यह किसी जज के पास जाए।
उन पर मुक़दमा चलाओ।

00:27:57.678 --> 00:27:59.930 align:center
तुम मेरे बिज़नेस मैनेजर हो, मेरे वक़ील नहीं।

00:28:00.013 --> 00:28:01.306 align:center
और तुम्हारे बिज़नेस मैनेजर के रूप में,

00:28:01.390 --> 00:28:03.517 align:center
मैं तुम्हें सच में प्रोत्साहित कर रहा हूँ
कि एक वक़ील नियुक्त करो।

00:28:03.600 --> 00:28:06.228 align:center
मैं बस जानना चाहता हूँ कि मेरे पास जितने पैसे हैं,
उनसे कब तक काम चला सकूँगा।

00:28:09.773 --> 00:28:10.858 align:center
तुम्हारी जमा पूँजी?

00:28:11.608 --> 00:28:13.402 align:center
छह महीने। ज़्यादा से ज़्यादा सात महीने।

00:28:13.485 --> 00:28:14.444 align:center
यह सच नहीं हो सकता।

00:28:14.528 --> 00:28:18.031 align:center
पत्नी को गुज़ारा भत्ता, बच्चों का भरण-पोषण,
दो घर, कारें, प्राइवेट स्कूल,

00:28:18.115 --> 00:28:20.993 align:center
साथ ही तुम्हारी बहन,
और मैं यह बस बिना दिमाग़ पर ज़ोर डाले बोल रहा हूँ।

00:28:22.578 --> 00:28:23.537 align:center
जैक समझौता करेगा।

00:28:23.620 --> 00:28:27.583 align:center
जैक मुझे तबाह कर देगा।
मैं उन लोगों से लड़ने का जोखिम नहीं उठा सकता।

00:28:27.666 --> 00:28:29.418 align:center
तुम न लड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते।

00:28:32.838 --> 00:28:34.464 align:center
मुझे बस लगा था कि मेरे पास इससे कहीं ज़्यादा पैसे हैं।

00:28:36.592 --> 00:28:39.511 align:center
तुम्हारे पास थे।
पर पिछले साल तुम्हें टेक स्टॉक्स में भारी नुकसान हुआ।

00:28:39.595 --> 00:28:41.722 align:center
पिछले साल सबको टेक स्टॉक्स में भारी नुकसान हुआ।

00:28:41.805 --> 00:28:44.391 align:center
सबका न तो तलाक़ हुआ
और न उन्होंने अपनी सहकर्मी के साथ सेक्स किया।

00:28:45.058 --> 00:28:47.394 align:center
- तुम्हें जाकर मॉन्टी से मिलना चाहिए।
- मिला था। लैन्स से भी मिला था।

00:28:48.812 --> 00:28:52.316 align:center
- कोई फ़ायदा नहीं हुआ?
- मैंने दो साल के गैर-याचना समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

00:28:55.235 --> 00:28:56.236 align:center
मुझे पता है।

00:29:09.958 --> 00:29:11.668 align:center
कूप, तुम क्या पी रहे हो?

00:29:12.920 --> 00:29:13.754 align:center
वह भूल जाओ।

00:29:13.837 --> 00:29:16.423 align:center
मेरे पास 15 साल पुरानी जापानी व्हिस्की है
जो तुम्हें ज़रूर आज़मानी चाहिए।

00:29:16.507 --> 00:29:17.716 align:center
दो।

00:29:22.095 --> 00:29:23.013 align:center
ज़िंदगी के नाम।

00:29:27.017 --> 00:29:28.477 align:center
यह कितनी मुलायम है न?

00:29:29.186 --> 00:29:30.270 align:center
हाँ।

00:29:31.188 --> 00:29:32.606 align:center
तो…

00:29:34.858 --> 00:29:35.859 align:center
अकेली ज़िंदगी कैसी चल रही है?

00:29:37.236 --> 00:29:40.030 align:center
वैसे, कभी-कभी मज़ा आता है।

00:29:40.697 --> 00:29:44.076 align:center
बकवास। पक्का तुम्हारी ज़िंदगी में
कोई ख़ूबसूरत महिला होगी।

00:29:44.159 --> 00:29:45.953 align:center
चलो भी, बताओ मुझे। कोई नई ख़बर सुनाओ।

00:29:47.079 --> 00:29:51.083 align:center
ए, मैं इस साल भी
कैंसर बेनेफ़िट कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहा हूँ,

00:29:51.166 --> 00:29:53.460 align:center
और पिछले साल की तरह,
मैंने तुम्हारे लिए दो टेबल बुक की हैं।

00:29:53.544 --> 00:29:55.003 align:center
टेबलों के लिए कितने देने होंगे?

00:29:55.087 --> 00:29:56.713 align:center
तीस हज़ार। दो के लिए साठ।

00:29:58.340 --> 00:29:59.925 align:center
चलो भी, तुमने पिछले साल दो टेबलें खरीदी थी।

00:30:00.008 --> 00:30:02.678 align:center
हाँ, पिछले साल मेरा तलाक़ नहीं हुआ था, पीटर।

00:30:04.471 --> 00:30:05.973 align:center
हाँ, तुमने सही कहा। मुझे माफ़ कर दो।

00:30:07.057 --> 00:30:08.058 align:center
मैंने सोचा ही नहीं।

00:30:08.141 --> 00:30:10.143 align:center
मुझे तुम्हें ऐसी स्थिति में डालना नहीं चाहिए था।

00:30:13.397 --> 00:30:15.107 align:center
मैं सूची से तुम्हारा नाम हटा दूँगा।

00:30:15.190 --> 00:30:16.149 align:center
नहीं, रहने दो।

00:30:17.818 --> 00:30:19.820 align:center
- पक्का?
- हाँ, कोई बात नहीं। कोई बात नहीं।

00:30:20.696 --> 00:30:22.281 align:center
तुम्हें परेशान करने की कोशिश नहीं कर रहा था।

00:30:23.198 --> 00:30:25.534 align:center
शायद यह कुछ लोगों के स्वभाव में ही है।

00:30:26.743 --> 00:30:27.744 align:center
भाड़ में जाओ।

00:30:32.666 --> 00:30:34.084 align:center
ए…

00:30:35.169 --> 00:30:36.420 align:center
तुम्हें ऐतराज़ तो नहीं है न?

00:30:37.171 --> 00:30:38.297 align:center
हम सभी यहाँ वयस्क लोग हैं।

00:30:40.007 --> 00:30:43.468 align:center
- ज़रूर। सब ठीक है।
- बहुत ख़ूब।

00:30:49.975 --> 00:30:52.144 align:center
यह काफ़ी जोखिम भरा है।

00:31:00.110 --> 00:31:01.320 align:center
- कृपया, 25 देना।
- ज़रूर।

00:31:01.403 --> 00:31:02.404 align:center
धन्यवाद।

00:31:09.786 --> 00:31:12.873 align:center
तीन बार एनबीए ऑल-स्टार। तुम क्या करोगे?

00:31:15.626 --> 00:31:17.044 align:center
हाँ।

00:31:18.712 --> 00:31:20.214 align:center
मैं वही लूँगा जो वह ले रहा है, बस थोड़ा ज़्यादा दो।

00:31:20.297 --> 00:31:21.381 align:center
ठीक है।

00:31:23.550 --> 00:31:24.384 align:center
टीम कूप?

00:31:39.691 --> 00:31:40.901 align:center
और एक दो।

00:31:42.027 --> 00:31:43.946 align:center
तो, मैंने पीटर से कहा

00:31:44.029 --> 00:31:46.406 align:center
कि हमें समय रहते बच्चों के साथ घूमने जाना होगा

00:31:46.490 --> 00:31:49.326 align:center
क्योंकि वे बाद में हमारे साथ कुछ भी करना नहीं चाहेंगे

00:31:49.409 --> 00:31:52.412 align:center
और तब हम क्या करेंगे? एक-दूसरे से बातें करेंगे?

00:31:53.247 --> 00:31:55.457 align:center
हमारी शादी को इतना समय हो गया है
कि अब बोलने को कुछ नहीं बचा।

00:32:12.891 --> 00:32:15.894 align:center
इसलिए, शनिवार को, हम बलीज़ के लिए निकलेंगे।

00:32:15.978 --> 00:32:18.939 align:center
मैंने यह विला ढूँढा
जहाँ से समुद्र तट का शानदार नज़ारा दिखता है।

00:32:19.022 --> 00:32:20.774 align:center
बग़ल ही में बच्चों का ख़ुद का विला होगा

00:32:20.858 --> 00:32:22.734 align:center
- ताकि सबको थोड़ी आज़ादी मिले।
- मैं अभी आई।

00:32:22.818 --> 00:32:25.779 align:center
पर हमें पता है कि हम ज़रूर मिलेंगे
क्योंकि शेफ़ और डाइनिंग रूम

00:32:25.863 --> 00:32:27.573 align:center
हमारे विला में हैं, इसलिए जब उन्हें भूख लगेगी…

00:32:28.407 --> 00:32:31.618 align:center
मेरा मतलब, टर्टल इन् को कोई अंदाज़ा नहीं है
कि वहाँ कौन आ रहे हैं।

00:32:31.702 --> 00:32:33.245 align:center
कैसे हो, कूप? तुम ठीक हो?

00:32:33.954 --> 00:32:35.706 align:center
मैं ठीक हूँ, मेल्। तुम कैसी हो?

00:32:37.124 --> 00:32:38.125 align:center
हाँ।

00:32:41.545 --> 00:32:44.506 align:center
ए, तुम दोनों, क्या मैं बस कह सकती हूँ,

00:32:44.590 --> 00:32:46.508 align:center
कि मुझे यह बेहद पसंद आया
कि तुम्हारा तलाक़ इतना दोस्ताना रहा।

00:32:46.592 --> 00:32:47.843 align:center
डायेन।

00:32:47.926 --> 00:32:49.970 align:center
नहीं, मैं बस कह रही हूँ।

00:32:50.053 --> 00:32:52.764 align:center
याद है जब माइक और गेल का तलाक़ हुआ था?
मानो विश्वयुद्ध छिड़ गया था।

00:32:52.848 --> 00:32:54.016 align:center
तुम्हें वह याद है?

00:32:54.099 --> 00:32:55.475 align:center
वे एक साथ एक ही कमरे में भी नहीं रह सकते।

00:32:55.559 --> 00:32:57.060 align:center
वे एक ही शहर में नहीं रह सकते।

00:32:57.144 --> 00:32:58.145 align:center
है न?

00:32:58.937 --> 00:33:02.399 align:center
सैम, तुम्हें लगता है
कि तुम और पॉल दोस्त बनकर रह सकोगे?

00:33:03.192 --> 00:33:04.568 align:center
कभी नहीं,

00:33:04.651 --> 00:33:07.696 align:center
पर इस तरह सबके सामने पूछने के लिए धन्यवाद।

00:33:07.779 --> 00:33:11.950 align:center
मैं बस… मैं सराहना करती हूँ
कि तुम लोगों ने हर चीज़ को इतनी अच्छी तरह संभाला।

00:33:12.034 --> 00:33:15.120 align:center
जान, जब हमारा तलाक़ होगा,
तब हमें भी ऐसा ही करना चाहिए।

00:33:15.204 --> 00:33:16.622 align:center
बस। अब मैं तुम्हें पीने नहीं दूँगा।

00:33:16.705 --> 00:33:17.664 align:center
मैं बस…

00:33:19.708 --> 00:33:20.667 align:center
मुझे लगता है कि यह शानदार है…

00:33:24.713 --> 00:33:26.757 align:center
कि हम सभी इतने जागरूक हैं…

00:33:27.758 --> 00:33:29.134 align:center
- देखा?
- …समझे?

00:33:29.968 --> 00:33:33.180 align:center
मेरा मतलब, मेल्… हाँ, मेल् और निक के बीच
अफ़ेयर हुआ और इससे हमारे शादी टूट गई

00:33:33.263 --> 00:33:36.934 align:center
और शायद समय ही बताएगा
कि इसका हमारे बच्चों पर कितना बुरा असर पड़ेगा,

00:33:37.017 --> 00:33:41.438 align:center
पर तुम लोगों को यह सब इतना शानदार लग रहा है।

00:33:44.399 --> 00:33:45.776 align:center
मेरा मतलब, अगर मुझे पता होता…

00:33:54.034 --> 00:33:55.327 align:center
मैं पेशाब करने जाऊँगा।

00:35:06.273 --> 00:35:07.608 align:center
ऊप्स।

00:36:20.097 --> 00:36:23.809 align:center
हमें नहीं पता कि वह कैसे मारी गई।
मुझे लगता है कि हथियार…

00:36:23.892 --> 00:36:25.352 align:center
उसे कैंडलस्टिक से मारा गया था।

00:36:26.353 --> 00:36:28.355 align:center
कैंडलस्टिक से? तुम्हें पक्का यक़ीन है।

00:36:28.856 --> 00:36:30.023 align:center
एक भारी, चांदी की।

00:36:30.858 --> 00:36:32.734 align:center
- तुम्हें यह कैसे पता?
- माइक्रोस्कोप।

00:36:40.325 --> 00:36:41.827 align:center
यह लो। बस…

00:36:51.086 --> 00:36:53.172 align:center
तुम में से कोई थोड़ी देर के लिए कार बदलना चाहेगा?

00:36:53.255 --> 00:36:54.089 align:center
ज़रूर।

00:36:56.633 --> 00:36:59.678 align:center
सावधानी से संभालें
नाज़ुक

00:37:54.900 --> 00:37:55.734 align:center
- धत्!
- हे भगवान।

00:37:55.817 --> 00:37:59.196 align:center
- डैडी!
- क्या बक… अरे, हद है!

00:37:59.279 --> 00:38:01.156 align:center
विश्वास ही नहीं होता।

00:38:08.914 --> 00:38:10.874 align:center
- श्री कूपर।
- चले जाओ, जेक।

00:38:10.958 --> 00:38:13.377 align:center
माफ़ कीजिए, सर। हमें पता नहीं था कि आप यहाँ आएँगे,

00:38:13.460 --> 00:38:15.003 align:center
कसम से… धत्।

00:38:15.087 --> 00:38:17.798 align:center
डैडी! आपने क्या किया? हे भगवान।

00:38:17.881 --> 00:38:19.842 align:center
- मैंने कहा था कि मुझे सर कहना बंद करो।
- तुम ठीक हो?

00:38:21.176 --> 00:38:22.970 align:center
आपको क्या हो गया है?

00:38:23.053 --> 00:38:24.930 align:center
- हे भगवान। डैड।
- मुझे फ़ोन उठाना होगा। ए।

00:38:25.722 --> 00:38:28.183 align:center
- उन्होंने मुझे मुक्का…
- नहीं, ब्रूस, माफ़ करना। क्या?

00:38:28.976 --> 00:38:31.478 align:center
- मैं क्या कर सकती हूँ? तुम्हें क्या चाहिए?
- हे भगवान। हाँ।

00:38:31.562 --> 00:38:33.814 align:center
- मेरा मतलब, मैं वहाँ दस मिनट में पहुँच सकता हूँ।
- आप पागल हैं?

00:38:33.897 --> 00:38:35.732 align:center
हाँ, इसके लिए माफ़ी चाहूँगा। अलविदा।

00:38:35.816 --> 00:38:39.695 align:center
बस… उस पर थोड़ा बर्फ़ वगैरह रखो। तुम ठीक हो जाओगे।

00:38:43.907 --> 00:38:47.452 align:center
यह एहसास सच्चा लगता है

00:38:50.372 --> 00:38:54.877 align:center
तुम सच्चे लगते हो

00:38:55.752 --> 00:39:01.008 align:center
मेरे नक़ली प्लास्टिक का प्यार

00:39:06.013 --> 00:39:07.014 align:center
ए, ब्रूस।

00:39:07.097 --> 00:39:08.932 align:center
- आने के लिए धन्यवाद, कूप।
- तुम्हें पता है।

00:39:09.016 --> 00:39:12.352 align:center
पर मैं यह सोचना बंद नहीं कर पा रही

00:39:14.897 --> 00:39:19.318 align:center
मैं नियंत्रण खो सकती हूँ

00:39:20.611 --> 00:39:26.241 align:center
अगर मैं बस मुड़कर भाग सकती

00:39:28.243 --> 00:39:29.119 align:center
ए, एंडी।

00:39:30.329 --> 00:39:31.538 align:center
ब्रूस ने मुझे फ़ोन किया।

00:39:31.622 --> 00:39:32.873 align:center
हाँ, मुझे लगा ही था कि वह फ़ोन करेगा।

00:39:33.874 --> 00:39:35.459 align:center
वैसे भी मुझे घर तक की सवारी चाहिए।

00:39:36.126 --> 00:39:37.127 align:center
तुम यहाँ कैसे आई?

00:39:37.211 --> 00:39:38.295 align:center
पैदल।

00:39:38.921 --> 00:39:39.880 align:center
तुमने फिर से दवाइयाँ छोड़ दीं?

00:39:40.756 --> 00:39:42.633 align:center
बस कुछ महसूस करना चाहती थी, समझे?

00:39:43.425 --> 00:39:44.259 align:center
कैसा महसूस कर रही हो?

00:39:45.427 --> 00:39:46.637 align:center
दरअसल, बेहद भद्दा।

00:39:47.804 --> 00:39:48.805 align:center
तुम्हारा दिन कैसा था?

00:39:49.890 --> 00:39:51.099 align:center
वैसा ही।

00:39:51.683 --> 00:39:54.144 align:center
तुम इतने अच्छे नहीं दिख रहे और यह मैं कह रही हूँ।

00:39:54.770 --> 00:39:56.021 align:center
चलो। चलो तुम्हें घर ले चलूँ।

00:40:05.113 --> 00:40:06.448 align:center
वह अब भी मुझसे प्यार करता है।

00:40:06.532 --> 00:40:08.200 align:center
जान, उसकी एक पत्नी और दो बच्चे हैं।

00:40:08.283 --> 00:40:09.701 align:center
वैसे, सबका कोई न कोई है।

00:40:10.202 --> 00:40:12.454 align:center
तुम वहाँ क्या बजा रही थी? द स्मैशिंग पम्पकिंस?

00:40:13.455 --> 00:40:15.332 align:center
रेडियोहेड, बेवकूफ़।

00:40:16.500 --> 00:40:19.253 align:center
हाँ, हाँ। बेशक। चलो।

00:40:24.091 --> 00:40:25.092 align:center
ए।

00:40:28.637 --> 00:40:29.638 align:center
तुम ठीक हो जाओगी।

00:40:32.975 --> 00:40:34.601 align:center
यह मुझे दो। अंदर बैठो।

00:40:38.313 --> 00:40:39.940 align:center
- नई कार?
- उधार ली है।

00:40:40.440 --> 00:40:41.692 align:center
मेरा मज़ाक मत उड़ाओ।

00:40:56.707 --> 00:40:58.000 align:center
मैं मुसीबत में हूँ, ऐली।

00:40:59.793 --> 00:41:00.627 align:center
कितनी बड़ी?

00:41:02.462 --> 00:41:05.716 align:center
तुम्हें अपार्टमेंट छोड़कर
वापस मॉम और डैड के साथ रहना पड़ सकता है।

00:41:07.509 --> 00:41:08.510 align:center
यह उनके लिए बुरा होगा।

00:41:10.888 --> 00:41:12.598 align:center
हाँ। ज़रूर होगा अगर तुम अपनी दवाइयाँ न लो तो।

00:41:12.681 --> 00:41:14.474 align:center
मैं वादा नहीं करूँगी।

00:41:17.227 --> 00:41:19.354 align:center
- इस कार से बू आ रही है।
- हे भगवान, मुझे पता है।

00:41:19.438 --> 00:41:20.981 align:center
ऐसा लगता है जैसे इसमें कुछ मर गया था।

00:41:43.128 --> 00:41:45.047 align:center
लिव। लिव।

00:41:46.006 --> 00:41:48.425 align:center
बस… कृपया मुझे एक सेकंड के लिए तुमसे बात करने दो।

00:41:48.509 --> 00:41:51.553 align:center
देखो… देखो, तुम्हारे साथ जो हुआ,
मुझे उसके लिए बेहद खेद है।

00:41:51.637 --> 00:41:52.888 align:center
बुरा हुआ कि उन्होंने तुम्हें निकाल दिया।

00:41:54.890 --> 00:41:57.267 align:center
- तुम सच में यह महसूस करती हो?
- बेशक करती हूँ।

00:41:57.351 --> 00:41:59.770 align:center
तो फिर,
क्या तुम कृपया अपनी शिकायत वापस ले सकती हो?

00:42:00.354 --> 00:42:03.273 align:center
मेरा मतलब, तुम अपनी शिकायत वापस लेकर
मुक़दमे के बदले बेइली से मुआवज़ा ले सकती हो।

00:42:03.357 --> 00:42:05.150 align:center
- मुझे मेरी नौकरी वापस मिल सकती है।
- क्या?

00:42:05.234 --> 00:42:09.071 align:center
देखो, अगर मैंने तुम्हारे साथ कोई भी बुरा बर्ताव किया हो,
तो मुझे माफ़ कर दो।

00:42:09.154 --> 00:42:10.781 align:center
मुझे बस लगा था कि हम दोनों अच्छा समय बिता रहे थे।

00:42:10.864 --> 00:42:12.908 align:center
रुको। बस रुको। मुझे…

00:42:12.991 --> 00:42:14.701 align:center
मुझे समझ नहीं आ रहा कि तुम क्या कह रहे हो।

00:42:16.495 --> 00:42:18.497 align:center
मैंने कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की।

00:42:31.802 --> 00:42:33.470 align:center
कूप। वह फ़ोन पर है।

00:42:33.554 --> 00:42:34.680 align:center
कोई बात नहीं, मैरी।

00:42:36.598 --> 00:42:39.268 align:center
- कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।
- कूप। तुम यहाँ नहीं आ सकते।

00:42:39.351 --> 00:42:40.936 align:center
लिव क्रॉस ने कभी कोई शिकायत दर्ज नहीं की।

00:42:41.019 --> 00:42:42.729 align:center
यह एचआर संबंधी समस्या है।
मुझे बस वही पता है जो मुझे बताया गया।

00:42:42.813 --> 00:42:43.981 align:center
झूठ, जैक। यह तुमने किया।

00:42:44.064 --> 00:42:46.233 align:center
तुमने कंपनी का नियम तोड़ा। मेरे हाथ बंधे हुए थे।

00:42:46.316 --> 00:42:48.527 align:center
तुम्हें मेरे क्लाइंट हथियाने का मौका दिखा
और तुमने मुझे धोखा देने का फैसला लिया।

00:42:49.528 --> 00:42:50.571 align:center
तुमने ख़ुद गड़बड़ी की।

00:42:50.654 --> 00:42:51.697 align:center
मुझे लगा था कि हम दोस्त हैं।

00:42:55.033 --> 00:42:57.160 align:center
कम से कम मुझे मेरा कैपिटल खाता रखने दो।

00:42:57.911 --> 00:42:59.872 align:center
मैं तुमसे अनुरोध कर रहा हूँ।
वह मेरे पैसे हैं। मुझे उन पैसों की ज़रूरत है।

00:42:59.955 --> 00:43:01.582 align:center
नहीं, तुम्हारे नहीं हैं।

00:43:03.292 --> 00:43:06.879 align:center
तुम्हारी सबसे बड़ी ग़लती तुम्हारा यह सोचना था
कि यह सब कभी तुम्हारा था।

00:43:07.754 --> 00:43:08.964 align:center
ठीक है, ठीक है।

00:43:13.093 --> 00:43:15.095 align:center
अगर तुम इसे अपने पास नहीं रख सकते,
तो यह तुम्हारा नहीं है।

00:43:35.866 --> 00:43:38.118 align:center
मैंने बस तुम्हें वह सुंदर मोटर तबाह करने नहीं दे सकता।

00:43:38.994 --> 00:43:40.120 align:center
ठीक है, उसे शुरू करो।

00:44:06.939 --> 00:44:07.940 align:center
यह लो।

00:44:20.494 --> 00:44:22.120 align:center
टोरी का बॉयफ़्रेंड कैसा है?

00:44:24.581 --> 00:44:26.917 align:center
- जेक?
- सही कहा।

00:44:28.335 --> 00:44:29.378 align:center
वह बच जाएगा।

00:44:30.879 --> 00:44:31.880 align:center
और टोरी?

00:44:34.341 --> 00:44:36.885 align:center
तुम्हें उसे और कुछ दिनों का समय देना होगा।
मैं कोशिश कर रही हूँ।

00:44:43.100 --> 00:44:44.351 align:center
तुम अलग बर्ताव कर रहे हो, कूप।

00:44:46.979 --> 00:44:50.107 align:center
देखो, मैं बार्बिक्यू के लिए माफ़ी चाहता हूँ।
मैंने थोड़ी ज़्यादा पी ली थी।

00:44:50.190 --> 00:44:52.860 align:center
मैं बार्बिक्यू के बारे में नहीं बोल रही
और न ही इस बारे में

00:44:52.943 --> 00:44:54.528 align:center
कि तुमने हमारी बेटी के बॉयफ़्रेंड पर हमला किया।

00:44:54.611 --> 00:44:56.738 align:center
- पर, हे भगवान।
- तो फिर किस बारे में बोल रही हो?

00:44:58.448 --> 00:44:59.533 align:center
पता नहीं।

00:44:59.616 --> 00:45:01.285 align:center
तुम बस बहुत अकेले…

00:45:02.369 --> 00:45:03.370 align:center
लग रहे हो।

00:45:04.705 --> 00:45:09.877 align:center
हाँ, क्योंकि मैं यहाँ रहता हूँ और तुम
वहाँ हमारे घर में हमारे बच्चों के साथ रहती हो।

00:45:09.960 --> 00:45:12.796 align:center
- जानती हूँ।
- तुमने मुझे छोड़ दिया। तो बेशक मैं अकेला…

00:45:14.965 --> 00:45:15.883 align:center
हो जाऊँगा।

00:45:15.966 --> 00:45:17.718 align:center
पर मैं इस बारे में नहीं बोल रही हूँ।

00:45:19.720 --> 00:45:20.971 align:center
मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है।

00:45:26.685 --> 00:45:27.686 align:center
ए।

00:45:29.521 --> 00:45:30.814 align:center
क्या हुआ?

00:45:33.692 --> 00:45:35.903 align:center
अब, चलो भी।
तुम अब भी मुझसे बात कर सकते हो, है न?

00:45:39.448 --> 00:45:40.449 align:center
मैं ठीक हूँ।

00:45:42.034 --> 00:45:45.579 align:center
सच में। मैं अपना रास्ता ढूँढ रहा हूँ।

00:45:53.962 --> 00:45:54.963 align:center
ठीक है।

00:46:01.053 --> 00:46:02.054 align:center
यह उचित है।

00:46:10.145 --> 00:46:11.396 align:center
आने के लिए धन्यवाद।

00:46:12.856 --> 00:46:13.857 align:center
बियर के लिए धन्यवाद।

00:46:22.449 --> 00:46:23.450 align:center
मिस क्रॉस।

00:46:24.785 --> 00:46:27.788 align:center
- मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकता हूँ?
- मैं स्पष्टीकरण की उम्मीद कर रही थी।

00:46:27.871 --> 00:46:29.081 align:center
एंड्रू कूपर वाली घटना।

00:46:29.164 --> 00:46:30.499 align:center
मैंने कोई शिकायत दर्ज नहीं की थी।

00:46:30.582 --> 00:46:33.710 align:center
किसी ने तुम्हारी सहभागिता की सूचना एचआर को दी।

00:46:33.794 --> 00:46:36.129 align:center
- पर कोई शिकायत नहीं की गई थी।
- व्हिस्की?

00:46:36.213 --> 00:46:37.798 align:center
- नहीं।
- बैठो।

00:46:41.218 --> 00:46:44.555 align:center
मुझे खेद है कि यह इस तरह से कहा गया,
पर शिकायत दर्ज हो या न हो,

00:46:44.638 --> 00:46:48.308 align:center
श्री कूपर ने हमारी कंपनी की
आचार संहिता का सीधा उल्लंघन किया।

00:46:48.392 --> 00:46:49.643 align:center
वह एक बड़े पद पर है

00:46:49.726 --> 00:46:52.312 align:center
और हम अपनी सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

00:46:52.396 --> 00:46:54.273 align:center
उनका मेरी संस्था से कोई लेना-देना नहीं है।

00:46:54.356 --> 00:46:55.941 align:center
मैं ऐसे किसी व्यक्ति को रिपोर्ट नहीं करती
जो उसे रिपोर्ट करता हो।

00:46:56.024 --> 00:46:58.360 align:center
यानी अगर वह चाहता,
तो तुम्हें नौकरी से नहीं निकलवा सकता था?

00:46:58.986 --> 00:47:00.153 align:center
उसे अपनी नौकरी गँवाने की ज़रूरत नहीं थी।

00:47:01.405 --> 00:47:04.908 align:center
मेरे पास श्रम वक़ीलों से भरा एक कॉन्फ़रेंस रूम है
जो इसके विपरीत कहते हैं।

00:47:09.496 --> 00:47:12.457 align:center
शैपर्ड ने मुझे बताया कि तुम एक प्रतिभाशाली कर्मचारी हो।
वह तुम्हें प्रमोशन देना चाहता है।

00:47:12.541 --> 00:47:15.043 align:center
वह चाहता है कि तुम्हारा अपना ख़ुद का डेस्क हो।
क्या तुम उसके लिए तैयार हो?

00:47:15.127 --> 00:47:17.004 align:center
उसका इससे क्या संबंध है?

00:47:17.087 --> 00:47:18.797 align:center
मैं यह मुद्दा छोड़ चुका हूँ। अब मैं उसकी बात कर रहा हूँ।

00:47:19.506 --> 00:47:23.594 align:center
मुझे कूप के इतिहास के बजाय
तुम्हारे भविष्य में ज़्यादा दिलचस्पी है।

00:47:28.223 --> 00:47:30.559 align:center
मेरी बात सुनो।
मुझे एक मिनट में किसी से फ़ोन पर बात करनी है,

00:47:30.642 --> 00:47:33.854 align:center
पर चलो इस हफ़्ते बाद में डिनर पर चर्चा करें।

00:47:33.937 --> 00:47:35.439 align:center
मैरी देखेगी कि तुम कब खाली रहोगी।

00:47:36.148 --> 00:47:37.858 align:center
शैपर्ड को हमारे साथ शामिल नहीं होना चाहिए?

00:47:40.235 --> 00:47:41.820 align:center
शैपर्ड हमारे साथ शामिल हो सकता है।

00:47:45.407 --> 00:47:46.241 align:center
धन्यवाद।

00:48:57.771 --> 00:48:59.773 align:center
कूप
काश

00:49:49.364 --> 00:49:51.200 align:center
ठीक है, तुम्हारे पास सब कुछ है…

00:49:51.283 --> 00:49:52.951 align:center
एक अलग दृष्टिकोण से देखा जाए,

00:49:53.035 --> 00:49:56.163 align:center
तो अंत में ज़िंदगी परस्पर जुड़े फैसलों की एक शृंखला है।

00:49:56.914 --> 00:49:58.790 align:center
मिलर परिवार ने बलीज़ जाने का फैसला लिया।

00:50:01.001 --> 00:50:02.669 align:center
मैंने मिलर परिवार के घर पर जाने का फैसला लिया।

00:50:08.884 --> 00:50:11.512 align:center
वेस्टमॉन्ट विलेज के पास अपना निजी सुरक्षा गश्ती दल है,

00:50:11.595 --> 00:50:13.639 align:center
साथ ही वेस्टमॉन्ट पुलिस विभाग भी है।

00:50:14.389 --> 00:50:16.558 align:center
वहाँ अपराध दर लगभग नगण्य है।

00:50:18.393 --> 00:50:20.229 align:center
जब आप ऐसी जगह पर लंबे समय तक रहते हैं,

00:50:20.312 --> 00:50:22.689 align:center
तो बाकी दुनिया से अलग-थलग महसूस करने लगते हैं।

00:50:23.440 --> 00:50:26.527 align:center
आप कुछ चीज़ों को लेकर लापरवाह हो जाते हैं,
जैसे अलार्म सिस्टम

00:50:27.236 --> 00:50:28.695 align:center
और सारे दरवाज़े बंद करना।

00:51:16.243 --> 00:51:18.912 align:center
पैटेक फ़िलिप नॉटिलस : सीलबंद 18-कैरेट सफ़ेद सोना,

00:51:18.996 --> 00:51:19.997 align:center
नीला सनबर्स्ट डायल,

00:51:20.080 --> 00:51:23.667 align:center
तीस मीटर तक जल प्रतिरोधी,
जैसे कि कभी वैसा मौका आएगा।

00:51:23.750 --> 00:51:27.004 align:center
जैसा कि विज्ञापन में कहते हैं, "दरअसल
आप कभी भी पैटेक फ़िलिप के मालिक नहीं होते,

00:51:27.087 --> 00:51:29.590 align:center
आप केवल अगली पीढ़ी के लिए इसकी देखभाल करते हैं।"

00:51:32.134 --> 00:51:34.428 align:center
पर अगली पीढ़ी समय देखने के लिए
अपना फ़ोन निकालती है,

00:51:34.511 --> 00:51:36.388 align:center
इसलिए मैंने सोचा कि किसी को इसकी कमी नहीं खलेगी।

00:52:18.847 --> 00:52:20.641 align:center
हैलो, दोस्तों। सब ठीक है?

00:52:20.724 --> 00:52:22.643 align:center
नमस्ते, सर। आप यहाँ रहते हैं?

00:52:22.726 --> 00:52:23.977 align:center
हाँ, हाँ, बेशक।

00:52:24.061 --> 00:52:26.188 align:center
आज रात से आपके घर पर
अवकाश निगरानी लागू की गई थी।

00:52:26.271 --> 00:52:29.399 align:center
हमने देखा कि होंडा कार सड़क के किनारे खड़ी है,
घर में लाइटें जल रही हैं…

00:52:29.483 --> 00:52:30.567 align:center
इसलिए सोचा कि जाँच कर लें।

00:52:32.819 --> 00:52:34.196 align:center
वह मेरे बेटे की कार है।

00:52:34.279 --> 00:52:36.615 align:center
मैंने उससे कहा था कि हमारे जाने से पहले उसे गेराज में घुसा दे।

00:52:36.698 --> 00:52:37.908 align:center
तो आप सच में छुट्टियों पर जा रहे हैं?

00:52:37.991 --> 00:52:39.868 align:center
हाँ। कल सुबह जल्दी।

00:52:39.952 --> 00:52:42.579 align:center
पक्का मेरी पत्नी ने फ़ोन करते समय
ग़लत तारीख़ बताई होगी।

00:52:42.663 --> 00:52:46.166 align:center
- कोई बात नहीं। आपका सफ़र अच्छा रहे।
- धन्यवाद, दोस्तों।

00:52:46.250 --> 00:52:47.668 align:center
मैं इसकी सराहना करता हूँ।

00:53:07.771 --> 00:53:09.273 align:center
पता नहीं मैं क्या सोच रहा था।

00:53:09.356 --> 00:53:10.566 align:center
दरअसल, यह सच नहीं है।

00:53:10.649 --> 00:53:13.652 align:center
मैं सोच रहा था कि पीटर और डायेन मिलर कमीने थे,

00:53:13.735 --> 00:53:15.320 align:center
और वे इन सबके हक़दार नहीं थे।

00:53:15.988 --> 00:53:18.907 align:center
और मैं सोच रहा था
कि इस पड़ोस में उनके जैसे ढेरों कमीने हैं,

00:53:18.991 --> 00:53:21.618 align:center
जिनके पास भी ऐसे ही घर हैं,

00:53:21.702 --> 00:53:25.163 align:center
जो ऐसी ही महँगी चीज़ों से भरे हैं
जिनकी कमी कभी नहीं खलेगी।

00:53:25.247 --> 00:53:28.542 align:center
भूले हुए धन-दौलत के ढेर बस दराज़ों में पड़े हैं

00:53:28.625 --> 00:53:30.794 align:center
जहाँ वे किसी के काम नहीं आ रहे हैं।

00:53:30.878 --> 00:53:33.630 align:center
मुझे यह इसलिए पता था क्योंकि कुछ समय पहले तक,

00:53:34.214 --> 00:53:35.841 align:center
मैं भी उन कमीनों में से एक था।

00:53:45.976 --> 00:53:47.603 align:center
मकैलेन
25

00:53:47.686 --> 00:53:50.939 align:center
मैं गुज़ारा भत्ता, बच्चों का भरण-पोषण,
क़ानूनी फ़ीस, दो घरों,

00:53:51.023 --> 00:53:53.442 align:center
अधिकतम होम इक्विटी लाइन, ट्यूशन, संपत्ति कर,

00:53:53.525 --> 00:53:55.652 align:center
स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम, एसएटी ट्यूटर,

00:53:55.736 --> 00:53:57.529 align:center
चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, कार भुगतान, माली,

00:53:57.613 --> 00:53:59.907 align:center
कीटनाशक, छत बनाने वाले, पेंटर, प्लंबर, ड्रम किट

00:53:59.990 --> 00:54:03.035 align:center
और एक बैंक खाते के बारे में सोच रहा था
जो तलाक़ के बाद अब भी खाली था।

00:54:03.118 --> 00:54:05.370 align:center
और कैसे कोई भी, ज़ाहिर है कि यहाँ तक कि पुलिस भी,

00:54:05.454 --> 00:54:07.372 align:center
कभी भी मुझ जैसे आदमी पर शक़ नहीं करेगा।

00:54:08.165 --> 00:54:10.167 align:center
मैं यह नहीं कह रहा कि यह अच्छा विचार था।

00:54:10.250 --> 00:54:11.585 align:center
यह बस अस्थाई उपाय था।

00:54:11.668 --> 00:54:14.379 align:center
फिर से अपने पैरों पर खड़े होने तक,
कुछ बिलों का भुगतान करने का एक त्वरित उपाय।

00:54:15.005 --> 00:54:18.425 align:center
और मैंने सोचा, सबसे बुरा क्या हो सकता है?

00:56:12.122 --> 00:56:14.124 align:center
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता

