WEBVTT

01:05.108 --> 01:07.028
एपिसोड 10

01:13.742 --> 01:15.962
फिर से रास्ता ढूँढ रहे हैं।

01:16.036 --> 01:17.866
ओए। ओए!

01:18.622 --> 01:20.042
हद है यार।

01:20.624 --> 01:24.834
बोम आखिर कहाँ रहती है
कि जीपीएस भी नहीं ढूँढ पा रहा है?

01:36.598 --> 01:38.808
44-5 हेउन-गिल, शिनसू-इउप, जुआन-गुन

01:42.104 --> 01:43.684
क्या यही जगह है?

02:04.793 --> 02:05.623
यह क्या कर रहा है?

02:06.295 --> 02:07.755
बहुत धीरे चला रहा है।

02:12.301 --> 02:13.641
हे भगवान।

02:16.680 --> 02:19.440
इतना धीरे क्यों चला रहा है?

02:20.017 --> 02:21.517
इसके पीछे रही तो देर हो जाएगी।

02:33.864 --> 02:35.904
अरे भई, चुप हो जाओ।

02:37.618 --> 02:39.408
चलो उठ जाएँ?

02:43.790 --> 02:45.590
हे भगवान। अब मैं क्या करूँ?

03:01.308 --> 03:03.018
यह तो बहुत बुरा हुआ।

03:07.022 --> 03:10.362
युन बोम की तो ऐसी की तैसी!
मेरी जान लेकर ही मानेगी!

03:13.779 --> 03:15.529
हे भगवान, मुझे बचा लो।

03:16.573 --> 03:17.863
अगर तुमने मुझे बचा लिया,

03:18.617 --> 03:22.037
तो मैं अपनी बेटी और मुझसे
नफ़रत करने वालों को माफ़ कर दूँगी।

03:22.621 --> 03:24.581
अगर तुम इतने बिज़ी हो
कि मुझे बचाने नहीं आ सकते,

03:25.248 --> 03:29.708
तो प्लीज़ अपनी जगह
किसी भरोसेमंद आदमी को भेज दो।

03:58.991 --> 04:01.791
क्या आप ठीक हैं? आपको चोट तो नहीं लगी?

04:04.579 --> 04:06.079
मेरा हीरो।

04:06.873 --> 04:10.743
तुम्हारा नाम क्या है?

04:19.136 --> 04:20.886
हे भगवान।

04:28.395 --> 04:30.765
मुझे बचाने के लिए बहुत शुक्रिया।

04:32.691 --> 04:33.941
वैसे,

04:34.693 --> 04:38.153
ऐसे ही पूछ रही हूँ।
क्या तुम मुझे जानते…

04:38.238 --> 04:41.738
आप एक्ट्रेस जोंग नान ही हैं।
आप गाँव में किसलिए आई हैं?

04:41.825 --> 04:43.035
अरे वाह।

04:43.118 --> 04:45.828
तो तुम मुझे जानते हो।
मुझे उम्मीद नहीं थी तुम पहचान जाओगे।

04:47.539 --> 04:49.039
मेरा एक हाई स्कूल का दोस्त…

04:51.084 --> 04:52.954
आपका बहुत बड़ा फैन था।

04:54.129 --> 04:57.339
हम ज़्यादातर साथ रहते थे, इसलिए
मैंने आपकी बहुत फ़िल्में देखी हैं।

04:57.424 --> 05:00.384
मुझे लगा था अगर मैंने आपको पहचान लिया
तो कहीं आपको अजीब न लगे।

05:01.428 --> 05:02.308
इसीलिए।

05:04.681 --> 05:07.731
तुम बहुत ताक़तवर हो,
और बहुत नेकदिल भी।

05:07.809 --> 05:09.149
अजी छोड़िए।

05:09.811 --> 05:14.031
मैं यहाँ किसी को पकड़ने आई हूँ।

05:15.317 --> 05:16.697
यह तो मुमकिन नहीं है।

05:19.738 --> 05:21.238
सस्पेंशन टूट गया है।

05:22.574 --> 05:24.194
हे भगवान।

05:25.744 --> 05:26.864
इन्हें पहन लीजिए।

05:28.288 --> 05:30.578
जैसे ही कार ठीक हो जाएगी,
वे आपको कॉल करेंगे।

05:30.665 --> 05:32.205
प्लीज़, अंदर आ जाइए।

05:33.043 --> 05:36.003
तुम्हें भी मेरी वजह से
परेशान होना पड़ रहा है ना।

05:36.088 --> 05:39.968
शिनसू में अफ़वाहें इंटरनेट की
स्पीड से भी ज़्यादा तेज़ी से फैलती हैं।

05:40.050 --> 05:43.220
और वैसे भी, आप एक सेलिब्रिटी हैं।
आप कहाँ जाएँगी?

05:44.221 --> 05:46.601
-चलो तुम्हारी बात मान लेती हूँ।
-आइए।

05:52.521 --> 05:54.481
श्रेष्ठ संतान अवॉर्ड

05:55.065 --> 05:56.565
मेरा हीरो।

05:57.859 --> 06:00.239
तुम असलियत में कौन हो?

06:00.320 --> 06:05.330
तुम ताक़तवर और नेकदिल हो। और तुमने
अपने बेटे की बहुत अच्छी परवरिश की है।

06:07.619 --> 06:10.329
हान ग्युल को बचपन से ही
बहुत सारे अवॉर्ड मिले हैं,

06:10.413 --> 06:12.703
मैंने छोटे अवॉर्ड्स को
हॉट बाउल रखने के लिए,

06:12.791 --> 06:17.211
और सभी सिल्वर मैडल को टूटे हुए ड्रेसर
को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया।

06:23.760 --> 06:25.140
आपको भूख लगी होगी।

06:25.846 --> 06:26.676
हाँ।

06:27.848 --> 06:29.728
मेरे पास थोड़ा गैंगसीगी पोरिज है।

06:29.808 --> 06:34.308
क्या आप लेट्यूस किमची के साथ
थोड़ा चाइव जुआन खाना पसंद करेंगी?

06:34.396 --> 06:36.606
सुनने में अच्छा लग रहा है।

06:37.315 --> 06:39.815
हालाँकि मुझे कुछ भी समझ नहीं आया।

06:40.777 --> 06:44.237
लेकिन तुमने बहुत ही शानदार अंदाज़ में कहा।

06:45.949 --> 06:46.829
आइए!

06:58.003 --> 06:59.043
हैलो?

07:00.338 --> 07:02.468
तुम घर सही से पहुँच गए?

07:03.133 --> 07:06.093
मुझे यह पूछना था कि तुम
बॉम-सिक को लेने कितने बजे आओगे?

07:07.470 --> 07:09.770
सॉरी यार, घर पर कोई मेहमान आई हैं।

07:12.767 --> 07:13.847
मेरा हीरो।

07:14.853 --> 07:15.893
थोड़ा और दे दो, प्लीज़?

07:15.979 --> 07:17.269
मैं समझ रही हूँ।

07:17.939 --> 07:20.609
तो मैं स्कूल के बाद आ जाऊँगी।

07:20.692 --> 07:23.492
यह बहुत लज़ीज़ है। कैसे बनाया है?

07:25.238 --> 07:26.198
यह मेहमान कौन है?

07:27.032 --> 07:28.492
किसी औरत की आवाज़ थी।

07:34.289 --> 07:37.169
मुझे बताओ कि पहली डेट पर क्या करना चाहिए?

07:37.250 --> 07:40.590
वाह, पहली डेट। यह तो अच्छी बात है।

07:40.670 --> 07:45.010
आप चाहें तो फ़िल्म देखने जैसी कुछ
कैजुअल चीज़ कर सकते हैं।

07:46.885 --> 07:49.555
फ़िल्म देखने चलें?
कोई भी फ़िल्म जो तुम्हें पसंद हो।

07:50.222 --> 07:51.062
फ़िल्म?

07:54.392 --> 07:57.732
अगर कोई आदमी पहली डेट पर फ़िल्म देखने
के लिए कहे तो इसका क्या मतलब है?

07:57.812 --> 07:59.782
आपको फ़िल्म देखने के लिए कहना

07:59.856 --> 08:02.396
ऐसा लग सकता है कि
वो सिर्फ़ वक़्त बिताना चाहता है,

08:02.484 --> 08:05.314
लेकिन उसके कई और नापाक इरादे हो सकते हैं।

08:05.403 --> 08:09.653
जैसे, किसी अंधेरी जगह पर बहाने से छूना।

08:11.493 --> 08:12.533
बहाने से छूना?

08:13.161 --> 08:14.871
"क़ातिल की दावत" देखने चलें?

08:15.455 --> 08:16.995
"क़ातिल की दावत"?

08:19.167 --> 08:20.707
वो एक डरावनी फ़िल्म देखना चाहती है।

08:21.670 --> 08:23.630
वाह, यह एक अच्छा इशारा है।

08:23.713 --> 08:26.463
अगर वो डरावनी फ़िल्म देखना चाहती है,
तो इसका मतलब हो सकता है

08:26.549 --> 08:30.009
कि वो देखना चाहती है कि डरावने माहौल में
क्या आपसे यकीन और समझदारी की

08:30.095 --> 08:32.215
-उम्मीद कर सकते हैं।
-समझदारी?

08:33.390 --> 08:34.390
यकीन?

08:37.644 --> 08:40.144
मैं टिकट खरीद लूँगा। तुम बस आ जाओ।

08:40.230 --> 08:41.480
"तुम बस आ जाओ"?

08:43.024 --> 08:45.354
वो बहुत उतावला लग रहा है।

08:46.361 --> 08:49.281
वह पहली डेट पर क्या करने का सोच रहा है?

09:06.339 --> 09:07.759
तुम क्या सुन रहे हो?

09:07.841 --> 09:09.471
क्या? कुछ ख़ास नहीं।

09:15.098 --> 09:17.268
अरे? क्या मेहमान चली गईं?

09:18.143 --> 09:19.223
गेट खुला पड़ा है।

09:21.813 --> 09:24.813
मिस्टर सुंग। मिस्टर सुंग जे ग्यो।

09:26.943 --> 09:27.893
चलो।

09:37.620 --> 09:40.330
बोम-सिक, चलो पापा को सरप्राइज़ देते हैं।

09:46.629 --> 09:47.719
जे ग्यो!

09:47.797 --> 09:49.007
हे भगवान!

09:50.050 --> 09:51.010
हे भगवान!

09:52.886 --> 09:54.056
माँ।

09:55.680 --> 09:57.930
यह मैं क्या देख रही हूँ?
तुम इस घर में क्या कर रही हो?

09:58.516 --> 10:01.226
यह तो मुझे आपसे पूछना चाहिए।
आप इस घर में क्या कर रही हैं?

10:03.271 --> 10:04.481
रुको।

10:04.564 --> 10:07.024
क्या यही वो आदमी है
जिससे तुम मिलती रहती हो?

10:07.108 --> 10:08.648
आपने कोई जासूस रखा है क्या?

10:08.735 --> 10:12.155
आपको कैसे पता चला कि मैं किससे
मिल रही हूँ और वो कहाँ रहता है?

10:12.238 --> 10:14.118
उफ़, कैसी बेटी हो तुम।

10:14.199 --> 10:17.329
तुम्हें भले ही बुरा लगे,
मैं सिर्फ़ तुमसे मिलने यहाँ तक आई हूँ।

10:17.410 --> 10:19.410
तुम्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए ना?

10:22.332 --> 10:24.042
मैंने काबू भी रखा और इसे दफ़्न भी कर दिया,

10:24.834 --> 10:26.044
जैसा आप चाहती थीं।

10:27.796 --> 10:31.966
चूँकि एक्ट्रेस जोंग नान ही की ज़िंदगी
एक टीचर की ज़िंदगी से बड़ी है।

10:32.717 --> 10:36.887
कम कमाने वाली बेटी होने के नाते, आपके
फ़िल्मी करियर के बीच में नहीं आना चाहती थी,

10:38.056 --> 10:41.346
तो मैंने आपका कहा माना, यह जानते हुए
कि इससे मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो जाएगी।

10:43.061 --> 10:47.321
और ऐसा करके, मुझे लगता है कि मैंने
एक बेटी के तौर पर अपना फ़र्ज़ निभाया।

10:48.066 --> 10:51.106
तो प्लीज़, बेहतर होगा कि हम
अब से अपनी-अपनी ज़िंदगी जिएँ।

10:56.574 --> 10:58.194
यह उस टिकट के पैसे हैं
जो आपसे माँगे थे।

10:58.785 --> 11:00.535
आपकी मदद के लिए बहुत शुक्रिया।

11:02.372 --> 11:04.502
मिस जोंग नान ही।

11:05.083 --> 11:06.743
अरे वाह।

11:06.835 --> 11:09.795
शायद कार चेक करते समय मैंने
एक मज़ेदार नज़ारा मिस कर दिया।

11:09.879 --> 11:12.429
चलो अच्छा है
कि आप दोनों पहले ही मिल लिए।

11:14.092 --> 11:16.012
हिसाब बराबर हो गया है,
अब प्लीज़ चली जाइए।

11:16.094 --> 11:18.384
जब अपनी बेटी ऐसी हो,
तो दुश्मनों की क्या ज़रूरत।

11:18.972 --> 11:20.392
अपनी माँ से ऐसे बात करते हैं क्या?

11:20.974 --> 11:22.094
"माँ"?

11:24.185 --> 11:25.515
"माँ"?

11:26.896 --> 11:31.356
तो क्या मिस बोम…

11:32.652 --> 11:35.032
आपकी बेटी है? वाकई?

11:36.156 --> 11:37.736
हे भगवान।

11:37.824 --> 11:41.074
मुझे नहीं पता था। मैंने तो बस आपकी कार
ख़राब होने की वजह से आपकी मदद की।

11:42.454 --> 11:43.824
चलिए अब सही से परिचय करते हैं।

11:44.581 --> 11:45.791
मैं सुंग जे ग्यो हूँ।

11:51.212 --> 11:55.092
तुम्हें एक अनजान शहर में
ऐसा लड़का कैसे मिल गया?

11:56.301 --> 11:57.261
मिस जोंग।

11:57.343 --> 12:00.343
अभी कुछ समय पहले ही
आपने मुझे अपना हीरो कहा था,

12:00.430 --> 12:02.100
कहा था कि मैं एक छिपा हुआ हीरा हूँ

12:02.682 --> 12:06.652
जो ताक़तवर और नेकदिल है
और मेरे बात करने का अंदाज़ निराला है।

12:07.770 --> 12:11.030
यह तब की बात है जब तुम सिर्फ़ एक अजनबी थे।

12:12.567 --> 12:17.117
क्या आप मुझे बता सकती हैं कि
मुझमें आपको क्या पसंद नहीं है?

12:17.989 --> 12:19.579
सबसे पहली बात,
तुम्हारा एक बच्चा है।

12:20.241 --> 12:21.371
वो मेरा भाँजा है।

12:22.243 --> 12:24.203
औरों के मुकाबले,
तुम देखने में बाप जैसे लगते हो।

12:25.163 --> 12:27.373
साथ ही, तुम्हारे डोले-शोले बहुत बड़े हैं।

12:27.457 --> 12:28.667
मैं इन्हें कम कर लूँगा।

12:28.750 --> 12:30.630
और मुझे तुम्हारी बोली समझ नहीं आती।

12:31.669 --> 12:33.549
मेरी माँ सियोल से थीं, इसलिए…

12:34.756 --> 12:37.006
हैलो। मैं सुंग जे ग्यो हूँ।

12:37.634 --> 12:39.754
आइस्ड अमेरिकानो। ब्लूबेरी स्मूदी।

12:40.762 --> 12:42.972
अगर मैं चाहूँ तो सियोल वालों
की तरह भी बोल सकता हूँ।

12:43.056 --> 12:45.306
चाहे जो भी कर लो,
मुझे तुम्हारा चेहरा पसंद नहीं है।

12:45.391 --> 12:47.561
न तुम्हारे कपड़े और
न ही तुम्हारी हेयरस्टाइल।

12:49.354 --> 12:50.684
मैंने आपसे कहा ना, चली जाइए।

12:50.772 --> 12:52.072
मिस बोम।

12:52.148 --> 12:53.398
मैं जा रही हूँ।

12:54.692 --> 12:55.992
उफ़।

12:59.280 --> 13:02.240
अब मैंने तुम्हें मुझे खाना खिलाने और
यहाँ सोने देने के लिए पैसे दे दिए हैं,

13:02.325 --> 13:05.205
इसलिए ऑनलाइन कोई
गलत कमेंट मत करना। ठीक है?

13:08.540 --> 13:10.500
मिस जोंग।

13:10.583 --> 13:12.333
मैं आपसे यह पैसे नहीं ले सकता।

13:12.418 --> 13:13.668
अगर तुम उन्हें बाहर छोड़ने गए,

13:14.837 --> 13:16.417
तो हमारा रिश्ता भी ख़त्म समझो।

13:17.840 --> 13:19.010
पर…

13:26.224 --> 13:28.264
चोय ई-जुन लॉ ऑफिस

13:36.442 --> 13:38.662
हाँ, लेकिन आपको इस तरह मेरे
ऑफिस में नहीं आना चाहिए था।

13:38.736 --> 13:41.526
अगर मिस बोम को आपके और मेरे बारे में
पता चल गया तो आफ़त आ जाएगी।

13:41.614 --> 13:44.364
जब बात यहाँ तक आ गई है,
तो मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

13:45.660 --> 13:46.960
ज़रा मेरे बारे में भी तो सोचिए,

13:47.036 --> 13:51.166
कि अगर उसे पता चल गया कि मैं
आपके संपर्क में था तो वो क्या करेगी?

13:52.083 --> 13:53.583
वो बहुत गुस्सा हो जाएगी।

13:54.294 --> 13:57.124
उसने हंगामा किया, पूछ रही थी मुझे
किसने बताया कि वो कहाँ रहती है।

13:59.507 --> 14:00.547
अब आपको जाना चाहिए।

14:01.301 --> 14:03.851
अगर वह हमें यहाँ ऐसे देखेगी,
तो उसे और दुख होगा।

14:05.054 --> 14:06.634
क्या तुम्हें मेरा दुख नज़र नहीं आ रहा?

14:07.307 --> 14:10.767
तुम नां-ही के कारनामे,
मेरे फैनकैफे के प्रेसिडेंट हो,

14:10.852 --> 14:12.942
न कि युन बोम के।

14:14.772 --> 14:16.742
बाकी सब बातें मुझ पर छोड़ दो

14:16.816 --> 14:19.236
और मुझे बताओ कि वो कौन है और क्या करता है।

14:19.319 --> 14:20.699
मुझे सब कुछ जानना है।

14:25.366 --> 14:26.696
वो तुम्हारा कट्टर दुश्मन है।

14:27.327 --> 14:29.407
तुमने कहा था कि वो
तुम्हारे पैसे लेकर भाग गया।

14:29.495 --> 14:32.165
तुम दोनों के बीच आखिर क्या हुआ था?

14:45.928 --> 14:46.888
क्या हुआ?

14:47.722 --> 14:48.732
उन्होंने फिर से पिटाई की?

14:51.476 --> 14:54.266
अगर मैं घर पर रहता, तो दो में से
एक चीज़ होती, इसलिए मैं निकल आया।

14:56.648 --> 14:59.648
या तो वो मुझे मार डालते…

15:02.737 --> 15:04.867
या मैं उन्हें मार देता।

15:08.117 --> 15:09.447
ऐसा कभी नहीं होगा।

15:11.287 --> 15:12.117
क्योंकि…

15:14.165 --> 15:16.335
तुम्हारे पिता से बचने में
मैं तुम्हारी मदद करूँगा।

15:23.216 --> 15:24.926
और तुम यह कैसे करोगे?

15:28.096 --> 15:30.556
मेरी बहन से अब तक कोई बात नहीं हो पाई है,

15:31.182 --> 15:33.402
और हान ग्युल अभी चल भी नहीं सकता।

15:33.476 --> 15:35.806
न ही मेरे पास इतने पैसे हैं
कि मैं भागकर कहीं और जा सकूँ।

15:49.659 --> 15:50.579
तुम…

15:52.578 --> 15:53.458
क्या तुमने चोरी की?

15:56.290 --> 15:58.460
तुम्हें इतने पैसे कहाँ से मिले?

15:59.335 --> 16:00.205
जान।

16:00.294 --> 16:02.464
यह हर मिडटर्म एग्ज़ाम में फर्स्ट आया है।

16:02.547 --> 16:03.877
देखो। यहाँ देखो।

16:03.965 --> 16:04.965
-यहाँ देख।
-वाकई?

16:06.050 --> 16:06.970
पापा।

16:07.719 --> 16:10.639
आपका वादा था कि हाँगुक यूनिवर्सिटी में
एडमिशन मिलने पर मुझे कार दिलाएँगे।

16:11.848 --> 16:14.268
इन ग्रेड्स के साथ, मुझे यकीन है
कि मुझे एडमिशन मिल जाएगा।

16:14.350 --> 16:15.400
क्या आप मुझे कार के लिए

16:17.353 --> 16:18.643
पैसे एडवांस में दे सकते हैं?

16:24.277 --> 16:25.277
मेरे सवाल का जवाब दो।

16:26.612 --> 16:28.242
तुम्हें इतने पैसे कहाँ से मिले?

16:29.782 --> 16:30.622
दोस्त।

16:31.868 --> 16:34.368
मैंने यह ईमानदारी से कमाया है,
इसलिए फ़िक्र मत करो

16:35.329 --> 16:36.959
और मेहनत से पढ़ाई करो।

16:38.541 --> 16:41.671
यह पैसे तुम्हारे ट्यूशन के लिए काफ़ी हैं।

16:46.299 --> 16:49.549
तुम चाहते हो कि मैं कॉलेज जाऊँ?

16:51.262 --> 16:54.602
अगर हम सियोल में कॉलेज की पढ़ाई करें,
तो हम जो चाहें कर सकते हैं।

16:56.726 --> 16:58.896
मैं अपने पिता से बच जाऊँगा…

17:01.522 --> 17:03.492
और तुम तुम्हारे पिता से बच निकलोगे।

17:13.951 --> 17:16.961
हे भगवान। मैंने सुना है
कि जे ग्यो के घर में आग लगी है।

17:17.038 --> 17:20.248
एक फायर ट्रक और एक पुलिस की गाड़ी आई थी।
सब तहस-नहस हो गया है।

17:27.089 --> 17:30.139
हे भगवान। उसके पिता भी
आग में झुलस कर मर गए।

17:35.473 --> 17:37.633
जे ग्यो कैसा है?

17:38.601 --> 17:40.401
उनका बेटा जे ग्यो कैसा है?

17:40.478 --> 17:42.688
-वो भाग गया होगा।
-ज़ुबान संभालकर बात करो।

17:42.772 --> 17:44.482
तुम तो जानते भी नहीं कि क्या हुआ।

17:44.565 --> 17:49.855
पिता हर दिन पीकर घर आता है
और बेटे को पीटता है।

17:49.946 --> 17:52.446
तो उस पर कैसा असर पड़ता होगा?

17:52.532 --> 17:53.792
मैं तो बर्दाश्त नहीं करता।

17:53.866 --> 17:56.826
क्या तुम कह रहे हो कि घर में आग लगाने
के बाद उसका बेटा भाग गया?

17:58.955 --> 18:02.035
तुम तो हैचोन हाई स्कूल में पढ़ते हो ना?
क्या तुम सुंग जे ग्यो को जानते हो?

18:06.170 --> 18:07.130
ए!

18:09.465 --> 18:12.045
ए!

18:33.072 --> 18:36.292
क्या बात है? तुम दोनों के बीच क्या हुआ था?

18:42.248 --> 18:43.128
आप जाइए।

18:43.207 --> 18:47.627
मुझे यकीन है कि घर जाने के लिए आपको
कैब या चॉपर बुलाने में दिक्कत नहीं होगी।

18:49.964 --> 18:51.084
मैं नहीं जाऊँगी।

18:51.173 --> 18:52.543
क्यों नहीं जाएँगी?

18:52.633 --> 18:54.543
अगर तुम नहीं बताओगे,
तो मैं खुद पता लगा लूँगी।

18:55.136 --> 18:56.676
वैसे भी मेरे पास बहुत वक़्त है।

18:56.762 --> 19:01.022
जब तक मैं यहाँ हूँ, मैं हर हाल में पता
लगाकर रहूँगी कि वो कैसा इंसान है।

19:07.565 --> 19:10.985
सुनो। यह सच है कि मैं जानबूझकर
तुम्हारे पास आया था,

19:11.068 --> 19:13.568
लेकिन अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए
मैं झूठ नहीं बोल रहा था।

19:13.654 --> 19:16.364
तुम्हारे साथ में मुझे मज़ा आता है,
मैं खुश महसूस करता हूँ और…

19:18.910 --> 19:20.460
मेरे बदन में तरंगे उठने लगती हैं।

19:20.536 --> 19:22.746
तुम मेरे वर्कआउट में खलल डाल रहे हो।
जाओ यहाँ से।

19:22.830 --> 19:27.000
अगर यह सच न होता, तो मैं अपना पैसा और
समय खर्च करके तुमसे मिलने क्यों आता?

19:27.084 --> 19:30.124
हम दोनों अकेले थे, इसलिए यही
मानना बेहतर होगा कि हमने गलती की

19:30.212 --> 19:31.422
और अब हमें अलग हो जाना चाहिए।

19:32.089 --> 19:33.719
मास्टर, अब मैं क्या करूँ?

19:33.799 --> 19:35.549
गुडबाय कर दो।
मेरा वो मतलब नहीं था।

19:35.635 --> 19:37.715
हम एक टेक्निकल स्टैंड अप करेंगे।

19:44.560 --> 19:46.980
हाय सुक, मैं तुमसे दूर नहीं जाना चाहता।

19:47.897 --> 19:50.437
मुझे पता है कि
हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही,

19:51.025 --> 19:54.105
लेकिन हम एक अच्छा रिश्ता बना सकते हैं
क्योंकि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।

19:54.195 --> 19:55.405
यह मेरे साथ करो ना।

19:55.488 --> 19:57.988
क्या? तुम्हारे साथ क्या करूँ?

19:58.074 --> 19:59.574
अच्छा रिश्ता मेरे साथ बनाओ ना।

19:59.659 --> 20:02.209
मेरा भी घर पर
इंतज़ार करने वाला कोई नहीं है।

20:02.286 --> 20:03.956
मैं ऊबने लगा हूँ, यह रिश्ता अच्छा रहेगा।

20:04.038 --> 20:06.498
वीकेंड पर,
किसी अम्यूज़मेंट पार्क में जाएँगे

20:06.582 --> 20:07.792
और फ़िल्म देखने थिएटर जाएँगे।

20:07.875 --> 20:10.875
अरे… मैं क्यों तुम्हारे साथ
फ़िल्म देखने जाऊँ?

20:10.962 --> 20:12.132
अगर बाहर नहीं जाना चाहते,

20:12.838 --> 20:14.838
-तो मेरे घर पर आ जाओ।
-तुम्हारे घर पर?

20:14.924 --> 20:16.754
आज रात को आओगे क्या?
तुम और मैं साथ में

20:18.135 --> 20:19.255
रेमयॉन खाएँगे।

20:19.845 --> 20:20.885
नहीं। अरे बाप रे।

20:21.681 --> 20:25.441
दरअसल मैंने व्रत रखे हुए हैं।

20:26.018 --> 20:27.478
अच्छा। फिर मिलेंगे।

20:39.115 --> 20:40.325
मेरे पीछे क्यों आ रहे हो?

20:41.242 --> 20:43.082
मैं सिर्फ़ तुम्हें घर तक छोड़ रहा हूँ।

20:43.703 --> 20:44.953
मगर क्यों?

20:46.706 --> 20:49.706
क्योंकि मुझे फ़िक्र है कि वो कमीना
तुम्हें फिर से परेशान न करे।

20:51.711 --> 20:54.301
क्या तुम मुझे पसंद करते हो?

20:55.464 --> 20:56.464
क्या मतलब?

20:57.174 --> 20:59.004
मैं एक बात साफ़ बता देना चाहती हूँ।

20:59.510 --> 21:01.640
अब मेरी ज़िंदगी में कोई आदमी नहीं आएगा।

21:02.221 --> 21:04.521
मैं अपना सबक सीख चुकी हूँ।

21:04.598 --> 21:08.438
न तो मुझे अब आदमियों में कोई दिलचस्पी है,
न ही मुझे किसी पर भरोसा है।

21:08.519 --> 21:10.229
तुम्हें लगता है मुझे औरतों पर भरोसा है?

21:12.064 --> 21:15.604
तुम मुझसे दो साल बड़ी हो,
तलाकशुदा हो और तुम्हारे बच्चे भी हैं।

21:15.693 --> 21:18.103
मैं यह बताना चाह रहा हूँ
कि मुझे तुम में कुछ भी पसंद नहीं है।

21:18.195 --> 21:21.275
देखा! तुमने कैसे एक-एक करके
मेरी कमियाँ गिना दीं।

21:21.365 --> 21:23.115
मैं तुम्हारी जगह होती
तो मैं भी यही सोचती।

21:23.200 --> 21:25.200
अब मुझे पता है कि तुम्हें
मुझमें दिलचस्पी नहीं है।

21:25.286 --> 21:27.996
पर मैं दिल के हाथों मजबूर हूँ।
मैं फिर भी कोशिश करूँगा।

21:29.331 --> 21:31.921
तुम मेरा मज़ाक उड़ा रहे हो या
कह रहे हो कि तुम मुझे पसंद करते हो?

21:34.837 --> 21:35.917
मेरी बात सुनो।

21:36.005 --> 21:39.335
मैं शादी के बारे में सोचे बिना
किसी औरत को डेट नहीं करता।

21:40.217 --> 21:41.177
शादी?

21:41.260 --> 21:43.350
मुझे नहीं पता कि
मैं इन जज़्बातों को कैसे संभालूँगा।

21:44.013 --> 21:46.593
तुमसे लड़ते-झगड़ते
मैं तुम्हारी तरफ खिंचा चला आया हूँ।

21:47.516 --> 21:50.016
मुझे नहीं पता कि जुड़वाँ बच्चे
मुझे पसंद आएँगे या नहीं।

21:50.102 --> 21:53.482
उन्हें खाने की चीज़ें दिलाकर, फुटबॉल खेलकर,
मैं अपनी पूरी कोशिश करना चाहता हूँ!

21:57.443 --> 22:01.653
अगर फिर भी बात नहीं बनी,
तो मैं खुद ही हार मान लूँगा।

22:03.491 --> 22:05.241
इसलिए फ़िक्र मत करो।

22:06.368 --> 22:08.368
मैं तुम्हारे सामने अपने जज़्बात
तब ज़ाहिर करूँगा।

22:15.377 --> 22:16.757
अब खड़ी क्यों हो, चलो।

22:47.660 --> 22:48.540
तुम क्या…

23:03.134 --> 23:04.094
वही सपना…

23:08.222 --> 23:09.352
फिर से दिखा।

23:33.747 --> 23:37.627
तुमने पहले अपने सहकर्मी के सहकर्मी
का ज़िक्र किया था

23:37.710 --> 23:39.630
जिस पर एक पेरेंट ने हमला किया था।

23:41.297 --> 23:45.177
जिन केसों पर मैंने काम किया है, मैंने उनके
लीगल ब्रीफ और कोर्ट के फ़ैसले देखे हैं।

23:56.645 --> 23:57.975
टीचर पर हमले पर कोर्ट के फ़ैसले

23:59.690 --> 24:01.940
क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे
कुछ समय बाद यह बात याद आई

24:03.360 --> 24:04.320
या इसलिए…

24:06.238 --> 24:07.988
कि मैंने आज अपनी माँ को देखा?

24:14.121 --> 24:15.211
हाँ, मिस्टर सुंग।

24:23.672 --> 24:26.182
तुमने कितनी डिश ऑर्डर की हैं?

24:28.219 --> 24:29.759
डेमी-ग्लेस के साथ एक पोर्क कटलेट।

24:29.845 --> 24:31.965
और यह कत्सुडोन है।

24:32.056 --> 24:35.096
पोर्क कटलेट आम तौर पर दो तरह के होते हैं।

24:35.684 --> 24:37.894
मोटे कटलेट में मीट का
ज़्यादा इस्तेमाल होता है।

24:37.978 --> 24:40.568
और पतले वाले कटलेट में
कुरकुरेपन पर ध्यान दिया जाता है।

24:41.565 --> 24:43.315
तुम्हें कैसे कटलेट पसंद है?

24:43.400 --> 24:44.820
कुरकुरे कटलेट मज़ेदार होंगे।

24:45.402 --> 24:46.532
ठीक है।

25:01.585 --> 25:03.585
जैसा सोचा था,
कुरकुरे कटलेट बहुत मज़ेदार हैं।

25:07.758 --> 25:10.758
वाह, यह कितना मोटा और अच्छा है।

25:13.055 --> 25:14.095
वैसे,

25:15.641 --> 25:20.191
तुम्हें मेरी माँ की बातों का
बुरा तो नहीं लगा?

25:22.273 --> 25:25.983
अरे? तुमने अलग कपड़े क्यों पहने हैं?
और तुम्हारे बाल…

25:26.068 --> 25:28.158
मुझे तो याद भी नहीं
कि उन्होंने क्या कहा था।

25:28.237 --> 25:29.157
तुम परेशान मत हो।

25:30.864 --> 25:33.784
तुम्हारा क्या हाल है? मुझे लगता है
तुमने मेरी वजह से उनसे लड़ाई की।

25:38.622 --> 25:40.082
क्या हुआ?

25:40.708 --> 25:42.458
कुछ नहीं। चलो खाते हैं।

25:42.543 --> 25:45.123
कल जो हुआ, उसकी वजह से
तुम परेशान हुई होगी,

25:45.212 --> 25:47.512
इसलिए मैंने सोचा कि तुम्हें
ज़रा बेहतर महसूस कराऊँ।

25:48.132 --> 25:51.602
उदासी को दूर करने का
बस एक ही बढ़िया तरीका है।

25:52.386 --> 25:54.806
कुछ मज़ेदार खाओ और पसीना बहाओ।

25:54.888 --> 25:56.928
सबसे आसान तरीका ही सबसे अच्छा होता है।

25:58.350 --> 25:59.190
उफ़, मिर्ची लग गई।

26:02.771 --> 26:06.571
क्या तुम पसीना बहाने की बात को लेकर
वाकई सीरियस थे?

26:07.276 --> 26:10.486
तुम्हें क्या लगता है कि मैं हर बात
सिर्फ़ मिसाल के तौर पर कहता हूँ?

26:12.364 --> 26:15.284
मुझे तुमसे ऐसा क्या करवाना चाहिए
जिससे तुम्हें पसीना आए?

26:15.367 --> 26:17.327
क्या तुम कोई दाँव सीखना चाहोगी?

26:20.706 --> 26:21.626
हाँ।

26:24.168 --> 26:28.258
ऐसे दाँव… जिनसे मैं खुद को बचा सकूँ।

26:31.425 --> 26:32.295
ठीक है।

26:32.926 --> 26:36.096
मैं तुम्हें अच्छे से सिखाऊँगा,
तुम पूरी लगन से सीखना, ठीक है?

26:36.180 --> 26:38.350
अब, मुझ पर हमला करो।

26:42.269 --> 26:43.899
इसे ऐसे रोको,

26:43.979 --> 26:45.779
बाँह ऐसे खींचो,

26:45.856 --> 26:47.436
और गर्दन ऐसे दबा दो!

26:48.317 --> 26:51.447
अपने विरोधी की पीछे से गर्दन दबाओ
और घुटने के अंदर की तरफ़ लात मारो,

26:51.528 --> 26:53.068
-तो यह एक रियर चोक होगा।
-छोड़ो।

26:53.906 --> 26:55.486
समझ गई? क्या हुआ?

26:56.200 --> 26:58.620
ठीक है। मेरी तरफ़ देखो।

27:02.331 --> 27:04.131
हाँ! खींचो!

27:04.208 --> 27:08.508
यहाँ देखो। तुम्हारा दाहिना पैर
इस तरह पीछे की ओर जाना चाहिए।

27:08.587 --> 27:09.507
ठीक है? फिर से करो।

27:09.588 --> 27:11.088
-अच्छा, ऐसे करना है।
-हाँ।

27:12.758 --> 27:14.758
पकड़ो! शाबाश!

27:14.843 --> 27:15.843
चोक करो!

27:15.928 --> 27:18.428
-पीछे से। अगला दाँव याद है?
-अगला दाँव क्या है?

27:18.514 --> 27:20.344
-घुटने के अंदर की तरफ़!
-क्या करूँ?

28:59.031 --> 29:00.331
मिस जोंग।

29:11.960 --> 29:14.800
मुझे जाने दो। जाने दो।

29:15.756 --> 29:17.586
आप यहाँ क्या कर रही हैं?

29:17.674 --> 29:20.544
वो सुंग जे ग्यो बहुत बुरा है।

29:21.094 --> 29:24.474
वो उसे लड़ना सिखा रहा है,
ताकि मेरी बेटी गुंडी बन जाए।

29:27.643 --> 29:29.353
मुझे आपको कुछ बताना है।

29:29.436 --> 29:30.516
क्या बताना है?

29:32.272 --> 29:33.322
क्या तुम बोम को चाहते हो?

29:33.398 --> 29:36.568
मुझे यकीन था कि मैं मदद कर पाऊँगा,
क्योंकि मुझे बोम पसंद है।

29:38.028 --> 29:40.868
मैं आप दोनों की गलतफ़हमी दूर करने
और सुलह करने में

29:40.948 --> 29:42.028
मदद करना चाहता था।

29:42.991 --> 29:45.041
लेकिन नतीजा यह हुआ कि बात और बिगड़ गई।

29:46.161 --> 29:50.631
इससे पहले कि बहुत देर हो जाए,
मैं बोम को हमारे बारे में सब बता दूँगा।

29:52.125 --> 29:54.585
हे। वकील चवेह। चवेह इ जून!

30:23.198 --> 30:25.998
तुम? हे भगवान!

30:26.076 --> 30:27.996
मुझे माफ़ कर दो। क्या तुम ठीक हो?

30:29.955 --> 30:31.035
मुझे माफ़ कर दो।

30:31.665 --> 30:33.165
हे भगवान। क्या तुम ठीक हो?

30:34.334 --> 30:35.954
मुझे माफ़ कर दो।

30:36.044 --> 30:39.214
मुझे लगा था कि मिस्टर सुंग
मुझे प्रैक्टिस कराने आया है।

30:39.298 --> 30:41.088
-कहीं तुम्हें चोट तो नहीं आई?
-मैं ठीक हूँ।

30:41.967 --> 30:44.507
हालाँकि मेरे अहं को थोड़ी ठेस पहुँची है।

30:47.889 --> 30:49.229
चवेह इ जून?

30:52.936 --> 30:56.066
मैं यहाँ इसलिए आया हूँ क्योंकि
मुझे मिस बोम से कुछ कहना है।

30:56.148 --> 30:57.648
अच्छा।

30:57.733 --> 31:00.023
मुझे भी तुम्हें कुछ बताना है।

31:01.695 --> 31:03.315
जो डॉक्यूमेंट्स आपने मुझे दिए थे,

31:04.781 --> 31:08.661
मेरे सहकर्मी के सहकर्मी ने
आख़िरकार आज उन्हें पढ़ लिया।

31:08.744 --> 31:10.454
तुम्हारे सहकर्मी के सहकर्मी ने?

31:10.537 --> 31:12.287
मुझे खुशी है कि उसने उन्हें पढ़ लिया।

31:12.956 --> 31:13.786
खैर…

31:13.874 --> 31:16.164
उसने कहा कि वह जल्द ही अपना मन बना लेगी।

31:17.669 --> 31:18.589
उसने ऐसा कहा?

31:19.212 --> 31:22.182
अगर वह मुझसे सलाह लेने आती है,
तो मैं उसकी मदद करूँगा।

31:22.758 --> 31:24.928
तुम बिज़ी होते हुए भी
मदद करने की कोशिश कर रहे हो।

31:25.510 --> 31:27.470
शुक्रिया, मिस्टर चवेह।

31:30.766 --> 31:32.516
अरे? क्या हुआ?

31:33.185 --> 31:34.225
जो दाँव तुमने सिखाया…

31:35.187 --> 31:36.357
मैंने इन पर आज़माया।

31:36.438 --> 31:38.318
-शाबाश।
-पानी मुझे दे दो…

31:49.451 --> 31:54.121
जैसे, किसी अंधेरी जगह पर बहाने से छूना।

32:09.554 --> 32:11.594
वाह, आज तो मैंने
बहुत अच्छा मेकअप किया हुआ है।

32:14.726 --> 32:16.856
मैं बस इसी तरह दिखावा कर सकती हूँ।

32:23.443 --> 32:24.523
बहुत देर तो नहीं हुई?

32:27.030 --> 32:27.950
तुम आज…

32:30.283 --> 32:31.283
सुंदर लग रही हो।

32:33.495 --> 32:36.785
सिर्फ़ आज ही नहीं। मैं हमेशा
सुंदर बने रहने पर काम रही हूँ।

32:38.750 --> 32:40.920
मुस्कुरा क्यों रहे हो? मेरे पीछे आओ।

32:50.345 --> 32:52.805
बहाने से छूना…

32:56.226 --> 32:58.436
भरोसे के क़ाबिल और समझदार दिखना है।

33:28.508 --> 33:29.548
हे भगवान!

33:44.816 --> 33:47.066
मुझे लगा था कि तुम डर जाओगी,
इसलिए मैं यह लाया था।

33:50.906 --> 33:51.946
इसे पकड़ लो।

34:12.260 --> 34:14.680
फ़िल्म बढ़िया थी ना?

34:16.097 --> 34:17.097
मुझे नहीं पता।

34:18.433 --> 34:22.263
मेरा दिल ठंडा पड़ गया था,
और मेरे हाथ भी, तो…

34:23.605 --> 34:26.525
क्या तुम्हें… ठंड लगी?

34:34.115 --> 34:35.075
अरे।

34:44.125 --> 34:45.125
आख़िरकार।

34:55.428 --> 34:56.348
चोय से जिन!

34:57.681 --> 34:58.931
तुम क्या कर रही हो?

35:01.852 --> 35:03.062
-वो बदमाश…
-तुम…

35:03.144 --> 35:04.144
-हे भगवान।
-और आखिर…

35:04.729 --> 35:07.899
मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ लिया,
और मैं पकड़ी गई।

35:12.028 --> 35:13.658
ख़तरा

35:18.285 --> 35:20.865
क्या तुमने क्लास इसलिए मिस की
क्योंकि तुम बीमार थी?

35:21.663 --> 35:23.243
बस कीजिए।

35:23.331 --> 35:25.041
एग्ज़ाम अभी दो दिन पहले ही ख़त्म हुए हैं।

35:25.625 --> 35:26.545
हे भगवान।

35:29.546 --> 35:30.666
हैलो।

35:30.755 --> 35:33.585
मैं सुंग हान ग्युल हूँ,
से जिन के साथ पढ़ता हूँ।

35:35.802 --> 35:39.392
हद है। तुम्हें इस वक़्त पढ़ाई करनी चाहिए
ताकि टॉप स्टूडेंट की बराबरी कर सको।

35:40.015 --> 35:42.095
जब तुम इस लड़के के साथ मस्ती कर रही हो,

35:42.183 --> 35:44.183
तो क्या तुम्हें नहीं लगता
कि वो पढ़ाई कर रहा होगा?

35:44.269 --> 35:46.729
वो आज पढ़ाई भी नहीं कर रहा है।

35:46.813 --> 35:47.723
वाकई।

35:47.814 --> 35:51.184
यह इसका ख़ूबसूरत दोस्त क्यों बता रहा है।

35:52.110 --> 35:52.990
पापा।

35:53.069 --> 35:54.529
खैर, चोय से जिन,

35:54.613 --> 35:58.693
अगर तुम फिर से सेकंड आई, तो मैं
तुम्हें दूसरे स्कूल में भिजवा दूँगा।

35:58.783 --> 35:59.993
ऐसा कभी नहीं होगा।

36:03.705 --> 36:04.625
क्या कहा?

36:04.706 --> 36:08.126
से जिन ने फाइनल एग्ज़ाम के लिए
बहुत मेहनत की है।

36:08.209 --> 36:10.959
वह हमेशा लाइब्रेरी से
सबसे आखिर में निकलती थी

36:11.046 --> 36:13.466
और बार-बार अपनी वर्कबुक देखती थी।

36:13.548 --> 36:16.678
और वह टेक्स्टबुक के पन्ने
घिस जाने तक उन्हें पढ़ती थी।

36:19.095 --> 36:22.385
पढ़ाई की वजह से, वह कभी भी अपने दोस्तों
के साथ त्तेकबोक्कि खाने नहीं गई,

36:23.016 --> 36:26.606
और जब वह टॉयलेट जाती थी,
तब भी अपने इंग्लिश नोट्स साथ ले जाती थी।

36:28.563 --> 36:29.513
से जिन।

36:31.733 --> 36:35.153
फ़िक्र मत करो। तुमने बहुत मेहनत की है।

36:36.821 --> 36:40.201
तुम टॉप स्टूडेंट बनने के लायक हो।

36:52.128 --> 36:53.878
कहाँ हो तुम?

36:53.964 --> 36:56.794
तुम्हारी वजह से सेट पर
सारा शेड्यूल बिगड़ गया है।

36:56.883 --> 36:58.463
ओह, वह बाहर आ गया है।

36:58.551 --> 36:59.641
मैं बाद में कॉल करूँगी।

37:00.178 --> 37:01.098
बाय।

37:51.813 --> 37:53.523
इसके पास और कोई काम नहीं है क्या?

37:53.606 --> 37:55.986
वह इस वक़्त कहाँ जा रहा है?

38:13.710 --> 38:14.550
अरे?

38:15.587 --> 38:16.797
वह कहाँ गया?

38:21.593 --> 38:23.883
ए। रुक जाओ।

38:24.387 --> 38:26.387
मैंने पैरों से कसरत की है,
इसलिए उनमें दर्द है।

38:26.973 --> 38:29.013
तुम कौन हो? मेरे पीछे क्यों पड़े हो?

38:29.100 --> 38:32.020
क्या? क्या उसे पता था
कि मैं उसके पीछे आ रही हूँ?

38:33.563 --> 38:36.273
अगर तुम उधर से जाओगी,
तो तुम्हारा एक्सीडेंट हो सकता है।

39:15.313 --> 39:17.353
हे भगवान! मिस्टर सुंग!

39:17.440 --> 39:18.530
हे भगवान।

39:19.109 --> 39:21.199
मिस्टर सुंग! उठो!

39:21.277 --> 39:22.857
वो तो हान ग्युल के अंकल हैं ना?

39:22.946 --> 39:25.116
ए। 911 पर कॉल करो।

39:28.535 --> 39:30.245
लीगल ब्रीफ

39:33.373 --> 39:35.583
मिस बोम!

39:35.667 --> 39:37.667
अरे, क्या बात है? क्या हुआ?

39:37.752 --> 39:41.342
हान ग्युल के अंकल को कार ने टक्कर मार दी
और उन्हें अस्पताल ले गए हैं।

39:41.422 --> 39:42.302
क्या?

39:43.216 --> 39:44.716
उसे ज़्यादा चोट तो नहीं आई?

39:45.635 --> 39:47.635
क्या हान ग्युल के अंकल को चोट लगी है?

39:51.766 --> 39:53.436
शायद सिर में अंदरूनी चोट लगी है।

39:53.518 --> 39:55.358
जब सिर पर ज़ोर से चोट लगती है,

39:55.436 --> 39:58.396
तो इस तरह बेहोश होना आम बात है।

39:58.982 --> 40:01.362
यह एपिड्यूरल हेमरेज हो सकता है।

40:01.943 --> 40:05.443
एक बार मेरी आंटी गीली सड़क पर फिसल गई थीं,
तब वो बाहर से तो ठीक दिख रही थीं

40:05.530 --> 40:08.200
लेकिन हेमरेज की वजह से
वो कोमा में चली गईं।

40:09.367 --> 40:12.327
लेकिन यह भी बिल्कुल हिल नहीं रहा है।
हो सकता है कि यह कोमा में न हो,

40:12.412 --> 40:14.502
बल्कि इसका दिमाग ही काम न कर रहा हो।

40:16.124 --> 40:17.704
बॉस!

40:18.459 --> 40:19.299
बॉस!

40:20.378 --> 40:21.418
-ए।
-क्या हुआ?

40:23.840 --> 40:26.470
इसीलिए मैं आपसे कहता था

40:26.551 --> 40:30.141
कि इतना खुलकर लोगों की मदद मत किया कीजिए।

40:31.556 --> 40:32.806
अभी इस सबका समय नहीं है।

40:32.891 --> 40:35.151
ए, कार तो ठीक है ना?

40:35.226 --> 40:36.726
-कार?
-क्या?

40:36.811 --> 40:38.481
अगर इसे अस्पताल लाना पड़ा है,

40:38.563 --> 40:41.983
तो ज़रूर कार का बंपर
या दरवाज़ा टूटा होगा। सही?

40:42.859 --> 40:44.279
तुम्हें कार की फ़िक्र है?

40:44.360 --> 40:47.780
एक घंटे से ज़्यादा हो गया,
पर इसे अब तक होश नहीं आया है।

40:47.864 --> 40:49.654
हे भगवान, मिस्टर जे ग्यो।

40:49.741 --> 40:50.831
मुझे यकीन है कि वह ठीक है।

40:58.833 --> 41:00.583
-अंकल!
-क्या आप ठीक हैं?

41:04.923 --> 41:06.373
ए। वो ज़िंदा है!

41:06.466 --> 41:08.176
वो ठीक है!

41:13.014 --> 41:15.054
क्या तुम सब मेरे लिए यहाँ आए हो?

41:15.141 --> 41:17.941
मैं ठीक हूँ, अब तुम लोग वापस जा सकते हो।

41:18.019 --> 41:19.979
मेरी फ़िक्र करने के लिए शुक्रिया। ए।

41:22.440 --> 41:24.360
यहाँ कोई पार्टी चल रही है क्या?

41:26.027 --> 41:27.027
डॉक्टर।

41:27.862 --> 41:29.072
जाँच से क्या पता चला?

41:30.073 --> 41:33.243
तुम्हारा बदन अंबुजा सीमेंट से बना है क्या?

41:33.326 --> 41:36.496
एक कार ने तुम्हें टक्कर मारी, लेकिन
तुम्हारी हड्डियों को खरोंच तक नहीं आई।

41:37.288 --> 41:38.118
देखो।

41:39.791 --> 41:44.211
मुझे 17 साल हो गए डॉक्टरी करते हुए,
पर इतना सुंदर स्कैन मैंने कभी नहीं देखा।

41:44.295 --> 41:46.295
उसका सिर और गर्दन बिल्कुल ठीक हैं।

41:46.798 --> 41:48.298
मुझे बताओ तुम्हें कहाँ दर्द है?

41:48.383 --> 41:50.673
मुझे कहाँ दर्द है? हाँ, यहाँ पर।

41:52.845 --> 41:53.885
आह, ज़रा संभालकर।

41:55.348 --> 41:56.178
बस इतनी सी चोट?

41:56.766 --> 41:57.766
यह क्या है?

42:00.019 --> 42:01.819
इससे कोई निशान तो नहीं पड़ेगा ना?

42:04.107 --> 42:06.567
अगर तुमने पूरी नींद ली है,
तो तुम घर जा सकते हो।

42:06.651 --> 42:08.821
लेकिन जब तक तुम यहाँ हो,
ड्रिप ख़त्म हो जाने दो।

42:11.614 --> 42:13.534
कमाल है, यह स्कैन तो किसी आर्ट जैसा है।

42:13.616 --> 42:15.196
इसकी एक कॉपी अपने पास रखूँगा।

42:16.536 --> 42:18.206
-ज़रा मुझे देखने दो।
-क्या?

42:18.830 --> 42:19.750
मैं ठीक हूँ।

42:21.666 --> 42:25.876
वैसे, वो औरत कहाँ है जिसने उसे बचाया?

42:25.962 --> 42:27.342
क्या तुमने उसका चेहरा देखा?

42:27.422 --> 42:29.432
उसने बहुत नीची टोपी पहनी हुई थी,

42:30.216 --> 42:32.426
इसलिए मैं उसका चेहरा
बिल्कुल नहीं देख पाया।

42:34.429 --> 42:37.099
उसने अपना चेहरा क्यों छिपाए रखा?

42:37.181 --> 42:39.851
अच्छा। मैं ठीक हूँ, अब तुम सब जाओ।

42:39.934 --> 42:41.894
शुक्रिया, मिस्टर हाँग। बाय।

42:42.812 --> 42:44.192
-ऐसा मत करो।
-फिलिप, जाओ।

42:48.735 --> 42:49.565
सुनिए।

42:50.361 --> 42:53.201
मैं सुंग जे ग्यो का बिल भरना चाहूँगी।

42:53.281 --> 42:56.371
हान ग्युल के अंकल भी कमाल हैं, है ना?

42:57.118 --> 43:00.828
वो औरत ज़रूर बे-ग़ैरत और बेशर्म रही होगी।

43:00.913 --> 43:04.083
उसकी वजह से तुम्हें चोट लगी और
उसकी इतनी हिम्मत कि वो भाग गई?

43:04.167 --> 43:08.087
उसकी अपनी मजबूरियाँ रही होंगी।

43:08.171 --> 43:11.261
ड्रिप ख़त्म हो गई है। आप अपना
बिल भरने के बाद घर जा सकते हैं।

43:11.341 --> 43:12.181
शुक्रिया।

43:13.051 --> 43:14.601
कैसी मजबूरियाँ?

43:14.677 --> 43:18.347
तुमने उसकी जान बचाई।
उसे अपना चेहरा तो दिखाना चाहिए था ना?

43:19.140 --> 43:21.640
ऐसे लोगों की पुलिस में रिपोर्ट करनी चाहिए।

43:21.726 --> 43:23.356
-नहीं, ऐसा मत करो।
-क्यों नहीं?

43:26.314 --> 43:27.144
बस…

43:28.066 --> 43:29.816
सच कहूँ तो, वो…

43:31.110 --> 43:32.160
वो…

43:35.198 --> 43:37.448
मिस्टर सुंग जे ग्यो! मिस्टर सुंग!

43:38.076 --> 43:40.156
हे भगवान। उठो!

43:43.790 --> 43:45.380
वो मिस जोंग नान ही थीं।

43:49.587 --> 43:51.547
वो मेरी माँ थीं?

43:56.594 --> 43:58.884
इसलिए वो आना भी चाहें
तो भी नहीं आ सकतीं।

43:58.971 --> 44:01.521
किसी सेलिब्रिटी के लिए
यहाँ आना आसान नहीं है।

44:01.599 --> 44:05.059
और भी कई वजह हैं
कि उन्हें आकर शुक्रिया कहना चाहिए।

44:05.144 --> 44:07.644
यह बर्ताव सिर्फ़ गैर-ज़िम्मेदाराना नहीं,
बल्कि बेशर्मी है।

44:07.730 --> 44:10.150
लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूँ।

44:11.859 --> 44:15.279
मैं ठीक हूँ, इसलिए इतना गुस्सा मत करो।
शांत हो जाओ।

44:20.284 --> 44:21.994
मैं क्यों शांत हो जाऊँ?

44:25.081 --> 44:28.631
उनकी वजह से तकलीफ़ पाने के बाद भी
लोग क्यों सह लेते हैं?

44:35.508 --> 44:36.548
मत करना।

44:38.261 --> 44:40.931
तुम टीचर होने से पहले
जोंग नान ही की बेटी हो।

44:41.806 --> 44:45.726
"बदचलन टीचर जोंग नान ही की बेटी है।"
"एक शादीशुदा आदमी के साथ स्कैंडल।"

44:45.810 --> 44:49.190
अगर ऐसे आर्टिकल छप गए
तो इसका झटका कौन झेलेगा?

44:49.272 --> 44:50.572
पापा।

44:53.359 --> 44:55.819
जो करना है, वह करना तो पड़ेगा।

44:57.738 --> 44:58.698
बोम।

45:00.366 --> 45:01.446
क्या यह…

45:04.454 --> 45:05.534
वाकई सच नहीं है?

45:07.498 --> 45:09.418
ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया में

45:10.751 --> 45:13.551
सहारा देने वाला कोई नहीं है।

45:15.381 --> 45:19.851
जैसे मेरे पास अब…

45:22.513 --> 45:23.843
जीने की कोई वजह नहीं रही।

45:33.983 --> 45:35.693
तुमने मुझे क्यों नहीं बताया?

45:38.070 --> 45:42.290
तुम्हें मुझे सब कुछ बता देना चाहिए था
ताकि हम रो सकें, गुस्सा कर सकें,

45:42.366 --> 45:45.036
और साथ में भड़ास निकाल सकें।
तुमने सब अपने मन में क्यों दबाए रखा?

45:46.662 --> 45:50.792
कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जिनके बारे में
बात करने पर वो बस दर्द देती हैं।

45:53.127 --> 45:55.217
जैसे वो बात, जो मैंने
मिस्टर चवेह को बताई थी।

45:55.880 --> 45:57.510
मेरी सहकर्मी की सहकर्मी वाली बात।

46:02.845 --> 46:06.675
वो दरअसल मेरे बारे में थी,
किसी सहकर्मी के बारे में नहीं।

46:15.900 --> 46:17.530
-चलो।
-कहाँ चलें?

46:18.736 --> 46:20.566
चलो इ जून से इसे सुलझाने के लिए कहते हैं।

46:21.572 --> 46:25.752
जैसे तुमने एक बार मुझसे कहा था,
जो करना है, वह करना तो पड़ेगा।

46:28.996 --> 46:29.826
चलो।

46:36.170 --> 46:37.920
अरे यार।

46:40.132 --> 46:42.722
तुम बिज़ी होते हुए भी
मदद करने की कोशिश कर रहे हो।

46:42.802 --> 46:44.472
शुक्रिया, मिस्टर चवेह।

46:46.973 --> 46:48.593
मुझे तभी अपने जज़्बात बता देने चाहिए थे।

46:49.183 --> 46:51.263
अपने जज़्बात कभी
जल्दबाज़ी में नहीं बताने चाहिए।

46:51.352 --> 46:53.822
मैंने कुछ समय पहले कुछ ऐसा ही किया था…

46:53.896 --> 46:56.436
यार, वे आखिर गए कहाँ? मिस्टर चवेह।

46:56.524 --> 46:59.734
क्या तुमने ऑफिस में कहीं
मेरी कैप और ब्लैक हुडी देखी?

46:59.819 --> 47:01.199
मैंने यहीं पर रखी थी।

47:05.449 --> 47:08.159
-ओए! वो मेरी कैप और हुडी हैं!
-अरे…

47:09.036 --> 47:11.996
वैसे, तुम यहाँ कब आई?

47:12.081 --> 47:14.921
क्या आप अभी भी यहीं हैं?
आप जा नहीं रही हैं?

47:15.751 --> 47:18.341
आज मैं एक कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची?

47:19.547 --> 47:20.757
फिर से?

47:20.840 --> 47:23.510
क्या आप ठीक हैं? चोट तो नहीं लगी?

47:23.593 --> 47:25.173
मुझे कोई चोट नहीं लगी।

47:25.761 --> 47:27.431
पर सुंग जे ग्यो को चोट लग गई।

47:28.139 --> 47:29.349
हान ग्युल का अंकल?

47:29.932 --> 47:32.152
उसने मुझे कार से टकराने से बचा लिया।

47:32.852 --> 47:35.362
अगर वह न होता,

47:35.438 --> 47:39.988
मेरी फोटो या तो अख़बार के
पहले पेज पर होती या शोक संदेशों में।

47:41.235 --> 47:42.775
वह सच में कमाल का है।

47:43.529 --> 47:46.329
नहीं, वह एक मुसीबत है।

47:46.907 --> 47:47.947
खैर, मिस्टर चवेह,

47:49.327 --> 47:53.247
तुमने मुझे बताया था वह तुम्हारे पैसे लेकर
भाग गया और तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन है।

47:53.331 --> 47:54.631
क्या यह वाकई सच है?

47:55.708 --> 47:57.048
क्या मतलब?

47:57.126 --> 47:58.836
मेरा मतलब है कि तुमने मुझे जो बताया

47:59.420 --> 48:02.760
वह उससे बहुत अलग है जो मैंने
उसके बारे में दूसरे लोगों से सुना है।

48:04.342 --> 48:06.762
फिर भी, बहुत राहत की बात है कि वह ठीक है।

48:07.345 --> 48:10.305
सही कहा। उसे चोट लगने की बात
सुनकर मेरा तो दिल ही बैठ गया था।

48:10.973 --> 48:14.093
उसकी इतनी फ़िक्र क्यों कर रहे हो?

48:14.644 --> 48:15.724
प्रिंसिपल।

48:15.811 --> 48:19.731
क्या आप भूल गए कि स्नोई डे पर
उसने स्कूल में कैसे हंगामा किया था?

48:19.815 --> 48:22.815
मिस्टर जोंग, क्या आप भूल गए
कि वो सिर्फ़ उन हट्टे-कट्टे लोगों के साथ

48:22.902 --> 48:24.782
घूमने वाला एक गुंडा है?

48:24.862 --> 48:26.662
अरे यार, वे गुंडे नहीं हैं।

48:27.365 --> 48:31.575
उसके साथ घूमने वाले सभी लोग
मेरे जिउ-जित्सु जिम में ट्रेनिंग करते हैं।

48:32.161 --> 48:34.251
वे भले ही हट्टे-कट्टे हों
और गुंडों जैसे दिखते हों,

48:34.330 --> 48:38.920
पर वे अच्छे लोग हैं जिन्हें त्तेकबोक्कि और
जोलम्यॉनपसंद हैं। उन्हें गलत न समझो।

48:39.001 --> 48:41.091
इन्होने सही कहा। वे वाकई अच्छे लोग हैं।

48:41.754 --> 48:45.964
और याद है कैसे उसने मेरे घर के सामने
एक कार उठा ली थी?

48:46.050 --> 48:48.050
पता चला कि उसने
एक फायर ट्रक के लिए ऐसा किया था।

48:48.135 --> 48:52.175
वहाँ आग लगी थी, पर गैर-कानूनी ढंग से पार्क
हुई कार की वजह से वो अंदर नहीं जा सका।

48:52.264 --> 48:55.054
जानवरों के डॉक्टर के क्लिनिक पर
मैंने यह बात नर्स से सुनी।

48:55.142 --> 48:57.482
जब वह जंगल में फावड़ा चला रहा था,

48:57.561 --> 49:00.821
तो वो भी लैंडस्लाइड में
दबे कुत्ते को बचाने के लिए था।

49:00.898 --> 49:02.238
उस बोम-सिक को बचाने के लिए?

49:02.817 --> 49:05.277
अब अपनी कहानी भी बता दो? क्या वो भी सच है?

49:05.361 --> 49:06.491
क्या मतलब?

49:07.113 --> 49:10.863
तुम्हारी हथेली पर जो ज़ख्म है,
क्या वह सच में मिस्टर सुंग ने किया था?

49:12.451 --> 49:14.291
-टॉयलेट कहाँ है?
-उधर।

49:14.370 --> 49:15.540
मैं अभी आता हूँ।

49:15.621 --> 49:16.961
बताकर तो जाओ।

49:17.039 --> 49:18.709
-सुनो।
-मिस्टर हाँग।

49:24.588 --> 49:26.718
क्या आप अभी मुझ पर शक कर रही हैं?

49:27.800 --> 49:30.470
क्या मैं तुम पर शक कर रही हूँ?

49:30.553 --> 49:33.423
या तुम सुंग जे ग्यो को बदनाम कर रहे हो?

49:36.308 --> 49:37.598
बताओ।

49:38.185 --> 49:43.395
तुमने जानबूझकर मेरे सामने उसे बुरा कहा ना?

49:44.650 --> 49:45.490
क्या?

49:46.068 --> 49:50.618
जब तुम किसी को पसंद करते हो, तो कभी-कभी
तुम्हें जलन होती है और तुम बिगड़ जाते हो।

49:51.198 --> 49:53.328
तुम बोम का दिल जीतना चाहते थे,

49:53.409 --> 49:57.079
लेकिन जब तुम्हें एहसास हुआ
कि यहाँ तुम्हारी दाल नहीं गल रही…

50:05.045 --> 50:06.875
वो सबको बेवकूफ़ बना रहा है!

50:10.259 --> 50:12.679
मुझसे पूछो कि सुंग जे ग्यो कैसा इंसान है?

50:14.805 --> 50:16.175
जे ग्यो…

50:16.265 --> 50:18.095
जे ग्यो कैसा है?

50:19.018 --> 50:20.858
उनका बेटा जे ग्यो कैसा है?

50:20.936 --> 50:21.766
वो कमीना…

50:21.854 --> 50:22.974
वो भाग गया होगा।

50:23.063 --> 50:24.973
ज़ुबान संभालकर बात करो।

50:25.065 --> 50:26.895
तुम तो जानते भी नहीं कि क्या हुआ।

50:26.984 --> 50:28.394
मैंने सब देखा है।

50:28.486 --> 50:30.816
अंडरपास के सामने, इतना बड़ा आदमी

50:30.905 --> 50:33.195
अपनी पीठ पर एक बच्चे को लेकर दौड़ रहा था।
मैंने खुद देखा।

50:33.282 --> 50:36.752
क्या तुम कह रहे हो कि घर में आग
लगाने के बाद उसका बेटा भाग गया?

50:36.827 --> 50:42.287
पिता हर दिन पीकर घर आता है
और बेटे को पीटता है।

50:42.374 --> 50:45.294
तो उस पर कैसा असर पड़ता होगा?

50:45.377 --> 50:46.877
मैं तो बर्दाश्त नहीं करता।

50:48.130 --> 50:50.890
अगर मैं घर पर रहता, तो दो में से
एक चीज़ होती, इसलिए मैं निकल आया।

50:52.301 --> 50:55.311
या तो वो मुझे मार डालते…

50:58.390 --> 51:00.060
या मैं उन्हें मार देता।

51:01.268 --> 51:02.808
सुंग जे ग्यो, उस कमीने ने…

51:06.690 --> 51:08.690
अपने ही पिता को मार डाला!

51:12.279 --> 51:13.119
क्या…

51:16.867 --> 51:19.867
ये क्या कह रहे हो तुम?

51:20.538 --> 51:21.458
सर।

51:22.748 --> 51:23.668
मिस्टर चवेह।

51:24.792 --> 51:25.842
वो देखिए।

52:13.257 --> 52:16.757
सब कैसा रहा? बोम से मुलाक़ात हुई?
क्या तुमने उसे देखा? क्या वह ठीक है?

52:16.844 --> 52:18.714
-सब ठीक तो है ना?
-जान।

52:19.263 --> 52:21.593
पहले मुझे थोड़ी नींद लेने दो।

52:21.682 --> 52:22.642
ठीक है।

53:08.395 --> 53:09.225
मिस बोम।

53:12.316 --> 53:14.066
मुझे अफ़सोस है कि तुम्हें पहले नहीं बताया।

53:14.818 --> 53:18.778
मैं एक फैन के तौर पर लंबे समय से
मिस जोंग का फैनकैफे चला रहा हूँ।

53:23.744 --> 53:25.744
मैं अब सब समझ गई हूँ कि

53:26.497 --> 53:29.377
तुमने शहर से दूर अपना ऑफिस क्यों खोला

53:29.917 --> 53:32.127
और मेरी माँ को मेरी ख़बर कौन दे रहा था।

53:33.671 --> 53:37.841
मैं मानता हूँ कि मैं मिस जोंग को
यह ख़बर दे रहा था कि तुम कैसी हो,

53:37.925 --> 53:40.635
लेकिन मैं कसम खाता हूँ कि मैं
जानबूझ कर तुम तक नहीं आया।

53:41.595 --> 53:44.675
जिस दिन से जिन सियोल आई, मुझे भी
अचानक पता चला कि तुम कहाँ रह रही हो,

53:45.182 --> 53:47.562
और तुम्हारे अकेले रहने की
बात जानकर मुझे फ़िक्र हुई।

53:48.519 --> 53:51.399
मुझे लगा कि तुम दोनों के बीच
सुलह कराने का यह अच्छा मौका है।

53:52.523 --> 53:54.643
इसलिए तुम मुझे डॉक्यूमेंट्स भेजते रहे।

53:56.735 --> 54:00.195
क्योंकि तुम्हें पता था कि मैं
सियोल में किन हालात से गुज़री हूँ।

54:02.449 --> 54:04.619
मैं तुम्हारी नाराज़गी समझ सकता हूँ।

54:05.452 --> 54:09.962
लेकिन फिर भी, मैं तुम्हारे नाम पर लगे दाग़
हटाने में तुम्हारी मदद करना चाहता था।

54:10.040 --> 54:11.710
पर मिस्टर सुंग के साथ वो सब क्यों किया?

54:14.169 --> 54:17.679
उसे इस तरह बदनाम करने के पीछे
तुम्हारा क्या इरादा था?

54:20.134 --> 54:21.044
बदनाम?

54:26.515 --> 54:28.725
क्या तुम्हें भी ऐसा लगता है?

54:30.436 --> 54:33.476
कि मैंने…

54:37.776 --> 54:39.276
जे ग्यो को बदनाम किया?

55:19.234 --> 55:22.154
सुंग जे ग्यो, उस कमीने ने…

55:25.783 --> 55:27.783
अपने ही पिता को मार डाला!

55:34.458 --> 55:35.418
जे ग्यो…

55:38.128 --> 55:39.338
जे ग्यो…

56:10.536 --> 56:12.286
तुमने खाना खा लिया?

56:21.588 --> 56:23.758
मिस युन बोम

56:50.117 --> 56:53.577
पता चला कि मिस्टर चवेह
मेरी माँ के फैनकैफे के प्रेसिडेंट हैं।

56:54.079 --> 56:57.379
इसलिए उन्हें मेरी हर हरकत की ख़बर थी।

56:57.457 --> 56:59.087
और वो बेकसुक भी।

56:59.168 --> 57:02.418
मिस्टर चवेह नहीं बनाया था। उसने बस
वही डिलीवर किया जो मेरे पापा ने बनाया था।

57:07.843 --> 57:10.843
क्या हम अब वापस चलें?

57:12.264 --> 57:13.594
तुम मुझसे पूछ क्यों नहीं रही हो?

57:17.561 --> 57:19.861
अगर तुमने इ जून से ऐसा कुछ सुना है,

57:20.898 --> 57:22.938
तो तुम्हें मुझसे पूछना चाहिए
कि क्या यह सच है।

57:24.151 --> 57:25.451
अपने मन में क्यों रखे हुए हो?

57:27.196 --> 57:28.446
मैंने मन में कुछ नहीं रखा है।

57:29.573 --> 57:30.823
मुझे तुम पर भरोसा है।

57:40.250 --> 57:41.090
मिस बोम…

57:45.631 --> 57:47.301
मैं जो कहने वाला हूँ…

57:49.509 --> 57:50.599
उसे गौर से सुनो।

57:54.556 --> 57:55.766
मेरे पापा…

58:00.562 --> 58:01.772
मेरे पापा…

58:10.739 --> 58:11.949
मैंने उन्हें मारा था।

59:24.104 --> 59:27.734
शायद भगवान ने मेरे बदन पर यह ज़ख्म इसलिए
छोड़ा है ताकि मैं अपना पाप भूल न जाऊँ।

59:27.816 --> 59:29.986
कई-कई दिन तक, तुम अपना फोन देखते रहते हो।

59:30.068 --> 59:32.028
जिसने मुझसे बोम के बारे में पूछा था…

59:32.112 --> 59:35.782
अजीब बात है कि आजकल मैं जहाँ भी जाती हूँ,
हर जगह वो दिखता है।

59:35.866 --> 59:36.696
हैलो?

59:36.783 --> 59:40.613
रिपोर्टर आपके लिए आ सकते हैं, मिस बोम,
इसलिए सीधे घर जाइए।

59:40.704 --> 59:43.284
अभी अपना फोन बंद कर दो।
कोई भी कमेंट मत पढ़ना।

59:43.373 --> 59:44.203
क्या मतलब?

59:44.291 --> 59:47.501
उसने मुझसे कहा कि तुमसे बेफ़िक्र
रहने को कहूँ और तुम्हें यह दे दूँ।

59:47.586 --> 59:49.506
यह एक लंबा दिन हो सकता है।

59:52.966 --> 59:54.966
संवाद अनुवादक अनुराग शर्मा
