WEBVTT

00:00:00.600 --> 00:00:02.560 align:center
["हमने तुमको देखा" गाना रेडियो पर
बजते हुए]

00:00:09.040 --> 00:00:10.880 align:center
[रेड़ियो की फ्रीक्वेंसी बदलने की आवाज़]

00:00:11.520 --> 00:00:13.400 align:center
["तूने ओ रंगीले" गाना रेडियो पर बजते हुए]

00:00:30.960 --> 00:00:32.600 align:center
-[विकास] प्रधान जी, चाय!
-ह्म्म्म!

00:00:32.960 --> 00:00:34.200 align:center
हम्म, भई ला।

00:00:35.000 --> 00:00:36.320 align:center
इसमें थोड़ा कम है।

00:00:36.640 --> 00:00:38.680 align:center
कम है ठीक है ना, कम ही पीनी चाहिए।

00:00:42.720 --> 00:00:47.440 align:center
सर, वो ऑफ़िस की चाय पत्ती ख़त्म हो गई थी
तो आपकी थोड़ी सी ले ली।

00:01:02.720 --> 00:01:07.440 align:center
तो, प्रधान जी, वो अपने मलकोपुर वाले
लड़के से बातचीत बढ़ी आगे?

00:01:07.880 --> 00:01:11.680 align:center
अरे सब मुंह फाड़कर दहेज माँग रहे हैं।

00:01:12.360 --> 00:01:15.240 align:center
हमने कहा, "पांडे जी,
आपका लड़का इंजीनियर है,

00:01:15.320 --> 00:01:17.400 align:center
तो हमारी बेटी भी तो ग्रैजुएट है।

00:01:17.480 --> 00:01:18.840 align:center
थोड़ा कम ले लीजिए दहेज।"

00:01:19.080 --> 00:01:20.760 align:center
-कम किए?
-[ब्रिज] अरे, कहाँ!

00:01:21.160 --> 00:01:24.560 align:center
कहने लगे कि लड़की बीएससी होती,

00:01:24.920 --> 00:01:27.320 align:center
तो पंद्रह लाख में मान जाते।

00:01:27.640 --> 00:01:28.760 align:center
अब लड़की बीए है,

00:01:28.840 --> 00:01:30.400 align:center
वो भी कोरेस्पोंड़ेंस से।

00:01:30.600 --> 00:01:32.720 align:center
तो बीस लाख से कम में बात नहीं बनेगी।

00:01:34.040 --> 00:01:37.800 align:center
प्रधान जी, हम आपको बता रहे हैं
ये मलकोपुर वाले एक नम्बर के लोभी हैं।

00:01:38.040 --> 00:01:40.320 align:center
-अब हैं तो, क्या करिएगा, भाई।
-[विकास] हाँ।

00:01:40.640 --> 00:01:43.480 align:center
अच्छा, अपना लड़का कमाता कितना है?

00:01:44.680 --> 00:01:48.360 align:center
कह तो रहे हैं कि लाख-सवा लाख रुपए महीने
का कमाता है।

00:01:48.920 --> 00:01:51.080 align:center
लेकिन वो होता है ना... वो क्या है, सीटीसी।

00:01:51.160 --> 00:01:53.000 align:center
-[ब्रिज] जानते हो ना सीटीसी?
-हाँ... सीटीसी।

00:01:53.080 --> 00:01:56.560 align:center
हाँ, वो सीटीसी से सब कटकर अस्सी हज़ार
हाथ आता है।

00:01:57.200 --> 00:01:58.920 align:center
मतलब अस्सी हज़ार तनख़्वाह पे

00:01:59.000 --> 00:02:00.960 align:center
-बीस लाख दहेज?
-[ब्रिज] हाँ।

00:02:01.040 --> 00:02:02.240 align:center
बाप रे!

00:02:02.840 --> 00:02:07.280 align:center
अच्छा, सचिव जी, कहीं अपने प्रधान जी
ठगे तो नहीं गए हैं?

00:02:08.040 --> 00:02:09.160 align:center
पता नहीं।

00:02:09.640 --> 00:02:12.880 align:center
अगर आपकी तनख़्वाह अस्सी हज़ार रुपए होती...

00:02:13.960 --> 00:02:16.160 align:center
नहीं, मतलब मान लीजिए।
तो आप कितना दहेज लेते?

00:02:18.320 --> 00:02:19.760 align:center
मैं दहेज लूँगा ही नहीं।

00:02:20.000 --> 00:02:22.200 align:center
[ब्रिज] अरे, आप माँगिएगा भी,
तो ज़्यादा नहीं मिलेगा।

00:02:22.800 --> 00:02:24.680 align:center
बीस हज़ार तनख़्वाह में होता क्या है!

00:02:25.400 --> 00:02:30.080 align:center
बड़ी मुश्किल से पाँच लाख रुपए दहेज
और एक दोपहिया पकड़ा देंगे। और क्या?

00:02:30.160 --> 00:02:31.720 align:center
वो दोपहिया तो इनके पास है ही।

00:02:32.120 --> 00:02:35.520 align:center
सचिव जी, आप दोपहिया के वाहन की जगह नकद
ले लीजिएगा।

00:02:35.600 --> 00:02:36.760 align:center
हम भी वही किए थे।

00:02:37.920 --> 00:02:40.360 align:center
बीस हज़ार की कीमत होती ही कितनी है?

00:02:42.200 --> 00:02:43.560 align:center
बीस हज़ार तो अभी है ना।

00:02:44.440 --> 00:02:46.560 align:center
आईआईएम के बाद औसतन तनख़्वाह
लाख-डेढ़ लाख होती है।

00:02:47.560 --> 00:02:50.160 align:center
अगर वहाँ हुआ, तो भी दहेज नहीं लूंगा।

00:02:51.640 --> 00:02:53.640 align:center
[सुगम संगीत]

00:03:05.160 --> 00:03:07.160 align:center
[थीम संगीत]

00:04:04.720 --> 00:04:06.720 align:center
[अभिषेक के बड़बड़ाने की आवाज़]

00:04:11.520 --> 00:04:13.400 align:center
[अंग्रेजी में] एक बीमारी और...

00:04:15.960 --> 00:04:19.200 align:center
-[विकास] अरे, दीनबंधु भैया, सब सही?
-सब ठीक।

00:04:19.400 --> 00:04:22.440 align:center
देखिए, बाप बनने के बाद चेहरा एकदम लाल
हो गया है।

00:04:22.520 --> 00:04:26.040 align:center
नहीं, ऐसा नहीं है। बस उसी का जन्म
प्रमाणपत्र का फॉर्म जमा करने आया था।

00:04:26.120 --> 00:04:28.680 align:center
हाँ, तो लाईए, हमको दीजिए।
वो कुर्सी खींच के बैठ जाइए।

00:04:32.560 --> 00:04:35.400 align:center
[विकास] "शिशु के पिता का नाम,

00:04:35.640 --> 00:04:37.400 align:center
दीनबंधु पाठक।

00:04:37.680 --> 00:04:39.920 align:center
शिशु की माता का नाम,

00:04:40.360 --> 00:04:41.560 align:center
सुषमा देवी?"

00:04:41.640 --> 00:04:42.960 align:center
पत्नी का नाम।

00:04:43.560 --> 00:04:45.240 align:center
"शिशु का नाम।"

00:04:48.440 --> 00:04:49.800 align:center
शिशु का नाम?

00:04:50.560 --> 00:04:52.280 align:center
क्या हुआ? कुछ ग़लत भर दिया है क्या?

00:04:53.240 --> 00:04:54.720 align:center
"आत्माराम।"

00:04:55.240 --> 00:04:56.800 align:center
यह अपने बेटे का नाम आत्माराम रख रहे हैं?

00:04:56.880 --> 00:05:00.320 align:center
जी, वो पत्नी ने सोचा।
उसको बहुत पसंद है यह नाम।

00:05:00.680 --> 00:05:01.880 align:center
[दीनबंधु] कुछ गड़बड़ है क्या?

00:05:02.120 --> 00:05:05.320 align:center
नहीं, मतलब आज के हिसाब से कुछ पुराना
नहीं लग रहा?

00:05:05.400 --> 00:05:06.440 align:center
आत्माराम।

00:05:06.520 --> 00:05:08.840 align:center
[विकास] ऐसा लग रहा है
जैसे अपने बच्चे का नाम नहीं रख रहे हैं आप,

00:05:08.920 --> 00:05:10.080 align:center
बदला ले रहे हैं उससे।

00:05:10.360 --> 00:05:12.400 align:center
-अच्छा?
-[विकास] तब क्या! अच्छा, एक मिनट!

00:05:13.320 --> 00:05:15.040 align:center
अरे, सचिव जी।

00:05:16.120 --> 00:05:17.640 align:center
[विकास] इनको एक बेटा हुआ है।

00:05:18.080 --> 00:05:20.600 align:center
तो कोई नए ज़माने का नाम बता दीजिए ना इनको।

00:05:23.200 --> 00:05:25.600 align:center
आत्माराम अच्छा तो नाम है।
क्या दिक़्क़त है?

00:05:26.800 --> 00:05:29.960 align:center
सर, आप अपने बेटे का नाम आत्माराम रखेंगे?

00:05:32.160 --> 00:05:33.920 align:center
[विकास] कोई शहरी नाम बता दीजिए ना, सर।

00:05:34.000 --> 00:05:35.800 align:center
जो थोड़ा नया हो।

00:05:35.880 --> 00:05:39.560 align:center
सचिव जी, हाँ, कुछ आजकल के ज़माने
के हिसाब से दीजिए ना कुछ।

00:05:39.920 --> 00:05:41.040 align:center
[विकास] बता दीजिए, सर।

00:05:41.120 --> 00:05:42.680 align:center
क्या रखेंगे? रेहान रख लीजिए।

00:05:42.760 --> 00:05:46.040 align:center
-रेहान तो...
-नहीं "आ" से रखना है।

00:05:47.680 --> 00:05:48.880 align:center
"आ" से...

00:05:48.960 --> 00:05:49.960 align:center
आनंद।

00:05:50.280 --> 00:05:51.680 align:center
आरव रख लो। आरव बहुत चल रहा है आजकल।

00:05:51.760 --> 00:05:52.760 align:center
[विकास] आरव।

00:05:52.840 --> 00:05:54.160 align:center
आरव ठीक है, नहीं?

00:05:54.240 --> 00:05:56.560 align:center
-नया लग रहा है। सुनने में भी अच्छा है।
-नया तो है...

00:05:57.680 --> 00:05:59.440 align:center
अक्षय कुमार के बेटे का भी नाम है।

00:06:00.720 --> 00:06:02.720 align:center
-क्या?
-[विकास] अक्षय कुमार।

00:06:02.800 --> 00:06:04.640 align:center
अक्षय कुमार के बेटे का नाम आरव है?

00:06:05.360 --> 00:06:06.880 align:center
[दीनबंधु] अरे, सही है!

00:06:06.960 --> 00:06:09.560 align:center
यह, अभिषेक सर, आरव का मतलब क्या होता है?

00:06:09.640 --> 00:06:13.120 align:center
अरे, मतलब जाए भाड़ में।
अक्षय कुमार के बेटे का नाम है, साहब जी।

00:06:13.200 --> 00:06:14.280 align:center
क्या...

00:06:14.360 --> 00:06:16.200 align:center
[दीनबंधु] एक काम कीजिए, फ़ॉर्म दीजिए।

00:06:16.680 --> 00:06:19.480 align:center
यह ना... हम अपनी पत्नी से बात करके
आते हैं, हाँ?

00:06:19.880 --> 00:06:23.040 align:center
बढ़िया है। बहुत धन्यवाद, सचिव जी। आरव।

00:06:23.640 --> 00:06:25.880 align:center
[दीनबंधु] अक्षय कुमार के घर जाकर
आशिर्वाद...

00:06:25.960 --> 00:06:28.560 align:center
एकदम खुश हो गया। बहुत अच्छा नाम
बता दिए उसको।

00:06:28.640 --> 00:06:30.640 align:center
[अभिषेक] तू इन चक्करों में मुझे क्यों
घुसाता है?

00:06:30.720 --> 00:06:32.200 align:center
मुझे मत घुसाया कर इन फालतू के चक्करों में।

00:06:36.560 --> 00:06:38.360 align:center
[अंग्रेज़ी में बड़बड़ाते हुए]

00:06:42.880 --> 00:06:45.720 align:center
एडवांस्ड वोकैब्युलरी वर्ड्स

00:06:45.920 --> 00:06:47.400 align:center
[गंभीर संगीत]

00:07:15.080 --> 00:07:18.040 align:center
रिंकी की मम्मी, एक बात बताओ।

00:07:18.920 --> 00:07:21.640 align:center
कोई लड़का ठीक-ठाक घर का है

00:07:21.720 --> 00:07:24.280 align:center
और दहेज नहीं माँग रहा है,
इसका क्या मतलब हुआ?

00:07:25.280 --> 00:07:28.080 align:center
इसका तो यह मतलब हुआ
कि लड़के में कोई दिक़्क़त है।

00:07:28.280 --> 00:07:30.040 align:center
अरे, हाथ-पाँव ठीक है।
कोई दिक़्क़त नहीं है।

00:07:32.400 --> 00:07:34.440 align:center
आप किस लड़के के बारे में बात कर रहे हैं?

00:07:35.440 --> 00:07:36.520 align:center
अपने सचिव जी।

00:07:37.560 --> 00:07:39.360 align:center
[ब्रिज] रिंकी के लिए कैसे रहेंगे?

00:07:39.440 --> 00:07:40.960 align:center
अपनी ही बिरादरी के हैं।

00:07:41.960 --> 00:07:43.720 align:center
मलकोपुर वाले लड़के में क्या दिक़्क़त है?

00:07:43.800 --> 00:07:47.120 align:center
अरे, उसके सिर के बाल झड़े हुए हैं
और बीस लाख रुपए दहेज माँग रहा है।

00:07:47.200 --> 00:07:50.040 align:center
आपके सचिव जी कौन से
मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिखते हैं?

00:07:50.120 --> 00:07:53.000 align:center
अरे, मिथुन चक्रवर्ती नहीं दिखते,
वो हमको मालूम है।

00:07:53.080 --> 00:07:55.200 align:center
लेकिन दहेज लोभी भी तो नहीं है।

00:07:57.160 --> 00:07:59.080 align:center
बीस हज़ार रुपए कमाते हैं।

00:07:59.440 --> 00:08:01.440 align:center
पंचायत के ऑफ़िस में रहते हैं।

00:08:01.520 --> 00:08:03.040 align:center
[मंजू] उनसे अपनी बेटी ब्याहेंगे?

00:08:03.400 --> 00:08:06.360 align:center
अरे, बीस हज़ार तो अभी मिल रहे हैं ना।

00:08:06.640 --> 00:08:09.840 align:center
और उनकी वो जो परीक्षा की तैयारी चल रही है,

00:08:09.920 --> 00:08:11.880 align:center
उसमें अगर उनका हो गया,

00:08:11.960 --> 00:08:15.040 align:center
तो भगवान कसम एक लाख रुपए तनख़्वाह हो जाएगी।
हम लिख के दे सकते हैं।

00:08:15.400 --> 00:08:17.920 align:center
हाँ। जैसे जो भी परीक्षा देता है,
उसका हो जाता है?

00:08:18.000 --> 00:08:19.040 align:center
अरे, क्यों नहीं होगा?

00:08:19.120 --> 00:08:22.160 align:center
बेचारे रात दिन उठते-बैठते मेहनत
कर रहे हैं, क्यों नहीं होगा?

00:08:22.240 --> 00:08:24.600 align:center
आपने भी तो मेहनत की थी विधायक बनने के लिए,

00:08:24.680 --> 00:08:25.680 align:center
बने?

00:08:27.320 --> 00:08:29.320 align:center
[मंजू] खाली मेहनत करने से सब कुछ
नहीं होता।

00:08:29.720 --> 00:08:31.800 align:center
आदमी का दिमाग़ भी तेज़ होना चाहिए।

00:08:33.640 --> 00:08:35.400 align:center
[गंभीर संगीत]

00:08:37.880 --> 00:08:42.160 align:center
अरे, दिमाग़ तेज़ है या नहीं कैसे पता करें?

00:08:45.920 --> 00:08:48.120 align:center
बैंड पंप इन्वेंटरी

00:08:50.840 --> 00:08:52.640 align:center
[प्रिंटर की आवाज़]

00:09:03.080 --> 00:09:04.120 align:center
सर।

00:09:05.560 --> 00:09:06.640 align:center
यह...

00:09:13.040 --> 00:09:14.440 align:center
कितना ग़लत टाइप करता है।

00:09:15.080 --> 00:09:17.120 align:center
हैंड पम्प की बजाय बैंड पम्प कर रखा है।

00:09:17.560 --> 00:09:18.920 align:center
वो थोड़ा सा...

00:09:19.680 --> 00:09:21.400 align:center
हल्का सा वो थोड़ा...

00:09:23.160 --> 00:09:24.320 align:center
[विकास] टाइप करने पर!

00:09:26.960 --> 00:09:28.720 align:center
चल, तू निकल ले। आज का काम हो गया है।

00:09:32.120 --> 00:09:33.160 align:center
इतनी जल्दी?

00:09:35.600 --> 00:09:37.680 align:center
दो हफ्ते में परीक्षा है, पढ़ाई भी करनी है।

00:09:40.280 --> 00:09:42.600 align:center
[विकास] सर, भगवान पर भरोसा रखिए।
सब बढ़िया होगा।

00:09:42.680 --> 00:09:44.120 align:center
दिमाग़ को एकदम शांत रखिए।

00:09:44.480 --> 00:09:46.160 align:center
ज़िन्दगी में बहुत आराम कर लिया।

00:09:46.240 --> 00:09:47.400 align:center
तभी यहाँ पड़ा हूँ।

00:09:47.720 --> 00:09:49.480 align:center
अब और आराम नहीं करना है।

00:09:53.760 --> 00:09:55.800 align:center
गज़ब की निष्ठा है, सर, आपके अंदर।

00:09:56.320 --> 00:09:58.520 align:center
[विकास] एकदम पन्ना-फ़ाड़ परीक्षा दीजिएगा।

00:09:59.160 --> 00:10:00.600 align:center
परीक्षा ऑनलाइन होती है।

00:10:00.680 --> 00:10:02.560 align:center
हाँ, तो फ़िर कम्प्यूटर-तोड़ परीक्षा दीजिएगा।

00:10:03.680 --> 00:10:05.840 align:center
-मैग्गी खाएगा?
-[विकास] हम चलते हैं, सर।

00:10:05.920 --> 00:10:08.360 align:center
आज थोड़ा समय से पहुँच जाएँगे,
तो वो भी खुश हो जाएगी।

00:10:09.160 --> 00:10:10.280 align:center
ठीक है, सर।

00:10:15.040 --> 00:10:17.000 align:center
[ईयरफ़ोन में भोजपुरी गाना बजते हुए]

00:10:23.920 --> 00:10:25.320 align:center
सचिव जी दफ्तर में हैं?

00:10:25.400 --> 00:10:26.400 align:center
हाँ?

00:10:26.480 --> 00:10:29.320 align:center
हम पूछ रहे हैं, सचिव जी ऑफ़िस में हैं
या नहींं?

00:10:29.760 --> 00:10:30.760 align:center
हाँ।

00:10:33.000 --> 00:10:34.080 align:center
सुषमा!

00:10:34.160 --> 00:10:35.800 align:center
[मुर्गियों की आवाज़]

00:10:35.880 --> 00:10:36.960 align:center
सुषमा!

00:10:37.160 --> 00:10:38.320 align:center
सुषमा!

00:10:38.560 --> 00:10:39.840 align:center
[दीनबंधु] अरे, गिर जाओगी, सुषमा।

00:10:39.920 --> 00:10:41.680 align:center
अस्पताल भी दस किलोमीटर दूर है।

00:10:41.760 --> 00:10:43.080 align:center
सुषमा, रुको!

00:10:43.680 --> 00:10:46.000 align:center
अरे, यार, दोनों ढ़ंग से बात करेंगे,
तो सुलझ जाएगा।

00:10:46.080 --> 00:10:47.080 align:center
सुषमा।

00:10:47.880 --> 00:10:49.480 align:center
[चंचल संगीत]

00:10:53.360 --> 00:10:55.040 align:center
[सुषमा] तो आप ही हैं अभिषेक जी।

00:10:56.640 --> 00:10:58.640 align:center
आपका नाम हीरो के बेटे का नाम है,

00:10:58.720 --> 00:11:00.600 align:center
तो सबका नाम हीरो के बेटे का नाम होगा?

00:11:01.600 --> 00:11:02.720 align:center
अरे, क्या बात हो गई?

00:11:02.800 --> 00:11:05.920 align:center
अरे, आपको नाम रखने का इतना ही शौक है,
तो एक-आधा दर्जन बच्चे पैदा कर लीजिए।

00:11:06.000 --> 00:11:07.800 align:center
और फ़िर रखते रहिए ये आरव-फारव नाम।

00:11:09.280 --> 00:11:10.720 align:center
-सुषमा।
-चुप रहिए!

00:11:10.800 --> 00:11:12.600 align:center
[सुषमा] हमें पूरे दस दिन लगे थे नाम
सोचने में।

00:11:12.680 --> 00:11:15.240 align:center
आत्माराम। सब रिश्तेदारों को बता दिया है।

00:11:15.320 --> 00:11:18.120 align:center
और वहाँ मौसी, मौसी स्वेटर पर नाम बुन
रही है, आत्माराम।

00:11:18.200 --> 00:11:19.680 align:center
और यहाँ नाम बदलवाने में लगे हैं।

00:11:19.760 --> 00:11:22.800 align:center
अरे, मौसी से हमारी बात हुई थी,
उन्होंने बस स्वेटर पर "आ" लिखा है।

00:11:23.240 --> 00:11:24.520 align:center
और "आ" से तो "आरव" भी हो जाएगा।

00:11:25.000 --> 00:11:27.600 align:center
ऊपर से, कितना छोटा नाम है आरव।
ऊन भी बचेगा।

00:11:27.680 --> 00:11:28.920 align:center
बड़े आए ऊन बचाने वाले।

00:11:29.280 --> 00:11:32.000 align:center
कोई भी कुछ भी नाम बोल देता है,
आप मान लेते हैं।

00:11:32.080 --> 00:11:34.720 align:center
सुषमा, आरव कितना बढ़िया नाम...
अच्छा, तुम ही सोचकर देखो।

00:11:34.800 --> 00:11:36.280 align:center
क्या सुनने में अच्छा लगता है?

00:11:36.360 --> 00:11:38.400 align:center
आरव की मम्मी या आत्माराम की मम्मी?

00:11:38.480 --> 00:11:39.960 align:center
आत्माराम की मम्मी!

00:11:42.600 --> 00:11:45.080 align:center
ठीक है। तुम्हें आत्माराम की मम्मी
कहलाना है ना?

00:11:45.160 --> 00:11:46.680 align:center
तो हमें भी आरव का पापा कहलवाना है।

00:11:47.720 --> 00:11:50.240 align:center
आरव का पापा कहलाने से अक्षय कुमार नहीं
बन जाएंगे।

00:11:50.320 --> 00:11:52.400 align:center
हाँ, तो तुम भी आत्माराम की मम्मी
कहलाने से...

00:11:53.880 --> 00:11:55.680 align:center
आत्मा के राम की मम्मी नहीं बन जाओगी।

00:11:55.760 --> 00:11:58.120 align:center
यह जो आरव-आरव कर रहे हैं,
मतलब जानते हैं आरव का?

00:11:58.200 --> 00:11:59.440 align:center
-मतलब जानते हैं। एकदम।
-[सुषमा] बताइए।

00:11:59.520 --> 00:12:01.760 align:center
जानते हैं। अभी बताते हैं। आरव का मतलब...

00:12:04.840 --> 00:12:06.160 align:center
अक्षय कुमार का बेटा।

00:12:08.800 --> 00:12:11.680 align:center
क्या, सचिव जी? क्या मंत्र फूँक दिए हैं
इस आदमी पर?

00:12:11.760 --> 00:12:12.880 align:center
अरे, मैंने क्या किया है?

00:12:13.640 --> 00:12:15.840 align:center
इन्होंने पूछा कोई नया नाम बताओ,
मैंने बता दिया।

00:12:15.920 --> 00:12:18.600 align:center
-मंत्र फूँकने बैठा हूँ क्या मैं यहाँ पर?
-[दीनबंधु] सचिव जी, आपने एकदम ठीक किया।

00:12:18.920 --> 00:12:20.720 align:center
एक काम और कीजिए। एक नया फ़ॉर्म दीजिए,

00:12:20.800 --> 00:12:22.840 align:center
हम अभी के अभी नाम बदल के, भर के देते हैं।

00:12:22.920 --> 00:12:24.240 align:center
तो हमको भी एक फ़ॉर्म दीजिए।

00:12:24.320 --> 00:12:26.120 align:center
हमको लिखना नहीं आता है, आप ही भर दीजिएगा।

00:12:26.200 --> 00:12:27.960 align:center
-दीजिए।
-दिमाग़ ख़राब हो गया है क्या तुम लोगों का?

00:12:28.040 --> 00:12:30.120 align:center
एक बच्चे के नाम पर दो फ़ॉर्म थोड़ी जाएँगे।
यह लो।

00:12:30.560 --> 00:12:31.760 align:center
[अभिषेक] और घर जा के लड़ो।

00:12:31.840 --> 00:12:33.840 align:center
और फ़ैसला आ जाए क्या नाम रखना है,
तो भर के भेज देना।

00:12:34.320 --> 00:12:36.240 align:center
-जाइए।
-जाइए!

00:12:36.480 --> 00:12:39.680 align:center
हमारे घर में आग लगाकर
यहाँ बैठ के चाउमिन खा रहे हैं।

00:12:39.760 --> 00:12:41.120 align:center
चलो, तुम सचिव जी के मुँह मत लगो।

00:12:41.200 --> 00:12:42.920 align:center
एक भी परीक्षा में फेल नहीं हुए हैं
सचिव जी।

00:12:43.000 --> 00:12:45.240 align:center
[दीनबंधु] और तुम हो कि यहाँ पर एकदम
बकवास किए जा रही हो।

00:12:45.320 --> 00:12:46.960 align:center
एक स्पेलिंग तो ठीक से लिखना नहीं आता...

00:12:49.240 --> 00:12:50.520 align:center
कुछ हुआ क्या, सर?

00:12:50.920 --> 00:12:51.960 align:center
तू जा यहाँ से।

00:12:57.760 --> 00:12:59.320 align:center
[शांत संगीत]

00:13:00.960 --> 00:13:02.320 align:center
[मैसेज के रिंगटोन की आवाज़]

00:13:06.720 --> 00:13:10.240 align:center
[ब्रिज] अगर दिमाग़ तेज़ है, तो मिनट भर में
उत्तर दीजिए।

00:13:10.880 --> 00:13:13.480 align:center
एक बार रात को तीन जगह आग लगी।

00:13:13.680 --> 00:13:16.080 align:center
मंदिर, स्कूल और हॉस्पिटल।

00:13:16.480 --> 00:13:20.120 align:center
अब बताइए, एम्ब्युलेंस सबसे पहले
कहाँ की आग बुझाएगी?

00:13:24.360 --> 00:13:26.520 align:center
पढ़ने दो, यार!

00:13:41.480 --> 00:13:43.240 align:center
प्रधान जी

00:13:47.360 --> 00:13:49.120 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:13:51.760 --> 00:13:52.760 align:center
[ब्रिज] हेलो!

00:13:53.280 --> 00:13:56.440 align:center
सचिव जी, हमने आपको एक सवाल भेजा था।

00:13:56.680 --> 00:13:58.040 align:center
और आपने देख भी लिया है।

00:13:58.560 --> 00:14:01.840 align:center
[ब्रिज] क्योंकि उसमें
वो नीले रंग का टिक आ गया है।

00:14:02.720 --> 00:14:05.960 align:center
हाँ, प्रधान जी, मैं आपको ही फ़ोन
करने वाला था, लेकिन आपका ही आ गया।

00:14:06.560 --> 00:14:09.120 align:center
[ब्रिज] लेकिन आपके पास जवाब देने के लिए
एक ही मिनट था।

00:14:09.200 --> 00:14:11.520 align:center
और हम एक मिनट के बाद फ़ोन कर रहे हैं आपको।

00:14:12.840 --> 00:14:14.560 align:center
-हाँ।
-[ब्रिज] चलिए, तो ऐसा करते हैं

00:14:14.640 --> 00:14:17.120 align:center
कि पंद्रह-बीस सेकंड और लीजिए,

00:14:17.200 --> 00:14:22.440 align:center
और यह बताइए कि मंदिर, स्कूल और हॉस्पिटल?

00:14:23.040 --> 00:14:27.480 align:center
[ब्रिज] सुना? मंदिर, स्कूल और हॉस्पिटल?

00:14:27.800 --> 00:14:31.480 align:center
एम्ब्युलेंस सबसे पहले
कहाँ की आग बुझाएगी? बताइए।

00:14:31.560 --> 00:14:33.600 align:center
किसको उलटी सीढ़ी पट्टी पढ़ा रहे हैं?

00:14:33.800 --> 00:14:35.800 align:center
एम्ब्युलेंस कबसे आग बुझाने लगी?

00:14:40.240 --> 00:14:41.320 align:center
हाँ, बताइए।

00:14:41.640 --> 00:14:43.720 align:center
हाँ, प्रधान जी, एम्ब्युलेंस कहाँ
आग बुझाती है।

00:14:44.040 --> 00:14:46.360 align:center
नहीं, ग़लत बात है।

00:14:46.440 --> 00:14:48.320 align:center
आप तो यह सुन के जवाब दे रहे हैं।

00:14:48.640 --> 00:14:50.400 align:center
प्रधान जी, अब सुन लिया तो क्या करूँ?

00:14:50.480 --> 00:14:53.400 align:center
हाँ, वो सही है। तो ऐसा करते हैं,
हम दूसरा सवाल भेजें क्या?

00:14:54.240 --> 00:14:55.880 align:center
प्रधान जी, मैं अभी थोड़ा व्यस्त हूँ।

00:14:55.960 --> 00:14:59.040 align:center
अरे, नहीं, भाई। देखिए, अब आप सवाल से
भाग रहे हैं।

00:15:00.040 --> 00:15:01.720 align:center
[ब्रिज] ऐसे होगा एमबीए में?

00:15:01.800 --> 00:15:04.120 align:center
प्रधान जी, एमबीए व्हाटसैप के सवाल
थोड़े ही पूछे जाते हैं?

00:15:04.200 --> 00:15:05.520 align:center
चलिए, ठीक है। मैं रखता हूँ।

00:15:05.960 --> 00:15:06.960 align:center
हैं?

00:15:08.360 --> 00:15:09.880 align:center
[चंचल संगीत]

00:15:19.920 --> 00:15:21.600 align:center
[दरवाज़े पर दस्तक की आवाज़]

00:15:27.120 --> 00:15:28.320 align:center
[दरवाज़े पर दस्तक की आवाज़]

00:15:31.120 --> 00:15:32.120 align:center
[अभिषेक] प्रधान जी।

00:15:32.200 --> 00:15:34.120 align:center
वैसे क्या-क्या पूछते हैं
एमबीए की परीक्षा में?

00:15:38.200 --> 00:15:40.240 align:center
जी, क्वांट, वर्बल, डीआई। यही सब पूछते हैं।

00:15:41.760 --> 00:15:44.240 align:center
अच्छा।

00:15:45.200 --> 00:15:47.320 align:center
तो यह सब समझ आ जाता है आपको?

00:15:48.480 --> 00:15:49.720 align:center
हाँ।

00:15:49.800 --> 00:15:52.520 align:center
-क्यों क्या हुआ?
-नहीं, हुआ कुछ नहीं है।

00:15:52.600 --> 00:15:55.080 align:center
हम तो ऐसे ही बड़े होने के नाते
पूछताछ करने आ गए।

00:15:55.400 --> 00:15:57.520 align:center
देखिए, आपके पिताजी तो यहाँ हैं नहीं।

00:15:57.760 --> 00:15:58.880 align:center
जो हैं हम ही हैं।

00:15:59.200 --> 00:16:00.240 align:center
[ब्रिज] है कि नहीं?

00:16:03.840 --> 00:16:04.840 align:center
जी।

00:16:12.960 --> 00:16:13.960 align:center
[ब्रिज] हम्म।

00:16:15.800 --> 00:16:18.760 align:center
तो सभी विषयों पर बराबर ध्यान
दे रहे हैं ना?

00:16:20.680 --> 00:16:23.200 align:center
हाँ, अभी क्वांट पढ़ रहा था।

00:16:25.680 --> 00:16:26.680 align:center
क्वांट मतलब गणित।

00:16:26.760 --> 00:16:28.880 align:center
हाँ, समझ गए।

00:16:29.440 --> 00:16:30.600 align:center
पढ़िए।

00:16:30.920 --> 00:16:32.680 align:center
हम तो ऐसे ही बैठे हैं, पढ़िए।

00:16:39.640 --> 00:16:40.800 align:center
सचिव जी...

00:16:42.720 --> 00:16:44.840 align:center
इस सवाल पर टिक नहीं लगाया आपने।

00:16:45.400 --> 00:16:46.440 align:center
[ब्रिज] यहाँ।

00:16:47.880 --> 00:16:50.760 align:center
हाँ, इसमे थोड़ा फंस गया था। तो रह गया होगा।

00:16:51.200 --> 00:16:52.400 align:center
[ब्रिज] फंस गए थे?

00:16:53.480 --> 00:16:56.560 align:center
इसका मतलब कि आप कठिन सवाल में
फंस जा रहे हैं।

00:16:58.520 --> 00:17:00.960 align:center
नहीं, ऐसा नहीं है। जो लग रहा है,
वो अभी लगा रहा हूँ।

00:17:01.040 --> 00:17:02.920 align:center
यह थोड़ा ज़्यादा कठिन है,
तो इसको बाद में लगा लूंगा।

00:17:06.200 --> 00:17:09.200 align:center
अरे, ज़्यादा कठिन है, तो अभी के अभी
लगा के इसमें टिक मारिए।

00:17:09.560 --> 00:17:10.600 align:center
[ब्रिज] लगाइए।

00:17:11.040 --> 00:17:12.600 align:center
नहीं, फिर आगे का पाठ्यक्रम रह जाएगा।

00:17:12.680 --> 00:17:14.000 align:center
अभी आगे का कर रहा हूँ मैं।

00:17:14.080 --> 00:17:16.520 align:center
देखिए, यह सवाल छोड़कर जाएंगे,
तो छूटा हुआ रह जाएगा।

00:17:17.040 --> 00:17:18.880 align:center
और परीक्षा में क्या होता है

00:17:18.960 --> 00:17:20.560 align:center
कि जो छोड़कर जाओगे, वही आएगा।

00:17:20.640 --> 00:17:22.400 align:center
लगाइए। लीजिए।

00:17:22.840 --> 00:17:25.760 align:center
-[ब्रिज] अरे, लगाइए। लीजिए।
-बाद में कर लगा लूंगा ये।

00:17:25.840 --> 00:17:28.880 align:center
[ब्रिज] नहीं, लगाइए। तीन मिनट का समय है
आपके पास।

00:17:31.840 --> 00:17:35.000 align:center
अरे, परीक्षा में समय सीमा होती है कि नहीं?

00:17:35.560 --> 00:17:36.840 align:center
होती है ना।

00:17:36.920 --> 00:17:39.760 align:center
हाँ, तो आपका समय...

00:17:40.200 --> 00:17:41.800 align:center
शुरू होता है...

00:17:42.000 --> 00:17:43.160 align:center
[ब्रिज] अब! चलिए।

00:17:43.800 --> 00:17:45.600 align:center
[घड़ी की टिकटिक की आवाज़]

00:17:48.480 --> 00:17:50.360 align:center
[जोशीला संगीत]

00:18:12.880 --> 00:18:13.880 align:center
क्या हुआ?

00:18:14.480 --> 00:18:15.560 align:center
सोच रहा हूँ।

00:18:19.920 --> 00:18:21.800 align:center
अभी भी सोच ही रहे हैं क्या?

00:18:23.720 --> 00:18:25.640 align:center
इतना सोचने का समय मिलता है परीक्षा में?

00:18:25.720 --> 00:18:27.600 align:center
अरे, आप चुप रहोगे तो कुछ करूँगा ना,
प्रधान जी।

00:18:27.680 --> 00:18:29.120 align:center
अच्छा, चलिए। चुप हैं हम।

00:18:31.600 --> 00:18:33.280 align:center
[जोशीला संगीत जारी है]

00:19:00.040 --> 00:19:01.080 align:center
दस।

00:19:01.440 --> 00:19:02.520 align:center
नौ।

00:19:02.960 --> 00:19:04.040 align:center
[ब्रिज] आठ।

00:19:04.240 --> 00:19:05.240 align:center
सात।

00:19:06.200 --> 00:19:08.280 align:center
-छह...
-हो गया।

00:19:10.000 --> 00:19:11.600 align:center
सैंतीस बटा तेईस।

00:19:13.040 --> 00:19:14.280 align:center
पीछे जवाब दिया है।

00:19:14.600 --> 00:19:15.680 align:center
मिला लीजिए।

00:19:23.920 --> 00:19:26.800 align:center
सही उत्तर तो चौबीस बटा पचहत्तर है।

00:19:27.800 --> 00:19:28.800 align:center
क्या?

00:19:29.600 --> 00:19:31.160 align:center
चौबीस बटा पचहत्तर!

00:19:34.360 --> 00:19:36.360 align:center
हाँ, यह देखिए चौबीस बटा पचहत्तर।

00:19:36.840 --> 00:19:39.720 align:center
ये देखिए। हम मज़ाक कर रहे हैं।

00:19:40.560 --> 00:19:42.440 align:center
एकदम सही है। मार दीजिए टिक।

00:19:43.480 --> 00:19:44.480 align:center
मार दीजिए।

00:19:45.280 --> 00:19:47.160 align:center
[ब्रिज] आप निकाल लेंगे एमबीए।

00:19:48.440 --> 00:19:49.840 align:center
पूरा भरोसा हो गया है हमको।

00:19:51.480 --> 00:19:53.200 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:19:58.800 --> 00:19:59.800 align:center
हेलो।

00:20:00.960 --> 00:20:01.960 align:center
हेलो?

00:20:03.120 --> 00:20:04.120 align:center
झग़ड़ा?

00:20:04.560 --> 00:20:05.880 align:center
कौन कर रहा है झग़ड़ा?

00:20:10.640 --> 00:20:13.400 align:center
[सुषमा] हमने कह दिया ना
कि ये आत्माराम की दादी हैं,

00:20:13.480 --> 00:20:14.480 align:center
तो आत्माराम की दादी हैं।

00:20:14.560 --> 00:20:16.200 align:center
[दीनबंधु] हमने भी कह दिया
कि ये आरव की दादी हैं,

00:20:16.280 --> 00:20:17.360 align:center
तो आरव की दादी हैं!

00:20:17.440 --> 00:20:18.920 align:center
-आत्माराम की दादी!
-आरव की दादी!

00:20:19.000 --> 00:20:20.440 align:center
-[सुषमा] आत्माराम की दादी!
-[दीनबंधु] आरव की दादी!

00:20:20.520 --> 00:20:22.000 align:center
-[सुषमा] आत्माराम की दादी!
-[दीनबंधु] आरव की दादी!

00:20:22.080 --> 00:20:24.000 align:center
-आत्माराम की दादी!
-आरव की दादी!

00:20:24.080 --> 00:20:26.000 align:center
-[ब्रिज] ठहरिए। सब। बैठ जाओ।
-[मंजू] बैठ जाओ।

00:20:26.080 --> 00:20:27.320 align:center
-[मंजू] शांत हो जाओ।
-[ब्रिज] बैठो। चलो बैठो।

00:20:27.400 --> 00:20:28.840 align:center
-आत्माराम की दादी!
-आरव की दादी!

00:20:28.920 --> 00:20:30.400 align:center
अरे, भाई। बैठो, यार।

00:20:30.480 --> 00:20:32.640 align:center
[मंजू] कोई ना कोई हल निकल आएगा।
ऐसे कैसे...

00:20:33.200 --> 00:20:37.640 align:center
चाची, एक बात बताइए।
आपको कौनसा नाम अच्छा लग रहा है?

00:20:37.720 --> 00:20:42.320 align:center
अरे, हमको कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता,
चाहे जो नाम रख लो।

00:20:43.080 --> 00:20:46.040 align:center
पर पहले जाकर कम से कम खाना बनाओ।

00:20:46.760 --> 00:20:49.120 align:center
[औरत 1] भूख के मारे जान निकल रही है।

00:20:49.800 --> 00:20:51.600 align:center
और अगर मर ही गई,

00:20:51.880 --> 00:20:55.280 align:center
तो क्या आरव की दादी और
क्या आत्माराम की दादी।

00:20:55.640 --> 00:20:56.840 align:center
यह बात भी सही है।

00:20:57.640 --> 00:21:00.880 align:center
तो ऐसा करते हैं कि नाम को लेकर
वोट कर लेते हैं।

00:21:01.600 --> 00:21:03.560 align:center
आपको तो हर चीज़ में वोट ही दिखाई देता है।

00:21:03.920 --> 00:21:06.960 align:center
अरे, और कोई उपाय भी तो नहीं है।
तुम ही बता दो कोई उपाय, बताओ।

00:21:10.520 --> 00:21:12.360 align:center
एक काम करो, बच्चे से ही पूछ लो।

00:21:12.560 --> 00:21:14.160 align:center
[चंचल संगीत]

00:21:15.280 --> 00:21:16.760 align:center
नाम तो उस ही का रखना है।

00:21:17.160 --> 00:21:18.960 align:center
आप भांग खा के आए हैं क्या, सचिव जी?

00:21:19.280 --> 00:21:21.240 align:center
दस दिन के बच्चे से नाम कैसे पूछ लें?

00:21:21.720 --> 00:21:22.800 align:center
अरे, सचिव जी,

00:21:23.200 --> 00:21:25.640 align:center
उसको बोलने में कम से कम दो-तीन साल
तो लग ही जाएंगे ना।

00:21:26.240 --> 00:21:29.640 align:center
और दो-तीन साल तक बच्चे का कोई नाम
नहीं रखना, सही नहीं लगेगा।

00:21:29.720 --> 00:21:30.920 align:center
दो-तीन साल नहीं,

00:21:31.000 --> 00:21:33.160 align:center
बच्चे के सामने ऐसे दो उंगलियाँ रखो।

00:21:33.240 --> 00:21:35.360 align:center
एक आत्माराम के नाम की और एक आरव के नाम की।

00:21:35.600 --> 00:21:38.080 align:center
बच्चा जो उंगली पकड़ेगा,
वही इसका नाम होगा, बात ख़त्म।

00:21:41.920 --> 00:21:43.080 align:center
ठीक है।

00:21:43.360 --> 00:21:45.920 align:center
लेकिन बड़ी वाली उँगली
तो आतमाराम के लिए ही रहेगी।

00:21:46.000 --> 00:21:47.400 align:center
अरे, ऐसे कैसे?

00:21:47.480 --> 00:21:50.000 align:center
बड़ी उंगली आगे रहेगी,
तो बच्चा तो वही पकड़ेगा ना।

00:21:50.800 --> 00:21:52.320 align:center
[ब्रिज] तो दीनबंधु जी,

00:21:52.400 --> 00:21:54.800 align:center
यह बड़ी वाली उंगली थोड़ी सी टेढ़ी करिए,
बराबर हो जएगी।

00:21:55.440 --> 00:21:57.400 align:center
[ब्रिज] हाँ। देखिए, यह बराबर हो गई
या नहीं?

00:21:58.520 --> 00:21:59.600 align:center
हाँ।

00:21:59.680 --> 00:22:01.840 align:center
[ब्रिज] कितना बढ़िया सुझाव दिया है
सचिव जी ने।

00:22:02.560 --> 00:22:04.000 align:center
तो लड़ाई झग़ड़ा ख़त्म।

00:22:04.080 --> 00:22:06.720 align:center
चलो! रिंकी की मम्मी, चलो।

00:22:07.280 --> 00:22:08.480 align:center
-चलो।
-[ब्रिज] चलो, उठो।

00:22:08.560 --> 00:22:11.640 align:center
-[मंजू] चलो।
-आप भी, सचिव जी, जाइए पढ़ाई-लिखाई करिए।

00:22:11.720 --> 00:22:14.080 align:center
अरे, अब तो बना दो खाना!

00:22:14.160 --> 00:22:15.480 align:center
क्या खाना है?

00:22:15.960 --> 00:22:17.640 align:center
मुर्गा चावल बना दो।

00:22:18.280 --> 00:22:19.840 align:center
[चंचल संगीत]

00:22:28.840 --> 00:22:31.240 align:center
सचमुच, सचिव जी का बहुत तेज़ दिमाग़ है।

00:22:31.840 --> 00:22:33.920 align:center
बैठे-बैठे उपाय सोच लेते हैं।

00:22:34.160 --> 00:22:35.480 align:center
-ह्म्म्म!
-हाँ।

00:22:36.480 --> 00:22:39.680 align:center
[ब्रिज] और तुम्हें मालूम है,
एमबीए की परीक्षा में भी यही होता है?

00:22:40.800 --> 00:22:44.320 align:center
आदमी से सवाल पूछ लिया जाता है

00:22:44.600 --> 00:22:47.800 align:center
और आदमी को बैठे-बैठे उपाय सोचना पड़ता है।

00:22:48.320 --> 00:22:50.040 align:center
-[मंजू] अच्छा?
-[ब्रिज] ह्म्म्म।

00:22:50.120 --> 00:22:54.360 align:center
तो आपका कहने का मतलब यह है
कि एमबीए की परीक्षा में यह पूछते हैं

00:22:54.440 --> 00:22:57.040 align:center
कि कैसे पति-पत्नी का झगड़ा लगाते हैं

00:22:57.120 --> 00:22:58.600 align:center
और फिर कैसे उसे सुलझाते हैं।

00:22:58.680 --> 00:23:00.720 align:center
अरे नहीं, यह सब नहीं पूछते हैं।

00:23:00.800 --> 00:23:03.280 align:center
वो सब क्वांट-फ्वांट पूछते हैं।

00:23:07.160 --> 00:23:09.400 align:center
अच्छा, ताना मार रही हो, हाँ?

00:23:10.800 --> 00:23:14.680 align:center
आप जाइए मलकोपुर और रिंकी का फ़ोटो
देकर आइए बस।

00:23:14.960 --> 00:23:18.000 align:center
अरे, रिंकी की मम्मी,
उसका सचमुच बहुत तेज़ दिमाग़ है।

00:23:18.080 --> 00:23:21.920 align:center
हमने उनसे इतना कठिन सवाल पूछा
कि अच्छे अच्छों की हवा निकल जाए,

00:23:22.000 --> 00:23:23.600 align:center
लेकिन उनकी हवा नहीं निकली।

00:23:23.680 --> 00:23:28.280 align:center
उन्होंने तो समय ख़त्म होने से पाँच सेकंड
पहले ही ऐसे टिक मार दिया।

00:23:29.720 --> 00:23:34.360 align:center
अब बताइए, ऐसे तेज़ दिमाग़ वाले आदमी का
एमबीए में कैसे नहींं होगा?

00:23:34.720 --> 00:23:38.360 align:center
अरे, मान लो हो भी गया। उसके आगे की पढ़ाई भी
तो होगी ना।

00:23:38.680 --> 00:23:41.080 align:center
[मंजू] कब तक रिंकी को घर पर
बैठा कर रखेंगे?

00:23:41.640 --> 00:23:42.680 align:center
अरे!

00:23:42.760 --> 00:23:45.120 align:center
तो जैसे ही एमबीए होगा, शादी कर देंगे।

00:23:45.200 --> 00:23:47.520 align:center
और जैसी ही पढ़ाई पूरी हुई,
तो गौना कर देंगे।

00:23:48.760 --> 00:23:52.360 align:center
दहेज बचाने के लिए क्या-क्या
सोच रहे हैंं आप! [जीभ चटकाते हुए]

00:23:52.440 --> 00:23:55.200 align:center
तो बताइए फिर, बात आगे बढ़ाई जाए?

00:23:55.560 --> 00:23:58.160 align:center
जब आपने सब सोच ही लिया है,
तो हमसे क्यों पूछ रहे हैं?

00:23:58.240 --> 00:24:01.600 align:center
नहीं, हमने तो सोच लिया है,
लेकिन तुम्हारे दिमाग़ में क्या है?

00:24:03.080 --> 00:24:05.360 align:center
मलकोपुर का लड़का हाथ में है।

00:24:06.120 --> 00:24:10.160 align:center
उधर बात आगे बढ़ाँएगे, तो हो सकता है
कि जेठ आषाढ़ तक शादी भी हो जाए।

00:24:13.440 --> 00:24:17.080 align:center
अरे, देखो ऐसा करते हैं,
ना तुम्हारा ना हमारा।

00:24:18.400 --> 00:24:20.080 align:center
रिंकी से पूछ लेते हैं

00:24:20.160 --> 00:24:21.800 align:center
कि कहाँ बात आगे बढ़ाई जाए।

00:24:21.880 --> 00:24:24.640 align:center
-शादी तो उसको करनी है।
-सनक गई है आपकी।

00:24:25.720 --> 00:24:29.240 align:center
अरे, रिंकी को पूछेंगे, वो तो शर्मा जाएगी।
वो कुछ बोलेगी थोड़ी न।

00:24:30.400 --> 00:24:33.360 align:center
अरे, तो बिना पूछे कैसे पूछ लेंं?

00:24:36.720 --> 00:24:37.760 align:center
हाँ।

00:24:40.840 --> 00:24:42.440 align:center
[बच्चे के रोने की आवाज़]

00:24:45.440 --> 00:24:47.040 align:center
रो मत!

00:24:47.880 --> 00:24:48.960 align:center
हाँ।

00:24:49.720 --> 00:24:52.240 align:center
चलो, इसमें से एक उंगली पकड़ लो, बेटा।

00:24:52.560 --> 00:24:55.040 align:center
पकड़ो। पकड़ो लो।

00:24:55.760 --> 00:24:56.880 align:center
[दीनबंधु] पकड़ो।

00:24:57.480 --> 00:24:59.560 align:center
[ब्रिज] रिंकी बेटा। ओ, रिंकी बेटा।

00:24:59.640 --> 00:25:01.680 align:center
-[रिंकी] ह्म्म्म।
-अरे, ये दो उँगलियाँ हैं, इसमें से एक पकड़।

00:25:01.760 --> 00:25:02.800 align:center
[रिंकी] क्या, पापा?

00:25:05.320 --> 00:25:07.080 align:center
[ख़ुशनुमा संगीत]

00:25:15.920 --> 00:25:17.040 align:center
हुंह!

00:25:18.200 --> 00:25:19.200 align:center
हुंह!

00:25:22.520 --> 00:25:24.960 align:center
-मेरा राजा बेटा।
-[बच्चे के खिलखिलाने की आवाज़]

00:25:26.480 --> 00:25:27.520 align:center
[दीनबंधु] सुषमा!

00:25:29.600 --> 00:25:30.840 align:center
[ब्रिज] क्या हुआ?

00:25:32.960 --> 00:25:34.960 align:center
दो हफ़्ते बाद

00:25:38.200 --> 00:25:40.640 align:center
[विकास] सेवा में...

00:25:41.240 --> 00:25:44.680 align:center
श्री ग्रा... म... ग्राम

00:25:44.760 --> 00:25:47.000 align:center
प्र... प्रधान

00:25:47.440 --> 00:25:50.560 align:center
म-हो-द-य महोदय!

00:25:50.640 --> 00:25:52.160 align:center
[मोटरसाईकल की आवाज़]

00:25:52.240 --> 00:25:53.600 align:center
सचिव जी आ गए क्या?

00:25:56.040 --> 00:25:57.640 align:center
नहीं, कोई और है।

00:25:59.000 --> 00:26:01.560 align:center
[विकास] आ जाँएगे, प्रधान जी।
कुछ काम था क्या?

00:26:01.920 --> 00:26:03.040 align:center
नहीं, कुछ नहीं।

00:26:11.440 --> 00:26:13.400 align:center
[मोटरसाईकल की आवाज़]

00:26:19.480 --> 00:26:20.760 align:center
[विकास] आ गए।

00:26:21.120 --> 00:26:22.960 align:center
[विकास] आ गए। सचिव जी आ गए।

00:26:27.960 --> 00:26:30.640 align:center
[ब्रिज] क्या, सचिव जी, परीक्षा ठीक हुई ना?

00:26:31.280 --> 00:26:33.320 align:center
लाख-डेढ़ लाख की नौकरी मिल रही है ना?

00:26:34.200 --> 00:26:36.040 align:center
[भावुक संगीत]

00:26:39.560 --> 00:26:40.640 align:center
[दरवाज़ा बंद होने की आवाज़]

00:26:50.840 --> 00:26:51.840 align:center
सचिव जी?

00:26:52.960 --> 00:26:54.440 align:center
सचिव जी, क्या हुआ?

00:26:55.280 --> 00:26:58.360 align:center
प्रधान जी? लग रहा है
कि परीक्षा ख़राब गई है।

00:26:59.120 --> 00:27:01.920 align:center
ख़राब गई है? तुमको कैसे मालूम की परीक्षा
ख़राब गई है?

00:27:02.000 --> 00:27:03.560 align:center
उन्होंने बताया तुमको
कि परीक्षा ख़राब हुई है?

00:27:04.040 --> 00:27:06.280 align:center
देखे नहीं कैसे मुहँ लटकाकर अंदर घुसे थे?

00:27:06.600 --> 00:27:09.040 align:center
मुहँ से तो लग रहा है
कि परीक्षा बहुत ज़्यादा ख़राब गई है।

00:27:14.280 --> 00:27:15.520 align:center
क्या हुआ, प्रधान जी?

00:27:15.960 --> 00:27:17.160 align:center
प्रधान जी?

00:27:17.800 --> 00:27:18.800 align:center
कुछ नहीं।

00:27:20.280 --> 00:27:21.400 align:center
सचिव जी!

00:27:22.800 --> 00:27:24.400 align:center
अरे, इतना उदास मत होइए।

00:27:25.000 --> 00:27:26.840 align:center
ज़िंदगी है, तो सुख-दुख लगा रहता है।

00:27:26.920 --> 00:27:28.240 align:center
[सुषमा] कहाँ हैं सचिव जी?

00:27:28.720 --> 00:27:29.840 align:center
कहाँ है?

00:27:29.920 --> 00:27:31.400 align:center
क्या... कहाँ... अंदर हैं।

00:27:31.840 --> 00:27:32.840 align:center
यह देखिए।

00:27:33.120 --> 00:27:36.360 align:center
ग़लत प्रमाणपत्र बनाकर अंदर छुपकर बैठे हैं।

00:27:36.440 --> 00:27:39.240 align:center
निकलिए बाहर! सचिव जी, निकलिए!

00:27:39.560 --> 00:27:40.840 align:center
-क्या हुआ?
-क्या हुआ?

00:27:41.200 --> 00:27:43.520 align:center
यह प्रमाणपत्र पर आरव पाठक की जगह क्या नाम
छपकर आ गया है?

00:27:43.600 --> 00:27:45.000 align:center
-क्या नाम छपा है, दिखाइए?
-देखिए!

00:27:45.080 --> 00:27:46.520 align:center
आवारा पाठक।

00:27:48.360 --> 00:27:50.760 align:center
वो थोड़ी ग़लती हो गई।
ग़लत टाइप हो गया मशीन में।

00:27:50.840 --> 00:27:53.520 align:center
क्या, प्रधान जी? यह सब क्या हो रहा है
आपके ऑफ़िस में?

00:27:54.120 --> 00:27:56.840 align:center
-विकास, ज़रा देखो इनको। हमको निकलना है।
-हाँ?

00:27:57.080 --> 00:27:59.920 align:center
-कहाँ जा रहे हैं?
-वो रिंकी का फ़ोटो लेकर मलकोपुर।

00:28:03.960 --> 00:28:05.840 align:center
[दीनबंधु] सचिव जी को क्या हुआ?

00:28:05.920 --> 00:28:08.200 align:center
[विकास] अरे, वो परीक्षा दी थी,
उसी में लटक गए हैं।

00:28:08.280 --> 00:28:09.280 align:center
[दीनबंधु] अरे, नहीं।

00:28:09.880 --> 00:28:11.640 align:center
[विकास] बेचारे, बहुत मेहनत की थी।

00:28:11.960 --> 00:28:15.000 align:center
मोमबत्ती में पढ़े, इमरजेंसी लाइट में पढ़े,
सोलर लाइट के नीचे पढ़े।

00:28:15.080 --> 00:28:16.480 align:center
[दीनबंधु] हाँ, सुना तो था।

00:28:16.920 --> 00:28:20.000 align:center
-[दीनबंधु] बहुत बुरा हुआ।
-[विकास] लेकिन अब क्या किया जाए?

00:28:20.400 --> 00:28:22.440 align:center
[विकास] सबकी अपनी-अपनी तक़दीर होती है।

00:28:22.520 --> 00:28:23.680 align:center
[दीनबंधु] हाँ, वो तो है।

00:28:24.040 --> 00:28:26.160 align:center
देखिए न, दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिए हैं।

00:28:30.480 --> 00:28:32.600 align:center
प्रतीक

00:28:33.720 --> 00:28:35.720 align:center
[भावुक संगीत]

