WEBVTT

00:20.500 --> 00:23.500
गाफ़े : डिक्शनरी में
इसका मतलब है मनहूस, मज़ा बिगाडू।

00:23.583 --> 00:26.791
लेकिन मेक्सिकन सेना में,
गाफ़े शूरवीर कमांडोज़ को कहते हैं।

00:26.875 --> 00:29.500
ये बेहद कम हैं, खबरों में नहीं आते,
न कोई सुराग छोड़ते हैं।

00:29.583 --> 00:32.500
जंग में इनका सामना असंभव से होता है।

00:32.583 --> 00:34.500
इससे एक अटूट बंधन,

00:34.583 --> 00:37.083
एक रक्त वचन पनपता है
जिसे वे 'गुप्त नाता' कहते हैं।

00:37.166 --> 00:40.083
न सवाल उठते हैं, न इसे तोड़ते हैं,
यह खत्म नहीं होता।

00:40.166 --> 00:46.416
आज रात का उनका मिशन
उनकी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल देगा।

01:00.458 --> 01:02.250
अंदर कितनी गर्मी है।

01:03.375 --> 01:07.958
गाफ़े, साँस लेने के लिए
इसमें कुछ सुराख़ करने चाहिए थे।

01:08.041 --> 01:10.666
-रूकी… ध्यान दो।
-हाँ।

01:10.750 --> 01:13.250
-तुम्हें मेरे ठीक पीछे रहना है, ठीक है?
-हाँ, हाँ।

01:20.125 --> 01:23.375
ट्रक से निकल रहे हैं।
अंदर घुसने के लिए तैयार रहो।

01:23.958 --> 01:26.375
-हम कौन हैं?
-स्पेशल फ़ोर्सेज़।

01:26.458 --> 01:28.500
-हम क्या करते हैं?
-दुश्मन को मारते हैं!

01:28.583 --> 01:31.166
-क्या हमें कोई रोक सकता है?
-मौत भी हमें नहीं रोक सकती!

01:31.250 --> 01:33.416
-और अगर मौत अचानक सामने आए?
-तो मंज़ूर है!

01:44.083 --> 01:46.625
-हम कौन हैं?
-स्पेशल फ़ोर्सेज़!

01:46.708 --> 01:48.625
-हम क्या करते हैं?
-दुश्मन को मारते हैं!

01:52.958 --> 01:53.791
इसे खोलो।

01:57.291 --> 02:00.541
-क्या हमें कोई रोक सकता है?
-मौत भी हमें नहीं रोक सकती!

02:00.625 --> 02:03.250
-और अगर मौत अचानक सामने आए?
-तो मंज़ूर है!

02:14.166 --> 02:15.833
मैं वह नहीं जो मुझे होना चाहिए!

02:15.916 --> 02:17.541
मैं वह नहीं जो मुझे होना चाहिए!

02:21.625 --> 02:22.791
चलो।

02:22.875 --> 02:24.583
मैं वह नहीं जो मैं बनना चाहता हूँ!

02:24.666 --> 02:26.333
मैं वह नहीं जो मैं बनना चाहता हूँ!

02:26.708 --> 02:28.083
चलो।

02:35.083 --> 02:37.458
यह तो बदकिस्मती है।

02:37.541 --> 02:40.208
-पर शुक्रिया, कमांडो!
-पर शुक्रिया, कमांडो!

02:40.291 --> 02:44.000
-मैं वह नहीं रहा, जो मैं था।
-मैं वह नहीं रहा, जो मैं था।

02:44.083 --> 02:47.125
-स्पेशल फ़ोर्सेज़!
-स्पेशल फ़ोर्सेज़!

02:47.208 --> 02:50.500
-स्पेशल फ़ोर्सेज़!
-स्पेशल फ़ोर्सेज़!

02:50.583 --> 02:52.666
-सेना!
-मारो!

02:54.541 --> 02:55.958
अपनी बंदूकें फेंक दो!

02:58.208 --> 03:00.375
-झुको!
-अपनी बंदूकें नीचे रखो!

03:06.083 --> 03:07.333
फ़र्श पर!

03:35.625 --> 03:37.791
मैंने कहा था ना
कि मैं तुम्हें तबाह कर दूँगा?

03:49.750 --> 03:51.250
संभलकर।

03:51.833 --> 03:53.375
हैलो।

03:53.458 --> 03:55.833
शांत रहो, रूकी।

03:56.333 --> 03:57.583
"रूकी।"

03:57.666 --> 04:00.250
पर तुम्हें जब भी कोई काम होता है,
तो भागी चली आती हो।

04:00.333 --> 04:01.916
ईमेल भी नहीं भेज सकती।

04:02.000 --> 04:03.500
-एक बार!
-एक बार?

04:03.583 --> 04:06.541
-एक बार ही था।
-बस करो, बच्चों। लड़ना बंद करो।

04:11.166 --> 04:13.083
मुझे तुम पर नाज़ है।

04:16.166 --> 04:19.416
-शुक्रिया, कैप्टन।
-खुशी मनाते हैं, यार! शैडो!

04:20.750 --> 04:23.291
मैंने तुमसे कितनी बार कहा था
कि हम उसे पकड़ लेंगे?

04:23.375 --> 04:25.916
-है ना?
-लाखों बार।

04:26.000 --> 04:28.541
तो तुम भूले नहीं।

04:32.250 --> 04:34.416
जैसे भी हो, हमें सब को पकड़ना होगा।

04:36.500 --> 04:38.208
सुनो।

04:38.291 --> 04:40.333
हमने साँप का सिर कुचल दिया था, है ना?

04:40.416 --> 04:42.291
-हाँ!
-हाँ, सर!

04:42.375 --> 04:44.166
-चीयर्स!
-चीयर्स!

04:46.083 --> 04:50.958
हमारे देश के इतिहास में
सबसे ज़्यादा खून के प्यासे दस्ते के नेता,

04:51.041 --> 04:52.625
हेक्तोर लूना को पकड़ने के लिए,

04:52.708 --> 04:56.500
कैप्टन तोरो और उनकी टीम को
मेडल ऑफ़ मिलिटरी मेरिट से नवाज़ा जाता है।

04:56.750 --> 04:58.541
कैप्टन, प्लीज़।

05:02.708 --> 05:04.541
चंद शब्द कहिए।

05:07.125 --> 05:12.000
मैंने जिन साथियों के साथ काम किया है,
उनसे मिलकर हमेशा अच्छा लगता है।

05:12.083 --> 05:14.541
लेकिन हम स्पेशल फ़ोर्सेज़ हैं, दोस्तो।

05:14.625 --> 05:18.541
इससे जुड़ने की चाह रखने वाले हज़ार सिपाही
मे से कोई एक ही इससे जुड़ पाता है।

05:18.833 --> 05:21.958
हमारे देश की हिफ़ाज़त की
ज़िम्मेदारी हमारी है।

05:23.083 --> 05:27.000
क्या आपको लगता है कि इस बार
हमने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है?

05:27.833 --> 05:29.583
क्योंकि अगर निभाई है,

05:29.666 --> 05:32.291
तो मैं आपको याद दिलाना चाहूँगा
कि हेक्तोर लूना फौज में था।

05:32.958 --> 05:36.250
वह आपका कॉमरेड था,
वह हमारे हथियारों की तस्करी कर रहा था,

05:36.333 --> 05:39.541
और इसी वर्दी को पहनने वाले
उसकी हिफ़ाज़त कर रहे थे।

05:39.625 --> 05:42.125
आप भूल गए होंगे, पर मैं नहीं भूला।

05:42.208 --> 05:45.208
मैं यहाँ आपसे यह कहने आया हूँ
कि मैं और मेरी टीम तब तक नहीं रुकेंगे

05:45.291 --> 05:50.083
जब तक उन्हें ढूँढ़ नहीं निकालते जो हेक्तोर
से मिले हें, चाहे वे जिस भी रैंक के हों।

05:51.125 --> 05:54.000
जो हमें जानते हैं,
वे जानते हैं कि हम यह करके रहेंगे।

05:54.625 --> 05:56.416
जल्दी से, चुपचाप, हिंसक रूप से।

06:08.750 --> 06:10.083
कर्नल।

06:10.833 --> 06:13.375
-मिसेज़ ऐस्त्रादा।
-कर्नल।

06:13.458 --> 06:15.166
मुझे पता नहीं था कि आपको भाषण देना आता है।

06:15.958 --> 06:18.166
मुझे थोड़ी बहुत चीज़ें आती हैं, कर्नल।

06:18.833 --> 06:20.083
तो?

06:20.708 --> 06:23.208
क्या हम फ़ौजी कर्मचारियों को
पकड़ना शुरू करेंगे, या…

06:24.375 --> 06:25.958
सिर्फ़ बदमाशों का।

06:27.416 --> 06:29.458
बढ़िया। सख़्ती से।

06:29.541 --> 06:30.875
मैं आपके साथ हूँ।

06:32.958 --> 06:34.833
अपनी छुट्टी का मज़ा लीजिए।

06:40.583 --> 06:41.833
तो?

06:41.916 --> 06:43.875
तुमने मुझे बधाई तक नहीं दी।

06:45.041 --> 06:46.833
हाँ, दी है।

06:47.708 --> 06:49.250
तो… ऐसे दोगी?

06:51.291 --> 06:54.750
सुबह के पाँच बजे
मैं ज़रा भी नहीं सोया

06:54.833 --> 06:58.125
तुम्हारी खूबसूरती के बारे में सोचते हुए
मैं पागल हो जाऊँगा

06:58.208 --> 07:01.958
नींद ना आने की सज़ा है
तुम्हारा प्यार मुझे राहत देगा

07:02.041 --> 07:04.166
और जब तक तुम मेरी नहीं होती
मैं चैन से नहीं रहूँगा

07:04.250 --> 07:05.500
जानते हो कि तुम्हें पसंद है।

07:06.041 --> 07:08.083
तुम ज़रूर अपना मेडल भी लाए होगे।

07:10.791 --> 07:12.625
सजाया हुआ, और बिकनी में।

07:14.166 --> 07:15.166
पीली बिकनी में।

07:16.125 --> 07:17.583
तो गाओ।

07:17.666 --> 07:18.750
मुझे गाकर सुनाओ।

07:18.833 --> 07:22.958
नहीं, यह प्यार नहीं है

07:23.833 --> 07:26.750
जो तुम महसूस कर रहे हो

07:26.833 --> 07:30.208
यह जुनून है

07:30.791 --> 07:33.958
एक भ्रम

07:34.041 --> 07:36.666
इसने तुम्हें बताया नहीं
कि 2018 में एस्कोबेदो में क्या हुआ था?

07:36.750 --> 07:38.125
मैं तुम्हें कुछ बताता हूँ।

07:38.208 --> 07:40.458
-बताऊँ?
-बताओ।

07:41.666 --> 07:43.375
-नहीं।
-यह लो।

07:43.458 --> 07:46.000
तुम्हें जानता हूँ,
तुमने इसे बता दिया होगा।

07:46.083 --> 07:48.916
-सुनो।
-यह तुम्हें सब कुछ बताता है ना?

07:49.000 --> 07:50.875
एलीसिया, एक बात बताता हूँ।

07:50.958 --> 07:54.458
-तुम्हारी बेटी के बारे में बात करते हैं।
-तमीज़ से बात करो।

07:54.541 --> 07:57.083
-एकदम ठीक है।
-मुझे लगता है ठीक है।

07:57.166 --> 07:59.000
-बड़ी हो रही है।
-वह कहाँ है?

07:59.083 --> 08:02.166
शरारती है, उम्र ही ऐसी है।
वह मेरी सास के साथ है।

08:02.666 --> 08:06.125
मुझे उस छोटी बच्ची की
लगाम कसकर रखनी पड़ती है,

08:06.208 --> 08:09.458
क्योंकि यह वैसे बड़ा सख्त बनता है,
लेकिन उसकी हर बात माफ़ कर देता है।

08:09.541 --> 08:11.125
जितना हो पाता है, उतना करता हूँ, जान।

08:11.208 --> 08:14.375
मुझे लगा था
कि पहाड़ों में रहना मुश्किल था,

08:14.458 --> 08:16.416
पर एक बेटी को पालना
हद से ज़्यादा मुश्किल है।

08:16.916 --> 08:22.041
तुम लोग बताओ। परिवार का सोचा?
इनेस के लिए कोई कज़िन, हाँ?

08:22.125 --> 08:23.666
शैडो…

08:23.750 --> 08:25.666
वह बोतल उठाना।

08:26.583 --> 08:28.083
उन्हें पता भी नहीं चलेगा।

08:30.125 --> 08:31.833
फिर से नहीं, कैप्टन।

08:32.666 --> 08:34.458
यह लो।

08:35.416 --> 08:38.583
अरे अपने पति से कहो उसूल तोड़कर
इसका भी मज़ा लेकर देखे।

08:38.666 --> 08:40.333
नहीं, शुक्रिया।

08:40.416 --> 08:43.708
वरना 70 साल में भी, यह कैप्टन ही रह जाएगा।

08:46.458 --> 08:47.708
दिल दुखा दिया।

08:47.791 --> 08:50.208
तुम्हारी क्या उम्र है? लगभग 58 ना?

08:52.916 --> 08:55.291
-मेरी उम्र…
-लगभग 49।

08:55.375 --> 08:57.208
-हाँ।
-शुक्रिया।

08:58.583 --> 09:00.250
और अब भी उसी रैंक पर हो।

09:01.583 --> 09:04.541
आज यह रुकने का नाम नहीं ले रही है।

09:04.625 --> 09:06.333
मेरा साथ दे रही है, दोस्त।

09:08.208 --> 09:09.416
-चीयर्स।
-चीयर्स।

09:09.500 --> 09:11.500
इस साथ के लिए।

09:13.791 --> 09:14.875
चीयर्स।

09:33.541 --> 09:35.250
मैंने कभी स्कूबा डाइविंग नहीं किया। तुमने?

09:41.875 --> 09:44.458
एक नाव है, जो आइलैंड पर लेकर जाती है।

09:46.375 --> 09:48.375
तीस मिनट लगते हैं।

09:51.333 --> 09:53.083
दाम भी ठीक है।

09:57.416 --> 09:58.916
चलें?

09:59.000 --> 10:01.416
और वापस आने के बाद, फिर कोशिश करेंगे।

10:16.541 --> 10:17.625
ठीक है, चलो।

10:18.666 --> 10:20.125
कहाँ?

10:22.458 --> 10:24.125
तुम जिस जगह की बात कर रही थी।

10:33.666 --> 10:36.541
कभी-कभी दिमाग से काम ले लिया करो।

10:36.625 --> 10:38.291
कहाँ जा रहे हो?

10:39.583 --> 10:41.333
मीगेल से मिलने।

10:41.416 --> 10:44.333
चलो, वह पूल में है।

10:45.375 --> 10:47.500
मेरा ओव्यूलेशन पीरियड चल रहा है, बेवकूफ़।

10:47.583 --> 10:49.125
बस, कुछ देर।

10:49.208 --> 10:51.625
चाबी ले जाओ, अगर मुझे नींद आ गई तो।

11:40.916 --> 11:43.250
-अच्छा है ना?
-बिल्कुल।

11:46.416 --> 11:48.291
यह नेलपॉलिश क्यों लगाई है?

11:49.458 --> 11:50.458
मेरी बेटी ने लगाई है।

11:53.541 --> 11:54.875
तुम्हें लगानी है?

11:55.750 --> 11:57.333
तुम खुद से नहीं लगाते?

11:59.333 --> 12:00.833
लगाकर देखो।

12:00.916 --> 12:02.375
लगेगा जैसे उम्र घट गई है।

12:09.041 --> 12:11.708
सोमवार को, मेरे साथ जनरल से मिलने चलना।

12:12.166 --> 12:15.291
मुझे उन सभी कमीनों की फ़ाइलें चाहिए
जो लूना के लिए काम करते थे।

12:16.708 --> 12:20.208
मैं तुम्हें जानता हूँ। मुझे पता था
कि तुम्हारे दिमाग में कुछ तो चल रहा है।

12:20.291 --> 12:23.750
-हमें हंगामा खड़ा करना होगा।
-हंगामा हो चुका है।

12:23.833 --> 12:26.666
क्या तुम सभी ऊपर वालों के खिलाफ़
जंग का एलान करने वाले हो?

12:28.208 --> 12:31.041
तुम आराम नहीं करना चाहते?
बीवी के साथ मज़े नहीं करना चाहते?

12:31.125 --> 12:33.250
हमें अभी उस लूना से पीछा छुड़ाना होगा।

12:33.333 --> 12:35.583
अभी, जब मामला गर्म है।
इंतज़ार किस बात का है?

12:50.875 --> 12:53.083
अपनी बीवी के पास जाकर दरवाज़ा बंद कर लो।

13:02.416 --> 13:04.041
क्या हो रहा है?

13:04.500 --> 13:06.750
मीगेल, मुझे डर लग रहा है।

13:06.833 --> 13:08.041
मुझे बताओ।

13:09.708 --> 13:12.916
जल्दी से अंदर जाओ और दरवाज़ा बंद कर लो।

13:23.791 --> 13:25.916
एलीसिया!

13:27.333 --> 13:29.916
एलीसिया… सब ठीक है।

13:33.458 --> 13:35.000
सब ठीक है।

16:00.375 --> 16:01.750
एलीसिया।

16:06.708 --> 16:07.750
मैं यहीं हूँ।

16:09.583 --> 16:11.041
मैं यहीं तुम्हारे पास हूँ।

16:12.250 --> 16:13.375
ठीक है?

16:57.208 --> 17:02.458
वेंजन्स

17:06.833 --> 17:08.291
कॉमरेड्स

17:10.375 --> 17:12.958
कैप्टन
कार्लोस ऐस्त्रादा

17:14.916 --> 17:17.041
कैप्टन
मीगेल दीयाज़

17:18.583 --> 17:20.125
लैफ़्टिनेंट

17:20.291 --> 17:22.041
दोलोरेस
"लोला" रामिरेज़

17:23.666 --> 17:26.125
ऑरेल्यो

17:26.291 --> 17:27.791
उर्फ़ "हमेशा के लिए रूकी"

17:30.291 --> 17:34.416
स्पेशल फ़ोर्सेज़ एयर मोबाइल ग्रुप
गाफ़े

17:43.708 --> 17:45.666
रक्त
वचन

17:45.833 --> 17:48.000
गुप्त नाता

17:49.750 --> 17:53.416
रिटायर्ड कर्नल
हेक्तोर लूना

17:55.916 --> 17:59.458
कर्नल
गैब्रिएला पेरेज़ रान्हेल

18:01.291 --> 18:03.625
ईडिथ और इनेस दीयाज़

18:04.000 --> 18:06.416
एलीसिया
ऐस्त्रादा

18:14.458 --> 18:20.666
छ: महीने बाद

18:41.708 --> 18:43.000
तुम क्या कर रहे हो, ऐस्त्रादा?

19:42.333 --> 19:44.250
20:45 पर - अंधेरा हुआ
20:48 पर - बैरे की मौत?

19:44.333 --> 19:45.208
20:56 पर
आगमन कक्ष

19:50.541 --> 19:55.500
हेक्तोर लूना
इसे उन्होंने छुपाया कहाँ है?

20:31.166 --> 20:32.166
शैडो!

20:32.791 --> 20:34.708
चलो, बीयर पिलाता हूँ।

20:39.083 --> 20:41.625
यह ले लेना और आठ घंटों तक सो पाओगे।

20:43.208 --> 20:45.833
-सिर का क्या हाल है?
-ठीक है।

20:48.041 --> 20:49.541
और ऐसे कपड़े क्यों पहने हैं?

20:51.000 --> 20:53.250
तुमसे मिलने के लिए तैयार हुआ हूँ।

20:54.541 --> 20:57.875
शैडो, जब तक हमें यह पता नहीं चलता
कि लूना के पीछे कौन सा आपराधिक गिरोह है,

20:57.958 --> 21:00.083
तुम्हें छुपकर रहना होगा।

21:00.166 --> 21:02.458
कुछ महीने और वहीं रहो, भाई।

21:03.458 --> 21:07.208
-मैंने जो कहा था, उसका पता किया?
-हत्यारे की कोई फ़ाइल नहीं है।

21:07.291 --> 21:09.208
सबसे अजीब बात यह है कि लूना कहाँ है।

21:10.250 --> 21:11.750
फौजी अड्डे पर।

21:15.333 --> 21:17.541
वह हमेशा से वहीं पर था?

21:34.750 --> 21:36.875
अगर वह निकला, तो पकड़ा जाएगा, पार्टनर।

21:39.041 --> 21:40.583
फिर तुम उससे पूछताछ करना।

21:41.625 --> 21:43.291
उससे उगलवाना कि मुझे कौन मरवाना चाहता था।

21:43.375 --> 21:45.250
वे मुझे उसके पास नहीं जाने देंगे।

21:47.375 --> 21:49.125
जहाँ चाह है, वहाँ राह है।

21:49.833 --> 21:51.166
वह बात नहीं है।

21:52.291 --> 21:54.958
मैं तुम्हें छिपाकर खतरा उठा रहा हूँ।

21:55.833 --> 21:57.833
लोला और ऑरेल्यो को क्या लगता है?

22:09.333 --> 22:10.875
दोस्तों, तुम्हारी किस्मत अच्छी है।

22:10.958 --> 22:14.166
पहले बढ़िया खाना, अब इनाम।
मेरे पास अच्छे नंबर हैं।

22:14.250 --> 22:16.625
सीरीज़ चाहिए,
या सिर्फ़ एक टिकट, क्या लोगे?

22:16.708 --> 22:18.916
-अभी नहीं, शुक्रिया।
-और तुम?

22:19.250 --> 22:21.041
-शुक्रिया, दोस्त।
-माफ़ करना।

22:29.791 --> 22:31.291
बात कर लो।

22:32.166 --> 22:33.958
मैं रास्ते में बात कर लूँगा।

22:34.791 --> 22:36.666
तुम्हें किस बात का डर है, पार्टनर?

22:39.416 --> 22:40.583
लो…

22:41.708 --> 22:44.291
-तीन हज़ार पेसो।
-मैंने मना किया है ना।

22:44.375 --> 22:45.958
-रख लो।
-मुझे नहीं चाहिए।

22:46.541 --> 22:48.125
मैंने कहा ना, मुझे नहीं चाहिए।

22:54.833 --> 22:58.000
खयाल रखना। आराम करना।

22:58.458 --> 23:00.875
मेरी जगह तुम होते, तो क्या आराम कर पाते?

23:02.250 --> 23:04.291
मैं एक महीने में मिलने आऊँगा।

23:05.208 --> 23:07.166
छुपकर रहना, बेवकूफ़ी मत करना।

23:09.166 --> 23:10.375
शैडो…

23:11.166 --> 23:12.416
शुक्रिया।

23:24.041 --> 23:25.666
कमीना।

23:29.791 --> 23:31.666
सुनो! यहाँ आओ।

23:32.458 --> 23:35.375
मेरे दोस्त, तुमने मन बना लिया?
मेरे पास जीतने वाले नंबर हैं।

23:35.458 --> 23:37.625
आठ आठ आठ। यह पक्का जीतेगा।

23:37.708 --> 23:40.875
एक साथ कई नंबर दे सकता हूँ,
या सिर्फ़ एक। क्या लोगे, दोस्त?

23:40.958 --> 23:42.833
-मैं सब लूँगा।
-सब?

23:46.041 --> 23:47.375
छुट्टा रख लो।

23:48.833 --> 23:50.250
शुक्रिया, मेरे दोस्त।

23:50.333 --> 23:51.583
शुभकामनाएँ।

25:22.583 --> 25:25.041
उम्मीद करते हैं कि इस रोक से
ट्रैफ़िक पर असर नहीं पड़ेगा।

25:25.125 --> 25:27.875
अब, एक बड़ी खबर है। बताओ, कारी।

25:27.958 --> 25:28.958
एक कमाल की खबर है।

25:29.041 --> 25:33.250
नैशनल लॉटरी को अभी भी अपने आज तक के
सबसे बड़े इनाम के विजेता की तलाश है।

25:33.333 --> 25:34.625
एक बिलियन पेसो।

25:34.708 --> 25:37.291
-आप एक बिलियन पेसो से क्या करेंगे?
-एक बिलियन?

25:37.375 --> 25:39.333
इतनी बड़ी रकम तो गिन भी नहीं सकते।

25:39.416 --> 25:44.250
-आपको नंबर याद है?
-विजेता का नंबर है दो-पाँच-आठ…

26:15.791 --> 26:16.750
नैशनल लॉटरी का
अब तक का सबसे बड़ा इनाम

26:16.833 --> 26:17.791
100 करोड़ जिताने वाला

26:19.791 --> 26:22.166
टिकट नंबर
2588

26:36.291 --> 26:38.083
मैं कल इस टेबल पर एक जैकेट छोड़ गया था।

26:38.166 --> 26:40.375
-तुमने देखी क्या?
-तुम कल यहाँ नहीं आए थे।

26:40.458 --> 26:43.875
-तुम मंगलवार को आए थे।
-तुमने जैकेट देखी? नारंगी रंग की थी।

26:43.958 --> 26:45.666
मैंने बस इतना देखा कि मालिक तुम्हें

26:45.750 --> 26:47.958
टैक्सी में बिठा रहे थे,
तुम बुरे हाल में थे।

26:48.875 --> 26:50.000
टैक्सी।

26:53.541 --> 26:54.625
बंद है।

26:54.708 --> 26:57.791
-टैक्सी में मेरी जैकेट रह गई थी।
-बंद है।

26:58.291 --> 27:00.375
-मुझे ज़्यादा समय नहीं लगेगा।
-अरे।

27:01.083 --> 27:02.083
एफ़रीन!

27:03.041 --> 27:06.166
यही आदमी था ना जिसने उस दिन
तुम्हें टैक्सी में सूसू किया था?

27:07.250 --> 27:09.833
यह तुम्हारी गाड़ी में
कुछ ढूँढना चाहता है।

27:09.916 --> 27:11.291
दफ़ा हो जाए।

27:12.833 --> 27:14.208
अरे, बेवकूफ़…

27:15.416 --> 27:16.916
मेरी बात समझ में नहीं आई?

27:17.666 --> 27:19.458
बंद है, यार।

27:21.000 --> 27:22.166
इसलिए दफ़ा हो जा।

27:22.916 --> 27:26.375
-मैं बस अपनी जैकेट लेने आया हूँ।
-भाड़ में जाए तुम्हारी जैकेट।

27:30.291 --> 27:32.166
तुझे सुनाई नहीं देता, कमीने?

27:47.625 --> 27:51.083
नहीं, प्लीज़, मत करो।

27:51.166 --> 27:52.458
प्लीज़।

27:52.750 --> 27:53.708
और तुम भी।

27:53.791 --> 27:56.333
-नहीं, मेरी टाँग!
-इनेस।

27:56.416 --> 27:57.750
मैंने बहुत तकलीफ़ पाई है।

27:58.833 --> 28:00.083
हमारी क्या बात हुई थी?

28:00.541 --> 28:01.500
यहाँ आओ।

28:05.791 --> 28:07.791
यही कि मुझे चीज़ों को जलाना नहीं है।

28:08.750 --> 28:10.875
इसलिए जाकर कोई ढंग का काम करो।

28:10.958 --> 28:12.416
जैसे, जु-जित्सु।

28:13.250 --> 28:14.625
हाँ, सर।

28:16.666 --> 28:18.375
वह जहाँ से मिला, वहीं रख दो।

28:19.958 --> 28:21.958
एक नया मैसेज

28:22.041 --> 28:24.208
टीवी पे
चैनल 17 देखो

28:35.500 --> 28:37.041
मैं आपको खेल में हरा दूँगा।

28:38.000 --> 28:40.250
-आप हार गए, कैप्टन।
-अब आप निकालिए।

28:40.333 --> 28:41.875
इन्हें हारना पसंद नहीं है।

28:54.291 --> 28:57.416
लॉटरी इमारत में
हमारे पत्रकार की ओर चलते हैं,

28:57.500 --> 29:00.916
सबसे किस्मतवाले आदमी को
पहली बार देखने के लिए।

29:01.208 --> 29:03.541
-आप करोड़पति हैं!
-आप कैसे हैं?

29:05.625 --> 29:07.125
आप हमें इंटरव्यू देंगे?

29:07.208 --> 29:08.875
आप शहर में रहेंगे?

29:08.958 --> 29:09.958
शुक्रिया।

29:10.041 --> 29:12.875
हम यहाँ कार्लोस ऐस्त्रादा के साथ हैं, और…

29:12.958 --> 29:14.291
हमें बताइए, कार्लोस,

29:14.375 --> 29:17.125
देश का सबसे किस्मतवाला आदमी बनकर
कैसा लग रहा है?

29:19.958 --> 29:21.125
अच्छा लग रहा है।

29:22.625 --> 29:27.041
आप उन लोगों के बारे में क्या सोचते हैं जो
लॉटरी जीतने के बाद सब कुछ गँवा देते हैं?

29:27.125 --> 29:28.291
यही कि…

29:28.375 --> 29:30.291
वे बदकिस्मत हैं, है ना?

29:30.375 --> 29:32.916
आप इस इनाम से बहुत कुछ कर सकते हैं।

29:33.000 --> 29:34.333
आपका क्या इरादा है?

29:34.416 --> 29:37.000
इसे दान में दे देंगे? घूमने के लिए जाएँगे?

29:40.416 --> 29:41.416
कार्लोस?

29:42.666 --> 29:43.791
हमें बताइए।

29:45.041 --> 29:46.333
मैं…

29:55.666 --> 30:00.708
मैं इस पैसे का इस्तेमाल उन सभी कमीनों को
ढूँढकर, उन्हें मारने में करूँगा

30:00.791 --> 30:03.500
जिन्होंने मेरी बीवी, एलीसिया की हत्या की…

30:08.166 --> 30:11.166
प्यारे दर्शको,
बाधा के लिए माफ़ी चाहते हैं।

30:11.250 --> 30:15.250
जैसा कि आपको पता है,
सीधे प्रसारण में कुछ भी हो सकता है।

30:17.166 --> 30:20.875
लॉटरी के इतिहास में
सबसे बड़े इनाम के

30:20.958 --> 30:23.416
कवरेज के लिए हमारे साथ बने रहिए।

30:47.000 --> 30:49.666
तुम्हें पता था कि वह ज़िंदा था
और तुमने कुछ नहीं कहा?

30:51.041 --> 30:53.708
तुम दोनों नहीं समझते।

30:57.125 --> 30:58.250
मुझे माफ़ करना, ईडिथ।

30:59.583 --> 31:01.458
वादा करता हूँ,
मैं तुम दोनों का ख़याल रखूँगा।

31:07.125 --> 31:08.166
और ज़ोर से!

31:14.083 --> 31:15.458
-एक!
-एक!

31:15.541 --> 31:16.916
-दो!
-दो!

31:17.000 --> 31:18.708
-तीन!
-तीन!

31:19.166 --> 31:21.166
-चार!
-चार!

31:21.250 --> 31:23.083
-पाँच!
-पाँच!

31:23.750 --> 31:25.291
-एक!
-एक!

31:25.375 --> 31:26.666
-दो!
-दो!

31:26.750 --> 31:28.125
-तीन!
-तीन!

31:28.208 --> 31:29.833
-चार!
-चार!

31:29.916 --> 31:31.458
-पाँच!
-पाँच!

31:31.541 --> 31:33.166
-एक!
-एक!

31:33.250 --> 31:34.291
कर्नल…

31:38.041 --> 31:40.333
ऐस्त्रादा ने अभी तक तुमसे संपर्क किया?

31:41.750 --> 31:42.875
किया है।

31:46.083 --> 31:48.166
मुझे लगता है कि यह पहली बार नहीं है

31:48.250 --> 31:50.583
जब पिछले कुछ महीनों में
तुम्हारी बात हुई है।

31:50.666 --> 31:51.791
है ना?

31:55.500 --> 31:56.958
खुलकर बताओ।

32:01.125 --> 32:02.333
मैंने उसे छुपाया था।

32:05.333 --> 32:07.791
हिफ़ाज़त के लिए, मैंने किसी को नहीं बताया।

32:07.875 --> 32:09.958
मैं भी अपने कॉमरेडों के लिए यही करती।

32:12.000 --> 32:13.833
वह अपनी जंग कब शुरू करेगा?

32:14.500 --> 32:16.875
यह आपको उसी से पूछना होगा।

32:16.958 --> 32:18.791
लेकिन उसकी नज़र किस पर है?

32:21.000 --> 32:22.375
मेरे पास एक लिस्ट है।

32:23.125 --> 32:25.333
मैं वह तुम्हें दे सकती हूँ।

32:25.416 --> 32:27.250
मेरी उससे बात नहीं हुई है।

32:33.291 --> 32:35.166
सँभलकर रहना।

32:35.250 --> 32:36.875
तुम आग के साथ खेल रहे हो।

32:36.958 --> 32:38.250
कहीं जल मत जाना।

33:02.083 --> 33:03.166
हैलो।

33:03.625 --> 33:05.166
तुम यहाँ क्यों आए हो?

33:05.250 --> 33:07.250
मुझे भी तुमसे मिलकर अच्छा लगा।

33:07.916 --> 33:10.250
तुम मेरे घर पर किस लिए आए हो?

33:10.875 --> 33:12.541
तुम चाहती हो कि मैं अपने घर चला जाऊँ?

33:14.208 --> 33:16.875
माँ, मेरे जूते नहीं मिल रहे हैं!

33:17.416 --> 33:19.083
मैं ढूँढने में मदद करती हूँ।

33:19.833 --> 33:22.208
-अरे, बेटा!
-हैलो!

33:22.291 --> 33:24.791
-मैं तुम्हारे लिए एक तोहफ़ा लाया हूँ।
-दिखाइए।

33:24.875 --> 33:27.166
देखा, मैं तुम्हारा जन्मदिन नहीं भूला।

33:32.333 --> 33:35.291
मुझे ऐसी गुड़िया पसंद नहीं है।

33:35.875 --> 33:37.750
चलो, बैग तैयार करते हैं।

33:37.833 --> 33:39.000
आओ।

33:39.666 --> 33:42.166
जाकर अपने जूते ढूँढो, बेटा, ठीक है?

33:44.875 --> 33:46.333
क्या हाल है?

33:46.875 --> 33:49.291
-लेकिन शुक्रिया।
-कोई बात नहीं।

33:52.666 --> 33:54.500
तो, तुमने लॉटरी जीत ली।

33:56.583 --> 33:58.041
तुम्हें क्या लगता है?

33:59.083 --> 34:01.875
हथियारों की पहली खेप आने वाली है।

34:01.958 --> 34:04.666
छुट्टी ले लो,
क्योंकि हम खुलकर हमला करेंगे।

34:05.583 --> 34:09.000
ईडिथ इनेस को लेकर जा रही है,
मैं उन्हें खतरे में नहीं डालना चाहता।

34:09.083 --> 34:10.458
बढ़िया।

34:12.625 --> 34:14.416
इसलिए मैं नहीं आ सकता।

34:24.541 --> 34:25.708
तुम हमारा साथ नहीं दोगे?

34:33.541 --> 34:35.083
कितना पैसा चाहिए, पार्टनर?

34:36.500 --> 34:38.458
दस मिलियन? बीस?

34:38.541 --> 34:40.416
-बताओ।
-मेरा अपमान मत करो।

34:41.333 --> 34:43.250
तुम जानते हो कि वह बात नहीं है।

34:44.833 --> 34:46.791
तुमने ऑरेल्यो और लोला से बात की?

34:54.791 --> 34:56.125
वे तैयार हैं।

34:58.125 --> 34:59.500
वे वफ़ादार हैं।

35:08.166 --> 35:09.791
अपना खयाल रखना, भाई।

35:19.958 --> 35:21.375
कमीना कहीं का।

35:33.166 --> 35:36.666
घबराओ मत। चीज़ें गिराने पर
तुम्हें काम से नहीं निकालेंगे।

35:45.416 --> 35:47.708
तुम्हें भी कैप्टन का मैसेज मिला क्या?

35:48.458 --> 35:49.625
हाँ।

35:49.708 --> 35:53.458
उन्होंने बताया कि वह तुमसे निराश हैं,
और कहा कि इस बार तुम्हें नहीं बुलाया है।

35:53.541 --> 35:55.750
क्योंकि मैं तुम्हारी तरह
चापलूसी नहीं करता।

36:39.125 --> 36:40.833
आपको बहुत भूख लगी थी, कैप्टन।

36:41.750 --> 36:43.083
यह मेरे लिए नहीं है।

36:45.333 --> 36:49.833
मैंने तुम्हारे लिए मेन्यू से सब कुछ
मंगवाया, लेकिन शायद थोड़ा ज़्यादा है।

36:51.125 --> 36:53.166
इसे कौन खाता है?

36:53.750 --> 36:57.250
हमारी किस्मत अच्छी है, बॉस।
आप हमारी ख़ुशामद कर रहे हैं क्या?

37:02.500 --> 37:03.708
ऐसा ही कुछ है।

37:06.958 --> 37:08.458
जितना चाहो, ले लो।

37:16.541 --> 37:19.208
कैप्टन, आपने मेरी जान बचाई थी।
पैसों की बात नहीं है।

37:20.583 --> 37:23.375
रूकी, हाँ कहना सीखो, यार।

37:24.583 --> 37:25.625
यह तुम्हारा है।

37:26.625 --> 37:28.250
जब भी कोई काम करना हो,

37:28.333 --> 37:30.541
तो मुझे बुला लीजिएगा,
मैं आपके साथ हूँ, कैप्टन।

37:30.625 --> 37:32.291
पता है, और मैं शुक्रगुज़ार हूँ।

37:33.125 --> 37:34.625
और मीगेल कहाँ है?

37:35.666 --> 37:36.833
वह किसी काम का नहीं है।

37:37.583 --> 37:39.750
वह कभी नहीं जानता था कि उसे क्या चाहिए।

37:42.666 --> 37:45.583
और क्या? आपने उसे फ़ोन नहीं किया?

37:45.666 --> 37:49.375
उसकी ज़रूरत नहीं है। इस समय,
वह होगा तो हमारा काम धीमा पड़ जाएगा।

37:53.666 --> 37:56.000
और आप लूना को
कैसे खत्म करने की सोच रहे हैं?

38:20.416 --> 38:22.208
वर्दियाँ यहाँ हैं।

38:23.458 --> 38:25.333
मुझे जो लोग चाहिए थे, तुम्हें वे मिले?

38:26.000 --> 38:27.291
हाँ, कैप्टन।

38:27.875 --> 38:29.083
दो गाफ़े।

38:29.791 --> 38:32.083
दो रिटायर्ड अफ़सरों को
ढूँढना उतना आसान नहीं था।

38:38.708 --> 38:40.083
और दूसरा कमांडो?

38:40.958 --> 38:42.416
वह गाड़ी का पता लेने गया है।

38:44.458 --> 38:46.958
उसे एक घंटा पहले आ जाना चाहिए था ना?

38:47.041 --> 38:48.625
बिल्कुल रूकी है।

38:48.708 --> 38:52.166
उस रूकी ने ही दो दिनों के अंदर
यह सारा इंतज़ाम किया है।

38:52.833 --> 38:54.041
उसे बिल्कुल नौसिखिया है।

39:01.000 --> 39:03.500
आपको लगता है
कि उन्होंने लूना को यहाँ रखा है?

39:07.791 --> 39:10.500
परेड में घुसने से डरती हो क्या?

39:11.125 --> 39:12.916
सब का ध्यान वहीं पर होगा।

39:13.583 --> 39:15.208
मैंने कभी नहीं सुना कि किसी कैदी को

39:15.291 --> 39:17.666
छह महीनों से ऊपर
किसी फ़ौजी अड्डे पर रखा गया हो।

39:18.208 --> 39:19.958
लूना कोई मामूली कैदी नहीं है।

39:21.791 --> 39:24.083
इससे पहले कि उसे कहीं और ले जाएँ,
उस तक पहुँचना होगा।

39:59.791 --> 40:02.958
-रंग पसंद नहीं आया क्या?
-मैंने क्या लाने को कहा था?

40:04.166 --> 40:06.875
मैंने इस काम के लायक गाड़ी
लाने को कहा था। कोई ट्रक।

40:06.958 --> 40:10.166
हाँ, लेकिन दिसंबर तक
कोई बख्तरबंद ट्रक नहीं आएगा।

40:10.250 --> 40:12.625
उन्होंने मुझे झट से यह दे दी।

40:12.708 --> 40:15.250
यह बख्तरबंद है। कुछ हद तक।

40:15.958 --> 40:18.375
यह ठीक है। इसमें हम अलग नज़र नहीं आएँगे।

40:18.458 --> 40:21.375
मुझे हमेशा से ऐसी ही चाहिए थी।

40:25.875 --> 40:30.541
मैं अच्छी चीज़ लाया हूँ।
वही हरा साल्सा जो आपको पसंद है।

40:32.541 --> 40:34.583
तुम्हें तीखा पसंद नहीं है ना?

40:36.000 --> 40:39.000
-रूकी।
-लूना को पकड़ते हैं!

41:30.291 --> 41:32.833
पोज़ीशन लो। योजना का दूसरा चरण शुरू।

41:33.250 --> 41:35.833
तीन, दो, एक।

41:35.916 --> 41:37.000
चलो।

41:42.833 --> 41:46.166
धीरे से, संभलकर।

41:51.333 --> 41:54.666
चलते रहो, हीरो। यहाँ कुछ नहीं है।

42:13.666 --> 42:15.666
ऐक्सेस अस्वीकृत
अमान्य यूज़र

42:20.333 --> 42:21.833
रिपोर्ट दो, ऑरेल्यो।

42:26.333 --> 42:27.583
चलो भी।

42:29.958 --> 42:31.500
-ऑरेल्यो…
-बस थोड़ी देर और।

42:40.416 --> 42:41.958
-इलाका खाली है।
-बढ़िया।

42:45.125 --> 42:48.291
वहीं रहो। मुझे कोई गड़बड़ नहीं चाहिए।

43:23.333 --> 43:25.083
तुम्हें अपना इनाम मिलेगा।

43:44.208 --> 43:45.208
बड़ी मुश्किल ज़िंदगी है।

43:48.166 --> 43:49.958
तुम कौन हो?

43:51.000 --> 43:53.125
-यह क्या है?
-तेरा भाग्यशाली दिन है।

43:54.333 --> 43:56.625
अरे, कमीने!

43:56.708 --> 43:59.083
निकल जाओ!

43:59.416 --> 44:02.166
हेक्तोर! यह सब क्या है?

44:05.875 --> 44:06.875
मुझे छोड़ो!

44:07.500 --> 44:09.375
मुझे छोड़, कमीने!

44:09.458 --> 44:12.125
-तू फिर आ गया? बेवकूफ़।
-तुम्हें क्या चाहिए?

44:27.000 --> 44:28.000
सुनो।

44:28.458 --> 44:30.541
तुम, नाम बताओ।

44:35.291 --> 44:36.708
नाम बताओ!

44:39.208 --> 44:40.333
सुनो।

44:42.708 --> 44:43.791
मेरे साथ चलो।

44:48.041 --> 44:50.583
बॉस, मुसीबत हो गई है।

44:53.166 --> 44:56.416
-वे आ रहे हैं, चलो!
-वे तुम्हें नहीं छोड़ेंगे, कमीनों!

44:56.500 --> 44:58.041
वे आ गए।

44:58.125 --> 45:00.541
कुछ करो।

45:01.750 --> 45:02.750
तुम हो!

45:03.333 --> 45:05.041
यह क्या है?

45:05.750 --> 45:06.833
तुम्हें…

45:07.750 --> 45:09.291
हेक्तोर!

45:10.291 --> 45:11.750
कुछ करो!

45:28.208 --> 45:29.708
कमीना।

45:30.375 --> 45:32.208
मैंने कहा था कि कोई गड़बड़ नहीं चाहिए।

45:48.625 --> 45:51.750
इन कमीनों को इनका पैसा दे दो।
मैं इन्हें दोबारा नहीं देखना चाहता।

46:01.208 --> 46:03.000
पाँच मिलियन काफ़ी भारी रकम होती है।

46:14.208 --> 46:16.583
वह आपके लिए तैयार है, कैप्टन।

46:17.625 --> 46:18.625
चलो।

46:42.083 --> 46:43.875
तुम बेवकूफ़ हो क्या?

46:43.958 --> 46:46.666
वे मुझे लेने के लिए आते ही होंगे।

46:54.583 --> 46:57.250
तुझे जो कुछ भी पता है,
वह सब मुझे बताएगा, कमीने।

46:59.333 --> 47:00.791
हाँ, क्यों नहीं।

47:01.416 --> 47:02.458
तुम्हारे पास पेन है?

47:11.166 --> 47:13.750
कमीना कहीं का!

47:16.833 --> 47:18.583
रो मत, अंकल, रो मत।

47:18.666 --> 47:20.125
बस मुझे उसका नाम बता।

47:21.208 --> 47:23.666
जिस आदमी ने मेरी बीवी की हत्या की,
उसका नाम क्या था?

47:25.916 --> 47:26.916
मुझे नहीं पता।

47:38.666 --> 47:40.291
वे मुझे क्यों मारना चाहते थे?

47:41.916 --> 47:43.291
तुम्हारे साथ कौन काम करता है?

47:46.000 --> 47:47.375
मैं उसका नाम नहीं जानता।

47:49.458 --> 47:52.791
बस इतना जानता हूँ
कि वह हमारे जैसा ही कोई है।

47:53.125 --> 47:55.291
इसी तरह बना है।

47:55.375 --> 47:56.958
ठीक तुम्हारे और मेरी तरह।

47:57.958 --> 48:00.000
उसका नाम क्या है? कौन जानता है?

48:01.958 --> 48:03.333
तुम किसके कहने पर काम करते हो?

48:03.416 --> 48:05.500
मुझे नहीं पता। तुम नहीं समझोगे।

48:05.583 --> 48:06.583
उसका क्या नाम है?

48:09.458 --> 48:12.083
तुम्हें बेस से निकालने में
मुझे एक घंटा लगा।

48:13.083 --> 48:16.125
क्या लगता है कि मैं तुम्हारे परिवार
और बच्चों तक नहीं पहुँच सकता?

48:16.208 --> 48:17.083
हाँ।

48:17.166 --> 48:18.333
तो उन्हें भी यहाँ लाकर

48:18.416 --> 48:21.125
उनके गले क्यों नहीं काट देते
जैसे तुम्हारी बीवी का काटा गया था?

48:22.958 --> 48:24.458
कमीना।

48:30.208 --> 48:31.083
स्नाइपर

48:32.208 --> 48:34.041
निकलो!

48:35.291 --> 48:36.291
झुको!

48:37.625 --> 48:38.666
लोला!

48:41.291 --> 48:42.375
चलो, लोला।

48:45.208 --> 48:46.208
बदलो!

48:55.000 --> 48:56.333
आगे बढ़ो।

48:57.500 --> 48:58.625
चलो!

49:03.833 --> 49:04.875
चलो!

49:06.083 --> 49:06.958
चलो!

49:07.666 --> 49:09.000
चलो!

49:21.958 --> 49:23.208
तेज़ चलाओ!

49:39.625 --> 49:41.250
-किसी ने तुम्हारा पीछा किया?
-नहीं!

49:41.333 --> 49:44.125
-सोचो! किसी ने तुम्हारा पीछा किया?
-नहीं, नहीं किया।

49:44.833 --> 49:48.208
रास्ता खाली करो! ये कमीने कहाँ से आ गए?

49:48.291 --> 49:50.375
धत् तेरी! सँभलकर!

49:51.666 --> 49:53.000
कैप्टन, आप ठीक हैं?

49:56.083 --> 49:58.375
मैं बस टाकोज़ लाने गया था।

50:00.875 --> 50:03.666
पीछे नज़र रखना। हम मैंशन पर जाएँगे।

50:03.750 --> 50:06.416
वे काफ़ी तेज़ थे।
ग्रीन बेरेट जैसी फुर्ती थी।

50:13.250 --> 50:14.416
वही कमीना है।

50:20.958 --> 50:22.583
वह आ रहा है!

50:33.250 --> 50:35.083
आगे खाली है!

50:38.250 --> 50:39.375
सँभलना!

50:43.458 --> 50:44.958
यहाँ से निकालकर ले चलिए, कैप्टन।

50:47.333 --> 50:49.041
ज़ोर से, ज़ोर से मारो!

50:50.791 --> 50:53.125
-चलिए!
-बस करो!

51:10.625 --> 51:11.500
गोली चलाओ!

51:22.500 --> 51:23.750
चलो भी!

51:36.750 --> 51:39.000
वह और करीब आ रहा है!

51:39.958 --> 51:41.875
-वह क्या था?
-सी-फ़ोर!

52:13.500 --> 52:15.541
-पैसा बाहर फेंको।
-क्या?

52:16.625 --> 52:17.458
सारा!

52:57.833 --> 53:00.083
उसने क्या किया? उन्हें मारा क्या?

54:11.875 --> 54:13.375
यह सच में एक मैंशन है।

54:31.625 --> 54:34.125
लूना का इस आदमी से क्या संबंध है?

54:35.000 --> 54:36.916
मैंने जकूज़ी वाला कमरा लिया है, ठीक है?

54:37.666 --> 54:38.791
वह कमीना एक गाफ़े है।

54:40.916 --> 54:42.208
हमारी तरह।

54:42.291 --> 54:43.458
धत् तेरी।

54:43.541 --> 54:45.500
-फ़ाइल देखो।
-देख रहा हूँ।

54:45.583 --> 54:47.541
लूना की तरह,
वह भी पैसिफिक का रहने वाला होगा।

54:50.041 --> 54:52.583
अगर लूना का खात्मा किया जा सकता है,
तो फिर उस हत्यारे का भी।

54:53.458 --> 54:54.333
देखिए।

54:57.625 --> 55:00.791
उन्होंने फिर से पासवर्ड बदल दिए।
वह सिर्फ़ अंदर से मिल सकता है।

55:02.416 --> 55:03.958
हमें दोबारा काम पर लगना होगा।

55:04.750 --> 55:07.333
बंदूकें और पैसा लाने के लिए
दूसरे अड्डे पर जाना होगा।

55:07.416 --> 55:09.583
-उस रूकी को भेजिए।
-तुम दोनों जाओगे।

55:11.000 --> 55:12.375
मुझे कवर कौन करेगा?

55:13.541 --> 55:15.333
मैं फ़ाइल के बारे में मीगेल से बात करूँगा।

55:18.500 --> 55:21.708
सुनो। मेरे पास तीन दिनों की छुट्टी बची है।

55:24.000 --> 55:27.083
घबराओ मत। सब ठीक होगा।
उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं।

55:27.166 --> 55:28.583
तुम अड्डे पर जाओगे?

55:28.666 --> 55:29.583
जाना ही होगा।

55:29.666 --> 55:32.041
अगले हफ़्ते मुझे जंगल में भेजना चाहते हैं।

55:32.125 --> 55:33.125
जंगल में?

55:48.250 --> 55:49.500
ऐस्त्रादा…

55:52.750 --> 55:54.541
ऐस्त्रादा…

56:07.166 --> 56:08.458
तुम्हें क्या चाहिए?

56:10.875 --> 56:12.250
अब तुम्हें क्या चाहिए?

56:16.791 --> 56:19.125
मैं चाहता हूँ कि अपने कॉमरेड के साथ
आर्काइव में जाओ।

56:19.208 --> 56:21.291
तुम गलत सोच रहे हो।
तुम मुझसे कुछ नहीं माँग सकते।

56:21.375 --> 56:24.250
तुम बेस पर आए
और हमारे दो सिपाही मार दिए।

56:25.916 --> 56:27.583
यह सब होता है।

56:27.666 --> 56:29.583
तुम्हें लगता है कि मैं बेवकूफ़ हूँ?

56:31.250 --> 56:34.458
-मुझे जो करना था, मैंने किया।
-ठीक है।

56:35.583 --> 56:36.916
लेकिन मुझे इसमें नहीं पड़ना।

56:37.541 --> 56:39.791
इतना ही भाईचारा था?

56:40.833 --> 56:42.041
वह वादा।

56:44.125 --> 56:45.833
तुम्हें बीच पर किसने बचाया था?

56:45.916 --> 56:48.500
पहाड़ों में किसने छुपाया था?
वह मैंने नहीं किया, कमीने?

56:48.583 --> 56:49.833
हाँ।

56:49.916 --> 56:52.541
और अगर तुम मेरे साथ लूना को
निकालकर लाने की हिम्मत दिखाते,

56:52.625 --> 56:55.458
-तो मैं तुम्हारा शुक्रिया करता।
-और मेरे परिवार का क्या?

56:57.250 --> 57:00.666
तुम्हारा साथ देने का मतलब है
सब कुछ छोड़ देना, जेल जाना।

57:01.166 --> 57:05.791
मैं तुम्हारे लिए या किसी और के लिए
अपनी वर्दी नहीं छोड़ने वाला। ठीक है?

57:10.083 --> 57:14.375
तुम 12 सालों तक मेरा साया थे। एलीसिया का
हत्यारा स्पेशल फ़ोर्सेज़ में कोई है।

57:14.458 --> 57:15.541
तुम कुछ नहीं करोगे?

57:15.625 --> 57:17.791
डरपोक मत बनो। तुम्हारी बेटी क्या कहेगी?

57:25.500 --> 57:27.000
दस मिनट, कैप्टन।

57:42.125 --> 57:44.750
नाफ़रमान गाफ़े

57:54.666 --> 57:58.166
पैसिफिक शब्द से फ़िल्टर करें

57:58.250 --> 58:03.166
चार रिज़ल्ट

58:06.875 --> 58:10.625
हेक्तोर लूना, हुआन सी. ओर्टेगा

58:10.708 --> 58:12.875
प्रवेश की जाँच

58:21.875 --> 58:23.375
प्रवेश स्वीकृत

58:28.625 --> 58:30.333
पक्षियों का कत्ल-ए-आम

58:44.458 --> 58:47.166
अपने साथी फ़ौजियों की
निर्मम हत्या की

58:47.250 --> 58:49.708
शांति में आतंक :
दरिंदगी भरा नरसंहार

59:06.458 --> 59:09.375
पूरा नाम :
हुआन कार्लोस ओर्टेगा मार्टीनेज़

59:09.458 --> 59:11.458
उर्फ़ : "द जैकाल"

59:13.666 --> 59:14.875
वर्तमान पता :

59:14.958 --> 59:18.208
नंबर 156 जनरल एलिज़ोंडो स्ट्रीट
मेक्सिको सिटी

59:26.791 --> 59:29.250
तुम्हारा यह अकेले रहकर काम करना,
यह सब क्या है?

59:37.625 --> 59:40.625
मुझे अभी एलीसिया ऐस्त्रादा के
हत्यारे का पता चला है, कर्नल।

59:42.458 --> 59:45.375
तुम हमेशा से एक सतर्क
और अनुशासित फौजी रहे हो,

59:45.458 --> 59:47.333
लेकिन तुम अब भी एक कैप्टन हो।

59:47.916 --> 59:48.875
इसकी क्या वजह होगी?

59:50.375 --> 59:52.583
शायद इसलिए
कि तुम्हें सही जगह पर ध्यान देना नहीं आता?

59:58.083 --> 59:59.541
जनरल्स को देख रहे हो?

01:00:00.208 --> 01:00:03.083
उन्हें पता है
कि तुमने ऐस्त्रादा को छिपाया था।

01:00:03.166 --> 01:00:05.875
और अब लगता है
कि वे तुम्हें उत्तर में भेजना चाहते हैं।

01:00:05.958 --> 01:00:07.250
वहाँ तैनात करना चाहते हैं।

01:00:07.333 --> 01:00:10.750
और अगर ऐसा हुआ
तो तुम अपनी बेटी या बीवी से…

01:00:10.833 --> 01:00:12.125
साल में तीन दिन ही मिल पाओगे।

01:00:12.916 --> 01:00:17.291
या फिर तुम्हें सिएरा भेज देंगे,
जहाँ एक पूरी सेना का सिर काट दिया गया।

01:00:20.666 --> 01:00:22.541
मैं तुम्हारी इज़्ज़त करती हूँ।

01:00:22.625 --> 01:00:24.791
हम एक-दूसरे को
लगभग दस सालों से जानते हैं न?

01:00:25.375 --> 01:00:28.375
लेकिन तुम अपना काम छोड़कर,
उस इंसान के पीछे पड़े हो,

01:00:28.458 --> 01:00:30.083
इसलिए तुम्हें बचाना मुश्किल है।

01:00:31.750 --> 01:00:36.083
आप जिस इंसान की बात कर रही हैं,
उसने मेरे कैप्टन की बीवी को मारा है।

01:00:37.000 --> 01:00:40.541
वही कैप्टन जिसने हमारे बेस में घुसकर
हमारे लोगों को मारा।

01:00:43.958 --> 01:00:46.791
ऐसे नाफ़रमान कैप्टन का क्या करोगे

01:00:46.875 --> 01:00:48.583
जिसने दो सिपाही मार दिए?

01:00:48.666 --> 01:00:51.625
या फिर काले बाज़ार में
हथियार खरीदने वाला कोई करोड़पति

01:00:51.708 --> 01:00:54.500
जो अपने रास्ते में आने वाले
हर किसी को मारता जा रहा है?

01:00:55.250 --> 01:00:56.416
तुम क्या करोगे?

01:00:57.041 --> 01:00:59.416
तुम उसे पकड़ना नहीं चाहोगे?

01:01:03.000 --> 01:01:05.583
अगर कानून का पालन नहीं करना,
तो फिर यहाँ क्या कर रहे हो?

01:01:08.375 --> 01:01:10.541
हमें कैप्टन को गिरफ़्तार करना होगा।

01:01:11.416 --> 01:01:12.833
यही सही है।

01:01:43.750 --> 01:01:46.166
आप हत्यारे के पते पर जा रहे हैं, कैप्टन?

01:01:47.375 --> 01:01:48.333
चलो।

01:01:50.958 --> 01:01:53.125
बात यह है कि मुझे बेस पर लौटना है।

01:01:54.708 --> 01:01:57.541
वे मुझे जंगल में भेजना चाहते हैं।
मुझे छुट्टी माँगनी होगी।

01:02:01.250 --> 01:02:03.208
और अगर उन्होंने मना कर दिया तो?

01:02:08.166 --> 01:02:09.958
तो मुझे नौकरी छोड़नी होगी।

01:02:18.208 --> 01:02:20.458
सब की अपनी-अपनी
प्राथमिकताएँ होती हैं, कमांडो।

01:02:23.500 --> 01:02:25.208
मैं आपके साथ हूँ, कमांडर।

01:02:30.791 --> 01:02:32.375
आप मेरे परिवार जैसे हैं।

01:02:39.625 --> 01:02:40.833
शुक्रिया, कॉमरेड।

01:06:35.875 --> 01:06:36.916
कैसा रहा?

01:06:39.625 --> 01:06:40.541
आपने क्या देखा?

01:06:43.666 --> 01:06:45.125
अब वे मीगेल के पीछे पड़ गए हैं।

01:06:45.791 --> 01:06:46.916
ऑरेल्यो को ढूँढो।

01:06:59.750 --> 01:07:00.833
कॉमरेड?

01:07:01.500 --> 01:07:03.250
और तुम्हारा परिवार कैसा है?

01:07:04.083 --> 01:07:06.458
यह कमीना उन पर नज़र रखे हुए है, शैडो।

01:07:06.541 --> 01:07:07.708
वे ठीक हैं।

01:07:07.791 --> 01:07:08.875
उन्हें दूर भेज दिया है।

01:07:09.750 --> 01:07:11.291
वे ठीक रहेंगे।

01:07:12.875 --> 01:07:14.458
तुम्हें वह आदमी मिला?

01:07:14.541 --> 01:07:15.916
वह कमीना वहाँ नहीं था।

01:07:16.958 --> 01:07:18.916
हमारे पास मैंशन में आ जाओ।

01:07:19.666 --> 01:07:20.833
नहीं।

01:07:21.416 --> 01:07:23.916
हम अपनी पुरानी जगह पर मिलकर बात करें?

01:07:24.000 --> 01:07:25.500
सिर्फ़ हम।

01:07:26.166 --> 01:07:27.833
मेरे पास नई ख़बर है।

01:07:33.416 --> 01:07:37.041
-तुमने नियम तोड़ने का फ़ैसला कर ही लिया।
-सिर्फ़ तुम्हारे लिए।

01:07:55.958 --> 01:07:57.166
मैं आपके साथ चलूँगी।

01:07:58.291 --> 01:07:59.291
उसकी ज़रूरत नहीं है।

01:08:05.041 --> 01:08:06.000
मैं जल्दी आ जाऊँगा।

01:08:17.833 --> 01:08:19.708
-कैसे हो?
-कैप्टन।

01:08:21.291 --> 01:08:22.416
-शुक्रिया।
-जाइए।

01:08:24.333 --> 01:08:26.500
प्लीज़, यह घटिया गाना बंद कर दोगे?

01:08:43.875 --> 01:08:45.625
मैं आ गया,
शैडो

01:08:45.708 --> 01:08:47.666
वह मिलने वाली जगह पर पहुँच गया है।

01:08:48.166 --> 01:08:50.291
उससे कहो कि तुम्हें दस मिनट देर हो रही है।

01:09:01.875 --> 01:09:03.916
तुम्हारे इस्तीफ़े में एक गड़बड़ है।

01:09:08.625 --> 01:09:09.625
लैफ़्टिनेंट।

01:09:10.583 --> 01:09:12.333
हाई कमांड को तुमसे मिलना है।

01:09:40.833 --> 01:09:42.125
तुम्हारी बंदूक ले सकता हूँ?

01:09:44.375 --> 01:09:45.375
प्लीज़।

01:09:55.416 --> 01:09:56.875
हम कहाँ जा रहे हैं?

01:10:52.541 --> 01:10:55.208
हमला। फ़ौरन
निकलिए

01:11:05.416 --> 01:11:06.416
स्वागत है।

01:11:22.125 --> 01:11:23.166
कर्नल।

01:11:23.708 --> 01:11:26.458
तुम पहले मेरे दफ़्तर में नहीं आए हो ना?

01:11:29.750 --> 01:11:33.458
मुझे बताया गया है कि तुम्हारे परिवार में
कोई मुश्किल है, इस्तीफ़ा देना चाहते हो।

01:11:33.541 --> 01:11:35.958
-यह सही है?
-जी, हाँ।

01:11:38.541 --> 01:11:40.000
अजीब बात है।

01:11:41.416 --> 01:11:44.291
स्पेशल फ़ोर्सेज़ हाई कमांड के दो सदस्य।

01:11:44.375 --> 01:11:48.708
एक ने… छुट्टी माँगी,
दूसरा इस्तीफ़ा देना चाहता है।

01:11:50.708 --> 01:11:53.750
यह मत कहना कि तुम
लैफ़्टिनेंट दोलोरेस रामिरेज़ को नहीं जानते।

01:11:55.875 --> 01:11:57.833
मुझे नहीं पता था कि वह छुट्टी पर है।

01:12:00.458 --> 01:12:01.916
वह तुम्हारी कॉमरेड है ना?

01:12:02.500 --> 01:12:04.625
पर तुम्हें नहीं पता
कि वह बेस में कहाँ है?

01:12:05.916 --> 01:12:09.000
लैफ़्टिनेंट दोलोरेस ज़्यादा बात नहीं करती।

01:12:10.875 --> 01:12:13.166
या फिर तुम दोनों
ऐस्त्रादा की मदद कर रहे हो?

01:12:26.666 --> 01:12:27.833
ए!

01:12:33.750 --> 01:12:35.041
ऐसा करते हैं।

01:12:35.125 --> 01:12:38.166
तुम मुझे बताओ
कि ऐस्त्रादा के साथ कौन काम कर रहा है,

01:12:38.250 --> 01:12:42.875
और मैं तुम पर कोई आरोप लगाए बिना,
तुम्हें जाने दूँगी।

01:12:47.041 --> 01:12:48.833
मैं यह प्रस्ताव दोबारा नहीं दूँगी।

01:12:49.958 --> 01:12:51.208
जो जानते हो, वह बता दो।

01:12:52.708 --> 01:12:54.750
मैं अपने कैप्टन को धोखा नहीं दूँगा।

01:12:55.250 --> 01:12:58.000
हम अपने कॉमरेडों के लिए
क्या कुछ नहीं करते।

01:14:12.541 --> 01:14:13.625
हम कहाँ हैं?

01:14:16.166 --> 01:14:17.541
घबराओ मत।

01:15:15.166 --> 01:15:17.041
ए! वहाँ पर!

01:15:28.625 --> 01:15:29.583
लोला।

01:15:30.541 --> 01:15:31.541
लोला!

01:15:35.083 --> 01:15:36.375
हिम्मत रखो, लोला!

01:15:39.000 --> 01:15:40.291
हिम्मत रखो!

01:15:40.708 --> 01:15:41.750
लोला!

01:15:42.125 --> 01:15:43.500
हिम्मत रखो, लोला!

01:16:02.458 --> 01:16:04.375
अरे!

01:16:05.125 --> 01:16:06.208
अरे!

01:16:14.333 --> 01:16:16.166
तुम यहाँ क्या कर रहे हो? प्लीज़ जाओ।

01:16:16.250 --> 01:16:17.458
तुम यहाँ नहीं रह सकते।

01:16:17.541 --> 01:16:19.166
प्लीज़, तुम यहाँ नहीं रह सकते।

01:16:19.250 --> 01:16:21.333
क्या हुआ? वह कैसी है?
मुझे बताओ, वह कैसी है!

01:16:21.416 --> 01:16:23.541
प्लीज़, निकलो। तुम यहाँ नहीं रह सकते।

01:16:48.041 --> 01:16:49.750
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

01:16:56.041 --> 01:16:57.041
सुनो।

01:16:57.958 --> 01:16:58.916
वह कर्नल थी।

01:16:59.000 --> 01:17:02.291
-तुमने देखा, तुमने लोला का क्या हाल किया?
-वह कर्नल थी।

01:17:02.375 --> 01:17:05.500
-सुन, कमीने।
-बात सुनो। सुनो।

01:17:05.583 --> 01:17:09.083
-तू मरेगा।
-तुम्हारी तरह, उसने मुझे भी मारना चाहा।

01:17:10.000 --> 01:17:13.500
उसी ने एलीसिया के हत्यारे को काम सौंपा था।
वह लूना के साथ मिली हुई है। पक्का।

01:17:17.416 --> 01:17:18.791
तुम मेरे भाई थे…

01:17:20.625 --> 01:17:21.916
और तुमने मुझे धोखा दिया।

01:17:25.083 --> 01:17:26.708
इसे दूर हटाओ।

01:17:28.875 --> 01:17:31.125
-इस चीज़ को।
-"इस चीज़ को"?

01:17:31.208 --> 01:17:34.333
मैंने अपना काम किया।
पार्टनर, मैंने अपना काम किया।

01:17:35.416 --> 01:17:36.416
ठीक है?

01:17:39.666 --> 01:17:40.666
इसे हटाओ।

01:17:44.625 --> 01:17:45.791
इसे हटाओ।

01:18:12.833 --> 01:18:14.250
मैंने अपना काम किया।

01:18:16.583 --> 01:18:17.916
जैसा तुमने मुझे सिखाया था।

01:18:20.000 --> 01:18:22.333
कसम खाओ, मुझसे सच कह रहे हो?

01:18:25.250 --> 01:18:26.708
उसे पकड़ने के लिए चलते हैं।

01:18:29.833 --> 01:18:31.166
और देर नहीं।

01:19:13.583 --> 01:19:16.416
-हैलो, पापा।
-तुम कैसी हो?

01:19:16.500 --> 01:19:19.291
आप मेरे लिए क्या लाएँगे? कोई सरप्राइज़?

01:19:21.125 --> 01:19:22.125
हाँ, मेरी जान।

01:19:23.750 --> 01:19:24.833
मैं जल्दी तुमसे मिलूँगा।

01:19:25.708 --> 01:19:26.916
अपनी माँ से बात करवाओ।

01:19:28.041 --> 01:19:29.500
माँ!

01:19:30.083 --> 01:19:30.958
आ रही हूँ।

01:19:35.708 --> 01:19:36.708
क्या हुआ?

01:19:41.041 --> 01:19:42.458
ऐसा चेहरा क्यों बनाया है?

01:19:50.583 --> 01:19:53.333
तुम कुछ ही दिनों में आ जाओगे।

01:19:56.000 --> 01:19:57.041
हाँ।

01:19:57.708 --> 01:19:59.791
मैं तुम्हारी चप्पलें ले आऊँगा।

01:20:01.000 --> 01:20:03.291
और इनेस का शैंपू भी।

01:20:03.375 --> 01:20:04.750
और इनेस का शैंपू भी।

01:20:09.750 --> 01:20:10.916
हम तुमसे प्यार करते हैं।

01:20:14.583 --> 01:20:15.916
मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

01:20:33.500 --> 01:20:36.375
समझ नहीं आता
कि तुम हर बार कैसे बच जाते हो।

01:20:36.458 --> 01:20:39.041
जब पीछे पड़े लोगों को

01:20:39.125 --> 01:20:41.416
अपना काम ना आता हो, तब यही होता है।

01:20:41.500 --> 01:20:44.666
अपनी बीवी से पूछा कि मुझे
अपना काम करना आता है या नहीं।

01:20:46.125 --> 01:20:48.458
हम इस खेल को खत्म करें?

01:20:49.375 --> 01:20:52.750
तुम तारीख और समय बताओ।

01:20:53.500 --> 01:20:55.708
और मैं खुशी से तुम्हारी जान लूँगी।

01:20:55.791 --> 01:20:56.833
आज।

01:20:57.250 --> 01:20:58.750
बस, एक काम करना।

01:21:00.541 --> 01:21:01.833
अपने दोस्त को लेती आना।

01:21:04.416 --> 01:21:05.708
मुझे उसका चेहरा देखना है।

01:22:39.666 --> 01:22:42.166
तुम्हारे यहाँ
फ़र्नीचर थोड़ा कम है, ऐस्त्रादा।

01:22:59.916 --> 01:23:01.625
जाओ, उन्हें छोड़ना मत।

01:23:23.208 --> 01:23:24.833
गाड़ी यहीं छोड़ दोगे?

01:23:24.916 --> 01:23:26.291
चोरी हो सकती है।

01:23:27.833 --> 01:23:30.000
किसकी इतनी हिम्मत होगी?

01:23:33.583 --> 01:23:36.416
लॉटरी जीतने से पहले,
तुम्हारी किस्मत खास अच्छी नहीं थी।

01:23:40.916 --> 01:23:42.625
एलीसिया के साथ जो हुआ,
वह बदकिस्मती नहीं थी।

01:23:44.708 --> 01:23:48.458
मैंने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाला था।
मैंने उनके ख़िलाफ़ जंग छेड़ी थी।

01:23:50.083 --> 01:23:52.375
अगर मैं अपने बारे में नहीं सोचता,

01:23:53.250 --> 01:23:55.041
तो मैं उसके साथ होता।

01:23:57.416 --> 01:23:58.666
उसका ख़याल रखता।

01:24:00.625 --> 01:24:04.291
बात यह है कि तुम हमेशा से ही
बड़े मतलबी थे, कैप्टन।

01:24:05.750 --> 01:24:07.000
पर, एक बात बताऊँ?

01:24:09.208 --> 01:24:10.833
मुझे अब भी तुम्हारी परवाह है।

01:24:12.625 --> 01:24:13.916
सच में है।

01:24:16.208 --> 01:24:18.041
जैसे मुझे अपने परिवार की है।

01:24:18.875 --> 01:24:19.875
मुझे भी।

01:24:25.958 --> 01:24:27.500
यहाँ आने का शुक्रिया।

01:24:28.500 --> 01:24:30.750
और तुम्हें इसमें घसीटने के लिए
माफ़ी चाहता हूँ।

01:24:37.416 --> 01:24:39.041
तो, शैडो।

01:24:40.875 --> 01:24:42.625
उन्हें ठिकाने लगाने के लिए तैयार हो?

01:24:44.250 --> 01:24:45.250
बिल्कुल।

01:24:45.666 --> 01:24:46.666
चलो।

01:25:21.916 --> 01:25:22.916
हे भगवान!

01:25:23.875 --> 01:25:25.916
मैं उसे नहीं छोड़ूँगा, बच्चे।

01:26:12.500 --> 01:26:14.958
मुझे लिफ़्ट कभी पसंद नहीं थी।

01:29:52.500 --> 01:29:54.958
तुम हर बार हारकर थकते नहीं, है ना?

01:29:55.875 --> 01:29:58.458
और तुम्हारा दोस्त, जिसने हमारा
पर्दाफ़ाश किया, वह कहाँ है?

01:29:58.541 --> 01:30:00.291
वह मर गया क्या?

01:30:03.125 --> 01:30:06.666
तुम बदला लेना चाहते थे,
देखो, उसकी वजह से कितने लोग मारे गए।

01:30:08.125 --> 01:30:10.083
जिनकी हिफ़ाज़त की तुमने कसम खाई थी।

01:30:13.125 --> 01:30:14.583
तुम्हारी बीवी।

01:30:15.458 --> 01:30:17.291
तुम्हारे कॉमरेड्स।

01:30:21.041 --> 01:30:23.333
वफ़ादारी का यह सिला दिया, है ना?

01:30:27.916 --> 01:30:30.625
इस वर्दी से प्यार, वह गुप्त नाता?

01:30:32.375 --> 01:30:35.041
तुम मुझसे गुप्त नाते की
बात करती हो। मुझसे।

01:30:37.333 --> 01:30:40.625
कुछ हथियार इधर-उधर करने के लिए
और लूना को बचाने के लिए यह सब किया।

01:30:41.125 --> 01:30:43.916
पता है, तुम्हें लगता है कि मैं अपराधी हूँ,
पर एक बात कहूँ?

01:30:44.458 --> 01:30:47.416
अपराध रोकना मेरी ज़िम्मेदारी है।

01:30:48.375 --> 01:30:52.166
मासूम सिपाही,
तुम्हें यह बात समझ में नहीं आई

01:30:52.750 --> 01:30:56.000
कि ताकत पर सिर्फ़ राज्य का अधिकार है।

01:30:56.875 --> 01:30:58.625
और ताकत दिखाना ज़रूरी है।

01:31:18.916 --> 01:31:20.791
और वे मुझे मगरूर कहते हैं।

01:31:20.875 --> 01:31:24.583
तुम और लूना दोनों अपराधी हो
जो हद से आगे निकल गए।

01:31:26.250 --> 01:31:27.458
अलविदा, ऐस्त्रादा।

01:37:38.125 --> 01:37:41.083
तुम्हें लगता है
कि उन्हें अपने बदले से तसल्ली हुई?

01:37:43.166 --> 01:37:44.416
मुझे यकीन है।

01:37:47.416 --> 01:37:50.916
उम्मीद करती हूँ कि पल भर के लिए हुई होगी।

01:38:06.750 --> 01:38:08.500
उन्होंने सब को खत्म कर दिया।

01:38:11.500 --> 01:38:13.041
हमें भी।

01:38:21.083 --> 01:38:22.916
यह तुम्हारा हिस्सा है, शैडो।

01:38:27.708 --> 01:38:29.125
हम आज से शुरुआत करेंगे।

01:38:30.916 --> 01:38:32.125
तुम और मैं।

01:39:02.750 --> 01:39:08.250
वेंजन्स

01:42:29.708 --> 01:42:31.708
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम
