WEBVTT

01:19.915 --> 01:21.745
वसीयतनामा

01:22.376 --> 01:25.166
"वसीयतनामा"?

01:34.847 --> 01:35.767
सुंग ही-योन

01:35.848 --> 01:36.888
सुंग ही-योन?

01:40.102 --> 01:43.232
यहां मरे हुए व्यक्ति की
मुहर क्यों लगाई गई है?

01:47.860 --> 01:49.150
सुंग हान ग्युल?

01:51.697 --> 01:53.577
तुम कौन हो?

01:54.324 --> 01:55.324
मैं कौन हूँ?

01:56.910 --> 01:57.910
मैं…

01:58.704 --> 01:59.954
"सुंग ही-योन।"

02:04.376 --> 02:07.006
यह मेरी माँ का नाम है, जिनके बारे में
आपने कहा था वो आग लगने से मर गईं।

02:15.637 --> 02:16.557
हान ग्युल।

02:19.558 --> 02:21.768
एक मरे हुए इंसान के साइन यहाँ कैसे आए?

02:23.437 --> 02:26.477
मैं सब कुछ समझा दूँगा, तुम शांत हो जाओ।

02:26.565 --> 02:28.735
-लोग अंदर सो रहे हैं…
-क्या माँ ज़िंदा हैं?

02:33.614 --> 02:35.024
बताइए, क्या माँ ज़िंदा हैं?

02:42.289 --> 02:44.589
क्या बात है? क्या हो रहा है?

02:49.922 --> 02:51.432
नहीं, कुछ नहीं।

02:53.342 --> 02:56.642
कुछ तो बात हुई है।

03:03.393 --> 03:05.973
अंदर जाओ।
मैं तुम्हें एक गर्म कंबल लाकर देता हूँ।

03:14.988 --> 03:16.908
एपिसोड 9

03:22.871 --> 03:24.421
खाना खाओ, हान ग्युल।

03:24.498 --> 03:27.498
तुम्हारे अंकल ने तुम्हारा फेवरेट
गैंगसीगी पोरिज बनाया है।

03:38.637 --> 03:39.847
हान ग्युल।

03:40.973 --> 03:43.013
-मैं स्कूल जा रहा हूँ।
-रुको।

03:43.100 --> 03:45.650
मुझे तुम्हें मेरी दादी के सत्तरवें
जन्मदिन का न्योता देना है।

03:45.727 --> 03:47.897
तुम स्कूल जा रहे हो? इतनी जल्दी?

03:50.482 --> 03:51.362
ए।

03:53.777 --> 03:55.027
शैतान हान ग्युल।

03:58.031 --> 03:58.951
क्या हुआ?

04:01.827 --> 04:02.747
"सुंग ही-योन।"

04:04.246 --> 04:06.996
यह मेरी माँ का नाम है, जिनके बारे में
आपने कहा था वो आग लगने से मर गईं।

04:08.875 --> 04:09.875
क्या माँ ज़िंदा हैं?

04:12.004 --> 04:13.214
बताइए, क्या माँ ज़िंदा हैं?

04:17.718 --> 04:19.138
मैं रहने का ख़र्चा दूँगी।

04:19.219 --> 04:21.599
-इसकी कोई ज़रूरत नहीं है।
-पर मुझे ऐसा ज़रूरी लगता है।

04:22.556 --> 04:26.306
मैं एहसान तले नहीं दबना चाहती,
इसलिए यह मेरे लिए आसान नहीं है।

04:27.269 --> 04:28.559
चलो आज ही हिसाब बराबर कर लेते हैं।

04:28.645 --> 04:31.395
मैं तुम्हारे लिए आइसक्रीम
या कुछ और खरीद दूँगी,

04:32.024 --> 04:33.314
इसलिए जब तुम आओ तो मुझसे बात कर लेना।

04:42.993 --> 04:44.863
विश्व इतिहास

05:02.637 --> 05:03.717
ए।

05:05.057 --> 05:06.017
मैं घर आ गया हूँ।

05:07.309 --> 05:08.229
हान ग्युल।

05:11.354 --> 05:14.274
तुम्हारा दिमाग इधर-उधर भटक रहा है,
एग्ज़ाम पर ध्यान देना मुश्किल रहा होगा।

05:15.984 --> 05:20.404
तुम जो भी सोच रहे हो उसे मन में
मत रखो, सीधा मुझसे पूछो।

05:21.114 --> 05:24.614
मुझसे जितना मुमकिन होगा,
मैं उसका जवाब दूँगा, ठीक है?

05:24.701 --> 05:28.121
आपने मुझसे 18 साल तक झूठ बोला,
मैं आपसे और क्या उम्मीद रखूँ?

05:28.205 --> 05:29.035
हान ग्युल।

05:31.750 --> 05:34.630
डाँग प्यो ने कल की पार्टी में
मदद करने के लिए मुझे बुलाया है।

05:34.711 --> 05:37.421
मुझे सुबह-सुबह निकलना है।
मैं जल्दी सो जाऊँगा।

05:41.426 --> 05:43.256
ठीक है, थोड़ा आराम कर लो।

05:43.345 --> 05:45.515
हम कल पार्टी के बाद बात करेंगे, ठीक है?

05:46.348 --> 05:48.978
तुम्हें जो कुछ भी जानना हो
वो मुझसे पूछ लेना, ठीक है?

06:08.078 --> 06:09.668
मैं आपसे नहीं पूछूँगा, अंकल।

06:10.622 --> 06:12.332
मैं सीधे माँ से पूछूँगा।

06:16.753 --> 06:19.963
"सेओचो-गु, 33-5 बाल्पो-डोंग।"

06:30.392 --> 06:31.442
यह क्या है?

06:32.185 --> 06:35.935
एक छोटे शहर के बिना क्लाइंट वाले
वकील की नई मार्केटिंग ट्रिक है।

06:41.486 --> 06:42.776
लीगल ब्रीफ

06:45.782 --> 06:47.122
टीचर पर हमले पर कोर्ट के फ़ैसले

06:47.200 --> 06:49.870
तुमने पहले अपने सहकर्मी के सहकर्मी
का ज़िक्र किया था

06:50.537 --> 06:52.667
जिस पर एक पेरेंट ने हमला किया था।

06:56.293 --> 07:00.583
जिन केसों पर मैंने काम किया है, मैंने उनके
लीगल ब्रीफ और कोर्ट के फ़ैसले देखे हैं।

07:01.089 --> 07:03.889
मुझे लगा कि वे उस
सहकर्मी के लिए काम के हो सकते हैं।

07:04.843 --> 07:06.553
शुक्रिया…

07:08.597 --> 07:12.187
लेकिन मुझे लगता है कि वो सहकर्मी
इसे भूलकर आगे बढ़ना चाहेगी।

07:21.860 --> 07:23.610
दुनिया में कुछ भी
यूँ ही नहीं भुलाना चाहिए।

07:28.116 --> 07:31.246
जब आप कुछ यूँ ही भुला देते हैं,
तो उसकी यादें फिर भी पीछा करती हैं।

07:35.665 --> 07:36.995
इसलिए उन तक मेरा यह संदेश पहुँचा देना।

07:37.667 --> 07:39.837
मैं सब संभाल लूँगा।

07:40.545 --> 07:41.415
याद रखना,

07:42.339 --> 07:44.469
वकील चवेह इ जून…

07:46.134 --> 07:47.294
हमेशा तुम्हारे साथ है।

08:12.202 --> 08:14.672
क्या सुंग जे ग्यो ने ये सब खुद बनाया है?

08:14.746 --> 08:15.616
हो ही नहीं सकता।

08:15.705 --> 08:19.585
शुरुआत में तो, वो एक बैचलर के तौर पर
एकदम बकवास लग रहा था,

08:19.668 --> 08:22.088
पर अब लगता है कि वो
एक अच्छा पति साबित होगा।

08:26.883 --> 08:27.713
शुक्रिया।

08:28.802 --> 08:30.602
सबसे पहले,

08:30.679 --> 08:35.059
मैं मिसेज़ यांग बुक-ही को उनके शानदार
सत्तरवें जन्मदिन पर दिल से बधाई देता हूँ।

08:41.106 --> 08:43.566
यह जानते हुए कि यहाँ कई बुज़ुर्ग भी होंगे,

08:43.650 --> 08:48.120
मैंने सेहत और स्वाद दोनों को
संतुलित करने पर ध्यान दिया है।

08:48.196 --> 08:51.076
अगर आप यहाँ देखें, तो मैंने
ब्लड शुगर लेवल को ध्यान में रखकर

08:51.157 --> 08:55.117
मैरिनेटेड फ्लाउंडर के लिए चीनी के बजाय
नाशपाती का रस इस्तेमाल किया।

08:55.203 --> 08:56.613
जहाँ तक जुआन की बात है,

08:56.705 --> 08:59.535
मैंने स्मोक पॉइंट को कम रखने
और स्वाद को बढ़ाने के लिए

08:59.624 --> 09:02.374
आधा सोयाबीन का तेल और
आधा पेरिला का तेल इस्तेमाल किया।

09:02.460 --> 09:05.340
घर जैसा महसूस करें,
यहाँ बहुत सारा खाना है।

09:05.422 --> 09:06.722
जी भरकर इसका लुत्फ़ लें।

09:07.799 --> 09:08.759
एक और बात।

09:09.676 --> 09:11.596
मैं रिब्स को आपके सामने ग्रिल करूँगा।

09:19.144 --> 09:22.434
एलए गल्बि। अगले शख्स आगे आएँ।
उम्मीद है आपको मज़ा आएगा।

09:22.522 --> 09:23.822
लाइन में अगला।

09:24.691 --> 09:26.701
ओ हैलो? तुमने मेरे मैसेज का
जवाब क्यों नहीं दिया?

09:28.069 --> 09:31.239
जैसा कि तुम देख ही रही हो,
मेरे हाथ खाने की तैयारी में लगे हुए हैं।

09:32.073 --> 09:35.153
मुझे हान ग्युल के बारे में
कुछ बात करनी थी।

09:38.955 --> 09:39.875
हल्की आँच पर पकाओ।

09:40.874 --> 09:42.164
ठीक है।

09:44.836 --> 09:45.706
यूखी भी लोगे?

09:46.713 --> 09:48.833
यह लो, ख़ुद ही आकर भूल लो।

09:48.923 --> 09:50.833
मिस बोम, ज़रा मेरे साथ आओ।

09:56.639 --> 09:58.139
क्या हान ग्युल को कुछ हुआ है?

09:58.224 --> 09:59.474
कुछ अजीब सी बात है।

09:59.559 --> 10:01.229
उसने अपनी माँ के बारे में
मुझसे कुछ भी नहीं पूछा।

10:01.311 --> 10:03.611
नूडल्स खाए बिना पार्टी में मज़ा नहीं आता।

10:04.814 --> 10:06.564
हाँ, बिल्कुल, यह लीजिए।

10:06.649 --> 10:08.649
यह रही तरी, मज़े कीजिए।

10:08.735 --> 10:09.645
शुक्रिया।

10:10.278 --> 10:12.118
-अब से सब खुद परोसेंगे।
-क्या?

10:18.661 --> 10:21.921
अरे यार, यहाँ बहुत सारे लोग हैं।
बात करने का टाइम नहीं है।

10:21.998 --> 10:23.958
तो, हान ग्युल अभी कहाँ है?

10:26.086 --> 10:27.206
क्या वो यहाँ नहीं है?

10:27.295 --> 10:29.165
वो तो सुबह में ही डाँग प्यो
की मदद करने निकल गया।

10:29.255 --> 10:30.425
मुझे तो वो नहीं दिखा।

10:31.591 --> 10:32.761
तो आखिर वो कहाँ गया?

10:32.842 --> 10:33.722
जँच रहे हो तुम दोनों!

10:36.304 --> 10:38.224
अगल-बगल में खड़े हुए।

10:38.306 --> 10:39.676
तुम दोनों एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हो।

10:40.934 --> 10:42.014
सब ठीक है ना?

10:42.519 --> 10:44.399
-तुम दोनों के बीच सब बढ़िया है ना?
-आंटी!

10:46.606 --> 10:47.436
मैडम।

10:48.691 --> 10:50.701
आपके ऐसी बातें कहने से
हम मुसीबत में पड़ सकते हैं।

10:51.861 --> 10:52.991
रुको!

10:54.364 --> 10:55.444
वो तो टूना मछली है ना?

10:57.617 --> 10:58.787
सिर्फ़ एक ही टूना है।

10:58.868 --> 11:01.078
जो सबसे तेज़ दौड़ेगा,
उसे ही इसका स्वाद मिलेगा।

11:01.162 --> 11:02.582
-वाकई?
-वो कहाँ पर है?

11:07.460 --> 11:11.260
तो, क्या तुम दोनों ने बच्चा पैदा करने
पर काम करना शुरू कर दिया है?

11:12.590 --> 11:14.550
मैम, मैं बाद में सब कुछ समझा दूँगी,

11:14.634 --> 11:15.964
इसलिए प्लीज़ अभी चुप हो जाइए।

11:16.052 --> 11:18.932
बच्चा पैदा करने की कोशिश
करने में कोई शर्म की बात नहीं है।

11:19.013 --> 11:21.803
तुम घर के मर्द हो, इसलिए तुम्हें
थोड़ी और मेहनत करनी होगी।

11:21.891 --> 11:23.851
तुमने कहा था कि
तुम्हें बेटी होने की उम्मीद है।

11:28.148 --> 11:29.108
क्या आपने अभी…

11:33.945 --> 11:36.365
"बेटी" कहा?

11:36.448 --> 11:39.238
मिस्टर चवेह, ऐसी बात नहीं है।

11:39.325 --> 11:42.155
अरे, बोम-सिक के मम्मी-पापा,
मुझे नहीं पता था कि आप यहाँ हैं।

11:44.539 --> 11:46.879
वे क्लिनिक में एक साथ आते हैं
और एक-दूसरे से अलग नहीं रह पाते,

11:47.542 --> 11:49.752
और आज भी ऐसा ही है।

11:51.588 --> 11:54.758
बाज़ार में सभी लोग बात कर रहे हैं।

11:54.841 --> 11:59.511
जब बोम कोई बर्तन खरीदती है,
तो सुंग उसे उठाकर साथ चलता है।

11:59.596 --> 12:00.926
कितना अच्छा इंसान है।

12:01.014 --> 12:02.174
नहीं, मैंने ऐसा कुछ नहीं…

12:02.891 --> 12:04.101
देखा? मुझे पता था।

12:04.184 --> 12:05.844
अब मैं भी अपनी ज़ुबान क्यों बंद रखूँ?

12:05.935 --> 12:08.355
तुम दोनों ने शहर में लगभग
हर किसी को बताया हुआ है।

12:08.438 --> 12:09.318
मिस्टर जन!

12:10.273 --> 12:11.433
ज़ुबान संभाल के।

12:11.524 --> 12:12.734
आप अपना वादा नहीं तोड़ सकते…

12:12.817 --> 12:15.527
हान ग्युल के अंकल,
एक बात अच्छे से समझ लो।

12:15.612 --> 12:16.992
मैं, जन जिन हयोक,

12:17.697 --> 12:19.367
कसम खाकर कहता हूँ कि मैंने

12:19.449 --> 12:23.789
कभी किसी को नहीं बताया कि
तुम दोनों अकेले में गले मिल रहे थे।

12:23.870 --> 12:25.870
मैंने कभी इस बात का ज़िक्र नहीं किया

12:25.955 --> 12:29.375
कि तुम घुटनों के बल बैठकर मुझसे
इसे राज़ रखने की गुज़ारिश कर रहे थे।

12:29.959 --> 12:32.259
यहाँ बाकी सभी ने
तुम्हारा कच्चा चिट्ठा खोल दिया है।

12:37.467 --> 12:38.597
हान ग्युल के अंकल…

12:40.512 --> 12:42.182
मिस बोम को डेट कर रहे हैं?

12:48.353 --> 12:49.433
उसे इतना टाइम क्यों लग रहा है?

12:50.563 --> 12:52.063
उसने फ़ोन भी नहीं किया, काश सब ठीक हो।

12:53.399 --> 12:54.439
से जिन।

12:55.026 --> 12:56.566
यहाँ क्या कर रही हो?

12:56.653 --> 12:58.523
अंदर खाना तैयार है।

12:58.613 --> 13:01.113
डाँग प्यो, तुमने
शैतान हान ग्युल को कहीं देखा?

13:01.199 --> 13:02.829
वो तो सियोल चला गया।

13:04.077 --> 13:05.407
सियोल?

13:05.495 --> 13:07.495
कह रहा था कि उसे
सियोल में किसी से मिलना है।

13:07.580 --> 13:10.880
वो आज नहीं आ सका, पर आज सुबह
वो दादी के लिए एक तोहफ़ा दे गया।

13:12.835 --> 13:16.005
अरे बाप रे, उसने मुझसे
कहा था कि किसी को मत बताना।

13:40.822 --> 13:42.952
अंकल! हान ग्युल के अंकल।

13:45.660 --> 13:47.120
क्या आप जानते हैं कि हान ग्युल…

13:47.954 --> 13:49.494
वो…

13:52.542 --> 13:53.712
क्या हुआ उसे?

13:55.628 --> 13:58.968
सुंग हान ग्युल सियोल चला गया।

15:01.861 --> 15:02.781
कौन है?

15:17.126 --> 15:18.086
क्या यह तुम हो, हान ग्युल?

15:36.020 --> 15:37.070
खुश हूँ कि तुम आ गए।

15:38.272 --> 15:39.442
खुश हूँ कि तुम आ गए, हान ग्युल।

15:45.029 --> 15:47.529
मुझे यकीन है कि तुम्हारे पास
बहुत सारे सवाल होंगे।

15:49.450 --> 15:50.950
क्या मैं पूछ सकता हूँ?

15:54.205 --> 15:59.495
आप ज़िंदा हैं और सेहत भी बढ़िया है।
तो आपने मुझे अंकल के पास क्यों छोड़ा?

16:11.806 --> 16:12.676
उस वक़्त,

16:15.810 --> 16:16.770
मैं…

16:18.604 --> 16:20.604
मेरी उम्र बहुत हल्की थी।

16:22.942 --> 16:25.412
मुझे कोई अंदाज़ा नहीं है कि जब
तुम पैदा हुए तब मैं कितनी नादान थी,

16:26.904 --> 16:29.074
और मुझे तुम्हें अकेले ही पालना पड़ता।

16:29.782 --> 16:34.162
मैं इतना भी नहीं कमा पाती थी
कि दूध का डिब्बा खरीद सकूँ,

16:35.246 --> 16:37.456
इसलिए मैंने तुम्हें
तुम्हारे अंकल के पास छोड़ दिया

16:38.374 --> 16:40.034
और पैसे कमाने काम पर जाने लगी।

16:42.211 --> 16:44.511
जब तक मैं तुम्हें लेने वापस आई,

16:45.256 --> 16:47.966
घर जल चुका था,

16:49.552 --> 16:52.812
और तुम्हारे अंकल भी
तुम्हें लेकर जा चुके थे।

16:56.476 --> 16:58.186
आपने मुझे ढूँढने की कोशिश क्यों नहीं की?

16:59.228 --> 17:00.438
कुछ फ़ोन कॉल करके,

17:01.022 --> 17:04.072
आप पता लगा सकती थीं
कि मैं कहाँ गया था या कहाँ रहता था।

17:04.817 --> 17:09.157
क्या आपने इतने दिनों तक मुझे इसलिए नहीं
ढूँढा क्योंकि आपके लिए मुमकिन नहीं था?

17:10.698 --> 17:11.738
तुम्हारे अंकल

17:12.825 --> 17:14.905
ने मुझे मिलने से रोका था।

17:21.042 --> 17:24.802
मुझे पता है कि एक माँ के बिना बड़ा होना
तुम्हारे लिए कितना मुश्किल रहा होगा।

17:25.922 --> 17:30.012
लेकिन मैंने जितने साल तुम्हारे बिना जिए
वो मेरे लिए भी एक बुरा सपना ही थे।

17:34.639 --> 17:36.309
लेकिन जे-ग्यो ने सोचा होगा

17:39.811 --> 17:42.401
कि अगर मुझे एक नया परिवार शुरू करना है,

17:43.022 --> 17:46.572
तो मुझे तुम्हारे होने की बात

17:48.194 --> 17:50.364
छिपाकर रखनी होगी।

17:51.823 --> 17:55.073
उसे लगा कि यही तुम्हारे
और मेरे लिए सबसे अच्छा है।

17:55.159 --> 17:57.829
यह मेरे लिए सबसे अच्छा कैसे हो सकता है?

18:02.041 --> 18:03.001
एक बात कहूँ?

18:04.335 --> 18:06.915
मैं बिल्कुल भी खुश नहीं था,
तब भी नहीं जब मैं स्कूल में फर्स्ट आता था।

18:08.089 --> 18:10.969
दूसरे बच्चे भले ही मेरे
रिपोर्ट कार्ड से जलते होंगे।

18:12.552 --> 18:16.522
लेकिन मुझे… उन बच्चों से जलन होती थी
जिन्हें यह डर लगता था कि खराब ग्रेड के लिए

18:16.597 --> 18:18.057
उनकी माँ उन पर चिल्लाएँगी।

18:21.394 --> 18:25.274
वे सारे अवार्ड सर्टिफिकेट और मैडल,

18:26.566 --> 18:28.946
शायद अंकल को उन पर गर्व हो,

18:29.819 --> 18:31.279
लेकिन मुझे नहीं है।

18:32.905 --> 18:35.905
मुझे एहसास था कि मैं वो सब कुछ करके

18:35.992 --> 18:37.752
अपनी माँ न होने के ग़म को छिपा रहा था।

18:42.248 --> 18:43.998
क्या मैं आपका ऑर्डर ले सकती हूँ?

18:46.043 --> 18:48.413
हान ग्युल, चलो पहले कुछ खा लेते हैं।

18:48.504 --> 18:51.214
तुम इतनी दूर से सियोल तक आए हो,
तुम्हें भूख लगी होगी ना?

18:52.675 --> 18:54.595
मैं ट्रफल ऑइल न्योक्की लूँगी।

19:04.604 --> 19:05.644
इनके लिए भी यही ले आइए।

19:08.357 --> 19:10.607
ठीक है ना, बेटा?

19:15.489 --> 19:18.079
आखिर क्या हो रहा है, मिस्टर चवेह?

19:18.576 --> 19:22.076
मैंने अपना तलाक होने की एक्टिंग की ताकि
आपके और मिस बोम के बीच सब ठीक हो जाए।

19:22.163 --> 19:24.373
मैंने अभी मिस जोंग को अपडेट दिया है

19:24.457 --> 19:26.837
कि आप दोनों के बीच सब ठीक चल रहा है।

19:26.918 --> 19:27.748
मिस्टर ओह।

19:29.170 --> 19:32.380
मैं अकेला और ख़ामोश रहना चाहता हूँ,
किसी पहाड़ी पर शांत चट्टान की तरह।

19:33.674 --> 19:36.924
तुम जाकर प्लीज़ टूना बेली या कुछ और खा लो।

19:44.018 --> 19:47.018
मिस हाय-सुक,
तुम मुझे ऐसे क्यों देख रही हो?

19:48.606 --> 19:51.146
साँग तेह, क्या तुमने कभी शादी नहीं की?

19:51.233 --> 19:52.143
क्या?

19:55.196 --> 19:56.656
-वाकई?
-वो बस…

19:56.739 --> 20:00.289
हाय-सुक, प्लीज़ मेरी बात सुनो।
मुझे बताने दो कि मैंने ऐसा क्यों किया।

20:02.954 --> 20:03.994
वो सब मिस बोम के लिए किया था।

20:05.081 --> 20:09.421
दरअसल, मिस्टर चवेह को मिस बोम पसंद हैं।

20:09.502 --> 20:10.922
मुझे मदद करने का और कोई रास्ता नहीं सूझा।

20:12.296 --> 20:14.926
फिर मैंने सुना कि
तुम ही उसके सबसे ज़्यादा करीब हो।

20:17.051 --> 20:20.061
तो इसका मतलब यही हुआ कि
तुम असल में मुझे नहीं चाहते थे।

20:21.681 --> 20:22.521
वो…

20:24.266 --> 20:25.096
पर…

20:27.269 --> 20:28.609
हाय-सुक।

20:29.897 --> 20:30.817
हाय-सुक!

20:35.695 --> 20:37.905
यह मैंने क्या कर दिया?

20:53.295 --> 20:55.255
काश हम और बात कर पाते,

20:55.923 --> 20:57.833
लेकिन तुम अपने अंकल को
बिना बताए यहाँ आए हो

20:57.925 --> 20:59.635
इसलिए मैं थोड़ी परेशान हूँ।

21:00.219 --> 21:04.229
अगर उन्हें पता चला कि तुम यहाँ आए हो, तो
शायद वो तुम्हें दोबारा मुझसे मिलने न दे।

21:06.017 --> 21:07.017
क्या इसका मतलब है कि…

21:09.103 --> 21:10.683
मैं आपसे मिलने दोबारा आ सकता हूँ?

21:10.771 --> 21:11.691
जब चाहो।

21:12.189 --> 21:14.859
आप सच कह रही हैं ना?

21:17.862 --> 21:20.032
क्या मैं आपको फोन कर सकता हूँ?

21:20.656 --> 21:21.776
ज़रूर।

21:21.866 --> 21:24.786
अब आपका परिवार भी तो है।
कहीं आपको मुझसे परेशानी तो नहीं होगी?

21:27.163 --> 21:29.743
तुम भी तो मेरे परिवार हो।

21:32.960 --> 21:34.380
मैं आपसे एक और बात पूछना चाहता हूँ।

21:38.049 --> 21:39.589
क्या मैं आपको "माँ" कह सकता हूँ?

22:01.405 --> 22:02.365
कुछ भूल गया।

22:04.116 --> 22:04.946
उनका फोन नंबर।

22:24.470 --> 22:25.890
मैंने वही किया जो तुमने करने को कहा था।

22:28.766 --> 22:29.726
मैंने कसम से वही किया।

22:30.726 --> 22:34.516
मैंने उससे कहा कि मैंने उसे नहीं छोड़ा,
और तुम मुझे उससे मिलने नहीं दोगे।

22:34.605 --> 22:37.525
मैंने उससे कहा कि मैंने उसे ढूँढने की
कोशिश की, पर मैं उसे ढूँढ नहीं पाई।

22:37.608 --> 22:39.698
मैंने यह भी कहा कि वो भी मेरा परिवार है

22:39.777 --> 22:41.737
और वो जब चाहे आ सकता है।

22:42.905 --> 22:46.485
मैंने वही कहा जो तुमने मुझसे कहा था,
हर एक शब्द।

22:46.575 --> 22:50.115
तुम्हारे अंकल भी तुम्हें लेकर जा चुके थे।

22:50.204 --> 22:52.034
तुम्हारे अंकल ने मुझे मिलने से रोका था।

22:52.123 --> 22:54.833
तुम भी तो मेरे परिवार हो।

23:00.381 --> 23:05.221
अगर तुमने हान ग्युल को ज़रा भी दुख
पहुँचाया, तो मैं तुम्हें माफ़ नहीं करूँगा।

23:06.595 --> 23:08.265
अब से जब भी हान ग्युल आए,

23:09.014 --> 23:10.264
तुम हर हाल में मुस्कुराना।

23:11.433 --> 23:13.263
जब भी वो कॉल करे,
तुम हर हाल में जवाब देना।

23:14.645 --> 23:18.475
तुम अब तक हान ग्युल के लिए मौजूद नहीं रही,
तो अब इसकी कमी पूरी करो।

23:21.861 --> 23:24.991
कभी यह मत कहना कि
तुमने हान ग्युल को छोड़ दिया था।

23:27.658 --> 23:29.248
और अगर वो पूछे…

23:32.079 --> 23:33.619
तो तुम बस मुझे ज़िम्मेदार ठहराना।

23:35.958 --> 23:38.208
एग्रीमेंट पर साइन करने के लिए
मेरी यही शर्त है।

23:39.378 --> 23:40.298
समझ गई ना?

23:40.379 --> 23:42.219
हाँ मैं समझ गई।

23:42.298 --> 23:44.088
तो यह पक्का वादा रहा, ठीक है?

23:45.509 --> 23:46.509
मुझे राहत महसूस हो रही है।

23:47.052 --> 23:48.262
हाँ, शुक्रिया।

23:48.345 --> 23:53.055
वैसे, हान ग्युल अभी-अभी निकला है,
तो वो जल्द ही ट्रेन में बैठ जाएगा।

23:53.142 --> 23:54.022
ज़रा रुको।

23:56.187 --> 23:58.517
मुझे अपने बच्चे को लेने जाना है।

23:58.606 --> 24:02.736
तो, क्या हम तय करें कि हम
पेपर्स पर साइन कब करेंगे?

24:03.903 --> 24:05.153
क्या तुम सियोल आओगे?

24:05.779 --> 24:08.369
नहीं, कोई बात नहीं, मैं वहाँ आ जाऊँगी।
मैं आ जाऊँगी।

24:46.237 --> 24:47.777
शैतान हान ग्युल

24:47.863 --> 24:48.943
क्या?

24:50.908 --> 24:53.288
यह हान ग्युल तुम्हें क्यों कॉल कर रहा है?

24:55.537 --> 24:56.457
हैलो।

24:57.456 --> 24:58.286
हाँ।

24:59.041 --> 24:59.921
क्या?

25:01.502 --> 25:02.342
अच्छा।

25:03.462 --> 25:06.052
ठीक है, बाय।

25:10.261 --> 25:12.391
जुन, मुझे सियोल तक छोड़ दो।

25:14.181 --> 25:15.021
रुको।

25:15.933 --> 25:18.723
तो तुम सुंग हान ग्युल से
मिलने जाना चाहती हो?

25:18.811 --> 25:19.811
इतनी दूर, सियोल तक?

25:19.895 --> 25:22.395
मैं आपको रास्ते में सब बता दूँगी।

25:23.524 --> 25:25.604
तुमने तो कहा था कि तुम
उसे पछाड़ना चाहती हो?

25:26.360 --> 25:29.160
और यह भी कि अगर मेरी मदद से
हान ग्युल हार गया तो तुम कुछ भी करोगी।

25:31.365 --> 25:33.035
पर उसे मेरी ज़रूरत है।

25:34.576 --> 25:39.376
हाँ, मैं उससे आगे निकलना चाहती हूँ
और मैं उसे हराना चाहती हूँ।

25:41.166 --> 25:42.746
पर फ़िलहाल, मुझे उससे मिलने जाना है।

25:43.627 --> 25:45.087
तो प्लीज़, मुझे वहाँ ले चलिए ना?

25:45.170 --> 25:46.760
जल्दी कीजिए। चलिए।

25:48.382 --> 25:50.142
वाह, बुलबुले अच्छे से निकल रहे हैं।

25:53.304 --> 25:54.554
वे सच में बहुत दूर तक उड़ रहे हैं।

25:56.557 --> 25:57.387
फिर से करके देखो।

26:10.904 --> 26:11.944
लो, यह खा लो।

26:12.698 --> 26:15.578
सिर्फ़ यहाँ बैठने से कुछ ठीक नहीं होगा।

26:17.161 --> 26:19.871
हान ग्युल भी कभी इतना छोटा हुआ करता था।

26:22.958 --> 26:24.338
क्या मैंने तुम्हें कभी बताया है?

26:25.669 --> 26:28.919
हान ग्युल की
स्कूल परफॉर्मेंस के दौरान की बातें।

26:30.883 --> 26:33.093
शिनसू किंडरगार्टन टैलेंट शो

26:33.677 --> 26:36.517
डिंग-डोंग, घंटी बजती है

26:36.597 --> 26:39.847
मैं दरवाज़ा खोलने के लिए दौड़ा

26:39.933 --> 26:44.263
और वहाँ मेरे पापा थे
जिनका मैं इंतज़ार कर रहा था

26:44.355 --> 26:48.525
दरवाज़े के सामने खड़े हुए

26:48.609 --> 26:51.949
मैं इतना खुश था कि मैं मुस्कुरा दिया

26:52.029 --> 26:55.529
और पुकारा, "पापा"

26:55.616 --> 26:59.536
लेकिन आज उनका चेहरा

26:59.620 --> 27:03.500
थोड़ा उदास लग रहा था

27:03.582 --> 27:07.632
क्या वो परेशान थे?

27:07.711 --> 27:11.131
क्या आपको कोई फ़िक्र हो रही है?

27:11.215 --> 27:13.795
क्या वो…

27:13.884 --> 27:14.964
हान ग्युल, मैं यहाँ हूँ।

27:15.052 --> 27:19.062
परेशान थे?

27:19.139 --> 27:22.439
-मुस्कुराइए, पापा।
-मुस्कुराइए अंकल।

27:22.518 --> 27:26.438
मैं यहाँ हूँ तुम्हारे लिए

27:26.522 --> 27:30.032
-मुस्कुराओ, पापा।
-मुस्कुराओ, अंकल।

27:30.109 --> 27:34.199
मैं यहाँ हूँ तुम्हारे लिए

27:34.279 --> 27:37.909
मुस्कुराओ

27:44.873 --> 27:46.083
अंकल!

27:48.544 --> 27:52.044
लोगों को शायद लगा होगा कि मैं
बहुत भावुक होने की वजह से रो रहा था

27:54.425 --> 27:55.335
लेकिन असल वजह कुछ और थी।

27:56.135 --> 27:58.555
मैं इसलिए रोया
क्योंकि मेरा दिल टूट गया था।

28:02.099 --> 28:04.519
वो बिना यह जाने बड़ा हो रहा था
कि उसके माता-पिता कैसे दिखते थे।

28:07.062 --> 28:08.482
इससे मेरा दिल टूट गया।

28:13.902 --> 28:14.862
सॉरी।

28:15.821 --> 28:19.411
हान ग्युल की कहानी इतनी दुख भरी है,
कि मेरा ध्यान नहीं गया तुम्हें कैसा लगेगा।

28:22.286 --> 28:26.666
अब जब लोगों को पता चल गया है, तो
तुम्हें भी अच्छा महसूस नहीं हो रहा होगा।

28:30.127 --> 28:31.837
लाओज़ी ने एक बार कहा था,

28:32.754 --> 28:35.424
"जब ज़िंदगी बहुत भारी और उलझी हुई
लगे, तो सादगी के बारे में सोचो।"

28:36.341 --> 28:39.761
फ़िलहाल, सिर्फ़ हान ग्युल के बारे में सोचो।

28:44.391 --> 28:45.481
लो, यह खाओ।

28:47.144 --> 28:48.394
इससे तुम्हें थोड़ी ताक़त मिलेगी।

28:50.272 --> 28:52.442
हाँ, खा लेता हूँ।

28:52.524 --> 28:54.024
मुझे खा लेना चाहिए।

29:00.282 --> 29:01.492
यह बढ़िया है।

29:01.575 --> 29:03.115
-यह बहुत बढ़िया है।
-वाकई?

29:20.177 --> 29:22.217
मैं तुम्हारा कॉल लेने के मूड में नहीं हूँ।
फोन रख दो।

29:25.432 --> 29:26.272
क्या?

29:28.519 --> 29:30.769
-तुम ही क्यों?
-यही तो मेरा मतलब है।

29:30.854 --> 29:33.474
मुझे तुम्हारे भतीजे को लाने के लिए
सियोल तक गाड़ी क्यों चलानी पड़ रही है?

29:35.108 --> 29:40.738
मैंने उसे बचपन में गोद में खिलाया है,

29:40.822 --> 29:43.702
और उसकी वजह से मेरी प्यारी छोटी
बहन को सियोल जाना पड़ रहा है?

29:44.451 --> 29:45.411
फिर भी,

29:46.453 --> 29:48.363
इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि
उसके अंकल के तौर पर तुम्हें

29:48.455 --> 29:49.285
मालूम होना चाहिए।

29:49.915 --> 29:51.585
तो फ़िक्र करने की
कोई ज़रूरत नहीं है, गुंडे।

29:54.753 --> 29:55.833
जुन।

30:00.968 --> 30:04.848
तुम्हें हान ग्युल के लिए
हमदर्दी कब से होने लगी?

30:06.139 --> 30:09.269
जुन… नहीं, इ जून,
मेरा मतलब है प्यारे भैया।

30:10.310 --> 30:12.110
मेरा आपसे झूठ बोलने का कोई इरादा नहीं था।

30:12.187 --> 30:15.687
आपकी और हान ग्युल के अंकल की
पहले से ही नहीं बनती।

30:15.774 --> 30:21.114
मुझे डर था कि हान ग्युल के बारे में बात
करने से आपको और भी बुरा लगेगा।

30:37.796 --> 30:39.836
मैं कहीं पर कॉफ़ी पीकर आता हूँ।

30:40.674 --> 30:42.004
तुम्हारा काम होने पर मुझे कॉल करना।

30:42.593 --> 30:43.423
ठीक है।

30:44.011 --> 30:47.471
मैं इसके लिए उम्र भर आपकी एहसानमंद रहूँगी।

30:47.556 --> 30:48.426
मैं वादा करती हूँ।

30:49.558 --> 30:51.768
चलो जाओ, कोई तुम्हारा इंतज़ार कर रहा है।

31:17.919 --> 31:19.839
तुम यहीं मिलना चाहते थे?

31:20.672 --> 31:23.092
तुम तो सच में आ गई?

31:24.509 --> 31:25.759
"तुम तो सच में आ गई"?

31:26.887 --> 31:29.427
तुम क्या कर रहे हो?
देख नहीं रहे यह कितना गर्म है?

31:30.057 --> 31:30.927
हाँ।

31:33.060 --> 31:33.940
सॉरी।

31:58.460 --> 32:00.130
-लज़ीज़ है ना?
-हाँ।

32:06.009 --> 32:08.639
वो कमीना।

32:09.930 --> 32:11.390
मुझे तभी पता चल जाना चाहिए था

32:11.473 --> 32:14.093
जब उसने अपनी घमंडी मुस्कान के साथ
मीठी-मीठी बातें करना शुरू किया था।

32:14.184 --> 32:16.804
कैसी बेवकूफ़ है रे तू।

32:17.354 --> 32:18.184
मिस सो।

32:19.356 --> 32:21.316
ए, मिस्टर जन!

32:22.109 --> 32:23.779
तुम आ गए, मिस्टर जन।

32:24.695 --> 32:26.485
बैठो।

32:28.073 --> 32:28.983
मिस्टर जन।

32:29.950 --> 32:35.290
मिस्टर जन, तुमने उस चालाक
कमीने के बारे में कहाँ सुना?

32:35.372 --> 32:37.632
खैर, पता लगाना तो लाज़मी था,

32:37.708 --> 32:39.878
क्योंकि मुझे तुम्हारी परवाह है।

32:41.044 --> 32:44.624
तुम उसके लिए पूरी तरह दीवानी थी।
ऐसा क्यों?

32:44.715 --> 32:46.965
वह दिखने में भी अच्छा नहीं है,

32:47.050 --> 32:49.430
बस बोरिंग और सादा है,
जैसे आधा चबाया हुआ राइस केक।

32:51.763 --> 32:52.723
मेरा नाम।

32:54.516 --> 32:55.846
क्या, तुम्हारा नाम?

32:59.229 --> 33:02.189
उसने बस चुपचाप मेरी तरफ़ देखा…

33:04.276 --> 33:05.606
और फिर मेरा नाम पुकारा।

33:06.820 --> 33:08.780
उसने कहा, "हाय-सुक।"

33:10.115 --> 33:11.655
हैरत की बात है।

33:11.742 --> 33:14.412
मुझे यकीन नहीं हो रहा कि तुम
इतनी सी बात पर फ़िदा हो गई।

33:14.995 --> 33:17.115
जब आप 50 से ज़्यादा उम्र के हो जाते हैं,

33:18.832 --> 33:20.792
तो सब कुछ धुंधला लगने लगता है।

33:22.878 --> 33:25.968
ज़िंदगी पहले जैसी रोशन नहीं लगती।

33:28.842 --> 33:32.182
लेकिन जब उसने मेरा नाम पुकारा,

33:33.430 --> 33:38.310
सूनी ज़िंदगी में रोशनी की किरण सी चमकी,
फिर से खुद के ज़िंदा होने का एहसास हुआ।

33:39.060 --> 33:43.190
आँखों के सामने ज़िंदगी साफ़ दिख रही थी,
मानो मैंने चश्मा लगा लिया हो।

33:44.399 --> 33:45.859
मेरी उमंगें फिर से खिलने लगीं।

33:48.904 --> 33:53.784
और बस ऐसे ही, मैं पूरी तरह से
उसके प्यार में पड़ गई।

33:58.163 --> 34:00.033
मेरी बकवास बातों पर ज़्यादा ध्यान मत देना।

34:02.459 --> 34:05.419
फिर भी, मुझे बताने के लिए

34:06.713 --> 34:09.043
और यहाँ आने के लिए शुक्रिया।

34:10.342 --> 34:12.102
मैं थोड़ा नशे में हूँ।

34:12.677 --> 34:15.177
कल स्कूल में मिलते हैं।

34:15.263 --> 34:16.263
हे भगवान।

34:17.182 --> 34:19.692
अपना बैग फिर से मत भूलना।
तुम हमेशा भूल जाती हो।

34:19.768 --> 34:21.358
शुक्रिया।

34:21.436 --> 34:22.976
चलो तुम्हें टैक्सी दिला देता हूँ। आओ।

34:23.063 --> 34:24.893
मुझे चक्कर आ रहा है।
मेरे बैग का ध्यान रखना।

34:24.981 --> 34:26.941
यह मेरे पास है। कितने पैसे हुए?

34:28.109 --> 34:30.819
जब मुझे पता चला
कि मेरी माँ अभी भी ज़िंदा है,

34:31.613 --> 34:35.483
तो मुझे बस इतना पता था
कि उन्होंने मुझे छोड़ दिया है।

34:37.786 --> 34:42.126
लेकिन… मैं खुद को कभी यह
मानने के लिए तैयार नहीं कर सका।

34:44.459 --> 34:47.589
इसलिए मैं उनसे
खुद मिलकर देखना चाहता था।

34:51.174 --> 34:52.924
यह शायद अब तक का सबसे बुरा दिन रहा होगा।

34:54.761 --> 34:56.471
पता है इससे भी बुरा क्या रहा?

34:58.473 --> 35:01.473
मुझे इस बात का दुख नहीं है
कि उन्होंने मुझे छोड़ दिया।

35:02.686 --> 35:03.516
तो फिर?

35:05.272 --> 35:06.482
उनके साथ नहीं रहा, इसका दुख है।

35:10.151 --> 35:12.321
मैंने उन्हें सिर्फ़ एक बार ही देखा,

35:13.738 --> 35:16.238
और अब ऐसा लगता है कि मैं
उन्हें फिर कभी नहीं देख पाऊँगा।

35:25.417 --> 35:27.087
ए, सुंग हान ग्युल।

35:30.380 --> 35:33.010
तुमसे तो हर कोई प्यार करता है।

35:34.968 --> 35:37.718
वो धरती पर रह रहे आठ बिलियन
लोगों में से सिर्फ़ एक इंसान है।

35:39.055 --> 35:41.845
तुम इस बात को क्यों नहीं मान लेते कि
सिर्फ़ एक इंसान ऐसा भी हो सकता है

35:41.933 --> 35:43.053
जिसे तुमसे प्यार न हो?

35:45.353 --> 35:49.023
बात सिर्फ़… एक ही इंसान की नहीं है।

35:49.107 --> 35:51.607
हद है, तुम्हें और कौन पसंद नहीं करता?

35:58.825 --> 35:59.695
मैं?

36:03.496 --> 36:04.326
ए।

36:05.373 --> 36:08.163
क्या तुम्हें सच में लगता है कि मैं यहाँ तक
अपने रहने का ख़र्चा चुकाने आई हूँ?

36:10.670 --> 36:14.220
क्या तुमने मेरे कपड़े नहीं देखे?
क्या तुमने मेरे जूते नहीं देखे?

36:14.299 --> 36:15.969
क्या तुमने मेरी लिपस्टिक नहीं देखी?

36:16.676 --> 36:18.966
मुझे लगा था कि यह ज़्यादा
लाल होगी तो साफ़ दिखेगी,

36:19.054 --> 36:21.264
इसलिए अपनी उंगलियों से मैंने
इसे थोड़ा हल्का कर दिया।

36:21.890 --> 36:23.600
मैंने अपने बाल ऐसे बेपरवाह तरीके से बाँधे,

36:23.683 --> 36:27.183
पर असल में मैंने एक वीडियो देखकर
इन्हें तीन बार बनाया है।

36:27.854 --> 36:31.144
और अगर मैं तुम्हें पसंद नहीं करती,

36:31.232 --> 36:34.362
तो क्या मैं अपने भाई से तुमसे मिलाने के
लिए 400 किलोमीटर ड्राइव करने के लिए कहती?

36:35.654 --> 36:39.784
तो क्या तुम मुझे वाकई पसंद करती हो?

36:41.284 --> 36:42.194
रुको।

36:42.869 --> 36:44.959
क्या तुमने मुझसे इज़हार
करवाने के लिए जाल बिछाया है?

36:49.250 --> 36:50.170
सुंग हान ग्युल।

36:52.212 --> 36:53.552
मैं तुम्हें हराना चाहती हूँ।

36:55.382 --> 36:58.142
मैं तुम्हें हराकर तुमसे
आगे निकलना चाहती हूँ।

37:00.804 --> 37:05.014
लेकिन मैं खुद को तुम्हारी तरफ़ खिंचा हुआ
पाती हूँ और यह मुझे पागल कर रहा है।

37:09.479 --> 37:11.229
और जो बात मुझे सच में पागल कर रही है

37:12.607 --> 37:15.277
वो यह कि मैं उन आठ बिलियन लोगों में से
सिर्फ़ एक हूँ जो तुम्हें पसंद करते हैं।

37:17.320 --> 37:20.370
यह सोचकर मुझे बहुत ही अजीब लगता है।

37:21.408 --> 37:24.618
तब भी, मैं…

37:26.287 --> 37:27.117
बस…

37:27.706 --> 37:28.746
मैं तुम्हें पसंद करता हूँ।

37:33.670 --> 37:36.590
मैंने कहा मैं तुम्हें पसंद करता हूँ।

37:41.970 --> 37:42.810
हे भगवान।

37:43.680 --> 37:45.730
सुंग हान ग्युल ने अभी इज़हार किया?

37:49.686 --> 37:50.686
शुक्रिया…

37:52.522 --> 37:55.442
मुझे सबसे बुरे दिन से बचाने के लिए।

38:09.039 --> 38:11.169
क्या है? मुझे ऐसे मत देखो।

38:11.249 --> 38:12.089
क्यों?

38:15.879 --> 38:16.879
क्या है?

38:50.914 --> 38:52.124
मैं वापस आ गया हूँ।

38:52.749 --> 38:54.169
ओह।

38:56.836 --> 38:58.626
तुम थक गए होगे। जाओ, सो जाओ।

39:00.131 --> 39:01.091
अंकल।

39:04.385 --> 39:05.505
हाँ, बोलो।

39:07.263 --> 39:08.473
मुझे भूख लगी है।

39:19.400 --> 39:21.570
वो जो हम टीवी पर
रेस्टोरेंट में लगा देखते हैं।

39:21.653 --> 39:23.443
उसे "झूमर" कहते हैं ना?

39:23.530 --> 39:25.950
छत से कुछ चमकता हुआ लटक रहा था।

39:26.407 --> 39:29.657
वेटर ने सूट पहना हुआ था और पूछा,
"क्या मैं आपका ऑर्डर ले सकता हूँ?"

39:29.744 --> 39:30.864
वाह।

39:32.205 --> 39:35.745
लगता है तुम्हारी माँ तुम्हें
सबसे शानदार जगह पर ले गई थीं।

39:37.127 --> 39:40.047
मैं समझ नहीं पा रहा था
कि मेनू में क्या था।

39:40.797 --> 39:43.217
उन्होंने कहा, "मेरे बेटे को
वही दो जो मैं खा रही हूँ।"

39:43.299 --> 39:45.179
उन्होंने "न्योक्की" नाम की
कोई चीज़ मँगवाई।

39:47.095 --> 39:49.345
इतनी छोटी सी थी, एक पकौड़ी की तरह।

39:49.430 --> 39:52.980
उस पर क्रीमी सॉस था और
स्वाद में नरम और गाढ़ा था।

39:53.059 --> 39:54.769
बड़ी आसानी से मेरे गले से नीचे उतर गया…

39:54.853 --> 39:56.053
मुझे माफ़ करना।

39:58.565 --> 40:03.155
अगर मुझे तुम्हारी खुशी का अंदाज़ा होता,
तो तुम्हारी माँ से पहले ही मिलवा देता।

40:04.696 --> 40:08.116
उसने तुमसे कहा होगा कि उसे दोबारा फ़ोन करो
और फिर से उससे मिलने आओ, है ना?

40:12.287 --> 40:14.787
उन्होंने मुझसे कई बार कहा कि
जब चाहूँ उनसे मिलने आऊँ

40:16.082 --> 40:17.842
और उन्हें फ़ोन करूँ।

40:19.169 --> 40:20.049
अच्छी बात है।

40:20.837 --> 40:23.297
अब उनसे अक्सर मिलने जाना, ठीक है?

40:25.216 --> 40:26.046
मैं नहीं जाऊँगा।

40:27.468 --> 40:28.558
क्यों नहीं जाओगे?

40:30.013 --> 40:30.843
उनका घर बहुत दूर है।

40:31.431 --> 40:32.981
इतना भी दूर नहीं है।

40:33.057 --> 40:35.307
तुम जब भी कहोगे,
मैं तुम्हें वहाँ ले चलूँगा।

40:35.393 --> 40:37.263
मुझे बिल्कुल मज़ा नहीं आया।

40:37.353 --> 40:39.433
मैंने बस चखने के लिए न्योक्की खाकर देखा।

40:40.064 --> 40:43.234
पर मुझे मसालेदार चीज़ें पसंद हैं,
जैसे गैंगसीगी पोरिज।

40:50.658 --> 40:51.618
क्या थोड़ा और मिलेगा?

40:51.701 --> 40:52.621
ज़रूर!

40:52.702 --> 40:55.252
मैंने बाज़ार से कुछ
ताज़े बीन स्प्राउट्स खरीदे

40:55.330 --> 40:57.000
और पूरा बर्तन भर कर पकाया।

40:58.416 --> 40:59.586
अभी लाया।

41:12.972 --> 41:14.852
-अंकल।
-क्या?

41:15.516 --> 41:17.596
मैं से जिन के साथ डेट कर रहा हूँ।

41:19.354 --> 41:20.564
वाकई?

41:20.647 --> 41:23.277
उसने बताया कि वो मुझे पसंद करती है।

41:23.358 --> 41:24.858
अरे।

41:24.943 --> 41:26.943
बधाई हो, हान ग्युल।

41:27.028 --> 41:28.698
भला तुम्हें कौन नहीं चाहेगा?

41:29.322 --> 41:30.832
तो क्या तुमने इज़हार किया?

41:30.907 --> 41:32.327
क्या उसने फ़ौरन हाँ कह दिया?

41:33.409 --> 41:35.999
-हमने हाँगाँग नदी पर "रेमयोन" खाया।
-शाबाश, बेटा!

41:36.079 --> 41:37.579
तुमने तो मेरा नाम रोशन कर दिया।

41:37.664 --> 41:39.744
-बहुत बढ़िया। बधाई हो!
-ठीक है।

41:39.832 --> 41:40.712
खाओ।

41:40.792 --> 41:42.962
तो, आज से तुम ऑफिशियली प्रेमी युगल बन गए?

41:43.044 --> 41:46.044
तुम्हारी एनिवर्सरी कब है?
तुम्हारी 100-दिन की एनिवर्सरी कब है?

41:46.130 --> 41:47.300
मुझे नहीं पता।

41:53.554 --> 41:56.224
एक टीचर का काम स्टूडेंट को
पढ़ाना है, वो किसी पेरेंट को

41:56.307 --> 41:57.847
डेट कैसे कर सकता है?

41:58.601 --> 41:59.521
क्या यह सही है?

41:59.602 --> 42:01.312
यह किसी भी लिहाज़ से सही नहीं है।

42:01.396 --> 42:05.276
नैतिकता और समाज के भले के लिए,
इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, है ना?

42:06.276 --> 42:08.696
प्रिंसिपल, क्या आप सहमत हैं?

42:08.778 --> 42:12.868
खैर, स्कूल को इन मामलों में
सावधान रहने की ज़रूरत है,

42:12.949 --> 42:16.449
लेकिन मिस बोम ऐसी नहीं हैं
जो कुछ भी गलत करें।

42:16.536 --> 42:17.576
हाँ, मैं सहमत हूँ।

42:17.662 --> 42:20.422
और हान ग्युल के अंकल
पहले तो शायद खराब दिखे हों,

42:20.873 --> 42:22.873
लेकिन क्या हम अब नहीं जानते
कि वो असल में कैसा है?

42:23.501 --> 42:25.551
हाँ, वो हान ग्युल को अच्छे से पाल रहा है

42:25.628 --> 42:27.258
और बड़ों की अच्छी देखभाल कर रहा है।

42:27.338 --> 42:29.428
इसके अलावा, सुंग जे ग्यो ही
जे क्यू एनर्जी का सीईओ भी है।

42:29.507 --> 42:30.797
बकवास बंद करो!

42:31.592 --> 42:34.762
यह देखो। मैंने तुम्हें बताया था ना
कि मुझे यह निशान कैसे मिला?

42:35.430 --> 42:36.730
तुम सब पागल हो गए हो।

42:36.806 --> 42:40.396
तुम कैसे उस गुंडे के चक्कर में पड़कर
उसका साथ दे सकते हो?

42:40.476 --> 42:43.396
कसम से, उसका नाम सुनते ही
मेरा खून खौल उठता है।

42:43.479 --> 42:44.769
मुझे उससे चिढ़ मचती है।

42:45.440 --> 42:49.530
वो इतना लंबा-चौड़ा है और
हवस से भरा हुआ दिखता है।

42:52.697 --> 42:53.527
युन बोम।

42:54.282 --> 42:56.042
तू सियोल में इससे भी
बुरे हालात से गुज़र चुकी है।

42:57.952 --> 42:59.832
तुझे बस चोटें ही मिली हैं।

43:00.913 --> 43:02.163
मज़बूती से खड़ी हो।

43:02.749 --> 43:03.789
हिम्मत रख।

43:04.709 --> 43:05.589
आगे बढ़।

43:22.685 --> 43:23.515
मिस बोम।

43:24.812 --> 43:27.652
क्या तुम्हें पता है कि हमें पेरेंट्स से
दूरी क्यों बनाए रखनी चाहिए?

43:29.025 --> 43:31.775
जब आप पेरेंट्स के साथ
नज़दीकी बढ़ाना शुरू कर देते हैं,

43:31.861 --> 43:34.201
तो आप एक बच्चे को ज़्यादा तवज्जो देते हैं,

43:34.280 --> 43:38.910
और इसका ख़ामियाज़ा दूसरे स्टूडेंट्स को
झेलना पड़ता है। बस यही बात थी।

43:39.535 --> 43:40.455
कुछ समझ आया?

43:40.995 --> 43:44.495
पर तुम भी तो चोय से जिन को
ज़्यादा तवज्जो देते हो, मिस्टर हाँग।

43:47.251 --> 43:48.551
यह कैसी बात कर रही हो?

43:50.213 --> 43:52.963
मैंने कब उसे तवज्जो दी?

43:53.049 --> 43:53.889
भूल गए क्या?

43:54.926 --> 43:57.636
तुमने चोई से जिन के पिता की
चुनावों में मदद की,

43:57.720 --> 43:59.020
कैंपेन के इवेंट्स को होस्ट किया,

43:59.847 --> 44:02.637
और गवर्नर जो भी कर रहे थे,
उसमें खुद को झोंक दिया।

44:03.226 --> 44:06.476
क्या इसे पेरेंट के साथ
नज़दीकी नहीं माना जाएगा?

44:06.562 --> 44:09.112
नहीं, यह एक जैसी बात नहीं है।

44:09.190 --> 44:13.530
मैं तो बस जनता की सेवा के लिए
थोड़ा हाथ बँटा रहा था।

44:13.611 --> 44:15.371
तुम इसे गलत तरीके से ले रही हो।

44:16.280 --> 44:17.990
इस तरह के पिछड़े शहर में,

44:18.074 --> 44:20.864
जहाँ आपको मुश्किल से 50 साल से
कम उम्र का कोई मिलता है,

44:20.952 --> 44:24.542
अगर वहाँ दो जवान लोग डेटिंग करने लगें,
तो तुम्हें उनके लिए खुश होना चाहिए।

44:24.622 --> 44:28.042
तुम इतना हंगामा क्यों कर रहे हो
जैसे यह कोई बहुत बड़ा स्कैंडल है?

44:28.126 --> 44:30.206
क्या मिस बोम का कोई अफ़ेयर था?

44:30.294 --> 44:32.464
क्या उसने किसी को धोखा दिया?

44:41.556 --> 44:42.426
मिस बोम।

44:44.183 --> 44:46.393
अगर तुम्हें कोई पसंद है,
तो उसके साथ घूमो।

44:46.477 --> 44:49.357
अगर तुम किसी के साथ रहना चाहो,
तो घबराओ मत और उसके साथ रहो।

44:51.941 --> 44:54.781
ऐसा लग सकता है कि बसंत हमेशा रहेगी,

44:54.861 --> 44:56.111
लेकिन वह पलक झपकते ही चली जाती है।

45:00.616 --> 45:02.866
अपनी ज़िंदगी पूरी तरह खुलकर जियो, ठीक है?

45:09.292 --> 45:11.002
शुक्रिया, मिस सो।

45:14.422 --> 45:15.302
और…

45:17.216 --> 45:19.926
मेरी वजह से कोई परेशानी हुई हो
तो मुझे माफ़ कर देना, टीचर्स।

45:20.678 --> 45:23.478
मैं आपकी फ़िक्र को पूरी तरह समझती हूँ।

45:23.556 --> 45:26.306
हालाँकि, मैं कभी भी स्टूडेंट्स के सामने
कोई भी शर्मनाक काम नहीं करूँगी

45:26.893 --> 45:29.473
और न ही एक टीचर के तौर पर अपनी
ज़िम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ करूँगी।

45:29.562 --> 45:31.822
मैं आपको भरोसा दिलाती हूँ
कि ऐसा कभी नहीं होगा।

45:33.774 --> 45:35.444
मैं वादा करती हूँ कि किसी भी हालत में,

45:35.526 --> 45:37.776
मैं स्कूल के लिए कोई
परेशानी खड़ी नहीं करूँगी।

45:38.779 --> 45:42.699
इसलिए प्लीज़ एक बार मुझ पर
भरोसा करें और मुझे एक मौका दें।

45:44.452 --> 45:45.872
मुझे आपका साथ पाकर खुशी होगी।

46:05.640 --> 46:06.480
मिस बोम।

46:08.935 --> 46:11.435
क्या तुम मेरा इंतज़ार कर रहे हो?
अगर किसी ने देख लिया तो?

46:11.521 --> 46:13.151
ज़्यादातर लोगों ने
हमें पहले ही देख लिया है।

46:15.399 --> 46:16.319
हाँ।

46:17.151 --> 46:18.361
हम पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

46:19.028 --> 46:21.658
दरअसल मैं बहुत बेचैन था,
इसलिए तुम्हारा इंतज़ार कर रहा था।

46:21.739 --> 46:24.159
स्कूल में कैसा हाल था? क्या सब ठीक था?

46:24.867 --> 46:26.997
मैंने समझाने की पूरी कोशिश की।

46:28.538 --> 46:31.668
अब आगे जो भी होगा उसके लिए
मुझे खुद को तैयार करना होगा।

46:31.749 --> 46:33.709
तुम्हें किसी के लिए खुद को
तैयार करने की ज़रूरत नहीं है।

46:34.293 --> 46:36.583
अगर तुम्हें कुछ होने वाला होगा,

46:37.255 --> 46:40.295
तो मैं तुम्हारे लिए
सबसे पहले मौजूद रहूँगा।

46:40.883 --> 46:42.463
इसलिए किसी भी बात की फ़िक्र मत करो।

46:42.552 --> 46:44.972
बस खुश रहो और शांत रहो, ठीक है?

46:45.721 --> 46:48.141
अपने कान ढक लो, अपनी आँखें बंद कर लो,

46:48.224 --> 46:49.974
और बस मुस्कुराती रहो, ठीक है?

46:51.060 --> 46:52.190
बस इतना ही करो, ठीक है?

47:00.027 --> 47:02.777
खैर, पूरा शहर हमारे बारे में जानता है।
अब किसलिए परवाह करूँ?

47:03.489 --> 47:04.449
आज, बस…

47:05.074 --> 47:05.984
मुस्कुराना मत।

47:06.075 --> 47:07.325
…जितना हो सके मुस्कुराओ।

47:07.410 --> 47:08.710
मस्ती मत करना।

47:08.786 --> 47:10.536
चलो खूब मस्ती करें।

47:10.621 --> 47:12.001
खुश मत रहना।

47:12.081 --> 47:13.631
चलो खूब खुश रहें

47:14.333 --> 47:16.913
और वहाँ जाएँ जहाँ हम जाना चाहते थे
लेकिन पहले नहीं जा सके,

47:17.545 --> 47:19.835
बिना किसी रोक-टोक के, ठीक है?

47:27.179 --> 47:28.309
चलो।

47:57.126 --> 48:00.586
बोम को जे-ग्यो बहुत पसंद है

48:12.933 --> 48:14.343
तैयार हैं? मुस्कुराइए।

48:15.728 --> 48:17.978
एक, दो, तीन।

48:28.824 --> 48:35.574
-एक, दो।
-एक, दो।

48:35.665 --> 48:37.915
-एक, दो।
-हे।

48:45.633 --> 48:47.543
साशिमी एंड किंग क्रैब

48:54.642 --> 48:56.442
यह लो, मिस बोम। मुँह खोलो।

48:59.855 --> 49:00.935
कैसा लगा?

49:03.401 --> 49:06.071
यह तो बहुत लज़ीज़ है। तुम भी खाकर देखो।

49:15.037 --> 49:15.917
कैसा लगा?

49:15.996 --> 49:18.036
यह बहुत मोटा और मीठा है।

49:18.124 --> 49:18.954
अच्छा है ना?

49:19.041 --> 49:20.961
मेरी जीभ खुशी के आँसू रो रही है।

49:21.043 --> 49:22.913
हे भगवान, मैं यह नहीं देख सकती।

49:23.003 --> 49:25.293
आखिर वे अपने हाथ से क्या कर रहे हैं?

49:25.923 --> 49:27.503
खुरच कर निकाल रहे हैं।

49:28.634 --> 49:29.544
कितने अच्छे लग रहे हैं।

49:29.635 --> 49:32.965
मुझे लगता है कि उनके दूसरे हाथ
कुछ और करने में बिज़ी हैं।

49:34.682 --> 49:35.942
अंदर जाओ।

49:36.684 --> 49:38.764
यह बहुत मोटा है। वाह।

49:39.478 --> 49:41.318
क्या? एक पेरेंट के साथ?

49:43.524 --> 49:45.274
क्या उसे अभी भी अक्ल नहीं आई

49:45.359 --> 49:47.609
या वो जानबूझकर मुझे पागल करने की
कोशिश कर रही है?

49:47.695 --> 49:49.315
यहाँ उस झंझट से गुज़रने के बाद,

49:49.405 --> 49:51.985
उसे वहाँ जाने की और फिर से किसी
पेरेंट के साथ डेट करने की क्या ज़रूरत थी?

49:52.074 --> 49:53.694
मेरे पास कोई बहाना नहीं है।

49:53.784 --> 49:56.034
मुझे और ध्यान से देखना चाहिए था।

50:00.958 --> 50:03.378
वैसे वो आदमी कौन है? वो क्या करता है?

50:04.545 --> 50:08.005
दरअसल मैं उसे जानता हूँ…

50:10.926 --> 50:14.846
क्या यह वही कमीना है जिसे तुम ढूँढ रहे थे?

50:14.930 --> 50:19.980
वो नखरेबाज़ गुंडा जो बहुत ताक़तवर है
और तुम्हारे पैसे लेकर भाग गया?

50:26.692 --> 50:28.112
सुनो, मेरी दवाएँ देना।

50:28.194 --> 50:29.774
हाँ, अभी लाया।

50:40.956 --> 50:44.046
मैनेजर, अगले हफ़्ते के लिए
मेरा पूरा शेड्यूल कैंसिल कर दो।

50:45.294 --> 50:47.414
तुम सच में नहीं जा रही हो क्या?

50:48.255 --> 50:49.675
मिस जोंग, शांत हो जाइए।

50:49.757 --> 50:52.927
ऐसा करने से मिस बोम को नुकसान हो सकता है।

50:53.010 --> 50:55.850
यह सब गड़बड़ तुम्हारी गलती है,
और तुम मुझे शांत होने को कह रहे हो?

51:00.726 --> 51:04.976
मुझे खुद शिनसू जाकर
बोम से बात करनी चाहिए थी।

51:05.564 --> 51:08.814
चाहे मैं वहाँ जाकर उसे वापस खींच लूँ
या हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ दूँ,

51:09.443 --> 51:10.983
मैं ये सब एक बार में ही निपटाना चाहती हूँ।

51:11.070 --> 51:13.370
इसलिए तुम दोनों, इससे दूर रहो।

51:14.782 --> 51:16.202
अब यहाँ से आगे, मैं संभाल लूँगी।

51:39.098 --> 51:40.888
अब तुम्हें जाना चाहिए।

51:41.725 --> 51:43.555
ठीक है, अंदर जाओ।

51:45.396 --> 51:47.646
मुझे लगता है कि मैं तभी जा सकती हूँ
जब तुम जाने दोगे।

51:49.692 --> 51:50.532
तुम्हें जाने देना चाहिए।

51:51.068 --> 51:52.608
हाँ, जाने दो।

51:55.781 --> 51:58.411
मेरा हाथ क्यों नहीं जाने दे रहा?

51:58.492 --> 51:59.662
मुझे पता है।

52:00.494 --> 52:01.824
अजीब बात है, यह अटक गया है।

52:03.706 --> 52:04.706
तो मेरे पास कोई चारा नहीं है।

52:05.332 --> 52:07.752
मैं तुम्हें सामने के दरवाज़े तक
छोड़कर चला जाऊँगा।

52:27.146 --> 52:28.226
क्या हुआ?

52:28.814 --> 52:29.894
यह अभी भी अटका हुआ है।

52:31.692 --> 52:33.652
क्या हमने बहुत देर तक पकड़े रखा?

52:34.486 --> 52:35.986
अगर ऐसा है तो,

52:36.071 --> 52:40.791
मैं तुम्हें तुम्हारे बेडरूम के दरवाज़े तक
छोड़कर फिर सच में चला जाऊँगा।

52:48.500 --> 52:50.300
तुम मुझे सिर्फ़ दरवाज़े तक नहीं ले गए।

52:51.670 --> 52:54.550
तुम मुझे कमरे के अंदर तक लेकर आए।

52:56.592 --> 52:58.892
मुझे नहीं लगता कि
कहीं और जाने की ज़रूरत है।

53:02.222 --> 53:03.102
सही कहा।

53:07.937 --> 53:10.187
मैंने जाने दिया तो यह खुल गया।

53:10.689 --> 53:13.109
हम जाने देने में कामयाब रहे, है ना?

53:13.859 --> 53:14.989
हाँ।

53:15.778 --> 53:16.608
हमने जाने दिया।

53:16.695 --> 53:19.905
बाहर मत आना, देर हो गई है।
मैं खुद ही चला जाऊँगा।

53:30.542 --> 53:31.382
मिस बोम।

53:33.295 --> 53:35.415
क्या तुमने मुझे जाने से रोका?

53:35.506 --> 53:37.006
मैंने? कब?

53:39.134 --> 53:41.254
शायद तुम दरवाज़े के हैंडल पर फँस गए।

53:45.808 --> 53:47.268
यहाँ कोई दरवाज़े का हैंडल नहीं है।

53:48.143 --> 53:51.143
तो शायद वो कील रही होगी? या शायद हैंगर?

53:56.902 --> 54:00.572
मुझे लगा कि शायद तुम
मुझे जाने नहीं देना चाहती।

54:00.656 --> 54:02.276
कौन? मैं?

54:03.909 --> 54:08.209
तो, क्या तुम चाहती हो कि मैं जाऊँ?

54:09.206 --> 54:10.996
ऐसा क्यों कह रहे हो?

54:11.083 --> 54:15.413
मैंने बस यह कहा कि तुम्हारे कपड़े
शायद किसी चीज़ में फँस गए थे।

54:16.046 --> 54:18.376
इसका मतलब यह नहीं है
कि मैं तुम्हें जाने देना चाहती हूँ।

54:18.465 --> 54:23.055
तो, इसका मतलब तुम चाहती थी कि मैं रुकूँ?

54:23.137 --> 54:26.177
खैर, ऐसा नहीं है कि मैं ख़ासतौर पर
चाहती थी कि तुम रुको।

54:27.307 --> 54:28.137
अच्छा।

54:30.227 --> 54:31.307
पर…

54:33.355 --> 54:38.645
दूसरी बार सोचने पर,
मुझे लगता है कि तुम रुक सकते हो।

54:40.362 --> 54:41.492
पर शायद आज तुम्हें जाना चाहिए।

54:43.323 --> 54:44.153
अच्छा।

54:47.077 --> 54:48.537
मेरा कहने का मतलब है कि…

54:49.663 --> 54:52.243
मैं तुम्हारे साथ रहना चाहती हूँ,

54:52.916 --> 54:54.916
लेकिन साथ ही, मुझे लगता है
कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।

54:55.002 --> 54:57.012
ऐसा नहीं है कि मैं
तुम्हें भेजना चाहती हूँ,

54:57.087 --> 54:59.087
पर शायद अभी जाना ही सही रहे,
है ना…

55:02.051 --> 55:05.601
अगर तुम फ़ैसला नहीं कर पा रही,
तो मैं करूँगा।

55:14.563 --> 55:15.393
हान ग्युल।

55:16.565 --> 55:18.065
मैं आज रात घर नहीं आ सकता।

57:08.886 --> 57:10.806
बॉम सिक का घर

57:33.160 --> 57:34.330
क्या तुम्हें अच्छी नींद आई?

57:36.121 --> 57:40.091
हाँ। मुझे अच्छी नींद आई।

57:44.254 --> 57:47.374
सुनकर खुशी हुई। मुझे भी अच्छी नींद आई।

57:50.761 --> 57:53.561
वो फूलदान वहाँ क्यों पड़ा है?

57:53.639 --> 57:54.479
रुको।

57:55.224 --> 57:57.344
बिस्तर पर थोड़ी देर और रहो।
मैं साफ़ कर दूँगा।

58:45.232 --> 58:48.032
44-5 हेउन-गिल, शिंसु-इउप,
जुआन-गुन, ग्योनसांगबुक-दो

59:43.623 --> 59:46.873
मैं पता लगाऊँगी कि वो सुंग जे ग्यो
असल में कैसा इंसान है।

59:47.502 --> 59:49.212
जे ग्यो। हे भगवान!

59:50.380 --> 59:51.340
आप यहाँ क्यों आई हैं, माँ?

59:51.423 --> 59:52.833
-तुम्हारा एक बच्चा है।
-वो मेरा भतीजा है।

59:52.924 --> 59:55.134
तुम एक अनजान शहर में
उसके ऐसे आदमी से कैसे मिल सकती हो?

59:55.218 --> 59:57.348
मिस जोंग।

59:58.680 --> 01:00:01.730
मिस बोम, जो मैं कहने जा रहा हूँ
उसे ध्यान से सुनो।

01:00:01.808 --> 01:00:03.308
तुम कौन हो, जो इस तरह मेरा पीछा कर रहे हो?

01:00:04.186 --> 01:00:05.306
मिस बोम!

01:00:05.395 --> 01:00:08.975
हान ग्युल के अंकल को कार ने टक्कर मार दी
और उसे अस्पताल ले जाया गया है।

01:00:14.279 --> 01:00:16.279
संवाद अनुवादक अनुराग शर्मा
