WEBVTT

00:00:16.813 --> 00:00:20.293 align:center
[हारमोनियम बजता है]

00:00:31.413 --> 00:00:34.933 align:center
♪ दुनिया चले ना श्रीराम के बिना ♪

00:00:35.013 --> 00:00:38.653 align:center
♪ राम जी चलें ना
हनुमान के बिना ♪

00:00:38.733 --> 00:00:42.173 align:center
♪ दुनिया चले ना श्रीराम के बिना ♪

00:00:42.413 --> 00:00:45.893 align:center
♪ राम जी चलें ना
हनुमान के बिना ♪

00:00:45.973 --> 00:00:50.493 align:center
♪ राम के बिना के बिना… ♪

00:00:50.573 --> 00:00:51.533 align:center
अरे!

00:00:52.173 --> 00:00:53.573 align:center
-क्या रे, प्रहलाद?
-हम्म।

00:00:54.213 --> 00:00:56.173 align:center
यहाँ हमारा एक भी पोस्टर नहीं लगा?

00:00:57.533 --> 00:00:59.573 align:center
अरे पूरब की तरफ हैं तो, कम ही होगा ना।

00:00:59.853 --> 00:01:00.693 align:center
क्यों?

00:01:02.013 --> 00:01:04.773 align:center
ये घरवाले परमिशन नहीं देते हैं।

00:01:05.373 --> 00:01:08.133 align:center
बोलते हैं कि, दीवार पर पोस्टर लगाएगा ना,

00:01:08.493 --> 00:01:10.213 align:center
दीवार का शो खराब हो जाएगा।

00:01:10.293 --> 00:01:12.093 align:center
शो खराब होगा?

00:01:12.173 --> 00:01:15.733 align:center
और ये भूषणवा का चारों तरफ लगा है,
इससे शो खराब नहीं हो रहा है!

00:01:16.293 --> 00:01:18.173 align:center
ये भूषण ने कुछ तो ज़हर बो रखा है।

00:01:18.853 --> 00:01:20.693 align:center
पूरब-पश्चिम का ज़हर है और क्या?

00:01:21.293 --> 00:01:24.013 align:center
देखो यहाँ हमने कहा था पेड़ पर
हमारा पोस्टर लगना चाहिए,

00:01:24.093 --> 00:01:25.573 align:center
उनके दो लगे हुए हैं, भाई!

00:01:25.893 --> 00:01:26.733 align:center
हद है!

00:01:30.480 --> 00:01:32.640 align:center
एक भी पोस्टर दिखाई नहीं दे रहा, देखो!

00:01:32.760 --> 00:01:33.800 align:center
प्रधान जी!

00:01:34.280 --> 00:01:35.520 align:center
ये देखिए!

00:01:36.520 --> 00:01:38.360 align:center
नीचे अपना पोस्टर लगा हुआ है,

00:01:38.440 --> 00:01:40.920 align:center
बनराकस ऊपर से अपना लगा दिया है, देखिए!

00:01:41.000 --> 00:01:42.160 align:center
इसको तो हम…

00:01:42.800 --> 00:01:44.960 align:center
ये ससुर तुम तो लौकी ही फाड़ दिए!

00:01:45.040 --> 00:01:46.600 align:center
नहीं, लौकी नहीं फाड़े हैं।

00:01:46.680 --> 00:01:47.520 align:center
[एक आदमी] आलू!

00:01:48.040 --> 00:01:50.800 align:center
-चलो, ठीक है!
-गोल, गोल चिकने आलू!

00:01:50.880 --> 00:01:52.080 align:center
-ए विकास।
-हाँ?

00:01:52.160 --> 00:01:53.360 align:center
आलू ख़त्म हो गया था ना?

00:01:53.560 --> 00:01:54.840 align:center
हाँ, हो गया था।

00:01:55.480 --> 00:01:56.920 align:center
-ले लें क्या?
-[प्रहलाद] हाँ, हाँ।

00:01:57.000 --> 00:01:58.680 align:center
ए, आलू! रुक, रुक, रुक!

00:01:59.120 --> 00:02:00.120 align:center
दो किलो दे दो।

00:02:00.440 --> 00:02:02.720 align:center
आलू तो यार मेरा भी ख़त्म हो रहा है।
एक किलो मेरा भी कर दो!

00:02:02.880 --> 00:02:05.640 align:center
सुनो जी? एक जगह एक किलो, एक जगह दो किलो।

00:02:05.760 --> 00:02:06.640 align:center
प्रधान जी, आप?

00:02:07.040 --> 00:02:08.120 align:center
हमको भी दो किलो।

00:02:08.200 --> 00:02:09.040 align:center
फिर से सुनो?

00:02:09.360 --> 00:02:10.680 align:center
दो जगह दो किलो, एक जगह एक किलो।

00:02:10.760 --> 00:02:12.120 align:center
दो जगह दो किलो, एक जगह एक किलो।

00:02:12.600 --> 00:02:14.240 align:center
पाँच किलो ले रहे हैं, रेट सही लगाना भाई?

00:02:14.400 --> 00:02:16.680 align:center
सचिव जी, पैसा देने की कोई ज़रूरत नहीं है।

00:02:16.880 --> 00:02:18.560 align:center
-क्या मतलब?
-अरे मतलब ये…

00:02:18.680 --> 00:02:20.760 align:center
भूषण भाई पूरे ठेले का पैसा दे चुके हैं।

00:02:21.000 --> 00:02:22.320 align:center
-सबकुछ फ्री का है।
-ये तेरी…

00:02:22.400 --> 00:02:24.440 align:center
ये ससुर, हमको फोकटिया समझा है रे?

00:02:24.640 --> 00:02:25.880 align:center
धर अपना आलू!

00:02:27.120 --> 00:02:28.280 align:center
नहीं चाहिए हमको फोकट का!

00:02:29.200 --> 00:02:30.640 align:center
नहीं चाहिए भाई। लेके जाओ इसे।

00:02:31.480 --> 00:02:32.320 align:center
धत! रख!

00:02:33.400 --> 00:02:36.040 align:center
दरभंगा महाराज है। फोकट में बेच रहा है।

00:02:36.520 --> 00:02:40.000 align:center
यही सब करके तो बनराकस वोट बटोर ने
के चक्कर में लगा हुआ है, प्रधान जी।

00:02:40.400 --> 00:02:42.520 align:center
-देखो…
-अभी निकलते हैं यहाँ से।

00:02:42.680 --> 00:02:44.200 align:center
-हाँ।
-बहुत हो गया फुलेरा पूरब।

00:02:44.400 --> 00:02:46.240 align:center
[मोबाइल की घंटी बजती है]

00:02:46.400 --> 00:02:48.000 align:center
-वोट दीजिएगा।
-[एक आदमी] हाँ, हाँ,

00:02:48.440 --> 00:02:49.560 align:center
लौकी पर ही देंगे।

00:02:49.760 --> 00:02:50.640 align:center
जी।

00:02:50.800 --> 00:02:51.720 align:center
हैलो।

00:02:53.560 --> 00:02:56.640 align:center
अरे ससुर, जिसको फ़ोन किया है,
वही तो बोलेगा और कौन बोलेगा?

00:02:56.800 --> 00:02:58.840 align:center
प्रधान जी बोल रहे हैं। तुम कौन बोल रहे हो?

00:03:01.040 --> 00:03:02.280 align:center
हैं?

00:03:03.600 --> 00:03:04.480 align:center
जी, जी।

00:03:09.920 --> 00:03:10.760 align:center
जी, जी।

00:03:19.960 --> 00:03:21.080 align:center
अभिषेक सर…

00:03:22.000 --> 00:03:24.120 align:center
ये सांसद जी क्यों बुलाए होंगे हम लोगों को?

00:03:26.200 --> 00:03:28.840 align:center
-वहीं जाके पता चलेगा और क्या?
-हाँ।

00:03:30.240 --> 00:03:32.160 align:center
ये एमएलए और सांसद
के तो अच्छे संबंध हैं ना?

00:03:33.840 --> 00:03:35.840 align:center
ये विधायक इतना हरामीपना क्यों करता है?

00:03:36.160 --> 00:03:37.520 align:center
उसको भाई तरह मानते हैं वो।

00:03:38.040 --> 00:03:39.320 align:center
और दोनों एक ही पार्टी में हैं।

00:03:40.960 --> 00:03:43.160 align:center
उन्हीं के दम पर तो विधायक इतना कूदता है।

00:03:43.320 --> 00:03:45.080 align:center
नहीं तो कब का बर्बाद हो जाता।

00:03:47.320 --> 00:03:51.120 align:center
यार, अब ये भी कहीं एमएलए से
केस हटाने के लिए प्रेशर ना बनाएँ।

00:03:53.840 --> 00:03:55.200 align:center
-सही बात है।
-[मंजू देवी] देखिए…

00:03:55.960 --> 00:03:56.560 align:center
हाँ।

00:03:56.595 --> 00:03:58.595 align:center
अगर विधायक से केस
हटाने के लिए भी बोले ना,

00:03:58.840 --> 00:04:00.600 align:center
तो थोड़ा प्यार से ही मना कीजिएगा।

00:04:00.960 --> 00:04:04.360 align:center
अरे भाई! बड़े लोगों को किसी
चीज़ के लिए कैसे मना किया जाता है,

00:04:04.440 --> 00:04:05.760 align:center
हमको अच्छी तरह से मालूम है।

00:04:05.840 --> 00:04:07.720 align:center
-फ़िक्र मत करो।
-[मंजू देवी] जो भी है, देख लीजिए।

00:04:07.800 --> 00:04:10.880 align:center
विधायक से ही दुश्मनी काफी
है। सांसद से नहीं करना है।

00:04:11.520 --> 00:04:12.560 align:center
-[प्रधान] सांसद…
-[रिंकी] पापा!

00:04:13.960 --> 00:04:14.880 align:center
ये लीजिए।

00:04:14.960 --> 00:04:15.840 align:center
[प्रधान] लाओ।

00:04:16.360 --> 00:04:18.080 align:center
अगर दुश्मनी ही करनी होती,

00:04:18.160 --> 00:04:21.600 align:center
तो इतना महंगा कोबरा
सेंट मार के क्यों जाते?

00:04:25.680 --> 00:04:26.680 align:center
-लो।
-अरे, नहीं, नहीं।

00:04:26.760 --> 00:04:27.680 align:center
अरे, मार लो!

00:04:27.760 --> 00:04:29.640 align:center
प्रधान जी, थोड़ा हमको मार दीजिए।

00:04:29.720 --> 00:04:31.760 align:center
अरे तुम भी ना... बहुत।

00:04:32.400 --> 00:04:34.320 align:center
-लाओ, यहाँ।
-थोड़ा पीठ पर, पीठ पर।

00:04:34.560 --> 00:04:35.800 align:center
-हो गया, हो गया।
-चलिए।

00:04:35.880 --> 00:04:37.280 align:center
-ये लो प्रहलाद को भी मारो।
-[विकास] अरे…

00:04:37.640 --> 00:04:38.880 align:center
-[प्रधान] प्रहलाद को भी लगा दो।
-अरे नहीं।

00:04:38.960 --> 00:04:40.800 align:center
[विकास] शरमा रहे हो क्या?

00:04:41.440 --> 00:04:42.960 align:center
-अरे… चलते हैं।
-सर आप…

00:04:43.040 --> 00:04:43.920 align:center
-[प्रधान] चलो।
-चलो, चलो।

00:04:44.080 --> 00:04:44.920 align:center
-ये रख ले रिंकी।
-चलो।

00:04:53.880 --> 00:04:55.360 align:center
[थीम संगीत]

00:06:13.640 --> 00:06:14.760 align:center
हो सकता है,

00:06:15.400 --> 00:06:18.440 align:center
सांसद जी विधायक का
केस वापस लेने की बात करें।

00:06:18.800 --> 00:06:19.720 align:center
[प्रहलाद] हम्म।

00:06:20.680 --> 00:06:22.720 align:center
-लेकिन मानना नहीं है।
[प्रहलाद] हम्म।

00:06:23.000 --> 00:06:25.240 align:center
-ठीक है।
-बहुत प्यार से मना करना है।

00:06:25.520 --> 00:06:26.360 align:center
संभाल के।

00:06:26.960 --> 00:06:29.880 align:center
क्या है कि रिश्ता नहीं
खराब होना चाहिए। समझे?

00:06:31.240 --> 00:06:33.160 align:center
अच्छा, उनके आने के साथ ही,

00:06:33.920 --> 00:06:35.880 align:center
हम लोग बढ़ा-चढ़ा कर तारीफ़ करने लगेंगे।

00:06:36.200 --> 00:06:37.880 align:center
-किसका?
-अरे अपने सांसद जी का।

00:06:38.160 --> 00:06:39.960 align:center
ताकि उनको बाद में बुरा ना लगे।

00:06:40.400 --> 00:06:43.240 align:center
-क्या सर?
-अब ऐसे ही किसी चीज़ की तारीफ़ करने लग जाएँ?

00:06:45.560 --> 00:06:48.400 align:center
फार्म हाउस का तारीफ़ कर देते हैं ना,
कह देंगे कि बहुत सुंदर है, और क्या?

00:06:48.480 --> 00:06:50.480 align:center
अरे ससुरी! कौन सी नई बात है।

00:06:50.560 --> 00:06:52.400 align:center
फार्म हाउस की तारीफ तो सभी लोग करते होंगे।

00:06:59.280 --> 00:07:00.800 align:center
-वो आ गए। वो देखो।
-आ गए?

00:07:04.360 --> 00:07:05.200 align:center
हम्म।

00:07:10.520 --> 00:07:12.800 align:center
-प्रणाम सांसद जी।
-नमस्ते, नमस्ते।

00:07:16.520 --> 00:07:18.040 align:center
ये हैं फुलेरा के उप-प्रधान,

00:07:18.160 --> 00:07:19.080 align:center
-प्रहलाद।
-नमस्ते।

00:07:19.480 --> 00:07:20.600 align:center
ये हैं सचिव जी…

00:07:20.680 --> 00:07:21.520 align:center
-सर।
-अभिषेक।

00:07:21.600 --> 00:07:23.800 align:center
-और ये विकास है।
-[विकास] सहायक सचिव।

00:07:25.600 --> 00:07:27.120 align:center
और ये है हमारा पालतू…

00:07:28.560 --> 00:07:29.400 align:center
ड्रैगन।

00:07:29.920 --> 00:07:30.760 align:center
[विकास] ड्रैगन।

00:07:30.840 --> 00:07:33.080 align:center
बहुत सुंदर नाम है, भाई!

00:07:33.160 --> 00:07:34.160 align:center
-[सांसद] है ना?
-[प्रधान] हाँ।

00:07:34.360 --> 00:07:37.320 align:center
नाम क्या है। ये है भी बहुत खूबसूरत!

00:07:37.400 --> 00:07:38.760 align:center
पर्सनैलिटी देखिए इसकी!

00:07:38.840 --> 00:07:40.160 align:center
देखिए ना सर।

00:07:40.320 --> 00:07:41.160 align:center
पर्सनैलिटी।

00:07:41.960 --> 00:07:43.480 align:center
हाँ। आँखें देखो।

00:07:44.280 --> 00:07:45.880 align:center
-काफ़ी खूबसूरत हैं।
-हाँ।

00:07:47.360 --> 00:07:48.400 align:center
कौन सी रंग की आँखें हैं?

00:07:49.360 --> 00:07:51.040 align:center
नीली दिख रही हैं यहाँ से।

00:07:51.120 --> 00:07:52.760 align:center
[विकास] ना, पीला हमको लग रहा है।

00:07:52.840 --> 00:07:54.280 align:center
-हैं!
-[मुर्गा ज़ोर से आवाज़ करता है]

00:07:54.360 --> 00:07:55.200 align:center
ए अरे!

00:07:55.280 --> 00:07:56.640 align:center
-[मज़ेदार संगीत बजता है]
-अरे विकास, पकड़!

00:07:59.320 --> 00:08:01.680 align:center
अरे भाई, इतना भी मत पसरिए अब।

00:08:05.960 --> 00:08:06.880 align:center
बैठ जाइए।

00:08:09.360 --> 00:08:10.440 align:center
[विकास] पकड़ लेते जी।

00:08:11.800 --> 00:08:13.440 align:center
[प्रधान खाँसता है]

00:08:16.720 --> 00:08:17.800 align:center
हम फ्रैंक आदमी हैं…

00:08:19.680 --> 00:08:21.160 align:center
और हमको फ्रैंक लोग पसंद हैं।

00:08:24.000 --> 00:08:26.360 align:center
लेकिन उसमें भी काम जितना फ्रैंक।

00:08:28.200 --> 00:08:29.240 align:center
चंदू जैसा नहीं।

00:08:30.840 --> 00:08:32.360 align:center
ये चंदू कौन है?

00:08:33.960 --> 00:08:34.800 align:center
विधायक।

00:08:36.120 --> 00:08:37.160 align:center
पूर्व विधायक।

00:08:37.440 --> 00:08:38.480 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत बजता है]

00:08:43.960 --> 00:08:46.000 align:center
तो, बताइए क्या आज्ञा है…

00:08:47.360 --> 00:08:48.440 align:center
कैसे याद किया आपने?

00:08:49.680 --> 00:08:50.560 align:center
अब क्या बताएँ?

00:08:53.520 --> 00:08:56.120 align:center
विधायक जी बार-बार फ़ोन कर रहे हैं।

00:08:57.160 --> 00:08:58.920 align:center
सॉरी, पूर्व विधायक जी का

00:08:59.040 --> 00:09:00.360 align:center
-बार-बार फ़ोन आ रहा है।
-हम्म।

00:09:02.000 --> 00:09:03.000 align:center
उनको बोलो बिज़ी हैं।

00:09:04.240 --> 00:09:05.160 align:center
जी।

00:09:09.480 --> 00:09:11.560 align:center
किसी को पता तो नहीं कि आप लोग इधर आए हैं?

00:09:12.080 --> 00:09:12.960 align:center
नहीं, सर।

00:09:14.400 --> 00:09:16.400 align:center
-हम ही लोगों को बस पता है।
-हाँ, बस।

00:09:20.200 --> 00:09:22.320 align:center
चंदू को पार्टी से निकाल दिया गया है।

00:09:31.080 --> 00:09:32.960 align:center
अभी-अभी हाई कमांन से ख़बर आई है।

00:09:34.040 --> 00:09:35.560 align:center
इसीलिए बार-बार फ़ोन कर रहा है।

00:09:40.960 --> 00:09:43.080 align:center
अरे! आप लोग क्यों शोक में पड़ गए?

00:09:43.800 --> 00:09:45.040 align:center
अच्छा ही हुआ निकाल दिया।

00:09:45.760 --> 00:09:46.720 align:center
[विकास हँसता है]

00:09:47.200 --> 00:09:48.160 align:center
विधायक जी--

00:09:48.280 --> 00:09:50.440 align:center
पूर्व विधायक थोड़े विचित्र प्राणी तो हैं।

00:09:53.000 --> 00:09:55.320 align:center
बहुत बड़ी गलती हुई, उसको विधायक बना दिए।

00:09:56.360 --> 00:09:59.400 align:center
इतना मूडी आदमी है, कब क्या
कर दें, इसका कोई भरोसा ही नहीं है।

00:09:59.480 --> 00:10:00.400 align:center
[विकास] जी।

00:10:00.840 --> 00:10:03.400 align:center
दरअसल एमएलए सर के
थोड़े अजीब से इशूज तो हैं।

00:10:04.200 --> 00:10:06.560 align:center
कभी कुत्ता मार देते हैं, कभी कबूतर।

00:10:07.160 --> 00:10:09.160 align:center
कभी गाँव में बंदूक लेके घुस जाते हैं तो

00:10:09.360 --> 00:10:12.600 align:center
गाँव में भी थोड़ा माहोल अनकंफर्टेबल
हो जाता है ना उनकी वजह से तो...

00:10:12.800 --> 00:10:15.760 align:center
अरे, अजीब क्या? बिना बात के
प्रधान जी पर गोली चलवा दिए।

00:10:16.000 --> 00:10:18.240 align:center
क्या बताएँ उसके बारे में। एकदम…

00:10:21.440 --> 00:10:23.960 align:center
इसके चक्कर में ऊपर से
बात सुनना पड़ता है हमको।

00:10:26.000 --> 00:10:29.360 align:center
साला भैया, भैया करके पीछे
घूमता था, तो विधायकी लड़वा दिए।

00:10:30.520 --> 00:10:31.360 align:center
लेकिन अब नहीं।

00:10:33.600 --> 00:10:34.680 align:center
हमारा हो गया।

00:10:35.320 --> 00:10:36.600 align:center
हम्म।

00:10:48.440 --> 00:10:51.000 align:center
बाई पोल में पार्टी को एक मैच्योर

00:10:51.800 --> 00:10:53.720 align:center
साफ़-सुथरे कैंडीडेट की ज़रूरत है।

00:11:04.280 --> 00:11:05.160 align:center
प्रहलाद।

00:11:05.560 --> 00:11:06.400 align:center
जी?

00:11:07.400 --> 00:11:09.000 align:center
तुम पंचायती तो लड़ नहीं रहे?

00:11:09.520 --> 00:11:10.360 align:center
हम्म।

00:11:11.840 --> 00:11:13.040 align:center
विधायकी ही लड़ लो।

00:11:13.360 --> 00:11:14.920 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत बजता है]

00:11:37.400 --> 00:11:41.480 align:center
♪ ये आलू करे भलाई,
चाहे देवर खाएँ या भौजाई ♪

00:11:41.560 --> 00:11:43.360 align:center
♪ ये आलू ज़ोरदार! ♪

00:11:44.080 --> 00:11:45.400 align:center
[दरवाज़ा खोलने की आवाज़]

00:11:45.840 --> 00:11:47.320 align:center
अरे भैया, रुकना!

00:11:48.040 --> 00:11:50.520 align:center
कितना लेना है? ढाई किलो?

00:11:50.600 --> 00:11:52.680 align:center
-बढ़िया दाम लगाएगा तो ले लेंगे ढाई किलो?
-अच्छा।

00:11:53.400 --> 00:11:55.040 align:center
क्या भाव है भैया?

00:11:55.440 --> 00:11:56.320 align:center
मुफ़्त का है चाची।

00:11:56.800 --> 00:11:58.240 align:center
भूषण भैया, पूरे गाँव में बँटवा रहे हैं।

00:12:00.200 --> 00:12:01.120 align:center
नहीं चाहिए मुफ़्त का!

00:12:01.840 --> 00:12:03.240 align:center
खाना होगा तो खरीद कर खा लेंगे!

00:12:03.320 --> 00:12:04.840 align:center
बड़ा आया मुफ़्त में खिलाने वाला।

00:12:04.920 --> 00:12:05.880 align:center
निकलो यहाँ से!

00:12:06.080 --> 00:12:08.040 align:center
हमें पहले ही लग रहा था ऐसा कुछ होगा।

00:12:08.480 --> 00:12:10.240 align:center
-क्या लगा था?
-कुछ नहीं, कुछ नहीं।

00:12:10.720 --> 00:12:11.560 align:center
शांत।

00:12:11.760 --> 00:12:12.800 align:center
खतरनाक है।

00:12:14.400 --> 00:12:16.400 align:center
आलू ले लो!

00:12:17.000 --> 00:12:18.640 align:center
-गोल, गोल आलू!
-ए!

00:12:19.640 --> 00:12:20.480 align:center
वापस आ।

00:12:21.520 --> 00:12:22.360 align:center
वापस आ।

00:12:24.680 --> 00:12:25.840 align:center
अब क्या हो गया?

00:12:26.040 --> 00:12:27.320 align:center
-क्या हो गया?
-रुक।

00:12:27.720 --> 00:12:28.920 align:center
एक मिनट काकी!

00:12:32.960 --> 00:12:35.360 align:center
मुफ़्त माने, कोई कितना
चाहे उतना ले सकता है?

00:12:35.720 --> 00:12:38.920 align:center
हाँ, माने ऐसे कोई खास
मनाही तो नहीं किए थे।

00:12:39.000 --> 00:12:42.200 align:center
हाँ, तो ठीक है, जितना बचा हुआ आलू है,
एक बोरा में भरो और हमें दे दो।

00:12:42.280 --> 00:12:43.560 align:center
हैं? सारा?

00:12:43.840 --> 00:12:46.040 align:center
-हाँ।
-देखो तुम्हारा कितना समय बचा दिए।

00:12:46.160 --> 00:12:47.240 align:center
भरो और घर जाओ।

00:12:47.880 --> 00:12:48.720 align:center
हाँ।

00:12:50.680 --> 00:12:51.640 align:center
जा बोरा ले के आ।

00:12:52.640 --> 00:12:53.760 align:center
लेकिन इतने आलू का करेंगे क्या?

00:12:53.840 --> 00:12:55.440 align:center
तू बोरा तो लेके आ बाद में सोचेंगे।

00:12:55.520 --> 00:12:56.880 align:center
-अच्छा, ठीक है मैं आती हूँ।
-हाँ।

00:13:05.600 --> 00:13:07.920 align:center
अब इसमें इतना सोच क्या रहे हो?

00:13:09.200 --> 00:13:10.120 align:center
सांसद जी…

00:13:10.600 --> 00:13:12.520 align:center
छवि तो प्रधान जी की भी तो साफ़-सुथरी है।

00:13:15.400 --> 00:13:17.600 align:center
लेकिन वो एक शहीद के पिता नहीं हैं ना!

00:13:28.560 --> 00:13:29.560 align:center
दिक्कत क्या है?

00:13:30.840 --> 00:13:31.840 align:center
दिक्कत ये है,

00:13:31.960 --> 00:13:34.400 align:center
कि इलेक्शन में हमारे बेटा
का नाम इस्तेमाल होगा।

00:13:34.920 --> 00:13:36.080 align:center
वो हम करना नहीं चाहते।

00:13:44.680 --> 00:13:47.720 align:center
आप लोगों को पता है, आप
लोगों पर छापा कौन पड़वाया था?

00:13:48.360 --> 00:13:49.760 align:center
पूर्व विधायक!

00:13:51.080 --> 00:13:52.680 align:center
और आपको बचाया किसने था?

00:13:59.920 --> 00:14:02.520 align:center
प्रहलाद हम तुम पर एक
छोटा दाग नहीं लगने दिए।

00:14:03.440 --> 00:14:04.720 align:center
ऐसे निराश मत करो अब!

00:14:07.120 --> 00:14:09.960 align:center
फ़कौली को एक बढ़िया विधायक की ज़रूरत है।

00:14:11.960 --> 00:14:13.440 align:center
[सांसद] हाँ?

00:14:18.000 --> 00:14:20.280 align:center
अब आप लोग इनकी नैतिक दुविधा दूर करो भाई!

00:14:41.360 --> 00:14:42.200 align:center
आ जाओ।

00:14:51.280 --> 00:14:53.560 align:center
अब भूषण भैया कुछ बोलें, तो आप देख लीजिएगा।

00:14:54.120 --> 00:14:57.000 align:center
हमारा काम था गाँव में
आलू बाँटना, हम बाँट दिए।

00:14:57.400 --> 00:14:59.160 align:center
-प्रणाम।
-प्रणाम। जाओ।

00:14:59.400 --> 00:15:00.280 align:center
[रिंकी] निकलो।

00:15:02.760 --> 00:15:04.200 align:center
ये बुटकुन किधर है?

00:15:04.440 --> 00:15:05.520 align:center
ससुराल गया है।

00:15:06.000 --> 00:15:08.360 align:center
अच्छा। ये आलू हैं।

00:15:08.880 --> 00:15:11.960 align:center
-क्या करना है इनका?
-अरे समोसा बनाना है और क्या करना है?

00:15:12.760 --> 00:15:14.600 align:center
और जो भी दुकान में आए चाय पीने,

00:15:14.840 --> 00:15:16.360 align:center
उसे समोसा भी खिलाना।

00:15:16.800 --> 00:15:18.960 align:center
कहना हमारे तरफ से है, मुफ़्त में।

00:15:19.320 --> 00:15:21.800 align:center
समोसा खाली आलू से थोड़ी बनता है।

00:15:21.960 --> 00:15:23.240 align:center
उसके लिए और सामान लगेगा ना?

00:15:23.320 --> 00:15:24.360 align:center
अरे! तो वो तुम लगाओ।

00:15:24.800 --> 00:15:26.920 align:center
-उसका जो भी पैसा होगा हम दे देंगे।
-[मंजू देवी] हाँ।

00:15:27.480 --> 00:15:29.640 align:center
और याद रखना ये कहना मत भूलना

00:15:30.120 --> 00:15:32.160 align:center
कि ये हमारे तरफ से है।

00:15:32.440 --> 00:15:33.280 align:center
-हाँ?
-हाँ।

00:15:33.360 --> 00:15:34.720 align:center
-[रिंकी] समझे?
-समझ गया।

00:15:34.800 --> 00:15:36.400 align:center
-ठीक है।
-नमस्ते।

00:15:36.480 --> 00:15:38.640 align:center
-हाँ, बनाओ अब।
-और अच्छे समोसे बनाना।

00:15:40.000 --> 00:15:42.240 align:center
-[रिंकी] ये तो बहुत बढ़िया आयडिया था मम्मी!
-[मंजू देवी] हाँ।

00:15:53.640 --> 00:15:54.560 align:center
ऐसे लग रहा है…

00:15:55.720 --> 00:15:57.240 align:center
कि हमारा बेटा ना शहीद हुआ हो,

00:15:57.960 --> 00:15:59.080 align:center
कोई लॉटरी लग गई हो।

00:16:00.560 --> 00:16:01.440 align:center
हाँ?

00:16:02.480 --> 00:16:05.400 align:center
ये लो इज्जत, ये लो पैसा,
ये लो विधायकी का टिकट!

00:16:06.200 --> 00:16:07.040 align:center
नहीं चाहिए भाई!

00:16:12.120 --> 00:16:14.320 align:center
अब, प्रहलाद जी लोगों
की सिंपथी तो रहेगी ही।

00:16:15.520 --> 00:16:17.080 align:center
अब इस बात से तो बचा जा नहीं सकता।

00:16:18.400 --> 00:16:20.200 align:center
ये बात जितनी जल्दी एक्सेप्ट
कर ले उतना बेहतर है।

00:16:20.225 --> 00:16:21.025 align:center
[विकास] हम्म।

00:16:24.480 --> 00:16:27.680 align:center
और मैं ये बोल रहा हूँ, रोड जैसी चीज के
लिए आप कब तक दूसरों का मुँह देखोगे।

00:16:28.160 --> 00:16:31.320 align:center
अरे ये सांसद है, इनसे विनती
करेंगे, खुद ही रोड बनवा देंगे।

00:16:31.480 --> 00:16:32.600 align:center
ये सब करने की क्या ज़रूरत है?

00:16:33.520 --> 00:16:34.800 align:center
अरे, ये बात हम कहे थे उनसे।

00:16:36.040 --> 00:16:37.680 align:center
तो कहने लगे कि, "प्रहलाद को बोलो।

00:16:38.040 --> 00:16:39.440 align:center
विधायक बनके खुद ही बनवा लेगा।"

00:16:42.400 --> 00:16:43.280 align:center
प्रहलाद चा…

00:16:43.920 --> 00:16:46.000 align:center
वैसी भी सिंपथी पर एक बार वोट पड़ता है।

00:16:47.480 --> 00:16:49.800 align:center
बढ़िया काम नहीं किए तो,
जनता अगली बार निकाल देगी।

00:16:52.120 --> 00:16:53.840 align:center
और अभी तो सिर्फ़ टिकट का ऑफर है।

00:16:54.560 --> 00:16:55.680 align:center
जीतना अभी बाकी है।

00:16:55.800 --> 00:16:58.480 align:center
[विकास] और ऊपर से, विधायक किसी ना किसी
पार्टी से खुद चुनाव लड़ेगा।

00:16:58.760 --> 00:17:00.320 align:center
या अपने परिवार को लड़ाएगा।

00:17:00.600 --> 00:17:01.600 align:center
टक्कर तो रहेगा।

00:17:02.960 --> 00:17:04.840 align:center
[अभिषेक] प्रहलाद जी,
लोगों की सिंपथी रहेगी,

00:17:05.640 --> 00:17:07.680 align:center
पर लोगों का वोट मिलना उतना आसान नहीं होगा।

00:17:12.040 --> 00:17:12.880 align:center
प्रहलाद,

00:17:13.760 --> 00:17:16.280 align:center
पंचायती चुनाव में तुम
हमारा हाल तो देख ही रहे हो।

00:17:19.880 --> 00:17:21.920 align:center
अरे तुमको विधायकी का टिकट मिलेगा…

00:17:23.080 --> 00:17:25.000 align:center
इससे अच्छी बात हमारे लिए क्या हो सकती है।

00:17:28.520 --> 00:17:32.000 align:center
ये ख़बर तो हमारे लिए
संजीवनी का काम करेगी, समझे?

00:18:01.000 --> 00:18:01.840 align:center
ठीक है।

00:18:11.400 --> 00:18:13.000 align:center
निर्णय लेना मुश्किल रहा होगा…

00:18:13.960 --> 00:18:14.960 align:center
पर तुम लिए।

00:18:16.400 --> 00:18:19.600 align:center
अपनी भावनाओं को पीछे रख,
जनता के हित को आगे रखा।

00:18:21.520 --> 00:18:23.600 align:center
एक बढ़िया नेता की यही पहचान होती है।

00:18:25.800 --> 00:18:27.080 align:center
बहुत तरक्की करोगे।

00:18:29.440 --> 00:18:30.280 align:center
सांसद जी…

00:18:31.560 --> 00:18:34.480 align:center
इस बार चुनाव प्रचार में गाँव
आ जाते तो, बहुत बढ़िया होता।

00:18:34.560 --> 00:18:37.560 align:center
अरे नहीं नहीं, ये छोटा-मोटा
इलेक्शन में हमें मत घुसाइए।

00:18:37.720 --> 00:18:38.840 align:center
-[गाड़ी के इंजन की आवाज़]
-आप संभाल लीजिए।

00:18:38.880 --> 00:18:40.160 align:center
-[अचानक ब्रेक लगाने की आवाज़]
-हैं?

00:18:40.680 --> 00:18:42.920 align:center
-[कुत्ते भौंकते हैं]
-ठीक है। आप जैसा उचित समझे भाई।

00:18:43.320 --> 00:18:44.320 align:center
-ठीक।
-हम्म।

00:18:44.840 --> 00:18:46.080 align:center
[चंद्र किशोर] अरे दरवाज़ा खोल।

00:18:46.800 --> 00:18:47.920 align:center
-नमस्ते।
-नमस्ते।

00:18:48.440 --> 00:18:49.480 align:center
-[चंद्र किशोर] अरे भैया!
-[दरवाज़ा पीटने की आवाज़]

00:18:49.520 --> 00:18:50.960 align:center
[एक आदमी] अरे खुलवाओ,
बोल विधायक जी आए हैं।

00:18:51.600 --> 00:18:52.760 align:center
सांसद जी घर पर नहीं हैं।

00:18:52.840 --> 00:18:54.240 align:center
घर पर नहीं तो क्या छत पर हैं?

00:18:55.160 --> 00:18:57.640 align:center
फ़ोन क्यों नहीं उठा रहे हमारा,
कब से फ़ोन कर रहे हैं हम?

00:18:58.160 --> 00:19:00.280 align:center
फ़ोन पर फ़ोन किए जा रहे हैं, दरवाज़ा खोल!

00:19:00.360 --> 00:19:02.640 align:center
-[पुलिसवाला] घर पर नहीं हैं।
-ए ख़बर कर कि चंद्र किशोर सिंह आया हुआ है।

00:19:02.720 --> 00:19:04.200 align:center
समझा कि नहीं? दरवाज़ा खोलेगा नहीं ना?

00:19:04.280 --> 00:19:06.400 align:center
-कौन है ये?
-भैया से बिना मिले हम जाएँगे नहीं यहाँ से।

00:19:06.480 --> 00:19:07.320 align:center
समझे के नहीं?

00:19:07.400 --> 00:19:08.240 align:center
-खुलवाना!
-अरे सुन…

00:19:08.320 --> 00:19:10.080 align:center
अरे मत खोलो तुम। हम फाँद के चले जाएँगे।

00:19:10.400 --> 00:19:11.240 align:center
खोलो!

00:19:11.360 --> 00:19:12.360 align:center
-छुपिए, छुपिए!
-[विकास] अरे! कहाँ छुपिए?

00:19:12.440 --> 00:19:13.280 align:center
-छुपिए!
-[चंद्र किशोर] भैया, हम आ रहे हैं!

00:19:13.360 --> 00:19:14.680 align:center
आप लोगों को इधर देखेगा तो और पगलाएगा।

00:19:14.760 --> 00:19:15.720 align:center
-छुप जाइए।
-एक काम कर, इधर आ।

00:19:15.840 --> 00:19:16.840 align:center
इधर आ।

00:19:17.760 --> 00:19:19.800 align:center
झुक ना, घोड़ा बन ना।

00:19:20.040 --> 00:19:21.600 align:center
अरे घोड़ी नहीं रे घोड़ा बन।

00:19:21.680 --> 00:19:22.600 align:center
ठीक से, उठा के रख!

00:19:22.680 --> 00:19:23.880 align:center
-इसमें, इसमें!
-[चंद्र किशोर] भैया!

00:19:23.960 --> 00:19:25.680 align:center
-[अभिषेक] अरे ये खुला है?
-[चंद्र किशोर] भैया, सामने आइए।

00:19:29.280 --> 00:19:30.480 align:center
-[विकास] हम आगे बैठते हैं।
-अरे आगे से दिख जाएँगे!

00:19:30.560 --> 00:19:32.360 align:center
[चंद्र किशोर] हम बिना
मिले नहीं जाएँगे आज!

00:19:33.290 --> 00:19:34.556 align:center
[मज़ेदार संगीत बजता है]

00:19:36.400 --> 00:19:37.440 align:center
-[चंद्र किशोर] ए भैया!
-छुपो।

00:19:41.680 --> 00:19:44.600 align:center
अरे भैया, भैया, रुक जाइए!
देख लिए हम आपको, देख लिए!

00:19:45.280 --> 00:19:46.640 align:center
अरे दरवाज़ा खुलवाइए भैया!

00:19:47.440 --> 00:19:48.400 align:center
अरे! आप ही को बोल रहे हैं!

00:19:50.640 --> 00:19:51.640 align:center
[सांसद] चंदू…

00:19:51.800 --> 00:19:53.440 align:center
दरवाज़ा खुलवाइए!

00:19:54.840 --> 00:19:55.913 align:center
[चंद्र किशोर] और इसका नाम नोट कर।

00:19:59.280 --> 00:20:00.200 align:center
[सांसद] क्या बात है भाई?

00:20:00.880 --> 00:20:01.840 align:center
क्यों इतना चिल्ला रहे हो?

00:20:03.000 --> 00:20:03.920 align:center
क्या हुआ?

00:20:04.960 --> 00:20:06.320 align:center
चिल्ला क्या रहे हैं। पुकार रहे हैं।

00:20:08.160 --> 00:20:09.080 align:center
क्या हुआ?

00:20:10.160 --> 00:20:12.760 align:center
भैंस के ऊपर बगुला बैठ गया,
आपको पता नहीं क्या हुआ?

00:20:14.600 --> 00:20:16.720 align:center
पार्टी हाई कमान का निर्णय है।

00:20:17.800 --> 00:20:19.960 align:center
उनको नहीं पसंद हो तुम, क्या कर सकते हैं?

00:20:21.320 --> 00:20:22.520 align:center
हम पसंद नहीं हैं?

00:20:23.600 --> 00:20:24.480 align:center
क्यों नहीं पसंद हैं?

00:20:25.640 --> 00:20:27.360 align:center
-क्या कमी है हम में?
-चंदू…

00:20:28.360 --> 00:20:30.120 align:center
शेर में कोई कमी होती है क्या?

00:20:30.560 --> 00:20:31.960 align:center
शेर? हम शेर?

00:20:32.400 --> 00:20:34.720 align:center
कौन सा, जंगल वाला कि सर्कस वाला?

00:20:34.800 --> 00:20:36.440 align:center
हम तो सर्कस वाला बन गए हैं शेर!

00:20:37.400 --> 00:20:39.320 align:center
भैया, ये गोल-गोल बात

00:20:40.160 --> 00:20:41.320 align:center
हमारे साथ नहीं।

00:20:42.360 --> 00:20:43.840 align:center
जब हमको पार्टी से निकाला…

00:20:45.440 --> 00:20:47.800 align:center
तो आप को तो ऑब्जेक्शन करना चाहिए था ना?

00:20:48.000 --> 00:20:48.920 align:center
नहीं करना चाहिए था!

00:20:49.000 --> 00:20:50.240 align:center
तुमको क्या लगता है?

00:20:51.320 --> 00:20:52.720 align:center
हम ऑब्जेक्शन नहीं किए होंगे?

00:20:53.920 --> 00:20:56.800 align:center
ऑलमोस्ट पार्टी महासचिव का कॉलर पकड़ लिए थे।

00:21:00.480 --> 00:21:01.480 align:center
कुल मिला के…

00:21:02.320 --> 00:21:04.280 align:center
हमारा हाथ भी बंधा हुआ है, चंदू।

00:21:18.920 --> 00:21:19.760 align:center
भैया…

00:21:23.000 --> 00:21:24.320 align:center
गलत हुआ हमारे साथ में।

00:21:26.600 --> 00:21:27.800 align:center
बहुत बुरा हुआ है, भैया।

00:21:29.880 --> 00:21:30.840 align:center
बहुत बुरा।

00:21:33.880 --> 00:21:34.720 align:center
भैया…

00:21:45.000 --> 00:21:46.760 align:center
[सिसकने की आवाज़]

00:21:56.120 --> 00:21:57.720 align:center
आप हमारे भैया हैं।

00:22:00.720 --> 00:22:02.320 align:center
हमको माफ़ कर दीजिएगा।

00:22:02.600 --> 00:22:03.600 align:center
तनिक गुस्से में हम…

00:22:04.920 --> 00:22:06.240 align:center
इधर-उधर बह जाते हैं।

00:22:07.320 --> 00:22:08.240 align:center
कोई बात नहीं।

00:22:08.800 --> 00:22:10.960 align:center
भाई-भाई में इतना तो चलता है। हम्म?

00:22:17.360 --> 00:22:18.480 align:center
[गहरी साँस छोड़ता है]

00:22:24.560 --> 00:22:25.560 align:center
हम्म।

00:22:26.520 --> 00:22:27.360 align:center
ठीक है।

00:22:30.960 --> 00:22:32.120 align:center
कौन आ रहा है…

00:22:33.080 --> 00:22:34.040 align:center
हमारी जगह?

00:22:38.400 --> 00:22:41.280 align:center
वो तो पार्टी हाई कमान का फ़ैसला है।

00:22:42.120 --> 00:22:43.200 align:center
पार्टी हाई कमान।

00:22:51.680 --> 00:22:53.737 align:center
क्या खुशबू आई? बड़ी
बढ़िया खुशबू का झोंका आया?

00:22:53.762 --> 00:22:54.584 align:center
क्या, क्या हुआ…

00:22:54.680 --> 00:22:57.920 align:center
बहुत बढ़िया खुशबू का झोंका आया,
एकदम अलग ही तरह की खुशबू है।

00:22:58.040 --> 00:22:59.960 align:center
बहुत बढ़िया खुशबू है? कौन सी खुशबू है?

00:23:00.040 --> 00:23:02.120 align:center
कोई तेल लगाए हैं क्या आप?

00:23:02.840 --> 00:23:05.240 align:center
-इस फूल से आ रही है क्या?
-ये है क्या?

00:23:05.960 --> 00:23:07.680 align:center
नहीं, इसका तो सुगंध वाला…

00:23:09.520 --> 00:23:11.520 align:center
नहीं, ये तो नहीं, ये नहीं है, ये नहीं है।

00:23:11.800 --> 00:23:12.720 align:center
[चंद्र किशोर] सूँघ के देखो ना!

00:23:12.800 --> 00:23:14.680 align:center
सूँघिए ना? एकदम अलग ही है।

00:23:15.200 --> 00:23:16.400 align:center
हमको लग रहा है गाड़ी से आ रही है।

00:23:16.480 --> 00:23:18.200 align:center
-गाड़ी से आ रही है?
-कार का परफ्यूम होगा हमारी।

00:23:18.280 --> 00:23:20.200 align:center
-हमारी कार का परफ्यूम।
-[विधायक] कार का? पता है, एकदम--

00:23:20.280 --> 00:23:22.920 align:center
हम लखनऊ जाते हैं
ना, तो इतना, इतना अत्तर लेके आते हैं।

00:23:23.000 --> 00:23:24.200 align:center
-गाड़ी से आ रहा है?
-[सांसद] मैं आपके लिए मंगवा देता हूँ ना।

00:23:24.280 --> 00:23:25.240 align:center
गाड़ी से? गाड़ी से कहाँ से आ रहा है?

00:23:25.320 --> 00:23:26.360 align:center
परफ्यूम ले आओ अंदर से कार का।

00:23:26.480 --> 00:23:27.400 align:center
-अरे ब्रांड कौन सा है?
-[विधायक का आदमी] नया ब्रांड है?

00:23:27.480 --> 00:23:29.240 align:center
-[सांसद] अरे! वो ला रहा है!
-कौन सा, ब्रांड?

00:23:29.320 --> 00:23:31.120 align:center
ब्रांड तो देख लें। कौन सा ब्रांड है।

00:23:32.160 --> 00:23:33.800 align:center
इतना छोटा लिखा हुआ है।

00:23:34.400 --> 00:23:37.080 align:center
-अबे ये कौन सा सेंट…
-[सूँघता है]

00:23:37.160 --> 00:23:38.120 align:center
वाह!

00:23:41.520 --> 00:23:42.360 align:center
अरे!

00:23:52.160 --> 00:23:54.720 align:center
अरे बाप रे बाप!

00:23:56.160 --> 00:23:57.920 align:center
पकड़। हाथ अकड़ गया रे।

00:24:06.480 --> 00:24:08.800 align:center
पार्टी हाई कमान का यही फ़ैसला है।

00:24:09.920 --> 00:24:12.200 align:center
अरे बाप रे!

00:24:12.720 --> 00:24:13.680 align:center
ये खेल है।

00:24:14.760 --> 00:24:16.720 align:center
अरे बाप रे बाप!

00:24:16.840 --> 00:24:19.680 align:center
अरे बाप रे बाप!

00:24:21.040 --> 00:24:22.280 align:center
इतना बड़ा धोखा!

00:24:32.640 --> 00:24:33.560 align:center
देखो, चंदू।

00:24:33.920 --> 00:24:35.120 align:center
चंदू गया तेल लेने!

00:24:36.640 --> 00:24:38.120 align:center
हमारा नाम है चंद्रकिशोर सिंह।

00:24:40.280 --> 00:24:42.160 align:center
और सब दिखता हमको, अच्छे से दिखता है।

00:24:42.240 --> 00:24:46.000 align:center
हमने तुमसे कहा ना, सब
पार्टी हाई कमान का फ़ैसला है।

00:24:46.080 --> 00:24:48.640 align:center
घंटा! पार्टी हाई कमान का फ़ैसला है!

00:24:49.080 --> 00:24:49.920 align:center
सब…

00:24:51.640 --> 00:24:52.720 align:center
आपका किया-धरा है।

00:24:55.440 --> 00:24:58.920 align:center
चंदू, तुम घर जाओ, बीपी का
दवा खाओ और आराम करो।

00:24:59.040 --> 00:25:01.480 align:center
इतनी दिक्कत थी हमसे, तो सीधा-सीधा कहते ना,

00:25:01.560 --> 00:25:02.880 align:center
हम खुद ही छोड़ देते विधायकी।

00:25:03.120 --> 00:25:05.040 align:center
इतना सब करने की क्या ज़रूरत थी?

00:25:05.120 --> 00:25:08.000 align:center
इतनी सतरंज बिछाने का,
पूरे सिस्टम से बाहर कर दिए हमको!

00:25:08.080 --> 00:25:10.080 align:center
-क्या मतलब, कुछ भी।
-कुछ भी क्या?

00:25:11.880 --> 00:25:14.040 align:center
हमको दिखाता नहीं है? हम अंधे हैं क्या?

00:25:14.120 --> 00:25:15.360 align:center
सब दिखता है साफ़-साफ़।

00:25:16.600 --> 00:25:17.720 align:center
सबसे पहले…

00:25:19.600 --> 00:25:21.840 align:center
कुत्ता मर्डर केस में फंसवा
कर हमारी विधायकी छुड़वाए।

00:25:23.560 --> 00:25:26.520 align:center
फिर इन पर गोली चलवाए, हैं? उसमें फंसवाए।

00:25:27.160 --> 00:25:28.680 align:center
उसके बाद पार्टी से निकलवाए।

00:25:28.880 --> 00:25:32.160 align:center
मतलब एक आदमी को इतना लात
मारो, इतना लात मारो, इतना लात मारो,

00:25:32.240 --> 00:25:34.120 align:center
कि जब तक वो मर ना जाए… तब तक

00:25:35.240 --> 00:25:36.840 align:center
मारते ही रहो। स्पॉट डेथ।

00:25:38.440 --> 00:25:39.440 align:center
स्पॉट डेथ।

00:25:41.800 --> 00:25:42.720 align:center
देख रहे हैं?

00:25:44.000 --> 00:25:47.400 align:center
ऐसे खेला जाता है पॉलिटिक्स। पॉलिटिक्स!

00:25:48.120 --> 00:25:49.720 align:center
हम लोग तो इनके लिए प्यादे हैं, बस।

00:25:50.160 --> 00:25:52.720 align:center
अरे तुम ही होगा यादा-प्यादा, हम नहीं हैं।

00:25:53.000 --> 00:25:53.840 align:center
[प्रधान] प्यादे हैं!

00:25:55.480 --> 00:25:56.320 align:center
क्या?

00:25:56.400 --> 00:25:57.040 align:center
सुनाई नहीं दिया?

00:25:57.045 --> 00:25:58.904 align:center
कह रहे हैं, "तुम ही
होंगे प्यादे, हम नहीं है।"

00:26:01.720 --> 00:26:02.640 align:center
बाप रे!

00:26:02.720 --> 00:26:04.800 align:center
कमाल है, कमाल है मतलब कमाल है!

00:26:07.520 --> 00:26:09.960 align:center
मतलब जो आदमी गोली चलवाया है,

00:26:10.760 --> 00:26:13.040 align:center
उसी आदमी के पार्टी का टिकट ले रहे हैं?

00:26:13.120 --> 00:26:15.080 align:center
अरे स्वाभिमान कहाँ बेच दिया आप लोग, भाई?

00:26:15.360 --> 00:26:17.560 align:center
अरे ससुर तुम चलवाए गोली!

00:26:19.080 --> 00:26:20.080 align:center
-हम?
-हाँ!

00:26:25.000 --> 00:26:25.840 align:center
अच्छा?

00:26:26.960 --> 00:26:27.920 align:center
हम चलवाए गोली?

00:26:30.360 --> 00:26:31.200 align:center
ठीक है।

00:26:32.520 --> 00:26:33.800 align:center
दिल बहलाने के लिए…

00:26:35.320 --> 00:26:36.800 align:center
ख्याल अच्छा है, बहुत बढ़िया।

00:26:37.440 --> 00:26:38.440 align:center
[चंद्र किशोर] बहुत बढ़िया।

00:26:43.530 --> 00:26:45.530 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:26:47.560 --> 00:26:48.400 align:center
देखिए…

00:26:49.440 --> 00:26:51.400 align:center
गोली-बंदूक हमारी भाषा नहीं है।

00:26:55.240 --> 00:26:56.640 align:center
आप भरोसा रखिए, प्रधान जी।

00:26:57.480 --> 00:26:58.360 align:center
हम्म।

00:26:59.960 --> 00:27:01.360 align:center
भरोसा है, सांसद जी।

00:27:01.480 --> 00:27:02.320 align:center
हम्म?

00:27:04.200 --> 00:27:05.440 align:center
देख रहा है ना रे छोटन?

00:27:10.840 --> 00:27:12.080 align:center
सत्ता के मोह में,

00:27:13.400 --> 00:27:15.680 align:center
ऐसा अँधिया गए हैं,
एकदम धृतराष्ट्र ही बन गए।

00:27:23.000 --> 00:27:25.480 align:center
बेटे के शहादत का बढ़िया
फ़ायदा उठा रहे हो तुम।

00:27:28.800 --> 00:27:29.680 align:center
थू!

00:27:33.640 --> 00:27:34.480 align:center
जाओ।

00:27:38.000 --> 00:27:39.600 align:center
-छोटन!
-जी?

00:27:40.200 --> 00:27:42.400 align:center
आज नॉन वेज बनेगा।

00:27:42.480 --> 00:27:43.840 align:center
आज मुर्गा खाएँगे।

00:27:44.080 --> 00:27:45.880 align:center
बहुत दिन हो गए खाए हुए।

00:27:46.120 --> 00:27:48.520 align:center
-हाँ हाँ, रास्ते से उठा लेंगे।
-[चंद्र किशोर] हाँ, एकदम!

00:27:49.640 --> 00:27:50.480 align:center
चल!

00:27:50.800 --> 00:27:51.870 align:center
-[मुर्गा आवाज़ करता है]
-[विधायक] अरे!

00:27:54.840 --> 00:27:55.800 align:center
[मुर्गे की आवाज़]

00:28:00.080 --> 00:28:00.920 align:center
सोचना भी मत।

00:28:01.840 --> 00:28:02.760 align:center
सोच आप रहे हैं।

00:28:03.960 --> 00:28:04.960 align:center
हम तो सिर्फ़ देख रहे हैं।

00:28:06.360 --> 00:28:07.200 align:center
चल रे!

00:28:08.560 --> 00:28:09.640 align:center
[चंद्र किशोर] सोचना भी मत।

00:28:39.720 --> 00:28:41.400 align:center
ये प्रधान मंजू देवी की तरफ से है।

00:28:43.400 --> 00:28:45.120 align:center
ये प्रधान मंजू देवी की तरफ से है।

00:28:47.040 --> 00:28:49.360 align:center
-ये प्रधान मंजू देवी की तरफ से है।
-हाँ, हाँ, हाँ।

00:28:51.960 --> 00:28:54.200 align:center
-बढ़िया गरम समोसा है!
-बताइए।

00:28:54.760 --> 00:28:55.600 align:center
देख रहे हैं?

00:29:00.080 --> 00:29:02.400 align:center
ऊपर का मैदा उनकी तरफ से है,

00:29:03.080 --> 00:29:05.120 align:center
अंदर का आलू हमारा है!

00:29:11.480 --> 00:29:14.560 align:center
ये बताओ, कि बढ़िया क्या होता है?

00:29:14.640 --> 00:29:15.920 align:center
मैदा कि आलू?

00:29:16.440 --> 00:29:17.680 align:center
-आलू।
-[माधव] हाँ!

00:29:18.160 --> 00:29:20.160 align:center
तो ध्यान ये रखना है,

00:29:20.240 --> 00:29:23.040 align:center
कि इसके अंदर आलू किसका है?

00:29:23.560 --> 00:29:24.400 align:center
किसका है?

00:29:25.560 --> 00:29:27.640 align:center
अरे भूषण भैया का है, भाई!

00:29:27.720 --> 00:29:29.160 align:center
-भूषण भैया का है।
-हाँ।

00:29:29.240 --> 00:29:30.200 align:center
-खाएँ?
-हाँ।

00:29:33.000 --> 00:29:34.200 align:center
[गाड़ी के इंजन की आवाज़]

00:29:40.600 --> 00:29:41.520 align:center
प्रधान जी!

00:29:41.800 --> 00:29:42.720 align:center
प्रधान जी, रुकिए!

00:29:44.400 --> 00:29:45.320 align:center
कहिए?

00:29:45.600 --> 00:29:47.640 align:center
आपकी मैडम से एक विनती है।

00:29:48.960 --> 00:29:52.440 align:center
उनसे कह दीजिएगा कि कम भर चालाकी करें।

00:29:56.240 --> 00:29:57.360 align:center
विधायक से बात हुआ?

00:30:00.080 --> 00:30:01.600 align:center
जाके हाल-चाल ले लो।

00:30:02.080 --> 00:30:03.920 align:center
-बहुत रोए-धोए हैं आज।
-हैं?

00:30:04.440 --> 00:30:06.280 align:center
हैं क्या? जाओ जाके देख लो, पूछ लो।

00:30:08.160 --> 00:30:09.000 align:center
[प्रधान] चलो।

00:30:12.000 --> 00:30:12.880 align:center
लेकिन...

00:30:17.680 --> 00:30:19.560 align:center
विधायक जी क्यों रो रहे होंगे?

00:30:22.560 --> 00:30:25.040 align:center
बड़े गच्च लग रहे हैं, भैया!

00:30:53.120 --> 00:30:54.440 align:center
सुनकर तो लगता है…

00:30:58.040 --> 00:30:59.240 align:center
विधायक सही कह रहा है।

00:31:01.400 --> 00:31:04.960 align:center
हमको भी लगता है कि
सांसद ही गोली चलवाया है।

00:31:08.360 --> 00:31:09.440 align:center
मुझे भी यही लगता है।

00:31:09.920 --> 00:31:10.880 align:center
हमको भी लगता है।

00:31:15.000 --> 00:31:15.840 align:center
प्रधान जी…

00:31:17.120 --> 00:31:20.200 align:center
जो आदमी आप पर गोली चलवाया,
उस पर केस दर्ज़ ना करा के,

00:31:20.280 --> 00:31:21.600 align:center
उसको जेल ना भिजवाकर,

00:31:21.680 --> 00:31:23.720 align:center
उससे विधायकी का टिकट ले लें, हाँ?

00:31:24.000 --> 00:31:25.480 align:center
वाह रे पॉलिटिक्स वाह!

00:31:31.040 --> 00:31:31.880 align:center
प्रहलाद…

00:31:33.880 --> 00:31:35.400 align:center
तुमको नहीं लड़ना विधायकी,

00:31:36.440 --> 00:31:37.320 align:center
तो छोड़ो।

00:31:41.040 --> 00:31:41.960 align:center
[विकास होंठ चटकाता है]

00:31:42.080 --> 00:31:43.520 align:center
प्रहलाद चा का वो मतलब नहीं था।

00:31:43.600 --> 00:31:45.840 align:center
तो क्या मतलब था रे? क्या मतलब था?

00:31:48.200 --> 00:31:50.200 align:center
हो सकता है सांसद हम पर गोली चलवाया हो।

00:31:50.960 --> 00:31:53.000 align:center
गोली चलवाया तो क्या हुआ?

00:31:53.360 --> 00:31:54.520 align:center
हैं, क्या हुआ गोली चलवाया?

00:31:54.840 --> 00:31:57.080 align:center
उसने ये भी तो सोचा कि हमको कुछ ना हो!

00:31:57.160 --> 00:31:59.360 align:center
-क्या बात कर रहे हैं?
-[प्रधान] अरे क्या बात कर रहे हो!

00:31:59.960 --> 00:32:00.800 align:center
हैं?

00:32:03.400 --> 00:32:07.280 align:center
अगर हमारे कंधे पर गोली लगने से,
तुम्हें विधायकी का टिकट मिल जाता है,

00:32:07.360 --> 00:32:10.600 align:center
अगर रिंकी की मम्मी इलेक्शन जीत जाती हैं,
और गाँव का सड़क बन जाता है,

00:32:10.680 --> 00:32:12.960 align:center
तो ऐसी गोली खाने से
हमें कोई दिक्कत नहीं है!

00:32:13.040 --> 00:32:14.680 align:center
समझे? हम मर गए हैं क्या?

00:32:17.720 --> 00:32:19.160 align:center
आप सुन रहे हैं आप क्या बोल रहे हैं?

00:32:19.240 --> 00:32:20.640 align:center
तुम समझे जो हम बोल रहे हैं?

00:32:26.040 --> 00:32:28.800 align:center
बेटा, पॉलिटिक्स है ये पॉलिटिक्स!

00:32:29.400 --> 00:32:32.560 align:center
गुड्डा-गुड़ियों का खेल नहीं है
कि सब कुछ बढ़िया, बढ़िया होगा।

00:32:34.280 --> 00:32:36.920 align:center
झूठ, फ़रेब, मक्कारी!

00:32:37.600 --> 00:32:39.000 align:center
यही है, इसका असली खेल!

00:32:40.080 --> 00:32:42.360 align:center
खेल सकते हो तो खेलो। नहीं तो छोड़ो!

00:32:46.960 --> 00:32:48.040 align:center
[प्रधान] बात करते हो!
नहीं तो छोड़ो!

