WEBVTT

01:12.783 --> 01:14.783
अब मुझे याद आ गया

01:15.702 --> 01:16.792
कि यह आदमी कौन है।

01:36.974 --> 01:38.224
तुम ठीक हो?

01:40.310 --> 01:41.730
मैं ठीक हूँ।

01:41.812 --> 01:43.152
आओ पहले से-जिन को ढूँढते हैं।

01:44.606 --> 01:47.026
वह शायद भीड़ में उतर नहीं पाई होगी।

01:48.026 --> 01:49.446
शायद वह आगे वाले डिब्बे में चली गई।

01:52.322 --> 01:55.162
वह रहा। वही आदमी जो से-जिन के साथ था।

01:57.327 --> 01:58.497
साला।

01:59.496 --> 02:00.326
साला।

02:01.415 --> 02:02.375
रास्ता दीजिए।

02:04.668 --> 02:05.918
ज़रा रास्ता दीजिए।

02:09.214 --> 02:10.334
मिस्टर।

02:19.141 --> 02:20.061
सुंग जे ग्यो?

02:24.646 --> 02:25.566
चवेह इ जून।

02:27.608 --> 02:29.108
तो तुम ज़िंदा हो।

02:32.696 --> 02:35.196
क्या तुम वही आदमी हो
जो से-जिन के साथ था?

02:36.700 --> 02:37.540
ए।

02:39.077 --> 02:40.917
हाई स्कूल की लड़की को यहाँ क्यों बुलाया?

02:40.996 --> 02:45.336
मैंने तुम्हें ढूँढने में दस साल लगा दिए,
और तुम्हें बस इतना ही कहना है?

02:47.336 --> 02:50.216
ज़रा पहले यह तो पूछ लेते कि मैं कैसा हूँ?

02:50.297 --> 02:52.087
मुझे तुम्हारी कोई परवाह नहीं है।

02:53.800 --> 02:54.680
तुम्हें कोई…

02:55.552 --> 02:56.432
परवाह नहीं है?

02:58.472 --> 02:59.602
जवाब दो।

03:00.641 --> 03:02.391
से-जिन के साथ तुम्हारा क्या रिश्ता है?

03:05.520 --> 03:07.730
मुझे न तो तुम्हारे रिश्ते की परवाह है,

03:07.814 --> 03:09.394
और न ही मुझे जानना है।

03:09.483 --> 03:12.773
चाहे तुम्हें बात करनी हो या झगड़ा,
सब बाद में करना।

03:15.238 --> 03:16.948
मैं से-जिन की टीचर होने के नाते पूछती हूँ।

03:18.241 --> 03:20.161
वह इस वक़्त कहाँ है?

03:29.419 --> 03:30.969
मुझे अपना परिचय देना चाहिए।

03:32.381 --> 03:33.221
मैं…

03:34.925 --> 03:35.925
से-जिन का बड़ा भाई हूँ।

03:37.678 --> 03:38.508
इसके भाई हैं?

03:39.513 --> 03:42.173
मुझे समझ नहीं आ रहा कि उसकी
टीचर इतनी दूर यहाँ क्यों आई है,

03:42.265 --> 03:45.225
लेकिन अगर तुम्हें यह लगा
कि से-जिन भाग गई है,

03:45.310 --> 03:46.770
तो अब फ़िक्र करना बंद करो।

03:47.813 --> 03:48.853
उसका यूँ भागना

03:48.939 --> 03:51.529
एक बड़ा भाई होने के नाते
पूरी तरह से मेरी निगरानी में था,

03:52.234 --> 03:55.774
और हमारे माता-पिता को पहले ही
बता दिया गया था कि वह कहाँ है।

03:55.862 --> 03:56.782
क्या?

04:00.033 --> 04:00.903
रुको।

04:01.994 --> 04:05.824
तो मेरा बड़ा प्लान गायब होना नहीं था,

04:06.581 --> 04:07.961
बल्कि महज़ घूमना था?

04:13.005 --> 04:14.755
एपिसोड 3

04:21.763 --> 04:22.723
मुझे माफ़ कर दीजिए।

04:23.640 --> 04:26.150
मैंने सुना था कि से-जिन
किसी लड़के के घर रुकेगी,

04:26.226 --> 04:27.186
इसलिए मैं डर गया था।

04:28.061 --> 04:30.521
मैंने बिना जाँचे या परखे आपको बता दिया।

04:31.732 --> 04:34.742
यह एक गलतफ़हमी निकली,
लेकिन तुम्हारा इरादा नेक था।

04:35.819 --> 04:38.819
हमारे स्टूडेंट्स तीन साल से
क्लास में साथ पढ़े हैं,

04:38.905 --> 04:41.655
इसलिए तुम दोस्त कम, परिवार जैसे
ज़्यादा हो। फ़िक्र होना लाज़मी है।

04:43.076 --> 04:46.706
हाँ, इतनी दूर आना अच्छा फ़ैसला था।

04:46.788 --> 04:48.128
तुम बहादुर हो, हान ग्युल।

04:49.708 --> 04:53.088
चोय से जिन बहुत गुस्से में होगी।

04:55.630 --> 04:57.550
शैतान हान ग्युल, गद्दार कहीं का।

04:58.216 --> 05:00.676
मुझे यकीन नहीं हो रहा कि
उसने मेरी चुगली की।

05:00.761 --> 05:02.511
और वह भी उस दोगली टीचर से।

05:05.057 --> 05:07.937
आखिर सुंग जे ग्यो
युन बोम के साथ क्यों था?

05:08.018 --> 05:08.938
क्या?

05:10.187 --> 05:11.567
आपको मेरी टीचर का नाम कैसे पता?

05:12.481 --> 05:14.531
क्या? अरे…

05:15.317 --> 05:17.737
वो तो मैंने ट्रेन पर सुना था।

05:19.863 --> 05:20.693
वैसे,

05:20.781 --> 05:23.451
सुंग जे ग्यो वहाँ क्या काम करता है?

05:24.201 --> 05:27.161
क्या सिर्फ़ वह और हान ग्युल ही
साथ रहते हैं? कोई और परिवार नहीं?

05:28.497 --> 05:29.367
जुन?

05:30.499 --> 05:34.839
हम हान ग्युल के अंकल के बारे में
बात कर रहे हैं या मेरे बारे में?

05:34.920 --> 05:38.220
आपके और हान ग्युल के अंकल के बीच
कोई अनबन है क्या?

05:43.303 --> 05:46.093
यहाँ, "गांगहो" का क्या मतलब है?

05:46.973 --> 05:48.883
"गांग" का मतलब नदी है
और "हो" का मतलब झील है।

05:49.768 --> 05:54.108
प्रकृति से इस तरह की तुलना को
रूपक अलंकार कहा जाता है।

05:59.152 --> 06:02.662
हे भगवान, फिर से वही शुरू हो गया।

06:03.198 --> 06:04.988
ए, सुंग जे ग्यो!

06:09.830 --> 06:12.330
माफ़ कीजिए, सर।
घर पर इसे कोई देखने वाला नहीं है।

06:13.333 --> 06:15.793
इसके लिए माफ़ी चाहूँगा, दोस्तो। सॉरी।

06:15.877 --> 06:17.297
अगर तुम्हारे भाँजे की वजह से

06:17.379 --> 06:20.129
इ जून को हाँगुक यूनिवर्सिटी में
दाखिला नहीं मिला,

06:20.215 --> 06:21.585
तो तुम क्या करोगे?

06:21.675 --> 06:23.795
वह तो तुम्हारा अपना बेटा भी नहीं है,

06:23.885 --> 06:26.425
तुम अपने भाँजे को स्कूल क्यों ला रहे हो?

06:26.513 --> 06:29.473
क्या तुम्हारे घर पर
कोई परिवार वाला नहीं है?

06:30.559 --> 06:33.229
मेरे पापा नाव पर हैं, और मेरी बहन…

06:33.311 --> 06:34.651
क्या तुमने कभी उसकी बहन को देखा?

06:35.272 --> 06:38.362
मैंने उसे कभी घर पर नहीं देखा।

06:38.441 --> 06:39.321
मुझे थोड़ा और बताओ।

06:45.532 --> 06:46.702
इ जून।

06:49.995 --> 06:51.865
नहीं, इ जून। चुप हो जाओ।

06:51.955 --> 06:52.995
चुप हो जाओ।

06:55.458 --> 06:56.298
क्या?

06:57.085 --> 06:59.165
हे, तुम क्या कर रहे हो?

07:09.472 --> 07:10.892
ए, तुम्हें क्या तकलीफ़ है?

07:11.766 --> 07:15.266
मुझे लगा था तुम सिर्फ़ होशियार हो।
तुम बच्चों को भी संभालना जानते हो?

07:15.353 --> 07:16.893
मेरे परिवार में भी

07:18.064 --> 07:19.604
ऐसा ही एक छोटा सा बच्चा है।

07:22.068 --> 07:22.988
अब मुझे पढ़ाई करने दो।

07:25.655 --> 07:26.655
यहाँ आओ।

07:29.159 --> 07:31.909
हे भगवान।

07:33.121 --> 07:35.211
इ जून के लिए तालियाँ हो जाएँ!

07:35.290 --> 07:36.880
उसके जैसा कोई नहीं है।

07:36.958 --> 07:38.208
हमारी शुरुआत दोस्ती से हुई…

08:01.441 --> 08:03.781
…लेकिन आखिर में हम अजनबी बनकर अलग हो गए।

08:08.281 --> 08:11.871
एक रोमांटिक है,
दूसरा सीधा लड़ने को आता है।

08:12.911 --> 08:16.921
तुम दोनों के लुक्स और स्टाइल देखकर,
यह समझ आता है कि तुम क्यों अलग हुए।

08:16.998 --> 08:18.168
हम अब दोस्त नहीं हैं।

08:20.585 --> 08:23.165
उसने कहा कि वह तुम्हें
दस साल से ढूँढ रहा है।

08:23.880 --> 08:26.550
अगर वह सच में दोस्त नहीं होता,
तो क्या वह इतने समय तक ढूँढता?

08:26.633 --> 08:29.843
वजह साफ़ ज़ाहिर है कि उसने
मुझे ढूँढने की इतनी कोशिश क्यों की।

08:30.679 --> 08:31.639
क्या वजह है?

08:36.351 --> 08:37.401
उसकी बातें मत करो।

08:38.144 --> 08:41.274
उसका मेरी ज़िंदगी से कोई वास्ता नहीं है।

08:56.496 --> 08:59.786
ए, हमें हाईवे पर जाना चाहिए।
हम होटल में क्यों आए हैं?

09:01.459 --> 09:05.589
सड़क पर पाँच घंटे और 20 मिनट,
400 किलोमीटर की दूरी तय की है।

09:05.672 --> 09:07.052
आज हमने इतना लंबा सफ़र किया है।

09:07.757 --> 09:11.927
घर पहुँचने के लिए अब भी इतना ही रास्ता
बाकी है। सोचो कितनी थकान होगी।

09:12.012 --> 09:14.312
मुझे पता है कि तुम गाड़ी चलाते हुए
थक गए हो, पर…

09:14.389 --> 09:16.229
मैं ज़रा भी थका नहीं हूँ।

09:16.308 --> 09:18.598
मैं उसके बारे में बात कर रहा हूँ,
अपने बारे में नहीं।

09:20.103 --> 09:22.563
उसे ठीक से खाना और सोना चाहिए,

09:22.647 --> 09:25.107
लेकिन उसने सिर्फ़ इंस्टेंट नूडल्स खाए
और पूरी रात जगा रहा।

09:25.191 --> 09:28.241
बेहतर होगा कि वह नहा ले
और थोड़ी नींद भी पूरी कर ले।

09:29.779 --> 09:31.199
फिर भी…

09:32.115 --> 09:33.035
बाहर निकलो।

09:39.331 --> 09:40.541
उस बात के लिए सॉरी।

09:42.584 --> 09:43.874
जब यह देखो तो मुझे मैसेज करना।

09:46.463 --> 09:47.793
माफ़ कीजिए।

09:47.881 --> 09:50.841
आज वीकेंड है, इसलिए सारे कमरे…

09:50.925 --> 09:51.925
कोई कमरा नहीं है?

09:52.635 --> 09:55.135
लगता है कोई कमरा नहीं है।
हमें घर जाना चाहिए।

09:55.221 --> 09:56.521
हाँ, कमरा है।

09:56.598 --> 09:59.598
वह एक फ़ैमिली रूम है,
जिसमें एक डबल बेड और एक सिंगल बेड है।

09:59.684 --> 10:01.264
हम उसे ले लेंगे।

10:01.353 --> 10:02.223
क्या?

10:02.854 --> 10:05.604
फ़ैमिली के लिए फ़ैमिली रूम है।
इसमें क्या दिक्कत है?

10:05.690 --> 10:07.900
तुम दोनों एक फ़ैमिली हो,
पर हम तीनों फ़ैमिली नहीं हैं।

10:08.777 --> 10:10.777
तुमने तो कहा था कि
उस स्कूल में हर कोई परिवार है।

10:12.238 --> 10:13.738
क्या तुम्हें जुमलाबाज़ी समझ नहीं आती?

10:13.823 --> 10:15.693
तुम हर बात को सच क्यों मान लेते हो?

10:17.619 --> 10:19.539
क्या तुम्हें कमरे में कुछ करना है?

10:21.081 --> 10:22.291
नहीं।

10:22.374 --> 10:24.534
तो हमारा एक ही मकसद है।

10:24.626 --> 10:25.456
सोना।

10:26.294 --> 10:28.914
एक फ़ैमिली रूम
उस मकसद के लिए एकदम सही है।

10:29.005 --> 10:31.215
यह दो कमरे लेने के बजाय
बहुत सस्ता पड़ेगा।

10:31.299 --> 10:32.549
वहाँ सोने में क्या हर्ज़ है?

10:49.984 --> 10:50.814
उफ़।

10:50.902 --> 10:53.202
यह एक फ़ैमिली रूम है।
यह फ़ैमिली बनाने के लिए नहीं है।

11:04.833 --> 11:06.493
पहले तुम जाकर हाथ-मुँह धो लो।

11:06.584 --> 11:07.744
नहीं, पहले तुम।

11:18.721 --> 11:21.231
हान ग्युल, तुम थके हुए लग रहे हो।
पहले तुम हाथ-मुँह धो लो।

11:21.307 --> 11:23.647
हाँ, पहले तुम चले जाओ।

11:24.352 --> 11:25.942
-ठीक है, पहले मैं जाता हूँ।
-ठीक है।

11:44.372 --> 11:47.132
तुम अचानक पुश-अप्स क्यों कर रहे हो?

11:47.208 --> 11:48.628
कसरत करना मेरी आदत है।

11:50.753 --> 11:51.583
क्या तुम बिज़ी हो?

11:51.671 --> 11:53.431
मैं यहाँ क्या करने में बिज़ी होऊँगी?

11:53.506 --> 11:54.546
मेरी पीठ पर चढ़ जाओगी?

11:54.632 --> 11:56.852
मैं एक पेरेंट की पीठ पर क्यों चढूँ?

11:56.926 --> 11:59.926
बिना वज़न के तो यह
वर्कआउट जैसा भी नहीं लगता।

12:05.351 --> 12:06.441
मेरे पैरों को पकड़ो।

12:07.812 --> 12:08.862
मैं बिज़ी हूँ।

12:10.356 --> 12:12.896
तुम एक टीचर हो।
तुम यूँ बार-बार बात पलटती क्यों रहती हो?

12:12.984 --> 12:14.274
तुमने कहा था कि बिज़ी नहीं हो।

12:19.449 --> 12:20.449
अजीब टीचर हो तुम।

12:26.247 --> 12:27.077
ठीक है।

12:30.126 --> 12:31.416
मैं 100 रिपीटिशन करूँगा, ठीक है?

12:55.485 --> 12:57.235
अगर तुम्हें वर्कआउट करना है,
तो बाहर जाओ।

12:57.320 --> 12:59.570
इस होटल में एक पूल और एक जिम भी है।

13:00.323 --> 13:01.823
कमरे में मत करो, ठीक है?

13:09.832 --> 13:11.712
हान ग्युल।

13:13.836 --> 13:15.126
बाहर आ जाओ।

13:15.213 --> 13:16.373
वह अंदर सो तो नहीं गया?

13:54.919 --> 13:55.799
अरे?

13:56.796 --> 13:57.756
क्या यह बच्चा अकेला है?

14:01.092 --> 14:02.552
सावधान
फ़र्श गीला है

14:10.226 --> 14:11.896
वो औरत

14:11.978 --> 14:12.938
"वो औरत"?

14:13.980 --> 14:15.150
"वो औरत" कौन है?

14:16.691 --> 14:18.321
कोई महिला मित्र?
जिसे वह डेट कर रहा है?

14:20.361 --> 14:21.951
शायद उसकी एक्स होगी?

14:39.756 --> 14:41.086
आखिर यह गया कहाँ?

14:43.384 --> 14:45.844
अरे बाप रे! ए, बच्चे!

14:45.928 --> 14:47.808
क्या तुम ठीक हो? ओह, नहीं!

14:49.724 --> 14:52.264
हे, बच्चे! हे भगवान, मैं क्या करूँ?

15:06.866 --> 15:08.156
मिस्टर सुंग?

15:11.162 --> 15:12.212
वहीं रुको!

15:14.123 --> 15:15.373
हिलना मत!

15:40.483 --> 15:41.483
वहीं पर रुको!

15:46.322 --> 15:47.492
घबराओ मत!

15:49.659 --> 15:51.079
उफ़।

15:51.786 --> 15:53.706
क्या तुम ठीक हो, बच्चे?

15:53.788 --> 15:55.708
-तुम ठीक हो। रोना बंद करो।
-क्या वह ठीक है?

15:55.790 --> 15:57.340
-जि-उ!
-तुम्हारी माँ आ गई है।

16:00.712 --> 16:01.552
क्या तुम ठीक हो?

16:02.171 --> 16:04.681
इन्होंने मुझे डरा दिया।

16:04.757 --> 16:06.337
क्यों? क्या हुआ?

16:06.426 --> 16:09.556
क्या इन्होंने तुम्हारे साथ कुछ किया?

16:12.932 --> 16:13.772
मैडम।

16:14.434 --> 16:16.514
मुझे पता है मैंने उसे डरा दिया,
पर हुआ यह था कि…

16:16.602 --> 16:17.652
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई!

16:27.613 --> 16:28.523
ये क्या हो रहा है?

16:29.574 --> 16:31.654
तुमने मेरे पति के साथ क्या किया?

16:32.827 --> 16:34.997
मैडम, आपका क्या मतलब है…

16:35.079 --> 16:36.959
मैंने सारे सबूत देखे हैं।

16:38.916 --> 16:40.916
तुम्हारी देर रात की कॉल्स

16:42.628 --> 16:44.838
और तुम दोनों
तुम्हारे घर पर मिलते थे!

16:48.843 --> 16:50.883
मुझे लगता है कि
कोई ग़लतफ़हमी हुई है।

16:50.970 --> 16:52.310
आपके पति और मैं ऐसा कुछ…

16:52.388 --> 16:54.678
मैंने सुना है कि पहले तुमने
उसके साथ फ़्लर्ट किया था।

16:55.308 --> 16:56.138
मैडम।

16:56.851 --> 16:58.771
तुमने उससे कहा था कि वह बहुत केयरिंग है।

17:00.271 --> 17:01.861
पहले तुमने उस पर डोरे डाले!

17:01.939 --> 17:04.779
नहीं मैडम, यह सच नहीं… रुकिए।

17:04.859 --> 17:05.699
है ना?

17:09.155 --> 17:10.445
क्या तुम्हारा दिमाग सटक गया है?

17:10.531 --> 17:12.371
तुमने मेरे बच्चे के साथ क्या किया?

17:13.075 --> 17:15.245
ठीक है, प्लीज़ शांत हो जाएँ।

17:15.828 --> 17:17.708
वह ज़रूर घबराया हुआ होगा।

17:17.789 --> 17:20.789
अगर आस-पास कोई फ़ार्मेसी खुली हो,
तो उसके लिए कुछ दवा ले लीजिए।

17:21.959 --> 17:23.759
कैसे-कैसे लोग हैं यहाँ। चलो चलते हैं।

17:24.670 --> 17:25.760
अपना ख़याल रखना!

17:27.298 --> 17:28.968
तुमने उसे कुछ बताया क्यों नहीं?

17:30.384 --> 17:33.764
उसे तो तुम्हें शुक्रिया कहना चाहिए।
तुमने खुद पर इल्ज़ाम क्यों लिया?

17:34.722 --> 17:37.482
जब तक बच्चा ठीक है, सब ठीक है।
बताने की क्या ज़रूरत है?

17:38.100 --> 17:38.980
नहीं।

17:39.602 --> 17:41.272
जो काम ज़रूरी हो,
उसे ज़रूर करना चाहिए।

17:42.396 --> 17:45.896
एक बार कोई चीज़ दब जाए तो बाद में
उसे खोदकर निकालना मुश्किल होता है।

17:47.693 --> 17:48.693
सुनिए!

17:50.488 --> 17:51.448
ज़रा रुकिए!

17:58.204 --> 18:03.034
तो, डाँग प्यो, तुम यह कह रहे हो कि
तुम खुद उस महान व्यक्ति से मिले हो?

18:03.125 --> 18:04.125
जी हाँ।

18:04.752 --> 18:07.552
वह तुम सब से मिलकर बहुत खुश होता।

18:12.218 --> 18:15.768
लेकिन… वह महान व्यक्ति आया नहीं।

18:15.847 --> 18:17.807
हम कब तक ऐसे ही रेंगते रहेंगे?

18:17.890 --> 18:20.190
सब ऐसे ही शुरू करते हैं।
चलो, उठ जाओ।

18:20.852 --> 18:23.572
अब, लेटते हुए
पोज़ीशन ट्राई करते हैं।

18:24.814 --> 18:26.894
तुम दोनों एक जोड़ी हो,
और तुम दोनों दूसरी।

18:27.608 --> 18:28.438
मास्टर।

18:29.151 --> 18:31.281
तुम चाहते हो कि मैं
एक औरत का जोड़ीदार बनूँ?

18:31.362 --> 18:32.242
देखो यार।

18:32.905 --> 18:35.945
जुजुत्सु कौशल के बारे में है,
न कि ताकत के बारे में।

18:36.033 --> 18:38.653
तुम यहाँ भी पुरुषों और महिलाओं
के बीच भेदभाव कर रहे हो?

18:38.744 --> 18:39.654
भूल जाओ।

18:40.788 --> 18:41.618
डाँग प्यो।

18:42.415 --> 18:44.205
-गार्ड रिकवरी।
-जी सर।

18:44.876 --> 18:45.706
क्या?

18:46.252 --> 18:48.172
-ध्यान से देखो।
-जी सर।

18:48.254 --> 18:51.004
नीचे वाला व्यक्ति
अपने पैरों का इस्तेमाल करता है

18:51.090 --> 18:53.430
ताकि ऊपर वाले व्यक्ति को
हिलने से रोका जा सके।

18:53.509 --> 18:55.009
अटैक करने की
कोशिश करके देखोगे?

18:55.094 --> 18:56.134
-मैं?
-हाँ।

18:56.220 --> 18:58.390
ऊपर आ जाओ। चलो, साथ में करो।

19:02.685 --> 19:04.225
-ओह, ऐसे?
-अटैक।

19:04.312 --> 19:05.152
चलो।

19:05.229 --> 19:08.149
ठीक है, ऐसे।

19:09.066 --> 19:11.646
ऐसे।

19:13.112 --> 19:14.122
ऐसे।

19:14.196 --> 19:16.866
ऐसे।

19:16.949 --> 19:18.619
ऐसे, ठीक है?

19:18.701 --> 19:20.581
वाह, क्या तुम सच में
पहली बार कर रही हो?

19:20.661 --> 19:23.631
तुम तो ट्रेनिंग वीडियो वाली
एक्सपर्ट की तरह दिख रही हो।

19:23.706 --> 19:25.166
अच्छा? क्या मैं ठीक कर रही हूँ?

19:25.249 --> 19:26.879
तुम ग़ज़ब कर रही हो।

19:27.460 --> 19:28.960
अब, आगे बढ़ो और तेज़ी से करो।

19:29.045 --> 19:30.415
तेज़ी से। ऐसे।

19:30.504 --> 19:32.334
ऐसे।

19:32.423 --> 19:33.543
ऐसे।

19:33.633 --> 19:36.383
ऐसे।

19:37.303 --> 19:38.423
उफ़, अभी मज़ा चखाता हूँ।

20:05.998 --> 20:08.208
बाप रे। वो औरत…

20:09.126 --> 20:10.246
मुझे लगा था कि ऐसा होगा।

20:10.336 --> 20:11.586
क्या यह फट गया?

20:11.671 --> 20:12.721
क्या फट गया?

20:14.256 --> 20:16.006
बकवास बंद करो
और जाओ यहाँ से।

20:17.093 --> 20:19.593
कुछ तो गड़बड़ लग रही है।

20:19.679 --> 20:21.519
-क्या तुम ठीक हो?
-तुम पागल-वागल हो क्या?

20:22.139 --> 20:24.439
जाओ, चली जाओ यहाँ से!

20:25.434 --> 20:28.854
ज़रा देखकर मुझे बताओ
कि कितनी चोट लगी है।

20:29.355 --> 20:31.935
शायद तुम्हें अस्पताल जाना पड़े,
या शायद आराम ही काफ़ी हो।

20:32.024 --> 20:33.434
इसका हर्ज़ाना मैं भरूँगी।

20:33.526 --> 20:35.656
और वो कैसे?

20:36.237 --> 20:38.617
अगर मैं इस वजह से कभी शादी
नहीं कर पाया और अकेला रह गया तो?

20:39.365 --> 20:40.785
तब तुम कैसे हर्ज़ाना भरोगी?

20:41.450 --> 20:43.450
-तो तुम शादी करना चाहते हो।
-बेशक।

20:44.328 --> 20:46.828
भले ही मेरा किसी जान-पहचान वाले
की तरह तलाक हो जाए,

20:46.914 --> 20:47.954
मैं तब भी कोशिश तो करूँगा।

20:49.083 --> 20:51.203
मुझ पर क्यों बरस रहे हो?

20:51.293 --> 20:52.203
देखो, मैम।

20:52.962 --> 20:54.882
नीम हकीम खतरे जान।

20:55.798 --> 20:58.638
इधर-उधर घूमना-फिरना और
परेशानी खड़ी करना बंद करो।

20:59.218 --> 21:02.808
अब से, बस घर पर
अपने बच्चों का ख्याल रखो।

21:03.347 --> 21:04.227
समझी?

21:04.306 --> 21:06.936
स्पोर्ट्स सेंटर

21:07.018 --> 21:08.518
ज़रा अपना हाल तो देखो।

21:08.602 --> 21:12.982
इतने गरम मिज़ाज के शख्स को,
कोई लड़की कैसे पसंद कर सकती है?

21:13.065 --> 21:16.195
घर जाओ और आईने में देखो।
तुम खुद को अब भी ख़ूबसूरत समझते हो?

21:16.277 --> 21:18.237
तुम्हारा चेहरे पर कालापन
और झुर्रियाँ दिखती हैं।

21:18.320 --> 21:22.120
और तुम्हारा सिर इतना छोटा क्यों है?
क्या इसमें दिमाग फिट होने की जगह है?

21:22.199 --> 21:23.579
हे भगवान।

21:23.659 --> 21:26.209
तुम्हारा चेहरा भले ही कैसा भी दिखे,
कम से कम बातें तो अच्छी करो।

21:26.287 --> 21:28.077
वर्ना शादी की बात तो भूल ही जाओ।

21:29.290 --> 21:31.040
हद है यार।

21:48.893 --> 21:51.353
सॉरी। मुझे माफ़ कर दो।

21:52.188 --> 21:55.068
आपको उससे माफ़ी माँगनी चाहिए।

21:56.442 --> 21:58.702
वह पूरी रात जागी रही थी
और आराम करने वाली थी,

21:58.778 --> 22:01.948
लेकिन सिक्योरिटी फुटेज चेक
करने की वजह से सो नहीं पाई।

22:06.660 --> 22:09.120
मुझे माफ़ कर दो।

22:09.205 --> 22:10.115
।

22:21.634 --> 22:24.344
से-जिन, उस बात के लिए सॉरी।
जब यह देखो तो मुझे मैसेज करना।

22:29.475 --> 22:30.975
फ़ोन नीचे रखो। लाइटें बंद करो।

22:31.811 --> 22:32.731
लाइटें अभी बंद करो।

22:34.772 --> 22:35.692
गुड नाइट।

22:44.698 --> 22:45.698
से-जिन

22:49.328 --> 22:50.918
अंकल, मैं यह कॉल लेकर आता हूँ।

22:50.996 --> 22:52.286
हान ग्युल, यहीं बात करो।

23:27.366 --> 23:28.736
बेहद हसीन।

23:34.874 --> 23:36.954
दूध सी रंगत।

23:37.042 --> 23:38.712
बहुत ख़ूबसूरत है,
फ़लक के चाँद की तरह।

23:42.256 --> 23:43.086
क्या?

23:47.761 --> 23:49.851
तुमने अभी क्या कहा?

23:51.682 --> 23:53.482
सियोल अलग है, है ना?

23:54.101 --> 23:55.441
ज़रा टॉवर लाइट्स को देखो।

23:56.145 --> 23:57.265
वाह, कितनी बढ़िया है।

24:15.331 --> 24:16.421
गुड नाइट।

24:20.836 --> 24:21.706
चलो सोते हैं।

24:37.269 --> 24:38.769
क्या उसने अब तक मुझे नहीं पहचाना?

24:40.105 --> 24:41.935
क्या वह मुझे भूल गया है?

24:46.570 --> 24:47.950
धीरे-धीरे उसे सब याद आ जाएगा।

24:49.573 --> 24:52.033
शायद यह दिखावा करना ही बेहतर है
कि मुझे कुछ याद नहीं।

25:41.000 --> 25:42.090
मैंने उसे ढूँढ लिया।

25:43.127 --> 25:44.297
तुमने उसे ढूँढ लिया?

25:44.378 --> 25:47.338
तुमने तो इतना हंगामा मचाया था
कि तुमसे नहीं होगा, फिर कैसे किया?

25:47.965 --> 25:49.885
-माँ।
-तुम आ गई।

25:50.592 --> 25:52.602
-माँ, आप दुबली हो गई हैं?
-सच में?

25:52.678 --> 25:53.808
आप कमाल लग रही हैं।

25:53.887 --> 25:54.927
-वाकई?
-हाँ।

25:56.557 --> 25:58.477
-आप सैलून गई थीं?
-हाँ।

25:58.559 --> 26:00.149
-मैं सुंदर लग रही हूँ ना?
-हाँ।

26:00.728 --> 26:01.858
आप भी।

26:01.937 --> 26:02.977
शुक्रिया।

26:03.063 --> 26:04.973
इसे इत्तिफ़ाक़ कहना बहुत आसान है…

26:09.570 --> 26:11.530
मैं से-जिन की टीचर
होने के नाते पूछती हूँ।

26:12.156 --> 26:14.156
वह अभी कहाँ है?

26:15.242 --> 26:17.082
…लेकिन किस्मत कहना बहुत मुश्किल है।

26:17.995 --> 26:19.415
इसे बस एक गहरा रिश्ता
कहना सही होगा।

26:20.914 --> 26:25.124
वह भी उसी इलाके में रहती है
जहाँ मैं उस शख्स को ढूँढ रहा था।

26:25.210 --> 26:27.210
कौन? वह कमीना?

26:28.213 --> 26:31.253
जो बेवकूफ़ और ताकतवर है,
और तुम्हारे पैसे लेकर भाग गया?

26:32.593 --> 26:33.423
वह लड़की कहाँ है?

26:33.510 --> 26:36.270
वह कहाँ छुपती फिर रही है?

26:36.347 --> 26:37.177
मैं नहीं बता सकता।

26:37.264 --> 26:41.304
अगर मिस बोम ने जानबूझकर अपने परिवार
से रिश्ता तोड़ा है, तो कोई वजह रही होगी।

26:42.061 --> 26:43.401
इस सब में पड़कर

26:43.979 --> 26:45.979
-मैं उसे और दुखी नहीं करना चाहता।
-"बोम"?

26:47.566 --> 26:48.646
मेरी होमरूम टीचर?

26:50.235 --> 26:53.485
वैसे, मैं सियोल पहुँचते ही आपसे मिलूँगा।

26:56.992 --> 26:57.872
जुन।

26:58.952 --> 27:01.122
क्या आप सियोल के बजाय
यहाँ वकालत नहीं कर सकते?

27:02.331 --> 27:07.711
मैं कह दूँगी कि आपने मुझे बुलाया था, और
मम्मी-पापा ने मुझे परेशान नहीं किया।

27:08.962 --> 27:10.882
अगर आप मेरी पढ़ाई में मेरी मदद करें,

27:10.964 --> 27:13.464
तो मुझे लगता है कि मैं शैतान
हान ग्युल को पछाड़ सकती हूँ।

27:14.385 --> 27:15.215
पहले…

27:17.054 --> 27:17.964
मुझे उसका पता दो।

27:18.055 --> 27:19.095
किसका?

27:20.891 --> 27:21.941
हान ग्युल के अंकल का?

27:26.897 --> 27:29.317
किसे फ़र्क पड़ता है
कि मुझे याद है या नहीं?

27:29.400 --> 27:30.780
मैं चुप रही तो उसे पता नहीं चलेगा।

27:32.069 --> 27:36.279
हाँ, मैं बस अपना मुँह बंद रखूँगी
और उससे दूर रहने की कोशिश करूँगी।

27:36.365 --> 27:37.985
इसका आधा हिस्सा कहाँ गया?

27:38.075 --> 27:39.285
सॉरी?

27:39.910 --> 27:42.040
इसका आधा हिस्सा मैं खुद ढूँढ लूँगी।

27:42.121 --> 27:43.121
कहाँ है?

27:43.789 --> 27:45.579
-देखो यह रहा।
-क्या?

27:45.666 --> 27:48.416
काम पर जाते समय
हिप-हॉप सुनने का अलग ही मज़ा है।

27:48.502 --> 27:49.802
अच्छा म्यूज़िक सुनती हो तुम।

27:50.337 --> 27:53.297
मेरा दूसरा ईयरबड
तुम्हारे कान में क्यों है?

27:53.382 --> 27:55.262
क्योंकि हान ग्युल को
लगा होगा कि यह मेरा है।

27:56.343 --> 27:58.843
हम वीकेंड पर सियोल में थे ना…

27:58.929 --> 28:01.769
तुम इतनी ज़ोर से क्यों फुसफुसा रहे हो?

28:13.318 --> 28:15.488
उफ़। मैंने उससे छाता लाने को कहा था।

28:32.171 --> 28:34.051
मिस बोम, मैंने सब कुछ
पहले ही सुन लिया था।

28:34.715 --> 28:36.885
क्या तुम सुंग जे ग्यो
के साथ सियोल गई थी?

28:40.971 --> 28:42.601
कुछ काम से गई थी।

28:42.681 --> 28:44.231
कहीं तुम्हें कुछ हुआ तो नहीं?

28:46.101 --> 28:47.611
मिस्टर सुंग उस तरह का इंसान नहीं है।

28:47.686 --> 28:49.436
क्या? तुम उसका बचाव कर रही हो?

28:50.564 --> 28:53.274
मैं उसका बचाव नहीं कर रही हूँ।
मैं ग़लतफ़हमी दूर करना चाहती हूँ।

28:54.109 --> 28:57.409
वह हान ग्युल के दोस्त की
मदद करने के लिए सियोल गया था।

28:57.488 --> 29:00.828
वह तो एक बच्चे को डूबने से बचाने के
बाद भी बेइज़्ज़ती सहन कर लेता है।

29:02.117 --> 29:03.787
हमें यह भी चेक करना चाहिए

29:03.869 --> 29:06.289
कि क्या मिस्टर हाँग का हाथ
वाकई मिस्टर सुंग ने घायल किया है।

29:06.914 --> 29:07.994
तुम्हें क्या हो गया है?

29:09.041 --> 29:12.421
कुछ दिन साथ बिताकर ही
तुम्हें उससे प्यार हो गया।

29:14.129 --> 29:15.259
मिस बोम।

29:15.339 --> 29:20.469
मेरी सलाह मानो। अगर हो सके तो
सुंग जे ग्यो से दूर रहने में ही भलाई है।

29:20.552 --> 29:23.022
मैंने उसे मार्केट में देखा है…

29:23.096 --> 29:24.306
सुंग जे ग्यो की बात हो रही है?

29:24.389 --> 29:25.269
क्यों?

29:26.141 --> 29:27.231
कुछ हुआ है क्या?

29:29.478 --> 29:30.438
मेरा मतलब यह था कि

29:31.355 --> 29:34.145
ज़रा सोचो वह हर समय कैसे पेश आता है।

29:34.233 --> 29:36.063
हान ग्युल के मामले में,

29:36.151 --> 29:38.991
वह गुस्से में यहाँ आकर
हंगामा मचाकर जाता है।

29:39.071 --> 29:39.951
पर हान ग्युल के साथ,

29:40.697 --> 29:43.037
वह बहुत ख़याल रखने वाला
और प्यारा बर्ताव करता है।

29:43.742 --> 29:46.412
कौन मानेगा कि वह उसका अंकल है?

29:46.912 --> 29:49.382
जब उसकी उम्र लड़कियों से
मिलने-जुलने की थी,

29:49.456 --> 29:52.166
तब उसने किसी को डेट नहीं किया
क्योंकि उसे हान ग्युल का ख़याल रखना था।

29:52.834 --> 29:55.374
इतना तो कोई अपने
बच्चे के लिए भी नहीं करता।

29:57.673 --> 29:58.963
शायद यह उसका अपना बच्चा ही हो।

30:00.300 --> 30:01.220
क्या?

30:02.553 --> 30:03.923
सब लोग यहाँ आओ।

30:11.812 --> 30:13.442
यह ताज़ा है।

30:13.522 --> 30:15.072
एक दिन, मैं मार्केट में थी

30:15.148 --> 30:17.648
और मैंने एक आदमी को देखा
जिसके कंधे बहुत बड़े थे, फ़ौलाद जैसे,

30:17.734 --> 30:19.854
और उसकी बाँह पर
ड्रैगन का टैटू बना हुआ था।

30:19.945 --> 30:23.525
सुंग जे ग्यो जैसा दिखने वाला
वह शख्स किसी औरत के साथ था।

30:24.116 --> 30:24.946
औरत के साथ?

30:27.327 --> 30:29.157
बच्चे के बारे में पूछने की
हिम्मत कैसे हुई?

30:29.705 --> 30:33.785
उसका चेहरा सुंग की तरफ़ था और
वह किसी बच्चे की बात कर रही थी।

30:33.875 --> 30:36.455
वह फूट-फूट कर रो रही थी।

30:37.087 --> 30:38.167
-मिस सो।
-हाँ।

30:39.840 --> 30:42.510
क्या यह सच है? क्या आपको
पूरा यकीन है कि आपने यह देखा था?

30:43.594 --> 30:47.974
प्रिंसिपल साहब, शिनसू में वो ड्रैगन टैटू
सुंग जे ग्यो के अलावा

30:48.056 --> 30:49.556
और कौन बनवाकर घूमेगा?

30:50.851 --> 30:51.771
मैंने सही कहा न?

30:52.394 --> 30:54.644
नैन-नक्श बहुत कुछ बता जाते हैं।

30:55.230 --> 30:59.320
उसकी आँखें बहुत दिलकश हैं,
और उसके पूरे बदन से वासना झलकती है,

30:59.401 --> 31:00.861
मानो हरेक लड़की के साथ सोना चाहता हो।

31:01.486 --> 31:04.116
वह लंबा और गठीले बदन वाला है,
बहुत अकड़कर घूमता है।

31:04.197 --> 31:06.407
कोई भी बता सकता है कि
वह कुछ कांड करने वाला है।

31:06.491 --> 31:08.331
तब भी।

31:08.410 --> 31:11.040
तुमने कहा था कि हान ग्युल की
माँ का देहांत हो गया था।

31:11.121 --> 31:14.791
फ़ैमिली रजिस्ट्री चेक किए बिना
कुछ भी पता नहीं चलेगा।

31:14.875 --> 31:15.705
है ना?

31:17.461 --> 31:18.881
सही कहा ना?

31:18.962 --> 31:20.842
हाँ, बिल्कुल।

31:30.057 --> 31:32.187
वो औरत

31:41.151 --> 31:42.111
क्या?

31:43.111 --> 31:43.951
अरे?

31:47.199 --> 31:48.659
क्या तुम किम मिन-जे हो?

31:49.201 --> 31:51.581
तुम हमेशा मेरे रास्ते में क्यों आते हो?

31:55.832 --> 31:57.342
मिअन (सॉरी)

31:58.085 --> 31:58.915
"सॉरी"?

32:01.046 --> 32:03.546
सॉरी बोलने के लिए नोबेल प्राइज़
जीतने वाली बुक लानी पड़ी?

32:03.632 --> 32:06.012
सॉरी, मुझे अपने से बड़ों को
नहीं बताना चाहिए था।

32:06.093 --> 32:07.753
तुम्हें परेशान करने का इरादा नहीं था।

32:07.844 --> 32:12.554
जब मैंने सुना कि तुम किसी लड़के के
घर पर सोओगी तो मैं घबरा गया।

32:12.641 --> 32:13.941
हाँ, ठीक है।

32:15.310 --> 32:16.520
क्योंकि तुम्हें
मेरी ज़रूरत है।

32:17.604 --> 32:18.894
मुझे तुम्हारी ज़रूरत है?

32:18.980 --> 32:20.610
हमारी क्लास में 25 स्टूडेंट हैं।

32:20.691 --> 32:23.451
अगर एक भी कम हुआ,
तो तुम्हें ग्रेड 1 नहीं मिलेगा।

32:24.403 --> 32:27.863
तुम्हें अपने टॉप ग्रेड सुरक्षित रखने
के लिए अपने से नीचे मेरी ज़रूरत है।

32:32.119 --> 32:34.459
मुझे पता है कि तुम
ग्रेड 1 कैसे पा सकती हो।

32:40.252 --> 32:41.302
क्या तुम…

32:44.047 --> 32:44.877
मरने वाले हो?

32:46.299 --> 32:47.639
अगर मैं मर गया
तो 24 लोग बचेंगे।

32:48.885 --> 32:50.885
ग्रेड 1 पाने के लिए,
तुम्हें भी मेरी ज़रूरत है।

32:50.971 --> 32:53.431
तो बताओ मुझे वो कैसे मिलेगा?

32:53.515 --> 32:54.345
तुम्हें सिर्फ़ मुझे…

32:55.809 --> 32:56.649
पछाड़ना होगा।

33:00.731 --> 33:03.441
सोचकर बताओ कि उसैन बोल्ट की
फ़ेयरवेल रेस किसने जीती थी?

33:04.151 --> 33:06.861
गैटलिन ने, जो हमेशा उससे
दूसरे नंबर पर आता था।

33:08.447 --> 33:11.537
रॉजर डीकिन्स ने सिनेमैटोग्राफी का
14वाँ ऑस्कर जीतने से पहले

33:11.616 --> 33:12.866
तेरह बार ऑस्कर हारा था।

33:13.452 --> 33:15.332
कोई भी हमेशा दूसरे नंबर पर नहीं रहता।

33:15.412 --> 33:17.042
तुम मुझे ज़रूर पछाड़ सकती हो।

33:17.122 --> 33:20.002
लेकिन मुझे नहीं पता कि कैसे।

33:22.961 --> 33:27.431
ये वो सब चीज़ें हैं जो शायद फ़ाइनल में
पूछी जाएँगी। यहीं से शुरू करो।

33:28.300 --> 33:30.430
मैं तुम्हें नहीं पछाड़ सकती,
इसलिए ये सब कर रहे हो ना?

33:30.510 --> 33:32.310
क्योंकि मैं चाहता हूँ
कि तुम मुझे पछाड़ो।

33:32.387 --> 33:33.217
क्यों?

33:35.307 --> 33:37.267
तुम क्यों चाहते हो कि मैं तुम्हें पछाडूँ?

33:43.440 --> 33:46.030
अच्छे से पढ़ना, फिर बात करेंगे।
बाकी सब्जेक्ट के नोट्स दे दूँगा।

33:47.194 --> 33:48.194
बाय।

33:50.822 --> 33:53.622
मुझे पता था कि से-जिन
और मैं एक ही लेवल पर हैं।

33:55.243 --> 33:56.533
हरमन हेस्से का

33:57.120 --> 33:59.250
"मिअन"। वाह, यह तो मास्टरपीस है।

33:59.331 --> 34:03.801
यह एक घायल आत्मा के बारे में है
जो दूसरों को माफ़ करके जीना सीखती है।

34:04.377 --> 34:07.217
मुझे हैरत होती है कि हमने
एक ही कोख से जन्म लिया है।

34:07.297 --> 34:08.507
यह दोनों क्यों झगड़ रहे हैं?

34:08.590 --> 34:11.300
तुम्हें तो किताब का नाम भी नहीं पता?

34:11.384 --> 34:14.054
इस किताब का नाम "मिअन" नहीं,
"डेमिअन" है।

34:14.930 --> 34:18.520
"डे" का मतलब है "सुपर,"
तो इसका मतलब है "सुपर सॉरी।"

34:23.647 --> 34:26.187
तो, यही थी वह औरत
जिसने उसे होटल में बुलाया था,

34:26.274 --> 34:27.814
वही जिसे मिस सो ने देखा था?

34:28.777 --> 34:32.317
लेकिन अगर हान ग्युल उसका बेटा है,
तो वह खुद को उसका भाँजा क्यों कहेगा?

34:33.698 --> 34:35.988
मैंने उसके साथ बहुत वक़्त बिताया है।

34:37.077 --> 34:40.037
खैर, वह हान ग्युल का क्या लगता है,
इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है।

34:48.255 --> 34:50.675
वह फिर से वहाँ क्या कर रहा है?

34:54.886 --> 34:56.056
हे भगवान।

35:19.369 --> 35:22.619
कहीं उसने ज़्यादा सप्लीमेंट्स
या स्टेरॉयड वगैरह तो नहीं ले लिए?

35:23.248 --> 35:25.588
वह हर रात इतना गुस्से में क्यों होता है?

35:33.550 --> 35:34.760
मिस्टर सुंग।

35:34.843 --> 35:36.963
तुम चाहे जो भी करते हो,

35:37.053 --> 35:38.883
मैं तुम्हें उस नज़र से नहीं देख रही हूँ।

35:38.972 --> 35:40.732
लेकिन शिनसू की नागरिक होने के नाते,

35:40.807 --> 35:42.307
मैं अपनी आँखें बंद नहीं कर सकती।

35:42.392 --> 35:46.062
नालियाँ शहर की संपत्ति हैं, इसलिए
आपको उन्हें नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए।

35:49.733 --> 35:52.733
हे भगवान, यह इतनी बड़ी हो गई है
कि आपकी बाँह इसमें चली जाए।

35:52.819 --> 35:54.489
-वाकई?
-क्या?

35:54.571 --> 35:56.121
यह इतनी बड़ी हो गई है?

36:19.596 --> 36:21.886
हे भगवान, तुम फिर से?

36:23.892 --> 36:25.402
अब तुमने मुझे पहचान लिया।

36:25.477 --> 36:28.607
ओह, क्या आप इस पिल्ले को जानते हैं?

36:57.759 --> 37:00.889
तुम्हें यहाँ कौन छोड़ गया?
क्या तुम लैंडस्लाइड में फँस गए थे?

37:02.013 --> 37:03.133
मैं चीख सुनकर यहाँ आया।

37:03.723 --> 37:04.933
अब फ़िक्र मत करो।

37:06.142 --> 37:09.062
मैंने इस पिल्ले को पहले भी
लैंडस्लाइड के दौरान बचाया था।

37:17.195 --> 37:20.195
क्या तुम खो गए हो?
तुम अकेले क्यों हो? यहाँ आओ।

37:21.074 --> 37:22.534
हे भगवान।

37:23.326 --> 37:24.446
तुम ठीक हो?

37:26.413 --> 37:27.243
रुको।

37:30.208 --> 37:31.588
लगता है इसके पैर में चोट लगी है।

37:33.503 --> 37:36.293
हम क्या करें? क्या आस-पास
कोई जानवरों का डॉक्टर है?

37:54.607 --> 37:56.317
तुम्हारे पास इसे सुखाने के लिए कुछ है?

38:03.575 --> 38:05.195
-हाँ।
-कहाँ?

38:07.203 --> 38:13.333
पॉज़ और म्याऊँ एनिमल क्लिनिक

38:20.008 --> 38:21.048
अरे?

38:22.093 --> 38:23.303
इसे क्या हुआ है?

39:27.700 --> 39:32.250
नाइट शिफ्ट में काम करने का
फ़ायदा अब जाकर मिला है।

39:53.476 --> 39:56.016
तुमने पिल्ले को सुखाने के लिए
अपनी शर्ट क्यों उतारी?

39:56.104 --> 39:58.394
यह इतना काँप रहा है,
शर्ट की किसे परवाह है?

39:58.481 --> 39:59.651
तब भी…

39:59.732 --> 40:01.782
यह क्विक-ड्राई शर्ट है,
इसलिए यह जल्दी सूख जाती है।

40:02.485 --> 40:03.565
तुम इसे ठीक कर दोगी?

40:03.653 --> 40:05.023
शायद।

40:07.073 --> 40:09.903
ज़रूर, बताइए क्या बात है?
हम यहाँ आपकी सेवा के लिए हाज़िर हैं।

40:09.993 --> 40:12.573
इस पिल्ले के पैर में चोट लगी है,
प्लीज़ एक बार देख लीजिए।

40:12.662 --> 40:14.422
और हमारे यहाँ रहते
पूरा चेक-अप कर लें।

40:15.415 --> 40:18.035
डॉक्टर बछड़े को जन्म दिलाने बाहर
गए हैं। आप थोड़ा इंतज़ार कीजिए।

40:19.586 --> 40:23.176
तब तक यह फ़ॉर्म भर देंगे प्लीज़?

40:23.256 --> 40:25.386
ज़रूर। तुम जाकर बैठो।

40:25.466 --> 40:26.296
आराम से।

40:58.875 --> 41:00.665
इसमें इतना समय क्यों लग रहा है?

41:15.058 --> 41:16.978
इसे छुपाने की कोई ज़रूरत नहीं है।

41:19.646 --> 41:21.776
निशान हमेशा बुरे नहीं होते।

41:22.941 --> 41:25.111
वे इस बात का सबूत होते हैं
कि आपने क्या सहा है।

41:35.119 --> 41:36.249
माफ़ कीजिए।

41:36.829 --> 41:38.209
आप हान ग्युल के पिता हैं ना?

41:39.582 --> 41:42.712
अरे, यह हान ग्युल के अंकल हैं,
उसके पिता नहीं।

41:42.794 --> 41:45.084
क्या? यह उसके पिता ही हैं।

41:47.340 --> 41:48.720
आप हान ग्युल के पिता हैं।

41:52.804 --> 41:55.424
मैंने सब काग़ज़ात देखे हैं।

41:57.058 --> 41:59.348
काग़ज़ात? कैसे काग़ज़ात?

42:04.148 --> 42:06.188
कुछ कहो, मिस्टर सुंग।

42:06.276 --> 42:11.066
वह कह रही है कि तुम हान ग्युल
के पिता हो, उसके अंकल नहीं।

42:14.826 --> 42:16.156
वह सही कह रही है।

42:17.328 --> 42:18.208
मैं…

42:21.291 --> 42:22.421
हान ग्युल का पिता हूँ।

42:25.545 --> 42:27.915
उसके अंकल ही… उसके पिता हैं?

42:50.445 --> 42:51.275
क्या?

42:52.071 --> 42:53.281
यह छाता लो।

42:56.826 --> 43:00.246
अगर तुम्हें बारिश से सर्दी लग गई,
तो तुम फ़ाइनल में अच्छा नहीं कर पाओगी।

43:01.289 --> 43:02.129
क्यों?

43:03.207 --> 43:05.707
क्या तुम्हें फ़िक्र है
कि मेरे साथ तुम्हारा ग्रेड भी गिर जाएगा?

43:07.879 --> 43:10.429
अगर मैंने यह ले लिया
तो तुम घर कैसे जाओगे?

43:10.506 --> 43:12.886
मैं बारिश में भीगने के बावजूद
तुम्हें एग्ज़ाम में पछाड़ दूँगा।

43:20.183 --> 43:21.133
चलो छाते में साथ चलें।

43:25.313 --> 43:27.723
अगर मैंने तुम्हें ऐसे पछाड़ा,
तो सब क्या सोचेंगे?

43:27.815 --> 43:31.195
वे सोचेंगे कि मैं सिर्फ इसलिए जीती
क्योंकि शैतान हान ग्युल को सर्दी लग गई थी।

43:33.279 --> 43:34.739
यह बहुत छोटा है। इसे तुम ले लो।

43:41.245 --> 43:43.875
तुम पर बारिश की
एक भी बूँद नहीं गिरनी चाहिए।

43:43.956 --> 43:45.376
हम इसी तरह हिसाब बराबर रखेंगे।

43:46.626 --> 43:50.166
हर हाल में,
एग्ज़ाम तक सेहत ठीक रखो।

43:51.214 --> 43:53.254
समझे? यह मेरा हुक्म है।

44:23.246 --> 44:24.826
अवॉर्ड सर्टिफ़िकेट

44:26.707 --> 44:27.747
श्रेष्ठ संतान अवॉर्ड

44:31.212 --> 44:32.382
अवॉर्ड सर्टिफ़िकेट

44:32.463 --> 44:33.963
से-जिन के लिए…

44:37.009 --> 44:38.049
यह मुश्किल रहा होगा।

44:39.929 --> 44:43.559
तो, तुम मेरी मुश्किलें बढ़ाने आए हो?

44:49.647 --> 44:51.477
तुम मेरी उम्मीद से बेहतर कर रहे हो।

44:52.567 --> 44:57.277
मैंने तो एक नकली शिकायत भी दर्ज करवाई
सिर्फ़ तुम्हारा ठिकाना जानने के लिए।

45:00.741 --> 45:01.581
यह लो।

45:04.078 --> 45:06.038
तुमने मुझे ढूँढने के लिए
इतनी परेशानी उठाई।

45:06.664 --> 45:07.534
सब इसके लिए ही ना?

45:09.000 --> 45:10.670
यह पहले से तीन गुना ज़्यादा है।

45:11.752 --> 45:15.762
मैंने सोच रखा था कि किसी दिन लौटा दूँगा,
इसलिए मैंने इसे उसी डिब्बे में रख दिया।

45:17.758 --> 45:19.098
यह मेरे काम आई, शुक्रिया।

45:21.721 --> 45:22.681
तो तुमको लगता है…

45:25.308 --> 45:26.228
मैं दस साल तक…

45:28.603 --> 45:29.603
तुम्हें पैसों के लिए

45:30.980 --> 45:33.610
ढूँढता रहा?

45:36.152 --> 45:38.242
तुम्हें मुझसे पैसों के अलावा
और क्या चाहिए?

45:41.782 --> 45:42.662
माफ़ी।

45:44.911 --> 45:45.831
माफ़ी?

45:48.748 --> 45:49.628
माफ़ी नहीं मिलेगी।

45:50.917 --> 45:52.627
मुझसे तुम्हें सिर्फ़ पैसा मिलेगा।

45:53.461 --> 45:54.761
अगर तुम्हें और चाहिए तो बताओ।

46:20.321 --> 46:23.371
शैतान हान ग्युल
मुझे मज़ाक समझता है।

46:23.449 --> 46:25.409
आज सुबह उसने मुझे
अपनी नोटबुक दी और अब

46:25.493 --> 46:27.283
एक छाता दिया,
जैसे मैं खैरात की भूखी हूँ।

46:28.371 --> 46:32.341
वह मुझे नीची नज़र से देख रहा है
क्योंकि मेरे ग्रेड ख़राब हैं, है ना?

46:32.959 --> 46:37.219
मैं उसे माफ़ करना चाहता था,
पर अब मैं बदला लेना चाहता हूँ।

46:38.839 --> 46:39.679
पूरी बात बताइए।

46:40.591 --> 46:42.641
क्या आप पैसे उड़ा रहे हैं?

46:43.427 --> 46:45.387
तो मैं उन्हें रीसाइकिल कर दूँगी।

46:45.471 --> 46:46.431
नहीं।

46:47.807 --> 46:49.477
पड़े रहने दो।
मैं इन्हें बाद में उठा लूँगा।

46:50.851 --> 46:55.111
यह सिर्फ़ मेरा गुस्सा
निकालने का एक तरीका है।

46:59.735 --> 47:00.565
से-जिन,

47:01.404 --> 47:02.864
तुम हान ग्युल को हराना चाहती थी ना?

47:02.947 --> 47:04.327
मैं उसे कुचलना चाहती हूँ।

47:04.407 --> 47:05.737
उस परिवार में कोई है

47:05.825 --> 47:07.825
जिसे मैं भी कुचलना चाहूँगा।

47:09.120 --> 47:10.000
हान ग्युल के अंकल?

47:12.206 --> 47:14.376
-तैयार हो?
-बिल्कुल।

47:15.793 --> 47:16.663
वैसे,

47:17.253 --> 47:20.793
अगर हमें मिलकर काम करना है,
तो आपको शिनसू आना पड़ेगा ना?

47:20.881 --> 47:23.181
शैतान हान ग्युल को हराने के लिए
मुझे आपकी मदद चाहिए।

47:25.886 --> 47:28.306
मैं यह सब पहले नंबर पर
रहने के लिए कर रही हूँ।

47:29.599 --> 47:30.439
आपका क्या मकसद है?

47:31.183 --> 47:33.183
आप उसके अंकल से
क्या लेने का प्लान बना रहे हैं?

47:45.865 --> 47:47.075
तो यह अफ़वाह सच थी

47:48.534 --> 47:51.204
कि तुम हान ग्युल के पिता हो?

47:54.165 --> 47:57.045
यह अफ़वाह… फैल गई?

47:58.377 --> 48:00.587
ऐसा हो ही नहीं सकता था।

48:02.340 --> 48:05.260
वरना उसे कैसे पता होता? उसने कहा
कि उसने काग़ज़ात चेक किए हैं।

48:08.054 --> 48:08.884
एक बार देख लीजिए।

48:15.061 --> 48:16.611
पैट चेक-इन फ़ॉर्म

48:17.563 --> 48:21.433
नाम: हान ग्युल
पिता: सुंग जे ग्यो, माँ: युन बोम

48:23.194 --> 48:24.944
सही से देख लीजिए
और फिर अंदर आ जाइए।

48:25.029 --> 48:25.869
ठीक है।

48:30.743 --> 48:32.783
तुमने यह कब भरा?

48:33.746 --> 48:35.036
और मैं इसकी माँ क्यों हूँ?

48:35.122 --> 48:36.252
तो क्या तुम इसकी पिता हो?

48:37.917 --> 48:40.207
तब भी, तुमने इसका नाम
"हान ग्युल" क्यों लिखा?

48:40.920 --> 48:44.010
कौन होश में भी किसी कुत्ते का नाम
अपने भतीजे के नाम पर रखता है?

48:44.590 --> 48:48.300
उसने अचानक मुझसे नाम लिखने को कहा।
मुझे बस यही नाम सूझा।

48:49.428 --> 48:52.018
अगर तुम्हें यह नाम पसंद नहीं है,
तो तुम कोई और नाम लिख दो।

48:56.644 --> 48:59.724
देखा? मुझे पता था।
तुम्हें भी कोई और नाम नहीं सूझ रहा ना?

49:00.356 --> 49:01.186
उफ़।

49:04.276 --> 49:07.406
अगर तुम्हें हान ग्युल पसंद नहीं है,
तो इसका नाम बोम-सिक रख देते हैं।

49:07.488 --> 49:09.738
बोम-सिक, युन बोम का पिल्ला।
अच्छा नाम है।

49:09.824 --> 49:10.984
अगर यह पिलिया हुई तो?

49:11.075 --> 49:12.615
-यह पिल्ला है।
-हे भगवान।

49:15.079 --> 49:17.499
हान ग्युल के मम्मी-पापा,
अंदर आ जाइए।

49:17.581 --> 49:19.341
हमने अभी उसका नाम बदल दिया है।

49:20.000 --> 49:22.340
अब यह बोम-सिक है। चलो, बोम-सिक।

49:29.719 --> 49:33.469
खाल पर चोट पहुँचने के अलावा,
कोई फ्रैक्चर या बड़ी परेशानी नहीं है,

49:33.556 --> 49:37.516
लेकिन ख़राब पोषण की वजह से,
इसमें लो ब्लड शुगर के लक्षण दिख रहे हैं।

49:37.601 --> 49:40.061
आईवी फ्लूइड्स और थोड़ा आराम पाकर,
वह ठीक हो जाएगा।

49:41.814 --> 49:43.524
तो, अब उसके साथ क्या होगा?

49:45.359 --> 49:49.279
हम आवारा जानवरों को भी रखते हैं,
तो आप उसे हमारे पास छोड़ सकते हैं,

49:50.197 --> 49:51.657
लेकिन उस पर चिप नहीं लगी है,

49:51.741 --> 49:53.791
इसलिए मालिक को ढूँढने के लिए
हमें नोटिस लगाना होगा।

49:53.868 --> 49:56.038
अगर मालिक नहीं आया तो क्या होगा?

49:58.080 --> 49:59.790
अगर दस दिन में कोई नहीं आया…

50:01.083 --> 50:03.913
तो क्या आप उसे मरने के लिए छोड़ देंगी?

50:06.213 --> 50:07.043
नहीं।

50:07.673 --> 50:11.673
अगर मालिक नहीं आता है,
तो प्लीज़ हमें बताइएगा।

50:13.679 --> 50:16.729
हम बता देंगे। बेफ़िक्र रहें
और जाकर कुछ खा लीजिए।

50:21.187 --> 50:22.057
वह बिल्कुल ठीक है।

50:23.898 --> 50:24.818
अपनी आँखें खोलो।

50:27.610 --> 50:28.990
आ जाओ, जान।

50:29.945 --> 50:31.115
तुमने मुझे क्या कहकर पुकारा?

50:32.198 --> 50:34.738
तुम बोम-सिक की माँ हो
और मैं उसका पिता हूँ।

50:34.825 --> 50:37.865
तो हम एक जोड़ी बन गए ना?

50:38.829 --> 50:39.669
जान।

50:40.289 --> 50:41.499
स्वागत है।

50:42.541 --> 50:43.631
हे भगवान।

50:43.709 --> 50:46.879
वाह। आज तो तुम
अपनी बीवी के साथ आए हो।

50:48.130 --> 50:50.090
मैं उसकी बीवी नहीं,
उसके बच्चे की टीचर हूँ।

50:50.174 --> 50:51.674
तुम क्या लोगी?

50:53.469 --> 50:55.849
यहाँ सब कुछ आटे का बना है।

50:56.597 --> 50:58.887
मैडम, क्या आपके पास कुछ हेल्दी नहीं है?

50:58.974 --> 51:02.554
अरे वाह। अपनी बीवी की
बहुत फ़िक्र करते हो।

51:02.645 --> 51:03.815
मुझे जलन हो रही है।

51:04.688 --> 51:08.358
हमारे बच्चे के पैर में चोट लग गई थी,
इसलिए मेरी बीवी ने कुछ नहीं खाया।

51:08.442 --> 51:09.612
यह बहुत भूखी है।

51:09.693 --> 51:13.733
बेचारी। जब बच्चा बीमार हो
तो माँ खाएगी भी कैसे?

51:13.823 --> 51:15.403
-कितने बच्चे हैं?
-एक।

51:15.491 --> 51:16.911
-एक लड़की?
-एक लड़का।

51:16.992 --> 51:19.412
ओह, प्यारी। तो बेहतर होगा
कि तुम्हारी एक बेटी भी हो।

51:20.037 --> 51:23.577
बेटों को पालना एक सिरदर्द है।
वे बस परेशानियाँ खड़ी करते हैं।

51:24.458 --> 51:25.998
मुझे भी यही लगता है।

51:26.085 --> 51:29.755
मैं एक और बच्चे के लिए ज़ोर दे रहा हूँ।
यह मना कर रही है।

51:29.839 --> 51:32.339
माफ़ करना,
क्या आप हमारा ऑर्डर नहीं लोगी?

51:32.424 --> 51:33.424
सुनो।

51:33.509 --> 51:36.259
मैंने दिन में कुछ बीफ़ बोन ब्रोथ बनाया।

51:36.345 --> 51:41.725
मैं एक बढ़िया डंपलिंग सूप बनाऊँगी
खासकर तुम्हारी बीवी के लिए।

51:41.809 --> 51:43.149
इससे तुम्हें कुछ ताकत मिलेगी,

51:43.227 --> 51:45.517
ताकि तुम अपने पति के साथ
एक लड़की पैदा करो।

51:46.063 --> 51:46.933
ठीक है?

51:47.690 --> 51:49.320
उफ़।

52:13.299 --> 52:14.759
क्या तुम कल शाम को फ़्री हो?

52:15.467 --> 52:17.427
क्या तुम मेरे वर्कप्लेस को
फिर से देखना चाहोगी?

52:17.511 --> 52:19.101
देखता हूँ शायद हान ग्युल फ़्री हो।

52:20.055 --> 52:21.305
हान ग्युल के बिना चलेंगे।

52:24.518 --> 52:25.438
चलो मिलते हैं, बस हम।

52:27.855 --> 52:28.975
सिर्फ़ हम दोनों?

52:31.191 --> 52:32.241
चलो ड्रिंक पीते हैं।

52:41.410 --> 52:42.790
ऐसा कैसे हो गया? यकीन नहीं होता।

52:44.538 --> 52:45.418
तुम सच बोल रहे हो?

52:46.040 --> 52:47.790
अरे, रुको तो।

52:47.875 --> 52:50.455
तो, जिस लड़की में आपको दिलचस्पी है

52:50.544 --> 52:54.124
उसने आज रात ड्रिंक्स के लिए बुला लिया?
अकेले, सिर्फ़ आप दोनों होंगे?

52:55.007 --> 52:56.837
मुझे उसमें दिलचस्पी नहीं है।

52:57.343 --> 52:58.673
हमारी बस आपस में जान-पहचान है।

52:58.761 --> 53:00.011
एक ही बात है।

53:00.095 --> 53:02.635
उसने आपसे इसलिए पूछा होगा
क्योंकि उसे आप में दिलचस्पी है

53:03.641 --> 53:05.391
शायद उसका ड्रिंक करने के मूड हुआ हो।

53:06.060 --> 53:07.400
आप इशारे भी नहीं समझते क्या?

53:07.478 --> 53:09.898
क्या "कॉफी के लिए रुकूँगी?"
का मतलब सच में कॉफी पीना होता है?

53:10.648 --> 53:13.488
क्या "थोड़ा आराम रुकूँगी?"
का मतलब सच में आराम करना होता है?

53:14.610 --> 53:15.740
ज़रा रुको।

53:16.320 --> 53:19.200
आप उसकी हर बात को

53:19.281 --> 53:21.621
सच तो नहीं मान रहे हो ना?

53:25.913 --> 53:28.283
"तुम हर बात को सच क्यों मानते रहते हो?"

53:29.792 --> 53:31.002
उसने मुझसे ऐसा कहा था।

53:31.085 --> 53:32.545
तो आप ऐसा करते रहे होगे।

53:32.628 --> 53:34.128
अच्छा, एक बात सुनो।

53:35.089 --> 53:37.969
आपको उसके बोलने के तरीके
और उसके हाव-भाव की

53:38.050 --> 53:39.930
बारीकियों पर ध्यान देना चाहिए था।

53:43.597 --> 53:44.517
मेरे साथ आओ।

53:46.934 --> 53:48.304
कमीना।

53:51.063 --> 53:52.563
सबवे

53:55.776 --> 53:56.606
यह लो।

53:57.611 --> 53:58.531
बॉस।

54:10.874 --> 54:12.704
यह बहुत बढ़िया है।

54:13.544 --> 54:14.834
आप भी लो, बॉस।

54:24.680 --> 54:28.350
बारीकियाँ… मैं उन्हें कैसे समझूँ?

54:30.477 --> 54:34.227
जब आपने उसे देखा
तो उसने कैसे कपड़े पहने थे?

54:35.149 --> 54:39.199
क्या ऐसा लग रहा था कि
उसने तैयार होने में मेहनत की है?

54:40.446 --> 54:44.406
क्या उसने हल्की, लहराती ड्रेस पहनी थी
और बाल अच्छे से बनाए थे?

54:44.491 --> 54:46.541
हमेशा ऐसे कपड़े पहनती है
जैसे कब्रिस्तान जा रही हो।

54:47.119 --> 54:50.879
क्या वह लगातार हँसती रहती है
और आपको मज़ाकिया लगती है?

54:51.457 --> 54:53.207
वह हमेशा अपना जबड़ा
कसकर भींचे रखती है।

54:53.292 --> 54:55.132
क्या वह बेवजह तारीफ़ करती है?

54:55.210 --> 54:56.880
उसे बुराई करना और
शिकायत करना पसंद है।

54:56.962 --> 55:00.512
नहीं, मुझे यकीन है उसने आपको इशारे
किए होंगे, पर आप समझ नहीं पाए।

55:00.591 --> 55:01.511
तो,

55:02.259 --> 55:04.059
अब से ध्यान से देखना।

55:05.262 --> 55:07.022
"चलो एक ड्रिंक पीते हैं।"

55:07.097 --> 55:12.517
यह ज़रूर इकरार है।

55:36.293 --> 55:37.293
यह बकवास है।

55:38.045 --> 55:40.045
कैसा इकरार?

55:45.219 --> 55:47.179
इसे छुपाने की कोई ज़रूरत नहीं है।

55:49.932 --> 55:53.022
निशान हमेशा बुरे नहीं होते।

55:54.103 --> 55:56.513
वे इस बात का सबूत होते हैं
कि आपने क्या सहा है।

56:13.580 --> 56:16.090
क्या यह कॉफी का असर है?
मेरा दिल तेज़ी से क्यों धड़क रहा है?

56:18.418 --> 56:19.548
जे ग्यो!

56:28.512 --> 56:33.812
क्या ऐसा लग रहा था कि उसने
अच्छा दिखने के लिए मेहनत की है?

57:08.135 --> 57:08.965
मुँह खोलो।

57:12.723 --> 57:14.723
-तुम्हें हैंडीमैन का काम चाहिए?
-नहीं।

57:14.808 --> 57:16.438
-तुम्हें भारी सामान हटवाना है?
-नहीं।

57:16.518 --> 57:20.068
तो फिर, क्या किसी की देखभाल करवानी है?

57:20.939 --> 57:21.859
नहीं, बिल्कुल नहीं।

57:21.940 --> 57:23.900
ऐसा कुछ नहीं है,
इसलिए घूरना बंद करो।

57:25.903 --> 57:26.773
मुँह खोलो।

57:26.862 --> 57:29.532
तो फिर तुम अचानक
मेरे लिए निवाला क्यों बना रही हो?

57:30.240 --> 57:31.330
मैं हैरान हूँ।

57:31.909 --> 57:33.749
-अगर तुम्हें पसंद नहीं, तो रहने दो।
-खिलाओ।

57:36.163 --> 57:37.033
मुँह खोलो।

57:42.878 --> 57:44.258
कैसा है? अच्छा लगा?

57:47.466 --> 57:52.596
इसका स्वाद अच्छा है, लेकिन…
शायद सीने में जलन करेगा।

57:56.516 --> 57:57.346
रुको।

58:36.223 --> 58:37.093
अब ठीक है।

58:39.184 --> 58:40.644
ड्रिंक पिएँ?

58:42.521 --> 58:43.571
चियर्स!

58:47.150 --> 58:48.280
चियर्स।

59:08.505 --> 59:11.755
अगर तुम इसे पी लोगे,
तो हम जोड़ी बन जाएँगे

59:20.100 --> 59:21.310
बारीकियाँ।

59:22.602 --> 59:23.522
बारीकियाँ।

59:24.104 --> 59:29.944
ठीक है। हरा नारए ने उस कंपनी में जाने का
फ़ैसला किया है जिसके लिए तुम काम करते हो।

59:30.027 --> 59:31.607
तो अपनी तैयारी सही से रखना।

59:31.695 --> 59:32.525
वाकई?

59:33.530 --> 59:34.450
पहले देखने नहीं आओगी?

59:35.240 --> 59:37.830
तुम्हारे साथ कुछ समय बिताने के बाद,

59:37.909 --> 59:40.499
मैं कह सकती हूँ
कि तुम भरोसेमंद और नेक हो।

59:41.288 --> 59:43.578
तुम्हारी कंपनी में
न आने की कोई वजह नहीं है।

59:44.583 --> 59:45.783
अच्छा, रुको।

59:47.627 --> 59:49.667
क्या वह बेवजह तारीफ़ करती है?

59:53.717 --> 59:55.717
अच्छा…

59:58.347 --> 01:00:01.687
शायद मुझे पता है कि तुम ऐसी क्यों हो।

01:00:04.269 --> 01:00:05.359
तुम्हें पता है?

01:00:10.817 --> 01:00:12.567
क्या तुम…

01:00:18.241 --> 01:00:19.081
तुम…

01:00:20.660 --> 01:00:21.790
क्या तुम…

01:00:23.330 --> 01:00:25.290
मिस बोम, क्या तुम…

01:00:39.679 --> 01:00:40.599
तुम सही समझे।

01:01:54.796 --> 01:01:58.586
मैंने इस बारे में सोचा कि मैं
तुम्हारी बातों पर क्यों यकीन करती हूँ।

01:01:59.259 --> 01:02:00.429
छुप जाओ।

01:02:00.510 --> 01:02:02.260
रोडियो स्ट्रीट पर कमिल कॉफी है।

01:02:02.345 --> 01:02:04.635
वह मेरी पसंदीदा कॉफी शॉप है।

01:02:04.723 --> 01:02:05.923
उसे मेरे एहसासों का नहीं पता।

01:02:06.016 --> 01:02:07.896
आज वह किसे पीटने निकल पड़ा?

01:02:07.976 --> 01:02:11.606
जीतने वाली टीम के सभी लोगों को मेडल,
हाँ या नहीं?

01:02:11.688 --> 01:02:12.518
हाँ!

01:02:12.606 --> 01:02:15.026
बोम-सिक, तुम्हारे लिए मैं मेडल लाऊँगी।

01:02:15.108 --> 01:02:17.648
सबको तैयार रहना चाहिए, समझे?

01:02:18.570 --> 01:02:19.780
होमरूम टीचर!

01:02:26.661 --> 01:02:28.671
संवाद अनुवादक अनुराग शर्मा
