WEBVTT

00:00:00.000 --> 00:00:01.200 align:center
[सुनील] थोड़ा नीचे देखिए।

00:00:01.200 --> 00:00:03.680 align:center
थोड़ा और नीचे। म्म-हम्म।
[जीभ चटकाते हुए]

00:00:03.680 --> 00:00:04.880 align:center
ज़्यादा नीचे हो गए।

00:00:04.880 --> 00:00:06.080 align:center
हाँ।

00:00:06.080 --> 00:00:08.080 align:center
अरे, मुस्कुराइए। हैं?

00:00:08.080 --> 00:00:09.600 align:center
[सुनील] थोड़ा और।

00:00:09.600 --> 00:00:11.000 align:center
-हाँ। क्या बात है।
-[तस्वीर खींचने की आवाज़]

00:00:11.000 --> 00:00:12.960 align:center
बहुत अच्छे। एक और।

00:00:12.960 --> 00:00:14.600 align:center
-[तस्वीर खींचने की आवाज़]
-[सुनील] आहा! बहुत बढ़िया।

00:00:14.600 --> 00:00:15.800 align:center
[अभिषेक] दिखाना ज़रा, कैसा आया है।

00:00:15.800 --> 00:00:16.840 align:center
हाँ, देखिए।

00:00:16.840 --> 00:00:18.480 align:center
अरे। सिर भिड़ गया।
[हँसते हुए]

00:00:18.480 --> 00:00:19.720 align:center
पहले वाला ही सही है।

00:00:19.720 --> 00:00:21.360 align:center
हाँ, तो ठीक है, पहले वाला बना देंगे।

00:00:21.360 --> 00:00:23.120 align:center
क्या बैंक क्लर्क का फ़ॉर्म भर रहे हैं क्या?

00:00:23.120 --> 00:00:24.640 align:center
सीएटी की परीक्षा है, उसके लिए।

00:00:24.640 --> 00:00:25.840 align:center
एमबीए के लिए परीक्षा होती है।

00:00:25.840 --> 00:00:27.240 align:center
अच्छा... बढ़िया है।

00:00:27.240 --> 00:00:29.280 align:center
-[विकास] अरे, बैठने से मना नहीं कर रहे।
-तो कल 11 बजे आ के ले जाइएगा, हाँ?

00:00:29.280 --> 00:00:30.920 align:center
[बबलू] कुछ उखाड़ लोगे क्या हमारा तुम?

00:00:30.920 --> 00:00:33.200 align:center
[विकास] हम बढ़िया से बात कर रहे हैं,
इसको समझ में नहीं आ रहा है।

00:00:33.200 --> 00:00:34.360 align:center
[डबलू] कमीने, समझ में नहीं आ रहा है।

00:00:34.360 --> 00:00:35.400 align:center
[विकास] ए, गाली गलौच मत दो, यार।

00:00:35.400 --> 00:00:36.560 align:center
[बबलू] ऊँगली मत दिखा मुझे।

00:00:36.560 --> 00:00:38.240 align:center
[विकास] अरे, बैठना है, ठीक से बैठो, यार।

00:00:38.240 --> 00:00:40.640 align:center
अरे, बैठने के लिए मना नहीं है।
लेकिन बैठना है तो ठीक से बैठो।

00:00:40.640 --> 00:00:42.640 align:center
[बबलू] तुमसे सीखें मोटरसाइकिल पर कैसे
बैठते हैं?

00:00:42.640 --> 00:00:43.960 align:center
-क्या हो गया?
-आइए, सर, देखिए।

00:00:43.960 --> 00:00:45.640 align:center
[विकास] ये लोग आपकी मोटरसाइकिल पर
बैठे हुए थे।

00:00:45.640 --> 00:00:48.000 align:center
तो हम सिर्फ़ इतना बोले
कि भाईसाहब ये सिंगल स्टैंड पर है।

00:00:48.000 --> 00:00:49.720 align:center
ज़्यादा भार दोगे, तो उलट जाओगे।

00:00:49.720 --> 00:00:51.160 align:center
बैठना है तो, डबल स्टैंड पर बैठो।

00:00:51.160 --> 00:00:52.200 align:center
-भड़क गया इतने में।
-अच्छा।

00:00:52.200 --> 00:00:54.600 align:center
मतलब किसी के मोटरसाइकिल पर बैठने से पहले
उसको डबल स्टैंड पर लगाएं।

00:00:54.600 --> 00:00:56.600 align:center
-अरे, तो मत बैठो।
-[बबलू] अरे ए।

00:00:56.600 --> 00:00:58.600 align:center
पहले आवाज़ थोड़ी नीचे कर के बात कर, समझा?

00:00:58.600 --> 00:01:00.600 align:center
अरे, यार, एक तो तुम मेरी बाइक पर बैठे हो,
ऊपर से बदतमीज़ी कर रहे हो।

00:01:00.600 --> 00:01:02.960 align:center
क्या बोला? हमको बदतमीज़ बोल रहा है?

00:01:02.960 --> 00:01:04.520 align:center
अब बदतमीज़ी कर रहे हो, तो और क्या बोलूँ?

00:01:04.520 --> 00:01:05.760 align:center
रुक, बेटा। दस मिनट रुक।

00:01:05.760 --> 00:01:08.840 align:center
तुझे बताते हैं बदतमीज़ी क्या होती है। रुक।

00:01:08.840 --> 00:01:10.640 align:center
[बबलू] बहुत ज़्यादा बोल दिया तूने आज।

00:01:10.640 --> 00:01:11.880 align:center
[विकास] प्रधान जी को फ़ोन लगाएं?

00:01:11.880 --> 00:01:14.040 align:center
हाँ। मुकेश भैया, हम बोल रहे हैं। बबलू।

00:01:14.040 --> 00:01:16.520 align:center
[बबलू] अरे, यार, ये सुनील भैया की दुकान
के सामने चार-पांच लड़के भेजो जल्दी से।

00:01:16.520 --> 00:01:18.000 align:center
हाँ, जल्दी। जल्दी से।

00:01:18.000 --> 00:01:19.320 align:center
दस मिनट रुक। बताते हैं तुझे।

00:01:19.320 --> 00:01:21.320 align:center
हम क्यों रुके दस मिनट?
हमारे पास कुछ और काम नहीं है क्या?

00:01:21.320 --> 00:01:22.400 align:center
-हट।
-[बबलू] क्या?

00:01:22.400 --> 00:01:23.400 align:center
चल हट।

00:01:23.400 --> 00:01:24.400 align:center
[अभिषेक] बैठ, विकास।

00:01:24.400 --> 00:01:26.880 align:center
सुनील भैया, ये फ़ोटो लेने
कल कितने बजे आएगा?

00:01:26.880 --> 00:01:27.880 align:center
ग्यारह बजे।

00:01:27.880 --> 00:01:30.320 align:center
आओ, बेटा, ग्यारह बजे,
तुम्हें दिखाते हैं बदतमीज़ी।

00:01:30.320 --> 00:01:32.240 align:center
[डबलू] क्या हुआ? डर गए?
निकल गई क्या सारी रंगबाजी?

00:01:32.240 --> 00:01:33.920 align:center
-हम डरे नहीं हैं।
-[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]

00:01:33.920 --> 00:01:35.080 align:center
-ए, भाग।
-गाली गलौच मत करो।

00:01:35.080 --> 00:01:36.080 align:center
विकास, तू क्यों मुँह लग रहा है इनके?

00:01:36.080 --> 00:01:37.160 align:center
-[बबलू] अरे, भाग!
-[विकास] गाली दे रहा है ये!

00:01:37.160 --> 00:01:38.400 align:center
अरे, पहले, जा तो।

00:01:38.400 --> 00:01:39.400 align:center
-[विकास] अरे, तू जाना।
-अरे, भाग!

00:01:39.400 --> 00:01:40.400 align:center
-[विकास] तू भाग!
-हट।

00:01:40.400 --> 00:01:41.440 align:center
तू भाग!

00:01:41.440 --> 00:01:44.400 align:center
आ जा। आ मार।

00:01:44.400 --> 00:01:46.280 align:center
-मार न। आ।
-अरे, विकास, चल।

00:01:46.280 --> 00:01:48.280 align:center
रुक न दस मिनट।
अब कैसे हवा निकल गई, कमीनों?

00:01:48.280 --> 00:01:49.960 align:center
-चल, तू भाग उधर। जा उधर।
-[बबलू] अरे, भाग।

00:01:49.960 --> 00:01:51.600 align:center
-तू भाग!
-[बबलू] आओ, बेटा, ग्यारह बजे।

00:01:51.600 --> 00:01:53.280 align:center
-[बबलू] तेरी क्लास लगाते हैं।
-[अभिषेक] विकास, तू पागल है क्या?

00:01:53.280 --> 00:01:54.320 align:center
किन चक्करों में पड़ रहा है?

00:01:54.320 --> 00:01:56.000 align:center
[विकास] अरे, आत्मसम्मान की बात है, सर।

00:01:56.000 --> 00:01:57.200 align:center
-ऐसे गाली देगा हम लोगों को?
-[अभिषेक] यार।

00:01:57.200 --> 00:01:59.000 align:center
[अभिषेक] अरे, बाज़ार में क्यों पंगा लेना
इन लोगों से, यार?

00:01:59.000 --> 00:02:00.240 align:center
[विकास] अरे, तो हम लोग कमज़ोर हैं, सर?

00:02:00.240 --> 00:02:02.240 align:center
[थीम संगीत]

00:02:02.240 --> 00:02:05.120 align:center
कल चलते हैं ग्यारह बजे, दिखाते हैं
उन लोगों को कि रंगबाजी कैसी होती है।

00:02:05.120 --> 00:02:06.680 align:center
-तू किसको फ़ोन कर रहा है?
-[विकास] प्रधान जी को।

00:02:06.680 --> 00:02:08.640 align:center
तू पागल हो गया है? क्यों ज़बरदस्ती
बात को बढ़ा रहा है?

00:02:08.640 --> 00:02:10.920 align:center
सर, उसने खुले आम धमकी दी है।
अब जवाब तो देना होगा न उसको।

00:02:10.920 --> 00:02:12.360 align:center
कोई जवाब देने की ज़रूरत नहीं है।

00:02:12.360 --> 00:02:13.840 align:center
इतनी क्या तेरे अहम् पर चोट लग गई,
पता नहीं।

00:02:13.840 --> 00:02:15.800 align:center
-दाऊद इब्राहिम है तू?
-नहीं, दाऊद इब्राहिम नहीं हैं हम।

00:02:15.800 --> 00:02:17.920 align:center
लेकिन आप इतना क्यों डर रहे हैं,
हमको समझ में नहीं आ रहा।

00:02:17.920 --> 00:02:19.120 align:center
डर नहीं रहा हूँ।

00:02:19.120 --> 00:02:20.280 align:center
[विकास] फ़िर क्या बात है, सर?

00:02:20.280 --> 00:02:21.560 align:center
भाई, परीक्षा सिर पर है।

00:02:21.560 --> 00:02:23.600 align:center
पढाई करूँ या लड़ाई झगड़ा करता फिरूँ?

00:02:23.600 --> 00:02:24.720 align:center
क्यों फ़ालतू की मुसीबत मोल लेनी है?

00:02:24.720 --> 00:02:27.480 align:center
अरे, आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है।
प्रधान जी सब संभाल लेंगे।

00:02:27.480 --> 00:02:29.920 align:center
भाई, मुझे नहीं पड़ना इन चक्करों में।
तुझे बात समझ में नहीं आ रही क्या?

00:02:29.920 --> 00:02:31.400 align:center
कल ग्यारह बजे आप वहाँ जाएंगे,

00:02:31.400 --> 00:02:33.480 align:center
और उन लोगों ने आपको मारा पटक कर,
फ़िर क्या करेंगे आप?

00:02:33.480 --> 00:02:35.280 align:center
वो मैं देख लूंगा। बच बचा के निकल जाऊँगा।

00:02:35.280 --> 00:02:36.680 align:center
दरअसल, मैं ग्यारह बजे जाऊँगा ही नहीं।

00:02:36.680 --> 00:02:38.320 align:center
-दो बजे चला जाऊँगा।
-बहुत बढ़िया, सर।

00:02:38.320 --> 00:02:41.320 align:center
दो बजे चले जाइए। बहुत बढ़िया।
एमबीए की तैयारी कीजिए। बहुत बढ़िया।

00:02:41.320 --> 00:02:42.440 align:center
लेकिन, सर...

00:02:42.440 --> 00:02:44.360 align:center
आत्मसम्मान नाम की भी कोई चीज़ होती है।

00:02:44.360 --> 00:02:46.360 align:center
[गंभीर संगीत]

00:02:46.360 --> 00:02:49.720 align:center
सचिव की नौकरी करने वालों का
कोई आत्मसम्मान नहीं होता।

00:02:49.720 --> 00:02:51.480 align:center
[चिड़िया के चहचहाने की आवाज़]

00:02:51.480 --> 00:02:53.640 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:02:53.640 --> 00:02:55.680 align:center
[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]

00:02:55.680 --> 00:02:58.120 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:02:58.120 --> 00:02:59.120 align:center
मेरी फ़ोटो देना।

00:02:59.120 --> 00:03:00.560 align:center
गज़ब दिमाग़ लड़ा दिए आप।

00:03:00.560 --> 00:03:02.160 align:center
आप चुपचाप फ़ोटो दीजिए न।

00:03:02.160 --> 00:03:03.440 align:center
[सुनील] फ़ोटो तो...

00:03:03.440 --> 00:03:04.480 align:center
-क्या?
-[सुनील गला साफ़ करते हुए]

00:03:04.480 --> 00:03:09.200 align:center
देखिए, बात ऐसी है, बबलू और डबलू,
दोनों हमारे गाँव के लड़के हैं।

00:03:09.200 --> 00:03:10.520 align:center
हाँ, तो क्या फ़र्क़ पड़ता है?

00:03:10.520 --> 00:03:11.800 align:center
[सुनील] फ़र्क़ ये पड़ता है,

00:03:11.800 --> 00:03:15.160 align:center
क्योंकि वो दोनों हमारे गाँव के हैं
और आपकी उनसे लड़ाई हो गई है,

00:03:15.160 --> 00:03:17.000 align:center
तो आपकी हमसे भी लड़ाई हो गई है।

00:03:17.000 --> 00:03:18.920 align:center
क्या फ़ालतू बक़वास किए जा रहे हो?

00:03:18.920 --> 00:03:20.200 align:center
[सुनील] अरे, आप समझे नहीं।

00:03:20.200 --> 00:03:23.000 align:center
लड़ाई में, हम उनकी तरफ़ से हैं।
ये कह रहे हैं।

00:03:23.000 --> 00:03:24.120 align:center
[खिलखिलाकर हँसते हुए]

00:03:24.120 --> 00:03:27.000 align:center
अब गाँव की बात है,
ग़द्दारी थोड़े ही कर सकते हैं।

00:03:27.000 --> 00:03:28.720 align:center
क्या गुटबाज़ी लगा रखी है?
आप फ़ोटो दीजिए मेरी।

00:03:28.720 --> 00:03:31.200 align:center
आपको ग्यारह बजे आना था, आप आए नहीं।

00:03:31.200 --> 00:03:34.880 align:center
तो बबलू और डबलू के कहने पर
हमको फ़ोटो डिलीट करने पड़ गए।

00:03:34.880 --> 00:03:36.920 align:center
[चंचल संगीत]

00:03:36.920 --> 00:03:39.560 align:center
ऐसा है, भाड़ में गए तुम
और तुम्हारे वो डबलू-बबलू।

00:03:39.560 --> 00:03:42.280 align:center
दुनियाभर की दुकानें हैं फकौली बाज़ार में।
कहीं और से खिंचवा लूँगा।

00:03:42.280 --> 00:03:43.600 align:center
जैसी आपकी मर्ज़ी।

00:03:43.600 --> 00:03:44.640 align:center
अरे!

00:03:44.640 --> 00:03:46.080 align:center
अरे, सुनिए।

00:03:46.080 --> 00:03:47.760 align:center
[सुनील] आप तो अभी बाज़ार में ही रहेंगे न?

00:03:47.760 --> 00:03:50.720 align:center
वो क्या है कि बबलू-डबलू बोल रहे थे
कि आप आएं तो हम उनको बता दें।

00:03:50.720 --> 00:03:51.760 align:center
[खिलखिलाकर हँसते हुए]

00:03:51.760 --> 00:03:53.560 align:center
[सुनील] तो आप हैं बाज़ार में
या भाग रहे हैं?

00:03:53.560 --> 00:03:55.120 align:center
[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]

00:03:55.120 --> 00:03:57.880 align:center
अरे, सुनिए! अरे, बात तो दीजिए। सुनिए!

00:03:57.880 --> 00:03:59.560 align:center
लगता है भाग ही रहे हैं।

00:03:59.560 --> 00:04:01.560 align:center
[निराशापूर्ण संगीत]

00:04:01.560 --> 00:04:03.320 align:center
[मोटरसाइकिल बंद होने की आवाज़]

00:04:03.320 --> 00:04:04.600 align:center
ले आए फ़ोटो?

00:04:04.600 --> 00:04:06.800 align:center
कल ऑफ़िस आते हुए, एक सफ़ेद चादर लेते आना।

00:04:06.800 --> 00:04:08.280 align:center
सफ़ेद चादर क्यों?

00:04:08.280 --> 00:04:09.640 align:center
बैकग्राउंड के लिए।

00:04:09.640 --> 00:04:11.040 align:center
यहीं ऑफ़िस में ही खीचेंगे फ़ोटो।

00:04:11.040 --> 00:04:12.160 align:center
ऑफ़िस में फ़ोटो खीचेंगे?

00:04:12.160 --> 00:04:15.000 align:center
अरे, यार, उन बदमाश लड़कों ने
मेरी फ़ोटो डिलीट करवा दी।

00:04:15.000 --> 00:04:18.000 align:center
अभी भी कह रहे हैं, प्रधान जी को बता
देते हैं, सब संभाल लेंगे वो।

00:04:18.000 --> 00:04:20.640 align:center
अभी भी जो ख़ून नहीं खौला, वो ख़ून नहीं,
पानी है पानी।

00:04:20.640 --> 00:04:23.040 align:center
[निराशापूर्ण संगीत]

00:04:23.040 --> 00:04:25.360 align:center
[मक्खी के भिनभिनाने की आवाज़]

00:04:25.360 --> 00:04:27.360 align:center
[फ़ोन की घंटी की आवाज़]

00:04:27.360 --> 00:04:28.360 align:center
हेलो।

00:04:28.360 --> 00:04:30.360 align:center
[मोटरसाइकिल के हॉर्न की आवाज़]

00:04:30.360 --> 00:04:31.360 align:center
हेलो।

00:04:31.360 --> 00:04:33.360 align:center
-[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]
-[लड़के हुल्लड़ करते हुए]

00:04:33.360 --> 00:04:35.840 align:center
अरे, कमीने। बात कर।

00:04:35.840 --> 00:04:37.040 align:center
कौन बोल रहा है?

00:04:37.040 --> 00:04:39.880 align:center
सुने हैं कि तुम फ़ोटो लेने के लिए
दो बजे पहुंचे थे।

00:04:39.880 --> 00:04:42.240 align:center
अरे, भाई, क्यों मेरे पीछे पड़े हो?
क्या चाहिए तुमको?

00:04:42.240 --> 00:04:44.720 align:center
अरे, सोच रहे थे थोड़ी बदतमीज़ी
दिखा दें तुमको।

00:04:44.720 --> 00:04:46.480 align:center
भाई, दिखा तो दी। और कितनी दिखाओगे?

00:04:46.480 --> 00:04:48.240 align:center
कमीने, ढंग से कहाँ दिखा पाए हैं।

00:04:48.240 --> 00:04:50.360 align:center
एक बार आओ न फकौली बाज़ार,
ढंग से दिखाते हैं तुमको।

00:04:50.360 --> 00:04:53.480 align:center
गज़ब आदमी हो, यार। तुमको ज़्यादा कुछ बोल
नहीं रहा, तो तुम सिर पर ही चढ़े जा रहे हो।

00:04:53.480 --> 00:04:55.280 align:center
ज़्यादा बोलकर क्या उखाड़ लेगा बे?

00:04:55.280 --> 00:04:56.880 align:center
अबे, सुन। ज़बान संभालकर बात कर।

00:04:56.880 --> 00:05:01.040 align:center
क्यों... नहीं तो क्या फकौली
आकर पीटेगा क्या हमको?

00:05:01.040 --> 00:05:02.240 align:center
[खिलखिलाकर हँसते हुए]

00:05:02.240 --> 00:05:03.280 align:center
हाँ, आ जाऊँगा।

00:05:03.280 --> 00:05:06.040 align:center
आ जाओ न एक बार। उसी का तो इंतज़ार है।

00:05:06.040 --> 00:05:10.960 align:center
क्यों... हिम्मत नहीं हो रही है क्या?
सारी हवा निकल गई?

00:05:10.960 --> 00:05:14.280 align:center
-[डबलू] आवाज़ तो आई थी।
-[बबलू] निकल गई है। बता रहे हैं हम तुमको।

00:05:14.280 --> 00:05:17.120 align:center
अरे, कब तक छुपोगे फुलेरा की आड़ में?

00:05:17.120 --> 00:05:18.840 align:center
कभी तो आओगे फकौली बाज़ार में।

00:05:18.840 --> 00:05:21.200 align:center
ज़्यादा गर्मी चढ़ रही है?

00:05:21.200 --> 00:05:23.400 align:center
-बता कब आना है।
-[बबलू] अच्छा, बेटा, ऐसा है।

00:05:23.400 --> 00:05:26.120 align:center
तो एक काम करो, फकौली बाज़ार
के पीछे वाले मैदान में आ जाओ।

00:05:26.120 --> 00:05:27.560 align:center
तीन बजे। बताते हैं फ़िर।

00:05:27.560 --> 00:05:31.160 align:center
ठीक है। आकर नंगा नाच नहीं करवाया न
तुम दोनों से, तो नाम बदल देना अभिषेक से।

00:05:31.160 --> 00:05:32.720 align:center
[बबलू] ये ज़्यादा बोल रहा है, ए।

00:05:32.720 --> 00:05:34.760 align:center
हाँ? आ जा, बेटा। पहुँच जा।
तुझे बताते हैं फिर हम।

00:05:34.760 --> 00:05:35.960 align:center
भाग!

00:05:35.960 --> 00:05:37.960 align:center
[रहस्यमय संगीत]

00:05:37.960 --> 00:05:40.000 align:center
हाँ, संभाल लेंगे।

00:05:40.000 --> 00:05:42.600 align:center
-क्यों, प्रह्लाद?
-और क्या? किसी से डरते हैं क्या?

00:05:42.600 --> 00:05:44.000 align:center
क्या बोले थे, सर?

00:05:44.000 --> 00:05:45.640 align:center
साथ में और लोग भी लगेंगे?

00:05:45.640 --> 00:05:47.600 align:center
अरे, एक रायफल लेकर चलेंगे।
किसी की ज़रूरत नहीं है।

00:05:47.600 --> 00:05:48.600 align:center
रायफल?

00:05:48.600 --> 00:05:50.520 align:center
तो क्या एक आध गंडासा भी ले लें?

00:05:50.520 --> 00:05:52.560 align:center
अरे, नहीं। रायफल तो ज़्यादा हो जाएगा।

00:05:52.560 --> 00:05:55.400 align:center
कुछ और काम भी हो सकते हैं। बेल्ट, डंडा...

00:05:55.400 --> 00:05:58.480 align:center
एक काम करिए, आपके पास चमड़े का जैकेट है?

00:05:58.480 --> 00:05:59.520 align:center
हाँ, है।

00:05:59.520 --> 00:06:02.880 align:center
है न? तो ठीक है, 2:30 बजे पहनकर आ जाइए आप।

00:06:02.880 --> 00:06:06.800 align:center
चमड़े के जैकेट में न लाठी डंडे की मार
कम लगती है।

00:06:06.800 --> 00:06:08.920 align:center
हम भी अपनी रायफल साफ़ कर लेते हैं।

00:06:08.920 --> 00:06:11.680 align:center
[प्रह्लाद] प्रधान जी, पांच-छह गोली से
तो काम हो जाएगा न?

00:06:11.680 --> 00:06:13.000 align:center
-यार, ये ज़्यादा हो जाएगा।
-अच्छा।

00:06:13.000 --> 00:06:15.680 align:center
प्रधान जी, रायफल हमको दीजिएगा।
हम टाँगेंगे।

00:06:15.680 --> 00:06:17.880 align:center
[जोशीला संगीत]

00:06:17.880 --> 00:06:18.960 align:center
[मोटरसाइकिल शुरू होने की आवाज़]

00:06:18.960 --> 00:06:20.960 align:center
[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]

00:06:20.960 --> 00:06:22.960 align:center
[जोशीला संगीत जारी है]

00:06:22.960 --> 00:06:24.840 align:center
बहुत समय लग रहा है, यार। करो फ़ोन।

00:06:24.840 --> 00:06:26.840 align:center
[जोशीला संगीत]

00:06:26.840 --> 00:06:28.280 align:center
[अभिषेक] ये दोनों कहाँ रह गए?

00:06:28.280 --> 00:06:30.480 align:center
पता नहीं। पीछे-पीछे तो आ रहे थे।

00:06:30.480 --> 00:06:32.920 align:center
या तो ये दोनों पागल हैं
या बहुत हिम्मत वाले हैं।

00:06:32.920 --> 00:06:35.440 align:center
-अकेले ही लड़ने चले आए।
-कमीने।

00:06:35.440 --> 00:06:37.200 align:center
-आओ देखते हैं।
-[आदमी 1] चलो।

00:06:37.200 --> 00:06:39.160 align:center
[अभिषेक] अरे, दो-चार मिनट रुक जाओ।
हमारे और आदमी आ रहे हैं।

00:06:39.160 --> 00:06:41.040 align:center
[बबलू] बाप की बारात बुला रहे हो?

00:06:41.040 --> 00:06:42.320 align:center
किसको बुला रहा है?

00:06:42.320 --> 00:06:44.840 align:center
रैम्बो को भी बुला ले न, देख लेंगे, साला।

00:06:44.840 --> 00:06:46.280 align:center
[बबलू] हाँ, बुला लेने दो।

00:06:46.280 --> 00:06:47.680 align:center
धत्।

00:06:47.680 --> 00:06:49.640 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:06:49.640 --> 00:06:51.040 align:center
सचिव जी हैं।

00:06:51.040 --> 00:06:52.840 align:center
-हेलो।
-स्पीकर। स्पीकर पर रखिए।

00:06:52.840 --> 00:06:53.840 align:center
अरे, हेलो।

00:06:53.840 --> 00:06:55.000 align:center
हाँ, प्रधान जी, कहाँ रह गए?

00:06:55.000 --> 00:06:57.000 align:center
अरे, आप घबराइए नहीं। हम पहुँच रहे हैं।

00:06:57.000 --> 00:07:00.440 align:center
वो क्या है कि गाड़ी पंक्चर हो गई है।
तो प्रह्लाद घसीटकर ला रहा है।

00:07:00.440 --> 00:07:02.000 align:center
अरे, प्रधान जी, पंक्चर ही तो हुई है।

00:07:02.000 --> 00:07:04.120 align:center
आप बैठकर आ जाओ न।
पेट्रोल थोड़े ही ख़त्म हुआ है।

00:07:04.120 --> 00:07:06.960 align:center
अरे, सचिव जी, पहिए में कील घुस गई है।

00:07:06.960 --> 00:07:09.240 align:center
और वज़न डालेंगे न, तो ट्यूब ही फट जाएगा।

00:07:09.240 --> 00:07:12.200 align:center
हाँ, और अगर ट्यूब फट गया न,
तो फ़िर बहुत महंगा पड़ेगा।

00:07:12.200 --> 00:07:13.960 align:center
क्या है कि ट्यूब बदलना पड़ेगा फ़िर।

00:07:13.960 --> 00:07:16.000 align:center
अरे, प्रधान जी, आ जाओ।
ये लोग पहुँच गए हैं यहाँ।

00:07:16.000 --> 00:07:17.000 align:center
और इंतज़ार कर रहे हैं ये लोग।

00:07:17.000 --> 00:07:19.200 align:center
अरे, अभी तीन बजने में पांच मिनट बचे हैं।

00:07:19.200 --> 00:07:22.520 align:center
अरे, मुझे क्या पता था ये लोग वक़्त के
पाबंद होंगे। अभी आ गए हैं। आप जल्दी आओ।

00:07:22.520 --> 00:07:24.520 align:center
-गज़ब कमीने लड़के हैं ये सब।
-हैं!

00:07:24.520 --> 00:07:26.920 align:center
कमीने, लड़ने के लिए बेचैन हैं।
लाओ, बन्दूक दो।

00:07:26.920 --> 00:07:28.280 align:center
-[ब्रिज] बैठ।
-आ रहे हैं, सचिव जी।

00:07:28.280 --> 00:07:29.400 align:center
कमीने कहीं के।

00:07:29.400 --> 00:07:31.200 align:center
हाँ, आ जाइए। आ रहे हैं।

00:07:31.200 --> 00:07:32.200 align:center
कितनी देर में?

00:07:32.200 --> 00:07:33.400 align:center
आ रहे हैं।

00:07:33.400 --> 00:07:35.200 align:center
[उबासी लेने की आवाज़]

00:07:35.200 --> 00:07:38.080 align:center
बबलू भाई, पीट-पाटकर घर चलते हैं न, यार।

00:07:38.080 --> 00:07:39.680 align:center
एक काम करो, अपनी बेल्ट खोल के दो।

00:07:39.680 --> 00:07:42.240 align:center
हमारी पतलून ढीली है,
अपनी वाली निकाल के मारिए न।

00:07:42.240 --> 00:07:45.000 align:center
अरे, हमारी बेल्ट रेक्सीन की है।
कम चोट लगेगी।

00:07:45.000 --> 00:07:47.640 align:center
इतना खर्चा करके चमड़े की बेल्ट निकाले हैं।
निकालो अपना जल्दी।

00:07:47.640 --> 00:07:51.360 align:center
आप अपना वाला निकालकर हमको दो।
हमारी पतलून ढीली है न, निकल जाएगी।

00:07:51.360 --> 00:07:52.840 align:center
[बबलू] अरे, जल्दी खोलो न, यार।

00:07:52.840 --> 00:07:54.280 align:center
अरे, गधे, तुम्हारा क्या है।

00:07:54.280 --> 00:07:56.280 align:center
इतनी पतली कमर है। निकल आया।

00:07:56.280 --> 00:07:58.840 align:center
[बबलू] पहन लो पहले, वरना लड़ते-लड़ते
तुम्हारी पतलून उतर जाएगी।

00:07:58.840 --> 00:08:00.080 align:center
[बेल्ट को झटकने की आवाज़]

00:08:00.080 --> 00:08:01.960 align:center
[विकास] अरे, भाई। रुक जाओ, यार।

00:08:01.960 --> 00:08:03.960 align:center
अरे, लड़ाई-झगड़ा का कुछ नियम कानून होता है।

00:08:03.960 --> 00:08:06.320 align:center
कम से कम, आ तो जाने दो,
जितने लोग आ रहे हैं।

00:08:06.320 --> 00:08:07.480 align:center
[बबलू] घेरो रे सब। सब घेरो।

00:08:07.480 --> 00:08:09.480 align:center
-[विकास] अरे, भाई। रुक जाओ।
-[बबलू] घेरो।

00:08:09.480 --> 00:08:12.160 align:center
-[विकास] आ रहे हैं। कुछ लोग आ रहे हैं।
-नंगा नाच करवाएगा तू, हैं?

00:08:12.160 --> 00:08:13.400 align:center
बेटा, अब हम करवाएंगे नंगा नाच।

00:08:13.400 --> 00:08:14.640 align:center
अरे, क्या कर रहे हो, यार?

00:08:14.640 --> 00:08:16.520 align:center
-[डबलू] हाँ, बेटा।
-[आदमी 2] बोल रहे हैं न, कपड़े उतार, तुरंत।

00:08:16.520 --> 00:08:18.280 align:center
तुमसे बात की क्या, यार?
तुम तमीज़ से बात करो।

00:08:18.280 --> 00:08:20.400 align:center
-[आदमी 2] ओह, तमीज़।
-बात उधर हो रही है। तमीज़ से बात करो।

00:08:20.400 --> 00:08:22.200 align:center
[बबलू] ए, तमीज़, अभी कपड़े उतार,

00:08:22.200 --> 00:08:25.400 align:center
वरना ये चमड़े की बेल्ट है न,
शरीर पर मार-मारकर तोड़ देंगे, समझे?

00:08:25.400 --> 00:08:27.240 align:center
अरे, हमारे कुछ आदमी आ रहे हैं।
आ जाने दो, भाई। उसके बाद...

00:08:27.240 --> 00:08:29.720 align:center
-उसके बाद...
-बेटा। देख। देखो, बेटा।

00:08:29.720 --> 00:08:31.720 align:center
तुम्हारे पास यहाँ एक ही रास्ता है।

00:08:31.720 --> 00:08:33.560 align:center
चुपचाप यहाँ पर नंगा नाच करो।

00:08:33.560 --> 00:08:35.960 align:center
-और निकल जाओ यहाँ से। समझे?
-[विकास] बहुत गर्म आदमी हो, यार।

00:08:35.960 --> 00:08:37.960 align:center
-ए, मारो।
-यार, तुम लोग बात बहुत कर रहे हो।

00:08:37.960 --> 00:08:39.840 align:center
-[डबलू] मारो।
-[बबलू] उतार। जल्दी उतार।

00:08:39.840 --> 00:08:41.720 align:center
-क्या घड़ी उतार रहा है?
-ये भी तो कपड़ा लत्ता है।

00:08:41.720 --> 00:08:43.080 align:center
-साले, बक़वास कर रहा है।
-भाई!

00:08:43.080 --> 00:08:45.040 align:center
-[डबलू] मार।
-[बबलू] उतार! क्रायक्रम चालू कर!

00:08:45.040 --> 00:08:46.920 align:center
अच्छा, ये क्यों खड़ा है? उतार, बेटा।

00:08:46.920 --> 00:08:47.920 align:center
[बबलू] कपड़े उतारो न, यार।

00:08:47.920 --> 00:08:49.680 align:center
यार, नंगा नाच वाली बात
मैंने ऐसे ही बोल दी थी।

00:08:49.680 --> 00:08:50.680 align:center
सच में थोड़े ही कोई करवाता है।

00:08:50.680 --> 00:08:53.320 align:center
हाँ। वो आदमी जोश-जोश में बोल देता है,
इसका मतलब...

00:08:53.320 --> 00:08:54.840 align:center
आप लोगों ने दिल पर ले लिए है एक दम।

00:08:54.840 --> 00:08:57.440 align:center
अरे, यार। उतारो वरना बजाना शुरू करेंगे।
उतार। ए!

00:08:57.440 --> 00:08:58.880 align:center
-[डबलू] चेहरे पर मारिए इसके।
-मदद कर इसकी। उतरवा।

00:08:58.880 --> 00:09:00.600 align:center
नहीं, हम उतार लेंगे।

00:09:00.600 --> 00:09:02.320 align:center
इसको देख, घड़ी उतार रहा है,
बेल्ट उतार रहा है।

00:09:02.320 --> 00:09:04.120 align:center
नहीं, भाई।

00:09:04.120 --> 00:09:05.800 align:center
तुझे क्या व्हाट्सएप्प करें, कमीने?

00:09:05.800 --> 00:09:08.480 align:center
बबलू भाई, नचवाते समय कोई गाना लगवाएं क्या?

00:09:08.480 --> 00:09:09.680 align:center
-"कजरा रे" लगा दो।
-हम्म?

00:09:09.680 --> 00:09:10.680 align:center
-[आदमी 3] एकदम बढ़िया।
-हाँ।

00:09:10.680 --> 00:09:13.200 align:center
-एक तो, इन लोगों का फ़ोन बहुत आता है, साला।
-[विकास] एक मिनट।

00:09:13.200 --> 00:09:14.760 align:center
हेलो। हाँ, प्रधान जी, कहाँ रह गए?

00:09:14.760 --> 00:09:16.400 align:center
[ब्रिज] अरे, हम तो पहुँच गए हैं।

00:09:16.400 --> 00:09:18.200 align:center
अरे, कहाँ आ गए? हम तो यहीं खड़े हैं।

00:09:18.200 --> 00:09:19.800 align:center
अरे, यहाँ हैं, मंदिर के पास।

00:09:19.800 --> 00:09:22.520 align:center
हाँ, तो मंदिर से दाहिने मुड़कर आइए,
पीछे से एक मैदान है। वहाँ आ जाइए।

00:09:22.520 --> 00:09:25.080 align:center
अरे, उनको बोलो यहाँ से बाएं मुड़ जाए,
छोटा रास्ता है। जल्दी बुलाओ, यार।

00:09:25.080 --> 00:09:26.520 align:center
[अभिषेक] बाएं मुड़ जाओ, छोटा रास्ता है।

00:09:26.520 --> 00:09:28.040 align:center
जल्दी आइए, ये लोग नंगा नाच
करवा रहे हैं हमसे।

00:09:28.040 --> 00:09:29.680 align:center
-नंगा? नंगा क्यों करवा रहे यहीं?
-नंगा?

00:09:29.680 --> 00:09:31.880 align:center
-[अभिषेक] मुझे क्या पता। आइए जल्दी।
-चल।

00:09:31.880 --> 00:09:34.040 align:center
[ब्रिज] देखिए, कपड़े मत उतारिए।

00:09:34.040 --> 00:09:36.720 align:center
-[ब्रिज] नंगा करके वीडियो बना लेंगे।
-[बबलू] कार्यक्रम चालू रखो।

00:09:36.720 --> 00:09:39.000 align:center
-[ब्रिज] अरे, सचिव जी, नहीं।
-[विकास] अरे, उतार रहे हैं। एक मिनट।

00:09:39.000 --> 00:09:40.240 align:center
ज़्यादा बोल मत। ठीक है?

00:09:40.240 --> 00:09:42.120 align:center
आई बात समझ में?

00:09:42.120 --> 00:09:44.520 align:center
-[प्रह्लाद] ए!
-[विकास] अब न तुम लोग बचोगे।

00:09:44.520 --> 00:09:46.800 align:center
पहनिए। आप भी पहनिए।

00:09:46.800 --> 00:09:48.880 align:center
-[ब्रिज] तुम्हरी तो...
-प्रधान जी, नंगा करवा रहा है हम लोगों को।

00:09:48.880 --> 00:09:49.880 align:center
ए, ससुर...

00:09:49.880 --> 00:09:51.520 align:center
ए, हट! चल!

00:09:51.520 --> 00:09:52.840 align:center
हट पीछे! हट!

00:09:52.840 --> 00:09:55.120 align:center
अभी पिछवाड़े पर गोली मारूंगा न,
धमाका करते हुए बाहर निकलेगा।

00:09:55.120 --> 00:09:57.560 align:center
[विकास] आओ। बन्दूक देखकर सारी हवा
निकल गई? आना अभी!

00:09:57.560 --> 00:10:01.680 align:center
बबलू भाई, ये हमको चिड़िया मारने वाली बन्दूक
लग रही है।

00:10:01.680 --> 00:10:04.920 align:center
इसमें न बोल्ट है। इतनी नली पतली है।
इसी से चिड़िया मारी जाती है।

00:10:04.920 --> 00:10:07.800 align:center
ए, हरी टी-शर्ट, असली बन्दूक है।
बेवक़ूफ़ कहीं का।

00:10:07.800 --> 00:10:09.000 align:center
ए, कमीना, हरी टी-शर्ट।

00:10:09.000 --> 00:10:10.560 align:center
-असली है तो, चलाइए फ़िर।
-हाँ, चलाओ।

00:10:10.560 --> 00:10:12.360 align:center
-दिखाइए चलाकर!
-चलाओ।

00:10:12.360 --> 00:10:13.880 align:center
[बबलू] हाँ, चलाइए। चलाइए न।

00:10:13.880 --> 00:10:15.560 align:center
-[डबलू] चला।
-[बबलू] चलाइए।

00:10:15.560 --> 00:10:17.520 align:center
अब तो तुम दोनों का कच्छा भी उतारेंगे।

00:10:17.520 --> 00:10:19.120 align:center
-[विकास] भाई।
-[ब्रिज] ए!

00:10:19.120 --> 00:10:20.600 align:center
ए, बबलू कौन है रे?

00:10:20.600 --> 00:10:22.200 align:center
-हम हैं बबलू।
-[ब्रिज] तू बबलू है।

00:10:22.200 --> 00:10:24.280 align:center
-तुम्हारे बाप का क्या नाम है?
-जगमोहन।

00:10:24.280 --> 00:10:25.280 align:center
और कौन से गाँव का है रे?

00:10:25.280 --> 00:10:26.920 align:center
क्यों? आधार कार्ड बनाएँगे क्या?

00:10:26.920 --> 00:10:28.920 align:center
[सभी ठहाके लगाकर हँसते हुए]

00:10:28.920 --> 00:10:32.680 align:center
आधार कार्ड नहीं, बेटा, एक तमाचे में
हम सुधार कार्ड बना देंगे तुम्हारा।

00:10:32.680 --> 00:10:34.120 align:center
[आदमी 4] ये बुड्ढा मरेगा आज।

00:10:34.120 --> 00:10:38.200 align:center
अरे ओ, चाचा, ये वृद्ध आश्रम जाने
की उम्र में न लड़कों के झगड़े में मत पड़िए।

00:10:38.200 --> 00:10:40.440 align:center
एक बेल्ट घुमा के मरेंगे, सूज जाओगे।

00:10:40.440 --> 00:10:41.880 align:center
-समझे न? हटिए यहाँ से।
-[ब्रिज चीखते हुए]

00:10:41.880 --> 00:10:43.920 align:center
[सभी लड़के ठहाके लगाकर हँसते हुए]

00:10:43.920 --> 00:10:45.920 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:10:45.920 --> 00:10:48.280 align:center
-[डबलू] ये बहुत देर से बकबक कर रहा है।
-[जोशीला संगीत]

00:10:48.280 --> 00:10:49.680 align:center
देख क्या रहा है?

00:10:49.680 --> 00:10:51.600 align:center
-उठा न चाचा को।
-उठा, अर्थी उठा।

00:10:51.600 --> 00:10:52.920 align:center
[आदमी 1] घूर क्या रहा है?

00:10:52.920 --> 00:10:54.680 align:center
ऐसे देख रहा है जैसे उखाड़ लेगा कुछ।

00:10:54.680 --> 00:10:56.600 align:center
-सनी देओल है न ये?
-[बबलू] हाँ, सनी देओल!

00:10:56.600 --> 00:10:57.760 align:center
[आदमी 2] देख क्या रहा है?

00:10:57.760 --> 00:10:59.800 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:10:59.800 --> 00:11:02.040 align:center
-ये देखो।
-अरे, भाई।

00:11:02.040 --> 00:11:05.040 align:center
-चिड़िया मारने वाला बन्दूक लाया है, कमीना।
-[सभी लड़के ठहाके लगाकर हँसते हुए]

00:11:05.040 --> 00:11:07.200 align:center
[बबलू] कसम से, बहुत बड़े कमीने हो।

00:11:07.200 --> 00:11:09.600 align:center
[असपष्ट बातें]

00:11:09.600 --> 00:11:11.240 align:center
-ए!
-पीछे हट।

00:11:11.240 --> 00:11:13.080 align:center
बताता हूँ, नकली बन्दूक से कैसे मारा
जाता है।

00:11:13.080 --> 00:11:14.360 align:center
अरे, ये मर जाएगा।

00:11:14.360 --> 00:11:15.840 align:center
-पागल!
-मार इनको।

00:11:15.840 --> 00:11:18.080 align:center
अरे, बेल्ट निकालो, बबलू भैया।
खड़े होकर देख रहे हो क्या?

00:11:18.080 --> 00:11:19.480 align:center
[डबलू] बेल्ट निकालो।

00:11:19.480 --> 00:11:21.720 align:center
बेल्ट निकाल।

00:11:21.720 --> 00:11:23.120 align:center
[सबके चिल्लाने की आवाज़]

00:11:23.120 --> 00:11:24.280 align:center
मारो।

00:11:24.280 --> 00:11:25.720 align:center
अरे, ए! तू जा!

00:11:25.720 --> 00:11:27.440 align:center
[आदमी 2] अरे, ए, मत मार।

00:11:27.440 --> 00:11:28.920 align:center
अरे, जाकर बचाओ न बबलू भैया को।

00:11:28.920 --> 00:11:31.200 align:center
अरे, पागल हो गया है क्या?
अबे, जंगली हो गया है।

00:11:31.200 --> 00:11:34.200 align:center
-[अभिषेक] आना मारता हूँ।
-[डबलू] ए! भाग!

00:11:34.200 --> 00:11:36.480 align:center
-[सभी लड़के चीखते हुए]
-[अभिषेक] गुंडागर्दी करेगा!

00:11:36.480 --> 00:11:38.000 align:center
गुंडागर्दी चल रही है?

00:11:38.000 --> 00:11:40.120 align:center
-[अभिषेक] गुंडागर्दी चल रही है?
-ए, मार!

00:11:40.120 --> 00:11:41.760 align:center
डबलू पीछे है! पीछे!

00:11:41.760 --> 00:11:43.640 align:center
मार! मार, कमीने! मारना!

00:11:43.640 --> 00:11:44.760 align:center
[बबलू] अरे-रे-रे!

00:11:44.760 --> 00:11:46.040 align:center
रुक।

00:11:46.040 --> 00:11:47.560 align:center
ए, इधर आ।

00:11:47.560 --> 00:11:49.160 align:center
अरे, मार उनको!

00:11:49.160 --> 00:11:51.400 align:center
-बेल्ट से मार देंगे।
-[आदमी 3] ए, सनकी!

00:11:51.400 --> 00:11:52.400 align:center
[बबलू] बात सुनो यार मेरी।

00:11:52.400 --> 00:11:54.320 align:center
-[बबलू] मारना नहीं।
-[डबलू] पागल हो गया है, यार।

00:11:54.320 --> 00:11:56.960 align:center
-[बबलू] अरे, मर जाएंगे।
-यहाँ से क्या कह रहा है, वहाँ जा।

00:11:56.960 --> 00:11:58.840 align:center
-अरे, ये मार तो रहे हैं न।
-[बबलू] सुन!

00:11:58.840 --> 00:12:02.240 align:center
-मारना। मार। हाथ कैसे लगाया तूने?
-[बबलू] नहीं।

00:12:02.240 --> 00:12:03.920 align:center
-मारूं?
-[डबलू] बबलू, मारना।

00:12:03.920 --> 00:12:05.320 align:center
-मारूं?
-नहीं, मारो मत।

00:12:05.320 --> 00:12:07.160 align:center
-गुंडागर्दी चल रही है!
-नहीं।

00:12:07.160 --> 00:12:09.400 align:center
-ए!
-गुंडागर्दी चल रही है!

00:12:09.400 --> 00:12:11.000 align:center
हाथ कैसे लगाया?

00:12:11.000 --> 00:12:12.440 align:center
-मारना मत।
-प्रधान जी को हाथ कैसे लगाया?

00:12:12.440 --> 00:12:14.720 align:center
अरे, ग़लती हो गई। अरे, चाचा, संभालो, यार।

00:12:14.720 --> 00:12:17.200 align:center
भाड़ में गया सीएटी, आज तो मैं तेरा...

00:12:17.200 --> 00:12:20.160 align:center
-अरे, नहीं। रुक जाओ।
-ए!

00:12:20.160 --> 00:12:22.280 align:center
-[ब्रिज] मत कीजिए। छोड़ दीजिए।
-[विकास] हत्या हो जाएगी।

00:12:22.280 --> 00:12:24.080 align:center
-नंगा नाच करवाएगा।
-[ब्रिज] अरे, नहीं, छोड़ दीजिए।

00:12:24.080 --> 00:12:26.080 align:center
-[ब्रिज] अरे, नहीं, छोड़ दीजिए।
-नंगा नाच करवाएगा।

00:12:26.080 --> 00:12:28.720 align:center
-भाई, मत छोड़िए इस पागल को। पूरा जानवर है।
-ए!

00:12:28.720 --> 00:12:30.560 align:center
[ब्रिज] अबे, जानवर किसको बोला तूने?

00:12:30.560 --> 00:12:33.640 align:center
-सचिव जी को जानवर कहा?
-[प्रह्लाद] भाग यहाँ से।

00:12:33.640 --> 00:12:35.520 align:center
-छोड़ दे।
-इनका कोई भविष्य है, सर?

00:12:35.520 --> 00:12:36.800 align:center
[ब्रिज] छोड़िए, जाने दिया।

00:12:36.800 --> 00:12:37.960 align:center
-छोड़िए ना।
-पागल कहीं का।

00:12:37.960 --> 00:12:39.080 align:center
चला जा यहाँ से!

00:12:39.080 --> 00:12:41.160 align:center
-[विकास] छोड़िए।
-[बादल गरजने की आवाज़]

00:12:41.160 --> 00:12:42.200 align:center
चश्मा ले ले।

00:12:42.200 --> 00:12:46.040 align:center
बाइक पर बैठने से मना किया न!
इतनी दिल पर लग गई बात।

00:12:46.040 --> 00:12:47.240 align:center
एक स्टैंड पर खड़ी थी।

00:12:47.240 --> 00:12:48.680 align:center
अगर गिर जाता, तो दांत टूट जाते।

00:12:48.680 --> 00:12:51.120 align:center
हम तो बेवक़ूफ़ हैं न,
कभी बाइक पर बैठे नहीं हैं।

00:12:51.120 --> 00:12:53.240 align:center
-ऐसे कैसे गिर जाते?
-कैसे गिर जाते? मैं बताता हूँ।

00:12:53.240 --> 00:12:55.320 align:center
-मैं दिखाता हूँ कैसे गिर जाते।
-अरे, अभिषेक सर।

00:12:55.320 --> 00:12:57.280 align:center
-[ब्रिज] जाने दीजिए। क्या इसकी सुनते हैं।
-दिखाता हूँ, कैसे गिरता।

00:12:57.280 --> 00:12:59.800 align:center
-नहीं, इसको दिखा देता हूँ।
-अरे, हाथ टूट जाएगा।

00:12:59.800 --> 00:13:02.280 align:center
-[आदमी 1] अरे, गिरा!
-[आदमी 2] पगला आदमी है।

00:13:02.280 --> 00:13:04.200 align:center
एकदम से पागल आदमी है।

00:13:04.200 --> 00:13:05.640 align:center
[आदमी 2] जानवर है पूरा, यार।

00:13:05.640 --> 00:13:08.680 align:center
ए! इसके पहले कि ये उठ जाए न, कट लो, चलो।

00:13:08.680 --> 00:13:09.720 align:center
चलो।

00:13:09.720 --> 00:13:11.360 align:center
चिड़िया मारने की बन्दूक!

00:13:11.360 --> 00:13:12.560 align:center
[डबलू] कमीने, मैंने क्या किया?

00:13:12.560 --> 00:13:15.120 align:center
ये माथे से लाल-लाल क्या निकल रहा है?

00:13:15.120 --> 00:13:17.440 align:center
[शांत संगीत]

00:13:17.440 --> 00:13:19.480 align:center
आप तो कह रहे थे कहीं और फ़ोटो खिंचवाएंगे।

00:13:19.480 --> 00:13:22.000 align:center
अरे। नहीं, मतलब अच्छा किए आप आ गए।

00:13:22.000 --> 00:13:23.520 align:center
आपकी ही दुकान है।

00:13:23.520 --> 00:13:24.640 align:center
[सुनील गला साफ़ करते हुए]

00:13:24.640 --> 00:13:25.680 align:center
[गिटार ज़मीन पर रखने की आवाज़]

00:13:25.680 --> 00:13:27.040 align:center
हो सके तो थोड़ा नीचे देख लीजिए।

00:13:27.040 --> 00:13:28.920 align:center
[सुनील] नहीं, मतलब कोई दबाव नहीं है।

00:13:28.920 --> 00:13:30.840 align:center
मन है तो देखिए। नहीं तो, ठीक है।

00:13:30.840 --> 00:13:32.520 align:center
अरे, क्या हो गया है?
ऐसे क्यों बात कर रहे हो?

00:13:32.520 --> 00:13:34.400 align:center
[सुनील] नहीं, कुछ नहीं। खींच रहे हैं।

00:13:34.400 --> 00:13:37.080 align:center
वो फ़ोटो डिलीट कर दिए, तो उसके लिए
माफ़ कर दीजिए।

00:13:37.080 --> 00:13:38.360 align:center
अच्छा, ठीक है, फ़ोटो खींचो।

00:13:38.360 --> 00:13:39.360 align:center
पहले माफ़ कीजिए।

00:13:39.360 --> 00:13:41.640 align:center
-अरे, यार, आप फ़ोटो...
-नहीं, उठिए मत। खींच रहे हैं।

00:13:41.640 --> 00:13:42.760 align:center
[सुनील] खींच रहे हैं न।

00:13:42.760 --> 00:13:43.960 align:center
मुस्कुराइए।

00:13:43.960 --> 00:13:45.080 align:center
[तस्वीर खींचने की आवाज़]

00:13:45.080 --> 00:13:48.840 align:center
एमबीए कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी)

00:13:48.840 --> 00:13:50.840 align:center
[थीम संगीत]
एडमिशन टेस्ट (सीएटी)

