WEBVTT

00:00:00.880 --> 00:00:02.440 align:center
[मंदिर के घंटी की आवाज़]

00:00:04.480 --> 00:00:06.480 align:center
[हल्का संगीत]

00:00:09.400 --> 00:00:11.920 align:center
[विकास] हाँ, वो क्या था, प्लास्टिक वाली
कुर्सी में बैठने में ना, सर,

00:00:12.000 --> 00:00:13.480 align:center
-जैसे कि बहुत देर तक बैठेंगे...
-[अभिषेक] हम्म।

00:00:13.560 --> 00:00:15.040 align:center
तो बैठे-बैठे नीचे पूरा गरम हो जाता है।

00:00:15.120 --> 00:00:17.440 align:center
-[अभिषेक] [हँसते हुए] हाँ।
-[विकास] गद्दे वाले पर क्या है,

00:00:17.520 --> 00:00:20.200 align:center
कि बैठे हुए हैं, बैठने का मन है एक घंटा,

00:00:20.280 --> 00:00:22.120 align:center
-बैठ लिया दो-तीन घंटा।
-[अभिषेक मुस्कुराते हुए]

00:00:22.200 --> 00:00:23.600 align:center
इससे जो है ना पढ़ाई-लिखाई में भी

00:00:23.800 --> 00:00:25.160 align:center
-बहुत फ़र्क पड़ेगा।
-आपने गिनने कही थी।

00:00:25.440 --> 00:00:28.360 align:center
-[प्रह्लाद] अरे, वाह।
-[ब्रिज] क्या सचिव जी, नई कुर्सी?

00:00:28.720 --> 00:00:31.680 align:center
हाँ, वो प्लास्टिक की कुर्सी में दिक़्क़त
होती है, देर तक बैठने में।

00:00:32.280 --> 00:00:33.280 align:center
अच्छा।

00:00:33.360 --> 00:00:34.960 align:center
फिर पढ़ना-वढ़ना भी रहता है।

00:00:35.040 --> 00:00:36.520 align:center
बढ़िया है।

00:00:36.600 --> 00:00:37.600 align:center
ठीक है।

00:00:38.120 --> 00:00:40.040 align:center
[मोटरसाइकिल की आवाज़]

00:00:44.320 --> 00:00:45.680 align:center
चक्के भी लगे हैं।

00:00:46.480 --> 00:00:48.480 align:center
[हल्का संगीत]

00:00:49.880 --> 00:00:53.360 align:center
प्रधान जी, आपकी वाली कुर्सी में
तो चक्के नहीं हैं ना? हैं?

00:01:02.360 --> 00:01:04.440 align:center
अरे, ये तो ज़्यादा ऊँची है।

00:01:04.520 --> 00:01:05.920 align:center
-ठीक कीजिए।
-नीचे कहाँ से होता है?

00:01:06.000 --> 00:01:07.520 align:center
वो नीचे होगा बटन वहाँ।

00:01:07.600 --> 00:01:08.640 align:center
-[मुँह से आवाज़ करते हुए] हाँ।
-ठीक है।

00:01:08.720 --> 00:01:10.120 align:center
ज़्यादा नीचे है।

00:01:11.720 --> 00:01:13.840 align:center
हाँ, अभी सही है।

00:01:13.920 --> 00:01:17.200 align:center
चक्के लगे हुए हैं, थोड़ा आगे पीछे भी
कर के देख लीजिए।

00:01:19.120 --> 00:01:20.120 align:center
सही है।

00:01:22.160 --> 00:01:26.320 align:center
सर, प्लास्टिक हटा दीजिए ना।
कुर्सी का शो एकदम बिगड़ रहा है।

00:01:26.600 --> 00:01:28.320 align:center
अरे, नहीं, यार, प्लास्टिक नहीं
हटाते हैं अभी।

00:01:28.600 --> 00:01:30.440 align:center
धूल बहुत आती है। एक हफ्ते में ही
पूरा ख़राब हो जाएगा।

00:01:30.520 --> 00:01:32.640 align:center
-हाँ, ये भी है।
-अभी रहने देते हैं।

00:01:32.960 --> 00:01:34.320 align:center
हैंडल कैसे...

00:01:34.880 --> 00:01:36.080 align:center
पीछे कैसे जाएगा?

00:01:36.160 --> 00:01:37.200 align:center
[कुर्सी पीछे करने की आवाज़]

00:01:37.280 --> 00:01:39.320 align:center
[विकास के हँसने की आवाज़]

00:01:41.400 --> 00:01:44.080 align:center
ऑफ़िस के एकदम बड़े बॉस लग रहे हैं।
[हँसते हुए]

00:01:44.960 --> 00:01:46.760 align:center
कर लें, कुछ काम-वाम कर लें क्या?

00:01:46.840 --> 00:01:47.920 align:center
हाँ।

00:01:51.840 --> 00:01:53.840 align:center
[हल्का संगीत]

00:01:54.480 --> 00:01:57.600 align:center
[कुर्सी के हिलने की आवाज़]

00:02:05.120 --> 00:02:07.120 align:center
[थीम संगीत]

00:03:07.320 --> 00:03:08.520 align:center
[बकरी के मिमियाने की आवाज़]

00:03:11.800 --> 00:03:13.080 align:center
[मुर्गी की आवाज़]

00:03:18.640 --> 00:03:19.800 align:center
प्रधान जी!

00:03:23.520 --> 00:03:24.800 align:center
[साइकिल की घंटी की आवाज़]

00:03:28.560 --> 00:03:30.560 align:center
[दरवाज़ा खोलने की आवाज़]

00:03:31.560 --> 00:03:32.560 align:center
एह?

00:03:32.800 --> 00:03:35.240 align:center
परमेश्वर भाई। क्या हुआ? कोई बात है?

00:03:36.400 --> 00:03:38.240 align:center
एक छोटा सा काम था।

00:03:39.080 --> 00:03:41.080 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:03:50.960 --> 00:03:53.160 align:center
क्या बताएं, प्रधान जी?

00:03:54.640 --> 00:03:57.640 align:center
अरे, चाय के ऊपर पानी नहीं पीजिए,
सर्दी-गर्मी लग जाएगी।

00:03:57.720 --> 00:03:58.880 align:center
नहीं, अब तो पी लिया है।

00:03:59.400 --> 00:04:00.480 align:center
कोई बात नहीं।

00:04:01.160 --> 00:04:02.440 align:center
[गाय के रँभाने की आवाज़]

00:04:02.520 --> 00:04:04.000 align:center
अब कल बारात आना है।

00:04:05.280 --> 00:04:07.960 align:center
और आज फ़ोन करके कह रहे हैं कि दूल्हे को

00:04:08.520 --> 00:04:10.240 align:center
अलग से रुकने के लिए कमरा चाहिए।

00:04:10.800 --> 00:04:11.840 align:center
क्यों भाई?

00:04:12.560 --> 00:04:15.200 align:center
उसे बारात के साथ स्कूल में
ठहरने में दिक़्क़त क्या है?

00:04:15.280 --> 00:04:16.720 align:center
अरे ज़िद है, और क्या?

00:04:16.800 --> 00:04:18.360 align:center
[ब्रिज] क्या ज़िद है।

00:04:18.880 --> 00:04:21.320 align:center
अच्छा है, ज़िद्दी दूल्हा ढूँढ़ लिया।
आप भी ना।

00:04:21.400 --> 00:04:22.800 align:center
अब चेहरे पे थोड़े ही लिखा हुआ था।

00:04:22.880 --> 00:04:25.680 align:center
ख़ैर, परेशान मत होइए,
हम करते हैं जुगाड़ कुछ।

00:04:26.760 --> 00:04:29.720 align:center
हाँ, साला, समझ क्या रखा है?

00:04:30.520 --> 00:04:32.520 align:center
[फ़ोन की घंटी बजने की आवाज़]

00:04:40.240 --> 00:04:41.960 align:center
-[ब्रिज] सचिव जी।
-हाँ, प्रधान जी।

00:04:42.240 --> 00:04:44.960 align:center
-वो अपने परमेश्वर जी हैं ना।
-[अभिषेक] कौन परमेश्वर?

00:04:45.040 --> 00:04:48.200 align:center
अरे, भई, वही, जिनकी बेटी की कल
बारात आने वाली है।

00:04:48.280 --> 00:04:49.360 align:center
हाँ।

00:04:49.440 --> 00:04:51.680 align:center
तो वो हमारे सामने बैठे हैं,
बेचारे बहुत परेशान हैं।

00:04:51.880 --> 00:04:55.960 align:center
वो क्या है कि वो दूल्हे ने ज़िद पकड़
ली है कि, "हम अलग से कमरे में ठहरेंगे।

00:04:56.040 --> 00:04:57.680 align:center
सबके साथ नहीं ठहरेंगे।"

00:04:57.760 --> 00:05:00.520 align:center
अब बेचारे बहुत परेशान हैं, एक अलग से
कमरा कहाँ से ले के आएं।

00:05:00.600 --> 00:05:02.920 align:center
तो हम सोच रहे हैं कि आप एक दिन...

00:05:03.000 --> 00:05:04.000 align:center
-एक दिन।
-हाँ, एक ही दिन।

00:05:04.080 --> 00:05:07.840 align:center
एक दिन के लिए थोड़ा सा एडजस्ट कर लेते ना,
तो बड़ा अच्छा रहता।

00:05:07.920 --> 00:05:12.760 align:center
[ब्रिज] हमने उनसे कह दिया है
कि वो पंचायत ऑफ़िस, उसमें ठहरा देते हैं।

00:05:13.960 --> 00:05:15.320 align:center
[ब्रिज] हैं? हैलो?

00:05:16.080 --> 00:05:17.080 align:center
हैलो!

00:05:17.600 --> 00:05:18.600 align:center
हैलो?

00:05:18.960 --> 00:05:20.480 align:center
नेटवर्क नहीं है क्या?

00:05:20.560 --> 00:05:22.520 align:center
-थोड़ा टॉवर देखिए ना, एकदम।
-हम्म।

00:05:22.600 --> 00:05:25.760 align:center
-टॉवर लीजिए।
-[ब्रिज] एक डंडा आता है। फिर निकल जाता है।

00:05:25.960 --> 00:05:28.040 align:center
-[परमेश्वर] वहाँ थोड़ा देखिए।
-हाँ, आ गया।

00:05:28.400 --> 00:05:29.680 align:center
हैलो।

00:05:29.760 --> 00:05:31.320 align:center
-हैलो।
-कहीं और देख लीजिए, मैं यहाँ

00:05:31.400 --> 00:05:34.120 align:center
परेशान हो जाऊँगा, पढ़ना भी रहता है।

00:05:34.200 --> 00:05:35.440 align:center
[अभिषेक] ऐसे ही परेशान हो जाऊँगा।

00:05:35.520 --> 00:05:37.800 align:center
अरे, भाई, परेशान हो रहे हैं वो।
कहाँ रुकवाएंगे हम?

00:05:37.880 --> 00:05:39.040 align:center
प्लीज़, प्रधान जी।

00:05:40.120 --> 00:05:41.240 align:center
प्लीज़ कह रहे हैं।

00:05:41.960 --> 00:05:43.200 align:center
हाँ, जी।

00:05:43.400 --> 00:05:45.520 align:center
कोई बात नहीं। ठीक है, हम समझते हैं।

00:05:45.600 --> 00:05:46.640 align:center
ठीक है, धन्यवाद, प्रधान जी।

00:05:52.560 --> 00:05:54.400 align:center
मना कर दिया क्या?

00:05:54.600 --> 00:05:55.880 align:center
अरे, मना नहीं किया।

00:05:56.240 --> 00:05:58.000 align:center
कह रहे हैं कोई दिक़्क़त है उनको।

00:05:59.000 --> 00:06:01.240 align:center
ख़ैर, चलिए, अब क्या करें?

00:06:03.160 --> 00:06:04.800 align:center
[आह भरते हुए] चलिए।

00:06:06.680 --> 00:06:08.000 align:center
चलिए, कुछ और करते हैं।

00:06:12.440 --> 00:06:15.720 align:center
बुरा मत मानिएगा, प्रधान जी,
एक बात कहें आपसे?

00:06:16.320 --> 00:06:17.840 align:center
कहिए, बुरा क्यों मानेंगे, भाई?

00:06:19.600 --> 00:06:22.200 align:center
अब पंचायत ऑफ़िस से आपकी पकड़ छूट रही है।

00:06:22.280 --> 00:06:23.320 align:center
हैं?

00:06:25.000 --> 00:06:27.880 align:center
ये सब उस चक्कों वाली कुर्सी का असर है।

00:06:28.720 --> 00:06:31.160 align:center
उस पर बैठकर आदमी अपने-आप को
बड़ा समझने लगता है।

00:06:31.240 --> 00:06:33.160 align:center
अरे, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है।

00:06:33.960 --> 00:06:36.440 align:center
लेकिन लगता तो ऐसा ही है, प्रधान जी।

00:06:37.640 --> 00:06:41.160 align:center
वरना सचिव कब से प्रधान का आदेश
टालने लगे हैं?

00:06:42.280 --> 00:06:43.280 align:center
हाँ?

00:06:46.240 --> 00:06:48.440 align:center
-नमस्कार।
-नमस्कार।

00:06:52.160 --> 00:06:54.160 align:center
[गंभीर संगीत]

00:07:02.840 --> 00:07:04.360 align:center
[आदमी 1] चलो इसे उठाओ, अंदर रखेंगे।

00:07:08.720 --> 00:07:10.720 align:center
[आदमी 1] सब अंदर ही रखवा रहे हैं जी।

00:07:12.400 --> 00:07:14.400 align:center
-[आदमी 2] जी, साहिब जी।
-अरे...

00:07:15.840 --> 00:07:19.560 align:center
-तुम निकलो सीधे। लेकर जाओ यहाँ से।
-[आदमी 1] दरवाज़ा बचा के।

00:07:21.040 --> 00:07:23.040 align:center
[हल्का संगीत]

00:07:25.280 --> 00:07:26.960 align:center
[आदमी 1] टेबल हटाओ वहाँ से।

00:07:30.640 --> 00:07:34.000 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:07:34.080 --> 00:07:35.400 align:center
अरे, ये रखे रहने दो।

00:07:37.520 --> 00:07:39.280 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:07:40.680 --> 00:07:42.040 align:center
ये प्रधान जी को क्या हो गया है?

00:07:42.120 --> 00:07:43.520 align:center
हुआ कुछ नहीं है, सर।

00:07:43.920 --> 00:07:45.720 align:center
प्रधान जी हमारे नेता आदमी हैं।

00:07:45.800 --> 00:07:48.480 align:center
गाँव, समाज में व्यवहार बनाए रखने के लिए
लोगों की मदद करते रहते हैं।

00:07:48.560 --> 00:07:50.120 align:center
अरे, तो ख़ुद का बनाए ना व्यवहार।

00:07:50.400 --> 00:07:52.480 align:center
वो परमेश्वर जी के सामने ये क्यों बोल
दिया कि मैं खाली बैठा हूँ,

00:07:52.560 --> 00:07:53.680 align:center
काम-वाम करवा दूँगा?

00:07:54.600 --> 00:07:57.120 align:center
अरे सर, वो क्या होता है ना,
सर, गाँव, देहात में,

00:07:57.400 --> 00:07:59.280 align:center
किसी की शादी हो, विवाह हो, श्राद्ध हो,

00:07:59.360 --> 00:08:01.160 align:center
तो हर कोई अपने हिसाब से मदद करता है, सर।

00:08:01.640 --> 00:08:03.320 align:center
अब हमको देखिए, हम ख़ुद मदद कर रहे हैं।

00:08:03.960 --> 00:08:06.480 align:center
सर, गाँव के यही रीति-रिवाज़ हैं,
संस्कृति है यही।

00:08:06.560 --> 00:08:08.040 align:center
अरे, तू करता रह रीति-रिवाज़।

00:08:08.120 --> 00:08:10.480 align:center
मैं इनका रिश्तेदार बैठा हूँ,
जो ये सब काम करता रहूँगा।

00:08:10.760 --> 00:08:14.400 align:center
[परमेश्वर] अरे, बंटू बेटा,
वो हलवाई पर नज़र रखना, चोट्टा है साला।

00:08:15.280 --> 00:08:17.080 align:center
ख़ुद बनाते-बनाते खाने लगता है।

00:08:19.760 --> 00:08:22.400 align:center
वो इस सबके लिए माफ़ी चाहेंगे, सचिव जी।

00:08:23.400 --> 00:08:25.800 align:center
नहीं, ऐसी कोई दिक़्क़त नहीं है,
परमेश्वर जी।

00:08:26.200 --> 00:08:27.440 align:center
-अरे, विकास।
-[विकास] हाँ?

00:08:27.520 --> 00:08:30.520 align:center
यहाँ का काम ख़त्म होने ने बाद ना,
तुम स्कूल वाले जनवासा

00:08:30.600 --> 00:08:31.760 align:center
-में चले जाना।
-हाँ।

00:08:31.840 --> 00:08:34.040 align:center
-वहाँ गद्दा भी लगवाना है। ठीक है?
-ठीक है, वो कर लेंगे।

00:08:34.840 --> 00:08:38.160 align:center
अरे, आप भी तो खाली हैं ना, सचिव जी?

00:08:42.640 --> 00:08:45.720 align:center
नहीं, इनको अभी जाना है।
फकौली बाज़ार जाना है इनको।

00:08:45.920 --> 00:08:47.360 align:center
[चंचल संगीत]

00:08:47.880 --> 00:08:49.480 align:center
अभी जा रहे हैं?

00:08:50.640 --> 00:08:52.640 align:center
हाँ, बस अभी निकल ही रहा था।

00:08:53.440 --> 00:08:54.480 align:center
कोई इमरजेंसी है क्या?

00:08:56.800 --> 00:08:57.920 align:center
हाँ, है।

00:08:58.200 --> 00:08:59.880 align:center
इमरजेंसी है वो थोड़ा।

00:09:03.800 --> 00:09:06.040 align:center
[विकास] ये वाला इमरजेंसी लाइट
बेचना हैं इनको।

00:09:06.560 --> 00:09:09.160 align:center
तो थोड़ा इमरजेंसी तो है।

00:09:09.960 --> 00:09:11.160 align:center
हम्म।

00:09:12.480 --> 00:09:16.480 align:center
वहाँ सोलर लाइट लग गया है,
इमरजेंसी का क्या करुँगा दो-दो।

00:09:16.560 --> 00:09:17.960 align:center
-एक मैं बेच के आता हूँ।
-[मुस्कुराते हुए] हाँ।

00:09:24.760 --> 00:09:27.240 align:center
तुनकमिजाज आदमी हैं।
कभी भी कुछ भी बेच देते हैं।

00:09:27.320 --> 00:09:29.560 align:center
-[अभिषेक] विकास, हेलमेट लाना!
-जी!

00:09:32.680 --> 00:09:33.760 align:center
ये लीजिए, सर।

00:09:34.360 --> 00:09:35.720 align:center
फकौली बाज़ार जाना है?

00:09:36.520 --> 00:09:38.040 align:center
कुछ और बहाना नहीं मिला तुझे?

00:09:38.120 --> 00:09:39.800 align:center
अभी क्या करूँगा मैं फकौली बाज़ार जाकर?

00:09:40.400 --> 00:09:42.520 align:center
सर, एक तो आपको हम काम से बचाए हैं।

00:09:42.720 --> 00:09:45.400 align:center
आपको धन्यवाद बोलना चाहिए
तो उल्टा हमको डाँट रहे हैं आप।

00:09:45.480 --> 00:09:46.840 align:center
अच्छा, काम से बचाया।

00:09:46.920 --> 00:09:48.360 align:center
ये फ़ालतू का दूसरा काम देकर।

00:09:49.120 --> 00:09:50.480 align:center
ओह, हाँ, सर।

00:09:51.680 --> 00:09:53.240 align:center
हमारे पास एक विचार है, सर।

00:09:53.680 --> 00:09:55.680 align:center
अपने वो गाँव के बाहर वाले
बगीचे में चले जाइए।

00:09:55.760 --> 00:09:57.600 align:center
पूरी दोपहर आराम कीजिएगा वहाँ।

00:09:57.680 --> 00:10:00.360 align:center
जैसे ही शाम हो, बारात आए, आप भी चले आइएगा।

00:10:00.440 --> 00:10:02.960 align:center
अभी यहाँ रहेंगे, तो कुछ ना कुछ
तो लगा ही रहेगा ना, सर।

00:10:03.960 --> 00:10:05.120 align:center
हाँ, यार।

00:10:05.400 --> 00:10:07.400 align:center
ऐसा कर मेरा वर्बल एबिलिटी वाला
किताब लेकर आ।

00:10:07.480 --> 00:10:08.760 align:center
कौन लायबिलिटी?

00:10:09.120 --> 00:10:11.360 align:center
अरे नीले रंग की किताब पड़ी है अंदर।
वो जाकर लेकर आ।

00:10:14.560 --> 00:10:16.800 align:center
वर्बल एबिलिटी।

00:10:16.880 --> 00:10:18.880 align:center
वर्बल एबिलिटी।

00:10:18.960 --> 00:10:21.240 align:center
वर्बल एबिलिटी।

00:10:21.720 --> 00:10:23.680 align:center
वर्बल एबिलिटी।

00:10:26.480 --> 00:10:28.440 align:center
[चेन की आवाज़]

00:10:36.000 --> 00:10:37.440 align:center
ये किताब लेकर कहाँ जा रहे हो?

00:10:37.520 --> 00:10:39.320 align:center
वो सचिव जी मंगवाए हैं।

00:10:40.520 --> 00:10:42.000 align:center
पर वो तो बाज़ार जा रहें हैं।

00:10:42.840 --> 00:10:44.400 align:center
वहाँ किताब का क्या काम?

00:10:45.600 --> 00:10:46.960 align:center
इसको भी बेचना है।

00:10:48.320 --> 00:10:49.640 align:center
एक ही किताब बेचेंगे?

00:10:50.880 --> 00:10:53.200 align:center
नहीं, सब किताब बेचना है।

00:10:53.440 --> 00:10:55.160 align:center
ये सब भी बेचना है।

00:10:59.640 --> 00:11:01.040 align:center
किताब क्यों बेच रहे हैं?

00:11:02.440 --> 00:11:03.440 align:center
पता नहीं।

00:11:03.520 --> 00:11:06.440 align:center
बोल तो रहे थे कि ये सब किताब पढ़ने से
ज़्यादा फ़ायदा नहीं है।

00:11:06.520 --> 00:11:07.680 align:center
इसलिए बेच रहे हैं।

00:11:07.760 --> 00:11:09.520 align:center
-अच्छा।
-हाँ।

00:11:09.880 --> 00:11:11.880 align:center
[हास्य संगीत]

00:11:12.480 --> 00:11:15.320 align:center
-चाचा जी, हम जाएं?
-हाँ, जाओ।

00:11:19.760 --> 00:11:20.760 align:center
जाओ।

00:11:23.600 --> 00:11:25.760 align:center
-सही में तुनकमिजाज आदमी है।
-[फ़ोन की घंटी बजने की आवाज़]

00:11:25.840 --> 00:11:27.360 align:center
कभी भी कुछ भी बेच दे रहे हैं।

00:11:29.440 --> 00:11:31.560 align:center
हाँ, बँटू। हाँ, क्या हुआ?

00:11:32.360 --> 00:11:34.800 align:center
क्या? घी ख़त्म हो गया है।

00:11:35.120 --> 00:11:37.280 align:center
अरे, तो किसी को फकौली बाज़ार
भेजकर मँगवा लो।

00:11:37.640 --> 00:11:38.920 align:center
[आदमी 3] हाँ, आराम से।

00:11:39.000 --> 00:11:40.320 align:center
एक मिनट।

00:11:41.240 --> 00:11:43.520 align:center
अरे, सचिव जी, रुकिए। एक मिनट!

00:11:46.480 --> 00:11:48.520 align:center
-अब क्या बोलेगा, यार?
-शायद कोई काम बोलेंगे।

00:11:48.600 --> 00:11:50.760 align:center
-अरे, क्या आदमी नहीं दिख रहा है तुमको? हट!
-माफ़ करना।

00:11:52.680 --> 00:11:55.200 align:center
सचिव जी, फकौली बाज़ार जा रहे हैं ना आप?

00:11:55.280 --> 00:11:56.280 align:center
जी।

00:11:56.360 --> 00:11:57.560 align:center
एक छोटा सा काम था।

00:11:58.920 --> 00:12:01.440 align:center
वो बबलू साहू की दुकान से पंद्रह लीटर का

00:12:01.520 --> 00:12:03.160 align:center
एक बड़ा वाला घी का डिब्बा लेते आइएगा।

00:12:03.840 --> 00:12:06.880 align:center
-पैसा वो हमारे खाता में डाल देगा।
-[अभिषेक] नहीं, पैसा नहीं।

00:12:06.960 --> 00:12:09.640 align:center
-पंद्रह लीटर का अकेले कैसे ले के आऊँगा?
-हाँ, जगह कहाँ है।

00:12:09.720 --> 00:12:12.320 align:center
नहीं, वो पकड़ने वाला रहता है ना उसमें।

00:12:12.760 --> 00:12:14.440 align:center
यहाँ लटका लीजिएगा उसे।

00:12:15.040 --> 00:12:17.920 align:center
यहाँ तो पहले से ही इमरजेंसी लाइट
लटकी हुई है।

00:12:18.000 --> 00:12:19.920 align:center
ये तो आप बेचने जा रहे हैं ना?

00:12:21.360 --> 00:12:23.520 align:center
जगह खाली हो जाएगी, तो लटका लीजिएगा।

00:12:24.960 --> 00:12:26.960 align:center
[हास्य संगीत]

00:12:28.880 --> 00:12:30.040 align:center
ठीक है।

00:12:30.360 --> 00:12:32.640 align:center
हाँ, हैलो। और कुछ मंगवाना है क्या?

00:12:33.000 --> 00:12:34.000 align:center
कड़ाही?

00:12:34.080 --> 00:12:35.680 align:center
[हकलाते हुए] कहाँ पे...

00:12:36.280 --> 00:12:38.160 align:center
नहीं। बाद में।

00:12:39.560 --> 00:12:41.520 align:center
घी का डिब्बा लेके यहाँ मत आइएगा।

00:12:41.960 --> 00:12:43.920 align:center
घर चले जाइएगा।
वहाँ भी काम है ना छोटा-मोटा।

00:12:44.720 --> 00:12:46.000 align:center
समझ रहे हैं ना? हैं?

00:12:48.200 --> 00:12:49.480 align:center
अरे, जल्दी से जाओ।

00:12:49.880 --> 00:12:52.520 align:center
-[परमेश्वर] पहले गद्दा लगवाओ यहाँ।
-[आदमी 4] आ रहे हैं, मशीन थोड़े न हैं।

00:12:53.400 --> 00:12:55.400 align:center
[शादी का संगीत]

00:13:09.600 --> 00:13:11.120 align:center
[मोटरसाइकिल के इंजन की आवाज़]

00:13:11.840 --> 00:13:13.000 align:center
हलवाई किधर बैठे हैं?

00:13:14.360 --> 00:13:15.960 align:center
हलवाई कहाँ बैठे हैं?

00:13:17.160 --> 00:13:19.440 align:center
[अभिषेक] हलवाई कहाँ बैठे हैं?
घी का डब्बा देना है।

00:13:24.280 --> 00:13:25.520 align:center
-[परमेश्वर] देखो, विकास!
-[विकास] हाँ।

00:13:25.600 --> 00:13:27.880 align:center
[परमेश्वर] बारातियों और घरातियों के लिए
अलग-अलग डिब्बा देना।

00:13:27.960 --> 00:13:28.960 align:center
ठीक है?

00:13:29.040 --> 00:13:31.760 align:center
बारातियों के लिए सात मिठाई
और घरातियों के लिए पाँच मिठाई।

00:13:31.840 --> 00:13:33.680 align:center
-[विकास] ठीक है, चाचा।
-हैं? ये डलवाना।

00:13:33.760 --> 00:13:36.560 align:center
अरे, इस पर से मक्खी हटाओ ना?

00:13:36.760 --> 00:13:38.520 align:center
अरे नहीं, वहाँ दो।

00:13:38.840 --> 00:13:41.000 align:center
ये लो, सचिव जी भी आ गए।

00:13:41.080 --> 00:13:42.160 align:center
आओ।

00:13:42.800 --> 00:13:44.120 align:center
बहुत अच्छा काम किया है आपने।

00:13:44.360 --> 00:13:46.320 align:center
हाँ, वहाँ रख दो। वहाँ।

00:13:46.760 --> 00:13:48.520 align:center
-[बर्तन टकराने की आवाज़]
-[परमेश्वर] अरे, आराम से।

00:13:48.600 --> 00:13:49.960 align:center
घी पकड़ो।

00:13:50.400 --> 00:13:52.320 align:center
वाह, सचिव जी, बहुत बढ़िया।

00:13:53.600 --> 00:13:54.600 align:center
क्या थक गए?

00:13:55.680 --> 00:13:57.120 align:center
इमरजेंसी लाइट बिक गया?

00:13:57.760 --> 00:13:59.760 align:center
अरे, कहाँ? दाम सही नहीं लगा रहा था उसके।

00:13:59.840 --> 00:14:00.920 align:center
चाबी दो ऑफ़िस की।

00:14:04.680 --> 00:14:06.480 align:center
[परमेश्वर] आप ऑफ़िस जा रहे हैं ना?

00:14:09.680 --> 00:14:11.480 align:center
एक छोटा सा काम था।

00:14:11.560 --> 00:14:13.560 align:center
[शादी में औरतों के गाने की आवाज़]

00:14:15.840 --> 00:14:18.440 align:center
[टेकनीशियन] सर, हम क्या सोच रहे थे...

00:14:19.720 --> 00:14:24.720 align:center
कि एक ट्यूबलाइट इधर, एक ट्यूबलाइट इधर,
और एक ट्यूबलाइट इधर।

00:14:25.080 --> 00:14:27.720 align:center
ऐसा लगेगा कि एकदम ट्यूबलाइट के
घर में घुस रहे हैं।

00:14:28.040 --> 00:14:30.560 align:center
लगा दे। [बड़बड़ाते हुए]

00:14:30.640 --> 00:14:33.400 align:center
अच्छा सर, ट्यूबलाइट हरा लगाएं
कि सफ़ेद लगाएं।

00:14:33.480 --> 00:14:35.320 align:center
लगा दे जैसा लगाना है। हरा लगा दे।

00:14:35.400 --> 00:14:37.520 align:center
आपको नहीं लगता सफ़ेद ज़्यादा अच्छा लगेगा?

00:14:39.200 --> 00:14:40.720 align:center
अच्छा, ठीक है, हरा लगा देंगे।

00:14:41.480 --> 00:14:44.400 align:center
लगता है काफ़ी समय से हरा
सोच के रखे हैं अपने मन में, हैं?

00:14:45.280 --> 00:14:46.640 align:center
[टेकनीशियन] अच्छा, सर,
एक और बात बता दीजिए।

00:14:47.120 --> 00:14:50.560 align:center
ये जो सीरीज़ लाइट लगानी है
उसको ऐसे जलते-बुझते लगाना है,

00:14:50.640 --> 00:14:53.080 align:center
या ऐसे रेलगाड़ी की तरह आते-जाते लगाएं।

00:14:53.160 --> 00:14:56.000 align:center
कुछ काम ख़ुद भी करेगा या सारा काम
मैं ही कर दूँ? मैं लगा दूँ लाइट?

00:14:56.920 --> 00:14:59.480 align:center
लगा दे जैसा लगाना है।
मेरी बहन की शादी हो रही है?

00:15:00.120 --> 00:15:01.720 align:center
लगा दे जैसा लगाना है। लगा दे।

00:15:02.600 --> 00:15:04.840 align:center
तो जलता-बुझता ही करा देते हैं।

00:15:07.360 --> 00:15:09.400 align:center
अरे, जलता-बुझता लगाना है वहाँ पर!

00:15:10.320 --> 00:15:12.560 align:center
[टेकनीशियन] नया ज़माना
कोई समझता ही नहीं है यहाँ पर।

00:15:17.040 --> 00:15:18.360 align:center
[दीर्घश्वास लेते हुए]

00:15:20.800 --> 00:15:22.800 align:center
[फ़ोन की घंटी की आवाज़]

00:15:27.040 --> 00:15:28.800 align:center
अब किस नंबर से फ़ोन कर रहा है?

00:15:28.880 --> 00:15:31.040 align:center
-हैलो।
-[परमेश्वर] सचिव जी।

00:15:31.480 --> 00:15:33.680 align:center
हाँ, परमेश्वर बोल रहे हैं।

00:15:34.400 --> 00:15:36.200 align:center
एक छोटा सा काम था।

00:15:38.520 --> 00:15:40.320 align:center
[फुसफुसाते हुए] अबे, यार।

00:15:41.160 --> 00:15:43.160 align:center
[हल्का संगीत]

00:16:01.240 --> 00:16:02.640 align:center
-प्रह्लाद।
-हम्म।

00:16:04.800 --> 00:16:10.240 align:center
क्या तुमको भी लगता है कि चक्के वाली
कुर्सी पर बैठने से आदमी बड़ा हो जाता है?

00:16:11.760 --> 00:16:15.120 align:center
प्रधान जी, हमको नहीं लगता है
कि सचिव जी के दिमाग़ में ऐसा कुछ है। ना।

00:16:15.600 --> 00:16:16.640 align:center
[ब्रिज] पता है।

00:16:17.880 --> 00:16:19.360 align:center
लेकिन लोगों को लग रहा है।

00:16:19.440 --> 00:16:20.560 align:center
[प्रह्लाद] लग तो रहा है।

00:16:20.960 --> 00:16:23.760 align:center
एक काम क्यों नहीं करते आप,
चक्के वाली कुर्सी अपने लिए ख़रीद लेते?

00:16:23.840 --> 00:16:26.200 align:center
अरे। इससे क्या होगा?

00:16:27.720 --> 00:16:29.160 align:center
फिर हम दोनों बराबर हो जाएंगे।

00:16:29.720 --> 00:16:31.160 align:center
और बराबर के नहीं हैं ना।

00:16:31.440 --> 00:16:32.920 align:center
प्रधान तो आख़िरकार प्रधान होता है।

00:16:33.000 --> 00:16:34.040 align:center
ये बात तो है।

00:16:37.000 --> 00:16:42.360 align:center
कुछ तो ऐसा करना पड़ेगा
जिससे उसकी कुर्सी हमेशा के लिए ही चली जाए।

00:16:44.720 --> 00:16:46.520 align:center
आप कहिए तो, कुर्सी का कुछ...

00:16:49.240 --> 00:16:50.960 align:center
नहीं, ग़लत काम नहीं।

00:16:52.360 --> 00:16:55.200 align:center
-[फ़ोन की घंटी की आवाज़]
-अरे, प्रधान जी, फ़ोन दे दीजिए ना।

00:16:56.440 --> 00:16:57.840 align:center
अरे, साले, तुम ख़ुद ही उठाओ।

00:16:59.320 --> 00:17:01.880 align:center
हाँ। तुम भी हुकुम चलाओगे हम पर? उठाओ।

00:17:04.760 --> 00:17:06.800 align:center
-[ब्रिज] किसका है?
-हाँ, परमेश्वर भाई।

00:17:08.800 --> 00:17:10.520 align:center
हाँ। आ गई!

00:17:10.880 --> 00:17:12.280 align:center
-हम्म।
-चलो। आ गई।

00:17:12.360 --> 00:17:13.840 align:center
-चल।
-लो जी आ गई।

00:17:13.920 --> 00:17:15.560 align:center
-आप लगा दो ज़रा।
-हम्म।

00:17:15.640 --> 00:17:18.000 align:center
-इस बगल में भी।
-अरे, यहाँ लगा दिए हैं।

00:17:18.080 --> 00:17:19.480 align:center
चलो, चलो।

00:17:20.560 --> 00:17:23.320 align:center
ये 51 दूँ या 101 दूँ?

00:17:23.400 --> 00:17:26.840 align:center
अरे, जितना है उतना दे दो। 51, 101।
क्या फ़र्क पड़ता है?

00:17:27.640 --> 00:17:29.960 align:center
ये परमेश्वर भाई की लड़की का नाम
ट्विंकल है या करीना?

00:17:44.800 --> 00:17:46.080 align:center
-लीजिए ना।
-नहीं।

00:17:46.160 --> 00:17:47.920 align:center
धन्यवाद। बहुत हो गया।

00:17:48.000 --> 00:17:49.600 align:center
-लीजिए।
-[प्रह्लाद] अरे, एक गिलास और लीजिए।

00:17:49.680 --> 00:17:50.840 align:center
डालो, विकास, डालो, यार।

00:17:50.920 --> 00:17:52.560 align:center
-क्या बात कर रहे हो?
-[परमेश्वर] अरे, शरमा क्यों रहे हो, बेटा।

00:17:52.640 --> 00:17:54.200 align:center
लीजिए ना, मेहमान। पेट ठंडा रहेगा।

00:17:54.280 --> 00:17:55.520 align:center
-[ब्रिज] परमेश्वर जी।
-[परमेश्वर] जी।

00:17:55.600 --> 00:17:58.440 align:center
ये शरबत ही पिलाते रहेंगे क्या?
नाश्ता खिलवाइए, भाई।

00:17:58.720 --> 00:18:01.320 align:center
-अरे, वो सचिव जी गए हैं ना लेने के लिए।
-आ ही रहे होंगे।

00:18:01.400 --> 00:18:04.240 align:center
-कब से सचिव जी गए हैं!
-बेटा, ये दे देना। देखो, खाली है।

00:18:04.640 --> 00:18:06.440 align:center
-डालो।
-लो जी नाम लिया, आ गए।

00:18:06.520 --> 00:18:09.680 align:center
-अरे, आइए।
-सचिव जी, चलिए, दीजिए सबको नाश्ता।

00:18:10.040 --> 00:18:11.760 align:center
-दीजिए।
-विकास।

00:18:12.240 --> 00:18:14.240 align:center
इनसे बोलो, नाश्ता बाद में करेंगे।

00:18:14.520 --> 00:18:16.560 align:center
नाश्ता अभी पाँच-दस मिनट रुक कर ही करेंगे।

00:18:16.640 --> 00:18:17.680 align:center
क्या बेटा?

00:18:17.760 --> 00:18:19.880 align:center
नाश्ता अभी पाँच-दस मिनट रुक कर ही करेंगे।

00:18:19.960 --> 00:18:22.480 align:center
अरे, थक गए होंगे। अस्ला-वस्ला
लेकर आए हैं, एकदम। आप भी।

00:18:22.560 --> 00:18:24.400 align:center
-हाँ, बेटा। कर लो आराम।
-तुम लोग आराम करो।

00:18:24.480 --> 00:18:26.400 align:center
-बिलकुल।
-एक-दो घंटा बाद फिर तो घर पर जाना ही है।

00:18:26.480 --> 00:18:27.520 align:center
हाँ। बिलकुल।

00:18:27.600 --> 00:18:31.200 align:center
तो हम लोग ऐसा करते हैं वो स्कूल वाला
जनवासा है, वहीं चलते हैं।

00:18:31.280 --> 00:18:33.640 align:center
वहाँ बूढ़े-बुर्जुग लोग, सब लोग हैं।
हम वहीं चलते हैं।

00:18:33.720 --> 00:18:37.160 align:center
-अरे, हाँ।
-बेटा, ये सचिव जी हैं।

00:18:37.840 --> 00:18:38.880 align:center
ये यहीं रहेंगे।

00:18:38.960 --> 00:18:41.800 align:center
नाश्ते-वाश्ते की ज़रूरत हो,
तो इनसे कह देना किसी भी काम के लिए।

00:18:41.880 --> 00:18:43.320 align:center
लड़की के बड़े भाई के बराबर हैं।

00:18:43.400 --> 00:18:45.280 align:center
बहुत सज्जन आदमी हैं। बहुत बेहतरीन, एकदम।

00:18:45.360 --> 00:18:47.320 align:center
-अब चलिएगा कि बस इधर ही...
-हाँ, चलिए।

00:18:47.400 --> 00:18:48.520 align:center
हम लोग चलते हैं।

00:18:48.600 --> 00:18:50.320 align:center
-तू कहाँ जा रहा है?
-नाश्ता-नाश्ता यहीं पर रख दिए हैं।

00:18:50.400 --> 00:18:51.400 align:center
वो, जनवासा।

00:18:51.480 --> 00:18:54.160 align:center
-[कमलेश] अरे आज रात तो...
-[ब्रिज] सही सलामत पहुँच गए हैं ना?

00:18:55.880 --> 00:18:57.960 align:center
[दोस्त 1] आज रात तो... हम्म!

00:18:58.160 --> 00:18:59.600 align:center
-आज रात थोड़े ही।
-[दोस्त 2] फिर?

00:18:59.680 --> 00:19:01.800 align:center
-कल रात।
-[दोस्त 2] ओ-हो।

00:19:04.000 --> 00:19:06.040 align:center
उह, मैं अंदर ही बैठा हूँ।
कुछ काम हो तो बता देना।

00:19:06.120 --> 00:19:07.360 align:center
-हाँ।
-हाँ, ठीक है।

00:19:08.560 --> 00:19:11.080 align:center
सालियाँ कहीं दिखाई नहीं दे रहीं।

00:19:12.040 --> 00:19:13.720 align:center
अरे, नहीं, बाबा, परेशान नहीं हूँ।

00:19:14.200 --> 00:19:16.120 align:center
काम का ऐसे ही थोड़ा सा तनाव है।

00:19:17.440 --> 00:19:20.320 align:center
सुनिए। थोड़ा नाश्ता लगवा देते?

00:19:20.400 --> 00:19:21.880 align:center
दो मिनट बैठो। मैं आता हूँ।

00:19:22.720 --> 00:19:24.160 align:center
हाँ, नहीं। ऐसे ही एक आदमी था।

00:19:26.320 --> 00:19:27.360 align:center
हाँ, वो मैं देखता हूँ।

00:19:29.920 --> 00:19:31.800 align:center
[शहनाई का संगीत]

00:19:35.680 --> 00:19:36.800 align:center
गजब बेइज़्ज़ती है, यार।

00:19:37.680 --> 00:19:39.920 align:center
दूल्हे को नाश्ते के लिए
कौन इंतज़ार करवाता है?

00:19:42.040 --> 00:19:43.080 align:center
आने दो।

00:19:44.240 --> 00:19:45.480 align:center
देखते हैं।

00:19:55.200 --> 00:19:56.520 align:center
कुर्सी बाहर लगवाइए।

00:19:59.200 --> 00:20:00.600 align:center
नाश्ता बाहर बैठकर करेंगे हम।

00:20:02.400 --> 00:20:03.400 align:center
बाहर!

00:20:05.520 --> 00:20:07.720 align:center
[गणेश] भाऊ, कुर्सियाँ आने में
इतना समय लग रहा है।

00:20:08.040 --> 00:20:10.080 align:center
[दोस्त 2] इस साल आएगी या अगले साल आएगी?

00:20:10.400 --> 00:20:11.640 align:center
[कमलेश] लो आ गई।

00:20:15.960 --> 00:20:17.120 align:center
आओ।

00:20:24.240 --> 00:20:26.240 align:center
[खाँसने की आवाज़]

00:20:30.040 --> 00:20:31.520 align:center
अरे, रुक अभी रुक।

00:20:33.560 --> 00:20:34.680 align:center
क्या है ये?

00:20:35.480 --> 00:20:36.480 align:center
क्या है?

00:20:37.240 --> 00:20:38.520 align:center
सिर्फ़ पाँच ही मिठाई हैं।

00:20:39.400 --> 00:20:41.800 align:center
-मेरे में भी पाँच ही हैं।
-हमारे में भी पाँच ही हैं।

00:20:42.120 --> 00:20:43.240 align:center
पाँच ही हैं।

00:20:43.840 --> 00:20:46.880 align:center
स्कूल के जनवासा में जो पैकेट बंट रहा था
सब में सात-सात पीस मिठाई थी।

00:20:47.240 --> 00:20:49.040 align:center
हमारे में पाँच ही हैं। हैं?

00:20:49.560 --> 00:20:51.480 align:center
चाँदी के वर्क वाली
मुख्य मिठाई ग़ायब है इसमें से।

00:20:53.360 --> 00:20:55.680 align:center
अच्छा, आप लोग रुको। मैं दो मिनट में आया।

00:20:57.960 --> 00:20:59.320 align:center
फिर से दो मिनट, यार?

00:20:59.800 --> 00:21:01.800 align:center
[शहनाई का संगीत]

00:21:03.760 --> 00:21:05.520 align:center
[अभिषेक] अरे, परमेश्वर जी,
मुझे थोड़े ही पता था

00:21:05.600 --> 00:21:07.440 align:center
कि बाराती के पैकेट अलग हैं
और घराती के अलग।

00:21:07.920 --> 00:21:09.520 align:center
अरे, भंडार में जो दिखा मैं उठा लाया।

00:21:10.800 --> 00:21:12.240 align:center
अरे, नहीं, मैं नहीं आ रहा अब।

00:21:12.320 --> 00:21:14.480 align:center
अब किसी के हाथ भिजवा दो ना। कोई तो होगा।

00:21:16.520 --> 00:21:19.240 align:center
ठीक है। और जल्दी भिजवाओ
वरना ये लोग मुँह लटका कर बैठ जाएंगे।

00:21:20.480 --> 00:21:22.320 align:center
दूल्हा और उसके दोस्त लोग, और कौन?

00:21:26.080 --> 00:21:28.840 align:center
बेकार। गजब ख़राब व्यवस्था है।

00:21:30.080 --> 00:21:32.640 align:center
नहीं, बस बात हुई है।
वो दूसरे वाले डब्बे भिजवा रहे हैं।

00:21:32.880 --> 00:21:34.160 align:center
थोड़ी देर बस इंतज़ार करो।

00:21:37.960 --> 00:21:39.880 align:center
-ये क्या है?
-[कुर्सी खड़खड़ाने की आवाज़]

00:21:44.560 --> 00:21:45.560 align:center
अभिषेक जी।

00:21:46.160 --> 00:21:49.360 align:center
इंतज़ार अगर करवाना ही था, कम से कम ढ़ंग की
कुर्सी तो दे सकते थे ना आप बैठने के लिए।

00:21:51.480 --> 00:21:55.320 align:center
यार, हम अंदर देखे थे,
मस्त चक्के वाली कुर्सी है इनके पास।

00:21:58.800 --> 00:22:00.320 align:center
जब आपके पास अंदर बढ़िया वाली कुर्सी है

00:22:00.400 --> 00:22:03.080 align:center
तो दूल्हे को बैठने के लिए
प्लास्टिक वाली कुर्सी क्यों दी आपने?

00:22:04.360 --> 00:22:05.760 align:center
हम्म?

00:22:05.840 --> 00:22:07.480 align:center
मज़ाक चल रहा है क्या यहाँ पे? क्यों?

00:22:08.040 --> 00:22:09.240 align:center
यही चल रहा है, और क्या?

00:22:28.160 --> 00:22:30.160 align:center
[कुर्सी खिसकाने की आवाज़]

00:22:41.960 --> 00:22:43.960 align:center
[प्लास्टिक की खड़खड़ आवाज़]

00:22:46.360 --> 00:22:48.720 align:center
-कमलेश, पन्नी फाड़ दे इसकी।
-हाँ।

00:22:48.800 --> 00:22:50.160 align:center
अरे, पन्नी मत हटाना उसकी।

00:22:50.240 --> 00:22:51.880 align:center
क्या मतलब पन्नी मत फाड़ना?

00:22:51.960 --> 00:22:53.840 align:center
-दिक़्क़त हो रही है बैठने में।
-क्या दिक़्क़त हो रही है?

00:22:53.920 --> 00:22:55.960 align:center
फिर वही बात। अरे आवाज़ कर रही है चर-चर।

00:22:56.040 --> 00:22:57.360 align:center
तो क्या हो गया चर-चर कर रही है तो?

00:22:58.720 --> 00:23:00.720 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:23:04.320 --> 00:23:05.320 align:center
[पन्नी फाड़ने की आवाज़]

00:23:05.400 --> 00:23:07.720 align:center
पन्नी मत फाड़ उसकी! समझ में
नहीं आ रहा कोई बात बोल रहा हूँ तुझे?

00:23:09.280 --> 00:23:10.560 align:center
परेशान कर रखा है।

00:23:11.200 --> 00:23:12.920 align:center
[चिल्लाते हुए] बारात का सामान नहीं है,
निजी सामान है।

00:23:13.440 --> 00:23:15.760 align:center
फाड़ना ही है तो दहेज में जो मिल रहा है
उसकी पन्नी हटाना।

00:23:18.720 --> 00:23:19.760 align:center
[अंग्रेज़ी में] एैसहोल।

00:23:24.800 --> 00:23:25.840 align:center
क्या...

00:23:27.040 --> 00:23:29.160 align:center
[बड़बड़ाते हुए] क्या बोल के गया ये?

00:23:29.600 --> 00:23:31.280 align:center
एैसहोल बोला है कुछ।

00:23:32.120 --> 00:23:33.480 align:center
मोबाइल में मतलब देख।

00:23:39.000 --> 00:23:40.120 align:center
क्या?

00:23:42.040 --> 00:23:43.240 align:center
क्या?

00:23:43.320 --> 00:23:46.840 align:center
ऐसहोल मतलब पिछवाड़े का छेद।

00:23:47.720 --> 00:23:49.720 align:center
[तनावपूर्ण संगीत]

00:23:54.400 --> 00:23:55.600 align:center
पापा को बुला।

00:23:57.480 --> 00:23:58.920 align:center
जा बुलाकर लेकर आ।

00:24:04.440 --> 00:24:05.440 align:center
अरे, यार, चाचा, संभालिए।

00:24:05.520 --> 00:24:06.960 align:center
शादी नहीं करना था,

00:24:07.040 --> 00:24:08.400 align:center
तो पहले मना कर देते।

00:24:08.480 --> 00:24:11.800 align:center
अब बारात घर बुला कर दूल्हे को
पिछवाड़े का छेद कोई कैसे बोल सकता है?

00:24:12.280 --> 00:24:14.800 align:center
मेरा बेटा क्या पिछवाड़े के छेद जैसा
दिखता है?

00:24:15.040 --> 00:24:16.160 align:center
[रघुनाथ] बताइए।

00:24:18.320 --> 00:24:19.880 align:center
[अभिषेक] अरे, मेरा वो मतलब नहीं था।

00:24:20.480 --> 00:24:22.760 align:center
आप उसका मतलब तो देखिए।
पिछवाड़े के छेद के नीचे

00:24:23.160 --> 00:24:24.520 align:center
बेवकूफ़ आदमी भी तो लिखा है।

00:24:24.600 --> 00:24:26.520 align:center
सचिव जी का वही मतलब था।

00:24:27.040 --> 00:24:28.320 align:center
वो बस बेवकूफ़ कह रहे थे।

00:24:28.400 --> 00:24:31.480 align:center
पर, महाराज, कोई दूल्हे को
बेवकूफ़ भी क्यों बुलाएगा?

00:24:31.560 --> 00:24:32.720 align:center
मानते हैं नहीं बोलना चाहिए।

00:24:34.000 --> 00:24:37.320 align:center
लेकिन क्या है कि सचिव जी
बहुत मुँहफट आदमी हैं।

00:24:38.440 --> 00:24:41.080 align:center
अरे एक बार तो हमको भी बेवकूफ़ बोल दिए थे।

00:24:41.480 --> 00:24:43.000 align:center
-कब?
-अरे, चुप रहो।

00:24:43.440 --> 00:24:44.720 align:center
तो फिर आपने क्या किया?

00:24:44.800 --> 00:24:46.880 align:center
बदले में हमने भी इनको बेवकूफ़ बोल दिया।

00:24:49.560 --> 00:24:52.560 align:center
ठीक है। तो हमारा गणेश भी
इनको बेवकूफ़ बोलेगा।

00:24:52.640 --> 00:24:53.640 align:center
बोल दो, बेटा।

00:24:54.000 --> 00:24:56.160 align:center
-बोल दे, भाई।
-बोल दे, भाई। बोल दे।

00:24:56.240 --> 00:24:57.880 align:center
-बोल दे।
-बोल दे, बेटा। बोल दे।

00:24:57.960 --> 00:24:59.280 align:center
-बोल ना, भाई।
-बोल दीजिए।

00:24:59.360 --> 00:25:00.440 align:center
नहीं, पापा।

00:25:02.800 --> 00:25:05.960 align:center
हम बेवकूफ़ नहीं, एैसहोल ही बोलेंगे।

00:25:06.040 --> 00:25:08.080 align:center
अरे, कोई दिक़्क़त नहीं।
बोल दीजिए। और क्या।

00:25:08.160 --> 00:25:09.880 align:center
-है ना? बहुत बढ़िया। बोल दो।
-बोल दे।

00:25:09.960 --> 00:25:12.640 align:center
-शर्माओ मत, बोल दो।
-बोल दे।

00:25:12.720 --> 00:25:14.440 align:center
-[ब्रिज] बोल, बोल।
-[प्रह्लाद] हाँ, बोल दो।

00:25:14.520 --> 00:25:16.040 align:center
-बोल दो, हाँ।
-बोल।

00:25:17.280 --> 00:25:18.720 align:center
-बोल।
-अच्छा, ज़ोर से बोल।

00:25:18.800 --> 00:25:21.080 align:center
-बोल दे, ज़ोर से बोल दे।
-खुल के।

00:25:21.160 --> 00:25:23.360 align:center
[सभी] बोल दे। बोल।

00:25:23.760 --> 00:25:24.760 align:center
[अंग्रेज़ी में] एैसहोल।

00:25:25.360 --> 00:25:27.480 align:center
-अभिषेक जी एक नंबर के ऐसहोल हैं।
-[आदमी 8] बहुत बड़े वाले।

00:25:27.560 --> 00:25:29.680 align:center
-[विकास] नीचे से ऊपर तक एैसहोल हैं।
-[अस्पष्ट बातचीत]

00:25:29.760 --> 00:25:31.240 align:center
-[परमेश्वर] एैसहोल हैं।
-[प्रह्लाद] एैसहोल हैं।

00:25:31.440 --> 00:25:32.840 align:center
-खुश हो जा, चल।
-[अंग्रेज़ी में] एैसहोल।

00:25:33.200 --> 00:25:34.840 align:center
-खुश।
-चलो, बेटा।

00:25:35.200 --> 00:25:37.000 align:center
-ठीक है ना? खुश हैं?
-[ब्रिज] चलिए जी।

00:25:37.080 --> 00:25:38.240 align:center
अब द्वारपूजा का समय निकला जा रहा है।

00:25:38.320 --> 00:25:40.320 align:center
-रघुनाथ जी, चलिए आप।
-आइए। चलिए।

00:25:40.400 --> 00:25:41.880 align:center
ठीक है, चलते हैं।

00:25:41.960 --> 00:25:43.160 align:center
एक मिनट, पापा।

00:25:44.840 --> 00:25:45.960 align:center
हम जाएंगे।

00:25:48.240 --> 00:25:51.640 align:center
लेकिन हमको इनकी वो
चक्के वाली कुर्सी भी चाहिए।

00:25:52.080 --> 00:25:54.080 align:center
[उदास संगीत]

00:26:00.480 --> 00:26:01.600 align:center
ये वाली?

00:26:04.200 --> 00:26:05.240 align:center
हम्म।

00:26:09.800 --> 00:26:11.800 align:center
[उदास संगीत]

00:26:22.120 --> 00:26:25.160 align:center
सचिव जी, अब दूल्हे को आप ही रूलाए थे ना?

00:26:25.240 --> 00:26:27.120 align:center
मनाने के लिए इतना तो करना पड़ेगा।

00:26:28.520 --> 00:26:31.040 align:center
प्रह्लाद जी, मुझे बाज़ार जाकर
फिर से नई कुर्सी लानी पड़ेगी।

00:26:31.360 --> 00:26:33.400 align:center
सचिव जी, हम इतने कठोर नहीं हैं।

00:26:33.480 --> 00:26:35.120 align:center
आपको नई कुर्सी नहीं ख़रीदनी पड़ेगी।

00:26:35.200 --> 00:26:37.960 align:center
आप हमारी कुर्सी ले लीजिए।
बहुत बढ़िया गद्दा है उसमें भी।

00:26:38.040 --> 00:26:41.080 align:center
-पर प्रधान जी...
-अरे, आप हमारी कुर्सी ले रहे हैं।

00:26:42.000 --> 00:26:43.600 align:center
प्रधान जी, फिर आप कहाँ बेठोगे?

00:26:43.680 --> 00:26:45.720 align:center
-हम कहाँ बैठेंगे?
-अरे, आप उनकी चिंता मत करिए।

00:26:45.800 --> 00:26:47.320 align:center
प्रधान जी अपने लिए नई कुर्सी ले लेंगे।

00:26:47.400 --> 00:26:48.440 align:center
बहुत पैसा है इनके पास।

00:26:48.520 --> 00:26:50.760 align:center
[प्रह्लाद] डेढ़ सौ बीघा खेत है,
गाय है, बताइए।

00:26:50.840 --> 00:26:53.520 align:center
हाँ, ठीक है ना, सचिव जी?
चलिए, मामला ख़त्म।

00:26:53.600 --> 00:26:54.960 align:center
देखिए, वो लोग भी आ गए।

00:26:55.040 --> 00:26:57.040 align:center
[बारात का संगीत]

00:27:07.880 --> 00:27:09.880 align:center
[अस्पष्ट बातचीत]

00:27:13.720 --> 00:27:16.360 align:center
-[पटाखों की आवाज़]
-अरे, ओ, जल्दी आ जाना।

00:27:18.400 --> 00:27:20.400 align:center
[बारात का जोशीला संगीत]

00:27:20.800 --> 00:27:22.480 align:center
[पटाखों की आवाज़]

00:27:33.960 --> 00:27:35.960 align:center
[उदास संगीत]

00:27:39.680 --> 00:27:41.680 align:center
[पटाखों की आवाज़]

00:27:53.360 --> 00:27:55.360 align:center
[उदास संगीत]

00:28:26.120 --> 00:28:27.600 align:center
[मंदिर के घंटी की आवाज़]

00:28:27.680 --> 00:28:29.680 align:center
[हल्का संगीत]

00:28:42.680 --> 00:28:44.920 align:center
[ब्रिज] कुर्सी का ज़माना होता है।

00:28:45.520 --> 00:28:49.880 align:center
जब घर आती है, तो सर के ऊपर आती है।

00:28:50.200 --> 00:28:53.560 align:center
उसके बाद, फिर अपने ऊपर बैठाती है,

00:28:53.880 --> 00:28:56.080 align:center
नहीं तो जान ले लेती है। देखो।

00:28:57.360 --> 00:29:01.320 align:center
[प्रह्लाद] सचिव जी।
ठंडी बीयर मिल रही है। आइए।

00:29:01.400 --> 00:29:03.520 align:center
[ब्रिज] अरे, ये सचिव साला
यहाँ क्या कर रहा है?

00:29:04.680 --> 00:29:09.320 align:center
सर, ये तो बिलकुल आपके जैसी कुर्सी लाए हैं।

00:29:10.400 --> 00:29:11.480 align:center
है न?

00:29:13.840 --> 00:29:15.040 align:center
तू ईंट गिन, यार।

00:29:16.920 --> 00:29:20.480 align:center
सत्तर, इकहत्तर, बहत्तर, तिहत्तर, चौहत्तर,
पचहत्तर, छिहत्तर,

00:29:20.560 --> 00:29:22.320 align:center
सतहत्तर, अठहत्तर, उनासी, अस्सी।

