WEBVTT

00:00:19.223 --> 00:00:22.383 align:center
-[नारेबाजी] मंजु देवी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:00:22.463 --> 00:00:25.543 align:center
-मंजु देवी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:00:25.623 --> 00:00:28.583 align:center
-भूषण दूबे जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:00:28.663 --> 00:00:31.623 align:center
-मंजु देवी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:00:31.703 --> 00:00:33.263 align:center
-मंजु देवी जिंदाबाद!
-सर!

00:00:33.343 --> 00:00:35.943 align:center
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
है। चलकर भाषण सुन लिया जाए।

00:00:36.663 --> 00:00:38.863 align:center
अरे, अब एक ही बात को
बार-बार क्या ही सुनना?

00:00:39.143 --> 00:00:42.863 align:center
चल लेते तो ठीक रहता, एक साथ
सब लोग रहेंगे ना, तो अच्छा लगेगा थोड़ा।

00:00:43.223 --> 00:00:44.903 align:center
अरे, साथ ही हूँ, भाई।

00:00:45.623 --> 00:00:47.943 align:center
और ऐसे पब्लिकली थोड़ा
न्यूट्रल ही रहें, तो बेहतर है।

00:00:49.303 --> 00:00:51.223 align:center
मैं तो बोलता हूँ, तू भी यहीं बैठ जा। आजा।

00:00:52.503 --> 00:00:56.743 align:center
सर, न्यूट्रल रहने वाली गाड़ी
कब की निकल चुकी है अब।

00:01:03.903 --> 00:01:05.383 align:center
यार, परसों इलेक्शन हैं।

00:01:06.183 --> 00:01:08.503 align:center
जिसको जहाँ वोट डालना है,
डिसाइड कर ही चुका होगा।

00:01:08.783 --> 00:01:11.023 align:center
अब मैं जाऊँ ना जाऊँ
उससे क्या ही फर्क पड़ता है।

00:01:14.463 --> 00:01:15.423 align:center
[रिंकी] सचिव जी!

00:01:18.543 --> 00:01:19.663 align:center
बाहर पापा बुला रहे हैं।

00:01:20.703 --> 00:01:22.103 align:center
हाँ, बस खत्म कर के आया।

00:01:22.903 --> 00:01:23.783 align:center
ठीक है।

00:01:30.703 --> 00:01:32.103 align:center
चल, यार। चल के सुन ही लेते हैं।

00:01:34.703 --> 00:01:35.663 align:center
चल, आजा।

00:01:35.743 --> 00:01:38.103 align:center
हम कोई दूसरा भाषा में समझा रहे थे क्या?

00:01:49.143 --> 00:01:50.703 align:center
परसों वोटिंग का दिन है।

00:01:52.863 --> 00:01:55.183 align:center
तो हमारा आप लोगों से निवेदन है

00:01:55.703 --> 00:01:59.823 align:center
उसको ही वोट करिए जिसका आपको मन है।

00:02:00.423 --> 00:02:05.623 align:center
लेकिन मोहर लगाने से पहले
एक बात ज़रूर सोच लीजिए

00:02:05.983 --> 00:02:09.623 align:center
कि हम लोगों ने फुलेरा
के लिए क्या-क्या किया है।

00:02:10.583 --> 00:02:12.063 align:center
वैसे किया तो बहुत कुछ है।

00:02:12.473 --> 00:02:13.193 align:center
[एक आदमी] किया है।

00:02:13.223 --> 00:02:14.383 align:center
लेकिन,

00:02:14.983 --> 00:02:21.183 align:center
एक बहुत ज़रूरी चीज़… जो
हमने की है जिस पर हमें गर्व है,

00:02:22.143 --> 00:02:25.543 align:center
वो ये है कि हमने फुलेरा
को ताकतवर बनाया है।

00:02:25.623 --> 00:02:27.663 align:center
-सही बात है।
-सही बोला।

00:02:27.903 --> 00:02:31.103 align:center
-ताकतवर बनाया है कि नहीं बनाया है?
-बनाया है, ताकतवर बनाया है।

00:02:31.343 --> 00:02:34.663 align:center
हमारा फुलेरा फूल था।

00:02:35.663 --> 00:02:37.463 align:center
कोमल, नाज़ुक।

00:02:37.663 --> 00:02:41.543 align:center
कोई भी ऐरा-गेरा ससुरा
उसको मसले चले जा रहा था।

00:02:41.743 --> 00:02:43.743 align:center
हैं, कैसे मसलेगा भाई!

00:02:44.143 --> 00:02:46.223 align:center
अब हम नहीं मसलने देंगे!

00:02:46.503 --> 00:02:51.623 align:center
कैसे? क्योंकि उस फूल के
पास अब काँटा आ गया है।

00:02:53.103 --> 00:02:54.263 align:center
और वो काँटा कौन है?

00:02:56.503 --> 00:02:58.703 align:center
वो काँटा है हम लोग!

00:03:00.783 --> 00:03:02.303 align:center
-क्या बात है!
-बहुत बढ़िया!

00:03:03.503 --> 00:03:04.623 align:center
वो विधायक!

00:03:06.063 --> 00:03:07.983 align:center
हम पर गोली चलवाया।

00:03:08.063 --> 00:03:10.703 align:center
गोली! चलवाओ गोली!

00:03:11.023 --> 00:03:11.903 align:center
क्या हुआ?

00:03:12.183 --> 00:03:13.063 align:center
हैं?

00:03:13.503 --> 00:03:15.423 align:center
उसके तो हाथ से टिकट ले लिया गया!

00:03:15.903 --> 00:03:16.903 align:center
और हम?

00:03:17.783 --> 00:03:23.503 align:center
आज भी छाती तानकर वहीं खड़े
हैं, जहाँ एक महीने पहले खड़े थे।

00:03:23.903 --> 00:03:27.863 align:center
खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे!

00:03:28.223 --> 00:03:31.423 align:center
-प्रधान जी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:03:31.503 --> 00:03:33.743 align:center
-प्रधान जी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:03:33.823 --> 00:03:37.143 align:center
-प्रधान जी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:03:38.703 --> 00:03:39.623 align:center
[तालियों की आवाज़]

00:03:44.383 --> 00:03:45.663 align:center
और ज़ोर से बजाओ।

00:03:51.183 --> 00:03:52.303 align:center
हम सुने हैं

00:03:53.103 --> 00:03:55.103 align:center
कि राजनीति में लोग गिरते हैं।

00:03:56.423 --> 00:04:00.663 align:center
पर भगवान किसी को इतना भी ना
गिराए, जितना अपने प्रधान गिरे हैं।

00:04:01.543 --> 00:04:03.583 align:center
अब जरा देखिए इनकी बेशर्मी

00:04:04.263 --> 00:04:06.663 align:center
जो सांसद उन पर गोली चलाया

00:04:07.263 --> 00:04:09.463 align:center
उसी की गोद में जाकर बैठ गए।

00:04:09.583 --> 00:04:11.423 align:center
-सही बोल रही हैं।
-बहुत बेशर्मी है।

00:04:12.223 --> 00:04:17.263 align:center
हम तो कहते हैं प्रधान जी पहले
आप अपनी इज्ज़त बचा लीजिए।

00:04:17.463 --> 00:04:19.943 align:center
फुलेरा की इज्ज़त बाद में बचा लीजिएगा।

00:04:20.023 --> 00:04:20.863 align:center
वाह!

00:04:27.983 --> 00:04:28.903 align:center
लोग कहें,

00:04:30.223 --> 00:04:32.743 align:center
रोड बनाने के लिए विधायक चाहिए।

00:04:33.903 --> 00:04:34.983 align:center
हम कहे ठीक है।

00:04:35.703 --> 00:04:39.663 align:center
विधायक कहे रोड बनाने के लिए वफादारी चाहिए।

00:04:40.943 --> 00:04:42.343 align:center
हम कहे वो भी ठीक है।

00:04:43.583 --> 00:04:44.463 align:center
लेकिन फिर…

00:04:45.783 --> 00:04:51.103 align:center
विधायक कहे वफादारी का प्रमाण दीजिए,

00:04:51.943 --> 00:04:53.703 align:center
तलवा चाटकर।

00:04:54.823 --> 00:04:56.183 align:center
गलत है ये तो।

00:04:56.943 --> 00:05:01.703 align:center
हम कहे अब ये ठीक नहीं है विधायक जी।

00:05:01.783 --> 00:05:03.463 align:center
ये बिलकुल ठीक नहीं है।

00:05:04.183 --> 00:05:08.023 align:center
और फिर हम विधायक बदलने का इंतज़ाम कर दिए।

00:05:08.103 --> 00:05:09.383 align:center
[तालियों की आवाज़]

00:05:13.543 --> 00:05:16.303 align:center
जब विधायकी का बाय इलेक्शन हो,

00:05:17.183 --> 00:05:18.423 align:center
तो प्रहलाद को जिताइए।

00:05:19.583 --> 00:05:23.903 align:center
और उससे पहले परसों, हमें जिताइए।

00:05:25.223 --> 00:05:30.183 align:center
अब रोड बनाने के लिए, हमें
किसी के सामने रोना नहीं पड़ेगा।

00:05:30.783 --> 00:05:32.463 align:center
जितना रोना था रो लिए,

00:05:32.623 --> 00:05:34.863 align:center
-अब और नहीं रोएँगे।
-[एक आदमी] सही बात है।

00:05:34.943 --> 00:05:36.343 align:center
-[दूसरा आदमी] हाँ, हाँ!
-[पहला आदमी] सही बात है!

00:05:36.463 --> 00:05:37.943 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:05:42.183 --> 00:05:43.303 align:center
और एक बात।

00:05:44.103 --> 00:05:47.663 align:center
प्रहलाद भाई को विधायक का टिकट मिल रहा है,

00:05:47.903 --> 00:05:51.583 align:center
जिससे हम लोगों को कोई परेशानी नहीं है।

00:05:52.623 --> 00:05:54.663 align:center
जीत गए तो गाँव का विधायक होगा,

00:05:55.463 --> 00:05:56.583 align:center
बहुत अच्छी बात है।

00:05:57.103 --> 00:05:58.543 align:center
बहुत सुंदर बात है।

00:05:59.103 --> 00:06:04.703 align:center
लेकिन मुद्दा ये है कि वो टिकट
किस कीमत पर मिल रहा है।

00:06:05.183 --> 00:06:06.263 align:center
[भीड़] बताइए।

00:06:06.343 --> 00:06:07.863 align:center
वो कीमत है…

00:06:08.703 --> 00:06:12.103 align:center
पूरे फुलेरा गाँव का स्वाभिमान।

00:06:12.783 --> 00:06:14.743 align:center
-[एक महिला] क्या बोल रहे हैं ये।
-[भीड़ के फुसफुसाने की आवाज़]

00:06:14.823 --> 00:06:19.023 align:center
जिसको बेचकर प्रधान वो टिकट ला रहा है।

00:06:22.863 --> 00:06:25.103 align:center
क्या फायदा है ऐसे रोड का

00:06:25.703 --> 00:06:29.183 align:center
जिस पर हम सीना चौड़ा कर के चल ही ना पाएँ?

00:06:29.463 --> 00:06:34.943 align:center
फुलेरा को नंबर एक बनने से कोई नहीं
रोक सकता। ये हमारा वादा है आपसे।

00:06:35.023 --> 00:06:37.263 align:center
हमारा मंजु देवी का वादा है।

00:06:37.383 --> 00:06:39.423 align:center
जय हिन्द! जय फुलेरा!

00:06:39.503 --> 00:06:41.983 align:center
प्रधान को हटाना है!

00:06:42.063 --> 00:06:44.423 align:center
फुलेरा का स्वाभिमान बचाना है!

00:06:44.503 --> 00:06:46.783 align:center
प्रधान को हटाना है!

00:06:46.869 --> 00:06:49.229 align:center
फुलेरा का स्वाभिमान बचाना है!

00:06:49.303 --> 00:06:52.463 align:center
-मंजु देवी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:06:52.543 --> 00:06:55.783 align:center
-प्रधान जी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:06:55.863 --> 00:06:58.223 align:center
-भूषण भाई!
-जिंदाबाद!

00:06:58.303 --> 00:07:01.383 align:center
-मंजु देवी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:07:01.463 --> 00:07:03.783 align:center
-क्रांति देवी!
-जिंदाबाद!

00:07:03.863 --> 00:07:06.263 align:center
-प्रधान जी जिंदाबाद!
-जिंदाबाद! जिंदाबाद!

00:07:06.456 --> 00:07:08.656 align:center
-क्रांति देवी!
-जिंदाबाद!

00:07:08.943 --> 00:07:09.863 align:center
-भूषण--
-[धमाके की आवाज़]

00:07:11.803 --> 00:07:13.203 align:center
[पक्षियों के उड़ने की आवाज़]

00:07:14.243 --> 00:07:16.603 align:center
-[एक आदमी] कैसा धमाका था?
-[एक महिला] ये क्या हुआ?

00:07:21.236 --> 00:07:23.636 align:center
-ये क्या हुआ?
-[एक आदमी] अरे, चिड़िया होगी, चिड़िया।

00:07:24.023 --> 00:07:25.423 align:center
-[एक आदमी] देखो तो ज़रा।
-क्या हो गया ये?

00:07:25.616 --> 00:07:26.536 align:center
अरे, अरे, अरे!

00:07:28.336 --> 00:07:29.936 align:center
-[एक आदमी] तो जाओ देखो।
-[एक महिला] क्या हो गया?

00:07:30.743 --> 00:07:33.223 align:center
-अरे, वहाँ देखो।
-[दूसरी महिला] देखिए जरा।

00:07:33.529 --> 00:07:36.209 align:center
-[दूसरा आदमी] ये धुआँ कहाँ से आ रहा है?
-[एक महिला] धुआँ कहाँ से आ रहा है?

00:07:36.423 --> 00:07:38.743 align:center
-[एक आदमी] पूरा धुआँ-धुआँ हो गया!
-[दूसरी महिला] देखने में कैसा लग रहा है।

00:07:39.403 --> 00:07:41.003 align:center
ट्रांसफार्मर उड़ा क्या?

00:07:41.383 --> 00:07:43.703 align:center
हाँ, ये तो ट्रांसफार्मर
ही फूँक गया लगता है?

00:07:43.823 --> 00:07:45.783 align:center
आवाज़ के साथ-साथ चिड़िया भी उड़ा है।

00:07:47.103 --> 00:07:48.343 align:center
ट्रांसफार्मर ही लगता है।

00:07:48.463 --> 00:07:52.023 align:center
जाकर सामने वाले घर में
देख तो पंखा चल रहा है।

00:07:52.703 --> 00:07:53.663 align:center
बेवकूफ आदमी।

00:07:54.496 --> 00:07:56.016 align:center
ठंड में कौन पंखा चलाता है?

00:07:56.663 --> 00:07:57.583 align:center
हम।

00:07:58.703 --> 00:08:00.383 align:center
[एक आदमी] ट्रांसफार्मर ही गया है!

00:08:01.583 --> 00:08:02.663 align:center
बिजली नहीं है।

00:08:03.356 --> 00:08:05.116 align:center
-वो देखो।
-धुआँ ऊपर तक जा रहा है, यार।

00:08:05.223 --> 00:08:06.463 align:center
धुआँ भी तो हुआ था।

00:08:07.203 --> 00:08:08.883 align:center
[भीड़ के आपस में बातचीत की आवाज़]

00:08:09.023 --> 00:08:10.223 align:center
[एक आदमी] पता नहीं कब आएगा।

00:08:10.463 --> 00:08:14.463 align:center
पिछली बार उड़ा था, तो
सात दिन लग गया था बनाने में।

00:08:14.789 --> 00:08:17.753 align:center
इस बार देखते हैं कितना दिन लगता है।

00:08:17.962 --> 00:08:20.322 align:center
हाँ, परसों इलेक्शन है।

00:08:20.436 --> 00:08:22.236 align:center
क्या पता जल्दी बनवा दे।

00:08:22.383 --> 00:08:23.503 align:center
[भीड़ हँसते हुए]

00:08:23.762 --> 00:08:25.882 align:center
[एक आदमी] बच्चे लोगों को
पढ़ने में थोड़ी दिक्कत होती है।

00:08:26.116 --> 00:08:27.484 align:center
[दूसरा आदमी] आज तो
लालटेन में ही ताश खेलना पड़ेगा।

00:08:27.596 --> 00:08:29.156 align:center
सचिव जी देख क्या रहे हैं?

00:08:30.263 --> 00:08:32.583 align:center
आप जाइए। जो कुछ भी हुआ
है फटाफट ठीक करवाइए।

00:08:32.816 --> 00:08:34.336 align:center
कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

00:08:34.463 --> 00:08:36.423 align:center
-जाइए, जाइए।
-हाँ।

00:08:36.583 --> 00:08:37.663 align:center
-हाँ।
-हाँ। चल भाई।

00:08:37.943 --> 00:08:40.543 align:center
अभी ठीक करवा देंगे
सचिव जी को भेज दिये हैं हम।

00:08:41.703 --> 00:08:44.718 align:center
-ये कैसे हो गया?
-[एक आदमी] उम्मीद कीजिए रात तक आ जाए।

00:08:45.123 --> 00:08:46.283 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:08:55.183 --> 00:08:56.903 align:center
[थीम संगीत]

00:09:57.743 --> 00:09:58.983 align:center
[कुंडी लगाने की आवाज़]

00:10:05.183 --> 00:10:06.263 align:center
[एक बच्चा] सचिव जी!

00:10:06.910 --> 00:10:07.790 align:center
क्या हुआ?

00:10:09.903 --> 00:10:10.783 align:center
सचिव जी!

00:10:11.769 --> 00:10:13.169 align:center
[प्रहलाद] क्या हुआ बिल्लू?

00:10:14.343 --> 00:10:15.743 align:center
ले लो पहले साँस ले लो।

00:10:17.042 --> 00:10:19.842 align:center
अरे, हम ये पूछ रहे थे कि लाइन कब तक आएगा?

00:10:21.583 --> 00:10:23.143 align:center
लाइन का ही काम करवाने के लिए जा रहे हैं।

00:10:23.316 --> 00:10:25.316 align:center
बस रात तक आ जाएगा ना सचिव जी?

00:10:26.623 --> 00:10:28.023 align:center
कोई इमरजेंसी है तुमको?

00:10:28.663 --> 00:10:30.303 align:center
रात में ऑपरेशन करना है किसी का?

00:10:30.523 --> 00:10:34.043 align:center
हम छोटे बच्चे हैं किसी
का ऑपरेशन कैसे कर देंगे?

00:10:37.523 --> 00:10:40.363 align:center
वो जो ट्यूशन वाले मास्टर
जी हैं ना, वो एक काम दिए हैं।

00:10:40.643 --> 00:10:44.083 align:center
अगर आज तक खत्म नहीं
हुआ ना, तो छड़ी से ही पिटेंगे।

00:10:44.203 --> 00:10:47.403 align:center
और मार-मार मार-मार के ना लालमलाल कर देंगे।

00:10:47.723 --> 00:10:49.963 align:center
तो मास्टर जी का काम दिन
में करो, खेल क्यों रहे हो?

00:10:50.203 --> 00:10:52.483 align:center
पर अभी तो खेलने का समय है ना, सचिव जी।

00:10:54.723 --> 00:10:56.963 align:center
आ जाएगा, आ जाएगा लाइट। तुम जाओ खेलो।

00:10:57.623 --> 00:10:58.783 align:center
और ये लो टॉफी खा लेना।

00:10:59.123 --> 00:11:00.603 align:center
अरे, बढ़िया!

00:11:01.923 --> 00:11:02.763 align:center
खेलो।

00:11:05.563 --> 00:11:07.723 align:center
ये अंधेरा होने से पहले
मिस्त्री को लेकर आना पड़ेगा।

00:11:08.443 --> 00:11:09.883 align:center
नहीं तो गाँव में तो हड़कंप मच जाएगा।

00:11:10.563 --> 00:11:12.163 align:center
और ऊपर से परसों चुनाव भी है।

00:11:14.043 --> 00:11:16.003 align:center
-इंजन स्टार्ट होने की आवाज़]
-कुछ मदद करिए, भगवान!

00:11:17.563 --> 00:11:18.443 align:center
चलिए।

00:11:36.425 --> 00:11:37.705 align:center
[झिंगूर की आवाज़]

00:11:41.003 --> 00:11:43.803 align:center
भैया तुमने पहले नीलपुर
बुलाया, फिर वहाँ से गायब।

00:11:44.123 --> 00:11:46.043 align:center
फिर चुन्नार बोला, वहाँ
पहुँचे, तो वहाँ से गायब।

00:11:46.523 --> 00:11:49.563 align:center
अब यहाँ संगम चूड़ी भंडार बुलाकर बोल
रहा है कि तीन दिन की छुट्टी पर जाना है।

00:11:49.763 --> 00:11:51.803 align:center
क्या बदतमीज़ी है भाई? ऐसा
लग रहा है जान बूझकर कर रहे हो।

00:11:53.763 --> 00:11:55.523 align:center
नहीं काफी अनप्रोफेशनल एटीट्यूड है।

00:11:56.183 --> 00:11:58.063 align:center
ऐसा है तो शिकायत कर
देता हूँ बिजली विभाग में।

00:11:59.123 --> 00:12:00.003 align:center
कर दीजिए।

00:12:01.203 --> 00:12:02.603 align:center
हम जानबूझकर क्यों लटकाएँगे?

00:12:03.403 --> 00:12:04.803 align:center
हमको कोई पर्सनल दुश्मनी है आपसे?

00:12:05.103 --> 00:12:06.303 align:center
दुश्मनी नहीं है, तो चल लो

00:12:09.523 --> 00:12:11.203 align:center
आप लोग बात ही नहीं समझ रहे हैं।

00:12:12.443 --> 00:12:14.803 align:center
तीन महीने से विभाग में
काम ही काम चल रहा है।

00:12:15.603 --> 00:12:17.843 align:center
एक संडे तक की छुट्टी
नहीं हुई है हम लोगों की।

00:12:19.243 --> 00:12:20.763 align:center
हमारी पत्नी हमसे गुस्सा हो गई है।

00:12:21.443 --> 00:12:22.803 align:center
उसको हम समय ही नहीं दे पा रहे हैं।

00:12:23.183 --> 00:12:23.976 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:12:24.443 --> 00:12:25.883 align:center
इसलिए तीन दिन की छुट्टी ली है।

00:12:26.503 --> 00:12:28.943 align:center
आप लोगों को क्या लगता है,
मौगा हैं जो चूड़ी खरीद रहे हैं?

00:12:31.483 --> 00:12:33.123 align:center
-[विकास] सुनिए, सुनिए न मिस्त्री जी।
-हम्म।

00:12:33.403 --> 00:12:35.923 align:center
दो घंटा देर से अपने गाँव
जाओगे, तो कोई पहाड़ टूट जाएगा?

00:12:36.003 --> 00:12:37.083 align:center
अरे, बाप रे!

00:12:37.283 --> 00:12:40.603 align:center
अरे, लगातार तीन दिन छुट्टी है ना भाई?
जितना समय देना है पत्नी को दे दीजिएगा।

00:12:42.263 --> 00:12:46.023 align:center
अपने अनुभव से बता रहे हैं।
तीन दिन पत्नी के साथ बहुत होता है।

00:12:46.163 --> 00:12:47.563 align:center
आइए बैठिए। चलिए।

00:12:47.643 --> 00:12:48.483 align:center
[गला साफ करने की आवाज़]

00:12:48.563 --> 00:12:49.563 align:center
चल ले भाई!

00:12:50.003 --> 00:12:51.163 align:center
क्यों परेशान कर रहा है?

00:12:52.323 --> 00:12:54.203 align:center
पास में मोटरसाइकल है। बगल में गाँव है।

00:12:54.683 --> 00:12:56.883 align:center
जब काम खत्म होगा छोड़ आएँगे। आओ।

00:13:02.403 --> 00:13:03.363 align:center
एक काम कीजिए।

00:13:06.003 --> 00:13:07.003 align:center
कल आइए।

00:13:07.183 --> 00:13:10.063 align:center
कल मोटरसाइकल लेकर मेरे
गाँव आइए, हम चलकर देख लेंगे।

00:13:10.243 --> 00:13:11.083 align:center
ठीक है?

00:13:11.163 --> 00:13:12.563 align:center
-तुम अब टाल रहे--
-ए टेम्पो!

00:13:12.643 --> 00:13:13.843 align:center
-ए, मिस्त्री जी...
-चलो।

00:13:14.883 --> 00:13:16.323 align:center
अरे, भाई गाँव कौन सा है?

00:13:17.923 --> 00:13:18.803 align:center
ज्वालापुर।

00:13:21.327 --> 00:13:22.783 align:center
-[अभिषेक] चलो भाई कल ज्वालापुर चलेंगे।
-[मिस्त्री] चल।

00:13:25.283 --> 00:13:26.123 align:center
क्या हुआ?

00:13:26.443 --> 00:13:28.243 align:center
[टेम्पो के दूर जाने की आवाज़]

00:13:28.763 --> 00:13:30.323 align:center
अरे, अब क्या हुआ भाई?

00:13:30.683 --> 00:13:31.643 align:center
सर वो...

00:13:32.963 --> 00:13:34.443 align:center
ज्वालापुर विधायक का गाँव है।

00:13:35.083 --> 00:13:36.763 align:center
-वो तो फकौली--
-पर।

00:13:37.003 --> 00:13:39.763 align:center
फकौली बाज़ार में उसका घर है,
पर उसका गाँव जो है ज्वालापुर में पड़ता है।

00:13:40.603 --> 00:13:41.563 align:center
सर, वो...

00:13:42.563 --> 00:13:46.243 align:center
गाँव में दुश्मनी है, तो वहाँ
जाना थोड़ा खतरा हो सकता है।

00:13:46.323 --> 00:13:48.723 align:center
हाँ, पता चला गया और घेर-घार
लिए गए तो और लो।

00:13:51.643 --> 00:13:53.843 align:center
भाई साहब चूड़ी वगैरह ले लीजिए।

00:13:54.323 --> 00:13:55.523 align:center
स्टॉक में नया आया है।

00:13:56.963 --> 00:13:58.563 align:center
हम लोग तुमको चूड़ी पहनने वाले लगते हैं?

00:13:58.643 --> 00:14:00.563 align:center
तो यहाँ झुंड बनाकर क्यों खड़े हो?

00:14:00.659 --> 00:14:02.083 align:center
लेडिज़ लोगों का आना-जाना रहता है।

00:14:02.203 --> 00:14:03.843 align:center
चलिए निकलिए, आगे खड़े होइए।

00:14:06.743 --> 00:14:09.583 align:center
अजीब दुकानदार है बोलने का तमीज़ नहीं है।

00:14:15.803 --> 00:14:17.323 align:center
[मंजु देवी] रिंकी, दिख रहा है ना तुझे?

00:14:17.523 --> 00:14:18.643 align:center
हाँ, हाँ, दिख रहा है। आप लोगों को?

00:14:18.723 --> 00:14:21.523 align:center
[प्रधान जी] अरे, उसे दिख रहा है।
तुम ठीक से चलो। वहाँ गोबर पर पैर नहीं...

00:14:21.583 --> 00:14:22.663 align:center
-[प्रधान जी] यहाँ पर।
-[मंजु देवी] हाँ, हाँ। देख रहे हैं।

00:14:22.770 --> 00:14:23.850 align:center
-[मंजु देवी] देख रहे हैं।
-[रिंकी] आराम से चलिए आप लोग।

00:14:23.923 --> 00:14:25.363 align:center
-आगे रखिए, पापा टॉर्च आप।
-हाँ।

00:14:26.163 --> 00:14:26.843 align:center
[प्रधान जी] देखो यहाँ।

00:14:26.845 --> 00:14:28.427 align:center
[मंजु देवी] यहाँ आसपास
में कोई और मिस्त्री ना था?

00:14:28.963 --> 00:14:32.403 align:center
[प्रधान जी] अरे, कोई और होता,
तो इतना दूर क्यों जाते, भाई।

00:14:32.543 --> 00:14:35.183 align:center
[कुत्तों के भौंकने की आवाज़]

00:14:36.203 --> 00:14:38.603 align:center
[प्रधान जी] अरे, हट ससुर!

00:14:39.083 --> 00:14:41.643 align:center
ये मिस्त्री को भी ज्वालापुर का निकलना था।

00:14:41.883 --> 00:14:42.723 align:center
हाँ?

00:14:43.603 --> 00:14:46.923 align:center
ए, भगवान दो मिनट साँस लेने दे।

00:14:47.003 --> 00:14:48.843 align:center
नीचे दिखाइए टॉर्च।

00:14:49.203 --> 00:14:50.203 align:center
-हाँ।
-ये लो।

00:14:51.723 --> 00:14:55.163 align:center
[बिल्ली की आवाज़]

00:14:56.283 --> 00:14:57.723 align:center
[एक आदमी] प्रणाम, प्रधान जी।

00:14:57.803 --> 00:15:00.163 align:center
प्रणाम, दीनू, प्रणाम!

00:15:00.683 --> 00:15:02.883 align:center
वैसे तो कोई ज़्यादा दिक्कत नहीं है,

00:15:03.403 --> 00:15:05.323 align:center
लेकिन ये बिजली कब तक आएगा?

00:15:06.523 --> 00:15:08.683 align:center
अरे उसी जुगाड़ में तो निकले हैं, भाई।

00:15:08.963 --> 00:15:12.763 align:center
इन्हें बताइए ना इतनी रात
सचिव जी के साथ मीटिंग कर के आ रहे हैं।

00:15:13.483 --> 00:15:16.483 align:center
मतलब, आज की रात आ तो जाएगा ना?

00:15:16.803 --> 00:15:17.723 align:center
अ...

00:15:18.323 --> 00:15:21.403 align:center
कोशिश तो चल रहा है, शायद देर रात तक।

00:15:22.163 --> 00:15:24.523 align:center
मिस्त्री छुट्टी पर है, कल तक आएगा।

00:15:26.003 --> 00:15:27.603 align:center
-अच्छा।
-[रिंकी] हम्म।

00:15:28.803 --> 00:15:30.123 align:center
सच बोलिए ना, मम्मी।

00:15:30.403 --> 00:15:33.003 align:center
अब कम से कम रातभर बिजली
का इंतज़ार तो नहीं करेंगे वो।

00:15:33.483 --> 00:15:35.483 align:center
-ज़्यादा सच बोलने का ज़रूरत नहीं है।
-ये देखो!

00:15:37.163 --> 00:15:39.363 align:center
ए, यहाँ सोलर में क्यों पढ़ रहा है?

00:15:39.923 --> 00:15:41.123 align:center
घर पर इमरजेंसी नहीं है?

00:15:41.683 --> 00:15:45.643 align:center
अरे है, रिंकी दीदी, लेकिन
पढ़ते-पढ़ते ना बुझ गया।

00:15:45.923 --> 00:15:48.563 align:center
और मास्टर जी का काम
हमने पूरा किया ही नहीं है।

00:15:49.123 --> 00:15:52.243 align:center
अगर कल तक पूरा नहीं
हुआ ना, तो छड़ी से ही पीटेंगे।

00:15:58.043 --> 00:15:59.483 align:center
ठंड में क्यों बैठे हो।

00:16:00.303 --> 00:16:01.543 align:center
पंचायत ऑफिस जाओ।

00:16:01.883 --> 00:16:05.443 align:center
सचिव जी के पास दो-दो
इमरजेंसी है, वहाँ जाकर पढ़ो।

00:16:05.563 --> 00:16:06.723 align:center
-[रिंकी] हम्म।
-[मंजु देवी] हाँ?

00:16:07.643 --> 00:16:09.203 align:center
सचिव जी वहाँ पढ़ ही रहे होंगे।

00:16:09.543 --> 00:16:10.623 align:center
हम फ़ोन कर देंगे, जा।

00:16:10.883 --> 00:16:11.963 align:center
जाएँ, प्रधान जी?

00:16:12.283 --> 00:16:14.003 align:center
तो नहीं जाएगा? चल उठ!

00:16:14.083 --> 00:16:15.763 align:center
-[मंजु देवी के हँसने की आवाज़]
-[प्रधान नकल उतारते हुए] जाएँ, प्रधान जी?

00:16:15.983 --> 00:16:19.303 align:center
बंद कर ये डिब्बा, सब उठा
कर ले जा वहीं पढ़ना। ठीक है?

00:16:19.843 --> 00:16:21.203 align:center
[मंजु देवी] लाइट दिखाइए, जरा।

00:16:21.483 --> 00:16:22.683 align:center
ये लो देखो।

00:16:46.003 --> 00:16:48.403 align:center
[सियारों के चिल्लाने की आवाज़]

00:16:49.563 --> 00:16:51.363 align:center
[उत्साहित होकर] यस! यस! यस!

00:16:56.763 --> 00:16:57.963 align:center
[दराज़ खोलने की आवाज़]

00:17:03.603 --> 00:17:05.043 align:center
कहाँ जा रहे हैं, सचिव जी?

00:17:06.403 --> 00:17:07.323 align:center
जान देने।

00:17:07.643 --> 00:17:09.043 align:center
हाँ, हाँ जाइए, जाइए।

00:17:09.283 --> 00:17:11.483 align:center
इतना फूकेंगे तो मरेंगे ही ना।

00:17:13.163 --> 00:17:14.123 align:center
[लाइटर जलाने की आवाज़]

00:17:25.803 --> 00:17:26.803 align:center
[बिल्लू] सचिव जी!

00:17:27.443 --> 00:17:29.243 align:center
-सचिव जी!
-क्या हुआ? क्यों पीछे पड़ा है?

00:17:29.323 --> 00:17:30.283 align:center
क्या चाहिए?

00:17:30.363 --> 00:17:33.843 align:center
अरे जो दूसरा वाला इमरजेंसी
था ना, वो भी बूझ गया।

00:17:37.043 --> 00:17:37.963 align:center
लेट हो गया है, घर जा।

00:17:38.343 --> 00:17:41.782 align:center
लेकिन मास्टर जी का काम तो हमने पूरा
किया ही नहीं है। वो तो अभी भी बाकी है।

00:17:41.843 --> 00:17:43.243 align:center
अबे, कौन है तेरा मास्टर?

00:17:43.323 --> 00:17:44.643 align:center
कह देना बिजली नहीं थी, नहीं हुआ!

00:17:45.123 --> 00:17:46.203 align:center
दिमाग खराब है क्या उसका?

00:17:46.483 --> 00:17:49.763 align:center
तो अगर पूछ दिए कि दिन में
क्यों नहीं किया, तो हम क्या बोलेंगे?

00:17:50.003 --> 00:17:51.203 align:center
तो क्यों नहीं किया दिन में?

00:17:52.303 --> 00:17:54.703 align:center
अरे, वो तो हम क्रिकेट
खेल रहे थे ना, सचिव जी।

00:17:54.923 --> 00:17:56.403 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:18:46.403 --> 00:18:47.883 align:center
ये बिल्लू नाम का मतलब क्या है?

00:18:48.883 --> 00:18:52.043 align:center
बिल्लू? बिल्लू तो लोग ऐसे ही कहते हैं।

00:18:52.283 --> 00:18:53.163 align:center
अच्छा?

00:18:54.243 --> 00:18:55.283 align:center
फिर असली नाम क्या है?

00:18:55.883 --> 00:18:57.483 align:center
बिल क्लिंटन कुमार।

00:18:58.003 --> 00:18:58.843 align:center
क्या?

00:18:58.963 --> 00:19:00.803 align:center
[चिढ़ते हुए] अरे, बिल क्लिंटन कुमार!

00:19:01.363 --> 00:19:02.683 align:center
बेवकूफ समझ रखा है क्या मुझे?

00:19:06.363 --> 00:19:08.403 align:center
आपको 39 का पहाड़ा आता है?

00:19:10.083 --> 00:19:11.283 align:center
हमको आता है।

00:19:11.563 --> 00:19:12.803 align:center
-सुनाएँ?
-नहीं।

00:19:13.643 --> 00:19:16.323 align:center
उनतालीस एकम उनतालीस
उनतालीस दुनी अठहत्तर।

00:19:16.403 --> 00:19:18.363 align:center
उनतालीस तिया एक सौ सत्रह
उनतालीस चौके--

00:19:18.443 --> 00:19:20.643 align:center
[ट्रेक्टर के इंजन की आवाज़]

00:19:26.123 --> 00:19:27.083 align:center
अरे!

00:19:29.529 --> 00:19:30.836 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:19:34.163 --> 00:19:36.043 align:center
ए, रुको, रुको!

00:19:37.203 --> 00:19:38.563 align:center
[इंजन के बंद होने की आवाज़]

00:19:39.843 --> 00:19:43.843 align:center
पढ़ने में रोशनी का दिक्कत है, तो आ जाइए!

00:19:44.283 --> 00:19:47.603 align:center
गाँव में दो-दो जनरेटर लगा रहे हैं।

00:19:47.683 --> 00:19:51.363 align:center
हाँ! एक पूर्व में और एक पश्चिम में।

00:19:51.803 --> 00:19:54.683 align:center
और साथ में हैलोजन लाइट भी लाए हैं।

00:19:55.003 --> 00:19:59.123 align:center
बच्चा लोग को पढ़ाई-लिखाई में
कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

00:19:59.203 --> 00:20:01.723 align:center
ए, बिल क्लिंटन बाबू! आइए!

00:20:01.963 --> 00:20:04.443 align:center
कम रोशनी में आँख खराब हो जाता है।

00:20:04.683 --> 00:20:05.963 align:center
[माधव] अरे, सचिव जी!

00:20:06.243 --> 00:20:11.483 align:center
ये गाँव का सबसे होशियार बच्चा है,
उसकी आप आँख खराब करवा रहे हैं।

00:20:11.803 --> 00:20:14.203 align:center
[भूषण] ए, बिल्लू! आओ, आओ!

00:20:14.843 --> 00:20:16.723 align:center
हैलोजन में पढ़ना।

00:20:20.043 --> 00:20:22.483 align:center
जा, यहाँ सही में लाइट थोड़ा कम है।

00:20:25.283 --> 00:20:27.123 align:center
[बिल्लू] आ रहे हैं, बनराकस चा!

00:20:27.203 --> 00:20:29.683 align:center
अरे, आजा मेरा लड्डू लाल!

00:20:30.563 --> 00:20:32.723 align:center
-[विनोद] बड़ा होशियार बच्चा है, भाई!
-[माधव] हाँ।

00:20:32.803 --> 00:20:33.803 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:20:33.883 --> 00:20:36.283 align:center
आ जा।

00:20:38.123 --> 00:20:40.403 align:center
आ जा मेरा प्यारा बच्चा!

00:20:41.563 --> 00:20:42.563 align:center
हाँ, चलो।

00:20:51.503 --> 00:20:54.383 align:center
[जनरेटर के शुरू होने की आवाज़]

00:20:56.283 --> 00:21:00.323 align:center
♪ खबर उठी है ताज़ा आफत में है राजा ♪

00:21:00.403 --> 00:21:04.563 align:center
♪ अरे बज गया गाँव में
देखो बेसुरा एक बाजा ♪

00:21:04.763 --> 00:21:08.963 align:center
♪ पहले चौपाल सजाएँ, फिर भौकाल मचाएँ ♪

00:21:09.043 --> 00:21:13.403 align:center
♪ कांधे पर चढ़कर भैया, बनकर वेताल नचाए ♪

00:21:13.483 --> 00:21:17.963 align:center
♪ अरे, राहू का ये फादर
है जी केतू का है टीचर ♪

00:21:18.043 --> 00:21:22.163 align:center
♪ पंचायत की भरी सभा में बनकर आया शनिचर ♪

00:21:22.243 --> 00:21:25.043 align:center
♪ अरे, झटके मारे यार जनरेटर ♪

00:21:26.563 --> 00:21:29.483 align:center
♪ अरे, एक नहीं दो-चार जनरेटर ♪

00:21:30.923 --> 00:21:34.203 align:center
♪ अरे बदले का सरकार जनरेटर ♪

00:21:35.563 --> 00:21:38.563 align:center
-♪ अब की बारी स्टार जनरेटर ♪
-[उत्साहित होकर] यस! यस!

00:21:48.363 --> 00:21:52.363 align:center
♪ अरे आज ना कोई
लाली-बिंदिया काजल माँगे रे ♪

00:21:52.843 --> 00:21:56.883 align:center
♪ अरे, आज तो मौसी सी
टाइप का केबल माँगे रे ♪

00:21:57.163 --> 00:22:01.403 align:center
♪ अरे, आज ना कोई
पान-तंबाकू बंडल माँगे रे ♪

00:22:01.563 --> 00:22:05.643 align:center
♪ अरे आज तो भैया
कैरोसीन और डीज़ल माँगे रे ♪

00:22:05.963 --> 00:22:10.203 align:center
♪ अरे नौटंकी ये करवाए
जी, फ़िल्म दिखाए फीचर ♪

00:22:10.263 --> 00:22:14.423 align:center
♪ अरे पंचायत की भरी सभा
में बनकर आया शनिचर ♪

00:22:14.523 --> 00:22:17.523 align:center
♪ अरे, झटके मारे यार जनरेटर ♪

00:22:21.583 --> 00:22:23.263 align:center
[जनरेटर के बंद पड़ने की आवाज़]

00:22:23.803 --> 00:22:26.083 align:center
[ट्रेक्टर नजदीक आने की आवाज़]

00:22:26.483 --> 00:22:28.083 align:center
[पार्श्व में मधुर संगीत]

00:22:32.603 --> 00:22:33.603 align:center
[विकास] आइए, पीछे पीछे!

00:22:34.603 --> 00:22:35.763 align:center
हाँ, आराम से।

00:22:36.803 --> 00:22:39.243 align:center
हाँ, हमारे पीछे आइए!

00:22:40.923 --> 00:22:42.203 align:center
पीछे पीछे आओ!

00:22:43.563 --> 00:22:47.323 align:center
♪ अरे अब तो बारंबार जनरेटर ♪

00:22:52.123 --> 00:22:55.323 align:center
बाईं तरफ आ जाइए,, आ जाइए! आराम से!

00:22:57.083 --> 00:22:59.003 align:center
बस, अरे यहीं पर रोक दीजिए! चाय पिएँ क्या?

00:22:59.203 --> 00:23:00.283 align:center
सर, चाय पीजिएगा?

00:23:00.723 --> 00:23:03.803 align:center
-[अभिषेक] पी लेते हैं।
-♪ झटके मारे, यार, जनरेटर ♪

00:23:05.443 --> 00:23:08.123 align:center
♪ अरे एक नहीं दो-चार जनरेटर ♪

00:23:09.683 --> 00:23:13.763 align:center
♪ अरे बदलेगा सरकार जनरेटर ♪

00:23:14.323 --> 00:23:17.043 align:center
♪ अब की बारी स्टार जनरेटर ♪

00:23:19.483 --> 00:23:20.563 align:center
[प्रधान जी] अरे, ड्राइवर साहब!

00:23:21.003 --> 00:23:23.483 align:center
दो जनरेटर पूर्व के लिए

00:23:23.803 --> 00:23:26.203 align:center
और दो जनरेटर पश्चिम के लिए।

00:23:26.863 --> 00:23:30.343 align:center
और सुनो, सब दूर-दूर कर के
लगाना ताकि सबका फायदा हो।

00:23:30.843 --> 00:23:32.603 align:center
किसी को दिक्कत नहीं होना चाहिए।

00:23:32.843 --> 00:23:34.163 align:center
चलिए जाइए।

00:23:34.243 --> 00:23:36.243 align:center
अब पूरा गाँव में हैप्पी दिवाली हो जाएगा।

00:23:36.803 --> 00:23:37.643 align:center
बढ़ो!

00:23:39.363 --> 00:23:41.203 align:center
पहले पश्चिम में ले जाना।

00:23:43.563 --> 00:23:44.403 align:center
जाओ।

00:23:44.963 --> 00:23:46.123 align:center
[प्रधान जी के हँसने की आवाज़]

00:23:54.763 --> 00:24:00.203 align:center
इससे अच्छा तो मिस्त्री को
बुलवा के ट्रांसफार्मर बनवा देते।

00:24:00.443 --> 00:24:01.603 align:center
[माधव और विनोद हामी भरते हुए]

00:24:01.863 --> 00:24:03.063 align:center
लेकिन नहीं…

00:24:03.403 --> 00:24:06.883 align:center
इनको तो हमसे कॉम्पिटिशन करना है।

00:24:09.083 --> 00:24:11.323 align:center
-टेंशन मत लीजिए मिस्त्री भी ला रहे हैं।
-[माधव] हाँ?

00:24:12.843 --> 00:24:17.323 align:center
लेकिन उसके लिए तो विधायक
जी के गाँव जाना पड़ेगा ना।

00:24:24.283 --> 00:24:26.043 align:center
अरे परेशान क्यों हो रहे हो?

00:24:26.123 --> 00:24:28.283 align:center
ये सब बात छुपता थोड़ी है।

00:24:28.363 --> 00:24:30.083 align:center
-पूरे गाँव को पता है।
-हाँ।

00:24:33.643 --> 00:24:35.723 align:center
-कब जा रहे हैं ज्वालापुर?
-[माधव के हँसने की आवाज़]

00:24:38.323 --> 00:24:39.963 align:center
-तुमको क्यों बताएँ?
-[माधव] क्यों?

00:24:40.203 --> 00:24:42.243 align:center
जाने में डर लग रहा है क्या?

00:24:42.923 --> 00:24:44.803 align:center
[विनोद] इसीलिए कहते हैं, माधव

00:24:45.163 --> 00:24:48.323 align:center
कि ज़रूरत से ज़्यादा दुश्मनी
नहीं पालनी चाहिए, भाई।

00:24:48.403 --> 00:24:49.723 align:center
हम्म।

00:24:52.163 --> 00:24:53.283 align:center
एक काम कीजिए।

00:24:53.783 --> 00:24:56.303 align:center
विधायक जी से हमारा संबंध बहुत अच्छा है।

00:24:56.723 --> 00:24:57.923 align:center
हम को जाने दीजिए।

00:24:58.843 --> 00:25:00.283 align:center
हम लेकर आएँगे मिस्त्री।

00:25:03.003 --> 00:25:03.963 align:center
कोई ज़रूरत नहीं है।

00:25:04.763 --> 00:25:06.643 align:center
दूसरे मिस्त्री से बात हो गई है वो आएगा।

00:25:08.883 --> 00:25:09.963 align:center
-[पार्श्व में गहराता संगीत]
-कौन सा मिस्त्री?

00:25:10.243 --> 00:25:11.323 align:center
कौन से गाँव का?

00:25:11.403 --> 00:25:13.393 align:center
क्यों? चिट्ठी लिखोगे क्या? हाँ?

00:25:14.163 --> 00:25:15.443 align:center
कल आएगा बनाकर चला जाएगा।

00:25:15.583 --> 00:25:19.703 align:center
अरे लेकिन हम कल का इंतज़ार क्यों करें,
जब हम आज बनवा सकते हैं?

00:25:19.728 --> 00:25:21.648 align:center
अरे, ठंडा का मौसम है।

00:25:21.723 --> 00:25:23.723 align:center
एक रात बिना बिजली के नहीं रह सकते हो क्या?

00:25:23.963 --> 00:25:25.283 align:center
ना, क्यों रहें?

00:25:25.863 --> 00:25:27.543 align:center
हम को रात में हीटर तापना होता है।

00:25:27.603 --> 00:25:29.563 align:center
-तो महाराज आज अलाव से हाथ ताप लेना।
-ना।

00:25:29.723 --> 00:25:31.323 align:center
अलाव से हमको धुआँ लगता है।

00:25:31.563 --> 00:25:33.963 align:center
प्रदूषण के खिलाफ हैं,
हम हीटर से ही तापेंगे।

00:25:34.043 --> 00:25:35.003 align:center
ए, प्रदूषण!

00:25:35.203 --> 00:25:38.283 align:center
-प्रदूषण फैलता है, फलाना-ढिमकाना!
-ए, छोड़ो विकास!

00:25:40.123 --> 00:25:42.243 align:center
और तुम लोग भी अपना ज़्यादा खून ना जलाओ।

00:25:42.743 --> 00:25:46.023 align:center
हम आज अभी जाते हैं ज्वालापुर
और मिस्त्री को लेकर आते हैं।

00:25:46.083 --> 00:25:47.683 align:center
हमको किसी के बाप का डर नहीं है!

00:25:48.323 --> 00:25:49.283 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:25:52.183 --> 00:25:57.903 align:center
जब हम कह रहे हैं कि शांति से
हम मिस्त्री को ले आएँगे, तो लाने दीजिए ना।

00:25:58.563 --> 00:26:01.323 align:center
आप जबरदस्ती का ड्रामा
करने पर क्यों तुले हुए हैं?

00:26:01.423 --> 00:26:03.543 align:center
ड्रामा? हम ड्रामा कर रहे हैं? ड्रामा?

00:26:03.643 --> 00:26:04.803 align:center
ड्रामा नहीं तो क्या?

00:26:05.403 --> 00:26:09.843 align:center
जब घी सीधी उँगली से निकल सकता है,
तो जबरदस्ती टेढ़ा करने की क्या ज़रूरत है?

00:26:10.397 --> 00:26:11.817 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:26:11.923 --> 00:26:15.923 align:center
सच पूछिए, प्रधान जी, तो
आप थोड़ा ड्रामेबाज़ तो हैं।

00:26:17.323 --> 00:26:18.523 align:center
[विनोद] हाँ, नहीं तो।

00:26:19.043 --> 00:26:21.923 align:center
बिना ड्रामे के कोई काम
होता है आप लोगों से?

00:26:23.163 --> 00:26:24.083 align:center
ठीक है।

00:26:25.083 --> 00:26:29.683 align:center
हम अभी जाते हैं ज्वालापुर और अभी मिस्त्री
को लेकर आते हैं बिना किसी ड्रामे के।

00:26:29.843 --> 00:26:31.083 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:26:37.283 --> 00:26:38.203 align:center
चलो।

00:26:39.083 --> 00:26:41.243 align:center
-देखते हैं।
-देखते रहिए, आप लोग!

00:26:41.323 --> 00:26:42.523 align:center
-चलिए!
-[नकल उतारते हुए] देखते हैं!

00:26:42.603 --> 00:26:43.603 align:center
[बाइक स्टार्ट करने की आवाज़]

00:26:50.243 --> 00:26:51.683 align:center
चाय बोला जाए।

00:26:55.283 --> 00:26:57.443 align:center
किसी और को भेजकर बुलवा लीजिए,

00:26:57.683 --> 00:26:59.483 align:center
आप लोगों का जाना ज़रूरी है क्या?

00:26:59.683 --> 00:27:00.643 align:center
बहुत ज्यादा!

00:27:01.763 --> 00:27:04.003 align:center
वो भूषण ससुरा हमको ड्रामेबाज़ बोला।

00:27:04.703 --> 00:27:06.703 align:center
ड्रामेबाज़? हम ड्रामेबाज़ हैं?

00:27:07.283 --> 00:27:08.123 align:center
चलो!

00:27:08.203 --> 00:27:10.283 align:center
अरे, वो आप लोगों को चढ़ाया और आप लोग चढ़ गए?

00:27:11.643 --> 00:27:14.203 align:center
तो क्या करें? भूषण को लाने दें मिस्त्री?

00:27:17.003 --> 00:27:19.123 align:center
-कुछ और लोगों को साथ ले जाइए ना।
-हाँ।

00:27:19.403 --> 00:27:22.443 align:center
ना, ना। मिस्त्री को शांति से लाना है।

00:27:22.803 --> 00:27:24.243 align:center
ज्यादा लोगों में ड्रामा हो जाएगा।

00:27:26.643 --> 00:27:29.563 align:center
सिर झुकाकर जाएँगे, मिस्त्री
को बिठा लेंगे वापस आ जाएँगे।

00:27:30.163 --> 00:27:33.483 align:center
पर चा, विधायक का आदमी
आप लोगों को घेर लिया तो?

00:27:34.450 --> 00:27:35.490 align:center
घेर कैसे लेगा?

00:27:35.563 --> 00:27:38.123 align:center
कुछ करेगा, तो फ़ोन है ना
रिकॉर्ड कर लेंगे, सबूत रहेगा।

00:27:38.843 --> 00:27:40.923 align:center
हाँ, लेकिन इस बार इन लोगों
को कोई मौका नहीं देना है।

00:27:41.363 --> 00:27:42.843 align:center
-कोई फालतू ड्रामा नहीं।
-[प्रहलाद] हाँ।

00:27:43.203 --> 00:27:44.323 align:center
-चल।
-चलिए।

00:28:00.443 --> 00:28:02.443 align:center
-बाईं तरफ ले लो।
-यहाँ, यहाँ से?

00:28:02.963 --> 00:28:03.963 align:center
हाँ, हाँ यहीं से।

00:28:04.183 --> 00:28:06.663 align:center
[विकास] ज्वालापुर में आपका स्वागत है।

00:28:08.723 --> 00:28:09.563 align:center
[प्रधान जी] रुकना तो।

00:28:12.643 --> 00:28:16.203 align:center
माननीय श्री चंद्रकिशोर सिंह।

00:28:18.723 --> 00:28:19.723 align:center
वो कौन है?

00:28:22.043 --> 00:28:23.763 align:center
-जी, जी समझ गए। प्रणाम।
-[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:28:25.523 --> 00:28:27.323 align:center
बाप रे, बंदूक लेकर आ रहा है।

00:28:31.123 --> 00:28:32.683 align:center
[बाइक के नज़दीक आने की आवाज़]

00:28:37.363 --> 00:28:38.843 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:28:45.763 --> 00:28:46.803 align:center
वैसे ही था।

00:28:47.163 --> 00:28:48.403 align:center
[प्रधान जी] रुको, रुको।

00:28:52.563 --> 00:28:54.523 align:center
-क्या हुआ?
-[विकास] एक मिनट वो प्रधान जी…

00:28:54.603 --> 00:28:57.603 align:center
कुछ सुनने का ज़रूरत नहीं है।

00:28:58.643 --> 00:29:00.843 align:center
सुनाई देगा, तो गुस्सा चढ़ेगा।

00:29:00.923 --> 00:29:03.323 align:center
कुछ बोलने का भी ज़रूरत
नहीं है। ये लो कान में रुईं ठूस लो।

00:29:04.523 --> 00:29:05.963 align:center
-आप लगा लीजिए।
-लगा लो।

00:29:06.043 --> 00:29:07.403 align:center
-लगा लीजिए। हम भी लगा रह हैं।
-अरे, लगाओ, लगाओ।

00:29:07.503 --> 00:29:09.903 align:center
कुछ सुननने की ज़रूरत नहीं
है, साला कोई कुछ भी बोलता रहे।

00:29:10.003 --> 00:29:11.683 align:center
-बोलने दो।
-[विकास] बोलने देना उनको।

00:29:15.883 --> 00:29:16.763 align:center
[प्रधान जी] चलो।

00:29:22.151 --> 00:29:23.231 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:29:28.283 --> 00:29:29.123 align:center
[साइकल की घंटी की आवाज़]

00:29:36.403 --> 00:29:37.363 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:29:37.563 --> 00:29:39.163 align:center
शाबाश! मार!

00:29:41.283 --> 00:29:42.323 align:center
[एक आदमी] बहुत बढ़िया!

00:29:43.043 --> 00:29:44.163 align:center
सही है, सही है, मार!

00:29:46.563 --> 00:29:47.923 align:center
[बाइक के नजदीक आने की आवाज़]

00:29:49.523 --> 00:29:53.683 align:center
अरे, ये देखो! आ गए
फुलेरा के फ्लावर और काँटे!

00:29:54.763 --> 00:29:57.243 align:center
ए, सचिव! अरे मुरझा क्यों रहे हो?

00:29:57.683 --> 00:29:59.883 align:center
चूतियों के साथ घूमोगे तो यही होगा!

00:30:00.043 --> 00:30:00.883 align:center
ए!

00:30:06.183 --> 00:30:08.743 align:center
ए, यहीं रोको! रोको, रोको!

00:30:10.403 --> 00:30:12.683 align:center
हट ससुर! सब सुनाई दे रहा है!

00:30:13.523 --> 00:30:15.363 align:center
बहुत बोल रहा था वो लोग, प्रधान जी।

00:30:16.450 --> 00:30:19.010 align:center
मजबूरी नहीं रहता ना, तो उतरकर
दो-चार फाइट खींच देते हम।

00:30:19.103 --> 00:30:21.703 align:center
अरे, कोई बात नहीं, बोल ही रहा था ना।

00:30:21.763 --> 00:30:23.403 align:center
एक कान से सुनो दूसरे कान से निकाल दो।

00:30:24.203 --> 00:30:26.523 align:center
खैर, जो भी हो दिमाग शांत रखना है।

00:30:28.883 --> 00:30:31.003 align:center
अरे, भाई ये बिजली
मिस्त्री का घर किधर पड़ेगा?

00:30:31.683 --> 00:30:32.723 align:center
कौन से गाँव से आए हैं?

00:30:33.723 --> 00:30:34.603 align:center
अ…

00:30:34.683 --> 00:30:35.683 align:center
बिधीपुर।

00:30:36.443 --> 00:30:39.043 align:center
अच्छा। यहाँ से दायाँ, चौथा घर।

00:30:51.643 --> 00:30:52.803 align:center
[मिस्त्री] ना, ना चाय रहने दो अब।

00:30:57.163 --> 00:30:58.123 align:center
आइए।

00:31:00.963 --> 00:31:03.043 align:center
भैया, दो बाइक पर चार
लोग आए हैं लेने के लिए?

00:31:05.843 --> 00:31:07.523 align:center
हम नहीं जा सकते हैं ट्रिपल लोडिंग में।

00:31:07.603 --> 00:31:09.923 align:center
अच्छा? क्या दिक्कत है ट्रिपल लोडिंग में?

00:31:10.203 --> 00:31:11.923 align:center
एक दूसरे में सामान सटेगा भैया।

00:31:12.123 --> 00:31:14.283 align:center
अरे! गधे ही हो क्या एकदम से?

00:31:14.363 --> 00:31:15.963 align:center
[विकास] अरे, बाप रे!

00:31:16.203 --> 00:31:18.843 align:center
इतना लाट-साहब में जीना
था तो कलेक्टर बन जाते।

00:31:18.923 --> 00:31:21.763 align:center
ये मिस्त्री क्यों बन गए? "सामान सटेगा।"

00:31:23.203 --> 00:31:25.483 align:center
देख भाई, ऐसा है एडजस्ट तो हो सकते हैं।

00:31:26.723 --> 00:31:29.443 align:center
पर अब नहीं जाना है तो सीधे-सीधे
बता दो, हम लोग चले जाएँगे।

00:31:29.723 --> 00:31:32.763 align:center
वो बात नहीं है ना, भैया।
हम नहीं हैं कम्फ़र्टेबल इसमें।

00:31:34.603 --> 00:31:37.963 align:center
-विकास वीडियो बनाओ।
-हाँ।

00:31:39.203 --> 00:31:44.123 align:center
बाबू, अगर तुम्हें नहीं जाना है तो
वीडियो में बता दो। है ना और कारण सहित।

00:31:44.723 --> 00:31:45.763 align:center
[प्रधान जी] हम जान रहे हैं।

00:31:46.163 --> 00:31:49.123 align:center
विधायक मना किया है। हमको सब समझ आ रहा है।

00:31:49.863 --> 00:31:53.383 align:center
एक काम कर। चल, झूठ
मूठ का ही कारण बता दे। चल।

00:31:53.483 --> 00:31:55.083 align:center
-हाँ।
-लेकिन कारण बताओ।

00:31:55.483 --> 00:31:57.483 align:center
क्योंकि हम लोगों को गाँव
में जाकर जवाब भी देना है।

00:31:57.603 --> 00:31:58.483 align:center
हाँ।

00:32:00.923 --> 00:32:01.803 align:center
ठीक है।

00:32:06.063 --> 00:32:08.663 align:center
हम जो है फुलेरा गाँव नहीं जा रहे हैं।

00:32:09.523 --> 00:32:14.883 align:center
इसका कारण ये है कि हमारे
गाँव का फुलेरा गाँव से दुश्मनी चल रहा है,

00:32:15.403 --> 00:32:18.723 align:center
जिसकी वजह से हमको
वहाँ जाने में डर लग रहा है।

00:32:18.803 --> 00:32:20.003 align:center
ये है साफ बात।

00:32:21.203 --> 00:32:23.603 align:center
अरे, भाई हम साथ में लेने आए
हैं फिर किस बात का डर है?

00:32:23.963 --> 00:32:27.803 align:center
बहुत डर है। अब हमको
नहीं पता है ना, हम वहाँ जाएँ…

00:32:28.203 --> 00:32:32.763 align:center
आप लोग हमको भी झूठ मूठ के किसी केस में
फँसा दें। जैसे विधायक जी को फँसा दिए थे।

00:32:33.283 --> 00:32:34.323 align:center
है कि नहीं?

00:32:37.683 --> 00:32:40.843 align:center
देखिए, प्रधान जी, हमारा डर एकदम जायज़ है।

00:32:45.923 --> 00:32:46.843 align:center
चलिए।

00:32:48.203 --> 00:32:49.323 align:center
बन गया जी, चाय?

00:33:02.263 --> 00:33:03.798 align:center
-[दूर से लोगों की आवाज़]
-[एक आदमी] हाँ, इधर ही है।

00:33:03.903 --> 00:33:05.270 align:center
[प्रहलाद] ए, ए!

00:33:05.403 --> 00:33:09.883 align:center
-[दूसरा आदमी] हटो यहाँ से!
-क्या कर रहे हो?

00:33:10.043 --> 00:33:10.883 align:center
कहाँ से आएँ ये?

00:33:10.963 --> 00:33:14.643 align:center
-हटो! दूर हटो!
-ए, पीछे हटो!

00:33:14.723 --> 00:33:16.283 align:center
-हटो!
-दूर हटो!

00:33:16.483 --> 00:33:17.603 align:center
[भीड़ की अस्पष्ट बातचीत]

00:33:17.883 --> 00:33:20.443 align:center
-हाँ, क्या!
-[दूसरा आदमी] पकड़ उसको!

00:33:21.163 --> 00:33:22.003 align:center
[एक आदमी] ए, सीधा खड़ा हो!

00:33:22.083 --> 00:33:23.043 align:center
-पकड़ो!
-क्या सचिव?

00:33:23.303 --> 00:33:24.343 align:center
[दर्द से कराहते हुए]

00:33:24.443 --> 00:33:26.483 align:center
-मार दिया! मार दिया!
-प्रहलाद!

00:33:26.763 --> 00:33:28.323 align:center
[भीड़ चिल्लाते हुए]

00:33:28.723 --> 00:33:30.723 align:center
-[प्रहलाद] पीछे हट!
-ए!

00:33:31.163 --> 00:33:33.407 align:center
बहुत गर्मी है? इधर देख, इधर देख!

00:33:34.783 --> 00:33:38.463 align:center
बलिया जिला। [भोजपुरी में]
सारी गर्मी ना शांत हो जाएगी।

00:33:42.603 --> 00:33:43.643 align:center
ए, चलो

00:33:43.843 --> 00:33:45.803 align:center
-[एक आदमी] चलो।
-[दूसरा आदमी] आ जाओ।

00:33:46.483 --> 00:33:47.443 align:center
[एक आदमी] चलो!

00:33:47.763 --> 00:33:48.723 align:center
[प्रधान जी] प्रहलाद!

00:33:49.603 --> 00:33:51.163 align:center
उठिए, उठिए।

00:33:53.163 --> 00:33:55.243 align:center
कहाँ? मुँह पर मारा है?

00:33:55.523 --> 00:33:57.483 align:center
-[गहरी साँसें लेते हुए]
-[दरवाज़ा खुलने की आवाज़]

00:33:59.803 --> 00:34:02.243 align:center
क्या हुआ? बहुत धम-धम का आवाज़ आ रहा था।

00:34:05.803 --> 00:34:06.723 align:center
कुछ हुआ क्या?

00:34:23.523 --> 00:34:24.483 align:center
[प्रहलाद] दर्द हो रहा है क्या?

00:34:25.523 --> 00:34:27.443 align:center
[प्रधान जी] अरे, नहीं थोड़ा खींचता है, भाई।

00:34:28.043 --> 00:34:29.643 align:center
हाथ-वाथ हिलाने में ना थोड़ा।

00:34:31.603 --> 00:34:35.363 align:center
सर, हमारा वाला रुमाल लीजिएगा? साफ है।

00:34:42.283 --> 00:34:45.403 align:center
अब राजनीति गई ऐसी की तैसी
में। विधायक को पटकना है बस।

00:34:45.763 --> 00:34:49.163 align:center
अरे, पटकेंगे-पटकेंगे लेकिन इलेक्शन में।

00:34:49.963 --> 00:34:53.563 align:center
सबसे पहले पंचायत के चुनाव
में उनके चमचों को पटकेंगे।

00:34:53.683 --> 00:34:57.043 align:center
फिर विधायक के चुनाव में
उनको पटकेंगे, देखते रहो बस।

00:35:00.563 --> 00:35:02.929 align:center
सर, कहीं ज़्यादा चोट
तो नहीं महसूस हो रही है?

00:35:02.954 --> 00:35:04.267 align:center
ना, ना ज़्यादा तो नहीं।

00:35:06.723 --> 00:35:08.963 align:center
पर जो आखिरी वाला पंच मुँह पर मारा था…

00:35:09.223 --> 00:35:11.183 align:center
-हाँ।
-उससे थोड़ा दिमाग झनझना गया है।

00:35:11.283 --> 00:35:13.523 align:center
हाँ, हाँ मारा था बहुत जोर से।

00:35:15.323 --> 00:35:17.323 align:center
कहिए तो उस छुट्टन पर भी केस मुकदमा कर दें।

00:35:17.563 --> 00:35:19.963 align:center
-हम्म।
-नहीं, नहीं, क्या ही मतलब है इन सबका।

00:35:21.203 --> 00:35:22.843 align:center
अब करेंगे तो भूषण बोलेगा,

00:35:23.003 --> 00:35:25.603 align:center
“देखो, मिस्त्री लाने गए थे, केस
मुकदमा कर के लौट रहे हैं।"

00:35:26.443 --> 00:35:29.483 align:center
तो वो सब भी है। फालतू का ड्रामा हो जाएगा।

00:35:37.763 --> 00:35:41.283 align:center
वैसे सर एक बात हमारे पक्ष में है।

00:35:43.483 --> 00:35:45.963 align:center
हम लोग कह के गए थे कि हाथ नहीं छोड़ेंगे।

00:35:48.283 --> 00:35:52.843 align:center
इतना सब कुछ आपके साथ हुआ,
लेकिन आप हाथ नहीं छोड़े, सर।

00:35:54.243 --> 00:35:55.963 align:center
वहाँ हाथ छोड़ता तो और पिटता।

00:36:04.323 --> 00:36:07.403 align:center
हँसी की बात थी इसलिए हँसी आ गई।

00:36:08.083 --> 00:36:10.923 align:center
हँसाओ मत यार, दर्द हो रहा है।

00:36:16.603 --> 00:36:18.483 align:center
चलिए, अब यहाँ क्या इंतज़ार
कर रहे हैं? गाँव चलते हैं।

00:36:20.083 --> 00:36:21.003 align:center
सचिव जी,

00:36:22.123 --> 00:36:23.483 align:center
दाँत-वांत तो नहीं हिला है ना?

00:36:26.163 --> 00:36:29.043 align:center
दाँत-वांत? क्यों? क्या हुआ?

00:36:29.874 --> 00:36:30.728 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:36:34.403 --> 00:36:37.043 align:center
ये चोट केवल सचिव जी को नहीं लगा है।

00:36:37.923 --> 00:36:39.643 align:center
पूरे फुलेरा को लगा है।

00:36:39.923 --> 00:36:44.003 align:center
बेचारे को इतना मारा, इतना मारा
कि इनका दाँत तक हिल गया है।

00:36:45.603 --> 00:36:47.843 align:center
अच्छा? कहाँ लगा है?

00:36:49.283 --> 00:36:53.323 align:center
अब दूसरे गाँव में मारपीट
कीजिएगा, तो दाँत तो हिलेगा ही ना।

00:36:53.763 --> 00:36:54.763 align:center
मारपीट?

00:36:55.643 --> 00:36:58.643 align:center
सचिव जी इतना पिटे, पर हाथ नहीं उठाए।

00:36:58.763 --> 00:36:59.683 align:center
अच्छा?

00:37:00.403 --> 00:37:02.563 align:center
-आप देखी हो?
-तुम देखी हो?

00:37:08.763 --> 00:37:11.163 align:center
ड्रामा, ड्रामा और बस ड्रामा।

00:37:15.763 --> 00:37:19.843 align:center
प्रधान जी, मारपीट में कौन
किसको मारा है इसको हटाइए।

00:37:21.363 --> 00:37:23.323 align:center
सीधा मुद्दे की बात करते हैं।

00:37:26.516 --> 00:37:27.403 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:37:29.643 --> 00:37:30.483 align:center
करो।

00:37:31.363 --> 00:37:32.763 align:center
काम क्या था?

00:37:33.803 --> 00:37:34.843 align:center
मिस्त्री को लाना।

00:37:36.003 --> 00:37:37.083 align:center
कहाँ है मिस्त्री?

00:37:38.883 --> 00:37:42.163 align:center
अरे! अब नहीं आया, तो हम
जबरदस्ती लेकर आएँ क्या?

00:37:42.323 --> 00:37:43.283 align:center
गलत जवाब।

00:37:44.243 --> 00:37:47.283 align:center
फिर से पूछते हैं, कहाँ है मिस्त्री?

00:37:50.323 --> 00:37:51.243 align:center
नहीं आया।

00:37:52.803 --> 00:37:54.083 align:center
फिर से गलत जवाब।

00:37:56.243 --> 00:37:58.163 align:center
कहाँ है मिस्त्री?

00:37:58.283 --> 00:37:59.803 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:38:11.443 --> 00:38:13.763 align:center
अरे, भाई हम नहीं ला पाए।

00:38:14.883 --> 00:38:17.563 align:center
सही जवाब। आप नहीं ला पाए।

00:38:18.483 --> 00:38:19.363 align:center
आप।

00:38:22.283 --> 00:38:25.603 align:center
हम लोग अभी इसी वक़्त उसे लेकर आएँगे

00:38:26.043 --> 00:38:28.323 align:center
बिना एक बूंद ड्रामा किए।

00:38:30.283 --> 00:38:33.683 align:center
प्रधान जी, आप गाँव का बहुत सेवा कर लिए।

00:38:34.883 --> 00:38:35.963 align:center
अब बख्श दीजिए।

00:38:37.176 --> 00:38:38.329 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:38:53.723 --> 00:38:54.723 align:center
सेवा।

00:39:02.363 --> 00:39:05.483 align:center
हम गाँव के लिए क्या-क्या किए

00:39:06.523 --> 00:39:07.483 align:center
अब क्या ही गिनवाएँ?

00:39:10.363 --> 00:39:13.923 align:center
और जो काम किए हैं अगर वो गिनवाने पड़ जाएँ,

00:39:16.163 --> 00:39:17.163 align:center
तो क्या काम किए।

00:39:23.723 --> 00:39:24.723 align:center
खैर,

00:39:26.843 --> 00:39:28.643 align:center
आप लोग जनता-जनार्धन हैं।

00:39:30.603 --> 00:39:33.843 align:center
जिसको सही समझें उसको वोट दीजिए।

00:39:35.123 --> 00:39:36.123 align:center
बस।

00:39:38.683 --> 00:39:41.243 align:center
[एक आदमी] प्रधान जी ने
गाँव के लिए बहुत काम किया है।

00:39:41.323 --> 00:39:44.003 align:center
[दूसरा आदमी] मैं तो
प्रधान जी को ही वोट दूँगा।

00:39:44.083 --> 00:39:46.443 align:center
[एक महिला] प्रधान जी को ही वोट देना चाहिए।

00:39:47.083 --> 00:39:49.323 align:center
-[अस्पष्ट बातचीत]
-[पार्श्व में भावुक संगीत]

00:39:53.883 --> 00:39:56.603 align:center
सही में रोए हैं या ये भी ड्रामा है?

00:39:56.683 --> 00:39:57.523 align:center
क्या पता?

00:39:57.883 --> 00:39:59.043 align:center
आँसू तो पोछे हैं।

00:39:59.123 --> 00:40:00.203 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:40:05.923 --> 00:40:09.763 align:center
जो भी है आदमी मिला
जुलाकर ठीक हैं, दे देंगे वोट।

00:40:10.403 --> 00:40:13.483 align:center
[एक आदमी] हम तो इस बार भूषण भाई
को ही वोट देने का सोच रहे हैं।

00:40:13.723 --> 00:40:15.163 align:center
बहुत अच्छे आदमी हैं वो।

00:40:15.283 --> 00:40:16.923 align:center
[दूसरा आदमी] हम भी उन्हीं की सोच रहे हैं।

00:40:19.203 --> 00:40:21.203 align:center
[तीसरा आदमी] हैं तो प्रधान जी भी सही आदमी।

00:40:21.603 --> 00:40:23.003 align:center
[दूसरा आदमी] हाँ, बात तो सही है।

00:40:31.003 --> 00:40:31.963 align:center
छुट्टन!

00:40:34.243 --> 00:40:35.123 align:center
ये ले।

00:40:37.243 --> 00:40:39.483 align:center
सी के सिंह खुश हुआ।

00:40:42.243 --> 00:40:44.203 align:center
-ठीक है? बहुत बढ़िया।
-शुक्रिया।

00:40:50.883 --> 00:40:51.883 align:center
[बातचीत की आवाज़ नहीं आ रही]

00:41:02.423 --> 00:41:03.631 align:center
[पार्श्व में मधुर संगीत]

00:41:41.963 --> 00:41:43.843 align:center
[बच्चों के खुशी से चिल्लाने की आवाज़]

00:41:58.843 --> 00:42:00.923 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:42:09.503 --> 00:42:10.303 align:center
इलेक्शन बोर्ड

00:42:12.483 --> 00:42:16.283 align:center
♪ खुल गया रे पर्दा बच के रहियो ना ♪

00:42:16.403 --> 00:42:20.203 align:center
♪ उड़ गया रे गर्दा बच के रहियो ना ♪

00:42:20.283 --> 00:42:23.643 align:center
♪ टीप-टाप के लेपलाप के, तू भरे है पर्चा ♪

00:42:23.723 --> 00:42:27.363 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:42:27.483 --> 00:42:31.403 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:42:31.483 --> 00:42:35.203 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:42:35.283 --> 00:42:39.723 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:42:57.203 --> 00:43:01.203 align:center
♪ अरे घर-घर से हुंकार
उठी रे, रेडियो पर वाणी ♪

00:43:01.283 --> 00:43:05.163 align:center
♪ पगडंडी ना हाथों की हम बदलेंगे पहचानी ♪

00:43:05.243 --> 00:43:09.043 align:center
♪ अरे घर-घर से हुंकार
उठी रे, रेडियो पर वाणी ♪

00:43:09.123 --> 00:43:12.883 align:center
♪ पगडंडी ना हाथों की हम बदलेंगे पहचानी ♪

00:43:13.003 --> 00:43:16.723 align:center
♪ देखभाल के छानबीन के परखेंगे बेईमानी ♪

00:43:16.803 --> 00:43:20.563 align:center
♪ सब के सब हैं माटी
के, ना कोई यहाँ लवानी ♪

00:43:20.683 --> 00:43:24.083 align:center
♪ अरे, टीप-टाप के
लेपलाप के, तू भरे है पर्चा ♪

00:43:24.163 --> 00:43:27.803 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:43:27.883 --> 00:43:31.603 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:43:31.683 --> 00:43:35.683 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:43:35.763 --> 00:43:40.163 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:43:51.843 --> 00:43:55.723 align:center
♪ ये पब्लिक का त्योहार,
अरे पब्लिक है फनकार ♪

00:43:55.803 --> 00:43:59.483 align:center
♪ तुम टेम्पररी हो बबुआ
हम परमानेंट हैं स्टार ♪

00:43:59.563 --> 00:44:03.403 align:center
♪ हम दाल-भाजी आटा
खाकर भी हैं भाग्यविधाता ♪

00:44:03.483 --> 00:44:07.443 align:center
♪ रिचार्ज करा लो बाबू
हम से पाँच वर्ष का डाटा ♪

00:44:07.523 --> 00:44:11.043 align:center
♪ अरे, देखभाल के ठोक
पीटकर देंगे तुमको दर्ज़ा ♪

00:44:11.123 --> 00:44:14.683 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:44:14.763 --> 00:44:18.603 align:center
♪ ओह बाबू देख तमाशा, ओह बाबू देख तमाशा ♪

00:44:18.683 --> 00:44:23.403 align:center
♪ कभी इधर को डोले भैया ♪

00:44:23.563 --> 00:44:27.523 align:center
♪ कभी उधर को डोलेगा ♪

00:44:28.243 --> 00:44:33.083 align:center
♪ परिणाम का चंचल सुइयाँ ♪

