WEBVTT

00:00:01.080 --> 00:00:02.440 align:center
[मंदिर की घंटी की आवाज़]

00:00:02.520 --> 00:00:04.120 align:center
[कुंए के घिरनी की आवाज़]

00:00:10.280 --> 00:00:12.280 align:center
[हल्का संगीत]

00:00:12.360 --> 00:00:14.360 align:center
[तेज़ हवा की आवाज़]

00:00:23.880 --> 00:00:25.880 align:center
[पन्ने पलटने की आवाज़]

00:00:30.600 --> 00:00:32.480 align:center
[विकास] सर, चाय पीएंगे क्या?

00:00:35.200 --> 00:00:36.200 align:center
नहीं।

00:00:36.280 --> 00:00:38.080 align:center
अच्छा तो फिर ठंडी बियर?

00:00:46.400 --> 00:00:48.480 align:center
[विकास] सर, परीक्षा हुए
दो महीने हो गए हैं,

00:00:48.920 --> 00:00:50.920 align:center
अब और कितना लंबा शोक मनाएंगे?

00:00:51.000 --> 00:00:54.240 align:center
उठाइए कॉपी-किताब और ताबड़तोड़
तैयारी शुरू कर दीजिए।

00:00:54.320 --> 00:00:56.160 align:center
इस बार लिखकर देते हैं आपका हो जाएगा।

00:00:56.920 --> 00:00:57.960 align:center
हो जाएगा?

00:00:59.600 --> 00:01:00.600 align:center
हो जाएगा?

00:01:01.600 --> 00:01:04.520 align:center
टॉप आईआईएम में जाने के लिए 99 प्रतिशतक
से ऊपर चाहिए होता है।

00:01:05.000 --> 00:01:06.240 align:center
नब्बे भी आया होता ना,

00:01:06.560 --> 00:01:08.760 align:center
तो भी सोचता कि मेहनत करके
अगले साल निकाल लूंगा।

00:01:09.040 --> 00:01:10.200 align:center
मेरे कितने आए हैं?

00:01:10.560 --> 00:01:12.240 align:center
बयासी। 82 प्रतिशतक।

00:01:12.920 --> 00:01:16.160 align:center
अब 82 से 99 तो पहुँचने से रहा,
इस ज़िंदगी में।

00:01:17.120 --> 00:01:18.560 align:center
क्योंकि मैं गधा हूँ।

00:01:18.960 --> 00:01:20.160 align:center
मेरा दिमाग़ गधा है।

00:01:21.320 --> 00:01:23.280 align:center
तो इस जन्म में कैट निकलने से रहा।

00:01:23.360 --> 00:01:26.600 align:center
ये सब मामूली काम मुझे ज़िंदगी भर करना है,
ये बात मुझे मान लेनी चाहिए।

00:01:27.160 --> 00:01:28.280 align:center
क्योंकि तकदीर में लिखा है,

00:01:28.360 --> 00:01:30.720 align:center
अभिषेक त्रिपाठी, पंचायत सचिव,
ग्राम और पोस्ट फुलेरा।

00:01:33.000 --> 00:01:34.880 align:center
छब्बीस जनवरी का बैनर लगाना है ना?

00:01:34.960 --> 00:01:36.200 align:center
ये काम है?

00:01:36.680 --> 00:01:38.800 align:center
बैनर लगाते हैं।
लेकर आइए, करते हैं ज़िंदगी भर!

00:01:39.800 --> 00:01:41.760 align:center
-[हकलाते हुए] हम लगा देंगे ना सर।
-बैनर लेकर आ!

00:01:41.840 --> 00:01:43.840 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:01:57.240 --> 00:01:58.480 align:center
माफ़ करना, वो थोड़ा ज़्यादा हो गया।

00:01:58.560 --> 00:01:59.800 align:center
[विकास के हंसने की आवाज़]

00:01:59.880 --> 00:02:01.080 align:center
सर, ठीक है, सर।

00:02:01.160 --> 00:02:04.240 align:center
वो क्या था ना कि दो महीने से अंदर जमाकर
आप बैठे हुए थे।

00:02:04.320 --> 00:02:06.000 align:center
[विकास] निकाल दिया, अच्छा किया।

00:02:06.080 --> 00:02:07.800 align:center
मन एकदम रुई जैसा हल्का हो गया आपका।

00:02:08.040 --> 00:02:10.040 align:center
-[हॉर्न बजने की आवाज़]
-[मोटरसाइकिल की आवाज़]

00:02:13.760 --> 00:02:15.120 align:center
प्रणाम, प्रधान जी।

00:02:15.200 --> 00:02:17.600 align:center
प्रणाम। बढ़िया लग रहा बैनर, हाँ।

00:02:18.160 --> 00:02:20.600 align:center
प्रधान जी, कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है
यहाँ से।

00:02:20.800 --> 00:02:24.280 align:center
अरे, यार, तुम चील हो, जो इतना दूर का
दिखाई देगा तुमको?

00:02:25.160 --> 00:02:29.160 align:center
प्रधान जी, आपका फ़ोटो इतना बड़ा लगा हुआ है।
आते-जाते सब लोग देख लेंगे।

00:02:29.240 --> 00:02:31.720 align:center
हमारा नाम तो छोटा सा लग रहा है।
कुछ पता ही नहीं चल रहा है।

00:02:32.080 --> 00:02:33.240 align:center
-छोटा सा है?
-और क्या।

00:02:33.320 --> 00:02:34.480 align:center
पता नहीं लग रहा है?

00:02:34.760 --> 00:02:36.040 align:center
तुम भी ना, प्रह्लाद।

00:02:36.360 --> 00:02:37.800 align:center
-ऐ, विकास!
-[विकास] हाँ।

00:02:37.880 --> 00:02:39.880 align:center
ऐसा एक-आध बैनर और है क्या?

00:02:39.960 --> 00:02:41.280 align:center
एक और है बचा हुआ।

00:02:41.360 --> 00:02:43.280 align:center
तो यहाँ लगवा दे, ये खजूर के पेड़ में यहाँ।

00:02:44.240 --> 00:02:46.440 align:center
-ठीक है, प्रधान जी।
-तुरंत लगाइए।

00:02:46.520 --> 00:02:47.840 align:center
-[विकास] ठीक है।
-ठीक है।

00:02:47.920 --> 00:02:49.880 align:center
-[मोटरसाइकिल चालू करने की आवाज़]
-[ब्रिज] हाँ।

00:02:49.960 --> 00:02:52.480 align:center
हम लौट के आएं उससे पहले लगा होना चाहिए।

00:02:52.560 --> 00:02:54.800 align:center
-[विकास] ठीक है, प्रधान जी।
-[ब्रिज] हाँ, चलो।

00:03:03.720 --> 00:03:05.040 align:center
ये लोग जा कहाँ रहे हैं?

00:03:05.600 --> 00:03:07.760 align:center
ये 26 जनवरी को झंडा फहराना है ना।

00:03:08.320 --> 00:03:11.040 align:center
तो जा रहे होंगे फकौली बाज़ार से
नया-नया कुर्ता-पजामा लाने।

00:03:12.240 --> 00:03:13.720 align:center
झंडा भी मंजू देवी नहीं फहरातीं?

00:03:13.800 --> 00:03:14.880 align:center
ना।

00:03:15.200 --> 00:03:16.760 align:center
झंडा तो प्रधान जी फहराते हैं।

00:03:16.960 --> 00:03:18.440 align:center
पंद्रह अगस्त को भी वो ही फहराए थे।

00:03:19.240 --> 00:03:21.720 align:center
[विकास] अच्छा, पिछली बार तो आप
छुट्टी पर घर गए हुए थे ना।

00:03:22.120 --> 00:03:23.120 align:center
नहीं तो आप होते तो,

00:03:23.200 --> 00:03:25.000 align:center
देख लेते कि कौन झंडा फहराता है।

00:03:25.080 --> 00:03:27.200 align:center
कायदे से तो मंजू देवी को फहराना चाहिए।

00:03:27.280 --> 00:03:28.600 align:center
अधिकारिक प्रधान तो वो ही हैं।

00:03:29.080 --> 00:03:30.800 align:center
कायदे से तो उन्हीं को फहराना चाहिए,

00:03:31.080 --> 00:03:32.760 align:center
लेकिन उनको इन सब चीज़ों से
कहाँ मतलब रहता है।

00:03:34.160 --> 00:03:37.160 align:center
अच्छा वो सीसी रोड वाले पेपर पर
अंगूठा लगवाया मंजू देवी का?

00:03:38.040 --> 00:03:39.280 align:center
उह...

00:03:41.800 --> 00:03:43.800 align:center
ला, ये भी मैं ही करवाता हूँ। जा।

00:03:48.920 --> 00:03:50.920 align:center
[हल्का संगीत]

00:04:01.200 --> 00:04:03.320 align:center
[मंजू] बिना पढ़े लगा रहे हैं।

00:04:03.680 --> 00:04:05.920 align:center
-आप पर भरोसा करके। हाँ?
-[अभिषेक] हाँ।

00:04:06.120 --> 00:04:07.160 align:center
हाँ, बताइए।

00:04:14.400 --> 00:04:15.520 align:center
हो गया?

00:04:21.840 --> 00:04:24.280 align:center
सुना है कि परीक्षा में फेल हो गए आप।

00:04:24.360 --> 00:04:26.360 align:center
[चंचल संगीत]

00:04:27.720 --> 00:04:29.080 align:center
असल में फेल नहीं हुआ हूँ,

00:04:29.160 --> 00:04:30.520 align:center
नंबर कम आए हैं।

00:04:30.960 --> 00:04:35.280 align:center
माने जहाँ आपको दाखिला मिलना चाहिए था
वहाँ आपको दाखिला नहीं मिलेगा ना अब?

00:04:36.480 --> 00:04:37.480 align:center
हाँ, वहाँ तो नहीं मिलेगा।

00:04:37.840 --> 00:04:39.280 align:center
तो फिर फेल ही हुए ना?

00:04:44.840 --> 00:04:46.480 align:center
ऐसे मन को उदास मत करिए।

00:04:47.840 --> 00:04:49.880 align:center
हर एक की अपनी-अपनी क्षमता होती है।

00:04:49.960 --> 00:04:53.400 align:center
कोई कलेक्टर बन जाता है,
तो कोई क्लर्क बनकर रह जाता है।

00:04:55.040 --> 00:04:56.040 align:center
म्म।

00:04:56.280 --> 00:04:58.280 align:center
[चंचल संगीत]

00:04:58.760 --> 00:05:00.240 align:center
[गाय के रँभाने की आवाज़]

00:05:00.880 --> 00:05:03.480 align:center
मैंने भी सुना है आप 26 जनवरी को
झंडा नहीं फहराती हैं।

00:05:03.560 --> 00:05:07.080 align:center
ना, ये काम तो रिंकी के पापा ही
करते-धरते हैं।

00:05:07.880 --> 00:05:10.560 align:center
पास वाले गोपालपुर पंचायत में भी
महिला ही प्रधान है।

00:05:11.200 --> 00:05:12.520 align:center
वहाँ तो झंडा वो ही फहराती हैं।

00:05:14.600 --> 00:05:17.000 align:center
हाँ, लेकिन वो तो ऑफ़िस वगैरह भी जाती हैं।

00:05:17.080 --> 00:05:19.120 align:center
सारा काम संभालती हैं।

00:05:19.840 --> 00:05:22.720 align:center
ये सब पेपर वगैरह पर हस्ताक्षर करती हैं।

00:05:24.680 --> 00:05:27.000 align:center
ख़ैर, सबकी अपनी-अपनी क्षमता होती है।

00:05:27.520 --> 00:05:30.440 align:center
ये यहाँ अंगूठा छूट गया। अंगूठा लगा दीजिए।

00:05:32.040 --> 00:05:34.040 align:center
[चंचल संगीत]

00:05:51.280 --> 00:05:52.600 align:center
प्रधान जी हैं क्या?

00:05:55.160 --> 00:05:56.320 align:center
हाँ, बोलिए?

00:05:56.400 --> 00:05:57.560 align:center
प्रधान जी नहीं हैं?

00:05:57.640 --> 00:05:59.400 align:center
अरे, हम ही हैं प्रधान।
बोलिए ना क्या काम है?

00:05:59.640 --> 00:06:02.360 align:center
हम बाद में ही आते हैं। ठीक है।

00:06:05.560 --> 00:06:07.200 align:center
हम प्रधान नहीं दिखते क्या?

00:06:08.680 --> 00:06:10.120 align:center
चले आते हैं, बुड्ढे साले।

00:06:11.840 --> 00:06:13.840 align:center
[थीम संगीत]

00:07:15.160 --> 00:07:16.560 align:center
[मोटरसाइकिल के रुकने की आवाज़]

00:07:17.880 --> 00:07:19.400 align:center
अब दिख रहा है ना फ़ोटो?

00:07:19.960 --> 00:07:25.320 align:center
प्रधान जी, हम क्या सोच रहे थे ना, ये वाला
बैनर निकाल कर मेन रोड पर लगा दें क्या?

00:07:25.920 --> 00:07:29.040 align:center
बाहर के जाने वाले लोग भी देखेंगे,
तो भौकाल और जमेगा।

00:07:29.560 --> 00:07:31.920 align:center
साले, तुम ऐसे गिड़गिड़ा कर हमारे कपाल
पर बैठोगे।

00:07:32.440 --> 00:07:36.240 align:center
प्रधान जी, हमारा आज तक एक भी
फ़ोटो वाला बैनर रोड पर नहीं लगा है।

00:07:36.320 --> 00:07:37.320 align:center
मेन रोड पर।

00:07:37.400 --> 00:07:38.440 align:center
भगवान कसम।

00:07:38.520 --> 00:07:40.880 align:center
नहीं लगा है? तो लगवा दें?

00:07:41.880 --> 00:07:44.280 align:center
-ऐ! विकास!
-[विकास] जी, प्रधान जी!

00:07:45.000 --> 00:07:46.520 align:center
[ब्रिज] अरे, कहाँ मर गए बे?

00:07:47.080 --> 00:07:48.200 align:center
हाँ?

00:07:49.240 --> 00:07:52.600 align:center
ये बैनर जाकर वहाँ मेन रोड पर अच्छी सी
जगह देखकर लगा दे।

00:07:52.680 --> 00:07:53.800 align:center
जी, प्रधान जी।

00:07:53.880 --> 00:07:55.000 align:center
चलो, खुश?

00:07:55.080 --> 00:07:56.960 align:center
-हाँ।
-हाँ। अभी वहाँ मेन रोड पर लगा है।

00:07:57.040 --> 00:07:59.640 align:center
फिर कहोगे, हमारी छाती पर लगा दो।
तुम मानोगे नहीं। चलो।

00:08:00.200 --> 00:08:02.880 align:center
राजनीति में ना थोड़ा सा, प्रधान जी,
ये सब करना बहुत ज़रूरी है।

00:08:02.960 --> 00:08:05.200 align:center
[प्रह्लाद] जनता को दिखेगा ना, तभी बिकेगा।

00:08:08.400 --> 00:08:10.400 align:center
[हल्का संगीत]

00:08:26.840 --> 00:08:28.120 align:center
कैसा लग रहा है?

00:08:28.840 --> 00:08:29.880 align:center
बढ़िया है।

00:08:30.800 --> 00:08:33.800 align:center
अरे, बढ़िया बोलने से पहले एक बार देख तो लो।

00:08:36.960 --> 00:08:38.040 align:center
बढ़िया है।

00:08:38.120 --> 00:08:39.280 align:center
[ब्रिज] क्या हुआ?

00:08:39.360 --> 00:08:42.200 align:center
लगता है तुम्हारे लिए भी एक साड़ी लेकर
आनी चाहिए थी हमको।

00:08:42.760 --> 00:08:44.200 align:center
हम क्या करेंगे साड़ी लेकर?

00:08:44.640 --> 00:08:46.360 align:center
हमें कौन सा झंडा फहराना है।

00:08:46.440 --> 00:08:47.960 align:center
अरे, तो फहरा दो झंडा।

00:08:48.600 --> 00:08:50.240 align:center
[ब्रिज] झंडा फहराना कौन सी बड़ी बात है।

00:08:50.760 --> 00:08:51.960 align:center
फहरा दो।

00:08:52.960 --> 00:08:54.000 align:center
ठीक है।

00:08:54.080 --> 00:08:55.080 align:center
[ब्रिज] क्या?

00:08:55.400 --> 00:08:56.840 align:center
हम फहरा देंगे झंडा।

00:08:57.480 --> 00:09:00.400 align:center
अरे, हम मज़ाक कर रहे थे।
तुम कैसे झंडा फहराओगी?

00:09:00.480 --> 00:09:02.960 align:center
क्यों नहीं फहरा सकते? हम प्रधान हैं।

00:09:03.480 --> 00:09:05.480 align:center
[चंचल संगीत]

00:09:12.920 --> 00:09:15.520 align:center
-[ब्रिज] ये अचानक क्या हो गया तुमको?
-कुछ नहीं।

00:09:16.480 --> 00:09:18.080 align:center
तुम झंडा कैसे फहरा सकती हो?

00:09:18.160 --> 00:09:21.160 align:center
क्यों? झंडे की रस्सी क्या
इतनी भारी होती है?

00:09:21.240 --> 00:09:23.520 align:center
दिन भर घर का काम करते हैं। ये भी कर लेंगे।

00:09:23.600 --> 00:09:25.800 align:center
अरे, सिर्फ़ झंडा ही फहराना होता है क्या?

00:09:26.160 --> 00:09:28.200 align:center
उसके बाद राष्ट्रगान भी गाना होता है।

00:09:28.280 --> 00:09:29.320 align:center
तो गा लेंगे ना।

00:09:29.720 --> 00:09:32.400 align:center
शादी-ब्याह में गीत नहीं गाते हैं?
ये भी गा लेंगे।

00:09:32.840 --> 00:09:34.720 align:center
तुमको मालूम है राष्ट्रगान क्या होता है?

00:09:35.640 --> 00:09:36.720 align:center
जो भी है, गा लेंगे।

00:09:36.800 --> 00:09:37.960 align:center
कैसे गा लोगी?

00:09:38.040 --> 00:09:39.400 align:center
याद होगा तभी तो गाओगी।

00:09:40.600 --> 00:09:41.960 align:center
याद कर लेंगे।

00:09:42.040 --> 00:09:44.760 align:center
अरे, कैसे कर लोगी और कौन याद कराएगा?

00:09:45.040 --> 00:09:46.720 align:center
[ब्रिज] रिंकी गई है अपनी नानी के यहां।

00:09:47.040 --> 00:09:50.240 align:center
हमको रिंकी की कुंडली लेकर
दो दिन के लिए मलकोपुर जाना है।

00:09:50.560 --> 00:09:52.200 align:center
परसों शाम को लौटकर आएंगे।

00:09:52.280 --> 00:09:53.800 align:center
और दूसरे दिन 26 जनवरी है।

00:09:54.120 --> 00:09:56.080 align:center
कौन याद कराएगा तुमको? हम तो हैं नहीं।

00:09:56.720 --> 00:09:58.360 align:center
आप जाइए ना मलकोपुर।

00:09:58.760 --> 00:10:01.200 align:center
पर वापसी पर हमारे लिए एक
नई साड़ी लेते आइएगा।

00:10:01.920 --> 00:10:02.920 align:center
क्या?

00:10:03.880 --> 00:10:06.880 align:center
और रही बात कि याद कौन करवाएगा तो...

00:10:07.960 --> 00:10:09.480 align:center
हमारी नज़र में है एक आदमी।

00:10:15.200 --> 00:10:17.840 align:center
साला कौन आदमी है वो?

00:10:19.880 --> 00:10:24.000 align:center
[मंजू] ♪वन्दे मातरम्♪

00:10:24.560 --> 00:10:28.560 align:center
♪वन्दे मातरम्♪

00:10:29.760 --> 00:10:30.760 align:center
♪व...♪

00:10:31.160 --> 00:10:35.440 align:center
हाँ। ये जो आपने गाया है, वन्दे मातरम्,
ये राष्ट्रगीत है।

00:10:36.160 --> 00:10:37.720 align:center
राष्ट्रगान है "जन गण मन"।

00:10:37.800 --> 00:10:40.720 align:center
ओह, अच्छा, ये वाला तो हमने सुना है
सिनेमा हॉल में

00:10:40.800 --> 00:10:44.280 align:center
-जब रिंकी के पापा के साथ बनारस गए थे।
-हाँ, बस वही।

00:10:44.600 --> 00:10:46.440 align:center
-अच्छा।
-तो झंडा फहराकर बस वही गा देना है।

00:10:46.640 --> 00:10:48.360 align:center
-अच्छा।
-[अभिषेक] म्म।

00:10:49.400 --> 00:10:51.040 align:center
अच्छा, तो कुछ भी याद है आपको इसका?

00:10:51.120 --> 00:10:52.640 align:center
हाँ, पहले तीन अक्षर याद हैं हमें।

00:10:53.080 --> 00:10:54.400 align:center
"जन गण मन"।

00:10:54.480 --> 00:10:55.960 align:center
[गाय के रँभाने की आवाज़]

00:10:57.680 --> 00:10:58.800 align:center
करते हैं।

00:10:59.160 --> 00:11:01.560 align:center
-सीख जाएंगी।
-आप सिखा दीजिए हमें।

00:11:02.440 --> 00:11:04.920 align:center
-म्म।
-हम सीख लेंगे।

00:11:05.520 --> 00:11:06.640 align:center
जी।

00:11:07.440 --> 00:11:10.520 align:center
"जन-गण-मन अधिनायक जय हे,"
"विनायक जय" नहीं है।

00:11:10.600 --> 00:11:12.080 align:center
-"अधिनायक।"
-"अधिनायक," हाँ।

00:11:12.160 --> 00:11:13.480 align:center
दोहराइए, दोबारा।

00:11:14.040 --> 00:11:16.880 align:center
सचिव जी, इतना सारा याद करना, बैठकर कर लें?

00:11:16.960 --> 00:11:18.920 align:center
मैडम, बैठकर नहीं गाया जाता। बताया तो।

00:11:19.000 --> 00:11:20.560 align:center
हम गा कहाँ रहे हैं? हम तो याद कर रहे हैं।

00:11:20.640 --> 00:11:23.240 align:center
नहीं, फिर भी बैठकर नहीं,
हम खड़े होकर ही याद करते हैं।

00:11:23.320 --> 00:11:24.360 align:center
अभ्यास ही ऐसा करते हैं।

00:11:24.560 --> 00:11:26.400 align:center
-दोहराइए, आप दस बार दोहराइए।
-[गला साफ़ करते हुए]

00:11:28.680 --> 00:11:29.840 align:center
[गला साफ़ करते हुए]

00:11:29.920 --> 00:11:33.520 align:center
♪जन-गण-मन अधिनायक जय हे♪

00:11:34.040 --> 00:11:36.280 align:center
-ठीक है?
-हाँ, सही है। आप... दोहराते रहिए।

00:11:36.360 --> 00:11:40.120 align:center
♪जन-गण-मन अधिनायक जय हे♪

00:11:40.200 --> 00:11:41.280 align:center
[हल्का संगीत]

00:11:41.360 --> 00:11:45.600 align:center
♪जन-गण-मन अधिनायक जय हो♪

00:11:45.680 --> 00:11:49.120 align:center
-"जय हो" नहीं "हे"
-"जय हे"?

00:11:49.200 --> 00:11:52.840 align:center
[मंजू] ♪जन-गण-मन अधिनायक जय हे♪

00:11:52.920 --> 00:11:57.560 align:center
-[अभिषेक] फिर से दोहराइए।
-[मंजू] ♪जन-गण-मन अधिनायक जय हे♪

00:11:59.000 --> 00:12:01.000 align:center
[मोबाइल की घंटी बजने की आवाज़]

00:12:01.760 --> 00:12:02.960 align:center
जी, प्रधान जी।

00:12:04.120 --> 00:12:06.000 align:center
नहीं। सचिव जी, लौटे तो नहीं हैं अभी।

00:12:07.760 --> 00:12:09.680 align:center
हाँ, तीन-चार घंटे हो गए हैं गए हुए।

00:12:10.600 --> 00:12:11.600 align:center
जी।

00:12:12.360 --> 00:12:14.560 align:center
अब याद हुआ कि नहीं हमको कैसे पता चलेगा?

00:12:15.440 --> 00:12:17.040 align:center
हाँ, आएंगे तो पता चल जाएगा ना।

00:12:18.400 --> 00:12:19.400 align:center
ठीक है, प्रधान जी।

00:12:20.440 --> 00:12:22.440 align:center
[बेहद जोशीला संगीत]

00:12:29.920 --> 00:12:34.680 align:center
-पंजाब के बाद सिंध, गुजरात, मराठा, फिर?
-अरे...

00:12:34.920 --> 00:12:36.200 align:center
-अरे, मैडम।
-हाँ?

00:12:36.280 --> 00:12:39.040 align:center
-पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा,
-हाँ।

00:12:39.120 --> 00:12:40.400 align:center
द्रविड़, उत्कल, बंग।

00:12:40.480 --> 00:12:41.800 align:center
अभी तो बताया नीचे।

00:12:41.880 --> 00:12:43.880 align:center
[बेहद जोशीला संगीत]

00:13:02.200 --> 00:13:04.200 align:center
[बेहद जोशीला संगीत जारी है]

00:13:13.720 --> 00:13:17.480 align:center
♪जय हे, जय हे, जय हे♪

00:13:17.560 --> 00:13:19.760 align:center
♪जय, जय, जय, जय हे♪

00:13:20.360 --> 00:13:21.800 align:center
तो तीन बार "जय हे",

00:13:21.880 --> 00:13:23.720 align:center
चार बार "जय" और आख़िर में "हे" लगा देना।

00:13:24.680 --> 00:13:27.360 align:center
आया समझ, याद रहेगा?
शुरू से एक बार करते हैं।

00:13:27.440 --> 00:13:28.440 align:center
[गला साफ़ करते हुए]

00:13:30.960 --> 00:13:33.880 align:center
-बोलिए।
-♪जन-गण-मन विनायक♪

00:13:33.960 --> 00:13:36.560 align:center
-♪जय हे♪
-क्या... आप फिर से वही ग़लती कर रही हो।

00:13:36.640 --> 00:13:38.920 align:center
"विनायक" नहीं, "अधिनायक।"
कितनी बार बोला है, मैडम?

00:13:39.000 --> 00:13:41.240 align:center
कम से कम... मैडम, 25 बार
हम कर चुके हैं ये चीज़।

00:13:41.480 --> 00:13:44.840 align:center
चार घंटे से हम यही कर रहे हैं।
"विनायक" नहीं "अधिनायक" की जय हे।

00:13:45.360 --> 00:13:47.800 align:center
"अधिनायक" है। 25 बार तो मैंने
समझा दिया आपको।

00:13:51.520 --> 00:13:52.600 align:center
[दीर्घश्वास लेते हुए]

00:13:56.480 --> 00:14:00.440 align:center
देखिए, मैडम, ऐसा है मुझसे जितना हो सकता था
मैंने समझा दिया, बता दिया।

00:14:00.800 --> 00:14:02.840 align:center
अब आप देख लो कैसे करना है, क्या करना है।
मैं जा रहा हूँ।

00:14:02.920 --> 00:14:04.080 align:center
सचिव जी।

00:14:04.440 --> 00:14:07.360 align:center
आप चले जाएंगे, तो हमको याद कौन कराएगा?

00:14:08.280 --> 00:14:10.280 align:center
[भावुक संगीत]

00:14:12.240 --> 00:14:13.400 align:center
[अभिषेक] ये देखो, मैडम।

00:14:14.040 --> 00:14:16.480 align:center
[अभिषेक] इसे दबाओगे तो बजने लगेगा,

00:14:16.840 --> 00:14:18.720 align:center
और इसे वापस से दबाओगे तो बंद हो जाएगा।

00:14:19.160 --> 00:14:20.280 align:center
ठीक है।

00:14:20.360 --> 00:14:21.960 align:center
-कल तक का समय है।
-हम्म।

00:14:22.320 --> 00:14:24.000 align:center
-जितना हो सके सुनिए।
-[मंजू] जी।

00:14:25.480 --> 00:14:26.960 align:center
शायद कुछ याद हो जाए।

00:14:28.120 --> 00:14:29.280 align:center
ठीक है, मैं निकलूं।

00:14:30.560 --> 00:14:31.960 align:center
अच्छा, उह, सुनिए।

00:14:32.160 --> 00:14:34.880 align:center
ये सुनते वक़्त भी खड़ा रहना पड़ता है क्या?

00:14:36.320 --> 00:14:37.320 align:center
शायद।

00:14:39.640 --> 00:14:40.720 align:center
देख लो।

00:14:42.360 --> 00:14:44.360 align:center
[हल्का संगीत]

00:14:53.200 --> 00:14:57.400 align:center
♪जन-गण-मन विनायक जय हे♪

00:14:57.480 --> 00:15:01.200 align:center
♪जन-गण-मन अधिनायक जय हे♪

00:15:04.120 --> 00:15:05.400 align:center
रिंकी की मम्मी।

00:15:08.520 --> 00:15:10.120 align:center
रिंकी की मम्मी!

00:15:10.720 --> 00:15:12.840 align:center
-[ब्रिज] अरे, सुनती हो?
-[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:15:15.600 --> 00:15:17.600 align:center
क्या, सब बढ़िया?

00:15:21.160 --> 00:15:22.160 align:center
ये लो।

00:15:22.640 --> 00:15:24.600 align:center
[चंचल संगीत]

00:15:25.000 --> 00:15:26.000 align:center
हैं?

00:15:32.280 --> 00:15:34.000 align:center
[मुर्गी की आवाज़]

00:15:45.920 --> 00:15:47.920 align:center
[चंचल संगीत]

00:15:54.840 --> 00:15:57.160 align:center
ये, साड़ी तुम्हारी।

00:16:08.280 --> 00:16:10.160 align:center
तो याद हो गया, "जन-गण-मन"?

00:16:11.400 --> 00:16:13.200 align:center
पूरा याद हो गया क्या?

00:16:16.840 --> 00:16:17.840 align:center
ये क्या?

00:16:17.920 --> 00:16:20.320 align:center
कल ही पहनना है तो बक्से में
क्यों बंद कर रही हो?

00:16:21.280 --> 00:16:22.280 align:center
अरे?

00:16:24.240 --> 00:16:25.360 align:center
[दीर्घश्वास लेते हुए]

00:16:26.120 --> 00:16:28.040 align:center
पता नहीं, याद ही नहीं हो रहा।

00:16:28.120 --> 00:16:29.200 align:center
अरे, रे रे रे।

00:16:29.680 --> 00:16:30.800 align:center
क्या हो गया?

00:16:31.920 --> 00:16:33.800 align:center
ज़्यादा दिखावे की ज़रूरत नहीं है।

00:16:34.000 --> 00:16:35.600 align:center
मन ही मन तो खुश ही हो रहे होंगे।

00:16:35.880 --> 00:16:37.080 align:center
जाइए, फहरा दीजिए झंडा।

00:16:37.160 --> 00:16:38.640 align:center
ओहो, ऐसा नहीं है।

00:16:38.720 --> 00:16:40.880 align:center
नहीं है तो जितना याद है उतना ही गा देंगे।

00:16:40.960 --> 00:16:42.560 align:center
[ब्रिज] अरे, नहीं,

00:16:42.640 --> 00:16:45.840 align:center
उल्टा-पुल्टा गा दिए तो कोई वीडियो बनाकर
इंटरनेट पर वाइरल कर देगा।

00:16:45.920 --> 00:16:47.560 align:center
-क्या कर देगा?
-[ब्रिज] वाइरल।

00:16:48.880 --> 00:16:50.880 align:center
[फ़ोन की घंटी की आवाज़]

00:16:53.360 --> 00:16:54.520 align:center
ये क्या है?

00:16:54.600 --> 00:16:56.600 align:center
ये मोबाइल की स्क्रीन कैसे टूट गई?

00:16:56.880 --> 00:16:59.160 align:center
याद नहीं हो रहा था तो पटक दिया।

00:16:59.240 --> 00:17:00.240 align:center
लो, पटक दिया था।

00:17:00.320 --> 00:17:01.960 align:center
-हाँ, सचिव जी।
-हाँ, मैडम।

00:17:02.360 --> 00:17:03.440 align:center
कुछ याद हुआ क्या?

00:17:03.520 --> 00:17:05.680 align:center
[मंजू] नहीं, सचिव जी, अभी तक याद नहीं हुआ।

00:17:05.760 --> 00:17:07.240 align:center
आप भी खुश हो जाइए।

00:17:07.320 --> 00:17:09.280 align:center
नहीं, मैं तो बस ऐसे ही पूछ रहा था।

00:17:09.360 --> 00:17:11.320 align:center
पता चल जाए कल झंडा कौन फहरा रहा है।

00:17:11.400 --> 00:17:14.320 align:center
परेशान मत होइए। कल झंडा आपके प्रधान जी ही
फहरा रहे हैं।

00:17:16.120 --> 00:17:19.000 align:center
-[अभिषेक] ठीक है।
-हाँ, ठीक तो अब लगेगा ही आप लोगों को।

00:17:19.080 --> 00:17:20.120 align:center
रखिए।

00:17:23.040 --> 00:17:25.920 align:center
ना तो झंडा फहरा पाए,
ऊपर से फ़ोन टूटा सो अलग।

00:17:27.000 --> 00:17:28.920 align:center
[मंजू] अब रात में खाने के लिए
क्या बनाना है?

00:17:29.000 --> 00:17:31.400 align:center
ना हो तो कल तुम भी चले चलना ऑफ़िस साथ में।

00:17:32.040 --> 00:17:33.400 align:center
नहीं, रहने दीजिए।

00:17:33.920 --> 00:17:36.080 align:center
इससे बढ़िया हम यहीं टीवी पर प्रधानमंत्री

00:17:36.160 --> 00:17:37.480 align:center
को झंडा फहराते हुए देख लेंगे।

00:17:37.560 --> 00:17:40.040 align:center
अरे, 26 जनवरी को झंडा प्रधानमंत्री नहीं,

00:17:40.120 --> 00:17:41.880 align:center
राष्ट्रपति फहराता है।

00:17:43.120 --> 00:17:45.560 align:center
[मंजू] आप बताएंगे कि रात को
खाने में क्या बनाना है?

00:17:46.440 --> 00:17:47.760 align:center
जिसको देखो ज्ञान ही बांटते रहता है।

00:17:51.720 --> 00:17:52.720 align:center
[बर्तन पटकने की आवाज़]

00:18:01.640 --> 00:18:03.640 align:center
[जीवंत संगीत]

00:18:19.280 --> 00:18:20.280 align:center
चलो।

00:18:20.360 --> 00:18:22.600 align:center
प्रधान जी, ये वाला एक और है क्या?

00:18:23.520 --> 00:18:24.760 align:center
-ये वाला?
-[प्रह्लाद] हाँ।

00:18:25.120 --> 00:18:27.720 align:center
क्या, प्रह्लाद, तुम भी ना एकदम बच्चे हो।

00:18:28.520 --> 00:18:29.680 align:center
एक और!

00:18:29.760 --> 00:18:30.760 align:center
ये लो।

00:18:31.920 --> 00:18:33.000 align:center
दो ले लो।

00:18:33.480 --> 00:18:35.480 align:center
दाएं बाएं लगाओ। चलो।

00:18:38.080 --> 00:18:41.000 align:center
प्रधान जी। मैडम से भी एक बार पूछ लेते हैं।

00:18:41.840 --> 00:18:45.360 align:center
झंडा तो नहीं फहराएंगी, कम से कम
आ जातीं तो अच्छा रहता।

00:18:45.440 --> 00:18:47.840 align:center
अरे, हमने कल ही पूछ लिया था, भाई,
उन्होंने मना कर दिया।

00:18:47.920 --> 00:18:49.480 align:center
नहीं तो आप ही पूछ लीजिए, ठीक है?

00:18:49.560 --> 00:18:50.960 align:center
हाँ, मैं एक बार बोल देता हूँ उनको।

00:18:51.280 --> 00:18:52.520 align:center
तुम यहीं खड़े रहो।

00:18:53.680 --> 00:18:54.880 align:center
दो ज़्यादा ले लिया हमने।

00:18:56.000 --> 00:18:57.200 align:center
[प्रबंधक] आइए प्रधान जी।

00:18:57.280 --> 00:18:59.240 align:center
[तालियों की आवाज़]

00:19:00.320 --> 00:19:02.320 align:center
[हल्का संगीत]

00:19:18.080 --> 00:19:19.640 align:center
[जिला मजिस्ट्रेट] ड्राइवर, ज़रा गाड़ी रोको।

00:19:21.560 --> 00:19:22.680 align:center
गाड़ी पीछे लो।

00:19:22.760 --> 00:19:24.520 align:center
[गाड़ी रिवर्स में लेने की आवाज़]

00:19:32.680 --> 00:19:34.680 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:19:36.360 --> 00:19:38.760 align:center
-ज़रा गाड़ी गाँव की तरफ़ घुमाओ।
-घुमाओ।

00:19:56.160 --> 00:19:58.040 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:20:00.400 --> 00:20:02.200 align:center
अरे, कहाँ अटक गई, भाई?

00:20:03.480 --> 00:20:04.800 align:center
थोड़ी देर और रुक जाते हैं।

00:20:05.200 --> 00:20:06.680 align:center
फ़ोन पर बोली क्या थी?

00:20:07.720 --> 00:20:08.840 align:center
बोली, "देखते हैं।"

00:20:08.920 --> 00:20:12.480 align:center
अरे, देखते हैं कहा तो देखती रह जाएंगी वो
और हम यहाँ देखते रह जाएंगे।

00:20:12.560 --> 00:20:14.200 align:center
-चलो।
-चलो झंडा फहराते हैं।

00:20:17.000 --> 00:20:18.040 align:center
[प्रह्लाद] ऐ, सावधान हो सब लोग।

00:20:21.360 --> 00:20:23.360 align:center
[चंचल संगीत]

00:20:31.320 --> 00:20:33.320 align:center
[हॉर्न बजने की आवाज़]

00:20:36.080 --> 00:20:38.040 align:center
[कार के आने की आवाज़]

00:20:52.600 --> 00:20:54.560 align:center
[बेहद जोशीला संगीत]

00:20:59.960 --> 00:21:00.960 align:center
[आदमी] हटो।

00:21:01.160 --> 00:21:02.440 align:center
[कार का दरवाज़ा बंद करने की आवाज़]

00:21:12.360 --> 00:21:16.400 align:center
तो आप हैं, प्रधानपति ब्रिज भूषण दुबे।

00:21:16.720 --> 00:21:18.040 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:21:20.200 --> 00:21:21.240 align:center
जी।

00:21:21.600 --> 00:21:25.640 align:center
अच्छा, लेकिन सरकार ने तो इस नाम से
कोई पोस्ट बनाई ही नहीं है।

00:21:25.880 --> 00:21:27.800 align:center
-नहीं, मैडम, वो ऐसे ही...
-[जिला मजिस्ट्रेट] ऐसे ही।

00:21:27.880 --> 00:21:29.960 align:center
मन किया तो बना ली।

00:21:30.040 --> 00:21:32.240 align:center
मन किया तो प्रधान की जगह ऑफ़िस आ रहे हैं।

00:21:32.600 --> 00:21:35.200 align:center
मन किया तो प्रधान की जगह
झंडा फहरा रहे हैं।

00:21:35.280 --> 00:21:36.640 align:center
क्या मज़ाक चल रहा है क्या यहाँ?

00:21:41.600 --> 00:21:43.840 align:center
और ये प्रधान मंजू देवी किधर हैं?

00:21:44.440 --> 00:21:46.480 align:center
वो आती होंगी। घर पर हैं।

00:21:47.840 --> 00:21:49.720 align:center
आप बाहर निकलिए। निकलिए।

00:21:50.120 --> 00:21:52.120 align:center
[गंभीर संगीत]

00:21:54.880 --> 00:21:55.880 align:center
और बाहर!

00:21:56.120 --> 00:21:57.960 align:center
दफ्तर परिसर से बाहर निकलिए आप!

00:21:59.040 --> 00:22:00.160 align:center
निकलिए!

00:22:05.760 --> 00:22:07.560 align:center
सीमा के बाहर निकलिए!

00:22:12.120 --> 00:22:13.760 align:center
और यहाँ का पंचायत सचिव कौन है?

00:22:15.000 --> 00:22:16.760 align:center
मैडम, हम डिप्टी प्रधान हैं।

00:22:16.840 --> 00:22:17.840 align:center
आधिकारिक।

00:22:19.440 --> 00:22:20.640 align:center
मैडम, मैं हूँ।

00:22:20.720 --> 00:22:22.200 align:center
-[जिला मजिस्ट्रेट] आप हैं?
-जी।

00:22:22.280 --> 00:22:24.400 align:center
[जिला मजिस्ट्रेट] ये क्या तमाशा
चल रहा है यहाँ पर?

00:22:24.480 --> 00:22:26.120 align:center
आपको समझ में नहीं आता,
ये सब ग़लत हो रहा है?

00:22:26.920 --> 00:22:30.560 align:center
सरकार यहाँ प्रधानपति रिवाज़ को
ख़त्म करने की कोशिश कर रही है,

00:22:30.640 --> 00:22:32.160 align:center
और आपको कोई फ़र्क ही नहीं पड़ता है?

00:22:32.240 --> 00:22:34.240 align:center
-मैडम, मैं अब इसमें क्या कर सकता हूँ?
-चुप रहिए आप!

00:22:34.600 --> 00:22:36.000 align:center
मैं क्या कर सकता हूँ?

00:22:36.080 --> 00:22:37.520 align:center
बहुत कुछ कर सकते थे आप।

00:22:37.960 --> 00:22:39.520 align:center
शिकायत क्यों नहीं की,

00:22:39.600 --> 00:22:41.760 align:center
कि मंजू देवी की जगह
उनके पति काम कर रहे हैं?

00:22:43.560 --> 00:22:46.080 align:center
सबसे पहले बैनर उतारिए! उतारिए!

00:22:50.800 --> 00:22:52.400 align:center
-माधव जी।
-जी, मैडम।

00:22:52.720 --> 00:22:54.560 align:center
इनका नाम नोट कीजिए। इनको निलंबित करना है।

00:22:54.640 --> 00:22:56.640 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:22:57.960 --> 00:23:00.240 align:center
-मैडम, माफ़ कीजिए।
-नाम बताइए अपना?

00:23:01.080 --> 00:23:04.760 align:center
-मैडम, मंजू देवी आती ही होंगी।
-नाम बताइए!

00:23:08.680 --> 00:23:09.800 align:center
अभिषेक त्रिपाठी।

00:23:10.360 --> 00:23:11.760 align:center
-लिखिए इनका नाम।
-जी, मैडम।

00:23:11.840 --> 00:23:12.960 align:center
मैडम, माफ़ कीजिए। वो... मैं...

00:23:13.720 --> 00:23:14.840 align:center
[मंजू] सचिव जी।

00:23:15.760 --> 00:23:17.080 align:center
क्या हो रहा है यहाँ?

00:23:23.640 --> 00:23:25.640 align:center
[हल्का संगीत]

00:23:30.120 --> 00:23:31.560 align:center
[मंजू] क्या चल रहा है यहाँ, सचिव जी?

00:23:33.200 --> 00:23:34.360 align:center
आप कौन हैं?

00:23:36.720 --> 00:23:38.120 align:center
आप कौन हैं?

00:23:40.720 --> 00:23:43.160 align:center
अरे, डीएम मैडम हैं।

00:23:43.240 --> 00:23:46.120 align:center
डीएम मैडम, ये मंजू देवी हैं।
हमारी प्रधान, आधिकारिक।

00:23:49.120 --> 00:23:50.200 align:center
हम्म।

00:23:51.040 --> 00:23:53.280 align:center
ओ रिंकी के पापा, आप वहाँ क्यों खड़े हैं?

00:23:53.360 --> 00:23:54.520 align:center
इधर आइए ना।

00:23:54.600 --> 00:23:57.720 align:center
-नहीं, कोई दिक़्क़त नहीं। हम यहीं ठीक हैं।
-नहीं, पहले आप इधर आइए।

00:23:59.840 --> 00:24:01.520 align:center
[आदमी] प्रधान जी को बाहर भेज दिया।

00:24:01.600 --> 00:24:03.040 align:center
और सचिव जी, आप इधर आइए।

00:24:05.200 --> 00:24:06.640 align:center
मैडम, ये लोग कौन हैं?

00:24:07.120 --> 00:24:09.520 align:center
हमने सोचा अकेले क्यों जाएं,
तो इन्हें भी साथ ले आए।

00:24:10.080 --> 00:24:12.040 align:center
ये असली वॉर्ड मेंबर हैं।

00:24:12.120 --> 00:24:14.000 align:center
[मंजू] इनकी जगह इनके पति काम करते हैं ना।

00:24:14.080 --> 00:24:16.200 align:center
दफ्तर में आप तो मिले होंगे।
सब यहीं खड़े हैं।

00:24:16.280 --> 00:24:17.520 align:center
ये क्या चल रहा है उधर?

00:24:19.240 --> 00:24:21.560 align:center
जन प्रतिनिधि से इस तरह से बात करते हैं?

00:24:24.280 --> 00:24:25.480 align:center
हाँ, बताइए।

00:24:25.800 --> 00:24:27.680 align:center
वो प्रधान जी झंडा फहरा रहे थे।

00:24:27.760 --> 00:24:30.960 align:center
तो डीएम मैडम साहब
हमको निलंबित करने की बात कर रही हैं।

00:24:32.240 --> 00:24:33.240 align:center
[फुसफुसाते हुए] ठहरिए।

00:24:35.800 --> 00:24:37.680 align:center
आप इन्हें निलंबित क्यों कर रही हैं?

00:24:37.760 --> 00:24:40.400 align:center
क्योंकि इनकी हाज़िरी में आपकी जगह

00:24:40.480 --> 00:24:42.040 align:center
आपके पति झंडा फहराने वाले थे।

00:24:42.880 --> 00:24:45.800 align:center
आपको किसने कहा कि वो झंडा फहराने वाले थे?

00:24:45.880 --> 00:24:47.600 align:center
झंडा तो हम ही फहराने वाले थे।

00:24:47.680 --> 00:24:49.880 align:center
अच्छा, तो अभी तक आप आई क्यों नहीं थीं?

00:24:50.720 --> 00:24:53.560 align:center
औरत लोगों को समय लगता है तैयार होने में।

00:24:53.640 --> 00:24:54.840 align:center
आपको तो पता ही है ना।

00:24:54.920 --> 00:24:56.600 align:center
तो हर साल आप ही झंडा फहराती हैं।

00:24:56.960 --> 00:25:00.440 align:center
जी, हम ही फहराते हैं। आप पूछ लीजिए सबसे।

00:25:06.640 --> 00:25:08.840 align:center
तो ठीक है। फहराइए झंडा।

00:25:09.760 --> 00:25:11.880 align:center
आप यहां खड़ी होकर देखेंगी?

00:25:12.400 --> 00:25:14.560 align:center
हाँ। हम यहाँ खड़े होकर देखेंगे।

00:25:15.000 --> 00:25:16.120 align:center
आप फहराइए।

00:25:16.760 --> 00:25:18.320 align:center
[जिला मजिस्ट्रेट] फहराइए।

00:25:18.400 --> 00:25:19.400 align:center
जी।

00:25:20.840 --> 00:25:22.840 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:25:53.800 --> 00:25:56.400 align:center
दूसरी वाली रस्सी खींचिए। दूसरी वाली।

00:26:03.760 --> 00:26:05.760 align:center
[कुछ हासिल करने वाला संगीत]

00:26:16.040 --> 00:26:18.520 align:center
चलिए, अब राष्ट्रगान गाइए।

00:26:24.000 --> 00:26:25.120 align:center
क्या हुआ?

00:26:25.200 --> 00:26:27.320 align:center
आप तो हमेशा झंडा फहराती हैं ना?

00:26:27.400 --> 00:26:28.880 align:center
आपको तो याद ही होगा।

00:26:31.120 --> 00:26:32.320 align:center
और कोई नहीं गाएगा।

00:26:33.280 --> 00:26:34.520 align:center
सिर्फ़ ये गाएंगी।

00:26:40.240 --> 00:26:41.720 align:center
चलिए, शुरू कीजिए।

00:26:43.920 --> 00:26:45.320 align:center
[गला साफ़ करते हुए]

00:26:49.680 --> 00:26:54.720 align:center
♪जन-गण-मन अधिनायक जय हे♪

00:26:54.960 --> 00:26:57.080 align:center
♪भारत...♪

00:26:58.040 --> 00:27:01.240 align:center
-♪भाग्य विधाता♪
-♪भाग्य विधाता♪

00:27:01.480 --> 00:27:07.480 align:center
-♪पंजाब सिन्ध गुजरात... मराठा♪
-♪मराठा♪

00:27:07.720 --> 00:27:12.280 align:center
-♪द्राविड़ उत्कल बंग♪
-♪द्राविड़ उत्कल बंग♪

00:27:12.360 --> 00:27:17.280 align:center
♪विन्ध्य हिमाचल यमुना गंगा♪

00:27:17.360 --> 00:27:22.400 align:center
-♪उच्छल जलधि तरंग♪
-[ब्रिज] ♪उच्छल जलधि तरंग♪

00:27:22.480 --> 00:27:26.760 align:center
♪तव शुभ नामे जागे♪

00:27:27.800 --> 00:27:32.560 align:center
-[ब्रिज] ♪तव शुभ आशिष मांगे♪
-♪तव शुभ आशिष मांगे♪

00:27:33.040 --> 00:27:37.640 align:center
[मंजू] ♪गाहे तव जय गाथा♪

00:27:38.480 --> 00:27:43.160 align:center
♪जन गण मंगल दायक जय हे♪

00:27:43.360 --> 00:27:47.840 align:center
[मंजू] ♪भारत भाग्य विधाता♪

00:27:47.920 --> 00:27:52.200 align:center
♪जय हे, जय हे♪

00:27:52.280 --> 00:27:54.800 align:center
♪जय हे♪

00:27:54.880 --> 00:27:59.800 align:center
♪जय जय जय जय हे♪

00:28:02.080 --> 00:28:03.080 align:center
[दीर्घश्वास लेते हुए]

00:28:04.200 --> 00:28:05.200 align:center
[दीर्घश्वास लेते हुए]

00:28:30.640 --> 00:28:32.320 align:center
ये होता है प्रधानपति का काम।

00:28:32.680 --> 00:28:34.440 align:center
अगर इनको कुछ नहीं आता है,

00:28:34.520 --> 00:28:37.440 align:center
तो ये आपका काम है कि इन्हें समझाएं,
सिखाएं और बताएं।

00:28:37.520 --> 00:28:38.560 align:center
जी।

00:28:38.640 --> 00:28:40.960 align:center
ये नहीं कि इनकी जगह ख़ुद
वो काम करने लग जाएं।

00:28:42.160 --> 00:28:46.280 align:center
और आप, जितना आत्मविश्वास आपने
हमसे बात करने में दिखाया है,

00:28:46.760 --> 00:28:49.560 align:center
उतना ही आत्मविश्वास ऑफ़िस का
काम सीखने में भी दिखाइए।

00:28:49.880 --> 00:28:55.720 align:center
देखिए, अब हम इतने पढ़े-लिखे तो हैं नहीं
आपकी तरह, पर, फिर भी कोशिश करेंगे।

00:28:56.080 --> 00:28:59.880 align:center
जैसे अभी "जन-गण-मन" में कोशिश की है।

00:29:02.360 --> 00:29:06.840 align:center
शुरू में तो हमें लगा कि इस जन्म में तो
सीख ही नहीं पाएंगे।

00:29:07.320 --> 00:29:08.680 align:center
पर फिर भी कोशिश की।

00:29:08.760 --> 00:29:12.000 align:center
लेकिन इतनी कोशिश के बाद भी
आप पूरा नहीं सीख पाईं।

00:29:12.480 --> 00:29:16.720 align:center
अब, दो दिन में और कितना याद करते?

00:29:17.520 --> 00:29:23.080 align:center
पर आप देखिए, आप अगली 26 जनवरी
या 15 अगस्त को आइएगा,

00:29:23.280 --> 00:29:26.200 align:center
तो देखिएगा हम कितने बढ़िया से
याद कर के रखेंगे।

00:29:27.040 --> 00:29:31.480 align:center
[मंजू] क्या है कि हम न निराश होते हैं
और न मेहनत करने से डरते हैं।

00:29:32.840 --> 00:29:35.200 align:center
मैडम, उनको तो निलंबित करना है ना?

00:29:37.480 --> 00:29:40.960 align:center
[ब्रिज] अरे! डीएम मैडम, रहने दीजिए।

00:29:41.240 --> 00:29:44.640 align:center
ये जो थोड़ा "जन-गण-मन" इनको याद है,
उन्हीं ने याद करवाया है।

00:29:44.720 --> 00:29:45.960 align:center
ये बेचारे बड़े भले आदमी हैं।

00:29:47.080 --> 00:29:50.480 align:center
-[आदमी 1] हाँ, बहुत भले आदमी हैं।
-[आदमी 2] अच्छे आदमी हैं।

00:29:54.240 --> 00:29:55.320 align:center
रहने दो।

00:29:59.320 --> 00:30:01.320 align:center
[हल्का संगीत]

00:30:09.480 --> 00:30:11.280 align:center
[कार के चालू होने की आवाज़]

00:30:21.280 --> 00:30:23.280 align:center
[हल्का संगीत]

00:30:24.640 --> 00:30:28.360 align:center
साहब, जलेबी-कचोरी बंटवा दिया जाए?
आधे से ऊपर लोग उसी लिए आए हैं।

00:30:28.440 --> 00:30:30.800 align:center
-अरे, चलो। चलो।
-चलिए।

00:30:30.880 --> 00:30:33.680 align:center
प्रधान जी, समझ में नहीं आ रहा
डीएम मैडम यहाँ आई कैसे?

00:30:34.040 --> 00:30:37.000 align:center
वो गाड़ी से आईं। और कैसे आईं?
देखा नहीं क्या?

00:30:39.000 --> 00:30:40.960 align:center
[हल्का संगीत]

00:31:01.320 --> 00:31:03.720 align:center
["आई एम हैप्पी" गाना बजते हुए]

00:31:26.360 --> 00:31:29.120 align:center
[अभिषेक] मैं सोच रहा हूँ इस साल
दोबारा तैयारी कर लेता हूँ।

00:31:29.200 --> 00:31:30.720 align:center
इस बार उतना समय नहीं मिला।

00:31:31.360 --> 00:31:33.640 align:center
चार-पांच महीने में क्या ही तैयारी कर लेता।

00:31:34.120 --> 00:31:36.800 align:center
[प्रतीक] बिल्कुल सही।
दो महीने से यही समझा रहा हूँ तुझे।

00:31:37.200 --> 00:31:38.800 align:center
पर तुझे समझ ही नहीं आ रहा था।

00:31:38.880 --> 00:31:40.760 align:center
[अभिषेक] अरे, उस समय मन ख़राब था, यार।

00:31:41.040 --> 00:31:43.520 align:center
[प्रतीक] वैसे अचानक तेरा मन बदला कैसे?

00:31:44.080 --> 00:31:46.800 align:center
[प्रतीक] ख़ैर, जैसे भी बदला हो, अच्छा है।

00:31:46.880 --> 00:31:47.960 align:center
हम्म।

00:31:48.040 --> 00:31:50.960 align:center
अब हम्म क्या कर रहा है,
थोड़ा खुश हो ले, भाई।

00:31:51.040 --> 00:31:52.400 align:center
अबे, क्या खुश रह लें?

00:31:52.800 --> 00:31:54.760 align:center
अभी फिर से गाँव में एक साल रहना पड़ेगा।

00:31:54.840 --> 00:31:57.280 align:center
हाँ, साल भर वहाँ रहना है।

00:31:57.800 --> 00:31:59.880 align:center
[अंग्रेजी में] तो बेहतर है, सफ़र का
आनंद लिया जाए।

00:31:59.960 --> 00:32:02.240 align:center
अरे, तू तो बात-बात पर भाषण
क्यों देने लगता है?

00:32:02.600 --> 00:32:03.840 align:center
[प्रतीक] कुछ ग़लत बोल रहा हूँ क्या?

00:32:03.920 --> 00:32:06.240 align:center
सारे टेड टॉक में घुमा-फिरा कर
यही तो बोलते हैं।

00:32:06.680 --> 00:32:08.160 align:center
[अंग्रेजी में] अपने काम से प्यार करो।

00:32:08.240 --> 00:32:09.320 align:center
ठीक है, सर।

00:32:09.680 --> 00:32:14.560 align:center
और पता है, कुछ ऐसा कर जिसकी वजह से
तुझे गाँव से भी प्यार हो जाए।

00:32:14.640 --> 00:32:15.960 align:center
चल, अब ये ज़्यादा हो गया।

00:32:17.160 --> 00:32:18.800 align:center
इस गाँव से तो प्यार होने से रहा।

00:32:22.800 --> 00:32:23.960 align:center
[प्रतीक] हेलो?

00:32:24.880 --> 00:32:26.200 align:center
[प्रतीक] अभिषेक त्रिपाठी?

00:32:27.320 --> 00:32:29.160 align:center
देखता हूँ, कितना सुंदर लगता है वहाँ से?

00:32:29.880 --> 00:32:32.880 align:center
जब से आया हूँ, "टंकी पर चढ़ो", सुन रहा हूँ।

00:32:34.280 --> 00:32:36.280 align:center
[हल्का संगीत]

00:33:16.200 --> 00:33:17.520 align:center
क्या बकवास है!

00:33:18.320 --> 00:33:20.480 align:center
ख़ाक सुंदर दिख रहा है।
वैसा ही तो दिख रहा है।

00:33:21.240 --> 00:33:22.600 align:center
"प्यार हो जाएगा।"

00:33:22.680 --> 00:33:23.960 align:center
फालतू में ऊपर चढ़ा दिया।

00:33:24.840 --> 00:33:26.840 align:center
[रिंकी के खांसने की आवाज़]

00:33:29.480 --> 00:33:31.080 align:center
[रिंकी के गला साफ़ करने की आवाज़]

00:33:33.640 --> 00:33:35.640 align:center
[हल्का संगीत]

00:33:46.400 --> 00:33:47.400 align:center
[अभिषेक] कौन है?

00:33:49.440 --> 00:33:50.840 align:center
हम रिंकी।

00:33:51.720 --> 00:33:52.960 align:center
प्रधान जी की बेटी।

00:33:56.720 --> 00:33:58.680 align:center
["पहेली" गाना बजते हुए]

00:34:27.560 --> 00:34:29.560 align:center
["पहेली" गाना जारी है]

00:35:08.880 --> 00:35:10.840 align:center
["पहेली" गाना जारी है]

00:35:29.360 --> 00:35:31.360 align:center
[थीम संगीत]
ा जारी है]

