WEBVTT

00:00:02.560 --> 00:00:04.280 align:center
-[कुत्ते के भौंकने की आवाज़]
-[प्रिंटर की आवाज़]

00:00:04.560 --> 00:00:06.600 align:center
प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा: शब्दों की सूची:
शब्दावली सी

00:00:21.440 --> 00:00:23.280 align:center
[झींगुरों की आवाज़]

00:00:38.800 --> 00:00:39.960 align:center
[मेसेज रिंगटोन की आवाज़]

00:00:46.680 --> 00:00:48.040 align:center
स्लैमबुक
प्रतीक

00:00:48.440 --> 00:00:51.240 align:center
तेरी याद आती है भाई @अभिषेकत्रिपाठी

00:00:54.080 --> 00:00:56.240 align:center
तेरा सही है भाई, एन्जॉय।

00:01:01.160 --> 00:01:03.160 align:center
[मलिन संगीत]

00:01:35.720 --> 00:01:37.280 align:center
यहाँ कोई दारू की दुकान है ना?

00:01:37.560 --> 00:01:38.680 align:center
बगल में।

00:01:39.520 --> 00:01:41.520 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:01:51.440 --> 00:01:52.560 align:center
[आदमी 1] बबीता!

00:01:53.960 --> 00:01:55.960 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:01:59.480 --> 00:02:01.480 align:center
["सुहानी रात ढल चुकी"
गाना रेडिओ पर बजते हुए]

00:02:04.680 --> 00:02:05.720 align:center
[अभिषेक] कोई है?

00:02:11.120 --> 00:02:12.120 align:center
[दुकानदार] क्या चाहिए?

00:02:12.840 --> 00:02:14.960 align:center
-बीयर मिलेगी?
-कितनी बोतल?

00:02:15.240 --> 00:02:16.320 align:center
एक।

00:02:17.120 --> 00:02:19.200 align:center
आठ बजे के बाद दुकान बंद हो जाएगी।

00:02:19.840 --> 00:02:22.240 align:center
और उसके बाद जितना मर्ज़ी खटखटाइए,
खोलेंगे नहीं हम।

00:02:23.160 --> 00:02:25.240 align:center
चलिए, दो दे दीजिए। कौन-कौन सी हैं?

00:02:26.400 --> 00:02:27.400 align:center
पकड़िए।

00:02:33.160 --> 00:02:35.920 align:center
-जो है यही है। लाओ।
-[बोतलों के खनखनाने की आवाज़]

00:02:36.400 --> 00:02:38.080 align:center
-[अभिषेक] कितने की है?
-तीन सौ बीस।

00:02:40.280 --> 00:02:41.600 align:center
इसमें तो 150 लिखा है।

00:02:41.680 --> 00:02:43.520 align:center
हाँ, तो 20 रुपए ठंडा करने का नहीं लेंगे?

00:02:51.160 --> 00:02:54.680 align:center
सुनिए, पहली बीयर तेज़ी से गटकिएगा।

00:02:55.040 --> 00:02:59.360 align:center
वरना क्या होता है कि जब तक दूसरी का
नंबर आता है ना, गरम हो जाती है।

00:02:59.640 --> 00:03:00.840 align:center
और गरम सही नहीं लगती।

00:03:02.560 --> 00:03:04.280 align:center
["सुहानी रात ढल चुकी" गाना रेडियो
बजना जारी है]

00:03:14.200 --> 00:03:16.200 align:center
[बेहद जोशीला संगीत]

00:03:35.680 --> 00:03:37.960 align:center
[बेहद जोशीला संगीत जारी है]

00:04:01.120 --> 00:04:03.320 align:center
[उदास संगीत]

00:04:16.320 --> 00:04:17.960 align:center
[ढक्कन खुलने की आवाज़]

00:04:26.840 --> 00:04:28.840 align:center
[थीम संगीत]

00:05:29.440 --> 00:05:31.440 align:center
-[कुत्ते के भौंकने की आवाज़]
-[मोबाइल के कंपन की आवाज़]

00:05:34.320 --> 00:05:36.320 align:center
[कंपन जारी है]

00:05:38.680 --> 00:05:39.920 align:center
[कुत्ते के भौंकने की आवाज़]

00:05:51.040 --> 00:05:52.040 align:center
[कंपन बंद]

00:05:58.000 --> 00:05:59.600 align:center
[नल को खोलने की आवाज़]

00:06:26.000 --> 00:06:28.040 align:center
[रहस्यमय संगीत]

00:06:40.840 --> 00:06:42.400 align:center
[दराज़ खुलने और बंद होने की आवाज़]

00:06:46.280 --> 00:06:48.360 align:center
[रहस्यमय संगीत जारी है]

00:06:54.160 --> 00:06:55.960 align:center
[अशुभ संगीत]

00:06:58.800 --> 00:06:59.800 align:center
[अभिषेक अंग्रेजी में] धत्!

00:07:00.840 --> 00:07:02.680 align:center
अरे, नहीं!

00:07:08.080 --> 00:07:09.120 align:center
[बोतल के खनखनाने की आवाज़]

00:07:11.480 --> 00:07:13.320 align:center
[अशुभ संगीत जारी है]

00:07:24.280 --> 00:07:27.640 align:center
[ब्रिज] हमेशा अपने लिए ही मांगती रहती हो
भगवान से।

00:07:27.840 --> 00:07:30.520 align:center
कभी हमारे लिए भी मांग लिया करिए कुछ।

00:07:30.720 --> 00:07:33.200 align:center
[मंजू] आप बताइए ना क्या मांगना है।
मांग लेते हैं।

00:07:33.400 --> 00:07:35.680 align:center
अरे, जो मन में आए मांग लो।

00:07:36.080 --> 00:07:37.680 align:center
लो, ये क्या बात है?

00:07:37.960 --> 00:07:39.920 align:center
सोचे भी हम और मांगें भी हम।

00:07:40.320 --> 00:07:43.000 align:center
अरे, हुज्जत क्यों करती हो?
मांग लो ना जो मन में आए।

00:07:43.080 --> 00:07:45.200 align:center
-[मंजू] हाँ।
-[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:07:46.160 --> 00:07:48.040 align:center
फ़ोन बज रहा है। उठा लीजिए।

00:07:48.360 --> 00:07:51.360 align:center
अरे, बजने दीजिए। वो तो बजता ही रहता है।

00:07:51.720 --> 00:07:54.200 align:center
आप तो मन लगा के मांगिए कुछ।

00:07:54.440 --> 00:07:55.520 align:center
[ब्रिज] हम्म।

00:07:56.120 --> 00:07:57.160 align:center
हेलो।

00:07:58.400 --> 00:08:01.040 align:center
हाँ, सचिव जी, कहिए। नींद ठीक से आई?

00:08:01.320 --> 00:08:02.520 align:center
नाश्ता किया?

00:08:03.400 --> 00:08:05.240 align:center
क्या?

00:08:06.040 --> 00:08:07.120 align:center
कैसे हो गया?

00:08:07.960 --> 00:08:11.520 align:center
अच्छा, एक काम करिए।
आप वहीं ठहरिए, हम अभी आते हैं।

00:08:11.600 --> 00:08:13.640 align:center
-हाँ, अभी पहुँचते हैं।
-[मंजू] क्या हुआ?

00:08:14.360 --> 00:08:16.800 align:center
अरे, तुम्हें बता के क्या कर लेंगे,
क्या हुआ?

00:08:17.000 --> 00:08:18.320 align:center
बताइए ना, क्या हुआ?

00:08:18.400 --> 00:08:20.240 align:center
-[ब्रिज] अरे, एक मिनट।
-[मंजू] कहाँ जा रहे हैं?

00:08:20.320 --> 00:08:24.720 align:center
[ब्रिज] प्रह्लाद, तुम एक काम करो,
जल्दी वहाँ ऑफ़िस पहुँचो।

00:08:25.160 --> 00:08:27.120 align:center
अरे, हगना बाद में। पहले ऑफ़िस पहुँचो।

00:08:27.320 --> 00:08:30.280 align:center
जब भी फ़ोन करो,
या तो खाते मिलोगे या तो हगते मिलोगे।

00:08:30.840 --> 00:08:32.560 align:center
अरे, क्या मांग लिया भगवान से?

00:08:33.800 --> 00:08:35.000 align:center
[गहरी सांस छोड़ते हुए]

00:08:35.640 --> 00:08:37.280 align:center
[मंजू] माफ़ करना, तुलसी मैया।

00:08:37.840 --> 00:08:39.440 align:center
इनका तो यही लगा रहता है।

00:08:45.200 --> 00:08:47.360 align:center
ऑफ़िस का सारा डाटा तो सीपीयू में है।

00:08:47.960 --> 00:08:49.400 align:center
मॉनिटर सिर्फ़ चोरी हुआ है।

00:08:50.400 --> 00:08:52.560 align:center
खाली मॉनिटर चोरी होने की बात नहीं है।

00:08:52.640 --> 00:08:55.680 align:center
बात ये है कि आप दारू पीकर
दरवाज़ा बंद करना भूल गए।

00:08:58.360 --> 00:08:59.840 align:center
प्रधान जी, सॉरी बोला तो।

00:09:00.200 --> 00:09:02.800 align:center
बहुत बढ़िया! सॉरी!

00:09:03.480 --> 00:09:05.680 align:center
पूरा ऑफ़िस लुटवा दीजिए और सॉरी बोल दीजिए।

00:09:06.040 --> 00:09:08.480 align:center
[ब्रिज] ये साले अंग्रेज़ सॉरी
ऐसे छोड़कर गए हैं

00:09:08.560 --> 00:09:11.360 align:center
कि किसी का ख़ून कर दीजिए
और सॉरी बोलकर किनारे से निकाल जाइए।

00:09:11.720 --> 00:09:12.920 align:center
सॉरी!

00:09:13.320 --> 00:09:15.800 align:center
प्रधान जी, जाने दीजिए ना।
बेचारे से ग़लती हो गई।

00:09:15.880 --> 00:09:18.440 align:center
अरे, तो हम कोई फांसी चढ़ा रहे हैं?
ग़लती हो गई।

00:09:18.520 --> 00:09:20.200 align:center
[ब्रिज] आज मॉनिटर चोरी हुआ है।

00:09:20.280 --> 00:09:23.000 align:center
कल को ऑफ़िस से कुछ भी चोरी हो जाएगा। हाँ?

00:09:23.080 --> 00:09:25.520 align:center
इतने ज़रूरी कागज़-पत्र पड़े हैं।

00:09:25.600 --> 00:09:28.240 align:center
[ब्रिज] तुम्हारे लिए क्या है?
तुम तो बस सॉरी कह दोगे, और क्या?

00:09:29.560 --> 00:09:32.000 align:center
देखिए, ये लापरवाही हम बर्दाश्त
नहीं करेंगे।

00:09:32.240 --> 00:09:36.600 align:center
आप फ़ौरन जाइए यहाँ से फकौली बाज़ार
और अपने लिए कमरा ढूंढ़िए। जाइए।

00:09:36.800 --> 00:09:38.440 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:09:41.560 --> 00:09:43.120 align:center
प्रधान जी, रहने दीजिए ना।

00:09:43.200 --> 00:09:44.840 align:center
-अकेला आदमी है...
-अरे, चुप! बड़ा आया!

00:09:44.920 --> 00:09:48.040 align:center
हमको सीखा रहा है कि अकेला है, दुकेला है।
हमको दिखाई नहीं देता क्या?

00:09:48.120 --> 00:09:49.720 align:center
[ब्रिज] बीच में ना बोलना, समझे?

00:09:51.880 --> 00:09:53.160 align:center
ठीक है, प्रधान जी।

00:09:54.280 --> 00:09:57.200 align:center
और, प्रह्लाद, तुम इनके साथ जाओ
और जाकर रिपोर्ट लिखवाओ।

00:09:57.560 --> 00:10:00.280 align:center
दो मिनट दो। हम मैदान होकर आते हैं।

00:10:00.360 --> 00:10:02.560 align:center
जा, जो भी करना हो रास्ते में करना। समझे?

00:10:06.200 --> 00:10:08.280 align:center
[प्रह्लाद] यहाँ से बाएँ।

00:10:08.800 --> 00:10:10.800 align:center
[अस्पष्ट बातें]

00:10:18.280 --> 00:10:21.040 align:center
-[लाठी से पीटने की आवाज़]
-[आदमी 2 के कराहने की आवाज़]

00:10:21.120 --> 00:10:23.160 align:center
-[पुलिस 1] कौन किया, बोल?
-[आदमी 2] हम कुछ नहीं किए, सर!

00:10:23.240 --> 00:10:25.400 align:center
-[पुलिस 1] कुछ नहीं किया है?
-[आदमी 2] अरे, कुछ नहीं किया, सर।

00:10:25.600 --> 00:10:27.560 align:center
[पुलिस 1] कुछ नहीं किया,
बोल ना तो, कौन किया है?

00:10:27.640 --> 00:10:29.640 align:center
[आदमी 2] पैंट फट जाएगा, सर!

00:10:29.720 --> 00:10:31.400 align:center
[पुलिस 1] देख, बाबू,
अभी हम तेरा क्या-क्या फाड़ते हैं।

00:10:31.480 --> 00:10:32.680 align:center
-देख!
-[कराहने की आवाज़]

00:10:32.880 --> 00:10:34.760 align:center
[आदमी 2] आपको आपके बेटे की कसम, छोड़ दीजिए।

00:10:34.840 --> 00:10:36.960 align:center
[पुलिस 1] बेटे की कसम?
बेटा है ही नहीं हमारा।

00:10:37.040 --> 00:10:39.520 align:center
-बोल! बता!
-[चीखकर रोने की आवाज़]

00:10:39.600 --> 00:10:41.200 align:center
[पुलिस 1] बता कौन मारा?

00:10:41.920 --> 00:10:43.200 align:center
क्या किया होगा इसने?

00:10:43.400 --> 00:10:45.040 align:center
अरे, किया होगा कुछ कमीनापन।

00:10:45.120 --> 00:10:46.520 align:center
चोरी-चकारी, और क्या?

00:10:46.600 --> 00:10:48.240 align:center
-[लाठी से पीटने की आवाज़]
-[आदमी के कराहने की आवाज़]

00:10:49.080 --> 00:10:51.880 align:center
[ओम] हाँ, तो कम्प्युटर चोरी हुआ है।

00:10:51.960 --> 00:10:52.960 align:center
हम्म।

00:10:53.200 --> 00:10:55.520 align:center
-कम्प्युटर नहीं, केवल मॉनिटर चोरी हुआ है।
-हम्म।

00:10:57.960 --> 00:11:01.200 align:center
कम्प्युटर नहीं, केवल मॉनिटर चोरी हुआ है।

00:11:02.440 --> 00:11:06.600 align:center
अच्छा, मॉनिटर मोटा वाला था या पतला वाला?

00:11:06.680 --> 00:11:09.000 align:center
-पतला, ऐसे था, पतला।
-पतला वाला।

00:11:09.640 --> 00:11:11.320 align:center
-रंग?
-काला।

00:11:11.400 --> 00:11:12.440 align:center
कद?

00:11:19.240 --> 00:11:21.800 align:center
मज़ाक कर रहे थे। [हँसते हुए]

00:11:22.800 --> 00:11:24.920 align:center
अच्छा, मॉनिटर कौन सी कंपनी का था?

00:11:26.960 --> 00:11:28.480 align:center
[प्रह्लाद] कंपनी?

00:11:28.560 --> 00:11:29.680 align:center
-[ओम] याद नहीं है ना?
-नहीं।

00:11:31.000 --> 00:11:33.560 align:center
नहीं होता है। अक्सर लोग भूल जाते हैं।

00:11:33.840 --> 00:11:36.920 align:center
[ओम] सरकारी संपत्ति थी। [हँसते हुए]

00:11:37.000 --> 00:11:39.960 align:center
ये विकास को फ़ोन कर लेते हैं,
बता देगा कौन सी कंपनी का है।

00:11:40.040 --> 00:11:42.560 align:center
अरे, प्रह्लाद जी, कोई ज़रूरत नहीं है।

00:11:43.120 --> 00:11:45.120 align:center
ये तो कागज़ी कारवाई के लिए पूछ रहे थे।

00:11:46.000 --> 00:11:47.840 align:center
वैसे, कहाँ मिलने वाला है अब वो।

00:11:49.840 --> 00:11:51.960 align:center
अरे, क्यों नहीं मिलेगा?
आप लोग ढूँढ़ोगे तो मिलेगा ही।

00:11:54.120 --> 00:11:56.520 align:center
आपने आसपास के खेतों में तलाश किया?

00:11:57.040 --> 00:11:58.960 align:center
खेत? खेतों में क्यों?

00:11:59.520 --> 00:12:01.840 align:center
[ओम] अरे, भाई,
अभी हाल ही में एक चोरी हुई थी।

00:12:01.920 --> 00:12:04.040 align:center
चोर जो है पेटी लेकर भागा।

00:12:04.120 --> 00:12:08.480 align:center
अब पेटी का वजन इतना ज़्यादा था
कि वहीं खेत में छोड़कर भाग गया वो।

00:12:08.560 --> 00:12:10.640 align:center
पर मॉनिटर तो उतना भारी नहीं होता।

00:12:10.720 --> 00:12:14.760 align:center
अरे, फिर भी।
खेतों में देखने में क्या हर्ज है।

00:12:14.840 --> 00:12:16.200 align:center
तलाश कर लीजिएगा।

00:12:17.560 --> 00:12:19.840 align:center
अरे, हम क्यों तलाश करें?
ये तो आपका काम है ना?

00:12:22.440 --> 00:12:25.080 align:center
हाँ। ये सही कहा आपने।

00:12:25.720 --> 00:12:27.080 align:center
ये काम हमारा है।

00:12:28.640 --> 00:12:34.120 align:center
आपका काम तो सिर्फ़ दारू पी कर
सरकारी संपत्ति लुटाना है।

00:12:34.200 --> 00:12:36.640 align:center
-ये क्या बोल रहे हो आप?
-अरे, सचिव जी...

00:12:37.280 --> 00:12:39.520 align:center
ओम प्रकाश भैया, पूछताछ करने कोई आएगा क्या?

00:12:39.800 --> 00:12:41.720 align:center
दरोगा साहब अभी बैल ढूँढ़ने में लगे हैं।

00:12:42.160 --> 00:12:44.480 align:center
जाएंगे वही, दोपहर के बाद।

00:12:44.560 --> 00:12:45.840 align:center
ये वाला?

00:12:45.920 --> 00:12:47.720 align:center
[पुलिस 1] पहले क्यों नहीं कुछ कहा!

00:12:47.800 --> 00:12:49.520 align:center
अरे, बता क्यों नहीं देता बे?

00:12:49.600 --> 00:12:51.520 align:center
-पिछवाड़ा तुड़वा रहा है।
-[पिटाई की आवाज़]

00:12:52.200 --> 00:12:53.840 align:center
-चलिए, नमस्कार।
-[पुलिस 2] ठीक है, प्रह्लाद जी।

00:12:55.440 --> 00:12:56.440 align:center
प्रह्लाद जी, ऐसा करिए, आप निकलिए।

00:12:56.520 --> 00:12:59.480 align:center
मैं... मार्केट में ज़रा काम है।
हो कर आता हूँ।

00:12:59.560 --> 00:13:01.480 align:center
क्या काम है? कहाँ जा रहे हैं आप?

00:13:02.120 --> 00:13:04.800 align:center
वो काम है थोड़ा, कमरा ढूँढ़ने, मार्केट में।

00:13:05.120 --> 00:13:08.240 align:center
सचिव जी, प्रधान जी की बात का
इतना बुरा मान गए आप?

00:13:08.320 --> 00:13:09.800 align:center
चलिए, छोड़िए। चलिए, गाँव चलिए।

00:13:09.880 --> 00:13:11.520 align:center
अब कह रहे हैं तो बदल लेते हैं ना।

00:13:11.600 --> 00:13:14.160 align:center
सचिव जी, चलिए ना, छोड़िए ना।

00:13:14.840 --> 00:13:16.760 align:center
अरे, प्रह्लाद जी, आप जाइए ना। मैं आता हूँ।

00:13:18.720 --> 00:13:20.000 align:center
क्या कर रहे हैं, प्रह्लाद जी?

00:13:20.440 --> 00:13:21.960 align:center
अच्छा, ऐसा करिए, आप भी आइए।
साथ में देखने चलते हैं।

00:13:22.240 --> 00:13:24.880 align:center
ना हम जाएँगे ना आपको कहीं जाने देंगे।
ठीक है?

00:13:24.960 --> 00:13:26.480 align:center
आप चलेंगे गाँव हमारे साथ।

00:13:26.560 --> 00:13:28.560 align:center
अरे, प्रह्लाद जी, जाने दीजिए।
कर लेता हूँ ये काम।

00:13:28.640 --> 00:13:29.960 align:center
फिर बाद में पढ़ाई-वढ़ाई चक्कर रहेगा।

00:13:30.040 --> 00:13:31.560 align:center
[प्रह्लाद] सचिव जी, एक बात बताइए।

00:13:31.640 --> 00:13:35.040 align:center
ये महीने के बीच में कहाँ जाकर घर ढूँढ़ेंगे?
महीने के अंत में जाइएगा, ढूँढ़ लीजिएगा।

00:13:35.120 --> 00:13:36.320 align:center
अगले महीने चले जाइएगा।

00:13:38.640 --> 00:13:40.480 align:center
[प्रह्लाद] चलिए। गाँव चलते हैं।

00:13:40.560 --> 00:13:42.160 align:center
सुबह से आप भी कुछ खाएं नहीं हैं।

00:13:42.240 --> 00:13:43.800 align:center
दोनों भाई चलते हैं मोहन के यहाँ

00:13:43.880 --> 00:13:46.400 align:center
भर के छोला-समोसा, कचोरी खाया जाए।

00:13:46.480 --> 00:13:48.640 align:center
-हाँ? हाँ।
-[इंजन शुरू होने की आवाज़]

00:13:48.720 --> 00:13:50.920 align:center
खाने का तो मन नहीं है। सीधा गाँव चलते हैं।

00:13:51.000 --> 00:13:52.320 align:center
[प्रह्लाद] चलिए। जैसी आपकी इच्छा, भैया।

00:13:56.160 --> 00:13:59.760 align:center
[विकास] अरे, ख़ुशबू,
हमारे टेबल से थोड़ी कुछ चोरी हुआ है।

00:14:00.360 --> 00:14:02.440 align:center
जुर्माना तो सचिव जी भरेंगे ना।

00:14:03.320 --> 00:14:04.880 align:center
हम थोड़ी नशा करके सो गए थे।

00:14:11.960 --> 00:14:14.160 align:center
और, सचिव जी, परेशान मत होइए।

00:14:14.240 --> 00:14:16.200 align:center
एफ़आईआर का आवेदन लगेगा

00:14:16.280 --> 00:14:17.840 align:center
और नया मॉनिटर आ जाएगा।

00:14:17.920 --> 00:14:19.240 align:center
कितना टाइम लगेगा?

00:14:19.960 --> 00:14:21.360 align:center
छह महिना, एक साल, और क्या? बस!

00:14:22.600 --> 00:14:24.560 align:center
ठीक है। परेशान मत होइए।

00:14:27.080 --> 00:14:29.080 align:center
[मोटरसाइकिल शुरू होने की आवाज़]

00:14:43.240 --> 00:14:44.560 align:center
[चाभी की खनखनाहट]

00:14:57.480 --> 00:14:59.480 align:center
[ब्रिज] गया है ढूँढ़ने।

00:14:59.560 --> 00:15:00.880 align:center
ढूँढ़ आओ कमरा।

00:15:01.240 --> 00:15:02.480 align:center
बढ़िया है।

00:15:02.560 --> 00:15:03.840 align:center
[मंजू] जवान लड़का है।

00:15:03.920 --> 00:15:05.800 align:center
ग़लती हो गई। जाने दीजिए ना।

00:15:05.880 --> 00:15:08.720 align:center
हाँ, लो, तुम भी उन्हीं का पक्ष लो।

00:15:09.200 --> 00:15:11.400 align:center
दारू पीकर आपने कम कांड किए हैं क्या?

00:15:13.040 --> 00:15:15.680 align:center
क्या? दारू पीकर
हम कौन सा कांड किया है, भाई?

00:15:15.880 --> 00:15:17.560 align:center
-क्या किया है?
-क्या बात कर रहे हैं?

00:15:18.040 --> 00:15:20.080 align:center
विकास की बारात में,
जब लड़कों का डांस हो रहा था।

00:15:20.880 --> 00:15:22.400 align:center
आपको याद नहीं है आप क्या किए?

00:15:22.480 --> 00:15:23.560 align:center
[मंजू] क्या किए थे?

00:15:23.640 --> 00:15:25.120 align:center
[ब्रिज] अरे, जो भी किया हो,

00:15:25.360 --> 00:15:27.880 align:center
उतना बड़ा नुकसान तो नहीं किया
जितना सचिव जी ने किया है।

00:15:28.360 --> 00:15:30.880 align:center
दो पेग पी कर लुढ़क जाते हैं।
होश रहता नहीं है।

00:15:31.120 --> 00:15:32.840 align:center
अच्छा है, नहीं रहेंगे ऑफ़िस में।

00:15:33.520 --> 00:15:34.800 align:center
[फुसफुसाते हुए] बहुत ज़िद्दी हो।

00:15:35.320 --> 00:15:36.480 align:center
और तुम, प्रह्लाद।

00:15:36.720 --> 00:15:38.240 align:center
क्या फालतू का काम लेकर बैठ गए हो?

00:15:38.320 --> 00:15:40.320 align:center
[मंजू] इधर आओ। बोरे में गेहूं डालो।

00:15:41.480 --> 00:15:43.600 align:center
सुबह से कुछ खाया नहीं है सचिव जी ने।

00:15:43.680 --> 00:15:45.880 align:center
अरे, नहीं खाया तो हम क्या करें?
हम उनके मुंह में ठूस दें?

00:15:46.520 --> 00:15:48.040 align:center
खाया नहीं है।

00:15:48.120 --> 00:15:50.680 align:center
[मंजू] और सुनिए, ये पीसने को
दे आइएगा गेहूं।

00:15:50.920 --> 00:15:53.160 align:center
बोलिएगा इस बार बारीक पीसने।

00:15:53.240 --> 00:15:54.880 align:center
पिछली बार बहुत मोटा पीस दिया था।

00:15:56.760 --> 00:15:58.360 align:center
[मलिन संगीत]

00:16:08.360 --> 00:16:10.960 align:center
सुना है कि कम्प्युटर चोरी हो गया है।

00:16:14.400 --> 00:16:16.280 align:center
अरे, चाचा, कम्प्युटर नहीं,

00:16:17.000 --> 00:16:18.800 align:center
-[विकास] मॉनिटर चोरी हुआ है।
-[आदमी 3] क्या?

00:16:18.880 --> 00:16:20.320 align:center
मॉनिटर।

00:16:20.960 --> 00:16:23.360 align:center
मॉनिटर। आप चलिए ना बाहर।
हम आपको समझाते हैं। आइए।

00:16:23.440 --> 00:16:28.400 align:center
[विकास] देखिए, एक होता है सीपीयू, एक होता
है मॉनिटर, एक सबसे छोटा होता है माऊस।

00:16:28.680 --> 00:16:31.320 align:center
लेकिन होता क्या है ना,
सब एक साथ जुड़ा हुआ होता है।

00:16:31.960 --> 00:16:33.760 align:center
एक साथ जब जुड़ेंगे तभी तो काम होगा।

00:16:34.160 --> 00:16:36.960 align:center
लेकिन एक कहीं आप भूलकर छोड़ आए,

00:16:37.440 --> 00:16:39.920 align:center
इसका ये मतलब नहीं कि ख़राब हो गया,
आपका डाटा सब चला जाएगा।

00:16:41.560 --> 00:16:45.040 align:center
अभिषेक सर, वो थाने से दरोगा जी आए हैं।

00:16:54.480 --> 00:16:56.480 align:center
[हल्का संगीत]

00:17:01.560 --> 00:17:04.480 align:center
"मंजू देवी। अभिषेक त्रिपाठी।"

00:17:08.040 --> 00:17:09.360 align:center
[दरोगा] तो, त्रिपाठी जी,

00:17:10.000 --> 00:17:13.160 align:center
कितनी बोतल बीयर पी ली थी
कि दरवाज़ा बंद करने का होश ही नहीं रहा?

00:17:14.600 --> 00:17:15.680 align:center
दो बोतल।

00:17:17.880 --> 00:17:20.040 align:center
बहुत कम क्षमता है आपकी।

00:17:22.880 --> 00:17:24.120 align:center
कहाँ बैठकर पी रहे थे?

00:17:25.040 --> 00:17:26.320 align:center
यहाँ... यहीं बाहर बैठकर।

00:17:27.640 --> 00:17:28.840 align:center
यहाँ बाहर?

00:17:29.360 --> 00:17:30.720 align:center
बाहर क्यों बैठकर पी रहे थे?

00:17:31.720 --> 00:17:34.720 align:center
बाहर माहौल अच्छा था तो बाहर ही लगा के...

00:17:34.800 --> 00:17:38.240 align:center
[दरोगा] अरे, फिर तो टंकी के ऊपर चढ़ कर
पीना चाहिए। हाँ?

00:17:38.920 --> 00:17:40.760 align:center
वहाँ से तो माहौल और बढ़िया दिखता ना?

00:17:40.840 --> 00:17:44.960 align:center
इनको यहाँ काम पर लगे चार महिना हो गया है
लेकिन अभी तक एक बार भी नहीं चढ़े हैं।

00:17:45.040 --> 00:17:46.920 align:center
अच्छा। क्यों?

00:17:49.240 --> 00:17:51.440 align:center
टंकी पर चढ़ाई ज़्यादा रहती है।
दिक़्क़त होती है तो...

00:17:54.280 --> 00:17:58.600 align:center
अरे, लेकिन टंकी के छत से तो
गाँव और सुंदर दिखाई देगा ना?

00:17:58.680 --> 00:18:00.080 align:center
[विकास] बहुत सुंदर दिखाई देता है।

00:18:00.160 --> 00:18:01.720 align:center
ऊपर से चढ़ के देखिएगा

00:18:01.800 --> 00:18:03.000 align:center
तो एक बार में लव हो जाएगा।

00:18:03.080 --> 00:18:05.480 align:center
बताइए? लव हो जाएगा आपको।

00:18:06.560 --> 00:18:08.840 align:center
आपको टंकी के छत पर चढ़कर पीना चाहिए।

00:18:08.920 --> 00:18:10.560 align:center
ठीक है, सर। अगली बार टंकी पर चढ़कर पीऊँगा।

00:18:10.640 --> 00:18:11.760 align:center
कुछ और पुछना है आपको?

00:18:11.960 --> 00:18:13.920 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:18:16.400 --> 00:18:17.640 align:center
चखने में क्या खाया था?

00:18:19.560 --> 00:18:20.680 align:center
आलू भुजिया।

00:18:20.760 --> 00:18:24.320 align:center
[दरोगा] ऊपर से प्याज़ और... क्या कहते हैं,
हरी मिर्ची काटकर डाली थी?

00:18:40.040 --> 00:18:41.880 align:center
मोटा वाला था कि पतला वाला?

00:18:42.640 --> 00:18:43.920 align:center
पतला।

00:18:51.440 --> 00:18:52.680 align:center
साइड हटो।

00:19:01.800 --> 00:19:02.840 align:center
ये वाला कमरा आपका है?

00:19:03.840 --> 00:19:04.880 align:center
हाँ जी।

00:19:06.080 --> 00:19:07.240 align:center
पकड़ो।

00:19:19.240 --> 00:19:21.800 align:center
मतलब काले रंग का जूता भी है आपके पास?

00:19:29.400 --> 00:19:31.080 align:center
नई इस्त्री भी ली है?

00:19:32.480 --> 00:19:33.560 align:center
जी।

00:19:34.040 --> 00:19:35.640 align:center
-बढ़िया है।
-[मुस्कुराने की आवाज़]

00:19:45.160 --> 00:19:49.360 align:center
[अंग्रेज़ी में]
"तार्किक योग्यता सी ए टी के लिए"

00:19:49.560 --> 00:19:50.680 align:center
कैट।

00:19:51.040 --> 00:19:54.040 align:center
हाँ, वो एमबीए की तैयारी भी कर रहा हूँ
साथ में तो उसी की किताबें हैं।

00:19:54.840 --> 00:19:56.040 align:center
[किताब पटकने की आवाज़]

00:19:57.480 --> 00:19:58.680 align:center
आह!

00:19:59.320 --> 00:20:02.880 align:center
मतलब ज़िंदगी में और पैसा चाहिए?

00:20:03.880 --> 00:20:05.160 align:center
सबको चाहिए होता है!

00:20:05.600 --> 00:20:08.280 align:center
हाँ, भाई, चाहिए तो सभी को होता है।

00:20:10.560 --> 00:20:13.800 align:center
ख़ैर, दारू रोज़ पीते हैं?

00:20:14.520 --> 00:20:15.520 align:center
नहीं।

00:20:15.600 --> 00:20:19.120 align:center
अरे, बता दीजिए।
हम कौन सा आपके बाबूजी को बताने जा रहे हैं?

00:20:20.440 --> 00:20:22.880 align:center
सर, चार महीने हो गए काम पर लगे हुए।
कल पहली बार पी थी।

00:20:24.520 --> 00:20:26.760 align:center
[पूर्वाभास संगीत]

00:20:32.040 --> 00:20:34.520 align:center
-क्या हुआ?
-प्रधान जी कहाँ हैं?

00:20:36.720 --> 00:20:41.480 align:center
एक बार तो मैंने ख़ुद इतनी शराब पी ली थी
कि अपने घर का दरवाज़ा बंद करना भूल गए।

00:20:41.560 --> 00:20:42.560 align:center
एक बार?

00:20:43.200 --> 00:20:45.120 align:center
मतलब हो जाता है पीने पर ऐसा।

00:20:45.200 --> 00:20:46.880 align:center
ज़्यादा पीने से ऐसा हो सकता है।

00:20:47.800 --> 00:20:50.280 align:center
लेकिन दो बोतल में इतना नहीं होना चाहिए।

00:20:50.360 --> 00:20:52.280 align:center
अरे, उनकी क्षमता कम है, और क्या।

00:20:53.200 --> 00:20:54.720 align:center
नहीं तो खाली पेट पी ली होगी।।

00:20:56.000 --> 00:20:59.000 align:center
फिर भी, दो बोतल में ऐसी हालत?

00:21:00.800 --> 00:21:02.480 align:center
भरोसा नहीं हो रहा है। [हँसते हुए]

00:21:05.400 --> 00:21:08.520 align:center
ख़ैर, आप कह रहे हैं तो फिर मानना ही पड़ेगा।

00:21:13.520 --> 00:21:15.200 align:center
सही खेल गए सचिव जी।

00:21:18.960 --> 00:21:20.240 align:center
क्या मतलब?

00:21:23.400 --> 00:21:25.840 align:center
मतलब ये भी तो हो सकता है कि...

00:21:27.240 --> 00:21:31.000 align:center
शराब गेट खुला छोड़ने का बहाना हो। हैं?

00:21:33.800 --> 00:21:35.320 align:center
अरे, तुम लोग क्या सुन रहे हो?

00:21:37.960 --> 00:21:41.480 align:center
महाराज,
सचिव जी क्यों कम्प्युटर चोरी कराएंगे? हैं?

00:21:41.560 --> 00:21:43.920 align:center
लोग चोरी-चकारी क्यों करते हैं? [हँसते हुए]

00:21:45.200 --> 00:21:46.280 align:center
पैसा।

00:21:46.840 --> 00:21:48.200 align:center
उनके पास पैसे की कमी है क्या?

00:21:48.440 --> 00:21:50.600 align:center
बीस हज़ार की नौकरी है। मोटरसाइकल है।

00:21:50.680 --> 00:21:54.040 align:center
[दरोगा] हाँ, मतलब, पैसा है, नौकरी है...

00:21:55.280 --> 00:21:56.960 align:center
तो फिर क्यों कर रहे हैं एमबीए की तैयारी?

00:22:01.800 --> 00:22:03.720 align:center
महत्वाकांक्षा है, भाई।

00:22:05.400 --> 00:22:07.760 align:center
प्रधान जी, आप कुछ बोलेंगे नहीं क्या?

00:22:09.600 --> 00:22:11.920 align:center
[दरोगा] प्रधान जी, आप ख़ुद ही सोचिए।

00:22:12.240 --> 00:22:14.680 align:center
एक आदमी ने चार महीने में शराब न पी हो।

00:22:16.200 --> 00:22:19.400 align:center
वो जिस रात शराब पीता है,
ठीक उसी रात को कम्प्युटर चोरी हो जाता है।

00:22:21.920 --> 00:22:23.880 align:center
है ना बढ़िया कहानी?

00:22:24.280 --> 00:22:27.720 align:center
मतलब शराब पी थी इसीलिए
दरवाज़ा बंद करना भूल गए।

00:22:27.800 --> 00:22:29.040 align:center
कोई भी मान लेगा।

00:22:29.120 --> 00:22:31.320 align:center
दरोगा जी, क्या बात कर रहे हैं?

00:22:31.720 --> 00:22:33.080 align:center
ठीक है, आप ही बताइए

00:22:33.800 --> 00:22:36.760 align:center
चोरी वाली रात को उन्होंने शराब क्यों पी?

00:22:37.040 --> 00:22:39.840 align:center
-अरे, हमें क्या पता क्यों पी थी।
-नहीं, बताइए।

00:22:44.560 --> 00:22:47.680 align:center
अरे, जिसने पी है उनसे पूछिए क्यों पी थी।

00:22:52.960 --> 00:22:54.920 align:center
[खिड़की के खटखट की आवाज़]

00:22:59.640 --> 00:23:02.200 align:center
[अभिषेक] क्यों मतलब क्या होता है?
मन किया इसलिए पी ली।

00:23:04.120 --> 00:23:06.160 align:center
पिछले चार महीने मन नहीं किया?

00:23:07.640 --> 00:23:09.120 align:center
[दरोगा] कल ही रात को मन क्यों किया?

00:23:10.440 --> 00:23:12.040 align:center
एक मिनट। क्या कहना चाह रहे हो आप लोग?

00:23:12.880 --> 00:23:17.360 align:center
सचिव जी, दरोगा जी कह रहे हैं
कि कम्प्युटर आपने पार कराया है।

00:23:18.040 --> 00:23:21.400 align:center
दारू तो खाली बहाना था
ताकि रात को दरवाज़ा खुला रहे।

00:23:21.600 --> 00:23:23.080 align:center
दिमाग़ ख़राब हो गया है क्या आप लोगों का?

00:23:26.120 --> 00:23:28.640 align:center
कल ही रात को आपने शराब क्यों पी?

00:23:30.680 --> 00:23:32.800 align:center
उदास था इसलिए पी थी।

00:23:33.200 --> 00:23:34.360 align:center
क्यों उदास थे?

00:23:35.000 --> 00:23:37.520 align:center
अरे, क्यों मतलब क्या होता है?
कोई उदास क्यों होता है?

00:23:38.040 --> 00:23:39.480 align:center
उदास था तो था।

00:23:42.920 --> 00:23:44.080 align:center
-[विकास] क्या?
-उठ।

00:23:50.320 --> 00:23:52.960 align:center
देखिए, प्रधान जी, कोई जवाब नहीं है।

00:23:53.800 --> 00:23:55.000 align:center
जवाब नहीं है इनके पास।

00:23:56.840 --> 00:23:59.160 align:center
चोर की दाढ़ी में जो तिनका होता है ना
वो तिनका...

00:23:59.240 --> 00:24:02.200 align:center
अरे, यार, उदास था क्योंकि
एक जैसा जीवन जी रहा हूँ यहाँ।

00:24:03.240 --> 00:24:05.600 align:center
सुबह उठो, दिन भर काम करो,
रात में पढ़ाई करो।

00:24:05.960 --> 00:24:07.200 align:center
दिन भर गाँव वालों की चिक-चिक,

00:24:07.280 --> 00:24:09.120 align:center
रात को लाइट की झिक-झिक।

00:24:09.600 --> 00:24:10.600 align:center
पक गया हूँ मैं।

00:24:11.640 --> 00:24:13.120 align:center
ऊपर से कल शुक्रवार की रात थी।

00:24:13.200 --> 00:24:14.320 align:center
शुक्रवार थी तो क्या मतलब?

00:24:14.680 --> 00:24:16.040 align:center
हर छठे दिन में संसार में...

00:24:16.120 --> 00:24:18.280 align:center
सप्ताहांत होता है, सर।
लोग पार्टी करते हैं सप्ताहांत पर।

00:24:18.360 --> 00:24:20.440 align:center
और मैं क्या करता हूँ?
लौकी छील रहा था यहाँ पर।

00:24:21.400 --> 00:24:23.440 align:center
काम के बाद एक आदमी नहीं होता यहाँ
बात करने के लिए।

00:24:23.520 --> 00:24:25.320 align:center
पूरा गाँव सात-साढ़े सात तक सो जाता है।

00:24:27.080 --> 00:24:28.600 align:center
प्रधान जी अपनी गृहस्थी में
व्यस्त हो जाते हैं।

00:24:28.680 --> 00:24:30.240 align:center
उनका अपना जीवन है।

00:24:30.520 --> 00:24:32.280 align:center
इस आदमी की नई-नई शादी हुई।
किससे बात करूँ मैं?

00:24:32.360 --> 00:24:33.720 align:center
फ़ोन पर कितनी देर लगा रहूँ?

00:24:34.680 --> 00:24:37.960 align:center
ना मेरा कोई दोस्त है, ना कोई
परिवार है यहाँ, ना कोई सोशल जीवन है।

00:24:39.960 --> 00:24:42.440 align:center
अकेले बैठा हुआ आदमी दारू ना पीए
तो क्या करेगा, बताइए?

00:24:43.320 --> 00:24:45.320 align:center
[भावुक संगीत]

00:24:46.520 --> 00:24:48.560 align:center
मन नहीं लगता इस गाँव में। बेकार गाँव है।

00:24:51.840 --> 00:24:53.360 align:center
हो गया उदास, पी ली दारू।

00:24:54.400 --> 00:24:56.200 align:center
गिरफ़्तार करेंगे? लीजिए, करिए।

00:24:56.400 --> 00:24:58.760 align:center
हथकड़ी पहनाइए। कहाँ है आपकी हथकड़ी? पहनाइए।

00:24:59.680 --> 00:25:01.280 align:center
[अभिषेक] कर लीजिए गिरफ़्तार।
पटक दीजिए थाने ले जाकर।

00:25:01.640 --> 00:25:03.840 align:center
कुछ तो रोचक होगा जीवन में।

00:25:05.640 --> 00:25:06.680 align:center
[गहरी सांस छोड़ते हुए]

00:25:08.280 --> 00:25:11.360 align:center
प्रधान जी, नाटक कर रहा है।

00:25:12.240 --> 00:25:13.400 align:center
[दारोगा] बस आज्ञा दीजिए।

00:25:13.840 --> 00:25:17.800 align:center
थाने ले जाकर चार डंडा मारेंगे,
पूरी एमबीए बाहर...

00:25:17.880 --> 00:25:22.080 align:center
दरोगा जी, वो लापरवाह हो सकते हैं,
चोर नहीं।

00:25:24.560 --> 00:25:27.200 align:center
हमको आदमी की पहचान है। आप जाइए।

00:25:54.040 --> 00:25:55.640 align:center
देख क्या रहे हैं? चलिए।

00:25:55.720 --> 00:25:57.320 align:center
[उदास संगीत]

00:26:17.480 --> 00:26:19.320 align:center
[चूड़ियों की आवाज़]

00:26:26.520 --> 00:26:28.760 align:center
[उदास संगीत जारी है]

00:26:44.120 --> 00:26:45.800 align:center
[घंटी बजने की आवाज़]

00:26:46.360 --> 00:26:48.320 align:center
हैलो, विकास।

00:26:50.320 --> 00:26:52.880 align:center
देखना ज़रा सचिव जी ने खाना खाया?

00:26:53.320 --> 00:26:54.520 align:center
[विकास] जी, प्रधान जी।

00:27:01.800 --> 00:27:03.400 align:center
[मोबाइल के कंपन की आवाज़]

00:27:06.800 --> 00:27:08.440 align:center
हाँ, क्या बोले सचिव जी?

00:27:08.680 --> 00:27:11.040 align:center
-[विकास] बोले मन नहीं है अभी।
-क्या?

00:27:11.120 --> 00:27:12.720 align:center
[विकास] बोले मन नहीं है।

00:27:13.360 --> 00:27:15.840 align:center
[उदास संगीत]

00:27:17.120 --> 00:27:18.600 align:center
दो-चार रोटी और बना दें?

00:27:24.800 --> 00:27:26.240 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:27:27.680 --> 00:27:29.960 align:center
[दरवाज़ा खटखटाने की आवाज़]

00:27:35.120 --> 00:27:36.200 align:center
प्रधान जी?

00:27:36.600 --> 00:27:42.760 align:center
सचिव जी, एक बात बताइए, शनिवार की रात
सप्ताहांत में आता है या नहीं?

00:27:46.400 --> 00:27:47.680 align:center
बोलिए।

00:27:48.480 --> 00:27:50.680 align:center
[हल्का संगीत]

00:27:52.920 --> 00:27:55.520 align:center
[ब्रिज] चम्मच से तो हम कम खाते हैं
भले कितना भी बढ़िया हो चम्मच।

00:27:57.280 --> 00:27:59.280 align:center
[प्रह्लाद] हम तो एक सांस में
पूरा बियर पी लेते हैं।

00:27:59.760 --> 00:28:01.440 align:center
[ब्रिज] हाँ, एक ही साँस में पूरा।

00:28:01.720 --> 00:28:04.600 align:center
[विकास] अभिषेक सर, एक बात बताएं?

00:28:05.960 --> 00:28:08.960 align:center
हम लोग हैं ना ये तीन लोगों का
एक व्हाट्सएप्प ग्रुप बना हुआ है।

00:28:09.040 --> 00:28:14.280 align:center
हम लोग का जब भी थोड़ा सा, मतलब, मन करता है
पीने-खाने का तो खाली हाय कर देते हैं।

00:28:14.720 --> 00:28:17.640 align:center
तो हम सोच रहे हैं
कि आपको भी उसमें शामिल कर लेते हैं।

00:28:17.720 --> 00:28:19.240 align:center
और जब भी, मतलब, आपका थोड़ा मन...

00:28:19.320 --> 00:28:21.120 align:center
[ब्रिज] हाँ,
हाय का मतलब समझे क्या होता है?

00:28:21.200 --> 00:28:22.680 align:center
-हाई।
-[सभी के हँसने की आवाज़]

00:28:22.760 --> 00:28:24.360 align:center
-हाय।
-[विकास] जल्दी से आओ।

00:28:24.440 --> 00:28:25.760 align:center
[सभी के हँसने की आवाज़]

00:28:25.840 --> 00:28:26.960 align:center
[प्रह्लाद] लीजिए ना।

00:28:27.280 --> 00:28:32.400 align:center
सचिव जी, आप जो बात कहें ना
बस दिल में लग गई वो बात।

00:28:32.920 --> 00:28:33.920 align:center
कौन सी बात?

00:28:34.000 --> 00:28:38.680 align:center
अरे, भाई, आप कैसे कह दिए कि हमारे यहाँ कोई
रिश्तेदार नहीं है, कोई यार-दोस्त नहीं है?

00:28:38.760 --> 00:28:41.400 align:center
ये नहीं दिखाई देता?
इतना बड़ा आदमी, ये और हम?

00:28:41.480 --> 00:28:43.720 align:center
हम कोई नहीं है?
कुछ नहीं समझते क्या हम लोगों को?

00:28:43.920 --> 00:28:45.640 align:center
नहीं, प्रधान जी। ऐसी बात नहीं है।

00:28:45.720 --> 00:28:48.160 align:center
-[ब्रिज] फिर क्या बात है?
-[विकास] पराया समझते हैं सबको।

00:28:48.960 --> 00:28:52.440 align:center
वो मैंने मॉनिटर चेक किए।
पाँच हज़ार तक का आ जाएगा बढ़िया वाला।

00:28:52.520 --> 00:28:53.520 align:center
-मैं मंगा दूँगा।
-[प्रह्लाद] अरे!

00:28:54.000 --> 00:28:55.640 align:center
आप क्यों करेंगे पूरा खर्चा?

00:28:55.720 --> 00:28:57.520 align:center
-हम सब देंगे।
-[अभिषेक] अरे, नहीं।

00:28:57.600 --> 00:29:00.160 align:center
और क्या! एक-एक हज़ार रुपए लगा देंगे। हम्म।

00:29:00.480 --> 00:29:03.640 align:center
ऐसे तो एक, दो, तीन, चार ही हज़ार हुआ ना।

00:29:03.920 --> 00:29:07.440 align:center
तो चार हज़ार है तो क्या हुआ।
हम पाँच हज़ार करके दिखाते हैं तुमको।

00:29:07.760 --> 00:29:09.320 align:center
-दिखाइए। कैसे दिखाएंगे?
-दिखाएँ?

00:29:09.400 --> 00:29:11.560 align:center
एक हज़ार रिंकी की मम्मी से मांगो।

00:29:11.640 --> 00:29:13.320 align:center
[ठहाके लगाकर हँसने की आवाज़]

00:29:13.760 --> 00:29:15.320 align:center
वो भी तो है ना प्रधान।

00:29:15.400 --> 00:29:18.560 align:center
-ऐसा-ऐसा आइडिया देंगे। हँसा, देख!
-[सब हँसते हुए]

00:29:19.320 --> 00:29:21.120 align:center
[प्रह्लाद] पापड़ दो, इतना बोल रहे हैं।
पापड़ दो।

00:29:21.760 --> 00:29:24.840 align:center
और सुनो, कमरा ढूँढ़ने की ज़रूरत नहीं है।

00:29:25.080 --> 00:29:26.680 align:center
यहीं रहो बढ़िया आराम से।

00:29:26.760 --> 00:29:28.760 align:center
[ब्रिज] कोई पूछने वाला नहीं है
जब तक हम ज़िंदा हैं।

00:29:28.840 --> 00:29:31.160 align:center
[प्रह्लाद] देखिए, ये बात हुई।

00:29:31.240 --> 00:29:34.080 align:center
एक मिनट, साथ में सेल्फ़ी ले लेते हैं।

00:29:34.360 --> 00:29:36.040 align:center
-सेल्फ़ी। लो, सेल्फ़ी लो।
-[प्रह्लाद] हाँ।

00:29:36.120 --> 00:29:38.400 align:center
बोतल-वोतल पकड़ो।
एक बढ़िया सी सेल्फ़ी लेते हैं।

00:29:38.480 --> 00:29:39.680 align:center
एक आप लो।

00:29:42.040 --> 00:29:43.280 align:center
[विकास] ये लीजिए आप।

00:29:43.360 --> 00:29:45.920 align:center
भाई, आप लोगों ने देखा
कि हमने कभी हाथ नहीं लगाया है।

00:29:46.560 --> 00:29:50.480 align:center
बीयर-वियर हम नहीं पीते।
हमने कभी हाथ तक नहीं लगाया है बीयर को।

00:29:50.560 --> 00:29:55.000 align:center
पीने वाले ये तीन लोग हैं,
और हम तो सिर्फ़ सेल्फ़ी वाले आदमी हैं।

00:29:55.080 --> 00:29:56.240 align:center
देखो...

00:29:56.920 --> 00:29:58.920 align:center
-[प्रह्लाद] मूंछ के साथ वाला।
-थोड़ा मुस्कुरा दो, भाई।

00:29:59.120 --> 00:30:00.920 align:center
बोलो सेल्फ़ी।

00:30:01.480 --> 00:30:04.000 align:center
-ज़ोर से बोलो सेल्फ़ी।
-[कैमरा से फ़ोटो खींचने की आवाज़]

00:30:04.880 --> 00:30:06.880 align:center
["आई एम हैप्पी" गाना बजते हुए]

00:30:29.720 --> 00:30:31.240 align:center
[मोबाइल के अलार्म में "आई एम हैप्पी"
गाना बजते हुए]

00:31:20.600 --> 00:31:22.040 align:center
[थीम संगीत]

00:31:40.640 --> 00:31:43.840 align:center
"हमको लगा टीवी था। माफ़ कीजिएगा।"

