WEBVTT

01:05.609 --> 01:06.949
एपिसोड 4

01:10.948 --> 01:11.868
तुम सही समझे।

01:20.165 --> 01:21.665
आख़िरकार…

01:25.963 --> 01:27.213
मैं तुम्हें पहचान गई।

01:33.804 --> 01:36.054
पहचान गई?

01:36.849 --> 01:37.889
ढकघल्बि वाला रेस्टोरेंट।

01:41.603 --> 01:44.143
एक साल पहले

01:48.443 --> 01:49.313
पेट भरकर खाओ!

01:49.403 --> 01:50.863
-जी, बॉस!
-जी, सर!

01:51.530 --> 01:52.870
खाने के लिए शुक्रिया!

01:53.782 --> 01:54.912
सुनिए।

01:55.576 --> 01:58.076
प्लीज़ एक बोतल सोजू दे दीजिए।

01:58.161 --> 01:59.751
ज़रूर, अभी लाता हूँ।

01:59.830 --> 02:00.790
ठीक है।

02:03.417 --> 02:04.377
यह लीजिए।

02:06.128 --> 02:07.628
मैंने उसे पहले कभी यहाँ नहीं देखा।

02:07.713 --> 02:09.583
लगता है कि उसका दिल टूटा है।

02:42.831 --> 02:44.341
अरे, यार।

02:45.626 --> 02:48.546
ढकघल्बि को ऐसे मुँह लटकाकर कौन खाता है?

02:49.755 --> 02:51.715
तुम्हें इसे इस तरह नहीं खाना चाहिए।

02:52.549 --> 02:55.179
ऐसे पीठ को सीधा करके बैठो,

02:56.470 --> 02:57.560
इसको अपनी हथेली पर रखो,

03:01.016 --> 03:05.976
और इसके ऊपर
एक मूली का टुकड़ा, मीट के दो पीस

03:06.647 --> 03:08.107
और उसके ऊपर एक लहसुन रखो।

03:09.942 --> 03:10.782
यह लो।

03:11.902 --> 03:12.742
इसे खा लो।

03:15.364 --> 03:17.614
तुम गाँव वाले हर जगह
अपनी नाक घुसा लेते हो।

03:23.205 --> 03:24.665
तुम यहाँ की रहने वाली नहीं हो ना?

03:25.999 --> 03:26.999
तुम कहाँ से हो?

03:28.085 --> 03:29.085
तुम्हारा नाम क्या है?

03:33.924 --> 03:36.544
क्या पता कल से मेरा नाम ही न रहे।

03:42.599 --> 03:44.599
"खूबसूरत।"

03:48.188 --> 03:50.648
तो क्या इसीलिए तुमने
मुझे मिलने के लिए बुलाया था?

03:55.821 --> 03:58.201
इसी से याद आया, तुमने जो कपड़े पहने हैं…

04:00.242 --> 04:01.952
हाँ, मैंने उस दिन यही कपड़े पहने थे।

04:12.963 --> 04:15.503
सही कह रही हो। ये वही कपड़े हैं।

04:16.425 --> 04:18.005
मैं भी यही सोच रहा था कि

04:18.093 --> 04:21.463
तुमने इसलिए ही मिलने के लिए बुलाया होगा
कि तुमने मुझे पहचान लिया होगा।

04:22.347 --> 04:23.177
हाँ।

04:23.932 --> 04:27.022
तो इसलिए तुम मुझसे मिलना चाहती थी।

04:29.730 --> 04:32.280
सच कहूँ तो, मैंने ना पहचानने का
नाटक किया था।

04:33.233 --> 04:36.943
तुम मेरे स्टूडेंट के अंकल हो, तो शर्म
आ रही थी कि तुमने मुझे उस हाल में देखा।

04:38.196 --> 04:39.236
पर…

04:41.241 --> 04:45.831
मैंने सोचा कि मैं बार-बार तुम्हें
मुझे परेशान करने क्यों देती रही।

04:47.164 --> 04:48.074
तभी मुझे समझ आया कि

04:49.291 --> 04:52.301
भीतर ही भीतर मैं खुद को
तुम्हारा एहसानमंद मान रही थी।

04:55.255 --> 04:57.295
और यही कारण होगा।

05:00.218 --> 05:03.768
तो, आज मैं वह कर्ज़ चुकाने आई हूँ।

05:15.567 --> 05:16.777
अब आखिरी बार…

05:18.779 --> 05:19.659
यह लो।

05:37.964 --> 05:40.424
अब जाकर लग रहा है कि मैंने
तुम्हारा एहसान चुका दिया है।

05:41.843 --> 05:44.003
माफ़ करना कि मैंने तुम्हें
ना पहचानने का नाटक किया।

05:47.224 --> 05:48.224
और उस दिन के लिए

05:49.893 --> 05:51.433
बहुत-बहुत शुक्रिया।

05:54.022 --> 05:55.152
अब मैं चलती हूँ।

06:02.197 --> 06:05.447
क्या तुम मरना चाहती थी,
या वह वाक़ई एक हादसा था?

07:46.009 --> 07:49.929
जब आपका मूड खराब हो,
तब मीठा खाना बढ़िया रहता है। ठीक है?

08:01.858 --> 08:03.698
सियोल में क्या हुआ था?

08:05.278 --> 08:07.198
क्या तुम मुझे बता सकती हो?

08:11.993 --> 08:14.033
मैं तुम्हें अपने बारे में क्यों बताऊँगी?

08:15.997 --> 08:17.247
आख़िर तुम कौन हो?

08:19.334 --> 08:20.164
बोम।

08:26.007 --> 08:30.257
मेरे साथ कुछ वक़्त बिताने के बाद,
तुम सोचते हो कि अब हम दोस्त बन गए हैं।

08:31.888 --> 08:32.808
मिस्टर सुंग जे ग्यो।

08:34.224 --> 08:35.764
हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है।

08:39.604 --> 08:41.684
तो मेरे मामले में अपनी नाक मत घुसाओ।

08:43.733 --> 08:48.903
और मुझे सिर्फ़ अपने भतीजे की टीचर समझो।

08:51.783 --> 08:52.613
तो, मैं चलती हूँ।

08:58.248 --> 08:59.128
मिस बोम।

08:59.791 --> 09:01.881
मिस बोम। यून…

09:47.213 --> 09:48.673
शिनसू हाई स्कूल
सुंग जे ग्यो

09:48.757 --> 09:50.757
सियोल में क्या हुआ था?

09:50.842 --> 09:52.762
क्या तुम मुझे बता सकती हो?

09:55.096 --> 09:57.806
इसीलिए मैं अपना कर्ज़ उतारकर
सब ख़त्म करना चाहती थी।

10:30.006 --> 10:32.506
इस घर में खाने की
कोई मीठी चीज नहीं है, तो जाओ।

10:33.593 --> 10:35.883
चली जाओ। नहीं जाओगी?

10:41.518 --> 10:44.478
क्या है? इसे क्या हो गया है?

11:01.955 --> 11:02.955
छिप जाओ।

11:28.398 --> 11:30.398
माफ़ करना, मेरी वज़ह से आपको चोट लगी।

11:31.651 --> 11:33.611
पर मेरे घर कैसे आना हुआ?

11:34.404 --> 11:36.064
ओह। खैर…

11:36.698 --> 11:40.948
मैं परफ़ेक्ट क्राइम की कल्पना कर रहा था,
लेकिन नौसिखिए के लिए यह आसान नहीं था।

11:43.121 --> 11:46.251
उस दिन तुमने मेरी बहन की वजह से
बहुत परेशानी उठाई, तो…

11:46.332 --> 11:48.712
नहीं, टीचर होने के नाते मेरा फ़र्ज़ था।

11:48.793 --> 11:51.413
फिर भी, बड़ा भाई होने के नाते
शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ।

11:51.504 --> 11:53.124
लक्ज़री सामान देकर शुक्रिया अदा करोगे?

11:53.214 --> 11:55.674
नहीं, यह तो बस ब्रांड का शॉपिंग बैग है।

11:55.758 --> 11:57.598
शारमेटन

12:00.889 --> 12:04.519
वो, मेरे घर पर सिर्फ़
ऐसे ही शॉपिंग बैग पड़े थे।

12:14.527 --> 12:15.357
क्या यह बेकसुक है?

12:20.867 --> 12:22.197
तुम्हें मेरा नंबर चाहिए होगा।

12:22.785 --> 12:26.575
इसे चखने के बाद,
तुम ज़रूर मुझसे संपर्क करना चाहोगी।

12:46.100 --> 12:47.480
मिस बोम, मुझे नाक नहीं घुसानी…

12:47.560 --> 12:50.070
मुझे माफ़ कर दो।

13:04.035 --> 13:05.405
यह वही लड़की है ना?

13:05.495 --> 13:07.955
वाह, तो अब आप एक-दूसरे को
मैसेज भेजने लगे हैं?

13:09.249 --> 13:10.629
नया काम ढूँढ़ने का इरादा है क्या?

13:13.336 --> 13:17.006
मैं पूरी ज़िंदगी यहीं काम करना चाहता हूँ।

13:17.090 --> 13:18.090
ठीक है।

13:18.967 --> 13:19.797
काम पूरा करो।

13:20.385 --> 13:22.675
क्या? आप कहाँ जा रहे हो?
आपको इन्हें हटाना होगा।

13:22.762 --> 13:26.352
आज इतनी कमज़ोरी महसूस हो रही है,
कि मैं कागज़ भी नहीं उठा पाऊँगा। बाय।

13:26.432 --> 13:27.312
कमज़ोरी क्यों…

13:28.935 --> 13:31.105
मैं मरने तक यहीं काम करना चाहता हूँ!

13:31.187 --> 13:33.687
स्पोर्ट्स सेंटर

13:46.619 --> 13:49.919
शिनसू हाई के पीटी टीचर की बात ही अलग है!

13:51.332 --> 13:55.592
यह क्या? तुम महारथी
एक नौसिखिए को नहीं हरा सके?

13:56.170 --> 13:57.380
कोई और है?

13:57.463 --> 14:00.713
क्या कोई है, जो मेरे साथ
दो-दो हाथ करना चाहता है?

14:30.622 --> 14:32.752
-हैलो, सर!
-हैलो, सर!

14:45.178 --> 14:48.478
हम इसे हराने के लिए यहाँ सीखने आए हैं,
पर लगता है कि यही हमें सिखा देगा।

14:49.265 --> 14:52.555
इन्होंने बताया कि स्कूल में एक गुंडा है।

14:52.644 --> 14:53.764
नहीं।

14:53.853 --> 14:54.803
-चुप रहो।
-नहीं।

14:54.896 --> 14:57.936
वह स्कूल आकर अशिष्ट व्यवहार करता है
और इन्हें धमकाता है।

14:58.024 --> 14:59.894
-मत बताओ।
-इन लोगों ने बहुत तकलीफ़ झेली होगी

14:59.984 --> 15:00.984
जो यहाँ आए हैं।

15:02.070 --> 15:04.660
मिस सियो, आपने तो कहा था
कि हमें कहीं जाना है?

15:05.448 --> 15:07.488
खैर… ओह, हाँ।

15:07.575 --> 15:09.495
हमारा एक जानकार मरने की कगार पर है।

15:09.577 --> 15:12.537
-हमें फ्यूनरल हॉल चलना चाहिए।
-हाँ, हमें जल्दी चलना चाहिए।

15:13.122 --> 15:14.672
पर हमें इसके साथ दो-दो हाथ करने चाहिए।

15:15.500 --> 15:18.760
ये टीचर कब से आपके साथ
दो-दो हाथ करना चाहते हैं।

15:20.546 --> 15:23.676
वह अपने बच्चे के टीचरों के साथ
ऐसा बर्ताव करता है?

15:23.758 --> 15:26.848
आर्म बार लगाकर उसका हाथ तोड़कर

15:27.428 --> 15:32.018
फिर नॉर्थ-साउथ चोक देकर
उसे खत्म कर देना चाहिए।

15:35.603 --> 15:39.523
पर आज मैं अपना दिमाग शांत करने आया हूँ
क्योंकि मैं परेशान हूँ।

15:39.607 --> 15:41.777
माफ़ करना, पर अगली बार दो-दो हाथ कर लेंगे।

15:42.485 --> 15:45.775
हे भगवान। अफ़सोस की बात है,
तो हम अगली बार दो-दो हाथ कर लेंगे।

15:48.116 --> 15:49.536
चलो, दो-दो हाथ हो जाएँ।

15:52.286 --> 15:56.206
इसे क्या हो गया है?
आज यह इतने ज़्यादा नखरे क्यों कर रहा है?

15:56.290 --> 15:57.750
टॉप टीम
मुरयोंग

16:20.732 --> 16:22.782
तुम तो काफ़ी दमदार हो, हुँह?

16:25.069 --> 16:27.989
सुनो, क्या तुम्हें उसे दफ़नाने के लिए
कोई अच्छी जगह पता है?

16:28.614 --> 16:30.324
भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

16:40.376 --> 16:42.626
मैंने तुम्हें हरा दिया। बदमाश।

16:43.212 --> 16:45.222
तुम्हारी बाँह टूट जाएगी। टैप करो!

16:46.799 --> 16:49.219
यह तो बहुत ताकतवर है।
आज इतना कमज़ोर क्यों पड़ गया?

16:49.302 --> 16:51.102
-बदमाश।
-वही तो?

16:51.179 --> 16:53.269
ओए, हार मान लो। तुम्हारी बाँह टूट जाएगी।

16:55.600 --> 16:58.900
माफ़ करना।

16:58.978 --> 16:59.858
युन बोम

17:01.981 --> 17:04.531
क्या… मिस बोम इस वक़्त
क्यों फ़ोन कर रही है?

17:11.407 --> 17:12.827
तुम कहाँ जा रहे हो, बदमाश?

17:18.706 --> 17:19.746
फ़ोन उठाइए।

17:23.920 --> 17:24.760
हैलो, मिस बोम।

17:29.383 --> 17:33.593
आपने मुझे घर की बड़ी खामियों के बारे में
नहीं बताया। यह धोखे वाली बात है।

17:34.472 --> 17:38.022
देखिए, जब यार्ड में कीड़े निकल आए थे,
तो मैंने उसे अनदेखा कर दिया था।

17:38.559 --> 17:40.899
इस बार, यहाँ बहुत ततैए

17:41.395 --> 17:43.895
घूम रहे हैं। मैं इस तरह नहीं जी सकती।

17:44.524 --> 17:45.354
ततैए?

17:46.192 --> 17:47.032
ततैए?

17:48.861 --> 17:50.991
अच्छा, अगर तुम्हें
ततैए से छुटकारा पाना है,

17:51.072 --> 17:54.292
तो तुम्हें ऑनलाइन
कोई एक्सपर्ट ढूँढ़ लेना चाहिए।

18:01.040 --> 18:05.590
हम शिनसू हाई स्पोर्ट्स फेस्टिवल के लिए
टीमें तय करने के लिए बॉल निकालेंगे!

18:06.420 --> 18:07.590
इस प्रतियोगिता में,

18:08.339 --> 18:12.599
जीतने वाली टीम के सभी लोगों को
मेडल दिए जाएँगे? हाँ या नहीं?

18:12.677 --> 18:14.257
-हाँ!
-सही कहा।

18:14.345 --> 18:15.885
हाँ!

18:15.972 --> 18:19.892
अब, सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स,
आगे आकर बॉल निकालें।

18:19.976 --> 18:21.096
ऊपर आओ!

18:22.562 --> 18:25.022
हर चीज में निपुण
सुंग हान ग्युल

18:25.106 --> 18:26.396
हान ग्युल!

18:33.698 --> 18:35.028
टीम व्हाइट!

18:35.116 --> 18:36.446
सबसे हैंडसम, सुंग हान ग्युल

18:40.663 --> 18:42.243
टीम व्हाइट!

18:47.587 --> 18:50.127
टीम ब्लू!

18:55.761 --> 18:58.061
टीम ब्लू!

19:00.850 --> 19:03.060
टीम व्हाइट!

19:03.144 --> 19:07.224
बोम, मैं ततैयों की परेशानी की
वजह से ऐप में किसी को ढूँढ़ रही थी

19:07.315 --> 19:09.315
और मुझे एक बहुत अच्छा शख्स मिला है।

19:09.400 --> 19:10.490
यह पढ़ो।

19:11.193 --> 19:12.233
टीम ब्लू!

19:12.320 --> 19:13.450
यह क्या है?

19:13.529 --> 19:16.869
"हैलो। मैं शिनसू का सॉन्ग जूंग-की,

19:17.366 --> 19:19.196
यानि अमीर घर का सबसे छोटा बेटा हूँ।"

19:19.285 --> 19:21.115
"मैं सार में अपना परिचय देना चाहूँगा।"

19:21.954 --> 19:25.584
"जब मैं छोटा था, तो मैंने कॉकरोच को
रेंगते देखते हुए रेंगना सीखा था।"

19:26.167 --> 19:28.497
"मैंने भोजन को लेकर
चींटियों के साथ लड़ाई की

19:28.586 --> 19:30.416
और मच्छरों के साथ लगातार होती जंग ने

19:30.504 --> 19:34.254
मुझे एक तरह का
कीटनाशक एक्सपर्ट बना दिया था,

19:34.342 --> 19:38.562
खासकर, ततैयों को निपटाने के मामले में।"

19:38.638 --> 19:42.598
"मुझे रस चूसने वाले कीड़े
बर्दाशत नहीं हैं,

19:42.683 --> 19:45.223
इसलिए मैं ततैयों को देखते ही मार डालता,

19:45.311 --> 19:48.571
लोग मजाक में कहा करते, 'क्या यह
मधुमक्खी पालने वाले परिवार से है?'"

19:48.648 --> 19:51.148
"यह ततैयों से छुटकारा पाने में
इतना माहिर क्यों है?"

19:51.233 --> 19:54.983
"इसलिए, मुझे 'ततैयों का उत्तराधिकारी'
होने का ख़िताब दिया गया।"

19:55.071 --> 19:57.621
"क्या आपके घर पर ततैयों का छत्ता है?"

19:57.698 --> 19:59.788
"क्या आज आपको ततैए ने काटा है?"

19:59.867 --> 20:02.577
"ऐसा है, तो प्लीज़ मुझसे
ततैयों के उत्तराधिकारी से संपर्क करें।"

20:02.662 --> 20:04.002
"सिर्फ़ 20,000 वॉन में,

20:04.080 --> 20:08.210
"मैं हर चीज से छुटकारा दिला दूँगा। हाथ भी
चिपचिपे ना होने की गारंटी देता हूँ"?

20:08.709 --> 20:09.549
क्या लगता है?

20:09.627 --> 20:12.507
सुनने में माहिर लगता है ना?

20:12.588 --> 20:14.588
-वाकई माहिर लगता है।
-"उत्तराधिकारी है।"

20:14.674 --> 20:16.294
अगला नंबर है, मिस सो हाय सुक

20:16.384 --> 20:18.294
और मिस युन बोम का। प्लीज़ ऊपर आ जाइए।

20:18.386 --> 20:21.176
अच्छा। इनकी बारी में क्या निकलेगा?

20:21.847 --> 20:24.187
चलो।

20:25.059 --> 20:27.309
टीम ब्लू!

20:28.396 --> 20:30.476
अगली हैं, मिस युन बोम।

20:32.858 --> 20:35.448
टीम व्हाइट!

20:36.904 --> 20:38.694
यह सही नहीं है।

20:39.949 --> 20:43.159
ज़रा देखो। यह दिखने में
कोरियन फ़ूड बुफ़े लग रहा है।

20:43.744 --> 20:47.624
टीम ब्लू में सिर्फ़ फ़र्मेंटेड
हरे प्याज़ की किमची और अचार जैसे लोग हैं।

20:50.001 --> 20:53.421
बोम, इनकी बात मत सुनना।
कुछ मत बोलना या गुस्सा मत होना।

20:53.504 --> 20:54.964
अचार?

20:55.589 --> 20:59.469
आप ही सूखी मछली की तरह झुर्रीदार हैं।
आप अचार किसे कह रहे हैं?

20:59.552 --> 21:01.222
मैं आपकी बात नहीं कर रहा था।

21:01.303 --> 21:02.383
उससे फर्क़ नहीं पड़ता।

21:02.471 --> 21:03.471
शांत हो जाओ।

21:03.556 --> 21:07.806
उस दिन शिक्षा अधीक्षक
और गवर्नर आ सकते हैं।

21:07.893 --> 21:10.893
शायद इसलिए ही मिस्टर होंग हंगामा
कर रहे हैं, क्योंकि वे बुरे दिखेंगे।

21:12.314 --> 21:14.064
अन्याय सह लो।

21:14.150 --> 21:15.950
देखिए, ऐसा मत कीजिए।

21:16.027 --> 21:19.447
न्याय करने के लिए, टीम के बस
एक सदस्य की अदला-बदली कर लेते हैं।

21:20.614 --> 21:22.944
यह मत बोलना कि क्या सही है।

21:23.743 --> 21:27.323
ख़ैर, मुझे नहीं पता। मैं ऐसे ही टीमों की
अदला-बदली करने को नहीं कह सकता।

21:27.413 --> 21:29.703
जब तक कोई टीम बदलना न चाहे।

21:30.583 --> 21:31.623
मिस बोम।

21:32.209 --> 21:33.919
तुम अपनी मर्ज़ी से टीम बदलना चाहती हो।

21:35.337 --> 21:36.507
क्या कहती हो?

21:38.049 --> 21:38.969
मैं क्यों…

21:40.801 --> 21:41.891
रुकिए, मिस्टर होंग।

21:47.183 --> 21:48.383
युन बोम

21:52.772 --> 21:53.782
मिस्टर होंग।

21:53.856 --> 21:55.026
युन

22:03.616 --> 22:05.536
आखिर सफ़ेद बॉल कहाँ गई?

22:06.160 --> 22:08.540
वह इस तरह फ़ैसला कैसे बदल सकते हैं?

22:09.246 --> 22:11.876
वह हाथ लगे वर्ल्ड कप के नतीजे भी
क्यों नहीं बदल देते?

22:15.294 --> 22:17.334
मैं उससे बदला कैसे लूँ?

22:18.089 --> 22:20.549
उसके कहने पर क्या मुझे
टीम ब्लू में शामिल होना ही पड़ेगा?

22:50.246 --> 22:51.116
मुँह खोलो।

22:55.543 --> 22:56.663
-स्वाद है।
-सच में?

22:58.879 --> 23:00.589
इसे खाकर जल्दी से ठीक हो जाओ, ठीक है?

23:25.072 --> 23:27.452
टीचर सर्टिफ़िकेशन एग्ज़ाम पास
करने पर बधाई हो।

23:33.789 --> 23:35.709
आपका बेकसुक कमाल का होता है।

23:35.791 --> 23:36.961
याय!

23:58.314 --> 24:01.144
इसका स्वाद, मेरे पापा के बनाए
बेकसुक जैसा कैसे हो सकता है?

24:05.362 --> 24:09.162
इसे चखने के बाद,
तुम ज़रूर मुझसे संपर्क करना चाहोगी।

24:14.580 --> 24:16.380
वकील चवेह इ जून

24:25.090 --> 24:26.050
अरे, हाँ।

24:34.141 --> 24:35.521
आ रही हूँ।

24:45.986 --> 24:47.656
आप ततैयों के उत्तराधिकारी हैं, है न?

25:06.840 --> 25:07.970
प्लीज़ इस तरफ आइए।

25:27.486 --> 25:29.616
वह पेड़ देखा, जिस पर
"सुंग जे ग्यो" लिखा है?

25:29.697 --> 25:31.527
मेरे ख्याल से यही इसकी वजह है।

25:31.615 --> 25:34.945
देखिए, मैंने इसे कभी अच्छे से
पानी नहीं दिया।

25:35.035 --> 25:38.415
क्योंकि मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि
यह ज़िंदा रहे या मुर्झा जाए।

25:38.998 --> 25:41.088
लेकिन यह बहुत मज़बूत है।

25:41.166 --> 25:44.756
इसे अच्छे से बढ़ते हुए देखकर
मुझे इसे देने वाले की याद आ जाती है।

25:46.922 --> 25:51.142
मैंने इंटरनेट पर देखा है कि लोग आमतौर पर
गैसोलीन या लैकर स्प्रे इस्तेमाल करते हैं।

25:51.719 --> 25:53.429
आप इसे कुल्हाड़ी से कैसे हटाएँगे?

25:56.015 --> 26:01.305
अगर आपको पेड़ की चिंता है, तो यह
टूटे या ख़राब हो, मुझे फ़र्क नहीं पड़ेगा।

26:01.395 --> 26:02.565
तो चिंता मत कीजिए।

26:55.324 --> 26:56.534
काम हो भी गया?

26:57.826 --> 27:00.286
मैं अपना वॉलेट ले आती हूँ।
आपके 20,000 वोन हुए, है ना?

27:02.831 --> 27:04.711
मैं ऐसी इंसान नहीं हूँ।

27:04.792 --> 27:07.592
यक़ीनन आपने अपनी पूरी ज़िंदगी
कीड़ों की वजह से परेशानी झेली होगी।

27:07.669 --> 27:09.339
तो मुझे आपको भुगतान करना चाहिए।

27:16.387 --> 27:17.467
वैसे,

27:18.972 --> 27:20.892
क्या आप उस वाले को भी हटा देंगे?

27:21.767 --> 27:24.107
मुझे लगता है कि उस पर भी
जल्दी कीड़े लग जाएँगें,

27:24.186 --> 27:26.726
अगर क़ीमत सही मिलेगी,
तो इसे भी हटाना चाहती हूँ।

27:31.068 --> 27:32.238
आपका मतलब 20,000 वोन लगेंगे?

27:33.445 --> 27:34.655
प्लीज़, इसे अभी हटा दीजिए।

27:58.512 --> 28:01.352
सर, थोड़ा ब्रेक लेकर यह पी लीजिए।

28:02.141 --> 28:03.691
इसमें कितने अनाज हैं?

28:14.987 --> 28:17.407
कितना अच्छा कर्मचारी है।

28:21.160 --> 28:23.080
अगर पहले पता होता

28:23.162 --> 28:26.172
कि यह इतनी शांति से काम करने वाला
इतना अच्छा कर्मचारी है,

28:26.248 --> 28:28.128
तो मैं पहले ही इससे मदद के लिए बुला लेती।

28:32.796 --> 28:33.666
उसका फ़ोन है।

28:35.424 --> 28:36.674
मिस्टर चवेह इ जून।

28:37.426 --> 28:39.096
बेकसुक के लिए शुक्रिया।

28:39.178 --> 28:41.848
जैसा आपने कहा था, मैं ख़ुद को
आपको फ़ोन करने से रोक नहीं पाई।

28:42.389 --> 28:44.599
इसका स्वाद बिलकुल वैसा ही है,
जिसकी मुझे तलाश थी।

28:45.309 --> 28:47.939
खासकर बाद में आने वाला
इसका खट्टा-मीठा स्वाद।

28:48.020 --> 28:51.280
मुझे किसी भी रेस्टोरेंट में
यह स्वाद नहीं मिला।

28:55.027 --> 28:57.027
सच में? क्या आप
मुझे सीक्रेट रेसिपी बता देंगे?

28:57.613 --> 29:00.613
ठीक है। फिर 24 तारीख़ को शाम 5:00 बजे

29:00.699 --> 29:02.659
मैं आपसे दो कप कॉफी में मिलूँगी।

29:51.166 --> 29:52.456
याहू!

30:02.052 --> 30:03.392
"याहू"?

30:08.141 --> 30:09.061
तो…

30:13.397 --> 30:16.687
उसका अंकल… ततैयों का उत्तराधिकारी है?

31:06.491 --> 31:08.791
इसे पूरा कर लिया?
ऐसा कुछ है, जो समझ ना आया हो?

31:09.620 --> 31:10.460
हाँ, है।

31:11.079 --> 31:12.119
तो मुझसे पूछा क्यों नहीं?

31:13.248 --> 31:15.418
अगर मैं तुम्हारी जगह होती,
तो मैं तुम्हें ना सिखाती।

31:17.169 --> 31:18.379
तुमने मुझे ग़लत समझ लिया है।

31:18.879 --> 31:21.839
अगर मैं तुम्हें थोड़ा सिखा दूँगा,
तो तुमसे हार नहीं जाऊँगा।

31:23.508 --> 31:24.348
ऐसा है?

31:26.303 --> 31:27.503
तो फिर मुझे सिखाओ।

31:30.098 --> 31:33.478
इनको एक-एक करके कैलकुलेट
करने के बजाय एक सूची बना लो।

31:34.061 --> 31:37.271
एक से दस तक सिग्मा के…

31:37.356 --> 31:38.646
के का घन बराबर है…

31:39.816 --> 31:40.896
दो बटा दस…

31:46.198 --> 31:47.408
यह हुआ, 3025।

32:10.222 --> 32:11.102
मुझे पता था।

32:11.640 --> 32:13.190
तुम क्या कर रही हो?

32:13.767 --> 32:16.147
पता था कि तुम एथलेटिक नहीं हो।

32:17.771 --> 32:19.731
टीम व्हाइट के कप्तान शैतान हान ग्युल।

32:20.899 --> 32:23.779
क्या तुमने मुझे कभी हँसते हुए देखा है?

32:26.697 --> 32:28.657
तुम मुझे स्पोर्ट्स फेस्टिवल पर
हँसता देखोगे।

32:29.825 --> 32:32.575
क्योंकि मैं तुम्हें हरा दूँगी।

32:35.539 --> 32:37.839
उस दिन साथ में फ़ोटो खींचेंगे।

32:39.042 --> 32:42.512
मैं अपनी शैतानी हँसी हँसते हुए
लूज़र के साथ फ़ोटो खिंचवाना चाहती हूँ।

32:56.435 --> 32:57.475
बहुत गर्मी है।

33:00.689 --> 33:01.529
खैर,

33:02.107 --> 33:05.607
मैंने पूरी तरह भेष बदल लिया था।
तुम्हें कैसे पता चला?

33:06.403 --> 33:10.733
मिस्टर सुंग जे ग्यो, तुम्हारे अलावा और कौन
अपने हाथ पर ड्रैगन टैटू बनवाएगा?

33:13.285 --> 33:16.455
मैंने मिस सियो को फ़ोन पर
तुमसे बातचीत करते सुन लिया था।

33:17.122 --> 33:18.672
मुझे लगा कि तुम्हें मदद की ज़रूरत है।

33:19.499 --> 33:22.169
मैंने कहा था कि मेरे मामले में
नाक मत घुसाना।

33:22.794 --> 33:24.084
क्या तुम स्टॉकर हो?

33:24.921 --> 33:27.761
स्टॉकर तो लोगों को नुकसान
पहुँचाने के लिए लोगों के पीछे पड़ते हैं।

33:28.508 --> 33:29.968
मैं तुम्हारी मदद करना चाहता था।

33:31.303 --> 33:32.133
देखो।

33:32.971 --> 33:35.891
मैंने तुम्हें ततैयों से छुटकारा दिलवाया
और पेड़ काटा। क्या गलत किया?

33:35.974 --> 33:37.804
किसी के ना चाहने पर
कुछ भी करना बदतमीज़ी है।

33:37.893 --> 33:39.013
मैं…

33:42.647 --> 33:45.937
मुझे लगा कि मेरी वजह से तुम उदास हो,
तो तुम्हें खुश करना चाहता था।

33:46.026 --> 33:48.606
बिना माँगे मदद करने से तुम तकलीफ़ देते हो।

33:51.531 --> 33:52.661
"तकलीफ़"?

33:55.160 --> 33:57.210
क्या तुमने अभी "तकलीफ़" कहा?

33:59.456 --> 34:00.456
40,000 वोन हुए ना?

34:03.084 --> 34:05.544
बाहर जाने का रास्ता वहाँ है।

34:12.511 --> 34:15.431
मैं वैसे भी जाने वाला था, ठीक है?

34:15.514 --> 34:18.554
बहुत सारे लोग मेरी सर्विस माँग रहे हैं।

34:19.684 --> 34:21.014
हे भगवान।

34:21.603 --> 34:23.313
इस तरह तो मैं वाक़ई अमीर हो जाऊँगा!

34:27.108 --> 34:28.398
इसे भावनाओं की कद्र ही नहीं है।

35:15.866 --> 35:17.946
इसने कल भी किसी को पीटा था।

35:18.660 --> 35:21.210
पता नहीं यह आज किसे पीटने जा रहा है?

35:22.998 --> 35:25.378
जब मैंने उसे बताया था,
उसे तभी समझ जाना चाहिए था।

35:25.458 --> 35:26.998
वह यहाँ वापस क्यों आया?

35:30.797 --> 35:32.297
अब हद तय कर लो, बोम।

35:33.717 --> 35:35.217
वह तुम्हारे स्टूडेंट का अंकल है।

35:50.275 --> 35:51.605
मुझे बहुत स्वादिष्ट लगा था।

35:52.193 --> 35:54.863
जानती हूँ खाली डिब्बा लौटाना अशिष्टता है,

35:54.946 --> 35:56.526
पर मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं था।

35:56.615 --> 35:57.905
इसलिए कॉफी मैं ख़रीदूँगी।

36:05.165 --> 36:06.915
इस कैफ़े की पहचान है…

36:09.419 --> 36:12.719
कॉफी, शंगह्वा चाय और कोहड़े की खीर।

36:13.965 --> 36:17.595
यहाँ पारंपरिक संगीत और
हिप-हॉप का मेल किया हुआ है।

36:18.553 --> 36:21.553
मुझे एसिडिटी वाली कॉफी पसंद है,
जैसे इथियोपियन सिडामो

36:21.640 --> 36:23.190
या केन्या अमेरिकानो।

36:24.059 --> 36:26.769
लेकिन इस इलाके का हर कैफ़े
रोबस्टा का इस्तेमाल करता है।

36:26.853 --> 36:30.813
अगर तुम्हें एसिडिटी वाली कॉफी पसंद है, तो
रोडियो स्ट्रीट पर कमिल कॉफी है।

36:30.899 --> 36:33.029
क्या? वह मेरी पसंदीदा कॉफी शॉप है।

36:33.735 --> 36:35.275
उनका सिग्नेचर आइटम ट्राई किया है?

36:36.029 --> 36:36.909
ऑरेंज आइन्स्पैनर।

36:42.243 --> 36:43.823
यह रही आपकी कोहड़े की खीर।

36:47.499 --> 36:50.839
आपने यह ट्राई भी नहीं किया। यहाँ का
ख़ास आइटम कोहड़े की खीर है।

36:58.343 --> 37:00.673
वैसे, तुम सवाल नहीं पूछ रहे हो।

37:01.554 --> 37:02.384
जी?

37:03.223 --> 37:04.263
कैसा सवाल?

37:04.349 --> 37:08.479
मुझसे यहाँ हर कोई एक सवाल पूछता है।

37:09.104 --> 37:10.854
"तुम यहाँ क्यों आई हो?"

37:10.939 --> 37:12.649
"सियोल में क्या हुआ था?"

37:12.732 --> 37:14.362
क्योंकि कुछ बातों से

37:15.318 --> 37:17.318
ज़ख़्म हरा हो जाता है।

37:20.740 --> 37:21.700
गाँव के लोग,

37:22.742 --> 37:25.712
हमेशा अपनी नाक घुसाते रहते हैं।
उनको हदें बनाकर रखना नहीं आता।

37:26.538 --> 37:30.998
वे दिलचस्पी दिखाते हुए दखल देते हैं
और सवालों के ज़रिए पूछताछ करते हैं।

37:33.753 --> 37:35.503
ऐसा लगा कि जैसे

37:35.588 --> 37:37.968
तुमने मेरे मन की बात कह दी हो।

37:38.049 --> 37:42.849
जब हम जैसे लोगों को सबसे ज़्यादा
ज़रूरत होती है, शानदार बेपरवाही की।

38:15.754 --> 38:17.044
बेचारा मैं,

38:18.757 --> 38:20.797
मैं उनकी बातें सुनने के लिए
वहाँ गया ही क्यों?

38:24.512 --> 38:25.352
पर, बेटा…

38:26.514 --> 38:28.554
मैं पुराने ख़यालात वाला हूँ,

38:29.142 --> 38:30.902
तो मैं किसी को पसंद करूँ, तो जताता हूँ,

38:30.977 --> 38:34.227
और अगर उन्हें मदद चाहिए हो,
तो मदद करता हूँ। मुझे इतना ही पता है।

38:35.440 --> 38:39.740
सियोल के लोग जिस हद की बात करते हैं,
मुझे नहीं पता कि वह कहाँ रखनी होती है।

38:41.112 --> 38:42.282
बोम-सिक, तुम बताओ?

38:44.074 --> 38:47.244
तुम्हें शानदार बेपरवाही का मतलब पता है?

38:47.827 --> 38:48.907
क्या तुम्हें

38:48.995 --> 38:52.625
हद पार किए बिना अपनी माँ से
सुलह करने का कोई तरीका पता है?

38:56.127 --> 38:58.467
कुछ तो बोलो, बोम-सिक।

39:22.695 --> 39:26.785
सच में, यह सारा बोम ने खाया है?

39:26.866 --> 39:30.116
अब मैंने डिलीवरी कर दी है, अब मुझे बताइए।

39:31.412 --> 39:34.842
आपका अपनी बेटी से संपर्क कैसे टूट गया?

39:43.091 --> 39:43.931
उन पर केस करूँगी।

39:44.801 --> 39:48.641
ग़लती पेरेन्ट्स की है। तो मुझे
इस तरह बेइज़्ज़त क्यों होना पड़ा?

39:49.347 --> 39:50.347
मत करना।

39:53.726 --> 39:54.806
माँ।

39:55.436 --> 39:58.226
आपने अभी… क्या कहा?

39:59.482 --> 40:02.112
तुम टीचर होने से पहले
जोंग नान ही की बेटी हो।

40:02.944 --> 40:06.864
"व्यभिचारी टीचर जोंग नान ही की बेटी है।"
"एक शादीशुदा आदमी के साथ कांड।"

40:06.948 --> 40:10.198
अगर ऐसे आर्टिकल छप गए
तो इसका झटका कौन झेलेगा?

40:10.285 --> 40:13.165
माँ, आप इन हालातों में भी आप
सिर्फ़ अपने बारे में सोचती हैं?

40:13.913 --> 40:17.123
अभी, अपनी बेगुनाही साबित करने का
यही इकलौता तरीका है।

40:17.709 --> 40:20.049
तो क्या लोगों को तुम्हारी बेगुनाही
जानने में दिलचस्पी होगी?

40:20.128 --> 40:23.338
लोगों को सच में नहीं,
बल्कि अफ़वाहों में दिलचस्पी है।

40:29.554 --> 40:30.634
पापा।

40:33.433 --> 40:35.893
जो करना है, वह करना तो पड़ेगा।

40:37.353 --> 40:38.933
मैं यह बात दबाना नहीं चाहती।

40:39.022 --> 40:41.152
अगर बात दब गई, तो इसे उठाना मुश्किल होगा।

40:41.774 --> 40:46.694
मैं आखिरकार… ऐसी टीचर बनकर रह जाऊँगी
जिसका स्टूडेंट के पेरेन्ट के साथ चक्कर था।

40:46.779 --> 40:47.619
प्लीज़?

40:49.574 --> 40:50.404
बोम।

40:52.160 --> 40:53.370
क्या यह…

40:56.247 --> 40:57.327
वाक़ई सच नहीं है?

41:03.379 --> 41:05.379
मैंने ऐसा सिर्फ़ अपनी खातिर नहीं कहा था।

41:05.465 --> 41:07.215
बोम को बहुत मुश्किल हालात झेलने पड़ते।

41:07.800 --> 41:10.720
क्योंकि वह सेलिब्रिटी
जोंग नान ही की बेटी है,

41:10.803 --> 41:13.593
तो मामला बढ़ा-चढ़ाकर और
तोड़-मरोड़कर बताया जाता।

41:15.266 --> 41:17.686
फिर भी, वह आपकी बेटी है।

41:18.269 --> 41:20.819
मुझे उस वक्त बोम के साथ
ऐसा नहीं करना चाहिए था।

41:23.191 --> 41:24.611
इसी से याद आया…

41:30.949 --> 41:32.289
यह सब क्या है?

41:33.409 --> 41:36.709
बोम ने केस करने के लिए सबूत इकट्ठा किए थे।

41:41.334 --> 41:43.124
अब हमें बोम मिल गई है,

41:43.211 --> 41:46.051
मैं फिर से केस लड़ना चाहता हूँ।

41:47.465 --> 41:50.045
मुझे लगता है कि ऐसा करके ही
हम उसे मना सकते हैं।

41:50.802 --> 41:55.022
वकील चवेह, क्या आप
हमारी एक बार मदद कर देंगे?

42:01.479 --> 42:02.359
टीम ब्लू के पेरेन्ट्स

42:05.483 --> 42:06.523
टीम व्हाइट के पेरेन्ट्स

42:09.946 --> 42:10.946
पेरेन्ट टीचर मीटिंग

42:11.030 --> 42:15.410
आपको पता है ना कि टीचर और स्टूडेंट की
दो टीमें बनाई गई हैं, है ना?

42:15.493 --> 42:16.653
-हाँ।
-हाँ।

42:16.744 --> 42:17.904
प्रिंसिपल साहब,

42:18.538 --> 42:21.288
मुझे लगता है कि यहाँ उपस्थित
एक शख्स ऑफिशियल मेंबर नहीं है।

42:21.374 --> 42:22.414
क्या कहा?

42:24.460 --> 42:25.340
मेरी बात हो रही है।

42:31.467 --> 42:34.597
मैं सेकेंड ईयर में पढ़ रही चोय से जिन का
बड़ा भाई चवेह इ जून हूँ।

42:35.972 --> 42:38.812
यहाँ मेरे पेरेन्ट्स का आना सही होता,

42:38.891 --> 42:41.061
लेकिन वे उद्घाटन के कारण बहुत व्यस्त हैं,

42:41.853 --> 42:44.143
तो उनकी जगह मैं आया हूँ।

42:44.731 --> 42:47.991
"उनकी जगह"?
यहाँ कोई मोहल्ले की मीटिंग नहीं चल रही है।

42:53.448 --> 42:56.538
मैंने पेरेन्ट टीचर मीटिंग के
नियमों को रिव्यू किया है,

42:56.617 --> 42:58.617
ऐसा करके कोई
कानूनी उल्लंघन नहीं हुआ है।

42:59.120 --> 43:00.040
मैं आपको बता दूँ,

43:00.121 --> 43:01.461
स्कूल के नियम और नीतियाँ

43:01.539 --> 43:03.539
मैं एक वकील हूँ।

43:09.255 --> 43:10.295
पहली बात यह है,

43:10.381 --> 43:14.221
क्या टीम व्हाइट में से कोई पेरेन्ट
टीम व्हाइट का लीडर बनना चाहता है?

43:21.225 --> 43:23.265
बोम-सिक, माँ आ गई है।

43:23.353 --> 43:24.683
-हैलो।
-हैलो।

43:24.771 --> 43:26.071
आप आ गईं।

43:26.147 --> 43:27.187
-मैं अभी आती हूँ।
-ठीक है।

43:28.733 --> 43:29.893
बोम-सिक।

43:36.824 --> 43:38.074
क्या?

43:39.369 --> 43:41.959
अरे यार, यह यहाँ पड़ी थी।

43:42.038 --> 43:44.208
ज़रूर पिछली बार यहाँ छूट गई होगी।

43:44.290 --> 43:47.000
बोम-सिक, मैंने यह बॉल निकाली थी।

43:47.085 --> 43:48.505
क्या तुम्हें यह चाहिए?

43:48.586 --> 43:49.756
-बताओ?
-टीम व्हाइट।

43:51.464 --> 43:55.294
सुनो, माँ ने स्पोर्ट्स फेस्टिवल पर
जीतने के लिए एक प्लान बनाया हुआ है।

44:01.766 --> 44:07.226
सुनो, बोम-सिक, मैं हर हाल में जीतकर
तुम्हारे लिए मेडल लेकर आऊँगी।

44:07.313 --> 44:08.433
तुम्हें मुझ पर भरोसा है ना?

44:13.111 --> 44:14.321
मैं बनूँगा।

44:17.657 --> 44:18.907
कोई आपत्ति है?

44:21.828 --> 44:25.078
ठीक है। अब टीम व्हाइट का
लीडर तय हो गया है।

44:25.164 --> 44:28.244
टीम ब्लू का क्या? उसका लीडर कौन बनेगा?

44:33.464 --> 44:34.714
मैं बनूँगा।

44:34.799 --> 44:38.429
से-जिन ने मुझे बताया कि
तुम टीम ब्लू में हो।

44:39.387 --> 44:40.557
मैं टीम ब्लू में हूँ, पर…

44:41.139 --> 44:44.519
से-जिन इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल पर जीतने का
बिलकुल पक्का इरादा कर चुकी है।

44:44.600 --> 44:46.650
मेरा भी पक्का इरादा है।

44:47.311 --> 44:50.651
चाहे जो हो जाए, अंत में मेडल
मेरी ही गर्दन पर सजेगा।

44:57.071 --> 45:00.291
बहुत बढ़िया। यह फैसला कितनी जल्दी हो गया।

45:00.366 --> 45:02.246
तो यही तय रहा।

45:02.326 --> 45:03.576
अब आप दोनों,

45:03.661 --> 45:06.831
क्यों ना आप दोनों आगे आकर हाथ मिला लो?

45:12.753 --> 45:14.043
करीब आओ।

45:46.329 --> 45:49.079
सुनो, एक्सरसाइज़ करने से
स्टैमिना बढ़ता है।

45:49.832 --> 45:51.212
इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल पर,

45:51.292 --> 45:54.262
लोग रस्साकशी पर सबसे ज़्यादा ध्यान देंगे,

45:54.337 --> 45:56.507
और स्टैमिना बढ़ाकर ही जीत हासिल होगी।

45:57.089 --> 45:59.799
तो पक्का कर लो कि सबकी पूरी
तैयारी हो, ठीक है?

45:59.884 --> 46:00.964
-जी, सर!
-जी, सर!

46:01.052 --> 46:01.972
इंसट्रक्टर

46:02.053 --> 46:03.213
अंकल।

46:03.304 --> 46:04.634
क्या हमें यह सब करना ज़रूरी है?

46:04.722 --> 46:06.142
हाँ, ज़रूरी है।

46:06.224 --> 46:08.344
मतलब, हमें इस दिन मज़े करने चाहिए।

46:08.434 --> 46:09.934
हमें जीतने के लिए यह करना ज़रूरी है?

46:10.019 --> 46:12.019
हाँ, तो ध्यान रहे।

46:13.731 --> 46:18.401
मुकाबला भले ही तकलीफ़ दे,
पर इससे आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलती हैं।

46:18.486 --> 46:21.066
और इस स्पोर्ट्स फेस्टिवल के ज़रिए,

46:21.155 --> 46:23.195
तुम सब यह सबक सिखोगे।

46:23.282 --> 46:25.622
यहाँ सबक कौन सीखना चाहता है?

46:26.369 --> 46:27.909
देख नहीं रहे कि सबको नींद आ रही है?

46:35.711 --> 46:36.671
तुम्हें नींद आ रही है?

46:36.754 --> 46:38.084
नहीं, सर!

46:38.172 --> 46:39.972
ठीक है, सभी अपनी आँखें खोल लो!

46:40.633 --> 46:42.293
तुम मरने के बाद सो सकते हो।

46:43.844 --> 46:46.804
अब, सभी सामने पड़ी रस्सी को उठा लो।

46:49.308 --> 46:50.688
जल्दी करो!

46:51.936 --> 46:55.566
ट्रेनिंग के बाद मैं तुम्हारी
साँसें चैक करूँगा।

46:56.148 --> 47:00.568
अगर तुम्हारे मुँह से टूथपेस्ट की गंध आई,
तो मतलब तुमने ठीक से ट्रेनिंग नहीं की है।

47:00.653 --> 47:03.773
अब से, जब तक तुम्हारी साँसों की गंध
एंचोवीज़ जैसी ना हो जाए,

47:03.864 --> 47:05.734
रस्सी खींचो। समझ गए?

47:05.825 --> 47:07.195
-जी, सर!
-जी, सर!

47:08.911 --> 47:10.291
खींचो!

47:10.371 --> 47:11.871
खींचो!

47:12.957 --> 47:13.787
ओए, खींचो!

47:13.874 --> 47:15.494
खींचो!

47:18.504 --> 47:20.214
खींचो!

47:26.137 --> 47:27.467
खींचो!

47:34.103 --> 47:36.643
जोर लगाकर खींचो! टीम व्हाइट!

47:36.731 --> 47:39.151
मान लो कि उनका वज़न एक हज़ार किलो है

47:39.734 --> 47:42.604
और हमारा वज़न 900 किलो है।

47:43.321 --> 47:45.331
अगर वे एक लाइन में खड़े हुए…

47:46.741 --> 47:48.371
और हम दो लाइन में खड़े हुए,

47:48.993 --> 47:52.203
क्योंकि उनका एक हज़ार किलो का बल
तिरछे होकर रस्सी खींचेगा…

47:52.288 --> 47:53.118
सर।

47:54.290 --> 47:56.500
हम इस जानकारी का क्या करेंगे?

47:58.586 --> 48:00.626
जनरल कांग कम-चन ने एक बार कहा था

48:01.213 --> 48:04.673
कि बुद्धि हमेशा बल को हरा देती है।

48:04.759 --> 48:08.889
आपको और जनरल को यह बात नहीं पता होगी
क्योंकि आप ज़िंदगी में कभी नहीं हारे हैं।

48:08.971 --> 48:10.891
अगर हार मान ली जाए,
तो ज़िंदगी आसान हो जाती है।

48:11.641 --> 48:14.151
तुम सबको ज़रूर भूख लगी होगी।
चलो, खाने चलते हैं।

48:15.519 --> 48:17.439
मैटिस डोनट्स!

48:29.283 --> 48:31.743
ये वही मैटिस डोनट्स हैं ना,
जो इन्स्टार पर वायरल हुए थे?

48:31.827 --> 48:33.827
सियोल में भी ये मुश्किल से मिलते हैं।

48:33.913 --> 48:35.743
कब तक तुम बस चावल खाते रहोगे?

48:46.884 --> 48:50.384
यह गाढ़ी क्रीम और
सॉफ्ट, फ़्लफ़ी पेस्ट्री देखो।

48:50.471 --> 48:53.731
देखो, यह सियोल का स्वाद है।

49:00.356 --> 49:02.486
स्ट्रेटेजी मीटिंग में आने वाले

49:02.566 --> 49:05.026
स्टूडेंट्स को हर बार
अलग मिठाई दी जाएगी।

49:05.111 --> 49:06.741
और अगर टीम ब्लू जीत गई,

49:08.698 --> 49:12.198
तो सियोंगसु-डोंग में
एक्लानी की सबसे बेहतरीन

49:12.284 --> 49:13.574
साल्ट ब्रेड खिलाई जाएगी।

49:13.661 --> 49:15.331
टीम ब्लू विजयी हो!

49:16.247 --> 49:18.037
-टीम ब्लू!
-टीम ब्लू!

49:18.124 --> 49:20.454
-टीम ब्लू!
-टीम ब्लू!

49:20.543 --> 49:23.083
-टीम ब्लू!
-टीम ब्लू!

49:23.170 --> 49:24.630
-टीम ब्लू!
-टीम ब्लू!

49:49.363 --> 49:50.983
क्या तुमने टिशू तैयार कर लिए?

49:51.699 --> 49:55.159
आखिर में तुम्हें रोना और नाक सुड़कना
पड़ेगा। तो बहुत सारे टिशू चाहिए होंगे।

49:55.953 --> 49:58.113
हो सके तो वेट वाइप्स तैयार रखना।

49:59.039 --> 50:02.339
टिशू से नाक साफ़ करने पर
तुम्हारी नाक में खुजली होगी।

50:10.885 --> 50:11.715
मैं?

50:18.100 --> 50:18.980
ओए।

50:20.102 --> 50:21.152
तुमने उन्हें बढ़ावा दिया?

50:21.228 --> 50:22.478
क्या मतलब?

50:22.563 --> 50:26.023
मैंने कहा कि मैं तुम्हें हरा दूँगी,
तो तुम अपने अंकल को बीच में घसीट लाए।

50:26.108 --> 50:29.858
मेरे अंकल और मेरी स्पोर्ट्स फेस्टिवल के
बारे में कोई बात नहीं हुई।

50:29.945 --> 50:32.485
तो फिर तुम्हारे अंकल को
इसमें इतनी दिलचस्पी क्यों है?

50:34.533 --> 50:35.363
मतलब,

50:36.160 --> 50:40.170
तुम्हारे अंकल का स्पोर्ट्स फेस्टिवल में
हिस्सा लेना ग़लत नहीं होगा?

50:40.873 --> 50:43.953
लगेगा कि जैसे कोई पेशेवर गो खिलाड़ी
किसी नौसिखिए खिलाड़ी के खिलाफ़ खेले,

50:44.043 --> 50:46.123
या कोई पॉप स्टार
किसी नौसिखिए के खिलाफ़ खेले।

50:46.212 --> 50:48.052
मैं यह मानता हूँ,

50:48.130 --> 50:51.470
पर मेरे अंकल एक बार मन बना लें
तो फिर इरादा नहीं बदलते हैं।

50:52.051 --> 50:54.181
आज मैंने उन्हें बहुत बार
रोकने की कोशिश की,

50:54.261 --> 50:55.561
पर बिलकुल बात नहीं बनी।

50:56.764 --> 50:58.514
-तुमने उन्हें रोकने की कोशिश की?
-हाँ।

51:06.357 --> 51:07.317
पता है…

51:08.400 --> 51:10.110
तुम मुझे बहुत उलझा रहे हो।

51:13.614 --> 51:16.324
कभी लगता है कि तुम
मुझे हराना चाहते हो,

51:17.451 --> 51:19.371
कभी लगता है कि तुम मेरी मदद करना चाहते हो।

51:23.457 --> 51:24.627
दोनों में से क्या सच है?

51:26.752 --> 51:28.132
तुम अच्छे हो या बुरे?

51:34.093 --> 51:37.003
बोम-सिक। अच्छा बच्चा।

51:37.096 --> 51:39.476
बोम-सिक, चलो खेलते हैं।

51:47.857 --> 51:49.067
अच्छा बच्चा।

51:49.149 --> 51:50.609
हाँ! अच्छा बच्चा!

51:50.693 --> 51:52.063
अरे, तुम बिलकुल इंसान जैसे हो।

51:52.152 --> 51:53.662
अब इंसान बन गए हो।

51:53.737 --> 51:57.077
अच्छे बच्चे। बोम-सिक,
तुम बहुत होशियार हो ना?

51:57.157 --> 51:58.947
शाबाश, मेरे बच्चे।

52:08.794 --> 52:12.004
बोम-सिक, तुम्हारी माँ बोम-सिक की
तैयारी करने में व्यस्त है,

52:12.089 --> 52:14.679
तो मैं चलती हूँ। इसको यह कह दो।

52:16.135 --> 52:19.305
क्या तुम उससे पूछ सकते हो कि
क्या इसे कोई और ततैया दिखा?

52:20.556 --> 52:23.476
खैर, अभी तो कोई नहीं दिखा।

52:24.143 --> 52:27.053
और उससे पूछो कि यार्ड वाले
कीड़े-मकौड़ों का क्या हुआ है।

52:27.146 --> 52:28.816
वे भी चले गए हैं।

52:32.234 --> 52:36.444
तुम्हारे पापा, भले ही कम समझदार
और कई मामलों में अजीब हों,

52:36.947 --> 52:40.117
पर जब वह कुछ करने का इरादा कर लें,
तो करके दिखातें हैं। इसे यह बता दो।

52:40.701 --> 52:45.501
इससे पूछो कि क्या यह मुझे
इसे शुक्रिया कहने को बोल रहा है।

52:45.581 --> 52:48.001
मैं नहीं कह रहा कि मुझे शुक्रिया सुनना है,

52:48.876 --> 52:51.546
पर मैं नहीं चाहता कि यह मुझे
ग़लत समझे। इसे यह बताओ।

53:00.930 --> 53:01.770
यह लो।

53:02.431 --> 53:03.521
यह तुम्हारे पापा ने

53:04.099 --> 53:06.849
पार्ट टाइम काम करके पैसे कमाए हैं।
ये तुम्हारे लिए हैं।

53:07.811 --> 53:12.111
सियोल के लोग भले ही पूरे-पूरे पैसे
चुकाने को लेकर सहज महसूस करें,

53:12.191 --> 53:16.161
पर यहाँ के लोग बहुत असहज महसूस करते हैं।

53:16.820 --> 53:18.570
बोम-सिक, इन पैसों के स्नैक्स ले लेना।

53:25.329 --> 53:28.289
तुम्हारे पापा टीम व्हाइट के
पेरेन्ट्स के लीडर हैं।

53:28.374 --> 53:32.454
मैं हर हाल में जीतकर तुम्हारे लिए
मेडल लाऊँगा, बोम-सिक।

53:32.544 --> 53:33.874
तुम देखते रहना।

53:34.713 --> 53:35.543
ठीक है?

53:40.844 --> 53:41.714
मैं चलता हूँ।

54:16.547 --> 54:18.757
शिनसू हाई स्कूल
स्पोर्ट्स फेस्टिवल

54:18.841 --> 54:21.851
लड़ो और जीतो!
टीम व्हाइट! चलो!

54:21.927 --> 54:23.507
टीम व्हाइट
टीम ब्लू

54:23.595 --> 54:25.725
भगवान की तरह संपन्न!
सुंग हान ग्युल!

54:25.806 --> 54:27.886
हमारा हीरो!
सुंग हान ग्युल, कर दिखाओ!

54:56.754 --> 54:57.624
यह क्या है?

55:01.675 --> 55:02.925
-अंकल।
-क्या?

55:05.971 --> 55:06.891
क्या बात है?

55:12.728 --> 55:14.478
तुम्हें मुझसे कुछ चाहिए?

55:15.147 --> 55:16.437
और पॉकेट मनी चाहिए?

55:18.567 --> 55:19.697
आप स्पोर्ट्स फेस्टिवल में…

55:20.944 --> 55:21.814
प्लीज़ मत आइए?

55:25.407 --> 55:26.237
क्या?

55:29.661 --> 55:31.671
तुम अजीब बर्ताव कर रहे हो।

55:32.414 --> 55:34.624
तुम स्पोर्ट्स फेस्ट को लेकर
शिकायतें क्यों कर रहे हो?

55:35.542 --> 55:38.802
और आप? आप जीतने को इतने बेताब क्यों है?
आपने बच्चों को ट्रेनिंग भी दी है।

55:41.590 --> 55:44.260
यह कितना अच्छा मौका है।

55:44.343 --> 55:47.463
आजकल बच्चे हर वक़्त पढ़ाई करने की
वजह से हिलते-डुलते नहीं हैं।

55:48.347 --> 55:52.477
उनको स्टैमिना सुधारने का और टीम की तरह
काम करने का मौका मिलेगा और…

55:52.559 --> 55:53.479
और?

55:54.561 --> 55:55.861
और, वो…

55:58.148 --> 55:59.688
तुम्हारी होमरूम टीचर जीतना चाहती है।

55:59.775 --> 56:00.815
क्या?

56:01.819 --> 56:04.989
वह जीतेगी, तो उसे अच्छा लगेगा।

56:05.072 --> 56:07.372
उसे अच्छा लगेगा, तो वह
तुम्हें अच्छे से सिखाएगी

56:07.449 --> 56:10.699
और तुम्हारी और तुम्हारे क्लासमेट्स का
अच्छे से ख़याल रखेगी।

56:10.786 --> 56:13.496
अगर आप चाहते हैं कि वह जीते,
तो आपको हिस्सा नहीं लेना चाहिए।

56:14.540 --> 56:15.540
क्या मतलब?

56:15.624 --> 56:18.414
वह… टीम ब्लू में है।

56:18.502 --> 56:19.462
अरे।

56:20.254 --> 56:21.414
वह टीम व्हाइट में है।

56:21.505 --> 56:22.465
वह टीम ब्लू में है।

56:22.548 --> 56:24.178
वह टीम व्हाइट में है, बदमाश।

56:24.258 --> 56:27.558
मैंने उसे अपनी आँखों से
सफ़ेद बॉल पकड़े हुए देखा है।

56:28.137 --> 56:29.467
पर वह बदल गई थी।

56:31.515 --> 56:32.385
क्या?

56:32.474 --> 56:34.434
से-जिन ने टीचर्स के ऑफिस में देखा था।

56:35.227 --> 56:38.607
हाँग ह्योन्ग प्यो ने उसे अपनी टीम में डाल
दिया था, यह कहकर कि उसकी टीम कमज़ोर है।

56:39.439 --> 56:42.189
क्योंकि दोनों मिस बोम
और से-जिन टीम ब्लू में हैं,

56:42.276 --> 56:43.776
इसलिए उसका भाई इतना हंगामा कर रहा है।

56:49.241 --> 56:50.081
अंकल।

56:51.326 --> 56:54.866
हम स्पोर्ट्स फेस्टिवल में जीते या नहीं,
मुझे कोई फर्क़ नहीं पड़ता,

56:54.955 --> 56:56.285
इसलिए आप हिस्सा मत लेना।

56:56.373 --> 56:58.663
ताकि वह जीत सके। ठीक है?

57:00.252 --> 57:02.342
आप हिस्सा नहीं लेंगे ना?

57:03.046 --> 57:04.926
-छोड़ो मुझे।
-क्यों?

57:18.770 --> 57:21.780
सर! हमने कल फिर से इकट्ठा होकर
टायर खींचा था।

57:22.274 --> 57:24.894
क्या आप मेरी साँस सूंघेंगे?
बहुत बदबूदार हैं।

57:29.907 --> 57:30.907
बहुत अच्छे।

57:32.409 --> 57:34.329
सभी, अपनी आँखें खोलकर रखो!

57:35.245 --> 57:37.165
तुम मरने के बाद सो सकते हो।

57:41.668 --> 57:45.168
देखो, पूरी नींद लेना

57:45.756 --> 57:48.796
बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए ज़रूरी है।

57:49.509 --> 57:54.389
बहुत ज़्यादा कॉम्पिटिशन की वजह से ही
इस ज़माने के लोग बीमार रहते हैं,

57:54.473 --> 57:58.553
और इसमें हिस्सा लेना जीतने से भी
ज़्यादा ज़रूरी है।

57:59.978 --> 58:03.188
इसलिए जीतने के पीछे पागल मत होना,

58:03.273 --> 58:04.313
बस मज़े लो।

58:04.900 --> 58:06.860
ठीक है? अच्छी बात है।

58:06.944 --> 58:07.774
मास्टर।

58:07.861 --> 58:10.031
लग रहा है कि आपने पेप टॉक बदल दी है।

58:11.531 --> 58:13.831
आपने हमारी टीम की
टी-शर्ट क्यों नहीं पहनी है?

58:34.638 --> 58:37.018
वन हार्ट स्पोर्ट्स फेस्टिवल

58:46.858 --> 58:47.698
चवेह इ जून।

58:49.528 --> 58:52.698
रस्साकशी में अपनी बाँहों के बजाय
अपनी टाँगों से ज़ोर लगाना।

58:52.781 --> 58:53.831
समझ गए?

58:55.367 --> 58:57.997
मैच खत्म होने तक अपनी मूल ताकत बनाए रखना।

58:58.078 --> 59:01.418
और अपने कूल्हे और जांघ की
मांसपेशियों के साथ पूरी ताकत से खींचना।

59:01.498 --> 59:02.628
समझ गए?

59:07.629 --> 59:08.759
क्या लगता है?

59:10.215 --> 59:11.085
क्या मतलब?

59:12.175 --> 59:16.175
यह जगह अच्छी और शांत है ना,
यहाँ हम बाद में फ़ोटो ले सकते हैं ना?

59:18.307 --> 59:19.977
अगर मैं जीती, तभी तो।

59:21.685 --> 59:23.055
तुमने पिछली बार पूछा था

59:24.313 --> 59:28.183
कि मेरा इरादा अच्छा है या बुरा।

59:29.067 --> 59:29.897
तो?

59:29.985 --> 59:34.735
स्पोर्ट्स फेस्टिवल खत्म होने पर
तुम्हें जवाब मिल जाएगा।

59:37.993 --> 59:39.363
मैं हिस्सा नहीं लूँगा।

59:41.830 --> 59:43.290
मज़ाक मत करो।

59:43.373 --> 59:46.993
अगर मैंने हिस्सा लिया,
तो मैं वापस फ़ौज में चला जाऊँगा।

59:48.253 --> 59:50.663
मैं बारबेक्यू के रेस्टोरेंट में
सिर्फ़ सब्ज़ी खाऊँगा,

59:51.381 --> 59:53.841
और तुम्हें पूरी ज़िंदगी "जान" बुलाऊँगा।

59:53.925 --> 59:54.965
अब यकीन हो गया?

59:55.052 --> 59:56.852
अचानक से मन कैसे बदल गया?

59:59.973 --> 01:00:02.763
इसलिए चाहे जो हो जाए, जीतकर रहना, ठीक है?

01:00:03.435 --> 01:00:04.805
टीम ब्लू।

01:00:05.437 --> 01:00:06.267
तुम्हें शुभकामनाएँ।

01:00:09.858 --> 01:00:11.148
होमरूम टीचर आ गई हैं!

01:00:36.093 --> 01:00:37.213
मैं क्यों…

01:00:44.726 --> 01:00:46.306
अरे, यह यहाँ पड़ी थी।

01:00:51.983 --> 01:00:53.233
मैं टीम ब्लू में हूँ, पर…

01:01:15.924 --> 01:01:16.834
टीम व्हाइट?

01:01:17.801 --> 01:01:18.641
टीम व्हाइट?

01:01:23.223 --> 01:01:26.183
टीम व्हाइट, जीतने के लिए तैयार हो?

01:01:26.268 --> 01:01:27.648
चलो!

01:02:07.976 --> 01:02:09.556
अपनी टाँगें इस्तेमाल करो!

01:02:10.812 --> 01:02:12.192
मुझे आपकी ज़रूरत है, मिस्टर सुंग।

01:02:12.272 --> 01:02:13.362
प्लीज़?

01:02:13.440 --> 01:02:15.150
मैं भी इतना ही परेशान हूँ।

01:02:16.651 --> 01:02:17.491
तुम कौन हो?

01:02:17.569 --> 01:02:19.989
मैं यहाँ सुंग जे ग्यो से मिलने आई हूँ।

01:02:20.071 --> 01:02:22.581
उसकी मुस्कान। मैं बस वही देखना चाहता हूँ।

01:02:22.657 --> 01:02:24.367
मैं भी यही चाहता हूँ।

01:02:25.702 --> 01:02:28.212
बोम-सिक का घर बनकर तैयार हो गया है।

01:02:28.288 --> 01:02:29.498
मुझे तुमसे प्यार है।

01:02:33.293 --> 01:02:35.293
संवाद अनुवादक गुरप्रीत कौर
