WEBVTT

01:05.108 --> 01:06.778
एपिसोड 6

01:06.860 --> 01:07.990
फिर क्या बात है?

01:09.279 --> 01:11.409
अगर बात यह नहीं कि मैं हद पार कर सकता हूँ,

01:11.490 --> 01:13.620
तो आपको किस बात पर गुस्सा आया?

01:21.333 --> 01:22.493
दस सेकंड।

01:25.379 --> 01:26.669
नौ सेकंड।

01:33.262 --> 01:34.932
मुझे डर था कि मैं हद पार कर दूँगी।

02:04.585 --> 02:07.915
तो, आपका मतलब है…

02:09.381 --> 02:12.551
कि आप मेरे साथ हद पार
करना चाहती हो, है ना?

02:12.634 --> 02:13.754
नहीं।

02:14.928 --> 02:17.848
मेरा मतलब है कि मैं आपके साथ

02:18.891 --> 02:19.891
हद पार नहीं करूँगी।

02:22.269 --> 02:25.569
हे भगवान, आप सियोल के लोग
बड़े अजीब ख़यालात वाले होते हो।

02:28.650 --> 02:30.700
आप मेरे साथ हद पार क्यों नहीं

02:32.237 --> 02:33.317
करना चाहती?

02:57.971 --> 02:58.851
हैलो?

02:59.556 --> 03:01.846
मैं तुम्हारे घर के सामने हूँ।
थोड़ी देर के लिए बाहर आओ।

03:05.145 --> 03:07.015
तुम मेरे मैसेज का जवाब
क्यों नहीं दे रही हो?

03:10.067 --> 03:13.157
ऐसे में मुझे तुम्हारी ज़्यादा याद आती है।

03:13.236 --> 03:16.026
आखिर तुम्हें कैसे पता चला कि
मैं कहाँ रहती हूँ?

03:16.823 --> 03:18.483
ऐसा दोबारा कभी मत करना।

03:19.826 --> 03:21.786
नहीं तो मैं रिपोर्ट कर दूँगी।

03:22.371 --> 03:23.251
रिपोर्ट करोगी?

03:25.207 --> 03:26.287
पर…

03:28.293 --> 03:29.243
तुमने ही तो

03:30.754 --> 03:33.084
मुझसे पहले फ्लर्ट किया था, है ना?

03:34.383 --> 03:36.173
तुमने पहले कहा था कि तुम
मुझे पसंद करती हो।

03:36.259 --> 03:37.969
मेरा मतलब,

03:38.512 --> 03:42.522
तुमने कहा था कि तुम्हें मेरे जैसा
केयरिंग लड़का पसंद है!

03:43.141 --> 03:44.021
मिस युन!

03:50.148 --> 03:54.028
जब मैं शिनसू आई थी,
तो मैंने खुद से दो वादे किए थे।

03:55.362 --> 03:56.532
पहला,

03:57.114 --> 04:00.864
"मैं दोबारा किसी पेरेंट के साथ
नहीं उलझूँगी।"

04:01.743 --> 04:02.743
दूसरा,

04:03.328 --> 04:07.288
"मैं फिर कभी किसी पेरेंट के साथ
नहीं उलझूँगी।"

04:09.334 --> 04:10.204
तो,

04:11.336 --> 04:14.626
मैं आपके स्टूडेंट का पेरेंट हूँ,
इसलिए हमारे बीच कुछ नहीं हो सकता ?

04:15.424 --> 04:16.254
हाँ।

04:17.134 --> 04:18.294
अगर पेरेंट ना होता, तो?

04:19.553 --> 04:24.093
अगर मैं हान ग्युल का अंकल ना होता,
तो क्या आप मेरे साथ हद पार कर लेती?

04:26.268 --> 04:27.598
-नहीं।
-हाँ।

04:28.353 --> 04:29.223
"हाँ"?

04:30.605 --> 04:31.895
-नहीं।
-हाँ।

04:32.774 --> 04:34.484
-"हाँ"?
-ओह, नहीं।

04:34.568 --> 04:37.568
देखो, मेरे दिमाग ने नहीं बोलने का
ऑर्डर दिया था,

04:38.155 --> 04:41.575
लेकिन इस कमबख्त मुँह के, जो मन में आता है,
वही बोलता रहता है।

04:42.409 --> 04:45.619
मुझे लगता है कि मेरा दिमाग
बुरी तरह से खराब हो गया है।

04:46.371 --> 04:47.291
तो मैं इंतज़ार करूँगा।

04:48.874 --> 04:49.704
क्या?

04:50.292 --> 04:53.422
लेकिन हान ग्युल के ग्रेजुएट होने में
अभी भी दो साल बाकी हैं।

04:54.212 --> 04:57.382
दो साल ऐसे ही बीत जाएँगे।

04:57.466 --> 05:00.136
आज से कुल दिन बनते हैं,

05:01.011 --> 05:02.311
यानि 620 दिन।

05:02.387 --> 05:06.977
कुल घंटे 14880 बनेंगे।

05:07.059 --> 05:09.399
और कुल मिनट… कितने होंगे?

05:11.354 --> 05:13.604
यह होंगे, 892800 मिनट।

05:15.025 --> 05:16.315
बहुत लंबा समय है।

05:17.069 --> 05:18.489
बहुत लंबा समय है, पर…

05:18.570 --> 05:20.820
इतने समय में सैनिक
सेना का समय पूरा कर लेता है।

05:21.406 --> 05:23.736
क्या दो साल तक इंतज़ार करना आसान होगा?

05:23.825 --> 05:25.035
बिल्कुल नहीं।

05:25.994 --> 05:28.914
खैर, अगर मैं जो करता हूँ,
वैसा ही करता रहूँ,

05:29.790 --> 05:33.090
तो हम कॉफ़ी पी सकते थे
और साथ में फ़िल्म देखने जा सकते थे।

05:36.004 --> 05:38.084
हम अपने खास दिन मनाते,

05:38.173 --> 05:40.333
और मैं आपका हाथ पकड़ता
और आपको गले लगाता।

05:42.677 --> 05:45.677
पर अगर आप ऐसा नहीं चाहती,
तो मैं ऐसा कभी नहीं करूँगा।

05:47.307 --> 05:49.897
मैंने 36 साल युन बोम का इंतज़ार किया है,

05:49.976 --> 05:52.516
तो दो और साल क्या चीज़ हैं?

05:56.066 --> 05:56.896
इसलिए…

05:58.610 --> 05:59.740
मुझ पर भरोसा करो।

06:01.655 --> 06:04.865
लेकिन जिस दिन हान ग्युल ग्रेजुएट होगा,

06:05.659 --> 06:07.079
उस दिन दोबारा यहीं मिलना।

06:07.744 --> 06:10.074
उसी दिन सुंग जे ग्यो
और युन बोम

06:10.705 --> 06:11.665
एक कपल बनेंगे।

06:12.415 --> 06:13.285
ठीक है?

06:32.686 --> 06:34.266
तुम किससे लड़ रहे हो?

06:34.354 --> 06:35.264
हवा से?

06:36.356 --> 06:40.026
सुंग जे ग्यो कहीं नज़र नहीं आ रहा है,
और बाकी सब लोग चले गए हैं।

06:40.110 --> 06:42.570
तुम अकेले इतनी मेहनत क्यों कर रहे हो?

06:42.654 --> 06:45.864
घर पर एक सिंगल लड़का वीडियो गेम
खेलने के अलावा और क्या करेगा?

06:47.409 --> 06:50.789
और तुम बताओ?
तुम इस वक़्त तक यहाँ क्यों हो?

06:50.871 --> 06:53.581
आजकल के ड्रामा शो
अब उतने मज़ेदार नहीं रहे।

06:55.000 --> 06:57.340
यह सब यहाँ लाइव देखना
उससे ज़्यादा बेहतर है।

07:02.465 --> 07:04.545
तो, जैसी तुम्हारी मर्ज़ी।

07:13.143 --> 07:14.433
कोई है?

07:15.896 --> 07:18.276
क्या आप नए स्टूडेंट हैं?
आज यह बंद है।

07:18.356 --> 07:19.936
ओह, हैलो।

07:20.442 --> 07:23.702
हमने हाल ही में ऊपर एक ऑफ़िस खोला है,
इसलिए मैं राइस केक लेकर आया हूँ।

07:24.613 --> 07:26.023
चवेह इ जून का लॉ ऑफ़िस है।

07:26.865 --> 07:30.785
चवेह इ जून तो चोय से जिन का भाई है ना?

07:30.869 --> 07:32.579
हाँ, सही कहा।

07:32.662 --> 07:33.712
हे भगवान।

07:35.415 --> 07:36.745
शुक्रिया।

07:44.090 --> 07:46.550
मैं पैरालीगल ओह साँग तेह हूँ।

07:47.552 --> 07:48.812
मैं सो हाय सुक हूँ।

07:48.887 --> 07:50.387
-प्लीज़ बैठ जाइए।
-ठीक है।

07:50.472 --> 07:53.192
आपराधिक और दीवानी मामलों में
कानूनी सलाह देता हूँ।

07:53.266 --> 07:55.726
पारिवारिक मुकदमे और तलाक़ के
मामले भी स्वीकार किए जाते हैं।

07:56.436 --> 07:59.606
मेरे ख़याल से तलाक़ के मामले में
तो यह तुमसे बेहतर है।

08:00.190 --> 08:01.530
क्या बोल रहे हो?

08:02.442 --> 08:05.162
तुम एक अजनबी के सामने
मेरी बेइज़्ज़ती क्यों कर रहे हो?

08:05.946 --> 08:06.776
तलाक़ लेना…

08:08.114 --> 08:08.944
अपमान कैसे हुआ?

08:10.158 --> 08:11.288
क्या कहा?

08:12.160 --> 08:13.790
दरअसल, मेरा भी तलाक़ हो चुका है।

08:13.870 --> 08:15.250
सच में?

08:15.914 --> 08:18.284
मतलब, आप फैशनेबल दिखते हैं
और आपसे अच्छी खुशबू आ रही है,

08:18.375 --> 08:20.625
इसलिए मुझे लगा कि आप बैचलर हैं।
क्या आप तलाक़शुदा हैं?

08:20.710 --> 08:24.090
हाँ। मुझे भी पहले लगा था कि
आप अविवाहित हो, हाय सुक।

08:24.965 --> 08:28.675
अरे, यह मुझे हाय सुक बोलकर
पुकार रहा है। हे भगवान।

08:29.302 --> 08:32.062
वैसे, आपका तलाक़ कब हुआ था?

08:32.138 --> 08:33.558
साल 2017 में।

08:35.850 --> 08:37.600
मेरा मार्च 2017 में हुआ था।

08:37.686 --> 08:38.606
मेरा मई में हुआ था।

08:38.687 --> 08:40.067
समझौता करके? या मुकदमा करके?

08:40.146 --> 08:41.476
-मुकदमा करके।
-मेरा भी।

08:43.066 --> 08:45.696
हे भगवान। हमारा तलाक़ भी
बिल्कुल एक तरह हुआ था!

08:45.777 --> 08:47.817
मुझे लगता है कि हमारी सोच मिलती है।

08:47.904 --> 08:48.864
हाँ!

08:49.823 --> 08:52.823
यह राइस केक कहाँ से लाए हो?
यह बहुत सख्त है।

08:53.660 --> 08:56.370
वही तो, राइस केक सख्त ही होता है।
क्या, इसे कुरकुरा होना चाहिए?

08:57.497 --> 08:58.457
तुम्हें घर नहीं जाना?

08:58.540 --> 08:59.920
तुम बिज़ी हो, तो चले जाओ।

09:00.000 --> 09:01.090
चलो चलें।

09:01.167 --> 09:03.837
मुझे यहाँ अपने दोस्त से और बातें करनी हैं।
तुम चले जाओ।

09:06.715 --> 09:08.795
हाय सुक, आप वीकेंड पर क्या करती हो?

09:08.883 --> 09:11.673
वीकेंड पर,
ज़्यादातर लॉन्ड्री करती हूँ, और…

09:13.513 --> 09:14.553
कुछ खास नहीं करती।

09:14.639 --> 09:17.269
मैं यहाँ नया हूँ,
इसलिए मुझे यहाँ के रास्तों का पता नहीं है।

09:17.350 --> 09:19.060
तो क्या मैं आपको यहाँ का टूर करवा दूँ?

09:19.144 --> 09:21.314
सच में? आपको कोई परेशानी तो नहीं?

09:21.396 --> 09:22.766
मेरे पास बहुत खाली समय है।

09:24.399 --> 09:28.029
तो फिर मैं आप पर भरोसा करूँगी।

09:28.611 --> 09:30.911
पर आप दूसरों के सामने कभी ज़ाहिर मत करना,

09:30.989 --> 09:34.489
खासकर स्टूडेंट और टीचर के सामने।

09:37.078 --> 09:38.668
छह सौ बीस दिन।

09:41.833 --> 09:43.373
आज से,

09:43.460 --> 09:46.210
मेरे लिए युन बोम सिर्फ़़ और
सिर्फ़़ हान ग्युल की टीचर है।

09:47.088 --> 09:49.798
उसके साथ अच्छा व्यवहार मत करना।
उसे देखकर मत मुस्कुराना।

09:49.883 --> 09:52.423
और उसकी कभी कोई दोस्ताना मदद
मत करना। ठीक है?

10:00.477 --> 10:02.857
वो औरत

10:15.200 --> 10:17.000
आप लोग क्या देख रहे हैं?

10:19.037 --> 10:21.327
जल्दी आकर देखो। वहाँ पर, वह देखो।

10:27.295 --> 10:28.165
वह…

10:29.422 --> 10:32.722
यही वह औरत है, तुम्हें बताया था ना,
जिसे मैंने पिछली बार इसके साथ देखा था।

10:33.468 --> 10:35.138
वह बहुत सुंदर है,

10:35.220 --> 10:37.560
इसका जन्म ही पूरी मानवता को
खुश करने के लिए हुआ है।

10:37.639 --> 10:39.479
कमाल की बात है ना?

10:39.557 --> 10:43.767
सुंग जे ग्यो की इतनी अच्छी किस्मत
कैसे निकली कि उसे इतनी सुंदर औरत मिल गई?

10:43.853 --> 10:45.723
मुझे समझ नहीं आता।

10:53.363 --> 10:56.153
देखा तुमने, मिस बोम?

11:00.286 --> 11:02.916
मैंने 36 साल से युन बोम का
इंतज़ार कर रहा हूँ,

11:02.997 --> 11:04.957
तो दो और साल क्या चीज़ हैं?

11:05.041 --> 11:06.421
मुझ पर भरोसा रखो।

11:08.294 --> 11:09.334
यह मेरा है।

11:19.973 --> 11:22.553
पेरेंट्स किससे मिलते हैं,
इससे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

11:22.642 --> 11:25.772
देश के भविष्य को गढ़ने वाले शिक्षक
होने के नाते, अगर आपके पास खाली वक़्त है,

11:26.479 --> 11:29.779
तो आपको वह वक़्त टीचिंग एड्स
और स्टूडेंट रिकॉर्ड्स पर लगाना चाहिए।

11:29.858 --> 11:31.028
तो मैं चलती हूँ।

11:32.193 --> 11:33.443
यह क्या बोल रही है?

11:33.528 --> 11:34.658
इसे क्या हुआ है?

11:37.490 --> 11:40.330
उसने कहा था कि वह दो साल इंतज़ार करेगा,
अब दो औरतें घुमा रहा है।

11:40.410 --> 11:44.670
या जैसा कि मिस सियो ने कहा, क्या वह
हर खूबसूरत औरत पर फिदा हो जाता है?

11:46.916 --> 11:48.376
वह बहुत सुंदर है।

11:48.460 --> 11:50.710
इसका जन्म ही पूरी मानवता को
खुश करने के लिए हुआ है।

11:59.596 --> 12:00.426
खैर,

12:01.347 --> 12:05.227
लगता है कि जैसे मेरा जन्म मानवता को
निराश करने के लिए हुआ हो।

12:06.978 --> 12:11.488
मैं दिखा दूँगी कि
अगर मैं हसीन दिखने पर आ जाऊँ

12:11.566 --> 12:14.146
तो शिनसू में क्या होता है।

12:14.235 --> 12:16.905
मैं युन बोम हूँ। मानवता क्या चीज़ है?

12:18.114 --> 12:19.574
मुझे बाल ऊपर करके बाँधने चाहिए?

12:22.243 --> 12:24.033
अब से मैं इंसानियत की देवी हूँ।

12:52.774 --> 12:54.024
उसके साथ क्या हुआ?

12:56.152 --> 12:57.072
सब ख़त्म हो गया।

12:59.030 --> 12:59.910
क्या ख़त्म हो गया?

13:02.534 --> 13:03.404
सुंग हान ग्युल।

13:05.453 --> 13:06.403
क्या तुम…

13:08.331 --> 13:09.671
मुझे पसंद करते हो?

13:14.212 --> 13:16.512
मैंने स्पोर्ट्स फेस्टिवल की
वीडियो में देखा था,

13:17.924 --> 13:20.044
कि तुम मेरे जीतने पर मुस्कुरा रहे थे।

13:21.594 --> 13:24.014
पर मुझे यह समझ नहीं आ रहा।

13:25.098 --> 13:26.138
तुम मुस्कुरा कैसे सकते हो?

13:27.308 --> 13:30.188
हम पर रोमांस की बजाय थ्रिलर
ज़्यादा सूट करता है।

13:31.813 --> 13:32.763
थ्रिलर?

13:33.439 --> 13:36.779
कभी सुना है कि सैलियरी और मोज़ार्ट ने
एक-दूसरे को बधाई दी हो?

13:37.610 --> 13:41.490
हमें ज़िंदगी भर आपस में गुस्सा रहते हुए
बस किसी की मौत पर हँसना चाहिए ना?

13:43.366 --> 13:46.656
मतलब तुम सिर्फ़़ मेरी मौत पर ही हँसोगी?

13:47.203 --> 13:48.663
-ऐसी बात है?
-अरे, हाँ।

13:49.497 --> 13:50.327
अरे, नहीं।

13:51.749 --> 13:53.709
मैं तुम्हारे मरने पर हँस नहीं सकूँगी।

13:54.294 --> 13:57.164
तुम न होते तो ग्रेड के रेश्यो की वजह से
मुझे ग्रेड 1 नहीं मिलता।

14:05.346 --> 14:07.596
हाँ, यह थ्रिलर ही है।

14:08.474 --> 14:09.304
ऐसा है?

14:11.728 --> 14:13.318
तुमने स्पोर्ट्स डे पर नहीं देखा?

14:13.980 --> 14:16.190
हमारे स्कूल की सारी लड़कियाँ
मेरे पीछे पागल हैं।

14:16.691 --> 14:18.531
मैं तुम्हारे जैसी लड़की को
क्यों पसंद करूँगा?

14:19.652 --> 14:22.992
तुमने अपना पूरा ज़ोर लगा दिया, जबकि
इसका हमारे ग्रेड पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

14:23.072 --> 14:24.412
मैं तुम पर हँस रहा था।

14:26.951 --> 14:29.251
हे भगवान, तुमने ऐसा क्यों किया?

14:29.329 --> 14:32.079
जब वह अचानक से थ्रिलर की बात करने लगी,

14:32.165 --> 14:35.455
तो मैंने उदास होकर वह बातें कह दी,
जो नहीं कहनी चाहिए थी।

14:37.170 --> 14:39.010
मैं उससे अपने दिल की बात नहीं बता सकता,

14:39.505 --> 14:41.125
तो इसे दिल में दबाकर आगे बढ़ जाऊँगा।

14:41.215 --> 14:43.845
मर्द की तरह पेश आओ।
उसे जाकर बता दो।

14:51.517 --> 14:53.687
कि तुम उसे पसंद करते हो,

14:54.520 --> 14:55.770
वैसे भी यह

14:56.981 --> 14:59.111
तुम्हारी किस्मत बन चुकी है।

15:01.277 --> 15:03.277
अगर खा लिया है, तो स्कूल जाओ।
देर हो रही है।

15:03.363 --> 15:05.483
आपकी मिस बोम के साथ बात बन गई?

15:08.576 --> 15:10.786
तुम्हारा अंकल मर्दों की तरह…

15:10.870 --> 15:12.870
-आप उन्हें डेट कर रहे हैं?
-दो साल तक

15:15.249 --> 15:16.209
उसका इंतज़ार करूँगा।

15:16.292 --> 15:17.342
दो साल तक?

15:18.252 --> 15:21.222
दो साल में तो पृथ्वी का तापमान
2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है

15:21.297 --> 15:23.507
और नए भर्ती हुए सैनिक भी
सेवा पूरी कर लेते हैं।

15:23.591 --> 15:24.891
इतनी देर तक इंतज़ार कैसे करोगे?

15:24.967 --> 15:28.097
जिसे मैं पसंद करता हूँ, वह ऐसा कहे,
तो चाहे जो हो जाए, मैं ऐसा ही करूँगा।

15:28.179 --> 15:29.269
समझ गए?

15:30.848 --> 15:32.478
अरे, अंकल। अब चले भी जाओ।

15:33.101 --> 15:35.191
यह भारी है।
मैं तुम्हें फ्रंट गेट तक छोड़ देता हूँ।

15:37.480 --> 15:39.360
वाह, कितनी चमचमा रही है।

15:40.024 --> 15:41.644
बिल्कुल सेलिब्रिटी लग रही है।

15:41.734 --> 15:42.774
वह बहुत सुंदर है।

15:46.989 --> 15:47.829
क्या बात है?

15:51.911 --> 15:52.961
क्या चल रहा है?

15:54.247 --> 15:55.787
मानो वसंत आ गया हो।

15:57.125 --> 15:59.045
मैं आपसे प्यार करती हूँ!

15:59.127 --> 16:00.257
यह सुंदरता की देवी है!

16:03.172 --> 16:05.012
हे। हैलो, हान ग्युल।

16:18.646 --> 16:19.686
कितनी सुंदर है।

16:37.248 --> 16:38.418
कितनी ज़्यादा सुंदर है।

16:39.709 --> 16:42.419
मिस्टर सुंग, मुझे आपसे एक सवाल पूछना है।

16:54.640 --> 16:57.650
क्या? क्या वह मुझसे बचकर भाग रहा है?

16:58.811 --> 17:00.901
वह इतनी जल्दी में कहाँ जा रहा है?

17:14.577 --> 17:16.077
-हे।
-हाँ?

17:16.621 --> 17:19.381
यह पागलों की तरह खेत क्यों जोत रहा है?

17:19.457 --> 17:21.207
याद है कि मैंने क्या कहा था?

17:21.292 --> 17:23.962
लगता है कि शायद उसे
अपने दिमाग में आने वाले

17:24.045 --> 17:26.215
बुरे विचारों से खुद को बचाना है।

17:26.839 --> 17:30.429
पता नहीं कि उसके दिमाग में
बुरे ख़याल भरे हैं या नहीं,

17:30.510 --> 17:33.010
इतना पता है कि
मेरे नकली बने हुए घुटने क्या कह रहे हैं।

17:33.095 --> 17:34.055
क्या कह रहे हैं?

17:34.138 --> 17:39.268
वे कह रहे हैं कि उसके दिमाग में
हर दिन बुरे विचार आते रहें।

17:42.021 --> 17:42.901
हे भगवान।

17:43.481 --> 17:44.531
मुझे वह बहुत पसंद है।

17:46.609 --> 17:48.149
मैं सुंग जे ग्यो हूँ।

17:48.736 --> 17:50.366
मैं इंतज़ार करूँगा।

17:51.322 --> 17:54.492
मैं हान ग्युल का वह अंकल हूँ,
जिस पर उसे गर्व है!

18:09.549 --> 18:11.219
इसे फिर से क्या हो गया है?

18:13.302 --> 18:16.682
माफ़ करना, बोम-सिक। मैं जल्दी ही
अंदर आ जाऊँगी। माफ़ करना।

18:17.890 --> 18:19.190
धत्।

18:20.184 --> 18:21.014
हे भगवान।

18:34.615 --> 18:35.485
हे।

18:36.033 --> 18:36.903
रुक जाओ!

18:46.544 --> 18:48.544
क्या आप सीख कबाब वाली जगह से आ रहे हो?

18:50.882 --> 18:55.312
तब आप जल्दी में चले गए थे,
इसलिए मैं पूछ नहीं पाई।

18:58.806 --> 19:01.266
यह दरवाज़ा खोलने के बाद बात करते हैं।

19:01.350 --> 19:02.730
मेरी चाबी फिर से खराब हो गई है।

19:03.311 --> 19:06.401
क्या आप पिछली बार की तरह दीवार फांदकर
मेरे लिए दरवाज़ा खोल सकते हो?

19:10.860 --> 19:11.780
मिस्टर सुंग?

19:33.758 --> 19:35.178
यह क्या था?

19:35.259 --> 19:37.639
रुको, मिस्टर सुंग! हे!

19:37.720 --> 19:40.060
डरपोक कहीं के!

19:40.139 --> 19:41.229
धत्।

19:46.228 --> 19:47.188
हान ग्युल।

19:47.688 --> 19:48.938
आप वापस आ गए, अंकल?

19:50.107 --> 19:51.067
यह लो।

19:56.197 --> 19:57.027
यह क्या?

19:57.114 --> 19:59.784
आप ज़रूर बहुत तेज़ भागकर आए हो।
यह बहुत गर्म है।

19:59.867 --> 20:02.117
क्या तुम स्कूल छोड़कर
जीईडी पास करना चाहोगे?

20:02.203 --> 20:03.913
मैं जीईडी क्यों पास करूँ?

20:03.996 --> 20:04.916
नहीं करना चाहते?

20:04.997 --> 20:06.577
-नहीं।
-समझ गया।

20:07.166 --> 20:09.916
टाइम मशीनें इतनी जल्दी तो
नहीं बनेंगी, है ना?

20:10.503 --> 20:11.623
नहीं।

20:11.712 --> 20:13.802
-रिलेटिविटी के सिद्धांत के अनुसार…
-छोड़ो।

20:14.298 --> 20:16.928
वैज्ञानिक क्या कर रहे हैं?
उन्हें और ज़्यादा मेहनत करनी चाहिए।

20:28.062 --> 20:29.112
बोम-सिक।

20:30.356 --> 20:33.486
वह पक्का जानबूझकर ऐसा कर रहा है।

20:33.985 --> 20:36.355
वह मेरी आँखों में भी नहीं देखता,
न ही मुझे जवाब देता है।

20:37.989 --> 20:40.869
अगर कुत्ता अंदर फँसा हो, तो उसके लिए
दरवाज़ा तो खोल सकता है।

20:51.669 --> 20:54.169
"आगे जाते समय मुझ पर हल्के से कदम रखना।"

21:07.184 --> 21:08.514
शुक्रिया।

21:08.602 --> 21:11.022
मुझे मिस सो ने बताया कि
आपने अपना ऑफ़िस खोला है,

21:11.105 --> 21:12.725
लगा नहीं था कि आप इस रास्ते से गुज़रोगे।

21:16.569 --> 21:19.279
सियोल में, मैं हर दिन
हाँगाँग नदी के पार्क में दौड़ता था,

21:19.363 --> 21:21.733
पर मुझे यहाँ दौड़ने के लिए
कोई अच्छी जगह नहीं पता।

21:23.451 --> 21:27.671
इसलिए मैं शिनसू में दौड़ने के लिए
अच्छी जगह ढूँढ रहा हूँ।

21:29.457 --> 21:33.337
दरअसल, मुझे आपसे कुछ बात करनी है।

21:33.419 --> 21:36.759
क्या इस वीकेंड आपके पास समय है?

21:39.675 --> 21:42.715
जब आप सावधान नहीं रहते,
तो आपके मन में ख़याल आते हैं,

21:43.387 --> 21:47.137
और समय-समय पर आपको बुरा महसूस होता है।

21:48.517 --> 21:50.647
अपने विचारों के गुलाम मत बनो।

21:51.604 --> 21:56.984
और उन विचारों को अपना असली रूप मत समझो।

21:57.902 --> 21:59.992
विचार तो सिर्फ़़ विचार होते हैं।

22:01.072 --> 22:06.792
सीधे बैठें, ताकि आसानी से साँस ले सकें।

22:22.885 --> 22:24.095
प्रमाणित पत्र

22:27.515 --> 22:28.635
"प्रमाणित पत्र।"

22:28.724 --> 22:30.644
वाह, लज़ीज़ दिख रहा है।

22:30.726 --> 22:33.106
"2025 में,
शिनसू हाई स्पोर्ट्स फेस्टिवल के दौरान,

22:33.187 --> 22:36.277
-आपने नीचे दिए गए वादे किए थे।"
-हाँ।

22:36.357 --> 22:37.187
"पहला।"

22:37.274 --> 22:40.694
अगर मैंने हिस्सा लिया, तो मैं फिर से
आर्मी में भर्ती हो जाऊँगा।

22:40.778 --> 22:42.198
"फिर से आर्मी में भर्ती हो जाऊँगा।"

22:42.947 --> 22:45.447
"दूसरा। बारबेक्यू वाली जगहों पर…"

22:45.533 --> 22:46.363
सिर्फ़ सब्ज़ियाँ।

22:46.450 --> 22:48.330
"…तुम सिर्फ़़ सब्ज़ियाँ खाओगे।"

22:48.410 --> 22:50.500
"तीन। मैं पूरी ज़िंदगी…"

22:50.579 --> 22:51.789
तुम्हें "हनी" कहकर बुलाऊँगा।

22:53.749 --> 22:55.419
"…तुम प्रेषक को 'हनी' कहकर बुलाओगे।"

22:55.501 --> 22:56.881
हैलो, हनी।

23:07.346 --> 23:10.136
मैंने इस बारे में रक्षा मंत्रालय को
फ़ोन किया था,

23:10.224 --> 23:12.684
पर उनका कहना है कि मैं सेना में
दो बार काम नहीं कर सकता।

23:13.853 --> 23:14.683
पर…

23:15.646 --> 23:18.226
बाकी वादे जो यहाँ लिखे हुए हैं,

23:19.483 --> 23:21.773
मैं उन्हें ईमानदारी से पूरा करने का
वादा करता हूँ।

23:23.654 --> 23:25.574
हनी।

23:31.203 --> 23:36.333
वैसे मैं, आखिरी शर्त को छोड़ सकता हूँ।

23:36.417 --> 23:38.587
नहीं। वादा तो वादा होता है।

23:38.669 --> 23:41.049
तुम्हारी बात पूरी हो गई, तो क्या
मैं अब जा सकता हूँ, हनी?

23:41.130 --> 23:41.970
मैं चलता हूँ।

23:50.764 --> 23:52.224
क्या अफ़वाह सच थी?

23:56.770 --> 23:57.690
उस घर में,

23:58.856 --> 24:00.066
क्या तुमने अपने…

24:02.818 --> 24:04.028
पापा के साथ ऐसा किया था?

24:04.111 --> 24:05.821
इसीलिए हम दोस्त नहीं बन सकते।

24:06.906 --> 24:10.406
देखिए, दोस्त अफ़वाहों पर
भरोसा नहीं करते।

24:11.035 --> 24:12.745
उन्हें एक-दूसरे पर भरोसा करना चाहिए।

24:17.750 --> 24:19.000
मेरी मदद चाहिए हो, तो आ जाना।

24:20.794 --> 24:24.044
मैंने… शिनसू में अपना ऑफ़िस खोला है।

24:28.886 --> 24:29.806
खैर,

24:30.554 --> 24:33.554
तुम्हें कोरिया में चुनने का पूरा हक है कि
तुम कहाँ रहते हो,

24:33.641 --> 24:35.351
इसलिए जहाँ चाहे, वहाँ रहो।

24:35.935 --> 24:38.805
लेकिन अगर मैं कोई जुर्म करके
जेल भी चला गया,

24:38.896 --> 24:41.066
तो भी मैं तुमसे कभी मदद नहीं लूँगा।

24:41.857 --> 24:45.357
तो इसे मेरी तरफ़ से बाहर फेंक देना।
ठीक है, हनी?

24:50.199 --> 24:51.329
बोलिए, मिस बोम।

24:53.160 --> 24:54.080
कॉफ़ी?

24:55.955 --> 24:57.035
ज़रूर चलूँगा।

24:57.122 --> 24:59.712
तो मैं जल्द ही आपसे वहाँ मिलता हूँ।

25:05.214 --> 25:06.964
मिस बोम ने तुम्हें क्यों कॉल किया?

25:09.843 --> 25:11.003
"हनी।"

25:11.095 --> 25:14.095
मिस बोम ने तुम्हें क्यों कॉल किया, हनी?

25:14.181 --> 25:18.651
हे भगवान, इस हिसाब से तो मैं
डाँग प्यो की दादी के सारे खेत जोत दूँगा।

25:18.727 --> 25:20.607
मुझे अपना एक खेत खरीद लेना चाहिए।

25:20.688 --> 25:24.108
उसे पता भी नहीं मैं कैसा महसूस करता हूँ।
वह मुझे कन्फ्यूज़ करती रहती है।

25:25.025 --> 25:26.485
उसकी दिक्कत क्या है?

25:26.568 --> 25:27.858
धत्!

25:30.531 --> 25:32.911
यहाँ आस-पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।

25:32.992 --> 25:35.162
तो आप कल रात कहाँ थीं, मैडम?

25:35.244 --> 25:36.824
-क्या बात है?
-डाँग प्यो, क्या हुआ?

25:36.912 --> 25:39.132
मिस सो, कल रात हमारे घर में चोरी हो गई।

25:39.206 --> 25:40.746
-हे भगवान।
-चोरी हो गई?

25:41.542 --> 25:46.472
उस कमबख्त चोर ने
स्पोर्ट्स फेस्टिवल का मेरा मेडल,

25:46.547 --> 25:48.467
आँगन में लटकाया हुआ मेजू,

25:48.549 --> 25:51.299
और सूखी फर्न तक सब कुछ चुरा लिया।

25:51.385 --> 25:52.755
हे भगवान।

25:52.845 --> 25:54.765
चोर ज़रूर खाने का शौकीन होगा।

25:54.847 --> 25:57.557
उन्हें कैसे पता चला कि आप
डोनजैंग इतना अच्छा बनाती हैं

25:57.641 --> 25:59.311
कि वे सारा ले गए?

25:59.393 --> 26:01.553
आपके घर के आस-पास
कोई सीसीटीवी नहीं है, है ना?

26:01.645 --> 26:03.315
अपना दरवाज़ा लॉक करना मत भूलना।

26:03.939 --> 26:06.319
बाप रे। मुझे उसे चेतावनी देनी चाहिए।

26:06.400 --> 26:08.990
गिंजा रयोको - जापानी रसोई

26:23.625 --> 26:25.705
"एक सफल पेशेवर से मिलें।"

26:25.794 --> 26:27.204
इसी वजह से आप मुझे कॉफ़ी

26:27.713 --> 26:29.923
पिला रही हो और एक अच्छे रेस्टोरेंट में

26:30.674 --> 26:31.834
बढ़िया खाना भी खिला रही हो।

26:32.468 --> 26:34.638
मेरा स्कूल इतने दूरदराज इलाके में है,

26:34.720 --> 26:37.600
इसलिए स्टूडेंट्स अलग-अलग प्रोफेशन के
लोगों से मिल नहीं पाते हैं।

26:37.681 --> 26:38.641
मिस सो हाय सुक

26:45.397 --> 26:48.737
इसलिए हम हर साल स्टूडेंट्स के लिए
एक पब्लिक लेक्चर रखते हैं।

26:49.360 --> 26:51.570
मुझे नहीं पता था कि
शिनसू में मेरा पहला काम

26:51.653 --> 26:54.233
मुकदमा लड़ने के बजाय लेक्चर देना होगा।

26:55.157 --> 26:58.747
वैसे मुझे पूछना था कि आपने
अपना बिज़नेस यहाँ क्यों खोला?

27:02.539 --> 27:03.959
नवंबर 2020 में,

27:05.834 --> 27:08.664
एक टीचर को एक पेरेंट ने मारा,
जिससे उसके दांत टूट गए।

27:09.254 --> 27:12.964
क्योंकि उन्हें लगा कि टीचर ने स्टूडेंट्स
को लड़ने से रोकने की कोशिश नहीं की।

27:14.760 --> 27:16.220
और 2023 में,

27:16.804 --> 27:20.514
क्योंकि एक टीचर ने एग्ज़ाम में
नकल करने वालों को ज़ीरो पॉइंट्स दिए,

27:21.100 --> 27:22.650
इसलिए एक स्टूडेंट के पेरेंट्स ने

27:23.143 --> 27:25.223
बाकी स्टूडेंट्स के सामने
टीचर पर हमला कर दिया।

27:26.146 --> 27:28.686
आप मुझे यह सब अचानक क्यों बता रहे हो?

27:31.443 --> 27:32.313
शेखी बघार रहा हूँ।

27:32.903 --> 27:36.323
ये सारे मुकदमे मैं जीता था।

27:40.619 --> 27:43.209
लोगों के साथ हर जगह गलत होता है,

27:43.288 --> 27:45.628
और शिनसू में मैं अकेला वकील हूँ।

27:45.707 --> 27:48.417
वाह, यहाँ तो सिर्फ़ मेरा ही राज है।

27:49.628 --> 27:53.128
देखो, 'एकमात्र', 'बेजोड़',
और 'अभूतपूर्व' जैसे शब्द

27:53.757 --> 27:56.427
मुझे पैसे से भी ज़्यादा उत्साहित करते हैं।

27:57.970 --> 28:00.100
तो अगर आपके साथ कुछ गलत होता है,

28:00.681 --> 28:02.141
तो मुझे याद करना मत भूलना।

28:02.850 --> 28:06.730
अगर आपका केस होगा,
तो मैं बिना कोई सवाल पूछे

28:12.901 --> 28:13.951
केस ले लूँगा।

28:23.370 --> 28:26.960
आपने मुझे टीचर्स के
मुकदमों के बारे में बताया था।

28:27.833 --> 28:28.663
हाँ।

28:30.169 --> 28:34.839
ऐसा मेरे सहकर्मी के सहकर्मी के
सहकर्मी के साथ हुआ था।

28:36.133 --> 28:37.293
बताओ।

28:40.971 --> 28:42.221
क्लास के दौरान,

28:43.474 --> 28:46.974
एक स्टूडेंट के पेरेंट्स
क्लासरूम में घुस आए।

28:48.812 --> 28:49.732
और…

28:51.190 --> 28:53.820
उन्होंने टीचर के चेहरे पर
थप्पड़ मार दिया…

29:04.870 --> 29:07.000
क्या? वह मेरा घर है।

29:09.208 --> 29:11.378
-जल्दी आइए!
-जल्दी आइए!

29:12.044 --> 29:15.084
-वह अंदर है।
-जल्दी आइए!

29:16.507 --> 29:18.507
मिस युन, आप कहाँ थीं?

29:18.592 --> 29:19.552
क्या हुआ?

29:19.635 --> 29:23.675
हम यहाँ से गुज़़र रहे थे, और कोई आदमी
आपके घर में घुसने की कोशिश कर रहा था।

29:23.764 --> 29:24.924
इसलिए हमने पुलिस को बुलाया।

29:25.516 --> 29:26.386
क्या?

29:38.320 --> 29:41.370
हाँ, तुम्हें चुप रहने का अधिकार है और…

29:41.448 --> 29:42.488
हिलो मत!

29:42.574 --> 29:45.444
तुम जो भी कहोगे, उसका इस्तेमाल
तुम्हारे ख़िलाफ़ किया जा सकता है…

29:45.536 --> 29:48.416
यह कमबख्त इतना ताकतवर क्यों है? हिलो मत!

29:49.498 --> 29:50.328
मैं यहाँ रहती हूँ।

29:51.333 --> 29:53.123
क्या आपने चोर पकड़ लिया?

29:59.883 --> 30:02.553
क्या यह… चोर है?

30:03.554 --> 30:04.464
मिस बोम!

30:07.307 --> 30:10.347
खैर, मुझे भी लगेगा कि मैं चोर हूँ, लेकिन…

30:10.894 --> 30:12.014
क्या आप इसे जानते हो?

30:12.104 --> 30:14.854
मैं इसे जानती हूँ, पर मैं
यह नहीं कह सकती कि यह चोर नहीं है।

30:15.440 --> 30:16.940
अरे, क्यों नहीं…

30:17.025 --> 30:18.395
आपने मुझे हथकड़ी क्यों लगाई?

30:18.944 --> 30:22.234
मिस बोम, आज मेरा
बोम-सिक से मिलने का दिन है।

30:22.322 --> 30:23.662
मैं उसे लेने आया था और…

30:25.867 --> 30:27.997
यही है वो! चोर यहाँ है!

30:28.078 --> 30:29.708
कहाँ जा रहे हो? वहीं रुक जाओ।

30:31.081 --> 30:32.841
अरे बदमाशों, रास्ते से हट जाओ।

30:32.916 --> 30:34.746
-तुम जाओ।
-बदमाशों, मैं…

30:34.835 --> 30:37.295
अंकल, यही चोर है।

30:40.215 --> 30:42.215
आज तुम नहीं बचोगे।

30:42.926 --> 30:43.756
इधर आ।

30:47.723 --> 30:48.723
इधर आ।

31:10.037 --> 31:11.917
नहीं! अंदर बैठो!

31:11.997 --> 31:12.877
रुक जाओ!

31:13.749 --> 31:14.749
क्या है? हम बिज़ी हैं।

31:14.833 --> 31:18.663
आज के ज़माने में हमें अपने
पैरों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

31:20.422 --> 31:22.052
हमें अपना दिमाग इस्तेमाल करना चाहिए।

31:23.050 --> 31:24.850
यही वह आदमी है! इसे पकड़ो!

31:24.926 --> 31:26.256
यह लाल शर्ट वाला आदमी है।

31:26.345 --> 31:27.595
क्या?

31:33.352 --> 31:37.942
मेरे फ़ोन में ज़रूरी चीज़़ें हैं, इसलिए मैं
जीपीएस ट्रैकिंग ऐप इस्तेमाल कर रहा हूँ।

31:38.023 --> 31:39.563
यहाँ देखो।

31:40.275 --> 31:43.605
मेरे फ़ोन की लोकेशन ही चोर की लोकेशन है।

32:32.786 --> 32:35.286
यह पागल मेरा पीछा क्यों किए जा रहा है?

32:37.499 --> 32:38.789
रुक जाओ!

32:50.679 --> 32:53.479
गर्म धूप और हल्की हवा।

32:54.182 --> 32:57.692
शिनसू में काफी समय बाद
इतना सुकून महसूस हो रहा है, है ना?

32:57.769 --> 33:01.279
हाँ, लेकिन मुझे वाकई ऐसा नहीं लगता।

33:01.356 --> 33:02.986
-क्या?
-देखो।

33:05.360 --> 33:06.780
रास्ते से हट जाओ!

33:14.161 --> 33:16.081
रास्ते से हट जाओ!

33:16.163 --> 33:17.613
रास्ते से हट जाओ! हटो…

33:24.421 --> 33:25.261
तुम…

33:26.298 --> 33:28.138
मैं बुरा आदमी नहीं हूँ। मैं…

33:29.259 --> 33:32.349
वह हान ग्युल का अंकल है ना?

33:32.429 --> 33:33.429
हाँ।

33:33.513 --> 33:36.803
उसने ऐसी क्या गड़बड़ की थी कि
उसे हथकड़ी लग गई?

33:41.354 --> 33:42.314
इसे नीचे रखो।

33:43.023 --> 33:44.063
तुम कौन हो?

33:45.150 --> 33:46.150
हिलना मत!

34:48.797 --> 34:50.797
इस बात का कोई मतलब नहीं बनता।

34:50.882 --> 34:52.682
मैं हमलावर क्यों हुआ? क्यों?

34:54.302 --> 34:55.222
ऑफ़िसर।

34:55.303 --> 34:57.763
आप उसे कभी नहीं छोड़ सकते, ठीक है?

34:57.848 --> 35:00.228
खैर, फ़िक्र मत करो।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर बताओ?

35:00.308 --> 35:02.768
अरे। क्या हुआ?

35:03.436 --> 35:05.976
इस औरत ने मुझे ऐसा करने को कहा था।

35:07.190 --> 35:08.070
क्या?

35:12.362 --> 35:13.782
3 घंटे पहले

35:15.073 --> 35:19.153
अरे, मेरे पास इंतज़ार करने का समय नहीं है।
आज मेरी पूरे दिन की बुकिंग है।

35:20.078 --> 35:22.328
हे भगवान, वह फ़ोन क्यों नहीं उठा रही है?

35:22.414 --> 35:25.534
दरवाजे के लॉक की यह हालत है,
तो रात में चोरी हो सकती है।

35:25.625 --> 35:27.665
क्या करूँ? इसे बदलूँ या नहीं?

35:29.504 --> 35:32.174
जब वह घर पर हो, तब आपका
वापस आना बेहतर रहेगा, है ना?

35:32.257 --> 35:34.677
तो मैं आपसे दोबारा आने के पैसे लूँगा।

35:37.762 --> 35:39.392
ठीक है, बदल दो।

35:39.472 --> 35:43.102
मैं इसे बदलकर उसे पासकोड दे दूँगी।
यही ठीक रहेगा।

35:43.184 --> 35:44.094
है ना?

35:44.185 --> 35:46.185
हाँ, मैं आ ही गया हूँ, तो बदल देता हूँ।

35:46.271 --> 35:47.521
मेरा एक और चक्कर बच जाएगा।

35:48.106 --> 35:51.186
मेरे पास बहुत से रिज़र्वेशन हुए पड़े हैं,
इसलिए बुक करना मुश्किल होगा।

35:51.276 --> 35:54.656
मैं तो बस मालकिन के कहने पर
दरवाज़े का लॉक बदल रहा था।

35:56.698 --> 35:58.538
बस करो।

36:02.871 --> 36:04.501
पुलिस का नंबर क्या है?

36:05.165 --> 36:07.705
हैलो? क्या पुलिस वाले बोल रहे हैं?

36:08.293 --> 36:10.373
मैं भविष्य का बहादुर नागरिक
किम मिन गूक हूँ।

36:12.339 --> 36:14.889
ऐसे काम नहीं चलेगा।
मुझे जाकर एक सब्बल लाना पड़ेगा।

36:18.887 --> 36:20.137
बोम-सिक।

36:20.680 --> 36:21.730
बोम…

36:23.683 --> 36:24.553
यह क्या?

36:25.352 --> 36:26.362
यह खुला क्यों है?

36:27.812 --> 36:28.862
देखो,

36:28.939 --> 36:32.949
दरवाज़ा खुला था, इसलिए मुझे फ़िक्र हुई कि
कोई चोर होगा, इसलिए मैं अंदर गया।

36:35.195 --> 36:39.525
लेकिन मुझे लगा कि शुरू से ही
कोई गलतफहमी हुई होगी।

36:40.575 --> 36:41.995
क्योंकि दरवाज़े का लॉक

36:42.619 --> 36:45.619
बहुत ही खूबसूरती से हटाया गया था।

36:45.705 --> 36:49.285
हे भगवान। तो तुम्हें तुरंत बता देना
चाहिए था कि तुम ताला बनाने वाले हो।

36:49.376 --> 36:51.956
भाग क्यों गए? सभी ने तुम्हें गलत समझा।

36:52.796 --> 36:55.006
उसकी आँखों में देखो।

36:57.968 --> 37:01.138
वह मेरी तरफ़ दौड़ते हुए आ रहा था
और कह रहा था, "आज तुम नहीं बचोगे!"

37:01.721 --> 37:03.891
मेरे घुटने कांपने लगे, पता है?

37:03.974 --> 37:05.384
मैं बहुत डर गया था।

37:07.560 --> 37:10.150
-मैं कुछ नहीं कह पाया, ठीक है?
-क्या पागलपन है।

37:11.356 --> 37:13.736
ज़रूरत पड़े तो इस बदमाश को जेल में डाल दो।

37:13.817 --> 37:16.567
और उसके जुड़वां भाई को भी बंद कर दो।

37:16.653 --> 37:17.483
मुझे क्यों?

37:17.570 --> 37:18.570
शांत हो जाओ।

37:18.655 --> 37:21.405
थोड़ी सी ग़लतफ़हमी हो गई थी,

37:21.491 --> 37:24.081
पर किसी को ज़्यादा चोट नहीं लगी है,
तो अब मामला सुलझा लेते हैं…

37:24.160 --> 37:26.420
ऑफ़िसर, रुकिए। मुझे अजीब लग रहा है।

37:26.496 --> 37:28.286
मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा है।

37:28.373 --> 37:31.953
मुझे लगता है कि जब मैं गिरा,
तो मेरे कूल्हे में लग गई।

37:32.460 --> 37:34.260
अचानक से? तुम ऐसा क्यों कर…

37:34.337 --> 37:35.167
मरना चाहते हो?

37:36.923 --> 37:38.423
अरे, चुप हो जाओ!

37:38.508 --> 37:39.678
बस करो, शरारती बच्चों!

37:39.759 --> 37:42.969
हे भगवान, मुझे नहीं लगता कि
मैं इस हालत में पालथी मार सकूँगा।

37:43.972 --> 37:46.982
पालथी ना मार सका, तो काम नहीं कर सकूँगा।

37:47.058 --> 37:49.268
मैं क्या करूँ? मेरी बीवी और बच्चे…

37:50.061 --> 37:53.861
मैं अपनी पत्नी और बच्चों का पालन-पोषण
कैसे करूँगा? अरे नहीं।

37:55.650 --> 37:56.570
मिस बोम।

37:57.986 --> 38:00.946
मैं ठीक हूँ। आप कैसी हो?
क्या आपको चोट लगी है?

38:03.199 --> 38:04.699
आप इतने लापरवाह क्यों हो?

38:08.079 --> 38:09.119
लापरवाह?

38:09.205 --> 38:13.085
वहाँ पुलिस वाले थे। आपको बीच में दखल
देकर यह गड़बड़ करने की क्या ज़रूरत थी?

38:13.585 --> 38:16.415
आपको नहीं पता कि कब आगे बढ़ना है
और कब पीछे हटना है?

38:19.716 --> 38:21.426
मिस बोम। पता है?

38:22.844 --> 38:25.804
अगर बात आपकी है, तो मैं हमेशा आगे बढ़ूँगा,
कभी पीछे नहीं हटूँगा।

38:26.389 --> 38:28.309
अगर फिर से यही हालात बने,

38:28.933 --> 38:31.763
और अगर एक प्रतिशत को भी
वह आदमी चोर होता,

38:31.853 --> 38:33.933
तो मैं उसे पकड़ने जाता। यही…

38:35.565 --> 38:36.735
सुंग जे ग्यो का तरीका है।

38:37.317 --> 38:38.987
और यही तो गड़बड़ की है।

38:39.819 --> 38:41.409
मिस्टर चवेह को देखो।

38:41.488 --> 38:44.278
देखा नहीं कि उसने उस आदमी को कैसे ढूँढा?

38:45.408 --> 38:47.828
क्या आप प्लीज़ अपनी ताकत का
इस्तेमाल करना बंद करके

38:48.703 --> 38:50.323
अपने दिमाग का इस्तेमाल कर सकते हो?

38:51.456 --> 38:52.916
रुको।

38:53.500 --> 38:57.170
आप मेरी तुलना चवेह इ जून के साथ
क्यों करती रहती हो?

38:58.296 --> 39:00.126
क्योंकि तुम दोनों बहुत अलग हो।

39:00.215 --> 39:02.255
मैं इतनी छोटी बात नहीं करने वाला था,

39:03.718 --> 39:08.978
पर आपने आज ऐसा क्या किया
कि बोम-सिक को भी भूल गई?

39:09.557 --> 39:11.897
आपको लगा मुझे नहीं पता कि
आप इ जून के साथ

39:12.560 --> 39:13.730
कॉफ़ी पीने गई हो?

39:17.982 --> 39:20.492
दोष मुझ पर डाल रहे हो?

39:20.568 --> 39:22.318
क्या बात है।

39:24.322 --> 39:25.662
आप अपना बताओ?

39:28.785 --> 39:29.905
आपका मतलब कि मैं…

39:30.703 --> 39:31.533
क्या?

39:32.664 --> 39:33.574
मैं ऐसा नहीं कर सकती?

39:33.665 --> 39:34.835
क्या मतलब?

39:38.837 --> 39:39.797
तुम क्या करोगे?

39:41.381 --> 39:42.341
इस परिस्थिति में।

39:43.508 --> 39:45.718
पीड़ित अड़ा है,
उसने समझौते से इनकार कर दिया है।

39:46.803 --> 39:50.673
और शिनसू में इकलौता वकील

39:50.765 --> 39:52.635
मैं ही हूँ, चवेह इ जून।

39:59.315 --> 40:00.435
इसे क्यों नहीं ले रहे?

40:07.448 --> 40:11.368
मैं, सुंग जे ग्यो,
कभी अपनी बात से पीछे नहीं हटता।

40:12.162 --> 40:15.922
पाँच घंटे पहले, मैंने उससे कहा था कि
मैं उससे कभी मदद नहीं लूँगा…

40:18.084 --> 40:20.124
भले ही मैं जेल चला जाऊँ।

40:29.345 --> 40:30.515
मिस बोम…

40:35.351 --> 40:37.521
बदमाश… धत्।

40:43.401 --> 40:47.701
वह हमेशा लापरवाही करता है। तभी उसके
बारे में अजीब अफ़वाहें फैलती हैं।

40:48.781 --> 40:50.661
क्या? जेल जाना पड़ा?

40:53.661 --> 40:55.121
अगर तुम जेल चले गए…

40:57.582 --> 40:59.172
तो मेरा क्या होगा?

41:07.425 --> 41:10.345
मैंने वादा निभाने की इतनी कोशिशें की,

41:10.428 --> 41:13.388
पर वह दूसरे लड़के के साथ
कॉफ़ी पीने चली गई?

41:16.726 --> 41:17.556
ठीक है।

41:18.519 --> 41:21.399
यह जगह आरामदायक है। यह बेहतर है।

41:21.481 --> 41:22.781
यह अच्छी और हवादार है।

41:27.195 --> 41:28.695
अच्छा लग रहा है।

41:48.424 --> 41:50.254
बोम-सिक, चलो सो जाते हैं।

42:12.824 --> 42:13.734
चलो सो जाते हैं।

42:14.993 --> 42:15.993
चलो सो जाते हैं।

42:16.953 --> 42:18.823
अब सो जाते हैं, ठीक है?

42:54.615 --> 42:56.235
सुंग जे ग्यो, बाहर आओ।

43:18.431 --> 43:19.521
चोय ई-जुन लॉ ऑफ़िस

43:20.850 --> 43:22.310
"इस समझौते के साथ, पीड़ित पक्ष

43:22.393 --> 43:25.393
सिविल और क्रिमिनल दोनों मामलों में
कोई आपत्ति न उठाने पर सहमत है।"

43:25.480 --> 43:28.780
"अगर हमलावर समझौते को पूरा नहीं करता,

43:28.858 --> 43:31.778
तो उसे इससे हुए सभी नुकसान की

43:32.528 --> 43:33.488
भरपाई करनी होगी।"

43:35.406 --> 43:36.526
एक बात साफ़ कर देता हूँ।

43:37.408 --> 43:39.448
मैंने तुम्हें इस काम के लिए नहीं रखा।

43:39.535 --> 43:41.205
तुमने मुझसे करने को कहा।

43:45.666 --> 43:47.086
समझौता

43:47.168 --> 43:48.088
हस्ताक्षर।

43:56.719 --> 43:58.929
पर तुम अचानक मेरी मदद क्यों कर रहे हो?

43:59.013 --> 44:01.263
और उस आदमी ने
कल समझौता करने से मना कर दिया था।

44:01.349 --> 44:03.349
वह अचानक समझौता करने के लिए क्यों मान गया?

44:05.520 --> 44:08.570
सियोल में मेरी प्रति घंटे की दर
400000 वॉन थी।

44:09.273 --> 44:11.103
अगर तुम मुझे पैसे देने को तैयार हो,

44:12.610 --> 44:14.910
तो मैं तुम्हें यह अच्छे से समझा दूँगा, सर।

44:24.872 --> 44:25.882
नहीं।

44:26.457 --> 44:27.287
अब क्या हुआ?

44:29.502 --> 44:32.262
सबसे पहले ज़रूरी काम करेंगे, है ना?

44:35.716 --> 44:36.966
अस्थायी रूप से बंद है

44:37.051 --> 44:38.761
क्या वह बाहर गया है?

44:38.845 --> 44:41.345
शिनसू का चाभी वाला

44:46.727 --> 44:48.517
अरे, मुझे उससे बात करनी थी।

44:51.524 --> 44:52.484
नहीं।

44:53.192 --> 44:55.662
अगर मुझे माफ़ी माँगनी है,
तो मुझे खाली हाथ नहीं आना चाहिए।

45:05.997 --> 45:09.087
हे, आंटी। शिक्खे अच्छा दिख रहा है।

45:10.793 --> 45:11.703
हे।

45:21.429 --> 45:22.849
खैर, मैं…

45:29.937 --> 45:32.067
क्या, उसे जानना नहीं कि मैं
बाहर कैसे निकला?

45:37.403 --> 45:39.613
रुकिए, मिस।

45:41.449 --> 45:42.369
इसे पीकर देखो।

45:46.162 --> 45:48.372
मैंने इसे खुद उगाए कद्दू से बनाया है।

45:48.456 --> 45:50.206
यह बहुत स्वादिष्ट है। पीकर देखो।

45:52.960 --> 45:54.420
-स्वादिष्ट है।
-है ना?

45:54.504 --> 45:56.754
मैं इसकी पाँच बोतलें लूँगी।

45:56.839 --> 45:57.929
पाँच बोतलें?

45:58.883 --> 46:02.593
हे भगवान। ये बहुत भारी होंगी।
वह इन्हें कैसे उठाएगी?

46:02.678 --> 46:06.178
देखिए, मैडम, हाल ही में
बहुत-सी परेशान करने वाली घटनाएँ हुई हैं।

46:06.265 --> 46:08.935
तो बेहतर महसूस करने के लिए
मुझे इतना पीना पड़ेगा।

46:09.018 --> 46:12.518
-मुझे पाँच बोतलें दीजिए।
-ठीक है। शुक्रिया।

46:18.152 --> 46:19.952
मेरे कंधों में इतना दर्द क्यों हो रहा है?

46:20.029 --> 46:21.449
क्या मैं अजीब तरह से सोई थी?

46:24.325 --> 46:25.245
अरे, यार।

46:26.035 --> 46:28.285
ऐसे तो उसकी पीठ में दर्द हो जाएगा।

46:30.206 --> 46:31.326
अरे, यार।

46:31.415 --> 46:32.625
अरे, हाँ।

46:32.708 --> 46:33.748
मैडम।

46:34.544 --> 46:37.834
मुझे एक नया गमला चाहिए।

46:37.922 --> 46:40.052
इतना चौड़ा हो

46:40.132 --> 46:43.102
और इतना लंबा हो।
आपके पास ऐसा गमला है?

46:45.304 --> 46:46.514
वहाँ पर है।

46:56.566 --> 46:57.486
सुंग जे ग्यो।

46:58.359 --> 47:03.159
जब मैं उस पेड़ को पानी भी नहीं देती,
तो वह इतने अच्छे से क्यों बढ़ रहा है?

47:17.044 --> 47:18.664
मुझे तुम्हारी मदद नहीं चाहिए। चले जाओ।

47:18.754 --> 47:19.584
नहीं।

47:20.965 --> 47:23.385
क्या लगा कि मैं तुम्हारी मदद कर रहा हूँ?

47:24.010 --> 47:26.720
मेरे जे-ग्यू के पौधे को ठीक से
पानी नहीं मिल रहा है।

47:26.804 --> 47:28.674
मैं उसे इस बड़े गमले में लगाना चाहता हूँ।

47:29.307 --> 47:30.227
चलो।

47:30.308 --> 47:31.888
मैं गमला बदलकर चला जाऊँगा।

48:04.634 --> 48:06.964
अरे यार, अब कैसे पूछूँ।

48:07.637 --> 48:10.557
अगर मैंने इसे पूछा कि पिछले हफ़्ते
किस औरत से मिला था,

48:11.474 --> 48:14.344
तो क्या मैं अब बेपरवाह नहीं लगूँगी?

48:20.608 --> 48:23.488
अपना बिस्तर बाहर क्यों बिछाया है?

48:24.862 --> 48:26.202
कुछ नहीं है।

48:26.280 --> 48:29.410
क्या तुम्हें मुझसे कुछ कहना है?

48:30.201 --> 48:31.081
नहीं, तो।

48:32.495 --> 48:35.415
मैं बस सोच रही था कि तुमने
पिछले वीकेंड क्या किया होगा।

48:38.292 --> 48:39.842
मैंने हान-ग्युल की युनिफॉर्म धोई थी

48:39.919 --> 48:42.549
और बीफ़ वाला जंगजोरिम बनाया था।

48:43.130 --> 48:44.800
अच्छा, ऐसा है?

48:47.927 --> 48:49.717
यह मुझे पहले नहीं बताने वाला।

48:50.805 --> 48:51.635
वैसे, मिस बोम,

48:52.682 --> 48:54.392
आपको अहसास है कि आप थोड़ी बदल गई हो?

48:55.726 --> 48:57.856
इतनी रूखी बातें करती हो,

48:57.937 --> 49:00.687
और अजीब-अजीब चेहरे बनाती हो।

49:01.273 --> 49:03.433
मैं ऐसी मिस बोम को नहीं जानता।

49:07.363 --> 49:08.523
आप कहने वाले कौन होते हो?

49:09.115 --> 49:13.745
देखो, मुझे लगा था कि आप
अपनी बात के पक्के आदमी हो।

49:14.412 --> 49:16.502
आप ऐसा कैसे कह सकती हो?

49:16.580 --> 49:18.920
आपकी वजह से मुझे झाईयाँ हो गईं,

49:18.999 --> 49:21.549
और मैं हर सुबह बौद्ध मंत्र पढ़ता हूँ।

49:21.627 --> 49:22.877
क्या बोल रहे हो?

49:23.587 --> 49:25.677
भले ही मुझे सनबर्न हो जाए,

49:25.756 --> 49:27.926
फिर भी तुम्हारे प्रति
वफ़ादार बनना चाहता हूँ।

49:31.679 --> 49:32.889
"वफ़ादार"?

49:34.140 --> 49:36.140
आप मेरे प्रति वफ़ादार होना चाहते हो?

49:36.225 --> 49:37.935
इस तरह क्यों बोल रही हो?

49:38.018 --> 49:40.398
कह रहा हूँ कि मेरे लिए यह करना मुश्किल है।

49:40.479 --> 49:42.479
इतना मुश्किल है, तो तोड़ दो।

49:45.776 --> 49:46.606
रुको।

49:47.528 --> 49:50.408
क्या कहा?

49:51.657 --> 49:53.867
मतलब, वादा तोड़ दूँ?

49:55.202 --> 49:58.962
अगर वफ़ादारी की वजह से
मेरा इंतज़ार कर रहे हो, तो मत करो।

49:59.707 --> 50:00.837
देखो,

50:02.293 --> 50:03.163
मैं…

50:05.254 --> 50:06.294
मुझे चाहिए…

50:15.931 --> 50:16.891
ठीक है।

50:19.518 --> 50:20.688
मैंने आपको बोला था।

50:21.270 --> 50:24.110
मैं कभी भी वह काम नहीं करूँगा
जो आप नहीं चाहती कि मैं करूँ।

50:24.190 --> 50:28.400
अगर आप वादा तोड़ना चाहती हो,
तो हमें वादा तोड़ लेना चाहिए।

50:29.820 --> 50:32.870
अपना ख़याल रखना, और मैं आपके
परिवार के लिए शांति की कामना करूँगा।

50:32.948 --> 50:35.698
और उम्मीद है कि आपकी
सारी कोशिशें कामयाब हों।

50:37.369 --> 50:38.409
बोम-सिक।

50:39.789 --> 50:42.249
पापा जा रहे हैं, ठीक है? अपना ख़याल रखना।

50:43.167 --> 50:43.997
रोना मत।

50:46.796 --> 50:47.876
रुको…

50:57.139 --> 50:58.639
लगता है कि वह मुझे पसंद नहीं करती।

50:59.600 --> 51:03.190
मैं कितना बेवकूफ़ था, वादा निभाने को
लेकर इतना सबकुछ कर रहा था।

51:06.774 --> 51:07.814
शिनसू का चाभी वाला

51:11.987 --> 51:12.987
यह क्या?

51:20.663 --> 51:21.913
मुझे पक्का नहीं था,

51:22.498 --> 51:24.538
लेकिन इसका उस औरत के साथ
ज़रूर कुछ चल रहा होगा।

51:25.960 --> 51:28.340
इसलिए वह पीछे मुड़कर देखे बिना ही चला गया।

51:31.632 --> 51:33.762
मुझे पता नहीं था और…

52:02.580 --> 52:03.710
सर।

52:03.789 --> 52:07.209
वह देखने में डरावना लगता है,
लेकिन वह बुरा इंसान नहीं है।

52:07.293 --> 52:09.703
हम आपकी चोट का मुआवज़ा देंगे, इसलिए…

52:09.795 --> 52:13.505
अरे, बस करो। इतनी सुबह-सुबह
मुझे क्यों परेशान कर रही हो?

52:14.300 --> 52:16.930
मैंने साफ़-साफ़ कहा था कि
समझौता नहीं होगा।

52:22.474 --> 52:25.144
तुम्हें क्या हो गया है, सच में?

52:25.227 --> 52:27.317
अरे नहीं। ये फिर से अपने आप मुड़ गए।

52:27.897 --> 52:30.607
सर, मुझे लगता है कि मेरे घुटनों में
कोई सेंसर लगा हुआ है।

52:30.691 --> 52:33.361
जब मुझे माफ़ी माँगनी होती है,
तो ये खुद ब खुद मुड़ जाते हैं।

52:33.444 --> 52:35.694
मैं घुटनों के बल बैठ ही चुकी हूँ,

52:35.779 --> 52:37.779
तो मैं आपसे एक बार फिर पूछती हूँ।

52:38.407 --> 52:41.327
अगर आप बस इस बार दया दिखा दें…

52:41.410 --> 52:44.290
हमले के साथ-साथ कारोबार में रुकावट
डालने का आरोप भी जोड़ना चाहती हो?

52:53.589 --> 52:54.929
क्या वह चली गई?

52:57.635 --> 52:58.715
अरे!

53:00.346 --> 53:03.346
यहाँ से लेकर यहाँ तक।

53:03.432 --> 53:05.982
मैं यहाँ एक ग्राहक के तौर पर आई हूँ।

53:06.060 --> 53:08.060
यह सारे डोर लॉक,

53:09.021 --> 53:10.781
मैं खरीदूँगी। यह लो।

53:11.899 --> 53:13.649
क्या, तुम्हारे घर में 100 दरवाज़े हैं?

53:14.318 --> 53:16.408
इतने सारे क्यों खरीद रही हो?

53:16.487 --> 53:18.027
मेरे पड़ोसी के घर में चोरी हो गई थी।

53:18.113 --> 53:20.693
तो अगर वे अपने
सभी दरवाजों के ताले बदलेंगे,

53:20.783 --> 53:22.653
तो सुरक्षित रहेंगे। मुझे यह दे दो।

53:23.243 --> 53:27.413
क्या लगता है, अगर तुम इतने सारे
डोर लॉक खरीदोगी, तो मैं मान जाऊँगा?

53:27.498 --> 53:29.788
बिल्कुल भी नहीं मानूँगा।

53:30.417 --> 53:31.337
चलो, देखते हैं।

53:36.507 --> 53:38.177
लवली सुंग गया-इन

53:39.551 --> 53:41.681
आप सुंग गया-इन के फैन लगते हो।

53:41.762 --> 53:45.272
अरे, कोरिया में सुंग गया-इन
किसे पसंद नहीं है?

53:45.766 --> 53:49.806
मैं आज उसके कॉन्सर्ट में जाना चाहता था,
लेकिन टिकट बहुत जल्दी बिक गए।

53:56.652 --> 53:57.912
सर, आपको पता है?

53:58.779 --> 53:59.739
धत्।

54:01.615 --> 54:03.405
मैं सुंग गया-इन को थोड़ा-बहुत जानती हूँ।

54:04.535 --> 54:06.115
-सच में?
-हाँ।

54:07.121 --> 54:10.171
मैं एक ऐसे इंसान के बहुत करीब थी

54:11.208 --> 54:12.458
जो उसके बहुत करीबी हैं।

54:13.210 --> 54:15.630
तुम उसके किसी करीबी की करीबी हो?

54:16.505 --> 54:18.755
तुम उसकी करीबी इंसान हो या नहीं?

54:23.262 --> 54:24.142
ऐसा मत करना।

54:25.180 --> 54:28.100
तुम टीचर होने से पहले,
जोंग नान ही की बेटी हो।

54:28.183 --> 54:30.763
क्या लगा कि लोगों को
तुम्हारी बेगुनाही में दिलचस्पी होगी?

54:30.853 --> 54:33.813
लोगों को दिलचस्पी सच में नहीं,
बल्कि अफ़वाहों में है।

54:37.026 --> 54:39.696
देखा, मुझे पता था।

54:39.778 --> 54:41.908
तुम सुंग गया-इन की करीबी कैसे हो सकती हो?

54:41.989 --> 54:43.409
कितनी बेतुकी बात है।

54:43.991 --> 54:47.791
तुम साफ़ झूठ बोल रही हो।
अगर यह सच है, तो मैं उसका भाई हूँ।

54:49.163 --> 54:52.283
वह ऐरे ग़ैरे को दोस्त क्यों बनाएगी।

54:53.959 --> 54:57.009
माँ

55:06.930 --> 55:10.140
बेटी

55:12.686 --> 55:14.226
मुझे अभी ही नींद आई थी।

55:14.897 --> 55:18.567
इतनी सुबह कौन फ़ोन कर रहा है? धत्।

55:25.908 --> 55:27.328
हनी।

55:28.702 --> 55:31.922
क्या है? किसका फ़ोन है?

55:37.044 --> 55:37.914
उठाओ।

55:38.587 --> 55:39.627
अभी उठाओ।

55:47.304 --> 55:48.964
बोम, तुम बोल रही हो?

55:50.099 --> 55:51.439
कैसी हो…

55:54.561 --> 55:55.481
हाँ।

55:56.480 --> 55:57.320
हाँ।

55:58.482 --> 55:59.942
क्या? कौन?

56:03.195 --> 56:05.485
नहीं, मैं नहीं कह रही कि नहीं कर सकती…

56:07.157 --> 56:10.117
ठीक है। हो जाएगा।

56:10.202 --> 56:11.042
तुम…

56:12.663 --> 56:13.533
बोम।

56:14.206 --> 56:15.126
बोम? युन बोम?

56:17.751 --> 56:18.711
उसने फ़ोन काट दिया।

56:19.920 --> 56:22.470
उसने क्या कहा? क्या बात है?

56:23.799 --> 56:26.929
सुंग गया-इन को जानते हो।

56:27.010 --> 56:29.810
तुम्हारी कंपनी वाली ट्रॉट सिंगर?

56:29.888 --> 56:34.848
वह उसके कॉन्सर्ट के लिए टिकट माँग रही है।

56:35.561 --> 56:36.771
क्या?

56:36.854 --> 56:38.564
इस तरह

56:38.647 --> 56:42.527
मैं आज अपनी दुकान बंद करके
उसके कॉन्सर्ट में गया!

56:43.944 --> 56:47.114
यह देखो। क्या तुमने पहले ऐसा कुछ देखा है?

56:47.906 --> 56:52.786
देखो, मुझे खुद सुंग गया-इन ने
यह ऑटोग्राफ दिया है।

56:53.620 --> 56:58.170
"आपका बिज़नेस फलता-फूलता रहे,
शिनसू का चाभी वाला। सुंग गया-इन की ओर से।"

56:58.917 --> 57:00.547
तुम्हारे पास तो नहीं होगा।

57:01.378 --> 57:02.968
कैसे होगा भला।

57:30.032 --> 57:30.912
मिस्टर सुंग?

57:34.286 --> 57:37.366
आप "अपना ख़याल रखना" ऐसा कहकर
चले गए थे। यहाँ क्या कर रहे हो?

57:40.626 --> 57:41.796
आपने ऐसा क्यों किया?

57:42.669 --> 57:43.629
क्या मतलब?

57:44.588 --> 57:47.008
मुझे चाभी वाले ने सब बता दिया।

57:49.885 --> 57:53.345
मेरे घर पर यह सब हुआ था इसलिए किया,
ज़्यादा दिल पर मत लगाना।

57:53.430 --> 57:55.390
किसी के घर पर यह सब हुआ हो,

57:56.016 --> 57:57.686
तो इतने डोर लॉक कौन खरीदता है?

57:58.310 --> 57:59.980
मेरे लिए कौन घुटने टेकेगा?

58:00.687 --> 58:02.937
उसे कॉन्सर्ट का टिकट कौन दिलाएगा?

58:08.320 --> 58:09.910
आप ऐसी क्यों हो?

58:11.698 --> 58:13.908
आप मुझे बिना बताए
मेरे लिए इतना सब करती हो,

58:14.534 --> 58:16.704
पर मेरे साथ रूखा बर्ताव क्यों करती हो?

58:34.721 --> 58:35.561
क्या…

58:44.606 --> 58:47.776
आप अचानक रोने क्यों लगी?

58:51.613 --> 58:53.193
आप दूसरी औरत से मिले थे।

58:55.659 --> 58:57.659
पिछले वीकेंड पर, मैंने आपको

58:58.620 --> 58:59.960
दूसरी औरत के साथ देखा था।

59:02.541 --> 59:03.751
वह सुंदर थी।

59:04.334 --> 59:05.624
बहुत सुंदर थी।

59:07.129 --> 59:10.879
मैंने आपके नाखून तक को भी
नहीं छुआ है, लेकिन…

59:12.092 --> 59:13.262
पर आप…

59:14.761 --> 59:16.271
उसके साथ कॉफ़ी पी रहे थे…

59:18.140 --> 59:19.350
और उसका हाथ पकड़े हुए थे।

59:23.312 --> 59:24.322
तो…

59:26.690 --> 59:29.110
आप इसलिए मुझ पर गुस्सा थी?

59:29.693 --> 59:32.903
आपने मुझे आप पर भरोसा करने को कहा
और दूसरी औरत के साथ यह सब किया।

59:35.574 --> 59:36.784
आप सही कह रही हो, मिस बोम।

59:39.494 --> 59:40.324
क्या?

59:41.079 --> 59:42.289
मैं, सुंग जे ग्यो…

59:44.124 --> 59:45.744
अपना वादा नहीं निभाता,

59:46.460 --> 59:48.300
जितना दिखता हूँ, उतना मज़बूत नहीं हूँ,

59:49.796 --> 59:54.006
और मैं होशियार, संस्कारी,
सभ्य या धैर्यवान नहीं हूँ।

59:59.514 --> 01:00:00.594
मुझे माफ़ कर दो।

01:00:02.976 --> 01:00:04.186
मैं और इंतज़ार नहीं कर सकता।

01:02:05.974 --> 01:02:09.054
हमारे प्लांट हरा नारए में स्वागत है!

01:02:09.644 --> 01:02:12.814
तुम्हारे और जे ग्यो के बीच कुछ
चल रहा है क्या? जुड़वा बच्चों ने देखा था।

01:02:12.898 --> 01:02:17.398
वह शादी के लिए एकदम सही इंसान हैं।
मज़बूत हैं, प्रभावशाली हैं और अमीर हैं।

01:02:17.486 --> 01:02:18.406
क्या आपको यह पसंद है?

01:02:18.487 --> 01:02:20.067
यह क्यों पूछते रहते हो?

01:02:20.155 --> 01:02:23.485
-अगर हम पकड़े गए तो?
-मैं एकदम बढ़िया जगह ढूँढूँगा।

01:02:24.743 --> 01:02:26.653
-यहाँ कोई नहीं है।
-मैंने भरोसा करने को कहा था।

01:02:27.787 --> 01:02:29.667
-मिस्टर सुंग।
-जी, मिस बोम।

01:02:29.748 --> 01:02:31.708
जो मैं पहले नहीं कह पाई, कह दूँ?

01:02:35.754 --> 01:02:37.754
संवाद अनुवादक गुरप्रीत कौर
