WEBVTT

00:00:04.960 --> 00:00:06.400 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:00:07.480 --> 00:00:08.880 align:center
मम्मी

00:00:11.840 --> 00:00:13.120 align:center
हेलो! हाँ, मम्मी।

00:00:15.160 --> 00:00:18.280 align:center
हाँ, नाश्ता कर लिया। ग्यारह बज रहे हैं।
ग्यारह बजे तक थोड़े ही भूखा रहूँगा।

00:00:20.720 --> 00:00:21.920 align:center
वही सब।

00:00:23.880 --> 00:00:28.520 align:center
अरे, वही ब्रेड, जैम, केला।

00:00:30.040 --> 00:00:31.400 align:center
हाँ, दूध भी पी लिया।

00:00:35.960 --> 00:00:37.080 align:center
हाँ।

00:00:40.760 --> 00:00:43.560 align:center
अरे, सच में लगवा रखा है।
झूठ क्यों बोलूँगा आपसे?

00:00:46.600 --> 00:00:49.120 align:center
अरे मम्मी, आपको वहाँ बैठे-बैठे
कैसे पता चल रहा है दूध नहीं लगवाया है?

00:00:49.200 --> 00:00:50.360 align:center
लगवा रखा है।

00:00:52.400 --> 00:00:54.960 align:center
अरे मम्मी, दूध पी लिया,
कहाँ से भेजूँ फ़ोटो आपको?

00:00:59.040 --> 00:01:01.480 align:center
हाँ, मम्मी, दूध पी लिया। मैं...
मुझे काम है, मैं निकल रहा हूँ।

00:01:01.920 --> 00:01:03.800 align:center
कल भेजता हूँ फ़ोटो। ठीक है?

00:01:06.240 --> 00:01:08.960 align:center
गज़ब धड़ल्ले से झूठ बोल लेते हैं, सर, आप।

00:01:09.520 --> 00:01:11.840 align:center
जब तू घर से दूर रहेगा,
तू भी बोलना सीख जाएगा। चल।

00:01:11.920 --> 00:01:14.680 align:center
क्यों बद्दुआ दे रहे हैं, सर?
नई-नई शादी हुई है अभी।

00:01:15.880 --> 00:01:17.240 align:center
[दरवाज़ा बंद करने की आवाज़]

00:01:17.320 --> 00:01:18.600 align:center
यार, ये तो...

00:01:19.720 --> 00:01:21.720 align:center
[अभिषेक बड़बड़ाते हुए]

00:01:22.720 --> 00:01:24.680 align:center
ये क्या है? चाबी तो ले ले।

00:01:25.680 --> 00:01:26.920 align:center
चाबी आपके पास है?

00:01:27.000 --> 00:01:28.520 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:01:31.120 --> 00:01:33.400 align:center
-हाँ जी, सर।
-[विरेंद्र] अरे, क्या "जी सर जी सर?"

00:01:33.480 --> 00:01:36.560 align:center
अभिषेक जी, ये बताइए काम पूरा होगा या नहीं
स्लोगन वाला?

00:01:37.240 --> 00:01:39.120 align:center
नहीं, सर। आज हो जाएगा, पक्का।

00:01:39.200 --> 00:01:41.120 align:center
[विरेंद्र] आपके आज-आज के चक्कर में
हफ़्ता भर हो गया।

00:01:41.480 --> 00:01:43.360 align:center
हर दिन डीएम साहिबा का फ़ोन आ जाता है।
कहती हैं, "आप तारीख़ बताइए।"

00:01:43.440 --> 00:01:44.560 align:center
क्या बताएँ हम उनको?

00:01:44.880 --> 00:01:48.160 align:center
देखिए अभिषेक जी, आज अगर काम पूरा नहीं हुआ,

00:01:48.640 --> 00:01:50.680 align:center
तो आपके खिलाफ़ अनुशासनात्मक
कार्रवाई करनी होगी।

00:01:50.760 --> 00:01:52.120 align:center
-ये जान लीजिए।
-अरे नहीं, सर।

00:01:52.200 --> 00:01:53.640 align:center
आज हो जाएगा। पेंटर आ गया है।

00:01:53.720 --> 00:01:55.240 align:center
[अभिषेक] दरअसल, मैं भी
साइट पर ही जा रहा था, सर।

00:01:57.400 --> 00:01:58.440 align:center
चल, यार।

00:01:58.920 --> 00:02:00.360 align:center
सर, मोटरसाइकिल से चलते हैं ना।

00:02:00.440 --> 00:02:01.680 align:center
अरे, यहीं तो है। चल।

00:02:05.840 --> 00:02:07.840 align:center
[बच्चों के पढ़ने की आवाज़]

00:02:10.360 --> 00:02:13.920 align:center
सचिव जी, ये सब लिखवाने से
कोई फ़ायदा होता है क्या?

00:02:14.440 --> 00:02:16.760 align:center
जिसको जितने बच्चे पैदा करना है,
वो करता ही है।

00:02:16.840 --> 00:02:18.040 align:center
है ना? आप बताइए!

00:02:18.400 --> 00:02:19.880 align:center
देखते हैं, लिखवा दिया है।

00:02:20.480 --> 00:02:22.640 align:center
अब ऐसा है, प्रह्लाद जी, सरकारी आदेश है।

00:02:23.040 --> 00:02:25.120 align:center
फ़ायदा हो या ना हो, लिखवाना तो पड़ेगा ही।

00:02:25.600 --> 00:02:28.120 align:center
और ये सब पढ़ के लोगों में थोड़ी-बहुत
जागरूकता तो आती ही है।

00:02:28.200 --> 00:02:30.240 align:center
हाँ, तुम बहुत जागरूक हो?

00:02:30.320 --> 00:02:33.240 align:center
ये सब तुम जैसे नवविवाहित लोगों के लिए है,
समझे?

00:02:33.320 --> 00:02:35.160 align:center
हम तो पहले ही दिन से जागरूक हैं।

00:02:35.240 --> 00:02:36.480 align:center
[अभिषेक] चलें। ये तो सही लग रहा है।

00:02:36.680 --> 00:02:39.120 align:center
-चलना ही पड़ेगा। देखो, जागरूक।
-[प्रह्लाद] आज कितने बजे जागरूक हो जाओगे?

00:02:39.400 --> 00:02:42.000 align:center
-आओ, हम तुम्हारी जागरूकता में आग लगाएं!
-[विकास] अब भी न, प्रह्लाद जी।

00:02:42.080 --> 00:02:43.400 align:center
-[ब्रिज] आओ। यहाँ देखो।
-[प्रह्लाद] नमस्ते।

00:02:44.840 --> 00:02:47.080 align:center
एक है। यहाँ देखो, चाहिए।

00:02:47.160 --> 00:02:48.880 align:center
[प्रह्लाद] कभी-कभी नहा लिया करो, माधव।

00:02:48.960 --> 00:02:49.960 align:center
[हँसने की आवाज़]

00:02:50.760 --> 00:02:52.720 align:center
अच्छा, प्रधान जी,
मैं दूध मंगवाने का सोच रहा था गाँव में।

00:02:52.800 --> 00:02:54.000 align:center
किसके यहाँ से मंगवाऊं?

00:02:54.080 --> 00:02:57.000 align:center
[विकास] प्रधान जी से ही मंगवा लीजिए ना?
इनके यहाँ तो बहुत गाय-भैंसे हैं।

00:02:57.320 --> 00:02:59.360 align:center
ठीक है। तो गाय का दूध चाहिए या भैंस का?

00:02:59.840 --> 00:03:00.920 align:center
किसी का भी चलेगा।

00:03:01.120 --> 00:03:02.800 align:center
[ब्रिज] ऐसा करिए, आप भैंस का लीजिए।

00:03:02.880 --> 00:03:04.360 align:center
भैंस का दूध थोड़ा गाढ़ा होता है।

00:03:04.640 --> 00:03:06.040 align:center
[विकास] ये शहर के आदमी हैं।

00:03:06.120 --> 00:03:08.320 align:center
गाढ़ा दूध पचाने में
कहीं दिक़्क़त ना हो जाए।

00:03:08.400 --> 00:03:10.440 align:center
अरे, पानी मिला लेंगे, और क्या।
सब हो जाएगा।

00:03:10.520 --> 00:03:11.520 align:center
[गाय के रंभाने की आवाज़]

00:03:11.600 --> 00:03:13.320 align:center
ठीक है। भैंस का ही कर लेते हैं, प्रधान जी।

00:03:13.400 --> 00:03:17.240 align:center
भैंस का तो...
हमारे यहाँ तो तीन तरह की भैंस हैं।

00:03:17.320 --> 00:03:20.160 align:center
मुर्रा, सुरती और जाफ़राबादी।

00:03:20.240 --> 00:03:22.160 align:center
-कौन सी भैंस का आपको चाहिए?
-सुरती ठीक रहेगा।

00:03:22.240 --> 00:03:24.680 align:center
आपसे लेते थे ना हम सुरती का।
उसका दूध ठीक है।

00:03:24.760 --> 00:03:26.320 align:center
अरे, जाफ़राबादी बेहतरीन है, सचिव जी।

00:03:26.400 --> 00:03:27.400 align:center
अरे, चुप करो।

00:03:27.480 --> 00:03:29.200 align:center
-दूध उन्हें पीना है या तुम्हें पीना है?
-प्रणाम, प्रह्लाद।

00:03:29.280 --> 00:03:30.960 align:center
-ऐसा करिए... हाँ, जय राम।
-प्रणाम।

00:03:31.040 --> 00:03:32.440 align:center
आप मुर्रा का दूध लीजिए।

00:03:32.520 --> 00:03:34.680 align:center
-ठीक है, मुर्रा ही पक्का कर लेते हैं।
-हाँ, ठीक है।

00:03:34.760 --> 00:03:36.080 align:center
तो, कितना?

00:03:36.800 --> 00:03:38.040 align:center
आधा लीटर बहुत रहेगा।

00:03:38.120 --> 00:03:40.800 align:center
धत तेरे की! आधा लीटर कोई दूध होता है?

00:03:41.040 --> 00:03:43.120 align:center
कम से कम दो लीटर लीजिए।

00:03:43.200 --> 00:03:47.440 align:center
हाँ, थोड़ा अखाड़ा जाइए, दंड-बैठक लगाइए,
नहीं तो ऐसे ही दुबले-पतले घूमते रहेंगे।

00:03:47.520 --> 00:03:48.920 align:center
नहीं, आधा लीटर बहुत है।

00:03:49.000 --> 00:03:50.200 align:center
कितना पड़ जाएगा महीने का?

00:03:50.280 --> 00:03:53.760 align:center
अब आधा लीटर दूध का क्या पैसा लेंगे
तुमसे, भाई?

00:03:54.040 --> 00:03:55.880 align:center
नहीं, ऐसे थोड़े ही होता है।

00:03:55.960 --> 00:03:58.360 align:center
नहीं, हम कह दिए तो कह दिए। हम नहीं लेंगे।

00:03:58.440 --> 00:04:00.720 align:center
-प्रधान जी।
-प्रधान जी के पास बहुत पैसा है, सचिव जी।

00:04:00.800 --> 00:04:03.360 align:center
-हाँ...
-खेत है, गाय है, सब है और क्या चाहिए?

00:04:03.440 --> 00:04:05.640 align:center
[ब्रिज] तुम्हारा बाप होलकर नंद
रख गया था मेरे पास पैसा।

00:04:05.720 --> 00:04:08.000 align:center
[ब्रिज] बात करते हैं। धत्।

00:04:08.200 --> 00:04:09.440 align:center
-[सबके हँसने की आवाज़]
-बड़े हैं आप।

00:04:10.080 --> 00:04:11.240 align:center
ये एक है यहाँ।

00:04:11.720 --> 00:04:12.920 align:center
अरे, ये क्या लिखा हुआ है?

00:04:13.360 --> 00:04:15.520 align:center
-पेंटर कहाँ पर है?
-[पेंटर] आ गए, सर।

00:04:16.560 --> 00:04:17.800 align:center
वो ज़रा पेशाब करने चले गए थे।

00:04:18.240 --> 00:04:19.520 align:center
ये क्या लिखा है बे?

00:04:19.720 --> 00:04:21.960 align:center
"दो बच्चें हैं मीठी खीर।

00:04:22.280 --> 00:04:24.240 align:center
उससे ज़्यादा बवासीर।"

00:04:24.520 --> 00:04:26.120 align:center
[पेंटर] हमने अपनी मर्ज़ी से
थोड़ा ही कुछ लिखा है, सर।

00:04:26.640 --> 00:04:29.080 align:center
वो तो जैसा सचिव जी ने बताया था,
बस वैसा ही लिख दिया है।

00:04:30.560 --> 00:04:32.560 align:center
बीडीओ ऑफ़िस से यही लिखवाने का आदेश है।

00:04:33.320 --> 00:04:34.400 align:center
[प्रह्लाद] प्रधान जी,

00:04:35.000 --> 00:04:37.480 align:center
ये जागरूकता के नाम पर
कुछ ज़्यादा नहीं हो रहा क्या?

00:04:37.560 --> 00:04:39.040 align:center
ज़्यादा क्या है इसमें? ठीक ही है।

00:04:41.120 --> 00:04:42.960 align:center
थोड़ा ज़्यादा है, पर चलता है, प्रधान जी।

00:04:43.440 --> 00:04:45.160 align:center
[ब्रिज] अरे प्रह्लाद, चलता है।

00:04:45.240 --> 00:04:47.200 align:center
यहाँ पढ़ता कौन है गाँव में।

00:04:47.280 --> 00:04:49.320 align:center
ठीक है, अब आप लोगों को
सही लग रहा है, तो ठीक है।

00:04:49.600 --> 00:04:50.800 align:center
हम तो ऐसे ही कह रहे थे।

00:04:51.200 --> 00:04:54.200 align:center
तो सचिव जी, वो बनवारी को भेज दें?

00:04:54.480 --> 00:04:57.080 align:center
रोज़ सवेरे सात बजे आधा लीटर दूध दे जाएगा।

00:04:57.160 --> 00:04:58.560 align:center
ठीक है, आप लोग निकलिए,
मैं ये काम करवा कर आता हूँ।

00:04:58.640 --> 00:05:00.000 align:center
[ब्रिज] तो मुर्रा का भेजें ना?

00:05:00.080 --> 00:05:02.240 align:center
हाँ, वो हिसाब-किताब का भी बता दीजिए
महीने का?

00:05:02.320 --> 00:05:05.200 align:center
अरे, आप तो हिसाब-किताब के पीछे पड़े हैं।

00:05:05.280 --> 00:05:07.640 align:center
हमने वादा कर लिया है ना?
अब क्या हिसाब, छोड़िए।

00:05:07.720 --> 00:05:09.320 align:center
-आओ।
-अच्छा, हम ऑफ़िस जा रहे हैं।

00:05:10.120 --> 00:05:13.240 align:center
-तुम तो बोले थे कि एक घंटा लगेगा।
-[पेंटर] बस हो जाएगा।

00:05:13.320 --> 00:05:16.000 align:center
-[अभिषेक] ये करो। ये "ज" को थोड़ा बड़ा करो।
-[पेंटर] हाँ, सर।

00:05:34.280 --> 00:05:36.280 align:center
[थीम संगीत]

00:06:49.120 --> 00:06:51.560 align:center
आधा लीटर दूध का पैसा मॉँगते
अच्छा थोड़े ही लगता है।

00:06:51.640 --> 00:06:54.200 align:center
[मंजू] हाँ, आप तो इतना धनवान हो गए हैं,

00:06:54.280 --> 00:06:58.240 align:center
कि 750 रुपए महीना से
आपको कोई फ़र्क ही नहीं पड़ रहा है।

00:06:58.800 --> 00:07:00.680 align:center
कहीं एक-दो करोड़ छिपा कर रखा है,

00:07:00.760 --> 00:07:02.320 align:center
तो हमें बता दीजिए ना।

00:07:02.840 --> 00:07:04.640 align:center
ये क्या फ़ालतू बात करती हो?

00:07:04.720 --> 00:07:07.320 align:center
बेटी की शादी सिर पर आ गई है। वो पकड़ाइए।

00:07:07.720 --> 00:07:10.120 align:center
और इन्हें अपनी रईसी झाड़ने से
फुर्सत नहीं मिल रही है।

00:07:10.680 --> 00:07:11.760 align:center
[ब्रिज] हाँ!

00:07:12.440 --> 00:07:16.880 align:center
और आधा लीटर दूध महीना भर मुफ़्त में
देने से जैसे बेटी की शादी रुक जाएगी?

00:07:16.960 --> 00:07:19.280 align:center
[मंजू] बात रिंकी की शादी की नहीं है।

00:07:19.920 --> 00:07:23.320 align:center
बात ये है कि आपकी आदत ही बिगड़ी हुई है।

00:07:24.200 --> 00:07:27.040 align:center
किसी को लौकी दे आते हैं,
किसी को दूध दे आते हैं।

00:07:27.440 --> 00:07:29.840 align:center
अरे, जाकर पूरी की पूरी भैंस ही दे आइए ना?

00:07:29.920 --> 00:07:31.280 align:center
क्यों चिल्ला रही हो?

00:07:31.360 --> 00:07:32.960 align:center
माँग लेंगे सचिव जी से पैसे।

00:07:33.040 --> 00:07:34.120 align:center
अब तो खुश?

00:07:35.320 --> 00:07:36.320 align:center
क्या खुश?

00:07:36.720 --> 00:07:39.040 align:center
माँग कर हम पर कोई उपकार नहीं करेंगे।

00:07:39.880 --> 00:07:41.240 align:center
ठीक है, तो नहीं माँगेंगे।

00:07:41.840 --> 00:07:43.320 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:07:46.360 --> 00:07:47.600 align:center
अरे, माँग लेंगे।

00:07:48.040 --> 00:07:49.760 align:center
[ब्रिज] अभी के अभी थोड़े ही माँग सकते हैं।

00:07:49.840 --> 00:07:53.880 align:center
माँगने के लिए थोड़ा सोचना पड़ता है
कि कब माँगे, कैसे माँगें, कहाँ माँगें।

00:07:53.960 --> 00:07:58.520 align:center
ये नहीं कि बस मुँह उठा के चल दिए और जहाँ
सचिव जी दिखें, तो कहें पैसा निकालिए।

00:07:58.600 --> 00:08:00.560 align:center
अरे उनसे वादा किए हैं, ऐसे थोड़े ही है।

00:08:00.640 --> 00:08:03.160 align:center
तो कह दीजिए, नेता हैं।

00:08:03.240 --> 00:08:05.200 align:center
झूठमूठ का वादा करते हैं। कह दीजिए।

00:08:05.280 --> 00:08:06.800 align:center
हम ऐसे-वैसे नेता नहीं हैं।

00:08:06.880 --> 00:08:08.080 align:center
किस तरह के नेता हैं?

00:08:08.560 --> 00:08:09.560 align:center
ऐसे हैं।

00:08:12.120 --> 00:08:14.240 align:center
लाइए, वो उधर से दीजिए, गंदे वाले।

00:08:16.840 --> 00:08:17.920 align:center
[कैमरे से फ़ोटो खींचने की आवाज़]

00:08:22.920 --> 00:08:25.240 align:center
दो-चार दिन में,
ऑफ़िस आकर अपने पैसे ले जाना।

00:08:25.440 --> 00:08:26.440 align:center
[पेंटर] ठीक है, सर।

00:08:28.760 --> 00:08:30.840 align:center
[भूषण] ये क्या लिखा है, सचिव जी?

00:08:34.000 --> 00:08:36.000 align:center
[उदास संगीत]

00:08:40.320 --> 00:08:41.320 align:center
ये...

00:08:41.760 --> 00:08:43.640 align:center
ये तो बस ऐसे ही सरकारी काम है।

00:08:45.000 --> 00:08:46.080 align:center
क्या है ये?

00:08:47.200 --> 00:08:48.720 align:center
हमने अपनी मर्ज़ी से नहीं लिखा है।

00:08:49.200 --> 00:08:51.400 align:center
वो तो जैसा सचिव जी ने कहा,
बस वैसा ही लिख दिया।

00:08:52.440 --> 00:08:54.280 align:center
[भूषण] मतलब आप लोग कहना क्या चाहते हैं?

00:08:54.920 --> 00:08:56.720 align:center
दो से ज़्यादा बच्चा बवासीर होते हैं?

00:08:56.800 --> 00:08:58.360 align:center
हमारा पिंटू बवासीर है।

00:08:58.640 --> 00:09:00.280 align:center
♪पिंटू तो बवासीर है♪

00:09:00.360 --> 00:09:02.480 align:center
-♪पिंटू तो बवासीर है♪
-[भूषण] चुप।

00:09:03.440 --> 00:09:06.400 align:center
पापा, ये बवासीर का मतलब क्या होता है?

00:09:06.480 --> 00:09:09.080 align:center
कुछ नहीं, बेटा। बवासीर का मतलब
लेमन चूस होता है।

00:09:11.560 --> 00:09:13.440 align:center
सचिव जी, ये नारा-वारा हटवाइए।

00:09:13.920 --> 00:09:14.920 align:center
हटवाइए।

00:09:15.360 --> 00:09:18.080 align:center
नहीं देखिए, हटवा तो नहीं सकते।
ऊपर से आदेश हैं।

00:09:20.760 --> 00:09:22.920 align:center
ठीक है, फिर। अब देखिए।

00:09:24.800 --> 00:09:27.000 align:center
विनोद जी, भाई लोग।

00:09:27.080 --> 00:09:28.960 align:center
देखिए, प्रधान जी के राज में
क्या हो रहा है।

00:09:29.040 --> 00:09:30.320 align:center
[विनोद] क्या हुआ, भूषण जी?

00:09:30.400 --> 00:09:31.920 align:center
-आपके चार बच्चे हैं, है ना?
-हाँ, तो।

00:09:32.000 --> 00:09:35.040 align:center
तो इन लोगों के मुताबिक आपका
तीसरा बच्चा और चौथा बच्चा बवासीर हैं।

00:09:35.120 --> 00:09:36.120 align:center
क्या?

00:09:36.200 --> 00:09:39.320 align:center
-हम नहीं कह रहे, ये लोग कह रहे हैं।
-क्यों छोटी सी बात का बतंगड़ बना रहे हैं?

00:09:39.400 --> 00:09:40.920 align:center
अभी तो आप देखते जाइए।

00:09:41.000 --> 00:09:42.720 align:center
अब प्रधान जी को जाकर बोल दीजिएगा,

00:09:42.800 --> 00:09:47.240 align:center
कि हमारे खानदान से अगले पंचायत चुनाव में
उन्हें एक भी वोट नहीं मिलेगा।

00:09:47.320 --> 00:09:51.280 align:center
बहुत बड़ा खानदान है हमारा।
और सबके तीन-तीन, चार-चार बच्चे हैं।

00:09:51.360 --> 00:09:52.920 align:center
फिर तो हम भी वोट नहीं देंगे इनको।

00:09:53.000 --> 00:09:55.400 align:center
पापा, फिर तो हम भी इनको वोट नहीं देंगे।

00:09:55.480 --> 00:09:57.640 align:center
एकदम, बेटा। किसी को वोट नहीं देना।

00:09:57.720 --> 00:09:59.400 align:center
बस 18 साल के हो जाओ तुम।

00:09:59.960 --> 00:10:01.200 align:center
[भूषण] मनमर्ज़ी चल रही है।

00:10:03.960 --> 00:10:05.800 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:10:07.120 --> 00:10:09.520 align:center
[पेंटर] लग रहा है, जैसे बवाल होने वाला है,
सचिव जी।

00:10:09.840 --> 00:10:11.640 align:center
हमारा पैसा तो मिलेगा ना?

00:10:11.920 --> 00:10:13.800 align:center
तुम साफ़ करके निकलो यहाँ से।

00:10:25.480 --> 00:10:27.320 align:center
[उदास संगीत]

00:10:31.880 --> 00:10:33.160 align:center
-विकास!
-हाँ।

00:10:33.240 --> 00:10:35.080 align:center
जाकर पुतवाओ, और सब हटवा दो वहाँ से।

00:10:35.520 --> 00:10:36.600 align:center
अरे, विकास।

00:10:36.680 --> 00:10:39.160 align:center
प्रधान जी, स्लोगन लिखवाने का
ऊपर से दवाब है।

00:10:39.240 --> 00:10:41.080 align:center
अरे, दवाब तो हमारे ऊपर भी है, भाई।

00:10:41.160 --> 00:10:42.240 align:center
[ब्रिज] दबाव है।

00:10:42.320 --> 00:10:44.800 align:center
[प्रह्लाद] सचिव जी, गाँव में बहुत से लोगों
के पास ना

00:10:44.880 --> 00:10:46.120 align:center
दो से ज़्यादा बच्चे हैं।

00:10:46.200 --> 00:10:48.400 align:center
वो सब अगर प्रधान जी के ख़िलाफ़ हो गए तो?

00:10:48.480 --> 00:10:49.960 align:center
[अभिषेक] तो मैं क्या करूँ, प्रह्लाद जी?

00:10:51.080 --> 00:10:53.680 align:center
अब मैं आदेश नहीं मानूँगा,
तो मुझ पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

00:10:54.120 --> 00:10:55.360 align:center
कौन सी कार्रवाई?

00:10:56.800 --> 00:10:58.680 align:center
मेरी नौकरी जा सकती है, प्रधान जी।

00:11:03.520 --> 00:11:07.640 align:center
आपकी तो सिर्फ़ नौकरी जाएगी,
हमारे हाथ से तो प्रधानी चली जाएगी।

00:11:08.080 --> 00:11:10.160 align:center
बताइए कौन सा ज़्यादा ज़रूरी है?

00:11:10.480 --> 00:11:12.360 align:center
आपकी नौकरी या हमारी प्रधानी?

00:11:14.040 --> 00:11:15.280 align:center
[विकास] प्रधान जी,

00:11:15.640 --> 00:11:18.200 align:center
इनके लिए तो इनकी नौकरी ही ज़्यादा ज़रूरी
होगी ना।

00:11:19.520 --> 00:11:21.360 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:11:27.400 --> 00:11:28.440 align:center
हेलो।

00:11:29.080 --> 00:11:30.480 align:center
हाँ, गजिंदर, बोलो।

00:11:31.360 --> 00:11:33.400 align:center
क्या कह रहे हो? हाँ?

00:11:34.680 --> 00:11:37.600 align:center
अरे, आपके बच्चे को बवासीर की बात
नहीं है, भाई।

00:11:38.000 --> 00:11:39.840 align:center
[ब्रिज] ये दूसरा बवासीर है।

00:11:39.920 --> 00:11:42.480 align:center
अब कैसे? आप समझते क्यों नहीं हैं?

00:11:42.920 --> 00:11:45.880 align:center
[ब्रिज] नहीं, वो सब नहीं है। नहीं। ना।

00:11:46.320 --> 00:11:47.320 align:center
हाँ।

00:11:50.360 --> 00:11:51.880 align:center
[प्रह्लाद] गजिंदर के परिवार में
चार भाई हैं।

00:11:52.160 --> 00:11:53.400 align:center
मतलब चार वोट।

00:11:53.480 --> 00:11:55.920 align:center
चारों की पत्नियाँ।
चार और चार मिलाकर आठ वोट।

00:11:56.120 --> 00:11:57.120 align:center
[प्रह्लाद] और गजिंदर के बाप।

00:11:57.200 --> 00:11:59.440 align:center
अगले चुनाव तक ज़िंदा रह गए, तो एक और, नौ।

00:11:59.760 --> 00:12:00.840 align:center
गए नौ वोट।

00:12:02.200 --> 00:12:03.320 align:center
[ब्रिज] सचिव जी,

00:12:03.560 --> 00:12:06.040 align:center
आप बीडीओ साहब को
समझाइए-बुझाइए ना। देखिए थोड़ा।

00:12:08.640 --> 00:12:10.360 align:center
ठीक है, कोशिश करके देख लेता हूँ।

00:12:10.560 --> 00:12:12.240 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:12:13.040 --> 00:12:16.560 align:center
अरे, यार। प्रह्लाद, जाकर सब
दीवारें पुतवाओ, यार।

00:12:16.640 --> 00:12:18.160 align:center
नहीं तो, दिन बार फ़ोन आते रहेंगे।

00:12:20.240 --> 00:12:21.800 align:center
प्रधान जी, अभी के लिए तो रहने देते हैं ना।

00:12:22.600 --> 00:12:24.520 align:center
अरे, आप परेशान क्यों होते हैं?

00:12:24.600 --> 00:12:25.880 align:center
बीडीओ साहब मान जाएंगे ना?

00:12:28.640 --> 00:12:29.840 align:center
आपको क्या लगता है?

00:12:29.920 --> 00:12:31.160 align:center
नहीं मानेंगे बीडीओ साहब?

00:12:31.920 --> 00:12:33.480 align:center
[हास्यकर संगीत]

00:12:43.560 --> 00:12:44.640 align:center
हाँ।

00:12:45.240 --> 00:12:47.840 align:center
अब ये किसको मुफ़्त में देने जा रहे हैं?

00:12:47.920 --> 00:12:49.960 align:center
अरे, हद करती हो, भाई। हटो।

00:12:50.200 --> 00:12:51.200 align:center
[मंजू] रुकिए।

00:12:51.560 --> 00:12:53.920 align:center
सचिव जी से दूध के पैसे के बारे में बात की?

00:12:54.000 --> 00:12:57.880 align:center
अरे, माँग लेंगे। 750 रुपये के लिए
तुम तो हमारे सिर पर बैठ गई हो।

00:12:57.960 --> 00:13:00.360 align:center
-चलो, हटो।
-नहीं।

00:13:00.440 --> 00:13:03.360 align:center
सारा घर लुटा दीजिए ना? दे आइए सब कुछ।

00:13:04.040 --> 00:13:05.560 align:center
दानवीर पुरूष बनने निकले हैं।

00:13:19.240 --> 00:13:21.960 align:center
अभिषेक सर, ये आप ही दे दीजिएगा
बीडीओ सर को।

00:13:22.040 --> 00:13:24.200 align:center
हमारा तो दिल थोड़ा ज़ोर से धड़क रहा है।

00:13:25.320 --> 00:13:28.720 align:center
एक तो यार, प्रधान जी से कोई बात करने जाओ
तो बात-बात पर लौकी पकड़ा देते हैं।

00:13:30.120 --> 00:13:32.080 align:center
[अभिषेक] लौकी से बातें होती हैं क्या?

00:13:41.360 --> 00:13:42.480 align:center
ये क्या है?

00:13:44.520 --> 00:13:45.600 align:center
लौकी है।

00:13:46.560 --> 00:13:48.520 align:center
हमें भी दिख रहा है, बैंगन नहीं है।

00:13:49.280 --> 00:13:53.080 align:center
मतलब, आप लोगों को क्या लगता है कि
हरी सब्ज़ी देकर आप लोगों का काम हो जाएगा?

00:13:53.600 --> 00:13:55.160 align:center
मतलब, हमें घूसखोर समझा है?

00:13:55.440 --> 00:13:58.160 align:center
सर, अब प्रधान जी लिखवाने नहीं दे रहे।
तो बताइए मैं क्या करूँ?

00:13:58.240 --> 00:13:59.880 align:center
हाँ तो ठीक है, हम भी अपने ऊपर क्यों लें?

00:13:59.960 --> 00:14:01.440 align:center
डीएम मैडम पूछेंगी,

00:14:01.520 --> 00:14:04.600 align:center
हम बोल देंगे फुलेरा ग्राम पंचायत के
सचिव, काम करने में सक्षम नहीं हैं।

00:14:04.680 --> 00:14:06.360 align:center
सर, अगर आपको लग रहा है कि
मैं समझा नहीं पा रहा हूँ,

00:14:06.440 --> 00:14:07.920 align:center
तो आप जाके समझा दीजिए प्रधान जी को।

00:14:08.120 --> 00:14:09.680 align:center
अरे, हम क्यों समझाएं, भई? हैं?

00:14:09.880 --> 00:14:11.320 align:center
आपके प्रधान जी हैं। आप समझाइए।

00:14:11.400 --> 00:14:14.320 align:center
-सर, मेरे रिश्तेदार नहीं हैं प्रधान जी।
-तो क्या हमारे जीजाजी हैं?

00:14:17.080 --> 00:14:18.200 align:center
सर।

00:14:19.240 --> 00:14:23.640 align:center
सर, गाँव वालों को ना बवासीर
शब्द से थोड़ी समस्या है।

00:14:23.720 --> 00:14:25.080 align:center
तो उसकी जगह कोई दूसरी बीमारी...

00:14:25.160 --> 00:14:26.720 align:center
गजब बात करते हैं, भाई आप?

00:14:27.080 --> 00:14:28.480 align:center
अरे बदल कैसे दें?

00:14:28.560 --> 00:14:30.880 align:center
जानबूझकर डाला हुआ है,
ताकि लोगों को बुरा लगे।

00:14:31.520 --> 00:14:32.840 align:center
कुछ आता ही नहीं है आप लोगों को।

00:14:34.080 --> 00:14:35.160 align:center
-[घंटी की आवाज़]
-तिवारी जी।

00:14:35.240 --> 00:14:36.480 align:center
[तिवारी] जी, सर।

00:14:41.880 --> 00:14:42.880 align:center
देखिए!

00:14:43.840 --> 00:14:47.360 align:center
हमारी डीएम मैडम को देश की
बढ़ती आबादी की बहुत चिंता है।

00:14:48.000 --> 00:14:49.440 align:center
इसलिए उनका मानना है...

00:14:49.640 --> 00:14:52.600 align:center
कि दो बच्चे मीठी खीर, उससे ज़्यादा बवासीर।

00:14:52.880 --> 00:14:55.200 align:center
देखिएगा, ये स्लोगन लोगों के
अंदर तक वार करेगा।

00:14:55.560 --> 00:14:57.360 align:center
[विरेंद्र] इसलिए जाइए,
प्रधान जी को समझाइए।

00:14:57.840 --> 00:14:59.520 align:center
और स्लोगन पूरा वापस लिखवाइए।

00:15:01.160 --> 00:15:05.280 align:center
नहीं तो, डीएम मैडम हमारी तो खिंचाई
करेंगे ही, आपकी भी कर देंगी।

00:15:05.640 --> 00:15:07.360 align:center
और प्रधान जी नहीं माने तो?

00:15:07.640 --> 00:15:08.840 align:center
उनकी भी खिंचाई कर देंगी।

00:15:11.200 --> 00:15:12.440 align:center
वो क्या कोई खास इंसान हैं?

00:15:16.240 --> 00:15:17.280 align:center
हम्म?

00:15:17.880 --> 00:15:19.600 align:center
[गला साफ़ करते हुए] हमको नहीं पता।

00:15:20.760 --> 00:15:21.840 align:center
जाइए।

00:15:28.320 --> 00:15:29.360 align:center
रहने दीजिए।

00:15:32.720 --> 00:15:34.360 align:center
[उदास संगीत]

00:16:01.360 --> 00:16:04.960 align:center
प्रधान जी, वो स्लोगन वापस लिखवा देते हैं।
वर्ना, डीएम मैडम हम दोनों की...

00:16:08.120 --> 00:16:11.280 align:center
डीएम मैडम हम दोनों के ऊपर
अनुशासनात्मक कार्रवाई करवा देंगी।

00:16:19.800 --> 00:16:21.280 align:center
प्रधान जी, कुछ तो बोलिए।

00:16:22.680 --> 00:16:24.440 align:center
आप जाइए पढ़ाई-लिखाई करिए अपनी।

00:16:35.680 --> 00:16:38.400 align:center
[मंजू] तो वापस लिखवा दीजिए ना।
क्या हो जाएगा?

00:16:40.920 --> 00:16:42.560 align:center
अगला चुनाव हार जाओगी।

00:16:43.080 --> 00:16:44.400 align:center
[मंजू] हार गए तो हार गए।

00:16:45.200 --> 00:16:49.400 align:center
लेकिन ये लोग, जो एक छोटे से नारे को लेकर
इतना बड़ा तूफ़ान खड़ा कर रहे हैं ना,

00:16:49.720 --> 00:16:53.320 align:center
उनको कहिए कि जाकर
अपने घर में अपनी औरतों से पूछें

00:16:53.400 --> 00:16:56.920 align:center
कि दो से ज़्यादा बच्चे पैदा करने और उन्हें
पालने में, उनकी क्या हालत हो जाती है।

00:16:58.560 --> 00:17:01.120 align:center
[मंजू] ठीक है, बवासीर अच्छा शब्द नहीं है।

00:17:01.520 --> 00:17:02.960 align:center
पर बात तो सही है ना?

00:17:03.560 --> 00:17:05.560 align:center
ज़्यादा ज्ञान मत दो, हमको सब पता है।

00:17:05.640 --> 00:17:08.760 align:center
पता है तो लिखवाने से डर क्यों रहे हैं?
जो सही है, कीजिए।

00:17:08.840 --> 00:17:12.480 align:center
अरे, खाली सही काम करने से
आदमी चुनाव नहीं जीत जाता।

00:17:12.560 --> 00:17:14.280 align:center
राजनीति का कुछ अता-पता नहीं है तुम्हें।

00:17:14.360 --> 00:17:15.680 align:center
ये क्यों नहीं कहते

00:17:15.760 --> 00:17:18.400 align:center
कि कठिन काम करने की
आप में हिम्मत ही नहीं है?

00:17:19.280 --> 00:17:21.040 align:center
[मंजू] आइए, पसर जाइए।

00:17:21.560 --> 00:17:24.040 align:center
क्या? कुछ भी बोले चली जा रही है।

00:17:25.880 --> 00:17:28.560 align:center
कुछ अता-पता है नहीं,
बस बोले चली जा रही है।

00:17:28.880 --> 00:17:29.880 align:center
[मंजू] हम्म।

00:17:30.480 --> 00:17:33.240 align:center
सचिव जी से अपने ही दूध के पैसे
नहीं माँगेंगे,

00:17:33.320 --> 00:17:34.600 align:center
ताकि उनको बुरा न लग जाए।

00:17:35.400 --> 00:17:37.960 align:center
और नारा सही है, लेकिन लिखवाएंगे नहीं

00:17:38.040 --> 00:17:39.840 align:center
कि गाँव के लोगों को बुरा न लग जाए।

00:17:40.800 --> 00:17:44.880 align:center
इतना ही डर है ना, तो एक काम कीजिए।
नारे के नीचे...

00:17:44.960 --> 00:17:46.640 align:center
[मंजू] देखिए, हमारी तरफ़ देखिए।

00:17:46.840 --> 00:17:50.280 align:center
नारे के नीचे हमारा नाम लिखवा दीजिए,
कि हमने बोला है।

00:17:51.360 --> 00:17:54.280 align:center
और सचिव जी से दूध के पैसे की
बात भी हम ही कर लेंगे।

00:17:55.520 --> 00:17:57.480 align:center
[मंजू] सही बात के लिए
आवाज़ तो निकलती नहीं है,

00:17:58.080 --> 00:17:59.800 align:center
बड़े आए हैं नेता बनने।

00:18:09.560 --> 00:18:11.560 align:center
[निराशापूर्ण संगीत]

00:18:30.480 --> 00:18:33.680 align:center
अनुशासनात्मक कार्रवाई में
निलंबन वगैरह कुछ होता होगा।

00:18:34.360 --> 00:18:36.080 align:center
[प्रतीक] कितने दिन का होगा निलंबन?

00:18:36.160 --> 00:18:38.280 align:center
अरे, अब मुझको क्या पता
कितने दिन का होता है?

00:18:38.360 --> 00:18:39.680 align:center
निलंबित होऊँगा तो पता चलेगा।

00:18:39.760 --> 00:18:42.240 align:center
[प्रतीक] अबे, तो पंचायत की एचआर पॉलिसी
जाँच ना, उसमें लिखा होगा...

00:18:42.320 --> 00:18:43.520 align:center
एक मिनट।

00:18:43.960 --> 00:18:45.960 align:center
[प्रतीक] हेलो। अभिषेक? हेलो?

00:18:47.320 --> 00:18:48.440 align:center
जी, प्रधान जी।

00:18:48.520 --> 00:18:50.680 align:center
[ब्रिज] सचिव जी, एक काम करिए,

00:18:50.760 --> 00:18:54.040 align:center
कल सुबह सारे वार्ड सदस्यों की
एक मीटिंग बुलाइए।

00:18:55.160 --> 00:18:56.840 align:center
[निराशापूर्ण संगीत]

00:19:06.040 --> 00:19:09.040 align:center
[ब्रिज] देखिए, आप सब लोग जाइए,

00:19:09.120 --> 00:19:11.120 align:center
और अपने-अपने वार्ड के लोगों को

00:19:11.200 --> 00:19:13.080 align:center
ये बताइए कि हम...

00:19:13.600 --> 00:19:18.240 align:center
"दो बच्चे हैं मीठी खीर
और उससे ज़्यादा बवासीर।"

00:19:18.720 --> 00:19:20.520 align:center
ये वाले नारे के साथ खड़े हैं।

00:19:20.920 --> 00:19:23.400 align:center
और इसलिए खड़े हैं
क्योंकि ये नारा एकदम सही है।

00:19:24.560 --> 00:19:25.760 align:center
-[प्रह्लाद] प्रधान जी।
-[ब्रिज] हम्म?

00:19:25.840 --> 00:19:28.040 align:center
फ़ैसला डीएम मैडम के दवाब में
तो नहीं ले रहे हैं ना?

00:19:28.120 --> 00:19:29.920 align:center
अरे नहीं, भाई। ये फ़ैसला हमने खुद लिया है।

00:19:31.040 --> 00:19:34.240 align:center
[मंगल] पर, प्रधान जी, अगले चुनाव में
दिक़्क़त हो सकती है।

00:19:34.320 --> 00:19:35.560 align:center
अरे, तो हो जाने दो दिक़्क़त।

00:19:35.920 --> 00:19:39.400 align:center
अरे, खाली आपको नहीं,
हम लोगों को भी दिक़्क़त हो जाएगी ना।

00:19:39.480 --> 00:19:41.040 align:center
[सभी] हाँ। हमारे लिए भी दिक़्क़त होगी ना।

00:19:41.120 --> 00:19:43.640 align:center
देखिए, अगर कोई पूछे,

00:19:43.720 --> 00:19:46.320 align:center
तो कह दीजिए ये हमारी ज़िम्मेदारी है,

00:19:46.400 --> 00:19:48.280 align:center
आप लोगों का इसमें कोई लेना-देना नहीं है।

00:19:48.360 --> 00:19:49.360 align:center
फिर ठीक है।

00:19:49.440 --> 00:19:51.480 align:center
[आदमी 2] फिर ठीक है, प्रधान जी।

00:19:51.560 --> 00:19:52.720 align:center
जैसा आप कहें।

00:19:52.800 --> 00:19:55.440 align:center
सुनो, बोलना कि ये फ़ैसला हम दोनों का है।

00:19:55.520 --> 00:19:57.160 align:center
प्रधान, उप-प्रधान दोनों का।

00:19:58.080 --> 00:19:59.440 align:center
तू क्यों बीच में घुस रहा है?

00:19:59.720 --> 00:20:01.800 align:center
अरे नहीं, प्रधान जी।
आपकी छत्रछाया में राजनीति की है।

00:20:01.880 --> 00:20:03.240 align:center
आप हार गए, हम जीत गए तो?

00:20:03.320 --> 00:20:05.520 align:center
-मज़ा नहीं आएगा।
-बहुत हरामी हो तुम, कसम से।

00:20:06.880 --> 00:20:09.440 align:center
प्रधान जी, हम भी आपके साथ हैं।

00:20:10.880 --> 00:20:12.480 align:center
देखिए,मेरा चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है

00:20:13.240 --> 00:20:14.880 align:center
पर मैं भी प्रधान जी के साथ हूँ।

00:20:14.960 --> 00:20:16.000 align:center
ठीक है।

00:20:16.080 --> 00:20:20.160 align:center
देखिए आप लोगों पर ज़िम्मेदारी का
कोई दवाब नहीं है। समझे?

00:20:20.240 --> 00:20:21.760 align:center
[मंगल] ठीक है, प्रधान जी, जैसा आप कहें।

00:20:21.840 --> 00:20:23.160 align:center
[सभी एक साथ] ठीक है।

00:20:23.240 --> 00:20:24.920 align:center
[ब्रिज] ठीक है, चलिए फिर।

00:20:25.600 --> 00:20:28.360 align:center
अरे... एक मिनट। बैठिए।

00:20:29.000 --> 00:20:32.640 align:center
अरे, सचिव जी, वो जो कल आपने हमको
एक बात बताई थी ना,

00:20:32.720 --> 00:20:33.760 align:center
सिगरेट के डब्बे वाली...

00:20:33.840 --> 00:20:35.160 align:center
-हाँ। जी।
-...वो इनको समझाइए ना।

00:20:35.520 --> 00:20:38.440 align:center
अरे, बैठिए। बैठ कर समझाइए।
खड़े होंगे तभी समझेंगे क्या?

00:20:38.520 --> 00:20:39.880 align:center
फट से उठकर खड़े हो जाते हैं।

00:20:39.960 --> 00:20:41.520 align:center
-अच्छा, सुनिए।
-सुनिए।

00:20:41.600 --> 00:20:43.880 align:center
लोगों को ये बात समझाते हुए
अगर कोई आनाकानी करे,

00:20:43.960 --> 00:20:45.600 align:center
किसी को बात नहीं समझ में आ रही हो,

00:20:45.680 --> 00:20:47.560 align:center
तो ये उदाहरण ज़रूर दीजिएगा।

00:20:47.640 --> 00:20:50.800 align:center
कि जिस तरह से सिगरेट की डिबिया पर
वो चेतावनी वाली फ़ोटो छपी होती है,

00:20:51.120 --> 00:20:54.040 align:center
हमारा नारा भी उसी तरह से
जानबूझकर बुरा बनाया गया है।

00:20:54.120 --> 00:20:56.440 align:center
ताकि लोगों तक सही संदेश पहुँचे।

00:20:56.520 --> 00:20:57.840 align:center
[ब्रिज] अच्छे से समझ में आया ना?

00:20:57.920 --> 00:21:01.720 align:center
बिलकुल, जैसे सचिव जी ने समझाया,
बिलकुल वैसे ही जाकर समझाना।

00:21:02.000 --> 00:21:03.640 align:center
-[मंगल] समझ गए।
-[ब्रिज] ठीक है?

00:21:03.720 --> 00:21:06.520 align:center
एक-एक शब्द। एकदम वैसा ही, जैसा बताया है।

00:21:06.720 --> 00:21:08.560 align:center
-ठीक है? जाओ।
-[सब एक साथ] ठीक है।

00:21:09.000 --> 00:21:10.120 align:center
-और, विकास...
-हाँ।

00:21:10.200 --> 00:21:11.400 align:center
तुम जाकर वो नारा दोबारा लिखवाओ।

00:21:11.480 --> 00:21:12.480 align:center
[विकास] पूरा, ठीक से न?

00:21:12.560 --> 00:21:14.520 align:center
चलिए, भाई। चलते हैं।

00:21:14.720 --> 00:21:16.240 align:center
[ब्रिज] हाँ, लिखवा दो।

00:21:19.680 --> 00:21:22.520 align:center
सचिव जी, आप तो बहुत खुश हो रहे होंगे।

00:21:22.600 --> 00:21:24.080 align:center
जो आप चाह रहे थे, वो तो हो गया।

00:21:25.560 --> 00:21:26.560 align:center
ऐसा कुछ भी नहीं है।

00:21:26.640 --> 00:21:28.720 align:center
प्रधान जी ने जो फ़ैसला लिया है,
एकदम सही लिया है।

00:21:28.800 --> 00:21:30.880 align:center
[प्रह्लाद] अरे, छोड़िए।
इससे अब क्या फ़र्क पड़ता है?

00:21:31.240 --> 00:21:34.400 align:center
सही काम करने के चक्कर में, नेतागिरी तो
हम लोगों की दाँव पर लग गई ना।

00:21:35.160 --> 00:21:36.280 align:center
[प्रह्लाद] है कि नहीं?

00:21:36.480 --> 00:21:38.240 align:center
[फ़ोन के रिंगटोन की आवाज़]

00:21:40.200 --> 00:21:42.120 align:center
-बीडीओ सर का फ़ोन आ रहा है।
-[प्रह्लाद] स्पीकर पर रखो।

00:21:43.120 --> 00:21:44.240 align:center
-स्पीकर...
-[अभिषेक गला साफ़ करते हुए]

00:21:44.880 --> 00:21:46.640 align:center
हाँ, सर। प्रधान जी मान गए हैं।

00:21:46.720 --> 00:21:48.800 align:center
हाँ। बधाई हो।

00:21:48.880 --> 00:21:51.440 align:center
अरे, ये तो बहुत बढ़िया बात है,
चलिए, प्रधान जी मान गए हैं।

00:21:51.720 --> 00:21:53.520 align:center
[वीरेंद्र] वैसे, अभिषेक जी, वो...

00:21:53.720 --> 00:21:57.440 align:center
वो बवासीर वाला जो नारा था ना,
वो अनिवार्य नहीं है अभी।

00:21:58.440 --> 00:22:00.840 align:center
क्यों? क्या हुआ?

00:22:01.560 --> 00:22:03.200 align:center
[वीरेंद्र] वो हुआ कुछ खास नहीं है।

00:22:03.640 --> 00:22:06.360 align:center
पास के एक गाँव से खबर आई थी
कि छह बच्चों का एक बाप था,

00:22:06.440 --> 00:22:08.760 align:center
वो नारा पढ़ा, गुस्से में आ गया

00:22:08.840 --> 00:22:11.160 align:center
और पंचायत का ऑफ़िस जला दिया, रात में जाकर।

00:22:11.440 --> 00:22:13.600 align:center
[विरेंद्र] तो देख लीजिएगा, आप लोगों को
जो ठीक लगे। ठीक है?

00:22:16.520 --> 00:22:17.920 align:center
[हकलाते हुए] हेलो?

00:22:18.800 --> 00:22:20.440 align:center
क्या करें, प्रधान जी? चल कर रोके उन्हें?

00:22:20.520 --> 00:22:21.720 align:center
अरे, रोकिए, प्रधान जी, उनको। और क्या।

00:22:21.800 --> 00:22:23.760 align:center
प्रधान जी, यहाँ ऑफ़िस में आकर
आग लगा दी, तो दिक़्क़त हो जाएगी।

00:22:23.840 --> 00:22:25.680 align:center
यहाँ अकेले सोता हूँ रात को,
दरवाज़ा बंद करके।

00:22:26.320 --> 00:22:27.440 align:center
फ़ोन करो। विकास को फ़ोन करो।

00:22:27.520 --> 00:22:29.560 align:center
अरे, अभी तो आप कह रहे थे
सही फ़ैसला लिया है।

00:22:29.800 --> 00:22:31.720 align:center
जब सही फ़ैसला लिया है, तो डर क्यों रहे हैं?

00:22:31.960 --> 00:22:35.120 align:center
प्रधान जी, आप ज़्यादा प्रेरित हो गए हो।
थोड़ा वास्तविक होकर सोचो।

00:22:35.200 --> 00:22:36.880 align:center
अरे, ऑफ़िस को कोई कुछ नहीं करेगा।

00:22:36.960 --> 00:22:39.960 align:center
जो करेगा, अगले चुनाव में
हमारे साथ करेगा। चलो।

00:22:40.040 --> 00:22:41.040 align:center
अरे, लेकिन...

00:22:41.120 --> 00:22:43.720 align:center
और हाँ, वो दूध का महीने का
साढ़े सात सौ रुपए होगा।

00:22:43.800 --> 00:22:44.800 align:center
[अभिषेक] क्या?

00:22:46.600 --> 00:22:48.080 align:center
[ब्रिज] साढ़े सात सौ रुपए।

00:22:48.160 --> 00:22:50.840 align:center
मुर्रा भैंस है।
उसको खिलाना-पिलाना पड़ता है कि नहीं?

00:22:50.920 --> 00:22:52.640 align:center
[अभिषेक] हाँ, प्रधान जी, मैं दे दूंगा।

00:22:52.720 --> 00:22:57.160 align:center
[ब्रिज] आज पता नहीं क्यों हमको अंदर से
सरदार पटेल जैसा महसूस हो रहा है।

00:22:57.840 --> 00:22:59.800 align:center
सरदार पटेल को जानते हैं ना?

00:23:00.080 --> 00:23:01.880 align:center
भारत के लौह पुरूष।

00:23:02.160 --> 00:23:06.160 align:center
कठिन से कठिन फ़ैसला
चुटकी बजाते ही ले लिया करते थे।

00:23:06.360 --> 00:23:08.080 align:center
हमको भी एक दिन वैसा ही बनना है।

00:23:16.840 --> 00:23:17.920 align:center
[कैमरे से फ़ोटो खींचने की आवाज़]

00:23:20.240 --> 00:23:22.120 align:center
[चंचल संगीत]

