WEBVTT

00:00:21.521 --> 00:00:23.521 align:center
अभी रिज़ल्ट घोषित होना बाकी है

00:00:47.704 --> 00:00:49.093 align:center
भोले बाबा की फोटोज

00:01:00.537 --> 00:01:01.337 align:center
लाइव अपडेट

00:01:07.251 --> 00:01:09.331 align:center
[लंबी साँस छोड़ता है]

00:01:22.454 --> 00:01:25.134 align:center
आता ही होगा रिज़ल्ट। थोड़ा और इंतजार कर लीजिए।

00:01:26.901 --> 00:01:28.301 align:center
यार मुझसे तो नहीं हो पाएगा।

00:01:29.141 --> 00:01:31.461 align:center
यार तुम रिज़ल्ट देखकर बता दोगी क्या?

00:01:33.461 --> 00:01:35.061 align:center
अरे, आप इतना डर क्यों रहे हैं?

00:01:36.421 --> 00:01:38.061 align:center
अरे, यार सालों की मेहनत है।

00:01:38.981 --> 00:01:40.101 align:center
इस बार होना ही चाहिए।

00:01:41.261 --> 00:01:42.341 align:center
थोड़ा डर तो लग रहा है।

00:01:43.541 --> 00:01:45.221 align:center
अरे, एक परीक्षा ही तो है।

00:01:45.781 --> 00:01:48.861 align:center
हाँ, अब तैयारियाँ-वैयारियाँ छोड़के तो ये सब कहना ईजी है ना।

00:01:52.221 --> 00:01:55.701 align:center
तैयारी छोड़े, लेकिन कुछ ना कुछ करेंगे ही ना?

00:01:56.021 --> 00:01:56.901 align:center
जैसे?

00:01:59.501 --> 00:02:02.861 align:center
ठीक है, ठीक है, आप आईडी, पासवर्ड भेजिए,
हम देख कर बताते हैं।

00:02:03.381 --> 00:02:06.141 align:center
रिज़ल्ट जैसे ही लाइव हो तो तुरंत मुझे बताना, है ना?

00:02:06.261 --> 00:02:07.181 align:center
भेज रहा हूँ मैं।

00:02:09.541 --> 00:02:10.741 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:02:18.061 --> 00:02:19.981 align:center
हाँ सचिव जी! आ गया रिज़ल्ट?

00:02:20.621 --> 00:02:21.741 align:center
नहीं, अभी तो नहीं।

00:02:22.301 --> 00:02:24.261 align:center
-ये सब क्या है?
-अरे बियर है भाई।

00:02:25.261 --> 00:02:26.861 align:center
अरे रिज़ल्ट तो आ जाने देते।

00:02:26.941 --> 00:02:30.541 align:center
अब रिज़ल्ट अच्छा आए, चाहे खराब आए,
पीना तो दोनों ही केस में है ना।

00:02:30.621 --> 00:02:31.981 align:center
ए! क्यों खराब आएगा बे?

00:02:32.061 --> 00:02:34.861 align:center
नहीं, वो बात कह रहे हैं। तैयारी दोनों केस के लिए होना चाहिए।

00:02:34.941 --> 00:02:37.621 align:center
सचिव जी को क्या समझता है? इस बार टॉप मारेंगे, देख लेना।

00:02:37.821 --> 00:02:39.381 align:center
क्यों सचिव जी, ठीक कह रहे हैं कि नहीं?

00:02:39.901 --> 00:02:40.901 align:center
हाँ, देखते हैं।

00:02:40.981 --> 00:02:42.781 align:center
अरे क्या देखते हैं। हम बता रहे हैं।

00:02:43.261 --> 00:02:44.541 align:center
100 में से 120 आएगा!

00:02:44.621 --> 00:02:47.181 align:center
-[विकास]-हाँ।
-लैपटॉप खोलिए क्यों बंद किए हैं, खोलिए?

00:02:47.261 --> 00:02:48.181 align:center
[विकास] यहीं पर रख दीजिए।

00:02:48.261 --> 00:02:51.901 align:center
तुम ससुर कभी पास भी हुए हो? 100 में से 120!

00:02:52.901 --> 00:02:55.821 align:center
प्रधान जी, दूर दृष्टि है हमारी। देखिए आप।

00:02:56.701 --> 00:02:59.221 align:center
दृष्टि! तुमको तो 1000 में से 120 नहीं मिला।

00:02:59.301 --> 00:03:01.221 align:center
-क्या तुम्हारा--
-शिक्षा से हमारा कोई प्रेम नहीं था।

00:03:02.181 --> 00:03:04.101 align:center
अरे, आप क्यों खड़े हैं भाई?

00:03:04.661 --> 00:03:05.661 align:center
लैपटॉप खोलिए।

00:03:07.141 --> 00:03:10.061 align:center
-[विकास] भगवान का नाम लेकर खोलिए।
-ये देखिए चमत्कार।

00:03:12.181 --> 00:03:13.181 align:center
[विकास] अच्छा, अभिषेक सर …

00:03:13.861 --> 00:03:16.021 align:center
क्या लगता है, कितना नंबर आ जाएगा आपका?

00:03:17.541 --> 00:03:20.021 align:center
भाई मैं तो 98 पर्सेंटाइल पर ही खुश हो जाऊँगा।

00:03:20.661 --> 00:03:23.021 align:center
98 पर्सेंटाइल क्या होता है, भाई?

00:03:23.101 --> 00:03:24.501 align:center
98 पर्सेंटाइल नहीं समझे?

00:03:24.581 --> 00:03:25.901 align:center
अरे 98वें समझते हैं हम!

00:03:26.781 --> 00:03:28.621 align:center
ये "पर्सेंटाइल" क्या होता है, वो बताओ ना।

00:03:28.701 --> 00:03:29.821 align:center
पर्सेंटाइल मतलब…

00:03:30.141 --> 00:03:31.101 align:center
सर, क्या होता है?

00:03:33.301 --> 00:03:34.501 align:center
मतलब अअ…

00:03:35.581 --> 00:03:37.901 align:center
आमतौर पर, अच्छा कॉलेज मिल जाएगा 98 पर्सेंटाइल पर।

00:03:37.981 --> 00:03:42.381 align:center
अरे मतलब ये है कि 98 पर्सेंटाइल मिल गया तो बोतल खुलेगी!

00:03:42.701 --> 00:03:45.621 align:center
-हाँ, है ना?
-प्रहलाद चा, बोतल तो दोनों केस में खुलेगी ना।

00:03:45.701 --> 00:03:47.461 align:center
-अरे भाई, तू रिज़ल्ट तो आ जाने दे पहले!
-ए!

00:03:47.701 --> 00:03:49.381 align:center
[प्रधान] अरे ठीक है, ठीक है, देखिए भाई।

00:03:49.461 --> 00:03:52.701 align:center
ठंडी का मौसम है। बोतल कौन सी गरम हो जाएगी?

00:03:52.781 --> 00:03:53.741 align:center
[विकास] हाँ।

00:03:54.381 --> 00:03:55.541 align:center
[प्रधान] देखिए आराम से देखिए।

00:04:00.821 --> 00:04:02.341 align:center
[मज़ेदार संगीत बजता है]

00:04:07.181 --> 00:04:08.184 align:center
लोड हो रहा है

00:04:29.501 --> 00:04:30.371 align:center
[मोबाइल के कंपन की आवाज़]

00:04:30.388 --> 00:04:31.294 align:center
रिंकी

00:04:35.501 --> 00:04:36.661 align:center
[मोबाइल का कंपन जारी है]

00:04:37.981 --> 00:04:38.941 align:center
घर से फ़ोन आ रहा है।

00:04:40.021 --> 00:04:44.181 align:center
हाँ भाई, रिज़ल्ट का मामला है, माँ-बाप को चिंता तो होगी ही।

00:04:44.261 --> 00:04:45.341 align:center
[प्रहलाद] और क्या भैया।

00:04:48.661 --> 00:04:49.581 align:center
क्या है कि…

00:04:50.301 --> 00:04:51.661 align:center
चिंता होनी भी चाहिए।

00:04:53.141 --> 00:04:55.101 align:center
हम कितनी बार अखबार में पढ़े हैं कि…

00:04:56.461 --> 00:04:57.461 align:center
फेल हो गया,

00:04:58.501 --> 00:05:02.341 align:center
और उसी चिंता-फिक्र में कोई गलत-सलत कदम उठा लिया।

00:05:03.181 --> 00:05:04.141 align:center
और क्या।

00:05:04.461 --> 00:05:06.061 align:center
तभी तो हम बोलें, आप भी आ जाइए।

00:05:06.781 --> 00:05:09.461 align:center
बाप रे बाप! बहुत बढ़िया काम किए, प्रहलाद चा!

00:05:10.181 --> 00:05:11.661 align:center
अरे बड़ा मेहनत किया है उसने।

00:05:11.741 --> 00:05:14.181 align:center
-हम्म, मेहनत तो किया है।
-[विकास] मेहनत तो किए हैं।

00:05:15.581 --> 00:05:20.461 align:center
जिस दिन रिज़ल्ट आने वाला रहता है
ना, उस दिन थोड़ा धुक-धुक होते रहता है।

00:05:20.541 --> 00:05:21.821 align:center
[सचिव जी ज़ोर से] यस! यस! यस!

00:05:23.261 --> 00:05:24.141 align:center
क्या हुआ?

00:05:28.701 --> 00:05:31.101 align:center
क्या सचिव जी? आ गया रिज़ल्ट?

00:05:34.021 --> 00:05:35.461 align:center
कितना नंबर आया, सर?

00:05:36.381 --> 00:05:40.101 align:center
इतने जोर से यस, यस बोले हैं! अच्छे नंबर आए होंगे ना।

00:05:41.061 --> 00:05:43.861 align:center
ये बताइए, 98 पर्सेंटाइल पार किए कि नहीं किए?

00:05:45.181 --> 00:05:46.261 align:center
लगभग।

00:05:46.821 --> 00:05:47.781 align:center
लगभग?

00:05:48.221 --> 00:05:49.181 align:center
लगभग?

00:05:49.701 --> 00:05:51.541 align:center
97 पर्सेंटाइल आया है।

00:05:53.821 --> 00:05:56.861 align:center
भाई तो ठीक, ठीक बताइए? बोतल खोली जाए कि नहीं?

00:05:59.581 --> 00:06:02.061 align:center
मुझे लगता है खोल सकते हैं।

00:06:02.701 --> 00:06:05.101 align:center
मतलब, अच्छे मूड में खोल सकते हैं ना?

00:06:05.901 --> 00:06:08.861 align:center
-हाँ मतलब--
-मतलब क्या भाई, कितना अच्छा मूड?

00:06:08.941 --> 00:06:13.061 align:center
अरे भाई, 98 परसेंट में अच्छा मूड है तो 97 परसेंट में,

00:06:13.141 --> 00:06:15.381 align:center
लगभग अच्छे मूड में तो खोल सकते हैं ना?

00:06:16.701 --> 00:06:18.381 align:center
97 पर्सेंटाइल में…

00:06:19.501 --> 00:06:21.101 align:center
कोई ना कोई अच्छा कॉलेज तो मिल ही जाएगा।

00:06:21.181 --> 00:06:23.461 align:center
अरे ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद!

00:06:25.381 --> 00:06:28.781 align:center
ऐसे घसीट, घसीट के रिज़ल्ट खोलना है, हैं?

00:06:29.101 --> 00:06:30.941 align:center
-एकदम डरा दिए।
-क्या यार सचिव जी।

00:06:31.821 --> 00:06:34.661 align:center
-[प्रहलाद] बहुत, बहुत शुभकामनाएँ।
-मोमबत्ती में पढ़ाई किए, फिर इमरजेंसी लाइट में किए।

00:06:34.741 --> 00:06:36.021 align:center
बहुत दुख सहे हैं।

00:06:36.101 --> 00:06:38.381 align:center
-चलिए आइए, बोतल खोलिए!
-[मोबाइल कंपन की आवाज़]

00:06:39.501 --> 00:06:40.381 align:center
घर

00:06:41.221 --> 00:06:42.661 align:center
-घर से फ़ोन आ रहा है।
-हाँ।

00:06:42.821 --> 00:06:43.701 align:center
घर से?

00:06:44.061 --> 00:06:44.941 align:center
फिर आ गया?

00:06:45.821 --> 00:06:47.821 align:center
वो सेलिब्रेशन के चक्कर में बीच में कट गया तो,

00:06:47.901 --> 00:06:49.341 align:center
-जी जी, ठीक है।
-जाइए करके आइए।

00:06:49.421 --> 00:06:50.301 align:center
ठीक है। आइए।

00:06:50.621 --> 00:06:51.781 align:center
खुशी का मौसम है।

00:06:52.741 --> 00:06:56.461 align:center
भगवान ने जैसा सचिव जी का बेड़ा पार किया, हमारा भी बेड़ा पार करें।

00:06:56.541 --> 00:06:58.101 align:center
बस, बस, बस प्रधान जी।

00:06:58.341 --> 00:07:01.621 align:center
ऐसा हो जाएगा ना, तो एक सप्ताह तक ठेका पर पड़े रहेंगे।

00:07:02.461 --> 00:07:05.501 align:center
अब हम तो क्या यह कह रहे कि, सचिव जी
जैसा नजदीकी मामला भी हो गया ना।

00:07:05.821 --> 00:07:06.981 align:center
तब भी चलेगा। और क्या?

00:07:07.101 --> 00:07:10.261 align:center
बस प्रधान जी को किसी तरह भगवान जिता दीजिए।

00:07:11.221 --> 00:07:12.421 align:center
नहीं तो बनराकस…

00:07:13.541 --> 00:07:15.061 align:center
हम लोगों को बांस कर देगा।

00:07:18.781 --> 00:07:20.741 align:center
अरे छोड़ो यार बनराकस, तुम तो और अभी!

00:07:20.941 --> 00:07:22.781 align:center
खुशी का माहौल है। तुम बियर पियो चलो।

00:07:23.421 --> 00:07:25.301 align:center
हम खोलते हैं आपके लिए!

00:07:27.221 --> 00:07:28.661 align:center
[थीम संगीत]

00:08:46.421 --> 00:08:47.941 align:center
फिर, अब क्या?

00:08:49.221 --> 00:08:50.101 align:center
एडमिशन।

00:08:51.101 --> 00:08:53.421 align:center
वो तो कहीं ना कहीं आपको मिल ही जाएगा।

00:08:55.301 --> 00:08:56.181 align:center
फिर?

00:08:57.501 --> 00:08:58.381 align:center
फिर क्या चला जाऊँगा।

00:09:04.141 --> 00:09:05.301 align:center
अरे नहीं अभी तो,

00:09:05.381 --> 00:09:08.621 align:center
इंटरव्यू, जीडी, एडमिशन होते,
होते, चार-पाँच महीने का टाइम तो है।

00:09:17.901 --> 00:09:19.821 align:center
[गुनगुनाता है]

00:09:20.821 --> 00:09:23.261 align:center
हम भी सोच रहे हैं, बिज़नस कर लेते हैं।

00:09:25.141 --> 00:09:26.101 align:center
किस चीज का बिज़नस?

00:09:27.661 --> 00:09:28.741 align:center
पापा से पूछेंगे।

00:09:30.341 --> 00:09:32.621 align:center
अरे बिज़नस तुमको करना है या तुम्हारे पापा को करना है?

00:09:34.701 --> 00:09:35.661 align:center
करना हमें है…

00:09:36.301 --> 00:09:38.301 align:center
लेकिन लगता है अब पापा को भी करना पड़ेगा।

00:09:40.541 --> 00:09:43.141 align:center
इलेक्शन हारने के बाद कुछ तो करेंगे ही ना।

00:09:45.501 --> 00:09:47.461 align:center
नहीं, नहीं। कुछ भी हो सकता है।

00:09:48.341 --> 00:09:50.901 align:center
इलेक्शन है, कोई भी जीत सकता है।

00:09:50.981 --> 00:09:51.941 align:center
हम्म।

00:09:52.381 --> 00:09:53.381 align:center
देखते हैं।

00:09:54.021 --> 00:09:55.581 align:center
कल पता चल ही जाएगा वैसे भी।

00:09:56.181 --> 00:09:58.021 align:center
वैसे प्रधान जी तो काफ़ी कॉन्फिडेंट लग रहे हैं।

00:09:58.381 --> 00:09:59.301 align:center
हम्म?

00:09:59.501 --> 00:10:02.261 align:center
हार का डर होता तो 25 किलो लड्डू बनवाने ना बोलते।

00:10:03.501 --> 00:10:05.261 align:center
पिछली बार 50 किलो बोले थे!

00:10:07.181 --> 00:10:08.061 align:center
ओह!

00:10:10.981 --> 00:10:12.621 align:center
खैर, देखते हैं।

00:10:58.701 --> 00:11:00.781 align:center
हम कह रहे हैं 50 किलो बनवा ही लीजिए।

00:11:04.261 --> 00:11:05.341 align:center
जीतने दीजिए…

00:11:06.821 --> 00:11:07.901 align:center
और बन जाएगा।

00:11:09.661 --> 00:11:12.381 align:center
मतलब, कल हार भी सकते हैं?

00:11:18.461 --> 00:11:19.541 align:center
जीत भी सकते हैं।

00:11:22.381 --> 00:11:24.661 align:center
हर रिज़ल्ट के लिए तैयार रहना चाहिए।

00:11:28.021 --> 00:11:30.781 align:center
इससे हारने का दुख कम होगा।

00:11:34.621 --> 00:11:36.821 align:center
भगवान पर भरोसा रखिए।

00:11:56.981 --> 00:12:01.621 align:center
वो प्रधान, यही के लोकल हलवाई से बनवा रहे हैं।

00:12:02.141 --> 00:12:05.621 align:center
और हमारा हलवाई बलिया से आया है।

00:12:06.101 --> 00:12:07.101 align:center
[भूषण] स्पेशल।

00:12:07.181 --> 00:12:10.381 align:center
और क्या। ज़्यादा महंगा भी है, बाप रे बाप!

00:12:10.461 --> 00:12:14.821 align:center
इतना अच्छा लड्डू बनेगा तो महंगा तो रहेगा ही।

00:12:14.901 --> 00:12:15.781 align:center
हाँ।

00:12:15.861 --> 00:12:18.541 align:center
शुद्ध घी में छान रहे हैं भाई।

00:12:18.621 --> 00:12:19.781 align:center
-क्या बात है!
-सही है।

00:12:19.861 --> 00:12:23.381 align:center
ये तो भूषण भाई और भाभी का दरिया दिली है।

00:12:23.781 --> 00:12:26.781 align:center
हमने सुना कि प्रधानवा का हलवाई जो है,

00:12:27.021 --> 00:12:31.021 align:center
वो शुद्ध घी बोलके वनस्पति में बनवा दिया है।

00:12:31.101 --> 00:12:31.981 align:center
-भग?
-हाँ।

00:12:32.061 --> 00:12:34.661 align:center
अरे! इनके तो हर चीज़ में फर्जीवाड़ा है।

00:12:34.741 --> 00:12:35.701 align:center
हाँ।

00:12:35.821 --> 00:12:38.581 align:center
भूषण भैया, इस बार हमें उनसे मुक्ति मिल जाएगी ना?

00:12:41.421 --> 00:12:43.181 align:center
आपको क्या लगता है?

00:12:48.261 --> 00:12:50.701 align:center
इतना खर्चा करके

00:12:51.341 --> 00:12:52.941 align:center
50 किलो लड्डू…

00:12:54.261 --> 00:12:55.821 align:center
-क्यों बनवा रहे हैं?
-[बिनोद हँसता है]

00:12:56.181 --> 00:12:58.101 align:center
लीजिए, खाइए।

00:12:58.741 --> 00:13:01.821 align:center
-जीतने की एडवांस खुशी में।
-जी, जी।

00:13:06.661 --> 00:13:08.701 align:center
गाँव का माहौल मिल-जुला ही है।

00:13:10.981 --> 00:13:14.141 align:center
पूरब तरफ़ भूषण को भर, भर के वोट मिले हैं।

00:13:14.461 --> 00:13:15.821 align:center
[विकास] हाँ…

00:13:17.141 --> 00:13:18.861 align:center
पश्चिम में भी प्रधान जी को वोट मिले हैं।

00:13:20.141 --> 00:13:21.101 align:center
भर, भर के?

00:13:24.621 --> 00:13:26.701 align:center
-असल में असली खेल ना…
-हम्म?

00:13:26.941 --> 00:13:30.701 align:center
पूरब-पश्चिम के जो बॉर्डर वाले हैं ना, वो किए हैं।

00:13:31.261 --> 00:13:34.581 align:center
कोई कुछ बता ही नहीं रहा है। कौन किसको वोट डालें? हाँ?

00:13:35.021 --> 00:13:35.861 align:center
हम्म।

00:13:35.941 --> 00:13:36.861 align:center
वही।

00:13:37.341 --> 00:13:38.741 align:center
वही है।

00:13:39.941 --> 00:13:42.181 align:center
-बॉर्डर वाले थोड़ा…
-हाँ।

00:13:43.821 --> 00:13:44.741 align:center
[विकास] प्रहलाद चा…

00:13:46.901 --> 00:13:47.821 align:center
वो…

00:13:48.141 --> 00:13:50.221 align:center
प्रधान जी का दबदबा कम हो रहा है क्या?

00:13:55.821 --> 00:13:58.821 align:center
विकास, रिज़ल्ट चाहे कुछ भी आ जाए,

00:13:59.301 --> 00:14:00.781 align:center
प्रधान जी का साथ नहीं छोड़ना है।

00:14:02.501 --> 00:14:03.781 align:center
कभी नहीं साथ छोड़ेंगे।

00:14:04.621 --> 00:14:06.581 align:center
हमेशा साथ दिए हैं, हमेशा साथ देंगे।

00:14:07.181 --> 00:14:09.341 align:center
-ये कोई कहने का बात थोड़ी है।
-नहीं तो।

00:14:14.501 --> 00:14:15.421 align:center
[प्रहलाद] लो।

00:14:23.821 --> 00:14:25.701 align:center
अगर मम्मी हार जाती हैं तो?

00:14:26.421 --> 00:14:27.981 align:center
अरे! फिर तो रिजाइन करके निकल लूँगा।

00:14:28.061 --> 00:14:29.981 align:center
फिर तो क्या पॉइंट है यहाँ तीन-चार महीने रुकने का?

00:14:35.621 --> 00:14:37.261 align:center
अच्छा ठीक है, रुक जाऊँगा।

00:14:38.501 --> 00:14:40.541 align:center
भूषण मुझे टॉर्चर करे यही देखना चाहती हो।

00:14:42.061 --> 00:14:43.181 align:center
सह लेंगे थोड़ा टॉर्चर।

00:14:44.341 --> 00:14:45.861 align:center
प्यार में इतना तो सह ही सकते हैं।

00:14:47.181 --> 00:14:48.101 align:center
प्यार?

00:14:51.141 --> 00:14:52.061 align:center
अरे?

00:14:54.821 --> 00:14:56.821 align:center
परसों ही तुमने मेसेज में लिख के भेजा "लव यू।"

00:14:58.141 --> 00:15:01.501 align:center
हाँ, क्योंकि पहले आप "लव यू" लिखकर भेजे थे ना।

00:15:05.061 --> 00:15:06.341 align:center
मैंने इसलिए लिखा [अंग्रेज़ी में] क्योंकि मैं…

00:15:07.701 --> 00:15:08.541 align:center
[अंग्रेजी में] मैं करता हूँ।

00:15:12.981 --> 00:15:15.341 align:center
तो फिर, रिजाइन क्यों कर रहे हैं आप?

00:15:16.541 --> 00:15:19.501 align:center
अरे, वो तो तुम्हारी मम्मी हार जाएँगी तब की बात है।

00:15:19.581 --> 00:15:22.661 align:center
अगर हार जाती हैं तो आप दो-चार महीने रुक के
उनकी मदद नहीं कर सकते क्या?

00:15:22.741 --> 00:15:24.341 align:center
अरे मैं क्या मदद करूँगा इसमें?

00:15:24.941 --> 00:15:26.621 align:center
क्रांति देवी और भूषण मेरे बॉस होंगे।

00:15:26.941 --> 00:15:28.061 align:center
क्या मदद करने देंगे वो?

00:15:35.781 --> 00:15:36.701 align:center
चाबी दीजिए।

00:15:37.341 --> 00:15:38.221 align:center
जल्दी दीजिए!

00:15:48.941 --> 00:15:50.061 align:center
[इंजन की आवाज़]

00:15:50.861 --> 00:15:51.821 align:center
मैं बस…

00:15:52.661 --> 00:15:53.941 align:center
मैं बस, मैं बस करते रहिए आप!

00:16:07.221 --> 00:16:08.181 align:center
क्या यार।

00:16:14.341 --> 00:16:15.981 align:center
अरे यार!

00:16:33.261 --> 00:16:34.341 align:center
कचोरी गरम है भैया?

00:16:35.181 --> 00:16:36.261 align:center
हम्म, लगभग।

00:16:37.061 --> 00:16:38.181 align:center
दोनों पार्सल कर दीजिए।

00:16:38.781 --> 00:16:40.221 align:center
[गाड़ी के हॉर्न की आवाज़]

00:16:41.501 --> 00:16:43.061 align:center
[ब्रेक लगाने की आवाज़]

00:16:58.261 --> 00:16:59.501 align:center
दोनों कचोरी पार्सल कर दो।

00:17:00.221 --> 00:17:01.141 align:center
क्या?

00:17:01.981 --> 00:17:03.021 align:center
हम बोले हैं पहले।

00:17:04.741 --> 00:17:05.901 align:center
हमारा पार्सल कीजिए आप।

00:17:08.101 --> 00:17:09.501 align:center
नया आएगा ले लीजिएगा।

00:17:10.021 --> 00:17:11.021 align:center
थोड़ा जल्दी है।

00:17:11.781 --> 00:17:12.901 align:center
हमको भी जल्दी है!

00:17:17.261 --> 00:17:18.181 align:center
रुको जरा।

00:17:26.221 --> 00:17:27.781 align:center
[बातचीत की आवाज़ नहीं आ रही]

00:17:53.261 --> 00:17:54.141 align:center
पार्सल कीजिए।

00:17:57.581 --> 00:17:59.461 align:center
मैडम लोग क्यों झगड़ रही हैं?

00:18:00.701 --> 00:18:03.221 align:center
कचोरी इतना गरम भी नहीं है, समोसे ले--

00:18:06.821 --> 00:18:09.981 align:center
अच्छा पाँच मिनट रुकिए। ताजा माल आ रहा है, वो ले लीजिए।

00:18:10.541 --> 00:18:11.741 align:center
हमको यही चाहिए।

00:18:12.461 --> 00:18:14.141 align:center
हमको भी यही चाहिए।

00:18:17.461 --> 00:18:20.701 align:center
कल प्रधानी का रिज़ल्ट आने दो, सब अकड़ निकल जाएगी।

00:18:21.781 --> 00:18:22.701 align:center
कैसे निकलेगी?

00:18:23.661 --> 00:18:26.101 align:center
जैसे तुम्हारे पापा के हाथों से विधायकी निकल गई।

00:18:27.141 --> 00:18:28.221 align:center
या फिर घोड़ा?

00:18:28.621 --> 00:18:29.821 align:center
वैसे?

00:18:39.301 --> 00:18:39.891 align:center
पापा

00:18:46.101 --> 00:18:46.981 align:center
-पापा!
-पापा!

00:18:47.101 --> 00:18:48.061 align:center
[मोबाइल के कंपन की आवाज़]

00:18:51.341 --> 00:18:53.261 align:center
अरे, अब क्या हुआ इनको यार?

00:18:53.981 --> 00:18:55.021 align:center
हाँ, प्रधान जी?

00:18:55.541 --> 00:18:59.021 align:center
सचिव जी, जो खरीदना था खरीद लिए?

00:18:59.781 --> 00:19:00.741 align:center
क्या?

00:19:00.821 --> 00:19:03.821 align:center
हाँ हाँ, मफ़लर! हाँ दुकान में ही हूँ। खरीद रहा हूँ।

00:19:03.901 --> 00:19:05.261 align:center
हाँ भाई, ये नीला वाला फाइनल करना जरा।

00:19:05.341 --> 00:19:10.181 align:center
अच्छा सुनिए, मफ़लर खरीद लिया
है, तो जरा वो मोहन मिष्ठान चले जाइए।

00:19:10.581 --> 00:19:12.061 align:center
क्यों? और लड्डू ऑर्डर करने हैं क्या?

00:19:12.501 --> 00:19:13.541 align:center
अरे! नहीं भाई।

00:19:14.141 --> 00:19:18.781 align:center
वहाँ पर वो विधायक की लड़की और
रिंकी के बीच में कोई झगड़ा-वगड़ा हो गया है।

00:19:19.181 --> 00:19:22.261 align:center
जाके जरा शांति से सुलह-सपाटा तो करवाइए। जाइए।

00:19:22.821 --> 00:19:24.421 align:center
क्या, किस बात पर झगड़ा हो गया?

00:19:25.301 --> 00:19:28.221 align:center
पता नहीं। कोई वो कचोरी-फ़चोरी को लेके हुआ है।

00:19:28.661 --> 00:19:30.021 align:center
कचोरी को लेके विधायक जी?

00:19:36.981 --> 00:19:39.181 align:center
शांति से जाकर मैटर सुलझा के आओ।

00:19:39.261 --> 00:19:40.301 align:center
जी।

00:19:40.541 --> 00:19:42.781 align:center
और वहाँ पर जाकर ज़्यादा लबर-लबर मत करना, ठीक है।

00:19:42.861 --> 00:19:44.381 align:center
ठीक है। दो चार आदमी ले जाएँ?

00:19:48.101 --> 00:19:49.501 align:center
नहीं, नहीं। समझ गए विधायक जी।

00:19:50.221 --> 00:19:53.101 align:center
लेडिज़ लोग का मामला है तो तिल का ताड़ क्यों बनाना?

00:19:53.621 --> 00:19:55.181 align:center
-जाओ।
-जी।

00:20:23.261 --> 00:20:25.021 align:center
ये लीजिए मैडम यहाँ रखे दे रहे हैं।

00:20:25.701 --> 00:20:28.901 align:center
इसके लिए आप लोगों को जो विश्वयुद्ध करना है कीजिए।

00:20:29.181 --> 00:20:31.341 align:center
बस हमारी दुकान के अंदर मत कीजिएगा।

00:20:32.341 --> 00:20:36.221 align:center
वैसे ये गरम कचोरी भी आ गई है।
खाकर देखिए, बहुत अच्छी लगती है!

00:20:37.301 --> 00:20:39.341 align:center
पूरी दुनिया को तो गरम पसंद आता है।

00:20:39.981 --> 00:20:42.861 align:center
आप ही लोग हैं जो ठंडा खाने के पीछे पड़े हैं।

00:20:45.221 --> 00:20:46.381 align:center
भाई जाके समझा ना!

00:20:47.101 --> 00:20:48.461 align:center
रिंकी ने पहले ऑर्डर किया था ना।

00:20:53.421 --> 00:20:54.381 align:center
सुन ना।

00:20:55.661 --> 00:20:58.541 align:center
दो-चार हजार ले लो और कचोरी हमको ले जाने दो।

00:20:58.861 --> 00:21:00.061 align:center
साले ऐसा मारूँगा ना…

00:21:00.661 --> 00:21:01.661 align:center
मुँह तोड़ दूँगा!

00:21:01.941 --> 00:21:02.981 align:center
ए!

00:21:03.981 --> 00:21:05.501 align:center
फेस मसाज दिए थे। भूल गए क्या?

00:21:06.701 --> 00:21:08.021 align:center
उस दिन सिचुएशन अलग थी।

00:21:09.021 --> 00:21:11.141 align:center
आज हाथ लगाके दिखा, दिखा।

00:21:13.461 --> 00:21:15.861 align:center
सुने सचिव तुम्हारा दांत हिल गया था?

00:21:17.621 --> 00:21:19.981 align:center
साले, शुक्र मना केस नहीं किया तेरे ऊपर।

00:21:21.101 --> 00:21:22.221 align:center
अच्छा किया बे।

00:21:23.181 --> 00:21:25.181 align:center
कोर्ट-कचहरी ना ये सब चूतिया लोग करते हैं।

00:21:25.581 --> 00:21:28.301 align:center
असली मर्द सीधा भिड़ते हैं।

00:21:29.021 --> 00:21:30.421 align:center
छोड़ो तुमको क्या समझेगा।

00:21:32.581 --> 00:21:34.581 align:center
[पार्श्व में जोशीला संगीत]

00:21:38.261 --> 00:21:40.781 align:center
अरे! अरे भाई!

00:21:51.501 --> 00:21:52.581 align:center
हिसाब बराबर!

00:21:54.061 --> 00:21:55.541 align:center
अब तू केस-मुकदमा मत करियो।

00:21:56.141 --> 00:21:57.141 align:center
चूतिया कहलाएगा।

00:22:05.181 --> 00:22:06.581 align:center
ले जाओ अपनी कचोरी!

00:22:08.501 --> 00:22:09.941 align:center
और आप… चलिए यहाँ से!

00:22:12.061 --> 00:22:13.781 align:center
एमबीए में हो गया, हीरो बने फिर रहे हैं!

00:22:21.141 --> 00:22:23.061 align:center
-लीजिए मैडम अपनी कचोरी।
-भक!

00:22:23.581 --> 00:22:24.701 align:center
ठंडी कचोरी कौन खाएगा?

00:22:24.821 --> 00:22:26.261 align:center
-[पार्श्व में गहराता संगीत]
-रखो अपने पास!

00:22:42.501 --> 00:22:43.501 align:center
साला!

00:22:56.981 --> 00:22:58.661 align:center
एक मिनट। ठंड ज़्यादा ही है।

00:22:59.181 --> 00:23:00.101 align:center
मैं ये…

00:23:01.221 --> 00:23:03.261 align:center
एक सेकंड हाँ, ये मफ़लर पहन ही लेता हूँ मैं।

00:23:03.901 --> 00:23:04.741 align:center
ठीक है।

00:23:13.301 --> 00:23:14.181 align:center
चलो।

00:23:19.501 --> 00:23:20.461 align:center
क्या हुआ?

00:23:20.941 --> 00:23:21.861 align:center
रुकिए।

00:23:25.021 --> 00:23:26.661 align:center
ये कैसा मफ़लर पहना है आपने?

00:23:32.421 --> 00:23:33.981 align:center
इसको ऐसे…

00:23:39.061 --> 00:23:40.061 align:center
क्या है ये?

00:23:42.981 --> 00:23:44.861 align:center
उस दिन पिटकर आए थे इसलिए कुछ बोले नहीं।

00:23:45.701 --> 00:23:47.061 align:center
रोज़-रोज़ का मत बनाइए।

00:23:53.901 --> 00:23:55.461 align:center
आज भी पिट ही जाना चाहिए था।

00:24:02.221 --> 00:24:03.181 align:center
इधर बताइए।

00:24:06.501 --> 00:24:08.301 align:center
कौन सिखाया आपको ऐसा मफ़लर बांधना?

00:24:09.181 --> 00:24:10.701 align:center
पापा लोग ऐसे ही बांधते थे।

00:24:11.701 --> 00:24:14.341 align:center
आपके पापा को आपकी मम्मी ने ठीक से सिखाया नहीं।

00:24:15.661 --> 00:24:16.581 align:center
देखिए।

00:24:17.701 --> 00:24:18.701 align:center
कितने स्मार्ट लग रहे हैं।

00:24:34.621 --> 00:24:36.941 align:center
[पार्श्व में रोमांटिक संगीत बजता है]

00:24:55.981 --> 00:24:57.821 align:center
[बातचीत की आवाज़ नहीं आ रही]

00:25:08.821 --> 00:25:10.781 align:center
[थीम संगीत]

00:25:38.341 --> 00:25:39.564 align:center
पुलिस

00:25:55.461 --> 00:25:56.941 align:center
आज की सिक्यूरिटी के लिए है।

00:25:57.421 --> 00:25:58.381 align:center
अच्छा अच्छा!

00:25:58.581 --> 00:26:00.461 align:center
अति संवेदनशील गाँव है ना।

00:26:01.901 --> 00:26:06.221 align:center
खैर, आप लोग तो इलेक्शन के पहले
ही इतना मारामारी कर चुके हैं,

00:26:06.341 --> 00:26:08.141 align:center
कि थक चुके होंगे, है ना?

00:26:10.301 --> 00:26:12.381 align:center
आज के रिज़ल्ट के बाद फिर से…

00:26:13.621 --> 00:26:15.101 align:center
मारपीट तो नहीं होगी ना।

00:26:17.581 --> 00:26:18.621 align:center
लगता तो नहीं है।

00:26:20.501 --> 00:26:21.981 align:center
इधर-उधर घूमते रहना।

00:26:22.381 --> 00:26:26.701 align:center
और जैसे ही लगे कि कोई हिंसा फैलाने वाला है, तो रज के सौंट देना!

00:26:27.021 --> 00:26:28.141 align:center
पटरा बना देना!

00:26:28.741 --> 00:26:30.341 align:center
डीएम मैडम का ऑर्डर है! ओके?

00:26:30.421 --> 00:26:31.901 align:center
-जी सर!
-हाँ।

00:26:35.941 --> 00:26:37.141 align:center
केस का कुछ डेट-वेट आया?

00:26:38.381 --> 00:26:40.461 align:center
नहीं, अभी कहाँ कोर्ट कोई डेट दे रही है।

00:26:41.741 --> 00:26:42.661 align:center
अभी तो कुछ नहीं।

00:26:47.661 --> 00:26:50.901 align:center
कोई तो बता रहा था कि आपका एमबीए में हो गया है।

00:26:52.221 --> 00:26:54.501 align:center
ठीक-ठाक मार्क्स आए हैं। देखते हैं।

00:26:54.581 --> 00:26:58.461 align:center
अरे, जब ठीक-ठाक नंबर आया तो, निकलिए ना यहाँ से।

00:26:59.901 --> 00:27:01.621 align:center
कहाँ, यहाँ के पॉलिटिक्स में फँसे हुए हैं?

00:27:05.581 --> 00:27:06.501 align:center
अरे…

00:27:07.221 --> 00:27:10.421 align:center
इन लोगों का क्या है, इनको ज़िंदगीभर यहीं रहना है।

00:27:10.781 --> 00:27:11.981 align:center
इनका समझ में आता है।

00:27:12.661 --> 00:27:14.781 align:center
आप क्यों झंडा लिए घूम रहे हैं भाई?

00:27:16.421 --> 00:27:17.301 align:center
बताइए।

00:27:22.941 --> 00:27:24.181 align:center
फैल जाओ चारों तरफ़!

00:27:24.981 --> 00:27:27.901 align:center
काउंटिंग चल रही है। रिज़ल्ट आनेवाला होगा।

00:27:28.421 --> 00:27:29.461 align:center
एकदम मुस्तैद!

00:27:32.301 --> 00:27:34.221 align:center
चलिए। ध्यान रखिए हमारी बातों का।

00:27:37.301 --> 00:27:38.861 align:center
कार्बोरेटर फंस गया है।

00:28:09.301 --> 00:28:10.221 align:center
[एक आदमी] प्रधान जी!

00:28:10.941 --> 00:28:12.941 align:center
लड्डू 25 किलो ही रखना है या बढ़ाना है?

00:28:23.341 --> 00:28:24.221 align:center
कर दो 50।

00:28:25.581 --> 00:28:26.461 align:center
जी।

00:28:43.261 --> 00:28:44.221 align:center
बैठिए।

00:28:45.781 --> 00:28:47.501 align:center
[गहरी साँस छोड़ता है]

00:28:48.941 --> 00:28:51.461 align:center
रिज़ल्ट के दिन आप लोग यहाँ क्या कर रहे हैं?

00:28:51.821 --> 00:28:53.301 align:center
आप लोगों को तो गाँव में होना चाहिए।

00:28:53.741 --> 00:28:55.861 align:center
बस आपका आशीर्वाद लेने आ गए।

00:28:55.941 --> 00:28:58.101 align:center
क्या कीजिएगा इतना आशीर्वाद लेके?

00:28:58.181 --> 00:29:00.981 align:center
ठीक है। आशीर्वाद, आशीर्वाद, आशीर्वाद!

00:29:04.181 --> 00:29:05.021 align:center
और?

00:29:05.861 --> 00:29:07.501 align:center
लड्डू-वड्डु का व्यवस्था है कि नहीं?

00:29:09.541 --> 00:29:12.461 align:center
-पूरा 50 किलो।
-पचास किलो से क्या होगा?

00:29:13.341 --> 00:29:15.021 align:center
-अरे छुट्टन!
-जी, विधायक जी?

00:29:15.541 --> 00:29:17.781 align:center
पचास किलो हम लोगों की तरफ़ से भी, ठीक है।

00:29:17.861 --> 00:29:20.021 align:center
-हाँ, हाँ करवाते हैं।
-[विधायक] ठीक है ना?

00:29:22.061 --> 00:29:23.461 align:center
काउंटिंग सेंटर में कौन है?

00:29:23.701 --> 00:29:24.901 align:center
बिनोद और माधव।

00:29:25.141 --> 00:29:26.821 align:center
-अच्छा, वो दोनों है!
-[क्रांति देवी] जी।

00:29:27.421 --> 00:29:29.021 align:center
-छुट्टन!
-जी, विधायक जी?

00:29:29.221 --> 00:29:30.861 align:center
काउंटिंग सेंटर पर बहुत भीड़ होगी।

00:29:31.061 --> 00:29:33.301 align:center
तुम अपने तरफ़ से भी पता लगाओ, थोड़ा ध्यान रखो।

00:29:33.501 --> 00:29:34.541 align:center
-पता कराता हूँ।
-हाँ।

00:29:38.061 --> 00:29:39.381 align:center
-विधायक जी।
-हाँ, हाँ?

00:29:39.541 --> 00:29:42.821 align:center
आज अगर हम जीत गए ना, तो वचन देते हैं,

00:29:43.581 --> 00:29:45.741 align:center
आपको आपका घोड़ा लौटाएंगे।

00:29:46.101 --> 00:29:47.021 align:center
घोड़ा नहीं।

00:29:47.821 --> 00:29:48.861 align:center
सितारा!

00:29:54.101 --> 00:29:55.621 align:center
सितारा नाम है उसका।

00:30:01.821 --> 00:30:02.941 align:center
क्या याद दिला दिया?

00:30:07.141 --> 00:30:11.621 align:center
माफ़ कीजिए गलती से सितारा जी को घोड़ा बोल दिए।

00:30:17.061 --> 00:30:19.541 align:center
दिल दुखाने का मकसद नहीं था विधायक जी।

00:30:22.861 --> 00:30:24.501 align:center
कोई बात नहीं, कोई बात नहीं।

00:30:31.261 --> 00:30:32.141 align:center
भूषण बाबू…

00:30:34.461 --> 00:30:36.621 align:center
हमारी बेटी की तरफ़ से भी डिमांड है।

00:30:38.021 --> 00:30:40.821 align:center
किसी भी कीमत पर सितारा हमको वापस चाहिए।

00:30:41.541 --> 00:30:43.621 align:center
वापस दिलवाएँगे विधायक जी।

00:30:46.581 --> 00:30:50.261 align:center
बस एक बार काउंटिंग सेंटर से खुश ख़बरी आ जाए।

00:30:56.261 --> 00:30:58.501 align:center
-[अनाउंसमेंट] दिनेश बाबू जीत गए!
-[एक आदमी] हैलो? हैलो?

00:30:59.701 --> 00:31:01.741 align:center
-एक मिनट।
-[अनाउंसमेंट जारी] दिनेश बाबू जीत गए!

00:31:02.941 --> 00:31:05.741 align:center
भैया, अपना भाग्य बदल गया!

00:31:05.981 --> 00:31:08.301 align:center
भाभी जीत गई! हाँ हाँ!

00:31:10.861 --> 00:31:11.941 align:center
क्या पता…

00:31:13.221 --> 00:31:15.781 align:center
हम लोग का भाग्य कब बदलेगा रे माधव।

00:31:16.701 --> 00:31:18.341 align:center
बदलेगा बिनोद भाई।

00:31:18.421 --> 00:31:20.821 align:center
बदलेगा, भगवान पर भरोसा रखो।

00:31:21.461 --> 00:31:23.661 align:center
[अनाउंसमेंट जारी] अकबरपुर से सिलाई मशीन।

00:31:24.821 --> 00:31:27.941 align:center
-अकबरपुर से सिलाई मशीन...
-अच्छा बिनोद भाई…

00:31:28.501 --> 00:31:33.061 align:center
अगर हम लोग जीत जाएँ, अंदर से अच्छा तो बहुत लगेगा, नहीं।

00:31:34.261 --> 00:31:37.581 align:center
हमारा तो सोच, सोच के रोंगटे खड़े हो रहे हैं भाई।

00:31:38.501 --> 00:31:41.061 align:center
छाती ऐसे धक-धक मार रहा है।

00:31:42.021 --> 00:31:44.461 align:center
हमको तो बार, बार बाथरूम लग रही है।

00:31:44.741 --> 00:31:46.821 align:center
[अनाउंसमेंट जारी]

00:31:47.141 --> 00:31:50.141 align:center
ये देखिए... बैठा हुआ है।

00:31:50.541 --> 00:31:53.941 align:center
[एक आदमी के उत्साह से बोलने की आवाज़]

00:31:56.861 --> 00:31:57.821 align:center
ये भाई…

00:31:58.501 --> 00:31:59.421 align:center
क्या ख़बर?

00:32:00.461 --> 00:32:03.581 align:center
ख़बर होता तो यहाँ बैठके खैनी खा रहे होते?

00:32:03.861 --> 00:32:07.341 align:center
क्या पता, तुमको यहाँ बैठकर खैनी खाना ही पसंद हो।

00:32:07.461 --> 00:32:11.661 align:center
ये भैया! आज रिज़ल्ट वाला दिन है। क्या वाद-विवाद करना।

00:32:11.741 --> 00:32:15.341 align:center
बैठिए। मेन रास्ता पर बहुत भीड़ है।

00:32:15.621 --> 00:32:18.941 align:center
यही से दीवार फाँदकर पता कर लिया जाएगा। बैठिए।

00:32:20.941 --> 00:32:22.541 align:center
[लोगों की खुशी से चिल्लाने की आवाज़]

00:32:25.701 --> 00:32:27.541 align:center
[अनाउंसमेंट] भीड़ काबू में रखें।

00:32:28.221 --> 00:32:30.541 align:center
-भीड़ काबू में रखें।
-अच्छा, प्रहलाद भाई।

00:32:31.021 --> 00:32:32.741 align:center
[अनाउंसमेंट] मेन गेट पर भीड़ ना लगाएँ।

00:32:32.861 --> 00:32:35.821 align:center
जब आप पहली बार उप-प्रधान बने थे तो कैसा लगा था?

00:32:35.901 --> 00:32:37.741 align:center
पहली बार…

00:32:38.341 --> 00:32:40.741 align:center
बनो, अपने आप पता चल जाएगा।

00:32:42.021 --> 00:32:42.981 align:center
[प्रहलाद] नहीं, नहीं।

00:32:43.621 --> 00:32:45.021 align:center
अच्छा ही लगता है और क्या।

00:32:45.781 --> 00:32:48.301 align:center
[अनाउंसमेंट जारी]

00:32:49.101 --> 00:32:50.901 align:center
अंदर का एक चक्कर लगाया जाए क्या?

00:32:51.021 --> 00:32:52.141 align:center
हाँ। चलो।

00:32:52.181 --> 00:32:53.197 align:center
[लोगों के खुशी से चिल्लाने की आवाज़]

00:32:54.061 --> 00:32:55.661 align:center
-[अनाउंसमेंट] भीड़ काबू में रखें।
-[मोबाइल कंपन की आवाज़]

00:32:58.261 --> 00:32:59.981 align:center
-किसका है?
-भूषण भैया।

00:33:03.381 --> 00:33:06.421 align:center
-हाँ, भैया?
-अरे! हम जीत गए!

00:33:07.021 --> 00:33:07.901 align:center
क्या?

00:33:07.981 --> 00:33:11.861 align:center
अरे! हम जीत गए। सब के सब।

00:33:12.141 --> 00:33:15.341 align:center
पिंटू की मम्मी, मंजू देवी को हरा दी!

00:33:15.421 --> 00:33:17.661 align:center
तिहत्तर वोट से!

00:33:23.861 --> 00:33:25.541 align:center
आओ, गले मिलो, गले मिलो!

00:33:25.861 --> 00:33:28.501 align:center
भूषण, बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया!

00:33:29.301 --> 00:33:31.461 align:center
हैं? किला फतह कर लिए तुम! ये लो।

00:33:31.581 --> 00:33:34.141 align:center
सदा विजयी भव!

00:33:34.821 --> 00:33:36.581 align:center
-उन दोनों को भी बुला लो।
-हाँ।

00:33:36.981 --> 00:33:39.541 align:center
फटाफट विधायक जी के यहाँ आ जाओ।

00:33:39.661 --> 00:33:41.661 align:center
यहीं से गाँव चलेंगे।

00:33:56.941 --> 00:33:58.541 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:34:03.541 --> 00:34:05.821 align:center
[अनाउंसमेंट] फुलेरा से क्रांतिदेवी

00:34:05.941 --> 00:34:09.021 align:center
73 वोटों से जीत गईं।

00:34:26.661 --> 00:34:29.621 align:center
सच में प्रहलाद भाई, बहुत अच्छा लग रहा है।

00:34:33.741 --> 00:34:35.941 align:center
अरे भगवान! चलिए, चलिए!

00:34:46.661 --> 00:34:47.741 align:center
[ढोल की आवाज़]

00:35:33.261 --> 00:35:35.941 align:center
[पार्श्व में उदास संगीत]

00:37:01.781 --> 00:37:05.541 align:center
-[एक आदमी] क्रांति देवी ज़िंदाबाद!
-[भीड़] ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद!

00:37:05.621 --> 00:37:09.341 align:center
-क्रांति देवी ज़िंदाबाद!
-ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद!

00:37:09.461 --> 00:37:13.221 align:center
-क्रांति देवी ज़िंदाबाद!
-ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद!

00:37:13.301 --> 00:37:17.101 align:center
-क्रांति देवी ज़िंदाबाद!
-ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद!

00:37:21.501 --> 00:37:23.541 align:center
मिठाई का बॉक्स दे दो।

00:37:39.381 --> 00:37:41.701 align:center
[पार्श्व में उदासीभरा संगीत जारी है]

00:38:27.101 --> 00:38:29.301 align:center
[प्रधान चिल्लाते हुए] धोखेबाज!

00:38:31.301 --> 00:38:33.901 align:center
सब धोखेबाज!

00:38:34.301 --> 00:38:36.581 align:center
सारा गाँव धोखेबाज है!

00:38:36.741 --> 00:38:38.981 align:center
सब के सब…

00:38:45.381 --> 00:38:48.341 align:center
-सब धोखेबाज हैं!
-अरे!

00:38:48.421 --> 00:38:50.581 align:center
-साले…
-नहीं, प्रधान जी!

00:38:50.661 --> 00:38:53.381 align:center
-प्रधान जी! नहीं!
-सब धोखेबाज।

00:38:53.461 --> 00:38:55.341 align:center
-छोड़ो, छोड़ो!
-आहिस्ता, आहिस्ता।

00:38:55.661 --> 00:38:57.821 align:center
-पूरा गाँव धोखेबाज!
-शांत, शांत, शांत!

00:38:57.901 --> 00:39:00.541 align:center
-शांत हो जाइए, शांत हो जाइए।
-साला, ससुरा सब धोखेबाज!

00:39:00.621 --> 00:39:02.581 align:center
-शांत, शांत, शांत।
-सारा गाँव धोखेबाज!

00:39:02.981 --> 00:39:03.981 align:center
-[प्रहलाद] शांत।
-[प्रधान] नहीं!

00:39:04.181 --> 00:39:05.741 align:center
-ठीक, ठीक।
-सब धोखेबाज!

00:39:06.181 --> 00:39:07.821 align:center
शांत हो जाओ भाई, शांत।

00:39:08.061 --> 00:39:11.101 align:center
ए प्रधान जी, शांत एकदम। कुर्सी लाओ। शांत एकदम।

00:39:11.741 --> 00:39:12.941 align:center
-शांत।
-सब धोखेबाज!

00:39:13.261 --> 00:39:15.581 align:center
-पापा…
-जाने दीजिए ना।

00:39:16.661 --> 00:39:17.941 align:center
-पानी दो!
-हाँ। पानी।

00:39:18.021 --> 00:39:19.021 align:center
पानी दो।

00:39:21.421 --> 00:39:22.381 align:center
-[प्रहलाद] ये लीजिए।
-नहीं!

00:39:22.501 --> 00:39:23.661 align:center
[लोटा गिरने की आवाज़]

00:39:24.901 --> 00:39:26.461 align:center
-[प्रहलाद] प्रधान जी…
-सब धोखेबाज…

00:39:27.301 --> 00:39:28.261 align:center
धोखेबाज!

00:39:28.981 --> 00:39:30.061 align:center
धोखेबाज!

00:39:31.421 --> 00:39:32.381 align:center
भाई…

00:39:33.101 --> 00:39:34.301 align:center
सब धोखेबाज!

00:39:35.101 --> 00:39:37.421 align:center
सब धोखेबाज, सब धोखेबाज…

00:39:45.381 --> 00:39:48.901 align:center
प्रधान जी खाली 73 वोट से हारे हैं।

00:39:50.861 --> 00:39:53.221 align:center
मतलब दस, बारह घर।

00:39:58.541 --> 00:40:00.021 align:center
अगली बार बाजी पलट देंगे।

00:40:01.021 --> 00:40:02.781 align:center
अरे हार, हार होता है!

00:40:03.341 --> 00:40:08.301 align:center
चाहे 73 वोट से हारो, चाहे 730 वोट की हार!

00:40:15.981 --> 00:40:19.741 align:center
-[एक आदमी] भूषण भैया ज़िंदाबाद!
-[भीड़] जिंदाबाद, ज़िंदाबाद!

00:40:19.821 --> 00:40:23.301 align:center
-क्रांति देवी ज़िंदाबाद!
-ज़िंदाबाद, ज़िंदाबाद!

00:40:23.381 --> 00:40:24.981 align:center
भूषण भैया ज़िंदाबाद!

00:40:25.141 --> 00:40:27.141 align:center
-[पटाखे चलने की आवाज़]
-ज़िंदाबाद!

00:40:27.221 --> 00:40:30.901 align:center
-[वही आदमी] भूषण भैया ज़िंदाबाद!
-[भीड़] जिंदाबाद, ज़िंदाबाद!

00:40:30.981 --> 00:40:34.701 align:center
-बिनोद भैया ज़िंदाबाद!
-जिंदाबाद, ज़िंदाबाद!

00:40:34.781 --> 00:40:36.661 align:center
बिनोद भैया ज़िंदाबाद!

00:40:36.741 --> 00:40:41.061 align:center
ढंग से काम किए होते तो, ये नारे आज हमारे नाम से लगते।

00:40:41.261 --> 00:40:42.501 align:center
[प्रधान गुस्से से चिल्लाता है]

00:40:42.861 --> 00:40:44.461 align:center
हाँ, जी!

00:40:44.541 --> 00:40:46.821 align:center
तुम ही, तुम ही समझदार हो।

00:40:47.861 --> 00:40:49.061 align:center
हम गलत हैं।

00:40:49.941 --> 00:40:50.901 align:center
तुम ही समझदार हो…

00:40:52.781 --> 00:40:54.101 align:center
तुम ही सब अच्छे हो!

00:40:54.901 --> 00:40:55.781 align:center
[प्रधान चिल्लाते हुए] अभिषेक!

00:40:57.301 --> 00:40:58.301 align:center
लाओ सिगरेट दो।

00:41:00.141 --> 00:41:01.341 align:center
प्रधान जी, मैं कहाँ सिगरेट…

00:41:01.421 --> 00:41:05.021 align:center
अरे मालूम है, आजकल तुम डिब्बा रखने लगे हो।

00:41:05.341 --> 00:41:07.781 align:center
वो पॉकेट में दिखाई दे रहा है, निकालो।

00:41:08.021 --> 00:41:10.301 align:center
-निकालो।
-दे रहा हूँ, प्रधान जी, दे रहा हूँ।

00:41:11.141 --> 00:41:12.541 align:center
निकालो सिगरेट।

00:41:15.981 --> 00:41:17.101 align:center
हम ही गलत हैं।

00:41:20.581 --> 00:41:22.861 align:center
हम ही-- लाइटर दो।

00:41:26.141 --> 00:41:27.101 align:center
लाइटर।

00:41:27.621 --> 00:41:28.581 align:center
लाइटर।

00:41:29.981 --> 00:41:32.061 align:center
हम गलत हैं।

00:41:38.581 --> 00:41:41.741 align:center
तुम ही को आता है सब काम।

00:41:42.301 --> 00:41:44.341 align:center
तुम ही करो, तुम ही संभालो।

00:41:44.661 --> 00:41:46.541 align:center
तुम ही बनो नेता।

00:41:48.061 --> 00:41:49.221 align:center
सब धोखेबाज।

00:41:49.861 --> 00:41:51.141 align:center
धोखेबाज साला। हाँ?

00:41:51.781 --> 00:41:54.341 align:center
हम तो गलत हैं! हम ही गलत हैं!

00:41:54.901 --> 00:41:55.941 align:center
हम गलत हैं!

00:41:59.541 --> 00:42:01.101 align:center
रात को लेट से आएँगे।

00:42:01.581 --> 00:42:03.981 align:center
घंटी बजाएँगे, दरवाज़ा खोल देना।

00:42:04.221 --> 00:42:07.581 align:center
मर्जी हो खोलना, नहीं मर्जी हो मत खोलना।

00:42:18.541 --> 00:42:19.461 align:center
सुनो!

00:42:20.861 --> 00:42:23.581 align:center
हम हार ज़रूर गए हैं।

00:42:24.021 --> 00:42:26.061 align:center
लेकिन एक बात ध्यान रखना!

00:42:27.261 --> 00:42:30.581 align:center
हमारा दबदबा था,

00:42:31.221 --> 00:42:34.621 align:center
है, और लगभग हमेशा रहेगा!

00:42:36.101 --> 00:42:37.101 align:center
गुड नाइट!

00:42:39.460 --> 00:42:41.460 align:center
[उदासीभरा संगीत बजता है]

00:42:41.581 --> 00:42:43.461 align:center
सब धोखेबाज!

00:42:44.661 --> 00:42:46.541 align:center
पूरा गाँव धोखेबाज।

00:43:32.181 --> 00:43:33.381 align:center
तब, सचिव जी…

00:43:34.341 --> 00:43:37.141 align:center
आपका नाम रहेगा कि वो भी बदलवाना होगा?

00:43:39.941 --> 00:43:42.141 align:center
अभी तीन-चार महीने तो रहेगा।

00:43:44.501 --> 00:43:45.581 align:center
फिर बढ़िया है।

00:43:50.061 --> 00:43:51.341 align:center
मज़ा आएगा।

00:43:51.421 --> 00:43:53.901 align:center
-अरे इसका क्या होगा?
-अरे जाने दो।

00:43:55.581 --> 00:43:56.661 align:center
[माधव] चलिए!

00:43:57.501 --> 00:44:00.381 align:center
अब बैठने का बढ़िया जगह हो गया।

00:44:00.861 --> 00:44:04.541 align:center
[क्रांति देवी] अच्छा ऑफिस में सचिव जी को रहने दे या निकालना है?

00:44:05.021 --> 00:44:06.661 align:center
[भूषण] अरे क्या बात कर रही हो?

00:44:06.741 --> 00:44:09.741 align:center
अब तुम प्रधान हो। जो बोलो वो कर देंगे।

00:44:10.301 --> 00:44:11.301 align:center
आप भी ना!

00:44:11.861 --> 00:44:14.381 align:center
पहला ही तो दिन है, इसलिए पूछ रहे हैं।

00:44:14.501 --> 00:44:16.381 align:center
[बिनोद] भाभी, लेकिन

00:44:16.501 --> 00:44:18.861 align:center
भैया आपको मानते तो हैं।

