WEBVTT

00:00:20.531 --> 00:00:22.051 align:center
[बातचीत की आवाज़ नहीं आ रही]

00:00:30.231 --> 00:00:34.151 align:center
हम लोग बात-बात पर मुँह उठाकर
विधायक जी के यहाँ क्यों आ जाते हैं, भैया?

00:00:34.727 --> 00:00:36.767 align:center
आज तक कभी चाय-नाश्ता भी पूछा है?

00:00:37.091 --> 00:00:38.651 align:center
और बड़का आदमी बनते हैं।

00:00:40.491 --> 00:00:41.811 align:center
चाय-नाश्ता करेंगे!

00:00:42.331 --> 00:00:44.811 align:center
यहाँ अपना काम निकलवाने आते
हैं कि चाय-नाश्ता करने आते हैं?

00:00:44.891 --> 00:00:48.491 align:center
हाँ, लेकिन मान-सम्मान भी
कोई चीज़ होता है, माधव।

00:00:48.571 --> 00:00:49.411 align:center
[छुट्टन] ए!

00:00:49.891 --> 00:00:52.251 align:center
चलो, फटाफट चलो। विधायक जी
को ज्वालापुर भी निकलना है। आओ।

00:00:52.371 --> 00:00:54.931 align:center
विधायक जी आजकल बहुत
ज़्यादा बिज़ी रहते हैं, नहीं?

00:00:55.011 --> 00:00:56.531 align:center
मिल रहे हैं, वही बहुत है।

00:00:56.891 --> 00:00:57.771 align:center
आइए, चलिए।

00:01:03.571 --> 00:01:05.171 align:center
-[पीटने की आवाज़]
-[दर्द से चिल्लाने की आवाज़]

00:01:05.531 --> 00:01:07.891 align:center
-[एक आदमी] नहीं, विधायक जी, नहीं!
-क्या हुआ, चलिए?

00:01:08.731 --> 00:01:10.051 align:center
लेकिन अंदर क्या है?

00:01:10.731 --> 00:01:12.011 align:center
अरे, अंदर ही जाना है, आइए, आइए।

00:01:12.211 --> 00:01:15.531 align:center
ए, भाई, इतना ठंडा में किसको पीट रहे हैं?

00:01:15.611 --> 00:01:16.491 align:center
चलिए, चलिए।

00:01:17.051 --> 00:01:19.571 align:center
-अरे, सुनिए, छोटन भाई--
-चलिए, विधायक जी से मिलना है ना?

00:01:19.691 --> 00:01:21.291 align:center
आओ। चलो।

00:01:21.571 --> 00:01:23.211 align:center
ए, भाई। ए, छोटन भाई।

00:01:24.171 --> 00:01:26.091 align:center
-तू ही मारा!
-भैया! भैया!

00:01:27.931 --> 00:01:29.531 align:center
मर गया!

00:01:31.051 --> 00:01:33.531 align:center
रो क्यों रहा है रे? अरे, देखो आ गए।

00:01:34.011 --> 00:01:35.251 align:center
फुलेरा के फूल गोभी!

00:01:35.851 --> 00:01:37.211 align:center
आओ, आओ, आओ।

00:01:41.771 --> 00:01:42.651 align:center
ये लो…

00:01:43.571 --> 00:01:44.531 align:center
और इसको पीटो।

00:01:45.051 --> 00:01:47.971 align:center
और इससे पूछो प्रधान पर गोली कौन चलाया है।

00:01:48.051 --> 00:01:48.891 align:center
पकड़।

00:01:49.651 --> 00:01:52.211 align:center
लेकिन ये बड़े भाई हैं कौन?

00:01:52.411 --> 00:01:54.451 align:center
-ये बड़ा भाई है?
-छोटा भाई।

00:01:56.051 --> 00:01:57.051 align:center
शूटर है।

00:01:58.651 --> 00:02:00.171 align:center
प्रधान पर ये गोली चलाया?

00:02:00.251 --> 00:02:01.811 align:center
यही तो बोल रहे हैं तुमको!

00:02:02.310 --> 00:02:05.990 align:center
कि ये लो, इसको पकड़ो, इसको
पीटो और इससे पूछो। पकड़!

00:02:06.211 --> 00:02:08.771 align:center
लेकिन, विधायक जी, गुस्ताखी माफ़,

00:02:09.051 --> 00:02:10.931 align:center
ये काम तो पुलिस का है ना?

00:02:11.251 --> 00:02:12.531 align:center
पुलिस कभी कुछ की है?

00:02:13.531 --> 00:02:15.011 align:center
अपना काम खुद करना पड़ेगा ना?

00:02:15.651 --> 00:02:20.331 align:center
हमारे ऊपर कोई इल्ज़ाम लगाएगा,
हमको बदनाम करेगा, हमको नीचा दिखाएगा…

00:02:20.971 --> 00:02:24.131 align:center
और हम जो है हाथ पर
हाथ रखे बैठे रहेंगे? बैठे रहेंगे!

00:02:24.291 --> 00:02:25.171 align:center
ना, ना।

00:02:26.291 --> 00:02:27.651 align:center
तो पकड़ो, इसको पीटो।

00:02:28.451 --> 00:02:30.011 align:center
सारा पाप हम ही लेंगे अपने ऊपर?

00:02:30.171 --> 00:02:31.851 align:center
पकड़ ना, पकड़!

00:02:32.571 --> 00:02:34.851 align:center
अरे, भैया, आँख बंद कर
के दो बेल्ट खींच दीजिए।

00:02:38.051 --> 00:02:40.931 align:center
ओहो, इसमें इतना सोचना क्या है?

00:02:42.171 --> 00:02:43.411 align:center
लाइए, विधायक जी, दीजिए।

00:02:43.484 --> 00:02:44.324 align:center
-ले पकड़।
-[शूटर] नहीं, नहीं!

00:02:44.411 --> 00:02:46.571 align:center
-लाइए, हम ही आरंभ करते हैं।
-आओ, यहाँ आओ मैदान में।

00:02:46.731 --> 00:02:49.331 align:center
[शूटर] नहीं, भैया!, नहीं, नहीं!

00:02:49.411 --> 00:02:51.411 align:center
-आप थोड़ा हट जाइए।
-ले, शाबाश, ठीक है।

00:02:53.451 --> 00:02:55.851 align:center
-शाबाश!
-अरे, मैं मर गया!

00:02:55.971 --> 00:02:57.051 align:center
नहीं, मर गया!

00:03:00.531 --> 00:03:01.691 align:center
अरे, बोल ना रे!

00:03:01.931 --> 00:03:03.491 align:center
प्रधान पर गोली कौन चलाया?

00:03:04.051 --> 00:03:05.611 align:center
हम गोली नहीं चलवाए।

00:03:07.771 --> 00:03:09.531 align:center
[लगातार पीटने की आवाज़]

00:03:12.251 --> 00:03:13.251 align:center
ना, विधायक जी।

00:03:13.651 --> 00:03:16.131 align:center
ये गोली नहीं चलाया है। नहीं
तो अब तक कुछ बोल देता।

00:03:16.331 --> 00:03:17.211 align:center
अरे!

00:03:17.651 --> 00:03:20.051 align:center
कितना ठंडा पानी है रे। थोड़ा गरम कर लेते।

00:03:20.278 --> 00:03:21.278 align:center
सर, करवा रहे हैं।

00:03:21.359 --> 00:03:22.839 align:center
और तू अमरूद क्यों ले गया कल सारा?

00:03:22.971 --> 00:03:24.691 align:center
-घर के लिए ले गए।
-[तुतलाते हुए] घर के लिए ले लिए।

00:03:25.331 --> 00:03:26.971 align:center
तेरे घर के लिए पेड़ लगा है क्या इधर?

00:03:27.051 --> 00:03:28.051 align:center
हाँ, क्या बोल रहे थे?

00:03:28.457 --> 00:03:30.857 align:center
-ये कह रहे थे कि खोज जारी रखिए।
-हाँ।

00:03:30.931 --> 00:03:33.731 align:center
वन का गीदड़ जाएगा किधर।
पकड़ा ही जाएगा। है कि नहीं?

00:03:34.811 --> 00:03:36.171 align:center
अरे, भूषण बाबू…

00:03:37.091 --> 00:03:38.371 align:center
जब आप इलेक्शन जीतिएगा…

00:03:39.931 --> 00:03:43.571 align:center
तो इस टंकी को जो है, उप
प्रधान बना दीजिएगा। ठीक है?

00:03:44.331 --> 00:03:45.251 align:center
ठीक है?

00:03:45.531 --> 00:03:47.251 align:center
आइए। अरे!

00:03:48.611 --> 00:03:50.011 align:center
क्या करते हो जी?

00:03:52.491 --> 00:03:56.011 align:center
वो सब तो ठीक है बस आपका आशीर्वाद बना रहे।

00:03:57.331 --> 00:03:59.891 align:center
हमारा आशीर्वाद हमारे काम आ जाए वही बहुत
है।

00:04:01.171 --> 00:04:02.051 align:center
बताइए…

00:04:03.091 --> 00:04:04.771 align:center
मुद्दा क्या है? क्या काम है?

00:04:05.091 --> 00:04:06.051 align:center
एक खबर है।

00:04:06.251 --> 00:04:08.491 align:center
-हम्म…
-लेकिन हम लोगों को समझ में नहीं आ रहा है

00:04:08.593 --> 00:04:10.242 align:center
कि उस खबर का करें तो क्या करें।

00:04:11.891 --> 00:04:12.731 align:center
क्या खबर है?

00:04:12.811 --> 00:04:16.531 align:center
वो फुलेरा पंचायत का
सहायक सचीव है ना… विकास।

00:04:16.771 --> 00:04:18.651 align:center
अरे, वही जो महकौवा सेंट लगाता है?

00:04:19.491 --> 00:04:20.971 align:center
जानते हैं बोलिए। हाँ।

00:04:21.291 --> 00:04:23.171 align:center
विधायक जी, पता नहीं कैसे,

00:04:23.331 --> 00:04:26.171 align:center
मेन रोड के किनारे ज़मीन खरीद लिया है।

00:04:26.411 --> 00:04:27.651 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:04:27.891 --> 00:04:29.811 align:center
-अच्छा?
-सालाना…

00:04:30.691 --> 00:04:32.971 align:center
लाख रुपया कमाने वाला आदमी…

00:04:33.651 --> 00:04:36.531 align:center
तीस-पैतीस लाख का जमीन खरीद लिया।

00:04:38.411 --> 00:04:40.011 align:center
कुछ तो गड़बड़ है।

00:04:40.211 --> 00:04:42.611 align:center
[माधव] हो ना हो ये प्रधान
जी का ही कोई खेल है।

00:04:42.691 --> 00:04:43.731 align:center
हाँ।

00:04:49.251 --> 00:04:50.171 align:center
ठीक है।

00:04:51.171 --> 00:04:52.691 align:center
हम देखते हैं हम क्या कर सकते हैं।

00:04:52.803 --> 00:04:56.849 align:center
विधायक जी, जो भी कीजिएगा,
नॉमिनेशन से पहले कीजिएगा।

00:04:56.971 --> 00:04:58.411 align:center
आनंद आ जाएगा।

00:05:00.651 --> 00:05:02.171 align:center
बहुत ही शातिर है ये!

00:05:03.011 --> 00:05:04.851 align:center
यहाँ आओ, बीच खोपड़ा, इधर आओ। खड़ा हो इधर।

00:05:08.171 --> 00:05:09.451 align:center
क्या भाई, नॉमिनेशन कब है रे!

00:05:09.771 --> 00:05:11.131 align:center
वो… परसों के अगले दिन।

00:05:12.011 --> 00:05:13.171 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:05:13.651 --> 00:05:14.651 align:center
परसों के…

00:05:16.131 --> 00:05:17.051 align:center
अगले दिन।

00:05:25.691 --> 00:05:28.051 align:center
[थीम संगीत]

00:06:31.426 --> 00:06:32.473 align:center
हम्म…

00:06:33.571 --> 00:06:36.211 align:center
अरे, नॉमिनेशन है, भाई। और क्या!

00:06:37.411 --> 00:06:39.211 align:center
कम से कम 10 से 12 गाड़ी चाहिए।

00:06:39.651 --> 00:06:40.571 align:center
बड़ा वाला।

00:06:41.371 --> 00:06:42.771 align:center
और क्या छोटा थोड़ी ना। बड़ा वाला जी!

00:06:44.171 --> 00:06:46.731 align:center
और रंग एक जैसा। या तो काला या सफ़ेद।

00:06:46.931 --> 00:06:47.851 align:center
[विकास] सब सफ़ेद!

00:06:48.171 --> 00:06:50.411 align:center
काला थोड़ा गुंडा जैसा लगता है।

00:06:51.251 --> 00:06:54.211 align:center
चलो ठीक है। सफ़ेद कर दो सफ़ेद। हाँ?

00:06:54.891 --> 00:06:56.091 align:center
परसों टाइम से एक दम।

00:06:58.171 --> 00:06:59.611 align:center
ठीक है।

00:07:04.131 --> 00:07:06.011 align:center
नॉमिनेशन में सितारा को भी ले चलें क्या?

00:07:07.439 --> 00:07:09.435 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:07:09.771 --> 00:07:11.131 align:center
सितारा…

00:07:11.731 --> 00:07:12.851 align:center
बढ़िया तो लगेगा।

00:07:14.291 --> 00:07:17.971 align:center
आगे-आगे सफ़ेद घोड़ा उसके
पीछे-पीछे दस सफेद गाड़ी।

00:07:19.131 --> 00:07:20.571 align:center
माहौल टाइट हो जाएगा एकदम।

00:07:21.131 --> 00:07:22.571 align:center
थोड़ा सिंबोलीक भी हो जाएगा।

00:07:22.931 --> 00:07:23.851 align:center
माने?

00:07:24.571 --> 00:07:26.811 align:center
अरे, भाई घोड़े के लिए
पूरा फुलेरा इकट्ठा हुआ था।

00:07:27.451 --> 00:07:29.131 align:center
एक तरह से यूनिटी का प्रतीक हुआ।

00:07:29.531 --> 00:07:30.571 align:center
-हाँ।
-मतलब एकता।

00:07:31.651 --> 00:07:34.651 align:center
पर घोड़ा ले जाएँगे कैसे?

00:07:36.211 --> 00:07:37.531 align:center
चलाना किसी को आता ही नहीं।

00:07:38.531 --> 00:07:41.211 align:center
पैदल जाने में फकौली
बाज़ार बहुत समय लग जाएगा।

00:07:41.571 --> 00:07:42.451 align:center
वो बात तो है।

00:07:42.531 --> 00:07:45.051 align:center
अरे, इतने बड़े गाँव में किसी
को तो घोड़ा चलाना आता होगा।

00:07:46.091 --> 00:07:47.691 align:center
किसको चलाना आता होगा?

00:07:49.691 --> 00:07:50.771 align:center
कौन है?

00:07:50.891 --> 00:07:51.731 align:center
क्या विकास?

00:07:52.531 --> 00:07:53.451 align:center
बमबहादुर!

00:07:55.411 --> 00:07:57.491 align:center
बमबहादुर के दादा जी थे रंग बहादुर।

00:07:58.011 --> 00:08:00.133 align:center
वो अपने टाइम में टमटम
चलाते थे, याद है आपको?

00:08:00.158 --> 00:08:00.958 align:center
हाँ, हाँ।

00:08:01.971 --> 00:08:04.611 align:center
तो हो ना हो बमबहादुर को
भी घोड़ा चलाने आता होगा।

00:08:05.331 --> 00:08:06.251 align:center
क्या?

00:08:07.811 --> 00:08:09.371 align:center
सचीव जी, पूछिए जरा।

00:08:11.291 --> 00:08:12.211 align:center
फ़ोन कर के देखिए।

00:08:12.411 --> 00:08:14.651 align:center
अरे, एक मिनट नंबर था उसका।

00:08:14.851 --> 00:08:15.811 align:center
हाँ, ये रहा।

00:08:20.251 --> 00:08:21.451 align:center
हाँ जी, बमबहादुर जी।

00:08:23.011 --> 00:08:24.091 align:center
कैसे हो? मैं ठीक हूँ।

00:08:24.891 --> 00:08:25.891 align:center
अच्छा एक बात बताओ…

00:08:27.771 --> 00:08:28.931 align:center
घोड़ा चला लेते हो क्या?

00:08:30.171 --> 00:08:31.691 align:center
अरे, घोड़ा मतलब, नॉर्मल घोड़ा!

00:08:33.971 --> 00:08:34.891 align:center
अरे, वाह!

00:08:36.171 --> 00:08:37.131 align:center
चलो!

00:08:39.771 --> 00:08:41.179 align:center
नहीं, इमरजेंसी कुछ नहीं है।

00:08:43.491 --> 00:08:45.291 align:center
-फ्री हो तो ऑफिस आ जाओ ना।
-[विकास] हाँ।

00:08:45.371 --> 00:08:46.611 align:center
एक बढ़िया चाय पीते हैं।

00:08:46.931 --> 00:08:47.851 align:center
अच्छा।

00:08:48.371 --> 00:08:49.491 align:center
चलो, ठीक है। आ जाओ।

00:08:50.698 --> 00:08:51.538 align:center
आ रहा है?

00:08:51.651 --> 00:08:54.731 align:center
हाँ, आ रहा है। कह रहा है कुछ तोते पाले
हैं, उनको मिर्ची खिलाकर ही आ रहा है।

00:08:54.811 --> 00:08:56.171 align:center
आ रहा है ना? ये!

00:08:56.491 --> 00:08:58.771 align:center
नॉमिनेशन में माहौल बन जाएगा इस बार।

00:08:58.971 --> 00:09:00.931 align:center
इसी बात पर, सर बढ़िया
सी चाय बनाकर लाते हैं।

00:09:01.011 --> 00:09:02.251 align:center
अरे, नहीं तू रुक मैं बनाता हूँ।

00:09:02.371 --> 00:09:04.611 align:center
-हाँ, तो ठीक है। हम पी लेंगे।
-सचीव जी…

00:09:04.811 --> 00:09:07.171 align:center
नॉमिनेशन में एकदम शक्ति
प्रदर्शन हो जाएगा, यार।

00:09:08.323 --> 00:09:10.803 align:center
अरे, ऐसा ही माहौल रहा तो
मैडम नॉमिनेशन से ही जीत जाएँगी।

00:09:10.931 --> 00:09:12.091 align:center
[प्रहलाद ज़ोर से हँसते हुए]

00:09:12.251 --> 00:09:13.731 align:center
सचीव जी ना आइडिया बहुत सही देते हैं।

00:09:13.811 --> 00:09:15.411 align:center
एमबीए वाला दिमाग लगाते हैं।

00:09:17.211 --> 00:09:18.811 align:center
[मंजु देवी] सब इंतज़ाम हो गया है ना?

00:09:19.131 --> 00:09:23.411 align:center
अरे, गाड़ी-वाड़ी छोड़िए। घोड़ा आ रहा है…

00:09:23.770 --> 00:09:27.410 align:center
बस घोड़े पर बैठकर, आँख
बंद करके मटकते हुए जाइए।

00:09:28.691 --> 00:09:30.531 align:center
-ठीक है।
-एक काम कीजिए।

00:09:30.971 --> 00:09:34.051 align:center
आप दोनों लोग घोड़ा पर ही
बैठकर जाइए नॉमिनेशन के लिए।

00:09:34.291 --> 00:09:35.531 align:center
ये भी ठीक है।

00:09:36.171 --> 00:09:39.811 align:center
लेकिन इस बार घोड़ा का
लगाम हमारे हाथ में रहेगा।

00:09:40.691 --> 00:09:44.691 align:center
अरे, हमारे रहते आपको
लगाम खींचने का क्या ज़रूरत है?

00:09:44.891 --> 00:09:47.971 align:center
आप तो चुपचाप हमको पकड़कर पीछे बैठ जाइए।

00:09:48.131 --> 00:09:49.371 align:center
-हाँ।
-[मंजु देवी] ना, ना।

00:09:49.571 --> 00:09:53.651 align:center
इस बार आप हमको पकड़कर पीछे बैठिएगा। हाँ।

00:09:54.171 --> 00:09:56.451 align:center
बहुत समय से आप ही लगाम खींच रहे हैं ना।

00:09:57.091 --> 00:09:59.371 align:center
अब हमारा समय है, रिंकी के पापा।

00:09:59.578 --> 00:10:00.778 align:center
ठीक है, भैया।

00:10:01.251 --> 00:10:03.571 align:center
आप अपने लिए अब दूसरा काम खोज लिए, पापा।

00:10:03.851 --> 00:10:05.211 align:center
-हाँ।
-बेटा…

00:10:05.371 --> 00:10:09.411 align:center
-हम सोच रहे हैं कि एक टमटम खरीद लें।
-[सब हँसते हैं]

00:10:11.571 --> 00:10:13.091 align:center
[कांव-कांव की आवाज़]

00:10:15.051 --> 00:10:16.331 align:center
[कांव-कांव की आवाज़]

00:10:17.411 --> 00:10:18.411 align:center
अरे, ससुर!

00:10:18.811 --> 00:10:20.611 align:center
पापा, आप ये घंटी क्यों नहीं बदलवा रहे हैं।

00:10:20.811 --> 00:10:22.491 align:center
कांव-कांव से दिमाग खराब हो गया है हमारा।

00:10:22.594 --> 00:10:25.474 align:center
अरे, बेटा वो मिस्त्री को बुलाए
हैं। वो ससुरा आया नहीं अभी तक।

00:10:25.531 --> 00:10:28.411 align:center
ये क्या सोचकर कौवा के
आवाज़ वाली घंटी लगवाई है?

00:10:28.538 --> 00:10:31.350 align:center
-अरे, कोयल के आवाज़ वाली घंटी लगवाइए ना।
-[रिंकी] हाँ।

00:10:31.579 --> 00:10:34.379 align:center
अरे, मंगाए कोयल ही थे, ससुरा
ये कौवा ना जाने कहाँ से आ गया।

00:10:34.491 --> 00:10:35.611 align:center
[कांव-कांव की आवाज़]

00:10:37.211 --> 00:10:38.131 align:center
अरे, आ रहे हैं!

00:10:38.851 --> 00:10:39.851 align:center
कौन है?

00:10:40.371 --> 00:10:42.171 align:center
अरे, क्या पता मिस्त्री आया हो।

00:10:42.611 --> 00:10:43.891 align:center
अरे, आ रहे हैं, यार।

00:10:47.091 --> 00:10:48.611 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:10:52.491 --> 00:10:53.371 align:center
जी?

00:10:56.291 --> 00:10:57.451 align:center
[अस्पष्ट उच्चारण]

00:10:57.891 --> 00:10:58.851 align:center
जी?

00:11:02.051 --> 00:11:03.171 align:center
रेड है।

00:11:08.851 --> 00:11:10.371 align:center
-रेड?
-[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:11:17.971 --> 00:11:18.851 align:center
जी?

00:11:19.211 --> 00:11:20.291 align:center
रेड मारने आए हैं।

00:11:22.209 --> 00:11:23.365 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:11:23.451 --> 00:11:24.851 align:center
आपकी दोस्ती-यारी तो सही है।

00:11:24.971 --> 00:11:27.051 align:center
दीजिए, दीजिए! मोबाइल वगैरह सब दीजिए!

00:11:28.051 --> 00:11:29.531 align:center
-जी?
-लाइए, लाइए।

00:11:29.651 --> 00:11:32.451 align:center
अपना मोबाइल, लैपटाप जो भी है।
सब बाहर निकालकर टेबल पर रखिए।

00:11:33.059 --> 00:11:34.499 align:center
सर, ये किसलिए हो रहा है?

00:11:34.578 --> 00:11:36.418 align:center
अरे, दीजिए, ये एंटी-करप्शन रेड है!

00:11:37.331 --> 00:11:38.571 align:center
चलिए, चलिए, निकालिए!

00:11:38.909 --> 00:11:40.557 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:11:54.763 --> 00:11:55.723 align:center
रखो, शुक्ला इसको।

00:11:55.889 --> 00:11:57.124 align:center
इंटरव्यू तैयारी पुस्तक

00:12:08.143 --> 00:12:10.190 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:12:22.411 --> 00:12:26.251 align:center
[भूषण] ये प्रधान, पूरे
गाँव का नाम डूबा दिया है।

00:12:28.331 --> 00:12:31.891 align:center
हम से ये गाँव का हालत
देखा नहीं जा रहा है, विनोद।

00:12:32.611 --> 00:12:34.131 align:center
क्या कहा जाए, भैया?

00:12:35.051 --> 00:12:37.611 align:center
लोभ आदमी को जानवर बना देता है, भाई।

00:12:37.891 --> 00:12:39.131 align:center
और वो भी बिना खूँटा का।

00:12:39.251 --> 00:12:43.091 align:center
हम लोगों का अच्छा बात क्या है
कि हम लोग इतने लोभी नहीं हैं।

00:12:43.331 --> 00:12:46.451 align:center
हाँ, हाँ, मतलब लोभी हैं। लेकिन कम।

00:12:46.531 --> 00:12:47.451 align:center
-हाँ।
-क्यों?

00:12:47.571 --> 00:12:49.331 align:center
क्योंकि हम लोगों का खर्चा कम है भाई।

00:12:49.771 --> 00:12:53.731 align:center
हमारा तो कोशिश रहता है कि
घर का खर्चा कम से कम रहे।

00:12:56.571 --> 00:12:59.611 align:center
अब ये चाय पत्ती भी हम
अपने मायके से मँगवाए हैं।

00:12:59.931 --> 00:13:01.891 align:center
-अच्छा।
-[भूषण] वो लोग बीयर पीते हैं।

00:13:02.331 --> 00:13:03.651 align:center
हम लोग खैनी खाते हैं।

00:13:03.851 --> 00:13:05.051 align:center
कितना का आता है खैनी?

00:13:05.123 --> 00:13:06.243 align:center
-दस रुपया!
-दस रुपया!

00:13:06.346 --> 00:13:09.106 align:center
ना कमाने का लोभ, ना छुपाने का डर।

00:13:09.171 --> 00:13:10.251 align:center
ज़रूरत ही नहीं है।

00:13:10.571 --> 00:13:13.411 align:center
अब ज़रूरत नहीं है तो हम
क्यों करेंगे, करप्शन-फरप्शन?

00:13:13.491 --> 00:13:15.771 align:center
हमको नहीं चाहिए दो-दो आँगन वाला घर।

00:13:16.091 --> 00:13:17.051 align:center
सही बोले कि नहीं?

00:13:17.171 --> 00:13:18.531 align:center
-सही बोल रहे हैं।
-हाँ।

00:13:18.931 --> 00:13:20.331 align:center
हम प्रधान बनेंगे,

00:13:21.051 --> 00:13:22.211 align:center
तो ये सब नहीं होगा।

00:13:22.523 --> 00:13:26.323 align:center
फुलेरा का नेता आप ही के जैसा
होना चाहिए, भूषण भाई। क्या भाई लोग?

00:13:26.403 --> 00:13:27.603 align:center
सही बात है!

00:13:27.731 --> 00:13:30.771 align:center
ए भूटकू, एक-एक कप चाय पिलाओ सबको।

00:13:31.131 --> 00:13:33.131 align:center
एक-एक बिस्कुट भी बोल दीजिए, भैया।

00:13:33.211 --> 00:13:35.211 align:center
-एक-एक बिस्कुट भी खिलाओ!
-वाह!

00:13:39.211 --> 00:13:40.331 align:center
अब समझ आ रहा है…

00:13:41.531 --> 00:13:44.651 align:center
मंजु देवी के मेकअप
का खर्चा कहाँ से आता है।

00:13:45.091 --> 00:13:46.851 align:center
धत्त!

00:13:51.291 --> 00:13:52.291 align:center
तौलिया दे!

00:13:52.731 --> 00:13:54.251 align:center
-ये लो।
-[गहरी साँस लेते हुए]

00:13:58.011 --> 00:13:59.171 align:center
चुन्नु लाल जी…

00:13:59.491 --> 00:14:02.371 align:center
कोई खजाना-वजाना मिल
जाए, तो हमें भी बता दीजिए।

00:14:03.011 --> 00:14:05.411 align:center
कोई कुछ बोल दिया, मुँह उठाए चले आए।

00:14:06.571 --> 00:14:07.611 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:14:08.131 --> 00:14:09.011 align:center
[मंजु देवी] क्या कहते हैं?

00:14:09.851 --> 00:14:12.611 align:center
-गुप्त--
-पहले ये गुटखा आप बाहर थूक कर आइए।

00:14:13.731 --> 00:14:16.011 align:center
रेड मारने का कोई तौर-तरीका
ही नहीं सिखाया जाता।

00:14:16.411 --> 00:14:20.211 align:center
हाँ… कहिए तो नहा-धोकर,
पूजा पाठ कर के आ जाते हैं रेड मारने।

00:14:20.291 --> 00:14:22.891 align:center
अच्छा? यहाँ आप बगैर
नहाये-धोये आ गए हैं क्या?

00:14:39.691 --> 00:14:40.531 align:center
[एक पुलिसवाला] ए!

00:14:42.331 --> 00:14:43.171 align:center
जी?

00:14:43.331 --> 00:14:44.251 align:center
कहाँ?

00:14:46.851 --> 00:14:48.091 align:center
पानी तो पी सकते हैं ना, सर?

00:14:49.211 --> 00:14:50.051 align:center
अच्छा।

00:15:23.371 --> 00:15:24.291 align:center
क्या कहते हो?

00:15:24.731 --> 00:15:25.731 align:center
विधायक करवाया है?

00:15:26.451 --> 00:15:27.491 align:center
और नहीं तो कौन?

00:15:28.891 --> 00:15:31.331 align:center
नॉमिनेशन के पहले एंटी
करप्शन की रेड पड़ी है।

00:15:32.051 --> 00:15:33.891 align:center
ज़ाहिर है प्रधान जी की इमेज को झटका लगेगा।

00:15:34.531 --> 00:15:35.411 align:center
उसी के काम हैं।

00:15:37.851 --> 00:15:39.611 align:center
छापा में कुछ मिलेगा तब ना?

00:15:46.051 --> 00:15:48.931 align:center
[सहमी आवाज़ में] प्रधान जी के बाद
हमारे घर पर भी छापा पड़ेगा क्या?

00:15:49.051 --> 00:15:50.771 align:center
अरे, तो क्या हुआ पड़ गया तो?

00:15:51.251 --> 00:15:52.211 align:center
डरो नहीं।

00:15:55.491 --> 00:15:56.811 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:16:06.738 --> 00:16:07.618 align:center
क्या हुआ?

00:16:08.371 --> 00:16:09.891 align:center
-क्या है घर में?
-नहीं…

00:16:12.291 --> 00:16:13.411 align:center
क्या है घर में?

00:16:17.091 --> 00:16:18.411 align:center
क्या हुआ कुछ बोलोगे?

00:16:26.851 --> 00:16:29.051 align:center
कुछ गलत-सलत नहीं है, बस…

00:16:30.531 --> 00:16:31.891 align:center
कुछ कैश रखा हुआ था।

00:16:33.491 --> 00:16:35.211 align:center
कैश? कैसा कैश?

00:16:36.291 --> 00:16:38.531 align:center
प्रहलाद चा, जो ज़मीन
खरीदने के लिए दिए थे ना?

00:16:39.051 --> 00:16:42.011 align:center
-हाँ?
-यही कोई छह लाख बचा है।

00:16:42.091 --> 00:16:45.811 align:center
छह लाख! दिमाग खराब हो गया तेरा।
इतना कैश कौन रखता है घर में?

00:16:47.002 --> 00:16:48.482 align:center
छह लाख रुपए ज़्यादा कैश नहीं है।

00:16:48.571 --> 00:16:51.691 align:center
प्रहलाद जी, छह हज़ार की नौकरी वाले
घर में छह लाख कैश ज़्यादा ही होता है।

00:16:51.891 --> 00:16:54.771 align:center
अरे, भैया, पर वो हमारा दिया
हुआ था ना। काला धन नहीं है।

00:16:55.251 --> 00:16:57.411 align:center
प्रहलाद जी, अभी के लिए
तो इनको बहाना चाहिए ना।

00:16:57.691 --> 00:17:00.371 align:center
जिस मूड से आए हैं, आपको लगता है
ये लोग सही-गलत का खयाल करेंगे।

00:17:10.091 --> 00:17:11.611 align:center
रेड से पहले कैश हटाना पड़ेगा।

00:17:11.771 --> 00:17:12.651 align:center
हम्म।

00:17:13.891 --> 00:17:15.451 align:center
ये लोग यहाँ से हिलें तब तो।

00:17:16.051 --> 00:17:18.611 align:center
मतलब फ़ोन भी जमा करा लिए हैं साले ये।

00:17:19.302 --> 00:17:20.130 align:center
[अजीब सी आवाज़]

00:17:20.691 --> 00:17:21.651 align:center
[एक आदमी फुसफुसाते हुए] सचीव जी!

00:17:22.604 --> 00:17:23.604 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:17:23.771 --> 00:17:25.291 align:center
आप लोग जेल जा रहे हैं?

00:17:27.731 --> 00:17:28.731 align:center
कोई मदद चाहिए?

00:17:40.371 --> 00:17:42.131 align:center
चलिए भैया, सोचिए मत चाल चलिए।

00:17:42.291 --> 00:17:45.371 align:center
-पाँच से काटेंगे, बाबू तुम को हम।
-देखते हैं।

00:17:45.451 --> 00:17:47.531 align:center
-अरे…
-अरे, चलो ठीक है।

00:17:47.651 --> 00:17:49.131 align:center
अब इंतज़ार किस बात का कर रहे हैं?

00:17:49.891 --> 00:17:51.291 align:center
छापा मारने आए हैं ना आप लोग?

00:17:51.371 --> 00:17:52.571 align:center
-मारिए छापा!
-चलो, यार।

00:17:53.051 --> 00:17:54.851 align:center
घर में एक भी गलत रुपया नहीं है हमारे।

00:17:55.371 --> 00:17:56.291 align:center
कुछ नहीं निकलेगा।

00:17:57.171 --> 00:17:58.611 align:center
वो अभी ही मालूम चल जाएगा आपको।

00:17:59.171 --> 00:18:00.931 align:center
अरे एक बार सर को आ जाने दीजिए।

00:18:01.251 --> 00:18:04.531 align:center
वो क्या है ना, अभी प्रधान जी
के घर पर छापा चल रहा है।

00:18:04.931 --> 00:18:06.051 align:center
अरे, आप जाइए ना, बैठिए ना।

00:18:06.411 --> 00:18:08.331 align:center
-अरे, बैठिए ना।
-भैया, आप चाल चलिए।

00:18:11.771 --> 00:18:12.931 align:center
बड़ा गुस्सा दिखाती हैं।

00:18:13.051 --> 00:18:15.051 align:center
-चार।
-चलो, कितना? चार लाना है।

00:18:18.731 --> 00:18:20.891 align:center
[पार्श्व में मनोरंजक संगीत]

00:18:47.531 --> 00:18:49.691 align:center
[एक पुलिसवाला] अरे, चलो
यार इतना सोच क्यों रहे हो तुम?

00:18:52.811 --> 00:18:53.691 align:center
[दूसरा पुलिसवाला] ये…

00:18:59.091 --> 00:18:59.931 align:center
[बिल्ली की आवाज़]

00:19:01.811 --> 00:19:02.971 align:center
-[एक पुलिसवाला] और छह…
-[बिल्ली की आवाज़]

00:19:06.011 --> 00:19:06.931 align:center
बिल्ली?

00:19:08.531 --> 00:19:09.451 align:center
अरे, पाँच!

00:19:18.491 --> 00:19:20.011 align:center
[बड़बड़ाते हुए]

00:19:24.371 --> 00:19:25.651 align:center
अरे, यार!

00:19:34.571 --> 00:19:37.034 align:center
[फुसफुसाते हुए] तुम क्या कर रहे हो…

00:19:38.851 --> 00:19:40.211 align:center
पाँच में कट जाएगा ना, तो रुको।

00:19:41.411 --> 00:19:42.331 align:center
[फुसफुसाते हुए] ऊपर।

00:19:43.171 --> 00:19:44.011 align:center
पुलिस।

00:19:48.251 --> 00:19:49.091 align:center
अच्छा!

00:19:49.691 --> 00:19:50.531 align:center
चलो गोटी।

00:19:53.011 --> 00:19:54.891 align:center
[बातचीत की आवाज़ नहीं आ रही]

00:19:55.171 --> 00:19:56.491 align:center
-चलो।
-चलो, ठीक है।

00:19:58.059 --> 00:19:59.219 align:center
[एक पुलिसवाला] देखो अभी मज़ा आएगा ना।

00:19:59.331 --> 00:20:02.211 align:center
अभी तुमको हम अरे, पाँच से काटेंगे इतना ना।

00:20:02.291 --> 00:20:04.291 align:center
एकदम दर्द होगा तुम्हें।

00:20:08.291 --> 00:20:10.251 align:center
[फुसफुसाते हुए] आराम से आराम से।

00:20:10.491 --> 00:20:13.011 align:center
बमबहादुर जी, आप यहाँ क्या कर रहे हैं?

00:20:13.171 --> 00:20:14.571 align:center
विकास भाई हमको भेजे हैं।

00:20:15.091 --> 00:20:18.211 align:center
बोले हैं घर में जो पैसा
रखा है फटाफट दे दीजिए।

00:20:18.731 --> 00:20:21.411 align:center
-पर वो पैसा गलत थोड़ी है।
-अरे, जो भी है।

00:20:21.491 --> 00:20:23.051 align:center
पकड़ा गया ना, तो फिर दिक्कत हो जाएगी।

00:20:23.371 --> 00:20:24.611 align:center
जाइए, लाइए फटाफट, जाइए।

00:20:24.971 --> 00:20:25.811 align:center
जाइए!

00:20:26.811 --> 00:20:27.771 align:center
-जा रहे हैं।
-जाइए।

00:20:31.891 --> 00:20:32.971 align:center
अब क्या हुआ?

00:20:34.411 --> 00:20:36.931 align:center
हम कैसे मान लें कि वही आपको भेजे हैं?

00:20:37.571 --> 00:20:38.691 align:center
अरे, भगवान जी!

00:20:39.091 --> 00:20:41.531 align:center
विकास भैया बोले थे, बोले थे आप शक करेंगी।

00:20:41.771 --> 00:20:44.211 align:center
इसलिए वो अपना रुमाल भेजे हैं, लीजिए।

00:20:47.531 --> 00:20:48.851 align:center
रुमाल तो उन्हीं का है।

00:20:49.211 --> 00:20:51.131 align:center
हाँ, तो जाकर पैसा लेकर आइए, जाइए।

00:20:51.531 --> 00:20:52.891 align:center
आते हैं, रुको। ये भी ना।

00:20:53.571 --> 00:20:55.731 align:center
जाओ। आराम से, आराम से।

00:20:58.731 --> 00:21:00.771 align:center
वो क्या है ना, बाबू, हमको
हराना बड़ा मुश्किल काम है।

00:21:02.131 --> 00:21:03.171 align:center
[एक पुलिसवाला] मैडम, पानी…

00:21:04.522 --> 00:21:06.022 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:21:07.051 --> 00:21:08.011 align:center
आपको मना किया था ना।

00:21:08.891 --> 00:21:09.731 align:center
हाँ?

00:21:10.011 --> 00:21:11.331 align:center
बिना पूछे आप क्यों गई थीं ऊपर?

00:21:11.651 --> 00:21:14.451 align:center
-हम… बस ऐसे ही।
-ऐसे ही?

00:21:14.851 --> 00:21:16.371 align:center
वो हमको ना बहुत…

00:21:19.051 --> 00:21:21.971 align:center
बहुत घबराहट हो रहा
था। तो बस हवा खाने गए थे।

00:21:23.051 --> 00:21:24.211 align:center
-घबराहट?
-हाँ।

00:21:24.571 --> 00:21:25.611 align:center
छापा की वजह से?

00:21:26.091 --> 00:21:27.012 align:center
-बताइए?
-हाँ?

00:21:27.131 --> 00:21:28.611 align:center
छापा की वजह से हो रहा है घबराहट?

00:21:29.491 --> 00:21:30.731 align:center
-नहीं, नहीं।
-तो?

00:21:31.771 --> 00:21:33.531 align:center
वो बच्चा होने वाला है ना हमको।

00:21:34.171 --> 00:21:35.091 align:center
अच्छा।

00:21:35.491 --> 00:21:38.091 align:center
-मतलब आप गर्भवती हैं?
-हाँ।

00:21:39.411 --> 00:21:41.251 align:center
-[कुछ गिरने की आवाज़]
-अरे, दादा रे दादा!

00:21:41.731 --> 00:21:42.571 align:center
-अरे!
-[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:21:44.051 --> 00:21:45.251 align:center
[कुत्ते के भौंकने की आवाज़]

00:21:47.971 --> 00:21:49.771 align:center
[दर्द से कराहते हुए]

00:21:53.531 --> 00:21:54.931 align:center
इधर देख।

00:21:55.636 --> 00:21:57.519 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:22:24.811 --> 00:22:26.051 align:center
कुछ तो आवाज़ आया था ना?

00:22:27.531 --> 00:22:28.611 align:center
आया तो था।

00:22:29.411 --> 00:22:30.611 align:center
अरे, होगा कोई गली में।

00:22:32.251 --> 00:22:33.171 align:center
चलिए।

00:22:33.971 --> 00:22:34.891 align:center
चलो।

00:22:43.211 --> 00:22:44.451 align:center
अभी भी घबराहट हो रहा है?

00:22:44.931 --> 00:22:46.171 align:center
[हाँफते हुए] हाँ, थोड़ा-थोड़ा।

00:22:46.971 --> 00:22:48.011 align:center
पानी लाएँ?

00:22:48.522 --> 00:22:50.051 align:center
नहीं, नहीं, पानी नहीं।

00:22:50.371 --> 00:22:51.771 align:center
डॉक्टर को बुला दें, डॉक्टर को?

00:22:52.371 --> 00:22:53.211 align:center
नहीं, नहीं।

00:22:55.131 --> 00:22:56.531 align:center
अच्छा सुनिए ना।

00:22:56.971 --> 00:22:59.211 align:center
वो जो प्रधान जी की बिटिया है ना?

00:23:00.011 --> 00:23:00.851 align:center
रिंकी?

00:23:01.771 --> 00:23:02.771 align:center
उसको बुला दीजिए।

00:23:06.611 --> 00:23:08.491 align:center
वो हमारी सखी-सहेली है।

00:23:08.971 --> 00:23:10.771 align:center
तो थोड़ा बोलेगी-बतियाएगी,

00:23:11.131 --> 00:23:13.451 align:center
तो हमारा मन शांत हो जाएगा।

00:23:14.931 --> 00:23:15.811 align:center
बुला दीजिए।

00:23:19.011 --> 00:23:20.211 align:center
-[डाँटते हुए] सोच क्या रहे हैं?
-हाँ?

00:23:20.411 --> 00:23:22.171 align:center
एक तो महिला पुलिस को साथ नहीं लेकर आए हैं।

00:23:22.531 --> 00:23:23.531 align:center
और घर के अंदर क्या कर रहे हैं?

00:23:24.451 --> 00:23:25.411 align:center
हम…

00:23:25.651 --> 00:23:27.771 align:center
जाइए। गेट पर जाइए।

00:23:28.091 --> 00:23:28.971 align:center
जाइए, बाहर जाइए।

00:23:29.451 --> 00:23:31.091 align:center
गेट के पास जाकर खड़े होइए!

00:23:32.691 --> 00:23:33.931 align:center
-जाइए!
-हाँ।

00:23:35.171 --> 00:23:36.691 align:center
सर भी फ़ोन नहीं उठा रहे हैं अभी।

00:23:49.371 --> 00:23:50.811 align:center
बमबहादुर संभाल लेगा ना?

00:23:51.402 --> 00:23:52.882 align:center
टेंशन मत ले। हीरो है वो।

00:23:53.091 --> 00:23:53.931 align:center
[प्रहलाद] हम्म…

00:23:54.091 --> 00:23:56.051 align:center
एक बार पैसा हाथ लग गया ना उसके,

00:23:56.451 --> 00:23:59.771 align:center
बमबहादुर ऐसा भागेगा ना, सितारा फेल है।

00:24:00.731 --> 00:24:02.531 align:center
-हाँ, दौड़ता है।
-दौड़ता तो तेज़ है।

00:24:07.811 --> 00:24:09.251 align:center
सर, फ़ोन भी नहीं उठा रहे हैं, यार।

00:24:12.411 --> 00:24:14.011 align:center
ए! ए!

00:24:17.571 --> 00:24:18.411 align:center
जी?

00:24:18.771 --> 00:24:20.171 align:center
प्रधान जी का घर देखे हो?

00:24:23.771 --> 00:24:24.651 align:center
जी।

00:24:24.891 --> 00:24:28.091 align:center
उनकी बेटी को कहना कि सहायक
की पत्नी का तबीयत खराब है,

00:24:28.291 --> 00:24:29.211 align:center
बुलाई है।

00:24:32.451 --> 00:24:33.691 align:center
देख क्या रहा है? जाओ!

00:24:33.851 --> 00:24:34.691 align:center
हाँ।

00:24:51.371 --> 00:24:52.531 align:center
दो।

00:24:52.611 --> 00:24:55.371 align:center
पनीर का सब्जी बहुत बढ़िया बना है।

00:24:56.811 --> 00:24:59.491 align:center
गुटखा नहीं खा रहे होते,
तो खाने के लिए पूछ लेते।

00:25:02.171 --> 00:25:03.331 align:center
[रिंकी के हँसने की आवाज़]

00:25:06.411 --> 00:25:08.251 align:center
-[अस्पष्ट बातचीत]
-[कांव-कांव की आवाज़]

00:25:10.251 --> 00:25:11.451 align:center
[कांव-कांव की आवाज़]

00:25:14.251 --> 00:25:15.331 align:center
[कांव-कांव की आवाज़]

00:25:15.771 --> 00:25:16.971 align:center
[कांव-कांव की आवाज़]

00:25:18.691 --> 00:25:20.011 align:center
बदल जाएगा एक-दो दिन में।

00:25:21.291 --> 00:25:22.171 align:center
हम्म…

00:25:25.251 --> 00:25:26.131 align:center
प्रेगनेंट है?

00:25:28.051 --> 00:25:28.971 align:center
हम्म।

00:25:42.411 --> 00:25:43.371 align:center
-हम जाते हैं।
-जाओ, जाओ।

00:25:43.771 --> 00:25:45.291 align:center
-संभलकर जाना।
-देखकर आते हैं। हाँ।

00:25:50.971 --> 00:25:52.571 align:center
-ओ!
-[पार्श्व में संदेहजनक संगीत]

00:25:57.931 --> 00:25:58.811 align:center
हाँ।

00:26:03.331 --> 00:26:04.211 align:center
लंगड़ा क्यों रहे हो?

00:26:05.811 --> 00:26:06.771 align:center
वो… गिर गए थे।

00:26:07.451 --> 00:26:08.851 align:center
-कहाँ से?
-हाँ?

00:26:09.171 --> 00:26:10.091 align:center
कहाँ से?

00:26:10.771 --> 00:26:12.011 align:center
पेड़ से गिर गए थे।

00:26:12.371 --> 00:26:14.331 align:center
दातुन तोड़ रहे थे, तो गिर गए।

00:26:14.931 --> 00:26:16.371 align:center
दोपहर में दातुन तोड़ रहे थे?

00:26:18.171 --> 00:26:21.571 align:center
हाँ, वो थोड़ा हम लेट
से ही मुँह धोते हैं ना तो…

00:26:22.051 --> 00:26:23.051 align:center
इस वजह से।

00:26:35.331 --> 00:26:37.291 align:center
चलिए, दिखाइए कौन-कौन सा
जेवर हैं आपके पास, चलिए।

00:26:37.851 --> 00:26:40.171 align:center
खुद ही देख लीजिए। तब से देख ही तो रहे हैं।

00:26:46.731 --> 00:26:48.011 align:center
[गेम के संगीत की आवाज़]

00:26:49.691 --> 00:26:50.691 align:center
ये लो।

00:26:51.651 --> 00:26:52.891 align:center
-[फुसफुसाते हुए] रिंकी।
-हाँ।

00:26:53.371 --> 00:26:56.651 align:center
हम एक काम करते हैं,
अंदर से पैसा लेकर आते हैं।

00:26:57.171 --> 00:26:59.371 align:center
तुम अपनी ओढ़नी में छुपाना और निकल जाना।

00:26:59.851 --> 00:27:01.691 align:center
अरे, ऐसे कैसे निकल जाएँगे?

00:27:02.251 --> 00:27:03.531 align:center
दो-चार हज़ार थोड़ी ना है, भाभी।

00:27:04.971 --> 00:27:05.811 align:center
तो फिर क्या करें?

00:27:07.371 --> 00:27:08.331 align:center
सुनिए।

00:27:09.131 --> 00:27:10.331 align:center
बमबहादुर पीछे खड़ा है।

00:27:14.291 --> 00:27:16.851 align:center
-देखिए, आप जाकर पैसे लेकर आइए।
-हाँ।

00:27:17.451 --> 00:27:18.691 align:center
छत से जाकर फेंक देंगे।

00:27:18.811 --> 00:27:20.131 align:center
छत पर जाने से तो मना
किया है ना ये लोगों ने।

00:27:22.251 --> 00:27:23.771 align:center
तो फिर यहीं से फेंक देंगे।

00:27:24.266 --> 00:27:26.026 align:center
आप जाकर पैसे लेकर आइए जल्दी से।

00:27:26.211 --> 00:27:27.291 align:center
-पक्का?
-हाँ।

00:27:27.931 --> 00:27:28.851 align:center
-जाते हैं।
-जाइए।

00:27:32.571 --> 00:27:33.451 align:center
जाओ।

00:27:34.691 --> 00:27:35.571 align:center
[एक पुलिसवाला] किधर?

00:27:36.931 --> 00:27:39.011 align:center
वो दवाई लेने जा रही हैं।

00:27:39.651 --> 00:27:40.731 align:center
जी मचल रहा है थोड़ा।

00:27:42.771 --> 00:27:43.771 align:center
-अच्छा, ठीक है।
-हाँ।

00:27:55.811 --> 00:27:58.411 align:center
-[एक पुलिसवाला] सब ऐसा ही है।
-चलो, चलो। अरे, चलो ना।

00:27:58.531 --> 00:28:00.891 align:center
अभी ऐसे? अब कहाँ? चलो।

00:28:02.178 --> 00:28:03.146 align:center
[पुलिसवाला] चलो।

00:28:03.211 --> 00:28:05.211 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:28:13.451 --> 00:28:15.211 align:center
-अरे, भैया, चाल चलिए।
-हाँ, हाँ, ठीक है।

00:28:28.731 --> 00:28:30.411 align:center
-अभी एक काम करो। फेंक दो ऊपर।
-हाँ?

00:28:32.291 --> 00:28:33.251 align:center
आप फेंक दीजिए।

00:28:33.531 --> 00:28:34.851 align:center
-हम नहीं फेंक सकते हैं।
-क्यों?

00:28:34.931 --> 00:28:35.811 align:center
हम प्रेगनेंट हैं।

00:28:38.851 --> 00:28:40.131 align:center
[फुसफुसाते हुए] जल्दी करो।

00:28:42.331 --> 00:28:43.291 align:center
रुकिए तो।

00:28:45.691 --> 00:28:48.331 align:center
[आपस में फुसफुसाते हुए]

00:28:55.971 --> 00:28:58.211 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:29:11.491 --> 00:29:13.571 align:center
[गाय के रंभाने की आवाज़]

00:29:13.811 --> 00:29:15.571 align:center
यस!

00:29:17.011 --> 00:29:20.051 align:center
[पार्श्व में गंभीर संगीत]

00:29:21.931 --> 00:29:22.811 align:center
आउट!

00:29:25.891 --> 00:29:28.051 align:center
जो दातुन तोड़े थे, संभालकर रखना।

00:29:28.931 --> 00:29:30.171 align:center
जेल में काम आएगा।

00:29:31.329 --> 00:29:32.736 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:29:35.411 --> 00:29:37.251 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:29:37.371 --> 00:29:38.731 align:center
-अरे, छोड़िए!
-आराम से लेकर जाइए आप!

00:29:39.371 --> 00:29:41.931 align:center
-मेरे बेटी को छोड़ो!
-अरे, आराम से!

00:29:46.291 --> 00:29:47.251 align:center
-चलो।
-आराम से।

00:29:47.931 --> 00:29:49.731 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:29:54.691 --> 00:29:57.051 align:center
-बैठ!
-मम्मी, हमें बचा लीजिए!

00:29:57.971 --> 00:30:00.451 align:center
हाँ, ये गलत पैसा है इसका
क्या सबूत है आपके पास?

00:30:00.531 --> 00:30:02.651 align:center
-सही पैसे का क्या सबूत है?
-[प्रहलाद] अरे, हम हैं सबूत!

00:30:02.739 --> 00:30:04.699 align:center
हमने दिया है पैसा। हमारे आउंट से निकला है।

00:30:04.771 --> 00:30:06.091 align:center
ये देखो, ये देखो मैसेज।

00:30:07.763 --> 00:30:09.923 align:center
-इसमें कहाँ लिखा है कि यही पैसा है?
-दिमाग खराब है क्या इसका?

00:30:10.051 --> 00:30:11.731 align:center
तो आप प्रूफ करिए ना,
सर कि ये ब्लैक मनी है।

00:30:11.851 --> 00:30:13.452 align:center
-आप प्रूफ कर दीजिए!
-ए, ए! ज़्यादा पटर-पटर मत कर

00:30:13.567 --> 00:30:14.643 align:center
नहीं तो तेरे को भी निकाल लेंगे।

00:30:14.739 --> 00:30:16.659 align:center
अरे, इतनी देर से तो निकाल रहे हैं। निकला?

00:30:16.771 --> 00:30:18.371 align:center
निकला ना, निकला!

00:30:18.466 --> 00:30:20.826 align:center
अरे, तो ये कोई तरीका नहीं होता
प्रेगनेंट लेडी के साथ बर्ताव करने का।

00:30:20.891 --> 00:30:22.411 align:center
-हाँ!
-वो सब मुझे नहीं पता।

00:30:22.498 --> 00:30:24.818 align:center
ये चारों काला धन छुपा रहे थे।
रंगे हाथों पकड़ा है हमने इनको।

00:30:24.898 --> 00:30:25.978 align:center
अरे, काला धन कहाँ है, भाई ये?

00:30:26.226 --> 00:30:28.226 align:center
-अच्छा? तो छुपा क्यों रहे थे?
-अरे, क्या?

00:30:28.331 --> 00:30:31.691 align:center
पगलई कर रहे हो? हैं?
पगलई कर रहे हो हमारे साथ?

00:30:32.051 --> 00:30:33.531 align:center
ठीक है, हम भी करते हैं।

00:30:33.851 --> 00:30:35.171 align:center
गाड़ी निकाल के दिखाओ।

00:30:35.371 --> 00:30:37.131 align:center
देखते हैं, कैसे ले जाते हो इनको!

00:30:37.251 --> 00:30:38.291 align:center
दिखाओ! चलो!

00:30:38.651 --> 00:30:39.851 align:center
निकालो गाड़ी! आ जाओ!

00:30:40.050 --> 00:30:41.690 align:center
-आओ।
-अरे, चलाओ ना आगे!

00:30:41.731 --> 00:30:43.371 align:center
-अरे, हटिए। आप लोग हटिए!
-मैं देखती हूँ।

00:30:43.451 --> 00:30:45.731 align:center
अरे, चलिए, चलिए। हटिए।

00:30:50.131 --> 00:30:51.171 align:center
देखने दो…

00:30:51.469 --> 00:30:52.491 align:center
-हाँ, निकलो
-चलाओ गाड़ी।

00:30:52.691 --> 00:30:53.611 align:center
[एक पुलिसवाला] अरे, हटिए हटिए।

00:30:54.243 --> 00:30:55.923 align:center
-चलाओ।
-[प्रहलाद] हाँ, चढ़ाओ!

00:30:56.011 --> 00:30:57.451 align:center
-बिना चढ़ाए, यहाँ से गाड़ी नहीं बढ़ेगा!
-हाँ।

00:30:57.578 --> 00:30:59.658 align:center
-हाँ, चलाओ। चलाइए, सर। आप दूर से, मैम।
-चलाइए, चलाइए।

00:30:59.811 --> 00:31:02.051 align:center
जब तक चढ़ाओगे नहीं, यहाँ
से गाड़ी नहीं बढ़ेगी। चढ़ाओ।

00:31:02.171 --> 00:31:04.611 align:center
लेकिन इनका तो चाल ही बदल गया, भैया।

00:31:04.749 --> 00:31:05.608 align:center
[महिला] हाँ…

00:31:06.171 --> 00:31:08.011 align:center
-[अभिषेक] दूर से रहिए।
-[मंजु देवी] चढ़ाई, हाँ, हाँ।

00:31:08.146 --> 00:31:10.226 align:center
अब मुँह क्या देख रहे हैं।
कर दो मालिक को फ़ोन।

00:31:10.371 --> 00:31:12.811 align:center
-[प्रधान] ले लो, ऑर्डर!
-हाँ, पूछ लो। मर्डर करोगे?

00:31:13.371 --> 00:31:14.571 align:center
शायद ऑर्डर भी दे दे वो!

00:31:15.051 --> 00:31:16.091 align:center
मर्डर चलते हैं उसको।

00:31:17.900 --> 00:31:19.300 align:center
देख क्या रहे हो? हटाओ ना!

00:31:19.411 --> 00:31:21.411 align:center
-जी, सर। चलो हट जाओ!
-ए, ए!

00:31:22.251 --> 00:31:24.651 align:center
-आप मैडम, दूर रहिए!
-टच मत करो!

00:31:32.691 --> 00:31:33.811 align:center
[मंजु देवी] हम नहीं हटेंगे!

00:31:37.691 --> 00:31:38.811 align:center
ए, हटो…

00:31:41.651 --> 00:31:43.091 align:center
[एक पुलिसवाला] हट पीछे! हट!

00:31:46.771 --> 00:31:47.891 align:center
-चलो!
-हट!

00:31:51.891 --> 00:31:52.971 align:center
तुम पीछे रहो!

00:31:56.251 --> 00:31:57.611 align:center
आप अपना हाथ पीछे रखिए!

00:31:59.258 --> 00:32:00.378 align:center
ए! रुको!

00:32:00.689 --> 00:32:02.209 align:center
-रुक रे!
-रुको!

00:32:02.571 --> 00:32:03.731 align:center
रुको! रुको!

00:32:07.331 --> 00:32:08.531 align:center
-हटो!
-क्या हुआ?

00:32:08.771 --> 00:32:10.611 align:center
[नज़दीक गाड़ी रुकने की आवाज़]

00:32:14.578 --> 00:32:16.929 align:center
[सब शांत होते हैं]

00:32:26.531 --> 00:32:27.411 align:center
हम्म।

00:32:41.171 --> 00:32:43.251 align:center
विधायक अब विधायक नहीं रहा।

00:32:43.731 --> 00:32:45.131 align:center
तो उसका चाटना बंद करो।

00:32:46.028 --> 00:32:48.145 align:center
[पार्श्व में गहराता संगीत]

00:33:00.411 --> 00:33:01.731 align:center
[गाड़ी का इंजन स्टार्ट होने की आवाज़]

00:33:04.371 --> 00:33:06.251 align:center
[गाड़ी के धीरे-धीरे दूर जाने की आवाज़]

00:33:09.251 --> 00:33:13.251 align:center
वो गुप्त सूचना थोड़ा गलत निकला।

00:33:15.211 --> 00:33:16.571 align:center
छोड़ दीजिए इनको।

00:33:16.931 --> 00:33:18.411 align:center
चलिए, आप लोग अपना काम कीजिए, चलिए।

00:33:18.931 --> 00:33:19.891 align:center
चलिए, आप लोग भी चलिए।

00:33:20.531 --> 00:33:22.265 align:center
-अरे, मुँह क्या देख रहो हो चलो अंदर!
-चलिए, चलिए।

00:33:22.731 --> 00:33:23.611 align:center
चलो, तुम लोग।

00:33:28.762 --> 00:33:30.004 align:center
[पुलिसवाला] चलिए, चलिए आप लोग।

00:33:33.691 --> 00:33:35.851 align:center
पता नहीं था आपका पहुँच इतना ऊपर तक है।

00:33:36.691 --> 00:33:37.571 align:center
अच्छा…

00:33:44.131 --> 00:33:45.211 align:center
[प्रहलाद] आ जाओ।

00:33:45.971 --> 00:33:47.011 align:center
आ जाओ।

00:33:47.091 --> 00:33:48.571 align:center
हाँ, आ जाओ।

00:33:49.011 --> 00:33:50.731 align:center
अरे, तुम लोग क्या तमाशा
देख रहे हो? चलो अपने घर!

00:34:05.891 --> 00:34:06.771 align:center
ये क्या हुआ?

00:34:07.931 --> 00:34:09.051 align:center
समझ नहीं आया।

00:34:09.171 --> 00:34:11.091 align:center
[प्रधान] पता नहीं। पर बच तो गए।

00:34:12.211 --> 00:34:14.171 align:center
ये बार-बार कौन बचा लेता है इनको?

00:34:15.891 --> 00:34:18.331 align:center
भाग्य बड़ा तेज़ है, भैया इनका।

00:34:19.651 --> 00:34:20.891 align:center
-चलो।
-क्या…

00:34:21.651 --> 00:34:23.491 align:center
-[क्रान्ति देवी] कौन ही होगा…
-हट! मज़ा नहीं आया!
!

