WEBVTT

00:00:29.221 --> 00:00:33.453 align:center
[मोबाइल की घंटी बजती है]

00:00:37.960 --> 00:00:39.562 align:center
बमबहादुर

00:00:43.649 --> 00:00:44.489 align:center
हम्म।

00:00:45.369 --> 00:00:46.409 align:center
हट ससुर!

00:00:46.849 --> 00:00:48.569 align:center
क्या आसमान से टपका है पत्थर?

00:00:50.369 --> 00:00:52.289 align:center
अरे किसी ने तो देखा होगा।

00:00:54.089 --> 00:00:54.969 align:center
हैं?

00:00:55.969 --> 00:00:56.849 align:center
हाँ।

00:00:57.369 --> 00:01:00.169 align:center
अच्छा, ठीक है। जब पता
चल जाए तो बता देना हमको।

00:01:01.369 --> 00:01:02.609 align:center
अरे हाँ-हाँ, ठीक है।

00:01:12.089 --> 00:01:14.169 align:center
[मोटरसाइकल के इंजन की आवाज़]

00:01:23.209 --> 00:01:24.169 align:center
[प्रधान] आओ, आओ।

00:01:24.889 --> 00:01:26.649 align:center
हो गई ज़मीन का रजिस्ट्री?

00:01:27.409 --> 00:01:28.329 align:center
जीते रहो।

00:01:29.129 --> 00:01:30.329 align:center
लड्डू खिलाओ।

00:01:32.969 --> 00:01:33.969 align:center
आहा!

00:01:36.089 --> 00:01:36.969 align:center
और…

00:01:39.249 --> 00:01:41.849 align:center
पैसा खर्च करके माथे का बोझ हल्का हो गया?

00:01:43.769 --> 00:01:45.169 align:center
[विकास] माथे का बोझ क्या?

00:01:45.689 --> 00:01:48.769 align:center
प्रहलाद चा की ज़िद थी तो
हम बोले, चलो ठीक है अपना।

00:01:49.409 --> 00:01:50.769 align:center
अरे भाई थोड़ा खुश हो जा।

00:01:51.369 --> 00:01:52.889 align:center
बच्चे का फ्यूचर सिक्योर हो गया।

00:01:56.369 --> 00:01:57.369 align:center
खुश तो हैं ही।

00:01:57.569 --> 00:01:59.529 align:center
-मतलब सोच रहे हैं--
-अरे क्या "मतलब-मतलब?"

00:02:00.089 --> 00:02:01.369 align:center
खुल के बोल ना कि, "खुश हूँ!"

00:02:02.049 --> 00:02:02.929 align:center
खुश हूँ।

00:02:03.409 --> 00:02:05.169 align:center
अरे खुशी से बोल दो कि खुश हो।

00:02:06.209 --> 00:02:07.689 align:center
खुद से लड्डू खिलाओ हमको।

00:02:08.689 --> 00:02:09.969 align:center
-ये लीजिए।
-नहीं, भाई। मेरा हो गया।

00:02:09.994 --> 00:02:11.234 align:center
-एक लीजिए ना।
-अरे, दो खा लिए मैंने।

00:02:11.409 --> 00:02:12.489 align:center
ये लो। एक और ले लीजिए।

00:02:15.929 --> 00:02:16.809 align:center
अरे…

00:02:17.449 --> 00:02:18.769 align:center
ये पट्टा काहे निकाल दिए?

00:02:19.449 --> 00:02:22.169 align:center
अरे हाथ तंग आ गए थे, भाई।
कौन दिन भर लटकाए घूमे?

00:02:22.409 --> 00:02:23.889 align:center
[प्रहलाद] आप भी ना… सही में।

00:02:24.889 --> 00:02:27.329 align:center
और कुछ पता चला पत्थर किसने चलाए?

00:02:28.449 --> 00:02:29.289 align:center
नहीं।

00:02:29.409 --> 00:02:30.249 align:center
[प्रहलाद] नहीं?

00:02:32.769 --> 00:02:34.329 align:center
[बातचीत की आवाज़ नहीं आती]

00:02:35.449 --> 00:02:36.609 align:center
ये देखिए।

00:02:38.969 --> 00:02:40.289 align:center
आइए। देखिए, देखिए। देखिए।

00:02:40.369 --> 00:02:41.729 align:center
अरे देखिए।

00:02:49.409 --> 00:02:50.489 align:center
लड़ रहे हैं क्या?

00:02:51.889 --> 00:02:52.849 align:center
लग तो रहा है।

00:02:53.449 --> 00:02:57.049 align:center
हाँ। वाह, वाह, वाह। हम हम
घाल बजाते हैं और तुम ढोलक।

00:02:57.249 --> 00:02:58.209 align:center
यही करते हैं।

00:02:58.329 --> 00:02:59.969 align:center
ये किस बात पर लड़ रहे हैं?

00:03:00.169 --> 00:03:01.929 align:center
[असपष्ट बहस की आवाज़]

00:03:02.609 --> 00:03:04.064 align:center
उप-प्रधान तो हम ही बनेंगे।

00:03:04.089 --> 00:03:06.329 align:center
तुम्हारे कहने से तुम उप-प्रधान बनोगे जी?

00:03:06.769 --> 00:03:09.529 align:center
-हम काहे नहीं बन सकते उप-प्रधान?
-अरे किए क्या हो तुम?

00:03:09.609 --> 00:03:12.569 align:center
अरे तुमने कौन सा झंडा गाड़
दिया है जो आसमान में लहरा रहा है?

00:03:12.689 --> 00:03:15.409 align:center
हमने तो गाड़ा है और लहराया भी है।

00:03:15.489 --> 00:03:16.969 align:center
कहाँ? हमको तो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।

00:03:17.089 --> 00:03:21.409 align:center
अरे हमने प्रधान की छाती पे चढ़
के अपनी लैटरीन की सीट लगवाई है।

00:03:21.489 --> 00:03:24.249 align:center
-समझे, बाबू?
-बड़ा आया, लैटरीन की सीट लगवाई है!

00:03:24.329 --> 00:03:25.209 align:center
ए, हैलो!

00:03:25.809 --> 00:03:27.449 align:center
हमको हल्के में मत लेना।

00:03:28.049 --> 00:03:29.089 align:center
ए, विनोद!

00:03:29.449 --> 00:03:30.729 align:center
ए, माधव!
-हाँ?

00:03:30.929 --> 00:03:31.809 align:center
यहाँ आओ रे।

00:03:32.449 --> 00:03:33.729 align:center
ये लो प्रसाद।

00:03:34.449 --> 00:03:35.369 align:center
प्रसाद?

00:03:36.209 --> 00:03:37.729 align:center
ये क्या नई चाल है?

00:03:42.049 --> 00:03:44.569 align:center
अब हर चीज़ में चाल नहीं होती है, माधव।

00:03:44.769 --> 00:03:46.649 align:center
प्रसाद ही है। ले लिया जाए।

00:03:48.729 --> 00:03:50.009 align:center
यही दिक्कत है तुम्हारी।

00:03:50.289 --> 00:03:51.649 align:center
तुम पिघलते बड़ा जल्दी हो?

00:03:52.209 --> 00:03:54.729 align:center
अरे ज़हर नहीं मिलाया, भाई। आ जाओ। ले लो।

00:03:55.169 --> 00:03:57.329 align:center
नहीं। हमको शुगर है, हाँ, हम नहीं खाते।

00:03:57.809 --> 00:03:59.129 align:center
अरे प्रसाद है।

00:04:04.969 --> 00:04:05.889 align:center
क्या…

00:04:06.849 --> 00:04:07.809 align:center
आ जाओ तुम।

00:04:09.449 --> 00:04:11.129 align:center
किस चीज़ का प्रसाद है?

00:04:11.649 --> 00:04:13.914 align:center
विकास के यहाँ पूजा हुई
थी, उसी का है। ये लो।

00:04:13.939 --> 00:04:14.793 align:center
अच्छा। लाओ जी।

00:04:14.849 --> 00:04:16.289 align:center
अरे ले लो। हमारे हाथ में लगी है।

00:04:16.969 --> 00:04:17.849 align:center
अच्छा।

00:04:20.729 --> 00:04:22.849 align:center
अरे क्या मुँह देख रहा है? ले जा ना प्रसाद।

00:04:22.929 --> 00:04:24.449 align:center
नहीं, नहीं, नहीं। हम नहीं खाएँगे।

00:04:24.609 --> 00:04:26.609 align:center
-देखो।
-जाने दीजिए।

00:04:26.809 --> 00:04:28.649 align:center
हम अपने में से तोड़ के दे देंगे।

00:04:28.809 --> 00:04:30.249 align:center
-ठीक है।
-चलिए।

00:04:40.969 --> 00:04:41.969 align:center
हम्म!

00:04:42.849 --> 00:04:44.209 align:center
दरिद्र कहीं का!

00:04:46.369 --> 00:04:48.249 align:center
-देखो।
-[माधव] चलो। चलो, तुमको हम आज बताते हैं।

00:04:48.609 --> 00:04:49.489 align:center
चलो।

00:04:50.769 --> 00:04:53.009 align:center
बिनोद बहुत बढ़िया आदमी है।

00:04:54.689 --> 00:04:56.249 align:center
इसको तो हमारे साथ होना चाहिए।

00:04:56.489 --> 00:04:58.569 align:center
तुम लोग ख्याल रखो इसका। ठीक है?

00:05:06.769 --> 00:05:08.609 align:center
[थीम संगीत बजता है]

00:06:27.489 --> 00:06:28.849 align:center
मुँह फुला के काहे बैठा है?

00:06:29.569 --> 00:06:30.409 align:center
खाओ।

00:06:34.009 --> 00:06:34.889 align:center
क्या हुआ?

00:06:36.329 --> 00:06:37.889 align:center
पेट भरा होगा बऊआ का।

00:06:42.729 --> 00:06:43.649 align:center
क्या खा लिया?

00:06:45.569 --> 00:06:46.569 align:center
बताओ-बताओ।

00:06:47.529 --> 00:06:51.089 align:center
बताओ ना कि प्रधान जी का
दिया हुआ लड्डू चबाया है।

00:06:51.649 --> 00:06:52.569 align:center
क्या!

00:06:54.169 --> 00:06:56.649 align:center
भैया, प्रसाद ही था, ले लिया।

00:06:57.449 --> 00:06:59.889 align:center
और हैलो! तुम काम भर का मुँह फाड़ो।

00:07:00.089 --> 00:07:01.609 align:center
भौरे से माथा खराब किया हुआ है।

00:07:01.769 --> 00:07:04.409 align:center
क्या हो गया, जी, कि हमने
प्रधान से एक लड्डू ले लिया?

00:07:05.049 --> 00:07:06.089 align:center
साला!

00:07:06.569 --> 00:07:10.289 align:center
क्या खाना है, क्या नहीं खाना
है, तुमसे पूछ कर खाएँगे?

00:07:11.129 --> 00:07:12.929 align:center
"लड्डू खा लिया, लड्डू खा लिया।"

00:07:14.569 --> 00:07:17.209 align:center
लेकिन प्रधान का दिया हुआ काहे खाया?

00:07:24.449 --> 00:07:26.849 align:center
भैया, एक लड्डू लिया।

00:07:27.009 --> 00:07:29.329 align:center
-बस।
-"भैया, एक लड्डू लिया, बस।"

00:07:30.929 --> 00:07:34.649 align:center
भूषण भाई, तभी हम कहते हैं
कि चुनाव जीतेंगे तो उप-प्रधान

00:07:34.809 --> 00:07:35.729 align:center
हमको बनाइएगा।

00:07:35.809 --> 00:07:37.289 align:center
इसका कोई भरोसा नहीं है।

00:07:37.969 --> 00:07:39.489 align:center
आज एक लड्डू खाया है।

00:07:39.569 --> 00:07:41.569 align:center
कल साथ बैठ के पूरा भोज खाएगा।

00:07:42.329 --> 00:07:43.249 align:center
क्या पता?

00:07:48.649 --> 00:07:49.769 align:center
अब क्या बोलें?

00:07:51.569 --> 00:07:53.009 align:center
अपनी बुद्धि ही नहीं है।

00:07:55.809 --> 00:07:56.689 align:center
जाओ, भाई।

00:07:57.729 --> 00:07:58.849 align:center
जो करना है, करो।

00:07:58.929 --> 00:08:01.209 align:center
[गंभीर संगीत बजता है]

00:08:08.369 --> 00:08:10.409 align:center
हमारे लड्डू खाने से दिक्कत है ना?

00:08:14.049 --> 00:08:15.169 align:center
हम लड्डू लौटा आते हैं।

00:08:15.249 --> 00:08:17.009 align:center
अब क्या हग के लौटाओगे?

00:08:18.369 --> 00:08:20.489 align:center
दुकान से खरीद के लौटाएँगे,

00:08:21.169 --> 00:08:22.369 align:center
लेकिन लौटाएँगे।

00:08:31.409 --> 00:08:33.489 align:center
[माधव] गज़ब छनभंगुर आदमी है ये!

00:08:35.609 --> 00:08:37.449 align:center
अब पैसा तो है ही नहीं।

00:08:39.529 --> 00:08:40.609 align:center
[एक महिला] चलते हैं, चाची।

00:08:41.089 --> 00:08:42.049 align:center
नमस्ते।

00:08:48.489 --> 00:08:49.369 align:center
चाची!

00:08:49.929 --> 00:08:50.849 align:center
विकास की बहू!

00:08:58.169 --> 00:08:59.769 align:center
ये प्रसाद ही है ना?

00:09:00.809 --> 00:09:01.809 align:center
हम्म।

00:09:07.569 --> 00:09:08.689 align:center
बस एक ही चाहिए।

00:09:16.449 --> 00:09:17.649 align:center
जय हो, भगवान!

00:09:19.569 --> 00:09:21.449 align:center
किस पूजा का प्रसाद है?

00:09:22.489 --> 00:09:25.529 align:center
वो हमारी ज़मीन खरीदी है
ना फुलेरा मोड़ के किनारे।

00:09:25.649 --> 00:09:28.369 align:center
अच्छा, अच्छा! बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया।

00:09:31.249 --> 00:09:32.169 align:center
जाइए।

00:09:35.569 --> 00:09:36.449 align:center
चाची।

00:09:43.129 --> 00:09:46.689 align:center
साला! पैसा बच गया अपना।

00:09:54.609 --> 00:09:55.529 align:center
छोटा है।

00:09:57.769 --> 00:09:59.169 align:center
आपका फेवरेट क्रिकेटर कौन है?

00:09:59.729 --> 00:10:00.609 align:center
युवराज सिंह।

00:10:00.889 --> 00:10:02.289 align:center
हमारा महेला जयवर्धन।

00:10:02.929 --> 00:10:04.569 align:center
अरे कल तक तो सनत जयसूर्या था।

00:10:04.849 --> 00:10:06.489 align:center
मौसम के हिसाब से बदल जाता है।

00:10:10.249 --> 00:10:11.929 align:center
हट तेरी!

00:10:44.329 --> 00:10:45.889 align:center
[बिनोद] ए, सुनिए ना। ए।

00:10:46.409 --> 00:10:47.329 align:center
ए, विकास भाई।

00:10:48.129 --> 00:10:52.209 align:center
अरे बिनोद भाई, पूजा पाठ की चीज़ है। हम
वापस नहीं ले सकते। अच्छा नहीं ना लगता है।

00:10:53.449 --> 00:10:55.689 align:center
भाई… ए, सचिव जी।

00:10:55.769 --> 00:10:59.089 align:center
अरे बिनोद भाई आपने प्रसाद लिया है,
कर्ज नहीं। वापस थोड़ी होती हैं ऐसी चीजें।

00:10:59.169 --> 00:11:00.929 align:center
भाई, आप लोग समझ नहीं रहे हैं।

00:11:01.409 --> 00:11:04.129 align:center
कि ये लड्डू हमारे लिए कर्जे
से भी बहुत बड़ा हो गया है।

00:11:06.489 --> 00:11:07.329 align:center
मतलब?

00:11:09.209 --> 00:11:11.089 align:center
मतलब-वतलब छोड़िए ना।

00:11:11.369 --> 00:11:14.249 align:center
आप ले लीजिए। ए भाई, रखिए ना। ले लीजिए।

00:11:14.329 --> 00:11:16.529 align:center
अरे पाप चढ़ेगा। हम नहीं लेंगे, भाई।

00:11:31.409 --> 00:11:32.569 align:center
आप भी बोलिए कुछ।

00:11:34.729 --> 00:11:35.729 align:center
हे भगवान…

00:11:42.969 --> 00:11:43.929 align:center
भूषण कुछ बोला?

00:11:50.809 --> 00:11:53.769 align:center
बिनोद भाई, बच के रहिए उस
आदमी से, वरना पागल बना देगा।

00:11:54.569 --> 00:11:56.129 align:center
बहुत छोटी सोच उस इंसान की।

00:11:57.529 --> 00:12:01.449 align:center
बताइए भला। ये प्रसाद
जैसी चीज़ वापस करवा दी।

00:12:02.009 --> 00:12:03.889 align:center
ये कोई इंसानी हरकत थोड़ी है, सर।

00:12:03.969 --> 00:12:06.249 align:center
अरे तभी तो उसको बनराकस बुलाता है हर कोई।

00:12:09.729 --> 00:12:10.649 align:center
एक लड्डू।

00:12:10.849 --> 00:12:14.529 align:center
एक लड्डू क्या ले लिया, वो
हमारी वफादारी पर शक कर रहे हैं।

00:12:14.609 --> 00:12:15.489 align:center
अब आप बताइए

00:12:15.569 --> 00:12:19.049 align:center
कि प्रधान जी ने प्रसाद के रूप
में वो लड्डू दिया, हमने ले लिया।

00:12:19.249 --> 00:12:20.889 align:center
-क्या हो गया, भाई?
-अरे यार!

00:12:21.049 --> 00:12:23.009 align:center
-अब ये तो गलत बात है ना भूषण भाई की।
-हाँ।

00:12:23.169 --> 00:12:24.649 align:center
भाई, आपको किसी ने प्रसाद दिया,

00:12:24.889 --> 00:12:26.569 align:center
-आपने इज़्ज़त से प्रसाद खा लिया।
-ले लिया।

00:12:26.689 --> 00:12:27.729 align:center
-बात खत्म।
-बात खत्म।

00:12:27.809 --> 00:12:29.289 align:center
ये तो आम शिष्टाचार है ना, सर।

00:12:30.129 --> 00:12:32.210 align:center
अरे भाई माना कि आप
लोग सेम पार्टी में हो।

00:12:32.235 --> 00:12:34.513 align:center
इसका मतलब ये थोड़ी है
कि आप किसी के गुलाम हो।

00:12:34.569 --> 00:12:37.969 align:center
अरे गुलाम तो हम अपने बाप
के नहीं हैं! उनके क्या बनेंगे!

00:12:38.089 --> 00:12:41.649 align:center
अब वो हमको बताएँगे कि
किससे बतियाना है, क्या खाना है,

00:12:41.729 --> 00:12:43.809 align:center
अरे साँस लेना है कि नहीं लेना है?

00:12:44.209 --> 00:12:45.529 align:center
एकदम नहीं बता सकते हैं।

00:12:45.849 --> 00:12:47.129 align:center
वो कौन होता है बताने वाला?

00:12:47.729 --> 00:12:49.289 align:center
अरे भाई बड़े नेता लोगों को देखो।

00:12:49.689 --> 00:12:51.049 align:center
पॉलिटिकल झगड़े अपनी तरफ हैं,

00:12:51.129 --> 00:12:53.569 align:center
पर एक-दूसरे के यहाँ शादी-ब्याह,
फंक्शन वगैरह में आते-जाते हैं।

00:12:53.649 --> 00:12:54.769 align:center
और जाना भी चाहिए।

00:12:54.849 --> 00:12:56.569 align:center
हम तो कहते हैं आपको भी जाना चाहिए।

00:12:56.929 --> 00:12:57.769 align:center
कहाँ?

00:12:57.929 --> 00:12:59.169 align:center
प्रधान जी के यहाँ भोज में।

00:13:01.769 --> 00:13:03.369 align:center
प्रधान जी के यहाँ भोज है?

00:13:05.049 --> 00:13:06.249 align:center
नहीं है, तो करवा देंगे।

00:13:06.969 --> 00:13:08.529 align:center
आपके लिए वो स्पेशल भोज करवा देंगे।

00:13:09.369 --> 00:13:10.209 align:center
[अभिषेक] हाँ।

00:13:10.769 --> 00:13:11.609 align:center
क्या, सर?

00:13:12.249 --> 00:13:14.169 align:center
-हो जाएगा।
-हाँ। हो जाएगा।

00:13:18.369 --> 00:13:20.049 align:center
अरे बिनोद भाई, इतना सोचिए मत यार।

00:13:21.209 --> 00:13:24.049 align:center
प्रधान जी अपोजीशन में हैं, इसका
मतलब ये थोड़ी है कि कोई दुश्मन हो गए।

00:13:26.009 --> 00:13:28.129 align:center
आ जाइए। शाम को प्रधान
जी के यहाँ भोज पे आइए।

00:13:28.170 --> 00:13:29.010 align:center
हाँ।

00:13:29.169 --> 00:13:30.757 align:center
और भूषण भाई को भी दिखा दीजिए

00:13:30.781 --> 00:13:32.449 align:center
-कि आपको भी पॉलिटिक्स आती है।
-आती है।

00:13:32.529 --> 00:13:33.809 align:center
और सही तरीके से आती है।

00:13:38.969 --> 00:13:40.529 align:center
बिनोद भाई, हम कोई आपको…

00:13:41.169 --> 00:13:43.729 align:center
भूषण भाई के खिलाफ गद्दारी
करने के लिए नहीं भड़का रहे हैं।

00:13:44.769 --> 00:13:46.179 align:center
भाई, हम लोग तो खुद
भी इज़्ज़त करते हैं उनकी।

00:13:46.204 --> 00:13:46.673 align:center
अरे बहुत।

00:13:46.729 --> 00:13:48.009 align:center
-है?
-हाँ, हाँ।

00:13:48.489 --> 00:13:50.769 align:center
पर उस आदमी को सही
रास्ता दिखाना भी ज़रूरी है।

00:13:51.169 --> 00:13:52.329 align:center
[विकास] देखिए, बिनोद भाई,

00:13:52.689 --> 00:13:55.329 align:center
ये काम पूरे फुलेरा में
सिर्फ आप कर सकते हैं।

00:14:00.129 --> 00:14:01.929 align:center
[रोमांचक संगीत बजता है]

00:14:12.729 --> 00:14:13.689 align:center
सचिव जी…

00:14:16.489 --> 00:14:18.609 align:center
मिलते हैं शाम को प्रधान जी के यहाँ।

00:14:29.529 --> 00:14:30.409 align:center
सर…

00:14:32.249 --> 00:14:35.729 align:center
हम दोनों को भी ये नौकरी-वौकरी
छोड़ छाड़ के राजनीति जॉइन कर लेना चाहिए।

00:14:37.329 --> 00:14:38.289 align:center
लग तो रहा है।

00:14:38.889 --> 00:14:40.529 align:center
हम प्रधान, और तुम उप-प्रधान।

00:14:40.969 --> 00:14:42.529 align:center
एक चिल्ड बियर हो जाए?

00:14:42.769 --> 00:14:44.209 align:center
हट ससुर!

00:14:56.129 --> 00:14:57.169 align:center
ये बाहर चाय दे आओ।

00:14:57.569 --> 00:14:58.489 align:center
हाँ।

00:14:58.849 --> 00:15:00.369 align:center
-एक सेकंड।
-फ़ोन छोड़ो और चाय दे आओ।

00:15:00.449 --> 00:15:01.409 align:center
जा रहे हैं।

00:15:02.529 --> 00:15:03.449 align:center
लाओ।

00:15:05.249 --> 00:15:07.249 align:center
[प्रधान] सचिव जी, आप तो फिक्र मत करिए।

00:15:07.369 --> 00:15:10.009 align:center
स्वागत-सत्कार में हम
कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

00:15:10.569 --> 00:15:14.009 align:center
अरे लौकी की सब्जी-पूरी बन
ही रही है। और क्या चाहिए?

00:15:14.409 --> 00:15:15.249 align:center
है ना?

00:15:15.689 --> 00:15:17.769 align:center
सचिव जी कह रहे थे सेवई के लिए, बना लो।

00:15:19.569 --> 00:15:21.809 align:center
अरे, मैं बनाने को थोड़ी बोल रहा था।

00:15:22.449 --> 00:15:26.209 align:center
मैं तो ऐसी बस एक बात बोल रहा था कि
सब्जी-पूरी-सेवइयाँ साथ में अच्छा लगता है।

00:15:26.569 --> 00:15:27.409 align:center
बनाने का…

00:15:27.489 --> 00:15:29.689 align:center
इतना अच्छा लगता है तो
ऑफिस से बना के ले आते।

00:15:32.809 --> 00:15:34.809 align:center
नहीं, नहीं, सर। पूरी-सब्जी काफी है।

00:15:34.889 --> 00:15:37.689 align:center
हाँ, भाई, काफी है। मैंने
कब बोला कि काफी नहीं है।

00:15:38.929 --> 00:15:40.809 align:center
यहाँ तक कि जब मैं पहली बार यहाँ आया था तो

00:15:41.769 --> 00:15:43.169 align:center
पूरी-सब्जी ही खाने को मिला था।

00:15:50.529 --> 00:15:54.369 align:center
हम यहाँ चूल्हे के सामने जले जा
रहे हैं और महारानी को हँसी आ रही है।

00:15:56.049 --> 00:15:57.849 align:center
हटो। थोड़ा हम भी जल लेते हैं।

00:15:57.969 --> 00:15:59.329 align:center
ना-ना, तुम फ़ोन चलाओ।

00:16:00.369 --> 00:16:02.089 align:center
हटो। आज तो पूरी हम ही बनाएँगे।

00:16:03.809 --> 00:16:06.289 align:center
पढ़ाई-लिखाई छोड़ के अब चूल्हा-चोका करो।

00:16:08.329 --> 00:16:11.449 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:16:13.729 --> 00:16:15.849 align:center
आ गए भैया, बिनोद जी।

00:16:18.609 --> 00:16:19.889 align:center
यहाँ पर खाएगा खाना।

00:16:21.369 --> 00:16:24.969 align:center
-क्या है कि खूब बढ़िया से बतियाना।
-जी।

00:16:25.089 --> 00:16:27.769 align:center
ऐसा कि ससुरे की आज
रात को ही पार्टी बदलवानी है।

00:16:29.969 --> 00:16:31.009 align:center
और सुनो…

00:16:31.529 --> 00:16:33.929 align:center
पार्टी बदलने की बात करना।

00:16:34.529 --> 00:16:36.289 align:center
लेकिन पहले ही मत करना।

00:16:36.369 --> 00:16:39.449 align:center
धीरे-धीरे, आराम से शीशे में उतारना।

00:16:39.569 --> 00:16:41.929 align:center
-ठीक है।
-समझे? हाँ। आइए।

00:16:42.009 --> 00:16:43.369 align:center
खोलो।

00:16:44.370 --> 00:16:45.213 align:center
[दरवाज़े की कुंडी खोलने की आवाज़]

00:16:46.529 --> 00:16:47.529 align:center
अरे!

00:16:47.649 --> 00:16:49.249 align:center
-बिनोद!
-प्रणाम।

00:16:49.329 --> 00:16:50.649 align:center
-आइए, आइए, बिनोद जी। आइए।
-आओ, आओ।

00:16:50.729 --> 00:16:51.729 align:center
-आ जाओ।
-कैसे हो?

00:16:51.889 --> 00:16:53.809 align:center
-बढ़िया हैं।
-अरे, दरवाज़ा लगा दो।

00:16:53.889 --> 00:16:55.329 align:center
नहीं, बाप रे। हम लगा देते हैं।

00:16:56.089 --> 00:16:57.809 align:center
-हम लगा देते।
-ठीक है?

00:16:58.809 --> 00:16:59.649 align:center
सब ठीक है।

00:16:59.769 --> 00:17:02.769 align:center
प्रधान जी, हम कह रहे थे
इतना बड़ा घर बनवाया है

00:17:02.849 --> 00:17:04.529 align:center
एक घंटी ही लगवा लेते।

00:17:04.649 --> 00:17:06.609 align:center
अरे हम कब से कह
रहे हैं, मानते ही नहीं हैं।

00:17:06.729 --> 00:17:10.209 align:center
ना, ना, बिनोद भाई बोल दिए हैं,
प्रधान जी, तो आपको घंटी लगवानी पड़ेगी।

00:17:10.289 --> 00:17:12.449 align:center
ठीक है, बिनोद ने कहा है तो लग जाएगी घंटी।

00:17:14.169 --> 00:17:15.089 align:center
आइए, आइए।

00:17:15.529 --> 00:17:16.689 align:center
आराम से, आराम से।

00:17:36.409 --> 00:17:38.289 align:center
आप लोग भी साथ ही खा लेते।

00:17:38.729 --> 00:17:39.809 align:center
खाओ, खाओ, यार।

00:17:40.249 --> 00:17:43.769 align:center
ज़्यादा लोगों के बैठ जाने पे ना,
पूड़ी का इंतज़ार लंबा हो जाता है।

00:17:45.049 --> 00:17:46.209 align:center
ये बात तो है, भैया।

00:17:46.329 --> 00:17:48.329 align:center
गर्म-गर्म पूरी लेके आए हैं।

00:17:49.169 --> 00:17:50.049 align:center
ले आओ, ले आओ।

00:17:50.609 --> 00:17:52.289 align:center
अरे मैम, डालिए, प्लेट खाली हो रही है।

00:17:52.409 --> 00:17:54.409 align:center
खाली कैसे होने देंगे?

00:17:55.009 --> 00:17:56.649 align:center
[विकास] चाची, दो पूरी और लेंगे ये।

00:17:56.729 --> 00:17:58.769 align:center
बिनोद भाई पहलवान आदमी हैं, चाप लेंगे।

00:17:59.289 --> 00:18:00.609 align:center
ये लौकी लीजिए।

00:18:00.849 --> 00:18:02.209 align:center
दो और ले आइए हमारी तरफ से।

00:18:02.289 --> 00:18:04.289 align:center
अरे ना, ना, प्रधानी जी।
पेट भर गया अब एकदम।

00:18:04.369 --> 00:18:05.529 align:center
अरे बहुत जगह है।

00:18:05.929 --> 00:18:08.769 align:center
-सब्जी अच्छी बनी है ना?
-फर्स्ट क्लास बनी है एकदम।

00:18:08.849 --> 00:18:11.209 align:center
हाँ, तो खाने आते रहना, हाँ?

00:18:12.049 --> 00:18:14.769 align:center
बार-बार आने के लिए तो पार्टी बदलनी पड़ेगी।

00:18:14.849 --> 00:18:15.769 align:center
हाँ, तो बदल लो।

00:18:23.289 --> 00:18:25.249 align:center
अरे मैम का वो मतलब नहीं था।

00:18:25.329 --> 00:18:29.289 align:center
वो तो वही बोलना चाह रही हैं
कि आप अपोजीशन हैं, पर दुश्मन नहीं।

00:18:29.369 --> 00:18:30.809 align:center
-[विकास] जी।
-हाँ, हाँ, वही, वही मतलब।

00:18:31.169 --> 00:18:33.849 align:center
खाने के लिए आते रहना, ये कह रहे थे।

00:18:33.929 --> 00:18:36.649 align:center
मतलब-- हम लेकर आते हैं पूरी, हाँ?

00:18:36.769 --> 00:18:37.769 align:center
[विकास] हाँ, हाँ।

00:18:38.849 --> 00:18:40.649 align:center
बिनोद भाई, खा नहीं रहे हैं।

00:18:41.489 --> 00:18:42.729 align:center
बिनोद भाई, खाइए ना।

00:18:42.889 --> 00:18:45.129 align:center
-प्यास सी लगी है, ज़रा पानी पी के आया मैं।
-ठीक है।

00:18:51.529 --> 00:18:53.769 align:center
-क्या हुआ?
-छह पूरी खत्म हो गईं।

00:18:53.889 --> 00:18:57.209 align:center
और आप लोग पार्टी बदलने के
लिए एक लाइन तक नहीं बोले हैं।

00:18:57.689 --> 00:18:59.849 align:center
अरे पर अचानक बोलेंगे
तो भड़क के भाग ना जाए ये।

00:18:59.929 --> 00:19:01.289 align:center
लेकिन अब समय कहाँ बचा है?

00:19:01.969 --> 00:19:03.609 align:center
उसका खाना तो खत्म होने पर है।

00:19:04.049 --> 00:19:05.569 align:center
हम चार पूरी और तल देते हैं।

00:19:05.889 --> 00:19:07.009 align:center
थोड़ा समय मिल जाएगा।

00:19:07.139 --> 00:19:09.769 align:center
अरे और पूरी ले तब ना।
बोल रहा है पेट भर गया है उसका।

00:19:13.249 --> 00:19:14.769 align:center
प्रहलाद और विकास को बुलाइए।

00:19:15.649 --> 00:19:17.209 align:center
-क्या हुआ?
-अरे बुलाइए तो ।

00:19:20.249 --> 00:19:21.169 align:center
ओके…

00:19:22.569 --> 00:19:25.849 align:center
हाँ, रज़ाई निकालने का
टाइम आ गया है प्रहलाद चाचा।

00:19:26.089 --> 00:19:28.569 align:center
इसलिए ही तो हम टोपी लगाकर आए हैं।

00:19:28.649 --> 00:19:30.059 align:center
[विकास] अरे बाप रे!
बड़ा बढ़िया काम किया है।

00:19:30.084 --> 00:19:30.553 align:center
प्रहलाद जी।

00:19:31.969 --> 00:19:34.129 align:center
-पानी?
-ना-ना, प्यास नहीं लगी है भाई।

00:19:34.369 --> 00:19:36.169 align:center
अरे पानी…

00:19:38.249 --> 00:19:39.529 align:center
हाँ, लग गई। प्यास लग गई है।

00:19:40.649 --> 00:19:41.489 align:center
प्यास लग गई है।

00:19:41.609 --> 00:19:42.609 align:center
[विकास] जाइए।

00:19:45.849 --> 00:19:48.209 align:center
खाइए, बिनोद भाई। मुँह देख रहे हैं।

00:19:50.329 --> 00:19:51.249 align:center
[अभिषेक] ए…

00:19:52.409 --> 00:19:53.809 align:center
अरे, आ ना।

00:19:56.209 --> 00:19:59.049 align:center
हमको भी थोड़ा प्यास महसूस हो रहा है।

00:19:59.569 --> 00:20:01.289 align:center
-हम्म, जाओ।
-आते हैं पानी पी कर के।

00:20:02.569 --> 00:20:07.649 align:center
इतनी ठंड में सबको प्यास
क्यों लग रही है, प्रधान जी?

00:20:08.609 --> 00:20:12.769 align:center
क्या कहें? कुछ समझ नहीं आ रहा है।
मौसम ही ससुरा कुछ ऐसा है।

00:20:15.729 --> 00:20:18.289 align:center
इतनी देर से भूषण के
खिलाफ एक शब्द नहीं बोला है।

00:20:18.409 --> 00:20:22.129 align:center
कुछ बोले तब ना हम लोग भी कहें
कि भूषण ऐसा है, वैसा है, उसके साथ मत रहो।

00:20:22.209 --> 00:20:23.649 align:center
वो कोई सिग्नल ही नहीं दे रहा है।

00:20:24.289 --> 00:20:26.049 align:center
अब ऐसे ही कितनी देर और रोकें इसे?

00:20:26.449 --> 00:20:28.129 align:center
-हाँ।
-तो क्या करें?

00:20:30.409 --> 00:20:31.369 align:center
हाँ?

00:20:32.929 --> 00:20:33.969 align:center
और छानना है।

00:20:35.129 --> 00:20:36.329 align:center
नहीं, नहीं।

00:20:37.329 --> 00:20:38.969 align:center
और तो नहीं लेगा वो। भरा बैठा है।

00:20:45.969 --> 00:20:50.529 align:center
हाँ… अगर सेवइयाँ बन जाएँ तो शायद रुक जाए।

00:20:52.769 --> 00:20:53.689 align:center
सेवइयाँ।

00:20:57.169 --> 00:20:59.569 align:center
[बिनोद] सेवई की क्या ज़रूरत है, प्रधान जी?

00:21:01.309 --> 00:21:02.887 align:center
[अस्पष्ट बातचीत की आवाज़]

00:21:03.209 --> 00:21:07.449 align:center
हम कहें कि अगर बिनोद को सेवई खिलाना है

00:21:07.609 --> 00:21:11.049 align:center
तो एकदम बढ़िया-बढ़िया,
ताज़ा-ताज़ा, गर्मा-गर्म

00:21:11.409 --> 00:21:13.449 align:center
उसके सामने बनाके खिलाना चाहिए।

00:21:13.569 --> 00:21:17.529 align:center
हाँ, लेकिन ठंडा सेवई भी
अच्छा लगता है, प्रधान जी।

00:21:17.609 --> 00:21:19.529 align:center
हाँ, लेकिन फिर वो एकदम ठंडा होना चाहिए।

00:21:19.969 --> 00:21:21.689 align:center
वो हल्का वाला ठंडा नहीं, एकदम ठंडा।

00:21:22.009 --> 00:21:23.249 align:center
-हाँ।
-[विकास] हाँ, बहुत।

00:21:35.729 --> 00:21:37.129 align:center
-बिनोद।
-हाँ?

00:21:38.849 --> 00:21:39.769 align:center
एक बात पूछें?

00:21:40.249 --> 00:21:41.169 align:center
हाँ, हाँ।

00:21:43.729 --> 00:21:45.969 align:center
-सच-सच बताना।
-हाँ, पूछिए।

00:21:47.689 --> 00:21:51.169 align:center
ये भूषण का माथा कैसे फूटा?

00:22:02.569 --> 00:22:04.969 align:center
पत्थर चला था कहीं से।

00:22:05.049 --> 00:22:05.969 align:center
हम्म।

00:22:07.729 --> 00:22:08.649 align:center
लेकिन…

00:22:09.569 --> 00:22:11.329 align:center
ये सब काहे पूछ रहे हैं, प्रधान जी?

00:22:13.209 --> 00:22:14.889 align:center
ऐसे ही।

00:22:24.409 --> 00:22:25.249 align:center
मतलब…

00:22:26.449 --> 00:22:29.169 align:center
आप लोगों को क्या लग रहा है कि हम

00:22:30.369 --> 00:22:32.049 align:center
अपनी पार्टी से छुपा के

00:22:33.329 --> 00:22:34.889 align:center
यहाँ पाला बदलने आए हैं?

00:22:36.969 --> 00:22:37.849 align:center
[विकास] नहीं-नहीं…

00:22:38.729 --> 00:22:39.769 align:center
नहीं, नहीं।

00:22:52.729 --> 00:22:54.929 align:center
बिनोद

00:23:00.569 --> 00:23:02.969 align:center
-हाँ, बिनोद।
-हाँ, भूषण भैया।

00:23:04.489 --> 00:23:07.809 align:center
हम यहाँ प्रधान जी के घर आए थे।

00:23:11.649 --> 00:23:12.489 align:center
हैलो?

00:23:15.489 --> 00:23:16.689 align:center
चिंता मत करिए।

00:23:17.609 --> 00:23:20.129 align:center
हम पार्टी बदलने नहीं आए हैं।

00:23:20.529 --> 00:23:22.449 align:center
सिर्फ और सिर्फ खाना खाने आए थे।

00:23:23.849 --> 00:23:25.729 align:center
कोई दिक्कत की बात नहीं है ना?

00:23:29.249 --> 00:23:30.089 align:center
भैया?

00:23:31.289 --> 00:23:32.249 align:center
बिनोद…

00:23:34.009 --> 00:23:36.689 align:center
अब उप-प्रधानी का पोस्ट भूल जाओ।

00:23:50.529 --> 00:23:52.729 align:center
गर्म-गर्म सेवइयाँ ला रहे हैं।

00:24:07.849 --> 00:24:08.809 align:center
बोलो कुछ।

00:24:16.049 --> 00:24:16.889 align:center
बिनोद…

00:24:18.929 --> 00:24:22.089 align:center
तुमको तो पता ही है कि हम
उप-प्रधान की रेस में तो हैं नहीं।

00:24:22.169 --> 00:24:23.569 align:center
[भावुक पार्श्व संगीत]

00:24:25.009 --> 00:24:27.289 align:center
और कल अगर भाभी चुनाव जीत जाती हैं,

00:24:28.329 --> 00:24:30.649 align:center
तो फुलेरा गाँव को नया
उप-प्रधान तो चाहिए ही होगा।

00:24:32.689 --> 00:24:33.569 align:center
हम्म?

00:24:34.249 --> 00:24:35.089 align:center
क्या कहते हो?

00:24:38.529 --> 00:24:39.929 align:center
प्रधान, फुलेरा पश्चिम…

00:24:41.609 --> 00:24:42.889 align:center
और उप-प्रधान पूर्व से।

00:24:44.569 --> 00:24:45.849 align:center
इससे अच्छा क्या ही होगा?

00:24:48.769 --> 00:24:50.209 align:center
[विकास] बिनोद भाई, आप समझदार हैं।

00:24:50.649 --> 00:24:55.329 align:center
गाँव वालों के सामने भूषण का
माथा फूटने की सच्चाई बता दीजिए।

00:24:58.849 --> 00:25:00.809 align:center
इलेक्शन तो मक्खन की तरह जीत जाएँगे।

00:25:02.729 --> 00:25:03.729 align:center
बिनोद…

00:25:05.449 --> 00:25:08.329 align:center
भाई इतना बड़ा मौका
मिलने के बाद भी तुम चुप हो,

00:25:09.689 --> 00:25:13.249 align:center
दिखाता है कि तुम अपनी
पार्टी के लिए कितने वफादार हो।

00:25:14.169 --> 00:25:15.329 align:center
बहुत बढ़िया, बेटा।

00:25:15.849 --> 00:25:17.929 align:center
हमको बहुत ज़्यादा पसंद आई ये बात।

00:25:19.969 --> 00:25:21.369 align:center
हमारी पार्टी में आ जाओ।

00:25:22.689 --> 00:25:24.729 align:center
इज़्ज़त मिलने में कोई कमी नहीं रहेगी।

00:25:39.249 --> 00:25:40.689 align:center
-गर्म…
-मुँह जल जाएगा ना, गर्म है।

00:25:53.609 --> 00:25:54.569 align:center
हम गरीब हैं…

00:25:57.369 --> 00:25:58.369 align:center
गद्दार नहीं।

00:26:04.609 --> 00:26:07.369 align:center
ये सब कुछ बहुत बढ़िया बना था।

00:26:09.569 --> 00:26:10.649 align:center
चलते हैं, प्रधान जी।

00:26:12.049 --> 00:26:12.929 align:center
प्रणाम।

00:26:20.609 --> 00:26:21.449 align:center
बिनोद जी…

00:26:23.529 --> 00:26:24.649 align:center
मुझे पूरा भरोसा है,

00:26:25.569 --> 00:26:27.009 align:center
ये जो भूषण का माथा फूटा है ना,

00:26:28.049 --> 00:26:29.009 align:center
ये उसने खुद ने फोड़ा है।

00:26:37.929 --> 00:26:39.809 align:center
और हमको भी पूरा भरोसा है …

00:26:42.169 --> 00:26:44.409 align:center
कि प्रधान जी खुद ही पर गोली चलवाए हैं।

00:26:48.809 --> 00:26:49.849 align:center
क्या कह रहा है रे?

00:26:50.729 --> 00:26:51.889 align:center
लगता तो यही है।

00:26:55.009 --> 00:26:56.889 align:center
भाई, सामने से गोली चली,

00:26:59.089 --> 00:27:00.929 align:center
और बस खाली कंधे पर लगी।

00:27:04.729 --> 00:27:06.009 align:center
वो भी सिर्फ एक गोली।

00:27:13.889 --> 00:27:15.809 align:center
क्या बात कर रहे हो, महाराज?

00:27:20.889 --> 00:27:21.849 align:center
प्रणाम।

00:27:29.689 --> 00:27:31.249 align:center
[मेन दरवाज़ा खुलने की आवाज़]

00:27:47.929 --> 00:27:48.809 align:center
अरे?

00:27:49.929 --> 00:27:51.089 align:center
ऐसे क्या देख रहे हो हमको?

00:27:55.449 --> 00:27:57.089 align:center
अरे मर ही जाना था उस दिन।

00:27:58.169 --> 00:27:59.689 align:center
तभी तुम लोगों को भरोसा होता

00:28:00.209 --> 00:28:01.529 align:center
कि हमने कुछ नहीं किया है।

00:28:13.849 --> 00:28:17.849 align:center
हम अपनी बेटी के कसम खा के
कह रहे हैं, हमने खुद पे गोली नहीं चलवाई।

00:28:42.889 --> 00:28:43.849 align:center
पापा!

00:28:46.609 --> 00:28:48.169 align:center
पापा, सुनिए तो!

00:29:15.569 --> 00:29:16.929 align:center
तीन कप चाय लगाओ कड़क।

00:29:25.049 --> 00:29:26.689 align:center
वचन का मान रखा, बिनोद।

00:29:27.849 --> 00:29:28.729 align:center
भूलेंगे नहीं।

00:29:32.809 --> 00:29:34.049 align:center
बढ़ा के बनाया है।

00:29:38.169 --> 00:29:40.809 align:center
वैसे ये लड्डू बंट किस बात का रहा था।

00:29:41.409 --> 00:29:43.529 align:center
विकास ने ज़मीन खरीदी है।

00:29:44.009 --> 00:29:44.849 align:center
हैं?

00:29:45.809 --> 00:29:46.649 align:center
कहाँ पे?

00:29:46.889 --> 00:29:48.249 align:center
फुलेरा मोड़ के पास।

00:29:50.969 --> 00:29:53.769 align:center
छह हज़ार महीना कमाने वाला आदमी ने

00:29:55.609 --> 00:29:57.969 align:center
इतनी महंगी ज़मीन कैसे ले ली?

00:29:58.449 --> 00:29:59.369 align:center
हैं?

00:29:59.809 --> 00:30:01.129 align:center
और वो भी मेन रोड पर।
े ले ली?

